2

पटियाला में खांसी-जुकाम की दवा पीने के बाद 5 साल के बच्चे को किडनी-लीवर में इन्फेक्शन, 2 बार हार्टअटैक; अब कोमा में

पटियाला/राजपुरा.हल्की खांसी व जुकाम होने पर 5 साल के बच्चे को एक प्राइवेट डॉक्टर ने प्रतिबंधित दवा दे दी। दवा पीने के बाद से ही बच्चे को उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां टेस्ट करने पर पता चला बच्चे के लिवर औरकिडनी में इन्फेक्शन हो गया है और टायफाइड होने के साथ उसके सैल भी कम हो गए हैं।

बच्चे की हालत नाजुक होती देख उसे पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां भीड़ होने के कारण परिजन बच्चे को सेक्टर-32 स्थित इमरजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे को 2 बार हार्टअटैक आ गया। अब बच्चा कोमा में है। 6 फरवरी से बच्चा अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है।

थाना शंभू पुलिस ने बच्चे के पिता गांव नौशहरा निवासी अवतार सिंह के बयान के बाद आरोपी डॉक्टर गर्जा सिंह व उसके बेटे कुलविंदर सिंह निवासी गांव घग्गर सराएं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं। पीड़ित बच्चे सर्बजीत सिंह के पिता अवतार सिंह ने बताया परिवार में पत्नी व 9 साल की बेटी और 5 साल का सर्बजीत इकलौता बेटा है।

उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को सर्बजीत स्कूल से लौटा तो उसे हल्की खांसी और जुकाम था। वह उसे गांव घग्गर सराएं स्थित डॉक्टर गर्जा सिंह के क्लीनिक ले गए। डॉक्टर द्वारा एक कफ सिरप और कुछ गोलियां बच्चे को पिलाने को दी गई। उसके बाद से ही बच्चे की तबीयत बिगड़ती चली गई।

ध्यान से देखें-ये दवा जानलेवा है, हिमाचल-जम्मू में भी हो चुकी है मौतें

सरकारी अस्पताल राजपुरा के चाइल्ड एक्सपर्ट डॉ. संदीप ने बताया कि कोल्ड बेस्ट -पीसी, नामक यह कफ सिरप छोटे बच्चों के लिए घातक है। इसमें डी एैथलीन ग्लाईको नामक जो सॉल्ट पाया जाता है, वह बच्चों के लिवर और किडनियों पर सीधा असर करता है। इससे खून में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे इन्फेक्शन हो जाता है। यह दवा बैन की जा चुकी है।

2011 में अमेरिका ने चेताया था

चाइल्ड एक्सपर्ट डाॅक्टर हर्शिंदर काैर- 2011 में फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेशन अमेरिका द्वारा चेतावनी जताई गई थी। इस दवा को 4 साल से छोटे बच्चे को देने से मना किया गया था। बीपी, डायबिटीज और महिला गर्भवती काे भी यह दवा देना मना था। केंद्र सरकार की टीम ने बीते दिनों अंबाला व हिमाचल में रेड की थी। इस दवा से हिमाचल व जम्मू में भी बच्चों की जान जा चुकी है।

डॉक्टर व उसके बेटे पर केस दर्ज

थाना शंभू के एएसआई मोहर सिंह ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों के निर्देशों और बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर डॉक्टर व उसके बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों फरार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्बजीत सिंह इंफेकशन होने के बाद कोमा में चला गया।




2

25 लाख के डाॅलर देने का झांसा देकर ठगे 3 लाख, थमाया अखबारों का बंडल, अरेस्ट

लुधियाना.इंडियन करंसी लेकर फिर अखबारों के बंडल थमाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनवर आलम और मोहम्मद अली और मोहम्मद अली निवासी कोलकाता के रूप में हुई है। आरोपी ने 25 लाख रुपए के डाॅलर दिखाकर तीन लाख की ठगी की। आरोपियों के कब्जे से 180 डाॅलर, फोल्ड की अखबार, किट बैग और एक लोहे का हथियार बरामद हुआ है।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ठग घूम रहे हैं। इसके बाद एक मेंबर को आरोपियों का ग्राहक बनाया और उससे आरोपियों को फोन कर डाॅलर लेने की बात कही। आरोपियों ने मुलाजिम को बुलाया और जहां उन्होंने दोनों को दबोच लिया।

खुद कोएयरपोर्ट काकर्मचारीबताते थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि 10 डाॅलर के 20-20 नोट इकट्ठा किए हुए थे। वहीं लेकर लोगों से मिलकर कहते थे कि वो एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं। वहां से उन्हें एक डाॅलर वाला बैग मिला है। अगर वो 3 लाख दें तो सारे डाॅलर उसे दे देंगे। जो भी लालच में आकर पैसे दे देता था तो आरोपी बैग में डालते समय उसे अखबार पर चिपकाए डाॅलर दिखा देते थे और फिर बाद में वो डाॅलर भी उतारकर अखबारें उन्हें थमा देते थे। इसकी तरह से उन्होनें कई लोगों से ठगी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अखबारों का बंडल दिखाते पुलिस अधिकारी।




2

अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे 12 लोग, 3 की मौत

लुधियाना.लुधियाना-दिल्ली रेलवे लाइन स्थित ग्यासपुरा फाटक परअमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में 12 लोग आ गए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई,जबकिकई लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम 8:10 बजे हुआ। सभी लोग फाटक बंद होने केबावजूद पटरी पार कर रहे थे।

चश्मदीदों के मुताबिक, शताब्दी एक्सप्रेसग्यासपुरा फाटक के पास पहुंची ही थी तभीफाटक क्रॉस कर लाइनों पर खड़े करीब 10-12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। लोग जिन वाहनों पर सवार थे, वहकई मीटर तक घिसटते चले गए औरक्षतिग्रस्त हो गए।मृतकों व घायलों को उनके परिजनऔर पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में पहुंचाया।मृतकों की पहचान गुरप्रीत कौर, रत्नजीत सिंह और गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन कुमार और सनी समेत कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया, 5 वाहन जब्त

लुधियाना रेलवे के एरिया चीफ मैनेजर परमिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला ट्रेस पासिंग का है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद जो लोग अपने वाहनों को ट्रैक पर ले आए थे, वह ट्रेन की चपेट में आए हैं। पुलिस ने 5 वाहन जब्त किए हैं। दूसरी तरफ, जीआरपी के डीएसपी प्रदीप संधू ने बताया कि जो लोग ट्रेन की चपेट में आए हैं, उन पर ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में रेलवे के किसी अधिकारी की कोई गलती नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना: बंद फाटक के बावजूद पटरी पार कर रहे थे लोग।




2

गौशालाओं और डेयरियों में पड़े हैं 250 मृत पशु, 5 लोगों के खिलाफ 11 करोड़ जुर्माने का नाेटिस

लुधियाना.शहरवासियों के लिए एक नया वायरस बीमारी के तौर पर बनने वाला है और यह वायरस भयंकर बीमारियों को भी न्योता देगा। दरअसल मामला ये है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की तरफ से सतलुज दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाई गई कमेटी के रिटायर्ड जस्टिस और टीम के चेयरमैन जसवीर सिंह गत दिनों शहर में बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयत्नों का जायजा लेने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने सतलुज दरिया किनारे बने बूचड़खाने को देखा और वहां पर पाया कि बूचड़खाने में मांस की कटाई के बाद उसका रॉ मेटेरियल यानी पूरी गंदगी सतलुज दरिया में बहाई जा रही थी। इसे देखते हुए कमेटी के चेयरमैन ने एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार वहां पर मरे हुए पशुओं को लेकर जाने वाले 5 लोगों पर 11 करोड़ रुपए का एनवायरमेंट कंपनसेशन चार्ज लगाने के आदेश जारी किए। इसी के तहत पीपीसीबी की तरफ से उन 5 लोगों को नोटिस भी भेज दिए गए हैं।


निगम ने नहीं बनाया अभी तक कारकस प्लांट

पाले जा रहे पशुओं का मरने के बाद प्रबंध करने के लिए कारकस प्लांट लगाने का प्रपोजल 10 सालों से लटका हुआ था, लेकिन जब शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हुआ तो नगर निगम ने इस प्लांट को बनाने की डोर स्मार्ट सिटी के हाथों में थमा दी, हुआ यही लंबे इंतजार के बाद अब सिंधवा बेट में 5 एकड़ की जमीन पर करीब 8 करोड़ की लागत से नया कारकस प्लॉट लगाने का काम शुरू किया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि पिछले कई वर्षों से बूचड़खाने दरिया के किनारे चल रहे थे जिनका सारा गंद कई सालों से दरिया में बह रहा था। इस पर जिम्मेदार महकमे में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम लापरवाह रहा।

मरे हुए पशु उठाने वालेकृष्ण लाल

हमने कई बार मेयर से मुलाकात भी की है और हड्डा रोड़ी की जगह दूसरी जगह मुहैया कराने या प्लांट लगाकर देने को कहा गया है। ऐसे में अब केंद्र सरकार की तरफ से जो उन पर जुर्माना किया गया है।

पीपीसीबी के सीनियर इनवायरमेंट इंजीनियरसंदीप बहल

एनजीटी के आदेश के तहत हमने नोटिस जारी किया है। इसकी भरपाई की करवाई जाएगी जबकि बूचड़खाने में मृत पशुओं को ले जाने की मनाही है। बाकी प्लांट लगाने की जिम्मेदारी लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की है।

बिगड़ने लगे हैं हालात

पीपीसीबी की तरफ से करोड़ों रुपए के नोटिस जारी होने के उपरांत अब नतीजा सामने आने लगा है कि जो लोग शहर की करीब 400 डेयरी और शहर के गौशालाओं से मरे हुए पशुओं को उठाकर लेकर जाते थे, उन्होंने उठाना बंद कर दिया है। गौशालाओं में 30 के करीब और डेयरियों में 200 से ज्यादा बछड़े और बड़े पशु मृत पड़े हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

‘आप’ नेताओं का आरोप- कैप्टन सरकार ने माइनिंग ठेकेदारों को पहुंचाया 632 करोड़ का फायदा

रोपड़.आम आदमी पार्टी नेताओं ने सरकार व जिला प्रशासन की तरफ से तीन माइनिंग ठेकेदारों को 632 करोड़ 20 लाख 62 हजार 997 रुपए के लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। आप के महासचिव एडवोकेट दिनेश चड्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि की गई पैरवाई के अधार पर बेईहारा, सवाड़ा व हर्साबेला खड्डों के ठेकेदारों के खिलाफ उस समय की डीसी गुरमीत कौर तेज की तरफ से 2018 में की गई थी। लेकिन अब जो रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में उनके चलते केस में ज्वाइंट कमेटी द्वारा पेश की गई है।

आरोप है कि डिप्टी कंट्रोलर आडिट की रिपोर्ट के आधार पर सवाड़ा खड्ड की अवैध माइनिंग के 464 करोड़ 31 लाख 26 हजार 45 रुपए , बेईहारा खड्ड के 165 करोड़ 82 लाख 47 हजार 128 रुपए और हर्साबेला खड्ड के 2 करोड़ 6 लाख 89 हजार 840 रुपए अवैध माइनिंग के मटीरियल व मुआवजे के वसूलने बनते हैं। लेकिन आज दो साल बाद भी कोई वसूली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब सिर्फ इन तीनों जगहों के 632 करोड़ 20 लाख 62 हजार 997 रुपए आडिट की रिपोर्ट मुताबिक वसूलने बनते हैं तो जिले के लोग अंदाजा लगा सकते है कि जिले में सियासी लोगों की तरफ से वर्षों से लगातार मचाई गई माइनिंग की लूट की कीमत कितनी है।

आप नेताओं ने कहा कि एनजीटी के आदेशों के दो वर्ष उपरांत भी जिला प्रशासन ने माफियो के सरपरस्त नेताओं के दबाव में न तो अवैध माइनिंग के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कोई कार्रवाई की और न ही जिले में माइनिंग के साथ हुए नुकसान की कोई रिपोर्ट तैयार की और न ही इस नुकसान की पूर्ती के लिए रिपोर्ट तैयार की और न ही अवैध माइनिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। इस मौके पर भाग सिंह मदान, जिला यूथ अध्यक्ष रामकुमार, मनजीत सिंह, महिला विंग अध्यक्ष दलजीत कौर, भजन सिंह, कश्मीरी लाल, बलविंदर सिंह गिल, सुखदेव सिंह, सुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, बलराज शर्मा, हरभाग सिंह, जसपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरकार पर आरोप लगाते आम आदमी पार्टी के नेता।




2

फिरोजपुर और होशियारपुर के 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, जयपाल समेत 3 और नामजद

लुधियाना/होेशियारपुर.गिल रोड पर 30 किलो सोने की लूट के मामले में आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम ने इस वारदात में शामिल दो अन्य गैंगस्टर फिरोजपुर के मक्कू गांव के हरप्रीत सिंह और होशियारपुर के गढ़दीवाल निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुआ है। वहीं, गैंगस्टर जयपालभुल्लर, उसके भाई अमृतपाल सिंह और गुरसेवक सिंह को नामजद किया गया। जैसे कि दैनिक भास्कर ने पहले ही जयपाल को इस लूटकांड का मास्टरमाइंड बताया था, उसपर पुलिस ने भी मोहर लगाई है।

गैंगस्टर गगनदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उनके साथ हरप्रीत और प्रदीप भी शामिल थे। वारदात से चार दिन पहले वे फिरोजपुर हरप्रीत के घर रूके। वारदात करने के लिए वो लुधियाना आए और वारदात के बाद दोबारा हरप्रीत के पास चले गए। जहां रात रूकने के बाद वो आगे निकले। जबकि प्रदीप पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस को वो पिस्तौल मिला है, जोकि उन्होंने लूट के दौरान इस्तेमाल किया था।

प्रदीप का नाम 2013 में तब चर्चा में आया था, जब कसबा गढदीवाल में निशान सिंह शाना नाम के एक नौजवान का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद प्रदीप पर फरवरी 2019 में हमला हुआ था। इस पर पुलिस ने उसे दो गनमैन दिए थे, जोकि अब भी उसके पास थे। उधर, ओक्कू के आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि हरप्रीत और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस को सौंपा है।

जयपाल ने भाई को गैंग में किया शामिल
गगन ने पुलिस को बताया कि लूटकांड में जयपाल ने अपने भाई अमृतपाल अौर मोगा के गुरसेवक काे भी साथ लिया, जोकि जयपाल का जिगरी दोस्त रहा है। वारदात के बाद वो कुछ देर के लिए गुरसेवक के मोगा स्थित ठिकाने पर भी रूके थे। इनके साथ ही इस कांड में दो और लोगों के नाम सामने आएंगे, जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी।

गगन बोला, मैं ता फ्रैशर आं ज्यादा नीं पता

सूत्रों के मुताबिक रविवार को भी ओक्कू की टीम ने गगन से करीब 3 घंटे पूछताछ की। इसमें उससे पुलिस ने बार-बार जयपाल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैं तां फ्रैशर आं सर मैनू ज्यादा नीं पता। मैंनू तां ऐहे वी नीं पता उस दिन लुट्ट करण साड्डे नाल कौण-कौण सी, मैंनू बस नाम ते एड्रेस पता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

कोरोनावायरस: निर्देश का पालन नहीं करने पर 2 दुकानदारों पर केस दर्ज, अंदर बिठाकर खिला रहे थे पिज्जा

नाभा (राकेश कुमार). कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक ओर सरकार की तरफ से जनता कर्फ्यू में सहयोग की बात की जा रही है, वहीं पंजाब में सरकार के ऐहतियाती दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के भी मामले सामने आने लगे हैं। नाभा में एक पिज्जा शॉप और एक बेकरी शॉप में लोगों को अंदर बिठाकर डाइनिंग कराई जा रही थी। इन दोनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


दरअसल, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सावधानी के लिहाज से सरकार की तरफ से लोगों के इकट्‌ठा होने से बचने के संबंध मेंदिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब में पिछले दो दिन सेहोटल, रेस्टॉरेंट, मॉल और ऐसे ही दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के इकट्‌ठा होने पर रोक है, जिसके चलते ग्रुप डाइनिंग नहीं की जा सकती। सिर्फ होम डिलीवरी और टेक अवे की छूट दी गई थी।


शुक्रवार को नाभा में इसी निर्देश का पालन जांचने के लिए एसडीएम सूबा सिंह, डीएसपी वरिंदरजीत सिंह और सेहत विभाग अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छानबीन की। इस दौरान एक पिज्जा शॉप और एक बेकरी के अंदर डाइनिंग करने यानि कई ग्राहकों को एक साथ बिठाकर खिलाने-पिलाने के मामले सामने आए। टीम ने यहां आए लोगों को घर भेज दिया, वहीं दोनों दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के तहत थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नाभा में दुकान के अंदर बैठकर डाइनिंग कर रहे लोगों को रोकने पहुंची टीम।




2

पंजाब के सरकारी अस्पताल 24 घंटे मुफ्त आपातकालीन सेवाओं से लैस

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देशों के तहत राज्यों के सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटें आपातकालीन चिकित्सा उपचार और 1 से 5 वर्ष की आयु की बालिकाओं को मुफ्त उपचार की सुविधा निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने यह भी प्रतिबद्वता प्रगट की है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में यह स्वास्थ्य सुविधाऐं जारी रहेंगी। इस संबंधी राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश पहले ही जारी करदिए गए थे।


ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
पंजाब में अब तक स्वास्थ्य केन्द्रों में 35,62,492 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई है। इन केन्द्रों में सेवाओं में विस्तार करने के लिए 27 दवाएं और 6 डाइगनोस्टिक टेस्ट जैसे एचबी टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट, गर्भ टेस्ट किट, यूरीन एलबुमिन टेस्ट, थूक के टेस्टों के साथ-साथ लम्बी चलने वाली बीमारियों के लिए दवाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे लोगों को इलाज और दवाएं प्राप्त करने के लिए दूर न जाना पड़े। सभी सिविल सर्जनों को इन केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए हिदायतें भी दीं। गैर-संचारित बीमारियों से ग्रसित मरीजों संबंधी रोशनी डालते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्क्रीनिंग प्रोग्राम के दौरान हाईपरटेंशन (ब्लड प्रेशर) के 1,25,776 मरीज, शुगर के 73,150 मरीज, मुंह के कैंसर के 403 मरीज, ब्रेस्ट कैंसर के 522 मरीज, बच्चेदानी के कैंसर के 504 मरीज पाए गए। हाईपरटेंशन वाले मरीजों को इन केन्द्रों में कम-से-कम 10 दिनों के लिए दवा दी गई।

(उपरोक्त कंटेंट दैनिक भास्कर स्पेस मार्केटिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत पंजाब सरकार से लिया गया है)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब में अब तक स्वास्थ्य केन्द्रों में 35,62,492 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई है




2

संक्रमण से गुरुवार को राज्य में पांचवीं मौत, हालात से निपटने को कैप्टन ने केंद्र से मांगा जीएसटी का 6752 करोड़ बकाया; पीएम को लिखा पत्र

पंजाब में कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार को पांचवीं मौत हुई। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल खालसा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पंजाब सरकार ने संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरे राज्य में 11 दिन से कर्फ्यू लगा रखा है। इसके बाद भी जालंधर में लोग इसका उल्लंघन कर रहे थे। इसे देखते हुएमंगलवार शाम को जिले के कुछ इलाकों में सीआरपीएफ तैनात कर दी गई। पंजाब में अब तक संक्रमण के 46 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी हालात से निपटने के मकसद से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से जीएसटी का बकाया जल्द जारी किए जाने की मांग की है। हालांकि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त होने के चलते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं हो पाए। उनकी जगह पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता ने विडियो कांफ्रेंसिंग को अटेंड किया।

