india news

তৃণমূলের বিরুদ্ধে নয়া অস্ত্রে শান বিজেপির! একুশের যুদ্ধ জিততে তৈরি 'মাস্টারপ্ল্যান'

করোনা লকডাউনে গৃহবন্দি দশা শেষ হওয়ার লক্ষ্ণণ প্রায় নেই। এখন ঘরে বসেই পরিকল্পনা বা কৌশল ছকছেন রাজনীতির। করোনার আবহে তাই রাজনীতিতে বিরাম নেই। হাতিয়ার যখন সোশ্যাল মিডিয়া, তখন রাজনীতি তো হাতের মুঠোয়। তাই করোনাকে মূল বিষয় করে ২০২১-এর লক্ষ্যে অস্ত্রে শান দিতে চলেছে বাংলায় রাজনৈতিক প্রতিপক্ষরা।




india news

২৫শে বৈশাখে রবীন্দ্র স্মরণ বিদেশেও, ঠাকুর নামে রাস্তার নামকরণ করল এই দেশ

করোনা লকডাউনের কারণে এবার রবীন্দ্র জয়ন্তিও ভাল করে উদযাপন করতে পারেনি বাংলার মানুষ। ফেসবুক, টুইটারে কবি স্মরণ করেছেন সকলে। এই প্রথম বিশ্বভারতীতে কবি স্মরণ হয়নি ২৫ বৈশাখে। এরই মধ্যে ভালো খবর প্রকাশ্যে এলো। ইজরাইল কবির স্মরণে একটি রাস্তার নাম করণ করেছে।




india news

বাণিজ্য যুদ্ধে জড়াবেন না, বিশ্ব অর্থনীতির কঠিন ভবিষ্যতের পূর্বাভাস আইএমএফ প্রধানের

অবস্থা ভাল নয়, ভাল পথে এগোচ্ছেও নয়। আরও কঠিন পরিস্থিতির দিকে ঢলে পড়ছে গোটা বিশ্ব। করোনা ভাইরাসের লকডাউনের জেরে বিশ্ব অর্থনীতি নিয়ে এমনই আশঙ্কার কথা জানাল আইএমএফ বা আন্তর্জাতিক মুদ্রা তহবিলের প্রধান।




india news

বিজেপিকে মাত দিতে গেমপ্ল্যান তৈরি! মমতার নির্দেশে ময়দানে প্রশান্ত কিশোরের আইপ্যাক

করোনা লকডাউনেও থেমে নেই রাজনীতি। ২০২১-এর প্রচার প্রস্তুতি এখন থেকেই শুরু করে দিয়েছে বিজেপি। করোনার সাফল্য-ব্যর্থতার নিরিখে তৈরি করছে নয়া গেমপ্ল্যান। বিজেপি তাদের আইটি ও মিডিয়া সেলকে প্রস্তুত করছে। অন্যদিকে প্রশান্ত কিশোরের নেতৃত্বে তৃণমূল কংগ্রেসও পরিকল্পনা করছে বিজেপির জাল কেটে রাজ্যপাট বজায় রাখার।




india news

করোনা লকডাউনে মাদার্স ডে, কী স্পেশাল করবেন মায়ের জন্য

করোনা আবহের মধ্যেই চলে এসেছে আরও একটা মাদার্স ডে। অনেকেই হয়তো ভেবে রেখেছিলেন মায়ের জন্য অনেক কিছু করবেন। কিন্তু করোনা ভাইরাসের লকডাউন সব প্ল্যানিংয়েই জল ঢেলে দিয়েছে। কেউ দূরে রয়েছেন কেউ লকডাউনর দৌলতে মায়ের কাছে রয়েছে। এরমধ্যেই স্পেশাল কিছু করে ফেলুন মায়ের জন্য। কী করবেন রইল কয়েকটি টিপস..




india news

সিবিএসই বোর্ড পরীক্ষার খাতা দেখা নিয়ে নয়া নির্দেশিকা, কী বললেন মন্ত্রী রমেশ পোখরিয়াল

করোনা লকডাউনের কারণে পিছিেয় গিয়েছে পরীক্ষা। কিন্তু রেজাল্ট বের করতে সময় নেওয়া যাবে না। তাই খাতা দেখা দ্রুত করতে নয়া নির্দেশিকা জারি করল কেন্দ্রীয় মানব সম্পদ উন্নয়ন মন্ত্রক। খাতা শিক্ষকদের বাড়িতে পৌঁছে দেওয়ার সিদ্ধান্ত নেওয়া হয়েছে। এই খাতা শিক্ষকদের বাড়িতে পৌঁছে




india news

সমুদ্রের স্তর বেড়ে চলেছে হু-হু করে, বিশেষজ্ঞদের সমীক্ষায় উদ্বেগের ছবি স্পষ্ট

বিশ্বজুড়ে সমুদ্র-স্তরের বৃদ্ধি হচ্ছে উদ্বেগজনকভাবে। প্রত্যাশার চেয়ে অনেক দ্রুত গতিতে সমুদ্রস্তর বাড়ছে বলে শতাধিক শীর্ষস্থানীয় আন্তর্জাতিক বিশেষজ্ঞরা এক সমীক্ষায় জানিয়েছে। সমীক্ষা রিপোর্টে প্রকাশ ২১০০-য় এক মিটার এবং ২৩০০-য় পাঁচ মিটার বাড়ছে সমুদ্রস্তর। বিজ্ঞানীরা বলেছেন আগে এই সমুদ্র-স্তর বৃদ্ধির হার খুব কম




india news

लोक इंसाफ पार्टी के 2 उम्मीदवार मैदान में, दाखां सुखदेव तो फगवाड़ा से जरनैल लड़ेंगे

लुधियाना. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख में गिने-चुने 3 दिन बचे हैं, इसी बीच शनिवार को सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी ने अपने 2 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस घोषणा के मुताबिक लुधियाना के दाखां से सुखदेव सिंह चक्क को तो फगवाड़ा से जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के दावे पर गौर करें तो वैसे तो पार्टी की नीति हर वक्त वह लोगों के संपर्क में रहने की है, लेकिन चुनाव के मद्देनजर इन दोनों विधानसभाओं में जल्द ही वह खुद अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रचार करेंगे।

पुराने साथी अयाली को चुनौती देंगे चक्क
49 वर्षीय सुखदेव सिंह चक्क पैतृक गांव चक्क के सरपंच, जिला परिषद सदस्य सहित पांच साल तक एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लोक इंसाफ पार्टी की नीतियों से प्रभावित सुखदेव सिंह चक्क ने कई वर्ष पहले शिअद छोड़ दिया था। पार्टी ने चक्क को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अब उम्मीदवार बनाकर दाखां के उप चुनाव में उतारा है। शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के कभी साथी रह चुके चक्क अब चुनावी समर में अयाली को टक्कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मतदान की प्रतीकात्मक तस्वीर।




india news

पंजाब सरकार को नोटिस जारी, बिना सीएलयू लिए कॉलेज बंद कर अस्पताल शुरू

चंडीगढ़(ललित कुमार).लुधियाना में चेंज अॉफ लैंड यूज (सीएलयू) लिए बिना लड़कियों का कॉलेज बंद कर वहां अस्पताल चलाए जाने के विरोध में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस राजीव शर्मा और जस्टिस हरिंदर सिंह सिद्धू की खंडपीठ ने पंजाब सरकार और लुधियाना नगर निगम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामले पर 30 अक्टूबर के लिए अगली सुनवाई तय की गई है। लुधियाना की स्वयं सेवी संस्था हयूमनिस्ट वेलफेयर सोसायटी की तरफ से जनहित याचिका दायर कर कहा गया कि लुधियाना में गुरुनानक एजूकेशनल ट्रस्ट ने कॉलेज चलाने के लिए जमीन अलाट कराई थी।

लंबे समय से गुरु नानक गल्र्स कॉलेज इस जगह पर चल रहा था लेकिन अब इसे बंद कर कॉलेज की जगह अस्पताल खोल दिया गया है। याचिका में दावा किया गया कि बिना सीएलयू लिए कॉलेज की जगह का इस्तेमाल अस्पताल के लिए कैसे किया जा सकता है। कहा गया कि नगर निगम ने इस मामले में मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया को भी लिखा है। मामले पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ (फाइल फोटो)




india news

बेअंत सिंह की हत्या में शामिल राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, कैप्टन बोले-मैं तो पहले ही खिलाफ था

लुधियाना. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल बब्बर खालसा के बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके अलावा आठ अन्य की रिहाई के आदेश दे दिए गए हैं। यह फैसला गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर मानवीय स्नेह के आधार पर लिया गया है। इस पर लुधियाना में दाखां उप चुनाव के लिए कैप्टन संदीप संधू का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सजा माफी के लिए टाडा के अंतर्गत सजा काट रहे लोगोंं की लिस्ट मांगी तो उन्होंने 17 लोगोंं के नाम भेजे थे। सीएम ने कहा जिन लोगोंं की सजा माफ हुई है, उस संबंधी उनके पास अभी केंद्र से कोई लिस्ट नहीं आई है। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने 2012 में कह दिया था कि वह फांसी की सजा के खिलाफ हैं। आतंकियोंं की सजा माफी पर माहौल खराब होने की आशंका संबंधी पूछे सवाल पर कैप्टन ने कहा, ''मैं पुराना फौजी हांं सब नूंं ठीक कर दूंं।''

31 अगस्त, 1995 को पूर्व मुख्यमंत्री की थीहत्या

दरअसल चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। पंजाब पुलिस के कर्मचारी दिलावर सिंह ने इस घटना में मानव बम की भूमिका निभाई थी, जबकि बलवंत सिंह राजोआना ने उसके साथ साजिश रची थी। राजोआना दिलावर के असफल रहने पर बैकअप की भूमिका में था। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि राजोआना ने अपने बचाव में कोई वकील नहीं किया था और न ही फांसी कि सजा माफ करने की अपील की थी।

पंजाब-हरियाणा की राजनीति पर असर डालेगा फैसला

केंद्र सरकार का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में अपना सीटों के रूप में हिस्सा बढ़ाने की मांग की दी। अभी इस पर फैसला होना बाकी है। हरियाणा में भी भाजपा ने अकाली दल की एक साथ लडऩे की मांग को घास नहीं डाली है। हरियाणा में 10 फीसद से ज्यादा सिखों की आबादी है। निश्चित रूप से भाजपा नीत एनडीए सरकार का यह फैसला सिख वोट बैंक पर प्रभाव डालेगा। भाजपा ने हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र विधायक बलकौर सिंह को अपने में शामिल कर लिया है। इसका शिअद ने यह कहते हुए विरोध किया कि यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है। केंद्र के इस फैसले से पंजाब की राजनीति में भी असर पडऩे की संभावना है।

कानूनी उलझनों में फंसता रहा है फांसी का मामला

राजोआना की फांसी का मामला कई कानूनी उलझनों में फंसता रहा है। उसे 31 मार्च, 2012 को फांसी मुकर्रर की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। सीबीआइ ने इसका विरोध किया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी कहा था कि राज्य सरकार राजोआना को फांसी देने के हक में नहीं है। उन्होंने अपील की थी कि पंजाब में अमन, एकता और भाईचारा हर स्थिति में कायम रखने के लिए मामले में मानवीय और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाए।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी राजोआना की फांसी की सजा की माफी के लिए राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। बलवंत सिंह राजोआना की मुंहबोली बहन कमलजीत कौर ने राजोआना का एक पत्र सार्वजनिक किया था, जिसमें राजोआना ने कहा था कि उसे सरकार की हमदर्दी नहीं चाहिए। उसने अपने गुनाह के लिए जो सजा मांगी है, उसे उसी दिन, तारीख और समय पर दी जाए। फांसी की सजा रद करने की मांग को लेकर पंजाब में कई संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था।

एसजीपीसी ने किया स्वागत

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा है कि भारत सरकार के आठ सिख कैदियों की रिहाई और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के फैसले का एसजीपीसी स्वागत करती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद। अब सरकार को शेष रह गए सिख कैदियों रिहा करने के लिए पहल करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेअंत सिंह हत्याकांड का दोषी बलवंत सिंह राजोआना।




india news

भारत राजनैतिक शरण चाह रहे पाकिस्तान के पूर्व विधायक के कत्ल पर 50 लाख का इनाम

खन्ना(लुधियाना). भारत आकर राजनैतिक शरण मांगने वाले पाकिस्तान के पूर्व विधायक बुलदेव कुमार के कत्ल पर पाकिस्तान में 50 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। यह ऐलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता ने किया है। इस नेता ने कहा है कि बलदेव कुमार पाकिस्‍तान लौटे तो वह खुद उसकी हत्‍या करेगा। इसके साथ ही पाकिस्‍तान में रह रहे खालिस्‍तान समर्थक गोपाल सिंह चावला ने भी बलदेव पर अपनी भड़ास निकाली है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता हाजी नवा‍व में फेसबुक पर पोस्‍ट डालकर बलदेव कुमार को लेकर जहर उगला है। उसने बलदेव कुमार की हत्‍या की धमकी दी है और उनकी हत्‍या के लिए इनाम देने की बात कही है। फेसबुक पर डाली पोस्ट में हाजी नवाब ने कहा है कि बलदेव कुमार अगर पाकिस्तान लौट आए तो उसकी मौत मेरे हाथों होगी। अगर भारत में कोई उसका कत्ल करेगा तो उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा खालिस्तान परस्त पाक सिख नेता गोपाल सिंह चावला ने एक बार फिर बलदेव के खिलाफ जहर उगला है। गोपाल सिंह चावला ने भी फेसबुक पर पोस्‍ट डालकर बलदेव कुमार पर निशाना साधा है। चावला इससे पहले भी बलदेव कुमार के खिलाफ पोस्‍ट कर अपनी भड़ास निकलता रहा है।

धमकी के बाद पूर्व नेता से हुई हाजी की बहस

हाजी नवाब द्वारा डाली गई पोस्ट पर पीटीआई के पूर्व नेता और पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के मौजूदा नेता जेके यूसुफ जई से तीखी बहस हुई। उन्होंने धमकी भरी पोस्ट पर एतराज जताकर पूछा कि हाजी कौन होते हैं बलदेव को मारने वाले। बता दें कि पीडीएम पाकिस्तान सेना द्वारा आम जनता पर किए जाने वाले जुल्मों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है।

