2

Why equity MF inflows are at a 12-month high despite COVID-19 clouds

Neither the outbreak of COVID-19 nor the dire state of economy has deterred investors’ enthusiasm for equity mutual funds




2

5 things NRIs must do in 2020

It is important to revisit old plans for completeness and accuracy




2

Google announces company holiday on May 22 to stem virus burnout

Alphabet Inc's Google said on Friday it has asked employees to take a day off on May 22, to address work-from-home-related burnout during the coronavirus pandemic.




2

लोक इंसाफ पार्टी के 2 उम्मीदवार मैदान में, दाखां सुखदेव तो फगवाड़ा से जरनैल लड़ेंगे

लुधियाना. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख में गिने-चुने 3 दिन बचे हैं, इसी बीच शनिवार को सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी ने अपने 2 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस घोषणा के मुताबिक लुधियाना के दाखां से सुखदेव सिंह चक्क को तो फगवाड़ा से जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के दावे पर गौर करें तो वैसे तो पार्टी की नीति हर वक्त वह लोगों के संपर्क में रहने की है, लेकिन चुनाव के मद्देनजर इन दोनों विधानसभाओं में जल्द ही वह खुद अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रचार करेंगे।

पुराने साथी अयाली को चुनौती देंगे चक्क
49 वर्षीय सुखदेव सिंह चक्क पैतृक गांव चक्क के सरपंच, जिला परिषद सदस्य सहित पांच साल तक एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लोक इंसाफ पार्टी की नीतियों से प्रभावित सुखदेव सिंह चक्क ने कई वर्ष पहले शिअद छोड़ दिया था। पार्टी ने चक्क को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अब उम्मीदवार बनाकर दाखां के उप चुनाव में उतारा है। शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के कभी साथी रह चुके चक्क अब चुनावी समर में अयाली को टक्कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मतदान की प्रतीकात्मक तस्वीर।




2

सूबे के 2200 गांवाें के किसान सबसे ज्यादा जलाते हैं पराली, इन्हें 1.20 लाख स्टूडेंट्स करेंगे जागरूक

पटियाला.पंजाब पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड (पीपीसीबी) ने सूबे में सबसे ज्यादा पराली जलाने वाले 2200 गांवों की तलाश की है जहां हर साल औसतन 100 हेक्टेयर में पराली जलाई जाती है। इन 2200 गांव में भी सबसे ज्यादा अमृतसर, मोगा और संगरूर में पराली जलाई जाती है। पीपीसीबी ने अब इन गांवों के किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के करीब 1.20 लाख स्टूडेंट्स के 6 हजार ग्रुप तैयार किए हैं।

ये स्टूडेंट्स इन गांवाें में जाकर पराली जलाने से नुकसान और बचे अवशेषाें काे कैसे प्रयाेग करें, इसके बारे में नुक्कड नाटकाें के जरिए किसानों को जागरूक करेंगे। पीपीसीबी अधिकारियों के अनुसार, इस जागरूकता मुहिम के सार्थक परिणाम सामने अाएंगे। क्योंकि 2017 में 18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पराली जलाई गई थी, वहीं जागरूक किए जाने के कारण 2018 में यह आंकड़ा घटकर 14 लाख हेक्टेयर रह गया था। इस साल 23 सितंबर से 6 अक्टूबर यानी 13 दिन में पराली जलाने के 231 केस आ चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा एरिया अमृतसर और तरनतारन से हैं। वहीं 2017 में 42025 और 2018 में 42126 मामले अाए थे।

इस बार 210 हजार लाख टन निकलेगी पराली

पीपीसीबी के मेंबर सेक्रेटरी करूणेश गर्ग ने बताया कि सूबे में 30 लाख हेक्टेयर में धान की खेती है। इससे 210 हजार लाख टन पराली पैदा होगी। माता कौशल्या हॉस्पिटल के एमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि 1 टन पराली जलाने से 3 किलो कार्बन कण, 60 किलो कार्बन मोनोऑक्साइड, 1500 किलो कार्बन डाईऑक्साइड और 2 किलो सल्फर डाईऑक्साइड फैलते हैं। इससे त्वचा, सांस व कैंसर की बीमारियां बढ़ जाती हैं।

पराली को मिट्‌टी में दबाने वाले यंत्रों पर सरकार देती है भारी सब्सिडी
डीसी कुमार अमित ने किसानाें से अपील की है कि वे धान के अवशेषाें काे जलाने की बजाए पशुअाें के चारे के रूप में प्रयाेग करें। फसल अवशेष प्रबंधन काे अपनाएं। कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष के निपटान व भूमि की उर्वरा शक्ति बनाएं रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्राें जैसे कि स्ट्रा-रिपर, स्ट्रा-बेलर, रिपर-बाइंडर अाैर जीराे ड्रिल, हैपी सीडर, मल्चर, रिवार्सिबल प्लाे, स्ट्रा-चैपर तथा स्ट्रा-श्रेडर का प्रयाेग करने के लिए किसानाें काे जागरूक किया जा रहा है। इन कृषि यंत्राें पर सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जाती है। कृषि यंत्राें के प्रयाेग से किसान फसल अवशेषाें का उचित प्रयाेग कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस चढ़ने से 2 वर्करों की मौत, तीसरा गंभीर

लुधियाना. ताजपुर रोड स्थित एक ड्राइंग फैक्टरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिकल डालते समय गैस चढ़ने से तीन वर्करों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। इन्हें फैक्टरी वर्करों व प्रबंधकों ने तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां राजिंदर (53) और राजू (34) की मौत हो गई। जबकि तीसरा नागिंदर (30) की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। एसीपी ईस्ट दविंदर चौधरी और थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


ताजपुर रोड जेल के सामने बलराम टेक्सटाइल के नाम से डाइंग फैक्टरी है। जहां कपड़े की रंगाई का काम होता है। राजिंदर, नागिंदर और राजू तीनों उसी फैक्टरी में काफी समय से काम कर रहे थे। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रोज की तरह में काम कर रहे थे। इस दौरान तीनों मिलकर फैक्टरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में कैमिकल डाल रहे थे, ताकि पानी को साफ किया जा सके। तभी कैमिकल कुछ ज्यादा मात्रा में डाल दिया, जिससे गैस बन गई। चेहरे पर मास्क या सेफ्टी किट न होने की वजह से तीनों को गैस चढ़ गई और वो बेहोश होकर गिर गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस।




2

गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, 20 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

लुधियाना. यहांएक गारमेंटफैक्ट्री मेंसोमवार तड़के भीषड़आग लग गई। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। आखिरकरीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हालांकि न तो आग लगने की वजह साफ हो पाई है और न ही इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर है, लेकिन फैक्ट्री में पड़ा लाखाें का सामान जल गया।

घटना लुधियाना शहरके पॉश इलाके सिविल लाइंस के न्यू कुंदन पुरी की है। सोमवार तड़के पौने 3 बजे यहां सचिन बग्गा गारमेंट्स फैक्ट्री की पहली मंजिल से धुआं औरआग की लपटें देख चौकीदार ने शोर मचाया। लोगों ने फैक्ट्री मालिक को फोन करके घटना कीजानकारी दी।इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

एक-एक करकेदमकल गाड़ियां आतीरही औरनाकाफी साबित होती रही। आसपासके चार फायरस्टेशनों से कुल 20 गाड़ियांमदद के लिए पहुंचीं। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।न ही आग लगने का कारणस्पष्टहो सकाहै।हादसे के चलते फैक्ट्री में पड़ा लाखाें का सामान जल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy damage because of fire incident in a garments factory




2

टॉप स्टार प्रचारक रहने वाले सिद्धू कांग्रेस की लिस्ट में 29वें नंबर पर

चंडीगढ़. चुनावी मंच पर कभी स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में खिसककर 29वें पर पहुंच गए हैं। सूबे में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को भेजी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यह खुलासा हुआ है। लिस्ट में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले प्रताप बाजवा को सिद्धू से आगे रखा गया है। लिस्ट में पहले नंबर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी और दूसरे नंबर पर सीएम तीसरे नंबर पर अंबिका सोनी और चौथे नंबर पर सुनील जाखड़ और पांचवें पर राजिंदर कौर भट्ठल को रखा गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है। 9वें नंबर पर कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा को रखा गया है। सिद्ध् को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 29वें नंबर पर रखना अपने आप में सवाल उठा रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झूठे वाद कर गुरु से भी की है ठगी:सुखबीर

लुधियाना.कैप्टन दारू पी के पड़ा हुआ है, उसे पंजाब की कोई फिक्र नहीं है, गुटखा साहिब की सौगंध खाकर, पेंशन के झूठे वादे कर गुरु से भी ठगी कर गया है। कोई उसको पूछने वाला नहीं हैं? देशभर में कांग्रेस का नामोनिशान मिट चुका है, फिर पंजाब में कांग्रेस की सरकार कैसे बन गई? मनप्रीत सिंह अय्याली के हक में चुनाव प्रचार कर रहे सुखबीर सिंह बादल वीरवार काे दिनभर हलका दाखा के लोगों से कुछ ऐसे सवाल जवाब करते रहे। फिर अचानक पूछते हैं हलका दाखा वालों यह बताओं कि आपने क्या सोचकर फूलका को वोट डाल दी… फिर बोले चलो छड्‌डो..! सुखबीर ने कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन संधू पर भी िनशाने साधे। बोले कि कांग्रेसी उम्मीदवार मुख्यमंत्री का एक ओएसडी अधिकारी है, जोकि सीधे तौर पर पंजाबियों को अधिकारों से वंचित करने के लिए जिम्मेदार है।

बेअदबी और नशे पर जाखड़ का निशाना: लोग अकालियों को कभी माफ नहीं करेंगे

लुधियाना.पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोग अकालियों को बेअदबी और नशे के गंभीर पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। यदि अकालियों को लगता है कि पंजाब के लोग बेअदबी और नशे को भूल जाएंगे या उन्हें माफ कर देंगे, तो वे गलत हैं। दाखा प्रत्याशी कैप्टन संदीप सिंह संधू के समर्थन में विशाल रोड शो के दौरान जाखड़ ने कहा कि लोगों को पता है कि इस सरकार का आधा कार्यकाल अभी बाकी है और कैप्टन संधू का चुनाव करके वे चौतरफा प्रगति और विकास देखें। उन्होंने कहा कि अकालियों से विरासत में मिले वित्तीय संकट के कारण कांग्रेस सरकार के इतने सारे संकटों के बावजूद, किसानों को ऋण राहत प्रदान की गई और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। खाली खज़ाना छोड़ देने के कारण राज्य दिवालिया होने की कगार पर था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नवजोत सिंह सिद्धू।




2

शराब कंपनियों ने नहीं जमा कराया मुलाजिमों का 1.22 करोड़ पीएफ, 15 दिन का दिया समय

लुधियाना.लुधियाना में साल 2017-18 के दौरान शराब कारोबारियों की तरफ से करीब 500 मुलाजिमों का पीएफ का करीब 1.22 करोड़ जमा नहीं करवाया गया है। ये खुलासा एक शिकायत के आधार पर पीएफ डिपार्टमेंट द्वारा की गई जांच में हुआ। पीएफ डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए मुलाजिमों के पीएफ का पैसा जमा नहीं करवाने वाली कंपनी गगन वासू और अविनाश ढोडा को पीएफ डिपार्टमेंट की तरफ से समन जारी किए गए, ईपीएफ एंड एमपी एक्ट 1952 के तहत अंडर सेक्शन 7-ए के तहत जारी किए हैं। यहीं बस नहीं, पीएफ डिपार्टमेंट ने इन दोनों कंपनियों के अलावा स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को भी प्रिंसिपल एंप्लायर मानते हुए उसे भी समन जारी किए हैं।

इसकी पुष्टि क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त-2 बृज मोहन ने की। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिन का समय कंपनियों को और दिया गया है ताकि वह मुलाजिमों का पैसा जमा करवा दें। इसके बाद संबंधित कंपनियों की प्रापर्टी और बैंक अकाउंट अटैच कर लिए जाएंगे। उधर, डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के पवन गर्ग ने का कहना है कि उनके महकमे का काम सिर्फ रेवेन्यू इक्ट्ठा करना है और 25 साल से कम व्यक्ति को शराब बेचने से रोकना है। मुलाजिम रखने और जगह जैसी सभी प्रकार के कामों की जिम्मेदारी काॅन्ट्रेक्टर की ही होती है।

ये है सारा मामला : दरअसल मामला ये है कि जालंधर वाइन सेल्समेन एंड वर्कर्ज यूनियन जालंधर की तरफ से शिकायत दायर की गई थी कि लुधियाना में 2017-18 के दौरान करीब 500 मुलाजिमों का पूरे साल का पीएफ का पैसा जमा नहीं करवाया गया है। इस पर पीएफ डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की। जांच में ये तथ्य सही पाए गए और कार्रवाई करते हुए पीएफ डिपार्टमेंट ने गगन वासू और अविनाश ढोडा को समन जारी कर दिए। इसके बावजूद मुलाजिमों का 1.22 करोड़ रुपए जमा नहीं करवाया गया। इसी के तहत पीएफ डिपार्टमेंट ने इन दोनों के अलावा प्रिंसिपल इंप्लायर के तौर पर स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को भी समन जारी किए हैं। लेकिन पीएफ डिपार्टमेंट की तरफ से ये कहा गया है कि एक्साइज डिपार्टमेंट ने प्रिंसिपल इंप्लायर होने से मना कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना




2

2004 से 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट में आने वालों को शिक्षा बोर्ड ने िदया गोल्डन चांस

लुधियाना. वर्ष 2004 और उसके बाद के स्टूडेंट्स जो दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद दोबारा वह परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए पंजाब शिक्षा बोर्ड ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गोल्डन चांस दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा (सहित ओपन स्कूल) की तारीख जारी कर दी है। बारहवीं की परीक्षा 22 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगी, जबकि दसवीं की 22 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। दसवीं की परीक्षा में हैंडज आॅन ट्रेनिंग की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। हैंडज आॅन ट्रेनिंग स्कूल स्तर पर ही संबंधित अध्यापक की ओर से अपनी सुविधा अनुसार ली जाएगी। एनएसक्यूएफ अधीन लिखित परीक्षा के तुरंत बाद सात दिन की आन द जाब ट्रेनिंग होगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

पराली जलाने में अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा, इस बार 295 घटनाएं आईं सामने

पटियाला (राज पारचा). प्रदेश सरकार की तमाम काेशिशाें के बाद भी किसानाें द्वारा पराली काे अाग लगाने की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ी हैं। 23 सितंबर से लेकर 11 अक्टूबर तक के बीच राज्य में 630 पराली काे अाग लगने की घटनाएं सामने अाईं हैं, जाे पिछले साल 435 घटनाअाें के मुकाबले 30% हैं। अाग लगाने की घटनाअाें में अमृतसर ने पिछले साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है। यहां पिछले साल 238 घटनाएं रिकाॅर्ड की थीं।