कैप्टनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको पत्र लिखकर 2 अक्टूबर,2019 से जीएसटी के बकाया पड़े 6752.83 करोड़ रुपए तुरंत जारी करने की मांग की हैकि वह कोविड-19 के संकट के कारण पैदा हुई गंभीर स्थिति के मद्देनजर यह बकाया राशि पहल के आधार पर जारी करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को निर्देश दें।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के फंड बरतने की इजाजत देने की अपील की है, जिससे राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध किए जा रहे यत्नों को और बल मिल सके। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि राष्ट्रीय हित में कंपनीज एक्ट-2013 में सीएसआर की सूची में मुख्यमंत्री राहत कोष को शामिल करने के लिए वह कॉर्पोरेट मामलों संबंधी मंत्रालय को निर्देश दें।

लुधियाना:पुलिस ने विभिन्न जगह कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो लोग शराब और स्कूटर छोड़कर भाग निकलने में सफल हो गए। तस्करों के कब्जे से 124 बोतल शराब बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस फरार हुए तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।कर्फ्यू के चलते बहादुर के रोड स्थित सब्जी मंडी बंद थी। अलबत्ता मालेरकोटला से आए व्यापारियों ने सब्जी मंडी के बाहर ही अपनी गाड़ियों में सब्जी बेचनी शुरू कर दी। जिससे वहां खरीदारों का जमघट लग गया। मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जालंधर:दिल्ली में मरकज में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने के कारणप्रशासन की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जालंधर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई मस्जिदों जमातियों की तलाश की। जो स्वस्थ्य मिला, उसके हाथ पर क्वारैंटाइन की सील लगाई गई। मुक्तसर में भी एक मस्जिद में 14 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि मेरठ के रहने वाले ये लोग दिल्ली के मरकज के बाद 18 मार्च को यहां आए थे।

मुक्तसर में एक मस्जिद, जहां दिल्ली से आए 14 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

राशन डिपो पर नशा और असलहा बेच रहा था कनाडा काएनआरआई
जालंधर पुलिस ने राशन की दुकान परपिस्टल, हेरोइन औरकारतूस बेचने के आरोप में कनाडियन सिटीजन समेत 3 लोगों कोगिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी की फैमिली कनाडा में सेटल है। उसके पास खुद भी कनाडा की नागरिकता है। उधर, जालंधर में बुधवार कोकर्फ्यू तोड़ने वाले 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व रागी निर्मल खालसाकी मौत ने बढ़ाई दो जिलों की टेंशन

पूर्व रागीकी संक्रमण से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमजालंधर जिले के गांव लोहियां में उनके पुश्तैनी घर पहुंची।यहां टीम ने निर्मल सिंह के पिता, माता, बहू, बेटी और पोते को सिविल अस्पताल जालंधर केआइसोलेशन में रखा है। वहीं,अमृतसर में निर्मल सिंह का घर है। उनके घर के आसपास के इलाके को भी पुलिस ने सील कर दिया है।

अमृतसर में कर्फ्यू तोड़ने वाले एक युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। यहां दो दिन में 400 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।




2

लुधियाना-बांद्रा के बीच 20 डिब्बों की पार्सल स्पेशल ट्रेन शुरू, 15 अप्रैल तक चलेगी ट्रेन; शाम 4 बजे तक ही हो सकेगी बुकिंग

लॉकडाउन के दौरान खाने पीने की चीजों, दवाइयों सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरी चीजों की सप्लाई के लिए रेलवे ने पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई है। 20 डिब्बों वाली ये ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से लुधियाना तक 1 से लेकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके 10 स्टाॅपेज हैं। ये स्टाॅपेज लुधियाना के बाद अंबाला, दिल्ली, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, आनंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी के बाद बांद्रा टर्मिनल हैं। इन सभी स्टेशनों पर स्टाॅपेज आधे घंटे का है तो दिल्ली में स्टाॅपेज 3 घंटे है।

पहले दिन पहुंचे 17 नग

शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन लुधियाना पहुंची। इसमें हुटामकी पीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 17 नग लुधियाना आए हैं। इसमें दवाइयों का राॅ मैटिरियल है। वहीं, लुधियाना से बांद्रा के लिए 23 नग बुक हुए हैं। ये खाने की चीज को तैयार करने वाला सामान एसजेआई कंपनी का है।

ये है शेड्यूल

यह ट्रेन 3, 5, 8, 10, 13 व 15 अप्रैल को लुधियाना से बांद्रा तो 1,3,6,8,11,13 अप्रैल को बांद्रा से लुधियाना के लिए चलेगी

97792339522 पर कराएं बुकिंग

बुकिंग करवाने वालों से 4.70 रुपए/ किलो के हिसाब से लिया जा रहा है जिसके साथ 2% डेवलेपमेंट, 5 प्रतिशत जीएसटी लिया जाएगा। इस गाड़ी में माल की बुकिंग शाम 4 बजे तक ही होगी। सीपीएस लुधियाना विजय सैनी ने बताया कि लुधियाना से बुकिंग कराने के लिए लोग मुख्य पार्सल सुपरवाइजर से 9779233952 संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन लुधियाना पहुंची इसमें हुटामकी पीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 17 नग लुधियाना आए हैं इसमें दवाइयों का राॅ मैटिरियल है




2

तब्लीगी जमात में शामिल 2 और पकड़े, क्वारेंटाइन, 17 में से अब तक 10 लोग ढूंढे; 7 की तलाश जारी

दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लुधियाना के दो और लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने ढूंढ लिया है। जमालपुर से एक जबकि दुगरी से मिले दूसरे जमाती व उसका परिवार के तीन लोगों को देर रात 12 बजेे सेहत विभाग की टीम सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। दोनों जमाती जमालपुर के मंसूर आलम और गांव दुगरी का मोहम्मद गुलाब है। गौर हो कि लुधियाना से तब्लीगी जमात में शामिल होकर 17 लोगों के लौटने की सूचना थी। इनमें से 8 लोगों को वीरवार को ही ढूंढ कर क्वारेंटाइन किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को दो लोगों के और मिलने के बाद अब तक कुल दस लोगों को क्वारेंटाइन किया जा चुका है जबकि 7 लोगों की तलाश जारी है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक सिविल अस्पताल में इन लोगों के संपर्क में आए 40 और लोगों के आने की खबर मिली है।

जमालपुर से एक को उठाया

चौकी मुड़ियां कलां पुलिस को सूचना मिली थी कि जमात में शामिल होकर आया मंसूर आलम जमालपुर में रह रहा है। इसके चलते पुलिस ने सेहत विभाग के साथ उसके घर जाकर उसे हिरासत में लिया। मंसूर आलम का कहना है कि वह सात मार्च को दिल्ली अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए एयरपोर्ट गया था। जबकि वह 9 तारीख को वापस आ गया। उसके टेस्ट भी कराए गए।

दुगरी से एक जमाती और 3 फैमिली मेंबर्स उठाए

दूसरी तरफ शुक्रवार शाम करीब 5.00 बजे थाना दुगरी की पुलिस को एक अन्य जमाती मोहम्मद गुलाब के बारे में पता चला। एएसआई प्रीतपाल सिंह के अनुसार पुलिस टीम तुरंत उसके घर पहुंची और सेहत विभाग को सूचना दी। रात करीब 12 बजे उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा मोहम्मद गुलाब के संपर्क में आए उसके पिता मोहम्मद तस्लीम, मां जैबुल और नूसरत को भी क्वारेंटाइन किया गया है। गुलाब का कहना है कि वह 15 मार्च को दिल्ली गया था और 17 तारीख को वापस घर पहुंच गया।

88 सस्पेक्टेड में से 83 निगेटिव, 4 पेंडिंग

वीरवार के 52 और शुक्रवार के 36 सस्पेक्टेड केस मिलाकर कुल 88 मरीजों के सैंपल में से 83 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 4 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक लिए गए कुल 236 सैंपलों में से 227 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में कुल 5 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। चार मरीज डीएमसी, सीएमसी, फोर्टिस और सिविल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जानकारी के मुताबिक 69 वर्षीय महिला के पॉजिटिव आने के बाद शिमलापुरी इलाके के फतह सिंह नगर और सतगुरु नगर को भी सील कर दिया गया। वहीं, डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक 236 सस्पेक्टेड मरीजों के नमूने लिए जा चुके हैं।

पाॅजिटिव महिला के बेटे-बहू क्वारेंटाइन
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि लुधियाना में 236 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को 114 टीमों ने 466 मरीजों की स्क्रीनिंग की और 198 मरीजों को क्वारेंटाइन किया। वीरवार को पॉजिटिव आई शिमलापुरी की महिला का इलाज फोर्टिस में जारी है। महिला के संपर्क में आने वाले फैमिली मेंबर्स, पड़ोसियों, फोर्टिस के स्टाफ और मोहाली में रहने वाले पारिवारिक मेंबर्स की तलाश जारी है। महिला के बेटे-बहू का सैंपल ले घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया है। महिला लुधियाना में किसी अन्य के संपर्क में नहीं आई। उसके संपर्क में आने वाले 6 अन्य लोगों के सैंपल सेहत विभाग मोहाली द्वारा लिए जाएंगे।

भतीजी के पास गई थी महिला

फोर्टिस में एडमिट पॉजिटिव महिला ने 17 मार्च को मोहाली के लिए वोल्वो बस से सफर किया था। 23 मार्च को उन्हें खांसी और बुखार के लक्षण सामने आए। 27 मार्च को उनकी भतीजी और पोते को भी फ्लू के लक्षण सामने आए। मरीज को 3 दिन बाद डायरिया की समस्या हुई। इसके बाद उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना में एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया। महिला को अटेंड करने वाले ड्राइवर, क्लास फोर कर्मचारी को भी क्वारेंटाइन किया गया है।

कोरोना से तीन की मौत की अफवाह फैलाने वाला काबू

लुधियाना| गांव नीची मंगली में एक व्यक्ति ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर तीन लोगों की करोना वायरस से मौत होने की अफवाह फैला दी और फोन बंद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस में भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा जांच करने पर बात झूठी पाई गई। पुलिस ने फोन के ईएमआई नंबर से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल पाॅइंट पुलिस ने जनकपुरी के संदीप भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौकी ईश्वर नगर के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तीन लोगों के मरने की कॉल आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जमातियों के संपर्क में आए 40 लोगों के रात तक सिविल अस्पताल में पहुंचने की सूचना।
2 more caught in Tablighi Jamaat, Quarantine, 10 out of 17 so far searched; Continue looking for 7




2

पंजाब में पहली बार एक दिन में 2 मौतें, 19 दिन में 7 की जान गई

सूबे में कोरोना संक्रमित 2 अाैर की माैत हाे गई। लुधियाना में 69 वर्षीय महिला ने फोर्टिस अस्पताल और अमृतसर में पठानकोट की 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। पिछले 19 दिनों में 7 की मौत हो चुकी है। रविवार को अमृतसर में 2 व बरनाला में 1 पॉजिटिव केस आया। इससे आंकड़ा अब 70 हो गया है। अमृतसर में जिन दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें एक 3 अप्रैल को पॉजिटिव पाए कढ़ाई कारीगर की 60 वर्षीय पत्नी है। दूसरा चाट्टीविंड गांव का रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग है। खांसी-जुखाम के चलते 23 मार्च को उसे भर्ती कराया था।

बरनाला में रविवार को पहला केस आया। सेखां रोड में किराये के मकान में रह रही महिला पॉजीटिव निकली। वह 15 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी। वहीं, पंजाब में तब्लीगी जमात के 432 लोगों में से 422 को ट्रेस कर लिया है। 350 के सैंपल लिए हैं। इनमें 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 117 की निगेटिव आई है। 227 की आनी बाकी है। वहीं, देश में काेरोना से मौतों का आंकड़ा 127 हो गया है।

दोनों डायबिटीज से थीं पीड़ित, दूसरे लोगों से संक्रमित होने की अाशंका

केस-1... लुधियाना
खांसी के चलते 31 मार्च को हुई थी भर्ती, हार्ट अटैक से मौत

2 अप्रैल को पाॅजिटिव पाई 69 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर की रविवार काे फोर्टिस अस्पताल लुधियाना में हार्ट अटैक से माैत हाेे गई। महिला 17 मार्च को मोहाली में भतीजी के पास गई थी। 23 मार्च को बुखार व खांसी के चलते लुधियाना में भर्ती कराया था। महिला शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से पीड़ित थी।

केस-2... पठानकोट
बुजुर्ग को बुखार के बाद कराया था भर्ती, अमृतसर में तोड़ा दम

बुखार व सांस लेने की दिक्कत के बाद 2 अप्रैल को अमृतसर रेफर की गई पठानकोट के सुजानपुर की 75 वर्षीय राजरानी ने रविवार को दम तोड़ दिया। महिला की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को महिला के घर चंडीगढ़ से उसका दोहता आया था। इससे पहले महिला पठानकोट व लुधियाना अस्पताल में भर्ती थी।

दो और मरीजों की हालत गंभीर
सूबे में अभी तक 2208 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 1711 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 429 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 4 मरीज ठीक हो चुके हैं।

हिमाचल : डीजीपी का जमातियों को अल्टीमेटम, 5 बजे तक सूचना न दी तो दर्ज होगा हत्या के प्रयास का केस

डीजीपी हिमाचल ने तब्लीगी जमात से लौटे लोगों को अल्टीमेटम देते कहा कि वह शाम 5 बजे तक अपनी जानकारी प्रशासन को दें। नहीं देने पर उनकी वजह से किसी अन्य के बीमार होने पर हत्या के प्रयास व मौत पर हत्या का केस दर्ज होगा।

हरियाणा : रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह तीसरी मौत है। 76 लोग पॉजिटिव हैं।
हिमाचल : टांडा में नया पॉजिटिव केस सामने अाया। 14 मरीज हो गए हैं। इनमें 2 की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संक्रमित 2 अाैर की माैत हाे गई। लुधियाना में 69 वर्षीय महिला ने फोर्टिस अस्पताल और अमृतसर में पठानकोट की 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।




2

लाॅकडाउन में जरूरी सामान पहुंचाने वाली विशेष पार्सल ट्रेनें 25 अप्रैल तक चलेंगी

अंबाला मंडल ने आवश्यक वस्तुओं को नागरिकों तक पहुंचाने हेतु विशेष पार्सल गाड़ियों का संचालन 25 अप्रैल तक बढ़ाया है। लुधियाना-बांद्रा यह गाड़ी बांद्रा से 15, 17, 20, 22 और 24 अप्रैल को रात 8.00 बजे चलेगी और लुधियाना पहुंचेगी। इसमें 5 पार्सल यान और 1 एसएलआर होंगे। वहीं लुधियाना से 17, 19, 22, 24 और 26 अप्रैल को 23.30 बजे चलेगी और बांद्रा टर्मिनस जायेगी। मुंबई सेंट्रल–फिरोजपुर गाड़ी : मुंबई सेंट्रल से 14, 16, 18,19, 21, 23 और 25 अप्रैल को 19.45 पर चलेगी और फिरोजपुर जाएगी। यही गाड़ी फिरोजपुर से 14, 16, 18, 20, 21, 23, 25 और 27 अप्रैल को 08.00 बजे चलेगी और मुंबई सेंट्रल जाएगी।

हैदराबाद-अमृतसर: यह गाड़ी हैदराबाद से 17 और 24 अप्रैल को 19.30 पर चलेगी और अमृतसर जाएगी और अमृतसर से 20 व 27 अप्रैल को 05.00 बजे चलेगी और हैदराबाद जाएगी। अमृतसर-हावड़ा यह गाड़ी अमृतसर से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन 18.40 बजे चलेगी और हावड़ा जाएगी। यही गाड़ी हावड़ा से 28 अप्रैल तक प्रतिदिन 19.10 पर चलेगी और अमृतसर आएगी। दिल्ली–जम्मूतवी यह गाड़ी दिल्ली से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन 22.30 पर चलेगी और जम्मूतवी जाएगी और जम्मू से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन 18.10 पर चलेगी।

कालका-अंबाला-कालका पार्सल गाड़ी

यह गाड़ी कालका से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन 20.00 बजे चलेगी और अम्बाला 21.50 बजे पहुंचेगी और अम्बाला से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन 04.00 बजे चलकर 05.50 बजे कालका पहुंचेगी और मार्ग में दोनों दिशाओं में चंडीगढ़ स्टेशन पर ठहराव लेगी।


देहरादून-दिल्ली-देहरादून दैनिक पार्सल गाड़ी

यह गाड़ी देहरादून से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन 10.00 बजे चलेगी और दिल्ली पहुचेगी। वहीं दिल्ली से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन 16.10 बजे चलेगी और देहरादून पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special parcel trains that deliver essential goods to the lockdown will run till 25 April




2

9वीं से 12वीं के थ्योरी पेपर में 20% सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे

अगले अकादमिक वर्ष से सेंटर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 9वीं से 12वीं क्लास की एग्जाम की मार्किंग के लिए नया पैटर्न अपनाने जा रहा है। जारी पत्र के मुताबिक थ्योरी पेपर में 20% सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इसमें मल्टीपल चॉइस वाले सवाल भी शामिल हैं। इसी तरह से 20% और 10% केस बेस्ड या सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड सवाल पूछे जाएंगे।

ये बदलाव क्लास 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए हैं। फाइनल एग्जाम में बाकी बचे सवाल शॉर्ट और लॉन्ग आंसर फॉर्मेट में होंगे। 2019-20 में 9वीं-10वीं के लिए केस बेस्ड औरसोर्स बेस्ड इंटीग्रेशन सवाल इंट्रोड्यूस किए गए, लेकिन तब इनकी निर्धारित संख्या तय नहीं थी। साल 2020 के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की थीम कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन है।

असेस्मेंट में फेल स्टूडेंट्स अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

सीबीएसई ने उन सभी स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश दिए हैं, जो स्कूल के इंटरनल असेस्मेंट में फेल हो गए हैं। कई स्कूलों ने ऐसे स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया है। इसे लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जो छात्र इंटरनल असेस्मेंट में फेल हो गए हैं, उनका स्कूल अपने स्तर पर दोबारा ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट लें और अगली कक्षा में प्रमोट करें।

नीट और जेईई के आवेदन फार्म में परीक्षार्थी तीन मई तक करें सुधार

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर नीट और जेईई परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 3 मई तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करवा सकते हैं। एनटीए ने 19 मार्च से करेक्शन प्रोसेस रिओपन कर दी थी। उम्मीदवार अपने फॉर्म में बदलाव ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने सुधार करने और एग्जाम सेंटर बदलने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल रखी थी।

ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट ntaneet.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • सुधार विंडो से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एनटीए नीट 2020 और जेईई मेन 2020 एप्लिकेशन करेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the theory paper of 9th to 12th, 20% questions will be objective




