b

1.21 लाख रुपए है BS6 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती कीमत, कंपनी ने वेबसाइट पर अपडेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रॉयल एनफील्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर बीएस6 बुलेट 350 और बुलेट X 350 ES(इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत और स्पेसिफिकेशन को अपडेट कर दिया है। साइट के मुताबिक, कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल यानी बुलेट X 350 के बीएस6 वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपए होगी जबकि बीएस6 स्टैंडर्ड बुलेट 350 की कीमत 1.27 लाख रुपए और बुलेट X 350 ES की कीमत 1.37 लाख रुपए होगी। हालांकि ये बीएस4 मॉडल से 9 हजार रुपए महंगी हो गई है लेकिन बावजूद इसके यह अभी भी कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है क्योंकि बीएस6 क्लासिक 350 इससे 40 हजार रुपए महंगा है। कई यह कई डीलरों ने इनकी बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कीमतें

स्टैंडर्ड 350 और X-वैरिएंट में क्या अंतर है?

  • X-वैरिएंट को कंपनी ने बुलेट 350 के सस्ते वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है। यह दिखने में स्टैंडर्ड बुलेट 350 से थोड़ी अलग है। X-वैरिएंट को ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है, इसमें स्टैंडर्ड बुलेट 350 की तरह क्रोम नजर नहीं आएगा।
  • X-वैरिएंट के इंजन और क्रैंक केस को ब्लैक फिनिश दिया गया है। यहां तक की इसके टैंक को सिंपल रखा गया है। फ्यूल टैंक पर 3D लोगो की जगह सिंपल लोगो मिलेगा। और सभी बदलाव इसकी कीमत को कम करने के लिए किया गया है।

इंजन: टॉर्क पहले जितना लेकिन पावर कम हुआ

  • इंजन की बात करें तो बीएस6 वर्जन में कर्ब्युरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है और एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर जोड़ा गया है।
  • इसमें 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19.1 हॉर्स पावर की ताकत और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
  • बीएस4 मॉडल से तुलना करें तो बीएस6 मॉडल में टॉर्क तो पहले जितना ही है मिलेगा यानी 28 एनएम है लेकिन ताकत कम हो गई है। बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर की ताकत मिलती थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Bullet X 350 price| BS6 Royal Enfield Bullet 350 starting price of 1.21 lakh rupees know updates on price, specification and features




b

अब नहीं खरीद सकेंगे सुजुकी हायाबूसा और एनफील्ड के 500 सीसी मॉडल्स, BS6 आने के बाद इन 6 पॉपुलर टू-व्हीलर की बिक्री हुई बंद

1 अप्रैल से देशभर में बीएस6 नॉर्म्स लागू हो चुके हैं। ज्यादातर कंपनियां अपने बीएस4 व्हीकल्स को बीएस6 में कन्वर्ट चुकी हैं। लेकिन कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जिनके इंजन में नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में कुछ का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद हो चुका है तो कुछ के बीएस6 मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद अभी भी की जा रही है। आइए देखते हैं बीएस6 के दौर में कौन से टू-व्हीलर्स हैं जो अलविदा कह चुके हैं....


रॉयल एनफील्ड 500 सीसी मॉडल्स

बीएस6 आने के कारण रॉयल एनफील्ड के 500 सीसी मॉडल्स अब नहीं खरीदे जा सकेंगे। कंपनी ने बुलेट 500, क्लासिक 500 और थंडरबर्ड 500 रेंज के सभी मॉडल्स बंद कर दिए हैं। इसकी वजह यह भी है कि कंपनी ने नए एमिशन नॉर्म्स को लेकर 500 सीसी इंजन में कोई अपडेट्स नहीं किए हैं।

सुजुकी हायाबूसा


दो दशक तक लोगों कि दिलों पर राज करने वाली सुजुकी हायाबूसा भी अब नहीं बिकेंगी। ग्लोबल मार्केट में इसका बीएस6 वर्जन उपलब्ध नही है, जिस कारण कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी इसकी लोकप्रियता को देखते हुए जल्द ही इसका बीएस6 वर्जन पेश करेगी।

होंडा सीबीआर250 आर

लगभग एक दशक पहले भारत में लॉन्च हुई होंडा सीबीआर 250 आर में भी कंपनी ने तब से लेकर अब तक कोई खास बदलाव नहीं किया। बीएस6 को देखते हुए भी कंपनी ने इसके इंजन में बदलाव नहीं किए। ग्लोबल मार्केट में होंडा सीबीआर250 आर के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीबीआर 300आर को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन भारत में ये अवेलेबल नहीं है। सीबीआर250 आर की बिक्री कई इंटरनेशनल मार्केट में बंद कर दी गई है और अब भारत में भी इसे खरीदा नहीं जा सकेगा।

होंडा यूनिकॉर्न 150


होंडा यूनिकॉर्न 150 को 2004 में लॉन्च किया गया था लेकिन तब से लेकर अबतक इसमें कोई खास बदलाव नहीं किए गए। बाद में कंपनी ने इसके रिप्लेसमेंट के तौर पर सीबी यूनिकॉर्न 160 को लॉन्च किया लेकिन पहले जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई, जिसके बाद कंपनी ने इसे दोबारा लॉन्च किया। यह कंपनी का सबसे पॉपुलर मॉडल है। इसके अब तक 25 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं लेकिन बीएस6 आने के बाद कंपनी ने इसके 149.2 सीसी इंजन को बंद करने का फैसला लिया है। यानी यूनिकॉर्न 150 कि बिक्री अब हमेशा के लिए बंद कर दी गई है।

यामाहा फस्किनो


अच्छी सेल्स की बावजूद यामाहा ने 110 सीसी स्कूटर फस्किनो को बंद कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि 2025 तक वे अपने स्कूटर सेगमेंट का मार्केट शेयर भी दोगुना करना चाहती है। ऐसे में जहां स्कूटर्स अब 125 सीसी की तरप बढ़ रही हैं तो यामाहा भी पीछे नहीं रहना चाहता। Ray Z की तरह यामाहा ने फस्किनो को फस्किनो 125 से रिप्लेस कर दिया है, जिसमें यामाहा Ray ZR का इंजन लगा हुआ है।

