0

टेक्नो केमॉन 15 में है 48MP का क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी लेकिन चार्जिंग के लिए बॉक्स में सिर्फ 5W का चार्जर

गैजेट डेस्क. हांगकांग बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपनी बजट स्मार्टफोन केमॉन 15 लॉन्च किया। फोन की कीमत 9,999 रुपए है। फोन में 48 मेगापिक्सल का एआई क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन में न सिर्फ दिन में क्लियर फोटोग्राफी की जा सकेगी बल्कि रात के समय या कम रोशनी में भी इससे अच्छे शॉट्स लिए जा सकेंगे। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, यह भी एआई बेस्ड है। एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है। अनबॉक्सिंग वीडियो में देखें फोन के फीचर्स और बॉक्स में मिलने वाली एक्सेसरीज...

एक्सेसरीज और ऑफर्स

  • फोन के साथ बॉक्स में वारंटी कार्ड, 5 वॉट चार्जर, सिलिकॉन बैक कवर, माइक्रो यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर टूल मिलेगा।
  • कंपनी की तरफ से टेक्नो केमॉन 15 पर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा फोन पर 12+1 महीने के वारंटी भी मिलेगी।

डिजाइन और डिस्प्ले

  • फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डॉट-इन टीएफटी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। स्क्रीन के लेफ्ट साइड में दिए पंच होल सेटअप में फ्रंट कैमरा है जिसकी बदौलत इसमें बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलता है।
  • फोन के लेफ्ट साइड में सिम ट्रे मिलती है जिसमें दो नैनो सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। राइट साइड में वॉल्यूम और पावर की दी गई है। नीचे की ओर माइक, स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

  • टेक्नो केमॉन 15 सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाईओएस 6.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है।


कैमरा और बैटरी

  • फोन में एआई टेक्नोलॉजी से लैस क्वाड रियर कैमरा है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और क्यूवीजीए लेंस भी मिलता है। रियर कैमरा एआई कैम, एआई एचडीआर सुपर नाइट शॉट, ब्यूटी, एआर मोड, बोकेह, ऑटो सीन डिटेक्शन जैसे मोड का सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा है। इसमें सुपर नाइट, एआई एचडीआर, पोर्ट्रेट, ब्यूटी, एआर मोड मिल जाते हैं। खातबात यह है कि दोनों कैमरों से एचडी रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। रात में या कम रोशनी में फोटो खींचने के लिए रियर कैमरे के साथ क्वाड फ्लैश सेटअप और फ्रंट कैमरा के साथ डुअल फ्लैश मिलेगा।
  • फोन में 5000 एमएएच बैटरी है लेकिन इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 5 वॉट का नॉर्मल चार्जर दिया गया है।

कनेक्टिविटी और सेंसर

  • इसमें 4जी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस सपोर्ट, यूएसबी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
  • इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर (बैक पैनल पर), एक्सीलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tecno Camon 15 Price | Tecno Camon 15 unboxing priced at 9999 rupees having 48MP AI quad rear camera; Available in 3 colour options




0

बजाज लाएगी 250 सीसी की बाइक डोमिनार 250, कीमत 1.89 लाख रुपए संभव

नई दिल्ली. ऑटो कंपनी बजाज भी अब 250 सीसी सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी डोमिनार 250 से इसकी शुरुआत कर रही है। इसकी कीमत करीब 1.89 लाख रुपए हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि डोमिनार 250 की कीमत बजाज डोमिनार 400 के करीब ही है। बजाज डोमिनार 400 की कीमत भी 1.90 लाख रुपए है।

हालांकि बीएस 6 स्टैंडर्ड मॉडल में इसकी भी कीमत में इजाफा हो सकता है। डोमिनार 250 का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। डोमिनार 250 की डिजाइन और स्टाइलिंग डोमिनार 400 की तरह ही होगी। इसमें भी अप-साइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, रेग्युलर एलॉय व्हील, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और एलईडी टेल लैम्प मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajaj Dominar 250cc to be Priced at Rs 1.89 Lakh will go up against the Suzuki Gixxer 250 and KTM 200 Duke




0

फोर्ड की न्यू ब्रोंको एसयूवी के फोटो आए सामने, डुअल-टोन कलर मिलेगा; फोर्ड F-150 से मिलता है डिजाइन

ऑटो डेस्क. फोर्ड की न्यू रग्ड रेट्रो-स्टाइल एसयूवी ब्रोंको के फोटो सामने आए हैं। ये फोटो प्रोडक्शन वर्जन की हैं। कंपनी इस गाड़ी को ब्रोंको मोनिकर के तहत अप्रैल 2020 में पेश कर सकती है। बता दें कि ब्रोंको का मतलब जंगली घोड़ा होता है। फोर्ड ब्रोंको एसयूवी आइकॉनिक ऑफ-रोडर रही है। इसकी बिक्री 1966 से 1996 तक हुई है। न्यू ब्रोंको का डिजाइन फोर्ड F-150 से काफी मिलता है।

फोर्ड ब्रोंको का डिजाइन

ब्रोंको के फ्रंट की बात की जाए तो इसके फ्रंट में छोटी ग्रिल दी है, जो कंपनी के मॉडल नंबर BRONCO के साथ दो अलग हिस्सों है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए हैं। ये LED DRLs के साथ आएंगे। इसके नीचे वाले बंपर में फॉग लैम्प मिलेगा। बैक साइड में BRONCO की ब्रांडिंग दी है। ये कार का स्पोर्टी मॉडल है। इसके साथ इसमें नीचे की तरफ पार्किंग इंडीकेटर, रियर रेन वाइजर और टॉप पर ब्रेकिंग लाइट दी है। कार को डुअल टोन कलर दिया गया है। इसमें ब्लैक रूफ दिया है, जो ब्लैक रूफ रेल्स के साथ आता है। गाड़ी के चारों तरफ ब्लैक सपोर्ट दिया है।

फोर्ड ब्रोंको का संभावित स्पेसिफिकेशन

फिलहाल फोर्ड ब्रोंको के इंटीरियर की फोटो सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें फोर्ड को 150hp पावर वाला 1.5-लीटर फोर्ड ईकोबूस्ट या फिर 250hp पावर वाला 2.0-लीटर का इंजन मिल सकता है। ये इंजन BS6 कम्पलायंट होगा। इस गाड़ी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ford New Rugged Retro-Styled Bronco Sport SUV First Images Out, Surfaced on the Internet Ahead of their April 2020 Unveil




0

BS4 इंजन वाले स्कूटर और बाइक पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, एक्टिवा 5G पर 10000 रु तक फायदा

ऑटो डेस्क. 1 अप्रैल, 2020 से लागू हो रहे नए नियमों के मुताबिक भारतीय सड़कों पर BS6 कम्पलायंट इंजन वाली गाड़ियां ही दौड़ेगीं। यानी जिन गाड़ियों में BS4 कम्पलायंट इंजन है, उनकी ब्रिकी नहीं होगी। ऐसे में कई टू-व्हीलर कंपनियां उन मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट लेकर आई हैं, जिनमें BS4 इंजन दिया है। डिस्काउंट तभी मिलेगा जब BS4 मॉडल डीलर के स्टॉक में हो। ऐसा माना जा रहा है कि डीलर का स्टॉक खाली नहीं हुआ तब मार्च के आखिरी सप्ताह में डिस्काउंट बढ़ाया जा सकता है। ग्राहकों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि शहर और डीलर्स के हिसाब से ये डिस्काउंट बदल सकता है।

होंडा की BS4 गाड़ियों पर डिस्काउंट

एक्टिवा 5G: इस स्कूटर की कीमत 55,934 रुपए से शुरू है। कंपनी इस पर 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें टोटल पैकेज यानी गाड़ी की कीमत, एक्सेसरीज, वारंटी पर 5000 रुपए और ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए 5000 रुपए का कैशबैक शामिल है। हालांकि, कुछ डीलर्स इस स्कूटर पर 6,500 तक का ऑफ दे रहे हैं।

एविएटर: इस स्कूटर की कीमत 57,560 रुपए से शुरू है। कंपनी इस पर 5,500 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट स्कूटर के टोटल पैकेज यानी गाड़ी की कीमत, एक्सेसरीज, वारंटी पर दिया जा रहा है। इसे ड्रम, ड्रम अलॉय और डिस्क के तीन वैरिएंट में खरीदा जा सकता है।

सुजुकी की BS4 गाड़ी पर डिस्काउंट

जिक्सर SF250: इस बाइक की कीमत 1.71 लाख रुपए से शुरू है। कंपनी इस पर 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद ये बाइक की अब तक की सबसे कम कीमत हो जाती है। इसमें 250cc का इंजन दिया है।

हीरो की BS4 गाड़ी पर डिस्काउंट

हीरो के BS4 इंजन में प्लेजर प्लस, डुएट, माइस्ट्रो और डेस्टिनी स्कूटर्स आ रहे हैं। इन स्कूटर पर डीलर्स अलग-अलग डिस्काउंट दे रहे हैं। अधिकतम डिस्काउंट 10 हजार रुपए तक का है। कई शहरों में ये डिस्काउंट 7,500 और 2,500 रुपए तक का भी मिल रहा है।

बजाज की BS4 गाड़ी पर डिस्काउंट

बजाज की ज्यादातर मॉडल BS6 हो चुके हैं, लेकिन कंपनी अभी BS4 पल्सर ट्विन डिस्क मॉडल पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, पल्सर RS200 की कीमत में 18,000 रुपए की कटौती कर दी है। बता दें कि पल्सर ट्विन डिस्क की एक्स-शोरूम कीमत 89,837 रुपए और पल्सर RS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1,41,933 रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hero, Honda, Bajaj To Kawasaki, Suzuki and More Tempting Discounts on BS4 Scooters and Bikes; Offers Only Valid for Limited Stock




0

लॉन्चिंग से पहले न्यू हुंडई क्रेटा की 10000 यूनिट बुक, डुअल सनरूफ और 10.25-इंच इन्फोटनेमेंट सिस्टम मिलेगा

ऑटो डेस्क. हुंडई अपनी न्यू 2020 क्रेटा 17 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। लॉन्चिंग से पहले ही इसकी 10,000 यूनिट बुक हो चुकी है। ग्राहक 25 हजार रुपए देकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर डीलर के पास जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस कार का लुक चीनी बाजार में मौजूद हुंडई ix25 से मिलता है।

डुअल-कलर में होगा इंटीरियर

हुंडई क्रेटा का इंटीरियर डुअल-टोन कलर वैरिएंट में आएगा। इसमें ब्लैक और बेज कलर का इंटीरियर मिलेगा। टॉप वैरियंट SX(O) का इंटीरियर कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक कलर में होगा। कंपनी इसे 5 वैरिएंट E, EX, S, SX, SX (O) में लॉन्च करेगी। इसमें भी इंजन के हिसाब से कुल 14 वैरिएंट आएंगे। इसमें 10 कलर ऑप्शन मिलेंगे।

इसमें 7.0-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर और पैडल शिफ्टर भी मिलेगा। वहीं, USB चार्जिंग सॉकेट, वायरलेस चार्जिंग, रियर विंडो सनशेड, रियर हेडरेस्ट, लेदर अपहोल्स्टरी, पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीट रिक्लाइन फीचर, LED रनिंग लैंप और कूल्ड ग्लव बॉक्स मिलेगा। इसके AC वेंट्स को नया डिजाइन दिया गया है। कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और बोस कंपनी के 8 स्पीकर और साउंड सिस्टम दिया है।

इसमें ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी के साथ 50 कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। क्रेटा में वॉयस कमांड सिस्टम होगा। यानी यूजर वॉयस कमांड की मदद से फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे।

न्यू क्रेटा के इंजन ऑप्शन

इसके टॉप वैरिएंट में 1.4-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 138bhp का पावर जनरेट करता है। इंजन पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके साथ, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। ये दोनों इंजन 115bhp का पावर जनरेट करते हैं। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियर-बॉक्स मिलेगा। वहीं, इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर-बॉक्स के भी ऑप्शन मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 Hyundai Creta Bookings Cross 10,000 Units Mark Launched on March 17; It will Come with Major Changes to Exterior and Interior; Price and Specification




0

ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले वाला सैमसंग गैलेक्सी A11 स्मार्टफोन लॉन्च, 4000mAh बैटरी में मिलेगा 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गैलेक्सी ए-सीरीज पोर्टफोलियो के नए फोन गैलेक्सी ए11 लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका डेडिकेटेड पेज जारी किया जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन सामने आए। पेज के मुताबिक, फोन में पंच-होल डिजाइन मिलेगा वहीं बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी इस साल गैलेक्सी ए-सीरीज पोर्टफोलियो में दो फोन गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 लॉन्च कर चुकी है और अब इस सीरीज में नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन गैलेक्सी ए11 को जोड़ा गया है।

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है न ही यह जानकारी दी है कि इसे सबसे पहले किस मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। अलग-अलग बाजारों में इसकी कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। पेज पर दी गई डिटेल्स के मुताबिक, फोन चार कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट में उपलब्ध होगा। वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इसमें वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जो लेफ्ट कॉर्नल में प्लेस्ड है। कोने में वॉल्यूम, सिम-ट्रे और पावर बटन मिलेगी जबकि पंच होल कटआउट डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए11 के बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • इसमें 6.64 इंच का एचडी प्लस इंफिनिटी-ओ टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा जो 720x1560 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। 177 ग्राम वजनी इस फोन का डायमेंशन 161.4 x76.3x8.0 एमएम है।
  • फोन में 1.8 गीगाहर्ट्स का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा जो 2 जीबी और 3 जीबी रैम से लैस होगा। फोन में 32 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। हालांकि माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 512 जीबी बढ़ाया जा सकेगा।
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।
  • फोन में 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा।

सैमसंगगैलेक्सी ए11 के डेडिकेटेड पेज पर जाने के लिए क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy A11 Price | Samsung Galaxy A11 Launched in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features




0

पोलारिस का स्पोर्ट्समेन 570 ट्रैक्टर लॉन्च, 680 किलो तक का भार खींचने में सक्षम, कीमत 7.99 लाख रुपए

ऑटो डेस्क. ऑफरोडर व्हीकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पोलारिस ने भारतीय बाजार में अपना पहला रोड-लीगल व्हीकल स्पोर्ट्समेन 570 ट्रैक्टर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 7.99 लाख रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसे रोड लीगल कैटेगरी में लाने के लिए कंपनी ने इसे ट्रैक्टर सेगमेंट में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसे खासतौर से एग्रीकल्चर सेक्टर में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।

कंपनी ने बताया कि स्पोर्ट्समेन 570 ट्रैक्टर नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में काफी पॉपुलर है। अपनी 4 व्हील ड्राइव क्षमता की बदौलत इसे खेती के काम में लिया जा सकता है। इसमें फैकट्री इंस्टॉल विंच और प्लो माउंट प्लेट मिलती है जिसकी बदौलत इसमें आसानी से पेस्टीसाइड स्प्रेयर, कल्टीवेटर, डिस्क हारो और यूटिलिटी कार्ट को जोड़ जा सकता है। कंपनी ने बताया कि यह 680 किलो तक का भार खींचने में सक्षम है।

810 किलो वजनी स्पोर्ट्समेन 570 में फोर-स्ट्रोक, 567 सीसी का इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है। यह 34 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है। यह फोर-व्हील ड्राइव व्हीकल है। इसमें 280 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। कंपनी इस पर रोड साइड असिस्टेंट और एक साल की एक्सटेडेड वारंटी भी मुहैया करा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Polaris Sportsman 570 price| Polaris launches Sportsman 570 tractor launched at introductory price of 7.99 lakh rupees




0

1.53 लाख रु. हो सकती है BS6 बुलेट 350 की शुरुआती ऑनरोड कीमत, यानी BS4 से लगभग 13 हजार रुपए महंगी

ऑटो डेस्क. रॉयल एनफील्ड के चुनिंदा डीलरों ने बीएस6 कंप्लेंट बुलेट 350 रेंज की प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। डीलर्स ने बताया कि बीएस6 कंप्लेंट बुलेट X (किक स्टार्ट) की कीमत 1.53 लाख रुपए, बुलेट स्टैंडर्ड (किक-स्टार्ट) की कीमत 1.61 लाख और बुलेट X (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत 1.72 लाख रुपए है। यह मुंबई में बाइक की ऑन रोड कीमत है।

