2 अक्टूबर से शुरू होने वाला टी-20 वर्ल्डकप मुश्किल में, इस दौरान आईपीएल हो सकता है By Published On :: Sun, 05 Apr 2020 03:07:29 GMT कोरोनावायरस के कारण कई और खेल स्थगित हो गए। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के एक ट्वीट ने आईपीएल के आयोजन पर दिलचस्प बहस छेड़ दी है। आईपीएल अभी 15 अप्रैल तक स्थगित है। बोर्ड की ओर से अभी इसे रद्द नहीं किया गया है। यदि लॉकडाउन हट जाता है तो भी बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के पास छोटे टूर्नामेंट के लिए भी समय नहीं है। भले ही बोर्ड, टीम के मालिक और ब्रॉडकास्टर घाटे को तैयार हों, लेकिन कोई खिलाड़ी तब तक नहीं खेलना चाहेगा जब तक कि महामारी पूरी तरह से काबू में नहीं आ जाती।वॉन ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में 5 हफ्ते का आईपीएल कराया जा सकता है। यह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अच्छा है। वॉन की सोच बताती है कि आईपीएल न केवल भारतीय बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक्सपर्ट पीटर लालोर इसे दूसरी ओर ले गए और कहा कि खिलाड़ियों की कठिनाई को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को रद्द किया जा सकता है।बीसीसीआई अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल कराने की तैयारी मेंइस दौरान बीसीसीआई अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल कराने की तैयारी में है। यह बताता है कि टी20 वर्ल्ड कप को कितनी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी 6 महीने का समय बाकी है। ऑस्ट्रेलिया इसे बिना फैंस के करा सकता है। यदि वर्ल्ड कप नहीं होता है तो इसे 2022 में कराया जा सकता है। सभी के अपने-अपने फाइनेंशियल हित हैं। भले यह अटकलबाजी हो लेकिन देखना होगा कि यह मामला कैसे सुलझता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 24 अक्टूबर को होना है। -फाइल फोटो भारतीय टीम के कोच और चयनकर्ता कई बार कह चुके हैंं कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही धोनी का टी-20 वर्ल्ड कप में चयन संभव है। -फाइल फोटो Full Article
2 पूर्व अंडर-12 चैम्पियन चहल फिर शतरंज खेलते नजर आए, कहा- इस खेल ने मुझे क्रिकेट में संयम रखना सिखाया By Published On :: Mon, 06 Apr 2020 07:38:20 GMT शतरंज चैम्पियन से क्रिकटर बने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल लॉकडाउन के दौरान फिर से चेस खेलते नजर आए हैं। उन्होंने रविवार को चेस.कॉम के ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। गेम से पहले उन्होंने ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय मास्टर राकेश कुलकर्णी से बातचीत की। चहल ने कहा कि शतरंज ने उन्हें क्रिकेट के कठीन समय में धीरज रखना सिखाया है। दरअसल, कोरोनावायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान खेल जगत के कई दिग्गज घर में प्रैक्टिस कर रहे हैं या फिर सोशल मीडिया पर चैटिंग के साथ ऑनलाइन गेमिंग खेल रहे हैं।चहल ने कहा, ‘‘शतरंज ने मुझे संयम रखना सिखाया है। जिस तरह टेस्ट मैच में किसी दिन आपको अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद विकेट नहीं मिलता। लेकिन आप अगले दिन जब फ्रैश मूड में मैदान पर उतरते हैं, तब आपको संयम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस मामले में शतरंज ने मेरी काफी मदद की है। मैं संयम रखते हुए गेंदबाजी करता हूं और बल्लेबाज को आउट कर देता हूं।’’आईपीएल में बेंगलुरु के लिए खेलेंगे चहलउन्होंने चैटिंग के दौरान क्रिकेट को शतरंज से ज्यादा रोमांचक बताया। चहल ने कहा, ‘‘एक समय मुझे शतरंज और क्रिकेट में से किसी को चुनना था। इस बारे में पिता ने मुझसे कहा कि यह मेरी मर्जी है कि मैं किसे चुनता हूं। मुझे क्रिकेट ज्यादा पसंद है, इसलिए मैंने इसे चुना।’’ चहल ने अब तक 52 वनडे में 91 और 42 टी-20 में 55 विकेट हासिल किए हैं। वे आईपीएल में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। चहल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न को अपना आदर्श बताया।कोरोनावायरस को लेकर चहल ने अपील की, ‘‘आपसे निवेदन की घर पर ही रहें। यह मौका आपके पास हीरो बनने का है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होना है। आपके पास लॉकडाउन का यह समय नई चीजें सीखने का है। आप अच्छा पढ़ सकते हो, डांस सीख सकते हो और खाना बनाने की कला भी जान सकते हो।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस के कारण 14 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र चहल घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। -फाइल फोटो Full Article
2 आईपीएल नहीं होने से डिप्रेशन में आ सकते हैं कई क्रिकेटर: पैडी अपटन, पैट कमिंस बोले- टी-20 वर्ल्ड कप ज्यादा जरूरी By Published On :: Mon, 06 Apr 2020 09:46:00 GMT कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) समेत दुनियाभर में जुलाई तक होने वाले तमाम खेल टूर्नामेंट्स को टाल या रद्द कर दिया गया है। अब 15 अप्रैल को होने वाले आईपीएल पर संकट के बादल छाने लगे हैं। इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पैडी अपटन का मानना है कि आईपीएल को रद्द नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कई खिलाड़ी डिप्रेशन में आ सकते हैं। पैडी भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, इस बार नीलामी में सबसे मंहगे 15.50 करोड़ रुपए में बिके ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईपीएल से ज्यादा जरूरी टी-20 वर्ल्ड कप को बताया है।पैडी 2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के मेंटल कंडिश्निंग कोच थे। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, ‘‘आईपीएल क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा टूर्नामेंट और दुधारू गाय है। लॉकडाउन जैसे हालात में जब कोई स्वस्थ और सामान्य व्यक्ति खुद के बारे में ज्यादा सोचता है, तो वह एंग्जाइटी और डिप्रशन का शिकार हो सकता है। ऐसे समय में मैं खिलाड़ियों के साथ अन्य लोगों को भी सलाह देता हूं कि वे खुद के बारे में ज्यादा न सोचें और अपने लोगों पर ध्यान दें। साथ ही दूसरे विकल्पों पर विचार करें।’’टी-20 वर्ल्ड कप इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंटवहीं, कमिंस ने कहा, ‘‘2-3 साल से हम लगातार टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बात कर रहे हैं। 2015 वनडे वर्ल्ड कप मेरे करियर का स्पेशल टूर्नामेंट था, जबकि मैं फाइनल में खेला भी नहीं था। अब मैं चाहता हूं कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप होना चाहिए। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है। मेरी इच्छा है कि सबकुछ जल्दी ठीक हो और यह टूर्नामेंट अच्छे से संपन्न हो। यदि मैं थोड़ा और लालची होता, तो चाहता कि इस बार आईपीएल भी होना चाहिए।’’इस साल आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होना है। कोरोनावायरस और वीजा प्रतिबंध के कारण टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। वहीं, इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है।‘पीटरसन ने छोटे फॉर्मेट में आईपीएल कराने का सुझाव दिया’हाल ही में इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने छोटे फॉर्मेट में आईपीएल कराने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘चलिए अब जुलाई-अगस्त भी जल्दी ही आने वाला है। मेरा मानना है कि आईपीएल के इस सीजन को भी कराया जाना चाहिए। विश्व का हर एक खिलाड़ी भी यही चाहता है और वह खेलने के लिए भी बेताब है। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ आईपीएल उन लोगों के लिए भी बहुत महत्व रखता है, जो इसके पर्दे के पीछे काम करते हैं। ऐसा कोई तरीका भी ढूंढना चाहिए, जिससे की फ्रेंचाइजी कुछ कमाई कर सके। जैसे कि सभी मैच सिर्फ तीन सुरक्षित स्टेडियम में बगैर दर्शकों के कराए जाएं। इसे तीन या चार हफ्ते में सीमित कर सकते हैं।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पैट कमिंस ने कहा- यदि मैं थोड़ा और लालची होता, तो चाहता कि इस बार आईपीएल भी होना चाहिए। -फाइल फोटो Full Article
2 सुशील ने कहा- लोगों को मेरी दावेदारी खारिज करने की आदत, मैं अभी संन्यास नहीं लूंगा; 2021 में होने वाले ओलिंपिक की तैयारियों में जुटा By Published On :: Mon, 06 Apr 2020 15:37:36 GMT रेसलर सुशील कुमार ने साफ कर दिया कि वे अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिए इंटव्यू में कहा कि लोगों को मेरे खेल के खत्म होने के बारे में लिखने की आदत है। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सुशील ने कहा कि मैं अभी कहीं नहीं जा रहा हूं। 1 साल ओलिंपिक टलने का मतलब मुझे चौथी बार इन खेलों के लिए क्वालिफाई करने का अच्छा मौका मिला है। अधिक समय का मतलब बेहतर तैयारी होता है।सुशील ने कहा- कुश्ती ऐसा खेल है कि अगर आप चोट से बचे रहते हैं, और लक्ष्य तय कर तैयारी करते हैं तो उसे हासिल कर सकते हैं। मैं अभी रोज दो बार प्रैक्टिस करता हूं। मैं मैट पर नहीं उतर रहा हूं, लेकिन खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। भगवान ने चाहा तो ओलिंपिकके लिए जरूर क्वालिफाई करूंगा। इस पहलवान ने आगे कहा कि 2011 में भी लोग मेरे बारे में यही बात कर रहे थे। मुझे पता कि इसे कैसे संभालना है। यह मेरा रोज का काम है। 9 साल पहले भी आलोचक यह आशंका जता रहे थे कि सुशील बीजिंग के प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाएंगे। हालांकि, उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में सिल्वर जीतकर सबकी बोलती बंद कर दी थी।नरसिंह यादव दोबारा चुनौती पेश कर सकते हैंओलिंपिक 1 साल टलने की वजह से सुशील के पुराने प्रतिद्धंदीनरसिंह यादव भी ओलिंपिक रेस में शामिल हो गए हैं। उन पर लगा 4 साल का बैन इसी साल जुलाई में खत्म हो रहा है। इसके बाद वे भी ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिए दावा पेश कर सकते हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पहले ही यह कह चुका है कि वे नरसिंह को वापसी का मौका देंगे। फेडरेशन ने 2016 के रियो गेम्स में सुशील की जगह नरसिंह को तरजीह दी थी। हालांकि, बाद में डोप टेस्ट में वे फेल हो गए। तब सुशील की ट्रायल की मांग को फेडरेशन के साथ-साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने भी ठुकरा दिया था और उन पर नरसिंह के खिलाफ साजिश तक का आरोप लगा था।नरसिंह को दोबारा करियर शुरू करने की बधाई देता हूं: सुशीलइस बार नरसिंह से मुकाबला होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जब वक्त आएगा, तब इसे देखेंगे। फिलहाल, मैं उन्हें दोबारा करियर शुरू करने कीबधाई देता हूं। सुशील 74 किलो वर्ग में दावेदारी पेश करते हैं। इसमें अभी तक किसी भी भारतीय पहलवान ने ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं किया है। नरसिंह भी इसी भार वर्ग में ही उतरेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ओलिंपिक में 2 मेडल जीत चुके सुशील कुमार 74 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिसके लिए भारत ने ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं किया था। उन्हें नरसिंह यादव से चुनौती मिल सकती है। Full Article
2 पहली महिला आईपीएस किरण बेदी नेशनल चैम्पियन रहीं, 3 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते By Published On :: Tue, 07 Apr 2020 05:47:00 GMT भारत की पहली महिला आईपीएस रहीं किरण बेदी टेनिस में नेशनल चैंपियन बन चुकी हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया। खेलते समय बाल आंखों में आते थे, इसलिए बाल कटवा दिए थे। 1966 और 1972 में जूनियर नेशनल चैम्पियन बनीं। 1968 में छोटी बहन रीटा के साथ ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी में डबल्स जीता। 1976 में पहली बार नेशनल लॉन टेनिस चैम्पियन बनीं। उन्होंने श्रीलंका में चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।रिटायरमेंट के बाद किरण बेदी ने भाजपा की ओर से दिल्ली में विधायक का चुना भी लड़ा था। वे भाजपा की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी थीं। हालांकि, वे और पार्टी दोनों ही चुनाव हार गए थे। इसके बाद 70 साल की बेदी को पुडुचेरी की उपराज्यपाल गया। किरण बेदी ने बहन रीटा के साथ लगातार तीन साल ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी टाइटल जीते उन्होंने 1974 में ऑल इंडिया हार्ड कोर्ट और 1975 में ऑल इंडिया इंटरस्टेट चैंपियनशिप जीती {1976 में भारत में पहले नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते थे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today किरण बेदी 1976 में पहली बार नेशनल लॉन टेनिस चैम्पियन बनी थीं। Full Article
2 कोरोना के कारण रद्द हो सकती है इंग्लिश प्रीमियर लीग, सभी 20 क्लबों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान होगा By Published On :: Wed, 08 Apr 2020 02:51:02 GMT कोरोनावायरस के कारण यूरोपियन फुटबॉल की पांच प्रमुख लीग मार्च से ही स्थगित हैं। इनके भी शुरू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंग्लैंड की प्रीमियर लीग की बात करें तो यह अप्रैल तक के लिए स्थगित है। मौजूदा हालात में इसके स्टेक होल्डर्स आशंका जता रहे हैं कि लीग का मौजूदा सीजन शायद ही पूरा हो। अभी लीग की सभी 20 टीमों के 9-10 मैच बाकी हैं। अगर लीग का बाकी सीजन कैंसिल हो गया तो इसके क्लबों को कमाई में घाटा हो सकता है। इन्हें 10 हजार 77 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। सबसे ज्यादा घाटा तो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हो सकता है। आशंका है कि उसे 116.4 मिलियन पाउंड (करीब 1080 करोड़ रुपए) कम कमाई होगी।वहीं, कोरोनावायरस महामारी के बाद पहली बार मंगलवार को सभी जर्मन फुटबॉल क्लब ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 13 मार्च से लीग के मुकाबले नहीं हो रहे हैं। सभी टीमें छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेनिंग कर रही हैं। फ्रेंकफर्ट के खिलाड़ी सिर्फ तीन के ग्रुप में ट्रेनिंग कर रही हैं। क्योंकि यहां के खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे।दोनों मैनचेस्टर क्लब अपने स्टाफ को पूरी सैलरी दे रहेहाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि लॉकडाउन के कारण लीग के कुछ क्लब स्टाफ को सैलरी नहीं देंगे या फिर सैलरी कम कर देंगे। लिवरपूल ने कहा था कि वह नॉन-प्लेइंग स्टाफ को अस्थाई छुट्टी पर भेज देगा, ताकि सैलरी न देनी पड़े। उसके इस कदम की फैंस ने काफी अालोचना की थी। इसके बाद लीग में टॉप पर चल रहे क्लब लिवरपूल ने सरकार की जॉब रिटेंशन स्कीम के तहत स्टाफ को 80% सैलरी देने का फैसला किया। वहीं, मैनचेस्टर के दोनों क्लब सिटी और यूनाइटेड अपने स्टाफ को पूरी सैलरी दे रहे हैं। आर्सनल ने भी अप्रैल तक की पूरी सैलरी देने का फैसला किया है। इसके बाद जैसी भी परिस्थिति होगी, वैसा निर्णय लेगा। वाटफोर्ड, वेस्टहैम, बर्नले, क्रिस्टल पैलेस सहित कई क्लब अपने स्टाफ को पूरी सैलरी दे रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस महामारी के बाद पहली बार मंगलवार को सभी जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। Full Article
2 डीडी स्पोर्ट्स पर रोज दिखाए जाएंगे भारत में खेले गए 20 साल के 20 बेहतरीन मैच, लक्ष्मण की 281 रन की पारी भी देख सकेंगे By Published On :: Wed, 08 Apr 2020 08:58:04 GMT कोरोनावायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है। इस दौरान 7 अप्रैल से हर रोज डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भारत समेत कुछ अन्य यादगार क्रिकेट मैच के हाइलाइट्स दिखाए जाएंगे। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार ने किया है। इस दौरान क्रिकेट फैन्स वीवीएस लक्ष्मण की 2001 में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में खेली गई 281 रन की पारी भी देख पाएंगे। यह टेस्ट मैच 13 अप्रैल को दिखाया जाएगा। आखिरी दिन 14 अप्रैल को भारत-श्रीलंका के बीच 2005 में खेला गया वनडे दिखाया जाएगा।लॉकडाउन के दौरान 8 दिनों में डीडी स्पोर्ट्स पर कुल 20 मैच दिखाए जाएंगे। यह सभी मैच भारत में खेले गए थे। इनमें 19 वनडे और एकमात्र कोलकाता में खेला गया यादगार टेस्ट मैच है। इस टेस्ट में भारत ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मैच में लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 180 रन की साझेदारी की थी। 2003 ट्राई-सीरीज के फाइनल में भारत डकवर्थ-लुईस नियम से हारा थामंगलवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड 2003 ट्राई-सीरीज के 3 मैचों के हाइलाइट्स दिखाए जाएंगे। सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा वनडे सबसे पहले दिखाया जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 37 रन से जीता था। इस मैच में लक्ष्मण ने सबसे ज्यादा 102 और सचिन तेंदुलकर ने 100 रन की पारी खेली थी। हालांकि सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया डकवर्थ-लुईस नियम से 37 रन से जीता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 कोलकाता टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 180 रन की साझेदारी की थी। Full Article