2

पीपीई किट्स बनाएंगी शहर की 12 इंडस्ट्रियल यूनिट्स

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पंजाब सरकार ने सूबे की कुल 13 इंडस्ट्रियल यूनिट्स में पीपीई किट्स बनाने के लिए मंजूरी दी है। काबिलेजिक्र है कि इनमें से 12 यूनिट्स इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना की हैं। जबकि इनमें एक यूनिट फगवाड़ा स्थित जेसीटी मिल्स शामिल है।जानकारी के अनुसार कोरोना संकट से निपटने को बचाव अभियान के तहत पीपीई किट्स बनाने के लिए इंडस्ट्रियल यूनिट्स के नाम राज्य सरकार को भेजे गए थे। इनमें से तेरह यूनिट्स को यह जिम्मेदारी निभाने के लिए मंजूरी मिली है।

ऐसी पर्सनल प्रोटेक्टिव एक्यूपमेंट (पीपीई) किट्स बनाने वाली इंडस्ट्रियल यूनिट्स में लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज आठ स्थित स्वामी टेक्सटाइल्स के अलावा शिवा टैक्स फैब इंडस्ट्रियल एरिया, एवर शाइन इंडस्ट्रीज मॉल रोड, शिंगोरा टैक्सटाइल, हाइटेक इंटरनेशनस नजदीक साहनेवाल एयरपोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही कुद्दू निट फोकल पॉइंट फेज आठ, श्रवण कलैक्शन, श्रवण एंक्लेव जालंधर बाईपास, यंगमैन गांव सीरां, ग्रैंड-वे इन्कार्पोरेटेड सलेमटाबरी, यूवी एंड डब्ल्यू राहों रोड और अभिवन इंपेक्स, कैलाश नगर में पीपीई किट्स बनाई जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PPE kits will make 12 industrial units of the city




2

1143 सैंपल, 1098 निगेटिव, 26 पेंडिंग, जालंधर की महिला की चौथी रिपोर्ट निगेटिव

सोमवार तक जिले से कुल 1143 शकी मरीजों के सैंपल भेजे गए। जिसमें से 1098 निगेटिव आए हैं। सोमवार को 71 सैंपल लिए गए जिनमें से 68 निगेटिव आए। कुल 26 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। लुधियाना में अब तक 19 केस पॉजिटिव आए हैं। जिसमें से एक जालंधर, 1 बरनाला, 1 फिरोजपुर और 16 लुधियाना से हैं। पहले एएसआई को गुरदासपुर में माना जा रहा था। लेकिन बाद उन्हें भी जिला लुधियाना का ही माना गया है। इसमें से एक महिला ठीक होकर घर जा चुकी है। वहीं, सीएमसी में भर्ती जालंधर की महिला की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

जिनके कल डिस्चार्ज होने की संभावना है। वहींं, देर रात दुगरी इलाके से पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित एक व्यक्ति को उठा कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि रैपिड किट से हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग चल रही है। सोमवार को भी 44 सैंपल इसी से टेस्ट किए गए। अमरपुरा, चौकीमान और गुडे के अलावा कुलार, पबिया, सोहिया, सिधवां खुर्द में भी स्क्रीनिंग की गई है। 48 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने 160 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 81 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

वहीं, अमरपुरा में 1878 घरों में 7520 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें से 9 व्यक्तियों में जुकाम-खांसी के लक्षण सामने आए हैं। चौकीमान में 875 घरों में 4447 लोगों की, गांव गुडे में 682 घरों में 3430 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। गांव कुलार में अब तक 278 घरों में 1353 लोगों की, गांव पबिया में 315 घरों में 1366 लोगों की, गांव सोहिया में 383 घरों के 2076 लोगों और सिधवां खुर्द के 259 घरों के 1045 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

अमरपुरा से अब तक 17 में खांसी-जुकाम के लक्षण
अमरपुरा से तीन लोग पॉजीटिव आ चुके हैं। जिसमें से 42 साल की पूजा रानी की 30 मार्च को मौत हो चुकी है। 1 अप्रैल को इसी इलाके की व पूजा रानी की पड़ोसन 72 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। वहीं, 9 अप्रैल को पूजा रानी का 20 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव आ चुका है। जिला प्रशासन द्वारा इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद सेहत विभाग द्वारा 12 अप्रैल से यहां पर स्क्रीनिंग की शुरुआत की थी। इस इलाके में स्क्रीनिंग के बाद से लेकर अब तक 17 लोगों में खांसी-जुकाम के लक्षण सामने आ चुके हैं। जिनके सैंपल लिए जा चुके हैं।

डीएमसी में सीधे जाएंगे तो 4500, सरकारी संस्था के जरिए जाने पर टेस्ट के देने होंगे 2500

डीएमसी में सोमवार से वायरल लोड टेस्टिंग की शुरुआत कर दी गई। डीएमसीएच के सेक्रेटरी प्रेम गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक जो लोग हमारे पास सीधे आएंगे उन्हें टेस्ट के लिए 4500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जो सैंपल सरकारी संस्थान की तरफ से आएंगे उन्हें 6000 में से 3500 की छूट देते हुए 2500 रुपये चुकाने होंगे। सोमवार को 14 ही सैंपल आया था। अन्य सैंपल मंगलवार से आने शुरू होंगे। प्रेम गुप्ता ने बताया कि सरकारी संस्था से जो भी सैंपल आएंगे उनका भुगतान सरकार द्वारा ही किया जाएगा। वहीं, अगर कोई खुद भी सैंपल देने आता है तो हम उसकी रिपोर्ट भी सेहत विभाग को भेजेंगे। उन्हीं के द्वारा ही सारी रिपोर्ट्स की घोषणा की जाएगी।

बच्ची की मौत, हार्ट अटैक से एएसआई की गई जान
सिविल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची को पिछले कुछ दिनों से बुखार था और टाइफाइड भी आया था। जिसके बाद वे उसे डीएमसी लेकर गए लेकिन खर्चा ज्यादा लगने के कारण वहां से रेफर करवा कर सिविल हॉस्पिटल ले आए। जहां बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव फिलहाल उन्हें नहीं सौंपा नहीं गया है और सैंपल लिए गए हैं। वहीं, डेहलों के 57 वर्षीय एएसआई हरबंस सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव को सिविल हॉस्पिटल भेज उनका स्वैब लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1143 sample, 1098 negative, 26 pending, fourth report of Jalandhar woman negative




2

पुलिस ने ई-पास के लिए सोशल मीडिया पर जारी किया ईजी मैथड, एक घंटे में 52 हजार क्लिक

कर्फ्यू के दौरान जरूरी काम के लिए जाने को तैयार होने वाले ई-पास को ईजी बनाने के लिए लुधियाना पुलिस द्वारा उसे और भी आसान बना दिया है। जिसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने उसे सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दिया है। जहां लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर कर्फ्यू में आ जा सकते है‌ं।
आकंड़ों की बात करें तो रोज पुलिस की इस साइट पर 2 से 3 हजार लोग पास के लिए अप्लाई करते हैं। अभी तक 52 हजार से ज्यादा लोग इसे क्लिक कर चुके हैं। जिनके दस्तावेज चेक करने के लिए दो दर्जन के करीब मुलाजिमों की टीम है। जोकि शिफ्ट में 24 घंटे काम करते हैं। एक पास बनाने के लिए वो 2 से 4 घंटे का समय लेते हैं और उनके मोबाइल पर ही इसका लिंक भेजते हैं।
जिसे डाउनलोड कर या फिर स्क्रीनशाॅट लेकर इसे लेकर किसी भी नाके पर दिखा सकते हैं और शहर में मूव कर सकते हैं। वहीं, मेडिकल एमरजेंसी से संबंधित पास को आधे घंटे में भेज दिया जाता है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का कहना है किपास उसे ही मिलता है, जिसे जरूरत हो। इस पर नजर रखने के लिए हमारे अधिकारी व मुलाजिम एक्टिव रहते हैं।

http://epasscovid19.pais.net.in/ पर भरें फॉर्म
पुलिस द्वारा जारी किए गए लिंक http://epasscovid19.pais.net.in/ पर क्लिक करने के बाद आपको पुलिस का फार्म दिखने लगेगा। जब उसे खोलेंगे तो उसमें डिस्ट्रिक, कौन सा पास चाहिए, पास की कैटेगिरी, पास की सब कैटेगिरी, एड्रेस, ईमेल, आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, नेशनेलिटी, दो तरीके के प्रूफ, एक स्पोर्टिव प्रूफ, वाहन कौन सा है, उसका नंबर, आवेदक की तस्वीर और एक रीजन जिसके लिए पास चाहिए।

इन सब को भरने के बाद नीचे लिखा गया है कि अगर इसमें से कोई भी दस्तावेज गलत हुआ या पास बनवाने का कारण झूठा निकला तो आवेदक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इन सब के बाद आवेदक के मोबाइल पर मैसेज के साथ लिंक आएगा, जिसे क्लिक करने पर आपको अपना ई-पास मिल जाएगा। इसके लिए आवेदक को कहीं भी जाना नहीं पड़ेगा। अगर फार्म में कोई गलती है तो फार्म के टाॅप पर लाल रंग में लिखा आएगा कि उनके फार्म में किस चीज की गलती है।

गलत इंफाॅर्मेशन भरने वालों पर होगा पर्चा

जिन लोगों के रीजन साॅलिड होता है, उनका तो पास दस्तावेजों के आधार पर बन जाता है। लेकिन जो फेक पास बनवाने की कोशिश करते हैं, उन्हें पकड़ने के लिए फार्म के दस्तावेजों को क्राॅस चेक भी किया जाता है। वो जैसे ही पकड़ में आए तो उसके घर पर उसके इलाके के थाने की पुलिस एफआईआर रजिस्टर कर देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police released Easy Method on e-pass on social media, 52 thousand clicks in one hour




2

सूबे भर में 25 अप्रैल तक बनेंगे चार सेंटर, सीनियर मेडिकल अफसर की लगेगी ड्यूटी

सूबे भर में चार कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जिसमें से लुधियाना में मैरिटोरियस स्कूल में सेंटर बनेगा। स्कूल में पहले से ही 500 बेड्स का आइसोलेशन वॉर्ड है। इन केंद्रों में उन पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा जिन्हें कोई लक्षण नहीं हैं या फिर हल्की खांसी ही है। ये सेंटर 25 अप्रैल तक स्थापित हो जाएंगे। सेहत व परिवार कल्याण विभाग पंजाब द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सिविल सर्जन को कोविड केयर सेंटर के लिए अलग से सीनियर मेडिकल अफसर की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है।

साथ ही ये भी कहा गया है कि इन सीनियर मेडिकल अफसर को किसी अन्य ड्यूटी का इंचार्ज नहीं बनाया जाएगा। हेल्थ विभाग के स्पोक्सपर्सन डॉ. राजेश भास्कर ने बताया कि हम हॉस्पिटल्स में बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड्स को खाली रखना चाहते हैं। जिससे कि वहां पर सिर्फ बहुत गंभीर मरीजों को ही रखा जाए। अगर इन कोविड केयर सेंटर्स में दाखिल किसी मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।

आइसोलेशन वॉर्ड : दूसरे फेज में खन्ना, जगराओं के सरकारी हॉस्पिटल में बेड की क्षमता बढ़ेगी
आइसोलेशन वॉर्ड बनाने के दूसरे फेज में भी जिले के दो हॉस्पिटल्स का चुनाव किया गया है। इसमें सब डिविजनल हॉस्पिटल खन्ना व जगराओं में आइसोलेशन वॉर्ड स्थापित किया जाएगा। सब डिविजनल हॉस्पिटल्स को 150 बेड्स के आइसोलेशन वॉर्ड में बदला जाएगा। इसमें खन्ना की एमसीएच बिल्डिंग के 100 और जगराओं के 50 बेड आइसोलेशन वॉर्ड के लिए बनाए जाएंगे। खन्ना के एसएमओ डॉ. राजिंदर गुलाटी ने बताया कि मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के ऊपर के दो फ्लोर पर वॉर्ड बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर और फ़र्स्ट फ्लोर पर जनरल ओपीडी और लेबर रूम चलेगा। एमसीएच के 100 बेड आइसोलेशन वॉर्ड में बदले जाएंगे। वहीं, खन्ना और जगराओं में 30 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड पहले से ही है।

सिविल में पहुंची वॉशिंग मशीन, एसी
सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में पुरानी बिल्डिंग को आइसोलेशन वॉर्ड में तैयार करने के लिए काम जारी है। हॉस्पिटल को हर 25-30 बैड के लिए 1 वॉशिंग मशीन लगाने के आदेश दिए गए थे। 150 बैड वाले आइसोलेशन वॉर्ड के लिए 5 वॉशिंग मशीन पहुंचीं हैं। जिन्हें हॉस्पिटल के वॉर्ड में लगाया गया है। साथ ही नर्सिंग स्टेशन के लिए एसी भी मंगवाए गए हैं। इसके अलावा म्युजिक सिस्टम, टीवी, एक्जॉस्ट फैन, सिलिंग फैन भी बिल्डिंग में लगाए जाएंगे।

कोरोना ठीक हो सकता है, बस मरीज हौसला न छोड़ें

सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में एडमिट दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। भास्कर द्वारा मरीजों का इलाज करने वाली हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग की डॉ. अमनप्रीत कौर से बात कर इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. अमनप्रीत ने बताया कि ये हमारे लिए और हमारे स्टाफ के लिए बहुत ही खुशी की बात है। दोनों मरीज पूरे ट्रीटमेंट के दौरान पॉजिटिव रहे हैं। दोनों ही मरीजों ने पूरा सहयोग भी दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स द्वारा तो इलाज किया ही जा रहा है। लेकिन मरीजों को भी हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। कोरोना की बीमारी ठीक हो सकती है। बस मरीजों को 14 दिन अपना ख्याल रखना है और डॉक्टर्स को सहयोग करना है।

सिविल से डिस्चार्ज होने वाले अली हसन दूसरे मरीज

चौकीमान निवासी व तब्लीगी जमाती अली हसन (55) 6 अप्रैल को पॉजिटिव आए थे। उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उनका इलाज सिविल हॉस्पिटल में चल रहा था। डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटने वाले अली हसन दूसरे मरीज हैं। मंगलवार को राजगढ़ के लियाकत अली को डिस्चार्ज किया गया था।

सीएमसी में भर्ती पॉजिटिव महिला ठीक हो हुई डिस्चार्ज
सीएमसी में एडमिट जालंधर की कोरोना पॉजिटिव महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वर्ण कांता(72) को सांस लेने में दिक्कत थी। जिन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी दो रिपोर्ट्स लगातार निगेटिव रही। मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. नवजोत सिंह ने कहा कि कोविड-19 एक गंभीर बीमारी है लेकिन इससे बचाव हो सकता है अगर हम मिलकर काम करें।

बुधवार को लिए गए 35 सैंपल
बुधवार तक 1196 सस्पेक्टेड मरीजों के सैंपल लिए गए। अब तक 1125 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 35 मरीजों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 19 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें से 1 जालंधर, 1 बरनाला और 1 फिरोजपुर से संबंधित हैं। 4 घर लौट चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 46 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों ने 85 लोगों की स्क्रीनिंग की। जिसमें से 71 को क्वारेंटाइन किया गया। अमरपुरा में 523 घरों में 1891, चौकीमान में 122 घरों में 629, गुडे में 67 घरों में 289 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। गांव कुलार में 48 घरों में 224, गांव पबिया में 25 घरों में 136, सोहिया में 20 घरों में 103, सिधवां खुर्द में 41 घरों में 200 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

इधर, आइसोलेशन वाॅर्ड में दाखिल व्यक्ति की मौत

सिविल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती होने के लिए आए तरलोचन सिंह(55) की आधे घंटे बाद ही मौत हो गई। वे फाजिल्का के लाडुके गांव के रहने वाले हैं। उनका सैंपल भेजा गया है। वहीं, विजय नगर निवासी गोपाल की मौत घर पर हुई थी। परिजनों द्वारा उन्हें कोरोना का सस्पेक्ट माना जा रहा है। उनके सैंपल लिए गए हैं।

एसपीएस में था भर्ती, 13 कर्मियों के लेंगे सैंपल

21 अप्रैल को पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव आने वाले छह महीने के बच्चे का इलाज करने वाले एसपीएस हॉस्पिटल के 13 मुलाजिमों का भी सैंपल लिया जाएगा। बच्चे को एसपीएस हॉस्पिटल में 1 मार्च को दाखिल कराया गया था। जिसे परिजन 9 अप्रैल को रेफर करवा पीजीआई ले गए थे। जांच में बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एसपीएस हॉस्पिटल के एमएस डॉ. राजीव कुंद्रा ने बताया कि बच्चा फगवाड़े का रहने वाला है। बच्चे के पॉजिटिव आने के बाद हमने अपने स्टाफ के 13 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

126 पुलिस मुलाजिम होम क्वारेंटाइन

कोरोना के चलते 15 दिन के दौरान 126 के करीब जवान को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इनके परिवारों पर भी पुलिस ने नजर रखी हुई है। वहीं, सीपी द्वारा विभाग के सभी मुलाजिमों को उनकी सेफ्टी रखने के लिए मास्क और ग्लव्ज पहनने की सख्त हिदायत दी है। वहीं, नाकों पर खड़े मुलाजिमों को अगर दस्तावेज चेक करने हैं तो मोबाइल से फोटो खींचकर दस्तावेज चेक कर सकते हैं। इसके अलावा मुलाजिमों से कहा गया है कि वो अगर घर जा रहे हैं तो अपने कमरे को अलग कर लें और अंदर जाने से पहले नहाकर ही जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four centers will be set up across the state by April 25, senior medical officer will be duty




2

सूबे में 313 पाॅजिटिव, पहले 31 दिन में 100 केस थे अब 17 दिन में 213 बढ़े; जालंधर नंबर-1 पर पहुंचा

सूबे में कोरोना से शनिवार काे जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हरदेव नगर के रहने वाले सहदेव काे शरीर में खून कम हाेने पर भर्ती कराया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जालंधर में यह तीसरी और सूबे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 15 नए केस आए। जालंधर व पटियाला में 6-6, लुधियाना, नवांशहर व पठानकोट में 1-1 केस आया। आंकड़ा अब 313 हो गया है। जालंधर सूबे में अब टॉप पर पहुंच गया है। यहां मरीजों की संख्या 69 हो गई है। दूसरे नंबर पर मोहाली 63 व तीसरे पर पटियाला 61 है।

पटियाला के राजपुरा में जिन 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वह 16 अप्रैल को पॉजिटिव महिला के करीबी हैं। पठानकोट में महिला डॉक्टर संक्रमित पाई गई। लुधियाना में बीडीपीओ नवदीप कौर के पति प्रभजोत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फूड सप्लाई विभाग में इस्पेक्टर हैं। नवांशहर के बलाचौर में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब तक 13270 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 9392 की रिपोर्ट निगेटिव और 3569 की पेंडिंग है।


जालंधर में 10 दिन में 44 लोग संक्रमित ..जिले में 17 से ज्यादा इलाके हॉट स्पॉट हैं। शनिवार को जिन 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें 4 बस्ती गुजां के पॉजिटिव मरीज रूपेश के परिवार के सदस्य हैं। शहीद भगत सिंह नगर में 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जिले में पिछले 10 दिन में 44 संक्रमित हो चुके हैं।

पटियाला: 6 केस, राजपुरा में महिला से 10 दिन में 42 संक्रमित

राजपुरा में 16 अप्रैल को पॉजिटिव आई महिला से अब तक 42 संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले मोहाली में एक व्यक्ति 38 लोग संक्रमित हुए थे। शनिवार को 6 केस आए। सभी महिला के करीबी हैं।

