2 MG ZS इलेक्ट्रिक को 30 दिन में 2300 बुकिंग मिलीं, 340 किमी है रेंज; 23 जनवरी को हो सकती है लॉन्च By Published On :: Mon, 20 Jan 2020 09:55:00 GMT गैजेट डेस्क. एमजी मोटर्स ने बीते साल हेक्टर के साथ भारत में एंट्री की थी। एसयूवी सेगमेंट में हेक्टर सफल रही और लॉन्चिंग के 6 महीने में इसकी 15,930 यूनिक बिकी थीं। ऐसे में अब कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। इसकी लॉन्चिंग 23 जनवरी को हो सकती है। कंपनी इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है।2,300 यूनिट हो चुकी बुककंपनी ने MG ZS EV की प्री-बुकिंग 21 दिसंबर, 2019 को शुरू की थी। ऐसे में एक महीने के अंदर इसे 2,300 यूनिक की बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, इसके बाद भी इसके प्रति ग्राहकों को रिस्पॉन्स बेहतर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी बिक्री सबसे पहले दिल्ली, मुबंई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से की जाएगी। वहीं, इसकी कीमत लगभग 22 लाख हो सकती है।फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 80% चार्ज होगीएमजी के 50kW डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, कंपनी द्वारा दिए जाने वाले नॉर्मल 7.4kW एसी चार्जर से 6 से 8 घंटे में ये फुल चार्ज हो जाएगी। कंपनी इसके साथ पोर्टेबल चार्जिंग केबल देगी, जिसे 15A इलेक्ट्रिक सॉकेट में इस्तेमाल किया जा सकेगा।इतनी पावरफुल है MG ZS EVये इलेक्ट्रिक कार 44.5kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ लैस है। जो 143hp का पावर और 353Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर से जो पावर जनरेट होता है वो फ्रंट व्हील पर जाता है। ये सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के सर्टिफिकेट के मुताबिक फुल चार्ज होने के बाद इसकी रेंज 340 किलोमीटर है।> MG ZS EV ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी हैं, जो LED DRL के साथ आती हैं।> इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है।> 17-इंच अलॉय व्हील और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए हैं, जो स्टैंडर्ड और बेस एक्साइट वैरिएंट में मिलेगा।> इसके टॉप मॉडल में पैनारोमिक सनरूफ, लेदरेट सीट्स, पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी हैं।> कार के केबिन में हवा को साफ करने के लिए PM 2.5फिल्टर और रेन-सेंसनिंग वाइफर्स मिलेंगे।> ZS EV के सभी वैरिएंट में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, सिक्स एयरबैग्स, हिस-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डीसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और रियर सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MG ZS EV Bags 2,300 Bookings In Just 30 Days; Launch Rescheduled Full Article
2 टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को बाजार में उतारा, शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपए By Published On :: Wed, 22 Jan 2020 08:21:53 GMT ऑटो डेस्क. टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए है। इसमें BS6 नॉर्म्स वाला इंजन और सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। भारतीय बाजर में इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लेंजा, हुंडई आई20 और होंडा जैज के साथ हो सकता है।आटा अल्ट्रोज के सभी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतपेट्रोल इंजन वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत XE 5,29,000 XM 5,15,000 XT 6,84,000 XZ 7,44,000 XZ (O) 7,69,000 डीजल इंजन वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत XE 6,99,000 XM 7,75,000 XT 8,44,000 XZ 9,04,000 XZ (O) 9,29,000 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकीग्लोबल एनसीएपी द्वारा इस कार को सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफर कार फोन इंडिया क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली ये पहली इंडिया मेड हैचबैक भी है। टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 5 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले टाटा नेक्सन को 5 स्टार रेटिंग मिली थी, जो इतनी रेटिंग पाने वाली देश की पहली कार भी है।इंजन का दमअल्ट्रोज में BS6 नॉर्म्स वाला 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। ये 85 bhp पर 6000 rpm का पावर और 113 Nm पर 3300 rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ, डीजल वैरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो इंटरकूल्ड, फोर-सिलेंडर इंजन दिया है। ये 89 bhp पर 4000 rpm का पावर और 200 Nm पर 1250-3000 rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियर से लैस हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tata Altroz Price | Tata Altroz Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Tata Altroz Price | Tata Altroz Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
2 सोनी ने भारत में लॉन्च किया 24 हजार रु. का एंड्रॉयड वॉकमेन, इसमें 3.6 इंच का डिस्प्ले है, 26 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी By Published On :: Wed, 22 Jan 2020 14:24:56 GMT गैजेट डेस्क. सोनी इंडिया ने अपनी आईकॉनिक वॉकमेन सीरीज को दोबारा रिफ्रेश्ड कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को भारतीय बाजार में एंड्रॉयड बेस्ड वॉकमेन NW-A105 लॉन्च किया। इसकी कीमत 23,990 रुपए है। यह सिर्फ ब्लैक कलर में अवेलेबल है, इसकी बिक्री 24 जनवरी से शुरू होगी। इसमें 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3.6 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। एंड्रॉयड 9 ओएस पर चलने वाला यह वॉकमेन हाई रेजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट करता है।इसमें वाई-फाई सपोर्ट मिलता है जिसके जरिए यूजर अपने पसंदीदा ट्रैक को डाउनलोड कर सकता है। फुल चार्जिंग में इसमें 26 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। आसान और फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर Full Article
2 BS6 स्टार सिटी प्लस लॉन्च, शुरुआती कीमत 62034 रु; मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिया By Published On :: Thu, 23 Jan 2020 08:10:44 GMT ऑटो डेस्क. टीवीएस ने अपनी पॉपुलर बाइक स्टार सिटी प्लस को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 62,034 रुपए है। इसे डुअल-टोन कलर ऑप्शन में भी खरीद पाएंगे। जिसके लिए 500 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। बाइक में 110cc का इंजन मिलेगा। जो पुराने मॉडल के जिनता ही पावरफुल होगा।इसमें 109.7cc, एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है। जो 8.08hp पर 7,350rpm का पावर और 8.7Nm पर 5,000rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये BS4 इंजन की तुलना में 15 प्रतिशत तक फ्यूल बचाता है।इस बाइक में नए एलईडी हेडलैम्प और बिकिनी फेयरिंग दिया है। इससे बाइक का फ्रंट लुक ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है। इसकी सीट भी डुअल टोन कलर में आ रही है। बाइक की बॉडी पर नए ग्राफिक्स मिलेंगे। ये पुराने डिजाइन से पूरी तरह अलग हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 TVS Star City+ Launched In India; Prices Start At Rs. 62,034 Full Article
2 आल्टो के नए S-CNG वैरिएंट लॉन्च, शुरुआती कीमत 4.32 लाख रु; 31.59km का देगी माइलेज By Published On :: Mon, 27 Jan 2020 08:37:00 GMT ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी इंडिया ने आल्टो को नई S-CNG टेक्नोलॉजी वैरिएंट को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। इस कार को दो वैरिएंट LXI S-CNG और LXI (O) S-CNG में लॉन्च किया गया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.32 लाख रुपए है। इसमें डुअल इंटरडिपेंडेंट ECUs (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी।आल्टो S-CNG के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें वैरिएंट कीमत LXI S-CNG 4.32 लाख रुपए LXI (O) S-CNG 4.36 लाख रुपए कार के लॉन्चिंग इवेंट पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी लगातार ऐसी टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट ला रही है जो पर्यावरण फ्रेंडली हो। हमन आल्टो BS6 S-CNG के साथ ग्रीन मोबिलिटी का पेश कर रहे हैं। का को ऐसा डिजाइन किया गया है जिससे इसकी परफॉर्मेंस, सेफ्टी, इंडन ड्यरेबिलिटी, कन्वेंशन और माइलेज पर असर होगा।मारुति सुजुकी BS6 इंजन वाली आल्टो की देशभर में 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। इस कार में 796cc का इंजन दिया है, CNG मोड पर 40.36 bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ, पेट्रोल मोड पर ये 47.33 bhp का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है।कार में एयर-कंडीशन सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, सिल्वर एसेंट इनर डोल हैंडल, फेब्रिक और विनाइल की अप्होल्स्टरी, डुअल-टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ, इसमें व्हील कवर्स, बॉडी-कलर्ड बंपर्स और डोल हैंडल मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमायंडर, हाई स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर के साथ दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Maruti Suzuki Alto S-CNG Variants Launched; Prices Start At Rs. 4.32 Lakh Full Article
2 BS6 रेनो ट्राइबर लॉन्च, शुरुआती कीमत 4.99 लाख रु., टॉप वैरिएंट पहले से 29 हजार रुपए महंगा हुआ By Published On :: Wed, 29 Jan 2020 11:25:35 GMT ऑटो डेस्क. रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एमपीवी ट्राइबर का बीएस6 वर्जन पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए है। बीएस 6 कंप्लेंट वर्जन में कंपनी ने पहले की तरह ही 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो 72 हॉर्स पावर की ताकत और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम ही मिलेगा। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सर्टिफिकेट के मुताबिक, BS4 ट्राइबर में 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज ऑफर कर रही है।कार में किसी भी प्रकार का कॉस्मैटिक और मैकेनिकल चेंज नहीं किया गया है, लेकिन अपडेटेड इंजन आने से इसकी कीमत में जरूर इजाफा हो गया है। बीएस6 रेनो ट्राइबर की कीमत वैरिएंट वाइस 4 हजार से 29 हजार रुपए तक बढ़ गई है।वैरिएंट वाइस कीमत वैरिएंट BS6 कीमत BS4 कीमत अंतर RxE 4.99 लाख 4.95 लाख 4 हजार RxL 5.74 लाख 5.49 लाख 25 हजार RxT 6.24 लाख 5.99 लाख 25 हजार RxZ 6.78 लाख 6.49 लाख 29 हजार फीचर्स में भी कोई बदलाव नहींबीएस 6 ट्राइबर की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। टॉप वर्जन की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी वेंट्स (सभी रो में), कूल्ड सेंटर बॉक्स, की-लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, प्रोजेक्टर हेडलैंप विद एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इसके सभी वैरिएंट्स में थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और कम से कम दो एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा टॉप वैरिएंट में फ्रंट साइड एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा भी मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Renault Triber Price | BS6 Renault Triber Launched at Rs 4.99 lakh Price Images, Features, Specifications Full Article
2 जनवरी तक भारत में लॉन्च हो चुकी हैं 10 से 28 लाख रुपए तक की 5 इलेक्ट्रिक कारें, ऑडी और पोर्शे भी तैयारी में By Published On :: Thu, 30 Jan 2020 14:25:43 GMT नई दिल्ली. दुनियाभर की ऑटो इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट हो रही है। शुरुआती देरी के बाद भारत में भी अब ई-कार की लॉन्चिंग में तेजी आई है। 29 जनवरी तक पांच इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो चुकी हैं।महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली टाटा के अलावा दूसरी घरेलू कंपनी है। ई-वेरिटो भी मुख्यतः कैब शेयरिंग सर्विस के लिए ज्यादा डिमांड में रह सकती है।इस कार को कैब शेयरिंग सर्विस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी बैटरी क्षमता अन्य गाड़ियों की बैटरी से कम है। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 142 किलोमीटर तक जाएगी।हेक्टर कार के जरिए भारतीय मार्केट में पैठ बनाने वाली कंपनी एमजी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेड एस ईवी लॉन्च की है। यह कार 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।पेट्रोल और डीजल वर्जन में बेहतरीन सफलता हासिल करने के बाद टाटा ने नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर दिया। इसकी अधिकतम स्पीड 120 केएमपीएच है।इस महीने भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे महंगी ह्युंडई की कोना इलेक्ट्रिक है। बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा करने वाली यह इलेक्ट्रिक कार 6 घंटे में फुल चार्ज होती है।ऑडी और पोर्शे भी भारत में लाएंगी ई-कार : इस साल कई और इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च हो सकती हैं। इनमें ऑडी ई-टॉर्न, पोर्शे टेकैन, महिंद्रा एक्सयूवी 300ईवी और महिंद्रा ईकेयूवी आदि शामिल हैं। कुछ ई-कार ग्रेटर नोएडा में अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में भी लॉन्च हो सकती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Upcoming Electric Cars Expected To Launch In India In 2019 Full Article
2 ऑटो एक्सपो 2020 में 12 कारें पेश करेगी रेनो, 7 सीटर एमपीवी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन भी होगा लॉन्च By Published On :: Tue, 04 Feb 2020 14:30:43 GMT ऑटो डेस्क. एशिया का सबसे बड़ा मोटर शो 'ऑटो एक्सपो 2020', 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। कई कंपनियों ने एक्सपो में शोकेस की जाने वाली व्हीकल्स की डिटेल्स जारी करना शुरू कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा शो में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी और मारुति सुजुकी 17 व्हीकल्स शो में डिस्प्ले करेगी। फ्रंच कंपनी रेनो ने कंफर्म किया है कि वे शो में 12 कार्स समेत दो नए इंजन पेश करेगी।रेनो के पब्लिक अफेयर्स एंड कम्यूनिकेशन हेड जतिन अग्रवाल ने बतायाहम 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को पूरी तरह से तैयार हैं। शो में हम भारतीय बाजार में मौजूद ट्राइबर, क्विड, कैप्चर, डस्टर और लॉजी के बीएस 6 वर्जन पेश करेंगे साथ ही ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन भी शो में डेब्यू करेगा। इसके अलावा शो में कुछ कॉन्सेप्ट और इंटरनेशनल मॉडल्स भी लाए जा रहे हैं, जो आगे भारतीय बाजार में एंट्री कर सकतें हैं। शो में तीन से चार कॉन्सैप्ट के तौर पर शोकेस किए जाएंगे। कैप्चर और लॉजी की गिरती हुई सेल्स पर उन्होंने बताया कि हम लोगों के जरूरतों के हिसाब से इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं। पहले बाजार में लॉजी का ऑटोमैटिक वर्जन नहींथा, जिसे शो में लॉन्च किया जाएगा, वहीं हाल ही में कंपनी ने कैप्चर का बीएस6 वर्जन भी लॉन्च किया है। हम नए एमिशन नॉर्म्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उम्मीद है कि हमें इसका फायदा मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Renault Auto Expo | Renault Auto Expo 2020 News Today; Mahindra and Mahindra, Maruti Suzuki Cars Details Latest News and Updates on Renault Electric Models Full Article