हीरो प्लेजर


2006 में 102 सीसी इंजन से लैस फर्स्ट जनरेशन हीरो प्लेजर को भारतीय बाजार में उतारा गया और 14 साल बाद इसे डिस्कंटीन्यू करना का फैसला लिया। हालांकि कंपनी ने इसके बदलें हीरो प्लेजर प्लस को बाजार में उतारा था, जिसमें 110 सीसी का इंजन दिया गया था लेकिन बीएस6 आने के बाद कंपनी ने इसे भी बंद कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honda Navi, Hero Pleasure, Suzuki Hayabusa, Royal Enfield 500cc models include these 6 motorcycles and scooters discontinued in the BS6 era




b

टीमव्यूअर, माइक्रोसॉफ्ट टीम और जूम से करें ऑनलाइन मीटिंग और BOX में सुरक्षित रखें फाइल्स, घर से काम कर रहे हैं तो काम आएंगी ये 10 ऐप्स

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अचानक वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करना शुरू करना पड़ा। इसके लिए कई कंपनियों में इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। फिर भी सभी इसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। गूगल की हैंगआउट गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट की स्काइप व ड्रॉप बॉक्स जैसी सर्विसेस काफी पहले से हैं, जो वर्क फ्रॉम होम में मदद करती रही हैं। सहकर्मियों से जुड़े रहने के लिए वाट्सऐप, टेलीग्राम आदि भी इस्तेमाल हो रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते चलन के कारण अब ढेरों नए टूल्स और ऐप्स भी आ गए हैं। सभी का उद्देश्य एक ही है- घर से काम करने को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाना। हम आपके लिए कुछ ऐसी ही ऐप्स लेकर आए हैं..

ऑनलाइन वीडियो मीटिंग्स के लिए...

1. Zoom
रेटिंग: 4
डाउनलोड्स: 10 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें स्क्रीन शेयर करने और इंस्टेंट मैसेज भेजने के विकल्प भी हैं। कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक बार में 100 से लोगों तक को जोड़ा जा सकता है। मीटिंग्स को रिकॉर्ड कर बाद में देखने की सुविधा भी है।

2. Microsoft Teams
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: इसमें वीडियो चैट, डॉक्यूमेंट शेयर करने और सहकर्मियों से चैटिंग की सुविधा है। साथ में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 का इस्तेमाल कर डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और शीट्स आदि भी बना सकते हैं।ट

3. Team Viewer
रेटिंग: 3.5
डाउनलोड्स: 5 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त व पेड वर्शन
क्या करता है: इस टूल की मदद से डेस्कटॉप शेयर कर सकते हैं। यानी घर बैठे किसी ऐसे दूसरे डेस्कटॉप पर काम कर सकते हैं, जिसपर टीमव्यूअर हो। ऑनलाइन मीटिंग, वेब कॉन्फ्रेंसिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चैट और मैसेज के लिए...

1. Basecamp 3
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 5 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, मैक पर मुफ्त व पेड वर्शन
क्या करता है: इसमें मैसेज बोर्ड, चैट रूम और फाइल ऑर्गनाइजर जैसे सुविधाएं हैं। सीमित सुविधाओं वाला फ्री वर्शन छोटे प्रोजेक्ट्स को मैनेज के लिए अच्छा है। बड़ी टीम वाले प्रोजेक्ट 99 डॉलर का पेड वर्शन भी ले सकते है।

2. Slack
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त और पेड वर्शन
क्या करता है: यह कई संस्थानों द्वारा इस्तेमाल कि जा रहे सबसे मशहूर ऐप्स में से एक है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया है। मैसेजिंग, फाइल भेजने और डॉक्यूमेंट एडिट करने की सुविधाएं देता है। हालांकि इसके फ्री वर्शन में मैसेज की संख्या की लिमिट है।

प्रोजेक्ट या टास्क की निगरानी के लिए...

1. Trello
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: इस टूल की मदद से टीम के सदस्यों के काम का लेखाजोखा रख सकते हंै। टीम के सदस्यों के लिए टू-डू लिस्ट बना सकतें है, जहां सभी देख सकते हैं कि कौन-सा काम हुआ, कौन-सा बाकी है। इसपर कमेंट्स और लिंक्स भी शेयर की जा सकती हैं।

2. Asana
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 10 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त और पेड वर्शन
क्या करता है: फेसबुक के को-फाउंडर डस्टिन मोस्कोविट्ज की एस ऐप में एक प्रोजेक्ट पर काम कर 15 लोग जोड़े जा सकते हैं और उनके साथ टास्क लिस्ट शेयर कर सकते हैं। पेड वर्शन में टाइमलाइन, शेड्यूल और एडवांस रिपोर्टिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

3. Harvest
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: इस ऐप से समय और खर्चों का हिसाब-किताब रखा जा सकता है। इसके जरिए इनवॉइस (बिल) की फोटो खींचकर खर्च का हिसाब रख सकते हैं। किसी सहकर्मी को प्रोजेक्ट या काम पूरा करने में कितना समय लगता, इसकी निगरानी कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट के लिए…

1. Quip
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 5 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: इसमें कैलेंडर, स्प्रैडशीट्स, वर्ड डॉक्यूमेंट बना सकते हैं और सहकर्मियों के साथ शेयर कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स की अपडेट और एडिटिंग की हिस्ट्री लाइव देख सकते हैं। साथ ही कमेंट्स भी एड किए जा सकते हैं।

2. Box
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: यह फाइल रखने के टूल्स गूगल ड्राइव और ड्रॉपबॉक्स का विकल्प है, जिनमें फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं। फाइल सेव करने के लिए इस ऐप में ऑफिस 365, गूगल ऐप्स और स्लैक को भी जोड़ा जा सकता है।

ये ऐप्स प्रोडक्टिवटी बढ़ाएंगे...


कुछ लोग मानते हैं कि वर्क फ्रॉम होम में प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है क्योंकि घर में एकाग्रता से काम नहीं हो पाता। ये ऐप्स प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Time Doctor: यह टाइम ट्रैकिंग ऐप है, जो एकाग्र रहने व काम की डेडलाइन पर नजर रखने में मदद करता है। इससे समय पर काम पूरा करने में मदद मिल सकती है। Hours और Toggle भी इसी तरह की चर्चित ऐप्स हैं।

Noisil: इस पेड ऐप में इस तरह के साउंड हैं जो एकाग्रता को बेहतर करने में मदद करते हैं। नेचर, बारिश, जंगल और मन को एकाग्र करने वाली विशेष ध्वनियां, जिन्हें व्हाइट नॉइज कहते हैं, इनमें शामिल हैं।

Doodle: घर से काम करने में एक समस्या यह भी होती है कि आपके काम पर सहकर्मियों का तुरंत फीडबैक नहीं मिल पाता। यह फ्री ऐप सहकर्मियों से किसी प्रोजेक्ट या टॉपिक पर तुरंत फीडबैक लेने में मदद करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Keep files in online meetings and BOX from teamviewer, Microsoft team and zoom, these 10 apps will work if you are working from home




b

BS6 डीजल इंजन के साथ एमजी हेक्टर लॉन्च; शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपए, BS4 मॉडल से 45 हजार रुपए तक महंगा