खन्ना की युवती से 2007 में हुई थी शादी

बलदेव की शादी 2007 में खन्ना की रहने वाली भावना से हुई थी। शादी के समय वह पाकिस्तान मेंपार्षद थे और बाद में विधायक बने। इन दिनों वह खन्ना के समराला मार्ग पर स्थित मॉडल टाउन में दो कमरों के किराये के मकान में अपने परिवार के साथ दिन गुजार रहे हैं।

12 अगस्त को आए थे भारत

बलदेव ने कुछ महीने पहले परिवार को यहां लुधियाना के खन्नाभेज दिया था। 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर खुद भी यहां आ गए थे। लेकिन, अब वहवापस नहीं लौटना चाहते। बलदेव का कहना है कि अल्पसंख्यकोंं पर पाकिस्तान में अत्याचार हो रहे हैं। हिंदू और सिख नेताओं की हत्याएं की जा रही हैं। इसलिए वह जल्द ही भारत में शरण के लिए आवदेन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खन्ना में अपने दोनों बच्चों के साथ पाकिस्तान के पूर्व विधायक बलदेव कुमार।




india news

सीएम सिटी के कॉलेज लेक्चचर के फेसबुक पेज पर सीएम के लिए अपशब्दों की पोस्ट से विवाद

पटियाला. पटियाला के सरकारी महिंदरा कॉलेज के डिफेंस स्टडीज के लेक्चरर हरप्रीत सिंह के फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में एक ओर जहां सीएम सरकार के एजेंडे पर स्पीच दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमरिंदर द्वारा किए जा रहे हर ऐलान पर एक बच्चा अपशब्द बोल रहा रहा है। हालांकि विवाद के बाद लेक्चरर ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन बावजूद इसके गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन जवाबतलबी कर सकता है।

दरअसल, पटियाला के सरकारी महिंदरा कॉलेज के डिफेंस स्टडीज के लेक्चरर हरप्रीत सिंह के फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट शेयर हुई है। इस पोस्ट में आटा दाल वी चलूगी, नाल असीं चीनी ते चाह वी रख रहे आं उदे नाल, तुहाडा कर्जा है असी देवांगे, पंजाब सरकार देवेगी और नशियां दा कम्म है, जो कैहंदा चार महीनियां च मैं खत्म करदूं, मैं चार हफ्तियां च इसदा लक्क तोड़ के हटूंगा की सीएम की स्पीच पर जमकर अपशब्द बोले गए हैं, जिससे लेक्चरर में कार्रवाई होने का डर बना हुआ है। लेक्चरर अपने आप को बेकसूर बता रहा है।

पता चला है कि लेक्चरर के फेसबुक पर अपलोड की पोस्ट में दिखाई वीडियो को एडिट किया है। एक तरफ सीएम सरकार बनने संबंधी एजेंडे पर स्पीच दे रहे हैं तो दूसरी ओर वीडियो को एडिट कर एक नन्हे बच्चे की वीडियो के साथ जोड़ा है। अमरिंदर के हर ऐलान के बाद नन्हा बच्चा अपशब्द बोलता दिखाया गया है।

बच्चों ने कर दी अपलोड, माफी मांगता हूं

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
Mahindra college lecturer FB page Post against CM Captain Amrinder Singh got viral




india news

रिश्तेदार के एक्सीडेंट के बहाने महिला को कार में बिठाया, सोने का कंगन निकाल फरार

लुधियाना. लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित जोशी नगर में रिश्तेदार के एक्सीडेंट की बात कहकर एडवोकेट की बुजुर्ग मां को स्विफ्ट कार सवार ठग गाड़ी में बिठाकर ले गए। जहां रास्ते में उनके हाथों से दो तोले का सोने का कड़ा उतारकर पीड़ित को चौकी के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता वीना मल्होत्रा (72) ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। थाना पीएयू पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रजत मल्होत्रा ने बताया कि वह एडवोकेट हैं। बुधवार सुबह उनकी मां वीना घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार आई, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष सवार था। उन्होंने आते ही कहा कि उनके रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें उनके रिश्तेदारों ने भेजा है। ये कहकर ठगों ने जबरदस्ती उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में दोनों महिलाओं ने उनके हाथ पकड़ लिए। वीना जब चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे चौकी किचलू नगर के पास उतारकर फरार हो गए। जब वो गाड़ी से उतरी तो देखा उनके हाथों में सोने का कड़ा नहीं था।

सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हुई कार
हाथ में कंगन न देखते ही पीड़िता ने शोर मचाया और बेटे को लोगों की मदद से बुलाया। फिर पुलिस को सूचित किया गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें आरोपियों की कार कैद हो गई। पुलिस आरोपियों के उसके नंबर को ट्रेस कर रही है, लेकिन फिलहाल पता चला है कि यह नंबर फर्जी है, मगर पुलिस अभी जांच में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छीना-झपटी की शिकार हुई बुजुर्ग महिला वीना।




india news

सीएम अमरिंदर ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार, कहा-सवाल ही नहीं उठता, मनमोहन सिंह भी नहीं जाएंगे

चंडीगढ़/पटियाला. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह9 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में आयोजित गुरुनानक देव जी के550वेंप्रकाश पर्व में शामिल होंगे।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को सभी के निवास स्थान पर जाकर उन्हेंकार्यक्रम का निमंत्रण दिया। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान की आसोजित कार्यक्रम में शामिल होने की बात से इनकार किया है।

मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मिलकर बहुत खुश हूं। उन्हें 9 नवंबर को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले पहले जत्थे के लिए आयोजित कार्यक्रम मेंशामिल होने के लिए आमंत्रित किया।उन्होंने न्यौता स्वीकार किया। वे श्री गुरुनानक देव जी के550वेंप्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया।”

पाकिस्तान जाने का सवाल ही नहीं: अमरिंदर सिंह

इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पाकिस्तान की तरफ से करतारपुर कॉरिडोर को लेकरआयोजित समारोह मेंशामिल होने की बात कही जा रही थी। मुख्यमंत्री सिंह ने इसका खंडन किया। उन्होंने कहा,“करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मेरे पाकिस्तान जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। जब मेरे अपने यहां इतना बड़ा प्रोग्राम है तो मैं पाकिस्तान क्यों जाऊं। मुझे लगता है कि डॉ. मनमोहन सिंह भी वहां नहीं जाएंगे।”

पाकिस्तान ने डॉ. सिंह को आमंत्रित करने की बात कही थी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा था कि हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को करतारपुर कॉरिडोर के उद्धाटन में बुलाना चाहते हैं। वह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम उन्हें औपचारिक निमंत्रण भेजेंगे। हालांकि कांग्रेस सूत्रों के हवाले से पहले हीस्पष्ट कर दिया गया था कि डॉ. सिंह पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

पिछले साल नवंबर में कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई

नवंबर में भारत और पाकिस्तान ने इस कॉरिडोर परअपने-अपने क्षेत्र में निर्माण की आधारशिला रखीथी। पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिरऔर पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ने के लिए एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पाकिस्तान भारतीय सीमा से लेकर गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण कर रहा है, जबकि गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से सीमा तक भारत द्वारा बनाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की एक तस्वीर।




india news

दोस्त की पत्नी से एकतरफा प्यार में सुपारी देकर करवा दिया दोस्त का ही कत्ल

समाना/पटियाला. समाना में एक व्यक्ति ने दोस्त की पत्नी से प्रेम करने के लिए अपने दाेस्त का ही सुपारी देकर कत्ल करवा दिया। घटना को 1 महीने पहले अंजाम दिया गया था जहां समाना के मलकाना पत्ती निवासी राजीव कुमार का कत्ल करके उसके शव को नहर किनारे झाडियों में फेंक दिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजीव कुमार 4 सितंबर काे पातड़ा शहर में कारपेंटर का काम करने के बाद शाम को समाना के बंदा सिंह बहादुर चौक में पहुंचा और वहां पर उसका दोस्त सतीश कुमार मिल गया। अाराेपी सतीश कुमार ने राजीव कुमार को एक अन्य व्यक्ति के साथ भेज दिया जो उसको भाखड़ा नहर के किनारे ले गया और वहां जाकर उसका गला दबाकर हत्या करके लाश झाड़ियाें में फेंक दी। मृतक के भाई अनिल कुमार ने पुलिस काे शिकायत दी कि सितंबर महीने में हुई घटना के समय सारा परिवार सदमें में था। इसके चलते अफरा-तफरी में धारा 174 की कार्रवाई करवा दी गई लेकिन उसके बाद जांच की गई ताे अाराेपी सतीश कुमार पर शक हुअा जिसका उसके भाई के घर में अाना जाना था। अाराेपी सतीश उसके भाई की गैर माैजूदगी में भी घर अाता जाता था।

आरोपी बोला-गुरप्रीत से हत्या कराई, फिर भेज दिया विदेश
पूछताछ में अाराेपी सतीश ने माना कि उसने राजीव का कत्ल गुरप्रीत सिंह काे 1 लाख रुपए देकर करवाया था क्याेंकि उसका दिल राजीव की पत्नी पर अा गया था। राजीव की माैत के बाद वह राजीव की पत्नी काे पाना चाहता था। उसकी पत्नी की करीब 1 साल पहले माैत हाे गई थी जिसके पास दाे बेटियां हैं। अाराेपी ने माना के करीब दाे महीने से ही उसके मन में राजीव की पत्नी काे पाने का ख्याल अाया। वहीं जानकारी मुताबिक के अाराेपी गुरप्रीत सिंह घटना काे अंजाम देने के बाद विदेश में चला गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है लेकिन अभी उसके बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मामले की जानकारी देते डीएसपी जसवंत सिंह मांगट।




india news

छेड़छाड़ करने वाले को महिला ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, थाने से आरोपी युवक गायब

पटियाला. ससुरालवालों से झगड़े के केस में पेशी पर पहुंची एक महिला से शाम को एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। जब वह अपनी शिकायत देने पहुंची तो थाने में आरोपी नहीं था। महिला ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे थाना लाहौरी गेट के बाहर धरना दिया और कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता, वह धरना खत्म नहीं करेगी।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति सरकारी वकील हैं। वह हाईकोर्ट में तैनात हैं। उनसे पिछले 6 साल से विवाद चल रहा है। उसके खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाए गए हैं। वह शुक्रवार को पेशी पर माेहाली से पटियाला अाई थी। बताया कि एक अादमी उसका पीछा कर रहा था। जब वह पेशी के बाद लौट रही थी तो अाराेपी ने उससे अश्लील हरकतें की अाैर कपड़े फाड़ने की काेशिश की। महिला ने बताया कि आरोपी ने अपने पास एक बोतल भी रखी थी। उसमें एसिड हाेने की अाशंका जताई। जब अाराेपी भाग गया ताे उसने राहगीराें की मदद से उसे पकड़ा। काली माता मंदिर के बाहर तैनात पुलिस मुलाजिमों को अाराेपी काे साैंपा। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने का मैसेज कराया। पीड़िता के दाेपहर 3:30 बजे की इस घटना के बाद शाम 7 बजे वह थाना लाहौरी गेट पहुंची। पता चला वहां पर अाराेपी नहीं था। रात 9:30 बजे उसकी शिकायत ताे लिखी गई। बाद में कहा गया कि मुंशी बदल चुका है, बाद में फिर शिकायत लिखी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला।




india news

गुरुद्वारे में महिला की धारदार हथियार से हत्या, वारदात के बाद कथित आरोपी प्रेमी फरार

लुधियाना. लुधियाना जिले के कस्बा जगराओं में शनिवार कोगुरुद्वारे के लंगर हॉल में एक महिला की हत्या की वारदात सामने आई है। घटना गुरुद्वारा नानकसर की है। बताया जा रहा है कि लंगर हॉल में आरोपी ने पहले महिला के साथ बैठककर चाय भी पी, इसके बाद तेज धारदार हथियार से उसकी हत्या कर फरार हो गया। शक है कि आरोपी के साथ मृतक महिला के प्रेम संबंध थे और वह उससे मिलने आई थी। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

महिला की पहचान मोगा के अर्जन देव नगर की 45 वर्षीय गुरजीत कौर के रूप में हुई है। वह तलाकशुदा थी। थाना सिटी के प्रभारी निशान सिंह ने बताया कि मोगा के गांव तलवंडी भग‍रियां का रहने वाला कुलदीप सिंह पिछले 7-8 वर्ष से गुरुद्वारा नानकसर में रहता था। उसके पास लंगर हॉल के ऊपर कमरा नंबर 67 था। वह यहां अक्सर स्टॉल लगाकर दवा देता था। पता चला है कि उसके साथ प्रेम संबंधों के चलते गुरजीत कौर आई थी। कुलदीप सिंह उसे गुरुद्वारे के लंगर हॉल के ऊपर बने हुए कमरों में से एक कमरे में ले गया। वहां दोनों ने बैठकर पहले चाय पी और बाद में तेजधार हथियार से कुलदीप ने गुरजीत कौर का कत्ल कर शव वहीं फेंक दिया।

गुरुद्वारे में लोगों ने जब कमरे से खून बाहर की तरफ बहते हुए देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रबंधकों को दी। प्रबंधकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वादरात की जानकारी मिलने के बाद जगराओं के डीएसपी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया और उन्‍होंने कमरे से कई जगहों पर अंगुलियों के निशान लिए।

थाना सिटी के प्रभारी निशान ने बताया कि इस संबंध में गुरजीत कौर के पिता बलदेव सिंह के बयान पर कुलदीप सिंह के खिलाफ कत्ल के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कुलदीप सिंह ने गुरजीत कौर की हत्‍या क्यों किया इस संबंध में उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।

