v

VIP गेट से प्रवेश पर गार्ड और श्रद्धालु के बीच जमकर विवाद

उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर गार्ड और श्रद्धालु के बीच जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि विवाद VIP गेट से प्रवेश की बात पर शुरू हुआ और शख्स गार्ड से भिड़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया. घटना का वीडियो सोशस मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.




v

बरेली के बाद अब अलीगढ़ में प्रेमी युगल का VIDEO वायरल

अलीगढ़ का रहने वाला युवक कानपुर में काम करने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान वहां की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया.




v

फ़िल्मी स्टाइल से सर्राफा दुकान में चोरी, CCTV में कैद बदमाश

फर्रुखाबाद में बुलेरो पर सवार आधा दर्जन चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल से सर्राफा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. ग्राम नरायनपुर निवासी कमलेश कटियार अपने बहनोई आलोक कटियार के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में माहिरा ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान चलाते हैं. आलोक के अनुसार लगभग डेढ़ किलो पुरानी चांदी, आधा किलो नई चांदी, लगभग 35 हजार का सोना और एक हजार रूपये नकद चोरी हुए हैं. चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. तीन बदमाशों ने शटर तोड़ा, एक चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और महज पांच मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल शुरू की.




v

CCTV में कैद किडनैपिंग, पुलिस की गिरफ्त में आया बच्चा चोर

चेन्नई के तिरुपुर नगर में 3 साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आ रहा है. चैन्नई सेंट्रल रेलवे पर परिवार के साथ सो रहे बच्चे की किडनैपिंग की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बच्चे के गायब होते ही उसके मां बाप ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया. फुटेज में किडनैपर बच्चे को कंधे पर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल बच्चा अपने परिवार के पास सुरक्षित है.




v

बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे झपटी महिला की चेन, देखें CCTV

दरभंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौक स्थित रेमंड शोरूम के सामने दो बाइक सवार बदमाश एक महिला की गर्दन से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. झपट मार गिरोह का शिकार हुई महिला अंजना अग्रवाल ने नगर थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि वो अपने पति के साथ रेमंड शोरूम में खरीदारी करने गई थी, मोटरसाइकिल से उतरते ही दूसरी तरफ बाइक सवारों ने महिला की चेन झपट ली. थाना प्रभारी श्री सत्य प्रकाश झा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.




v

Viral Video: पार्टी के लिए दो गधों को पेंट कर बनाया जेब्रा

शादी में शामिल हुए एक शख्स ने जब इन गधों को पार्क में चलते और घास खाते देखा तो उसे पता चल गया कि ये जेब्रा नहीं है, उसने एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट को इसके बारे में सूचना दी.




v

शॉवर लेते छोटे राइनो का VIDEO VIRAL

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से बाढ़ में फंसे एक राइनो के बच्चे को रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू के बाद छोटे राइनो का शॉवर लेते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते काजीरंगा नेशनल पार्क का करीब 95% जगह पानी से भर गया है. इसके चलते जानवर अब रियाइशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं.




v

अस्पताल में घुसे कोबरा का ऐसे किया गया रेस्क्यू, देखें VIDEO

खरगोन जिले के सेगांव के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरूवार की रात ड्रेसिंग रूम में कोबरा सांप घूसने से हंडकंप मच गया. कोबरा सांप के अस्पताल में घूसने से आफरातफरी मच गई. इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीज और उसके परिजन दहशत में आ गए. इस दौरान करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया गया. हम्माल नन्नू भाई ने लकड़ी के सहारे रेस्क्यू कर थैली में सांप के मुह को बांधते हुए कैद किया.रेस्क्यू दौरान कोबरा सांप ने कई बार अपने फन को उठाकर फुकार भरी लेकिन ग्रामीण नन्नू भाई भी कोबरा सांप के सामने डटे रहे. काफी देर की मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया गया. इस दौरान पकड़ में आने से पहले साप ने खूब छकाया. कभी वास बेसिन के नीचे तो कभी अलमारी के नीचे घूसकर सांप ने खूब परेशान किया. लेकिन एक घन्टे की नन्नू भाई की मेहनत रंग लाई. अखिरकार लकडी के सहारे नन्नू भाई ने सांप को पकड़ लिया. गनीमत ये रही कि इस दौरान सांप ने किसी को काटा नहीं.