एमजी मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपए है। बीए,स6 अपडेशन के बात कार की कीमत में 40 हजार से 45 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपए है।

पहली की तरह ही मिलेगा 2.0 लीटर का इंजन

  • इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का एफसीए सोर्स्ड इंजन मिलेगा। यही इंजन जीप कंपास और टाटा हैरियर में भी मिलता है। हालांकि कंपास में सबसे पहले बीएस6 अपग्रेडेशन हुआ, जिसके बाद पिछले महीने हैरियर में बीएस6 इंजन आया। बीएस6 हेक्टर डीजल की बात करें तो इसमें 170 पीएस का पावर और 350 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • हालांकि हेक्टर में 1.5 लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन भी अवेलेबल है, जिसे पहले ही बीएस6 में अपडेट किया जा चुका है। अपेडेटेड बीएस6 पेट्रोल इंजन में 143 पीएस का पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। इस वर्जन में 48 वॉल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन अवेलेबल है।

टॉप वैरिएंट में मिलेगा 360 डिग्री सराउंड कैमरा
बीएस6 हेक्टर के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें एबीएस विद ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है जो सभी वैरिएंट में मिलते हैं। हालांकि टॉप वैरिएंट में इन सभी फीचर्स के अलावा पावर्ड टेल गेट, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, रेन सेसिंग वाइपर्स, पैनोरमिक सनरूफ और हीटेड आउट साइड मिरर मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 MG Hector Diesel price| BS6 MG Hector Diesel Launched Starting at price 13.88 lakh rupees, upto 45 thousand rupees more expensive than BS4 model, know features, price and variants details




b

पांच BS6 पेट्रोल कार जिसमें 24.12 kmpl तक का माइलेज मिलेगा, 2.92 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब ज्यादातर लोगों का रुझान ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में बीएस6 एमिशन नॉर्म्स भी लागू हुए हैं। ऐसे में बीएस4 मॉडल्स में जितना पावर और माइलेज मिलता था, वो आंकड़ा बीएस6 मॉडल्स में आकर बदल गए हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन कंफ्यूज है कि कौन से बीएस6 मॉडल में अच्छा माइलेज मिलेगा, तो ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के अनुसार जानें कौन से हैं वो बजट मॉडल्स, जिसमें बेहतर माइलेज मिल सकता है..

मारुति सुजुकी डिजायर (ऑटोमैटिक), माइलेज: 24.12kmpl


डिजायर हमेशा से ही मारुति की बेस्ट सेलिंग सेडान रही। हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया जिसमें 1.2 लीटर K12B पेट्रोल इंजन को 1.2 लीटर K12C इंजन से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि इसमें डुअल बैटरी सेटअप नहीं मिलता है। यह पहले से 7 हॉर्स पावर ज्यादा ताकतवर हो गया है। इसके 5 स्पीड मैनुअल वर्जन में 23.26kmpl जबकि 5 स्पीड ऑटोमैटिक में 24.12kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.81 लाख रुपए तक है।


टोयोटा ग्लांजा/ मारुति सुजुकी बलेनो, माइलेज: 23.87kmpl


ग्लांजा और बलेनो दोनों अलग-अगग कंपनी के प्रोडक्ट जरूर है लेकिन दोनों एक ही प्लेटफार्म लगा है। ARAI के मुताबिक इनमें 23.87kmpl का माइलेज मिलता है। इनमें 1.2 लीटर का इंजन है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और 12 वोल्ट बैटरी है। इसमें 90 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इनकी कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। टोयोटा ग्लांजा की शुरुआती कीमत 7.22 लाख रुपए है जबकि बलेनो की शुरुआती कीमत 7.33 लाख रुपए है। दोनों ही हैचबैच 83 हॉर्स पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी अवेलेबल है।

रेनो क्विड 1.2 ऑटोमैटिक, माइलेज: 22.5kmpl


यह रेनो की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है। यह 54 हॉर्स पावर वाले 0.8 लीटर और 68 हॉर्स पावर वाले 1.0 लीटर इंजन से लैस है। 1.0 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक में 22.5kmpl माइलेज मिलता है जबकि 0.8 लीटर वाले मॉडल में 22.3kmpl का माइलेज मिलता है। जबकि 1.0 लीटर 5 स्पीड मैनुअल मॉडल में 21.7kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 2.92 लाख रुपए से 5.01 लाख रुपए तक है।

मारुति सुजुकी अल्टो, माइलेज: 22.05kmpl


यह कंपनी का सबसे छोटा मॉडल है। इसमें 48 हार्स पावर वाला 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जिसमें 22.05kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 2.95 लाख रुपए से 3.90 लाख रुपए तक है। इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत 4.33 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है। इसमें एक किलो गैस में 31.59 किलोमीटर तक चलती है।

मारुति सुजुकी वैगनआर, माइलेज: 21.79kmpl


यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक है। यह 68 हॉर्स पावर वाले 1.0 लीटर इंजन के साथ 83 हॉर्स पावर वाले 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। 1.0 लीटर इंजन में 21.79kmpl का माइलेज मिलता है जबकि 1.2 लीटर में 20.52kmpl का माइलेज मिलता है। दोनों में मैनुअल के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी अवेलेबल है। इसकी कीमत 4.45 लाख रुपए से 5.95 लाख रुपए तक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Most Fuel Efficient BS6 petrol cars| Wagon R, Alto, Suzuki Dzire include Five best BS6 petrol cars with mileage up to 24.12 kmpl, starting price of Rs 2.92 lakhs




b

टीवीएस ने BS6 रेडॉन बाइक को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया, शुरुआती कीमत 58992 रुपए

टीवीएस ने भारतीय बाजार में लॉकडाउन के बीच अपनी नई BS6 टीवीएस रेडॉन बाइक लॉन्च कर दी गई है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 58,992 रुपए है। बाइक को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। ये BS4 मॉडल की तुलना में 6,000 रुपए ज्यादा महंगी है।

टीवीएस रेडॉन के सभी वैरिएंट की कीमत

वैरिएंट कीमत
बेस ट्रिम 58,992 रुपए
ड्रम स्पेशल एडिशन 61,992 रुपए
डिस्क स्पेशल एडिशन 64,992 रुपए

बाइक का इंजन और माइलेज

इसमें 109.7cc का BS6 पेट्रोल इंजन दिया है। ये 8.08hp का पावर और 8.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नए इंजन का पावर पुराने इंजन (BS4) की तुलना में 0.12hp कम हो गया है। हालांकि, टॉर्क एक समान है। कंपनी का दावा है कि नया BS6 इंजन फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जिससे ये 15 प्रतिशत तक फ्यूल सेविंग करेगा। इंजन फोर स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।

