9

आज सीता नवमी के दिन खत्म हो रही लव-कुश वाली 'उत्तर रामायण', दूरदर्शन ने 14 दिन में 44 एपिसोड दिखाए

रामानंद सागर के सीरियल 'उत्तर रामायण' का आखिरी एपिसोड आज (शनिवार) रात टेलीकास्ट होगा। दिलचस्प संयोग यह है कि आज माता सीता की जयंती यानी सीता नवमी भी है और रामायण की कथा के अनुसार, उत्तर रामायण की समाप्ति सीता के धरती में समाने के बाद होती है। आखिरी एपिसोड की जानकारी देते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर पर लिखा है, " दिलचस्प है कि रामायण/उत्तर रामायण का मैराथन ब्रॉडकास्ट आज रात बंद हो जाएगा, जबकि देश सीता नवमी मना रहा है।"

14 दिन में खत्म 44 एपिसोड का शो
'उत्तर रामायण' का पुनः प्रसारण 19 अप्रैल से दूरदर्शन पर किया गया था और 2 मई तक सिर्फ 14 दिन में इसे पूरा कर दिया गया। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, स्वप्निल जोशी और मयुरेश क्षेत्रमदे स्टारर इस पौराणिक शो के 44 एपिसोड बनाए गए थे। 1988-89 में इसका ओरिजिनल टेलीकास्ट 44 सप्ताह (हर रविवार) तक हुआ था। 2020 में इसे 10 मई (22 दिन) तक पुनः प्रसारित करने की प्लानिंग थी। लेकिन हर दिन प्रसारण के समय को बढ़ाकर इसे 14 दिन में खत्म कर दिया गया। आखिरी के तीन दिन सीरियल हर दिन दो घंटे दिखाया गया।

शो ने बनाया दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड
'उत्तर रामायण' के पुनः प्रसारण ने 'रामायण' की तुलना में ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी। यही वजह है कि यह एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बना। 16 अप्रैल को इस सीरियल के दर्शकों की संख्या 77 मिलियन यानी 7.7 करोड़ से भी ज्यादा थी। जानकारी देते हुए दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा था, "विश्व रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।"

गौरतलब है कि 'उत्तर रामायण' ने इंटरनेशनल शोज 'गेम ऑफ थ्रोंस' (एक दिन में 17.4 मिलियन व्यूअर्स) और 'बिग बैंग थ्योरी' (एक दिन में 18 मिलियन से ज्यादा व्यूअर्स) को अपने से बहुत पीछे छोड़ दिया है।

रामायण ने भी बनाया था रिकॉर्ड
'उत्तर रामायण' से पहले इसी सीरियल के पहले भाग 'रामायण' का प्रसारण 28 मार्च से 18 अप्रैल (22 दिन) तक हुआ था। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी स्टारर यह शो पिछले 5 सालों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। इस साल के 13वें सप्ताह में इसकी व्यूअरशिप 556 मिलियन रही थी, जो पिछले पांच साल में किसी भी शो के लिए सबसे ज्यादा थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Creating World Record Uttar Ramayan Last Episode Will Be Telecast On Saturday Night




9

जैकलीन ने सलमान खान की तस्वीर शेयर करके जमकर की तारीफ, बोलीं- 'ये हर दिन के लिए शुक्रगुजार हैं'

लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही हैं। कुछ दिनों तक इस बात को सीक्रेट रखने के बाद दोनों ने एक दूसरे की तस्वीर शेयर करते हुए साथ होने की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। जैकलीन ने हाल ही में सलमान के फैंस को तोहफा देते हुए उनकी इंटेंस लुक में तस्वीर शेयर की है जिसमें वो वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं।

'मिसेज सीरियल किलर' एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, 'तोहफा या बहुत ज्यादा मेहनती। मुझे लगता है ये हर दिन के लिए शुक्रगुजार हैं और भगवान ने जो इन्हें जगह दी है उसकी इज्जत करते हैं। सलमान खान के सभी फैंस के लिए, अभी बहुत कुछ आने वाला है। जुड़े रहिए और सुरक्षित रहिए। लॉकडाउन, प्यार करोना'।

जैकलीन से पहले सलमान खान ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस वर्कआउट करते हुए उनकी चुपके से तस्वीर ले रही हैं। इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'जैकी चोरी चोरी चुपके चुपके तस्वीर लेते हुए पकड़ा गई हैं। उन्होंने इसके बाद एक और ली है जो ये खुद शेयर करेंगी'।

##

फार्म हाउस में दोस्तों के साथ फंसे हैं सलमान

सलमान-जैकलीन लॉकडाउन के कुछ दिन पहले ही पनवेल के फार्म हाउस पहुंचे थे मगर अचानक लॉकडाउन हो जाने से दोनों वापस अपने घर नहीं जा पाए हैं। दोनों के अलावा वहां अर्पिता का परिवार और सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jacqueline shared Salman Khan's photo and praised it, saying - 'Thank you for every day'




9

कोरोना से उबर चुके 'फॉरेस्ट गंप' एक्टर टॉम हैंक्स ने डोनेट किया प्लाज्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

ऑस्कर विजेता एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोनावारयस से पूरी तरह उबर चुके हैं। यहां तक की दोनों ने स्वस्थ्य होकर टीवी पर वापसी कर ली है। टॉम ने बुधवार को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाला प्लाज्मा डोनेट किया। एक्टर ने इस बात की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने अपने प्लाजमा का एक फोटो भी शेयर किया है।

टॉम ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर लिखा- 'पिछले हफ्ते का प्लाज्मा बैग, पेपरवर्क के बाद यह नींद लेने जितना आसान था'। टॉम और रीटा की कोरोना रिपोर्ट मार्च में पॉजिटिव आई थी। एक्टर ऑस्ट्रेलिया में एल्विस प्रिस्ले की बायोपिक की शूटिंग करने पहुंचे थे। कपल ने अपने संक्रमित होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर ही दी थी। इसके बाद क्वारैंटाइन में रहे सेलेब्स अपने ऑफीशियल हैंडल्स पर हेल्थ अपडेट देते रहे हैं। टॉम ने साल 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ में भी मुख्य किरदार निभाया था। आमिर खान टॉम की इसी फिल्म की हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ के नाम से बना रहे हैं।

टीवी पर लौटे दोनों स्टार्स
टॉम ने बीमारी के कारण ब्रैक लेने के बाद पहली बार टीवी शो होस्ट किया था। उन्होंने मशहूर सटर्डे नाइट लाइव शो होस्ट किया। हालांकि महामारी के कारण यह शो बिना लाइव ऑडियंस के शूट किया गया था। वहीं, रीटा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभव साझा किए थे। रीटा के मुताबिक उन्हें और टॉम को अब तक यह नहीं पता कि, दोनों कोरोनावायरस का कैसे हो गए। हालांकि आइसोलेशन से जाने से पहले कपल ने पांच दिन ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में बिताए। फिलहाल दोनों कोरोना से उबर चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर सामने आ रहे हैं।

क्या होता है प्लाज्मा?
खून में मुख्यत चार चीजें होती हैं। रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा। यह प्लाज्मा खून का तरल हिस्सा होता है, जिसके जरिए एंटीबॉडी शरीर में भ्रमण करते हैं। यह एंटीबॉडी संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति के खून में मिलकर रोग से लड़ने में मदद करती है। हालांकि इस थैरेपी से कोरोना के मरीज ठीक होने के पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन स्वाइन फ्लू जैसे संक्रमण में इसका सफल प्रयोग हो चुका है।

क्या है यह थैरिपी?
कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए लोगों के खून में एंटीबॉडीज बन जाती हैं, जो उसे संक्रमण को मात देने में मदद करती हैं। प्लाज्मा थैरेपी में यही एंटीबॉडीज, प्लाज्मा डोनर यानी संक्रमण को मात दे चुके व्यक्ति के खून से निकालकर संक्रमित व्यक्ति के शरीर में डाला जाता है। डोनर और संक्रमित का ब्लड ग्रुप एक होना चाहिए। प्लाज्मा चढ़ाने का काम विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Forest Gump' actor Tom Hanks, who has recovered from Corona, donated plasma, shared the photo on social media




9

पत्नी नीतू ने ऋषि कपूर को कहा फाइनल गुडबाय, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी कहानी का अंत हुआ'

ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू ने उन्हें याद करते हुए फाइनल गुडबाय कहा है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर ऋषि की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह हाथों में व्हिस्की का ग्लास थामे मुस्कुराते दिख रहे हैं। नीतू ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हमारी कहानी का अंत हुआ'।

पहली भी लिखी थी भावुक पोस्ट: इससे पहले 30 अप्रैल को नीतू ने ऋषि के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। नीतू ने कहा था, 'वे दुनियाभर के अपने फैन्स से बरसते रहे प्यार को लेकर बेहद आभारी रहे। उनके निधन के बाद सभी फैन्स इस बात को समझेंगे कि ऋषि चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किए जाए, ना कि आंसुओं के साथ।'

बेटी को भी सता रही याद: दूसरी तरफ बेटी रिद्धिमा को अपने पिता की बहुत याद आरही है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'पापा मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं, प्लीज वापस आ जाओ न।' रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं और ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय तक वह मुंबई नहीं पहुंच सकी थीं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते उन्हें चार्टर प्लेन से आने की अनुमति न मिलने की वजह से बाय रोड दिल्ली से मुंबई के लिए निकली थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neetu Kapoor says final goodbye to Rishi Kapoor in one last post, says it’s ‘the end of our story’.




9

ऋषि कपूर के निधन के बाद बंद नहीं होगी उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन', फिल्म पूरी करके रिलीज करेंगे मेकर्स

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। लंबे समय तक अपना इलाज अमेरिका में करवाने के बाद वह पिछले साल मुंबई लौट आए थे। इस बीच तबियत में कुछ सुधार होने के बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की इच्छा जताई थी और दो फिल्में भी साइन की थीं जिनके नाम-'शर्माजी नमकीन' और 'इंटर्न' हैं।'इंटर्न' की तो शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी लेकिन 'शर्माजी नमकीन' पिछले साल दिसंबर में फ्लोर पर जा चुकी थी।


मेन लीड में दिखेंगे ऋषि:'शर्माजी नमकीन' ऋषि की आखिरी फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में वह मेन लीड में नजर आएंगे। उनके निधन से यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। दरअसल, ऋषि अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर चुके थे। बस कुछ दिनों की शूटिंग ही बाकी थी। ऐसे में निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि फिल्म को पूरा कर इसे रिलीज किया जाए। दोनों इस बात पर सोच-विचार कर रहे हैं कि आखिर बचे हुए हिस्से की शूटिंग कैसे पूरी की जाए ताकि फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सके।


जूही होंगी ऋषि की हीरोइन: इस फिल्म में ऋषि के अपोजिट जूही चावला काम कर रही थीं। पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू होने के समय जूही ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें ऋषि सहित बाकी कलाकार स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में हिस्सा लेते नजर आ रहे थे। शर्माजी नमकीन के निर्देशक हितेश भाटिया हैं जिनकी ये पहली फिल्म है।वहीं एक्सल एंटरटेनमेंट के साथ हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे भी फिल्म के निर्माता हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor had shot major portion of last film Sharmaji Namkeen with Juhi Chawla, to be released post completion




9

करिश्मा को याद आए ऋषि कपूर के साथ बिताए पल, बेटी रिद्धिमा ने लिखा-'लीजेंड हमेशा जिंदा रहते हैं'

कपूर परिवार के सदस्य ऋषि कपूर की यादों में खोए हुए हैं।पहले उनकी पत्नी नीतू ने एक तस्वीर शेयर करके उन्हें फाइनल गुडबाय कहा तो अब उनकी भतीजी करिश्मा कपूर ने पुरानी फोटो शेयर की है। करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए लिखा, कश्मीर 1988। फोटो में ऋषि, नीतू, करिश्मा, रणबीर, करीना और रिद्धिमा नजर आ रहे हैं।


पहले भी शेयर की थी थ्रोबैक फोटो: इससे पहले ऋषि के निधन के दिन 30 अप्रैल को करिश्मा ने अपना एक बचपन का फोटो शेयर किया था जिसमें राजकपूर उनके साथ खेल रहे थे। वहीं, ऋषि दोनों को देखकर मुस्कुरा रहे थे।


बेटी ने भी शेयर की फोटो: वहीं, बेटी रिद्धिमा लगातार अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऋषि की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, लीजेंड हमेशा जिंदा रहते हैं, मिस यू।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karisma Kapoor shares unseen family pic with Rishi Kapoor, riddhima kapoor says, legend live forever




9

लता मंगेशकर को सता रही ऋषि कपूर की याद, लिखा- काश आप 'कर्ज' फिल्म की तरह असल जिंदगी में भी लौट आएं

मुंबई. दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके चाहने वाले अब भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनमें उन्हें गोद में खिलाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी शामिल हैं। 90 साल की लता ने भावुक होते हुए ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं कि काश ऋषि असल जिंदगी में भी उसी तरह लौट आएं, जिस तरह फिल्म 'कर्ज' में उनकी वापसी हुई थी।

लता ने लिखा- यह सोचना पागलपन, मगर काश!
लता ने 'कर्ज' के गीत 'ओम शांति ओम' के यूट्यूब वीडियो की लिंक शेयर करते हुए लिखा है, "ऋषिजी आप बहुत याद आ रहे हो और हमेशा याद आते रहोगे। ये सोचना पागलपन सा लगता है, मगर काश ऐसा हो सके कि जैसे आप 'कर्ज' फिल्म में वापस आए थे, वैसे ही असल जिंदगी में वापस आ जाएं तो कितना अच्छा होगा।"
वह तस्वीर, जो ऋषि के लिए थी बेशकीमती
चार महीने पहले ही ऋषि ने ट्विटर पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की थी, जिसमें वे लता की गोद में नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में ऋषि ने लिखा था, "नमस्ते लताजी। आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली पिक्चर मिल गई। सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर। बहुत-बहुत धन्यवाद। क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के? ये एक बेशकीमती पिक्चर है मेरे लिए।"

##

फोटो देख लता ने की थी अच्छी सेहत की दुआ
ऋषि कपूर की बचपन वाली फोटो देखने के बाद लता मंगेशकर को उनके पिता राज कपूर की याद आ गई थी। उन्होंने ऋषि को जवाब देते हुए लिखा था, "नमस्कार ऋषिजी। फोटो देखके मुझे बहुत बहुत खुशी हुई। मुझे भी ये फोटो मिल नहीं रही थी। मुझे ये फोटो देखके कृष्णा भाभी और राज साहब की याद आई। ये फोटो में भाभी ने आपको मेरे हाथ में दिया था। आपने सबके साथ साझा किया ये बहुत अच्छा किया। आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे यही ईश्वर से प्रार्थना।"

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lata Mangeshkar Is Missing Rishi Kapoor Terribly, Writes I wish you could come back




9

लॉकडाउन बढ़ने से खुश हैं अर्चना पूरन सिंह, लेकिन सता रही है 'द कपिल शर्मा शो' की याद

'द कपिल शर्मा शो' की स्पेशल जज अर्चना पूरन सिंह नेशनल लॉकडाउन बढ़ने से काफी खुश हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में अर्चना ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई अन्य बातें भी साझा की।

