0

मुर्राह नस्ल की भैंस ने 33 लीटर दूध देने का रिकॉर्ड बनाया, पाकिस्तानी भैंस से 160 मिली ज्यादा

लुधियाना.हरियाणा की मुर्राह नस्ल की एक भैंस सरस्वती ने 32.66 लीटर दूध देकर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के फैसलाबाद की एक भैंस के नाम था, जिसने 32.50 लीटर दूध दिया था। सरस्वती के मालिक हिसार के सुखबीर सिंह ढांडा हैं।

उन्होंने बताया,लुधियाना के जगरांव में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पीडीएफ डेयरी एक्सपो 2019 में यह रिकॉर्ड कायम हुआ। सुखबीर ने कहा कि कई लोगों ने सरस्वती को खरीदने के लिए मुझसे संपर्क किया। कुछ ने तो मुझे 51 लाख रुपए तक का ऑफर दिया,लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैं इसको खुद से दूर नहीं कर सकता।

ऐसी दो और भैंसेगंगा और जमुना हैंं
सुखबीर ने बताया,हमने हाल ही में उसके एक बछड़े को तमिलनाडु के एक शख्स को 4.5 लाख रुपए में बेचा है। हमारे पास दो और भैंसें- गंगा, जमुना हैं। मेले में रिजल्ट का ऐलान होने के बाद सरस्वती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुर्राह नस्ल की भैंस।




0

लूट से पहले देखते थे यू-ट्यूब, 30 मिनट में उखाड़ देते थे एटीएम, 2 साल में कीं 34 वारदातें

भास्कर न्यूज | पटियाला
एटीएम लूट अाैर छीना झपटी की घटनाओं को अंजाम देने वाली गैंग के 8 आरोपियों को सीआईए पुलिस ने गांव खांसिया में बंद पड़ी फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया है। अाराेपियाें से 8.25 लाख रुपए कैश, 7 बाइक 2 कार और एटीएम तोड़ने और काटने अाैर उखाड़ने का साजो सामान बरामद किया गया है। अाराेपी पंजाब अाैर हरियाणा में वारदातें करते थे। लूटपाट की 34 वारदाताें काे अाराेपियाें ने कबूल किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम लूट की घटना से यू-ट्यूब से आईडिया लेते थे फिर 25 से 30 मिनट में एटीएम को उखाड़ देते थे। पुलिस ने अाराेपियाें काे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। एसएसपी सिद्धू ने बताया कि गैंग के मुख्य सरगना दाे सगे भाई हरनेक सिंह उर्फ सीरा (28) 10वीं पास और हरचेत सिंह उर्फ गुरी (29) 5वीं पास है। गिरोह के सभी आरोपी शादीशुदा थे। दोनों ने 2017 में गैंग बनाई थी। उधर, गैंग को पकड़ने वाली टीम को डीजीपी ने 2 लाख रुपए की नकदी और प्रमोशन व डीजीपी कमांडेंट डिस्क देने का एलान किया गया है।

पत्नी को विदेश छोड़ करने लगा था चोरियां

गांव अालाेवाल निवासी परमवीर अाॅस्ट्रेलियां से गांव वापस अाया था। उसकी पत्नी अभी अाॅस्ट्रेलिया में ही है। आरोपी ने पैसे कमाने के लिए गैंग से हाथ मिलाया था। गांव गज्जु माजरा में हुई 12 लाख की एटीमए लूट में अाराेपियाें का सहयाेग किया था और पकड़ा गया था।

आरोपियों के निशाने पर थे एसबीआई के एटीएम
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि आरोपी एसबीआई के एटीएम को ही ज्यादातर निशाना बनाते थे इसमें 15 मामले एसबीआई के सामने आए हैं और एक ओबीसी अाैर एक ओरिएंटल बैंक का आया है।

एक आरोपी है इलेक्ट्रीशियन

एक आरोपी की पहचान हरनेक सिंह (28) के रूप में हुई है। हरनेक इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वह एटीएम मशीनों को काटने के लिए काम करता था। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान हरचेत सिंह, मनिंदर सिंह उर्फ रॉकी, निवासी गांव मैण हाल विकासनगर, बिक्रमजीत सिंह निवासी मंजाल खुर्द, दिलराज सिंह, निवासी बंधा कॉलोनी सियूना रोड, अमित सिंह, निवासी बिलासपुर, परमवीर सिंह उर्फ भंगु, निवासी आलोवाल,गुरतेज सिंह उर्फ भट्टी, निवासी गांव रामगढ़ के रूप में हुई है। सभी शादीशुदा थे।

कहां-कहां की वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभी तक एटीएम काटने की 20 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें पटियाला जिले में 13, रोपड़ में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, बरनाला में 1, एसबीएस नगर में 1 और हरियाणा के अंबाला और पंचकूला में 1-1 है। इसके अलावा 14 लूट की घटनाएं ट्रेस हुई हैं। इनमें सुनामी गेट मोदी कॉलेज के नजदीक व्यापारी के सर पर लोहे की रॉड से वार करके 3 लाख रुपए की लूट की घटना भी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Before the robbery, you used to watch YouTube, in 30 minutes, you used to uproot ATMs, 34 incidents in 2 years




0

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारेंगे 2000 मार्शल, काट सकेंगे डमी चालान

लुधियाना.शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए पुलिस ट्रैफिक मार्शल सिस्टम शुरू करेगी। इससे आमजन जुड़कर योगदान दे सकते हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने इस सिस्टम को लागू करने के लिए एप तैयार करवाई है, जिसकी मदद से लोग पुलिस के साथ जुड़ सकेंगे।

अग्रवाल ने बताया कि इस सिस्टम से 18 से 65 साल की उम्र तक के लोग जुड़ सकेंगे। पुलिस करीब 2 हजार ट्रैफिक मार्शल रखेगी, जोकि शहर के 100 चौकों को संभालेंगे। उन्हें 2 साल तक ही इस पद पर रखा जाएगा, अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसे तुंरत प्रभाव से निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही मुलाजिमों को डमी चालान बुक दी जाएगी, जिससे वो नियम तोड़ने वाले के चालान काटेंगे।

इसके कोई पैसे लोगों को नहीं देने होंगे, बल्कि चालान के बदले ट्रैफिक सिस्टम को रेगुलेट करना होगा। फिलहाल इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक को नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा। इससे जुड़ने के लिए प्ले स्टोर की मदद से लुधियाना ट्रैफिक मार्शल एप को डाउनलोड करेंगे। इसके बाद आईडी प्रूफ, फोटो और डिटेल इस एप में डालेंगे।

इसे अफसर चेक करेंगे और लोगों को शॉर्ट लिस्ट करेंगे। 1 से 20 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें रूल्स और ड्यूटी की ट्रेनिंग दी जाएगी। 6 से 8 घंटे तक ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए ड्यूटी करेंगे। सीपी ने कहा कि इसके लिए उन्हें तनख्वाह या कोई पेमेंट नहीं की जाएगी, लेकिन इन्हें आईडी कार्ड और सर्टिफिकेट जरूर दिए जाएंगे।


चालान कटने पर जुर्माना नहीं, करना होगा ट्रैफिक रेगुलेट
पुलिस ने एक कैटेगरी 16 से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी रखी है, जोकि अपने स्कूल के टीचरों की सुपरविजन में सुबह स्कूल लगते और शाम को छुट्टी के वक्त ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। इसके लिए टीचर उन्हें रोज के रोज प्लान बनाकर देंगे, जिसपर बच्चे काम करेंगे। वहीं, बच्चों को पुलिस की तरफ से सम्मानित करने के लिए सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।




0

साइकिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, अब तक 10 दमकल वाहन 80 चक्कर लगाकर भी काबू नहीं कर सके

लुधियाना. लुधियाना में गुरुवार को एक साइकिल फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री मालिक के किसी रिश्तेदार की मौत होने के कारण दोपहर बाद छुट्टी कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लगभग 3घंटे में दमकल गाड़ियों के 80 चक्कर लग चुके थे।

घटना लुधियाना के फोकल प्वाइंट फेज-7 स्थित एसके बाइक्स के गोदाम की है। यहां गुरुवार दोपीर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। धीरे-धीरे आग फैक्ट्री के गोदाम तक पहुंच गई, जहां गोदाम के एक हिस्से में तेल रखा था। इसके कारण आग और भड़क गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो फायर ब्रिगेड की एक-एक करके 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था।

5 बजे तक 10 दमकल वाहन 80 चक्कर लगा चुके थे

फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। 5 बजे बजे तक इन गाड़ियों के करीब 80 चक्कर लग चुके थे।घटना में किसी तरह का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि घंटेभर पहले 12.30 बजे फैक्ट्री के मालिक ने किसी रिश्तेदार के निधन के चलते छुट्टी कर दी थी। ऐसे में यहां से तमाम स्टाफ निकल चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में फोकल पॉइंट स्थित एसके साइकिल फैक्ट्री में आग लगने के बाद उठती लपटें।
दोपहर करीब डेढ़ बजे गोदाम में आग लगी। तेल की वजह से आग और भड़क गई।




0

30 से ज्यादा ठगी की वारदात करने वाला नटवरलाल शौच के बहाने हुआ फरार

खन्ना.पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में 30 से ज्यादा लोगों से 35 लाख से अधिक की ठगी करने वाले खन्ना के नवरलाल नरिंदर कुमार (मूल निवासी सनौर) मंगलवार सुबह रिमांड के दाैरान खन्ना पुलिस की गिरफ्त से फरार हाे गया। नटवरलाल ने सुबह शौच के बहाने खन्ना के सिटी वन थाना परिसर में गया और गच्चा दे गया।

मंगलवार सुबह आरोपी की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस उसे काेर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी। आराेपी थाने की दीवार फांदकर भागने की आशंका है। शुक्रवार काे खन्ना में बैंक में पेंशन लेने आई बुजुर्ग महिला से 10 हजार रुपए लेकर फरार हाेने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खन्ना में वह बिजली विभाग का जेई बनकर रह रहा था।

पुलिस ने आराेपी नरिंदर के अलावा थाने के संतरी सौदागर सिंह पर भी केस दर्ज किया है। वहीं, केस के आईओसिराजदीन और थाने के मुंशी जगप्रीत सिंह के खिलाफ विभागीय इंक्वायरी खोली है। डीएसपी राजन परमिंदर ने बताया कि शहर की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया है। जल्द ही आरोपी को दोबारा पकड़ लिया जाएगा।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, थाने की दीवार फांद भागने की आशंका

सूत्रों के अनुसार नौसरबाज नरिंदर थाने में पुलिस कर्मियों को शौच जाने के कहा तो थाने का संतरी उसे शौच के लिए ले गया। इतने में पुलिस को गच्चा देकर वह थाने में फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार वह थाने की दीवार फांदकर पहले ललहेड़ी चौक से आटो में बैठकर मलेरकोटला रोड तक पहुंचा जिसके बाद वहां से बस में बैठकर फरार हो गया। पुलिस शहर की तमाम बिल्डिंगों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि कई टीमों को अलग अलग जगहों पर भेजा गया है।

पकड़े जाने से पहले पावरकाॅम का जेई बन रह रहा था

सिटी वन थाना में पुलिस जो भी आरोपी पकड़ती है उसे रखने के लिए थाने में हवालात ही नहीं है। इसके पीछे चल रहा थाने का निर्माण कार्य है। हवालात न होने से पुलिस को रोजाना ही पकड़े गए आरोपियों को सदर थाना की हवालात में देर रात छोड़ा जाता है। इसके बाद सुबह उन्हें वहां से लाकर फिर से मुंशी के कमरे में रखा जाता है।

शातिर नटवरलाल ने पुलिस की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए दो दिन तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रखी। अदालत से उसका मिला दो दिन का रिमांड आज खत्म हो गया था। पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश करना था। लेकिन शौच जाने का बहाना बना थाने से फरार हो गया।

पटियाला, राजपुरा, मंडी गोबिंदगढ़ खन्ना व सरहिंद में कर चुका है ठगी

नौसरबाज नरिंदर कुमार पटियाला के सनौर का रहने वाला है, जो अब खन्ना के बिल्ला वाली छप्पड़ी इलाके में खुद काे बिजली विभाग का जेई बताकर रह रहा था। आरोपी पंजाब के अलग अलग थानों में चार मामलों में भगौड़ा है। आरोपी पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, अंबाला शहरों में ठगी की 30 से ज्यादा ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

आरोपी अपना निशाना बैंकोें, डाकघरों अौर एलआईसी की ब्रांचों में काम के लिए आने वाले बुजुर्गों को बनाता था। पूछताछ में आरोपी ने एलआईसी पटियाला आफिस, बैंक आफ बड़ौदा पटियाला, स्टेट बैंक आफ इंडिया राजपुरा, आरिएटियल बैंक आफ कामर्स बनूड़, चंडीगढ़ की स्टेट बैंक आफ पटियाला ब्रांच, अंबाला के डाकघर से, एलआईसी दफ्तर सदर पटियाला से, बैंक आफ बड़ौदा बारादरी पटियाला से, मंडी गोबिंदगढ़ बैंक से, एलआईसी सरहिंद से, 2019 में स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच डेरा बस्सी से, 2019 में दूरसंचार विभाग राजपुरा से, 2019 में जीरकपुर एलआईसी कार्यालय में अलग अलग वारदातों को अंजाम देकर लाखों रूपये ठगने की बात भी मान चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 से ज्यादा लोगों से 35 लाख से अधिक की ठगी करने वाले खन्ना के नवरलाल नरिंदर कुमार।




0

हैकरों ने 40 दिन में 30 ट्रांजेक्शन कर रिटायर्ड लाइनमैन के खाते से निकाले 5.89 लाख

रोपड़.पावरकॉम से रिटायर्ड लाइनमैन के खाते एटीएम हैकरों ने 40 दिन में 30 बार एटीएम से ट्रांजेक्शन करके 5.89 लाख की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता अमरीक सिंह ने 31 अगस्त 2013 में बिजली विभाग से सेवामुक्त होने के बाद नकदी बैंक में जमा करवाई थी। हैकरों ने रुपए अन्य खातों में भेजकर 40 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार करके निकाली गई।

हर बार पैसे एटीएम से ही निकाले गए जबकि एटीएम कार्ड अमरीक सिंह के पास ही था। अब उसके खाते में मात्र 7,427 रुपए ही रह गए हैं। खाते से नकदी गायब होने का पता उस समय चला जब अमरीक सिंह तीन महीने के बाद बैंक खाते की कॉपी में इंट्री करवाने गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड होने के बाद एसबीआई में आते थे पेंशन के पैसे: पीड़ित

अमरीक सिंह निवासी गांव बहिरामपुर जिमींदारी ने बताया कि वह 31 अगस्त 2013 में रिटायर हुए थे और पेंशन एसबीआई बैंक के खाते में आती है। खाते से जुलाई, अगस्त व सितंबर में 5. 89 लाख नकदी गायब हो गई। पीड़ित ने बताया 4 सितंबर को 30 हजार रुपए निकलवाने गया तो पता चला कि खाते में इतने रुपए नहीं हैं।

जब इस बारे में बैंक अधिकारियों से पूछा तो पता चला खाते में सिर्फ 7 हजार 427 रुपए हैं। इसके बाद खाते से रुपए निकलवा कर एटीएम बंद करवा दिया। एटीएम हैकरों द्वारा पैसे निकालने का मैसेज मोबाइल फोन पर आया होगा, लेकिन मोबाइल खराब था, इसलिए जानकारी नहीं मिली।

7 लोगों ने निकाली नकदी

27 जुलाई 2019 से लेकर 4 सितंबर तक अमरीक सिंह के खाते से मोहनलाल, सुनील मनी, अंगरेज सिंह, दर्शन सिंह, बुध राम, प्रभात रंजन, कुलदीप सिंह द्वारा 5 लाख 89 हजार रुपए की नगदी अन्य खातों में तबदील करके 40 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार आदि करके निकाली गई। रुपए एटीएम से निकाले गए हैं।


अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

सिटी एसएचओ हरकिरत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एटीएम हैकरों द्वारा बैंक खाते से पैसे निकलवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमरीक सिंह खाते की स्टेटमेंट दिखाते हुए।




0

सतलुज, ब्यास और घग्गर में गिर रहा 90 टाउन का दूषित पानी, साफ करने को लगाए जाएंगे 1139 एसटीपी

पटियाला.नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद पंजाब पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड (पीपीसीबी) ने सर्वे कराया। इसमें पता चला कि सतलुज, ब्यास और घग्गर दरिया में 90 टाउन का सीवरेज व केमिकल का प्रदूषित पानी घुल रहा है। तीनाें दरियाओंका पानी साफ करने के लिए 1139 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए जाएंगे। पीपीसीबी का दावा है कि सभी प्लांट्स का काम 31 दिसंबर 21 तक पूरा हाे जाएगा। इनमें कुछप्लांट दाे से तीन महीने यानी मार्च में तैयार हाे जाएंगे, बाकी का काम तेजी से करने की हिदायत है।

दरअसल, एनजीटी ने 100 फीसद (एसटीपी) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाना जरूरी किया है। काम काे लेकर गठित माॅनीटरिंग कमेटी हर दूसरे महीने एनजीटी काे प्राेग्रेस रिपाेर्ट भेजेगी। कमेटी की रिपाेर्ट के आधार पर एनजीटी सरकार से जवाब तलबी करेगी।

