2

वनडे में 3 दोहरे शतक लगा चुके रोहित ने कहा- मेरे पास टी-20 में 200 रन बनाने का अच्छा मौका था

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा लॉकडाउन के दौरान घर की बालकनी में ही फिटनेस प्रैक्टिस कर रहे हैं। खाली समय में उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के फैन्स से लाइव चैटिंग भी की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में रोहित ने कहा कि उनके पास इंदौर टी-20 में 200 रन बनाने का शानदार मौका था। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ 2017 में खेला गया था। इससे पहले रोहित वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

रोहित से चैटिंग का वीडियो फ्रेंचाइजी ने खुद शेयर किया है। इसमें एक फैन ने रोहित से इंदौर टी-20 का जिक्र किया था। इसके जवाब में रोहित ने कहा, ‘‘उस मैच में मेरे पास 200 रन बनाने का शानदार मौका था। जिस वक्त में आउट हुआ, तब 9 ओवर और बचे हुए थे। कोई बात नहीं, मैच मैंने 35 गेंद पर 100 रन बनाए थे, यह मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ इस मैच में रोहित ने लोकेश राहुल के साथ 165 रन की साझेदारी भी की थी।

रोहित ने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए
कोरोनावायरस (कोविड-19) और लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। उन्होंने टीम को तीन बार खिताब जिताया है। रोहित ने वनडे में 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन की पारी खेली थी। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे। उन्होंने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। आईपीएल के 188 मैच में रोहित के नाम 4898 रन हैं।

‘बल्लेबाजी को मिस कर रहा हूं’
वहीं, रोहित ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली से फिटनेश को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि जिम जल्द ही खुल जाएं, जिससे मैं फिटनेस प्रैक्टिस कर सकूं। मैं बल्लेबाजी को बहुत मिस कर रहा हूं। काश मेरे पास भी क्रिकेट खेलने के लिए इंडोर जगह होती, लेकिन मुंबई में ऐसा होना मुश्किल है। हम आपकी तरह खुशनसीब नहीं हैं, जिनके पास खेलने के लिए खुद का बैकयार्ड होता है।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। आईपीएल के 188 मैच में रोहित के नाम 4898 रन हैं। -फाइल फोटो




2

शमी ने बुरे दौर को याद किया, बोले- तीन बार खुदकुशी करने का सोचा, परिवार को डर था कि मैं 24वें माले से न कूद जाऊं

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने बुरे दौर को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शनिवार को रोहित शर्मा से इंस्टाग्राम पर लाइव चैटिंग के दौरान शमी ने कहा- 2015 वर्ल्ड कप के बाद जीवन में काफी खराब वक्तआया था। इस दौरान तीन बार खुदकुशी के बारे में भी सोचा।शमी का फ्लेट 24वीं मंजिल पर है। परिवार को डर था कि कहीं वे यहां सेकूद न जाएं। दरअसल, शमी इस दौरान चोट के कारण करीब 18 महीने टीम से बाहर रहे। 2018 में पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था।

शमी के मुताबिक, ‘‘मैं निजी जीवन में भी काफी परेशानियों से गुजर रहा था। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मैंने इस संकट के समय में तीन बार खुदकुशी के बारे में सोचा था। परिवार वाले मुझे लेकर काफी चिंतित रहते थे। हम 24वें माले पर रहते हैं। फैमिलीको डर था कि कहीं मैं बालकनी से कूद न जाऊं। उस समयमैं क्रिकेट के बारे में नहीं सोचता था। ऐसा लगता था कि मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।’’

परिवार के सपोर्ट से वापसी कर पाया: शमी
इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘परिवार ने मेरा काफी सपोर्ट किया। समझाया कि समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी, सबका समाधान होता है। भाई ने बहुत साथ दिया। मेरे साथ 24 घंटे 2-3 दोस्त साथ रहा करते थे। माता-पिता ने समझाया कि परेशानियों से उबरने के लिए मुझे सिर्फ क्रिकेट पर ही ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा किसी के भी बारे में सोचने से मना करते थे। मैंने फिर ट्रेनिंग शुरू की। देहरादून की एक एकेडमी में खूब मेहनत कर वापसी की।’’

क्या है शमी-हसीन जहां मामला?
शमी पर हसीनने दहेज और शारीरिक उत्पीड़न के अलावामैच फिक्सिंग जैसेसंगीन आरोप लगाए थे। फेसबुक पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए शमी पर अवैध संबंधों का भी इलजाम लगाया।पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने शमी और उनके भाई हासिद अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। ये बाद में रद्द कर दिया गया। बीसीसीआई ने जांच के बाद शमी को फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया। हालांकि, ये भी सही है कि जांच के दौरान बोर्ड ने शमी का कॉन्ट्रैक्ट कुछ वक्त के लिए सस्पेंड कर दिया था।

आईपीएल में पंजाब के लिए खेलेंगे शमी
शमी फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। अब यदि आईपीएल होता है, तो वे किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मैदान में उतरेंगे। फिलहाल, कोरोनावायरस (कोविड-19) और लॉकडाउन के कारण आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है। इस तेज गेंदबाज ने 49 टेस्ट में 180, 77 वनडे में 144 और 11 टी-20 में 12 विकेट लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 49 टेस्ट में 180, 77 वनडे में 144 और 11 टी-20 में 12 विकेट लिए हैं। -फाइल फोटो




2

आइसलैंड के जॉर्नसन ने 501 किलो वजन उठाकर डेडलिफ्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 2 साल पहले स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का अवॉर्ड जीते थे

आइसलैंड के पावरलिफ्टर हेफथॉर जॉर्नसन ने डेडलिफ्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गृहनगर में अपने थॉर पावर जिम में 501 किग्रा वजन उठाकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले, ब्रिटेन के एडी हाल ने 2016 में 500 किग्रा वजन उठाया था।

31 साल के जॉर्नसन एचबीओ पर टेलीकास्ट होने वाली वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में ग्रेगर ‘द माउंटेन’ क्लेगन की भूमिका निभा चुके हैं। 6 फीट 9 इंच लंबे जॉर्नसन ने 501 किग्रा वजनी बारबेल को कमर तक उठाया और फिर उसे दो सेकंड तक पकड़े रहे। फिर जमीन पर रखा। जॉर्नसन 2018 में वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का अवॉर्ड जीत चुके हैं। जॉर्नसन ने कहा कि कई लोगों को लगता था कि मैं ऐसा नहीं कर सकूंगा, लेकिन मैंने करके दिखा दिया। यह मेरी जिंदगी के अहम दिनाें में से एक है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हेफथॉर जॉर्नसन ने कहा कि कई लोगों को लगता था कि मैं ऐसा नहीं कर सकूंगा, लेकिन मैंने करके दिखा दिया। यह मेरी जिंदगी के सबसे अहम दिनों में से एक।




2

पीसीबी फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को 25 और अंपायरों को 15 हजार रु. देगी, मदद पाने वालों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी

कोरोनावायरस के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों और अंपायरों की मदद के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आगे आया है। पीसीबी ने इनकी मदद करने के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत क्रिकेटरों को 25 हजार, मैच ऑफिशियल को 15 हजार और ग्राउंड स्टाफ को 10 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि, यह सहायता राशि सिर्फ एक बार ही दी जाएगी।

पीसीबी ईद की छुट्टियों से पहले यह राशि संबंधित खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल के खातों में ट्रांसफर कर देगा और मदद पाने वालों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। साथ ही क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस वन-टाइम पैकेज के जरिए कितने लोगों कोफायदा पहुंचाया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

पीसीबी चेयरमैन ने लोगों की मदद करने वालेखिलाड़ियों की तारीफ की
पीसीबी चेयरमैन एहसान मनी ने संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए शाहिद अफरीदी, सरफऱाज अहमद और अजहर अली की तारीफ की। उन्होंने कहा- यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हमारे खिलाड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई मेंलोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। मुझे पता है कि कई खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। यह खिलाड़ी शानदार काम कर रहे हैं। इन्हें बधाई।

पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज
पीसीबी पहले ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री फंड में 1 करोड़ रुपए दान कर चुका है। पाकिस्तान में अब तक कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां अब तक 450 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले पंजाब प्रांत में ही संक्रिमतों की संख्या 7 हजार से ज्यादा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीसीबी चेयरमैन एहसान मनी ने लोगों की मदद करने के लिए शाहिद अफरीदी, सरफराज अहमद और अजहर अली की तारीफ की। (फाइल)




2

खेल मंत्री रिजिजू ने कहा- मुक्केबाजों के दम पर भारत 2024 ओलिंपिक में टॉप-10 में आ सकता है

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने रविवार को कहा कि मुक्केबाजों के दम पर भारत ओलिंपिक में टॉप-10 में आ सकता है। उन्होंने मुक्केबाजों के साथ वीडियो चैट के दौरान यह बात कही। रिजिजू ने कहा कि 2024 ओलिंपिक में देश को शीर्ष 10 में लाने में मुक्केबाजों की भूमिका अहम हो सकती है।
इस ऑनलाइन सेशन में ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं एमसी मैरीकॉम, अमित पंघल, पूजा रानी, सिमरनजीत कौर, लवलीना समेत 160 बॉक्सर और कोचों ने हिस्सा लिया। हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर सांतियागो निएवा भी इस ऑनलाइन सेशन में शामिल हुए थे।

खेल मंत्रालय ने मिशन 2024 में बॉक्सिंग को शामिल किया
खेल मंत्रालय ने भी ओलिंपिक मिशन 2024 और 2028 को लेकर टॉप-15 खेलों की लिस्ट तैयार की है। इसमें बॉक्सिंग को भी शामिल किया गया है। रिजिजू ने कहा कि भारत को स्पोर्टिंग पावर हाउस बनाने में बॉक्सरमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक के बॉक्सिंग इवेंट में पुरूषों और महिलाओं को मिलाकर 13 वेट कैटेगरी हैं।
इसमें भारत को मेडल की उम्मीद है।
जून के पहले हफ्ते से खिलाड़ीदोबारा अभ्यासकर सकेंगे
खेल मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द ही भारतीय बॉक्सर अपना ट्रेनिंग प्रोग्राम दोबारा शुरू कर पाएंगे। इसके लिए कोशिशें जारी है। सबसे पहले वह एथलीट्स अपनीट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे, जो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके अलावा उन खिलाड़ियों को भी ट्रेनिंग का मौका दिया जाएगा, जिन्हें ओलिंपिक क्वालिफाइंग इवेंट में हिस्सा लेना है।
9 मुक्केबाज टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके
भारत के 9 बॉक्सर टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। इसमें 5 पुरूष और 4 महिला मुक्केबाज हैं। ओलिंपिक में पुरुष मुक्केबाजों के लिए 8 वेट कैटेगरी है, जबकि महिला वर्ग में मुक्केबाज पांच अलग-अलग वेट कैटेगरी में जोर आजमाइश करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खेल मंत्रालय ने ओलिंपिक मिशन 2024 और 2028 को लेकर टॉप-15 खेलों की लिस्ट तैयार की है। इसमें बॉक्सिंग को भी शामिल किया गया है। (फाइल)




2

गंभीर ने कहा- रोहित वनडे और टी-20 में कोहली से ज्यादा असरदार, लेकिन रन बनाने के मामले में आगे रहेंगे विराट

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि रोहित शर्मा वनडे और टी-20 में विराट कोहली से ज्यादा असरदार हैं। लेकिन रन बनाने के मामले में विराट उनसे आगे रहेंगे। गंभीर ने एक टीवी चैनल से यह बात कही।
गंभीर ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहितवनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट में अभी दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। लेकिनवह सर्वकालिक महान क्रिकेटर नहीं है।उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने के अलावा एक ही वर्ल्ड कप में पांच शतकीय पारी खेली हैं।

रोहित ज्यादा प्रभावशाली: गंभीर
गंभीर ने आगे कहा कि विराट और रोहित की तुलना करना ठीक नहीं है। विराट भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनके आंकड़े यह साबित करने के लिए काफी हैं।रोहित की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बतौर खिलाड़ी जब आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। ऐसे मेंजब आप किसी मैच में 100 से ज्यादा रन बनाते हैं, तो लोगों को लगता है कि आप दोहरा शतक ही बनाओगे। लेकिन आउट होने पर लोगकहते हैं कि आप दोहरा बनाने से चूक गए।

कोहली रन बनाने के मामले में रोहित से आगे

रोहित ने अब तक 224 वनडे मैचों में 49.27 की औसत से 9115 रन बनाए हैं। उनके नाम 29 शतक और 43 अर्धशतक हैं। टी-20 में रोहित ने 108 मैचों में 138.78 के स्ट्राइक रेट से 2273 रन बनाए हैं।

वहीं, विराट कोहली ने 248 वनडे में 59.33 की औसत से 11867 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 93 से ज्यादा रहा है। कोहली वनडे में 43 शतक और 58 अर्धशतक लगा चुके हैं। टी-20 फॉर्मेट में भी वे 2794 रन बना चुके हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 138 से कुछ ज्यादा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली रन बनाने के मामले में वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा से आगे हैं। (फाइल)




2

सुरेश रैना बोले- 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के दूसरे कोच जैसे थे सचिन, मैं उन्हें लियोनल मैसी की तरह मानता हूं

टीम इंडिया के पूर्व मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर को महान बल्लेबाज बताया। एक इंटरव्यू में रैना ने कहा- 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में सचिन की भूमिका दूसरे कोच की तरह थी। कोहली पर रैना ने कहा- वो गजब के बैट्समैन हैं। उनमें हर मैच जीतने का जुनून है।
बता दें कि 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के मुख्य कोच साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर गैरी कर्स्टन थे।

विराट-सचिन की तुलना
‘गल्फ टाइम्स’ में रैना का इंटव्यू पब्लिश हुआ है। इसमें उनसे विराट और सचिन की तुलना पर सवाल पूछा गया। इस पर रैना ने कहा, “सचिन और विराट दोनों महान बल्लेबाज हैं। दोनों ने कई शतक लगाए। विराट हर मैच जीतना चाहते हैं। सचिन बहुत शांत स्वभाव के हैं। सचिन की वजह से ही हम 2011 वर्ल्ड कप जीत सके। उन्होंने टीम के हर खिलाड़ी को यह यकीन दिलाया कि हम विश्व कप विजेता बन सकते हैं। वो टीम के दूसरे कोच की तरह थे।”

विराट भी लाजवाब
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली पर भी रैना ने खुलकर बात की। कहा, “फॉर्मेट कोई भी हो। विराट लाजवाब हैं। इतना ही नहीं वो बहुत शानदार कप्तान भी हैं। उनका फिटनेस लेवल गजब का है और ये एक मिसाल है। मेरी ये खुशकिस्मती है कि मैं इन दोनों महान बल्लेबाजों के साथ खेल पाया।”

सचिन लियोनल मैसी जैसे
एक सवाल के जवाब में सुरेश ने कहा, “मैं सचिन की तुलना लियोनल मैसी से करना चाहूंगा। मैं एफसी बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर मैसी का बहुत बड़ा फैन हूं। सचिन और मैसी जमीन से जुड़ी हस्तियां हैं। दोनों अपने साथियों का बहुत दिल से ध्यान रखते हैं। खेलों में आपका मिलनसार और मददगार होना बहुत जरूरी है। हो सकता है कोई दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी हो। लेकिन, उसे सभी का आदर करना चाहिए। इसी वजह से वो याद किया जाएगा।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2011 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। सुरेश रैना के मुताबिक, सचिन तेंडुलकर इस टीम में सेकंड कोच की तरह थ। टीम के कोच पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर गैरी कर्स्टन थे। (फाइल)




2

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मामले में आईपीएल दुनिया की टाॅप टी-20 लीग, पांच लीग का इंपैक्ट इंटरनेशनल मैचों से भी ज्यादा

मौजूदा समय में कई खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट की जगह टी-20 लीग को तरजीह दे रहे हैं। आईपीएल पैसे के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी लीग तो है ही। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के हिसाब से भी टॉप लीग है।

विजडन में छपे क्रिकबजके एनालिसिस को देखें तो आईपीएल का इंपैक्ट दुनिया की अन्य सभी लीग से ज्यादा है। क्रिकबज ने दुनिया के 4500 खिलाड़ी जो अलग-अलग लीग खेलते हैं, उनके प्रदर्शन के आधार पर यह डेटा तैयार किया गया है। पाकिस्तान सुपर लीग और ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के खिलाड़ियों का इंपैक्ट टी20 इंटरनेशनल से ज्यादा है।

खिलाड़ी के प्रदर्शन में बदलाव का आकलन किया

उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा, जिन्होंने कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। खिलाड़ी के हर टूर्नामेंट में प्रदर्शन में बदलाव का आकलन किया। जैसे श्रीलंका का बल्लेबाज देश में अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन पाक लीग (पीएसएल) में संघर्ष करता है, तो हम अनुमान लगा सकते हैं कि पीएसएल श्रीलंका में हुए टूर्नामेंट की अपेक्षा अच्छा है। यदि कोई इंग्लिश गेंदबाज भारत में संघर्ष कर रहा है तो आईपीएल को टी20 ब्लास्ट से अच्छा माना।

