0 अक्टूबर से शुरू होने वाला टी-20 वर्ल्डकप मुश्किल में, इस दौरान आईपीएल हो सकता है By Published On :: Sun, 05 Apr 2020 03:07:29 GMT कोरोनावायरस के कारण कई और खेल स्थगित हो गए। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के एक ट्वीट ने आईपीएल के आयोजन पर दिलचस्प बहस छेड़ दी है। आईपीएल अभी 15 अप्रैल तक स्थगित है। बोर्ड की ओर से अभी इसे रद्द नहीं किया गया है। यदि लॉकडाउन हट जाता है तो भी बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के पास छोटे टूर्नामेंट के लिए भी समय नहीं है। भले ही बोर्ड, टीम के मालिक और ब्रॉडकास्टर घाटे को तैयार हों, लेकिन कोई खिलाड़ी तब तक नहीं खेलना चाहेगा जब तक कि महामारी पूरी तरह से काबू में नहीं आ जाती।वॉन ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में 5 हफ्ते का आईपीएल कराया जा सकता है। यह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अच्छा है। वॉन की सोच बताती है कि आईपीएल न केवल भारतीय बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक्सपर्ट पीटर लालोर इसे दूसरी ओर ले गए और कहा कि खिलाड़ियों की कठिनाई को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को रद्द किया जा सकता है।बीसीसीआई अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल कराने की तैयारी मेंइस दौरान बीसीसीआई अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल कराने की तैयारी में है। यह बताता है कि टी20 वर्ल्ड कप को कितनी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी 6 महीने का समय बाकी है। ऑस्ट्रेलिया इसे बिना फैंस के करा सकता है। यदि वर्ल्ड कप नहीं होता है तो इसे 2022 में कराया जा सकता है। सभी के अपने-अपने फाइनेंशियल हित हैं। भले यह अटकलबाजी हो लेकिन देखना होगा कि यह मामला कैसे सुलझता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 24 अक्टूबर को होना है। -फाइल फोटो भारतीय टीम के कोच और चयनकर्ता कई बार कह चुके हैंं कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही धोनी का टी-20 वर्ल्ड कप में चयन संभव है। -फाइल फोटो Full Article
0 हॉकी इंडिया ने एक करोड़ दिए, गांगुली ने 10 हजार लोगों को भोजन कराया; वसीम अकरम बैट-बॉल नीलाम करेंगे By Published On :: Sun, 05 Apr 2020 03:16:00 GMT कोरोनावायरस से लड़ने में हॉकी इंडिया (एचआई) ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। एक अप्रैल को 25 लाख देने की घोषणा करने वाली एचआई ने 75 लाख रुपए और डोनेट करने का फैसला किया है। अब कुल राशि एक करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम और इंग्लैंड के डैरेन गॉफ भी मदद के लिए आगे आए हैं। दोनों ने फंड जुटाने के लिए अपनी यादगार चीजों को नीलामी के लिए देने का फैसला किया है। अकरम ने नीलामी के लिए अपना ऑटोग्राफ किया बल्ला और गेंद देने का फैसला किया है। इंग्लैंड के लिए वनडे के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज गॉफ नीलामी के लिए ऑटोग्राफ्ड गेंद देंगे।इस बीच, गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने पीएम केयर्स फंड में 7 लाख रुपए दान किए हैं। वहीं, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हंपी सहित कई भारतीय शतरंज खिलाड़ी फंड जुटाने के लिए ऑनलाइन एग्जिबीशन गेम खेलेंगे।गांगुली ने कोलकाता के इस्कॉन मंदिर की मदद कीबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता के इस्कॉन मंदिर की मदद कर करीब 10 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम किया है। कोलकाता इस्कॉन रोज करीब दस हजार लोगों को भोजन दे रहा था। अब वह 20 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम कर सकेगा।स्टेडियम को अस्पताल और टेस्टिंग सेंटर में बदलाअमेरिका का बीजेके नेशनल टेनिस सेंटर और जर्मनी का इडुना पार्क स्टेडियम कोरोनावायरस महामारी में मदद के लिए आगे आया है। यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम के क्वींस स्टेडियम को अस्थाई हॉस्पिटल में बदल दिया है। आर्मस्ट्रांग स्टेडियम को डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर में बदल दिया है। यहां रोजाना 25 हजार खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैै। इस बीच, जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के स्टेडियम का इस्तेमाल कोरोना टेस्टिंग सेंटर के रूप में होगा।महिला खिलाड़ी 3 महीने की सैलरी में कटौती कराएंगीइंग्लैंड के पुरुष और महिला क्रिकेटर सैलरी कटौती की बात पर सहमत हो गए हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले पुरुष खिलाड़ियों ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को पांच लाख पाउंड (लगभग 4.71 करोड़ रुपए) देने की पेशकश की है। कोरोनावायरस के खिलाफ मदद के लिए खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। ईसीबी ने खिलाड़ियों की सैलरी में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा था। वहीं महिला क्रिकेटरों ने अप्रैल, मई और जून की सैलरी में कटौती का प्रस्ताव रखा है। बयान में कहा गया कि इंग्लैंड के कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त पुरुष खिलाड़ी बातचीत के बाद ईसीबी को दान देने पर सहमत हुए हैं। इसमें कहा गया कि पूरी जानकारी अगले सप्ताह दी जाएगी। कुछ क्रिकेटर व्यक्तिगत तौर पर भी योगदान दे चुके हैं। विकेटकीपर जोस बटलर अपनी 2019 वर्ल्ड कप की जर्सी की नीलामी कर रहे हैं जबकि महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट नेशनल हेल्थ सर्विस से जुड़ी हुई हैं। नाइट ने कहा कि सभी खिलाड़ी सैलरी कटौती के पक्ष में हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के स्टेडियम का इस्तेमाल कोरोना टेस्टिंग सेंटर के रूप में होगा। Full Article
0 थाईलैंड-मलेशिया पर 3 और 1 साल का प्रतिबंध, इन देशों के वेटलिफ्टर टोक्यो ओलिंपिक में नहीं जा पाएंगे By Published On :: Sun, 05 Apr 2020 07:49:47 GMT इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएफ) ने थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन (टीएडब्ल्यूए) पर 3 और मलेशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (एमडब्ल्यूएफ) पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया है। दोनों देशों पर कई सारे डोपिंग आरोप लगने के कारण आईडब्ल्यूएफ शनिवार को यह प्रतिबंध लगाया है। इसके कारण अब थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर टोक्यो ओलिंपिक में शामिल नहीं पाएंगे। कोरोनावायरस के कारण इस साल होने वाले टोक्यो गेम्स को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह ओलिंपिक अगले साल 24 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होंगे।इंटरनेशनल फेडरेशन ने कहा है कि टोक्यो ओलिंपिक चाहे जब भी हों, इन दोनों देशों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा इटनेशनल फेडरेशन ने थाई फेडरेशन पर दो लाख डॉलर (करीब 1.53 करोड़ रुपए) का जुर्माना भी लगाया है। थाई फेडरेशन ने 2018 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अपने 9 वेटलिफ्टरों के डोपिंग में फंसने के बाद खुद ही ओलिंपिक से नाम वापस ले लिया था।मलेशिया के 3 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेलवहीं, मलेशिया की बात करें तो एक कैलेंडर ईयर में उसके तीन खिलाड़ियों को डोप टेस्ट में फेल हो के कारण सजा मिल चुकी है। आईडब्ल्यूएफ ने मलेशिया के सभी खिलाड़ियों पर 5 महीने का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण इस साल होने वाले लगभग सभी इवेंट टाले या रद्द किए जा चुके हैं। थाईलैंड और मलेशियाई संस्था 1 अप्रैल से 21 दिन के अंदर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मलेशिया के वेटलिफ्टर मोहम्मद अज्निल बिदिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में स्वर्ण जीता था। Full Article
0 ई-स्पोर्ट्स की व्यूअरशिप पिछली तिमाही से 37% बढ़ी, 80 लाख लोग रोजाना लॉग-इन हो रहे By Published On :: Mon, 06 Apr 2020 03:17:26 GMT कोरोनावायरस के कारण दुनिया के लगभग सभी देशों में खेल की गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में ई-स्पोर्ट्स यानी ऑनलाइन गेमिंग लगातार बढ़ रही है। खिलाड़ी खेल मैदान से तो दूर हैं लेकिन वर्चुअल मैदान पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। ई-स्पोर्ट्स के खिलाड़ी के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ी भी इससे जुड़ रहे हैं। शनिवार को ही इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने फॉर्मूला-1 रेसर चार्ल्स लेकलेर्क और एलेक्स एलबोन के साथ फॉर्मूला-1 ई-स्पोर्ट्स रेस में हिस्सा लिया। पिछले महीने भी लेकलेर्क आैर एलबोन वर्चुअल ग्रांप्री में शामिल हुए थे। इसे हजारों लोगों ने देखा था।स्पेन की वीडियो गेम एनालिटिक्स कंपनी स्ट्रीम हेटचैट के अनुसार, ई-स्पोर्ट्स की व्यूअरशिप पिछली तिमाही (अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर) की तुलना में इस तिमाही (जनवरी, फरवरी, मार्च) में 37% तक बढ़ गई। हर टूर्नामेंट की व्यूअरशिप में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है। कई खिलाड़ी आॅनलाइन गेमिंग के जरिए चैरिटी भी जुटा रहे हैं। वहीं, कई ब्रॉडकास्टर ई-स्पोर्ट्स के इवेंट दिखा रहे हैं।ई-स्पोर्ट्स कैलेंडर के लिए यह सबसे सही समयअमेरिका की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी वेरिजन की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में क्वारेंटाइन के पहले हफ्ते में वीडियो गेम्स की एक्टिविटी में 75% की बढ़ाेत्तरी हुई। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब गेमिंग और ट्विच पर व्यूअरशिप में 10% की बढ़त देखी गई। नॉर्थ अमेरिका के सबसे बड़े ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट लीग ऑफ लीजेंड्स चैंपियनशिप सीरीज के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग के लिए दुनियाभर में 80 लाख लॉग-इन रोजाना हो रहे हैं। यह ई-स्पोर्ट्स कैलेंडर के लिए सबसे सही वक्त है।पिछले हफ्ते आई-रेसिंग को टीवी पर 9 लाख लोगों ने देखाएनवी गेमिंग कंपनी के सीईओ माइक रुफेल ने कहा, ‘इस समय ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ग्रोथ कर रही है।’ एनवी गेमिंग दुनिया का 8वां सबसे वैल्यूएबल ई-स्पोर्ट्स आर्गनाइजेशन है। अमेरिका में कार रेसिंग के इवेंट नेसकार ने भी आई-रेसिंग ऑनलाइन लीग शुरू की। इसे टीवी पर 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ई-स्पोर्ट्स इवेंट रहा।अमेरिका में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की अपनी ई-स्पोर्ट्स टीमें हैंयूएस नेवी ने हाल ही में ‘गोट्स एंड ग्लोरी’ नाम की ई-स्पोर्ट्स टीम बनाई। यूएस आर्मी और एयरफोर्स की पहले से टीमें हैं। नेवी रिक्रूटिंग कमांड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कैप्टन मैट स्मोक बोरेन बताते हैं, ‘ई-स्पोर्ट्स की इंडस्ट्री अरबों डॉलर की है, जहां काफी संभावनाएं हैं।’ वहीं, केविन डुरंट और लुका डोनकिच समेत कई एनबीए स्टार ने चैरिटी के लिए ‘एनबीए 2के2020’ लीग में हिस्सा लेना शुरू कियस है। इस लीग का टेलीकास्ट भी हो रहा है। एनएफएल ने भी ऑनलाइन खेलना शुरू किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today केविन डुरंट और लुका डोनकिच समेत कई एनबीए स्टार ने चैरिटी के लिए ‘एनबीए 2के2020’ लीग में हिस्सा लेना शुरू किया है। एनबीए 2के2020 लीग का टेलीकास्ट भी हो रहा है। Full Article
0 आईपीएल नहीं होने से डिप्रेशन में आ सकते हैं कई क्रिकेटर: पैडी अपटन, पैट कमिंस बोले- टी-20 वर्ल्ड कप ज्यादा जरूरी By Published On :: Mon, 06 Apr 2020 09:46:00 GMT कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) समेत दुनियाभर में जुलाई तक होने वाले तमाम खेल टूर्नामेंट्स को टाल या रद्द कर दिया गया है। अब 15 अप्रैल को होने वाले आईपीएल पर संकट के बादल छाने लगे हैं। इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पैडी अपटन का मानना है कि आईपीएल को रद्द नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कई खिलाड़ी डिप्रेशन में आ सकते हैं। पैडी भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, इस बार नीलामी में सबसे मंहगे 15.50 करोड़ रुपए में बिके ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईपीएल से ज्यादा जरूरी टी-20 वर्ल्ड कप को बताया है।पैडी 2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के मेंटल कंडिश्निंग कोच थे। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, ‘‘आईपीएल क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा टूर्नामेंट और दुधारू गाय है। लॉकडाउन जैसे हालात में जब कोई स्वस्थ और सामान्य व्यक्ति खुद के बारे में ज्यादा सोचता है, तो वह एंग्जाइटी और डिप्रशन का शिकार हो सकता है। ऐसे समय में मैं खिलाड़ियों के साथ अन्य लोगों को भी सलाह देता हूं कि वे खुद के बारे में ज्यादा न सोचें और अपने लोगों पर ध्यान दें। साथ ही दूसरे विकल्पों पर विचार करें।’’टी-20 वर्ल्ड कप इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंटवहीं, कमिंस ने कहा, ‘‘2-3 साल से हम लगातार टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बात कर रहे हैं। 2015 वनडे वर्ल्ड कप मेरे करियर का स्पेशल टूर्नामेंट था, जबकि मैं फाइनल में खेला भी नहीं था। अब मैं चाहता हूं कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप होना चाहिए। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है। मेरी इच्छा है कि सबकुछ जल्दी ठीक हो और यह टूर्नामेंट अच्छे से संपन्न हो। यदि मैं थोड़ा और लालची होता, तो चाहता कि इस बार आईपीएल भी होना चाहिए।’’इस साल आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होना है। कोरोनावायरस और वीजा प्रतिबंध के कारण टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। वहीं, इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है।‘पीटरसन ने छोटे फॉर्मेट में आईपीएल कराने का सुझाव दिया’हाल ही में इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने छोटे फॉर्मेट में आईपीएल कराने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘चलिए अब जुलाई-अगस्त भी जल्दी ही आने वाला है। मेरा मानना है कि आईपीएल के इस सीजन को भी कराया जाना चाहिए। विश्व का हर एक खिलाड़ी भी यही चाहता है और वह खेलने के लिए भी बेताब है। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ आईपीएल उन लोगों के लिए भी बहुत महत्व रखता है, जो इसके पर्दे के पीछे काम करते हैं। ऐसा कोई तरीका भी ढूंढना चाहिए, जिससे की फ्रेंचाइजी कुछ कमाई कर सके। जैसे कि सभी मैच सिर्फ तीन सुरक्षित स्टेडियम में बगैर दर्शकों के कराए जाएं। इसे तीन या चार हफ्ते में सीमित कर सकते हैं।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पैट कमिंस ने कहा- यदि मैं थोड़ा और लालची होता, तो चाहता कि इस बार आईपीएल भी होना चाहिए। -फाइल फोटो Full Article
0 सुशील ने कहा- लोगों को मेरी दावेदारी खारिज करने की आदत, मैं अभी संन्यास नहीं लूंगा; 2021 में होने वाले ओलिंपिक की तैयारियों में जुटा By Published On :: Mon, 06 Apr 2020 15:37:36 GMT रेसलर सुशील कुमार ने साफ कर दिया कि वे अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिए इंटव्यू में कहा कि लोगों को मेरे खेल के खत्म होने के बारे में लिखने की आदत है। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सुशील ने कहा कि मैं अभी कहीं नहीं जा रहा हूं। 1 साल ओलिंपिक टलने का मतलब मुझे चौथी बार इन खेलों के लिए क्वालिफाई करने का अच्छा मौका मिला है। अधिक समय का मतलब बेहतर तैयारी होता है।सुशील ने कहा- कुश्ती ऐसा खेल है कि अगर आप चोट से बचे रहते हैं, और लक्ष्य तय कर तैयारी करते हैं तो उसे हासिल कर सकते हैं। मैं अभी रोज दो बार प्रैक्टिस करता हूं। मैं मैट पर नहीं उतर रहा हूं, लेकिन खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। भगवान ने चाहा तो ओलिंपिकके लिए जरूर क्वालिफाई करूंगा। इस पहलवान ने आगे कहा कि 2011 में भी लोग मेरे बारे में यही बात कर रहे थे। मुझे पता कि इसे कैसे संभालना है। यह मेरा रोज का काम है। 9 साल पहले भी आलोचक यह आशंका जता रहे थे कि सुशील बीजिंग के प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाएंगे। हालांकि, उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में सिल्वर जीतकर सबकी बोलती बंद कर दी थी।नरसिंह यादव दोबारा चुनौती पेश कर सकते हैंओलिंपिक 1 साल टलने की वजह से सुशील के पुराने प्रतिद्धंदीनरसिंह यादव भी ओलिंपिक रेस में शामिल हो गए हैं। उन पर लगा 4 साल का बैन इसी साल जुलाई में खत्म हो रहा है। इसके बाद वे भी ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिए दावा पेश कर सकते हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पहले ही यह कह चुका है कि वे नरसिंह को वापसी का मौका देंगे। फेडरेशन ने 2016 के रियो गेम्स में सुशील की जगह नरसिंह को तरजीह दी थी। हालांकि, बाद में डोप टेस्ट में वे फेल हो गए। तब सुशील की ट्रायल की मांग को फेडरेशन के साथ-साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने भी ठुकरा दिया था और उन पर नरसिंह के खिलाफ साजिश तक का आरोप लगा था।नरसिंह को दोबारा करियर शुरू करने की बधाई देता हूं: सुशीलइस बार नरसिंह से मुकाबला होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जब वक्त आएगा, तब इसे देखेंगे। फिलहाल, मैं उन्हें दोबारा करियर शुरू करने कीबधाई देता हूं। सुशील 74 किलो वर्ग में दावेदारी पेश करते हैं। इसमें अभी तक किसी भी भारतीय पहलवान ने ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं किया है। नरसिंह भी इसी भार वर्ग में ही उतरेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ओलिंपिक में 2 मेडल जीत चुके सुशील कुमार 74 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिसके लिए भारत ने ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं किया था। उन्हें नरसिंह यादव से चुनौती मिल सकती है। Full Article