'मेरे लिए लॉकडाउन का मतलब है सुरक्षा'
लॉकडाउन का फिर से बढ़ना मेरे लिए बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं था। मेरा पूरा परिवार इसके लिए तैयार था। हम आपस में अक्सर ये डिस्कस करते रहते थे कि लॉकडाउन हटना नहीं चाहिए। खासतौर पर मुंबई से, क्योंकि ये कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट है। सच कहूं तो जब लॉकडाउन 3 घोषित हुआ तो मायूसी भी नहीं थी। क्योंकि अगर ये खुल जाता तो हम बिल्कुल सेफ नहीं होते।

हां, उनके लिए चुनौती जरूर है, जो हर दिन की कमाई पर निर्भर हैं। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। हालांकि, इस संक्रमण से हर कोई किसी न किसी रूप में लड़ रहा है। खुद को संक्रमण से बचाने के लिए कुछ चुनौतियों का सामना हमें करना होगा। मेरे लिए लॉकडाउन का मतलब है सुरक्षा।

इस लॉकडाउन ने हमें बहुत कुछ सिखाया है
लॉकडाउन पीरियड में हम सभी अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर फोकस कर रहे हैं। हर रोज सुबह दो घंटे योग करते हैं और शाम को घर के पीछे बने गार्डन में एक्सरसाइज। साथ ही हमारी कोशिश है कि अपने आसपास के लोगों की मदद कर पाएं। हमारी कॉलोनी के आसपास ऐसे कई लोग हैं, जिनपर लॉकडाउन का बुरा असर पड़ा है। इनमें से ज्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थे, जो कि लॉकडाउन के चलते बंद हो चुकी है।

हर दिन उन्हें मदद करने की कोशिश रहती है। किसी को हम अनाज देकर मदद कर रहे हैं तो किसी को राशन देकर। एक हिसाब से इस लॉकडाउन ने हमें बहुत कुछ सिखाया है और सबसे ज्यादा इंसानियत। हम सब कॉलोनी वाले मिलकर एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग को बहुत मिस कर रही हूं'
अब जबकि लॉकडाउन का डेढ़ महीना बीत गया है तो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग को बहुत मिस कर रही हूं। शुरुआत में लगा कि काम से थोड़ा ब्रेक मिला है। हालांकि, दिल को दिलासा देने वाले सभी बहाने अब खत्म हो गए हैं। व्हाट्सएप पर हमारे शो का एक ग्रुप है, जिसमें सभी आर्टिस्ट से लेकर डायरेक्टर और टीम के दूसरे लोग शामिल हैं। हम सभी हर दिन बस यही बात करते हैं कि कब फिर हमारी मुलाकात होगी।

कब ये संक्रमण का प्रकोप खत्म होगा? ज्यादातर हम इस संक्रमण के बारे में ही ग्रुप में डिसकस करते हैं। अब क्या कर सकते हैं? काम तो करना है। लेकिन इस बीमारी ने सबको लाचार कर दिया है। अगर ऐसा कुछ हुआ कि घर से ही शूट करके लोगों को एंटरटेन करना है तो मैं सबसे पहले तैयार रहूंगी। लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी टीम बेताब है। जब भी मौका मिला, हम जरूर करेंगे।"

'दो दिन का शूट हम सभी के लिए पिकनिक की तरह'
सेट पर मैं उम्र में सबसे बड़ी हूं। लेकिन यकीन मानिए सबसे ज्यादा मस्ती मैं ही करती हूं। जब भी मौका मिलता है, अपना फोन निकालकर शो बिहाइंड द सीन मोमेंट शूट करना शुरू कर देती हूं। कपिल कई बार कहते हैं कि चैनल से ज्यादा इस शो के फुटेज आपके पास हैं।

सेट पर सभी के साथ अलग ही बॉन्डिंग है। हफ्ते में दो दिन शूट करते हैं और मानों जैसे ये दो दिन हम सभी के लिए एक पिकनिक की तरह होते हैं। हफ्ते के दो दिन की इस पिकनिक को बहुत मिस कर रही हूं।

'सिद्धूजी का सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा'
शो से जुड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धूजी से मिलने का मौका ही नहीं मिला। वो कभी मुंबई की तरफ नहीं आए और मैं भी शूटिंग की व्यस्ता के कारण कभी उनसे मिलने जा नहीं पाई। साथ ही वे अपने पॉलिटिकल कमिटमेंट्स में काफी व्यस्त हैं। हां, शो ज्वॉइन करने से पहले मेरी उनसे मुलाकात हो चुकी थी।

वो मेरे कलीग भी रह चुके हैं। इसीलिए उन्होंने भी कभी शो में उनकी जगह मेरे आने पर कोई कमेंट नहीं किया। न ही मैंने कभी कमेंट किया। हां, हमारी टीम कॉमेडी के लिए उनपर जोक्स करती है। लेकिन किसी के मन में उनके प्रति बुरी फीलिंग नहीं हैं। सभी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं और वो हमेशा बरकरार रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Archana Puran Singh Is Missing The Kapil Sharma Show During Lockdown




9

बेटे तैमूर के नए हेयरस्टाइलिस्ट बनें सैफ अली खान, करीना ने फोटो शेयर कर पूछा- 'किसी को हेयर कट करवाना है क्या'

लॉकडाउन के बाद से ही सभी सेलेब्स अपने घरों में कैद हो चुके हैं। ऐसे में अपने हर जरुरी कामों को भी बिना किसी की मदद खुद करना पड़ रहा है। कई सारे सेलेब्स के बाद अब सैफ अली खान भी बेटे के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन चुके हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सैफ और तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है। हाथों में कैंची लिए हुए सैफ एक प्रोफेशनल हेयरस्टाइलिस्ट की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर भी दिलचस्पी से बाल कटवाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना लिखती हैं, 'क्या किसी को हेयर कट करवाना है'?

इंस्टाग्राम में एंट्री लेने के बाद से ही करीना लगातार अपने परिवार की अपडेट दे रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने सैफ और तैमूर की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिनमें दोनों कभी बालकनी की दीवार को पैंट करते दिखे तो कभी ईस्टर का लुत्फ उठाते नजर आए।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saif Ali Khan turns hairstylist for son taimur , Kareena shared a photo and asked - 'haircut anyone?'




9

अपने पहले डिजिटल कवर के लिए जैकलीन ने सलमान के फार्महाउस में करवाया खूबसूरत फोटोशूट, कहा- 'मैं यहीं से सबकी मदद कर रही हूं'

जैकलीन फर्नांडिस लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान के साथ उनके पनवेल फार्महाउस में हैं। लॉकडाउन के एक्सटेंड होने पर अब जैकलीन को कुछ दिन और वहीं रहना पड़ेगा इसलिए उन्होंने फार्महाउस से ही काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही हारपर बाजार के डिजिटल कवर के लिए जैकलीन ने सलमान के घोड़े के साथ खूबसूरत फोटोशूट करवाया था जो अब सामने आ चुका है।

हारपर बाजार नेनए डिजिटल एडीशन का कवर पेज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे जैकलीन ने भी रीपोस्ट किया है। कवर के साथ लिखा गया है, 'लॉकडाउन के आगे बढ़ने की खबर के बाद हमने जैकलीन से एक ऐसा कवर क्रिएट करने को कहा जिसे देखकर खुशी मिले। एक्ट्रेस इन दिनों पनवेल फार्महाउस में हैं जहां वो फिर से प्राकृति के साथ जुड़ गई हैं'।

हारपर बाजार को दिए इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया, 'मुझे खुशी है कि मैं फार्महाउस में सेफ और अच्छी हूं। मैं वो सब कर रही हूं जो यहां से मदद के लिए कर सकती हूं'।

##

लॉकडाउन में कैसे हुआ फोटोशूट?

सलमान के साथ फार्महाउस में उनके टीम मेंबर साजन सिंह भी हैं जो इससे पहले सलमान खान का नया गाना 'प्यारकरोना' शूट कर चुके हैं। उन्हीं की मदद से जैकलीन ने अपना पहला डिजिटल कवर शूट करवाया है। फोटोग्राफर ने अपने अकाउंट से भी फोटोशूट के दौरान ली गईं कुछ वीडियोज शेयर की हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jacqueline got a photoshoot done at Salman's farmhouse for her first digital cover, says- 'I am helping everyone from here'




9

अमिताभ बच्चन ने बताया 'अमर-अकबर-एंथोनी' के मिरर सीन से जुड़ा रोचक किस्सा, लिखा- 'शो मस्ट गो ऑन'

महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फेमस डच चित्रकार वेन गॉश के आखिरी शब्दों के साथ अपनी फिल्म 'अमर-अकबर-एंथोनी' का फेमस 'मिरर सीन' शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस सीन की शूटिंग से जुड़ा एक यादगार किस्सा भी बताया। उनके मुताबिक इस सीन को देखने के बाद ही फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने उन्हें अपनी हर फिल्म में लेने का फैसला किया था।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ''तमाशा हर हाल में चलते रहना चाहिए। वेन गॉश के आखिरी शब्द थेः यह दुख हमेशा के लिए रहेगा। मेरे प्रिय मित्र सिद्धार्थ ने मुझे मेल करते हुए बताया... दुख हमें कभी नहीं छोड़ेगा... लेकिन अब सकारात्मक रहने का समय है... बीते समय को वापस लाने का समय है... कहावत 'तमाशा जारी रहना चाहिए...' का समय है...

आरके स्टूडियो में चल रही थी दो फिल्मों की शूटिंग

आगे उन्होंने उस सीन की कहानी बताते हुए लिखा, 'अमर-अकबर-एंथोनी (AAA) का ये सीन आरके स्टूडियोज के तीसरे फ्लोर पर शूट हुआ था, निर्देशक मनमोहन देसाई उस वक्त एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे... परवरिश और AAA... दोनों आरके स्टूडियोज में शूट हो रही थीं। पहले फ्लोर पर मैं, विनोद और अमजद 'परवरिश' का क्लाइमेक्स एक्शन कर रहे थे, वहीं तीसरे फ्लोर पर इस सीन की शूटिंग चल रही थी। मन जी ने मुझसे कहा, 'तुम इस मिरर सीन की रिहर्सल करो, मैं जरा उस फ्लोर पे शॉट लेकर आता हूं।'

'मन जी के वापस आने से पहले मैंने सीन कर लिया'

'लेकिन जब वे वापस आए तो मैं ये सीन असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ शूट कर चुका था। इस बारे में बेसिक आइडिया कादर भाई ने दिया था... बाकी सबकुछ बिना किसी तैयारी के एक टेक में उसी वक्त हो गया। जब मन जी सेट पर वापस आए तो उन्हें आश्चर्य हुआ, कि उनके असिस्टेंट अनिल नागरथ और मैंने उसे कर लिया था... उन्होंने कहा- ऐ बराबर किया है ना सीन... ठोंक तो नहीं दिया...।'

'अब से तुम मेरी हर फिल्म करोगे'

'मन जी ने वो सीन आखिरकार महीनेभर बाद देखा। उन दिनों प्रिंट को डेवलप होने की प्रक्रिया में टाइम लगता था। उन्होंने इसे रणजीत स्टूडियोज के मिनी ट्रायल थिएटर में देखा, जहां पर AAA के क्लाइमेक्स की शूटिंग हुई थी। उसे देखने के बाद हम स्टूडियो में ऑफिस की सीढ़ियों पर बैठे गए और तभी उन्होंने मुझसे कहा, 'लाला अब से तुम मेरी हर फिल्म में काम करने जा रहे हो, जब तक कि तुम खुद इस बारे में इनकार नहीं करोगे।' ऐसे हुआ करते थे वो दिन।बता दें कि 'अमर-अकबर-एंथोनी' के बाद मनमोहन देसाई ने छहफिल्मों (सुहाग, नसीब, देशप्रेमी, कुली, मर्द और गंगा-जमुना-सरस्वती) का निर्देशन किया और इन सभी में अमिताभ बच्चन लीड रोल में रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'अमर-अकबर-एंथोनी' के मिरर सीन को देखने के बाद मनमोहन देसाई ने उन्हें अपनी हम फिल्म में लेने का फैसला कर लिया था। (फोटो/वीडियो साभारः अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

बेटे अरहान के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने याद किए पुराने दिन, लिखा- 'जब जिंदगी बिना किसी पाबंदी के नॉर्मल लगती थी'

मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के बाद से ही बेटे अरहान और अपने पालतु कुत्ते के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। जिनकी तस्वीरें और वीडियोज मलाइका लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर रहती हैं। अब लॉकडाउन के बीच मलाइका ने पुराने नॉर्मल दिनों को याद करते हुए बेटे के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे अरहान के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें अरहान मलाइका को गाल में किस करते हुए आउटडोर लंच का लुत्फ उठा रहे हैं। इस हैप्पी थ्रोबैक के साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, 'ये उस वक्त का थ्रोबैक है जब जिंदगी बिना किसी पाबंदी के नॉर्मल लगा करती थी। खाना, घूमना, गले मिलना, किसेज, काम, दोस्त और परिवार। जिंदगी को हल्के में ना लें। पॉजिटिव रहें और इस मुस्कान को चेहरे स्माइल को जाने न दें। ये भी गुजर जाएगा। हम इसमें साथ हैं'।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के 17 साल के बेटे अरहान की कस्टडी तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा को मिली है जिसके चलते वो अपनी मां के साथ ही रहते हैं। अरबाज भी अकसर उनके साथ टाइम स्पेंड करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Malaika Arora recalls the old day, while sharing a throwback picture with son Arhaan, said-'where life felt normal compared to all that is restricted today'




9

संजय दत्त ने 39वीं पुण्यतिथि पर मां नरगिस को याद किया, बोले- हर दिन आपको मिस करता हूं

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने अपनी मां और पूर्व अभिनेत्री नरगिस की 39वीं पुण्यतिथि के मौके पर रविवार, 3 मई को उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वे हर दिन अपनी मां को याद करते हैं।

संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा, '39 साल हो गए जब आप हमें छोड़कर गई थीं, लेकिन मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ रहती हैं। काश आप यहां मेरे साथ होतीं, आज और हर दिन। आपको ढेर सारा प्यार और मैं आपको रोज याद करता हूं मां।' उनकी इस पोस्ट पर उनकी बेटी त्रिशला ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आई लव यू डैड'।

तीन दिन पहले ऋषि कपूर के लिए की थी भावुक पोस्ट

30 अप्रैल को हुए ऋषि कपूर के असामयिक निधन के बाद भी संजय दत्त ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा थी, 'प्रिय चिंटू सर, मेरे जीवन और करियर के लिए आप हमेशा एक प्रेरणा रहे। आज मेरे लिए सबसे दुखद दिन है, क्योंकि मैंने परिवार के एक सदस्य, दोस्त, भाई और एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जिसने मुझे मुस्कुराते हुए जीवन जीना सिखाया। आखिरी बार मैं आपसे कुछ महीनों पहले घर पर डिनर के दौरान मिला था, तब भी आप मुझे लेकर चिंतित थे। आपने हमेशा मेरी परवाह की।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को हुआ था, वहीं मृत्यु 3 मई 1981 को हुई। उनका असली नाम फातिमा रशीद था। (फोटो/वीडियो साभारः संजय दत्त के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

'खिचड़ी' फेम अनंग देसाई बोले- जब कॉलेज में था तो केक की जगह लड्डू खाकर मनाता था जन्मदिन

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी)से एक्टिंग का कोर्स खत्म करके प्रोफेशनल लाइफ शुरू करने वाले अनंग देसाई 67 साल के हो गए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में अनंग ने अपनी एक्टिंग जर्नी पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि जब वे एनएसडी थे, तब अपना बर्थडे केक की जगह लड्डू खाकर मनाते थे। अनंग की पहली फिल्म 'गांधी' 1982 में आई थी।वहीं, उनका सीरियल 'आज से स्वराज' था। उनका सीरियल 'खिचड़ी' काफी पॉपुलर हुआ है।