बाइक के स्पेशल एडिशन में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, एक अन्य वैरिएंट के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक दिया है। बाइक पुराने मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम ज्यादा वजनी है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 टीवीएस रेडॉन के इंजन का पावर पुराने इंजन (BS4) की तुलना में 0.12hp कम हो गया है।




b

BS6 हुंडई वरना में मिलेगा 25kmpl तक का माइलेज, 3 इंजन ऑप्शन में अवेलेबल, जानें किस वर्जन में कितना माइलेज मिलेगा

हुंडई ने पिछले महीने ही अपनी पॉपुलर सेडान वरना का बीएस6 मॉडल लॉन्च किया। कार की शुरुआती कीमत 9.31 लाख रुपए है और यह वायरलेस चार्जिंग समेत लगभग 8 ऐसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस है जो पहली बार इस सेगमेंट की कार में देखने को मिले। लुक्स और फीचर्स के अलावा नई वरना इंजन के मामले में भी पूरी तरह से नई है। पुरानी वरना में जहां 1.6 लीटर पेट्रोल,1.4 लीटर डीजलऔर 1.6 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन अवेलेबल थे वहींनई वरना में 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल और1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स अवेलेबल हैं। हाल ही में बीएस6 वरना के ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा सर्टिफाइड माइलेज के आंकड़े सामने आए हैं, जिसके मुताबिक, इसमें 25kmpl तक का माइलेज मिलेगा।

BS6 हुंडई वरना: वैरिएंट वाइस माइलेज
वर्जन गियरबॉक्स माइलेज (ARAI सर्टिफाइड)
1.5 पेट्रोल (मैनुअल) 6-स्पीड 17.7kmpl
1.5 पेट्रोल (ऑटोमैटिक) CVT 18.45kmpl
1.0 पेट्रोल (ऑटोमैटिक) 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटो 19.2kmpl
1.5 डीजल (मैनुअल) 6-स्पीड 25kmpl
1.5 डीजल (ऑटोमैटिक) 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो 21.3kmpl

वरना पेट्रोल माइलेज (न्यू Vsओल्ड)

  • BS4 हुंडई वरना में 123 हॉर्स पावर वाला 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन उपलब्ध था, जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस था। हालांकि अपडेटेड BS6 वरना में नया 1.5 लीटर का इंजन है, जिसमें 115 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। यह ताकत के मामले में पीछे है लेकिन माइलेज में थोड़ा आगे है। BS6 वरना के 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन में 17.7kmpl का माइलेज मिलता है जबकि पुराने वरना में 17.4kmpl का माइलेज था।
  • ऑटोमैटिक वर्जन की बात करें तो नई वर्जन पेट्रोल ऑटोमैटिक में 18.45kmpl का माइलेज है जबकि पुरानी वरना में 15.9kmpl माइलेज मिलता था।
  • बात करें अगर नई वरना के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वर्जन की तो यह नया वैरिएंट है लेकिन पेट्रोल से काफी फ्यूल एफिशिएंट है। ARAI के अनुसार इसमें 19.2kmpl का माइलेज मिलेगा।

वरना डीजल माइलेज (न्यू Vsओल्ड)

  • 2017 में वरना 100 हॉर्स पावर वाले 1.4 लीटर डीजल इंजन जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस था और 126 हॉर्स पावर वाले 1.6 लीटर डीजल जो 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस था के साथ लॉन्च हुई थी।
  • नई वरना 115 हॉर्स पावर वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च हुई है, जो माइलेज के मामले में पुराने मॉडल से बेहतर है। बीएस6 वरना 1.5 लीटर डीजल मैनुअल में 25kmpl का माइलेज मिलता है जो पुराने वर्जन में 24.7kmpl था। वहीं नई वरना डीजल के ऑटोमैटिक में 21.3kmpl जो पुराने मॉडल से सिर्फ 0.3kmpl ही ज्यादा है।

BS6 वरना इंजन में कितना है दम

  • कार में 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 114 हॉर्स पावर की ताकत और 144 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड और CVT ऑप्शन भी मिलेगा।
  • 1.0 लीटर टर्बो यूनिट में 119 हॉर्स पावर और 172 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलेगा।
  • 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 114 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक सेटअप भी मिलेगा।

इसमें 8 ऐसे फीचर को सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं


1. ब्लू लिंक टेलीमैटिक सिस्टम
वेन्यू, एलेंट्रा और क्रेटा के बाद वरना फेसलिफ्ट में हुंडई की ब्लू लिंक कनेक्टिविटी मिलेगी जिसमें 45 फीचर्स मिलेंगे। इसमें वॉयस कमांड फॉर इन-कार फंक्शन, रिमोट इंजन और एयर-कॉन ऑपरेशन (सिर्फ ऑटोमैटिक के लिए)। इन फंक्शन को स्मार्टवॉच से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

2. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर विद 4.2 इंच एमआईडी
वरना फेसलिफ्ट पहली मिड-साइज सेडान है जिसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4.2 इंच का मल्टी इंफॉर्मेंशन डिस्प्ले भी है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ठीक बीचोंबीच रहेगा।

3. वायरलेस चार्जर
वरना फेसलिफ्ट में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। यह वायरलेस चार्जिंग पैड गियर लीवर के पास स्थित है।

4. रियर यूएसबी चार्जिंग पॉइंट
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें रियर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

5. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
यह सेगमेंट की पहली सेडान कार है जिसमें कूल्ड फ्रंट सीट्स मिलती है। गर्मी के मौसम में ड्राइवर को रिलेक्स और कूल रहने में मदद करेगा।

6, हैंड्स फ्री बूट ओपनिंग
वरना फेसलिफ्ट हैंड्स-फ्री ओपनिंग फंक्शनैलिटी से लैस है। इस फीचर की मदद से चाबी बूट स्पेस की पास ले जाने पर यह डिक्की को ऑटोमैटिक ओपन कर देता है।

7. इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है। इमरजेंसी में तेजी से ब्रेक लगाने पर हजार्ड्स लाइट्स फ्लैश करने लगती है, ताकि पीछे आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट न हो।

8. आर्केमीज ऑडियो सिस्टम
इसमें आर्केमीज का प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जो वरना फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट में भी मिलेगा।