इस बार अभी तक 295 घटनाएं सामने अा चुकी हैं। पराली काे अाग लगाने की घटनाअाें के तेजी के साथ बढ़ने पर अधिकारी/कर्मचारियाें की कारगुजारी सवालों के घेरे में है। दरअसल, सरकार ने किसान पराली काे अाग न लगाएं इसके लिए सभी डीसी की देखरेख में माॅनीटरिंग कमेटियां बनाईं गइ हैं। ये कमेटियां अाग लगने की घटनाअाें पर नजर रखती हैं और गांव-गांव जाकर किसानाें काे अाग न लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। पराली जलाने की घटनाअाें में बढ़ाेतरी पर अधिकारियाें का कहना है कि हाई कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसान पर जुर्माना न किए जाने कि हिदायत दी है। इस कारण किसान चाेरी छिपे पराली काे अाग लगा देते हैं।

जहरीली हुई अमृतसर की हवा

किसानाें का बेखाैफ धान की पराली जलाने का ही नजीता है कि गुरु की नगरी अमृतसर की अाबाेहवा लगातार प्रदूषित हाेती जा रही है। पंजाब पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड से मिले अांकड़ाें के मताबिक रविवार काे अमृतसर का इयर क्वाॅलिटी इंडेक्स 193 पहुंच गई। वहीं, मुख्यमंत्री के शहर पटियाला का एक्यूअाई-128 पहुंच गया है जो काफी खराब है। जलती पराली से निकलती जहरीली गैसाें का आमजन और पशु-पक्षियाें की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

फेसबुक पर लाइव हो शिअद प्रत्याशी बोले-21 के बाद चाहे गोली मार देना, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं होगी

लुधियाना. पंजाब पुलिस की रोपड़ जिले की टीम गुरुवारको एक शिरोमणि अकाली दल कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए आई, लेकिनदाखां उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली विरोध में खड़े हो गए। वर्करों का हौसला बढ़ाने के लिए अयाली ने फेसबुक पर लाइव हो कहा कि अगर पुलिस उनके साथ धक्केशाही करेगी तो वह खुद वर्करों के आगे आकर खड़े हैं। 21 अक्टूबर के बाद सरकार चाहे तो हमें गोली मार दे, लेकिन उससे पहले किसी भी कार्यकर्ता को झूठे मामले में गिरफ्तार नहीं होने देंगे। अगर पुलिस ने धक्के से गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वह पांच सौ वर्करों के साथ धरना देंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव भमाल निवासी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी सिधवां बेट और शिअद के सिधवां बेट सर्कल प्रधान मजिंदर सिंह भिंदा के घर गुरुवार सुबह रोपड़ की सीआईए टीम ने छापेमारी कर दी, लेकिन इस दौरान भिंदा हंबड़ा रोड स्थित शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के घर मीटिंग में गया हुआ था। पुलिस नेभिंदा के भाई को गाड़ी में बिठाया और उसके बाद दबिश देने के लिए अयाली के घर के बाहर पहुंच गई। इसी दौरान भिंदा के भाई ने इसकी जानकारी फोन पर भिंदा को दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही अयाली अपने समर्थकों के साथ बाहर आ गए।

अयाली ने कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार उनके वर्करों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर अमृतसर, रोपड़ व अन्य जिलों से पुलिस भेज रही है। सरकार की धक्केशाही के खिलाफ उन्होंने पांच सौ से अधिक वर्करों की टीम तैयार की है। अगर पुलिस झूठे मामले दर्ज कर उनके वर्करों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी तो वह अपने 500 के करीब वर्करों के साथ मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

फेसबुक पर लाइव हो मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार धक्केशाही पर उतर आई है। वह अपने वर्कर के आगे खड़े होंगे। जैसे ही कोई पुलिस उनके वर्कर को पकड़ने के लिए आएगी तो वह पांच मिनट के अंदर अपने वर्कर के पास पहुंच जाएंगे। 21 अक्तूबर के बाद चाहे सरकार हमें गोली मार दे, लेकिन इससे पहले किसी वर्कर को गिरफ्तार नहीं होनेदिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस सरकार की धक्केशाही की शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिअद कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के विरोध में खड़े पार्टी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली।




2

कैदी पति जेल से देता था ऑर्डर, 2 कांस्टेबल संग पत्नी हेरोइन की डिलीवरी देती गिरफ्तार

लुधियाना. पंजाब पुलिस की खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एसटीएफ की टीम ने महिला तस्कर अंजू भारती के साथ मिलकर नशे की सप्लाई करने वाले दो कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह और धरमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम चरस और एक एक्टिवा बरामद हुई है। तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

वहीं, जेल में बंद महिला के पति बब्बू भारती को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। एसटीएफ इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी मिली थी कि दोनों कांस्टेबल महिला तस्कर के साथ मिलकर नशे का कारोबार करते हैं जो कि सीपी आॅफिस के नजदीक पोस्ट आॅफिस के पास नशे की डिलीवरी संबंधी इकट्ठा होंेगे। सूचना के आधार पर उन्होंने रेड की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। नशा आरोपियों ने एक्टिवा की डिग्गी में दस्तावेजों के नीचे छिपाकर रखा था। फिलहाल मुलाजिमों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।


हत्या के केस में बंद आरोपी की कांस्टेबलों से जेल में हुई थी मुलाकात
पूछताछ के दौरान आरोपी कांस्टेबल गुरप्रीत ने बताया कि वो सेंट्रल जेल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर था, लेकिन अब वो पुलिस लाइन में शिफ्ट हो गया, जबकि धरमिंदर पहले से ही पुलिस लाइन में तैनात था। जेल की ड्यूटी के दौरान आरोपी गुरप्रीत जेल में हत्या के मामले में बंद बब्बू भारती के संपर्क में आया। जिसने उसे कहा कि वो उसके लिए नशे की सप्लाई करेगा तो उसे अच्छे पैसे मिलेंगे। इसके बाद गुरप्रीत के मन में लालच आ गया और उसने अपने साथी धरमिंदर को भी साथ मिला लिया। जेल के अंदर से फोन पर बब्बू दोनों मुलाजिमों से बात करने लगा और अपनी पत्नी अंजू को उनका नंबर दे दिया। जेल से बब्बू नशा लेकर आने की जगह बताता था। पत्नी नशा लाकर दोनों मुलाजिमों को दे देती थी। फिर बब्बू दोनों को नशा पहुंचाने की जगह बताता था। आरोपियों को हर चक्कर के 8 से 10 हजार रुपए मिलते थे।


नेताओं का गनमैन रहा है धरमिंदर
पुलिस के मुताबिक आरोपी धरमिंदर पुलिस के कई अधिकारियों के साथ-साथ धार्मिक नेताओं का गनमैन भी रह चुका है। इसके अलावा गुरप्रीत जेल में भी रहा है। पुलिस उसका जेल का रिकाॅर्ड भी चैक करवा रही है कि कहीं वहां भी वो नशे की सप्लाई तो नहीं करता था। यही नहीं पुलिस जेल में बंद आरोपी बब्बू को भी प्रोडक्शन वारंट पर ला रही है ।

मोहाली लैब में भेजे गए मोबाइल
दोनों मुलाजिमों व महिला के मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा मोहाली लैब में भेजा गया है, ताकि टेक्निकल तौर पर उसकी जांच की जा सके। क्योंकि जेल में बंद आरोपी और बाहर इन तीनों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन और काॅलिंग को ट्रेस करने के बाद पता चला है कि आरोपियों में दिन में चार से पांच अलग-अलग बार बातें होती रहती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

633 में से 397 को 2 साल के लिए मिली नौकरी, फिर होंगे बेरोजगार

रोपड़. जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप लगाया गया और रोजगार कैंप के दौरान 633 प्रार्थियों ने भाग लिया और 397 प्रार्थियों का चयन किया गया। सिक्योरिटी गार्ड, सुपरिवाइजर, कंप्यूटर आप्रेटर व अन्य पदों के लिए दसवीं से लेकर बीटैक तक किए युवा पहुंचे थे।

कैंप के दौरान पहुंची विभिन्न कंपनियों ने प्रार्थियों को विभिन्न राज्यों दिल्ली, गुड़गांव, पूना, हिमाचल प्रदेश, फरीदाबाद में रोजगार देने के लिए 8 हजार से 14 हजार रुपए तक वेतन देने के लिए कहा लेकिन वह भी पक्के तौर पर रोजगार नहीं दिया जाएगा केवल 2 वर्ष के लिए नौकरी पर रखा जाएगा और उसके बाद अगर काम ठीक लगा तो नौकरी रहेगी नहीं तो फिर बे- रोजगार होना पड़ेगा। ऐसे में अगर बे-रोजगार नौजवान नौकरी करते भी हैं तो इतने कम वेतन मेंे गुजारा करना मुश्किल साबित हो रहा है। सीपीआईएम पंजाब राज्य कमेटी मेंबर कामरेड सुरजीत सिंह ढेर ने कहा कि नौजवानों को याेगयता अनुसार कम से कम 21 हजार रुपए वेतन देना चाहिए जोकि सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला है। नौजवानों को दो-तीन वर्ष की ट्रेनिंग देने के बहाने उनका शोषण किया जा रहा है।


1994 में किया था अप्लाई आज तक नजदीक नहीं मिला रोजगार
गांव पुरखाली के बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1994 में रोजगार दफ्तर में रोजगार के लिए अप्लाई किया था और अभी तक कोई भी रोजगार नहीं मिला है और अब बार-बार विभाग की तरफ से बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी की तरफ से बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में नौकरी देने के लिए कहा गया और वेतन 8 हजार रुपए प्रति महीना देने के लिए कहा और वह भी 2 वर्ष के लिए उसके बाद यह पक्का नहीं कि नौकरी रहेगी या नहीं। इसी तरह गांव मानखेड़ी के कर्म सिंह ने बताया कि उन्होंने दसवीं पास के चलते 1994 में रोजगार के लिए अप्लाई किया था और बार-बार इंटरव्यू देने पर उक्त कंपनियों ने 2 वर्ष के लिए नौकरी पर रखा गया था और अब पूना राज्य के लिए तीन वर्ष के लिए 3 लाख रुपए का पैकेज दिया जा रहा है जोकि 8 हजार रुपए की करीब महीना बनता है लेकिन तीन वर्ष के बाद कुछ पता नहीं की नौकरी रहेगी कि नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोजगार मेले में हिस्सा लेने पहुंचे लोग।




2

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी को गोली मारने पर 20 के खिलाफ केस दर्ज, कांग्रेस नेता भी शामिल

लुधियाना. लुधियानाजिले में मुल्लापुर दाखां विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान जाली वोटों को लेकर हुई झड़प में फुटबॉल के नेशनल खिलाड़ी गोपी को गोली लगने के मामले में पुलिस ने 20 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इनमें कांग्रेस के सीनियर नेता दलजीत सिंह भोला का नाम भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी करनी शुरू कर दी है। दूसरी ओर डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक गोपी की हालत स्थिर है। कुछ ही दिनों में उसे छुट्टी मिल जाएगी।

सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव जांगपुर इलाके में कांग्रेसी नेता दलजीत सिंह भोला अपने साथियों के साथ बूथ पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने जाली वोटें डालने की कोशिश की और उसके बाद बूथ ही कैप्चर करने की कोशिश करने लग गए। जब अकाली दल समर्थकएवं गांव जांगपुर फुटबाल के नेशनल खिलाड़ी गुरप्रीत गोपी ने रोकने की कोशिश की तो कांग्रेसियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और दलजीत सिंह भोला समेत कांग्रेसियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली फुटबॉल के नेशनल खिलाड़ी गुरप्रीत गोपी को लगी। हमला करने के बाद कांग्रेसी मौके से चले गए। घायल गोपी को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही दाखां डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस मौके पर पहुंचे।

लोक इंसाफ पार्टी और अकाली दल में भी रहे हैं भोला

गांव जांगपुर फुटबाल के नेशनल खिलाड़ी पर गोली चलाने के आरोपी दलजीत सिंह भोला पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जिला प्रधानगी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वह लोक इंसाफ पार्टी के संयोजक एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के सबसे खासमखास थे। भोला ने बैंस के साथ मिलकर रेत माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था। इस मामले में भी भोला के खिलाफ के पुलिस ने मामला दर्ज किया था। दलजीत सिंह भोला कुछ समय के लिए सिमरजीत सिंह बैंस के साथ मिलकर अकाली दल में भी शामिल हुए थे। भोला को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल किया था।

इन पर हुई एफआईआर दर्ज

अब फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल फुटबॉल खिलाड़ी गोपी के दोस्त शमशेर सिंह की शिकायत पर टिब्बा रोड निवासी कांग्रेसी सीनियर नेता दलजीत सिंह उर्फ भोला, उसके भाई कुलविंदर सिंह ग्रेवाल, जांगपुर निवासी कांग्रेसी सरपंच अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जगतार सिंह उर्फ जग्गी, सिमरणजीत सिंह उर्फ सिम्मी, अश्वनी कुमार, कर्ण सपरा के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

घायल गोपी का हाल जानने पहुंचे कांग्रेसी

गांव जांगपुर इलाके में गोली कांड के दौरान घायल हुए गुरप्रीत गोपी का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, कांग्रेसी उम्मीदवार संदीप संधू, विधायक संजय तलवाड़ समेत कई अन्य सीनियर कांग्रेसी नेता डीएमसी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने घायल गोपी का हाल पूछा और पूरे मामले की जानकारी भी ली। इस दौरान मंत्री आशु ने कहा कि कांग्रेस घायल गोपी के साथ खड़ी है। वहीं, डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक गोपी की हालत स्थिर है। कुछ ही दिनों में उसे छुट्टी मिल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल खिलाड़ी गुरप्रीत उर्फ गोपी का हाल जानने पहुंचे कांग्रेसी।




2

2004 के बाद भर्ती मुलाजिमों को डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी

बटाला/चंडीगढ़.बटाला में हुई कैबिनेट मीटिंग में वीरवार को सरकार ने मुलाजिमों को दिवाली का तोहफा दिया। मीटिंग में मुलाजिमों की 2004 से भर्ती हुए कर्मचारियों को डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी देने और पेंशन स्कीम में महंगाई भत्ते में राज्य सरकार भी केंद्र की तर्ज पर अपना हिस्सा डाले जैसी मांगें मान ली गईं। मीटिंग में नई पेंशन स्कीम के तहत मुलाजिमों के लिए प्राथमिक वेतन और महंगाई भत्ते के 10% के बराबर डाले जाने वाले सरकार के योगदान को बढ़ाकर 14% कर दिया है।


