0 एथर 450X लॉन्च; 99 हजार एक्स शोरूम कीमत, 1699 रुपए की मासिक किश्त में घर ला सकेंगे By Published On :: Tue, 28 Jan 2020 13:58:43 GMT ऑटो डेस्क. बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप कंपनी एथर ने भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450X को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 99 हजार रुपए है। यह दो वर्जन- एथर 450X प्लस और एथर 450X प्रो में उपलब्ध हैं। इसमें 75 किमी से 85 किमी. तक की रेंज मिलेगी। कंपनी नेसब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश किया है। जिसमें 1699 रुपए से 1999 रुपए तक की मासिक किश्त देकर इसे घर लाया जा सकेगा।यह मैट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर में अवेलेबल है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है, इसकी डिलीवरी जुलाई 2020 में शुरू होगी।एथर 450X की कीमत, सब्सक्रिप्शन प्लान डिटेल भारत में 450X की एक्स शोरूम कीमत 99 हजार रुपए है, हालांकि दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी की वजह से वहां इसकी एक्स शोरूम कीमत 85 हजार रुपए होगी। कुल लागत की बात करें तो, एथर 450X प्लस की कीमत 1.49 लाख रुपए (दिल्ली में 1.35 लाख रुपए) जबकि एथर 450X प्रो की कीमत 1.59 लाख रुपए (दिल्ली में 1.45 लाख रुपए) है। सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहतएथर 450X प्लस की1699 रुपए और एथर 450X प्रो की 1999 रुपए मासिक किश्त रखी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ather 450X launch; 99 thousand ex showroom price, will be able to bring home in monthly installment of 1699 rupees फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
0 हीरो ने लॉन्च किया पहला BS6 स्कूटर प्लेज़र+110 FI, 54,800 रु.में अब तक का सबसे अफॉर्डेबल BS6 स्कूटर By Published On :: Wed, 29 Jan 2020 09:08:45 GMT ऑटो डेस्क. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनेपहलेबीएस6 स्कूटर प्लेज़र प्लस 110 FI को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 54800 रुपए है, जो इसके सेल्फ स्टार्ट मॉडल विद स्टील व्हील वर्जन की कीमत है। इसके अलॉय व्हील मॉडल की कीमत 56,800 रुपए है। यह भारत की सबसे अफॉर्डेबल बीएस6 स्कूटर भी बन गयाहै। हालांकि यहकंपनी का तीसरा बीएस6 प्रोडक्ट है, इससे पहले कंपनी बीएस6 एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर आईस्मार्ट भी लॉन्च कर चुकी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई 67,911 रुपए कीमत की बीएस6 टीवीएस जूपिटर और 63,912 रुपए कीमत की बीएस6 होंडा एक्टिवा से देखने को मिलेगा।10 फीसदी ज्यादा फ्यूलएफिशिएंटकंपनी ने बताया कि इसे जयपुर स्थित हीरो के रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब- द सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में डिजाइन और डेवलप किया गया है। बीएस 6 प्लेज़र प्लस 110 FI में एडवांस्ड एक्ससेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत इसकी एफिशिएंसी और एक्सीलेरेशन में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।6 कलर ऑप्शन में उपलब्धइसके डिजाइन और में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसमें क्रोम ट्रिटेड हेडलैंप सराउंड, साइड एक्सेंट और 3D क्रोम लोगो देखने को मिलेगा। यह 7 कलर ऑप्शन मिलेंगे जिसमें मैट रेड, मैट ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे, ग्लोसी ब्लैक, ग्लोसी ब्लू, ग्लोसी व्हाइट और ग्लोसी रेड शामिल हैं। 110 सीसी का बीएस 6 इंजन 7000 आरपीएम पर 8 पीएस और 5500 आरपीएस पर 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hero Pleasure Plus Scooter Price | Hero Moto Corp BS6 Hero Pleasure Plus Scooter launched in India, starting price is Rs RS 54,800 फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
0 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुन सकेंगे By Published On :: Wed, 29 Jan 2020 13:22:50 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने भारतीय बाजार में ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए51 लॉन्च कर दिया है। इसमें इंफिनिटी-O डिस्प्ले यानी पंच होल डिस्प्ले समेत चार रियर कैमरे मिलेंगे। फिलहाल भारत में इसका सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमत 23,999 रुपए है। इसकी बिक्री 31 जनवरी से शुरू होगी। यह ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज्म क्रश कलर में उपलब्ध है। इसे सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग ओपेरा हाउस, ऑफलाइन रिटेलर्स समेत ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने पिछले महीने गैलेक्सी ए51 को गैलेक्सी ए71 के साथ वियतनाम में लॉन्च किया था, जहां इसकी कीमत 24600 रुपए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Galaxy A51 Price | Samsung Galaxy A51 Launched in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
0 बेंगलुरु की कंपनी ने लॉन्च किया अथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर, शुरुआती कीमत 99000 रुपए By Published On :: Thu, 30 Jan 2020 11:33:47 GMT गैजेट डेस्क. बेंगलुरु स्थित अथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कटूर अथर 450X लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक ये पुराने मॉडल 450 को रिप्लेस करेगा। अथर 450X को दो वैरिएंट 450X प्लस और 450X प्रो में लॉन्च किया गया है। इस अपडेटेड स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स के साथ बेहतर माइलेज और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,000 रुपए से शुरू है। वहीं, दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85,000 रुपए होगी।अथर 450X के वैरिएंट की कीमत वैरिएंट कीमत मंथली EMI 450X प्लस 1.49 लाख 1,699 रुपए 450X प्रो 1.59 लाख 1,999 रुपए दिल्ली में 450X प्लस की कीमत 1.35 लाख रुपए और 450X प्रो की कीमत 1.45 लाख रुपए होगी। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जो नीति तैयार की है उसी वजह से इनकी कीमतें यहां कम हुई हैं।बैटरी और रेंजअथर 450X में 2.9kwh बैटरी पैक दिया है। इसमें 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी है, जो 8bhp का पावर और 26Nm टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी को फुल करके 85Km तक की दूरी तय की जा सकती है। इसमें राइड और ईको के दो ड्राइविंग मोड दिए हैं। ईको मोड में ये 85 किमी और राइड मोड में 75 किमी तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 85km/h है। ये 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है।इसमें एंड्रॉयड बेस्ड यूजर इंटरफेस दिया है। इसमें डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है, जिससे राइडर मोबाइल पर आने वाले कॉल को रिसीव या कैंसल कर पाएगा। इसे मैट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं, डिलिवरी जुलाई 2020 से शुरू होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ather 450X Electric Scooter Launched In India; Prices Start At Rs. 85,000 in Delhi Full Article
0 जनवरी तक भारत में लॉन्च हो चुकी हैं 10 से 28 लाख रुपए तक की 5 इलेक्ट्रिक कारें, ऑडी और पोर्शे भी तैयारी में By Published On :: Thu, 30 Jan 2020 14:25:43 GMT नई दिल्ली. दुनियाभर की ऑटो इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट हो रही है। शुरुआती देरी के बाद भारत में भी अब ई-कार की लॉन्चिंग में तेजी आई है। 29 जनवरी तक पांच इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो चुकी हैं।महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली टाटा के अलावा दूसरी घरेलू कंपनी है। ई-वेरिटो भी मुख्यतः कैब शेयरिंग सर्विस के लिए ज्यादा डिमांड में रह सकती है।इस कार को कैब शेयरिंग सर्विस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी बैटरी क्षमता अन्य गाड़ियों की बैटरी से कम है। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 142 किलोमीटर तक जाएगी।हेक्टर कार के जरिए भारतीय मार्केट में पैठ बनाने वाली कंपनी एमजी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेड एस ईवी लॉन्च की है। यह कार 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।पेट्रोल और डीजल वर्जन में बेहतरीन सफलता हासिल करने के बाद टाटा ने नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर दिया। इसकी अधिकतम स्पीड 120 केएमपीएच है।इस महीने भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे महंगी ह्युंडई की कोना इलेक्ट्रिक है। बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा करने वाली यह इलेक्ट्रिक कार 6 घंटे में फुल चार्ज होती है।ऑडी और पोर्शे भी भारत में लाएंगी ई-कार : इस साल कई और इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च हो सकती हैं। इनमें ऑडी ई-टॉर्न, पोर्शे टेकैन, महिंद्रा एक्सयूवी 300ईवी और महिंद्रा ईकेयूवी आदि शामिल हैं। कुछ ई-कार ग्रेटर नोएडा में अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में भी लॉन्च हो सकती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Upcoming Electric Cars Expected To Launch In India In 2019 Full Article
0 टीवीएस ने BS6 अपाचे RR310 बाजार में उतारी, 4 ड्राइविंग मोड मिलेंगे; नेविगेशन को सपोर्ट करेगा स्मार्ट एक्सकनेक्ट By Published On :: Fri, 31 Jan 2020 07:19:02 GMT ऑटो डेस्क. टीवीएस मोटर ने 2020 अपाचे RR 310 (BS6) को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.4 लाख रुपए है। इसकी कीमत BS4 अपाचे RR 310 की तुलना में 12,000 रुपए ज्यादा है। न्यू अपाचे में BS6-नोर्म्स वाला 312.2cc इंजन दिया है। जो 34hp पर 9,700rpm पावर और 27.3Nm पर 7,700rpm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन में कई बदलाव किए हैं। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।बाइक की बॉडी पर पिछले मॉडल के जैसे ही पैनल्स मिलेंगे, लेकिन इसमें नया डुअल-टोन पेंट होगा। फ्यूल टैंक पर अपाचे नाम के बड़े स्टीकर मिलेंगे। साथ ही, इस पर RR310 का लोगो भी दिया है। बाइक में डुअल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प और सीट पुराने मॉडल के जैसे ही मिलेंगे।स्मार्ट एक्सकनेक्ट मिलेगान्यू अपाचे RR310 की बड़ी हाइलाइट्स 5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसे कंपनी ने स्मार्ट एक्सकनेक्ट का नाम दिया है। राइडर 'TVS Connect' ऐप की मदद से अपने स्मार्टफोन को इसके साथ कनेक्ट कर सकता है। जिसके बाद स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल डिटेल दिखाई देगी। राइडर्स यहां से कॉल को अटैंड या रिजेक्ट भी कर पाएंगे। साथ ही, अपनी ट्रिप को रिकॉर्ड करकेशेयर भी कर सकतेहैं। इसमें बाइक से जुड़ी डिटेल जैसे फ्यूल लेवल, सर्विस रिमायंडर, ABS में खराबी, फोन की बैटरी, नेटवर्क भी देख सकते हैं।टीवीएस अपाचे RR 310 का स्पेसिफिकेशनइस बाइक में चार राइडिंग मोड रेन, अर्बन, स्पोर्ट और ट्रैक मिलेंगे। इन मोड के हिसाब से एबीएस की सेटिंग चेंज हो जाती है। ताकि अलग-अलग सड़कों पर ड्राइविंग आसान हो जाए। मोड के हिसाब से टीएफटी स्क्रीन की डिस्प्ले थीम बदल जाती है। रेन और अर्बन मोड पर बाइक 25.8hp पर 7,600rpm का पावर और 25Nm पर 6,700rpm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 160kph से घटकर 125kph हो जाती है। कंपनी ने इसमें ग्लाइड थ्रो टेक्नोलॉजी प्लस फीचर भी दिया है, जो पहले से BS6 अपाचे RTR 160 4v और RTR 200 4v में आ रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 TVS Apache RR310 BS6 launch price Rs 2.4 L with 4 Ride modes and TVS Smart Xconnect Full Article
0 लेक्सस एलसी 500 एच व ईएस 300 एच लॉन्च, कीमत 1.96 करोड़ रुपए By Published On :: Sat, 01 Feb 2020 06:13:00 GMT नई दिल्ली. टोयोटा की सहायक कंपनी लेक्सस ने भारत में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एलसी 500 एच और ईएस 300 एच को भारत में लॉन्च कर दिया है। ईएस 300एच की कीमत 51.90 लाख रुपए है। जबकि एलसी 500एच की कीमत 1.96 करोड़ रुपए है। ईएस 300 एच मेड इन इंडिया कार है। कार के सभी मॉडल बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले हैं।भारत लग्जरी कार का बड़ा मार्केट मॉडल कीमत (रुपए में) एलसी 500 एच 1.96 करोड़ ईएस लग्जरी 56.95 लाख एनएक्स लग्जरी 59.90 लाख एनएक्स एक्सक्यूसाइट 54.90 लाख एनएक्सएफ स्पोर्ट्स 60.60 लाख Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Lexus LC500h and ES launched in india at Rs 1.96 crore Full Article
0 इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी करेगी हमर एसयूवी, 0 से 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 3 सेकंड By Published On :: Sun, 02 Feb 2020 06:20:05 GMT गैजेट डेस्क. 2010 में बंद हो चुकी पॉपुलर एसयूवी हमर अब इलेक्ट्रिक अवतार में कमबैक करने की तैयार में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही हमर के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करेगा जिसमें एक हजार हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी। इसे 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में सिर्फ 3 सेकंड्स का समय लगेगा। नई हमर इलेक्ट्रिक को मई 2020 में पेश किया जा सकता है वहीं 2021 तक यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे जनरल मोटर्स डिट्रोइट फैक्ट्री के जीएमसी ब्रांड के अंतर्गत बेचा जाएगा। जल्द ही फैक्ट्री हमर इलेक्ट्रिक के मास प्रोडक्शन का काम शुरू करेगी।हमर के बंद होने का फायदा अन्य कंपनियों को मिलाजनरल मोटर्स की हमर काफी पॉपुलर एसयूवी में से एक है। यह दिखने में काफी बड़ी, पावरफुल और बल्की दिखाई देती है। इसे अट्रैक्टिव लुक की वजह से इसे कई मूवी और वीडियो सॉन्ग्स में भी इस्तेमाल किया गया था। आर्थिक तंगी और फ्यूल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद कंपनी ने 2010 में इसका प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया, लेकिन इस दौरान यूएस मार्केट में एसयूवी और पिकअप ट्रक का ट्रेंड तेजी से बढ़ता गया। वहीं हमर के बंद होने का फायदा अन्य कंपनियों ने उठाया और बाजार में अपने पिकअप ट्रक लॉन्च किए।टेस्ला के सायबरट्रक से होगा मुकाबलाहाल ही में इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला ने अपने इलेक्ट्रिक सायबरट्रक को पेश किया। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 6.3 टन तक का भार खींचने में सक्षम है। इसे 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में 2.9 सेकंड का समय लगता है। इसकी कीमत 28 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक होगी। उम्मीद की जा रही है कि जनरल मोटर्स के हमर इलेक्ट्रिक ट्रक का मुकाबला सायबरट्रक से देखने को मिलेगा। हालांकि कई अन्य ब्रांड भी पहली बार इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है जिसमें बॉलिंगर, कारमा और लॉर्डटाउन मोटर्स शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hummer SUV will return in electric avatar, will catch 100 km in 3 seconds. pace of Full Article