v

CCTV: दुकान के मालिक की पिटाई, सिर पर फोड़ी कांच की बोतलें

पुणे में पिंपरी चिंचवाड़ से सामने आ रहा ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शराब की दुकान में घुसकर इन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. फुटेज में साफ दिख रहा है कि गुंडों ने दुकान के मालिक पर एक एक कर पांच कांच की बोतलें फोड़ डाली और दुकान में लूटपाट भी की. लूट और मारपीट की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.




v

फिरोजाबाद: सरकारी स्कूल में पोछा लगाती छात्रा का VIDEO VIRAL

सरकार की सख्ती के बाद भी फिरोजाबाद जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है. अब भी यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र छात्राओं से स्कूल की साफ सफाई करायी जाती है. उनसे झाड़ू पोछा तक लगवाया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो फिरोजाबाद शहर के पेमेश्वर गेट स्थित टीला मोहल्ले के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीचर के सामने ही एक छात्रा स्कूल में पोंछा लगा रही है. अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग छात्राओं से स्कूल की साफ सफाई कराने वालों पर क्या एक्शन लेता है.




v

बेगूसराय: गाने की धुन पर सरेआम चली गोलियां, VIDEO हुआ VIRAL

बेगूसराय में तेज़ी से वायरल हो रहा एक वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है. वायरल वीडियो में गाने की धुन पर कुछ युवक सरेआम गोली चलाते देखा जा रहा है. वायरल वीडियो फुलवरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में जिस ढंग से युवक के द्वारा सरेआम गोलियां चलाई जा रही है वो किसी न किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है. सवाल उठता है कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के सख्त निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रशासन के द्वारा इस तरह के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही और अपराधी तत्व के युवक खुलेआम गोलियां चला रहे हैं. न्यूज़ 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.




v

छात्रों को पीटने के बाद पिंजरे में किया कैद, VIDEO VIRAL

अमरेली से सामने आ रहा ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटना अमरेली के खांभा के स्कूल की है जहां एक शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई. इतना ही नहीं पीटने के बाद शिक्षक ने दोनों छात्रों को पिंजरे में बंद कर दिया. बताया जा रहा है कि शिक्षक ने चोरी के आरोप में इन छात्रों की पिटाई की है. स्कूल के शिक्षक की हैवानियत का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. न्यूज़ 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.




v

VIRAL VIDEO: किराएदार और मालिक में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूसे

देवरिया में दुकान खाली कराने पर किराएदार और मालिक में जमकर मारपीट हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला सदर कोतवाली के अन्सारी रोड का है. बताया जा रहा है कि इम्तसान लारी ने मुमताज अंसारी से किराए पर दुकान ली थी. कुछ समय बाद मुमताज अंसारी ने दुकानदार से दुकान खाली करने को कहा जिसको लेकर आए दिन विवाद होता था. मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, उसके बाद जमकर मारपीट. वहीं एक महिला ने दुकानदार की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी. यह घटना उस समय हुई जब मौके पर सदर कोतवाली की पुलिस मौजुद थी. मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.




v

CCTV: गुजरात में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

गुजरात के राजकोट में सरेआम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. सूत्रों के मुताबिक दो रिक्शा चालक के गुटों के बीच झड़प हो गई थी जिसके बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके पहले लोगों ने उस आदमी की बेरहमी से पिटाई भी की. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.




v

ओवर टेक करने के चक्कर में लुढ़कते-लुढ़कते बची बस, देखें CCTV

तमिल नाडू के कोयंबटूर में एक बस ड्राइवर ओवर टेक करने के चक्कर में संतुलन खो बैठा जिसके बाद बस बगल में चलती गाड़ी के ऊपर लुढ़क गई. गनीमत रही कि बस कुछ देर में वापस खड़ी हो गई और बड़ा हादसा होने से टल गया. हादसे में किसी जान का नुकसान न होने की खबर है. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमर में कैद हो गई है.




v

गर्भवती महिला को कंधों पर ले जाया गया अस्पताल, VIRAL VIDEO

विशाखापट्टनम के गांव में एक गर्भवती महिला को लोगों ने कंधों पर अस्पताल पहुंचाया. घटना का वीडियो सामने आ रहा है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गांव में सड़कें न होने पर गांव वाले महिला को कपड़े में टांगकर 5-6 किलोमीटर दूर के. जे. पुरम अस्पताल में ले गए जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया.