नवांशहर:1 केस, जम्मू से ट्रक लेकर लौटा युवक पॉजिटिव
नवांशहर में 29 दिन बाद नया केस आया। बलाचौर के गांव बूथगढ़ में जेएंडके से सब्जी का ट्रक लेकर लौटे 25 वर्षीय युवक जतिंदर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पठानकाेट: 1 केस, रिपोर्ट आने से पहले मरीजों को देख रही थी
शहर के एक अस्पताल की महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। 21 को सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आने से पहले उन्होंने अस्पताल में 22 के करीब मरीजों को देखा है।

घरों की छतों से परमात्मा को अरदास

होशियारपुर मेंअरदास दिल से हो और पूरे नियम से हो तो परमात्मा भी इसे स्वीकार करते हैं। होशियारपुर के गांव सज्जना में लोग इसी आस में कोरोना के खात्मे के लिए अरदास कर रहे हैं। सरपंच परविंदर सिंह रोजाना शाम 7 बजे अरदास से पहले चौपई साहिब का पाठ करते हैं और गांव के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घरों की छतों पर चढ़कर पाठ का जाप करते हैं। पिछले 20 दिन से आबादी वाले गांव सज्जना के 400 लोग रोजाना इस अरदास में शामिल हो रहे हैं।

सुखद : कपूरथला भी हुआ कोरोना मुक्त, दोनों मरीज ठीक

कपूरथला शनिवार को कोरोना मुक्त हो गया। पहले मरीज अफजल शेख के बाद एलपीयू की छात्रा नीतू चौहान भी कोरोना को हराने में सफल रही है। शनिवार को नीतू की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मानसा में भी एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, अमृतसर के कृष्णानगर इलाके में कढ़ाई कारीगर बलबीर के ठीक हो जाने के बाद शनिवार को उनकी पत्नी ने भी काेराेना काे मात दे दी।

पड़ोसी राज्य

  • हिमाचल:सरकार ने कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील का समय एक घंटा अाैर बढ़ा दिया गया है। हिमाचल में अब लाेगाें काे कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलेगी। यह ढील साेमवार से लागू हाेगी।
  • हरियाणा:पानीपत और गुड़गांव में 4-4, हिसार व अम्बाला में 1-1 केस आया। 10 नए केस आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 294 पहुंच गई है। प्रदेश के 12 जिले ग्रीन जोन में हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There were 313 positive cases in the state, there were 100 cases in the first 31 days, now 213 increased in 17 days; Jalandhar reached number-1




2

ईपीएफओ ने दी 3 दिन में फंड ट्रांसफर की सुविधा, 20 करोड़ जारी

कोरोना को लेकर लाॅकडाउन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान शहर में दूसरे राज्यों से आए हुए कामगारों को कारोबार बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी राशन बांटने को लेकर भी चल रही पिक एंड चूज की नीति के तहत भी कामगारों को राशन के लिए जूझना पड़ा है। इस मुश्किल घड़ी में ईपीएफओ ने अंशधारकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 3 दिन में फंड मुहैया कराने की सुविधा दी है।

अगर पिछले 20 दिनों की बात करें तो जिला ईपीएफओ ने करीब 3100 लोगों को कोरोना काॅल में एमरजेंसी के दौरान 6 करोड़ के करीब राशि ट्रांसफर की है। इसी तरह सामान्य में ईपीएफओ से राशि निकालने वालों को करीब ₹140000000 तक की धनराशि ट्रांसफर कर दी है। इसकी पुष्टि रीजनल पीएफ कमिश्नर धीरज गुप्ता ने की है। अगर सामान्य और कोरोना के समय दी जा रही सुविधा की बात करें तो ईपीएफओ ने जिले के 7000 से ज्यादा कर्मचारियों को ₹200000000 की धनराशि ट्रांसफर कर दी है।

लुधियाना की 481 इंडस्ट्री को दिया प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना का लाभ

रीजनल पीएफ कमिश्नर-II बृज मोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से मासिक ईपीएफ के भुगतान के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत ऐसे संस्थान जिसमें 100 से कम कर्मचारी हैं या 90% कर्मचारियों का वेतन ₹15000 से कम है। उनका संपूर्ण ईपीएफ यानी 12% नियोक्ता और 12% कर्मचारी के हिस्से का कुल 24%(बेसिक सैलरी का) का भुगतान अगले 3 महीने मार्च से लेकर मई तक सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लुधियाना के 481 संस्थानों को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे संस्थानों द्वारा 7956 कर्मचारी को लाभ मिला है। केंद्र सरकार द्वारा संस्थानों को 1 करोड़ 21,16,019 रुपए धनराशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 3 महीने तक ही दिया जा रहा है। अगर लुधियाना की बात करें तो ईपीएफओ के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 1200 संस्थान ऐसी हैं जिनको ये लाभ मिल सकता है।

जरूरत पड़ने पर ही निकाले पैसा नहीं तो ब्याज का होगा नुकसान

रीजनल पीएफ कमिश्नर-II बृज मोहन सिंह ने बताया कि भले ही ईपीएफओ ने कोरोना काल में जरूरत पड़ने पर खाते में जमा फंड निकालने की सुविधा प्रदान की है लेकिन इस फंड को जरूरत के अनुसार ही समझ कर निकालें। बेवजह पैसा निकालने से उसको मिलने वाला 8 से 9% ब्याज का नुकसान होगा। कोरोना के दौरान 75 फीसदी पैसा निकालने की सुविधा दी गई है। मान लीजिए आपने 50000 रुपए निकाल लिए तो आपको साल का मिलने वाला ब्याज ₹5000 का नुकसान होगा।

15 मई तक जमा करा सकते ईसीआर

क्षेत्रीय आयुक्त-II सुमित सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से नियोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई है। इस कोरोना काल के दौरान नियोक्ता को 15 मई तक ईसीआर(इलेक्ट्रॉनिक चालान रसीद) की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले ये तारीख 15 अप्रैल थी, इसे अब 15 मई तक कर दिया गया है।

जीवन प्रमाण पत्र को लगाया ड्रॉप बॉक्स

ईपीएफओ की तरफ से रीजनल कार्यालय में पेंशन धारकों के लिए प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए ड्रॉप बॉक्स की सुविधा दी है। पेंशन धारक इन ड्रॉप बॉक्स में जीवन प्रमाण पत्र डाल सकते हैं। 24 घंटे बाद ड्रॉप बॉक्स को खोल कर आए हुए जीवन प्रमाण पत्रों को अपडेट किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
EPFO gives fund transfer facility in 3 days, 20 crores released




2

लुधियाना की 12 कंपनियों ने शुरू किया पीपीई किट बनाने का काम, 216 करोड़ रुपए की करीब 9 लाख किट्स का ऑर्डर

(वैवस्वत वेंकट)उत्तर भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना की 12 कंपनियों ने पीपीई किट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। अब तक इन्हें केंद्र व राज्यों सरकारों की ओर से 216 करोड़ रुपए की करीब 9 लाख पीपीई किट बनाने का ऑर्डर मिल चुका है। पंजाब में 17 कंपनियों को पीपीई किट बनाने की मंजूरी मिली है। इनमें 15 लुधियाना की हैं। यहां की 3 कंपनियों का एन-95 मास्क बनाने की भी मंजूरी मिल चुकी है। इन्हें भी जल्द ही केंद्र से ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। वहीं, लुधियाना की ही 100 से अधिक कंपनियां ने पीपीई किट बनाने की मंजूरी को आवेदन किया हुआ है।

मेक इन इंडिया, मेक इन पंजाब

टेक्सटाइल, होजरी, साइकिल, ऑटो पाट्‌र्स जैसे उद्योगों में अपना वर्चस्व स्थापित करने के बाद लुधियाना की इडस्ट्री कोरोना के खिलाफ जंग में बेहद जरूरी उपकरण बनाने में आगे आई है। मेक इन पंजाब, मेक इन इंडिया के दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है। गौर हो कि पीपीई किट री-यूज़ेबल और सिंगल यूज, दो तरह की होती हैं। इनकी कीमत 400 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक है।

चुनौती को पूरी टीम जुटी
यह एक बड़ी चुनौती थी, हमने इसे स्वीकर कर काम शुरू किया। पहले रैपिड रिस्पांस टीम तैयार की फिर फैक्ट्री के अंदर एक वॉर रूम बनाया। अलग तरह के एनओसी लिए और रॉ मैटेरियल जुटाया। फिर परमिशन ली। अब टीम ऑर्डर पूरा करने में जुटी है।-अमित जैन, एमडी शिंगोरा टेक्सटाइल्स लि.

किफायती दामों पर बनाएंगे
मेरी डॉक्टर चाची ने प्रोटेक्शन किट्स के बारे में बताया तो फैसला किया की हम इसे तैयार करेंगे। पहले इंडस्ट्री की सारी वर्किंग पॉइंट बदली। वर्कर्स के लिए प्रोटेक्शन गियर, सेनिटाइज प्राथमिकता रही। हमारी लगातार आरएनडी चल रही है और हम पीपीई सूट्स पर फोकस रखेंगे।-वरुण मित्तल, डायरेक्टर कुडु निट प्रोसेस प्रा. लि.

15 कंपनियां लुधियाना कीं
लुधियाना की 15 कंपनियों को पीपीई किट्स बनाने की मंजूरी मिली है। पंजाब में लुधियाना की ही सबसे अधिक कंपनियों को इन्हें बनाने की मंजूरी मिली है। कई और कंपनियों ने भी आवेदन दिए हैं। आने वाले दिनों में इन्हें भी परमिशन मिलेगी और ऑर्डर भी सरकार द्वारा दिए जाएंगे।- महेश खन्ना , जनरल मैनेजर जिला इंडस्ट्री सेंटर

सरकार साथ दे तो इंडस्ट्री के लिए कुछ भी असंभव नहीं है

सरकार साथ दे तो इंडस्ट्री के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कहां ब्लैंकेट्स और फैब्रिक्स और कहां पीपीई किट्स का उत्पादन। हम ऐसे बदलाव को तैयार नहीं थे। यह बड़ी चुनौती थी, जिसे हमने स्वीकार किया। सरकार इसी तरह साथ दे तो इंडस्ट्री के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। - रमेश जगोता,एमडी, यंग मैन वूलन मिल्स

लुधियाना की इन चुनिंदा 12 कंपनियों को पीपीई किट्स के ऑर्डर मिले

कंपनी पीपीई किट्स
स्वामी टेक्सटाइल्स 1 लाख
शिवा टेक्सटाइल्स 1 लाख
वर्सेटाइल 1 लाख
एवरशाइन इम्पेक्स 2.5 लाख
शिंगोरा टेक्सटाइल्स 1 लाख
कुड्डु नीट प्रोसेस प्रा. ली 50,000
यंग मैन 50,000
आईरिस निटवेयर्स 50,000
स्वैन इंडस्ट्री 50,000
ग्रैंडवे इंकॉर्पोरेटेड 10,000
यू वी एंड डबलू 10,000
अभिनव इम्पेक्स 10,000


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 companies of Ludhiana started manufacturing PPE kits, order of 9 lakh kits worth Rs 216 crore




2

2 दिन पहले लौटे श्रद्धालुओं, स्टूडेंट्स को सिर्फ स्क्रीनिंग कर भेजा था घर, अब 8 साल के बच्चे समेत 11 पॉजिटिव

26 व 27 अप्रैल को श्री हजूर साहिब व कोटा(राजस्थान) से लौटे श्रद्धालुओं और स्टूडेंट्स की सिर्फ स्क्रीनिंग यानि तापमान ही चेक कर हॉस्पिटल या आइसोलेशन सेंटर की बजाए घर में क्वारेंटाइन करने का निर्णय भारी पड़ना शुरू हो गया है। सरकार व प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों से लाए गए श्रद्धालुओं और स्टूडेंट्स की सैंपलिंग और आइसोलेशन वॉर्ड में क्वारेंटाइन न करने के निर्णय में की गई देरी का खामियाजा ये भुगतना पड़ रहा है कि जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गए हैं। यही नहीं, इन 11 केसेस के एक्टिव होने से जिला अब रेड जोन की कैटेगरी में पहुंच गया है। नियम के मुताबिक जिस जिले में 15 से ज्यादा एक्टिव केस होते हैं उस जिले को रेड जोन की श्रेणी में शामिल किया जाता है। जिले में अब कुल 19 एक्टिव केस हैं।
वापस लौटे लोगों की स्क्रीनिंग में हॉस्पिटल में ज्यादा से ज्यादा 3 मिनट लगाए गए। उनकी स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें घर भेज कर 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया था। श्री हजूर साहिब से लौटे 7 लोग पॉजिटिव आए हैं जिसमें 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। जोकि हाॅट स्पाॅट अमरपुरा का रहने वाला है। एक ही गांव के तीन लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें घुलार से 59 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला और गांव सेह से 58 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव हैं। शिमलापुरी से 52 वर्षीय महिला, आर्या कॉलोनी से 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कोटा से लौटे 4 स्टूडेंट्स पॉजिटिव आए हैं। जोकि एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट से संबंधित हैं। इसमें चंद्र नगर से 19 वर्षीय युवक, संधू नगर से 20 वर्षीय युवक, न्यू हरगोबिंद नगर से 19 वर्षीय युवती, नीची मंगली से 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मदर चाइल्ड हॉस्पिटल वर्धमान चंडीगढ़ रोड में दाखिल किया गया है।

रविवार पहुंचे श्रद्धालुओं को 60 घंटे बाद लाए सिविल हॉस्पिटल
रविवार सुबह 4 बजे श्री हजूर साहिब से पहुंचे 26 और दोपहर 1 बजे पहुंचे 17 लोगों को स्क्रीनिंग कर घरों में 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया। दोबारा से आदेश आने पर उन्हें तकरीबन 60 घंटे बाद हॉस्पिटल लाया गया। चिंता का विषय ये है कि सभी पॉजिटिव श्रद्धालुओं ने घर पहुंच कर घर की चीजों का इस्तेमाल करने के अलावा परिजनों से भी संपर्क बनाए रखा। ऐसे में इन सभी के परिजनों के भी पॉजिटिव आने का खतरा बना हुआ है।

आर्या कॉलोनी नहीं की सील

श्री हजूर साहिब से लौटी आर्या कॉलोनी मोती नगर की महिला(62) भी पॉजिटिव आई हैं। इसी के साथ अन्य महिला को भी टीम द्वारा जाकर हॉस्पिटल लाया गया। एक महिला के पॉजिटिव आने के बाद भी पुलिस द्वारा इलाके को सील नहीं किया गया।

72 घंटे का सफर, रास्ते में 2 जगह रुके भी, स्क्रीनिंग नहीं

श्री हजूर साहिब से लौटे और पॉजिटिव आए अमरपुरा के बच्चे(8) के पिता ने बताया कि वापसी पर 72 घंटे के सफर में 2 जगह बस रुकी। लेकिन वहां से सफर शुरू होने से लेकर लुधियाना तक पूरे जत्थे की स्क्रीनिंग नहीं हुई। यहां तक कि बठिंडा में भी उनकी स्क्रीनिंग नहीं हुई। सीधे लुधियाना सिविल हॉस्पिटल आकर तापमान चेक किया और घर भेज दिया। पिता ने बताया कि मेरा बेटा स्वस्थ है, बावजूद इसके वो पॉजिटिव आया। मेरे घर में मेरी पत्नी, दो बेटियां भी हैं। हम सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सिविल और मैरिटोरियस स्कूल में क्वारेंटाइन

लॉक डाउन के कारण नांदेड़ साहिब में फंसे श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बुधवार शाम को लुधियाना पहुंचा। इस जत्थे में 193 श्रद्धालु हैं जिनको 5 बसों में लुधियाना लाया गया है। पहली गलती से सबक लेते हुए इस बार सभी श्रद्धालुओं को सिविल अस्पताल लाया गया और सैंपल लिए गए। रिपोर्ट आने तक सभी को सेहत विभाग द्वारा सिविल अस्पताल और रोजगार्डन स्थित मैरिटोरियस स्कूल में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इस बार भी अव्यवस्था के चलते श्रद्धालु सिविल अस्पताल के परिसर में इधर-उधर घूमते रहे।

वहीं, सैंपलिंग में देरी होने से नाराज श्रद्धुालुओं द्वारा सिविल अस्पताल में प्रदर्शन भी किया गया। इससे पहले रविवार को नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं की स्क्रीनिं‌ग कर घर भेज दिया था। तरनतारन में नांदेड साहिब से वापस आए श्रद्धालु पॉजिटिव आने पर पंजाब सरकार ने दोबारा आदेश दिए कि सभी वापस आए श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट करवा कर उनको क्वारेंटाइन किया जाए।

ड्राइवरों, कंडक्टर का भी कराया मेडिकल

श्रद्धालुओं को लुधियाना तक लेकर आने के लिए हर बस में दो या तीन ड्राइवर, कंडक्टर, इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी मौजूद थे। सिविल अस्पताल में इन सबके भी मेडिकल करवाए जा रहे हैं।

  • हमें सीधा सिविल अस्पताल लाया गया है। यहां पर टेस्ट करने की बात कही जा रही है। हम टेस्ट करवाने को तैयार हैं। -दलजीत सिंह, श्रद्धालु
  • हम आज ही वापस आए हैं। प्रशासन हम सब के कोरोना के टेस्ट करवा रहा है जिसमें हम हर तरह का साथ दे रहे हैं। -पूर्ण सिंह, श्रद्धालु

बॉर्डर तक मिले अलग कंपार्टमेंट, बठिंडा से बस में एक साथ बैठाए 25 स्टूडेंट्स
कोटा से चलकर 27 अप्रैल को लुधियाना पहुंचे 25 स्टूडेंट्स में से 4 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कुछ मंगलवार को दोपहर तक पहुंचे। सभी स्टूडेंट्स एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट से संबंधित हैं। संधू नगर के युवक(20) ने बताया कि 26 अप्रैल को शाम चार बजे कोटा से बसों में बैठाया गया। वहां चलने से पहले हम सभी की स्क्रीनिंग की गई। उन स्लीपर बसों में सभी स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट थे। राजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर बसें बदली गई। वहां भी हमारी स्क्रीनिंग की गई। पीआरटीसी की बसों में हमें बैठाया गया। 28 स्टूडेंट्स एक साथ थे, लेकिन इस दौरान बस में किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बनी, सभी साथ-साथ ही बैठाए गए।

12 घंटे का सफर तय कर 27 अप्रैल को शाम 7.30 बजे लुधियाना पहुंचे। लुधियाना में सिर्फ स्क्रीनिंग करने के बाद घर भेज कर 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। युवक ने बताया कि उसके घर में मां-बाप, भाई-बहन और मामा रहते हैं। अब एमसीएच वर्धमान में लाया गया और 3 बजे दोपहर को सैंपल लिए गए। लेकिन यहां भी श्री हजूर साहिब के श्रद्धालुओं और कोटा वाले स्टूडेंट्स को एक साथ रखा गया। शुरुआत के 4-5 घंटे तो हमें कॉरिडोर में ही रहे। यहां तक कि सभी ने बाथरूम भी एक इस्तेमाल किया। बठिंडा में बस बदलने के दौरान और हॉस्पिटल में ही शायद किसी पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।

नीट की तैयारी कर रहे थे सभी

कोटा में पढ़ाई कर रहे चंद्र नगर के युवक(19) ने बताया कि वो कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है। बस से कोटा से लुधियाना तक का ही सफर किया। 27 को स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया और होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया था। लेकिन 28 अप्रैल को उन्हें हॉस्पिटल लाकर सैंपल लिए गए। न्यू हरगोबिंद नगर की युवती(19) और युवक(18) के भी सैंपल लिए गए हैं।