0 क्लासिक 500 का ट्रिब्यूट ब्लैक नाम से लिमिटेड एडिशन लॉन्च, 1 अप्रैल से कंपनी नहीं बेचेगी 500cc वाली बुलेट By Published On :: Sun, 02 Feb 2020 07:40:00 GMT गैजेट डेस्क. रॉयल एनफील्डन ने क्लासिक 500 ट्रिब्यूट ब्लैक नाम से लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 10 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच की जाएगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें कि कंपनी 500cc इंजन वाली बुलेट का प्रोडक्शन बंद कर रही है। इसी वजह से उसने क्लासिक 500 का ट्रिब्यूट एडिशन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में अब क्लासिक 500, बुलेट 500 और थंडरबर्ड 500 नहीं मिलेंगी।रॉयल एनफील्डन क्लासिक 500 ट्रिब्यूट ब्लैक का इंजनइस बुलेट में 499cc का इंजन इंजन दिया है, जो 27.2bhp का पावर और 41.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन BS4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। ये लिमिटेड एडिशन मॉडल कंपनी की 500cc इंजन वाली आखिरी बुलेट है। इसकी सभी यूनिट पर 'एंड ऑफ बिल्ट' सीरियल नंबर होगा। ये डुअल टोन पेंट शेड मैट-ग्लॉस ब्लैक कलर में आएगी।भारत के बाहर मिलती रहेगी1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में BS6 इंजन वाली गाड़ियां ही बिकेंगी। ऐसे में रॉयल एनफील्ड की 500cc वाली बुलेट की बिक्री 31 मार्च को बंद हो जाएगी। हालांकि, भारत के बाहर ये बुलेट मिलती रहेंगी। हालांकि, इन बुलेट के सर्विसिंग पार्ट्स उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने 2008 में क्लासिक 500 बुलेट लॉन्च की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Royal Enfield Classic 500 Tribute Black Limited Edition revealed Full Article
0 प्यूमा ने फॉसिल के साथ मिलकर स्मार्टवॉच सेगमेंट में की एंट्री, 1 अप्रैल से बंद हो रहे हैं रॉयल एनफील्ड के 500सीसी मॉडल By Published On :: Mon, 03 Feb 2020 05:28:04 GMT गैजेट डेस्क. टेक और ऑटो सेगमेंट में इस हफ्ते कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिली। चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन ओप्पो एफ15 लॉन्च किया। जियो में भी वीडियो कॉलिंग के लिए टीवी कैमरा लॉन्च किया। वीवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन ब्रांड iQOO भी इस महीने भारत में डेब्यू करने की तैयारी में है। वहीं ऑटो सेगमेंट में कई कंपनियों ने नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए बीएस6 वैरिएंट लॉन्च किए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Puma Enters Into Smartwatch Segment With Fosil, Royal Enfield 500cc Models Closing From April 1 Full Article
0 ऑटो एक्सपो 2020 में 12 कारें पेश करेगी रेनो, 7 सीटर एमपीवी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन भी होगा लॉन्च By Published On :: Tue, 04 Feb 2020 14:30:43 GMT ऑटो डेस्क. एशिया का सबसे बड़ा मोटर शो 'ऑटो एक्सपो 2020', 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। कई कंपनियों ने एक्सपो में शोकेस की जाने वाली व्हीकल्स की डिटेल्स जारी करना शुरू कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा शो में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी और मारुति सुजुकी 17 व्हीकल्स शो में डिस्प्ले करेगी। फ्रंच कंपनी रेनो ने कंफर्म किया है कि वे शो में 12 कार्स समेत दो नए इंजन पेश करेगी।रेनो के पब्लिक अफेयर्स एंड कम्यूनिकेशन हेड जतिन अग्रवाल ने बतायाहम 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को पूरी तरह से तैयार हैं। शो में हम भारतीय बाजार में मौजूद ट्राइबर, क्विड, कैप्चर, डस्टर और लॉजी के बीएस 6 वर्जन पेश करेंगे साथ ही ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन भी शो में डेब्यू करेगा। इसके अलावा शो में कुछ कॉन्सेप्ट और इंटरनेशनल मॉडल्स भी लाए जा रहे हैं, जो आगे भारतीय बाजार में एंट्री कर सकतें हैं। शो में तीन से चार कॉन्सैप्ट के तौर पर शोकेस किए जाएंगे। कैप्चर और लॉजी की गिरती हुई सेल्स पर उन्होंने बताया कि हम लोगों के जरूरतों के हिसाब से इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं। पहले बाजार में लॉजी का ऑटोमैटिक वर्जन नहींथा, जिसे शो में लॉन्च किया जाएगा, वहीं हाल ही में कंपनी ने कैप्चर का बीएस6 वर्जन भी लॉन्च किया है। हम नए एमिशन नॉर्म्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उम्मीद है कि हमें इसका फायदा मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Renault Auto Expo | Renault Auto Expo 2020 News Today; Mahindra and Mahindra, Maruti Suzuki Cars Details Latest News and Updates on Renault Electric Models Full Article
0 किआ ने जारी किए सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के टीजर इमेज, ऑटो एक्सपो 2020 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर By Published On :: Tue, 04 Feb 2020 14:31:14 GMT ऑटो डेस्क. किओ मोटर्स इंडिया ने हाल ही में अपनी अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के टीजर इमेज जारी किए हैं। कंपनी इसका वर्ल्ड प्रीमियर दिल्ली में होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2020 में करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस एसयूवी को इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में यह कंपनी का सबसे छोटा मॉडल होगा। सब-फोर मीटर इस एसयूवी को QYi कोडनेम के साथ तैयार किया जा रहा है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, सुजुकी विटारा ब्रेजा समेत टाटा नेक्सन से देखने को मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kia Motors India has released the first set of teasers for its upcoming compact SUV concept that will have its world premiere at Auto Expo 2020 Kia Motors India has released the first set of teasers for its upcoming compact SUV concept that will have its world premiere at Auto Expo 2020 Full Article
0 5 और 6 फरवरी को मीडिया इवेंट; 28 कंपनियां, 80 से ज्यादा गाड़ियां हो सकती है लॉन्च By Published On :: Wed, 05 Feb 2020 11:58:34 GMT ऑटो डेस्क. ऑटो एक्सपो 2020 के मोटर शो का दो दिन का मीडिया इवेंटग्रेटर नोएडा में शुरू हो चुका है।इसदौरान सभी कंपनियां अपने व्हीकल लॉन्च करदेंगी। मीडिया इवेंट के मुताबिक इस बार 28 कंपनियां ऑटो एक्सपो में शामिल रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिककंपनियां 86से ज्यादा गाड़ियां पेश करेंगी।चीनी कंपनियों ने यहां 20 प्रतिशत एरिया रिजर्व किया है। मीडिया इवेंट के पहले दिन यानी 5 फरवरी को सबसे ज्यादा टाइम चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर लेने वाली है। हालांकि कोरोनावायरस के कारण चीनी लोगों को लेकर डर बना हुआ है। एक्सपो को आयोजित कर रहेवाहन विनिर्माता कंपनियों के मंच SIAM के प्रेसिडेंट ने बयान जारी करके कहा है कि चीनी कंपनियों के स्टॉल का प्रबंधन भारतीय करेंगे। चीन से लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध है और हर ऐसे व्यक्ति को एक्स्पो से दूर रखा जाएगा जो हाल ही में चीन से लौटा है।मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूल टाइम कंपनी हॉल 7:55 AM 8:25 AM 8:25 AM 8:50 AM 8:50 AM 9:30 AM 9:30 AM 10:00 AM 10:00 AM 10:30 AM 10:30 AM 11:00 AM 11:00 AM 11:30 AM 11:30 AM 12:30 PM 12:30 PM 1:10 PM 1:10 PM 1:40 PM 1:40 PM 2:10 PM 2:10 PM 2:40 PM 2:40 PM 3:00 PM 3:00 PM 3:30 PM 3:30 PM 4:00 PM 4:00 PM 4:20 PM 4:20 PM 4:50 PM 4:50 PM 5:20 PM 5:20 PM 5:40 PM मारुति रेनो टाटा मोटर्स हुंडई एमजी मोटर किआ मोटर्स सुजुकी मोटरसाइकिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रेट वॉल मोटर मर्सिडीज बेंज फॉक्सवैगन स्कोडा WCOTY जेबीएम फोर्स मोटर्स FAW (बर्ड ग्रुप) रिलायंस जियो SML इसुजु फेसबुक 9 10 14 3 5 7 12 10 1 15 15 15 15 10 11 12 11 11 15 सबसे लंबा मीडिया इवेंट चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर का होगा। ये इवेंट हॉल नंबर 1 में 12:30 PM से 1:10 PM तक होगा। यानी ये 40 मिनट का इवेंट है। वहीं, WCOTY अवॉर्ड शो और फेसबुक इवेंट 20 मिनट के होंगे। जो सबसे छोटो मीडिया इवेंट भी हैं।मीडिया इवेंट के दूसरे दिन का शेड्यूल टाइम कंपनी हॉल 9:30 AM 10:00 AM 10:00 AM 10:30 AM 10:30 AM 11:00 AM 11:00 AM 11:30 AM 11:30 AM 12:00 PM 12:00 AM 12:30 PM 12:30 PM 1:00 PM 1:00 PM 1:30 PM 1:30 PM 2:00 PM 2:00 PM 2:20 PM 2:20 PM 2:40 PM 2:40 PM 3:00 PM 3:00 PM 3:20 PM 3:20 PM 3:40 PM 3:40 PM 4:00 PM 4:00 PM 4:20 PM पियाजियो ओलेक्ट्रा ईवोल्ट मर्सिडीज बेंज फॉक्सवैगन मारुति हीरो मोटर कंपनी ओमजय ईवी हुंडई बर्ड इलेक्ट्रिक पैरेली ओकिनावा ईवी अर्व जेके टायर नाहक मोटर्स डिवोट मोटर्स 12 11 11 15 15 9 12 12 3 12 12 12 11 11 11 11 11 नंबर हॉल में सबसे ज्यादा कंपनियां हॉल नंबर कंपनी 11 9 12 8 15 7 WCOTY अवॉर्ड भी मिलेंगेऑटोमोबाइल सेक्टर में हर साल द वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स (WCOTY) भी दिए जाते हैं। ये अवॉर्ड्स भी इवेंट में दिए जाएंगे। ये चार अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। जिसमें वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड लग्जरी कार ऑफ द ईयर और वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर शामिल हैं। इस बार वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के नोमिनेशन में 31 कार को शामिल किया गया है। जिसमें हुंडई वेन्यू और किआ सेल्टॉस का नाम भी शामिल है।फेसबुक और रिलायंस जियो के भी इवेंटमीडिया इवेंट के पहले दिन फेसबुक और रिलायंस जियो के भी इवेंट होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनो कंपनियां ऑटो से संबंधित नई टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। ज्यादातर कंपनियां अब इलेक्ट्रिक व्हीकल और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं। इसी से जुड़ी नई तकनीक ला सकती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Auto Expo Schedule 2020 | Auto Expo Components 2020 Day Wise, Schedule Time Table, Auto Expo Latest Cars Full Article
0 20 साल बाद लौटी टाटा सिएरा; महिंद्रा ने पेश की सबसे सस्ती E-KUV100, सुजुकी ने दिखाई Futuro-E की झलक By Published On :: Thu, 06 Feb 2020 02:52:21 GMT ग्रेटर नोएडा में बुधवार कोमीडिया इवेंट के साथदुनिया केदूसरेसबसे बड़ेऑटो शो का 15वां एडिशन'ऑटो एक्सपो 2020' शुरू हुआ। दो दिन के इस इवेंट के बाद आम लोगों के लिए एक्सपो खुल जाएगी। इस दौरान सबसे पहले देश की सबसे बड़ी कम्पनी मारुति-सुजुकी ने 'मिशन ग्रीन मिलियन' की थीम पर अपने पहलीइलेक्ट्रिक-कार फ्यूचरो-ई (Futuro-e) की झलक दिखाई तो टाटा ने अपनी सिएरा ईवी कन्सेप्ट एसयूवी पेश की। इसके बाद रेनो, टाटा मोटर्स, किया, महिंद्रा, मर्सीडीज,ह्युंडेई, फॉक्सवैगन और पहली बार आए एमजी मोटर्स अपने नए वर्जन और एडवांस टेक्नोलॉजी दिखा रहे हैं। कंपनियों का पूरा जोर इलेक्ट्र्रिक व्हीकल और एसयूवी सेगमेंट पर नजर आ रहा है।पहले दिनलॉन्च हुई या दिखाई गईं कंसेप्ट और पॉपुलर ब्रांड कम्पनी व्हीकलब्रांड मारुति सुजुकी कंसेप्ट फ्युचुरो-E टाटा मोटर्स सिएरा EV, ग्रैविटाज, माइक्रो एसयूवी HBX लॉन्च हुई, (हैरियर, विंगर, प्राइमा, टियागो, टिगॉर, अल्ट्रॉज और नेक्सॉन भी दिखाई) रेनो ट्राइबर, जोई, KZE ह्युंडेई टस्कॉन किया कार्निवाल, सोल ईवी एमजी मार्वल X, विजन कंसेप्ट, 360एम, RC6 फॉक्सवैगन तीन नई एसयूवी : T-रॉक, टायगुन, टिगुआन ऑलस्पेस 7 सीटर मर्सीडीज मर्सीडीज बेंज AMG FT63 S, GLA और A-क्लॉस लिमोजिन महिंद्रा थ्रीव्हीलर ऑटोई-ट्रिओ, एटम,E-KUV, कंसेप्ट FV-फनस्टर, E-XUV 300, E-KUV स्कोडा ओक्टाविया RS, स्कोडा Superb, रैपिड मैट कंसेप्ट 20 साल बाद लौटीटाटा की सिएरा, इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरहटाटा ने 20 साल पुरानी अपनी पॉपुलर सिएरा ब्रांड कोरतन टाटा को ट्रिब्यूट के साथ कंसेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश कियाहै। इसमें चार नहीं बल्कि सिर्फ तीन डोर होंगे।कम्पनी मैनेजमेंट का दावा है कि यह पूरी तरह से इंडियन मार्केट के हिसाब से डेवलप की जा रही इलेक्ट्रिक कार है। इसके फर्स्ट लुक को देखकर समझ आ रहा है कि यह लैंड रोवर डिफेंडर से इंस्पायर्ड है। लुक बल्की और मस्कुलर है साथ में हेडलाइट और बाकी एक्सीटरियर स्लिक रखा गया है। कम्पनी ने 1991 में पहली बार सिएरा लॉन्च की थी और 2000 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया था।टाटा की कंसेप्ट ईवी सिएरा जो 20 साल पुरानी टाटा सिएरा का पुर्नजन्म कही जा रही है। (इनसेट)टाटा मोटर्स ने दिखाई ग्रैविटा के साथ ताकतएक्सपो के पहले दिन सबसे ज्यादा ताकत टाटा मोटर्स ने दिखाई है। टाटा मोटर्स ने अपने फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैविटाज (Gravitas), 3 डोर वाली एसयूवी सिएरा (Sierra), ट्रक मॉडल प्राइमा (Prima) के अलावा टियागो (Tiago), टिगॉर (Tigor), अल्ट्रॉज Altroz, नेक्सॉन (Nexon) और विंगर (Winger) की भी झलक दिखाई। शो में कम्पनी का सबसे ज्यादा फोकस ग्रैविटाज और सिएरा पर देखने को मिला।इस मौके पर मौजूद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने कहा कि अगले दो साल में टाटा मोटर्स चार नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी। हमारा पूरा ध्यान सुरक्षित और टिकाऊ व्हीकल्स बनाने पर है। टाटा की ग्रैविटाज 7 सीटर और यह टोयाटा की इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देगी।टाटा ने कन्सेप्ट माइक्रो एसयूवी HBX हॉर्नबिलभी दिखाईएक्स्पो में टाटा मोटर्स के स्टॉल पर कम्पनी की सबसे छोटी एसयूवी देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ रही है। इसका नाम HBX हॉर्नबिलदिया गया है। यह अभी कन्सेप्ट माइक्रो एसयूवी है और कम्पनी इसे ज्यादा एडवासं और सेफ बनाने में जुटी हुई है। इसका लुक बेहद अट्रेक्टिव है और कहा जा रहा है कि यह सुजुकी की एस्प्रेसो और महिंद्रा की केयूवी 100 को टक्कर देगी। हालांकिकंसेप्ट माइक्रो एसयूवी HBX हॉर्नबिल के साथ टाटा संस के चेयरमेनएन चंद्रशेखर (बाएं) एंड टीममहिंद्रा ने उतारी पहलीएसयूवी ekuvमहिंद्रा एंड महिंद्राने एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ekuv कार को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8.25 लाख रुपए है। कार सिंगल चार्ज में 150 किमी तक चलाई जा सकेगी। ई-केयूवी100 के कॉन्सेप्ट को साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। महिंद्रा eKUV100 को 18.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार सिंगल चार्जिंग में 150 से 180 किमी की दूरी तय करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया, 'हम e-KUV के जरिए हम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट पर जोर देंगे। इसकी कीमत 9 लाख रुपए से कम है।'महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ekuv की कीमत 8.25 लाख रुपए है।महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक कार अपनी मौजूदा लाइनअप eVerito (ईवेरिटो), और इसके साथ ही Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) को भी कड़ी टक्कर देगी, जिनकी कीमत 9.12 लाख रुपए और 9.44 लाख रुपए से शुरू होती है।जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन लाई नई एसयूवी फैमिलीफॉक्सवैगन इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपना सबसे बड़ा एसयूवी ऑफेंसिव लॉन्च किया है। इसमें मेक इन इंडिया टायगुन, टी-रॉक और 7 सीटर टिगुआन ऑलस्पेस शामिलहैं। शानदार और स्पोर्टी कारों की सीरीज के साथ फॉक्सवैगन ने अपना नया ब्रांड डिजाईन भी लॉन्च किया। यह रीब्रांडिंग ‘वाइब्रेंट पॉवर’ की थीम पर आधारित है।ऑटो एक्सपो 2020 में फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के डायरेक्टर स्टीफन नैप ने कहा कि भारत में फॉक्सवैगन की एसयूवी फैमिली के प्रीमियर के साथअगले दो वर्षों में ग्राहकों के प्रत्येक वर्ग की जरूरतें पूरी करेंगे। हम 2020 की पहली छमाही में ही टिगुआन ऑलस्पेस और टी-रॉक लांच करेगी और इसके साथ ग्राहकों को ब्रांड फॉक्सवैगन के ढेरों विकल्प उपलब्ध होंगे। नैप ने कहा कि न्यू फॉक्सवैगन की लॉन्चिंग के साथ हमारे ब्रांड के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है।ऑटो एक्सपो 2020 में दिखी फॉक्सवैगनटायगुन की झलक।फॉक्सवैगनटायगुन एमक्यूबी एओ इन प्लैटफॉर्म पअर निर्मित पहला प्रोडक्ट है। यह एसयूवी फॉक्सवैगन की टीएसआइ टेक्नोलॉजी के साथ डीएसजी गियर बॉक्स वालीहै।इसका इम्प्रेसिवफ्रंट इसके लुक को बोल्ड और मस्कुलर बनाता है औरयह देखने में एकदम स्पोर्टी एसयूवी लगती है। इसके अंदरूनी हिस्से में लेदर सीट्स और डिजिटल उपकरणों का क्लस्टर लगा है। कंपनी का दावा है किइसकी डिजाईन पूरी तरह मॉर्डनहै और यह भारतीय उपभोक्ता की लाइफस्टाइलको सूट करेगी।एसयूवी लुक वाली है Futuro-e, पूरी तरह से भारत में डिजाइनसुजुकी कीFuturo-e फॉर सीटर है यानी 4 लोगों के बैठने की जगह होगी। अभी इसकी शुरुआती कीमत15 लाख रुपए बताई जा रही है। कम्पनी ने इसे ग्रै मैटेलिक कलर में पेश किया है और बॉडी काफी स्लीक है।इस मौके पर कम्पनी के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने कहा कि फ्यूचरो-ई पूरी तरह से भारत में कंसेप्चुलाइज और डिजाइन की गई है।सुजुकी की कंसेप्ट ईवी फ्यूचुरो-ई।यह इलेक्ट्रिक एसयूवी टाइप कूपे वाली पहली कार है और उम्मीद करते हैं कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के डिजाइन में एक नया ट्रेंड आएगा। इसमें रूफलाइन स्लोप वाली है जबकि टायर बड़ी आर्च लिए हुए हैं जो इसे स्पोर्टी एसयूवी लुक देती है।हम भारत में स्मार्ट हाइब्रिड, सीएनजी और ईलेक्ट्रिक व्हीकल ला रहे हैं ताकि कार्बन इमिशन कम किया जा सके।रेनो ने लॉन्च की ट्राइबर AMTसुजुकी के बाद रेनो ने अपनी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन 'ट्राइबर ATM' लॉन्च किया। यह पहली बार रैगुलर और डुअल टोन में है और पहले से मौजूद अपनी हैचबेक का एडवासं वर्जन है। इसके अलावा कम्पनी ने पहले दिन इलेक्ट्रिक हैचबेक जोई (Zoe) और शॉर्ट डिस्टेंस लास्ट माइल मोबिलिटी व्हीकल ट्विजी (Twizy) की झलक दिखाई।रेनो ट्रिबर के साथ कम्पनी के इंडियन सीईओ-एमडी वेंकटराम एम और सीनियर वीपी फेब्रिस केम्बोलिव।मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूलबुधवार कोमारुति, रेनो, टाटा मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर्स, किआ, सुजुकी मोटर साइकिल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रेट वॉल मोटर्स, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, जेबीएम, फोर्स मोटर्स, एफएडब्ल्यू (बर्ड ग्रुप), एसएमएल ईसूजू अपने नए व्हीकलपेश करेंगी। इसके अलावा रिलायंस जियो, वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, और फेसबुक टाउन में लाइव स्ट्रीमिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।कोरोनोवायरस का डर, मास्क लगाए दिखे चीनीकोरोनावायरस के डर के चलते एक्सपो में चीन से कम लोग आए हैं। सुरक्षा के चलतेइवेंट आर्गनाइजर सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर्स (सियाम) ने चीन से नए डेलिगेशन के आने पर रोक लगा दी है।इवेंट में पहले से मौजूद चीनी कर्मचारी भी मास्क लगाए दिख रहे हैं।इस बार एक्सपो मेंफोर्ड, बीएमडब्ल्यू,टोयोटा, ऑडी, जीप, वॉल्वो, लेक्ससऔर होंडा जैसी 9 बड़ीकंपनियां नहीं पहुंची हैं। हालांकि चीन से ग्रेट वॉल मोटर्स और एमजी जैसी कंपनियां पहली बार आ रही हैं।लोगों के लिए 7 फरवरी से खुलेगी एक्सपोटो एक्सपो 2020 में 7 फरवरी 2020 को सभी के लिए खुल जाएगी। सिर्फ इस दिनयहां एंट्री सुबह 11 बजे से मिलेगीऔर शोशाम 7 बजे तक बंद हो जाएगा। अगले दिन8 से 12 फरवरी 2020 तक सार्वजनिक दिनों के दौरान, शो की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगी। ऑटो एक्सपो कुल 2,35,000 वर्ग मीटर एरिया में आयोजित किया जा रहा है जिसमें51,000 वर्ग मीटर के इनडोर क्षेत्र में करीब 80नई और कंसेप्ट के साथनए वर्जन वालीगाड़ियों की झलक दिखाई जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Auto Expo 2020 Today Live | Auto Expo Motor Show 2020 Live Today News Pictures and Updates On Upcoming New Cars at Greater Noida New Delhi मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्यूचरो-ई रेनो ने पेश की अपनी ऑटोमैटिक हैचबेक ट्राइबर ह्युंडेई ने ऑटो एक्सपो में टुस्कॉन पेश की। टाटा मोटर्स ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा की झलक। फॉक्सवैगन ने अपनी नई एसयूवी टिगुआन पेश की। चीनी कंपनी एमजी मोटर्स ने पहली बार मार्वल X को भारत में दिखाया। मर्सीडीज बेन्ज़ अपने GLA मॉडल को नए फीचर्स के साथ पेश किया। फॉक्सवैगन ने यूरोपीय मार्केट की पॉपुलर एसयूवी T-Rock भी इंडियन मार्केट में दिखाई। मर्सीडीज की A-Class लिमोजिन का शानदार लुक भी ऑटो एक्सपो में देखने को मिला। स्कोडा ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी VISION IN पेश की जो बेहतरीन मैटेलिक ऑरेंज कलर में नजर आई। भारत की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकल Atom पेश किया। कम्पनी ने इसे 2018 की एक्सपो में कंसेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया था। चीन की सबसे बड़ी एसयूवी मैन्यूफैक्चरर कंपनी हैवल ने पहली बार भारतीय मार्केट में अपनी कंसेप्ट H plug-in हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की। Full Article
0 इवोलेट ने बनाई 100 kg वजन उठाने वाली कमर्शियल ई-बाइक, हेमामालिनी की घोड़ी पर रखा नाम 'धन्नो' By Published On :: Fri, 07 Feb 2020 15:16:42 GMT ग्रेटर नोएडा में चल रहीऑटो एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक व्हीकल खूब नजर आ रहे हैं। बात लग्जरी कार की हो या फिर स्कूटर या बाइक की, लगभग सभी गाड़ियों का इलेक्ट्रिक अवतार देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों में एक नाम हरियाणा केबिलासपुर की कंपनी इवोलेट का भी है। इवोलेट ने धन्नो नाम की कमर्शियल ई-बाइक पेश की है। ये एक्सपो में आकर्षण का केंद्र भी बनी है।इवोलेट की एमडी व सीईओ प्रेरणा चतुर्वेदी ने कहा कि हम सालाना 1 लाख ई-स्कूटर बेचने की कोशिश में हैं।इसके अलावा हम पैसेंजर व कार्गो ट्रांसपोर्टेशन में ई थ्री व्हीलर्स के जरिए कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी आ रहे हैं।इन योजनाओं से हमें अगले सालके आखिर तक 1000 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद है।'शोले' फिल्म से लिया गया है धन्नो नामफिल्म 'शोले' में बंसती तांगेवाली यानी हेमामालिनी की घोड़ी का नाम धन्नो था। धन्नो बहुत सारी सवाली और वजन उठाकर तेजी से भाग सकती थी। बस यही सोचकर इसका नाम धन्नो रख दिया गया। इस ई-बाइक की खास बात है कि आप इस पर बहुत सारा सामान लेकर आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं।सामान के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेधन्नो की बैक सीट को कंपनी ने इस तरह डिजाइन किया है कि इसे खोलने के बाद एक बड़ी ट्रे बन जाती है। इस ट्रे पर ज्यादा सामान रखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट पर बड़ा सा लेग रूम दिया है। गाड़ी के सामने एक ग्रिल डिजाइन वाली बड़ी सी ट्रे लगी है। जिसमें फल, सब्जी के साथ किराने का दूसरा सामान भी रखा जा सकता है। कुल मिलाकर धन्नो से एक बार में लगभग 100 किलो तक का सामान लाया जा सकता है।सिंगल चार्ज में80 किमी तक चलेगीधन्नो में 72 वोल्ट की बैटरी दी है, जो 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज के बाद इसे 80 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। धन्नो की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। इसका लुक किसी क्रूजर बाइक के जैसा है। वहीं, इसे चलाना भी बेहद आसान है।पहली बार किसी ई-बाइक 3 सस्पेंशनइस ई-बाइक को पूरी तरह कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसी वजह से बैक साइज में 3 सस्पेंशन दिए हैं। ये पहला मौका है जब किसी कंपनी ने किसी बाइक में इतने सस्पेंशन साथ दिए हों। इसके अवाला, इसमें आगे और पीछे एलईडी लाइट्स दी हैं, जो बैटरी को बचाने का काम करती है। इसमें LEC स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है।कार जैसी स्मार्ट-चाबीमिलेगीधन्नो की एक खूबी इसकी स्मार्ट की भी है। कंपनी ने इसमें लॉक और अनलॉकिंग सिस्टम दिया है। यानी गाड़ी को अनॉक करके आप बिना चाबी लगाए ट्रैवल कर सकते हैं। सर्चिंग के लिए इसमें अलार्म भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है ऑटो एक्सपो इवेंट के दौरान भी इसकी कीमत सामने आ जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Evolet created 100 kg weight e-moped, named 'Dhanno' on Hemamalini's mare in 'Sholay' Full Article
0 मर्सिडीज जर्मनी से लाई है अपना क्लीनिंग स्टाफ, कार चमकाने के साथ फ्लोर पर भी लगाते हैं झाड़ू-पोछा; सैलरी करीब 12000 रुपए By Published On :: Sun, 09 Feb 2020 07:49:15 GMT ग्रेटर नोएडा. लग्जरी इंटीरियर... चमचमाती कारें... जिन्हें देखने के लिए टूट रही हजारों की भीड़। ये नजारा है ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो के मोटर शो का। यहां पर अलग-अलग कंपनियों के व्हीकल अलग-अलग पवेलियन में हैं, लेकिन पवेलियन 15 का नजारा दूसरों से जरा हटके है। ये मर्सिडीज का पवेलियन है, लेकिन यहां की खास बात सफाई करने वाले कर्मचारी है। दरअसल, ये आम कर्मचारी नहीं है, बल्कि इन्हें कंपनी अपनी साथ जर्मनी से लेकर आई है।कार के साथ फ्लोर पर भी करते हैं झाड़ू-पोछामर्सिडीज अपने साथ चार लोगों का क्लीनिंग स्टाफ लेकर आई है। जिसमें तीन पुरुष और एक महिला कर्मचारी शामिल है। ये सुबह करीब 9:30 बजे तक अपने पवेलियन आ जाते हैं, जिसके बाद दिनभर मर्सिडीज की कारों के चमकाने के साथ, फ्लोर पर झाड़ू-पोछा करते दिखाई देते हैं। पुरुष कर्मचारियों में से एक का नाम थंप है। थंप किसी मॉडल की तरह नजर आता है। उसकी लंबाई करीब 6.5 फीट है। वो एक कान में ईयरफोन लगाकर झाड़ू-पोछे के काम को पूरा एन्जॉय करता है।हमने थंप की सैलेरी का पता लगायामर्सिडीज के पवेलियन के पीछे की तरफ क्लीनिंग स्टाफ का एक केबिन बना है। हमें मौका मिला तब धीरे से वहां पहुंच गए और थंप से हाय-हेलो की। बातों-बातों में उसकी सैलेरी का भी जिक्र कर दिया। तब थंप ने सोच-समझकर अपनी सैलरी 150 यूरो यानी करीब 12 हजार भारतीय रुपए बताई। अब सवाल इस बात का था कि क्या कोई कंपनी अपने साथ सफाई कर्मचारी भी लेकर आ सकती है। इसे जानने के लिए हमने सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) के देवाशीष मजूमदार, सीनियर डायरेक्ट्र ट्रेड फेयर से बात की।देवाशीष से हमारा सवाल था कि क्या देश से बाहर की कंपनी अपनी साथ सफाई कर्मचारी लेकर आ सकती है। क्योंकि इससे हमारे देश के किसी व्यक्ति को मिलने वाला रोजगार छिन रहा है? इस बारे में उन्होंने कहा, "मर्सिडीज के साथ चलने वाला क्लीनिंग स्टाफ कई काम में एक्सपर्ट होता है। उन्हें गाड़ी की सफाई के साथ कई दूसरी चीजों की भी जानकारी होती है। क्योंकि कंपनी उन्हें पैसा देती है तो वो उनसे सफाई से जुड़े दूसरे काम भी करवा लेती है।"इसी सवाल के बारे में सुगातो सेन (डिप्टी डायरेक्टर जनरल, सियाम) ने कहा, "इसके लिए ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन जब देश से बाहर की कंपनी अपने कर्मचारी को साथ लेकर आती है, तो उसे सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। मर्सिडीज हमेशा अपना स्टाफ साथ लेकर चलती है। इसके लिए वो सारी परमिशन भी लेती है। उनका स्टाफ सिर्फ क्लीनिंग ही नहीं करता, बल्कि गाड़ी से जुड़ी कई चीजों के बारे में भी जानता है। वैसे, भी जब वे हमारे देश में आते हैं तब सभी तरह के खर्च पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना पड़ता है।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mercedes Has Brought Cleaning Staff From Germany For Polishing Car and Sweeping Floor Auto Expo 2020; Auto Expo 2020 Update and Latest News Full Article
0 10 गुना तक महंगे मिल रहे खाने के आइटम, लंच की कीमत 1000 रुपए; 20 रु का पानी 100 में मिल रहा By Published On :: Sun, 09 Feb 2020 11:42:27 GMT ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो 2020 अपना आधा सफर तय कर चुका है। 5 फरवरी (मीडिया डे) से शुरू हुआ ये इवेंट 12 फरवरी को खत्म होगा। ऐसे में यदि आप एक्सपो में फैमिली के साथ आ रहे हैं, तब जेब को वजनदार करके आएं। दरअसल, यहां का फूड मेन्यू दिल्ली केमार्केट की तुलना में लगभग 7 गुना तक महंगा है। वहीं कुछ आइटम की कीमत तो 10 गुना तक ज्यादा है। जैसे यहां 10 रुपए की चाय के लिए आपको 100 रुपए खर्च करने होंगे।ऑटो एक्सपो : चाट गली मेन्यू आइटम कीमत (एक्सो) कीमत (बाहर) डोसा 350 रु 50 से 80 रु छोटे भटूरे 250 रु 50 से 60 रु राज कचौरी 250 रु 50 से 80 रु मटर कुलचा 250 रु 50 से 70 रु पावभाजी 350 रु 50 से 80 रु आलू पूरी 350 रु 70 से 100 रु रबड़ी कुल्फी फालूदा 250 रु 50 से 80 रु ऑटो एक्सपो : डाइनिंग बुफेइसकी कीमत 1000 रुपए है। इसमें 1 सूप, 3 सलाद, 1 नॉनवेज, 1 दाल, 1 राइस, 1 पनीर, 2 मिठाई और नॉन, चपाती शामिल हैं। इसके अलावा, यहां बर्गर, सेंडविच, पास्ता और काठी रोल जैसे आइटम भी मिलेंगे। इसके लिए ग्राहकों को 750 रुपए खर्च करने होंगे।ऑटो एक्सपो में आकर आप ड्रिंक भी कर सकते हैं। यहां पर 8 तरह के लीकर मिलेंगे। जिनकी शुरुआती कीमत 400 रुपए है। वहीं, अधिकतम कीमत 1200 रुपए है। कोल्डड्रिंक की कीमत 150 रुपए है। वहीं, 20 रुपए कीमत वाली पानी की बोतल 100 रुपए में मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Food Items Getting Up To 10 Times More Expensive At Auto Expo 2020; Buffet Dining Cost Rs. 1000 and Rs. 20 Water Price Rs. 100 Full Article