विदेशी खिलाड़ियों के कारण लीग इंटरनेशनल मैच से बेहतर

टी-20 लीग के इंपैक्ट को देखें तो यह इंटरनेशनल से अच्छा है, वजह-इंटरनेशनल टीमें केवल अपने देश के खिलाड़ियों का चयन कर सकती हैं, जबकि लीग में दुनिया भर के खिलाड़ियों को उतारा जा सकता है। जैसे पाक लीग से तेेज गेंदबाज मिलते हैं। बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए टीम विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर लेती हैं।

सभी फॉर्मेट के लिए अलग खिलाड़ी होते हैं, कोचिंग स्टाफ एक ही रहता है
{इंटरनेशनल टीम को टी-20 के अलावा क्रिकेट के दूसरेफॉर्मेट पर ध्यान देना होता है। सभी फॉर्मेट के लिए अलग खिलाड़ी होते हैं, लेकिन कोचिंग स्टाफ एक ही रहता है। वहीं, टी-20 लीग में टीम सिर्फ टी-20 पर ध्यान देती हैं। उनके कोचिंग स्टाफ की भी इसी फॉर्मेट के लिए विशेषज्ञता होती है।

दुनिया की आठ टी-20 लीग के प्रभाव को इन छह आधार पर समझा जा सकता है-

1. टीम की संख्या: जितनी अधिक टीमें रहेंगी, अच्छे खिलाड़ी बंट जाएंगे। आईपीएल, बांग्लादेश लीग, बिग बैश लीग में 8-8 टीम, द. अफ्रीका की मजांशी लीग, पीएसएल, कैरेबियन प्रीमियर लीग, न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश में 6-6 जबकि इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में 18 टीमें हैं।

2. टीम का उद्देश्य: जहां टीम सिर्फ टी-20 खेलती हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है।

3. मालिकाना हक: अमीर टीमें अच्छे खिलाड़ियों को टीम में रखती हैं। आईपीएल, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की लीग ऐसी हैं। अन्य लीग फंड आधारित हैं।

4. अच्छे घरेलू खिलाड़ी: जिस देश का घरेलू स्ट्रक्चर अच्छा रहता है। वहां अच्छे खिलाड़ी मिलते हैं।

5. अच्छे विदेशी खिलाड़ी: आईपीएल में अधिक पैसा होने के कारण अच्छे खिलाड़ी इसे प्राथमिकता देते हैं।

6. खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट: आईपीएल में नीलामी के कारण कई खिलाड़ियों को बेस प्राइस से अधिक राशि मिलती है। अन्य लीग में ड्राफ्ट के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।

‌निष्कर्ष: आईपीएल कई बोर्ड की तुलना में काफी आगे है। इसे नेशनल और इंटरनेशनल विंडो भी दी जाती है। अन्य लीग में इंटरनेशनल विंडो नहीं है। टी20 ब्लास्ट सबसे पुरानी लीग होने के बाद भी इंपैक्ट नहीं छोड़ सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल पैसे के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी लीग तो है ही। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के हिसाब से भी टॉप लीग है। विजडन में छपे क्रिकविज के एनालिसिस को देखें तो आईपीएल का इंपैक्ट दुनिया की अन्य सभी लीग से ज्यादा है।




2

फॉर्मूला-1 का रेवेन्यू जनवरी-मार्च में 84% घटकर 292 करोड़ रुपए रह गया, पिछले साल की इसी तिमाही में 1845 करोड़ था

कोरोनावायरस की वजह से फॉर्मूला-1 का रेवेन्यू इस साल की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च के बीच में 84 फीसदी घटकर 39 मिलियन डॉलर (292 करोड़ रुपए) रह गया। पिछले साल की इसी तिमाही में रेवेन्यू 246 मिलियन डॉलर यानी करीब 1845 करोड़ रुपए था। फार्मूला वन की पैरेंट कंपनी लिबर्टी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इस दौरान लिबर्टी मीडिया का रेवेन्यू भी 200 मिलियन डॉलर (करीब 1511 करोड़ रु.) घट गया। वहीं, लीग के संचालन का घाटा भी पिछले साल के 47 मिलियन डॉलर (352 करोड़ रुपए) से बढ़कर 137 मिलियन डॉलर (1027 करोड़ रुपए) हो गया।

5 जुलाई को ऑस्ट्रिया से फॉर्मूला-1 सीजन शुरू होगा
कोविड-19 महामारी की वजह से इस साल सीजन शुरू नहीं हो पाया है। 10 रेस या तो रद्द या स्थगित कर दी गई हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी 5 जुलाई को ऑस्ट्रिया से सीजन शुरू होगा।

दिसंबर तक 15 से 18 रेस कराने का लक्ष्य

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा- हमें जुलाई से रेस शुरू होने की उम्मीद है। इसे हम दिसंबर तक जारी रहेंगे। इस दौरान हमारा लक्ष्य 15 से 18 रेस कराना है। हालांकि, इस दौरान दर्शक मौजूद रहेंगे या नहीं, फिलहाल ये तय नहीं हो पाया है।

अमेरिकी कंपनी के पास 3 साल से फॉर्मूला-1 का स्वामित्व

अमेरिकी अरबपति जॉन मालोन के स्वामित्व वाले लिबर्टी मीडिया के पास 2017 से फॉर्मूला वन का मालिकाना हक है। कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा ग्रां प्री रेस के आयोजकों द्वारा चुकाई गई फीस, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सरशिप से आता है। लेकिन कोरोना की वजह से एफ-वन रेस पूरी तरह बंद है। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट से बंधे होने की वजह से इस अमेरिकन ग्रुप को अलग-अलग टीमों को 1.5 बिलियन डॉलर की राशि देनी पड़ी।

लिबर्टी मीडियाके स्टॉक की वैल्यू 33 फीसदी कम हुई

इस बीच, गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में लिबर्टी मीडियाके शेयर में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस साल की शुरुआत से कंपनी के स्टॉक की कीमत 33 फीसदी कम हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फॉर्मूला-1 की पेरेंट कंपनी लिबर्टी मीडिया ने बयान जारी कर कहा- हमें जुलाई से रेस शुरू होने की उम्मीद। दिसंबर तक 15 से 18 रेस कराने का लक्ष्य। (फाइल)




2

कोषाध्यक्ष धूमल ने कहा- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया 2 हफ्ते के लिए क्वारैंटाइन होने को तैयार, टी-20 वर्ल्ड कप होना बेहद मुश्किल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि इस साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया 2 हफ्ते के लिए क्वारैंटाइन होने को तैयार है।उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से यह बात कही।

धूमल ने कहा, ''कोई और विकल्प नहीं है... भारतीय टीम को क्वारैंटाइन में रहना ही होगा। अगर आपको क्रिकेट को फिर से शुरू करना है तो ऐसा करना ही होगा। दो हफ्ते का समय लॉकडाउन जितना लंबा नहीं है।'' उन्होंने सीरीज में 1 टेस्ट बढ़ाने के ऑस्ट्रेलियाई प्रस्ताव पर कहा-वे (ऑस्ट्रेलिया) रेवन्यू चाहते हैं और यह टेस्ट के मुकाबले वनडे और टी-20 से ज्यादा आता है।

323 करोड़ के होटल को आइसोलेशन सेंटर बनाया जा सकता है

भारतीय टीम को नवंबर-दिसंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। इस दौरान टीम इंडिया को42 मिलियन डॉलर ( करीब 323 करोड़ रुपए) से तैयार हुई नई ओवल होटल में ठहराया जा सकता है। कोरोनावायरस की वजह से138 रूम के इस होटल को खिलाड़ियों के लिए आइसोलेशन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा गया है।

यह होटल सितंबर में शुरू हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को किसी भी हाल में कराने की कोशिशों में जुटा हुआ है। क्योंकि अगर दौरा रद्द होताहै तो उसे टीवी राइट्स के तौर पर मिलने वाले 300 मिलियन डॉलर (करीब 2306 करोड़ रुपए) के राजस्व का नुकसान होगा।

टी-20 वर्ल्ड होना मुश्किल: धूमल

उन्होंने इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तकऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कहा कि इस पर कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस टूर्नामेंट का होना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने कोरोनावायरस की वजह से अपने यहां 6 महीने तक विदेशियों के आने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में कोई भी टीम वहां नहीं जा सकती है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मई के अंत में प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। ऐसे में देश में क्रिकेट के लौटने की उम्मीद मजबूत हुई है।

‘आईपीएल को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया’

बोर्ड कोषाध्यक्ष ने आईपीएल को लेकर कहा कि अब तक इसके लिए कोई फॉर्मेट या प्लान नहीं बनाया गया है।टूर्नामेंट के लिए विदेशी खिलाड़ियों को भी आना है। क्या वे इसके लिए तैयार होंगे और 2 हफ्तेअलग (क्वारैंटाइन) रह सकेंगे? इसके बाद भी वे आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं, यह कह पाना मुश्किल है। फिलहाल, हमने आईपीएल को लेकर कुछ नहीं सोचा है, जो कुछ खबरें चल रही हैं, वे मीडिया की सोची हुई हैं।बीसीसीआई ने 29 मार्च से होने वाले आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम 4 साल में पहली बार पहले नंबर से फिसलकर तीसरे पर आ गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम टॉप पर पहुंच गई। -फाइल फोटो




2

सचिन ने 2 फोटो शेयर कर 19 की उम्र को याद किया, बोले- इंग्लिश काउंटी क्रिकेट ने बहुत कुछ सिखाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 19 की उम्र को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर 2 फोटो शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे अपना पासपोर्ट दिखाते नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरे फोटो में वे इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि काउंटी क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। सचिन ने पोस्ट में हैशटैग के साथ फ्लैश बैक फ्राइडे भी लिखा।

सचिन ने लिखा, ‘‘यह तस्वीर मेरे काउंटी क्रिकेट के दिनों की याद दिलाती है। 19 साल का था, तब मैं यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहा था। मेरे लिए यह बहुत ही खास लम्हा था, जिसने मुझे सही दिशा दी। इसी काउंटी की बदौलत मुझे इंग्लिश परिस्थितियों को समझने का मौका भी मिला। बहुत प्यारी यादें।’’

सचिन ने पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था
भारतीय लेजेंड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। सचिन ने यह सेंचुरी 17 साल की उम्र में लगाई थी। इस तरह वे भारत की ओर से टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन पिछले महीने ही 47 साल के हो गए हैं। कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया।

सचिन के नाम 200 टेस्ट में 15921, 463 वनडे में 18426 रन हैं। उन्होंने एकमात्र टी-20 में 10 रन बनाए थे। आईपीएल के 78 मैच में सचिन ने 2334 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने यह सेंचुरी 17 साल की उम्र में लगाई थी।




2

कार व कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में व्यापारी की मौत, 2 घायल

सड़क दुर्घटना व हार्ट अटैक से कस्बे के दो युवा व्यापारियों की मौत हो गई है। युवा व्यापारी पिंटू जिंदल की अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पिंटू जिंदल की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वहीं दूसरे वार्ड तीन में रहने वाले व्यापारी संजीव बंसल शनिवार को आगरा के लिए निकले थे। उनके साथ कैथल के दो व्यापारी भी कार में मौजूद थे। आगरा पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नरेश बंसल को सूचना दी कि आगरा से 5 किलोमीटर पहले कार व कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई है। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है और संजीव बंसल की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कार में मौजूद दो अन्य व्यापारी घायल हो गए है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है।
सूचना मिलने पर परिजन आगरा पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि कार कैथल के व्यापारी की थी और उसे संजीव चला रहा था। सभी धान व चावल के सैंपल लेकर निकले थे। संजीव अनाजमंडी में पहले आढ़त की दुकान करते थे और अब वे धान व चावल के व्यापार का काम देख रहे थे। वे ब्लॉक समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग कस्बे के विभिन्न वॉट्सएप ग्रुपों पर शोक संदेश भेज रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

कैंट सिविल की कंट्रक्शन साइट की 6 कोठरियों व एक शेड में रह रहे थे 72 श्रमिक, इन्हीं में से 16 संक्रमित मिले हैं, बाकी की रिपोर्ट का इंतजार

(पवन पासी) अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल के निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर्स साइट की वजह से कोरोना का खतरा और बढ़ता दिख रहा है। क्योंकि यहां जो लेबर के लिए छोटी-छोटी कोठरियां बनी हैं, उनमें से कई में तो 9 श्रमिक रह रहे थे। यहां 6 कोठरियों व एक शेड में 72 श्रमिक थे, जिनमें से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकियों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसी कोई कोठरी नहीं है, जहां कोरोना पॉजिटिव न मिला हो।
10 बाई 10 की कोठरियां हैं। यहां एक कोठरी में 9 श्रमिक ठहरे थे, जिनमें 3 पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी कोठरी में 3 में से 1, तीसरी में 6 में से 3, चौथी में 5 में से 2 (बाप-बेटा), पांचवीं में 4 में 3 और छठी में 3 में से 2 पॉजिटिव मिले हैं। 35 फुट लंबे शेड के नीचे 42 श्रमिक परिवारों समेत रह रहे थे। इनमें सुपरवाइजर समेत 2 पॉजिटिव मिले हैं। इसी शेड में फुटबॉल स्टेडियम की लेबर को भी ठहराया गया था। अकेले अम्बाला कैंट में चल रहे सरकारी प्रोजेक्ट साइटों पर 557 लेबर रह रही है। अब कैंट और सिटी दोनों जगह पर सरकारी साइट पर रह रही लेबर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में आ गई है। क्योंकि ये हॉट स्पॉट बनने का खतरा है।
डिस्ट्रिक्ट क्वारेंटाइन कमेटी के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र राय की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित मिले 34 वर्षीय साइट इंजीनियर के 2 बच्चे हैं। वह यूपी का रहने वाला है। वह दिल्ली की कृष्णा बिल्डिंग कंपनी में काम कर रहा है और जनवरी से यहां साइट पर है। यह इंजीनियर पन्ना कॉटेज में एक घर में बने गेस्ट हाउस में रहता है। कमरा तो अलग है लेकिन बाथरूम कंपनी के इलेक्ट्रिशियन के साथ शेयरिंग में है। यह इंजीनियर साइट के एक कुक से खाना लेता था। दूसरा संक्रमित 24 वर्षीय इंजीनियर करनाल का रहने वाला है। वह 12 दिनों से अम्बाला में था। इसके पिता पानीपत में प्राइवेट जॉब करते हैं और करनाल रेलवे स्टेशन के पास घर है। घर में 9 साल की बहन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

मेडिकल कॉलेज में 9 से बढ़कर 12 हुई संदिग्धों की संख्या पांचों पॉजिटिव मरीजों की दो दिन बाद होगी दोबारा सैंपलिंग

मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के कोविड हॉस्पिटल में भी संदिग्ध लोगों की संख्या लगतार बढ़ रही है। आइसोलेशन वार्ड में पांच पॉजिटिव मरीज सहित एक दर्जन लोग उपचार करवा रहे हैं। मेडिकल के नोडल अधिकारी एवं डीएमएस डाॅ. राजीव चौहान व हिसार के नोडल अधिकारी डाॅ. विकास पुरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में सोमवार का पांच पॉजिटिव मरीजों सहित नौ लोग भर्ती थेे, लेकिन मंगलवार को मरीजों संख्या बढ़कर 12 हो गई, जिनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनके सैंपल दो दिन बाद भेजे जाएंगे। चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिमसें से दो निगेटिव मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और दो लोगों डिसचार्ज कर क्वारेंटाइन होम भेज दिया गया है। तीन लोगों की रिपोर्ट अभी भी बाकि है। मेडिकल के सीएमओ डाॅ. राकेश शर्मा, डाॅ. कवलपाल सिंह, डाॅ. भूपेंद्र कडवसरा, डॉ. राहुल गौतम, डाॅ, आजाद सिंह, डाॅ. नरेंद्र नाडा, डाॅ. सुमित पातड़,डाॅ. साहिल बामल, डाॅ. विक्रम मलिक के नेतृत्व में पूरी टीम मरीजों के उपचार में दिन रात लगी हुई है। मेडिकल कॉलेज के डीएमएस डाॅ. शमशेर मलिक, डाॅ. संदीप राणा ने बताया कि मंगलवार को कोविड ओपीडी में आठ लोग आए थे। जिनमें से तीन लोगों को आइसोलेशन में भर्ती किया गया और पांच लोगों को जांच के बाद क्वारेंटाइन होम में रहने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा मेडिकल के स्टाफ सहित 50 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मंगलवार को 210 लोगों अन्य विभागों की ओपीडी में जांच करवाई। जिनमें पांच मरीजों को आपताकालीन विभाग में भर्ती किया गया।
डब्ल्यूएचओ की टीम ने अिधकारियों के साथ बैठक: विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने डाॅ. अवरिल, डाॅ. अपूर्णा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के कोविड हॉस्पिटल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की मिटिंग ली और कार्यों की समीक्षा की जानकारी हासिल की। मीटिंग में मेडिकल के निदेशक डाॅ. गोपाल सिंघल, एमएस डाॅ. नजीर अहमद पंडित, डीएमएस डाॅ. शमशेर मलिक, हिसार के नोडल अधिकारी डाॅ. विकास पुरी, नोडल अधिकारी एवं डीएमएस डाॅ. राजीव चौहान,डाॅ. संदीप राणा, डाॅ. राकेश सहारण उपस्थित थे।
बैठक में कोरोना से संबधित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक में शामिल विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी।