हालांकि फिलहाल तक मिली जानकारी पर गौर किया जाए तो गुरजीत कौर के पिता बलदेव सिंह को बेटी पर शक था। गुरजीत कौर नानकसर गुरुद्वारा आई तो उसका पिता पीछा करता हुआ वहां पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार उसी ने कुलदीप सिंह के कमरे से खून बहता देख पुलिस को सूचित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जगराओं के गुरुद्वारा नानकसर में हत्या की वारदात के बाद पूछताछ में जुटी पुलिस।




india news

बच्चा न होने पर दोबारा शादी की, दूसरी पत्नी गहने ले भागी तो गोली मार जान दी

रोपड़. पुरखाली के पास गांव हरीपुर में एक व्यक्ति ने घरेलू परेशानी के चलते अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकार आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतविंदर सिंह उर्फ सत्ती (55) पुत्र छज्जा सिंह निवासी गांव हरीपुर के रूप में हुई। मृतक ने खुद को मारने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

पुरखली पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया कि मृत्क सतविंदर सिंह की पहली पत्नी बलवीर कौर ने बयान में बताया कि शादी के बाद उनके बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद उसके पति सतविंदर सिंह ने करीब एक साल पहले दूूसरी शादी दर्शन कौर निवासी पटियाला से कर ली।

दर्शन कौर कुछ दिन पहले उसके पति के घर से कीमती गहने और अन्य समान लेकर भाग गई। उसके पति ने सुबह करीब पांच बजे अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बलवीर कौर के बयान पर दर्शन कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक साल पहले 2 बच्चों की मां से की थी शादी
पंच परमजीत सिंह और पूर्व पंच सुरजीत सिंह ने बताया कि सतविंदर सिंह शादीशुदा था, लेकिन बच्चा न होने के कारण परेशान था। उसने करीब एक साल पहले दो जवान बच्चों की मां दर्शन कौर से शादी की थी। कुछ दिन पहले महिला का लड़का प्रेम विवाह करने की जिद करने लगा। जब पिता सतविंदर सिंह ने मना किया तो उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन बच गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सतविंदर की लाश, जिसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।




india news

रोपड़ जेल से कैदी का वीडियो वायरल, बोला- अधिकारी नशा, फोन बेचने को करते हैं मजबूर

रोपड़. रोपड़ जिला जेल के कैदी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह आरोप लगा रहा है कि जेल अधिकारियों की मिलीभगत से जेल में मोबाइल और नशे का कारोबार चल रहा है। अधिकारी नशा और मोबाइल बेचने को मजबूर कर रहे हैं। ऐसा न करने पर कोई अन्य केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो वायरल करते समय कैदी फोन से बात कर रहा है और उसके सामने 3 मोबाइल पड़े हैं जो कि चालू हालत में हैं।

कैदी बता रहा है कि अधिकारी उसे छोटे मोबाइल को 6 हजार और बड़े मोबाइल को 25 हजार रुपए तक बेचने का दबाव बना रहे हैं। वहीं, जेल अधिकारियों ने आरोपों को झूठा करार दिया है। मामले में पुलिस ने अरोपी कर्मवीर सिंह निवासी खरड़ पर धारा 52ए के तहत केस दर्ज कर किया है।

पैरोल पर चल रहा है कैदी
वीडियो वायरल करने वाला कर्मवीर सिंह पैरोल पर है। वीडियो करीब 25 दिन पुरानी है। चेक बाउंस मामले में पैरोल मिलने के पहले कर्मवीर ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो मोबाइल बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है और एेसा न करने पर उसके खिलाफ नया केस दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। जिला जेल सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचे। इसके संबंधी जांच कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोपड़ जेल।




india news

सूबे के 2200 गांवाें के किसान सबसे ज्यादा जलाते हैं पराली, इन्हें 1.20 लाख स्टूडेंट्स करेंगे जागरूक

पटियाला.पंजाब पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड (पीपीसीबी) ने सूबे में सबसे ज्यादा पराली जलाने वाले 2200 गांवों की तलाश की है जहां हर साल औसतन 100 हेक्टेयर में पराली जलाई जाती है। इन 2200 गांव में भी सबसे ज्यादा अमृतसर, मोगा और संगरूर में पराली जलाई जाती है। पीपीसीबी ने अब इन गांवों के किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के करीब 1.20 लाख स्टूडेंट्स के 6 हजार ग्रुप तैयार किए हैं।

ये स्टूडेंट्स इन गांवाें में जाकर पराली जलाने से नुकसान और बचे अवशेषाें काे कैसे प्रयाेग करें, इसके बारे में नुक्कड नाटकाें के जरिए किसानों को जागरूक करेंगे। पीपीसीबी अधिकारियों के अनुसार, इस जागरूकता मुहिम के सार्थक परिणाम सामने अाएंगे। क्योंकि 2017 में 18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पराली जलाई गई थी, वहीं जागरूक किए जाने के कारण 2018 में यह आंकड़ा घटकर 14 लाख हेक्टेयर रह गया था। इस साल 23 सितंबर से 6 अक्टूबर यानी 13 दिन में पराली जलाने के 231 केस आ चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा एरिया अमृतसर और तरनतारन से हैं। वहीं 2017 में 42025 और 2018 में 42126 मामले अाए थे।

इस बार 210 हजार लाख टन निकलेगी पराली

पीपीसीबी के मेंबर सेक्रेटरी करूणेश गर्ग ने बताया कि सूबे में 30 लाख हेक्टेयर में धान की खेती है। इससे 210 हजार लाख टन पराली पैदा होगी। माता कौशल्या हॉस्पिटल के एमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि 1 टन पराली जलाने से 3 किलो कार्बन कण, 60 किलो कार्बन मोनोऑक्साइड, 1500 किलो कार्बन डाईऑक्साइड और 2 किलो सल्फर डाईऑक्साइड फैलते हैं। इससे त्वचा, सांस व कैंसर की बीमारियां बढ़ जाती हैं।

पराली को मिट्‌टी में दबाने वाले यंत्रों पर सरकार देती है भारी सब्सिडी
डीसी कुमार अमित ने किसानाें से अपील की है कि वे धान के अवशेषाें काे जलाने की बजाए पशुअाें के चारे के रूप में प्रयाेग करें। फसल अवशेष प्रबंधन काे अपनाएं। कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष के निपटान व भूमि की उर्वरा शक्ति बनाएं रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्राें जैसे कि स्ट्रा-रिपर, स्ट्रा-बेलर, रिपर-बाइंडर अाैर जीराे ड्रिल, हैपी सीडर, मल्चर, रिवार्सिबल प्लाे, स्ट्रा-चैपर तथा स्ट्रा-श्रेडर का प्रयाेग करने के लिए किसानाें काे जागरूक किया जा रहा है। इन कृषि यंत्राें पर सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जाती है। कृषि यंत्राें के प्रयाेग से किसान फसल अवशेषाें का उचित प्रयाेग कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




india news

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस चढ़ने से 2 वर्करों की मौत, तीसरा गंभीर

लुधियाना. ताजपुर रोड स्थित एक ड्राइंग फैक्टरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिकल डालते समय गैस चढ़ने से तीन वर्करों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। इन्हें फैक्टरी वर्करों व प्रबंधकों ने तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां राजिंदर (53) और राजू (34) की मौत हो गई। जबकि तीसरा नागिंदर (30) की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। एसीपी ईस्ट दविंदर चौधरी और थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


ताजपुर रोड जेल के सामने बलराम टेक्सटाइल के नाम से डाइंग फैक्टरी है। जहां कपड़े की रंगाई का काम होता है। राजिंदर, नागिंदर और राजू तीनों उसी फैक्टरी में काफी समय से काम कर रहे थे। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रोज की तरह में काम कर रहे थे। इस दौरान तीनों मिलकर फैक्टरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में कैमिकल डाल रहे थे, ताकि पानी को साफ किया जा सके। तभी कैमिकल कुछ ज्यादा मात्रा में डाल दिया, जिससे गैस बन गई। चेहरे पर मास्क या सेफ्टी किट न होने की वजह से तीनों को गैस चढ़ गई और वो बेहोश होकर गिर गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस।




india news

गुजराती रंग में रंगे नजर आए लुधियाना के बाशिंदे, डांडिया की मस्ती में थिरके

लुधियाना. गुजरात के पारंपरिक नृत्य को लुधियानावासियों ने ऐसे अपनाया, जैसे वो इसे बखूबी जानते हों। इस महोत्सव के लिए महीनों से इंतजार कर रहे लोग गुजरात के पारंपरिक परिधान में ओमैक्स ग्रुप द्वारा आयोजित ओमैक्स रॉयल रेजिडेंसी में डांडिया महोत्सव में पहुंचे। महोत्सव की छटा देख मानो पूरा गुजरात लुधियाना में उमड़ गया हो। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस आयोजन के साथ ही लुधियाना एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बना।

कार्यक्रम का आगाज करने बॉलीवुड से आई मीनल जैन ने पूरे महोत्सव में समां बांध दिया। इसमें फिल्मी गानों की प्रस्तुति हुई। इसके बाद रॉयल रेजिडेंसी में आए महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने जमकर डांडिया खेला। वहीं दूसरी ओर गुजरात से आई मंडली भी लोगों के बीच आकर्षण बनी रही। माहौल ऐसा बना कि लोग पूरी तरह डांडिया की धुन में डूब गए। देर शाम तक लोग महोत्सव का हिस्सा बनते रहे। इसके अलावा खाने पीने के स्टॉल लगाए गए। साथ ही मनोरंजन के लिए सेल्फी प्वाइंट, गेमिंग स्पॉट पर लोगों ने खूब लुफ्त उठाया।

इस कार्यक्रम में ओमेक्स के सीईओ मोहित गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम लुधियाना के लोगों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। जहां कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों ने पूरा लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम को बड़ा बनना इस लिए जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक परिवार शामिल हो सके। ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में पक्खोवाल रोड पर स्थित है। वर्तमान में, 1100 से अधिक परिवार अपार्टमेंट और पेंटहाउस, विला और स्वतंत्र मंजिलों में रह रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hundreds of People in Ludhiana enjoyed the Dandia Night
Hundreds of People in Ludhiana enjoyed the Dandia Night




india news

गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, 20 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

लुधियाना. यहांएक गारमेंटफैक्ट्री मेंसोमवार तड़के भीषड़आग लग गई। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। आखिरकरीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हालांकि न तो आग लगने की वजह साफ हो पाई है और न ही इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर है, लेकिन फैक्ट्री में पड़ा लाखाें का सामान जल गया।

घटना लुधियाना शहरके पॉश इलाके सिविल लाइंस के न्यू कुंदन पुरी की है। सोमवार तड़के पौने 3 बजे यहां सचिन बग्गा गारमेंट्स फैक्ट्री की पहली मंजिल से धुआं औरआग की लपटें देख चौकीदार ने शोर मचाया। लोगों ने फैक्ट्री मालिक को फोन करके घटना कीजानकारी दी।इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

एक-एक करकेदमकल गाड़ियां आतीरही औरनाकाफी साबित होती रही। आसपासके चार फायरस्टेशनों से कुल 20 गाड़ियांमदद के लिए पहुंचीं। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।न ही आग लगने का कारणस्पष्टहो सकाहै।हादसे के चलते फैक्ट्री में पड़ा लाखाें का सामान जल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy damage because of fire incident in a garments factory




india news

उम्र का ख्याल न कर सिर्फ अपने सपने को पूरे करने की सोची, मिली सफलता

लुधियाना. उम्र का ख्याल न करते हुए अगर सिर्फ सपने पूरे करने को लेकर सोचा जाए तो सफलता जरूर मिलती है। 47 साल की उम्र में जब मैंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की सोची तो कई लोगों की आलोचनाएं भी सहनी पड़ीं, लेकिन फैमिली के सपोर्ट ने हौसला दिया और आगे बढ़ स्टेज पर परफॉर्म किया। यह कहना है लुधियाना कीमिस एंड मिसेज कोजेनूर इंडिया पंजाबन 2019 में फर्स्ट रनरअपरविंदर कौर डिंपल का।

रविंदर बताती हैं कि कामयाबी में इस उम्र में खुद पर भरोसा और अपनों का प्यार और सहयोग सबसे अहम रहा। आगे बढ़ने के लिए एक नहीं कई लोगों ने मोटिवेट किया। इसमें पति परमजीत सिंह, दो बेटे रशमीत और हर्षमीत सिंह, डॉटर इन लॉ गुरप्रीत कौर के अलावा फ्रेंड्स शामिल हैं। डॉटर इन लॉ गुरप्रीत ने घर में ही ग्रूम करने में हेल्प की। हाउस वाइफ होते हुए ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना आसान बिल्कुल नहीं था, लेकिन सभी ने साथ दिया तो खिताब जीतने में कामयाबी मिली।

राहों रोड की रहने वालीं रविंदर कौर डिंपल बताती हैं कि 28 साल हुए शादी को, उससे पहले दिल्ली में थी और वहीं कॉलेज में परफॉर्म करती थी। हालांकि डांस और मिमिक्री का शौक तब से ही था, लेकिन शादी के बाद हर लड़की की तरह घर की जिम्मेदारियों के बीच बिजी हो खुद के सपनों को भूल गई थी। फ्रेंड‌्स के कहने पर 2018 में ग्रांडमदर ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और वुड बी ग्रांडमदर का टाइटल जीता।

इसके बाद 30 सितंबर को हुए मिस एंड मिसेज कोजेनूर इंडिया पंजाबन 2019 में फर्स्ट रनरअप के साथ ही अलबेली मुटियार का सब टाइटल जीता। 5 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित मिस एंड मिसेज नॉर्थ इंडिया पंजाबन 2019 की विनर बनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना की मिस एंड मिसेज कोजेनूर इंडिया पंजाबन 2019 में फर्स्ट रनरअप रविंदर कौर डिंपल।




india news

रावण के पुतले को उठाकर थाने ले गई रेलवे पुलिस, रेलवे ट्रैक के पास दहन होने से रोका

लुधियाना. धूरी रेलवे लाइन के किनारे बिना मंजूरी होने जा रहे रावण दहन कार्यक्रम को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस रावण के पुतले को ही उखाड़कर अपने साथ लेकर चलती बनी।

कार्रवाई से पहलेरेलवे पुलिस ने कार्यक्रम के आयाजकों को चेतावनी दी। उन्हें तामझाम समेटने को कहा गया। आयोजकाें का आरोप है कि वे समारोह स्थल को खाली ही कर रहे थे, लेकिन इतने में पुलिस रावण के पुतले को लेकर चली गई।रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया।्र