2 गावस्कर ने केंद्र को 35 लाख रु. और राज्य को 24 लाख रुपए दिए, उनके बेटे ने कहा- क्योंकि देश के लिए 35 और मुंबई के लिए 24 शतक लगाए By Published On :: Thu, 09 Apr 2020 08:14:00 GMT कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ दान देने के लिए खेल जगत के कई दिग्गज सामने आ रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सनील गावस्कर ने 59 लाख रुपए दान दिए। इस बात का खुलासा पूर्व क्रिकेटर अमोल मजूमदार ने किया। उन्होंने बताया कि गावस्कर ने पीएम राहत कोष में 35 लाख रुपए और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 24 लाख रुपए दान दिए हैं। इस पर सुनील के बेटे रोहन ने जवाब देते हुए कहा, ‘‘क्योंकि उन्होंने (सुनील) ने देश के लिए खेलते हुए 35 और मुंबई के लिए 24 शतक लगाए हैं।’’सुनील ने 125 टेस्ट में 10,122 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 34 शतक और 45 अर्द्धशतक लगाए। पूर्व कप्तान ने 108 वनडे में 1 शतक और 27 अर्द्धशतकों की मदद से 3092 रन बनाए थे। इसके अलावा 348 फर्स्ट क्लास मैचों में 81 शतकों की मदद से 25834 रन बनाए। वे 1983 की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।पुजारा समेत खेल जगत के अन्य दिग्गजों ने भी मदद कीभारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी दान दिया है। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और पुलिस सहित सभी फ्रंट-लाइन वॉरियर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे परिवार और मैंने पीएम CARES फंड और गुजरात CM राहत कोष में अपना योगदान दिया है और आशा करते हैं कि आप भी करेंगे।’’ इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सौरव गांगुली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुनील गावस्कर ने 348 फर्स्ट क्लास मैचों में 81 शतकों की मदद से 25834 रन बनाए। वे 1983 की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। -फाइल फोटो Full Article
2 पाकिस्तान 200 खिलाड़ियों का ऑनलाइन यो-यो टेस्ट लेगा, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के वर्कआउट की मॉनिटरिंग कर रहा By Published On :: Thu, 09 Apr 2020 10:14:10 GMT पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलिंपिक और आईपीएल समेत सभी खेल टूर्नामेंट टाले या रद्द कर दिए गए हैं। फिलहाल, दुनियाभर की एक तिहाई आबादी घरों में कैद है। भारत में भी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है। ऐसे में सभी भारत और पाकिस्तान समेत सभी क्रिकेट बोर्ड को अपने खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता सता रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने 200 से ज्यादा खिलाड़ियों का ऑनलाइन ही फिटनेस और यो-यो टेस्ट कराने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम के ट्रेनर कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं।पीसीबी यह टेस्ट वीडियो लिंक के जरिए 20 और 21 अप्रैल को करेगा। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता और कोच मिस्बाह-उल-हक ने सभी खिलाड़ियों को लेटर लिखकर फिटनेस टेस्ट के बारे में जानकारी दे दी है। यह टेस्ट टीम ट्रेनर यासिर मलिक लेगें। टेस्ट में 2.5 मीटर की स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, 1 मिनट में 50 सिट-अप (फुल रेंज), एक मिनट में 60 पुश-अप (फुल रेंज), 1 मिनट में 30 बर्पीस, एक मिनट में 10 फुल चिन-अप, 25 बुल्गारियाई स्पिलट स्कॉट्स (दोनों तरफ), 2 मिनट के लिए रिवर्स प्लैंक और लेवल-18 का यो-यो टेस्ट शामिल है।बीसीसीआई ने खिलाड़ियों इंडोर वर्कआउट प्लान दियावहीं, बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए उनके वर्कआउट रुटीन पर नजर रखे हुए है। भारतीय टीम के ट्रेनर निक वेब और फिजियो नितिन पटेल एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम (एएमएस) एप के जरिए नजर रख रहे हैं। कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों को इंडोर वर्कआउट का निर्देश दिया गया, जिसका बखूबी किया जा रहा है। निक वेब ने नितिन के साथ मिलकर खिलाड़ियों के लिए इंडोर वर्कआउट प्लान तैयार किया था, जिसको सभी खिलाड़ी फॉलो कर रहे हैं। लोकेश राहुल और ऋषभ पंत के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी अपने वर्कआउट का वीडियो और फोटो शेयर कर चुके हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विराट कोहली घर में वर्कआउट कर फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों को इंडोर वर्कआउट का निर्देश दिया गया, जिसका पालन सभी खिलाड़ी बखूबी किया जा रहे हैं। Full Article
2 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले डीएसपी जोगिंदर बोले- कोरोना अब तक की सबसे बड़ी चुनौती, पुलिस-डॉक्टर को भी खतरा By Published On :: Fri, 10 Apr 2020 06:37:09 GMT भारतीय टीम को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा हरियाणा के हिसार में डीएसपी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। इस समय जोगिंदर लॉकडाउन का पालन कराने और कोरोना से बचाने के लिए लोगों को घर में रहने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से कहा, ‘‘कोरोना अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। फिलहाल, आमलोगों के साथ पुलिस और डॉक्टरों को भी खतरा है। सभी को बचाना बड़ी जिम्मेदारी है।’’जोगिंदर ने कहा, ‘‘कोरोना के कारण उत्पन हुई स्थिति बेहद गंभीर है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मैंने अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियां देखीं, लेकिन कोरोना के कारण बनी स्थिति अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वायरस से लड़ने के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं है, जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।’’लोग ऑटोग्राफ और सेल्फी मांगते हैंजोगिंदर ने अपनी पुलिस की ड्यूटी को लेकर कहा, ‘‘लॉकडाउन के बावजूद हमें अपनी ड्यूटी पर जाना होता है। लोगों का जीवन संकट में है। सभी को बचाना पुलिस का काम है और इस दौरान खुद को और अपने साथी पुलिसकर्मियों को भी बचाना बड़ी चुनौती है।’’ अपनी पहचान को लेकर जोगिंदर ने कहा, ‘‘काफी लोग उन्हें उनकी वर्दी पर लिखे नाम से पहचान जाते हैं क्योंकि मास्क के कारण लोगों को चेहरा नहीं दिखाई देता है। कई लोग उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी मांगते है, लेकिन इस स्थिति में वह सबको मना कर देते हैं।’’आईसीसी ने असली हीरो बतायाइससे पहले आईसीसी ने ट्वीट कर जोगिंदर को आज का असली हीरो बताया था। आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘‘2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो, 2020 में दुनिया के असली हीरो। क्रिकेट करियर के बाद एक पुलिसकर्मी के रूप में भारत के जोगिंदर शर्मा वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच अपना काम कर रहे हैं।’’ वर्ल्ड कप फाइनल में जोगिंदर ने आखिरी ओवर में जिताया2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर जोगिंदर ने ही डाला था। इस ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे और उसके 9 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। जोगिंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर आखिरी विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी। मैच में जोगिंदर ने 3.3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 19.3 ओवर में 152 रन ही बना सकी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस और लॉकडाउन की स्थिति में डीएसपी जोगिंदर शर्मा (दाएंं) ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात करते हुए। Full Article
2 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के ट्रेनर रहे रामजी बोले- वेट ट्रेनिंग को लेकर कभी सचिन को ऑब्सेस नहीं देखा By Published On :: Sat, 11 Apr 2020 06:22:11 GMT टीम इंडिया ने जब 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब रामजी श्रीनिवासन ने धोनी की टीम को ट्रेनिंग दी थी। 2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी रामजी ने टीम इंडिया को तैयार किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आप घर पर भी फिटनेस बनाए रख सकते हैं। बस आपके शरीर को जानने की जरूरत है। मुझे वेट ट्रेनिंग का जुनून नहीं है। हां, यह कुछ एथलीटों के लिए काम करता है। मैं भारतीय टीम के साथ रहा हूं।मैंने कभी सचिन, धोनी, सहवाग या रोहित शर्मा को वेट ट्रेनिंग काे लेकर ऑब्सेस नहीं देखा था। सभी जिम आते थे। सचिन कलाई और कंधों पर बहुत काम करते थे। धोनी को अलग रखें क्योंकि मेरा मानना है कि वे एक स्वाभाविक व्यक्ति थे। सहवाग स्मार्ट थे। उन्हें पता था कि वे क्या चाहते हैं। उन्होंने बहुत सारी कोर एक्सरसाइज की। रोहित ने भी ऐसा किया। मैंने युवराज को भी भारी वेट उठाते हुए कभी नहीं देखा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सचिन जिम में वेट ट्रेनिंग नहीं करते थे। वे कलाई और कंधों पर काम करते थे। Full Article
2 क्लार्क का बयान हमारी जीत कम नहीं कर सकता, कोहली ने 2018 टेस्ट सीरीज में शानदार कप्तानी की थी By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 01:25:00 GMT ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्वकप्तानमाइकल क्लार्क ने दावा किया कि 2018-19 टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने इस कारण जीती, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के कारण कोहली के खिलाफ स्लेजिंग नहीं की। क्लार्क ने कप्तान टिम पेन को लेकर तल्ख टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आईपीएल के कारण अपना सामान्य खेल नहीं दिखा सकी। क्लार्क ने कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर भारत फाइनेंशियल तौर पर शक्तिशाली है। टिम पेन ने क्लार्क की बात का खंडन किया।पेन ने कहा कि हम कोहली को उकसाना नहीं चाहते थे। ऐसे में वह अच्छा खेल दिखाता है, तो क्लार्क या पेन कौन सही है। मुझे लगता है कि क्लार्क मजबूत, कठोर, टकराव वाले माने जाते थे। लेकिन पेन सरल स्वभाव के हैं। द. अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग के कारण स्मिथ और वार्नर पर बैन लगा। इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को काफी अपमानित होना पड़ा। भारतीय सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर आक्रमक थी। पेन टीम के नए कप्तान थे। जबकि कोहली बड़ा नाम था। इसका प्रभाव दिखा। बड़े खिलाड़ी दबाव में हमेशा अच्छा खेल दिखाते हैं।भारत को पहली बार जीत मिलीक्लार्क का बयान अनुचित था, क्योंकि कोहली ने अच्छी कप्तानी कर टीम को पहली बार जीत दिलाई। कोहली ने हालांकि बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जैसा उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद नहीं थी कि पुजारा अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। यह, वास्तव में उस सीरीज की वास्तविक कहानी है, जिसे बताया और लगातार बताया जाना चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today माइकल क्लार्क ने दावा किया कि 2018-19 टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने इस कारण जीती, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के कारण विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग नहीं की। Full Article
2 मुकेश अंबानी दूसरे पर खिसके, संपत्ति 26% कम होने के कारण ऐसा हुआ; स्टीव बॉलमर पहले नंबर पर By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 02:19:00 GMT फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की लिस्ट जारी की। पिछले साल टॉप पर रहे भारत के मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। जबकि माइक्रोसाॉफ्ट के सीईओ रहे स्टीव बॉलमर पहले नंबर पर आ गए हैं। वे पिछले साल दूसरे पर थे। बॉलमर की नेटवर्थ 28% बढ़ी जबकि अंबानी की 26% कम हुई। लिस्ट में टॉप-10 में शामिल बिजनेसमैन में 5 की संपत्ति कम हुई।अब्रामोविच पिछले साल टॉप-5 में थे, इस बार 7वेंअमेरिकन फुटबॉल टीम कैरोलिना पैंथर्स के मालिक डेविड टेपर की नेटवर्थ 91 हजार करोड़ है। रोमन अब्रामोविच 86 हजार करोड़ रु. की नेटवर्थ के साथ सातवें पर हैं। चेल्सी के मालिक पिछले साल पांचवें पर थे। आइस हॉकी टीम एलए किंग्स के मालिक फिलिप एनशट्ज 8वें पर हैं।अमेरिकन अरबपति स्टेनले पांच टीमों के मालिकअमेरिका के 72 साल के स्टेनले क्रोएंके की नेटवर्थ 76 हजार करोड़ रु. है। वे लॉस एंजिलिस रेम्स (अमेरिकन फुटबॉल), आर्सनल (फुटबॉल), डेनवर नगेट्स (बास्केटबॉल), कोलोराडो एवलांच (आइस हॉकी), कोलोराडो रेपिड्स (सॉकर) क्लबों के मालिक हैं। वे नौवें पर हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुकेश अंबानी क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस और स्टीव बॉलमर (दाएंं) बास्केटबॉल टीम लॉस एंजिलिस क्लिपर्स के मालिक हैं। Full Article
2 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम ओनर्स में मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर फिसले; उनसे 1.20 लाख करोड़ की ज्यादा नेटवर्थ वाले बॉलमर टॉप पर By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 03:00:02 GMT दुनिया के 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंबानी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक हैं। इस लिस्ट में अब माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और बास्केटबॉल टीम लॉस एंजिलिस क्लिपर्स के मालिक स्टीव बॉलमर पहले स्थान पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ 52.7 अरब डॉलर यानी 3.95 लाख करोड़ रुपए है।पिछले साल बॉलमर की नेटवर्थ 41.2 अरब डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 52.7 अरब डॉलर हो गई है। यानी उनकी कमाई में करीब 11.5 अरब डॉलर यानी 86 हजार 250 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।बॉलमर की संपत्ति में 28 फीसदी का इजाफाफोर्ब्स के मुताबिक पिछले साल की तुलना में बॉलमर की संपत्ति में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके दम पर वे दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में भी 11वें स्थान पर हैं। पिछले साल मुकेश अंबानी 50 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम ओनर थे। दुनियाभर में आई मंदी की वजह से इस साल तेल और गैस से जुड़ी उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई है। इसी वजह से उनकी नेटवर्थ 13 अरब डॉलर घटकर 36.8 अरब डॉलर यानी 2.76 लाख करोड़ रुपए रह गई है और वे लिस्ट में दूसरे नंबर पर चले गए हैं।बॉलमरऐसे बने दुनिया की सबसे अमीर टीम के मालिकपिछले एक साल में दुनिया के कई शेयर बाजारों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में 30 फीसदी का इजाफा हुआ। क्लाउड कम्प्यूटिंग से जुड़े बिजनेस में कंपनी को काफी मुनाफा हुआ। इसी वजह से कंपनी के पू्र्व सीईओ बॉलमर की संपत्ति 11 अरब डॉलर यानी 82 हजार 500 करोड़ रुपए बढ़ गई। 2014 में उन्होंने डोनाल्ड स्टर्लिंग से 2 अरब डॉलर यानी 15 हजार करोड़ रुपए में बास्केटबॉल टीम क्लिपर्स खरीदी थी। स्पोर्ट्स बिजनेस में यहीं से उनकी शुरुआत हुई। इसके बाद से वे इस टीम में काफी पैसा लगा रहे हैं।बॉलमर ने हाल में दो खिलाड़ियों कावी लियोनार्ड और पॉल जॉर्ज को मोटा पैसा देकर टीम से जोड़ा है।इतना ही नहीं, अपनी टीम क्लिपर्स के लिए अलग से स्टेडियम और एंटरटेनमेंट सेंटर बनाने के लिए उन्होंने एक कंपनी से 40 करोड़ डॉलर यानी 3 हजार करोड़ रुपए में जगह खरीदी है। यह स्टेडियम बनाने पर करीब 1 अरब डॉलर खर्च होंगे।कोरोनावायरस की वैक्सीन की शोध में जुटी टीम को 75 करोड़ रुपए दान किएबॉलमर सिर्फ कमाई के मामले में ही आगे नहीं हैं, बल्कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में भी वे दिल खोलकर दान कर रहे हैं। उन्हें कोरोना के वैक्सीन पर काम कर रही यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन को रिसर्च के लिए 10 मिलियन डॉलर (75 करोड़ रुपए) दान किए हैं।दुनिया के 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम चलाने वालों में ज्यादातर बास्केटबॉल से जुड़ेस्पोर्ट्स टीमें चलाने वाले दुनिया के टॉप-20 अमीरों की फोर्ब्स की लिस्ट में बॉलमर के अलावा 6 और ऐसे व्यक्ति हैं, जो अमेरिकी बास्केटबॉल लीग एनबीए की टीमों के मालिक हैं। इसमें डेनवर नगेट्स के स्टेनली क्रोएनके (10 अरब डॉलर), ब्रूकलिन नेट्स के जोसेफ साई (10 अरब डॉलर), मेम्फिस ग्रिजलिज के रॉबर्ट पेरा (7 अरब डॉलर), क्लीवलैंड कैवेलियर्स के डेनिएल गिल्बर्ट (6.5 अरब डॉलर), डेट्रॉयट पिस्टन्स के टोम गोरेस (5.7 अरब डॉलर), मियामीहीट के मिकीएरिसन (5.1 अरब डॉलर) शामिल हैं।फोर्ब्स कीसबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम ओनर्स की लिस्ट नाम टीम नेटवर्थ(रुपए में) स्टीव बॉलमर लॉस एंजिलिस क्लिपर्स 3.95 लाख करोड़ मुकेश अंबानी मुंबई इंडियंस 2.76 लाख करोड़ फ्रैंकोइस पिनॉल्ट एंड फैमिली स्टेड रेनेस एफसी 2.02 लाख करोड़ डिएट्रिच माटेशिट्ज रेड बुल रेसिंग 1.23 लाख करोड़ हासो प्लैटनर एंड फैमिली सैन जोन्स सार्क 93 हजार करोड़ डेविड टेपर कैरोलीना पैंथर्स 90 हजार करोड़ रोमन अब्रमोविच चेल्सी एफसी 84 हजार 750 करोड़ फिलिप एनशूट्ज लॉस एंजिलिस किंग्स 82 हजार 500 करोड़ स्टेनली क्रोएन्के डेनवर नगेट्स 75 हजार करोड़ जोसेफ साई ब्रूकलिन नेट्स 75 हजार करोड़ जेरी जोन्स डलास कॉउबॉयज 60 हजार करोड़ रुपए शाहिद खान जैक्सनविले जैगुआर्स 58 हजार 500 करोड़ स्टीफन रॉस मायमी डॉलफिन्स 57 हजार करोड़ रॉबर्ट पेरा मेम्फिस ग्रिजलिज 52 हजार 500 करोड़ रॉबर्ट क्राफ्ट न्यूलैंड पेट्रियट्स 51 हजार 750 करोड़ 60 अरबपतियों के पास 80 स्पोर्ट्स टीमेंफोर्ब्स के मुताबिक, अभी 60 अरबपति ऐसे हैं, जिनका दुनिया की बड़ी स्पोर्ट्स लीग की 80 टीमों पर मालिकाना हक है। हालांकि, कोरोनावायरस की वजह से इनकी नेटवर्थ में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 5 हफ्तों में इनकी नेटवर्थ 455 अरब डॉलर से घटकर 383 अरब डॉलर हो गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Los Angeles Clippers Steve Ballmer unseats India’s Mukesh Ambani as the world’s richest sports team owner in forbes list Full Article
