0

आशा वर्कर और फेसीलिटेटर का 50 लाख का बीमा होगा : एनआरएचएम

कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा और आशा फेसीलिटेटर का 50 लाख का बीमा किया जाएगा। एनआरएचएम के स्टेट अधिकारियों ने कहा कि आशा वर्कर अहम योगदान दे रही हैं। इस कारणउन्हें इंसेटिव के साथ कई अहम सहूलतें भी देने का भी ऐलान किया है। अधिकारियों ने कहा संक्रमित आशा या फेसीलिटेटर की अगर मौत होती हो जाती है तो उसे 50 लाख रुपए की बीमा राशि दी जाएगी।

ये सुविधाएं मिलेंगी
कोविड-19 में अलग से काम करने पर जनवरी से लेकर जून तक आशा को 1 हजार प्रति माह व फेसीलिटेटर को 500 रुपए मिलेंगे। वहीं घर-घर सर्वे करने के लिए 1500 रुपए प्रति माह अप्रैल से जून के लिए मिलेंगे। वहीं अगर कोई आशा या फेसीलिटेटर की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो जाती है तो 10 हजार रुपए स्पेशल तौर पर मिलेंगे वहीं मुफ्त इलाज किया जाएगा। इनको ड्यूटी करते समय मास्क, सेनेटाइजर और दस्ताने मुहैया करवाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी ने इलाज के लिए दिए 10 हजार रुपए

बाबा दीप सिंह सेवा दल तथा वेलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला ने लखविंदर सिंह निवासी गोंदपुर के इलाज के लिए 10 हजार की आर्थिक मदद दी है ।इस सबंधी सोसायटी प्रधान मनजोत सिंह तलवंडी ने बताया कुछ समय पहले लखविंदर सिंह के दो नौजवान भाईयों की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते लखविंदर सिंह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चला गया था।
लखविंदर सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह लखविंदर सिंह का इलाज करवाने में असमर्थ थे। सोसायटी ने परिवार की स्थिति को देखते हुए लखविंदर सिंह के इलाज के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है। इस मौके पर सोसायटी प्रधान मनजोत सिंह तलवंडी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह बाहगा, जनरल सचिव मनिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह,नीरज सिंह सहित सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baba Deep Singh Seva Society gave 10 thousand rupees for treatment




0

270 प्रवासी मजदूरों का किया मेडिकल चेकअप

कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत में लाॅकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी कामकाज ठप्प पड़े है। जिसके चलते सभी प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापिस लौट रहे हैं। प्रशासन की तरफ घरों को वापिस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। आज नगर कौंसिल दफ्तर गढ़दीवाला में रजिस्ट्रेशन व मेडिकल चेकअप के चौथे दिन 270 के करीब प्रवासी लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त किए।

इस मौके रेपिड रसपाउंस भूंगा के इंचार्ज डाॅ. निर्मल सिंह तथा डॉ. राहुल ने बताया की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट सामान्य है। इस मौके डाॅ. निर्मल सिंह, डाॅ. राहुल, ईओ सिमरन ढींडसा, लखवीर लक्खी, जगदीप सिंह, सरताज सिंह रणजोध सिंह उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medical checkup of 270 migrant laborers




0

सिर्फ 2 ठेके खुले, 70 हजार की बिकी शराब, 40 दिन की एक्साइज ड्यूटी माफ करने की मांग

प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दी गई छूट में जिले के अधिकतर शराब ठेकेदारों ने ठेके नहीं खोले। वहीं जिले के एक ग्रुप के ठेकेदार ने 2 ठेके खोले। शराब लेने के लिए लोग ठेके के बाहर लाइन में खड़े रहे। दोनों ठेकों से करीब 70 हजार रुपए की शराब बिकी। दोपहर के बाद होम डिलीवरी भी की गई। जिले के शराब ठेकेदारों ने 40 दिन की एक्साइज ड्यूटी माफ करने की मांग को ठेके नहीं खोले। ठेकेदारों का एक वफद एक्साइज विभाग के सहायक कमिश्नर अवतार सिंह से मिला और मांग से अवगत करवाया।

इस दौरान एक्साइज विभाग के अधिकारी ने ठेकेदारों को बताया कि 8 मई को पंजाब सरकार की कैबिनेट की मीटिंग होगी, जिसमें सरकार इस मामले पर विचार करेगी। ठेकेदारों की मांग है कि सरकार 40 दिन की एक्साइज ड्यूटी माफ करे। साथ ही पूर्ण रूप से ठेके खोलने की इजाजत दे। इस मौके पर केडी खोसला, पुरुषोत्तम शर्मा, निशांत, बलवंत सिंह, सुनील चौहान, गिरीश, अनिल महाजन, रितेश सहगल मौजूद थे।

अब सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे शराब के ठेके : डीसी

डीसी अपनीत रियात ने जिले के सभी देसी व अंग्रेजी शराब के ठेकों को खोलने का समय बढ़ा कर सुबह 7 से बाद दोपहर 3 बजे तक करने का आदेश जारी किया है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करना यकीनी रहेगा। पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठे मिलने पर ठेके को सील कर दिया जाएगा।

डीसी ने कहा कि आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार हर ठेकेदार, ग्रुप को शराब की होम डिलीवरी करने के लिए दो व्यक्तियों को आज्ञा दी जाएगी, जो कि सुबह 9 से लेकर शाम 8 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे। संबंधित व्यक्तियों को कर्फ्यू पास सहायक कर व आबकारी कमिश्नर की ओर से जारी किया जाएगा। शराब का प्रति आर्डर दो लीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only 2 contracts opened, liquor sold for 70 thousand, demand for waiving 40 days excise duty




0

सरकार ने आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ को 2020-21 के लिए दी मंजूरी

पंजाब सरकार ने 2020-21 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में दाखिलों के लिए आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, राजपुरा को स्वीकृति प्रदान की है। पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने एलएलबी और बीएएलएलबी कोर्स में 120-120 सीटें आवंटित की हैं। इस अधिसूचना में, पंजाब सरकार ने लॉ के छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराने के लिए जीएनडीयू, अमृतसर को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है।
पंजाब में कुल 27 लॉ इंस्टीच्यूट हैैं जो अलग-अलग यूनिवर्सिटियों से मान्यता प्राप्त है जिनमें पंजाब पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर शामिल है और एक ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। पंजाब में लॉ 5 वर्ष के कोर्स में कुल 2840 सीटें हैं जबकि लॉ 3 साल के कोर्स में 1952 सीटें हैं। ग्रुप चेयरमैन, डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मान्यता प्राप्त है।

आर्यन्स क्षेत्र में एकमात्र लॉ कॉलेज है जो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) से जुड़ा है। 2019 में पियर्सन व्यू ने लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलसैक) की ओर से आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ को लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलसैट) का परीक्षा केन्द्र बनाया था। कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के बीच, आर्यन्स ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-123-3633 पर और आर्यन्स वेबसाइट www.aryans.edu.in.की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

100 साल से भी ज्यादा पुराना है मंंदिर, भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर दूर-दराज से आते हैं माथा टेकने

हर शुक्रवार होती है पूजा

हमारे धार्मिक ग्रंथों में शुक्रवार का दिन संतोषी माता की पूजा के लिए निर्धारित है। अत्यंत ही सरल, आसानी से प्रसन्न होने वाली संतोषी माता का व्रत हर तरह से गृहस्थी को धन-धान्य, पुत्र, अन्न-वस्त्र से परिपूर्ण रखता है और मां अपने भक्त को हर कष्ट से बचाती हैं। पटियाला में संतोषी माता जी का सबसे प्राचीन मंदिर पटियाला राजपुरा रोड पर लक्कड़ मंडी चौक पर है। यहां की सेवादार माता सुरिंदर बतरा ने बताया कि पुरानी ईंटों से बने इस मंदिर की विशेष मान्यता है। यहां शुक्रवार को दूर दराज से भक्त मां के दर्शनों के लिए आते हैं।

सच्चे मन से मां संतोषी की पूजा करने से सभी कष्ट होते हैं दूर
शुक्रवार को देवी शक्ति संतोषी माता का विशेष पूजन किया जाता है। शुक्रवार को संतोषी मां की पूजा व व्रत करके गुड, चने की दाल का भोग लगाना चाहिए। इस दिन खट्टी चीजों को छूना व खाना वर्जित है। गुड व चने, पूजन के बाद गाय को खिला देना चाहिए। संतोषी माता की कथा व्रत करने वालों को सुनना चाहिए। संतोषी माता की जो सच्चे मन से पूजा करता है उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं। महामाई अपने भक्तों का सदा ख्याल रखती है और उसके सारे कष्टों को मिटाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The temple is more than 100 years old, devotees come from far and wide to take their wishes




0

धान/मक्की की काश्त के लिए मशीनरी पर 50% सब्सिडी

प्रदेश में सावनी सीजन के दौरान धान की सीधी बिजाई और मक्की की काश्त को अधिक उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार ने इस उद्देश्य के लिए बरती जाने वाली खेती मशीनरी की खरीद पर 50 फीसदी तक सब्सिडी देने का ऐलान किया। हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि इस फैसले से धरती के नीचे पानी की बचत के अलावा कोविड-19 की बंदिशों के मद्देनजर किसानों को मजदूर की कमी से निपटने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खेती मशीनरी पर किसान महिलाओं और छोटे सीमांत किसानों को 50 फीसदी, जबकि शेष किसानों को 40 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।

सावनी के दौरान धान/मक्की की मशीनों पर सब्सिडी हासिल करने के लिए किसानों को 10 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। पाहड़ा ने बताया कि खेती मशीनरी के लिए सब्सिडी लेने के प्रक्रिया को बिल्कुल सरल बनाया गया है ताकि कोविड-19 की बंदिशों के मद्देनजर किसान सब्सिडी का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

16 श्रद्धालुओं सहित 20 नए कोरोना के केस, 1626 सैंपल में से 1208 निगेटिव, 325 की रिपोर्ट आनी बाकी

जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 109 पर पहुंच गई है, जबकि एक पॉजीटिव पाए गए मरीज की मौत हो चुकी है। वीरवार को 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 16 श्रद्धालु और 4 अन्य हैं। अब पॉजिटिव श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध मरीजों के 1626 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1208 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 93 पॉजिटिव हैं। फिलहाल 325 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने कहा है कि कोरोना की महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत है। कई दिनों से लॉकडाऊन के बाद सरकार ने दुकानें खोलने की छूट दी है। ऐसे में लोगों को इस छूट का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए। बिना किसी जरूरी काम से घरों के बाहर न निकला जाए। बाजारों में भीड़ न की जाए और एस दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाए। उन्होंने लोगों को अपील करते रहा कि वे कोरोना की महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन और सेहत विभाग से सहयोग करें।

सिविल सर्जन ने कहा कि ड्यूटी स्टाफ को भी अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए और पूरी सावधानी के साथ काम किया जाए। अगर स्टाफ को किसी भी तरह के किसी सामान की जरूरत है तो उनके ध्यान में लाया जाए ताकि समय पर इसे उपलब्ध कराया जा सके।

कोरोना के संदिग्ध व पॉजिटिव कैदियों के लिए गुरु नानक देव यूनि. के रीजनल कैंपस का हॉस्टल बनाया अस्थायी जेल

कोरोना वायरस बीमारी को लेकर जहां पंजाब सरकार व सभी जिलों के प्रशासन पूरी तनदेही से लगे हुए हैं। वहीं जेल में बंद कैदियों को लेकर भी सरकार ने अलग कदम उठाना शुरू कर दिया है। लुधियाना में जहां महिला कैदी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पठानकोट की जेल को खाली करवा कर वहां महिला जेल बना दी गई है। वहीं अब गुरदासपुर में कोरोना के संदिग्ध व पॉजिटिव कैदियों को रखने के लिए एक अस्थायी जेल तैयार की गई है। हालांकि जिला गुरदासपुर में अभी तक कोई भी कैदी संदिग्ध या पॉजिटिव नहीं है, लेकिन प्रशासन पहले से ही इसके लिए तैयार है।

एहतियात के लिए अस्थायी जेल बनाई है : डीसी

डीसी मुहम्मद इश्फाक ने बताया कि अभी तक जिला गुरदासपुर में कोई भी कैदी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में अधिकतर नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। लुधियाना में जहां एक महिला कैदी पॉजिटिव रही है। इसके बाद पठानकोट जेल को महिला जेल बना दिया गया है ताकि उक्त महिला व उसके संपर्क में आने वाली महिला कैदियों को वहां रखा जा सके।

इसी तर्ज पर अगर हमारी जेल में कोई कैदी संदिग्ध या पॉजिटिव निकल आता है तो उसे अलग से रखने के लिए यूनिवर्सिटी के रीजनल कैंप में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अस्थाई जेल बनाई गई है। ताकि कोई भी संदिग्ध या पॉजिटिव कैदी जेल में भेजने की बजाए. यहां पर रखा जा सके। इसके चलते वहां पर सभी प्रबंध कर लिए गए हैं और पुलिस व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

तय समय के बाद करियाने की दुकान खोलने पर केस दर्ज

कर्फ्यू नियम की उल्लंघन करने वाले दुकानदार पर थाना दीनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआई मदन गोपाल ने पुलिस पार्टी के साथ तारागढ़ मोड़ पर पाया कि आरोपी अमित कुमार निवासी तारागढ़ मोड़ कर्फ्यू के दौरान निर्धारित समय से परे शाम साढ़े 7 बजे तक अपनी करियाने की दुकान खोलकर बैठा। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत दे दी है। वहीं तिब्बड़ी कैंट
थाना पुराना शाला ने कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार पर केस दर्ज किया है।

एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि करियाना दुकानदार आरोपी हीरा लाल निवासी जगतपुर खुर्द कर्फ्यू ढील के निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोली थी। पुलिस ने देर तक अपनी दुकान खोले रखने के आरोप में केस दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 new corona cases including 16 devotees, 1208 negative out of 1626 samples, 325 reports are yet to come