अपनी जर्नी के बारे में अनंग ने जो कहा, पढ़िए उन्हीं की जुबानी
भगवान का शुक्र है कि अब तक का सफर बहुत सुखद रहा है। 1982 में 'गांधी' फिल्म आई, जिसमें मैंने जे. बी कृपलानी का रोल प्ले किया था। इसके बाद दिल्ली से ही 'आज से स्वराज' सीरियल किया। उसके बाद मुंबई आ गया। जिन फिल्मों में काम करने में मजा आया, उनमें 'हमारा दिल आपके पास है', 'यादें' और 'जुर्म' शामिल हैं।

अमरीश पुरी के साथ 'गांधी' फिल्म की थी। वे बहुत बड़े कलाकार थे। लेकिन जब भी मिलते थे, तब बड़े गर्मजोशी के साथ मिलते और प्यार से बातें करते थे। 'गांधी' के बाद जब भी किसी अन्य फिल्म में हमारी कास्टिंग हो जाती थी, तब बोलते थे अरे इधर भी आ गए।

'कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक रोशन का बड़ा क्रेज था। उसके बाद 'यादें' की शूटिंग शुरू हुई थी। एक बार जब इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में करके हम मुंबई लौट रहे थे, तब मेरी पत्नी ने कहा कि अगर ऋतिक के साथ एक ही फ्लाइट में आ रहे हो तो एयरपोर्ट पर बच्चे उनसे मिलना चाह रहे हैं।मैंने ऋतिक से रिक्वेस्ट की कि एयरपोर्ट के बाहर दो मिनट के लिए रुक जाएंगे तो बच्चे आपसे मिल लेंगे। ऋतिक ने बात मान ली और वे बच्चों से बड़े अच्छे से मिले। बातें की और फोटो भी खिंचवाईं।

मेरा संघर्ष ऐसा नहीं रहा कि रोड पर सोया हूं। निर्माता-निर्देशक से मिलने का एक संघर्ष जरूर रहा है। प्रोड्यूसर- डायरेक्टर कभी मिलते तो कभी नहीं मिलते। मिलने पर उन्हें बताना पड़ता था कि मैं एक एक्टर हूं और काम करना चाहता हूं।

मुंबई आया तो श्याम बेनेगल 'भारत एक खोज' बना रहे थे। उन्होंने दिल्ली में मेरा एक प्ले देखा था। इसलिए जब मैं बेनेगल से 'भारत एक खोज' में काम मांगने गया तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं हुई। क्योंकि वे मेरे परफॉर्मेंस से वाकिफ थे। उनके साथ जुड़ने के बाद 'भारत एक खोज' में अलग-अलग रोल प्ले किए।

यही वह समय था, जब महेश भट्ट से मिलने गया। उन्होंने कहा वक्त मिलेगा तो जरूर बुलाता हूं। उन्होंने काफी समय बाद मुझे फिल्म 'जुर्म' के लिए बुलाया। जिसमें विनोद खन्ना, संगीता बिजलानी जैसे एक्टर्स थे। उसके बाद उनके साथ ऐसा एसोसिएशन हुआ कि 'गुनाह', 'गुमराह', 'आशिकी' जैसी फिल्मों के साथ-साथ वहीदा रहमान के साथ एक टेली फिल्म में भी मुझे कास्ट किया गया। एक अच्छा सिलसिला चल निकला। सतीश कौशिक, अनुपम खेर के साथ में काफी काम किया, जो राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से मेरे अच्छे दोस्त हैं।

'खिचड़ी' सीरियल में मेरा बाबू जी का रोल लोगों को बहुत पसंद आया। यह मेरे करियर का लैंड मार्क भी रहा। इस पर फिल्म भी बनी, जो बहुत लोकप्रिय हुई। मेरे रोल को बहुत सराहा गया और अवॉर्ड भी मिले। कॉमेडी प्रोग्राम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन 'खिचड़ी' के सेट पर हम सभी एक टीम की तरह हो गए थे। साथ में भोजन करते थे और खूब हंसी मजाक भी करते। कई बार रिहर्सल और टेक देने के दौरान हम सबकी हंसी छूट जाती थी, क्योंकि आतिश कपड़िया ने इस शो को लिखा ही ऐसा था। फिर दोबारा टेक देने पड़ते थे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मैं अभिनय कर रहा हूं। इसमें नेटफ्लिक्स के लिए एक वेब फिल्म है और दूसरी अमेजॉन प्राइम के लिए है। इनकी आधी शूटिंग कंप्लीट हो गई है। दोनों में अच्छे किरदार कर रहा हूं।ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छे रोल और अच्छी स्क्रिप्ट पर ही काम करूंगा।

मैं उन वेब सीरीज को करने में सहमत नहीं हूं, जिनमें बोल्ड सीन होते हैं। ऐसा करना भी नहीं चाहूंगा। परफॉर्मेंस और कैरेक्टर बेस रोल ही करता हूं। वेब सीरीज में भी अच्छी-अच्छी कहानियां आ रही हैं। ऐसा नहीं है कि अश्लीलता ही दिखाई जाए।

मेरी भी कोशिश होती है कि पिछली बार से अच्छा करूं और उत्सुकता बनी रहे तभी कलाकार जिंदा रहता है। अगर तृप्त हो गए, तब आगे कैसे बढ़ेंगे। हां, खुश किस्मत रहा हूं कि कि मुझे लगातार काम मिलता रहा है। जर्नी से खुश हूं, यही अच्छी बात है।

बर्थडे खुशी का दिन होता है और परिवार के साथ खुश रहते हैं। जब छोटे थे, तब दोस्तों को बुलाकर बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते थे। बच्चों के साथ खाना-पीना हो जाता था और गेम्स खेलते थे। बड़े हुए और कॉलेज में आए तो फ्रेंड्स को बाहर खिलाने ले जाते थे। शादी के बाद सिर्फ पत्नी के साथ बर्थडे पार्टी पर कहीं बाहर खाना खाने जाता था।

अब बच्चे और दोस्त हो गए हैं, तो घर पर लोगों को बुलाते हैं। इस बार लॉकडाउन है तो सिर्फ परिवार के साथ घर पर हूं। हां, केक जरूर काटूंगा।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के समय जब हम सब हॉस्टल में थे, तब केक नहीं मिलता था। तब बेसन के लड्डू को केक बनाकर खाते और हॉस्टल के कमरे में सेलिब्रेट करते थे। फिर शाम को अनुपम खेर, सतीश कौशिक, गोविंद नामदेव समेत चार-पांच लोगों के साथ बाहर खाना खाने जाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anang Desai Birthday Special: Actor Talks About His Journey




9

रकुलप्रीत को याद आया बचपन, भाई के साथ खेले 'चिड़िया उड़', 'कबड्डी' और 'डॉग एंड बोन' जैसे गेम्स

लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह खुद को व्यस्त रखने के लिए कई मजेदार चीजें कर रही हैं। इसी दौरानहाल ही में उन्होंने अपने भाई अमनप्रीत के साथ मिलकर घर पर बचपन के कुछ गेम्स खेले। जिसका वीडियो रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में वे 'डॉग एंड बोन', 'कबड्डी' और 'चिड़िया उड़' जैसे खेल खेलते नजर आए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, 'जब समय आपको अपने बचपन में वापस ले जाता है।' वीडियो में शुरुआती दो गेम्स में तो रकुल जीत जाती हैं, लेकिन चिड़िया उड़ में उनका भाई उनसे जीत जाता है और फिर वो गेमके रूल के मुताबिक अपनी बहन को हाथ पर चांटा मारते हुए सजा भी देता है। वीडियो के आखिरी में लिखा था, 'अगर आप अपने परिवार के साथ हो तो, सब चीजें मजेदार हो जाती

हैं।'

कुछ पहले बताया था अपना रुटीन

इससे कुछ दिन पहले रकुल ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए लॉकडाउन के दौरान सुबह उठने के बाद अंगड़ाई लेने से लेकर रात को सोने से पहले उबासी लेने तक बीच में वे क्या-क्या काम करती हैं इस बारे में बताया था। इस वीडियो को उन्होंने 'रिपीट' नाम दिया था।

##

भाई के बर्थडे पर लिखा था इमोशनल मैसेज

इससे पहले 1 अप्रैल को अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर रकुल ने एक इमोशनल मैसेज लिखते हुए उसे बधाई दी थी। रकुल ने लिखा था, 'मुझे 1993 से हंसाता आ रहा है... हैपी.. हैपी बर्थडे अमनप्रीत, मेरे छोटे भाई लेकिन ज्यादा छोटे नहीं। तुम ही मेरे जीवन की ऊर्जा हो, मेरा दोस्त, मेरा ना रुकने वाला मनोरंजन, मेरी ताकत। ये साल तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। ढेर सारा प्यार मोगली...'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रकुलप्रीत का भाई अमनप्रीत उनसे ढाई साल छोटा है। (फोटो/वीडियो साभार- रकुल के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

ऋतिक ने पियानो पर बजाया 'तेरे जैसा यार कहां', बोले- इसके लिए रोजाना 7 घंटे प्रैक्टिस की

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राशि जुटाने के मकसद से रविवार रात फेसबुक पर देश का सबसे बड़ा वर्चुअल कॉन्सर्ट 'आई फॉर इंडिया' आयोजित किया गया। जिसमें ऋतिक रोशन ने फैंस को अपना पियानो टैलेंट दिखाया। उन्होंने फिल्म 'याराना' के गाने 'तेरे जैसा यार कहां' की धुन पियानो पर बजाकर बताई और साथ में उसे गाकर भी सुनाया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, 'तो समीकरण इस प्रकार है: नॉन पियानिस्ट+नॉन सिंगर*7 घंटे। आई फॉर इंडिया। जोया और करण के अलावा इतने आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए हम सबको साथ जोड़ने वाली पूरी टीम को धन्यवाद।' एक्टर के मुताबिक इस गाने की प्रैक्टिस के लिए उन्होंने रोजाना 7 घंटे प्रैक्टिस की थी।

वीडियो में ऋतिक ने लोगों से मदद के लिए कहा

वीडियो की शुरुआत में ऋतिक कहते हैं, 'हैलो एवरीवन, मैं ऋतिक रोशन हूं और मैं इस शानदार पहल का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो हमारे लिए अपनी जान दांव पर लगाकर कोरोना से लड़ रहे हैं, इसलिए उनके लिए जितना हो सकें, जरूर दान करें। धन्यवाद।' इसके बाद वे पियानो के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'वैसे मैं इसमें बहुत अच्छा तो नहीं हूं, लेकिन मैंने कड़ी मेहनत करते हुए आपके लिए कुछ तैयार किया है। उम्मीद है आपको पसंद जरूर आएगा। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए और स्वस्थ रहिए।'

कई सेलेब्स ने कमेंट कर तारीफ की

ऋतिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'थैंक यू डुग्गू। तुम्हारी परफॉर्मेंस तुम्हारी तरह ही विशेष थी।' वहीं उनके पिता राकेश रोशन ने लिखा, 'तुमने दिल से गाया।' होस्ट और कॉमेडियन

मनीष पॉल ने लिखा, 'ये कितना अच्छा था सर... मैं भी इस पर अपने हाथ आजमा रहा हूं, पियानो प्यारा है।' 'सुपर 30' में ऋतिक की हीरोइन रहीं मृणाल ठाकुर ने लिखा, 'सो स्वीट'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पियानो सीखने के लिए ऋतिक रोजाना 7 घंटे की प्रैक्टिस करते हैं। (फोटो/वीडियो साभारः ऋतिक के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

जैकलीन ने ठुकराया था सलमान खान की 'लंदन ड्रीम्स' फिल्म करने का ऑफर, एक्ट्रेस ने बताया कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

जैकलीन फर्नांडिस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार हैं। अपने नए गाने 'गेंदा फूल' के रिलीज के बाद अब उन्होंने नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में अहम भूमिका निभाई है। इस थ्रिलर फिल्म में मनोज बाजपाई और मोहित रैना ने भी उनका साथ दिया है। जैकलीन बॉलीवुड में सलमान खान को अपना सबसे करीबी मित्र मानती है और दैनिक भास्कर से खास बातचीत के तहत जैकलीन ने सलमान खान के साथ अपनी पहली मुलाकात की यादें साझा की है।

भास्कर के अंकित तिवारी को दिए एक इंटरव्यू में जैकलीन ने सलमान से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया, "सलमान खान से मेरी पहली मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। मुझे याद है कि उस वक्त मैंने 'अलादीन' फिल्म साइन की थी और उसी दौरान मुझे सलमान खान की तरफ से फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' ऑफर हुई थी पर चुकी मैं 'अलादीन' साइन कर चुकी थी मैं उस वक्त सलमान खान के साथ काम नहीं कर पाई लेकिन हमारी पहली मुलाकात इसी सिलसिले में हुई थी। उनके साथ काम तो नहीं कर पाई लेकिन मैं और सलमान बहुत अच्छे दोस्त बन गए। उसके बाद करीब 4 साल तक हमें साथ काम करने के लिए रुकना पड़ा और फिर हम फिल्म किक में पहले बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए'।

सलमान के फार्महाउस में ऐसे बीत रहा है समय

जैकलीन इन दिनों सलमान खान के साथ उनके पनवेल फार्महाउस में ही हैं। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो मैं यही कहना चाहूंगी कि मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि इस लॉकडाउन के दौरान मैं घर के भीतर हूं और सुरक्षित हूं वरना बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो बाहर जूझ रहे हैं। मैं हमेशा एक्सरसाइज करके अपने आप को पॉजिटिव रखना पसंद करती हूं। इस खाली वक्त में स्विमिंग और घुड़सवारी का आनंद ले रही हूं। इस वक्त मैं अपने वर्कआउट पर भी काफी ध्यान दे रही हूं और साथ ही कुछ किताबें भी पढ़ रही हूं।

लॉक डाउन में खाना बनाने की कोशिश रही असफल

मैं नेचर के कभी इतना करीब नहीं रह पाई और यह पहली बार है कि मैं अपना खाली समय प्रकृति के साथ बिता रही हूं । कुकिंग की बात करें तो मैंने दो बार सभी के लिए मटन पकाने की कोशिश की थी लेकिन मैं दोनों बार ही असफल रही। इसलिए मैने खाना बनाने का ख्याल फिलहाल मन से निकाल दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jacqueline fernandez reveals that she has rejected salman khan's london dreams, also share how they met for first time




9

आमिर खान ने नहीं बांटे आटे के पैकेट के अंदर छुपाकर 15 हजार रु. कहा-'मैं वो नोट छुपाकर बांटने वाला शख्स नहीं हूं'

कोरोनावायरस संकट के बीच कई बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज मदद के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं जो झूठे हैं। ऐसा ही एक दावा आमिर खान के नाम से पिछले दिनों किया गयाजिसमें कहा गया कि आमिर ने आटे के पैकेट के अंदर रखकर15 हजार रुपए बांटे और लॉकडाउन के समय संकट से जूझ रहे लोगों की मदद की। हालांकि, आमिर ने अब खुद इस बात का खंडन कर दिया है।आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,साथियों, आटे के पैकेट में नोट छुपाकर बांटने वाला शख्स मैं नहीं हूं। या तो यह पूरी तरह से फेक स्टोरी है या फिर रॉबिन हुड खुद अपने बारे में कुछ नहीं बताना चाहता। सुरक्षित रहें। आपको ढेर सारा प्यार। आमिर।


क्या है मामला?
कुछ दिनों पहले अनिल कुमार खलिंग नाम के फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, आमिर खान ने 1 किलो आटा पैकेट के अंदर 15 हजार रुपए दिए। जिन लोगों ने आटे का पैकेट लिया, उन्हें पैकेट खोलने के बाद यह सरप्राइज मिला। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने इस पोस्ट को शेयर किया है। ट्विटर पर एक टिकटॉक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें बताया गया कि, कुछ लोगों ने पैकेट लेने से मना कर दिया था, लेकिन जिन्होंने लिया उन्हें 15 हजार रुपए कैश मिले। यह जरूरतमंदों की मदद करने का अनोखा तरीका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Aamir Khan dismisses rumours that he hid Rs 15000 in sacks for daily wage earners




9

लॉकडाउन में शराब दुकान खोलने पर भड़के सीरियल 'रामायण' के राम अरुण, दीपिका, सुनील ने भी किया रिएक्ट

शराब बिक्री की इजाजत का असर सोमवार को पूरे देश में देखने को मिला। ऐसी दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई, जो कि सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन है। सरकार के इस कदम की एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े ज्यादातर लोगों ने मुखालफत की है। खासतौर पर रामानंद सागर की 'रामायण' के राम, सीता और लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। कुछ फिल्ममेकर, एक्टर्स ने जरूर रेवेन्यू का हवाला देकर इस कदम पर अपनी ओर से सहमति जताई है।

यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला: अरुण गोविल

अरुण गोविल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, "यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला लगता है। इतनी जरूरी चीज तो नहीं थी कि इसके बगैर काम नहीं चल सकता था। सबसे बड़ा नुकसान सोशल डिस्टेंसिंग के मोर्चे पर हुआ है। सोमवार की सुबह से मेरे घर के पीछे बड़ी लंबी लाइन लगी हुई थी। ऐसी हालत में आगे भी क्या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकेगा? जबकि कोरोना से बचने का सबसे कारगर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग को ही माना जा रहा है। तो जब वो ही खराब हो रहा है सरकार के इस कदम से तो फिर कैसे हम कोरोना से जंग जीत जाएंगे"?