2 टोक्यो ओलिंपिक के सीईओ बोले- 2021 में भी वायरस का खतरा हो सकता है, गेम्स के होने पर सस्पेंस By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 03:02:03 GMT टोक्यो ओलिंपिक कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित किया जा चुका है। अब यह 2021 में होगा। इस बीच आयोजन समिति ने 2021 में भी गेम्स के आयोजन पर संशय जताया है। टोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि अभी कोई यह कहने की स्थिति में नहीं है कि वायरस पर अगले साल तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। हम इस बारे में सही उत्तर देने की स्थिति में नहीं हैं। हमने गेम्स को एक साल के लिए स्थगित किया है। ऐसे में हमें गेम्स को कराने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।किसी दूसरे प्लान के सवाल पर मुतो ने कहा कि अभी सिर्फ कोरोनावायरस से लड़ने पर ध्यान दे रहे हैं। ओलिंपिक के एक साल के लिए टलने के बाद आयोजन के खर्च में करोड़ों रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। इस पर उन्होंने कहा कि हमने बीमा पॉलिसी ली है। लेकिन देखना होगा कि क्वालिफायर इसमें शामिल हैं या नहीं।ईपीएल शुरू करने से पहले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट होइंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मैनेजर्स एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड बेवन का कहना है कि ईपीएल के शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होना चाहिए। इससे पहले खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने को वो बड़ा रिस्क मानते हैं। मैचों के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को कम से कम 3 हफ्ते की ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। बेवन ने कहा, ‘‘मैच कब शुरू होंगे, इसका अनुमान अप्रैल के अंत से पहले नहीं लगाया जा सकता है। जर्मनी में मई में फुटबॉल के वापस आने के बारे में चर्चा हो रही है क्योंकि वे एक दिन में 50 हजार टेस्ट कर रहे हैं। हमारे देश में एक दिन में 10 हजार टेस्ट हो रहे हैं।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि अभी कोई यह कहने की स्थिति में नहीं है कि वायरस पर अगले साल तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। Full Article
2 शोएब अख्तर ने कहा- धोनी अभी बीच में लटके हैं, उन्हें 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 08:03:04 GMT पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के पूर्वकप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया। अख्तर ने कहा कि वे किसी के कद को नहीं माप रहे, लेकिन धोनी का करियर काफी लंबाखिंच गया है।वे बीच में लटक गएहैं। धोनी के पास 2019 वर्ल्ड कप के बाद हीआदरपूर्वक संन्यास लेने का सही समय था। अख्तर ने उम्मीद जताई है कि धोनी को उनकी चुप्पी के रूप में शानदार विदाई मिलेगी। दरअसल, धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था।धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान हैं। कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया था, लेकिन अब भी इस पर संकट छाया हुआ है। भारतीय चयनकर्ता और मुख्य कोच रवि शास्त्री कई बार कह चुके हैंकि धोनी के पास टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के लिए आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन ही एकमात्र मौका है। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।‘धोनी की जगह मैं होता तो संन्यास ले लेता’अख्तर ने इस्लामाबाद से ही भारतीय न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उस खिलाड़ी (धोनी) ने अपनी योग्यता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों उसने अपने करियर को इतना लंबा खींचा है। उसे वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। यदि मैं उसकी जगह होता तो अपने जूते उतारकर टांग (संन्यास ले लेता) देता। मैं तीन-चार साल छोटे फॉर्मेट में खेल सकता था, लेकिन मैंने (2011 वर्ल्ड कप के बाद) संन्यास ले लिया, क्योंकि मैं अपने खेल में 100 प्रतिशत नहीं था तो क्यों लंबा खींचता?’’अख्तर ने कहा, ‘‘जब वह (धोनी) वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में (न्यूजीलैंड के खिलाफ) मैच फिनिश कर टीम को नहीं जिता पाया था। तब मुझे महसूस हुआ कि वह संन्यास ले लेगा, लेकिन उसने ऐसा क्यों नहीं किया, इसका जवाब वही दे सकता है। मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के बाद अपनी विदाई स्वरूप एक आखिरी सीरीज खेलना चाह रहा है।’’‘मध्यक्रम में भारत को मैच विनर चाहिए’भारतीय टीम ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी से अब तक कोई आईसीसी खिताब नहीं जिता है। तब फाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया था।इसको लेकर अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम को मध्यक्रम में एक मैच विनर की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट जीतना और टॉप पर बने रहना दोनों अलग-अलग बात है। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है। जबकि वह सीमितओवरों के फॉर्मेट की टॉप टीमों में शामिल है। ऐसे में हमें टीम इंडिया की काबिलियत को सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रदर्शन के आधार पर नहीं आकना चाहिए। बिल्कुल उन्हें आईसीसी इवेंट जीतने चाहिए और वह जीतेगी भी।’’अख्तर ने कहा, ‘‘भारतीय टीम में टॉप के 4 बल्लेबाज जब बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो टीम को जीत मिलती है। हालांकि, टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने पर हार मिलती है। मैंने यह नोटिस किया है कि मौजूदा टीम को मध्यक्रम में युवराज सिंह और धोनी की तरह मैच जिताने वाला खिलाड़ी चाहिए।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शोएब अख्तर ने कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। -फाइल फोटो Full Article
2 सचिन ने 12 हजार डॉक्टरों से ऑनलाइन बात की, खेल से जुड़ी सभी चोट और समस्याओं के अनुभव शेयर किए By Published On :: Sun, 12 Apr 2020 10:21:37 GMT पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लॉकडाउन के दौरान देश के 12 हजार डॉक्टरों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव चैटिंग की। इस दौरान सचिन ने खेल से जुड़ी चोटों और अन्य समस्याओं पर अपने अनुभव शेयर किए। दरअसल, पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस के भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। जुलाई तक के सभी खेल टूर्नामेंट्स रद्द या टाल दिए गए हैं। ऐसे समय में सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव चैटिंग कर समय बिता रहे हैं।हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर वारियर ने सचिन को बताया था कि कई युवा डॉक्टर खेलों से जुड़ी चोटों पर जानकारी चाह रहे हैं। उनकी रिक्वेस्ट पर सचिन ने सभी से डॉक्टर से लाइव वेबिनार के जरिए बात की। दो दशक से भी ज्यादा समय क्रिकेट को देने वाले सचिन कई चोटों से गुजरे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टेनिस एल्बो की चोट ने उन्हें परेशान किया है। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं।2012 में वनडे से संन्यास लेने वाले सचिन के नाम 49 शतक समेत 18,426 रन हैं।‘खिलाड़ियों की चोट आम लोगों की चोट से अलग’यह लाइव वेबिनार शनिवार डॉ. वारियर ने डॉ. नितिन पटेल के साथ मिलकर किया। नितिन भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फिजियो हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस चर्चा के दौरान सचिन ने सभी युवा डॉक्टरों को बताया कि किस तरह से खिलाड़ियों की चोट आम लोगों की चोट से काफी अलग होती है। सचिन ने यह वेबिनार अपने अनुभव को युवाओं के साथ शेयर करने के लिए जॉइन किया था, ताकि डॉक्टरों के जीवन में यह काम आ सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सचिन तेंदुुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं। 2012 में वनडे से संन्यास लेने वाले सचिन के नाम 49 शतक समेत 18,426 रन हैं। -फाइल फोटो Full Article
2 चार बार की ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हेले और पूर्व फुटबॉलर रोले डॉक्टर हैं, अब 24 घंटे लोगों की सेवा कर रहे By Published On :: Mon, 13 Apr 2020 01:50:00 GMT 33 साल के मायरोन रोले अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में टेनेसी टाइटंस की ओर से खेलते थे। 2013 में उन्होंने खेलना छोड़ दिया और फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन में दाखिला लिया। 2017 में वे ग्रेजुएट हुए। अब मेसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से न्यूरोसर्जरी की पढ़ाई कर रहे। यहां वे कोविड-19 के मरीजों को भी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। वे इमरजेंसी रूम के डॉक्टरों वाली टीम में हैं। वे और उनके साथी 24-24 घंटे सेवा दे रहे हैं।रोले कहते हैं, ‘हमें सुबह 4-5 बजे से काम शुरू करना पड़ता है। सभी मरीजों को देखने के बाद उनकी पूरी डिटेल लेकर उसे हमारी जगह आने वाले डॉक्टर को बताने का काम भी जुड़ गया है। ऐसे में 24 घंटे काम करना पड़ रहा है। बीच में एक-दो घंटे की नींद ले पाएं तो खुद को खुशकिस्मत समझते हैं। रोले कहते हैं, ‘यहां मुझे परेशानी नहीं आती क्योंकि फुटबॉल ने मुझे अनुशासन, फोकस, कड़ी मेहनत, निष्ठा, टीमवर्क और प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरना सिखाया है।’हेले मेडिकल उपकरण जुटा रहींकनाडा की हेले विकेनहेसर चार बार की ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी हेले अब यूनिवर्सिटी ऑफ केलगेरी से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। वे बताती हैं, ‘जब वे 10 साल की थीं, तब उन्होंने दो सपने देखे थे। एक तो प्रोफेशनल हॉकी खेलना और दूसरा डॉक्टर बनना। मेरा एक सपना तो पूरा हो गया है। अब दूसरा सपना पूरा कर रही हूं।’ 41 साल की हेले ने 2017 में आइस हॉकी से संन्यास ले लिया था। दो हफ्ते पहले तक वे टोरंटो में इमरजेंसी रूम में रोटेशन पर थीं। लेकिन जब देश में कोरोनावायरस से स्थिति खराब होने लगी, तब सभी मेडिकल स्टूडेंट और ट्रेनी को उससे निपटने के काम में लगा दिया गया।हेले ने कहा, ‘मेडिकल स्टूडेंट को कोविड-19 के मरीज के इलाज की अनुमति नहीं है। इसलिए हमें पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) जुटाने के काम में लगा दिया गया। इसके अलावा हम उन मरीजों को भी ट्रेस कर रहे हैं, जो संक्रमित हैं।’ हेले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के ऑफिस से लगातार संपर्क में हैं आैर कनाडा में सोशल डिस्टेंसिंग एडवाइजरी को प्रमोट करने में भी मदद कर रही हैं।फुटबॉलर विनीतजरूरत की चीजें पहुंचा रहे हैंआईएसएल टीम जमशेदपुर एफसी के फुटबॉलर सीके विनीत केरल के कन्नूर जिले में 11 दिनों से एक कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे हैं। वह मंगटीडम पंचायत में लगे कॉल सेंटर में काम कर रहे हैं, जिसे कन्नूर प्रशासन और केरल स्पोर्ट्स काउंसिल ने शुरू किया है। विनीत स्थानीय लोगों द्वारा किए गए कॉल उठाते हैं जिसमें लोग उनसे जरूरत की चीजें मांगते हैं और उनतक वे चीजें पहुंचाई जाती हैं। विनीत ने कहा, ‘इस सेंटर पर 28 मार्च से काम चल रहा है।जब कोई कठिनाई आती है तब या तो हम चुपचाप बैठ सकते हैं या आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मेरा राज्य और जिला कन्नूर पीड़ित है और मैं पीछे रहकर यह सब नहीं देख सकता था।’ जिस कॉल सेंटर में विनीत काम कर रहे हैं वहां कुल 15 लोग हैं और हर दिन करीब 200 कॉल आते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जब कनाडा में कोरोनावायरस से स्थिति खराब होने लगी, तब पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी हेले विकेनहेसर (दाएं) समेत सभी मेडिकल स्टूडेंट और ट्रेनी को काम पर लगा दिया गया। Full Article
2 मैक्सवेल ने कहा- बगैर दर्शकों के आईपीएल हो सकता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं By Published On :: Mon, 13 Apr 2020 02:57:00 GMT कोरोनावायरस के कारण विश्व के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स रद्द या फिर टाल दिए गए हैं। कुछ मैचों को बगैर दर्शकों के भी कराया गया। ऐसे में अब कोरोना का खतरा क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और टी-20 वर्ल्ड कप पर भी मंडराने लगा है। कई लोगों ने सलाह दी है कि दोनों टूर्नामेंट्स बगैर दर्शकों के कराए जा सकते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बगैर दर्शकों के आईपीएल हो सकता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं।कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाला था, लेकिन इस पर अब भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जबकि वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाना है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले मैक्सवेल ने कहा है कि खिलाड़ी इस साल आईपीएल के होने को लेकर असमंजस में हैं।‘सभी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा’मैक्सवेल ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि यदि आईपीएल बगैर दर्शकों के होता है, तो इसके सफल होने की उम्मीद है, मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप को सफल होते नहीं देख रहा। हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा, इसलिए मुझे टूर्नामेंट के जल्दी होने की संभावना भी नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।’’कमिंस खाली स्टेडियम में भी खेलने के लिए तैयारवहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस तो खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने बीबीसी से कहा था, ‘‘बिल्कुल मैं इसके लिए तैयार हूं। हर वह फैसला या चीज जो इस तरह के बड़े टूर्नामेंट्स को सफलतापूर्वक कराए, मैं उसका समर्थन करूंगा। यदि बगैर दर्शकों के भी यह टूर्नामेंट कराया जाता है, तो मुझे कोई शक नहीं है कि यह बहुत शानदार होगा। हां, भारत में खेलने पर हर गेंद पर चौका और छक्का लगने पर काफी शोर उठता है, जो मुझे पसंद है। मैं इस चीज को जरूर मिस करूंगा।’’ हालांकि, उन्होंने लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस बार आईपीएल की सबसे महंगी बोली 15.50 करोड़ रुपए लगाकर कमिंस को खरीदा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले ग्लैन मैक्सवेल ने कहा है कि खिलाड़ी इस साल आईपीएल के होने को लेकर असमंजस में हैं। -फाइल फोटो Full Article