एसीपी के ड्राइवर को किया डिस्चार्ज

जिले में अब तक 32 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमें से 29 मरीज लुधियाना, 1 जालंधर, 1 बरनाला और 1 फिरोजपुर से हैं। 8 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें कांस्टेबल परमजोत सिंह(एसीपी का ड्राइवर) को बुधवार को सिविल हॉस्पिटल फिरोजपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को 43 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 130 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से 93 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया। हॉटस्पॉट घोषित अमरपुरा इलाके में 185 घरों में 723, गांव चौकीमान में 56 घरों में 291 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण देखने को नहीं मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The devotees, who returned 2 days ago, had just sent the students home after screening, now 11 positive including 8-year-old child




2

18 केस थे, चार दिन में ही संक्रमण का सैकड़ा पार, 23 पॉजिटिव में से 15 लुधियाना के, जिनमें 10 महिला, 5 पुरुष

जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आने का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी है। शनिवार रात को 23 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कि जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 122 हो चुकी है। शुक्रवार रात तक 99 मामले सामने आए थे। इन 23 मामलों में 15 लुधियाना जिले से संबंधित हैं।

7 दूसरे जिलों से और 1 हरियाणा से संबंधित है। 7 अन्य जिलों में 4 फतेहगढ़ साहिब से हैं। हरियाणा से संबंधित व्यक्ति ड्राइवर है। काबिलेजिक्र है कि बुधवार से बड़ी संख्या में ही मामले सामने आ रहे हैं। 29 अप्रैल को 11, 30 अप्रैल को 48, 1 मई को 22 और 2 मई को 23 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनसे चार दिनों में ही जिले में 104 नए केस सामने आ चुके हैं। जबकि इससे पहले जिले के 18 ही केस थे। अब तक कुल 112 केस एक्टिव हैं।

मैरिटोरियस स्कूल से पॉजिटिव मरीज सिविल अस्पताल लाए गए
मैरिटोरियस स्कूल में श्री हजूर साहिब से आए लोगों में से 150 से ज्यादा के सैंपल हो चुके हैं। पॉजिटिव आ रहे कुछ लोगों को मदर चाइल्ड हॉस्पिटल और कुछ को सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में रखा गया है। वहीं, पहली बार खन्ना और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल 7 कोरोना संक्रमित निकले। जिससे खन्ना भी हॉट स्पॉट में आ गया है।

अजमेर से आई बस, रायकोट में क्वारेंटाइन
शनिवार को जिले में अजमेर शरीफ से बस पहुंची। बस में सवार 36 लोगों को रायकोट लाया गया। इसमें से 4 लोगों को जालंधर भेज दिया गया। वहीं, 32 लोगों को गुरु हरगोबिंद सिंह नर्सिंग कॉलेज में क्वारेंटाइन कर दिया गया।

23 में से 4 फतेहगढ़ साहिब की महिलाएं

शनिवार को पॉजिटिव आए 23 लोगों में से 15 लोग लुधियाना जिले से हैं। इसमें से 10 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। इनमें जगराओं का लड़का(13), खन्ना की लड़की(14) और खन्ना का लड़का(16) भी शामिल है। इसके अलावा साहनेवाल के गांव जुगियाना से महिला(63), महिला(57), महिला(47), महिला(73) शामिल हैं। रायकोट से पुरुष(40), खन्ना के गांव सलोदी से महिला(42), महिला(68), जगराओं के गांव मानूके से पुरुष(57), महिला(62), पुरुष(45), महिला(60) और महिला(65) शामिल है। वहीं 4 महिलाएं फतेहगढ़ साहिब से संबंधित हैं।

डीएमओ की दूसरी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

शनिवार तक जिले में कोरोना वायरस के 2799 शकी मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 2210 मरीजों के सैंपल्स की रिपोर्ट मिल चुकी है। शनिवार को 258 लोगों के सैंपल भेजे गए। कुल 475 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में 99 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से जिले के 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 59 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 294 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 206 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया।

अमरपुरा में 60 घरों में 236 लोगों, चौकीमान में 25 घरों में 127 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें किसी भी व्यक्ति में इस बीमारी के संबंध में कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। डीएमओ जसबीर कौर की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को उनके सैंपल भेजे गए थे। जिसके बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, एसएचओ, एएसआई और एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली की पत्नी की तीसरी रिपोर्ट आनी बाकी है।

ईएसआई के 17 स्टाफ मेंबर्स के लिए सैंपल

ईएसआई हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि 30 अप्रैल को छावनी मोहल्ला की महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले ईएसआई हॉस्पिटल के 17 स्टाफ मेंबर्स के भी सैंपल लिए गए हैं। उक्त महिला ईएसआई हॉस्पिटल में 14-28 अप्रैल तक एडमिट थी। इसके बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल भेजा गया। जहां 30 अप्रैल को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

खुद जाकर बुलाना पड़ रहा डॉक्टर्स को

यूसीएचसी सेक्टर-32 में एडमिट पॉजिटिव मरीज ने बताया कि उनका सही ढंग से ध्यान नहीं रखा जा रहा है। डॉक्टर्स को खुद जाकर बुलाना पड़ता है। कई बार तो दवाई देने का समय भी निकल जाता है। जिस पर वो खुद नर्सिंग स्टाफ को जाकर बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि गुणवत्ता वाला खाना नहीं मिल रहा है। खाना समय पर भी नहीं मिल रहा है। वहीं, फल भी खराब मिल रहे हैं। मरीज ने बताया कि हॉस्पिटल के तीसरे फ्लोर पर उन्हें रखा गया है। जहां पॉजिटिव मरीज भी हैं। पॉजिटिव मरीज कॉरिडोर में घूमते रहते हैं।

58000 ने पलायन के लिए भरा फॉर्म

जिले से दूसरे राज्यों में जाने वाले माइग्रेटरी लोगों के लिए जिला प्रशासन ने कोविड हेल्पलाइन वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले से 58,000 से ज्यादा लोगों ने यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में जाने के लिए आवेदन भरे हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने की है। डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार की वेबसाइट(http://www.covidhelp.punjab.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म अपलोड किया गया है, जहां तकरीबन 25 व्यक्ति एक फॉर्म में अपनी जानकारी भरेंगे। फॉर्म भरने वाले लोगों की मूवमेंट तभी संभव होगी जब दोनों राज्यों में सहमति होगी। यहां से ले जाना तभी संभव होगा जब आवेदन करने वाला पूरी तरह से फिट पाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

शहर से दूसरे राज्य में जाने वाले आवेदक सीधे वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और इस फॉर्म पर अपना नाम एड्रेस में फैमिली मेंबरऔर दूसरे राज्य में जाने का पूरा पता भी भरना होगा। इस फॉर्म में कम से कम 25 लोग अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। फार्म सबमिट होने के बाद ये सीधा जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में आ जाएगा, जहां जिला प्रशासन की तरफ से दूसरे राज्यों से टाइअप करते हुए यहां से जाने वाले लोगों के लिए प्रबंध किया जाएगा।

दूसरे राज्यों ने भी जारी किया वेब लिंक

डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि दूसरे राज्यों ने भी अपनी वेबसइड जारी की हैं। जैसे तमिलनाडु(http://tnepass.tnega.org), केरला(https://www.registernorkaroots.org) जाने वाले लोग भी वहां की वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले बिहार की तरफ से अपने नागरिकों के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के लिए भी वेबसाइट(http://www.aapda.bih.nic.in) तैयार की है। इस वेबसाइट पर भी बिहार निवासी आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There were 18 cases, crossing the hundreds of infections in four days, 15 out of 23 positives were in Ludhiana, in which 10 women, 5 men.




2

लुधियाना में 62 साल की महिला ने दम तोड़ा, पंजाब में मरने वालों की संख्या 21 हुई

लुधियाना में रविवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि बस्ती जोधेवाल की रहने वाली 62 साल की इस महिला को शुक्रवार रात को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इसके 24 घंटे से भी पहले रविवार तड़के 3 बजे के करीब बीमार महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को मिलाकर अब लुधियाना में संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है, जिनमें से यह पांचवीं मौत है। इसी के साथ राज्य में अब तक 21 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।


लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार को 180 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से राजस्थान से लौटे मजदूर, नांदेड़ से आए श्रद्धालु और सिविल अस्पताल के फ्लू कॉर्नर पर जांच के लिए पहुंचे मरीजों के सैंपल शामिल थे। पॉजिटिव पाए गए कुल 23 में से 15 लोग जिले से हैं, जबकि आठ लोग दूसरे जिलों और एक हरियाणा से है। पॉजिटिव पाए गए 17 सैंपल की रिपोर्ट डीएमसीएच और छह सैंपल की रिपोर्ट पीजीआई से प्राप्त हुई है। पिछले चार दिन से जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिन में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।


चार दिन में 104 मरीज बढ़े
पिछले चार दिन में 104 मरीज बढ़ गए हैं, वहीं शुक्रवार रात को कोरोना वायरस से जिले के 22 लोग चपेट में आए थे। इसमें से 18 नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालु थे। गुरुवार को एक ही दिन में 48 लोग संक्रमित पाए गए थे जिसमें से 38 श्रद्धालु थे और दस अन्य अलग-अलग क्षेत्रों से थे। बुधवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इसमें से चार कोटा के स्टूडेंट्स और सात श्रद्धालु थे। अब शनिवार को एक साथ 23 केस आए हैं जिनमें 15 लोग लुधियाना जिले से और बाकी अन्य जिलों व एक हरियाणा से हैं।


एक दिन में 258 लोगों के सैंपल लिए
लुधियाना में जब से नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालु बड़ी संख्या में पॉजिटिव आ रहे हैं, उसे देखते हुए सेहत विभाग ने सैंपलिंग को भी बढ़ा दिया है। सेहत विभाग ने शनिवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक 258 सैंपल लिए गए।सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि सेहत विभाग की टीमों ने लुधियाना, रायकोट, खन्ना, जगराओं, साहनेवाल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए परिजनों, घर के आस-पड़ोस के लोगों के अलावा सिविल अस्पताल के फ्लू कॉर्नर पर आए मरीजों के सैंपल लिए हैं। पहली बार इतने अधिक सैंपल लिए गए हैं जिसमें से अकेले लुधियाना से ही 173 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Punjab Chandigarh Coronavirus Outbreak Live | Punjab Coronavirus Latest Updates/Total COVID-19 Cases In Amritsar Ludhiana Hoshiarpur Jalandhar Patiala Pathankot Latest Today News




2

अपराधी ‘होम क्वारेंटाइन’ 42 दिन में सिर्फ 37 घटनाएं और अपराध

कोरोना वायरस के खौफ और कर्फ्यू के कारण शहर में क्राइम ग्राफ काफी कम हो गया है। अगर जनवरी से लेकर अप्रैल तक के क्राइम रिकाॅर्ड को देखें तो जनवरी से 23 मार्च तक शहर में कुल 470 वारदातें हुईं। जबकि 24 मार्च से 4 मई तक कर्फ्यू के 42 दिनों में मात्र 37 मामले ही सामने आए हैं। इनमें चोरी, लूट, स्नेचिंग, एक्सिडेंट, मर्डर, किडनैपिंग, शराब तस्करी, गैंगरेप, रेप, नौसरबाजी, ठगी के मामले शामिल हैं।
इसके अलावा नशा तस्करी की बात करें तो पिछले 83 दिनों में पुलिस ने 20 किलो के करीब हेरोइन, 5 किलो के करीब अफीम व नशीली वस्तुएं पकड़ी हैं।

जबकि कर्फ्यू में सिर्फ 30 अप्रैल को ही एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर पकड़े गए। इन 39 दिन में 20 मामले शराब तस्करी के है। इसके अलावा मारपीट 10, स्नेचिंग 4, मर्डर 2, लापता 3, चोरी 8, तस्करी 5, रेप 3, सट्टेबाजी 2, लूट 1, खुदकुशी को मजबूर करने 3, खुदकुशी 4 के मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन छोटे एक्सिडेंट भी हुए हैं। वहीं कफ्र्यू से पहले रोज कभी हत्या, कभी लूट तो कहीं अन्य क्राइम के केस आते थे। इस तरह से लॉकडाउन के दौरान कोरोना के डर से अपराधी खुद ही घरों में क्वारेंटाइन हो गए हैं।

पुलिस को भी मिली बड़ी राहत
इन वारदातों और हादसों के कारण पुलिस मुलाजिम इन्हीं में फंसे रहते थे। जिस कारण शहर की सुरक्षा में काफी दिक्कतें आती थी। लेकिन इन वारदातों के रुकने पर पुलिस को भी बड़ी राहत मिल सकी है। हालांकि, उन्हें करोना वायरस के दौरान नाकों व शहरवासियों की सुरक्षा में लगाया गया है। जबकि इसी तरह आगे भी चाहिए कि वारदातों को कम किया जाए, ताकि शहर सुरक्षित रह सके। जबकि इसी के साथ नशा तस्करी पर भी लगाम लगाई जा सकी है। पहले हेरोइन समेत अन्य नशों की खेप पकड़ी जा रही थी। लेकिन पिछले 42 दिनों में नशा तस्करी के सिर्फ 3 से 4 मामले ही सामने आए हैं। इन मामलों के कम होने पर नशा भी कम हो सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

3454 के भेजे सैंपल, एक और संक्रमित मिला, जिले में अब तक 142 पॉजिटिव केस

सोमवार रात को 13 और मंगलवार को 1 पॉजिटिव केस सामने आया। इनमें 6 रायकोट और जगराओं से हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 7 मरीजों में 6 पुरुष और 1 महिला है। मंगलवार को आया केस बठिंडा से जुड़ा है। इनमें 9 हजूर साहिब से लौटे, 4 कंबाइन चलाने वाले मजदूर परिवार के लोग और 1 अन्य बठिंडा से जुड़ा है। जगराओं के सिविल अस्पताल में 5 पॉजिटिव मरीजों को दाखिल किया गया। इसमें 1 केस जगराओं और 4 केस रायकोट से जुड़े हैं। जगराओं मानूके का 54 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव है। इसके साथ रखे गए 4 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन इन सभी को एक साथ एक वॉर्ड में रखा गया था।

4 साल की बच्ची भी पॉजिटिव

वहीं, 4 साल की बच्ची भी पॉजिटिव है। ये अब तक का सबसे कम उम्र का पॉजिटिव केस है। गांव कालसा के कंबाइन चालक और गांव लक्खा सिंह वाले के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके 4 घरवालों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें 4 साल की बच्ची, 31 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव हैं। एसडीएम रायकोट डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कालसा का कंबाइन चालक के 4 घरवालों और जलालदीवाल के श्री हजूर साहिब नांदेड़ से आए सिख श्रद्धालु की बीती रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक 2831 को किया होम क्वारेंटाइन
मंगलवार तक जिले से 3454 शकी मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं। इसमें से 2963 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को 165 लोगों के सैंपल भेजे गए। 349 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 142 लोग जिले में पॉजिटिव आए हैं। इसमें से 124 लुधियाना और 18 अन्य जिलों-राज्यों से हैं। जिले के 8 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। वहीं, 5 की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 2831 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को 47 रैपिड रिस्पांस टीमों ने 286 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 229 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया। सिविल अस्पताल में काम कर चुकी और पॉजिटिव आई हाउस सर्जन के संपर्क में आने वाले स्टाफ मेंबर्स के सैंपल के सवाल पर डॉ. बग्गा ने बताया कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, उनके सैंपल 5 दिन बाद लिए जाएंगे।

ईएसआई के 4 डॉक्टर्स समेत 26 की रिपोर्ट निगेटिव
ईएसआई के 26 लोगों के लिए सैंपल निगेटिव मिले हैं। इसमें 4 डॉक्टर्स, 3 मरीज और 19 अन्य स्टाफ मेंबर्स की ओर से सैंपल दिए गए थे, जोकि निगेटिव आए हैं। वहीं, दो अन्य डॉक्टर्स की ओर से प्राइवेट लैब में सैंपल दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इन स्टाफ मेंबर्स ने जॉइन कर लिया है।

पॉजिटिव मरीज के परिवार के लिए सैंपल
हरगोबिंद नगर के 30 साल के मरीज के नवांशहर में पॉजिटिव आने के बाद उसके घरवालों और 5 दूसरे परिवारों के सैंपल लिए गए। कुल 14 मेंबर्स के सैंपल लिए गए। सैंपल दिलवाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची, जिन्होंने मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया और सभी के सैंपल ले जाकर क्वारेंटाइन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

महीने का औसत बारिश 34.1, तीन दिन में 46.3 मिमी पानी,पारा गिरा 2 डिग्री

वैशाख के महीने में ही सावन जैसी झड़ी लग गई है। मई के 7 दिनों में 3 दिन तेज बारिश हुई। इस महीने की औसत वर्षापात 34.1 मिमी है। जबकि महीने के पहले सप्ताह में ही 46.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में ही अंधेरे ने घेर लिया।

तेज आंधी के साथ जमकर एक घंटे बारिश हुई इससे पूरा शहर और ग्रामीण इलाका पानी-पानी हो गया है। कृषि विभाग में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से तापमान 2 डिग्री लुढ़क कर 33 डिग्री पर आ गया। जिले में यह पश्चिमी विक्षोभ की बारिश है। बीते साल 11 जून को पहली बारिश 6.6 मिमी दर्ज की गई थी। बारिश के कारण गर्मी से पूरी तरह से छुटकारा मिल गया। दिन में पंखे भी कूलर जैसी ठंडी हवाएं दे रहे थे।

एक घंटा गिरा पानी
बता दें कि सुबह बादलों के बाद 11 बजे मौसम साफ हो जाने से गर्मी के साथ उमस ने परेशान कर दिया था। दोपहर 1 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली अाैर तेज बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया।
तैयारी: नप ने पूरी की नालों की सफाई
बारिश का दौर शुरू होते ही नगर परिषद ने नालों की सफाई भी तेज कर दी थी। बता दें कि बीते साल तेज बारिश के कारण मिंज स्टेडियम रोड, अधिवक्ता नगर, शिक्षा विभाग, कोर्ट परिसर व बस स्टैंड आदि स्थानों पर जल जमाव की स्थित पैदा हो गई थी। इसका प्रमुख कारण था कि नाले चाेक हो गए थे। नगर परिषद के ईओ सुनिल कुमार ने बताया कि शहर के सभी नालों की सफाई पूरी कर ली गई है। ताकि बारिश के सीजन में फिर से शहर में कहीं जल जमाव की स्थित पैदा न हो।

आगे क्या: बढ़ेगा तापमान
रविवार तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। धूप- छांव के साथ तापमान में रोजाना एक डिग्री वृद्धि होने की संभावना हैं। उत्तरी हवा के कारण गर्म हवा से राहत मिलेगी। लेकिन उमस परेशान कर सकती है।
मई में पिछले साल से बेहतर बारिश
जिले की औसत बारिश 11 एमएम रिकार्ड की गई। जिसमें पूर्वाचल में 4 एमएम, पश्चिमी इलाके में 12 एमएम और जिले के दक्षिणी इलाके में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। बता दें कि जिले की सलाना औसत बारिश 1020 एमएम है।

पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता में इजाफा
पिछले चार सालों में मौसम की गतिविधियों को देखते हुये इसकी तात्कालिक वजह पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता में इजाफा होना है। बीते जनवरी- फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आये, अभी मई में ही दो बार पश्चिमी विक्षोभ आ चुके है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कम समय के अंतराल पर और बार- बार पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट वर्षा चक्र पर असर डालता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Monthly average rainfall 34.1, three days 46.3 mm water, mercury dropped 2 degrees