0

रयात बाहरा ग्रुप का विद्यार्थियों की 50 फीसदी फीस माफ करने का ऐलान

रयात बाहरा ग्रुप द्वारा कोविड-19 के चलते लगे कर्फ्यू के दौरान आर्थिक परेशानी के मद्देनजर आने वाले विद्यक सेशन के लिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की 50 फीसदी फीस माफ करने का ऐलान किया है। ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने नई योजना संबंधी अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को मानते और विद्यार्थियों के करियर को देखते हुए ग्रुप ने विभिन्न कोर्सों में दाखिले की मांग करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए यह विशेष स्कॉलरशिप योजना शुरू की है।
बाहरा ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी रयात बाहरा ग्रुप में कोर्स में सीट सुरक्षित कर सकते हैं। रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी, बाहरा यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश और होशियारपुर कैंपस में दाखिला स्तर पर
एक विशेष वन-टाइम स्कॉलरशिप दी जाएगी। इससे पहले समेस्टर
की ट्यूशन फीस में 50 फीसदी छूट दी जाएगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि चाहवान विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। बाहरा ने कहा कि इस योजना को किसी अन्य स्कॉलरशिप तथा छूट के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। जोकि पहले से चल रही हैं। यह स्कॉलरशिप सिर्फ पहले समेस्टर के लिए एंट्री स्तर पर देने वाली ट्यूशन फीस तक ही सीमित है और सिर्फ 2020-21 सेशन के लिए लागू है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rayat Bahra Group announces waiving of 50% of students' fees




0

लिफ्टिंग धीमी : कीरतपुर साहिब मंडी में 14341 क्विंटल और भरतगढ़ में 2450 क्विंटल गेहूं पड़ी

दाना मंडी कीरतपुर साहिब में गेहूं की लिफ्टिंग की समस्या बनी हुई है। जबकि भरतगढ़ की दाना मंडी में गेहूं की चुकाई हो जाने कारण समस्या हल हो रही है। दाना मंडी कीरतपुर साहिब में मार्केट कमेटी द्वारा तैनात किए लेखाकार वरियाम सिंह ने बताया कि मंडी में 6 मई तक कुल 43341 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें मार्कफेड द्वारा 25024 क्विंटल व एफसीआई द्वारा 18317 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि 29000 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।

इस समय मंडी में 14341 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होनी बाकी है। जो ट्रक गेहूं लेकर जा रहे है वह आगे लेबर की कमी कारण जल्द खाली नहीं हो रहे।
मार्केट कमेटी रोपड़ द्वारा भरतगढ़ दाना मंडी में तैनात किए सुपरवाइजर गुलजार सिंह ने बताया कि इस मंडी में पनग्रेन व पनसप द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। इस मंडी में 6 मई तक 40700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिसमें पनग्रेन द्वारा 36692 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है और 2450 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होनी बाकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों की 30 अप्रैल तक की पेमेंट हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lifting slow: 14341 quintal in Kiratpur Sahib mandi and 2450 quintal wheat lying in Bharatgarh




0

1500 सेनिटाइजर, 5 हजार मास्क, 02 हजार ग्लव्स प्रशासन को सौंपे

शिव चरन सैंटरियनट फार्मासीटिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए 1500 सेनिटाइजर, 5 हजार फेस मास्क, 2 हजार पेयर हैंड ग्लव्स दिए। डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी ने उनका धन्यवाद करते कहा कि कहा कि यह पूरा सामान कोरोना वायरस के
मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू दौरान प्रभावित लोगों की सहायता में प्रयोग में लाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1500 sanitizers, 5 thousand masks, 02 thousand gloves handed over to the administration




0

डिपो होल्डरों की सुरक्षा बनाई जाए यकीनी 50 लाख रुपए का बीमा करवाए सरकार

कपूरथला में राशन बांटते समय उपभोक्ताओं की तरफ से डिपो होल्डर पर किए गए हमले के बाद डिपो होल्डर की मौत का कड़ा संज्ञान लेते पंजाब राज्य डिपो होल्डर एसोसिएशन ब्लाक सुनाम ने सीएम के नाम तहसीलदार मनमोहन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह हांडा ने कहा कि कोरोना महामारी दौरान डिपो होल्डर अपनी जान की परवाह न करते सरकार की तरफ से भेजे गए राशन की सप्लाई कर रहे हैं। वह सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं परंतु कपूरथला के एक डिपो होल्डर पर खपतकारों द्वारा किए गए हमले के कारण उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अन्य स्थानों पर भी खपतकार डिपो होल्डरों पर हमले कर रहे हैं। यूनियन की मांग है कि कपूरथला के मृतक डिपो होल्डर विजय कुमार के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, पंजाब के डिपो होल्डरों की जान व माल की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए, पंजाब सरकार के अन्य मुलाजिमों की तरह डिपो होल्डरों को 50 लाख रुपए के बीमा के घेरे में लाया जाए, केन्द्र सरकार की तरफ से कमिशन दिया जाए, डिपो होल्डरों के ई-पास बनाए जाएं, डिपो होल्डरों को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना अधीन शामिल किया जाए, बारदाना वापस न लिया जाए और दाल की पैकिंग करके सप्लाई दी जाए, पंजाब के समूह डिपू होल्डरों के शहरों और गांवो में राशन कार्ड बराबर किए जाए। इस मौके पर संदीप, भोला सिंह, बलदेव सिंह, परमानंद, राज कुमार, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protection of depot holders should be made, the government should insure 50 lakh rupees




0

मां सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बनाया जा रहा कोरोना केयर सेंटर, 200 मरीजों की होगी क्षमता

कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा सीतो रोड स्थित मां सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 200 मरीजों की क्षमता वाला कोरोना केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। तहसीलदार-कम-एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ ने बताया कि कोविड-19 आपदा से निपटने व संक्रमित मरीजों के इलाज व बेहतर देखभाल के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीतो रोड स्थित मां सरस्वती काॅलेज ऑफ फार्मेसी में 200 मरीजों की क्षमता वाला अति आधुनिक सुविधाओं वाला कोरोना केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है।
अतिरिक्त जिला उपायुक्त नवल राम और फाजिल्का के एसएमओ डाॅ. सुधीर पाठक सहित अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया। तहसीलदार-कम-एसडीएम बराड़ ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से लौट रहे लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग करवाकर विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है ताकि पहले से सुरक्षित क्षेत्रों के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बाहरी प्रदेशों से आए लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी पॉजिटिव मरीजों को सिविल अस्पताल जलालाबाद के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में संभावित परेशानियों से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सीतो रोड पर स्थित मां सरस्वती काॅलेज ऑफ फार्मेसी में 200 मरीजों की क्षमता वाले कोरोना केयर सेंट की स्थापना की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Care Center being built at Maa Saraswati College of Pharmacy, capacity of 200 patients will be




0

30% लेबर जाने को तैयार, 25% उद्योग होंगे डांवाडोल

कोरोना रोकथाम के लिए 46 से चले आ रहे लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री पहले से ही आर्थिक मार झेल रही है। वहीं अब 30 फीसदी के करीब लेबर की घर वापसी इंडस्ट्रियलिस्ट की चिंता का विषय बन चुकी है। इंडस्ट्रियलिस्ट का मानना है कि इससे आने वाले समय में 25 फीसदी इंडस्ट्रियल यूनिट्स डांवाडोल होंगे। जिले की बात करें तो 20,200 इंडस्ट्रियल यूनिट्स में से अभी फिलहाल 325 यूनिट ही चल रहे हैं।

माइक्रो-स्माल यूनिट्स पर ज्यादा असर पड़ेगा : नवनीत मित्तर
कोरोना के बाद बने हालातों में जो लेबर जा रही है, वो जल्द वापस आने की उम्मीद नहीं लग रही। वहीं आगे डिमांड बढ़ने से लेबर भी महंगी मिलेगी। इसके अलावा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भी लेबर जाएगी। इसका असर 30 फीसदी के करीब माइक्रो-स्माल इंडस्ट्रियल यूनिट्स बुरी तरह से प्रभावित होंगे। लॉकडाउन के कारण टाइम बाउंड एक्सपोर्ट के कई आर्डर कैंसिल हुए हैं। - नवनीत मित्तर, चेयरमैन सीआईआई अमृतसर जोनल काउंसिल
6 महीने के लिए माफ हो इंडस्ट्री की लायबिलिटी : संदीप खोसला
इस वक्त 30% प्रवासी लेबर घर जा रही है। इससका असर 30% छोटे यूनिटों पर पड़ेगा। लेबर को रोका नहीं जा सकता, इस वक्त वो लोग अपने परिवार के पास जाना चाहते हैं। वहीं कोरोना के कारण बने हालात कब नार्मल होंगे, कहना मुश्किल है। इंडस्ट्री की लायबिलिटी 6 महीने के लिए माफ की जानी चाहिए। बैंकों में ब्याज पड़ रहा है। वहीं उद्योगपतियों के लिए कई खर्चों की मार झेलना मुश्किलें खड़ी किए हुए है। संदीप खोसला, प्रधान फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसो.
टैक्सटाइल इंडस्ट्री में डिमांड 60 फीसदी रहेगी : कमल डालमिया
कोविड-19 के कारण पहले ही इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है, अब लेबर के जाना नई मुश्किलें खड़ी करेगा। समर सीजन तो पहले ही खराब हो चुका है, वहीं अब मई-जून विंटर सैंपलिंग का समय होता है। जुलाई में प्रोडक्शन का समय आने पर लेबर की वापसी नहीं हुई तो मुश्किलें बढ़ेंगी। टैक्सटाइल इंडस्ट्री में डिमांड 50 से 60 फीसदी रह जाएगी, वहीं लेबर की मार इंडस्ट्री को अलग से झटका देगी। -कमल डालमिया, चेयरमैन, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

जीएनडीएच में दीं 100 पीपीई किट तािक मुस्तैदी से कोरोना से लड़ें योद्धा

कोरोना योद्धाओंके पास अगर पीपीई किट नहीं होगी तो वह इस संक्रमण से कैसे लड़ेंगे और लोगों को बचाएंगे। इसी सोच के साथ वी केयर फाॅर यू सोसायटी की तरफ से पंजाब फिल्म ‘चल मेरा पुत्त-2’ के प्रोड्॑यूसर कार्ज गिल से मिलकर गुरु नानकदेव अस्पताल के डाॅक्टरों को 100 पीपीई किट दीं। सोसायटी के सदस्य साहिल बख्शी, सचिन ढ़ींगरा, प्रदीप दत्ता, तेजबीर गिल और कानव विज के साथ मिलकर पीपीई किट दीं। बख्शी ने कहा कि डाॅक्टर, पुलिस और जिला प्रशासन को पीपीई किट में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह तरनतारन और लोपोके के सरकारी अस्पतालों में भी पीपीई किट दी गई हैं ताकि फ्रंट लाइन में रहने वाले हमारे सभी कोरोना योद्धा भी सुरक्षित रहें। उन्होंने शहर की सभा सोसायटियों, व्यापारिक वर्ग, ज्यूलरों से अनुरोध किया है कि वह भी अपने बच्चों के जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ और अन्य समारोह को न करके जिला प्रशासन को पीपीई किट दें। इससे शहर के लोगों की सुरक्षा में लगे वाॅरियर्स सुरक्षित रहेंगे। और वे कोरोना संक्रमितों को अच्छे से इलाज करते रहेंगे।

दरबार साहिब में लंगर के लिए संगत ने 500 क्विंटल गेहूं दिया

दरबार साहिब में लंगर के लिए संगत की ओर से गेहूं भेजने का सिलिसला जारी है। माेगा जिले के विभिन्न हल्काें से पूर्व मंत्री ताेता सिंह की अगुवाई में संगत की ओर से 500 क्विंटल गेहूं दरबार साहिब में दिया। सामान लेकर पहुंचे निहाल सिंह वाला के नेता भुपिंदर सिंह साहू व अन्य काे दरबार साहिब के मैनेजर मुखतार सिंह व अतिरिक्त मैनेजर सुखबीर सिंह ने सिराेपा देकर सम्मानित किया। इसी दाैरान हल्का भुल्तथ व हाेशियारपुर से भी संगत ने गेहूं भेजा। अमृतसर के सैशन जज हरजीत सिंह खालसा व बलविंदर सिंह संधू की प्रेरणा से 50 हजार की राशि दरबार साहिब काे भेंट की गई। पू्र्व कैप्टन बाबा बखशीश सिंह ने 50 हजार, दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई कारज सिंह ने 20 हजार, गुरप्रीत सिंह वडाली ने 21 हजार रुपए का याेगदान डाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 PPE Kit given by GNDH to fight with Corona from Tik Mustaidi




0

जिले में कर्फ्यू नियम तोड़ने और मास्क न बांधने पर 10 के खिलाफ केस दर्ज

अपराध जमानत योग्य होने के कारण सभी को थाने से किया रिहा

जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कर्फ्यू नियमों की उल्लघंन करने और मास्क न बांधने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ इंडियन पैनल कोर्ट की धारा 188, 269 के तहत मामले दर्ज किया है।
पहला मामला

थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई हरजिंदर सिंह जब वह शालापुर बेट पहुंचे तो एक युवक बलदेव सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव पम्मण तलवंडी चौधरियां बिना मुंह में मास्क बांधे पैदल आ रहा था। रोक कर कर्फ्यू में घूमने व मुंह में मास्क न बांधने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।
दूसरा मामला

थाना कबीरपुर पुलिस के एसआई रणजीत सिंह लोधीवाल के समीप पहुंचे तो गांव की ओर से पैदल आ रहे एक युवक को कर्फ्यू में घूमने सबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर न दे सका। आरोपी ने मुंह में मास्क नहीं बांधा हुआ था। आरोपी की पहचान शिव दयाल पुत्र शिंगारा राम निवासी गांव भागो बुड्‌डा कबीरपुर के रुप में हुई।
तीसरा मामला

थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस के एएसआई हरजिंदर सिंह तलवंडी चौधरियां के समीप मौजूद थे। पैदल आ रहे एक युवक बिट्‌टू पुत्र बग्गा निवासी तलवंडी चौधरियां को कर्फ्यू में घूमने व मुंह में मास्क न बांधने का कारण पूछा तो आरोपी कोई भी संतोषजनक उत्तर न दे सका।
चौथा मामला

थाना फत्तूढींगा पुलिस के एएसआई दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि जब वह वह गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल उच्चा बेट के समीप पहुंचे तो गांव की तरफ से फत्तूढींगा की ओर पैदल आ रहे जोगा सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी गांव उच्चा बेटा से कर्फ्यू में घूमने का कारण और मास्क न बांधने के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।
पांचवां मामला