वैरिएंट वाइस कीमत

मॉडल कीमत
वरना 1.5 MPI MT S
वरना 1.5 MPI MT SX
वरना 1.5 MPI CVT SX
वरना 1.5 MPI MT SX(O)
वरना 1.5 MPI CVT SX(O)
वरना 1.0 TRUBO DCT SX(O)
वरना 1.5 CRDi MT S+
वरना 1.5 CRDi MT SX
वरना 1.5 CRDi AT SX
वरना 1.5 CRDi MT SX(O)
वरना 1.5 CRDi AT SX(O)

9.31 लाख रुपए

10.70 लाख रुपए

11.95 लाख रुपए

12.60 लाख रुपए

13.85 लाख रुपए

13.99 लाख रुपए

10.66 लाख रुपए

12.05 लाख रुपए

13.20 लाख रुपए

13.95 लाख रुपए

15.10 लाख रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Hyundai Verna Price|BS6 Hyundai Verna will get mileage up to 25kmpl, available in 3 engine options, know which version will get more mileage




b

नई BS6 हुंडई ग्रैंड i10 निओस डीजल में मिलेगा 25.1kmpl का माइलेज, बीएस4 मॉडल से 1.1kmpl कम

ग्रैंड i10 निओस उन हैचबैक में से एक है जो बीएस6 पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में अवेलेबल है। बाजार में कुछ समय पहले ही इसका बीएस6 डीजल वैरिएंट उतारा गया। इसमें 1.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हाल ही में इसके माइलेज के आंकड़े सामने आए जो ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा सर्टिफाइड है। इन आंकड़ों के मुताबिक नई हुंडई निओस के 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस बीएस6 डीजल वर्जन में 25.1 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। हालांकि यह बीएस4 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम है। निओस के बीएस4 डीजल मैनुअल वैरिएंट में 26.20 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलता था।

कीमत और इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं

  • बात दें कि बीएस6 हुंडई निओस डीजल की कीमत भी पुराने बीएस4 डीजल मॉडल जितनी ही है। इसकी कीमत पहले की तरह ही 6.75 लाख रुपए से 8.04 लाख रुपए के बीच है। यह मैग्ना, स्पोर्ट्स और एस्टा वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला फोर्ड फिगो और सुजुकी स्विफ्ट से है।
  • इसके अलावा इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर का CRDI डीजल इंजन है। इसके पावर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही इसमें 75 एचपी का पावर और 190 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में अवेलेबल है। बीएस4 डीजल निओस में 26.20 kmpl का माइलेज मिलता था।
  • पिछले साल जब हुंडई ने ग्रैंड निओस लॉन्च हुई थी, तब बीएस6 पेट्रोल इंजन और बीएस4 डीजल इंजन के साथ उतारा गया था। 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद से इसके डीजल वैरिएंट को भी बीएस6 में अपग्रेड किया गया। इसमें एग्जॉस्ट सिस्टम समेत इंजन में कई बदलाव किए गए बावजूद इसके बीएस4 मैनुअल डीजल वैरिएंट की तुलना में बीएस6 वर्जन की तुलना में 1.1kmpl कम माइलेज मिलता है।

फोर्ड फिगो से ज्यादा मिलेगा माइलेज
भारत में निओस का मुकाबला फोर्ड फिगो से है। हालांकि फिगो नें ज्यादा पावरफुल इंजन है। फिगो में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड, फोर सिलेंडर इंजन है, जो 100 एचपी का पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 24.4 kmpl का माइलेज मिलता है। देखा जाए तो बीएस6 में अपडेट होने के बाद फिगो के माइलेज में भी गिरावट आई हैं। बीएस4 फिगो डीजल मैनुअल में 25.5 kmpl का माइलेज मिलता था। फिगो की कीमत 6.86 लाख रुपए से 7.85 लाख रुपए के बीच है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Grand i10 Nios Price| BS6 Hyundai Grand i10 Nios diesel mileage rated at 25.1kmpl, know latest updates, features, price and specifications




b

BS6 डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इकोस्पोर्ट, नेक्सन समेत ये 11 कारें हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन, 25.40kmpl तक का माइलेज मिलेगा

नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए तमाम कंपनियों ने अपने बीएस 6 पेट्रोल और डीजल व्हीकल लॉन्च किया है। लॉकडाउन के दौरान देशभर के डीलरशिप बंद है, ऐसे में शोरूम पर जाकर कार के बारे में जानकारी जुटाना फिलहाल मुश्किल है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर डीजल कर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम कुछ ऐसे ऑप्शन्स बता रहे हैं, जिनमें 25.40 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलेगा....

फोर्ड इकोस्पोर्ट
माइलेज: 21.7 किमी प्रति लीटर
कीमत: 8.54 लाख से 11.67 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम)

फोर्ड की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इसमें 1.5 लीटर का बीएस 6 डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 हॉर्स पावर की ताकत और 215 एनएम कास टॉर्क जनरेट करता है। इसका 21.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जोकि ARAI सर्टिफाइड है। यह क्रेटा से 0.3kpl ज्यादा माइलेज देती है।

टाटा नेक्सन
माइलेज: 22.4 किमी प्रति लीटर
कीमत: 8.54 लाख से 12.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इसे टाटा की सबसे छोटी डीजल कार कहना गलत नहीं होगा। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन है, जिसमें 110 हॉर्स पावर की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसका ARAI रेटेड माइलेज 22.4 किमी प्रति लीटर है। यह 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में अवेलेबल है।


हुंडई वेन्यू
माइलेज: 23.3 किमी प्रति लीटर
कीमत: 8.10 लाख से 11.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इसे भारत की सबसे अफॉर्डेबल और फ्यूल एफिशिएंट कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कहा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जिसमें 100 हॉर्स पावर की ताकत और 240 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में अवेलेबल है। इसमें 23.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

फोर्ड फ्रीस्टाइल
माइलेज: 23.8 किमी प्रति लीटर
कीमत: 7.34 लाख से 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इकोस्पोर्ट की तरह इसमें भी 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन है, जिसमें 100 हॉर्स पावर की ताकत और 215 एनएम का टॉर्क मिलता है। कार में 23.8 किमी प्रति लीटर मिलता है जो इकोस्पोर्ट्स की तुलना में ज्यादा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन अवेलेबल है। यह 96 हॉर्स पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में भी अवेलेबल है।

फोर्ड फिगो और एस्पायर
माइलेज: 24.4 किमी प्रति लीटर
फिगो कीमत: 6.86 लाख से 7.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
एस्पायर कीमत: 7.49 लाख से 8.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

फिगो हैचबैक की बात करें या कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर की दोनों में ही कंपनी का दमदार 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन है, जो 100 हॉर्स पावर और 215 एनएम का टॉर्म जनरेट करता है। दोनों ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। दोनों में ही 24.4 किमी प्रति लीटर मिलता