2 किआ ने जारी किए सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के टीजर इमेज, ऑटो एक्सपो 2020 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर By Published On :: Tue, 04 Feb 2020 14:31:14 GMT ऑटो डेस्क. किओ मोटर्स इंडिया ने हाल ही में अपनी अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के टीजर इमेज जारी किए हैं। कंपनी इसका वर्ल्ड प्रीमियर दिल्ली में होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2020 में करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस एसयूवी को इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में यह कंपनी का सबसे छोटा मॉडल होगा। सब-फोर मीटर इस एसयूवी को QYi कोडनेम के साथ तैयार किया जा रहा है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, सुजुकी विटारा ब्रेजा समेत टाटा नेक्सन से देखने को मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kia Motors India has released the first set of teasers for its upcoming compact SUV concept that will have its world premiere at Auto Expo 2020 Kia Motors India has released the first set of teasers for its upcoming compact SUV concept that will have its world premiere at Auto Expo 2020 Full Article
2 5 और 6 फरवरी को मीडिया इवेंट; 28 कंपनियां, 80 से ज्यादा गाड़ियां हो सकती है लॉन्च By Published On :: Wed, 05 Feb 2020 11:58:34 GMT ऑटो डेस्क. ऑटो एक्सपो 2020 के मोटर शो का दो दिन का मीडिया इवेंटग्रेटर नोएडा में शुरू हो चुका है।इसदौरान सभी कंपनियां अपने व्हीकल लॉन्च करदेंगी। मीडिया इवेंट के मुताबिक इस बार 28 कंपनियां ऑटो एक्सपो में शामिल रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिककंपनियां 86से ज्यादा गाड़ियां पेश करेंगी।चीनी कंपनियों ने यहां 20 प्रतिशत एरिया रिजर्व किया है। मीडिया इवेंट के पहले दिन यानी 5 फरवरी को सबसे ज्यादा टाइम चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर लेने वाली है। हालांकि कोरोनावायरस के कारण चीनी लोगों को लेकर डर बना हुआ है। एक्सपो को आयोजित कर रहेवाहन विनिर्माता कंपनियों के मंच SIAM के प्रेसिडेंट ने बयान जारी करके कहा है कि चीनी कंपनियों के स्टॉल का प्रबंधन भारतीय करेंगे। चीन से लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध है और हर ऐसे व्यक्ति को एक्स्पो से दूर रखा जाएगा जो हाल ही में चीन से लौटा है।मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूल टाइम कंपनी हॉल 7:55 AM 8:25 AM 8:25 AM 8:50 AM 8:50 AM 9:30 AM 9:30 AM 10:00 AM 10:00 AM 10:30 AM 10:30 AM 11:00 AM 11:00 AM 11:30 AM 11:30 AM 12:30 PM 12:30 PM 1:10 PM 1:10 PM 1:40 PM 1:40 PM 2:10 PM 2:10 PM 2:40 PM 2:40 PM 3:00 PM 3:00 PM 3:30 PM 3:30 PM 4:00 PM 4:00 PM 4:20 PM 4:20 PM 4:50 PM 4:50 PM 5:20 PM 5:20 PM 5:40 PM मारुति रेनो टाटा मोटर्स हुंडई एमजी मोटर किआ मोटर्स सुजुकी मोटरसाइकिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रेट वॉल मोटर मर्सिडीज बेंज फॉक्सवैगन स्कोडा WCOTY जेबीएम फोर्स मोटर्स FAW (बर्ड ग्रुप) रिलायंस जियो SML इसुजु फेसबुक 9 10 14 3 5 7 12 10 1 15 15 15 15 10 11 12 11 11 15 सबसे लंबा मीडिया इवेंट चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर का होगा। ये इवेंट हॉल नंबर 1 में 12:30 PM से 1:10 PM तक होगा। यानी ये 40 मिनट का इवेंट है। वहीं, WCOTY अवॉर्ड शो और फेसबुक इवेंट 20 मिनट के होंगे। जो सबसे छोटो मीडिया इवेंट भी हैं।मीडिया इवेंट के दूसरे दिन का शेड्यूल टाइम कंपनी हॉल 9:30 AM 10:00 AM 10:00 AM 10:30 AM 10:30 AM 11:00 AM 11:00 AM 11:30 AM 11:30 AM 12:00 PM 12:00 AM 12:30 PM 12:30 PM 1:00 PM 1:00 PM 1:30 PM 1:30 PM 2:00 PM 2:00 PM 2:20 PM 2:20 PM 2:40 PM 2:40 PM 3:00 PM 3:00 PM 3:20 PM 3:20 PM 3:40 PM 3:40 PM 4:00 PM 4:00 PM 4:20 PM पियाजियो ओलेक्ट्रा ईवोल्ट मर्सिडीज बेंज फॉक्सवैगन मारुति हीरो मोटर कंपनी ओमजय ईवी हुंडई बर्ड इलेक्ट्रिक पैरेली ओकिनावा ईवी अर्व जेके टायर नाहक मोटर्स डिवोट मोटर्स 12 11 11 15 15 9 12 12 3 12 12 12 11 11 11 11 11 नंबर हॉल में सबसे ज्यादा कंपनियां हॉल नंबर कंपनी 11 9 12 8 15 7 WCOTY अवॉर्ड भी मिलेंगेऑटोमोबाइल सेक्टर में हर साल द वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स (WCOTY) भी दिए जाते हैं। ये अवॉर्ड्स भी इवेंट में दिए जाएंगे। ये चार अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। जिसमें वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड लग्जरी कार ऑफ द ईयर और वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर शामिल हैं। इस बार वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के नोमिनेशन में 31 कार को शामिल किया गया है। जिसमें हुंडई वेन्यू और किआ सेल्टॉस का नाम भी शामिल है।फेसबुक और रिलायंस जियो के भी इवेंटमीडिया इवेंट के पहले दिन फेसबुक और रिलायंस जियो के भी इवेंट होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनो कंपनियां ऑटो से संबंधित नई टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। ज्यादातर कंपनियां अब इलेक्ट्रिक व्हीकल और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं। इसी से जुड़ी नई तकनीक ला सकती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Auto Expo Schedule 2020 | Auto Expo Components 2020 Day Wise, Schedule Time Table, Auto Expo Latest Cars Full Article
2 20 साल बाद लौटी टाटा सिएरा; महिंद्रा ने पेश की सबसे सस्ती E-KUV100, सुजुकी ने दिखाई Futuro-E की झलक By Published On :: Thu, 06 Feb 2020 02:52:21 GMT ग्रेटर नोएडा में बुधवार कोमीडिया इवेंट के साथदुनिया केदूसरेसबसे बड़ेऑटो शो का 15वां एडिशन'ऑटो एक्सपो 2020' शुरू हुआ। दो दिन के इस इवेंट के बाद आम लोगों के लिए एक्सपो खुल जाएगी। इस दौरान सबसे पहले देश की सबसे बड़ी कम्पनी मारुति-सुजुकी ने 'मिशन ग्रीन मिलियन' की थीम पर अपने पहलीइलेक्ट्रिक-कार फ्यूचरो-ई (Futuro-e) की झलक दिखाई तो टाटा ने अपनी सिएरा ईवी कन्सेप्ट एसयूवी पेश की। इसके बाद रेनो, टाटा मोटर्स, किया, महिंद्रा, मर्सीडीज,ह्युंडेई, फॉक्सवैगन और पहली बार आए एमजी मोटर्स अपने नए वर्जन और एडवांस टेक्नोलॉजी दिखा रहे हैं। कंपनियों का पूरा जोर इलेक्ट्र्रिक व्हीकल और एसयूवी सेगमेंट पर नजर आ रहा है।पहले दिनलॉन्च हुई या दिखाई गईं कंसेप्ट और पॉपुलर ब्रांड कम्पनी व्हीकलब्रांड मारुति सुजुकी कंसेप्ट फ्युचुरो-E टाटा मोटर्स सिएरा EV, ग्रैविटाज, माइक्रो एसयूवी HBX लॉन्च हुई, (हैरियर, विंगर, प्राइमा, टियागो, टिगॉर, अल्ट्रॉज और नेक्सॉन भी दिखाई) रेनो ट्राइबर, जोई, KZE ह्युंडेई टस्कॉन किया कार्निवाल, सोल ईवी एमजी मार्वल X, विजन कंसेप्ट, 360एम, RC6 फॉक्सवैगन तीन नई एसयूवी : T-रॉक, टायगुन, टिगुआन ऑलस्पेस 7 सीटर मर्सीडीज मर्सीडीज बेंज AMG FT63 S, GLA और A-क्लॉस लिमोजिन महिंद्रा थ्रीव्हीलर ऑटोई-ट्रिओ, एटम,E-KUV, कंसेप्ट FV-फनस्टर, E-XUV 300, E-KUV स्कोडा ओक्टाविया RS, स्कोडा Superb, रैपिड मैट कंसेप्ट 20 साल बाद लौटीटाटा की सिएरा, इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरहटाटा ने 20 साल पुरानी अपनी पॉपुलर सिएरा ब्रांड कोरतन टाटा को ट्रिब्यूट के साथ कंसेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश कियाहै। इसमें चार नहीं बल्कि सिर्फ तीन डोर होंगे।कम्पनी मैनेजमेंट का दावा है कि यह पूरी तरह से इंडियन मार्केट के हिसाब से डेवलप की जा रही इलेक्ट्रिक कार है। इसके फर्स्ट लुक को देखकर समझ आ रहा है कि यह लैंड रोवर डिफेंडर से इंस्पायर्ड है। लुक बल्की और मस्कुलर है साथ में हेडलाइट और बाकी एक्सीटरियर स्लिक रखा गया है। कम्पनी ने 1991 में पहली बार सिएरा लॉन्च की थी और 2000 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया था।टाटा की कंसेप्ट ईवी सिएरा जो 20 साल पुरानी टाटा सिएरा का पुर्नजन्म कही जा रही है। (इनसेट)टाटा मोटर्स ने दिखाई ग्रैविटा के साथ ताकतएक्सपो के पहले दिन सबसे ज्यादा ताकत टाटा मोटर्स ने दिखाई है। टाटा मोटर्स ने अपने फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैविटाज (Gravitas), 3 डोर वाली एसयूवी सिएरा (Sierra), ट्रक मॉडल प्राइमा (Prima) के अलावा टियागो (Tiago), टिगॉर (Tigor), अल्ट्रॉज Altroz, नेक्सॉन (Nexon) और विंगर (Winger) की भी झलक दिखाई। शो में कम्पनी का सबसे ज्यादा फोकस ग्रैविटाज और सिएरा पर देखने को मिला।इस मौके पर मौजूद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने कहा कि अगले दो साल में टाटा मोटर्स चार नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी। हमारा पूरा ध्यान सुरक्षित और टिकाऊ व्हीकल्स बनाने पर है। टाटा की ग्रैविटाज 7 सीटर और यह टोयाटा की इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देगी।टाटा ने कन्सेप्ट माइक्रो एसयूवी HBX हॉर्नबिलभी दिखाईएक्स्पो में टाटा मोटर्स के स्टॉल पर कम्पनी की सबसे छोटी एसयूवी देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ रही है। इसका नाम HBX हॉर्नबिलदिया गया है। यह अभी कन्सेप्ट माइक्रो एसयूवी है और कम्पनी इसे ज्यादा एडवासं और सेफ बनाने में जुटी हुई है। इसका लुक बेहद अट्रेक्टिव है और कहा जा रहा है कि यह सुजुकी की एस्प्रेसो और महिंद्रा की केयूवी 100 को टक्कर देगी। हालांकिकंसेप्ट माइक्रो एसयूवी HBX हॉर्नबिल के साथ टाटा संस के चेयरमेनएन चंद्रशेखर (बाएं) एंड टीममहिंद्रा ने उतारी पहलीएसयूवी ekuvमहिंद्रा एंड महिंद्राने एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ekuv कार को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8.25 लाख रुपए है। कार सिंगल चार्ज में 150 किमी तक चलाई जा सकेगी। ई-केयूवी100 के कॉन्सेप्ट को साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। महिंद्रा eKUV100 को 18.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार सिंगल चार्जिंग में 150 से 180 किमी की दूरी तय करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया, 'हम e-KUV के जरिए हम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट पर जोर देंगे। इसकी कीमत 9 लाख रुपए से कम है।'महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ekuv की कीमत 8.25 लाख रुपए है।महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक कार अपनी मौजूदा लाइनअप eVerito (ईवेरिटो), और इसके साथ ही Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) को भी कड़ी टक्कर देगी, जिनकी कीमत 9.12 लाख रुपए और 9.44 लाख रुपए से शुरू होती है।जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन लाई नई एसयूवी फैमिलीफॉक्सवैगन इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपना सबसे बड़ा एसयूवी ऑफेंसिव लॉन्च किया है। इसमें मेक इन इंडिया टायगुन, टी-रॉक और 7 सीटर टिगुआन ऑलस्पेस शामिलहैं। शानदार और स्पोर्टी कारों की सीरीज के साथ फॉक्सवैगन ने अपना नया ब्रांड डिजाईन भी लॉन्च किया। यह रीब्रांडिंग ‘वाइब्रेंट पॉवर’ की थीम पर आधारित है।ऑटो एक्सपो 2020 में फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के डायरेक्टर स्टीफन नैप ने कहा कि भारत में फॉक्सवैगन की एसयूवी फैमिली के प्रीमियर के साथअगले दो वर्षों में ग्राहकों के प्रत्येक वर्ग की जरूरतें पूरी करेंगे। हम 2020 की पहली छमाही में ही टिगुआन ऑलस्पेस और टी-रॉक लांच करेगी और इसके साथ ग्राहकों को ब्रांड फॉक्सवैगन के ढेरों विकल्प उपलब्ध होंगे। नैप ने कहा कि न्यू फॉक्सवैगन की लॉन्चिंग के साथ हमारे ब्रांड के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है।ऑटो एक्सपो 2020 में दिखी फॉक्सवैगनटायगुन की झलक।फॉक्सवैगनटायगुन एमक्यूबी एओ इन प्लैटफॉर्म पअर निर्मित पहला प्रोडक्ट है। यह एसयूवी फॉक्सवैगन की टीएसआइ टेक्नोलॉजी के साथ डीएसजी गियर बॉक्स वालीहै।इसका इम्प्रेसिवफ्रंट इसके लुक को बोल्ड और मस्कुलर बनाता है औरयह देखने में एकदम स्पोर्टी एसयूवी लगती है। इसके अंदरूनी हिस्से में लेदर सीट्स और डिजिटल उपकरणों का क्लस्टर लगा है। कंपनी का दावा है किइसकी डिजाईन पूरी तरह मॉर्डनहै और यह भारतीय उपभोक्ता की लाइफस्टाइलको सूट करेगी।एसयूवी लुक वाली है Futuro-e, पूरी तरह से भारत में डिजाइनसुजुकी कीFuturo-e फॉर सीटर है यानी 4 लोगों के बैठने की जगह होगी। अभी इसकी शुरुआती कीमत15 लाख रुपए बताई जा रही है। कम्पनी ने इसे ग्रै मैटेलिक कलर में पेश किया है और बॉडी काफी स्लीक है।इस मौके पर कम्पनी के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने कहा कि फ्यूचरो-ई पूरी तरह से भारत में कंसेप्चुलाइज और डिजाइन की गई है।सुजुकी की कंसेप्ट ईवी फ्यूचुरो-ई।यह इलेक्ट्रिक एसयूवी टाइप कूपे वाली पहली कार है और उम्मीद करते हैं कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के डिजाइन में एक नया ट्रेंड आएगा। इसमें रूफलाइन स्लोप वाली है जबकि टायर बड़ी आर्च लिए हुए हैं जो इसे स्पोर्टी एसयूवी लुक देती है।हम भारत में स्मार्ट हाइब्रिड, सीएनजी और ईलेक्ट्रिक व्हीकल ला रहे हैं ताकि कार्बन इमिशन कम किया जा सके।रेनो ने लॉन्च की ट्राइबर AMTसुजुकी के बाद रेनो ने अपनी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन 'ट्राइबर ATM' लॉन्च किया। यह पहली बार रैगुलर और डुअल टोन में है और पहले से मौजूद अपनी हैचबेक का एडवासं वर्जन है। इसके अलावा कम्पनी ने पहले दिन इलेक्ट्रिक हैचबेक जोई (Zoe) और शॉर्ट डिस्टेंस लास्ट माइल मोबिलिटी व्हीकल ट्विजी (Twizy) की झलक दिखाई।रेनो ट्रिबर के साथ कम्पनी के इंडियन सीईओ-एमडी वेंकटराम एम और सीनियर वीपी फेब्रिस केम्बोलिव।मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूलबुधवार कोमारुति, रेनो, टाटा मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर्स, किआ, सुजुकी मोटर साइकिल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रेट वॉल मोटर्स, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, जेबीएम, फोर्स मोटर्स, एफएडब्ल्यू (बर्ड ग्रुप), एसएमएल ईसूजू अपने नए व्हीकलपेश करेंगी। इसके अलावा रिलायंस जियो, वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, और फेसबुक टाउन में लाइव स्ट्रीमिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।कोरोनोवायरस का डर, मास्क लगाए दिखे चीनीकोरोनावायरस के डर के चलते एक्सपो में चीन से कम लोग आए हैं। सुरक्षा के चलतेइवेंट आर्गनाइजर सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर्स (सियाम) ने चीन से नए डेलिगेशन के आने पर रोक लगा दी है।इवेंट में पहले से मौजूद चीनी कर्मचारी भी मास्क लगाए दिख रहे हैं।इस बार एक्सपो मेंफोर्ड, बीएमडब्ल्यू,टोयोटा, ऑडी, जीप, वॉल्वो, लेक्ससऔर होंडा जैसी 9 बड़ीकंपनियां नहीं पहुंची हैं। हालांकि चीन से ग्रेट वॉल मोटर्स और एमजी जैसी कंपनियां पहली बार आ रही हैं।लोगों के लिए 7 फरवरी से खुलेगी एक्सपोटो एक्सपो 2020 में 7 फरवरी 2020 को सभी के लिए खुल जाएगी। सिर्फ इस दिनयहां एंट्री सुबह 11 बजे से मिलेगीऔर शोशाम 7 बजे तक बंद हो जाएगा। अगले दिन8 से 12 फरवरी 2020 तक सार्वजनिक दिनों के दौरान, शो की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगी। ऑटो एक्सपो कुल 2,35,000 वर्ग मीटर एरिया में आयोजित किया जा रहा है जिसमें51,000 वर्ग मीटर के इनडोर क्षेत्र में करीब 80नई और कंसेप्ट के साथनए वर्जन वालीगाड़ियों की झलक दिखाई जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Auto Expo 2020 Today Live | Auto Expo Motor Show 2020 Live Today News Pictures and Updates On Upcoming New Cars at Greater Noida New Delhi मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्यूचरो-ई रेनो ने पेश की अपनी ऑटोमैटिक हैचबेक ट्राइबर ह्युंडेई ने ऑटो एक्सपो में टुस्कॉन पेश की। टाटा मोटर्स ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा की झलक। फॉक्सवैगन ने अपनी नई एसयूवी टिगुआन पेश की। चीनी कंपनी एमजी मोटर्स ने पहली बार मार्वल X को भारत में दिखाया। मर्सीडीज बेन्ज़ अपने GLA मॉडल को नए फीचर्स के साथ पेश किया। फॉक्सवैगन ने यूरोपीय मार्केट की पॉपुलर एसयूवी T-Rock भी इंडियन मार्केट में दिखाई। मर्सीडीज की A-Class लिमोजिन का शानदार लुक भी ऑटो एक्सपो में देखने को मिला। स्कोडा ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी VISION IN पेश की जो बेहतरीन मैटेलिक ऑरेंज कलर में नजर आई। भारत की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकल Atom पेश किया। कम्पनी ने इसे 2018 की एक्सपो में कंसेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया था। चीन की सबसे बड़ी एसयूवी मैन्यूफैक्चरर कंपनी हैवल ने पहली बार भारतीय मार्केट में अपनी कंसेप्ट H plug-in हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की। Full Article
