&

भद्रकाली मंदिर के पुजारी का पोता पॉजीटिव, पूरा मंदिर क्वारेंटाइन 

भद्रकाली मंदिर के पुजारी के 26 वर्षीय पोते की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इससे पूरे मंदिर को ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

मंदिर में रहने वाले 8 लोग क्वारेंटाइन में
पुजारी का परिवार एलिसब्रिज के पास महालक्ष्मी मंदिर में रहता है। इस मंदिर के 8 लोगों को 20 मई तक क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मंदिर के बाहर प्रतिबंधित इलाके का बोर्ड भी लगा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महालक्ष्मी मंदिर




&

दीपिका को सता रही इरफान की याद, 'पीकू' के सेट का वीडियो शेयर कर लिखा- वापस आ जाओ

मुंबई. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को दिवंगत अभिनेता इरफान खान की याद सता रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इरफान से वापस आने की भावुक अपील की है। वीडियो 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पीकू' के सेट का है, जिसमें दोनों लॉन टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, "प्लीज वापस आ जाओ इरफान खान।"

बतौर को-एक्टर दोनों की इकलौती फिल्म 'पीकू'
इरफान खान और दीपिका पादुकोण ने बतौर को-एक्टर सिर्फ शूजित सरकार की फिल्म 'पीकू' में काम किया था। शुक्रवार को इस फिल्म के 5 साल पूरे होने पर भी दीपिका ने इरफान के नाम भावुक संदेश साझा किया था। दीपिका ने सेट की एक फोटो शेयर इसी फिल्म के गीत 'लम्हें गुजर गए' से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

##

'पीकू' के अलावा दो अन्य फिल्मों से भी दोनों का कनेक्शन जुड़ा है। 2009 में आई इरफान खान स्टारर 'बिल्लू' में दीपिका का कैमियो था। जबकि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' (2015) में इरफान ने बतौर नैरेटर वॉयस ओवर दिया था।

10 दिन पहले हुआ इरफान खान का निधन
29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में 53 साल के इरफान खान का निधन हुआ। वे दो साल से न्यूरो इंडोक्राइन नाम के रेयर कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' उनके निधन से डेढ़ महीने पहले ही रिलीज हुई थी, जिसमें राधिका मदान और करीना कपूर की भी अहम भूमिका थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone Is Missing Irrfan Khan Terribly, Writes- Please Come Back




&

"हमें भी डर लगता है, पर हम फर्ज निभाएंगे, तो हजारों श्रमिक घर पहुंच पाएंगे"

मिलन मांजरावाला. इस शहर से अपने राज्यों के लिए जाने वाले श्रमिक सुरक्षित अपने गांव-शहर पहुंच जाएं, इसके लिए रेल्वे स्टेशन पर कई लोग अपनी ड्यूटी ईमानदार के साथ कर रहे हैं। इसमें कोई नेत्रहीन है, तो कोई दिव्यांग। यहां तक कि 3 गर्भवती महिलाओं ने अपना मातृत्व अवकाश को त्यागकर फर्ज निभाना ठीक समझा।


फ्रंट वारियर्स के बारे में
भास्कर ने ऐसे ही फ्रंट वारियर्स के बारे में जाना और उनसे बात की। सूरत के स्टेशन मास्टर सीएम खटिक ने बताया कि लोगों को अपने गांव-शहर पहुंचाने के लिए हमारा मेंटेनेंस, सिगनल, ट्रेफिक, सुरक्षा, साफ-सफाई विभाग अपने ड्यूटी निभा रहा है। कई कर्मचारियों में यह डर है कि उन्हें भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है। इसके बाद भी वे फर्ज निभा रहे हैँ। वास्तव में यही फ्रंट वारियर्स हैं।


6 महीने की गर्भवती पति-सास के साथ काम कर रही है
रेल्वे स्टेशन में साफ-सफाई करने वाली पारुल काछी को 6 महीने का गर्भ है, अपनी मेटरनिटी लीव को त्याग कर वह ड्यूटी कर रही है। वह बताती हैं कि मैं यदि रेल्वे स्टेशन की साफ-सफाई नहीं रखूंगी, तो कोरोना यहां भी आ जाएगा। फिर श्रमिक भाई अपने गांव-शहर नहीं जा पाएंगे। मेरी मदद के लिए मेरे पति और सास आते हैं। मैं झाडू लगाती हूं, तो पति कचरा उठाते हैं। मेरी सास समय-समय पर हमारे लिए भोजन-दवाई लाती हैं। रेल्वे अधिकारी ने बताया कि पारुल को अवकाश मिल रहा है, पर वे अवकाश नहीं लेती।


नेत्रहीन होने से लोगों से टकराता हूं, तो संक्रमण का डर लगता है
वीरेंद्र भाई नेत्रहीन हैं। इसके बाद भी वे अपने घर से रेल्वे स्टेशन तक पहुंच जाते हैं। वे बताते हैं कि कई बार चलते-चलते लोगों से टकरा जाता हूं, तो कोरोना के संक्रमण का डर लगता है। मास्क-सेनेटाइजर से खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करता हूं। स्टेशन में जब लोग अपने गांव-शहर जाते हैं, तो उनकी खुशी देख तो नहीं सकता, पर जब सब मिलकर जय जगन्नाथ का नारा लगाते हैं, तो नारा सुनकर खुशी होती है।


चल नहीं सकता, पर कभी लेट नहीं हुआ
स्टेशन में ट्रेनों की जानकारी देने वाले पोलियाग्रस्त विकास वणवी चल नहीं सकते। इसके बाद भी वे टाइम से ड्यूटी पर पहुंच जाते हैं, कभी लेट नहीं हुए। विकास बताते हैं कि अपने राज्य जाने वाले मजदूरों की हमें आवश्यकता है। इसलिए मैं समय पर आकर लोगों को ट्रेनों के बारे में जानकारी देता हूं।


दोनों जीआरपी गर्भवती होने के बाद भी ड्यूटी पर
सूरत रेल्वे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए जीआरपी को तैनात किया गया है। जीआरपी में तैनात दो महिला कांस्टेबल अर्पणा और दर्शना गर्भवती हैं। उसके बाद भी वे दोनों ड्यूटी पर हाजिर हैं। वे बताती हैं कि इन हालात में हमारे श्रमिक भाई सुरक्षित अपने गांव-शहर पहुंच जाएं, यही काफी है। इस समय देश को हमारी जरूरत है। इसके बाद भी यहां हमारी देखभाल के लिए पूरा स्टॉफ है। वे हमारा पूरा खयाल रखते हैँ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सफाईकर्मी पारुल ने मातृत्व अवकाश त्याग कर पति-सास के साथ काम कर रही हैं।