बीएस4 से 13 हजार रुपए महंगी हुई

बीएस4 से तुलना करें तो मुंबई में बुलेट X (किक स्टार्ट) की ऑनरोड कीमत 1.40 लाख रुपए, बुलेट स्टैंडर्ड (किक-स्टार्ट) की कीमत 1.48 लाख और बुलेट X (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत 1.58 लाख रुपए है। यानी बीएस4 मॉडल की तुलना में बीएस6 कंप्लेंट बुलेट 350, 13 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। यह बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के कारण किसी भी टू-व्हीलर की कीमत में हुई अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

पहले से कम मिलेगा पावर

बीएस6 मॉडल में कर्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है और इसके एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बुलेट 350 और क्लासिक में एक जैसा ही इंजन है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसमें पावर भी एक जैसा होगा। उदाहरण के तौर पर यदि बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर और 28 एनएम का टॉर्क मिलता है तो बीएस6 क्लासिक 350 में 19.1 हॉर्स पावर और 28 एनएम का टॉर्क मिलेगा जो बीएस4 से थोड़ा कम होगा।

रॉयल एनफील्ड की सेल्स की बात करें इस फरवरी इसकी बिक्री में 2% की बढ़त देखने को मिली हैं

  • आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी 2020 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 61,188 यूनिट्स की बिक्री की जबकि फरवरी 2019 में इसके सिर्फ 60,066 यूनिट्स ही बिक पाए थे यानी बिक्री में इस साल 2% का इजाफा हुआ है।
  • हालांकि एक्सपोर्ट में 8% की गिरावट देखने को मिली है। फरवरी 2019 में जहां 2564 यूनिट्स का निर्यात किए गए थे वहीं इस साल फरवरी में सिर्फ 2348 यूनिट्स का निर्यात किया गया।
  • टोटल सेल्स की बात करें तो फरवरी 2020 में 63536 यूनिट्स की बिक्री की साथ 1% की बढ़त दर्ज की गई जबकि फरवरी 2019 में कुल 62630 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Royal Enfield Bullet 350 price| BS6 Royal Enfield Bullet 350 on-road price to be from 1.53 lakh rupees




0

1.25 लाख रु. कीमत का मोटो रेजर (2019) लॉन्च, 128GB स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा; गैलेक्सी Z-फ्लिप से होगा मुकाबला

गैजेट डेस्क. मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटो रेजर 2019 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। लुक्स के मामले में यह 2004 में लॉन्च हुए मोटोरोला रेजर V3 से इंस्पायर्ड है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1,24,999 रुपए है। इसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। कोरोना ने बढ़ते प्रभाव के कारण इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक, इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी। इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सैमसंग के फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z-फ्लिप से होगा, इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। बाजार में यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है।

मोटोरोला रेजर 2019: कीमत, वैरिएंट और ऑफर

  • कंपनी ने मोटो रेजर 2019 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,24,999 रुपए है।
  • सिटी बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा साथ ही 24 महीने तक के लिए नो-एक्सट्रा-कॉस्ट-ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।
  • लॉन्चिंग ऑफर के तरह रिलायंस जिो की तरफ से डबल डेटा और डबल वैलिडिटी बेनिफिट्स मिलेगा।

मोटोरोला रेजर 2019: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

अनफोल्ड: 6.2 इंच, फ्लेक्सिबल ओएलईडी, एचडी प्लस (876x2142 पिक्सल रेजोल्यूशन)

फोल्ड: 2.7 इंच, 600x800 पिक्सल रेजोल्यूशन, क्विक व्यू डिस्प्ले

सिम टाइप ई-सिम सपोर्ट (कोई सिम कार्ड स्लॉट नहीं)
कैमरा 16 मेगापिक्सल (फोल्ड) और 5 मेगापिक्सल (मेन डिस्प्ले नॉच)
ओएस एंड्रॉयड 9 पाई
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर
रैम 6 जीबी
स्टोरेज 128 जीबी
सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट स्कैनर (बॉटम चिन)
बैटरी 2510 एमएएच विद 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ,एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, 4जी और जीपीएस
डायमेंशन

अनफोल्ड: 72x172x6.9 एमएम

फोल्ड: 72x94x14 एमएम

वजन 205 ग्राम

मोटोरोला रेजर 2019 VS सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप: किसमें कितना है दम

मोटोरोला रेजर 2019 (लेफ्ट साइड), सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप (राइड साइड)

डिस्प्ले: गैलेक्सी Z-फ्लिप पहला फोल्डेबल फोन जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले

  • मोटो रेजर 2019 में दो डिस्प्ले मिल जाते हैं। अनफोल्ड होने पर 6.20 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 876x2142 पिक्सल सपोर्ट करता है। वहीं फोल्ड होने के बाद भी इसमें 2.70 इंच का छोटा डिस्प्ले मिलता है जिसमें नोटिफिकेशन और रिमाइंडर्स देखे जा सकते हैं यह डिस्प्ले 800x600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। इसमें सिर्फ ई-सिम का सपोर्ट मिलेगा।
  • गैलेक्सी Z-फ्लिप बाजार में अवेलेबल पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें डायनामिक एमोलेड इंफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1.10 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है जिसमें नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं। इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलता है जिसमें एक नैनो सिम और दूसरा ई-सिम सपोर्ट है।

कैमरा: गैलेक्सी Z-फ्लिप में डुअल तो रेजर 2019 में सिंगल रियर कैमरा

  • मोटो रेजर 2019 में 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें दिए छोटे डिस्प्ले से भी सेल्फी ली जा सकेगी। रियर कैमरे में डुअल एलईडी फ्लैश और फ्रंट कैमरे में स्क्रीन फ्लैश की सुविधा मिलती है।
  • गैलेक्सी Z-फ्लिप फोटोग्राफी के मामले में थोड़ा ज्यादा पावरफुल है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो पंच होल कटआउट में फिट है। इसमें 4K यूएचडी रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें सुपर स्टडी स्टेबलाइज मोड मिलता जिसकी बदौलत इस ब्लर और शेकप्रूफ वीडियो बनाएं जा सकते हैं।

बैटरी: गैलेक्सी Z-फ्लिप में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों की सुविधा

  • मोटोरोला रेजर 2019 में सिर्फ 2510 एमएएच बैटरी है जो 18 वॉट फास्च चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • वहीं बैटरी के मामले में भी गैलेक्सी Z-फ्लिप ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। इसमें 3300 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह के चार्जिंग ऑप्शन मिल जाते हैं।

रैम और प्रोसेसर: दोनों में 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा, स्टोरेज बढ़ाया नहीं जा सकेगा

  • रेजर 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • गैलेक्सी Z-फ्लिप में 7 एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। इसमें भी स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। फोन में वन यूआई 2.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 ओएस मिलेगा।

डायमेंशन और कनेक्टिविटी

  • रेजर 2019 सिर्फ 205 ग्राम वजनी है। अनफोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 72x172x6.9 एमएम और फोल्ड होने पर 72x94x14 एमएम हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एनएफसी सपोर्ट समेत ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, 4जी और जीपीएस के फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर, एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर(कंपास), जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर मिल जाते हैं।
  • गैलेक्सी Z सिर्फ 183 ग्राम वजनी है। इसमें 167.30x73.60x7.20 एमएम का डायमेंशन मिल जाता है। इसमें भी वाई-फाई 802.11, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। इसमें भी एक्सीरेलोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, मैग्नेटोमीटर(कंपास), जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और फिंगरप्रिंट सेंसर समेत फेस अनलॉक सपोर्ट मिल जाता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motorola Razr 2019 Price | Motorola Razr 2019 Launched in india at price 1.25 lakh rupees todays News and Updates Price in India Full Specifications and Features




0

इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन ब्लास्ट, सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का बैकअप देगा

गैजेट डेस्क. टोरेटो ने भारतीय बाजार में अपना नया वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन ब्लास्ट लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें स्टीरियो साउंड-क्वालिटी मिलेगी। साथ ही, जब यूजर इस हेडफोन का इस्तेमाल नहीं करेगा तब ये खुद ही बंद हो जाएगा। ये ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसकी कीमत 1,999 रुपए है। कंपनी इस पर सालभर की वारंटी भी दे रही है।

ब्लास्ट हेडफोन के स्पेसिफिकेशन

इसमें प्ले/पॉज/पावर बटन, कॉल आंसर बटन, वॉल्यूम बटन के साथ-साथ ऑक्स पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 300mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज के बाद ये 10 घंटे का बैकअप देती है। हेडफोन में इनबिल्ट माइक भी दिया गया है। यानी यूजर हैंड्सफ्री कॉलिंग कर पाएंगे।

टोरेटो ब्लास्ट की हाईलाइट्स

  • ब्लूटूथ 5.0
  • रिच और स्ट्रांग बास स्टीरियो साउंड
  • ईजी ऑपरेट
  • 10 घंटे का बैटरी बैकअप
  • 300mAh की बैटरी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Toreto Expands Its Wireless Headset Line-up; Launches Blast Headphone – Toreto in India introduced wireless headphones blast, get Bluetooth 5.0 support




0

150 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है सैमसंग, ओप्पो-वीवो-श्याओमी भी इस कैमरा लेंस को सैमसंग से खरीदेंगी

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग 150 मेगापिक्सल रेजोल्यूशन की तस्वीरे खींचने वाले सेंसर पर काम कर रही है। हाल ही में चीन के टिप्सटर स्लीपी कुमा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का यह कैमरा सेंसर नैनो सेल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा जिसमें कंपनी ने अपनी ISOCELL ब्राइट एचएम1 सेंसर टेक्नोलॉजी में भी इस्तेमाल किया था। इसे सैमसंग अपने गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल कर चुकी है। यह तकनीक 9 पिक्सल को मिलाकर एक पिक्सल में कन्वर्ट करती है ताकि हाई रेजोल्यूशन फोटो मिल सके।

फिलहाल कंपनी ने इसका आफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन साउथ कोरियाई फोरम क्लेन द्वारा पब्लिश रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 150 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है। इसी रिपोर्ट को टिप्सटर में ट्विटर पर शेयर कर दावा किया कि नए सेंसर का साइज 1 इंच होगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में आए ISOCELL ब्राइट एचएम1 सेंसर से भी बड़ा होगा।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बड़े सेंसर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस होने के कारण इस सिर्फ फ्लैगशिप प्रो मॉडल्स में ही दिया जाएगा। वहीं श्याओमी, ओप्पो और वीवो ने भी सैमसंग से इस सेंसर की मांग की है। श्याओमी जहां इसे साल की चौथी तिमाही तक अपने स्मार्टफोन में लाने की तैयारी में है। वहीं ओप्पो और वीवो इस सेंसर को 2021 की पहली तिमाही तक अपने ऐसे टॉप-एंड स्मार्टफोन में लाने की प्लानिंग कर रही हैं जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस होंगे।

टिप्सटर स्लीपी कुमा का ट्वीट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung 150MP Camera Sensor| Samsung Said to Have 150-Megapixel Camera Sensor in the Works; Xiaomi May Bring It Publicly in Q4




0

पोरट्रॉनिक्स ने फिंगरप्रिंट से खुलने वाला बायोलॉक किया लॉन्च, 30 मिनट में फुल चार्ज होकर 6 महीने तक काम करेगा

गैजेट डेस्क. डिजिटल गैजेट्स बनाने वाली कंपनी पोरट्रॉनिक्स ने बायोलॉक लॉन्च किया है। जो स्मार्ट बायोमेट्रिक पैडलॉक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये समार्टलॉक काफी मजबूत है। इसे डोर के साथ बैग्स, सूटकेस, बाइक के साथ कई जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लॉक में किसी तरह की चाबी इस्तेमाल नहीं होती। ये आपकी फिंगरप्रिंट से अनलॉक होगा। यानी आपकी उंगली ही इस लॉक की चाबी है। इस बायोलॉक की कीमत 2,999 रुपए है। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

पासवर्ड या चाबी को झंझट नहीं

इस लॉक में किसी तरह की चाबी का इस्तेमाल नहीं होती। वहीं, कोई पासवर्ड भी नहीं है। यानी चाबी खो जाने या पासवर्ड भूल जाने की टेंशन नहीं होगी। ऐसा भी नहीं है कि ये लॉक सिर्फ एक यूजर की फिंगरप्रिंट से खुलेगा। इसमें 40 लोगों के फिंगरप्रिंट का डेटा जोड़ा जा सकता है। यानी आप लॉक में अपनी फैमिली के सभी मेंबर्स का डेटा जोड़ सकते हैं। कंपनी का दावा है कि लॉक 0.5 सेकंड में खुल जाता है। इस लॉक में एलईडी इंडीकेटर दिए हैं।

इस लॉक को बनाने में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसे IP66 रेटिंग दी गई है। यानी पानी, धूल, मिट्टी का असर इस लॉक पर नहीं होता। इसका वजन महज 59 ग्राम है। इसमें 100mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि ये 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसे किसी भी 5V स्मार्टफोन चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। फुल चार्ज होने के बाद इसे 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Portronics Introducing Biolock a Smart Biometric Padlock For Smart Homes; Online and Offline Price Rs. 2,999 with 12 Month Warranty




0

BS6 ईको सीएनजी लॉन्च; शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपए, 2010 से अबतक सुजुकी ईको के 6.7 लाख यूनिट बिक चुके हैं

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी ने अपने बेस्ट सेलिंग एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) ईको सीएनजी का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। खासबात यह है कि इसमें अब फैक्ट्री एस-फिटेड सीएनजी किट मिलेगी। यह चार वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.46 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 5.06 लाख रुपए है। पहले की तरह ही सीएनजी वैरिएंट कमर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, यह 5 सीटर (टूर-वी) और कार्गो वैन ऑप्शन में अवेलेबल है।

जनवरी 2010 में सुजुकी ईको को भारत में लॉन्च किया गया था, तब से लेकर अबतक इसके 6.7 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एमपीवी सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 87 फीसदी है।

ईको सीएनजी का बीएस6: कीमत और सेफ्टी फीचर्स

  • ईको सीएनजी के टूर-वी (कमर्शियल) वैरिएंट की कीमत 4.94 लाख रुपए है। वहीं इसके 5 सीटर ऑप्शन की कीमत 4.95 लाख रुपए है। दोनों वैरिएंट में ए.सी. मिलेगा। साथ ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर ड्राइवर साइड एयरबैग्स, एबीएस, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलेंगे।
  • कमर्शियल ग्राहक सीएनजी ईको को कार्गो वैन ऑप्शन में भी चुन सकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.64 लाख रुपए है, जिसमें ए.सी. नहीं मिलेगा जबकि ए.सी लगवाने पर इसके लिए 5.06 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
  • 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए कंपनी तेजी से अपनी लाइनअप अपग्रेड कर रही है। कंपनी कुछ समय पहले ही ईको के पेट्रोल वैरिएंट को बीएस6 में अपडेट कर चुकी है। हालांकि एस-प्रेसो, वैगन-आर और अर्टिगा के बाद ईको कंपनी की चौथी कार है, जिसके सीएनजी मॉडल को बीएस6 में अपडेट किया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Maruti Suzuki Eeco CNG price| BS6 Maruti Suzuki Eeco CNG launched in india at price 4.95 lakh rupees today updates price features and specifications




0

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई BS6 रेनो डस्टर; 8.49 लाख रु. शुरुआती कीमत, BS4 से 50 हजार रु. तक महंगी हुई

ऑटो डेस्क. रेनो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर का बीएस6 कंप्लेट वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई डस्टर तीन वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। बीएस4 मॉडल से तुलना की जाए तो नई डस्टर 50 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। खास बात यह है कि नई डस्टर में अब सिर्फ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी ने इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन को बंद को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को भी शोकेस किया था जिसे जल्द ही डस्टर लाइनअप में जोड़ा जाएगा। डस्टर को साल 2012 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

बीएस6 डस्टर: कीमत औरस्पेसिफिकेशन

  • कीमत के बात करें तो बीएस6 डस्टर तीन वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके बेस वैरिएंट RXE की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है, जो बीएस4 मॉडल से 50 हजार रुपए महंगा है। वहीं इसके RXS की कीमत 9.29 लाख रुपए है, यह बीएस4 मॉडल से 10 हजार रुपए महंगा है। कंपनी ने इसमें नया टॉप वैरिएंट RXZ भी जोड़ा है जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए तक है।
  • इसमें 1.5 लीटर का H4K फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 106 हॉर्स पावर और 142 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा।
  • नई डस्टर पहले से ज्यादा एडवांस्ड फीचर से लैस है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और रिमोट केबिन प्री-कूलिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं पहले की तरह ही इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Renault Duster price| BS6 Renault Duster SUV launched in India at starting price 8.49 lakh rupees todays updates, features and price