47 इंडस्ट्रियाें में नहीं ओसीईएमएस
इसके अलावा बुड्ढे नाले से सरहिंद कैनाल में राेजाना 200 क्यूसिक गंदा पानी जाता है। इससे कैनाल का पानी भी दूषित हाेता है। पानी की क्वाॅलिटी सुधारने को पीपीसीबी काम कर रहा है। घग्गर नदी, ब्यास और सतलज के जलग्रहण क्षेत्र में पड़ने वाली इंडस्ट्रीज 50 केएलडी या इससे अधिक के डिस्चार्ज को ऑनलाइन माॅनिटर कंटीन्यूज इंफ्फुलेएंट माॅनिटरिंग सिस्टम से देखा जाएगा। अभी पंजाब की 119 इंडस्ट्रइज हैं इनमें से 72 इंडस्ट्रियाें ने ओसीईएमएस लगाया है, बाकी सभी में अगले साल तक लगाने के आदेश हुए हैं।

यहां-यहां लगेंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)

दरिया टाउन एसटीपी
सतलुज 42 931
ब्यास 16 58
घग्गर 32 150
टाेकल 90 1139


}
}
}
}

50 एमएलडी की तैयारी




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

टीवी की आदत छोड़ने को शुरू की स्केटिंग, 6 साल में जीते 50 मेडल

लुधियाना. शहर के खिलाड़ियों में टैलेंट की कमी नहीं है। बस जरूरत है, उसे पहचान कर तराशने की। इनमें से एक शहर के 16 साल का गुरकीरत सिंह संधू हैं। गुरकीरत यूकेजी में थे, जब पेरेंट्स ने उन्हें टीवी से दूर रखने के लिए स्केटिंग शुरू करवाई। धीरे-धीरे स्केटिंग उसका पैशन बन गया। इससे गुरकीरत का हुनर सबके सामने आया और 6 सालों में जिला और राज्य स्तर पर कराई गई प्रतियोगिताओं में लगातार मेडल जीते और 50 से अधिक मेडल अपने नाम किए।


इसमें अधिकतर गोल्ड मेडल हैं। लगातार गोल्ड लाने वाले गुरकीरत भी गोल्डन बॉय से कम नहीं है। छह साल लगातार प्रयास के बाद पहली बार गुरकीरत ने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफइंडिया की ओर से विशाखापटनम में करवाई गई 57वीं नेशनल जूनियर गेम्स में हिस्सा लेकर 100 मीटर रोड रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले भी गुरकीरत नेशनल गेम्स में भाग ले चुका है, परंतु हर बार चौथे स्थान पर ही सिमट कर रह जाता था। वह टीम इंडिया के लिए पुणे में मई में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेगा। अगर वह ट्रायल क्लियर कर लेता है तो कोलंबिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी, उसमें भाग लेगा। गुरकीरत के मुताबिक वह आर्मी में जाना चाहता है।


आरएसएफआई-एसजीएफआई के इवेंट में जीते मेडल
गुरकीरत की माता शरणजोत कौर ने बताया कि वह डीएवी स्कूल पक्खोवाल में टीचर है। गुरकीरत भी इसी स्कूल में 10वीं का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। चार साल की उम्र में जेएस धालीवाल के पास स्केटिंग की प्रैक्टिस करता था। मगर अब वह नगेंद्र सिंह नेगी के पास ट्रेनिंग ले रहा है। साथ ही जुगाद दीप भी पिछले डेढ़ साल से गुरकीरत को ट्रेनिंग दे रहे हैं। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑ इंडिया (आरएसएफआई) और स्कूल गेम फेडरेशन ऑ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से होने वाले सभी इवेंट में गुरकीरत ने हिस्सा लिया और मेडल हासिल किए।


ये हैं उपलब्धियां

गुरकीरत ने एसजीएफआई की अंडर-11 की जिला स्तरीय गेम्स में पहली बार खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद लगातार कई मेडल जीते। 2019 में आरएसएफआई की ओर से अक्टूबर में स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें गुरकीरत ने 100 मी. रोड रेस में गोल्ड, 500 मी. वन लैप रोड में गोल्ड मेडल, 500 मीटर रिंक रेस में गोल्ड, 1000 मी. रिंक में गोल्ड मेडल जीता।

एसजीएफआई की ओर से दिसंबर में संगरूर में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर 500 मीटर रोड वन लैप में गोल्ड, 3 किमी. रोड रेस में गोल्ड, 1000 मीटर रिंक रेस में गोल्ड मेडल जीता। 2018 में अमृतसर में हुई स्टेट प्रतियोगिता में 15 किलो मीटर रोड एलिमिनेशन और 10 किलो मीटर रोड पॉइंट टू पॉइंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि इन्हीं इवेंट में डिस्ट्रिक्ट में भी गोल्ड मेडल जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरकीरत सिंह संधू ने 16 साल की उम्र में ही कई मेडल हासिल कर लिए हैं।




0

खेत में बने घर में 30 हजार रुपए में होती थी लिंग जांच, हर केस पर 4 हजार कमीशन लेने वाला दलाल गिरफ्तार

लुधियाना. लुधियाना जिले में अवैध तरीके से लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यहां डेहलों इलाके के गांव जड़तौली में ढाणी (खेत में बना घर) में एक दंपति गर्भवती महिलाओं का चेकअप करके लिंग निर्धारण करता था, जिसके एवज में 30 हजार रुपए वसूले जाते थे। इन 30 हजार में से 4 हजार रुपए एजेंट का कमीशन होता था। अंबाला की पीएनडीटी सेल की टीम ने बीती 17 जनवरी कोयहां रेड की तो भनक पाकर आरोपी दंपति फरार हो गया, लेकिन एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध मेंथाना सदर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। दूसरी ओर अंबाला पीएनडीटी की तरफ से किए गए खुलासे को लुधियाना सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा फर्जी बता रहे हैं।

अंबाला से आई टीम के सदस्य मुनीश कुमार ने बताया कि अंबाला के पास शंभू टोल बैरियर के गांव का कुलविंदर सिंह अक्सर भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए ग्राहकों को लाता था। एक सूचना के आधार पर उन्होंने गर्भवती महिला के जरिए ट्रैप लगाया। पैसे की बात हो जाने के बाद महिला को कुलविंदर के साथ प्राइवेट गाड़ी में भेजा। वह महिला को लेकर गांव जड़तौली में पहुंचा, जहां खेत में बने एक घर में गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर अवैध सेंटर चला रहे थे। जतिंदर नामक डॉक्टर ने टेस्ट किया और फिर जब महिला को आरोपी वापस गांव के बाहर छोड़ने के लिए आ रहे थे तो टीम ने उनका पीछा किया। संदेह हो जाने पर आरोपी टीम की कार को टक्कर मारकर महिला को चलती कार से फेंक फरार हो गए। बाद में टीम महिला को साथ लेकर वापस घर पर पहुंची, मगर वो लोग वहां नहीं थे।

इसके बाद थाना सदर पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी अमनदीप कौर, एजेंट कुलविंदर सिंह और डॉ. जतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ हीएजेंट कुलविंदर को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद अदालत में पेश किया और एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी प्रीतपाल सिंह के अनुसार कुलविंदर से पूछताछ कर डॉ. जतिंदर के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं।

क्या कहना है सिविल सर्जन का?

एक तरफ पीएनडीटी के सदस्य की मानें तो एक साल पहले भी गुरप्रीत और अमनदीप को इसी आरोप में उनकी टीम ने पकड़ा था। वहीं इस बारे में मीडिया ने लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा से बात की तो उन्होंने पीएनडीटी सेल अंबाला की रेड को ही फर्जी बता डाला। उनका कहना है कि ज्यादातर बार उनके हाथ कुछ लगा ही नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमारे अधिकारी काम नहीं करते। हमने भी पिछले समय में ट्रैप किए हैं। अभी भीहमारे मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर और अन्य अधिकारी इस पर नजर रखते हैं।

लुधियाना में अंबाला टीम ने 7 बार लगाए ट्रैप

  • 26 जुलाई 2015 को बग्गा क्लीनिकल लैबोरेट्री, बस स्टैंड में रेड, शिमलापुरी थाने में दर्ज करवाया मामला
  • 3 जनवरी 2016 को जिले के कस्बा खन्ना के जीटीबी नगर में रेड की।
  • 1 मार्च 2016 को खन्ना में ही शिवम अस्पताल में ट्रैप लगाया।
  • 1 अप्रैल 2016 को खन्ना के सौंद अस्पताल, पुल के नीचे रेड की गई।
  • 14 मई 2016 को लुधियाना के डाबा एरिया में दबिश में पांच लोग पकड़े गए और थाना डाबा में मामला दर्ज हुआ।
  • 11 अप्रैल 2017 को लुधियाना के सिंगार सिनेमा के पास गली में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में दबिश दी गई।
  • अब हाल ही में 17 जनवरी 2020 को डेहलों इलाके के गांव जड़तौली में दबिश दी गई तो आरोपी भाग गए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गर्भस्थ भ्रूण की लिंग जांच के मामले में कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर।




0

कपूरथला में 98वां बसंत मेला; 10 हजार दर्शक पहुंचे, पीली पगड़ियों से बढ़ी शोभा

कपूरथला. कपूरथला रियासत में महाराजा जगतजीत सिंह की ओर से शुरू किया गया 98वां बसंत मेला वीवार को फिर उसी शानोशौकत से आयोजित किया गया। मेले में हजारों दर्शक पीली पगड़ी, पीले दुप्पटों से सजे हुए देखे गए। मेले में करीब 10 हजार दर्शक पहुंचे।

मेले में महावीर चक्र विजेता बिग्रेडियर सुखजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। समागम मेें कलाकार बब्बू मान, गायिका चन्न कौर और गायक हरमन शाह के अलावा हास्य कलाकार भोटू शाह और कविता भल्ला ने कार्यक्रम पेश किया। इन्होंने अपनी परफारमेंस से देर शाम तक दर्शकों को बांधे रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बब्बू मान की परफारमेंस ने दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा।




0

5.6 फीट का आदमी, 70 किलो वजन, शव पर से इतने वाहन गुजरे कि लिफाफे में सिमट गया

कोटकपूरा.श्री अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की फेट लगने से हाईवे के एक ढाबे पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। वाहन चालक युवक को कुचलने के बाद वहां से फरार हो गया। रात को सड़क से गुजरते वाहनों से शव भी बुरी तरह से कुचला गया। पुलिस को शव की बजाय मास के लोथड़े मिले, जिसे पुलिस कर्मचारी पॉलीथिन की बोरी में बंद कर लेकर गए। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

कोटकपूरा के मोहल्ला हरनाम पूरा वासी अंजू रानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कोटकपूरा से गुजरते नेशनल हाईवे पर स्थित नेपाली ढाबे पर उसका भाई कोमल कुमार काम करता था। काम खत्म होने के बाद रोज की तरह जब वह रविवार रात को घर आ रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया और सहायता करने की बजाय वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रात के अंधेरे में कोमल कुमार का शव न दिखाई देने के कारण कई वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। उसकी पहचान उसके कपड़ों व शाल से हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काेमल का शव सड़क पर पड़ा रहा,जिसके उपर से गुजरे कई वाहन। फाइल फोटो
सड़क पर शव के नाम पर केवल मास का लोथड़ा मिला।




0

1500 पशुओं को ट्रॉलियों में चढ़ाकर शहर की सड़कों पर उतरे किसान, छोड़कर चलते बने

लुधियाना. लुधियाना में गुरुवार को किसानों का एक समूह 1500 पशुओं के साथ शहर की सड़कों पर नजर आए। किसानों के इस प्रदर्शन की अगुआई भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल पंजाब के प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार व प्रशासन काउ सेस लेने के बाद भी बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान ढूंढने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। समराला व जगराओं की तरफ से लाए गए सभी पशुओं को प्रशासन ने ग्लाडा ग्राउंड में भेज दिया। इसमें से कुछ पशुओं को प्रशासन ने गोशालाओं में भेज दिया लेकिन कुछ पशु ग्लाडा ग्राउंड में ही छोड़ दिए।

गुरुवार को जिले के अलग-अलग किसान संगठनों ने बेसहारा पशुओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसान ट्रॉलियों में बेसहारा पशुओं को साथ लेकर पहुंचे। हालांकि पुलिस ने पहले इन किसानों को रामगढ़ मोड़ पर ही रोक दिया, लेकिन कुछ देर के बाद इन किसानों ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों को दोबारा फ‍िर पुलिस ने वर्धमान चौक पर रोक दिया है। किसानों ने वर्धमान चौक पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बेसहारा पशुओं को डीसी दफ्तर में डीसी के हवाले करेंगे। काफी देर तक सड़क पर एक तरफ किसान प्रदर्शन करते रहे, वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक चलता रहा।

पहले ही दी गई थी चेतावनी

इन किसान संगठनों ने प्रदर्शन को लेकर पहले की चेतावनी दे दी थी। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल पंजाब के महासचिव हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा था कि छह फरवरी को डीसी कार्यालय में बेसहारा पशुओं को छोड़ा जाएगा। सरकार व प्रशासन काउ सेस लेने के बाद भी बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान ढूंढऩे में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। बेसहारा पशु लगातार किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं और दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी सरकार सोई हुई है।

एक दिन पहले कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर दिया था धरना

किसानों ने इससे पहले बुधवार को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ उनके निवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। किसानों ने मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार ने चुनावों के समय कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद किसानों के साथ किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। किसानों को कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है और न ही मांगों को लेकर कहीं पर भी सुनवाई हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में किसानों के प्रदर्शन में ट्रॅालियों में चढ़ाकर लाए गए बेसहारा पशु।
लुधियाना के वर्धमान चौक पर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते किसान।
किसानों से शहर की सड़कों पर ऐसे निकाला मार्च।




0

लुधियाना के गिल में प्लॉट की खुदाई के दौरान मिले 20 जिंदा बम, लोगों में दहशत

लुधियाना. गांव गिल स्थित रिंग रोड इलाके में रविवार की शाम एक प्लॉट की खुदाई के दौरान जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद चौकी मराडो और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच शुरू की और बम उठाकर चौकी के ही ग्राउंड में दबा दिया।

मामले की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक इलाके में गुरप्रीत कौर नाम की महिला के नाम पर उक्त प्लॉट है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्लॉट में निर्माण का काम शुरू करवाया था। रविवार को ठेकेदार विवेक नींव भरने का काम कर रहा था। इस दौरान उसे एक बम शेल का टुकड़ा मिला। जैसे-जैसे वो खुदाई करता गया उसे बम और उसके टुकड़े मिलते गए। उसने तुरंत मालिक और पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने मामले की जांच शुरू की।

अब होगी इलाके की खुदाई
बम मिलने के बाद काफी रात हो गई थी जिसकी वजह से खुदाई आगे नहीं करवाई गई। लिहाजा सोमवार को पुलिस उक्त प्लॉट के साथ इलाके की खुदाई करेगी, ताकि पता चल सके कि कही वहां कुछ और तो नही।

खत्म हो चुकी बमों में ताकत

उधर पुलिस ने जब बम देखे तो पता चला कि ज्यादातर तो उसमें बम शेल हैं, और जो बम हैं उनकी ताकत खत्म हो चुकी है वो खराब हैं। लेकिन फिर भी इसकी जांच पुलिस करवाएगी।

मराडो चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार बोले- जो मिला है वो बम शेल हैं, जोकि खतरनाक नहीं है। लेकिन फिर भी मामले की जांच चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस के अनुसार बमों की ताकत खत्म हो चुकी है।




0

पोस्टमार्टम के बाद बिना पहचान करवाए 800 किमी दूर यूपी भेजा शव, चेहरा देखकर पत्नी बोली-ये तो मेरा पति है ही नहीं

पटियाला. सरकारी अस्पताल राजिन्दरा में दो मरीजों की मौत के बाद शव बदले जाने का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है। दरअसल, संगरूर जिले के फौजी सिंह (30) की मौत फूड पॉइजनिंग और यूपी के गोंडा जिले के राम कुमार (32) की मौत पेट में दर्द होने के बाद हुई थी। मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन ने दोनों का पोस्टमार्टम किया था।

शाम करीब 6 बजे यूपी के राम कुमार की डेडबॉडी को कपड़े में बांध कर उनके घरवालों को सौंप दिया। राम कुमार के परिजन शव को एम्बुलेंस से मंगलवार शाम करीब 7 बजे लेकर गौंडा ले गए। 800 किलोमीटर दूर पहुंचने पर बुधवार दोपहर जब राम की पत्नी ने शव देखा तो अस्पताल की बड़ी चूक का खुलासा हुआ।

इधर बुधवार को जब फौजी सिंह का शव लेने उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया। मोर्चरी में शव फौजी सिंह का न होकर राम कुमार का था। अस्पताल प्रबंधन ने एम्बुलेंस के ड्राइवर से संपर्क साध कर कहा कि जिस शव को वह लेकर गए हैं वह राम कुमार का नहीं है। इसलिए उसी एम्बुलेंस में फौजी सिंह का शव वापस लाया जाए। शव वीरवार सुबह 7 बजे पटियाला पहुंचेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

गैस कटर से एटीएम काटकर 8 लाख की लूट, 100-100 के सिर्फ दो नोट मशीन में छोड़े

पटियाला. पटियाला में एक एटीएम से 8 लाख रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। बीती रात इस वारदात को मंकी कैप पहने तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। यह सुराग सामने स्थित एक घर के कैमरे की फुटेज से हासिल हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूरी प्लानिंग के साथ आए बदमाशों ने एटीएम के कैमरों पर स्प्रे कर दिया, बैंक ब्रांच वाले कैमरे की तार काट दी। फिर गैस कटर की सहायता से ताले और एटीएम काटकर कैश ले उड़े। पड़ताल के दौरान मशीन में 100-100 के सिर्फ दो नोट ही छोड़े हुए मिले। बहरहाल, आरोपियों की पहचान की कोशिशें जारी हैं।

घटना पटियाला-लांडरा रोड पर गांव तंगौरी में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच की है। इसका पता सुबह 6 बजे चला जब मुलाजिम शटर खोलने के लिए आया। शटर को खोलने और बंद करने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह आया तो शटर आधा खुला हुआ मिला। उसने इस बारे में तुरंत बैंक मैनेजर को सूचना दी। उधर मैनेजर कुलदीप सिंह ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

