0 भोपाल में 11 नए केस, एक मौत, 30 डिस्चार्ज By Published On :: Tue, 05 May 2020 06:04:47 GMT राजधानी में सोमवार को 11 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले। इनमें से नौ शहर के नए हॉटस्पॉट मंगलवारा क्षेत्र से हैं। दो जमातियों के संक्रमित मिलने के बाद देर रात हज हाउस खाली करा लिया गया। एम्स में इलाज के दौरान ऐशबाग क्षेत्र के एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इन सबके बावजूद दो राहत भरी खबरें भी हैं। पहली- 30 और कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो गए। दूसरी- जिला प्रशासन ने 340 कंटेनमेंट क्षेत्रों को घटाकर अब 160 कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि रविवार रात एक हजार सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 25 पॉजिटिव मिले। वहीं इंदौर में 43 नए संक्रमित मिले, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। जबकि धार में एक दिन में 20 पॉजिटिव मिले। यहां अब 71 संक्रमित हो चुके हैं। उज्जैन में 17 मरीज मिले। 3 मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।बुरहानपुर विधायक की बहू, भतीजा, पोता संक्रमित; बड़नगर विधायक कोरोना संदिग्धबुरहानपुर में सोमवार को 16 नए मरीज मिले। इनमें निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की बहू, भतीजा और सवा साल का पोता शामिल है। विधायक के भाई पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। यहां कुल 34 संक्रमित हैं। इनमें पूर्व पार्षद और उनके परिवार के 10 सदस्य, दो डॉक्टर हैं। उधर बड़नगर में पांच पॉजिटिव मिले। जबकि कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल और उनके बेटे शिवम की रिपोर्ट प्री-पॉजिटिव आई है। दोनों इंदौर इलाज कराने गए हैं। विधायक का कहना है कि उन्हें आरडी गार्डी अस्पताल की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। वे फिर से जांच कराएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भोपाल में सोमवार को 11 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले। इनमें से नौ शहर के नए हॉटस्पॉट मंगलवारा क्षेत्र से हैं। Full Article
0 खेल अकादमियों में छंटनी की तैयारी, करीब 20% खिलाड़ी बाहर होंगे, नए खिलाड़ियों की भर्ती मुश्किल By Published On :: Tue, 05 May 2020 06:15:00 GMT खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन द्वारा प्रदेश में संचालित 18 खेलाें की 19 अकादमियों में करीब 1000 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं, इनमें से करीब 20% खिलाड़ियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। ये खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर बाहर किए जाएंगे। 40 दिन के लाॅकडाउन के दौरान अकादमियों के सभी प्रशिक्षकों कोनिर्देशित किया गया था कि वर्क फ्रॉम होम के तहत घर बैठकर अपनी अपनी अकादमियाें के खिलाड़ियों की परफार्मेंस के आधार पर लिस्ट तैयार करें।प्रशिक्षकों नेलिस्ट तैयार करके विभागीय अधिकारियों को भेज दी है, इसमें करीब 20% खिलाड़ी पिछले सत्र में किए गए प्रदर्शन के आधार पर बाहर होंगे। यह प्रक्रिया हर साल अप्रैल माह में पूरी कर ली जाती है, लेकिन इस साल कोरोनावायरस औरलॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। हर साल बाहर हुए खिलाड़ियों की जगह नई खिलाड़ियों की भर्ती की जाती रही है, लेकिन इस साल भर्ती प्रक्रिया के लिए अब समय नहीं बचा है। हर साल नया सत्र जुलाई में शुरू हो जाता है, इसलिए इस वर्ष नए खिलाड़ियों की भर्ती नहीं होगी।इन खेलों की है अकादमी भोपाल में : पुरुषों हॉकी, घुड़सवारी, शूटिंग, वाटर स्पोर्ट्स, बॉक्सिंग, जुडो, कराते, कुश्ती, तलवारबाजी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स। जबलपुर: तीरंदाजी, होशंगाबाद: तैराकी, ग्वालियर: बैडमिंटन, महिला हॉकी, शिवपुरी: क्रिकेट। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today तस्वीर मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की है, जहां पर देशभर से शूटर प्रशिक्षण के लिए आते हैं। इस वक्त खेल गतिविधियां बंद हैं। - फाइल फोटो Full Article
0 रात 50 किमी की रफ्तार से चली हवा; 11 केवी लाइन का तार टूटा, आधा घंटे गुल रही बिजली By Published On :: Tue, 05 May 2020 06:44:11 GMT शहर में साेमवार रात 10 बजे 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस वजह से पुराने शहर में रायल मार्केट इलाके में ताज मार्केट के पास 11 केवी यानी बड़ी लाइन का तार टूट गया। इससे पूरे इलाके में आधा घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा भदभदा, सूरज नगर, एअरपाेर्ट राेड, भानपुर समेत कई इलाकाें में हवा के कारण बिजली गुल रही। रविवार रात 12 बजे कराेंद इलाके में ट्रुबा काॅलेज के पास के इलाके में दाे घंटे एवं छाेला इलाके में 15 मिनट बिजली गुल रही। इसके पहले रविवार की रात को भी शहर के कई इलाकों में दो घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें मिली हैं। वहीं, बिजली विभाग शहर के अलग-अलग इलाकों में प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी कर रहा है।बिजली कंपनी के डीजीएम डीके तिवारी का कहना है कि तेज हवा के दाैरान एहतियात के ताैर पर सप्लाई बंद करनी पड़ती है। चालू लाइन में यदि तार टकराते हैं ताे फाॅल्ट करंट ज्यादा हाेने के कारण तार टूटकर नीचे गिर सकते हैं। एेसे हालात में अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियात के ताैर पर सप्लाई बंद कर दी जाती है।मौसम विभाग ने जारी किया 13 जिलों में यलो अलर्टअरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने प्रति चक्रवात के कारणगरज-चमकके साथ बारिश और ओलावृष्टिकी संभावना है। इससे आज भी राजधानी समेत अन्य जिलों में तेज आंधी और तूफान आ सकता है।भोपाल-मौसम विभाग ने जारी किया 4 संभाग और 13 जिलों में यलो अलर्ट। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग और रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, होशंगाबाद, बैतूल और इंदौर में संभावना जताई गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भोपाल में सोमवार की रात को तेज आंधी से 11 केवी लाइन टूट गई, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल रही। - फाइल फोटो Full Article
0 मौसम विभाग का अलर्ट; 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, हल्की बारिश भी हो सकती है By Published On :: Tue, 05 May 2020 14:00:24 GMT देश के कई हिस्से में बने सिस्टम के प्रभाव से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कल हल्की बारिश के बीच अगले 24 घंटेके दौरान फिर सेहल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश के मौसम की गतिविधियों में प्रभाव डालने में विशेषकर तीन सिस्टम बनेहैं। इनमें दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बनने के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में भी ऊपरी हवाओं में चक्रवात बना हुआ है।इसके अलावा बिहार के पूर्वी हिस्से से लेकर तमिलनाडु के बीच एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी है, जो यह राज्य के दक्षिण पूर्व हिस्से से गुजर कर जा रही है। ऐसी स्थिति में रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर जिले में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि इन स्थानों पर गरज चमक की स्थिति के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इन स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देश में कल कई स्थानों पर बने सिस्टम के प्रभाव के कारण रीवा, सागर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन औरभोपाल संभागों के जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। राज्य में कल अमरकंटक, खजुराहो, उमरिया, अजयगढ़, कोतमा, सिंगरोली, नौगांव, राजनगर, कटनी, पन्ना, रीवा, गुढ़, रामनगर, सतना, बलदेवगढ़, मंदसौर, जावद, शिवपुरी, करैरा, पिछोर औरकोलारस में हल्की वर्षा रिकाॅर्ड दर्ज की गई।दो दिन तक ऐसी स्थिति ही रहने की संभावनाउन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज में अगले कम से कम दो दिन तक ऐसी स्थिति ही रहने की संभावना है। विशेषकर शाम के समयतेज हवाएं व गरज चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रदेश के खरगौन में 45 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ है। राजधानी भोपाल में आज मौसम का मिजाज शुष्क रहा। शाम के पहर से तेज हवाएं चलती रही। यहां कल शाम के समय आसमान में आंशिक रूप में बादल छाए रहने के आसार हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भोपाल में मंगलवार को दोपहर में एक मां अपने बच्चे को तेज धूप से बचाने के लिए आंचल में छिपाकर ले जाती देखी गईं। Full Article
0 राज्य में 3049 संक्रमित, सबसे ज्यादा इंदौर में 1654 मरीज; विधायक के परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव By Published On :: Tue, 05 May 2020 16:46:45 GMT लॉकडाउन फेज-3 के दौरान ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ छूट मिलने की वजह से नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। सड़कोंपर सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ देखीजारही है। बाजार, सब्जी मंडी और बैंकों के अलावा मोहल्लों में भीऐसा नजारा देखने कोमिलरहा है, जैसे कोरोना से मुक्ति मिल गई हो। सोशल डिस्टेंसिंग को दूर की बात है, लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने अभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मंजूरी नहीं दी है, लेकिन लोग मिनी ट्रकोंसे आते-जाते दिखे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3049 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में 1654 हैं।बुराहनपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया। तीन दिन पहले विधायक के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को विधायक की बहू, भतीजा, सवा साल केपोते की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उज्जैन के बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल को फिर से जांच के लिए भेजा है।यह तस्वीर विदिशा की है। यहां सोमवार को लोग मिनी ट्रकों से आते-जाते देखे गए।लॉकडाउन में छूट मिलते ही सब्र टूटा सोमवार कोलॉकडाउन के पहले दिन दोपहर तक ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में हालत सामान्य थे। लोग पहले की तरह घरों में थे और लॉकडाउन का पालन कर रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई। भीड़ इतनी बढ़ी कित्योहारी बाजार जैसा नजारा हो गया। गुना, अशोकनगर, सागर और विदिशा में तो प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बाजार बंद कराए। गुना सदर बाजार में 20 मिनट तक जाम लगा रहा। गायत्री मंदिर पर सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गए। ऐसा ही हालसागर मेंदेखा गया। सरकार ने नई व्यवस्था के तहत कलेक्टरों को मंगलवार से शराब और भांग की दुकानों के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेड जोन में शराब की बिक्री नहीं होगी। लेकिन, व्यापारियों से सरकार के मतभेद के चलते अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि दुकानें खुलेंगी या नहीं। सागर संभाग में कुछ दुकानों के खुले होने की खबर है। शिवपुरी, गुना आदि जिलों में अभी तक दुकानें नहीं खुली हैं।जोनवार दुकानें खोलने की व्यवस्था भोपाल, इंदौर, उज्जैन में शराब दुकानें बंद रहेंगी। जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्वी निमाड़, देवास, ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खुलेंगी। शहडोल, श्योपुर, डिंडौरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना औररीवा के कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर बाकी जगहों पर दुकानें खुलेंगी। ग्रीन जोन के सभी जिलों में सभी जगहों पर दुकानें खुलेंगी।यह तस्वीर गुना की है। सोमवार को बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी।यह तस्वीर भोपाल के न्यू मार्केट की है। यहां सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुल रही हैं।कोरोना अपडेट्स भोपाल: राजधानी में सोमवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 9शहर के नए हॉटस्पॉट मंगलवारा क्षेत्र से हैं। दो जमातियों के संक्रमित मिलने के बाद देर रात हज हाउस खाली करा लिया गया। एम्स में इलाज के दौरान ऐशबाग क्षेत्र के एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इन सबके बावजूद दो राहत भरी खबरें भी हैं। पहली- 30 और कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो गए। दूसरी- जिला प्रशासन ने 340 कंटेनमेंट क्षेत्रों को घटाकर अब 160 कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि रविवार रात एक हजार सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 25 पॉजिटिव मिले। शहर में कुल मरीजों की संख्या 583 हो गई है। इंदौर:एक निजी अस्पताल के 2 डॉक्टरों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सोमवार को इस अस्पताल को सील किया गया। डॉक्टरों के पिछले 15 दिनों के संपर्कों की तलाश की जा रही है। रविवार रात आई रिपोर्ट में 43 नए मरीज मिले।पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1654 पर पहुंच गई। तीन लोगों की मौत भीहो गई। सोमवार को ही शहर के तीन अस्पतालों से 106 मरीज डिस्चार्ज हुए। रायसेन: जिले के5 कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर आ गए। 12 अन्यलोगों की भीदूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। आज कोविड केयर सेंटर इंडियन चौराहे से सभी 12 लोगों की छुट्टी होगी। इस तरह एक दिन में जिले के 17 मरीज कोरोना से मुक्त हो जाएंगे। तीन लोग पहले हीठीक हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 20 हो जाएगी। रायसेन में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 63 है।इनमें 20 लोगों केठीक होने के बाद 41 एक्टिव केस बचेंगे। 2लोगों की संक्रमण के चलते मौतहुई है। बचे हुए 41 मरीजों का भोपाल और रायसेन में इलाज चल रहाहै। जबलपुर: मेडिकल अस्पताल में 3 दिन पहले जिस महिला की मौत हो गई थी, उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 2 मई की रात महिला को सांस लेने में तकलीफ के चलते गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को ब्लड प्रेशर और शुगर की शिकायत थी।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3049 संक्रमित: इंदौर 1654, भोपाल 571, उज्जैन 184, जबलपुर 106, खरगोन 79, धार 75, रायसेन 63, खंडवा 49, होशंगाबाद-मंदसौर 36-36, बुरहानपुर 34, बड़वानी-देवास 26-26, मुरैना 17, रतलाम 16, विदिशा 13, आगर मालवा 12, शाजापुर 7, ग्वालियर-सागर और छिंदवाड़ा 5-5, श्योपुर 4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर में 3-3, रीवा-शिवपुरी में 2-2, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं। अब तक 176 की मौत: इंदौर 79, उज्जैन 40, भोपाल 16, खरगोन और देवास में 7-7, खंडवा 6, बुरहानपुर-जबलपुर-होशंगाबाद-रायसेन-मंदसौर में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सतना में एक-एक की मौत हो गई। स्वस्थ्य हुए 1000 मरीज: इंदौर 468, भोपाल 288, उज्जैन 26, जबलपुर 12, खरगोन 36, रायसेन 8, धार 12, खंडवा 32, होशंगाबाद 19, मंदसौर 5, बड़वानी 23, देवास 11, रतलाम 12, मुरैना और विदिशा 13-13, शाजापुर 6, श्योपुर में 4, अलीराजपुर में 3, छिंदवाड़ा-ग्वालियर-सागर-शिवपुरी 2-2, बैतूल 1 मरीज स्वस्थ हुए। (स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर अशोकनगर की है। लॉकडाउन फेज-3 में छूट मिलने के बाद बाजार में इतनी भीड़ उमड़ी कि ट्रैफिक जाम हो गया। लोग तीन घंटे तक फंसे रहे। Full Article