ऐतराज था तो पहले बता देते

रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, वरुण कालरा, पवन बांसल आदि ने कहा कि अगर रेलवे पुलिस को धूरी रेलवे लाइन के किनारे समारोह नहीं करवाने देना था तो उनको पहले ही बता देना चाहिए था। अब जब समारोह होने लगा तो उसमें खलल डालते हुए रावण का पुतला ही उठा ले गए और आयोजन का सारा सामान भी हटवा दिया।

रेलवे ट्रैक किनारे समारोह के लिए पहले भी रोका गया

आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अनिल कुमार ने कहा कि रेलवे लाइन के पास कोई समारोह आयोजित करने की मंजूरी नहीं होती। पिछले साल अमृतसर में हुए हादसे को लेकर पुलिस इस बार मुस्तैद रही। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के किनारे किसी भी समारोह के लिए लोगों को पहले भी मना किया जा चुका है, लेकिन वे फिर भी कानून की अवहेलना करते हुए कार्यक्रम करने लग जाते हैं। इसी कारण धूरी लाइन किनारे दशहरा पर समारोह होने की सूचना पर वहां पर कार्रवाई करते हुए रावण नहीं जलाने दिया गया। यह सब लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ही किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
GRP and RPF siezed Ravana Effigy from Dhuri Railway Line of Ludhiana




india news

दादा-दादी ने 4 लाख रुपए में अपने डेढ़ महीने के इकलौते पोते को बेचा

पटियाला. बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को पुलिस ने शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांव मीरापुर निवासी सिखाई राम व कृष्णा अपने डेढ़ माह के इकलौते पोते को चेकअप के लिए राजिंदरा अस्पताल लाए थे। यहां उन्होंने वार्ड अटेंडेंट से मिलकर बच्चे काे 4 लाख में बेच दिया। बाद में उन्होंने बच्चे के पिता को बताया कि बेटे को कोई अनजान महिला चुराकर ले गई है।

इसके बाद लापता बच्चे के पिता राकेश कुमार ने अस्पताल प्रबंधकों और पुलिस काे मामले की जानकारी दी थी। जांच के बाद पुलिस ने बच्चे के दादा सिखाई राम, दादी कृष्णा के अलावा राजिंदरा अस्पताल की वार्ड अटेंडेंट सरोज बाला, ममता निवासी बरनाला, कमलेश निवासी मानसा, सीमा निवासी सहारनपुर, पंकज गोयल निवासी जेपी कॉलोनी संगरूर को गिरफ्तार कर बच्चे को उनके परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का 4 लाख में सौदा किया था। आरोपियों से सौदे की रकम में से 1. 94 लाख बरामद कर लिए हैं।


पिता ने करवाई थी शिकायत
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 4 अक्टूबर को राकेश कुमार बहराइच लखनऊ निवासी मीरापुर ने शिकायत दी थी कि उनके घर डेढ़ माह पहले बेटा पैदा हुआ था। उसका नाम प्रिंस था। 2 अक्टूबर को बेटे काे चेकअप के लिए पिता सिखाई राम और मां कृष्णा अस्पताल लेकर गए थे। इस दौरान एक अनजान महिला बच्चे को धोखे से अपने साथ लेकर चली गई। बाद में तलाश की लेकिन नहीं मिला। फिर पुलिस को जानकारी दी थी।

कैसे हुआ खुलासा-जांच की तो दादा ने उगला सच
थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच में पाया था कि आरोपी दादा-दादी ने अपने पोते प्रिंस का राजिंदरा अस्पताल की वार्ड अटेंडेंट के सहयोग से 4 लाख में संगरूर के पंकज गोयल के साथ सौदा किया है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल की वार्ड अटेंडेंट के गिरोह में शामिल 5 महिलाओं समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके दिए गए 4 लाख रुपए से 1 लाख 94 हजार रुपए बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ शुरू कर दी है। गैंग की मुख्य आरोपी ऊषा निवासी अमृतसर अभी फरार है। इसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ऐसे हुआ सौदा:वार्ड अटेंडेंट ने की थी शुरुआत

  • एसएसपी ने बताया कि आरोपी दादा सिखाई राम जब अपने पौते प्रिंस का चेकअप करवाने अस्पताल आया करता था। उस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी महिला अस्पताल में तैनात वार्ड अटेंडेंट सरोज बाला से हुई थी। उसी ने ही पौते को बेचने की बात कही थी।
  • इसके बाद सरोज बाला ने बच्चे के सौदे की जानकारी अपनी जानकार महिला ममता निवासी बरनाला को दी थी। ममता ने जानकारी अपनी सहेली कमलेश मानसा को दी। इसके बाद कमलेश ने अपनी रिश्तेदार ऊषा निवासी अमृतसर काे जानकारी दी। कमलेश ने आगे सीमा निवासी सहारनपुर काे जानकारी दी। सीमा ने आगे अपनी सहेली बीबा निवासी देहरादून से बात की।
  • इसके बाद बीबा ने सीमा काे बताया कि संगरूर निवासी पंकज गोयल को बच्चे की जरूरत है। इसके बाद आरोपियों ने 4 लाख रुपए में बच्चे को बेच दिया था।
  • वार्ड अटेंडेंट सरोज बच्चों की नर्सरी में करती है काम।
  • राजिंदरा अस्पताल से अरेस्ट वार्ड अटेंडेंट बच्चों की नर्सरी में तैनात थी और अगले महीने उसकी रिटायरमेंट होने वाली है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मां को बच्चा सौंपती पुलिस।




india news

टॉप स्टार प्रचारक रहने वाले सिद्धू कांग्रेस की लिस्ट में 29वें नंबर पर

चंडीगढ़. चुनावी मंच पर कभी स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में खिसककर 29वें पर पहुंच गए हैं। सूबे में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को भेजी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यह खुलासा हुआ है। लिस्ट में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले प्रताप बाजवा को सिद्धू से आगे रखा गया है। लिस्ट में पहले नंबर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी और दूसरे नंबर पर सीएम तीसरे नंबर पर अंबिका सोनी और चौथे नंबर पर सुनील जाखड़ और पांचवें पर राजिंदर कौर भट्ठल को रखा गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है। 9वें नंबर पर कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा को रखा गया है। सिद्ध् को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 29वें नंबर पर रखना अपने आप में सवाल उठा रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झूठे वाद कर गुरु से भी की है ठगी:सुखबीर

लुधियाना.कैप्टन दारू पी के पड़ा हुआ है, उसे पंजाब की कोई फिक्र नहीं है, गुटखा साहिब की सौगंध खाकर, पेंशन के झूठे वादे कर गुरु से भी ठगी कर गया है। कोई उसको पूछने वाला नहीं हैं? देशभर में कांग्रेस का नामोनिशान मिट चुका है, फिर पंजाब में कांग्रेस की सरकार कैसे बन गई? मनप्रीत सिंह अय्याली के हक में चुनाव प्रचार कर रहे सुखबीर सिंह बादल वीरवार काे दिनभर हलका दाखा के लोगों से कुछ ऐसे सवाल जवाब करते रहे। फिर अचानक पूछते हैं हलका दाखा वालों यह बताओं कि आपने क्या सोचकर फूलका को वोट डाल दी… फिर बोले चलो छड्‌डो..! सुखबीर ने कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन संधू पर भी िनशाने साधे। बोले कि कांग्रेसी उम्मीदवार मुख्यमंत्री का एक ओएसडी अधिकारी है, जोकि सीधे तौर पर पंजाबियों को अधिकारों से वंचित करने के लिए जिम्मेदार है।

बेअदबी और नशे पर जाखड़ का निशाना: लोग अकालियों को कभी माफ नहीं करेंगे

लुधियाना.पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोग अकालियों को बेअदबी और नशे के गंभीर पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। यदि अकालियों को लगता है कि पंजाब के लोग बेअदबी और नशे को भूल जाएंगे या उन्हें माफ कर देंगे, तो वे गलत हैं। दाखा प्रत्याशी कैप्टन संदीप सिंह संधू के समर्थन में विशाल रोड शो के दौरान जाखड़ ने कहा कि लोगों को पता है कि इस सरकार का आधा कार्यकाल अभी बाकी है और कैप्टन संधू का चुनाव करके वे चौतरफा प्रगति और विकास देखें। उन्होंने कहा कि अकालियों से विरासत में मिले वित्तीय संकट के कारण कांग्रेस सरकार के इतने सारे संकटों के बावजूद, किसानों को ऋण राहत प्रदान की गई और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। खाली खज़ाना छोड़ देने के कारण राज्य दिवालिया होने की कगार पर था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नवजोत सिंह सिद्धू।




india news

शराब कंपनियों ने नहीं जमा कराया मुलाजिमों का 1.22 करोड़ पीएफ, 15 दिन का दिया समय

लुधियाना.लुधियाना में साल 2017-18 के दौरान शराब कारोबारियों की तरफ से करीब 500 मुलाजिमों का पीएफ का करीब 1.22 करोड़ जमा नहीं करवाया गया है। ये खुलासा एक शिकायत के आधार पर पीएफ डिपार्टमेंट द्वारा की गई जांच में हुआ। पीएफ डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए मुलाजिमों के पीएफ का पैसा जमा नहीं करवाने वाली कंपनी गगन वासू और अविनाश ढोडा को पीएफ डिपार्टमेंट की तरफ से समन जारी किए गए, ईपीएफ एंड एमपी एक्ट 1952 के तहत अंडर सेक्शन 7-ए के तहत जारी किए हैं। यहीं बस नहीं, पीएफ डिपार्टमेंट ने इन दोनों कंपनियों के अलावा स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को भी प्रिंसिपल एंप्लायर मानते हुए उसे भी समन जारी किए हैं।

इसकी पुष्टि क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त-2 बृज मोहन ने की। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिन का समय कंपनियों को और दिया गया है ताकि वह मुलाजिमों का पैसा जमा करवा दें। इसके बाद संबंधित कंपनियों की प्रापर्टी और बैंक अकाउंट अटैच कर लिए जाएंगे। उधर, डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के पवन गर्ग ने का कहना है कि उनके महकमे का काम सिर्फ रेवेन्यू इक्ट्ठा करना है और 25 साल से कम व्यक्ति को शराब बेचने से रोकना है। मुलाजिम रखने और जगह जैसी सभी प्रकार के कामों की जिम्मेदारी काॅन्ट्रेक्टर की ही होती है।

ये है सारा मामला : दरअसल मामला ये है कि जालंधर वाइन सेल्समेन एंड वर्कर्ज यूनियन जालंधर की तरफ से शिकायत दायर की गई थी कि लुधियाना में 2017-18 के दौरान करीब 500 मुलाजिमों का पूरे साल का पीएफ का पैसा जमा नहीं करवाया गया है। इस पर पीएफ डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की। जांच में ये तथ्य सही पाए गए और कार्रवाई करते हुए पीएफ डिपार्टमेंट ने गगन वासू और अविनाश ढोडा को समन जारी कर दिए। इसके बावजूद मुलाजिमों का 1.22 करोड़ रुपए जमा नहीं करवाया गया। इसी के तहत पीएफ डिपार्टमेंट ने इन दोनों के अलावा प्रिंसिपल इंप्लायर के तौर पर स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को भी समन जारी किए हैं। लेकिन पीएफ डिपार्टमेंट की तरफ से ये कहा गया है कि एक्साइज डिपार्टमेंट ने प्रिंसिपल इंप्लायर होने से मना कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना




india news

बॉक्सिंग चैंपियन बदमाश 3 साथियों के साथ हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार, आतंकियों से हैं ताल्लुक

खन्ना (लुधियाना). खन्ना पुलिस जिले की टीम ने नशा और हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 3 बार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रह चुका है तो अब इस धंधे में लिप्त है। उसके आतंकियों के साथ भी ताल्लुक बताए जा रहे हैं। दो साथी भागने में कामयाब रहे, वहीं पकड़े जा चुके बदमाशों से पुलिस ने 266 ग्राम हेरोइन, .32 बोर की 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 14 कारतूस, एक राइफल और कुछ अन्य असलहा बरामद किया है।

गिरफ्तार तीन आरोपियों में पटियाला की ग्रेवाल कॉलोनी का जसदीप सिंह उर्फ कोकी, खन्ना की जगत कॉलोनी का विशाल कुमार उर्फ काका उर्फ बीड़ी और फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव भुच्चि का इकबालप्रीत सिंह उर्फ प्रीत शामिल हैं। इसके अलावा चाैथे आरोपी की पहचान खन्ना इलाके के रोहाणों खुर्द निवासी सुखविंदर सिंह सोनी उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यह बॉक्सिंग में 3 बार नेशनल चैंपियन रह चुका है।

इस बारे में डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स ने इकबालप्रीत को हेरोइन तस्करी में पकड़ा था। उसके खिलाफ जालंधर के शिवसेना नेता निशांत शर्मा पर हमले का भी आरोप है। इसकी निशानदेही पर खन्ना पुलिस ने 266 ग्राम हेरोइन, .32 बोर की 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 14 कारतूस, एक राइफल और कुछ अन्य असलहे के साथ कोकी, बीड़ी और बॉक्सर को भी पकड़ लिया गया। हालांकि मोहाली जिले के लखनौर निवासी बहादुर सिंह उर्फ लखवीर सिंह उर्फ लक्खा और फिरोजपुर के मक्खू से मोहाली में आकर रह रहा रमनदीप सिंह सिद्धू उर्फ भाऊ भागने में कामयाब रहे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इस मामले में नई बात सामने आई कि बॉक्सर ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए निहंग का भेष धारण किया हुआ था। वहीं उसके नाभा जेल ब्रेक में शामिल एक आतंकवादी के साथ ताल्लुक बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि नशा तस्करी का यह पैसा आतंकियों के पास भी पहुंचता था। बहरहाल इन सभी से पूछताछ का क्रम जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खन्ना में गिरफ्तार किए गए बदमाशों के साथ पुलिस टीम।
four smugglers arrested including boxing champion Ganfster with heroin and weapon
four smugglers arrested including boxing champion Ganfster with heroin and weapon




india news

यूपी के 1 लाख के इनामी बदमाश की पंजाब पुलिस से मुठभेड़, 16 की उम्र में किया था पहला कत्ल