2 वर्ल्ड नंबर-2 राइफल शूटर अंजुम पेटिंग सीख रहीं तो 49 साल की पैरा एथलीट दीपा जरूरतमंदों के लिए खाना बना रहीं By Published On :: Tue, 14 Apr 2020 01:51:13 GMT गौरव मारवाह.लॉकडाउन में सभी खुद को व्यस्त रखने की कोशिश में लगे हैं। इसमें देश की स्टार महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।वे इस दौरान फैंस को अपनी जिंदगी का वो पक्ष दिखा रहीं हैं, जिससे फैंस अनजान हैं। जैसे कोई पेटिंग कर रही तो कोई डांसिंग या कुछ और। ऐसी ही चार अलग-अलग खेल की स्टार खिलाड़ियों की डाउनटाइम डायरी-अंजुम मुदगिल (शूटिंग): पेटिंग के अलावा बहन से डांस और भाई से जगलिंग सीख रहींवर्ल्ड नंबर-2 राइफल शूटर अंजुम लॉकडाउन के दौरान पेटिंग सीख रही हैं।26 साल की अंजुम मुदगिल दुनिया की नंबर-2 राइफल शूटर हैं। वे कहती हैं, ‘मौजूदा समय में लॉकडाउन से जरूरी कुछ नहीं है। मेरी शूटिंग प्रैक्टिस तो घर पर ही जारी है। लेकिन पेंटिंग का अपना शौक भी पूरा कर रही हूं। बहन से डांस और भाई से जगलिंग सीख रही हूं। आजकल मां के साथ कुकिंग में भी हाथ आजमा लेती हूं।’दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)सोशल किचन के जरिए खाना पहुंचा रहींभारतीय पैरालिंपिक कमेटी की अध्यक्ष दीपा मलिक जरूरतमंदों के लिए खाना बनाती हैं।49 साल की दीपा मलिक भारतीय पैरालिंपिक कमेटी (पीसीआई) की अध्यक्ष हैं। वे कहती हैं, ‘मैं सोशल किचन के माध्यम से कई लोगों को खाना पहुंचाने के काम में लगी हूं। खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के लिए रोजाना 2-3 खिलाड़ियों से बात भी करती हूं। किचन में काम करने के साथ-साथ कॉमेडी क्लिप्स देखती हूं।’अश्विनी पोनप्पा (बैडमिंटन): डॉग्स के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं, वेब सीरीज देखती हैं30 साल की अश्विनी पोनप्प्पापोनप्पा कहती हैं, ‘कोविड-19 ने सब कुछ ऑफ ट्रैक कर दिया है। फिटनेस पर ध्यान रखने की जरूरत है। मैं इन दिनों लूप बैंड्स और थैरेबैंड्स की मदद से एक्सरसाइज कर रही हूं। मेरा बेस्ट टाइम अपने डाॅग्स के साथ बीतता है। वेब-सीरीज भी देख लेती हूं।’आंचल ठाकुर (स्कीइंग): वॉल पेंटिंग के साथ-साथ आर्ट्स एंड क्राफ्ट कर रही हैं23 साल की आंचल ठाकुर किसी भी इंटरनेशनल स्कीइंग इवेंट में मेडल जीतने वाली भारत की पहली स्कीयर हैं। वे कहती हैं, ‘इस समय सब कुछ बंद है। हमें ऐसे समय में कोशिश करनी चाहिए कि कुछ नया करें। मैं वॉल पेंटिंग के साथ-साथ आर्ट्स एंड क्राफ्ट कर रही हूं। कुकिंग और क्लीनिंग भी करती रहती हूं।’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा खुद को फिट रहने के साथ ही डॉग के साथ वक्त बिताना नहीं भूलती हैं। Full Article
2 कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप टला तो मेरा फिर से खेलना बहुत मुश्किल: डिविलियर्स By Published On :: Tue, 14 Apr 2020 02:30:00 GMT पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण जुलाई तक के सभी खेल टूर्नामेंट रद्द या टाल दिए गए हैं। दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में कैद है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि यदि टी-20 वर्ल्ड कप टलता है तो उनकी वापसी मुश्किल होगी। इससे पहले जुलाई-अगस्त में होने वाला टोक्यो ओलिंपिक भी एक साल के लिए टल चुका है।2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एबी वापसी की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आगे के 6 महीने नहीं देख सकता। अगर टूर्नामेंट को अगले साल तक स्थगित कर दिया जाता है, तो चीजें बदल जाएंगी।’ पूर्व कप्तान का कहना है कि मैं 100% फिट रहा तो ही खेलूंगा। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो 80% फिट रहकर भी चीजों को कर लेते हैं। डिविलियर्स दुनिया भर की टी20 लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।‘वर्ल्ड कप बगैर दर्शकों के नहीं होना चाहिए’ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि यदि आईपीएल बगैर दर्शकों के होता है, तो इसके सफल होने की उम्मीद है, मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप को सफल होते नहीं देख रहा। हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा, इसलिए मुझे टूर्नामेंट के जल्दी होने की संभावना भी नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने कहा- मैं 100% फिट रहा तो ही खेलूंगा। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो 80% फिट रहकर भी चीजों को कर लेते हैं। Full Article
2 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से ऑस्ट्रेलिया लाया जाए, कोरोना टेस्ट कराया जाए: हॉग By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 02:30:00 GMT ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर एक सुझाव दिया है, जिससे टूर्नामेंट को तय शेड्यूल पर कराया जा सके। ब्रैड हॉग ने कहा, ‘टूर्नामेंट को रद्द नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इसका इंतजार कर रहे हैं। वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं। भले ही इसके लिए मैच खाली स्टैंड में ही क्यों न कराने पड़ें।’ वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं और वे बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकते हैं। हमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया में डेढ़ महीने पहले पहुंचाना होगा। कोई कॉमर्शियल उड़ानें नहीं हैं, इसलिए हमें चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। चार्टर प्लेन से आने वाले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट होना चाहिए। अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है तो वे ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं।’‘सभी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा’ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने खाली स्टेडियम में वर्ल्ड कप कराने की बातों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बगैर दर्शकों के आईपीएल हो सकता है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं। मैक्सवेल ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि यदि आईपीएल बगैर दर्शकों के होता है, तो इसके सफल होने की उम्मीद है, मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप को सफल होते नहीं देख रहा। हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा, इसलिए मुझे टूर्नामेंट के जल्दी होने की संभावना भी नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा- बहुत सारे खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं। वे बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकते हैं। हमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया में डेढ़ महीने पहले पहुंचाना होगा। -फाइल फोटो Full Article
2 भारतीय टीम ने 2021 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया, 3 सीरीज रद्द होने के बाद पॉइंट्स के आधार पर फैसला By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 02:51:33 GMT भारतीय महिला टीम ने 2021 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आईसीसी की टेक्नीकल कमेटी ने महिला चैम्पियनिशप की तीन सीरीज को कैंसिल कर दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल 3 मैच की सीरीज भी दोनों देशों के बीच तनाव के कारण नहीं हो सकीथी। चैम्पियनशिप के बाद ऑस्ट्रेलिया 37 पॉइंट के साथ टॉप पर रही। इंग्लैंड (29) दूसरे, दक्षिण अफ्रीका (25) तीसरे और भारत (23) चौथे पर रही।इसके अलावा मेजबान न्यूजीलैंड को भी जगह मिल गई है। अन्य तीन टीम का फैसला क्वालिफायर से होगा। यह वर्ल्ड कप न्यूजीलैंडमें अगले साल 6 फरवरी से 7 मार्च के बीच खेला जाना है।कोरोना के कारण क्वालिफायर्स रद्दआईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स श्रीलंका में 3 से 19 जुलाई के बीच खेला जाना था। इसमें श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका और नीदरलैंड को खेलना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस चैम्पियनशिप को टालना पड़ा। इसके बाद अब भारत के अलावा चार अन्य टीमों को इस विश्व कप के लिए सीधे एंट्री मिल गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने टीम को हराकर खिताब जीत लिया था। Full Article
2 इंग्लिश क्लब न्यूकैसल 2900 करोड़ में बिक सकता है, पूर्व मॉडल अमांडा स्टैवले बन सकती हैं नई मालकिन By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 08:38:05 GMT इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब न्यूकैसल यूनाइटेड का टेकओवर अंतिम दौर में पहुंच गया है। अमांडा स्टैवले जल्द क्लब की नई मालकिन बन सकती हैं। यह डील 2900 करोड़ रुपए की हो सकती है। स्टैवले के साथ सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की वेल्थ फंड और रूबेन ब्रदर्स भी शामिल हैं। डील के लिए 31 पन्नों की एग्रीमेंट तैयार किया गया है। प्रीमियर लीग को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। वे जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।हालांकि, इस बारे में अब तक न्यूकैसल यूनाइटेड या अमांडा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। माइक एश्ले ने 2017 में क्लब को बेचने की इच्छा जताई थी। वे 2007 से क्लब के मालिक हैं।इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने कोरोना फंड में किया डोनेटइंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम कोरोनावायरस से लड़ाई में आगे आई हैं। उन्होंने प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए फंड में डोनेट करने का फैसला किया है। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस की मदद के लिए खिलाड़ियों ने फंड बनाया था। कोरोना की वजह से प्रीमियर लीग का सीजन भी रूका हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today माइक एश्ले (दाएं) ने 2017 में क्लब को बेचने की इच्छा जताई थी। वे 2007 से क्लब के मालिक हैं। -प्रतीकात्मक फोटो Full Article
2 बीसीसीआई ने अगले आदेश तक आईपीएल को टाला: अब दिसंबर से पहले मुश्किल; जून से सितंबर तक टाइट शेड्यूल, अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 11:09:18 GMT देश में लॉकडाउन3 मई तक बढ़ा दिए जाने की वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल को भी अगले आदेश तकके लिए टाल दिया है। बीसीसीआई ने गुरुवारको यह जानकारी दी। बोर्ड ने अभी यह नहीं बताया है कि अबआईपीएल का शेड्यूल क्या होगा। हालांकि, मौजूदा हालात और इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते इसका दिसंबर के पहले होना मुश्किल लग रहा है। जून से सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। इस दौरान भारत को श्रीलंका और जिम्बाब्वे में सीरीज भी खेलनी है।अक्टूबर-नवंबरमें ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसके बाद अन्य टीमों की आपसी सीरीज का कैलेंडर भी तय रहता है। इस शेड्यूल के बीच ही बीसीसीआई को आईपीएल के लिए खाली तारीखें तलाशनी होंगी। ऐसा होता है तो भी दिसंबर के पहले आईपीएल होना संभव नहीं लग रहा है।इन स्थितियों में आईपीएल का फॉर्मेट भी पहले से छोटा हो सकता है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना और वीजा प्रतिबंध के कारण 15 अप्रैल तक के लिए इसे टाल दिया गया था।अब 37 दिन का हो सकता है आईपीएल शेड्यूलइस बार आईपीएल 50 दिन की बजाए 44 दिन का होना था। सभी 8 टीमों को 9 शहरों में 14-14 मैच खेलने हैं। इनके अलावा 2 सेमीफाइनल, 1 नॉकआउट और 24 मई को वानखेड़े में फाइनल होना था,लेकिन बीसीसीआई अब इसका फॉर्मेट और छोटा करके 2009 की तरह 37 दिन का कर सकती है। 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। यह पांच सप्ताह और दो दिन के अंदर खत्म हो गया था। सितंबर में एशिया कपसितंबर में यूएई में एशिया कप टी-20 खेला जाना है। इसके बाद अक्टूबर 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। हालांकि, एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। एशिया कप टलने की संभावना है। बीसीसीआई इन शेड्यूल को ध्यान में रखकर आईपीएल का कार्यक्रम तैयार कर सकता है।बोर्ड सूत्रों की मानें तो एशिया कप और वर्ल्ड कप होने की स्थिति में आईपीएल की संभावना नवंबर के आखिर से पूरे दिसंबर तक हो सकती है। व्यस्त शेड्यूलभारत समेत अन्य टीमों का व्यस्त शेड्यूलभी आईपीएल के लिए बड़ी बाधा रहेगा। टीम इंडिया को जून-जुलाई में श्रीलंका से उसी के घर में 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे खेलने हैं। भारतीय टीम अगस्त के तीसरे हफ्ते से लेकर 15 नवंबर तक व्यस्त रहेगी। इस दौरान केवल 7 दिन का गैप रहेगा। यदि बीसीसीआई आईपीएल के लिए एक तरफा फैसला लेकर इन सीरीज को रद्द करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। मानसून फैक्टरभारत में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। हालांकि, इस पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह 15 जून तक ही सक्रिय हो पाता है। यही वजह है कि आईएमडी कुछ राज्यों की संभावित मानसून तारीखों में बदलाव पर विचार कर रहा है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली अमेरिकी कंपनी ‘वेदर’ के मुताबिक, इस बार मानसून 30 मई तक केरल के तट से टकराएगा। अल नीनो की बजाए ला नीना की स्थितियां बनेंगी। लगातार दूसरी साल सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। आईपीएल के संदर्भ में बात करें तो मानसून को देखते हुए जून से मध्य अक्टूबर तक इसका भारत में होना लगभग नामुमकिन है। इस बार आईपीएल को भूल जाएं: गांगुलीबीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने रविवार को कहा था, ‘‘हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल की स्थिति में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। अब कोई तरीका नहीं बचा है। एयरपोर्ट बंद है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सभी ऑफिस बंद हैं। कोई कहीं आ या जा नहीं सकता। यह स्थिति आधी मई तक रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कहां से लाएंगे और उन्हें यात्रा कैसे कराएंगे। कॉमन सेंस है कि यह स्थिति दुनियाभर में किसी भी खेल के अनुसार नहीं है। आईपीएल को भूलें।’’ ‘46 साल के जीवन में ऐसा अनुभव कभी नहीं किया’गांगुली ने कहा था, ‘‘इस समय स्थिति काफी भयानक है। मैंने ऐसा अनुभव अपने 46 साल के जीवन में कभी नहीं किया है। पूरी दुनिया ने भी कभी ऐसे हालात नहीं देखे होंगे। मुझे लगता है कि कोई भी ऐसा अनुभव दोबारा नहीं करना चाहेगा। पूरी दुनिया के लोग सिर्फ यही सोच रही हैं कि अगले दो हफ्ते कितने लोग और मरेंगे। यह भयावह है।’’ आईपीएल रद्द करने से 3 हजार करोड़ का नुकसानबीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘आईपीएल को तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं किया जा सकता है।यदि टूर्नामेंट रद्द होता है, तो करीब 3 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।’’ नीलामी में 140.3 करोड़ रुपए में 62 खिलाड़ी खरीदे गएइस बार आईपीएल नीलामी में 62 खिलाड़ी बिके, जिनमें 33 भारतीय और 29 विदेशी हैं। फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को खरीदने में 140.3 करोड़ रुपए खर्च किए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके हमवतन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस 10 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल की 8 टीमों में64 विदेशी खिलाड़ीआईपीएल की 8 टीमों में 189 खिलाड़ी हैं। इनमें 64 विदेशी हैं। इनका 3 मई तक भारत आना नामुमकिन है, क्योंकि देश में सभी प्रकार की घरेलू और विदेशी उड़ानों को भी रोक दिया गया है। साथ ही विदेशी बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों को कोरोना रुकने तक भारत आने की अनुमति नहीं देंगे। वहीं, फ्रेंचाइजियां भी जिद पर अड़ी हैं कि वे बगैर दर्शकों के मैच कराने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों को लीग में खिलाना चाहती थीं। टीम विदेशी खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स इमरान ताहिर, एल. एनगिडी, शेन वॉटसन,मिशेल सेंटनर, फाफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड, सैम करेन दिल्ली कैपिटल्स कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लमिछाने, क्रिस वोक्स, शिमरॉन हेटमायर, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, कीमो पॉल किंग्स इलेवन पंजाब जिमी नीशम, क्रिस जॉर्डन, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर-रहमान, शेल्डन कॉट्रेल, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, हार्डस विजॉन कोलकाता नाइट राइडर्स इयॉन मॉर्गन, पैट कमिंस, हैरी गुर्नी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम बेन्टन, क्रिस ग्रीन मुंबई इंडियंस क्विंटन डीकॉक, नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, किरोन पोलार्ड,लसिथ मलिंगा,क्रिस लिन, शेरफिन रदरफोर्ड, मिशेल मैक्लॉघन राजस्थान रॉयल्स बेन स्टोक्स, एंड्रू टाइ, स्टीव स्मिथ, ओश्ने थॉमस, जोफ्रा आर्चर, डेविड मिलर, जोस बटलर, टॉम करेन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिस मॉरिस, जॉस फिलिप, मोईन अली, एरोन फिंच, एबी. डिविलियर्स, इसरू उडाना, डेल स्टेन, केन रिचर्डसन सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर, राशिद खान, मिशेल मार्श, मोहम्मद नबी, फैबियन एलेन, बिल स्टैंकल, केन विलियम्सन, जॉनी बेयरेस्टो कमिंस और मैक्सवेल खाली स्टेडियम में भी खेलने के लिए तैयारऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल तो खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल ही में कमिंस ने बीबीसी से कहा था, ‘‘बिल्कुल मैं इसके लिए तैयार हूं। हर वह फैसला या चीज जो इस तरह के बड़े टूर्नामेंट्स को सफलतापूर्वक कराए, मैं उसका समर्थन करूंगा।’’ इससे इतर, 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने कहा है कि बगैर दर्शकों आईपीएल कराने का कोई मतलब नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today IPL 2020 Coronavirus | IPL 2020 Cancelled Postponed Latest News Updates On Indian Premier League Over India Coronavirus (COVID-19) Outbreak Situation IPL 2020 Coronavirus | IPL 2020 Cancelled Postponed Latest News Updates On Indian Premier League Over India Coronavirus (COVID-19) Outbreak Situation Full Article