0 दो माह की जगह सिर्फ 40 दिन का वेतन दिया By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT अतिथि शिक्षक संघ ब्लॉक लटेरी द्वारा मानदेय विसंगति व सम्बन्धित अधिकारियों के संतोषजनक निराकरण न करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम लटेरी को सौंपकर निराकरण की मांग की गई।अतिथियों ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की आदेश अनुसार कोरोना महामारी के चलते प्रत्येक विभाग के कर्मचारियों को मार्च व अप्रैल माह का सम्पूर्ण वेतन व मानदेय दिया जाना चाहिए था। लेकिन ब्लॉक के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए कम मानदेय भुगतान किया गया है। जबकि इन्हीं मार्च अप्रैल माह का जिले की अन्य तहसीलों में पूर्ण मानदेय का भुगतान किया है। ज्ञात हो कि मार्च व अप्रैल माह में कुल 45 दिवस का भुगतान किया जाना था, जबकि इन अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते सिर्फ 40 दिवस का भुगतान हुआ है। इन्हीं माह का जिले की अन्य तहसीलों में 45 दिवस तक का भुगतान किया गया है। इन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से सैकड़ों अतिथि शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। लॉकडाउन को ध्यान में रख सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ज्ञापन देने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़, संरक्षक धर्मेंद्र पाटीदार, मनोज गुरु व अमित चतुर्वेदी उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 चितौड़गढ़ से 450 किमी पैदल चलकर सिरोंज आए मजदूर, अब झारखंड तक 800 किमी और चलेंगे By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT राजस्थान के चितौड़गढ़ से 450 पैदल चल कर आ रहे 31 मजदूर मंगलवार को सिरोंज पहुंचे। लटेरी नाका तिराहे पर एक घंटे विश्राम करने के बाद ये लोग फिर पैदल ही रवाना हो गए।राजस्थान के चितौड़गढ़ में सीमेंट प्लांट पर काम करने वाले 31 मजदूर पैदल चलते हुए मंगलवार दोपहर में सिरोंज के लटेरी नाका तिराहे पर पहुंचे। अधिकांश लोगों के पास भारी-भरकम बैग थे तो कईयों के पास बड़े-बडे़ झोला।ठेकेदार ने मजदूरी भी नहीं दी: मजदूरों के समूह मंे शामिल विनोद सिंह ने और विजय सिंह ने बताया कि सभी चितौड़गढ़ के सीमंेट प्लांट पर काम करने के लिए कुछ महीने पहले ही गए थे। जो ठेकेदार हमें लेकर गया था। उसने लॉकडाउन लगने के बाद मजदूरी देने से मना कर दिया। वाहन नहीं मिला तो पैदल ही निकल गए। रास्ते में लोगों ने ही मदद की और खाना खिलाया। 450 किमी का सफर तय कर हम यहां आए हैं और अभी भी 800 किमी हमें और चलना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Workers who came to Sironj after walking 450 km from Chittorgarh, will now walk another 800 km to Jharkhand Full Article
0 27 गांवों में जाकर 1500 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और इलाज किया By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेहटी के डॉक्टर गांव-गांव घूमकर बाहर से आने वाले लोगों की जांच व इलाज कर रहे हैं। ताकि सीहोर जिला कोरोना से अछूता रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मेहरबान सिंह अपनी टीम के साथ प्रतिदिन गांव-गांव जाकर बाहर से आने वाले लोगों का इलाज कर रहे हैं। जिन लोगों को सर्दी जुखाम है उन लोगों का भी इलाज गांव पर ही कर रहे हैं। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए परिवार से अलग रहने की हिदायत दे रहे हैं। डॉक्टर सिंह के साथ डॉ. इमरान खान, नितेश वर्मा, स्टाफ नर्स, सुपरवाइजर, एएनएम भी गांव-गांव जाकर बाहर से आने वाले लोगों को उनकी जांच करने वाली टीम में शामिल हैं।डॉक्टर सिंह ने बताया कि अभी तक रेहटी क्षेत्र के 27 गांव का भ्रमण कर चुके हैं। जिसमें डॉक्टरों की टीम ने 1500 से अधिक मरीजों की जांच की है। डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी जान की परवाह किए बिना प्रतिदिन गांवों का भ्रमण कर रहे हैं ताकि रेहटी क्षेत्र में कोरोना महामारी न पहुंच पाए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।दो माह से नहीं गए घरडॉ. सिंह और उनकी टीम की सराहना पूरे नगर में की जा रही है। डॉक्टर सिंह 2 माह से अपने घर भी नहीं गए और रात दिन कोरोना महामारी से बचाने के लिए लोगों की जांच कर रहे हैं। गांव गांव के भ्रमण के दौरान में जिन मरीजों को जो भी समस्या होती है उस बीमारी का इलाज भी मौके पर कर रहे हैं ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को रेहटी अस्पताल आने की नौबत नहीं आए। अस्पताल में रात में इमरजेंसी आने के बाद उन मरीजों को भी संभाल रहे हैं। यही वजह है कि जगह जगह उनका स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है।आस पास के गांव में सर्दी खांसी के मरीज के कारण था भयनगर व आसपास के गांव में इस समय कहीं कहीं सर्दी खांसी के मरीज देखने को मिल रहे हैं। इस कारण लोगों भय रहता है, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इनका इलाज समय पर पहुंचकर करने के कारण यह ठीक हो चुकी हे। जिले में अभी तक कोई भी मरीज नहीं मिला है। अस्पताल के डॉक्टरों की सतर्कता से क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।अभी तक सर्दी जुकाम के 1500 से अधिक मरीज हो चुके हैं ठीकडॉ. सिंह का कहना है कि जब तक कोरोना महामारी चलेगी प्रतिदिन गांव में भ्रमण कर बाहर से आने वाले लोगों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी जाएगी। अभी तक हमारी टीम ने 1500 से अधिक मरीजों को सर्दी जुकाम के थे वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Visited and treated the health of more than 1500 people in 27 villages Full Article
0 सीवन के पानी का टीडीएस 400 से 250 पर आया, 150 में होगा पीने योग्य By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT पिछले 42 दिनों से लोग घरों में ही रह रहे हैं। इसका फायदा पर्यावरण भी शुद्ध हुआ है। शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीहोर की ग्लोबल लैब में सीवन नदी के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की जांच की गई। इसमें सीवन का पानी पहले 400 टीडीएस ( टोटल डिसोल्व सॉलिड) रहता था जो कि लॉकडाउन में घटकर औसतन 250 से 300 तक रह गया है।उत्कृष्ट स्कूल ग्लोबल लैब के प्रभारी डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि टोटल डिसोल्व सॉलिड यानि पानी में घुलित ठोस पदार्थ हैं। इसमें खनिज, धातु, अनाज या अन्य पदार्थ शामिल होते हैं। पूर्व में सीवन नदी के पानी का अध्ययन किया गया था। इसमें स्कूल के किनारे सीवन नदी के पानी में सामान्यत: टीडीएस 300 से 400 मिलीग्राम प्रति लीटर मिलती थी। तीसरे चरण के लॉक डाउन में 5 मई को टीडीएस मीटर से परीक्षण करने पर यह मात्रा 250 से 300 मिलीग्राम प्रति लीटर प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ये जितना कम होता है, पानी उतना ही शुद्ध माना जाता है। पीने योग्य पानी का टीडीएस 100 से 150 के बीच होना चाहिए। इसी तरह स्कूल के बोर का टीडीएस जांच किया गया तो इसकी मात्रा 275 मिलीग्राम प्रति लीटर प्राप्त हुई है।पीएच मान 7 से 9 तो पानी अच्छा : स्कूल प्राचार्य आरके बांगरे ने बताया कि स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण कर उसमें 16 नल सहित आरओ वॉटर कूलर लगाया गया है। जिसका टीडीएस 150 अंकित किया गया है जोकि शीतल व शुद्ध पेय जल है। इसी तरह पीएच मीटर द्वारा सीवन नदी का पीएच 8-9 मिलीग्राम प्रति लीटर और स्कूल के बोर का पीएच 7-9 प्राप्त हुआ है। जो कि अच्छा माना जाता है। पीएच 7 से कम होने पर पानी का अम्लीय और 7 से अधिक होने पर पानी का क्षारीय होनादर्शाता है।इन कारणों से सीवन में प्रदूषणडॉ. साहू ने बताया कि एक अध्ययन के अनुसार लॉक डाउन में बीओडी भी आधी हो गई है। वहीं कुल घुलित पदार्थ भी कम हो गए हैं। इन नतीजों से साफ है कि नदी में कचरा फेंकने, कामर्शियल सीवेज, घाट पर कपड़े धोने, नदी में नहाने से पानी प्रदूषित हो रहा था। बीओडी ( बायो केमिकल ऑक्सीजन डिमांड) नदियों में ऑर्गेनिक वेस्ट, सीवेज मिलने से बीओडी का स्तर बढ़ता है। विद्यालय के रेड क्रॉस प्रभारी संतोष सोनी ने सेच्ची डिक्स द्वारा नदी के जलस्तर की गुणवत्ता का अध्ययन किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today TDS of suture water comes from 400 to 250, 150 will be potable Full Article
0 लॉकडाउन के उल्लंघन पर 500 लोगों के चालान बनकार पुलिस ने वसूला 21500 रुपए का जुर्माना By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जिला पुलिस राजगढ़ द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।निर्देशों के परिपालन में लॉक डाउन के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत दोपहिया वाहन में बैठकर अनावश्यक रूप से घूमने वालों को समझाइश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में चलानी कार्रवाई भी की जा रही है।चालानी कार्रवाई करते हुए जिले में लगभग 500 चालान बनाकर कुल 21500 समन शुल्क वसूला गया है। साथ ही बिना मास्क लगा, दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में घूमने वालों के विरुद्ध सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा गाड़ियों के नंबर प्लेट व वाहन चालक की पहचान की जाकर संबंधित को नोटिस भी भेजे जा रहे है साथ ही चालानी कार्रवाई की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 मजदूरों को मिलेगी 1000 की प्रवासी मजदूर सहायता By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन में प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी सहायता योजना शुरू की गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने राजगढ़ सहित प्रदेश के कलेक्टर्स को दिशा निर्देश जारी किए हैं।योजना में प्रवासी मजदूरों की जानकारी, पता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी एकत्रित कर तात्कालिक आवश्यकता भोजन, दवा आदि के लिए उन्हें 1000 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल को इस योजना की शुरुआत की है। अभी तक अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों की मोबाइल नंबर सूची अपडेट की जा रही है। प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेजे गए विस्तृत परिपत्र में योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।योजना का लाभ उन प्रवासी मजदूरों को मिलेगा, जो मप्र के मूल निवासी होने के साथ योजना के लागू होने की दिनांक तक अन्य राज्यों में प्रवासी मजदूर हों। सभी कलेक्टर योजना के पात्र मजदूरों की जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र करेंगे। यह जानकारी राहत आयुक्त को दी जाएगी। इसके अलावा राज्यस्तरीय कॉल सेंटर में सीधे ऐसे प्रवासियों की जो जानकारी आएगी, उसे मैप आईटी को हस्तांतरित किया जाएगा।जानकारी सत्यापित होने पर खाते में आएगी राशि: कलेक्टर को जैसे-जैसे सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी वैसे-वैसे संबंधित व्यक्ति के बैंक खातों में राशि जमा करवाएंगे या किसी ई-वॉलेट जैसे पेटीएम, फोन-पे, योनो आदि से भुगतान करेंगे। राज्य स्तरीय समन्वयक अपने-अपने निर्धारित जिलों में इसकी निगरानी करेंगे। कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक पात्र मोबाइल नंबर पर एक ही भुगतान किया जाए। साथ ही एक ही व्यक्ति को एक से अधिक बार भुगतान न हो।सभी जिलों में वितरित की गई राशि के संबंध में हितग्राही का संपूर्ण विवरण, बैंक अकाउंट नंबर, वितरण दिनांक आदि की सभी जानकारी का संधारण जिला स्तर पर अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रवासी श्रमिकों के संबंध में समन्वय स्थापित करने के लिए तय किए गए। राज्य स्तरीय समन्वयक अपने-अपने निर्धारित जिलों में इसकी निगरानी करेंगे।कलेक्टर मैप आईटी डाटा के आधार पर लोगों की जानकारी करेंगे एकत्रित, सत्यापन के बाद देंगे राशिइस प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के लिए मोबाइल नंबरों का डी डुप्लीकेशन, उपलब्ध मोबाइल नंबरों की मोबाइल टॉवर के आधार पर लोकेशन पता लगाना और राज्य के बाहर के नंबरों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध मोबाइल नंबरों को जिलेवार विभाजित किया जाएगा। इसके बाद मैप आईटी द्वारा जो सूची कलेक्टर को उपलब्ध करवाई जाएगी, उन मोबाइल नंबर पर कॉल करवाकर संबंधित का नाम, पिता का नाम, पूरा पता, ग्राम, निकाय, ब्लाक, तहसील और जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, समग्र आईडी, बैंक अकाउंट विवरण आईएफसी सहित जहां व्यक्ति फंसे हैं, वहां क्या व्यवसाय कर रहे थे यह जानकारी एकत्र की जाएगी। सत्यापन हाेने के बाद राशि उपलब्ध कराई जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 खंडराज खरीदी केंद्र में लगी आग 100 क्विंटल गेहूं, बारदाना, दो तौल कांटे, लैपटॉप व प्रिंटर जला By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT इन दिनों जिले में सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी तेजी से चल रही हैं। वहां अब आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बरेली की खंडराज समिति के तहत बने खरीदी केंद्र में मंगलवार सुबह 4.30 पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग अधिक फैलने से वहां रखा सामान भी चपेट मेें आगया। इसके चलते काफी नुकसान हुआ है।आग लगने की सूचना खरीदी केंद्र प्रभारी मनीष सोनी ने समिति प्रबंधक और थाना प्रभारी को दी। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड भेजी गई और वहां आग बुझाई गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके चलते खरीदी केंद्र पर में रखे गेहूं में 100 क्विंटल गेहूं, 32 गठाने, जिनमें 16000 बारदाने, लेपटॉप सिलाई मशीन सहित दो इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे भी जल गए। इस तरह से करीब 5 लाख रुपए से अधिक के नुकसान होने की बात कही जा रही है। सीजन में नरवाई और गेहूं की फसलों में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन खरीदी केंद्र पर आग लगाने का यह पहला मामला सामने आया है। समिति प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह केंद्र प्रभारी मनीष सोनी द्वारा आग लगने की घटना की जानकारी दी गई, उसके बाद वे मौके पर पहुंचे।एसडीएम ने की टीम ने मौके पर किया निरीक्षणबरेली एसडीएम बृजेंद्र रावत, तहसीलदार राजीव कहार, जिला आपूर्ति निगम के प्रबंधक विवेक रंगारी भी घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार ने घटना स्थल पर पंचनामा बनाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fire in Khandraj procurement center burns 100 quintals of wheat, gunny bags, two weighing forks, laptop and printer Full Article
0 नियमों का पालन नहीं करने वाले 41 लोगों पर लगाया 9450 रुपए का जुर्माना By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT प्रशासन ने शहर में सुबह 9 से 4 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही अन्य नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर प्रशासन ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर चालानी कार्रवाई की।मंगलवार को एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार गजेंद्र लोधी, थाना प्रभारी दीपक जाधव, सीएमओ डीपी शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, आरआई प्रदीप दुबे ने शाम चार बजे के बाद शहर का भ्रमण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 1, दुकानों के बाहर सामान रखने पर 26, समय सीमा के बाद दुकान खुलने पर 1 व्यक्ति का चालान काटा गया। सिंधिया चौराहे पर पहुंचकर वाहन चैकिंग की। इसमें कुछ वाहनों में परमिशन के अतिरिक्त सवारी बैठाए जाने पर वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।पुलिस ने 7 वाहनों पर की कार्रवाई 1750 रुपए शुल्क वसूला: पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, मास्क नहीं पहनने एवं मोटरसाइकिल पर 3 सवारियां बैठाने पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 7 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1750 रुपए शुल्क वसूला। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rs 9450 fine imposed on 41 people for not complying with the rules Full Article
0 छत पर सोते रहे दंपती, चोरों ने ताले तोड़ कर 50 हजार नकद व गहने किए चोरी By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT जोगियाना मोहल्ला में रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 50 हजार रुपए नकद सहित 25 हजार रुपए के दो मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।कलेक्टर सिंह यादव अपनी पत्नी प्रियंका के साथ खाना खाने के बाद नीचे कमरे में ताला लगाकर छत पर सोने चले गए। सुबह 6 बजे उठकर जब वे नीचे आए तो उनको कमरे के ताले टूटे मिले और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। दूसरे कमरे में रखे 50 हजार रुपए नकद गायब मिले और मंगल सूत्र भी नहीं मिला। इसकी शिकायत करने सुबह कलेक्टर सिंह थाने पहुंचा। जहां उसने बताया कि करीब 9 बजे सोने के लिए छत पर गए थे। जब नीचे आकर देखा तो कमरे में बड़े बक्से के कपड़े फैले मिले। दूसरे कमरे में एक छोटी पेटी जिसमें 50 हजार रुपए, दो मंगल सूत्र सोने के रखे थे। इस तरह चोर 75 हजार रुपए का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पुलिस की जांच का एक बिंदु ये भी रहेगा कि रात 11 बजे बारिश हुई थी। इसे आधार बनाकर पुलिस संदेह के आधार पर संदेहियों से पूछताछ भी कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The couple kept sleeping on the roof, thieves broke locks and stole 50 thousand cash and jewelry Full Article