&

'लाइफ इन अ मेट्रो' के सीक्वल को लेकर एक्साइटेड थे इरफान खान, दोस्त अनुराग बसु बोले- यह उन्हीं का आइडिया था

फिल्ममेकर अनुराग बसु की मानें तो इरफान खान 'लाइफ इन अ मेट्रो'(2007) के सीक्वल को लेकर एक्साइटेड थे। उनके मुताबिक, फिल्म का सीक्वल बनाने का आइडिया भी उन्हें इरफान ने ही दिया था। बसु ने एक इंटरव्यू में दिवंगत इरफान और अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए इरफान अनुराग बसु के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे।

'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता का रोल ऑफर किया था
मुंबई मिरर से बातचीत में बसु ने कहा, "मैंने उन्हें (इरफान को) 'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर के दुर्घटनाग्रस्त अडॉप्टिव पिता की भूमिका के लिए अप्रोच किया था। तब वे दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे और 'जग्गा जासूस' की तारीखें फाइनल हो चुकी थीं। इसलिए हम उस प्रोजेक्ट पर साथ काम नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था- चल 'मेट्रो' का सीक्वल बनाते हैं।"

अनुराग बोले- मेट्रो 2 मुझे इरफान के साथ ही बनानी थी
अनुराग के मुताबिक, 'करीब-करीब सिंगल' के प्रमोशन के दौरान इरफान ने उन्हें 'मेट्रो' के सीक्वल के बारे में याद दिलाया था। यह कहते-कहते वे भावुक हो गए और गहरी सांस लेते हुए बोले, "मेट्रो 2 तो मुझे इरफान के साथ ही करनी थी।" जब उनसे पूछा गया कि क्या अब यह कभी बन पाएगी तो उन्होंने कहा- मैं नहीं जानता...मैं वाकई कुछ भी नहीं जानता।"

'गैंगस्टर' में कास्ट न करने पर नाराज हो गए थे इरफान
बसु के निर्देशन में इरफान ने 90 के दशक में 'स्टार बेस्टसेलर्स' जैसे शो किए थे। टीवी पर लंबी पारी खेलने के बावजूद जब बसु ने इरफान को अपनी फिल्म 'गैंगस्टर' में कास्ट नहीं किया तो वे उनसे कुछ नाराज हो गए थे। बसु बताते हैं, "मैंने उनके लिए मेट्रो में एक रोल बनाया। इसमें उनकी लाइटर साइड दिखाई गई, जिससे मैं हमारे टीवी शोज से परिचित था।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुराग बसु की मानें तो इरफान खान उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर के पिता का रोल करने वाले थे।




&

मस्ती में जान्हवी कपूर ने बहन को किया जमकर परेशान, गुस्से में रोती नजर आईं खुशी 

लॉकडाउन के पहले ही खुशी कपूर लंदन से वापस आ चुकी हैं जिसके बाद से ही वो जान्हवी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। कुकिंग एक्सपैरिमेंट और मजेदार टिकटॉक वीडियोज के बाद अब जान्हवी ने बहन को परेशान करने के अलग अलग तरीके शेयर किए हैं।

जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मस्ती करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें जान्हवी कभी खुशी की सवारी करती दिख रही हैं तो कभी अजीब-अजीब आवाजें निकालते हुए उन्हें परेशान कर रही हैं। एक वीडियो में खुशी जान्हवी की मस्ती से परेशान होकर रोती हुईं भी दिख रही हैं।

इस पोस्ट के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- ‘अपनी बहन को परेशान कैसे करें 101। क्वारैंटीन एडीशन’। इससे पहले भी दोनों कई बार अपने मजेदार वीडियोज शेयर कर चुके हैं। खुशी कपूर लंदन में रहती हैं मगर लॉकडाउन से पहले उन्हें वापस बुला लिया गया है। दोनों आपस में बहुत क्लोज हैं। इनकी बेहतरीन केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janhvi Kapoor annoys her sister with differen tricks, khushi kapoor gets upset and start crying




&

रतन टाटा ने कहा फार्मेसी कंपनी 'जेनेरिक आधार' में नहीं खरीदी 50% हिस्सेदारी, छोटा सा इनवेस्टमेंट किया

दो दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने मुंबई स्थित 'जेनेरिक आधार' फार्मेसी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी के फाउंडर अर्जुन देशपांडे ने इस डील की पुष्टि की थी, लेकिन डील की कीमत बताने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब रतन टाटा ने ट्वीट करके पुष्टि की है कि उन्होंने कंपनी के 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं खरीदी है। बल्कि छोटा सा इनवेस्टमेंट किया है।

रतन टाटा का ट्वीट

कई स्टार्टअप में निवेश कर चुके रतन टाटा
पहले ऐसी खबर थी कि रतन टाटा ने इस कंपनी में निजी तौर पर निवेश किया है। ये टाटा ग्रुप से जुड़ा नहीं है। रतन टाटा ने पहले भी ऐसे कई स्टार्टअप में निवेश किया है, जिसमें ओला, पेटीएम, स्नैपडील, क्योरफिट, अर्बन लैडर, लेंसकार्ट और लाइब्रेट शामिल हैं।

रिटेलर्स को 20% तक मुनाफा
देशपांडे ने जेनेरिक आधार कंपनी की शुरुआत दो साल पहले की थी। तब वे महज 16 साल के थे। अब उनकी कंपनी हर साल 6 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का दावा करती है। ये स्टार्टअप यूनिक फार्मेसी-एग्रीगेटर बिजनेस मॉडल को फॉलो करता है। उसने मैन्युफैक्चरर्स को डायरेक्ट सोर्स बनाया है और रिटेल फार्मेसी तक जेनेरिक दवाओं को बेचती है। इससे रिटेल फार्मेस के 16-20 प्रतिशत मार्जिन बच जाता है, जो थोक व्याापरी कमाते हैं।