इस बारे में थाना प्रभारी दमनवीर सिंह ने बताया कि लुटेरे पहले स्प्रे मारकर एटीएम के कैमरे बंद कर दिए थे व बैंक के बाहर लगे कैमरे की तार काट दी थी। उन्होंने कहा कि सामने के घर में लगे कैमरे में दिखाई देता है कि चोर बनूड़ की तरफ से कार में सवार हो कर आए व उनकी संख्या तीन के करीब है। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंकी कैप से अपने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने कहा कि चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के घरों व गुरुद्वारे में लगे कैमरे व बैंक की डीवीआर को जांच का हिस्सा बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटियाला में पंजाब एंड सिंध बैंक की एटीएम, जहां से 8 लाख का कैश चोरी किया गया है।




0

19 दिन में सोने की दूसरी बड़ी लूट; बदमाशों ने लुधियाना में 30 किलो सोना और साढ़े 3 लाख कैश लूटा

लुधियाना.पंजाब में चार बदमाशों ने गोल्ड लोन कंपनी से 30 किलो सोना और साढ़े 3 लाख रुपए कैश लूट लिया। सोने की कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है। घटना सोमवार सुबह गिल रोड स्थित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में हुई। बदमाश जाली नंबर प्लेट लगी कार से आए थे। उन्होंने ऑफिस में घुसकर स्टाफ को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल के मुताबिक, फाइनेंस कंपनी आईआईएफएल ने ऑफिस मेंकरीब 1200 ग्राहकों का सोना रखा था। 2 साल से यहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर बदमाशों का सुराग देने वालों को 5 लाख रुपए इनाम का ऐलान किया है। इससे पहले 29 जनवरी को कुम्हारमंडी में 2 करोड़ का सोना लूटा गया था।

क्राइम लाइव: मुलाजिमों को बांध, ऑफिस पर ताला लगाया
मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे 4 लुटेरे ऑफिस में आए, जिनमें से दो ने मंकी कैप जबकि दो ने मास्क पहना था। उनके पास दो पिस्तौल, एक गन और चाकू था। एक साथी बाहर ही था। एक लुटेरे ने उस पर पिस्तौल तान दी। बाकी के तीन लुटेरों ने वहां मौजूद हरप्रीत, अजहर, अमित और वर्षा को पकड़ लिया। इतने में ऑफिस की स्टाफ मेंबर गुरप्रीत कौर के पहुंचने पर उसे भी काबू कर सभी को स्टोर रूम में पड़ी रस्सियों से बांध दिया। उन्होंने अलार्म की तारें काट दीं। इसके बाद मैनेजर हरप्रीत ने बिल्डिंग मालिक को फोन कर बुलाया और ताला खुलवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में जांच करती पुलिस।




0

इंटरनेशनल फिट बॉडी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 53 साल के अवतार ने 205 किलो भार उठाकर सिल्वर जीता

लुधियाना.शहर के 53 साल के गबरू अवतार सिंह ललतों एक बार फिर दिल्ली में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने 17 से 18 फरवरी तक दिल्ली में इंटरनेशनल फिट बॉडी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में पावरलिफ्टिंग मुकाबले में पहली बार हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 40 प्लस ओपन कैटेगरी में 205 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने जानकारी दी कि इसमें पहले स्थान पर आए प्रतिद्वंदी ने 235 किलोग्राम भार उठाया। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय फेडरेशन ग्लोबल पावर अलाइंस (जीपीए) की तरफ से किया गया। एशिया स्तर के मुकाबले में विभिन्न स्थानों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जबकि उनकी कैटेगरी में 6 प्रतिद्वंदी शामिल रहे। वह आगामी मुकाबलों में पावरलिफ्टिंग के साथ ही बॉडी बिल्डिंग इवेंट में भी हिस्सा लेंगे और इसमें भी मेडल प्राप्त करेंगे।

अब तक हासिल कर चुके कई उपलब्धियां
अवतार सिंह ललतों पहले भी विभिन्न मुकाबलों में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 7 दिसंबर को यूक्रेन में ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचा था, जोकि ग्लोबल पावर अलाइंस (जीपीए) बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड कप में 50 प्लस कैटेगरी में गोल्ड और ग्लोबल स्ट्रॉन्ग फेडरेशन (जीएसएफ) इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल लेकर लौटे थे। अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 1 दिसंबर को बेंगलुरु में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) की ओर से कराई मिस्टर एशिया पेसिफिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

वर्ल्ड लेवल पर मेडल जीतने का टारगरेट

अवतार सिंह ने बताया कि उनका सपना एशिया और वर्ल्ड स्तर पर पावरलिफ्टिंग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। इसकी वे तैयारी करेंगे। उनके मुताबिक लुधियाना के वह एकमात्र बॉडी बिल्डर हैं, जिन्होंने ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में वर्ल्ड स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अवतार सिंह 53 साल के पावरलिफ्टर।




0

राजपुरा-मोहाली रेल लिंक के लिए बजट में 312 कराेड़, रेलवे ने जारी किए 1000 रुपए का सिंबाॅलिक बजट

पटियाला (शशांक सिंह).रेल बजट 2016-17 में राजपुरा-माेहाली (23.89 किलोमीटर) रेल लिंक के लिए 312 कराेड़ मंजूर किए गए थे। प्राेजेक्ट के लिए अब रेलवे ने 1000 रुपए का सिंबाॅलिक बजट जारी किया है ताकि प्राेजेक्ट जिंदा रहे। राजपुरा से नलास तक रेल लाइन पहले से बिछी हुई है, केवल 16 किलाेमीटर रेल लाइन बिछाई जानी है। लेकिन राज्य सरकार तीन साल से रेलवे काे जमीन ही नहीं दिला पा रही है।

इसके चलते काम रुका हुआहै। पटियाला और माेहाली के लाेग तीन साल से रेल लाइन के बनने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार के एक्टिव न होने से प्राेजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। वहीं, लाेगाें काे 28 फरवरी यानी आज आने वाले पंजाब के बजट में रेल लाइन के लिए जमीन एक्वायर किए जाने की घाेषणा की उम्मीद हैं।

मात्र 78 करोड़ रुपए की जमीन तीन जिलों से लेनी है
इस प्रोजेक्ट के लिए मात्र 78 करोड़ रुपए की जमीन राज्य सरकार को पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली से खरीद कर देनी है। लेकिन तीन सालों से पंजाब सरकार अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर भूमि अधिग्रहण कर राज्य सरकार नहीं दे सकी है। जबकि किसान इस प्रोजेक्ट के लिए जगह देने को तैयार है।

हजारों लोगों को होगा फायदा

अगर राजपुरा, मोहाली और चंडीगढ़ रेल लिंक बन जाता तो राजस्थान और पटियाला से जाने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। वहीं इस प्रोजेक्ट से हिमाचल, राजस्थान सीधे पटियाला से कनेक्ट होगे और रोजगार भी मिलेगा। वहीं व्यापारियों को भी व्यापार में आसानी होगी। साथ चंडीगढ़ जाने के लिए चार टोल प्लाजा यात्रियों को देने होते है उससे भी बचत होगी।

कैप्टन नहीं चाहते प्रोजेक्ट पूरा हो

पूर्व सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने बताया कि जब मैं सांसद था तब लोकसभा ने यह प्रोजेक्ट पास करवाया था। उसके बाद मैं मनप्रीत बादल और कैप्टन से मिल चुका हूं। लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार बजट नहीं दे सकी है। मात्र 78 करोड़ रुपए की जमीन तीन जिलों से लेकर देनी। पहले अकाली यह प्रोजेक्ट को नहीं चाहते थे अब कैप्टन नहीं चाह रहे हैं।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लाेगाें के लिए हाेगी सुविधा
राजपुरा-मोहाली रेल लिंक के बनने से मालवा बेल्ट के 10 जिलों पटियाला, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का सहित राजस्थान के तीन जिले अनूपगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर तथा हरियाणा के दो जिले चंडीगढ़ के साथ जुड़ेंगे। 2016 में शुरू हुए 23.89 किलोमीटर इस रेल लिंक का खर्च 312 करोड़ आंका गया था। रेल लिंक में केंद्र-राज्य की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। राज्य सरकार को सिर्फ जमीन देनी थी।

प्रोजेक्ट को फ्रीज कर दिया

डीआरएम जीएम सिंह ने बताया कि अभी प्रोजेक्ट कोफ्रीज कर दिया है। कई साल पहले यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था और पंजाब सरकार को जगह देनी थी। लेकिन वह नहीं दे सकी। जिसके चलते रेलवे ने यह प्रोजेक्ट फ्रीज कर दिया है। अब अगले बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए देखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

बुड्ढा नाले की दशा सुधारने को 650 करोड़ रुपए का प्रावधान, सतलुज में कम होगा प्रदूषण

लुधियाना. बुड्ढा नाले की दशा सुधारने के लिए पंजाब सरकार ने बजट में 650 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। बुड्ढा नाले की दशा सुधारने से सतलुज दरिया में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इससे न केवल पंजाब बल्कि राजस्थान के लोगों को भी फायदा मिलेगा। इसका असर हरिके हेड वैटलैंड में भी दिखाई देगा। सतलुज दरिया का पानी साफ होने के साथ दरिया के आसपास के हिस्सों के जमीनी पानी में भी हैवीमेटल की अधिकता भी कम होगी। इसी महीने पंजाब मंत्रिमंडल ने बुड्ढा नाले की साफ-सफाई के लिए 650 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी।


सतलुज दरिया के प्रदूषण में लुधियाना के बुड़ढा नाले का अहम योगदान है। इस नाले में लुधियाना शहर का पूरा गंदा पानी गिरने के साथ फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त मलवा व डेयरियों का मलबा गिरता है, जो आगे जाकर सतलुज दरिया में मिलता है, जिससे सतलुज दरिया का पानी काला दिखाई पडऩे के साथ हैवीमेटलयुक्त होता है।अगले नाले की हालत सुधरेगी और नाले में ट्रीटमेंट में होकर साफ पानी गिरेगा, तो दारिया का भी प्रदूषण कम होगा, जिसका फायदा सतलुज के पानी का सेवन करने वाले पंजाब व राजस्थान के लोगों को भी मिलेगा।


नगर निगम के पास है सफाई का जिम्मा
इस तरह बुड्ढा दरिया नगर निगम के क्षेत्र में 14 किलोमीटर तक बहता है। दरिया के इस हिस्से की सफाई का जिम्मा सीधे तौर पर नगर निगम के पास है। नगर निगम पिछले साल तक दरिया की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को फंड देता था और उसके बाद सिंचाई विभाग दरिया की सफाई करवाता था। दरिया की सफाई पर प्रति साल एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जाती रही है। इस बार नगर निगम ने अपनी मशीनरी उतारी है इस बार निगम ने अपनी मशीनरी दरिया के किनारे उतारी और खुद ही सफाई शुरू करवा दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना व आसपास के लिए खतरा बना बुड्‌ढा दरिया।




0

सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को 10 हजार का हिमोफिलिया इंजेक्शन फ्री में लगाया जाएगा

लुधियाना.हीमोफिलिया और थैलेसीमिया का इलाज अब शहर में मुफ्त होगा। इसके इलाज के लिए मरीजों को पहले पीजीआई जाना पड़ता था। यही नहीं गर्भवती महिलाओं का थैलेसीमिया के लिए स्क्रिनिंग टेस्ट भी जरूरी कर दिया गया है। ये टेस्ट भी हॉस्पिटल में मुफ्त में किया जाएगा। सभी गर्भवती महिलाओं को ये टेस्ट गर्भावस्था में एक बार जरूर करवाया जाएगा।

सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ.अविनाश जिंदल ने बताया कि हिमोफिलिया में फैक्टर-8 का इंजेक्शन अब मरीजों को मुफ्त लगाया जाएगा। इसकी बाजार में कीमत 10 हजार थी। अब इसे पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त में अस्पताल में उपलब्ध करवा दिया गया है। कई बार मरीज की स्थिति के कारण या फैक्टर-8 कमी के कारण उसे एक के बजाय 3-4 डोज भी लगाने पड़ते थे। इसके लिए मरीजों का काफी खर्च भी हो जाता था।

अब ये पूरी तरह से मुफ्त मिल सकेगा।इसी तरह से थेलेसीमिया के लिए पहले ब्लड लगाया जाता है। ब्लड लगाने के बाद शरीर में आयरन इकट्ठा हो जाता है। वो आयरन शरीर के कई हिस्सों को खराब करता है। उस आयरन को खत्म करने के लिए किलेटिंग ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है। एक महीने के लिए इस दवाई की कीमत मरीज को 3 हजार के तकरीबन पड़ती थी। अब वो भी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है।

गर्भवती महिलाओं का थैलेसीमिया टेस्ट जरूरी

सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. अविनाश जिंदल डॉ. जिंदल ने बताया कि मदर चाइल्ड अस्पताल में थेलेसीमिया और हिमोफिलिया डे केयर के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बना दिया गया है। जानकारी के मुताबिक डे केयर के लिए अब तक हिमोफिलिया के लिए 24 और थैलेसीमिया के लिए 14 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा भी दी है। डॉ. जिंदल ने बताया कि ये सुविधा सिर्फ जिला हॉस्पिटल में ही उपलब्ध है। डे केयर का मकसद मरीज को रात भर हॉस्पिटल में रहने की ज़रुरत नहीं होगी। बस सुबह या दोपहर के समय एडमिशन करवानी होगी और इलाज करवा कर उसी दिन घर जा सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से दोनों ही तरह के मरीजों को अब काफी फायदा मिल सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में आगे चल रही कार से टकराया ऑटो, पेपर देने जा रहे 8वीं के 10 विद्यार्थी घायल

लुधियाना (गगनदीप). लुधियाना में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 10 स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए। इनमें आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 लड़कियां हैं, जबकि 1 लड़का है। सभी परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। जिस ऑटो में बच्चे सवार थे, अचानक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में आगे चल रही कार से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर धक्का-मुक्की का माहौल पैदा हो गया।प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है, लेकिन सहम के मारे कोई भी पेपर देने की स्थिति में नहीं था।


हादसा लुधियाना में दंडी स्वामी आश्रम के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जसियां रोड स्थित एसएमडी पब्लिक स्कूल के बच्चे मंगलवार सुबह शुरू हुई पहले दिन की परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ये सभी एक ऑटो में सवार थे। अचानक दंडी स्वामी आश्रम के पास अचानक एक स्कूटीसवार युवक दूसरी साइड से मुड़करआयातो इसे बचाने की कोशिश में ऑटो वाले ने कट मारा। इसके चलते अनियंत्रित हुआ ऑटो रिक्शा एक कार से टकरा गया और ऑटो में सवार सभी 10 बच्चे चोटिल हो गए।


घायलों में एक लड़का कृष्ण है, वहीं बाकी 9 लड़कियां हैं। इनके नाम मानसी, श्रुति, कशिश, आंचल, अंजलि, अलीशा, याशिका, रोमी पाल और विशाखा हैं। इन सभी को तुरंत प्रभाव से डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सभी बच्चों को छुट्टी देककर घर भेज दिया गया है। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वह पवैलियन मॉल के पास पुलिस स्टाफ के साथ थे। अचानक हादसे के बारे में सूचना मिली तो एंबुलेंस को सिचत करने की बजाय तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्होंने सरकारी गाड़ी में घायल बच्चाें को अस्तपाल पहुंचाया।

वीडियो इनपुट: राकेश कुमार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा।
वह कार, जिसमें ऑटो ने पीछे से टक्कर मारी है।




0

गौशालाओं और डेयरियों में पड़े हैं 250 मृत पशु, 5 लोगों के खिलाफ 11 करोड़ जुर्माने का नाेटिस

लुधियाना.शहरवासियों के लिए एक नया वायरस बीमारी के तौर पर बनने वाला है और यह वायरस भयंकर बीमारियों को भी न्योता देगा। दरअसल मामला ये है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की तरफ से सतलुज दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाई गई कमेटी के रिटायर्ड जस्टिस और टीम के चेयरमैन जसवीर सिंह गत दिनों शहर में बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयत्नों का जायजा लेने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने सतलुज दरिया किनारे बने बूचड़खाने को देखा और वहां पर पाया कि बूचड़खाने में मांस की कटाई के बाद उसका रॉ मेटेरियल यानी पूरी गंदगी सतलुज दरिया में बहाई जा रही थी। इसे देखते हुए कमेटी के चेयरमैन ने एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार वहां पर मरे हुए पशुओं को लेकर जाने वाले 5 लोगों पर 11 करोड़ रुपए का एनवायरमेंट कंपनसेशन चार्ज लगाने के आदेश जारी किए। इसी के तहत पीपीसीबी की तरफ से उन 5 लोगों को नोटिस भी भेज दिए गए हैं।


निगम ने नहीं बनाया अभी तक कारकस प्लांट

पाले जा रहे पशुओं का मरने के बाद प्रबंध करने के लिए कारकस प्लांट लगाने का प्रपोजल 10 सालों से लटका हुआ था, लेकिन जब शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हुआ तो नगर निगम ने इस प्लांट को बनाने की डोर स्मार्ट सिटी के हाथों में थमा दी, हुआ यही लंबे इंतजार के बाद अब सिंधवा बेट में 5 एकड़ की जमीन पर करीब 8 करोड़ की लागत से नया कारकस प्लॉट लगाने का काम शुरू किया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि पिछले कई वर्षों से बूचड़खाने दरिया के किनारे चल रहे थे जिनका सारा गंद कई सालों से दरिया में बह रहा था। इस पर जिम्मेदार महकमे में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम लापरवाह रहा।

मरे हुए पशु उठाने वालेकृष्ण लाल

हमने कई बार मेयर से मुलाकात भी की है और हड्डा रोड़ी की जगह दूसरी जगह मुहैया कराने या प्लांट लगाकर देने को कहा गया है। ऐसे में अब केंद्र सरकार की तरफ से जो उन पर जुर्माना किया गया है।