0 शहर में कोरोना के नए हॉट स्पॉट... 10 दिन में ही कोहेफिजा में 53 व मंगलवारा में 35 मरीज मिले, जहांगीराबाद में सबसे ज्यादा 114 मरीज By Published On :: Wed, 06 May 2020 00:20:00 GMT जहांगीराबाद के बाद शहर में दो और नए हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। ये हॉट स्पॉट हैं कोहेफिजा और मंगलवारा। 10 दिन पहले कोहेफिजा और मंगलवारा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या क्रमश: 45 और तीन थी। जो अब बढ़कर 98 और 38 तक पहुंच गई है। जहांगीराबाद में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सोमवार को 114 हो गया। सोमवार को अलग - अलग लैब से आई कोरोना के 36 नए पॉजिटिव मरीजों में जहांगीराबाद के 16 हैं। एक ही क्षेत्र में लगातार कोरोना के नए मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि बीमारी के संक्रमण को काबू करने स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग और सैपंलिंग बढ़ा दी है। आईडीएसपी की रिपोर्ट के मुताबिक 25 अप्रैल को मंगलवारा पुलिस थाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 थी। अब यह 38 हो गई है। कोहेफिजा में बीते 10 दिन में कोरोना के 53 नए मरीज मिले हैं। इससे यहां मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है। इनमें 45 जमाती हैं, जिन्हें हज हाउस में क्वारेंटाइन किया गया था।जहांगीराबाद में मिले 114 मरीजों में से 50 अहीरपुरा और चर्च रोड केजहांगीराबाद के अहीरपुरा में 30 और चर्च रोड क्षेत्र में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अब इलाके में नए सिरे से रहवासियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यह शहर का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है।जांच का दायरा बढ़ाया..और संक्रमण का सोर्स पता कर लिया है कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि शहर में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया है। अब तक जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उन सभी के संक्रमण का सोर्स पता कर लिया गया है। कोरोना पॉजिटिव आए अधिकांश मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग वाले हैं।लेकिन सुखद यह...50% मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं …कलेक्टर ने बताया कि शहर में कोरोना के 609 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 308 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। बीमारी का संक्रमण रोकने जरूरत केवल पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने अथवा कोरोना के जैसे लक्षण उभरने पर , उसकी जानकारी छुपाने के बजाय नजदीकी अस्पताल में जांच कराने की है।वजह...घनी आबादी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने से बिगड़ते गए हालात गेस्ट्रो मेडिसिन डिपार्टमेंट के रेसीडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव: हमीदिया के गेस्ट्रो मेडिसिन डिपार्टमेंट के एक जूनियर डॉक्टर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। साथ ही जीएमसी के एफ ब्लाॅक हॉस्टल में संबंधित डॉक्टर के साथ रहने वाले दूसरे डॉक्टर्स को क्वारेंटाइन कर दिया है। उल्लेखनीय है इससे पहले गांधी मेडिकल कॉलेज के एच और ई ब्लाक में रहने वाले दो अन्य डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पांच से ज्यादा रहवासियों को किया संक्रमित : जहांगीराबाद के हाईलाइफ अपार्टमेंट में रह रहे पांच लोगों की जांच रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आई है। संबंधितों ने क्षेत्र के एक किराना व्यापारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांटैक्ट हिस्ट्री के आधार पर कोरोना की जांच कराई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मंगलवार को मंगलवारा समेत पुराने शहर में सैंपलिंग और स्क्रीनिंग की गई। Full Article
0 घर में सोते वक्त मां और उसकी शादीशुदा बेटी की हत्या, 4 साल की बच्ची ने पुलिस से कहा- मम्मी को मार रहे थे पापा By Published On :: Wed, 06 May 2020 08:15:23 GMT यहां वीरपुर डैम रोड स्थित फ्रीगंज में घर में सोते वक्तशादीशुदाबेटी और उसकीमांकी हत्या कर दी गई। घटनासोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने दामादको हिरासत में लिया है। उससेपूछताछ की जारही है। उसका कहना है कि रात में वह घर नहीं गया। बताया जा रहा है किछोटी बच्चीने पुलिस को बतायाकि पापा मम्मी की छाती पर बैठकर मार रहे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकते हैं।मंगलवार सुबह 9.30 बजेडायल 100 पर सूचना मिली कि बिलकिसगंज के पास फ्रीगंज मोहल्ला में दो लोगों की हत्या हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बाहर वाले कमरे में 26 साल की सुमन मृत अवस्था में पड़ी है। अंदर वाले कमरे में सुमन की मां लीलाबाई (45 साल) का शव पड़ा था। लीलाबाई की गर्दन पर बांई तरफ कुल्हाड़ी से हमला करने का घाव था। पुलिस ने पड़ोसियों से घटना को लेकर पूछताछ की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला।हालांकि, संदेह के आधार पर पुलिस ने सुमन के पति राजमल राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।लेकिन, देर शाम तक पुलिस हत्या की वजह नहीं बता सकी। बताया जाता है कि सुबहराजमल का भाई दूध लेकर वहां गया था।सबसे पहले उसने देखा कि घर में दोनों की हत्या हो गई। इसके बाद उसने राजमल और अन्य को बताया।महिला की बेटी घर में थी और बेटे पास के गांव मेंबताया जाता है कि सुमन के तीन बच्चे हैं। इनमें एक 4 साल बेटीघर में ही घटना के वक्त साथथी। मंगलवार को जब पुलिस पहुंची तो बच्ची बहुत डरी और सहमी हुई थी। जबकि सुमन के दो अन्य बेटे अपने पिता के साथ दूसरेगांव गए थे। पड़ोसियोंने बताया कि फ्रीगंज में यह मकान राजमल ने अपनी सास लीलाबाई के सहयोग से बनाया था। लेकिन, अक्सर राजमल अपने गांव पर रहता था और फ्रीगंज में सुमन और उसकी मां रहते थे। सूत्रों के अनुसार, सुमन की बेटी का कहना है कि पापा छाती पर बैठकर मार रहे थे। पुलिस के अनुसार, राजमल राठौर का कहना है कि वह रात के समय घर नहीं गया।अभी जांच की जा रही हैसीहोर केएडि. एसपीसमीर यादव ने बताया किपुलिस हर पक्ष पर बारीकी से जांच कर रही है। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today महिला के शव के पास बैठे उसके बच्चे। पुलिस को दिए बयान में बच्चों ने कहा कि पापा मां को मार रहे थे। Full Article
0 मध्यप्रदेश में 70 हजार श्रमिक लाये गये, आगामी दिनों में 22 ट्रेनों से आएंगे मजदूर By Published On :: Wed, 06 May 2020 12:01:18 GMT कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे श्रमिकों को वापस लाने का कार्य बड़े स्तर पर जारी है। अभी तक करीब 70 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि मुख्य रूप से आज गुजरात से 2 हजार लोग लाये गये हैं। वापस लाये गये श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके गृह स्थानों में भेजा जा रहा है।केशरी ने बताया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे मध्यप्रदेश के ही करीब 45 हजार श्रमिकों को पिछले 10 दिनों में उनके गृह स्थान पहुंचाया गया है। महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर 5 मई को एक ट्रेन रवाना हुई है। महाराष्ट्र से ही 6 मई को 3 ट्रेन और केरल से एक ट्रेन रवाना होगी। महाराष्ट्र से कुल 22 ट्रेन मध्यप्रदेश आयेंगी। तेलंगाना से 2 ट्रेन आयेंगी। हरियाणा से 2 ट्रेन और दिल्ली से एक ट्रेन 7 मई को रवाना होगी। शेष ट्रेनों को भी शीघ्र चलवाने के प्रयास किये जा रहे हैं।रेलवे को एक करोड़ रुपए की राशि दी गईअपर मुख्य सचिव आई.सी.पी. केसरी ने बतायाकि अन्य राज्यों से श्रमिकों की वापसी का कार्य निरंतर चल रहा है । इसके लिए रेलवे को एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। कुछ ट्रेंस अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश के लिए आने वाले 3 दिन में रवाना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के श्रमिकों से किसी भी स्थिति में किराए की राशि नहीं ली जाए। बैठक में बताया गया पंजाब और तेलंगाना राज्यों ने श्रमिकों का किराया खुद वहन करने की सहमति दी है। प्रदेश के लगभग 70,000 श्रमिक द्वितीय चरण में इस सप्ताह वापस लौटेंगे। प्रथम चरण में करीब 70,000 श्रमिक मध्य प्रदेश वापस आ चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कई स्थानों पर अभी भी बड़ी संख्या में पैदल ही मजदूर आ रहे हैं। Full Article
0 राेशनपुरा में पॉजिटिव मरीज की तलाश में 5 घंटे सर्चिंग, 1800 झुग्गियों में पूछताछ, लेकिन नहीं मिला By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT राजधानी के रोशनपुरा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज के नहीं मिलने से सनसनी फैल गई। मरीज के दिए गए पते पर जब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि जो नाम रिपोर्ट में दिया है, उस नाम का कोई व्यक्ति रोशनपुरा झुग्गी बस्ती में नहीं रहता है। करीब 5 घंटे तक पुलिस के जवानाें और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियाें ने संक्रमित 27 साल के युवक की तलाश के लिए 1800 झुग्गियाें में सर्चिंग की।यहां के रहवासियाें से से भी पूछताछ की लेकिन युवक का पता नहीं चला। रहवासी वाहिद लस्करी ने बताया कि बुधवार काे दाेपहर स्वास्थ्य विभाग अाैर पुलिस के जवान यहां पर आए थे। उन्हाेंने कहा कि राेशनपुरा झुग्गी बस्ती में एक युवक काेराेना पाॅजिटिव है। लेकिन उसका पता और न ही माेबाइल नंबर सही है। माेबाइल बंद अा रहा है। एेसे में यह चिंता हाे रही है कि वाे मरीज यहां का रहने वाला है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ पूरी बस्ती की जांच कर डाली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 कुम्हारपुरा की चार फीट चौड़ी गली के 50 मकानों में 31 कोरोना पॉजिटिव... हर दूसरे घर में संक्रमण By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT मंगलवारा इलाके में कुम्हारपुरा की इस गली में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। चार फीट चौड़ी गली में एक महीने में 31 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। गली के 50 मकान(250 लोग) हैं। यानी हर दूसरे घर में संक्रमण। ज्यादातर प्रजापति समाज के हैं। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य अमला खाद्य सामाग्री पहुंचाने में लगा है। यहां संक्रमण का मुख्य कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है। इधर कोरोना संक्रमण के सबसे बड़े केंद्र जहांगीराबाद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 127 हो गई है। यहां की एक किमी लंबी चर्च रोड के दोनों तरफ करीब 50 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जबकि अहीरपुरा में 40 से ज्यादा। दोनों ही इलाकों में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से ज्यादातर लोग संक्रमित हुए। यहां पर संक्रमण का एक कारण लॉकडाउन के दौरान भी किराना दुकानों का खुलना भी रहा।सबसे हॉट स्पॉट जहांगीराबाद इलाके में 127 तक पहुंच गई पॉजिटिव केसों की संख्या 127 हो गए हैं जहांगीराबाद इलाके में मरीज 40 से ज्यादा केस अहीरपुरा इलाके में मिले 50 पॉजिटिव मिल चुके हैं चर्च रोड के दोनों ओरकुम्हारपुरा की गली में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमितबुधवार को आई रिपोर्ट में कुम्हारपुरा की गली में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में घर में ही रहते थे, फिर भी संक्रमित हो गए है। ये समझ में नहीं आ रहा है कि संक्रमण कैसे हुआ।एक महीने से घर से बाहर झांका भी नहीं फिर हो गया संक्रमणचर्च रोड निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके पिता सीधी में नौकरी करते हैं। वह मां और भाई के साथ यहां पर रहती हैं। पिछले एक महीने में वो घर से नहीं निकली और न ही उसके घर में कोई आया गया। लेकिन फिर भी घर के लोग संक्रमित हो रहे हैं।गली में सब्जी खरीदने के लिए बाहर निकलते थे तभी हुआ संक्रमणजहांगीराबाद इलाके में बुधवार को एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। परिवार के सदस्य ने बताया कि लॉकडाउन में सब्जियां लेने के लिए ही वो बाहर आते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि संक्रमण हो जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 31 houses corona positive in 50 houses of four feet wide street of Kumharpura ... infection in every other house Full Article
0 49 जिलों की 2700 से ज्यादा शराब दुकानें खुलीं By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT शराब दुकानें खोलने को लेकर प्रदेश सरकार और ठेकेदारों की तकरार बुधवार को खत्म हो गई। इसके बाद बुधवार दोपहर 2 बजे से 49 जिलों में 2700 से ज्यादा शराब दुकानें खुलीं। इनमें ग्रीन जोन के 24, ऑरेंज के 19 और रेड जोन के भोपाल, इंदौर, उज्जैन को छोड़कर बाकी छह जिलों की दुकानें शामिल हैं। भोपाल, इंदौर उज्जैन में शराब दुकानें नहीं खुलेंगी। पहले दिन सरकार को कितना राजस्व मिला, यहां आंकड़ा गुरुवार को आएगा, लेकिन डिपो से माल उठने, चालान कटने और ड्यूटी पटाने से करीब 150 करोड़ रु. का राजस्व सरकार को तत्काल मिलने लगेगा। एक दिन पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ठेकेदारों को दो टूक कह दिया था कि यदि वे दुकान नहीं खोलते हैं तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश में कुल 3605 दुकानें हैं, सरकार के तेवर गर्म देख 2700 दुकानें खुल गई हैं। अब तक चले विवादों के बीच पुराने ठेकेदार सामने आए है।गोपाल बंसल ने कहा कि अगर वित्तीय वर्ष के शराब ठेकेदार दुकानें नहीं खोलना चाहते है तो सरकार पुराने ठेकेदारों को दुकानें सौंप दें। हम छोटे ठेकेदार हैं। पुराने रेट पर 10 प्रतिशत ज्यादा एक्साइज ड्यूटी पर दुकानें लेने को तैयार है।इन तीन मुद्दों पर लड़ाई ठेकेदारों ने मार्च और अप्रैल में दुकानें नहीं खुलने पर शासन को होने वाले 1800 करोड़ के घाटे पर बात रखी है। उनका तर्क है कि जब दुकानें नहीं खुली तो उतनी अवधि की एक्साइज ड्यूटी माफ कर दी जाए। आबकारी एक्ट 1956 के प्रावधानों के मुताबिक जिला प्रशासन चार दिन दुकानें बंद रख सकता है। इससे ज्यादा दिनों तक दुकानें बंद रहेगी तो राज्य शासन से एक्साइज ड्यूटी को लेकर क्षतिपूर्ति मांग सकता है। शराब ठेकेदारों ने शराब की मात्रा की बिक्री के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी की मांग उठाई है। ये तर्क है कि पहले से कोटे से शराब उठाने पर स्टॉक बढ़ेगा। लॉकडाउन में कम बिकेगी, लेकिन ठेकेदार को 15 दिन के शेड्यूल पर कम बिक्री पर भी तय भुगतान करना होगा। एकसा नहीं होने पर ठेका निरस्त हो सकता है। शराब दुकानें खुलते ही दुकानों पर भीड़ उमड़ेगी। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में प्रशासन-आबकारी मदद करें। राज्य और जिलों के स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाया जाए।सीएम से नहीं मिल पाए अफसरों के साथ बैठकठेकेदारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने आबकारी अफसरों के साथ बैठक की। मध्यप्रदेश लीकर एसोसिएशन के सचिव राहुल जायसवाल ने बताया कि अफसरों ने हमारी मांगें सुन ली हैं। आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा ने बताया कि ठेकेदारों से कहा गया है कि पहले दुकानें खोलें, जो भी उचित मांगें होंगी, उन पर विचार किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 पाइप लाइन डलने के बाद नहीं मिल रहा नलों से पानी, एक हैंडपंप से पानी भर रहे 150 परिवार By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:31:00 GMT गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र का जलस्तर भी गिरने लगा है। इससे कस्बारेंज पंचायत क्षेत्र के अधिकतर जलस्रोतों में पानी कम हो गया है। इस कारण स्थानीय रहवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी के कारण लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। वहीं ऐसे में लोगों को मजबूरी में पानी भरने के लिए घरों से बाहर जाना पड़ रहा है।कस्बारेंज और चंदेरी रोड के रहवासी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कस्बारेंज के रहवासी एक ही हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। वहीं चंदरी रोड के लोग एक कुएं से और कस्बारेंज क्षेत्र में एक ही हैंडपंप से लोग पानी भर रहे हैं।एक हैडपंप के भरोसे 150 परिवारकस्बारेंज क्षेत्र में पानी की समस्या कितनी गंभीर है। इसका अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक हैंडपंप से कॉलोनी के 150 से अधिक लोग पानी भर रहे हैं। 