0 10 मी एयर राइफल की महिला-पुरुष कैटेगरी में भारतीय टॉप पर, दिव्यांश और एलावेनिल पहले नंबर पर By Published On :: Tue, 07 Apr 2020 04:56:00 GMT भारत के निशानेबाज पिछले कुछ सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले टोक्यो ओलिंपिक के लिए 15 कोटा दिलाए। अब आईएसएसएफ रैंकिंग में भी सर्वश्रेष्ठ साबित हो रहे हैं। शूटिंग की वर्ल्ड बॉडी इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने अप्रैल की नई वर्ल्ड रैंकिंग जारी की। इसके 12 इवेंट में से 5 में भारत के 9 खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं। 10 मीटर एयर राइफल की दोनों कैटेगरी में टॉप पर भारतीय निशानेबाज हैं। पुरुष कैटेगरी में दिव्यांश सिंह पंवार और महिला कैटेगरी में एलावेनिल वलारिवान पहले नंबर पर हैं। 18 साल के दिव्यांश के 866 पॉइंट हैं। उन्होंने रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है।वहीं, 20 साल की एलावेनिल के 1323 पॉइंट हैं और वे पहले नंबर पर बनी हुई हैं। दिव्यांश ओलिंपिक कोटा दिला चुके हैं। भारत की 5 महिला खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट के टॉप-10 में हैं। इसमें से तीन सिर्फ 10 मी एयर राइफल और दो 10 मी एयर पिस्टल में हैं।मनु और यशस्वनी की रैंकिंग में सुधारमनु भाकर और यशस्वनी की रैंकिंग में एक-एक स्थान का सुधार हुआ है। मनु तीसरे से दूसरे और यशस्वनी पांचवें से चौथे नंबर पर आ गई हैं। मनु ने पिछले साल मई में म्यूनिख वर्ल्ड कप में 10 मी एयर पिस्टल में चौथे स्थान पर रहकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। यशस्वनी ने रियो वर्ल्ड कप 2019 में गोल्ड जीतकर ओलिंपिक कोटा दिलाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मनु भाकर की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है। वे तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गई हैं। -फाइल फोटो Full Article
0 कोरोना के कारण रद्द हो सकती है इंग्लिश प्रीमियर लीग, सभी 20 क्लबों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान होगा By Published On :: Wed, 08 Apr 2020 02:51:02 GMT कोरोनावायरस के कारण यूरोपियन फुटबॉल की पांच प्रमुख लीग मार्च से ही स्थगित हैं। इनके भी शुरू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंग्लैंड की प्रीमियर लीग की बात करें तो यह अप्रैल तक के लिए स्थगित है। मौजूदा हालात में इसके स्टेक होल्डर्स आशंका जता रहे हैं कि लीग का मौजूदा सीजन शायद ही पूरा हो। अभी लीग की सभी 20 टीमों के 9-10 मैच बाकी हैं। अगर लीग का बाकी सीजन कैंसिल हो गया तो इसके क्लबों को कमाई में घाटा हो सकता है। इन्हें 10 हजार 77 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। सबसे ज्यादा घाटा तो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हो सकता है। आशंका है कि उसे 116.4 मिलियन पाउंड (करीब 1080 करोड़ रुपए) कम कमाई होगी।वहीं, कोरोनावायरस महामारी के बाद पहली बार मंगलवार को सभी जर्मन फुटबॉल क्लब ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 13 मार्च से लीग के मुकाबले नहीं हो रहे हैं। सभी टीमें छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेनिंग कर रही हैं। फ्रेंकफर्ट के खिलाड़ी सिर्फ तीन के ग्रुप में ट्रेनिंग कर रही हैं। क्योंकि यहां के खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे।दोनों मैनचेस्टर क्लब अपने स्टाफ को पूरी सैलरी दे रहेहाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि लॉकडाउन के कारण लीग के कुछ क्लब स्टाफ को सैलरी नहीं देंगे या फिर सैलरी कम कर देंगे। लिवरपूल ने कहा था कि वह नॉन-प्लेइंग स्टाफ को अस्थाई छुट्टी पर भेज देगा, ताकि सैलरी न देनी पड़े। उसके इस कदम की फैंस ने काफी अालोचना की थी। इसके बाद लीग में टॉप पर चल रहे क्लब लिवरपूल ने सरकार की जॉब रिटेंशन स्कीम के तहत स्टाफ को 80% सैलरी देने का फैसला किया। वहीं, मैनचेस्टर के दोनों क्लब सिटी और यूनाइटेड अपने स्टाफ को पूरी सैलरी दे रहे हैं। आर्सनल ने भी अप्रैल तक की पूरी सैलरी देने का फैसला किया है। इसके बाद जैसी भी परिस्थिति होगी, वैसा निर्णय लेगा। वाटफोर्ड, वेस्टहैम, बर्नले, क्रिस्टल पैलेस सहित कई क्लब अपने स्टाफ को पूरी सैलरी दे रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस महामारी के बाद पहली बार मंगलवार को सभी जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। Full Article
0 डीडी स्पोर्ट्स पर रोज दिखाए जाएंगे भारत में खेले गए 20 साल के 20 बेहतरीन मैच, लक्ष्मण की 281 रन की पारी भी देख सकेंगे By Published On :: Wed, 08 Apr 2020 08:58:04 GMT कोरोनावायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है। इस दौरान 7 अप्रैल से हर रोज डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भारत समेत कुछ अन्य यादगार क्रिकेट मैच के हाइलाइट्स दिखाए जाएंगे। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार ने किया है। इस दौरान क्रिकेट फैन्स वीवीएस लक्ष्मण की 2001 में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में खेली गई 281 रन की पारी भी देख पाएंगे। यह टेस्ट मैच 13 अप्रैल को दिखाया जाएगा। आखिरी दिन 14 अप्रैल को भारत-श्रीलंका के बीच 2005 में खेला गया वनडे दिखाया जाएगा।लॉकडाउन के दौरान 8 दिनों में डीडी स्पोर्ट्स पर कुल 20 मैच दिखाए जाएंगे। यह सभी मैच भारत में खेले गए थे। इनमें 19 वनडे और एकमात्र कोलकाता में खेला गया यादगार टेस्ट मैच है। इस टेस्ट में भारत ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मैच में लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 180 रन की साझेदारी की थी। 2003 ट्राई-सीरीज के फाइनल में भारत डकवर्थ-लुईस नियम से हारा थामंगलवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड 2003 ट्राई-सीरीज के 3 मैचों के हाइलाइट्स दिखाए जाएंगे। सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा वनडे सबसे पहले दिखाया जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 37 रन से जीता था। इस मैच में लक्ष्मण ने सबसे ज्यादा 102 और सचिन तेंदुलकर ने 100 रन की पारी खेली थी। हालांकि सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया डकवर्थ-लुईस नियम से 37 रन से जीता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 कोलकाता टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 180 रन की साझेदारी की थी। Full Article
0 10 दिन में खेल जगत में 5वीं मौत; स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो का निधन, 100 से ज्यादा मैच खेल चुके By Published On :: Wed, 08 Apr 2020 11:44:20 GMT दुनियाभर के लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर खेल जगत में भी जारी है। इसके कारण 10 दिन में 5 दिग्गजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। 1964 विंटर ओलिंपिक खेल चुके शैपो ने अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। इससे पहले फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज (60), इंग्लैंड के लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस (71), फ्रांस के ओलिंपिक डी मार्शल फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पेप दिऑफ (68) और पाकिस्तान के स्क्वैश लीजेंड आजम खान (95) भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन (आईआईएचएफ) ने कहा, ‘‘शैपो दो हफ्ते पहले ही अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। यहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। तबीयत में सुधार होने के बाद 1 अप्रैल को ही उन्हें घर लाया गया था। फिर अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया।’’ शैपो 60 के दशक में बेस्ट सेंटर खिलाड़ी थे। वे 1964 में स्विस क्लब एचसी विलर्स के लिए खेलते थे। इस सीजन में उन्होंंने स्विस लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे थे।इंग्लिश फुटबॉलर जिम्मी कोरोना से संक्रमित80 साल के इंग्लिश फुटबॉल लेजेंड जिम्मी ग्रीवेस भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें हालत गंभीर बनी हुई है। जिम्मी देश और सभी क्लब के लिए 357 गोल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी हैं। साथ ही वे इंग्लैंड टीम के लिए 57 मैच में 44 गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वायने रूनी, बॉबी कॉर्टन और गेरी लिनेकेर ने यह उपलब्धि हासिल की है।बर्नार्ड ने डिप्रेशन के कारण सुसाइड कियारीम्स क्लब के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज कोरोना से संक्रमित होने के बाद डिप्रेशन में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने 5 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था। बर्नार्ड ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी थी। बर्नार्ड 20 साल से क्लब के साथ जुड़े हुए थे।सबसे पहले आजम खान की मौत हुईकोविड-19 के कारण 31 मार्च को डेविड हॉजकिस और फ्रांस के पेप दिऑफ की मौत हुई थी। इससे पहले 28 मार्च को पाकिस्तानी स्क्वैश लेजेंड आजम खान का निधन हो गया था। आजम ने 1959 से 1962 के बीच लगातार 4 बार ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था। आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता था। उन्होंने 1962 में पहली बार सबसे अहम हार्डबॉल टूर्नामेंट यूएस ओपन भी जीता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रोजर शैपो 1964 में स्विस क्लब एचसी विलर्स के लिए खेलते थे। इस सीजन में वे लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। Full Article
0 पाकिस्तान 200 खिलाड़ियों का ऑनलाइन यो-यो टेस्ट लेगा, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के वर्कआउट की मॉनिटरिंग कर रहा By Published On :: Thu, 09 Apr 2020 10:14:10 GMT पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलिंपिक और आईपीएल समेत सभी खेल टूर्नामेंट टाले या रद्द कर दिए गए हैं। फिलहाल, दुनियाभर की एक तिहाई आबादी घरों में कैद है। भारत में भी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है। ऐसे में सभी भारत और पाकिस्तान समेत सभी क्रिकेट बोर्ड को अपने खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता सता रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने 200 से ज्यादा खिलाड़ियों का ऑनलाइन ही फिटनेस और यो-यो टेस्ट कराने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम के ट्रेनर कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं।पीसीबी यह टेस्ट वीडियो लिंक के जरिए 20 और 21 अप्रैल को करेगा। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता और कोच मिस्बाह-उल-हक ने सभी खिलाड़ियों को लेटर लिखकर फिटनेस टेस्ट के बारे में जानकारी दे दी है। यह टेस्ट टीम ट्रेनर यासिर मलिक लेगें। टेस्ट में 2.5 मीटर की स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, 1 मिनट में 50 सिट-अप (फुल रेंज), एक मिनट में 60 पुश-अप (फुल रेंज), 1 मिनट में 30 बर्पीस, एक मिनट में 10 फुल चिन-अप, 25 बुल्गारियाई स्पिलट स्कॉट्स (दोनों तरफ), 2 मिनट के लिए रिवर्स प्लैंक और लेवल-18 का यो-यो टेस्ट शामिल है।बीसीसीआई ने खिलाड़ियों इंडोर वर्कआउट प्लान दियावहीं, बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए उनके वर्कआउट रुटीन पर नजर रखे हुए है। भारतीय टीम के ट्रेनर निक वेब और फिजियो नितिन पटेल एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम (एएमएस) एप के जरिए नजर रख रहे हैं। कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों को इंडोर वर्कआउट का निर्देश दिया गया, जिसका बखूबी किया जा रहा है। निक वेब ने नितिन के साथ मिलकर खिलाड़ियों के लिए इंडोर वर्कआउट प्लान तैयार किया था, जिसको सभी खिलाड़ी फॉलो कर रहे हैं। लोकेश राहुल और ऋषभ पंत के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी अपने वर्कआउट का वीडियो और फोटो शेयर कर चुके हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विराट कोहली घर में वर्कआउट कर फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों को इंडोर वर्कआउट का निर्देश दिया गया, जिसका पालन सभी खिलाड़ी बखूबी किया जा रहे हैं। Full Article
0 विंबलडन रद्द होने के बावजूद 950 करोड़ रुपए मिलेंगे; बीसीसीआई ने कहा- बीमा का प्रावधान नहीं, भविष्य में ऐसा कर सकते हैं By Published On :: Fri, 10 Apr 2020 01:51:00 GMT कोरोनावायरस के कारण विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मौजूदा सीजन रद्द किया जा चुका है। इसके बाद भी आयोजकों को बीमा के तौर लगभग 950 करोड़ रुपए मिलेंगे। ऑल इंग्लैंड क्लब ने 2003 में सार्स महामारी के बाद अपनी बीमा पॉलिसी को अपडेट किया था। इसमें आतंकी हमले के अलावा महामारी को भी शामिल किया गया था। ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के रद्द होने से आयोजकों को लगभग 2400 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का नुकसान होने का अनुमान है। विंबलडन के चीफ एक्जीक्यूटिव रिचर्ड लेविस ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि टूर्नामेंट का बीमा है। इससे काफी मदद मिलेगी। आयोजन में शामिल सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। टूर्नामेंट का आयोजन अब जून-जुलाई 2021 में किया जाएगा।नियम जगह-जगह के हिसाब से बदलते रहते हैंविंबलडन के बीमा के तौर पर पैसे मिलने के सवाल बीसीसीआई का कहना है कि नियम जगह-जगह के हिसाब से बदलते रहते हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि विंबलडन की आईपीएल से तुलना करने से कई बातें ध्यान में रखनी चाहिए। यह देखने की जरूरत है कि भारतीय बाजार में महामारी के कारण कैंसिल होने जैसी कोई धारा है या नहीं। बीमा एक रीजन से दूसरे रीजन में बहुत अलग है। उन्होंने इंग्लिश फुटबॉलर के उदाहरण का हवाला दिया।जैसे डेविड बेकहम ने अपने पैर का बीमा करवाया था, जबकि बीसीसीआई को भारत के कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सैलरी वेतन के नुकसान के लिए पॉलिसी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। मेरी जानकारी के अनुसार हमारे बाजार में ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन कोरोनावायरस के कारण स्थिति में बदलाव आ सकता है। भविष्य में हम भी ऐसा कर सकते हैं। टी20 टूर्नामेंट अभी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है।दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल फेडरेशन ने फीफा से कहा- जल्द बैठक करोसाउथ अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन के चीफ प्रमुख एलेजांद्रो डोमिंगुएज ने फीफा से जल्द बैठक करने को कहा है। इसमें कोरोनोवायरस के दौरान फुटबॉल क्लबों की मदद के लिए ग्लोबल फंड बनाने पर चर्चा होनी है। टूर्नामेंट रद्द होने से क्लबों को नुकसान हुआ है। इसके लिए हमने लगभग 570 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। फीफा ने कोरोनावायरस से सामने आई समस्या से निपटने के लिए वर्किंग ग्रुप भी बनाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विंबलडन के चीफ एक्जीक्यूटिव रिचर्ड लेविस ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि टूर्नामेंट का बीमा है। इससे काफी मदद मिलेगी। -फाइल फोटो Full Article