0

फॉक्सवैगन की नई एसयूवी टी-रॉक लॉन्च, कीमत 19.99 लाख रुपए, 8.4 सेकंड में 100Kmph की रफ्तार

ऑटो डेस्क. जर्मन कार मेकर कंपनी फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी 5 सीटर एसयूवी टी-रॉक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकासिंगल फूली लोडेड वैरिएंट बाजार में उतारा है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए है। कंपनी ने इसे दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। कंपनी ने बताया कि इसे सीबीयू यानी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट के तौर पर भारत में इम्पोर्ट किया जाएगा। यहपांच डुअल टोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी डिलीवरी अप्रैल में शुरू होगी। लॉन्चिंग से पहले ही टी-रॉक एसयूवी को 2500 बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

इंजन में कितना है दम

  • फॉक्सवैगन टी रॉक के इंजन की बात करें तो इसमें नया 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 150 हॉर्स पावर की ताकत और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि इसे 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में 8.4 सेकंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 205 किमी. प्रतिघंटा है।
  • यह फोर सिलेंडर इंजन सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी का दावा है कि ये सेगमेंट की पहली एसयूवी है जिसमें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला जीप कंपास से देखने को मिलेगी।

पैसेंजर और को-पैसेंजर की सेफ्टी के लिए मिलेंगे 6 एयरबैग

  • स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें 6 एयरबैग, ABS (एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम), ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पार्किंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

  • टी-रॉक सिर्फ सिंगल फूली लोडेड वैरिएंट में अवेलेबल है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करने वाला 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल एलईडी हैडलैंप्स/टेललैंप्स, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और लेदर सीट्स मिलेंगी।

पांच डुअल कलर ऑप्शन में अवेलेबल

  • कंपनी ने कार का सिर्फ एक ही मॉडल लॉन्च किया है जो फूली लोडेड है। यह पांच डुअल टोन कलर ऑप्शन में मिलेगी जिसमें करक्यूमा येलो, एनर्जेटिक ऑरेंज, इंडियन ग्रे, रावेना ब्लू और प्योर व्हाइट जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं।
  • डायमेंशन की बात करें तो यह 4,234 एमएम लंबी, 1,992 एमएम चौड़ी और 1,573 एमएम ऊंची है। इसमें 2,590 एमएम का व्हीलबेस मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Volkswagen T-Roc price| Volkswagen T-Roc launched in india at 19.99 lakh rupees Today Updates Price in India Key Specifications Features Latest Colours Pictures




0

20 मार्च को लॉन्च होगा गैलेक्सी Z-फ्लिप फोन का मिरर गोल्ड वैरिएंट, पहला फोल्डेबल फोन जिसमें है 6.7 इंच का डिस्प्ले

गैजेट डेस्क. सैमसंग के फोल्डबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z-फ्लिप में जल्द ही मिररगोल्ड कलर वैरिएंट जुड़ने वाला है। कंपनी 20 मार्च को इसे भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है कि इसकी कीमत पहले से ज्यादा होगी या यह पहले जितनी कीमत में ही उपलब्ध होगा। अभी तक यह भारतीय बाजार में मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल कलर में अवेलेबल है। फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिलता है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में अवेलेबल है। फोन में वायर्ड चार्जिंग समेत वायलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह पहला फोल्डेबल फोन है जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 1080x2636 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है।

1.25 लाख रु. कीमत का मोटो रेजर (2019) लॉन्च, 128GB स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा; गैलेक्सी Z-फ्लिप से होगा मुकाबला

गैलेक्सी Z-फ्लिप लॉन्च, कीमत 1.10 लाख रुपए, पहला फोल्डेबल फोन जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले

गैलेक्सी Z-फ्लिप को चुनौती देने मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजर 2019

  • कंपनी ने इसके 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। अपनी पहली और दूसरी सेल के दौरान ही चंद मिनटों में इसके यूनिट्स आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे।
  • इसे चुनौती देने के लिए हाल ही में मोटोरोला ने अपने फोल्डेबल फोन मोटो रेजर को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.25 लाख रुपए है बावजूद इसके यह फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में काफी पीछे है।
  • ग्लोबल मार्केट में इसका थॉम ब्रॉउन एडिशन नाम से स्पेशल एडिशन भी अवेलेबल है। इसकी कीमत 1.86 लाख रुपए है यानी यह स्टैंडर्ड वैरिएंट से 77 हजार रुपए तक महंगा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Galaxy Z Flip price| Samsung Galaxy Z Flip Mirror Gold Variant to be launched in India on March 20 todays update price, features and specifications




0

31 मार्च को लॉन्च होगा एमआई 10 स्मार्टफोन, 30W का वायर्ड/वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, चीन में कीमत 42400 रु.

गैजेट डेस्क. श्याओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 10 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए बताया कि इसे 31 मार्च को बाजार में उतारा जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग्स 31 मार्च से शुरू होगी। फोन की खासियत यह है कि इसमें फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। कंपनी 27 मार्च को इसे ग्लोबली लॉन्च करेगी।

एमआई 10: लॉन्चिंग ऑफर में मिलेगी 2500 रुपए तक की छूट

  • ट्वीट के मुताबिक, फोन की लॉन्चिंग लाइव स्ट्रीम के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया है जिसमें फोन के खास फीचर्स की झलक देखने को मिलती है।
  • पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लॉन्चिंग ऑफर के तहत एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेने पर 2500 रुपए की छूट और डेबिट कार्ड से ईएमआई लेने पर 2000 रुपए की छूट मिलेगी।

एमआई 10: कितनी हो सकती है कीमत

  • फिलहाल इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन चीन में इसकी शुरुआती कीमत 42400 रुपए है यानी उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी।

एमआई 10: यह हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

  • फोन में एमआईयूआई 11 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
  • इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। यह कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश्ड रेट 90 हार्ट्ज होगा।
  • इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉल स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा, जो सबसे पावरफुल प्रोसेसर है।
  • इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा।
  • फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर भी मिलेगा, जिससे बिना शेक और ब्लर के रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
  • इसमें 4780mAh बैटरी मिलेगी, जिसमें वायर्ड और वायरलेस 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

श्याओमी एमआई 10 का डेडिकेटेड पेज

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 10 price| Mi 10 to be launched in India on 31 March, know todays update Pre-Order Date, features snad full specifications




0

नोकिया 1.3 और 5.3 के साथ लॉन्च हुआ कंपनी का पहला 5G फोन 8.3, 120 देशों में काम करने वाली HMD कनेक्ट ग्लोबल सिम भी लॉन्च की

गैजेट डेस्क. नोकिया की स्वामित्व कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को लंदन में हुए ऑनलाइन इवेंट में कई प्रोडक्ट और सर्विस लॉन्च की। इवेंट में कंपनी ने नोकिया 1.3, नोकिया 5.3 और 5जी फोन नोकिया 8.3 स्मार्टफोन लॉन्च किया।नोकिया 8.3 कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इसके साथ ही कंपनी ने 120 देशों में काम करने वालीएचएमडी कनेक्ट डेटा सिमके साथ नया फीचर फोन नोकिया 5310 भी लॉन्च किया।

नोकिया 1.3: गूगल कैमरा प्रो से लैस पहला स्मार्टफोन

  • नोकिया 1.3 कंपनी का बजट-फोन है। इसमें 5.71 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 1520x720 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है। इसकी बॉडी को पोलीकार्बोनेट प्लास्टिक से बनाया गया है।
  • यह एंड्रॉयड 10 गो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। फोन के साथ कंपनी दो साल का अपडेट प्रॉमिस भी दे रही है।
  • यह पहला फोन है जो गूगल कैमरा गो से लैस है। गूगल कैमरे के गो-एडिशन एआई टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • स्नैपड्रैगन क्वालकॉम से लैस इस फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है।

नोकिया 5.3: राउंड शेप रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें चार कैमरे लगे हैं

  • नोकिया 5.3 को 5.1 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें टियर-ड्रॉप नॉच है।
  • इसमें राउंड शेप रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें चार कैमरे मिलेंगे जिसमें 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल कैमरे हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • फोन में 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। यह स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 665 प्रोसेसर से लैस है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलता है।


नोकिया 8.3: कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन

  • इवेंट में कंपनी ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि नोकिया 8.3 प्योर 5G फोन है जो वर्तमान में 5G नेटवर्क के साथ आने वाले फ्यूचर नेटवर्क पर भी काम करेगा।
  • फोन में 6.81 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है। इसमें पंच-होल कटआउट दिया गया है।
  • नोकिया 5.3 कि तरह इसमें भी राउंड शेप क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इसमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है।
  • फोन में 4500 एमएएच बैटरी है जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

नोकिया 5310 फीचर फोन: म्यूजिक के लिए इसमें डुअल फ्रंट स्पीकर्स हैं

  • नोकिया 5310 फीचर फोन, 2007 में आए नोकिया 5310 एक्सप्रेसम्यूजिक से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने इसमें कई सारे बदलाव किए हैं। इसे खासतौर से म्यूजिक लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो का सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले से लैस है इसमें डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स है। फोन डुअल और सिंगल सिम ऑप्शन में मिलेगा।
  • इसमें 8 एमबी रैम और 16 एमबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोन में 1200 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन में 7.5 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसमें 30 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।


एचएमडी कनेक्ट ग्लोबल सिम: 120 देशों में काम करेगी

  • इवेंट में कंपनी ने एचएमडी कनेक्ट ग्लोबल डेटा सिम कार्ड भी लॉन्च किया। खासबात यह है इसे बिना किसी परेशानी के 120 देशों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • सिम में यूजर को 14 दिन कि वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा मिलेगा। फिलहाल भारत में इसकी सुविधा नहीं मिलेगी। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लगातार अलग-अलग देशों में यात्रा कर सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nokia 8.3 5G price|Nokia 5.3 price|Nokia 1.3 price| know Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 todays update price, features and full specifications




0

26 मार्च को नारजो स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी रियलमी; लॉन्च होंगे नारजो 10 और 10A स्मार्टफोन, दोनों में मिलेगी 5000mAh बैटरी

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी रियलमी 26 मार्च को भारत में अपनी नारजो स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया कि सीरीज में दो फोन नारजो 10 और नारजो 10A लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में इसका प्रोमोशनल पेज भी जारी किया जिसमें दोनों डिवाइस की जानकारियां सामने आईं। पेज के मुताबिक, नारजो 10 में क्वाड रियर कैमरा मिलेगा वहीं 10A में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। दोनों ही फोन में 5000 एमएएच बैटरी से लैस होंगे।

पेज के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जिसमे 89.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलेगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा फिट होगा। वहीं रियलमी ने ट्वीट के जरिए बताया कि परफेक्ट फोटोग्राफी के लिए फोनमें 48 मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा मिलेगा।

रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा है कि नारजो 10, कुछ दिन पहले म्यांमार में लॉन्च हुए रियलमी 6iका ही री-ब्रांड वर्जन है। रियलमी 6i स्मार्टफोन में भी क्वाड कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच बैटरी मिलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों की डिजाइन भी काफी हद तक मिलता जुलता है जैसे की इसका कैमरा पैटर्न और कैमरा लोकेशन। वहीं नारजो 10A को थाइलैंड में लॉन्च हुए रियलमी C3 का री-ब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Realme Narzo 10 price| Realme Narzo 10, Realme Narzo 10A smartphones to be Launched in india on 26 March, know price, features and Specifications updates




0

बीएस6 सुजुकी इंट्रूडर मोटरसाइकिल लॉन्च; एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए, पहले से कम पावरफुल और 13 हजार रुपए ज्यादा महंगी

ऑटो डेस्क. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में इंट्रूडर का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए है। कीमत की बात करें तो यह पहले से 13 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। बाइक में 154.9 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के डायमेंशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन नए ग्राफिक्सइसे पहले से ज्यादा इंप्रेसिव लुक देते हैं। यह तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक मैट ब्लैक/कैंडी सानोमा रेड, ग्लास स्पार्कल ब्लैक/मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर और मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर कलर में उपलब्ध है।

बीएस6 सुजुकी इंट्रूडर: इंजन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • बीएस6 मॉडल सुजुकी इंट्रूडर में पहले की तरह ही 154.9 सीसी का इंजन मिलेगा लेकिन पावर के मामले में यह बीएस4 मॉडल से कम पावरफुल है।
  • बीएस6 मॉडल में 13.6 हॉर्स पावर और 13.8 एनएम का टॉर्क मिलता है जबकि बीएस4 मॉडल 14.6 हॉर्स पावर की ताकत और 14 एनएम का टॉर्क मिलता था।
  • बाइक के कर्ब वेट यानी (फुल टैंक होने के बाद के वजन) की बात करें तो यह अब 152 किलो वजनी हो गई है जो बीएस4 मॉडल से 3 किलो ज्यादा वजनी है।
  • नई बीएस6 सुजुकी इंट्रूडर में 17 इंच के कास्ट व्हील्स मिलेंगे जिसमें फ्रंट और रियर व्हील दोनों में डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगी।
  • बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2130 एमएम, चौड़ाई 805 एमएम और सीट हाइट 740 एमएम है।
  • 2020 इंट्रूडर में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी, बैकरेस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेल लैंप्स, शार्प ट्विन एग्जॉस्ट, तीन कलर ऑप्शन और एबीएस सिस्टम मिलेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Suzuki Intruder Price | BS6 Suzuki Intruder launched at 1.20 lakh rupees know Updates On Price in India, Full Specifications and Features




0

दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,499 रु, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलेगी

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बुधवार को नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 लॉन्च कर दिया है। इसे एम20 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपए है। खासबात यह है कि फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले समेत 6000 एमएएच बैटरी भी मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम21: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर

  • कंपनी ने फोन के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं। यह दो कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू में उपलब्ध हैं। इसकी पहली सेल 23 मार्च से शुरू होगी। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
  • फोन के बॉक्स में डेटा केबल, 15 वॉट चार्जर (टाइप-सी), सिम इजेक्टर टूल, यूजर मैनुअल गाइड मिलेगा।

वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट कीमत
4GB/64GB 13,499 रुपए
6GB/128GB 15,499 रुपए

सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.4 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
सिम टाइप डुअल नैनो सिम
ओएस वन UI 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर एक्सीनोस 9611
रैम/स्टोरेज 4GB/64GB, 6GB/128GB
एक्सपेंडेबल मेमोरी 512GB
रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी)+8MP(अल्ट्रा-वाइड एंगल)+5MP(डेप्थ सेंसर)
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 6,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कलर ब्लैक, ब्लू
सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक
सेंसर एक्सीलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, वर्चुअल लाइट सेंसिंग
वजन 188 ग्राम

फोन का यूएसपी है इसका दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी एम21 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।
सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने इसके पेज पर कुछ सैंपल इमेज भी जारी की

गैलेक्सी एम20 और एम21 में क्या है अंतर...