150 परिवारों की बस्ती में एकमात्र हैंडपंप लगा है। इसी से स्थानीय रहवासी दिनभर पानी भरते हैं।पाइप लाइन डलने के बाद भी नहीं मिल रहा पानीकस्बारेंज पंचायत क्षेत्र में नगर परिषद ने पाइप लाइन डाल दी है। लेकिन इसके बाद भी आज तक लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। साहू कालोनी निवासी राकेश साहू, मुन्ना रजक, बाबूलाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में हम मोहल्ले के लोग एक ही कुएं से पानी भरने को मजबूर हैं। हमारे यहां नप ने पाइप लाइन डाल दिए हैं। मगर आजतक वह चालू नहीं हो सकी है। इससे पूरे मोहल्ले वासी परेशान हो रहे हैं।पानी भरने में कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालनकोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लोग परेशान हैं। इसको लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरुकता बढ़ रही है। कस्बारेंज के रहवासी हैंडपंप पर पानी भरते समय सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। लोगों द्वारा एक निश्चित दूरी बनाकर पानी भरा जा रहा है। इसी प्रकार चंदेरी रोड पर भी कुएं से पानी भरते समय लोग एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बना रहे हैं। क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते एक तरफ लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वहीं नगर परिषद ने शहर में पाइप लाइन डालने के बाद भी सप्लाई चालू नहीं कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। आगामी समय में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी। वैसे-वैसे पानी की समस्या और बढ़ती जाएगी। इसलिए नगर परिषद को जल्द ही पानी सप्लाई को चालू करना चाहिए।जल्द कराया जाएगा चालूकस्बा रेंज क्षेत्र में बिछाई गई नवीन पाइप लाइन की जल्द टेस्टिंग कराई जाएगी। इसके बाद इसे जल्द चालू कराया जाएगा। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।विनोद उन्नीतान, सीएमओ नगर परिषद मुंगावलीहर साल होती है समस्यानल जल योजना के तहत जब कस्बारेंज में पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ था तो यहां के रहवासियों में खुशी थी। क्षेत्र के रहवासी वर्षों पुरानी पानी की समस्या को खत्म होते देख रहे थे। लेकिन काम के धीमी गति से चलने के कारण अभी तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इससे ऐसा लगता है कि इस साल गर्मी के मौसम में भी लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Water from drains is not available after the pipeline is poured, 150 families are flooded with a hand pump Full Article
0 जरूरतमंदों को बांटा 250 क्विंटल आटा, तेल और साबुन By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:35:00 GMT कोरोना संकट के कारण काम धंधे बंद होने से लोगों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कई समाजसेवियों और संस्थाओं ने लोगों को भोजन के पैकेट और खाद्यान्न सामग्री बांटकर उनकी मदद की।इसके तहत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला साहू और उनके पति पहलवान साहू जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को 240 क्विंटल आटा, नमक, मिर्ची, तेल, साबुन के पैकेट वितरित किए। पूर्व नपाध्यक्ष सुशीला साहू ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि हमारी संस्कृति में मानवता ही धर्म है। हमारी वस्तु का उपयोग करना प्रकृति है। दूसरों से छीनकर उपयोग करना विकृति है, जबकि अपनी वस्तु राशन या अन्य चीज देना संसकृति है। मोदी जी की इसी भावना का पालन करते हुए हमने लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की। उल्लेखनीय है कि नपाध्यक्ष सुशीला साहू एवं उनके पति 4 अप्रैल से जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित करने का कार्य कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Distribute 250 quintals of flour, oil and soap to the needy Full Article
0 4 दिन में तीसरी बार आंंधी-बारिश, 80 गिरा दिन का पारा By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:43:00 GMT बुधवार को एक बार फिर शाम को मौसम ने यू टर्न लिया। दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। शहर के अलावा बमोरी में भी कई जगहों पर मौसम में ऐसे ही रंग दिखाए। मई में यह तीसरी बार बारिश हुई है। इससे पहले 3 व 4 मई को जबरदस्त आंधी के साथ पानी व कई जगहों पर ओले गिरे। इन दो दिन के दौरान डेढ़ सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश व उसके बाद चली ठंडी हवा से मौसम पूरी तरह बदल गया। शाम साढ़े 5 बजे तक तापमान 37 डिग्री था। ढाई घंटे बाद इसमें 8 डिग्री की गिरावट आई और यह 29 पर आ गया। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान भी मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 23.6 पर पहुंच गया।क्यों हुई बारिश : हरियाणा के ऊपर बना चक्रवात अब राजस्थान की ओर शिफ्ट हाे गया है। साथ ही पूर्वी मप्र के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना है। इसी के साथ एक ट्रफ लाइन दक्षिण भारत तक जा रही है। इस वजह से अंचल में लगातार नमी आ रही है। वहीं दिन में तेज गर्मी रहती है। इसलिए शाम को मौसम में अचानक बदलाव आता है और गरज-चमक के साथ बारिश हो जाती है।आगे क्या : 2 दिन बाद फिर आंधी-बारिशमौसम में बदलाव का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। 9 से 11 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन हालात को देखते हुए यह तय है कि मई के पहले पखवाड़े में तीखी गर्मी पड़ने की उम्मीद कम है। हालांकि निजी मौसम एजेंसियों के मुताबिक 11 से 15 मई के बीच तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच जा सकता है। उसके बाद बारिश से इसमें तेज गिरावट की संभावना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today For the third time in 4 days, it rained, 80 days of mercury dropped Full Article
0 8 कराेड़ 43 लाख से ढाई एकड़ में बन रहा आईटीआई भवन, समय सीमा निकलने के बाद भी 30% काम शेष By Published On :: Thu, 07 May 2020 01:04:00 GMT आईटीआई कर अपना भविष्य निर्माण की राह देख रहे छात्रों को इस साल भी सरकारी आईटीआई का लाभ नहीं मिल पाएगा। मजबूरन प्राइवेट कॉलेजों में मोटी फीस देकर छात्रों को आईटीआई करना पड़ेगा या फिर नई राह चुनना पड़ेगी। क्योंकि नगर में लंबे समय से आईटीआई कॉलेज की मांग की जा रही है। जिसकी स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य भी चालू हो गया था। लेकिन निर्माण एजेंसी की धीमी गति के कारण भवन समय सीमा में बनकर तैयार नहीं हो पाया है। 30 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी भी शेष है जिसको करने में अभी भी तीन से चार माह का समय लग सकता है। लेकिन शासन से निर्माण कार्य की अनुमति मिलने के बाद भी निर्माण एजेंसी ने अभी काम शुरु नहीं किया है। जिससे इस साल सरकारी आईटीआई भवन का लाभ नगर के छात्रों को नहीं मिल पाएगा।ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्टूडेंट्स को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण के लिए नवीन भवन का लाभ नहीं मिल पाएगा। करीब दस साल पहले स्वीकृति मिली लेकिन जगह के अभाव में आईटीआई बरेली चली गई। बाद में फिर प्रयास किए गए और राजस्व अमले ने क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के प्रयासों से ढाई एकड़ जमीन आवंटित की और आईटीआई का निर्माण गिर्राज कंस्ट्रक्शन के द्वारा शुरू किया गया है। दिसम्बर में ठेकेदार द्वारा बताया गया था कि भवन में थोड़ा सा काम रह गया है फरवरी में विधिवत भवन का उद्घाटन कराया जाएगा। लेकिन चार माह बाद भी लेकिन भवन बनकर तैयार नहीं हो सका। अप्रैल माह में लॉकडाउन शुरू हो गया तो काम और पिछड़ गया। अब स्थिति यह है कि भवन की बाउंड्री का मुख्य द्वार का काम शुरू कर दिया गया है,भवन की डेंटिंग-पेंटिंग भी अधूरी है। मप्र राज्य सहकारी आवास संघ के द्वारा मप्र शासन कौशल विभाग योजनांतर्गत ढाई एकड़ जगह में चारों ओर बाउंड्री वाल के साथ पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण भी अभी पूरा नहीं हो सका है। इस परिसर में एक आईटीआई भवन बनाकर जिसमें कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। वहीं अधिकारियों स्टाफ आदि के रहवास के लिए एफ टाइप क्वाटर्स का निर्माण तथा छात्र-छात्राआें के लिए अलग-अलग छात्रावास भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें करीब 50-50 छात्र छात्राएं यहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगें। वहीं भवनों तक पहुंचने के लिए मार्ग भी बनाए जा रहे है पार्किंग के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया गया है जिसके रंग रोगन का काम अभी बाकी है।अभी भवन को तैयार होने में लगेगा तीन माह का अतिरिक्त समय8 करोड़ 43 लाख की लागत से ढाई एकड़ परिसर में चार भवनों सहित बाउंड्री वॉल,नाला निर्माण पेयजल स्थल आदि का निर्माण गिर्राज कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। भवन को तैयार होने में अभी भी करीब तीन माह का अतिरिक्त समय और लग जाएगा। जिससे इस साल आईटीआई में प्रवेश लेना मुश्किल होगा। अभी क्षेत्र के लोग प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश लेकर फीस अदाकर प्रशिक्षण ले रहे है जबकि शासकीय आईटीआई संचालित है उसमें कम ही बच्चे प्रशिक्षण ले रहे है। लोगों को उम्मीद थी कि भवन तैयार होते ही आसपास के कस्बों सहित क्षेत्र के युवा प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे लेकिन ठेकेदार की लापरवाही ने लोगों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।जल्द से जल्द करवाएंगे भवन निर्माणसंबंधित निर्माण एजेंसी और अफसरों से चर्चा कर आईटीआई भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देंगे। ताकि भवन का जल्द से जल्द निर्माण हो सके और नगर के छात्रों को नए भवन का लाभ मिल सके और नए सत्र से प्रवेश लेकर अपना भविष्य बना सकें।संजय उपाध्याय,एसडीएमछात्र बोले- जल्द हो निर्माण, कर सकें पढ़ाईकौशल प्रशिक्षण लेकर लोगो को अपनी सेवाएं देने की इच्छा अपने दिल में रखने वाले युवा संदीप कुमार, शादाब मंसूरी, यशवंत ठाकुर, जय कुमार, महेन्द्र सिंह, विक्की जैन, शुभम श्रीवास्तव, मोहनी शर्मा, रागनी लोधी, सरिता शर्मा, मेहनाज खान, अरूषी यादव आदि का कहना है कि क्षेत्र के पढ़े लिखे युवाओं को यह उम्मीद थी कि इस वर्ष से उन्हें भवन तैयार मिलने से लोग एडमिशन लाभ उठा सकेंगे । लेकिन भवन अभी अधूरा होने से इस बार फिर प्राइवेट आईटीआई में ही प्रवेश लेना पड़ेगा क्योंकि शासकीय आईटीआई के पास व्यवस्थित भवन नहीं है। जिसके चलते छात्र सरकारी आईटीआई में प्रवेश लेने से कतराते हैं। इस संबंध में गिरिराज कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजऱ मुकेश परिहार ने बताया कि कार्य प्रगति पर है फरवरी में कार्य पूरा कराकर विभाग को सौंपना था लेकिन अभी काम अधूरा रह गया है बाद में लॉकडाउन के चलते काम बंद रहा अब काम शुरु किया है जल्द ही भवन तैयार कर विभाग को सौंप दिया जाएगा। इस नवीन सत्र से भवन में आईटीआई शुरू हो जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 8 crores ITI building being built in 43 to 2.5 acres, 30% work remaining even after the deadline Full Article
0 गुजरात से 13 घंटे में 740 किलोमीटर का सफर बाइक से तय कर रोसरारानी गांव पहुंचे रामजानकी मंदिर के पुजारी By Published On :: Thu, 07 May 2020 01:07:00 GMT बाइक से 740 किलोमीटर का सफर 13 घंटे में पूर्ण कर सिलवानी आए मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह बगैर कहीं रुके नॉनस्टाप सिलवानी आए। हालांकि रास्ते में दो, तीन स्थानों पर पुलिस के द्वारा रोक कर पूछताछ की गई लेकिन बाद में जाने दिया गया।रोसरा गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी संजय दास त्यागी ने बताया कि वह निजी कार्य से गुजरात प्रदेश के खेड़ा जिला स्थित लॉली गांव गए हुए थे इसी बीच कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा कर दी गई। लॉकडाउन लगते ही वह लॉली गांव में ही रुक गए। वापिस आने के लिए प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही थी। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों को उनके निज निवास घर तक जाने हेतु ई-पास जारी किए जाने की घोषणा पर उनके द्वारा ई- पास के लिए प्रयास किया गया। ई-पास के बनते ही वह गुजरात प्रदेश के लॉली गांव से सिलवानी के रोसरारानी गांव के लिए बाइक से रवाना हुए। उनके द्वारा 740 किलो मीटर का सफर बाइक से 13 घंटे में पूर्ण किया गया। सिलवानी आकर उन्होंने सबसे पहले सरकारी अस्पताल में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In 13 hours from Gujarat, the priest of Ramjanaki temple reached the village of Rosarani after traveling 740 km by bike Full Article
0 40 किमी पैदल पहुंचे मजदूरों को बस से वापस भेजा By Published On :: Thu, 07 May 2020 01:33:00 GMT आगर जिले के नलखेड़ा के पास कुंडालिया डेम सिंचाई परियोजना के तहत नहर निर्माण का कार्य कर रहे झारखंड राज्य के 24 से ज्यादा मजदूर घर जाने के लिए लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवहन के साधन न हाेने और मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचाए जाने के लिए अनुमति नहीं मिलने से ये मजदूर रुके हुए थे। मंगलवार काे वे अपने घर पर जाने के लिए पैदल ही चल पड़े। सिर पर भारी भरकम बोझ लादे मजदूर 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जीरापुर पहुंचे। वहां प्रशासन को इसकी जानकारी लगने पर गांव मान्याखेडी के नजदीक पुलिस ने मजदुरो को रोक कर उन्हें देर शाम वापस नलखेड़ा कंपनी के प्लांट पर पहुंचा दिया।मजदूरों अनुज, रामपूरण, रामचंद्रन और मुरारी आदि ने गिड़गिड़ाते हुए बताया कि बच्चे और परिवार महीने से परेशानी उठा रहे हैं। हमें पैसे भी पूरे नहीं दिए गए हैं कई बार ठेकेदार से बोला पर अनुमति नहीं होने की बात कहकर रोके रखा।रात 8 बजे मजदूरों को लेकर बस प्लांट पर पहुंची। जहां कंपनी के लेबर इंजीनियर कृष्णा भार्गव ने समझाइश दी, पर मजदूर घर जाने की ज़िद पर अड़े रहे। उन्होेंने कहा कि झारखंड सरकार अपने लोगों को वापस बुला रहीं हैं। वे अपनी मर्जी से पैदल जा रहे हैं। इसी प्लांट से मजदूरों का एक समूह ओर पैदल राजगढ़ पहुंच गया जिसे वही रोका गया है। कुंडालिया डैम परियोजना के एसी अजय गुप्ता ने कहा मजदूरों के जाने की व्यवस्था कराएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 40 km on foot workers sent back by bus Full Article
0 गुजरात और राजस्थान से 60-60 हजार रुपए में बस करके मध्य प्रदेश में वापस लौटे 91 मजदूर By Published On :: Thu, 07 May 2020 04:29:55 GMT प्रदेश सरकार मजूदरों की घर वापसी को लेकर दावे कर रही है लेकिन अन्य राज्य में फंसे लोगों की सुनवाई तक नहीं हो रही है। बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ क्षेत्र से 30 मजदूर 63 हजार रुपए किराया देकर बस से यहां आए। मजदूरों ने बताया कि गुजरात व मप्र की सरकार ने घर पहुंचाने के लिए हमें कोई सहयोग नहीं दिया। 26 अप्रैल से गुजरात के अफसर हमसे कार्यालयों के चक्कर लगवाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं की। बुधवार को लौटे मजदूरों ने बताया कि मप्र सरकार द्वारा जारी अधिकारियों के किसी भी मोबाइल नंबर पर फोन नहीं लगा। इसके अलावा जिले के 1050 मजदूरों को राजकोट से विशेष ट्रेन से शुक्रवार को रतलाम लाया जाएगा। रतलाम से बड़वानी लाने के लिए 40 से ज्यादा बस की व्यवस्था की है।झाबुआ के 61 मजदूर हरियाणा से पैदल तीन दिन में बुधवार को राजस्थान के नीमथाना पहुंचे। यहां सभी ने 60 हजार रुपए एकत्र किए और बस से यहां आए। कहीं से भी मदद नहीं मिली।छतरपुर: यूपी से पैदल आए फिर प्रशासन ने भेजाछतरपुर. बुधवार काे करीब 800 मजदूर यूपी से पैदल मप्र की सीमा में देवरी बंधा हाेते हुए अाए। यहां से प्रशासन द्वारा मजदूरों काे बस, ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि से उनके गांव भेजा जा रहा है। मजदूरों की बॉर्डर पर जांच नहीं की जा रही।रायसेन : ओडिशा से मजदूर खुद वाहन कर आएरायसेन. यहां 63 मजदूर रीवा और सतना बसों से भेजे गए। प्रशासन ने इन्हें खाना खिलाया और भोजन के पैकेट भी दे दिए गए। ओडिशा से 22 मजदूर रात में खुद वाहन कर के आए। सीहोर में 327 लोग बाहर से आए। ये सभी परमिशन लेकर खुद वाहन कर के आए हैं।बैतूल : पांच दिन बाद तेलंगाना से पैदल मुुलताई पहुंचे 27 मजदूर, स्क्रीनिंग की गईबैतूल. दूसरे जिलाें से 499 लोग अपने-अपने साधनाें से अाए। प्रशासन ने बसों की काेई व्यवस्था नहीं की। स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया। मंगलवार रात तेलंगाना से 27 मजदूर पैदल मुलताई आए। ये पांच दिन पहले चले थे। सड़क पर इन मजदूरों को पुलिसकर्मियों ने देखा तो स्वास्थ्य विभाग काे सूचना दी। रात में ही मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। हरदा में करीब 60 लाेग हैं। इनमें यूपी,बिहार व मप्र के लाेग शामिल हैं। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह चाैहान ने बताया कि बसाें का इंतजाम हाेते ही इन्हें रवाना किया जाएगा।नीमच : प्रशासन ने बसों से घर भेजानीमच. राजस्थान में फंसे मजदूरों की घर वापसी जारी है। प्रशासन द्वारा नयागांव बॉर्डर से रोज मजदूरों को बसों से घर भेजा जा रहा है। बुधवार को रतलाम, झाबुआ सहित अन्य स्थानों के 240 मजदूरों को जांच के बाद 3 बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया।रतलाम... दूसरे राज्यों के 598 लोग रुकेरतलाम. बुधवार को राजस्थान से 435 और गुजरात से 75 मजदूर आए। प्रशासन ने उन्हें बसाें से उनके गांव पहुंचाया। मंदसौर में राजस्थान और गुजरात सीमा से अाए 598 लोग अभी रुके हैं। प्रशासन का कहना है कि इनके लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। 307 लोगों को भेजा जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बड़वानी के 30 मजदूर बुधवार को गुजरात से लौटे। ये लोग खुद किराया देकर एक बस से यहां आए। Full Article