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस के एएसआई हरजिंदरपाल सिंह बस अड्‌डा सुल्तानपुर लोधी की ओर से श्री बेर साहिब से पैदल आ रहे व्यक्ति से मास्क न बांधने के बारे में पूछा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र तरसेम सिंह निवासी मोहल्ला शाह सुल्तान के रुप में हुई है।
छठा मामला

थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई रणजीत सिंह बस अड्‌डे के समीप पहुंचे तो दूसरी दिशा से बिना मास्क बांधे पैदल आ रहे गुरप्रीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी गांव अदालत चक्क से पूछताछ तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
सातवां मामला

थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई जसबीर सिंह सरकारी स्कूल तलवंडी चौधरियां के समीप पहुंचे तो 3 युवक जिन्होंने मास्क नहीं बांधा था, मोटरसाइकिल नंबर पीबी-09 एजे 4061 पर आ रहे थे। सरकारी आदेशों के मुताबिक दो पहीया वाहन में एक व्यक्ति आ-जा सकता है। आरोपी कोई भी दस्तावेज या कर्फ्यू में घूमने का कोई भी कारण नहीं बता सके। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह, दर्शन सिंह उर्फ बिट्‌टू पुत्र दलीप सिंह, इकबाल सिंह उर्फ बाली पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव अमृतपुर राजेवाल तलवंडी चौधरियां के रुप में हुई है।
आठवां मामला

थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई गुरदेव सिंह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप पहुंचे तो एक युवक सुखराज सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी गुरु नानक नगर सुल्तानपुर लोधी पैदल आता दिखाई दिया। कर्फ्यू में घूमने और मास्क न बांधने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case filed against 10 for breaking curfew rules and not wearing masks in the district




0

गंगानगर से हरिके में आए 30 मजदूर, पीएचसी में मेडिकल जांच

गंगानगर से पंजाब रोडवेज की बस में हरिके 30 मजदूर आए, जिन्हें सेहत विभाग आैर पुलिस की टीम ने हाईवे नंबर-54 पर रोक लिया। सभी मजदूरों को पीएचसी हरिके पत्तन लाया गया। सेहत विभाग की टीम ने मजदूराें की मेडिकल जांच करके मेडिकल सर्टीफिकेट जारी कर दिए हैं। मेडिकल अफसर बेअंत सिंह ने बताया कि तरनतारन के 30 लोग, जो गंगानगर में लेबर का काम करते थे। सभी मजदूरों की मेडिकल जांच की गई है। हरिके थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों को घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 laborers from Ganganagar arrived in Harike, medical checkup in PHC




0

प्रवासी मजदूरों को यूपी-बिहार भेजने को 10 मई को चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

केंद्र सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की मंजूरी के बाद इन्हें रेलवे के जरिए भिजवाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े रेलवे जंक्शन पर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बठिंडा जंक्शन से भी उत्तरप्रदेश और बिहार के लिए दो श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलेंगी जोकि 10 मई को सुबह 11 व शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से रवाना होंगी।

पूरी तरह से आइसोलेट इन रेलगाड़ियां को प्रवासी मजदूरों के निर्धारित सामाजिक दूरी के अनुसार इनकी सीटों बिठाकर बोगियां बंद की जाएंगी जोकि यूपी के मुजफ्फरपुर व बिहार झारखंड के डालटन गंज में ही खुलेंगी जबकि बीट वाइज स्टेशन पर रेलगाड़ी के गार्ड व ड्राइवर बदलने के लिए रेलगाड़ी डिविजनल अफसर की मौजूदगी में सिर्फ 5 मिनट के लिए ही रुकेगी। बठिंडा जिले से 1200 प्रवासी मजदूर अपने यूपी व बिहार में अपने घर लौट रहे हैं, इनकी सूची रेलवे को सौंप दी गई है।

24 बोगियों की ट्रेन, हर बोगी में 54 मुसाफिर
श्रमिक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 24 बोगियों की होगी जिसकी हर बोगी में 54 मुसाफिर ही सफर कर सकेंगे। लगभग 40 मिनट पहले मुसाफिरों को वाहनों के जरिए ठंडी सड़क पर स्थित रेलवे ग्राउंड लाया जाएगा जहां से इन्हें रेलवे ओवरब्रिज के जरिए सीधे प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी रेलगाड़ी में निर्धारित सीट पर बिठाया जाएगा।

एसएसपी ने लिया रेलवे प्रबंधों का जायजा
प्रबंधों का जायजा लेने एसएसपी डॉ. नानक सिंह व डीएसपी गुरजीत रोमाणा ने रेलवे ग्राउंड का दौरा किया। नोडल अफसर एओएम हरमीत सिंह ने उन्हें बेरिकेडिंग व मुसाफिरों को प्लेटफार्म नंबर 5 में खड़ी रेलगाड़ी तक पहुंचाने आदि का रूट मैप बताया। स्टेशन सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि रेलगाड़ियाें की बोगियां मुजफ्फरपुर व डालटनगंज झारखंड में ही खुलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two special trains will run on May 10 to send migrant laborers to UP-Bihar




0

पाबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से आ रहे फल, पुलिस ने 4 ट्रक समेत 10 गाड़ियां की जब्त

जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे जिले और राज्यों से फलों और सब्जियों के शहर में लाने पर पाबंदी लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद पिछले 15 दिनों से लगातार दूसरे राज्यों से पपीता, केला और तरबूज आदि फल ट्रकों के माध्यम से बठिंडा में पहुंच रहे हैं लेकिन पुलिस सिर्फ मामला दर्ज करके सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 14 के करीब लोगों को दूसरे राज्यों से लाए गए फलों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने केले, पपीता और तरबूज से भरे ट्रकों और अन्य गाड़ियों को जब्त किया।

सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को जमानत दे दी और साथ ही सभी की गाड़ियों को भी छोड़ दिया गया। इसके बाद उक्त फल अलग-अलग जगहों में बने गोदामों में पहुंच गए और गोदामों से गली-गली बेचने वाले विक्रेताओं के पास। थाना कोतवाली के इंचार्ज दविंदर सिंह का कहना था कि जो धारा लगाई जाती है वह जमानती है जिसके तहत आरोपी को छोड़ने के साथ-साथ उनके जब्त माल को कोर्ट के ऑर्डर मिलने पर छोड़ दिया जाता है।

पुलिस मामला दर्ज करने तक सीमित, नियम ताक पर रख घर-घर पहुंच जाते हैं फल
थाना कोतवाली के हवलदार दविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली के अनिल कुमार निवासी हिसार तरबूज बठिंडा लाया है जिसे परसराम नगर निवासी सुशील कुमार और रवि ने मंगवाया था। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वर्धमान चौकी के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि मिल्क प्लांट ओवरब्रिज के नीचे विजय सैनी और सोनू सिंह राजस्थान से आए एक ट्रक में से कच्चे केले मंडियों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर विजय सैनी, सोनू सिंह और ट्रक ड्राइवर केसाराम को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सदर पुलिस के सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें एएसआई विष्णु दास की सूचना पर छापामारी कर संतोष कुमार निवासी भगवानपुरा मोहल्ला बठिंडा, रतन लाल निवासी करतार बस्ती बठिंडा, दिलबाग सिंह निवासी तरनतारन, कुलदीप सिंह निवासी जोधपुर रोमाणा, प्रेमदास निवासी जोधपुर राजस्थान, मोहन दास निवासी नागौर राजस्थान और सुभाष सैनी निवासी जयपुर को काबू किया। इनसे दो ट्रक जो फलों से भरे हुए थे और एक कैंटर खाली, एक पिकअप गाड़ी और एक कैंटर व एक महिंद्रा गाड़ी कब्जे में लेकर कार्रवई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

रुपए 12 करोड़ प्रीमियम फंसा, 20 करोड़ के क्लेम लटके

(दिनेश बस्सी)सरकार की ओर से बैंकों को शेड्यूल अनुसार वर्क परमिशन देने के बाद से लोगों तथा सिस्टम को पैसे के आदान-प्रदान से गति मिली है, लेकिन लाइफ सेविंग में सरकार के सबसे बड़े नाम एलआईसी का अभी तक शहर में काम शुरू नहीं का पाया है जिससे लोगों के पॉलिसी प्रीमियम रुकने से जहां पॉलिसी के ब्रेक होने का खतरा खड़ा हो गया है, वहीं एलआईसी ने 23 मार्च 2020 के बाद से अभी तक कोई क्लेम भी सेटल नहीं किया है जिससे कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए दुविधा पैदा हो गई है तथा अधिकांश लोगों को ऑनलाइन पेमेंट देने की जानकारी नहीं होने से उनके पर्सनल इंश्योरेंस को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

हालांकि एलआईसी पर इस कठिन समय में क्लेम सेटल किए जाने का दबाव भी है, लेकिन परमिशन नहीं मिलने का तर्क देकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। अकेले बठिंडा में ही मार्च से अब तक 12 करोड़ के प्रीमियम व 20 करोड़ के क्लेम बाकी हैं।

ऑनलाइन पेमेंट का आप्शन है, लेकिन बहुत कम लोग इसका उपयोग करते हैं
बठिंडा में एलआईसी के दो ब्रांच बठिंडा सिटी व रामपुरा में हैं जबकि सेटेलाइट ऑफिस बठिंडा के अलावा रामामंडी में हैं। बठिंडा में 12 से 14 हजार पॉलिसी के प्रीमियम लटक गए हैं जिनकी कुल अमाउंट 12 करोड़ से अधिक बनती है, 40 दिनों से अधिक समय से भरे नहीं जाने से लोग परेशान हैं। ऑनलाइन पेमेंट का आप्शन है, लेकिन कम लोग इसका उपयोग करते हैं। सेटलमेंट की पॉलिसी मात्र 3 से 4 हजार के बीच हैं, लेकिन इनका क्लेम सेटलमेंट 20 करोड़ से अधिक है।

एजेंट्स या एडवाइजर को परमिशन मिलने से भी हाेगी आसानी
एलआईसी के मार्च व अप्रैल माह के प्रीमियम लॉकडाउन के एक्सटेंड होने से इसे मई में भरना जरूरी है, लेकिन आफिस के वर्किंग में नहीं होने से लोग ना तो पैसा भर पा रहे हैं तथा ना ही ही अपना क्लेम आदि ले पा रहे हैं। पॉलिसी से संबंधित अन्य काम भी रुके हैं। एलआईसी से जुड़े एक सदस्य कहतेे हैं कि अगर प्रशासन शहर में एलआईसी एजेंट्स या एडवाइजर को परमिशन देता है तो भी लोगों को प्रीमियम देना व क्लेम सेटल करवाना आसान हो जाएगा।

संचालन की परमिशन दें
एलआईसी गाइडलाइंस के अनुसार 33 फीसदी स्टाफ से ऑफिस का संचालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करेगी। प्रशासन से अपील है कि वह ऑफिस संचालन की परमिशन दें। हमें लुधियाना व मानसा प्रशासन से परमिशन मिल चुकी है। गणेश लाल, सीनि, डिवीजनल मैनेजर, एलआईसी, लुधियाना



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

सहारा जनसेवा ने 5200 लोगों को भोजन करवाया

सहारा जनसेवा की ओर से 22 मार्च से पंजाब में कोरोना प्रकोप के कारण लगे कर्फ्यू के 46वें दिन सहारा जन सेवा द्वारा करीब 5200 लोगों को भोजन खिलाया गया। सहारा जन सेवा द्वारा विनोद कुमार गर्ग, वेद प्रकाश, सतपाल गर्ग, मॉडर्न ऑटोमोबाइल्स व जन सहयोग से लगातार 46वें दिन आज 5200 लोगों को भोजन करवाया गया। संस्था ने भोजन में जरूरतमंद लोगों को दाल, रोटी, सब्जी और चावल खिलाए।

जानकारी देते हुए सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि माल गोदाम, पट्टा मार्केट, परसराम नगर ओवर ब्रिज के नीचे, पानी की टंकी के नीचे व शहर के विभिन्न स्थानों पर 5200 जरूरतमंद लोगों को दोनों समय भोजन उपलब्ध करवाया गया।अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया जब तक संभव होगा भोजन लंगर सेवा जारी रहेगी। विजय गोयल ने बताया कि यह कार्य जन सहयोग से चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sahara Jan Seva served 5200 people




0

बठिंडा से 1200 किमी. दूर रायबरेली के लिए पैदल निकले चार प्रवासी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से संबंधित चार नौजवान बठिंडा से अपने गांव 1200 किलोमीटर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। गांव गुरने कलां में सड़क पर पैदल जा रहे इन मजदूरों में से प्रमोद ने बताया कि वह बठिंडा में एक आटा मिल में काम करते थे और डेढ़ महीने से काम न चलने के कारण उन्होंने जो अपने घर भेजने के लिए कमाया था वह खर्च हो चुका है वहीं मालिक भी इस दौर में फैक्ट्री में लेबर की छंटनी करते उन्हें काम से जबाव देते और उन्हें अपने अपने घर लौटने का फरमान सुना दिया गया। जिसके चलते अब वह वापिस लौटने के लिए मजबूर है।

पंंजाब सरकार की ओर से प्रवासी लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दी गई रेल गाड़ियाें की सुविधा को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब सरकार की इस स्कीम को लेकर प्रशासन के नंबरों पर कई बाद ट्राई किया और परेशानी के सिवाए उनके हाथ कुछ नहीं लगा। प्रमोद ने बताया कि उसके परिवार में चार बच्चे हैं और यहां काम बंद होने के चलते उनके भी भूखे मरने की नौबत आ गई है, ऐसे में वह अपने प्रदेश जाकर वहां भी कोई काम धंधा पकड़ लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1200 km from Bathinda Four migrants walk away to Rae Bareli




0

ओट सेंटर में बढ़ी नशा छोड़ने की दवा लेने वालों की भीड़, रोज आ रहे 80 नए मरीज

कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे क‌र्फ्यू के बीच स्थानीय सिविल अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र व ओट सेंटर के अंदर और बाहर बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ दिखाई दी और सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियमों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र की इमारत में स्थित ओट सेंटर के अंदर व बाहर नशा छोड़ने के लिए अपना इलाज करवाने के लिए मरीजों की भारी भीड़ जुट गई।