  • एम20 में 6.3 इंच का इंफिनिटी-वी शेप वाला फुल एचडी डिस्प्ले है जबकि एम21 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इंफिनिटी- डिस्प्ले मिलेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए एम20 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा हैं जबकि एम30 में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
  • एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी है जबकि एम21 में 6000 एमएएच की बैटरी है, जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।
  • एम20 एंड्ऱॉयड 8.1 ओरियो और एक्सीनोस 7904 प्रोसेसर पर बेस्ड है जबकि एम21 में एंड्रॉयड 10 ओएस और एक्सीनोस 9611 चिपसेट दिया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy M21 Price| Samsung Galaxy M21 launched in in india at starting price 12999 rupees, know todays updates, price, features and specication




0

BS6 हुंडई एलीट i20 लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपए, कंपनी ने डिस्कंटीन्यू किया डीजल वैरिएंट

नई दिल्ली. हुंडई ने एलीट आई20 हैचबैक का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपए है। यह प्रीमियम हैचबैक अब सिर्फ पेट्रोल-मैनुअल वर्जन में ही मिलेगी। कंपनी ने इसके 1.4 लीटर डीजल इंजन और सीवीटी ऑटोमैटिक ऑप्शन को बंद कर दिया है। नई बीएस6 एलीट आई20 में अब सिर्फ चार वैरिएंट में अवेलेबल होगी।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 हॉर्स पावर की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। बीएस6 अपग्रेशन के बाद कार पहले से 15 हजार रुपए तक महंगी हो गई है।

BS6 हुंडई एलीट आई20: वैरिएंट वाइस कीमत

मैग्ना प्लस 6.50 लाख रुपए
स्पोर्ट्स प्लस 7.36 लाख रुपए
स्पोर्ट्स डुअल टोन 7.66 लाख रुपए
एस्टा (O) 8.31 लाख रुपए

किस वैरिएंट में क्या खास फीचर्स मिलेंगे

हुंडई आई20 मैग्ना प्लस, कीमत 6.50 लाख रुपए
  • डुअल एयरबैग्स
  • एबीएस (एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम)
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • फ्रंट फॉग लैंप्स
  • सेंट्रल लॉकिंग
  • ड्राइवर एंड पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर और प्रीटेंशनर्स
  • हैलोजन हेडलैंप्स
  • 14 इंच स्टील व्हील्स विद व्हील कवर्स
  • बेज एंड ब्लैक कलर डुअल टोन इंटीरियर
  • एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट
  • फिक्स्ड फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट
  • 2-DIN ऑडियो सिस्टम विद ब्लूटूथ एंड यूएसबी कनेक्टिविटी
  • 4 स्पीकर्स
  • स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो एंड ब्लूटूथ कंट्रोल्स
  • पावर विंडो
  • मैनुअल एसी
  • रियर एसी वेंट्स
  • कूल्ड ग्लोवबॉक्स
  • 12V पावर आउटलेट
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs

हुंडई आई20 स्पोर्ट्स प्लस, कीमत 7.36 लाख रुपए
  • रियर पार्किंग कैमरा
  • रियर डीफॉगर
  • 15 इंच अलॉय व्हील्स
  • इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs विद टर्न इंडिकेटर्स
  • रियर पार्सल ट्रे
  • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
  • 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिरर लिंक सपोर्ट
  • वॉयस रिकॉग्निशन
  • टिल्ट एंड टेलीस्कॉपिक स्टीयरिंग व्हील

हुंडई आई20 स्पोर्ट्स प्लस डुअल टोन, कीमत 7.66 लाख रुपए
  • डुअल टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम
  • वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
  • सेटिन रेट इंटीरियर पैक
  • एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट

हुंडई आई20 एस्टा (O), कीमत 8.31 लाख रुपए
  • 6 एयरबैग्स
  • ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप विद एलईडी DRLs
  • कॉर्निंग लाइट्स
  • पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम
  • कीलेस एंट्री
  • क्रोम ऑउटसाइड डोर हैंडल्स
  • 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स
  • लेदर रेप्ड स्टीयरिंग व्हील एंड गियर नॉब
  • रियर सेंटर आर्मरेस्ट
  • एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट
  • ऑटोलिंक कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • रियर वाइपर-वॉशर
  • वायरलेस चार्जिंग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Hyundai Elite i20 price| BS6 Hyundai Elite i20 Launched at starting price 6.50 lakh rupees know features, specifications and variants details




0

हुवावे P40 5G स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च; सबसे सस्ते मॉडल की कीमत 66 हजार रुपए, टॉप वैरिएंट P40 प्रो+ में मिलेंगे 5 रियर कैमरे

गैजेट डेस्क. गुरुवार को चीनी टेक कंपनी हुवावे ने ऑनालाइन इवेंट में तीन स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च किए। कंपनी ने हुवावे पी40 सीरीज लॉन्च की, जिसमें हुवावे पी40, पी40 प्रो और पी40 प्रो प्लस शामिल हैं। इसमें किरिन 990 5जी चिपसेट दिया गया है, जिसकी बदौलत तीनों ही फोन 5जी कनेक्विविटी और वाई-फाई 6 को सपोर्ट करते हैं। हुवावे पी40 प्रो और पी40 प्रो प्लस में क्वाड-कर्व ओवर फ्लो डिस्प्ले मिलता है जो इसे बेजल लेस लुक देते हैं। तीनों ही फोन फोटोग्राफी फोकस्ड है। हुवावे पी40 में तीन रियर कैमरें मिलेंगे तो पी40 प्रो में चार और पी40 प्रो प्लस में पांच रियर कैमरे मिलेंगे। तीनों ही स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है।

हूवापी पी40 सीरीज

हुवावे P40 5G सीरीज: वैरिएंट वाइस कीमत

मॉडल कीमत
हुवावे P40 5G
8GBरैम+128GB स्टोरेज
66,300 रुपए
हुवावे P40 प्रो 5G
8GBरैम+256GB स्टोरेज
82,900 रुपए
हुवावे P40 प्रो प्लस 5G
8GBरैम+512GB स्टोरेज
1,16,000 रुपए

हुवावे P40 5G: बेसिक स्पेसिफिकेशन

इसमें128 जीबी स्टोरेज मिलेगा


कंपनी ने सभी मॉडल्स को सिंगल वैरिएंट में उतारा है। हुवावे पी40 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसमें तीन ग्लोसी कलर ऑप्शन मिलेंगे जिसमें ब्लैक, डीप सी ब्लू और आइस व्हाइट के साथ दो मैट कलर ब्लश गोल्ड और सिल्वर फोरेस्ट कलर शामिल है।

डिस्प्ले साइज 6.1 इंच
डिस्प्ले टाइप OLED पैनल विद 60Hz रिफ्रेश्ड रेट, 1080x2340 पिक्सल सपोर्ट
ओएस एंड्रॉयड 10 विद EMUI 10.1
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर किरिन 990, माली-G76 MC16 जीपीयू
रियर कैमरा 50MP(मेन कैमरा)+16MP(अल्ट्रा-वाइड-एंगल)+8MP(टेलीफोटो)
फ्रंट कैमरा 32MP+इंफ्रारेड सेंसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
बैटरी 3800mAh विद सुपरचार्ज 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

हुवावे P40 प्रो 5G: बेसिक स्पेसिफिकेशन

इसमें 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा


यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें नैनो मेमोरी 2 कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। यह भी हुवावे पी40 जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

डिस्प्ले साइज 6.58 इंच
डिस्प्ले टाइप OLED पैनल विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट, 1200x2640 पिक्सल सपोर्ट
ओएस एंड्रॉयड 10 विद EMUI 10.1
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर किरिन 990, माली-G76 MC16 जीपीयू
रियर कैमरा 50MP(मेन कैमरा)+40MP(अल्ट्रा-वाइड-एंगल)+12MP(टेलीफोटो)+3D(डेप्थ सेंसिंग)
फ्रंट कैमरा 32MP+डेप्थ सेंसर
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
बैटरी 4200mAh विद सुपरचार्ज 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W वायरलेस सुपरचार्ज सपोर्ट

हुवावे P40 प्रो प्लस 5G: बेसिक स्पेसिफिकेशन

इसमें 512 जीबी स्टोरेज मिलेगा


यह 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। यह दो कलर ब्लैक सेरामिक और व्हाइट सेरामिक कलर में उपलब्ध है।

डिस्प्ले साइज 6.58 इंच
डिस्प्ले टाइप OLED पैनल विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट, 1200x2640 पिक्सल सपोर्ट
ओएस एंड्रॉयड 10 विद EMUI 10.1
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर किरिन 990, माली-G76 MC16 जीपीयू
रियर कैमरा 50MP(मेन कैमरा)+40MP(अल्ट्रा-वाइड-एंगल)+8MP(सुपर जूम पेरिस्कोपिक लेंस)+8MP(टेलीफोटो लेंस)+3D(डेप्थ सेंसिंग लेंस)
फ्रंट कैमरा 32MP+ IR TOF 3D सेंसर
रैम 8GB
स्टोरेज 512GB
बैटरी 4200mAh विद सुपरचार्ज 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W वायरलेस सुपरचार्ज सपोर्ट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Huawei P40 Price| Huawei P40 5G, P40 Pro 5G, P40 Pro+ 5G Up to Five Rear Cameras Launched know price, feature and specifications




0

100 वर्कआउट मोड सपोर्ट करेगी हुवावे वॉच जीटी 2e, कीमत 16400 रुपए, 50 मीटर गहरे पाने में भी इस्तेमाल कर सकेंगे

गैजेट डेस्क. गुरुवार को हुए हुवावे के ऑनलाइन इवेंट में कंपनी ने पी40 स्मार्टफोन सीरीज के साथ नई स्मार्टवॉट भी पेश की। इसे हुवावे वॉच जीटी 2ई नाम दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी साथ ही यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट भी है यानी इसे 50 गहरे पानी में 10 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें SpO2 सेंसर भी है जो ब्लड में ऑक्सीजन लेवल का पता लगाती है। इसमें 100 वर्कआउट मोड्स का सपोर्ट मिलता है जिसमें 15 प्रोफेशनल वर्कआउट और 85 कस्टम वर्कआउट मोड्स शामिल हैं। इसे पिछले साल लॉन्च हुई हुवावे वॉच जीटी 2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

हुवावे वॉच जीटी 2e: कीमत

  • इसकी कीमत 16400 रुपए है। यह अगले महीने से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
  • यह ब्लैक स्टेनलेस स्टील और स्टेनलेस स्टील ऑप्शन में अवेलेबल है। इसके स्ट्रैप्स में ग्रेफाइट ब्लैक, लावा रेड, मिंट ग्रीन और आइसी व्हाइट कलर उपलब्ध हैं।

हुवावे वॉच जीटी 2e: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • इसमें सर्कुलर डायल है जिसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें दो फिजिकल बटन है जो इसके साइड में दिए गए हैं जो नेवीगेट करने में मदद करते हैं।
  • इसमें 1.39 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 454x454 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसमें 14 दिन का बैकअप मिलता है, जो पुराने म़डल हुवावे वॉच जीटी 2 जितना ही है।
  • वॉच में 4 जीबी का स्टोरेज मिलता है। इसके 5ATM सर्टिफिकेशन की बदौलत इसे स्वीमिंग करते समय भी पहना चा सकता है।
  • इसमें क्लाइंबिंग, साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, आउटडोर वॉकिंग, इनडोर साइकलिंग, इनडोर रनिंग, हाइकिंग, पूल स्वीमिंग समेत 15 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड का सपोर्ट मिलता है।
  • इसमें इनकमिंग कॉल्स, एसएमएमस मैसेज, ईमेल और कैलेंडर इवेंट का रियल टाइम नोटिफिकेशन भी मिलता है। इसमें वेदर फोरकास्ट, अलार्म, टाइमर और फ्लैशलाइट के साथ फाइंड यूअर फोन का सपोर्ट भी मिलता है।
  • इसमें एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर, कैपेसिटिव सेंसर मिलते हैं।
  • इसमें SpO2 सेंसर भी है जो ऑक्सीजन ब्लड लेवल मापता है। इसके अलावा यह स्लीप ट्रेक, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटर करता है।
  • 43 ग्राम वजनी इस वॉच में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। इससे एंड्ऱॉयड 4.4 या उससे लेटेस्ट ओएस से लैस डिवाइस में चलाया जा सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Huawei Watch GT 2e Price| Huawei Watch GT 2e Smartwatch With Up to 14-Day Battery Life, 100 Workout Modes Launched know price features and Details




0

बंद होने जा रही है 11 महीने पहले लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स 350 और 500, लगातार गिरती सेल्स के चलते कंपनी ने लिया फैसला

ऑटो डेस्क. रॉयल एनफील्ड पिछले साल लॉन्च हुई ट्रायल्स 350 और 500 का प्रोडक्शन बंद करना जा रही है। कंपनी ने 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए अपनी पूरी लाइन-अप को रिफ्रेश कर लिया है लेकिन ट्रायल्स 350 और 500 में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कंपनी इन मॉडल्स को बंद करने का फैसला ले सकती है। मार्च 2019 में लॉन्च हुई ट्रायल्स काफी हद तक बुलेट 350 क्लासिक से मिलती जुलती है लेकिन सेल्स और लोकप्रियता के मामले में यह उसकी बराबरी नहीं कर पाई। बीएस4 350 ट्रायल्स की एक्स शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपए है और ट्रायल्स 500 की कीमत 2.07 लाख रुपए है।

कंपनी ने इसे 40 और 50 के दशक की रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स को ट्रिब्यूट देने के लिए लॉन्च किया था। ट्रायल्स में बुलेट 350 का तरह ही टैंक, सस्पेंशन, साइड पैनल्स और इंजन लगा है। लेकिन इसके चॉप्ड फेंडर्स, अनस्वेप्ट एग्जॉस्ट और बड़ी व्हील्स दिए गए हैं वहीं इसमें रियर सीट की जगह लगैज रैक दी गई है जो इसे अलग लुक देते हैं। डुअल चैनल एबीएस से लैस इस बाइक के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स लगे हैं। फ्रंट व्हील में 280 एमएम और रियर व्हील में 240 एमएम का डिस्क दिया गया है।

ट्रायल्स 350 में बुलेट 350 की तरह ही 346 सीसी का सिंगल- सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, ट्विन स्पार्क, एपर कूल्ड इंजन है, जो 19.8 बीएचपी का पावर और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि ट्रायल्स 500 में 499 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, स्पार्क इग्निशन, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन है जो 27.2 बीएचपी का पावर और 41.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों में ही 5-स्पीड गियर ट्रांसमिशन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Royal Enfield Bullet Trials Price| Royal Enfield discontinues Bullet Trials 350, Bullet Trials 500 know updates on price features and specifications




0

अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड हो रही है कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप; भारत में बन रही है CoWin-20 ऐप, संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाते ही अलर्ट करेगी

गैजेट डेस्क. कोरोनावायरस अबतक 195 देशों को अपनी जद में ले चुका है। इससे अबतक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया इससे निजात पाने के लिए हर संभव कोशिशें कर रही है। अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए अब अमेरिकी ऐप की मदद ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 यानी कोरोना के लक्षणों की पहचान करने वाली ऐप काफी पॉपुलर हो रही है। इसे काफी संख्या में डाउनलोड किया जा रहा है और यह सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।

अमेरिका में इस तरह की ऐप के बारे में डेवलपर्स का मनाना है कि इससे लोगों को यह पता चलेगा कि क्यों कुछ लोगों में कोरोना संक्रमित होने के ज्यादा संभावना होती है। इसके अलावा इससे यह जानकारी भी मिलेगी किन इलाकों में कोरोना सबसे ज्यादा फैला और कैसे यह आम सर्दी-जुकाम से अलग है। हालांकि इस समय कई सारी कोरोना ट्रैकर ऐप यूएस मार्केट में उपलब्ध है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्हें डाउनलोड करते समय यूजर को सतर्क रहने की जरूरत है कि वह सही ऐप डाउनलोड कर रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या भारत में भी इस तरह की ऐप है जो कोरोनावायरस पर फोकस्ड है, तो जबाव यह है कि भारत में भी कई सारी ऐप हैं जिन्हें खासतौर से कोविड-19 के लिए ही डिजाइन किया गया है। कर्नाटाका, गुजरात, पंजाब समेत कई राज्यों की अलग अलग ऐप्स है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एक ऐसी ऐप पर भी काम चल रहा है जो यूजर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाते ही अलर्ट कर देगी। इसका नाम है कोविन-20।

कैसे काम करेगा कोविन-20 ऐप

  • कोविन-20 (CoWin-20) ऐप की फिलहाल आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जोर-शोर से इसकी टेस्टिंग की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इसकी टेस्टिंग कुछ यूजर्स तक ही सीमित है, यह ऐप यूजर को कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक पहुंचते ही अलर्ट करेगा।
  • कोविन-20 ऐप स्मार्टफोन का लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ का इस्तेमाल करेगा और बताएगा कि यूजर किसी संक्रमित व्यक्ति के करीब तो नहीं है। संक्रमित व्यक्ति का पता लगाने के लिए ये कोरोना पॉजिटिव लोगों का डेटाबेस खंगालेगा, साथ ही लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में भी पता लगाएगा। ऐप यह भी बताएगा कि किस इलाके में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं।
  • यह ऐप इन सभी प्रोसेस के लिए यूजर के परमिशन लेगा ताकि स्मार्टफोन की लोकेशन डेटा इस्तेमाल की जा सके। हालांकि यूजर के डेटा की गोपनियता का पूरा ख्याल भी रखा जाएगा ताकि डेटा चोरी जैसे समस्या न हो। टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति का डेटा सिर्फ हेल्थ मिनिस्ट्री के साथ ही शेयर किया जाएगा। लेकिन फिलहाल इस बात को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है कि सरकार लोगों को कैसे ट्रैक करेगी और कैसे उनके डेटा को मैच करेगी।