रोपड़. पंजाब पुलिस की रोपड़ टीम ने शुक्रवार को गैंगस्टर झुन्ना पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के 10 मामलों में नामजद यह गैंगस्टर फिरौती के भी 20 केसों में वांछित है। गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार तड़के पुलिस ने जब ट्रैप लगाया ताे यह हमलावर हो गया। मुठभेड़ के बाद आखिर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर ही लिया। उस पर उत्तरप्रदेश में एक लाख रुपए का इनाम है, वहीं इस वक्त झुन्ना पंडित के गिरोह के आठ सदस्य पहले से ही दिल्ली और यूपी की जेलों में हैं। पता चला है कि गैंगस्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली तक जहाज से आता-जाता था और छोटे रास्तों पर मोटरसाइकल से सफर करता था।

एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया है कि 24 वर्षीय गैंगस्टर झुन्ना पंडित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के गांव गांव हासिमपुर का रहने वाला है। इसके समेत 3 भाइयों का पिता ट्रांसपोर्टर है। परिवार के तीन ट्रक स्थानीय गैस एजेंसी में चलते हैं। नौवीं पास झुन्ना पंडित का साथी दिल्ली में पढ़ाई करता है। उसने 15 साल की उम्र में आपराधिक दुनिया में पैर रखा था। 16 वर्ष की आयु में पहले कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। वह तीन साल के लिए दो बार जुवेनाइल जेल में भी रहा है। बालिग होने के बाद झुन्ना बड़ी वारदातों को लगातार अंजाम तो देता गया और पुलिस के हत्थे पहली बार चढ़ा है। एसएसपी के अनुसार झुन्ना पंडित को यूपी, दिल्ली और राजस्थान के कई समाज विरोधी तत्वों की सरपरस्ती हासिल थी। इस वक्त झुन्ना पंडित के गिरोह के आठ सदस्य पहले से ही दिल्ली और यूपी की जेलों में हैं।

पुलिस के अनुसार वह बसपा और भाजपा नेताओं के कत्ल में भी शामिल रहा है। हत्या की इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल थी, जिसमें छुन्ना दोनो हाथों से फायर करता दिखाई दे रहा है। मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में हुए तिहरे कत्ल कांड में भी यह शामिल है तो इसका गैंग सुपारी लेकर भी वारदातें करता है। गैंग ने आपसी रंजिश में भी कई वारदातें की है।

इस सलाह पर आया था हिमाचन प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस जा रहा था। यह पहले दिल्ली, जयपुर और माउंट आबू के सुरक्षित स्थानों पर भी रहता रहा है। अब इसे किसी ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थानों के नजदीक रहने की सलाह दी थी, इसलिए वह इस ओर आया था कि पुलिस को इसके यहां घूमने की सूचना मिल गई। पंजाब हिमाचल सरहद पर चिंतपूर्णी से दिल्ली लौटते हुए काहनपुर खुही के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पंडित ने तीन और पुलिस ने चार फायर किए। पुलिस ने उसके पास से निजी वस्तुओं अलावा 32 बोर की पिस्तौल, 8 जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं।

जहाज में करता था सफर

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने भी झुन्ना पंडित का दिल्ली तक पीछा किया। वह चकमा देकर पंजाब की ओर आ गया। गैंगस्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली तक जहाज से आता-जाता था और छोटे रास्तों पर मोटरसाइकल से सफर करता था। पुलिस ने चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकल भी बरामद की है, जिसे इसने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में मोस्ट वांटेड झुन्ना पंडित।




india news

हजार तक ज्यादा वसूल रहे ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने की फीस

लुधियाना.एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज स्थित ऑटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लाइसेंस बनवाने और दूसरे काम करवाने के एवज में ट्रैक के बाहर बनी दुकानों के दुकानदार मोटी फीस वसूलते हैं। ऑटोमेटिव ट्रैक के सामने बनी दुकान पर लाइसेंस आॅनलाइन अप्लाई का बोर्ड लगाया गया है। जहां जरूरत से ज्यादा फीस लेकर लोगों को ठगा जा रहा है। मौजूदा सरकारी फीस से 300 से लेकर हजार रुपए अधिक वसूले जा रहे हैं।

खास बात यह है कि लाइसेंस बनवाने के लिए वहां आने वाले लोगों को गाइड करने के लिए काउंटर तक नहीं है। उन्हें ट्रैक के बाहर बनीं दुकानों पर भेज दिया जाता है और वहां दुकानदार आ‌वेदक से मोटी फीस वसूल लेते हैं। दुकानदार फॉर्म भरकर फाइल बनाकर देने के नाम पर चार्जेस वसूलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




india news

आतंकियों के ध्वस्त हुए नेटवर्क को गैंगस्टर्स की मदद से रिवाइव करने की तैयारी

लुधियाना/खन्ना.पंजाब को खालिस्तान बनाने के लिए 2020 रेफरेंडम लहर के साथ जुड़े आतंकियों का खुद का नेटवर्क ध्वस्त हो चुका है, यही वजह है कि अब वे जेलों में बंद और बाहर आ चुके गैंगस्टरों की मदद से अपने मंसूबों को कामयाब करने में जुटे हैं। जबकि हर बार पुलिस उनके षड़यंत्र को फेल साबित कर रही है। इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के सूत्रों की मानें तो आतंकियों की एक्टिविटी काफी तेजी से पंजाब में बढ़ रही हैं, जिसमें हथियारों को इधर से उधर मूव करवाने के िलए गैंगस्टरों की मदद ली जा रही है, जिसके बदले में उन्हें दिया जा रहा है नशा और पैसा।


खन्ना में पकड़े गए गैंगस्टर सुखविंदर बाॅक्सर ने पुलिस के सामने कबूला कि नाभा जेल ब्रेक कांड का साजिशकर्ता कश्मीरा सिंह उसके संपर्क में था, जोकि उसे नाभा जेल ब्रेक कांड से पहले जेल में ही मिला था। वहीं वो गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा के संपर्क में भी आ गया। जोकि रूपिंदर गांधी के भाई मिंदी गांधी की हत्या करने के मामले में नामजद है। इस ट्रायएंगल को देखने और सुनने से ये साफ हो गया है कि पंजाब में खुलेआम आतंकी गैंगस्टरों से संपर्क साधकर 2020 रिफरेंडम को सिरे चढ़ाने की तैयारी में जुटे हैं। गौर हो कि शुक्रवार को खन्ना पुलिस ने गैंगस्टर बॉक्सर के साथ जसदीप सिंह निवासी पटियाला, विशाल कुमार बीड़ी निवासी खन्ना और इकबाल प्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब को भी काबू किया है। इनसे तीन पिस्टल, एक राइफल, चार मैगजीन, 20 कारतूस और 260 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है।


जेलों के अंदर से आॅपरेट हो रहे नेटवर्क
जेल में बंद कश्मीरा सिंह आतंकी संगठन बब्बर खालसा का मेंबर है। जिसने बाॅक्सर को श्रीनगर से एके-47 लाने के लिए चुना था। क्योंकि बाॅक्सर 2012 में आरडीएक्स की खेप के साथ पकड़ा जा चुका था। लेकिन इन दिनों वो जेल से बाहर था। लिहाजा मैसेंजर काॅल के जरिए कश्मीरा ने बाॅक्सर से संपर्क साधा। इस काम के बदले उसे 8 लाख का लालच दिया गया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कश्मीरा के पास जेल में कई फोन हैं, जिसमें से एक फोन से बाॅक्सर से बात होती थी तो दूसरे फोन से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा से। जिसने कुछ समय पहले पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारी थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो डाल युवाओं को उकसा रहे

हथियारों को इधर से उधर मूव करने के बदले गैंगस्टरों को आतंकी दे रहे हैं नशा और पैसा यूथ को अपने साथ जोड़ने का कोई और माध्यम आतंकियों और गैंगस्टर्स के पास नहीं बचा तो अब वो सोशल मीडिया(फेसबुक, ट्वीटर आदि) के जरिए यूथ को टारगेट कर रहे हैं। यहीं से ग्रुप तैयार कर उन्हें भड़काया जा रहा है। इसके अलावा सोशल साइट्स पर पुराने आतंकियों की तस्वीरें और उनके वीडियो डालकर 2020 रिफरेंडम का साथ देने के िलए उकसा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preparation to revive terrorists', destroyed network, with the help of gangsters




india news

कांग्रेसी वर्कर ने कै‍बिनेट मंत्री आशु पर लगाया पीटने का आरोप, सड़क पर लगाए नारे

लुधियाना. मुल्लापुर दाखां में कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप संधू के दफ्तर के बाहर सिख वर्कर गोरा बद्दोवाल ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर उसे पीटने का आरोप लगाया। इस दौरान उस वर्कर ने सड़क पर बैठकर मंत्री आशु के खिलाफ नारे भी लगाए। इस कार्यकर्ता के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। सूचना मिलते ही थाना दाखां पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

कांग्रेसी वर्कर गोरा बद्दोवाल ने आरोप लगाया कि वह किसी काम से मुल्लांपुर स्थित कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू के दफ्तर में आया था। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने उसे दफ्तर में नहीं आने दिया। इसका विरोध करने पर मंत्री आशु ने उस पर हमला कर दिया। गोरा बद्दोवाल ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उसकी पगड़ी उतार दी और जमकर मारपीट की।

गोरा बद्दोवाल ने मुल्लांपुर दाखा स्थित संदीप संधू के दफ्तर के बाहर मंत्री आशु के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। इसी दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर रहे गोरा बद्दोवाल का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं थाना दाखा एसएचओ प्रेम सिंह ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे। उधर, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अय्याली झूठी साजिश कर झूठे आरोप लगा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुल्लापुर दाखां में कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू के दफ्तर के बाहर सिख वर्कर गोरा बद्दोवाल के हंगामे की तस्वीर।




india news

भाखड़ा नहर में आई दरार, सुबह ठेके के कारिंदे की नजर पड़ी तो मची अफरा-तफरी

खन्ना/फतेहगढ़ साहिब. भाखड़ा मेन लाइन (सरहिंद शहर) में गांव शहजादपुर के पास रविवार सुबह दो जगह दरार आने से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि नहर के पुल के नजदीक स्थित शराब के ठेके के कारिंदे ने दरार देख ली। इसके बाद उसने गांववासियों को सूचित किया और आसपास के गांवों में मुनादी के बाद बड़ी संख्या में लोग नहर पुल पर बचाव कार्य में जुट गए।दूसरी ओर प्रशासनिक अमले के देरी से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव शहजादपुर के पास रविवार सुबह भाखड़ा मेन लाइन में दरारआ गई। सुबह करीब 7 बजे नहर के पुल के नजदीक स्थित शराब के ठेके के कारिंदे ने दरार देख ली। उसकी सूचना के बाद आसपास के गांवों में मुनादी के बाद बड़ी संख्या में लोग नहर पुल पर बचाव कार्य में जुट गए। आरोप है कि प्रशासन की तरफ से दोपहर तक बचाव कार्य का कोई काम नहीं किया गया। पहले तहसीलदार हरजिंदर सिंह मौका देखकर निकल गए और नहरी विभाग के एसडीओ गुरशरण सिंह विर्क 11 बजे आए। गांव के युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए खेतों से मिट्टी की ट्राॅलियां भरकर नहर किनारे फेंकी और फिर थैलों में मिट्टी भरकर दरार को भरने का काम शुरू किया।

सबसे पहले करीब पांच फीट की दरार भरी गई, जो आगे बढ़ती जा रही थी। इसके बाद करीब 20 फीट दरार को भरना शुरू किया गया। नौजवान रस्सों को सहारे नहर में उतरे और मिट्टी से भरे थैलों से दरार भर रहे थे। गांव हरलालपुर के सरपंच बूटा सिंह ने कहा कि यह नहरी विभाग की नालायकी है। कई दशकों से नहर की सफाई तक नहीं कराई गई। गांवों की पंचायतें लंबे समय से उनसे नहर की मरम्मत की मांग कर रही हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर यह दरार रात के समय पड़ी होती तो भारी नुकसान होता।उन्होंने कहा कि इस बार फिर सैकड़ों गांव परमात्मा की मेहर से ही बच गए।

उधर,मौके पर पहुंचे नहरी विभाग के एसडीओ गुरशरण सिंह विर्क ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली तो ठेकेदार को संपर्क करके बुलाया गया। वह आ रहा है और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि इसका स्थायी हल तो केंद्र या पंजाब सरकार की तरफ से विशेष ग्रांट देने के बाद ही हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फतेहगढ़ साहिब में भाखड़ा नहर की दरार भरने की कोशिश में लगे युवा।
bhakra canal cracked on two varous places near Village Shehzadpur
bhakra canal cracked on two varous places near Village Shehzadpur




india news

2004 से 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट में आने वालों को शिक्षा बोर्ड ने िदया गोल्डन चांस

लुधियाना. वर्ष 2004 और उसके बाद के स्टूडेंट्स जो दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद दोबारा वह परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए पंजाब शिक्षा बोर्ड ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गोल्डन चांस दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा (सहित ओपन स्कूल) की तारीख जारी कर दी है। बारहवीं की परीक्षा 22 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगी, जबकि दसवीं की 22 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। दसवीं की परीक्षा में हैंडज आॅन ट्रेनिंग की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। हैंडज आॅन ट्रेनिंग स्कूल स्तर पर ही संबंधित अध्यापक की ओर से अपनी सुविधा अनुसार ली जाएगी। एनएसक्यूएफ अधीन लिखित परीक्षा के तुरंत बाद सात दिन की आन द जाब ट्रेनिंग होगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




india news

नकोदर से लाकर हेरोइन की डिलीवरी करने वाली महिला तीन युवकों के साथ गिरफ्तार

लुधियाना.शहर के दो अलग-अलग इलाकों में रेड कर एसटीएफ की टीम ने हेरोइन की बड़ी खेप के साथ एक महिला समेत 4 काे गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डाबा निवासी कमल कुमार (25), गुरबिंदर सिंह उर्फ विक्की (19), स्नेहा उर्फ बंदना (34) और सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा (25) के रूप में हुई है। आरोपियों से 3 किलो 130 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सभी को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पहले मामले में टीम को सूचना मिली थी कि शिमलापुरी इलाके में अरटिगा कार में कमल कुमार, गुरबिंदर सिंह और स्नेहा उर्फ बंदना नशे की खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रहे है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने आरोपियों का पीछा कर काबू कर लिया। मौके पर गाड़ी से 1 किलो 530 ग्राम हेरोइन, छोटा इलेक्ट्रोनिक कंडा व 250 प्लास्टिक के लिफाफे बरामद हुए। अारोपियों में कमल इलेक्ट्रिशियन जबकि गुरविंदर चाय की दुकान चलाता है। स्नेहा घरेलू औरत है उसका पति मैकेनिक है। तीनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं और पिछले 5 सालों से नशे का धंधा कर रहे थे। आरोपी हेरोइन नकोदर के मनी राम शख्स से लेकर आते थे। इसके बाद वह शहर में सप्लाई करने के िलए जाते थे।