होंडा अमेज
माइलेज: 24.7 किमी प्रति लीटर
कीमत: 7.34 लाख से 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसके 1.5 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन में अवेलेबल है। इसके 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 100 हॉर्स पावर और 200 एनएम टॉर्क मिलता है। इसमें 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। जबकि इसके सीवीटी ट्रांसमिशन वर्जन में 80 हॉर्स पावर और 160 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

हुंडई वरना
माइलेज: 25 किमी प्रति लीटर
कीमत: 10.66 लाख से 15.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

जबतक नेक्स्ट जनरेशन होंडा सिटी बाजार में नहीं आ जाती जबतक हुंडई वरना ही इकलौती मिड साइज सेडान बाजार में अवेलेबल है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है, इसमें 115 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 6 स्पीड मैनुअल (माइलेज- 25 किमी प्रति लीटर) और टॉर्क कन्वर्टर (माइलेज- 21.3 किमी प्रति लीटर) ऑप्शन में अवेलेबल है।


हुंडई ग्रैंड i10 निओस
माइलेज: 25.1 किमी प्रति लीटर
कीमत: 6.75 लाख से 8.04 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इसमें 1.2 लीटर U2 CRDi इंजन है, जोकि भारत में अवेलेबल अबतक का सबसे छोटा डीजल इंजन है। तीन सिलेंडर वाले इस इंजन में 75 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। इसमें 25.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। फिलहाल इसके ऑटोमैटिक वर्जन के माइलेज के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

टाटा अल्ट्रोज
माइलेज: 25.11 किमी प्रति लीटर
कीमत: 6.99 लाख से 9.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

टाटा के यह प्रीमियम हैचबैक भारत में अवेलेबल सबसे फ्यूल एफिशियंट डीजल हैचबैक है। इसमें 25.11 किमी प्रति लीटर जो ARAI सर्टिफाइड है। यह सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन में अवेलेबल है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो इंजन है, जिसमें 90 हॉर्स पावर और 200 एनएम की ताकत मिलती है।

हुंडई ऑरा
माइलेज: 25.40 किमी प्रति लीटर
कीमत: 7.74 लाख से 9.23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

हुंडई की इस कॉम्पैक्ट सेडान में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है। यह 75 हॉर्स पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 25.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन में 25.40 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।


(माइलेज के आंकड़ें ARAI सर्टिफाइड हैं, ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से यह बदल सकते हैं)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इतिहास में पहली बार अप्रैल में किसी भी कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी




b

सिर्फ चार वैरिएंट में अवेलेबल नई BS6 महिंद्रा स्कोर्पियो, टॉप S11 मॉडल की कीमत 16 लाख रुपए; अब नहीं मिलेगा ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन

पिछले हफ्ते महिंद्रा ने अपनी अपग्रेडेड BS6 स्कोर्पियो को लॉन्च किया। इसके कीमत 12.40 लाख रुपए से 16 लाख रुपए तक है। अपग्रेड के साथ ही कंपनी ने स्कोर्पियो लाइनअप को थोड़ा छोटा कर दिया है। अब इसमें सिर्फ चार वैरिएंट S5, S7, S9 और S11 में ही अवेलेबल है। गौर करने वाली बात यह है अब किसी भी वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन नहीं मिलेगा।

140 हॉर्स पावर जनरेट करेगा इंजन
इसमें 140 हॉर्स पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करने वाला 2.2 लीटर का mHawk टर्बो लीटर डीजल इंजन है, जो नए एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है। इसमें सिर्फ सिंगल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा। हालांकि इससे पहले बेस मॉडल (S3) में 2.5 लीटर का डीजल इंजन था जिसे अब लाइनअप से ड्रॉप कर दिया गया है। जिसे अब कम पावर 2.2 लीटर वाले कम पावरफुल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया है।

वैरिएंट वाइस फीचर लिस्ट

महिंद्रा स्कोर्पियो S5: कीमत 12.40 लाख रुपए
  • ड्यूल फ्रंट एयरबैग
  • एबीएस
  • कोलेप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम
  • साइड इंस्ट्रूशन बीम
  • स्पीड सेंसिंग डोर लॉक
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • सेंट्रल लॉकिंग
  • टिल्ट-एडजस्ट स्टीयरिंग
  • माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
  • 17 इंच स्टील व्हील्स विद व्हील कैप
  • ब्लैक ग्रिल इंसर्ट्स
  • बॉडी कलर्ड बंपर और साइड क्लैडिंग
  • सीट कंफीग्रेशन: 7 सीट विद साइड-फेसिंग लास्ट रो और 9 सीट विद साइड फेसिंग लास्ट रो
  • हीटिंग, वेंटिलेशन, और एयर कंडीशनिंग (HVAC)
  • पहली और दूसरी पंक्तियों में पावर आउटलेट
महिंद्रा स्कोर्पियो S7: कीमत 14.21 लाख रुपए
  • रिमोट सेंट्रल लॉकिंग
  • पुडल लैंप्स
  • एंटी-थेफ्ट अलार्म
  • रियर वॉशर, वाइपर और डिफॉगर
  • प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
  • फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स
  • बॉडी कलर्ड ORVMs और डोर हैंडल
  • सिल्वर फिनिश्ड ग्रिल इंसर्ट्स
  • सिल्वर स्किड प्लेट
  • स्की रैक
  • रियर स्पॉइलर
  • इलेक्ट्रिक एडजस्ट फॉर विंग मिरर्स
  • क्रोम-फिनिश्ड एसी वेंट
  • 2-DIN ऑडियो सिस्टम विद CD, USB और AUX-in
  • वॉयस असिस्टेंट (फॉर इन-कार इंफॉर्मेशन)
  • ट्विटर्स और स्पीकर्स
  • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • फ्रंट-सेंटर ऑर्म रेस्ट
  • सीट कंफीग्रेशन: 7 सीट विद साइड-फेसिंग लास्ट रो और 8 सीट विद साइड फेसिंग लास्ट रो
महिंद्रा स्कोर्पियो S9: कीमत 14.84 लाख रुपए
  • इमरजेंसी कॉल
  • फ्रंट फॉग लैंप्स
  • स्टेटिक बेडिंग हेडलाइट टेक्नोलॉजी
  • इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स विद ORVMs
  • क्रूज कंट्रोल
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
  • फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • एंटी-पिंच और वन-प्रेस राइजिंग ड्राइवर्स विंडो
  • 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद ब्लूटूथ, USB और AUX
  • ड्राइवर इंफॉर्मेशन ऑन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एवरेट फ्यूल इकोनॉमी)
  • स्पीड-डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल
  • गियर-शिफ्ट इंडिकेटर
महिंद्रा स्कोर्पियो S11: कीमत 16 लाख रुपए
  • रिवर्स पार्किंग कैमरा विद डायनेमिक गाइड लाइन्स
  • 17 इंच के अलॉय व्हील
  • क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल इंसर्ट्स
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • ऑटोमैटिक हेडलैम्प और वाइपर
  • जीपीएस नेविगेशन विद 10 लैंग्वेज सपोर्ट
  • स्टीयरिंग और गियर लीवर विद फॉक्स लेदर फिनिश
  • सीट कंफीग्रेशन: 7 सीट विद साइड-फेसिंग लास्ट रो और 8 सीट विद साइड फेसिंग लास्ट रो और 7 सीट विद कैप्टन सीट्स