देशपांडे ने कहा, "एक साल के अंदर जेनेरिक आधार के तहत 1,000 छोटे फ्रेंचाइजी मेडिकल स्टोर खोलने की योजना है। ये महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली तक फैला हुआ है।"

कंपनी मुख्य रूप से डायबिटीज और हाइपरटेंशन की दवाओं की आपूर्ति करती है, लेकिन जल्द ही बाजार मूल्य से बहुत कम दरों पर कैंसर की दवाओं की पेशकश शुरू कर देगी। इसके लिए पालघर, अहमदाबाद, पांडिचेरी और नागपुर में चार डब्ल्यूएचओ-जीएमपी प्रमाणित निर्माताओं के साथ टाइअप है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक निर्माता से कैंसर की दवाओं की खरीद की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रतन टाटा के साथ 'जेनेरिक आधार' फार्मेसी कंपनी के फाउंडर अर्जुन देशपांडे।




&

शाहपुर से आई आवाज "पुलिस रोज परेशान करती है, आज उसे जिंदा जाने नहीं देना है"

पुलिस हमें रोज परेशान करती है। आज उसे हम जिंदा नहीं जाने देंगे। ऐसा कहते हुए शाहपुर के एक समूह ने शुक्रवार की शाम को पुलिस पर पत्थरबाजी की। पुलिस वहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए गई थी।


पूर्व नियोजित थी पत्थरबाजी
इस संबंध में शाहपुर पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। 2000 लोगों के खिलाफ शाहपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने की मशक्कत की जा रही है। बताया गया है कि पुलिस पर की गई पत्थरबाजी पूर्व नियोजित थी।


लोग बेरिकेडिंग तोड़ रहे हैं
शाहपुर में कोरोना पर नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग की गई है। लोग उसे तोड़कर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। अक्सर कार्पोरेशन के कर्मचारियों से विवाद होते रहते हैं। शुक्रवार की शाम को आरएएफ की टीम लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए निकली थी। तभी डोडियावाड नाके के पास एक समूह जमा हो गया। भीड़ में से यह आवाज आ रही थी कि पुलिस हमें रोज परेशान करती है, आज उसे जिंदा नहीं जाने देना है। उसे सबक सिखाकर ही रहेंगे। ऐसा कहते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे शाहपुर पीआई आर के अमीन, पीएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


हमले के बाद क्राइम ब्रांच और पेरामिलिट्री फोर्स पहुंची
पुलिस पर चारों ओर से पत्थरबाजी हो रही थी। सूचना मिलने पर जोन 2 की सभी पुलिस, क्राइम ब्रांच और पेरामिलिट्री फोर्स भी पहुंच गई। भीड़ को काबू में लाने के लिए 57 टीयर गैस और रबर बुलेट छोड़नी पड़ी। इससे भीड़ बिखर गई। भीड़ ने ऑटो रिक्शे के कांच और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर 17 लोगों को हिरासत में लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस शाहपुर के इलाके में गश्त करती हुई।




&

अब डीडी मध्य प्रदेश पर लगेंगी 10वीं और 12वीं की क्लासेस, 11 मई से 30 जून तक चलेगा टीवी पर 'क्लासरूम' कार्यक्रम

लॉकडाउन के चलते सभी राज्य अपने- अपने स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद कर रहे है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर क्लासेस शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल राज्य में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन से अनुबंध कर लिया है। यह 'क्लासरूम' दूरदर्शन पर सोमवार, 11 मई से शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी।

दो पालियों में होगी क्लासेस

दरअसल, राज्य में लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे छात्रों की पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आ रही है। इन्हीं सब को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के साथ अनुबंध कर यह पहल की है। जिसके बाद अब दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर सोमवार से शुक्रवार तक दो पालियों में दो घंटे तक कक्षाएं चलेगी। 10वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और 12वीं के छात्रों के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक 'क्लासरूम' चलेगा। इसमें एक घंटे का प्रसारण निशुल्क होगा और इसका खर्च विभाग करेगा।

18 लाख छात्रों को फायदा

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 'क्लासरूम' कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को भी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा होने से ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक छात्रों के सवालों पर समझा सकेंगे। दूरदर्शन के जरिए शुरू होने वाली क्लासेस से राज्य में 10वीं- 12वीं के करीब 18 लाख छात्रों को फायदा होगा। इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय आदि राज्य भी क्षेत्रीय दूरदर्शन पर बच्चों के लिए क्लासेस शुरू कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now DD Madhya Pradesh will start 10th and 12th classes, 'Classroom' program will be started on TV from May 11 to June 30




&

जोधपुर में 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए, पहली बार भीतरी शहर में एक भी नहीं मिला संक्रमित

शहर में शनिवार दोपहर 6 नए करोना संक्रमित मिले। यह पहला अवसर है, जब हॉट स्पॉट बन चुके भीतरी शहर से एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। आज मिले सभी 6 संक्रमित बाहरी शहर के हैं। इस तरह अब तक शहर में 857 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 339 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं।
आज मिले संक्रमितों में से तीन हनवंत बीजेएस कॉलोनी से हैं। जबकि एक-एक मधुबन, मेहलों की ढाणी व भदवासिया क्षेत्र से हैं। आजबड़ी राहत यह रही कि भीतरी शहर से कोई नया मामला सामने नहीं आया। लम्बे अरसे बाद यह पहला ऐसा दिन है, जब भीतरी शहर से कोई नया मामला नहीं मिला। शहर में अब तक मिले 857 संक्रमितों में सबसे अधिक मामले भीतरी शहर से है।