2

1 दिन में 21 मरीज मिले, अब 21 के बजाय 11 दिन में दोगुने हो रहे केस, भिवानी भी कोरोना मुक्त, 6 जिलों में कोई मरीज नहीं

हरियाणा में कोरोनावायरस का कहर थम नहीं रहा। 24 घंटे में 21 नए मामले आ गए। संक्रमितों की कुल संख्या 554 हो गई है। झज्जर में 8, सोनीपत में 5, गुड़गांव में 3, पानीपत में 2 और करनाल, रोहतक, फरीदाबाद में 1-1 केस मिला है। मंगलवार को फरीदाबाद व भिवानी में 1-1 मरीज ठीक हुए। भिवानी में सभी 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी अब 6 जिले कोरोना मुक्त हैं। अब तक कुल 256 मरीज ठीक हुए हैं। 7 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 291 एक्टिव मरीज हैं।

राज्य में एक सप्ताह पहले मरीजों के दोगुने होने का रेट 21 दिन था। यह अब 11 दिन हो गया है। मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत भी 72 से गिरकर 46.2% हो गया है। इधर, लॉकडाउन पार्ट-3 में दी गई छूट को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घातक बताया है। उन्होंने कहा कि मंत्री मुझे डर लग रहा है। यदि लोगों ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो हालात खतरनाक हो सकते हैं।

4 जिलों में सभी मरीज ठीक हुए, झज्जर में कोई नहीं, 5 जिलों में रिकवरी दर 25% से कम

हरियाणा में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर एक सप्ताह पहले 72% थी। अब यह गिरकर 46.2% पर आ गई है। अब तक 4 जिलों में सभी मरीज ठीक होकर घर आ चुके हैं। इन जिलों में कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी व चरखी दादरी शामिल है। पंचकूला, मेवात, पलवल जिले ऐसे हैं, जिनमें रिकवरी रेट 75 से लेकर 94% तक है। हिसार, सिरसा, फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल व रोहतक ऐसे जिले हैं, जहां रिकवरी रेट 26 से 40 फीसदी तक पहुंचा है। झज्जर जिले में अभी कोई भी मरीज ठीक नहीं हो पाया है। जबकि 0 से 25% तक की रिकवरी रेट में झज्जर के अलावा जींद, फतेहाबाद, पानीपत व सोनीपत जिले हैं। रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

78 फीसदी केस सिर्फ 7 जिलों में

करीब 78 प्रतिशत संक्रमण 7 जिलों में हुआ है। 22 फीसदी बाकी 13 जिलों में है। जिन जिलों में पूरे प्रदेश के 6% या इससे ज्यादा संक्रमण के केस हैं, उनमें गुड़गांव, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर, मेवात, अम्बाला व पलवल शामिल है।

ऐसे फैलता गया संक्रमण

  • 17 मार्च को पहला केस आया।
  • 31 मार्च तक संख्या 29 पहुंची।
  • 10 अप्रैल तक 162 केस हुए।
  • 20 अप्रैल को आंकड़ा 237 हुआ।
  • 30 अप्रैल को संख्या 324 हुई।
  • 5 मई तक 554 पॉजिटिव हो गए।

24 घंटे का अपडेट

2305 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव। 2790 संदिग्धों के सैंपल और लिए। 327 लोगों का सर्विलांस का समय। 31 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए।

अब तक की टेस्टिंग रिपोर्ट

  • 40928 लोगों के टेस्ट हुए
  • 554 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव
  • 3574 रिपोर्ट का अभी इंतजार
  • 10 लाख पर 1614 लोगों की टेस्टिंग
  • 1.47% पॉजिटिव मिले
  • 47.4% है रिकवरी रेट
  • 1.2% है मौतों की दर
  • पंजाब में 24 घंटे में 207 केस आए व 1 मौत हुई। वहां कुल केस 1496 हैं। मौतें 25 हुई हैं।
  • चंडीगढ़ में 24 घंटे में 17 केस आए। वहां कुल केस 119 हो गए हैं। एक मरीज की मौत हुई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर एक सप्ताह पहले 72% थी। अब यह गिरकर 46.2% पर आ गई है।




2

गुड़गांव में 20 नए केस, प्रदेश में 8वीं मौत, पानीपत के युवक ने मरने से पहले एक महिला को काटकर किया था जख्मी

हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 595 हो गई है। बुधवार को 47 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी 8 हो गई है। बीते सोमवार को पानीपत की दीनानाथ कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। बुधवार को रिपोर्ट में उसके कोरोना की पुष्टि हुई है। उस युवक ने मरने से पहले एक महिला के हाथ पर काट लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने उस महिला को भी क्वारैंटाइन किया हुआ है। बुधवार को प्रदेश में सामने आए 47 मरीजों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 20 मरीज आए। इसके अलावा, झज्जर में 6, पानीपत और करनाल में 5-5, अम्बाला में 4, सोनीपत में 3, फरीदाबाद में 2 और जींद व फतेहाबाद में 1-1 मरीज मिला है। बुधवार को महज चार मरीज ठीक हुए हैं।

गुड़गांव में एक दिन में कोरोना के 20 केस मिले, 10 केस सब्जी मंडी से जुड़े
बुधवार को एक दिन में कोरोना के एक साथ 20 पॉजिटिव मरीज मिले। जिसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा शतक को भी पार गया। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 104 हो गई है। हरियाणा प्रदेश में सर्वाधिक मरीजों के साथ गुरुग्राम नंबर एक पर आ गया है। पॉजिटिव मिले मरीजों में 10 खंडसा मंडी के सब्जी व्यापारी हैं। इससे पहले भी इसी मंडी के नौ सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं बचे हुए मरीजों में चार डूंडाहेड़ा गांव के रहने वाले हैं और तीन निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं तेजी से बढ़ रहे पेशंट की संख्या पिछले छह दिन में ही 47 हो गई है। जबकि कुल 104 केस में से 51 पेशंट ठीक हो चुके हैं जबकि 53 का ईलाज किया जा रहा है।

पानीपत में कोरोना मरीज की सोमवार रात को साढ़े 8 बजे हुई थी मौत
दीनानाथ कॉलोनी में सोमवार रात साढ़े 8 बजे 24 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। वह एक दिन पहले दिल्ली से आया था। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को मंगलवार सुबह 4 बजे सूचना मिली तो स्वैब सैंपल ले लैब में भेज दिए। डॉक्टर मान रहे थे कि उसकी रैबिज से मौत हुई है क्योंकि उसने मरने से पहले पड़ोस की एक महिला के हाथ पर काट लिया था। महिला के सैंपल ले क्वारैंटाइन कर दिया गया था। मौत से पहले युवक के मुंह से लार निकली थी। यह रैबीज के लक्षण हैं। वहीं कोरोना की दहशत के चलते कोई पड़ोसी युवक के अंतिम संस्कार में मदद कराने नहीं आया।

जिस युवक की मौत हुई वह दिल्ली से लौटा था। रात में अचानक उसे घबराहट हुई और घर से बाहर भाग गया। उसने बाहर जाकर पड़ोस की एक महिला के हाथ पर काट दिया। वापस घर में आकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

महिला को काटा और घर आते ही अचानक गिर गया और मौत हो गई
मृतक की दादी ने बताया, 'मेरा पोता रविवार को दिल्ली से आया था। वह मजदूरी करता था। उसके तीन-भाई बहन हैं। पिता फलों का काम करता है। मां की 7 साल पहले मौत हो गई थी। सोमवार रात को पोता बोला कि उसे पानी से डर लगा रहा है। वह बहुत घबराया हुआ था। फिर बोला दादी पपीता खाना है, वो पपीता काटने चली गई। इतने में पोता डरकर बाहर भाग गया, पड़ोस की एक महिला के हाथ पर काट लिया। फिर घर आते ही अचानक गिर गया और उसके मुंह से लार टपक रही थी। फिर अचानक मर गया। रात भर उसके शव के पास बैठी रही। कोरोना के डर के कारण कोई पड़ोसी घर नहीं आया। संस्कार में कोई शामिल नहीं हो पाया। लोग घरों की छतों पर खड़े होकर सिर्फ देखते रहे। युवक का पिता भी संस्कार में शामिल नहीं हो पाया। पिता बाहर है, दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, वो भी नहीं आ पाई।'

करनाल में 5 पॉजिटिव मिले सभी एक ही परिवार के सदस्य
करनाल में कोरोना वायरस के पांच और पॉजिटिव केस सामने आए है। ये सभी कस्बा तरावड़ी के गांव पधाना के रहने वाले है, जो नांदेड साहिब से लोटे थे। अब इन सभी को शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भेजा जाएगा। इससे पहले ऊतम नगर से एक केस मिला था, जबकि करनाल में ही परसो भी कोरोना वायरस के दो पॉजिटव केस मिले थे। जिनमें रामनगर से एक तथा पृथ्वी विहार इलाके का एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव निकला था। इधर आज घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण व उनके तीन सहयोगियों ने भी कोरोना वायरस का टेस्ट कराया है। इन सब की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अम्बाला में चार नए मरीज आए सामने
बुधवार को अम्बाला में चार नए मरीज सामने आए हैं। इसकी पुष्टि अम्बाला के सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने की है। ये चारों कोरोना संक्रमित नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें क्वारैंटाइन किया हुआ है। इनकी रिपोर्ट दूसरी बार भेजी गई थी, जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पहले रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

हरियाणा में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा
हरियाणा में अब तक संक्रमण से कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पहली मौत 2 अप्रैल को अम्बाला के 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। जिन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ा था। इसके बाद दूसरी मौत 3 अप्रैल को हुई थी जब रोहतक की कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिल्ली में दम तोड़ा था। तीसरी मौत 5 अप्रैल को करनाल के बुजुर्ग की हुई थी। उनकी मौत चंडीगढ़ पीजीआई में हुई थी। चौथी मौत 28 अप्रैल को फरीदाबाद में हुई थी। यहां 68 वर्षीय बुजुर्ग ने ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पांचवीं मौत 2 मई को हुई। जब 63 वर्षीय कोरोना पीड़ित एक महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था। छठी मौत 3 मई रात को रोहतक पीजीआई में हुई। यहां गुरुग्राम के सेक्टर-18 के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में दम तोड़ा। 7वीं मौत 4 मई को फरीदाबाद में हुई थी। 8वीं मौत भी 4 मई को पानीपत में एक युवक की हुई थी लेकिन उसकी कोरोना होने की पुष्टि 6 मई को हुई।

गुड़गांव में एक फरीदाबाद के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
वहीं गुड़गांव में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है। वे मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले हैं, ऐसे में उन्हें फरीदाबाद के मरीजों में जोड़ा जा रहा है। हालांकि वह संक्रमित गुड़गांव में हुए हैं और वह ड्यूटी करने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में रह रहे थे। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। संक्रमित पाए गए डॉक्टर अभी तक 25 अन्य लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।

तस्वीर कुरुक्षेत्र की है, जहां एक रेलवे फाटक पर जमा वाहनों की भीड़ बता रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लापरवाह है।

हरियाणा में 595 पहुंचा आंकड़ा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 104, सोनीपत में 81, फरीदाबाद में 78, झज्जर में 70, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 33, पंचकूला में 18, जींद में 11, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।
  • प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुड़गांव 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत की दीनानाथ कॉलोनी का रहने वाला था युवक। उसका संस्कार कोरोना संदिग्ध मानकर किया गया था। कोई परिजन व पड़ोसी संस्कार में शामिल नहीं हुआ था।




2

हरियाणा सरकार ने अपने खर्च पर हिसार से बिहार के कटिहार भेजे 1200 मजदूर, खाना-पानी लेकर ट्रेन रवाना

हरियाणा सरकार ने बुधवार को अपने खर्च पर 1200 मजदूरों को हिसार से बिहार के कटिहार के लिए रवाना कर दिया है। इन मजदूरों के लेकर चली ट्रेन में इनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था का खर्च भी हरियाणा सरकार ने उठाया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि इन मजदूरों को सुरक्षित स्थानों तक भेजना हमारा दायित्व है।

ट्रेन में सफर के लिए खाना और पानी की व्यवस्था हिसार से ही करके भेजी गई है। इसका पूरा खर्च भी हरियाणा सरकार ने उठाया है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी भी श्रमिक को घर जाने के लिए कोई पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है। सारा खर्च हरियाणा सरकार करेगी।

सीएम मनोहर लाल का कहना है कि किसी भी श्रमिक को किसी के बहकावे में आने की भी जरुरत नहीं है। घर भेजने के नाम पर यदि कोई पैसे ऐंठने की कोशिश करे तो उससे बचें।

सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर हरियाणा के उद्योगों की रीढ़ है। ऐसे में यदि संभव है तो उन्हें यहीं रूकना चाहिए, क्योंकि हरियाणा की स्थिति अन्य राज्यों से अच्छी है।

हिसार की तरह आने वाले दिनों में हरियाणा के दूसरे हिस्सों से भी ट्रेन मजदूरों को लेकर अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए सरकार योजना बना रही है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि यह संकट की घड़ी है। इस महामारी के चक्र में हमें कोशिश करनी चाहिए कि जहां हैं वहीं रहें। इससे अपना भी बचाव होगा और अपने परिजनों का भी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रेन में चढ़ने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर हिसार रेलवे स्टेशन पर खड़े मजदूर।




2

बॉर्डर पर 24 नाकों पर अब पूरी सख्ती, पंजाब से सिरसा आ रहे थे 7 जमाती, पुलिस ने वापस भेजे

पंजाब और राजस्थान से आने वाले लोगाें को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सख्त हो गए हंै। बॉर्डर पर 24 नाके लगाए गए हैं और इन पर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही जिला में आने वालों को एंट्री मिल पा रही है। ऐसे में बुधवार को पंजाब के मलेरकोटला से सिरसा सीमा में प्रवेश कर रहे 7 जमातियों को जिला और पुलिस प्रशासन ने एंट्री करने से रोक दिया। उन्हें वापस भेज दिया गया।
जिला के गांव मुसाहिबवाला में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस का नाका है। यहां प्रत्येक आने-जाने वाले की जांच की जा रही है। बुधवार को पंजााब की ओर से एक कार आई जिसमें 7 लोग सवार थे। पुलिस ने पूछताछ की और आने का कारण और परमिट मांगा तो वे नहीं
दिखा पाए। पूछने पर बताया कि वे सभी जमाती हैं और पंजाब के मलेरकोटला में ठहरे थे। उन्होंने बताया कि वे सभी सिरसा के हैं और अब सिरसा आना चाहते हैं। इस पर उनसे परमिट मांगा तो वे नहीं दिखा पाए। पुलिस ने परमिट न होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया। उन्हें कहा कि बिना अनुमति जिला की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हए मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और सख्त हो गया है। अब पंजाब और राजस्थान से सिरसा में एंट्री करने वालों के लिए बॉर्डर पर पुलिस जांच के साथ-साथ स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी तैनात कर दिया है। पूरी जांच के बाद ही केवल आवश्यक कार्यों के लिए आने वालोें काे ही जिला की सीमा में प्रवेश दिया ला रहा है। यहां पुलिस को तैनात किया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी। जहां एक ओर पुलिस गहनता से पूछताछ करती है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच भी करती है। इसके बाद यदि आवश्यक कार्य हो तभी पंजाब और राजस्थान से आने वालों को सिरसा की सीमा में एंट्री मिलती है।
पंजाब बॉर्डर पर लगे सूरतिया नाके पर तैनात एएनएम कुंती देवी, संदीप कुमार, प्रकाश सिंह, निर्मल आदि ने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान केवल महत्वपूर्ण कारण के चलते ही आने-जाने की छूट दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी की स्क्रिनिंग कर व उनका पता और मोबाइल नंबर पूछ जाता है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। इसका बाकायदा रिकार्ड भी तैयार किया जाता है और रजिस्टर में एंट्री की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर लगाए नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी प्रत्येक आने-जाने वाले से पूछताछ करते हुए।