कोरोना कवच ऐप भी गूगल प्ले स्टोरपर अवेलेबल है

  • भारत सरकार ने एक लोकेशन बेस्ड कोविड-19 ट्रैकिंग ऐप लॉन्च की है। इसका नाम कोरोना कवच है। यह भी यूजर की लोकेशन ट्रैक कर काम करती है साथ ही यह भी बताती है कि यूजर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के नजदीक तो नहीं। इसके बीटा वर्जन को दो दिन में 10 हजार डाउनलोड्स मिल गए थे।
  • इसके अलावा कोरोना कवच में ट्रैक यूअर ब्रीदिंग कैपेसिटी से भी लैस है। इसमें सर्वे फॉर्म भी मिलता जिसमें लक्षण चेक किए जाते हैं साथ ही डॉक्टर से मिलने के लिए भी सलाह देता है।
  • इसके अलावा इसमें कोरोना से जुड़े मामलों की अपडेट्स समेत सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी और सेफ्टी गाइड भी दी गई है।
  • यह ऐप भी काम करने के लिए यूजर की लोकेशन एक्सेस की परमिशन लेता है। इसमें सिंपल मोबाइल नंबर वैरिफिकेशन से अकाउंट बनाया जा सकता है।
कोरोना कवच ऐप


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
COVID-19 tracking app| The highest downloading coronavirus tracking app in the US; CoWin-20 app is being made in India, will alert near infected person




0

लॉन्चिंग से पहले लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट के स्पेसिफिकेशन, 10.4 इंच का डिस्प्ले और S-पेन सपोर्ट मिलेगा

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने नए टैबलैट S6 लाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले जर्मन पब्लिकेशन ने इसकी स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। इसे पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी टैब एस6 के अफोर्डेबल वर्जन के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा। इस टैब में 10.4 इंच का डिस्प्ले मिलेगा और एस-पेन सपोर्ट भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है लेकिन कई सारी सर्टिफिकेशन साइट पर इसे स्पॉट किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च होगा-रिपोर्ट

  • विनफ्यूचर की लीक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 10.4 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है जिसमें 1200x2000 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट और एल्युमीनियम हाउसिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके राउंड शेप कॉर्नर और बेजल्स मिलेंगे।
  • रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट मिलेगा। यह 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों में 4 जीबी रैम मिलेगी।
  • टैब में 7040 एमएएच बैटरी मिलेगी और चार्जिंग के लिए यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। 467 ग्राम वजनी यह टैब सिर्फ 7 एमएम पतला रहेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Galaxy Tab S6 Lite price| Samsung Galaxy Tab S6 Lite Specifications Leaked, Tipped to Come With 10.4-Inch Display, S Pen Support




0

श्याओमी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन एमआई 10 लाइट, 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा मिलेगा

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने यूरोपियन मार्केट में एमआई 10 लाइट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसे अबतक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। यूरोप में इसकी कीमत 29200 रुपए है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि इसके साथ लॉन्च हुए एमआई 10 और एमआई 10 प्रो में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। तीनों फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। एमआई 10 लाइट 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 जी प्रोसेसर है। एमआई 10 लाइट 5जी को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।

एमआई 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • एमआई 10 लाइट में 6.57 इंच का एमोलेड ट्रूकलर डिस्प्ले है। इसमें वॉटरड्ऱॉप नॉच दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा फिट है।
  • फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 756जी प्रोसेसर से लैस है। फिलहाल इसकी रैम और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें नाइट मोड 2.0, एआई डायनामिक स्काईस्कैपिंग और व्लॉग (Vlog) मोड मिल जाता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • फोन में 4160 एमएएच बैटरी है जिसमें 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 10 Lite 5G price| Mi 10 Lite 5G launched With Quad Rear Cameras and 5G Support know update on Price, features and Specifications




0

तीन रियर कैमरे और 5000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्स M11, फिलहाल कीमत का ऐलान नहीं

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी M11 को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे सैमसंग की यूएई वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। इसे गैलेक्ली M10s के अपग्रेड वर्जन और एम-सीरीज के नए बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में कम कीमत में कई टॉप-एंड फीचर्स मिलेंगे जिसमें ट्रिपर रियर कैमरा और नया पंच-होल डिस्प्ले शामिल हैं। गैलेक्सी M11 में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसके प्रोसेसर की डिटेल्स जारी नहीं की है लेकिन इतना जरूर बताया है कि इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।

इसमें ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन मिलेंगे

सैमसंग गैलेक्स M11: कीमत और उपलब्धता

  • कंपनी ने फिलहाल इसे सिर्फ यू्एई की साइट पर लिस्टेड किया है। कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी गैलेक्सी M10s जितनी यानी 8999 रुपए के लगभग हो सकती है। वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्स M11: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलेगा लेकिन फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 9 मिलेगा या एंड्रॉयड 10।
  • इसमेंऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा जो 3 जीबी रैम से लैस होगा। लेकिन यह मीडियाटेर रहेगा या स्नैपड्रैगन इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।
  • एम11में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए पंच होल कट-आउट मिलेगा जो स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नल पर रहेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।
  • फोन में 32 जीबीका स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • यह 5000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy M11 Price| Samsung Galaxy M11 Launched With Triple Rear Cameras and 5,000mAh Battery know updates on Price, features and Specifications




0

जीपीएस नेविगेशन फीचर से लैस फिटबिट चार्ज 4 बैंड लॉन्च, खरीदने से पहले 90 दिन का ट्रायल ले सकेंगे ग्राहक

गैजेट डेस्क. वियरेबल डिवाइस बनाने वाली अमेरिकन कंपनी फिटबिट ने भारत में नया फिटबिट चार्ज 4 लॉन्च कर दिया है। इसका डिजाइन पहले जैसे ही है लेकिन इसमें कईलेटेस्ट और एडवांस्ड फीचर देखने को मिलेंगे। इसकी खासियत यह है कि यह जीपीएस फंक्शनैलिटी से लैस है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में यह 7 दिन तक चलेगा। यह तीन कलर में अवेलेबल है और इसका स्पेशल एडिशन ब्लैक क्लासिक बैंड के साथ आएगा। इसे एरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम से बनाया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग और फिटबिट-पे जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

फिटबिट चार्ज 4: कीमत और उपलब्धता
फिटबिट चार्ज 4 के ब्लैक, रोजवुड और स्टॉर्म ब्लैक/ब्लू कलर वैरिएंट की कीमत 14999 रुपए है। इसके स्पेशल एडिशन ग्रेनाइट रिफ्लेक्टिव/ब्लैक वुवन कलर वैरिएंट की कीमत 16999 रुपए है। लॉकडाउन को देखते हुए फिलहाल इसकी बिक्री की तारिख तय नहीं की गई है लेकिन इसे इसी महीने से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। प्रेस रिलीज के मुताबिक, इसके प्रीमियम कस्टमर्स को 90 दिन का ट्रायल भी दिया जाएगा। इसे 819 रुपए मासिक या 6999 रुपए सालाना की किश्त पर भी ले सकते हैं।

फिटबिट चार्ज 4: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • बैंड में OLEDटचस्क्रीन है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 7 दिन तक चलेगा। लगातारजीपीएसचलाने पर यह 5 घंटे तक काम करेगा। चार्ज होने में यह दो घंटे का समय लेता है।
  • यह ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी से लैस है। यह वॉटर रेजिस्टेंट है और 50 मीटर गहरे पानी में भी काम करताहै। इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर भी मिलता है।
  • इसमें 3-एक्सिस एक्सीरेलोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर, जीपीएस, एनएफसी और एल्टीमीटर जैसे सेंसर मिलते हैं। इसमें वाइब्रेशन मोटर भी है।
  • बैंडसे स्पॉटिफाई ऐप पर चल रहाम्यूजिक भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इसपर कॉल्स, मैसेज, रिमाइंडर समेतकई नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेंगे।
  • डिजिटल पेमेंट के लिए इसमें फिटबिट पे फीचर भी मिलता है, इसमें यूजर अपनेक्रेडिट या डेबिट कार्ड को फिटबिट वॉलेट से कनेक्ट कर सकेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fitbit Charge 4 price| Fitbit Charge 4 launched in india With Built-in GPS, 24/7 Heart Rate Monitor at starting price 14999 rupees




0

1.21 लाख रुपए है BS6 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती कीमत, कंपनी ने वेबसाइट पर अपडेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रॉयल एनफील्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर बीएस6 बुलेट 350 और बुलेट X 350 ES(इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत और स्पेसिफिकेशन को अपडेट कर दिया है। साइट के मुताबिक, कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल यानी बुलेट X 350 के बीएस6 वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपए होगी जबकि बीएस6 स्टैंडर्ड बुलेट 350 की कीमत 1.27 लाख रुपए और बुलेट X 350 ES की कीमत 1.37 लाख रुपए होगी। हालांकि ये बीएस4 मॉडल से 9 हजार रुपए महंगी हो गई है लेकिन बावजूद इसके यह अभी भी कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है क्योंकि बीएस6 क्लासिक 350 इससे 40 हजार रुपए महंगा है। कई यह कई डीलरों ने इनकी बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कीमतें

स्टैंडर्ड 350 और X-वैरिएंट में क्या अंतर है?

  • X-वैरिएंट को कंपनी ने बुलेट 350 के सस्ते वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है। यह दिखने में स्टैंडर्ड बुलेट 350 से थोड़ी अलग है। X-वैरिएंट को ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है, इसमें स्टैंडर्ड बुलेट 350 की तरह क्रोम नजर नहीं आएगा।
  • X-वैरिएंट के इंजन और क्रैंक केस को ब्लैक फिनिश दिया गया है। यहां तक की इसके टैंक को सिंपल रखा गया है। फ्यूल टैंक पर 3D लोगो की जगह सिंपल लोगो मिलेगा। और सभी बदलाव इसकी कीमत को कम करने के लिए किया गया है।

इंजन: टॉर्क पहले जितना लेकिन पावर कम हुआ

  • इंजन की बात करें तो बीएस6 वर्जन में कर्ब्युरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है और एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर जोड़ा गया है।
  • इसमें 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19.1 हॉर्स पावर की ताकत और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
  • बीएस4 मॉडल से तुलना करें तो बीएस6 मॉडल में टॉर्क तो पहले जितना ही है मिलेगा यानी 28 एनएम है लेकिन ताकत कम हो गई है। बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर की ताकत मिलती थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Bullet X 350 price| BS6 Royal Enfield Bullet 350 starting price of 1.21 lakh rupees know updates on price, specification and features




0

संकट से जूझ रही ऑटो इंडस्ट्री की लॉकडाउन ने बढ़ाई मुसीबत, मार्च में मारुति सुजुकी की बिक्री में 47% की भारी गिरावट, अशोक लीलैंड की सेल्स 90% गिरी

ऑटो इंडस्ट्री पिछले करीब एक साल से बिक्री के मोर्च पर गंभीर संकट का सामना कर रही है। आर्थिक सुस्ती के बीच ऑटो इंडस्ट्री को बीएस4 से बीएस6 उत्सर्जन मानक में शिफ्ट करना पड़ा। इसकी वजह से वाहन बिक्री में हर माह गिरावट दर्ज की जा रही थी। फिर कोरोना वायरस की वजह से देश में जारी लॉक डाउन ने तो ऑटो इंडस्ट्री की कमर ही तोड़कर रख दी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की मारूति सुजुकी की मार्च माह की बिक्री में 47 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

मार्च की बिक्री 47 फीसदी गिरी
कंपनी की मार्च में वाहन बिक्री 83,792 यूनिट रही। यह आंकड़ा एक साल पहले मार्च 2019 में 1.58 लाख यूनिट का था। मार्च 2020 में मारुति की कुल घरेलू बिक्री 46.4 फीसदी घटकर 79,080 यूनिट रही है। वहीं, मार्च 2019 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 1.47 लाख यूनिट रही थी। अगर मारुति सुजुकी के निर्यात की बात करें, तो इस साल मार्च में मारुति के वाहनों का निर्यात 55 फीसदी घटकर 4,712 यूनिट रह गया, जो मार्च 2019 में 10,463 यूनिट था। मारुति के पैसेंजर व्हीकल बिक्री मार्च 2020 में 47.4 फीसदी घटकर 76,420 यूनिट रही है। वहीं, मार्च 2019 में कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1.45 लाख यूनिट थी।

अशोक लीलैंड की बिक्री में 90 फीसदी की गिरावट
हिंदुजा समूह के अशोक लीलैंड ने बुधवार को मार्च की बिक्री में 90 फीसदी गिरावट दर्ज की। मार्च 2020 में कंपनी के कुल 2,179 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल इसी दौरान कपनी ने 21,535 वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान कुल घरेलू बिक्री 1,787 यूनिट थी, जो पिछले साल मार्च माह में 20,521 यूनिट थी। अगर मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री की बात करें, तो इसमें भी पिछले साले के मुकाबले करीब 90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Auto industry sales report| lockdown increased trouble in auto industry, Maruti Suzuki sales down by 47% in March, Ashok Leyland's sales down by 90%




0

3 अप्रैल को 10th एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी श्याओमी, एमआई फैन फेस्टिवल में लॉन्च किए जाएंगे 22 नए प्रोडक्ट

गैजेट डेस्क. चीनी टेक कंपनी श्याओमी 3 अप्रैल को 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी। इसी दिन कंपनी एमआई फैन फेस्टिवल भी होस्ट करेगी। कंपनी ने बताया कि इवेंट में कम से कम 22 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। पिछले साल भी एमआई फैन फेस्टिवल के दौरान कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे, जिसमें ज्यादातर इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) प्रोडक्ट्स भी शामिल थे। इस दौरान भारतीय मार्केट में कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर भी किया था। हालांकि इस साल कोरोनावायरस और भारत में लॉकडाउन के चलते कंपनी का सेलिब्रेशन थोड़ा फीका जरूर पड़ेगा।

कंपनी ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर पोस्ट पर एमआई फैन फेस्टिवल से बारे में जानकारी दी। टीजर पोस्टर में बताया कि इवेंट में 22 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने प्रोडक्ट लिस्ट जारी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में नए स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं।

पिछले साल की बात करें तो श्याओमी में भारत में एमआई फैन फेस्टिवल सेल आयोजित की थी। इसमें पोको और रेडमी स्मार्टफोन्स के लिए लिमिटेड पीरियड सेल और एमआई टीवी पर डिस्काउंट दिया गया था। इस दौरान 1 रुपए फ्लैश सेल भी आयोजित की गई थी।

लेकिन कयास लगाएं जा रहे हैं कि कोरोनावायरस के कारण हुए देश में हुए लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी इस तरह की सेल आयोजित नहीं करेगी। वहीं, बुधवार को कंपनी ने यह ऐलान किया की जीएसटी रेट में हुई बढ़ोतरी के कारण श्याओमी अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi Fan Festival 2020| Xiaomi to Host Mi Fan Festival 2020 Event on April 3 to Celebrate 10th Anniversary, 22 Products Set to Debut




0

एपल, रियलमी, वीवो और श्याओमी के स्मार्टफोन हुए महंगे, सरकार में जीएसटी दर 12% से 18% की, इंडस्ट्री पर पड़ेगा 15 हजार करोड़ का बोझ, 100 करोड़ ग्राहक होंगे प्रभावित

एपल ने बुधवार को आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की। एपल के अलावा रियलमी, वीवो और श्याओमी ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी है। हालांकि श्याओमी ने फिलहाल इस बात पर कोई सफाई नहीं दी कि स्मार्टफोन की कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा। श्याओमी इंडिया के सीईओ मनु जैन ने एक ट्वीट कर इतना जरूर कहा कि सरकार के स्मार्टफोन पर जीएसटी दर 50 फीसदी बढ़ाकर 12 से 18 फीसदी कर दिया है। ऐसे में श्याओमी 5 फीसदी प्रॉफिट शेयरिंग के हिसाब से स्मार्टफोन की बिक्री करेगी।

श्याओमी इंडिया के सीईओ मनु जैन का ट्वीट

यह बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2020 यानी बुधवार से ही देशभर में लागू हो गई हैं। मोबाइल कंपनियों स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी जीएसटी रेट में हुए बदलाव की वजह से कर रही हैं। पिछले महीने 11 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक में मोबाइल फोन पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया था। इसके चलते ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं।

रियलमी स्मार्टफोन की बढ़ी हुई कीमतें

स्मार्टफोन पुरानी कीमत नई कीमत कीमत में बदलाव

रियलमी 6 (4GB+64GB)

रियलमी X2 (4GB+64GB)

रियलमी XT (4GB+64GB)

12,999 रु.