पीपीसीबी के सीनियर इनवायरमेंट इंजीनियरसंदीप बहल

एनजीटी के आदेश के तहत हमने नोटिस जारी किया है। इसकी भरपाई की करवाई जाएगी जबकि बूचड़खाने में मृत पशुओं को ले जाने की मनाही है। बाकी प्लांट लगाने की जिम्मेदारी लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की है।

बिगड़ने लगे हैं हालात

पीपीसीबी की तरफ से करोड़ों रुपए के नोटिस जारी होने के उपरांत अब नतीजा सामने आने लगा है कि जो लोग शहर की करीब 400 डेयरी और शहर के गौशालाओं से मरे हुए पशुओं को उठाकर लेकर जाते थे, उन्होंने उठाना बंद कर दिया है। गौशालाओं में 30 के करीब और डेयरियों में 200 से ज्यादा बछड़े और बड़े पशु मृत पड़े हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

80 हजार का भाड़ा, डेढ़ लाख के टायर और 50 हजार से अधिक का सामान बेचकर फरार हो गया ट्रक ड्राइवर, तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना.एक ट्रक ड्राइवरट्रांसपोर्ट मालिक को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया।आरोपी ने 80 हजार का भाड़ा,डेढ़ लाख के टायर और 50 हजार से अधिकका अन्य सामान बेच दिया।पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजकोट गोल्डन लॉजेस्टिक के मैनेजर शाम शर्मा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव मनण झबाल निवासी सरबजीत सिंह और लुधियाना निवासी क्लीनर लाडी के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक चलाने के लिए उसने सरबजीत सिंह को ड्राइवर रखा हुआ था। लाडी उसके साथ क्लीनर का काम करता था। आरोपित 22 फरवरी को लुधियाना से कठुआ (जम्मू) के लिए सामान लोड करके गए। वहां से वे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के लिए एक्सपोर्ट के धागे का कंटेनर लोड करके निकल गए। लुधियाना से कठुआ और कठुआ से मुंद्रा तक का किराया सीधा ट्रांसपोर्ट के अकाउंट में आता है।


मुंद्रा से गाड़ी खाली करने के बाद आरोपी ने ट्रक लुधियाना के लिए लोड कर ली, जिसका किराया 80 हजार रुपए बनता है। 9 मार्च की रात ट्रक खाली करने के बाद वो उसे दफ्तर के बाहर खड़ा करके बिना बताए चले गए। अगली सुबह जब शाम शर्मा ने चेक किया तो ट्रक में एक महीना पहले लगवाए डेढ़ लाख कीमत के टायर गायब थे। उनकी जगह किसी कबाड़ी से हजार-दो हजार में खरीदकर बेकार टायर लगा दिए गए थे। ट्रक में पड़ा लोहे का चैन, जैक, बेल्ट व अन्य कीमती सामान गायब था। रणजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक तस्वीर।




0

किसानों की सुविधा के लिए 10 नई अनाज मंडियां बनाई जा रही हैं

चंडीगढ़. किसान और मंडियों का गहरा संबंध है और किसान साल में दो बार लाजिमी और उसके बाद अन्य फसलों को बेचने के लिए भी मंडी का रूख करता है। ऐसे में सरकार ने मंडियों की विकास और नई मंडियों को तैयार करने की तरफ विशेष ध्यान दिया है। इस संबंध में कई बड़े फैसले किए गए हैं और अच्छा खासा बजट भी रखा गया है।


राज्य में 10 नई अनाज मंडियों की स्थापना और इस उद्देश्य के लिए 800 करोड़ आरक्षित रखे गए हैं। 37 मंडियों में ई-नैम को लागू किया जा रहा है और इनमें से 19 मंडियां शुरू हो चुकी हैं। 18 भारत सरकार की अनुमति की प्रतीक्षा में हैं। मक्की, आलू, किन्नू, कपास, बासमती, हरे मटर और मूंग दाल का व्यापार पंजाब में तेजी से बढ़ रहा है। 2,10,436 किसान रजिस्टर्ड किए गए हैं। 5174 आढ़तिए रजिस्टर्ड हैं। 1306 व्यापारी रजिस्टर्ड हैं।


पंजाब भर के लिए ‘सिंगल ट्रेडिंग लाइसेंस’ शुरू हो चुका है, जिससे अनाज व्यापारियों को राज्य में कहीं पर भी अनाज का कारोबार करने की सुविधा है। 200 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ 1000 तंग पुलियों और पुलों को अपग्रेड करना, इस काम को 31 मार्च, 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। 675 करोड़ रुपए की लागत वाला ‘मंडी विकास प्रोग्राम’ शुरू किया, जिसको 31 मार्च, 2020 तक पूरा किया जाएगा। इसके तहत 151 प्रमुख फड़, 284 छोटे फड़ और 1935 खरीद केन्द्रों को अपग्रेड किया जाएगा।

अन्य कृषि सुधार
कृषि उत्पादन मंडीकरण में सुधारों और तकनीक के अधिक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट्स एक्ट में संशोधन किया। जमीन के अधिकतम क्षेत्र का मालिक या अपने अधिकार में रखने की अनुमति दी गई ताकि अमरूद, केला और अंगूरों की बागबानी करने वाले फार्मर्स को बागबानी करने वाले फार्मर्स के बराबर लाया गया। किसान भाईचारे के हितों की सुरक्षित बनाने के लिए ‘पंजाब राज्य किसान कमिशन एक्ट-2017’ बनाया है। राज्य में कृषि शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेट काउंसिल फॉर एग्रीकल्चरल एजुकेशन की स्थापना की गई है। इस काउंसिल की स्थापना ‘द पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एग्रीकल्चरल एजुकेशन एक्ट-2017’ के तहत की गई है। गन्ना उत्पादकों को सीधे तौर पर 25 रुपए प्रति क्विंटल दिए गए। इसके अलावा किसानों को बकाया का भुगतान करने के लिए निजी चीनी मिलों के मालिकों द्वारा लिए गए कर्जे के ब्याज के लिए 65 करोड़ रुपए का तुरंत भुगतान की घोषणा की। वेरका में नाशपाती एस्टेट, सुजानपुर में लीची एस्टेट, वजीदपुर में अमरूद एस्टेट और फरीदकोट में बागबानी एस्टेट स्थापित किए जा रहे हैं।

ग्रामीण सड़कों की बेहतरी
3000 करोड़ रुपए खर्च कर 29,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का काम जारी है, जिससे किसानों के लिए मंडियों तक या शहर तक आना जाना आसान होगा। पहले चरण में 15,626 किलोमीटर को कवर किया जा रहा है, जिसमें 88 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में 12,919 किलोमीटर को कवर किया जाएगा, जिसमें 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

(उपरोक्त कंटेंट दैनिक भास्कर स्पेस मार्केटिंग इनिशिएटिव के अंतर्गतपंजाब सरकार से लिया गया है)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंडी में किसानों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह




0

300 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्र टेली मेडिसिन हब से जुड़ेंगे

चंडीगढ़. राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। राज्य भर में सभी तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केंद्र (एच.डब्ल्यू.सी.) में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के मद्देनजर, पंजाब सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 300 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों को टेली मेडिसिन हब के साथ जोडऩे का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है।

राज्य भर में 1365 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों को मिले भारी प्रोत्साहन के बाद पंजाब सरकार अब ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 300 केन्द्रों को टेली मेडिसिन हब के साथ जोड़ने जा रही है। इससे लोगों को हर बार इलाज के लिए बड़े अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ेगी।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में 5 डॉक्टरों और 1 टेली मेडिसिन ऑपरेटर (टी.एम.ओ.) की निगरानी अधीन टेली मेडिसिन हब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमओज को सीडेक मोहाली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। टी.एम.ओज़ आगे सी.एच.ओज़ (कम्युनिटी हेल्थ अफ़सर) को प्रशिक्षण देंगे जिससे गांवों में टी.एम.एच. प्रोग्राम को सुचारू ढंग से चलाया जा सके।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 12 बीमारियों के इलाज के अलावा जोखिम वाली आबादी में ‘कम्युनिटी बेसड असेसमेंट चेकलिस्ट’ पर ए.एन.एमज़ और आशा द्वारा ग़ैर-संचारित बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन लोगों में गैर-संचारित बीमारियों का ख़तरा पाया गया, उनकी जांच स्वास्थ्य केंद्र-सब सेंटर में जांच के लिए आऊटरीच कैंपों, पीएचसी/सीएचसी में भेजा गया।


इसके इलावा सभी जांच किये मरीजों को ऑपरेशन और सर्जरी की सेवाएं मुहैया करवाने के लिए आगे रेफर किया गया और दूसरे दर्जे की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इलाज भी शुरू किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रोजाना के स्वास्थ्य केन्द्रों के पोर्टल पर पूरे रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है।

(उपरोक्त कंटेंट दैनिक भास्कर स्पेस मार्केटिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत पंजाब सरकार से लिया गया है)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज




0

पुलिस की मदद को सड़क पर उतरे 500 ट्रैफिक मार्शल, लोगों से हाथ जोड़ बोले, प्लीज घर बैठो...

लुधियाना .जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को लुधियाना पुलिस ने बंद को सफल बनाने में ट्रैफिक मार्शल्स की मदद ली। इसके तहत 500 मार्शल शहर के 70 चौकों और इलाकों में कमान संभाली और लोगों को घर रहने के लिए जागरूक किया। वहीं, कुछ लोगों के साथ मामूली कहासुनी भी हुई, लेकिन 90 फीसदी लोगों को पुलिस ने घरों में भेज दिया। जिन 10 फीसदी लोगों को जाने दिया गया वो एमरजेंसी केस थे। जानकारी के मुताबिक कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मुलाजिमों की जरूरत थी, लिहाजा ट्रैफिक मार्शल्स से संपर्क किया गया तो उन्होंने साथ देने की बात कही।

रविवार रात ही पुलिस द्वारा मार्शल्स को उनकी ड्यूटी समझा दी गई थी, जिसके बाद सुबह 7 बजे से सभी अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि ट्रैफिक मार्शल्स की मदद भी कर्फ्यू में ली गई है। उन्हें लोगों से डील करने की जानकारी है, क्योंकि वो सड़क पर ही रहते हैं। बाकी काफी अच्छी तरह से वो ड्यूटी निभा रहे हैं।

सेफ्टी किट के साथ एक चौक में 7 से 8 मार्शल्स किए तैनात

हर एक चौक में 7 से 8 मार्शल्स को तैनात किया गया। जिन्हें उनकी सेफ्टी के लिए मास्क और सेनेटाइजर दिए गए, ताकि वो खुद को भी सेनेटाइज करते रहे। इसके अलावा उनके खाने-पीने का इंतजाम भी चौक में ही किया गया। उन्हें कुछ एक्स्ट्रा मास्क और सेनेटाइजर भी दिए गए ताकि अगर कोई सड़क पर आता है और उसने मास्क नहीं पहना तो उन्हें मास्क दे सकें। अपनी हर एक्टिविटी को वो पुलिस द्वारा मार्शल्स ग्रुप में शेयर कर रहे थे। ताकि सीपी को पता चलता रहे कि वो क्या काम कर रहें है। इसमें सीपी ने उन्हें लिखा, कीप ईट अप एंड थैंकू।

महिला कर्मीभी मुस्तैद

मार्शल्स के साथ-साथ मुलाजिमों को भी चौकों में उनके साथ लगाया गया। जिसमें महिला मुलाजिमों का अहम योगदान रहा। उनका काम सिक्योरिटी के सिस्टम को सैट करने के साथ-साथ वो आफिशियल वाट्सएप ग्रुप में नाकों और पुलिस मुलाजिमों की चौकसी की तस्वीरों को भेजने का काम महिला मुलाजिमों के हवाले ही रहा। वहीं, इस बंद के दौरान बहुत से लोग सड़कों पर नजर आए, जिन्हें पुलिस ने हाथ जोड़कर कहा, बाई जी प्लीज घर बैठो, सड़कां ते ना घुम्मो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को लुधियाना पुलिस ने बंद को सफल बनाने में ट्रैफिक मार्शल्स की मदद ली।




0

अमृतसर से मलेशिया भेजे गए 180 लोग, इनमें ज्यादातर भारतीय मूल के; 6 दिन नांदेड़ में फंसे 49 श्रद्धालु गुरदासपुर पहुंचे

जालंधर.पंजाब में कोरोनावायरससंक्रमण सेसोमवार को लुधियाना की 42 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के चलते यह तीसरी मौत है।वहीं, सोमवार शाम तक राज्य मेंसंक्रमितों की संख्या 41 पर पहुंच गई है।इसी बीच, सोमवार को अमृतसर से 180 लोग मलेशिया के लिएरवाना हुए। इनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के लोगहैं, जिन्हें मलेशिया की नागरिकता हासिल है। मलेशिया सरकार ने इन्हें वहां बुलाने के लिए विशेष विमान भेजा।रवाना होने से पहले एयरपोर्टपहुंचे जतिंदर सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द होने के कारण हम यहां फंसे थे।

उधर,कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्रलिखाहै। तिवारी ने इसमें लिखा है किएयरपोर्ट की तर्ज पररेलवे स्टेशनों पर उनकी स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी को भी क्वारैंटाइन किया जा सके।

क्रिकेट खेलने से रोका तोपुलिस पर पथराव
संगरूर जिले के मालेरकोटला में सोमवार को कर्फ्यू के बीच क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं। बाद में पुलिस ने क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ लिया, जबकि कुछ मौके से भाग गए।वहीं, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगले आदेश तक एक बार फिर टाल दी गई है। इससे पहले बोर्ड ने तीन अप्रैल से परीक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी।

संगरूर: पुलिस ने पथराव करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

बैंक के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़

प्रदेश में 1600 एलिमेंट्री टीचर्स ट्रेंड और 3 हजार बीएड टीचर्स की भर्ती निकाली गई थी, जिसके आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च है। प्रदेश सरकार की तरफ इस आवेदन के संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई कि तारीख मेंबदलाव होगा या नहीं। कर्फ्यू के सातवें दिन सोमवार को बैंक खुले तो फार्म भरने वालों की लगभग हर जगह भीड़ देखी गई। उनकी यह परेशानी उस वक्त और बढ़ गई, जब बैंक नेड्राफ्ट बनाने से इनकार कर दिया।

फजिल्का में बैंक के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।

बठिंडा में सब्जी को लेकरव्यापारियों में विवाद
सोमवार सुबह बठिंडा की सब्जी मंडी में दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया। इसके अलावा पुलिस ने क‌र्फ्यू के दौरान लोगों को गुमराह करने औरनाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी से दु‌र्व्यवहार करने के आरोप में 6 लोगों कोनामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बठिंडा की सब्जी मंडी में व्यापारियों में विवाद हो गया। सोशल डिस्टेंसिंग कीधज्जियां उड़ती दिखीं।

बठिंडा के बेअंत नगर में राशन नहीं मिलने के कारण सड़क पर आए लोग। सोशल डिस्टेंसिंग का यहां भी अता-पता नहीं।

ग्रामीणों को 10 रुपए किलो भी नहीं मिल रहा भाव
सुल्तानपुर, शाहकोट, नकोदर, मलसियां कपूरथला और आसपास के गांवों से सब्जी बेचने आए जिम्मेदारों को मंडी के सबसे पिछले हिस्से में सब्जी बेचने के लिए कहा गया। इनका कहना है कि यहां 10 रुपए किलो का रेट भी नहीं मिल रहा। पुरानी इलाकों मेंबिक रही सब्जियों के दाम ज्यादा हैं।मंडी अधिकारियों को शिकायत करते हुए कहा कि प्रशासन का एक रेट लिस्टहोने का दावा अव्यावहारिक है।

जालंधर में एसबीआई के बाहर लोग। आज यहां एक घंटे के लिए पब्लिक डीलिंग हुई थी। बाद में बंद कर दी गई।

गुरदासपुर में नांदेड़ से लौटे 49 लोग होम क्वारैंटाइन
गुरदासपुर जिले के गाजीकोट के 49लोग कर्फ्यू में फंस जाने की वजह से 6 दिन तक परेशान हुए। इन्हें गुरुद्वारे की तरफ से ट्रक बुक करके भेजा गया। सोमवार सुबहगुरदासपुर पहुंचे तो सिविल अस्पताल में चैकअप किया गया। किसी में भी कोरोनाके लक्षण नहीं हैं, फिर भी ऐहतियातन 14 दिन के लिए घरों में ही रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग भी निगरानी रखेगा।

गुरदासपुर में नांदेड़ से लौटे सिख श्रद्धालु।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलेशिया जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री। इन्हें विशेष विमान से मलेशिया ले जाया जाएगा।




0

नेताओं और अफसरों की सुरक्षा में लगे 1900 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया, जालंधर के कुछ इलाकों में सीआरपीएफ तैनात

पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के बुधवार तक 62केस सामने आ चुके हैं। चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। पंजाब में 10 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हेडक्वार्टर ने पूरे पंजाब में तमाम नेताओं और अफसरों की सुरक्षा में लगे1900 पुलिसकर्मियों को बुला लिया है। सिर्फ लुधियाना में ऐसे 193 पुलिसकर्मी हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों के साथ कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद गृह विभाग को नए आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कर्फ्यू को 14 अप्रैल तक बढ़ाने की बात कही गई है। हालांकि, इस दौरान डाकघर और कुरियर सेवाएं खुली रहेंगी। बैंक और एटीएम भी खुलेंगे। साथ ही, मेडिकल स्टाफ और मरीजों को भी इस अवधि में कर्फ्यू पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