अरुण आगे कहते हैं, "मुझे यह नहीं समझ आ रहा है कि इंसान की जिंदगी ज्यादा जरूरी है या रेवेन्यू? वह भी ऐसी चीज से रेवेन्यू जुटाने की कोशिश की जा रही है, जो वैसे भी जिंदगियां बर्बाद करती रही है। कोरोना काल में यह सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ रही है। इससे लोगों की जान खतरे में आएगी। इसे खोल कर कुछ फायदा नहीं होने वाला।"

बकौल अरुण, "खाने की दुकान खोलते तो कम से कम इंसान पेट भर कर खाना तो खा पाता। दारू पी भी ली तो उससे क्या होने वाला है? यह फायदे की चीज नहीं , यह शौक की चीज है। रेवेन्यू के लिए और भी तरीके ढूंढो।जो लोग कहते हैं कि शराब पीने के बाद डोमेस्टिक वायलेंस नहीं होता है, वे पंजाब, हरियाणा की हालत देखने वहां क्यों सालों से नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं और यह एक राजनीतिक मुद्दा रहा है।"

शराब कैसे प्राथमिकता हो सकती है:दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया कहती हैं, "शराब कैसे प्राथमिकता हो सकती है भला? डोमेस्टिक वायलेंस तो पहले भी था। उसकी और भी वजह थी, लेकिन यह भी सच है कि शराब उस आग में और घी डालती है।"

झे कोई अनुभव नहीं है: सुनील लहरी

सुनील लहरी ने कहा,' मैं शराब नहीं पीता। न ही मेरे आस-पास के लोग ही ड्रिंक करते हैं। इसका मुझे कोई अनुभव नहीं है। लिहाजा सरकार के इस कदम पर मैं फिलहाल ओपिनियन देने की स्थिति में नहीं हूं।"

सरकार का वर्स्ट डिसीजन: आशीष-मोहन

'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्म बना चुके आशीष और मोहन कहते हैं, "यह सरकार का सबसे वर्स्ट डिसीजन है। उन्हें कम से कम दो और हफ्तों का इंतजार करना चाहिए था।"

दुकानें खोलने का उद्देश्य राजस्व एकत्र करना: प्रीतिश नंदी

प्रोड्यूसर प्रीतिश नंदी ने सरकार के इस कदम का बचाव किया। उन्होंने कहा, "शराब की दुकानें खोलने का उद्देश्य राजस्व एकत्र करना है। महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को धन की आवश्यकता है। यह स्पष्ट पहला कदम था। घरेलू हिंसा पूरी तरह अलग समस्या है और इसके लिए अकेले शराब को दोष देना मूर्खतापूर्ण है। यह महिलाओं के प्रति पुरुष रवैया है, जो गलती पर है और इसे बदलना होगा। आप केवल शराब की बिक्री को रोककर घरेलू हिंसा को नहीं रोक सकते। क्योंकि आप कारों की बिक्री को रोककर सड़क दुर्घटनाओं को रोक नहीं सकते।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan Fame Arun Govil, Deepika Chikhalia And Sunil Lahri Reacted On The Opening Of Liquor Shops During Lockdown




9

ऋषि कपूर की देखभाल के लिए नीतू कपूर ने अंबानी परिवार को धन्यवाद कहा, उन्हें 'देवदूत अभिभावक' की तरह बताया

अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के पांच दिन बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर ने मुश्किल समय में भरपूर प्यार और साथ देने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद दिया। इसके लिए मंगलवार सुबहउन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अंबानी परिवार के हर सदस्य को देवदूत अभिभावक बताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने लिखा कि तमाम बातों के अलावा जब हम डरे हुए थे, उस वक्त उन्होंने हमारा हाथ पकड़ा और हमें सांत्वना दी।

अपनी पोस्ट में नीतू ने लिखा, ''एक परिवार के रूप में हमारे लिए पिछले दो साल बेहद लंबी यात्रा की तरह रहे हैं। जिनमें अच्छे दिन के साथ ही कई बुरे दिन भी रहे। कहने की जरूरत नहीं कि वे पूरी तरह भावनाओं से भरे हुए थे। लेकिन ये एक ऐसी यात्रा है, जिसे हम अंबानी परिवार के असीम प्यार और समर्थन के बिना पूरी नहीं कर पाते।'

आगे उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में हमने अपने विचारों को इकट्ठा करते हुए उन शब्दों को खोजने का प्रयास किया, जिनसे हम उस परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकें, जिसने अनगिनत तरीकों से हमें इस दौर में सुरक्षित रखना चाहा।'

आगे नीतू ने लिखा, 'पिछले सात महीनों से परिवार के प्रत्येक सदस्य ने हर संभव कोशिश करते हुए प्रिय ऋषि की देखभाल की और इस बात का भी ध्यान रखा कि उन्हें कम से कम असुविधा हो। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि उन्हें बराबर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलें, इसके अलावा अस्पताल में व्यक्तिगत रूप से आकर उन पर प्यार बरसाया और जब हम डरे हुए थे, उस वक्त हमारा हाथ पकड़ा और हमें सांत्वना दी।'

आगे उन्होंने लिखा,'मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा आप सब इस लंबे और मुश्किलों से भरी इस अनुभव यात्रा में हमारे लिए देवदूत अभिभावक रहे। हम आपके लिए जो कुछ महसूस करते हैं, उसे मापा नहीं जा सकता। हम निःस्वार्थ समर्थन और देखभाल के लिए आपको हृदय की गहराइयों से धन्यवाद कहते हैं। हम आपको अपने सबसे करीबी और सबसे प्रिय लोगों में पाकर खुद को बेहद धन्य महसूस करते हैं।'

अत्यंत निष्ठा और कृतज्ञता के साथ,

नीतू, रिद्धिमा, रणबीर और पूरा कपूर परिवार।''इससे पहले 30 अप्रैल (गुरुवार) को ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। वे पिछले दो साल से ल्यूकेमिया यानि ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीतू कपूर ने अंबानी परिवार को 'देवदूत अभिभावक' की तरह बताते हुए लिखा, पिछले सात महीनों से परिवार के प्रत्येक सदस्य ने हर संभव कोशिश करते हुए प्रिय ऋषि की देखभाल की। (फोटो/वीडियो साभारः नीतू कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

'कुली नं. 1','बेल बॉटम' के प्रोड्यूसर्स का बयान- लॉकडाउन के बाद भी जारी रखेंगे सोशल डिस्टेंसिंग जैसी नियम

कोरोनावायरस के कारण जारी लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री में काम बंद है। सभी लोग गाइडलाइन का पालन करते हुए इस महामारी से बचाव के उपाय अपना रहे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोग सुरक्षा के इन उपायों को लॉकडाउन के बाद भी जारी रखने की तैयारी में हैं। वासु भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है कि उनके लिए सुरक्षा पहले है। इस बैनर के तले वरुण धवन-सारा अली खान स्टारर 'कुली नं. 1' और अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम' जैसी फिल्मों का निर्माण हो रहा है।

कंपनी के आधिकारिक बयान में लिखा है, "पूजा एंटरटेनमेंट फिल्म निर्माण की सभी प्रक्रियाओं में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का उच्चतम स्तर लॉकडाउन हटाए जाने के बाद भी जारी रखने की तैयारी कर रहा है। जहां सरकार अर्थव्यवस्था को ट्रैक पर वापस लाने के लिए उत्साहित है, वहीं हम चाहते हैं कि सरकार और हेल्थ एजेंसीज द्वारा निर्धारित सभी तरह के दिशा-निर्देशों का पालन काम करने की इजाजत मिलने के बाद भी किया जाए।"

स्टेटमेंट में आगे लिखा है, "हर डिपार्टमेंट सैनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग की सभी तरह की गाइडलाइन का पालन करेगा। पूजा एंटरटेनमेंट कुछ बुनियादी नियमों पर विचार कर रहा है। इनमें क्लोज्ड स्टूडियोज, शूटिंग के लिए पोर्टेबल एसी के साथ बड़े-बड़े टेंट्स, सेट्स पर सीमित लोग, सभी कॉमन इलाकों का सैनेटाइजेशन, पूरे स्टाफ के लिए मास्क और ग्लव्स की अनिवार्यता, सभी उपकरणों का सतत विसंक्रमण, बाकी चीजों के साथ सेट पर पूरे समय मेडिकल असिस्टेंट की मौजूदगी शामिल है। कास्ट और क्रू का हर सदस्य हमारा परिवार है। जान है तो जहान है।"

'लॉकडाउन ने ह्युमन लाइफ का महत्व सिखाया'
वासु भगनानी के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक बातचीत में कहा, "लॉकडाउन ने एक बात तो सिखा दी है और वह है ह्युमन लाइफ और हमारी हेल्थ का महत्व। सेट पर हर इंसान की देखभाल की जाएगी और उसका ध्यान रखा जाएगा। हम उन फिल्मों के लिए क्लोज डोर स्टूडियोज भी तलाश रहे हैं, जो लॉकडाउन हटते ही फ्लोर पर जाएंगी। ये विदेशों में उपलब्ध हैं और हमें यह देखना है कि क्या इन्हें भारत में भी बनाया जा सकता है।"

लॉकडाउन हटते ही शुरू होगी 'बेल बॉटम'
डेविड धवन के निर्देशन में वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नं. 1' बनकर तैयार है। लॉकडाउन खुलते ही इसे रिलीज किया जाएगा। वहीं, प्रोडक्शन कंपनी अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम' की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में है, जो रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pooja Entertainment to maintain the highest levels of safety and health standards in all filmmaking process once the lockdown is lifted




9

स्टार प्लस पर 'रामायण' देख रहे शो के लक्ष्मण सुनील लहरी, शूटिंग से जुड़े अनुभव भी कर रहे साझा

रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल 'रामायण' का प्रसारण दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस पर शुरू हो गया है। सोमवार को इसका पहला एपिसोड दिखाया गया। सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी इसके पुनः प्रसारण को एन्जॉय कर रहे हैं और इससे जुड़े अनुभव फैन्स के साझा कर रहे हैं।

'शूटिंग लोकेशन के आसपास कुछ नहीं था'
मंगलवार को सुनील ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बता रहे हैं कि इस शो की शूटिंग उमरगांव में हुई थी। उनके मुताबिक, शूटिंग लोकेशन के आसपास और कुछ भी नहीं था। न तो वहां लोग रहते थे और न ही कोई दुकान थी। वे कहत हैं कि जब पहले दिन सेट पर पहुंचे और अपने कॉस्टयूम और मुकुट वगैरह चैक किए तो वे फिट नहीं आ रहे थे। बाद में मेकअप आर्टिस्ट और कॉस्टयूम डिजाइनर्स ने उन्हें रिपेयर किया था।

'जिस जंगल में दशरथ दिखे वह खूबसूरत बीच था'
सुनील कहते हैं कि पहले एपिसोड में दशरथ संतान प्राप्ति का उपाय जानने के लिए एक ऋषि के पास जाते हैं। तब वे जिस जंगल में से होकर गुजरते हैं, वहां एक खूबसूरत बीच था। सुनील के मुताबिक, वह बीच इतना खूबसूरत था, जितना उन्होंने कहीं और नहीं देखा।

1987 में पहली बार प्रसारित हुआ था 'रामायण'
'रामायण' का पहली बार प्रसारण 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था। इस साल लॉकडाउन के बीच 28 मार्च से इसका पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर ही किया गया, जिसने सफलता के रिकॉर्ड कायम किए। पहले सप्ताह में ही 556 मिलियन की व्यूअरशिप के साथ पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना। 16 अप्रैल को 77 मिलियन से ज्यादा व्यूअर्स के साथ इसने एक दिन में सबसे ज्यादा दर्शकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunil Lahri Aka Laxman Of Ramanand Sagar's Ramayan Shares Experiences Of The Shooting




9

'बाहुबली' की मार्केटिंग स्ट्रेटजी के लिए प्रोड्यूसर शोबू यार्लागड्डा प्रभात चौधरी को कहा- शुक्रिया बेहतरीन काम के लिए

एसएस राजामौली की फ्रेंचाइजी 'बाहुबली' ने इस साल 28 अप्रैल को तीन शानदार साल पूरे कर लिए है। लेकिन दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के बीच यह आज भी उतनी ही ताजगी और उमंग से भरपूर है। यह फ़िल्म सभी पहलुओं में सबसे आगे रही है। शानदार कहानी से लेकर निर्देशन, शानदार प्रदर्शन, आकर्षित कॉस्ट्यूम, दमदार युद्ध दृश्य और अद्भुत पृष्ठभूमि स्कोर तक सब कुछ परफ़ेक्ट था।

सबसे महत्वपूर्ण बात इसने जिज्ञासु सवाल के साथ विश्व स्तर पर सभी सिनेमा प्रेमियों का ध्यान सफलतापूर्वक आकर्षित कर लिया है- 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'और जिस आदमी ने फिल्म के प्रचार के लिए न केवल एक बड़ी चुनौती से हाथ मिलाया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि यह एक अखिल भारतीय फिल्म बन जाए, वह कोई ओर नहीं बल्कि एक प्रमुख एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कम्युनिकेशन एजेंसी 'स्पाइस पीआर' के मालिक और संस्थापक प्रभात चौधरी हैं, जिनकी एजेंसी ने 'बाहुबली' फिल्म श्रृंखला को राष्ट्रीय स्तर पर संभाला।

'बाहुबली' के तीसरे साल की सालगिरह के अवसर पर प्रभात को धन्यवाद देते हुए फिल्म निर्माता शोबू यार्लागड्डा ने शानदार रणनीतिकार को बाहुबली का एक प्रभावशाली हिस्सा बनने और इसे एक वैश्विक हिट बनाने के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर साझा किया,"सभी बेहतरीन कामों के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद प्रभात!"