हालांकि कोरोना के चलते सेहत विभाग द्वारा सभी को एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने की हिदायतें दी हुई है लेकिन यहां पर इन हिदायतों का खुलेआम उल्लंघन होता रहा और सिविल अस्पताल प्रशासन मुकदर्शक बना रहा। आलम यह है कि यहां सुबह 8 बजे लोग पहुुंच जाते हैं और फर्स्ट फ्लोर पर ओट सेंटर स्थापित होने के कारण लोगों को सीढ़ियों से होकर जाना पड़ता है। यहां जगह कम होने के कारण लोग सीढ़ियों पर लाइन बना लेते है। प्रतिदिन करीब 300 से अधिक लोग नई आईडी बनवाने के लिए पहुंच रहे, लेकिन पूरे दिन में मात्र 60 से 70 लोगों की ही नई आईडी बन पा रही है। बाकी लोगों को बिना दवाई लिए वापस लौटना पड़ रहा है।

23 मार्च से 30 अप्रैल तक 1693 नए मरीज रजिस्टर्ड हुए

सामान्य दिनों में नशा छोड़ने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचने वाले नए मरीजों की संख्या मात्र से 5 से 10 थी, जोकि अब इनकी संख्या बढ़कर 60 से 70 हो गई है। तो वहीं जब ओट सेंटर में रोजाना एक दिन दवाई दी जाती थी, तो करीब 400 लोग दवाई लेने पहुंचते थे और अब कर्फ्यू के चलते त7 से 15 दिन की दवाई दी जा रही है तो मरीजों की संख्या में कोई ज्यादा कमी नहीं आई है। अब भी ओट सेंटर में दवाई लेने वालों की संख्या करीब 300 हो रही है इसे लेकर सेंटर के कर्मी भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिले के विभिन्न ओट क्लीनिकों में 30 अप्रैल तक 10934 मरीज रजिस्टर्ड हुए है। वहीं 23 मार्च से 30 अप्रैल तक 1693 नए मरीज रजिस्टर्ड हुए हैं।

दूर दराज से सेंटर में दवाई लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। दवा नहीं मिलने के कारण उन्हें मानसिक व शारीरिक तौर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव जोधपुर रोमाणा से आए हरनेक सिंह ने कहा कि सेहत विभाग द्वारा उन्हें एक-दो दिन की ही दवा दी जा रही है और क‌र्फ्यू लगा होने के कारण उन्हें दवा लेने के लिए बार बार आने में परेशानी आ रही है ऐसे में उन्हें कम से कम 15 दिन की दवा दी जानी चाहिए पर हमें दवाई नही मिल रही और डॉक्टर भी समय पर नहीं आ रहा जिसके चलते भीड़ ज्यादा हो गई है। जब उनसे दूरी बनाए रखने के लिए पूछा तो उन्होंने कहा के अगर हमें दवाई नहीं देनी तो कोरोना से ही हमें मरना मंजूर है। दवाई ना मिलने के चलते मरीजों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ गुसा भी दिखाया।

सभी पंजीकृत मरीजों को दवाई दी जा रही
सिविल सर्जन डा. अमरीक सिंह संधू ने कहा कि अस्पताल में पहुंच रहे सभी पंजीकृत मरीजों को दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है। कुछ नए मरीज है और कुछ बाहरी जिलों से संबंधित लोग है, जिसकी वजह से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फिर भी अस्पताल प्रशासन द्वारा हर मरीज को दवा देने के प्रयास जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Crowd of drug addicts increased in oat center, 80 new patients coming daily




0

बारदाना न मिलने पर 10-12 दिन मंडियों में बैठने को मजबूर किसान

जिले की मंडियों में गेहूं के अंबार लगे हैं, कहीं बोली, सफाई के बाद तुलाई व भराई का इंतजार है तो कहीं लिफ्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। जिला प्रशासन की ओर से खरीद व लिफ्टिंग के माकूल प्रबंध का दावा कर रहा है लेकिन अभी भी किसान मंडियों में अपनी गेहूं लेकर 10 से 12 दिन तक बैठने को मजबूर हैं। मंडियों में जिले की पैदावार का 80 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या बारदाने की कमी बनी हुई है। कीमत कम देने पर आढ़तियों ने पुराना बारदाना खरीदने से इनकार किया तो विभाग ने शैलरों से पुराना बारदाना खरीदा जोकि बेहद खस्ता हाल व फटा हुआ है।
यूनियन ने जताया रोष : भारतीय किसान यूनियन ने खरीद केंद्रों में प्रशासनिक प्रबंधों को नाकाफी बताते हुए किसानों को मंडियों में परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जिला प्रधान बलदेव सिंह संदोहा ने कहा कि उन्होंने जिले के मेहता, कोठे संधुआ, कोठे कौर सिंह वाला, कोठे महमा सरजा व जोधपुर पाखर आदि मंडियों का दौरा किया। इन मंडियों में प्रशासन के दावों के बावजूद बारदाना न होने की वजह से किसान अपनी गेहूं की ढेरी के पास कई-कई दिन बैठने को मजबूर है।

हालांकि जिन मंडियों में पुराना बारदाना भिजवाया गया है, वो बेहद खस्ता हाल है और जगह-जगह से फटा है जिनमें भरी गई गेहूं की बर्बादी ही होगी। उन्होंने बताया कि गांव मेहता की मंडी में जगसीर सिंह, जग्गा संह, जसविंदर सिंह 10-12 दिनों से गेहूं की ढेरी लेकर बैठे हैं, इन्हें बारदाना न मिलने की वजह से गेहूं की भराई नहीं हो पा रही है। महासचिव रेशम सिंह यात्री, बूटा सिंह जोधपुर पाखर, भोला सिंह मौड़ चड़त सिंह वाला ने प्रशासन से किसानों की परेशानी को समझते हुए बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।

8,25,958 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, 1248 करोड़ की अदायगी
जिले की 20 प्रमुख मंडियों समेत 442 खरीद केंद्रों में 21 दिनों में 8 लाख 43 हजार 778 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जिसमें से 8 लाख 25 हजार 958 मीट्रिक टन गेहूं की एजेंसियों ने खरीद की, हालांकि मंडियों में 17 हजार, 820 मीट्रिक टन गेहूं अनबिका पड़ा है। सरकार की ओर से किसानों को उनकी गेहूं का 1248 करोड़ रुपए अदा किया जा चुका है। वीरवार शाम तक जिले की मंडियों से 6 लाख 29 हजार 919 मीट्रिक टन गेहूं का लदान हुआ जबकि अभी भी 1 लाख 58 हजार 114 मीट्रिक टन गेहूं लिफ्टिंग की इंतजार में पड़ा है। अकेले वीरवार को 34 हजार 311 मीट्रिक टन गेहूं का लदान करवाकर गोदाम व ओपन प्लिंथ के स्टैग पर स्टोर करवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers forced to sit in mandis for 10-12 days due to non-availability of gunny bags




0

घर वापसी को 10 हजार से ज्यादा मजदूरों ने कराई रजिस्ट्रेशन, कंस्ट्रक्शन व खेती के काम होंगे प्रभावित, किसान संगठन बोले-पंजाब को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान

लॉकडाउन के बीच सूबे में रह रहे प्रवासी मजदूर घर लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। सेहत महकमे की ओर से इनका मेडिकल किया जा रहा है। जिले में अब तक 10,314 मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सिटी के 50 वार्डों के ही 52 सौ से ज्यादा प्रवासी घर लौटना चाहते हैं। दूसरी तरफ किसान व मजदूर जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार से आगे धान का सीजन और बंद पड़े कारखानों तथा निर्माण कार्य दोबारा चलाने के लिए लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने की व्यवस्था करने मांग की है। अन्यथा, पंजाब को आर्थिक नुकसान से बचाना मुश्किल हो जाएगा।

सरकार मजदूरों को घर वापसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रही है। बाकायदा मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। उन्हें कॉल कर मेडिकल टेस्ट के लिए सिविल में बुलाया जाता है। इसके बाद बस से एक जगह इकट्ठा कर ट्रेनों के जरिए उनके सूबों में भेजा जा रहा है। जमहूरी किसान सभा के बलवंत सिंह घो, बलदेव सिंह, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के शिव कुमार ने कहा कि पंजाब में गैर जत्थेबंदक मजदूरों के लिए अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008 बना है।यह विभिन्न स्कीमों का मजदूरों को लाभ देने के लिए बनाया है, पर बड़ी संख्या में मजदूर लाभ से वंचित हैं।

पंजाब में कुल मजदूरों का 94 फीसदी हिस्सा गैर मजदूरों का है। बाकी 6 फीसदी मुलाजिम, कंस्ट्रक्शन वर्करों का है। पंजाब की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पहले सभी जत्थेबंदक मजदूरों और घरेलू मजदूरों का रिकार्ड दर्ज करने और पूरे विवरण के साथ उनके कार्ड बनाने के साथ ही उन्हें लाभ दिया जाएं। घरेलू मजदूर यूनियन के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने यूनियन को भी अधिकृत करने की मांग करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 10 thousand laborers got registration, construction and farming work affected, farmers organization said - Punjab will suffer big financial loss




0

बापूधाम में 25 अप्रैल को नरेंद्र आया था पॉजिटिव, उसकी चेन से अब तक 81 संक्रमित, यह कुल मरीजों का 60%

चंडीगढ़ में वीरवार को 9 कोरोना पेशेंट मिले। इनमें 8 बापूधाम के और 1 सेक्टर-30 का छह साल का बच्चा है। अब शहर में मरीजों का कुल आंकड़ा 137 पर पहुंच गया है। इनमें से 101 पेशेंट तो पिछले 10 दिनों में आए हैं। शहर में सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने बापूधाम से ही अब तक 81 मरीज आ चुके हैं। यह कुल मरीजों का 60% है। बापूधाम में सबसे पहले 25 अप्रैल को जीएमसीएच-32 में काम करने वाले वार्ड अटेंडेंट नरेंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पता चला कि उसने 17 अप्रैल को अपनी मैरिज एनिवर्सिरी की पार्टी दी थी जिसमें 100 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था।

इस आरोप में उसके खिलाफ पर्चा भी दर्ज किया गया था। उसके बाद से कॉलोनी में कम्युनिटी संक्रमण फैलना शुरू हो गया। पिछले 12 दिनों में वहां 81 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-30 में भी 15 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। अब यह आंकड़ा 200 की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने भी 200 का आंकड़ा छूने के संकेत दिए थे।

मोहाली से 1288 मजदूरों को लेकर ट्रेन हरदोई गई

माेहाली| वीरवार काे माेहाली रेलवे स्टेशन से मजदूराें काे लेकर पहली ट्रेन यूपी के हरदोई के लिए रवाना हुई। कुल 1288 मजदूराें काे उनके घर भेजा गया। उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया। कुछ लाेग मायूस भी लाैटे क्याेंकि उन्हाेंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। इस वजह से ट्रेन में नहीं बैठ सके। जैसे ही ट्रेन चली, गाड़ियों में बैठे लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिसवालों का धन्यवाद किया। इन सब बातों से अनजान एक नन्हा बच्चा डिब्बे की खिड़की पर खड़ा होकर मुस्कुरा रहा था मानो वह अपनी भाषा में उन कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद कर रहा हो जिन्होंने उसके घर लौटने का इंतजाम किया।

पंजाब :19 जिलों में 90 फीसदी हजूर साहिब से लौटै श्रद्धालु

पंजाब में कोरोना पीड़ितों के आंकड़े दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 42 नए केस आए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1699 पहुंच गया है। इनमें 1266 श्रद्धालु हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 28 पहुंच गया है। पिछले 4 दिनों में कुल 8 लोग मर चुके हैं। राज्य के बाकी जिलों में राहत की बात इसलिए है क्योंकि यहां पाए गए संक्रमितों में ज्यादातर हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। वे सभी क्वारेंटाइन हैं इसलिए उनसे कोई खतरा नहीं है। लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात जालंधर के हैं क्योंकि यहां हर दिन नए इलाकों से मरीज सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी जिले में 11 नए केस सामने आए। यहां संक्रमित पाए गए कुल 148 मरीजों में सिर्फ 9 ही श्रद्धालु हैं। बाकी केस कम्युनिटी संक्रमण से फैल रहे हैं।

काॅलेज-यूनिवर्सिटी में 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां, नया सत्र सितंबर से

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी काॅलेजों और यूनिवर्सिटीज में 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि यूनिवर्सिटीज और काॅलेजों से मिली जानकारी के अनुसार चालू सेमेस्टर व क्लास का तकरीबन 80 % सिलेबस पूरा हो चुका है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लॉकडाउन से बाहर आने के लिए बनाई गई लखनपाल समिति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार यूनिवर्सिटी और काॅलेज स्टूडेंट्स के इम्तिहान 1 जुलाई से लिए जा सकते हैं। नया शैक्षणिक सत्र सितंबर से शुरू किया जाएगा।

बिजली के बिल आज से कैश काउंटर पर

बिजली उपभाेक्ता 8 मई से काउंटर पर जाकर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिल जमा करवा सकते हैं। पंजाब बिजली निगम लिमिटेड पावरकॉम ने कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। काउंटर पर अदायगी के समय भीड़ न लगे इसके लिए सरकार ने सभी डीसी और एसएसपी को हिदायत जारी की हैं। कैश काउंटरों पर भीड़ रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग को यकीनी बनाने के लिए पुलिस तैनात होगी।

हरियाणा: गुड़गांव में सबसे ज्यादा 13 मरीज और आए सामने

कोरोनावायरस अब हरियाणा के 21वें जिले में भी पहुंच गया है। अब तक संक्रमण से बचे महेंद्रगढ़ जिले में वीरवार को कोरोना के दो मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 29 नए केस मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 629 पर पहुंच गई है। साथ ही काेरोना से पानीपत में एक युवक की मौत हो गई है। समालखा के झट्‌टीपुर के 28 साल के युवक की बुधवार 6 मई को मौत हो गई थी।

उसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव निकली। यह जिले में दूसरी, राज्य में 8वीं मौत है। नए केसों में गुड़गांव जिले में सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले। फरीदाबाद में छह, सोनीपत और झज्जर में तीन-तीन और पानीपत-फतेहाबाद में एक केस मिला है। अब सिर्फ रेवाड़ी ही कोरोना फ्री जिला बचा है।