मृत्यु हो जाने पर वारिसों को मिलेगा लाभ

1 जनवरी 2004 को या उसके बाद भर्ती हुए मुलाजिमों में से किसी भी मुलाजिम की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके वारिसों को एक्स ग्रेशिया का लाभ देने की इजाजत को मंजूरी दे दी है। वहीं, साझा मुलाजिम मंच पंजाब एवं यूटी के कन्वीनर सुखचैन सिंह खैहरा ने बताया कि संगठन ने इन दोनों मांगों को प्रमुखता से रखा था।

‘जजिया’ सिख रवायतों के खिलाफ, इमरान इसे वापस लें: सीएम

सीएम ने मीटिंग के बाद कहा कि पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के दर्शनों के लिए 20 डालर फीस वसूलने का हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि केंद्र सरकार पाकिस्तान सरकार से बात कर इस फीस पर प्रतिबंध लगाए। यहां तक कि अकबर ने भी जजिया टैक्स माफ किया था। पाक पीएम पीएम इमरान खान को सिख श्रद्धालुओं पर लगाई गई 20 डॉलर की फीस पर फिर विचार करना चाहिए। यह सिख धर्म की रवायतों में नहीं है। वह स्वयं और सभी पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी पहले जत्थे में गलियारे के द्वारा गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाएंगे।

मोहाली मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की भर्ती को मंजूरी

इस दौरान लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने और मेडिकल शिक्षा को पेशे के तौर पर चुनने के लिए विद्यार्थियों को मौका देने के लिए मंत्रिमंडल ने मोहाली में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए फैकल्टी, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य पदों को क्रमवार भरने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से साल 2020-21 में नए कॉलेज का पहला सेशन चलाने के लिए रास्ता साफ होगा।

6 नवंबर को विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला: पंजाब मंत्रिमंडल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक मौके को समर्पित 6 नवंबर 2019 को 15वीं विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल ने भारत के संविधान की धारा 174 (1) के अंतर्गत सदन का 9वां सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को सिफारिश करने की मंजूरी दे दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।




2

दिवाली पर नहीं जाएगी बिजली, 2 हजार जेई 6 हजार लाइनमैन,480 एसडीअाे तैनात रहेंगे

पटियाला. दिवाली पर घराें का अंधेरा दूर करने के लिए पावरकाॅम पूरी तरह तैयार है। दीपावली तक बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए पावरकाॅम ने 6 हजार लाइनमैन 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इनमें 2 हजार जेई जूनियर इंजीनियर समेत 480 एसडीअाे शामिल हैं।पावरकाॅम का दावा है कि बिजली भंडारण में काेई कमी नहीं है। दीपावली पर बिजली डिमांड 14 अक्टूबर काे 6721 मेगावाट थी। इस साल अच्छी बारिश हाेने के कारण ठंड भी समय पर अा जाने से बिजली की मांग में काफी िगरावट रिकाॅर्ड की गई है। लिहाजा इस साल दीपावली पर बिजली मांग और कम हाेने की उम्मीद है।

डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन इंजीनियर अारपी पांडव ने बताया कि पिछले दिनाें सूबे समेत पड़ाेसी राज्य हिमाचल में हुई अच्छी बारिश की वजह से डैमाें का जल स्तर काफी बढ़ गया था। इससे बिजली उत्पादन भारी मात्रा में हुअा। इसी की बदाैलत पावरकाॅम ने दूसराें राज्याें काे 426 हजार मेगावाट बिजली बेचकर रिकाॅर्ड कायम किया था। फिलहाल पावरकाॅम त्याेहारी सीजन में बढ़ने वाली बिजली मांग काे लेकर पूरी तरह तैयार है। अभी माैजूदा समय बिजली की मांग 5 हजार मेगावाट के अासपास ही चल रही है। पावर मैनेजमैंट ने दीपावली पर बिजली की बढ़ती मांग का देखते हुए पावर का अतिरिक्त इंतजाम किया है। एेसा पहली बार हाेगा कि अक्टूबर में ही 8 हजार से 9 हजार मेगावाट के बीच पहुंचेगी। 27 अक्टूबर से डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

कार में आए चार लुटेरे, 13 मिनट में एटीएम का शटर तोड़‌‌‌‌‌‌‌‌ ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌23 लाख से भरी मशीन उखाड़ ले गए

जगराआें/रायकोट/लुधियाना.पक्खोवाल गांव के मेन रोड पर लगे एसबीआई के एटीएम काे स्विफ्ट कार सवार चार लुटेरों ने शनिवार सुबह महज 13 मिनट में गैस कटर से पहले शटर के लॉक को काटा और फिर साढ़े 23 लाख रुपए से ज्यादा भरा एटीएम उखाड़कर साथ ले गए। शनिवार सुबह पहुंचे बैंक के गार्ड ने तुंरत इसकी सूचना मैनेजर को दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जगरांव पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी संदीप गोयल, फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डाॅग स्कवॉयड और बाकी के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

जिन्होंने मामले की पड़ताल शुरू की और मशीन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। पुलिस को दिए बयान में बैंक मैनेजर गुरचरण सिंह माही ने बताया कि बैंक के एटीएम पर उन्होंने गांव सराभा निवासी अमरजीत सिंह नाम का गार्ड रखा था, जोकि सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करता है। शुक्रवार की शाम को वो एटीएम को लाॅक कर चला गया था। शनिवार सुबह जब अमरजीत एटीएम पर आया तो पूरी मशीन ही गायब थी। इसके बाद पुलिस व बैंक अधिकारी भी पहुंच गए।

प्रोफेशनल थे लुटेरे

चारों लुटेरे काफी शातिर थे, जिन्हें प्रोफेशनल कहा जा सकता है। क्योंकि वो अपना कोई भी सबूत छोड़कर नहीं गए। चेहरे पर नकाश, हाथों में दस्ताने और गाड़ी बिना नंबर प्लेट के। कुछ इस तरह की फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ लुटेरों ने अंजाम दिया कि फारेंसिक टीम को सिवाए जूतों की मिट्टी के अंदर से कुछ नहीं मिला।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने मशीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें पता चला कि तड़के 2.45 बजे एक गाड़ी मेन रोड पर एटीएम के बाहर आकर रूकती है। जिसमें सवार चार लोगों में से दो गैस कटर से मेन शटर के लाॅक को काटकर शटर ऊपर उठा देते है। इसके बाद वो गैस कटर से ही एटीएम मशीन को काटने की कोशिश करते है, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाते। फिर दोनों अपने तीसरे साथी को बुलाते जिसके बाद सभी मिलकर मशीन को ही उखाड़ लेते है।

फिर वो बाहर खड़े चौथे साथी (कार चालक) को बुलाते है जोकि गाड़ी को बैक करके लाता है और एटीएम के दरवाजे के पास आकर रोक देता है। उक्त कार को माॅडीफआई किया गया था, जिसमें से पीछे की सीटें गायब थी। लिहाजा आसानी से एटीएम मशीन को कार में डाल दिया और जाते हुए शटर गिराकर लुटेरे फरार हो गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर कुछ समय पहले रूरल पुलिस गश्त करके निकली थी। लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

पुलिस ने लिया काॅल डंप, 4 गांवों से उठाए 6 संदिग्ध
घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के काॅल डंप को उठाया, जिसमें कुछ संदिग्ध के नंबर मिले। लिहाजा उसके बाद पुलिस ने रायकोट, सुधार, हलवारा समेत एक अन्य गांव के आधा दर्जन के करीब लोगों को उठाया, जिनसे पूछताछ की गई। वहीं, पुलिस का मानना है कि उक्त मामले में बैंक के किसी एक मुलाजिम की शमूलियत है, जिसे पता था कैश कब और कितना डाला जाता है।

रायकोट की तरफ निकले लुटेरे

पुलिस को अभी तक जो फुटेज मिली है, उसमें लुटेरे रायकोट की तरफ भागे है। फिलहाल पुलिस वहां से आगे टोल प्लाजा को भी चैक कर रही है। लेकिन अभी तक किसी में फुटेज नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि लुटेरे अभी भी आसपास ही है या फिर उन्होंने रायकोट से पहले अपना रास्ता बदल लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एटीएम उखाड़कर ले जाते बदमाश।




2

12 साल के बब्बू ने 35 साल पहले 125 रुपए में शुरू की थी नौकरी, आज खुद का 20 करोड़ सालाना टर्नओवर

परविंदर अरोड़ा | कोटकपूरा.करीब 35 साल पहले तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैले दंगों में ननिहाल कोटकपूरा से यूपी जाते समय दंगाकारियों ने दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर 12 वर्ष के सुखविंदर सिंह बब्बू और उनके परिवार के सामने उनके पिता की हत्या कर दी थी। लेकिन साथ बैठी सवारियों की समझदारी से बब्बू को बचा लिया गया। पिता की मौत के बाद बब्बू यूपी के शहर बाजपूर (जो अब उत्तराखंड में पड़ता है) से कारोबार समेट अपनी माता, 6 बहनों और एक 2 वर्ष के छोटे भाई के साथ वापस ननिहाल कोटकपूरा लौट आए।

यहां आकर 125 रुपए प्रति महीना पगार पर एक वर्कशाॅप पर नौकरी करने लगे। 30 साल के कड़े श्रम के बाद आज बब्बू की 20 करोड़ से अधिक की वार्षिक टर्नओवर का गोबिंद एग्रीकल्चर के नाम से कृषि मशीनरी उत्पाद की यूनिट है। उनकी बनाई कृषि मशीनरी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब दर्जन भर भारतीय राज्यों के साथ पाकिस्तान में भी सप्लाई होती है।

माता को 600 रुपए महीना पगार पर सरकार ने दी थी नौकरी, परिवार का खर्चा पूरा नहीं हुआ तो बब्बू को पढ़ाई छोड़ नौकरी करनी पड़ी

बब्बू बताते हैं कि पिता की मौत के बाद 1986 में बाजपूर से लौटकर कोटकपूरा आकर रहने लगे। माता जगजीत कौर को दंगा पीड़ित कोटे से पंजाब सरकार ने 600 रुपए प्रति महीना पगार पर सिविल अस्पताल में नौकरी दे दी। 6 बहनों व दो भाइयों के परिवार की गुजर बसर के लिए वह भी पढ़ाई छोड़ सवा सौ रुपए महीने की पगार पर मोगा रोड पर स्थित एक वर्कशाॅप में काम करने लगे। यहीं उन्होंने बेल्डिंग, गेट ग्रिल व लोहा सामान बनाने का काम सीखा। 7 वर्ष की नौकरी के दौरान उनकी पगार 600 तक पहुंच गई। लेकिन उनके दिल की इच्छा अपने दम पर कुछ बड़ा करने की थी। इसी इच्छा को मन में लिए 1994 में वर्कशाॅप का काम सीख उन्होंने कोटकपूरा के देवी वाला रोड पर अपने भाई हरविंदर सिंह बिट्टा के साथ अपनी वर्कशाॅप शुरू की। यहां उन्होंने छोटे मोटे कृषि औजार बनाने व इनकी रिपेयर का काम शुरू किया। इसी दौरान परिवार के पालन में अपनी मां का सहारा बन उन्होंने बहनों व भाई को पढ़ाया लिखाया व सभी छह बहनों की शादी की।

9 साल पहले शुरू किया था कारोबार

वर्ष 2010 में उन्होंने अपने भाई हरविंदर सिंह बिट्टा से मिलकर मोगा रोड पर गोबिंद एग्रीकल्चर वर्क्स के नाम से अपना कृषि मशीनरी बनाने का कारोबार शुरू किया। पिछले 10 वर्ष में दोनों भाइयों ने परिश्रम कर इसे करीब 20 करोड़ की टर्नओवर तक पहुंचाया। आज उनका नाम क्षेत्र के नामवर उद्योगपतियों में शुमार है।

समाजसेवा में भी आगे रहते हैं दोनों भाई
आज भी दोनों भाई अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा समाजसेवा के कार्य पर खर्च करते हैं व मोगा रोड पर निर्माणाधीन उनकी कोठी का ग्राउंड फ्लोर उन्होंने निराश्रित लोगों के आश्रय बनाने को समर्पित करने का संकल्प लिया है।

पगड़ी उतारकर छिपकर बचाई थी जान
गोबिंद एग्रीकल्चर के संचालक सुखविंदर सिंह बब्बू बताते हैं कि 1984 में उनकी उम्र 12 साल थी। पिता की उत्तराखंड के शहर बाजपूर में वर्कशाॅप थी। उनके ननिहाल कोटकपूरा में 15 अक्टूबर 1984 को उनके मामा की शादी थी। वह पिता को छोड़ परिवार समेत वहां आए थे। 30 अक्टूबर को पिता उन्हें लेने आए और यहां आने के बाद 31 अक्टूबर को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की मौत का समाचार मिला। 1 नवंबर को सभी पिता के साथ ट्रेन में बाजपूर के लिए रवाना हो गए। दोपहर को जब ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन पहुंची तो दंगाकारियों ने गाड़ी पर हमला कर सिख सवारियों को मारना शुरू कर दिया। उनके पिता ने पगड़ी पहन रखी थी इस कारण उनकी दंगाकारियों ने हत्या कर दी जबकि उन्होंने पगड़ी उतारकर सवारियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। बाद में लड़कियों जैसी चोटी कर वह वापस कोटकपूरा लौट आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुखविंदर, गोबिंद एग्रीकल्चर के संचालक।




2

पढ़ाई के दबाव से परेशान थी 12वीं की छात्रा, रच डाला आत्महत्या का ड्रामा

पटियाला. पटियाला में पढ़ाई के दबाव में12वीं कक्षा की एक छात्रा अपनी आत्महत्या काड्रामा रच डाला। हालांकि, अब पुलिस को उसके हरियाणा के फतेहाबाद में होने की जानकारी मिली है।पुलिस के मुताबिक मेडिकल साइंस की स्टूडेंट पढ़ाई के दबाव से मुक्ति चाहती थी। इसलिए उसने पूरा ड्रामा रचा। घर से बिनाकिसी को बताए निकली और इसके बाद एक सुसाइड नोट के साथ स्कूटी नहर के किनारे छोड़ दी।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि 16 साल की उनकी बेटी 28 अक्टूबर को स्कूटी लेकर घर से निकली थी। नहीं लौटने पर परिवार के सदस्‍यों ने रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद थाना बख्शीवाला पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा शक जताया कि उनकी बेटी को किसी ने बंधक बना रखा है। पुलिस इसमामले की जांच में जुटी थी, वहीं परिवार को सिद्धूवाल नहर के पास उसकी स्कूटी मिली और उसमें सुसाइड नोट पड़ा था। इसमें उसने लिखा कि मेडिकल की पढ़ाई न होने पर परेशान है। इस कारण वह खुदकुशी कर रही है। आसपास पूछताछ की तो किसी ने भी लड़की को नहर में छलांग लगाते नहीं देखा था।