16,999 रु.

15,999 रु.

13,999 रु.

17,999 रु

16,999 रु

1000 रु

1000 रु

1000 रु

आईफोन की बढ़ी हुई कीमतें

स्मार्टफोन पुरानी कीमत नई कीमत कीमतों में बदलाव

iPhone 11 (64जीबी)

iPhone XR (64जीबी)

iPhone 11 Pro (64 जीबी)

iPhone 11 Pro Max (64GB)

iPhone 7 (32GB)

64,900 रु.

49,900 रु.

1,01,200 रु.

1,11,200 रु.

29,900 रुपए

68,300 रु.

52,500 रु.

1,06,600 रु.

1,17,100 रु.

31,500 रु.

3,400रु.

2,600 रु.

5,200 रु.

5,900 रु.

1,600 रु.

मोबाइल कंपनियों की बढ़ीं मुसीबतें


गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते चीन से मोबाइल कंपोनेंट की आपूर्ति प्रभावित होने से पहले ही हैंडसेट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की बात कर रही है। कुछ ब्रांड के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की कीमतों में पहले से ही तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब एपल और रियलमी ने कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। रियलमी ने कहा कि जीएसटी दर में बदलाव और रुपए के अवमूल्यन की वजह से उसे स्मार्टफोन की कीमतें बढा़ने का फैसला लेना पड़ रहा है।

मोबाइल इंडस्ट्री पर 15 हजार करोड़ का बोझ


इंडस्ट्री बॉडी इंडिया सेलुलर एसोसिएशन (ICEA) ने कहा कि आर्थिक सुस्ती और कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से मोबाइल फोन पर जीएसटी दर 12 से 18 फीसदी करने की वजह से मोबाइल इंडस्ट्री पटरी से उतर सकती है। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरियों से निकाला जा सकता है। सरकार के इस फैसले से इंडस्ट्री पर 15 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा। साथ ही इससे 100 करोड़ भारतीय उपभोक्ता प्रभावित होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple, Realme, Vivo and Xiaomi smartphones become expensive, GST rate in government from 12% to 18%, industry will have a burden of 15 thousand crores, 100 crore customers will be affected




0

यूट्यूब लॉन्च करेगी वीडियो मेकिंग ऐप शॉर्ट्स; टिकटॉक से होगा मुकाबला, 2019 में टिकटॉक दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था

गूगल की पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस यूट्यूब जल्द ही शॉर्ट-वीडियो बनाने वाला शॉर्ट्स ऐप लॉन्च करने वाली है। यूट्यूब का यह ऐप भारत में पहले से मौजूद मोस्ट पॉपुलर ऐप टिक-टॉक को चुनौती देगा। 2019 में लॉन्च हुआ टिकटॉक ऐप भारत में काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है। डाउनलोडिंग के मामले में इसने कई बड़े ऐप्स को पीछे छोड़ दिया था। साल 2019 में प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने ऐप बन गया था। म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाई और जियो सावन को चुनौती देने के लिए टिक-टॉक की ऑनर कंपनी बाइटडांस ने हाल ही में रेस्सो ऐप भी लॉन्च की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब की इस नई ऐप का नाम शॉर्ट्स होगा, जो यूट्यूब एप्लीकेशन में ही मिलेगी। इसमें यूजर द्वारा पोस्ट किए गए शॉर्ट वीडियो का फीड होगा, इसमें यूजर यूट्यूब के लाइसेंस म्यूजिक का कैटलॉग भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यूट्यूब की इस ऐप से टिकटॉक को तगड़ी चुनौती मिलेगी, इसमें इसमें यूजर को टिकटॉक से कहीं ज्यादा लाइसेंस म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा।

टिकटॉक की शुरुआत साल 2016 में चीन में हुई थी और 2018 में इस दुनियाभर में पॉपुलारिटी मिली। इसके बाद इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इसे शॉर्ट लिप-सिंक वीडियो के लिए बनाया गया था, इस ऐप पर बनाए गए कई वीडियो काफी वायरल भी हुए। दो साल पहले कंपनी ने वीडिया की लिमिट 60 सेकंड कर दी, हालांकि उसके बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। यूएस आर्मी और नेवी के लिए टिकटॉक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
YouTube will launch video making app Shorts; Tiktok will compete with Tiktok, Tiktok was the second most downloaded app in 2019.




0

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम पर लगा डेटा चोरी का आरोप; भारत में 10 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार, एक साथ 100 लोग कर सकते हैं वीडियो कॉलिंग

कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। वर्क फ्रॉम होम और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। ज्यादातर कंपनियों के लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में मीटिंग और संवाद बनाए रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम जिसे काफी पसंद किया जा रहा है, इसमें एक साथ 100 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। लेकिन अब इस ऐप पर यूजर्स का पर्सनल डेटा चारी कर फेसबुक समेत अन्य कंपनियों से अवैध तरीके से साझा करने के आरोप लग रहे हैं। सोमवार को कैलिफोर्निया की अदालत में जूम के खिलाफ मुकदमा दायर किया। अदालत में सुनवाई के दौरान कंपनी यह बताने में विफल रही कि बिना इजाजत यूजर्स के डेटा को फेसबुक और अन्य कंपनियों के साथ क्या साझा किया गया।

क्लाइंट के ई-मेल एड्रेस लीक कर रहा है
टेकक्रंच वेबसाइट की एक रिपोर्ट में इंटरसेप्ट का हवाला देकर बताया गया है कि इसके वीडियो कॉल एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं है, यानी बीच में ही प्राइवेसी लीक हो सकती है। मदरबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक जूम क्लाइंट के ई-मेल एड्रेस लीक कर रहा है। प्राइवेसी लीकिंग के डर से एपल को अपने लाखों मैक कंप्यूटर्स को सुरक्षित करने के लिए इंतजाम करना पड़ा था। इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन ने हाल ही में चेतावनी दी है कि यह ऐप एडमिनिस्ट्रेटर्स को लोगों की गतिविधियों को ट्रैक करने की अनुमति देता है। जूम पर यह भी आरोप लगा कि यह चुपचाप यूजर्स की आदतों के बारे में फेसबुक को डेटा भेज रहा है। मदरबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक यह आईओएस एंड्रॉयड खोलने पर फेसबुक को नोटिफाई करता है। इस तरह फेसबुक तक डेटा लीक हो जाता है। इस आरोप के बाद जूम के फाउंडर ने ये कहा है कि उस फीचर को कंपनी रिव्यू कर रही है जो यूजर का डेटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। हालांकि अब कंपनी ने फेसबुक के साथ डेटा शेयर वाले इस फीचर को हटा दिया है।

भारत में जूम ऐप 10 करोड़ बार हुआ डाउनलोड
ऐप डेटा पर काम करने वाली कंपनी ऐप एन्नी ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक 14 मार्च से 21 मार्च के बीच दुनिया भर में सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 6.20 करोड़ बार डाउनलोड हुए हैं। साल 2019 में साप्ताहिक औसत बिजनेस ऐप डाउनलोडिंग से यह 90 फीसदी ज्यादा है। यह आईओएस और गूगल प्ले स्टोर पर किसी भी ऐप कैटेगरी में अब तक की सबसे तेज ग्रोथ है। डाउनलोडिंग में मुख्य रूप से गूगल का हैंगआउट मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और जूम क्लाउड मीटिंग्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी और मार्च में सबसे ज्यादा जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप डाउनलोड हुआ है। भारत में यह बहुत तेजी से ग्रोथ करते हुए गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है। 14 से 21 मार्च के रिकॉर्ड सप्ताह में यह अमेरिका में इस तिमाही में औसत साप्ताहिक डाउनलोडिंग से 14 गुना ज्यादा डाउनलोड हुआ। ब्रिटेन में साप्ताहिक औसत से 20 गुना, फ्रांस में 22 गुना, जर्मनी में 17 गुना, स्पेन में 27 गुना और इटली में 55 गुना ज्यादा डाउनलोड हुआ।

क्या है जूम
जूम एक फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। इसके जरिए यूजर एक बार में अधिकतम 50 लोगों के साथ बात कर सकते हैं। ऐप का यूजर इंटरफेस आसान है जिस वजह से हर आदमी इसे यूज कर लेता है। ऐप में वन-टू-वन मीटिंग और 40 मिनट की ग्रुप कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह आईओएस और गूगल प्ले स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म है।


जूम के फाउंडर युआन का अमेरिका ने आठ बार कैंसिल किया वीसा
जूम ऐप की लोकप्रियता के साथ इसके फाउंडर एरिक युआन भी पूरी दुनिया की सुर्खियों में छा गए हैं। हालांकि कोरोना संकट के बीच युआन भी चीन के ही हैं लेकिन अब अमेरिकी हैं। युआन के वीसा ऐप्लीकेशन को अमेरिका ने आठ बार खारिज कर दिया था। नब्बे के दशक में एरिक ने पहली बार बिल गेट्स को इंटरनेट के बारे में बोलते हुए सुना। तभी से वह इस फिल्ड में आकर्षित हुए। कंप्यूटर कोडिंग की स्किल के दम पर 1997 में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर कंपनी वेबएक्स में इंजीनियर के तौर पर नौकरी मिली। युआन ने 2011 में 40 इंजीनियरों के साथ अपना कंपनी शुरू और जूम को लॉन्च किया। कंपनी में 2018 तक 1700 कर्मचारी हो चुके थे और कंपनी का रेवेन्यू 33 करोड़ डॉलर पार गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zoom App video conferencing| Accused of data theft on video conferencing app Zoom; Over 100 million users in India, 100 people can do video calling simultaneously




0

10 हजार से कम कीमत में अवेलेबल हैं रियलमी, रेडमी और टेक्नो के ये 7 स्मार्टफोन, पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिलेगा

गैजेट डेस्क. महंगे स्मार्टफोन में कई एडवांस्ड फीचर्म मिल जाते हैं लेकिन मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन अवेलेबल हैं जिनमें 10 हजार या उससे कम बजट में भी हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन, बढ़िया कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर औप 4जी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

रियलमी C3, शुरुआती कीमत 7499 रुपए


इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल जाती है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिल जाता है। मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिल जाता है। इसमें नॉर्म्स गेम्स आराम से खेले जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5000 एमएच बैटरी है। फोन के 3जीबी+32जीबी वैरिएंट की कीमत 7499 रुपए और 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 8499 रुपए है।

रियलमी 5i स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.52 इंच, 720x1600 पिक्सल
प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो G70
रैम 3जीबी/4जीबी
स्टोरेज 32जीबी/64जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल

रियलमी 5i, शुरुआती कीमत 9,999 रुपए

फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिल जाता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है यानी इसमें हैवी गेम्स भी खेले जा सकते हैं। इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जिसमें 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है यानी इसे पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4जीबी+128जीबी वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है।

रियलमी 5i स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.52 इंच, 720x1600 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम 4जीबी
स्टोरेज 64जीबी/128जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल

रियलमी 5, शुरुआती कीमत 9999 रुपए

इसमें भी रियलमी 5i की तरह ही 6.5 इंच का डिस्प्ले, 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी मिल जाती है। अंतर बस सेल्फी कैमरा का है। रियलमी 5i में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है तो रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। वेबसाइट के मुताबिक, इसके 3जीबी+32जीबी वैरिएंट की कीमत 9999 रुपए है। जबकि 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 10999 रुपए और 4जीबी+128जीबी वैरिएंट की कीमत 11999 रुपए है।

रियलमी 5 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.50इंच, 720x1600 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम 3 जीबी/4 जीबी
स्टोरेज 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल


रेडमी नोट 7S, शुरुआती कीमत 8999 रुपए


यह श्याओमी का एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले मिल जाता है। स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिल जाता है, जिसकी मदद से हैवी गेम्स भी खेले जा सकते हैं। फोन में 4000 एमएएच बैटरी है। इसमें 251 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है और फुल चार्जिंग में 23 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है। फोन के 3जीबी+32जीबी वैरिएंट की कीमत 8999 रुपए और 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 9999 रुपए है।

रेडमी नोट 7S स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.30 इंच, 1080x2340 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम 3 जीबी
स्टोरेज 32 जीबी
बैटरी 4000 एमएएच
रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल

रेडमी 8, कीमत 8999 रुपए


इसमें 6.22 इंच का एचडी LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। फोन 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वालें सिंगल वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी कीमत 8999 रुपए है। फोन में गूगल लेंस सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें वायरलेस एफएम रेडियो भी है।

रेडमी 8 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.22 इंच, 15207x20 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल

टेक्नो केमॉन 15, कीमत 9999 रुपए


फोन में 6.55 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है और फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में फिट है, जिसकी बदौलत फुल व्यू डिस्प्ले मिलता है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है, इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

टेक्नो केमॉन 15 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.55 इंच
प्रोसेसर ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी 5000एमएएच
रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल+ 2 मेगापिक्सल+ QVGA
फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल

टेक्नो स्पार्क पावर, कीमत 8499 रुपए


फोन 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 8499 रुपए है। इसमें 6000 एमएएच बैटरी है जिसमें 29 घंटे वीडियो प्लेबैक, 35 घंटे कॉलिंग, 17 घंटे गेमिंग और 200 घंटे तक लगातार गाने सुने जा सकता हैं।

टेक्नो स्पार्क पावर स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.35 इंच, एमोलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी 6000 एमएएच
रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल+ 8 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best smartphone under 10K| These smartphones of realme, redmi and techno are available in less than 10 thousand price, pop-up selfie camera will also be available




0

20 हजार से कम कीमत के इन 7 स्मार्टफोन में मिलता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, सबसे सस्ता स्मार्टफोन 9999 रुपए का

फुल व्यू डिस्प्ले देने की होड़ में स्मार्टफोन कंपनियां अब डिस्प्ले से नॉच हटाती जा रही हैं। कई कंपनियों ने स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा देना शुरू कर दिया है, जो फोन के अंदर छुपा रहता है, ये सिर्फ सेल्फी या वीडियो कॉलिंग करते समय ही बाहर आता है। यह काफी दिलचस्प टेक्नोलॉजी है। अगर आप भी पॉप-अप कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं लेकिन बजट कम है तो हम कुछ ऐसे फोन्स लेकर आए हैं, जिसमें 20 हजार से कम कीमत में यह छुपने वाला कैमरा मिल जाएगा...

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Best Pop Up Camera Phone Under 20K| List of Pop Up Camera Phones Under 20000 with prices starting from 9999 Rupees




0

श्याओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता रेडमी फिटनेस बैंड, 1000 रु. है इसकी कीमत, नींद लेने के पैटर्न और धड़कनों पर रखेगा नजर

टेक कंपनी श्याओमी ने एमआई फैन फेस्टिवल 2020 इवेंट में नया रेडमी बैंड लॉन्च किया। इसमें नया कलर डिस्प्ले मिलेगा और ये कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर को सपोर्ट करता है जैसे साइकिलिंग, रनिंग और वॉकिंग। इसके अलावा यह हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग फीचर से भी लैस है। ईजी चार्जिंग के लिए यह इंटीग्रेटेड यूएसबी प्लग से लैस है, जो हाल ही में लॉन्च हुए हुवावे बैंड 4 और ऑनर बैंड 5 आई में भी देखने को मिला था। इसमें डायल फेस को लगभग 70 तरह से चेंज किया जा सकता है, साथ ही यह चार रिस्टबैंड वैरिएंट अवेलेबल है। फिलहाल यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जल्द ही इसे भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। चीन में इसकी कीमत 1 हजार रुपए है।

रेडमी बैंड के बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • रेडमी बैंड में 1.08 इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं साथ ही यह ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर से लैस है जो रियल टाइम में दिल की धड़कनों पर पैनी नजर रखता है।
  • यह स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी है, जिसकी बदौलत यह यूजर के नींद लेने के पैटर्न को ट्रैक करता है।
  • इसमें 70 तरह के फेस डायल मिलते हैं, जिन्हें यूजर अपनी पसंद के अनुसार सिलेक्ट कर सकता है। यह चार रिस्टबैंड के ऑप्शन में अवेलेबल है।
  • बैंड में इंटीग्रेटेड यूएसबी कनेक्टर मिल जाता है, जिसे यूएसबी चार्जर में कनेक्ट कर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्ज में यह 14 दिन तक काम करेगा।
  • इसे एंड्ऱॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यह रेडमी और एमआई स्मार्टफोन के अलावा अन्य डिवाइस के साथ भी आसानी से काम करेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Redmi Band Price| Xiaomi launched the cheapest fitness band Redmi band at price 1000 rupees Will track sleeping patterns and heart rate




0

अब नहीं खरीद सकेंगे सुजुकी हायाबूसा और एनफील्ड के 500 सीसी मॉडल्स, BS6 आने के बाद इन 6 पॉपुलर टू-व्हीलर की बिक्री हुई बंद

1 अप्रैल से देशभर में बीएस6 नॉर्म्स लागू हो चुके हैं। ज्यादातर कंपनियां अपने बीएस4 व्हीकल्स को बीएस6 में कन्वर्ट चुकी हैं। लेकिन कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जिनके इंजन में नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में कुछ का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद हो चुका है तो कुछ के बीएस6 मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद अभी भी की जा रही है। आइए देखते हैं बीएस6 के दौर में कौन से टू-व्हीलर्स हैं जो अलविदा कह चुके हैं....


