& प्रमोशन के लिए खुद अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 09:46:01 GMT बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें आमिर खान खुद अपनी फिल्म का पोस्टर ऑटो के पीछे चिपकाते नजर आ रहे हैं।हाल ही में पैपराजी के अकाउंट से आमिर का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनके साथ एक्टर राजेंद्र उर्फ राज जुस्तशी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज होने के पहले की है जिसमें आमिर और राज अपनी फिल्म का पोस्टर ऑटो के पीछे चिपकाते नजर आ रहे हैं।आमिर ने साल 1984 में केतन मेहता की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'होली' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था मगर फिल्म असफल रही। जिसके बाद आमिर साल 1988 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में जूही चावला के साथ नजर आए। बेहतरीन कमाई करने के साथ ही फिल्म ने दोनों लीड एक्टर्स को पूरे देश में पहचान दिलवा दी थी। इस फिल्म के लिए आमिर को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड मिला जिसके अलावा फिल्म ने सात अलग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किए थे। ये फिल्म बॉलीवुड हिस्ट्री के लिए एक ट्रेंड सेटर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aamir Khan himself used to paste the poster of his film 'Qayamat Se Qayamat Tak' for promotion Full Article
& 'अपना देश अपना मास्क' अभियान से जुड़ीं दिव्या खोसला, वीडियो में बताया घर पर मास्क बनाने का आसान तरीका By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 13:03:30 GMT कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के बाद अब फिल्ममेकर-एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी 'अपना देश अपना मास्क' अभियान के साथ जुड़ गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंनेघर पर ही मास्क बनाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल मास्क कीकमी को देखते हुए हमें खुद के लिए घर पर ही मास्क बनाना चाहिए।वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, 'दुनियाभर में हो रही सर्जिकल मास्क की कमी के बीच ये महत्वपूर्ण है कि हम घर पर ही अपना मास्क बनाएं। और अग्रणी मोर्चे पर सेवाएं दे रहे स्वास्थकर्मियों के लिए सर्जिकल मास्क को उपलब्ध होने दें। मैं आप सभी से '#अपना देश अपना मास्क' के साथ जुड़ने का आग्रह करती हूं।'वीडियो में दिव्या ने बताया तरीकावीडियो में दिव्या कहती हैं, 'हाय दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सब अपने घर पर हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल मास्क्स की दुनियाभर में बहुत कमी है, और कितना जरूरी है कि जब हम बाहर निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें। और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सलाह दी है कि हम खुद अपने घर पर भी अपना मास्क बना सकते हैं। तो ये मैंने अपना ये मास्क अपने घर पर हीबनाया है। मैंने अपना स्कार्फ लिया, उसे फोल्ड किया और फिर बीच में एक सिलाई लगाकर उसे सुरक्षित करते हुए उसके दोनों साइड में रबरबैंड लगा दिए।' आखिरी में वे कहती हैं, 'अपना देश, अपना मास्क'। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिव्या, टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। (फोटो और वीडियो साभारः दिव्या खोसला के सोशल मीडिया अकाउंट से) Full Article
& 33 साल के हुए वरुण धवन, अर्जुन कपूर ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, 'नटखट बालक को जन्मदिन मुबारक' By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 13:32:19 GMT वरुण धवन 24 अप्रैल को 33 साल के हो गए हैं। इस मौके पर लॉकडाउन के चलते वरुण क्वारेंटाइन बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने घर पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही वह फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन भी करेंगे। इस मौके पर वरुण को फैन्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।अर्जुन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो: अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। इस फोटो में अर्जुन बढ़े बाल और वजन के साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने फोटो करते हुए लिखा, ब्वॉय फॉर लाइफ, इस केस में खराब हेयरकट, एक्सीलेंट कंटेंट बनाने वाले, नए रैपर और हमेशा की तरह नटखट बालक वरुण धवन को हैप्पी बर्थडे।आयुष्मान ने भी किया विश: आयुष्मान खुराना ने भी वरुण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ-डे VD, हम पता नहीं किस बात पर हंस रहे हैं? यह तस्वीर सोशल डिस्टेंसिंग के विपरीत है, शायद इसलिए। वरुण ने आयुष्मान को रिप्लाई करते हुए लिखा, धन्यवाद मेरे दोस्त, आपकी कविताएं हम सबको बहुत खुशी देती है।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Arjun Kapoor sends birthday wishes to the 'natkhat balak forever' Varun Dhawan with a throwback photo Full Article
& अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का टीजर हुआ रिलीज, अमेजन प्राइम पर 15 मई को होगी स्ट्रीम By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 15:36:59 GMT साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। अब एक लंबे समय बाद फिर अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट प्रोडक्शनमें बनींवेब सीरीज 'पाताललोक' लेकर आ रही हैं। इसका टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जिसे 15 मई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा।अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'पाताल लोक' का टीजर शेयर किया है। इसके साथ अनुष्का लिखती हैं, 'सामाज की रहस्यमयी जगह से एक क्राइम थ्रिलर, जो आपके दुनिया देखने के नजरिए को बदल देगी'। सीरीज के टीजर को बेहतरीन ग्राफिक्स के साथ तैयार किया गया है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि सीरीज की कहानी समाज में हो रहे क्राइम, डार्कसाइड और भ्रष्टाचारपर आधारित होगी।'पाताल लोक' सीरीज में गुल पनाग, नीरज कोबी और जय अहलावत मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट द्वारा बनाया जा रहा है। ये पहली बार है जब अनुष्का ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपना हाथ आजमा रही हैं। इससे पहले उनके प्रोडक्शन में 'एनएच17', 'फिलौरी' और 'परी' फिल्म बन चुकी हैं।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anushka Sharma's web series Palat Lok's teaser released, will be streamed on Amazon Prime on 15 Full Article
& रोमांटिक तस्वीर से कपल गोल्स सेट कर रही हैं करीना कपूर खान, तस्वीर के साथ लिखा- 'सोते हुए प्यार में पड़ जाओ' By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 15:51:46 GMT कुछ ही दिनों पहले इंस्टग्राम में एंट्री लेते ही करीना इंस्टा क्वीन बन चुकी हैं। लॉकडाउन के बीच करीना लगातार अपने फैंस को मजेदार पोस्ट से एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। तैमूर और सैफ की वॉल पेंटिग डायरी के बाद अब करीना अपनी और सैफ की खूबसूरत तस्वीर से कपल गोल्स सेट कर रही हैं।हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सैफ के साथ वाली तस्वीर पोस्ट की है। लॉकडाउन में साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे सैफ और करीना गार्डन में लेटे हुए एंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में करीना बैक पोज भी दे रही हैं। करीना कपूर अपने मजेदार कैप्शन से भी लगातार लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सोते हुए प्यार में पड़ जाओ। मेस्स’। हालांकि उन्होंने कैप्शन से'प्यार में' को काटकर इसका मतलब बदलते हुए 'सो जाओ' दिखाया है।सैफ अली किताबों के बड़े शौकीन हैं जिसके चलते वो अपना ज्यादा समय किताबें पढ़ते हुए ही बिताते हैं। सामने आई तस्वीर में भी सैफ के हाथों में किताब और सर पर रखा चश्मा नजर आ रही हैं। वहीं मस्ती करती हुईं करीना इस तस्वीर में बैबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। पिंक करीना के पसंदीदा कलर्स में से एक है।##करीना और सैफ हमेशा से ही अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी सैफ ने करीना की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने करीना को बोर्न स्टार बताते हुए उनके काम और उनके नेचर की खूब सराहना की थी। साल 2012 में शादी करने से पहलेदोनों फिल्म 'एजेंट विनोद', 'कुर्बान', 'एलओसी कारगिल', 'ओमकारा' और 'टशन'में साथ नजर आ चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kareena Kapoor Khan is setting couple goals with romantic photos, captioned the picture- 'Fall in love asleep' Full Article
& श्रद्धा कपूर ने साझा किया 'साहो' का अनुभव, बोलीं- फिल्म का हर सीन दो बार शूट किया जाता था By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 07:47:17 GMT 25 अप्रैल को टीवी पर पहली बार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर 'साहो' का ‘साहो’ का प्रीमियर होगा। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कई अनुभव साझा किए। बातचीत में श्रद्धा ने बताया कि भाषाओं में शूट हुई इस फिल्म के हर सीन को दो बार शूट करना पड़ता था। खास डिस्कशन पर एक नजर:-सवाल: यह फिल्म कई भाषाओं में शूट हुई तो इसकी शूटिंग प्रोसेस कैसी थी?जवाब : यह बहुत मुश्किल था। हमें हर सीन को दो बार शूट करना पड़ता था इसलिए मुझे चिंता थी कि मैं दूसरी भाषा में दिए गए शॉट में उसी तरह के एक्सप्रेशन दे पाऊंगी या नहीं। यह दूसरे कलाकारों और टेक्नीशियन के लिए भी मुश्किल था क्योंकि हमें एक बार फिर उसी मूड को कैमरे में उतारना पड़ता था।सवाल : फिल्म में अपने रोल के बारे में बताएं?जवाबा : मैं इसमें पहली बार पुलिस का रोल निभाने को लेकर उत्साहित थी। यह बहुत ही शानदार अनुभव था। फिल्म में मेरे कुछ शानदार एक्शन सीन भी हैं और साथ ही मेरा किरदार भी बड़ा दमदार है।सवाल: पुलिस का रोल निभाना कितना मुश्किल था?जवाब: चूंकि यह एक बड़े बजट की फिल्म थी इसलिए इसे लेकर बहुत-सी अपेक्षाएं थीं। पुलिस का रोल निभाना आसान नहीं था। इसके लिए मुझे एक्शन करने से लेकर गन चलाने तक की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। इस दौरान कई बार चोट भी आई लेकिन मैं पहली बार इस तरह का किरदार निभा रही थी इसलिए मैंने हार नहीं मानी और अपना बेस्ट दिया।सवाल: प्रभास संग काम करने का अनुभव कैसा रहा?जवाब : जब पहली बार प्रभास से मिली तो उनसे तुरंत घुल-मिल गई थी। वो एक अच्छे इंसान हैं। हैदराबाद में अपने घर से दूर शूटिंग करते हुए मुझे प्रभास और उनकी टीम ने इतना सहज कर दिया था कि मुझे वहां घर जैसा लगने लगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुजीत के निर्देशन में बनी साहो 30 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Full Article
& दिव्या भारती पर बोलीं साजिद नडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा, 'मैंने उनकी जगह लेने की कोशिश नहीं की, बच्चे उन्हें फिल्मों में देखकर बड़ी मम्मी बुलाते हैं' By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 08:40:16 GMT साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने दिव्या भारती को लेकर एक इंटरव्यू में कई बातें शेयर की हैं। दिव्या साजिद की पहली वाइफ थीं जिनकी 27 साल पहले रहस्यमई हालात में मौत हो गई थी। वर्धा ने बताया कि दिव्या आज भी परिवार की यादों में बसी हैं और उन्होंने कभी उनकी जगह लेने की कोशिश नहीं की।बच्चे बुलाते हैं बड़ी मम्मी: वर्धा ने कहा,'लोग अक्सर कई तरह के सवाल पूछते हैं और मुझे ट्रोल भी करते हैं लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि दिव्या आज भी हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं।उनका परिवार, उनके पिता, उनके भाई कुणाल हमारे लिए परिवार की तरह हैं, वह हर खुशी में शामिल होते हैं। दिव्या के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर हम एक-दूसरे से बात करते हैं। जब मेरे बच्चे दिव्या की फिल्में देखते हैं तो उन्हें बड़ी मम्मी कहकर बुलाते हैं।' वर्धा ने आगे कहा,'साजिद और दिव्या के परिवार के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, वह दिव्या के पिता के लिए उनके बेटे के जैसे हैं। मैंने कभी दिव्या की जगह लेने की कोशिश नहीं की। मैंने अपनी जगह बनाई। यादें हमेशा खूबसूरत होती हैं।'19 साल की उम्र में हो गई थी मौत: दिव्या ने साजिद से 20 मई, 1992 को शादी की थी।इसके 11 महीने बाद 5 अप्रैल, 1993 को 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। दिव्या की मौत का कारण पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरना बताया गया लेकिन मौत के कारणों पर हमेशा विवाद बना रहा। 1990 में आई तेलुगु फिल्म 'बोबली राजा' से डेब्यू करने वाली दिव्या ने 1992 में बॉलीवुड फिल्म 'विश्वात्मा' में काम किया। इस फिल्म में दिव्या पर फिल्माया गया गीत 'सात समुंदर पार' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इसके अलावा उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया जिनमें से ज्यादातर हिट साबित हुई थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Warda Khan Nadiadwala opens up on Sajid Nadiadwala’s former wife and actress Divya Bharti Full Article
& दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ कहा-'चांद मुबारक', शेयर कीं अपनी पहली सहरी की तस्वीरें By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 08:48:12 GMT बिग बॉस 12 की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने रमजान के मौके पर फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही दीपिका ने शनिवार को कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।इन तस्वीरों में वह शोएब के अलावा अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका ने तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, इन मुस्कुराहटों से बढ़कर अब और क्या मांगू ऊपरवाले से, अपने खजाने का ये सबसे कीमती जेवर उसने हमें दे दिया है।दीपिका की पहली सहरी: दीपिका ने शोएब के साथ अपनी पहली सहरी की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, पहली सहरी रमादान वाइब्स। इसके साथ ही दीपिका ने रमजान के चांद की तस्वीर शेयर कर सबको चांद मुबारक कहा।शोएब ने दी घर में रहने की सलाह: दीपिका के पति शोएब ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने मुस्लिम भाईयों से रमजान में घर में रहने और लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने की गुजारिश की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, दुआ किया करो और दुआ के साथ सब्र भी किया करो, क्योंकि वो सबकी सुनता है, पर किसी किसी को सब्र के लिए भी चुनता है।दीपिका की है दूसरी शादी: शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज भी किया था। जिसके बाद फरवरी 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंनेको-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी।दोनों जनवरी 2015 में अलग हुए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tv actress Dipika Kakar wishes Chand mubarak, shares glimpse of her first sehri. Full Article