सेंट्रल जेल में बंद मिक्की देता था ऑर्डर

आरोपी सुखबीर ने बताया कि वह जेल में नशा तस्करी और कई अन्य मामलों में बंद मलकीत सिंह उर्फ मिक्की के लिए काम करता है। मलकीत ही जेल के अंदर से उसे फोन कर दिल्ली से नाइजीरियन से हेरोइन लाने को भेजता था। इसके बाद वह उसकी सप्लाई अलग-अलग जगहों पर देता था। जो पैसे इकट्ठा होते, उसमें से उसका और अपना हिस्सा रख लेता था।

अब जेल से लाया जाएगा मिक्की

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अलावा लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद मिक्की को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा, ताकि पता चल सके कि उसका धंधा कैसे चल रहा है। वो अपने पैसे आरोपियों से कैसे लेता था और उक्त सारी सप्लाई के पीछे कौन है?।

आरोपियों की निशानदेही पर डिलीवरी देने के लिए जा रहा सुक्खा भी पकड़ा गया

दूसरे मामले में एसटीएफ टीम ने बाइक पर हीरा नगर इलाके में डिलीवरी देने जा रहे सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा को पहले पकड़े तीन आरोपियों की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रोनिक कंडा और 180 लिफाफे बरामद हुए। आरोपी सुखबीर ने बताया कि बताया कि वह ड्राइवर का काम करता था, लेकिन पिछले 3 सालों से हेराेइन की डिलीवरी कर रहा है। उसके खिलाफ चोरी का एक केस दर्ज है। अगर आरोपी के पास कभी हेरोइन कम हो जाती तो वो उक्त तीन आरोपियों से उधार ले लेता था। सभी आरोपी मिलकर धंधा चलाते थे।

हर महीने लुधियाना में बेचते थे 4 किलो हेरोइन
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह हर महीने 3 से 4 किलो हेरोइन सिर्फ लुधियाना में ही बेच देते थे। क्योंकि सबसे ज्यादा हेराइन की खप्त यहीं पर ही होती है। इसके अलावा लुधियाना के आसपास के इलाकों में भी वो सप्लाई करते रहते है। अभी तक वो करोड़ों रूपए की हेरोइन बेच चुके है।

इधर, हवालाती से 200 नशीली गोलियां बरामद

फिरोजपुर | केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद एक हवालाती से 200 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। जेल सहायक अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को जेल मुलाजिम हवालाती शिंदर सिंह समेत 35 कैदियों को जेल से पेशी के लिए ले गए थे, लौटती बार कैदी शिंदर की तलाशी ली गई तो उसके गुप्तांग से 200 नशीली गोलियां बरामद हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधि याना में हेरोइन की तस्क री करते पकड़े गए आरोपी।




india news

पराली जलाने में अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा, इस बार 295 घटनाएं आईं सामने

पटियाला (राज पारचा). प्रदेश सरकार की तमाम काेशिशाें के बाद भी किसानाें द्वारा पराली काे अाग लगाने की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ी हैं। 23 सितंबर से लेकर 11 अक्टूबर तक के बीच राज्य में 630 पराली काे अाग लगने की घटनाएं सामने अाईं हैं, जाे पिछले साल 435 घटनाअाें के मुकाबले 30% हैं। अाग लगाने की घटनाअाें में अमृतसर ने पिछले साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है। यहां पिछले साल 238 घटनाएं रिकाॅर्ड की थीं।

इस बार अभी तक 295 घटनाएं सामने अा चुकी हैं। पराली काे अाग लगाने की घटनाअाें के तेजी के साथ बढ़ने पर अधिकारी/कर्मचारियाें की कारगुजारी सवालों के घेरे में है। दरअसल, सरकार ने किसान पराली काे अाग न लगाएं इसके लिए सभी डीसी की देखरेख में माॅनीटरिंग कमेटियां बनाईं गइ हैं। ये कमेटियां अाग लगने की घटनाअाें पर नजर रखती हैं और गांव-गांव जाकर किसानाें काे अाग न लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। पराली जलाने की घटनाअाें में बढ़ाेतरी पर अधिकारियाें का कहना है कि हाई कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसान पर जुर्माना न किए जाने कि हिदायत दी है। इस कारण किसान चाेरी छिपे पराली काे अाग लगा देते हैं।

जहरीली हुई अमृतसर की हवा

किसानाें का बेखाैफ धान की पराली जलाने का ही नजीता है कि गुरु की नगरी अमृतसर की अाबाेहवा लगातार प्रदूषित हाेती जा रही है। पंजाब पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड से मिले अांकड़ाें के मताबिक रविवार काे अमृतसर का इयर क्वाॅलिटी इंडेक्स 193 पहुंच गई। वहीं, मुख्यमंत्री के शहर पटियाला का एक्यूअाई-128 पहुंच गया है जो काफी खराब है। जलती पराली से निकलती जहरीली गैसाें का आमजन और पशु-पक्षियाें की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




india news

बेटी का ब्याह करने कनाडा से आए थे माता-पिता, स्टेज पर शगुन देने वक्त मां का पर्स चोरी

लुधियाना.यहांएक मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां का पर्स चुरा लिए जाने का मामला सामने आया है। शगुन देने स्टेज पर गई महिला ने जैसे ही कुर्सी पर पर्सरखा, तभी चोर ने पर्स चोरी कर लिया। इसमेंएक लाख रुपए कैश, शगुन के लिफाफे, एक सोने का हार, 800 पाॅन्ड, आईफोन 8 और 6 थे। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि मूल रूप से संगरूर के रहने वाले शिकायतकर्ता गुरिंदर कौर औरउसकेपति बरजिंदर सिंह कनाडा में रहते हैं। गुरिंदरकीबेटी सिमरन कौर की शादी शनिवार कोयहां लुधियाना में की गई। उन्होंने चंडीगढ़ रोड पर स्थित सनराइज मैरिज पैलेस बुक कराया था। दोपहर बाद 3.30 बजे बारात मैरिज पैलेस में पहुंची। करीब 4.32 बजे गुरिंदर बेटी काे शगुन देने के लिए चली गई। दो मिनट बाद वापस आकर देखा तो कुर्सी पर रखा पर्स गायब था। पर्स में करीब 150 लोगों द्वारा दिए गए शगुन के लिफाफे, पांच तोले सोने का हार, 50 हजार की नगदी, 800 पॉन्ड, उसका व उसके पति का आईफोन छह व आठ थे।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात केखिलाफ केस दर्ज करतलाश शुरू कर दी। बरजिंदर सिंह के लुधियाना निवासी दोस्त सुरिंदर सिंह बेदी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर देखा कि तीन अज्ञात युवक पर्स को लेकर बाहर जाते नजर आ रहे हैं। फुटेज में देखा गया कि तीनों बदमाश दोपहर बाद 3.30 बजे बरात के दाखिल होने के कुछ ही समय बाद पैलेस में दाखिल हो गए थे। शाम 4.32 बजे गुरिंदर कौर अपनी कुर्सी से शगुन देने के लिए गई, और दो मिनट में वापस आ गई। उसी बीच बदमाशों ने अपना काम कर दिया।

मामले की जांच कर रहे जगजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की फुटेज मिल गई है। उनका सुराग लगाने के लिए उसे सभी थानों की पुलिस को भेज दिया गया है। पैलेस के बाहर सड़क पर लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वारदात के बाद आरोपित किस वाहन से किस तरफ फरार हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे एनआरआई का पर्स चुराने वाले।




india news

अकाल तख्त पर टैंकों और तोपों से हमला कराने वाली कांग्रेस के लिए पगड़ी उतारना कोई बड़ी बात नहीं: सुखबीर

लुधियाना. शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि जो कांग्रेस अकाल तख्त पर टैंकों और तोपों से हमला करवा सकती है, उसके द्वारा किसी सिख की पगड़ी उतारना कोई बड़ी बात नहीं है। सुखबीर ने यह बात दाखां विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान कही। वह बीते दिन हलके के गांव बद्दोवाल को कथित तौर पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा थप्पड़मारे जाने की घटना परमीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

दरअसलरविवार को कांग्रेसी वर्कर गोरा बद्दोवाल ने आरोप लगाया कि वह किसी काम से मुल्लांपुर स्थित कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू के दफ्तर में आया था। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने उसे दफ्तर में नहीं आने दिया। इसका विरोध करने पर मंत्री आशु ने उस पर हमला कर दिया। गोरा बद्दोवाल ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उसकी पगड़ी उतार दी और जमकर मारपीट की। गोरा बद्दोवाल ने मुल्लांपुर दाखा स्थित संदीप संधू के दफ्तर के बाहर मंत्री आशु के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। इसी दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर रहे गोरा बद्दोवाल का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मसले पर अकाली उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादलसे मीडिया नेप्रतिक्रिया जाननीचाही तो इस दौरान सुखबीर ने कहा कि जो कांग्रेस अकाल तख्त पर टैंकों और तोपों से हमला करवा सकती है, उसके द्वारा किसी सिख की पगड़ी उतारना कोई बड़ी बात नहीं है।

उधर अपने भाषण के दौरान सुखबीर ने सुल्तानपुर लोधी में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर मंच लगाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार बनाने के 3 महीने बाद श्री दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे। उनके घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नहीं है। ऐसे मेंसाफ है कि उन्हें सिख मर्यादा का पता ही नहीं।

इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आप अब पंजाब में कहीं भी नहीं दिखती। अब मनप्रीत अयाली की जीत होगी, वहीं 2022 में अकाली दल की सरकार बनने पर दाखां विधानसभा क्षेत्र में नोटों से भरे ट्रक विकास के लिए भेजेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल।




india news

रोड शो के दौरान झंडी में फंस सिरस से उतरी कैप्टन की पगड़ी, ओपन बस में थे सवार

लुधियाना. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के दौरान दाखां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन संदीप सिंह संधू के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे। रोड शो के दौरान एक स्पेशल ओपन बस में सवार कैप्टन की पगड़ी प्रत्याशी के प्रचार में लगाई झंडियों के लिए बंधी रस्सी में उलझकर उतर गई। हालांकि साथी समर्थक नेताओं ने तुरंत संभाल भी लिया।

विधानसभा उपचुनाव के लिए ज्यों-ज्यों 21 अक्टूबर नजदीक आता जा रहा है, सियासी जोर आजमाइश बढ़ती नजर आ रही है। सोमवार को यहां दाखां विधानसभा हलके के गांवाें में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली प्रत्याश मनप्रीत सिंह अयाली के समर्थन में प्रचार किया था, वहीं मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन संदीप सिंह संधू के पक्ष में रोड शो पर निकले। दिनभर हलके में रह अमरिंदर सिंह करीब 60 गांवों का दौरा करेंगे, जगह-जगह पर जनसभाएं कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही विपक्षी नेताओं पर निशाना साधेंगे। इसके लिए एक स्पेशल बस तैयार की गई थी।

उसमें सवार कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों को हाथ हिला अभिवादन कर रहे थे। गांव बसिया में अचानक उनकी पगड़ी प्रत्याशी के प्रचार में लगाई झंडियों के लिए बंधी रस्सी में उलझकर सिर से उतर गई। यह सब तब हुआ, जब उनकी गाड़ी रस्सी के नीचे गुजर रही थी। हालांकि साथी समर्थक नेताओं ने तुरंत संभाल भी लिया।

लोक इंसाफपार्टी के लोगों ने किया रोष प्रदर्शन

दूसरी ओर मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके काफिले के आगे लोक इंसाफ पार्टी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पिछले महीने बटाला में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पीड़ित परिवारों के हक में आवाज उठा रहे पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस की गुरदासपुर के डीसी विपुल उज्ज्वल के साथ बहस हो गई थी। उन्होंने डीसी को कहा था, यह दफ्तर तेरे बाप नहीं है। इसके बाद बैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिसके लिए बैंस और उनके समर्थक सीधे तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगा रहे हैं। आज फिर लोक इंसाफ पार्टी समर्थकों ने जब काफिले को रोकने की कोशिश की तो उन्हें सुरक्षाकर्मियो ने खदेड़ दिया और काफिले को आगे रवाना किया।

कौन हैं कैप्टन संधू

कैप्टन संदीप सिंह संधू सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सचिव हैं, जिन्हें मौजूदा उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। माना जाता है कि कैप्टन ने अमृतसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह को जीत दिलाई थी। 2014 में अमृतसर लोकसभा चुनाव में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। भाजपा के दिग्गज अरुण जेटली को हराने में कैप्टन संधू की रणनीति की प्रमुख भूमिका थी। इसी के मद्देनजर सीएम ने उन्हें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरदासपुर प्रत्याशी जाखड़ के चुनाव की कमान सौंपी थी। यह अलग बात है कि कांग्रेस यह सीट जीत नहीं पाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दाखां हलके में रोड शो के दौरान इस तरह उतर गई मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पगड़ी।
Chief Minister Punjab CM, Captain Amrinder Road Show, Captain turban




india news

रोड शो के दौरान झंडी में फंसकर सिर से उतरी कैप्टन की पगड़ी, खुली बस में थे सवार

लुधियाना. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के दौरान दाखां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन संदीप सिंह संधू के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे। रोड शो के दौरान एक स्पेशल ओपन बस में सवार कैप्टन की पगड़ी प्रत्याशी के प्रचार में लगाई गईंझंडियों के लिए बंधी रस्सी में उलझकर उतर गई। हालांकि साथी समर्थक नेताओं ने तुरंत संभाल भी लिया।

मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन संदीप सिंह संधू के पक्ष में रोड शो पर निकले। एक स्पेशल बस तैयार की गई। उसमें सवार कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों को हाथ हिला अभिवादन कर रहे थे। गांव बसिया में अचानक उनकी पगड़ी प्रत्याशी के प्रचार में लगाई झंडियों के लिए बंधी रस्सी में उलझकर सिर से उतर गई। यह सब तब हुआ, जब उनकी गाड़ी रस्सी के नीचे गुजर रही थी। हालांकि साथी समर्थक नेताओं ने तुरंत संभाल भी लिया।

लोक इंसाफपार्टी के लोगों ने किया रोष प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके काफिले के आगे लोक इंसाफ पार्टी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पिछले महीने बटाला में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पीड़ित परिवारों के हक में आवाज उठा रहे पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस की गुरदासपुर के डीसी विपुल उज्ज्वल के साथ बहस हो गई थी। उन्होंने डीसी को कहा था, यह दफ्तर तेरे बाप नहीं है। इसके बाद बैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिसके लिए बैंस और उनके समर्थक सीधे तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगा रहे हैं। लोक इंसाफ पार्टी समर्थकों ने जब काफिले को रोकने की कोशिश की तो उन्हें सुरक्षाकर्मियो ने खदेड़ दिया और काफिले को आगे रवाना किया।

कौन हैं कैप्टन संधू

कैप्टन संदीप सिंह संधू सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सचिव हैं, जिन्हें मौजूदा उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। माना जाता है कि कैप्टन ने अमृतसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह को जीत दिलाई थी। 2014 में अमृतसर लोकसभा चुनाव में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। भाजपा के दिग्गज अरुण जेटली को हराने में कैप्टन संधू की रणनीति की प्रमुख भूमिका थी। इसी के मद्देनजर सीएम ने उन्हें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरदासपुर प्रत्याशी जाखड़ के चुनाव की कमान सौंपी थी। यह अलग बात है कि कांग्रेस यह सीट जीत नहीं पाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chief Minister Punjab CM, Captain Amrinder Road Show, Captain turban




india news

वसूली के लिए मां ने रची बेटे के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार

सनौर/पटियाला. रास्ते में राेककर बेटे काे परेशान करने के अाराेपी काे मां ने किडनैपिंग की साजिश में फंसाने की काेशिश की। इतना ही नहीं मां ने इस मामले में अपने बड़े बेटे काे शामिल किया। जांच के बाद पुलिस ने अाराेपी महिला अमरजीत काैर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि बच्चे की किडनैपिंग की सूचना मिली। जांच के लिए जुल्का थाना प्रभारी गुरप्रीत िसंह भिंडर, डीएसपी देहाती अजयपाल िसंह काे भेजा।

पता चला कि गांव शेखपुर का 12 साल का बंटी साेमवार शाम 7 बजे गांव में गुगामाड़ी मंिदर में बड़े भाई लवली के साथ माथा टेकने अाया था। जब वह घर नहीं पहुंचा ताे अपहरण की सूचना फैल हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि रास्ते में मेजर िगर ने बंटी अाैर लवली काे राेका अाैर आंख दिखाई थी। बच्चाें ने घर पर मां को जानकारी दी। फिर मां दाेनाें बच्चाें के साथ गांव से 8 किमी दूर घड़ाम के मीरा जी के मंिदर में पास बंटी काे छाेड़कर लौट अाए।


रास्ते में बाइक पर जाते दिखे| किडनैपिंग की सूचना के बाद पुलिस ने रास्ते के सीसीटीवी फुटेज चेक किए पता चला कि महिला अाैर दाेनाें बेटे बाइक पर जा रहे हैं, उसके बाद पुलिस ने पड़ताल की अाैर महिला से पूछताछ की। एसएसपी ने डीएसपी सिटी वरुण शर्मा, डीएसीपी देहाती अजयपाल िसंह, डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे अाैर थाना जुल्का प्रभारी गुरप्रीत िसंह भिंडर के साथ टीम का गठन िकया था।


बड़े बेटे ने बताया था कि मेजर ने बंटी को रोक लिया है
बताया जा रहा है बंटी काे अांख दिखाने के बाद महिला ने साेचा कि मेजर गिर काे फंसाया जा सकता है, इसलिए उसने किडनैपिंग की प्लानिंग की। बड़े बेटे ने घर अाकर बताया कि मेजर गिर से बंटी काे अांख दिखाई है, इसलिए वह डर गया अाैर उसने उसे वहीं पर राेक लिया है। महिला ने इस बात की अाशंका पुलिस के सामने जताई थी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज हाेने पर महिला मेजर गिर से वसूली कर सकती थी, इसलिए पूरी प्लानिंग की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother conspired to kidnap son for recovery, arrested




india news

जिसे रखना था पति की लंबी उम्र के लिए व्रत, उसकी उम्र पड़ गई छोटी

पटियाला. पंजाब के पटियाला में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेशे से टीचर इस महिला को अलस्सुबह उस वक्त सीने में दर्द उठा, जब वहकरवा चौथ का व्रत रखने से पहले सरगी खाने के उठी। फिर अस्पताल के बेड पर पहुंचने से ही मौत को गई।कितना अजीब संयोग है कि जो व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए कामना करनी थी, उसकी उम्र की रेखा छोटी पड़ गई। बहरहाल परिजनों का बुरा हाल है।

मृतकमहिला की पहचान नाभा के बसंतपुर मोहल्ले की रहने वाली रेखा मित्तल के रूप में हुई है। वह सरकारी टीचर थी।परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार रात को रेखा बिल्कुल ठीक-ठाक थी। हाथों पर मेहंदी लगवाई और सो गई। सुबह करीब 4 बजे जब वह सरगी (रिवाज के मुताबिक तारों की छांव में व्रत से पहले कुछ नाश्ता-पानी कर लिया जाता है) खाने के लिए उठी तो उसने दिल में दर्द कीशिकायत की।

इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। रेखा अपने पीछे पति, 16 साल की बेटी और 12 साल के बेटे को छोड़ गई है। मौत की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है, जिसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

त्यौहार के दिन इस तरह मौत सेन सिर्फ परिवार, बल्कि आसपास केलोग भी सदमे में हैं। लोगों को यह भी चर्चा करते सुना गया कि देखो कुदरत का अजबसंयोग,संयोगक्या दुरयोग है किजो पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली थी, विधाता ने उसकी खुद की उम्र की रेखाहीकाट दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नाभा की टीचर रेखा मित्तल की फाइल फोटो।




india news

फेसबुक पर लाइव हो शिअद प्रत्याशी बोले-21 के बाद चाहे गोली मार देना, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं होगी

लुधियाना. पंजाब पुलिस की रोपड़ जिले की टीम गुरुवारको एक शिरोमणि अकाली दल कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए आई, लेकिनदाखां उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली विरोध में खड़े हो गए। वर्करों का हौसला बढ़ाने के लिए अयाली ने फेसबुक पर लाइव हो कहा कि अगर पुलिस उनके साथ धक्केशाही करेगी तो वह खुद वर्करों के आगे आकर खड़े हैं। 21 अक्टूबर के बाद सरकार चाहे तो हमें गोली मार दे, लेकिन उससे पहले किसी भी कार्यकर्ता को झूठे मामले में गिरफ्तार नहीं होने देंगे। अगर पुलिस ने धक्के से गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वह पांच सौ वर्करों के साथ धरना देंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव भमाल निवासी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी सिधवां बेट और शिअद के सिधवां बेट सर्कल प्रधान मजिंदर सिंह भिंदा के घर गुरुवार सुबह रोपड़ की सीआईए टीम ने छापेमारी कर दी, लेकिन इस दौरान भिंदा हंबड़ा रोड स्थित शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के घर मीटिंग में गया हुआ था। पुलिस नेभिंदा के भाई को गाड़ी में बिठाया और उसके बाद दबिश देने के लिए अयाली के घर के बाहर पहुंच गई। इसी दौरान भिंदा के भाई ने इसकी जानकारी फोन पर भिंदा को दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही अयाली अपने समर्थकों के साथ बाहर आ गए।

अयाली ने कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार उनके वर्करों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर अमृतसर, रोपड़ व अन्य जिलों से पुलिस भेज रही है। सरकार की धक्केशाही के खिलाफ उन्होंने पांच सौ से अधिक वर्करों की टीम तैयार की है। अगर पुलिस झूठे मामले दर्ज कर उनके वर्करों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी तो वह अपने 500 के करीब वर्करों के साथ मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

फेसबुक पर लाइव हो मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार धक्केशाही पर उतर आई है। वह अपने वर्कर के आगे खड़े होंगे। जैसे ही कोई पुलिस उनके वर्कर को पकड़ने के लिए आएगी तो वह पांच मिनट के अंदर अपने वर्कर के पास पहुंच जाएंगे। 21 अक्तूबर के बाद चाहे सरकार हमें गोली मार दे, लेकिन इससे पहले किसी वर्कर को गिरफ्तार नहीं होनेदिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस सरकार की धक्केशाही की शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिअद कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के विरोध में खड़े पार्टी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली।




india news

पत्नी से लड़ नशे में पति किसी के बच्चे को ले गया बहन के घर, बाद में बोला- गलती हो गई साहब

पटियाला.करवाचाैथ के वत्त के एक दिन पहले शराब पीकर घर अाए व्यक्ति का रात काे पत्नी से किसी बात काे लेकर झगड़ा हाे गया। इसके बाद शराबी पति रात काे ही बहन के पास जाने की बात कहकर बाइक से चला गया। नशा ज्यादा हाेने के कारण रास्ते में उसने किसी गांव के बच्चे काे अपना समझकर बाइक पर बिठा लिया अाैर बहन के घर पहंुच गया।

बहन ने पूछा कि बच्चा किसका है ताे वह सही जवाब नहीं दे पाया। इस पर बहन ने बताया कि अापकी ताे बेटी है यह किसका बच्चा उठाकर ले अाए हाे। बहन काे शक हाे गया कि यह गलती से किसी के बच्चे काे उठाकर ले अाया है। वह बच्चे काे पुलिस के पास साैंपने ही जा रही थी कि पुलिस पहंुच गई अाैर बच्चे काे बरामद कर लिया गया। बाद में आरोपी ने माफी भी मांग ली। मामला पटियाला के गांव पसियाना के तहत अाते एक गांव का है।

बच्चे को उठाते ही पूरे गांव में फैल गई थी बच्चा चोरी की खबर
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम 7 बजे के करीब गुरजीत सिंह का नशे में पत्नी के साथ झगड़ा हाे गया। विवाद बढ़ने पर गुरजीत रात काे ही नशे में बाइक पर बहन के घर समाना चला गया। रास्ते में पहाड़पुर गांव में उसे एक छाेटा बच्चा दिखाई दिया ताे उसने उसे भी बाइक पर िबठा लिया। इसके बाद पहाड़पुर गांव में बच्चा चाेरी हाेने की खबर फैल गई। लाेगाें ने माैके पर पसियाना पुलिस काे जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इसके अलावा अलग-अलग टीमें बनाकर सर्च की गई। रात करीब 12 बजे बच्चे को बरामद कर पीड़ित परिवार को सौंपा गया।

सीसीटीवी में दिखा था बच्चे को उठाते
बच्चा चोरी की सूचना पर पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस दौरान पता चला कि बच्चा बाइक पर समाना की ओर गया है। समाना पुलिस को उस फुटेज के आधार पर एरिया खंगालने के लिए कहा गया। इतने में गुरजीत सिंह व उसकी बहन बच्चे को लेकर थाने की ओर आ रहे थे, जिन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी और बच्चा पुलिस व परिवार के हवाले कर दिया।

गुरजीत की मंशा गलत नहीं थी
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि शाम 8 बजे बच्चा चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद नाकेबंदी कर रात करीब 12 बजे बच्चा बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया। गुरजीत के खिलाफ कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि उसकी मंशा गलत नहीं थी। वह नशे में बच्चे को साथ ले गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लापता हुआ बच्चा पुलिस और परिजनों के साथ।




india news

छात्र मिड-डे-मील के बर्तन नहीं करेंगे साफ

पटियाला. पहली से लेकर अाठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स काे मिड-डे-मील खाने के बाद अब खुद बर्तन साफ नहीं करने हाेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंधी प्रदेश भर सभी जिला शिक्षा अधिकारियाें काे लििखत अादेश जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के स्कूलाें की वेरीफिकेशन करके तुरंत विभाग काे लिखती ताैर पर भेजी जाए, जिनमें मिड डे मील कुक वर्कर बच्चाें से बर्तन साफ करवा रही हाें। पत्र में लिखा है कि बच्चाें द्वारा मिड डे मील खाने के बाद झूठे बर्तन कुक महिलाएं हीं साफ करेंगी। जिस स्कूल में स्टूडेंट्स अपने बर्तन खुद साफ करते पाए गए ताे संबंधित स्कूल मुखी के खिलाफ भी विभागीय कारवाई हाे सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार की मिड-डे-मील स्कीम के तहत पहली से अाठवीं क्लास तक के सभी स्टूडेेंट्स काे मुफ्त में खाना दिया जाता है। सरकार बच्चाें के लए मिड डे मील तैयार करने के लिए स्कूलाें में महिलाएं तैनात की थीं जाे मिड डे मील तैयार करेंगी अाैर बच्चाें काे पराेसेंगी। विभाग के पास ये शिकायतें मिल रही हैं कि कुक महिलाएं सिर्फ खाना तैयार करने तक सीमित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री इंजी. अमरजीत सिंह ने कहा कि विभाग के इस फैसले काे जिले के स्कूलाें में लागू कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि जाे स्कूल इन अादेशाें का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। बच्चाें द्वारा मिड डे मील खाने के बाद झूठे बर्तन कुक महिलाएं ही साफ करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्चे यूं बर्तन साफ करते दिखाई देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।




india news

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल बना रहे गुरु नानक देव जी की खास पोर्ट्रेट, दुनिया में सबसे बड़ी होने का दावा