2 12 फरवरी तक सबके लिए खुल गया भारत का सबसे बड़ा ऑटो शो, जाने से पहले पढ़ें ये हेल्प गाइड By Published On :: Sat, 08 Feb 2020 07:59:17 GMT ग्रेटर नोएडा. दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो ऑटो एक्सपो 2020 सभी के लिए खुल गया है। दो साल में एक बार होने वाला यह शो 12 फरवरी, बुधवार तक खुला रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में 6 फरवरी से इसी शो का एक और हिस्सा 'कंपोनेंट शो 2020' के रूप में शुरू हो चुका है जो 9 फरवरी, रविवार तक चलेगा।ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2020 और कंपोनेंट्स शो, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। इस बार कोरोनावायरस के डर और 9बड़ी कंपनियों के भाग न लेने से एक्सपो की रौनक में थोड़ी कमी देखने को मिली है। हालांकि स्टार्टअप और चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के आने से फायदा हुआ है।ऑटो एक्सपो 2020, ग्रेटर नोएडाकी हेल्प गाइडकहांसे खरीदें टिकट :ऑटो एक्सपो के गेट नंबर 1 और 2 पर टिकट काउंटर बने हुए हैं। इसके अलावा नॉलेज पार्क-2 स्टेशन, सेक्टर अल्फा वन मेट्रो स्टेशन, नोएडा के सेक्टर 51 और 137 में भी ऑटो एक्सपो के टिकट दो-दो काउंटरउपलब्ध हैं।ऑटो एक्स्पो 2020 में जाने के लिए टिकट BookMyShow.com पर भीउपलब्धहै।इसके अलावा, आप ओखला बर्ड सेंचुरी, राजीव चौक, बॉटेनिकल गॉर्डन, कालकाजी, प्रगति मैदान, मंडी हाउस और सिकंदरपुर से भी टिकट खरीद सकते हैं।कैसे पहुंचे एक्सपो देखने:ऑटो एक्सपो देखने के लिए सबसे सुविधाजनक दिल्ली मेट्रो है।7 से 12 फरवरी तक एक्सपो मार्ट के लिए मेट्रो व्यस्त समय में छह मिनट और बाकी समय में साढ़े सात मिनट में मेट्रो मिलेगी।गूगल लिंक:https://bit.ly/2H5VNH4मेट्रो से:आपसेक्टर-51 स्टेशन से सवार होकर ऑटो एक्सपो के पास स्थित नॉलेज पार्क-2 तक जा सकेंगे।अगर आप दिल्लीमेट्रो से ग्रेटर नोएडाआ रहे हैं तो नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन पर उतर जाएं। यहीं से ऑटो एक्सपो में अंदर आने के लिए 200 मीटर दूरबने गेट नंबर 1 से पैदल या ऑटो सेपहुंच सकते हैं।अपनी गाड़ी से:यदि आप अपनी कार से आ रहे हैं तोएक्सपो मार्ट के पीछे बने ग्राउंड में बनी पार्किंग में कार खड़ी कर गेट नंबर 2, 3 और 5 से भी अंदर आ सकते हैं। यहां इलेक्ट्रिक कॉर्ट व्हीकल की भी व्यवस्था है।पार्किंग:ऑटो एक्सपो में आने वाले लोग 10 मेट्रोस्टेशनों के पास पार्किंग में वाहन खड़े कर सकते हैं। इनमें सेक्टर-51, 76, 101, 81, 137, 142, नॉलेज पार्क-2, परी चौक, अलफा-1 औरडेल्टा-1 स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा है। दिन / तारीख बिजनेसऑवर्स पब्लिक ऑवर्स एंट्री फीस शुक्रवार, 7 फरवरी 11AM से 7PM सुबह 10से शाम 6 बजे 750 रु. शनिवार, 8 फरवरी -- सुबह 10 से शाम 7 475 रु. रविवार, 9 फरवरी -- सुबह 10 से शाम 7 475 रु. सोमवार, 10 फरवरी 10:00 AM से 1 PM दोपहर 1 से शाम 6 बजे 350 रु. मंगलवार, 11 फरवरी 10:00 AM से 1 PM दोपहर 1 से शाम 6 बजे 350 रु. बुधवार, 12 फरवरी -- दोपहर 1 से शाम 5 बजे 350 रु. ऑटो एक्सपो के हॉल औरकंपनियां हॉल कंपनी 1 जीबीएम, फोर्स मोटर्स 3 हुंडई 5 एमजी मोटर 7 किआ मोटर्स 9 मारुति सुजुकी 10 रेनॉ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जीबीएम 11 एसएमएल इसूजू, इवोलेट 12 सुजुकी मोटरसाइकिल, एफएडब्ल्यू, पियागियो, हीरो मोटर्स, ओकीनावा 14 टाटा मोटर्स 15 मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवेगन, स्कोडा ऑटो एक्सपोकंपोनेंट शो 2020, प्रगति मैदान, दिल्ली की हेल्प गाइड तारीख दिन -कैटेगरी समय 6 फरवरी शुभारंभ निमंत्रण से 6 फरवरी मीडिया डे सुबह 10 से शाम 6 बजे 6-8 फरवरी बिजनेस विजिटर्स सुबह 10 से शाम 6 बजे 9 फरवरी आम लोग दोपहर 1 से शाम 6 बजे गूगल मैप लिंक:https://bit.ly/3bfzrAF Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Auto Expo Motor Show 2020 open News Pictures and Updates On Upcoming New Cars at Greater Noida & Delhi Pragati Maidan Help Guide biggest auto show opens for everyone till February 12, read these help guides before going Full Article
2 मर्सिडीज जर्मनी से लाई है अपना क्लीनिंग स्टाफ, कार चमकाने के साथ फ्लोर पर भी लगाते हैं झाड़ू-पोछा; सैलरी करीब 12000 रुपए By Published On :: Sun, 09 Feb 2020 07:49:15 GMT ग्रेटर नोएडा. लग्जरी इंटीरियर... चमचमाती कारें... जिन्हें देखने के लिए टूट रही हजारों की भीड़। ये नजारा है ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो के मोटर शो का। यहां पर अलग-अलग कंपनियों के व्हीकल अलग-अलग पवेलियन में हैं, लेकिन पवेलियन 15 का नजारा दूसरों से जरा हटके है। ये मर्सिडीज का पवेलियन है, लेकिन यहां की खास बात सफाई करने वाले कर्मचारी है। दरअसल, ये आम कर्मचारी नहीं है, बल्कि इन्हें कंपनी अपनी साथ जर्मनी से लेकर आई है।कार के साथ फ्लोर पर भी करते हैं झाड़ू-पोछामर्सिडीज अपने साथ चार लोगों का क्लीनिंग स्टाफ लेकर आई है। जिसमें तीन पुरुष और एक महिला कर्मचारी शामिल है। ये सुबह करीब 9:30 बजे तक अपने पवेलियन आ जाते हैं, जिसके बाद दिनभर मर्सिडीज की कारों के चमकाने के साथ, फ्लोर पर झाड़ू-पोछा करते दिखाई देते हैं। पुरुष कर्मचारियों में से एक का नाम थंप है। थंप किसी मॉडल की तरह नजर आता है। उसकी लंबाई करीब 6.5 फीट है। वो एक कान में ईयरफोन लगाकर झाड़ू-पोछे के काम को पूरा एन्जॉय करता है।हमने थंप की सैलेरी का पता लगायामर्सिडीज के पवेलियन के पीछे की तरफ क्लीनिंग स्टाफ का एक केबिन बना है। हमें मौका मिला तब धीरे से वहां पहुंच गए और थंप से हाय-हेलो की। बातों-बातों में उसकी सैलेरी का भी जिक्र कर दिया। तब थंप ने सोच-समझकर अपनी सैलरी 150 यूरो यानी करीब 12 हजार भारतीय रुपए बताई। अब सवाल इस बात का था कि क्या कोई कंपनी अपने साथ सफाई कर्मचारी भी लेकर आ सकती है। इसे जानने के लिए हमने सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) के देवाशीष मजूमदार, सीनियर डायरेक्ट्र ट्रेड फेयर से बात की।देवाशीष से हमारा सवाल था कि क्या देश से बाहर की कंपनी अपनी साथ सफाई कर्मचारी लेकर आ सकती है। क्योंकि इससे हमारे देश के किसी व्यक्ति को मिलने वाला रोजगार छिन रहा है? इस बारे में उन्होंने कहा, "मर्सिडीज के साथ चलने वाला क्लीनिंग स्टाफ कई काम में एक्सपर्ट होता है। उन्हें गाड़ी की सफाई के साथ कई दूसरी चीजों की भी जानकारी होती है। क्योंकि कंपनी उन्हें पैसा देती है तो वो उनसे सफाई से जुड़े दूसरे काम भी करवा लेती है।"इसी सवाल के बारे में सुगातो सेन (डिप्टी डायरेक्टर जनरल, सियाम) ने कहा, "इसके लिए ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन जब देश से बाहर की कंपनी अपने कर्मचारी को साथ लेकर आती है, तो उसे सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। मर्सिडीज हमेशा अपना स्टाफ साथ लेकर चलती है। इसके लिए वो सारी परमिशन भी लेती है। उनका स्टाफ सिर्फ क्लीनिंग ही नहीं करता, बल्कि गाड़ी से जुड़ी कई चीजों के बारे में भी जानता है। वैसे, भी जब वे हमारे देश में आते हैं तब सभी तरह के खर्च पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना पड़ता है।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mercedes Has Brought Cleaning Staff From Germany For Polishing Car and Sweeping Floor Auto Expo 2020; Auto Expo 2020 Update and Latest News Full Article
2 10 गुना तक महंगे मिल रहे खाने के आइटम, लंच की कीमत 1000 रुपए; 20 रु का पानी 100 में मिल रहा By Published On :: Sun, 09 Feb 2020 11:42:27 GMT ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो 2020 अपना आधा सफर तय कर चुका है। 5 फरवरी (मीडिया डे) से शुरू हुआ ये इवेंट 12 फरवरी को खत्म होगा। ऐसे में यदि आप एक्सपो में फैमिली के साथ आ रहे हैं, तब जेब को वजनदार करके आएं। दरअसल, यहां का फूड मेन्यू दिल्ली केमार्केट की तुलना में लगभग 7 गुना तक महंगा है। वहीं कुछ आइटम की कीमत तो 10 गुना तक ज्यादा है। जैसे यहां 10 रुपए की चाय के लिए आपको 100 रुपए खर्च करने होंगे।ऑटो एक्सपो : चाट गली मेन्यू आइटम कीमत (एक्सो) कीमत (बाहर) डोसा 350 रु 50 से 80 रु छोटे भटूरे 250 रु 50 से 60 रु राज कचौरी 250 रु 50 से 80 रु मटर कुलचा 250 रु 50 से 70 रु पावभाजी 350 रु 50 से 80 रु आलू पूरी 350 रु 70 से 100 रु रबड़ी कुल्फी फालूदा 250 रु 50 से 80 रु ऑटो एक्सपो : डाइनिंग बुफेइसकी कीमत 1000 रुपए है। इसमें 1 सूप, 3 सलाद, 1 नॉनवेज, 1 दाल, 1 राइस, 1 पनीर, 2 मिठाई और नॉन, चपाती शामिल हैं। इसके अलावा, यहां बर्गर, सेंडविच, पास्ता और काठी रोल जैसे आइटम भी मिलेंगे। इसके लिए ग्राहकों को 750 रुपए खर्च करने होंगे।ऑटो एक्सपो में आकर आप ड्रिंक भी कर सकते हैं। यहां पर 8 तरह के लीकर मिलेंगे। जिनकी शुरुआती कीमत 400 रुपए है। वहीं, अधिकतम कीमत 1200 रुपए है। कोल्डड्रिंक की कीमत 150 रुपए है। वहीं, 20 रुपए कीमत वाली पानी की बोतल 100 रुपए में मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Food Items Getting Up To 10 Times More Expensive At Auto Expo 2020; Buffet Dining Cost Rs. 1000 and Rs. 20 Water Price Rs. 100 Full Article
2 ऑल न्यू मर्सिडीज बेंज GLE 28 जनवरी को होगी लॉन्च, दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन मिलेगा By Published On :: Mon, 10 Feb 2020 12:14:24 GMT ऑटो डेस्क. मर्सिडीज-बेंज भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू GLE 28 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इस साल यहां लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली कार भी है। कंपनी इसे ऑटो एक्सपो 2020 से पहले ही भारतीय बाजार में उतार रही है। GLE का साइज पहले से ज्यादा बड़ा है। इसमें लंबा व्हीलबेस मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने बीते साल (2019) भारतीय बाजार में 13,786 यूनिट्स बेची हैं।दो डीजल इंजन में आएगी कारन्यू GLE को कंपनी दो डीजल इंजन वैरिएंट में लॉन्च करेगी। वहीं, इसका पेट्रोल वैरिएंट भी आएगा। GLE 300d का डीजल इंजन वैरिएंट 2.0-लीटर, फोर सिलेंडर का है, जिसका पावर 256hp और टॉर्क 500Nm है। वहीं, GLE 400d का डीजल वैरिएंट 3.0-लीटर का है, जिसका पावर 330hp और टॉर्क 700Nm है। दूसरी तरफ, पेट्रोल वैरिएंट में 3.0-लीटर, सिक्स सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है, जिसका पावर 367hp और टॉर्क 500Nm है। ये सभी इंजन BS6 हैं।मर्सिडीज-बेंज GLE के स्पेसिफिकेशनइस कार में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, LED हेडलैम्प्स, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले स्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम, हैंड्स-फ्री पार्किंग, इलेक्ट्रिक एडजेस्ट फ्रंट सीट, पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स दिए हैं। सिक्स-सिलेंडर वैरिएंट में सिक्स-वे एडजेस्टेबल पावर्ड रियर सीट, 360 डिग्री कैमरा और एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन दिया है।इसकी एक्सपेक्टेड एक्स-शोरूम कीमत करीब 75 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। ये कार भारतीय बाजार में ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू X5 को टक्कर दे सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Mercedes-Benz GLE India launch on January 28 Full Article
2 करीब 400 करोड़ रुपए का है पूरा शो, इसमें आने के लिए कई कंपनियां 25 करोड़ रु. तक खर्च करती हैं By Published On :: Wed, 12 Feb 2020 09:26:37 GMT ग्रेटर नोएडा.एशिया के सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो 2020 में इस बारफोकस जीरो एमीशन व्हीकल्स पर है, इंटरनेशनल समेत कई भारतीय कंपनियों ने अपने जीरो एमीशन प्रोडक्ट शो में पेश किए हैं। ऑटो एक्सपो में भाग लेने के लिए किसी कंपनी को कितनी रकम खर्च करने पड़ती है साथ ही इस बार शो में सबसे बड़ा पवेलियन किसका है, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर नेसियाम के सीनियर डायरेक्टर ऑफ ट्रेड फेयर देवाशीष मजूमदार से बात की। उनसे बातचीत के अंश...1. ऑटो एक्सपो का कितना बजट?देवाशीष- कितना बजट होता है यह बताना मुश्किल है। हर कंपनी यहां बड़ी मात्रा में पैसा खर्च करती है, हालांकि वे इस बात का जिक्र हमसे नहीं करती। लेकिन मेरे ख्याल से एक कंपनी अगर छोटी सी भी जगह लेती है तो वे करीब एक से 1.5 करोड़ रुपए तक खर्च करती है। वहीं बड़ी कंपनियां 20 से 25 करोड़ रुपए तक भी खर्च करती है। इस खर्च में उनका सिर्फ स्टॉल लगाने का खर्च नहीं बल्कि यह आने और रुकने का भी खर्च जुड़ा होता है। कुल कितना बजट है यह बोलना बड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन ऑटो एक्सपो का कुल बजट करीब 350 से 400 करोड़ का होता है।2. सबसे बड़ा और सबसे छोटा पवेलियन किसका.?देवाशीष- सबसे बड़े पवेलियन की बात करें तो इस बार शो में टाटा ने करीब 57 हजार स्क्वायर फीट का एरिया लिया है, जो अबतक का सबसे बड़ा है। यह किसी फैक्ट्री के साइज जितना बड़ा है। सबसे छोटे की बात करें तो शो में हमने 120 स्क्वायर फीट तक के कई स्टॉल्स बनाए हैं, जो कई छोटी और स्टार्टअप कंपनियों ने लिए हैं। हॉल नंबर 12 में ऐसी कई स्टार्टअप कंपनियां है, जिन्होंने छोटे स्टॉल्स बुक किए हैं। वैसे टाटा के बाद मारुति सुजुकी का 4 हजार स्क्वायर फीट और महिंद्रा ने करीब 3500 हजार स्क्वायर फीट का स्पेस ले रखा है। यानी कहा जा सकता है कि एक नॉर्मल शोरूम से काफी बड़ी जगह में कंपनियां पवेलियन तैयारकरती हैक्योंकि उन्हें शो में बड़ी रेंज शोकेस करना होता है।3. पवेलियन की कीमत कैसे तय होती है?देवाशीष- इनकी कीमत प्रति स्क्वायर फीट से ली जाती है। एक्सपो में ली जाने वाली राशि भारत में सबसे कम है। देश की किसी भी तीन दिवसीय एग्जीबिशन में जाएं तो करीब 10 से 12 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट चार्ज लिया जाता है। इस हिसाब से हम कम पैसे लेते हैं। हमारा चार्ज सिर्फ 9500 रुपए है, जिसके बाद भी रेगुलर कंपनियों को डिस्काउंट भी दिया जाता है। यह रेट सभी कंपनियों के लिए एक जैसा है।4. कंपनियों को पवेलियन तैयार करने के लिए कितना वक्त मिलता है?देवाशीष- पवेलियन तैयार करने के लिए हम कंपनियों को पांच दिन का समय देते हैं। इस बार कंपनियों को 31 जनवरी तक समय दिया गया था। जिन्हें ज्यादा समय लगता है उनके लिए दूसरी व्यवस्था की जाती है। स्टॉल्स लगाने से लेकर शो खत्म होने तक हमारा पास कुल 24 दिन का समय होता है, ऐसे में किसी कंपनी को सबसे ज्यादा समय 10 दिन का ही मिल पाता है।5. एक्सपो खत्म होने के बाद इतनी बड़ी जगह का क्या होगा?देवाशीष- देखा जाए तो एक्सपो मार्ट में सालाना कोई न कोई कार्यक्रम चलते रहते हैं। यह ऑटो एक्सपो के अलावा अन्य एग्जीबिशन भी आयोजित किए जाते हैं।6. रॉ मटेरियल का क्या होता है..?देवाशीष- यहां कुछ बचता नहीं है, काम की चीजें लोग निकाल कर ले जाते हैं, इसके अलावा कुछ समान कबाड़ में चला जाता है। कई सारी चीजों को दोबारा यूज कर लिया सकता है। ज्यादातर वेंडर्स अपने काम की चीज निकाल कर ले जाते हैं।7. ऑडी और बीएमडब्ल्यू शो में नहीं आई लेकिन फिर भी उनकी चर्चा हो रही हैदेवाशीष- ऑडी पिछले बार भी नहीं थी, जबकि बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल शो में हिस्सा लिया था। वैसे शो में शामिल होना न होना कंपनियों का निजी मामला है, क्योंकि हर बार शो में भाग लेना कई कंपनियों के लिए मुश्किल होता है। हमारे करीब 50 मेंबर्स हैं, उसमे से 20-30 फीसदी ही शो में आते क्योंकि यह नए प्रोडक्ट के साथ शो में न आओ को कहीं न कहीं उनकी ब्रांडिंग पर फर्क पड़ता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The entire show is about 400 crores rupees, many companies to pay 25 crores to come in it. Spend up to Full Article