0 शिवराज ने रि-लांच की संबल योजना; बोले- लोगों की जिंदगी का सहारा बनने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं By Published On :: Thu, 07 May 2020 05:06:51 GMT मध्य प्रदेश सरकार ने संबल योजना काे रिलांच कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने इस योजना को लांच करते हुएयह योजना गरीबों को उनके जन्म के पहले और मृत्यु के बाद तक फायदा पहुंचाती है। सीएम चौहान ने कहा किजब हम महामारी से जूझ रहे हैं, ऐसे मेंलोगोंकी जिंदगी में सहारा देने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं।संबल योजना के तहत प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले 5000 छात्रों को 30 हज़ार रुपये का पुरस्कार देगी। सरकार ने 'सुपर 5000' नाम से एक योजना कीशुरुआत की है जो कि संबल परिवार के बच्चों की मदद करेगा।यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन कल्याण संबल योजना के तहत मंगलवार को लिया गया।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने योजना पर रोक लगा दी थी।यह योजना कम आय वाले परिवारों को मदद करने के लिए शुरू की गई थी।फिर से शुरू की संबल योजनासीएम शिवराज नेसंबल योजना की शुरुआत करते हुए कहा, "जब हम एक महामारी से जूझ रहे हैं, ऐसे मेंलोगोंकी जिंदगी का सहारा बनने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं, जब संबल योजना कीपात्र कोई गरीब महिलाकिसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे।1 लाख श्रमिकों के खाते में 10 करोड़ 50 लाख ट्रांसफरइधर, मध्यप्रेदश से बाहर फंसे 1 लाख 5 हज़ार श्रमिकों के खाते में सरकार ने मंगलवार को10 करोड़ 50 लाख ट्रांसफर कर दिए। प्रत्येक मजदूर के खाते में 1 हज़ार रुपए भेजे गए हैं। इसके पहले भी भी 700 से ज्यादा श्रमिकों के खाते में भेजे गए थे 1-1 हजार रुपये।सरकार ने मजदूरों के खाते में रुपए भेजे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संबल योजना रि-लांच कर दी। Full Article
0 महाराष्ट्र के पनवेल से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूर स्पेशल ट्रेन से हबीबगंज पहुंचे, बसों से अपने जिले भेजे जाएंगे By Published On :: Thu, 07 May 2020 10:38:38 GMT महाराष्ट्र के पनवेल से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची। यहां पर सुबह से ही जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली थीं। मजदूरों को दूसरे जिलों में ले जाने के लिए बसें भी आ गई थीं। मजदूरों के लिए भोजन, पानी और स्क्रीनिंग दल भी पहुंच गया था। मजदूरों को बसों से उनके घरों के लिए भेजा जा रहा है। इसके पहले मजदूरों को भोजन कराया गया और उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद एक बस में 30 मजदूरों को बिठाया जाएगा। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। इसके लिए करीब 50 बसों का इंतजाम किया गया है।मजदूर डेढ़ महीने से लॉकडाउन के कारण पनवेल में फंसे हुए थे, इस दौरान वहां पर फंसे मजदूरों का पैसा, राशन सब खत्म हो गया था। हबीबगंज स्टेशन पर मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग में खड़ा किया गया, यहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद इनके गृह जिलों के लिए बसों से रवाना किया जा रहा है। मजदूरों को 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। मजदूरों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे और परिवार भी हैं। अब तक मध्य प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में फंसे करीब 90 हजार प्रवासी मजदूरों को मध्य प्रदेश लाया जा चुका है।मजदूरों की स्क्रीनिंग के लिए स्टेशन पर स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।सीएम शिवराज ने किराया वहन करने की घोषणा की थीमजदूरों को यहां पर लाए जाने के बदले 15 फीसदी किराया केंद्र सरकार और 85 फीसदी राज्य सरकारें वहन कर रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले नासिक से भोपाल आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मजदूरों से किराया वसूला गया था और इसे लेकर काफी हंगामा भी मचा था। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि मजदूरों से कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। इसे राज्य सरकार वहन करेगी।हालांकि मजदूरों का कोरोना टेस्ट कराया गया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।कटनी 997 मजदूरों को लेकर हैदराबाद से कटनी आई श्रमिक ट्रेनमध्य प्रदेश के 997 मजदूरों को गुरुवार को करीब 1 बजे स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से कटनी स्टेशन पहुंची। वहां पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। इसके बाद उनके जिलों के लिए रवाना करने के लिए करीब 40 बसों का इंतजाम किया गया है।दिल्ली से मजदूरों को लेकर छतरपुर रात 8 बजे आएगी ट्रेनएक ट्रेन दिल्ली से छतरपुर लाया जाएगा। यहां भी करीब 12 सौ की संख्या होगी। दिल्ली के अलग-अलग मजदूरों को ठहराया गया है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन होंगे। प्रवासी मजदूरों को लेकर आएंगे।श्रमिकों को लेकर तीन ट्रेन मध्यप्रदेश आएंगी। ट्रेन इस बीच में कहीं नहीं रुकेगी। सीधे छतरपुर में रुकेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूरों को स्पेशल ट्रेन भोपाल पहुंची है। यहां से इन मजदूरों को उनके जिलों के लिए रवाना किया जा रहा है। Full Article
0 मध्य प्रदेश में फंसे 600 कश्मीरी छात्र अपने घर में ईद मना सकेंगे; 9 मई को भेजे जाएंगे By Published On :: Thu, 07 May 2020 12:33:05 GMT मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों में फंसे करीब 600 कश्मीरी छात्रों कोअपने घर जाकर ईद मनाने की अनुमति मिलगई है।पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इनछात्रों को घर भेजने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी अनुमित प्रदान कर दी है और मध्य प्रदेश में फंसे करीब 600 विद्यार्थियों को 9 मई को कश्मीरभेजा जाएगा।गुरुवार को पहले फेज में हरियाणा और चंडीगढ़ में फंसे छात्रों कोभेजा जा रहा है।जम्मू-कश्मीर के भोपाल में 32, इंदौर में 54, ग्वालियर में 17 छात्र समेत करीब 600 छात्र लॉकडाउन की वजह से मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों मेंफंसे हैं।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इन्हें भेजने की मांग की थी किलॉकडाउन में फंसे कश्मीरी छात्रों को रमजान में जम्मू-कश्मीर भेजने की व्यवस्था की जाए। लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्र फंसे हैं और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं।तीर्थयात्रियों और कोटा में फंसेछात्रों को बुला सकते हैंतो कश्मीरी छात्रों को क्यों नहींदिग्विजय ने पत्र में लिखा था किजिस प्रकार काशी से दक्षिण भारत के 1000 तीर्थयात्रियों को और राजस्थान के कोटा से उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के हजारों छात्रों को उनके राज्यों तक भेजने की अनुमति और प्रबंध किए गए हैं। उसी प्रकार मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रा-छात्राओं को भी उनके राज्य में वापस भेजने की व्यवस्था करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मध्य प्रदेश में फंसे कश्मीरी छात्र अपने घर लौट सकेंगे, केंद्र सरकार की अनुमति से उन्हें कश्मीर भेजा जाएगा। Full Article
0 भोपाल में आज 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, इनमें जहांगीराबाद के 11 और मंगलवारा के 6 पॉजिटिव; अब तक कुल 680 केस By Published On :: Thu, 07 May 2020 13:38:04 GMT राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार दोपहर 24 नए संक्रमित मरीज मिले। भोपाल में मरीजों की संख्या 680 पर पहुंच गई। देर शाम या रात तक कुछ रिपोर्ट और आने परइनकी संख्या में इजाफा हो सकता है।आज मिले संक्रमितों में 11 जहांगीराबाद इलाके के हैं। अब यहां 141 संक्रमित मरीज हो गए हैं। 6 संक्रमित मंगलवारा इलाके के हैं। यहां मरीजों की संख्या 48 पर पहुंच गई है। वहीं, दोलोगों की मौत भी हुई है।उधर, रायसेन में एक रिटायर्ड जेलर समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो नए केस सामने आने के बाद यहां मरीजों की संख्या 66 पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जेलर रिटायर होने के बाद अनाज का व्यापार करने लगे थे। अनाज की खरीदी शुरू होने पर कई दिन से रायसेन मंडी जा रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंडी के 20 हम्मालों और रिटायर्ड जेलर के संपर्क में आए करीब दो दर्जन अन्य लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।पॉजिटिव मरीज की तलाश में 5 घंटे सर्चिंग, लेकिन नहीं मिला राजधानी के रोशनपुरा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज के नहीं मिलने से सनसनी फैल गई। मरीज के दिए गए पते पर जब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि जो नाम रिपोर्ट में दिया है, उस नाम का कोई व्यक्ति रोशनपुरा झुग्गी बस्ती में नहीं रहता है। करीब 5 घंटे तक पुलिस के जवानों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संक्रमित 27 साल के युवक की तलाश के लिए 1800 झुग्गियों में सर्चिंग की। यहां के रहवासियों से से भी पूछताछ की लेकिन युवक का पता नहीं चला। रहवासी वाहिद लस्करी ने बताया कि दोपहर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के जवान यहां पर आए थे। उन्होंने कहा कि रोशनपुरा झुग्गी बस्ती में एक युवक कोरोना पॉजिटिव है। लेकिन उसका पता और न ही मोबाइल नंबर सही है। मोबाइल बंद आ रहा है। ऐसे में यह चिंता हो रही है कि वो मरीज यहां का रहने वाला है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ पूरी बस्ती की जांच कर डाली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today स्वास्थ्य विभाग की टीम जहांगीराबाद इलाके में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। Full Article
0 जलील कर मांगती थी ब्याज इसलिए 3 महिलाओं ने 1.80 लाख की सुपारी देकर करवाया था कत्ल By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोलार कॉलोनी में ब्याज पर पैसे चलाने वाली राधा यादव का कत्ल तीन महिलाओं ने 1.80 लाख की सुपारी देकर करवाया था। महिला इन तीनों महिलाओं को रकम न लौटा पाने पर सरेआम जलील करती थी। महिला के गले पर चाकू से पहला वार करने वाला बचने के लिए नाले में कूदा और डूबने से उसकी जान चली गई। वह साईं बाबा नगर में रहता था, लेकिन वारदात के वक्त उसकी लोकेशन कोलार कॉलोनी में थी। उसकी कॉल डीटेल से इस अंधे कत्ल के राज खुलते चले गए। 50 दिन बाद चूना भट्टी पुलिस ने तीनों महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दस दिन पहले दिया था एडवांसपुलिस की गिरफ्त में रेखा, गुलाब बाई और सुनीतापंचवटी कॉलोनी, करोंद में रहने वाली 46 साल की राधा के कत्ल की प्लानिंग रेखा हरियाले, सुनीता प्रजापति और गुलाब बाई ने होली यानी 10 मार्च के दो दिन पहले ही कर ली थी। ताराचंद्र ने उन्हें अजय की मदद लेने के लिए कहा। अजय ने अपने दोस्त अभिषेक से बात की और कत्ल का सौदा 1.80 लाख रुपए में तय किया। तीनों महिलाओं ने अजय और अभिषेक को एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपए दिए थे। ये रकम उन्होंने ताराचंद्र और मनोज से लेकर दी थी।अभिषेक ने किया था पहला वारप्रशिक्षु डीएसपी ऋचा जैन के मुताबिक 18 मार्च को राधा रकम मांगने कोलार कॉलोनी पहुंची थी। योजना के तहत महिलाओं ने अजय व अभिषेक को राधा के आने की सूचना दे दी। रात आठ बजे अभिषेक ने राधा के गले पर चाकू से पहला वार किया। वारदात के बाद अजय व अभिषेक अलग दिशाओं में भागे। अभिषेक को लगा कि कोई पीछा कर रहा है। बचने के लिए उसने नाले में छलांग लगा दी। यहां पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पांच दिन बाद उसका शव हबीबगंज पुलिस को नाले में मिला था।जलालत बनी हत्या की वजहएसपी साउथ साईं कृष्णा ने बताया कि राधा की हत्या के मामले में रेखा, सुनीता, गुलाब बाई, ताराचंद्र मेहरा, अजय निरगुडे और मनोज मेहरा को गिरफ्तार किया गया है। रेखा, सुनीता और गुलाब बाई ने राधा से रकम उधार ली थी, लेकिन चुका नहीं पा रही थीं। इस वजह से राधा उन्हें जलील करती थी। इसलिए राधा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने राधा के लिए कोलार कॉलोनी में मैनेजर के तौर पर काम करने वाले ताराचंद्र मेहरा की मदद ली। ताराचंद्र ने भी कुछ लोगों को 8 लाख दिलवाए थे।...खुलता चला गया कत्ल का राज(मनोज,अजय,ताराचंद्र)नाले में मिले शव और शाहपुरा थाने में दर्ज गुम इंसान का हुलिया मेल खा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में राधा के कत्ल के बाद एक युवक नाले की ओर भागता नजर आ रहा था। पुलिस ने अभिषेक की कॉल डीटेल खंगाली तो पता चला कि राधा के कत्ल के वक्त वह घटनास्थल के पास ही था। फोन पर उसकी आखिरी बात 23 मिनट की अजय से हुई थी। दूसरी कॉल डीटेल से अजय की भी लोकेशन वहां मिल गई। इस आधार पर पुलिस ने अजय को हिरासत में लिया। पूछताछ में रेखा, सुनीता, गुलाब बाई, ताराचंद्र और मनोज की करतूत भी उजागर हो गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today राधा यादव Full Article
0 गली नंबर 3 का 100 मीटर का हिस्सा कंटेनमेंट, देर रात तक चला सैनिटाइजर By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना पॉजीटिव से संतराम की मौत होने के बाद गली नंबर 3 के 100 परिवार का कुछ हिस्सा करीब 100 मीटर के एरिया को कंटेनमेंट किया गया था । गली में देर रात दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाकर नगर पालिका के द्वारा गली काे बंद किया गया है और दोनों दोनों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । देर रात तक यहां पर एसडीएम अमृता गर्ग,एसडीओपी डीआरएस चौहान,तहसीलदार संजय दुबे,थाना प्रभारी सौरभ त्रिपाठी,बीएमओ संजीव अग्रवाल,नगर पालिका इंजीनियर विवेक सिंह ठाकुर सहित पुलिस बल एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे ।भोपाल में साथ गए साथी को भेजा सागर- संतराम का इलाज कराने साथ गए इलाज कराने गए साथी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सागर तिली अस्पताल भेजा है। वही परिवार के वहीं उसकी पत्नी उसका एक वर्षीय बेटा,मकान मालिक की एक 10 वर्षीय बेटी एवं उसके एक अन्य साथी को घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है ।देर रात जांच करेंगे एपीडीमीईयो लॉजिस्ट- सिविल अस्पताल प्रभारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि कंटमेंट क्षेत्र कितने दिनों का रहेगा अभी यह बताना उचित नही होगा । देर रात एपीडीमीईयो लॉजिस्ट शशांक भार्गव आ रहे है । उनकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि कंटमेंट क्षेत्र और बढ़ेगा और कितने दिन का होगा इसकी जांच की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 100 meter portion of street number 3, sanitizer run till late night Full Article