'बाहुबली' के लिए यह प्रभात की मार्केटिंग विशेषज्ञता की दृष्टि का नतीजा था, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित गैर-तेलुगु भाषी राज्यों में भी इस तेलुगु फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इतना ही नहीं, उनका आइडिया 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'- एक राष्ट्रीय पहेली बन गई और उन लोगों के बीच भी जिज्ञासा और प्रत्याशा पैदा कर दी, जिन्होंने श्रृंखला का पहला भाग भी नहीं देखा था।

इस सवाल का जवाब पाने के लिए दुनियाभर के सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।इस मिलियन-डॉलर प्रश्न का प्रभाव इतना ज़्यादा था कि इसे भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के चुनाव में एक संदर्भ के रूप में उपयोग किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baahubali Producer Shobu Yarlagadda Says Thanks To Prabhat Chaudhary For Strategy Of The Film




9

मेट गाला इवेंट कैंसिल होने के बावजूद प्रिसेंज बनीं प्रियंका, नन्हीं आर्टिस्ट ने 'प्रिटी प्रिंसेज थीम' के लिए किया मेकअप

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कैलिफॉर्निया में अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका लगातार अपनी होम स्टे डायरी शेयर कर रही हैं जिसमें उनके साथ उनकी भतीजी कृष्णा का भी मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल ही में प्रियंका ने भतीजी से मेकअप करवाते हुए क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो उनको प्रिसेज लुक देने की कोशिश कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में अपनी भतीजी कृष्णा स्काई के साथ कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'मई का पहला मंडे। इस साल की पार्टी थीम है सुंदर सुंदर प्रिसेज। ग्लैम और क्रिएटिव डायरेक्शन- स्काई कृष्णा और दिव्या ज्योति'। इस साल मेट गाला 4 मई से होने वाला था मगर लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाया है। इस बीच प्रियंका घर में ही प्रिटी प्रिसेज थीम पर नन्हीं आर्टिस्ट से तैयार हो रही हैं।

पहले भी आ चुके हैं साथ नजर: प्रियंका कैलिफोर्निया से लगातार क्यूट कृष्णा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कृष्णा को उठाकर वर्क आउट करती दिख रही थीं। इससे पहले भी कई बार कृष्णा को प्रियंका के साथ देखा गया है।

##

##

कौन हैं कृष्णा स्काई: प्रियंका के साथ उनकी तस्वीरों में नजर आ रही ये बच्ची दरअसल उनकी स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति की बेटी हैं। दिव्या एक लंबे समय से प्रियंका के साथ काम कर रही हैं जिन्हें प्रियंका अपने परिवार की तरह मानती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra gets ready as a princess despite Met Gala event being canceled, was groomed by the little makeup artist for the 'Pretty Princess Theme'




9

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज हो सकती है सलमान की 'राधे', 250 करोड़ का ऑफर मिले तो ले सकते हैं फैसला

लॉकडाउन के चलते सिनेमा घर वालों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। ट्रेड पंडितों और प्रोड्यूसर्स ने बताया है की सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म वालों ने अब तक बन चुकी ज्यादातर फिल्मों और वेब शो को अप्रोच किया है। वे लोग 1500 से लेकर 2000 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट करने को तैयार बैठे हैं। ऐसे में बेहतर डील मिलने पर प्रोड्यूसर्स उसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

खबर है कि सलमान खान की फिल्म राधे कोडिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधेरिलीज करने के लिए राजी है। इस पर सलमान खान के करीबियों से दैनिक भास्कर को इस बारे में प्रारंभिक जानकारीमिल गई है।

सालभरनहीं रुक सकते मेकर्स

सलमान खान प्रोडक्शन के बिजनेस डील को देखने वाले जॉर्डी पटेल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'इंडियन प्रोड्यूसर्स उस स्थिती मेंनहीं हैं,जिसके तहत वह अगले एक साल तक फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर सकते हैं। ढेर सारे डिपार्टमेंट के लोगों का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी हॉटस्टार पर डायरेक्टर रिलीज हो सकती है। हमें भी अगर राधे के लिए अपॉर्चुनिटी मिलती है तो हम ओटीटी पर जा सकते हैं।

सिनेमाघर जाने में लोगों को लगेगा डर

जॉर्डी पटेलने बताया, हमारी फिल्म अभी पूरी नहीं है तो इस बारे में हम सोच नहीं रहे हैं। जून-जुलाई तक तो लॉकडाउन मुंबई जैसे जगहों में होने की खबरें मिल रही है। जब तक वैक्सीन नहीं निकलती वायरस हमारी जिंदगी में रहने ही वाला है। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर कौन जाएगा? बगल में कौन बैठा है उसका किसे पता? मन का डर नहीं जाने वाला है।

250 करोड़ का ऑफर मिले तो संभव

जॉर्डी पटेल कहते हैं किमुंबई कलेक्शन के लिहाज से सबसे बड़ी टेरिटरी है। ऐसे मेंअगर बिजनेस 300 करोड़ का होता है तो अपने हाथ में 150- 160 करोड़ आतेहैं। उस हिसाब से ही ओटीटी ऑफर को देखेंगे। अगर ढाई सौ करोड़ तक का ऑफर आता है तो उसे देखते हुए कॉल लिया जाएगा। फिल्म की लागत भी हमें देखनी होगी। हम ओटीटी के लिए ओपन हैं। फिल्म कोथिएटर पर ही रिलीज करेंगे,ऐसी कोई कसम नहीं खाई है। थिएटर जब तक चालू नहीं होंगे, तब तक हम बैठे रहेंगे, ऐसा कुछ नहीं है।

जॉर्डी ने कहा कि, हम भी ओटीटी पर जा सकते हैं। एकाध दो फिल्म वहां डाल सकते हैं। हालांकि, जाहिर तौर पर हम सब चाहते हैं कि हमारी बड़ी फिल्मेंथिएटर पररिलीज हों। हमारे फैंस भी यही चाहते हैं। लेकिन हालात अच्छे नहीं हैं और फिल्मबनकर तैयार है तो उसे डब्बे में रखने का कोई मतलब नहीं है।

प्रोड्यूसर को थिएटर रिवेन्यू का डर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते हैं, 'यह बात सच है कि ओटीटी वालों ने सब को अप्रोच किया है। अभी तक हालांकि किसी ने कॉल नहीं लिया है, क्योंकि प्रोड्यूसर्स को लगता है कि ओटीपी पर फिल्में आ गई तो उनका थिएटर का रेवेन्यू तो गया।

भारत के संदर्भ में आज भी थिएटर से ज्यादा कलेक्शन होता है। मान लें कि बजरंगी भाईजान का टोटल कलेक्शन 300 से 350 करोड़ का तब हुआ था, जब देश और विदेश दोनों जगहों से थिएटररेवेन्यू आया था। अब ओटीटी से अगर कोई 250 से 300 करोड़ का ऑफर दे तो बात अलग है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म में होगा दो हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट

हाल ही में जी 5 पर अपनी फिल्म 'बमफाड़' रिलीज करने वाले प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार बताते हैं, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म वालों की बहुत आक्रामक योजना है। मैंने भी सुना है कि वह लोग आने वाले दिनों में 1500 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट करने को तैयार बैठे हैं। मुझे नहीं मालूम कि एग्जेक्ट फिगर यही है, लेकिन ये कहीं से कम नहीं है।

बड़े बजट की फिल्में साल भर में गिनती की होती है। ज्यादातर मीडियम और छोटे बजट की फिल्में होती हैं, जिनको लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखते रहे हैं। लॉकडाउन में सिनेमा देखने की आदत बदली है और मुमकिन है कि उस प्लेटफार्म पर ज्यादा कंटेंट देखने को मिले।

जब तक लॉकडाउन पीरियड रहने वाला है और कोरोना की वैक्सीन आने वाली है, तब तक लोग एंटरटेनमेंट का कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही कंज्यूम करेंगे। ऐसे में उनके लिए यह बड़ी अपॉर्चुनिटी है और जाहिर तौर पर वे इसमें पूरा जोर लगा रहे हैं। वे अपने ओरिजिनल कंटेंट को बनाने के लिए लिए 3 से 8 करोड़ तक का बजट रख रहे हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan's Radhe can be released on OTT platform, decision will be taken on getting good offer




9

डायरेक्टर साईं कबीर ने किया इरफान को याद, बोले- 'वो इकलौते शख्स थे जो मेरे साथ काम करने को राजी हुए'

इरफान खान 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी दरियादिली और खुशमिजाजी के भी दीवाने थे। हाल ही में डायरेक्टर साईं कबीर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इरफान खान से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।

इरफान के साथ प्लान की थी डिवाइन लवर्स फिल्म: इरफान और मैं भाई की तरह थे। हम लोग 2014-15 में 'डिवाइन लवर्स' फिल्म बनाने वाले थे । उसमें उनके साथ कंगना थी। फिल्म फ्लोर पर जा रही थी। इससे पहले ही मैं 1 महीने के लिए विदेश चला गया जहां मैं ड्रग एडिक्ट बन चुका था। उसी वक्त फिल्म की शूटिंग की शूटिंग होनी थी मगर मैं जानता था कि कोई मेरे साथ काम नहीं करगा। मैं भायखला के मसीना हॉस्पिटल में रिहैब में था।

इरफान ने नहीं छोड़ा साथ : रिहैब से वापस आकर मुझे डायरेक्टर्स और एक्टर को फोन करने में शर्म आ रही थी। उस वक्त इरफान ही ऐसे शख्स थे जो मेरे घर मुझसे पहले जैसे मिलने आए। उनका हौसला था और यकीन था मुझ पर। पर मुझे नहीं लगता था कि रिहैब वाले फेज के बाद कोई आकर मेरे साथ काम करेगा। उन्होंने सामने से मेरे घर में आकर बोला कि यार कुछ काम किया जाए और इसी तरह मेरी फिल्म वापस शुरू हई।

मेरी जिंदगी की दूसरी पारी इरफान ने शुरू की: जैसे ही इंडस्ट्री में ये खबर फैली तो सब फिर से मेरे साथ काम करने को तैयार हो गए। हालांकि तब तक कंगना की डेट्स जा चुकी थी इसकी वजह में किसी और एक्ट्रेस को फिल्म में कास्ट करना पड़ा। बहरहाल फिल्म का टाइटल भी बदलकर 'शेर दिल' कर दिया गया। मेरी दूसरी पारी उनकी वजह से ही शुरू हो सकी। उस दूसरी इनिंग की शुरुआत के बाद उनके साथ मेरे बॉन्ड का अलग लेवल था।

इरफानकी तारीफ करते हुए डायरेक्टर साईं कहते हैं, 'इरफान को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों का भी काफी गहरा ज्ञान था। उनमें एक डायरेक्टर का भी विजन था। उनके साथ बातचीत करते वक्त साफ लगता था कि आप एक फिल्म मेकर और फिलोसोफर से बात कर रहे हैं। आप उनसे किसी भी विषय में बात कर सकते हैं,वह एक पर्याप्त मात्रा में ज्ञान का मंदिर थे'।

मैसेज करके लेते थे हर अपडेट: पिछले छह आठ महीनों से वो सबसे अलग ही थे। अक्सर मैसेज पर ही बातें किया करते थे। वह खुद कैंसर से जंग से लड़ रहे थे, पर वह लगातार मेरी भी अपडेट लिया करते थे।वह जब मैसेज के में बात करने लगे थे तोहम सब उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ठीक हो जाए मगर ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After drugs and rehab, Irrfan khan is the only person who agreed to work with me - Says director sai Kabir




9

पालतू डॉग ब्रूनो की मौत से दुखी हुए विराट-अनुष्का, लिखा, 'तुमने 11 साल में हमसे ज़िंदगीभर का रिश्ता बना लिया'

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अपने पालतू डॉग की मौत से दुखी हैं। इस डॉगी का नाम ब्रूनो था जो कि बीगल प्रजाति का था। बुधवार को अनुष्का और विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रूनो की मौत की खबर साझा की।


अनुष्का-विराट ने लिखा भावुक मैसेज: अनुष्का ने अपनी पोस्ट में ब्रूनो की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे ब्रूनो। वहीं विराट ने लिखा, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले ब्रूनो। तुमने हमारे जीवन को 11 साल रोशन किया लेकिन ज़िंदगीभर का रिश्ता बना लिया। तुम आज और अच्छी जगह चले गए हो। विराट ने कई बार ब्रूनो के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।

##


इसके अलावा उनके पास एक लैब्राडोर प्रजाति का डॉग भी है जिसका नाम डूड है। पिछले दिनों डूड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने कोरोनावायरस से जूझ रहे विश्व के बारे मेंलिखा था, घने बदल भी छट जाते हैं। और इस बार भले ही हमें अभीसबसे बुरा दौर देखने को मिल रहा है लेकिन इससे हमने उन चीजों पर ब्रेक लगा दिया है जो हमें नुकसान पहुंचा रही थीं और बिजी होने की वजह से हम उन्हें स्वीकारने से दूर भाग रहे थे।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anushka Sharma, Virat Kohli mourn death of pet dog Bruno, writes emotional message




9

जसलीन मथारू से उड़ी शादी की खबरें तो अनूप जलोटा बोले, 'वो मेरी बेटी जैसी, मैं उसका कन्यादान करूंगा'

बिग बॉस 12 की एक्स-कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चूड़ा पहने और सिंदूर लगाए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के बाद यह कयास लगने लगे कि उन्होंने अनूप जलोटा से शादी कर ली है। वायरल होती तस्वीरों पर अब अनूप जलोटा ने अपना रिएक्शन दिया है।

अनूप जलोटा ने दी सफाई:अनूप ने एक इंटरव्यू में कहा, 'फिर से अफवाह! जसलीन से मेरी शादी मेरे लिए भी एक खबर है।मैं और उसके पिता उसके लिए अच्छा लड़का ढूंढ रहे हैं। मैंने उन्हें कनाडा में रहने वाले एक पंजाबी लड़के का नाम सुझाया है लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। वह मेरी बेटी जैसी है और मैं उसका कन्यादान करूंगा। मैंने बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी यही बात कही थी और अब भी इसपर कायम हूं।'


जसलीन भी दे चुकीं सफाई: अनूप जलोटा से पहले जसलीन अपनी सिंदूर और चूड़े वाली तस्वीरों पर सफाई दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनका यह गेटअप एक टिकटॉक वीडियो के लिए था और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह अवतार देखकर फैन्स इतने कन्फ्यूज हो जाएंगे।


'मुझसे शादी करोगे' में दिखी थीं जसलीन: जसलीन कुछ महीनों पहले रियलटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आई।वह कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा से शादी करने के लिए शो में पार्टिसिपेट कर रही थीं लेकिन कम वोट मिलने के बाद शो से बाहर हो गई थीं। जसलीन बिग बॉस 12 के दौरान चर्चा में आई थीं। इस शो में वह 37 साल बड़े अनूप जलोटा के साथ गई थीं। दोनों ने दावा किया था कि वह 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात नकार दी थी।

अनूप जलोटा ने की3 शादियां:अनूप जलोटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी गुजराती लड़की सोनाली सेठ से की थी। लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अनूप ने बीना भाटिया से अरेंज मैरिज की। हालांकि, ये शादी नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। अनूप ने तीसरी शादी प्रधानमंत्री रहे आईके गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की। अनूप-मेधा का एक बेटा है आर्यमन, जिसका जन्म 1996 को हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anup Jalota denies marrying Jasleen Matharu




9

चंदन रॉय सान्याल बोले- ऋषि और इरफान दोनों मुझ पर बहुत भरोसा करते थे, 'कमीने' के लिए आज भी तारीफ मिलती है

‘जज़्बा’, 'मंटो’, ‘रंग दे बसंती’, ‘कमीने’, ‘फालतू’, ‘डी-डे', ‘जब हैरी मेट सेजल’, 'जबरिया जोड़ी' जैसी फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभा चुके चंदन रॉय सान्याल जल्द ही वेब सीरीज 'काली-2' में नजर आएंगे। इससे कुछ ही वक्त पहले उनकी एक अन्य वेब सीरीज 'ढीठ पतंगे' भी रिलीज हुई है।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काफी अच्छा है।वेबसीरीज के बारे में बात करते हुए चंदन ने कहा, 'हां इस लॉक डाउन में सिनेमा थिएटर तो बंद ही हो गए हैं। उम्मीद करते हैं जल्द ही खुल जाए।

फिलहाल ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की सक्रियता बढ़ गई है और ऑनलाइन जो वेब सीरीज रिलीज हो रही है, उन्हें फायदा मिल रहा है। यही फायदा 'काली 2' को भी मिलेगा, क्योंकि ऑनलाइन के सब्सक्राइबर डबल हो गए हैं। मुझे लगता है कि लगभग साल भर तक तो फ्यूचर यही है। सभी दर्शक यही मनोरंजन चाहेंगे।'

Q.'ढीठ पतंगे' को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?