2 मारुति ने वैगनआर का बीएस-6 सीएनजी वैरिएंट लॉन्च किया, कीमत 5.25 लाख रुपए से शुरू By Published On :: Sat, 15 Feb 2020 04:21:00 GMT नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया ने वैगनआर का बीएस-6 मानक से लैस सीएनजी वैरिएंट लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 5.25 लाख है। इसमें 60 लीटर का फ्यूल टैंक है। कंपनी ने वैगनआर एस-सीएनजी के दो वैरिएंट एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) उतारे हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 5.25 लाख और 5.32 लाख रुपए है।कंपनी ने हाल ही में खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2020 में कहा था कि उसकी योजना मिशन ग्रीन मिलियन के तहत अगले कुछ साल में सीएनजी, हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की 10 लाख यूनिट बेचने की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Maruti Suzuki WagonR S-CNG Launched in India, Priced At Rs. 5.32 Lakh Full Article
2 4 वैरिएंट में आएगी BS6 i20, 6.49 लाख रुपए होगी शुरुआती कीमत; पुराने वैरिएंट से 15 हजार रु होगी महंगी By Published On :: Thu, 20 Feb 2020 08:24:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई ने हाल ही में अपनी BS6 इंजन वाली आई20 का एलान किया था। अब इसके वैरिएंट की कीमत सामने आ गई है। आई20 के BS4 इंजन में कुल 7 वैरिएंट आते थे। हालांकि, BS6 मॉडल में कंपनी ने चार वैरिएंट की कीमत ही बताई है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक BS6 आई20 की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है। इसके सभी वैरिएंट पेट्रोल इंजन में होंगे। BS4 मॉडल की तुलना में BS6 मॉडल 15 हजार रुपए तक महंगे हैं।BS6 हुंडई i20 पेट्रोल वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत Magna+ 6,49,951 रुपए Sportz+ 7,36,694 रुपए Sportz+ Dual Tone 7,66,694 रुपए Asta(O) 8,30,994 रुपए BS4 इंजन में हुंडई आई20 के तीन वैरिएंट Era, Sportz+ CVT और Asta(O) CVT भी आते हैं। इन वैरिएंट को फिलहाल BS6 इंजन में लॉन्च नहीं किया गया है। BS4 इंजन वाले Era की कीमत 5,59,693 रुपए, Sportz+ CVT की कीमत 8,31,693 रुपए औरAsta(O) CVT की कीमत 9,20,993 रुपए है।बता दें कि 1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में सिर्फ BS6 इंजन वाली कार भी बेची जाएंगी। साथ ही, कार में बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग, हाई स्पीड अलर्ट, रिवर्स सेंसर, सीट बेल्ट अलर्ट, एबीएस, ईबीडी मिलेंगे।BS6 हुंडई आई20 का स्पेसिफिकेशनइसके मेगाना प्लस वैरिएंट में डबल डिन ऑडियो सिस्टम, LED DRLs, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक एडजेस्ट विंग मिरर्स, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, फुली लोडेड मॉडल में 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।इसमें 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83hp का पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिल सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Hyundai i20 petrol priced from Rs 6.49 lakh; Prices Hiked About Rs 15,000 Across Variants Full Article
2 इलेक्ट्रिक टूथब्रश T300 लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए प्री-लोडेड मोड्स मिलेंगे; सिंगल चार्जिंग पर 25 दिन चलेगा By Published On :: Thu, 20 Feb 2020 12:56:31 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mi T300 लॉन्च कर दिया है। ये 2018 में ग्लोबली लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक टूथब्रश का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का कहना है कि T300 में मैग्नेटिक लेविएशन सोनिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जोदांतों की सफाई करने में 10 गुना ज्यादा असरदार है। ये मोटर हर मिनट 31,000 वैरिएशन प्रोड्यूस करती है।Mi T300 इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमतश्याओमी के इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 1299 रुपए है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकता है। बाद में इसकी कीमत 1599 रुपए हो जाएगी। कंपनी इसकी डिलिवरी 10 मार्च से शुरू करेगी। भारतीय बाजार में इस ब्रश का मुकाबला इसी सेगमेंट में आने वाले कोलगेट और ओरल-बी के इलेक्ट्रिक टूथब्रश से हो सकता है।Mi T300 इलेक्ट्रिक टूथब्रश के फीचर्सइस टूथब्रश में प्रीलोडेड डुअल-प्रो ब्रश मोड्स और इक्यूक्लीन ऑटो टाइमर दिया है। डुअल-प्रो ब्रश मोड्स में स्टैंडर्ड मोड और जेंटल मोड शामिल हैं। यूजर अपनी जरूरत या स्टाइल के हिसाब से इन मोड्स का इस्तेमाल कर सकता है। दूसरी तरफ, इक्यूक्लीन मोड हर 30 सेकंड के बाद दांतों के दूसरे हिस्से की सफाई करता है।इस टूथब्रश में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जाता है। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे किसी भी 5 वोल्ट चार्जर या पावरबैंक से चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए LED इंडीकेटर्स भी दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इसे सिंगल चार्जिंग पर 25 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रश को IPX7 रेटिंग दी है। यानी ये वाटर रेजिस्टेंस है। इसे तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Xiaomi Mi Electric Toothbrush T300 With Magnetic Levitation Sonic Motor Launched in India Full Article
2 फोटोग्राफी लवर्स के लिए है S20 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन, लेकिन बजट फोन की तुलना में 5 गुना तक महंगा By Published On :: Fri, 21 Feb 2020 06:29:48 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने अब 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन बनाना शुरू कर दिए हैं। गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G ऐसा ही स्मार्टफोन है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस प्रीमियम कैटेगरी वाले स्मार्टफोन की कीमत 92,999 रुपए है। यानी ये बजट स्मार्टफोन (20 हजार के अंदर) की तुलना में 5 गुना तक महंगा है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इतनी कीमत में इस स्मार्टफोन में और क्या-क्या मिलेगा? क्या ये भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।1. बॉक्स में क्या मिलेगा?फोन का बॉक्स ब्लैक कलर का है। जिसके ऊपर बड़े लेटर में सीरीज और मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स के साइड में भी फोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स में अंदर एक सेक्शन दिया है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल, सिम ट्रे टूल और ट्रांसपेरेंट फोन कवर दिया है।इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। इसके साथ, बॉक्स में सैमसंग का 25 वॉट वाला सुपरफास्ट चार्जर, USB C-टाइप केबल, C-टाइप केबल वाले ईयरफोन भी दिए हैं। बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा ईयरटिप्स भी दिए हैं।2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशनराइट साइड में पावर ऑन/ऑफ बटन दिया है। जिसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। फोन में ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन और एक हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया है। फोन का लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्लीन है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है।फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा को सेटअप किया गया है। इन सभी को एक बॉक्स के अंदर सेट किया है। कैमरा की LED लाइट भी इसी सेक्शन में दी है। सबसे नीचे की तरफ कंपनी का लोगो दिया है।3. फोन का डिस्प्लेइसमें 6.9-इंच का डायनामिक एमोलेड 2X कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 511 ppi है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 89.9 प्रतिशत है। स्क्रैच और डेमेज होने से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया है। ये ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है, जिसमें टाइम, डेट के साथ नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरीइसमें एक्सीनोस 990 (7 nm+) चिपसेट दिया है। वहीं, ऑक्टा-कोर (2x2.73 GHz मांगगूस M5 & 2x2.50 GHz कोरटेक्स-A76 & 4x2.0 GHz कोरटेक्स-A55) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU माली G77 MP11 है।फोन तीन वैरिएंट में आता है। जिसमें 128GB+12GB, 256GB+12GB और 512GB+16GB शामिल हैं। इसमें मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट नहीं मिलेगा।5. कैमरे में कितना दम?फोन का बेस्ट पार्ट कैमरा है। इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। 108 मेगापिक्सल (f/1.8) 26mm वाइड लेंस, पेरिस्कोपिक 48 मेगापिक्सल (f/3.5) टेलिफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल (f/2.2) 13mm अल्ट्रावाइड लेंस और 0.3 मेगापिक्सल 3D (f/1.0) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। रियर कैमरा से फुल 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 40 मेगापिक्सल (f/2.2) वाइड लेंस दिया है। ये ऑटो HDR और डुअल वीडियो कॉल फीचर के साथ आता है।6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरीओएस : इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के वन यूआई 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।बैटरी : फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट इसकी बैटरी और चार्जर है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। जो 45 वाट के सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वाट का सुपरफास्ट चार्जर भी आता है। ये रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्सकनेक्टिविटी : फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।सिक्योरिटी : फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो बहुत तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।8. कीमत और हमारी रायसैमसंग का गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G कई पावरफुल फीचर्स से पैक है। इसका कैमरा न सिर्फ इसका बेस्ट पार्ट है, बल्कि इसकी कीतम को भी डिफाइन करता है। इसमें 100X जूम का फीचर दिया है, जो फोटोग्राफी के लिए काम आ सकता है। ऐसे में यदि आप एक प्रीमियम और एडवांस स्मार्टफोन की तलाश में है तब गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G इसे पूरा कर सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung Galaxy S20 Ultra 5G Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification Full Article
2 A31 का नया मॉडल लॉन्च, 12 मेगापिक्सल का ट्रिपर रियर कैमरा मिलेगा; 6GB वैरिएंट की कीमत 13,990 रुपए By Published On :: Fri, 28 Feb 2020 08:17:33 GMT गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने लो बजट स्मार्टफोन ओप्पो A31 (2020) को लॉन्च कर दिया है। इसमें रैम और स्टोरेज के दो अलग वैरिएंट आएंगे। वहीं,फोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी। फोन की बिक्री 29 फरवरी से शुरू होगी। बता दें कि कंपनी ने अपने A31 हैंडसेट को 2015 में लॉन्च किया था।ओप्पो A31 (2020) की कीमत वैरिएंट कीमत 4GB+64GB 11,490 रुपए 6GB+128GB 13,990 रुपए ओप्पो A31 (2020) के स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) रैम/रोम 4GB+64GB, 6GB+128GB प्रोसेसर ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 कैमरा 12+2+2MP रियर, 8MP फ्रंट ओएस एंड्रॉयड 9 बेस्ड कलरओेएस 6.1.2 बैटरी 4,230mAh चार्जिंग 1.5 घंटे में फुल चार्ज एआई सपोर्ट कैमरा, गेमिंग, प्रोसेसर इस स्मार्टफोन से जुड़े 5 सवाल जो आपके मन में होंगे?1. फोन का स्क्रीन कितनी बेहतर है?जवाब: स्मार्टफोन में 6.5-इंच की आईपीएस एलसीडी टचस्क्रीन दी है। जो दूसरे स्मार्टफोन की तरह 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। स्क्रीन और बॉडी का रेशिया 82.4% है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 270ppi है, जो सूर्य की रौशनी में दिखने वाले डिस्प्ले के हिसाब से काफी कम है। बड़ी स्क्रीन होने से वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा।2. क्या कैमरा से रात में भी तस्वीरें बेहतर आती हैं?जवाब: फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ लेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। ऐसे में सेल्फी लवर्स को थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। क्योंकि दूसरी कंपनियां 14 हजार रुपए वाले स्मार्टफोन में 16 से 32 मेगापिक्सल तक का कैमरा दे रही हैं। इस फोन से रात की तुलना में दिन की रौशनी में फोटो बेहतर आएंगे।3. प्रोसेसर कितना फास्ट है, फोन स्लो तो नहीं होगा?जवाब: फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया है। इस फोन की कीमत को देखते हुए प्रोसेसर ठीक है, लेकिन इतनी कीमतमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिल सकता था। फोन में ग्राफिक्स के लिए पावर वीआर GE8320 भी मिलेगा। स्मार्टफोन में ऑनलाइन हैवी गेम जैसे पबजी खेलते हैं, तब फोन थोड़ा स्लो हो सकता है। हालांकि, 6GB रैम वाले वैरिएंट में इस प्रॉब्लम को फेस नहीं करना होगा।4. स्टोरेज में कितना डेटा रख पाएंगे?जवाब: ये फोन दो स्टोरेज 64GB और 128GB वैरिएंट में आता है। यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज ले सकता है। अच्छी बात है कि इसमें 256GB स्टोरेज वाला मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। यानी फोन में 300GB से भी ज्यादा स्टोरेज मिलेगा। इतने स्टोरेज में आप HD क्वालिटी के 48 घंटे वाले वीडियो या 10 घंटे के 4K वीडियो रख सकते हैं। इतने स्टोरेज में आप 5MB साइज वाला 51,200 गाने स्टोर कर सकते हैं।5. बैटरी कितनी देर में चार्ज होगी और कितनी चलेगी?जवाब: इसमें 4,230mAh की बैटरी दी है, जो फोन के दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को देखते हुए परफेक्ट है। कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज में ये एक दिन का बैकअप आसानी से देती है। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलता है, जिससे फोन करीब 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oppo A31 (2020) With Triple Rear Cameras, Helio P35 SoC and 4,230mAh Battery Launched in India: Price, Specifications and more Full Article