2 ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए 323 करोड़ रु. की नई होटल बन सकती है आइसोलेशन सेंटर, सितंबर में होगा उद्घाटन: रिपोर्ट By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 11:38:00 GMT भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 42 मिलियन डॉलर ( करीब 323 करोड़ रुपए) से तैयार हुई नई ओवल होटल में ठहराया जा सकता है। कोरोनावायरस के चलते टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए 138 रूम का यह होटल आइसोलेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह ओवल होटल सितंबर में खुल सकती है। भारतीय टीम को अक्टूबर से जनवरी तक का लंबा ऑस्ट्रेलिया दौरा करना है।इस दौरान भारतीय टीम को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप होना है। फिर नवंबर से जनवरी तक दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कोरोनावायरस के कारण रद्द होती है, तो ऑस्ट्रेलिया को टीवी से मिलने वाले 300 मिलियन डॉलर (करीब 2306 करोड़ रुपए) राजस्व का नुकसान होगा।विदेशियों को 14 दिन क्वारैंटाइन में रुकना जरूरी‘द ऐज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (एसएसीए) के प्रमुख कीथ ब्रेथशा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) प्रमुख केविन रोबर्ट्स के सामने रखा था। साथ ही अन्य टीमों के क्वारैंटाइन के लिए कंगारू आइलैंड और रोटनेस्ट आइलैंड के नाम पर विचार किया जा रहा है। साथ ही भारतीय टीम के लिए सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है। नियम के मुताबिक विदेशियों को 14 दिन क्वारैंटाइन में रुकना जरूरी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी में भारत दौरे पर आई थी। यहां इंडिया ने मेहमान टीम को 2-1 से हराया था। इसी सीरीज के एक मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन एरॉन फिंच (बाएं)। Full Article
2 भारत-पाकिस्तान के बीच 12 साल से रिश्ते खराब, मैच नहीं होने से पीसीबी को 690 करोड़ रु. का नुकसान By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 03:30:00 GMT पीसीबी को भारत के खिलाफ सीरीज नहीं होने से 90 मिलियन डॉलर (690 करोड़ रुपए से ज्यादा) का नुकसान हुआ है। भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते 2008 के बाद से बंद हैं। पिछले कुछ सालों में भारत सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी का पिछला पांच साल का मीडिया करार इस महीने खत्म हुआ। इसमें भारत के खिलाफ दो घरेलू सीरीज शामिल थीं। 149 मिलियन डॉलर (1145 करोड़ रु.) के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने वाले ब्रॉडकास्टर की सिर्फ एक शर्त थी कि सीरीज भारत के खिलाफ आयोजित की जाएगी।दुर्भाग्य से पाकिस्तान समझौते के अंतर्गत भारत के खिलाफ दो घरेलू सीरीज नहीं खेल पाया। टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी ने समझौते के तहत कुल राशि में से 90 मिलियन डॉलर की राशि काट ली।पाकिस्तान यूएई के साथ मिलकर मेजबानी चाहता हैपीसीबी यूएई के साथ मिलकर आईसीसी इवेंट्स का आयोजन करना चाहता है। चेयरमैन एहसान मनी ने बताया कि बोर्ड 2023 से 2031 के बीच होने वाले 6 आईसीसी इवेंट में 5 के लिए दावेदारी पेश करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसमें एक या दो की मेजबानी मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही अमीरात बोर्ड के साथ बात शुरू कर दी है। ताकि मेजबानी की संभावना बढ़ सके।’दोनों टीमों के बीच पिछला मैच वर्ल्ड कप 2019 में हुआ थामैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने हर बार की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम इंडिया यह मैच 89 रन से जीती थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today द्विपक्षीय सीरीज छोड़कर भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मैच खेलती रही है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया था। Full Article
2 क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने रात 2 बजे मैसेज में कहा- मुझमें कोरोना के लक्षण हैं; अगले दिन से पीएसएल को रोका गया By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 07:15:00 GMT कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को पिछले महीने ही बीच में रोक दिया गया था। लेकिन, टूर्नामेंट को लेकर पीएसएल फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने इसको लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बीबीसी से कहा कि हमारी टीम में शामिल इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने रात को 2 बजे मुझे मैसेज करके बताया था कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं। इसके अगले दिन ही पीएसएल को रोकने का फैसला किया और एलेक्स तुरंत इंग्लैंड लौट गए। वहीं, कोरोना और 3 मई तक लगे लॉकडाउन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। यह लीग 29 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन वायरस के कारण नहीं हो सकी।20 फरवरी 2020 से शुरू हुए पीएसएल को 22 मार्च तक खेला जाना था। हालांकि, टूर्नामेंट रोकने तक 2 सेमीफाइनल और फाइनल बाकी था, जिसे बंद स्टेडियम में कराने की कई योजनाएं बनाईं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कराची किंग्स का सेमीफाइनल लाहौर कलंदर्स से होना था।‘डीन जोन्स ने भी फोन करके मिलने के लिए कहा था’सलमान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में रात को 2 बजे थे। हमें एलेक्स का मैसेज मिला। उसने लिखा था- बॉस, मुझे खुद में कोविड-19 (कोरोना) के लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं। मुझे लगता है कि हम सबका टेस्ट होना चाहिए। इसके तुरंत बाद मेरे पास डीन जोन्स को फोन आया। वे भी मुझसे तुरंत मिलना चाहते थे। हम काफी डर गए थे, क्योंकि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद हमें एक-दूसरे से अलग रहना चाहिए। टीम के सभी खिलाड़ियों का भी टेस्ट कराया गया।’’एलेक्स ने एक लेटर शेयर कर स्वास्थ्य की जानकारी दीइंग्लैंड पहुंचने के बाद एलेक्स ने भी अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए एक लेटर शेयर किया था। उन्होंने लिखा, ‘‘सोशल मीडिया पर फैली अफवाह को देखते हुए मैं अपना पक्ष रखना चाह रहा हूं। दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना के कारण मैंने भी अन्य खिलाड़ियों की तरह पीएसएल बीच में छोड़ दी थी। मुझे ऐसे समय में परिवार के साथ रहना ही ठीक लग रहा था। मैं घर से मीलों दूर परिवार से अलग बंद नहीं होना चाहता था। फिलहाल, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। इंग्लैंड आने के अगले दिन मुझे बुखार था। इसके बाद मैं सेल्फ आइसोलेशन में चला गया।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स पीएसएल में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं। टीम का सेमीफाइनल लाहौर कलंदर्स से होना था। -फाइल फोटो Full Article
2 चैम्पियंस लीग का फाइनल 3 महीने की देरी से 29 अगस्त को हो सकता है, फैसला 23 अप्रैल को होगा By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 05:33:38 GMT फैन्सकी सबसे पसंदीदा फुटबॉल लीग ‘चैम्पियंस लीग’ का फाइनल 29 अगस्त को हो सकता है। यूरोपियन फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी इसे आयोजित करने को लेकर प्रस्ताव बना रही है। यूईएफएको उम्मीद है कि अगस्त में हफ्ते भर का एक छोटा टूर्नामेंट कराया जा सकता है, जिसका फाइनल 29 अगस्त को इस्तांबुल में हो सकता है। कोरोनावायरस के कारण मार्च में लीग स्थगित कर दी गई थी, तब इसके प्री क्वार्टर फाइनल चल रहे थे। मूल रूप से चैम्पियंस लीग का फाइनल 30 मई को इस्तांबुल में खेला जाना था। यानी, अगर 29 अगस्त को फाइनल हुआ, तो लीग का फाइनल तीन महीने डिले होगा।रिपोर्ट के अनुसार, 26 अगस्त को यूरोपा लीग का फाइनल देंस्क (पोलैंड) में हो सकता है। यूईएफए एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग 23 अप्रैल को होनी है। उसमें सभी विकल्पों पर चर्चा होगी।यूईएफए दो विकल्प पर विचार कर रहा है चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के दोनों लेग जुलाई और अगस्त में कराए जाएं। लेकिन यह तभी संभव है, जब घरेलू लीग जून में फिर से शुरू होंगी। घरेलू लीग का सीजन खत्म होने के बाद चैम्पियंस लीग के बाकी मैच में सिर्फ एक-एक लेग हों। पूरा टूर्नामेंट एक हफ्ते के भीतर खत्म कर दिया जाए।ला लिगा सीजन रद्द होने पर टॉप-4 टीम क्वालिफाई करेंगीस्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने प्रस्ताव दिया है कि अगर घरेलू लीग ला लिगा का वर्तमान सीजन रद्द हो गया, तो मौजूदा टॉप-4 टीमें अगले साल की चैम्पियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। लीग 12 मार्च से स्थगित है। सभी 20 टीमों ने 27-27 मैच खेले हैं। हर टीम एक सीजन में 38 मैच खेलती है। पॉइंट टेबल के अनुसार, बार्सिलोना पहले, रियल मैड्रिड दूसरे, सेविला तीसरे और रियल सोसाइडाड चौथे नंबर पर हैं। गेटाफे, एटलेटिको मैड्रिड व एथलेटिक बिलबाओ यूरोपा लीग खेलेंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लिवरपूल की ट्रॉफी परेड के फोटो को वर्ल्ड प्रेस फोटो अवॉर्ड दिया गया है। मूल रूप से चैंपियंस लीग का फाइनल 30 मई को इस्तांबुल में खेला जाना था। यानी, अगर 29 अगस्त को फाइनल हुआ, तो लीग का फाइनल तीन महीने डिले होगा। Full Article
2 युवराज ने गांगुली को फिर सबसे अच्छा कप्तान बताया, कहा- रैना को धोनी की कप्तानी में ज्यादा मौके मिले, अभी 2 साल से बाहर By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 02:47:00 GMT पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को लगता है कि सुरेश रैना को कप्तान धोनी का सपोर्ट था। युवराज ने कहा, ‘रैना को धोनी का समर्थन प्राप्त था। हर कप्तान का पसंदीदा खिलाड़ी होता है। 2011 वर्ल्ड कप में युसूफ को शुरुआती मैचों में युवराज के साथ खेलने का मौका मिला था। कुछ मैचों बाद यूसुफ को बाहर कर रैना को शामिल किया गया।’ साथ ही युवी ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की फिर से तारीफ की और उन्हें अपना पसंदीदा कैप्टन बताया। युवी 2011 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।उन्होंने 9 मैच में 362 रन बनाए थे। साथ ही 15 विकेट भी हासिल किए थे।युवराज ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘‘2011 में युसूफ पठान बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे और विकेट भी ले रहे थे, जबकि रैना कुछ खास फॉर्म में नहीं थे। उनके (धोनी) पास उस समय बाएं हाथ का स्पिनर नहीं था और मैं विकेट ले रहा था, इसलिए उनके पास कोई विकल्प नहीं था।’’‘गांगुली ने ही मेरे टेलेंट को पहचाना’युवी ने कहा कि गांगुली ही थे, जिन्होंने उनके टेलेंट को पहचाना था। उन्होंने कहा, ‘‘दादा मेरे पसंदीदा कप्तान हैं। मैं जितने भी कप्तान के साथ खेला उनमें से दादा ने ही मेरा सबसे ज्यादा समर्थन किया। दादा युवा प्रतिभा को पहचानते थे। उन्होंने उस वक्त कहा था कि उन्हें लगता है कि चार-पांच खिलाड़ी टीम को मजबूत बना सकते हैं और वह इन खिलाड़ियों का समर्थन करते थे।’’ युवराज ने कहा, ‘‘लोगों की आपत्ति के बाद मैच रेफरी ने मेरे 6 छक्के लगाने वाले बल्ले की जांच की थी। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो वह बल्ला मेरे लिए काफी स्पेशल है। मैंने पहले कभी ऐसे बल्ले से नहीं खेला। ना सिर्फ वो बल्ला बल्कि 2011 विश्वकप में इस्तेमाल किया गया बल्ला भी मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऑलराउंडर युवराज सिंह 2011 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। उन्होंने 9 मैच में 362 रन बनाए थे। साथ ही 15 विकेट भी हासिल किए थे। Full Article
2 टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी अगस्त तक फैसला करेगा, एक साल टलने या बगैर दर्शकों के होने की भी अटकलें By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 04:51:53 GMT पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी कोरोनावायरस जैसी महामारी के कारण जून तक के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स को रद्द या फिर टाल दिया गया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन महामारी की स्थिति में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) इस पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। आईसीसी अगस्त तक किसी नतीजे पर पहुंच सकता है। परिस्थिति नहीं सुधरने की स्थिति में वर्ल्ड कप को एक साल के लिए टाला या बगैर दर्शकों के भी कराया जा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की अहम सीरीज होनी है। जबकि टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड कप के बाद भारत मेजबान टीम से 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज भी खेलेगा।‘आईसीसी के फैसले से पहले कोई अनुमान न लगाएं’एक अंग्रेजी अखबार ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘‘आईसीसी अगस्त के आखिर में ही वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला करेगा। मौजूदा समय में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी के लिए लोगों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि, कुछ समय में हालात बेहतर होते हैं, तो क्या कुछ होगा? क्या हो सकता है यदि आईसीसी खुद से फैसला लेकर टी-20 वर्ल्ड कप को मई तक टाल दे। इन पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ही समय में स्थितियां काफी खराब हुई हैं और आईसीसी के लिए वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला करना काफी कठिन साबित हो रहा है। फिलहाल, हमें आईसीसी के फैसले से पहले कोई अनुमान नहीं लगाना चाहिए।’’खाली स्टेडियम में भी हो सकता है वर्ल्ड कपसूत्र के मुताबिक, ‘‘सबकुछ एक प्लानिंग के तहत ही किया जाएगा। सभी की कोशिश रहेगी कि वर्ल्ड कप अपने तय समय पर ही सफलतापूर्वक हो जाए। इसलिए आईसीसी की स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सभी तैयारियां कर ली हैं। परिस्थिति ठीक रही तो सबकुछ अच्छा होगा।’’ आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस अनिश्चितता के समय में हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ियों, सभी कोच, अधिकारियों, फैन्स और पूरे क्रिकेट समुदाय की सुरक्षा करना है। वर्ल्ड कप को लेकर जो भी हमारी तैयारियां की जा रही हैं, उनमें सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।’’ यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वर्ल्ड कप बगैर दर्शकों के हो सकता है।2018 वर्ल्ड कप सीजन भी दो साल टला था2016 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। हर दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट के 2018 सीजन को आईसीसी ने टाल दिया था। 2017 में अधिकारियों ने कहा था कि इस सीजन में कई देशों की बीच सीरीज खेली जानी है, इसलिए टाइमिंग की समस्या को लेकर टूर्नामेंट को 2020 के लिए टाला जा रहा है। आईसीसी ने कहा था कि इन दिनों कई सारे आईसीसी इवेंट्स हो रहे हैं, इसलिए टी-20 क्रिकेट को बोरिंग नहीं करना चाहते। इससे पहले 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के2011 सीजन कोवनडे वर्ल्ड कप के कारणएक साल पहले कराया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पिछली बार वेस्टइंडीज ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। विंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। Full Article