2

बैंड वालों के 250 परिवारों पर गहराया आर्थिक संकट

कोविड-19 से बचाव में लॉकडाउन के दौरान विवाह- शादियों का स्वरूप भी बदलने लगा है। जिला में 150 से ज्यादा शादियों के शुभ मुहूर्त हाेने पर भी अधिकतर परिवाराें काे शादी टालनी पड़ी तो कहीं दूल्हा- दुलहन ने मास्क पहन शादी रचाई। बिना बारात, ढोल-बैंड बाजे के शांदियां हुईं। विवाह कार्यक्रमों में बैंड- बाजों की एडवांस बुकिंग तक कैंसिल हो गईं। इससे बैंड बाजे वालों के 250 परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। शहर के मशहूर जनता बैंड के संचालक राजकुमार लाडवाल ने बताया कि 25 मार्च से 30 अप्रैल तक शादी विवाह का साल में सैकेंड सीजन होता है। जिसकी उनके पास 45 शादियों की एडवांस बुकिंग थी। इसके अलावा भी शहर में 6 बैंड हैं। जिसमें 110 के आसपास शादियांे में बैंड- बाजे की बुकिंग थी। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में हुए लॉकडाउन के दौरान जिला में विवाह सम्मेलन मांगलिक कार्य सब स्थगित हो गए हैं।
आगामी समय में भी मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लगा रह सकता है। इसके अलावा टेंट, कैटर्स व हलवाई को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। लाडवाल ने बताया कि जिला में 150 के आसपास शादियों के शुभ मुहूर्त निकल गए, जबकि कई दुल्हा- दुलहन ने मास्क पहन शादी रचाई है।

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ रचाई शादी
कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने की मुहिम में 24 मार्च को अचानक लॉकडाउन की घोषणा हो गई। यह लॉकडाउन 17 मई तक चलने वाला है। ज्यादातर शादियांे के शुभ मुहूर्त निकल गए हैं। जबकि कुछ परिवारों ने सहमति से बिना बारात, मैरिज पैलेस, ढोल-बैंड बजे और बिना दावत के शादियां निपटा ली। ऐसे कार्यक्रमों में लॉकडाउन की पालना करते हुए दोनों पक्षों के पांच-पांच घराती-बाराती शामिल हुए। जिससे उनके हलवाई, बैंड बाजे, ढोल, घोड़ी, डैकोरेशन के खर्च की बचत हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

यहां नहीं हुआ महानगरों जैसा हाल, शहर के 5 ठेकों से 25 लाख की शराब ही बिकी, 50 ठेकेदारों का पास तो स्टॉक ही नहीं था

लॉकडाउन में लंबे अंतराल तक बंद रहे शराब के ठेके खोलने की परमिशन बुधवार से दी गई थी, मगर ठेकों पर शराब का स्टॉक नहीं होने के कारण अधिकतर बंद ही रहे। शहर में केवल 5 ठेके खुले जिनपर करीब 25 लाख की शराब बिकी। वहीं शराब को लेकर शाम तक लोगों में कोई रुचि नहीं दिखी। इक्का दुक्का ग्राहक ही आए। शाम को 5 बजे के बाद शराब लेने वालों में थोड़ा उत्साह दिखा। शहर के प्रमुख ठेकों पर कतारें नजर आईं। मगर इतनी भी नहीं थी कि सोशल डिस्टेंस टूटे। फिर भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई थी। प्रत्येक ठेके पर दो से तीन मुलाजिम तैनात रहे। इसलिए किसी प्रकार की कोई गड़बड़ नजर नहीं आई। इधर शराब ठेकेदारों ने अपनी मनमर्जी से महंगे दाम पर शराब बेची। करीब डेढ गुणा अधिक रेट में शराब बेची गई थी। फिर भी लोग खुशी खुशी ले रहे थे।
ठेकेदार बोले स्टॉक नहीं

जिले में कुल 144 शराब ठेके हैं। जिनमें से 120 ठेके मार्च में छूट पाए थे। उनके सब बैंड भी है। बुधवार को इन 120 ठेकों में से भी करीब 50 ऐसे ठेके थे जिनमें स्टॉक ही नहीं था। इसलिए वे बंद रहे। ठेकेदारों का कहना था कि नया माल आया नहीं। बीच में लाॅकडाउन हो गया। जो माल था वो पुराने ठेकेदारों का था। वे अपना माल बेच गए या ले गए। इसके अलावा सेल्ज मैनेजर भी प्रवासी थे। वे भी जिला से जा चुके हैं। इन सब कारणों के चलते अधिकतर शराब ठेके बंद रहे।

स्टॉक न होने पर ठेकेदारों ने डेढ़ गुना रेट में बेची शराब

शराब ठेकेदारों ने शराब बिक्री और स्टॉक कम होने का जमकर फायदा उठाया। अपनी मनमर्जी के रेट तय करके शराब बेची । उन्होंने डेढ़ गुणा अधिक दाम वसूले। जिस प्रकार पहले देसी शराब 120 रुपये की बोतल थी। अब 200 रुपये की बोतल दी गई। वहीं अंग्रेजी में ओसियन ब्लू पहले 400 रुपये की थी। अब 500 रुपये की बेची गई। इंपिरियल ब्लू पहले 300 की अब 500 , ब्लंडर प्राइड पहले 600 रुपये की। अब 800 रुपये में बेची जा रही है। रॅायल स्टेग पहले 450 रुपये की अब 600 रुपसे की बेची जा रही है।

जिला में रोजाना 22 हजार प्रूफ लीटर पीते हैं शराब

जिला में शराब का कुल कोटा 81 लाख प्रूफ लीटर है। जिसमें देसी 72 लाख प्रूफ लीटर, जबकि 9 लाख प्रूफ लीटर अंग्रेजी शराब का कोटा है। इस हिसाब से रोजाना 22 हजार प्रूफ लीटर शराब की औसत पड़ती है। 45 से 50 लाख रुपये रोजाना की शराब बिकती है। मगर बुधवार को शराब की कमी के चलते यह आंकड़ा काफी कम रहा है। जिला में सबसे ज्यादा देसी शराब पी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

दड़ौली के युवक की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, पटेल नगर के 32 वर्षीय मृतक युवक की रिपोर्ट निगेटिव

बुधवार को 158 लोगों की सैंपल रिपोर्ट भेजी टेस्ट के लिए, 120 की रिपोर्ट आई स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के संदेह के चलते 158 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए एनआरसीई की लैब में भेजे हैं। विभाग सैंपल एनआरसीई की लैब और रोहतक की लैब में भेजता है। लैब में वैज्ञानिक सैंपल चेक कर लिखित रिपोर्ट तैयार कर सिविल अस्पताल को भेजते हैं। मंगलवार को 150 से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 120 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आई है। इसमें 119 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

वहीं एक रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। बाकी पेंडिंग है। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डाॅ. चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पहले दिन 21 सैंपल जांचे गए। दड़ौली के युवक की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बाकी 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पटेल नगर के 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान अग्रोहा मेडिकल में मौत हो गई थी। जिसे खांसी व सांस लेने में तकलीफ थी। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं पटेल नगर के अन्य परिवार की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Third report of youth of Dadoli is also positive, report of 32-year-old deceased youth of Patel Nagar is negative




2

प्रशासन ने 1200 लाेगाें की लिस्ट हेल्थ विभाग काे शेयर की, प्रवासी मजदूरों की होगी स्क्रीनिंग

जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी करीब 1200 लाेगाें की लिस्ट हेल्थ विभाग काे शेयर की है। इन सभी लाेगाें काे शाैर्य पैलेस व हांसी के राधा स्वामी सत्संग भवन में ठहराया गया है। जिला प्रशासन ने करीब 400 लाेगाें काे शाैर्य पैलेस में रखा है। जिला प्रशासन के अधिकारियाें का कहना है कि बिहार जाने वाले लाेगाें के लिए गुरुवार काे भी ट्रेन जाएगी। इसमें शाैर्य पैलेस व हांसी के राधा स्वामी सत्संग भवन में ही स्क्रीनिंग का काम किया जाएगा। आसपास ठहरे लाेग जाे सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, उनकी माैके पर ही स्क्रीनिंग की जाएगी। जिला प्रशासन ने इन स्थानाें पर ठहराने के साथ ही व्यवस्था बनाने काे लेकर 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए हैं।
यहां ठहराए श्रमिक

  • शौर्य पैलेज- कैंट एरिया-
  • राधा स्वामी सत्संग भवन दिल्ली बाइपास
  • ब्राह्मण धर्मशाला
  • विश्वकर्मा धर्मशाला
  • पंजाबी धर्मशाला
  • राधास्वामी सत्संग भवन हांसी
  • स्टेशन मुख्य प्रवेश द्वार
  • रेलवे स्टेशन हिसार अंदर
  • रेलवे स्टेशन हिसार
  • जाट धर्मशाला की तरफ

निगम टीम ने रात में फोगिंग की

शाैर्य पैलेस में ठहरा गए प्रवासियाें का रात काे मच्छराें ने परेशान कर दिया। जिला प्रशासन के अधिकारियाें के पास मामले की शिकायत पहुंची। अधिकारियाें ने तुरंत प्रभाव से निगम टीम के पास काॅल की। रात करीब 10 नगर निगम टीम फाेगिंग करने पहुंची।

इधर, खाना और मास्क का वितरण

कांग्रेस यूथ के नेशनल सेक्रेटरी कृष्ण सातरोड, नवदीप कुमार, राजेश कृष्ण और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल राडा ने ट्रेन में जाने वाले श्रमिकों के लिए खाने और मास्क का वितरण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

पिछले डेढ़ महीने से रोज 16 घंटे काम कर रहे डॉ. रोशनलाल व टीम के 125 योद्धा

कोरोना से जंग जारी है। इसके फ्रंट लाइन पर हेल्थ टीम डटकर मुकाबला कर रही है। संदिग्धों के सैंपल लेने और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने काम किया जा रहा है। यह कम जोखिम भरा नहीं है, मगर हेल्थ टीम के हौसले बुलंद है। कोरोना को मात देकर ही रहेंगे। ऐसे संकट की घड़ी में डॉक्टर शिद्दत के साथ अपनी ड्यूटी में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक चिकित्सक गांव सीसवाल की सीएचसी के एसएमओ डॉ. रोशनलाल शर्मा है। अपने विभाग के 125 योद्धाओं को साथ लेकर कोरोना को हराने में लगे हैं। उनका कहना हैं कि महामारी के दौर में जब सब लोग हताश हो चुके हैं और सारा समाज डॉक्टरों की ओर देख रहा है तो ऐसे समय में उनका भी दोगुना दायित्व बन जाता है वे अपने देशवासियों के लिए जी जान से अपनी ड्यूटी करते हुए इस लड़ाई को लड़ते हुए उस पर विजय प्राप्त करें।

चूली बागड़ियान की पीएचसी में डाला डेरा, गांवों में स्क्रीनिंग जारी

डॉ. रोशन लाल ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ माह से दिन-रात जुटे हैं और टीम को मोटिवेट कर रहे हैं। वे खुद सीएचसी सीसवाल से अपनी पूरी टीम को निर्देश देते हैं। उनकी 120 योद्धाओं की टीम फील्ड में उतरकर हर गांव-गांव जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। इसके बाद जैसे ही गांव दड़ौली में एक युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो उन्होंने अपना डेरा गांव चूली बागड़ियान की पीएचसी में डाल लिया और वहां से गांव दड़ौली, चूली बागड़ियान, चूली खुर्द व चूली कलां के ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच में अपनी टीम के साथ जुट गए। इन चारों गांवों में प्रत्येक ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई व जो ग्रामीण संदिग्ध पाए गए उनकी सैम्पलिंग करवाई गई। इस दौरान वो सुबह जल्दी घर से आते और देर रात ही घर पंहुचते। घर में वे अलग कमेरे में रहते हैं और बच्चों को दूर से देखते हैं। डॉ. रोशनलाल शर्मा ने बताया कि गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उनके अलावा डॉ. संदीप, डॉ. कमल, डॉ. संदीप दहिया, डॉ. अर्चना, वीर पीएचएन, ईश्वर सिंह फार्मासिस्ट, बलविंद्र सिंह, राजेश, उमेद, सत्यवान, गुप्तसिंह, बलवान सिंह, बिमला, निर्मला, कुलवंत कौर, कृष्णा देवी सहित सीएचसी सीसवाल का पूरा स्टाफ, एएनएम, एमपीएचडब्लू, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर सहित लगभग 125 कर्मचारियों का स्टाफ ग्रामीणों का डाटा जुटाने व उनको स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान में लगा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसएमओ डॉ रोशनलाल।




2

घर में सो रही महिला के साथ 2 लोगों ने किया गैंगरेप, केस

आदमपुर खंड के एक गांव में घर में सो रहीं एक महिला के साथ दो व्यक्तियों द्वारा गैंगरेप करने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का लीगल एड के सामने बयान करवाकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसका पति अपने परिवार के साथ मजदूरी करता है। 2 मई की रात को उसका पति, सास, ससुर गेहूं निकलवाने के लिए किसी के खेत में दिहाड़ी पर गए हुए थे।
रात को वह अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी कि सुबह 4 बजे बाबू व छिंदी हमारे घर आए और आते दोनों ने मुझे गलत नियत से पकड़ लिया और चारपाई पर गिरा दिया। उसके बाद पहले छिंदी ने दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबू ने भी मेरी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया।
मैंने मेरे पति के आने के बाद उसे सारी बातें बताईं, उसके बाद अस्पताल में ले गया तथा पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई अंजुबाला ने बताया कि पीड़ित महिला का ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 34, 354, 376(2)एन, 376डी व 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्य बाजार में गोल दायरे लगाते हुए नगर पालिका के कर्मचारी।




2

मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आइसोलेशन वार्ड में 6 पॉजिटिव मरीजों सहित 21 लोग उपचाराधीन

महाराजा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के नोडल अधिकारी एवं डीएमएस डाॅ. राजीव चौहान ने बताया कि मंगलवार को कोविड हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में पांच पॉजिटिव मरीजों सहित केवल 10 मरीज भर्ती थे। जिनमें तीन मरीजों के सैंपल भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बुधवार को आईसोलेशन वार्ड में फतेहाबाद से एक नया पॉजिटिव मरीज भर्ती हुआ है। जिसके चलते आईसोलेशन वार्ड में 6 पॉजिटिव मरीजों सहित 21 लोग भर्ती हो गए हैं। पांच लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
10 लोगों के सैंपल गुरुवार को लिए जाएंगे। मेडिकल के डीएमएस डाॅ. संदीप राणा के
नेतृत्व में सीएमओ डाॅ. राकेश शर्मा, डाॅ. राहुल गौतम,डाॅ. कवलपाल सिंह, डाॅ. अबूब खान, संदीप पातड़, नर्सिंग ऑॅफिसर सोनम, वार्ड ब्वॉय सुभाष भांभू के नेतृत्व में पूरी टीम मरीजों के उपचार में लगी हुई है।
इधर, सिवानी मंडी में पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा
कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग टीम का स्वास्थ्य जांच अभियान जारी है। बुधवार को टीम में शामिल सदस्यों ने शहर के अलावा बड़वा, किकराल, गुरेरा और नलोई स्थित पेट्रोल पंपों पर जाकर वहां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें महामारी से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। टीम में शामिल डॉ. रिसाल सिंह श्योराण ने बताया कि कुल 60 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। अभी तक इलाके में टीम को कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस दौरान फार्मासिस्ट दयानंद मुआल, कृष्ण कुमार, सीमा कुमारी और सुमित्रा रानी भी साथ मौजूद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिवानी मंडी में स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए।




2

गढ़ी की पंचायत ने रिलीफ फंड में दिए 21 लाख रुपए

महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए ग्राम पंचायत गढ़ी ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 21 लाख की राशि दी है। राशि का चेक पंचायत की ओर से भाजपा विधायक विनोद भयाना को प्रदान किया गया। इस राशि के साथ ही हांसी हलके से रिलीफ फंड के लिए आई राशि बढ़कर 51 लाख हो गई है। हांसी हलके का प्रतिनिधि होने के नाते भाजपा विधायक विनोद भयाना पूरी राशि के चेक मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदान करेंगे। विधायक भयाना ने बताया कि रिलीफ फंड के लिए हांसी हलके से कुल 30 पंचायतें अपनी तरफ से राशि जमा करा चुकी हैं। महामारी के दौर में पंचायतों की ओर से दी जा रही राशि एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पंचायतों ने रिलीफ फंड में राशि देकर यह साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में सब लोग एकजुट हैं और महामारी से निपटने के लिए कटिबद्ध हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गढ़ी का सरपंच विधायक विनोद भयाना को 21 लाख का चेक सौंपते हुए




2

बॉर्डर पर 24 नाकों पर अब पूरी सख्ती, पंजाब से सिरसा आ रहे थे 7 जमाती, पुलिस ने वापस भेजे