विदेश से आने वाले नियम नहीं मानेंगे तो होगी सख्ती
सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि विदेश से आए लोगों को निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाया जाए। जिनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे,उन्हें घर में क्वारैंटाइन किया जाए और लक्षण सामने आने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती करें। उधर, पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की विदेश से लौटी बेटी का होम क्वारैंटाइन खत्म हो गया है। वह 16 मार्च को आई थीं।

जालंधर में बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती की।

जालंधर के कुछ इलाकों में सीआरपीएफ तैनात

जालंधर में पंजाब पुलिस को सपोर्ट करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर में मकसूदां सब्जी मंडी, दिलकुशा मार्केट और दाना मंडी समेत कई हॉट स्पॉट को तुरंत प्रभाव से कवर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बेवजह कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ लगाई गई है। इससे पहलेजालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में उमड़ रही भीड़ और नियमों का पालन न करने पर मंगलवार रात प्रशासन ने पांच दुकानदारों लाइसेंस रद्द कर दिए। हिदायत दी कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन नहीं किया तो मंडी को बंद करवा दिया जाएगा। हालांकि, बुधवार की जो तस्वीरें आईं,उसमें भी मंडी में किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।

लुधियाना में 4 अस्थायी जेल तैयार, 6000 लोगों को बंद करने की व्यवस्था
लुधियाना में पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में कर्फ्यू तोड़ने वालों के लिए चार अस्थायी जेलें तैयार की गई हैं, जिनमें 6 हजार लोगों को बंद किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 200 लोगों को अस्थायी जेलों में भेजा गया था। हालांकि माफी मांगने के बाद इन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

लुधियाना में लंगर लगाया गया। इस दौरान वहां इकट्‌ठा हुए लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।

फूड सप्लाई विभाग से गेहूं खरीद सकते हैं स्वयंसेवी
अगर कोई स्वयंसेवी संस्था जरूरतमंद लोगों को आटे का वितरण करना चाहती है तो वह बाजार से खरीदने के बजाय फूड सप्लाई विभाग से 2080 रु.प्रति क्विंटल के कंट्रोल रेट पर गेहूं खरीद सकती है।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फूड सप्लाई विभाग से एक समय में कम से कम 100 और अधिकतम 50 हजार क्विंटल गेहूंखरीदा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जालंधर के कुछ इलाकों में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।
जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में जमा भीड़, जिसके चलते डिप्टी कमिश्नर ने पांच व्यापारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए। लुधियाना में भी इसी वजह से मंडीबंद है।




0

लुधियाना-बांद्रा के बीच 20 डिब्बों की पार्सल स्पेशल ट्रेन शुरू, 15 अप्रैल तक चलेगी ट्रेन; शाम 4 बजे तक ही हो सकेगी बुकिंग

लॉकडाउन के दौरान खाने पीने की चीजों, दवाइयों सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरी चीजों की सप्लाई के लिए रेलवे ने पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई है। 20 डिब्बों वाली ये ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से लुधियाना तक 1 से लेकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके 10 स्टाॅपेज हैं। ये स्टाॅपेज लुधियाना के बाद अंबाला, दिल्ली, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, आनंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी के बाद बांद्रा टर्मिनल हैं। इन सभी स्टेशनों पर स्टाॅपेज आधे घंटे का है तो दिल्ली में स्टाॅपेज 3 घंटे है।

पहले दिन पहुंचे 17 नग

शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन लुधियाना पहुंची। इसमें हुटामकी पीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 17 नग लुधियाना आए हैं। इसमें दवाइयों का राॅ मैटिरियल है। वहीं, लुधियाना से बांद्रा के लिए 23 नग बुक हुए हैं। ये खाने की चीज को तैयार करने वाला सामान एसजेआई कंपनी का है।

ये है शेड्यूल

यह ट्रेन 3, 5, 8, 10, 13 व 15 अप्रैल को लुधियाना से बांद्रा तो 1,3,6,8,11,13 अप्रैल को बांद्रा से लुधियाना के लिए चलेगी

97792339522 पर कराएं बुकिंग

बुकिंग करवाने वालों से 4.70 रुपए/ किलो के हिसाब से लिया जा रहा है जिसके साथ 2% डेवलेपमेंट, 5 प्रतिशत जीएसटी लिया जाएगा। इस गाड़ी में माल की बुकिंग शाम 4 बजे तक ही होगी। सीपीएस लुधियाना विजय सैनी ने बताया कि लुधियाना से बुकिंग कराने के लिए लोग मुख्य पार्सल सुपरवाइजर से 9779233952 संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन लुधियाना पहुंची इसमें हुटामकी पीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 17 नग लुधियाना आए हैं इसमें दवाइयों का राॅ मैटिरियल है




0

तब्लीगी जमात में शामिल 2 और पकड़े, क्वारेंटाइन, 17 में से अब तक 10 लोग ढूंढे; 7 की तलाश जारी

दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लुधियाना के दो और लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने ढूंढ लिया है। जमालपुर से एक जबकि दुगरी से मिले दूसरे जमाती व उसका परिवार के तीन लोगों को देर रात 12 बजेे सेहत विभाग की टीम सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। दोनों जमाती जमालपुर के मंसूर आलम और गांव दुगरी का मोहम्मद गुलाब है। गौर हो कि लुधियाना से तब्लीगी जमात में शामिल होकर 17 लोगों के लौटने की सूचना थी। इनमें से 8 लोगों को वीरवार को ही ढूंढ कर क्वारेंटाइन किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को दो लोगों के और मिलने के बाद अब तक कुल दस लोगों को क्वारेंटाइन किया जा चुका है जबकि 7 लोगों की तलाश जारी है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक सिविल अस्पताल में इन लोगों के संपर्क में आए 40 और लोगों के आने की खबर मिली है।

जमालपुर से एक को उठाया

चौकी मुड़ियां कलां पुलिस को सूचना मिली थी कि जमात में शामिल होकर आया मंसूर आलम जमालपुर में रह रहा है। इसके चलते पुलिस ने सेहत विभाग के साथ उसके घर जाकर उसे हिरासत में लिया। मंसूर आलम का कहना है कि वह सात मार्च को दिल्ली अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए एयरपोर्ट गया था। जबकि वह 9 तारीख को वापस आ गया। उसके टेस्ट भी कराए गए।

दुगरी से एक जमाती और 3 फैमिली मेंबर्स उठाए

दूसरी तरफ शुक्रवार शाम करीब 5.00 बजे थाना दुगरी की पुलिस को एक अन्य जमाती मोहम्मद गुलाब के बारे में पता चला। एएसआई प्रीतपाल सिंह के अनुसार पुलिस टीम तुरंत उसके घर पहुंची और सेहत विभाग को सूचना दी। रात करीब 12 बजे उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा मोहम्मद गुलाब के संपर्क में आए उसके पिता मोहम्मद तस्लीम, मां जैबुल और नूसरत को भी क्वारेंटाइन किया गया है। गुलाब का कहना है कि वह 15 मार्च को दिल्ली गया था और 17 तारीख को वापस घर पहुंच गया।

88 सस्पेक्टेड में से 83 निगेटिव, 4 पेंडिंग

वीरवार के 52 और शुक्रवार के 36 सस्पेक्टेड केस मिलाकर कुल 88 मरीजों के सैंपल में से 83 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 4 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक लिए गए कुल 236 सैंपलों में से 227 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में कुल 5 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। चार मरीज डीएमसी, सीएमसी, फोर्टिस और सिविल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जानकारी के मुताबिक 69 वर्षीय महिला के पॉजिटिव आने के बाद शिमलापुरी इलाके के फतह सिंह नगर और सतगुरु नगर को भी सील कर दिया गया। वहीं, डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक 236 सस्पेक्टेड मरीजों के नमूने लिए जा चुके हैं।

पाॅजिटिव महिला के बेटे-बहू क्वारेंटाइन
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि लुधियाना में 236 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को 114 टीमों ने 466 मरीजों की स्क्रीनिंग की और 198 मरीजों को क्वारेंटाइन किया। वीरवार को पॉजिटिव आई शिमलापुरी की महिला का इलाज फोर्टिस में जारी है। महिला के संपर्क में आने वाले फैमिली मेंबर्स, पड़ोसियों, फोर्टिस के स्टाफ और मोहाली में रहने वाले पारिवारिक मेंबर्स की तलाश जारी है। महिला के बेटे-बहू का सैंपल ले घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया है। महिला लुधियाना में किसी अन्य के संपर्क में नहीं आई। उसके संपर्क में आने वाले 6 अन्य लोगों के सैंपल सेहत विभाग मोहाली द्वारा लिए जाएंगे।

भतीजी के पास गई थी महिला

फोर्टिस में एडमिट पॉजिटिव महिला ने 17 मार्च को मोहाली के लिए वोल्वो बस से सफर किया था। 23 मार्च को उन्हें खांसी और बुखार के लक्षण सामने आए। 27 मार्च को उनकी भतीजी और पोते को भी फ्लू के लक्षण सामने आए। मरीज को 3 दिन बाद डायरिया की समस्या हुई। इसके बाद उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना में एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया। महिला को अटेंड करने वाले ड्राइवर, क्लास फोर कर्मचारी को भी क्वारेंटाइन किया गया है।

कोरोना से तीन की मौत की अफवाह फैलाने वाला काबू

लुधियाना| गांव नीची मंगली में एक व्यक्ति ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर तीन लोगों की करोना वायरस से मौत होने की अफवाह फैला दी और फोन बंद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस में भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा जांच करने पर बात झूठी पाई गई। पुलिस ने फोन के ईएमआई नंबर से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल पाॅइंट पुलिस ने जनकपुरी के संदीप भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौकी ईश्वर नगर के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तीन लोगों के मरने की कॉल आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जमातियों के संपर्क में आए 40 लोगों के रात तक सिविल अस्पताल में पहुंचने की सूचना।
2 more caught in Tablighi Jamaat, Quarantine, 10 out of 17 so far searched; Continue looking for 7




0

गांव में घुसने से रोका तो युवक पहले यहां-वहां थूकने लगा, फिर 50 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ा, 3 घंटे बाद नीचे गिरा

खन्ना के गांव भमद्दी के एंट्री प्वाइंट पर प्रवासी को जाने से रोका तो वह थूकने लगा। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो वह भागकर 50 फुट ऊंची बिजली की हाईपावर एक्सटेंशन खंभेपर चढ़ गया। जिस खंभे पर वह चढ़ा वह लाइन चालू नहीं थी। कोरोना संदिग्ध मान पुलिस व सेहत विभाग को सूचना दी गई।तीन घंटे तक चले ड्रामे में जब वह व्यक्ति नीचे नहीं उतरा तो बिजली विभाग के दो कर्मचारी पीपीई किट पहनाकर खंभे पर चढ़े। यूपी के सहारनपुर का यह युवक अपनी पैंट के जरिये तारों पर आगे बढ़ने लगा, पर गिर गया।

युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस बारे मेंडीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए काफी अपील की, लेकिन जब वह नीचे नहीं उतरा तो बिजली निगम के कर्मियों को पीपीई किट पहनाकर ऊपर भेजा गया।


उसे नीचे उतारे जाने की कोशिशों के बीच वह अपनी पैंट के सहारे तारों पर चलने लग गया, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गनीमत रही कि नीचे खेत में गिरा, नहीं तो जान भी जा सकती थी। उधर इस बारे में सेहत विभाग की रैपिड कोविड टीम के अधिकारी हरविंदर कौर ने बताया कि उसे लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया है जहां उसके सैंपल लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पैंट के सहारे बिली की हाई वोल्टेज तारों पर चलता युवक, जो बाद में नीचे गिर गया।




0

9वीं से 12वीं के थ्योरी पेपर में 20% सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे

अगले अकादमिक वर्ष से सेंटर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 9वीं से 12वीं क्लास की एग्जाम की मार्किंग के लिए नया पैटर्न अपनाने जा रहा है। जारी पत्र के मुताबिक थ्योरी पेपर में 20% सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इसमें मल्टीपल चॉइस वाले सवाल भी शामिल हैं। इसी तरह से 20% और 10% केस बेस्ड या सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड सवाल पूछे जाएंगे।

ये बदलाव क्लास 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए हैं। फाइनल एग्जाम में बाकी बचे सवाल शॉर्ट और लॉन्ग आंसर फॉर्मेट में होंगे। 2019-20 में 9वीं-10वीं के लिए केस बेस्ड औरसोर्स बेस्ड इंटीग्रेशन सवाल इंट्रोड्यूस किए गए, लेकिन तब इनकी निर्धारित संख्या तय नहीं थी। साल 2020 के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की थीम कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन है।

असेस्मेंट में फेल स्टूडेंट्स अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

सीबीएसई ने उन सभी स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश दिए हैं, जो स्कूल के इंटरनल असेस्मेंट में फेल हो गए हैं। कई स्कूलों ने ऐसे स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया है। इसे लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जो छात्र इंटरनल असेस्मेंट में फेल हो गए हैं, उनका स्कूल अपने स्तर पर दोबारा ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट लें और अगली कक्षा में प्रमोट करें।

नीट और जेईई के आवेदन फार्म में परीक्षार्थी तीन मई तक करें सुधार

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर नीट और जेईई परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 3 मई तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करवा सकते हैं। एनटीए ने 19 मार्च से करेक्शन प्रोसेस रिओपन कर दी थी। उम्मीदवार अपने फॉर्म में बदलाव ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने सुधार करने और एग्जाम सेंटर बदलने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल रखी थी।

ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट ntaneet.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • सुधार विंडो से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एनटीए नीट 2020 और जेईई मेन 2020 एप्लिकेशन करेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the theory paper of 9th to 12th, 20% questions will be objective




0

कई दिन वेंटिलेटर पर रहे लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली ने दम तोड़ा, सरकार उनके परिवार को 50 लाख का मुआवजा देगी

पंजाब के लुधियाना में शनिवार को कोरोना संक्रमित असिस्टेंट कमिश्नर (एसीपी)अनिल कोहली की मौत हो गई। 52 साल के कोहली 6 अप्रैल से हॉस्पिटल में एडमिट थे। कुछ दिन पहले हालत गंभीर हुई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शनिवार को उन्हें प्लाजमा दिया जाना था। हालांकि, ये दिया गया या नहीं। इस बारे मेंसिविल सर्जन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कोराेना संक्रमण से यह राज्य में 16वीं मौत है।इससे पहलेकानूनगो गुरमेल सिंह की भी जान चली गई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसीपी अनिल कोहली और कानूनगो गुरमेल सिंह के परिवार को 50-50 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि कोरोना ड्यूटी के दौरान किसी अफसर या कर्मचारी की संक्रमण से मौत होती है तो उसके परिवार को 50 लाख का मुआवजा देगी।

पहले निगेटिव आई थी रिपोर्ट

एसीपी कोहली में संक्रमण के लक्षण देखे गए थे। 9 अप्रैल को उनका टेस्ट हुआ। रिपोर्ट निगेटिव आई। हालत में सुधार नहीं हुआ तो दूसरा सैंपल लिया गया। इसकी जांच पटियाला में हुई। 13 अप्रैल को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि कोहली कैसे संक्रमित हुए। उनकीहिस्ट्री ट्रेस नहीं की जा सकी है।संपर्क में आने वाले चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी,ड्राइवर और एक महिला सब इंस्पेक्टर और उनकेड्राइवर को भी पॉजिटिव पाया गया।

सभी संक्रमित अब अस्पताल में

स्वास्थ्य विभाग नेथाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर, एसीपी के गनमैन, एसीपी की पत्नी, एसएचओ के ड्राइवर को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।महिला सब इंस्पेक्टर लुधियाना की निवासी हैं। उनके परिवार केसदस्यों की भी जांच की जा रही है। गनमैन फिरोजपुर के एक गांव का रहने वाला है। माता-पिता, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है। इनका भी चेकअप किया जा रहा है।सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्यविभाग की टीम सभी पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री और लिंक चेक कर रही हैं।

लुधियाना में 16 संक्रमित

लुधियाना जिले में अब तक संक्रमण के16 मामले सामने आ चुके हैं। तीन की मौत हो चुकी है। एसीपी से पहलेदो महिलाओं की संक्रमण से मौत हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना के एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली। वह 6 अप्रैल से हॉस्पिटल में भर्ती थे। 13 अप्रैल को उनकी दूसरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। (फाइल)




0

1143 सैंपल, 1098 निगेटिव, 26 पेंडिंग, जालंधर की महिला की चौथी रिपोर्ट निगेटिव

सोमवार तक जिले से कुल 1143 शकी मरीजों के सैंपल भेजे गए। जिसमें से 1098 निगेटिव आए हैं। सोमवार को 71 सैंपल लिए गए जिनमें से 68 निगेटिव आए। कुल 26 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। लुधियाना में अब तक 19 केस पॉजिटिव आए हैं। जिसमें से एक जालंधर, 1 बरनाला, 1 फिरोजपुर और 16 लुधियाना से हैं। पहले एएसआई को गुरदासपुर में माना जा रहा था। लेकिन बाद उन्हें भी जिला लुधियाना का ही माना गया है। इसमें से एक महिला ठीक होकर घर जा चुकी है। वहीं, सीएमसी में भर्ती जालंधर की महिला की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

जिनके कल डिस्चार्ज होने की संभावना है। वहींं, देर रात दुगरी इलाके से पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित एक व्यक्ति को उठा कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि रैपिड किट से हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग चल रही है। सोमवार को भी 44 सैंपल इसी से टेस्ट किए गए। अमरपुरा, चौकीमान और गुडे के अलावा कुलार, पबिया, सोहिया, सिधवां खुर्द में भी स्क्रीनिंग की गई है। 48 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने 160 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 81 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