& बुड्ढा कहने के बाद अब बेटी रूही ने करण जौहर को कहा हाथी, 'हैलो एलिफेंट' कहकर भी चिढ़ाया By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 08:48:29 GMT लॉकडाउन विद जौहर्स वीडियो सीरीज में करण जौहर ने शुक्रवार को एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस बार वह अपने बेटे यश और बेटी रूही के साथ एक फन गेम खेलते नजर आए। इस गेम में उन्होंने पूछा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वो कौन सा जानवर बनना पसंद करते। बच्चों ने खुद के लिए तो मजेदार जवाब दिए ही लेकिन करण जौहर को हाथी कहकर उनकी बोलती भी बंद कर दी।बेटी ने कह दिया करण को हाथी: करण ने जो वीडियो शेयर किया। उसमें वो रूही से पूछते हैं तुम कौन सा जानवर बनना पसंद करोगी, इसके जवाब में रूही कहती हैं, पेप्पा पिग। फिर करण अपने बेटे से पूछते हैं तो वो कहता है-पेप्पा पा। इसके बाद करण रूही से पूछते हैं कि मैं कौन सा जानवर बनूंगा तो वो कहती है-हाथी। इसके जवाब में करण कहते हैं, क्या तुमने मुझे हाथी बना दिया। इसके बाद रूही उन्हें हैलो एलिफेंटकहकर चिढ़ाती भी नजर आती है। करण ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, अंदाजा लगाइए, मुझे देखकर इन्हें किस जानवर की याद आती है?रूही पहले कह चुकीं बुड्ढा: इससे पहले एक वीडियो में रूही ने करण के सफेद बालों का मजाक उड़ाया था और उन्हें बुड्ढा कह दिया था। जिसपर करण ने कहा था, मैं लॉकडाउन के चलते बाहर नही जा सकता और बाल कलर नहीं करवा सकता फिर रूही कहती हैं, आप कोरोनावायरस के चलते बाहर नहीं निकल सकते हैं न।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today filmmaker Karan Johar’s daughter Roohi calls him an elephant after declaring him a ‘buddha’ Full Article
& सना खान ने मां के लिए बनाई सेहरी, रमजान की बधाई देते हुए कहा- 'ये मेरे लिए लाइफ चैंजिग होगा' By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 14:11:35 GMT सना खान इन दिनों अपनी मां के साथ घर पर क्वारैंटीन हैं। ऐसे में दोनों ने मिलकर पहला रोजा रखा है जिसके लिए एक्ट्रेस ने ही पूरी सेहरी की तैयारी की है। सना की कुकिंग देखकर मां ने उनकी कुकिंग स्किल्स का जमकर मजाक बनाया है। सना ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की भी कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपना दिल का टुकड़ा बताया है।सना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, पहली सेहरी मेरे दिल के टुकड़े के साथ। रमजान 2020। इंशाल्लाह ये मेरे लिए लाइफ चैंजर होने वाला है।सना को आई बिग बॉस की यादइसके अलावा सना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कुछ वीडियोज शेयर की हैं जिनमें वो अपनी मां के लिए सेहरी में पराठे बनाती दिख रही हैं। सना ने इस दौरान बताया, मैं बिग बॉस में भी ऐसे ही पराठे बनाती थी। इसके जवाब में उनकी मां कहती हैं, अल्लाह जाने कैसे पसंद आते थे उन्हें। उन लोगों ने कभी जिंदगी में पराठे नहीं खाए होंगे। इसपर सना ने कहा, दूसरे सीजन में गई थी तो भी सबको पसंद आए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sana Khan made Sehri for her mother, congratulating Ramadan and said- 'This will be life changing for me' Full Article
& छलका सीरियल 'रामायण' के राम अरुण गोविल का दर्द, बोले- मुझे कभी किसी सरकार ने सम्मानित नहीं किया By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 16:44:01 GMT टीवी पर राम के किरदार से पॉपुलर हुए अरुण गोविल ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। शनिवार को उन्होंने अपने एक ट्वीट में बताया कि 'रामायण' जैसा लोकप्रिय धारावाहिक करने के बावजूद उन्हें केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कभी किसी तरह का सम्मान नहीं दिया गया। गोविल ने लिखा है, "चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया। और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं। लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।"62 साल के अरुण ने यह जवाब ट्विटर पर फिल्मफेयर के लिए रघुवेंद्र सिंह से हुई बातचीत में दिया। अरुण ने भले ही केंद्र और राज्य सरकार के प्रति अपनी निराशा जाहिर की हो। लेकिन उनके फैन्स उन्हें इस बात का अहसास करा रहे हैं कि देश की जनता ने राम के रूप में उन्हें जो सम्मान दिया है, वह हर पुरस्कार से बढ़कर है। एक यूजर ने लिखा, "अरुणजी आप खुद एक सम्मान हैं हमारे लिए। आपको कोई सम्मान दे या न दे भारत के सभी घरों में राम के रूप में आपको देखते हैं और पूजा करते हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "करोड़ों लोग आप में राम देखते हैं। ऐसा सम्मान किसी को मिल सकता है? मेरा बेटा आपको ही राम समझता है।"राम के किरदार की तैयारी परइसी बातचीत में जब गोविल से पूछा गया कि राम के किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने किस तरह की तैयारी की? तो उन्होंने जवाब में लिखा, "मैंने कोई फिल्म नहीं देखी। अपने घरों में उनकी जो तस्वीरें हैं, वही देखी थीं। उनके तमाम गुणों के आधार पर उनकी कल्पना की थी। शूटिंग से पूर्व हमने राम के लुक में फोटो निकाली थी, यह देखने के लिए कि हम कैसे दिखते हैं।"##'रामायण' के साइड इफेक्ट्सजब अरुण से पूछा गया कि 'रामायण' के बाद लोग उन्हें राम मानने लगे थे तो क्या उन्हें इसकी वजह से किसी तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा था? जवाब में उन्होंने लिखा, "'रामायण' के बाद मुझे कमर्शियल फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं। हर बात के निगेटिव-पॉजिटिव पहलू होते हैं। 'रामायण' से मुझे जो कुछ मिला, वह शायद मैं कितनी भी फिल्में कर लेता, मुझे नहीं मिलता। भगवान राम ने अपना नाम मेरे साथ जोड़ दिया। और क्या देगा भगवान? मैं इंसान ही बना रहूं, बहुत है मेरे लिए।"##गौरतलब है कि रामानंद सागर के सीरियल ''रामायण'' का सबसे पहले प्रसारण 1987-88 में हुआ था। उस वक्त इस सीरियल की लोकप्रियता ऐसी थी कि लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को असल राम-सीता मानकर पूजा करने लगे थे। लॉकडाउन के दौरान जब दूरदर्शन ने उसी 'रामायण' का पुनः प्रसारण किया तो एक बार फिर इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूअर्स मिले। शो पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया और दूरदर्शन सभी एक बार फिर देश का नंबर वन चैनल हो गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ramayan's Ram Arun Govil Expresses His Pain, Says He Did Not Honoured In Any Way By Central Of State Government Full Article
& पिता महेश भट्ट ने पत्नी सोनी राजदान के साथ कुकिंग में आजमाया हाथ, वीडियो देखकर आलिया बोलीं-'ओह माय गॉड' By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 05:17:56 GMT फिल्ममेकर महेश भट्ट अपनी पत्नी सोनी राजदान के साथ लॉकडाउन में कुकिंग पर हाथ आजमा रहे हैं। सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें महेश उनके साथ कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है वाइट टी-शर्ट और फ्रेंच दाढ़ी में महेश किचन में कुछ पका रहे हैं जबकि सोनी उन्हें सही तरीके से कुकिंग की सलाह दे रही हैं। इस दौरान महेश फैन्स को हैप्पी रमजान भी कहते हैं।आलिया ने किया कमेंट: सोनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, कुकिंग क्लासेस जारी हैं, ये उम्मीद मत कीजिए कि यहां कुछ सीरियस कुकिंग हो रही है और हमारी टीम इस वीडियो को टिक टॉक पर डालना चाहती थी जिसके लिए मैंने मना कर दिया। वीडियो देखकर आलिया ने कई सारी स्माइलिंग इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा, ओह माय गॉड।पेरेंट्स से मिली थीं आलिया:लॉकडाउन के बावजूद हाल ही में आलिया भट्ट माता-पिता सोनी राजदान और महेश भट्ट से मिलने घर पहुंची थीं। इस बात का खुलासा महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में किया था। भट्ट की मानें तो आलिया उनके घर से कुछ बिल्डिंग छोड़कर अलग रहती हैं और जब वे उनसे मिलने आईं तो उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तरह की एहतियात बरती थी। उन्होंने हाथों में ग्लव्स पहने थे और मुंह पर मास्क भी बांधा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Alia Bhatt's Reaction To Parents Mahesh Bhatt And Soni Razdan's Cooking Post Full Article
& देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आई साड़ी की याद, निक के हाथ थामे हुए कहा- 'सबको याद कर रही हूं'' By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 10:58:09 GMT बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन के चलतेलॉस एंजलिस में अपने घर पर ही हैं। प्रियंका लगातार अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होंने साड़ी पहनकर निक जोनस के साथ पोज किया है।प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निक जोनस का हाथ थामे हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयरकी है। इसकी खासियत ये हैं कि एक लंबे अर्से के बाद देसी गर्ल प्रियंका ने साड़ी पहनकर तस्वीर शेयर की है। दरअसल प्रियंका को साड़ी पहनने का मन था इसलिए उन्होंने बिना मौके के ही घर पर साड़ी पहनी है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'साड़ी पहनने का दिल कर रहा था इसलिए मैंने घर पर पहन लिया, सबको याद कर रही हूं'।'द स्काई इज पिंक' एक्ट्रेस ने सफेद रंग की प्रिंट वाली नीली सिल्क साड़ी पहनी है जिसके साथ सिल्वर चूड़िया उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। वहीं निक ने ग्रे रंग की फॉर्मल टी-शर्म पहनी है। तस्वीर में प्रियंका निक की तरह देखकर पोज कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस जनवरी में मुंबई में हुएउमंग 2020 में भी नीले रंग की साड़ी में पहुंची थीं।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Desi Girl Priyanka Chopra remembers the saree, holding Nick's hand, said, "I am missing everyone" Full Article
& रकुल ने रुटीन लाइफ का वीडियो शेयर कर लिखा- 'जब जीवन रूक जाता है और उसके अंदर एकरसता आ जाती है...' By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 11:23:16 GMT एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी रुटीन लाइफ के बारे में सिर्फ 31 सेकंड में बताया है। इस वीडियो को उन्होंने 'रिपीट' नाम दिया है, क्योंकि उनकी यही दिनचर्या लॉकडाउन के बाद से लगातार चल रही है।इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रिपीट- इसे कुशाल वर्मा ने निर्देशित और अनुभव आहूजा ने संपादित किया है। जब जीवन रूक जाता है और उसके अंदर एकरसता आ जाती है, तो हम किस तरह इसका सबसे अधिक लाभ उठाते हैं, यही बात हमें परिभाषित करती है।'वीडियो में क्या कर रही हैं रकुल?रकुल ने इस वीडियो में अपने हर उस रुटीन काम के बारे में बताया है, जिसे वे लॉकडाउन के दौरान कर रही हैं। वीडियो में वे सुबह उठकर अंगड़ाई लेतीं, कॉफी पीतीं, योग करतीं, ब्रेकफास्ट करतीं, किताब पढ़तीं, वीडियो कॉल पर बात करतीं, फैंस से इंटरेक्ट करतीं, टीवी देखतीं और सबसे आखिरी में उबासी लेकर सोने की तैयारी करती दिख रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिस पर वे अपने वर्कआउट और कुकिंग वीडियो डाल रही हैं। (फोटो/वीडियो साभारः रकुलप्रीत सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से) Full Article
& साउथ एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने 21 दिनों में 75 हजार गरीबों को खिलाया खाना, कुकिंग और पैकिंग में भी कर रही हैं मदद By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 11:46:33 GMT बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सेलेब्स कई तरीकों से इस मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। साउथ सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने भी मदद के लिए कई गरीबों को खाना खिलाया है। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो अपने हाथों से खाना बनाते और खाना पैक करती दिख रही हैं। प्रणीता महज 21 दिनों में 75 हजार लोगों को खाना बांट चुकी हैं।जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रणीता ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो मास्क पहनकर गरीबों के लिए खाना बनाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं जो लगातार खाना बांटने का काम कर रही है। इससे पहले एक्ट्रेस गरीबों को राशन बांटने और फंड रेज करने में भी मदद कर चुकी हैं।जल्द करेंगी ‘हंगामा 2’ से बॉलीवुड डेब्यूसाउथ एक्ट्रेस प्रणीता जल्द ही शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मिजान जाफरी स्टारर फिल्म ‘हंगामा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा चुका है। इस फिल्म के अलावा प्रणीता ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगी।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today South actress Pranitha Subhash feeds 75 thousand poor in 21 days, is also helping in cooking and packing Full Article
& अवॉर्ड्स न मिलने पर सीरियल 'रामायण' के राम ने बयां किया था दर्द, अब बोले- दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 09:00:08 GMT रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' के राम यानी अरुण गोविल ने अपने उस ट्वीट पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने अवॉर्ड्स को लेकर अपना दर्द बयां किया था। सोमवार को अरुण ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "मेरा मंतव्य प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि, राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है, पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता, जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद।"शनिवार को बयां किया था दर्दशनिवार को ट्विटर पर फिल्मफेयर से हुई बातचीत में अरुण ने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में लिखा था, "चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया। और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं। लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।"##इसके बाद उनके फैन्स ने उन्हें इस बात का अहसास कराया था कि देश की जनता ने राम के रूप में उन्हें जो सम्मान दिया है, वह हर पुरस्कार से बढ़कर है। एक यूजर ने लिखा था, "अरुणजी आप खुद एक सम्मान हैं हमारे लिए। आपको कोई सम्मान दे या न दे भारत के सभी घरों में राम के रूप में आपको देखते हैं और पूजा करते हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट था, "करोड़ों लोग आप में राम देखते हैं। ऐसा सम्मान किसी को मिल सकता है? मेरा बेटा आपको ही राम समझता है।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अरुण गोविल सीरियल 'रामायण' में राम और फिल्म 'लव कुश' में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके हैं। Full Article
& अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, बोले, 'आज हाथ धोना सर्वोपरि है, लेकिन विनती है कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना है' By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 09:11:35 GMT महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सेवाएं दे रहे लोगों और हमारे आसपास सभी तरह का काम करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। इन लोगों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों हाथ धोना और सामाजिक दूरी सर्वोपरि है, लेकिन मैं आपसे अपने हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना चाहिए।वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इंसानियत- एक कदम इंसानियत की ओर'। इस वीडियो को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है और दोनों वीडियो अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए। हालांकि इसमें सिर्फ उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया है।इन लोगों ने वीडियो में सहयोग दियाइस वीडियो को 'हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड' ने तैयार किया है। इसमें आवाज अमिताभ बच्चन ने दी है, वहीं संगीत रोहन-विनायक का है। इसकी कल्पना शाद अली सहगल की है। वहीं इसकी क्रिएटिव टीम के सदस्य सिवा अनंत, आरती पाटकर और रोहन खंभाती हैं।अमिताभ ने वीडियो में बोली ये पंक्तियां''अपनी मां की कोख से पैदा होते ही मुझे एक डॉक्टर ने अपनी सरपरस्त हथेलियों में संभाला।जब होश भी ना संभाला था एक नर्स ने अपने मुलायम हाथों से मुझे नहलाया।अपनी उंगली से मेरी उंगली पकड़कर एक टीचर ने मुझे अ-आ, इ-ई, उ-ऊ लिखना सिखाया।मेरी सलामती हमेशा उस बस के ड्राइवर के सुरक्षित हाथों में थी जो मुझे स्कूल लाता, ले जाता था।जब मैं खाना खाता मैं निश्चिंत था, कि वो मेरे खानसामा जी के भरोसेमंद हाथों से ही बना था।हमें हमेशा उन हाथों की जरूरत पड़ी है और अब भी पड़ेगी, उन भरोसेमंद हाथों की, उन सरपरस्त हथेलियों की, उन मार्गदर्शक उंगलियों की।आज हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना सर्वोपरि है, और आज मैं आपसे अपने हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना चाहिए।हमें अपने आसपास के लोगों के प्रति संदेहजनक नहीं होना चाहिए, हमें अपने आसपास के लोगों से किनारा नहीं करना चाहिए,हमें अपने आसपास के लोगों को शर्मसार नहीं करना चाहिए, हमें जानकार होना चाहिए, हमें हमदर्द होना चाहिए,हमें एक होना चाहिए, हमें इंसान होना चाहिए, हमें इंसान होना चाहिए।'' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अमिताभ बच्चन ने इंसानियत वीडियो में अपनी आवाज दी है, इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बनाया गया है। (फोटो/वीडियो साभारः अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट से) Full Article
& फैन ने पूछा, बेटों के साथ खड़े होकर क्या स्मोकिंग कर रहे हैं? ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, 'मैं अब स्मोक नहीं करता' By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 12:15:27 GMT सुजैन खान ने हाल ही में अपने एक्स-हस्बैंड ऋतिक रोशन और बच्चों रिहान और रिधान की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में लॉकडाउन के दौरान तीनों बालकनी में खड़े होकर बाहर देख रहे हैं। सुजैन द्वारा शेयर की गई यह फैमिली पिक्चर फैन्स को काफी पसंद आई लेकिन एक फैन ने फोटो पर कमेंट कर पूछ लिया कि क्या फोटो में ऋतिक अपने हाथों में सिगरेट पकड़े नजर आ रहे हैं। फैन ने लिखा, क्या बच्चों के साथ खड़े ऋतिकअपने हाथ में सिगरेट पकड़े हैं या फिर मैं कुछ गलत देख रही हूं?उम्मीद है आपने ऐसा नहीं किया होगा ऋतिक।ऋतिक ने दिया जवाब: फैन की जिज्ञासा शांत करने के लिए ऋतिक आगे आए और उन्होंने सफाई देते हुए लिखा,मैं अब नॉन-स्मोकर हूं और अगर मैं कृष होता तो सबसे पहली चीज ये करता कि वायरस हटाता और दूसरी चीज इस ग्रह से अंतिम सिगरेट का नामोनिशान हटा देता।फैन ने जताया आभार: ऋतिक का जवाब पाकर फैन ने राहत की सांस ली। उसने अपने कमेंट में लिखा, वाह मुझे यकीन नहीं हो रहा ऋतिक कि आपने मुझे दूसरी बार रिप्लाई किया है। मैं बेहद खुश हूं। मैं जानती थी कि आप अब स्मोक नहीं करते लेकिन मैं बेहद चिंतित हो गई इसलिए आपसे पूछा क्योंकि मैं आपकी बहुत केयर करती हूं और आपसे बहुत प्यार करती हूं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fan asks Hrithik Roshan if he is smoking in latest picture with sons, actor responds in 'Krrish' style Full Article
& कंगना रनोट स्टारर 'थलाइवी' के मेकर्स को करोड़ों का नुकसान, शूटिंग के लिए तैयार सेट धूल खा रहा By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 05:48:03 GMT कंगना रनोट की अगली फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ है। सुनने में आया है कि फिल्म के मेकर्स को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक 5 करोड़ का नुकसान हो चुका है क्योंकि उन्हें बिना शूटिंग स्टूडियो के रेंट और मेंटनेंस की कीमत देनी पड़ रही है। टीम ने हैदराबाद स्थित एक स्टूडियो में 45 दिन के शूट के लिए संसद भवन का सेट बनाया था। मगर जबसे ये सेट बना है तब से टीम एक भी दिन के लिए वहां शूट नहीं कर पाई जिस वहज से मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा।बारिश से पहले शूट करना होगा पोर्शनअब मेकर्स को लॉकडाउन खुलने का बेसब्री से इंतजार है ताकि वे इससे जुड़े हुए आउटडोर शूट को पूरा कर सकें। टीम चाहती है कि बारिश शुरू होने से पहले वे इस सेट से संबंधित पोर्शन शूट कर ले क्योंकि बरसात की वजह से पूरा सेट खराब होने पर उन्हें फिर से सेट बनवाना पड़ेगा। ऐसे में मेकर्स का खर्चा और बढ़ जाएगा। एएल विजय निर्देशित इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल-तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut starrer 'Thalaivi' makers loses crores due to lockdown Full Article
& मैपिंग की मदद से ‘बॉबी’ फिल्म के ऋषि कपूर बन गए करण जौहर, वीडियो शेयर करते हुए बोले- ‘आपको हंसने की इजाजत है’ By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 08:03:45 GMT लॉकडाउन के बीच फिल्म मेकर करण जौहर लगातार अपने बच्चों के साथ वाली वीडियोज से खूब एंटरटेन कर रहे हैं। अब करण लॉकडाउन विद जौहर्स के बाद एक नया वीडियो लेकर आए हैं जिसमें वो मैपिंग की मदद से फिल्म ‘बॉबी’ के किरदार में गाना गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो करण के एक फैन द्वारा उन्हें गिफ्ट की गई है।करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म बॉबी का गाना मैं शायर तो नहीं का वीडियो शेयर किया है। दिखाया गया है कि इस वीडियो में ऋषि कपूर के बजाय करण जौहर नजर आ रहे हैं। दरअसल ये मेपिंक तकनीक के इस्तेमाल से किया गया है। इसे देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि ये मैपिंग से किया गया है या असल है।वीडियो शेयर करते हुए करण लिखते हैं, ‘फेस मैपिंग का जादू। राज कपूर हमेशा से मेरे पसंदीदा फिल्म मेकर रहे हैं। और ऋषि कपूर मेरे पसंदीदा एक्टर। इसे मुझे संदीप ने तौहफे में दिया है। मैं उन्हें इसके लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं आप सब से कहना चाहता हूं कि प्लीज इसे देखकर हंसे। आपको हंसने की पूरी इजाजत है’।फिल्म बॉबी में नजर आए ऋषि कपूर।फिल्म ‘बॉबी’ को साल 1973 में रिलीज किया गया था जिसमें ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया के साथ पहली बार लीड किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म एक हिट साबित हुई थी। इसी फिल्म के गाने मैं शायर तो नहीं को मैपिंग तकनीक से बदला गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan Johar became Rishi Kapoor of 'Bobby' film with the help of face mapping, sharing the video - 'You are allowed to laugh' Full Article
& 55 साल की हुईं सीरियल 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया, पर्दे पर निर्भया की मां का रोल करने की है ख्वाहिश By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 07:47:00 GMT रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया 55 साल की हो गई हैं। 1987 में जब यह सीरियल पहली बार टेलीकास्ट हुआ तो इसका क्रेज कुछ इस कदर था कि लोग पर्दे के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) को असली राम और सीता समझकर उनके पैर छूने लगे थे। दीपिका की मानें तो आज भी लोगों के बीच उनका वही सम्मान है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मुंबई में तो नहीं, लेकिन जब भी हम छोटे शहरों में जाते हैं तो लोग मुझे सीता समझकर पैर छूने लगते हैं।" पर्दे पर निर्भया की मां की भूमिका करना चाहती हैंसीता का आइकोनिक किरदार निभाने के बावजूद दीपिका नहीं चाहतीं कि उन्हें उनके करियर में सिर्फ एक ही एवरग्रीन क्रिएशन (रामायण) के लिए याद रखा जाए। उनकी 2012 की गैंग रेप पीड़िता निर्भया की मां की भूमिका करने की है। बकौल दीपिका, "यह बहुत महत्वपूर्ण किरदार है। ऐसे रोल हर दिन नहीं आते। लॉकडाउन पूरा होने के बाद मैं इस तरह का कोई काम करूंगी। जब मैं मर जाउंगी, तब मेरा काम सिर्फ 'रामायण' के लिए नहीं पहचाना जाना चाहिए, और भी कुछ होना चाहिए। मेरी कन्नड़ और बांग्ला फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। मुझे हिंदी सिनेमा में भी 'रामायण' के अलावा अच्छा काम करना चाहिए। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी संतुष्टि के लिए 'रामायण' की विरासत को जी सकूं।"आज के पौराणिक धारावाहिकों से संतुष्ट नहीं दीपिकाकई अन्य एक्टर्स की तरह दीपिका भी आजकल बनाए जा रहे पौराणिक धारावाहिकों से संतुष्ट नहीं हैं। वे कहती हैं, "सब कुछ गलत है। चूंकि आप माइथोलॉजी को छू रहे हैं, इसलिए एक कॉन्स्ट्रेंट के रूप में काम करना चाहिए। अच्छा दिखना चाहिए और परफॉर्मेंस भी बेहतर होना चाहिए। अच्छे परफॉर्मर्स का होना बहुत जरूरी है। आप खराब एक्टर्स के साथ माइथोलॉजिकल शो नहीं बना सकते। कभी-कभी आप नहीं समझ पाते कि वे क्या कर रहे हैं। माइथोलॉजी बहुत कठिन विषय है। यह सोशल ड्रामा नहीं है।"'सरोजनी नायडू' में काम कर रहीं दीपिकावर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना स्टारर 'बाला' में नजर आई थीं। इसमें वे यामी गौतम की मां की भूमिका में थीं। दीपिका के मुताबिक, इस फिल्म के बाद कई लोगों ने उन्हें संपर्क किया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक उन्होंने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। दीपिका ने यह भी बताया कि वे 'सरोजनी नायडू' नाम से एक फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनकी मुख्य भूमिका होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ramayan Fame Deepika Chikhalia Says She Wants To Play Delhi Rape Victim's Mother On Screen Full Article
& 'अगर मुझे जीने का मौका मिला, तो मैं उसके लिए जीना चाहूंगा', कैंसर से जंग लड़ते हुए पत्नी के लिए ऐसे थे इरफान के शब्द By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 10:40:00 GMT 'अंग्रेजी मीडियम' एक्टर इरफान खान ने बुधवार सुबह अपनी आखिरी सांसे ली हैं। इरफान एक लंबे समय से कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रहे थे। बीमारी के दिनों में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताते हुए कई भावुक बातें शेयर की थीं।मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने कैंसर की लड़ाई को एक रोलर कोस्टर राइड बताया है जिसमें उनकी पत्नी सुतापा हर समय उनके साथ थीं। उन्होंने कहा, 'ये एक यादगार रोलर कोस्टर राइड रही है। हम साथ में रोए हैं और हंसे भी हैं। सुतापा के बारे में क्या कहूं। वो 24 घंटे मेरे साथ रहती है। अगर मुझे जीने का मौका मिला तो मैं उसके लिए जीना चाहूंगा'।वाइफ सुतापा सिकदर के साथ इरफान खान।सुतापा इरफान के पूरी देखरेख करती थीं। अस्पतास से लेकर घर में सुतापा 24 घंटे इरफान की सेवा में लग जाती थीं। उन्होंने पिछले साल एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इरफान के कैंसर बेटल पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया कि किस तरह बीमारी से जूझते हुए आम जिंदगी में उथल पुथल मच जाती है।सुतापा का फेसबुक पोस्ट।इरफान और सुतापा की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और एक लंबे समय तक रिलेशनलशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 1995 में शादी की थी। उनके दो बेटे आयान और बाबिल हैं। अपने बेटों पर बात करते हुए इरफान ने कहा, 'जिंदगी का सबसे अच्छा भाग है कि मैंने उन्हें बड़ा होते हुए देखा है। ये किसी भी किशोर के लिए बेहद खास है'। इरफान के बड़े बेटे बाबिल लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं जो लॉकडाउन के चलते भारत वापस आ चुके हैं।बाबिल, आयान और सुतापा के साथ फिल्म प्रमोशन में पहुंचे इरफान खान। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'If I get a chance to live, I want to live for him', Irfan's words for his wife sutapa while fighting a battle with cancer Full Article
& कभी बाबू राव तो कभी अक्षय बनकर इब्राहिम अली ने बनाया वीडियो, लोग बोले- 'बॉलीवुड आने की पूरी तैयारी है' By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 10:49:42 GMT लॉकडाउन के चलते इब्राहिम अली खान अपने घर में फुरसत के पल बिता रहे हैं जिसके चलते अब उन्होंने टिकटॉक एप्प पर भी एंट्री कर ली है। टिकटॉक में आते ही इब्राहिम अपनी मजेदार वीडियोज से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म हेरा फेरी के डायलॉग को डब करते हुए मजेदार वीडियो बनाई है।इब्राहिम अली खान की मजेदार वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो में इब्राहिम बेहतरीन एक्सप्रेशन्स के साथ अक्षय कुमार का डायलॉग, 'स्टाइल है बाबूभैया स्टाइल'। जिसके बाद वो चश्मा लगाकर बाबू राव बनकर फनी अंदाज में कहते हैं, 'ये बाबू राव का स्टाइल है'।वीडियो को देखकर फैंस उन्हें तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये साफ दिखता है कि ये एक एक्टर है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूरी तैयारी है बॉलीवुड में आने की'।इब्राहिम के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स।इब्राहिम अली काफी हद तक सैफ से मिलते हैं ऐसे में उन्हें एक्टिंगकरता देख कई लोग उन्हें सैफ का हमशकल बता रहे हैं। इब्राहिम अली के बॉलीवुड डेब्यू की मांग एक लंबे समय से की जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि इब्राहिम को एक्टिंग से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी है, मगर अगर वो चाहें तो बॉलीवुड में आ सकते हैं।सैफ और अमृता के 19 साल के बेटे इब्राहिम सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी फैन फॉलोविंग देखने लायक है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ibrahim Ali khan's funny video gone viral of babu rao and akshay kumar, netizen said - 'all set for bollywood debut' Full Article