0 हीरो की सिर्फ 30 सेकंड में होगी फोल्ड होने वाली साइकिल; डायरेक्टर मुंजाल बोले- पर्यावरण और सेहत दोनों को फायदा By Published On :: Mon, 10 Feb 2020 10:53:35 GMT ग्रेटर नोएडा. इस बार ऑटो एक्सपो में लॉन्च और पेश होने वाले 90 प्रतिशत व्हीकल इलेक्ट्रिक हैं। इनमें स्कूटर, बाइक, कार, बस, ट्रक लगभग सभी व्हीकल शामिल हैं। हीरो ने भी इवेंट में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक साइकिल (ई-बाइक) पेश की हैं। इनका प्रोटोटाइप नाम इजी स्टेप, स्ट्रेपहैंगर और इसेंटिया कनेक्ट है। इन सभी ई-बाइक्स को तीन महीने बाद यानी मई में लॉन्च किया जाएगा।पर्यावरण और सेहत दोनों को फायदा: मुंजालइन ई-बाइक्स के बारे में बताते हुए आदित्य मुंजाल (डायरेक्टर, इलेक्ट्रा) ने बताया कि हम ऐसा प्रोडक्ट मार्केट में लाए हैं जो पर्यावरण को साफ रहेगा। साथ ही इन्हें चलाने वाले राइडर्स की फिटनेस भी बेहतर होगी। उसका टाइम और पैसा भी बचेगा। खास बात है कि एक ई-बाइक को 30 सेकंड में फोल्ड किया जा सकता है। इसे फोल्ड करके बस या ट्रेन में भी ले जा सकते हैं।ईजी स्टेप : ये फोल्डेबल ई-बाइक है, जो 7 स्पीड गियर के साथ आती है। यानी सड़कों की कंडीशन के हिसाब से इन गियर को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस साइकिल में एक्सीलेटर दिया है, जिसकी वजह से पैडल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। वहीं, इसे पैडल और बैटरी दोनों से चलाते हैं, तब इसकी रेंज बढ़ जाती है। यदि किसी स्थिति में बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है तब इसे पैडल की मदद से भी चलाया जा सकता है। ये फीचर तीन ई-बाइक्स में मिलेगा।स्ट्रेपहैंगर : इसमें बैटरी और पैडलिंग दोनों फीचर दिए हैं। यानी राइडिंग के दौरान बाइक की बैटरी को जरूरत के वक्त ही इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां जरूरत नहीं है वहां पैडल से काम चल सकता है। इसे मोबाइल ऐप से कनेक्ट करके इसकी रेंज, बैटरी कैपिसिटी, कैलरी बर्न के साथ कई दूसरी जानकारी भी देख पाएंगे।इसेंटिया कनेक्ट : इसमें ई-बाइक में रिमूवेबल बैटरी दी है, जिसे घर में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज होने के बाद इस साइकिल से 50 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस साइकिल को मोबाइल ऐप से कनेक्ट करके इसकी रेंज, बैटरी कैपिसिटी, कैलरी बर्न के साथ कई दूसरी जानकारी भी देख पाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hero Cycles Showcased Three New Electric Bicycle With Folding Technology at Auto Expo 2020 Full Article
0 यूजर्स का तंज- एक राहुल ने आज 100+ बनाए, एक राहुल फिर से 0 पर आउट हो गया By Published On :: Tue, 11 Feb 2020 10:58:43 GMT सोशल मीडिया डेस्क.दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद मंगलवार कोआम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगा रही है। भाजपा को जरूर 10+ सीटों का फायदा होता दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस की स्थिति पांच साल पहले जैसी ही'जीरो बटे सन्नाटा' वाली है। पार्टी लगातार दूसरी बार दिल्ली में जीरो पर आउट होती दिख रही है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर माहौल बना हुआ है। लोग इसे भारत vs न्यूजीलैंड मैच में केएल राहुल vs राहुल गांधी की तुलना करकेकांग्रेस की खिंचाई कर रहे हैं और कह रहे हैं-‘‘एक राहुल ने 100 बनाकर नॉटआउट रहा और एक राहुल फिर से 0 पर आउट हो गया।’’ सोशल मीडिया कीझलकियां इस बार जहां दिल्ली मेंकाउंटिंग शुरू होने के सिर्फ आधे घंटे में ही लगभग पूरी तस्वीर साफ हो गई और जबआप ने एकतरफा लीड बना ली तो सोशल मीडिया यूजर्स भी सुबह से मजे लेने में जुट गए। इस बार भी यूजर्स पुराने फनीमीम्स निकाल कर भीलगा रहे हैं और इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। ट्विटर पर सबसे ज्यादा पोस्ट #AAPWinningDelhi, #DelhiPolls, #DelhiElection, #BJP45PlusInDelhi, #DelhiCongress जैसे हैशटैग्स के साथ हो रहीहैं। केजरीवाल के लिए खुद उनकी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक प्यारे से बच्चे को 'मफलरमैन' के रूप में दिखाया है जो उंगली ऊपर करके देख रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं और लोग उनके एक दिन पहले किए 45+ सीटों वाले ट्वीट को बार-बार रीट्वीट करके मजे ले रहे हैं। कुछ यूजर्स मनोज तिवारी के ‘रिंकिया के पापा’और ‘बम्बईबोलत बानी बुरा समाचार बा, दादी से बताय मंगलवा बीमारबा!’... गानों के मीम्स बनाकर तंज कस रहे हैं। आप की तारीफ में कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि, दिल्लीवालों का दिल आप के पास है, दिल्ली की वॉल- केजरीवाल। मजेदार मीम्स >>## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Full Article
0 करीब 400 करोड़ रुपए का है पूरा शो, इसमें आने के लिए कई कंपनियां 25 करोड़ रु. तक खर्च करती हैं By Published On :: Wed, 12 Feb 2020 09:26:37 GMT ग्रेटर नोएडा.एशिया के सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो 2020 में इस बारफोकस जीरो एमीशन व्हीकल्स पर है, इंटरनेशनल समेत कई भारतीय कंपनियों ने अपने जीरो एमीशन प्रोडक्ट शो में पेश किए हैं। ऑटो एक्सपो में भाग लेने के लिए किसी कंपनी को कितनी रकम खर्च करने पड़ती है साथ ही इस बार शो में सबसे बड़ा पवेलियन किसका है, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर नेसियाम के सीनियर डायरेक्टर ऑफ ट्रेड फेयर देवाशीष मजूमदार से बात की। उनसे बातचीत के अंश...1. ऑटो एक्सपो का कितना बजट?देवाशीष- कितना बजट होता है यह बताना मुश्किल है। हर कंपनी यहां बड़ी मात्रा में पैसा खर्च करती है, हालांकि वे इस बात का जिक्र हमसे नहीं करती। लेकिन मेरे ख्याल से एक कंपनी अगर छोटी सी भी जगह लेती है तो वे करीब एक से 1.5 करोड़ रुपए तक खर्च करती है। वहीं बड़ी कंपनियां 20 से 25 करोड़ रुपए तक भी खर्च करती है। इस खर्च में उनका सिर्फ स्टॉल लगाने का खर्च नहीं बल्कि यह आने और रुकने का भी खर्च जुड़ा होता है। कुल कितना बजट है यह बोलना बड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन ऑटो एक्सपो का कुल बजट करीब 350 से 400 करोड़ का होता है।2. सबसे बड़ा और सबसे छोटा पवेलियन किसका.?देवाशीष- सबसे बड़े पवेलियन की बात करें तो इस बार शो में टाटा ने करीब 57 हजार स्क्वायर फीट का एरिया लिया है, जो अबतक का सबसे बड़ा है। यह किसी फैक्ट्री के साइज जितना बड़ा है। सबसे छोटे की बात करें तो शो में हमने 120 स्क्वायर फीट तक के कई स्टॉल्स बनाए हैं, जो कई छोटी और स्टार्टअप कंपनियों ने लिए हैं। हॉल नंबर 12 में ऐसी कई स्टार्टअप कंपनियां है, जिन्होंने छोटे स्टॉल्स बुक किए हैं। वैसे टाटा के बाद मारुति सुजुकी का 4 हजार स्क्वायर फीट और महिंद्रा ने करीब 3500 हजार स्क्वायर फीट का स्पेस ले रखा है। यानी कहा जा सकता है कि एक नॉर्मल शोरूम से काफी बड़ी जगह में कंपनियां पवेलियन तैयारकरती हैक्योंकि उन्हें शो में बड़ी रेंज शोकेस करना होता है।3. पवेलियन की कीमत कैसे तय होती है?देवाशीष- इनकी कीमत प्रति स्क्वायर फीट से ली जाती है। एक्सपो में ली जाने वाली राशि भारत में सबसे कम है। देश की किसी भी तीन दिवसीय एग्जीबिशन में जाएं तो करीब 10 से 12 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट चार्ज लिया जाता है। इस हिसाब से हम कम पैसे लेते हैं। हमारा चार्ज सिर्फ 9500 रुपए है, जिसके बाद भी रेगुलर कंपनियों को डिस्काउंट भी दिया जाता है। यह रेट सभी कंपनियों के लिए एक जैसा है।4. कंपनियों को पवेलियन तैयार करने के लिए कितना वक्त मिलता है?देवाशीष- पवेलियन तैयार करने के लिए हम कंपनियों को पांच दिन का समय देते हैं। इस बार कंपनियों को 31 जनवरी तक समय दिया गया था। जिन्हें ज्यादा समय लगता है उनके लिए दूसरी व्यवस्था की जाती है। स्टॉल्स लगाने से लेकर शो खत्म होने तक हमारा पास कुल 24 दिन का समय होता है, ऐसे में किसी कंपनी को सबसे ज्यादा समय 10 दिन का ही मिल पाता है।5. एक्सपो खत्म होने के बाद इतनी बड़ी जगह का क्या होगा?देवाशीष- देखा जाए तो एक्सपो मार्ट में सालाना कोई न कोई कार्यक्रम चलते रहते हैं। यह ऑटो एक्सपो के अलावा अन्य एग्जीबिशन भी आयोजित किए जाते हैं।6. रॉ मटेरियल का क्या होता है..?देवाशीष- यहां कुछ बचता नहीं है, काम की चीजें लोग निकाल कर ले जाते हैं, इसके अलावा कुछ समान कबाड़ में चला जाता है। कई सारी चीजों को दोबारा यूज कर लिया सकता है। ज्यादातर वेंडर्स अपने काम की चीज निकाल कर ले जाते हैं।7. ऑडी और बीएमडब्ल्यू शो में नहीं आई लेकिन फिर भी उनकी चर्चा हो रही हैदेवाशीष- ऑडी पिछले बार भी नहीं थी, जबकि बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल शो में हिस्सा लिया था। वैसे शो में शामिल होना न होना कंपनियों का निजी मामला है, क्योंकि हर बार शो में भाग लेना कई कंपनियों के लिए मुश्किल होता है। हमारे करीब 50 मेंबर्स हैं, उसमे से 20-30 फीसदी ही शो में आते क्योंकि यह नए प्रोडक्ट के साथ शो में न आओ को कहीं न कहीं उनकी ब्रांडिंग पर फर्क पड़ता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The entire show is about 400 crores rupees, many companies to pay 25 crores to come in it. Spend up to Full Article
0 शो स्टॉपर रही बैटरिक्स की ई-बाइक फ्यूचर इलेक्ट्रिक, सिंगल चार्जिंग में 300 km चलने वाली पहली बाइक By Published On :: Wed, 12 Feb 2020 11:44:29 GMT ग्रेटर नोएडा.ऑटो एक्सपो 2020 में कई कंपनियों की इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं लेकिन अपने लुक्स और फीचर्स के दमपर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं बैटरी बनाने वाले कंपनी बैटरिक्स की इलेक्ट्रिक बाइक। इसकी बैटरी फास्ट चार्जर से चार्ज होने में 80 मिनट और स्टैंडर्ड चार्जरसे 100% चार्ज होने में 2 से 3 घंटे का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 75 किमी. प्रति घंटा है।फ्यूचर एनर्जी अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में है औरदिखने में यह क्रूजर बाइक की तरह लगती है। इसे एक ब्रेसलेट नुमा हैंडबैंड से भी स्टार्ट कियाल जा सकता है। कंपनी ने बताया कि सिंगल चार्जिंग में ये 300 किमी. का सफर तय करेगी साथ ही यह भी बताया कि पूरे शो में इतनी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है।कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद काबरा ने बताया कि इसे फिलहाल शो स्टॉपर के तौर पर शो में पेश किया गया है, फिलहाल इसे भारत में लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है। यह यूरोपियन मार्केट में अवेलेबल है, जहां इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। उन्होंने आगे बताया कि सिंगल चार्ज में यह 300 किमी. का सफर तय करती है। इसमें 72 वोल्ट की लिथियम आयन बैटरी लगी है जो इसमें लगी 12.7kWh मोटर को पावर देती है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 8 सेकंड का समय लगता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Batrix's e-bike Future Electric, the show stopper, the first bike to run 300 km in single charging Full Article
0 पियाजियो ने पेश किया रिवर्स गियर वाला देश का पहला ई-स्कूटर वेस्पा इलेक्ट्रिका, 100 किमी. की रेंज मिलेगी By Published On :: Thu, 13 Feb 2020 05:55:29 GMT ग्रेटर नोएडा. इटली के पियाजियो ग्रुप ने पेश की अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर वेस्पा इलेक्ट्रिका ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया। इसकी सबसे खास बात यह भी है कि यह रिवर्स गियर वाला देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत के बारे में एलान नहीं किया है। कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डियागो ग्राफी ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के बढ़ते मार्केट को देखते हुए इसे खासतौर से भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। यह कुल 5 कलर में अवेलेबल होगा।इसमें 4kW ब्रशलेस डीसी मोटर लगी है जो लगभग 5.4 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 4.2 kWh की लिथियम आयन बैटरी है, जो ईको मोड में 100 किमी. और पावर मोड में 70 किमी. तक चलती है। पावर मोड में यह मैक्सिमम 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है जबकि ईको मोड में यह 45 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए इसे वेस्पा की मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 4.3 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो टीएफटी डिस्प्ले से लैस है। राइड के दौरान इसके डिस्प्ले पर कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन देखें जा सकेंगे। इसकी सीट के नीचे बड़ा सा स्टोरेज स्पेस है, जिसमें हेलमेट रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें बैटरी रिचार्ज केबल मिलती है, जिससे इसे घर पर या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Piaggio introduced Vespa Electrika, the country's first e-scooter with reverse gear, 100 km. Will get a range of Full Article
0 बीएस 6 मानक वाली बजाज पल्सर 150 के दो वेरिएंट लॉन्च, कीमत 94956 रुपए से शुरू By Published On :: Thu, 13 Feb 2020 06:20:00 GMT नई दिल्ली. बजाज ऑटो ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 का बीएस 6 मॉडल लॉन्च कर दिया। बीएस 6 प्लसर 150 दो वेरिएंट (स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक और ट्विन डिस्क ब्रेक) में उपलब्ध है। बीएस6 में अपग्रेड होने के साथ ही अब यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है।कंपनी का कहना है कि बीएस 4 वर्जन के मुकाबले बीएस 6 पल्सर के इंजन का परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर है। बीएस6 पल्सर 150 के स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 94,956 रुपए और ट्विन डिस्क वेरिएंट की 98,835 रुपए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Bajaj Pulsar 150 BS6 Launched in india; Priced At Rs. 94,956 Full Article