वहीं, अमरपुरा में 1878 घरों में 7520 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें से 9 व्यक्तियों में जुकाम-खांसी के लक्षण सामने आए हैं। चौकीमान में 875 घरों में 4447 लोगों की, गांव गुडे में 682 घरों में 3430 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। गांव कुलार में अब तक 278 घरों में 1353 लोगों की, गांव पबिया में 315 घरों में 1366 लोगों की, गांव सोहिया में 383 घरों के 2076 लोगों और सिधवां खुर्द के 259 घरों के 1045 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

अमरपुरा से अब तक 17 में खांसी-जुकाम के लक्षण
अमरपुरा से तीन लोग पॉजीटिव आ चुके हैं। जिसमें से 42 साल की पूजा रानी की 30 मार्च को मौत हो चुकी है। 1 अप्रैल को इसी इलाके की व पूजा रानी की पड़ोसन 72 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। वहीं, 9 अप्रैल को पूजा रानी का 20 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव आ चुका है। जिला प्रशासन द्वारा इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद सेहत विभाग द्वारा 12 अप्रैल से यहां पर स्क्रीनिंग की शुरुआत की थी। इस इलाके में स्क्रीनिंग के बाद से लेकर अब तक 17 लोगों में खांसी-जुकाम के लक्षण सामने आ चुके हैं। जिनके सैंपल लिए जा चुके हैं।

डीएमसी में सीधे जाएंगे तो 4500, सरकारी संस्था के जरिए जाने पर टेस्ट के देने होंगे 2500

डीएमसी में सोमवार से वायरल लोड टेस्टिंग की शुरुआत कर दी गई। डीएमसीएच के सेक्रेटरी प्रेम गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक जो लोग हमारे पास सीधे आएंगे उन्हें टेस्ट के लिए 4500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जो सैंपल सरकारी संस्थान की तरफ से आएंगे उन्हें 6000 में से 3500 की छूट देते हुए 2500 रुपये चुकाने होंगे। सोमवार को 14 ही सैंपल आया था। अन्य सैंपल मंगलवार से आने शुरू होंगे। प्रेम गुप्ता ने बताया कि सरकारी संस्था से जो भी सैंपल आएंगे उनका भुगतान सरकार द्वारा ही किया जाएगा। वहीं, अगर कोई खुद भी सैंपल देने आता है तो हम उसकी रिपोर्ट भी सेहत विभाग को भेजेंगे। उन्हीं के द्वारा ही सारी रिपोर्ट्स की घोषणा की जाएगी।

बच्ची की मौत, हार्ट अटैक से एएसआई की गई जान
सिविल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची को पिछले कुछ दिनों से बुखार था और टाइफाइड भी आया था। जिसके बाद वे उसे डीएमसी लेकर गए लेकिन खर्चा ज्यादा लगने के कारण वहां से रेफर करवा कर सिविल हॉस्पिटल ले आए। जहां बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव फिलहाल उन्हें नहीं सौंपा नहीं गया है और सैंपल लिए गए हैं। वहीं, डेहलों के 57 वर्षीय एएसआई हरबंस सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव को सिविल हॉस्पिटल भेज उनका स्वैब लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1143 sample, 1098 negative, 26 pending, fourth report of Jalandhar woman negative




0

कोरोना के चलते फेलोशिप-स्कॉलरशिप में फंडिंग 30 सितंबर तक रहेगी जारी

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने उन योजनाओं की सूची जारी की है, जिनके लिए वह कोरोना वायरस महामारी के चलते 30 सितंबर तक फंडिंग जारी रखेगा। इस संबंध में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in पर नोटिस भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया गया है।

इनमें कई फेलोशिप और स्कॉलरशिप शामिल हैं, जैसे- यूजीसी रिसर्च अवॉर्ड्स फॉर फैकल्टी, फेलोशिप फॉर पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्चर्स, फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल स्टूडेंट्स, स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स, मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप फॉर माइनोरिटी स्टूडेंट्स, नेशनल फेलोशिप फॉर स्टूडेंट्स विद डिसेबिलिटी, नेशनल फेलोशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स, नेशनल फेलोशिप फॉर ओबीसी और अन्य।

साहित्यिक चोरी को लेकर चेतावनी
इस बीच यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने शिक्षाविदों और शोधार्थियों को आगाह किया है कि उनके द्वारा खुद के शोध कार्य को पुन: प्रकाशित करना या उसका पूर्व में उपयोग होने का उल्लेख किए बगैर किसी अन्य संदर्भ में इस्तेमाल करना साहित्यिक चोरी के समान होगा। आयोग ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि पदोन्नति, चयन और शोध उपाधियां प्रदान करना आवेदक के प्रकाशित शोधकार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पदोन्नति और चयन के लिए जमा किए गए दस्तावेज उन्होंने पूर्व में उपयोग नहीं किया हो।

सचिव ने सभी विविको लिखा पत्र

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने विश्वविद्यालयों को लिखे पत्र में यह कहा है। यूजीसी ने किसी शोधार्थी द्वारा अपने शोध कार्य का पूर्व में उपयोग होने का उल्लेख किए बगैर किसी अन्य संदर्भ में उसका इस्तेमाल किए जाने को अपनी ही कृति की साहित्यिक चोरी के रूप में परिभाषित किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Funding in the fellowship-scholarship due to Corona will continue till September 30




0

सूबे में 313 पाॅजिटिव, पहले 31 दिन में 100 केस थे अब 17 दिन में 213 बढ़े; जालंधर नंबर-1 पर पहुंचा

सूबे में कोरोना से शनिवार काे जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हरदेव नगर के रहने वाले सहदेव काे शरीर में खून कम हाेने पर भर्ती कराया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जालंधर में यह तीसरी और सूबे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 15 नए केस आए। जालंधर व पटियाला में 6-6, लुधियाना, नवांशहर व पठानकोट में 1-1 केस आया। आंकड़ा अब 313 हो गया है। जालंधर सूबे में अब टॉप पर पहुंच गया है। यहां मरीजों की संख्या 69 हो गई है। दूसरे नंबर पर मोहाली 63 व तीसरे पर पटियाला 61 है।

पटियाला के राजपुरा में जिन 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वह 16 अप्रैल को पॉजिटिव महिला के करीबी हैं। पठानकोट में महिला डॉक्टर संक्रमित पाई गई। लुधियाना में बीडीपीओ नवदीप कौर के पति प्रभजोत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फूड सप्लाई विभाग में इस्पेक्टर हैं। नवांशहर के बलाचौर में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब तक 13270 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 9392 की रिपोर्ट निगेटिव और 3569 की पेंडिंग है।


जालंधर में 10 दिन में 44 लोग संक्रमित ..जिले में 17 से ज्यादा इलाके हॉट स्पॉट हैं। शनिवार को जिन 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें 4 बस्ती गुजां के पॉजिटिव मरीज रूपेश के परिवार के सदस्य हैं। शहीद भगत सिंह नगर में 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जिले में पिछले 10 दिन में 44 संक्रमित हो चुके हैं।

पटियाला: 6 केस, राजपुरा में महिला से 10 दिन में 42 संक्रमित

राजपुरा में 16 अप्रैल को पॉजिटिव आई महिला से अब तक 42 संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले मोहाली में एक व्यक्ति 38 लोग संक्रमित हुए थे। शनिवार को 6 केस आए। सभी महिला के करीबी हैं।

नवांशहर:1 केस, जम्मू से ट्रक लेकर लौटा युवक पॉजिटिव
नवांशहर में 29 दिन बाद नया केस आया। बलाचौर के गांव बूथगढ़ में जेएंडके से सब्जी का ट्रक लेकर लौटे 25 वर्षीय युवक जतिंदर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पठानकाेट: 1 केस, रिपोर्ट आने से पहले मरीजों को देख रही थी
शहर के एक अस्पताल की महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। 21 को सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आने से पहले उन्होंने अस्पताल में 22 के करीब मरीजों को देखा है।

घरों की छतों से परमात्मा को अरदास

होशियारपुर मेंअरदास दिल से हो और पूरे नियम से हो तो परमात्मा भी इसे स्वीकार करते हैं। होशियारपुर के गांव सज्जना में लोग इसी आस में कोरोना के खात्मे के लिए अरदास कर रहे हैं। सरपंच परविंदर सिंह रोजाना शाम 7 बजे अरदास से पहले चौपई साहिब का पाठ करते हैं और गांव के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घरों की छतों पर चढ़कर पाठ का जाप करते हैं। पिछले 20 दिन से आबादी वाले गांव सज्जना के 400 लोग रोजाना इस अरदास में शामिल हो रहे हैं।

सुखद : कपूरथला भी हुआ कोरोना मुक्त, दोनों मरीज ठीक

कपूरथला शनिवार को कोरोना मुक्त हो गया। पहले मरीज अफजल शेख के बाद एलपीयू की छात्रा नीतू चौहान भी कोरोना को हराने में सफल रही है। शनिवार को नीतू की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मानसा में भी एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, अमृतसर के कृष्णानगर इलाके में कढ़ाई कारीगर बलबीर के ठीक हो जाने के बाद शनिवार को उनकी पत्नी ने भी काेराेना काे मात दे दी।

पड़ोसी राज्य

  • हिमाचल:सरकार ने कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील का समय एक घंटा अाैर बढ़ा दिया गया है। हिमाचल में अब लाेगाें काे कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलेगी। यह ढील साेमवार से लागू हाेगी।
  • हरियाणा:पानीपत और गुड़गांव में 4-4, हिसार व अम्बाला में 1-1 केस आया। 10 नए केस आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 294 पहुंच गई है। प्रदेश के 12 जिले ग्रीन जोन में हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There were 313 positive cases in the state, there were 100 cases in the first 31 days, now 213 increased in 17 days; Jalandhar reached number-1




0

हॉटस्पॉट के बाहर मोबाइल, स्टेशनरी और गारमेंट्स की दुकानें खुलेंगी, पंजाब में 30 अप्रैल को फैसला

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में बड़ी राहत दी है। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन से बाहर मोबाइल फाेन, स्टेशनरी, गारमेंट्स और हार्डवेयर जैसे सामान की दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि, मार्केट कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल 3 मई तक बंद रहेंगे। सैलून, बार्बर शॉप, स्पा, रेस्टोरेंट और शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। केंद्र ने शुक्रवार रात यह छूटें दी थीं। लेकिन दुकानदारों और राज्यों को स्पष्ट नहीं हुआ था कि कौनसी दुकानें खुलेंगी। इस पर गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्टीकरण जारी किया।

लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट पंजाब में लागू नहीं किए जाने का एलान

जबकि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट को पंजाब में लागू नहीं किए जाने का एलान किया है। सीएम ने साफ किया है कि सूबे में दुकानें खोलने की छूट को लेकर 30 अप्रैल को कैबिनेट की मीटिंग में ही कोई फैसला लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक सूबे में 3 मई को कर्फ्यू को खोलने को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी ने ड्राफ्ट रिपोर्ट दे दी है। लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने में अभी 3 दिन का और समय लगेगा। सीएम एक्सपर्ट कमेटी के 20 सदस्यों से हर पहलू पर चर्चा के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में चर्चा करके ही कोई फैसला लेंगे।

कैप्टन कल उठाएंगे पीएम से शराब बिक्री का मुद्दा
सूबे के राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए सीएम सोमवार को पीएम मोदी के साथ मीटिंग में शराब बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।पंजाब को 6200 करोड़ का राजस्व शराब बिक्री से मिलता है।

सूबे के कई जिलों के डीसी ने किया इनकार

जालंधर मोहाली समेत सूबे के कई जिलों के डीसी ने अपने जिलों में दुकानें खोलने की इजाजत देने से मना कर दिया, क्योंकि कोई भी अधिकारी नहीं चाहता है कि वहां मरीजों की संख्या में इजाफा हो।

  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से सिर्फ जरूरी सामान ही ऑर्डर कर पाएंगे

4 पॉइंट्स में समझें कहां पर क्या खुलेगा

  • 1. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खोलने की छूट। लेकिन शॉपिंग मॉल्स छूट के दायरे में नहीं आएंगे।
  • 2. शहरी क्षेत्रों में सभी एकल, आस-पड़ोस की दुकानें और घरों में स्थित दुकानें खोलने की छूट। मार्केट कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल इस छूट के दायरे से बाहर।
  • 3. शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट है। 50 फीसदी स्टाफ काम पर आएगा। सभी मास्क लगाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा।
  • 4. शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में रजिस्टर्ड दुकानों को छूट। कौन सी दुकानें खुलेंगी इसका अंतिम फैसला राज्य ही करेंगे।

सर्विस नहीं, सिर्फ सामान बेचने की छूट

  • सैलून, बार्बर शाॅप, रेस्टोरेंट इत्यादि छूट के दायरे में नहीं हैं। ये दुकान नहीं, सर्विस की श्रेणी में आते हैं। केंद्र ने सिर्फ सामान बेचने की छूट दी है।
  • शराब, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी जारी।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जरूरी सामान मंगवा सकते हैं। बाकी सब पर प्रतिबंध रहेगा।

14 राज्यों में दुकानें खुलेंगी, लेकिन 4 राज्य अभी दुकानें खोलने के खिलाफ

महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु व चंडीगढ़ ने दुकानें नहीं खोलने का फैसला किया है। वहीं, एमपी, यूपी, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और कर्नाटक सहित 14 राज्यों ने हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन से बाहर दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी। वहीं, बिहार, असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित छह राज्यों ने अभी दुकानें खोलने पर कोई फैसला नहीं किया है।

  • केंद्र सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने मई में विशेष उड़ानें भेजेगी।
  • 12 मजदूर पानीपत से यमुना नदी पार करके यूपी चले गए। शामली पुलिस ने इन्हें क्वारेंटाइन में रखा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mobile, stationery and garments shops to open outside hotspot, Punjab to decide on April 30




0

5 जिलों में 10 जगहों से हजारों लीटर लाहन और कच्ची शराब बरामद

प्रदेश में कच्ची शराब बनानेऔर अवैध तरीके से शराब की तस्करी करने वालों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही।पुलिस ने प्रदेश के 5 जिलों में 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर कच्ची शराब समेत लाहन भी बरामद किया है। लॉकडाउन में शराब बिक्री पर रोक है। ऐसे में कुछ माफिया इसका फायदा उठाकर जहरीली शराब बेच रहे हैं। भास्कर ने स्टिंग के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद से लगातार सरकार हरकत में है और पुलिस व आबकारी विभाग की टीमें विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही हैं।

सिरसा : पीछा करते हुए भट्ठी तक पहुंचे

रोड़ी थाना पुलिस ने गांव रंगा में घग्घर पुल पर एक बाइक व एक्टिवा पर सवार 4 लोगों से कैनी में भरी 10 लीटर कच्ची शराब व एक्टिवा से 2 लीटर शराब बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे यह शराब घग्घर किनारे खेत में बनी एक ढाणी से लेकर आए हैं। इसके आधार छापेमारी करते हुए 3 हजार लीटर लाहन, 20 बैग गुड़, 25 बोतल कच्ची शराब, 6 गैस सिलिंडर, 2 भट्ठियां, 19 ड्रम बरामद किए हैं।

कैथल: 7 हजार लीटर लाहन बरामद

विशेष रूप से गठित टीम ने डेरा गरजा सिंह में 12 मामलों में 13 शराब तस्कर काबू किए,जिनसे 26 ड्रम व 4 प्लास्टिक टंकियों से 7 हजार लीटर लाहन और 50 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई। कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की है।

कुरुक्षेत्र: चार शराब तस्कर पकड़े

जिले में अलग-अलग जगह से घर पर शराब निकालने के आरोप में 4 लोग पकड़े। आरोपियों से 265 लीटर लाहन व 17 बोतल शराब बरामद की। रोहटी निवासी अमरीक सिंह के घर से 230 लीटर लाहन व एक बोतल शराब बरामद की।

करनाल : ट्यूब में भरी मिली अवैध शराब

घरौंडा में पुलिस ने गढ़ीभरल के पास दो बाइक सवारों को 70 बोतलें अवैध देसी शराब के साथ काबू किया है। आरोपी रबड़ की ट्यूब में अवैध तरीके से शराब बेचने के लिए जा रहे थे।

जींद : युवक काे दबोचा

शहर थाना पुलिस ने शहर में एक युवक को शराब की 18 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी और उसी के आधार पर कार्रवाई की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thousands of liter of liquor and raw liquor recovered from 10 places in 5 districts




0

ईपीएफओ ने दी 3 दिन में फंड ट्रांसफर की सुविधा, 20 करोड़ जारी

कोरोना को लेकर लाॅकडाउन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान शहर में दूसरे राज्यों से आए हुए कामगारों को कारोबार बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी राशन बांटने को लेकर भी चल रही पिक एंड चूज की नीति के तहत भी कामगारों को राशन के लिए जूझना पड़ा है। इस मुश्किल घड़ी में ईपीएफओ ने अंशधारकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 3 दिन में फंड मुहैया कराने की सुविधा दी है।

अगर पिछले 20 दिनों की बात करें तो जिला ईपीएफओ ने करीब 3100 लोगों को कोरोना काॅल में एमरजेंसी के दौरान 6 करोड़ के करीब राशि ट्रांसफर की है। इसी तरह सामान्य में ईपीएफओ से राशि निकालने वालों को करीब ₹140000000 तक की धनराशि ट्रांसफर कर दी है। इसकी पुष्टि रीजनल पीएफ कमिश्नर धीरज गुप्ता ने की है। अगर सामान्य और कोरोना के समय दी जा रही सुविधा की बात करें तो ईपीएफओ ने जिले के 7000 से ज्यादा कर्मचारियों को ₹200000000 की धनराशि ट्रांसफर कर दी है।

लुधियाना की 481 इंडस्ट्री को दिया प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना का लाभ