2

सीएसपी का ताला तोड़ चाेरी, चेक बुक एटीएम कार्ड समेत 26 हजार ले गए चोर

शिकारपुर थाना के विशुनपुरवा वार्ड संख्या 10 में संचालित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़ चोरो ने नगदी समेत हजारों रुपए मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। घटना बुधवार की रात्रि की बताई जाती है। हालांकि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भसुरारी पंचायत के विशुनपुरवा वार्ड संख्या 10 में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र हैं। गुरूवार की सुबह जब केन्द्र के संचालक साफ सफाई के लिए गया तो देखा की दरवाजे में लगे दो ताले टुटे पड़े है। केन्द्र के अंदर आलमीरा में रखा 26 हजार नकदी कैश, लैपटॉप, पॉश मशीन, पास बुक, एटीएम व अन्य सामान गायब था। संचालक ने घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश शर्मा को दिया। इस संबंध में सीएसपी संचालक मोहम्मद शमीम अंसारी ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें अज्ञात चोरों पर ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी करने का आरोप लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएसपी में चाेरी के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।




2

मीर शिकार और शोभन में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 12 लोगों का फिर से लिया सैंपल

डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड व कोरोना वार्ड में भर्ती मीर शिकार और शोभन गांव के 5 कोरोना पॉजिटिव सहित इनके संपर्क में आए 12 लोगों का फिर से गुरुवार को सैंपल लिया गया। साथ ही कोलकाता से आए 1 कोरोना सहित 5 संदिग्ध लोगों का भी सैंपल लिया गया। सभी का सैंपल अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में लैब टेक्नीशियन ने लिया। सभी सैंपल को जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले माह में शोभन में कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। वहीं पॉजिटिव के संपर्क में आए 8 लोग जो निगेटिव पाए गए उनका भी सैंपल लिया गया।
कोलकाता से भाग कर आए पांच संदिग्ध डीएमसीएच में भर्ती

कोलकाता से आए एक कोरोना सहित पांच संदिग्ध लोग कोलकाता में भागवत कथा, रामायण सहित धार्मिक कथा वाचक मंडली में शामिल थे। पश्चिम बंगाल सरकार से 2 अप्रैल को पास प्राप्त कर 14 सीट वाली गाड़ी से 11 लोग बिहार के लिए रवाना हुए। आने से पूर्व हावड़ा में कोरोना का जांच करवाए थे। इसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। आने के क्रम में जैसे ही झारखंड होते हुए खगड़िया पहुंचे तो कोलकाता गोलावारी थाना से फोन आया तो जानकारी मिली कि एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है।

डीएसपी दिलीप कुमार झा ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया

जो 6 लोग ढ़रहा बसंतपुर के थे। उनको वहीं उतार लिया गया। शेष 5 लोग जिसमें 4 बिरौल प्रखंड के बुआरी गांव के और एक बेनीपुर प्रखंड के मकमपुर निवासी थे। सभी 5 अप्रैल की रात 1 बजे के आस-पास बिरौल थाना को स्वयं की सूचना दी। प्रशासन की मदद से इन्हें क्वारेंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय बलिया में भेजा गया। डीएसपी दिलीप कुमार झा ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

कोशी कॉलेज के पास इंतजार करते रहे लोग, कोई पूछने वाला नहीं

हैदराबाद से आए लदहो निवासी दंपती सिकंदर पंडित ने बताया कि करीब 250 की संख्या में हमलोग जांच के बाद आए हैं। 2 घंटे से जनता कोशी महाविद्यालय के पास इंतजार कर रहे है, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है। कई लोग तो अपने घर चले जाते हैं। बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अधिक संख्या में लोग आने के कारण पंचायत क्वारेंटाइन में भेजा जा रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सिंदूआरी गोलीकांड के पीड़ितों की मदद करे सरकार मृतक के आश्रित को दिया जाए 20 लाख मुआवजा

प्रखंड के गौहरपुर पंचायत की सिंदुआरी गांव में बुधवार को हुई गोलीकांड की इलाके में दिन भर चर्चा होती रही। गुरुवार को गांव में विभिन्न पार्टी के नेताओं का आने का सिलसिला चलता रहा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सिंदुआरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने उनका ढाढस बंधाया और धैर्य से काम करने की सलाह दी। आश्वासन दिया कि प्रशासन पर भरोसा करें। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होती है तो उसका हम लोग स्वागत करें।

उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रितों 20 लाख मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने की मांग सरकार से की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना है क्योंकि एक व्यक्ति खराब हो सकता है पूरा समाज कभी खराब नहीं हो सकता है। कहा कि जिसने भी गलत काम किया है उसे प्रशासन की तरफ से कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा अवश्य मिलेगी। वहीं गोह के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कही।
हत्याकांड के आरोपी जदयू नेता के घर मछली पार्टी में शामिल हुआ था एसआई
भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने एसएसपी से मांग किया है कि दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। कोंच थाने में पदस्थापित एसआई राजकुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि एसआई की शह पर ही यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा तबादला कर दिया है। चार मई को जदयू नेता के घर मछली पार्टी हुई जिसमें यह एसआई शामिल हुआ। इसमें लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई गई। मछली पाटी में 25 से 30 लोग शामिल हुए थे। इसलिए वरीय पुलिस अधीक्षक उसे सस्पेंड करते हुए मामले का निष्पक्ष जांच कराएं।

सिंदुआरी में दो की हत्या की निंदा, जांच की मांग
बेलागंज में दो किसानों की हत्या और हत्या में शामिल सत्ताधारी दल के नेता का होना सुशासन की कथित सरकार को ठेंगा दिखा गयी है। जिले के लोगों में जंगलराज का भय घर करने लगा है। बेलागंज में पं यदुनन्दन शर्मा किसान विकास मोर्चा के सदस्यों ने कड़ी निन्दा करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। किसान विकास मोर्चा के संयोजक सह युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार ने कहा कि एक सत्ताधारी दल के नेता द्वारा दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया जाना सरकार पर सीधी उंगली उठा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government should help the victims of Sinduari firing, 20 lakh compensation should be given to the dependent of the deceased




2

तेलंगाना और गुजरात से दो स्पेशल ट्रेनों से 2316 प्रवासी पहुंचे गया जंक्शन, जांच में 9 संदिग्ध मिले

गया जंक्शन पर बुधवार को तेलंगाना व गुजरात से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के विभिन्न जिलों के 2316 प्रवासी पहुंचे। सभी की स्क्रीनिंग, पंजीकरण व क्वारेंटाइन मुहर लगाकर प्लेटफार्म से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाहर निकाला गया। जांच के दौरान दोनों ट्रेनों से 9 संदिग्ध पाए गए। जंक्शन परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों के लिए खड़ी बसों में प्रवासियों को बैठाया गया। जहां से वे संबंधित प्रखंडों में 21 दिन के क्वारेंटाइन के लिए भेजे गए। स्पेशल ट्रेन से बिहार लौटने वालों में महिला व बच्चे भी शामिल थे।

बुधवार की सुबह 6.30 में गया जंक्शन पहुंची पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन (07005) तेलंगाना के बीबीपुर स्टेशन से खुली थी। ट्रेन से आठ जिलों के 1124 प्रवासी उतरे। इनमें गया सहित अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास व भभुआ जिलों के प्रवासी शामिल थे। इस ट्रेन से उतरे 6 लोग संदिग्ध पाए गए। वहीं दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन (09381) गुजरात के वीरमगाम स्टेशन से खुली थी। जंक्शन पर 16:30 में पहुंची ट्रेन में राज्य के विभिन्न जिलों के 1192 प्रवासी शामिल थे। ट्रेन में जांच के दौरान 3 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए।

लौटने वालों में अधिकांश उतर बिहार के जिलों के लोग शामिल थे। 24 कोच वाली दोनों ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर एस्कार्ट दल मौजूद थे। पूरी व्यवस्था के लिए बनाए गए जंक्शन के वरीय प्रभारी सह नगर निगम आयुक्त सावन कुमार के साथ स्टेशन डायरेक्टर जेपी भारती, स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी, आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह चौहान, रेल डीएसपी सुनील कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी, रेल थानाध्यक्ष केके सिंह व अन्य चौकस थे।

गुजरात में पंजीकरण के लिए पैसा लिया फिर कटाया टिकट, 24 घंटे नहीं मिला खाना

प्लेटफार्म पर उतरे प्रवासियों ने बताया कि गुजरात के वीरमगाम से घर लौटने के लिए पुलिस द्वारा पंजीकरण कराया गया। जहां उनसे 700 रुपए लिए गए। जब वे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें एक-एक कर 695 रुपए का कटाया हुआ टिकट देकर सीट पर बैठाया गया। स्टेशन पर उनसे पैसे नहीं लिए गए। 6 मई की शाम ट्रेन में बैठे थे। विरमगााम से गया जंक्शन तक (1654 किमी) उन्हें कहीं खाना व पानी नहीं मिला। गया जंक्शन पर नाश्ता व पानी मिला। वहीं सुबह 6:30 में तेलंगाना से गया जंक्शन पहुंची स्पेशल ट्रेन से उतरे लोगों ने बताया कि वे निकटतम थाने में घर लौटने के लिए पंजीकरण करवाया था। वहां बीबीनगर(तेलंगाना) स्टेशन पर 695 रुपए का टिकट देकर ट्रेन पर बैठाया गया। लेकिन उनसे टिकट का पैसा नहीं लिया। पूरे रास्ते तीन बार फूड पैकेट व पानी दिया गया।

फैक्ट्री बंद हो गई थी, खाना तो मिल रहा था लेकिन नही बन रही थी हाजिरी
जंक्शन लौटे प्रवासियों ने बताया कि फैक्ट्री बंद हो गई थी, उन्हें खाना तो मिल रहा था, लेकिन हाजिरी नहीं बन रही थी। वहीं धीरे-धीरे जरुरी सामान के लिए खुद के जमा पैसे भी खत्म हो रहे थे। लॉकडाउन बढ़ने व फैल रही बीमारी से चिंता बढ़ने से लौटने का निर्णय लिया। वहीं पत्नी व बच्चों के साथ लौटे प्रवासी ने बताया कि घर का किराया लग रहा था। काम बंद होने से परिवार के साथ परदेश में रहना काफी मुश्किल हो रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2316 expatriates reached junction by two special trains from Telangana and Gujarat, 9 suspects found in investigation




2

घोघरडीहा क्वारेंटाइन सेंटर में 22 प्रवासियों को नहाने के लिए मिली हैं सिर्फ 3 बाल्टी और 2 मग; नाराजगी

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू भोला उच्च विद्यालय सह क्वारेंटिंन सेंटर में 22 प्रवासी मजदूर को रखा गया है। जहां रहने खाने के अलावा आवश्यक मूलभूत सुविधा प्रखंड प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन क्वारेंटाइन में रहने वाले लोग उपलब्ध सुविधाओं को नाकाफी बता रहे है। बताया कि प्लास्टिक के काले रंग वाले पॉलीथिन में सब्जी, रोटी खाने के लिए भेज दिया जाता है। जिस बात को लेकर बुधवार को प्रवासियों ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद उसी दिन देर शाम बीडीओ क्वारेंटाइन सेंटर पर पहुंचकर सभी को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद बीडीओ के निर्देश पर सेंटर पर ही खाना बनाने की व्यवस्था की गई है। क्वारेंटाइन में रहने वाले मनोज कुमार मंडल, पृथ्वी लाल कामत, दुर्गानंद यादव, संदीप कुमार मंडल सहित कई लोगों ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति बीमार था, जिसकी सूचना बीडीओ को दी गई। लेकिन गुरुवार तक उसे मेडिसिन नहीं दी गई। 22 लोगों के नहाने के लिए तीन बाल्टी और दो मग दिया गया है। सोने वाले कमरा में न तो पंखा लगा हुआ है न ही किसी को मच्छरदानी दी गई है। साफ-सफाई के अभाव में मच्छरों के प्रकोप बढ़ रही है। सभी रात भर जागकर समय काटने को विवश हैं।
धीरे-धीरे सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी : बीडीओ | प्रवासियों ने कहा कि साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करने और वरीय अधिकारियों को शिकायत करने की बात पर बीडीओ पिटाई करने की धमकी देते हैं। पृथ्वी लाल कामत, मनोज कुमार मंडल, संदीप मंडल सहित प्रवासियों ने बीडीओ को आवेदन देकर अपने घर में ही होम क्वारेंटाइन में रहने की मांग की है। बीडीओ सम्राट जीत के कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, बीमार व्यक्ति को दवा दी गई है। अन्य सुविधा भी धीरे-धीरे उपलब्ध करा दी जाएगी।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भेजा क्वारेंटाइन सेंटर
घोघरडीहा|अन्य राज्यों अभी भी प्रवासियों का आने सिलसिला जारी है। इसके लिए जिला प्रशासन बसों की व्यवस्था की है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को प्रखंडों स्थित पीएचसी में लेकर आते हैं। इसके बाद वहां मेडिकल जांच और थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। फिर उनको क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया जाता है। वहीं प्रवासियों को खाने और रहने की व्यवस्था प्रशासन को करनी है। इन लोगों को अभी 21 दिनों के लिए यहीं पर रखना है। उसके बाद इनकी फिर मेडिकल जांच के बाद घर भेज दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

जिले में मैट्रिक की 94.19% आंसरशीट की जांच पूरी, 18220 कॉपियों की जांच बाकी

मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की 94.19% जांच गुरुवार तक जिले में पूरी कर ली गई। जिले के 6 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच की जा रही है। इनमें से 3 मूल्यांकन केंद्रों पर शत-प्रतिशत जांच पूरा कर लिया गया है। वाट्सन प्लस टू उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र में हिंदी की 45636 आवंटित उत्तरपुस्तिकाओं में से 41700 की जांच गुरुवार तक पूरी कर ली गई है, जबकि शेष 3936 की जांच शेष है। उर्दू की 6458 उत्तरपुस्तिकाओं में से सभी की जांच पूरी कर ली गई है। अरबी की भी एक उत्तरपुस्तिका की जांच पूरी कर ली गई है। प्लस टू उवि जितवारपुर के एक मूल्यांकन केंद्र पर अंग्रेजी की 522128 में से 45560 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई है।

सभी मूल्यांकन केंद्रों को किया गया सेनेटाइज
वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर के दूसरे मूल्यांकन केंद्र पर गणित विषय की 52 हजार 147 उत्तरपुस्तिकाओं में से 45 हजार 431 की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि 6 हजार 716 की जांच शेष है। यहां उच्च गणित के सभी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई। कुल 3 लाख 13 हजार 518 उत्तरपुस्तिकाओं में से 2 लाख 95 हजार 298 उत्तरपुस्तिकाओं की विषवार जांच की गई। जबकि 18 हजार 220 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शेष है। डीईओ नसीम अहमद ने कहा कि मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच युद्ध स्तर पर चल रही है। सभी केंद्रों को सेनेटाइज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सूरत से विशेष ट्रेन से छपरा आए 1211 प्रवासियों की हुई जांच गृह प्रखंड में बनाए गए क्वारेंटाइन कैंप में रहेंगे 21 दिनों तक

गुजरात के सुरत से चलकर विशेष ट्रेन छपरा जंक्शन पर करीब 9ः45 बजे सुबह में जैसे ही पहुंची रिसीव करने पहुंचे सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर चल पड़ी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन की सबसे पिछली बोगी तक जाकर निकलने वाले सबसे पहले व्यक्ति का स्वागत किया गया। इसके बाद बारी-बारी से लोगों के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया।

प्लेटफार्म पर ही लोगों को और उनके बैग या थैले को सेनेटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 10 काउंटर बनाये गये थे और सभी काउंटर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फूड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया और लोगों को उनके गंतव्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया।
4 घंटे विलंब से पहुंची ट्रेन
छपरा जंक्शन पर सूरत स्पेशल ट्रेन करीब 4 घंटे विलंब से पहुंचे इस ट्रेन को सुबह 6:00 बजे आना था लेकिन या 9:40 पर पहुंची तब तक अधिकारी ट्रेन के आगमन का इंतजार करते रहे और पल-पल की स्थिति का जायजा लेते रहे 4 घंटे के विलंब ने अधिकारियों को काफी परेशान किया साथी तैयारी की व्यवस्था को भी प्रभावित किया जिले के वरीय अधिकारी हर पल ट्रेन के आगमन को लेकर जानकारी ले रहे थे।
छावनी में तबदील जंक्शन
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे जंक्शन को पुलिस छावनी में बदल दी गई थी इनमें जिला पुलिस आरपीएफ जीआरपी आदि के जवान थे। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एसपी हरकिशोर राय एसडीओ अभिलाषा शर्मा डीआरडीए डीडीसी डीआरडीए निदेशक डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने यात्रियों के प्रस्थान पर अपनी नजरें गराई रखें इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारियां दी जा रही थी। कोविड-19 से बचाव एवं एहतियात से संबंधित ही जानकारियां दी जा रही थी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investigation of 1211 migrants who came to Chhapra by special train from Surat will remain in the quarantine camp built in the home block for 21 days.