चंदन- 'इसकी कहानी और सह-कलाकारों के अभिनय को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें मैंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। उसके लिए जो रिस्पांस मिल रहा है, उतने की अपेक्षा नहीं थी। कई स्टार्स दोस्त ने कहा कि आप जिस तरह से चरित्र में ढल जाते हैं, वह काबिले तारीफ है। ऐसा लगता है कि हर किरदार के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हो। यह सुनकर अच्छा लगा।'

Q.लॉक डाउन में कौन-सा काम करना नापसंद है?
चंदन- 'मैंने नया घर लिया है। इस घर में शिफ्ट हुए अभी सवा साल ही हुए हैं। व्यस्तता के चलते घर पर ज्यादा रह नहीं पाया हूं। पहली बार इतना वक्त घर पर बिता रहा हूं, सो अच्छा लग रहा है। वैसे तो मुझे साफ-सफाई, बर्तन धोना, झाडू-पोंछा और कुकिंग करना... सभी काम पसंद है, लेकिन जो नापसंद है, वो है अलमारी साफ करना और बेडशीट बदलना। अलमारी साफ करते वक्त हमेशा लगता है कि मेरी एक शर्ट गायब है, जबकि बेडशीट बदलते वक्त लगता है कि एक तरफ कम और दूसरी तरफ ज्यादा हो जा रहा है, जो बिल्कुल पसंद नहीं आता है।'

Q.आप और सिद्धार्थ मल्होत्रा भोजपुरी में बतियाते थे। सच है?
चंदन- 'जी ये बात सच है। यह फिल्म बनते-बनते कई महीने लग गए थे। इस दौरान हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर तो एक-दूसरे को बाबू-बाबू कहकर बुलाने लगे। हमारी जुबान पर भोजपुरी ऐसी चल गई कि रिहर्सल से लेकर खाने की टेबल तक भोजपुरी में बातें होती थीं। हम दोनों तो काफी एंजॉय कर रहे थे। मगर हमें बतियाते देखकर कुछ लोग मुंह ताकते रह जाते थे।'

Q.परिणीति चोपड़ा के साथ कैसा अनुभव था?
चंदन- 'उनके साथ मेरे ज्यादा सीन नहीं थे। फिर भी जितना वक्त साथ में गुजारा, उसमें उन्हें हंसाता रहता था। वे यही कहती थीं कि तुम दूर रहो, पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हो, मेरी हंसी छूट जाती है। उनके साथ काफी मस्ती करता रहता था।'

Q.आपकी चर्चित फिल्म 'कमीने' की कोई खास बात?
चंदन- 'उस समय तो हर किसी से अच्छी प्रतिक्रिया मिली ही थी। लेकिन इस फिल्म को कई साल हो गए हैं और आज भी इसके लिए मैसेज आते रहते हैं। निर्देशक विशाल भारद्वाज जी से पहली बार मिलना और उनका चरित्र के बारे में समझाना, उसके बाद कैमरे के सामने पूरे समर्पण भाव से रोल को निभाना आज भी याद है। विशाल जी जैसा कहते गए, मैं आंख मूंदकर वैसा करता गया। शाहिद कपूर से इसी सेट पर मित्रता हुई और आज भी उनसे बात होती है।'

Q.आगे कौन सेप्रोजेक्ट्स हैं ?
चंदन- 'प्रकाश झा निर्देशित 'आश्रम' वेब सीरीज के अलावा दो बंगाली फिल्में कर रहा हूं। इसके अलावा कुछ प्रोजेक्ट और भी हैं, पर उन पर अभी बात नहीं कर सकता।'

Q.आपने फिल्म 'डी-डे' में इरफान और ऋषि के साथ काम किया, उनकी कोई याद?
चंदन- 'दोनों मुझ पर बहुत विश्वास करते थे। बहुत इंस्पायर करते थे। 'डीडे' करने के बाद एक बार जावेद जाफरी के घर पार्टी थी, जहां इरफान खान से मुलाकात हुई। तब वे सबके सामने मेरे अभिनय की तारीफों के पुल बांधने लगे। दोनों का जाना बहुत बुरा लगा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंदन रॉय सान्याल ने साल 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।




9

महिलाओं को बराबरी का हिस्सा दिलाना चाहती हैं भूमि , बोलीं- 'मेरे लिए सबसे अहम है इन्हें किरदारों में अच्छी तरह पेश करना'

‘दम लगा के हईशा’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं भूमि पेडनेकर लगातार कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। ‘टॉयलेट’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘सांड की आंख’ और ‘सोन चिरैया’ जैसी कई अलग-अलग फिल्मों के जरिए भूमि ने दमदार महिलाओं के किरदारों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया है।

अपने किरदारों पर बात करते हुए भूमि ने दैनिक भास्कर को बताया, ‘मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि मैं स्क्रीन पर महिला किरदारों को लोगों के सामने किस तरह प्रस्तुत करती हूं। सिनेमा में लोगों की सोच को बदलने की ताकत है और मुझे लगता है कि हम महिला किरदारों के जरिए समानता और स्वतंत्रता के संदेश को सभी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। मैंने हमेशा ऐसे ही किरदारों की तलाश की है और इन किरदारों को पर्दे पर पूरे दिल से निभाया है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे किरदारों को निभाने का मौका मिला, जो हटकर थे और जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।’

भूमि सिनेमा के जरिए लोगों को इस बात का एहसास कराना चाहती हैं कि आज भी महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा हासिल नहीं है और उन्हें यह दर्जा हासिल होना ही चाहिए। वह कहती हैं, ‘मैं लगातार ऐसी महिलाओं की तलाश करती रहूंगी, जिनकी कहानियों को मैं पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि जब लोग ऐसी महिलाओं और उनकी जिंदगी, उनके संघर्ष, उनके दर्द, उनके सपने, और उनकी जीत को देखते हैं, तो इससे लोगों के नजरिए में भी बदलाव आ सकता है’।

आखिरी बार फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आ चुकी भूमि जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'दुर्गावती' के साथ-साथ, अलंकृता श्रीवास्तव की 'डॉली किट्टी’ और वो ‘चमकते सितारे' में लीड रोल में नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhumi Pednekar wants to get women an equal share in society with the best characters, said- 'The most important thing for me is to present these characters well'




9

सलमान खान ने गरीबों के लिए चलवाए फूड ट्रक 'बीइंग हैंगरी', मुंबई के इलाकों में बंटवा रहे खाने-पीने का सामान

सलमान खान कोरोनावायरस लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पनवेल फार्महाउस के आसपास के गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों को खाने-पीने का सामान ट्रैक्टरों और बैलगाड़ी में भरकर भेजा था। इसका वीडियो सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब सलमान ने बीइंग हैंगरी नाम से फूड ट्रकचलाए हैं।


मुंबई के इलाकों में बांटा सामान: रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान के बीइंग ह्युमन फाउंडेशन द्वारा शुरू किए इन फूड ट्रकके जरिए मुंबई के कई इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को खाने-पीने का सामान वितरित किया जा रहा है। सलमान खान के फैन क्लब ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें मुंबई के खार इलाके में फूड ट्रक के जरिए सामान बांटा जा रहा है।


आर्थिक मदद भी कर रहे सलमान: कोरोना के चलते फिल्म इंडस्ट्री के दैनिक वेतन पर काम करने वाले वर्कर्स की मदद भी सलमान कर रहे हैं। अपने बीइंग ह्युमन फाउंडेशन के जरिए उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के 25,000 वर्कर्स के अकाउंट में खुद दो महीने के लिए 6000 रु. ट्रांसफर किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan launches his food truck 'Being Haangryy' amid lockdown to help poor people in mumbai




9

ऋषि कपूर को मिस कर रहीं बेटी रिद्धिमा, इंस्टाग्राम पर शेयर की 10 साल पुरानी 'खूबसूरत यादें'

ऋषि कपूर के निधन को एक हफ्ता बीतने को है लेकिन कपूर परिवार के सदस्य उनकी यादों में खोए हुए हैं। खासकर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं। यही वजह है कि रिद्धिमा आए दिन सोशल मीडिया पर ऋषि की पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं।

रिद्धिमा कीइंस्टाग्राम स्टोरी

हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीपर रिद्धिमा ने 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 2010 न्यू ईयर की खूबसूरत यादें। समारा (रिद्धिमा की बेटी) के जन्म से ठीक पहले। इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी नजर आ रहे हैं। भरत ने भी इंस्टाग्राम पर यही तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादों को शेयर किया।

रिद्धिमा नहीं दे सकी थीं अंतिम विदाई: रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर को ज्यादा मिस इसलिए भी कर रही हैं क्योंकि वह उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। दरअसल, 30 अप्रैल को ऋषि के निधन के वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थीं। लॉकडाउन के चलते उन्हें दिल्ली से चार्टर फ्लाइट के जरिए मुंबई आने की इजाजत नहीं मिली थी। इसके बाद वह सड़क मार्ग से 2 मई को मुंबई पहुंच पाई थीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पिता का अंतिम संस्कार देखा था।

ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ऋषि:ऋषि कपूर (67) को 30 अप्रैल, गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। उन्हें ल्यूकेमिया(ब्लड कैंसर) था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daughter Riddhima Kapoor shares ‘beautiful memories’ with dad Rishi Kapoor from 2010




9

जब सेट पर खुल गई थी सीरियल 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी की धोती, एक्टर ने खुद सुनाया किस्सा

रामानंद सागर की 'रामायण' की शूटिंग से जुड़े किस्से सुना रहे सुनील लहरी ने गुरुवार को ट्विटर पर नया वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न की गुरुकुल से महल में वापसी वाली सीक्वेंस के शूट से जुड़ी यादें ताजा की। लक्ष्मण का रोल कर रहे सुनील ने दो किस्से सुनाए, जो उनसे ही संबंधित हैं।

पहला किस्सा: जब सेट पर खुल गई थी सुनील की धोती
सुनील के मुताबिक, यह तब की बात है जब वे अरुण गोविल (राम), संजय जोग (भरत) और समीर राजदा (शत्रुघ्न) के साथ गुरुकुल से महल वापसी वाली सीक्वेंस शूट कर रहे थे। महल के सामने पहुंचने के बाद जब लोग चारों भाइयों का स्वागत कर रहे थे, तभी उनकी धोती खुल गई थी। हालांकि, कमरबंद के चलते यह पूरी नहीं खुल सकी। शूट बहुत जरूरी था। इसलिए वे इसे बीच में नहीं रोकना चाहते थे। सुनील की मानें तो उनकी रिक्वेस्ट पर समीर राजदा तब तक पीछे से उनकी धोती पकड़े रहे, जब तक कि शूट पूरा नहीं हो गया।

दूसरा किस्सा: उबटन के दौरान गुदगुदी से हुए थे परेशान
सुनील का दूसरा किस्सा उस सीन से जुड़ा है, जिसमें चारों भाइयों का उबटन किया जा रहा था। लेकिन उबटन लगाने वालों का हाथ बार-बार सुनील की कांख में जा रहा था और उन्हें गुदगुदी महसूस हो रही थी। उन्हें हंसी आ रही थी और शूट करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, उन्होंने किसी तरह हंसी पर कंट्रोल शूट पूरा किया। लेकिन शूट कम्प्लीट होने के बाद वे ठहाका मारकर हंस पड़े थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार : सुनील लहरी के ट्विटर हैंडल से।




9

जल्द बनेगा 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'दे दे प्यार दे' फिल्म का सीक्वल, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने किया कन्फर्म

साल 2018 में आई लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और साल 2019 की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने अपने बेहतरीन कॉन्सेप्ट से हर किसी का दिल जीत लिया था। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स ने इन फिल्मों के सीक्वल की खबरों को भी कन्फर्म कर दिया है।

साल 2018 की हिट फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरुचा की तिकड़ी देखने मिली थी। फिल्म के डायलॉग्स और कॉमेडी ने लोगों की खूब सराहना मिली थी। फैंस को एक लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार था। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने सोनू के टीटू की स्वीटी के सीक्वल की खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा- ‘हम यकीनन सोनू के टीटू की स्वीटी 2 बनाने वाले हैं। ये आगे ले जाने के लिए एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है’।

इंटरव्यू के दौरान भूषण कुमार ने दे दे प्यार दे के सीक्वल पर बात करते हुए बताया कि लव रंजन के साथ मिलकर उन्होंने इसका सीक्वल भी सोच लिया है। पहले भाग में जहां 25 साल रकुल प्रीत अपनी उम्र से दोगुने आदमी अजय के घर वालों से मिलने पहुंचती हैं वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीक्वल में रकुल अजय को अपने परिवार से मिलवाने लेकर जाएंगी। पहली फिल्म भी इसी हिंट के साथ खत्म हुई थी।

साउथ फिल्मों का भी बनेगा रीमेक: लॉकडाउन के दौरान प्रोड्यूसर भूषण कुमार रीमेक बनाने के लिए साउथ फिल्मों में अपनी नजर जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा, हमनें कुछ फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया है। जैसे ही सब नॉर्मल हो जाए हम इन फिल्मों के राइट्स खरीदेंगे।

लॉकडाउन से रुकी है शूटिंग: लॉकडाउन के चलते भूषण कुमार की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ नेशन’ की शूटिंग रुक गई है। वहीं दूसरी ओर टी सीरीज की फिल्म सत्यमेव जयते 2 की रिलीज भी टलने का आशंका है। उनका कहना है कि लोग लॉकडाउन खुलने के बाद भी थिएटर तक आएंगे या नहीं इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhushan Kumar confirms 'Sonu Ke Titu Ki Sweety' and 'De De Pyaar De' sequel