0 आईआईटी के छात्रों ने बनाई F1 कार और हबलेस व्हील वाली इलेक्ट्रिक बाइक, 100km से ज्यादा है बाइक की रेंज By Published On :: Thu, 13 Feb 2020 10:58:08 GMT ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो 2020 के हॉल नंबर 12 में कुछ छोटी-छोटी स्टॉल भी तैयार की गई है। यहां पर ऐसी ही स्टॉल की एक पूरी गैलरी है। खास बात है कि इस गैलरी के दोनों तरफ देश के नामी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की स्टॉल है। इसमें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, डीआईटी यूनिवर्सिटी, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी के साथ कई अन्य शामिल हैं। इन यूनिवर्सिटी के ऑटो इंजीनियरिंग छात्रों ने जो मॉडल तैयार किए हैं, वे आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। हमने ऐसे ही कुछ छात्रों से बात की...अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रोजेक्टइस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक फॉर्मूला वन रेसिंग कार का प्रोजेक्ट बनाया है। इसका नाम एसएई जेक्ट है। ये इंटरनल कम्बशन कार है। इस प्रोजेक्ट को मोहम्मद ताशिफ, शारिफ अनवर, कामरान शाकिर, अरकम आसिफ सिद्दकी, मोहम्मद ताजिम खान, रेहान, मोहम्मद कुरान शमशी समेत 21 छात्रों की टीम ने एक साल की मेहनत के बाद तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट की मदद से ये छात्र नेशनल और इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले पाएं। इस प्रोजेक्ट के सभी पार्ट को छात्रों ने डिजाइन किया है। इस व्हीकल में इस्तेमाल किए गए ट्यूब को भी छात्रों ने बैंड किया है। इन छात्रों ने हाल ही में कोएंबटूर में हुए फॉर्मूला वन में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में 70 से ज्यादा टीम शामिल हुई थीं, लेकिन सिर्फ 6 टीम ही फाइनल रेस को कम्प्लीट कर पाईं। इसमें एक टीम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की भी थी। इस प्रोजेक्ट में फर्स्ट से फाइनल ईयर तक के स्टूडेंट शामिल हैं।शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो प्रोजेक्टइस यूनिवर्सिटी के दो छात्र रोहित और सोमेंदू आईसीई इंजन वाली बाइक को इलेक्ट्रिक मोटर में कन्वर्ट किया है। इसके पीछे की बड़ी वजह पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। इस बाइक में 60 वोल्ट की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी में सिलेंडरीकल सेल लगाए हैं। इन छात्रों का कहना है कि ये इस बैटरी में किसी तरह के विस्फोट होने की संभावना नहीं है। बाइक में लो, हाई और अल्ट्रा हाई के तीन राइडिंग मोड भी दिए हैं। लो मोड में इसे 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 90 किलोमीटर तक चला सकते हैं। बाइक की खास बात है इसमें किसी तरह की चेन नहीं लगाई है। व्हील के अंदर मोटर का इस्तेमाल किया गया है।इसी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा एक अन्य बाइक ईएचबी तैयार की गई है। इस तरह की बाइक हॉलीवुड मूवीज में दिखाई देती हैं। खास बात है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में हबलेस व्हील दिया है। यानी इसका बैक अलॉय खोखला है। छात्रों ने बताया कि इस बाइक में उन्होंने मूमेंट ऑफ इनेशिया का इस्तेमाल किया है। इसमें 72 वोल्ट पावर की बैटरी है। इंजन की कूलिंग के लिए इसमें फैन भी लगा है। इसके साथ हाई स्पीड चार्जर भी मिलेगा, जो 3 घंटे में इसे चार्ज कर देगा। बाइक की रेंज 105 किलोमीटर तक है। इसमें रिवर्स गियर का भी इस्तेमाल किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aligarh Muslim University and Sharda University Car and Bike Automobile Project at Auto Expo 2020 Full Article
0 पुणे की ईवर्व ने पेश किया अपना लग्जरी स्कूटर, 100 किमी की होगी रेंज; बूस्ट बटन ओवरटेक करने में आएगा काम By Published On :: Thu, 13 Feb 2020 12:02:43 GMT ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो 2020 के हॉल नंबर 12 में पुणे की कंपनी ईवर्व (Everve) भी आई है। ये व्हीकल मॉडिफिकेशन कंपनी है, लेकिन अब कंपनी अपने खुद के प्रोडक्ट के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में एंट्री कर रही है। इसने अपने पहले प्रोटोटाइप मॉडल EF1 को पेश किया है। लग्जरी लुक वाले इस स्कूटर को साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। उसी वक्त इसकी कीमत भी सामने आएगी। ईवर्व के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनिवास ने इस स्कूटर के बारे में कई जानकारियां शेयर की।100 किलोमीटर की रेंजइस स्कूटर में दो रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। दोनों बैटरी निकालकर अलग से चार्ज की जा सकती हैं। फास्ट चार्जर से बैटरी करीब एक घंटे में और रेगुलर चार्जर से ये 5 घंटे में चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज होने के बाद इसकी रेंज 100 किलोमीटर है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।4 ड्राइविंग मोड मिलेंगेस्कूटर में 4 ड्राइविंग मोड दिए हैं। इनमें M1, M2, टर्बो बूस्ट और S शामिल है। सिटी में ड्राइविंग के दौरान M1 और M2 मोड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, हाईवे पर चलने के लिए एस यानी स्पोर्ट्स मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि गाड़ी को ओवरटेक करना है तब उसके लिए टर्बो बूस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती है।कलर स्क्रीन वाला कंसोलइसमें कलर स्क्रीन वाला कंसोल दिया है। जिसे ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें बैटरी चार्जिंग, स्पीड, ट्रिप मीटर, बूस्ट लेवल के साथ कई दूसरी डिटेल भी नजर आती है। कंपनी स्कूटर के नए वैरिएंट में डिजिटल कंसोल लगाएगी। जिसमें NFC और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ जीपीएस नेविगेशन भी मिलेगा।स्कूटर पर लोगो का कई जगह इस्तेमाल कियाईवर्व ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कंपनी के लोगो का कई जगह इस्तेमाल किया है। जैसे फ्रंट में LED लाइट को लोगो के जैसा डिजाइन किया गया है। इसकी चाबी में भी लोगो का डिजाइन मिलेगा। इसके फ्रंट में गोल आकार की हैवी LED लाइट मिलेगी। वहीं, बैक साइड में आयरन मैन के जैसे डिजाइन वाली लाइट मिलेगी।EF1 के दूसरे फीचर्सइसमें आगे और पीछे 12-इंच के व्हील्स दिए हैं। सेफ्टी के लिए दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक मिलेगा। सामने की तरफ स्पीकर और एक बोतल होल्डर दिया है। सीट के नीचे बैटरी के साथ लगेज स्पेस मिलेगा, लेकिन फ्रंट में कोई स्पेस नहीं दिया है। इसे 6 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Everve EF1 electric scooter prototype breaks cover showcase at Auto Expo 2020; 0 to 60 km/h in 8.73 seconds Full Article
0 नई लैंड रोवर स्पोर्ट एसयूवी भारत में लॉन्च, कीमत 57.06 लाख से शुरू By Published On :: Fri, 14 Feb 2020 04:08:00 GMT नई दिल्ली. लैंड रोवर ने भारत में नई डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 57.06 लाख रुपए है। 2020 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट दो वेरियंट में बाजार में उतारी गई है। इसमें बीएस6 मानक वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन हैं।पुराने मॉडल के मुकाबले नई डिस्कवरी स्पोर्ट की न सिर्फ स्टाइलिंग बदली गई है, बल्कि इसे नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें काफी ब्लैक डिटेलिंग दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Land Rover Discovery Sport Price | Land Rover Discovery Sport Launched; Priced At Rs 57.06 Lakh, Key Specifications Features, and Latest Colours Pictures Full Article
0 एलेंट्रा, सेंट्रो और निओस के BS6 मॉडल पर 1.10 लाख तक की बचत का मौका, 1 अप्रैल से बदल रहे नियम By Published On :: Fri, 14 Feb 2020 12:48:00 GMT ऑटो डेस्क. 1 अप्रैल से गाड़ियों और सेफ्टी से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। यानी 1 अप्रैल से सिर्फ BS6 इंजन वाली गाड़ियां ही बिकेगीं। वहीं, सेफ्टी से जुड़े बेसिक फीचर्स जैसे ABS, एयरबैग, पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट वार्निंग भी मिलेंगे। ऐसे कई कंपनियां अपनी BS4 मॉडल पर डिस्काउंट भी दे रही हैं। हालांकि, हुंडई कुछ BS6 मॉडल पर 1.10 लाख रुपए तक का डिस्काउंट लेकर आई है।हुंडई एलेंट्रा BS61.10 लाख रुपए तक बचाने का मौकाहुंडई ने हाल ही में अपनी एलेंट्रा सेडान को कई स्टाइलिंग किट के साथ अपडेट किया है। साथ ही इसमें BS6 इंजन भी मिल रहा है। इसमें न्यू ग्रिल, नए लुक वाला बोनट, नए फ्रंट और रियर बंपर्स, नए हेडलाइट्स, नए एलईडी डीआरएलएस और न्यू टेल लाइट्स दी हैं। इसमें 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल BS6 इंजन दिया है, जो 152hp पावर और 192Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।हुंडई सेंट्रो BS640,000 रुपए तक बचाने का मौकाहुंडई ने अपनी ऑल न्यू सेंट्रो को भारतीय बाजार में अक्टूबर 2018 में फिर से उतारा था। इसमें 1.1-लीटर, फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो BS6 नॉर्म्स के साथ आता है। भारतीय बाजार में ये मारुति सुजुकी वैगनआर और टाटा टियागो को टक्कर देती है। कंपनी ने इसके BS6 मॉडल को BS4 मॉडल की तुलना में 27,000 रुपए बढ़ाई थी। अभी इस कार को खरीदने पर 40 हजार रुपए तक की बचत का मौका मिल रहा है।हुंडई ग्रैंड i10 निओस BS630,000 रुपए तक बचाने का मौकाहुंडई की न्यू ग्रैंड आई10 निओस जिसे सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 भी कहा जाता है। इस कार पर कंपनी 30,000 रुपए तक की बचत का मौका दे रही है। इसमें 5.3-इंच का पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। वहीं, 8.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। ये भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी स्विफ्ट और फोर्ड फिगो को टक्कर देती है। इसमें 1.2-लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन दिया है। जिसका पावर 83hp और पीक टॉर्क 114Nm है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Chance of saving up to 1.10 lakh on BS6 models of Elantra, Centro and Nios, rules changing from April 1 Full Article
0 मिनी ने भारत में लॉन्च किया क्लबमैन समर रेड एडिशन, स्टैंडर्ड वैरिएंट से 3.70 लाख रु. तक महंगा By Published On :: Mon, 17 Feb 2020 07:22:36 GMT ऑटो डेस्क. ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी मिनी ने भारतीय बाजार में क्लबमैन इंडियन समर रेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 44.90 लाख रुपए है। यह स्पेशल एडिशन नए रेड मैटेलिक कलर और रीडिजाइन सर्कुलर हेडलैंप समेत पियानो ब्लैक फिनिश्ड बंपर से लैस है। सबसे खास बात यह है कि इसके हेडलैंप्स में ही एलईडी इंडिकेटर्स फिट है। इसके अलावा इसमें बूट स्पेस का डोर खोलने बिना हाथ लगाएं भी खोले जा सकते हैं, जो इसमें लगें सेंसर्स की मदद से संभव हो पाता है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग से लैस पियानो ब्लैक फिनिश्ड केबिन भी दिया गया है। इसकी बुकिंग 15 फरवरी से शूरू हो चुकी है। इसे अमेजन से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि भारत में इसके सिर्फ 15 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MINI Clubman Indian Summer Red Edition launched in india, know features, price, specifications and price list MINI Clubman Indian Summer Red Edition launched in india, know features, price, specifications and price list MINI Clubman Indian Summer Red Edition launched in india, know features, price, specifications and price list Full Article
0 BS6 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, कीमत 77900 रुपए, पहले से 7 हजार रुपए महंगा हुआ By Published On :: Mon, 17 Feb 2020 08:23:00 GMT ऑटो डेस्क. नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए सोमवार को सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर मैक्सी स्कूटर सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट के बीएस6 वैरिएंट को लॉन्च किया। इंजन के अलावा कंपनी ने इसके फीचर्स में भी कई सारे अपडेशन किए हैं। बीएस6 इंजन से लैस बर्गमैन की एक्स शोरूम कीमत 77,900 रुपए है, यानी यह पहले से 7 हजार रुपए तक महंगा हो गया है। कंपनी ने हाल ही में इसे ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेस किया था।सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट में पहले की तरह ही 125 सीसी का इंजन मिलेगा लेकिन यह बीएस6 होगा यानी नए एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करेगा। सुजुकी ने इसमें कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसमें पहले जितना ही 8.7 पीएस का पावर मिलेगा लेकिन 10 एनएम का टॉर्क जो पहले 10.2 एनएम था।कंपनी ने इसके फीचर्स में भी कई सारे अपग्रेडेशन किए हैं। अब इसमें इंजन किल स्विच समेत नया मैटेलिक मैट बोर्डिऑक्स रेड कलर ऑप्शन मिलेगा। इसमें मैटेलिक मैट फिबरॉइन ग्रे, पर्ल मिराज व्हाइट और मैटेलिक मैट ब्लैक कलर भी मिलेगा, जो पहले भी अवेलेबल थे। ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने इसके मोटोजीपी कलर स्कीम को भी पेश किया था लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसे बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Suzuki Bergman Street launched at price 77900 rupees know features price and latest updates Full Article
0 बीएस6 पैशन प्रो और ग्लैमर लॉन्च, शुरुआती कीमत 64990 रुपए, पहले से ज्यादा पावरफुल और स्टाइलिश By Published On :: Tue, 18 Feb 2020 08:23:46 GMT ऑटो डेस्क. हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को मोस्ट पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो और ग्लैमर के बीएस6 मॉडल को लॉन्च किया। पैशन प्रो की एक्स शोरूम कीमत 64,990 रुपए है जबकि इसके फ्रंट डिस्क अलॉय व्हील वाले वैरिएंट की कीमत 67,190 रुपए है। वहीं बीएस6 ग्लैमर के ड्रम ब्रेक वाले वैरिएंट की कीमत 68,900 रुपए और डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत 72,400 रुपए है। इवेंट में कंपनी ने बीएस6 कंप्लेंट ऑल न्यू एक्सट्रीम 160 को भी शोकेस किया, जिसे अगले महीने तक बाजार में उतारा जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Hero Passion Pro and BS6 Glamour FI 125 Price | BS6 Hero Passion Pro: BS6 Glamour FI 125 Launched; Key Specifications Features, and Latest Colours Pictures, BS6 Hero Xtreme 160R Unveiled बीएस6 हीरो पैशन प्रो बीएस6 ग्लैमर एफआई 125 ऑल न्यू हीरो एक्सट्रीम 160 आर Full Article
0 बीएस 6 हीरो स्प्लेंडर प्लस लॉन्च, शुरुआती कीमत 59,600 रुपए, बीएस4 मॉडल से 6 हजार रुपए महंगा हुआ By Published On :: Tue, 18 Feb 2020 09:58:59 GMT ऑटो डेस्क. हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को अपनी पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस का बीएस6 मॉडल लॉन्च किया। ये तीन वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके किक स्टार्ट विद अलॉय व्हील वैरिएंट की कीमत 59,600 रुपए, सेल्फ स्टार्ट विद अलॉय व्हील की कीमत 61,900 रुपए और सेल्फ स्टार्ट विद अलॉय व्हील और i3S वैरिएंट की कीमत 63,110 रुपए है। बीएस 4 मॉडल की तुलना में बीएस 6 मॉडल 6 हजार रुपए तक महंगा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Hero Splendor Plus Price | BS6 Hero Splendor Plus Launched; Priced At 59,600 rupees, Key Specifications Features, and Latest Colours Pictures Full Article
0 गैलेक्सी A71 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 30 हजार रु., इसके कई फीचर्स भारतीयों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए By Published On :: Wed, 19 Feb 2020 10:50:55 GMT गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी ने भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी A71 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 29,999 रुपए है। इसे गैलेक्सी A70 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर बाजार में उतारा गया है। इसमें इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलेगा, वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स है जिसे खासतौर से भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कंपनी इसे वियतनाम में दो वैरिएंट में लॉन्च कर चुकी है हालांकि भारत में इसका सिंगल वैरिएंट ही लॉन्च किया गया है। बाजार में यह वीवो वी17 प्रो, ओप्पो रेनो, रेडमी के20 प्रो समेत वनप्लस 7 स्मार्टफोन को चुनौती देगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung Galaxy A71 Price | Samsung Galaxy A71 Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