2

पहली बार साढ़े 16 घंटे में पूरा हुआ 28 घंटे का सफर; कोटा से घर लौटे 1204 स्टूडेंट्स

कोटा से मोतिहारी तक 28 घंटे का सफर गुरुवार को महज साढ़े 16 घंटे में तय हो गया। स्पेशल ट्रेन वहां फंसे 1204 छात्रों को लेकर सुबह 5:33 बजे बापूधाम स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में मोतिहारी के 555 के अलावे बेतिया, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली के छात्र थे। स्टेशन पर पहुंचते ही उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों का ताली बजाकर स्वागत किया। जबकि अंदर से बच्चे भी हाथ हिलाकर व विक्ट्री चिन्ह दिखा व शोर मचा आभार व्यक्त किए।
ट्रेन पहुंचते ही 24 बोगियों में बैठे सभी छात्र-छात्राओं ने फार्म भर कर घर में क्वारेंटाइन रहने की शपथ ली। अधिकारियों ने तीन-तीन बोगी के बच्चों को एक बार में ट्रेन से उतारा गया। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर हाथ पर मुहर लगाई गई। उसके बाद बच्चें अपना सामान लेकर बाहर चले अाए। मुख्य द्वार पर खड़े अधिकारी ने बच्चों को फूल देकर उनका स्वागत किया। स्टेशन के बाहर खड़ी बस में बच्चों को नाश्ता का पैकेट व पानी दिया गया। पुलिस सुरक्षा में सभी बच्चें अनुमंडल मुख्यालय गए। वहां से उन्हें घर को भेज दिया गया। स्टेशन पर अभिभावकों के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा रखी थी। जिस कारण बच्चें अपना सामान खुद ही बाहर निकाले। हालांकि, उनकी सहायता के लिए रेल कर्मियों को ट्राली के साथ लगाया गया था। सामान अधिक होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी हुई। अपर समाहर्ता शशी शेखर चौधरी ने बताया कि एक-दो बच्चें मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली व पटना के आ गए थे। जिन्हें छोटी गाड़ियों से भेजा गया।
छात्रों के पहुंचते खुशी से बजाने लगी तालियां
स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन में बैठे छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए ताली बजाई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने भी ताली बजाकर व हाथ हिलाकर उनकास्वागत किया। ट्रेन से उरतने वाले सभी छात्र-छात्राओं के चेहर पर मुस्कान थी।

बच्चों ने कहा- कोटा में एक-एक दिन बिताना हो रहा था मुश्किल

राजा बाजार के आशीष रंजन गिरि ने बताया कि लॉकडाउन के पहले कोटा में घर की याद नहीं आती थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान एक-एक दिन काटना भी मुश्किल हो रहा था। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी निवासी रितिक रोशन ने बताया कि सुबह-शाम मोबाइल से अपनों के बीच की दूरियां मिटाने की कोशिश कर रहे थे। ढाका के पड़री निवासी जुनेउल्लाह ने बताया कि ट्रेन खुली तो राहत मिली।

बसों से भेजा गया बेतिया व गोपालगंज

छोटी गाड़ियों से भेजा जा रहा है

ट्रेन से आए 1166 छात्र-छात्राओं को बेतिया, गोपालगंज व शिवहर भेजने के लिए वहां से बसें आई थी। डीटीओ अनुराग कौशल सिंह ने बताया कि मोतिहारी के लिए 22, बेतिया से 30 व गोपालगंज के लिए 14 बसों की व्यवस्था की गई थी। पूर्वी चंपारण के बच्चों को प्रखंडवार मुख्यालय में भेजा गया। जबकि बेतिया व गोपालगंज के बच्चों को जिला मुख्यालय। वहीं शिवहर के बच्चों को मधुबन तक भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खुशी के आंसू | अपनी मां से मिलने के बाद छात्रा के छलक पड़े आंसू।




2

पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, कंटेनमेंट जोन में 21 दिनों तक पाबंदी

थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर मिलते ही ग्रामीण व प्रखंड क्षेत्र के लोगों के साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने बताया कि निगेटिव पाए गए सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सभी लोगों को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं घोषित कंटेनमेंट जोन में 21 दिनों तक पाबंदी रहेगी। कंटेनमेंट जोन के लोग 21 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गुरुवार को सीओ अजय कुमार ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंटेनमेंट जोन में लगी बैरिकेडिंग पर दंडाधिकारी समेत पुलिस बल से जानकारी ली।

कंटेनमेंट जोन को कराया जा रहा सेनेटाइज

घोषित तीन किमी कंटेनमेंट जोन में लगातार अग्निशमन वाहन से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनेटाइज कराया जा रहा है। गुरुवार को कंटेनमेंट जोन में शामिल साहिट पंचायत में भी सेनेटाइजिंग का काम किया गया।
प्रवासियों एवं बाहरियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

सीओ अजय कुमार ने प्रखंड के सभी मुखिया व पंचायत जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में आने वाले सभी प्रवासियों एवं बाहरी व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके क्षेत्र में बाहर से आता है तो वह इसकी सूचना अविलंब संबंधित बीडीओ, सीओ या थानाध्यक्ष को दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विद्यापतिनगर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते सीओ।




2

स्पेशल ट्रेन से सीतामढ़ी पहुंचे 1126 यात्री स्क्रीनिंग के बाद सभी हुए क्वारेंटाइन

तेलंगाना के चर्लपल्ली से 22 बोगियों की स्पेशल ट्रेन गुरुवार को 11:20 मिनट पर 1126 प्रवासियों को लेकर सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। इनमें सीतामढ़ी के 755 लोगों के अलावा पूर्वी चंपारण के 264 व शेष 107 शिवहर जिला के लोग शामिल थे। प्लेटफार्म पर बाेगियों से उतरने वाले यात्रियों के लिए एक मीटर की दूरी पर पीली लकीरें खींची गई थी। इसके बाद स्क्रीनिंग और मास्क काउंटर से होते हुए भोजन के काउंटर तक पहुंचे। इस दौरान प्लेटफार्म से लेकर बस स्टैंड तक जिला प्रशासन और रेल प्रशासन को मुस्तैद देखा गया।
स्पेशल ट्रेन पहुंची 2:20 घंटा विलंब कड़ी थी सुरक्षा व्यवस्था : चर्लपल्ली में फंसे लाेगों को लेकर गुुरुवार को नियत समय सुबह 9 बजे से 2:20 मिनट विलंब से स्पेशल ट्रेन 11:20 मीनट पर सीतामढ़ी स्टेशन पहुंची। ट्रेन 6 मई की रात 12:15 चर्लपल्ली से चली थी। इधर, सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जैसे ही प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़ी हुई, सुरक्षाबलों ने घेर लिया। प्लेटफार्म पर न तो मीडियाकर्मियों को जाने की इजाजत थी और न ही अन्य किसी बाहरी यात्रियों की। ट्रेन की बोगियों से उतरने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर खींची गई पीली रेखा से होकर गुजरने का सख्त निर्देश दिया गया था। उन्हें पीलीरेखा से गुजरने के बाद अन्य प्रक्रियाओं से होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने वाली बस तक पहुंचा दिया गया।
सुरक्षा के बीच बसों से किया गया रवाना

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसपी अनिल कुमार, सदर एसडीओ कुमार गौरव आदि पदाधिकारी स्वयं चौकसी बरत रहे थे। काफी संख्या में पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार राम जवान प्लेटफार्म पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।

क्वारेंटाइन केंद्रों में 21 दिनों तक रहना होगा

लोगों को संबंधित बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष की निगरानी में संबंधित क्वारेंटिन केंद्रो पर भेजा गया। इससे पूर्व यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद भोजन व पानी मुहैया कराया गया। सभी को 44 सेनिटेराइज बसों में बैठाया कर विदा करते क्वारेंटाइन केंद्रो में 21 दिनों तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रहने की हिदायत दी गई तथा सभी को ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची प्रवासी मजदूर अपने बच्चों के साथ।




2

26 पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को दी मात, सदर अस्पताल से हुए विदा, अब सिर्फ 11 एक्टिव मरीज

जिले में 16 अप्रैल को दो कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद लगातार यह संख्या बढ़ते गई। संक्रमण ने अपना पांव पसारते हुए 56 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, लेकिन गिरफ्त में आये लोगों ने हिम्मत और साहस का परिचय दिया। संक्रमित हुए लोग लगातार ठीक होने लगे। अब तक कुल 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 38 पर आ गई थी। वहीं गुरुवार को 26 लोगों ने एक साथ कोरोना को मात दिया। जिस कारण जिले में मात्र 11 लोगों को ही अपने जाल में फंसाया है।

उम्मीद की जा रही है कि यह लोग भी जल्द ठीक हो जाएंगे। इस आशय की जानकारी एसीएमओ डाॅ. आरके सिंह ने दी। वहीं दूसरी ओर प्रशासन व आम लोगों के सहयोग से कोरोना चेन भी तोड़ दिया गया है। अब वह दूर नहीं है। जब कोरोना वायरस इस जिले से विदा हो जाएगा। 26 लोगों के एक साथ ठीक होने पर आम जनता व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। देर शाम सभी को छुट्टी दी गई। हालांकी प्रशासन की ओर से बार-बार आगाह किया जा रहा है कि इस खुशी के अवसर पर किसी तरह की लापरवाही नहीं करें। बल्कि घर में सुरक्षित रहें।
बाहर से आने वाले लोगों के बारे में दें प्रशासन को जानकारी
यदि आपके आस-पास में कोई राज्य के बाहर से आता है। तब इसकी जानकारी प्रशासन को दें। ताकी ऐसे लोगों को क्वारान्टीन किया जा सके। बाहर से आये किसी भी व्यक्ति से यह संक्रमण दोबारा विकराल रूप ले सकता है।
तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सबको किया गया विदा
17 पुरुष व नौ महिलाओं की तीसरी नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वस्थ्य हुये लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया। फूलों की बारिश के साथ इनलोगों की विदाई दी गई।
स्वास्थ्य विभाग का जताया आभार
स्वस्थ्य होकर गये मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है। इनलोगों का कहना है कि क्वारान्टीन सेंटर्स में स्वास्थ्य विभाग की टीम सदैव तैनात रहती थी। समय-समय पर चेकअप किया जाता था। टीम के सदस्य हमेशा हौसला देते थी कि आप लोग हिम्मत के साथ रहें। किसी भी तरह की परेशानी होगी। तब हमलोगों आपके साथ है। उनलोगों के सहयोग से जल्द ठीक होने में मदद मिली।

सदर अस्पताल से मिली छुट्टी
विदित हो कि इन सभी की तीनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। हालांकी इनलोगों को कहीं पर भी बाहर घुमने से रोक है। इनसभी को होम क्वारान्टीन में रहना होगा। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इनलोगों का चेकअप करते रहेंगी। डीएम अमन समीर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सब सभी लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। सोशल डिस्टेंस का पालन करने से ही कोविड -19 पर कंट्रोल हो सकता है।

स्वस्थ होने वालों में ये लोग हैं शामिल: विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वस्थ्य होने वालों में हरियाणा के हार्वेस्टर चालक हरप्रीत सिंह, नया भोजपुर निवासी लव वर्मा, मो. अहमद मियां, पवन कुमार वर्मा, वीर कुमार वर्मा, आदित्य वर्मा, विनय कुमार वर्मा, विनोद गुप्ता, राज कुमार प्रजापति, विरेंद्र सिंह, मो. अफताब, मो. जावेद, नफीस राजा, मो. रिजवान, मो. फिरोज, मो. जमील, स्वर्ण लक्ष्मी वर्मा, संतोषी वर्मा, शिवांगी वर्मा, राधा वर्मा, उमावती देवी सहित अन्य शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26 positive patients beat Corona, bid farewell to Sadar Hospital, now only 11 active patients




2

तेलंगाना के लिंगमपल्ली से 1250 प्रवासियों को ले श्रमिक ट्रेन पहुंची बांका, की गई लोगों की स्क्रीनिंग

लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना राज्य के लिंगमपल्ली से जिले के 1250 श्रमिकों/व्यक्तियों को लेकर विशेष श्रमिक ट्रेन गुरुवार को अपराह्न 5.15 बजे बांका जक्शन पहुंची। सभी श्रमिको/व्यक्तियों का स्टेशन पर पंजीकरण एवं मेडिकल जांच कराने के पश्चात बस से उनके संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया। विशेष रेलगाड़ी से आए लोगों को बांका जंक्शन पर सुरक्षित उतारने एवं क्वारेंटाइन सेंटर में भेजने हेतु स्टेशन परिसर में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्त थे। इधर बांका डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि शुक्रवार को भी एक स्पेशल ट्रेन प्रवासियों को लेकर तेलंगाना से बांका आएगी। जिनकी स्क्रीनिंग कर क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जाएगा।
लिंगमपल्ली से विशेष श्रमिक रेलगाड़ी द्वारा आनेवाले व्यक्तियों को स्टेशन के मेनगेट से संबंधित प्रखंड के लिए चिन्ह्ति बसों में भी बैठाने की व्यवस्था दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने की। इधर गुरुवार अपराह्न 3 बजे डीएम एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा बांका जंक्शन पर स्थित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, मेडिकल टीम को संयुक्त ब्रिफ्रिंग में दायित्व पूरा करने का निर्देश दिया।
दोनों वरीय पदाधिकारी ने कहा कि सभी अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ पालन करेंगे। रेलगाड़ी से आने वाले किसी भी मजदूरों को परेशानी न हो। इसके अलावे सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूपेण पालन किया जायेगा।
जंक्शन पर की गई थी नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था
रेलगाड़ी से आने वाले मजदूरों के लिए रजिस्ट्रेशन काउन्टर, सैनिटाइजर, मास्क, पीने का पानी, अल्पाहार देने का काउन्टर अलग-अलग बनाया गया था। जिले के प्रवासी श्रमिकों के विशेष ट्रेन द्वारा बांका जिला में आगमन के पश्चात स्क्रीनिंग/मेडिकल जांच हेतु आवश्यक संख्या में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सभी चिकित्सीय उपकरणों के साथ बांका जंक्शन पर की गयी थी। सभी बसों एवं वाहनों के सेनेटाईजेशन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करायी गयी थी। इसके अलावा श्रमिकों के लिए अल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

प्रवासी का किया गया रजिस्ट्रेशन और स्क्रीनिंग
बांका जक्शन पर ट्रेन पहुंचने के पश्चात सभी श्रमिकों को कतारबद्ध कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी प्रवासी का रजिस्ट्रेशन किया गया एवं सभी का स्क्रीनिंग किया गया। इसके आलावे प्रवासी लोगों को अल्पाहार, पानी, मास्क का वितरण करते हुए संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाइन सेन्टर के लिए संबंधित प्रखंड के लिए निर्धारित बसों से रवाना किया गया। प्रखंड क्वारेंटाइन सेन्टर में 21 दिन रखने के बाद प्रवासी में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये जाने पर उन्हें अपने घरों के लिए भेज दिया जाएगा। बांका जिले के 11 प्रखंडों के लिए कुल 50 बस की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी थी।
बंगलाैर से पहुंचे 81 मजदूर काे किया गया क्वारेंटाइन
कटोरिया
| देश के विभिन्न प्रदेश से कटोरिया क्षेत्र में प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बंगलौर से 81 मजदूर, छात्र व अन्य प्रवासी लोगों कटोरिया पहुंचे। गुरुवार को संध्या पांच बजे तक कोरेनटाइन सेंटरों पर प्रवासियों की संख्या कुल 137 थी। जिसमें से एक सौ को कटोरिया हाई स्कूल व 37 बाजार के सुईया रोड स्थित कांवरिया धर्मशाला में बनाये गए कोरेनटाइन सेंटर में रखा गया है। इधर प्रवासियों के लिए कटोरिया में प्रशासन द्वारा दुरुस्त व्यवस्था की गई है। कटोरिया इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय स्थित कोरेंटाइन सेंटर में मजिस्ट्रेट के के साथ-साथ रेफरल अस्पताल की चिकित्सा टीम तैनात है। केंद्र पर वार्ड में बेड के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है। इधर कांवरिया धर्मशाला स्थित सेंटर पर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी लोगों को भेजा गया क्वारेंटाइन
बांका जिला के विभिन्न प्रखंडों के प्रवासी मजदूरों को लेकर आयी स्पेशल ट्रेन से उतरते ही सभी लाेगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। ट्रेन के स्टेशन पर रूकते ही सभी यात्रियों को कोच में ही रहने का निर्देश दिया गया। सभी लोगों को एक-एक कर गोल घेरे में रखकर उनका स्क्रीनिंग किया गया। जिसके बाद सभी लोगों को संबंधित प्रखंड के गाड़ी में बैठाकर क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। जिला प्रशासन ने सभी लोगों को संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंचाने के लिए 50 गाड़ियों की व्यवस्था की गयी थी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी लोगों को बस में बैठाकर क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया।
बिना किराया लिए ही प्रवासी मजदूरों को भेजा गृह जिला
जिले के कुल 1248 लोग तेलांगाना से ट्रेन के माध्यम से बांका जंक्शन पहुंचे। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उनसे बिना किराये लिये ही यहां तह पहुंचाया गया। शंभूगंज व अमरपुर के प्रवासी मजदूर ने बताया कि वह बुधवार को सुबह 6 बजे सिकंदराबाद स्टेशन से ट्रेन में चढ़े। जहां उन्हें चावल दाल खाने में दिया गया। रास्ते में खाना पीना का भी व्यवस्था की गयी थी। लेकिन दूसरे दिन उन्हें आसनसोल में सुबह 6 बजे बिस्कुट, पाव रोटी नाश्ते में दिया गया। जिसके बाद पूरा दिन उन्हें कुछ खाने में नहीं दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड के लिए जाते प्रवासी।
प्रवासी के बाद निकलने के बाद जायजा लेते एसपी व डीएम।




2

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 एमएम वर्षा, तेज आंधी व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार दोपहर आयी तेज आंधी और बारिश से मौसम जहां खुशनुमा हो गया। वहीं आेलावृष्टि के कारण मूंग सहित सब्जी के फसल को नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने 22 एमएम बारिश के साथ इस सप्ताह रूक रूक कर बारिश होने की संभावना जतायी है। गुरुवार सुबह धुप निकलने से लोगों ने सोचा कि आज बारिश नहीं होगी लेकिन अचानक मौसम बदल गया।
आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज आंधी और जोरदार बारिश हुई। वहीं जिले के कुछ हिस्से में तेज आंधी बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि आंधी में कोई खास नुकसान की खबर नहीं है। बांका कटोरिया मुख्य मार्ग पर जगतपुर के समीप इस आंधी बारिश में सड़क किनारे एक पेड़ गिरने से करीब चार घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी ने बिजली के तार पर गिरे पेड़ को अविलंब हटवाते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करायी।
असमय आंधी बारिश ने किसानों की तोड़ दी कमर, आम के टिकोले गिरे
इस असमय बारिश ने यहां के किसानों का मानो कमर ही तोड़ कर रख दिया है। ऐसे मौसम में बारिश होने के कारण किसान के तिलहन और सब्जी की फसल को यहां काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं आंधी बारिश ने आम के फल पर भी काफी असर ड़ाला है। आम के टिकोले तेज हवा के कारण टूट कर बिखर गये हैं। ज्ञात हो कि बांका सहित आसपास का क्षेत्र आम के पैदावार के लिये काफी लोकप्रिय है। यहां आम के अच्छे पैदावार होते हैं। काफी संख्या में किसानों का जीविका यहां आम के फल पर ही निर्भर करता है। ऐसे किसानों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है।

खेत में पानी नहीं जमने दें किसान
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में एेसा बदलाव आया है। इस सप्ताह रूक रूक कर बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मूंग और सब्जी लगाने वाले किसान को सलाह दिया जाता है कि वे खेत में पानी जमने नहीं दें। इससे फसल को नुकसान होगा।
- जुबली साहु, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बांका।
बिजली व्यवस्था चरमराई एक दर्जन गांव में अंधेरा
शंभूगंज
| क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से विद्युत की स्थिति ठीक नहीं है। हल्की हवा के झोके से कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। गुरुवार को करसोप, केहनीचक, केशोपुर, बिरनौधा, कुर्माडीह इत्यादि एक दर्जन गाव में आंधी बारिश आते ही आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। स्थानीय गौरव मिश्र, राजेश साह, पवन कुमार, अरविंद सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली के आंख मिचौली का खेल जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार दोपहर बाद जिले में तेज आंधी के बीच हुई जोरदार बारिश।




2

2.36 करोड़ की लागत से रानी सरकपुरा जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

सदर प्रखंड की रानी सकरपुरा पंचायत के लिए पक्की सड़क जैसे सपना सा हो गया था। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से यह सपना हकीकत में बदलता देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रानी सकरपुरा पंचायत को बेला पंचायत से जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इसका प्राक्कलन 2 करोड़ 36 लाख रुपए है। पंचायत के पूर्वी क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्य आरती कुमारी ने कहा कि हमने कितनी बार सड़क निर्माण को लेकर मंत्री को आवेदन देकर मांग की थी। सड़क निर्माण के लिए भाजपा जिलामंत्री मनेंद्र कुमार ने भी प्रयास किया था। मनेंद्र ने कहा कि पहले इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री योजना के तहत होना था। लेकिन किसी कारण से इसे मुख्यमंत्री सड़क योजना से हरी झंडी मिली। युवा छात्र वंदन पाठक ने कहा हम जैसे रहें, जिस पद पर रहें अपनी पंचायत, अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए। युवा नेता पप्पू यादव, पंकज पासवान और भाजपा नेता मुरारी रस्तोगी ने कहा कि यह लड़ाई हम सभी ने खुद लड़ी और खुद जीती है। हमारे क्षेत्र को प्रगतिशील बनाने के लिए अभी लंबी लड़ाई लड़नी है। अशोक भास्कर, दीपक सिंह, दीपक महतो, रजनीश केशरी, अमन पाठक ने भी सड़क निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पंचायत वासियों की जीत है। युवा नेता दीपक शर्मा और युवा सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसमे ग्रामीण भरपूर सहयोग कर रहे हैं। वर्षों के संघर्ष बाद जब यह सड़क निर्माण शुरू हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रानीसकरपुरा गांव में सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू।