पंजाब और राजस्थान से आने वाले लोगाें को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सख्त हो गए हंै। बॉर्डर पर 24 नाके लगाए गए हैं और इन पर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही जिला में आने वालों को एंट्री मिल पा रही है। ऐसे में बुधवार को पंजाब के मलेरकोटला से सिरसा सीमा में प्रवेश कर रहे 7 जमातियों को जिला और पुलिस प्रशासन ने एंट्री करने से रोक दिया। उन्हें वापस भेज दिया गया।
जिला के गांव मुसाहिबवाला में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस का नाका है। यहां प्रत्येक आने-जाने वाले की जांच की जा रही है। बुधवार को पंजााब की ओर से एक कार आई जिसमें 7 लोग सवार थे। पुलिस ने पूछताछ की और आने का कारण और परमिट मांगा तो वे नहीं
दिखा पाए। पूछने पर बताया कि वे सभी जमाती हैं और पंजाब के मलेरकोटला में ठहरे थे। उन्होंने बताया कि वे सभी सिरसा के हैं और अब सिरसा आना चाहते हैं। इस पर उनसे परमिट मांगा तो वे नहीं दिखा पाए। पुलिस ने परमिट न होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया। उन्हें कहा कि बिना अनुमति जिला की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हए मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और सख्त हो गया है। अब पंजाब और राजस्थान से सिरसा में एंट्री करने वालों के लिए बॉर्डर पर पुलिस जांच के साथ-साथ स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी तैनात कर दिया है। पूरी जांच के बाद ही केवल आवश्यक कार्यों के लिए आने वालोें काे ही जिला की सीमा में प्रवेश दिया ला रहा है। यहां पुलिस को तैनात किया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी। जहां एक ओर पुलिस गहनता से पूछताछ करती है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच भी करती है। इसके बाद यदि आवश्यक कार्य हो तभी पंजाब और राजस्थान से आने वालों को सिरसा की सीमा में एंट्री मिलती है।
पंजाब बॉर्डर पर लगे सूरतिया नाके पर तैनात एएनएम कुंती देवी, संदीप कुमार, प्रकाश सिंह, निर्मल आदि ने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान केवल महत्वपूर्ण कारण के चलते ही आने-जाने की छूट दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी की स्क्रिनिंग कर व उनका पता और मोबाइल नंबर पूछ जाता है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। इसका बाकायदा रिकार्ड भी तैयार किया जाता है और रजिस्टर में एंट्री की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर लगाए नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी प्रत्येक आने-जाने वाले से पूछताछ करते हुए।




2

एनसीईआरटी ने 9वीं से 12वीं कक्षा का 4 हफ्ते का एकेडमिक कैलेंडर किया जारी

एनसीईआरटी की ओर से प्राइमरी कक्षाओं के बाद 9वीं से 12वीं का चार हफ्ते का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। लॉकडाउन में ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाने के तरीके व तकनीक आदि को शामिल किया गया। कैलेंडर में अनुभव आधारित एजुकेशन के लिए आर्ट, फिजिकल एजुकेशन और योग को भी शामिल किया गया। इसमें बच्चों को तनाव मुक्त और चिंता दूर करने के उपाय बताए जाएंगे।
कैलेंडर में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत भाषाओं को जोड़ा गया है। इसमें ई-पाठशाला, एनआरओईआर और दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध स्टडी मैटीरियल अपलोड किया गया है। कैलेंडर में सभी विकल्प सुझाव के तौर पर दिए गए हैं। वहीं स्कूल अपने अनुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं।
एनसीईआरटी की ओर से कैलेंडर बनाते समय टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया को प्रमुखता दी गई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। इस प्रक्रिया में अभिभावक, टीचर्स और विद्यार्थी को व्हाट्सअप, फेसबुक, टवीट, टेलीग्राम, गूगल मेल और गूगल हैंगआउट के जरिए एक दूसरे से जोड़ सकते हैं। कैलेंडर में दिव्यांग भी शामिल किए हैं।
दिव्यांग बच्चों को ऑडियो बुक्स, रेडियो प्रोग्राम आदि की मदद से संबोधित किया जाएगा।

सीईई के लिए करें 30 मई तक आवेदन
नेशनल कांउसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एवं ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने कॉमन एंट्रेंस परीक्षा सीईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 30 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार मई थी। उम्मीदवार cee.ncert.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। रीजनल इंस्टीयूट ऑफ एजुकेशन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस प्रोग्राम आयोजित करता है। एंट्रेंस से सेलेक्ट एपलीकेंट को दाखिला मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

बिहार के लिए रोडवेज बसों में भिवानी से 571 अंबाला तोशाम से 122 प्रवासी मजदूर आज हिसार भेजे जाएंगे

अपने प्रदेश बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों की खुशी की बात है कि उन्हें यहां से गुरुवार अल सुबह हिसार व अंबाला के लिए रवाना किया जाएगा। 122 प्रवासी तोशाम से हिसार के लिए व 571 प्रवासियों को भिवानी से अंबाला के लिए रोडवेज बसों में भेजा जाएगा। वहां से ये प्रवासी ट्रेनों में बैठकर अपने अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हाे जाएंगे।
भिवानी से बिहार जाने वाले 693 प्रवासियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके तहत 122 प्रवासी मजदूरों को तोशाम से भिवानी के लिए अल सुबह रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग कर ली गई है व सभी का फिटनेस कार्ड तैयार कर इन्हें सुपुर्द कर दिया है ताकि उन्हें अपने जिले में प्रवेश करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए रोडवेज द्वारा चार बसों का प्रबंध किया गया है। ये बस सुबह चार बजे हिसार के लिए रवाना हो जाएंगी। हिसार से ट्रेन में ये प्रवासी मुज्जफरपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
भिवानी से 571 प्रवासियों को रोडवेज बसों में अंबाला ले जाया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने 20 बसों का प्रबंध किया है। ये सभी बस गुरुवार सुबह चार बजे अंबाला के लिए रवाना की जाएगी। हर बस में सोशल डिस्टेंिंसंग रखते हुए यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अंबाला से ये प्रवासी ट्रेन में कटिहार के लिए रवाना होंगे।
इस संबंध में यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार ने बताया कि चार बसों को तोशाम से हिसार के लिए 20 बसों को भिवानी बस स्टैंड से अंबाला के लिए सुबह चार बजे रवाना किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम एवं नोडल अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि इन सभी यात्रियों को बसों के माध्यम से हिसार व अंबाला ले जाया जाएगा। हिसार व अंबाला के लिए इनके लिए रेलवे ने ट्रेनों की व्यवस्था की हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन के दौरान 2500 प्रवासी मजदूरों को हेल्थ चैकअप किया है। सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर उन्हें हेल्थ फिटनेस कार्ड बनाया गया है। गौरतलब है कि फसल कटाई के लिए दूसरे प्रदेशों से काफी संख्या में मजदूर जिले में आए थे। लॉकडाउन के चलते फसल कटाई के बाद ये मजदूर यहीं पर रह रहे हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा अब इन्हें घर भेजा जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने यह बताया कि प्रशासन द्वारा पिछले दो दिन में लगभग 2500 मजदूरों की उनके हेल्थ चैकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिस्ट प्राप्त हुई जिसमें विभाग की टीम द्वारा उन सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करके उनका हेल्थ फिटनेस कार्ड बनाया गया है ताकि उन्हें अपने प्रदेश लौटते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Bihar, 122 migrant laborers will be sent to Hisar from 571 Ambala Tosham from Bhiwani in roadways buses.




2

सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की 12 बरस से टूटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू एनजीटी की रोक से अधर में लटका महम मार्ग से काॅलेज रोड भी जल्द बनेगा

सेक्टर 13 स्थित संचार कॉलोनी सड़क का निर्माण कार्य बुधवार को लगभग 12 वर्षों के बाद शुरू हुआ। शुक्रवार तक महम रोड से कॉलेज मोड़ तक के अधूरे पड़े सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। दोनों मार्गों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 30 लाख की राशि
खर्च होगी।
शहर में 150 सड़क व गलियों का निर्माण का कार्य अधूरा है। पिछले वर्ष बढ़ते प्रदूषण के कारण एनजीटी ने निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध हटने के बाद नवंबर माह में मौसम 8 डिग्री से कम होने के कारण रोड़ी व तारकोल से बनने वाले मार्गों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। फिर कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगने से कार्य आरंभ नहीं हुआ।
अब बेहद जरूरी मार्गों का ही स्वीकृति लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। दोनों मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिसके कारण आवागमन में बाधा बनी हुई थी। नगरपरिषद ने दोनों मार्गों की स्पेशल स्वीकृति ली है। इसी के तहत बुधवार को सेक्टर 13 स्थित संचार कालोनी से वीकर सेक्शन तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस पर लगभग 30 लाख की लागत आएगा।

दो किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब96 लाख रुपये की आएगी लागत

महम रोड से हांसी रोड स्थित कालेज रोड तक दो किलोमीटर लंबी सड़क क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग का निर्माण कार्य पिछले वर्ष नंवबर में शुरू हुआ था लेकिन एनजीटी के निर्माण कार्याें पर प्रतिबंध के बाद कार्य बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन से पूर्व फिर से इस मार्ग का कार्य शुरू हुआ लेकिन कुछ दिन बाद भी लॉकडाउन के कारण कार्य को बंद करना पड़ा था। अब नगरपरिषद ने इस अधूरे पड़े मार्ग का निर्माण कार्य फिर शुरू करवाने का फैसला लिया है। इसी के तहत शुक्रवार तक इस मार्ग का कार्य शुरू हो जाएगा। जिस पर लगभग 96 लाख की लागत आएगी।

ये होगा लाभ

  • दोनों मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त हालत में है। संचार कालोनी मार्ग के निर्माण से सेक्टर 13 व वीकर सेक्शन के लगभग 20 हजार निवासियों को लाभ मिलेगा। लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
  • महम रोड से कालेज रोड तक के मार्ग का निर्माण होने से 50 हजार से ज्यादा लोगों का लाभ मिलेगा। इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार भारी वाहन गुजरते हंै। हजारों अन्य वाहन भी इस मार्ग से गुजरते हंै। यह मार्ग हांसी रोड को महम रोड तक जोड़ता है।
  • दोनों क्षतिग्रस्त मार्गों से जब वाहन गुजरते हैं तो धूल उड़कर आसपास के घरों तक पहुंचती है। सड़क बनने से लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।

सेक्टर वासियों को राहत

सेक्टर-13 निवासी सेवानिवृत्ति शिक्षा बोर्ड के सचिव राम कुमार गर्ग, तेजपाल तंवर, महेंद्र परुथी, संदीप वधवा, संजय अरोड़ा, जय भगवान शर्मा, डॉक्टर विनोद शर्मा, सुभाष आदि ने सड़क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू करवाने पर नगर परिषद के चेयरमैन रण सिंह यादव, वार्ड पार्षद मुकेश रहेजा आदि का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संचार कॉलोनी की सड़क जर्जर अवस्था में थी। इस सड़क का निर्माण लगभग 12 वर्ष पहले हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की सड़क बनने के लिए खुदाई करती जेसीबी।




2

28 लोगों के लिए सैंपल, 21 पीजीआई भेजे, सात निगेटिव; सात लोगों का रैपिड किट से किया गया था टेस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 28 लोगों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए है। इनमें से 21 सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए तथा 7 सैंपलों की जांच रैपिड किट से की है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक 24 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन डाॅ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 6 व्यक्तियों को रखा गया है। विभाग का सर्वे अभियान लगातार जारी है। इस दौरान जिन व्यक्तियों में खासी, बुखार आदि के लक्षण दिखाई दिए थे ऐसे 28 व्यक्तियों के बुधवार को सैंपल लिए गए हैं। इनमें से सात व्यक्तियों की रेपिड किट से जांच की तो निगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि शेष की रिपोर्ट पीजीआई भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को 2500 मजदूरों की लिस्ट प्राप्त हुई थी। दो दिन में सभी 2500 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर उन्हें हेल्थ फिटनेस कार्ड जारी किए हैं ताकि उन्हें अपने अपने प्रदेशों में लौटने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़ी। उन्होंने जिले में रहने वाले प्रवासी मजदूरों से आह्वान किया कि अगर कोई भी प्रवासी मजदूर किसी भी प्रदेश का हो वह अपने घर जाने से पहले हेल्थ चेकअप अवश्य करवाएं।

सीएमओ ने बताया कि विभाग अभी तक कोरोना से संबंधित 930 व्यक्तियों के सैंपल ले चुका है। 465 ऐसे व्यक्ति है जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। उन्होंने जिलावासियों से कहा कि लॉकडाउन को गंभीरता से ले और मुंह पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बाजार में जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। किसी भी दुकान या ऑफिस में जान दूरी अवश्य बनाएं रखें। अगर फिर भी किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह विभाग के कॉल सैंटर नंबर 01664242130, 9050397313 तथा हेल्पलाइन नंबर 7027847102, 108 पर सम्पर्क कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 28 दुकानदारों के काटे चालान; 6 दुकानें बंद कराईं, बाजारों में फोर व्हीलर्स की नो एंट्री

लॉकडाउन 3 में मिली छूट के बाद खुले बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की पालना करवाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने ओर सख्ती दिखाई दिए। 28 दुकानदारों के काटे चालान, छह दुकानों को बंद करवाया। इसके अलावा जो लोग बिना मास्क के बाजारों में दिखाई दिए उनको चेतावनी दी। बाजारों में वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने इसके लिए बाजर के सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेड लगाए और ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी भी फोर व्हीलर को बाजार में नहीं घुसने दिया।
लॉकडाउन 3 के तीसरे दिन बुधवार को बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ रही। बाजार सुबह आठ बजे खुले लेकिन दस बजे तक स्थिति सामान्य दिखाई दे रही थी। लगभग 11 बजे बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। तहसीलदार मोहनलाल, नगरपरिषद ईओ दीपक गोयल, नप सफाई निरीक्षक विकास कुमार, शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ घंटाघर चौक पर पहुंचे और बाजार में निरीक्षण कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने एक-एक दुकान के अंदर जाकर देखा की दुकान में कितने ग्राहक सामान खरीद रहे हैं।

पालना करते भी दिखाई दिए दुकानदार

  • बाजारों में दुकानदार व ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर व मास्क न लगाकर नियमों की अवहेलना करते दिखाई दिए वहीं कुछ दुकानदार सभी नियमों की पालना करते भी दिखाई दे रहे थे। जिन्होंने अपनी दुकानों के काउंटर पर बाकायदा लिखा हुआ था कि कृप्या दुकान में आने से पहले मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करें अौर दूरी बनाए रखंे। साथ ही दुकानों में प्रवेश से पहले ग्राहकों को हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए जा रहे थे।
  • कुछ दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के बाहर रस्सी और बल्ली आिद बांध रखी थी।
  • कुछ दुकानदार दुकान में आने वाले किसी ग्राहक ने अगर मास्क नहीं लगा रखा है तो उसे मास्क भी उपलब्ध करवाया जा रहा था।

इस तरह दिखाई प्रशासन ने सख्ती

1. घंटाघर चौक व हांसी गेट चौक पर बैरिकेड लगाकर बाजार की तरफ जाने वाले फोर व्हीलर वाहनों को रोक दिया गया। मौके पर तैनात 20 कर्मचारियों ने दोनों स्थानों से किसी भी फोर व्हीलर को बाजार में एंट्री नहीं दी। सराय चौपटा पर पुलिस व स्काउट के छात्र तैनात रहे ओर नया बाजार की तरफ से आने वाले किसी भी फोर व्हीलर को बाजार में नहीं घुसने दिया। साढ़े 11 बजे खुद एसएचओ रविंद्र कुमार ने सराय चौपटा से बाजार में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले फोर व्हीलर वाहनों को वापस कर दिया। इसके अलावा गोशाला मार्केट में भी बैरिकेड लगाकर फोर व्हीलर वाहनों को एंट्री नहीं दी। इसके अलावा दादरी गेट, बावड़ी गेट क्षेत्र में भी एंट्री बाेर्ड ओर बैरिकेड लगाए गए तथा पुलिस कर्मचारियों ने टू व्हीलर को छोड़कर अन्य वाहनों को बाजार में एंट्री नहीं दी।

2. पुलिस, प्रशासन व नगरपरिषद अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता का निरीक्षण किया। टीम को सराय चौपटा पर एक दुकान में पांच से अधिक ग्राहक दिखाई दिए और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं कर रहे थे। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था भी नहीं थी। अधिकारियों ने मास्क और सोशल डिस्टेंस के बारे में पूछा तो दुकानदार ने कहा कुछ नियमों के बारे में पता नहीं। इस पर अधिकारयों ने दुकान को बंद करवा दी। बिचला बाजार में भी एक साड़ी की दुकान में 5 से अधिक ग्राहक दिखाई दिए। सैनिटाइजर भी नहीं मिला तो दुकान बंद करवा दी गई। टीम ने कपड़े की दुकानों में नियमों की अवहेलना होती देखी। ऐसे में टीम ने नियम तोड़ने वालों के चालान काटे और छह दुकानें बंद करवाईं।