& लॉकडाउन के बीच रमजान पड़ने से खुश हैं हिना खान, बोलीं- '10 सालों में पहली बार पूरे रोजे रखने का मौका मिला है' By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 13:57:50 GMT हिना खान लॉकडाउन के बाद से ही घर पर रहकर फैंस के साथ मोटीवेशनल और मजेदार पोस्ट शेयर कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच रमजान के आने पर हिना ने पूरी सावधानी के साथ घर पर रोजे रखते हुए फैंस को अपने पिछले सभी रमजान के किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के चलते वो 20 सालों में पहली बार पुरी शिद्दत से रोजे रख पा रही हैं।हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार को कुछ स्टोरीज शेयर की थीं जिनमें उन्होंने लॉकडाउन के बीच पड़े रमजान का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि भले ही लॉकडाउन बुरा चल रहा है लेकिन इसका पॉजिटिव साइड ये है कि उन्हें 10 सालों में पहली बार आराम से सारे रोजे रखने का मौका मिल रहा है। हर बार वो अपनी शूटिंग, ट्रेवलिंग या किसी काम के चलते सिर्फ शुक्रवार के दिन या रमजान के आखिरी दिन रोजा रख पाती थीं मगर अब वो घर में हैं तो पूरे रख पाएंगी।घर में ही कर रही हैं इबादतहिना खान से एक फैन ने पूछा था कि क्या वो नमाज पढ़ती हैं। इसका जवाब देते हुए हिना ने जानमाज में बैठकर तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'आप सब मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैं नमाज पढ़ती हूं, जी हां मैं पढ़ती हूं'। रमजान के पहले दिन हिना ने फैंस से भी घर पर लॉकडाउन का पालन करते हुए इबादत करने की अपील की थी।हिना खान की इंस्टा स्टोरी।हिना लगातार अपने घर से रमजान की कुछ खूबसूरत झलक शेयर कर रही हैं। इस साल के अपने पहले रोजे की तस्वीर शेयर करते हुए भी एक्ट्रेस ने फैंस को बधाई दी थी। इसके अलावा भी वो अपनी सेहरी और इफ्तार की स्टोरीज भी फैंसे के साथ शेयर कर रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hina Khan is happy to have Ramadan in the midst of lockdown, said- 'For the first time in 10 years, I have got a chance to have full fast' Full Article
& अभिनेता रघुवीर यादव ने की कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तरफ नजरिया बदलने की अपील, कहा- 'कोविड पॉजिटिव रोगियों को अपराधी न समझें' By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 14:41:18 GMT एक तरफ कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों को समाजिक सहयोग के बजाए मानसिक तनाव व कलंक की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों को मानसिक तनाव से बाहर निकालने के लिए लोग आगे आ भी आ रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव ने #SochBadlo नाम की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तरफ समाज के नजरिए को बदलने की बात कर रहे हैं।दिग्गज अभिनेता रघुवीर यादव हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अपने अभिनय को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। कुल 70 सेकेंड के इस वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘ सवाल ये है कि इन लोगों के चेहरे कहां हैं, ये छुपे क्यों हैं, किस बात का डर है इन्हें, सच बात तो ये है आजकल कोविड पॉजिटिव होना किसी जुर्म से कम नहीं है। लोग सोचते हैं कि अगर आप कोविड पॉजिटिव हैं तो आप एक मुजरिम हैं,ये गलत है। ये सोच बिल्कुल ही गलत है, और इसे हर हाल में रोकना चाहिए, हाथ मत मिलाइए, कोरोना को हराने के लिए सही सोच मिलाइए’।वीडियो में नजर आ रहे रघुवीर यादव।इस वीडियो के एक संदेश में लोग कह रहे हैं कि कोविड-19 पॉजिटिव कोई भी हो सकता है। एक डॉक्टर, एक एयर होस्टेस, एक बच्चा या वरिष्ठ नागरिक और रोगी कोई भी हो सकता है। एक हिंदू, मुस्लिम या किसी अन्य धर्म के लोग हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि जात-पात, धर्म को छोड़ इस महामारी से लड़ें। इस वीडियो को बनाने में गीता सिंह, अविनाश कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।इस वीडियो को मुंबई स्थित वातवरण फाउंडेशन, बेंगलुरु स्थित झटका ऑर्गेनाइजेशन और बिहार स्थित सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) ने मिलकर जारी किया है। ये तीनों संस्था आपस में मिलकर देशभर में इस अभियान को चला रहे हैं। अभिनेता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन सभी मिथकों और कलंकों को मिटाना होगा जो कोविड-19 पॉजिटिव होने से जुड़े हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actor Raghuveer Yadav talk about discrimination against Corona positive patients in his soch badlo initiative- 'Don't consider covid positive patients as criminals' Full Article
& "हम तो बीज हैं, दफन होना हमारी विलादत है", इरफान खान के मशहूर डायलॉग्स जो दिखाते हैं अदाकारी की गहराईयां By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 14:58:01 GMT बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में शुमार इरफान खान 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे इरफान ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। साल 1988 में आई मारी नायर की फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से बॉलीवुड पारी शुरु करने वाले खान ने अपने फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की। उनके जाने से प्रशंसकों और सिने जगत को गहरा झटका लगा है। आज भले ही इरफान हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फिल्मी किरदार और डायलॉग्स हमेशा उनकी यादें ताजा करते रहेंगे।इरफान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। इसके अलावा वे डायरेक्टर सलीम खासा की फिल्म 'द विकेड पाथ' करने जा रहे थे। इरफान 'द विकेड पाथ' में स्कूल प्रिंसिंपल मिस्टर हॉर्टन का किरदार निभाने वाले थे। फिल्म में रॉबर्ट क्लोसी, केन, माइल्स क्लोसी, किंबरले मैगनेस अहम किरदार निभा रहे हैं।2010 में आई फिल्म 'पान सिंह तोमर' सेना के जवान के बागी बनने की कहानी थी। फिल्म में इरफान ने टाइटल रोल प्ले किया था।2014 की हिट फिल्म 'गुंडे' में मुख्य किरदार अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया था, लेकिन कहानी में इरफान के पुलिस अफसर सत्या के किरदार की काफी तारीफ हुई थी।'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' सीरीज की दूसरी फिल्म थी। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में इरफान, इंद्रजीत सिंह की भूमिका में नजर आए थे।बायोपिक 'पान सिंह तोमर' के लिए इरफान को 2013 में हुए आईफा अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।एक्शन पैक्ड फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे।कश्मीर घाटी की परेशानियां दिखाती फिल्म 'हैदर' में इरफान ने रूहदार का किरदार निभाया था। 2014 में रिलीज हुई फिल्म ने 28 अलग-अलग अवॉर्ड अपने नाम किए थे।2013 में आई इरफान खान की रोमांटि-ड्रामा फिल्म 'द लंचबॉक्स' को बाफ्ता अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा फिल्म ने अन्य 28 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।2016 में आई 'मदारी' इरफान खान की चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में इरफान ने निर्मल कुमार का किरदार निभाया था।कॉमेडी फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में इरफान खान, योगी के किरदार में नजर आए थे। योगी जो अपनी पर्सनालिटी के एकदम उलट लड़की से ऑनलाइन मिलता है।विवेक अग्निहोत्री डायरेक्टोरियल फिल्म 'चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स' में इरफान भी अहम भूमिका में थे। हालांकि फिल्म दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों जगहों पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today "We are seeds, our burial is our pleasure", Irfan Khan's famous dialogues that show the depths of the actress Full Article
& इरफान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की स्टारकास्ट गमगीन, ऑनस्क्रीन बेटी राधिका ने लिखा- मेरा दिल रो रहा है By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 17:18:39 GMT इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी आखिरी रिलीज बॉलीवुड फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रही, जो इस साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी। उनके इस तरह चले जाने से फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को गहरा दुख पहुंचा और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथी कलाकार को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने लिखा, 'आपके साथ काम करना बेहद सम्मान की बात रही सर। आपको शांति मिले'।फिल्म में उनकी बेटी का रोल निभाने वाली राधिका मदान ने इस मौके पर लिखा, 'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं... जब मैं इसे लिख रही हूं, तो मेरा दिल रो रहा है। वे उन सबसे मजबूत लोगों में से एक थे, जिन्हें मैं जानती हूं, एक योद्धा। मैं वास्तव में आभारी हूं कि जीवनकाल की इस यात्रा में हमारे मार्ग मिले। वे मेरे और मेरे जैसे बहुत से लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे। एक लीजेंड। वो व्यक्ति जिसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की धारा को बदल दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले। इरफान सर आपको प्यार। आपको जाननामेरा सौभाग्य रहा।'##दीपक डोबरियाल बोले- काश अंतिम यात्रा में शामिल हो पाताफिल्म में उनके भाई का किरदार निभाने वाले दीपक डोबरियाल ने भास्कर कोबताया, 'इरफान खान से आखरी मुलाकात 5 महीना पहले अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान लंदन में हुई थी और मुझे तो अभी भी नहीं लग रहा है कि वह हमारे बीच में नहीं है। उनके साथ बैठना ही यादगार है। उनकी यादों में दीवान लिख सकता हूं लेकिन अभी इस हालत में नहीं हूं कि और बात कर सकूं। काश उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो पाता लेकिन हम सब लाक डाउन में फंसे हैं।'कीकू शारदा ने लिखा- इरफान सर याद आएंगेफिल्म में इरफान के दोस्त के रूप में नजर आए कीकू शारदा ने लिखा, 'उनके साथ मिलना, उन्हें जानना, उनके साथ काम करना, उनके आसपास रहना और वे जो कुछ इतनी सहजता से करते हैं, वो कैसे करते हैं, ये सब देखना सम्मान की बात रही। काश मैं उनके साथ और ज्यादा रहा होता, तो वो हमें और ज्यादा मिल सकते। इरफान सर याद आएंगे। क्या आदमी, क्या प्रतिभा, किंवदंती। श्रद्धांजलि।##पंकज त्रिपाठी ने लिखा- कभी-कभी भावनाओं को बताना संभव नहीं होताफिल्म में ट्रैवल एजेंट का रोल निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'कभी कभी भावनाओं को बता पाना सम्भव नही होता, वही हो रहा है इरफ़ान दा।'##रणवीर शौरी ने लिखा- आत्माएं हमेशा रहती हैंफिल्म में उनके लंदन वाले दोस्त का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर शौरी ने लिखा, 'अंग्रेजी मीडियम' की लोकेशन पर पर इरफान, दीपक डोबरियाल और मैं। फिल्म बनने के दौरान उन्होंने बेहद बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इरफान एक ऐसे शख्स थे, इंसानियत जिसके होने की वजह से चमक गई। वो मानव से अधिक आत्मा थे और आत्माएं हमेशा रहती हैं। #लीजेंड'## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इरफान खान स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 13 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के डर से थिएटर बंद हो जाने की वजह से ज्यादा नहीं चल सकी। अब ये फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। Full Article
& पेकअप के बाद अगले दिन की स्क्रिप्ट के लिए पीछे पड़ जाते थे इरफान, 'द ग्रेट मराठा' और 'चंद्रकांता' के शाहबाज खान ने याद किया किस्सा By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 23:30:00 GMT एक्टर इरफान खान अपने टेलीविजन करियर के दौरान एक्टर शाहबाज खान और मुकेश खन्ना के साथ दो सीरियल्स द ग्रेट मराठा और चंद्रकांता में काम कर चुके हैं। एक्टर के अचानक हुए निधन पर उनके को-एक्टर्स ने उनके काम और लगन का किस्सा सुनाते हुए पुराने दिनों को याद किया है।सेट पर हर कोई उनकी सरलता और मेहनत की तारीफकरता था‘मैंने और इरफ़ान खान ने सबसे पहले 'द ग्रेट मराठा' में काम किया था जिसे संजय खान ने प्रॉड्यूस किया था। उस शो में वे नजीब खान रोहिला का किरदार निभा रहे थे। शूटिंग के दौरान, सेट पर हर कोई उनकी सरलता और मेहनत की तारीफ़ करता था। मुझे याद हैं हमारे डायरेक्टर कहां करते थे की इरफ़ान तुम्हारे अंदर कला का भंडार हैं जिसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता। बतौर एक्टर तो लोग उनसे प्रोत्साहित होते ही हैं लेकिन उससे ज्यादा उनकी रियल ज़िन्दगी काफी प्रोत्साहित हैं। जब कुछ नहीं था तब तो वे सरल और साधी ज़िन्दगी जीते ही थे लेकिन सब कुछ होने के बाद भी उन्होंने अपनी सादगी नहीं छोड़ी। मैंने उनकी ज़िन्दगी के दोनों पहलु देखें हैं’।पेकअप के बाद भी असिस्टेंट डायरेक्टर को पकड़कर उनके पीछे पड़ जाते थे:'द ग्रेट मराठा' के सेट पर उनका काम के प्रति उनका जज्बा किसी से छुपा नहीं था। मुझे याद हैं उस जमाने में जब शूटिंग का पैकअप हो जाता था तब हम सभी अपने रूम में चले जाते थे आराम करने के लिए, लेकिन इरफान खान पेकअप के बाद भी असिस्टेंट डायरेक्टर को पकड़कर उनके पीछे पड़ जाते थे। जब तक उनको अगले दिन की स्क्रिप्ट नहीं मिलती थी तब तक वो सेट से हिलते नहीं थे। अगले दिन का स्क्रिप्ट लेकर जाते थे, खूब प्रैक्टिस करते और फिर दूसरे दिन कैमरा के सामने आते। जिस तरह वो अपनी एक्टिंग से मोहब्बत करते थे वो देखकर सेट पर मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह जाता था। मुझे याद हैं हमने एक सीन शूट किया था उस फ्रेम में हम दोनों थे। मेरी एक्टिंग देखकर इरफ़ान मेरी काफी तारीफ़ करने लगा और कुछ देर बाद जब वो सीन दोबारा शूट हुआ तो इरफ़ान ने उससे भी ज़बरदस्त परफॉरमेंस दिया। सभी लोग उनकी तारीफ़ करने लगे और यकीन मानिये उस सीन में मैं कहीं नज़र ही नहीं आता। ऐसे थे इरफ़ान खान।शो की शूटिंग जयपुर में हुआ करती थी जहां इरफ़ान रहा करते थे। शूटिंग के दौरान उनकी मां मौजूद हुआ करती थी। कई बार इरफ़ान के साथ-साथ हम सभी के घर का खाना लाया करती थी और हम सब मिलकर उनके साथ सेट पर वक्त बिताते।एक्टर शाहबाज खान।इसीलिए उन्होंने 'चंद्रकांता' के लिए हामी भरी....‘शुरुआत में वे 'चंद्रकांता' सीरियल नहीं करना चाहते थे क्योंकि उनका फोकस केवल फिल्म ही था। उस वक्त मैं शो का लीड रोल निभा रहा था। एक बातचीत के दौरान मैंने इस शो का एक्सपीरियंस शेयर किया और बातों ही बातों में ये शो करने की बात रखी। उस वक्त उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं था और इसीलिए उन्होंने 'चंद्रकांता' के लिए हामी भरी। उनके करैक्टर काफी पॉपुलर हो गया था’।मुकेश खन्ना ने शेयर किया अनुभव‘एक दिन जब मैं संजय खान के साथ बैठकर शूटिंग देख रहा था तब मैंने संजय से कहा था कि लड़का बहुत ही अच्छा है कमाल का एक्टर है। जिस पर संजय खान ने कहा था कि यह कमाल का डायलॉग बोलता है। उनकी एक्टिंग इतनी नेचुरल एक्टिंग हुआ करती थी कि उनकी आंखें बोलती थी’।मुकेश खन्ना।इस नुकसान को कभी भरा नहीं जा सकता‘मैं उनकी एक्टिंग की जितनी भी तारीफ करो वह सब कम है जिस तरीके से मक्खन में से चाकू निकाल लो पता नहीं चलता ठीक उसी तरीके से वह एक्टिंग किया करते थे इस तरीके से आप किया करते थे जिस तरीके से मानो कोई फर्क ही नहीं लग रहा हो सारी चीजें अपने आप हो रही हैं आसानी से ऑपरेशन किया करते थे डायलॉग बोल दिया करते थे सबसे अच्छे एक्टर की निशानी है और उनकी तारीफ होती है और मैं बस यही कहूंगा कि इंडस्ट्री का काफी बड़ा लॉस है काफी छोटी उम्र में हमें छोड़ चला गया है और चंद्रकांता की बात करो तो मुझे याद है वह पूरी रात शूटिंग किया करते थे’। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After Pekup, Irrfan, Shahbaz Khan of 'The Great Maratha' and 'Chandrakanta' remembered the story for the next day's script Full Article