2

सिंदूआरी गोलीकांड के पीड़ितों की मदद करे सरकार मृतक के आश्रित को दिया जाए 20 लाख मुआवजा

प्रखंड के गौहरपुर पंचायत की सिंदुआरी गांव में बुधवार को हुई गोलीकांड की इलाके में दिन भर चर्चा होती रही। गुरुवार को गांव में विभिन्न पार्टी के नेताओं का आने का सिलसिला चलता रहा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सिंदुआरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने उनका ढाढस बंधाया और धैर्य से काम करने की सलाह दी। आश्वासन दिया कि प्रशासन पर भरोसा करें। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होती है तो उसका हम लोग स्वागत करें।

उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रितों 20 लाख मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने की मांग सरकार से की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना है क्योंकि एक व्यक्ति खराब हो सकता है पूरा समाज कभी खराब नहीं हो सकता है। कहा कि जिसने भी गलत काम किया है उसे प्रशासन की तरफ से कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा अवश्य मिलेगी। वहीं गोह के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कही।
हत्याकांड के आरोपी जदयू नेता के घर मछली पार्टी में शामिल हुआ था एसआई
भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने एसएसपी से मांग किया है कि दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। कोंच थाने में पदस्थापित एसआई राजकुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि एसआई की शह पर ही यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा तबादला कर दिया है। चार मई को जदयू नेता के घर मछली पार्टी हुई जिसमें यह एसआई शामिल हुआ। इसमें लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई गई। मछली पाटी में 25 से 30 लोग शामिल हुए थे। इसलिए वरीय पुलिस अधीक्षक उसे सस्पेंड करते हुए मामले का निष्पक्ष जांच कराएं।

सिंदुआरी में दो की हत्या की निंदा, जांच की मांग
दो किसानों की हत्या और हत्या में शामिल सत्ताधारी दल के नेता का होना सुशासन की कथित सरकार को ठेंगा दिखा गयी है। जिले के लोगों में जंगलराज का भय घर करने लगा है। बेलागंज में पं यदुनन्दन शर्मा किसान विकास मोर्चा के सदस्यों ने कड़ी निन्दा करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। किसान विकास मोर्चा के संयोजक सह युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार ने कहा कि एक सत्ताधारी दल के नेता द्वारा दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया जाना सरकार पर सीधी उंगली उठा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government should help the victims of Sinduari firing, 20 lakh compensation should be given to the dependent of the deceased




2

राइस मिल में काम करने वाले 222 मजदूर स्पेशल ट्रेन से भेजे गए तेलंगाना

खगड़िया से गुरुवार के अहले सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर तेलंगाना के लीगमपल्ली स्थित राइस मिल में काम करने वाले 222 मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से तेलंगाना रवाना किया गया। डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि तेलंगाना सरकार ने बिहार सरकार से मजदूरों को वापस काम पर भेजने का आग्रह किया था।
देर रात शार्ट नोटिस पर जब इस बात की सूचना मिली तो तेलंगाना सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मजदूरों की सूची में शामिल मजदूरों से संपर्क साधा गया। उनलोगों ने काम पर वापस जाने की इच्छा जताई। इसके बाद सभी लोगों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से काम पर वापस भेजा गया। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान यह बिहार से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन है जो दूसरे प्रदेश में काम करने वाले मजदूरों को वापस काम पर भेजने के लिए खोली गई है।
इस ट्रेन के खोले जाने से राजनीतिक गलियारे में घमासान मच गया है। राजद के कई नेताओं ने मजदूरों को कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय वापस भेजने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। राजद नेताओं ने कहा है कि एक तरफ बिहार सरकार दूसरे प्रदेश में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए तैयार नहीं है।मजदूर बिहार वापस आने को व्याकुल हैं। उनलोगों को वापस लाने के लिए सरकार कुछ नहीं सोच रही है। दूसरी तरफ मजदूरों को दूसरे प्रदेश में भेजने की इजाजत सरकार दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मजदूरों को वापस भेजने के लिए स्टेशन पर मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी।




2

3 मई को कोरोना पॉजिटिव मिले सात मरीजों के संपर्क में आए 25 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

कोविड-19 के 102 मरीजों के साथ बिहार में कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुके मुंगेर में अब इस महामारी की रफ्तार थमने लगी है। पिछले 4 दिनों से जिले में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। दूसरी ओर तीन मई को पॉजिटिव मिले सात लोगों के संपर्क में आए 25 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई। सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित 102 लोगों में से 38 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 63 लोग इलाजरत हैं। इनमें से 03 एनएमसीएच पटना में 35 क्वींस हॉस्टल जमालपुर व 25 जीएनएम आइसोलेशन में इलाजरत हैं। क्वींस जीएनएम आइसोलेशन में भर्ती 36 मरीजों का जांच पटना भेजा गया है, जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इनमें से पांच मरीज ऐसे भी है जिनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यदि इन पांचों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है, तो सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने एनआईसी कक्ष में सिविल सर्जन, जिलाधिकारी व डीपीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। इस दौरान सचिव ने निर्देश दिया कि बाहरी राज्य से आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग के पश्चात ही क्वारेंटाइन में भर्ती करें। यह भी निर्देश दिया कि रेड जोन वाले जिला से आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों का स्वाब जांच कराएं, ताकि वैसे प्रवासी मजदूरों से संक्रमण का भय नहीं रहे। ऐसे मजदूरों के रहने के लिए भी अलग व्यवस्था करें ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

सैंपल जांच के लिए मिलेगा टीआरयू मशीन
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति पटना की ओर से कोरोना संक्रमितों के स्वाब का सैंपल जांच करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को टीआरयू मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी स्वाब का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जा रहा था। सिविल सर्जन ने बताया कि 3-4 दिन में मशीन मुंगेर पहुंच जाएगा। जबकि स्वाब सैंपल का किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके लिए यक्ष्मा विभाग के एक कमरा में लैब तैयार किया जा रहा है।
टीआरयू में पॉजिटिव मिलने के बाद पटना जाएगा सैंपल
टीआरयू मशीन की सहायता से एक दिन में 40 सैंपल की जांच की जा सकेगी। टीआरयू मशीन द्वारा सैंपल जांच में निगेटिव मरीजों का पता लगाया जा सकेगा। जांच के दौरान अगर किसी मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया जाता है, तो कंर्फमेशन के लिए सैंपल को पुन: पटना भेजा जाएगा। अब स्वास्थ्य विभाग को अधिक संख्या में सैंपल जांच के लिए पटना भेजने की जरूरत नहीं होगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से करें पालन
जिले में अब कोरोना संक्रमण का कोई चेन नहीं है। मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट रहे हैं यह राहत की बात है। प्रवासी मजदूरों के आने से संक्रमण की संभावना बढ़ी है। लोग सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से अनुपालन करें।
राजेश मीणा, डीएम, मुंगेर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक में मौजूद सीविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी।




2

स्टेशन पर बनाए गए 4 गेट, ट्रेन में होंगी 24 बोगियां 6-6 डिब्बे के यात्री एक निकास गेट से जाएंगे बाहर

दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को ट्रेन से उतारने व उनकी जांच के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है। ताकि, ट्रेन से लोगों के उतरने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। जांच के बाद उन्हें आसानी से बस से संबंधित जिले की बसों पर बैठाया जा सके। इसके लिए गुरुवार को एसडीओसंजीव कुमार ने स्टेशन की जानकारी ली और व्यवस्था के बारे में सबंधित अफसर व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ट्रेन में 1200 लोगों के आने की संभावना है। इसको लेकर चार दिन से तैयारी चल रही है। मेडिकल टीम समेत अन्य कर्मियों की ड्यूटी भी शुरू हो गई है। ट्रेन आने के चार घंटा पहले सबको अलर्ट कर दिया जाएगा।

पहले सीवान स्टेशन पर दो निकास गेट बनाने की चर्चा थी। लेकिन, स्टेशन से जल्द निकाल कर बस में बैठाने के लिए चार निकास गेट बनाने की तैयारी की गई है। इसमें पहला पार्सल के पास, दूसरा मुख्य गेट के पास व तीसरा निकास गेट के पास व चौथा जीआरपी थाने के बगल से शामिल है। एक ट्रेन में 24 बोगी लगने की संभावना है। इसलिए, प्रत्येक गेट से छह बोगी के लोगों को निकालने की तैयारी चल रही है। ट्रेन से उतरने के साथ ही प्लेटफॉर्म पर ही मेडिकल टीम जांच करेगी। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर ही सोशल डिस्टेंस से संबंधित गोल घेरा बना दिया गया है। यात्री उतर कर खड़े रहेंगे और मेडिकल टीम उनकी थर्मल स्कैनर से जांच करेगी।

क्वारेंटाइन सेंटर में 56 मजदूर व छात्र

भगवानपुर महाविद्यालय में बनाए गए प्रखंडस्तरीय क्वारंेटाइन सेंटर का गुरुवार को सीओ युगेश दास ने निरीक्षण किया। उन्होंने अप्रवासी मजदूरों व छात्रों के साथ सेंटर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। बताया कि निरीक्षण में मजदूरों व छात्रों ने सेंटर में मिल रहे सुविधाओं को संतोषजनक बताया। उनके साथ स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाम रब्बानी भी थे। क्वांरेंटाइन सेंटर में प्रदेश से आए 24 अप्रवासी मजदूर व छात्रों को रखा गया। डॉ. कुसुम खातून ने सभी की जांच की।

गोपालगंज, सारण और सीवान के लिए बसें तय
स्टेशन के बाहर अभी तीन जिले की बसें खड़ी करने की तैयारी की गई है। हनुमान मंदिर के पास सारण जिले की बस, स्टेशन के मुख्य गेट के सामने गोपालगंज जिले की बस स्टेशन के पश्चिम साइड में सीवान जिले की बस लगेगी। अन्य जिलों के भी यात्री के आने की सूचना पर उस जिले के लिए भी बसें लगाई जाएंगी। स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में टेंट लगाया जा रहा है। वहीं पर खाने की भी व्यवस्था होगी। ट्रेन से उतरने के साथ ही यात्रियों को पानी का बोतल दिया जाएगा, ताकि वे अपनी प्यास बुझा सके। साथ ही खाने के भी पैकेट दिए जाएंगे। पूछताछ काउंटर भी बनाया जा रहा है। किस जिले के लिए कहां पर बस लगी है, इसकी जानकारी पूछताछ काउंटर से मिलेगी। वहीं स्टेशन पर सुरक्षा के लिए भी तैयारी की जा रही है। ट्रेन से उतरने के बाद कोई यात्री बिना जांच के ही कहीं चले न जाएं, इसके लिए स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। निरीक्षण के दौरान डीसीआई गणेश यादव, आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, जीआरपी के प्रभारी मो. इमरान आलम आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 gates built at the station, the train will have 24 bogies, 6-6 compartment passengers will go out from an exit gate




2

तीन दिन में बिहार का रिकवरी रेट 20 फीसदी बढ़ा, अब 45 प्रतिशत की रफ्तार से ठीक हो रहे मरीज

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार अब 45 फीसदी हो गई है। तीन दिन पहले यह 25 प्रतिशत था। पिछले 72 घंटे में कोरोना के 112 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक कुल 246 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कैमूर, बक्सर, रोहतास, मुंगेर और गोपालगंज में तेजी से मरीज रिकवर हो रहे हैं।

चार दिनों से संक्रमण की रफ्तार कम
बिहार में पिछले चार दिनों में मरीजों के संक्रमित होने की रफ्तार भी कम हुई है। चार मई को छः केस, 5 मई को सात, 6 मई को छः और सात मई को आठ नए मरीज मिले हैं। यह पिछले दो हफ्ते में सबसे कम है। यह बिहार के लिए अच्छी खबर है।

मरीजों की डबलिंग रेट में भी आई कमी
बिहार में कोरोना के मरीजों को दोगुनी रफ्तार में भी कमी आई है। राज्य में पहले सात दिनों में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे थे। उसके बाद यह रफ्तार तेज हुई और चार दिनों में ही केस डबल होने लगे। 26 अप्रैल से 5 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब 9 दिन में केस डबल हो रहे हैं।

कोरोना से प्रभावित टॉप 10 जिले

जिला केस ठीक हुए मौत
मुंगेर 102 38 1
बक्सर 56 26
रोहतास 54 22 1
पटना 47 20
नालंदा 36 35
सीवान 32 25
कैमूर 32 16
मधुबनी 24 0
गोपालगंज 18 17
भोजपुर 18 10


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से भी दो लोगों को छुट्टी मिली।




2

11 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब तक 257 लोग ठीक होकर घर लौटे

बिहार के 11 और मरीजों ने कोरोनावायरस से जंग जीत ली है। दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(एनएमसीएच) से छुट्टी मिल गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों में पश्चिमी चंपारण के पांच, बक्सर के तीन, सासाराम, मुंगेर, सारण और सीवान के एक-एक मरीज शामिल हैं।

नाम

जिला कब भर्ती हुए थे
शहनवाज सासाराम 22 अप्रैल
हाशिमा बेगम बक्सर 25 अप्रैल
मो. मुस्ताक मुंगेर 26अप्रैल
पूजा देवी सारण 30अप्रैल
लाल बाबू महतो सीवान 3 मई
मनोज मुखिया पश्चिमी चंपारण 4 मई
कमलेश कुमार पश्चिमी चंपारण 4 मई
गुड़िया कुमारी पश्चिमी चंपारण 4 मई
सीता कुमारी पश्चिमी चंपारण 4 मई
आयशा बक्सर 4 मई
चांदनी कुमारी बक्सर 4 मई

एनएमसीएच में 119 लोग ठीक हुए
पटना के एनएमसीएच से अब तक 119 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बिहार में 257 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। अब तक 569 केस सामने आए हैं। राज्य का रिकवरी रेट बढ़कर 45.16 प्रतिशत हो गया है। तीन दिन पहले यह 25 प्रतिशत था।

जिला अब तक मरीज मिले ठीक होकर घर लौटे मौत
पश्चिमी चंपारण 11 5 0
बक्सर 56 29 0
सासाराम 54 23 1
मुंगेर 102 39 1
सारण 8 5 0
सीवान 32 26 0


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई।




2

जमीन विवाद में तेजाब से हमला, 6 महिलाओं समेत 12 लोग झुलसे

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में शुक्रवार सुबह तेजाब से हमले में छह महिलाएं सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। गांव केविष्णुदेव राय और जीवछ राय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जीवछ राय के बेटे अरुण राय मकान बनवा रहे थे। इसी बीच उन लोगों पर तेजाब से हमला किया गया।

इस हमले में जीवछ राय, अनूठा देवी, अरुण राय, गनिता देवी, प्रेम कुमार राय, चंद्रकला देवी, भूदेव राय, निर्भय राय और रामदुलारी देवी जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से विशुनदेव राय, उनकी बेटी प्रियंका कुमारी और पत्नी जख्मी हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सदर अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस में सवार एसिड अटैक में घायल हुए लोग।




2

13 छात्रों ने 15 दिनों में 1260 लोगों को किया फोन, खगड़िया डीएम के अलावा किसी ने नहीं दिया रिस्पांस

मध्य प्रदेश के कटनी में फंसे बिहार के 13 छात्र घर वापसी के लिए 15 दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वे बिहार और मध्य प्रदेश के 1260 कमिश्नर, डीएम, एसएसपी के साथ ही कोविड-19 से जुड़े अधिकारियों को फोन कर चुके हैं। इसके साथ ही फोन के माध्यम से लगभग 350 रिश्तेदारों से बिहार वापस बुलाने की गुहार लगाई है। पीएम और सीएम को ट्वीट किया। खगड़िया के डीएम को छोड़कर किसी भी ने छात्रों के बिहार वापसी की बात तो दूर फोन पर सही तरीके से रिस्पांस भी नहीं दिया। कई लोगो ने फोन ही कट कर दिया, तो कई ने वापसी के लिए इंतजार करने की बात कहकर फोन काट दिया।

खगड़िया के डीएम ने छात्रों से उनकी समस्या पूछते हुए वापसी के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसी तरह से अहमदाबाद में फंसे एक दर्जन ऐसे लोग हैं, जिनके पास पैसे खत्म हो चुके है। वे सड़क पर खड़े होकर विभिन्न संस्थाओं की ओर से दिए जाने वाले भोजन के पैकेट के सहारे अपना पेट भर रहे हैं।

लॉकडाउन बढ़ा तो भोजन बांटने वाले संस्थान ने खिंचे अपने हाथ
अहमदाबाद में फंसे चंदन कुमार कहने को तो आईटी कंपनी में कार्यरत है। लेकिन, पिछले 20 दिनों से वे अपने दूसरे दोस्तों के साथ सड़क पर भोजन का पैकेट बांटने वालों के सहारे अपना गुजारा कर रहे हैं। उनके पास पैसे खत्म हो चुके हैं। कंपनी ने दो महीने से सैलरी नहीं दी। अब नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। ऐसे में चंदन कुमार सहित उनके सभी दोस्तों को काफी परेशानी हो रही है। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से विभिन्न संस्थाओं ने भी अपने हाथ पीछे खिंच लिए हैं। ऐसे में कई संस्थाओं ने भोजन का पैकेट और राहत सामग्री बांटना बंद कर दिया।

पटना के डीएम कुमार रवि का कहना है कि देश के अन्य हिस्सों में फंसे लोगों की वापसी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हर दिन विभिन्न स्थानों से ट्रेन के माध्यम अप्रवासी बिहार पहुंच रहे हैं। लोगों को धैर्य रखने की जरुरत है। उनकी समस्या भी खत्म की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छात्रों ने अधिकारियों और परिवार वालों को फोन कर उन्हें वापस बुलाने की गुहार लगाई है।




2

तेलंगाना से 1250 प्रवासी मजदूरों को लेकर छपरा पहुंची स्पेशल ट्रेन, डीएम-एसपी ने किया स्वागत

तेलंगाना से 1250 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छपरा पहुंची। स्टेशन पर डीएम और एसपी ने मजदूरों का स्वागत किया। सभी लोगों के बैग सैनिटाइज करने के बाद उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर लगाया गया जहां उनकी स्क्रीनिंग की गई। सभी को नाश्ते का पैकेट और पानी का बोतल दिया गया।

वापस लौटने वालों में छपरा के 263 लोगों के अलावा मधुबनी के 723 और सीवान के 264 लोग शामिल हैं। दूसरे जिलों के लोगों को बस से उनके घर भेजा गया जहां वे 21 दिनों तक क्वारैंटाइन सेंटर में रहेंगे।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया ने कि सभी लोगों को उनके गृह जिले में भेजा जा रहा है। सभी को 21 दिन सेंटर में रहना होगा। सेंटर में लोगों को किट दिए जाएंगे। लोगों को सुबह में नाश्ता और दो बार भोजन दिया जाएगा। क्वारैंटाइन सेंटर में मनोरंजन के लिए टीवी भी लगाया गया है। लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-शाम योग कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए प्लेटफॉर्म से बाहर लाया गया।