0 वेन्यू के BS6 पेट्रोल और डीजल वैरिएंट की कीमत आई सामने, 6.70 लाख से शुरू होगी; BS4 से 51 हजार तक महंगी By Published On :: Wed, 19 Feb 2020 12:51:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई ने अपनी मिनी एसयूवी वेन्यू के BS6 इंजन वैरिएंट की कीमतों का एलान कर दिया है। अब इस कार पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में BS6 इंजन मिलेगा। BS6 पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख और BS6 डीजल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपए होगी। नई कीमतें BS4 वैरिएंट की तुलना में 20 हजार से 51 हजार रुपए तक ज्यादा हैं।BS6 वेन्यू पेट्रोल वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत 1.2 E 6.70 लाख 1.2 S 7.40 लाख 1.0 S MT 8.46 लाख 1.0 S DCT 9.60 लाख 1.0 SX MT 9.79 लाख 1.0 SX MT Dual Tone 9.94 लाख 1.0 SX+ DCT 11.35 लाख 1.0 SX+ DCT Dual Tone 11.50 लाख 1.0 SX Option MT 10.85 लाख 1.0 SX Option MT Dual Tone 10.95 लाख BS6 वेन्यू डीजल वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत E 8.10 लाख S 9.01 लाख SX 10.00 लाख SX Dual Tone 10.28 लाख SX Option 11.40 लाख SX Option Dual Tone 11.50 लाख वेन्यू BS6 का इंजननई वेन्यू में 1.5-लीटर, फोर सिलेंडर, टर्बो डीजल BS6 इंजन मिलेगा। जो 90hp का पावर और 220Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। दूसरी तरफ, इसमें 1.0-लीटर BS6 टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होंगे। इसके अलावा, 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन में भी ये आएगी। जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Compliant Hyundai Venue Prices Starting at Rs 6.70 Lakh for Petrol and Rs 8.10 Lakh for Diesel Versions Full Article
0 4 वैरिएंट में आएगी BS6 i20, 6.49 लाख रुपए होगी शुरुआती कीमत; पुराने वैरिएंट से 15 हजार रु होगी महंगी By Published On :: Thu, 20 Feb 2020 08:24:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई ने हाल ही में अपनी BS6 इंजन वाली आई20 का एलान किया था। अब इसके वैरिएंट की कीमत सामने आ गई है। आई20 के BS4 इंजन में कुल 7 वैरिएंट आते थे। हालांकि, BS6 मॉडल में कंपनी ने चार वैरिएंट की कीमत ही बताई है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक BS6 आई20 की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है। इसके सभी वैरिएंट पेट्रोल इंजन में होंगे। BS4 मॉडल की तुलना में BS6 मॉडल 15 हजार रुपए तक महंगे हैं।BS6 हुंडई i20 पेट्रोल वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत Magna+ 6,49,951 रुपए Sportz+ 7,36,694 रुपए Sportz+ Dual Tone 7,66,694 रुपए Asta(O) 8,30,994 रुपए BS4 इंजन में हुंडई आई20 के तीन वैरिएंट Era, Sportz+ CVT और Asta(O) CVT भी आते हैं। इन वैरिएंट को फिलहाल BS6 इंजन में लॉन्च नहीं किया गया है। BS4 इंजन वाले Era की कीमत 5,59,693 रुपए, Sportz+ CVT की कीमत 8,31,693 रुपए औरAsta(O) CVT की कीमत 9,20,993 रुपए है।बता दें कि 1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में सिर्फ BS6 इंजन वाली कार भी बेची जाएंगी। साथ ही, कार में बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग, हाई स्पीड अलर्ट, रिवर्स सेंसर, सीट बेल्ट अलर्ट, एबीएस, ईबीडी मिलेंगे।BS6 हुंडई आई20 का स्पेसिफिकेशनइसके मेगाना प्लस वैरिएंट में डबल डिन ऑडियो सिस्टम, LED DRLs, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक एडजेस्ट विंग मिरर्स, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, फुली लोडेड मॉडल में 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।इसमें 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83hp का पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिल सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Hyundai i20 petrol priced from Rs 6.49 lakh; Prices Hiked About Rs 15,000 Across Variants Full Article
0 इलेक्ट्रिक टूथब्रश T300 लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए प्री-लोडेड मोड्स मिलेंगे; सिंगल चार्जिंग पर 25 दिन चलेगा By Published On :: Thu, 20 Feb 2020 12:56:31 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mi T300 लॉन्च कर दिया है। ये 2018 में ग्लोबली लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक टूथब्रश का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का कहना है कि T300 में मैग्नेटिक लेविएशन सोनिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जोदांतों की सफाई करने में 10 गुना ज्यादा असरदार है। ये मोटर हर मिनट 31,000 वैरिएशन प्रोड्यूस करती है।Mi T300 इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमतश्याओमी के इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 1299 रुपए है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकता है। बाद में इसकी कीमत 1599 रुपए हो जाएगी। कंपनी इसकी डिलिवरी 10 मार्च से शुरू करेगी। भारतीय बाजार में इस ब्रश का मुकाबला इसी सेगमेंट में आने वाले कोलगेट और ओरल-बी के इलेक्ट्रिक टूथब्रश से हो सकता है।Mi T300 इलेक्ट्रिक टूथब्रश के फीचर्सइस टूथब्रश में प्रीलोडेड डुअल-प्रो ब्रश मोड्स और इक्यूक्लीन ऑटो टाइमर दिया है। डुअल-प्रो ब्रश मोड्स में स्टैंडर्ड मोड और जेंटल मोड शामिल हैं। यूजर अपनी जरूरत या स्टाइल के हिसाब से इन मोड्स का इस्तेमाल कर सकता है। दूसरी तरफ, इक्यूक्लीन मोड हर 30 सेकंड के बाद दांतों के दूसरे हिस्से की सफाई करता है।इस टूथब्रश में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जाता है। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे किसी भी 5 वोल्ट चार्जर या पावरबैंक से चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए LED इंडीकेटर्स भी दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इसे सिंगल चार्जिंग पर 25 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रश को IPX7 रेटिंग दी है। यानी ये वाटर रेजिस्टेंस है। इसे तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Xiaomi Mi Electric Toothbrush T300 With Magnetic Levitation Sonic Motor Launched in India Full Article
0 फोटोग्राफी लवर्स के लिए है S20 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन, लेकिन बजट फोन की तुलना में 5 गुना तक महंगा By Published On :: Fri, 21 Feb 2020 06:29:48 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने अब 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन बनाना शुरू कर दिए हैं। गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G ऐसा ही स्मार्टफोन है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस प्रीमियम कैटेगरी वाले स्मार्टफोन की कीमत 92,999 रुपए है। यानी ये बजट स्मार्टफोन (20 हजार के अंदर) की तुलना में 5 गुना तक महंगा है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इतनी कीमत में इस स्मार्टफोन में और क्या-क्या मिलेगा? क्या ये भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।1. बॉक्स में क्या मिलेगा?फोन का बॉक्स ब्लैक कलर का है। जिसके ऊपर बड़े लेटर में सीरीज और मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स के साइड में भी फोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स में अंदर एक सेक्शन दिया है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल, सिम ट्रे टूल और ट्रांसपेरेंट फोन कवर दिया है।इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। इसके साथ, बॉक्स में सैमसंग का 25 वॉट वाला सुपरफास्ट चार्जर, USB C-टाइप केबल, C-टाइप केबल वाले ईयरफोन भी दिए हैं। बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा ईयरटिप्स भी दिए हैं।2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशनराइट साइड में पावर ऑन/ऑफ बटन दिया है। जिसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। फोन में ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन और एक हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया है। फोन का लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्लीन है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है।फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा को सेटअप किया गया है। इन सभी को एक बॉक्स के अंदर सेट किया है। कैमरा की LED लाइट भी इसी सेक्शन में दी है। सबसे नीचे की तरफ कंपनी का लोगो दिया है।3. फोन का डिस्प्लेइसमें 6.9-इंच का डायनामिक एमोलेड 2X कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 511 ppi है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 89.9 प्रतिशत है। स्क्रैच और डेमेज होने से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया है। ये ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है, जिसमें टाइम, डेट के साथ नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरीइसमें एक्सीनोस 990 (7 nm+) चिपसेट दिया है। वहीं, ऑक्टा-कोर (2x2.73 GHz मांगगूस M5 & 2x2.50 GHz कोरटेक्स-A76 & 4x2.0 GHz कोरटेक्स-A55) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU माली G77 MP11 है।फोन तीन वैरिएंट में आता है। जिसमें 128GB+12GB, 256GB+12GB और 512GB+16GB शामिल हैं। इसमें मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट नहीं मिलेगा।5. कैमरे में कितना दम?फोन का बेस्ट पार्ट कैमरा है। इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। 108 मेगापिक्सल (f/1.8) 26mm वाइड लेंस, पेरिस्कोपिक 48 मेगापिक्सल (f/3.5) टेलिफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल (f/2.2) 13mm अल्ट्रावाइड लेंस और 0.3 मेगापिक्सल 3D (f/1.0) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। रियर कैमरा से फुल 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 40 मेगापिक्सल (f/2.2) वाइड लेंस दिया है। ये ऑटो HDR और डुअल वीडियो कॉल फीचर के साथ आता है।6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरीओएस : इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के वन यूआई 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।बैटरी : फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट इसकी बैटरी और चार्जर है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। जो 45 वाट के सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वाट का सुपरफास्ट चार्जर भी आता है। ये रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्सकनेक्टिविटी : फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।सिक्योरिटी : फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो बहुत तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।8. कीमत और हमारी रायसैमसंग का गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G कई पावरफुल फीचर्स से पैक है। इसका कैमरा न सिर्फ इसका बेस्ट पार्ट है, बल्कि इसकी कीतम को भी डिफाइन करता है। इसमें 100X जूम का फीचर दिया है, जो फोटोग्राफी के लिए काम आ सकता है। ऐसे में यदि आप एक प्रीमियम और एडवांस स्मार्टफोन की तलाश में है तब गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G इसे पूरा कर सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung Galaxy S20 Ultra 5G Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification Full Article
0 स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने कंपनी इकट्ठा करेगी वॉयस सैंपल, बदले में यूजर को मिलेंगे 360 रुपए By Published On :: Fri, 21 Feb 2020 13:15:54 GMT गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने स्पीच रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के हर संभव कोशिश करती नजर आ रही है। गुरुवार को कंपनी ने कहा कि वे चुनिंदा यूजर्स से आवाज के सैंपल रिकॉर्ड करवाएगी, जिसका इस्तेमाल कंपनी के स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने में किया जाएगा। कंपनी ने यह फैसला तब लिया जब खुद फेसबुक समेत अमेजन, गूगल, एपल और माइक्रोसॉफ्ट पर स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए यूजर के परमिशन के बिना चोरी छिपे उनकी बातें सुनने के आरोप लग चुके हैं।फेसबुक ने बताया कि लोगों की इन वॉयस रिकॉर्डिंग सैंपल को व्यूप्वाइंट्स मार्केट रिसर्च ऐप द्वारा कंपनी के प्रोनन्सिएशन प्रोग्राम के तहत इकट्ठा किया जाएगा। क्वालिफाई होने पर ही यूजर प्रोग्राम में भाग ले पाएगा। सिलेक्ट होने पर यूजर को 'हे पोर्टल' बोलकर फ्रेंड लिस्ट में से किसी फ्रेंड का नाम बोलना होगा। ऐसे करीब 10 दोस्तों के नाम के साथ करना होगा। वहीं एक स्टेटमेंट को दो बार बोलकर रिकॉर्ड करना होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Facebook will now pay you for your voice recordings know updates and how to join this program Full Article
0 पहला 5G फोन रियलमी X50 स्मार्टफोन लॉन्च, डुअल म्यूजिक मोड से एक साथ वायर्ड और ब्लूटूथ दोनों हेडफोन पर सुन सकेंगे गाने By Published On :: Mon, 24 Feb 2020 11:23:22 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में पहले 5जी स्मार्टफोन रियलमी X50 प्रोलॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे खासबात यह है कि इसमें 5जी कनेक्टिविटी के साथ अबतक का सबसेपावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉमस्नैपड्रैगन 865 मिलेगा। रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। इसकी पहली सेल आज (24 फरवरी) शाम 6pm बजे से शुरू होगी। इसे रियलमी डॉट कॉम के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। यह दो कलर मोस ग्रीन और रस्ट रेड में उपलब्ध है।कंपनी ने इवेंट में रियलमी लिंक ऐप के बारे में बताया जो स्मार्ट हब का काम करेगा। इस ऐप से स्मार्ट स्क्रीन, वॉच, स्पीकर्स समेत स्मार्ट ईयरफोन भी कंट्रोल किए जा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने आधिकारिक तौर परपुष्टि की कि साल की दूसरी तिमाही में कंपनी अपनी पहली स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी, जिसे खासतौर से भारतीयों के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Realme X50 Pro 5G Price | Realme X50 Pro 5G launched Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
