3 अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे 12 लोग, 3 की मौत By Published On :: Sun, 01 Mar 2020 09:04:13 GMT लुधियाना.लुधियाना-दिल्ली रेलवे लाइन स्थित ग्यासपुरा फाटक परअमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में 12 लोग आ गए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई,जबकिकई लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम 8:10 बजे हुआ। सभी लोग फाटक बंद होने केबावजूद पटरी पार कर रहे थे।चश्मदीदों के मुताबिक, शताब्दी एक्सप्रेसग्यासपुरा फाटक के पास पहुंची ही थी तभीफाटक क्रॉस कर लाइनों पर खड़े करीब 10-12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। लोग जिन वाहनों पर सवार थे, वहकई मीटर तक घिसटते चले गए औरक्षतिग्रस्त हो गए।मृतकों व घायलों को उनके परिजनऔर पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में पहुंचाया।मृतकों की पहचान गुरप्रीत कौर, रत्नजीत सिंह और गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन कुमार और सनी समेत कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया, 5 वाहन जब्तलुधियाना रेलवे के एरिया चीफ मैनेजर परमिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला ट्रेस पासिंग का है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद जो लोग अपने वाहनों को ट्रैक पर ले आए थे, वह ट्रेन की चपेट में आए हैं। पुलिस ने 5 वाहन जब्त किए हैं। दूसरी तरफ, जीआरपी के डीएसपी प्रदीप संधू ने बताया कि जो लोग ट्रेन की चपेट में आए हैं, उन पर ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में रेलवे के किसी अधिकारी की कोई गलती नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना: बंद फाटक के बावजूद पटरी पार कर रहे थे लोग। Full Article
3 सुखना लेक के कैचमेंट एरिया में मौजूद सभी कमर्शियल और रिहायशी निर्माण 3 माह में गिराने के निर्देश By Published On :: Tue, 03 Mar 2020 03:22:13 GMT चंडीगढ़ .सुखना कैचमेंट एरिया को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। जस्टिस राजीव शर्मा और जस्टिस एचएस सिद्धू की बेंच ने 21 सितंबर 2004 के सर्वे ऑफ इंडिया के मैप के मुताबिक सुखना लेक के कैचमेंट एरिया में आने वाले सभी व्यावसायिक और रिहायशी निर्माण तीन महीने में गिराने के निर्देश दिए हैं। उन लोगों के पुनर्वास के भी निर्देश दिए हैं जिनके बिल्डिंग प्लान अप्रूव हैं।ऐसे लोगों को 25 लाख रुपए मुआवजा भी दिया जाएगा। साथ ही इन लोगों को चंडीगढ़ के आसपास अल्टरनेटिव साइट्स दिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। कैचमेंट एरिया में अंधाधुंध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब व हरियाणा सरकार पर 100-100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया। बेंच ने कहा- दोनों राज्य सरकारें यह राशि मिनिस्ट्री ऑफ एनवायर्नमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के पास 3 महीने में यह पैसा जमा कराएंगे। मिनिस्ट्री इस पैसे का इस्तेमाल सुखना लेक को वापस इसके मूल स्वरूप में लाने पर खर्च करेगी।हजारों मकान हैं कैचमेंट एरिया में... सुखना कैचमेंट एरिया में हजारों मकान आते हैं जिनमें कई वीआईपीज भी रहते हैं। सबसे ज्यादा वीआइपी कांसल और सुखना एन्क्लेव में रहते हैं। चंडीगढ़ के कैंबवाला, खुड्डा अलीशेर और किशनगढ़, पंजाब का कांसल और हरियाणा का सकेतड़ी गांव कैचमेंट एरिया के दायरे में आता है।निर्देश : जिम्मेदारी तय करने को हाई पावर कमेटी गठित की जाए...हाईकोर्ट ने सुखना कैचमेंट एरिया में बड़े स्तर पर हुए निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी तय करने के लिए पंजाब और हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी और चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार को एक हाईपावर कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं। बेंच ने कहा कि 4 सप्ताह में कमेटी गठित की जाए और उसके अगले 3 महीने में जिम्मेदारी तय कर बताएं कि निर्माण की अनुमति किसने दी ।चेतावनी : आसपास के एरिया से सीवरेज की गंदगी न पहुंचे लेक में... हाईकोर्ट ने फैसले में कहा- इस बात का ध्यान रखा जाए कि कांसल, कैंबवाला और सकेतड़ी की तरफ से सुखना लेक में सीवरेज की गंदगी न पहुंचे। साथ ही लेक की डी-सिल्टिंग करते समय हर बार सुनिश्चित किया जाए कि लेेक की एवरेज कैपेसिटी एरिया बढ़े। सुखना लेक में पानी के रेगुलर फ्लो के लिए सीवेज की समस्या का भी समाधान करने के निर्देश दिए गए।लेक को जीवित व्यक्ति का दर्जा दिया... सुखना लेक के सरंक्षण के लिए अलग-अलग 7 याचिकाओं का निपटारा करते हुए लेक को जीवित व्यक्ति का दर्जा दिया और शहर के लोगों को उसका अभिभावक बताया। कोर्ट ने 148 पृष्ठों के फैसले में कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में भी हवा, पानी, धरती और आकाश को ईश्वर का घर और मंदिर बताया है।यह है मामला...चंडीगढ़ निवासी गौतम खन्ना ने सुखना लेक के कम होते दायरे और सिल्ट की समस्या को लेकर हाईकोर्ट को पत्र लिखा था। हाईकोर्ट ने इस पत्र पर 28 नवंबर 2009 को संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद से इस मामले पर लगातार सुनवाई हो रही है। पत्र में कहा गया था कि सुखना का एरिया ढाई किलोमीटर से कम होकर डेढ़ किलोमीटर रह गया है। साथ ही लेक के आसपास अवैध निर्माण भी हो रहे हैं।नयागांव का मास्टर प्लान 2021 अवैध करार...हाईकोर्ट ने अपने फैसले में नया गांव के मास्टर प्लान 2021 को भी अवैध माना है। इसकी अधिसूचना 2 जनवरी 2009 को जारी की गई थी। बेंच ने इसके साथ ही 21 सितंबर 2004 के सर्वे ऑफ इंडिया के मैप के मुताबिक श्री माता मनसा देवी अर्बन कॉम्पलैक्स एरिया को भी सुखना कैचमेंट का हिस्सा मानते हुए अवैध माना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जिनके बिल्डिंग प्लान अप्रूव हैं, उनके पुनर्वास के भी निर्देश दिए गए हैं। Full Article
3 3 भाइयों पर 5 महीने पहले किया गया धारदार हथियारों से हमला, अब हुआ केस दर्ज By Published On :: Wed, 04 Mar 2020 09:15:00 GMT लुधियाना. लुधियाना में पुलिस ने जानलेवा हमले के संबंध में केस दर्ज किया है। घटना 5 महीने पुरानी है, जब आधा दर्जन लोगों 3 सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पहले दोनों पक्ष के बीच समझौते को लेकर बात चल रही थी। जब समझौता सिरे न चढ़ा तो पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।आरोपियों की पहचान गांव जीवनपुर निवासी अमरजीत सिंह, गुरमीत राम, प्रितपाल सिंह, परमजीत, सचिन कुमार और विनोद कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, पुलिस को दी शिकायत में इन्हीं के गांव के रहने वाले गुरदीप लाल ने बताया कि 5 सितंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे अपने घर में था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके भाई मनदीप और संदीप कुमार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह बाहर आया और भाइयों को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग जमा होने लगे तो भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।ठीक 5 महीने पुरानी इस शिकायत पर पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में एएसआई कमलजीत सिंह ने कहा कि पहले दोनों पक्ष के बीच समझौते को लेकर बात चल रही थी, मगर जब समझौता सिरे न चढ़ा तो पुलिस ने केस दर्ज कर दिया। इसी कारण मामला दर्ज करने में इतना समय लगा। आरोपितों की तलाश जारी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सिंबॉलिक इमेज। Full Article
3 बाइक सवार 3 लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप से एक किलो सोना लूटा, पड़ताल में जुटी पुलिस By Published On :: Wed, 04 Mar 2020 12:45:00 GMT लुधियाना. लुधियाना में बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश एक ज्वैलरी शॉप से एक किलो सोना लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।घटना गिल रोड स्थित गोबिंद ज्वैलरी शॉप की है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार हो तीन युवक आए और हथियारों के बल पर यहां से एक किलो सोना लूटकर फरार हो गए। घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।इससे पहले 29 जनवरी को व्यस्त घुमारमंडी के पर्ल पैलेस स्थित वीके ज्वेलर्स में बुधवार में दिनदहाड़े लूट की वारदात अंजाम दी गई थी। दोपहर करीब 3 बजे फॉर्च्यूनर कार से आए चार आरोपियों ने पिस्टल दिखा ज्वैलरी शॉप के मालिक व नौकर को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपए के गहने लूट लिए थे। मामले में अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना के गिल रोड स्थित गोबिंद ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। Full Article
3 होला मोहल्ला उत्सव शुरू, मेले में आने वाली संगत का होगा बीमा;3 ड्रोन और सीसीटीवी वैन से होगी निगरानी By Published On :: Thu, 05 Mar 2020 11:54:50 GMT आनंदपुर साहिब (रोपड़). खालसा पंथ की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब में वार्षिक होला मोहल्ला पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन5 से 10 मार्च तककीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में चलेगा।7 मार्च तक श्री कीरतपुर साहिब और 8 से 10 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाया जाएगा। पुलिस और जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम कर लिए हैं। उत्सव के दौरान शामिल संगत का बीमा किया जाएगा।सुरक्षा के लिए इस बार यह होंगे प्रबंधपुलिस प्रबंधों को लेकर एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया- ''मेले में कुल 3748 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जोकि पूरे पंजाब से आएंगे। इनमें 15 एसपी, 36 डीएसपी, 89 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, 439 सब इंस्पेक्टर और एएसआई, 2580 सिपाही, 200 लेडी पुलिस, 410 ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेंगे। इसी तरह 3 ड्रोन तैनात रहेंगे और एक सीसीटीवी की स्टेट लैवल वैन मेले में तैनात रहेगी। इसी तरह एसओजी की एक टीम औरबमनिरोधक दस्ता तैनात होगा। होला मोहल्ला पर इस बार कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जेब कतरों के लिए सिविल में भी पुलिस के सिपाहीतैनात रहेंगे जिससे मेले में किसी प्रकार की असुविधा न हो।पर्यावरणरक्षा पर पूरा ध्यानइस बार होला मोहल्ला को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन औरशिरोमणि कमेटी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से उच्च स्तर परतैयारी की जा रही है। मेला क्षेत्र में बैनर लगाकर स्वच्छता को लेकरजागरूक किया जा रहा है, ताकि लंगर और अन्य प्रयोग में प्लास्टिक की जगह बर्तन का प्रयोग किया जाए। वहीं प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की जा रही है।टू लेन बन रहा बंगा-आनंदपुर साहिब रोडमुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब दौरे के दौरान टू लेन रोड बनाने काआश्वासन दिया था जिसका काम शुरू कर दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आनंदपुर साहिब स्थित पवित्र गुरु धाम। Full Article
3 ‘आप’ नेताओं का आरोप- कैप्टन सरकार ने माइनिंग ठेकेदारों को पहुंचाया 632 करोड़ का फायदा By Published On :: Fri, 06 Mar 2020 21:17:00 GMT रोपड़.आम आदमी पार्टी नेताओं ने सरकार व जिला प्रशासन की तरफ से तीन माइनिंग ठेकेदारों को 632 करोड़ 20 लाख 62 हजार 997 रुपए के लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। आप के महासचिव एडवोकेट दिनेश चड्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि की गई पैरवाई के अधार पर बेईहारा, सवाड़ा व हर्साबेला खड्डों के ठेकेदारों के खिलाफ उस समय की डीसी गुरमीत कौर तेज की तरफ से 2018 में की गई थी। लेकिन अब जो रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में उनके चलते केस में ज्वाइंट कमेटी द्वारा पेश की गई है।आरोप है कि डिप्टी कंट्रोलर आडिट की रिपोर्ट के आधार पर सवाड़ा खड्ड की अवैध माइनिंग के 464 करोड़ 31 लाख 26 हजार 45 रुपए , बेईहारा खड्ड के 165 करोड़ 82 लाख 47 हजार 128 रुपए और हर्साबेला खड्ड के 2 करोड़ 6 लाख 89 हजार 840 रुपए अवैध माइनिंग के मटीरियल व मुआवजे के वसूलने बनते हैं। लेकिन आज दो साल बाद भी कोई वसूली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब सिर्फ इन तीनों जगहों के 632 करोड़ 20 लाख 62 हजार 997 रुपए आडिट की रिपोर्ट मुताबिक वसूलने बनते हैं तो जिले के लोग अंदाजा लगा सकते है कि जिले में सियासी लोगों की तरफ से वर्षों से लगातार मचाई गई माइनिंग की लूट की कीमत कितनी है।आप नेताओं ने कहा कि एनजीटी के आदेशों के दो वर्ष उपरांत भी जिला प्रशासन ने माफियो के सरपरस्त नेताओं के दबाव में न तो अवैध माइनिंग के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कोई कार्रवाई की और न ही जिले में माइनिंग के साथ हुए नुकसान की कोई रिपोर्ट तैयार की और न ही इस नुकसान की पूर्ती के लिए रिपोर्ट तैयार की और न ही अवैध माइनिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। इस मौके पर भाग सिंह मदान, जिला यूथ अध्यक्ष रामकुमार, मनजीत सिंह, महिला विंग अध्यक्ष दलजीत कौर, भजन सिंह, कश्मीरी लाल, बलविंदर सिंह गिल, सुखदेव सिंह, सुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, बलराज शर्मा, हरभाग सिंह, जसपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सरकार पर आरोप लगाते आम आदमी पार्टी के नेता। Full Article
3 बाली उम्र के प्यार को भूल नहीं पाए हैं ही-मैन धर्मेंद्र, नज्म 'अनोखी कोशिश' से बयां की कहानी By Published On :: Mon, 09 Mar 2020 10:50:41 GMT लुधियाना. बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र आज भी अपनी पहली मोहब्बत को भूल नहीं पाए हैं। पहले प्यार का अहसास उन्हें आज भी भावुक कर देताहै और पुरानी यादों की बारात सी सज जाती है। इसका खुलासा खुदधर्मेंद्र ने लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके स्कूल के जमाने मेंपहलेप्यार हमीदा की छाप उनके दिल पर अब भी है। हमीदा बंटवारे के बाद पाकिस्तान चलीगईं। लेकिन, पहली मोहब्बत की कसक नहीं गई।धर्मेंद्र की प्रकाश कौर से शादीहुईऔर बाद में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उनकी जिंदगी में आईं।धर्मेंद्र नेलुधियाना मेंनेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के एक कार्यक्रम के दौरान नज्म 'अनोखी कोशिश' के जरिएअपनी इस कसक का खुलासा किया। यहां उन्हें ट्रस्ट की तरफ से नूर-ए-साहिर अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम केमंच सेधर्मेंद्र ने ललतों कलां (लुधियाना) स्थित अपने स्कूल की याद करते हुए कहा, 'मैं दिल की बातें लिखता हूं, कभी दिमाग की नहीं। मैं छोटा था। मासूम थी उम्र मेरी। वो क्या थी, पता नहीं। पास जाने को जिसके, साथ बैठने को जिसके, जी चाहता था। वह स्टूडेंट थी आठवीं की, मैं छठी में पढ़ता था। हमारे स्कूल टीचर की बेटी थी। नाम हमीदा था। यूं ही मुस्कुरा देती, मैं पास चला जाता।'धर्मेंद्र आगे बोले, 'वो चुप रहती, मैं सिर झुका लेता। पांव के अंगूठे से जमीन कुरेदता रहता। वो कहती क्यों, सवाल हल नहीं हुआ। ला दे कॉपी, मैं हल कर देती हूं। उसे लगता था कि छठीं का सवाल हल नहीं हुआ होगा। देते हुए कॉपी उसकी अंगुलियों से स्पर्श हुआ। उसके स्पर्श से जाने क्या हो जाता। वो पूछती कुछ और थी। मैं कह कुछ और जाता था। वो फिर चुप हो जाती। मैं फिर सिर झुका लेता। वो कहती उदास मत हो, अभी वक्त है तेरे इम्तिहान में। सब ठीक हो जाएगा। वो कहते हुए चली जाती। मैं देखता रहता। वह ओझल हो जाती। मैं सोचता रहता, सवाल क्या है। यह अनोखी कशिश। यह अनजाना अहसास। यह क्या है? मैं कहता, हमीदा जिस दिन सवाल का मतलब समझ आ जाएगा, तो हल के लिए चला आऊंगा।'कभी मीठी सी चुभन होती है तो हंस देता हूं खुद परधर्मेंद्र ने कहा, 'पाकिस्तान बन गया, हमीदा चली गई और मुझे मेरे सवाल का मतलब समझ आ गया। अब भी गाहे-बगाहे उसकी याद आ जाती है, एक मीठी सी चुभन जगा जाती है। हंस देता हूं खुद पर। कहता है धरम, तेरे मिजाज-ए-आशिकाना का यह पहला मासूम कदम था और वह मासूम कदम तू ता जिंदगी न भूलेगा।' उन्होंने कहा कि यह देश के बंटवारे से पहले की बात है। कभी यादें ताजा होती हैं तो लिख लेता हूं।दिलीप कुमार की प्रेरणा ने बनाया एक्टरधर्मेंद्र ने कहा, 'लुधियाना की मिट्टी मेरे कण-कण में समाई है। इसी शहर में अपनी जिंदगी की पहली फिल्म मिनर्वा सिनेमाघर में दिलीप कुमार की शहीद देखी थी। वहां से मुझे प्रेरणा मिली, तो खुद में छुपा एक्टर ढूंढऩे लगा। मैं सोचता था इनकी तरह ही हूं। मुझे भी फिल्मी दुनिया जाना चाहिए। फिल्मी पोस्टर में खुद को ढूंढता था। रात को ख्वाब देखता। सुबह उठकर आईने से पूछता था, मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं? शायद मेरी इबादत में इतनी शिद्दत थी, सजदे थे। उसी ने आज मुझे धर्मेंद्र बना दिया।'जब दोस्त ने कोठी का नाम धर्मशाला रख दियाधर्मेंद्र बोले, ' मुंबई में पूरी बनावटी दुनिया है, लेकिन मैं वहां जाकर बनावटी नहीं बना। जन्मभूमि की मिट्टी को नहीं भूला। देवेन वर्मा मेरा एक दोस्त था। कॉमेडियन था। मुंबई में जब बंगला बनाया तो कहने लगा पाजी आपने इसका नाम नहीं रखा। मैंने कहा, हमारे यहां नाम नहीं रखते। उसने कहा मैं एक नाम बताऊं। उस समय पंजाब से लोग मिलने के लिए बहुत आते थे। वर्मा ने कहा कि इसका नाम धर्मशाला रख दो। यह बोलकर भाग गया दूर। मैंने पकड़ा तो कहने लगा बंगला धर्मशाला है, जहां सभी आते हैं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना में नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के मंच से नज़्म प्रस्तुत करते अभिनेता धर्मेंद्र। ही-मैन ने नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के मंच से स्कूल के दौरान की प्यार की कहानी को बयां किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र के अमित और कई अन्य हस्तियां भी उपस्थित रही। Full Article