कोरोना संक्रमित जवान को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया, इलाज न मिलने से मौत

कोरोना वायरस का इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ने वाले दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा का वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। अमित के शव पर पुलिसकर्मियों व अन्य ने फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। दिल्ली सरकार ने अमित के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बुधवार रात 2 बजे अमित ने सांस लेने में दिक्कत की बात कही थी। अमित के साथी उन्हें कई अस्पतालों में ले गए लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया। आरएमएल अस्पताल जाते हुए उनकी मौत हो गई।

हिमाचल,मंडी जिले के कोरोना संक्रमित युवक की मां भी पॉजिटिव
सरकाघाट के कोरोना पॉजिटिव 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद अब उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह पिछले चार दिनों में 6 नए मामले आ गए हैं जिनमें दो चंबा, तीन मंडी और एक कांगड़ा जिले का है। मंडी जिले के सरकाघाट का युवक किडनी की बीमारी से पीड़ित था। दो दिन पहले ही उसकी मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 6 हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Narendra came positive in Bapudham on 25 April, 81 infected by his chain so far, this is 60% of the total patients




0

18 मई से तहसील और आरटीए में 50 फीसदी काम होगा शुरू, नगर निगम में डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट भी बनने लगे

कर्फ्यू लगने के 45 दिन बाद शुक्रवार से रजिस्ट्री का काम शुरू हो रहा है लेकिन अगर आप बिना ग्लव्स, मास्क या फेस कवर के आए तो रजिस्ट्री नहीं होगी। रजिस्ट्रार दफ्तर आने पर प्राॅपर्टी के दस्तावेजों के अलावा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा फर्द काउंटर भी लोगों के लिए आम दिनों की तरह खोल दिए जाएंगे। जबकि निगम में बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन शुरू हो गए हैं।

हालांकि अभी शहर रेड जोन में है, इसलिए अभी सिर्फ 50 फीसदी प्राॅपर्टी की रजिस्ट्रियां होंगी। जबकि 17 मई के बाद से तहसील परिसर कार्यालय में इंतकाल निकलवाने सहित अन्य करीब 50 प्रतिशत काम शुरू हो जाएंगे। यही नहीं, 17 मई तक आरटीए में बीएस-4 सहित अन्य सभी वाहनों की ऑनलाइन आरसी का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उधर, सेवा केंद्र खोलने के आदेश अभी डीएम को नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि फिलहाल आम लोग उपलब्ध सेवाओं की सूची https: //dgrpg.punjab.gov.in पर देखें।

सोमवार से तेजी पकड़ेगा रजिस्ट्रियों का काम

सरकार ने यह फैसला आर्थिक तंगी को देखते हुए लिया है लेकिन पहले दिन कार्यालय में कोई रजिस्ट्री हो पाना संभव नहीं लग रहा क्योंकि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद ही लोगों को कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए बुलाया जाएगा। इस वजह से रजिस्ट्री का काम सोमवार को तेजी पकड़ पाएगा। सब-रजिस्ट्रार-1 मनिंदर सिंह का कहना है कि शुक्रवार से रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे

सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का टारगेट

डीसी कांप्लेक्स के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस-1 और 2 में एक दिन में 200 रजिस्ट्रियां करने का टारगेट रहता है लेकिन सरकार के द्वारा तय हुए दिशा निर्देश के तहत दोनों कार्यालयों में 100 रजिस्ट्रियां ही हो पाएंगी।

ऐसे काम करेगा रजिस्ट्री कार्यालय

  • तहसील परिसर में काम करते स्टांप वेंडर, वसीका नवीस, कंप्यूटर ऑपरेटर, फोटोग्राफर व अर्जी नवीस भी काम करने वाले आ सकेंगे।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बायोमैट्रिक सिस्टम का कामबंद रहेगा।
  • अभी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम होगा।
  • वसीयत के दस्तावेज पहले की तरह ऑनलाइन रजिस्टर होंगे।
  • सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन रजिस्टर करवाने के लिए फोटो पहले की तरह मौके पर ही ऑनलाइन होगी।
  • संबंधित खरीदार या दूसरे पक्ष व गवाहों की खुद तस्दीक की गई ताजा पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज पर लगेगी।
  • खून के रिश्ते में ट्रांसफर होने वाली प्रॉपर्टी का काम अभीबंद रहेगा।
  • दोनों फर्द केंद्र खोले जाएंगे।

हथियार, मैरिज रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक, सेवा केंद्र 9 से 5 तक खुलेंगे

राज्यभर में सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम लाेग यहां मिलने मिलने वाली सेवाअाें का लाभ ले सकते हैं, जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू पास वाले लोगों को सेवाओं का लाभ मिलेगा। सरकार ने सेवा केंद्रों पर गैदरिंग रोकने के लिए हथियार और वैवाहिक रजिस्ट्रेशन से संबंधित सेवाओं पर रोक लगी दी है। सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार विनी महाजन ने सभी डीसी को 8 मई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी सेवा केंद्रों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं।इस संदर्भ में डीएम सेवा केंद्र हरप्रीत सिंह का कहना है कि अभी तक उनके पास सेवा केंद्र खोलने को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From May 18, 50 percent work will start in Tehsil and RTA, death-birth certificates are also being made in Municipal Corporation.




0

पंजाब में 5वीं, 8वीं और 10वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

पंजाब के 5वीं, 8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। 10वीं कक्षा का फैसला उनके प्री बोर्ड नतीजों के मुताबिक लिया जाएगा। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया। बैठक में 12वीं के विद्यार्थियों संबंधी फैसला नहीं लिया गया है। उनका फैसला बाद में लिया जाएगा।


दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन और कर्फ्यूके कारण कई कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द हो गई थीं। 10 अप्रैल को ऐलान कर दिया गया था कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल नहीं होगी। इस संबंध में बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि अगले आदेशों तक यह परीक्षाएं नहीं होंगी।


उधर, देश के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। सीबीएसई ने बची हुई बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं क्लास की बची हुई बोर्ड परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।




0

जिले में पहले 50 केस 27 में और अगले 50 संक्रमित 13 दिन में ही आए सामने

जिले में काेराेना ने 40 दिन में अपना शतक पूरा कर लिया। शुक्रवार काे (दाे नए केस) राजपुरा में एक युवती और समाना के धनेठा में एक 50 साल का श्रद्धालु संक्रमित निकला। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजाें की संख्या 101 पहुंच गई। क्रिकेट की तर्ज पर पहले 50 मरीज 27 दिन में सामने आए थे। जबकि दूसरे 50 मरीज संक्रमित हाेने में महज 13 दिन ही लगे। जिले में अब तक सबसे ज्यादा केस राजपुरा से आए हैं, यहां पर संक्रमिताें की संख्या 48 है। उसके बाद पटियाला में 42 केस हैं। 2-2 केस धनेठा और काहलेमाजरा में हैं। जबकि एक केस नाभा में हैं।
इधर, राजपुरा में कोरोना की चेन टूटती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को 22 साल की जाे युवती कोरोना पॉजिटिव आई, वह सबसे पहले संक्रमित हुई कमलेश रानी के परिवार से ताल्लुक रखती है। 22 साल की यह युवती घरों में काम करती थी। राजपुरा में पाॅजिटिव आई 22 साल की यह युवती गुलाब नगर निवासी संक्रमित मां-बेटा की रिश्तेदार है। साथ ही समाना में गांव धनेठा में 50 साल के श्रद्धालु की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। अब यहां पर दाे केस हाे गए हैं।
उधर, अमन नगर और किला चाैक की एसबीआई की ब्रांचाें और नाभा में पाॅजिटिव आई युवती के संपर्क में आए सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। वीरवार काे लिए गए 201 सैंपल में से 198 की रिपाेर्ट निगेटिव रही। शुक्रवार को सेहत विभाग ने 69 सैंपल लिए हैं

‘निकलेंगे बाहर तो कोरोना लेकर लौटेंगे घर’

निकलेंगे बाहर तो कोरोना लेकर लौटेंगे घर’ यह संदेश अपनी पेंटिंग से जसप्रीत सिंह दे रहे हैं। 10वीं के छात्र ने हीराबाग में 6 घंटे में यह पेंटिंग बनाई। उसने बताया कि सड़क पर कोरोना वायरस है इसलिए आप घर से न निकलें और सुरक्षित रहें। जसप्रीत ने हीरा बाग से ऋषि काॅलाेनी काे जाने वाली सड़क पर पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाने में 4 लीटर पेंट का इस्तेमाल किया।

जब शिकायत थी ताे साेमवार काे टेस्ट क्याें नहीं लिया?

सीएम हाउस के पीछे पड़ती गुरुतेग बहादुर काॅलाेनी निवासी काेराेना पाॅजिटिव ने सेहत विभाग की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। किला चाैक एसबीआई ब्रांच में मैसेंजर पद पर तैनात काेराेना पाॅजिटिव युवती ने बताया कि साेमवार काे उसको एक फाेन आया। एक व्यक्ति ने अपना नाम सेहत विभाग में नाेडल अफसर युवराज नारंग बताया, उसने फाेन पर सूचना दी थी कि किसी ने उनकी शिकायत की है कि उनकाे काेराेना है। नाेडल अफसर के कहने पर मैं मम्मी काे साथ लेकर माॅडल टाउन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंची।

यहां डाॅक्टराें ने पूछताछ की और यह कहकर घर लाैटा दिया कि आप दाेनाें काे काेराेना की काेई शिकायत नहीं है। बुधवार काे एक बार फिर युवराज का फाेन आया और माता काैशल्या अस्पताल में आकर टेस्ट देने के लिए बुलाया। हम दाेनाें मां-बेटी एक बार फिर अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे पहुंच गए। यहां आकर युवराज काे फाेन किया और पहुंचने की सूचना दी। युवराज ने यह कहकर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब बुलाया लिया कि अब टाइम ज्यादा हाे गया है आप गुरुद्वारा ही आ जाओ यहां पर टेस्ट ले लेंगे। जब हम गुरुद्वारा साहिब पहुंचे ताे वहां पहले से सैंकड़ाें श्रद्धालु लाइनाें में बैठे हुए थे। हम दाेनाें काे वहां पर बैठा दिया।

काफी समय बैठने के बाद हमारा टेस्ट लिया गया। इसके बाद हम घर लाैट अाए। फिर शाम काे एक फाेन आया ओर बताया गया कि मेरी मम्मी ओर मैं दाेनाें काेराेना पाॅजिटिव हैं। उसने सवाल उठाया कि जब मुझे काेई शिकायत थी ताे साेमवार काे बिना टेस्ट लिए क्याें? घर लाैटा दिया था। हमारे टेस्ट गुरुद्वारा में पहले से माैजूद श्रद्धालुअाें के साथ क्याें लिए। उन्हाेंने काेराेना रिपाेर्ट में गड़बड़ी हाेने की अाशंका जताई है। दाेबारा काेराेना टेस्ट कराने की मांग की।

तब्लीगी जमात की महिलाओं के ठीक हाेने के बाद 8 दिन में आए केवल 21 संक्रमित

तब्लीगी जमात की दोनाें पाॅजिटिव महिलाओंके ठीक हाेने के बाद जिले में वायरस से दाेबारा से दस्तक दी थी। 30 अप्रैल से 7 मई तक कुल 21 नए केस सामने आए हैं। अब तक जिले में संक्रमिताें की संख्या 23 हाे चुकी है। सिविल सर्जन डा. एनके अग्रवाल ने बताया कि चार नए पाॅजिटिव आए केस में एक गांव सहिजादपुर का, एक गोपालों कोटला, एक बहिरामपुर असैा एक खमाणों का है। सहिजादपुर, गोपालों कोटला व बहिरामपुर में पाॅजिटिव पाए गए तीनों लोग दूसरे राज्यों से पंजाब आए थे। इनमें कंबाइन ऑपरेटर शामिल हैं। खमाणों का पाॅजिटिव आया व्यक्ति बीते दिनों हजूर साहिब से श्रद्धालुओं की बस लेकर आए ड्राइवर के संपर्क में आने वाला है।

7 मरीजों का लुधियाना में इलाज जारी

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में पाॅजिटिव पाए गए सभी केसों में 2 तब्लीगी जमात से, 14 हजूर साहिब से आई संगत में (जिनमें एक बस चालक शामिल है), 6 कंबाइन ऑपरेटर और 1 केस बस चालक के संपर्क में आने वाले का है। पीड़ितों में एक बस चालक गुरदासपुर में, 7 लुधियाना में, 13 लोगों का ज्ञान सागर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौजूदा समय में सभी पीड़ितों की हालत ठीक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first 50 cases in the district came out in 27 and the next 50 infected in 13 days.