शनिवार को इस संबंध में पुलिस ने शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू की तोरविवार को लड़की के हरियाणा के फतेहाबाद में होने की जानकारी मिली। इस बारे में थाना बख्शीवाला के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा का कहना है कि सुसाइड नोट के मुताबिक परिजनों के दबाव में 10वीं पास करने के बाद लड़की ने पढ़ाई में मेडिकल विषय रख लिया। इस विषय में ज्‍यादा रुचि नहीं होने के कारण वह परेशान हो गई और उसे इस विषय में कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

आखिरकार इससे छुटकारा पाने के लिए उसने अजीब ड्रामा रचा और घर से अपनी स्‍कूटी पर सिद्धूवाल नहर के पास पहुंची। यहां उसने स्कूटी में सुसाइड नोट लिखकर रख दिया और वहां से भाग गई। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस टीम छात्रा को लाने के लिए गई है। छात्रा के मिलने के बाद ही पता चलेगा कि वह क्यों भागी और फतेहाबाद में कहां व किसके पास थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक तस्वीर।




2

4 महीने के दुधमुंहे को चाकू अड़ा लूटे थे लाखों के गहने, 2 महीने बाद किया पुलिस ने केस दर्ज

लुधियाना. लुधियाना में रविवार को लूट की वारदात में पूरा 2 महीने बाद केस दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि बदमाशों ने घर में घुसते ही महज 4 महीने के दुधमुंहे बच्चे को गोद में उठा चाकू से मार देने की धमकी दी और फिर लाखों रुपए के गहने ले भागे था। थाना डाबां पुलिस ने शहीद अजीत सिंह कॉलोनी निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पर ढीले रवैये का आरोप है, वहीं पुलिस इसे जांच का हिस्सा बता रही है।

साहनेवाल एयरपोर्ट पर ठेका आधारित इलेक्ट्रीशियन अरुण ने बताया कि 17 सितंबर को वह और उनका भाई काम पर चले गए। सुबह करीब 11 बजे एक नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आया। आते ही उसने उनके बेटे को गोद में उठा उस पर चाकू तान दिया। आरोपी ने घर में पड़े जेवर और नकदी उसके हवाले करने की मांग की।

महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से अपनी अंगुली काट ली। उसने धमकाया कि अगर वो अपना खून बहा सकता है तो वो बच्चे को भी बख्शने वाला नहीं है। दहशत में आई महिलाओं ने उसे अलमारी की चाबी थमा दी और इसके बाद उसने अलमारी में रखे 7 ताेला सोने के जेवर निकाले और अपनी पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग में डालकर फरार हो गया।

सामने के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी नजर आया। यह फुटेज भी शिकायत के साथ पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन इसके बाद से वह आए दिन पुलिस थाने के चक्कर लगाकर तंग आ चुका है। अब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किए बिना केस दर्ज नहीं करने की बात पर अड़ी रही।

दूसरी ओर इस बारे में सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता को अपने ही किसी व्यक्ति पर शक था और वह अपने स्तर पर छानबीन करता रहा। इस कारण मामला दर्ज करने में देरी हुई। फुटेज के आधार पर कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई, मगर अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana police launched FIR in a loot case after two months




2

दोस्ताना-2 की शूटिंग के लिए पटियाला पहुंचीं जाह्नवी

पटियाला.जाह्नवी कपूर अपनी नई फिल्म दोस्ताना-2 की शूटिंग के लिए सोमवार देर रात पटियाला पहुंचीं। इसके बाद वो नाभा में शूटिंग के लिए निकल गईं। सुबह शूटिंग से वापस आकर उन्होंने बारांदरी स्थित एक होटल में रूकीं। मंगलवार दोपहर वो बागड़ियां गांव की हवेली में गईं जहां देर शाम तक फिल्म की शूटिंग जारी थी। िफल्म की शूटिंग की खबर सुनते ही भीड़ जुट गई।


2008 में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही फिल्म ‘दोस्ताना’ की सीक्वल ‘दोस्ताना-2’ में जाह्नवी, आर्यन, लक्ष्य के अलावा राज बब्बर भी दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक कोलीन कई दिनों से पटियाला में ही रह रहे हैं। बता दें, कोलीन ने इससे पहले ‘संजू’ और ‘पीके’ में राजकुमार हिरानी को, भाग मिल्खा भाग में राकेश ओमप्रकाश मेहरा को और ‘तलाश’ में रीमा कागती को असिस्टेंट किया है। फिल्म का पहला शेड्यूल पटियाला, चंडीगढ़ और उत्तर भारत की दूसरी लोकेशन में 22 दिनों तक होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जाह्नवी कपूर।




2

विधायक कंबोज बोले, 2 दिन में जांच नहीं की तो मैं बताऊंगा किस अफसर ने पैसे लेकर तस्कर छोड़ा

पटियाला(राणा रणधीर).पटियाला में तस्कर को बिना कार्रवाई के छोड़े जाने, समाना के विधायक काका राजिंदर सिंह की पत्नी का फोन टेप किए जाने और घनौर में कांग्रेसी सरंपच से मारपीट मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के आरोप पर शुक्रवार को एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने सफाई दी।

उन्होंने मीडिया के सामने तीनों विधायकों के सवालों के जवाब भी पेश किए। हालांकि एसएसपी के जवाब पर तीनों विधायक असंतुष्ट दिखे। असल में दो दिन पहले जिला शिकायत निवारण कमेटी की मीटिंग से यह कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

विधायक हरदयाल कंबोज ने एसडीएम और उनके स्टाफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आरोपों के बाद सरकार ने एसडीएम का ट्रांसफर कर दिया और उनके रीडर को सस्पेंड। उन्होंने राजपुरा सीआईए स्टाफ पर नशीली गोलियों के साथ पकड़े युवक को रिहा करने का आरोप भी लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधायक हरदयाल कंबोज।




2

ट्रक से टकरा कर स्कूल बस पलटी, वैष्णो देवी से दर्शन कर पानीपत लौट रहे 12 घायल

खन्ना (लुधियाना). लुधियाना जिले में गांव बीजा के पास बुधवार करीब 4 बजे सड़क हादसे में 12 लोगघायल हो गए। इनमें ज्यादातरपानीपत के रहने वाले छात्र हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जबये लोग वैष्णो देवी से दर्शन करके पानीपत वापस लौट रहे थे। यहांबस की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे के बाद बस पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोगों कीमदद से घायल छात्रों औरस्कूल स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

हादसे का शिकार हुई स्कूल बस पानीपत के पीवीआरएन सीनियर सेकंडरी स्कूल की है। स्कूल के प्रिंसिपल रामनिवास ने बताया कि 23 नवंबर शनिवार को वह बच्चों व स्टाफ के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार के लिए निकले और मंगलवार रात को वापसी के लिए रवाना हुए। हादसे के वक्त बस में 50लोग सवार थे।

घायलों मेंसोमदत्त शर्मा, राम मेहर कौशिक, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, जेंडर (10) और विशाल (12) को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ गंभीर घायलों कोपटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खन्ना इलाके में हादसे में घायल हुए पानीपत के पीवीआरएन सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्टाफ मेंबर्स।
खन्ना इलाके में हादसे में घायल हुए पानीपत के पीवीआरएन सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्टाफ मेंबर्स।
हादसे में घायल हुए लोगों में ज्यादातर विद्यार्थी हैं।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल विद्यार्थी।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल विद्यार्थी।




2

लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में मुख्यमंत्री अमरिंदर और उनके बेटे समेत सभी 29 आरोपी बरी

लुधियाना. बहुचर्चित सिटी सेंटर घोटालेमामले में जिला अदालत ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।मामले में मुख्यमंत्री के अलावा उनके बेटे रणइंदर सिंह, दामाद रमिंदर सिंह और अन्य 29 लोगआरोपी थे। फैसलेके बाद सीएम ने कहा कि अदालत ने हमारी दलीलों को मान लिया है। हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न का माहौल है।


पंजाब की सियासत गरमानेवाले 1144 करोड़ रुपए के कथित सिटी सेंटर घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार की बात 13 साल पहले सितंबर 2006 में तब सामने आई थी, जब कैप्टन की सरकार थी। उसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। 2007 में सत्ता परिवर्तन के बाद मामला दर्ज किया गया। इसमें कैप्टन का नाम भी शामिल था। एफआइआर तत्कालीन एसएसपी विजिलेंस कंवलजीत सिंह ने दर्ज करवाई थी। दिसंबर 2007 में 130 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी। मामले में 36 आरोपियोंमें चार की मौतहो चुकी है। अन्य 32 के खिलाफ कैप्टन की सरकार बनने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना की अदालत में अगस्त 2017 में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। केस दर्ज होने के बाद 12 साल बीत चुके हैं।लुधियाना का सबसे बड़ा सिटी सेंटर अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। अदालत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बुधवार को तलब किया था।

नवजोत सिद्धू ने भी खोला था मोर्चा

मुख्यमंत्री के खिलाफ रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस मामले में मोर्चा खोल रखाथा। उस वक्त सिद्धू भाजपा के सांसद थे और उन्होंने अविनाश राय खन्ना औरअन्य के साथ कैप्टन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना सराभा नगर में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी। यह अलग बात है कि तब पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। इसका जिक्र विजिलेंस ने अपनी एफआईआर में भी किया था, लेकिन अब स्थिति उलटहै। अब सिद्धू कांग्रेस के ही विधायक हैं।

जज ने की यह टिप्पणी

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल की अगुवाई में सीएम कोकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट के अंदर ले जाया गया। कोर्ट मेंफैसला सुनाते वक्त जज ने कहा कि किसी भी आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल केस के सुबूत नहीं मिले, इसलिए केस से सभी की बरी किया किया जाता है। इसी के साथ अदालत ने मामले को बंद करवाने के लिए विजिलेंस ब्यूरो की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

यह है सिटी सेंटर प्रोजेक्ट

सिटी सेंटर प्रोजेक्ट की योजना साल 1979 में बनाई गई थी। इसके लिए शहीद भगत सिंह नगर की 475 एकड़ जमीनमें 26.44 एकड़ जगह सिटी सेंटर के लिए आरक्षित रखी गई थी। प्रोजेक्टसालों लटकने के बाद 2005 में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत इसको तैयार किया गया था। यहां पर मल्टीप्लेक्स, मॉडर्न शॉपिंग मॉल, सुपर मार्केट, ऑफिस, ट्रेड सेंटर, फूड प्लाजा, सिटी म्यूजियम, रीक्रिएशन सेंटर, आईटी सेंटर, हेल्थ सेंटर, बैंक, रिवॉल्विंगरेस्टोंरेंट, एससीओ (शॉप कम ऑफिस) तैयार होने थे। इस साइट का कुल एरिया 10 लाख 70 हजार 553 वर्ग फुट है। यहां पार्किंग समेत 26 लाख 89 हजार 604 वर्ग फुट एरिया में निर्माण होना था। 2300 कारों के लिए कार पार्किंग का निर्माण किया जाना था। इसकी ऊंचाई 100 फुट तक रखी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में कोर्ट की सुनवाई पर पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
फैसले की सुनवाई के चलते किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध।




2

देश में 2.1 मिलियन एड्स राेगी, अकेले पंजाब में 56 हजार, अमृतसर में सबसे अधिक 16116

पटियाला (राज पारचा).पंजाबवासियाें काे एड्स जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए पंजाब एड्स कंट्राेल साेसायटी (पीएसीएल) हर संभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन यह सब नाकाफी साबित हाे रहे हैं। यह बात अांकड़ें खुद बयां कर रहे हैं। दाे सालाें में पंजाब में 14881 एड्स राेगी बढ़े हैं।

राेगियाें की संख्या सबसे ज्यादा अमृतसर में हैं, यहां 2017 में 14309 राेगी थे, जाे 2019 में बढ़कर 16116 हाे गए, दूसरे नंबर पर लुधियाना जहां 6639 से बढ़कर 8436 हाे गई है जबकि जालंधर तीसरे नंबर पर हैं। यहां एड्स राेगियाें की संख्या 5916 से 7509 हाे गई है। दुनियाभर में हर साल एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। शुरुआती दौर में विश्व एड्स दिवस को सिर्फ बच्चों और युवाओं से ही जोड़कर देखा जाता था। जबकि एचआईवी संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।

नया नारा-एड्स डैथ सेंटस नहीं
वर्ल्ड एड्स डे मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। एड्स वर्तमान युग की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यूएनआईसीईफ की रिपोर्ट की मानें तो पंजाब में लगभग 56 हजार से अधिक है जबकि भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार भारत में एचआईवी के रोगियों की संख्या लगभग 2.1 मिलियन बताई जा रही है। एड्स से लड़ने वालों का अब नया नारा है- 'एड्स अब डैथ सेंटस यानी मृत्यु दण्ड नहीं।' एड्स रोग को मैनज किया जा सकता है ठीक वैसे जैसे डॉक्टर उच्च रक्तचाप और डायबटीज का प्रबंधन करते हैं। जैसे डायबटीज के साथ इंसान लंबी उम्र जी सकता है।

क्या है एचआईवी एड्स
एचआईवी एक प्रकार के जानलेवा इंफेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है। जिसे मेडिकल भाषा में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस यानी एचआईवी के नाम से जाना जाता है। जबकि लोग इसे आम बोलचाल में एड्स यानी एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम के नाम से जानते हैं। इस रोग में जानलेवा इंफेक्शन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है। जिसकी वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में भी अक्षम होने लगता है। खास बात है कि ये बीमारी तीन चरणों (प्राथमिक चरण, चिकित्सा विलंबता होना और एड्स) में होती है।

एआरटी रोगियों के लिए वरदान
वर्ल्ड एड्स डे 2019 की थीम की करें तो इस बार की थीम है कम्युनिटीज मेक द डिफरेंस। जबकि साल 2018 में वर्ल्ड एड्स डे की थीम अपनी स्थिति जानें था। जिसका मतलब था कि हर इंसान को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होनी चाहिए। तमाम ताजा शोध पत्रों से यह बात सामने आई कि एंटीरिटरोवायरल थेरेपी यानी एआरटी एड्स रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह दवा वायरस को तो खत्म नहीं करती, लेकिन एचआईवी ग्रस्त इंसान की जिन्दगी आसान कर सकती है और मरीज के जिस्म में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार सीडी4 काउंट को नीचे गिरने से रोकती है। शर्त है कि यह दवा हर रोज ली जाए। यह दवा किसी वरदान से कम नहीं है। इस दवा के लगातार सेवन से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ जाती है और मरीज लंबा समय काटता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्कम फोटो।