0 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले डीएसपी जोगिंदर बोले- कोरोना अब तक की सबसे बड़ी चुनौती, पुलिस-डॉक्टर को भी खतरा By Published On :: Fri, 10 Apr 2020 06:37:09 GMT भारतीय टीम को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा हरियाणा के हिसार में डीएसपी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। इस समय जोगिंदर लॉकडाउन का पालन कराने और कोरोना से बचाने के लिए लोगों को घर में रहने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से कहा, ‘‘कोरोना अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। फिलहाल, आमलोगों के साथ पुलिस और डॉक्टरों को भी खतरा है। सभी को बचाना बड़ी जिम्मेदारी है।’’जोगिंदर ने कहा, ‘‘कोरोना के कारण उत्पन हुई स्थिति बेहद गंभीर है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मैंने अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियां देखीं, लेकिन कोरोना के कारण बनी स्थिति अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वायरस से लड़ने के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं है, जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।’’लोग ऑटोग्राफ और सेल्फी मांगते हैंजोगिंदर ने अपनी पुलिस की ड्यूटी को लेकर कहा, ‘‘लॉकडाउन के बावजूद हमें अपनी ड्यूटी पर जाना होता है। लोगों का जीवन संकट में है। सभी को बचाना पुलिस का काम है और इस दौरान खुद को और अपने साथी पुलिसकर्मियों को भी बचाना बड़ी चुनौती है।’’ अपनी पहचान को लेकर जोगिंदर ने कहा, ‘‘काफी लोग उन्हें उनकी वर्दी पर लिखे नाम से पहचान जाते हैं क्योंकि मास्क के कारण लोगों को चेहरा नहीं दिखाई देता है। कई लोग उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी मांगते है, लेकिन इस स्थिति में वह सबको मना कर देते हैं।’’आईसीसी ने असली हीरो बतायाइससे पहले आईसीसी ने ट्वीट कर जोगिंदर को आज का असली हीरो बताया था। आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘‘2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो, 2020 में दुनिया के असली हीरो। क्रिकेट करियर के बाद एक पुलिसकर्मी के रूप में भारत के जोगिंदर शर्मा वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच अपना काम कर रहे हैं।’’ वर्ल्ड कप फाइनल में जोगिंदर ने आखिरी ओवर में जिताया2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर जोगिंदर ने ही डाला था। इस ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे और उसके 9 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। जोगिंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर आखिरी विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी। मैच में जोगिंदर ने 3.3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 19.3 ओवर में 152 रन ही बना सकी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस और लॉकडाउन की स्थिति में डीएसपी जोगिंदर शर्मा (दाएंं) ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात करते हुए। Full Article
0 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के ट्रेनर रहे रामजी बोले- वेट ट्रेनिंग को लेकर कभी सचिन को ऑब्सेस नहीं देखा By Published On :: Sat, 11 Apr 2020 06:22:11 GMT टीम इंडिया ने जब 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब रामजी श्रीनिवासन ने धोनी की टीम को ट्रेनिंग दी थी। 2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी रामजी ने टीम इंडिया को तैयार किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आप घर पर भी फिटनेस बनाए रख सकते हैं। बस आपके शरीर को जानने की जरूरत है। मुझे वेट ट्रेनिंग का जुनून नहीं है। हां, यह कुछ एथलीटों के लिए काम करता है। मैं भारतीय टीम के साथ रहा हूं।मैंने कभी सचिन, धोनी, सहवाग या रोहित शर्मा को वेट ट्रेनिंग काे लेकर ऑब्सेस नहीं देखा था। सभी जिम आते थे। सचिन कलाई और कंधों पर बहुत काम करते थे। धोनी को अलग रखें क्योंकि मेरा मानना है कि वे एक स्वाभाविक व्यक्ति थे। सहवाग स्मार्ट थे। उन्हें पता था कि वे क्या चाहते हैं। उन्होंने बहुत सारी कोर एक्सरसाइज की। रोहित ने भी ऐसा किया। मैंने युवराज को भी भारी वेट उठाते हुए कभी नहीं देखा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सचिन जिम में वेट ट्रेनिंग नहीं करते थे। वे कलाई और कंधों पर काम करते थे। Full Article
0 क्लार्क का बयान हमारी जीत कम नहीं कर सकता, कोहली ने 2018 टेस्ट सीरीज में शानदार कप्तानी की थी By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 01:25:00 GMT ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्वकप्तानमाइकल क्लार्क ने दावा किया कि 2018-19 टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने इस कारण जीती, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के कारण कोहली के खिलाफ स्लेजिंग नहीं की। क्लार्क ने कप्तान टिम पेन को लेकर तल्ख टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आईपीएल के कारण अपना सामान्य खेल नहीं दिखा सकी। क्लार्क ने कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर भारत फाइनेंशियल तौर पर शक्तिशाली है। टिम पेन ने क्लार्क की बात का खंडन किया।पेन ने कहा कि हम कोहली को उकसाना नहीं चाहते थे। ऐसे में वह अच्छा खेल दिखाता है, तो क्लार्क या पेन कौन सही है। मुझे लगता है कि क्लार्क मजबूत, कठोर, टकराव वाले माने जाते थे। लेकिन पेन सरल स्वभाव के हैं। द. अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग के कारण स्मिथ और वार्नर पर बैन लगा। इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को काफी अपमानित होना पड़ा। भारतीय सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर आक्रमक थी। पेन टीम के नए कप्तान थे। जबकि कोहली बड़ा नाम था। इसका प्रभाव दिखा। बड़े खिलाड़ी दबाव में हमेशा अच्छा खेल दिखाते हैं।भारत को पहली बार जीत मिलीक्लार्क का बयान अनुचित था, क्योंकि कोहली ने अच्छी कप्तानी कर टीम को पहली बार जीत दिलाई। कोहली ने हालांकि बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जैसा उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद नहीं थी कि पुजारा अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। यह, वास्तव में उस सीरीज की वास्तविक कहानी है, जिसे बताया और लगातार बताया जाना चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today माइकल क्लार्क ने दावा किया कि 2018-19 टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने इस कारण जीती, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के कारण विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग नहीं की। Full Article
0 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम ओनर्स में मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर फिसले; उनसे 1.20 लाख करोड़ की ज्यादा नेटवर्थ वाले बॉलमर टॉप पर By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 03:00:02 GMT दुनिया के 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंबानी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक हैं। इस लिस्ट में अब माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और बास्केटबॉल टीम लॉस एंजिलिस क्लिपर्स के मालिक स्टीव बॉलमर पहले स्थान पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ 52.7 अरब डॉलर यानी 3.95 लाख करोड़ रुपए है।पिछले साल बॉलमर की नेटवर्थ 41.2 अरब डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 52.7 अरब डॉलर हो गई है। यानी उनकी कमाई में करीब 11.5 अरब डॉलर यानी 86 हजार 250 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।बॉलमर की संपत्ति में 28 फीसदी का इजाफाफोर्ब्स के मुताबिक पिछले साल की तुलना में बॉलमर की संपत्ति में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके दम पर वे दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में भी 11वें स्थान पर हैं। पिछले साल मुकेश अंबानी 50 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम ओनर थे। दुनियाभर में आई मंदी की वजह से इस साल तेल और गैस से जुड़ी उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई है। इसी वजह से उनकी नेटवर्थ 13 अरब डॉलर घटकर 36.8 अरब डॉलर यानी 2.76 लाख करोड़ रुपए रह गई है और वे लिस्ट में दूसरे नंबर पर चले गए हैं।बॉलमरऐसे बने दुनिया की सबसे अमीर टीम के मालिकपिछले एक साल में दुनिया के कई शेयर बाजारों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में 30 फीसदी का इजाफा हुआ। क्लाउड कम्प्यूटिंग से जुड़े बिजनेस में कंपनी को काफी मुनाफा हुआ। इसी वजह से कंपनी के पू्र्व सीईओ बॉलमर की संपत्ति 11 अरब डॉलर यानी 82 हजार 500 करोड़ रुपए बढ़ गई। 2014 में उन्होंने डोनाल्ड स्टर्लिंग से 2 अरब डॉलर यानी 15 हजार करोड़ रुपए में बास्केटबॉल टीम क्लिपर्स खरीदी थी। स्पोर्ट्स बिजनेस में यहीं से उनकी शुरुआत हुई। इसके बाद से वे इस टीम में काफी पैसा लगा रहे हैं।बॉलमर ने हाल में दो खिलाड़ियों कावी लियोनार्ड और पॉल जॉर्ज को मोटा पैसा देकर टीम से जोड़ा है।इतना ही नहीं, अपनी टीम क्लिपर्स के लिए अलग से स्टेडियम और एंटरटेनमेंट सेंटर बनाने के लिए उन्होंने एक कंपनी से 40 करोड़ डॉलर यानी 3 हजार करोड़ रुपए में जगह खरीदी है। यह स्टेडियम बनाने पर करीब 1 अरब डॉलर खर्च होंगे।कोरोनावायरस की वैक्सीन की शोध में जुटी टीम को 75 करोड़ रुपए दान किएबॉलमर सिर्फ कमाई के मामले में ही आगे नहीं हैं, बल्कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में भी वे दिल खोलकर दान कर रहे हैं। उन्हें कोरोना के वैक्सीन पर काम कर रही यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन को रिसर्च के लिए 10 मिलियन डॉलर (75 करोड़ रुपए) दान किए हैं।दुनिया के 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम चलाने वालों में ज्यादातर बास्केटबॉल से जुड़ेस्पोर्ट्स टीमें चलाने वाले दुनिया के टॉप-20 अमीरों की फोर्ब्स की लिस्ट में बॉलमर के अलावा 6 और ऐसे व्यक्ति हैं, जो अमेरिकी बास्केटबॉल लीग एनबीए की टीमों के मालिक हैं। इसमें डेनवर नगेट्स के स्टेनली क्रोएनके (10 अरब डॉलर), ब्रूकलिन नेट्स के जोसेफ साई (10 अरब डॉलर), मेम्फिस ग्रिजलिज के रॉबर्ट पेरा (7 अरब डॉलर), क्लीवलैंड कैवेलियर्स के डेनिएल गिल्बर्ट (6.5 अरब डॉलर), डेट्रॉयट पिस्टन्स के टोम गोरेस (5.7 अरब डॉलर), मियामीहीट के मिकीएरिसन (5.1 अरब डॉलर) शामिल हैं।फोर्ब्स कीसबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम ओनर्स की लिस्ट नाम टीम नेटवर्थ(रुपए में) स्टीव बॉलमर लॉस एंजिलिस क्लिपर्स 3.95 लाख करोड़ मुकेश अंबानी मुंबई इंडियंस 2.76 लाख करोड़ फ्रैंकोइस पिनॉल्ट एंड फैमिली स्टेड रेनेस एफसी 2.02 लाख करोड़ डिएट्रिच माटेशिट्ज रेड बुल रेसिंग 1.23 लाख करोड़ हासो प्लैटनर एंड फैमिली सैन जोन्स सार्क 93 हजार करोड़ डेविड टेपर कैरोलीना पैंथर्स 90 हजार करोड़ रोमन अब्रमोविच चेल्सी एफसी 84 हजार 750 करोड़ फिलिप एनशूट्ज लॉस एंजिलिस किंग्स 82 हजार 500 करोड़ स्टेनली क्रोएन्के डेनवर नगेट्स 75 हजार करोड़ जोसेफ साई ब्रूकलिन नेट्स 75 हजार करोड़ जेरी जोन्स डलास कॉउबॉयज 60 हजार करोड़ रुपए शाहिद खान जैक्सनविले जैगुआर्स 58 हजार 500 करोड़ स्टीफन रॉस मायमी डॉलफिन्स 57 हजार करोड़ रॉबर्ट पेरा मेम्फिस ग्रिजलिज 52 हजार 500 करोड़ रॉबर्ट क्राफ्ट न्यूलैंड पेट्रियट्स 51 हजार 750 करोड़ 60 अरबपतियों के पास 80 स्पोर्ट्स टीमेंफोर्ब्स के मुताबिक, अभी 60 अरबपति ऐसे हैं, जिनका दुनिया की बड़ी स्पोर्ट्स लीग की 80 टीमों पर मालिकाना हक है। हालांकि, कोरोनावायरस की वजह से इनकी नेटवर्थ में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 5 हफ्तों में इनकी नेटवर्थ 455 अरब डॉलर से घटकर 383 अरब डॉलर हो गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Los Angeles Clippers Steve Ballmer unseats India’s Mukesh Ambani as the world’s richest sports team owner in forbes list Full Article
0 टोक्यो ओलिंपिक के सीईओ बोले- 2021 में भी वायरस का खतरा हो सकता है, गेम्स के होने पर सस्पेंस By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 03:02:03 GMT टोक्यो ओलिंपिक कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित किया जा चुका है। अब यह 2021 में होगा। इस बीच आयोजन समिति ने 2021 में भी गेम्स के आयोजन पर संशय जताया है। टोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि अभी कोई यह कहने की स्थिति में नहीं है कि वायरस पर अगले साल तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। हम इस बारे में सही उत्तर देने की स्थिति में नहीं हैं। हमने गेम्स को एक साल के लिए स्थगित किया है। ऐसे में हमें गेम्स को कराने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।किसी दूसरे प्लान के सवाल पर मुतो ने कहा कि अभी सिर्फ कोरोनावायरस से लड़ने पर ध्यान दे रहे हैं। ओलिंपिक के एक साल के लिए टलने के बाद आयोजन के खर्च में करोड़ों रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। इस पर उन्होंने कहा कि हमने बीमा पॉलिसी ली है। लेकिन देखना होगा कि क्वालिफायर इसमें शामिल हैं या नहीं।ईपीएल शुरू करने से पहले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट होइंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मैनेजर्स एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड बेवन का कहना है कि ईपीएल के शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होना चाहिए। इससे पहले खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने को वो बड़ा रिस्क मानते हैं। मैचों के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को कम से कम 3 हफ्ते की ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। बेवन ने कहा, ‘‘मैच कब शुरू होंगे, इसका अनुमान अप्रैल के अंत से पहले नहीं लगाया जा सकता है। जर्मनी में मई में फुटबॉल के वापस आने के बारे में चर्चा हो रही है क्योंकि वे एक दिन में 50 हजार टेस्ट कर रहे हैं। हमारे देश में एक दिन में 10 हजार टेस्ट हो रहे हैं।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि अभी कोई यह कहने की स्थिति में नहीं है कि वायरस पर अगले साल तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। Full Article
0 शोएब अख्तर ने कहा- धोनी अभी बीच में लटके हैं, उन्हें 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 08:03:04 GMT पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के पूर्वकप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया। अख्तर ने कहा कि वे किसी के कद को नहीं माप रहे, लेकिन धोनी का करियर काफी लंबाखिंच गया है।वे बीच में लटक गएहैं। धोनी के पास 2019 वर्ल्ड कप के बाद हीआदरपूर्वक संन्यास लेने का सही समय था। अख्तर ने उम्मीद जताई है कि धोनी को उनकी चुप्पी के रूप में शानदार विदाई मिलेगी। दरअसल, धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था।धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान हैं। कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया था, लेकिन अब भी इस पर संकट छाया हुआ है। भारतीय चयनकर्ता और मुख्य कोच रवि शास्त्री कई बार कह चुके हैंकि धोनी के पास टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के लिए आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन ही एकमात्र मौका है। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।‘धोनी की जगह मैं होता तो संन्यास ले लेता’अख्तर ने इस्लामाबाद से ही भारतीय न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उस खिलाड़ी (धोनी) ने अपनी योग्यता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों उसने अपने करियर को इतना लंबा खींचा है। उसे वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। यदि मैं उसकी जगह होता तो अपने जूते उतारकर टांग (संन्यास ले लेता) देता। मैं तीन-चार साल छोटे फॉर्मेट में खेल सकता था, लेकिन मैंने (2011 वर्ल्ड कप के बाद) संन्यास ले लिया, क्योंकि मैं अपने खेल में 100 प्रतिशत नहीं था तो क्यों लंबा खींचता?’’अख्तर ने कहा, ‘‘जब वह (धोनी) वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में (न्यूजीलैंड के खिलाफ) मैच फिनिश कर टीम को नहीं जिता पाया था। तब मुझे महसूस हुआ कि वह संन्यास ले लेगा, लेकिन उसने ऐसा क्यों नहीं किया, इसका जवाब वही दे सकता है। मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के बाद अपनी विदाई स्वरूप एक आखिरी सीरीज खेलना चाह रहा है।’’‘मध्यक्रम में भारत को मैच विनर चाहिए’भारतीय टीम ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी से अब तक कोई आईसीसी खिताब नहीं जिता है। तब फाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया था।इसको लेकर अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम को मध्यक्रम में एक मैच विनर की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट जीतना और टॉप पर बने रहना दोनों अलग-अलग बात है। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है। जबकि वह सीमितओवरों के फॉर्मेट की टॉप टीमों में शामिल है। ऐसे में हमें टीम इंडिया की काबिलियत को सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रदर्शन के आधार पर नहीं आकना चाहिए। बिल्कुल उन्हें आईसीसी इवेंट जीतने चाहिए और वह जीतेगी भी।’’अख्तर ने कहा, ‘‘भारतीय टीम में टॉप के 4 बल्लेबाज जब बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो टीम को जीत मिलती है। हालांकि, टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने पर हार मिलती है। मैंने यह नोटिस किया है कि मौजूदा टीम को मध्यक्रम में युवराज सिंह और धोनी की तरह मैच जिताने वाला खिलाड़ी चाहिए।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शोएब अख्तर ने कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। -फाइल फोटो Full Article