0 लकड़ी और लेदर से बनी न्यूरॉन EV1, सिर्फ 3 सेकंड में मिलेगी 100kmph की रफ्तार, कीमत 47 लाख रु. By Published On :: Tue, 25 Feb 2020 07:43:53 GMT ऑटो डेस्क. फ्रेंच कंपनी न्यूरॉन ने अपनी लकड़ी और लेदर से बनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलEV1 की प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे 2019 साल पेश किया था। इस बाइक की खास बात यह है कि इसमें ऑर्गेनिक कर्व्ड वुडन बॉडीवर्क किया गया है। इसके अलावा इसमें सिलेंड्रिकल बैटरी पैक मिलता है, जो हैंडलबार और सीट्स के बीचों बीच लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बाइक चलती है तब यह बैटरी अपनी पोजीशन पर घुमती है। बैटरी के चारों और अलग-अलग रंगों की एलईडी लाइट्स लगी है, जो इसे खूबसूरत लुक देती हैं। कंपनी के मुताबिक, इस साल बाइक के सिर्फ 20 यूनिट्स बनाए जाएंगे। इसे 1.56 लाख रुपए में बुक किया जा रहा है। बाइक की कीमत 47 लाख रुपए है। इसकी डिवीलरी 2021 में शुरू हो सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Newron EV-1 electric motorcycle Price | Newron EV-1 electric motorcycle booking starts Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Newron EV-1 electric motorcycle Price | Newron EV-1 electric motorcycle booking starts Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
0 स्पीड में आईकू 3 5G, तो कैमरा में रियलमी X50 प्रो 5G ज्यादा बेहतर; दोनों के कई फीचर्स एक जैसे By Published On :: Wed, 26 Feb 2020 13:00:36 GMT गैजेट डेस्क. भारतीय बाजार में चीनी कंपनियां रियलमी और आईकू अपने 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को भी सपोर्ट करते हैं। यानी ऐसे ग्राहक को 5G अनेबल स्मार्टफोन अभी लेना चाहते हैं, तब वे इन फोन के बारे में सोच सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन और कीमत लगभग एक जैसी है, लेकिन कौन ज्यादा बेहतर है? इस बात को दोनों के कम्पेरिजन से जानते हैं। चिपसेट आईकू 3 5G स्नैपड्रैगन 865 रियलमी X50 प्रो 5G स्नैपड्रैगन 865 कौन बेहतर:इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है। हालांकि, फोन स्पीड को चेक करने वाली कंपनी एनटूटू ने आईकू 3 5G को 610576 स्कोर और रियलमी X50 प्रो 5G को 600000 स्कोर दिया है। डिस्प्ले आईकू 3 5G 6.44-इंच FHD+ सुपर AMOLED, 60Hz, HDR10+ रियलमी X50 प्रो 5G 6.44-इंच FHD+ सुपर AMOLED, 90Hz, HDR10+ कौन बेहतर:दोनों स्मार्टफोन में स्क्रीन का साइज एक जैसा है। साथ ही, ये सुपर एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन है। हालांकि, स्क्रीन रिफ्रेश रेट के मामले में रियलमी का 5G फोन आईकू से थोड़ा बेहतर है। रैम आईकू 3 5G 12GB LPDDR5 रियलमी X50 प्रो 5G 6GB/8GB/12GB LPDDR5 कौन बेहतर:आईकू का 5G स्मार्टफोन 12GB रैम के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च हुआहै। वहीं, रियलमी ने अपने ग्राहकों को रैम के 3 ऑप्शन दिए हैं। इसमें 6GB, 8GB और 12GB वैरिएंट शामिल हैं। दोनों फोन में अब तक की सबसे एडवांस रैम दी हैं। स्टोरेज आईकू 3 5G 256GB, UFS 3.1 रियलमी X50 प्रो 5G 128GB/256GB, UFS 3.0 कौन बेहतर:रैम की तरह रियलमी के हैंडसेट में यूजर्स को दो अलग स्टोरेज मिलते हैं। इसमें पहला 128GB और दूसरा 256GB स्टोरेज है। दूसरी तरफ, आईकू के फोन में 256GB स्टोरेज ही मिलेगा। हालांकि, दोनों अब तक के एडवांस यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज (UFS) के साथ आते हैं। रियलमी ने जहां UFS 3.0 दिया है, तो आईकू ने UFS 3.1 का इस्तेमाल किया है। रियर कैमरा आईकू 3 5G 48+13+13+2 मेगापिक्सल रियलमी X50 प्रो 5G 64+12+8+2 मेगापिक्सल कौन बेहतर:दोनों स्मार्टफोन में अलग-अलग मेगापिक्सल वाला क्वाड रियर कैमरा दिया है। रियलमी ने जहां 64 मेगापिक्सल का लेंस दिया है, तो आईकू ने 48 मेगापिक्सल लेंस दिया है। हालांकि, आईकू ने टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस रियलमी की तुलना में बेहतर दिया है। फ्रंट कैमरा आईकू 3 5G 16 मेगापिक्सल रियलमी X50 प्रो 5G 32+8 मेगापिक्सल कौन बेहतर:सेल्फी कैमरा के मामले में रियलमी का 5G स्मार्टफोन आईकू पर भारी नजर आता है। रियलमी में दोगुना मेगापिक्सल वाला डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। जो ज्यादा बेहतर सेल्फी क्लिक करेगा। बैटरी आईकू 3 5G 4400mAh, 55W चार्जर रियलमी X50 प्रो 5G 4200mAh, 65W चार्जर कौन बेहतर:आईकू के 5G फोन में रियलमी की तुलना में 200mAh ज्यादा कैपेसिटी वाली दी है, लेकिन इन दोनों में चार्जर का बड़ा अंतर है। आईकू हैंडसेट 55 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि रियलमी का फोन 65 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, दोनों कंपनियों का दावा है कि 35 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा। कीमत आईकू 3 5G 44990 रुपए रियलमी X50 प्रो 5G 37999, 39999, 44999 रुपए कौन बेहतर:आईकू 3 5G को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 44990 रुपए है। वहीं, रियलमी X50 प्रो 5G के 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 39999 रुपए और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 44999 रुपए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vivo iQOO 3 5g Price | Realme x50 pro 5g Vs Vivo iQOO 3 5g Which is Best; Specs Comparison, Price Difference Full Article
0 होंडा ने 160cc BS6 इंजन वाली यूनिकॉर्न लॉन्च की, 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा; दावा पुराने मॉडल से 14% ज्यादा माइलेज देगी By Published On :: Thu, 27 Feb 2020 13:58:36 GMT ऑटो डेस्क. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने BS6 इंजन वाली अपडेटेड होंडा यूनिकॉर्न बाइक लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपए है। इसमें 160cc का इंजन मिलेगा। पुराने मॉडल में 150cc का इंजन था। ये यूनिकॉर्न 150 ABS की तुलना में 13,500 रुपए महंगी है। कंपनी ने अपडेटेड यूनिकॉर्न को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसका मतलब कंपनी 150cc वाले मॉडल को बंद कर सकती है।बाइक के लॉन्चिंग इवेंट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर मिनोरू कातो ने कहा कि यूनिकॉर्न होंडा द्वारा भारत में पेश की जाने वाली पहली मोटरसाइकिल है। यूनिकॉर्न पिछले 16 साल से बाजार में है और इसके ग्राहकों की संख्या 25 लाख हो चुकी है।न्यू होंडा यूनिकॉर्न का इंजनइस बाइक में 160cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्शन BS6 इंजन दिया है। ये होंडा ईको टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का दावा है नए इंजन में ज्यादा पावर मिलेगा और ये पुराने मॉडल की तुलना में 14 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देगी। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बता दें कि BS4 मॉडल में 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता था।होंडा यूनिकॉर्न के स्पेसिफिकेशनइसमें 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलेगा। कंपनी ने इसमें अलॉय व्हील दिए हैं। ये ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक वैरिएंट में आएगी। पुराने मॉडल की तुलना में ये बाइक 19mm ज्यादा लंबी है। वहीं, 5mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। इसकीसीट भी 27mm ज्यादा लंबी है।कंपनी ने इसे चार कलर वैरिएंट ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक में लॉन्च किया है। बाइक पर कंपनी 6 साल की वारंटी (3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी) दे रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Honda Unicorn 160 BS6 Launched In India with Starting Prices Rs. 93,593; Specification, Features, variants and more Full Article
0 A31 का नया मॉडल लॉन्च, 12 मेगापिक्सल का ट्रिपर रियर कैमरा मिलेगा; 6GB वैरिएंट की कीमत 13,990 रुपए By Published On :: Fri, 28 Feb 2020 08:17:33 GMT गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने लो बजट स्मार्टफोन ओप्पो A31 (2020) को लॉन्च कर दिया है। इसमें रैम और स्टोरेज के दो अलग वैरिएंट आएंगे। वहीं,फोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी। फोन की बिक्री 29 फरवरी से शुरू होगी। बता दें कि कंपनी ने अपने A31 हैंडसेट को 2015 में लॉन्च किया था।ओप्पो A31 (2020) की कीमत वैरिएंट कीमत 4GB+64GB 11,490 रुपए 6GB+128GB 13,990 रुपए ओप्पो A31 (2020) के स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) रैम/रोम 4GB+64GB, 6GB+128GB प्रोसेसर ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 कैमरा 12+2+2MP रियर, 8MP फ्रंट ओएस एंड्रॉयड 9 बेस्ड कलरओेएस 6.1.2 बैटरी 4,230mAh चार्जिंग 1.5 घंटे में फुल चार्ज एआई सपोर्ट कैमरा, गेमिंग, प्रोसेसर इस स्मार्टफोन से जुड़े 5 सवाल जो आपके मन में होंगे?1. फोन का स्क्रीन कितनी बेहतर है?जवाब: स्मार्टफोन में 6.5-इंच की आईपीएस एलसीडी टचस्क्रीन दी है। जो दूसरे स्मार्टफोन की तरह 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। स्क्रीन और बॉडी का रेशिया 82.4% है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 270ppi है, जो सूर्य की रौशनी में दिखने वाले डिस्प्ले के हिसाब से काफी कम है। बड़ी स्क्रीन होने से वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा।2. क्या कैमरा से रात में भी तस्वीरें बेहतर आती हैं?जवाब: फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ लेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। ऐसे में सेल्फी लवर्स को थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। क्योंकि दूसरी कंपनियां 14 हजार रुपए वाले स्मार्टफोन में 16 से 32 मेगापिक्सल तक का कैमरा दे रही हैं। इस फोन से रात की तुलना में दिन की रौशनी में फोटो बेहतर आएंगे।3. प्रोसेसर कितना फास्ट है, फोन स्लो तो नहीं होगा?जवाब: फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया है। इस फोन की कीमत को देखते हुए प्रोसेसर ठीक है, लेकिन इतनी कीमतमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिल सकता था। फोन में ग्राफिक्स के लिए पावर वीआर GE8320 भी मिलेगा। स्मार्टफोन में ऑनलाइन हैवी गेम जैसे पबजी खेलते हैं, तब फोन थोड़ा स्लो हो सकता है। हालांकि, 6GB रैम वाले वैरिएंट में इस प्रॉब्लम को फेस नहीं करना होगा।4. स्टोरेज में कितना डेटा रख पाएंगे?जवाब: ये फोन दो स्टोरेज 64GB और 128GB वैरिएंट में आता है। यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज ले सकता है। अच्छी बात है कि इसमें 256GB स्टोरेज वाला मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। यानी फोन में 300GB से भी ज्यादा स्टोरेज मिलेगा। इतने स्टोरेज में आप HD क्वालिटी के 48 घंटे वाले वीडियो या 10 घंटे के 4K वीडियो रख सकते हैं। इतने स्टोरेज में आप 5MB साइज वाला 51,200 गाने स्टोर कर सकते हैं।5. बैटरी कितनी देर में चार्ज होगी और कितनी चलेगी?जवाब: इसमें 4,230mAh की बैटरी दी है, जो फोन के दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को देखते हुए परफेक्ट है। कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज में ये एक दिन का बैकअप आसानी से देती है। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलता है, जिससे फोन करीब 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oppo A31 (2020) With Triple Rear Cameras, Helio P35 SoC and 4,230mAh Battery Launched in India: Price, Specifications and more Full Article
0 6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन है गैलेक्सी M31, फोटोग्राफी के लिए 64MP क्वाड कैमरा मिलेगा By Published On :: Fri, 28 Feb 2020 11:25:57 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने अपनी ऑनलाइन M सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी M31 इसी सप्ताह लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है। इस कीमत में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 6000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी इस सीरीज में कम कीमत में ग्राहकों को ज्यादा देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में क्या ये फोन भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।1. बॉक्स में क्या मिलेगा?फोन का बॉक्स व्हाइट कलर का है। जिसके ऊपर और साइड में सैमसंग की ब्रांडिंग और स्मार्टफोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स खोलेने पर सबसे पहले एक सेक्शन निकलता है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल और सिम ट्रे टूल दिया है। इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। बॉक्स में सैमसंग का 15 वॉट वाला सुपरफास्ट चार्जर, USB C-टाइप केबल दी है।2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशनराइट साइड में पावर लॉक/अनलॉक बटन दिया है। जिसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। फोन में ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन दिया है। फोन के लेफ्ट साइड में ट्रिपल स्लॉट वाली हाईब्रिड सिम ट्रे दी है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट, 3.5mm फीमेल पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है। फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा एक सेक्शन के अंदर ससेटअप किया गया है। कैमरा की LED लाइट भी इसी सेक्शन में दी है।3. फोन का डिस्प्लेइसमें 6.4-इंच का सुपर एमोलेड कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 411 ppi है। स्क्रैच और डेमेज होने से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है।4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरीइसमें एक्सीनोस 9611 ऑक्टा-कोर (4x2.3 GHz कोरटेक्स-A73 एंड 4x1.7 GHz कोरटेक्स-A53) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU माली-G72 MP3 है। फोन दो वैरिएंट में आएगा है। जिसमें 64GB स्टोरेज + 6GB रैम और 128GB स्टोरेज + 6GB रैम दी है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया है।5. कैमरे में कितना दम?गौरव चौधरी के मुताबिक इस फोन के कैमरा में फोटो और वीडियो के लिए कई फीचर्स मिलेंगे। फ्रंट और रियर दोनों कैमरा से 4K वीडियो शूट कर सकते हैं। इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। 64 मेगापिक्सल (f/1.8) 26mm वाइड लेंस, 8 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल (f/2.2) 25mm मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल (f/2.2) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्सल (f/2.0) वाइड लेंस दिया है।6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरीओएस : इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के वन यूआई 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।बैटरी : फोन का सबसे बेस्ट पार्ट 6000mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये 2 दिन का बैकअप देती है। हालांकि, इतनी पावरफुल बैटरी के साथ 15 वॉट का ही चार्जर मिल रहा है। इसके और ज्यादा कैपेसिटी वाला किया जा सकता था।7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्सकनेक्टिविटी : फोन 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।सिक्योरिटी : फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।8. कीमत और हमारी रायसैमसंग का गैलेक्सी M31 कम कीमत में पावरपैक स्मार्टफोन है। यदि आपको एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश है जिसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं हो। साथ ही, फोन से बेहतर फोटोग्राफी कर पाएं। तब ये फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung Galaxy M31 Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification Full Article