9

रात 9 बजे शुरू होती है बच्चों की ऑनलाइन क्लास, सुबह 5 बजे सो पाते हैं सिंगर गिप्पी ग्रेवाल

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की मानें तो उनके बच्चे कनाडा के स्कूल में पढ़ते हैं। इसके चलते उनकी ऑनलाइन क्लासेस रात में शुरू होती हैं और सुबह तक चलती हैं। वे एक बातचीत में लॉकडाउन के अनुभव साझा कर रहे थे। बकौल ग्रेवाल, "बच्चों का स्कूल भारतीय समयानुसार रात में 9 बजे शुरू होता है और सुबह के 3 बजे तक चलता है। इसलिए हम सुबह 5 बजे सोते हैं और दोपहर में 12 बजे जागते हैं। हमारे लिए यह हॉलिडे जैसा अहसास है।"
परिवार कनाडा वापसी की तैयारी में था
ग्रेवाल ने कहा, "मैं और मेरा परिवार लॉकडाउन घोषित होने से पहले भारत आए थे और कुछ दिनों बाद उनका कनाडा लौटने का प्लान था। तब कोरोनावायरस के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन लॉकडाउन नहीं लगा था। मैंने उनसे कुछ दिन और रुकने के लिए कहा और फिर लॉकडाउन हो गया। अगर वे चले गए होते तो मैं अकेला ही चंडीगढ़ में फंस गया होता।"
लॉकडाउन की तुलना मोबाइल फंक्शन से की
सिंगर ने बातचीत में यह स्वीकार किया कि लॉकडाउन के इस दौर ने उन्हें परिवार के साथ दोबारा जुड़ने का मौका दिया है। इसके साथ ही भागदौड़ भरी जिंदगी में उन्हें थोड़ी राहत भी मिली है। उन्होंने इस स्थिति को मोबाइल फोन फंक्शन से कम्पेयर किया है। वे कहते हैं, "जैसे कि फोन हैंग हो जाता है तो आपको उसे बंद कर फिर से री-सेट करने की जरूरत पड़ती है। इस लॉकडाउन ने हमारे लिए भी ऐसा ही किया है।"
परिवार को पर्याप्त समय देने का मौका मिला
बकौल ग्रेवाल, "मेरे परिवार को हमेशा शिकायत थी कि मैं उन्हें पर्याप्त समय नहीं देता। अब मैं घर पर हूं। मुझे अपने 13 साल के बेटे के साथ इवनिंग वॉक करने का मौका भी मिल रहा है। उसकी बातचीत के तरीके से मुझे अब जाकर अहसास हुआ कि वह बड़ा हो गया है। जब आप व्यस्त होते हैं तो अपने परिवार को फॉर ग्रांटेड लेते हैं। लेकिन यह लॉकडाउन हमें सबक सिखाता है।"
घर में रह कर शूट किया नया ट्रैक
ग्रेवाल की मानें तो उन्होंने अपना अगला ट्रैक घर में ही फोन पर शूट किया है। वे कहते हैं, "दरअसल, हमने दो-तीन सॉन्ग्स हाल ही में रिलीज किए हैं। मेरे पास कोई रिकॉर्डिंग इंस्ट्रूमेंट नहीं है। इसलिए मैंने घर पर एक माइक और एक हेडफोन का इस्तेमाल किया और सबकुछ फोन पर शूट किया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown Effects: Singer Gippy Grewal Sleeps At Morning 5 And Wake Up On 12 Noon Because Of His Kids Online Classes




9

पर्यावरण की रक्षा के लिए सोनाक्षी ने लिया 'समाजस्कोप चैलेंज', लाइफस्टाइल में तीन बदलाव कर उसे करेंगी पूरा

लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पर्यावरण बचाने के लिए एक खास पहल की है। जिसके बारे में उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया। उन्होंने कहा कि वे बेहद खुशी के साथ 'समाजस्कोप' चैलेंज को स्वीकार कर रही हैं, जिसे पूरा करते हुएवे अपनी लाइफस्टाइल में तीन ऐसे बदलाव करेंगी, जिनसे पर्यावरण की रक्षा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी लोगों से इस चैलेंज में हिस्सा लेनेके लिए कहा।

अपने वीडियो में सोनाक्षी ने बताया कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए उन्होंने (1) बिजली बचाने (स्विच ऑफ करना व एसी का लिमिट में उपयोग करना), (2) पानी बचाने (ब्रश करते, हाथ धोते, नहाते और अन्य कामों में पानी का मिनिमम यूज करना) और (3) प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का फैसला लिया है। उनके मुताबिक ये सभी काम वे पहले से करती आ रही हैं, लेकिन अब वे इसे आगे भी जारी रखने का संकल्प लेती हैं।

सोनाक्षी ने दिया खुला चैलेंज

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ''समाजस्कोप' चैलेंज के लिए मुझे नोमिनेट करने पर शजा मोरानी और जहीर इकबाल आपको धन्यवाद। ये हैं वो बदलाव जिन्हें करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं और आप सबको भी मैं इसके लिए खुला चैलेंज दे रही हूं। यदि आप इसे स्वीकार करते हैं तो नीचे टिप्पणियां करते हुए मुझे भी उनके बारे में बताइये।'

वीडियो में नहीं है प्लास्टिक की बॉटल

आगे उन्होंने लिखा, 'आप अपने वीडियोज, मुझे और समाजस्कोप को टैग कर सकते हैं और इस चैलेंज को अपने परिवार और दोस्तों के साथ आगे भी बढ़ा सकते हैं। इसे पृथ्वी की तरह लगातार आगे घुमाते रहें दोस्तों। (वीडियो में मैंने जो बॉटल उठाई है वो प्लास्टिक की नहीं है, मैंने उसे इसलिए उठाया है ताकि मैं बता सकूं कि मैं पहले से प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर रही हूं।)'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनाक्षी सिन्हा ने पर्यावरण बचाने के लिए 'समाजस्कोप' चैलेंज स्वीकार किया है। जिसके तहत वे बिजली, पानी और प्लास्टिक का सीमित उपयोग करेंगी। इनमें से प्लास्टिक बॉटल का उपयोग वे बिल्कुल नहीं करेंगी।




9

वेंटिलेटर पर शो 'महाभारत' के लेखक राही मासूम रजा के बेटे नदीम, पत्नी बोलीं- डॉक्टर्स को होश में आने का इंतजार

गिरने के बाद चोटिल हुए मशहूर सिनेमैटोग्राफर नदीम खान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पार्वती ने दी। उन्होंने कहा, "वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। फिलहाल अचेत हैं। डॉक्टर्स उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।"

नदीम प्रसिद्ध उपन्यासकार और पटकथा लेखक राही मासूम रजा के बेटे हैं, जिन्होंने 1988 का हिट शो 'महाभारत' का स्क्रीनप्ले लिखा था। सोमवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद उनके सिर, कंधे और सीने में चोट आई थी और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनके दिमाग का ऑपरेशन किया गया।

कोरोनावायरस महामारी के चलते इलाज में देरी हुई
पार्वती की मानें तो कोरोनावायरस महामारी के चलते नदीम के इलाज में देरी हुई है। बकौल पार्वती, "जब हम आए तो चोट इतनी गंभीर नहीं थी। लेकिन बाद में हालत बिगड़ गई। डॉक्टर्स कोरोनावायरस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इन्हें कोविड -19 आईसीयू में संदिग्धों के साथ रखा था।"

पार्वती ने आगे कहा, "वे दो महीने से घर में बंद थे और किसी से मिले भी नहीं। उनका टेस्ट जल्दी करके आपात सर्जरी की जा सकती थी, लेकिन डॉक्टर्स ने पूरी प्रक्रिया में देरी कर दी।" उनके मुताबिक, वे अस्पताल या डॉक्टर्स पर उंगली नहीं उठा रहीं। लेकिन कोरोनावायरस से हटकर आपात मरीजों को भी जल्दी देखना चाहिए।

40 से ज्यादा फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर रहे नदीम
नदीम खान ने बतौर सिनेमैटोग्राफर 40 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया है। इनमें 'आवारगी', 'गुनाह', 'गैंग', 'खलनायिका' और 'डिस्को डांसर' शामिल हैं। इसके अलावा मशहूर शो 'चंद्रकांता' में भी नदीम खान ने अपना योगदान दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cinematographer Nadeem Khan Is Still In ICU of Lilavati hospital, confirmed Wife Parvati




9

रामायण से जुड़ी एक गलती पर परेशान हैं सोनाक्षी सिन्हा, कहा-बुरा लगता है कि लोग एक गलती पर मुझे अब तक ट्रोल करते हैं'

अपने रामायण ज्ञान को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समयसे ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, पिछले साल सोनाक्षी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थीं जहां वह एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं।शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से पूछा था कि हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। सोनाक्षी को इसका जवाबनहीं पता था जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुई थीं और यह सिलसिला अभी तक जारी है।


ट्रोलिंग पर बोलीं सोनाक्षी: आर्ट ऑफ़ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रवि शंकर के साथ एक ऑनलाइन सेशन में सोनाक्षी ने ट्रोलिंग को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कंटेस्टेंट रूमा देवी के साथ शो में हिस्सा लिया था। हमसे संजीवनी बूटी को लेकर एक सवाल पूछा गया था जिसे सुनकर हम कुछ समय के लिए ब्लैंकहो गए थे।

ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा एम्बरेसिंग था क्योंकि हम रामायण को देखकर और सुनकर बढ़े हुए हैं।लेकिन इस बात को बहुत समय बीत गया। हमारी लाइफ में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम ब्लैंक हो जाते हैं। तब से पांच या छह महीने हो चुके हैं और यह देखकर दुःख होता है कि लोग मेरी एक गलती पर मुझे अभी तक इतना ट्रोल करते हैं।'

बिग बी ने भी लगाई थी क्लास: शो में जब सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं तो बिग बी ने भी उनकी क्लास लगाई थी क्योंकि सोनाक्षी के घर का नाम रामायण है, पिता का नाम भगवान राम के भाई शत्रुघ्न पर रखा गया है। उनके दोनों भाईयों के नाम राम के बेटों लव और कुश से प्रेरित हैं। ऐसे में सोनाक्षी तब से ट्रोल होती ही आ रही हैं। लॉकडाउन के समय शो रामायण के पुनः प्रसारण के दौरान भी सोनाक्षी को ट्रोल करने का सिलसिला नहीं रुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonakshi Sinha on Ramayana blunder: ‘Disheartening that people still troll me over one honest mistake’




9

करण की तिजोरी को बच्चों ने समझ लिया वॉशिंग मशीन, जब यश ने पूछा 'इसका क्या करते हैं' तो मिला मजेदार जवाब

करण जौहर लॉकडाउन के बाद से ही अपने बच्चों यश और रूही की मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक छोटे से ब्रेक के बाद करण फिर अपने फैंस के लिए लॉकडाउन विद जौहर्स लेकर आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने क्यूट बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यश करण की तिजोरी को वॉशिंग मशीन बता रहे हैं।

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यश और रूही का नया वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों फिर एक बार करण के क्लोसेट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान यश करण से कहते हैं कि क्लोसेट में वॉशिंग मशीन है मगर वो छुपी हुई तिजोरी की तरफ इशारा करते हैं। करण उन्हें समझाते हैं कि ये वॉशिंग मशीन नहीं बल्कि तिजोरी है।

आगे यश उनसे पूछते हैं कि वो इस तिजोरी का क्या करते हैं। इसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘फिलहाल की इकोनॉमिक सिचुएशन के चलते मैं इसका कुछ भी नहीं कर रहा हूं। काश ये वॉशिंग मशीन होती तो शायद इसका ज्यादा इस्तेमाल हो पाता’।

लॉकडाउन से अटक गईं फिल्में: करण जौहर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के को-प्रोड्यूसर हैं जो 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा करण की फिल्म ब्रह्मास्त्र की भी शूटिंग लॉकडाउन में रुकी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan johars's kids misundertan his locker with washing machine, Yash got hillarious answer when ask what he do with it




9

सलमान की 'राधे' की ओटीटी रिलीज की खबरों से हलचल, सिंगल और मल्टीप्लेक्स स्क्रीन वालों ने दी चेतावनी

सलमान खान की फिल्म राधे कीडिजिटल रिलीज (ओटीटी प्लेटफॉर्म) की खबरों से इंडस्ट्री में एक अलग माहौल है। सिनेमा हॉल संचालकों का कहना है कि यह दुनियाभर में माने जा रहे निर्देशोंका उल्लंघन है जिसमें कहा गया है कि फिल्मों की रिलीज पहले सिनेमाघरों में होगी जिसके 8 हफ्ते के बाद ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज संभव है। इससे फिल्म व्यवसाय से जुड़े सभी स्टैकहोल्डर के हितों की रक्षा होती है। इसके निर्देश कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई)ने जारी किए हैं।

एसोसिएशन ने दी सख्त चेतावनी: मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में सलमान खान से बात की जाएगी। कौन से प्रोड्यूसर इस संकट की घड़ी में बने रहेंगे या सिचुएशन के सामने हथियार डाल देंगे, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर सलमान डायरेक्ट ओटीटी पर जाते हैं तो यह तय है कि उनकी फिल्म की सिनेमा वैल्यू नहीं रहेगी। साथ ही आगे के सालों में जब उनकी फिल्म आएगी तो फिर उस वक्त जरूर करारा जवाब दिया जाएगा।

250 करोड़ का ऑफर मिलना मुश्किल

अधिकारियों ने आगे कहा, ‘ओटीटी वाले सिनेमा वालों के सामने कम नंबर्स में हैं। लिहाजा यह भी तकरीबन मुश्किल काम है कि राधे को कोई ओटीटी ढाई सौ से 300 करोड़ तक का ऑफर दे, क्योंकि उतने की रिकवरी हो पाना संभव नहीं’।

सलमान को थिएटर में देखना चाहते हैं फैंस

डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी भी मल्टीप्लेक्स इस मुद्दे पर सहमति जताते हुए दैनिक भास्कर से कहा, ‘अगर किसी भी फैन से पूछा जाए कि सलमान को मोबाइल में शर्ट उतारते देखना पसंद करेंगे या सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर तो हर कोई सिनोमाघर ही चुनेगा। सलमान के स्टारडम का सीधा नाता सिनेमाघरों से है।

इस तथ्य को भी नहीं नकारा जा सकता है कि फिल्मों के कुल कलेक्शन में 60% हिस्सेदारी सिनेमाघरों की है। 40% में डिजिटल सेटेलाइट और बाकी मीडियम की हिस्सेदारी है’।अगर सलमान खान चाहते हैं कि वह स्टार बने रहें तो उन्हें अपने फैंस को सही जगह पर एंटरटेन करना होगा। यह डर बेबुनियाद है कि सिनेमाघर खुलेंगे तो लोग नहीं आएंगे।

बीते दिनों में लोग देख चुके हैं कि शराब की दुकानें खुली तो लोग किस तरह से टूट पड़े तो दर्शकों के आने की चिंता ना की जाए। सिनेमाघरों के संदर्भ में अगर सुरक्षा के उपाय हैं तो लोग यकीनन सिनेमाघर आएंगे।