0

व्यापार मंडल 42 दिन से 10 हजार लोगों को दे रहा लंगर

कोरोना वायरस महामारी के दौरान धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ मानवता की सेवा करने के लिए व्यापार मंडल आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा व समूह व्यापारी 42 दिन से रोज करीब 10 हजार लोगों को भोजन वितरित कर रहे हैं। हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांटा जा रहा है। इंद्रजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में कोई भी इंसान भूखा नहीं सोएगा।

जिस दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है उस दिन से वार्ड नंबर 11-12, 13, 2, 3, 4, 5, 6, 7, कबीर मंदिर, केसगढ साहिब की पैंटी के पास, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के पास, कालिया स्वीट, पुरानी आईटीआई, रविदास चौक, गांव बणी आदि जगहों पर लंगर घर-घर भेजकर बांटा जा रहा है। गुरु नगरी आनंदपुर साहिब और राणा केपी सिंह स्पीकर पंजाब विधानसभा के आशीर्वाद से रोज हजारों लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांट रहे हैं और लोगों को दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही है।

अरोड़ा ने बताया कि दवाइयों के अलावा व्यापार मंडल द्वारा 10 हजार के करीब मास्क, 1 हजार रूमाल भी बांटे जा चुके हैं। उनकी तीन गाड़ियां सुबह से आनंदपुर साहिब के सभी वार्ड, बढ़ी, अगमपुर, लोदीपुर, अकेडमी, नयना देवी रोड पर बसे प्रवासी मजदूरों, गरीब लोगों को तीनों समय भोजन पहुंचा रही हैं। एक गाड़ी सभी गाड़ियों को लंगर उपलब्ध कराने में लगी होती है।
पिछले 42 दिन से लगाए जा रहे लंगरों से आनंदपुर साहिब के वार्डों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोडा को लंगरों वाला बाबा कहा जाने लगा है। क्योंकि लंगरों में हर रोज एक अलग आइटम बनाकर दी जाती है। इस अवसर पर युवा नेता दमनप्रीत सिंह अरोड़ा उर्फ शैंपी, हरविंदर सिंह काका अरोडा, राजू अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, प्रदीप मानू, भुपिंदर सिंह बिट्टू, सोनू अरोडा, रविंदर सिंह काला, गगन अरोडा, जसपाल सिंह, राजू अरोडा, सतनाम सिंह खालसा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trade Board giving anchor to 10 thousand people for 42 days




0

सराय में 170 कमरे और 33 बड़े हाल, सबके साथ अटैच बाथरूम, 400 मरीजों को रखने का प्रबंध

खालसा पंथ की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब में खालसा साजना दिवस पर बनाई गई श्री गुरु तेग बहादर यात्री निवास सराय को कोरोना वायरस के चलते अस्थायी तौर पर अस्पताल बना दिया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गत देर रात कोरोना वायरस के चलते मानवता की भलाई के लिए ‌यह अहम फैसला लिया है। इसके तहत श्री गुरु तेग बहादर यात्री निवास सराय के 170 कमरे और 33 हाल कमरे सेनिटाइज किए गए हैं। शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों ने साफ-सफाई और सेनिटाइज कर इसको तैयार किया है।

आनंदपुर साहिब में 300 साला खालसा साजना दिवस के लिए बनाई गई सरां को तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस किया है, जिसमें गीजर, बेड, हर कमरे के साथ शौचालय और कुर्सी-टेबल तथा अन्य जरूरी समान कमरे में उपलब्ध है। श्री गुरु तेग बहादर यात्री निवास का दौरा जिले के एडीसी दीपशिखा व एसडीएम कन्नू गर्ग ने किया और प्रबंधों को लेकर तमाम बैठकें भी की तथा गहराई से जांच की। इसके बाद ही इसे अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। एडीसी ने बताया कि सराय में 400 मरीजों को रखा जा सकता है। उनकी संभाल करने के लिए उनके पास सेहत विभाग के स्टाफ के अलावा 100 वालंटियर तैयार हैं।

670 सैंपल में से 523 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

रोपड़ | डीसी रोपड़ सोनाली गिरि ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 670 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 523 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 134 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 17 केस पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 14 केस एक्टिव हैं (रोपड़ जिले के 1 डीएमसी लुधियाना और 1 एसबीएस नगर, 1 अमृतसर में दाखिल) और 2 कोरोना मुक्त हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

मरीजों को रखा तो एसजीपीसी देगी लंगर और बाकी सुविधाएं
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के तालमेल के साथ अभी तक 170 कमरों को अस्थायी तौर पर अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में यहां पर लोगों को रखा जाता है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से लंगर व अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

चर्चा- विदेश से लोगों को लाने की तैयारी कर रही है सरकार और प्रसाशन
सरकार द्वारा विदेशों में फंसे पंजाबियों को लाने की तैयारी हो रही है। इसमें चर्चाएं चल रही हैं कि विदेश से आने वाले पंजाबियों को क्वारेंटाइन करने के लिए सराय को तैयार किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
170 rooms and 33 large halls in the inn, attached bathrooms with all, arrangement of keeping 400 patients




0

फैक्ट्री मालिक ने बेरुखी की तो कर्मियों ने 5-5 हजार में साइकिल खरीदा व पठानकोट से 2500 किमी. दूर गुवाहाटी को निकल पड़े

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का अपने राज्यों में पलायन जारी है। प्रवासी मजदूर रोजाना रजिस्ट्रेशन करवा रहें हैं वहीं कुछ मजदूर पैदल और साइकिलों पर भी निकल पड़े हैं। इसी तरह पठानकोट से गुवाहाटी (असम) जाने के लिए निकले 5 फैक्ट्री कर्मी शुक्रवार को 190 किलोमीटर साइकिल चला कर रोपड़ पहुंचे। सभी ने घर जाने के लिए नए साइकिल खरीदें है और उम्मीद है कि 20 दिन में 2500 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने घर पहुंच जाएंगे।

रोपड़ पहुंचे साइकिल सवार उद्धबरो, धनेसवर, सीदम, वनीस और सुरजीत ने बताया कि वह पठानकोट की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में सालों से काम कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद खाने के लाले पड़ गए। फैक्ट्री मालिक से पिछले दो महीने का वेतन मांगा तो उसने सिर्फ एक महीने का वेतन दिया और काम करने को कहा। उन्हें 8 से 9 हजार वेतन मिलता है। कुछ रुपए खाने में खर्च हो गए और परेशानी के चलते सभी ने गांव जाने के लिए 5 हजार रुपए की नई साइकिल खरीद ली। फैक्ट्री मालिक ने पिछला वेतन देने से मना कर दिया और कहा कि फैक्ट्री में रात को काम करना पड़ेगा और अगर काम नहीं करना तो यहां से चले जाएं।

सिर्फ एक रात जालंधर में रुके, 2 दिन में तय किए 190 किमी.
उन्होंने बताया कि वह 6 मई को पठानकोट से साइकिलों पर चले थे। रास्ते मे सिर्फ एक रात के लिए जालंधर में रुके। अब तक करीब 190 किलोमीटर साइकिल चलाकर रोपड़ पहुंचे हैं। पठानकोट से गुवाहाटी (असम) की दूरी 2500 किलोमीटर है और 20 दिन तक अपने गांव में पहुंच जाएंगे।

सेवा केंद्र में 100 से अधिक मजदूरों की जांच

उधर, सेवा केंद्र रोपड़ में प्रवासी मजदूरों द्वारा गांव जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। सेवा केंद्र में 100 से अधिक प्रवासी मजदूरों की सेहत की जांच की गई और रजिस्ट्रेशन की गई। सेवा केंद्रों में सफाई करके सेनिटाइज किया गया और सोमवार से काम शुरू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the factory owner was indifferent, the workers bought a bicycle for 5-5 thousand and 2500 km from Pathankot. Off to guwahati




0

मोगा जिले में 180 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई

मोगा जिले में शुक्रवार तक 11 काेरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और वीरवार एवं शुक्रवार को एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं आया और अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि जिला मोगा में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सेहतमंद होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और इस समय पर जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 43 है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संबंधी 180 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

संदीप हंस ने बताया कि जो 11 लोग सेहतमंद हो कर अपने घर वास लौटे हैं उनमें 4 महाराष्ट्र से आए मरीज, 6 बाघापुराना से और 1 माणूंके का मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक 209 श्रद्धालु श्री हजूर साहिब से लौटे हैं। इसी तरह 426 बाहर के राज्यों से आए मजदूर, कंबाइनों के चालक और अन्य मजदूरों के भी नमूने लिए गए हैं। सिविल सर्जन मोगा डा. अन्देश कंग ने बताया कि 43 एक्टिव मामलों बीच में से 17 मरीज सिविल अस्पताल बाघापुराना में और 26 सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल हैं।

फरीदकोट जिले में आई 237 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

फरीदकोट जिले से कोरोना जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार काे आई सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जिला मास मीडिया अधिकारी प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि जिले भर में अब तक कुल 2481 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से अब तक 1419 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 1062 की रिपोर्ट का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि जिले में से जांच के लिए भेजे गए स्वास्थ्य कर्मचारियों के 24 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया जिले में अब तक संक्रमित मिले 45 में से 42 मरीजों का उपचार फरीदकोट के श्री गुरु गोविंद सिंह मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा है व सभी मरीजों की हालत स्थिर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

120 किलो चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति काबू, एक फरार

चार बोरियां चूरापोस्त खरीदने के बाद हड्डा रोड़ी पर रखकर ग्राहकों के तलाश में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने 120 किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बाद में
एक और व्यक्ति को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना धर्मकोट में पड़ते गांव मौजगढ़ में गश्त के दौरान गांव में बनी हड्डा रोड़ी पर बोरियां रखकर बैठे दो युवक ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इतने में पुलिस ने मौके पर जाकर बोरियों की तलाशी ली तो 120 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चूरापोस्त कब्जे में लेने के बाद गुरबचन सिंह निवासी बाकरवाला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जबकि इकबाल सिंह पाला निवासी पंडोरी अराईयांफरार हो गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा गांव दौलेवाला के तस्कर सुखविंदर सिंह से चार बोरियां चूरापोस्त खरीदी गई थी। उससे नशा खरीदने के बाद वह और उसका साथी इकबाल सिंह मौजगढ़ में चूरापोस्त बेचने के लिए आए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

कौंसिल दफ्तर में 250 जरूरतमंद लोगों को राशन किटें वितरित की

नगर कौंसिल कार्यालय में 250 जरूरतमंद लोगों को राशन की किटें कौंसिल कार्यकारी अधिकारी राजीव सरीन तथा पुलिस थाना राहों के एसएचओ सुभाष बाठ की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर वितरित की गईं। कार्यकारी अधिकारी राजीव सरीन ने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करने की योजना के तहत 250 परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किए गए हैं, ताकि कोई भी परिवार लॉकडाउन के चलते भूखा न रहे।

उन्होंने बताया कि शहर के सभी बीएलओ द्वारा तैयार की गई लिस्ट, जिसे एसडीएम कार्यालय की ओर से भेजा गया था उन्हीं लोगों को नगर कौंसिल कार्यालय में बुलाकर राशन वितरित किया गया है। इस अवसर पर बीएलओ मास्टर गुरमीत सिंह सियान, मास्टर जगदीश राय, मास्टर जसवीर राज, मास्टर दीपक कुमार, जोगिंदर सिंह, बीएलओ राजीव कुमार, धर्मपाल, जगदीप सिंह, अजय कुमार, विनोद कुमार, मनजीत कौर, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distributed ration kits to 250 needy people in council office




0

10 लोग महाराष्ट्र से लौटे, 104 में से 84 केस एक्टिव

जिले में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ तथा कुल 18 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से 10 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। इसके अलावा पांच मामलों में कोरोना पॉजिटिव लोग दूसरे प्रदेशों या जिलों से पंजाब में आए हैं, जबकि तीन मामलों के बारे में अभी तफ्तीश की जा रही है कि वे कहां से संक्रमित हुए हैं। इस तरह जिले में अब तक कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा अब 104 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 84 हैं, जिनका नवांशहर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जबकि 18 कोरोना मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर भाटिया ने बताया कि सभी लोगों को अस्पताल या घरों में क्वारेंटाइन किया हुआ था। हालांकि जिन लोगों के संपर्कों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, उनके गांवों व इलाकों को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

डॉ. सुक्खी का पेशेंट निकला कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ क्वारेंटाइन

जिले के 18 पॉजिटिव मरीजों में से एक माछीवाड़ा का है जो बंगा के विधायक डॉ. एसके सुक्खी से अपने नाक में रसोली का इलाज करवाने के लिए था। कुछ दिनों पहले वे उनके अस्पताल में आया था तथा इस दौरान वे अस्पताल के स्टाफ के चार लोगों के संपर्क में आया। डॉ. सुक्खी ने बताया कि वह उस दिन अभी अस्पताल नहीं पहुंचे थे तो उन्होंने उसे सलाह दी की रसोली की सर्जरी से पहले वे कोरोना टेस्ट करवाएं। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ के चार कर्मचारियों को क्वारेंटाइन में भेज दिया है तथा उनका सैंपल लेने व टेस्ट आने के बाद ही आगे अस्पताल चलाने पर विचार करेंगे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार तक उन्होंने खुद भी घर में अकेले ही रहने का फैसला किया है तथा स्टाफ की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के संबंध में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सेहत विभाग की टीम इस मरीज को माछीवाड़ा ले गई है जो कि लुधियाना में है। ‌उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल इस समय कोरोना के खिलाफ जंग में पूरी तनदेही के साथ लगे हुए हैं। मगर इस समय सबसे अधिक जरूरत प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले सेहत कर्मचारियों का सरकार को बीमा करवाना चाहिए तथा उनके लिए भी कोई योजना बनानी चाहिए।
गांव गुणाचौर, कमाम और गरचा से सामने आए तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज, ढाहां में किया क्वारेंटाइन

सिविल अस्पताल मुकंदपुर के एसएमओ डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि जिनकी शुक्रवार को रिपोर्टें सामने आई हैं और इनमें गांव गुणाचौर से राज कुमार (22), गांव कमाम से रछपाल कौर (20) तथा गरचा से बलकार सिंह (40) कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें ढाहां के क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया। उधर, बंगा के तहसीलदार अजीतपाल सिंह तथा थाना मुकंदपुर के एसएचओ पवन कुमार ने तीनों गांवों को सील करवाया।

थाना पोजेवाल के एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जैसे ही 40 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई तो पता चला कि गांव मंगूपुर व माहीपुर के दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं, जोकि महाराष्ट्र से आए हैं। दोनों को उक्त गांवों के स्कूलों में बनाए क्वारेंटाइन सेंटरों में भेदा और आशा वर्कर राकेश कुमारी मंगूपुर व सुनील कुमारी माहीपुर ने कोविड आरआर टीम को सूचित किया। टीम के इंचार्ज डॉ. भूपिंदर कुमार अपनी टीम सदस्यों साथ पहुंचे और दोनों संक्रमित व्यक्तियों के सैंपल लिए। टीम में क्रांतिपाल सिंह, सुनील कुमार, वरुण कुमार थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 people returned from Maharashtra, 84 cases out of 104 active




0

सूबे में कोरोना से 3 और मौत, 6 दिन में 11 मौतें; 40 नए पॉजिटिव

सूबे में शुक्रवार को 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो हुई। 2 मौत मोहाली जबकि एक होशियारपुर से है। कोरोना संक्रमण से पिछले 6 दिनों में 11 मौत हो चुकी हैं। सूबे में मृतकों का आंकड़ा 31 हो गया है। मोहाली के जीरकपुर में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह कैंसर का उपचार करवा रहे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में पुलिस द्वारा भर्ती करवाए गए व्यक्ति की मौत होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होशियारपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज हरनेक सिंह (37) की अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। अब तक होशियारपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 3 मई को सूबे में 3 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई थी। 4 व 5 मई को 1-1 जबकि 6 मई को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ा। 7 मई को एक जबकि 8 मई को फिर तीन मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को ही सूबे के 9 जिलों से 40 नए केस पॉजिटिव भी आए। इनमें 20 श्रद्धालु हैं। नवांशहर में सबसे ज्यादा 17 केस पॉजिटिव आए। सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 1757 हो गई है। 5000 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। सूबे में अब तक 157 मरीज ही ठीक हो पाए हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर ठीक हो चुके मरीजों के मुकाबले काफी कम है।
जालंधर में 7 नए मरीज, अब तक 155 हुए पॉजिटिव केस