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इससे पहले बेस मॉडल (S3) में 2.5 लीटर का डीजल इंजन था जिसे अब लाइनअप से ड्रॉप कर दिया गया है।




b

एयरटेल-वोडाफोन को चुनौती देने के लिए रिलायंस जियो ने पेश किया नया 'वर्क फ्राॅम होम' एनुअल प्लान, एक साल तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को नेटवर्क की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अधिक डेटा और ज्यादा कॉलिंग वाला एक नया सालाना प्लान शुरू किया है। रिलायंस जियो ने ग्राहकों की डेटा की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में नया एनुअल प्लान को एड किया है। इस प्लान में जियो यूजर्स को ज्यादा डेटा और कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा। रिलायंस जियो का नया एनुअल प्लान 2,399 रुपए का है।

जानिए, 2399 रुपए के इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में
रिलायंस जियो के 2,399 रुपए वाले नए प्लान में यूजर्स को डेली 2GB का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल और मैसेज करने की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन के लिए है।

2121 रुपए वाले प्लान रोजना मिलता है 1.5GB डेटा
रिलायंस जियो के रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक और एनुअल प्लान शामिल है। इस प्लान की कीमत 2,121 रुपए है। इस प्लान में रिलायंस जियो यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और महीने जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं। इस प्लान में जियो 336 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है।

'वर्क फ्रॉम होम' के लिए जियो का अन्य प्लान भी
नए एनुअल प्लान के साथ रिलांयस जियो ने नए डेटा एड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। नए प्लान में यूजर्स को बिना डेली डेटा लिमिट के साथ इंटरनेट डेटा मिलता है। नए डेटा एड ऑन पैक की कीमत 151 रुपए, 201 रुपए, और 251 रुपए है। तीनों पैक में यूजर्स को क्रमश: 30GB, 40GB, और 50GB डेटा मिलता है।

एयरटेल और वोडाफोन के प्लान से सस्ता है जियो का प्लान

  • जियो ने ये प्लान एयरटेल और वोडाफोन के प्लान को टक्कर देने के लिए उतारा है। जियो के ये प्लान इन दोनों कंपनियों से 33% ज्यादा बेनिफिट देंगे।
  • अगर हम रिलायंस जियो के एनुअल प्लान की तुलना एयरटेल से करें तो एयरटेल का एनुअल प्लान 2,398 रुपए का है। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट मिलते हैं। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
  • वोडाफोन का एनुअल प्लान 2,399 रुपए का है। इस प्लान में डेली 1.5GB डेटा मिलता है। वोडाफोन के प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नए एनुअल प्लान के साथ रिलांयस जियो ने नए डेटा एड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। नए प्लान में यूजर्स को बिना डेली डेटा लिमिट के साथ इंटरनेट डेटा मिलता है।




b

Facebook to allow employees to work remotely until year end

Facebook Inc said on Friday it would allow its workers who are able to work remotely to do so until the end of the year as the coronavirus pandemic forces governments to extend stay-at-home orders to curb the spread of the disease.




b

Microsoft to invest $1.5 billion in Italian cloud business

Microsoft Corp. said on Friday it would create its first datacentre region in Italy under a $1.5 billion investment plan as the U.S. company expands its cloud computing services to more locations across the world.




b

China's Kingsoft sees stock pop in U.S. market debut

Shares of China's Kingsoft Cloud Holdings Ltd jumped over 25% on its U.S. market debut, indicating strong investor interest at a time when capital markets globally have been roiled by an economic crisis from the COVID-19 pandemic.




b

Robots to the rescue! Arizona students in lockdown will still get their graduation day

Juili Kale's dreams to receive her master's degree diploma in a ceremony cheered on by her family were dashed by the coronavirus - until robots came to the rescue.




b

Roaming 'robodog' politely tells Singapore park goers to keep apart

Far from barking its orders, a robot dog enlisted by Singapore authorities to help curb coronavirus infections in the city-state politely asks joggers and cyclists to stay apart.




b

Saudi, U.S. firms eye stakes in Reliance's Jio - Bloomberg

Two more firms are eyeing a share of Reliance Industries Ltd's $65-billion digital unit Jio Platforms, according to Bloomberg News, setting them up to be a part of a growing list of firms that have recently invested in the Indian company.




b

EU should beef up fake news pledge involving Google, Facebook, Twitter - study

The European Union should strengthen a voluntary pledge, to which Facebook Inc, Alphabet Inc's Google and Twitter Inc signed up to combat fake news, with sanctions to make it a more effective tool, a study done for the European Commission said on Friday.




b

Google announces company holiday on May 22 to stem virus burnout

Alphabet Inc's Google said on Friday it has asked employees to take a day off on May 22, to address work-from-home-related burnout during the coronavirus pandemic.




b

WHO readies coronavirus app for checking symptoms, possibly contact tracing

The World Health Organization (WHO) plans to launch an app this month to enable people in under-resourced countries to assess whether they may have the novel coronavirus, and is considering a Bluetooth-based contact tracing feature too, an official told Reuters on Friday.




b

As pandemic rages, anything goes for bitcoin's third 'halving'

Bitcoin is about to undergo a scheduled technical adjustment as the number of new coins awarded to the computer wizards who "mine" the cryptocurrency will be cut in half, but forecasting which way its price will move afterward is more complicated now.




b

China regulator issues rules on online bank lending to curb risks

China's banking and insurance regulator on Saturday issued draft rules on commercial banks' online lending business, banning the use of such loans for riskier investments and capping banks' online consumer credit, in a move to rein in financial risks.




b

Breakingviews TV: EU airlines

Paris and the Netherlands are lending their respective parts of Air France-KLM up to 11 bln euros. The tricky bailout exposes the frailty of the 2004 merger. Ed Cropley reveals how other operators, including Germany’s Lufthansa and Britain’s IAG, could fly into similar problems.




b

Breakingviews TV: The new TBTF

The coronavirus has helped make Big Tech too big to fail. Before the pandemic, political pressure in D.C. and Brussels was mounting on Silicon Valley giants like Facebook. Gina Chon explains how their size has been an asset in a crisis, which will mute arguments to break them up.




b

Breakingviews TV: Kim Jong ill?