रीजनल पीएफ कमिश्नर-II बृज मोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से मासिक ईपीएफ के भुगतान के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत ऐसे संस्थान जिसमें 100 से कम कर्मचारी हैं या 90% कर्मचारियों का वेतन ₹15000 से कम है। उनका संपूर्ण ईपीएफ यानी 12% नियोक्ता और 12% कर्मचारी के हिस्से का कुल 24%(बेसिक सैलरी का) का भुगतान अगले 3 महीने मार्च से लेकर मई तक सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लुधियाना के 481 संस्थानों को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे संस्थानों द्वारा 7956 कर्मचारी को लाभ मिला है। केंद्र सरकार द्वारा संस्थानों को 1 करोड़ 21,16,019 रुपए धनराशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 3 महीने तक ही दिया जा रहा है। अगर लुधियाना की बात करें तो ईपीएफओ के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 1200 संस्थान ऐसी हैं जिनको ये लाभ मिल सकता है।

जरूरत पड़ने पर ही निकाले पैसा नहीं तो ब्याज का होगा नुकसान

रीजनल पीएफ कमिश्नर-II बृज मोहन सिंह ने बताया कि भले ही ईपीएफओ ने कोरोना काल में जरूरत पड़ने पर खाते में जमा फंड निकालने की सुविधा प्रदान की है लेकिन इस फंड को जरूरत के अनुसार ही समझ कर निकालें। बेवजह पैसा निकालने से उसको मिलने वाला 8 से 9% ब्याज का नुकसान होगा। कोरोना के दौरान 75 फीसदी पैसा निकालने की सुविधा दी गई है। मान लीजिए आपने 50000 रुपए निकाल लिए तो आपको साल का मिलने वाला ब्याज ₹5000 का नुकसान होगा।

15 मई तक जमा करा सकते ईसीआर

क्षेत्रीय आयुक्त-II सुमित सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से नियोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई है। इस कोरोना काल के दौरान नियोक्ता को 15 मई तक ईसीआर(इलेक्ट्रॉनिक चालान रसीद) की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले ये तारीख 15 अप्रैल थी, इसे अब 15 मई तक कर दिया गया है।

जीवन प्रमाण पत्र को लगाया ड्रॉप बॉक्स

ईपीएफओ की तरफ से रीजनल कार्यालय में पेंशन धारकों के लिए प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए ड्रॉप बॉक्स की सुविधा दी है। पेंशन धारक इन ड्रॉप बॉक्स में जीवन प्रमाण पत्र डाल सकते हैं। 24 घंटे बाद ड्रॉप बॉक्स को खोल कर आए हुए जीवन प्रमाण पत्रों को अपडेट किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
EPFO gives fund transfer facility in 3 days, 20 crores released




0

40% हिस्सा ले करते थे तस्करी, 3 काबू, सरगना महिला फरार

हेरोइन तस्करी के लिए 40 प्रतिशत हिस्सा लेकर धंधा करने वाले तीन सप्लायरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य तस्कर महिला फरार है। पुलिस ने आरोपियों से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ के करीब बताई जा रही है। थाना एसटीएफ मोहाली की पुलिस ने घोड़ा कॉलोनी की हीना, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के बॉबी, कश्मीरी और अर्जुन राय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि आरोपी हीना की तलाश जारी है। एएसआई रामपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन की तस्करी करने के लिए एक्टिवा पर जा रहे हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी दौरान आरोपियों को बिना नंबर प्लेट लगी एक्टिवा पर आते देख शक के आधार पर रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनसे बरामद एक्टिवा को जब्त कर लिया है।

पति की मौत के बाद शुरू की नशे की तस्करी

पुलिस के अनुसार हीना की कुछ साल पहले ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के एक युवक से शादी हुई थी। तभी उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई। पति की मौत के बाद हीना घोड़ा कॉलोनी में मायके रहने लगी। घर का खर्च न चलने पर उसने तस्करी शुरू कर दी। एक साल पहले उसने उक्त आरोपियों को भी धंधे में शामिल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बॉबी कबाड़ का काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज हैं। आरोपी कश्मीरी पत्थर व टाइलें लगाने का काम करता है। जबकि अर्जुन मजदूरी करता है।

पेरोल पर आया कैदी दोस्त संग हेरोइन तस्करी करने जाते काबू

लुधियाना। 10 साल की सजा होने पर पेरोल पर छूटकर आए कैदी को दोस्त के साथ तस्करी करने जाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत दो करोड़ के करीब आंकी गई है। थाना मोती नगर पुलिस ने ईशर नगर के राज कुमार उर्फ गगी और बेदी नगर के बलविंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन की तस्करी करने जा रहे हैं। पुलिस ने रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smuggling used to take 40% share, 3 controlled, gangster woman absconding




0

पुलिस ने राशन बांटने के लिए 400 लोगों को बुलाया, एक हजार से ज्‍यादा पहुंचे; सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी

लुधियाना में कर्फ्यू के बीच शनिवार को पुलिस की खासी फजीहत हुई। एक तरफ जहां शहर में रोज राशन के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं आज फिर उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब यहां पुलिस ने राशन बांटने के लिए लोगों को बुलाया था। दरअसल, हेल्पलाइन नंबर 1905 पर राशन की डिमांड करने वाले लोगों को शनिवार को मोती नगर में बुलाया था। लोग सुबह 8 बजे से ही लाइनों में लगना शुरू हो गए और नतीजा यह हुआ कि बुलाया 400 को गया था, जबकि यहां 1 हजार से ज्यादा की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की भी धज्जियां उड़ी नजर आई। बड़ी मुश्किल से लाठचार्ज करकेइन्हें काबू करना पड़ा।


लुधियाना महानगर के मोती नगर इलाके में शनिवार को एकाएक भीड़ दिखना शुरू हो गई। बताया जाता है कि यहां पुलिस ने उन लोगों को राशन देने के लिए बुलाया था, जिन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1905 पर राशन की जरूरत के बारे में कॉल किया था। लोग सुबह 8 बजे से ही लाइनों में लगना शुरू हो गए। फिर जब पुलिस अधिकारी कम्युनिटी सेंटर के अंदर बैठकर राशन बांट रहे थे तो बाहर भारी भीड़ जुटी थी। घंटों अपनी बारी का इंतजार करके परेशान हो चुके लोग गेट पर एकत्रित हो गए।

मोती नगर कम्युनिटी सेंटर के बाहर राशन के लिए जमा हुई श्रमिकों की भीड़। घंटों इंतजार करके ये लोग गेट पर इकट्‌ठा होने लगे तो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

लोगों का आरोप है कि पुलिस बार-बार बाहर आकर लोगों को डंडे भी मार रही है।दूसरी तरफ पुलिस का कहना था कि बेकाबू हुई भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना जरूरी हो गया था। विभाग ने ओटीपी जारी कर राशन के लिए 400 लोगों को बुलाया था, जबकि यहां एक हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना के मोती नगर कम्युनिटी सेंटर के बाहर राशन के लिए बेकाबू हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी उठाए हुए पुलिस कर्मचारी।




0

18 केस थे, चार दिन में ही संक्रमण का सैकड़ा पार, 23 पॉजिटिव में से 15 लुधियाना के, जिनमें 10 महिला, 5 पुरुष

जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आने का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी है। शनिवार रात को 23 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कि जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 122 हो चुकी है। शुक्रवार रात तक 99 मामले सामने आए थे। इन 23 मामलों में 15 लुधियाना जिले से संबंधित हैं।

7 दूसरे जिलों से और 1 हरियाणा से संबंधित है। 7 अन्य जिलों में 4 फतेहगढ़ साहिब से हैं। हरियाणा से संबंधित व्यक्ति ड्राइवर है। काबिलेजिक्र है कि बुधवार से बड़ी संख्या में ही मामले सामने आ रहे हैं। 29 अप्रैल को 11, 30 अप्रैल को 48, 1 मई को 22 और 2 मई को 23 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनसे चार दिनों में ही जिले में 104 नए केस सामने आ चुके हैं। जबकि इससे पहले जिले के 18 ही केस थे। अब तक कुल 112 केस एक्टिव हैं।

मैरिटोरियस स्कूल से पॉजिटिव मरीज सिविल अस्पताल लाए गए
मैरिटोरियस स्कूल में श्री हजूर साहिब से आए लोगों में से 150 से ज्यादा के सैंपल हो चुके हैं। पॉजिटिव आ रहे कुछ लोगों को मदर चाइल्ड हॉस्पिटल और कुछ को सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में रखा गया है। वहीं, पहली बार खन्ना और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल 7 कोरोना संक्रमित निकले। जिससे खन्ना भी हॉट स्पॉट में आ गया है।

अजमेर से आई बस, रायकोट में क्वारेंटाइन
शनिवार को जिले में अजमेर शरीफ से बस पहुंची। बस में सवार 36 लोगों को रायकोट लाया गया। इसमें से 4 लोगों को जालंधर भेज दिया गया। वहीं, 32 लोगों को गुरु हरगोबिंद सिंह नर्सिंग कॉलेज में क्वारेंटाइन कर दिया गया।

23 में से 4 फतेहगढ़ साहिब की महिलाएं

शनिवार को पॉजिटिव आए 23 लोगों में से 15 लोग लुधियाना जिले से हैं। इसमें से 10 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। इनमें जगराओं का लड़का(13), खन्ना की लड़की(14) और खन्ना का लड़का(16) भी शामिल है। इसके अलावा साहनेवाल के गांव जुगियाना से महिला(63), महिला(57), महिला(47), महिला(73) शामिल हैं। रायकोट से पुरुष(40), खन्ना के गांव सलोदी से महिला(42), महिला(68), जगराओं के गांव मानूके से पुरुष(57), महिला(62), पुरुष(45), महिला(60) और महिला(65) शामिल है। वहीं 4 महिलाएं फतेहगढ़ साहिब से संबंधित हैं।

डीएमओ की दूसरी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

शनिवार तक जिले में कोरोना वायरस के 2799 शकी मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 2210 मरीजों के सैंपल्स की रिपोर्ट मिल चुकी है। शनिवार को 258 लोगों के सैंपल भेजे गए। कुल 475 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में 99 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से जिले के 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 59 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 294 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 206 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया।

अमरपुरा में 60 घरों में 236 लोगों, चौकीमान में 25 घरों में 127 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें किसी भी व्यक्ति में इस बीमारी के संबंध में कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। डीएमओ जसबीर कौर की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को उनके सैंपल भेजे गए थे। जिसके बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, एसएचओ, एएसआई और एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली की पत्नी की तीसरी रिपोर्ट आनी बाकी है।

ईएसआई के 17 स्टाफ मेंबर्स के लिए सैंपल

ईएसआई हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि 30 अप्रैल को छावनी मोहल्ला की महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले ईएसआई हॉस्पिटल के 17 स्टाफ मेंबर्स के भी सैंपल लिए गए हैं। उक्त महिला ईएसआई हॉस्पिटल में 14-28 अप्रैल तक एडमिट थी। इसके बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल भेजा गया। जहां 30 अप्रैल को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

खुद जाकर बुलाना पड़ रहा डॉक्टर्स को

यूसीएचसी सेक्टर-32 में एडमिट पॉजिटिव मरीज ने बताया कि उनका सही ढंग से ध्यान नहीं रखा जा रहा है। डॉक्टर्स को खुद जाकर बुलाना पड़ता है। कई बार तो दवाई देने का समय भी निकल जाता है। जिस पर वो खुद नर्सिंग स्टाफ को जाकर बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि गुणवत्ता वाला खाना नहीं मिल रहा है। खाना समय पर भी नहीं मिल रहा है। वहीं, फल भी खराब मिल रहे हैं। मरीज ने बताया कि हॉस्पिटल के तीसरे फ्लोर पर उन्हें रखा गया है। जहां पॉजिटिव मरीज भी हैं। पॉजिटिव मरीज कॉरिडोर में घूमते रहते हैं।

58000 ने पलायन के लिए भरा फॉर्म

जिले से दूसरे राज्यों में जाने वाले माइग्रेटरी लोगों के लिए जिला प्रशासन ने कोविड हेल्पलाइन वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले से 58,000 से ज्यादा लोगों ने यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में जाने के लिए आवेदन भरे हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने की है। डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार की वेबसाइट(http://www.covidhelp.punjab.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म अपलोड किया गया है, जहां तकरीबन 25 व्यक्ति एक फॉर्म में अपनी जानकारी भरेंगे। फॉर्म भरने वाले लोगों की मूवमेंट तभी संभव होगी जब दोनों राज्यों में सहमति होगी। यहां से ले जाना तभी संभव होगा जब आवेदन करने वाला पूरी तरह से फिट पाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

शहर से दूसरे राज्य में जाने वाले आवेदक सीधे वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और इस फॉर्म पर अपना नाम एड्रेस में फैमिली मेंबरऔर दूसरे राज्य में जाने का पूरा पता भी भरना होगा। इस फॉर्म में कम से कम 25 लोग अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। फार्म सबमिट होने के बाद ये सीधा जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में आ जाएगा, जहां जिला प्रशासन की तरफ से दूसरे राज्यों से टाइअप करते हुए यहां से जाने वाले लोगों के लिए प्रबंध किया जाएगा।

दूसरे राज्यों ने भी जारी किया वेब लिंक

डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि दूसरे राज्यों ने भी अपनी वेबसइड जारी की हैं। जैसे तमिलनाडु(http://tnepass.tnega.org), केरला(https://www.registernorkaroots.org) जाने वाले लोग भी वहां की वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले बिहार की तरफ से अपने नागरिकों के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के लिए भी वेबसाइट(http://www.aapda.bih.nic.in) तैयार की है। इस वेबसाइट पर भी बिहार निवासी आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There were 18 cases, crossing the hundreds of infections in four days, 15 out of 23 positives were in Ludhiana, in which 10 women, 5 men.




0

लाॅकडाउन में भी अवैध असलहे का हो रहा इस्तेमाल, 40 दिन में 4 वारदातें

सूबे में लॉकडाउन और चप्पे-चप्पे पर पुलिस। फिर भी वारदातों का सिलसिला जारी है। मामले चोरी और स्नेचिंग की नहीं। बल्कि सरेआम गोलियां चल रही हैं। इसमें अवैध असलहा इस्तेमाल हो रहा है, जोकि लगातार शहर में आ रहा है। मगर इन पर किसी तरह का कोई चेक नहीं है, क्योंकि पुलिस कोरोना के चक्रव्यूह में घिरी है। हैरानीजनक है कि गोलीकांड के ये मामले उन इलाकों में हुए, जहां पुलिस की सबसे ज्यादा चौकसी थी।

आकंड़ों की बात करें तो लॉकडाउन के 40 दिनों में अवैध असलहे के 4 मामले सामने आए। इसमें से एक शख्स को ही पुलिस ने असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि अवैध असलहे का धंधा शहर में तेजी से चल रहा है। असलहा देने वाले भी यहीं के है और लेने वाले भी। बस फर्क इतना है कि पुलिस को नजर नहीं आ रहे। जबकि वो खुलेआम इस धंधे को कर रहे हैं।

सामान डिलीवरी की आड़ में असलहा सप्लाई
सूत्रों के मुताबिक दूसरे राज्यों से आया देसी असलहा शहर में लॉकडाउन से पहले का पड़ा है। इसकी सप्लाई अब होने लगी है। इसके लिए डिलीवरी पास अहम भूमिका निभा रहा है। दस्तावेज लगाकर पास बनवाने के बाद उसी आड़ में असलहा इधर से उधर पहुंच रहा है। रास्ते में चेकिंग तो नहीं होती। सिर्फ पास देखकर जाने दिया जाता है। इसी वजह से असलहा आसानी से शहर में मूव कर रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डिवीजन 7 और बहादुरके रोड पर जो फायरिंग के दो मामले सामने आए वो दोनों ही देसी असलहे से किए गए हैं।

दोगुने रेट पर बेच रहे हथियार

सप्लाई का रिस्क बढ़ा तो सप्लायरों ने असलहे का रेट भी बढ़ा दिया है। 40 हजार में मिलने वाला देसी असलहा अब 75 और 80 हजार में बिक रहा है। इसकी डील के लिए सप्लायर मैसेंजर काॅल्स कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इतना पता चल गया है कि वॉट्सएप काॅल्स भी रिकॉर्ड हो सकती हैं। लिहाजा उन्होंने असलहे की सप्लाई का ट्रेंड चेंज कर दिया। एक महीने पहले पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़े एक शख्स ने भी इसका खुलासा किया था।

इन मामलों में हुआ देसी असलहे का इस्तेमाल

  • डिवीजन 7 में गैंगस्टर अजय पंडित ने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल से प्रॉपर्टी डीलर को पीटा।
  • बहादुरके रोड पर अजय पंडित ने साथियों संग युवक को गोली मारी
  • नाके पर पक्खोवाल रोड इलाके से पुलिस ने असलहे समेत युवक को काबू किया था।
  • टिब्बा रोड पर बाइक सवार पर फायरिंग का मामला, हालांकि मामले में केस दर्ज नहीं हुई, क्योंकि गोली बाइक पर लगी थी।

लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन काबू

लुधियाना| लाॅकडाउन में रात को लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए-3 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी, प्रेम सिंह उर्फ काकू और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से मोबाइल और बाइक बरामद हुआ है। सीआईए इंचार्ज यशपाल शर्मा ने बताया उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर कानपुरी ढाबा के नजदीक आरोपी घूम रहे हैं, जोकि लूटपाट को अंजाम देते हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।

कुल्हाड़ी मार लूटी नकदी, मोबाइल

लुधियाना| लोहारा में सब्जी लेने जा रहे शख्स के पैर को कुल्हाड़ी से काट तीन लूटेरो ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। लोगांे ने घायल उदय को निजी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

निगम ने प्रवासियाें काे रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए लगाईं 150 टीमें-बसें