v

गाली गलौज करने पर पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई, VIDEO VIRAL

खगड़िया से सामने आ रहा ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में भीड़ एक हथियार से लैस पुलिस कर्मी की जमकर पिटाई करते हुए दिख रही है. वीडियो खगड़िया के मड़ैया थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि मड़ैया पुलिस के द्वारा भीड़ को साइड करने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया. इस बात पर भीड़ आक्रोशित हो गई और फिर जो हुआ वो वीडियो में दिख रहा है.




v

VIDEO: सफाई के दौरान नाले से मिली पुराने नोटों की गड्डी

अगरतला में नगर निगम के कर्मचारियों को नाले की सफाई के दौरान पुराने नोटों की गड्डी मिली. नाले से 2 लाख रुपये के पुराने नोट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. 8 नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी घोषित कर 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करवा दिए थे और लगभग तीन साल बाद नाले में ये पुराने नोट मिले हैं. नोटबंदी के दौरान कुछ लोगों ने काले धन को छिपाने की कोशिश में पुराने नोट नष्ट कर दिए.




v

VIDEO: केमिकल से भरे टैंकर में भड़की आग

रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 24 पर रामपुर बाईपास के पास एक केमिकल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही टैंकर में भरे केमिकल ने आग नहीं पकड़ी और बड़ा हादसा होने से टल गया. ट्रक ड्राइवर ने बताया कि टैंकर के टायर में आग लगी और देखते ही देखते ट्रक को चपेट में ले लिया.




v

क्लासरूम में छात्र की बुरी तरह पिटाई, तस्वीरें CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हाईप्रोफाइल कहे जाने वाले सरकारी स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय से सरकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है. स्कूली छात्र और बाहरी युवकों ने कक्षा 12 वीं के छात्र की क्लासरूम में जमकर पिटाई कर दी. मारपीट की पूरी वारदात कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. छात्र जतिन कुमार विश्कर्मा ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस में मामले की शिकायत की है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. छात्र का कहना है कि मैं लंच के समय क्लास रूम में बैठा था, तभी कुछ सीनियर छात्र और बाहरी लोग वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे.




v

CCTV: आवारा सांडों का बढ़ता आतंक, बीच सड़क पर भिड़ पड़े

शाहजहांपुर में आवारा सांडों का आतंक लगातार जारी है. सांडों की लड़ाई का ये नजारा बीच मार्केट का है जहां टेंपो चालक सवारी उतार कर खड़ा ही हुआ था कि अचानक सांडो के बीच घमासान शुरू हो गया. चौंकाने वाली बात है कि सांडों ने टेंपो में घुसकर टेंपो को उठा लिया. गनीमत रही कि उस समय यात्री टेंपो से उतर चुके थे. इससे पहले भी सांडों के आतंक की कई तस्वीरें देखने को मिली हैं. आयुक्त नगर निगम एफबीओ-जिले में सांडों के अलावा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की जान मुश्किल में डाल रखी है.




v

VIRAL VIDEO: बीच सड़क पर भिड़ीं महिलाएं, जमकर चले लात-घूसे

कानपुर में पुलिस के सामने ही महिलाओं के दो गुट आपस में झगड़ा करते रहे और पुलिस तमाशबीन बनी रही. दरअसल झगड़ा करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के मौके पर पहुंची थी जिसके चलते महिलाओं ने पुलिस के सामने भी जमकर तांडव किया. घटना प्रधान थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 की है जहां मामूली बात पर दो परिवार की महिलाएं आपस में झगड़ा करने लगीं. देखते ही देखते उनका झगड़ा सड़क पर आ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. किसी तरह पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई तो थाने में भी महिलाएं आपस में भिड़ गई और गाली गलौज करती रहीं.




v

पुलिस से गाली गलौज करते भाजपा नेता का VIDEO VIRAL

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आ रहा है. मोटरसाइकिल की चाबी निकालने पर भड़के भाजपा नेता अरविंद सिंह ने पुलिसकर्मी को गंदी गंदी गालियां दी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद थाने में भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. खबर है कि नेता जी ने अपनी मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट की जगह भाजपा अध्यक्ष लिखा हुआ था. भाजपा नेता का कहना है वो अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रहे थे, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर उनके साथ गाली गलौज की जिसका जवाब उन्होंने गाली-गलौज से दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उनके साथ बच्चों को जीप में बिठा कर थाने ले आई और उन्हें 2 घंटे तक थाने में बिठा कर रखा.