3 सवा 3 साल पहले जेल तोड़ने वाले गैंगस्टर नीटा को भी मोबाइल फोन उपलब्ध करा चुके थे गिरफ्तार जेल वार्डन By Published On :: Mon, 09 Mar 2020 14:59:44 GMT पटियाला/नाभा (राकेश कुमार). पटियाला जिला जेल के दोनों वार्डन वरिंदर कुमार और तरुणदीप सिंह सवा 3 साल पहले बहुचर्चित नाभा जेल तोड़ने वाले कैदियों को मोबाइल फोन उपलब्ध करा चुके हैं। दूसरी कोशिश में कामयाब होने से पहले ही पकड़े गए। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने नई जेल में बंद कैदी कुलप्रीत सिंह देओल उर्फ नीटा, टाइगर के अलावा एक अन्य को दो दिन के रिमांड पर लिया है।27 नवंबर 2016 को मैक्सिमम सिक्युरिटी जेल तोड़कर विक्की गौंडर और आतंकियों के साथ भागा नीटा इन दिनों नई जेल में बंद है। उसे 18 जनवरी 2017 को इंदौर से लुधियाना बैंक रॉबरी के आरोपी साथी के साथ उस वक्त मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब इसके सिर पर पंजाब पुलिस 5 लाख का इनाम घोषित कर चुकी थी।नीटा और उसके साथी सुनील कालड़ा उर्फ शैल्ला को एक रहवासी अपार्टमेंट के फ्लैट से गिरफ्तार कर इनसे 8 मोबाइल, एक लैपटॉप और 92,000 रुपए बरामद किए गए थे।अब इसी जेल के 2018 बैच के वार्डन वरिंदर और तरुणदीप को दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि इन्होंने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नीटा और उसके साथी गुरविंदर सिंह टाइगर तक एक मोबाइल पहुंचाया था। दोनों दो और मोबाइल की जेल में सप्लाई कर पाते, इससे पहले धरे गए।मामले में मुकुंद नाम के एक और कैदी का भी नाम सामने आया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की और सोमवार को फिर से पांचों कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम है नीटानीटा, विक्की गोंडर गैंग का कुख्यात गैंगस्टर रहा है। इस पर लगातार वारदात करते रहने के कारण अलग-अलग राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। विक्की गोंडर और आतंकियों के साथ जेल तोड़ भागा था। फिर से हत्थे चढ़ा तो इसके बाद पंजाब की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा रहा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नाभा जेल में मोबाइल पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार वार्डन और कैदियों को कोर्ट में लेकर पहुंची पुलिस। Full Article
3 गिरफ्तार वार्डन की निशानदेही पर 3 मोबाइल फोन और सिम बरामद, गैंगस्टर नीटा समेत सभी 5 रिमांड पर By Published On :: Thu, 12 Mar 2020 12:08:36 GMT नाभा(राकेश कुमार). नाभा पुलिस ने मोबाइल बरामदगी मामले में पकड़े आरोपियों की निशानदेही पर पटियाला की नई जेल की बैरक के नजदीक जमीन में गड्ढा करके छिपाए गए 3 नए स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। दो जेल वार्डन वरिंदर व तरनदीप सिंह, कैदी मुकंद खां, गैंगस्टर नीटा दयोल और उसके साथी गैंगस्टर परविंदर टाइगर का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद की अगुवाई वाली स्पेशल जेल इंवेस्टिगेशन टीम मंगलवार बाद दोपहर जेल के अंदर पहुंची तो यह खुलासा हुआ है। बुधवार को कोर्ट ने फिर से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।27 नवंबर 2016 को मैक्सिमम सिक्युरिटी जेल तोड़कर विक्की गौंडर और आतंकियों के साथ भागा नीटा इन दिनों नई जेल में बंद है। उसे 18 जनवरी 2017 को इंदौर से लुधियाना बैंक रॉबरी के आरोपी साथी के साथ उस वक्त मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब इसके सिर पर पंजाब पुलिस 5 लाख का इनाम घोषित कर चुकी थी। नीटा और उसके साथी सुनील कालड़ा उर्फ शैल्ला को एक रहवासी अपार्टमेंट के फ्लैट से गिरफ्तार कर इनसे 8 मोबाइल, एक लैपटॉप और 92,000 रुपए बरामद किए गए थे।6 मार्च की देर रातइसी जेल के 2018 बैच के वार्डन वरिंदर और तरुणदीप को दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। ड्यूटी के दौरान वरिंद्र कुमार दो मोबाइल लेकर जेल के अंदर पहुंचा था। उसने दोनों मोबाइल बैरक और सैल के बीचों-बीच जमीन में छिपा दिए। इसके 2 दिन बाद तरुणदीप सिंह ने योजना अनुसार दोनों मोबाइल निकाले और छिपाकर रख लिए। दोनों पर नजर रख रहे अधिकारियों ने तरुणदीप को पकड़ लिया।रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि इन्होंने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नीटा और उसके साथी गुरविंदर सिंह टाइगर तक एक मोबाइल पहुंचाया था। दोनों दो और मोबाइल की जेल में सप्लाई कर पाते, इससे पहले धरे गए। मामले में मुकुंद नाम के एक और कैदी का भी नाम सामने आया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की और सोमवार को फिर से पांचों कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही परबैरकों के पास तीन और मोबाइल फोन गड्ढे में दबाए गए मिले। इसके बाद फिर से पांचों आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया तो वहां से दो दिन का और रिमांड मिल गया।डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद ने बताया कि इन मोबाइल के जरिए कहां-कहां कॉल की है, इसकी जांच के लिए मोबाइल एक्सपर्ट टीम को भेज दिए गए हैं। अब तक बरामद सभी पांच मोबाइल नए है और सभी स्मार्ट फोन है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नाभा जेल में मोबाइल पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार वार्डन और कैदियों को कोर्ट में लेकर पहुंची पुलिस। Full Article
3 31 लाख रुपए और असलहे के साथ मुख्य आरोपी गैंगस्टर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य की तलाश जारी By Published On :: Fri, 13 Mar 2020 06:56:43 GMT लुधियाना. लुधियाना की इंडिया इन्फोलाइन फाइनांस लिमिटेड की ब्रांच से 30 किलो सोना लूट मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट कांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गगन जज चंडीगढ़ से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। के कब्जे से 31 लाख रुपए कैश, एक पिस्टल, दो मैग्जीन व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।वारदात 17 फरवरी की है, जब सुबह लुधियाना के गिल रोड स्थित आईआईएफएल की ब्रांच में घुसकर चार बदमाशों ने 30 किलो सोना और साढ़े 3 लाख रुपए कैश लूट लिया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लुटेरे सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर बैंक में घुसे। कंपनी की महिला कर्मचारी ने बताया था कि 10 बजे के बाद शाखा में पहुंची थी। तब मेन गेट खुला हुआ था। एक ने सिर पर मंकी कैप पहनी थी। बाकी ने हुड पहन रखे थे और मुंह पर कपड़ा बांधा था। आरोपी आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे। उन्होंने मैनेजर से ही डिजिटल लॉक खुलवाया। फिर सोना थैलों में भरकर 10 बजकर 30 मिनट पर गाड़ी में बैठकर निकल गए।ग्राहक के आने के बाद खुला था सेफबैंक में लगा सेफ का सिक्युरिटी सिस्टम मुख्य ब्रांच से ओटीपी आने के बाद ही खुलता है और इसके बाद उसी चार डिजिट के नंबर से पूरा दिन इसे खोला जा सकता है। घटना वाले दिनभी फाइनांस कंपनी के कार्यालय में सुबह एक ग्राहक आया था, जो सोना देकर पैसे लिए और चला गया। उसी ग्राहक के आने के बाद इसे पहली बार खोला गया था।250 लोगों से की गई पूछताछसीसीटीवी फुटेज में लूट के आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने 250 के करीब संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था और कड़ी पूछताछ की थी। वहीं, डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इस मामले में लुटेरों की जानकारी देने पर पांच लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की थी।मिला ये इनपुटकड़ियां जोड़ते हुए पुलिस को सुराग मिला कि लूट कांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गगन जज है और चंडीगढ़ के सेक्टर-36 की मार्केट में है। इसके पंजाब पुलिस की क्राइम कंट्रोल यूनिट ने जब गैंगस्टर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे दबोच लिया गया।आरेापी से ये चीजें हुई बरामदआईजीपी कुंवर विजय प्रताप ने खुलासा किया है कि गैंगस्टर गगन के कब्जे से 31 लाख रुपए कैश, एक पिस्टल, दो मैग्जीन व अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि सोने की लूट के मामले में पांच अन्य संदिग्ध आरोपी भी शामिल हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।फिरोजपुर में बनी डकैती की साजिशइस कांड में गैंगस्टर गगन ने एक और गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का नाम सरगना के रूप में बताया है। जयपाल भुल्लर ने फिरोजपुर अपने घर में डकैती की साजिश बनाई। वारदातों में हाईटेक तरीका अपनाया। 2018 के बाद उसने मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया था। बाकी के कामों में वॉकी-टॉकी का ही इस्तेमाल करने लगा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना में आईआईएपएल गोल्ड लोन बैंक की ब्रांच के बाहर जांच करने पहुंची पुलिस। फाइल फोटो Full Article
3 पंजाब में सभी सिनेमा हॉल, रेस्तरां और जिम रहेंगे बंद; पंजाब विवि की सभी कक्षाएं 31 मार्च तक सस्पेंड By Published On :: Sat, 14 Mar 2020 14:38:15 GMT चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सभी शिक्षण संस्थानो को 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा के बाद शनिवार को प्रदेश के सभी सिनेमा हॉल, रेस्तरां और जिमको बंद करने का फैसला किया। इसकी घोषणा स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिंद्धू ने की। वहीं, सरकार ने सभी जन समारोह पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है।विवि में नहीं लगेगी क्लासेसदूसरी ओर पंजाब यूनिवर्सिटी में भी 31 मार्च तक सभी क्लासेस बंद रहेंगी। पीयू के शिक्षण विभागों में पीसीपी, टीचिंग क्लासेस के अलावा रीजनल सेंटर्स, समेत सभी संस्थान बंद रहेंगे। छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स को हॉस्टल खाली कराने के लिए कहा गया है। सभी इंटर्नल, मिड सेमेस्टर टेस्ट को स्थगित कर दिया गया है।हालांकि प्राशासनिकपरीक्षाएं होंगी।सभी सेमिनार, कॉन्फ्रेंसेस, वर्कशॉप्स को भी स्थगित कर दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पंजाब यूनिवर्सिटी Full Article
3 फिरोजपुर और होशियारपुर के 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, जयपाल समेत 3 और नामजद By Published On :: Sun, 15 Mar 2020 19:44:00 GMT लुधियाना/होेशियारपुर.गिल रोड पर 30 किलो सोने की लूट के मामले में आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम ने इस वारदात में शामिल दो अन्य गैंगस्टर फिरोजपुर के मक्कू गांव के हरप्रीत सिंह और होशियारपुर के गढ़दीवाल निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुआ है। वहीं, गैंगस्टर जयपालभुल्लर, उसके भाई अमृतपाल सिंह और गुरसेवक सिंह को नामजद किया गया। जैसे कि दैनिक भास्कर ने पहले ही जयपाल को इस लूटकांड का मास्टरमाइंड बताया था, उसपर पुलिस ने भी मोहर लगाई है।गैंगस्टर गगनदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उनके साथ हरप्रीत और प्रदीप भी शामिल थे। वारदात से चार दिन पहले वे फिरोजपुर हरप्रीत के घर रूके। वारदात करने के लिए वो लुधियाना आए और वारदात के बाद दोबारा हरप्रीत के पास चले गए। जहां रात रूकने के बाद वो आगे निकले। जबकि प्रदीप पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस को वो पिस्तौल मिला है, जोकि उन्होंने लूट के दौरान इस्तेमाल किया था।प्रदीप का नाम 2013 में तब चर्चा में आया था, जब कसबा गढदीवाल में निशान सिंह शाना नाम के एक नौजवान का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद प्रदीप पर फरवरी 2019 में हमला हुआ था। इस पर पुलिस ने उसे दो गनमैन दिए थे, जोकि अब भी उसके पास थे। उधर, ओक्कू के आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि हरप्रीत और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस को सौंपा है।जयपाल ने भाई को गैंग में किया शामिलगगन ने पुलिस को बताया कि लूटकांड में जयपाल ने अपने भाई अमृतपाल अौर मोगा के गुरसेवक काे भी साथ लिया, जोकि जयपाल का जिगरी दोस्त रहा है। वारदात के बाद वो कुछ देर के लिए गुरसेवक के मोगा स्थित ठिकाने पर भी रूके थे। इनके साथ ही इस कांड में दो और लोगों के नाम सामने आएंगे, जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी।गगन बोला, मैं ता फ्रैशर आं ज्यादा नीं पतासूत्रों के मुताबिक रविवार को भी ओक्कू की टीम ने गगन से करीब 3 घंटे पूछताछ की। इसमें उससे पुलिस ने बार-बार जयपाल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैं तां फ्रैशर आं सर मैनू ज्यादा नीं पता। मैंनू तां ऐहे वी नीं पता उस दिन लुट्ट करण साड्डे नाल कौण-कौण सी, मैंनू बस नाम ते एड्रेस पता। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रतीकात्मक फोटो। Full Article
3 खादों और डीएपी की गुणवत्ता बेहतर होने से किसानों को 365 करोड़ रुपए की बचत By Published On :: Wed, 18 Mar 2020 10:42:00 GMT चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कृषि को अधिक लाभदायक बनाने के लिए खादों की गुणवत्ता और उनके संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान दिया है। जिसके नतीजे लगातार बेहतर हो रहे हैं। साल 2018 की धान की फसल में यूरिया की खपत 86000 मीट्रिक टन और डीएपी की खपत 46,000 टन कम करने और साल 2019 में यूरिया की खपत 82000 मीट्रिक टन और डीएपी की खपत 33,000 टन कम करने में सफलता मिली है।सिर्फ खाद और डीएपी में लाई गई इस कमी से किसानों को करीब 365 करोड़ रुपए की बचत हुई है। किसानों को ये पैसा अपने परिवार और दूसरे कामों में लगाने के लिए मिल सकता है। जबकि इससे पहले तक यूरिया और डीएपी के गैर जरूरी उपयोग के कारण ये पैसा बेकार जा रहा था। इस कदम से राज्य में होने वाली फसलों में रसायनों का अंश भी कम हुआ है और उनको अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने में मदद मिली है। इससे राज्य और देश की आबादी के स्वास्थ्य को भी लाभ मिला है।इसके साथ ही राज्य में नकली बीजों, नकली या घटिया कृषि रसायनों की बिक्री को पूरी तरह से रोक दिया गया है और इन का कारोबार करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की गई है। इसके परिणामस्वरूप राज्य में कपास और अन्स फसलों पर कीटों या किसी अन्य फसलीय बीमारी के किसी बड़े हमले को दर्ज नहीं किया गया है। इस एक कदम से किसानों को आर्थिक तौर पर काफी अधिक मदद मिली है।सरकार प्रयास कर रही है कि कृषि संबंधित कोई भी रसायन बिना बिल के ना बेचा जाए। किसान के पास बीज या रसायन की खरीद का बिल होने पर, उसमें कोई गड़बड़ी पाए जाने पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही नदीननाशक के तौर पर व्यापक स्तर पर उपयोग में लाया जाता रहा ग्लाईफोसेट पर भी अब पाबंदी लगा दी गई है। इस कैमिकल के कारण इसके संपर्क में आने वाले लोगों को कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।कई कीटनाशकों के उपयोग को कम किया गयाकृषि विभाग के प्रयासों से पांच कीटनाशकों के उपयोग को कम करने में मदद मिली है। इनमें ऐसिफोट, कारबाडिज्म, ट्रियोजोफोस, थियामैटोजाम और ट्राईसाइक्लिोजोल शामिल हैं। इससे पंजाब में होने वाली बासमती को वैश्विक मापदंडों पर खरा उतरने में मदद मिली है। इससे बासमती का दाम भी पिछले साल के 2600-3000 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले इस बार 3600-4000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।(उपरोक्त कंटेंट दैनिक भास्कर स्पेस मार्केटिंग इनिशिएटिव के अंतर्गतपंजाब सरकार से लिया गया है) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today खेतों में काम करते किसान Full Article
3 300 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्र टेली मेडिसिन हब से जुड़ेंगे By Published On :: Thu, 19 Mar 2020 13:25:00 GMT चंडीगढ़. राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। राज्य भर में सभी तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केंद्र (एच.डब्ल्यू.सी.) में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के मद्देनजर, पंजाब सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 300 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों को टेली मेडिसिन हब के साथ जोडऩे का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है।राज्य भर में 1365 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों को मिले भारी प्रोत्साहन के बाद पंजाब सरकार अब ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 300 केन्द्रों को टेली मेडिसिन हब के साथ जोड़ने जा रही है। इससे लोगों को हर बार इलाज के लिए बड़े अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ेगी।पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में 5 डॉक्टरों और 1 टेली मेडिसिन ऑपरेटर (टी.एम.ओ.) की निगरानी अधीन टेली मेडिसिन हब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमओज को सीडेक मोहाली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। टी.एम.ओज़ आगे सी.एच.ओज़ (कम्युनिटी हेल्थ अफ़सर) को प्रशिक्षण देंगे जिससे गांवों में टी.एम.एच. प्रोग्राम को सुचारू ढंग से चलाया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 12 बीमारियों के इलाज के अलावा जोखिम वाली आबादी में ‘कम्युनिटी बेसड असेसमेंट चेकलिस्ट’ पर ए.एन.एमज़ और आशा द्वारा ग़ैर-संचारित बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन लोगों में गैर-संचारित बीमारियों का ख़तरा पाया गया, उनकी जांच स्वास्थ्य केंद्र-सब सेंटर में जांच के लिए आऊटरीच कैंपों, पीएचसी/सीएचसी में भेजा गया।इसके इलावा सभी जांच किये मरीजों को ऑपरेशन और सर्जरी की सेवाएं मुहैया करवाने के लिए आगे रेफर किया गया और दूसरे दर्जे की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इलाज भी शुरू किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रोजाना के स्वास्थ्य केन्द्रों के पोर्टल पर पूरे रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है।(उपरोक्त कंटेंट दैनिक भास्कर स्पेस मार्केटिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत पंजाब सरकार से लिया गया है) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सिंबोलिक इमेज Full Article