0 आज से उपज मंडी में रोज 150 ट्राॅलियों की होगी नीलामी, गेट पर ही किसानों को दिए जाएंगे टोकन By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कई दिनों से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी की नीलामी शुक्रवार से शुरु होगी। यह निर्णय मंडी में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एक दिन में केवल 150 ट्राॅलियों के अनाज की नीलामी की जाएगी। जिसके लिए गेट पर ही किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे। बैठक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से मंडी सभागार में हुई। बैठक विधायक महेश राय एवं अनुविभागीय अधिकारी एवं भार साधक अधिकारी अमृता गर्ग की मौजूदगी में हुई।बैठक में नीलामी को लेकर निर्णय लिया गया कि कृषि उपज में केवल ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाई गई जिंस की ही नीलामी होगी। ऑटो, बैलगाड़ी, हाथ ठेला एवं फुटकर (ढेरी) उपज की नीलामी नहीं होगी। नीलामी के लिए कृषि उपज मंडी में गेहूं की ट्राॅली अलग लाइन में लगेगी एवं अन्य कृषि उपज चना, मसूर, बटरी, तेवड़ा एवं सोयाबीन की भी लाइन अलग से लगेगी। नीलामी के लिए किसानों को मंडी गेट पर टोकन नंबर दिए जाएंगे तथा एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर केवल एक ही जिंस की डाक नीलाम की जाएगी एवं ट्राॅली पर ड्राइवर सहित 2 से अधिक व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा।प्रांगण में 1 से लेकर 150 नंबर तक ट्रैक्टर-ट्राॅली की डाक नीलामी टोकन नंबर के आधार पर की जाएगी। जिन्हें टोकन प्रवेश द्वार से प्राप्त होगा।नीलामी दिनांक 8 अप्रैल से समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक इसके बाद दोपहर 3 बजे तक अंत तक डाक की जाएगी।बैठक में तहसीलदार संजय दुबे, मंडी सचिव वीएस तोमर, पूर्व मंडी अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव प्रवीण जैन, किसान शिवकुमार ठाकुर, मदन राजपूत, बाटू टडैया, धर्मकांटा संचालक प्रशांत राय, नवीन साहू, संतोष खरे, बनवारी लाल राय, मनोहर तिवारी, अभिषेक अग्रवाल एवं अन्य कृषक एवं व्यापारी उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today From today, 150 trolleys will be auctioned daily in the produce market, tokens will be given to the farmers at the gate itself. Full Article
0 तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य नहीं हो सका प्रारंभ, 10 हजार मजदूर तोड़ते हैं By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस संक्रमण का असर वन विभाग के कार्यों पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते अभी तक तेंदूपत्ता तोड़े जाने का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जबकि प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम सप्ताह में ही तेंदुपत्ता तोड़े जाने का कार्य प्रारंभ हो जाता था। बताया जा रहा है कि वन विभाग सिलवानी की पूर्व तथा पश्चिम रेंज में प्रतिवर्ष करीब 10 हजार मजदूर जंगल से तेंदुपत्ता तोड़ने का कार्य करते है।करीब 50 लाख तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जाता है। बीते साल 5 मई से पूर्व व पश्चिम रेंज में तेंदुपत्ता तोड़े जाने का कार्य मजदूरों के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया था, लेकिन इस वर्ष मई माह का एक सप्ताह गुजर चुका है बावजूद अभी तक वन विभाग के द्वारा तेंदूपत्ता तोड़े का कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया है। न ही तेंदूपत्ता क्रय करने वाले ठेकेदारों का ही आना हो सका है। वन विभाग सूत्रों के मुताबिक करीब 10 हजार मजदूर तबके के लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है, प्रतिवर्ष जंगल से तेंदूपत्ता तोड़े जाने का कार्य करते है, पत्ता की गिड्डी बना कर वन समितियों के द्वारा तय फड़ पर प्रतिदिन तेंदूपत्ता दिए जाने का कार्य करते है। लेकिन इस वर्ष अभी तक तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य प्रारंभ नही हो सका है। जिससे मजदूर परेशान हो रहे है Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 भोपाल से सेवानिवृत्त सिपाही रायसेन आया और केंद्र पर गेहूं बेचा दूसरे ही दिन मिला पॉजिटिव, 30 हम्माल आैर 14 लोग क्वारेंटाइन By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम मेहनत तब जाया हो जाती है जब लोग खुद कोरोना पॉजिटिव होने की बात छिपाकर आम लोगों के बीचे मेल-जोल रखें और दूसरे में भी संक्रमण फैलाने का काम करें। ऐसा ही एक मामला रायसेन के ताजपुर सूर गांव में आया है। जहां भोपाल में रहने वाला सेवानिवृत आरक्षक आया और गांव वालों के संपर्क मे भी रहा। जबकि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था और दूसरे दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सांची बीएमओ डॉ. एके माथुर ने बताया कि संपर्क में आए 14 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।यह इसलिए गंभीर घटना है कि जिले में 64 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके चलते जिला पूरे प्रदेश में हाइलाइट हुआ है। आसपास के जिलों के अपनी सीमाओं में रायसेन के लोगों को प्रवेश ही नहीं होने दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायसेन के ताजपुर सुर गांव में आया है जहां भोपाल निवासी एक सेवानिवृत्त आरक्षक आया और गांव वालों के साथ संपर्क में रहा, मेहगांव स्थित गेहूं खरीदी केंद्र पर अपने गेहूं की तुलाई कराने भी गया। जब अगले दिन बुधवार की शाम को पता चला की सेवानिवृत्त आरक्षक कोरोना पॉजिटिव निकला है, तो गांव और खरीदी केंद्र पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार की शाम ताजपुर सुर गांव पहुंची वहां संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर 14 लोग चिह्नित किए गए। इन सभी लोगों को रायसेन के उत्कृष्ट विद्यायल में संस्थागत क्वारेंटाइन करा दिया गया। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स में भेजे जाएंगे और उन्हें 14 दिन तक क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। यदि इनमें 14 लोगों में किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया जाएगा।सेवानिवृत आरक्षक बोला- उसे कुछ नहीं हुआ फिर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आईकोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सेवानिवृत आरक्षक को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भास्कर से बात कर उन्होंने बताया कि वह हार्ट पेशेंट हैं और बीपी की समस्या है। इसके लिए 4 मई को भोपाल मेमोरियल अस्पताल में दवाई लेने गए थे। उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार कुछ भी नहीं था। इसके बावजूद भी वहां सैंपल ले लिया गया। उसके बाद वे रायसेन स्थित अपने गांव ताजपुर सूर पहुंच गए। वहां गांव वालों से मिले और मेहगांव स्थित गेहूं खरीदी केंद्र पर भी पहुंचे जहां उनका 80 क्विंटल गेहूं तुलाई के लिए पड़ा हुआ है। 6 मई को उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की फोन पर जानकारी मिली।2 कोरोना मरीज हुए ठीक अभी तक 24 लोग डिस्चार्जरायसेन शहर, अल्ली गांव में तेजी से कोरोना का संक्रमण फैला, इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। इतनी संख्या में मरीज मिलने को लेकर रायसेन को लेकर चिंता बढ़ गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के संयुक्त प्रयासों से कोरोना पॉजिटिव मरीज भी स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को फिर कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया। इन दोनों की तीसरी रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज किया है। अभी तक कोरोना को हराने वाले 24 लोग हैं। इसके अलावा पॉलीटेक्निक कॉलेज में क्वारेंटाइन किए गए दो लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।टिफिन सेंटर संचालक परिवार की हर घंटे ली जा रही है रिपोर्ट, अभी तक सभी का स्वास्थ्य बेहतरशहर के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले टिफिन सेंटर संचालक के परिवार को लेकर भी अच्छी खबरें आ रही हैं। घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा कोरोना का हराकर घर वापस लौटने नई उम्मीदें जगी हैं। उनके परिवार के दो बहुएं, एक बेटा और 5 छोटे बच्चे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के निर्देश पर नर्सिंग स्टाफ हर घंटे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने का काम कर रहा है। अभी तक सब का स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। उनके गुरुवार को फिर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनके अलावा मासेर गांव में कोरोना के संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। उनके परिजनों को भी रायसेन में क्वारेंटाइन कराया गया था। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी हैं।डिस्चार्ज हुए लोगों को 14 दिन घर में ही रहना होगाकोरोना के जो मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इन मरीजों को अभी 14 दिन तक घर में अपने परिवार से दूर रहकर सावधानी रखना होगी। कपड़े, जूते-चप्पल, बिस्तर का उपयोग अलग ही करना होगा। घर पर भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।24 लोग ठीक हो चुके हैंउमाशंकर भार्गव, कलेक्टर रायसेन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की लड़ाई में हमने पूरी ताकत झोंक दी है। अब इसके अच्छे परिणाम में देखने को मिलने लगे हैं। 24 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। बड़ी संख्या में निगेटिव रिपोर्ट आ रही हैं। फिर बहुत सावधान रहने की जरुरत है। जिस भी किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो तो बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच कराएं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Retired soldier from Bhopal came to Raisen and sold wheat at the center, got positive on the second day, 30 hammers and 14 people quarantine Full Article
0 दो दिन बारिश के बाद गर्मी की वापसी, पारा फिर 400 By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से इस बार मौसम के तेवर बार-बार बदल रहे हैं। दो दिन लगातार बारिश होने के बाद गुरुवार को तेज गर्मी की वापसी हो गई। पिछले दिन के मुकाबले पारा 2 डिग्री बढ़कर 40 पर पहुंच गया। हालांकि बुधवार रात को हुई 2.8 मिमी बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह 22.6 पर आ गया।गुरुवार को मौसम के रंग एकदम अलग दिखे। सुबह 6 बजे पारा 22 डिग्री पर था। दोपहर 2 बजे यह लगभग 18 डिग्री बढ़कर 40 पर पहुंच गया। आसमान भी साफ रहा और दिनभर तीखी धूप रही। हवा भी गर्म थी। इससे तापमान तेजी से बढ़ता गया। वहीं 58 फीसदी आर्द्रता की वजह से उमस ने भी लोगों को परेशान रखा।इन पांच वजहों से दो दिन बाद बदल सकता है मौसम हिमालय क्षेत्र में जमीन से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। चक्रवाती घेरा हरियाणा और पश्चिमी उप्र के ऊपर सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश चौथा विदर्भ और बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय है। विदर्भ से लेकर दक्षिण भारत तक एक ट्रफ लाइन जा रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे बारिश की संभावना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Summer returns after two days of rain, mercury again 400 Full Article
0 सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने 10 दिन से सेवा कर रहे नगर रक्षा समिति के सदस्य By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलकर पिछले 10 दिन से शहर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।यह सदस्य कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। समिति के सदस्य अपनी जान की परवाह न करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी दे रहे हैं।ड्यूटी करने वालों में रवि कुमार पालीवाल, कमल सिंह लोधी, भवदीप सिंह यादव, लाला राम प्रजापति, संजीव कुमार अहिरवार, राजकुमार यादव, मनोज अहिरवार, कमलेश बाई अहिरवार, श्रीबाई अहिरवार, रमेश आदि सहयोग कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Members of the Municipal Defense Committee, serving for 10 days to carry out social distancing Full Article
0 ब्यावर में महिला सहित एक साथ पांच पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा हुआ 10 By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT अजमेर जिले के ब्यावर में गुरुवार की सुबह एक साथ पांच काेराेना पॉजिटिव पाए गए। अब ब्यावर क्षेत्र में पॉजिटिव रोगियों की संख्या 10 हा़े गई है। बुधवार को जांच के लिए अजमेर भेजे गए सैंपलों में से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव आए लोगों में 1 महिला भी शामिल है। रिपोर्ट आते ही पांचों को अजमेर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। ब्यावर का कसाबान मोहल्ला कोराेना का हॉट स्पॉट बन रहा है। पिछले तीन दिनों में कसाबान मोहल्ला क्षेत्र से दो जनों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। 50 से अधिक लोगों को क्वारेंटाइन कर सेंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। ब्यावर में पहली बार एक दिन में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव अाई है।गुरुवार को चिकित्सा विभाग जारी लिस्ट में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इनमें से केसरपुरा निवासी 40 वर्षीय एक युवक, मसूदा निवासी 32 वर्षीय युवक, गणेशपुरा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति, पाली जिले के रायपुर निवासी 21 वर्षीय युवक है तथा 20 वर्षीय एक महिला कसाबान मोहल्ला क्षेत्र की निवासी है। इन सभी काे ब्यावर राजकीय अमृतकौर अस्पताल के क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार को इन सभी के सेंपल जांच के लिए भिजवाए गए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को रैफर कर दिया गया।चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी लिस्ट में ब्यावर शहरी क्षेत्र के 2 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि पाई गई है। जिसके बाद प्रशासन भी सकते में आ गया। हालांकि कसाबान मोहल्ला क्षेत्र को पहले ही जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है। लेकिन रिपोर्ट जारी होने के तुरंत बाद प्रशासन द्वारा गणेशपुरा क्षेत्र में भी सख्ती बढ़ा दी गई। गणेशपुरा इलाके में भी प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जीरो मोबिलिटी क्षेत्र जारी करने की कवायद शुरू कर दी गई। ब्यावर में गुरुवार को दो जनों में में कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जानकारी मिली है कि पॉजिटिव आई महिला उसी क्षेत्र से है जहां से दो दिन पूर्व एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। वहीं गणेशपुरा क्षेत्र से पॉजिटिव व्यक्ति कुछ दिन पूर्व सेंदरिया क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव आई महिला का रिश्तेदार है। बुधवार को राजकीय अमृतकौर अस्पताल से कुल 89 सेंपल जांच के लिए गए। इनमें से गुरुवार सुबह 5 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सकते में आ गया। हालांकि शाम होते होते 68 अन्य जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 नाईंकला के गांवों में भामाशाह ने किया 2500 किलो प्याज का वितरण By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:51:00 GMT निकटवर्ती ग्राम पंचायत नाईंकला के विभिन्न गावों के जरूरतमंद ग्रामीणों को भामाशाह ने लगभग 2500 किलो प्याज का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत नाईंकला के ग्राम कुंडाल निवासी जसवंत सिंह ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों को गुरुवार को प्याज का वितरण किया।भामाशाह की ओर से इससे पूर्व भी ग्रामीणों को लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री व फल-सब्जियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने ग्राम कुंडाल, नीमड़ीखेड़ा, शिवजी का बाड़िया, पुवाड़िया, बरल, मालातों का बाड़िया, कमालियों का बाड़िया, दर्रा, कला खेड़ी ग्राम में ग्रामीणों को सहायता के तौर पर प्याज वितरण किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhamashah distributes 2500 kg of onion in Naikla villages Full Article