v

छात्रा से छेड़खानी करने पर मनचलों की सरेआम पिटाई VIDEO VIRAL

पीलीभीत के सुनगढ़ी इलाके में एक मनचले की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने दोनों शोहदों की जमकर पिटाई की, साथ ही कपड़े उतार कर बाजार में तमाशबीन भी कराया. कुछ समय बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. दरअसल कई दिनों से दोनों मनचले एक स्कूली छात्रा को परेशान करते थे. परेशान छात्रा ने अपने परिजन शिवसेना नगर प्रमुख शैली शर्मा की मदद ली. फिर क्या था वो और उनके साथियों ने गौहनिया चौराहे पर दोनों शोहदों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी. अधिकारियों के लगातार निर्देशों के बावजूद एंटी रोमियो स्क्वॉड क्यों फेल होती नजर आ रही है, ये बड़ा सवाल बना हुआ है.




v

तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त लड़ाई, देखें VIRAL VIDEO

कर्नाटक के चित्रदुर्गा से सामने आ रहा ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत दिखाई दे रही है. तेंदुए के हमले पर हार मानने की बजाय कुत्ता बहादुरी से लड़ा और अपनी जान बचाकर भाग निकला. ये शानदार लड़ाई किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जिसे अब लोग काफी पसंद कर रहे है.




v

बॉल बॉय के साथ 'चिल' करते दिखे नोवाक जोकोविच, VIDEO VIRAL

नोवाक जोकोविच उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो मैदान पर अपने खेल के साथ-साथ खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जाते हैं. साल 2014 में फ्रेंच ओपन के मैच की एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉल बॉय के साथ बात करते नजर आ रहे हैं. मैच में बारिश के चलते हुए ब्रेक के दौरान जोकोविच बॉल बॉय को बुलाकर बेंच पर बिठाते हैं. वह उनसे कुछ देर बात करते हैं और फिर उनके साथ अपना जूस भी शेयर करते हैं. जोकोविच बॉलबॉय के हाथ से छाता लेकर बैठते हैं. इस दौरान कोर्ट में मौजूद दर्शक तालियां बजाते नजर आए.




v

Video: अमरनाथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी

अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले 4 सालोx का रिकॉर्ड ड़ा है जानकारी के अनुसार इस बार सिर्फ 24 दिनों में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके है, जो 2015 में 59 दिनों तक चली अमरनाथ यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से ज्यादा है और इस साल श्रद्धालुओं का आकड़ा 5 लाख तक पहुंचने की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 26 श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है जिसमे से 22 तीर्थयात्रिओं की मौत प्राकृतिक कारणों से हो गयी जबकि 2 लोगो की मौत हादसे का शिकार होने से हो गई.




v

अस्पताल में भिड़ पड़े दो गुट, CCTV में कैद हुई मारपीट

उत्तर प्रदेश में कन्नौज के छिबरामऊ शहर से सामने आ रहा ये सीसीटीवी फुटेज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो गुट अस्पताल में लड़ते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. घटना में कई लोग घायल हुए हैं. मारपीट अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.




v

जब गांव में घुस आया पांच फीट लंबा मगरमच्छ, देखें VIDEO

बारां के अटरू थाना क्षेत्र के नोहल्या गांव के पास से निकल रही आमली डिस्ट्रीब्यूटर माइनर में करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ के आने से गांव में हडकंप मच गया. बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर परवन नदी में छोड़ दिया. रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. शेरगढ़ परवन पिकअप वियर से निकल रही जल वितरिकाओं में इस समय धान की फसल के लिए पानी छोड़ा गया है जिसके चलते परवन नदी से पानी के साथ मगरमच्छ भी आ गया.




v

IIT बॉम्बे के क्लासरूम में घुसी गाय, Video वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय क्लारूम में बड़े आराम से टहल रही है. यहां मौजूद स्टूडेंट्स इधर-उधर भाग रहे हैं.