3 पंजाब में अगले तीन वर्षो में 3 मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे By Published On :: Fri, 20 Mar 2020 11:45:54 GMT चंडीगढ़.पंजाब में अगले तीन वर्षो के दौरान 3 मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पंजाब मेडिकल शिक्षा का केंद्र बन जायेगा। मोहाली, कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेजों पर काम शुरू हो चुका है और ये कॉलेज अगले 3 सालों में शुरू हो जाएंगे।इन कॉलेजों के बनने से राज्य के स्टूडेंट्स को डॉक्टर बनने का मौका और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। मोहाली के मेडिकल कॉलेज में शिक्षा सत्र इस साल 2020-21 में, होशियारपुर में 2021-22 में और कपूरथला में 2022-23 में शुरू हो जाएगा।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को विश्वस्तरीय सेहत सुविधाएं और बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से गरीब लोगों के लिए आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना की शुरुआत की गई है।आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना में 692 अस्पताल सूचीबद्धपंजाब के 692 अस्पतालों को इस स्कीम के तहत सूचीबद्ध किया गया है और 1,87,735 लाख लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया करवाई गई है जिस पर लगभग 218.93 करोड़ खर्च किए गये। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से 3000 सब सेंटरों को सेहत और वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है, जहां शिक्षित नर्सिंग अफसरों व कम्युनिटी सेहत अफसरों की तरफ से बढ़िया सेहत सुविधाओं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने एन.आर.आई से अपील की कि राज्य में बढ़िया सेहत सहूलतें और बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। डाक्टरी पेशे को सदियों से ही मानवता की भलाई वाला पेशा समझा जाता रहा है और इसलिए हमें इस क्षेत्र की पुरातन शान को बहाल रखना चाहिए।(उपरोक्त कंटेंट दैनिक भास्कर स्पेस मार्केटिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत पंजाब सरकार से लिया गया है) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह Full Article
3 लुधियाना में एक भी केस पाजिटिव नहीं, ऐहतियात के तौर पर 31 तक धारा-144 लागू By Published On :: Mon, 23 Mar 2020 06:13:38 GMT लुधियाना. कोरोना की महामारी हो हराने के लिए आपका शहर लुधियाना 31 मार्च बंद कर दिया गया है। अभी तक जिले में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, लेकिन ऐहतियात जरूरी है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है कि लोग अपने घरों में ही रहें, इसलिए सीमाएं सील कर दी गई हैं। बहुत ही इमरजेंसी हालात में और पुलिस-प्रशासन की अनुमति से ही अब कोई शहर से बाहर जा सकेगा या प्रवेश कर सकेगा। इसी तरह से सरकारी दफ्तरों सहित सभी दुकानें, कारखाने, बाजार बंद रहेंगे। धारा 144 के तहत 5 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा हुए तो कार्रवाई होगी।दूध, सब्जी, करियाना, दवाई जैसी रोजमर्रा की जरूरत के सामान और अस्पताल, पेट्रोल पंप जैसी जरूरी सेवाएं भी जारी रहेंगी। इसके अलावा आम आदमी की जानकारी के लिए कुछ जरूरी सवाल-जवाब इस तरह से हैं:-लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने क्या खास इंतजाम किया गया है?थानों और पुलिस लाइन से 80 फीसदी फोर्स को हमने फील्ड में उतार दिया है, जोकि बाहर से आने-जाने वाली हर गाड़ी की चैकिंग करेगी और लोगों पर नजर रखेंगे। शहर के चप्पे-चप्पे को सील कर दिया गया है। 2268 मुलाजिमों को सड़कों पर तैनात रहेंगे। लुधियाना पुलिस तैयार है, अब बस लोगों हमारा साथ दें और घरों में ही रहें।किन हालात में लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं,बिना काम के कोई सड़क पर नजर आता है तो...?हेल्थ संबंधी और किसी की पारिवारिक एमरजेंसी है तो उन्हें शहर में और बाहर जाने से कोई रोक-टोक नहीं है। अगर बिना किसी जायज या जरूरी काम से लोग सड़कों पर निकलते हैं तो पुलिस उन्हें फोर्सफुली भी घर भेंजेगी। अगर कानूनी कार्रवाई भी करनी पड़ी तो करेंगे। क्योंकि हमारा मकसद लोगों को सेफ करना है, उसके लिए हर मुलाजिम डटा हुआ है।विदेश से आने वालों की ट्रैकिंग के लिए क्या सिस्टम है?अम्बैसी के साथ हमारा टाइअप है, विदेश से जो भी लुधियाना आ रहें है, उनकी डिटेल इकट्ठा की जा रही है। हमारे पास पूरा रिकॉर्ड है और उसे रेगुलर, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर चैक किया जा रहा है। लोग भी ऐसी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर शेयर करें।चोरी, लूट, मारपीट की शिकायत के लिए क्या लोग थाने आ सकते हैं?नहीं, उन्हें इन छोटे मामलों के लिए थाने आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन हमें शिकायत भेज सकतें है। हम एक्शन लेंगे। हां, अगर कोई बड़ा मामला या क्राइम है तो लोग थाने आ सकते हैं। उसके लिए उन्हें कोई रोक-टोक नहीं है।ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाएं बंद की गई थी, क्या अब आगे भी ऐसा ही रहेगा?ऑनलाइन सभी चीजों की डिलिवरी की जाएगी। लोगों को राशन, खाने-पीने और दवाइयों संबंधी कोई दिक्कत नहीं आएगी।रविवार को अखबारों के एजेंट्स व वेंडरों को जबरन उठाया दिया गया जबकि ये भी तो लोगों की जरूरत की सेवा में लगे हैं, अखबारों के माध्यम से देश-दुनिया की सही व सटीक खबरें घरों तक पहुंचाते हैं, इनके साथ पुलिस का ऐसा रवैया क्यों?नहीं, ऐसा नहीं है। उन्हें इसलिए उठाया गया, क्योंकि वे एक झुंड में थे। अखबार के एजेंट्स, वेंडर अपना काम कर सकतें है, लेकिन एक-दूसरे से एक मीटर तक का फासला बना कर रखें। भीड़ जमा न करें। इसी तरह से सब्जी वाले, दूधवाले और बाकी के दुकान वाले बिना भीड़ जमा किए, अपना काम कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना की सड़कों का हाल। Full Article
3 कर्फ्यू के बीच भी नशे की तस्‍करी, लुधियाना में महिला तस्कर समेत 3 लोग गिरफ्तार By Published On :: Tue, 24 Mar 2020 13:52:00 GMT लुधियाना. कर्फ्यू के बावजूद नशे की मंडी के तौर पर पर जाने जाते तलवंडी कलां में नशे की तस्करी और नशा करना जारी है। हैरत की बात है कि नशेड़ी अपनी लत को पूरा करने के लिए कर्फ्यू के बावजूद तलवंडी कलां पहुंच रहे हैं। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को काबू किया है। महिला नशे की डिलीवरी देने के लिए जा रही थी और युवक नशे की का सेवन करते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।एएसआई जनक राज ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ जीटी रोड कट पर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि एक महिला अपने ग्राहकों को नशा सप्लाई करने का काम करती है। इस पर वहां दबिश देकर तलवंडी कलां की रहने वाली महिला को काबू किया गया है। उसके पास से 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।उधर, इसी दौरान तलवंडी कलां में ही नशे का सेवन कर रहे अमन नगर निवासी जगजीत सिंह और भट्टियां निवासी तरसेम लाल को काबू किया गया है। वह गांव में ही बैठकर नशे का सेवन कर रहा था, उसके पास से एक लाइटर, पन्नी, 10 रुपए का नोट और सिल्वर पेपर बरामद किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today महिला को हथकड़ी लगाए जाने की प्रतीकात्मक तस्वीर। Full Article
3 जालंधर में 3 महीने की बच्ची के लिए खुद दवा लेकर पहुंचे ड्रग कंट्रोलर, गुरदासपुर और मोहाली में 5 मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई By Published On :: Sat, 28 Mar 2020 15:20:29 GMT जालंधर/अमृतसर.कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए देश में किए गएलॉकडाउन का शनिवार को चौथा दिन है। हालांकि,पंजाब में राज्य सरकार ने पहले से ही कर्फ्यू लगा रखा है। पुलिस की सख्ती के बाद अबशहरी क्षेत्रों मेंकर्फ्यू का असर नजर आ रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सरकार की तरफ सेसमाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों के घरोंतक तमाम जरूरी चीजें पहुंचाने की बात कही जा रही है। लेकिन,हकीकत इसके विपरीतहै। इधऱ, जालंधर की बाजवा कॉलोनी में 3 महीने की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। बच्ची की मां के फोन करने पर ड्रग कंट्रोल अफसर कमल कंबोज खुद दवा लेकर उनके घऱ पहुंचे। वहीं, गुरदासपुर और मोहाली में ज्यादा कीमत वसूलने पर प्रशासन ने 5 दवा दुकानों के संचालकों पर कार्रवाई की।राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 39 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें नवांशहर में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।राज्य में कई जगहों पर दूध, सब्जियों और दवाइयों की सप्लाई ठीक है। कई जगहों पर ज्यादा रेट वसूलने की शिकायतें आई हैं। अमृतसर मेंशनिवार सुबह दुकान नहीं खोलने को लेकर कुछ लोगों का दुकानदार से विवाद हो गया। इसके बाद वहां फायरिंग हुई।अमृतसर: पहले मारपीट की, फिर गोली चलाईपुलिस के मुताबिक, मनदीप सिंह नाम का दुकानदार राशन की दुकान नहीं खोल रहा था। गुस्साए 10-12 लोगों ने पहले मारपीट की और फिरगोली चलाई।दुकानदार ने भागकर जान बचाई। हमले में पड़ोसीजख्मी हो गया। यहां सरकार नेडोर-टू-डोर सप्लाई के दावे किए हैं। हालांकि, वे अभी जमीन पर नहीं उतरते नहीं दिख रहे।जालंधर में दवा की दुकान के बाहर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा।पटियाला में कर्फ्यू की ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासन के लोगों के लिए खाना तैयार करती महिलाएं।लोगों का कहां क्या मिल रहा है?अमृतसर, लुधियाना, रोपड़, मुक्तसर और फिरोजपुर में सिर्फ दवाएं लोगों को मिल पा रही हैं। दूसरी जरूरी चीजें जैसे दूध, फल-सब्जी और राशन नहीं मिलने से लोगों को खासी दिक्कत आ रही है। जालंधर और फरीदकोट में ऐसी कोई सुविधा लोगों तक नहीं पहुंच पा रही।बाहर के राज्यों में भी फंसे लोग गुरदासपुर सें लॉकडाउन के चलतेदूसरे राज्यों में काम करने गए पंजाबी फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश के एटा शहर के पास बन रहे थर्मल प्लांट में 500 से ज्यादा पंजाबीफंस गए हैं। रोपड़ से भरतगढ़ क्षेत्र के करीब 6 ट्रक चालक गुवाहाटी में फंसे हुए हैं। ड्राइवरों के परिवार परेशान हैं। महाराष्ट्र में करीब दो हजार सिख श्रद्धालु फंसे हैं। इसके अलावा सौ ट्रांसपोर्टर पश्चिमी बंगाल के बर्धमान में फंसे होने की खबर है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पटियाला में सामाजिक संगठनों ने बेघरों को खाना बांटा, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। अमृतसर में राशन की दुकान, जिसे नहीं खोलने पर विवाद के बाद फायरिंग हुई। Full Article
3 खाना बनाते लीक सिलेंडर ने पकड़ी आग, पति-पत्नी और 3 बच्चे झुलसे By Published On :: Sun, 05 Apr 2020 09:15:00 GMT लुधियाना में शनिवार रात को गैस लीकेज की वजह से 5 लोग गए। इनमें पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना गुरु अर्जुन देव नगर की है, जिसके तुरंत बाद पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को आग से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उससे पहले लोग आग पर काबू पा चुके थे। फिलहाल इलाके की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मौके पर पहुंचे पड़ोसी। इन्होंने बताया कि जब ये यहां पहुंचे तो पूरे घर से आग की लपटें उठ रही थी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले इन्होंने न सिर्फ आग पर काबू पाया, बल्कि दरवाजा तोड़ घायलों को भी निकाला।घायलों की पहचान राज कुमार, उसकी पत्नी सोनाली, बेटी नेहा, शोभा और बेटे दीपक के रूप में हुई है। यह प्रवासी परिवार काफी लंबे समय से यहां रह रहा है। शनिवार देर शाम सोनाली घर में खाना बना रही थी। अचानक न जाने कब लीक हुए सिलेंडर ने आग पकड़ ली और इससे पहले कि कुछ समझ में आता, जोरदार धमाका हुआ। इसी बीच परिवार की चीख-पुकार भी सुनाई देने लग गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सिलेंडर फटने से पूरे घर को आग लगी हुई थी।आनन-फानन में बचाने की कोशिशें शुरू की गई, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन इसके पहुंचने से पहले ही लोग आग पर काबू पा चुके थे। साथ ही उन्होंने दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, जो मामूली झुलसे हुए हैं। इसके अलावा इस दौरान उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उधर सूचना पाकर थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस ने भी हालात का जायजा लेते हुए घायलों के बयान दर्ज किए हैं।आग लगने से घर का सारा जरूरी सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर में शनिवार देर रात खाना बनाते वक्त गैस लीकेज की वजह से घर में आग लग गई। आग बुझाए जाने के बाद घर का रुला देने वाला मंजर। Full Article
3 गांव में घुसने से रोका तो युवक पहले यहां-वहां थूकने लगा, फिर 50 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ा, 3 घंटे बाद नीचे गिरा By Published On :: Wed, 15 Apr 2020 14:26:16 GMT खन्ना के गांव भमद्दी के एंट्री प्वाइंट पर प्रवासी को जाने से रोका तो वह थूकने लगा। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो वह भागकर 50 फुट ऊंची बिजली की हाईपावर एक्सटेंशन खंभेपर चढ़ गया। जिस खंभे पर वह चढ़ा वह लाइन चालू नहीं थी। कोरोना संदिग्ध मान पुलिस व सेहत विभाग को सूचना दी गई।तीन घंटे तक चले ड्रामे में जब वह व्यक्ति नीचे नहीं उतरा तो बिजली विभाग के दो कर्मचारी पीपीई किट पहनाकर खंभे पर चढ़े। यूपी के सहारनपुर का यह युवक अपनी पैंट के जरिये तारों पर आगे बढ़ने लगा, पर गिर गया।युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस बारे मेंडीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए काफी अपील की, लेकिन जब वह नीचे नहीं उतरा तो बिजली निगम के कर्मियों को पीपीई किट पहनाकर ऊपर भेजा गया।उसे नीचे उतारे जाने की कोशिशों के बीच वह अपनी पैंट के सहारे तारों पर चलने लग गया, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गनीमत रही कि नीचे खेत में गिरा, नहीं तो जान भी जा सकती थी। उधर इस बारे में सेहत विभाग की रैपिड कोविड टीम के अधिकारी हरविंदर कौर ने बताया कि उसे लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया है जहां उसके सैंपल लिए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पैंट के सहारे बिली की हाई वोल्टेज तारों पर चलता युवक, जो बाद में नीचे गिर गया। Full Article
3 1143 सैंपल, 1098 निगेटिव, 26 पेंडिंग, जालंधर की महिला की चौथी रिपोर्ट निगेटिव By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 23:30:00 GMT सोमवार तक जिले से कुल 1143 शकी मरीजों के सैंपल भेजे गए। जिसमें से 1098 निगेटिव आए हैं। सोमवार को 71 सैंपल लिए गए जिनमें से 68 निगेटिव आए। कुल 26 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। लुधियाना में अब तक 19 केस पॉजिटिव आए हैं। जिसमें से एक जालंधर, 1 बरनाला, 1 फिरोजपुर और 16 लुधियाना से हैं। पहले एएसआई को गुरदासपुर में माना जा रहा था। लेकिन बाद उन्हें भी जिला लुधियाना का ही माना गया है। इसमें से एक महिला ठीक होकर घर जा चुकी है। वहीं, सीएमसी में भर्ती जालंधर की महिला की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।जिनके कल डिस्चार्ज होने की संभावना है। वहींं, देर रात दुगरी इलाके से पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित एक व्यक्ति को उठा कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि रैपिड किट से हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग चल रही है। सोमवार को भी 44 सैंपल इसी से टेस्ट किए गए। अमरपुरा, चौकीमान और गुडे के अलावा कुलार, पबिया, सोहिया, सिधवां खुर्द में भी स्क्रीनिंग की गई है। 48 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने 160 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 81 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।वहीं, अमरपुरा में 1878 घरों में 7520 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें से 9 व्यक्तियों में जुकाम-खांसी के लक्षण सामने आए हैं। चौकीमान में 875 घरों में 4447 लोगों की, गांव गुडे में 682 घरों में 3430 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। गांव कुलार में अब तक 278 घरों में 1353 लोगों की, गांव पबिया में 315 घरों में 1366 लोगों की, गांव सोहिया में 383 घरों के 2076 लोगों और सिधवां खुर्द के 259 घरों के 1045 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।अमरपुरा से अब तक 17 में खांसी-जुकाम के लक्षणअमरपुरा से तीन लोग पॉजीटिव आ चुके हैं। जिसमें से 42 साल की पूजा रानी की 30 मार्च को मौत हो चुकी है। 1 अप्रैल को इसी इलाके की व पूजा रानी की पड़ोसन 72 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। वहीं, 9 अप्रैल को पूजा रानी का 20 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव आ चुका है। जिला प्रशासन द्वारा इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद सेहत विभाग द्वारा 12 अप्रैल से यहां पर स्क्रीनिंग की शुरुआत की थी। इस इलाके में स्क्रीनिंग के बाद से लेकर अब तक 17 लोगों में खांसी-जुकाम के लक्षण सामने आ चुके हैं। जिनके सैंपल लिए जा चुके हैं।डीएमसी में सीधे जाएंगे तो 4500, सरकारी संस्था के जरिए जाने पर टेस्ट के देने होंगे 2500डीएमसी में सोमवार से वायरल लोड टेस्टिंग की शुरुआत कर दी गई। डीएमसीएच के सेक्रेटरी प्रेम गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक जो लोग हमारे पास सीधे आएंगे उन्हें टेस्ट के लिए 4500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जो सैंपल सरकारी संस्थान की तरफ से आएंगे उन्हें 6000 में से 3500 की छूट देते हुए 2500 रुपये चुकाने होंगे। सोमवार को 14 ही सैंपल आया था। अन्य सैंपल मंगलवार से आने शुरू होंगे। प्रेम गुप्ता ने बताया कि सरकारी संस्था से जो भी सैंपल आएंगे उनका भुगतान सरकार द्वारा ही किया जाएगा। वहीं, अगर कोई खुद भी सैंपल देने आता है तो हम उसकी रिपोर्ट भी सेहत विभाग को भेजेंगे। उन्हीं के द्वारा ही सारी रिपोर्ट्स की घोषणा की जाएगी।बच्ची की मौत, हार्ट अटैक से एएसआई की गई जानसिविल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची को पिछले कुछ दिनों से बुखार था और टाइफाइड भी आया था। जिसके बाद वे उसे डीएमसी लेकर गए लेकिन खर्चा ज्यादा लगने के कारण वहां से रेफर करवा कर सिविल हॉस्पिटल ले आए। जहां बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव फिलहाल उन्हें नहीं सौंपा नहीं गया है और सैंपल लिए गए हैं। वहीं, डेहलों के 57 वर्षीय एएसआई हरबंस सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव को सिविल हॉस्पिटल भेज उनका स्वैब लिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1143 sample, 1098 negative, 26 pending, fourth report of Jalandhar woman negative Full Article