2

पटियाला:महिला टीचर से लूटे एग्जाम फीस के 20 हजार रुपए, टेंशन से मौत

नाभा/पटियाला. नाभा के प्राइवेट स्कूल मुखी 61 वर्षीय मनजीत काैर से बाइक सवारों ने फीस के 20 हजार रुपए लूट लिए। इन पैसों को भरने में असमर्थ महिला की टेंशन से मौत हो गई। विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल की मुखी मनजीत कौर शुक्रवार को स्कूल से बच्चों के एग्जाम फीस के रुपए लेकर घर जा रही थी। रास्ते में दो नकाबपोश बाइक पर आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 20 हजार नकदी, बैंक पासबुक, मोबाइल व कुछ दस्तावेज थे। स्कूल मैनेजमेंट को पैसे लौटाने की टेंशन में महिला सदमे में चली गई और देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक पति व बेटे की मौत के बाद घर का सारा खर्च मनजीत ही चला रही थी। महिला के 2 बेटे और 1 बेटी है। बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। उसके भी 2 बच्चे हैं। इसी टेंशन में वह सदमे में चली गई थी। पुलिस ने 2 अज्ञातों पर केस दर्ज कर लिया है। उनके अनुसार पर्स में 9 हजार रुपए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

प्रतीकात्मक फोटो।




2

तीन दिन से बेटे सहित लापता है पटियाला का कारोबारी दंपती, 20 लाख रुपए था कर्ज

पटियाला.रविवार शाम को भाखड़ा नहर किनारे से एक स्कूटी और सुसाइड नोट बरामद हुआ था। पता चला कि यह स्कूटी जेपी कॉलोनी निवासी उमेश गुप्ता की है जो अपने 6 साल के बच्चे कुनाल और पत्नी सुमन सहित लापता हैं। थाना इंचार्ज हरबिंदर सिंह ने बताया कि स्कूटी बरामद करने के बाद गोताखोर की सहायता से लापता दंपति और बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

3 दिन बीत जाने के बाद भी तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि उमेश गुप्ता पर करीब 20 लाख का कर्ज था। लापता उमेश कुमार के भाई हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उमेश 2 साल से अलग किराए के मकान में रह रहा था। 3 महीने पहले ही उसने जेपी कॉलोनी में किराए का मकान लिया था और स्टेशनरी की दुकान चला रहा था। लेकिन कर्ज लेने का पता नहीं है।

भाई हिमांशु ने बताया कि उसके भाई ने करीब 6 लाख का कर्ज ले रखा था। इसके चलते उसने और पिता ने उसका 6 लाख का कर्ज उतार दिया था। वहीं अब 20 लाख का कर्ज फिर कैसे हो गया उन्हें कोई जानकारी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उमेश गुप्ता पत्नी सुमन और उनका बेटा कुनाल।




2

पावरकाॅम काउ सेस के नाम पर अब प्रति यूनिट 2 पैसे वसूलेगा

पटियाला.पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) काउ सेस के नाम पर उपभोक्ताओं से पहले ही करोड़ों रुपए वसूल रहा है। अब सूबे की 18 नगर काैंसिल व पंचायताें से पावरकाॅम काउ सेस के नाम पर प्रति यूनिट 2 पैसे वसूल करेगा।

लाेकल बाॅडी से मिली मंजूरी के बाद पावरकाॅम ने नाेटिफिकेशन जारी करके संबंधित अधिकारियाें काे बिजली बिल के साथ प्रति यूनिट 2 पैसे काउ सैस वसूल करने के आदेश जारी किए हैं। सूबे में पहले 99 नगर काैंसिल व पंचायते थीं, अब 18 ओर नगर काैंसिल ओर पंचायतें जुड़ने के बाद इनकी संख्या 117 हाे गई है। जानकारी अनुसार पावरकाॅम ने 99 नगर काैंसिल अाेर पंचायताें से हर महीने 90 लाख के करीब काउ सैस इकट्ठा हाेता है, जाे अब बढ़कर एक कराेड़ से ज्यादा हाेने की उम्मीद है।

ये हैं नई नगर काैंसिल और पंचायतें

नगर पंचायत भाई रूपा, नगर पंचायत बाेहा, नगर पंचायत काेट समीर, नगर पंचायत महराज, नगर पंचायत तलवंडी साबाे, नगर पंचायत माेड है अाेर नगर काैंसिल सानेवाल, नगर काैंसिल नकाेदर, नगर काैंसिल संगत, नगर काैंसिल रामपुराफुल, नगर काैंसिल सुनाम, नगर काैंसिल लालडु, नगर काैंसिल फाजिल्का, नगर काैंसिल रमन, नगर काैंसिल धुरी, नगर काैंसिल फरिदकाेट, नगर काैंिसल नाभा का नाम शामिश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

डेढ़ घंटे पहले रेकी की फिर 28 लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए

शेरपुर (संगरूर).संगरूर के गांव फतेहगढ़ पंजगराईयां में शनिवार तड़के चोर एसबीआई बैंक का एटीएम गैस कटर से काट उखाड़ ले गए। उसमें 28 लाख 15 हजार रुपए थे। चोरों ने 2 बजे रैकी की उसके बाद 3 बजकर 25 मिनट पर घटना को अंजाम दिया। बदमाश एटीएम को गाड़ी में रख मनाल रोड की ओर निकल गए। जब घटना हुई उस समय एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने एफआईएस कंपनी के सीनियर कार्यकारी अधिकारी गुरविंदर सिंह ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एसएसपी डॉ संदीप गर्ग का कहना है कि पुलिस का बैंक, एटीएम और कैश बैन की सुरक्षा को लेकर बेहद ध्यान रहता है। बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की जाती है। उन्हें एटीएम में गार्ड रखने और सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध रखने की अपील की जाती है।

शातिरों ने पहले एटीएम के कैमरों पर की स्प्रे
क्षेत्र में रात साढ़े आठ बजे के करीब लाइट चली गई थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइट न होने के कारण बैटरी भी डाउन हो गई थी। आरोपियों ने एटीएम में दाखिल होते ही कैमरों पर स्प्रे कर दिया। किसी भी कैमरों में आरोपियों की पहचान नहीं हो रही है। आरोपी मानकी साइड से दाखिल हुए थे और मनाल की तरफ भागे हैं। सभी रूट्स की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना को तीन-चार लोगों ने अंजाम दिया है।

सैर पर निकले राहगीर ने पुलिस को बताया
सैर पर निकले किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि एटीएम गायब है वहां पर सिर्फ एटीएम पर लगी स्क्रीन बची थी। मामले का पता चलते ही थाना शेरपुर के एसएचओ रमनदीप सिंह पहुंचे। जांच में पता चला कि शनिवार तड़के एक व्यक्ति एटीएम के आसपास रैकी कर रहा था। इसके बाद सिल्वर रंग की गाड़ी आई। इसमें सवार व्यक्ति गैस कटर से एटीएम के शटर को काट अंदर दाखिल हुआ और एटीएम काटकर उखाड़ ले गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यहां से उखाड़ा एटीएम।




2

1321 चावल मिलों में तीसरी बार सरकार कराएगी फिजिकल वेरिफिकेशन, हर जिले के लिए विभाग ने टीमों गठन किया

चंडीगढ़.धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर सरकार 1321 चावल मिलों मेंतीसरी बार फिजिकल वेरिफिकेशन 20 दिसंबर को कराएगी। हर जिले के लिए विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। अबकी बार जांच करने वाले कर्मियों और अधिकारियों को वीडियो कैमरे बॉडी पर लगाने होंगे और ये कैमरे जीपीआरएस से कनेक्ट होंगे।

इस जांच के बाद चंडीगढ़ मख्यालय से भी जांच टीमें जाएंगी, ताकि परतें खुल सकें और विभाग के पास असल जानकारी आ सके। इधर, मिल मालिकों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। विभाग ने कहा है कि कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। चावल मिल मालिक व विभाग के बीच ठन गई है।

7 लाख टन का अंतर
विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब 65 लाख टन धान की खरीद हुई है। इसमें से मिलों ने जितने धान की खरीद की है, उतना नहीं मिला था। पहली जांच में अंतर करीब सात लाख टन आया था, फिर जांच के आदेश दिए गए थे।

विभाग सौंप चुका रिपोर्ट
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अफसर सीएम व डिप्टी सीएम को रिपोर्ट सौंप चुके हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों जांच में काफी गड़बड़ियां सामने आई थीं। धान खरीद व जितना दर्शाया गया है, उसमें काफी अंतर था, जिसे पूरा करने को मिलर्स को 10 दिन का समय दिया था।

मिलर्स ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन

राइस मिलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैलस सिंगला ने कहा कि दो बार पीवी हो चुकी है। तीसरी बार नहीं होने देंगे। 20 दिसंबर को प्रदेश के सभी राइस मिलों पर ताला लगाएंगे। 18 से चावल की डिलीवरी बंद कर देंगे। सरकार अपना धान वापस ले सकती है। तीसरी बार पीवी किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे, इसके लिए चाहे आंदोलन करना पड़े। प्रदेश के राइस मिलर्स अगली बार मिलिंग नहीं करेंगे, सरकार प्रबंध कर ले।

विभाग सौंप चुका रिपोर्ट
20 दिसंबर को 1321 चावल मिलों में फिजीकल वेरिफिकेशन होगी। सभी जांच टीमें गठित कर दी हैं। सभी जांच टीमों को बॉडी पर कैमरे लगाने होंगे, जो जीपीएस से कनेक्ट होंगे। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। -पीके दास, एसीएस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करनाल. लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते राइस मिलर्स।




2

लूट से पहले देखते थे यू-ट्यूब, 30 मिनट में उखाड़ देते थे एटीएम, 2 साल में कीं 34 वारदातें

भास्कर न्यूज | पटियाला
एटीएम लूट अाैर छीना झपटी की घटनाओं को अंजाम देने वाली गैंग के 8 आरोपियों को सीआईए पुलिस ने गांव खांसिया में बंद पड़ी फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया है। अाराेपियाें से 8.25 लाख रुपए कैश, 7 बाइक 2 कार और एटीएम तोड़ने और काटने अाैर उखाड़ने का साजो सामान बरामद किया गया है। अाराेपी पंजाब अाैर हरियाणा में वारदातें करते थे। लूटपाट की 34 वारदाताें काे अाराेपियाें ने कबूल किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम लूट की घटना से यू-ट्यूब से आईडिया लेते थे फिर 25 से 30 मिनट में एटीएम को उखाड़ देते थे। पुलिस ने अाराेपियाें काे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। एसएसपी सिद्धू ने बताया कि गैंग के मुख्य सरगना दाे सगे भाई हरनेक सिंह उर्फ सीरा (28) 10वीं पास और हरचेत सिंह उर्फ गुरी (29) 5वीं पास है। गिरोह के सभी आरोपी शादीशुदा थे। दोनों ने 2017 में गैंग बनाई थी। उधर, गैंग को पकड़ने वाली टीम को डीजीपी ने 2 लाख रुपए की नकदी और प्रमोशन व डीजीपी कमांडेंट डिस्क देने का एलान किया गया है।

पत्नी को विदेश छोड़ करने लगा था चोरियां

गांव अालाेवाल निवासी परमवीर अाॅस्ट्रेलियां से गांव वापस अाया था। उसकी पत्नी अभी अाॅस्ट्रेलिया में ही है। आरोपी ने पैसे कमाने के लिए गैंग से हाथ मिलाया था। गांव गज्जु माजरा में हुई 12 लाख की एटीमए लूट में अाराेपियाें का सहयाेग किया था और पकड़ा गया था।

आरोपियों के निशाने पर थे एसबीआई के एटीएम
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि आरोपी एसबीआई के एटीएम को ही ज्यादातर निशाना बनाते थे इसमें 15 मामले एसबीआई के सामने आए हैं और एक ओबीसी अाैर एक ओरिएंटल बैंक का आया है।

एक आरोपी है इलेक्ट्रीशियन

एक आरोपी की पहचान हरनेक सिंह (28) के रूप में हुई है। हरनेक इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वह एटीएम मशीनों को काटने के लिए काम करता था। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान हरचेत सिंह, मनिंदर सिंह उर्फ रॉकी, निवासी गांव मैण हाल विकासनगर, बिक्रमजीत सिंह निवासी मंजाल खुर्द, दिलराज सिंह, निवासी बंधा कॉलोनी सियूना रोड, अमित सिंह, निवासी बिलासपुर, परमवीर सिंह उर्फ भंगु, निवासी आलोवाल,गुरतेज सिंह उर्फ भट्टी, निवासी गांव रामगढ़ के रूप में हुई है। सभी शादीशुदा थे।

कहां-कहां की वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभी तक एटीएम काटने की 20 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें पटियाला जिले में 13, रोपड़ में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, बरनाला में 1, एसबीएस नगर में 1 और हरियाणा के अंबाला और पंचकूला में 1-1 है। इसके अलावा 14 लूट की घटनाएं ट्रेस हुई हैं। इनमें सुनामी गेट मोदी कॉलेज के नजदीक व्यापारी के सर पर लोहे की रॉड से वार करके 3 लाख रुपए की लूट की घटना भी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Before the robbery, you used to watch YouTube, in 30 minutes, you used to uproot ATMs, 34 incidents in 2 years




2

अंगीठी जलाने से दम घुटा, 2 बच्चों की मौत, 4 लोगों की हालत गंभीर

लुधियाना. लुधियाना में अंगीठी जलाने के चलते जहरीली गैस में दम घुटने से 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार के 4 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान मालिक ने बताया कि सुबह सभी 6 लोग बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए, जहां दोनों बच्चों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया।

घटना लुधियाना थाना टिब्बा के अधीन बस्ती जोधेवाल स्थित सुभाष नगर की है। मृतक बच्चों की पहचान गौरव (12) व सौरव (10) के रूप में हुई है। बच्चों के पिता प्रमोद कुमार व उसकी माता निशा, बहन सुनीता व जीजा सुशील कुमार कमरे में बेहोश मिले, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रमोद की बहन सुनीता व बहनोई सुशील कुमार चंद्रलोक कॉलोनी की गली नंबर 8 में किराये पर रहते हैं। सोमवार रात निशा की सेहत ठीक नहीं होने के कारण प्रमोद ने फोन करके अपनी बहन व जीजा को अपने पास बुला लिया। इस बारे में कान मालिक तरसेम लाल की पत्नी रेखा ने पुलिस को म बताया कि प्रमोद कुमार का परिवार रोज सात बजे उठ जाता था, मगर मंगलवार सुबह नौ बजे तक जब कोई नहीं जगा तो उसके पति ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद किसी तरह से उठकर आए प्रमोद ने दरवाजा खोला। अंदर दोनों बच्चों समेत पांच लोग बेसुध पड़े थे।