& 'पिता की मौत हुई तो मेरे पास जाने के पैसे भी नहीं थे, इरफान ने मदद की और रात ढाई बजे मुझे फ्लाइट में बैठाया' By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 00:00:00 GMT मेरे ख्याल से मंगलवार की सबसे दुखद खबर थी यह। पूरी दुनिया इस वक्त महामारी से गुजर रही है। वैसे ही सब लोग तनाव में हैं, लेकिन अब मन के तौर पर गहरा आघात मुझे पहुंचा है।पिछले साल डेढ़ सालों से हम लोगों की बातें- मुलाकातें कम हो पा रही थी। वह इसलिए कि इरफान कभी कभार ही खुलकरकिसी से बात करते थे, लेकिन मैंने उन्हें मैसेज भेजा था और उसका जवाब भी आया था।हमारी दोस्ती बहुत अच्छी थी जैसे दोस्तों की दोस्ती होती है और यह दोस्ती का जो आधार था यह नहीं था कि हम एक ही शहर से एक बचपन के साथ हैं। हम लोगों ने एक लंबा वक्त साथ गुजारा। हम दोनों एक दूसरे के काम की इज्जत करते रहें। मैं हमेशा उनके काम की इज्जत करता रहूंगा जो भी मेरे मोमेंट्स उनके साथ गुजरे, उनको मैं हमेशा इज्जत करता रहूंगा और जैसे जो दो कलिग्स के बीच दोस्ती हो जाती है वैसे ही दोस्ती थी। यह ऐसी दोस्ती थी, जो रिश्ते से शुरू नहीं हुई थी। ये काम से शुरू हुई और बढ़ती गई।इरफान अपने यकीन पर डटे रहेइरफान बहुत ही करीबी दोस्त रहे हैं। उनको मैंने देखा है उस वक्त से जब मैं नया-नया मुंबई शिफ्ट हुआ था और गोरेगांव में एक छोटे से घर में वह पत्नी सूतापा के साथ रहते थे हम सब ने साथ काम शुरू किया था।हालांकि वह पहले आए थे। हमेशा बहुत ही मन से मिलते थे। बहुत अच्छे दोस्त हो गए थे। बहुत वक्त हम लोगों ने साथ गुजारा। बहुत चीजें शेयर की साथ में। फिर इरफान की सबसे बड़ी बात थी कि वह कभी झुके नहीं। मतलब बॉलीवुड में जहां हर आदमी डर जाता है। एडजस्ट करता है। इरफान अपने यकीन पर डटे रहे और उसका रिजल्ट मिला। फाइनली, ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया।ऐसे में मैं उनकी पत्नी के में सोच रहा हूं बहुत अच्छी दोस्त हैं, हमारी सूतापा। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ाहै।उनका एक एहसान कभी नहीं भूलूंगाइरफान मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। ढेर सारे किस्से उनके साथ के हैं,लेकिन मैं इस वक्त उन किस्सों को कुरेदना नहीं चाहता हूं। मैं बस यही शेयर कर सकता हूं।मेरे पिता की 1995 में मृत्यु हुई थी। उस जमाने में मोबाइल तो। क्या फोन भी सबके पास नहीं थे। इरफान के घर पर फोन था और मैं कहीं बैठा हुआ था। हमारे पड़ोसियों ने इरफान का नंबर कहीं से ढूंढ कर निकाला और फोन करके उन्हें मेरे पिता की मौत के बारे मेंबताया। उन्होंने आकर मुझे पिता के गुजरने कीखबर दी तो मैं बिल्कुल सदमेमें आ गया था। इरफान ने मेरा कंधा पकड़कर कहा-इस वक्त हिम्मत रख और देख, रोना नहीं। वेमुझे एयरपोर्ट लेकर गए। मेरे पास पैसे भी नहीं थे। उन्होंने एटीएम से पैसे निकाले ले जाकर रात को ढाई बजे उन्होंने मुझे फ्लाइट में बैठाया। येबहुत ही पर्सनल किस्सा है। वह मैं कभी भूलूंगा नहीं। बहुत अच्छे इंसान थे।इरफान कीइंस्पायरिंग जर्नी सेसीखना चाहिएइरफान ने कलाकारों और दुनिया का इंडिया की तरफ देखने का नजरिया बदला। उनकी फिल्में अब देखें उनसे पता चलेगा कि वह किस तरह के कहानी और कला में यकीन करते थे। और वह इससे डिगेनहीं। यह बात आप उनकी फिल्मों से देखकर आप अनुभवकर सकते हैं। क्योंकि वह आदमी जो एक छोटे शहर से दिल्ली आया। एनएसडी में पढ़ा।जब मुंबई आया तो बिना स्टारडम के स्ट्रगल से गुजरा। सालों तक छोटे बड़े हर तरह के रोल किए। रोलछोटे से बड़े होते गए और इरफान का कद भीबड़ा होता गया।लाइफ ऑफ पाई जैसी फिल्म पानेसे पहले उन्होंने अपनी मेहनत से जगह बनाई। लोगों ने देखा। यह जर्नी है उस मेहनती आदमी की है और बहुत इंस्पायरिंग जर्नी है। लोगों को इससे सीखना चाहिए।अब उनकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगीपांच साल पहले मेरा जन्मदिन की यादगार रात और इरफान का साथ मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं ज्यादा बर्थडे मनाता नहीं था। लेकिन उस बार मैंने तय किया कि सारे दोस्तों को बुलाऊंगा। उसमें तिग्मांशु भी आए, इरफान आए। कुछ 50 दोस्त मेरे घर आए थे। मुंबई में फ्लैट बहुत बड़े नहीं होते हैं तो 50 लोगों की भीड़ भाड़ में कंधे से कंधा टकरा रहा था और सब लोग एक दूसरे से बात कर रहे थे। जाहिर है कि इतनी भीड़ होगी तो चिल्ला-चिल्ला कर ही बात होगी और खूब गाने गाए हम लोगों ने। इरफान ने भी गाया। जितना खड़े होने की जगह थी उसमें बहुतों ने डांस भी किया। खाना साथ में खाया और इरफान उस दिन बहुत खुश थे। क्योंकि आपको सारे ही पुराने दोस्त मिले थे और वह बहुत शांत बैठे हुए थे 5 सालहो गए, लेकिन अब वोयादें हमेशा मेरे साथरहेंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'I had no money to go to my father's death, Irfan helped and made me sit in the flight at two and a half hours' Full Article
& 'ऋषि कपूर को हमेशा से था 'प्यार झुकता नहीं' फिल्म छोड़ने का रिग्रेट'- प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया ने सुनाया किस्सा By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 09:04:00 GMT ऋषि कपूर ने प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया के साथ नसीब अपना अपना और मोहब्बत की आरजू जैसी फिल्मों में काम किया है। इनसे पहले ऋषि उनकी फिल्म प्यार झुकता नहीं में नजर आने वाले थे मगर किसी वजह के चलते उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। इस बात का मलाल उन्हें हमेशा रहा है। हाल ही में दैनिक भास्कर के साथ बातचीत के दौरान प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया ने उमेश कुमार उपाध्याय से पुराने दिनों को याद करते हुए खास बातचीत कर शौक जताया है।ऋषि कपूर ने जब कहा कि कहानी नहीं सुननी है, डेट भी आपकी और फीस भी आपकी‘ऋषि कपूर के साथ मैंने दो फिल्में ‘नसीब अपना अपना’ और ‘मोहब्बत की आरजू’ की। इससे पहले वे ‘प्यार झुकता नहीं’ फिल्म करने वाले थे, पर किसी वजह से नहीं कर पाए। खैर, जब नसीब अपना अपना के लिए मुंबई स्थित एक होटल में उन्हें मिलने के लिए बुलाया, तब वे अपने सेक्रेटरी शांति जी के साथ मिलने आए। बातचीत का सिलसिला शुरू होते ही बोले- बोकारिया साहब, कभी आपकी टेबल पर पड़ी प्यार झुकता नहीं की ट्राफी को देखता हूं तो कभी आपको देख रहा हूं। मुझे जिंदगी में अगर कोई रिग्रेट है, तो सिर्फ एक बात का है कि आपकी फिल्म- प्यार झुकता नहीं छोड़ी है’।‘इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी बुक में भी किया है। इतना ही नहीं, रजत शर्मा ने इंटरव्यू में जब उनसे पूछा कि किसी बात का मलाल है, तब उन्होंने यही बात दोहराई थी कि एक ही बात का मलाल है कि मैंने बोकाडिया साहब की फिल्म प्यार झुकता नहीं छोड़ दी थी’।ऋषि कपूर की फिल्म नसीब अपना अपना का पोस्टर।30 दिनों में खत्म की थी नसीब अपना अपना की शूटिंग'नसीब अपना अपना की स्टोरी सुने बगैर ही फिल्म करने के लिए हामी भर दी। उन्होंने कहा कि मुझे स्टोरी नहीं सुननी है। मेरी डेट डायरी पूरी खाली है। डेट भी आपकी और फीस भी आपकी। आप बोलिए आपको कब फिल्म की शूटिंग करनी है। उन्होंने एकमुश्त 30 दिन की डेट देकर मद्रास में नॉन स्टॉप शूटिंग की। यह पिक्चर 25 हफ्ते तक थिएटर में चली। इसके बाद मोहब्बत की आरजू की जिसमें जेबा बख्तियार, अश्विनी भावे और ऋषि कपूर थे'।स्टारकिड होने का कभी नहीं उठाया फायदा'ऋषि कपूर जब नसीब अपना अपना की शूटिंग करने मद्रास आए थे, तब मैंने उनके लिए होटल में स्वीट रूम बुक करने के लिए बोला था। लेकिन प्रोडक्शन वालों ने डबल रूम ही बुक करवा दिया। उनसे मिलने गया, तब मैंने कहा कि स्वीट रूम बुक करवा दूं क्या। तब बोले बोकारिया साहब क्रिकेट थोड़े न खेलना है। रात को आकर सिर्फ सोना ही तो है। फर्स्ट क्लास बाथरूम है, बेडरूम है और क्या चाहिए। कभी ऐसा नहीं जताया की राज कपूर के बेटे हैं। हमेशा प्यार से ही मिलते थे। पता नहीं इंडस्ट्री को किसकी काली नजर लग गई, कल इरफान जी चले गए और आज ऋषि कपूर साहब नहीं रहे'। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rishi Kapoor always had regret for leaving the film 'Pyaar Jhukta Nahin', producer KC Bokadia recall their conversation Full Article
& पीएम मोदी ने उन्हें प्रतिभा का पावरहाउस बताया, आमिर ने कहा- हमने एक महानायक खो दिया; सलमान बोले- 'कहा-सुना' माफ करना By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 12:07:14 GMT अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। ऋषि लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और पिछले साल सितंबर में इलाज कराकर अमेरिका से लौटे थे। उनके निधन पर फिल्म जगत के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी दुख जताया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'बहुआयामी, प्यारे और जीवंत... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वे प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं उनके साथ हुई बातचीत को हमेशा याद करूंगा, सोशल मीडिया वाली भी। वे फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'राहुल गांधी ने इस सप्ताह को बेहद दुखद बतायाइरफान खान के बाद ऋषि कपूर के अवसान कोराहुल गांधी ने भारतीय सिनेमा के लिए डरावना बताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए ये एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता, जिनके प्रशंसक अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। वे बहुत याद किए जाएंगे।'##दिल्ली पुलिस ने खास अंदाज में श्रद्धांजलि दीइरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर दिल्ली पुलिस ने भी शोक व्यक्त किया। उसने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'फ़िल्म जगत की दो नायाब हस्तियां, जिन्होंने हमें अपनी अदाकारी से हंसाया भी और रुलाया भी, आज हमारे बीच नहीं हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।'##अमिताभ ने कहा- वे चले गए, मैं टूट गयामहानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह करीब 9:30 बजे कपूर के निधन के बारे में ट्विटर पर बताया था। उन्होंने लिखा था, 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। अभी-अभी निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।'लताजी ने कहा- मैं शब्दहीन हूं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने दुख प्रकट करने के लिए दो ट्वीट किए। पहलेमें उन्होंने लिखा, 'क्या कहूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' वहीं अगले ट्वीट में उन्होंने छोटे सेऋषि कपूर को गोद में लिए तस्वीर शेयर की और लिखा, 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।'####जावेद अख्तर ने लिखा- 47 साल पुराने दोस्त को खो दिया जावेद अख्तर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'आज मैंने अपने प्यार दोस्त ऋषि कपूर को खो दिया। हमारी पहली मुलाकात 1973 में बेंगलोर में हुई थी। वे वहां 'बॉबी' के एक चैरिटी शो में हिस्सा लेने आए थे और मैं वहां 'शोले' की शूटिंग के लिए था। हम दोनों शाम को मिले और 47 सालों की दोस्ती शुरू करने के लिए कुछ घंटों तक बात करते रहे। अलविदा प्यारे दोस्त।'## सलमान ने लिखा- कहा-सुना माफ सलमान खान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर, कहा-सुना माफ, परिवार और दोस्तों के लिए शक्ति, शांति और प्रकाश की कामना।## आमिर खान ने लिखा- आज हमने एक महानायक खो दिया आमिर खान ने दुख प्रकट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आज हमने एक महानायक को खो दिया। एक अद्भुत अभिनेता, एक शानदार इंसान और 100% सिनेमा का बच्चा। हमारे जीवन में आप जितना भी आनंद लेकर आए, उसके लिए आपका धन्यवाद। आप जिस तरह के अभिनेता और मानवे थे उसके लिए आपका धन्यवाद। आप बहुत ज्यादा याद आओगे ऋषि जी। प्यार..'## कपिल शर्मा ने लिखा- वक्त को भी वक्त लगेगा ## सचिन ने लिखा- उनकी फिल्में देख बड़ा हुआ ## रजनीकांत ने कहा- दिल टूट गया##अनुपम खेर ने लिखा- भगवान ने उनका सांचा बनाकर तोड़ दिया ##कमल हसन ने लिखा- विश्वास नहीं हो रहाकमल हसन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस पर विश्वास नहीं हो रहा। चिंटू जी (ऋषि कपूर) हमेशा मुस्कान के साथ तैयार रहते थे। हमारे बीच परस्पर प्यार और सम्मान था। मैं अपने दोस्त को याद करूंगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'##जॉनी लीवर ने लिखा- देश ने एक महान एक्टर को खो दिया ##अक्षय कुमार ने लिखा- ये दिल दहला देने वाली खबरअक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, अभी-अभी ऋषि कपूर के निधन की निराशाजनक खबर सुनी। ये दिल दहला देने वाली है। वे एक लीजेंड थे, एक महान सह-कलाकार और एक बहुत अच्छे पारिवारिक मित्र। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'##अजय देवगन ने कहा- एक के बाद एक झटके## प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ये एक युग का अंत है ##मनोज वाजपेयी ने कहा- इस खबर ने मुझे तोड़ दिया##बोमन ईरानी ने कहा- दिल टूट गया चिंटूजी##तापसी पन्नू ने कहा- कोई मुझसे कहे यह सपना है####अनुष्का शर्मा ने कहा- मेरे पास शब्द नहीं हैं##कुमार विश्वास ने लिखा- आप ने निभाया, दिखाया, सिखाया##जॉन अब्राहम ने लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले सर##अरविंद केजरीवाल ने भी जताया शोक##वीरेंद्र सहवाग ने कहा- निराशाजनक खबर##वीवीएस लक्ष्मण ने दुख जताया##अनिल कुंबले ने बताया अपनेबचपन का हीरो##वकार यूनिस ने लिखा- आपके साथ एक युग का अंत हुआ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस ने भी कपूर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'दिल टूट गया। विश्व सिनेमा के लिए दुखद सप्ताह। आपके निधन के साथ एक युग का अंत हुआ, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कपूर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। लोग उन्हें प्यार से चिंटू कपूर भी कहते थे। Full Article