2 भारत में प्रीमियम M-सीरीज टैबलेट लॉन्च करेगी हुवावे, 25 हजार रु. तक हो सकती है कीमत, आईपैड को मिलेगी चुनौती By Published On :: Fri, 28 Feb 2020 13:10:23 GMT गैजेट डेस्क. चीनी टेक कंपनी हुवावे भारत में अपना प्रीमियम टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट होगा जो बाजार में मौजूद एपल के एंट्री लेवल 9.7 इंच के आईपैड के साथ लेनोवो, सैमसंग के प्रीमियम टैबलेट को भी चुनौती देगा। इसकी कीमत 20 हजार से 25 हजार के बीच होगी। यह अपकमिंग प्रोडक्ट हुवावे M-सीरीज टैबलेट के तौर पर लॉन्च हो सकता है।चीन में शुरुआती कीमत 22500 रुपएरिपोर्ट्स के मुताबिक, हुवावे M6 टैबलेट पोर्टफोलियो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8.4 इंच का डिस्प्ले और किरिन 980 प्रोसेसर है। इसकी कीमत 22500 रुपए है। वहीं दूसरे मॉडल में 10.8 इंच का डिस्प्ले है, जो किरिन 980 प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत 27600 रुपए है।यह होसकते हैं स्पेसिफिकेशनरिपोर्ट्स के मुताबिक, हुवावे M-सीरीज टैबलेट में इन-बिल्ट हरमन कार्डों क्वाड स्पीकर सिस्टम से लैस है। इसमें पावरफुल मेमोरी सिस्टम और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। टैबलेट में स्टाइलस सपोर्ट भी मिलेगा, स्टाइलस और टैबलेट दोनों ही मैटेलिक बॉडी में मिल सकते हैं। हालांकि भारतीय बाजार में हुवावे का कॉम्पीटिटर सिर्फ एपल नहीं बल्कि लेनोवो और सैमसंग जैसे ब्रांड्स भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली 10 तिमाही से टैबलेट मार्केट में लेनोवो सबसे आगे है, जिसके बाद सैमसंग और आईबॉल का नंबर आता है। प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो एपल सेगमेंट का लीडर है। फिलहाल इस बात कि पुष्टि नहीं हो पाई है कि हुवावे एम-सीरीज टैबलेट में गूगल मोबाइल सर्विस सपोर्ट मिलेगा या नहीं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह एंड्रॉयड ओएस पर काम करेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Huawei M series tablet Price | Huawei M series tablet to be Launched in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
2 44MP डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 29990 रुपए से शुरू By Published On :: Mon, 02 Mar 2020 09:55:00 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपनी रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो लॉन्च कर दिया है। ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है। फोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 128GB स्टोरेज और 8GB रैम वैरिएंट की कीमत 29,990 रुपए है। वहीं, 256GB स्टोरेज और 8GB रैम वैरिएंट की कीमत 32,990 रुपए है। फोन में ऑरेल ब्लू, स्काई व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर्स मिलेंगे।ओप्पो रेनो 3 प्रो स्पेसिफिकेशनइसमें 6.4-इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन 1920X1080 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 44 मेगापिक्सल और सेकंडरी लेंस 2 मेगापिक्सल (डेप्थ सेंसर) है।फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 चिपसेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए पावर VR GM 9446 जीपीयू दिया है। प्रोसेसर के साथ 8GB रैम का कॉम्बिनेशन मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप किया गया है। जो 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड शूटर, 13 मेगापिक्सल के मोनो लेंसऔर 2 मेगापिक्सल के डेप्थसेंसर के साथ आता है। सभी लेंस को वर्टिकल सेटअप किया है। इसमें डुअल LED फ्लैश भी मिलेगा। रेनो सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ये 20X जूम को सपोर्ट करता है।इसमें 4,025mAh की बैटरी दी है, जो 30 वॉट वूश फ्लैश चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। कंपनी का ऐसा दावा है कि बैटरी 0 से 50 प्रतिशत सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, फुल चार्ज होने में घंटे भर का वक्त लगता है। ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड कलरओएस 7 पर रन करता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oppo Reno 3 Pro with 44MP Selfie Camera, 8GB RAM and 4,025mAh battery with 30W VOOC Flash Charge Support Launched in India; Know Price, Specifications Full Article
2 म्यूजिक लवर्स के लिए U&i ने साउंडबार, हेडफोन समेत 5 प्रोडक्ट्स किए लॉन्च, शुरुआती कीमत 299 रुपए By Published On :: Mon, 02 Mar 2020 13:22:00 GMT गैजेट डेस्क. टेक एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी यू एंड आई ने भारतीय बाजार में कई लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पेश किए हैं। इसमें पिकअप साउंडबार, पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, स्लीपी ब्लूटूथ हेडफोन, लैम्प एंड क्रोक यूएसबी केबल जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। इन प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 299 रुपए है। बता दें कि लॉन्चिंग इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा भी मौजूद रहीं।यू एंड आई के प्रोडक्ट्स की कीमतें1. पिकअप साउंडबार की कीमत 2,499 रुपए2. लॉकर पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 2,499 रुपए3. स्लीपी ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 2,899 रुपए4. स्ट्रॉन्ग पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,599 रुपए5. लैम्प एंड क्रॉक डाटा केबल की कीमत 299 रुपएलॉकर पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर: इसमें 1200mAh की बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि ये क्रिस्टल क्लियर म्यूजिक क्वालिटी के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ USB केबल, TF कार्ड, FM रेडियो और ऑक्स केबल कनेक्टिविटी दी है।पिकअप साउंडबार: इसमें भी 1200mAh की बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि साउंडबार की मदद से म्यूजिक और मूवीज देखने का एक्सपीरियंस बेहतरहोगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया है, जिसकी मदद से इसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।स्लीपी हेडफोन: ये हेडफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इसमें 200mAh की बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर इसे 6 से 7 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।स्ट्रॉन्ग पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर: इसमें 8 वॉट का साउंड आउटपुट दिया है। इसमें 500mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी है। जिसे माइक्रो यूएसीबी केबल की मदद से कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today U&i Launched New Range of Products Like Soundbar, Headphones, Speakers and USB Cables; Price Range Start Just Rs. 299 Full Article
2 25 हजार रु. में बुक करें नई हुंडई क्रेटा, बोलने भर से खुल जाएगा सनरूफ, 17 मार्च को होगी लॉन्चिंग By Published On :: Tue, 03 Mar 2020 07:38:45 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई की सेकंड जनरेशन क्रेटा की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इसे 25 हजार रुपए देकर बुक किया जा सकता है, यह रिफंडेबल अमाउंट है। इसे 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। नई हुंडई की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 18 लाख रुपए तक हो सकती है। कंपनी ने इसे सबसे पहले दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था। नई क्रेटा कई खास फीचर्स से लैस है। इसमें वॉयस ऑपरेटेड सनरूफ है जिसे यूजर बोलकर ओपन कर सकेगा। इसके अलावा कार के एक्सटीरियल और इंटीरियर में भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today All New Hyundai Creta Price | All New Hyundai Creta Pre-Booking starts Updates On Price in India, Full Specifications and Features Full Article
2 BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ न्यू GLC कूपे लॉन्च, शुरुआती कीमत 62.70 लाख रुपए By Published On :: Tue, 03 Mar 2020 11:21:07 GMT ऑटो डेस्क. मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू जीएलसी कूपे लॉन्च कर दी है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 62.70 लाख और डीजल वैरिएंट की कीमत 63.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में ये कार बीएमडब्ल्यू एक्स4 को टक्कर दे सकती है। बता दें कि फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में मर्सिडीज ने GT 63 एस 4-डोर कूपे और वी-क्लास मार्को पोलो पेश की थीं।मर्सिडीज-बेंज न्यू जीएलसी कूपे का स्पेसिफिकेशनइस कार में न्यू डायमंड पैटर्न ग्रिल, रिडिजाइन फ्रंट और रियर बंपर्स, न्यू एलईडीहेड और टेल लाइट्स और डिफरेंट डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं, कार के अंदर नया MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट स्क्रीन दी है। ये वॉयस कमांड टेक 'हे मर्सिडीज' के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वैरिएंट 0-100kph की स्पीड 6.3 सेकंड में और डीजल वैरिएंट 0-100kph की स्पीड 6.6 सेकंड में पकड़ लेता है।कार के पेट्रोल वैरिएंट में 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 258hp का पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, जीएलसी 300d कूपे डीजल वैरिएंट में 2.0-लीटर इंजन दिया है। जो 245hp का पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन BS6 नॉर्म्स को पूरा करते हैं। इन इंजन को 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इनमें 4MATIC ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Mercedes-Benz GLC Coupe Launched at Rs 62.70 Lakh; Know About Specification and Features Full Article
2 फरवरी में कार्निवाल की 1620 यूनिट्स बिकीं, 110 यूनिट से टोयोटा फॉर्च्युनर को पीछे छोड़ा By Published On :: Wed, 04 Mar 2020 05:08:07 GMT ऑटो डेस्क. सेल्टॉस के बाद किआ मोटर्स की प्रीमियम एमपीवी कार्निवाल भारतीय बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रही है। सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो पिछले महीने कार्निवाल के 1620 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि टोयोटा फॉर्च्युनर की 1510 यूनिट्स बिकी यानी सेल्स के मामले में कार्निवाल ने फॉर्च्युनर को 110 यूनिट से छोड़ा दिया है। किआ कार्निवाल को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपए है। जबकि इसकी टॉप वैरिएंट कार्निवाल लिमोजीन की कीमत 33.95 लाख रुपए है। यह तीन वैरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टीज और लिमोजीन और ये 7,8 और 9 सीटर ऑप्शन में अवेलेबल है।फरवरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कारकार्निवाल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुकिंग शुरू होते ही इसके 1400 यूनिट्स बुक हो चुके थे वहीं बाजार में आते आते यह आंकड़ा 3500 यूनिट्स के पार पहुंच चुका था। डोमेस्टिक मार्केट की बात की जाए तो कार्निवाल फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कार बन चुकी है।200 पीएस का पावर मिलेगाकार्निवाल में 2.2 लीटर का VGT डीजल इंजन मिलता है, जो 200 पीएस का पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बीएस6 इंजन है और इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसका प्रीमियम वैरिएंट 7 और 8 सीटिंग ऑप्शन, प्रेस्टीज वैरिएंट 7 और 9 सीटर ऑप्शन जबकि लिमोजीन 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए अलग-अलग इंफोटेनमेंट सिस्टमइसके खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्राई-जोन ऑटोमैटिक ए.सी, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम फ्रंट में जबकि 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम रियर पैसेंजर्स के लिए मिलता है। कार में वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे इंटेलीजेंट फीचर्स मिलते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kia Carnival Price | Kia Carnival Beats Toyota Fortuner In Feb 2020, Becomes Top Selling Premium Car Updates On Price in India, Full Specifications and Features Full Article
2 फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो में मिलेगा नया 1.0 TSI इंजन, गाड़ी की शुरुआती कीमत 5.82 लाख रुपए By Published On :: Thu, 05 Mar 2020 06:08:00 GMT ऑटो डेस्क. फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर हैचबैक पोलो और सेडान वेंटो को BS6-कम्पलायंट इंजन के साथ अपडेट किया है। अब इन कार में नया 1.0 TSI इंजन मिलेगा। कंपनी ने अपने 1.5-लीटर TDI डीजल, 1.6-लीटर MPI पेट्रोल, 1.2-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन को ड्रॉप किया है। साथ ही, 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को भी ड्रॉप किया है। BS6 पोलो की शुरुआती कीमत 5.82 लाख और BS6 वेंटो की शुरुआती कीमत 8.86 लाख रुपए है।BS6 पोलो के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें मॉडल वैरिएंट कीमत पोलो 1.0 MPI (6-स्पीड MT) ट्रेंडलाइन, कम्फर्टलाइन, हाईलाइन प्लस 5.82-7.80 लाख पोलो 1.0 TSI (6-स्पीड MT & AT) हाईलाइन प्लस, GT लाइन 8.02-9.59 लाख BS6 वेंटो के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें मॉडल वैरिएंट कीमत वेंटो 1.0 TSI (6-स्पीड MT) ट्रेडलाइन, कम्फर्टलाइन, हाईलाइन, हाईलाइन प्लस 8.86-11.99 लाख वेंटो 1.0 TSI (6-स्पीड AT) हाईलाइन, हाईलाइन प्लस 12.09-13.29 लाख इंजन का पावरपोलो ट्रेडलाइन, कम्फर्टलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में अपडेटेड 1.0-लीटर, थ्री-सिलेंडर MPI इंजन मिलेगा। ये 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। वहीं, नया 1.0 TSI इंजन सिर्फ हाईलाइन प्लस और GT लाइन वैरिएंट में मिलेगा। ये इंजन 110hp का पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस टर्बो-पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।दूसरी तरफ, वेंटो के 1.6 MPI और 1.2 TSI इंजन को 1.0 TSI इंजन से रिप्लेस किया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड वैरिएंटमें मिलेंगे। वहीं, 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ हाईलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Volkswagen Polo and Vento 1.0 TSI Launched in India; New Engines Power, Price, Specification and Features of All Variants Full Article
2 फॉक्सवैगन ने 7 सीटर टिगुआन ऑलस्पेस SUV लॉन्च की, सिंगल वैरिएंट में आएगी; कीमत 33.12 लाख रुपए By Published On :: Fri, 06 Mar 2020 13:27:00 GMT ऑटो डेस्क. फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी टिगुआन ऑलस्पेस एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.12 लाख रुपए है। कार को सिंगल वैरिएंट में उतारा है। कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। ये 7 सीटर कार है। बता दें कि भारतीय बाजार में 5 सीटर टिगुआन पहले से मिल रही है।फॉक्सवैगन टिगुआन ऑलस्पेस एसयूवी का इंजनटिगुआन ऑलस्पेस में BS6 मानक वाला 2.0-लीटर TSI टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। जो 190 Hp का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई एसयूवी में 4 मोशन ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक यूनिट ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।फॉक्सवैगन टिगुआन ऑलस्पेस एसयूवी के स्पेसिफिकेशनइस एसयूवी को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसके चलते ये पावरपैक कार है। इसमें फुल LED DRLs हैडलाइट्स, पैनारोमिक सनरूफ, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स-फ्री बूट ओपनिंग, वियना लेदर सीट्स, कीलेस एंट्री, टचस्क्रीन इन्फोटेनेमेंट सिस्टम, आठ स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट वॉर्निंग और ISOFIX दिए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Volkswagen Tiguan Allspace Launched In India; Priced At Rs. 33.12 Lakh; Know Specification, Variants and Features Full Article