3 पहली बार एक दिन में 3 मरीज ठीक हुए, सिंगल डिजिट में पहुंची एक्टिव केसों की संख्या (9+1) By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 23:30:00 GMT मंगलवार को सुखद खबर आई। पहली बार ही एक दिन में 3 मरीज ठीक हुए। अब तक जिले में कोरोना वायरस 19 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिसमें से 5 की मौत हो चुकी है। वहीं,1 मरीज संगीता जैन पहले ठीक हो चुकी हैं। सिविल अस्पताल में दाखिल राजगढ़ के 26 साल के लियाकत अली ठीक होकर घर पहुंच गए। वहीं, जालंधर की 72 साल की स्वर्णकांता सबसे बुजुर्ग महिला हैं, जो रिकवर हुईं। वह अभी सीएमसी में दाखिल हैं। वहीं, चौकीमान के 55 साल के अली हसन भी ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब जिले में एक्टिव केस 9 ही बचे हैं। इसके अलावा एक और मरीज का इलाज फिरोजपुर में जारी है।1. लियाकत अली: दोराहा राजगढ़ के 26 साल के लियाकत अली भी सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनका ख्याल रखा गया। सुविधाएं भी मिली। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन उन्हें कोई भी लक्षण सामने नहीं आए। उन्होंने सोच पॉजिटिव रखी और दिन में 2 बार कसरत करनी नहीं छोड़ी। उनकी पहली रिपोर्ट 2 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। दूसरी 18 और तीसरी 19 अप्रैल को ली गई, जोकि निगेटिव आई।उन्होंने बताया कि हालांकि इस दौरान उनके कारोबार का काफी नुकसान हुआ, लोगों ने दूध लेना बंद कर दिया, यहां तक कि उन्हें गांव की दुकान से राशन भी नहीं मिलता। इसके लिए उनके परिवार के सदस्यों को दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। अभी डिस्चार्ज होने के बाद भी उन्हें डॉक्टर्स ने 14 दिन घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी है।2. स्वर्णकांता खाना खा करती थीं सैरस्वर्णकांता के बेटे रवि ने बताया कि उनकी मां ने निजात्म नगर के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां पर कई जिलों से लोग आते हैं। शायद इसी दौरान ही वो किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आ गईं। उनकी मां को कभी किसी तरह की समस्या नहीं रही और वो फिट हैं। कभी-कभार बीपी की समस्या होती थी। खाना खाने के बाद वो रोजाना सैर भी करती थीं। अभी वो रिकवर हो गई हैं।3. अली हसन पढ़ते थे 5 समय की नमाजचौकीमान के 55 वर्षीय अली हसन की आखिरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्हें इतने दिन किसी तरह के लक्षण नहीं आए। अस्पताल में उन्हें दवाई दी जाती थी। समय बिताने के लिए वो 5 समय की नमाज पढ़ते। बात करने को कोई नहीं होता तो नमाज ही पढ़ते थे। उनके घर में उनकी पत्नी, एक बेटा, सात बेटियां हैं।संगीता जैन:पहली पॉजिटिव महिला सबसे पहले ठीक भी हुईंजिले में 24 मार्च को सबसे पहला पॉजिटिव केस आया था। 55 साल की गुरदेव नगर की संगीता जैन पॉजिटिव आई थीं। सबसे पहले रिकवर होकर घर जाने वालों में भी वहीं हैं। शुरू में मरीज स्वर्णकांता को सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही यूरीन इन्फेक्शन भी था। इसके चलते हमने उन्हें नॉन इनवेजिब सपोर्ट में रखा था। उनकी ऑक्सीजन भी कम रहती थी। शुरुआत के 2-3 दिन मरीज के लिए मुश्किल भरे थे और हालत गंभीर भी हो गई थी। वेंटिलेटर की नौबत आ गई थी, लेकिन फिर उन्होंने ट्रीटमेंट को रिस्पांस किया। उनकी दो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन तीसरी-चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब भी उनकी दवाइयां जारी हैं। डॉक्टर्स भी उन्हें पूरी काउंसलिंग और मोटिवेशन दे रहे हैं। -जैसा स्वर्णकांता का इलाज करने वाले सीएमसी के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट हेड डॉ. नवजोत सिंह ने बतायाइधर, चिंता: रैपिड टेस्ट में 3 पॉजिटिवरैपिड रिस्पांस किट से जांच के बाद मंडी के 3 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन्हें कंफर्म करने के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में लाकर उनका स्वैब टेस्ट लिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि ये लोग रैपिड रिस्पांस किट में पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक आईजीजी पॉजिटिव और दो आईजीएम पॉजीटिव हैं, लेकिन हम इन केसों को कंफर्म करने के लिए इनके स्वैब टेस्ट लेंगे। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।एएसआई के मामले में सिविल सर्जन बोले- नहीं हुई लापरवाहीयूसीएचसी वर्धमान से रेफर होकर सिविल अस्पताल, फिर एसपीएस में एडमिट होने वाले एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने सीनियरों को बताया था कि उनका इलाज सही से नहीं हो पा रहा। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई डॉक्टर नहीं आया। उन्होंने बताया कि यूसीएचसी वर्धमान में शुगर लेवल बढ़ गया था। वहां पर कोई इंजेक्शन लगाने नहीं था। इस कारण उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया। यहां भी समस्या सामने आई तो सिविल से फिर उन्हें शिफ्ट कर एसपीएस लाया गया है।सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शुगर लेवल बिगड़ा तो उन्हें सिविल भेज दिया गया। मगर फिर मरीज ने फिर एसपीएस जाने की बात कही और वहां भेजा गया।सीएमसी ने जालंधर की महिला का बनाया 7 लाख बिलजालंधर की महिला के बेटे रवि छाबड़ा ने सीएमसी द्वारा उन्हें दिए 7 लाख के बिल का मुद्दा सीएम के समक्ष उठाया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वो और उनका बेटा हॉस्पिटल में दाखिल हैं। सीएमसी के डॉ. विनिथ जैसन ने बताया कि मरीज को आइसोलेशन आईसीयू में रखा गया था, मरीज को सांस लेने में परेशानी थी। इसलिए उन्हें नॉन इनवेजिब सपोर्ट में रखा गया था। मरीज 21 मार्च को आए। काफी समय ये आईसीयू में रहे, तब से उनका इलाज भी किया गया। ये बिल इलाज के मुताबिक है।मंगलवार को 18 मरीज निगेटिव मिलेअब तक 1161 शकी मरीजों के सैंपल भेजे हैं। मंगलवार को 18 मरीजों के सैंपल भेजे गए, जो निगेटिव मिले। अब 26 मरीजों की रिपोर्ट पेंडिंग है। इसके अलावा सब्जी मंडी वालों में 80 और 15 मीडिया कर्मियों की भी जांच की गई। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 36 रैपिड रिस्पांस टीमों ने 95 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 44 को क्वारेंटाइन किया गया है। हॉटस्पॉट अमरपुरा में 394 घरों में 1579 लोगों की जांच की गई। 39 रैपिड टेस्ट किए, जो निगेटिव आए। चौकीमान में 150 घरों में 640, गुड़े में 68 घरों में 343 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today For the first time 3 patients got cured in a day, the number of active cases reached in single digit (9 + 1) Full Article
3 एक महिला से 36 लोग हो चुके संक्रमित, पटियाला में 6 और पॉजिटिव मरीज सामने आए, कुल संख्या हुई 55 By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 00:11:00 GMT जिला प्रशासन ने राजपुरा काे बफर जाेन घाेषित कर दिया है, क्याेंकि यहां काेराेना संक्रमण थमता नहीं दिखा रहा है। शुक्रवार काे 6 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। विभाग के मुताबिक सबसे पहले पाॅजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले लाेगाें के वीरवार काे सैंपल लिए थे। यह पाॅजिटिव केस उन्हीं में से हैं। नए केस आने के बाद केवल राजपुरा में संक्रमित लाेगाें का आंकड़ा 36 पर पहुंच चुका है, जबकि जिले में कुल संख्या 55 हाे गई है। लगातार बढ़ते काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या काे गंभीरता से लेते हुए डीसी ने कुमार अमित ने राजपुरा नगर कौंसिल की हदों के अंदरूनी शहर को बफर क्षेत्र घाेषित कर दिया है।राजपुरा से न कोई व्यक्ति शहर से बाहर जा सकेगा और न कोई राजपुरा के अंदर आसकेगा। लाेगाें को रोजमर्रा की ज़रूरी वस्तुओं की सप्लाई एसडीएस टी. बेनिथ की निगरानी में नगर कौंसिल मुहैया कराएगी। आदेश के मुताबिक राजपुरा की सब्जी मंडी बंद रहेगी। पेट्रोल पंप अाैर अनाज मंडी, जहां गेहूं खरीद चल रही है, खुली रहेगी।ये ठीक नहीं : मैरिज एनिवर्सरी पर शैलर मालिकने दी पार्टी, 15 महिलाओं समेत 37 गिरफ्तारकाेरोना से हालात कितने भयावह हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे मजाक में ले रहे हैं। शेरपुर में शैलर मालिक ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर पार्टी दी। इसकी खबर लगते ही पुलिस ने मालिक समेत पार्टी का लुत्फ उठा रहे 37 लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसमें 15 महिलाएं हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 36 people have been infected with one woman, 6 more positive patients have appeared in Patiala, total number is 55 Full Article
3 कोरोना के चलते फेलोशिप-स्कॉलरशिप में फंडिंग 30 सितंबर तक रहेगी जारी By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 23:30:00 GMT यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने उन योजनाओं की सूची जारी की है, जिनके लिए वह कोरोना वायरस महामारी के चलते 30 सितंबर तक फंडिंग जारी रखेगा। इस संबंध में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in पर नोटिस भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया गया है।इनमें कई फेलोशिप और स्कॉलरशिप शामिल हैं, जैसे- यूजीसी रिसर्च अवॉर्ड्स फॉर फैकल्टी, फेलोशिप फॉर पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्चर्स, फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल स्टूडेंट्स, स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स, मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप फॉर माइनोरिटी स्टूडेंट्स, नेशनल फेलोशिप फॉर स्टूडेंट्स विद डिसेबिलिटी, नेशनल फेलोशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स, नेशनल फेलोशिप फॉर ओबीसी और अन्य।साहित्यिक चोरी को लेकर चेतावनीइस बीच यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने शिक्षाविदों और शोधार्थियों को आगाह किया है कि उनके द्वारा खुद के शोध कार्य को पुन: प्रकाशित करना या उसका पूर्व में उपयोग होने का उल्लेख किए बगैर किसी अन्य संदर्भ में इस्तेमाल करना साहित्यिक चोरी के समान होगा। आयोग ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि पदोन्नति, चयन और शोध उपाधियां प्रदान करना आवेदक के प्रकाशित शोधकार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पदोन्नति और चयन के लिए जमा किए गए दस्तावेज उन्होंने पूर्व में उपयोग नहीं किया हो।सचिव ने सभी विविको लिखा पत्रयूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने विश्वविद्यालयों को लिखे पत्र में यह कहा है। यूजीसी ने किसी शोधार्थी द्वारा अपने शोध कार्य का पूर्व में उपयोग होने का उल्लेख किए बगैर किसी अन्य संदर्भ में उसका इस्तेमाल किए जाने को अपनी ही कृति की साहित्यिक चोरी के रूप में परिभाषित किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Funding in the fellowship-scholarship due to Corona will continue till September 30 Full Article
3 सूबे में 313 पाॅजिटिव, पहले 31 दिन में 100 केस थे अब 17 दिन में 213 बढ़े; जालंधर नंबर-1 पर पहुंचा By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 23:30:00 GMT सूबे में कोरोना से शनिवार काे जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हरदेव नगर के रहने वाले सहदेव काे शरीर में खून कम हाेने पर भर्ती कराया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जालंधर में यह तीसरी और सूबे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 15 नए केस आए। जालंधर व पटियाला में 6-6, लुधियाना, नवांशहर व पठानकोट में 1-1 केस आया। आंकड़ा अब 313 हो गया है। जालंधर सूबे में अब टॉप पर पहुंच गया है। यहां मरीजों की संख्या 69 हो गई है। दूसरे नंबर पर मोहाली 63 व तीसरे पर पटियाला 61 है।पटियाला के राजपुरा में जिन 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वह 16 अप्रैल को पॉजिटिव महिला के करीबी हैं। पठानकोट में महिला डॉक्टर संक्रमित पाई गई। लुधियाना में बीडीपीओ नवदीप कौर के पति प्रभजोत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फूड सप्लाई विभाग में इस्पेक्टर हैं। नवांशहर के बलाचौर में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब तक 13270 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 9392 की रिपोर्ट निगेटिव और 3569 की पेंडिंग है।जालंधर में 10 दिन में 44 लोग संक्रमित ..जिले में 17 से ज्यादा इलाके हॉट स्पॉट हैं। शनिवार को जिन 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें 4 बस्ती गुजां के पॉजिटिव मरीज रूपेश के परिवार के सदस्य हैं। शहीद भगत सिंह नगर में 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जिले में पिछले 10 दिन में 44 संक्रमित हो चुके हैं।पटियाला: 6 केस, राजपुरा में महिला से 10 दिन में 42 संक्रमित राजपुरा में 16 अप्रैल को पॉजिटिव आई महिला से अब तक 42 संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले मोहाली में एक व्यक्ति 38 लोग संक्रमित हुए थे। शनिवार को 6 केस आए। सभी महिला के करीबी हैं।नवांशहर:1 केस, जम्मू से ट्रक लेकर लौटा युवक पॉजिटिव नवांशहर में 29 दिन बाद नया केस आया। बलाचौर के गांव बूथगढ़ में जेएंडके से सब्जी का ट्रक लेकर लौटे 25 वर्षीय युवक जतिंदर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।पठानकाेट: 1 केस, रिपोर्ट आने से पहले मरीजों को देख रही थीशहर के एक अस्पताल की महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। 21 को सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आने से पहले उन्होंने अस्पताल में 22 के करीब मरीजों को देखा है।घरों की छतों से परमात्मा को अरदासहोशियारपुर मेंअरदास दिल से हो और पूरे नियम से हो तो परमात्मा भी इसे स्वीकार करते हैं। होशियारपुर के गांव सज्जना में लोग इसी आस में कोरोना के खात्मे के लिए अरदास कर रहे हैं। सरपंच परविंदर सिंह रोजाना शाम 7 बजे अरदास से पहले चौपई साहिब का पाठ करते हैं और गांव के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घरों की छतों पर चढ़कर पाठ का जाप करते हैं। पिछले 20 दिन से आबादी वाले गांव सज्जना के 400 लोग रोजाना इस अरदास में शामिल हो रहे हैं।सुखद : कपूरथला भी हुआ कोरोना मुक्त, दोनों मरीज ठीक कपूरथला शनिवार को कोरोना मुक्त हो गया। पहले मरीज अफजल शेख के बाद एलपीयू की छात्रा नीतू चौहान भी कोरोना को हराने में सफल रही है। शनिवार को नीतू की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मानसा में भी एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, अमृतसर के कृष्णानगर इलाके में कढ़ाई कारीगर बलबीर के ठीक हो जाने के बाद शनिवार को उनकी पत्नी ने भी काेराेना काे मात दे दी।पड़ोसी राज्य हिमाचल:सरकार ने कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील का समय एक घंटा अाैर बढ़ा दिया गया है। हिमाचल में अब लाेगाें काे कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलेगी। यह ढील साेमवार से लागू हाेगी। हरियाणा:पानीपत और गुड़गांव में 4-4, हिसार व अम्बाला में 1-1 केस आया। 10 नए केस आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 294 पहुंच गई है। प्रदेश के 12 जिले ग्रीन जोन में हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today There were 313 positive cases in the state, there were 100 cases in the first 31 days, now 213 increased in 17 days; Jalandhar reached number-1 Full Article
3 हॉटस्पॉट के बाहर मोबाइल, स्टेशनरी और गारमेंट्स की दुकानें खुलेंगी, पंजाब में 30 अप्रैल को फैसला By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 23:30:00 GMT केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में बड़ी राहत दी है। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन से बाहर मोबाइल फाेन, स्टेशनरी, गारमेंट्स और हार्डवेयर जैसे सामान की दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि, मार्केट कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल 3 मई तक बंद रहेंगे। सैलून, बार्बर शॉप, स्पा, रेस्टोरेंट और शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। केंद्र ने शुक्रवार रात यह छूटें दी थीं। लेकिन दुकानदारों और राज्यों को स्पष्ट नहीं हुआ था कि कौनसी दुकानें खुलेंगी। इस पर गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्टीकरण जारी किया।लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट पंजाब में लागू नहीं किए जाने का एलानजबकि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट को पंजाब में लागू नहीं किए जाने का एलान किया है। सीएम ने साफ किया है कि सूबे में दुकानें खोलने की छूट को लेकर 30 अप्रैल को कैबिनेट की मीटिंग में ही कोई फैसला लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक सूबे में 3 मई को कर्फ्यू को खोलने को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी ने ड्राफ्ट रिपोर्ट दे दी है। लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने में अभी 3 दिन का और समय लगेगा। सीएम एक्सपर्ट कमेटी के 20 सदस्यों से हर पहलू पर चर्चा के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में चर्चा करके ही कोई फैसला लेंगे।कैप्टन कल उठाएंगे पीएम से शराब बिक्री का मुद्दासूबे के राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए सीएम सोमवार को पीएम मोदी के साथ मीटिंग में शराब बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।पंजाब को 6200 करोड़ का राजस्व शराब बिक्री से मिलता है।सूबे के कई जिलों के डीसी ने किया इनकारजालंधर मोहाली समेत सूबे के कई जिलों के डीसी ने अपने जिलों में दुकानें खोलने की इजाजत देने से मना कर दिया, क्योंकि कोई भी अधिकारी नहीं चाहता है कि वहां मरीजों की संख्या में इजाफा हो। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से सिर्फ जरूरी सामान ही ऑर्डर कर पाएंगे4 पॉइंट्स में समझें कहां पर क्या खुलेगा 1. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खोलने की छूट। लेकिन शॉपिंग मॉल्स छूट के दायरे में नहीं आएंगे। 2. शहरी क्षेत्रों में सभी एकल, आस-पड़ोस की दुकानें और घरों में स्थित दुकानें खोलने की छूट। मार्केट कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल इस छूट के दायरे से बाहर। 3. शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट है। 50 फीसदी स्टाफ काम पर आएगा। सभी मास्क लगाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। 4. शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में रजिस्टर्ड दुकानों को छूट। कौन सी दुकानें खुलेंगी इसका अंतिम फैसला राज्य ही करेंगे।सर्विस नहीं, सिर्फ सामान बेचने की छूट सैलून, बार्बर शाॅप, रेस्टोरेंट इत्यादि छूट के दायरे में नहीं हैं। ये दुकान नहीं, सर्विस की श्रेणी में आते हैं। केंद्र ने सिर्फ सामान बेचने की छूट दी है। शराब, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी जारी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जरूरी सामान मंगवा सकते हैं। बाकी सब पर प्रतिबंध रहेगा।14 राज्यों में दुकानें खुलेंगी, लेकिन 4 राज्य अभी दुकानें खोलने के खिलाफमहाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु व चंडीगढ़ ने दुकानें नहीं खोलने का फैसला किया है। वहीं, एमपी, यूपी, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और कर्नाटक सहित 14 राज्यों ने हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन से बाहर दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी। वहीं, बिहार, असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित छह राज्यों ने अभी दुकानें खोलने पर कोई फैसला नहीं किया है। केंद्र सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने मई में विशेष उड़ानें भेजेगी। 12 मजदूर पानीपत से यमुना नदी पार करके यूपी चले गए। शामली पुलिस ने इन्हें क्वारेंटाइन में रखा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mobile, stationery and garments shops to open outside hotspot, Punjab to decide on April 30 Full Article