0 दुनियाभर की 6 सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 1.9 सेकंड 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है टेस्ला रोडस्टर By Published On :: Sat, 29 Feb 2020 11:52:32 GMT संचित टंडन, नई दिल्ली. नए जमाने की इलेक्ट्रिक कारों को शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में अब इतना कम वक्त लगता है कि सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंसान इन्हें हैंडल कर पाएगा?जगुआर आई-पेसजगुआर अब 'आई-पेस' के रूप में अलग स्तर पर पहुंच गई है। यह महज चार सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू लेती है। जगुआर की क्लासिक तो इसमें हैं ही। इसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि क्यों इस तरह की एसयूवी की दीवानगी बनी रहेगी।ऑडी ई-ट्रॉनएसयूवी के मामले में ऑडी की धाक 'क्यू 5' और 'क्यू 7' ने लंबे समय से कायम की, अब बारी ई-ट्रॉन की है। ई-ट्रॉन को 100 की रफ्तार छूने में 5.7 सेकंड का समय लगता है। ये गाड़ी लग्जरी के मामले में भी कम नहीं है।पोर्श टैकन टर्बो एस'911 करेरा' की तरह ही परफेक्ट कुछ करने के लिए पोर्श ने इलेक्ट्रिक कार कंपनियों को ही पहले तय करने दिया कि क्या किया जाना चाहिए और क्या नहीं। नतीजा टर्बो एस के रूप में सामने है जो सिर्फ 2.6 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार छू लेती है।एस्पार्क आउलकारों के मामले में इससे तेज धरती पर कुछ नहीं। 1985 एचपी की ताकत जब इसके पहियों को मिलती है तो यह 1.69 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर होती है। रेडियो पर चैनल बदलने में जितनी देर लगाते हैं उससे कम वक्त में यह रफ्तार पकड़ती है। इसकी खूबसूरत बॉडी लाइन भी इस रफ्तार को पाने में मदद करती है।पिनिनफरीना बतीस्ताइटैलियन कंपनी की यह कार सुंदरता के साथ तेजी का परफेक्ट उदाहरण है। बतौर डिजाइन हाउस 'पिनिनफरीना' ने कई खूबसूरत कारें बनाई है, लेकिन यह ऑल-इलेक्ट्रिक हाइपर कार अलग है जो 1.8 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पा लेती है।टेस्ला रोडस्टरइलेक्ट्रिक व्हीकल्स में टेस्ला से बड़ा कोई और नाम नहीं। दिखने में बेहद खूबसूरत 'रोडस्टर' रफ्तार पकड़ने में कम नहीं है। इसे शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छूने में केवल 1.9 सेकंड लगते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Most powerful electric car in the world; 100kmph in seconds Full Article
0 रियलमी और आईकू ने भारत में लॉन्च किए 5G स्मार्टफोन, चर्चा में रही 80 लाख रुपए की टोयोटा वेलफायर By Published On :: Sun, 01 Mar 2020 11:34:16 GMT गैजेट डेस्क. नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए ऑटो कंपनियां अपनी बीएस4 लाइन-अप को रिफ्रेश करने में लगी है। हीरो ने इस हफ्ते सुपर स्प्लेंडर का तो होंडा ने 160 सीसी यूनिकॉर्न का बीएस6 मॉडल पेश किया। टोयोटा ने भी इस हफ्ते लग्जरी एमयूवी वेलफायर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। वहीं टेक सेगमेंट में भी इस हफ्ते कई बड़ी लॉन्चिंग। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tech And Auto Brief | realme and iQOO launched its 5G smartphone in indian market Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
0 44MP डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 29990 रुपए से शुरू By Published On :: Mon, 02 Mar 2020 09:55:00 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपनी रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो लॉन्च कर दिया है। ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है। फोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 128GB स्टोरेज और 8GB रैम वैरिएंट की कीमत 29,990 रुपए है। वहीं, 256GB स्टोरेज और 8GB रैम वैरिएंट की कीमत 32,990 रुपए है। फोन में ऑरेल ब्लू, स्काई व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर्स मिलेंगे।ओप्पो रेनो 3 प्रो स्पेसिफिकेशनइसमें 6.4-इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन 1920X1080 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 44 मेगापिक्सल और सेकंडरी लेंस 2 मेगापिक्सल (डेप्थ सेंसर) है।फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 चिपसेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए पावर VR GM 9446 जीपीयू दिया है। प्रोसेसर के साथ 8GB रैम का कॉम्बिनेशन मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप किया गया है। जो 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड शूटर, 13 मेगापिक्सल के मोनो लेंसऔर 2 मेगापिक्सल के डेप्थसेंसर के साथ आता है। सभी लेंस को वर्टिकल सेटअप किया है। इसमें डुअल LED फ्लैश भी मिलेगा। रेनो सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ये 20X जूम को सपोर्ट करता है।इसमें 4,025mAh की बैटरी दी है, जो 30 वॉट वूश फ्लैश चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। कंपनी का ऐसा दावा है कि बैटरी 0 से 50 प्रतिशत सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, फुल चार्ज होने में घंटे भर का वक्त लगता है। ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड कलरओएस 7 पर रन करता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oppo Reno 3 Pro with 44MP Selfie Camera, 8GB RAM and 4,025mAh battery with 30W VOOC Flash Charge Support Launched in India; Know Price, Specifications Full Article
0 BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ न्यू GLC कूपे लॉन्च, शुरुआती कीमत 62.70 लाख रुपए By Published On :: Tue, 03 Mar 2020 11:21:07 GMT ऑटो डेस्क. मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू जीएलसी कूपे लॉन्च कर दी है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 62.70 लाख और डीजल वैरिएंट की कीमत 63.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में ये कार बीएमडब्ल्यू एक्स4 को टक्कर दे सकती है। बता दें कि फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में मर्सिडीज ने GT 63 एस 4-डोर कूपे और वी-क्लास मार्को पोलो पेश की थीं।मर्सिडीज-बेंज न्यू जीएलसी कूपे का स्पेसिफिकेशनइस कार में न्यू डायमंड पैटर्न ग्रिल, रिडिजाइन फ्रंट और रियर बंपर्स, न्यू एलईडीहेड और टेल लाइट्स और डिफरेंट डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं, कार के अंदर नया MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट स्क्रीन दी है। ये वॉयस कमांड टेक 'हे मर्सिडीज' के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वैरिएंट 0-100kph की स्पीड 6.3 सेकंड में और डीजल वैरिएंट 0-100kph की स्पीड 6.6 सेकंड में पकड़ लेता है।कार के पेट्रोल वैरिएंट में 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 258hp का पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, जीएलसी 300d कूपे डीजल वैरिएंट में 2.0-लीटर इंजन दिया है। जो 245hp का पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन BS6 नॉर्म्स को पूरा करते हैं। इन इंजन को 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इनमें 4MATIC ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Mercedes-Benz GLC Coupe Launched at Rs 62.70 Lakh; Know About Specification and Features Full Article
0 फरवरी में कार्निवाल की 1620 यूनिट्स बिकीं, 110 यूनिट से टोयोटा फॉर्च्युनर को पीछे छोड़ा By Published On :: Wed, 04 Mar 2020 05:08:07 GMT ऑटो डेस्क. सेल्टॉस के बाद किआ मोटर्स की प्रीमियम एमपीवी कार्निवाल भारतीय बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रही है। सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो पिछले महीने कार्निवाल के 1620 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि टोयोटा फॉर्च्युनर की 1510 यूनिट्स बिकी यानी सेल्स के मामले में कार्निवाल ने फॉर्च्युनर को 110 यूनिट से छोड़ा दिया है। किआ कार्निवाल को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपए है। जबकि इसकी टॉप वैरिएंट कार्निवाल लिमोजीन की कीमत 33.95 लाख रुपए है। यह तीन वैरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टीज और लिमोजीन और ये 7,8 और 9 सीटर ऑप्शन में अवेलेबल है।फरवरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कारकार्निवाल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुकिंग शुरू होते ही इसके 1400 यूनिट्स बुक हो चुके थे वहीं बाजार में आते आते यह आंकड़ा 3500 यूनिट्स के पार पहुंच चुका था। डोमेस्टिक मार्केट की बात की जाए तो कार्निवाल फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कार बन चुकी है।200 पीएस का पावर मिलेगाकार्निवाल में 2.2 लीटर का VGT डीजल इंजन मिलता है, जो 200 पीएस का पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बीएस6 इंजन है और इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसका प्रीमियम वैरिएंट 7 और 8 सीटिंग ऑप्शन, प्रेस्टीज वैरिएंट 7 और 9 सीटर ऑप्शन जबकि लिमोजीन 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए अलग-अलग इंफोटेनमेंट सिस्टमइसके खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्राई-जोन ऑटोमैटिक ए.सी, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम फ्रंट में जबकि 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम रियर पैसेंजर्स के लिए मिलता है। कार में वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे इंटेलीजेंट फीचर्स मिलते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kia Carnival Price | Kia Carnival Beats Toyota Fortuner In Feb 2020, Becomes Top Selling Premium Car Updates On Price in India, Full Specifications and Features Full Article
0 फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो में मिलेगा नया 1.0 TSI इंजन, गाड़ी की शुरुआती कीमत 5.82 लाख रुपए By Published On :: Thu, 05 Mar 2020 06:08:00 GMT ऑटो डेस्क. फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर हैचबैक पोलो और सेडान वेंटो को BS6-कम्पलायंट इंजन के साथ अपडेट किया है। अब इन कार में नया 1.0 TSI इंजन मिलेगा। कंपनी ने अपने 1.5-लीटर TDI डीजल, 1.6-लीटर MPI पेट्रोल, 1.2-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन को ड्रॉप किया है। साथ ही, 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को भी ड्रॉप किया है। BS6 पोलो की शुरुआती कीमत 5.82 लाख और BS6 वेंटो की शुरुआती कीमत 8.86 लाख रुपए है।BS6 पोलो के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें मॉडल वैरिएंट कीमत पोलो 1.0 MPI (6-स्पीड MT) ट्रेंडलाइन, कम्फर्टलाइन, हाईलाइन प्लस 5.82-7.80 लाख पोलो 1.0 TSI (6-स्पीड MT & AT) हाईलाइन प्लस, GT लाइन 8.02-9.59 लाख BS6 वेंटो के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें मॉडल वैरिएंट कीमत वेंटो 1.0 TSI (6-स्पीड MT) ट्रेडलाइन, कम्फर्टलाइन, हाईलाइन, हाईलाइन प्लस 8.86-11.99 लाख वेंटो 1.0 TSI (6-स्पीड AT) हाईलाइन, हाईलाइन प्लस 12.09-13.29 लाख इंजन का पावरपोलो ट्रेडलाइन, कम्फर्टलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में अपडेटेड 1.0-लीटर, थ्री-सिलेंडर MPI इंजन मिलेगा। ये 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। वहीं, नया 1.0 TSI इंजन सिर्फ हाईलाइन प्लस और GT लाइन वैरिएंट में मिलेगा। ये इंजन 110hp का पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस टर्बो-पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।दूसरी तरफ, वेंटो के 1.6 MPI और 1.2 TSI इंजन को 1.0 TSI इंजन से रिप्लेस किया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड वैरिएंटमें मिलेंगे। वहीं, 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ हाईलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Volkswagen Polo and Vento 1.0 TSI Launched in India; New Engines Power, Price, Specification and Features of All Variants Full Article
0 होंडा ने CRF1100L अफ्रीका ट्विन लॉन्च की, 1084cc का इंजन और टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा By Published On :: Thu, 05 Mar 2020 12:52:40 GMT ऑटो डेस्क. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2020 होंडा CRF1100L अफ्रीका ट्विन सुपर बाइक भारतीय बाजार में उतार दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.35 लाख रुपए है। इसमें 1,084cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है। बाइक में नई टेक्नोलॉजी के साथ नई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें नई फेयरिंग, लाइट फ्रेम, 25 लीटर का फ्यूल टैंक और हाइट एडजेस्ट करने वाली विंडस्क्रीन मिलेगी।इतना पावरफुल है इंजनइसमें 1,084cc का इंजन दिया है, कंपनी का कहना है कि पुराने मॉडल की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा पावर और 11 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 101 bhp पर 7,500 rpm का पावर और 105 Nm पर 6,250 rpm का पीक टॉर्क जनेरट करता है। इंजन में लाइटर एल्युमीनियम सिलेंडर स्लीव्स और रीडिजाइन इंजन केसिंग मिलेगी।व्हील कंट्रोल के साथ आने वाली ये होंडा अफ्रीकाट्विन लेटेस्ट बाइक भी है। राइडर व्हील कंट्रोल को बंद भी कर सकता है। इसमें नया टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। जो ब्लूटूथ ऑडियो कनेक्टिविटी के साथ आता है। ये एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल ट्रांसमिशन 20.4 kmpl और ऑटोमैटिक DCT वर्जन 20.8 kmpl का माइलेज देता है।इसमें चार राइडिंग ऑप्शन टूर, अर्बन, ग्रावल और ऑफ-रोड दिया है। इसके साथ दो कस्टमाइज यूजर मोड्स दिए हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 18.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसके रियर सस्पेंशन प्रो-लिंक मोनोशॉक एल्युमीनियम के हैं। इसका फ्रंट व्हील 21-इंच और रियर व्हील 18-इंच का है। स्पीड को कंट्रोल करने के लिए फ्रंट व्हील में 310mm का डिस्क ब्रेक दिया है। इसमें एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The 2020 Honda CRF1100L Africa Twin Adventure Sports BS6 Launched In India; Prices Start At Rs. 15.35 Lakh; Specification and Features Full Article