लुधियाना (वैवस्वत वेंकट). लुधियाना में पंजाब पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर एक अनुपम भेंट देने का फैसला लिया है। वह गुरु नानक देव जी की 18 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी पोर्ट्रेट तैयार करने में लगे हैं। दफ्तर से आने के बाद रात में जागकर 5 से 6 घंटे इस पोर्ट्रेट पर काम कर रहे हैं। नवंबर तक प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसकी खासियत यह भी होगी कि यह एक थ्री-डी इफैक्ट होगी। इससे पहले अशोक ने हरमंदिर साहब की एक 51 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंची पेंटिंग बनाई थी जो आज भी आलमगीर साहब गुरुद्वारा में है।

लुधियाना के गिल रोड स्थित अपने घर में ही इस पोट्रेट को तैयार कर रहे हैं। यह कमरा उनके लिए एक तपोस्थली की तरह है, जिसमें जूते लेकर आना सख्त मना है। 30 वर्षीय अशोक कुमार बताते हैं कि उन्होंने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर एक अनुपम भेंट देने का फैसला लिया है। इसके लिए वह गुरु नानक देव जी का दुनिया का सबसे बड़ा पोट्रेट बनाने का काम कर रहे हैं। पंजाब पुलिस में बतौर सीनियर कॉन्स्टेबल काम कर रहे अशोक ने नवरात्र से इसकी शुरुआत की है। गुरु नानक देव जी का यह पोर्ट्रेट 18 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी होगी।

अशोक नेबताया कि दफ्तर से आने के बाद रात में जागकर 5 से 6 घंटे इस पोर्ट्रेट पर काम कर रहे हैं। नवंबर तक प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। वह बताते हैं कि इसमें ऑयल पेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 500 ब्रश इस्तेमाल हो चुके हैं। पोर्ट्रेट के साइज के अलावा भी इसकी एक खासियत ये भी है कि इसमें थ्री-डी इफैक्ट होगी। इसे जिस भी तरफ से देखें गुरु नानक देव जी आपको देखते हुए ही प्रतीत होते हैं।

लिम्का बुक में होगा दर्ज
दो बेटियों हरनूर और अविनूर के पिता अशोक की पत्नी राजिंदर कौर फतेहगढ़ साहब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, वह भी उनका इस काम में भरपूर समर्थन कर रही हैं। उन्होंने इस प्रयास कोगिनीज बुक, लिम्का बुक और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ संपर्क कर दुनिया के सबसे बड़ी पोर्ट्रेट के रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज करने के लिए बात कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरु नानक देव जी की पोर्ट्रेट पर काम करते पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल अशोक।
Guru Nanak's Prakash Utsav: In Ludhiana, Punjab Police constable unique gift On 550th birth anniversary of Guru Nanak




india news

पॉलिसी के नाम पर टीचर से 3.4 करोड़ ठगने वाली महिला समेत 4 लोग दिल्ली से गिरफ्तार

लुधियाना.लोगों को नई पॉलिसी और पुरानी पॉलिसी पर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले गिरोह की एक महिला समेत चार मेंबरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अक्टूबर 2018 में राजगुरु नगर के प्राइवेट स्कूल टीचर से 3.4 करोड़ रुपए की ठगी मारने के मामले में जांच के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और इंश्योरेंस पॉलिसी का डाटा बरामद किया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने दिल्ली के योगेश कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार और मौसमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि राजगुरु नगर के रहने वाले जगदेव सिंह को आरोपियों ने 2015 में कॉल करके उनकी पुरानी पॉलिसी का बोनस रुकने की बात कहकर एक अन्य पॉलिसी करवा दी। इसके बाद और पॉलिसियां करवाकर 20 प्रतिशत मुनाफा लेने की बात कही। इसी तरह आरोपियों ने उनसे कई पॉलिसियां करवाकर 3.4 करोड़ रुपए की ठगी मार ली थी। उक्त मामले में अक्टूबर 2018 को थाना सराभा नगर की पुलिस ने जगदेव सिंह के बयानों पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर क्राइम सेल की टीम द्वारा जांच के दौरान दो महीने पहले आरोपियों के तीन साथियों(एक महिला और दो पुरुष) को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर उक्त चारों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए।


साइब्र क्राइम सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली की कई इंश्योरेंस कंपनियों के मुलाजिम हैं। कंपनियों की तरफ से टारगेट दिए जाते हैं। आरोपियों द्वारा उन्हें पूरा करने को लोगों को झूठ बोलकर तरह-तरह के फायदे बताकर पॉलिसी करवा ली जाती है। इसके बाद उनके पैसे फंसने या दोगुने करने का लालच देकर और पैसे लिए जाते हैं। वे पैसे आरोपी अपने पास रख लेते हैं। बाद में पॉलिसीधारक को पता चलता है कि उक्त पेमेंट उसके अकाउंट से नहीं जुड़ी होती। इसी तरह करोड़ों रुपए की ठगी मार ली जाती है।

किसी व्यक्ति से ले रखा था 10 हजार पॉलिसी धारकों का डाटा
जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति से 10 हजार पॉलिसी धारकों का डाटा लिया हुआ है। इनमें आरोपियों ने दिल्ली, गुड़गांव व फरीदाबाद से डाटा लिया है। वे उसी डाटा से लोगों की पॉलिसी की पूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं। सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के अनुसार आरोपियों को डाटा देने वाला एक ही व्यक्ति है। उसकी ओर से इललीगल तरीके से डाटा इकट्ठा कर पैसे लेकर आगे बेचा जाता है। जबकि कई कॉल सेंटर भी उसी से डाटा लेते हैं। जिसके संबंध में पुलिस को आरोपियों से कई सुराग मिले हैं। जिसे लेकर जांच की जा रही है।

करोड़ों रुपए का मालिक अब ऑटो चलाकर परिवार को पाल रहा
पीड़ित जगदेव सिंह ने बताया कि 2015 में पटियाला के प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। फिरोजपुर रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल के साथ 320 गज का मकान था। उनकी एक इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी थी। आरोपियों ने फोन कर पॉलिसी संबंधी बेनीफिट लेने को नई पॉलिसी कराने को कहा। साढ़े 21 हजार सलाना की नई पॉलिसी कराई। आरोपियों ने कहा कि जितनी ज्यादा पॉलिसियां होगी दो साल बाद 20 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। बातों में आकर जगदेव ने परिवार और रिश्तेदारों की 32 पॉलिसी करवाई। जिसके हर साल 42 लाख दिए। दो साल बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिए। इसी तरह आरोपियों ने 3.4 करोड़ की ठगी मारी। कर्ज में दबे जगदेव अब परिवार समेत किराए के कमरे में रह रहे हैं और ऑटो चला गुजारा कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




india news

अकाली वर्कर को लेने आई पुलिस, अयाली बोले-ले जाकर देखो

लुधियाना.अकाली दल के वर्कर मनजिंदर सिंह भिंदा को ले जाने के लिए रोपड़ पुलिस की टीम शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के घर आ पहुंची। ये जानकारी मिलते ही अयाली घर के बाहर आए और कांग्रेस के इशारों पर धक्केशाही करने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद अयाली ने फोन पर किसी पुलिस अधिकारी से बातचीत की। जहां अयाली पुलिस अधिकारी से तल्ख लहजे में बात करते हैं, चुनौती भी देते हैं यदि लेकर जा सकते हैं तो ले जाओ। हमारे पास 500 लोगों की टीम ऐसे ही नहीं है, हम किसी भी तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। न ही किसी झूठे मामले में शिअद वर्करों को गिरफ्तार होने देंगे। गौर हो कि दाखा उपचुनाव को लेकर शिअद और कांग्रेस दोनों पार्टियों में जोर आजमाइश जारी है। दोनों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का दांव बना लिया है।


मामला भमाल निवासी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी सिधवां बेट अौर शिअद के सिधवां वेट सर्कल प्रधान मनजिंदर सिंह बिंदा से जुड़ा है। जिनके घर सुबह रोपड़ सीअाईए की पुलिस ने छापेमारी की। भिंदा ने बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं थे, जैसे ही पता चला कि वह शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के घर मीटिंग में हैं।

तो पुलिस ने भिंदा के भाई को गाड़ी में बिठाकर दबिश देने के लिए अयाली के घर के बाहर पहुंच गई। इसका विरोध करते हुए अयाली ने कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार उनके वर्करों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर अमृतसर, रोपड़ व अन्य जिलों से पुलिस भेज रही है।लेकिन, अकाली भी तैयारी करके बैठे हैं, किसी को भी झूठे मामलों इत्यादि में गिरफ्तार नहीं होंगे देंगे। हालांकि, अय्याली ने पुलिस अधिकारी को स्पष्ट किया कि चुनाव तक वह अपने किसी भी वर्कर को गिरफ्तार नहीं होने देंगे, भले ही 21 अक्तूबर के बाद चाहे सरकार हमें गोली मार दे।

ये है मामला
बताया जा रहा है कि ये मामला करीब 67 लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है। जिसमें प्रापर्टी डीलर से भिंदा के संबंध होने पर जांच के लिए उन्हें बुलाया गया था। मामले की जांच को लेकर पांच दिन पहले परवाना भेजा जा चुका है। हालांकि, भिंदा के ऊपर रोपड़ में कोई भी मामला दर्ज नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस से तल्ख लहजे में बात करते मनप्रीत अयाली।




india news

लुधियाना में 1000 नशा तस्कर, 80% करते थे पुड़ियों में सप्लाई, अब करने लगे किलो में तस्करी

लुधियाना. नशा दिल्ली से आए या बार्डर एरिया से मगर इनका सेंटर पॉइंट लुधियाना ही है। क्योंकि खपत के साथ-साथ यहां नशा तस्करों की भी भरमार है। लोकल पुलिस व एसटीएफ की लिफ्ट में एक हजार नशा तस्कर हैं, जोकि लुधियाना और इसके अासपास के गांवों से संबंध रखते हैं। इनमें से कुछ जेल के अंदर हैं और कुछ बाहर। लिहाजा सप्लाई लाइन तोड़ने और उन पर नजर रखने के िलए पुलिस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससे तस्करों का सिस्टम ध्वस्त हो जाएगा। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने नशे को गंभीरता से लेते हुए, इसके लिए कुछ दिन पहले एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा से मीटिंग की। उन्होंने सीपी को एक हजार नशा तस्करों की लिस्ट दी है। जिसमें छोटे और बड़े दोनों नशा तस्कर शामिल हैं। जोकि नशा करते-करते पहले छोटे और फिर बड़े तस्कर बन गए। अधिकारियों का कहना है कि उक्त तस्करों में से 80 फीसदी तस्कर एेसे है, जोकि 5 से 10 ग्राम के साथ पकड़े गए थे और अब जेल से बाहर आकर किलो में सप्लाई करने लगे, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। अब पुलिस इन्हीं पर शिकंजा कसने वाली है।

सीपी राकेश अग्रवाल ने एसटीएफ से तस्करों की लिस्ट लेने के बाद अब उनकी मदद से ये जानकारी जुटानी शुरू की है कि उनमें से कितने तस्कर जेल के अंदर हैं और कितने बाहर। अभी तक जो पता चला उसके मुताबिक 65 फीसदी तस्कर जेल जाकर आ चुके और कुछ अंदर हैं। जबकि बाकी के 35 फीसदी बड़े तस्कर बाहर हैं। जो जेल से बाहर आ गए, वो अब क्या कर रहे हैं? घर का खर्च कैसे चल रहा है? अगर कोई काम नहीं कर रहे तो खर्च कैसे चल रहा है? उन्हें नशे की सप्लाई करने वाले कौन हैं? इन सब पर पुलिस नजर रख रही है। अगर किसी की भूमिका संदिग्ध लगती है तो उसके खिलाफ तुरंत पर्चा दर्ज कर वापस जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा जेल के अंदर बैठे तस्करों पर विशेष चेकिंग अभियान की प्लानिंग भी है। जिसकी रोज अलग-अलग समय पर चेकिंग की जाएगी, ताकि पता चल सके कि कहीं आरोपी जेल से ही नशे का नेटवर्क न चला रहा हो। वहीं, पुलिस उनके परिवारों पर भी नजर रखे है कि कहीं अब परिवार की महिलाओं या बच्चों ने तस्करी का धंधा तो नहीं शुरू कर दिया।

इलाज भी कराएगी पुलिस
तस्करों की लिस्टों के साथ-साथ पुलिस ने पूरे शहर में से 43 एेसे इलाके खंगाले हैं, जिसमें नशा तस्करों, नशे की सप्लाई और नशेड़ी सबसे ज्यादा हैं। इन इलाकों में पुलिस की चार टीमें, जिसमें सीआईए, एसटीएफ, नारकोटिक्स और थाने की पुलिस गश्त करेगी। जहां पुलिस की छापेमारी भी जारी रहेगी। इसके साथ ही वहां रह रहे नशेड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने कुछ जगहों पर काम करना शुरू भी कर दिया है।

  • दिल्ली या बाॅर्डर एरिया से सिर्फ लुधियाना में सप्लाई हो रही है हेरोइन
  • चार माह में एसटीएफ सिर्फ लुधियाना से कर चुकी 18 किलो हेरोइन बरामद
  • पुलिस के सर्वे के मुताबिक 35 फीसदी बड़े नशा तस्कर जेलों से बाहर हैं


तस्करों का सेंटर पॉइंट लुधियाना
पुलिस के आकंड़ों की बात करें तो पिछले चार महीनों में सिर्फ लुधियाना में या यहां के लिए आने वाली 18 किलो से ज्यादा हेरोइन एसटीएफ व लुधियाना पुलिस बरामद कर चुकी है। उसके साथ जिन तस्करों को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने कबूला है कि उक्त हेरोइन सिर्फ लुधियाना के लिए आई थी और यहीं से आसपास के गांवों में इसकी सप्लाई दी जानी थी। फिर वो दिल्ली से आई नाजीरियन्स की हेरोइन हो या फिर बार्डर एरिया से आई।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।