2 आईसीसी की बैठक 23 अप्रैल को, क्रिकेट को पटरी पर लाने की कवायद तेज; 2023 से शुरू होने वाले शेड्यूल पर भी बात होगी By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 02:57:00 GMT आईसीसी 23 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) की बैठक करने जा रही है। बैठक में 12 पूर्ण सदस्यों के चीफ एक्जीक्यूटिव के अलावा तीन एसोसिएट सदस्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कोरोनावायरस के कारण खेल पर पड़े प्रभाव के बारे में चर्चा की जाएगी। इसमें स्थगित हुई सीरीज के अलावा 2023 से शुरू होने वाले फ्यूचर टूर प्रोग्राम, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप सुपर लीग शामिल हैं।आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव मनु साहनी ने कहा, ‘टीम के रूप में हम कोरोनावायरस के कारण पड़े प्रभाव पर चर्चा करेंगे। ताकि हमें क्रिकेट को फिर से शुरू करने में मदद मिल सके।’द.अफ्रीका ने श्रीलंका दौरा रद्द कियादक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका दौरा कोरोनावायरस के कारण रद्द हो गया। टीम को जून के पहले हाफ में तीन वनडे, तीन टी-20 खेलेने थे। द. अफ्रीका बोर्ड के अंतरिम चीफ एक्जीक्यूटिव डॉ जैक्स फाउल ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते हुए निर्णय लिया गया। दौरे के रद्द होने से अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को झटका लगा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका दौरा रद्द हो गया। टीम को जून के पहले हाफ में तीन वनडे, तीन टी-20 खेलेने थे। -फाइल फोटो Full Article
2 गावस्कर का सुझाव- इस बार भारत में टी-20 वर्ल्ड कप और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट होना चाहिए By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 11:19:00 GMT कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण खेल जगत में जून तक होने वाले लगभग सभी टूर्नामेंट्स को टाला या रद्द किया जा चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अदला-बदली करके इस बार टी-20 वर्ल्ड कप भारत में, जबकि अगले साल यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में कराया जाना चाहिए। 2021 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को मिली है।गावस्कर ने कहा, ‘‘इस समय, हम सभी जानते हैं ऑस्ट्रेलिया ने 30 सितंबर तक विदेशी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। टूर्नामेंट (टी-20 वर्ल्ड कप) अक्टूबर के मध्य या तीसरे सप्ताह से शुरू होगा, इसलिए यह इस समय मुश्किल लग रहा है। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत में होना है। दोनों देश एक करार पर पहुंच सकते हैं और वर्ल्ड कप मेजबानी की अदला-बदली कर सकते हैं। ऐसे में होगा यूं कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप होगा, जबकि अगले साल अक्टूबर- नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होगा।’’वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल होना मुश्किलगावस्कर ने कहा, ‘‘यदि ऐसा होता है तो आईपीएल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले किया जा सकता है। इससे वर्ल्ड कप के लिए प्रैक्टिस भी हो जाएगा।’’ हालांकि, गावस्कर का यह सुझाव सिर्फ कहने में ही ठीक लगेगा, वास्तविकता में संभव होना मुश्किल है। क्योंकि टीम इंडिया को जून-जुलाई में श्रीलंका से उसी के घर में 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। सितंबर में एशिया कप भी होना है। इसके बाद अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे खेलने हैं। भारतीय टीम अगस्त के तीसरे हफ्ते से लेकर 15 नवंबर तक व्यस्त रहेगी। इस दौरान केवल 7 दिन का गैप रहेगा। यदि बीसीसीआई आईपीएल को वर्ल्ड कप से पहले कराने के लिए एक तरफा फैसला लेकर इन सीरीज को रद्द करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।मानसून फैक्टरभारत में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। हालांकि, इस पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह 15 जून तक ही सक्रिय हो पाता है। यही वजह है कि आईएमडी कुछ राज्यों की संभावित मानसून तारीखों में बदलाव पर विचार कर रहा है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली अमेरिकी कंपनी ‘वेदर’ के मुताबिक, इस बार मानसून 30 मई तक केरल के तट से टकराएगा। अल नीनो की बजाए ला नीना की स्थितियां बनेंगी। लगातार दूसरी साल सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। आईपीएल के संदर्भ में बात करें तो मानसून को देखते हुए जून से मध्य अक्टूबर तक इसका भारत में होना लगभग नामुमकिन है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा- यदि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत में और अगली बार ऑस्ट्रेलिया में होता है, जो आईपीएल को टूर्नामेंट से पहले ही कराना चाहिए। -फाइल फोटो Full Article
2 फिंच बोले- कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 3 महीने टल सकता है; मैकुलम ने कहा- उसकी जगह आईपीएल कराना चाहिए By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 08:22:53 GMT सीमित ओवर के फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कोरोनावायरस के कारण टी-20 वर्ल्ड कप टलने की बात कही है। फिंच ने कहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए फैन्स को 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी यही बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप टलने की स्थिति में इसकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को कराना चाहिए। दरअसल, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में सितंबर तक किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगी है।मैकुलम आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आईपीएल को अक्टूबर विंडो में कराया जाना चाहिए। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख को थोड़ा बना देना चाहिए। इसका मतलब है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। हमें तीनों बड़े टूर्नामेंट एक साथ देखने को मिल सकते हैं।’’ महिला वनडे वर्ल्ड कप फरवरी में न्यूजीलैंड में होना है।बगैर दर्शकों के मैच होने से खिलाड़ियों को फर्क नहीं पड़ता: फिंचफिंच ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए थोड़ा समय और इंतजार करना पड़ सकता है। यह टूर्नामेंट एक, दो या फिर तीन महीने के लिए भी टाला जा सकता है। हम जल्द ही लाइव मैच को देखेंगे। यह दर्शकों के साथ होते हैं या उनके बगैर, मैं नहीं मानता कि इससे खिलाड़ियों को कोई फर्क पड़ेगा। हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बगैर दर्शकों के खेला था। यह सिर्फ शुरुआती 4 या 5 ओवर तक ही अजीब लगा था, लेकिन फिर सभी खिलाड़ी अपने काम में लग गए थे।’’आईपीएल नहीं होने से सभी का बहुत नुकसान होगापूर्व कीवी कप्तान ने स्काय क्रिकेट पोटकास्ट में कहा, ‘‘मैं टी-20 वर्ल्ड कप को बगैर दर्शकों के देखना नहीं चाहता हूं। टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में 16 टीमों को आना होगा। साथ ही उनके सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्टर भी आएंगे। ऐसा होता मुमकिन नहीं लग रहा है, इसलिए टूर्नामेंट को 2021 के शुरुआत में कराना चाहिए। यदि आईपीएल नहीं खेला गया तो खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बहुत नुकसान होगा, उन्हें भुगतान नहीं किया जा सकेगा।’’मैकुलम ने आईपीएल के 109 मैच में 2880 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 158 रन है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ब्रैंडन मैकुलम ने आईपीएल के 109 मैच में 2880 रन बनाए हैं। वहीं, एरॉन फिंच ने 75 मैच खेलकर 1737 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो Full Article
2 आईसीसी की बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं, फ्यूचर टूर प्रोग्राम में 2023 तक बदलाव पर सहमति जताई By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 01:59:35 GMT आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) ने कोविड-19 को देखते हुए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) में 2023 तक बदलाव पर सहमति जताई। टेली कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में फैसला लिया गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और प्रस्तावित वनडे लीग पर बाद में निर्णय होगा। वनडे लीग जून में शुरू होनी है। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘इस पर सहमति बनी कि एफटीपी की समीक्षा करनी होगी और जितने भी टूर्नामेंट स्थगित हुए हैं। उन्हें फिर से आयोजित करने की कोशिश की जाएगी।’इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा और न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही रद्द करने पड़े थे। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के इस साल इंग्लैंड दौरों को लेकर भी आशंका बनी हुई है। यह भी पता चला है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी आपात योजना बनाई जा रही है। आईसीसी ने कहा, ‘सीईसी को आईसीसी के ग्लोबल टूर्नामेंट की आपात योजनाओं के बारे में बताया गया। इसमें पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 शामिल हैं। अभी इन प्रतियोगिताओं को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने की योजना है।’एरॉन फिंच खाली स्टेडियम में खेलने के लिए तैयारऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप तीन महीने के लिए टल सकता है। फिंच ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मुझे लगता है कि यह एक, दो या तीन महीने के लिए स्थगित हो सकता है। कोरोनावायरस महामारी पर नियंत्रण के बाद खाली स्टेडियम में मैच के आयोजन से मुझे फर्क नहीं पड़ता।’’ वर्ल्ड कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 को लेकर आपात योजनाएं बनाई गई हैं। टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होना है। -फाइल फोटो Full Article
2 रोहित ने कहा- हम एक टीम के तौर पर आने वाले 3 में से 2 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हों, यही मेरा लक्ष्य By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 04:08:59 GMT भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा ने अगले तीन में से दो वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य को लेकर बात की। उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की। इस दौरान रोहित ने कहा, ‘‘मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य है कि हम एक टीम के तौर पर आने वाले 3 में से 2 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हों।’’ दरअसल, इस साल ऑस्ट्रेलिया और अगले साल भारत में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इसके बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप होगा। भारतीय टीम 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीत सका।इस बार टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट पर कोरोनावायरस (कोविड-19) का संकट मंडरा रहा है। इस महामारी के कारण खेल जगत में जून तक के लगभग सभी टूर्नामेंट्स टाले या रद्द किए जा चुके हैं। 29 मार्च से होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन बनाए हैं।‘जल्दी विकेट नहीं गंवाते तो सेमीफाइनल जीत जाते’भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया था। इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 5 शतक लगाए थे। उन्होंने लगातार तीन मैच में शतक लगाए थे। 3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपने खेल को थोड़ा बदला था। उन्होंने बड़े शतक लगाने की जगह टिककर बल्लेबाजी की थी। सेमीफाइनल को लेकर रोहित ने कहा, ‘‘यदि हम शुरुआती आधे घंटे तक कोई विकेट नहीं गंवाते तो भारतीय टीम यह मैच जीत सकती थी। शुरुआती 10 ओवर काफी अहम होते हैं।’’‘कोच और कप्तान पर दबाव होता है’उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम में खिलाड़ियों की वापसी पर भी बात करते रहते हैं, ताकि वे अपनी जगह पक्की कर सकें। कप्तान और कोच पर किसी खिलाड़ी को मौका देने और वापसी कराने को लेकर काफी दबाव होता है। यह बहुत जरूरी है कि खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके दिए जाएं। हमने सुना है कि किस तरह दादा (सौरव गांगुली) ने आपको (हरभजन) और यूवी (युवराज सिंह) को किस तरह समर्थन किया और टीम में वापसी कराई। इसी प्रक्रिया को मौजूदा समय में भी अपनाना चाहिए।’’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो Full Article
2 42 दिन बाद क्रिकेट की शुरुआत, आईसीसी के एसोसिएट देश वानुआतू व ताइवान में मुकाबले शुरू By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 01:01:24 GMT कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट रुका हुआ था। लेकिन शनिवार से प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतू और एशियन देश ताइवान में क्रिकेट गतिविधियां शुरू हुईं। दोनों आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देश हैं। 42 दिन बाद पहली बार क्रिकेटर मैदान पर उतरे। आखिरी मैच 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। वानुआतू में महिला क्लब सुपर लीग फाइनल्स हुआ। घरेलू टी20 लीग में मेले बुल्स ने पावर हाउस शार्क्स को 7 विकेट से हराकर टाइटल जीता। वानुआतू में 40 ओवर का क्लब टूर्नामेंट दो मई से शुरू होगा, जिसमें 7 टीमें खेलेंगी। यहां कोरोनावायरस का एक भी मामला नहीं है।ताइवान में टी10 लीग में पहले दिन तीन मैच हुएताइपेे टी10 लीग शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन तीन मुकाबले हुए। इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें हैं- सिंचू टाइटंस, ताइवान डेयरडेविल्स, टीसीए इंडियंस, चेयाई स्विंगर्स, पीसीसीटी यूनाइटेड, आईसीसीटी स्मैशर्स, ताइवान ड्रैगंस और एफसीसी फोरोमसंस। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वानुआतू में 40 ओवर का क्लब टूर्नामेंट दो मई से शुरू होगा, जिसमें 7 टीमें खेलेंगी। Full Article