3. बाजार में जो भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखाई दिया उसे रोक कर पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि शर्म करों और मौके पर ही मुंह पर उसका जेब से रूमाल निकलवाकर लगवाया। जिसके पास रूमाल नहीं था उसको मास्क दिया गया। साथ ही चेतावनी देकर जागरूक किया और घर से बाहर निकलने से पहले मुंह पर मास्क लगाने को कहा।

ऑटो रिक्शा भी चली बाजार में

लॉकडाउन के 43 वे दिन बुधवार को सवारी ऑटो रिक्शा भी चलती दिखाई दी। शहर में लगभग 5 हजार से ज्यादा ऑटो हैं, लेकिन बुधवार को 200 ही ऑटो सड़कों पर चलती दिखी। पुलिस की सख्ती के चलते दुकानदारों ने बुधवार को डेढ़ बजे ही सामान समेटना शुरू कर दिया था। क्योंकि मंगलवार को एसडीएम व डीएसपी ने बाजारों का निरीक्षण किया था जो जिन दुकानदारों ने दोपहर दो बजकर दो मिनट पर भी दुकानें बंद नहीं की थी, उनका चालान काट दिया था। इसके चलते बुधवार को दो बजे पूरा बाजार बंद हो गया।

ये कहना है अधिकारियों का

तहसीलदार मोहनलाल, एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जो दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानदारों के चालान काटे है और दुकानें भी बंद करवाई है। उन्होंने दुकानदारों से हर हाल में अपनी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करवाना होगा। सैनिटाइजर व मास्क की भी उपयुक्त व्यवस्था रखनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भिवानी। बाजारों में एकदम से ये भीड़ अच्छी नहीं...... लॉकडाउन के 3.0 के तीसरे दिन बुधवार को सराय चौपटा में मौजूद नागरिक व वाहन चालक।




2

सेक्टर 17 डिस्पेंसरी में सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक हाेगी मनोचिकित्सक व सामान्य रोग की ओपीडी

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आमजन में सामाजिक दूरी बनाए रखने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दी जाने वाली विभिन्न स्वस्थ्य सेवाओं को स्वास्थ्य संस्थानों मे निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं आरंभ कर दी गई हैं। लेकिन सभी सुविधाओं को अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों पर बांटा गया है। जिला अस्पताल में मेडिसन, सामान्य ओपीडी, बाल-रोग ओपीडी बाल-रोग विभाग, आपातकालीन सेवाए, मेडिकल सेवाएं व पोस्टमॉर्टम सेवाएं जारी रहेंगी। नाक-कान-गला, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, व शल्य चिकित्सक की ओपीडी भी अब चलाई जाएगी। महिला रोग चिकित्सक की ओपीडी के साथ प्रसूति ग्रह की सभी सुविधाएं केवल नागरिक अस्पताल जगाधरी में चलेंगी। सभी आपातकालीन सेवा केवल मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में ही मिलेंगी। लड़ाई-झगड़े व पोस्टमॉर्टम सेवाएं यमुनानगर व उप-जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में पहले की ही तरह जारी रहेंगी।
यहां रहेगी सामान्य रोग ओपीडी|इसी प्रकार से मनोचिकित्सक, दंत चिकित्सक व सामान्य रोग चिकित्सक की ओपीडी हुड्डा डिस्पेंसरी सेक्टर-17 हुड्डा, जगाधरी में चलाई जाएंगी।
24 घंटे मिलेगी इलाज सुविधा| कोरोना से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं जैसे की फ्लू (खांसी-जुखाम, बुखार) व बुखार की ओपीडी, आइसोलेशन वार्ड, कोविड केयर वार्ड व सैंपल व कोविड जांच सेवाएं केवल ईएसआई अस्पताल जगाधरी में 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर | सिविल अस्पताल में लगाई गई मशीन की जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया।




2

46 दिन बाद हिसार से 1200 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहार के कटिहार रवाना

लॉकडाउन 3.0 के तीसरे दिन यानी 46 दिन बाद बुधवार को हिसार से बिहार के कटिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिन में 2:10 बजे रवाना हुई। 24 कोच की इस ट्रेन में 1200 मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया। ट्रेन में सवार श्रमिकों के चेहरे पर घर जाने की खुशी थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन को चलाने के लिए मंगलवार से जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी तैयारी में जुटे थे। बुधवार तड़के ही हांसी, हिसार, बरवाला, नारनौंद में फंसे बिहार के श्रमिकों को लेकर रोडवेज की बसें स्टेशन पहुंचने लगी थीं। डीसी डाॅ. प्रियंका सोनी, एसपी की गंगाराम पूनिया साथ ही अफसरों का अमला भी स्टेशन पर मौजूद रहा। स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी ने बताया कि गुरुवार को भी दोपहर दो बजे हिसार से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।

फ्री टिकट देकर ट्रेन में डिस्टेंसिंग के साथ बैठाए गए श्रमिक

  • ट्रेन में डिस्टेंस बनाने में 300 से अधिक पुलिसकर्मी लगे।
  • स्क्रीनिंग के बाद श्रमिकों को स्टेशन में प्रवेश मिला ।
  • नि:शुल्क मास्क, भोजन व पानी की बोतल भी दी गई।
  • बच्चों के लिए दूध, खिलाैने, व चाॅकलेट की व्यवस्था थी।
  • 7.68 लाख के टिकट फ्री में दिए गए। 85% खर्च केंद्र व 15% प्रदेश सरकार वहन करेेगी।

सीएम ने मजदूरों से कहा-नीतीश बाबू को हमारा राम-राम कहिएगा

सीएम मनोहर लाल ने मोबाइल पर वीडियो कॉल से मजदूरों का कुशलक्षेम पूछा। सीएम ने पूछा कि पानी, खाना, दवा आदि के लिए पैसे तो नहीं लगे तो श्रमिक ने कहा एक भी पैसा नहीं लगा। मजदूरों को सीएम ने बिहार के सीएम के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया और कहा कि नीतीश बाबू को हमारा राम-राम कहिएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन में खड़े श्रमिक।




2

मारुति सुजूकी के मानेसर प्लांट में 12 मई से शुरू होगा उत्पादन, 1200 कर्मियों के पास जारी

हरियाणा में लॉकडाउन फेज-3 का चौथा दिन है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 602 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से 8 मौत हो चुकी है। वहीं इस बीच एक अच्छी खबर ये आ रही है कि कार बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी 12 मई से अपने मानेसर प्लांट में उत्पादन का कार्य शुरू करने जा रही है। इसके लिए प्रबंधन ने कंपनी के सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए और उत्पादन की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

शुरुआत में 600 कर्मियों को पास मिले थे, अब 1200 कर्मियों को जिला प्रशासन ने दिए पास

  • लॉकडाउन की अवधि में कंपनी को बीते 22 अप्रैल को मानेसर प्लांट में उत्पादन कार्य शुरू करने की अनुमति मिली थी। कंपनी को शुरुआत में केवल 600 कर्मियों से काम शुरू करने के लिए पास मिले थे। लॉकडाउन के तीसरे फेज में कंपनी को गुड़गांव और मानेसर प्लांट में कुल 1200 कर्मियों को काम पर आने-जाने के लिए प्रशासन द्वारा पास जारी किए गए हैं। मगर, कंपनी ने फिलहाल केवल मानेसर प्लांट में उत्पादन कार्य शुरू करने की पहल की है।
  • इसके बाद दूसरे चरण में गुड़गांव और गुजरात प्लांट में उत्पादन कार्य शुरू करने की कोशिश होगी। मारुति सुजूकी में उत्पादन का कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की सूचना से उद्योग जगत में राहत नजर दिख रही है। लगभग डेढ़ महीने से बंद पड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में फिर से नई जान भरने की आशा बंधी है। इससे कंपनी से जुड़े उद्योगों में भी उत्पादन का कार्य शुरू होने की संभावना बनी है।

अप्रैल में एक भी कार नहीं बिकी थी
अप्रैल में घरेलू बाजार में मारुति सुजूकी की एक भी कार की बिक्री नहीं हुई थी। इस दौरान महज 632 कार निर्यात हो सकी थी। कंपनी पहले से ही मंदी का मार झेल रही है। मारुति की मार्च 2019 में जहां 158076 कार की बिक्री हुई थी, वहीं मार्च 2020 में बिक्री घटकर 83792 रह गई, जोकि 47 फीसदी कम थी।

हरियाणा में बुधवार को शराब के ठेके खुले तो जगह-जगह शराब के ठेकों के बाहर लंबी लाइनें लग गई। लोगों ने सोशल डिस्टेंस बनाकर शराब खरीदी।

हरियाणा सरकार ने अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दिए निर्देश
सीएम मनोहर लाल ने सभी जिलों केडीसी व एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की विशेष टीमों का गठन करें। डिस्टलरी (उत्पादन इकाई) से ठेकों तक बिना डयूटी की अदायगी वाली शराब की आपूर्ति पर भी रोक लगाएं। डीसी व एसपी को निर्देश दिए हैं किप्रत्येक डिस्टलरी में इनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने सभी एसपी को आदेश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में शराब के अवैध गोदामों का पता लगाएं। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की भी इन्वेंटरी तैयार की जानी चाहिए।

हरियाणा के हिसार से पहली ट्रेन बिहार के कटिहार के लिए रवानी की गई। इस ट्रेन में 1200 मजदूर रवाना हुए।

हरियाणा से बिहार के कटिहार के लिए विशेष ट्रेन हुई रवाना, अब 8 विशेष ट्रेन और जाएंगी
बुधवार को राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए हिसार से बिहार में कटिहार तक विशेष रेलगाड़ी रवाना की है। अगले एक-दो दिन में आठ विशेष रेलगाड़ियां विभिन्न गंतव्य स्थलों पर भेजी जाएंगी। उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए बसों के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा इस सम्बंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।

हरियाणा में 626 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 117, फरीदाबाद में 84, सोनीपत में 84, झज्जर में 73, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 34, पंचकूला में 18, जींद में 14, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा में बहुत सी जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, यह तस्वीर करनाल गुड़ मंडी की है, जहां लोगों की भीड़ साफ बता रही है कि कितनी लापरवाही बरती जा रही है।




2

1200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बिहार रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, आज भागलपुर के लिए चलेगी

श्रमिकों को कटिहार तक ले जाने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन से वीरवार को चलाई गई श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तय समय से डेढ़ घंटा लेट चलीं। ट्रेन चलाने के लिए शाम 4 बजे का समय निर्धारित था, लेकिन ट्रेन शाम करीब साढ़े 6 बजे रवाना हुई।
रेलवे स्टेशन पर श्रमिक यात्रियों के दस्तावेजों की पड़ताल व अन्य कार्य के चलते विलंब हुआ। ट्रेन अम्बाला कैंट से कटिहार तक 1445 किमी. का सफर 24 घंटे में तय करेगी। रेलवे स्टेशन पर अन्य श्रमिक ट्रेनों में जाने के लिए न उमड़े इसलिए रेलवे द्वारा सुबह से ही रेलवे स्टेशन व परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। एसपी अभिषेक जोरवाल के अलावा आरपीएफ कमांडेंट चोक्का रघुबीर सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुबह से ही अलग-अलग जिलों से बसें रेलवे स्टेशन पर श्रमिक यात्रियों को लेकर पहुंचने लगी थी। इंक्वायरी काउंटर के बाहर ही मुख्य काउंटर पर श्रमिकों के कार्ड चेक किए गए। इस दौरान उन्हें पानी की बोतल व खाने के पैकेट भी दिए जा रहे थे। श्रमिकों की थर्मल स्कैनिंग के बाद एक नंबर अलॉट किया जा रहा था।

मुरादाबाद तक अम्बाला का स्टाफ ले जाएगा ट्रेन

श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन का रनिंग स्टाफ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन तक करेगा। ट्रेन के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड व आरपीएफ स्टाफ की ड्यूटी मुरादाबाद स्टेशन पर ऑफ होगी। ट्रेन का बीच मार्ग में 6 रेलवे स्टेशनों पर केवल टेक्निकल हॉल्ट होगा। इस दौरान किसी भी यात्री को ट्रेन से उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • सात जिलों से श्रमिक अम्बाला लाए गए : श्रमिक ट्रेन में कुल 1200 यात्री 7 जिलों से रवाना हुए। इनमें सबसे ज्यादा यात्री जींद व भिवानी से थे। इनमें अम्बाला से 117, पानीपत से 23, भिवानी से 508, जींद से 512, फतेहाबाद से 25, हिसार से 7 और कैथल से 8 यात्री थे।
  • यात्रियों से बस व ट्रेन का किराया नहीं लिया : श्रमिक यात्रियों से ट्रेन या बस का कोई चार्ज नहीं वसूला गया है। रोडवेज बसों में अलग-अलग जिलों से निशुल्क श्रमिक यात्रियों को कैंट रेलवे स्टेशन पर लाया गया है। राज्य सरकार ने पहले ही राशि रेलवे के खाते में जमा करा दी गई है।
  • कैंट से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन: शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन से दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर के लिए चलेगी। इस ट्रेन को चलाने की तैयारी भी रेलवे द्वारा कर ली गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर के बच्चों की टिकट बनाता रेलवे कर्मी।




2

22 देशों से घर वापस आएंगे 115 लोग, गुरुग्राम से लेकर आएंगी बसें

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते विश्व के कई देशों में संकट की स्थित बनी हुई। इसी के चलते 22 देशों में रह रहे जिले के 115 लोग विदेश से जल्द ही जिले में वापिस आएंगे। उक्त सभी 115 लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों पर फोन कर घर वापिस आने की इच्छा जाहिर की थी।
विदेश से आने वाले इन सभी 115 लोगों को जिला प्रशासन रोडवेज बसों में गुरुग्राम से लेकर आएगा तथा यहां होटलों में इनके क्वारिन्टाइन की व्यवस्था की जाएगी। इन लोगों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सभी की स्क्रीनिंग करेगा तथा इन्हें 14 दिन तक क्वारेंटाइन किया जाएगा। इस संबंध में सरकार ने जिला प्रशासन को पत्र जारी की विदेश से आने वाले नागरिकों के रहने आदि की व्यवस्था करने को कहा है। जैसे ही विदेशों से कोई फ्लाइट आएगी जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद यहां से बसें भेजी जाएंगी। विदेश से वापिस आने वाले इन लोगों को वापिस लाने तथा इनके रहने की व्यवस्था करने के लिए डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने
जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
धर्मशाला की बजाय, होटल में किया जाएगा क्वारेंटाइन
विदेश से आने वाले सभी 115 लोग अलग-अलग समय पर आएंगे। इन सभी को जिला प्रशासन होटल में क्वारेंटाइन करेगा। यहां बता दें कि इससे पहले जिले में दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए जिला प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर धर्मशालाओं को क्वारेंटाइन होम बनाया हुआ है जहां संदिग्धों को 14दिन तक रखा जाता है। लेकिन विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए विशेष तौर पर होटल बुक करवाए जाएंगे।
उक्त 115 ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने जिला प्रशासन को फोन कर सूचना दी थी कि वे भारत वापिस आना चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार काफी लोग ऐेसे में भी हैं जो फोन नहीं कर पाए थे। ऐसे लोगों की सूची केंद्र सरकार की तरफ से जिला प्रशासन के पास आएगी। ऐसे में संभावना है कि जिलें में उक्त 115 के अलावा ओर भी कई नागरिक वापिस आएंगे।
रोडवेज ने डिपो में बुलाए 30 फीसदी कर्मचारी
विदेश से जिले के नागरिकों के आने की सूचना के बाद रोडवेज मुख्यालय ने भी जिला रोडवेज को डिपो के 30 फीसदी कर्मचारियों को राेजाना ड्यूटी पर आने के आदेश दिए हैं।
रोडवेज जीएम आरएस पूनियां ने बताया कि जिला प्रशासन को किसी भी समय रोडवेज की बसों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में मुख्यालय के आदेशों पर राेजाना 70 चालकों व इतने ही परिचालकों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसें भी तैयार रखी गई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पषट किया की अबतक जिला प्रशासन ने बसों की मांग नहीं की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

78.10 करोड़ रुपए का बजट, 54.23 करोड़ वेतन का खर्च, विकास के लिए सिर्फ 4.21 करोड़

लाॅकडाउन के चलते नगर निगम पहली बार बजट की मीटिंग ऑनलाइन करेगा। निगम ने बजट मीटिंग 8 मई काे रखी है। मीटिंग में 78.10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। यह पिछले साल से 20 करोड़ अधिक है। वर्ष 2019-20 का बजट 58 करोड़ रुपये का रखा गया था। ऑनलाइन मीटिंग के लिए निगम अधिकारियों की तरफ से सभी पार्षदाें, दाे विधायकों व तीनाें सांसदों तथा डिप्टी स्पीकर काे लेटर भेजकर इस बार जूम एप्लीकेशन के माध्यम से बजट की मीटिंग अटेंड करने बारे सूचना भेजी है। साेशल डिस्टेंसिंग काे ध्यान में रखते हुए घर से ही जूम एप्लीकेशन पर ऑनलाइन मीटिंग में ही हाउस की सहमति बजट पर ली जाएगी। मीटिंग ठीक 11 बजे शुरू हाेगी। शहर के विकास के लिए मदाें से हाेने वाली आय में से 4.21 करोड़ रुपये बजट रखा गया है।

हाउस टैक्स-स्टांप ड्यूटी

निगम अधिकारियों ने साल 2021 का बजट में मुख्य इनकम हाउस टैक्स और स्टांप ड्यूटी की दिखाई है। हाउस टैक्स के ~24 करोड़ की इनकम प्रपाेज की गई है। वहीं स्टांप ड्यूटी की 21 करोड़ की इनकम प्रपाेज की गई है। निगम की दुकानाें के किराये से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की इनकम दिखाई गई है। एमटैक्स से 13 करोड़ की इनकम दिखाई है। बजट में रखा गया है कि सालभर में 54.23 करोड़ रुपये कर्मचारियाें के वेतन, पेंशन तथा अन्य भत्ताें पर खर्च हाे जाएगा। वहीं जाे दुकानें 20 साल से ज्यादा समय से किराये पर हैं उनकाे बेचा जाएगा। कलेक्टर रेट के आधार पर ये दुकानें दी जाएंगी।

पिछले साल की बजाय इस बार 20 करोड़ अधिक बजट

पार्षद उतरे विराेध में...