इसके बाद फाैरन पुलिस काे मामले की सूचना दी गई। 108 एबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने सौरव व गौरव को देखते ही मृतक करार दे दिया, जबकि अन्य चारों का उपचार शुरू कर दिया। प्रमोद ने मकान मालिक को बताया कि तड़के तीन बजे प्यास लगने पर सौरव व गौरव ने उसे जगा दिया। उसने उठकर दोनों को पानी पिलाकर सुला दिया और खुद भी सो गया। इसके बाद कैसे क्या हुआ, उसे पता हीं नहीं चला। सुबह गेट खटखटाने की आवाज सुनकर उसने उठने की कोशिश की, मगर बड़ी मुश्किल से उसने उठकर दरवाजा खोला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में दम घुटने से मारे गए दो बच्चों गौरव और सौरव की फाइल फोटो।
घर के बाहर जमा लोगों की भीड़, जिन्होंने मामले के बारे में जानकारी दी।
अस्पताल में भर्ती प्रमोद कुमार से बात करते डॉक्टर और परिचित।




2

चंडीगढ़ में खिली धूप से मिली राहत, 2 जनवरी से फिर बिगड़ सकता है मौसम

चंडीगढ़.पिछले कई दिनों से पड़ रहे कोहरा मंगलवार दोपहर बाद छंट गा और कड़क धूप ने दर्शन दिए। इससे ट्राईसिटी के लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन मौसम विभाग ने 2 जनवरी से फिर मौसम िबगड़ने के संकेत दिए हैं क्योंकि हिमाचल में एक जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हाे रहा है। बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। वहीं पंजाब व हरियाणा में ठंड से अभी राहत नहीं है। लगातार दूसरे दिन होशियारपुर में न्यूनतम पारा 0 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा में भी कई शहरों का तापमान जमाव बिंदु के नजदीक रहा। जम्मू में भी ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

हिमाचल में उमड़े सैलानी
नव वर्ष के जश्न के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी पहुंचे। शिमला के रिज पर रातभर सैलानियों ने धमाल मचाया।

हरियाणा में पारा 5 डिग्रीसे नीचे
प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा अभी भी सामान्य से 10 डिग्री तक कम है। रात का पारा भी अधिकतर जिलों में 5 डिग्री या इससे नीचे बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।




2

आर्ट्स और काॅमर्स से 12वीं करने वाले स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे बीएससी नर्सिंग

पटियाला.राज्य के 130 बीएसी नर्सिंग काॅलेजाें में अब आर्ट्स और काॅमर्स से 12वीं करने वाले छात्र-छात्राएं भी बीएससी नर्सिंग कर सकेंगे। इससे पहले साइंस के छात्र ही कर सकते थे। नए नियमाें के तहत बीएससी नर्सिंग कराने वाले संस्थानाें में नर्सिंग फाउंडेशन, मेडिकल सर्जिकल, साइकेट्री, पीडियाट्रिक, मिडवाइफरी एंड गायनी और कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग का हाेना जरूरी हाेगा। साथ ही 50 फीसद अंक हाेने पर ही विद्यार्थियों को एडमिशन मिल पाएगी।

पहले ऐसा नहीं था। पेपर 100 अंकाें का हाेगा, लेकिन अब इसमें सब्जेक्ट वाइज अंक निर्धारित किए गए हैं। दरअसल, इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने बीएससी नर्सिंग का देशभर में एक समान संशाेधित सिलेबस तैयार किया है, जिसमें कई बदलाव किए हैं। देशभर में नर्सिंग का जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी जीएनएम काेर्स बंद हाेगा।

काउंसिल ने सभी राज्याें काे इस वावत पत्र जारी किया है। इसके लिए दाे साल तक का वक्त दिया है। भविष्य में स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग ही मान्य हाेगा। अभी तक नर्सिंग के लिए छात्र 12 के बाद जीएनएम, एएनएम व बीएससी नर्सिंग में दाखिला लेते हैं।

बेसिक रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी तक हो सकेगा, सुधार के लिए 21 से 30 जनवरी तक का समय
बेसिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी और उसमें सुधार का मौका 21 से 30 जनवरी तक दिया जाएगा। 4 फरवरी को बेसिक रजिस्ट्रेशन मंजूर या रद्द का स्टेट्स जारी होगा। फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए 14 मार्च से कोड जनरेट और फॉर्म भरने का काम किया जा सकेगा। ये प्रोसेस 15 अप्रैल तक चलेगा। बीएसई ऑनर्स नर्सिंग फाइनल रजिस्ट्रेशन का स्टेट्स 22 अप्रैल को जारी होगा। बीएसई नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएसई (पैरामेडिकल कोर्स) का स्टेट्स 24 अप्रैल को आाएगा। वहीं 13 मई से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

शिक्षा बोर्ड सख्त : नकल राेकने काे प्रैक्टिकल के दाैरान वीडियाेग्राफी हाेगी

पटियाला.सेंट्रल बाेर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने फरवरी में शुरू हाेने जा रही 10वीं -12वीं की परीक्षाओंकाे लेकर कमर कस ली है। सीबीएसई पहली बार ऐसा करने जा रहा है कि इस बार अलग-अलग विषयाें के प्रेक्टिकल के दाैरान स्टूडेंट्स की फाेटाेग्राफी और वीडियाेग्राफी हाेगी, जाे कि पहले नहीं हाेती थी।

स्टूडेंटस की सिंगल फाेटाे अलग से और पूरे ग्रुप की भी फाेटाे और वीडियाेग्राफी अलग से की जाएगी। बुढा दल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डाॅ. अमृत औजला ने कहा कि बाेर्ड ने ये फैसला स्टूडेंटस काे ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्हाेंने कहा कि 10वीं क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हाेेकर 20 मार्च तक और 12वीं क्लास की परीक्षाएं भी 15 फरवरी से शुरु हाेकर 30 मार्च तक चलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारेंगे 2000 मार्शल, काट सकेंगे डमी चालान

लुधियाना.शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए पुलिस ट्रैफिक मार्शल सिस्टम शुरू करेगी। इससे आमजन जुड़कर योगदान दे सकते हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने इस सिस्टम को लागू करने के लिए एप तैयार करवाई है, जिसकी मदद से लोग पुलिस के साथ जुड़ सकेंगे।

अग्रवाल ने बताया कि इस सिस्टम से 18 से 65 साल की उम्र तक के लोग जुड़ सकेंगे। पुलिस करीब 2 हजार ट्रैफिक मार्शल रखेगी, जोकि शहर के 100 चौकों को संभालेंगे। उन्हें 2 साल तक ही इस पद पर रखा जाएगा, अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसे तुंरत प्रभाव से निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही मुलाजिमों को डमी चालान बुक दी जाएगी, जिससे वो नियम तोड़ने वाले के चालान काटेंगे।

इसके कोई पैसे लोगों को नहीं देने होंगे, बल्कि चालान के बदले ट्रैफिक सिस्टम को रेगुलेट करना होगा। फिलहाल इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक को नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा। इससे जुड़ने के लिए प्ले स्टोर की मदद से लुधियाना ट्रैफिक मार्शल एप को डाउनलोड करेंगे। इसके बाद आईडी प्रूफ, फोटो और डिटेल इस एप में डालेंगे।

इसे अफसर चेक करेंगे और लोगों को शॉर्ट लिस्ट करेंगे। 1 से 20 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें रूल्स और ड्यूटी की ट्रेनिंग दी जाएगी। 6 से 8 घंटे तक ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए ड्यूटी करेंगे। सीपी ने कहा कि इसके लिए उन्हें तनख्वाह या कोई पेमेंट नहीं की जाएगी, लेकिन इन्हें आईडी कार्ड और सर्टिफिकेट जरूर दिए जाएंगे।


चालान कटने पर जुर्माना नहीं, करना होगा ट्रैफिक रेगुलेट
पुलिस ने एक कैटेगरी 16 से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी रखी है, जोकि अपने स्कूल के टीचरों की सुपरविजन में सुबह स्कूल लगते और शाम को छुट्टी के वक्त ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। इसके लिए टीचर उन्हें रोज के रोज प्लान बनाकर देंगे, जिसपर बच्चे काम करेंगे। वहीं, बच्चों को पुलिस की तरफ से सम्मानित करने के लिए सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।




2

सीए ने शादी के प्रस्ताव को नहीं माना तो अश्लील फोटो भेज 25 लाख मांगे 12वीं पास युवक ने

लुधियाना. लुधियाना में चार्टर्ड अकाउंटेंट एक युवती के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि महज 12वीं पास एक युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जब उसने नहीं माना तो युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर युवती और उसकी मौसी के मोबाइल नंबरों पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगने का भी आरोप है। बहरहाल युवती की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान शिव पुरी रोड स्थित प्रीत नगर की गली नंबर 5 निवासी रजनीश शर्मा व उसका भाई रॉबिन शर्मा के रूप में हुई है। बीते 25 दिसंबर को राजिंदर नगर की 52 वर्षीय महिला ने पुलिस कमिश्नर को इन दोनों भाइयों के खिलाफ दी शिकायत में बताया कि उसकी भांजी जब कॉलेज में थी तो रजनीश की बहन भी उसके साथ पढ़ती थी। युवक 12वीं पास है, जबकि उनकी भांजी सीए कर चुकी है। बावजूद इसके युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा।

इससे इनकार कर दिए जाने की रंजिश में युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। थाना दरेसी पुलिस ने उसकी भांजी की शिकायत पर उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया तो इसके बाद बात और बढ़ गई। रजनीश ने केस वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी के चलते फेक आईडी पर नंबर लेकर व्हाट्सऐप्प का एक ग्रुप बना लिया और इसमें मौसी-बेटी दोनों को जोड़ लिया। इस के बाद इस ग्रुप में अश्लील फोटो व मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने फेसबुक पर भी एक फेक आईडी बनाई, जिसके जरिये वीडियो कॉल करके धमकाता है। किसी सुपारी किलर से मरवा देने या बदनाम कर देने की धमकी देकर 25 लाख रुपए की डिमांड रख दी।

बीमारी के चलते महिला के 80 वर्षीय पिता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया, लेकिन आरोपी ने उसके लिए भी भद्दी शब्दाबली का इस्तेमाल किया। नवंबर अंत में महिला के भांजे की सगाई वाले दिन उस पर रजनीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। थाना दरेसी पुलिस ने उन सब पर 307 के तहत केस दर्ज किया, लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने अश्लील पोस्ट डालना जारी रखा। इस बारे में थाना दरेसी के इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। उन्हें जल्दही काबू कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
व्हाट्सऐप्प् मैसेज चेक करती युवती की प्रतीकात्मक तस्वीर।




2

25 लाख की रिश्वत के मामले में डीआरआई के एडीजी गिरफ्तार, दो दलाल भी धरे सीबीआई ने

लुधियाना. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन ने बुधवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटेलीजेंस के लुधियाना एडीजी के ठिकानों पर दबिश दी। छानबीन के बाद एडीजी चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया, वहीं दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के अधिकारियों की मानें तो बीते दिनों एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया था। एजेंसी को संदेह है कि यह एक बड़ी रिश्वत का भुगतान है, जो दोनों के बीच चर्चा की गई थी। इसी के चलते आज यह कार्रवाई की गई है।

डायरेक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटेलीजेंस की वेबसाइट के अनुसार, चंद्र शेखर लुधियाना में एडीजी के रूप में तैनात हैं। एडीजी चंद्रशेखर का दिल्ली में निवास है और उनका लुधियाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व हरियाणा में ऑफिस हैं और इन सभी स्टेट के वह हैड भी हैं। उन पर एक बड़ी रकम रिश्वत के रूप में लेने का शक है। बीते दिनों एजेंसी ने बिचौलिए को तब गिरफ्तार किया था, जब वह कथित रूप से रिश्वत प्राप्त कर रहा था। पूछताछ में बिचौलिए ने बताया कि यह रकम चंद्रशेखर के लिए आई थी। इसी के चलते दिल्ली, नोयडा और लुधियाना में जांच का क्रम जारी है।

बुधवार को चंद्रशेखर को साथ लेकर टीम लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर ग्रैंडवॉक के सामने स्थित मार्बल होम्स में बने फ्लैट में पहुंची। यहां सीबीआई की टीम करीब दो घंटे से अधिक बैठी रही और यहां उनके बैंक खातों सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को खंगाला गया। पूछताछ के दौरान दलालों ने बताया कि रिश्वत कथित तौर पर इसी अधिकारी के लिए थी। इस खुलासे के बाद एजेंसी ने चंद्रशेखर और उनके दोनों दलाल साथियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर ग्रैंडवॉक के सामने स्थित मार्बल होम्स में डीआरआई के एडीजी का फ्लैट।




2

बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर मारी होटल कारोबारी को गोली, 2 सिर तो एक दिल पर लगी; मौत

लुधियाना. लुधियाना में गुरुवाररात को दो युवकों ने एक होटल कारोबारी की एक क्लीनिक में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे कुछ दूरी पर कार खड़ी कर क्लीनिक पर पैदल आए थे और फायरिंग कर कार में बैठकर भाग निकले। तीन गोलियां लगने के बाद उसे घायल हालत में डीएमसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।सीसीटीवी कैमरे समेत आधा दर्जन कैमरों में उनकी फुटेज साफ आई है। पुलिस ने उनकी शिनाख्त भी लगभग कर ली है।

घटना लुधियाना के जवाहर नगर कैंप चौक पर स्थित डॉ. रविंदर दुआ के क्लीनिक की। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में काफी पैठ रखने वालाहरजिंदर सिंह जिंदी नामक होटल व्यवसायीरात 8 बजकर 15 मिनट पर क्लीनिक में आया। पांच मिनट बाद ही पैदल दो युवक क्लीनिक में आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां हरजिंदर सिंह जिंदी के सिर में और एक गोली उसके दिल पर लगी। आनन-फानन में डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओरदहशत में आएकई दर्जन दुकानदारों ने तुरंत दुकानें बंद कर दी। रात साढ़े दस से ग्यारह बजे तक खुला रहने वाला बाजार पौने नौ बजे तक बंद हो गया था।