कम से कम बड़े बजट और स्टार तो रुकें

ट्रेड एक्सपर्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमाघर संचालक राज बंसल का कहना है, ‘इटली स्पेन हांगकांग में अब लोग रेस्टोरेंट में भी जा रहे हैं। बाजारों में भी जा रहे हैं। मॉल्स भी खुलने लगे हैं। डर दूर हो रहा है। यह बिल्कुल निश्चित है कि सितंबर तक हम लोग कोरोना से मुक्त हो जाएंगे या डर का माहौल खत्म हो जाएगा और दिवाली से पिक्चरें रिलीज होनी शुरू हो जाएंगी। तब तक कम से कम बड़े बजट और स्टार तो रुक ही सकते हैं’।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stirred by news of Salman Khan's 'Radhey' release on OTT platform, single and multiplex screens members issued warning




9

शादी की दूसरी सालगिरह से पहले ही आनंद ने दिया सोनम कपूर को स्पेशल गिफ्ट, बोलीं- 'मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं'

सोनम कपूर और आनंद आहुजा लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। कुकिंग और वर्क आउट वीडियोज के बाद सोनम ने अब अपनी शादी की दूसरी सालगिरह से पहले ही गिफ्ट लेते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें वो आनंद आहूजा से गिफ्ट पाकर काफी एक्साइटेड होती दिख रही हैं।

'जोया फैक्टर' एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथों में नाइनटेंडो ब्रांड का वीडियो गेम नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आनंद आहुजा मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। लव यू सो मच'।

सोनम के अलावा आनंद ने भी इंस्टाग्राम से स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें बेवकूफ कहा है। उन्होंने गिफ्ट पाकर खुश हो रहीं सोनम का वीडियो री शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी सी मूर्ख, बेवकूफ, कॉम्पेटेटिव, खरगोश, क्वीन। हैप्पी लगभग एनिवर्सरी'।

आनंद आहूजा की इंस्टा स्टोरी।

सोनम ने 8 मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।सिख रीति रिवाज से मुंबई में हुई शानदारवेडिंग में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद दोनों लंदन में ही रहते हैं मगर लॉकडाउन से पहले ही दोनों दिल्ली आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anand gave a special gift to Sonam Kapoor On second wedding anniversary, actress said- 'you know me very well'




9

'पीकू' की रिलीज को पांच साल पूरे हुए, दीपिका ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर इरफान को याद किया

फिल्म 'पीकू' को रिलीज हुए शुक्रवार को पांच साल पूरे हो गए। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर दीपिका ने इरफान को खास अंदाज में याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इसी फिल्म के एक गाने 'लम्हें गुजर गए' के भावुक बोल शेयर करते हुए उन्हें याद किया।

दीपिका ने अपनी पोस्ट में गाने के बोल लिखने के बाद आखिरी में लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे प्रिय मित्र #राणा'। बता दें कि 'पीकू' में इरफान द्वारा निभाए गए किरदार का नाम 'राणा' ही था।अपनी पोस्ट के साथ दीपिका ने फिल्म की शूटिंग के दौरान लिया गया एकफोटो भी शेयर किया।शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई थी।

दीपिका ने लिखे ये बोल...

'''लम्हें गुज़र गये
चेहरे बदल गये
हम थे अंजानी राहो में... पल में रुला दिया
पल में हंसा के फिर
रह गये हम जी राहों में थोड़ा सा पानी है रंग है
थोड़ी सी छांव है

चुभती है आँखो में धूप
ये खुली दिशाओं में... और दर्द भी मीठा लगे
सब फ़ासले ये कम हुए
ख्वाबों से रस्ते सजाने तो दो
यादों को दिल में बसाने तो दो

लम्हें गुज़र गये
चेहरे बदल गये
हम थे अंजानी राहो में... थोड़ी सी बेरूख़ी जाने दो
थोड़ी सी ज़िंदगी
लाखों सवालों में ढूंढूं क्या
थक गयी ये ज़मीन

जो मिल गया ये आसमां
तो आसमां से मांगू क्या
ख्वाबों से रस्ते सजाने तो दो
यादों को दिल में बसाने तो दो -Piku''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'पीकू' 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी, और बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। (फोटो/वीडियो साभारः दीपिका के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

खाली समय में पत्नी सुनीता के साथ कैरम खेलते दिखे अनिल कपूर, सोनम ने लिखा-'आपको बहुत मिस कर रही हूं'

अनिल कपूर इन दिनों लॉकडाउन का समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर वाइफ सुनीता के साथ कैरम खेलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन्हें शेयर करते हुए लिखा, और विनर है..जाहिर तौर मैं। अनिल ने अपनी सोलो तस्वीर के लिए सुनीता को क्रेडिट दिया जिसमें वह रानी पर निशाना लगाते दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर को उनकी बेटी रिया ने क्लिक किया है।


सोनम ने किया कमेंट: सोनम जो इस वक्त पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में हैं, उन्होंने तस्वीरों को देखकर कमेंट किया, आप दोनों को बहुत मिस कर रही हूं और आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। अनिल कपूर को स्लीपर्स में देखकर जूतों का बिजनेस करने वाले उनके दामाद आनंद आहूजाने चुटकी लेते हुए कमेंट में लिखा, अच्छे शूज हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा, वाह!! आप बॉल पर जिस तरह से बैलेंस बनाकर बैठे हैं, वह काबिलेतारीफ है। क्या बात है।

सोनम, आनंद और शिल्पा के कमेंट


अनिल ने लॉकडाउन में बनाई बॉडी: इससे पहले 63 साल के अनिल कपूर ने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने लॉकडाउन में खाली समय का इस्तेमाल करते हुए अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और बॉडी बनाई। तस्वीरों में अनिल अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए थे।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anil Kapoor and wife Sunita play carrom amid lockdown




9

अभिषेक ने शेयर किया पिता के साथ 39 साल पुराना वीडियो, स्टेज शो में बच्चों का परिचय कराते दिखे अमिताभ

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने 'फ्लैशबैक फ्राइडे'के तहत इस बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 39 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता अमिताभ बच्चन स्टेज शो के दौरान अपने दोनों बच्चों का परिचय कराते दिखे।इस वीडियो के साथ अभिषेक ने एक बड़ी सी पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने इन स्टेज शोज के बारे विस्तार से बताया। उनके मुताबिक इन शोज में अभिनेताओं के जाने का चलन उनके पिता ने ही शुरू किया था।

अभिषेक ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें अमिताभ बच्चन अपने बच्चों का परिचय लोगों से कराते हुए कहते हैं, 'मेरे दो बच्चे भी यहां आए हुए हैं, मैं आप सबको उनसे मिलवाना चाहता हूं। इनका नाम अभिषेक हैं, सबको हैलो कहो। ये मेरी बेटी हैं, इनका नाम श्वेता है।' पिता के कहने पर दोनों बच्चे लोगों से हैलो भी करते हैं।

अभिषेक ने अपनी पोस्ट में लिखा...

'#यादोंवालाशुक्रवार 1981 में मेरे पिता ने भारतीय फिल्म एक्टर्स द्वारा स्टेज शो करने और अपने गानों पर परफॉर्म करने का चलन शुरू किया था। इससे पहले तक केवल पार्श्व गायकों ने ही ऐसा किया था।'
'मेरे पास अलग-अलग शहरों की ऐसी बहुत सी यादें हैं, जिनमें वे, उनके सह-कलाकार और महान कल्याणजी-आनंदजी और उनका 40 सदस्यों वाला आर्केस्ट्रा जिसका संचालन एक युवा विजू शाह (कल्याण जी के बेटे और भविष्य के बड़े संगीतकार) कर रहे थे, शामिल रहे। रिहर्सल्स, साउंड चैक्स, शो के बाद मेरे माता-पिता के सुइट में आधी रात को होने वाला डिनर, जहां गुजराती खाने के टिफिन (जिन्हें बड़े प्यार से आयोजकों के रिश्तेदारों और दोस्तों द्वारा तैयार किया जाता था या क्रू सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाया जाता था, चाहे वे किसी भी शहर में परफॉर्म कर रहे हों) सभी कलाकारों और संगीतकारों को परोसे जाते थे। वहां हर कोई शो के बारे में चर्चा करता रहता, फिर वहां एक युवा, अपेक्षाकृत अज्ञात (तब) और भविष्य का स्टैंडअप कॉमेडियन आता और घंटों तक लोगों को मंत्रमुग्ध करके बैठाए रखता, फिर उसकी मिमिक्री और कॉमेडी तब तक चलती रहती, जब तक कि अगले शहर की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट निकलने का वक्त नहीं आ जाता था। उस कॉमेडियन का नाम जॉनी लीवर था।'
'उड़ान के दौरान हर कोई इकोनॉमी क्लास लेता था और फ्लाइट में सभी सीटों को आगे की तरफ झुका लेते थे, ताकि एक विशाल गद्दे जैसी व्यवस्था बन जाए। इसके बाद संगीतकार, गायक और पापा झूमते-गाते थे, ताकि कोई नया गाना बन जाए जिसे उसी रात को अगले शहर में परफॉर्म किया जा सके। ये रुटीन सीधे 3 दिनों तक चला। मुझे ठीक से याद नहीं लेकिन उन सप्ताहांतों में वे कुल मिलाकर 2 घंटे सोए होंगे। विशुद्ध रूप से उन्होंने एड्रेनालाइन पर काम किया और सप्ताह के दौरान आराम किया। इसके बाद यही रुटीन शुक्रवार से फिर शुरू हो गया।'
'वो भी क्या दौर था। एक बच्चा सपनों को संजोए, विस्मय और आश्चर्य के साथ शो को देख रहा था। उस समय इस बात का अहसास नहीं था कि मैं भाग्यशाली था जो इन लीजेंड्स को लाइव परफॉर्म करते देख रहा हूं। एकबार जब मैं बड़ा हो गया तो एकबार मैंने गुपचुप खुद के स्टेज पर होने की कल्पना की। जैसा कि आप इस वीडियो से देख सकते हैं, मेरी बहन ने मंच से उतरने के लिए इंतजार नहीं किया, और मैं जो करना चाहता था, सिर्फ उसी के आसपास चिपके रहना चाहता था।'


'इस वीडियो को मुझ तक पहुंचाने के लिए मोसेस सापिर आपका धन्यवाद। इसने कई अद्भुत यादों को वापस ला दिया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिषेक बच्चन के मुताबिक जब वे छोटे थे, तो अपने पिता के साथ स्टेज शो के सिलसिले में उनके साथ अलग-अलग शहरों में जाया करते थे। (फोटो/वीडियो साभारः अभिषेक बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट से)




9

करीना कपूर को आई पुराने दिनों की याद, ग्रुप फोटो शेयर कर बोलीं- 'सोशल डिस्टेंस नहीं सिर्फ प्यार था मगर अब दो गज की दूरी'

करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर एंट्री लेते ही इंस्टा क्वीन बन चुकी हैं। शेयर की गई तस्वीरों के साथ उनके मजेदार कैप्शन भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। लॉकडाउन में एक लंबे समय से घर में बंद एक्ट्रेस ने पुरानी ग्रुप फोटो के साथ पुराने दिनों को याद किया है।

करीना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छे पुराने दिन, कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं सिर्फ प्यार। मगर अभी के लिए दो गज की दूरी और घर पर रहना। तस्वीर में करीना सरसो के खेतों में नजर आ रही हैं, उनके साथ उनकी मेकअप और स्टाइलिंग टीम भी पोज करती दिख रही है।

लॉकडाउन के पहले करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थीं मगर लॉकडाउन के चलते शूटिंग रोक दी गई थी। तस्वीरों में नजर आ रहे खेत और करीना के लुक को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उसी फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा जो कि हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor remembers the old days, shared a group photo and said -'no social distancing only love. But for now do gaj ki doori'




9

रामानंद की पड़पोती साक्षी चोपड़ा बोलीं- सागर परिवार से होने का दबाव नहीं, दूरदर्शन पर नहीं देखी 'रामायण'

कोरोनावायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने रामानंद सागर की 'रामायण' का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया। अब यह शो स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। दैनिक भास्कर ने रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा से बात की, जो अमेरिका के लॉस एंजिलिस में म्यूजिक सीख रही हैं। उनसे हुई बातचीत के अंश:-

रामानंद सागर परिवार से होने का कोई दबाव?
कोई दबाव नहीं। मुझे लगता है कि हम सभी अपने मतभेदों से जीवन में बढ़ते हैं। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही है।
क्या दूरदर्शन पर 'रामायण' का कोई एपिसोड देखा?
जी नहीं। लेकिन हां, मैंने यूट्यूब परकुछ एपिसोड देखे हैं, जिसके लिए मैं आभारी हूं।
लॉस एंजिलिस में क्या कर रही हैं?
मैं काफी समय से लॉस एंजिलिस में हूं और अपने पहले एल्बम पर काम कर रही हूं। लंबे समय से मेरे अंदर कई इमोशंस हैं। ऐसी कई विचार हैं, जिन्हें मैं लोगों के सामने अपने म्यूजिक के जरिए लाना चाहती हूं। इसे बनाने के लिए अलग-अलग म्यूजिक कम्पोजर्स के साथ रिकॉर्डिंग कर रही हूं। इसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं।
कोरोना महामारी के बीच लॉस एंजिलिस में माहौल कैसा है?
यहां किसी तरह का आधिकारिक लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है। लेकिन मैं पूरी सावधानी बरत रही हूं। अपना पूरा समय घर में ही बिता रही हूं। अपना ज्यादातर समय म्यूजिक और डांस को दे रही हूं। अपनी जिंदगी को एन्जॉय कर रही हूं। जितना हो सके, उतना पॉजिटिव रहती हूं।
परिवार से कैसे जुड़ी हुई हैं?
हमने व्हाट्सअप पर एक फैमिली ग्रुप बनाया है, जिसमे मैं काफी एक्टिव रहती हूं। अपनी दिनचर्या से जुड़ी सभी बातें उस ग्रुप में शेयर करती हूं। ग्रुप के बाकी सदस्य भी अपनी बातें वहां साझा करते हैं, जिससे मैं सभी से कनेक्टेड फील करती हूं। साथ ही हम फेस टाइम के जरिए भी जुड़े रहते हैं। यहां मैं अपने परिवार वालों को बहुत मिस करती हूं। लेकिन टेक्नोलॉजी ने हमें जोड़ रखा है।
सोशल मीडिया पर मिल रहीं आलोचनाओं को कैसे फेस करती हैं?
मेरा मानना है कि किसी की भी नफरत मुझे नहीं तोड़ सकती। न ही किसी का प्यार मुझे बना सकता है। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन मेरे बारे में क्या सोचता है? मैं बस अपने जीवन का एक डॉक्यूमेंट बना रही हूं, जिसे मेरे जाने के बाद भी याद किया जाए। मेरे पास बस यही है, मेरे पीछे छोड़ने के लिए। मैं सिर्फ खुद को एक्सप्रेस करती हूं और मेरे लिए यह क्षणिक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramanand Sagar's Great Granddaughter Sakshi Chopra Is Preparing For Her First Music Album In Los Angeles




9

Class of 2020 graduates with 'robot ceremony'

Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more.




9

Exotic dance club pivots with 'Food 2 Go-Go'

The Lucky Devil Lounge in Portland, Oregon has found an unusual way to stay afloat in uncertain times - home food delivery courtesy of its exotic dancers.




9

Social media's newest stars: Dr. Birx's scarves

U.S. coronavirus task force coordinator Dr. Deborah Birx is best-known for her calm, authoritative briefings at the daily White House press conferences. But she has also become a pop culture phenomenon for her scarves.




9

Buon appetito! Italy's pizzerias reopen

Pizzerias were finally able to open their doors again this week after almost two months in lockdown - and Italians were savouring every bite.