जालंधर में 7 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को संख्या 155 पहुंच गई है। शुक्रवार को 4 साल के बच्चे समेत चार पॉजिटिव केस बस्तीयत क्षेत्र से हैं। जिनमें 35 व 49 साल के पुरुष और 27 साल की महिला शामिल हैं। इनके अलावा 3 केस हजूर साहिब के श्रद्धालु हैं। तीनों महिलाएं हैं जिनकी आयु क्रमश: 30,35, 55 साल है। यहां रिपोर्ट निगेटिव आने पर 7 मरीजों को छुट्‌टी भी दे दी गई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। पटियाला में 2 नए केस में एक युवती राजपुरा में और समाना के धनेठा में एक श्रद्धालु पॉजिटिव आया। फतेहगढ़ साहिब में 4 नए केस। इनमें से 3 कंबाइन अाॅपरेटर अाैर एक हजूर साहिब से लाैटे ड्राइवर के सम्पर्क में रहा है। तरनतारन में 48 रिपोर्ट में से में 4 लोग पॉजीटिव पाए गए। तरनतारन में कुल मरीजों की संख्या 161 हो गई है। पठानकोट में दो नए केस श्रद्धालू हैं।

सुखद तस्वीर... लुधियाना में एसएचओ अर्शप्रीत और जालंधर में 7 मरीजों को छुट्‌टी

डीएमसी अस्पताल में भर्ती बस्ती जोधेवाल की एसएचओ अर्शप्रीत कौर को 21 दिन बाद पांचवी रिपोर्ट निगेटिव रही। उनकी तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। चौथी और पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। सूबे में कुल 10 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना का कहर झेल रहे जालंधर में शुक्रवार को राहत भी बरसी, कुल 7 मरीजों को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त करार देते हुए निगेटिव आने पर छुट्‌टी दे दी गई। इसके सिविल से कोरोनावायरस से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है।

पेशेंट निकला पॉजिटिव, अस्पताल व बैंक समेत 150 लोग क्वारेंटाइन
नवांशहर में नाक की हड्‌डी का इलाज करवाने गए लुधियाना के एक किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका इलाज कर रहे अस्पताल के स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं लुधियाना प्रसासन के मुताबिक किसान गांव के ही बैंक में भी गया था। प्रशासन ने बैंक की इमारत सील करते हुए बैंक के स्टाफ समेत 150 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है।

नवांशहर देगा फिर टेंशन
नवांशहर में शुक्रवार को एक बार फिर 18 नए पॉजेटिव केस सामने आए हैं। इनमें 10 श्रद्धालु हैं। इसके अलावा पांच मामलों में कोरोना पॉजिटिव लोग दूसरे प्रदेशों या दूसरे जिलों से पंजाब में आए हैं, जबकि तीन मामलों में तफ्तीश की जा रही है कि वे कहां से संक्रमित हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 more deaths from corona in the province, 11 deaths in 6 days; 40 new positive




0

200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की जांच हो चुकी

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अपना सहयोग डालते हुए आईएमए के डाक्टरों द्वारा कोरोना प्रभावित इलाकों व पुलिस नाकों पर पहुंच कर मुफ्त जांच कैंप लगाए गए। आईएमए पंजाब के महासचिव डॉ. परमजीत मान (बच्चों के माहिर) द्वारा पंजाब में कोरोना महामारी के पहले हॉटस्पॉट गांव पठलावा में गांववासियों की अपील पर कैंप लगा कर जांच की गई। यह कैंप समाजसेवी संस्था ‘एकनूर सेवा सोसायटी के सहयोग से लगाया गया। गांव पठलावा में डॉ. परमजीत मान ने कैंप दौरान 50 बच्चों की जांच की।

इसके अलावा उन्होंने गांववासियों को इस महामारी से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से जारी सावधानियों प्रति जागरुक करते हुए कहा कि वह सोशल डिस्टेंस रखें, मुंह पर मास्क लगा कर रखें। आईएमए स्टेट कौंसिल मेंबर डॉ. कुलविन्दर मान द्वारा कोरोना महामारी दौरान जिले के प्रमुख दफ्तर, सीटी पुलिस स्टेशन और अलग अलग स्थानों और लगाए पुलिस नाको पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी जो कि फ्रंट लाइन वॉरियर (कोरोना योद्धा) के तौर पर अपनी तन, मन से सेवा निभा रहे हैं, उनकी मेडिकल जांच लगातार कर रहे हैं। डॉ. कुलविन्दर मान ने बताया कि अब तक 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 200 police visits have been investigated




0

एनआरआई ने 10 हजार बैग आटा और 1 हजार बैग सूखा राशन डीसी को सौंपा

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अहम योगदान डालते हुए यूके अधारित एनआरआई की तरफ से डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर 10 हजार थैला गेहूं का आटा और सूखे राशन के 1000 थैले सौंपे गए। यूके अधारित एनआरआई संतोख सिंह का परिवार जिले के गांव पतड़ कलां से सबंधित हैं। इस मौके पर संतोख सिंह ने कहा कि यह उन का फ़र्ज़ और जिम्मेदारी बनती है कि इस मुश्किल घड़ी में अपने घरेलू जिले के निवासियों की सहायता की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

3 ट्रेनों में 3564 यात्रियों को ले जाने की व्यवस्था, बुला लिए 4200, मौके पर कहा- ट्रेन फुल, वापस जाओ

लाॅकडाउन के कारण बेराेजगार हाे गए बाहरी राज्याें के श्रमिकाें की घर वापसी में प्रशासनिक खामियां सामने अा रही हैं। पंजाब सरकार के अादेश पर जिला प्रशासन हर राेज तीन ट्रेनाें मंे श्रमिकाें की घर वापसी करवा रहा है। शुक्रवार काे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और अकबरपुर व बिहार के मुजफ्फरपुर के करीब 3600 लाेगाें काे उनके घर भेजा गया। इसके लिए रेलवे काे प्रशासन ने 18.76 लाख रुपए का भुगतान किया। खास बात यह है कि हर ट्रेन में 1888 यात्रियाें काे ले जाने की व्यवस्था है लेकिन प्रशासन द्वारा फाेन अाैर मैसेज कर करीब 1400 लाेगाें काे बुलाया जा रहा है। मेडिकल और अन्य औपचारिकता के बाद जब ट्रेन में बैठने की बारी आती है ताे सैकड़ाें लाेगाें काे कह दिया जाता है कि ट्रेन ताे फुल हाे गई। अब अगली बार अाना। एेसे में सामान समेटकर 10-15 किलाेमीटर पैदल चलकर स्टेशन पहुंचने वाले श्रमिकाें काे वापस लाैटना पड़ रहा है।

भास्कर से बातचीत में कई श्रमिकाें ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण वे पिछले दाे महीने का किराया नहीं दे पाए। पता नहीं अब मकान मालिक कमरे में रहने भी देंगे या नहीं? प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की गांव वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन की गई है। रजिस्ट्रेशन की संख्या 90 हजार के पार हाे गई है। तीनाें ट्रेनाें के श्रमिकों का एक समय पर एक जगह पर इकट्ठा होना भी बड़ी समस्या है।
शुक्रवार को 5.70 लाख खर्च कर श्रमिकाें काे सुल्तानपुर, 7.12 लाख खर्च कर मुजफ्फरपुर और5.94 लाख का भुगतान कर अकबरपुर भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मैसेज व फोन कर श्रमिकाें काे जानकारी दी जा रही है। सुबह अधिकारी सभी को फोन करते हैं। ट्रेन में बैठने से पहले बाकायदा स्क्रीनिंग की जा रही है। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिन जगहों पर लोगों को रजिस्ट्रेशन व स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जा रहा है, वहां पर लगने वाली भीड़ को प्रशासन कंट्रोल नहीं कर पा रहा। सोशल डिस्टेंस की भी कई जगह अनदेखी हाे रही है।

15 किलाेमीटर पैदल चलकर बल्ले-बल्ले फार्म पहुंचे, अब कह रहे ट्रेन में जगह नहीं, मकान मालिक काे क्या हम जवाब देंगे?

  • मुजफ्फरपुर जाने के लिए बस्ती दानिशमंदा काला संघिया रोड से विश्वाजीत 15 किलोमीटर पैदल चलकर बल्ले-बल्ले फार्म पहुंचा। पुलिसकर्मी ने पूछताछ कर पैलेस के अंदर जाने दिया। काफी देर बैठने के बाद अधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन की सीटें फुल हो गई हैं। अब किसी की रजिस्ट्रेशन व मेडिकल नहीं होगा और वापिस चले जाएं।
  • प्रशासनिक अफसराें द्वारा भेजा गया मैसेज दिखाते हुए सूरज ने कहा कि सुबह उठे तो मैसेज देख अपने साथियों को उठाया और तैयारी कर पठानकोट चौक पहुंचे। मकान मालिक को बताकर आए थे कि वे गांव जा रहे हैं। मकान मालिक ने कमरे पर अपना ताला लगा दिया। दो महीने से कमरे का किराया भी नहीं दिया है। ट्रेन फुल होने के कारण आज जा नहीं सके। अब पता नहीं कि मालिक दोबारा कमरा देगा या नहीं? अगर कमरा नहीं मिला तो काफी मुशिक्ल हो जाएगी।
  • श्रमिक सूरज ने कहा कि काला संघिया से पैदल जब पठानकोट चौक पहुंचे तो वहां पर पहले से हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे। पहले लगा कि सभी मुजफ्फरपुर जाने वाले हैं। बाद में पता चला कि रात 11 बजे जाने वाली ट्रेन के लिए पहले से ही श्रमिक बैठ गए हैं। अंदर गए तो पता लगा कि ट्रेन फुल हो गई है। सभी साथी वापिस आ गए। जो लोग अपने मकान मालिकों को कहकर गए कि अब नहीं आएंगे वे पठानकोट चौक में ही रुक गए।
  • श्रमिकों ने प्रशासन द्वारा तैयार की गई लिस्ट पर एतराज जताते हुए कहा कि काफी लोग जो वडाला चौक की तरफ रहते हैं, उन्हें पठानकोट चौक के पास बुलाया जा रहा है। साधन न मिलने के कारण लोग पैदल ही निकल पड़ते हैं। जब निर्धारित जगह पर पहुंचते हैं तो आगे से जवाब मिलता है कि आप नहीं जा सकते। प्रशासन को रजिस्ट्रेशन औरस्कैनिंग वहीं पर करवानी चाहिए जिस इलाके में ज्यादातर श्रमिक रहते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arrangement to carry 3564 passengers in 3 trains, called 4200, said on the spot - Train full, go back




0

टाॅप इंडस्ट्री संचालक बोले- 2000 इंडस्ट्रीज चालू हुईं, अब श्रमिकों का पलायन क्यों करवा रही सरकार

फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन में कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और उद्योगों के प्रमुख संगठनों के डेलीगेट की शुक्रवार काे हुई मीटिंग में श्रमिकाें की घर वापसी काे पंजाब की इंडस्ट्री के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया। इंडस्ट्री संचालकाें ने कहा कि लाॅकडाउन के दाैरान उन्हाेंने हजाराें श्रमिकाें की 40 दिन तक मदद की। अब जबकि इंडस्ट्री ने काम शुरू किया है ताे सरकार 70 लाख रुपए खर्च कर श्रमिकाें की घर वापसी करवा रही है। श्रमिकाें के बगैर 2000 फैक्ट्रियां कैसे चलेंगी? सरकार के फैसले से पंजाब के अार्थिक हालात बेकाबू हाे जाएंगे। उद्यमियाें ने मुख्यमंत्री से श्रमिकों का पलायन रोकने
की मांग की।
सीआईआई जालंधर काउंसिल के अध्यक्ष, बरिंदर कलसी और वाइस चेयरमैन, तुषार जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बलराम कपूर और निखिल कपूर, जालंधर फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सग्गू, हैंड टूल एक्सपोर्ट कंपनियों के संगठन टीम ए की ओर से अजय गोस्वामी, महेश गुप्ता, शरद अग्रवाल, एचआर इंटरनेशनल से सुदर्शन शर्मा, दीपक अग्रवाल, सर्जिकल कांप्लेक्स मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष अरोड़ा, पंजाब लेदर फेडरेशन के प्रधान परवीन कुमार, सीआईआई की जालंधर यूनिट के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, जालंधर चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड काॅमर्स के वाइस प्रेसिडेंट शांत कुमार खास ताैर पर माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

30 को पकड़ कर स्टेडियम में किया बंद, शाम को चेतावनी देकर छोड़ा

बस में बिठाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान

शुक्रवार को पुलिस टीम ने 30 के करीब लोगों को पकड़कर गुरु नानक स्टेडियम में बंद किया, जिन्हें बाद में शाम को चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीएसपी संदीप सिंह मंड ने बताया कि कर्फ्यू में लोगों को जरूरी काम के लिए जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी दीप्ति उप्पल ने सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक छूट दी है। फिर भी कुछ लोग दी गई छूट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। घर से बिना वजह बाहर घूम रहे हैं। इस कारण रोजाना शिव मंदिर कचहरी चौक के पास पुलिस की सरकारी बस खड़ी की जाती है।

जहां दो पहीया, 5 सीटर और 7 सीटर कारों में जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन कर जो ज्यादा लोग बैठे होते हैं। उन्हें नियम तोड़ने पर बस में बिठाकर गुरु नानक स्टेडियम में बंद किया जाता है। बस में बिठाते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाता है। डीएसपी संदीप सिंह मंड ने बताया कि कर्फ्यू में लोगों को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक खरीदारी के लिए राहत दी गई है। कुछ लोग इस छूट का गलत इस्तेमाल करते हुए बिना वजह घरों से निकल रहे हैं।