जुनेजा बाेले करूंगा बहिष्कार, जूम से नहीं हाे पाएगी मीटिंग, साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कर लेते बुलानी चाहिए थी मीटिंग पार्षद महेंद्र जुनेजा ने बजट की मीटिंग काे लेकर बहिष्कार की घाेषणा की है।

पिछले साल की बजाय इस बार 20 करोड़ अधिक बजट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

1921 पर मिस कॉल कर जाने आपको कोरोना का कितना खतरा

आमजन को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए एक विशेष नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है 1921, इस नंबर पर केवल मिस कॉल करने के बाद ही संबंधित व्यक्ति के पास कंट्रोल रूम से फोन आएगा। फोन पर व्यक्ति से उसके स्वास्थ्य संबंधी कुछ जानकारियां ली जाएंगी। इन जानकारियों के आधार पर उसे बताया जाएगा की उसे कोरोना वायरस का कितना खतरा है। यह भी बताया जाएगा की आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इतना ही नहीं, एक बार इस नंबर पर कॉल करने के बाद यदि वह व्यक्ति किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हुआ होगा तो उसे तुरंत ही अलर्ट मैसेज जारी हो जाएगा। यह नंबर उन लोगों के लिए जारी किया गया है जिनके पास एंड्रॉयड या स्मार्ट फोन नहीं हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए आरोग्य सेतू एप लांच किया था। यह एप भी लोगों को कोरोना संक्रमण से अलर्ट करता है तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी संचेत करता है। यहां बता दें कि जिले में अबतक 84 हजार 138 लोगों ने आरोग्य सेतू एप अपने फोन में इंस्टाल कर ली है।

मिस काॅल के बाद पंजीकृत हो जाएगा नंबर

सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जारी किए गए 1921 नंबर पर मिस कॉल करने के बाद फोन आएगा। इसके बाद व्यक्ति का पंजीकरण हो जाएगा। पंजीकरण होने के बाद समय-समय पर मैसेज के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के बारे में अलर्ट किया जाएगा तथा उन्हें कोविड-19 से बचने की सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। खास बात यह है कि इस नंबर की सुविधाएं देश की 11 भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी।

सभी कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को डाउनलोड करना

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने फोन में आरोग्य सेतू एप इंस्टाल करने के को कहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सभी कर्मचारियों को यह एप डाउनलोड करने को कहा है। वीरवार को डीएसपी दलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आईटी की टीम ने जिले के कई पुलिसकर्मियों के फोन में आरोग्य सेतू एप इंस्टाल करवाया।

पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश : एसपी

जिले में सभी पुलिसकर्मियों को उनके फोन में आरोग्य सेतू एप इंस्टॉल करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डीएसपी व आईटी की टीम को लगाया गया है जो पुलिसकर्मियों को यह एप इंस्टाल करने तथा इसका प्रयोग करने के बारे में बता रहे हैं।'' -राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद।

1921 पर करें मिसकॉल : डीआईओ

1921 नंबर पर मिस काॅल कर कोई भी नागरिक बेक कॉल आने पर अपने स्वास्थ्य संबंधी कुछ बातें बताकर यह जान सकता है कि उसे कोरोना का कितना खतरा है। जिले में 84 हजार लोगों ने आरोग्य सेतू इंस्टाल किया है।'' -सिकंदर, डीआईओ, एनआईसी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ़तेहाबाद। पुलिसकर्मियों को आरोग्य सेतू एप इंस्टाल करवाते अधिकारी।




2

शेल्टर होम में 2 युवकों को किया क्वारेंटाइन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि दो युवक दिल्ली में एक शादी में शामिल होकर लौटे हैं। इस पर नागरिक अस्पताल की टीम ने उनकी तलाश कर उन्हें दमकौरा रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शेल्टर होम में क्वारेंटाइन कर दिया। इससे पूर्व दोनों युवकों के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के लिए रेपिड किट से जांच की गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। एमपीएचडब्लयू विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने भाट बस्ती में जाकर उनकी पहचान की। उसके बाद एसएमओ डॉ. एचएस सागु ने भी विजिट किया। उसके बाद उनकी जांच करवाई गई।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस सागु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाट बस्ती में दो युवक कुछ दिन पूर्व दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे हैं। इस पर उन्होंने एक टीम भेजकर उनकी जांच की है। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शेल्टर होम में क्वारेंटाइन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

22 देशों से घर वापिस आएंगे 115 लोग, गुरुग्राम से लेकर आएंगी बसें, होटल में 14 दिन के लिए किया

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते विश्व के कई देशों में संकट की स्थित बनी हुई। इसी के चलते 22 देशों में रह रहे जिले के 115 लोग विदेश से जल्द ही जिले में वापिस आएंगे। उक्त सभी 115 लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों पर फोन कर घर वापिस आने की इच्छा जाहिर की थी। विदेश से आने वाले इन सभी 115 लोगों को जिला प्रशासन रोडवेज बसों में गुरुग्राम से लेकर आएगा तथा यहां होटलों में इनके क्वारिन्टाइन की व्यवस्था की जाएगी। इन लोगों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सभी की स्क्रीनिंग करेगा तथा इन्हें 14 दिन तक क्वारेंटाइन किया जाएगा। इस संबंध में सरकार ने जिला प्रशासन को पत्र जारी की विदेश से आने वाले नागरिकों के रहने आदि की व्यवस्था करने को कहा है। जैसे ही विदेशों से कोई फ्लाइट आएगी जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद यहां से बसें भेजी जाएंगी।
विदेश से वापिस आने वाले इन लोगों को वापिस लाने तथा इनके रहने की व्यवस्था करने के लिए डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
धर्मशाला की बजाय, होटल में किया जाएगा क्वारेंटाइन

विदेश से आने वाले सभी 115 लोग अलग-अलग समय पर आएंगे। इन सभी को जिला प्रशासन होटल में क्वारेंटाइन करेगा। यहां बता दें कि इससे पहले जिले में दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए जिला प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर धर्मशालाओं को क्वारेंटाइन होम बनाया हुआ है जहां संदिग्धों को 14दिन तक रखा जाता है। लेकिन विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए विशेष तौर पर होटल बुक करवाए जाएंगे।
रोडवेज ने डिपो में बुलाए 30 फीसदी कर्मचारी

विदेश से जिले के नागरिकों के आने की सूचना के बाद रोडवेज मुख्यालय ने भी जिला रोडवेज को डिपो के 30 फीसदी कर्मचारियों को राेजाना ड्यूटी पर आने के आदेश दिए हैं। रोडवेज जीएम आरएस पूनियां ने बताया कि जिला प्रशासन को किसी भी समय रोडवेज की बसों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में मुख्यालय के आदेशों पर राेजाना 70 चालकों व इतने ही परिचालकों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसें भी तैयार रखी गई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पषट किया की अबतक जिला प्रशासन ने बसों की मांग नहीं की है।

इन देशों से आएंगे एक-एक नागरिक

उक्त के अलावा 8 देश ऐसे हैं जहां से एक-एक नागरिक जिले में वापिस आएग। इन 8 देशों में अबूधाबी, इंग्लैंड,जर्मन,हांगकांग, इटली, कातर, यूजे बेकिस्तान व यूनाइटेड किंगडम शामिल है।

सभी को करेंगे क्वारेंटाइन:सीएमओ

विदेश से आने वाले सभी लोगों की आते ही स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी की टेस्टिंग करेंगे। सभी लोगों को 14 दिनों तक क्वारेंटाइन होम में रखा जाएगा।'' -डा. मुनीष बंसल, सीएमओ, फतेहाबाद।

डीआरओ को लगाया है नोडल अधिकारी: डीसी

विदेश से जिले में आने के लिए कई लोगों ने प्रशासन को फोन पर सूचना दी थी तथा कुछ लोग जहां रह रहे हैं वहां की सरकार के माध्यम से भी आ सकते हैं। आने वाले नागरिकों को लाने व उनके लिए क्वारेंटाइन होम बनाने के लिए डीआरओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।'' -रवि प्रकाश गुप्ता, डीसी, फतेहाबाद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ़तेहाबाद। अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हरियाणा पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन।




2

अम्बाला के 71 लोग विदेश से लौटने के इच्छुक, 32 स्टूडेंट्स भी शामिल

कोरोना का असर विदेश में पढ़ रहे अम्बाला के स्टूडेंट्स भी देखने को मिला है। विदेश में मेडिकल और मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स भी वापस अम्बाला आना चाहते हैं। कुल 71 लोगों ने विदेश से अम्बाला लौटने के लिए आवेदन किया है, इनमें से 32 स्टूडेंट्स हैं।
जिला प्रशासन ने विदेश में अम्बाला के लोगों से वापस अम्बाला आने के लिए आवेदन मांगे थे ताकि वह इन आवेदनों को केंद्रीय मंत्रालय के पास भेज सके और विदेश में रह रहे लोगों को वापस अम्बाला लाया जा सके। इन्हें जल्द ही फ्लाइट से वापस लाए जाने की संभावना है।
अम्बाला के सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स यूक्रेन में हैं। 20 स्टूडेंट्स वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि 12 लड़कियां भी यूक्रेन व अन्य देशों में स्टडी कर रहे हैं। इसके अलावा 7 महिलाएं भी विदेश में रह रही हैं। जो कि अब अपने शहर आना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले भी अम्बाला में विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले करीब 1300 लोग मिले थे। जिन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। खास बात यह रही कि अम्बाला में विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हुआ।

यहां के लोगों ने किया एप्लाई

यूक्रेन-26
आस्ट्रेलिया-13
यूएसए-6
कनाडा-4
यूके-4
रशिया-5
मलेशिया-2
मॉरिशस-2
न्यूजीलैंड-2
दुबई-1
सऊदी अरब-1
सिंगापुर-1
साउथ अफ्रीका-1
थाईलैंड-1
इंग्लैंड-1
फिलीपिंस-1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

6 साल बाद शुरू हुई मार्केट कमेटी फीस, नहीं चुकाने वालों पर लगेगा 25% तक जुर्माना, न्यूनतम 500 रुपए

फरवरी 2014 में हरियाणा स्टेट कृषि मार्केटिंग बोर्ड (एचएसएएमबी) की बंद मार्केट फीस और हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फंड (एचअारडीएफ) अब आढ़तियों से दोबारा वसूलनी शुरू हो गई है। वीरवार को फीस और एचआरडीएफ अदा करने का अंतिम दिन था। सबसे ज्यादा फीस कैंट मार्केट कमेटी ने 1.42 लाख, इसके बाद सिटी मार्केट कमेटी ने 21 हजार, बराड़ा मार्केट कमेटी ने 11 हजार की फीस वसूली है। फीस और एचआरडीएफ लगने से अब आढ़तियों पर मार्केट कमेटी की घुरकी भी चलेगी और समय पर फीस और एचआरडीएफ न चुकाने वाले आढ़तियों पर फीस का 25 प्रतिशत से अधिक और एचआरडीएफ पर न्यूनतम 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में साढ़े 500 करोड़ का राजस्व आया आएगा। जानकारों का कहना है कि साल 2012 में आढ़तियों से दो प्रतिशत मार्केट फीस और दो प्रतिशत एचआरडीएफ (कुल चार प्रतिशत) शुल्क लिया जाता था। जिसे साल 2013 में दो प्रतिशत और साल 2014 में पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
कमेटियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति: मार्केट कमेटी अपनी सब्जी मंडी की मरम्मत, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का खर्च उठाती है।
डेवलपमेंट इसका पूरा खर्च सरकार से मिलने वाले फंड से करता है। आढ़ती बीते छह साल से मंडी में अपना कारोबार करते हैं जिनसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए कमेटी को अपना खर्चे पूरे करने के लिए बोर्ड पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि एक आढ़ती गोदाम के अंदर अालू-प्यास की स्टोरेज करता है तो उस पर भी मार्केट फीस एक बार में देनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Market committee fees started after 6 years, penalties will be imposed on those who do not pay 25%, minimum Rs 500




2

26 अप्रैल को बिकी गेहूं की पेमेंट किसान के खाते में देने पर नाराज आढ़तियों ने विधायक से लगाई गुहार

अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड के आढ़तियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान जिले सिंह व प्रधान लाजपत गोयल के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं विधायक रणधीर सिंह गोलन को पूंडरी उनके कार्यालय में मिला। जिसमें आढ़तियों ने 26 अप्रैल की एफसीआई द्वारा किसानों से सीधेतौर की गई गेहूं खरीद की पेमेंट को आढ़तियों के माध्यम से किए जाने व आढ़त दिलवाने की मांग की। प्रधान व अन्य आढ़तियों ने चेयरमैन को अवगत करवाते हुए बताया कि सोलूमाजरा स्थित सोलो गोदामों में जाने वाले किसानों के गेहूं की खरीद के लिए सरकार ने निर्देश दिए थे कि सोलो गोदामों में जाने वाली गेहूं आढ़तियों की बजाए सीधे किसानों से खरीद कर उनके खातों में अदायगी की जाएगी।
 जिसके लिए भी वे चेयरमैन गोलन को मिले थे और उनके प्रयासों से सरकार ने अपने निर्णय को वापस लेते हुए निर्देश जारी कर दिए थे। इन निर्देशों से पहले जो एक दिन 26 अप्रैल को एफसीआई द्वारा लगभग 40 हजार क्विंटल गेहूं खरीद किया गया था, अब एजेंसी उसकी पेमेंट आढ़तियों के माध्यम से न देकर सीधे किसानों को अदा करना चाह रही है, जबकि उस दिन गोदामों में जो किसान गेहूं लेकर गए थे, उसके लिए आढ़तियों ने किसानों को गेट पास व परफोर्मा भरवाकर भेजा था।
 अब एजेंसी व गोदामों के प्रबंधक कह रहे है कि उस दिन कि वे आढ़त न देकर सीधे तौर पर किसानों को गेहूं की अदायगी करेंगे। जिससे आढ़तियों को लगभग 20 लाख रुपए की आढ़त का नुकसान हो सकता है । मौके पर चेयरमैन के निजी सचिव संजीव गामड़ी, बलजोर सिंह, अनाज मंडी के पूर्व प्रधान गुलाब सिंह पाबला, जंगशेर नंबरदार, गुरबचन जडौला, सुभाष, रामकुमार सिंगला, नसीब जडौला, नरेश घराड़सी, सुनील जिंदल, संजय, रमेश गुर्जर, दीपक शर्मा, लालचंद, राजा बंदराणा, अमित, बाबू, जयपाल जडौला, रणधीर आहूं, लाला अशोक व करेशन पबनावा ने बताया कि इस बारे जब वे एफसीआई व सोलो गोदाम के अधिकारियों से मिले तो उन्होंने कहा कि अगर मार्केट कमेटी उन्हें लिखकर देती है तो वे आढ़तियों के माध्यम से ही आढ़त समेत पेमेंट कर देंगे।

आढ़तियों ने ढांड मार्केट कमेटी सचिव के प्रति भी रोष जताया
चेयरमैन गोलन से मिलने आए आढ़तियों ने ढांड मार्केट कमेटी सचिव के रवैये के प्रति भी रोष प्रकट करते हुए कहा कि आढ़ती कई बार सचिव से इस मामले को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन वे टालमटोल कर उन्हें गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी आढ़तियों के प्रति सचिव का रवैया ठीक नहीं है। चेयरमैन रणधीर गोलन ने तुरंत डीएम व सचिव मार्केट कमेटी ढांड से बात कर उन्हें 26 अप्रैल की गेहूं खरीद की पेमेंट पहले की भांति आढ़तियों के माध्यम से ही तुरंत करवाने के लिए कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