अब मेड़ती गेट में सर्वाधिक 83 पॉजिटिव केस
पहले विदेश से लौटे लोगों में कोरोना वायरस मिला तो उसके बाद नागौरी गेट, उदयमंदिर कोरोना पॉजिटिव केस के लगातार सामने आने से हॉट स्पाट बने। अब मेड़ती गेट शहर के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस देने वाला क्षेत्र बन गया है। वार्ड-44 के इस एरिया में अब तक 83 केस सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों में कोरोना का विस्फोट नागौरी गेट, नया तालाब और उदयमंदिर से शुरू हुआ था। परकोटे के किनारे बसे इन इलाकों की बसावट, तंग गलियां और छोटे मकानों में ज्यादा लोगों के एक साथ रहवास ने कोरोना संक्रमण को एक से दूसरे में पहुंचने का मौका दिया। यहां से कागा कागड़ी, अजय चौक, मेहरों का चौक, गुलाब सागर, उम्मेद चौक, फतेहसागर, घोड़ों का चौक, कबूतरों का चौक व जालप मोहल्ला तक में यह फैल चुका है। जब नागौरी गेट व उदयमंदिर आसन में तेजी से मामले बढ़ रहे थे, तब यही माना जा रहा था कि बाकी शहर में इतना असर नहीं है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इस संक्रमण ने भीतरी इलाकों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ठेठ जालप मोहल्ले व चांदी हॉल के बाद कोरोना वायरस खांडा फलसा, जूनी मंडी, सिटी पुलिस व सिवांची गेट थाना क्षेत्र तक पहुंच गया। उदयमंदिर से नई सड़क की ओर जाने वाली सड़क पर आगे बढ़ा तो बम्बा, मेड़ती गेट, घंटाघर, नई सड़क, पुराने स्टेडियम, सोजती गेट, मकराना मोहल्ला, नया बास, लखारा बाजार, सोनारों का बास, कबूतरों का चौक जैसे अंदरुनी इलाकों में अब असर दिखा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमो फोटो




&

वीएफएक्स की मदद से पूरी की जाएगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन', सिर्फ चार दिन की शूटिंग थी बाकी

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। लंबे समय तक अपना इलाज अमेरिका में करवाने के बाद वह पिछले साल मुंबई लौट आए थे। वह फिल्मों में 'शर्माजी नमकीन' के जरिए वापसी करने वाले थे जो कि पिछले साल दिसंबर में फ्लोर पर जा चुकी थी। इस फिल्म में वह मेन लीड में नजर आएंगे। उनके निधन से यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली जाएगी लेकिन पिछले दिनों ही यह साफ कर दिया था कि ऐसा नहीं होगा।


वीएफएक्स की मदद लेंगे मेकर्स: दरअसल, ऋषि अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर चुके थे। बस कुछ दिनों की शूटिंग ही बाकी थी। ऐसे में निर्माता हनी त्रेहान ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म पूरी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि निर्देशक हितेश भाटिया और क्रू के पास बिना लीड एक्टर के फिल्म को पूरा करने की चुनौती है।ऐसे में हम एडवांस टेक्नोलॉजी,वीएफएक्स और कुछ स्पेशल टेक्निक के सहारे हम बिना क्वालिटी में कॉम्प्रोमाइज किए बगैर फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। हम इसे लेकर कुछ वीएफएक्स स्टूडियो से भी बातचीत कर रहे हैं कि आगे क्या और कैसे किया जा सकता है।


सिर्फ चार दिन की शूटिंग थी बाकी: त्रेहान ने आगे बताया, 'हमने जनवरी तक दिल्ली में फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर लिया था। सिर्फ चार दिनका शेड्यूल पेंडिंग था। ऋषिजी सिल्वर स्क्रीन के लीजेंड थे, ऐसे में यह फिल्म उन्हें समर्पित है और हम उनके चाहने वालों के लिए फिल्म को ज़रूर रिलीज करेंगे। मैं हमारे अन्य निर्माताओं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर को बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं जो हमें न सिर्फ आर्थिक बल्कि भावनात्मक सहयोग भी दे रहे हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Rishi Kapoor’s last film, Sharmaji Namkeen, will be completed using advanced VFX technology.




&

डीग-कुम्हेर उपखंड क्षेत्र से 14 दिन बाद कर्फ्यू हटाया, कोई नया मामला सामने नहीं आने पर प्रशासन ने लिया निर्णय 

(राहुल सिंह फौजदार)।भरतपुर जिले के कुम्हेर उपखंड क्षेत्र के लिए राहतभरी खबर है। यहां उपखंडक्षेत्र सहित तीन जगहों से कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने आदेश जारी कर नगरपालिका कुम्हेर, उपखण्ड क्षेत्र कुम्हेर एवं तहसील डीग की ग्राम पंचायत कासौट की राजस्व सीमा से कर्फ्यू (जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा) हटा दिया है। इस क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा-144 के अन्तर्गत जारी आदेश यथावत लागू रहेगा और पांच या उससे अधिक व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। आदेशों के तहत कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बंध में चिकित्सा विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी की पालना करनी होगी।

कुम्हेर में इसलिए लगाया था कर्फ्यू
कुम्हेर क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला, परंतु डीग क्षेत्र के कासौट गांव में एक महिला पॉजिटिव मिली थी। वह कुम्हेर सीएससी पर दिखाने आई थी, इसलिए कुम्हेर में भी कर्फ्यू लगाया गया था। महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद 14 दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया था. ताकि सैंपल लेकर और लोगों की जांच की जा सके। इन दिनों में कोई भी और पॉजिटिव नहीं मिलने पर यहां कर्फ्यू हटा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुम्हेर में 14 दिन कर्फ्यू जारी रहा। कोई नया मामला सामने नहीं आने पर कर्फ्यू शनिवार को हटा दिया गया।




&

'पीकू' के 5 और 'खुदा गवाह' के 28 साल पूरे, अमिताभ बच्चन ने किया श्रीदेवी और इरफान खान को याद

8 मई को अमिताभ बच्चन की दो फिल्मों 'खुदा गवाह' और 'पीकू' की रिलीज एनिवर्सरी थी। बिग बी ने देर रात एक पोस्ट साझा कर दोनों ही फिल्मों के उन आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने खासकर 'पीकू' के को-एक्टर इरफान खान और 'खुदा गवाह' की को-एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया। दोनों आर्टिस्ट का निधन क्रमशः 29 अप्रैल 2020 और 24 फरवरी 2018 को हुआ।

बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक उनका श्रीदेवी के साथ 'खुदा गवाह' का सीन है तो दूसरे में वे 'पीकू' के सीन में इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "आज 8 मई को 'खुदा गवाह' के 28 साल और 'पीकू' के 5 साल पूरे हुए। उन दोनों (श्रीदेवी और इरफान) की याद में, जो हमें छोड़ कर चले गए।"
'खुदा गवाह' के डायरेक्टर को भी किया याद
बिग बी ने दोनों फिल्मों से जुड़े लोगों को अपने ब्लॉग के जरिए भी श्रद्धांजलि दी है। श्रीदेवी और इरफान के अलावा उन्होंने 'खुदा गवाह' के डायरेक्टर मुकुल एस. आनंद को भी याद किया है, जिनका निधन 7 सितंबर 1997 को हुआ था। बिग बी ने लिखा है, "डायरेक्टर मुकुल एस. आनंद हमें बहुत पहले छोड़ गए थे। उनकी नजर का जादू...उनकी आंखें मैजिकल कैमरा लेंस थीं। यहां तक कि एक लंबे अंतराल के बाद भी उन्होंने जो फ्रेम शूट किए, वे असाधारण थे।"
'खुदा गवाह' और 'पीकू' अनुभव साझा किए
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में आगे 'खुदा गवाह' और 'पीकू' से जुड़े अनुभव भी साझा किए हैं। उन्होंने लिखा है, "खुदा गवाह अफगानिस्तान में शूट हुई थी और डिटेल समझाने के लिए एक किताब की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है कि किसी दिन इस पर बात करेंगे...और पीकू ...हर दिन इन्वेंटिंग और ऐड लिबिंग...वह बनाने में बिताया, जिसे लिखा या वर्णित नहीं किया गया। लेकिन महसूस किया।वह कर रहे थे, जो कोलकाता में पहले कभी नहीं किया था...सड़क पर साइकिलिंग।"
"खुदा गवाह...अविश्वसनीय अफगान आतिथ्य...सभी का असीम प्यार...देखभाल और दोस्ती का बंधन...यात्रा की कहानियां इमोशनल करने वाली हैं। इन सबको साथ रखने के लिए कुछ दिनों की जरूरत होगी। शायद किसी दिन।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan Remembers Irrfan Khan And Sridevi On The Release Anniversary Of Piku And Khuda Gawah




&

मौका मिले तो रावण का रोल निभाना चाहेंगे 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया बनना चाहती हैं कैकेई

80 के दशक के पौराणिक शो 'रामायण' का पुनः प्रसारण दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर किया जा रहा है। शो में अरुण गोविल राम, दीपिका चिखलिया सीता/लक्ष्मी और सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में नजर आ रहे हैं। लेकिन आज अगर कोई 'रामायण' पर बेस्ड सीरियल ऑफर करे तो दीपिका और सुनील दोनों ही बिल्कुल उलट किरदार करना चाहते हैं। सुनील की ख्वाहिश रावण तो दीपिका की इच्छा कैकेई का किरदार निभाने की है।

रावण बनना चाहेंगे सुनील लहरी
इन दिनों ट्विटर पर 'रामायण' के बिहाइंड द सीन किस्से सुना रहे सुनील लहरी ने एक वीडियो इंटरेक्शन में कहा, "मैं लक्ष्मण ही बनना चाहूंगा। लेकिन अगर मेरे पास यह ऑप्शन न हो तो मैं निश्चित तौर पर रावण बनना पसंद करूंगा। उसके पास परफॉर्म करने के लिए कई शेड्स हैं। एक अभिनेता के लिए इसमें कई तरह की वैराइटी है।"

कैकेई बनना चाहती हैं दीपिका
दीपिका ने बताया कि अगर मौका मिले तो वे कैकेई का किरदार निभाना चाहेंगी, जिसने राम को 14 साल के लिए वन भेजा था। वे कहती हैं, "हम अब बहुत बदल चुके हैं। एक्टर होने के नाते नेगेटिव किरदार निभाना बिल्कुल उलट है। अगर मुझे कोई रोल करना पड़ा तो मैं वह किरदार निभाने की कोशिश करूंगी, जहां मेरे पास एक डायमेंशन हो। जहां मैं खुद को क्रिएटिव इंसान के रूप में एक्सप्लोर कर सकूं।"

हालांकि, 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर की मानें तो लोग दीपिका को कैकेई के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, इस मामले में सुनील का अलग मत है। वे कहते हैं, "यह अभिनेता की क्वालिटी और विश्वास पर निर्भर करता है। अगर अभिनेता पावरफुल और टैलेंटेड है तो किसी भी भूमिका को निभा सकता है।"

सरोजनी नायडू में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका की अगली फिल्म 'सरोजनी नायडू' है, जिसमें में लीड किरदार निभाएंगी। यह फ्रीडम फाइटर सरोजनी नायडू की बायोपिक है। दीपिका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैं मर जाउंगी, तब मेरा काम सिर्फ 'रामायण' के लिए नहीं पहचाना जाना चाहिए, और भी कुछ होना चाहिए। मेरी कन्नड़ और बांग्ला फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। मुझे हिंदी सिनेमा में भी 'रामायण' के अलावा अच्छा काम करना चाहिए। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी संतुष्टि के लिए 'रामायण' की विरासत को जी सकूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan Actor Sunil Lahri Wishes To Play Raavan And Dipika Chikhlia would love to play Kaikeyi's role if given a chance




&

अजय देवगन ने शेयर की काजोल के साथ पुरानी तस्वीर, कहा-'ऐसा लगता है लॉकडाउन को 22 साल बीत चुके हैं'

अजय देवगन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक 22 साल पुरानीथ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे हैं। अजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ऐसा लगता है कि लॉकडाउन हुए 22 साल हो चुके हैं। अजय के इस मजाकिया कमेंट पर अब तक काजोल ने कोई कमेंट नहीं किया है।

शादी को हो चुके 21 साल: अजय ने लॉकडाउन की तुलना 22 सालों से इसलिए की है क्योंकि लगभग इतना ही वक्त उन्हें काजोल के साथ शादी किए हो चुका है। दोनों ने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी और इससे पहले तकरीबन एक साल तक डेटिंग की थी।अब दोनों युग और न्यासा नाम के दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।

शादी के वक्त 25 साल की थीं काजोल:काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। उस वक्त काजोल की उम्र 25 साल थी और उनका करियर पीक पर था। ऐसे में काजोल ने शादी का फैसला क्यों लिया? इसका जवाब उन्होंनेएक इंटरव्यू में दिया था। काजोल के मुताबिक, "मुझे काम करते हुए तकरीबन 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फिल्में आ रही थीं। मेरे पास सब कुछ था, पैसा, शोहरत और कामयाबी, पर खुद के लिए न वक्त था, न सुकून। एक बड़ा फैसला लेने का वही सही वक्त था। उस वक्त मैंने तय किया कि अब शादी करूंगी और साल में ज्यादा से ज्यादा एक फिल्म में एक्टिंग करूंगी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actor Ajay Devgn feels he’s in lockdown ever since he married Kajol