0 हैरी केन कर सकते हैं 1900 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी डील, टॉटेनहम से यूनाइटेड जा सकते हैं By Published On :: Mon, 13 Apr 2020 02:12:00 GMT हैरी केन मौजूदा सीजन में टॉटेनहम छोड़कर मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ सकते हैं। टॉटेनहम के चेयरमैन डेनियल लेवी ने इसकी मंजूरी दे दी है। हैरी केन लगभग 1900 करोड़ रुपए में यूनाइटेड से जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह रिकॉर्ड डील होगी। इसके पहले 2017 में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बार्सिलोना से नेमार को 1880 करोड़ रुपए में खरीदा था। कोरोनावायरस के कारण इंग्लिश प्रीमियर लीग के मुकाबले अभी स्थगित हैं।लॉकडाउन के कारण टॉटेनहम आर्थिक रूप से परेशानी में हैं। नए स्टेडियम के लिए टॉटेनहम ने लगभग 6 हजार करोड़ रुपए का लोन भी लिया है। लेवी हैरी केन के उस बयान से भी नाराज हैं, जिसमें उन्होंने जून तक लीग के पूरा नहीं होने पर इसे खत्म करने की बात कही थी। केन ने कुछ दिन पहले कहा था कि यदि वे क्लब की ओर से ट्रॉफी नहीं जीत पाते हैं तो उसे छोड़ देंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टॉटेनहम के हैरी केन ने कुछ दिन पहले कहा था कि यदि वे क्लब की ओर से ट्रॉफी नहीं जीत पाते हैं तो उसे छोड़ देंगे। -फाइल फोटो Full Article
0 मैक्सवेल ने कहा- बगैर दर्शकों के आईपीएल हो सकता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं By Published On :: Mon, 13 Apr 2020 02:57:00 GMT कोरोनावायरस के कारण विश्व के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स रद्द या फिर टाल दिए गए हैं। कुछ मैचों को बगैर दर्शकों के भी कराया गया। ऐसे में अब कोरोना का खतरा क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और टी-20 वर्ल्ड कप पर भी मंडराने लगा है। कई लोगों ने सलाह दी है कि दोनों टूर्नामेंट्स बगैर दर्शकों के कराए जा सकते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बगैर दर्शकों के आईपीएल हो सकता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं।कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाला था, लेकिन इस पर अब भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जबकि वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाना है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले मैक्सवेल ने कहा है कि खिलाड़ी इस साल आईपीएल के होने को लेकर असमंजस में हैं।‘सभी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा’मैक्सवेल ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि यदि आईपीएल बगैर दर्शकों के होता है, तो इसके सफल होने की उम्मीद है, मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप को सफल होते नहीं देख रहा। हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा, इसलिए मुझे टूर्नामेंट के जल्दी होने की संभावना भी नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।’’कमिंस खाली स्टेडियम में भी खेलने के लिए तैयारवहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस तो खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने बीबीसी से कहा था, ‘‘बिल्कुल मैं इसके लिए तैयार हूं। हर वह फैसला या चीज जो इस तरह के बड़े टूर्नामेंट्स को सफलतापूर्वक कराए, मैं उसका समर्थन करूंगा। यदि बगैर दर्शकों के भी यह टूर्नामेंट कराया जाता है, तो मुझे कोई शक नहीं है कि यह बहुत शानदार होगा। हां, भारत में खेलने पर हर गेंद पर चौका और छक्का लगने पर काफी शोर उठता है, जो मुझे पसंद है। मैं इस चीज को जरूर मिस करूंगा।’’ हालांकि, उन्होंने लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस बार आईपीएल की सबसे महंगी बोली 15.50 करोड़ रुपए लगाकर कमिंस को खरीदा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले ग्लैन मैक्सवेल ने कहा है कि खिलाड़ी इस साल आईपीएल के होने को लेकर असमंजस में हैं। -फाइल फोटो Full Article
0 ओलिंपिक में 40 साल बाद पदक जीतने का मौका था, लेकिन टूर्नामेंट टलने से निराशा हुई: गोलकीपर श्रीजेश By Published On :: Mon, 13 Apr 2020 10:59:12 GMT कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है। इस पर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम शानदार फॉर्म में थी। हमारे पास 40 साल बाद ओलिंपिक में पदक जीतने का मौका था। हमने ओलिंपिक के लिए शानदार तरीके से क्वालिफाई भी कर लिया है।’’ इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1980 में मोस्को ओलिंपिक में रिकॉर्ड 8वीं बार गोल्ड जीता था। अब टोक्यो ओलिंपिक अगले साल जुलाई-अगस्त में होंगे।श्रीजेश 2004 में डेब्यू किया था। वे 2014 एशियन गेम्स और 2011 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता टीम सदस्य रहे थे।श्रीजेश ने कहा, ‘‘हम पिछले एक साल से ओलिंपिक पर ही अपना पूरा ध्यान लगाए हुए थे। इसके टलने से निराशा हुई है। ओलिंपिक कोटा हासिल करने के बाद से हमने शानदार प्रदर्शन किया है। हॉकी प्रो लीग में भी हमारा प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, लेकिन अब कोरोनावायरस के कारण सबकुछ बदल गया। हालांकि, हमारा ध्यान अब भी ओलिंपिक में पदक जीतने पर ही लगा हुआ है।’’बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रही भारतीय हॉकी टीमगोलकीपर ने कहा, ‘‘टीम के सभी साथी मानसिक रूप से ओलिंपिक की तैयारी कर रहे हैं। पदक जीतने के लिए हमें पहले दिन से 365-400 दिनों तक कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके लिए हमें भविष्य की चिंता छोड़कर खुद को फिट रखने की जरूरत है। जो चीजें हमारे हाथ में ही नहीं हैं, उन्हें हम बदल भी नहीं सकते हैं। फिलहाल, लॉकडाउन में टीम के सभी खिलाड़ी दो-दो के ग्रुप में प्रैक्टिस कर रहे हैं।’’ टीम इंडिया इस समय बेंगलुरु के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में प्रैक्टिस कर रही है।‘कोरोना को दूर रखें और लोगों को भी बचाएं’श्रीजेश ने कहा, ‘‘टीम के सभी खिलाड़ी अपने-अपने रूम में पुराने मैचों को देखकर विश्लेषण कर रहे हैं। इसके बाद एकदूसरे को फोन पर अपनी राय भी दे रहे हैं। हमारे कोच भी ऑनलाइन हमसे जुड़ते हैं और सवालों के जवाब देते हैं। फिलहाल, हॉकी से जुड़े रहने के लिए हम यही सब कर रहते हैं।’’ उन्होंने कोरोना को लेकर संदेश दिया, ‘‘इस वक्त हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना को खुद से दूर रखें और दूसरों को भी इससे बचाएं।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश 2004 में डेब्यू किया था। वे 2014 एशियन गेम्स और 2011 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता टीम सदस्य रहे थे। -फाइल फोटो Full Article
0 कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप टला तो मेरा फिर से खेलना बहुत मुश्किल: डिविलियर्स By Published On :: Tue, 14 Apr 2020 02:30:00 GMT पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण जुलाई तक के सभी खेल टूर्नामेंट रद्द या टाल दिए गए हैं। दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में कैद है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि यदि टी-20 वर्ल्ड कप टलता है तो उनकी वापसी मुश्किल होगी। इससे पहले जुलाई-अगस्त में होने वाला टोक्यो ओलिंपिक भी एक साल के लिए टल चुका है।2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एबी वापसी की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आगे के 6 महीने नहीं देख सकता। अगर टूर्नामेंट को अगले साल तक स्थगित कर दिया जाता है, तो चीजें बदल जाएंगी।’ पूर्व कप्तान का कहना है कि मैं 100% फिट रहा तो ही खेलूंगा। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो 80% फिट रहकर भी चीजों को कर लेते हैं। डिविलियर्स दुनिया भर की टी20 लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।‘वर्ल्ड कप बगैर दर्शकों के नहीं होना चाहिए’ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि यदि आईपीएल बगैर दर्शकों के होता है, तो इसके सफल होने की उम्मीद है, मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप को सफल होते नहीं देख रहा। हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा, इसलिए मुझे टूर्नामेंट के जल्दी होने की संभावना भी नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने कहा- मैं 100% फिट रहा तो ही खेलूंगा। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो 80% फिट रहकर भी चीजों को कर लेते हैं। Full Article
0 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से ऑस्ट्रेलिया लाया जाए, कोरोना टेस्ट कराया जाए: हॉग By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 02:30:00 GMT ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर एक सुझाव दिया है, जिससे टूर्नामेंट को तय शेड्यूल पर कराया जा सके। ब्रैड हॉग ने कहा, ‘टूर्नामेंट को रद्द नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इसका इंतजार कर रहे हैं। वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं। भले ही इसके लिए मैच खाली स्टैंड में ही क्यों न कराने पड़ें।’ वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं और वे बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकते हैं। हमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया में डेढ़ महीने पहले पहुंचाना होगा। कोई कॉमर्शियल उड़ानें नहीं हैं, इसलिए हमें चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। चार्टर प्लेन से आने वाले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट होना चाहिए। अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है तो वे ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं।’‘सभी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा’ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने खाली स्टेडियम में वर्ल्ड कप कराने की बातों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बगैर दर्शकों के आईपीएल हो सकता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं। मैक्सवेल ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि यदि आईपीएल बगैर दर्शकों के होता है, तो इसके सफल होने की उम्मीद है, मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप को सफल होते नहीं देख रहा। हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा, इसलिए मुझे टूर्नामेंट के जल्दी होने की संभावना भी नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा- बहुत सारे खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं। वे बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकते हैं। हमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया में डेढ़ महीने पहले पहुंचाना होगा। -फाइल फोटो Full Article
0 भारतीय टीम ने 2021 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया, 3 सीरीज रद्द होने के बाद पॉइंट्स के आधार पर फैसला By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 02:51:33 GMT भारतीय महिला टीम ने 2021 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आईसीसी की टेक्नीकल कमेटी ने महिला चैम्पियनिशप की तीन सीरीज को कैंसिल कर दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल 3 मैच की सीरीज भी दोनों देशों के बीच तनाव के कारण नहीं हो सकीथी। चैम्पियनशिप के बाद ऑस्ट्रेलिया 37 पॉइंट के साथ टॉप पर रही। इंग्लैंड (29) दूसरे, दक्षिण अफ्रीका (25) तीसरे और भारत (23) चौथे पर रही।इसके अलावा मेजबान न्यूजीलैंड को भी जगह मिल गई है। अन्य तीन टीम का फैसला क्वालिफायर से होगा। यह वर्ल्ड कप न्यूजीलैंडमें अगले साल 6 फरवरी से 7 मार्च के बीच खेला जाना है।कोरोना के कारण क्वालिफायर्स रद्दआईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स श्रीलंका में 3 से 19 जुलाई के बीच खेला जाना था। इसमें श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका और नीदरलैंड को खेलना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस चैम्पियनशिप को टालना पड़ा। इसके बाद अब भारत के अलावा चार अन्य टीमों को इस विश्व कप के लिए सीधे एंट्री मिल गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने टीम को हराकर खिताब जीत लिया था। Full Article
0 इंग्लिश क्लब न्यूकैसल 2900 करोड़ में बिक सकता है, पूर्व मॉडल अमांडा स्टैवले बन सकती हैं नई मालकिन By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 08:38:05 GMT इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब न्यूकैसल यूनाइटेड का टेकओवर अंतिम दौर में पहुंच गया है। अमांडा स्टैवले जल्द क्लब की नई मालकिन बन सकती हैं। यह डील 2900 करोड़ रुपए की हो सकती है। स्टैवले के साथ सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की वेल्थ फंड और रूबेन ब्रदर्स भी शामिल हैं। डील के लिए 31 पन्नों की एग्रीमेंट तैयार किया गया है। प्रीमियर लीग को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। वे जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।हालांकि, इस बारे में अब तक न्यूकैसल यूनाइटेड या अमांडा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। माइक एश्ले ने 2017 में क्लब को बेचने की इच्छा जताई थी। वे 2007 से क्लब के मालिक हैं।इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने कोरोना फंड में किया डोनेटइंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम कोरोनावायरस से लड़ाई में आगे आई हैं। उन्होंने प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए फंड में डोनेट करने का फैसला किया है। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस की मदद के लिए खिलाड़ियों ने फंड बनाया था। कोरोना की वजह से प्रीमियर लीग का सीजन भी रूका हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today माइक एश्ले (दाएं) ने 2017 में क्लब को बेचने की इच्छा जताई थी। वे 2007 से क्लब के मालिक हैं। -प्रतीकात्मक फोटो Full Article
0 बीसीसीआई ने अगले आदेश तक आईपीएल को टाला: अब दिसंबर से पहले मुश्किल; जून से सितंबर तक टाइट शेड्यूल, अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 11:09:18 GMT देश में लॉकडाउन3 मई तक बढ़ा दिए जाने की वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल को भी अगले आदेश तकके लिए टाल दिया है। बीसीसीआई ने गुरुवारको यह जानकारी दी। बोर्ड ने अभी यह नहीं बताया है कि अबआईपीएल का शेड्यूल क्या होगा। हालांकि, मौजूदा हालात और इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते इसका दिसंबर के पहले होना मुश्किल लग रहा है। जून से सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। इस दौरान भारत को श्रीलंका और जिम्बाब्वे में सीरीज भी खेलनी है।अक्टूबर-नवंबरमें ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसके बाद अन्य टीमों की आपसी सीरीज का कैलेंडर भी तय रहता है। इस शेड्यूल के बीच ही बीसीसीआई को आईपीएल के लिए खाली तारीखें तलाशनी होंगी। ऐसा होता है तो भी दिसंबर के पहले आईपीएल होना संभव नहीं लग रहा है।इन स्थितियों में आईपीएल का फॉर्मेट भी पहले से छोटा हो सकता है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना और वीजा प्रतिबंध के कारण 15 अप्रैल तक के लिए इसे टाल दिया गया था।अब 37 दिन का हो सकता है आईपीएल शेड्यूलइस बार आईपीएल 50 दिन की बजाए 44 दिन का होना था। सभी 8 टीमों को 9 शहरों में 14-14 मैच खेलने हैं। इनके अलावा 2 सेमीफाइनल, 1 नॉकआउट और 24 मई को वानखेड़े में फाइनल होना था,लेकिन बीसीसीआई अब इसका फॉर्मेट और छोटा करके 2009 की तरह 37 दिन का कर सकती है। 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। यह पांच सप्ताह और दो दिन के अंदर खत्म हो गया था। सितंबर में एशिया कपसितंबर में यूएई में एशिया कप टी-20 खेला जाना है। इसके बाद अक्टूबर 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। हालांकि, एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। एशिया कप टलने की संभावना है। बीसीसीआई इन शेड्यूल को ध्यान में रखकर आईपीएल का कार्यक्रम तैयार कर सकता है।बोर्ड सूत्रों की मानें तो एशिया कप और वर्ल्ड कप होने की स्थिति में आईपीएल की संभावना नवंबर के आखिर से पूरे दिसंबर तक हो सकती है। व्यस्त शेड्यूलभारत समेत अन्य टीमों का व्यस्त शेड्यूलभी आईपीएल के लिए बड़ी बाधा रहेगा। टीम इंडिया को जून-जुलाई में श्रीलंका से उसी के घर में 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे खेलने हैं। भारतीय टीम अगस्त के तीसरे हफ्ते से लेकर 15 नवंबर तक व्यस्त रहेगी। इस दौरान केवल 7 दिन का गैप रहेगा। यदि बीसीसीआई आईपीएल के लिए एक तरफा फैसला लेकर इन सीरीज को रद्द करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। मानसून फैक्टरभारत में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। हालांकि, इस पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह 15 जून तक ही सक्रिय हो पाता है। यही वजह है कि आईएमडी कुछ राज्यों की संभावित मानसून तारीखों में बदलाव पर विचार कर रहा है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली अमेरिकी कंपनी ‘वेदर’ के मुताबिक, इस बार मानसून 30 मई तक केरल के तट से टकराएगा। अल नीनो की बजाए ला नीना की स्थितियां बनेंगी। लगातार दूसरी साल सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। आईपीएल के संदर्भ में बात करें तो मानसून को देखते हुए जून से मध्य अक्टूबर तक इसका भारत में होना लगभग नामुमकिन है। इस बार आईपीएल को भूल जाएं: गांगुलीबीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने रविवार को कहा था, ‘‘हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल की स्थिति में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। अब कोई तरीका नहीं बचा है। एयरपोर्ट बंद है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सभी ऑफिस बंद हैं। कोई कहीं आ या जा नहीं सकता। यह स्थिति आधी मई तक रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कहां से लाएंगे और उन्हें यात्रा कैसे कराएंगे। कॉमन सेंस है कि यह स्थिति दुनियाभर में किसी भी खेल के अनुसार नहीं है। आईपीएल को भूलें।’’ ‘46 साल के जीवन में ऐसा अनुभव कभी नहीं किया’गांगुली ने कहा था, ‘‘इस समय स्थिति काफी भयानक है। मैंने ऐसा अनुभव अपने 46 साल के जीवन में कभी नहीं किया है। पूरी दुनिया ने भी कभी ऐसे हालात नहीं देखे होंगे। मुझे लगता है कि कोई भी ऐसा अनुभव दोबारा नहीं करना चाहेगा। पूरी दुनिया के लोग सिर्फ यही सोच रही हैं कि अगले दो हफ्ते कितने लोग और मरेंगे। यह भयावह है।’’ आईपीएल रद्द करने से 3 हजार करोड़ का नुकसानबीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘आईपीएल को तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं किया जा सकता है।यदि टूर्नामेंट रद्द होता है, तो करीब 3 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।’’ नीलामी में 140.3 करोड़ रुपए में 62 खिलाड़ी खरीदे गएइस बार आईपीएल नीलामी में 62 खिलाड़ी बिके, जिनमें 33 भारतीय और 29 विदेशी हैं। फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को खरीदने में 140.3 करोड़ रुपए खर्च किए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके हमवतन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस 10 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल की 8 टीमों में64 विदेशी खिलाड़ीआईपीएल की 8 टीमों में 189 खिलाड़ी हैं। इनमें 64 विदेशी हैं। इनका 3 मई तक भारत आना नामुमकिन है, क्योंकि देश में सभी प्रकार की घरेलू और विदेशी उड़ानों को भी रोक दिया गया है। साथ ही विदेशी बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों को कोरोना रुकने तक भारत आने की अनुमति नहीं देंगे। वहीं, फ्रेंचाइजियां भी जिद पर अड़ी हैं कि वे बगैर दर्शकों के मैच कराने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों को लीग में खिलाना चाहती थीं। टीम विदेशी खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स इमरान ताहिर, एल. एनगिडी, शेन वॉटसन,मिशेल सेंटनर, फाफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड, सैम करेन दिल्ली कैपिटल्स कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लमिछाने, क्रिस वोक्स, शिमरॉन हेटमायर, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, कीमो पॉल किंग्स इलेवन पंजाब जिमी नीशम, क्रिस जॉर्डन, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर-रहमान, शेल्डन कॉट्रेल, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, हार्डस विजॉन कोलकाता नाइट राइडर्स इयॉन मॉर्गन, पैट कमिंस, हैरी गुर्नी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम बेन्टन, क्रिस ग्रीन मुंबई इंडियंस क्विंटन डीकॉक, नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, किरोन पोलार्ड,लसिथ मलिंगा,क्रिस लिन, शेरफिन रदरफोर्ड, मिशेल मैक्लॉघन राजस्थान रॉयल्स बेन स्टोक्स, एंड्रू टाइ, स्टीव स्मिथ, ओश्ने थॉमस, जोफ्रा आर्चर, डेविड मिलर, जोस बटलर, टॉम करेन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिस मॉरिस, जॉस फिलिप, मोईन अली, एरोन फिंच, एबी. डिविलियर्स, इसरू उडाना, डेल स्टेन, केन रिचर्डसन सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर, राशिद खान, मिशेल मार्श, मोहम्मद नबी, फैबियन एलेन, बिल स्टैंकल, केन विलियम्सन, जॉनी बेयरेस्टो कमिंस और मैक्सवेल खाली स्टेडियम में भी खेलने के लिए तैयारऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल तो खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल ही में कमिंस ने बीबीसी से कहा था, ‘‘बिल्कुल मैं इसके लिए तैयार हूं। हर वह फैसला या चीज जो इस तरह के बड़े टूर्नामेंट्स को सफलतापूर्वक कराए, मैं उसका समर्थन करूंगा।’’ इससे इतर, 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने कहा है कि बगैर दर्शकों आईपीएल कराने का कोई मतलब नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today IPL 2020 Coronavirus | IPL 2020 Cancelled Postponed Latest News Updates On Indian Premier League Over India Coronavirus (COVID-19) Outbreak Situation IPL 2020 Coronavirus | IPL 2020 Cancelled Postponed Latest News Updates On Indian Premier League Over India Coronavirus (COVID-19) Outbreak Situation Full Article
0 भारत एशिया का नंबर-1 स्पोर्ट्स टेक देश बना, उसके 41.1% स्टार्टअप खेल के; बेंगलुरू 10.8% के साथ शीर्ष पर By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 02:50:00 GMT भारत एशिया का नंबर-1 स्पोर्ट्स टेक देश बन गया है। स्पोर्ट्सटेकएक्स डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 41.1 प्रतिशत स्टार्टअप खेल के हैं। ये स्टार्टअप दो सब-सेक्टर फेंटेसी स्पोर्ट्स, बुकिंग और स्पोर्ट्स मैच मेकिंग पर काम करते हैं।अगर एशिया के टॉप-10 स्पोर्ट्स टेक शहरों की बात की जाए तो इसमें 4 भारत के हैं। देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरू में 10.8 प्रतिशत स्पोर्ट्स स्टार्टअप हैं।वियरेबल और इक्विपमेंट स्टार्टअप सबसे ज्यादा42.1 प्रतिशत स्टार्टअप एक्टिविटी के हैं। इसमें वियरेबल और इक्विपमेंट के स्टार्टअप का 21.2 प्रतिशत है। 41.1 प्रतिशत स्टार्टअप फैंस और उनके कंटेंट, 16.8 प्रतिशत न्यूज कंटेंट और 11.2 प्रतिशत फेंटेसी स्पोर्ट्स, बेटिंग के हैं। 16.8 प्रतिशत स्टार्टअप मैनेजमेंट और ऑर्गनाइजेशन के हैं। इसमें 3.3 प्रतिशत मीडिया, कमर्शियल पार्टनर्स स्टार्टअप। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारत एशिया का नंबर-1 स्पोर्ट्स टेक देश बन गया है। स्पोर्ट्सटेकएक्स डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। -प्रतीकात्मक फोटो Full Article
0 भारत-पाकिस्तान के बीच 12 साल से रिश्ते खराब, मैच नहीं होने से पीसीबी को 690 करोड़ रु. का नुकसान By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 03:30:00 GMT पीसीबी को भारत के खिलाफ सीरीज नहीं होने से 90 मिलियन डॉलर (690 करोड़ रुपए से ज्यादा) का नुकसान हुआ है। भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते 2008 के बाद से बंद हैं। पिछले कुछ सालों में भारत सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी का पिछला पांच साल का मीडिया करार इस महीने खत्म हुआ। इसमें भारत के खिलाफ दो घरेलू सीरीज शामिल थीं। 149 मिलियन डॉलर (1145 करोड़ रु.) के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने वाले ब्रॉडकास्टर की सिर्फ एक शर्त थी कि सीरीज भारत के खिलाफ आयोजित की जाएगी।दुर्भाग्य से पाकिस्तान समझौते के अंतर्गत भारत के खिलाफ दो घरेलू सीरीज नहीं खेल पाया। टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी ने समझौते के तहत कुल राशि में से 90 मिलियन डॉलर की राशि काट ली।पाकिस्तान यूएई के साथ मिलकर मेजबानी चाहता हैपीसीबी यूएई के साथ मिलकर आईसीसी इवेंट्स का आयोजन करना चाहता है। चेयरमैन एहसान मनी ने बताया कि बोर्ड 2023 से 2031 के बीच होने वाले 6 आईसीसी इवेंट में 5 के लिए दावेदारी पेश करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसमें एक या दो की मेजबानी मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही अमीरात बोर्ड के साथ बात शुरू कर दी है। ताकि मेजबानी की संभावना बढ़ सके।’दोनों टीमों के बीच पिछला मैच वर्ल्ड कप 2019 में हुआ थामैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने हर बार की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम इंडिया यह मैच 89 रन से जीती थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today द्विपक्षीय सीरीज छोड़कर भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मैच खेलती रही है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया था। Full Article
0 ब्रिटेन के 99 साल के पूर्व सैनिक ने 100 कदम चलकर 153 करोड़ रु. जुटाए, दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भारत और म्यांमार में काम किया था By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 06:39:19 GMT ब्रिटेन के पूर्व सैनिक टॉम मूर दूसरे विश्व युद्ध के नायक थे। अब मूर 99 साल की उम्र में कोरोनावायरस (कोविड-19) को हराने के लिए आगे आए हैं। उनके जज्बे के आगे युवा भी पस्त हैं। कोरोना को हराने की जिद लिए टॉम ने गॉर्डन में 100 कदम चलकर 16 मिलियन पाउंड (करीब 153 करोड़ रुपए) जुटाए हैं। यह रुपए नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) फंड में जमा होगा। टॉम ने इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ियों की चुनौती पर यह दौड़ पूरी की है।टॉम 30 अप्रैल को ही 100 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अपने सभी मेडल से सजेएक ब्लेजर पहनकर व्हीलचेयर की मदद से 100 कदम चले। इस दौरान उन्होंने 25 मीटर (82 फीट) की दूरी तय की। टॉम के साथ उनके परिवार के लोग भी थे।टॉम को 1 लाख रुपए की ही उम्मीद थीटॉम का लक्ष्य सिर्फ 1000 पाउंड (करीब 1 लाख रुपए) जुटाने का था, लेकिन उनके प्रशंसकों ने दिल खोलकर दान दिया। चुनौती पूरी करने के बाद टॉम ने कहा, ‘‘मुझे इतनी राशि जमा होने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी। आज मुझे गर्व हो रहा है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है आपको भी बेहतर लग रहा होगा। यह संकट के बाद छट जाएंग और नया सूरज फिर उदय होगा।’’ प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने भी टॉम की तारीफ की।बर्मा के नाम से भी फेमस हैं टॉम।टॉम दूसरे विश्व युद्ध में इंग्लैंड की सेना में भर्ती होने से पहले सिविल इंजीनियर थे। इसके बाद उन्हें कैप्टन बनाया गया। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान टॉम ने भारत और म्यांमार में भी काम किया था। उन्हें बर्मा के नाम से भी जाना जाता है।बेन स्टोक्स समेत कई खिलाड़ियों नेचुनौती स्वीकारीकोरोना के खिलाफ जंग के लिए शुरू हुई इस चुनौती में फुटबॉल क्लब लीवरपूल के कप्तान जॉर्डन हेंडरसन, मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम के मार्कस रशफोर्ड, पूर्व टेनिस वर्ल्ड नंबर-1 एंडी मरे, इंग्लैंड रग्बी टीम के कप्तान ओवेन फारेल के अलावा क्रिकेटर बेन स्टोक्स भी शामिल हुए हैं। स्टोक्स पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो रहे थे। उन्हें 2019 के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टॉम मूर ने अपने सभी मेडल से सजी एक ब्लेजर पहनकर व्हीलचेयर की मदद से 100 कदम चले। इस दौरान उन्होंने 25 मीटर (82 फीट) की दूरी तय की। Full Article
0 जब गुस्से में कुलदीप से धोनी ने कहा- मैं पागल हूं, 300 वनडे खेले हैं और तुम मेरी बात नहीं सुन रहे हो By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 18:30:34 GMT टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी-20 और वनडे का वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर गुस्सा करते कम ही देखा गया है। इसलिए उन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर स्पोर्ट्सएंकरजतिन सप्रू सेवीडियो चैट के दौरान धोनी के गुस्से को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने पूर्व कप्तान से जुड़ा एक वाकया बताया, जिसमें वे धोनी को गुस्से में देखकर घबरा गए थे। तब खुद धोनी ने उन्हें बताया था कि 20 साल में पहली बार मैंने अपना आपा खोया है।कुलदीप ने इस वीडियो में बताया कि2017 में हम श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में एक टी-20 मैच खेल रहे थे। कुशल परेरा बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने मेरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से उठाकर चौका मारा। इसके बाद धोनी भाई ने विकेट के पीछे से चिल्लाते हुए मुझसे कहा कि मैं फील्डिंग में बदलाव करूं। लेकिन मैंने उनके सुझाव को नहीं सुना और अगली ही गेंद पर परेरा ने रिवर्स स्वीप परचौका मार दिया। इसके बाद जो हुआवह मैंने सोचा नहीं था। गुस्से में धोनी मेरे पास आए और कहा कि मैं पागल हूं? 300 वनडे खेला हूं और समझा रहा हूं कि यहां पर गेंद डाल और तुम मेरी बात ही नहीं सुन रहे। हालांकि, धोनी के हिसाब से फील्डिंग लगाने के कुछ देर बाद मुझे विकेट मिल गया। उस मैच में मैंने 4ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए थे।भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 88 रन से हराया था। रोहित शर्मा ने मैच में कप्तानी संभाली थी और विकेटकीपिंग धोनी के जिम्मे थी। रोहित ने 118 रन की शतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे थे।मैं इतना डर गया था कि धोनी से माफी मांगी: कुलदीपकुलदीप ने बताया कि इस घटना के बाद मैं इतना डर गया था कि होटल लौटते वक्त टीम की बस में धोनी के पास गया और माफी मांगी। मैंने उनसे पूछा कि आपने पहले भी कभी ऐसे आपा खोया है। मेरे इस सवाल पर धोनी ने कहा था-मुझे 20 साल पहले गुस्सा आता था, जब मैं रणजी ट्रॉफी में खेलता था। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए मुझे 2 या 3 बार ही गुस्सा आया।'धोनी की कमी खलती है'इससे पहले कुलदीप ने कहा था कि धोनीके पास काफी अनुभव है और उन्होंने भारतीय टीम को बहुत कुछ दिया है। ऐसे में जब इस कद का खिलाड़ी टीम में नहीं होता है तो उसकी कमी खलती है। पंत और राहुल युवा खिलाड़ी हैं और अच्छा कर रहे हैं। इसलिए टीम पर बहुत ज्यादा फर्क तो नहीं पड़ा। लेकिन उनका मौजूद न होना कभी-कभी खलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कुलदीप यादव ने कहा- ऋषभ पंत और केएल राहुल विकेट के पीछे अच्छा कर रहे हैं। लेकिन धोनी की कमी कभी-कभी खलती है। (फाइल) Full Article
0 बीमार पत्नी का इलाज नहीं करवा पा रहे धनबाद में फंसे क्रिकेटर नदीम, 350 से ज्यादा गरीब परिवारों को खाना खिला रहे By Published On :: Sun, 19 Apr 2020 04:40:00 GMT कोरोनावायरस के कारण विश्व की एक तिहाई से भी ज्यादा की आबादी अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गई है। भारत में भी 21 दिन के लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ा दिया है। अब यह 3 मई तक चलेगा। इसके चलते भारतीय गेंदबाज शाहबाज नदीम अपनी बीमार पत्नी समन अख्तर का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण वे अपनी ससुराल झारखड के धनबाद में ही फंस गए हैं। नदीम यहां 350 से ज्यादा गरीब परिवारों को मुफ्त खाना खिला रहे हैं।समन अख्तर 4-5 महीने से फैटी लीवर का इलाज करा रही हैं। उनके कुछ टेस्ट के लिए कोलकाता जाना था। मुजफ्फरपुर के रहने वाले नदीम की ससुराल धनबाद के पास स्थित झरिया में है। यहां उनकी पत्नी को बेहतर मेडिकल सुविधा नहीं मिल पा रही है।झारखंड-बंगाल बार्डर से नदीम को लौटायानदीम ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘‘पत्नी के एमआरआई समेत कुछ जरूरी टेस्ट होने हैं। यहां धनबाद में भी पता किया, लेकिन ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। बंगाल सरकार से भी मदद के लिए बात की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। हाल ही में धनबाद जिला प्रशासन से अनुमति के बाद कोलकाता रवाना हो गए थे, लेकिन झारखंड-पश्चिम बंगाल बार्डर पर उन्हें रोक लिया गया।’’ धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव और नदीम के बचपन के कोच एसए रहमान ने बताया, ''उन्हें बंगाल में घुसने नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन किसी ने भी उनकी बात पर भरोसा नहीं किया।''नदीम ने एकमात्र टेस्ट में 4 विकेट लिएझारखंड की ओर से खेलने वाले मुजफ्फरपुर के नदीम ने भारतीय टीम के लिए एकमात्र टेस्ट खेला है। वे टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज और 296वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में नदीम को मौका दिया था। इस एक टेस्ट की दोनों पारियों में नदीम ने 104 रन देकर 4 विकेट लिए थे। नदीम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 117 मैचों में 443 विकेट लिए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शाहबाज नदीम (दाएं) को कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में मौका दिया था। इस एक टेस्ट की दोनों पारियों में नदीम ने 104 रन देकर 4 विकेट लिए थे। Full Article