रॉयल एनफील्ड 500 सीसी मॉडल्स

बीएस6 आने के कारण रॉयल एनफील्ड के 500 सीसी मॉडल्स अब नहीं खरीदे जा सकेंगे। कंपनी ने बुलेट 500, क्लासिक 500 और थंडरबर्ड 500 रेंज के सभी मॉडल्स बंद कर दिए हैं। इसकी वजह यह भी है कि कंपनी ने नए एमिशन नॉर्म्स को लेकर 500 सीसी इंजन में कोई अपडेट्स नहीं किए हैं।

सुजुकी हायाबूसा


दो दशक तक लोगों कि दिलों पर राज करने वाली सुजुकी हायाबूसा भी अब नहीं बिकेंगी। ग्लोबल मार्केट में इसका बीएस6 वर्जन उपलब्ध नही है, जिस कारण कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी इसकी लोकप्रियता को देखते हुए जल्द ही इसका बीएस6 वर्जन पेश करेगी।

होंडा सीबीआर250 आर

लगभग एक दशक पहले भारत में लॉन्च हुई होंडा सीबीआर 250 आर में भी कंपनी ने तब से लेकर अब तक कोई खास बदलाव नहीं किया। बीएस6 को देखते हुए भी कंपनी ने इसके इंजन में बदलाव नहीं किए। ग्लोबल मार्केट में होंडा सीबीआर250 आर के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीबीआर 300आर को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन भारत में ये अवेलेबल नहीं है। सीबीआर250 आर की बिक्री कई इंटरनेशनल मार्केट में बंद कर दी गई है और अब भारत में भी इसे खरीदा नहीं जा सकेगा।

होंडा यूनिकॉर्न 150


होंडा यूनिकॉर्न 150 को 2004 में लॉन्च किया गया था लेकिन तब से लेकर अबतक इसमें कोई खास बदलाव नहीं किए गए। बाद में कंपनी ने इसके रिप्लेसमेंट के तौर पर सीबी यूनिकॉर्न 160 को लॉन्च किया लेकिन पहले जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई, जिसके बाद कंपनी ने इसे दोबारा लॉन्च किया। यह कंपनी का सबसे पॉपुलर मॉडल है। इसके अब तक 25 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं लेकिन बीएस6 आने के बाद कंपनी ने इसके 149.2 सीसी इंजन को बंद करने का फैसला लिया है। यानी यूनिकॉर्न 150 कि बिक्री अब हमेशा के लिए बंद कर दी गई है।

यामाहा फस्किनो


अच्छी सेल्स की बावजूद यामाहा ने 110 सीसी स्कूटर फस्किनो को बंद कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि 2025 तक वे अपने स्कूटर सेगमेंट का मार्केट शेयर भी दोगुना करना चाहती है। ऐसे में जहां स्कूटर्स अब 125 सीसी की तरप बढ़ रही हैं तो यामाहा भी पीछे नहीं रहना चाहता। Ray Z की तरह यामाहा ने फस्किनो को फस्किनो 125 से रिप्लेस कर दिया है, जिसमें यामाहा Ray ZR का इंजन लगा हुआ है।

हीरो प्लेजर


2006 में 102 सीसी इंजन से लैस फर्स्ट जनरेशन हीरो प्लेजर को भारतीय बाजार में उतारा गया और 14 साल बाद इसे डिस्कंटीन्यू करना का फैसला लिया। हालांकि कंपनी ने इसके बदलें हीरो प्लेजर प्लस को बाजार में उतारा था, जिसमें 110 सीसी का इंजन दिया गया था लेकिन बीएस6 आने के बाद कंपनी ने इसे भी बंद कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honda Navi, Hero Pleasure, Suzuki Hayabusa, Royal Enfield 500cc models include these 6 motorcycles and scooters discontinued in the BS6 era




0

इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस टाटा नेक्सन का नया XZ+(S) वैरिएंट लॉन्च, फुली लोडेड XZ(O) मॉडल से 30 हजार रु. सस्ता, शुरुआती कीमत 10.10 लाख रु.

टाटा मोटर्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में नया XZ+(S) वैरिएंट जोड़ा है। इसके पेट्रोल-मैनुअल वर्जन की कीमत 10.10 लाख रुपए और डीजल-मैनुअल वर्जन की कीमत 11.60 लाख रुपए है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल XZA+(S) की बात करें तो पेट्रोल मॉडल 10.70 लाख रुपए तो डीजल मॉडल 12.20 लाख रुपए का है। नया मॉडल नेक्सन के XZ+ वैरिएंट से 60 हजार रुपए महंगा है लेकिन फुली लोडेड वैरिएंट XZ(O) से 30 हजार रुपए सस्ता है।

नेक्सन XZ+(S) वैरिएंट: सनरूफ समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे

XZ+ मॉडल के सभी फीचर्स के अलावा S वैरिएंट में कई एडिशनल फीचर्स मिलेंगे, जिसमें सबसे खास है इलेक्ट्रिक सनरूफ, जो पहले सिर्फ फुली लोडेड वैरिएंट XZ(O) में ही मिलता था। इसमें XZ(O) की तरह ही लेदर रेप्ड गियरनॉब और स्टीयरिंग, टायर प्रेशर मॉनिटर, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के लिए एक्सप्रेस कूल फंक्शन मिलता है। हालांकि कंपनी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी अभी भी फुली लोडेड XZ(O) वैरिएंट में ही सीमित है।

नेक्सन XZ+(S) वैरिएंट: दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे

नए XZ+(S) मॉडल में बीएस6 कंप्लेंट 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। दोनों में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। उम्मीद की जा रही है कि लोअर वैरिएंट सनरूफ मिलने से ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी और इसकीस सेल्स में इजाफा होगा। इसका मुताबला हुंडई वेन्यू और हाल ही में लॉन्च हुई सुजुकी विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New XZ + (S) variant of Tata Nexon launched with sunroof variant, fully loaded XZ (O) model for Rs. 30,000. Cheap, Starting Price Rs. 10.10 Lakh




0

टीमव्यूअर, माइक्रोसॉफ्ट टीम और जूम से करें ऑनलाइन मीटिंग और BOX में सुरक्षित रखें फाइल्स, घर से काम कर रहे हैं तो काम आएंगी ये 10 ऐप्स

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अचानक वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करना शुरू करना पड़ा। इसके लिए कई कंपनियों में इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। फिर भी सभी इसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। गूगल की हैंगआउट गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट की स्काइप व ड्रॉप बॉक्स जैसी सर्विसेस काफी पहले से हैं, जो वर्क फ्रॉम होम में मदद करती रही हैं। सहकर्मियों से जुड़े रहने के लिए वाट्सऐप, टेलीग्राम आदि भी इस्तेमाल हो रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते चलन के कारण अब ढेरों नए टूल्स और ऐप्स भी आ गए हैं। सभी का उद्देश्य एक ही है- घर से काम करने को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाना। हम आपके लिए कुछ ऐसी ही ऐप्स लेकर आए हैं..

ऑनलाइन वीडियो मीटिंग्स के लिए...

1. Zoom
रेटिंग: 4
डाउनलोड्स: 10 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें स्क्रीन शेयर करने और इंस्टेंट मैसेज भेजने के विकल्प भी हैं। कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक बार में 100 से लोगों तक को जोड़ा जा सकता है। मीटिंग्स को रिकॉर्ड कर बाद में देखने की सुविधा भी है।

2. Microsoft Teams
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: इसमें वीडियो चैट, डॉक्यूमेंट शेयर करने और सहकर्मियों से चैटिंग की सुविधा है। साथ में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 का इस्तेमाल कर डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और शीट्स आदि भी बना सकते हैं।ट

3. Team Viewer
रेटिंग: 3.5
डाउनलोड्स: 5 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त व पेड वर्शन
क्या करता है: इस टूल की मदद से डेस्कटॉप शेयर कर सकते हैं। यानी घर बैठे किसी ऐसे दूसरे डेस्कटॉप पर काम कर सकते हैं, जिसपर टीमव्यूअर हो। ऑनलाइन मीटिंग, वेब कॉन्फ्रेंसिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चैट और मैसेज के लिए...

1. Basecamp 3
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 5 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, मैक पर मुफ्त व पेड वर्शन
क्या करता है: इसमें मैसेज बोर्ड, चैट रूम और फाइल ऑर्गनाइजर जैसे सुविधाएं हैं। सीमित सुविधाओं वाला फ्री वर्शन छोटे प्रोजेक्ट्स को मैनेज के लिए अच्छा है। बड़ी टीम वाले प्रोजेक्ट 99 डॉलर का पेड वर्शन भी ले सकते है।

2. Slack
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त और पेड वर्शन
क्या करता है: यह कई संस्थानों द्वारा इस्तेमाल कि जा रहे सबसे मशहूर ऐप्स में से एक है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया है। मैसेजिंग, फाइल भेजने और डॉक्यूमेंट एडिट करने की सुविधाएं देता है। हालांकि इसके फ्री वर्शन में मैसेज की संख्या की लिमिट है।

प्रोजेक्ट या टास्क की निगरानी के लिए...

1. Trello
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: इस टूल की मदद से टीम के सदस्यों के काम का लेखाजोखा रख सकते हंै। टीम के सदस्यों के लिए टू-डू लिस्ट बना सकतें है, जहां सभी देख सकते हैं कि कौन-सा काम हुआ, कौन-सा बाकी है। इसपर कमेंट्स और लिंक्स भी शेयर की जा सकती हैं।

2. Asana
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 10 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त और पेड वर्शन
क्या करता है: फेसबुक के को-फाउंडर डस्टिन मोस्कोविट्ज की एस ऐप में एक प्रोजेक्ट पर काम कर 15 लोग जोड़े जा सकते हैं और उनके साथ टास्क लिस्ट शेयर कर सकते हैं। पेड वर्शन में टाइमलाइन, शेड्यूल और एडवांस रिपोर्टिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

3. Harvest
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: इस ऐप से समय और खर्चों का हिसाब-किताब रखा जा सकता है। इसके जरिए इनवॉइस (बिल) की फोटो खींचकर खर्च का हिसाब रख सकते हैं। किसी सहकर्मी को प्रोजेक्ट या काम पूरा करने में कितना समय लगता, इसकी निगरानी कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट के लिए…

1. Quip
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 5 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: इसमें कैलेंडर, स्प्रैडशीट्स, वर्ड डॉक्यूमेंट बना सकते हैं और सहकर्मियों के साथ शेयर कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स की अपडेट और एडिटिंग की हिस्ट्री लाइव देख सकते हैं। साथ ही कमेंट्स भी एड किए जा सकते हैं।

2. Box
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: यह फाइल रखने के टूल्स गूगल ड्राइव और ड्रॉपबॉक्स का विकल्प है, जिनमें फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं। फाइल सेव करने के लिए इस ऐप में ऑफिस 365, गूगल ऐप्स और स्लैक को भी जोड़ा जा सकता है।

ये ऐप्स प्रोडक्टिवटी बढ़ाएंगे...


कुछ लोग मानते हैं कि वर्क फ्रॉम होम में प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है क्योंकि घर में एकाग्रता से काम नहीं हो पाता। ये ऐप्स प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Time Doctor: यह टाइम ट्रैकिंग ऐप है, जो एकाग्र रहने व काम की डेडलाइन पर नजर रखने में मदद करता है। इससे समय पर काम पूरा करने में मदद मिल सकती है। Hours और Toggle भी इसी तरह की चर्चित ऐप्स हैं।

Noisil: इस पेड ऐप में इस तरह के साउंड हैं जो एकाग्रता को बेहतर करने में मदद करते हैं। नेचर, बारिश, जंगल और मन को एकाग्र करने वाली विशेष ध्वनियां, जिन्हें व्हाइट नॉइज कहते हैं, इनमें शामिल हैं।

Doodle: घर से काम करने में एक समस्या यह भी होती है कि आपके काम पर सहकर्मियों का तुरंत फीडबैक नहीं मिल पाता। यह फ्री ऐप सहकर्मियों से किसी प्रोजेक्ट या टॉपिक पर तुरंत फीडबैक लेने में मदद करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Keep files in online meetings and BOX from teamviewer, Microsoft team and zoom, these 10 apps will work if you are working from home




0

10 हजार से कम कीमत के चार फोन, जिसमें मूवी देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा, सबसे सस्ते फोन की कीमत 7499 रुपए

सीआईआई एंड बोस्टन कंसल्टिंग ग्रूप की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में भारतीयों ने हर महीने करीब 3.7 अरब वीडियो देखे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्पोर्ट स्ट्रीमिंग, वर्चुअल म्यूजिक कंसर्ट, सेल्फ एजुकेशन एंड लर्निंग कंटेट की वजह से वीडियो देखने में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कोरोना के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण लोग घर पर वीडियो देखकर समय गुजार कर रहे हैं। मेट्रो सिटी में वीडियो देखने में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन मूवीज का मजा लेना हो तो पहली जरूरत है फोन की स्क्रीन का बड़ा होना और दमदार बैटरी होना। जानिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जो वीडियो देखने के हिसाब से बढ़िया कहे जा सकते हैं...


रियलमी C3, कीमत - 7,499 रुपए

फोन में 6.52-इंच एचडी+ डिस्प्ले लगा है। इसमें एचडी क्वालिटी में कंटेंट स्ट्रीम की जा सकती है। यह बड़ा डिस्प्ले मूवी, गेम्स और म्यूजिक का बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।। फोन में 5,000 एमएएच बैटरी लगी है जो 10वाट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फुल चार्ज कर इसमें 23 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 20 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 10 घंटे गेम खेल सकते हैं।

रेडमी 8, कीमत - 8,999 रुपए

फोन में 6.22 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है।फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो सिंगल चार्ज करने में पूरे दिन तक आराम से चलती है, इसमें 18वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है। फोन के बॉक्स में 10वाट का चार्जर साथ आता है।

वीवो U10, कीमत - 9,990 रुपए

फोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 729x1544 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इस फोन वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिहाज से बढ़िया है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 18वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

इंफिनिक्स S5 प्रो, कीमत- 9,999 रुपए

10 हजार रुपए की कम कीमत में इंफिनिक्स S5 प्रो एक बढ़िया स्मार्टफोन है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले लगा है, जिसमें 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है जो 10वाट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best Smartphone under 10K|Realme C3, Redmi 8 including 4 phone having big display size you will get the best movie viewing experience, the cheapest phone costs 7499 rupees




0

गुजरात में होगा सुजुकी जिम्नी का प्रोडक्शन, 10 लाख रु. तक होगी कीमत, जानिए कब और कितने वैरिएंट में अवेलेबल होगी जिम्नी

लंबे समय से भारतीय सुजुकी जिम्नी का इंतजार कर रहें हैं। कंपनी ने हाल ही में इसे दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। अगर आप भी जिम्नी को खरीदने के लिए इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं, तो सवाल-जवाब में जानिए कि यह खूबसूरत कार कब और कितने वैरिएंट में लॉन्च होगी...

क्या जिम्नी भारतीय बाजार में लॉन्च होगी?