2 पहली बार डुअल टोन कलर में आई इनोवा क्रिस्टा, कंपनी ने लॉन्च किया 21.21 लाख रुपए का लीडरशिप एडिशन By Published On :: Mon, 09 Mar 2020 13:20:53 GMT ऑटो डेस्क. टोयोटा ने सोमवार को मोस्ट पॉपुलर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे लीडरशिप एडिशन नाम दिया है। यह VX वैरिएंट पर बेस्ड है। इसकी कीमत 21.21 लाख रुपए है। यह रेगुलर 7-सीटर VX वैरिएंट से 61 हजार रुपए महंगा है। इसी के साथ पहली बार इनोवा का डुअल टोन अवतार भी देखने को मिला। नया एडिशन रेड विद ब्लैक रूफ और व्हाइट विद ब्लैक रूफ में उपलब्ध है।टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लीडरशिप एडिशन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Toyota Innova Leadership Edition price | Toyota Innova Leadership Edition launched First time in dual tone color option updates on Price in India, Full Specifications and Features Toyota Innova Leadership Edition price | Toyota Innova Leadership Edition launched First time in dual tone color option updates on Price in India, Full Specifications and Features Full Article
2 बजाज लाएगी 250 सीसी की बाइक डोमिनार 250, कीमत 1.89 लाख रुपए संभव By Published On :: Tue, 10 Mar 2020 06:51:00 GMT नई दिल्ली. ऑटो कंपनी बजाज भी अब 250 सीसी सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी डोमिनार 250 से इसकी शुरुआत कर रही है। इसकी कीमत करीब 1.89 लाख रुपए हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि डोमिनार 250 की कीमत बजाज डोमिनार 400 के करीब ही है। बजाज डोमिनार 400 की कीमत भी 1.90 लाख रुपए है।हालांकि बीएस 6 स्टैंडर्ड मॉडल में इसकी भी कीमत में इजाफा हो सकता है। डोमिनार 250 का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। डोमिनार 250 की डिजाइन और स्टाइलिंग डोमिनार 400 की तरह ही होगी। इसमें भी अप-साइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, रेग्युलर एलॉय व्हील, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और एलईडी टेल लैम्प मिलेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bajaj Dominar 250cc to be Priced at Rs 1.89 Lakh will go up against the Suzuki Gixxer 250 and KTM 200 Duke Full Article
2 लॉन्चिंग से पहले न्यू हुंडई क्रेटा की 10000 यूनिट बुक, डुअल सनरूफ और 10.25-इंच इन्फोटनेमेंट सिस्टम मिलेगा By Published On :: Wed, 11 Mar 2020 13:22:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई अपनी न्यू 2020 क्रेटा 17 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। लॉन्चिंग से पहले ही इसकी 10,000 यूनिट बुक हो चुकी है। ग्राहक 25 हजार रुपए देकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर डीलर के पास जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस कार का लुक चीनी बाजार में मौजूद हुंडई ix25 से मिलता है।डुअल-कलर में होगा इंटीरियरहुंडई क्रेटा का इंटीरियर डुअल-टोन कलर वैरिएंट में आएगा। इसमें ब्लैक और बेज कलर का इंटीरियर मिलेगा। टॉप वैरियंट SX(O) का इंटीरियर कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक कलर में होगा। कंपनी इसे 5 वैरिएंट E, EX, S, SX, SX (O) में लॉन्च करेगी। इसमें भी इंजन के हिसाब से कुल 14 वैरिएंट आएंगे। इसमें 10 कलर ऑप्शन मिलेंगे।इसमें 7.0-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर और पैडल शिफ्टर भी मिलेगा। वहीं, USB चार्जिंग सॉकेट, वायरलेस चार्जिंग, रियर विंडो सनशेड, रियर हेडरेस्ट, लेदर अपहोल्स्टरी, पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीट रिक्लाइन फीचर, LED रनिंग लैंप और कूल्ड ग्लव बॉक्स मिलेगा। इसके AC वेंट्स को नया डिजाइन दिया गया है। कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और बोस कंपनी के 8 स्पीकर और साउंड सिस्टम दिया है।इसमें ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी के साथ 50 कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। क्रेटा में वॉयस कमांड सिस्टम होगा। यानी यूजर वॉयस कमांड की मदद से फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे।न्यू क्रेटा के इंजन ऑप्शनइसके टॉप वैरिएंट में 1.4-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 138bhp का पावर जनरेट करता है। इंजन पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके साथ, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। ये दोनों इंजन 115bhp का पावर जनरेट करते हैं। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियर-बॉक्स मिलेगा। वहीं, इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर-बॉक्स के भी ऑप्शन मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Hyundai Creta Bookings Cross 10,000 Units Mark Launched on March 17; It will Come with Major Changes to Exterior and Interior; Price and Specification Full Article
2 हुंडई ने वरना फेसलिफ्ट की फोटो जारी की, 25 हजार में बुकिंग भी शुरू; दो इंजन और ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी मिलेगी By Published On :: Fri, 13 Mar 2020 05:10:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई ने अपनी 2020 वरना फेसलिफ्ट के फोटो जारी करके इस पर से पर्दा उठा दिया है। साथ ही, कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 25 हजार रुपए देकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। न्यू वरना को नया लुक देने के लिए इसके एक्सटीरियर में कुछ चेंजेस किए गए हैं।कार का एक्सीटिरियर और इंटीरियरवरना फेसलिफ्ट के फ्रंट में न्यू क्रोम फिनिश ग्रिल, नए LED हेडलैम्प, रिडिजाइन LED डे-टाइम रनिंग लैम्प और नया बंपर मिलेगा। इसमें कंपनी की ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है। इसमें नए डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील और सिल्वर डोर हैंडल मिलेंगे। गाड़ी में पीछे की तरफ नया बूट लिड, नए LED टेललैम्प, नया रियर बंपर, शार्प क्रीज और रिफ्लेक्टर व डिफ्यूजर के चारों ओर क्रोम एलिमेंट मिलेंगे। इस सेडान को लग्जरी लुक देने के लिए इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलेगी।कंपनी कंपनी ने इसके इंटीरियर के फोटो जारी नहीं किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। जो ब्लूलिंक टेक्नॉलजी से लैस होगा। ब्लूलिंक टेक्नॉलजी में सेफ्टी, सिक्योरिटी, रिमोट ऐक्सेस, व्हीकल रिलेशनशिप मैनेजमेंट, लोकेशन-बेस्ड सर्विस और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कैटिगरी समेत 45 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे। इसमें डिजिटल क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, वायरलेस फोन चार्जर, ईको कोटिंग, रियर USB चार्जर जैसे फीचर्स मिलेंगे।क्या है ब्लू लिंक कनेक्टिविटीब्लू लिंक कनेक्टिविटी एक खास तरह की मोबाइल ऐप आधारित टेक्नोलॉजी है। इसके तहत कार सेफ्टी के तौर पर किसी आपात स्थित में कार एम्बुलेंस, पुलिस को खुद जानकारी मुहैया कराएगी। कार चोरी होने की स्थिति में कार ओनर और पुलिस, गाड़ी की लोकेशन का पता लगा सकेंगे। ऐप से घर बैठे अपनी गाड़ी को स्टार्ट कर सकेंगे। एसी चला सकेंगे और कार के तामपान सेट कर पाएंगे।वरना का इंजनइसे दो अलग इंजन में लॉन्च किया जाएगा, जो बीएस6 कम्प्लायंट होंगे। कार में 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन होंगे, जो नई क्रेटा से लिए गए हैं। इसके अलावा 1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। 1.5-लीटर वाले दोनों इंजन का पावर 113bhp है। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 118bhp का पावर और 172Nm टॉर्क जेनरेट करता है। टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.5-लीटर वाले दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। 1.5-लीटर पेट्रोल के साथ सीवीटी और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन होंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2020 Hyundai Verna Facelift Revealed Bookings Open; BS6 1.0-Litre Turbo Petrol Engine with 7-Speed Dual-Clutch Automatic Gearbox; Price and Specification Full Article
2 1.25 लाख रु. कीमत का मोटो रेजर (2019) लॉन्च, 128GB स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा; गैलेक्सी Z-फ्लिप से होगा मुकाबला By Published On :: Mon, 16 Mar 2020 08:55:56 GMT गैजेट डेस्क. मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटो रेजर 2019 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। लुक्स के मामले में यह 2004 में लॉन्च हुए मोटोरोला रेजर V3 से इंस्पायर्ड है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1,24,999 रुपए है। इसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। कोरोना ने बढ़ते प्रभाव के कारण इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक, इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी। इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सैमसंग के फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z-फ्लिप से होगा, इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। बाजार में यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है।मोटोरोला रेजर 2019: कीमत, वैरिएंट और ऑफर कंपनी ने मोटो रेजर 2019 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,24,999 रुपए है। सिटी बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा साथ ही 24 महीने तक के लिए नो-एक्सट्रा-कॉस्ट-ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी। लॉन्चिंग ऑफर के तरह रिलायंस जिो की तरफ से डबल डेटा और डबल वैलिडिटी बेनिफिट्स मिलेगा।मोटोरोला रेजर 2019: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज अनफोल्ड: 6.2 इंच, फ्लेक्सिबल ओएलईडी, एचडी प्लस (876x2142 पिक्सल रेजोल्यूशन) फोल्ड: 2.7 इंच, 600x800 पिक्सल रेजोल्यूशन, क्विक व्यू डिस्प्ले सिम टाइप ई-सिम सपोर्ट (कोई सिम कार्ड स्लॉट नहीं) कैमरा 16 मेगापिक्सल (फोल्ड) और 5 मेगापिक्सल (मेन डिस्प्ले नॉच) ओएस एंड्रॉयड 9 पाई प्रोसेसर ऑक्टा-कोर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर रैम 6 जीबी स्टोरेज 128 जीबी सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट स्कैनर (बॉटम चिन) बैटरी 2510 एमएएच विद 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कनेक्टिविटी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ,एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, 4जी और जीपीएस डायमेंशन अनफोल्ड: 72x172x6.9 एमएम फोल्ड: 72x94x14 एमएम वजन 205 ग्राम मोटोरोला रेजर 2019 VS सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप: किसमें कितना है दममोटोरोला रेजर 2019 (लेफ्ट साइड), सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप (राइड साइड)डिस्प्ले: गैलेक्सी Z-फ्लिप पहला फोल्डेबल फोन जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मोटो रेजर 2019 में दो डिस्प्ले मिल जाते हैं। अनफोल्ड होने पर 6.20 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 876x2142 पिक्सल सपोर्ट करता है। वहीं फोल्ड होने के बाद भी इसमें 2.70 इंच का छोटा डिस्प्ले मिलता है जिसमें नोटिफिकेशन और रिमाइंडर्स देखे जा सकते हैं यह डिस्प्ले 800x600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। इसमें सिर्फ ई-सिम का सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी Z-फ्लिप बाजार में अवेलेबल पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें डायनामिक एमोलेड इंफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1.10 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है जिसमें नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं। इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलता है जिसमें एक नैनो सिम और दूसरा ई-सिम सपोर्ट है।कैमरा: गैलेक्सी Z-फ्लिप में डुअल तो रेजर 2019 में सिंगल रियर कैमरा मोटो रेजर 2019 में 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें दिए छोटे डिस्प्ले से भी सेल्फी ली जा सकेगी। रियर कैमरे में डुअल एलईडी फ्लैश और फ्रंट कैमरे में स्क्रीन फ्लैश की सुविधा मिलती है। गैलेक्सी Z-फ्लिप फोटोग्राफी के मामले में थोड़ा ज्यादा पावरफुल है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो पंच होल कटआउट में फिट है। इसमें 4K यूएचडी रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें सुपर स्टडी स्टेबलाइज मोड मिलता जिसकी बदौलत इस ब्लर और शेकप्रूफ वीडियो बनाएं जा सकते हैं।बैटरी: गैलेक्सी Z-फ्लिप में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों की सुविधा मोटोरोला रेजर 2019 में सिर्फ 2510 एमएएच बैटरी है जो 18 वॉट फास्च चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं बैटरी के मामले में भी गैलेक्सी Z-फ्लिप ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। इसमें 3300 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह के चार्जिंग ऑप्शन मिल जाते हैं।रैम और प्रोसेसर: दोनों में 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा, स्टोरेज बढ़ाया नहीं जा सकेगा रेजर 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। गैलेक्सी Z-फ्लिप में 7 एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। इसमें भी स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। फोन में वन यूआई 2.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 ओएस मिलेगा।डायमेंशन और कनेक्टिविटी रेजर 2019 सिर्फ 205 ग्राम वजनी है। अनफोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 72x172x6.9 एमएम और फोल्ड होने पर 72x94x14 एमएम हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एनएफसी सपोर्ट समेत ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, 4जी और जीपीएस के फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर, एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर(कंपास), जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर मिल जाते हैं। गैलेक्सी Z सिर्फ 183 ग्राम वजनी है। इसमें 167.30x73.60x7.20 एमएम का डायमेंशन मिल जाता है। इसमें भी वाई-फाई 802.11, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। इसमें भी एक्सीरेलोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, मैग्नेटोमीटर(कंपास), जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और फिंगरप्रिंट सेंसर समेत फेस अनलॉक सपोर्ट मिल जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Motorola Razr 2019 Price | Motorola Razr 2019 Launched in india at price 1.25 lakh rupees todays News and Updates Price in India Full Specifications and Features Full Article