3 ईपीएफओ ने दी 3 दिन में फंड ट्रांसफर की सुविधा, 20 करोड़ जारी By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 23:30:00 GMT कोरोना को लेकर लाॅकडाउन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान शहर में दूसरे राज्यों से आए हुए कामगारों को कारोबार बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी राशन बांटने को लेकर भी चल रही पिक एंड चूज की नीति के तहत भी कामगारों को राशन के लिए जूझना पड़ा है। इस मुश्किल घड़ी में ईपीएफओ ने अंशधारकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 3 दिन में फंड मुहैया कराने की सुविधा दी है।अगर पिछले 20 दिनों की बात करें तो जिला ईपीएफओ ने करीब 3100 लोगों को कोरोना काॅल में एमरजेंसी के दौरान 6 करोड़ के करीब राशि ट्रांसफर की है। इसी तरह सामान्य में ईपीएफओ से राशि निकालने वालों को करीब ₹140000000 तक की धनराशि ट्रांसफर कर दी है। इसकी पुष्टि रीजनल पीएफ कमिश्नर धीरज गुप्ता ने की है। अगर सामान्य और कोरोना के समय दी जा रही सुविधा की बात करें तो ईपीएफओ ने जिले के 7000 से ज्यादा कर्मचारियों को ₹200000000 की धनराशि ट्रांसफर कर दी है।लुधियाना की 481 इंडस्ट्री को दिया प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना का लाभरीजनल पीएफ कमिश्नर-II बृज मोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से मासिक ईपीएफ के भुगतान के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत ऐसे संस्थान जिसमें 100 से कम कर्मचारी हैं या 90% कर्मचारियों का वेतन ₹15000 से कम है। उनका संपूर्ण ईपीएफ यानी 12% नियोक्ता और 12% कर्मचारी के हिस्से का कुल 24%(बेसिक सैलरी का) का भुगतान अगले 3 महीने मार्च से लेकर मई तक सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लुधियाना के 481 संस्थानों को दिया गया है।उन्होंने बताया कि ऐसे संस्थानों द्वारा 7956 कर्मचारी को लाभ मिला है। केंद्र सरकार द्वारा संस्थानों को 1 करोड़ 21,16,019 रुपए धनराशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 3 महीने तक ही दिया जा रहा है। अगर लुधियाना की बात करें तो ईपीएफओ के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 1200 संस्थान ऐसी हैं जिनको ये लाभ मिल सकता है।जरूरत पड़ने पर ही निकाले पैसा नहीं तो ब्याज का होगा नुकसानरीजनल पीएफ कमिश्नर-II बृज मोहन सिंह ने बताया कि भले ही ईपीएफओ ने कोरोना काल में जरूरत पड़ने पर खाते में जमा फंड निकालने की सुविधा प्रदान की है लेकिन इस फंड को जरूरत के अनुसार ही समझ कर निकालें। बेवजह पैसा निकालने से उसको मिलने वाला 8 से 9% ब्याज का नुकसान होगा। कोरोना के दौरान 75 फीसदी पैसा निकालने की सुविधा दी गई है। मान लीजिए आपने 50000 रुपए निकाल लिए तो आपको साल का मिलने वाला ब्याज ₹5000 का नुकसान होगा।15 मई तक जमा करा सकते ईसीआरक्षेत्रीय आयुक्त-II सुमित सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से नियोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई है। इस कोरोना काल के दौरान नियोक्ता को 15 मई तक ईसीआर(इलेक्ट्रॉनिक चालान रसीद) की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले ये तारीख 15 अप्रैल थी, इसे अब 15 मई तक कर दिया गया है।जीवन प्रमाण पत्र को लगाया ड्रॉप बॉक्सईपीएफओ की तरफ से रीजनल कार्यालय में पेंशन धारकों के लिए प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए ड्रॉप बॉक्स की सुविधा दी है। पेंशन धारक इन ड्रॉप बॉक्स में जीवन प्रमाण पत्र डाल सकते हैं। 24 घंटे बाद ड्रॉप बॉक्स को खोल कर आए हुए जीवन प्रमाण पत्रों को अपडेट किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today EPFO gives fund transfer facility in 3 days, 20 crores released Full Article
3 लॉकडाउन के 35 दिनों बाद भी राशन बांटने का नहीं हुआ उचित प्रबंध By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन के 35 दिनों के बाद भी सरकार और जिला प्रशासन की ओर से सरकारी राशन बांटने को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा सका है। इसी के चलते कई जरूरतमंद राशन न मिलने से सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं या फिर पलायन कर रहे हैं। वहीं, अन्न का भंडारण बताने वाले खाद्य आपूर्ति विभाग की कथनी और करनी में भी जमीन-आसमान का अंतर दिखने लगा है।खाद्य आपूर्ति विभाग दावा कर रहा है कि शहर में रोजाना 10000 जरूरतमंदों को सरकारी राशन पहुंचाया जा रहा है। वहीं, हेल्पलाइनों पर कॉल करने पर संबंधित थानों की ओर से जरूरतमंदों को राशन दिया जा रहा है। वहीं, एडीसीपी हरीश कुमार के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 1905 पर रोजाना 7000 से 10000 कॉल आने और लुधियाना के 30 थानों के जरिए 4000 लोगों को राशन बांटने का भी दावा किया जा रहा है। इन दावों के उलट प्रदर्शन की तस्वीरें ये सच्चाई बयां कर रही हैं कि शहर में आखिर किन जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया जा रहा है। जबकि जरूरतमंद भुखमरी के चलते सड़कों पर रोजाना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 3 दिन से लगातार अलग-अलग इलाकों में राशन न मिलने से परेशान होकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं।वॉर्ड 30 : लोगों ने दूसरी बार किया प्रदर्शनविपक्ष के नेता पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि सत्ताधारियों की ओर से पिक एंड चूज की नीति अपनाई जा रही है। सरकार के हारे हुए नेताओं, विधायकों, सत्ताधारी पार्षद जैसे कई सत्ताधारियों के नजदीकियों के द्वारा सरकारी राशन बंटवाया जा रहा है। वहीं, विपक्ष के जिस नेता ने इलेक्शन लड़कर पार्षद की सीट हासिल की उसके लिए जरूरतमंदों की भूख भारी पड़ने लगी है। निगम वॉर्ड नंबर-30 के शिअद पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा के इलाके में भारी संख्या में लेबर और प्रवासी लोग रहते हैं। ये दूसरी बार हुआ कि लेबर और प्रवासी जरूरतमंदों ने पार्षद का दफ्तर घेरा है। सोमवार को भारी संख्या में राशन की मांग को लेकर जरूरतमंद पार्षद के दफ्तर के बाहर पहुंच गए।ऐसे में जब पार्षद अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे तो नौबत तोड़फोड़ तक की आ गई थी। लेकिन पार्षद ने लोगों समझाया और बताया कि पंजाब सरकार ने उन्हें कुछ देने से मना कर दिया है।1905 नंबर पर ही राशन मिलेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन के भी हेल्पलाइन नंबर हैं वहां कॉल करके अपना एड्रेस बताएं राशन पहुंचेगा। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद के समक्ष ही यहां तक कहा कि वे पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन और 1905 पर कॉल कर रहे हैं लेकिन आज तक उनके पास राशन नहीं पहुंचा है। पार्षद ने अपने पास से राशन देकर आश्वासन दिया कि वे सरकार से इस संबंध में बात करेंगे और प्रधानमंत्री तक भी जरूरतमंदों की शिकायत पहुंचाएंगे।वॉर्ड 02 : लाइव होकर सुनाई अपनी व्यथानिगम वॉर्ड-2 के अधीन आती गोल्डन विहार कॉलोनी के निवासियों ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के लोगों द्वारा चहेतों को तो राशन रात में बांटा जा रहा है जबकि बाकी लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि वोट मांगते समय तो घर-घर हाथ जोड़ते रहे आज मुश्किल की घड़ी में सिर्फ चहेतों को ही राशन क्यों बांटा जा रहा है। अब इस मुश्किल घड़ी में वे लोग कहां जाएं। गोल्डन बिहार के निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन इलाके में आकर लोगों की समस्याएं जाने और उन तक राशन पहुंचाए। वहीं सत्ताधारी नेताओं को उन्होंने चेतावनी दी कि आज अगर वह वोट बैंक की नीति के तहत ऐसा कर रहे हैं तो अगले चुनावों में उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।वहीं, जनकपुरी में भी सरकारी राशन न मिलने से लोग गलियों में निकल आए और नारे लगाने लगे। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो पहले सभी को घरों में वापस जाने को कहा गया लेकिन न मानने पर पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन अगर राशन की व्यवस्था नहीं कर सकता है तो हमें हमारे घरों में वापस जाने का प्रबंध करा दें जिससे हम अपने घरों को ही लौट जाएं। सूची दिए 20 दिन बीतेअब तक एक पैकेट राशन भी नहीं पहुंचामजदूर यूनियन के नेता कामरेड हरि सिंह साहनी ने 20 दिन पहले निगम कमिश्नर को करीब 3500 दिहाड़ीदारों की लिस्ट भेजी थी। इसके अलावा उन्होंने कुल 10000 लोगों की सूची तैयार की जिन्हें राशन की जरूरत है। अब निगम कमिश्नर की तरफ से उन्हें ये कह दिया गया है कि जरूरतमंद अब 1905 पर कॉल करें। जोनल कमिश्नर से बात की तो उन्होंने प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर दिए, लेकिन आज तक एक भी पैकेट किसी के पास नहीं पहुंचा है।कांग्रेस पक्षपात का रवैया अपना रही : सुनीता शर्मानिगम में विपक्ष की भाजपा नेता सुनीता शर्मा ने कहा की कांग्रेस इस विषम परिस्थितियों में भी गंदी राजनीति से बाज नहीं आ रही। एक तरफ ्रधानमंत्री राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हर प्रदेश को हर संभव सहायता दे रहे। वहीं, प्रदेश में कांग्रेस पक्षपात का रवैया अपना कर भोली भाली जनता को परेशान कर रही है। लुधियाना में कांग्रेस के विधायक व प्रशासन जरूरतमंदों को सरकारी राशन पहुंचाने का पुख्ता सिस्टम नहीं बन पा रहे हैं।कांग्रेसी जरूरतमंदों को वोटों के चश्मे से देख रहे : सिक्काहैबोवाल से भाजपा के पार्षद पति रोहित सिक्का ने कहा की सरकारी दावे भले ही कुछ हों, हकीकत में सरकारी राशन के वितरण में भेदभाव हो रहा है। जरूरतमंद लोगों को वोटों के चश्मे से देखा जा रहे है। उन्होंने कांग्रेस के विधायक व जिला प्रशासन पर आरोप लगाया की हमारे दफ्तरों का इस्तेमाल करके हमें बोला जाता है कि आप गरीब लोगों के आधार कार्ड इक्क्ठे करो। मगर जब हम आधार कार्ड लेकर आते हैं तो उन तक राशन नहीं पहुंचता। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Even after 35 days of lockdown, there was no proper arrangement for distribution of ration Full Article
3 40% हिस्सा ले करते थे तस्करी, 3 काबू, सरगना महिला फरार By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 23:30:00 GMT हेरोइन तस्करी के लिए 40 प्रतिशत हिस्सा लेकर धंधा करने वाले तीन सप्लायरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य तस्कर महिला फरार है। पुलिस ने आरोपियों से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ के करीब बताई जा रही है। थाना एसटीएफ मोहाली की पुलिस ने घोड़ा कॉलोनी की हीना, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के बॉबी, कश्मीरी और अर्जुन राय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि आरोपी हीना की तलाश जारी है। एएसआई रामपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन की तस्करी करने के लिए एक्टिवा पर जा रहे हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी दौरान आरोपियों को बिना नंबर प्लेट लगी एक्टिवा पर आते देख शक के आधार पर रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनसे बरामद एक्टिवा को जब्त कर लिया है।पति की मौत के बाद शुरू की नशे की तस्करीपुलिस के अनुसार हीना की कुछ साल पहले ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के एक युवक से शादी हुई थी। तभी उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई। पति की मौत के बाद हीना घोड़ा कॉलोनी में मायके रहने लगी। घर का खर्च न चलने पर उसने तस्करी शुरू कर दी। एक साल पहले उसने उक्त आरोपियों को भी धंधे में शामिल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बॉबी कबाड़ का काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज हैं। आरोपी कश्मीरी पत्थर व टाइलें लगाने का काम करता है। जबकि अर्जुन मजदूरी करता है।पेरोल पर आया कैदी दोस्त संग हेरोइन तस्करी करने जाते काबूलुधियाना। 10 साल की सजा होने पर पेरोल पर छूटकर आए कैदी को दोस्त के साथ तस्करी करने जाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत दो करोड़ के करीब आंकी गई है। थाना मोती नगर पुलिस ने ईशर नगर के राज कुमार उर्फ गगी और बेदी नगर के बलविंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन की तस्करी करने जा रहे हैं। पुलिस ने रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Smuggling used to take 40% share, 3 controlled, gangster woman absconding Full Article
3 18 केस थे, चार दिन में ही संक्रमण का सैकड़ा पार, 23 पॉजिटिव में से 15 लुधियाना के, जिनमें 10 महिला, 5 पुरुष By Published On :: Sat, 02 May 2020 23:30:00 GMT जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आने का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी है। शनिवार रात को 23 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कि जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 122 हो चुकी है। शुक्रवार रात तक 99 मामले सामने आए थे। इन 23 मामलों में 15 लुधियाना जिले से संबंधित हैं।7 दूसरे जिलों से और 1 हरियाणा से संबंधित है। 7 अन्य जिलों में 4 फतेहगढ़ साहिब से हैं। हरियाणा से संबंधित व्यक्ति ड्राइवर है। काबिलेजिक्र है कि बुधवार से बड़ी संख्या में ही मामले सामने आ रहे हैं। 29 अप्रैल को 11, 30 अप्रैल को 48, 1 मई को 22 और 2 मई को 23 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनसे चार दिनों में ही जिले में 104 नए केस सामने आ चुके हैं। जबकि इससे पहले जिले के 18 ही केस थे। अब तक कुल 112 केस एक्टिव हैं।मैरिटोरियस स्कूल से पॉजिटिव मरीज सिविल अस्पताल लाए गएमैरिटोरियस स्कूल में श्री हजूर साहिब से आए लोगों में से 150 से ज्यादा के सैंपल हो चुके हैं। पॉजिटिव आ रहे कुछ लोगों को मदर चाइल्ड हॉस्पिटल और कुछ को सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में रखा गया है। वहीं, पहली बार खन्ना और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल 7 कोरोना संक्रमित निकले। जिससे खन्ना भी हॉट स्पॉट में आ गया है।अजमेर से आई बस, रायकोट में क्वारेंटाइनशनिवार को जिले में अजमेर शरीफ से बस पहुंची। बस में सवार 36 लोगों को रायकोट लाया गया। इसमें से 4 लोगों को जालंधर भेज दिया गया। वहीं, 32 लोगों को गुरु हरगोबिंद सिंह नर्सिंग कॉलेज में क्वारेंटाइन कर दिया गया।23 में से 4 फतेहगढ़ साहिब की महिलाएंशनिवार को पॉजिटिव आए 23 लोगों में से 15 लोग लुधियाना जिले से हैं। इसमें से 10 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। इनमें जगराओं का लड़का(13), खन्ना की लड़की(14) और खन्ना का लड़का(16) भी शामिल है। इसके अलावा साहनेवाल के गांव जुगियाना से महिला(63), महिला(57), महिला(47), महिला(73) शामिल हैं। रायकोट से पुरुष(40), खन्ना के गांव सलोदी से महिला(42), महिला(68), जगराओं के गांव मानूके से पुरुष(57), महिला(62), पुरुष(45), महिला(60) और महिला(65) शामिल है। वहीं 4 महिलाएं फतेहगढ़ साहिब से संबंधित हैं।डीएमओ की दूसरी रिपोर्ट भी पाॅजिटिवशनिवार तक जिले में कोरोना वायरस के 2799 शकी मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 2210 मरीजों के सैंपल्स की रिपोर्ट मिल चुकी है। शनिवार को 258 लोगों के सैंपल भेजे गए। कुल 475 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में 99 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से जिले के 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 59 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 294 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 206 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया।अमरपुरा में 60 घरों में 236 लोगों, चौकीमान में 25 घरों में 127 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें किसी भी व्यक्ति में इस बीमारी के संबंध में कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। डीएमओ जसबीर कौर की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को उनके सैंपल भेजे गए थे। जिसके बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, एसएचओ, एएसआई और एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली की पत्नी की तीसरी रिपोर्ट आनी बाकी है।