रेलवे स्टेशन से राेज ट्रेनें प्रवासियों काे लेकर जाएंगी। इसके लिए निगम ने लोगों काे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए शेड्यूल तैयार किया है। इसके मुताबिक हर ट्रेन में 1200 से 1500 यात्रियों काे रवाना किया जाएगा। लोगों काे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्लान तैयार कर 150 टीमें बनाई गई हैं। यात्रियों काे स्टेशन पर लेकर जाने के लिए 150 बसें लगाई जाएंगी। एक टीम के जिम्मे एक बस रहेगी। हर बस में कुल 5 मुलाजिम तैनात रहेंगे। इनमें एक मुलाजिम निगम, 2 पुलिस और दाे मुलाजिम रोडवेज महकमे के हाेंगे। एक बस में 30 लोगों काे लाने की जिम्मेदारी हाेगी।
ग्रुप वाइज काम करेंगी टीमें:

  • पहले ग्रुप में 50 बसाें की जिम्मेदारी रहेगी। इसके इंचार्ज जसदेव सेखाें हैं। दूसरे ग्रुप की 50 बसाें के इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह पंछी होंगे व तीसरे ग्रुप की 50 बसाें के इंचार्ज हरपाल सिंह निमाणा हाेंगे।
  • प्रति बस में सवारियों की सूची थाना वाइज आईएएस सागर सेतिया द्वारा जॉइंट कमिश्नर स्वाति टिवाणा काे दी जाएगी। सूचना के मुताबिक यात्रियों काे ट्रेन की तारीख, समय, किराया, बस कहां से चलेगी, इस बारे में बताया जाएगा। प्रवासियों को पास फाेन में रखने होंगे।
  • डीसीपी अश्वनी कपूर जगह अंकित करेंगे, जहां पर बसाें ने सवारियां लेने जाना है।
  • टीम लीडर 30 यात्रियों की सूची मुताबिक उनसे फाेन पर तालमेल कर ट्रेन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे और ट्रेन के समय से 4 घंटे पहले तालमेल किया जाना जरूरी है।
  • बस काे सवारियां चढ़ाने से पहले और बाद में सेनेटाइज किया जाना जरूरी है।
  • हर बस के पास, हेल्थ वर्कर, वॉलंटियर मुहैया कराए जाएंगे। उनके पास थर्मल स्कैनर होंगे।
  • सभी बसें बस स्टैंड से चलेंगी व निगम मुलाजिम ट्रेन के चलने से 5 घंटे पहले रिपोर्ट करेंगे।

पलायन को 5.10 लाख ने कराई रजिस्ट्रेशन

डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले से 5.10 लाख लोग अपने राज्यों में लौटने के लिए पंजाब सरकार की वेबसाइट पर अप्लाई कर चुके हैं। जिन लोगों ने दूसरे राज्यों में जाने के लिए आवेदन किया है, वाे अपनी बारी इंतजार करें। प्रशासन के भेजे मैसेज के मुताबिक ही जाने की तैयारी करें। इसके अलावा लौटने के इच्छुक लोग वेबसाइट www.covidhelp.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा कोवा एप पर भी उपलब्ध है। अब असम सरकार ने भी अपने लोगों को वापस बुलाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। इच्छुक 7428159966 पर कॉल कर सकते हैं।

इस पर उसे 48 घंटों में लिंक मिलेगा, जिसे वह खोलकर देख सकता है जानकारी भर सकते हैं। इसके अलावा assamtransportrelief@gmail.com पर भी विवरण भेज सकते हैं। वहीं, केरल से संबंधित व्यक्ति registernorkaroots.org, तमिलनाडु से संबंधित tnepass.tnega.org पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, बिहार ने अपने नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए www.aapda.bih.nic.in स्थापित की है। इस पर आवेदन कर बिहार सरकार अपने लोगों के खातों में प्रति व्यक्ति 1000 रुपए भेज रही है। वहीं, लुधियाना स्टेशन से मंगलवार रात को चलने वाली गाड़ी बुधवार को 12:50 पर प्रयागराज पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corporation set up 150 teams-buses for migrants to reach railway station




0

सिंदूआरी गोलीकांड के पीड़ितों की मदद करे सरकार मृतक के आश्रित को दिया जाए 20 लाख मुआवजा

प्रखंड के गौहरपुर पंचायत की सिंदुआरी गांव में बुधवार को हुई गोलीकांड की इलाके में दिन भर चर्चा होती रही। गुरुवार को गांव में विभिन्न पार्टी के नेताओं का आने का सिलसिला चलता रहा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सिंदुआरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने उनका ढाढस बंधाया और धैर्य से काम करने की सलाह दी। आश्वासन दिया कि प्रशासन पर भरोसा करें। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होती है तो उसका हम लोग स्वागत करें।

उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रितों 20 लाख मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने की मांग सरकार से की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना है क्योंकि एक व्यक्ति खराब हो सकता है पूरा समाज कभी खराब नहीं हो सकता है। कहा कि जिसने भी गलत काम किया है उसे प्रशासन की तरफ से कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा अवश्य मिलेगी। वहीं गोह के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कही।
हत्याकांड के आरोपी जदयू नेता के घर मछली पार्टी में शामिल हुआ था एसआई
भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने एसएसपी से मांग किया है कि दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। कोंच थाने में पदस्थापित एसआई राजकुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि एसआई की शह पर ही यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा तबादला कर दिया है। चार मई को जदयू नेता के घर मछली पार्टी हुई जिसमें यह एसआई शामिल हुआ। इसमें लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई गई। मछली पाटी में 25 से 30 लोग शामिल हुए थे। इसलिए वरीय पुलिस अधीक्षक उसे सस्पेंड करते हुए मामले का निष्पक्ष जांच कराएं।

सिंदुआरी में दो की हत्या की निंदा, जांच की मांग
बेलागंज में दो किसानों की हत्या और हत्या में शामिल सत्ताधारी दल के नेता का होना सुशासन की कथित सरकार को ठेंगा दिखा गयी है। जिले के लोगों में जंगलराज का भय घर करने लगा है। बेलागंज में पं यदुनन्दन शर्मा किसान विकास मोर्चा के सदस्यों ने कड़ी निन्दा करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। किसान विकास मोर्चा के संयोजक सह युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार ने कहा कि एक सत्ताधारी दल के नेता द्वारा दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया जाना सरकार पर सीधी उंगली उठा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government should help the victims of Sinduari firing, 20 lakh compensation should be given to the dependent of the deceased




0

1300 किमी दूर हरियाणा से जुगाड़ गाड़ी से आए 5 मजदूर

कोरोना वायरस महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच गुरुवार को हरियाणा से पांच मजदूर खजौली पहुंचे हैं। हरियाणा से खजौली पहुंचे पांच मजदूरों में से एक दुर्गेश कुमार ने बताया कि वह लोग हरियाणा स्थित सब्जी मंडी में काम करता था। कोरोना महामारी के बीच लगे लॉकडाउन के कारण खाने पीने में दिक्कत होने लगी थी, सभी पांचों साथी ने मिलकर एक जुगाड़ ठेला का इंतजाम किया। पांच मई को सुबह तीन बजे हरियाणा से मधुबनी के लिए निकले। मजदूरों ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर पर सभी मजदूरों को मेडिकल जांच की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 laborers arrived in Jugaad carriage from Haryana, 1300 km away




0

विदेशों में काम करने वाले 8000 लोग 11 को स्पेशल फ्लाइट से पहुंचेंगे गया, सीवान, गोपालगंज और दरभंगा के भी रहेंगे यात्री

लाॅकडाउन के कारण विदेशों में हजारों भारतीय फंसे हैं। केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर विदेश से भारतीयों की वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत गया में लगभग 8 हजार प्रवासी भारतीयों को लाया जाएगा। एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से इन्हें मध्य एशियाई देशों व यूएई से लाया जाएगा। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, गया में पहली स्पेशल फ्लाइट 11 मई को आएगी। हालांकि एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया, दूसरे चरण में भारतीयों की वापसी फ्लाइट के दौरान गया एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों को लाया जाएगा।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को गया एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाई गई है। इसके तहत उसे दो एयरोब्रिज मिला है। यह अभी निश्चित नहीं है कि बाहर से आने वाले भारतीयों को बोधगया में ही 14 दिनों का क्वारेंटाइन कराया जाएगा या उन्हें संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। गया में क्वारेंटाइन कराने के लिए सूबे के सीवान, गोपालगंज व दरभंगा जिले के नागरिकों को खाड़ी के देशों से लाया जाएगा। सीवान कोरोना संक्रमण का हाॅट स्पाॅट है। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल के तहत इनकी स्क्रीनिंग होगी व उनकी वापसी यात्रा पेमेंट आधारित होगी। जांच के आधार पर उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर या अस्पताल भेजा जाएगा।
यूएई से भी भारतीय को लाया जाना है। गया में मिले छह पाॅजिटिव मरीजों में दो की टेवेल हिस्ट्री यूएई की थी, जो लाॅकडाउन से कुछ दिन पहले ही वापस लौटे थे। गया एयरपोर्ट सूबे का एक मात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यहां अति संवेदनशील क्षमता का लगेज स्कैनर व आव्रजन से संबंधित इंफ्रास्टक्चर मौजूद है।
इंटरनेशनल ट्रैवलर एकोमोडेशन सेंटर बोधगया को बनाया गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने बुधवार को बैठक भी की। उन्होंने बताया कि बोधगया के होटल एवं मोनास्ट्री की जो सूची उन्हें उपलब्ध कराई गई है, उसके अनुसार इन होटलों में कुल 1860 कमरे एवं सभी मोनास्ट्री में 1000 से ऊपर कमरे हैं। होटल के जो सामान्य दिनों के चार्ज हैं, उनसे कम औसत चार्ज, जो रिजनेबल लगे वही लेना होगा। उ ऐसे भी लोग आएंगे, जो अन्य देशों में छोटे-मोटे काम करने के लिए गए थे और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही होटल का किराया निर्धारित किया जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

जिले में मैट्रिक की 94.19% आंसरशीट की जांच पूरी, 18220 कॉपियों की जांच बाकी

मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की 94.19% जांच गुरुवार तक जिले में पूरी कर ली गई। जिले के 6 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच की जा रही है। इनमें से 3 मूल्यांकन केंद्रों पर शत-प्रतिशत जांच पूरा कर लिया गया है। वाट्सन प्लस टू उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र में हिंदी की 45636 आवंटित उत्तरपुस्तिकाओं में से 41700 की जांच गुरुवार तक पूरी कर ली गई है, जबकि शेष 3936 की जांच शेष है। उर्दू की 6458 उत्तरपुस्तिकाओं में से सभी की जांच पूरी कर ली गई है। अरबी की भी एक उत्तरपुस्तिका की जांच पूरी कर ली गई है। प्लस टू उवि जितवारपुर के एक मूल्यांकन केंद्र पर अंग्रेजी की 522128 में से 45560 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई है।

सभी मूल्यांकन केंद्रों को किया गया सेनेटाइज
वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर के दूसरे मूल्यांकन केंद्र पर गणित विषय की 52 हजार 147 उत्तरपुस्तिकाओं में से 45 हजार 431 की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि 6 हजार 716 की जांच शेष है। यहां उच्च गणित के सभी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई। कुल 3 लाख 13 हजार 518 उत्तरपुस्तिकाओं में से 2 लाख 95 हजार 298 उत्तरपुस्तिकाओं की विषवार जांच की गई। जबकि 18 हजार 220 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शेष है। डीईओ नसीम अहमद ने कहा कि मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच युद्ध स्तर पर चल रही है। सभी केंद्रों को सेनेटाइज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

17500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने का है लक्ष्य 17 दिन में मात्र 50 मीट्रिक टन की ही हुई खरीदारी

पैक्सों द्वारा गेहूं की खरीदारी कर नकद भुगतान नहीं किए जाने से किसान कम दाम पर बाहर गेहूं बेच रहे हैं। साथ ही 250 टन की गेहूं खरीद की बाध्यता के कारण भी पैक्स गेहूं की खरीददारी नहीं कर रहे हैं। साथ हीं पैक्सों पर किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण स्थिति और विकट हो गई है।
इसकी वजह से 17 दिन बीतने के बाद मात्र अभी तक जिला में 50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही हो सकी है। जबकि 17 जुलाई तक 17500 मिट्रिक टन खरीददारी का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक मात्र दो पैक्स ने हीं गेहूं की खरीदारी शुरू की है। जबकि जिले में 175 पैक्स व व्यापार मंडल को गेहूं अधिप्राप्ति करने का निर्देश दिया गया है। किसानों से 1925 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद करनी है। एक किसान अधिकतम 150 क्विंटल गेहूं व गैर रैयत किसान 50 क्विंटल गेहूं बेच सकता हैं। सरकार के निर्देश के अनुसार गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से लेकर 15 जुलाई तक करनी है। प् जिले को इस बार 17500 मीट्रिक टन गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य मिला है। जबकि अभी तक मात्र 50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हुई है। सरकार की ओर से चालू रबी मौसम के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1925 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पैक्सों व व्यापार मंडल के माध्यम से उक्त दर पर ही किसानों से खरीद की जानी है। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनके अनाज की अधिप्राप्ति कर बिचौलियों की मनमानी से बचाना तथा सरकारी खाद्यान्न
योजनाओं के लिए भंडारण की स्थिति को मजबूत करना है। किसानों को गेहूं की बिक्री से पूर्व ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

अभी तक 361 किसानों ने दिया आवेदन
बताया जाता है कि अभी तक 361 किसानों ने गेहूं की खरीद के लिए आवेदन दिया है। इसमें व्यापार मंडल के लिए 65 व पैक्स के लिए 296 है। गेहूं अधिप्राप्ति के लिए 118 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जबकि 243 आवेदन सत्यापित नहीं हुआ है। वहीं 5 आवेदन को तकनीकी कारण से रद्द किया गया है। जबकि मात्र 16 किसानों से 54 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है।

गेहूं अधिप्राप्ति के लिए सभी पैक्स व व्यापार मंडल को निर्देश दिया गया है। सभी को लक्ष्य के अनुसार खरीदारी करनी है। खरीदारी नहीं करने वाले पैक्स व व्यापार मंडल पर कार्रवाई की जाएगी।
- नयन प्रकाश, जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

पहली बार साढ़े 16 घंटे में पूरा हुआ 28 घंटे का सफर; कोटा से घर लौटे 1204 स्टूडेंट्स

कोटा से मोतिहारी तक 28 घंटे का सफर गुरुवार को महज साढ़े 16 घंटे में तय हो गया। स्पेशल ट्रेन वहां फंसे 1204 छात्रों को लेकर सुबह 5:33 बजे बापूधाम स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में मोतिहारी के 555 के अलावे बेतिया, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली के छात्र थे। स्टेशन पर पहुंचते ही उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों का ताली बजाकर स्वागत किया। जबकि अंदर से बच्चे भी हाथ हिलाकर व विक्ट्री चिन्ह दिखा व शोर मचा आभार व्यक्त किए।
ट्रेन पहुंचते ही 24 बोगियों में बैठे सभी छात्र-छात्राओं ने फार्म भर कर घर में क्वारेंटाइन रहने की शपथ ली। अधिकारियों ने तीन-तीन बोगी के बच्चों को एक बार में ट्रेन से उतारा गया। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर हाथ पर मुहर लगाई गई। उसके बाद बच्चें अपना सामान लेकर बाहर चले अाए। मुख्य द्वार पर खड़े अधिकारी ने बच्चों को फूल देकर उनका स्वागत किया। स्टेशन के बाहर खड़ी बस में बच्चों को नाश्ता का पैकेट व पानी दिया गया। पुलिस सुरक्षा में सभी बच्चें अनुमंडल मुख्यालय गए। वहां से उन्हें घर को भेज दिया गया। स्टेशन पर अभिभावकों के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा रखी थी। जिस कारण बच्चें अपना सामान खुद ही बाहर निकाले। हालांकि, उनकी सहायता के लिए रेल कर्मियों को ट्राली के साथ लगाया गया था। सामान अधिक होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी हुई। अपर समाहर्ता शशी शेखर चौधरी ने बताया कि एक-दो बच्चें मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली व पटना के आ गए थे। जिन्हें छोटी गाड़ियों से भेजा गया।
छात्रों के पहुंचते खुशी से बजाने लगी तालियां
स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन में बैठे छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए ताली बजाई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने भी ताली बजाकर व हाथ हिलाकर उनकास्वागत किया। ट्रेन से उरतने वाले सभी छात्र-छात्राओं के चेहर पर मुस्कान थी।

बच्चों ने कहा- कोटा में एक-एक दिन बिताना हो रहा था मुश्किल

राजा बाजार के आशीष रंजन गिरि ने बताया कि लॉकडाउन के पहले कोटा में घर की याद नहीं आती थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान एक-एक दिन काटना भी मुश्किल हो रहा था। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी निवासी रितिक रोशन ने बताया कि सुबह-शाम मोबाइल से अपनों के बीच की दूरियां मिटाने की कोशिश कर रहे थे। ढाका के पड़री निवासी जुनेउल्लाह ने बताया कि ट्रेन खुली तो राहत मिली।

बसों से भेजा गया बेतिया व गोपालगंज

छोटी गाड़ियों से भेजा जा रहा है

ट्रेन से आए 1166 छात्र-छात्राओं को बेतिया, गोपालगंज व शिवहर भेजने के लिए वहां से बसें आई थी। डीटीओ अनुराग कौशल सिंह ने बताया कि मोतिहारी के लिए 22, बेतिया से 30 व गोपालगंज के लिए 14 बसों की व्यवस्था की गई थी। पूर्वी चंपारण के बच्चों को प्रखंडवार मुख्यालय में भेजा गया। जबकि बेतिया व गोपालगंज के बच्चों को जिला मुख्यालय। वहीं शिवहर के बच्चों को मधुबन तक भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खुशी के आंसू | अपनी मां से मिलने के बाद छात्रा के छलक पड़े आंसू।