0 मैराडोना-पेले समेत 50 फुटबॉलर ने ताली बजाकर डॉक्टर और अन्य योद्धाओं का सम्मान किया, फीफा ने वीडियो जारी किया By Published On :: Sun, 19 Apr 2020 10:51:34 GMT कोरोनावायरस ने आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कई डॉक्टर समेत अन्य लोग जो फ्रंटलाइन में आकर इस महामारी से लड़ रहे हैं। इन सभी के सम्मान में फुटबॉल जगत के मैराडोना, पेले और रोनाल्डो समेत 50 दिग्गजों ने ताली बजाई और सभी को धन्यवाद भी दिया। फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने शनिवार को इसका एक वीडियो भी जारी किया है। इसी के साथ जान गंवाने वाले वॉरियर्स को श्रद्धांजलि भी दी।फीफा ने लिखा, ‘‘दुनियाभर में चिकित्सा कर्मचारी और स्वयंसेवक हर दिन अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर मानव जाति की रक्षा कर रह हैं। ऐसे रियल लाइफ हीरोज के लिए अनंत तालियां।’’ 1 मिनट 25 सेंकड के वीडियो में पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी नजर आए हैं। सबसे पहले इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उसके बाद स्पेन के सर्जियो रामोस, स्पेन को रोनाल्डो, ब्राजील के काका, अमेरिका की मार्टा, ब्राजील के काफू ताली बजाते हुए नजर आए। वीडियो में भारत के बाइचुंग भूटिया ने भी कोरोना वॉरियर्स के लिए तालियां बजाई।‘दुख की बात है कि कई वॉरियर्स जान गंवा चुके’डॉक्टरों का सम्मान करते हुए खिलाड़ियों ने कहा कि कई वॉरियर्स ने सेवा करने के लिए अपना जिंदगी तक गंवा दी। यह बड़े दुख की बात है। इनके अलावा कानून के रक्षक, मेडिकल समेत अन्य दुकानदार, डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज के लोग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मचारी और सुरक्षा के लिए काम में लगे लोग भी असली हीरो हैं। इन सभी वीरों के लिए फुटबॉल से जुड़ी इस संस्था ने धन्यवाद करते हुए उनका सपोर्ट करने के लिए कहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारत के फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया (बाएं ऊपर) समेत विश्व के 50 दिग्गज खिलाड़ियों ने ताली बजाकर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया। Full Article
0 टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी अगस्त तक फैसला करेगा, एक साल टलने या बगैर दर्शकों के होने की भी अटकलें By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 04:51:53 GMT पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी कोरोनावायरस जैसी महामारी के कारण जून तक के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स को रद्द या फिर टाल दिया गया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन महामारी की स्थिति में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) इस पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। आईसीसी अगस्त तक किसी नतीजे पर पहुंच सकता है। परिस्थिति नहीं सुधरने की स्थिति में वर्ल्ड कप को एक साल के लिए टाला या बगैर दर्शकों के भी कराया जा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की अहम सीरीज होनी है। जबकि टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड कप के बाद भारत मेजबान टीम से 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज भी खेलेगा।‘आईसीसी के फैसले से पहले कोई अनुमान न लगाएं’एक अंग्रेजी अखबार ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘‘आईसीसी अगस्त के आखिर में ही वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला करेगा। मौजूदा समय में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी के लिए लोगों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि, कुछ समय में हालात बेहतर होते हैं, तो क्या कुछ होगा? क्या हो सकता है यदि आईसीसी खुद से फैसला लेकर टी-20 वर्ल्ड कप को मई तक टाल दे। इन पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ही समय में स्थितियां काफी खराब हुई हैं और आईसीसी के लिए वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला करना काफी कठिन साबित हो रहा है। फिलहाल, हमें आईसीसी के फैसले से पहले कोई अनुमान नहीं लगाना चाहिए।’’खाली स्टेडियम में भी हो सकता है वर्ल्ड कपसूत्र के मुताबिक, ‘‘सबकुछ एक प्लानिंग के तहत ही किया जाएगा। सभी की कोशिश रहेगी कि वर्ल्ड कप अपने तय समय पर ही सफलतापूर्वक हो जाए। इसलिए आईसीसी की स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सभी तैयारियां कर ली हैं। परिस्थिति ठीक रही तो सबकुछ अच्छा होगा।’’ आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस अनिश्चितता के समय में हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ियों, सभी कोच, अधिकारियों, फैन्स और पूरे क्रिकेट समुदाय की सुरक्षा करना है। वर्ल्ड कप को लेकर जो भी हमारी तैयारियां की जा रही हैं, उनमें सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।’’ यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वर्ल्ड कप बगैर दर्शकों के हो सकता है।2018 वर्ल्ड कप सीजन भी दो साल टला था2016 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। हर दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट के 2018 सीजन को आईसीसी ने टाल दिया था। 2017 में अधिकारियों ने कहा था कि इस सीजन में कई देशों की बीच सीरीज खेली जानी है, इसलिए टाइमिंग की समस्या को लेकर टूर्नामेंट को 2020 के लिए टाला जा रहा है। आईसीसी ने कहा था कि इन दिनों कई सारे आईसीसी इवेंट्स हो रहे हैं, इसलिए टी-20 क्रिकेट को बोरिंग नहीं करना चाहते। इससे पहले 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के2011 सीजन कोवनडे वर्ल्ड कप के कारणएक साल पहले कराया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पिछली बार वेस्टइंडीज ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। विंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। Full Article
0 आईसीसी की बैठक 23 अप्रैल को, क्रिकेट को पटरी पर लाने की कवायद तेज; 2023 से शुरू होने वाले शेड्यूल पर भी बात होगी By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 02:57:00 GMT आईसीसी 23 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) की बैठक करने जा रही है। बैठक में 12 पूर्ण सदस्यों के चीफ एक्जीक्यूटिव के अलावा तीन एसोसिएट सदस्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कोरोनावायरस के कारण खेल पर पड़े प्रभाव के बारे में चर्चा की जाएगी। इसमें स्थगित हुई सीरीज के अलावा 2023 से शुरू होने वाले फ्यूचर टूर प्रोग्राम, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप सुपर लीग शामिल हैं।आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव मनु साहनी ने कहा, ‘टीम के रूप में हम कोरोनावायरस के कारण पड़े प्रभाव पर चर्चा करेंगे। ताकि हमें क्रिकेट को फिर से शुरू करने में मदद मिल सके।’द.अफ्रीका ने श्रीलंका दौरा रद्द कियादक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका दौरा कोरोनावायरस के कारण रद्द हो गया। टीम को जून के पहले हाफ में तीन वनडे, तीन टी-20 खेलेने थे। द. अफ्रीका बोर्ड के अंतरिम चीफ एक्जीक्यूटिव डॉ जैक्स फाउल ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते हुए निर्णय लिया गया। दौरे के रद्द होने से अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को झटका लगा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका दौरा रद्द हो गया। टीम को जून के पहले हाफ में तीन वनडे, तीन टी-20 खेलेने थे। -फाइल फोटो Full Article
0 गावस्कर का सुझाव- इस बार भारत में टी-20 वर्ल्ड कप और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट होना चाहिए By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 11:19:00 GMT कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण खेल जगत में जून तक होने वाले लगभग सभी टूर्नामेंट्स को टाला या रद्द किया जा चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अदला-बदली करके इस बार टी-20 वर्ल्ड कप भारत में, जबकि अगले साल यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में कराया जाना चाहिए। 2021 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को मिली है।गावस्कर ने कहा, ‘‘इस समय, हम सभी जानते हैं ऑस्ट्रेलिया ने 30 सितंबर तक विदेशी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। टूर्नामेंट (टी-20 वर्ल्ड कप) अक्टूबर के मध्य या तीसरे सप्ताह से शुरू होगा, इसलिए यह इस समय मुश्किल लग रहा है। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत में होना है। दोनों देश एक करार पर पहुंच सकते हैं और वर्ल्ड कप मेजबानी की अदला-बदली कर सकते हैं। ऐसे में होगा यूं कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप होगा, जबकि अगले साल अक्टूबर- नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होगा।’’वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल होना मुश्किलगावस्कर ने कहा, ‘‘यदि ऐसा होता है तो आईपीएल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले किया जा सकता है। इससे वर्ल्ड कप के लिए प्रैक्टिस भी हो जाएगा।’’ हालांकि, गावस्कर का यह सुझाव सिर्फ कहने में ही ठीक लगेगा, वास्तविकता में संभव होना मुश्किल है। क्योंकि टीम इंडिया को जून-जुलाई में श्रीलंका से उसी के घर में 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। सितंबर में एशिया कप भी होना है। इसके बाद अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे खेलने हैं। भारतीय टीम अगस्त के तीसरे हफ्ते से लेकर 15 नवंबर तक व्यस्त रहेगी। इस दौरान केवल 7 दिन का गैप रहेगा। यदि बीसीसीआई आईपीएल को वर्ल्ड कप से पहले कराने के लिए एक तरफा फैसला लेकर इन सीरीज को रद्द करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।मानसून फैक्टरभारत में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। हालांकि, इस पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह 15 जून तक ही सक्रिय हो पाता है। यही वजह है कि आईएमडी कुछ राज्यों की संभावित मानसून तारीखों में बदलाव पर विचार कर रहा है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली अमेरिकी कंपनी ‘वेदर’ के मुताबिक, इस बार मानसून 30 मई तक केरल के तट से टकराएगा। अल नीनो की बजाए ला नीना की स्थितियां बनेंगी। लगातार दूसरी साल सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। आईपीएल के संदर्भ में बात करें तो मानसून को देखते हुए जून से मध्य अक्टूबर तक इसका भारत में होना लगभग नामुमकिन है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा- यदि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत में और अगली बार ऑस्ट्रेलिया में होता है, जो आईपीएल को टूर्नामेंट से पहले ही कराना चाहिए। -फाइल फोटो Full Article
0 फेडरर-नडाल के बीच 5 मिनट की चैटिंग में 50 हजार फैन्स जुड़े; रोजर ने पूछा- बाएं हाथ से क्यों खेलते हो, परेशानी होती है By Published On :: Wed, 22 Apr 2020 01:47:00 GMT कोरोनावायरस के कारण जहां एक ओर पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां बंद हैं। दूसरी ओर, खिलाड़ी फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। टेनिस के सुपर स्टार रोजर फेडरर और राफेल नडाल ने इंस्टाग्राम लाइव किया। नडाल तो पहली बार इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। उन्हें कई बार तकनीकी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कॉल कनेक्ट होने पर फेडरर बोले- हमने कर दिखाया। नडाल का जवाब था- फाइनली... फिर दोनों देर तक हंसते रहे।फेडरर ने कहा कि पता नहीं कितनी बार कोशिश की, तब ऐसा हो पाया है। रोजर फेडरर और नडाल ने एक-दूसरे की फिटनेस और प्रैक्टिस पर भी सवाल किए। इस बीच फेडरर ने नडाल से पूछा कि आप बाएं हाथ से टेनिस क्यों खेलते हैं। इससे मुझे बहुत परेशानी होती है। इस पर नडाल ने कहा, ‘क्योंकि मैं दाएं हाथ से टेनिस नहीं खेल सकता। मैं दाएं हाथ से लिख सकता हूं, बास्केटबॉल खेलते हुए दाएं हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करता हूं। लेकिन टेनिस दाएं हाथ से नहीं खेल सकता। मैं टेनिस और फुटबॉल में लेफ्टी हूं।’फेडरर-नडाल के बीच 5 मिनट तक चैटिंग हुईचैट के दौरान नडाल ने कहा कि उन्होंने मार्च से टेनिस रैकेट नहीं छुआ है। आखिरी टूर्नामेंट इंडियन वेल्स था। फेडरर ने मजाक में कहा- परफेक्ट, वापस आने पर आप टेनिस खेलना भूल जाएंगे। नडाल ने हंसते हुए जवाब दिया- मुझे कुछ-कुछ याद रहेगा। नडाल ने फेडरर की घुटने की सर्जरी के बारे में पूछा तो फेडरर ने कहा- ये ठीक है और खुशी है कि वापसी करने के लिए उन्हें फिलहाल जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। फेडरर और नडाल की शुरुआती 5 मिनट की चर्चा में ही 50 हजार से ज्यादा व्यूअर्स जुड़ गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टेनिस के सुपर स्टार रोजर फेडरर (बाएं) और राफेल नडाल ने इंस्टाग्राम लाइव किया। नडाल तो पहली बार इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। -फाइल फोटो Full Article
0 विश्वनाथन आनंद और गैरी कास्परोव जैसे दिग्गज खेलेंगे ऑनलाइन नेशंस कप, 5 से 10 मई तक होगा टूर्नामेंट By Published On :: Wed, 22 Apr 2020 05:15:00 GMT कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण खेल जगत में जून तक के लगभग सभी टूर्नामेंट्स टाले या रद्द किए जा चुके हैं। इस महामारी के बीच सिर्फ शतरंज ही एक ऐसा खेल है, जो घर में और ऑनलाइन खेला जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम ने ऑनलाइन नेशंस कप कराने जा रहा है। इसमें भारत, रूस, अमेरिका, चीन समेत 6 टीमें शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद खेलेंगे।इसकी इनामी राशि 180,000 डॉलर (करीब 1.38 करोड़ रुपए) है। संन्यास ले चुके दिग्गज गैरी कास्परोव और व्लादिमीर भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे। जो क्रमशः यूरोप और भारतीय टीम के कप्तान होंगे। कभी इन दोनों के प्रतिद्वंद्वी रहे आनंद भारत की तरफ से पहले बोर्ड पर खेलेंगे।5 बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन आनंद कोरोना और उड़ान सेवाएं रद्द होने के कारण जर्मनी में फंसे हैं। आनंद बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे।‘महिला खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट खेलने की इच्छा जताई’इनके अलावा भी टूर्नामेंट में कई दिग्गज शामिल होंगे। पहले चरण में 6 टीमें डबल राउंड रोबिन में एक दूसरे से भिड़ेंगी। यह मुकाबले 9 मई तक खेले जाएंगे। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 10 मई को सुपर फाइनल खेलेंगीं। हर एक खिलाड़ी को 25 मिनट और एक्स्ट्रा टाइम के तौर पर 10 सेकंड दिए जाएंगे। वहीं, फिडे के जनरल डायरेक्टर इमिल सुतोव्स्की ने कहा है कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए दुनिया की कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने भी अपनी इच्छा जताई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारतीय ग्रैंडमास्टर और 5 बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन विश्वनाथन आनंद कोरोनावायरस और उड़ान सेवाएं रद्द होने के कारण जर्मनी में फंसे हैं। आनंद बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे। -फाइल फोटो Full Article
0 फिंच बोले- कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 3 महीने टल सकता है; मैकुलम ने कहा- उसकी जगह आईपीएल कराना चाहिए By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 08:22:53 GMT सीमित ओवर के फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कोरोनावायरस के कारण टी-20 वर्ल्ड कप टलने की बात कही है। फिंच ने कहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए फैन्स को 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी यही बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप टलने की स्थिति में इसकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को कराना चाहिए। दरअसल, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में सितंबर तक किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगी है।मैकुलम आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आईपीएल को अक्टूबर विंडो में कराया जाना चाहिए। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख को थोड़ा बना देना चाहिए। इसका मतलब है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। हमें तीनों बड़े टूर्नामेंट एक साथ देखने को मिल सकते हैं।’’ महिला वनडे वर्ल्ड कप फरवरी में न्यूजीलैंड में होना है।बगैर दर्शकों के मैच होने से खिलाड़ियों को फर्क नहीं पड़ता: फिंचफिंच ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए थोड़ा समय और इंतजार करना पड़ सकता है। यह टूर्नामेंट एक, दो या फिर तीन महीने के लिए भी टाला जा सकता है। हम जल्द ही लाइव मैच को देखेंगे। यह दर्शकों के साथ होते हैं या उनके बगैर, मैं नहीं मानता कि इससे खिलाड़ियों को कोई फर्क पड़ेगा। हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बगैर दर्शकों के खेला था। यह सिर्फ शुरुआती 4 या 5 ओवर तक ही अजीब लगा था, लेकिन फिर सभी खिलाड़ी अपने काम में लग गए थे।’’आईपीएल नहीं होने से सभी का बहुत नुकसान होगापूर्व कीवी कप्तान ने स्काय क्रिकेट पोटकास्ट में कहा, ‘‘मैं टी-20 वर्ल्ड कप को बगैर दर्शकों के देखना नहीं चाहता हूं। टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में 16 टीमों को आना होगा। साथ ही उनके सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्टर भी आएंगे। ऐसा होता मुमकिन नहीं लग रहा है, इसलिए टूर्नामेंट को 2021 के शुरुआत में कराना चाहिए। यदि आईपीएल नहीं खेला गया तो खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बहुत नुकसान होगा, उन्हें भुगतान नहीं किया जा सकेगा।’’मैकुलम ने आईपीएल के 109 मैच में 2880 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 158 रन है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ब्रैंडन मैकुलम ने आईपीएल के 109 मैच में 2880 रन बनाए हैं। वहीं, एरॉन फिंच ने 75 मैच खेलकर 1737 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो Full Article