ईएसआई के 17 स्टाफ मेंबर्स के लिए सैंपलईएसआई हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि 30 अप्रैल को छावनी मोहल्ला की महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले ईएसआई हॉस्पिटल के 17 स्टाफ मेंबर्स के भी सैंपल लिए गए हैं। उक्त महिला ईएसआई हॉस्पिटल में 14-28 अप्रैल तक एडमिट थी। इसके बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल भेजा गया। जहां 30 अप्रैल को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।खुद जाकर बुलाना पड़ रहा डॉक्टर्स कोयूसीएचसी सेक्टर-32 में एडमिट पॉजिटिव मरीज ने बताया कि उनका सही ढंग से ध्यान नहीं रखा जा रहा है। डॉक्टर्स को खुद जाकर बुलाना पड़ता है। कई बार तो दवाई देने का समय भी निकल जाता है। जिस पर वो खुद नर्सिंग स्टाफ को जाकर बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि गुणवत्ता वाला खाना नहीं मिल रहा है। खाना समय पर भी नहीं मिल रहा है। वहीं, फल भी खराब मिल रहे हैं। मरीज ने बताया कि हॉस्पिटल के तीसरे फ्लोर पर उन्हें रखा गया है। जहां पॉजिटिव मरीज भी हैं। पॉजिटिव मरीज कॉरिडोर में घूमते रहते हैं।58000 ने पलायन के लिए भरा फॉर्मजिले से दूसरे राज्यों में जाने वाले माइग्रेटरी लोगों के लिए जिला प्रशासन ने कोविड हेल्पलाइन वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले से 58,000 से ज्यादा लोगों ने यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में जाने के लिए आवेदन भरे हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने की है। डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार की वेबसाइट(http://www.covidhelp.punjab.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म अपलोड किया गया है, जहां तकरीबन 25 व्यक्ति एक फॉर्म में अपनी जानकारी भरेंगे। फॉर्म भरने वाले लोगों की मूवमेंट तभी संभव होगी जब दोनों राज्यों में सहमति होगी। यहां से ले जाना तभी संभव होगा जब आवेदन करने वाला पूरी तरह से फिट पाया जाएगा।ऐसे करें आवेदनशहर से दूसरे राज्य में जाने वाले आवेदक सीधे वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और इस फॉर्म पर अपना नाम एड्रेस में फैमिली मेंबरऔर दूसरे राज्य में जाने का पूरा पता भी भरना होगा। इस फॉर्म में कम से कम 25 लोग अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। फार्म सबमिट होने के बाद ये सीधा जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में आ जाएगा, जहां जिला प्रशासन की तरफ से दूसरे राज्यों से टाइअप करते हुए यहां से जाने वाले लोगों के लिए प्रबंध किया जाएगा।दूसरे राज्यों ने भी जारी किया वेब लिंकडिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि दूसरे राज्यों ने भी अपनी वेबसइड जारी की हैं। जैसे तमिलनाडु(http://tnepass.tnega.org), केरला(https://www.registernorkaroots.org) जाने वाले लोग भी वहां की वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले बिहार की तरफ से अपने नागरिकों के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के लिए भी वेबसाइट(http://www.aapda.bih.nic.in) तैयार की है। इस वेबसाइट पर भी बिहार निवासी आवेदन कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today There were 18 cases, crossing the hundreds of infections in four days, 15 out of 23 positives were in Ludhiana, in which 10 women, 5 men. Full Article
3 4 साल के बच्चे के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची पुलिस, सरप्राइज देकर बोली 'हैप्पी बर्थ-डे टू यू' By Published On :: Sun, 03 May 2020 13:09:00 GMT कोरोना वायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के बीच अपने जन्मदिन न मनाए जाने पर मायूस हुए 4 साल के बच्चे को पुलिस ने सरप्राइज दिया। बच्चे के घर केक लेकर पहुंची पुलिस की पूरी टीम ने उसे बधाई देते हुए हैप्पी बर्थ-डे टू यू का गीत गाया। पुलिस के सरप्राइज से मासूम का चेहरा खिल गया। इसके साथ ही इलाके में पड़ोस के लोग भी पुलिस के इस कार्य को देख कर खुशी से झूम उठे और पुलिस की तारीफ की।हुआ यूं कि सेखेवाल रोड सरदार नगर की गली नंबर दो निवासी किरण के बेटे दिव्यान का रविवार को जन्मदिन था। पिछले डेढ़ महीने से घर में बैठे दिव्यान को परिवार ने इतना तो समझा ही दिया था कि इस बार उसका जन्मदिन नहीं मनाया जा सकता।किरण ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस की एक महिला ने उसे बताया कि लॉकडाउन के बीच पुलिस उन बच्चों के जन्मदिन मना रही है, जो घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। महिला की बात दिव्यान के दिमाग में घर कर गई। वो एक सप्ताह से शोर मचा रहा था कि उसके जन्मदिन पर पुलिस उसे केक देने के लिए आएगी। किरण ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे। रविवार सुबह उसे किसी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करने से उसकी मुश्किल का हल हो सकता है।सुबह 8.30 बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम के 78370-18500 नंबर पर कॉल करके अपने बच्चे के जन्मदिन के बारे में जानकारी दी। खुशी से चहकती किरण ने कहा कि ठीक 9.15 बजे उसके घर के बाहर थाना दरेसी पुलिस की गाड़ी आकर रुकी। उसके पीछे पीसीआर का एक मोटरसाइकल भी था। जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार, एएसआई हरभजन सिंह, राजिंदर सिंह और पीसीआर पर तैनात एएसआई बलजीत सिंह व हरजीत सिंह थे। उन लोगों ने आकर बेल बजाई। इस पर दिव्यान के पापा कृष्ण गोपाल उसे लेकर बाहर गए।पुलिस ने दिव्यान को केक और चॉकलेट देते हुए उसके जन्मदिन की बधाई दी और हैप्पी बर्थडे टूयू का गीत गाया। पहले दिव्यान केक व चॉकलेट लेने से झिझकता रहा। मगर बाद में उसने वो दोनों चीजें ले लीं। अपने जन्मदिन पर पुलिस की ओर से दिए गए उपहार को पाकर वो फूला नहीं समा रहा था। किरण ने कहा कि पुलिस ने उसके बेटे के जन्मदिन को यादगार बना दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लुधियाना के सेखेवाल रोड स्थित सरदार नगर में केक लेकर पहुंची पुलिस और बच्चे के परिजन। Full Article
3 अपराधी ‘होम क्वारेंटाइन’ 42 दिन में सिर्फ 37 घटनाएं और अपराध By Published On :: Mon, 04 May 2020 23:32:00 GMT कोरोना वायरस के खौफ और कर्फ्यू के कारण शहर में क्राइम ग्राफ काफी कम हो गया है। अगर जनवरी से लेकर अप्रैल तक के क्राइम रिकाॅर्ड को देखें तो जनवरी से 23 मार्च तक शहर में कुल 470 वारदातें हुईं। जबकि 24 मार्च से 4 मई तक कर्फ्यू के 42 दिनों में मात्र 37 मामले ही सामने आए हैं। इनमें चोरी, लूट, स्नेचिंग, एक्सिडेंट, मर्डर, किडनैपिंग, शराब तस्करी, गैंगरेप, रेप, नौसरबाजी, ठगी के मामले शामिल हैं।इसके अलावा नशा तस्करी की बात करें तो पिछले 83 दिनों में पुलिस ने 20 किलो के करीब हेरोइन, 5 किलो के करीब अफीम व नशीली वस्तुएं पकड़ी हैं।जबकि कर्फ्यू में सिर्फ 30 अप्रैल को ही एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर पकड़े गए। इन 39 दिन में 20 मामले शराब तस्करी के है। इसके अलावा मारपीट 10, स्नेचिंग 4, मर्डर 2, लापता 3, चोरी 8, तस्करी 5, रेप 3, सट्टेबाजी 2, लूट 1, खुदकुशी को मजबूर करने 3, खुदकुशी 4 के मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन छोटे एक्सिडेंट भी हुए हैं। वहीं कफ्र्यू से पहले रोज कभी हत्या, कभी लूट तो कहीं अन्य क्राइम के केस आते थे। इस तरह से लॉकडाउन के दौरान कोरोना के डर से अपराधी खुद ही घरों में क्वारेंटाइन हो गए हैं।पुलिस को भी मिली बड़ी राहतइन वारदातों और हादसों के कारण पुलिस मुलाजिम इन्हीं में फंसे रहते थे। जिस कारण शहर की सुरक्षा में काफी दिक्कतें आती थी। लेकिन इन वारदातों के रुकने पर पुलिस को भी बड़ी राहत मिल सकी है। हालांकि, उन्हें करोना वायरस के दौरान नाकों व शहरवासियों की सुरक्षा में लगाया गया है। जबकि इसी तरह आगे भी चाहिए कि वारदातों को कम किया जाए, ताकि शहर सुरक्षित रह सके। जबकि इसी के साथ नशा तस्करी पर भी लगाम लगाई जा सकी है। पहले हेरोइन समेत अन्य नशों की खेप पकड़ी जा रही थी। लेकिन पिछले 42 दिनों में नशा तस्करी के सिर्फ 3 से 4 मामले ही सामने आए हैं। इन मामलों के कम होने पर नशा भी कम हो सकेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 तीन तरह का सरकारी राशन 3 विभाग नेता बांट रहे, फिर भी जरूरतमंद तरसे By Published On :: Wed, 06 May 2020 00:33:00 GMT लॉकडाउन के 43 दिन बाद भी सरकारी राशन बांटने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं बन पाई है। तीन प्रकार का सरकारी राशन बांटने की बात प्रशासन, निगम, पुलिस और सत्ताधारी नेता कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रोज जरूरतमंद जगह-जगह सड़क पर उतर रहे हैं। भूख के कारण लेबर पलायन को मजबूर है। मगर प्रशासन, निगम, पुलिस और नेता एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। अभी तक शहर में 3 तरह का सरकारी राशन जरूरतमंदों तक पहुंचाने को आया। मगर किन लाेगाें काे मिला, पता नहीं।सबसे पहले पंजाब सरकार ने किटें भेजीं। इसमें 10 किलाे आटा, 2 किलाे चीनी और 2 किलाे दाल प्रति 5 मेंबरों के परिवार काे देने की बात की है। दूसरा सरकारी योजना के तहत निगम ने 95 वॉर्डों में जरूरतमंदों तक सूखा राशन देने के लिए हर कौंसलर काे 4 क्विंटल चावल, 4 क्विंटल आटा औैर 90 किलो दाल हर वॉर्ड में पहुंचा दी। इसके अलावा फूड सप्लाई महकमा केंद्र का सरकारी राशन बांट रहा है। इसमें प्रति मेंबर 15 किलो गेहूं, 3 किलो दाल देनी है।अभी तक राशन बांटने काे 5 योजनाएं बनीं, एक भी सफल नहीं प्रशासन ने सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर जारी किए। जरूरतमंदों को कॉल करने पर राशन देने की बात कही, मगर ये स्कीम फेल रही। फिर इलाका कौंसलर के दफ्तराें में प्रशासन के मुलाजिम जाकर फॉर्म भरने लगे, पर इसके अनुसार राशन बंटा ही नहीं। तीसरी व्यवस्था के तहत इलाका वाइज पीसीएस अफसरों काे ईआरओलगाया। तहसीलदार-इंस्पेक्टर भी लगाए। हर हलके में बीएलओजरूरतमंदों की सूची बनाकर देंगे। सुपरवाइजर जांच करने के बाद राशन देने वाली योजना भी सिरे नहीं चढ़ी। चाैथी योजना के तहत कैबिनेट मंत्री आशु और प्रशासन के मुताबिक राशन बांटने की जिम्मेदारी पुलिस को दी। 1905 नंबर पर कॉल आने पर बताए पते पर राशन देंगे। ये योजना चल ताे रही है, पर किसे राशन मिल रहा है असमंजस बना है। लाेगों की शिकायत है कि 1905 नंबर कभी लगता ही नहीं। 5वीं योजना में काेविड हेल्प वेबसाइट पर राशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर राशन मिलेगा। इस योजना को लागू हुए अभी एक दिन ही हुआहै।1905 सुबह से रात तक नहीं मिलताप्रशासन ने सरकारी राशन के लिए 1905 नंबर जारी किया है। इसके अलावा 7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जोकि सुबह से लेकर रात तक नंबर नहीं लगते। मजदूर यूनियन के नेता हरि सिंह साहनी ने बताया कि उनके पास रोज सैकड़ों वेहड़ों से फोन आरहे हैं कि राशन नहीं मिला। निगम ने उनसे सभी मजदूरों के फॉर्म भरवाए थे और राशन पहुंचने की बात की थी, लेकिन अभी तक राशन नहीं पहुंचा। दाे बार प्रदर्शन के बावजूद राशन वॉर्ड 30 में नहीं पहुंचा। निगम के भेजे राशन से सिर्फ 90 लोगों का ही पेट हफ्तेभर तक भरेगा। मगर उनके वॉर्ड में सवा लाख के करीब लेबर रहती है। इनमें से अंधे से ज्यादा लोग रोज कमा कर खाने वाले हैं।सिर्फ निगम का राशन पहुंचा : विपक्षनिगम में नेता विपक्ष हरभजन डंग ने बताया कि उनके पास दो बार निगम का ही राशन पहुंचा है। इससे तो एक सप्ताह ही निकल पाएगा। मगर सरकारी राशन आज तक नहीं आया। राशन न मिल पाने के कारण ही यहां से अब लेबर ज्यादातर अपने राज्यों को जाने के लिए तवज्जो दे रही है। उधर, वार्ड 79 के कौंसलर एनी सिक्का ने बताया कि उनके वॉर्ड में अभी सिर्फ सरकारी राशन के तौर पर निगम का ही 4 क्विंटल आटा, 4 क्विंटल चावल औैर 90 किले दाल अधर है। मगर सरकारी किटें जाने जिला प्रशासन की तरफ से भेजी जानी थी, वे अभी तक पूरे लॉकडाउन के दौरान नहीं पहुंची।कई ओटीपी तो कोई बारी का करते रहे इंतजारपुलिस-प्रशासन ने राशन जल्दी पहुंचाने को वेबसाइड पर लिंक तो दिया, लेकिन लोगों की परेशान और बढ़ गई। किसी को ओटीपी नहीं मिल रहा तो किसी का अप्लाई होने के बाद बारी नहीं आ रही। वहीं, अब लोगों की समझ से बाहर है कि राशन प्रशासन बांटेगा या फिर पुलिस। आंकड़ों की बात करें तो पुलिस ने 38 दिन में खाने के 46 लाख पैकेट बांटे हैं, जोकि एनजीओ की मदद से आए। साथ ही 34 हजार 874 राशन किटें बांटी हंै, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ, क्योंकि 60% लोगों का कहना है कि उनके पास एक बार भी राशन नहीं आया है।वहीं, सीपी-डीसी की ओर से सोमवार को राशन के लिए 1905 के साथ ही दिए गए लिंक पर फॉर्म भरने के लिए कहा। इसके बाद तुंरत वो रजिस्टर हो जाएंगे और उन्हें राशन भी आसानी के मिलेेगा। मंगलवार को जिन लोगों ने भी इस फॉर्म को भरा, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोगों ने कहा कि फॉर्म भरने के बाद उनके फोन पर ओटीपी ही नहीं आता। जिनके पास ओटीपी आने के बाद फॉर्म रजिस्टर हो गया तो उन्हें अगले दिन या एक दिन बाद राशन के लिए समय दिया जा रहा है। मगर यहां फिर परेशानी होती है।इधर, केंद्रीय योजना में 22% राशन ही बंटानीले कार्ड धारकों को केंद्र ने भी दाल और गेहूं देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई। इसमें 20 हजार क्विंटल गेहूं और 12 हजार क्विंटल दाल केंद्र ने जिले को भिजवाई। एक कार्ड पर 3 किलो दाल व प्रत्येक व्यक्ति को 15 किलो गेहूं 3 महीने के लिए दिया जा रहा है। अब तक यह काम 22% ही पूरा हो पाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 3454 के भेजे सैंपल, एक और संक्रमित मिला, जिले में अब तक 142 पॉजिटिव केस By Published On :: Wed, 06 May 2020 00:34:00 GMT सोमवार रात को 13 और मंगलवार को 1 पॉजिटिव केस सामने आया। इनमें 6 रायकोट और जगराओं से हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 7 मरीजों में 6 पुरुष और 1 महिला है। मंगलवार को आया केस बठिंडा से जुड़ा है। इनमें 9 हजूर साहिब से लौटे, 4 कंबाइन चलाने वाले मजदूर परिवार के लोग और 1 अन्य बठिंडा से जुड़ा है। जगराओं के सिविल अस्पताल में 5 पॉजिटिव मरीजों को दाखिल किया गया। इसमें 1 केस जगराओं और 4 केस रायकोट से जुड़े हैं। जगराओं मानूके का 54 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव है। इसके साथ रखे गए 4 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन इन सभी को एक साथ एक वॉर्ड में रखा गया था।4 साल की बच्ची भी पॉजिटिववहीं, 4 साल की बच्ची भी पॉजिटिव है। ये अब तक का सबसे कम उम्र का पॉजिटिव केस है। गांव कालसा के कंबाइन चालक और गांव लक्खा सिंह वाले के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके 4 घरवालों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें 4 साल की बच्ची, 31 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव हैं। एसडीएम रायकोट डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कालसा का कंबाइन चालक के 4 घरवालों और जलालदीवाल के श्री हजूर साहिब नांदेड़ से आए सिख श्रद्धालु की बीती रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब तक 2831 को किया होम क्वारेंटाइनमंगलवार तक जिले से 3454 शकी मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं। इसमें से 2963 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को 165 लोगों के सैंपल भेजे गए। 349 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 142 लोग जिले में पॉजिटिव आए हैं। इसमें से 124 लुधियाना और 18 अन्य जिलों-राज्यों से हैं। जिले के 8 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। वहीं, 5 की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 2831 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है।सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को 47 रैपिड रिस्पांस टीमों ने 286 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 229 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया। सिविल अस्पताल में काम कर चुकी और पॉजिटिव आई हाउस सर्जन के संपर्क में आने वाले स्टाफ मेंबर्स के सैंपल के सवाल पर डॉ. बग्गा ने बताया कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, उनके सैंपल 5 दिन बाद लिए जाएंगे।ईएसआई के 4 डॉक्टर्स समेत 26 की रिपोर्ट निगेटिवईएसआई के 26 लोगों के लिए सैंपल निगेटिव मिले हैं। इसमें 4 डॉक्टर्स, 3 मरीज और 19 अन्य स्टाफ मेंबर्स की ओर से सैंपल दिए गए थे, जोकि निगेटिव आए हैं। वहीं, दो अन्य डॉक्टर्स की ओर से प्राइवेट लैब में सैंपल दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इन स्टाफ मेंबर्स ने जॉइन कर लिया है।पॉजिटिव मरीज के परिवार के लिए सैंपलहरगोबिंद नगर के 30 साल के मरीज के नवांशहर में पॉजिटिव आने के बाद उसके घरवालों और 5 दूसरे परिवारों के सैंपल लिए गए। कुल 14 मेंबर्स के सैंपल लिए गए। सैंपल दिलवाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची, जिन्होंने मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया और सभी के सैंपल ले जाकर क्वारेंटाइन किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 महीने का औसत बारिश 34.1, तीन दिन में 46.3 मिमी पानी,पारा गिरा 2 डिग्री By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT वैशाख के महीने में ही सावन जैसी झड़ी लग गई है। मई के 7 दिनों में 3 दिन तेज बारिश हुई। इस महीने की औसत वर्षापात 34.1 मिमी है। जबकि महीने के पहले सप्ताह में ही 46.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में ही अंधेरे ने घेर लिया।तेज आंधी के साथ जमकर एक घंटे बारिश हुई इससे पूरा शहर और ग्रामीण इलाका पानी-पानी हो गया है। कृषि विभाग में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से तापमान 2 डिग्री लुढ़क कर 33 डिग्री पर आ गया। जिले में यह पश्चिमी विक्षोभ की बारिश है। बीते साल 11 जून को पहली बारिश 6.6 मिमी दर्ज की गई थी। बारिश के कारण गर्मी से पूरी तरह से छुटकारा मिल गया। दिन में पंखे भी कूलर जैसी ठंडी हवाएं दे रहे थे।एक घंटा गिरा पानीबता दें कि सुबह बादलों के बाद 11 बजे मौसम साफ हो जाने से गर्मी के साथ उमस ने परेशान कर दिया था। दोपहर 1 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली अाैर तेज बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया।तैयारी: नप ने पूरी की नालों की सफाईबारिश का दौर शुरू होते ही नगर परिषद ने नालों की सफाई भी तेज कर दी थी। बता दें कि बीते साल तेज बारिश के कारण मिंज स्टेडियम रोड, अधिवक्ता नगर, शिक्षा विभाग, कोर्ट परिसर व बस स्टैंड आदि स्थानों पर जल जमाव की स्थित पैदा हो गई थी। इसका प्रमुख कारण था कि नाले चाेक हो गए थे। नगर परिषद के ईओ सुनिल कुमार ने बताया कि शहर के सभी नालों की सफाई पूरी कर ली गई है। ताकि बारिश के सीजन में फिर से शहर में कहीं जल जमाव की स्थित पैदा न हो।आगे क्या: बढ़ेगा तापमानरविवार तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। धूप- छांव के साथ तापमान में रोजाना एक डिग्री वृद्धि होने की संभावना हैं। उत्तरी हवा के कारण गर्म हवा से राहत मिलेगी। लेकिन उमस परेशान कर सकती है।मई में पिछले साल से बेहतर बारिश जिले की औसत बारिश 11 एमएम रिकार्ड की गई। जिसमें पूर्वाचल में 4 एमएम, पश्चिमी इलाके में 12 एमएम और जिले के दक्षिणी इलाके में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। बता दें कि जिले की सलाना औसत बारिश 1020 एमएम है।पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता में इजाफापिछले चार सालों में मौसम की गतिविधियों को देखते हुये इसकी तात्कालिक वजह पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता में इजाफा होना है। बीते जनवरी- फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आये, अभी मई में ही दो बार पश्चिमी विक्षोभ आ चुके है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कम समय के अंतराल पर और बार- बार पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट वर्षा चक्र पर असर डालता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Monthly average rainfall 34.1, three days 46.3 mm water, mercury dropped 2 degrees Full Article