अब 1921 नम्बर पर एक मिस्ड कॉल से मिलेगी साधारण फोन पर भी स्वास्थ्य की जानकारी, मिलेगा कोरोना वायरस से अलर्ट

आरोग्य सेतु एप से जहां लोगों को कोरोना संबंधित जानकारी मिल रही है। वहीं अब लोगों को एक मिस्ड कॉल करने पर उनके फोन पर भी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी मिलेगी। केंद्र सरकार ने आमजन की सुविधा को देखते हुए अब साधारण फोन पर भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने की योजना बनाई है। इसके लिए सरकार ने आरोग्य सेतु एप की सुविधा से एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा को शुरू की है। यह सेवा पूरे देश में मिलेगी। बेशक लोगों के पास स्मार्ट फोन की बजाए साधारण फोन हो। डीसी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट फोन के लिए कुछ समय पहले आरोग्य सेतु मोबाइल एप लांच किया था। इस एप के जरिए आम नागरिकों को अपने मोबाईल से ही कोरोना वायरस की स्थिति और आसपास के क्षेत्र में किसी भी आदमी के संक्रमित होने की स्थिति और स्वयं के स्वास्थ्य की जानकारी एप के द्वारा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच करने के बाद एक और कदम आगे बढ़ाया है। अब सरकार ने फीचर फोन (साधारण मोबाईल) और लैंडलाइन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की है। यह सर्विस देशभर में उपलब्ध करवाई गई है।
एसएमस से भेजा जाएगा जवाब
यह एक टोल फ्री सर्विस है, जहां लोगों को 1921 नम्बर पर मिस कॉल करनी होगी। इस नम्बर पर मिस्ड कॉल करने के बाद व्यक्ति को वापस कॉल आएगा। इस कॉल में आपकी सेहत से जुड़े इनपुट लिए जाएंगे। पूछे जाने वाले सवाल आरोग्य सेतु एप की तर्ज पर ही होंगे। व्यक्ति जिस तरह का जवाब देगा उसके आधार पर सम्बन्धित व्यक्ति को एक एसएमस भेजा जाएगा। यह एसएमएस लोगों को उनकी सेहत की जानकारी देगा। अगर हालत गम्भीर लगे तो यह आपको सुधार का अलर्ट भी जारी करेगा। उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस टोल फ्री सेवा का फायदा उठाए और अपने आपको स्वस्थ्य रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

एनसीईआरटी के नौवीं से 12वीं में योग, आर्ट व फिजिकल एजुकेशन शामिल की

एनसीआईआरटी ने प्राइमरी कक्षाओं के बाद नौवीं से 12वीं तक के चार सप्ताह का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। लॉकडाउन में ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाने के तरीके व तकनीक को शामिल किया गया है। कैलेंडर में अनुभव आधारित एजुकेशन लिए आर्ट, फिजिकल एजुकेशन और योग को भी शामिल किया गया। इसमें बच्चों को तनाव मुक्त और चिंता दूर करने के उपाय बताए जाएंगे। कैलेंडर में हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू के साथ संस्कृत को जोड़ा गया है। इसमें ई पाठशाला, एनआईआर और दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध स्टडी मटीरियल को अपलोड किया गया है। कैलेंडर में सभी विकल्प सुझाव के तौर पर दिए गए हैं। स्कूल अपने अनुसार इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ने में बढ़ेगी रुचि एनसीईआरटी की ओर से कैलेंडर बनाते समय टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया को प्रमुखता दी गई है। इसमें अभिभावक टीचर्स, छात्र को वाट्सएप, फेसबुक, ट्वीट, टेलीग्राम, गूगल मेल और गूगल हैंगआउट के जरिए एक-दूसरे से जोड़ सकते हैं। दिव्यांग बच्चों को ऑडियो बुक्स, रेडियो प्रोग्राम की मदद से संबोधित किया जाएगा।

30 तक हो सकते हैं आवेदन
नेशनल कांउसिल और एजुकेशनल रिसर्च एवं ट्रेनिंग एनसीईआरटी ने कॉमन एंट्रेस परीक्षा सीईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 30 मई तक बढ़ा दिया है। पहले ऑनलाइन आवेदन चार मई तक किए जाने थे। आवेदनकर्ता ece.ncrt.gov.in ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

ऑनलाइन शिक्षा को लेकर अधिकारी 20 अभिभावकों और बच्चों से फोन पर करेंगे बात, विभाग को देंगे रिपोर्ट

लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को घरों में ही वाट्सएप व टीवी चैनलों से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। सभी छात्रों तक ऑनलाइन शिक्षा पहुंचे, इसलिए बच्चों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा के कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, स्कूल मुखिया, बीआरपी, एबीआरसी, बीईओ, फैकल्टी, ऑफ डाइट, प्रोग्राम ऑफिसर रोज 20 माता-पिता और बच्चों से फोन करसंपर्क करेंगे।
प्रसारण के समय को लेकर पठन-पाठन ऑनलाइन कार्यक्रम को लेकर अवलोकन करेंगे। इसी माह सीएसआरटी द्वारा पाठ्यक्रम की मासिक बांट अनुसार प्रत्येक विषय के दो से चार पाठ कराए जाने हैं। ऑनलाइन शिक्षा का अवलोकन किया जाएगा। इस पर्यवेक्षण के लिए जिलों के लिए निदेशालय का कार्यक्रम अधिकारी और सहायक निदेशक समय सारणी व अन्य दायित्वों के लिए उत्कर्ष सोसाइटी से समन्वय बनाएंगे। डीईओ, डीईईओ, डीपीसी, प्रिंसिपल डाइट के संपर्क में रहेंगे। अधिकारियों को प्रतिदिन छात्रों की कक्षा अनुसार रिपोर्ट एक्सल सीट पर विभाग की ईमेल पर अपलोड करनी है। जिले में ये जिम्मेदारी प्रोग्राम आॅफिसर उमा को विभाग की ओर से दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र राणा का कहना है कि विभाग की अच्छी योजना है।
इससे ये पता चल सकेगा, छात्र ऑनलाइन पढ़ाई में कितनी रुचि ले रहे हैं। विभाग की ओर से आदेश हैं कि ऑनलाइन शिक्षा को लेकर हर रोज मूल्यांकन हो। इसके लिए सभी अधिकारियों को 20 अभिभावकों व बच्चों से रिपोर्ट लेकर विभाग को देनी है। इससे छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा में आ रही समस्याखत्म हो सकेगी।

अभिभावकों से पूछे जाने वाले सवाल
क्या आपके बच्चे को अध्यापक टीवी, प्रसारण एजुसेट का स्वयं प्रभा की समय सारिणी मिली है। क्या अध्यापक द्वारा ई संचार के माध्यम फोन, मेल, वाट्सएप, पड़ोसी सहपाठी के माध्यम से गृह कार्य अभ्यास दिया जा रहा है। क्या आप द्वारा बच्चों को टीवी प्रसारण एजुसेट व स्वयं प्रभा चैनल देखने का समुचित समय व वातावरण दिया जा रहा है। क्या आप अभिभावक व छात्र की समस्या का समाधान चाहते हैं। या कोई सुझाव देना चाहेंगे जिससे ऑनलाइन पढ़ाने में और सुधार हो सके, जिससे अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

लॉकडाउन ने बचाई 300 लोगों की जान, चोरियां 82 फीसदी तक घटी

(सुशील भार्गव)लॉकडाउन ने आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वहीं, इससे सड़क हादसे घट गए हैं। बड़ा कारण सड़कों पर वाहनों की कमी है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में एक से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि में 202 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 100 लोगों की जान चली गई। वहीं 144 लोग घायल हुए हें। वर्ष 2019 से तुलना की जाए तो 329 कम मौत हुई हैं। हादसों के कई कारण हैं, लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे हादसे कम हो सकते हैं और जान बच सकती हैं। इससे न केवल हम खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं। प्रदेश में हर साल सड़क हादसों में करीब 5000 लोगों की जान चली जाती है। जबकि हजारों घायल हो जाते हैं। दूसरी ओर प्रदेश में चोरियाें का ग्राफ भी काफी कम हुआ है। चोरी की घटनाओं में 82 फीसदी तक की कमी आई है। लॉकडाउन से पर्यावरण में प्रदूषण भी न के बराबर रह गया था।

लॉकडाउन में 732 सड़क हादसे हुए कम
यदि वर्ष 2019 के अप्रैल के सड़क हादसों से अप्रैल-2020 के हादसों से तुलना की जाए तो प्रदेश में 732 सड़क हादसे कम हुए हैं। यानी अप्रैल 2019 में प्रदेश में 934 सड़क हादसे हुए थे, अबकी बार यह आंकड़ा 202 तक ही पहुंचा है। पिछले साल इसी अवधि में 429 लोगों की मौत हो गई थी, अबकी बार 100 की मौत हुई है, यानी 329 लोगों की कम मौत हुई है। अप्रैल 2019 में 817 लोग सड़क हादसों में घायल हुए थे, अबकी बार यह आंकड़ा 144 तक पहुंचा है और 673 कम लोग घायल हुए हैं।
मार्च से साढ़े तीन गुना कम हादसे

वर्ष 2020 के मार्च महीने में हरियाणा में 764 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 337 लोगों की मौत हो गई, जबकि 645 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2019 में सालभर में 10944 सड़क हादसे हुए थे, इनमें 9362 लोग घायल हो गए थे, जबकि 5057 लोगों की मौत हो गई थी। खास बात यह है कि अप्रैल में लोग पहाड़ों की वादियों में घूमना जाने शुरू हो जाते हैं और यह सिलसिला जून के अंत तक चलता है। अबकी बार लाॅकडाउन होने से यह संख्या लगभग शून्य ही है।

30 अप्रैल तक लॉकडाउन में 24.25 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

लॉकडाउन में 30 अप्रैल तक प्रदेश में हरियाणा पुलिस द्वारा 13182 वाहन जब्त किए गए हैं, 7636 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 5398 एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। यही नहीं 24.25 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया गया है।
यातायात के नियमों का पालन करें
हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा इनका पालन करें, तो सड़क हादसे नहीं होंगे। ट्रैफिक एवं हाइवे द्वारा प्रदेश के लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम किए जाते हैं। लॉकडाउन में सड़क हादसे काफी कम हुए हैं।-डॉ. राजश्री सिंह, आईजी, ट्रैफिक एवं हाइवे, हरियाणा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown saved 300 lives, theft by 82%




2

21वें जिले महेंद्रगढ़ में भी दाे पॉजिटिव, सिर्फ रेवाड़ी सेफ, 30 नए केस आए, पानीपत में दूसरी मौत

कोरोनावायरस अब हरियाणा के 21वें जिले महेंद्रगढ़ में भी पहुंच गया है। यहां दो मरीज मिले हैं। अब सिर्फ रेवाड़ी ही एक मात्र जिला बचा है, जहां कोरोना का कोई केस नहीं है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 30 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 629 पर पहुंच गई है। साथ ही काेरोना से पानीपत में एक युवक की मौत हो गई है। समालखा के झट्‌टीपुर के 28 साल के युवक की बुधवार 6 मई को मौत हो गई थी। वह टीबी से भी ग्रसित था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

पानीपत में कोरोना से यह लगातार दूसरी मौत है। मंगलवार को शहर की दीनानाथ कॉलोनी में 24 साल की युवक की मौत हो गई थी। नए केसों में गुड़गांव में सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिलने से यहां आंकड़ा 117 पर पहुंच गया है। फरीदाबाद में छह, सोनीपत और झज्जर में तीन-तीन, पानीपत में दो और फतेहाबाद में एक केस मिला है। जबकि गुरुवार को कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ है। राज्य में नौ मौतों के बाद 360 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 260 मरीज ठीक हुए हैं। इधर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, कैथल और भिवानी में कोरोना का अब कोई केस नहीं है। यहां मिले मरीज ठीक हो चुके हैं।

3271 की रिपोर्ट निगेटिव
राज्य में पिछले 24 घंटे में 3271 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3216 नए संदिग्ध मरीज मिले भी हैं, जिनके सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा 396 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा हो गया है। जबकि 31 नए सर्विलांस पर आए हैं।

जानिए... आज तक की स्थिति

  • 22063 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा।
  • 15375 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
  • 46495 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
  • 41495 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
  • 4007 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

रिकवरी रेट 41.60 फीसदी

  • 1.47 प्रतिशत है पॉजिटिव रेट
  • 41.60 प्रतिशत है रिकवरी रेट
  • 1.12 प्रतिशत है फैटेलिटी रेट
  • 9 दिन में अब डबल हो रहे मरीज


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 positive in 21st district Mahendragarh, only Rewari safe, 30 new cases, second death in Panipat




2

21 जिलों तक पहुंचा कोरोना, दिल्ली से नारनौल आए जीआरपी के दो जवान पॉजिटिव मिले

हरियाणा के 21वीं जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दो जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये जवान दिल्ली से एक सप्ताह की छुट्टी के बाद यहां आए थे। इनमें से एक राजस्थान का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्वारैंटाइन कर दिया है। वहीं प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 600 पार करते हुए 626 पहुंच गयाहै। गुरुवार को 31 नए मरीज आए। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 13, फरीदाबाद में 6, सोनीपत, झज्जर और जींद में 3-3, महेंद्रगढ़ में 2 और पानीपत में 1 नया मरीज आया है। हरियाणा में अब कुल 358 एक्टिव मरीज हैं। वहीं रिकवरी रेट गिरकर 41.60 प्रतिशत पर आ गया है। हरियाणा में गुरुवार को एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली।

दिल्ली से कोरोना टेस्ट करवाकर नारनौल में हुए थे क्वारैंटाइन

  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली दयाबस्ती में तैनात जीआरपी के तीन कर्मचारियों को लगातार ड्यूटी करने के बाद एक सप्ताह की छुट्टी मिली थी। तीनों में से एक महेंद्रगढ़ के सुरानी गांव का रहने वाला है, एक राजस्थान के पचेरी का रहने वाला है जबकि एक चरखी दादरी के एक गांव का रहने वाला है। तीनों ने दिल्ली से निकलते वक्त बीते मंगलवार को एक प्राइवेट लैब में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। वे सैंपल देकर नारनौल आ गए थे।
  • दरअसल राजस्थान के रहने वाले जीआरपी कर्मचारी की नारनौल में ससुराल है। उसने पहले से ससुराल में बात कर रखी थी कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवा रखा है। एक सप्ताह के लिए क्वारैंटाइन होना है। इस वजह से उसके ससुरालवालों ने अपने मकान की सबसे ऊपरी मंजिल उनके लिए खाली कर दी थी। वे वहां रह रहे थे। उनका संपर्क किसी से नहीं था। इस बीच बुधवार शाम को उनकी रिपोर्ट आ गई। राजस्थान के रहने वाले और नारनौल के रहने वाले दोनों कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि चरखी दादरी के कर्मी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद वे सभी नारनौल के सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने फिर से कोरोना टेस्ट करवाया। अब स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और उन्हें वहीं अस्पताल में क्वारैंटाइन कर दिया है।

बढ़ते मरीजों के कारण गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 6 निजी अस्पतालों का अधिग्रहण किया

  • बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर गुड़गांव जिला प्रशासन अलर्ट पर है। यहां के 6 निजी अस्पतालों का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। इन अस्पतालों में 600 आईसोलेशन बेड की व्यवस्था कर ली गई है। अब यहां कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए भर्ती किया जाएगा। डीसी अमित खत्री ने गुरुवार को बताया कि ये अस्पताल जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन कर दिए गए हैं।
  • बता दें कि 1 मई की सुबह गुड़गांव रेड जोन से अॉरेंज जोन में शामिल किया गया था। यानी यहां कोरोना का खतरा कम आंका गया था। उसी दिन शाम को ही यहां पर कोरोना के कई केस सामने आए। उस दिन ही नहीं बल्कि उस दिन के बाद से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब यहां पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यह बड़ा खतरा बन रहा है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा और अहम निर्णय लेते हुए यहां के 6 अस्पतालों का अधिग्रहण करके वहां 600 आईसोलेशन बेड तैयार करवाए हैं।
  • बतौर जिलाधीश आदेश जारी करते हुए डीसी अमित खत्री ने कहा है कि डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के लिए मानेसर मिडियोर अस्पताल को निर्धारित किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इस अस्पताल को कार्यान्वित होने में समय लग रहा है। इसलिए अब मेट्रो अस्पताल, नारायणा अस्पताल, सिग्नेचर अस्पताल, डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल, कोलंबिया एशिया अस्पताल व पार्क अस्पताल को सारे स्टाफ व मेडिकल सुविधाओं सहित अधिग्रहित कर लिया गया है। साथ ही इन्हें सिविल सजन को अलॉट कर दिया है।

हरियाणा में 626 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 117, फरीदाबाद में 84, सोनीपत में 84, झज्जर में 73, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 34, पंचकूला में 18, जींद में 14, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जींद के नरवाना में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सदस्यों को जांच के लिए लेकर जाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।