v

Video; राजस्थान के कोटा में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान के कोटा और आसपास के इलाको में जोरदार बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भर गया. कई घंटों तक चली बारिश ने लोगों की मुसीबते बड़ा दी है. कोटा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. तेज बारिश होने की वजह से कोटा बैराज के 6 गेट खोल दिए गए है और 65000 क्यूसेक पानी चबंल नदी में छोड़ दिया गया है.




v

Video: नोएडा के शाहबेरी में लोगों का सड़कों पर प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में रहने वाले लोगों ने उनके फ्लैट तोड़े जाने के विरोध में नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया. नोएडा अथॉरिटी ने शाहबेरी इलाके में बनी सभी इमारतों को अवैध बताया और उन सब इमारतों को खाली कराने के आदेश दे दिए थे, जिसके खिलाफ़ लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से इलाके की इमारतों की पानी, सड़क और सीवर की दिक्कतों को दूर करने की मांग की है.




v

VIDEO: होटल से साथ ले जाएंगे ये चीजें तो नहीं कहलाएंगे चोर!

एक ट्रैवल कंपनी ixigo ने इसपर एड बनाया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि आप होटल से चेकआउट करते वक्त क्या-क्या ले जा सकते हैं.




v

तो सच में प्लेट से खुद चलने लगा था मीट का टुकड़ा-VIDEO वायरल

वायरल हो रहा वीडियो फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट का है, जहां एक महिला ने खाने के लिए ऑर्डर में मीट दिया था. कुछ देर बाद जब ऑर्डर आया, तो प्लेट में रखा मीट का पीस हिलने लगा और तेजी से प्लेट से निकलकर टेबल ने नीचे गिर गया.




v

VIDEO: 'दुकान में बर्बादी फिर भी मजा लुटे वो है मारवाड़ी'

राजस्थान के अजमेर शहर में गुरुवार को जमकर बारिश हुई और इसके बाद सड़कों पर तेजी से बहते पानी ने लोगों में खलबली मचा दी. बाजार दरिया बन गए और पूरा शहर तरबतर हो गया. इस मूसलाधार बारिश में रेलवे स्टेशन भी पानी में डूब गया. शहर में चारों और पानी-पानी ही पानी नजर आया और इन नजारों ने 1975 में आई बाढ़ की याद ताजा कर दी. महज 3 घंटे में शहर में 112 एमएम बारिश हुई और इस दौरान कई इलाकों में घुटनों से ऊपर तक पानी आ गया है. बारिश, पानी भराव और तेज बहाव के कई वीडियो भी इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इनमें एक वीडियो में दुकान में भरे पानी में तैरते हुए दो युवक नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 'दुकान में बर्बादी फिर भी मजा लुटे वो है मारवाड़ी' के टाइटल के साथ तेजी से वायरल हो रहा है.




v

विदेशी लड़की निर्वस्त्र हो नदी में कूदी, VIDEO VIRAL

राजस्थान की राजधानी जयपुर की द्रव्यवती नदी में इस वीकेंड एक NRI लड़की ने खुदकुशी के इरादे से छलांग लगा दी थी. निर्वस्त्र हालत में युवती को नदी किनारे से छलांग लगाते और फिर डूबते देख वहां हड़कंप मच गया था. लेकिन वहां मौजूद एक पुलिस अफसर और स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया. युवती कथित तौर नशे में थी और मरने की जिद पर अड़ी थी. बड़ी मुश्किल से उसे बचाने में जुटे पुलिस अफसर और स्थानीय युवकों ने उसे नदी से बाहर निकाला. इस दौरान पूरे घटनाक्रम के दौरा वहां मौजूद कुछ लोगों वीडियो भी बना रहे थे. अब यही VIDEO सोशल मीडिया पर VIRAL हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार युवती कतर की रहने वाली है और जयपुर में इंटीरियर डिजाइनिंग में इंटर्न स्टूडेंट के रूप में रुकी हुई है. इस घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उसकी हालत बिल्कुल दुरुस्त बताई जा रही है.




v

VIDEO: शख्स ने मगरमच्छ के मुंह में डाला तरबूज, फिर हुआ ऐसा

यह वीडियो (Video) कुल 12 सेकेंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स मगरमच्छ (Alligator) के मुंह में तरबूज डालता है, वो उसे जोर से दबाता है और तरबूज के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं.