2 2007 में लगाए छह छक्कों पर युवराज बोले- स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता ने मुझसे कहा था, तुमने मेरे बेटे का कैरियर खत्म कर दिया By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 09:56:31 GMT 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह ने इस रिकॉर्ड के बारेमें एक नया खुलासा किया। युवी ने इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। युवी के मुताबिक- इस घटना के अगले दिन स्टुअर्ट के पिता क्रिस उनके पास आए। क्रिस ने युवी से कहा कि तुमने मेरे बेटे का कैरियर खत्म दिया। बहरहाल, ऐसा नहीं हुआ। स्टुअर्ट आज भी इंग्लैंड टीम के नियमित सदस्य हैं।फ्रेडी तो फ्रेडी हैं- युवराज2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। टीम इंडिया विजेता बनी थी। इसके एक मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम थी। युवराज क्रीज पर थे। ब्रॉड के ओवर शुरू करने से पहले एंड्रू फ्लिंटॉफ ने युवी से कुछ कहा। युवी ने गुस्से में इसका जवाब दिया। आगे जो हुआ, वो विश्व क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। युवी ने फ्रेडी (फ्लिंटॉफ) का गुस्सा ब्रॉड पर निकाला। एक ही ओवर में छह छक्के लगा दिए। बीबीसी के पॉडकास्ट में युवी ने कहा- फ्रेडी तो फ्रेडी हैं। उनके बारे में क्या कहा जाए। कुछ उन्होंने कहा। मैंने भी जवाब दिया। भारत ने यह मैच पांच विकेट से जीता था।'मैस्करहैनेस ने पांच छक्के लगाए थे'युवी के मुताबिक, इस मैच के कुछ हफ्ते पहले इंग्लैंड के ही दिमित्री मैस्करहैनेस ने मेरे एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। संन्यास ले चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, “छह छक्के लगाने के बाद मैंने पहले फ्लिंटॉफ और फिर दिमित्री को देखा। दिमित्री मुस्करा रहे थे।”'वो भावुक पल'युवी ने एक अहम और भावुक पल का भी जिक्र किया। उन्हीं के शब्दों में, “मैच के अगले दिन स्टुअर्ट के पिता क्रिस मेरे पास आए। वो आईसीसी मैच रेफरी भी हैं। उन्होंने मुझसे कहा- तुमने तो मेरे बेटे का कैरियर लगभग खत्म ही कर दिया। उसके लिए एक टी-शर्ट पर साइन तो करो। मैंने स्टुअर्ट को टीम इंडिया की जर्सी दी। उस पर लिखा- मेरी गेंदों पर पांच छक्के लगे थे। मैं जानता हूं कि कैसा महसूस होता है। आप इंग्लैंड क्रिकेट का फ्यूचर हैं।- शुभकामनाएं। आज वो दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। मुझे नहीं लगता कि भारत का कोई गेंदबाज छह छक्के खाने के बाद इतना शानदार कैरियर बना सकता है।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर 2007 के उस मैच के बाद की है जिसमें युवी ने ब्रॉड पर छह छक्के लगाए थे। कुछ दिन पहले इसे स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया था। Full Article
2 भारत को नहीं मिली 2021 मेन्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेजबानी; होस्ट फीस न भरने पर जुर्माना भी लगा By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 16:21:00 GMT भारत 2021 में होने वाली मेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंगचैम्पियनशिप की ‘होस्ट फीस’ भरने में नाकाम रहा। लिहाजा, अब वो इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कर पाएगा। भारत के बजाए अब सर्बिया को मेजबानी सौंपी गई है। मंगलवार को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।इतना ही नहीं एआईबीए ने भारत पर होस्ट फीस अदा न कर पाने की वजह से करीब 38 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।एसोसिएशन ने क्या कहा?एआईबीए ने मंगलवार रात जारी बयान ने कहा- 2021 में होने वाली मेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी अब सर्बिया को सौंप दी गई है। भारत का नेशनल फेडरेशन ऑफ बॉक्सिंग तय वक्त पर होस्ट फीस नहीं भर पाया। एआईबीए और भारत के बीच इस चैम्पियनशिप के लिए एग्रीमेंट 2017 में साइन किया गया था। दूसरे शब्दों में कहें तो तीन साल में भी नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन इस चैम्पियनशिप के आयोजन को सुनिश्चित नहीं कर पाया।अब जुर्माना भी भरना होगाएआईबीए ने बयान में आगे कहा, “नई दिल्ली इस टूर्नामेंट की होस्ट फीस भरने में नाकाम रही। यह हमारे होस्ट सिटी एग्रीमेंट के लिए जरूरी था। लिहाजा, कॉन्ट्रेक्ट अब रद्द कर दिया गया है। भारत को अब कैंसिलेशन फीस के तौर पर 500 डॉलर पेनल्टी भी चुकानी होगी।”पहली बार मेजबानी का अवसर थाबता दें कि भारत पहली बार इस चैम्पियनशिप की मेजबानी मिलने वाली थी। अब सर्बिया के शहर बेलग्रेड में इसका आयोजन होगा। एआईबीए ने कहा, “सर्बिया के पास इस बेहतरीन आयोजन के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यहां बॉक्सर्स, कोच, ऑफिशियल्स और फैन्स पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2021 मेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत की बजाए सर्बिया करेगा। होस्ट फीस अदा न कर पाने की वजह से भारत को जुर्माना भी देना होगा। (प्रतीकात्मक) Full Article
2 ओलिंपिक समिति के प्रमुख के बाद प्रधानमंत्री आबे ने भी कहा- कोरोना पर काबू पाए बिना 2021 में भी गेम्स होना असंभव By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 17:04:57 GMT टोक्यो ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस पर काबू पाए बिना 2021 में भी ओलिंपिक होना असंभव है। उन्होंने कहा कि हम लगातार यह कह रहे हैं कि ओलिंपिक और पैरालिंपिक बिना किसी बदलाव के होने चाहिए। लेकिन इसके लिए हालात ऐसे होने चाहिए कि एथलीट्स के साथ दर्शक भी सुरक्षित रूप से इसमें हिस्सा ले सकें। उन्होंने विपक्षी पार्टी के सांसद द्वारा टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर यह जवाब दिया।अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ और जापान सरकार ने पिछले महीने ही ओलिंपिक को जुलाई 2021 तक के लिए टाल दिया था। इसका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होना है।कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी चलेगी: आबेप्रधानमंत्री आबे ने कहा कि हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं, उससे लड़ाई लंबी चलनी है। इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ और टोक्यो 2020 की आयोजन समिति के सम्पर्क में हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि यह गेम्स इस तरह होने चाहिए कि पूरी दुनिया को यह लगे कि उन्होंने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है।बिना वैक्सीन के ओलिंपिक होना मुश्किल: जापान मेडिकल एसोसिएशनएक दिन पहले ही टोक्यो 2020 ऑर्गेनाइजेशन कमेटीने कहा था कि अगर अगले साल तक भी कोरोना महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका तो इन खेलों को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कोरोनावायरस से लड़ाई को ‘एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग’ करार दिया था।इससे पहले, जापान मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख योशिटेके योकोकुरा ने चेताया था कि अगर कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं आई तो अगले साल भी इन खेलों का आयोजन करना बहुत मुश्किल होगा।जापान मेंकोरोना के 13 हजार से ज्यादा केसटोक्यो में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 112 नए केस सामने आए। अब तक देश में 13 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 413 की मौत हुई है। अन्य देशों के मुकाबले यहां कोरोना से मौत और केस कम हैं। लेकिन फिर भी आलोचक सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़ा रहे हैं। उनके मुताबिक, जापान इस महामारी के संक्रमण की जड़ तक पहुंचने के लिए जरूरी टेस्टिंग नहीं कर रहा है।ओलिंपिक और पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी एकसाथ कराने पर विचारइस बीच, टोक्यो 2020 की आयोजन समिति खर्चों को कम करने के इरादे से ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी एक साथ करने पर विचार कर रही है। इस प्लान के तहत 23 जुलाई को टोक्यो ओलिंपिक के उद्धाटन समोराह के दौरान ही पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत भी होगी। वहीं, टोक्यो 2020 का समापन समारोह सितंबर में पैरालिंपिक खेलों के खत्म होने के साथ किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आईओसी की मंजूरी नहीं मिली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईओसी और जापान सरकार ने पिछले महीने ही ओलिंपिक को जुलाई 2021 तक के लिए टाल दिया था। गेम्स अब 23 जुलाई 2021 से होना है। (फाइल) Full Article
2 टॉटेनहम 12 साल से कोई खिताब नहीं जीत सका, पर सबसे वैल्यूएबल क्लब बना By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 02:16:00 GMT इंग्लैंड का फुटबॉल क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर प्रीमियर लीग का सबसे वैल्यूएबल क्लब बन गया है। टॉटेनहम ने मैनचेस्टर सिटी, यूनाइटेड और यूरोपियन चैंपियन लिवरपूल जैसे बड़े क्लबों को पीछे छोड़ा है। यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल ने प्रीमियर लीग क्लबों के 2018-19 सीजन का वैल्यूएशन किया। इसके अनुसार, टॉटेनहम करीब 24 हजार करोड़ के साथ सबसे वैल्यूएबल क्लब बन गया। उसने प्रीमियर लीग के डिफेंडिंग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को पीछे छोड़ा। सिटी दूसरे नंबर पर है।टॉटेनहम प्रीमियर लीग की अंक तालिका में आठवें पर है। उसने 2008 के बाद से कोई खिताब नहीं जीता है। 2018 में उसकी वैल्यू 17 हजार करोड़ थी। वह तीसरे पर था। टॉटेनहम, सिटी और यूनाइटेड की वैल्यू 2 बिलियन पाउंड से ज्यादा है।खिलाड़ियों की सैलरी पर सिर्फ 206 करोड़ खर्चेटॉटेनहम की वैल्यू इसलिए बढ़ी क्योंकि वह 2018-19 के चैम्पियंस लीग फाइनल में था। खिलाड़ियों को सैलरी, ट्रांसफर लेनदेन पर बिग-6 क्लब में सबसे कम खर्च किया। सैलरी पर सिर्फ 206 करोड़ खर्चे। इससे कमाई 21% तक बढ़ी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टॉटेनहम की वैल्यू इसलिए बढ़ी, क्योंकि वह 2018-19 के चैम्पियंस लीग फाइनल में था। खिलाड़ियों को सैलरी, ट्रांसफर लेनदेन पर बिग-6 क्लब में सबसे कम खर्च किया। -फाइल फोटो Full Article
2 धोनी ने कुलदीप से कहा था- बेटा, गुस्सा हुए मुझे 20 साल हो गए, तुमने मेरा गुस्सा देखा ही कहां है By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 11:59:00 GMT कोरोनावायरस के चलते खेलों की दुनिया भी लॉकडाउन है। प्लेयर्स भी आम लोगों की तरह घर में हैं। इस दौरान कुछ खिलाड़ी वीडियो चैट पर एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। पुरानी बातें, यादें और अनुभव साझा कर रहे हैं। ये बातें गुदगुदाती हैं तो सीख भी दे जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने शेयर किया। कुलदीप ने बताया कि धोनी ने एक बार उन्हें क्यों फटकार लगाई थी। और मासूम चेहरे वाला ये लेफ्ट आर्म स्पिनर कितना सहम गया था।ये था मामला..यादव के मुताबिक, “हम इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 खेल रहे थे। कुशल परेरा बल्लेबाज थे। उन्होंने मेरी एक गेंद को कवर्स के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। इतने में धोनी ने विकेट के पीछे से आवाज लगाई। कहा- कवर्स और पॉइंट खिसका ले। ऑफ साइड में तीन फील्डर रख ले।” ‘मैं पागल नहीं हूं, 300 वनडे खेला हूं’कुलदीप के मुताबिक, वो धोनी की बात सुन नहीं पाए। यादव आगे कहते हैं, “अगली बॉल पर कुशल ने रिवर्स स्वीप से फिर चौका मार दिया। इतने में धोनी गुस्से से मेरे पास आए। कहा- मैं पागल हूं। 300 वनडे खेला हूं। समझा रहा हूं तो मानते क्यों नहीं। मैं बहुत डर गया। समझ नहीं पाया कि माही भाई ने मुझे कैसे डांट दिया।”माही के दिल की बातकानपुर के कुलदीप बात आगे बढ़ाते हैं। क्या कहते हैं, जानिए। “वो मैच अच्छा रहा। हम जीते। मैच के बाद बस से हम होटल लौट रहे थे। मैं माही भाई की सीट पर गया। मैंने पूछा- माही भाई आपको गुस्सा भी आता है क्या? उन्होंने कहा- गुस्सा नहीं आता। गुस्सा आए तो 20 साल हो गए। लेकिन, मुझे एक्सपीरिएंस हो गया है। तो मुझे लगता है कि बोलना चाहिए। जब कोई सुनता नहीं है तो वो गुस्सा नहीं है। मैं डांटता हूं। बेटा, तुमने अभी मेरा गुस्सा देखा नहीं है।”भारत के लिए खेलते वक्त दो-तीन बार आया गुस्सायादव घटना की तफ्सील बढ़ाते हैं। उनके मुताबिक, माही ने आगे मुझसे आगे कहा, “जब अपने स्टेट के लिए रणजी खेलता था तो कई बार गुस्सा आता था। टीम इंडिया के लिए खेलते वक्त भी तीन-चार बार गुस्सा आया। लेकिन, कभी किसी को कुछ बोला नहीं।” कुलदीप के मुताबिक, धोनी और उनका ये किस्सा ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कुलदीप के मुताबिक, धोनी वास्तव में कैप्टन कूल हैं, वो अकसर नाराज नहीं होते- फाइल फोटो Full Article
2 केन विलियम्सन और सूजी बेट्स न्यूजीलैंड के बेस्ट वनडे क्रिकेटर चुने गए, रॉस टेलर को टी-20 अवॉर्ड मिला By Published On :: Fri, 01 May 2020 02:53:00 GMT पुरुष टीम के कप्तान केन विलियम्सन और महिला टीम की खिलाड़ी सूजी बेट्स न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने। रॉस टेलर को पुरुष टी-20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी-20 का अवॉर्ड मिला। विलियम्सन ने टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने 2 शतकों के साथ 578 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। टेलर ने टी-20 में इंग्लैंड, श्रीलंका, भारत के खिलाफ 330 रन बनाए। वहीं, बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक बनाए। डिवाइन ने महिला टी-20 में 71 के औसत से 429 रन बनाए थे।अनुभवी बल्लेबाज टेलर को टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। वह श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ पिछली तीनों सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। टेलर ने 130 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन को महिला टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। सोफी के नाम टी-20 में लगातार 6 अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 8 टी-20 मैचों में 71.50 के औसत से 429 रन बनाए।इंग्लैंड क्रिकेट का ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट एक साल के लिए स्थगितइंग्लैंड क्रिकेट का विवादित ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसमें हर टीम को 100 गेंद खेलनी थी। बिल्कुल नए प्रारूप वाला यह टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाना था। इसकी शुरुआत जुलाई में होनी थी। लेकिन अब इंग्लिश क्रिकेट सीजन एक जुलाई तक के लिए टल गया है। उसके बाद अगर मैचों का अायोजन होगा, तो उसमें फैंस नहीं होंगे। ऐसे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस टूर्नामेंट को एक साल के लिए टालने का फैसला लिया। इस बीच, गोल्फ के लिए ओलिंपिक क्वालिफाइंग अगले साल जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। गोल्फर टोक्यो ओलिंपिक के लिए रैंकिंग अंक अगले साल 28 जून तक जुटा सकेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today केन विलियम्सन ने टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने 2 शतकों के साथ 578 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वहीं, सूजी बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक बनाए थे। Full Article
2 इंग्लिश प्रीमियर लीग जून से शुरू हो सकती है, खिलाड़ियों का टेस्ट हफ्ते में 2 बार होगा By Published On :: Fri, 01 May 2020 07:44:22 GMT इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) को फिर से शुरू करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। क्लबों को अगर सरकार से ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत मिलती है तो वे सप्ताह में कम से कम दो बार खिलाड़ियों और अधिकारियों का टेस्ट करेंगे। कोरोनावायरस के कारण लीग मार्च से स्थगित है। स्पेनिश ला लिगा और जर्मनी की बुंदेसलिगा सहित अन्य यूरोपियन लीग से चर्चा के बाद प्रीमियर लीग के मेडिकल एडवाइजर डॉ मार्क जिलेट द्वारा यह मसौदा तैयार किया गया है। टेस्ट में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी महत्वपूर्ण लोगों का टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट का पूरा खर्च लीग उठाएगी।शुक्रवार को शेयरहोल्डर्स के साथ होने वाली बैठक में इसे पेश किया जाएगा। लीग को जून से बिना फैंस के शुरू करने की तैयारी चल रही है। वहीं, फ्रेंच फुटबॉल लीग के आयोजकों ने मौजूदा सीजन खत्म करने की घोषणा की। आयोजकों ने लीग-1 में टॉप पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को विजेता घोषित कर दिया है।स्विस लीग 8 जून से, टीमें 11 मई से ट्रेनिंग करेंगीस्विस फुटबॉल लीग 8 जून से शुरू हो सकती है। हालांकि फैंस को आने की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने नियमों में ढील दी है। टीमें 11 मई से ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। हालांकि एक ग्रुप में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। लीग मार्च की शुरुआत से स्थगित है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) को फिर से शुरू करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। कोरोनावायरस के कारण लीग मार्च से स्थगित है। -फाइल फोटो Full Article