आरोपियों ने कार को वारदात वाली जगह से करीबन पांच सौ मीटर दूर चावला फैशन पॉइंट के पासखड़ा किया था। आसपास के आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों में उनकी फुटेज साफ आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जैसे ही वो वैगन-आरकार में बैठे तभी उनकी ओर से एक फायर किया गया है। हमलावरों ने पांच फायर दुकान के अंदर किए हैं। यही नहीं जब वोभाग रहे थे तो वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग उन्हें पकड़ न पाएं इसलिएफायरिंग करते हुए भाग निकले। गाड़ी में बैठते ही उनकी ओर से एक फायर किया गया है।पुलिस ने उनकी शिनाख्त भी लगभग कर ली है। वह वैगन-आर कार पर आए थे और इसी से बस स्टैंड की तरफ भाग निकले हैं।

कुछ दिन पहले हुआ था गैंगस्टर से झगड़ा

कुछ समय पहले पीएनबी लूट मामले में आरोपित रहे एक गैंगस्टर पर पुलिस शक जाहिर कर रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले उसका हरजिंदर के साथ झगड़ा हुआ था और उसे यह भी शक था कि वह पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करवाने की मुखबिरी करता है। उक्त आरोपी का नाम पक्खोवाल रोड पर एटीएम लूट मामले में भी उछला था। फिलहालपुलिस ने थाना डिवीजन पांच में हरजिंदर सिंह के भाई की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में हत्या की वारदात के बाद जमा भीड़ और जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम।
होटल व्यापारी हरजिंदर सिंह जिंदी की फाइल फोटो।




2

अध्यापक से 672 मुख्य अध्यापक बने कैंडिडेट 5 दिन पुराने और एक दिन नए स्कूल में पढ़ाएंगे

पटियाला.पंजाब लाेक सेवा कमीशन की परीक्षा पास करने वाले 672 मुख्य अध्यापक हफ्ते में 1 दिन नए अलाॅट किए गए स्कूल में और 5 दिन पुराने स्कूल में ही पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग ने ये फैसला स्टूडेंट्स की पढ़ाई काे ध्यान में रखते हुए लिया है। तर्क है कि प्रदेश के672 अध्यापकों के मुख्य अध्यापक बनने के कारण बाेर्ड की क्लासेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित होगी।

यह आदेश 24 जनवरी को एजुकेशनसेक्रेटरी कृष्ण कुमार ने प्रदेशभर के सभी जिलों में शिक्षा अधिकारियाें काे जारी किए हैं। शिक्षाविभाग सरकारी स्कूलाें के अच्छे रिजल्ट काे लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा है। इसके चलते विभाग ने स्टूडेंट्स की पढ़ाई काे देखते हुए फैसला लिया है कि 15 मार्च 2020 तक ये मुख्य अध्यापक अपने पुराने स्कूलाें ही पढ़ाएंगे।

बेहतर रिजल्ट इन मुख्य अध्यापकों का ही माना जाएगा

यह भी स्पष्ट किया गया है कि साल 2019-20 का सालाना रिजल्ट भी इन नवनियुक्त मुख्य अध्यापकाें का ही माना जाएगा। नवनियुक्त मुख्य अध्यापक राजीव कुमार और जीवन कुमार ने कहा कि विभाग का यह फैसला सराहनीय है। उन्हाेंने कहा कि विभाग ने मिशन शत प्रतिशत का जाे फैसला लिया है उसे हर हाल में सफल बनाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि सेक्रेटरी एजुकेशन की अध्यक्षता में सरकारी स्कूलाें की पढ़ाई में जाे सुधार हाे रहा है वे बेमिसाल है।

15 मार्च तक हेडमास्टर काे स्टेशन अलाॅट किए

672 हेडमास्टर बने हैं ये सभी अध्यापक पहले से ही स्कूलाें में पढ़ा रहे हैं। अब इन अध्यापकाें ने हेडमास्टर की परीक्षा पास कर ली है। इस कारण इन सभी हेडमास्टर काे नए स्टेशन अलाॅट किए गए हैं। इसके चलते इन अध्यापकाें ने नए स्कूलाें में जॉइन भी कर लिया है।

पुराने स्कूलाें में बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित न हाे इसलिए विभाग ने इस तरह का फैसला लिया है। विभाग ने स्टूडेंटस के पक्ष में साेचते हुए फिलहाल 15 मार्च तक इन हेडमास्टर काे स्टेशन अलाॅट कर दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

सांसद परनीत कौर से 23 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले आराेपी से जेल में मिला फोन

पटियाला.सांसद परनीत कौर से 23 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में केंद्रीय जेल में बंद आराेपी अफसर अली से जेल में माेबाइल व सिम बरामद हुआ। जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदरपाल खन्ना ने बताया कि मोबाइलदेकर केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आराेपी से पूछताछ करेगी की फाेन कैसे उस तक पहुंचा। दरअसल, 5 महीने पहले सांसद परनीत कौर से ठगी मामले में झारखंड के अताउल अंसारी व उसके मंडी गाेबिंदगढ़ में बैठे साथियाें काे गिरफ्तार किया था जिनमें आराेपी अफसर अली भी शामिल था। वह गैंग काे सिम देता था। इधर, मैक्सिमम सिक्याेरिटी जेल नाभा के सहायक सुपरिंटेंडेंट प्रीतमपाल सिंह ने थाना सदर पुलिस काे शिकायत दर्ज करवाई की 25 जनवरी काे बैरक नंबर दाे के बाहर तलाशी ली ताे वहां से 2 माेबाइल पड़े मिले। इसके अलावा बाथरूम से एक चार्जर बरामद किया गया।

जेल में मिलने वाली सुविधाओं मेंहोगी कटौती
प्रिजन्स (पंजाब अमेंडमेंट) एक्ट 2011 के तहत जेल में कैदियों और हवालातियों से मोबाइल मिलने पर उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा होगी और 25 हजार रुपए जुर्माना भी भरना होगा। जेल में मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती होगी।
-सुरिंदर पाल खन्ना जेल सुपरिंटेंडेंट पटियाला जेल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटियाला जेल (फाइल फोटो)।




2

हथियारबंद 4 बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े 2 करोड़ का सोना लूटा

लुधियाना. लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां से हथियारों के दम पर चार लुटेरों ने एक ज्वैलरी शॉप से 2 करोड़ रुपए के सोने के गहने लूट लिए। इस घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

वारदात लुधियानाशहर के बीचोंबीच स्थित घुमार मंडी इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे दो मोटरसाइकलों पर सवार हो चार युवक आए, जिनके हाथों में हथियार थे। इन्होंने वीके ज्वैलरी स्टोर में घुसकर मालिक विजय और उनके नौकर को पिस्टल पॉइंट पर ले लिया। इन्हें बंधक बनाने के बाद यहां दुकान से बदमाश करीब 2 करोड़ रुपए के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। यह दावा स्टोर मालिक विजय के रिश्तेदार ने किया है।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया, वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात के चलते इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। हालांकि आरोपी जाते वक्त दुकान के अंदर लगे डीवीआर को अपने साथ ले गए। विडंबना यह है कि मार्किट के आस पास लगे ज़्यादातर कैमरे भी काम नहीं कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिस्तौल की फाइल फोटो।




2

लुधियाना में होलसेल व्यापारी को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर 2 करोड़ का सोना लूटा

लुधियाना.शहर के सबसे व्यस्त बाजार घुमारमंडी में बुधवार को लुटेरों ने होलसेल की गोल्ड शॉप से ढ़ाई किलो से ज्यादा सोना लूट लिया। पर्ल पैलेस में दोपहर करीब 3 बजे फाॅर्च्यूनर पर फुल प्लानिंग के तहत आए 4 लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक विजय जैन (37) ने बताया, घटना के वक्त लुटेरों ने उन्हें व उनके वर्कर नीरज (32) को गन पॉइंट पर बंधक बनाया।

सूत्रों के मुताबिक लुटेरों ने करीब पांच किलो गोल्ड ज्वैलरी पर हाथ साफ किया है। जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा बनती है। पुलिस के मुताबिक सोना करीब एक करोड़ रुपए कीमत का था। लुटेरे जाते हुए दुकान से डीवीआर भी उठाकर ले गए। किसी तरह से दोनों ने खुद को आजाद कर शोर मचाया।

बाजार के लोगों की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों समेत सीआईए, डॉग स्कवॉयड व फारेंसिक टीमों ने भी घटना स्थल पर पहुंच जांच की है। सीपी राकेश अग्रवाल ने बताया, फुटेज से लगता है लुटेरे फार्च्यूनर पर सवार थे। सुराग देने वाले को एक लाख इनाम दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

लुधियाना के गिल में प्लॉट की खुदाई के दौरान मिले 20 जिंदा बम, लोगों में दहशत

लुधियाना. गांव गिल स्थित रिंग रोड इलाके में रविवार की शाम एक प्लॉट की खुदाई के दौरान जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद चौकी मराडो और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच शुरू की और बम उठाकर चौकी के ही ग्राउंड में दबा दिया।

मामले की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक इलाके में गुरप्रीत कौर नाम की महिला के नाम पर उक्त प्लॉट है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्लॉट में निर्माण का काम शुरू करवाया था। रविवार को ठेकेदार विवेक नींव भरने का काम कर रहा था। इस दौरान उसे एक बम शेल का टुकड़ा मिला। जैसे-जैसे वो खुदाई करता गया उसे बम और उसके टुकड़े मिलते गए। उसने तुरंत मालिक और पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने मामले की जांच शुरू की।

अब होगी इलाके की खुदाई
बम मिलने के बाद काफी रात हो गई थी जिसकी वजह से खुदाई आगे नहीं करवाई गई। लिहाजा सोमवार को पुलिस उक्त प्लॉट के साथ इलाके की खुदाई करेगी, ताकि पता चल सके कि कही वहां कुछ और तो नही।

खत्म हो चुकी बमों में ताकत

उधर पुलिस ने जब बम देखे तो पता चला कि ज्यादातर तो उसमें बम शेल हैं, और जो बम हैं उनकी ताकत खत्म हो चुकी है वो खराब हैं। लेकिन फिर भी इसकी जांच पुलिस करवाएगी।

मराडो चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार बोले- जो मिला है वो बम शेल हैं, जोकि खतरनाक नहीं है। लेकिन फिर भी मामले की जांच चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस के अनुसार बमों की ताकत खत्म हो चुकी है।




2

दिल्ली के शाहीन बाग की तरह लुधियाना में भी होगा मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, रोज 12 घंटे लगेगा धरना

लुधियाना. पिछले महीनेभर से राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून संशोधन के खिलाफ जारी प्रदर्शन आम जनता के साथ-साथ सरकार की भी परेशानी बढ़ाए हुए है। वहीं, अब लुधियाना में भी इसी की की तर्ज पर मुस्लिम समाज रोज मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। यह ऐलान सोमवार को पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने किया। वह महानगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सीएए के मसले पर मीडिया से रू-ब-रू हुए। सानी लुधियानवी ने कहा कि शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक करके तय किया गया है कि 12 फरवरी से लुधियाना में भी केंद्र सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन किया जाएगा।

मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने बताया कि दिल्ली के शाहीन बाग की तरह लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर भी रोज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जालंधर बाईपास को क्यों चुना, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्योंकि वहां संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है और यह आंदोलन संविधान को बचाने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में जालंधर बाईपास से बेहतर लुधियाना में कोई जगह नहीं हो सकती।'

शाही इमाम ने कहा कि यह धरना रोजाना सुबह 10 से रात 10 बजे तक लगाया जाएगा और इसमें विभिन्न संगठनों के लोग वहां पर प्रदर्शन कर रहे महिलाएं एवं पुरुषों को संबोधित किया करेंगे। प्रदर्शन की शुरुआत सभी धर्मों द्वारा प्रार्थना से की जाएगी। इस प्रदर्शन में शहर के सभी समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे और सभी इस प्रदर्शन में आमंत्रित किया जाता है। आइए हम सब मिलकर केंद्र की सरकार द्वारा संविधान खिलाफ रची जा रही साजिश को नाकाम बनाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

इस दौरान एक सवाल के उत्तर में शाही इमाम ने कहा कि यहां पर बिरयानी का कोई प्रबंध तो नहीं है, लेकिन अगर बिरयानी और पैसों का झूठा आरोप लगाने वाले हमारे पास लुधियाना में आए तो हम उन्हें बिरयानी जरूर खिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजाना के प्रदर्शन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कमेटियों को गठन किया गया है, जिनमें प्रबंधक कमेटी, तालमेल कमेटी, सुरक्षा कमेटी, प्रेस कमेटी गठित शामिल होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना की जामा मस्जिद में सीएए के खिलाफ धरने के बारे में जानकारी देते शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी।




2

प्लास्टिक फैक्ट्री में आधी रात में आग लगी, 12 मजदूरों ने भागकर जान बचाई; एक को दमकल टीम ने निकाला

लुधियाना. लुधियाना में गुरुवार देर रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में एक मजदूर झुलस गया।12 अन्य बाल-बाल बच गए। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग में फंसे मजदूर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की।उधर, पुलिस फोर्स आसपास की फैक्ट्रियां और घरों को खाली कराया। आखिरघंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

घटना रात करीब 12 बजे कंगनवाल इलाके की है। फैक्ट्री मालिक राज कुमार गर्ग ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में प्लास्टिक का दाना बनता है। वह रोजाना की तरह गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी फैक्ट्री से घर लौटे। रात करीब 12 बजे उन्हें फैक्ट्री कर्मचारी ने फोन कर बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। वहीं उसने बताया कि उसकी फैक्ट्री में 20 कर्मचारी हैं, जो फैक्ट्री के अंदर ही काम करने के बाद सोते हैं। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 12 कर्मचारी मौजूद थे, जो आग लगते ही फैक्ट्री में से निकलने शुरू हो गए जबकि, सोनू नामक का एक कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही रह गया।

उधर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद एक-एक करके 6 गाडियाें के साथ मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की। अंदर फंसे सोनू को भी फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, थाना साहनेवाल की पुलिस व कंगनवाल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना साहनेवाल के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तो वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस-पड़ोस की फैक्ट्रियाें व घरों को खाली करवाना शुरू कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना के कंगनवाल इलाके में फैक्ट्री से उठती आग की लपटें।




2

ट्रैक्टर की नंबर प्लेट वाली लूट की सियाज कार में आए थे बदमाश, 47 मिनट में ले उड़े 12 करोड़ का सोना

लुधियाना. लुधियाना में सोमवार को आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक से 30 किलो सोना लूटने वाले लूट की सियाज गाड़ी में आए थे। यह गाड़ी तीन महीने पहले दिल्ली हाईवे से लूटी गई है। 19 दिन पहले यही गाड़ी यहां घुमारमंडी में 2 करोड़ की लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई थी। इसी नंबर के साथ गाड़ी अंबाला के नजदीक नजर आई थी। अब फिर इसी को इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, इस पर जो नंबर प्लेट लगी है, वह किसी किसी अवतार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड ट्रैक्टर का नंबर है। पुलिस के लिए यह घटना बहुत बड़ा चैलेंज है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है, पर हकीकत में अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं।