0 आईसीसी की बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं, फ्यूचर टूर प्रोग्राम में 2023 तक बदलाव पर सहमति जताई By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 01:59:35 GMT आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) ने कोविड-19 को देखते हुए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) में 2023 तक बदलाव पर सहमति जताई। टेली कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में फैसला लिया गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और प्रस्तावित वनडे लीग पर बाद में निर्णय होगा। वनडे लीग जून में शुरू होनी है। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘इस पर सहमति बनी कि एफटीपी की समीक्षा करनी होगी और जितने भी टूर्नामेंट स्थगित हुए हैं। उन्हें फिर से आयोजित करने की कोशिश की जाएगी।’इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा और न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही रद्द करने पड़े थे। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के इस साल इंग्लैंड दौरों को लेकर भी आशंका बनी हुई है। यह भी पता चला है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी आपात योजना बनाई जा रही है। आईसीसी ने कहा, ‘सीईसी को आईसीसी के ग्लोबल टूर्नामेंट की आपात योजनाओं के बारे में बताया गया। इसमें पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 शामिल हैं। अभी इन प्रतियोगिताओं को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने की योजना है।’एरॉन फिंच खाली स्टेडियम में खेलने के लिए तैयारऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप तीन महीने के लिए टल सकता है। फिंच ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मुझे लगता है कि यह एक, दो या तीन महीने के लिए स्थगित हो सकता है। कोरोनावायरस महामारी पर नियंत्रण के बाद खाली स्टेडियम में मैच के आयोजन से मुझे फर्क नहीं पड़ता।’’ वर्ल्ड कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 को लेकर आपात योजनाएं बनाई गई हैं। टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होना है। -फाइल फोटो Full Article
0 रोहित ने कहा- हम एक टीम के तौर पर आने वाले 3 में से 2 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हों, यही मेरा लक्ष्य By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 04:08:59 GMT भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा ने अगले तीन में से दो वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य को लेकर बात की। उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की। इस दौरान रोहित ने कहा, ‘‘मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य है कि हम एक टीम के तौर पर आने वाले 3 में से 2 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हों।’’ दरअसल, इस साल ऑस्ट्रेलिया और अगले साल भारत में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इसके बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप होगा। भारतीय टीम 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीत सका।इस बार टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट पर कोरोनावायरस (कोविड-19) का संकट मंडरा रहा है। इस महामारी के कारण खेल जगत में जून तक के लगभग सभी टूर्नामेंट्स टाले या रद्द किए जा चुके हैं। 29 मार्च से होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन बनाए हैं।‘जल्दी विकेट नहीं गंवाते तो सेमीफाइनल जीत जाते’भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया था। इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 5 शतक लगाए थे। उन्होंने लगातार तीन मैच में शतक लगाए थे। 3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपने खेल को थोड़ा बदला था। उन्होंने बड़े शतक लगाने की जगह टिककर बल्लेबाजी की थी। सेमीफाइनल को लेकर रोहित ने कहा, ‘‘यदि हम शुरुआती आधे घंटे तक कोई विकेट नहीं गंवाते तो भारतीय टीम यह मैच जीत सकती थी। शुरुआती 10 ओवर काफी अहम होते हैं।’’‘कोच और कप्तान पर दबाव होता है’उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम में खिलाड़ियों की वापसी पर भी बात करते रहते हैं, ताकि वे अपनी जगह पक्की कर सकें। कप्तान और कोच पर किसी खिलाड़ी को मौका देने और वापसी कराने को लेकर काफी दबाव होता है। यह बहुत जरूरी है कि खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके दिए जाएं। हमने सुना है कि किस तरह दादा (सौरव गांगुली) ने आपको (हरभजन) और यूवी (युवराज सिंह) को किस तरह समर्थन किया और टीम में वापसी कराई। इसी प्रक्रिया को मौजूदा समय में भी अपनाना चाहिए।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो Full Article
0 2007 में लगाए छह छक्कों पर युवराज बोले- स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता ने मुझसे कहा था, तुमने मेरे बेटे का कैरियर खत्म कर दिया By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 09:56:31 GMT 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह ने इस रिकॉर्ड के बारेमें एक नया खुलासा किया। युवी ने इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। युवी के मुताबिक- इस घटना के अगले दिन स्टुअर्ट के पिता क्रिस उनके पास आए। क्रिस ने युवी से कहा कि तुमने मेरे बेटे का कैरियर खत्म दिया। बहरहाल, ऐसा नहीं हुआ। स्टुअर्ट आज भी इंग्लैंड टीम के नियमित सदस्य हैं।फ्रेडी तो फ्रेडी हैं- युवराज2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। टीम इंडिया विजेता बनी थी। इसके एक मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम थी। युवराज क्रीज पर थे। ब्रॉड के ओवर शुरू करने से पहले एंड्रू फ्लिंटॉफ ने युवी से कुछ कहा। युवी ने गुस्से में इसका जवाब दिया। आगे जो हुआ, वो विश्व क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। युवी ने फ्रेडी (फ्लिंटॉफ) का गुस्सा ब्रॉड पर निकाला। एक ही ओवर में छह छक्के लगा दिए। बीबीसी के पॉडकास्ट में युवी ने कहा- फ्रेडी तो फ्रेडी हैं। उनके बारे में क्या कहा जाए। कुछ उन्होंने कहा। मैंने भी जवाब दिया। भारत ने यह मैच पांच विकेट से जीता था।'मैस्करहैनेस ने पांच छक्के लगाए थे'युवी के मुताबिक, इस मैच के कुछ हफ्ते पहले इंग्लैंड के ही दिमित्री मैस्करहैनेस ने मेरे एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। संन्यास ले चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, “छह छक्के लगाने के बाद मैंने पहले फ्लिंटॉफ और फिर दिमित्री को देखा। दिमित्री मुस्करा रहे थे।”'वो भावुक पल'युवी ने एक अहम और भावुक पल का भी जिक्र किया। उन्हीं के शब्दों में, “मैच के अगले दिन स्टुअर्ट के पिता क्रिस मेरे पास आए। वो आईसीसी मैच रेफरी भी हैं। उन्होंने मुझसे कहा- तुमने तो मेरे बेटे का कैरियर लगभग खत्म ही कर दिया। उसके लिए एक टी-शर्ट पर साइन तो करो। मैंने स्टुअर्ट को टीम इंडिया की जर्सी दी। उस पर लिखा- मेरी गेंदों पर पांच छक्के लगे थे। मैं जानता हूं कि कैसा महसूस होता है। आप इंग्लैंड क्रिकेट का फ्यूचर हैं।- शुभकामनाएं। आज वो दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। मुझे नहीं लगता कि भारत का कोई गेंदबाज छह छक्के खाने के बाद इतना शानदार कैरियर बना सकता है।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर 2007 के उस मैच के बाद की है जिसमें युवी ने ब्रॉड पर छह छक्के लगाए थे। कुछ दिन पहले इसे स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया था। Full Article
0 भारत की 10 खेल हस्तियों ने कहा- स्पोर्ट्स इवेंट्स जब दोबारा शुरू होंगे तो कुछ बदलाव जरूर देखने मिलेंगे By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 11:38:00 GMT कोरोनावायरस की वजह से दुनिया थम सी गई है। अजीब सा खालीपन और सन्नाटा है। दो लाख से ज्यादा लोग महामारी से मारे जा चुके हैं। भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन और पाबंदियों को एक महीने से ज्यादा हो गया है। बात खेलों की कर लेते हैं। प्लेयर्स भी घर में हैं। उन्हें लंबा ब्रेक मिल गया। लेकिन, सवाल ये कि खेल जब दोबारा शुरू होंगे तो नजारा पहले जैसा होगा? फैन्स आएंगे? स्टेडियम खचाखच भरे होंगे या खाली रहेंगे। खिलाड़ी क्या ऐहतियात बरतेंगे?इन्हीं या इन जैसे सवालों को इस रिपोर्ट में पिरोया गया है। देश की 10 नामी खेल हस्तियां इन पर अपनी राय दे रही हैं।सचिन तेंडुलकर (पूर्व क्रिकेटर)“इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है। मुझे लगता है कि खिलाड़ी गेंद चमकाने में थूक के इस्तेमाल से झिझकेंगे। क्योंकि, कुछ वक्त तक उनके दिमाग में दूसरी ही चीजें चलती रहेंगी। हाई फाइव और आपस में गले मिलने से भी दूरी देखने मिल सकती है। खेल जब फिर शुरू होगा तो शायद सोशल डिस्टेंसिंग भी देखने मिले।”अभिनव बिंद्रा (ओलिंपिक गोल्ड मेडेलिस्ट शूटर)“खेल दुनिया को जोड़ते हैं। मैं इस बात को बिल्कुल मानता हूं कि खेल जब शुरू होंगे तो कुछ वक्त सेफ्टी प्रोटोकॉल्स फॉलो किए जाएंगे। खिलाड़ी ऐहतियात बरतेंगे। लेकिन, खेलों का आकर्षण कम नहीं होगा। आम लोग भी भी सेहत के प्रति ज्यादा सावधान रहेंगे। वो फिटनेस के लिए खेलों की तरफ जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों के लिए तो यह मौका है कि वो खुद को ज्यादा बेहतर बनाएं।”बजरंग पूनिया (पहलवान)“रेसलिंग कॉन्टेक्ट स्पोर्ट है। ये जब भी फिर शुरू होगी तो आप फिजिकल कॉन्टेक्ट से कैसे बचेंगे? मुझे नहीं लगता कि किसी को कोई हिचकिचाहट होगी। इसलिए मैं नहीं मानता कि खेल में कोई बदलाव होंगे। एक बात तय है। जब खेल फिर शुरू होंगे तो मुकाबले काफी मुश्किल होंगे। खिलाड़ियों के इतने लंबे ब्रेक की आदत नहीं होती। खाली वक्त में वो एक-दूसरे की खूबियों और खामियों का विश्लेषण कर रहे होंगे। प्लेयर्स अब ज्यादा तैयार और फ्रेश होकर उतरेंगे।”एमसी. मेरिकॉम (बॉक्सर)“हम सब आशा कर रहे हैं कि दुनिया पहले की तरह होगी। कोरोना तो दुश्मन है। बहरहाल, खेल जब फिर शुरू होंगे तो बदलाव नजर आएंगे। मैं भी कॉन्टेक्ट स्पोर्ट्स में हूं। चिंता है कि आगे क्या और कैसे होगा? मैं अपनी ट्रेनिंग कर रही हूं। दर्शक भी आएंगे। लेकिन, एक बात तय है कि सफाई और सुरक्षा बिल्कुल नए अंदाज में होंगे। जब तक वैक्सीन डेवलप नहीं होगा तब तक फिक्र है। यात्रा कम होगी और टूर्नामेंट्स में भी चेंज दिखेगा।” विजेंदर सिंह (बॉक्सर)“मुझे लगता है कि अब फैन्स बहुत आसानी से मुकाबले देखने नहीं आएंगे। लेकिन, भारत में कुछ भी हो सकता है। लोग बहुत लंबे वक्त घर में रहे हैं। वो स्टेडियम जाकर मैच देखना चाहेंगे। हां, ये बात सही है कि अब वो ज्यादा सावधान रहेंगे। विदेश में ट्रेनिंग भी अब पहले जैसी आसान नहीं होगी। खिलाड़ियों के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता।”बाईचुंग भूटिया (फुटबॉलर)“यह टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स वाली दुनिया है। स्टेडियम में दर्शकों की कमी का असर खेलों से होने वाली कमाई पर नहीं पड़ेगा। इसकी कमी टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से पूरी होगी। खेल आयोजन धीरे-धीरे पटरी पर लौटेंगे। जब तक वैक्सीन नहीं आता तब तक लोग कम आएंगे। क्योंकि, फिलहाल खतरा तो रहेगा।” बी. साई प्रणीत (बैडमिंटन प्लेयर)“हम काफी सफर करते हैं। लेकिन, अब खेल शुरू होने पर प्लेयर्स चीन या कोरिया और यहां तक कि यूरोपीय देशों में जाने से कतरा सकते हैं। संक्रमण का खतरा कहीं न कहीं दिमाग में जरूर चलता रहेगा। फिर चाहे आप रेस्टोरेंट्स में खाना खा रहे हों या मैच खेल रहे हों। शटल को प्लेयर भी छूते हैं और रेफरी भी। पसीने में शर्ट भी चेंज करनी होती है। जब तक वैक्सीन नहीं आता। चिंता रहेगी। आप लोगों को मास्क लगाए देखेंगे।”महेश भूपति (टेनिस प्लेयर)“साफ तौर पर और संक्षेप में कहूं तो खेल नहीं बदलेंगे। जैसे ही कोविड-19 का खतरा टलेगा। खेलों की दुनिया पहले जैसी ही हो जाएगी।”सरदार सिंह (हॉकी)“ओलिंपिक के लिहाज से देखें तो प्लेयर्स को तैयारी का अब ज्यादा वक्त मिलेगा। लेकिन, ये भी सही है कि उन्हें नए प्लान बनाने होंगे। खेल जब शुरू होंगे तो आपको यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग देखने मिलेगी। देखना होगा कि बॉक्सिंग, रेसलिंग और हॉकी में क्या बदलाव आएंगे। क्योंकि यहां फिजिकल कॉन्टेक्ट होते हैं।” डी. हरिका (शतरंज)“इसमें कोई दो राय नहीं कि खेलों पर कुछ असर पड़ेगा। ट्रैवल को लेकर खासतौर पर। खिलाड़ियों पर भी असर होगा। लेकिन, मुझे भरोसा है कि छह महीने से एक साल में सब पहले जैसा हो जाएगा।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सचिन तेंडुलकर के मुताबिक, क्रिकेट जब दोबारा शुरू होगी तो प्लेयर्स गेंद चमकाने के लिए थूक के इस्तेमाल में सहज नहीं होंगे। (फाइल) Full Article
0 अब खिलाड़ी बेसिक्स सुधारने पर ध्यान दे रहे, शैडो प्रैक्टिस से क्षमता 60% तक बेहतर हो रही By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 18:14:00 GMT एकनाथ पाठक. कोरोनावायरस ने सभी स्पोटर्स इवेंट पर असर डाला है। लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी घर में कैद होने को मजबूर हैं। लेकिन, वे इस समय का सदुपयोग कर रहे हैं। उन्हें खुद को परखने का शानदार मौका मिला है। जो प्रैक्टिस वे इवेंट के दौरान नहीं कर पाते थे, वे अब कर रहे हैं। वे बेसिक्स सुधारने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए शैडो प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे उनकी क्षमता या योग्यता 60% तक बेहतर हो रही हैं। क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेनिस और बॉक्सिंग के खिलाड़ी शैडो प्रैक्टिस कर अपना एंड्यूरेंस, स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलटी, तालमेल और स्पीड में सुधार कर रहे हैं।विभिन्न खेलों में इस तरह शैडो प्रैक्टिस कर रहेक्रिकेट: फ्रंटफुट, डिफेंस,कवर ड्राइवर, पुल शॉट की प्रैक्टिस कर टेक्निकइंप्रूव कर रहे हैं।एथलेटिक्स: स्टार्ट पर सबसे ज्यादा मेहनत कर रहे। इसके अलावा एल्टीट्यूड ट्रेनिंग पर काम कर रहे हैं।बॉक्सिंग: बॉक्सर हुक्स और जैब्स पंच की टेक्निक पर काम कर रहे। इससे फुट स्पीड और हाथ का तालमेल बेहतर होता है।बैडमिंटन: शटलर सर्विस, स्मैश, फोरहैंड, बैकहैंड जैसे स्ट्रोक की शैडो प्रैक्टिस कर रहे हैं।टेक्निक और स्ट्रेंथ बेहतर हो रहीये समय बेसिक टेक्निक को सुधारने का है। शैडो प्रैक्टिस से बैटिंग बेहतर करने का मौका मिला है। मैं कवर, स्क्वैयर और लॉन्ग शाॅट पर काम कर रहा हूं। -यशस्वी जायसवाल, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के ओपनरहर खिलाड़ी की खुद की स्टैंडर्ड क्वालिटी रहती है। शैडो प्रैक्टिस छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने के लिए जरूरी है। इवेंट के दौरान जो टेक्निक सुधारने का मौका और समय नहीं मिलता, वो अभी कर पा रहे हैं। -ज्वाला सिंह, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के कोच मैं एल्टीट्यूड ट्रेनिंग के लिए गांव की टेकरी तक दौड़ लगाती हूं। इससे मेरी स्पीड पर काफी फर्क पड़ रहा है और स्ट्रेंथ भी बेहतर हो रही है। मानसिक मजबूती के लिए योग और मेडिटेशन कर रही हूं। -संध्या रानी, नेशनल एथलीटएल्टीट्यूड ट्रेनिंग के लिए गांव की टेकरी तक दौड़ लगाती हैं संध्या रानी।रेस्ट से खिलाड़ियों को अच्छा ट्रांजिशन पीरियड मिला है। मैं नेशनल, और खेलो इंडिया के मेडलिस्ट को ट्रेनिंग देता हूं। वे रनिंग में स्टार्ट लेने से लेकर दौड़ने की टेक्निक पर काम कर रहे हैं। इससे एंड्यूरेंस, स्पीड, स्ट्रेंथ बेहतर होती है।-सुरेंद्र मोदी, इंटरनेशनल एथलेटिक्स कोच Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य यशस्वी जयसवाल शैडो प्रैक्टिस से बैटिंग बेहतर करने में लगे हैं। Full Article