& 'प्रेम रोग' से 'मुल्क' तक ऋषि कपूर के पॉपुलर डायलॉग्स, 'लव आज कल' में कहा - 'जाने से पहले आखिरी बार मिलना क्यों जरूरी होता है' By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 12:19:45 GMT बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल में निधन हो गया। ल्यूकेमिया से जूझ रहे ऋषि ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था।उनकी मौत की जानकारी बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट के जरिए दी। बॉलीवुड में लगातार दूसरे दिन एक दिग्गज की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को एक्टर इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए।ऋषि ने बॉलीवुड पारी की शुरुआत 1970 में आई फिल्म 'जोकर' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। 5 दशक के लंबे करियर में ऋषि ने करीब 121 फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'द बॉडी' थी। इसमें उन्होंने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।अगर आप मेरी दाढ़ी और ओसामा बिन लादेन की दाढ़ी में फर्क नहीं कर पा रहे हैं तो भी मुझे हक है मेरी सुन्नत निभाने का- मुल्कट्रिगर खींच, मामला मत खींच, खिच गया ना तो बहुत तकलीफ दूंगा- डी डेहम आज जो फैसला करते हैं, वही हमारे कल का फैसला करेगा - फनाखाली फीस भरने से पापा होने की ड्यूटी पूरी नहीं होती, पापा की ड्यूटी होती है बच्चों की खुशियां- दो दूनी चाररीत रिवाज इंसान की सहूलियत के लिए बनाए जाते हैं, इंसान रीत रिवाजों को लिए नहीं- प्रेम रोगजाने से पहले, एक आखिरी बार मिलना क्यों जरूरी होता है- लव आज कलप्रेम तो वो रोग है जो आसानी से लगता नहीं, और जब लग जाता है ना, फिर कभी मिटता नहीं- प्रेम रोगप्यार करने वाले ऐतबार का सर्टिफिकेट नहीं मांगते- कर्जहर इश्क का एक वक्त होता है, वो हमारा वक्त नहीं था, पर इसका यह मतलब नहीं कि वो इश्क नहीं था- जब तक है जानहम दिल्ली वाले मुल्क के साथ-साथ दिल पर भी हुकूमत करना जानते हैं- चांदनी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rishi Kapoor's popular dialogues from 'Prem Rog' to 'Mulk' Full Article
& बेस्ट फ्रेंड ऋषि कपूर को याद करके रो पड़े सुभाष घई, बोले- 'वो पिछले महीनें साथ काम करने की कर रहे थे जिद' By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 14:29:13 GMT ऋषि कपूर ने साल 1980 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कर्ज' में डायरेक्टर सुभाष घई के निर्देशन में काम किया था। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती रही है। ऐसे में अचानक 40 साल पुराने दोस्त को खोकर सुभाष को गहरा सदमा लगा है। उनका एक वीडियो मैसेज सामने आया है जिसमें वो दोस्त को याद करके रो रहे हैं।अपने वीडियो मैसेज को शेयर करते हुए सुभाष घई ने कहा, 'ऋषि कपूर दुनिया के लिए, मेरे लिए हमेशा चिंटू साहब। सब जानते हैं कि हमारा कर्ज का साथ आज तक है। आज भी हम उसी वातावरण में हैं। अगर हिंदुस्तान के 5 सर्वोत्तम एक्टर में कोई है तो वो ऋषि कपूर हैं। 40 साल से उनका पैशन अभी तक नहीं गया था'।पिछले महीने ही डायरेक्टर सुभाष घई ऋषि से मिलने पहुंचे थे जिस दौरान ऋषि उनसे कह रहे थे कि ‘मैं शूटिंग पर जाउंगां’, ‘तुम पिक्चर बनाओ’, ‘मेरा ऐसा रोल रहेगा’। सुभाष ने बताया कि उन्हें देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो बीमार हैं।##सुभाष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भी दुख जाहिर किया है। सुभाष लिखते हैं, ‘मैं सोच भी नहीं सकता कि मैं अब अपने 40 साल पुराने दोस्त को नहीं देख पाउंगा’। इसके अलावा उन्होंने ऋषि और अपनी कुछ यादगार तस्वीरें भी शेयर की हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Subhash Ghai gets emotional when remembering best friend Rishi Kapoor, said ' he wanted to work with me me' Full Article
& ऋषि कपूर ने लुधियाना में 'बॉबी' की सिल्वर जुबली मनाई थी, पापा की तरह चिंटू के शर्माने की अदा पर फिदा थे फैन By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 15:17:53 GMT दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित 67 साल के ऋषि को बुधवार को ही मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से फैन सदमे में हैं। उनकी वो यादें लुधियानवियों को भुलाए नहीं भूल सकती, जब उन्होंने यहां महानगर में अपनी सुपर-डुपर हिट फिल्म बॉबी की सिल्वर जुबली मनाई थी।सोसायटी सिनेमा के 70 वर्षीय पूर्व मैनेजर राजिंदर कौड़ा ने बताया किशहर के दीपक सिनेमा हाल के मालिक भूपिंदर सिंह से ऋषि कपूर के दोस्ताना रिश्ते भी थे, जो अब दुनिया में नहीं हैं। सन 1969 से इस सिनेमा हॉल में मैनेजर होने की वजह से जाहिर तौर पर सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में भी शामिल था। शो-मैन कपूर साहब ऋषि कपूर के साथ ही बड़े बेटे रणधीर कपूर और एक्ट्रेस सिम्मी ग्रेवाल को भी साथ लाए थे। दरअसल अपने ड्रीम-प्रोजेक्ट (फिल्म) मेरा नाम जोकर से लगे झटके के बाद बॉबी फिल्म सुपर-हिट हो जाने से पूरा कपूर-परिवार खासे जोश में था। जाहिर तौर पर दोस्त होने के नाते सिनेमा-मालिक भूपिंदर सिंह भी बेहद खुश थे, लिहाजा उन्होंने अपने पिता अमरीक सिंह को भी लेकर आए थे। इस सबके बीच एक खास बात लगी, उनके बेटे रिशी की सादगी, जिनको प्यार से चिंटू कहकर पुकारते थे।बकौलराजिंदर,बेशक ऋषि उम्र में मुझ से 3 साल छोटे, मगर हम जैसों से बहुत ज्यादा जवान, खूबसूरत और शर्मीले लगे। उनका हर बात पर स्माइल के साथ जवाब देने का अंदाज उनके तमाम फैंस को भा गया। उस नौजवान की सादगी देख सब हैरान थे कि कपूर साहब के बाद अब रातों-रात सुपर स्टार बनने के बाद कितना जमीन से जुड़ा है। दुखद संयोग कि फिल्मों की जुबली मनाने के लिए मशहूर सोसायटी सिनेमा, उसके लैंड-मार्क लक्कड़ पुल का वजूद भी अब नहीं रहा और ऋषि कपूर जैसे हरफनमौला कलाकार भी अलविदा कह गए।फिर स्टार नाइट में हुए थे शामिलसाल 1992 तक तमाम फिल्मों के जरिए प्रशंसकों के दिलों पर राज कर चुके अदाकार रिशी कपूर एक बार फिर लुधियाना आए थे। तब जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सोसाइटी की मदद के लिए स्टार नाइट कराई गई थी। तब उसमें मिस वर्ल्ड पंजाबण मुकाबले के संस्थापक जसमेर सिंह ढट्ट भी शामिल हुए थे। उन्होंने उस प्रोग्राम की यादगार तस्वीर साझा की, जिसमें तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर एसएस चन्नी ने ऋषि कपूर को सम्मानित किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर। फाइल फोटो Full Article
& 'कैरेक्टर रियलिस्टिक लगे, इसके लिए ऋषि कपूर जी ने सेट पर चप्पल तक पहनना त्याग दिया था'- 102 नॉट आउट डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने की सराहना By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 23:30:00 GMT ऋषि कपूर ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई सारी बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्टिंग सिर्फ उनका काम ही नहीं बल्कि उनका जुनून था। फिल्म '102 नोट आउट' और 'ऑल इज वेल' में ऋषि का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर उमेश शुक्लाने बताया कि आखिरी फिल्म के दौरान उन्होंने सीन को रियलइस्टिक दिखाने के लिए चप्पल पहनना तक छोड़ दी थी। इसके अलावा भास्कर के अमित कर्ण को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ऋषि के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया है।मां को खोने पर भी बांधा रखा हौंसलाउनमें कमाल का धैर्य था। तभी कैंसर और ट्रीटमेंट का फेज वह निकाल सके। उनके लिए वो टाइम टफ था। वह इसलिए कि उनकी माता जी का भी देहांत उसी दौरान हुआ था, जब उनका इलाज चल रहा था। मां सबके लिए मां ही होती है। वह खोना कितना मुश्किल होता है। फिर भी उन्होंने वापसी की। दोबारा अपने कर्म के मैदान में उतरे।ऐसी थी डायरेक्टर से ऋषि की पहली मुलाकातवैसे हमारी पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। कृष्णा राज बंगलो में मीटिंग तय हुई थी। मैंने ऑल इज वेल उनको नरेट की थी। वह बहुत स्ट्रेटफारवर्ड इंसान थे। उन्होंने पहली ही मीटिंग में स्क्रिप्ट को हां कह दिया था। फिर हम लोग शिमला गए थे। एक महीने वहां शूट किया था। हम लोगों ने काफी वक्त साथ बिताया था। एक ही होटल में थे हम लोग।एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी दिया मौकावह फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इससे उन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने उस फिल्म की बदौलत मुझे नहीं आंका कि मैं अच्छा या बुरा डायरेक्टर हूं। दोबारा जब मैं 102 नॉट आउट लेकर गया तो उन्होंने बिल्कुल नए सिरे से उस स्क्रिप्ट को सुना।हर काम की रखते थे खबरउनको सिर्फ एक्टिंग का ही चार्म नहीं था, बल्कि और भी जो बाकी संबंधित चीजें होती थी कॉस्टयूम, लाइटिंग उन सब के बारे में भी वह बहुत गहन जानकारी रखते थे। मिसाल के तौर पर इस फिल्म में भी बुजुर्ग वाले रोल में उन्हें पिछली फिल्म का अनुभव काम आया और वह इनपुट उन्होंने हमें प्रोवाइड किया। वह पिछली फिल्म कपूर एंड संस थी।प्रोस्थेटिक मेकअप में लगते थे चार घंटेउसमें मेकअप में उन्हें चार-साढे चार घंटे लगते थे, मगर उसकी बेसिक जानकारी होने से हमारी फिल्म पर इतना वक्त नहीं लगता था। यहां उनका मेकअप 3 घंटे में हो जाया करता था। उन्होंने काफी बारीकी से उस चीज को समझा था और इनपुट दिए थे। यहां तक कि कॉस्टयूम में भी उन्होंने काफी सजेशन दिए थे कि वह किस तरह के शर्ट पहनेंगे। पूरी फिल्म में उन्होंने, थोड़े स्टार्च वाले शर्ट पहने।अपने कैरेक्टर पर किया था रिसर्चवो पहली बार गुजराती शख्स का रोल प्ले कर रहे थे। तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने गुजराती दोस्तों और दूर के रिश्तेदारों से भी काफी पूछ कर गुजराती शख्स के लोगों के मैनरिज्म पर होमवर्क और रिसर्च किया। उस उम्र में भी उनका जुनून देखकर हम लोगों को प्रेरणा मिलती थी। वह इन सब चीजों पर तो काफी रिसर्च करते थे, लेकिन जब डायलॉग डिलीवरी और सीन शूट करने की बारी आती थी तो वहां पर वह स्पॉन्टेनियस रहते थे। नेचुरल फ्लोर दिखाने में यकीन रखते थे। मेथड में ज्यादा नहीं घुसते थे।27 साल बाद बनी थी अमिताभ-ऋषि की जोड़ीवह और बच्चन साहब 27 सालों के बाद दोबारा इस फिल्म पर काम कर रहे थे। लेकिन लगा ही नहीं कि इतने लंबे समय के अंतराल के बाद दोनों फिर से मिले हैं और काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे दोनों कल के ही मिले हुए हैं और दोबारा से सेट पर काम कर रहे थे। इस तरह की गहरी बॉन्डिंग दोनों के बीच दिख रही थीछोड़ दियाथाचप्पल पहननादोनों ही डायरेक्टर्स एक्टर हैं। हमने जब उन्हें कहा कि हम लोग घर में चप्पल नहीं पहनते तो यकीन मानिए कि उन लोगों ने चप्पल पहनना तक छोड़ दिया शूटिंग के दौरान। भले उनका क्लोज शॉट होता था, मिड शॉट होता था या लॉन्ग शॉट में जब वह आ रहे होते थे। क्लोज शॉट में जरूरत नहीं थी कि वह चप्पल ना पहनें, मगर ऋषि कपूर जी इतने बारीक ऑब्जर्वर थे कि उनका कहना था कि अगर वह बिना चप्पल के ना रहे तो उनकी वॉक में चेंज आ जाएगा, इसलिए उन्होंने पूरे अनुशासित भाव से उस चीज का पालन किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Rishi Kapoor ji had given up wearing slippers on the set to make the character look realistic' - 102 Not Out Director Umesh shukla appreciated Full Article
& 'जब भी कहती थी क्या-क्या लिखते है आप अपने ट्विटर अकाउंट पर? तब एक ही जवाब देते थे ऋषि कपूर'- पूनम ढिल्लन ने सुनाया यादगार किस्सा By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 23:30:00 GMT एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ऋषि कपूर के साथ 'ये वादा रहा', 'सितमगर' और 'एक चादर मैली सी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रोफेशनल रिलेशनशिप के अलावा भी पूनम और ऋषि अच्छे दोस्त थे। एक्टर के निधन पर भास्कर के अमित कर्ण से बातचीत के दौरान पूनम ने उनसे जुड़ी कई खास बातें शेयर की हैं।एक आखरी गुडबाय कहने का मौका भी नहीं मिला: सुबह उठते ही जब ऋषि जी का निधन होने की खबर सुनी तो समझ ही नहीं आया क्या रियेक्ट करू और किसीसे क्या कहूं? शायद शॉक शब्द से ज्यादा महसूस कर रही थी। उनके साथ मैंने तक़रीबन 8 से 9 फिल्में की थी और ना जाने हमारी कितनी यादें हैं। वो मेरे पसंदीदा एक्टर थे, मेरे फेवरेट को-स्टार थे, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी। जिन्हे मैं एक्टिंग में अपना आइकन मानती थी वो हमसे दूर चले गए, इससे बड़ी दुःख की बात क्या हो सकती हैं? मुझे एक्टिंग बिलकुल नहीं आती थी, शूटिंग के दौरान ऋषिजी मेरी मदद करते थे। मैंने उनसे एक्टिंग सीखी थी। बहुत तकलीफ हो रही हैं ये सोचकर की मैं अपने फेवरेट व्यक्ति को आखरी बार देख भी नहीं पा रही हूं। लॉकडाउन की वजह से हम उन्हें श्रद्धांजलि भी नहीं देने जा सकते हैं। एक आखरी गुडबाय कहने का मौका भी नहीं मिला, दिल बहुत भारी हैं।उन्हें डांटने की आदत भी थी: कुछ महीने पहले मुंबई के सेंत रेगिस होटल में हम एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। हमेशा की तरह खुश मिजाज थे, वैसे भी आप उनसे जब भी मिलेंगे वे खुश मिजाज ही नजर आते हैं (मुस्कुराते हुए)। मैं उनसे जब भी मिलती हूं उनके साथ एक तस्वीर जरूर लेती और मैंने अपनी आखिरी तस्वीर उनके साथ उसी पार्टी में ली थी। मैं अक्सर अपनी ली हुई पिक्चर उन्हें भेजा भी करती थी जिसे देखकर वे भी बहुत खुश होते थे। उन्हें ज्यादा तस्वीर लेने का शौक नहीं लेकिन जब देखते हैं तो काफी खुश होते हैं। कई बार तो मज़ाक भी करते थे मुझसे की मैं उनकी कितनी फोटोज लेती हूं। उन्हें डांटने की आदत भी थी लेकिन जिस अंदाज़ से वो डांटते थे उससे किसी को तकलीफ नहीं होती थी। एक अलग ही सेंस ऑफ ह्यूमर होता था।ऋषि जी बनावटी नहीं थे, उनके जहन में जो बात आती थी वो कह देते थे: ऋषि जी अपने दिल में कोई बात दबा के नहीं रखते थे, उनके दिल में जो रहता वो उनके ज़ुबान तक आ ही जाता था। मैंने उनके साथ बहुत काम किया हैं और मैं जानती हूं की वे दिखावा कभी नहीं करते थे। इस उम्र में भी उनका इतना सोशली एक्टिव रहना काफी अच्छा लगता था। मैं कई बार उनसे कहां करती थी की 'क्या क्या लिखते है आप अपने ट्विटर अकाउंट पर? कुछ भी लिख देते हो।' इस पर उनका बस एक ही जवाब आता 'मैं ओनेस्ट हूं और मुझे अपना ओनेस्ट ओपिनियन लोगों के सामने रखना अच्छा लगता हैं। ऋषि जी पहले से बनावटी नहीं थे, उनके जहन में जो बात आती थी वो कह देते थे। इंडस्ट्री में उनकी इस नेचर की लोग काफी सराहना करते हैं। अपने यंगर डेज से वे बेबाक रहे हैं और जैसे जैसे बूढ़े होते गए उन्हें और आजादी मिल गई। जब सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था तब उनके आस पास वाले ही उनका ओपिनियन सुन पाते थे लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से उनका सरकास्टिक टोन और सेंस ऑफ ह्यूमर सभी तक पहुंच जाते थे। बहुत ही शानदार और खुश मिजाज थे ऋषि जी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today What do you write on your Twitter account whenever you say? Then Rishi Kapoor used to give only one answer - Poonam Dhillon narrated anecdote Full Article