2 पीसीबी के पूर्व चेयरमैन का खुलासा- उमर अकमल को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, इसलिए 2013 के वेस्टइंडीज दौरे से वापस बुलाया था By Published On :: Fri, 01 May 2020 09:50:19 GMT पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने खुलासा किया है कि बल्लेबाज उमर अकमल को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, जिसका इलाज कराने से उसनेइनकारकर दिया था। सेठी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट थी, जिसमें यह साफ लिखा था कि अकमल को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। 2013 के वेस्टइंडीज दौरे पर भीउसे मिर्गी का दौरा पड़ा और हमने उसे वापस बुला लिया।उन्होंने आगे कहा किमैंने उसे दो महीने तक खेलने से रोक दिया, लेकिन बाद में हमने मेडिकल रिपोर्ट सिलेक्टर्स के पास भेज दी और फैसलाउन पर छोड़ दिया। क्योंकि मुझे उनके काम में दखलअंदाजी करना पसंद नहीं था।अकमल प्रतिभाशाली क्रिकेटर है: सेठीसेठी के मुताबिक,उमर काफी टैलेंटेड क्रिकेटर हैं, लेकिन वहखुद को टीम से बड़ा समझताहैऔर उसे कभी अनुशासन में रहना पसंद नहीं। वह टीम के लिए नहीं खुद के लिए खेलता है।अकमल कोस्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी पाए जाने पर पीसीबी ने 3 साल के लिए किसी भी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में खेलने पर प्रतिबंध लगाया है।अकमल ने इंटरव्यू में 2 लाख डॉलर की पेशकश की बात कही थीइससे पहले, अकमल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक बुकी ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए 2 लाख डॉलर की पेशकश की थी। इतना ही नहीं, इस खिलाड़ी ने यह दावा भी किया था कि उसे भारत के खिलाफ मैच न खेलने के एवज में भी मोटी रकम देने का वादा किया गया था। इसके अलावा 2015 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी मैच फिक्सर ने सम्पर्क साधा था। हालांकि, अकमल पीसीबी की अनुशासन कमेटी को यह बात बताने में नाकाम रहे कि उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को क्यों नहीं दी।अकमल ने अक्टूबर 2019 में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला थाअकमल ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2019 में खेला था। वे पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 खेल चुके हैं। इन तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 1003, 3194 और 1690 रन बनाए हैं। अकमल ने अपने टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद से उनका करियर कभी पटरी पर नहीं आ पाया। इसी साल फरवरी में उन्होंने फिटनेस टेस्ट के दौरान ट्रेनर से बदतमीजी की थी। इसकी शिकायत पीसीबी से की गई थी। हालांकि, बोर्ड ने उन्हेंचेतावनी देकर छोड़ दिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उमर अकमल ने अपने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन बनाए थे। वे अब तक 16 टेस्ट और121 वनडे खेल चुके हैं। (फाइल) Full Article
2 वर्ल्ड नंबर 1 जोकोविच का खुलासा- 2010 में फ्रेंच ओपन से बाहर होने पर खूब रोया, फेडरर-नडाल से हारने के कारण संन्यास लेना चाहता था By Published On :: Fri, 01 May 2020 17:38:00 GMT दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है 2010 में रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की चुनौती से पार नहीं पाने के कारण टूट गया था। जोकोविच के मुताबिक, वे इतने मायूस हो गए थे कि संन्यास लेने तक कामन बना लिया था।32 साल के जोकोविच ने कहा 2008 में मैंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता था। तब में वर्ल्ड नंबर तीन था। लेकिन 2 साल बाद ही मेरा बुरा दौर शुरू हो गया। 2010 के फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 2 सेट की बढ़त लेने के बावजूद ऑस्ट्रिया के जर्गन मेल्जर के हाथों हार गया।इस हार को पचा पाना मेरे लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल था। इस हार के बाद मैं बहुत रोया। यह मेरे लिए खराब पल था। मुझे हर तरफ अंधेरा नजर आ रहा था।2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद भी खुश नहीं था: जोकोविचजोकोविच ने कहा कि 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद भीमैं खुश नहीं था। मुझे लगता था कि और बेहतर कर सकता हूं। लेकिन मैं फेडरर और नडाल के खिलाफ कई अहम मैच हार गया और मेल्जर से मिली शिकस्त मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।'2010 में फ्रेंच ओपन हराने के बाद खेल बदला'सर्बियाई खिलाड़ी के मुताबिक, इस हार की वजह से मुझ पर से दबाव हट गयाऔर मैंआक्रामक टेनिस खेलने लगा। इसका फायदा हुआ और 2011 में मैंने तीन ग्रैंड स्लैम जीते। जोकोविच अब तक17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। जो पुरुष वर्ग में सबसे ज्यादा 20 खिताब जीतने वाले फेडरर से तीन कम है।दोबारा टेनिस शुरू होने को लेकर उत्सुकवर्ल्ड नंबर-1नेकहा कि वह दोबारा टेनिस शुरू होने को लेकर उत्सुक हैं। आधिकारिक तौर पर 13 जुलाई को सीजन शुरू होने की बात हो रही है। लेकिन हालात ऐसे नहीं दिख रहे कि टेनिस उस समय भी शुरू हो। जोकोविच के लिए यह साल शानदार रहा है। मार्च के मध्य में जब कोविड-19 की वजह से टेनिस रूका तब वे लगातार 18 मैच जीत चुके थे। इसमें रिकॉर्ड 8वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी शामिल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नोवाक जोकोविच अब तक 17 ग्रैड स्लैम जीत चुके हैं। इस मामले में रोजर फेडरर बीस खिताब के साथ पहले स्थान पर हैं। (फाइल) Full Article
2 टीम इंडिया ने 3 साल में पहली बार गंवाया टेस्ट में पहला स्थान, तीसरे नंबर पर फिसली; ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और टी-20 दोनों में टॉप पर By Published On :: Fri, 01 May 2020 18:28:16 GMT इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को ताजा वर्ल्ड रैंकिंग जारी की है। भारतीय टीम ने अक्टूबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान गंवाया है। टीम अब 114 रेटिंग पॉइंटके साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 2 और न्यूजीलैंड से 1 अंक पीछे है। हालांकि, भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिपमें अब भी 360 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 में भी पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम यहां भी तीसरे स्थान पर है।आईसीसी ने कहा कि भारतीय टीम ने 2016-17 में रिकॉर्ड 12 टेस्ट में जीत दर्ज की थी और सिर्फ एक मुकाबला हारा था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 टेस्ट सीरीज जीती थीं। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और भारत से सीरीज गंवाई थी। आईसीसी ने नए चार्ट में 2016-17 के रिकॉर्ड हटा दिए हैं, इस कारण रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को मिले।मई 2019 से अब तक के सभी 100 प्रतिशत और पिछले 2 साल के आधे टेस्ट को काउंट किया है। नंबर देश टेस्ट रेटिंग 1 ऑस्ट्रेलिया 116 2 न्यूजीलैंड 115 3 भारत 114 4 इंग्लैंड 105 5 श्रीलंका 91 6 दक्षिण अफ्रीका 90 7 पाकिस्तान 86 8 वेस्टइंडीज 79 9 अफगानिस्तान 57 10 बांग्लादेश 55 वनडे में भारतीय टीम दूसरे और इंग्लैंड टॉप परऑस्ट्रेलिया टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है। यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचीहै, जबकि इंग्लैंड टीम वनडे में 127 पॉइंट के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं, भारतीय वनडे टीम 119 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया टीम एकदिवसीय रैंकिंग में 5वें नबंर पर है। टीम के 107 अंक हैं। नंबर देश टी-20 रेंटिंंग 1 ऑस्ट्रेलिया 278 2 इंग्लैंड 268 3 भारत 266 4 पाकिस्तान 260 5 दक्षिण अफ्रीका 258 6 न्यूजीलैंंड 242 7 श्रीलंका 230 8 बांग्लादेश 229 9 वेस्टइंडीज 229 10 अफगानिस्तान 228 नंबर देश वनडे रेटिंग 1 इंग्लैंड 127 2 भारत 119 3 न्यूजीलैंड 116 4 दक्षिण अफ्रीका 108 5 ऑस्ट्रेलिया 107 6 पाकिस्तान 102 7 बांग्लादेश 88 8 श्रीलंका 85 9 वेस्टइंडीज 76 10 अफगानिस्तान 55 टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत नंबर-1आईसीसी की टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम 360 पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज है। इस चैम्पियनशिप में भारत ने अब तक 9 में से 7 मुकाबले जीते हैं। जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 296 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इस चैम्पियनशिप में 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सभी टीमें छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी और इसके बाद प्वॉइंट टेबल के आधार पर टॉप-2 टीमों के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल टेस्ट मैच खेला जाएगा।चैम्पियनशिप की टॉप-5 टीमें टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पॉइंंट भारत 9 7 2 0 360 ऑस्ट्रेलिया 10 7 2 1 296 न्यूजीलैंड 7 3 4 0 180 इंग्लैंंड 9 5 3 1 146 पाकिस्तान 5 2 2 1 140 टी-20 रैंकिंग में पहली बार ऑस्ट्रेलिया नंबर-1टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान पहले पायदान से फिसल गया है। अब ऑस्ट्रेलिय़ा इस फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है। उसके 278 अंक हैं। 2011 में टी-20 रैंकिंग शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर पहुंचीहै। पाकिस्तान जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ शीर्ष टीम बनी थी। वह 260 अंकों के साथ पिछले 27 महीने से इस स्थान पर काबिज थी। टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड 268 अंकों के साथ दूसरे जबकि भारत 266 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब भी 360 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है। -फाइल फोटो Full Article
2 अमेरिका की पॉइंट पार्क यूनिवर्सिटी की टीम से खेलेंगे भारत के जगशानबीर, 2020-21 सीजन के लिए हुआ करार By Published On :: Sat, 02 May 2020 07:31:00 GMT अमेरिका के पीटसबर्ग शहर मेंस्थित पॉइंट पार्क यूनिवर्सिटी ने भारतीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जगशानबीर सिंह के साथ 2020-21 सीजन के लिए करार किया है। पंजाब के रहने वाले जगशानबीर भारत के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में थाईलैंड में खेली गई फीबा अंडर-18 एशियाई चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था।पॉइंट पार्क यूनिवर्सिटी के मुख्य कोच जोए लेवानदोवस्की ने कहा कि जगशानबीरके यूनिवर्सिटी के साथ जुड़ने से वह खुश हैं। जगशान की लंबाई का उन्हें फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी में खेल की बेहतर समझ है और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुके हैं। ऐसे में टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी उनके अनुभव का फायदा मिलेगा।एनबीए एकेडमी इंडिया के हिस्सा रह चुके हैं जगशानबीरजगशानबीर सिंह देश में 2017 में शुरू की गई एनबीए एकेडमी में शामिल शुरुआती खिलाड़ियों में से एक हैं। देश में चलाए गए टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहतउन्हें एकेडमी में चुना गया था। एनबीए एकेडमी में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया में गोल्डन स्टेट प्रेप में हिस्सा लिया था। वे 2017 में हुए एनबीए एकेडमी गेम्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सात फीट लंबे जगशानबीर सिंह 2017 में भारत में शुरू की गई एनबीए एकेडमी के शुरुआती खिलाड़ियों में से एक हैं। Full Article
2 आईओए अध्यक्ष बोले- भारत 2032 ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी हासिल करने की कोशिश करेगा, क्वींसलैंड और शंघाई से चुनौती मिल सकती है By Published On :: Sat, 02 May 2020 11:49:00 GMT भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से पैदा हुए हालात ठीक होने के बाद भारत 2032 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की कोशिशें तेज कर देगा। आईओए अध्यक्ष ने कहा कि 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से देश ने काफी सीखा है।बत्रा ने कहा कि हम हम 2026 के यूथ ओलिंपिक गेम्स और 2032 के ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए गंभीर हैं। इस संबंध में भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ को चिठ्ठी लिखकर मेजबानी को लेकर अपनी रूचि दिखाई है। हालांकि, भारत के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि 2026 के यूथ गेम्स को लेकर उसे थाईलैंड, रूस और कोलंबिया जैसे देशों से कड़ी चुनौती मिलेगी। यह देश भी मेजबानी हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं, 2032 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया), शंघाई और सियोलके बीच भी प्रतिस्पर्धा होसकती है।'2032 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत की तैयारी जारी'आईओए अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2032 के खेलों के लिए डॉक्युमेंटशन शुरू हो गया था। लेकिन कोविड-19 की वजह से फिलहाल सारा काम बंद है। उन्होंने कहा कि मेजबानी से जुड़ी प्रक्रिया लंबी होती है। इससे जुड़ीटीम अलग-अलग वेन्यू पर जाती है और इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैवल और सुरक्षाके अलावा गेम्स के सफल आयोजन से जुड़ी दूसरीजानकारी हासिल करती है।इसके बाद वे रिपोर्ट पेश करते हैं। हालांकि, मौजूदा हालात में मुझे दिसंबर तक इससे जुड़ा कोई काम होने की उम्मीद है। वैसे भी यह ऐसा वक्त नहीं है कि सरकार और कॉरपोरेट हाउसेस से ओलिंपिक की दावेदारी को लेकर कुछ बात की जाए। हमारे सामने पहली प्राथमिकता कोरोना से निपटना है।कॉमनवेल्थ गेम्स की कामयाबी से भारत का दावा मजबूत: बत्रादिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के दौरान भ्रष्टाचार और हाल में ही 2021 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी छिनने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे बॉक्सिंग विवाद के बारे में तो नहीं पता। हां, लेकिन 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन करके भारत ने यह दिखाया था कि वे ओलिंपिक जैसे बड़े खेलों की मेजबानी करने में भी सक्षम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा- हमने 2032 ओलिंपिक की मेजबानी की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से काम रोकना पड़ा। दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। (फाइल) Full Article
2 डोप टेस्ट में फेल होने पर संदीप कुमारी पर 4 साल का प्रतिबंध; वाडा की जांच में शरीर में स्टेरॉयड मिला, 2 साल पहले नाडा की लैब ने क्लीन चिट दी थी By Published On :: Sat, 02 May 2020 15:20:59 GMT डिस्कस थ्रो की महिला खिलाड़ी संदीप कुमारी को वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी(वाडा) की एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट ने डोप टेस्ट में फेल होने पर 4 साल के लिए बैन कर दिया है। दो साल पहले नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (एनडीटीएल) ने उनके नमूने को सही पाया था। लेकिन जांच के दौरान एनडीटीएल खून में प्रतिबंधित स्टेरॉयड का पता नहीं लगा पाई। नाडा ने इस महिला एथलीट का सैम्पल जून 2018 में गुवाहाटी में हुई इंटर स्टेट नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान लिया था। इसमें कुमारी ने 58.41 मीटर की दूरी तक चक्का फेंकते हुए गोल्ड जीता था।इसके बाद वाडा ने नवंबर 2018 में कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थित लेबोरेटरी में संदीप का सैम्पल दोबारा जांचने का फैसला किया। इस जांच में उनके शरीर में प्रतिबंधित स्टेरॉय़ड मेटेनोलोन मिला। कुमारी ने26 जून से 21 नवंबर 2018 के बीच जिस भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, उसके नतीजों को रद्द कर दिया जाएगा।संदीप कुमारी पर लगा बैन 2018 से लागू होगावाडा ने शुक्रवार रात को बताया किकुमारी पर लगा 4 साल का बैन 26 जून, 2018 से ही लागू होगा। क्योंकि इसी दिन जांच के लिए उनका सैम्पल लिया गया था। केवल इस महिला एथलीट का ही नहीं, बल्कि एनटीडीएल लैब में भेजी गई 4 अन्य एथलीट्स के सैम्पल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। लेकिन जब मॉन्ट्रियल के लैब में इनके नमूनों का परीक्षण किया गया था तो सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें झूमा खातून नाम की एक एथलीट भी शामिल हैं, जिसे पिछले महीने ही 4 साल के लिए बैन किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वाडा की लैब में जब संदीप कुमारी के सैम्पल की जांच हुई तो उसमें प्रतिबंधित स्टेरॉय़ड मेटेनोलोन मिला। इसके बाद 26 जून से 21 नवंबर 2018 के बीच उन्होंने जितनी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था, उसमें उनके नतीजों को रद्द कर दिया जाएगा। (फाइल) Full Article