पंजाबी में बात कर रहे थे लुटेरे, बांध दिए सबके हाथ

लुधियाना के गिल रोड पर सीआईए-3 के ऑफिस से 100 फीट की दूरी पर स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक की ब्रांच में अंजाम दी गई इस वारदात में हासिल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लुटेरे सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर बैंक में घुसे और फिर सोना थैलों में भरकर 10 बजकर 30 मिनट पर आराम से गाड़ी में बैठकर निकल गए। कंपनी की महिला कर्मचारी ने बताया कि 10 बजे के बाद शाखा में पहुंची थी। तब मेन गेट खुला हुआ था। मैनेजर के कैबिन में पहुंची तो पिस्टल लिए एक लुटेरे ने मुझे पकड़ा और बंधक बनाए दूसरे मुलाजिमों के पास सिर नीचे करके बिठा दिया। मैनेजर के कैबिन समेत तीन अन्य जगह पर सिक्युरिटी अलार्म के बटन हैं। उसे भी दबाने नहीं दिया गया। मुलाजिमों के हाथ रस्सियों से बांधे थे। एक ने सिर पर मंकी कैप पहनी थी। बाकी ने हुड पहन रखे थे और मुंह पर कपड़ा बांधा था। आरोपी आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे। उन्होंने मैनेजर से ही डिजिटल लॉक खुलवाया और लोहे की सेफ से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। वह काफी समय तक तो सहमे रहे। मैनेजर ने पड़ोसी दुकानदार और मालिक को सूचित कर गेट खुलवाया और सीधे सामने मौजूद सीआईए-3 के कार्यालय में गए। वहां मौजूद मुंशी को इस संबंधी जानकारी दी, जिसने इस संबंधी उच्च अधिकारियों को बताया और वह मौके पर पहुंचे।


ग्राहक के आने के बाद खुला था सेफ
बैंक में लगा सेफ का सिक्युरिटी सिस्टम मुख्य ब्रांच से ओटीपी आने के बाद ही खुलता है और इसके बाद उसी चार डिजिट के नंबर से पूरा दिन इसे खोला जा सकता है। सोमवार को भी फाइनांस कंपनी के कार्यालय में सुबह एक ग्राहक आया था, जो सोना देकर पैसे लिए और चला गया। उसी ग्राहक के आने के बाद इसे पहली बार खोला गया था।


250 से ज्यादा युवकों से पूछताछ
पुलिस सूत्रों की मानें तो इनपुट मिले हैं कि पहले वारदात करने वालों में सिर्फ डाइवर और रैकी करने वाले का इस्तेमाल किया गया है, जबकि तीन नए गुर्गों को शामिल किया गया है, जो डाबा-लोहारा, गयासपुरा के है। इसी आधार पर पुलिस ने 250 से ज्यादा युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से एक संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की है, लेकिन उसे मीडिया में नहीं दिया गया।


लुधियाना से बाहर नहीं गई गाड़ी
पता चला है कि लुटेरों ने गिल चौक की तरफ गाड़ी दौड़ाई और फिर चौक से यू-टर्न लेकर जाम में फंसे। पुलिस ने वहां की फुटेज भी निकलवाई है। इसके मुताबिक बदमाश गाड़ी में भी चेहरे ढके नजर आए। पुलिस ने डेहलों तक सीसीटीवी कैमरों को चैक किया, लेकिन इनमें कहीं भी लूट में इस्तेमाल गाड़ी नजर नहीं आई। फिलहाल पुलिस यही मानकर चल रही है कि गाड़ी लुधियाना से बाहर गई ही नहीं है।


पंजाब से बाहर का हो सकता है गैंग का ऑपरेटर
दूसरी ओर लूट की वारदात पर गौर किया जाए तो 19 सितंबर 2019 को महाराष्ट्र के नालासोपारा में गोल्ड सेंटर से 20 किलो सोना लूट लिया गया था। इसी तरह 9 जनवरी 2020 को गुजरात के बलसाड़ में भी आईआईएफएल की ब्रांच से भी 6 हथियारबंद लुटेरे 35 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इन दोनों बड़ी वारदातों का लुधियाना की इस वारदात के साथ जरूर कोई संबंध होगा। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस
इस बारे में एडीजीपी इंटरनल सिक्युरिटी आरएन ढोके और पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का कहना है कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही गैंग के बाहर से होने के एंगल से जांच की जा रही है, वहीं इस बात भी पड़ताल की जा रही है कि इस वारदात में कंपनी के कर्मचारियों की क्या भूमिका रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में आईआईएपएल गोल्ड लोन बैंक की ब्रांच के बाहर जांच करने पहुंची पुलिस।




2

इंटरनेशनल फिट बॉडी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 53 साल के अवतार ने 205 किलो भार उठाकर सिल्वर जीता

लुधियाना.शहर के 53 साल के गबरू अवतार सिंह ललतों एक बार फिर दिल्ली में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने 17 से 18 फरवरी तक दिल्ली में इंटरनेशनल फिट बॉडी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में पावरलिफ्टिंग मुकाबले में पहली बार हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 40 प्लस ओपन कैटेगरी में 205 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने जानकारी दी कि इसमें पहले स्थान पर आए प्रतिद्वंदी ने 235 किलोग्राम भार उठाया। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय फेडरेशन ग्लोबल पावर अलाइंस (जीपीए) की तरफ से किया गया। एशिया स्तर के मुकाबले में विभिन्न स्थानों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जबकि उनकी कैटेगरी में 6 प्रतिद्वंदी शामिल रहे। वह आगामी मुकाबलों में पावरलिफ्टिंग के साथ ही बॉडी बिल्डिंग इवेंट में भी हिस्सा लेंगे और इसमें भी मेडल प्राप्त करेंगे।

अब तक हासिल कर चुके कई उपलब्धियां
अवतार सिंह ललतों पहले भी विभिन्न मुकाबलों में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 7 दिसंबर को यूक्रेन में ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचा था, जोकि ग्लोबल पावर अलाइंस (जीपीए) बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड कप में 50 प्लस कैटेगरी में गोल्ड और ग्लोबल स्ट्रॉन्ग फेडरेशन (जीएसएफ) इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल लेकर लौटे थे। अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 1 दिसंबर को बेंगलुरु में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) की ओर से कराई मिस्टर एशिया पेसिफिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

वर्ल्ड लेवल पर मेडल जीतने का टारगरेट

अवतार सिंह ने बताया कि उनका सपना एशिया और वर्ल्ड स्तर पर पावरलिफ्टिंग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। इसकी वे तैयारी करेंगे। उनके मुताबिक लुधियाना के वह एकमात्र बॉडी बिल्डर हैं, जिन्होंने ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में वर्ल्ड स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अवतार सिंह 53 साल के पावरलिफ्टर।




2

डीएमसी के लॉन्ड्री ब्वॉयज ने यू-ट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना, 4 माह में 27 लाख की करंसी छापी, गिरफ्तार

लुधियाना. लुधियाना में नकली करंसी छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के मुताबिक, डीएमसी में काम करने वाले दो लॉन्ड्री ब्वॉयज ने शॉर्ट कट तरीके से पैसे कमाने के लिए यू-ट्यूब से नकली नोट छापना सीखा। वहीं से डीलर भी ढूंढकर सप्लाई भी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन लोगों ने 4 महीने में 27 लाख की नकली करंसी छाप डाली। 22 लाख 60 हजार 600 रुपए के जाली नोट, एक बाइक, प्रिंटर, लैपटॉप, लैमिनेटर, बैग, दो मोबाइल, कटर, 8 स्याही ट्यूब, एक बिनर, तेजाब, 19 केमिकल पाउच और 2 स्केल बरामद हुए हैं।


आरोपियों की पहचान रायकोट के गांव ताजपुर के रहने वाले विक्की (22) और अयाली खुर्द के साहिल पुहाल (21) के रूप में हुई है। डीसीपी क्राइम सिमरतपाल सिंह ढींडसा, एडीसीपी हरीश दयामा और सीआईए-3 के यशपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी टीम ने शिमलापुरी इलाके में नाकाबंदी की थी। इस दौरान दोनों आरोपी बाइक पर बैग लेकर जा रहे थे। शक के आधार पर उन्हें रोककर जब बैग की चेकिंग की तो उसमें से 9.17 लाख की नकदी मिली। पूछताछ में पहले तो उसे अपना बनाते रहे, लेकिन सख्ती से पूछा तो आरोपियों ने माना कि नोट नकली हैं। इसे देखकर पुलिस भी चकमा खा गई। इसके बाद दोनों आरोपियों के घरों पर पुलिस ने रेड की और वहां से 22 लाख रुपए रिकवर किए।


छत्तीसगढ़ के व्यक्ति के जरिए चलाए नकली नोट
आरोपियों ने नरेश से फोन पर कॉन्टेक्ट किया। उसने कहा कि छपी हुई करंसी उसे दें, वो उनके लिए डील करेगा। इसी तरह से उन्होंने आरोपी के साथ 5 लाख रुपए की चार डील करवाई। जबकि बाकी के 22 लाख रुपए की डील करनी बाकी थी। 5 लाख में से 2.50 लाख रुपए आरोपियों को मिल चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि जो पैसे उन्हें मिली, उसी से उन्होंने मंहगा सामान खरीदा, जिसके बाद ज्यादा नोट छापने लगे। आरोपी 2 हजार, 500 और 100 रुपए के नोट छापते थे।


एक आरोपी 8वीं और दूसरा मैट्रिक फेल
आरोपी विक्की ने पूछताछ में बताया कि वह 8वीं और उसका दोस्त साहिल दसवीं फेल है। वो दोनों डीएमसी अस्पताल में लॉन्ड्री में काम करते हैं। वहीं उनकी दोस्ती हुई थी। उन दोनों ने पैसे कमाने के लिए कोई शॉर्टकट ढूंढा। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर नोट छापने के बारे में सीखा। जब समझ नहीं आया तो उन्होंने कमेंट्स सेक्शन में कमेंट कर आसान तरीका समझाने का कमेंट लिखा। इसके बाद उन्हें एक नरेश कुमार नाम के शख्स का मैसेज आया, जोकि खुद को छत्तीसगढ़ का बताता था। उसने उन्हें नोट छापने के बारे में समझाया। आरोपियों ने ब्याज पर पैसे लेकर सारा सामान खरीदा और फिर नोट छापने शुरू कर दिए।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी
तीसरे आरोपी नरेश ने उनके पैसों का वहां की मार्केट में बड़े दुकानदारों को चलाया। पुलिस को अब उसकी पहचान है। पुलिस को ये पता नहीं कि आरोपी छत्तीसगढ़ का है भी या नहीं। लिहाजा अब उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में नकली करंसी के साथ धरे गए युवक, जो डीएमसी की लॉन्ड्री में काम करते थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी देते पुलिस के आला अधिकारी।




2

राजपुरा-मोहाली रेल लिंक के लिए बजट में 312 कराेड़, रेलवे ने जारी किए 1000 रुपए का सिंबाॅलिक बजट

पटियाला (शशांक सिंह).रेल बजट 2016-17 में राजपुरा-माेहाली (23.89 किलोमीटर) रेल लिंक के लिए 312 कराेड़ मंजूर किए गए थे। प्राेजेक्ट के लिए अब रेलवे ने 1000 रुपए का सिंबाॅलिक बजट जारी किया है ताकि प्राेजेक्ट जिंदा रहे। राजपुरा से नलास तक रेल लाइन पहले से बिछी हुई है, केवल 16 किलाेमीटर रेल लाइन बिछाई जानी है। लेकिन राज्य सरकार तीन साल से रेलवे काे जमीन ही नहीं दिला पा रही है।

इसके चलते काम रुका हुआहै। पटियाला और माेहाली के लाेग तीन साल से रेल लाइन के बनने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार के एक्टिव न होने से प्राेजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। वहीं, लाेगाें काे 28 फरवरी यानी आज आने वाले पंजाब के बजट में रेल लाइन के लिए जमीन एक्वायर किए जाने की घाेषणा की उम्मीद हैं।

मात्र 78 करोड़ रुपए की जमीन तीन जिलों से लेनी है
इस प्रोजेक्ट के लिए मात्र 78 करोड़ रुपए की जमीन राज्य सरकार को पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली से खरीद कर देनी है। लेकिन तीन सालों से पंजाब सरकार अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर भूमि अधिग्रहण कर राज्य सरकार नहीं दे सकी है। जबकि किसान इस प्रोजेक्ट के लिए जगह देने को तैयार है।

हजारों लोगों को होगा फायदा

अगर राजपुरा, मोहाली और चंडीगढ़ रेल लिंक बन जाता तो राजस्थान और पटियाला से जाने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। वहीं इस प्रोजेक्ट से हिमाचल, राजस्थान सीधे पटियाला से कनेक्ट होगे और रोजगार भी मिलेगा। वहीं व्यापारियों को भी व्यापार में आसानी होगी। साथ चंडीगढ़ जाने के लिए चार टोल प्लाजा यात्रियों को देने होते है उससे भी बचत होगी।

कैप्टन नहीं चाहते प्रोजेक्ट पूरा हो

पूर्व सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने बताया कि जब मैं सांसद था तब लोकसभा ने यह प्रोजेक्ट पास करवाया था। उसके बाद मैं मनप्रीत बादल और कैप्टन से मिल चुका हूं। लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार बजट नहीं दे सकी है। मात्र 78 करोड़ रुपए की जमीन तीन जिलों से लेकर देनी। पहले अकाली यह प्रोजेक्ट को नहीं चाहते थे अब कैप्टन नहीं चाह रहे हैं।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लाेगाें के लिए हाेगी सुविधा
राजपुरा-मोहाली रेल लिंक के बनने से मालवा बेल्ट के 10 जिलों पटियाला, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का सहित राजस्थान के तीन जिले अनूपगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर तथा हरियाणा के दो जिले चंडीगढ़ के साथ जुड़ेंगे। 2016 में शुरू हुए 23.89 किलोमीटर इस रेल लिंक का खर्च 312 करोड़ आंका गया था। रेल लिंक में केंद्र-राज्य की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। राज्य सरकार को सिर्फ जमीन देनी थी।

प्रोजेक्ट को फ्रीज कर दिया

डीआरएम जीएम सिंह ने बताया कि अभी प्रोजेक्ट कोफ्रीज कर दिया है। कई साल पहले यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था और पंजाब सरकार को जगह देनी थी। लेकिन वह नहीं दे सकी। जिसके चलते रेलवे ने यह प्रोजेक्ट फ्रीज कर दिया है। अब अगले बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए देखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।