3 तेलंगाना और गुजरात से दो स्पेशल ट्रेनों से 2316 प्रवासी पहुंचे गया जंक्शन, जांच में 9 संदिग्ध मिले By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT गया जंक्शन पर बुधवार को तेलंगाना व गुजरात से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के विभिन्न जिलों के 2316 प्रवासी पहुंचे। सभी की स्क्रीनिंग, पंजीकरण व क्वारेंटाइन मुहर लगाकर प्लेटफार्म से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाहर निकाला गया। जांच के दौरान दोनों ट्रेनों से 9 संदिग्ध पाए गए। जंक्शन परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों के लिए खड़ी बसों में प्रवासियों को बैठाया गया। जहां से वे संबंधित प्रखंडों में 21 दिन के क्वारेंटाइन के लिए भेजे गए। स्पेशल ट्रेन से बिहार लौटने वालों में महिला व बच्चे भी शामिल थे।बुधवार की सुबह 6.30 में गया जंक्शन पहुंची पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन (07005) तेलंगाना के बीबीपुर स्टेशन से खुली थी। ट्रेन से आठ जिलों के 1124 प्रवासी उतरे। इनमें गया सहित अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास व भभुआ जिलों के प्रवासी शामिल थे। इस ट्रेन से उतरे 6 लोग संदिग्ध पाए गए। वहीं दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन (09381) गुजरात के वीरमगाम स्टेशन से खुली थी। जंक्शन पर 16:30 में पहुंची ट्रेन में राज्य के विभिन्न जिलों के 1192 प्रवासी शामिल थे। ट्रेन में जांच के दौरान 3 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए।लौटने वालों में अधिकांश उतर बिहार के जिलों के लोग शामिल थे। 24 कोच वाली दोनों ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर एस्कार्ट दल मौजूद थे। पूरी व्यवस्था के लिए बनाए गए जंक्शन के वरीय प्रभारी सह नगर निगम आयुक्त सावन कुमार के साथ स्टेशन डायरेक्टर जेपी भारती, स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी, आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह चौहान, रेल डीएसपी सुनील कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी, रेल थानाध्यक्ष केके सिंह व अन्य चौकस थे।गुजरात में पंजीकरण के लिए पैसा लिया फिर कटाया टिकट, 24 घंटे नहीं मिला खानाप्लेटफार्म पर उतरे प्रवासियों ने बताया कि गुजरात के वीरमगाम से घर लौटने के लिए पुलिस द्वारा पंजीकरण कराया गया। जहां उनसे 700 रुपए लिए गए। जब वे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें एक-एक कर 695 रुपए का कटाया हुआ टिकट देकर सीट पर बैठाया गया। स्टेशन पर उनसे पैसे नहीं लिए गए। 6 मई की शाम ट्रेन में बैठे थे। विरमगााम से गया जंक्शन तक (1654 किमी) उन्हें कहीं खाना व पानी नहीं मिला। गया जंक्शन पर नाश्ता व पानी मिला। वहीं सुबह 6:30 में तेलंगाना से गया जंक्शन पहुंची स्पेशल ट्रेन से उतरे लोगों ने बताया कि वे निकटतम थाने में घर लौटने के लिए पंजीकरण करवाया था। वहां बीबीनगर(तेलंगाना) स्टेशन पर 695 रुपए का टिकट देकर ट्रेन पर बैठाया गया। लेकिन उनसे टिकट का पैसा नहीं लिया। पूरे रास्ते तीन बार फूड पैकेट व पानी दिया गया।फैक्ट्री बंद हो गई थी, खाना तो मिल रहा था लेकिन नही बन रही थी हाजिरीजंक्शन लौटे प्रवासियों ने बताया कि फैक्ट्री बंद हो गई थी, उन्हें खाना तो मिल रहा था, लेकिन हाजिरी नहीं बन रही थी। वहीं धीरे-धीरे जरुरी सामान के लिए खुद के जमा पैसे भी खत्म हो रहे थे। लॉकडाउन बढ़ने व फैल रही बीमारी से चिंता बढ़ने से लौटने का निर्णय लिया। वहीं पत्नी व बच्चों के साथ लौटे प्रवासी ने बताया कि घर का किराया लग रहा था। काम बंद होने से परिवार के साथ परदेश में रहना काफी मुश्किल हो रहा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2316 expatriates reached junction by two special trains from Telangana and Gujarat, 9 suspects found in investigation Full Article
3 विधायक ने डॉक्टर से किया दुर्व्यवहार, विरोध में 3 घंटे तक सदर अस्पताल का ओपीडी रहा बाधित By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT बुधवार की रात छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा हुआ। हुआ यूं कि ऑन ड्यूटी पर डॉ राकेश कुमार के साथ अमनौर के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा को भी बाधित कर दिया। इस दौरान इलाज एवं स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों ने जमकर बवाल काटा। जिसके बाद सिविल सर्जन ओपीडी पहुंचे और चिकित्सकों की बैठक के बाद ओपीडी में कार्य प्रारंभ किया गया।चिकित्सक संगठन ने किया विरोधसदर अस्पताल उपाधीक्षक कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा की अध्यक्षता में चिकित्सकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी चिकित्सकों ने एक स्वर में अमनौर विधायक के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान भासा सचिव डॉ केएम दुबे द्वारा सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विधायक के द्वारा चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर आक्रोश जताया गया। भासा सचिव डॉक्टर के एम दुबे ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए समाज हित में ओपीडी सेवा बाधित किए जाने के निर्णय को वापस ले लिया गया है।मरीज के बारे में पूछने गए थे विधायकछपरा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राकेश कुमार के बयान पर अमनौर के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के खिलाफ भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि अमनौर विधायक लॉक डाउन के दौरान बिना परिचय ड्यूटी कक्ष में पहुंचे और इलाजरत मरीज परसा के श्रीरामपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र रत्नेश कुमार श्रीवास्तव एवं रिपु राज श्रीवास्तव के इलाज के संबंध में पूछताछ करने लगे तथा दोनों का जख्म प्रतिवेदन उनके मन-मुताबिक बनाने का दबाव बनाने लगे।इस दौरान उनके द्वारा अमर्यादित एवं और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया। जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और उनके मानसिक आघात पहुंचा। ऐसी स्थिति करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इस मामले में सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि चिकित्सक के बयान पर अमनौर विधायक के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MLA abused doctor, OPD of Sadar Hospital interrupted for 3 hours in protest Full Article
3 1300 किमी दूर हरियाणा से जुगाड़ गाड़ी से आए 5 मजदूर By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच गुरुवार को हरियाणा से पांच मजदूर खजौली पहुंचे हैं। हरियाणा से खजौली पहुंचे पांच मजदूरों में से एक दुर्गेश कुमार ने बताया कि वह लोग हरियाणा स्थित सब्जी मंडी में काम करता था। कोरोना महामारी के बीच लगे लॉकडाउन के कारण खाने पीने में दिक्कत होने लगी थी, सभी पांचों साथी ने मिलकर एक जुगाड़ ठेला का इंतजाम किया। पांच मई को सुबह तीन बजे हरियाणा से मधुबनी के लिए निकले। मजदूरों ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर पर सभी मजदूरों को मेडिकल जांच की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 5 laborers arrived in Jugaad carriage from Haryana, 1300 km away Full Article
3 घोघरडीहा क्वारेंटाइन सेंटर में 22 प्रवासियों को नहाने के लिए मिली हैं सिर्फ 3 बाल्टी और 2 मग; नाराजगी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू भोला उच्च विद्यालय सह क्वारेंटिंन सेंटर में 22 प्रवासी मजदूर को रखा गया है। जहां रहने खाने के अलावा आवश्यक मूलभूत सुविधा प्रखंड प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन क्वारेंटाइन में रहने वाले लोग उपलब्ध सुविधाओं को नाकाफी बता रहे है। बताया कि प्लास्टिक के काले रंग वाले पॉलीथिन में सब्जी, रोटी खाने के लिए भेज दिया जाता है। जिस बात को लेकर बुधवार को प्रवासियों ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद उसी दिन देर शाम बीडीओ क्वारेंटाइन सेंटर पर पहुंचकर सभी को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद बीडीओ के निर्देश पर सेंटर पर ही खाना बनाने की व्यवस्था की गई है। क्वारेंटाइन में रहने वाले मनोज कुमार मंडल, पृथ्वी लाल कामत, दुर्गानंद यादव, संदीप कुमार मंडल सहित कई लोगों ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति बीमार था, जिसकी सूचना बीडीओ को दी गई। लेकिन गुरुवार तक उसे मेडिसिन नहीं दी गई। 22 लोगों के नहाने के लिए तीन बाल्टी और दो मग दिया गया है। सोने वाले कमरा में न तो पंखा लगा हुआ है न ही किसी को मच्छरदानी दी गई है। साफ-सफाई के अभाव में मच्छरों के प्रकोप बढ़ रही है। सभी रात भर जागकर समय काटने को विवश हैं।धीरे-धीरे सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी : बीडीओ | प्रवासियों ने कहा कि साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करने और वरीय अधिकारियों को शिकायत करने की बात पर बीडीओ पिटाई करने की धमकी देते हैं। पृथ्वी लाल कामत, मनोज कुमार मंडल, संदीप मंडल सहित प्रवासियों ने बीडीओ को आवेदन देकर अपने घर में ही होम क्वारेंटाइन में रहने की मांग की है। बीडीओ सम्राट जीत के कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, बीमार व्यक्ति को दवा दी गई है। अन्य सुविधा भी धीरे-धीरे उपलब्ध करा दी जाएगी।थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भेजा क्वारेंटाइन सेंटरघोघरडीहा|अन्य राज्यों अभी भी प्रवासियों का आने सिलसिला जारी है। इसके लिए जिला प्रशासन बसों की व्यवस्था की है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को प्रखंडों स्थित पीएचसी में लेकर आते हैं। इसके बाद वहां मेडिकल जांच और थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। फिर उनको क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया जाता है। वहीं प्रवासियों को खाने और रहने की व्यवस्था प्रशासन को करनी है। इन लोगों को अभी 21 दिनों के लिए यहीं पर रखना है। उसके बाद इनकी फिर मेडिकल जांच के बाद घर भेज दिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 पाटन के 143 गांव में लगाए जाएंगे नए ट्रांसफार्मर By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT पाटन विधानसभा क्षेत्र के 143 गांव में पिछले लंबे समय से वोल्टेज एक बड़ी समस्या है। आए दिन स्थानीय ग्रामीणों को वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा। बिजली कंपनी के सर्वे में इसका खुलासा हुआ। अब इन गांव के आसपास लगे ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इसके सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब 63.70 लाख रुपए इस पर खर्च होंगे। इसकी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति बिजली कंपनी द्वारा ली गई है। इस अपग्रेडेशन से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी।बिजली कंपनी ने पूरे पाटन क्षेत्र में किया है सर्वेबिजली कंपनी ने पूरे पाटन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर सर्वे किया। इस दौरान 143 गांव तक बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। 43 नग 11 केवी फीडरों का अंतिम छोर तक परीक्षण किया गया। लगे ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मरों से गई एलटी लाइन की जानकारी जुटाई गई।9 गांव में लगेंगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मरसर्वे के बाद प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इसमें मेटनेंस के अलावा 9 गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाना तय किया गया। इन गांव की 5 बस्तियों में सिंगल फेस लाइनों को थ्री फेस में परिवर्तित करना तय किया गया। इस प्रकार अलग-अलग 25 कार्यों को स्वीकृति दी गई। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने बताया कि स्वीकृत कार्यों को शुरू किया जा चुका है। वोल्टेज की समस्या दूर करेंगे।जुलाई तक काम होगा पूरा नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने, बिजली तारों को बदलने व पुराने ट्रांसफार्मर का मेटनेंस शुरू कर दिया गया है। कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे। जुलाई तक कार्य पूर्ण करने का टार्गेट रखा है।जल्द कार्य को पूरा करेंगे"इन कार्यों में कुल व्यय होने वाली राशि 63 लाख 70 हजार रुपए है। स्वीकृति उपरांत कार्यादेश जारी किए गए हैं एवं टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई। कार्यों को जुलाई माह के अंत तक पूर्ण कर लेंगे।"-वीआर मौर्या, अधीक्षण अभियंता Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today New transformers will be installed in 143 villages of Patan Full Article
3 कोटा से लौटे 350 छात्रों ने सुनाई आपबीती : दिन तो किसी तरह कट जाता था, लेकिन रात होते ही बहुत रोते थे कि अब क्या होगा By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन में फंसे कोटा से गुरुवार को सीतामढ़ी पहंुचे 350 विद्यार्थियों ने परिवार के सदस्यों से मिलकर आपबीती बताई। छात्रों ने बताया कि लॉकडाउन में कोटा का इंस्टीच्यूट जब बंद हो गया और भोजन पानी की संकट सामने आई, तो महसूस होने लगा कि किसी भी व्यक्ति के लिए घर कितना जरूरी होता है। परिवार के सदस्यों भूमिका की लकीर मन मस्तिष्क में छाया था। दिन तो किसी तरह कट जाता था लेकिन, रात को बहुत रोते थे। अब क्या होगा। क्या परिवार के सदस्यों से मिले बगैर ही कोई अनहोनी का शिकार तो नहीं हो जाएंगे। इस तरह के कई विचार मन में उथल-पुथल मचाता था। बेलाही गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र सिद्धांर्थ व दिव्यांग ने कोटा स्पेशल ट्रेन से मुजफ्फरपुर तक पहुंचाया गया। लेकिन, मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। किसी भी प्रकार बुधवार की देर रात बस से सीतामढ़ी लाया गया। कहा कि वह कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी करता था। घर पहुंचते ही पहले धरती माता को प्रणाम करते हुए ईश्वर को शुक्रिया किया। गहरी सांस लेते हुए कहा-सही सलामत घर तक पहुंच गए। परिवार के सदस्यों से कहा- लॉकडाउन में जब इंस्टीच्यूट बंद हो गया तो कुछ दिन घर में रहकर ही बिताया। लेकिन, जब भोजन पानी की समस्या हुई तो घर की याद आने लगी। गोशाला निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र विकास कुमार, मुकेंद्र साह के पुत्र शिवम कुमार व उदय साह के पुत्र रोहित कुमार ने कहा- घर वापसी के लिए हर किसी से पैरवी किया करते थे। जब लौटने के लिए कोई रास्ता नजर नहीं आया तो शांत होकर मन को दिलाश दिया करते थे। भोजन पानी की समस्या तो थी लेकिन, मन विचलित होता था। फिर परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात किया करते थे। मां-पिता फोन पर हर रोज दिलासा दे रहे थे कि अब बहुत जल्द घर वापसी की व्यवस्था कर रहे है। लेकिन हर रोज निराश होते थे। पिताजी से अधिक बात इसलिए शेयर नहीं करते थे कि परिवार के सदस्य को अनावश्यक चिंता नहीं हो। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोटा से सीतामढ़ी आने के बाद अपने घर को बाहर खड़े होकर प्रणाम करते छात्र। Full Article
3 तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से 13 साल के अजीत की हो गई मौत By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत अंतर्गत औरा गांव में गुरुवार को स्नान करने के दौरान तलाब में डूबने से एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई।मृतक किशोर की पहचान औरा गांव निवासी कमोद साहनी के 13 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार उर्फ कालू के रूप में की गयी है। घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today औरा गांव में घटना के बाद मृतक के रोते परिजन। Full Article