0 40 दिन बाद खुली दुकानें, दो दिन में दोगुने भाव में बेची डेढ़ करोड़ की शराब, स्टाक खत्म By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:23:00 GMT लाॅकडाउन के चलते 26 मार्च से प्रशासन ने शराब की दुकानों पर ताले लगा दिए थे। प्रदेश सरकार ने परिस्थिति को देखते हुए बुधवार को दुकानें खोलने के आदेश दिए। इसी के बाद बुधवार दाेपहर बाद दुकानें खाेली गईं जाे गुरूवार को खुली रही।इस दाैरान इन दो दिन में सवा करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई है। इन दुकानों पर अभी तक पुराना स्टॉक दोगुना दाम पर बेचा जा रहा था, अब आज से नए मॉल का स्टॉक उठाया जाएगा।40 दिन बाद क्षेत्र में शराब दुकाने खुलीं ताे लोगों की भीड़़ लग गई। बुधवार को दुकानें खोलने से पहले आबकारी विभाग ने पहले पुराना स्टॉक चेक किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद दुकानें खोलने की अनुमति जारी की। जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि महंगे दाम को लेकर किसी की शिकायत नहीं आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 ओवरब्रिज पर 90 डिग्री के मोड़ के कारण वाहन हो जाते हैं अनियंत्रित, 8 दिन में दूसरा ट्रक पलटा By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:23:00 GMT शहर से होकर गुजरे नेशनल हाईवे पर भोपाल बायपास स्थित ओवरब्रिज के बने 90 डिग्री के टर्न पर अनियंत्रित होकर हरी मिर्च से लदा ट्रक पलट गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ब्रिज के ऊपर 90 डिग्री का टर्न होने से यहां हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।बीते सप्ताहभर में ये दूसरी बड़ी घटना है। देहात थाने के एएसआई बब्बन ठाकुर ने बताया कि गुना की तरफ से हरी मिर्च से लदा उत्तरप्रदेश का ट्रक नंबर इंदौर की ओर जा रहा था, तभी भोपाल बायपास स्थित फोरलेन हाईवे के ओवरब्रिज पर अंधे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से ट्रक अनियंत्रित होकर पटल गया। ट्रक में लदी हरी मिर्च की बोरियां सड़क पर बिखर गई। गनीमत ये रही कि हादसे में ट्रक स्टाफ का सिर्फ मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची डायल 100 के स्टाफ ने ट्रक चालक व सहायक को अस्पताल पहुंचाया।90 डिग्री के टर्न से 80 अप्रैल को हुए हादसे में हुई थी क्लीनर की मौतदेहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि ब्रिज के ऊपर दिए गए 90 डिग्री के टर्न की वजह से इसके ऊपर बीती 30 अप्रैल को भी हरी मिर्च से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्रिज से टकरा गया था। हादसे में चलते ट्रक में मिर्च के बोरों को संभालने ऊपर चढ़ा क्लीनर मिर्च के 25 बोरियों सहित ब्रिज से नीचे गिर गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vehicles turn uncontrolled due to 90 degree bend on overbridge, second truck overturns in 8 days Full Article
0 राजस्थान सीमा पर 40 दिन से ड्यूटी कर रहे योद्धाओं का सम्मान By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:25:00 GMT जिले से लगी राजस्थान सीमा पर बनी जांच चाैकियों पर तैनात पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। इनकी इस कर्तव्य भावना काे देख ग्रामीणों ने सम्मान किया। ये अधिकारी-कर्मचारी पिछले 40 दिनों से सीमा पर चौकसी कर रहे हैं। इस दौरान आने-जाने वाले 10 हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर चुके हैं। इसी के चलते कालीपीठ गांव के लोगों ने इन काेराेना योद्धाओं के पर फूल बरसाए और हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया। पुलिस सहित स्वास्थ्य अमले काे गांव के अंदर से होते हुए रावड़ी वाले हनुमान मंदिर ले जाया गया। मंदिर में सभी ने जिले की समृद्धि और खुशहाली सहित कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना की।राजगढ़ की सीमा राजस्थान से लगी होने के कारण बड़ी संख्या में क्षेत्र के मजदूर रोजी-रोटी के लिए जिले से पलायन कर राजस्थान जाते हैं। मार्च 2020 में जैसे ही लॉकडाउन की सूचना के बाद इन मजदूरों को लगी वैसे ही बड़ी संख्या में इन्होंने अपने गांवों की और लौटना शुरू कर दिया। प्रशासन द्वारा ब्लाक के पिपलोदी, पाटरी जोड़ और जलालपुरा जोड़ पर चैक पोस्ट बनाया गया। जहां पुलिस के साथ-साथ राजस्व अमला और स्वास्थ्य अमला परीक्षण के लिए तैनात किया गया। इन कर्मचारियों ने दिन-रात मुस्तैदी के साथ बाहरी लोगों को चिन्हित किया और उनका परीक्षण कर उन्हें होम क्वारेंटाइन कराया।चौकी पर तैनात इन काेराेना याेद्धाओं का किया सम्मानचाैकी पर तैनात कोविड योद्धाओं डाॅ राजेंद्र कठेरिया, बीएमओ डाॅ राजीव हरिओद्य, मनोज बंशीवाल, घनश्याम भिलाला, नीरज पलेरिया, उषा शर्मा, किरण पिपलोटिया, कृष्णा राजपूत, कालूराम, रामबाबू और आशा कार्यकर्ता शकुंतला दांगी, शारदा दांगी, शाशि, संतोष का स्वागत कालीपीठ अस्पताल में गांव के मुकेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, बंटी बैरागी, विमल शर्मा, कन्हैयालाल सेन, देवराज सेन, रामेश्वरी दांगी आदि ने किया।चैकपोस्ट पर ड्यूटी करने में काफी परेशानी आई, पर सबकी सुरक्षा जरूरीनोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कटारिया ने बताया कि चैक पोस्ट पर ड्यूटी करने वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बार तेज आंधी-हवाओं में टेंट-तंबू उड़ गए तो भी ड्यूटी कर रहे लोगों ने खुले आसमान और तेज गर्मी में भी लोगों को सूचीबद्ध कर उनका परीक्षण किया। हमारी मेहनत व पुलिस की निगरानी के चलते यह सुरक्षा चौकी संचालित हो रही, इसी के चलते ग्रामीणों ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाकर स्वागत किया है। वहीं ईश्वर से प्रार्थना भी की, ताकि महामारी से छुटकारा मिल सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Honors of warriors doing duty on Rajasthan border for 40 days Full Article
0 50 दिन की हो चुकी फसल पर बढ़ रहा इल्ली का प्रकोप, मौसम में बार-बार बदलाव से बढ़ी समस्या By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:39:00 GMT इस समय किसानों की फसल 40 से 50 दिनों की हो चुकी है। बार-बार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण किसानों की मूंग फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं और दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। इससे किसानों पर दवाइयों का अलग से खर्च बढ़ रहा है।किसानों ने खेतों में अधिकतर 60 से 65 दिन की फसल की बोवनी की है। खेतों खड़ी जायद फसलों में इस समय फूल और फल आ रहे हैं। फसलों के फूल और फल में इल्ली का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए अतिरिक्त दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। पिछले 40 से 50 दिनों में किसानों ने आठ से 10 बार दवाई का छिड़काव कर दिया है इससे किसानों का खर्च जो पहले प्रति एकड़ 5000 रुपए पढ़ता था। अभी है खर्च बढ़कर 10000 रुपए से 15000 रुपए तक बढ़ गया है। इसके बाद भी फसलों में इल्ली का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। यदि फसलों में इल्ली का प्रकोप कम नहीं हुआ तो इसका असर फसल के उत्पादन पर भी पड़ सकता है।कुएं में नीचे जाने लगा पानीइस साल अच्छी बारिश के कारण नसरुल्लागंज तहसील सहित जिले की आष्टा इछावर और सीहोर में किसानों ने बड़ी संख्या में अपने खेतों में मूंग फसल की बोवनी की थी। जल स्रोतों में पर्याप्त पानी होने के कारण कृषि विभाग ने भी जायद फसल का रकबा बढ़ाया था जिले में पिछले साल 24000 हेक्टेयर में बोवनी की थी। यह रखवा बढ़कर 38000 हेक्टेयर हो गया है इसमें सबसे ज्यादा नसरुल्लागंज तहसील में किसानों ने मूंग फसल की बोवनी की है। इसके अलावा आष्टा सीहोर इछावर में भी उन किसानों ने बोवनी की है, जिनके पास जायद फसलों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। लेकिन इछावर तहसील आष्टा तहसील के कुछ हिस्सों में पानी के जल स्रोत सूखने लगे हैं इनमें पानी लगातार नीचे जाने लगा है इससे भी किसानों की समस्या सिंचाई को लेकर होने लगी है। जल स्रोतों से मोटर पंप करीब 4 से 6 घंटे ही चल पा रहे हैं इससे किसान 24 घंटे में दो बार ही फसल में पानी दे पा रहे हैं। इससे समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है इसका असर दाने की चमक और उसके उत्पादन पर भी पड़ सकता है।1 सप्ताह बाद नसरुल्लागंज में शुरू हो जाएगी कटाईइस समय किसानों के खेतों में जो फैसले पककर तैयार हो गई है। ऐसी मूंग फसलों की कटाई का काम 1 सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आष्टा सीहोर और इछावर में भी कटाई का काम शुरू हो जाएगा। फसलों की कटाई के लिए अब किसानों ने बार-बार हो रहे हैं मौसम में बदलाव के कारण सिंचाई करना कुछ समय बंद कर दिया है इससे फसल सूखने लगी है। ताकि बारिश आने से पहले किसान इसकी कटाई कर निकाल सके और बारिश से बचा सके।पकने लगी फसल, कटाई की तैयारी में किसानइस समय जिन किसानों ने अपने खेतों में 60 से 65 दिन वाली मूंग फसल की बोवनी की थी वह पकना शुरू गई है। वहीं जिन किसानों ने लेट बोवनी की थी । ऐसी मूंग फसलों में इस समय फूल आ रहे हैं फूलों पर दिल्ली के प्रकोप से फसल के बांझ रहने का खतरा बना हुआ है इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है किसान कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेकर अपने खेतों में दवाई का छिड़काव कर रहे हैं इसके बाद भी दिल्ली का असर बार-बार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कम नहीं हो रहा है।किसानों को दी जा रही सलाहकृषि विभाग के उपसंचालक एस एस राजपूत का कहना है कि इस समय जिन किसानों ने 60 से 65 दिनों की मूंग फसल बोई थी उसकी कटाई शुरू होने वाली है जिन किसानों ने लेट बोनी की थी उन फसलों में फूल और फल आ रहे हैं। फसलों में इल्ली के प्रकोप को कम करने के लिए किसान अलग-अलग तरह की दवाइयां कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेकर दे सकते हैं इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को समय-समय पर सलाह देते हैं ताकि फिर किसानों की फसलों का अच्छा उत्पादन हो सके। इसी तरह जिला स्तर से भी कृषि विभाग के अधिकारी व मैदानी अमला किसानों को सलाह दे रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Worm growing on 50 days old crop, problem increased due to frequent change in weather Full Article
0 सागर रोड के वाहन चालक ओलपंस स्कूल के सामने से गुना- अशोकनगर रोड पर निकलेंगे, 10 किमी का चक्कर बचेगा By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:48:00 GMT नवनिर्मित रिंग रोड पर अमाछार गांव के पास बेतवा के नए पुल का निर्माण कार्य चालू हो गया है। 150 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य 12 करोड़ की लागत से पूरा होगा। पुल निर्माण के लिए मिट्टी टेस्टिंग का काम चालू कर दिया गया है। पिलर बनाने के लिए जेसीबी मशीन से 40 फीट गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं। बेतवा पर पुल नहीं होने से पिछले 1 साल से रिंग रोड से आवागमन ठप पड़ा हुआ है ।लोक निर्माण विभाग ने 23 करोड़ की लागत से 2 साल पहले 10 किमी लंबे रिंग रोड का निर्माण शुरू किया था। रिंग रोड बन जाने के बाद भी बेतवा पर पुल नहीं होने से वाहन चालक ढोलखेड़ी चौराहा तक नहीं पहुंच पा रहे है। इस मामले में कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने मौके का निरीक्षण कर सेतु निगम के अधिकारियों से पुल का निर्माण कार्य तुरंत चालू करने को कहा था । इसके बाद 3 दिन पहले ही पुल बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया । पिलर भी खोदे जा रहे हैं। पुल बन जाने से जल्द ही लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा उदयगिरि के पास बेस नदी पर भी नए पुल का निर्माण पूरा हो चुका है । इस पर एप्रोच रोड बनाई जा रही है।12 करोड़ रुपए आएगी नए पुल की लागतइस संबंध में सेतु निगम भोपाल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेके तिवारी ने बताया कि रिंग रोड पर बन रहे इस नए पुल की लागत 12 करोड़ रुपए आएगी। पुल निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके बाद ड्राइंग डिजाइन तैयार की जाएगी । नए ब्रिज का निर्माण ग्राम सौराई की ओर से शुरू किया गया है।150 मीटर होगी पुल की लंबाईबेतवा के नए पुल की लंबाई 150 मीटर होगी तथा उसकी चौड़ाई 10 मीटर रहेगी। पुल के दोनों ओर 200- 200 मीटर की एप्रोच रोड बनाई जाएगी।जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझामध्य प्रदेश सेतु निगम भोपाल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेके तिवारी ने बताया कि बेतवा के नए पुल के निर्माण में जमीन अधिग्रहण का मामला उलझा हुआ था। शासन के नियमों के मुताबिक पुल के निर्माण में 5 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। सभी किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण भी कर दिया गया है। इससे अब नए पुल के निर्माण में कोई बाधा नहीं रहेगी। दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा। जिसके बन जाने से आने-जाने वालों को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।12 से अधिक गांवों को मिलेगी आवागमन की सुविधारिंग रोड पर बेतवा नदी का नया पुल बन जाने के बाद विदिशा में सागर रोड से अशोकनगर और गुना की ओर जाने वाले वाहनों को 10 किमी का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । वाहन चालक ओलंपस स्कूल के सामने से ग्राम सौराई और ढोलखेड़ी होते हुए सीधे अशोक नगर रोड पर पहुंच सकेंगे। इससे 10 किमी का चक्कर बच जाएगा। आसपास के 12 से अधिक गांवों के लोगों को विदिशा आवागमन में सुविधा मिल जाएगी।विदिशा में भी रंगई के पुल की मिलेगी सौगातबेतवा नदी पर रंगई के पास नए पुल का निर्माण कार्य 50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है । इस साल यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के चालू हो जाने से विदिशा और भोपाल के बीच आवागमन की समस्या नहीं रहेगी। यहां बेतवा का 150 साल पुराना पुल जर्जर हो चुका है। इस वजह से यहां कभी भी आवागमन प्रभावित हो सकता है। नया पुल बन जाने से राहत मिलेगी।लॉकडाउन से निर्माण कार्य में लेबर की समस्यामध्य प्रदेश सेतु निगम के ईई जेके तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण नए पुल के निर्माण में लेबर की समस्या आ रही है। स्थानीय स्तर पर तथा बाहर से भी लेबर काइंतजाम करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।बेस नदी का पुल तैयार बारिश से पहले चालू करेंगे ट्रैफिकविदिशा के पास उदयगिरी और ढोल खेड़ी चौराहे के बीच करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बेस नदी का नया पुल तैयार हो गया है। बारिश से पहले आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। यहां भी किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। सभी 6 किसानोंको मुआवजा राशि का वितरणशासन के नियमों के मुताबिक कर दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The driver of Sagar Road will leave Guna-Ashoknagar Road in front of Olpons School, a 10 km round will be left. Full Article
0 अब तक 80 हजार मजदूर मध्य प्रदेश लाए गए, शिवराज की अपील- श्रमिक भाई-बहन पैदल चलकर घर के लिए न निकलें By Published On :: Fri, 08 May 2020 08:31:05 GMT मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बाहर फंसे श्रमिकों से अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि वह पैदल चलकर अपने घर के लिए नहीं निकलें,उनको वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रदेश के हर मजदूर को वापस लाया जाएगा। सीएम ने यह बात ट्रेन हादसे के बाद कही है। औरंगाबाद में रेल की पटरी पर सो रहे मध्य प्रदेश के 16 मजदूरों की शुक्रवार तड़के मालगाड़ी सेकटने से मौत हो गई है।सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- श्रमिकों को लानेकीप्रक्रिया लगातार चल रही है। इसमें थोड़ी देर लग सकती है, लेकिन हम सब को वापस लाएंगे।औरंगाबाद रेल हादसे में मरने वाले मजदूर शहडोल और उमरिया के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में मध्य प्रदेश के 16 मजदूरों की मौत हो गई है। इसमें ज्यादातर मजदूर शहडोल और उमरिया जिले के निवासी हैं।शहडोल जिले के निवासी : धनसिंग गोंड, निरवेश सिंग गोंड, बुद्धराज सिंग गोंड, रविन्द्र सिंग गोंड, सुरेश सिंग कौल, राजबोहरम पारस सिंग, दिपक सिंग, श्रीदयाल सिंग और धर्मेंद्रसिंग गोंड शामिल हैं।उमरिया जिले के निवासी : अच्छेलाल सिंग, बिगेंद्र सिंग, प्रदीप सिंग गोंड, संतोष नापित, मुनीम सिंग, ब्रिजेश और नेमशाह सिंग शामिल हैं।मध्य प्रदेश के 80 हजार मजदूरों को वापस लाया जा चुकामुख्यमंत्री ने कहा-धैर्य रखें और मुझ पर भरोसा रखें। मैं हमेशा आपके साथ था, हूं और रहूंगा। आप जहां हो, वहीं रहें।कृपया, पैदल चल कर न आएं और हमसे जल्द से जल्द संपर्क करें। देश के पंजीकृत श्रमिकों को एसएमएस के द्वारा भी संदेश भेजे जा रहे हैं। अब तक हम करीब80 हजारमजदूरों को वापस ला चुके हैं। हम देश के हर राज्य के अखबारों में विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं।सोशल मीडिया द्वारा उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।प्रदेश के सभी विधायक लगातार उनके सम्पर्क में लगे हुए हैं। चौहान ने कहा कि उनके लिए प्रदेश में एक कॉल सेंटर लगा कर टोल फ्रीनम्बर 0755-2411180 भी जारी किया है।गुरुवार और आज सुबह ट्रेनों से लाए जा चुके करीब 4600 मजदूरमध्य प्रदेश सरकार ने हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-नोएडा के साथ ही शुक्रवार को सुबह औरंगाबाद से 1200 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन रायसेन के ओबेदुल्लागंज पहुंची। वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया जा रहा है। इसके पहले गुरुवार को हैदराबाद से कटनी 997 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन आई, भोपाल में मुंबई के पनवेल से करीब 1200 श्रमिक और दिल्ली से करीब 1200 मजदूरों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन छतरपुर रात को 8 बजे आई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today औरंगाबाद से 1200 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन रायसेन के ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर पहुंचीं। उन्हें यहां से बसों से रवाना किया जा रहा है। Full Article