& ‘चाणक्य' के आखिरी दिन शूट ख़त्म होने के बावजूद घंटों सेट पर ही बैठे रहे थे इरफान, नम आंखों से बोले थे - थैंक यू By Published On :: Fri, 01 May 2020 08:19:54 GMT एक्टर इरफान खान ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाने से पहले कई टेलीविजन शो में बेहतरीन किरदार निभाए हैं। इरफानके निधन पर 'चाणक्य' सीरियल के डायरेक्टर और राइटर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने उनका एक किस्सा याद किया है। उन्होंने बताया है कि शो के आखिरी दिन इरफान घंटो सेट पर बैठे हुए थे।चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इरफान को याद करते हुए बताया, ‘1990 में इरफ़ान खान से मुलाकात हुई थी। उस वक्त में चाणक्य सीरियल की तैयारी कर रहा था। इरफ़ान का पहला काम मैंने 'भारत एक खोज' में देखा था जिसमे उनका काम लाजवाब था। उनके एक मित्र हैं इशांत त्रिवेदी जो की नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के उनके बैच मेट भी थे। मैंने उनसे इरफ़ान के बारे में पूछा और उन्हें अपनी शो में लेने की बात रखी।जब 'भारत एक खोज' की शूटिंग ख़त्म हुई तब मेरी मुलाकात इरफ़ान से हुई, उस वक्त में 'चाणक्य' के पायलट की तैयारी कर रहा था’।'चाणक्य' शो के किरदार में इरफान खान।आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी याद हैं जिस दिन इरफ़ान का आख़िरी दिन था 'चाणक्य' के सेट पर वो शूटिंग ख़त्म होने के बावजूद सेट से गए नहीं थे। मैं उस वक्त एक खाट पर बैठकर कुछ लिख रहा था और मैंने देखा की इरफ़ान घंटों तक सेट पर मंडरा रहे हैं। शुरूआती में मुझे कुछ समझ नहीं आया लेकिन कुछ देर बाद मैंने उसे कहाँ की जाओ अब अपने घर। तुम्हारा काम हो चुका है। हर बार में ये बात कहता और हर बार वो बस यही कहता की हाँ, हाँ, मैं जा हूँ। लेकिन वो जाता नहीं था। दिन ख़त्म हुआ तब इरफ़ान मेरे बाजु में आकर खड़े हो गए। मैंने उनसे पूछा की क्या बात हैं, जा क्यों नहीं रहे हो? उस वक्त उनकी आँखों में आंसू थे और वे सिर्फ एक 'थैंक यू' बोलने के लिए इंतज़ार कर रहे थे। वो अपने इमोशंस में इतने थे कि सिर्फ 'थैंक यू' बोलने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। कई घंटे बिता दिए थे। ऐसे लोग कहां हैं जो अपने डायरेक्टर को धन्यवाद दे’।उनके जैसा एक्टर अब मिलना बहुत मुश्किल हैंडायरेक्टर ने उनकी कास्टिंग पर बात करते हुए बताया, 'चाणक्य के लिए इरफान के दोस्त इशांत त्रिवेदी ने गारंटी ली थी। उनके काम की तारीफ़ हर कोई करता था। वही तारीफ़ सुनकर मैंने इस शो का प्रस्ताव रखा। तक़रीबन एक साल तक हमने साथ में काम किया और यकीन मानिये उनके जैसा एक्टर अब मिलना बहुत मुश्किल हैं’। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Irrfan khan sat on the set of 'Chanakya' for our just to say thank you to the director chandra prakash dwivedi Full Article
& 7 साल की उम्र से ऋषि कपूर के फैन रहे हैं करण जौहर, लिखा- 'इंडियन सिनेमा का रोमांस हमें कैसे छोड़ सकता है' By Published On :: Fri, 01 May 2020 09:22:51 GMT फिल्म मेकर करण जौहर बचपन से ही दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के फैन रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर के गुजर जाने से करण को काफी दुख पहुंचा है। अपने पसंदीदा एक्टर को याद करते हुए करण ने उनके लिए अपनी दीवानगी और उनके साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है।करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गुरुवार को एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं 7 साल का था जब मैंने सुना कि मेरे पैरेंट्स को दुनिया मेरी जेब में फिल्म देखने का न्यौता मिला है। इसमें मेरे पसंदीदा एक्टर ऋषि कपूर थे। मेरे स्कूल के दिन थे इसलिए मेरी मां ने मुझे साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। मैंने नखरे दिखाए क्योंकि मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे चिंटू जी की फिल्म नहीं देखने मिली। मेरे पैरेंट्स मान गए फिर हम फिल्म देखने गए। मेरी आंखों में सितारे थे। वो मेरे हीरो थे। बेहद चार्मिंग, रोमांटिक ऋषि कपूर। मेरा बचपन उनके गाने सुनकर, उनकी प्रिटेंड स्वेटर्स पहनकर, अपने बेडरुम में डांस करते हुए बीता है'।साथ काम करने का सपना पूरा होते देख रो पड़े थे करणकरण जौहर के बिता भी फिल्ममेकर थे। जब ऋषि उनके पिता की फिल्म दुनिया में काम कर रहे थे तो सेट पर करण उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया, 'मैं उन्हें किसी इमारत की तरह देख रहा था। जब मैंने उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में डायरेक्ट किया तो उनके पहला शॉट देने पर मैं चुपके से जाकर रोया था। मेरा बचपन का सपना पूरा हुआ था। इंडियन सिनेमा का रोमांस हमें कैसे छोड़ सकता है। कभी नहीं। आपकी लेजेंड्री लेगेसी हमेशा जिंदा रहेगी'।ऋषि कपूर के निधन से कुछ ही दिनों पहले करण ने उनकी पहली फिल्म बॉबी का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फेस मैपिंग का इस्तेमाल कर उनके चेहरे के बदले अपना चेहरा लगाया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने बताया था कि वो ऋषि कपूर के बड़े फैन हैं।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan Johar, who has been a fan of Rishi Kapoor since the age of 7, wrote- 'How the romance of Indian cinema can leave us' Full Article
& सोनम कपूर ने दोस्त अनुष्का शर्मा को थ्रोबैक तस्वीर से दी जन्मदिन की बधाई, लिखा, 'प्यार और हंसी हमेशा तुम्हारे साथ रहे' By Published On :: Fri, 01 May 2020 10:06:47 GMT अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अनुष्का की को स्टार और खास दोस्त सोनम कपूर ने उन्हें थ्रोबैक तस्वीर के साथ जन्मदिन की बधाई दी है।सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की थ्रोबैक सेल्फी शेयर की है। इसमें दोनों ही ग्लैमरस अंदाज में पोज कर रही हैं। इसके साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डियर अनुष्का। प्यार और हंसी हमेशा तुम्हारे पास रहे। तुमसे मूवी में मिलती हूं'।अनुष्का और सोनम के बीच काफी गहरी दोस्ती है। दोनों साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' में साथ नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा दोनों ने मैगजीन कवर फोटोशूट में भी साथ काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही फिलहाल किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। जहां सोनम आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई हैं वहीं अनुष्का की आखिरी फिल्म जीरो 2018 में आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonam Kapoor gave friend Anushka Sharma a happy birthday wish with a throwback picture, wrote, love and laughter always be arround you Full Article
& फिल्म 'एक चादर मैली सी' में साथ काम कर चुके गोपी भल्ला बोले-जितने अच्छे अदाकार थे, उतने ही अच्छे इंसान थे ऋषि By Published On :: Fri, 01 May 2020 11:24:01 GMT भारतीय फिल्म जगत बुधवार को इरफान खान के निधन से उबरा नहीं था कि गुरुवार को एक और अदाकार ऋषि कपूर के जाने की खबर आ गई। इससे उनके चाहवानों में शोक की लहर है। सब टीवी और चलने वाले 'एफआईआर' टीवी सीरियल में एक पुलिस वाले का रोल अदा करने वाले गोपी भल्ला ने भी ऋषि कपूर की मौत पर जताया है। गोपी वह शख्स हैं, जिन्होंने ऋषि के साथ एक चादर मैली सी में पहली बार काम किया था।उन्होंने बताया कि बाद में ऋषि कपूर के साथएक बार और काम करने का मौकामिला था, वह फिल्म 'पहला पहला प्यार' के सैट पर बैठे हुए थे कि ॠषि कपूर वहां आ गए। उन्होंने मुझे देखते ही कहा कि हमने `एक चादर मैली सी' में काम किया है। मैं यह देखकर हैरान था कि इतने बड़े स्टार को याद है। मुझे आज जब उनके निधन के बारे में पता चला तो बहुत दुख हुआ। उनके चले होने से फिल्म जगत को कमी रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काम कर चुके अमलोह के गोपी भल्ला। Full Article
& बेटी रिद्धिमा को है ऋषि कपूर को आखिरी बार गुड बाय न कह पाने का अफसोस, भावुक होकर लिखा, 'वापस आ जाओ ना' By Published On :: Fri, 01 May 2020 11:50:24 GMT बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबहमुंबईमें आखिरी सांसे ली हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं जिसके चलते वो उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाईं। रिद्धिमा ने हाल ही में पिता के साथ बिताए कुछ पलों को शेयर करते हुए उन्हें आखिरी अलविदा ना कह पाने का अफसोस जताया है।रिद्धिमा कपूर ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टग्राम अकाउंटसे कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो लिखती हैं, ‘काश में आपकोगुड बाय कह पाती पापा’। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा,‘मुझे अभी से आपकी याद आ रही है वापस आ जाइए ना’। तस्वीर में रिद्धिमा अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं।रिद्धिमा कपूर की इंस्टा स्टोरी।पिता ऋषि कपूर के साथ रिद्धिमा कपूर।रिद्धिमा कपूर की शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई है जिसके बाद से ही वो दिल्ली में रह रही हैं। लॉकडाउन की वजह से उन्हें चार्टेड प्लेन में आने की परमिशन नहीं मिल सकी जिसके बाद वो कार से मुंबई आई हैं। उन्होंने रास्ते की भी एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां, मुंबई की तरफ’।दिल्ली से मुंबई के रास्ते से रिद्धिमा ने शेयर की स्टोरी।ऋषि कपूर रिद्धिमा से बेहद करीब थे। दोनों रोजाना एक दूसरे से बात किया करते थे। ऋषि के गुजर जाने पर बेटी ने शोक जताते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा,'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और करती रहूंगी। मेरे सबसे बहादुर योद्धा। मैं हर रोज आपको याद करुंगी। आपके साथ फेस टाइम में रोज बात करना याद करुंगी। काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए आपके पास होती। दोबारा मिलने तक के लिए गुड बाय पापा'। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Daughter Riddhima has regretted not being able to say goodbye to Rishi Kapoor for the last time, sentimentaly says, 'Come back na' Full Article
& ऋषि कपूर के आखिरी पलों के वीडियो वायरल करने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, लिखा-'आगे होने की दौड़ में मानवता न खोएं' By Published On :: Fri, 01 May 2020 12:43:37 GMT 67 साल के ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते 30 अप्रैल को निधन हो गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशानघाट पर कर दिया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में ऋषि कपूर एक मेडिकल स्टाफ मेंबर के साथ नजर आ रहे थे। वहीं एक और वीडियो में ऋषि को इलाज के समय कितनी दिक्कत हो रही थी, इसकी भी झलक देखने को मिली। अर्जुन कपूर को यह वायरल वीडियो रास नहीं आए और उन्होंने ऐसा करने वालों को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।अर्जुन की इंस्टाग्राम स्टोरीअर्जुन ने दी नसीहत: अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, कई बार कुछ चीजें पहले पोस्ट करने की होड़ के बजाए न पोस्ट करने का फैसला ज्यादा सही होता है। तस्वीरों में वो पॉवर होता है जिसे हम लंबे समय तक याद रखते हैं। कभी-कभी मानवता, सहानुभूति आगे होने की दौड़ में होने वाली धूर्तता से कहीं अधिक होनी चाहिए, बस कभी-कभी।कुशाल टंडन ने भी जताई आपत्ति: टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने भी ट्विटर पर लिखा, सोशल मीडिया फॉरवर्ड मेरे पास आया जिसमें वार्ड ब्वॉय या कोई और अस्पताल में बेड पर लेटे ऋषि कपूर के साथ वीडियो बना रहा था। मैंने उसे देखा। यह उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है। अगर आपके पास ऐसा कोई वीडियो आए तो उसे फॉरवर्ड करने के बजाए डिलीट करें। मैंने कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Arjun Kapoor posts cryptic note as Rishi Kapoor’s video from hospital shared online Full Article
& शाहरुख खान ने कहा, ऋषि कपूर का सिर पर हाथ फेरना बहुत मिस करूंगा, उनके आशीर्वाद से ही मैं आज यहां हूं' By Published On :: Fri, 01 May 2020 12:53:52 GMT ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई में ल्यूकेमिया के चलते निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उनके निधन से बॉलीवुड गमगीन है। उन्हें याद कर सेलेब्स कई इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि को याद करते हुए एक भावुक मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शाहरुख ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे। इसके अलावा ओम शांति ओम और जब तक है जान में दोनों साथ दिखे थे।शाहरुख ने ऋषि के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक युवा के तौर पर जब मैं फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रहा था तो मैं इस बात को लेकर काफी इनसिक्योर था कि मैं दिखता कैसा हूं और मेरे अंदर इतना टैलेंट है भी या नहीं। तब मेरे अंदर नाकामयाब होने का डर नहीं था क्योंकि तब मैंने सबसे बेहतरीन एक्टर के साथ काम किया था और वो थे-ऋषि साहब।शूटिंग के पहले दिन वह मेरे साथ पैक-अप के बाद बैठे, अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ उन्होंने मुझे कहा-यार तुझमें एनर्जी बहुत है। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मैं एक्टर बन गया हूं।कुछ महीनों पहले मैं उनसे मिला और मैंने उन्हें उस फिल्म में स्वीकार करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उन्होंने उस दौरान किस तरह मेरा हौसला बढ़ाया था। यह खासियत कुछ ही लोगों में होती है कि वह दूसरों की कामयाबी पर खुश हो पाएं। मैं उन्हें कई चीजों के लिए मिस करूंगा लेकिन उनकी सबसे ज्यादा एक चीज याद आएगी और वो है हर बार मिलने पर उनका मेरे सिर पर हाथ फेरना। उस एहसास को मैं हमेशा आशीर्वाद समझकर अपने दिल में बसाकर रखूंगा, मैं जो हूं उसी वजह से हूं। आपको मिस करूंगा सर, प्यार, सम्मान और आदर हमेशा।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shah Rukh Khan remembers Rishi Kapoor’s gentle pat on his head Full Article
& कपूर फैमिली की 4 पीढ़ियों का इलाज करने वाले 92 साल के डॉक्टर ओपी कपूर बोले- पैरी पौना तो ऋषि ही करते थे By Published On :: Fri, 01 May 2020 14:09:23 GMT लंबे समय तक राेमांटिक औरसदाबहार अदाकार रहे ऋषि कपूर अब नहीं रहे। वे 67 साल के थे। बेबाक और जिंदादिल ऋषि दाे साल से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ऋषि को 2018 में कैंसर पीड़ित होने का पता चला था। उन्होंने एक साल तक न्यूयाॅर्क में उसी अस्पताल में इलाज कराया था, जहां उनकी बहन ऋतु का इलाज हुआ था।कपूर फैमिली की 4 पीढ़ियों का इलाज करते आए डॉक्टर ओपी कपूर ने भास्कर से बातचीत में कपूर परिवार के बारे में कई बातें शेयर कीं।पैरी पौना तो ऋषिही करते थेबकौलओपी कपूर -‘मैंने कपूर खानदान में तीन पीढ़ियों की मौतें देख ली हैं। मैं 92 साल की उम्र में यह देखने के लिए जिंदा ही क्यों हूं? 5 साल पहले जब ऋषिलिवर की रिपोर्ट्स लेकर आए तो बहुत डरे हुए थे। कहने लगे- अंकल! डॉक्टर बोल रहा है कि लिवर खत्म है। मैं उन्हें ठाणे ले गया। वहां लिवर टेस्टिंग की एडवांस टेक्नोलॉजी थी। टेस्ट हुए, पर ऐसी कोई बात नहीं थी। ऋषि खुश हुए और मुझे जोर से झप्पी डाल ली। मैंने कहा- ऋषिकम पिया करो, कम खाओ, फैट कम करो। पर, पीना और पंजाबी खाना कपूर खानदान की कमजोरी रही है। ऋषितो हद थे। हालांकि, राजकपूर और शम्मी भी ऐसे ही थे। इन्हें आलू परांठे, गोभी परांठे, बटर चिकन, तंदूरी चिकन, शराब चाहिए ही। ऋषि रेगुलर जिम जाते थे, तब भी...।ऋषिहमेशा अच्छे व्यवहार के लिए याद रहेंगे। कपूर खानदान में इस वक्त सिर्फ ऋषिथे, जो सबसे ज्यादा वेल बिहेव्ड थे। वे जब भी मिलते, झुककर पैरी पौना (चरण स्पर्श) बोलते। कई साल पहले उन्हें अपनी कुछ रिपोर्ट्स दिखानी थी तो मैंने उन्हें रॉयल वेलिंग्टन स्पोर्ट्स क्लब बुलाया। मैं मीटिंग में था, ऋषिधड़ाक से अंदर आकर पैर छूकर जोर से बोले- पैरी पौना अंकल...। वहां सब हैरान रह गए। आजकल के लोग तो बस थोड़ी सी कमर झुका देते हैं। पैरी पौना तो बस ऋषिही करते थे। ऋषिराजकपूर को सर बोलते थे। मैंने कभी पापा कहते नहीं सुना।मैंने पृथ्वीराज कपूर का भी इलाज किया है। जब पृथ्वीराज को बताया कि कैंसर है, तो उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। पूछने लगे- मर जाऊंगा मैं? मैंने कहा- अभी नहीं। फिर कहने लगे- मेरी वजह से कोई प्रोड्यूसर नहीं मरना चाहिए। तब वे 17 फिल्में कर रहे थे। एक-एक कर सारी फिल्में पूरी कीं। उनके बाद ऋतु कैंसर की वजह से दुनिया छोड़ गईं। अब ऋषि को भी यही बीमारी निगल गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रणबीर कपूर, ओपी कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर Full Article