  • जबाव है हां। साल 2018 में 4th जनरेशन जिम्नी ने इंटरनेशनल मार्केट में डेब्यू कर चुकी है और इन्हीं मॉडल की भारत में आने की काफी संभावना है। वहीं 2019 में जिप्सी के डिस्कंटीन्यू होने के बाद इसके भारत आने की संभावना काफी बढ़ गई है।
  • विदेशों में इसकी मांग में तेजी से इजाफा हुआ है, सुजुकी के जापान स्थित कसोई प्लांट की कैपेसिटी भी फुल हो चुकी है और यहां एडिशनल प्रोडक्शन की जरूरत पड़ रही है। कसोई प्लांट की पूर्ति करने के लिए कंपनी जिम्नी लाइनअप के लिए गुजरात में प्लांट लगा रही है। यहीं से इसे निर्यात किया जाएगा। लोकल मैनुफैक्चर्स का कहना है कि प्रोडक्शन के पहले 6 महीने जिम्नी यहां से सिर्फ निर्यात की जाएगी।

भारत में जिम्नी का कौनसा मॉडल आएगा?

  • जापान में इसके दो मॉडल अवेलेबल हैं- स्टैंडर्ड और सिएरा। यूरोपियन मार्केट में बिना सिएरा बैज वाला मॉडल अवेलेबल है। स्टैंडर्ड जापान स्पेसिफिकेशन वाला मॉडल देश के मानकों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें 660 सीसी का इंजन है और इसकी लंबाई 3.4 मीटर है।
  • सुजुकी जिम्नी सिएरा (जिसे अब यूरो-स्पेक्स जिम्नी के तौर पर जाना जाएगा) में बॉडी क्लेडिंग मिलेगी, जिससे यह थोड़ी बड़ी लगती है। यह 3.5 मीटर लंबी है और 1.5 लीटर इंजन के साथ आएगी। यूरो-स्पेक्स जिम्नी को भारत में ही बनाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि साल 2021 में जिम्नी का 5 डोर मॉडल पेश किया जाएगा और यही मॉडल भारत में बेचा जाएगा।

कौन से इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन में मिलेगी जिम्नी?

  • पहली बात यह कि जिम्नी में डीजल इंजन नहीं आता यानी भारत में भी ये सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध रहेगी। भारतीय मॉडल में 105 हॉर्स पावर और 138 एनएम टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो वर्तमान में सियाज, विटारा ब्रेजा में भी मिलता है।
  • गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलेगा। हालांकि जिम्नी ऑफरोड कैपेबिलिटी जैसे फोर व्हील ड्राइव से लैस होगी।

भारत में कितनी होगी कीमत?

  • 5 डोर जिम्नी की लंबाई 4 मीटर से भी कम होगी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा। सुजुकी की इस कार की कीमत भारत में लगभग 10 लाख रुपए तक होगी। इसकी कीमत मारुति की अन्य एसयूवी जैसे विटारा ब्रेजा से मिलती जुलती हो सकती है लेकिन दोनों कार एक दूसरे से काफी बदलाव रहेगी। दोनों की टार्गेट ऑडियंस अलग रहेगी। कंपनी इसे अपने प्रीमियम नेक्स आउटलेट से बेच सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suzuki Jimny to be produced in Gujarat, Rs 10 lakh Price will be up to, know when and how many variants will be available




0

पायनियर ने लॉन्च किया मल्टीपर्पज टैबलेट कोम्बो; कीमत 33890 रुपए, कार के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकेंगे

कार का म्यूजिक सिस्टम बनाने वाली कंपनी Pioneer (पायनियर) ने डिटेचेबल मल्टीपर्पज टैबलेट कोम्बो लॉन्च किया है। इसकी कीमत 33,890 रुपए है। इसमें SDA-835TAB टैबलेट और SPH-T20BT रिसीवर शामिल है। इसे खासतौर से ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो सफर के दौरान क्वालिटी एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं। यह एंड्रॉयड ओएस पर काम करता है साथ ही यह हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसमें बढ़िया क्वालिटी का साउंड, हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स समेत नेवीगेशन और एंटरटेनमेंट बेस्ड कई प्री-लोडेड ऐप्स मिलेंगे।

इसमें 8 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा
इसमें SDA-835TAB टैबलेट है, जो 8 इंच के हाई रेजोल्यूशन टच स्क्रीन डिस्प्ले से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला मल्टी पर्पज टैबलेट है, जिसे कार के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। टैब एंड्ऱॉयड ओएस पर काम करता है। इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स मिलेंगी जिसमें गूगल मैप, यूट्यूब, जीमेल और पायनियर की यूनिक ऐप पायनियर स्मार्ट सिंक ऐप समेत कई ऐप शामिल हैं। नेटवर्क से कनेक्ट रहने पर यह ऐप ऑटोमैटिक अपडेट होती है। इसमें पारंपरिक रेडियो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए म्यूजिक सुनने की बजाए अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप से भी गाने सुनने की सुविधा मिलती है। इसे रेगुलर इन-कार इंफोटेनमेंट सिस्टम की तरह इस्तेमाल करने के लिए टैबलेट को SPH-T20BT रिसीवर से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करनी की जरूर पड़ती है।

रियर कैमरा का भी काम करेगा
डिस्प्ले की बात करें तो SDA-835TAB टैबलेट में 1280*800 आईपीएस डिस्प्ले है। लॉग्न ड्राइव के दौरान इस पिछली सीट से भी यूज किया जा सकता है। इसमें 4000 एमएएच बैटरी है। यह रियर व्यू कैमरे से कनेक्टेड है, जिसमें कार रिवर्स करते समय पीछे का व्यू दिखता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pioneer tablet combo price| Pioneer multipurpose tablet combo launched at price 33890 rupees will be able to use both inside and outside the car




0

युद्ध में क्षतिग्रस्त रोबोट की तरह दिखता है ये ब्लूटूथ स्पीकर, फुल चार्ज करके 30 घंटे तक गाने सुने जा सकेंगे

जापान की कंपनी जियो ने ब्लूटूथ स्पीकर ग्रावास्टर पेश किया है। कंपनी ने इसे काफी यूनिक कॉन्सैप्ट में डिजाइन किया है। देखने में यह मैटेलिक स्पाइडर रोबोट सा दिखता है और इसे इस तरह से सजाया गया है जैसे यह किसी युद्ध में क्षतिग्रस्त हुआ हो। स्पीकर में हैंड पेंटेड जिंक अलॉय शेल दिया गया है जिसमें बिल्ट-इन एलईडी लाइट्स लगी हैं जो गाने की रिदम से साथ फ्लैश होती है।

20 वॉट का है स्पीकर
यह 20 वॉट का स्पीकर ट्रायंगुलर सपोर्ट स्ट्रक्चर में लगा है और इसे शॉक-एब्जॉर्बर डिजाइन दिया गया है, जिससे स्टेब्लाइज्ड साउंड क्लालिटी मिलती है। कंपनी जल्द ही इसे अलग-अलग तरह के कलर, मटेरियल और शेप में बनाने पर काम कर रही है। इसके अलग-अलग पार्ट्स पर अलग फंक्शन होंगे।

सिंगल चार्जिंग में 30 घंटे चलेगा
यह डिवाइस ऑक्स केबल के साथ आता है। इसमें चार्जिंग और पेयरिंग के लिए यूएसबी टाइप सी और यूएसबी 2.0 केबल मिलती है। गेमिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल करने के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। बेहतरस्टीरियो आउटपुट के लिए दो ग्रावास्टर स्पीकर्स को एक साथ लिंक किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर यह 30 घंटे तक चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This Bluetooth speaker looks like a war-damaged robot, will be able to listen to songs for 30 hours at full charge




0

लॉकडाउन में यूजर्स घर बैठे कर रहे टिकटॉक, 100 करोड़ से ज्यादा बार इन्स्टॉल हुआ; फ्री कैटेगरी में तीसरा टॉप ऐप

25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन अब 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। लॉकडाउन का फायदा सबसे ज्यादा शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो ऐप टिकटॉक को मिल रहा है। लॉकडाउन के दौरान गूगल प्ले स्टोर से इसे सबसे ज्यादा इन्स्टॉल किया गया है। जिसके चलते इसका ऑलटाइम इन्स्टॉलेशन 1 बिलियन यानी 100 करोड़ के पार पहुंच चुकाहै। लॉकडाउन के दौरान देश में फ्री कैटेगरी वाले ऐप्स में सबसे ज्यादा इन्स्टॉल होने वाला तीसरा टॉप है। दूसरे नंबर पर जूम और पहले नंबर पर सरकार द्वारा लॉन्च किया गया आरोग्य सेतु ऐप है।

सबसे ज्यादा टिकटॉक वीडियो की शेयरिंग

इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा टिकटॉक के वीडियो वायरल हो रहे रहे हैं। वॉटसऐप, हैलो, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल प्लेटफॉर्म पर टिकटॉक के फनी वीडियो शेयर हो रहे हैं। ज्यादातर टिकटॉक यूजर्स लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठे-बैठे फनी वीडियो बना रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय यूजर्स इस टिकटॉक वीडियो बना रहे हों, बल्कि यूएस में भी इस ऐप का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। जनवरी 2020 में टिकटॉक को यूएस यूजर्स ने एपल ऐप स्टोर के साथ गूगल प्ले स्टोर पर भी सबसे ज्यादा डाउनलोड किया।

हाल ही में टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइट डांस ने भारत को डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ की मदद औरमेडिकल इक्युपमेंट खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। टिकटॉक की लोकप्रियता और डाउनलोड संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि लॉकडाउन पीरियड में करोड़ों लोगों के एंटरटेनमेंट का पहला प्लेटफॉर्म बन सकता है। यूजर्स के एंटरटेनमेंट में रुकावट न आए इसके लिए कंपनी ने स्ट्रीमिंग क्वालिटी को गिरा दिया है ताकि इंटरनेट पर अधिक दबाव न पड़े।

टिकटॉक का टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

इस ऐप का साइज 84MB है। इस अब तक 1,000,000,000 से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया जा चुका है। इस ऐप को एंड्रॉयड 4.1 जैली बीन और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर इन्स्टॉल कर सकते हैं। ऐप पर 19,100,529 लोगों ने इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TikTok Crosses 1 Billion Installs Milestone on Google Play Store Amid Lockdown




0

लेनोवो का गेमिंग स्मार्टफोन लीजन, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला दुनिया का पहला फोन, बैटरी को 30 मिनट से कम समय में फुल चार्ज करेगा

टेक कंपनी लेनोवो जल्द ही अपने लीजन गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 90W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर पोस्टर जारी कर इसकी जानकारी दी। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें इतनी दमदार पावर सप्लाई मिलेगी। हालांकि वीवो और श्याओमी भी 100W/120W चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, लेकिन दोनों ही कंपनियां इन्हें इस साल लॉन्च नहीं करेंगी।

कंपनी ने जारी किया पोस्टर

हालांकि लेनोवो ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंर कितने समय में बैटरी को फुल चार्ज करेगा। बाजार में पहले से उपलब्ध ओप्पो रेनो ऐस स्मार्टफोन में 65 वॉट सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 4000 एमएएच बैटरी को 30 मिनट में 0 से 100 फीसदी चार्ज करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लेनोवो लीजन गेमिंग फोन का चार्जर सिर्फ 20 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज करेगा।

मिलेगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया कि लेनोवो का अपकमिंग लीजन स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 से लैस होगा। यही चिपसेट ब्लैक शार्क 3 और ब्लैक शार्क 3 प्रो गेमिंग स्मार्टफोन में मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि फोन ग्राउंड ब्रेकिंग कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यानी समझा जा सकता है कि कंपनी अपने यूजर्स को मजबूत और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देना चाहती है।

मिल सकती है 5050 एमएएच बैटरी
कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो नुबिया रेड मैजिक 5जी स्मार्टफोन में भी मिलती है। इसमें 5050 एमएएच की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। बाजार में लीजन स्मार्टफोन का मुकाबला ब्लैक शार्क, नुबिया, आईकू और आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन से देखने को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lenovo Legion Gaming Phone Price| Lenovo's gaming smartphone Legion, the world's first phone with 90W fast charging support, will have full charge battery in 20 minutes




0

ओप्पो ऐस 2 स्मार्टफोन लॉन्च, 65W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, शुरुआती कीमत 43200 रुपए

टेक कंपनी ओप्पो ने चीन में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो ऐस 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन में अबतक का सबसे दमदार प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जो राउंड शेप मोड्यूल में फिक्स हैं। सेल्फी के लिए फोन में सिंगल पंच होल कैमरा है जो स्क्रीन के लेफ्ट साइड में है। इसके अलावा फोन में 65 वॉट सुपरVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज और 40 वॉट एयर VOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 5G सपोर्ट करने वाले इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 90 हर्ट्स रिफ्रेश्ड रेट मिलता है। इसे पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो रेनो ऐस के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी ने इस बार रेनो ब्रांडिंग हटा ली है।

40W एयर VOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

ओप्पो ऐस 2: कीमत

कंपनी ने चीन में इस फोन को रैम और स्टोरेज को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है। यह ऑरोरा सिल्वर, मून रॉक ग्रे और फैंटेसी पर्पल कलर में अवेलेबल है।

चीन में वैरिएंट वाइस कीमत
8GB रैम + 128GB स्टोरेज 43200 रुपए
8GB रैम + 256GB स्टोरेज 47500 रुपए
12GB रैम + 256GB स्टोरेज 49700 रुपए

ओप्पो ऐस 2: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.5 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
सिम टाइप डुअल सिम
रैम 12 जीबी
स्टोरेज 256 जीबी
रियर कैमरा 48MP(मेन कैमरा)+8MP(अल्ट्रा-वाइड लेंस)+2MP(पोर्ट्रेट लेंस)+2MP(मोनोक्रोम लेंस)
फ्रंट कैमरा 16MP (पंच होल)
बैटरी 4000mAh विद 65W सुपरVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज और 40W एयर VOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी वाई-फाई 802.11,5G,ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
डायमेंशन 160x75.4x8.6 एमएम
वजन 185 ग्राम
सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo Ace 2 Price| Oppo Ace 2 smartphone launched at starting price 43 thousand rupeew have 65W wired and 40W wireless fast charging support




0

वनप्लस ने लॉन्च किया 3800 रुपए कीमत का बुलेट्स वायरलेस Z ईयरफोन, 10 मिनट चार्ज कर 10 घंटे गाने सुन सकेंगे

मंगलवार को हुए ऑनलाइन इवेंट में टेक कंपनी वनप्लस ने वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन के साथ वायरलेस ईयरफोन बुलेट्स वायरलेस Z को भी लॉन्च किया। पुराने मॉडल बुलेट्स वायरलेस 12 की तुलना में यह किफायती है। इसकी कीमत 3800 रुपए है। खास बात यह है कि इसमें व्रैप (Warp) चार्ज फीचर मिलता है, जिसकी मदद से 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। फुल चार्जिंग में इसमें 20 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा यह मैग्नेटिक कंट्रोल, क्विक पेयर और क्विक स्विच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो पुराने मॉडल से लिए गए हैं।

चार कलर में अवेलेबल

अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है
वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z की कीमत 3800 रुपए है। यह पुराने मॉडल बुलेट्स वायरलेस 2 की तुलना में काफी किफायती है, जिसे 5,990 रुपए में भारत और अमेरिका में लॉन्च किया गया था। नए हेडफोन फिलहाल अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन की बिक्री यूके में 21 अप्रैल और यूएस में 29 अप्रैल से शुरू होने जा रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बुलेट्स वायरलेस Z की भी बिक्री भी इनके साथ शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे अगले महीने भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

पुराने मॉडल के कई फीचर्स भी मिलेंगे
वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z में मैग्नेटिक कंट्रोल्स मिलते हैं, जिसमें ईयरबड्स को आपस में जोड़ने और अलग करने से म्यूजिक प्ले-पॉज होता है। इसके अलावा इसमें तेजी से पेयरिंग होने के लिए क्विक पेयर और एक से दूसरे डिवाइस में आसानी से स्विच होने के लिए क्विक स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो पुराने मॉडल से ही लिए गए हैं। यह ब्लैक, ब्लू, मिंट और ओटकलर में उपलब्ध है।

पसीनाऔर पानी भी बेअसर
कंपनी ने बताया कि इसे IP55 रेटिंग दी गई है, यानी इस पर पानी और पसीना भी बेअसर है। इसमें सुपर बेस टोन के अलावा 9.2 एमएम का डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। यह सिर्फ 28 ग्राम वजनी है और 10 मीटर की रेंज तक आसानी से काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसके साथ तीन सिलिकॉन ईयरबड्स मिलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OnePlus Bullets Wireless Z headphones price| OnePlus Bullets Wireless Z launched at price 3800 rupees, charging 10 minutes and will be able to listen to 10 hours of songs