0 घर के बाहर सोते वक्त 80 साल के बुजुर्ग की हत्या; चारपाई पर पड़ा मिला धड़, आरोपी सिर लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस By Published On :: Fri, 08 May 2020 10:06:51 GMT जिले के सांची थाना क्षेत्र के धोबीखेड़ा गांव में शुक्रवार को 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनकाधड़ चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि सिर गायब था। अनुमान लगाया जा रहा है कि सिर को लेकर हत्यारोपी फरार हो गया। तलाश के लिए भोपाल पुलिस को भी लगाया गया है। एसपीमोनिका शुक्ला ने बताया कि अभी तक सिर नहींमिला है। मरने वाले की पहचान बाबूलाल शर्मा के रूप में की गई है।पुलिस के अनुसार, डॉग स्क्वाड और सांची पुलिस जांच में जुटी है। भोपाल से टीम भी मौके पर पहुंच गई है। परिजनने बताया कि बाबूलाल घर से बाहर बाड़े में सो रहेथे।वेसुबह चारपाई में मृत मिले। परिजन सुबह चाय देने के लिए थे। मौके से उनका धड़ पड़ा था।बुजुर्ग घर के बाहर बाड़े में सो रहे थे। जब परिजन पहुंचे तो वह मृत हालत में मिले।मौके पर नहीं मिला खूनएसपी शुक्ला पुलिस बल के साथमौके पर पहुंचीं। बुजुर्ग कासिर नहीं मिला है। घटनास्थल पर खून भी नहीं पड़ा था। वृद्ध काघर मेहगांव, पग्नेश्वर और धोवा खेड़ी के तिराहे पर है। यहां एक और घर उनकी बहन का है। दो ही घर हैं और बाकीसुनसान क्षेत्र है। बुजुर्ग केदो बेटे हैं और 6 एकड़ जमीन है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रायसेन में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से अलग कर आरोपी फरार हो गया। Full Article
0 सड़क पर थूका तो वसूला 2500 रु. जुर्माना, सफाई भी करवाई By Published On :: Fri, 08 May 2020 10:45:52 GMT जहांगीराबाद...संक्रमण के लिहाज से हॉट स्पॉट। यहां गुरुवार को एक दूध वाले को सड़क पर थूकना महंगा पड़ गया। दूध वाले का कसूर यह था कि संक्रमण के इस दौर में उसने यह करतूत की और फिर निगम के अमले से बहस की। निगम अधिकारी ने भी उस पर थूकने के मामले में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत 2500 रुपए वसूले और फिर उसी से गंदगी को साफ भी कराया। दरअसल, कुछ लोगोंे की ऐसी मनमानी पूरे इलाके के लिए संक्रमण का खतरा बन सकती है। इसी करण सख्ती की जा रही है।करतूत..बहस..नसीहतदोपहर 1 बजे... जहांगीराबाद में दूध बेचने आए शफीक ने सड़क पर गाड़ी चलाते हुए गुटखा थूक दिया। ड्यूटी पर तैनात निगम के एएचओ अजय श्रवण ने उसे रोका और कहा कि सार्वजनिक स्थान पर थूकना मना है। इस पर शफीक ने बहस शुरू कर दी। श्रवण ने उसे नसीहत दी कि तुम्हारी यह हरकत अन्य लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है।फाइन भरा...झाड़ू थामी...लेकिन शफीक माना । श्रवण ने उसे कहा कि थूकने पर एक हजार और कंटेनमेंट एरिया में गंदगी फैलाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए अब उसे पांच हजार रुपए स्पॉट फाइन भरना होगा। बहस बढ़ी तो मौके पर मौजूद पुलिस बल भी निगम के साथ आ गया। आखिर शफीक 2500 रुपए देने पर सहमत हुआ तो अमले ने गंदगी भी उसी से साफ कराई।संक्रमण रोकने अभी ऐसी सख्ती जरूरी हैउल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने करीब एक सप्ताह पहले थूकने पर एक हजार रुपए का जुर्माना करने के आदेश जारी किए थे। सबसे पहले कोलार में एक व्यक्ति पर एक हजार रुपए का जुर्माना हुआ था। इसके बाद रवींद्र भवन मैन रोड पर से गुजरते एक व्यक्ति से भी निगम अमले ने एक हजार रुपए वसूल लिए थे। अपर आयुक्त राजेश राठौड़ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ पूरे शहर में सख्ती की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Spit on the road, charged ~ 2500 fine, also cleaned Full Article
0 औरंगाबाद, केरल और कर्नाटक से मध्य प्रदेश के 58 जिलों के 3500 से अधिक मजदूर तीन ट्रेनों से लाए गए By Published On :: Fri, 08 May 2020 11:54:00 GMT महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 1223 मजदूर लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह रायसेन के ओबेदुल्लागंज पहुंची। स्वास्थ्य की जांच करने के बाद इन्हें बसों से इनके गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में खंडवा, खरगोन, सीधी समेत 24जिलों के मजदूर लाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक खंडवा के295मजदूर शामिल हैं। वहीं,शुक्रवार को केरल और कर्नाटक सेदोस्पेशल ट्रेनों में34 जिलों के 2400 मजदूरविदिशा पहुंचे। इन्हें भी इनके गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है।गुरुवारऔर आज यानि शुक्रवार सुबह तक देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 7000 हजार मजदूरों को मध्य प्रदेशबुलाया जा चुका है।वहीं 24 जिलों के 1223 मजदूरों की ओबेदुल्लागंजस्टेशन परडॉक्टरों के दल ने स्क्रीनिंग की। इसके बाद सभी श्रमिकों को नाश्ता कराया गया। इन मजदूरों को संबंधित जिलों से आई बसों में बैठाकर रवाना कर दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंगका पालन भी कराया गया। एएसपी एपी सिंह, एसडीएम विनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें खंडवा के सबसे ज्यादा 295, दमोह के 244 मजदूर शामिल हैं। जबकि रायसेन का एक, विदिशा का एक और सीहोर के 10 मजदूर शामिल हैं। वहीं भोपाल के 4, राजगढ़ 2, अशोकनगर 4, दतिया 71, गुना 16, ग्वालियर 15, शिवपुरी 34, बैतूल 145, खरगोन 157, मुरैना 58, छतरपुर 80, हरदा 2, होशंगाबाद एक, भिंड 16, निवाड़ी 10, सागर 34, टीकमगढ़ 3, आगर 2, उज्जैन 17 मजदूर औबेदुल्लागंज स्टेशन पर ट्रेन से लाए गए।ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर पहुंचे मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई और इसके बाद उन्हें बसों से रवाना किया गया है।दो ट्रेनों में करीब 2400 मजदूर कर्नाटक और केरल से विदिशापहुंचेइधर,शुक्रवार को केरल और कर्नाटक सेदोस्पेशल ट्रेनों में34 जिलों के 2400 मजदूरविदिशा पहुंचे। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई थीं, इसके साथ ही सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए थे। पहली ट्रेन कर्नाटक से मजदूरों को लेकरसुबह 7 बजे केरल से आई और इसके बाद दूसरी ट्रेन दो घंटे के बादसुबह 9 बजे कर्नाटक से आई। इन दोनों ट्रेनों में करीब 2400 मजदूर विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इन मजदूरों को उनके गृह जिलों में रवाना करने के लिए करीब 100 बसों का इंतजाम किया गया था। मजदूरों को उनके गृह जिलों में रवाना करने से पहले स्क्रीनिंग की गई।गुरुवार और शुक्रवार को सुबह तक देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 7000 हजार मजदूरों को मध्य प्रदेश बुलाया जा चुका है।गुरुवार और आज सुबह तक ट्रेनों से लाए गए करीब 7000 मजदूरमध्य प्रदेश सरकार ने हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-नोएडा के साथ ही शुक्रवार को सुबहकेरल, कर्नाटकसे दो ट्रेनें विदिशा पहुंचीं। वहीं औरंगाबाद से मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन रायसेन के ओबेदुल्लागंज पहुंची। इसके पहले गुरुवार को हैदराबाद से कटनी 997 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन आई, भोपाल में मुंबई के पनवेल से करीब 1200 श्रमिक और दिल्ली से करीब 1200 मजदूरों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन छतरपुर रात को 8 बजे आई थी। गुरुवार और शुक्रवार को सुबह तक देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 7000 हजार मजदूरों को बुलाया जा चुका है।1200 मजदूर शनिवार को गोवा से ग्वालियर पहुंचेंगेमध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल के करीब 1200 श्रमिकों को एक विशेष ट्रेन से शनिवार को ग्वालियर लाया जाएगा। इन श्रमिकों को गोवा से एक विशेष ट्रेन से ग्वालियर लाया जा रहा है। यह ट्रेन कल यानी शनिवार को ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में राज्य के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के मजदूर हैं। इन श्रमिकों को आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी प्रोटोकाल के बाद उनके गांवों में भेजा जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रायसेन के ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर शुक्रवार को औरंगाबाद से 1200 से अधिक मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से लाया गया। Full Article
0 3341 संक्रमित, अब तक 200 लोगों की मौत; 16 मजदूरों के शव लाए जाएंगे, शनिवार को जबलपुर पहुंचेगी ट्रेन By Published On :: Fri, 08 May 2020 17:25:13 GMT औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए 16 मजदूरों के शव मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात करके ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। शवों को ट्रेन से जबलपुर लाया जाएगा। यहां से मजदूरों के शव उनके गृह जिलों में भेजे जाएंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो गई। मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद पहुंचे राज्य सरकार के दल से फोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। मध्य प्रदेश के ये मजदूर 10 शहडोल और 5 उमरिया के रहने वाले थे।मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजन को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि विशेष विमान से मंत्री मीना सिंह के साथ राज्य कंट्रोल रूम के अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी को भी भेजा गया है।औरंगाबाद के पास बदनापुर करमाड रेलखंड में 15 मजदूरों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम।शिवराज ने कहा- सभी मजदूरों को वापस लाएंगेदतिया : बॉर्डर पर पहुंचे मजदूरों ने हंगामा किया, प्रशासन ने स्कूल में ठहरायाराजस्थान और दिल्ली से पैदल चलकर आए मध्य प्रदेश केअलग-अलग जिलों के करीब400 मजदूर दतिया बॉर्डर पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेशमें प्रवेश देने से मना किया तोवे सिंधु नदी के पुल पर धरने परबैठगए। बाद में एसडीएम की अनुमति से उन्हें प्रवेश दिया गया, लेकिन वहीं एक स्कूल में उन्हें क्वरैंटाइन किया गया है। दतिया अब तक ग्रीन जोन में है।यहां कोरोना का कोई केस नहीं आया है।मध्य प्रदेश की सीमा पार करने से रोकने परदूसरे राज्यों से आए 400 मजदूर दतिया में सिंधु नदी के पुल पर धरने पर बैठ गए।आज तीन ट्रेन से करीब 3600 मजदूर आए मध्य प्रदेशशुक्रवार को केरल और कर्नाटक सेदोस्पेशल ट्रेनों में34 जिलों के 2400 मजदूरविदिशा पहुंचे। यहां स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग नेसभी की स्क्रीनिंग की।पहली ट्रेनसुबह 7 बजे केरल से आई। इसके बाद दूसरी ट्रेन 2घंटे के बादसुबह 9 बजे कर्नाटक से आई। सभी मजदूरों कोगृह जिलेमेंभेजनेके लिए करीब 100 बसों का इंतजाम किया गया था। इधर,औरंगाबाद से 1200 मजदूर लेकर एक ट्रेन रायसेन के ओबेदुल्लागंज पहुंची। इस ट्रेन में खंडवा, खरगोन, सीधी जिले के मजदूर थे।औरंगाबाद से 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनशुक्रवार सुबह रायसेन के ओबेदुल्लागंज पर पहुंची।अब दुकानें सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुलेंगीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कि कोरोना से निपटने के लिए श्रम कानूनों मेंसंशोधन किया गया है।उद्योगों को जरूरी रियायतें देने के लिए कदम उठाए गए हैं। दुकानें पहले सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलती थीं, अब इसे बढ़ाकरसुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक किया गया है। कारखानों में अब सप्ताह में 72 घंटे ओवरटाइम किया जा सकेगा।भोपाल में गुरुवार को 19 संक्रमितों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इनमें 9 महीने का एक बच्चा भी शामिल है।भोपाल: 27 नए केस मिलेभोपाल में शुक्रवार को कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। इनमें 8 मरीज हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद के हैं। यहां अब मरीजों की संख्या 147 हो गई है। भोपाल में कोरोना संक्रमण सेमरने वालों की संख्या 24 हो गई है। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 679 हो गई है। इनमें से 399 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गुरुवार को कोरोना के 24 केस सामने आए थे।सीहोर में लॉकडाउन लगने के 44 दिन बाद कोरोना का पहला मरीज मिला। संक्रमित महिला को भोपाल में भर्ती कराया गया।इंदौर: एमजीएम में शुरू हुई प्लाज्मा थैरेपीइंदौर में 372 सैंपल में 28 नए पॉजिटिव मिले। 3 मरीजों की मौत भी हुई है। इधर, अरबिंदो अस्पताल के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज को भी प्लाज्मा थैरेपी के ट्रायल की अनुमति मिली है। गुरुवार को डॉक्टरों की टीम ने ट्रायल शुरू भी कर दिया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की निगरानी में एमजीएम के तहत आने वाले टीबी अस्पताल के मरीजों पर ट्रायल किया जा रहा है।इंदौर केगोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई रूप से निरस्तकोरोना संदिग्धों के लिए चिह्नित येलो श्रेणी के गोकुलदास अस्पताल में गुरुवार को एक घंटे में तीन मरीजों की मौत के बाद हंगामा हो गया। सिर्फ चार-पांच घंटे में ही यहां 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। एक युवती ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संभागायुक्त (कमिश्नर) आकाश त्रिपाठी और कलेक्टर ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी बैठा दी। कलेक्टर के मुताबिक, अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई तौर पर निरस्त कर दिया है। यहां के मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में शिफ्ट करेंगे। दोषी पाए जाने परलाइसेंस स्थाई रूप से निरस्त कर अस्पताल सील किया जाएगा।जबलपुर: 68 रिपोर्ट में से सिर्फ एक पॉजिटिवगुरुवार देर रात तक आईसीएमआर से 68 जांच रिपोर्ट आईं। इनमें से सिर्फ एक महिला की रिपोर्टपाॅजिटिव आई, जिसकी 5 मई कोमौत हो चुकी है।वहीं स्वस्थ होने पर दो कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जबलपुर में स्वस्थ होकर जाने वालों की संख्या 17 हो गई है, वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114 है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3341 संक्रमित : इंदौर 1727, भोपाल 679, उज्जैन 220, जबलपुर 116, खरगोन 80, धार 78, रायसेन 64, खंडवा 52, होशंगाबाद 36, मंदसौर 51, बुरहानपुर 42, बड़वानी-26, देवास 32, मुरैना 22, रतलाम 23, विदिशा 13, आगर मालवा 13, ग्वालियर 12, शाजापुर 8, नीमच, सागर और छिंदवाड़ा 5-5, श्योपुर 4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर-शिवपुरी में 3-3, रीवा 2, सीहोर, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी, सतना में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।अब तक 200 की मौत : इंदौर 86, उज्जैन 43, भोपाल 24, खरगोन 8, देवास में 7, खंडवा 7, बुरहानपुर-मंदसौर 4-4, जबलपुर 5, होशंगाबाद-रायसेन में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सागर और सतना में एक-एक की मौत हो गई।(स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today राजस्थान और दिल्ली से पैदल चलकर आए मजदूर दतिया बॉर्डर पर सिंधु नदी के पुल पर धरने पर बैठ गए। उन्हें पुलिस ने एंट्री नहीं दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। Full Article