2 TVS ने जारी किए बीएस6 एनटॉर्क के इंजन स्पेसिफिकेशन, 9.25hp के साथ पावर कम हुआ लेकिन टॉर्क पहले जैसा By Published On :: Mon, 16 Mar 2020 11:49:00 GMT ऑटो डेस्क. टीवीएस ने पिछले महीने लॉन्च हुई बीएस6 कंप्लेंट एनटॉर्क स्कूटर के इंजन स्पेसिफिकेशन जारी कर दिए हैं। कंपनी ने जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, इसमें 124.5 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा जो 7,000 आरपीएम पर 9.25 हॉर्स पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी ने फरवरी में इसे लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय इसके इंजन के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।पहले से कम हुआ पावरबीएस4 मॉडल की तुलना में बीएस6 मॉडल में इंजन पावर में मामूली सी कमी आई है। बीएस4 मॉडल में 7500 आरपीएम पर 9.4 हॉर्स पावर मिलती थी जबकि बीएस6 में 7000 आरपीएम पर 9.25 हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी। हालांकि टॉर्क में कोई बदला देखने को नहीं मिलेगा, यह पहले की तरह ही 10.5 एनएम है।65,975 रुपए है शुरुआती कीमतकीमत की बात करें तो बीएस6 कंप्लेंट एनटॉर्क के ड्रम ब्रेक वाले मॉडल की कीमत 65,975 रुपए है, डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 69,975 रुपए है और रेस एडिशन की कीमत 72,455 रुपए है। यानी वैरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में 6513 रुपए से 9980 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।नया मॉडल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैसबात करें टीवीएस एनटॉर्क के बीएस6 कंप्लेंट मॉडल कि तो इसमें बीएस4 की तरह की राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। नए मॉडल में पहले की तरह ही स्पोर्टी एग्जॉस्ट साउंड मिलेगा। नई एनटॉर्क में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 TVS Ntorq 125 Price| BS6 TVS Ntorq 125 engine specifications revealed produce 9.25hp power Full Article
2 BS6 ईको सीएनजी लॉन्च; शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपए, 2010 से अबतक सुजुकी ईको के 6.7 लाख यूनिट बिक चुके हैं By Published On :: Tue, 17 Mar 2020 11:49:00 GMT ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी ने अपने बेस्ट सेलिंग एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) ईको सीएनजी का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। खासबात यह है कि इसमें अब फैक्ट्री एस-फिटेड सीएनजी किट मिलेगी। यह चार वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.46 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 5.06 लाख रुपए है। पहले की तरह ही सीएनजी वैरिएंट कमर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, यह 5 सीटर (टूर-वी) और कार्गो वैन ऑप्शन में अवेलेबल है।जनवरी 2010 में सुजुकी ईको को भारत में लॉन्च किया गया था, तब से लेकर अबतक इसके 6.7 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एमपीवी सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 87 फीसदी है।ईको सीएनजी का बीएस6: कीमत और सेफ्टी फीचर्स ईको सीएनजी के टूर-वी (कमर्शियल) वैरिएंट की कीमत 4.94 लाख रुपए है। वहीं इसके 5 सीटर ऑप्शन की कीमत 4.95 लाख रुपए है। दोनों वैरिएंट में ए.सी. मिलेगा। साथ ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर ड्राइवर साइड एयरबैग्स, एबीएस, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलेंगे। कमर्शियल ग्राहक सीएनजी ईको को कार्गो वैन ऑप्शन में भी चुन सकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.64 लाख रुपए है, जिसमें ए.सी. नहीं मिलेगा जबकि ए.सी लगवाने पर इसके लिए 5.06 लाख रुपए खर्च करने होंगे। 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए कंपनी तेजी से अपनी लाइनअप अपग्रेड कर रही है। कंपनी कुछ समय पहले ही ईको के पेट्रोल वैरिएंट को बीएस6 में अपडेट कर चुकी है। हालांकि एस-प्रेसो, वैगन-आर और अर्टिगा के बाद ईको कंपनी की चौथी कार है, जिसके सीएनजी मॉडल को बीएस6 में अपडेट किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Maruti Suzuki Eeco CNG price| BS6 Maruti Suzuki Eeco CNG launched in india at price 4.95 lakh rupees today updates price features and specifications Full Article
2 20 मार्च को लॉन्च होगा गैलेक्सी Z-फ्लिप फोन का मिरर गोल्ड वैरिएंट, पहला फोल्डेबल फोन जिसमें है 6.7 इंच का डिस्प्ले By Published On :: Thu, 19 Mar 2020 10:20:34 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग के फोल्डबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z-फ्लिप में जल्द ही मिररगोल्ड कलर वैरिएंट जुड़ने वाला है। कंपनी 20 मार्च को इसे भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है कि इसकी कीमत पहले से ज्यादा होगी या यह पहले जितनी कीमत में ही उपलब्ध होगा। अभी तक यह भारतीय बाजार में मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल कलर में अवेलेबल है। फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिलता है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में अवेलेबल है। फोन में वायर्ड चार्जिंग समेत वायलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह पहला फोल्डेबल फोन है जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 1080x2636 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है।1.25 लाख रु. कीमत का मोटो रेजर (2019) लॉन्च, 128GB स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा; गैलेक्सी Z-फ्लिप से होगा मुकाबलागैलेक्सी Z-फ्लिप लॉन्च, कीमत 1.10 लाख रुपए, पहला फोल्डेबल फोन जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्लेगैलेक्सी Z-फ्लिप को चुनौती देने मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजर 2019 कंपनी ने इसके 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। अपनी पहली और दूसरी सेल के दौरान ही चंद मिनटों में इसके यूनिट्स आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। इसे चुनौती देने के लिए हाल ही में मोटोरोला ने अपने फोल्डेबल फोन मोटो रेजर को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.25 लाख रुपए है बावजूद इसके यह फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में काफी पीछे है। ग्लोबल मार्केट में इसका थॉम ब्रॉउन एडिशन नाम से स्पेशल एडिशन भी अवेलेबल है। इसकी कीमत 1.86 लाख रुपए है यानी यह स्टैंडर्ड वैरिएंट से 77 हजार रुपए तक महंगा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Galaxy Z Flip price| Samsung Galaxy Z Flip Mirror Gold Variant to be launched in India on March 20 todays update price, features and specifications Full Article
2 31 मार्च को लॉन्च होगा एमआई 10 स्मार्टफोन, 30W का वायर्ड/वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, चीन में कीमत 42400 रु. By Published On :: Thu, 19 Mar 2020 12:02:21 GMT गैजेट डेस्क. श्याओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 10 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए बताया कि इसे 31 मार्च को बाजार में उतारा जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग्स 31 मार्च से शुरू होगी। फोन की खासियत यह है कि इसमें फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। कंपनी 27 मार्च को इसे ग्लोबली लॉन्च करेगी।एमआई 10: लॉन्चिंग ऑफर में मिलेगी 2500 रुपए तक की छूट ट्वीट के मुताबिक, फोन की लॉन्चिंग लाइव स्ट्रीम के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया है जिसमें फोन के खास फीचर्स की झलक देखने को मिलती है। पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लॉन्चिंग ऑफर के तहत एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेने पर 2500 रुपए की छूट और डेबिट कार्ड से ईएमआई लेने पर 2000 रुपए की छूट मिलेगी।एमआई 10: कितनी हो सकती है कीमत फिलहाल इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन चीन में इसकी शुरुआती कीमत 42400 रुपए है यानी उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी।एमआई 10: यह हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन फोन में एमआईयूआई 11 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। यह कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश्ड रेट 90 हार्ट्ज होगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉल स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा, जो सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर भी मिलेगा, जिससे बिना शेक और ब्लर के रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसमें 4780mAh बैटरी मिलेगी, जिसमें वायर्ड और वायरलेस 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।श्याओमी एमआई 10 का डेडिकेटेड पेजकंपनी का ऑफिशियल ट्वीट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mi 10 price| Mi 10 to be launched in India on 31 March, know todays update Pre-Order Date, features snad full specifications Full Article
2 नोकिया 1.3 और 5.3 के साथ लॉन्च हुआ कंपनी का पहला 5G फोन 8.3, 120 देशों में काम करने वाली HMD कनेक्ट ग्लोबल सिम भी लॉन्च की By Published On :: Fri, 20 Mar 2020 10:35:34 GMT गैजेट डेस्क. नोकिया की स्वामित्व कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को लंदन में हुए ऑनलाइन इवेंट में कई प्रोडक्ट और सर्विस लॉन्च की। इवेंट में कंपनी ने नोकिया 1.3, नोकिया 5.3 और 5जी फोन नोकिया 8.3 स्मार्टफोन लॉन्च किया।नोकिया 8.3 कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इसके साथ ही कंपनी ने 120 देशों में काम करने वालीएचएमडी कनेक्ट डेटा सिमके साथ नया फीचर फोन नोकिया 5310 भी लॉन्च किया।नोकिया 1.3: गूगल कैमरा प्रो से लैस पहला स्मार्टफोन नोकिया 1.3 कंपनी का बजट-फोन है। इसमें 5.71 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 1520x720 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है। इसकी बॉडी को पोलीकार्बोनेट प्लास्टिक से बनाया गया है। यह एंड्रॉयड 10 गो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। फोन के साथ कंपनी दो साल का अपडेट प्रॉमिस भी दे रही है। यह पहला फोन है जो गूगल कैमरा गो से लैस है। गूगल कैमरे के गो-एडिशन एआई टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्नैपड्रैगन क्वालकॉम से लैस इस फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है।नोकिया 5.3: राउंड शेप रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें चार कैमरे लगे हैं नोकिया 5.3 को 5.1 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें टियर-ड्रॉप नॉच है। इसमें राउंड शेप रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें चार कैमरे मिलेंगे जिसमें 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल कैमरे हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। यह स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 665 प्रोसेसर से लैस है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलता है।नोकिया 8.3: कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन इवेंट में कंपनी ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि नोकिया 8.3 प्योर 5G फोन है जो वर्तमान में 5G नेटवर्क के साथ आने वाले फ्यूचर नेटवर्क पर भी काम करेगा। फोन में 6.81 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है। इसमें पंच-होल कटआउट दिया गया है। नोकिया 5.3 कि तरह इसमें भी राउंड शेप क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4500 एमएएच बैटरी है जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।नोकिया 5310 फीचर फोन: म्यूजिक के लिए इसमें डुअल फ्रंट स्पीकर्स हैं नोकिया 5310 फीचर फोन, 2007 में आए नोकिया 5310 एक्सप्रेसम्यूजिक से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने इसमें कई सारे बदलाव किए हैं। इसे खासतौर से म्यूजिक लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो का सपोर्ट मिलता है। फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले से लैस है इसमें डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स है। फोन डुअल और सिंगल सिम ऑप्शन में मिलेगा। इसमें 8 एमबी रैम और 16 एमबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 1200 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन में 7.5 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसमें 30 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।एचएमडी कनेक्ट ग्लोबल सिम: 120 देशों में काम करेगी इवेंट में कंपनी ने एचएमडी कनेक्ट ग्लोबल डेटा सिम कार्ड भी लॉन्च किया। खासबात यह है इसे बिना किसी परेशानी के 120 देशों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। सिम में यूजर को 14 दिन कि वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा मिलेगा। फिलहाल भारत में इसकी सुविधा नहीं मिलेगी। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लगातार अलग-अलग देशों में यात्रा कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nokia 8.3 5G price|Nokia 5.3 price|Nokia 1.3 price| know Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 todays update price, features and full specifications Full Article
2 26 मार्च को नारजो स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी रियलमी; लॉन्च होंगे नारजो 10 और 10A स्मार्टफोन, दोनों में मिलेगी 5000mAh बैटरी By Published On :: Fri, 20 Mar 2020 11:19:21 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी रियलमी 26 मार्च को भारत में अपनी नारजो स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया कि सीरीज में दो फोन नारजो 10 और नारजो 10A लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में इसका प्रोमोशनल पेज भी जारी किया जिसमें दोनों डिवाइस की जानकारियां सामने आईं। पेज के मुताबिक, नारजो 10 में क्वाड रियर कैमरा मिलेगा वहीं 10A में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। दोनों ही फोन में 5000 एमएएच बैटरी से लैस होंगे।पेज के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जिसमे 89.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलेगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा फिट होगा। वहीं रियलमी ने ट्वीट के जरिए बताया कि परफेक्ट फोटोग्राफी के लिए फोनमें 48 मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा मिलेगा।रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा है कि नारजो 10, कुछ दिन पहले म्यांमार में लॉन्च हुए रियलमी 6iका ही री-ब्रांड वर्जन है। रियलमी 6i स्मार्टफोन में भी क्वाड कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच बैटरी मिलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों की डिजाइन भी काफी हद तक मिलता जुलता है जैसे की इसका कैमरा पैटर्न और कैमरा लोकेशन। वहीं नारजो 10A को थाइलैंड में लॉन्च हुए रियलमी C3 का री-ब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Realme Narzo 10 price| Realme Narzo 10, Realme Narzo 10A smartphones to be Launched in india on 26 March, know price, features and Specifications updates Full Article