v

Viral Video:अलवर में कथित बच्चा-चोर की लात-घूसों से पिटाई

अलवर (Alwar) जिले में शनिवार को भीड़ के हाथों मारपीट (Mob Lynching) के दो और मामले सामने आए. मुबारिक खान नाम का एक युवक के बाद थानागाजी कस्बे में असम (Assam) के रहने वाले एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई. वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral) पर वायरल हो गया.




v

VIDEO:गलत नियत से घर में घुसा युवक, भीड़ ने कपड़े उतार कर पीटा

राजस्थान के बीकानेर (bikaner) जीते के खाजूवाला थाना (KHAJUWALA Police) इलाके में एक युवक की बेरहमी पिटाई के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं.




v

LIVE एनकाउंटर: गोली लगी तो पुलिस कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान

जयपुर पुलिस (Jaipur Police) और वांटेड अपराधी जीतू बन्ना उर्फ जीतू सिंह (Jeetu Banna) के बीच बुधवार को जोबनेर के पास हुई मुठभेड़ (Police Encounter) का एक वीडियो (Live Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.




v

रो रहा था सांसद का बच्चा, स्पीकर ने पिलाया दूध- फोटो Viral

न्यूज़ीलैंड संसद के स्पीकर (New Zealand Speaker) ट्रेवर ने खुद ये तस्वीर शेयर की है, जहां वो बच्चे को दूध पिलाते नजर आ रहे हैं...




v

Viral Video: लड़कियों ने पुलिस चौकी में की मनचले की धुनाई

अलवर (Alwar) के बहरोड़ कस्बे (baharoad) में शुक्रवार को एक और मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की घटना हाेने से बची. राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसने (Lewd Comments) वाले युवक को भीड़ पीट-पीटकर सबक सिखाना चाहती थी लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसे बचा लिया.




v

Video,पालना चुराने के फेर में बच्चे को मॉल में ही भूली महिला

न्यूयॉर्क (New York) स्थित न्यूजर्सी (New Jersey) के एक मॉल के अदंर चोरी की ये घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई है. स्टोर के मालिक ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इस पूरी घटना का वीडियो (Video) पोस्ट किया है.




v

श्रीगंगानगर अस्पताल में महिला के साथ मारपीट, VIDEO वायरल

श्रीगंगानगर (sri ganganagar) जिला अस्पताल में एक महिला के साथ अस्पताल की ही एक महिला सफाईकर्मी द्वारा मारपीट (woman beaten up) करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.




v

TikTok वीडियो के लिए शख्स ने खुद की जीप में लगाई आग- VIDEO

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक 'टिक-टॉक' (TikTok Video) वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को जीप को आग लगाते देखा जा सकता है. इस वीडियो में डायलॉग भी है. लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. हालांकि शख्स को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है.




v

समुद्र में मिला विचित्र जीव, 11 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है इसका VIDEO

सराह वेसर के अनुसार, इस विचित्र जीव को अगस्‍त में अलास्‍का के प्रिंस ऑफ वाल्‍स आइलैंड से पकड़ा गया था. इसका वीडियो शेयर करते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.




v

OMG! हादसे के बाद भीड़ में मची लूट की होड़, Viral हुआ वीडियो

दौसा (Dausa) जिले में एक तेल से भरे टैंकर के पलटने (Tanker Reflex) के बाद स्थानीय लोगों में लूट की होड़ मच गई. अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे (Alwar Sikandra Mega Highway) पर इस घटना का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है.




v

हेलमेट न पहनने पर बढ़ा जुर्माना तो देगची-पतीला डालकर निकले लोग- Video

गुजरात (Gujarat) के राजकोट शहर (Rajkot City) में नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) के विरोध में लोग सिर पर हेलमेट की बजाय बर्तन पहनकर बाइक पर निकले.




v

PAK चैनल पर कश्‍मीर पर हो रही थी बहस, तभी कुर्सी से गिरे मेहमान, देखें VIDEO

पाकिस्‍तानी चैनल (Pakistan News channel) पर कश्‍मीर (Kashmir)मुद्दे पर बहस हो रही थी. मेहमान के गिरने के बाद न्‍यूज एंकर का रिएक्‍शन भी खूब चर्चा में हैै.




v

VIRAL VIDEO: वर्दी में जुआ खेल रहा था पुलिस आरक्षक, SSP ने उठाया ये कदम

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ और भी लोग नजर आ रहे हैं, ​जो जुआ खेलने से संबंधित बात करते हुए सुने जा सकते हैं.