वहीं, कुछ लोग तो बिना मास्क के भी घूमते दिखाई देते है। ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कंसने के लिए पुलिस ने शिव मंदिर कचहरी चौक के पास पुलिस की सरकारी बस खड़ी कर रखी है। शुक्रवार को 30 के करीब लोगों को गुरु नानक स्टेडियम में बंद किया गया।

कर्फ्यू नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे : डीएसपी

डीएसपी संदीप सिंह मंड ने बताया कि कर्फ्यू नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। नियमों की उल्लघंन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चेकिंग के दौरान सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। बिना मास्क और बिना वजह कर्फ्यू में घूमने वाले लोगों पर मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। कर्फ्यू में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Closed in the stadium after holding 30, left warning in the evening




0

बाबा गद्दिया सुविधा सेंटर से 10वीं बार चोरी, 3 एलसीडी और तीन प्रिंटर चुराए

वीरवार-शुक्रवार मध्यरात्रि चाेराें ने बाबा गद्दिया में स्थित सुविधा केंद्र काे निशाना बनाकर वहां से 4 एलसीडी और 3 प्रिंटर चुरा लिए औरभाग गए। सीसी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई है। मामले संबंधी पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस जांच कर रही है। सुविधा केंद्र के अधिकारी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह सुविधा सेंटर में काम करता है। वीरवार काे वाे राेजाना की तरह शाम काे सुविधा सेंटर बंद कर घर चले गए थे।

शुक्रवार सुबह जब सुविधा सेंटर आए तो दरवाजा टूटा हुआ था और वहां सामान बिखरा पड़ा था। विशाल ने बताया कि चोर सुविधा केंद्र में लगीं चार एलसीडी और तीन प्रिंटर लेकर भाग गए।मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले भी 9 बार इसी सुविधा केंद्र में चाेरी हाे चुकी है। सीसी कैमरे से पता चला है कि दो चोरों ने वारदात के अंजाम दिया। उन्होंने मुंह पर मास्कनुमा कपड़ा बांधा हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए दिए 20 मोबाइल टैब

विधायक राणा गुरजीत सिंह ने सिविल अस्पताल के कोविड और आइसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए नए 20 मोबाइल टैब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपे हैं। विधायक ने कोरोना वायरस मरीजों का मनोबल बढ़ाने और तालमेल करने के लिए नए मोबाइल टैबों को वाईफाई सिस्टम से लैस कर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। डीसी दीप्ति उप्पल और एसएसपी सतिंदर सिंह ने विधायक राणा गुरजीत सिंह की ओर से की गई बेहतरीन पहलकदमी की सराहना करते हुए कहा कि विधायक राणा गुरजीत सिंह समाज कल्याण के क्षेत्र में बड़े स्तर पर योगदान दे रहे हैं।

मोबाइल टैब मरीजों के पास उपलब्ध होने से प्रशासन और मरीजों में बेहतर तालमेल बनेगा। वहीं, विधायक राणा ने कहा कि मोबाइल टैब देने का उद्देश्य है कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों में आत्मविश्वास और मनोबल की मजबूती पैदा हो। वह रोजाना सुबह 10 से 10:30 बजे तक मोबाइल टैब पर संपर्क कर मरीजों से बातचीत करेंगे। मरीजों के पास मोबाइल टैब की सुविधा होने से वह मनोरंजन और धार्मिक साहित्य से जुड़ेंगे और उन्हें कोई भी समस्या आएगी तो वह तुरंत उनके प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान में ला सकते है।

राणा ने कहा कि मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के अलावा शौचालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हिदायत जारी की है। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड चेयरमैन अनूप कल्हण, एडीसी विकास एसपी आंगरा, डा. संदीप भोला, दविंदरपाल सिंह हंसपाल, पूर्व पार्षद नरिंदर सिंह मंसू, कांग्रेस नेता विशाल सोनी, राजीव गुप्ता, कुलदीप शर्मा आदि समेत कई लोग भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 mobile tabs given for patients admitted in isolation ward




0

कर्फ्यू में बिना पास घूमने पर 50 वाहन सवार पकड़े, थाने ले जा चेतावनी देकर छोड़ा

थाना डिवीजन नंबर 1 में लाए गए वाहन और मौजूद वाहन चालक
जिला पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान 7 से 3 बजे तक घंटे छूट देने चलते बिना मतलब वाहनों पर घूमने के आरोप में करीब 50 वाहन चालकों को काबू किया। पुलिस ने इन सभी वाहनों को थाना डिवीजन नं.1 में भेजा और कुछ समय के बाद वार्निंग देकर छोड़ दिया। इन सभी को चेतावनी दी गई है कि अगर आगे से कर्फ्यू में बिना मतलब वाहनों पर घूमते पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिला पुलिस ने अब तक कर्फ्यू में उल्लंघन करने वाले 400 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया हुआ है।
सवेरे एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क और डीएसपी सिटी राजेंद्र मन्हास के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कर्फ्यू की पालना करवाने के लिए सलारिया चौक (लाइटों वाले चौक) में नाकाबंदी की थी। पुलिस ने बाजारों में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए समस्त वाहन चालकों को रोका। जिन लोगों के पास कर्फ्यू पास नहीं थे, उन सभी को थाने ले जाया गया और वहां से चेतावनी देकर छोड़ा गया। थाना डिवीजन नं.1 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने कहा कि कर्फ्यू की पालना करवाने के लिए सख्ती की जा रही है। सवेरे 7 से दोपहर 3 बजे तक दी छूट में पैदल या साइकिल पर आने-जाने की इजाजत दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Curfew caught 50 vehicle riders without moving around, took them to the police station and left them alert




0

अब रोज 40 हजार लीटर क्षमता वाली मशीन से शहर के रोड और दुकानें होंगी सैनिटाइज

अब रोजाना दोपहर 3 बजे के बाद सिटी के बाजार और दुकानें सैनिटाइज होंगी। यह बात एमएलए अमित विज ने गाड़ी अहाता चौक में कपूरथला के एमएलए गुरजीत राणा के प्रयासों से पठानकोट में मंगवाई गई बड़ी सैनिटाइजिंग मशीन द्वारा शहर की सड़कों, दुकानों को सैनिटाइज करवाने के काम का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और एमएलए गुरजीत राणा के प्रयासों से आज हमारे शहर में एक बड़ी 40 हजार लीटर क्षमता वाली सैनिटाइजिंग मशीन पहुंची है।

इससे कुछेक दिन लगातार शहर के डलहौजी रोड, ढांगू, रोड, एपीके रोड, सैली रोड, ढांगू, रोड रेलवे रोड मेन बाजार, ढाकी रोड आदि पर रोजाना दोपहर 3 बजे के बाद सड़कों और दुकानों को सैनिटाइज किया जाएगा। यह मशीन यूं तो 44 किलोमीटर एरिया को कवर कर सकती है परंतु सिटी में 15 से 20 किलोमीटर एरिया को कुछेक दिन सैनिटाइज करेगी। इसके अलावा सिटी को फायर टेंडर गाड़ी भी सैनिटाइज करने के लिए लगाई गई है, जो रोजाना शहर को सेनिटाइज कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर के लिए व्यापारियों और दानी सज्जनों के सहयोग से एक छोटी सैनिटाइजिंग मशीन मंगवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि रोजाना सिटी को कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचाने के लिए सैनिटाइज किया जाए।
लोगों से अपील-डलहौजी रोड पर पुराने वेटरनरी अस्पताल में वाहनों को पार्क कर खरीदारी के लिए पैदल जाएं बाजार
विधायक ने कहा कि दुकानें सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रोटेशन मुताबिक दी हैं। काली माता मंदिर रोड भी खोल दिया है। डलहौजी रोड पर पुराना वेटरनरी अस्पताल को खोल दिया है। वहां वाहन पार्क कर बाजार जाएं। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष विज, पूर्व पार्षद राकेश बबली, पूर्व पार्षद अजय कुमार, गणेश विक्की, पन्ना लाल भाटिया, जोगेंद्र पहलवान, उपदेश गब्बर, दिनेश महाजन, चरणजीत हैप्पी, अश्वनी, जतिन वालिया, रोहित कोहली, राजकुमार, बलजीत, टिंकू, विक्रमजीत, शशि शर्मा, गौरव वडैहरा आदि मौजूद थे।विधायक अमित विज ने मशीन से डलहौजी रोड से सैनिटाइजेशन का शुभारंभ करवाया और कहा कि कपूरथला के एमएलए गुरजीत राणा के प्रयासों से मशीन मंगवाई गई है।
सड़क किनारे कचरा फेंकने पर दुकानदार को लगाई फटकार
डलहौजी रोड पर मनचंदा टावर के पास सैनिटाइज मशीन पहुंची नहीं थी कि एक दुकान के बाहर लिफाफे में सड़क किनारे रखा कचरा देख विधायक भड़क उठे। 10 मिनट तक दुकानदार को ढूंढने में लगे कि आखिर किस दुकानदार ने यह फेंका है। पता चला तो उन्होंने दुकानदार को फटकार लगाई और कहा कि कोरोना मामले में पॉल्यूशन विभाग भी सख्त है। कचरे में भी कोरोना हो सकता है। इसलिए कचरा दुकानों के बाहर मत रखएं। डस्टबीन लगाएं और निगम की गाड़ी में ही फेंंकें। दोबारा सड़क पर कूड़ा दिखा तो वायलेशन के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील भी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now 40 thousand liters capacity machine will sanitize city roads and shops




0

अब उपभोक्ताओं को 30 नहीं, 10 मई तक बिल जमा कराने पर मिलेगी जुर्माने से छूट

लॉकडाउन में जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा पाए उनको बिजली बिल 10 मई तक जमा करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद जमा करवाने वालों को 2 प्रतिशत जुर्माना पड़ेगा। इसके अलावा जिन लोगों को मैसेज भेजकर एस्टीमेट के आधार पर बिल जमा करवाने को कहा जा रहा है, उन लोगों ने भी यदि तय तिथि अनुसार बिल जमा नहीं करवाया तो जुर्माना सहित भुगतान करना होगा। पहले पावरकॉम ने लॉकडाउन के तहत लगाए गए कर्फ्यू के दौरान बिल जमा करवाने की तारीख बिना जुर्माने के 30 मई निर्धारित की थी, लेकिन अब बिल जमा न करवाने वालों को भी जुर्माना लगेगा।

वहीं, शुक्रवार को ढांगू रोड स्थित पावरकॉम कार्यालय में कैश काउंटर खोले गए। पहले दिन सब डिवीजन अर्बन में कैश काउंटर पर 7 लाख और अॉनलाइन 4 लाख रुपए जमा करवाए गए। पावरकॉम के एक्सईएन कुलदीप सिंह ने कहा कि जो बिल 23 मार्च या इसके बाद जमा किए जाने थे और कोरोना को लेकर जमा नहीं हो पाए। ऐसे लोग 10 मई तक बिल जमा करवाकर जुर्माने से छूट पा सकते हैं। जिन लोगों को एस्टीमेट के आधार पर बिजली बिल मैसेज भेजकर भेजे गए हैं उन्हें तय तिथि के अनुसार बिल जमा करवाना ही होगा, अन्यथा उन्हें जुर्माना लगेगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now consumers will get exemption from penalty for depositing bill by May 10, not 30




0

3 माह में मलूकपुरा माइनर में दूसरी बार कटाव, 40 एकड़ नाड़ खराब, 3 जेसीबी से भरा


नहरी पानी मुहैया करवाने वाली मलूकपुरा माइनर की तरफ सिंचाई विभाग ध्यान न दिए जाने के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे ढाणी सुच्चा सिंह को पानी मुहैया करवाने वाले मोघे के नीचे कटाव आ गया। पानी के कटाव के कारण बने गड्ढे में गांव केरा खेड़ा का एक ग्रंथी बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। वहीं, पानी का बहाव अधिक होने के कारण माइनर के साथ ढाणी सुच्चा सिंह का करीब 40 एकड़ गेहूं के नाड़ में पानी भर गया। जिसमें से ज्यादातर एरिया में किसानों ने अभी तूड़ी बनवानी थी।
ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मलूकपुरा माइनर में 2 फरवरी को भी 150 फीट का कटाव होने से गांव काला टिब्बा, रायपुरा और आसपास की ढाणियों की 700 से 800 एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई। लेकिन विभाग हर बार की तरह इसे नजरअंदाज कर देता है और किसानों पर ही नहर को तोड़ने का आरोप लगाकर जांच की जाती है। बता दें कि अभी बीते सप्ताह ही विभाग द्वारा नहरबंदी लेकर माइनर की सफाई करवाई थी।
किसानों ने नहरी विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि वीरवार से ही नहर में पहले की बजाय पानी ज्यादा मात्रा में छोड़ा गया था। इसी के चलते नहर की हालत बहुत नाजुक होने के कारण उसमें कटाव आया है। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे किसानों द्वारा विभाग के अधिकारियों के आने तक पानी का काबू पा लिया था। लेकिन मोघा होने के कारण सुबह साढ़े 5 बजे आया कटाव दोपहर करीब 11 बजे जाकर बंधा। इस बीच तीन जेसीबी मशीनों की सहायता लेनी पड़ी। जिनके सहयोग से किसानों द्वारा मोघे को बंद कर कटाव को भरा।
सूचना मिलते ही जेसीबी मशीनें भेज कटाव को बांधा : बलविंदर कुमार
नहरी विभाग के एसडीओ बलविंदर कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें मोघे के नीचे आए कटाव संबंधी पता चला तो उन्होंने तो तुरंत अधिकारियों को जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। जिन्होंने किसानों के सहयोग के साथ मौके पर पहुंचकर कर कटाव को बांध दिया। इस कटाव से आसपास का करीब 30-40 एकड़ नाड़ खराब हुआ है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Second time erosion in Malukpura Minor in 3 months, 40 acres of pulse spoiled, filled with 3 JCBs




0

Kuwait imposes 20-day 'total curfew' from May 10 to curb coronavirus

Kuwait will enact a "total curfew" from 4pm (1300 GMT) on Sunday through to May 30 to help to curb the spread of the new coronavirus, its cabinet said in a statement on Friday.




0

More than 1,000 queue for food in rich Geneva amid virus shutdown

More than 1,000 people queued up on Saturday to get free food parcels in Geneva, underscoring the impact of the coronavirus epidemic on the working poor and undocumented immigrants even in wealthy Switzerland.