&

भाई इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू पर बोलीं सारा, 'यह अभी सपना है और इसे सच करना उनके हाथ में है'

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपने मजेदार टिकटॉक वीडियो के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। कम समय में ही उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। ऐसे में अब यह कयास लगने लगे हैं कि इब्राहिम जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। वह डेब्यू करेंगे या नहीं, इस बारे में उनकी बहन सारा अली खान ने एक इंटरव्यू कुछ बातें शेयर की हैं।


एक्टिंग में है दिलचस्पी: सारा ने एक इंटरव्यू में कहा, इब्राहिम अभी कॉलेज भी नहीं गए हैं इसलिए फ़िलहाल एक्टिंग दूर की बात है। वह इसमें इंट्रेस्टेड हैं और उनमें एक्टिंग का पैशन जाग चुका है। अगर उन्हें एक्टिंग करनी है तो वह पहले लॉस एंजेलिस में जाकर इसकी पढ़ाई करेंगे। इस पेशे में बहुत मेहनत लगती है और काफी तैयारी भी करनी पड़ती है। यह अभी सपना है और इसे सच करना उनके हाथ में है।

सैफ भी दे चुके संकेत: इससे पहले एक इंटरव्यू मेंसैफ अली खान ने इब्राहिम के बॉलीवुड पर कहा था, 'मुझे नहीं पता कि मैं उसे लॉन्च करुंगा या नहीं। मगर बॉलीवुड उसके लिए एक अच्छा करियर हो सकता हैं। वो काफी स्पोर्टी है और उसे जॉब करने से ज्यादाफिल्मों में काम करना पसंद आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sara Ali Khan on brother Ibrahim's Bollywood career: 'A dream right now, making it a reality is on him'




&

राज्य में रह रहे 10 लाख श्रमिक वापस अपने घर लौटना चाहते हैं, कुछ राज्य  इन्हें वापस बुलाने को तैयार नहीं

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण राज्य में फंसे प्रवासी श्रमिकों को कुछ राज्यों द्वारा वापस नहीं बुलाये जाने संबंधी रूख पर शनिवार को चिंता जताई।

कैबिनेट मंत्री बाला साहबथोराट ने आरोप लगाया कि कई राज्यों द्वारा प्रवासी श्रमिकों के बारे में मनमाने ढंग से फैसले लेने से स्थिति और खराब हो गई। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में वापस भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कई राज्य अपने लोगों को वापस बुलाने के इच्छुक नहीं है।
दूसरे राज्यों तक मजदूरों को भेजने के लिए 32 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं
मंत्री बाला साहबथोराट ने मांग कीहैकि केन्द्र को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और स्थिति बिगड़ने से पहले सभी राज्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लगभग 10 लाख ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं। ऐसे श्रमिकों को भेजने के लिए अब तक राज्य से 32 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।
ओडिशाऔर पश्चिम बंगाल के मजदूरों को कोई बुलाना नहीं चाह रहा
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा से कई श्रमिक ऐसे हैं जो अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं लेकिन ये राज्य उन्हें वापस बुलाने के लिए तैयार नहीं हैं। थोराट ने कहा, ‘‘शुरू में उत्तर प्रदेश ने अपने राज्य के लोगों को वापस बुलाने से इनकार किया था, लेकिन अब उन्होंने अपने फैसले में बदलाव किया है और हमने उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है।’’
बिहार ने भी रोका प्रवासी श्रमिकों का प्रवेश
मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले तक सहयोग कर रही बिहार सरकार ने अब प्रवासी श्रमिकों का प्रवेश रोक दिया है, जबकि कांग्रेस इन श्रमिकों का यात्रा खर्च भी वहन करने को तैयार थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाला साहब ने बताया कि दूसरे राज्यों तक मजदूरों को भेजने के लिए 32 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।




&

पीटीई टेस्ट में  धांधली के आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

ऑस्ट्रेलियन वीजा के लिए होने वाले पीटीई टेस्ट में धांधली के आरोप में गिरफ्तार मंदीप सेठी की जमानत अर्जी शनिवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी। सेठी ने एक महीने के लिए अंतरिम जमानत दिए जाने की मांग की थी। उसने जेल में कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा बताते हुए जमानत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया।

मंदीप समेत 6 लोगों के खिलाफ पिछले साल इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मंदीप के अलावा इस केस में सुखमंदर सिंह, अमित गिल, मंदीप सिंह मान, तरणदीप वालिया और गुरलाल सिंह आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जनवरी महीने में चार्जशीट फाइल कर दी थी। ये सभी आरोपी इस समय जेल में ही हैं।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को नोएडा स्थित पीअरसन इंडिया एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया कि एलांते मॉल में उनका एक सेंटर है जहां पीटीई टेस्ट करवाया जाता है। लेकिन उन्हें पता चला कि यहां टेस्ट में गड़बड़ी हो रही है। इसके बाद कंपनी ने सेंटर में लगे सीसीटीवी के रिकॉर्ड को चेक किया तो पता चला कि यहां असली कैंडिडेट की जगह किसी और को बिठाया जाता था जो उनकी जगह टेस्ट देता था। इस काम के लिए कैंडिडेट्स से लाखों रुपए वसूले जाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदीप के अलावा इस केस में सुखमंदर सिंह, अमित गिल, मंदीप सिंह मान, तरणदीप वालिया और गुरलाल सिंह आरोपी हैं,इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जनवरी महीने में चार्जशीट फाइल कर दी थी, ये सभी आरोपी इस समय जेल में ही हैं




&

 दिल्ली से डॉक्टर को लेकर भीलवाडा पहुंची मेडिकल फ्लाइट, जयपुर में हुई फ्यूलिंग

(शिवांग चतुर्वेदी)। दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार को एक मेडिकल फ्लाइट का संचालन हुआ। फ्लाइट में एक डॉक्टर को राजस्थान के भीलवाडा लाया गया। दरअसल दिल्ली निवासी डॉ फिरोज खान को डीजीसीए औरगृह मंत्रालय की विशेष अनुमति के बाद राजस्थान के भीलवाड़ालाया गया।

उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में ईंधन भरने (फ्यूलिंग) के लिए इसे जयपुर में लैंड कराया गया। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही एयपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट को अटेंड किया। जिसके बाद फ्लाइट में फ्यूल भरा गया और करीब 40 मिनट बाद फ्लाइट को भीलवाड़ाके लिए रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि देशभर में जारी लॉकडाउन में उड़ानों पर भी रोक लगी हुई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मार्च से हवाई सेवाओं का संचालन पूरी तरह से बंद कर रखा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन 22 मार्च से ही बंद कर दिया गया था, क्योंकि कोरोनावायरस के ज्यादातर केस अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के जरिए ही सामने आ रहे थे। ऐसे में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया। हालांकि इमरजेंसी उड़ानों को इजाजत दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaipur Airport/Coronavirus Outbreak Latest News Update; Emergency Medical Flight Reaches In Bhilwara From Delhi With Doctor




&

ज्येष्ठ महीना 8 मई से 5 जून तक, महाभारत के अनुसार इस महीने दिन में एक बार करना चाहिए भोजन

8 मई से ज्येष्ठ महीना शुरू हो गया है। जो कि 5 जून को पूर्णिमा के साथ खत्म होगा। इस महीने के आखिरी दिन साल का पहला चंद्रग्रहण भी रहेगा। ग्रंथों के अनुसार इस महीने में स्नान, तिल और जल दान के साथ ही एक समय भोजन करना चाहिए। इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के अनुसार जल और पेड़ पौधों की पूजा भी करनी चाहिए। ऋषि-मुनियों ने पर्यावरण की रक्षा को देखते हुए इस महीने के व्रत त्योहारों की व्यवस्था की गई थी।


कैसे पड़ा महीने का नाम ज्येष्ठ
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये साल का तीसरा महीना होता है। इस महीने का स्वामी मंगल होता है। इसके आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बनता है। इसलिए इस महीने को ज्येष्ठ कहा जाता है। प्राचीन काल गणना के अनुसार इस महीने में दिन बड़े होते हैं और इसे अन्य महीनों से बड़ा माना गया है। जिसे संस्कृत में ज्येष्ठ कहा जाता है। इसलिए इसका नाम ज्येष्ठ हुआ।

ज्येष्ठ माह में क्या करें और क्या नहीं?

  1. ग्रंथों के अनुसार इस महीने में दिन में सोने की मनाही है। शरीरिक परेशानी या अन्य समस्या हो तो एक मुहूर्त तक यानी करीब 48 मिनिटतक सो सकते हैं।
  2. सूर्योदय से पहले स्नानऔर पूरे महीने जल दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस महीने जल व्यर्थ करने से वरुण दोष लगता है इसलिए फालतू पानी बहाने से बचना चाहिए।
  3. इस महीने में बैंगन नहीं खाया जाता। इससे संतान को कष्ट मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार इससे शरीर में वात रोग और गर्मी बढ़ती है। इसलिए पूरे महीने बैंगन खाने से बचना चाहिए।
  4. महाभारत के अनुशासन पर्व में लिखा है-“ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।।” यानी ज्येष्ठ महीने में जो व्यक्ति एक समय भोजन करता है वह धनवान होता है। इसलिए संभव हो तो इन दिनों में एक समय भोजन करना चाहिए।
  5. इस महीने में तिल का दान करना बहुत ही फलदायी माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य सुख भी मिलता है।
  6. ज्येष्ठ महीने का स्वामी मंगल है। इसलिए इन दिनों में हनुमानजी की पूजा का भी बहुत महत्व है। इस महीने हनुमानजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jyeshta Month Date (Mahina) 8th May To 5 June 2020 | What To Do In Jyeshta Mahina According to Mahabharata Spiritual Religion Importance Of Hindu Calendar Jyaistha Month




&

कोर्ट परिसर के पास इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड के निर्माण पर रोक लगाई, ऊर्जा सचिव व जेवीवीएनएल के एमडी सहित अन्य से मांगा जवाब

(संजीव शर्मा)।हाईकोर्ट ने शाहपुरा कोर्ट परिसर के पास 132 केवीके ग्रिड के निर्माण पर रोक लगाते हुए ऊर्जा सचिव, जेवीवीएनएल के एमडी व सचिव सहित अन्य अफसरों से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। जस्टिस एके गौड़ ने यह अंतरिम निर्देश दी बार एसोसिएशन शाहपुरा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत व महासचिव शिव कुमार शर्मा की याचिका पर दिया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य, महासचिव अंशुमान सक्सेना, पूर्व पदाधिकारी प्रेमचंद देवंदा व मोहन चौधरी ने बहस करते हुए कहा कि शाहपुरा कोर्ट परिसर के पास वकीलों के बैठने की जगह से केवल एक फीट दूरी पर अवैध तरीके से 123 केवीके इलेक्ट्रिक ग्रिड का निर्माण नियमों व गाइडलाइन की अनदेखी कर हो रहा हैजबकि यहघनी आबादी वाला क्षेत्र है।

कोर्ट परिसर में सैकड़ों वकील, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों सहित हजारों लोग आते हैं। इस जगह के पास में एक पेट्रोल पंप भी है और यदि यहां पर पॉवरफुल ग्रिड का निर्माण होता है तो गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मरों से हीटिंग होने और विस्फोट की संभावना है जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। पहले भी शाहपुरा तहसील के ग्राम खातोली में ट्रांसफार्मर में हुए विस्फोट में कई लोगों की जान गई थी। इसलिए इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड के निर्माण पर रोक लगाई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ban on construction of electricity grid near court complex, sought response from Energy Secretary and JVVNL MD including others




&

Delhi imposes 70% 'corona tax' on alcohol to deter large crowds

Officials in India's capital imposed a special tax of 70% on retail liquor purchases from Tuesday, to deter large gatherings at stores as authorities ease a six-week lockdown imposed to slow the spread of the coronavirus.




&

Exclusive: Bangladesh's Beximco to begin producing COVID-19 drug remdesivir - COO

One of Bangladesh's largest drugmakers, Beximco Pharmaceuticals, will start production this month of the experimental antiviral drug remdesivir, which has shown promise in fighting the new coronavirus, a senior company executive said on Tuesday.