0 हिमा ने कहा- कभी मैंने अपने सस्ते जूतों पर हाथ से एडिडास लिखा था, आज वही ब्रांड मेरे नाम के जूते बनाता है By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 02:08:00 GMT भारतीय एथलीट हिमा दास ने रविवार को खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दौर में वे साधारण जूतों पर अपने हाथों से एडिडास लिखती थीं। लेकिन अब कंपनी खुद उनकी जरूरत के हिसाब से जूते तैयार करती है, जिस पर उनका नाम लिखा होता है। हिमा ने क्रिकेटर सुरेश रैना से इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान यह बात कही।उन्होंने बताया कि शुरुआत में मैं नंगे पांव दौड़ती थी। जब पहली बार नेशनल्स में हिस्सा ले रही थी, तब पिता मेरे लिए साधारण स्पाइक्स वाले जूते लाए थे। इन जूतों पर मैंने खुद हाथ से एडिडास लिख दिया था। आप कभी नहीं जानते कि भविष्य में भाग्य कैसा होगा, आज यही ब्रांडमेरे नाम के जूते बनाता है।हिमा अंतरराष्ट्रीय ट्रैक इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीयहिमा ने फिनलैंड में 2018 में हुई अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वे अंतरराष्ट्रीय ट्रैक इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय हैं। इसके बाद जर्मनी की जूते बनाने वाली कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। कंपनी ने उनकी जरूरत के हिसाब से जूते बनाए, जिसमें एक तरफ उनका नाम और दूसरी तरफ ‘इतिहास रचें’ लिखा है।2018 एशियन गेम्स के बाद लोगों की एथलेटिक्स में रुचि बढ़ीबीस साल की इस एथलीट ने रैना से बातचीत के दौरान कहा कि इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियन गेम्स के बादलोगों में एथलेटिक्स को लेकर रूचि बढ़ीहै।इन खेलों में हिमा ने 400 मीटर रेस में सिल्वर जीतने के अलावा महिलाओं की 400 मीटर रिले और 400 मीटर मिक्स्ड रिले में भी गोल्ड जीता था। उनके मुताबिक, अब फैंस बार-बार आपका नाम पुकारते हैं। इससे आपको प्रेरणा मिलती है।हिमा लॉकडाउन में फिटनेस पर काम कर रहींहिमा फिलहाल पाटियाला के नेशनल स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट (एनआईएस) में हैं और खुद को फिट रखने में जुटी हैं। ताकि लॉकडाउन खत्म होने पर ट्रैक पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। अपनी तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं लॉकडाउन को सकारात्मक रूप से ले रही हूं। हमें मैदान पर जाने की इजाजत नहीं है। इसलिए मैं अपने कमरे में ही वर्कआउट करती हूं। मैं योगा करती हूं ताकि शरीर में खून का संचार अच्छा बना रहे। साथ ही डाइट का भी खास ध्यान रख रही हूं। मैं इस दौरान ज्यादा फल खा रही हूं। मैं अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुकी हूं और अब फिट हूं। बस यही सोच रही हूं कि खुद को फिट रखना है, ताकि लॉकडाउन हटते ही ओलिंपिक की तैयारियों में जुट जाऊं।सचिन से पहली बार मिलने पर आंसू निकल आए थेहिमा ने लाइव चैट के दौरान रैना को सचिन तेंदुलकर से हुई पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सचिन मेरे रोल मॉडल रहे हैं। मुझे आज भी याद है जबमैंने उन्हें देखा तो रोने लग गई। मेरे लिए यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था। अपने रोल मॉडल से मिलना हर किसी के लिए बड़ा खास होता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हिमा दास ने सुरेश रैना से हुई लाइव चैट के दौरान बताया कि सचिन तेंदुलकर उनके रोल मॉडल हैं और उनसे हुई पहली मुलाकात आज भी याद है। Full Article
0 फ्रेंच फॉर्मूला वन ग्रां प्री भी रद्द, साल की 10वीं रेस जिसे कैंसिल या टाला गया; 5 जुलाई से सीजन शुरू हो सकता है By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 11:34:00 GMT कोरोनावायरस की वजह से इस साल जून में होने वाली फ्रेंच फॉर्मूला वन रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया। रेस के प्रबंध निदेशक एरिक बोलियर ने कहा कि फ्रांस सरकार ने 11 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा देश में मध्य जुलाई तक लोगों के इकठ्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। फॉर्मूला वन की यह इस साल की दसवीं रेस है, जिसे कोविड-19 के कारण रद्द या टालना पड़ा है।जिन रेस को रद्द करने का फैसला लिया गया है उनमें फ्रांस के अलावा ऑस्ट्रेलिया और मोनाको ग्रां प्री शामिल हैं जबकि बहरीन, चीन, वियतनाम, नीदरलैंड, स्पेन, अजरबेजान और कनाडा में होने वाली रेस को टाला गया है।यूरोप में 5 जुलाई से फॉर्मूला वन की शुरुआत होगीइस बीच, फॉर्मूला वन के बॉस चेस कैरी ने कहा कि कोरोना से प्रभावित सीजन की शुरुआत 5 जुलाई से ऑस्ट्रिया में हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमने यूरोप में जुलाई में रेस की शुरुआत करने का लक्ष्य़ रखा है। पहली ग्रां प्री 3 से 5 जुलाई के बीच ऑस्ट्रिय़ा में होगी। सितंबर में यूरेशिया, अक्टूबर में एशिया और नवंबर में अमेरिका में फॉर्मूला वन सीजन की शुरुआत होगी। दिसंबर में बहरीन ग्रां प्री होगी और सीजन का फाइनल अबू धाबी में होगा। इस दौरान हम 15 से 18 रेस करा चुके होंगे।'दर्शकों की गैरमौजूदगी से हम निराश'इसके अलावा ब्रिटिश ग्रां प्री भी बिना दर्शकों के होगी। सोमवार को सिल्वरस्टोन सर्किट के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टूअर्ट प्रिंगल ने कहा कि मैं यह बताते हुए काफी निराश हूं कि इस साल ब्रिटिश ग्रां प्री बिना दर्शकों के होगी। हम काफी समय से इस मुश्किल फैसले को टाल रहे थे। लेकिन मौजूदा हालात में यह बिल्कुल साफ हो गया था कि सामान्य हालात में रेस कराना आसान नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फ्रेंच फॉर्मूला वन ग्रां प्री की आयोजन समिति ने कहा कि देश में 11 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। ऐसे में रेस कराना मुश्किल होगा, इसलिए इसे रद्द कर दिया गया। Full Article
0 भारत को नहीं मिली 2021 मेन्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेजबानी; होस्ट फीस न भरने पर जुर्माना भी लगा By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 16:21:00 GMT भारत 2021 में होने वाली मेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंगचैम्पियनशिप की ‘होस्ट फीस’ भरने में नाकाम रहा। लिहाजा, अब वो इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कर पाएगा। भारत के बजाए अब सर्बिया को मेजबानी सौंपी गई है। मंगलवार को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।इतना ही नहीं एआईबीए ने भारत पर होस्ट फीस अदा न कर पाने की वजह से करीब 38 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।एसोसिएशन ने क्या कहा?एआईबीए ने मंगलवार रात जारी बयान ने कहा- 2021 में होने वाली मेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी अब सर्बिया को सौंप दी गई है। भारत का नेशनल फेडरेशन ऑफ बॉक्सिंग तय वक्त पर होस्ट फीस नहीं भर पाया। एआईबीए और भारत के बीच इस चैम्पियनशिप के लिए एग्रीमेंट 2017 में साइन किया गया था। दूसरे शब्दों में कहें तो तीन साल में भी नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन इस चैम्पियनशिप के आयोजन को सुनिश्चित नहीं कर पाया।अब जुर्माना भी भरना होगाएआईबीए ने बयान में आगे कहा, “नई दिल्ली इस टूर्नामेंट की होस्ट फीस भरने में नाकाम रही। यह हमारे होस्ट सिटी एग्रीमेंट के लिए जरूरी था। लिहाजा, कॉन्ट्रेक्ट अब रद्द कर दिया गया है। भारत को अब कैंसिलेशन फीस के तौर पर 500 डॉलर पेनल्टी भी चुकानी होगी।”पहली बार मेजबानी का अवसर थाबता दें कि भारत पहली बार इस चैम्पियनशिप की मेजबानी मिलने वाली थी। अब सर्बिया के शहर बेलग्रेड में इसका आयोजन होगा। एआईबीए ने कहा, “सर्बिया के पास इस बेहतरीन आयोजन के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यहां बॉक्सर्स, कोच, ऑफिशियल्स और फैन्स पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2021 मेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत की बजाए सर्बिया करेगा। होस्ट फीस अदा न कर पाने की वजह से भारत को जुर्माना भी देना होगा। (प्रतीकात्मक) Full Article
0 फ्रेंच लीग कैंसिल, यूएफा ने 55 देशों को मदद के लिए 1950 करोड़ रुपए दिए By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 02:05:00 GMT दुनिया की टॉप-5 लीग में शामिल फ्रेंच लीग-1 का मौजूदा सीजन कैंसिल कर दिया गया है। कोरोनावायरस के कारण फ्रांस में सितंबर तक सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। पीएम ने इसकी घोषणा की। इसके साथ लीग-1 और लीग-2 के मौजूदा सीजन के मुकाबले अब नहीं हो सकेंगे। नेमार फ्रेंच लीग-1 टीम पीएसजी से खेलते हैं।अब फ्रांस में चैंपियंस लीग के आयोजन पर भी सवाल खड़ा हो गया है। लीग के मुकाबले अभी स्थगित हैं। इस बीच 55 सदस्य देशों की मदद के लिए यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफा) आगे आया है। उसने उन्हें 1950 करोड़ रुपए मदद के तौर पर दिए हैं। सभी सदस्य देशों को लगभग 35.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। यूएफा के अध्यक्ष एलेक्जेंडर सेफरिन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारा खेल बेहद चैलेंजिंग दौर से गुजर रहा है। यूएफा ने सभी से 25 मई तक लीग को शुरू करने के संबंध में प्रपोजल मांगा है।ईपीएल को 8 जून से शुरू करने पर विचारइस बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले मार्च से स्थगित हैं। कुल 92 मुकाबले होने हैं। अभी लिवरपूल टॉप पर है। वायरस के कारण लीग के मुकाबले फिर से शुरू हों या इसे रद्द कर दिया जाए इसे लेकर सभी पक्ष 1 मई को बैठक करने जा रहे हैं। 8 जून से लीग को शुरू करने की चर्चा है। यूएफा ने कहा था कि फिर से शुरुआत करने के पहले हमें कोई रास्ता निकालना होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यूएफा सभी 55 सदस्य देशों को अलग-अलग 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद देगा। (फाइल) Full Article
0 ओलिंपिक समिति के प्रमुख के बाद प्रधानमंत्री आबे ने भी कहा- कोरोना पर काबू पाए बिना 2021 में भी गेम्स होना असंभव By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 17:04:57 GMT टोक्यो ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस पर काबू पाए बिना 2021 में भी ओलिंपिक होना असंभव है। उन्होंने कहा कि हम लगातार यह कह रहे हैं कि ओलिंपिक और पैरालिंपिक बिना किसी बदलाव के होने चाहिए। लेकिन इसके लिए हालात ऐसे होने चाहिए कि एथलीट्स के साथ दर्शक भी सुरक्षित रूप से इसमें हिस्सा ले सकें। उन्होंने विपक्षी पार्टी के सांसद द्वारा टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर यह जवाब दिया।अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ और जापान सरकार ने पिछले महीने ही ओलिंपिक को जुलाई 2021 तक के लिए टाल दिया था। इसका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होना है।कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी चलेगी: आबेप्रधानमंत्री आबे ने कहा कि हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं, उससे लड़ाई लंबी चलनी है। इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ और टोक्यो 2020 की आयोजन समिति के सम्पर्क में हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि यह गेम्स इस तरह होने चाहिए कि पूरी दुनिया को यह लगे कि उन्होंने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है।बिना वैक्सीन के ओलिंपिक होना मुश्किल: जापान मेडिकल एसोसिएशनएक दिन पहले ही टोक्यो 2020 ऑर्गेनाइजेशन कमेटीने कहा था कि अगर अगले साल तक भी कोरोना महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका तो इन खेलों को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कोरोनावायरस से लड़ाई को ‘एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग’ करार दिया था।इससे पहले, जापान मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख योशिटेके योकोकुरा ने चेताया था कि अगर कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं आई तो अगले साल भी इन खेलों का आयोजन करना बहुत मुश्किल होगा।जापान मेंकोरोना के 13 हजार से ज्यादा केसटोक्यो में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 112 नए केस सामने आए। अब तक देश में 13 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 413 की मौत हुई है। अन्य देशों के मुकाबले यहां कोरोना से मौत और केस कम हैं। लेकिन फिर भी आलोचक सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़ा रहे हैं। उनके मुताबिक, जापान इस महामारी के संक्रमण की जड़ तक पहुंचने के लिए जरूरी टेस्टिंग नहीं कर रहा है।ओलिंपिक और पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी एकसाथ कराने पर विचारइस बीच, टोक्यो 2020 की आयोजन समिति खर्चों को कम करने के इरादे से ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी एक साथ करने पर विचार कर रही है। इस प्लान के तहत 23 जुलाई को टोक्यो ओलिंपिक के उद्धाटन समोराह के दौरान ही पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत भी होगी। वहीं, टोक्यो 2020 का समापन समारोह सितंबर में पैरालिंपिक खेलों के खत्म होने के साथ किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आईओसी की मंजूरी नहीं मिली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईओसी और जापान सरकार ने पिछले महीने ही ओलिंपिक को जुलाई 2021 तक के लिए टाल दिया था। गेम्स अब 23 जुलाई 2021 से होना है। (फाइल) Full Article
0 धोनी ने कुलदीप से कहा था- बेटा, गुस्सा हुए मुझे 20 साल हो गए, तुमने मेरा गुस्सा देखा ही कहां है By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 11:59:00 GMT कोरोनावायरस के चलते खेलों की दुनिया भी लॉकडाउन है। प्लेयर्स भी आम लोगों की तरह घर में हैं। इस दौरान कुछ खिलाड़ी वीडियो चैट पर एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। पुरानी बातें, यादें और अनुभव साझा कर रहे हैं। ये बातें गुदगुदाती हैं तो सीख भी दे जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने शेयर किया। कुलदीप ने बताया कि धोनी ने एक बार उन्हें क्यों फटकार लगाई थी। और मासूम चेहरे वाला ये लेफ्ट आर्म स्पिनर कितना सहम गया था।ये था मामला..यादव के मुताबिक, “हम इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 खेल रहे थे। कुशल परेरा बल्लेबाज थे। उन्होंने मेरी एक गेंद को कवर्स के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। इतने में धोनी ने विकेट के पीछे से आवाज लगाई। कहा- कवर्स और पॉइंट खिसका ले। ऑफ साइड में तीन फील्डर रख ले।” ‘मैं पागल नहीं हूं, 300 वनडे खेला हूं’कुलदीप के मुताबिक, वो धोनी की बात सुन नहीं पाए। यादव आगे कहते हैं, “अगली बॉल पर कुशल ने रिवर्स स्वीप से फिर चौका मार दिया। इतने में धोनी गुस्से से मेरे पास आए। कहा- मैं पागल हूं। 300 वनडे खेला हूं। समझा रहा हूं तो मानते क्यों नहीं। मैं बहुत डर गया। समझ नहीं पाया कि माही भाई ने मुझे कैसे डांट दिया।”माही के दिल की बातकानपुर के कुलदीप बात आगे बढ़ाते हैं। क्या कहते हैं, जानिए। “वो मैच अच्छा रहा। हम जीते। मैच के बाद बस से हम होटल लौट रहे थे। मैं माही भाई की सीट पर गया। मैंने पूछा- माही भाई आपको गुस्सा भी आता है क्या? उन्होंने कहा- गुस्सा नहीं आता। गुस्सा आए तो 20 साल हो गए। लेकिन, मुझे एक्सपीरिएंस हो गया है। तो मुझे लगता है कि बोलना चाहिए। जब कोई सुनता नहीं है तो वो गुस्सा नहीं है। मैं डांटता हूं। बेटा, तुमने अभी मेरा गुस्सा देखा नहीं है।”भारत के लिए खेलते वक्त दो-तीन बार आया गुस्सायादव घटना की तफ्सील बढ़ाते हैं। उनके मुताबिक, माही ने आगे मुझसे आगे कहा, “जब अपने स्टेट के लिए रणजी खेलता था तो कई बार गुस्सा आता था। टीम इंडिया के लिए खेलते वक्त भी तीन-चार बार गुस्सा आया। लेकिन, कभी किसी को कुछ बोला नहीं।” कुलदीप के मुताबिक, धोनी और उनका ये किस्सा ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कुलदीप के मुताबिक, धोनी वास्तव में कैप्टन कूल हैं, वो अकसर नाराज नहीं होते- फाइल फोटो Full Article
0 केन विलियम्सन और सूजी बेट्स न्यूजीलैंड के बेस्ट वनडे क्रिकेटर चुने गए, रॉस टेलर को टी-20 अवॉर्ड मिला By Published On :: Fri, 01 May 2020 02:53:00 GMT पुरुष टीम के कप्तान केन विलियम्सन और महिला टीम की खिलाड़ी सूजी बेट्स न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने। रॉस टेलर को पुरुष टी-20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी-20 का अवॉर्ड मिला। विलियम्सन ने टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने 2 शतकों के साथ 578 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। टेलर ने टी-20 में इंग्लैंड, श्रीलंका, भारत के खिलाफ 330 रन बनाए। वहीं, बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक बनाए। डिवाइन ने महिला टी-20 में 71 के औसत से 429 रन बनाए थे।अनुभवी बल्लेबाज टेलर को टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। वह श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ पिछली तीनों सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। टेलर ने 130 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन को महिला टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। सोफी के नाम टी-20 में लगातार 6 अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 8 टी-20 मैचों में 71.50 के औसत से 429 रन बनाए।इंग्लैंड क्रिकेट का ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट एक साल के लिए स्थगितइंग्लैंड क्रिकेट का विवादित ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसमें हर टीम को 100 गेंद खेलनी थी। बिल्कुल नए प्रारूप वाला यह टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाना था। इसकी शुरुआत जुलाई में होनी थी। लेकिन अब इंग्लिश क्रिकेट सीजन एक जुलाई तक के लिए टल गया है। उसके बाद अगर मैचों का अायोजन होगा, तो उसमें फैंस नहीं होंगे। ऐसे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस टूर्नामेंट को एक साल के लिए टालने का फैसला लिया। इस बीच, गोल्फ के लिए ओलिंपिक क्वालिफाइंग अगले साल जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। गोल्फर टोक्यो ओलिंपिक के लिए रैंकिंग अंक अगले साल 28 जून तक जुटा सकेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today केन विलियम्सन ने टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने 2 शतकों के साथ 578 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वहीं, सूजी बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक बनाए थे। Full Article