North Korea’s portly dictator has dropped out of sight. Concern is rampant: Is he sick with coronavirus? In a coma? Dead? Whatever his condition, Pete Sweeney discusses the country’s succession problem and its implications for the region.




b

Breakingviews TV: Wall St pay

Goldman Sachs shareholders gave lukewarm approval for CEO David Solomon’s $27.5 mln package. It’s similar to what his peers get, and most of it doesn’t come for at least a year. Still, in a time of economic crisis, eight-digit rewards attract extra scrutiny, John Foley suggests.




b

Breakingviews TV: CETWon

Shares in Europe’s top banks have plunged as investors fret about a surge in bad debts. Yet most lenders’ capital buffers can absorb a spike three times as bad as the 2009 average. As Liam Proud explains, that makes taxpayer bailouts and widespread equity hikes unlikely.




b

Breakingviews TV: Cable Cowboy

U.S. billionaire John Malone may merge his Virgin Media broadband outfit with mobile operator O2. A joint venture could see Spain’s Telefonica, O2’s indebted parent, pocketing over 4 billion pounds. Ed Cropley explains how this might mean a lonelier future for rival Vodafone.




b

Breakingviews TV: Debt games

Could President Trump refuse to pay back the $1.1 trln the U.S. owes to China? While markets would hate the idea, it’s theoretically possible thanks to broad powers designed for times of emergency. John Foley explains how this dangerous weapon could be used if push came to shove.




b

Breakingviews TV: China cloud

Kingsoft Cloud will debut on Nasdaq, testing appetite for Chinese shares a month after the Luckin Coffee scandal. Data demand is booming in China amid Covid-19, and Kingsoft is a strong rival to market leader Alibaba. Robyn Mak explains why New York might like this listing.




b

Breakingviews TV: Cord cutting

U.S. cable firms are in for pain even after the pandemic starts to fade. Sports rights to air football games and other matchups are expected to soar and so will monthly bills. Jennifer Saba explains why non-sports lovers will choose Netflix and Disney+ and ditch their cable.




b

Breakingviews TV: Dating apps

Like diseases in the past, the pandemic will change intimacy patterns. Covid-19 will make it harder for lovers to swipe right on platforms like $22 bln Match Group’s Tinder with peace of mind. But more engagement, if fewer hookups, may benefit the model, argues Dasha Afanasieva.




b

Sensex, Nifty rise on Reliance boost, but end week sharply lower

Gains in Reliance Industries boosted Indian shares on Friday, but they ended the week sharply lower as coronavirus cases continued to spiral and markets awaited an economic stimulus.




b

India government sharply increases borrowing, markets watch RBI

The Indian government plans to borrow 12 trillion rupees ($160 billion) in the fiscal year to March 2021, up from the previously budgeted 7.8 trillion rupees to cushion the blow from the new coronavirus pandemic, it said on Friday.




b

Police clash with crowds in Ahmedabad after stricter lockdown

Some residents frustrated over a strict coronavirus lockdown in Ahmedabad, the largest city in Gujarat, hurled stones and were met with teargas in clashes with paramilitary forces on Friday.




b

Working women, and especially single moms, are hit hard by coronavirus downturn

Before she was laid off from her bartending job in Charleston, South Carolina, Shana Swain used to spend her nights serving food and mixing Manhattans and Cosmopolitans.




b

Magic of playing in packed stadiums will be missed, says Virat Kohli

The magical atmosphere will be missing if the cricket season currently stalled by the COVID-19 pandemic resumes in empty stadiums, India captain Virat Kohli has said.




b

Kuwait imposes 20-day 'total curfew' from May 10 to curb coronavirus

Kuwait will enact a "total curfew" from 4pm (1300 GMT) on Sunday through to May 30 to help to curb the spread of the new coronavirus, its cabinet said in a statement on Friday.




b

Coronavirus inflicts huge U.S. job losses as pandemic breaches White House walls

The U.S. government reported more catastrophic economic fallout from the coronavirus crisis on Friday as the pandemic pierced the very walls of the White House and California gave the green light for its factories to restart after a seven-week lockdown.




b

Germany's confirmed coronavirus cases rise by 1,251 to 168,551: RKI

The number of confirmed coronavirus cases in Germany increased by 1,251 to 168,551, data from the Robert Koch Institute (RKI) for infectious diseases showed on Saturday.




b

Philippines' coronavirus deaths breach 700

The Philippines' health ministry reported on Saturday that coronavirus deaths have reached more than 700.




b

Indonesia reports 533 new COVID-19 cases, biggest in a day

Indonesia reported on Saturday 533 new coronavirus infections, the biggest daily increase, taking the total number to 13,645, health ministry official Achmad Yurianto said.




b

Tijuana coronavirus death rate soars after hospital outbreaks

The number of deaths from the coronavirus in Mexico's best-known border city, Tijuana, has soared and the COVID-19 mortality rate is twice the national average, the health ministry says, after medical staff quickly fell ill as the outbreak rampaged through hospital wards.




b

Factbox: Latest on the worldwide spread of the coronavirus

More than 3.95 million people have been reported to be infected by the novel coronavirus globally and 273,805 have died, according to a Reuters tally, as of 0214 GMT on Saturday.




b

Soccer: Barcelona return to training

Barcelona trained on Friday for the first time in nearly two months as the team held their first individual session as part of the league's four-phase plan to return to action after measures to halt the coronavirus were eased.




b

NBA: Raptors to resume training under strict guidelines due to COVID-19

The reigning NBA champions Toronto Raptors said on Friday they will allow players access to the team's training facilities from next week under strict guidelines amid the COVID-19 pandemic.




b

Magic of playing in packed stadiums will be missed, says Virat Kohli

The magical atmosphere will be missing if the cricket season currently stalled by the COVID-19 pandemic resumes in empty stadiums, India captain Virat Kohli has said.




b

Factbox: Impact of COVID-19 pandemic on sports events around the world

Major sports events around the world that are in the process of re-starting or have been rescheduled due to the COVID-19 pandemic:




b

Barca win women's title as Spanish non-professional leagues declared over

Barcelona's women's team were officially declared champions of Spain's Liga Iberdrola on Friday after the national soccer federation's executive committee agreed to end all non-professional competitions due to the COVID-19 pandemic.




b

Conmebol unhappy with FIFA over five substitutes change

FIFA's decision to temporarily allow up to five substitutions per match to help cope with potential fixture congestion was met coolly in South America on Friday.