&

Pakistan defers probe into private power sector's alleged wrongdoing

Pakistan on Tuesday deferred for two months an inquiry into suspected contract violations by independent power producers which may have cost the national exchequer billions of dollars.




&

India's plans airlift for 400,000 stranded abroad by virus travel restrictions

India will begin flights on Thursday to bring home some 400,000 citizens stranded overseas by travel restrictions due to the coronavirus pandemic, prompting some worries over the risk that imported infections could fuel contagion in the country.




&

United States' Khalilzad to meet Taliban in Qatar, visit India, Pakistan

The U.S. special envoy on Afghanistan is on a mission to press Taliban negotiators in Doha and officials in India and Pakistan to support reduced violence, speeding up intra-Afghan peace talks and cooperating on the coronavirus pandemic, the State Department said on Wednesday.




&

'Act, or Die': Walter Cronkite's First Earth Day

CBS News anchor Walter Cronkite hosted a special broadcast on the very first Earth Day on April 22, 1970 to report on the nationwide protests that took place that day.




&

Trade worries drive Dow, S&P down

The S&P 500 and the Dow fell on Wednesday but the Nasdaq ended higher. The indexes pulled back late in the session after U.S. President Donald Trump said China may or may not keep a trade deal between the two countries. Fred Katayama reports.




&

'Animal Crossing' helps Nintendo smash Switch sales forecast

Japan's Nintendo said Thursday it sold 21 million Switch units in the year ended March, smashing its forecast of 19.5 million units, with hit title Animal Crossing: New Horizons shifting 13.4 million units in its first six weeks. Ciara Lee reports




&

H&M's sales tumble as stockpiles grow

H&M, the world's second-biggest fashion retailer, said local currency sales have tumbled 57% since the start of March compared with a year ago. Ciara Lee reports




&

Daredevil 'Mad Mike' Hughes dies in crash of his homemade rocket in California

"Mad Mike" Hughes, a self-styled explorer and daredevil bent on proving that the earth is flat was killed over the weekend when his homemade rocket crashed in the California desert over the weekend.




&

Waiter, there's a fly in my waffle: Belgian researchers try out insect butter

Belgian waffles may be about to become more environmentally friendly.




&

British vicar catches fire waiting for God's answer

A British vicar got more than he expected from his first attempt at an online sermon when he leaned too close to a candle on a cross and his sweater caught fire.




&

Eat it: Hanoi chef spreads joy with 'Coronaburger'

You've got to eat it, to beat it: That's the philosophy of one Hanoi chef who is attempting to boost morale in the Vietnamese capital by selling green, coronavirus-themed burgers.




&

Sex toy sales take off amid Colombia's coronavirus quarantine

Gerson Monje holds up his cellphone to proudly show off his online sex shop. A red banner reading "sold out!" is plastered across half of the products.




&

Superheroes, from near and far, join Indonesia's coronavirus battle

Volunteers clad as Superman and Spider-Man sprayed disinfectant against the coronavirus on Indonesia's island of Java, flanking a colleague wearing the winged helmet of local superhero Gatotkaca who shouted, "Wear masks, wash hands and stay alert."




&

'Darth Vader' enforces lockdown in Philippine village

Dressed as "Star Wars" characters, local officials in the Philippines are out and about to enforce strict quarantine measures while also handing out relief packages.




&

Thailand's pet groomer reopens as new coronavirus cases slow

Chewy and Miley, both two-year-old Schnauzer dogs, are getting their hair cut at a groomer in Bangkok for the first time since the new coronavirus outbreak began in Thailand in January.




&

On the hunt for Asian "murder hornets" in Washington

The sting of the Asian giant hornet can kill and that's not just an expression of speech. Since their discovery in 2019 in the US, traps have been set to see if Asian giant "murder hornets" have settled in the state. Libby Hogan has more.




&

'Full-flower supermoon' rises on world starting to emerge from lockdowns

The last "supermoon" of 2020 rose in the night sky on Thursday over a world beginning to re-emerge after weeks of coronavirus-related lockdowns.




&

Syria's mosques open for prayer as coronavirus lockdown eases

Syria's government allowed mosques to open on Friday for worshipers willing to perform prayers. The mosque had remained closed as part of the measures taken to contain the spread of coronavirus.




&

Class of 2020 graduates with 'robot ceremony'

Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more.




&

'Justice finally prevailed' in Michael Flynn case: WH

White House spokeswoman Kayleigh McEnany on Friday said it appears that the FBI 'manufactured' a crime in the case of President Trump's former national security adviser Michael Flynn, after the Department of Justice moved to drop the case on Thursday.




&

We had to put a 'stop' to the economy to save lives: WH

White House spokeswoman Kayleigh McEnany on Friday was asked about the U.S. economy that lost a staggering 20.5 million jobs in April, the steepest plunge in payrolls since the Great Depression, and she responded saying it was 'decided' by the president to 'stop the economy' to save lives.




&

'Never give up': Queen praises Britons on Victory in Europe Day

Britain's Queen Elizabeth honored those who died in World War Two on Friday, the 75th anniversary of Victory in Europe Day, and used the occasion to say she was proud of how people had responded to the coronavirus pandemic.




&

Youth recreate Iraq's ancient Nineveh in VR technology

Stone by stone, digital artists and game developers from Mosul are rebuilding Nineveh's heritage sites in the digital world. Francis Maguire reports.




&

A bubble looms over China's heartland

China's policymakers struggle to grapple with a property market, the world's largest, that is crucial for growth yet prone to bubbles springing up in unlikely places.




&

Buon appetito! Italy's pizzerias reopen

Pizzerias were finally able to open their doors again this week after almost two months in lockdown - and Italians were savouring every bite.




&

Schumer: Reopening states without more tests is 'dangerous'

Senate Democratic Leader Chuck Schumer on Thursday said it was 'dangerous' for the Trump administration to pressure states and businesses to 'reopen without a plan for a dramatic increase in testing'.




&

Trump 'very happy for' Flynn on news DOJ dropping charges

U.S. President Donald Trump described his former national security adviser Michael Flynn as an 'innocent man' after learning that the U.S. Justice Department on Thursday abruptly sought to drop the criminal charges against Flynn.




&

Trump had 'little' contact with valet who tested positive

U.S. President Donald Trump on Thursday described a valet of his reportedly testing positive for the coronavirus as "one of those things" and said that he and Vice President Mike Pence have since been tested and they are both negative.