& ब्यूटी क्वीन श्रीदेवी से ली प्रेरणा और माइनस डिग्री में रानी चटर्जी ने शूट किया 'मस्तराम' का एक सीन! By Published On :: Sat, 02 May 2020 02:23:00 GMT ऐसा माना जाता है कि एक्टर्स की लाइफ ग्लैमरस और लग्जरियस होती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। इसके लिए आपके पसंदीदा एक्टर्स को कई बार खुद को साबित करना पड़ता है और अपने बेसिक एक्टिंग स्किल्स से ऊपर और परे भी जाना पड़ता है। ऐसी ही एक स्थिति फिल्म चांदनी में देखने को मिली थी, जब ब्यूटी क्वीन श्रीदेवी ने सिल्क साड़ी पहनकर बर्फीली वादियों में डांस किया था।अभी हाल ही में ऐसी ही एक एक्स्ट्रीम सीन की शूटिंग वेब सीरीज मस्तराम के लिए सेंसेशनल रानी चटर्जी ने किया। उन्होंने -5 डिग्री सेल्सियस में लहंगा/चनिया-चोली पहनकर एक सीन को शूट किया।मस्तराम - 80 के दशक में हिन्दी के उन बेहतरीन लेखकों में शुमार थे, जो अपनी मसालेदार कहानियों से रियल लाइफ के रंगीनियत को दिखाते थे। उनकी कहानियां मर्दों से लेकर ग्रैजुएट कर रहे लड़कों के बीच काफी फेमस थीं।पहले एपिसोड की विशेषता और उसकी शूटिंग से जुड़े किस्से को रानी चटर्जी ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हम मनाली में शूट कर रहे थे और मेरा कैरेक्टर मनेर से जुड़ा था, जिसके लिए मुझे चनिया चोली पहनना जरूरी था। हालांकि, इतनी ठंड में ऐसे कपड़े पहनकर शूटिंग करना काफी मुश्किल था। तभी हमारे डायरेक्टर चांदनी फिल्म में श्रीदेवी के उस सीन के बारे में बताने लगे, जब उन्होंने बर्फीली वादियों में साड़ी पहनकर शूट किया था। चूकि, मैं हमेशा से ही श्रीदेवी जी की फैन रही हूं, ऐसे में मैंने इस सीन को शिद्दत से करने का निर्णय लिया। हालांकि, मैं ठंड से कांप रही थी, फिर भी मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की।बता दें कि इस सीरीज में अंशुमान झा, तारा अलिशा बेरी, आकाश दबाड़े, रानी चटर्जी, जगत रावत, केनिशा अवस्थी, गरिमा जैन, इशा छाबड़ा और आभा पॉल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rani Chatterjee shot a scene of 'Mastram' in inspiration and minus degrees from beauty queen Sridevi! Full Article
& आज सीता नवमी के दिन खत्म हो रही लव-कुश वाली 'उत्तर रामायण', दूरदर्शन ने 14 दिन में 44 एपिसोड दिखाए By Published On :: Sat, 02 May 2020 06:32:59 GMT रामानंद सागर के सीरियल 'उत्तर रामायण' का आखिरी एपिसोड आज (शनिवार) रात टेलीकास्ट होगा। दिलचस्प संयोग यह है कि आज माता सीता की जयंती यानी सीता नवमी भी है और रामायण की कथा के अनुसार, उत्तर रामायण की समाप्ति सीता के धरती में समाने के बाद होती है। आखिरी एपिसोड की जानकारी देते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर पर लिखा है, " दिलचस्प है कि रामायण/उत्तर रामायण का मैराथन ब्रॉडकास्ट आज रात बंद हो जाएगा, जबकि देश सीता नवमी मना रहा है।"14 दिन में खत्म 44 एपिसोड का शो'उत्तर रामायण' का पुनः प्रसारण 19 अप्रैल से दूरदर्शन पर किया गया था और 2 मई तक सिर्फ 14 दिन में इसे पूरा कर दिया गया। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, स्वप्निल जोशी और मयुरेश क्षेत्रमदे स्टारर इस पौराणिक शो के 44 एपिसोड बनाए गए थे। 1988-89 में इसका ओरिजिनल टेलीकास्ट 44 सप्ताह (हर रविवार) तक हुआ था। 2020 में इसे 10 मई (22 दिन) तक पुनः प्रसारित करने की प्लानिंग थी। लेकिन हर दिन प्रसारण के समय को बढ़ाकर इसे 14 दिन में खत्म कर दिया गया। आखिरी के तीन दिन सीरियल हर दिन दो घंटे दिखाया गया।शो ने बनाया दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड'उत्तर रामायण' के पुनः प्रसारण ने 'रामायण' की तुलना में ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी। यही वजह है कि यह एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बना। 16 अप्रैल को इस सीरियल के दर्शकों की संख्या 77 मिलियन यानी 7.7 करोड़ से भी ज्यादा थी। जानकारी देते हुए दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा था, "विश्व रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।"गौरतलब है कि 'उत्तर रामायण' ने इंटरनेशनल शोज 'गेम ऑफ थ्रोंस' (एक दिन में 17.4 मिलियन व्यूअर्स) और 'बिग बैंग थ्योरी' (एक दिन में 18 मिलियन से ज्यादा व्यूअर्स) को अपने से बहुत पीछे छोड़ दिया है।रामायण ने भी बनाया था रिकॉर्ड'उत्तर रामायण' से पहले इसी सीरियल के पहले भाग 'रामायण' का प्रसारण 28 मार्च से 18 अप्रैल (22 दिन) तक हुआ था। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी स्टारर यह शो पिछले 5 सालों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। इस साल के 13वें सप्ताह में इसकी व्यूअरशिप 556 मिलियन रही थी, जो पिछले पांच साल में किसी भी शो के लिए सबसे ज्यादा थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After Creating World Record Uttar Ramayan Last Episode Will Be Telecast On Saturday Night Full Article
& जैकलीन ने सलमान खान की तस्वीर शेयर करके जमकर की तारीफ, बोलीं- 'ये हर दिन के लिए शुक्रगुजार हैं' By Published On :: Sat, 02 May 2020 07:16:22 GMT लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही हैं। कुछ दिनों तक इस बात को सीक्रेट रखने के बाद दोनों ने एक दूसरे की तस्वीर शेयर करते हुए साथ होने की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। जैकलीन ने हाल ही में सलमान के फैंस को तोहफा देते हुए उनकी इंटेंस लुक में तस्वीर शेयर की है जिसमें वो वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं।'मिसेज सीरियल किलर' एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, 'तोहफा या बहुत ज्यादा मेहनती। मुझे लगता है ये हर दिन के लिए शुक्रगुजार हैं और भगवान ने जो इन्हें जगह दी है उसकी इज्जत करते हैं। सलमान खान के सभी फैंस के लिए, अभी बहुत कुछ आने वाला है। जुड़े रहिए और सुरक्षित रहिए। लॉकडाउन, प्यार करोना'।जैकलीन से पहले सलमान खान ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस वर्कआउट करते हुए उनकी चुपके से तस्वीर ले रही हैं। इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'जैकी चोरी चोरी चुपके चुपके तस्वीर लेते हुए पकड़ा गई हैं। उन्होंने इसके बाद एक और ली है जो ये खुद शेयर करेंगी'।##फार्म हाउस में दोस्तों के साथ फंसे हैं सलमानसलमान-जैकलीन लॉकडाउन के कुछ दिन पहले ही पनवेल के फार्म हाउस पहुंचे थे मगर अचानक लॉकडाउन हो जाने से दोनों वापस अपने घर नहीं जा पाए हैं। दोनों के अलावा वहां अर्पिता का परिवार और सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jacqueline shared Salman Khan's photo and praised it, saying - 'Thank you for every day' Full Article
& कोरोना से उबर चुके 'फॉरेस्ट गंप' एक्टर टॉम हैंक्स ने डोनेट किया प्लाज्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो By Published On :: Sat, 02 May 2020 10:20:40 GMT ऑस्कर विजेता एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोनावारयस से पूरी तरह उबर चुके हैं। यहां तक की दोनों ने स्वस्थ्य होकर टीवी पर वापसी कर ली है। टॉम ने बुधवार को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाला प्लाज्मा डोनेट किया। एक्टर ने इस बात की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने अपने प्लाजमा का एक फोटो भी शेयर किया है।टॉम ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर लिखा- 'पिछले हफ्ते का प्लाज्मा बैग, पेपरवर्क के बाद यह नींद लेने जितना आसान था'। टॉम और रीटा की कोरोना रिपोर्ट मार्च में पॉजिटिव आई थी। एक्टर ऑस्ट्रेलिया में एल्विस प्रिस्ले की बायोपिक की शूटिंग करने पहुंचे थे। कपल ने अपने संक्रमित होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर ही दी थी। इसके बाद क्वारैंटाइन में रहे सेलेब्स अपने ऑफीशियल हैंडल्स पर हेल्थ अपडेट देते रहे हैं। टॉम ने साल 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ में भी मुख्य किरदार निभाया था। आमिर खान टॉम की इसी फिल्म की हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ के नाम से बना रहे हैं।टीवी पर लौटे दोनों स्टार्सटॉम ने बीमारी के कारण ब्रैक लेने के बाद पहली बार टीवी शो होस्ट किया था। उन्होंने मशहूर सटर्डे नाइट लाइव शो होस्ट किया। हालांकि महामारी के कारण यह शो बिना लाइव ऑडियंस के शूट किया गया था। वहीं, रीटा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभव साझा किए थे। रीटा के मुताबिक उन्हें और टॉम को अब तक यह नहीं पता कि, दोनों कोरोनावायरस का कैसे हो गए। हालांकि आइसोलेशन से जाने से पहले कपल ने पांच दिन ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में बिताए। फिलहाल दोनों कोरोना से उबर चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर सामने आ रहे हैं।क्या होता है प्लाज्मा?खून में मुख्यत चार चीजें होती हैं। रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा। यह प्लाज्मा खून का तरल हिस्सा होता है, जिसके जरिए एंटीबॉडी शरीर में भ्रमण करते हैं। यह एंटीबॉडी संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति के खून में मिलकर रोग से लड़ने में मदद करती है। हालांकि इस थैरेपी से कोरोना के मरीज ठीक होने के पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन स्वाइन फ्लू जैसे संक्रमण में इसका सफल प्रयोग हो चुका है।क्या है यह थैरिपी?कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए लोगों के खून में एंटीबॉडीज बन जाती हैं, जो उसे संक्रमण को मात देने में मदद करती हैं। प्लाज्मा थैरेपी में यही एंटीबॉडीज, प्लाज्मा डोनर यानी संक्रमण को मात दे चुके व्यक्ति के खून से निकालकर संक्रमित व्यक्ति के शरीर में डाला जाता है। डोनर और संक्रमित का ब्लड ग्रुप एक होना चाहिए। प्लाज्मा चढ़ाने का काम विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Forest Gump' actor Tom Hanks, who has recovered from Corona, donated plasma, shared the photo on social media Full Article
& पत्नी नीतू ने ऋषि कपूर को कहा फाइनल गुडबाय, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी कहानी का अंत हुआ' By Published On :: Sat, 02 May 2020 12:12:06 GMT ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू ने उन्हें याद करते हुए फाइनल गुडबाय कहा है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर ऋषि की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह हाथों में व्हिस्की का ग्लास थामे मुस्कुराते दिख रहे हैं। नीतू ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हमारी कहानी का अंत हुआ'।पहली भी लिखी थी भावुक पोस्ट: इससे पहले 30 अप्रैल को नीतू ने ऋषि के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। नीतू ने कहा था, 'वे दुनियाभर के अपने फैन्स से बरसते रहे प्यार को लेकर बेहद आभारी रहे। उनके निधन के बाद सभी फैन्स इस बात को समझेंगे कि ऋषि चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किए जाए, ना कि आंसुओं के साथ।'बेटी को भी सता रही याद: दूसरी तरफ बेटी रिद्धिमा को अपने पिता की बहुत याद आरही है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'पापा मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं, प्लीज वापस आ जाओ न।' रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं और ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय तक वह मुंबई नहीं पहुंच सकी थीं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते उन्हें चार्टर प्लेन से आने की अनुमति न मिलने की वजह से बाय रोड दिल्ली से मुंबई के लिए निकली थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Neetu Kapoor says final goodbye to Rishi Kapoor in one last post, says it’s ‘the end of our story’. Full Article
& ऋषि कपूर के निधन के बाद बंद नहीं होगी उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन', फिल्म पूरी करके रिलीज करेंगे मेकर्स By Published On :: Sat, 02 May 2020 14:12:18 GMT वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। लंबे समय तक अपना इलाज अमेरिका में करवाने के बाद वह पिछले साल मुंबई लौट आए थे। इस बीच तबियत में कुछ सुधार होने के बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की इच्छा जताई थी और दो फिल्में भी साइन की थीं जिनके नाम-'शर्माजी नमकीन' और 'इंटर्न' हैं।'इंटर्न' की तो शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी लेकिन 'शर्माजी नमकीन' पिछले साल दिसंबर में फ्लोर पर जा चुकी थी।मेन लीड में दिखेंगे ऋषि:'शर्माजी नमकीन' ऋषि की आखिरी फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में वह मेन लीड में नजर आएंगे। उनके निधन से यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। दरअसल, ऋषि अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर चुके थे। बस कुछ दिनों की शूटिंग ही बाकी थी। ऐसे में निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि फिल्म को पूरा कर इसे रिलीज किया जाए। दोनों इस बात पर सोच-विचार कर रहे हैं कि आखिर बचे हुए हिस्से की शूटिंग कैसे पूरी की जाए ताकि फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सके।जूही होंगी ऋषि की हीरोइन: इस फिल्म में ऋषि के अपोजिट जूही चावला काम कर रही थीं। पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू होने के समय जूही ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें ऋषि सहित बाकी कलाकार स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में हिस्सा लेते नजर आ रहे थे। शर्माजी नमकीन के निर्देशक हितेश भाटिया हैं जिनकी ये पहली फिल्म है।वहीं एक्सल एंटरटेनमेंट के साथ हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे भी फिल्म के निर्माता हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rishi Kapoor had shot major portion of last film Sharmaji Namkeen with Juhi Chawla, to be released post completion Full Article