3 बाहर से आए 30 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन, जरूरी चीजें कराईं मुहैया By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT बाहर से आए हुए लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय गोड़ारी व स्थानीय बाजार स्थित मध्य विद्यालय काराकाट में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में वेलकम किट के साथ भेज दिया गया। बुधवार के शाम से लेकर गुरुवार तक कुल 30 लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से क्वारेंटाइन सेंटर लाए गए थे। बीडीओ प्रशांत कुमार के अनुसार क्वारेंटाइन में रहने वालों की संख्या 142 है।इसमें सबसे अधिक उच्च विद्यालय गोड़ारी में कुल 85 व मध्य विद्यालय काराकाट में 15 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बाकी के लोग मध्य वि. गोड़ारी, मध्य वि. बुढ़वल, एपीएस पब्लिक स्कूल बुढ़वल सहित विभिन्न पंचायतों में बनाए गए केंद्रों पर क्वारेंटाइन हैं । तेलंगना, केरल, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा व यूपी से आने वाले लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराया गया ।साथ ही स्वास्थ्य सुधार के लिए परामर्श देते हुए 21 दिनों तक क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी गई है।डीएम-एसपी ने किया सेंटर का निरीक्षणसंझौली मेंप्रखंड मुख्यालय स्थित के के उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण डीएम व एसपी ने किया। डीएम पंकज दीक्षित एवं एसपी सत्यवीर सिंह ने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों से पूछा कि आपको यहां पर कोई परेशानी तो नहीं है। प्रवासी मजदूरों से कई सवाल पूछते हुए वहां पर उपस्थित बीडीअाे कुमुद रंजन, सीओ आशीष कुमार, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया की किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए इन लोगों को।कहा- सेंटर में किसी को नहीं हो परेशानीसंझौली में प्रखंड मुख्यालय स्थित के के उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण डीएम, एसपी ने किया। डीएम पंकज दीक्षित एवं एसपी सत्यवीर सिंह ने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों से पूछा कि आपको यहां पर कोई परेशानी तो नहीं है। प्रवासी मजदूरों से कई सवाल पूछते हुए वहां पर उपस्थित बीडीओ कुमुंद रंजन, सीओ आशीष कुमार, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 39 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का लाभ: राजीव By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी 1.70 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की सफलता के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, वृद्धों आदि को लॉकडाउन से होने वाली परेशानी से उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया गयी गरीब कल्याण पैकेज आज सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस योजना के तहत समाज के कमजोर वर्गों को लॉकडाउन के समय में भी बुनियादी सुविधाएं निरंतर और निर्बाध रूप से मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि इस पैकेज के तहत अभी तक लगभग 2.82 करोड़ वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को करीब 1,405 करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं। वहीं 8.19 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की पहली किश्त के तहत दो-दो हजार रुपये प्रदान किये गये हैं। सरकार द्वारा 22 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का बीमा भी कराया जा चुका है। पैकेज के तहत निर्माण कार्यों में लगे 2.20 करोड़ मजूदरों को 3,493 करोड़ रुपये और 20 करोड़ से अधिक जनधन खातों में पांच-पांच सौ रुपये भेजे जा चुके हैं।इसके अलावा 45 लाख ईपीएफओ खातों में 24 प्रतिशत की दर से सरकार द्वारा 698 करोड़ का अंशदान किया गया। कुल मिलाकर इस पैकेज के तहत अभी तक 39 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में 34, 800 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। श्री रंजन ने कहा कि लॉकडाउन संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गये पैसे डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे हैं, जिससे बिना बिचौलियों के हाथ लगे, पूरी की पूरी राशि लाभुकों के खातों में पहुंच रही है। देश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि, बिना किसी घोटाले के लोगों के पास पहुंच जाना, अपने आप में अभूतपूर्व है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today More than 39 crore people benefit from Prime Minister's poor welfare package: Rajiv Full Article
3 43 दिन बाद दुकानें खुलीं, पहले दिन कम ग्राहक By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन थ्री के चौथे दिन 43 दिन बाद बाजार खुले, लेकिन ग्राहक काफी कम पहुंचे। हालांकि शहर के कारोबारियों को इससे थोड़ी राहत मिली है। प्रशासन के निर्देश पर जिले की कई दुकानें खुलीं। इनमें वाहन रिपेयरिंग सेंटर, स्पेयर पार्ट्स, गैरेज वर्कशॉप, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि की दर्जनों दुकानें खुलीं। सोने चांदी एवं कपड़े आदि सहित कई अन्य दुकानों के खाेले जाने की अनुमति प्रशासन के द्वारा अभी तक नहीं दी गई है। आईटी सेक्टर के दुकानदार जयनाथ मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के बीच पहली बार दुकान खोलने का मौका मिला है। दुकानदार गौतम कुमार ने बताया कि आईटी में पूरे जिले को मिलाकर लगभग 2 लाख के आसपास कारोबार हुआ है। पूर्णिया मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन कुमार के अनुसार जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 10 लाख रुपए का कारोबार हो सका है।अॉटोमोबाइल के सभी शोरूम बंद हैं। टीवीएस शोरूम के प्रोप्राइटर चिरंजीव खेमका ने कहा कि केंद्र व सूबाई सरकार को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को ले थोड़ी राहत जरूर देनी चाहिए।15 लाख का हुआ कारोबारलॉकडाउन के चौथे दिन बाजार खुलने से बहुत ज्यादा लाभ नहीं हुआ है। सभी सेक्टर की दुकानों से अनुमानित तौर पर 15 लाख का कारोबार हुआ है। बेमौसम बारिश और मई में भी तेज गर्मी नहीं पड़ने से पंखा, एसी, कूलर का व्यापार प्रभावित हुआ है। कार एवं बाइक की बिक्री भी नहीं हो रही है। खेमका ने बताया कि बाजार में कपड़े, सोने चांदी व कॉस्मेटिक्स की दुकानें खुलने के बाद ही रौनक लौटेगी।नीरज खेमका, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जिला स्कूल रोड स्थित एक कंप्यूटर दुकान पर मौजूद कर्मी। Full Article
3 वार्ड नंबर 34 में मेयर ने 100 परिवारों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 34 में गुरुवार को मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा निजी कोष से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक सौ गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। मेयर यूपी सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घर में चूल्हा जलते रहे, इसी उद्देश्य से राहत वितरण अभियान चलाया जा रहा है। उपमेयर राजीव रंजन ने बताया कि शहर में बनाए गए सभी क्वारान्टीन सेंटर एवं आइसोलेशन सेन्टर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।अग्निशमन वाहन से वार्ड संख्या-30 एवं 32 के स्टेशन रोड, तिलक नगर, मवेशी अस्पताल सड़क, सुपर सकर मशीन से वार्ड संख्या-27 के पनहांस से पहाड़ चक जानेवाली सड़क सहित अन्य सड़कों पर सोडियम हाइपरक्लोराइड मिश्रण से सैनिटाइज कराया गया। वहीं स्वचालित स्प्रे मशीन से शहर के सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलनेवाली संस्था, प्रधान डाकघर, मूल्यांकन केन्द्र व अन्य सार्वजनिक संस्थानों को सैनिटाइज कराया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक रामाज्ञा सिंह, राम उजागर सिंह, विरेंदर सिंह, पंचानंद सिंह, मो, गियास, पूर्व टैक्स दारोगा राजेश्वर सिंह उपस्थित थे।गरीबों के बीच बांटी सामाग्रीआईआईटी दिल्ली के रिसर्च स्कॉलर ऋषिकांत की टीम ने गुरुवार को विष्णुपुर में जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस वैश्विक आपदा की घड़ी में लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। साथ ही कहा कि यही समय हैं अपनी मातृभूमि के निः सहायों, दिव्यांगजनों, रिक्शा चालकों, ठेला चालकों, दैनिक मजदूरों एवं विधवा माताओं-बहनों की सेवा करने का। ऋषिकांत ने कहा कि मीडियाकर्मियों को भी 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाना चाहिए। क्योंकि समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।घर बैठे आज हमलोग देश विदेशों की खबरें जान लेते हैं, उस खबर के लिए मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दिन-रात लगे रहते हैं। इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी, बैंकर्स, सेना, डाक कर्मी, पुलिस आदि का दिल से सम्मान करे। राहत वितरण में आईआईटी दिल्ली के रिसर्च स्कॉलर प्रो. रवि कुमार, प्रो. अनुराग राठौर,कविता पांडेय, स्वाति वार्ष्णेय, कृष्णा कांत, प्रो. आशीष , विक्रम राज, सुशील पुनिया, प्रो. दीप श्री,मधुमिता सिंह, हर्ष राज, साक्षी नरूला , प्रो. सुमंत, प्रो. समता जैन आदि शामिल है।एआईवाईफ ने जरूरतमंद रोजेदारों के बीच बांटा फलबेगूसराय| लॉकडाउन के चलते रोज कमा कर खाने वाले मुस्लिम तबके के लोग दिन भर रोजा रखकर शाम में इफ्तार भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। उक्त बातें एआईवाईएफ के जिला संयोजक अमीन हमजा ने रोजेदारों के बीच फल और खजूर वितरण करते हुए कही। साथ ही कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिमों की एक लिस्ट बनाकर एआईवाईएफ ने इफ्तार का सामान मुहैया कराने का मुहिम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पटेल चौक स्थित जिला कार्यालय में 50 लोगों के बीच फल एवं खजूर बांटा गया। सीपीआई नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लगातार जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच राहत वितरण का काम पार्टी कर रही है। मौके पर कैसर रेहान मो. ताजुद्दीन, जन्मेजय कुमार उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mayor distributed relief material among 100 families in ward number 34 Full Article
3 एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में 65 साल के वृद्ध की मौत By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT क्षेत्र के कुरहा बाजार ढाला के समीप एनएच 31 पर गुरुवार को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल पूर्वी पंचायत के विन्दटोली गांव निवासी करीब 65 वर्षीय वृद्ध माली सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वृद्ध अपने घर से आवश्यक घरेलू सामग्री की खरीदारी के लिए पैदल ही कुरहा बाजार जा रहे थे। कुरहा पूर्वी ढाला के समीप पहुंचने पर बाजार जाने के लिए एनएच 31 सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान खगड़िया की तरफ से तेजगति से आ रहे एक अज्ञात एम्बुलेंस की चपेट में आ गए।जिससे लगी ठोकर से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खाली व सुनसान सड़क का फायदा उठाते हुए चालक उक्त एम्बुलेंस को लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वे लोग दौड़कर दर्द से छटपटा रहे घायल वृद्ध व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए पीएचसी भेजा। परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर वे लोग पीएचसी पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 2.36 करोड़ की लागत से रानी सरकपुरा जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT सदर प्रखंड की रानी सकरपुरा पंचायत के लिए पक्की सड़क जैसे सपना सा हो गया था। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से यह सपना हकीकत में बदलता देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रानी सकरपुरा पंचायत को बेला पंचायत से जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इसका प्राक्कलन 2 करोड़ 36 लाख रुपए है। पंचायत के पूर्वी क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्य आरती कुमारी ने कहा कि हमने कितनी बार सड़क निर्माण को लेकर मंत्री को आवेदन देकर मांग की थी। सड़क निर्माण के लिए भाजपा जिलामंत्री मनेंद्र कुमार ने भी प्रयास किया था। मनेंद्र ने कहा कि पहले इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री योजना के तहत होना था। लेकिन किसी कारण से इसे मुख्यमंत्री सड़क योजना से हरी झंडी मिली। युवा छात्र वंदन पाठक ने कहा हम जैसे रहें, जिस पद पर रहें अपनी पंचायत, अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए। युवा नेता पप्पू यादव, पंकज पासवान और भाजपा नेता मुरारी रस्तोगी ने कहा कि यह लड़ाई हम सभी ने खुद लड़ी और खुद जीती है। हमारे क्षेत्र को प्रगतिशील बनाने के लिए अभी लंबी लड़ाई लड़नी है। अशोक भास्कर, दीपक सिंह, दीपक महतो, रजनीश केशरी, अमन पाठक ने भी सड़क निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पंचायत वासियों की जीत है। युवा नेता दीपक शर्मा और युवा सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसमे ग्रामीण भरपूर सहयोग कर रहे हैं। वर्षों के संघर्ष बाद जब यह सड़क निर्माण शुरू हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रानीसकरपुरा गांव में सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू। Full Article
3 38 करोड़ 63 लाख से बनेगी पानी टंकी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT रफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को अब पानी की समस्या नहीं होगी। हर घर नल का शुद्ध पेयजल मिलेगा। रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत 38 करोड़ 63 लाख का प्रस्ताव पारित हुआ है। जिससे रफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में पानी टंकी का निर्माण होगा। इसके साथ-साथ पुरानी पानी टंकी का मरम्मत भी कराया जाएगा। यह कार्य पीएचईडी विभाग द्वारा कराया जाएगा। लेकिन उक्त राशि का भुगतान नगर विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। रफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या को विधायक अशोक कुमार सिंह ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था।जिसके बाद अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वे कर विभाग को रिपोर्ट सौंपी गई। जिसके बाद प्रस्ताव पारित हुआ। विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं को दूर करना उनका कर्तव्य है। जिसपर वे खरा उतरने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी भी कोई समस्या हो उससे हमें अवगत कराएं। उस समस्या को दूर करने का वे हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का इमानदारी से पालन करें। डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पदाधिकारी व पुलिस जवानों का हौंसल बढ़ाएं। उनका सम्मान करें। तभी हम कोरोना वायरस पर जीत हासिल कर सकते हैं।विधायक को पार्टी नेताओं ने दी बधाईरफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए 38 करोड़ 63 लाख रुपए का प्रस्ताव पारित होने पर जदयू नेताओं ने विधायक अशोक कुमार सिंह को बधाई दिया है। नेताओं ने कहा कि रफीगंज विधानसभा विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। बधाई देने वालों में जदयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, जिला महासचिव सुरजीत कुमार सिंह, युवा जेडीयू के प्रदेश सचिव सह रोहतास जिला के प्रभारी अभय प्रताप सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, बुनकर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद ख्वाजा, मदनपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव सह गोह विधानसभा के प्रभारी विजय विश्वकर्मा, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कौशल चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय अंबेडकर, युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार यादव, आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार व दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 सात निश्चय योजना में सूबे में 31वें स्थान पर पहुंचा खगड़िया By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT सात निश्चय योजना की राज्य स्तरीय रैंकिंग में फरवरी की अपेक्षा खगड़िया जिले की रैंकिंग में दो पायदान का सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी जिला राज्य में 31वें पायदान पर ही है। मार्च माह में बिहार विकास मिशन ने योजनाओं की प्रगति को लेकर जिले को 79.56 अंक दिया है। हर बार की तरह ओवरऑल रैंकिंग में नालंदा जिला 88.62 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है। सबसे खराब स्थिति अररिया जिले की है। अररिया 74.27 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। वहीं खगड़िया से कम अंक कटिहार, सुपौल, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा की भी है। जबकि कैमूर जिले ने सीतामढ़ी को पछाड़ते हुए दूसरा तथा सीवान तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि सीतामढ़ी दूसरे स्थान से पिछड़कर छठे स्थान पर चला गया है। बताते चलें कि राज्य सरकार ने बिहार विकास मिशन को सात निश्चय योजनाओं की प्रगति जांचने और उसकी समेकित रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेवारी दी है। इस क्रम में मिशन सूबे में चल रही सात निश्चय योजनाओं की अगल-अलग समीक्षा कर जिलों को अंक देता है। फिर सभी योजनाओं की एक समेकित रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाती है।स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में 8वां व स्वयं सहायता भत्ता योजना में मिला 3रा स्थानसात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में खगड़िया जिला 8वें स्थान पर है। जबकि सुपौल पहले तथा पूर्णिया जिला दूसरे स्थान पर है। पड़ोसी जिला बेगूसराय 9वें, भागलपुर 18वें, मुंगेर 20वें तथा सहरसा जिला 22वें स्थान पर है। सभी योजनाओं के लिए 100 नंबर की ग्रेडिंग करते हुए योजनाओं की स्थिति का आकलन करते हुए अंक दिए गए हैं।वहीं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना में खगड़िया जिला को तीसरा स्थान मिला है। जबकि इस योजना में शिवहर जिला इस बार भी प्रथम स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर सीवान जिले ने अपना कब्जा जमाया है।गली नाली योजना में शहरी क्षेत्र की स्थिति अच्छी नहींराज्य स्तरीय रैंकिंग रिपोर्ट के आधार पर खगड़िया में शहरी क्षेत्र में पक्की गली नाली योजना की स्थिति बेहतर नहीं हैं। हालांकि पिछली रिपोर्ट कार्ड के अनुसार इसमें कुछ सुधार हुआ है। लेकिन इस योजना के तहत जिला का रैंक अब भी 17वां है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पक्की गली नाली योजना में खगड़िया राज्य रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। जबकि शौचालय निर्माण में ग्रामीण क्षेत्र में जिले का स्थान 17वां तथा शहरी क्षेत्र में 13वां है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Khagadia reached 31st position in the state in the seven decision plan Full Article