2 बीएस6 सुजुकी इंट्रूडर मोटरसाइकिल लॉन्च; एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए, पहले से कम पावरफुल और 13 हजार रुपए ज्यादा महंगी By Published On :: Sat, 21 Mar 2020 05:45:59 GMT ऑटो डेस्क. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में इंट्रूडर का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए है। कीमत की बात करें तो यह पहले से 13 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। बाइक में 154.9 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के डायमेंशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन नए ग्राफिक्सइसे पहले से ज्यादा इंप्रेसिव लुक देते हैं। यह तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक मैट ब्लैक/कैंडी सानोमा रेड, ग्लास स्पार्कल ब्लैक/मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर और मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर कलर में उपलब्ध है।बीएस6 सुजुकी इंट्रूडर: इंजन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स बीएस6 मॉडल सुजुकी इंट्रूडर में पहले की तरह ही 154.9 सीसी का इंजन मिलेगा लेकिन पावर के मामले में यह बीएस4 मॉडल से कम पावरफुल है। बीएस6 मॉडल में 13.6 हॉर्स पावर और 13.8 एनएम का टॉर्क मिलता है जबकि बीएस4 मॉडल 14.6 हॉर्स पावर की ताकत और 14 एनएम का टॉर्क मिलता था। बाइक के कर्ब वेट यानी (फुल टैंक होने के बाद के वजन) की बात करें तो यह अब 152 किलो वजनी हो गई है जो बीएस4 मॉडल से 3 किलो ज्यादा वजनी है। नई बीएस6 सुजुकी इंट्रूडर में 17 इंच के कास्ट व्हील्स मिलेंगे जिसमें फ्रंट और रियर व्हील दोनों में डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगी। बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2130 एमएम, चौड़ाई 805 एमएम और सीट हाइट 740 एमएम है। 2020 इंट्रूडर में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी, बैकरेस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेल लैंप्स, शार्प ट्विन एग्जॉस्ट, तीन कलर ऑप्शन और एबीएस सिस्टम मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Suzuki Intruder Price | BS6 Suzuki Intruder launched at 1.20 lakh rupees know Updates On Price in India, Full Specifications and Features Full Article
2 दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,499 रु, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलेगी By Published On :: Mon, 23 Mar 2020 05:09:31 GMT गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बुधवार को नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 लॉन्च कर दिया है। इसे एम20 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपए है। खासबात यह है कि फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले समेत 6000 एमएएच बैटरी भी मिलेगी।सैमसंग गैलेक्सी एम21: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर कंपनी ने फोन के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं। यह दो कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू में उपलब्ध हैं। इसकी पहली सेल 23 मार्च से शुरू होगी। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। फोन के बॉक्स में डेटा केबल, 15 वॉट चार्जर (टाइप-सी), सिम इजेक्टर टूल, यूजर मैनुअल गाइड मिलेगा।वैरिएंट वाइस कीमत वैरिएंट कीमत 4GB/64GB 13,499 रुपए 6GB/128GB 15,499 रुपए सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.4 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन सिम टाइप डुअल नैनो सिम ओएस वन UI 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर एक्सीनोस 9611 रैम/स्टोरेज 4GB/64GB, 6GB/128GB एक्सपेंडेबल मेमोरी 512GB रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी)+8MP(अल्ट्रा-वाइड एंगल)+5MP(डेप्थ सेंसर) फ्रंट कैमरा 20MP बैटरी 6,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कलर ब्लैक, ब्लू सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक सेंसर एक्सीलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, वर्चुअल लाइट सेंसिंग वजन 188 ग्राम फोन का यूएसपी है इसका दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपसैमसंग गैलेक्सी एम21 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।कंपनी ने इसके पेज पर कुछ सैंपल इमेज भी जारी कीगैलेक्सी एम20 और एम21 में क्या है अंतर... एम20 में 6.3 इंच का इंफिनिटी-वी शेप वाला फुल एचडी डिस्प्ले है जबकि एम21 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इंफिनिटी- डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए एम20 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा हैं जबकि एम30 में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी है जबकि एम21 में 6000 एमएएच की बैटरी है, जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। एम20 एंड्ऱॉयड 8.1 ओरियो और एक्सीनोस 7904 प्रोसेसर पर बेस्ड है जबकि एम21 में एंड्रॉयड 10 ओएस और एक्सीनोस 9611 चिपसेट दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung Galaxy M21 Price| Samsung Galaxy M21 launched in in india at starting price 12999 rupees, know todays updates, price, features and specication Full Article
2 BS6 हुंडई एलीट i20 लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपए, कंपनी ने डिस्कंटीन्यू किया डीजल वैरिएंट By Published On :: Tue, 24 Mar 2020 11:39:00 GMT नई दिल्ली. हुंडई ने एलीट आई20 हैचबैक का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपए है। यह प्रीमियम हैचबैक अब सिर्फ पेट्रोल-मैनुअल वर्जन में ही मिलेगी। कंपनी ने इसके 1.4 लीटर डीजल इंजन और सीवीटी ऑटोमैटिक ऑप्शन को बंद कर दिया है। नई बीएस6 एलीट आई20 में अब सिर्फ चार वैरिएंट में अवेलेबल होगी।इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 हॉर्स पावर की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। बीएस6 अपग्रेशन के बाद कार पहले से 15 हजार रुपए तक महंगी हो गई है।BS6 हुंडई एलीट आई20: वैरिएंट वाइस कीमत मैग्ना प्लस 6.50 लाख रुपए स्पोर्ट्स प्लस 7.36 लाख रुपए स्पोर्ट्स डुअल टोन 7.66 लाख रुपए एस्टा (O) 8.31 लाख रुपए किस वैरिएंट में क्या खास फीचर्स मिलेंगे हुंडई आई20 मैग्ना प्लस, कीमत 6.50 लाख रुपए डुअल एयरबैग्स एबीएस (एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) रियर पार्किंग सेंसर फ्रंट फॉग लैंप्स सेंट्रल लॉकिंग ड्राइवर एंड पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर और प्रीटेंशनर्स हैलोजन हेडलैंप्स 14 इंच स्टील व्हील्स विद व्हील कवर्स बेज एंड ब्लैक कलर डुअल टोन इंटीरियर एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट फिक्स्ड फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट 2-DIN ऑडियो सिस्टम विद ब्लूटूथ एंड यूएसबी कनेक्टिविटी 4 स्पीकर्स स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो एंड ब्लूटूथ कंट्रोल्स पावर विंडो मैनुअल एसी रियर एसी वेंट्स कूल्ड ग्लोवबॉक्स 12V पावर आउटलेट इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs हुंडई आई20 स्पोर्ट्स प्लस, कीमत 7.36 लाख रुपए रियर पार्किंग कैमरा रियर डीफॉगर 15 इंच अलॉय व्हील्स इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs विद टर्न इंडिकेटर्स रियर पार्सल ट्रे हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिरर लिंक सपोर्ट वॉयस रिकॉग्निशन टिल्ट एंड टेलीस्कॉपिक स्टीयरिंग व्हील हुंडई आई20 स्पोर्ट्स प्लस डुअल टोन, कीमत 7.66 लाख रुपए डुअल टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स सेटिन रेट इंटीरियर पैक एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट हुंडई आई20 एस्टा (O), कीमत 8.31 लाख रुपए 6 एयरबैग्स ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप विद एलईडी DRLs कॉर्निंग लाइट्स पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम कीलेस एंट्री क्रोम ऑउटसाइड डोर हैंडल्स 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स लेदर रेप्ड स्टीयरिंग व्हील एंड गियर नॉब रियर सेंटर आर्मरेस्ट एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट ऑटोलिंक कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल रियर वाइपर-वॉशर वायरलेस चार्जिंग Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Hyundai Elite i20 price| BS6 Hyundai Elite i20 Launched at starting price 6.50 lakh rupees know features, specifications and variants details Full Article
2 100 वर्कआउट मोड सपोर्ट करेगी हुवावे वॉच जीटी 2e, कीमत 16400 रुपए, 50 मीटर गहरे पाने में भी इस्तेमाल कर सकेंगे By Published On :: Fri, 27 Mar 2020 08:33:00 GMT गैजेट डेस्क. गुरुवार को हुए हुवावे के ऑनलाइन इवेंट में कंपनी ने पी40 स्मार्टफोन सीरीज के साथ नई स्मार्टवॉट भी पेश की। इसे हुवावे वॉच जीटी 2ई नाम दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी साथ ही यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट भी है यानी इसे 50 गहरे पानी में 10 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें SpO2 सेंसर भी है जो ब्लड में ऑक्सीजन लेवल का पता लगाती है। इसमें 100 वर्कआउट मोड्स का सपोर्ट मिलता है जिसमें 15 प्रोफेशनल वर्कआउट और 85 कस्टम वर्कआउट मोड्स शामिल हैं। इसे पिछले साल लॉन्च हुई हुवावे वॉच जीटी 2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।हुवावे वॉच जीटी 2e: कीमत इसकी कीमत 16400 रुपए है। यह अगले महीने से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह ब्लैक स्टेनलेस स्टील और स्टेनलेस स्टील ऑप्शन में अवेलेबल है। इसके स्ट्रैप्स में ग्रेफाइट ब्लैक, लावा रेड, मिंट ग्रीन और आइसी व्हाइट कलर उपलब्ध हैं।हुवावे वॉच जीटी 2e: बेसिक स्पेसिफिकेशन इसमें सर्कुलर डायल है जिसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें दो फिजिकल बटन है जो इसके साइड में दिए गए हैं जो नेवीगेट करने में मदद करते हैं। इसमें 1.39 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 454x454 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसमें 14 दिन का बैकअप मिलता है, जो पुराने म़डल हुवावे वॉच जीटी 2 जितना ही है। वॉच में 4 जीबी का स्टोरेज मिलता है। इसके 5ATM सर्टिफिकेशन की बदौलत इसे स्वीमिंग करते समय भी पहना चा सकता है। इसमें क्लाइंबिंग, साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, आउटडोर वॉकिंग, इनडोर साइकलिंग, इनडोर रनिंग, हाइकिंग, पूल स्वीमिंग समेत 15 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड का सपोर्ट मिलता है। इसमें इनकमिंग कॉल्स, एसएमएमस मैसेज, ईमेल और कैलेंडर इवेंट का रियल टाइम नोटिफिकेशन भी मिलता है। इसमें वेदर फोरकास्ट, अलार्म, टाइमर और फ्लैशलाइट के साथ फाइंड यूअर फोन का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर, कैपेसिटिव सेंसर मिलते हैं। इसमें SpO2 सेंसर भी है जो ऑक्सीजन ब्लड लेवल मापता है। इसके अलावा यह स्लीप ट्रेक, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटर करता है। 43 ग्राम वजनी इस वॉच में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। इससे एंड्ऱॉयड 4.4 या उससे लेटेस्ट ओएस से लैस डिवाइस में चलाया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Huawei Watch GT 2e Price| Huawei Watch GT 2e Smartwatch With Up to 14-Day Battery Life, 100 Workout Modes Launched know price features and Details Full Article
2 अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड हो रही है कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप; भारत में बन रही है CoWin-20 ऐप, संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाते ही अलर्ट करेगी By Published On :: Fri, 27 Mar 2020 15:17:31 GMT गैजेट डेस्क. कोरोनावायरस अबतक 195 देशों को अपनी जद में ले चुका है। इससे अबतक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया इससे निजात पाने के लिए हर संभव कोशिशें कर रही है। अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए अब अमेरिकी ऐप की मदद ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 यानी कोरोना के लक्षणों की पहचान करने वाली ऐप काफी पॉपुलर हो रही है। इसे काफी संख्या में डाउनलोड किया जा रहा है और यह सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।अमेरिका में इस तरह की ऐप के बारे में डेवलपर्स का मनाना है कि इससे लोगों को यह पता चलेगा कि क्यों कुछ लोगों में कोरोना संक्रमित होने के ज्यादा संभावना होती है। इसके अलावा इससे यह जानकारी भी मिलेगी किन इलाकों में कोरोना सबसे ज्यादा फैला और कैसे यह आम सर्दी-जुकाम से अलग है। हालांकि इस समय कई सारी कोरोना ट्रैकर ऐप यूएस मार्केट में उपलब्ध है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्हें डाउनलोड करते समय यूजर को सतर्क रहने की जरूरत है कि वह सही ऐप डाउनलोड कर रहे हैं।अब सवाल यह उठता है कि क्या भारत में भी इस तरह की ऐप है जो कोरोनावायरस पर फोकस्ड है, तो जबाव यह है कि भारत में भी कई सारी ऐप हैं जिन्हें खासतौर से कोविड-19 के लिए ही डिजाइन किया गया है। कर्नाटाका, गुजरात, पंजाब समेत कई राज्यों की अलग अलग ऐप्स है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एक ऐसी ऐप पर भी काम चल रहा है जो यूजर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाते ही अलर्ट कर देगी। इसका नाम है कोविन-20।कैसे काम करेगा कोविन-20 ऐप कोविन-20 (CoWin-20) ऐप की फिलहाल आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जोर-शोर से इसकी टेस्टिंग की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इसकी टेस्टिंग कुछ यूजर्स तक ही सीमित है, यह ऐप यूजर को कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक पहुंचते ही अलर्ट करेगा। कोविन-20 ऐप स्मार्टफोन का लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ का इस्तेमाल करेगा और बताएगा कि यूजर किसी संक्रमित व्यक्ति के करीब तो नहीं है। संक्रमित व्यक्ति का पता लगाने के लिए ये कोरोना पॉजिटिव लोगों का डेटाबेस खंगालेगा, साथ ही लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में भी पता लगाएगा। ऐप यह भी बताएगा कि किस इलाके में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। यह ऐप इन सभी प्रोसेस के लिए यूजर के परमिशन लेगा ताकि स्मार्टफोन की लोकेशन डेटा इस्तेमाल की जा सके। हालांकि यूजर के डेटा की गोपनियता का पूरा ख्याल भी रखा जाएगा ताकि डेटा चोरी जैसे समस्या न हो। टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति का डेटा सिर्फ हेल्थ मिनिस्ट्री के साथ ही शेयर किया जाएगा। लेकिन फिलहाल इस बात को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है कि सरकार लोगों को कैसे ट्रैक करेगी और कैसे उनके डेटा को मैच करेगी।कोरोना कवच ऐप भी गूगल प्ले स्टोरपर अवेलेबल है भारत सरकार ने एक लोकेशन बेस्ड कोविड-19 ट्रैकिंग ऐप लॉन्च की है। इसका नाम कोरोना कवच है। यह भी यूजर की लोकेशन ट्रैक कर काम करती है साथ ही यह भी बताती है कि यूजर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के नजदीक तो नहीं। इसके बीटा वर्जन को दो दिन में 10 हजार डाउनलोड्स मिल गए थे। इसके अलावा कोरोना कवच में ट्रैक यूअर ब्रीदिंग कैपेसिटी से भी लैस है। इसमें सर्वे फॉर्म भी मिलता जिसमें लक्षण चेक किए जाते हैं साथ ही डॉक्टर से मिलने के लिए भी सलाह देता है। इसके अलावा इसमें कोरोना से जुड़े मामलों की अपडेट्स समेत सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी और सेफ्टी गाइड भी दी गई है। यह ऐप भी काम करने के लिए यूजर की लोकेशन एक्सेस की परमिशन लेता है। इसमें सिंपल मोबाइल नंबर वैरिफिकेशन से अकाउंट बनाया जा सकता है।कोरोना कवच ऐप Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today COVID-19 tracking app| The highest downloading coronavirus tracking app in the US; CoWin-20 app is being made in India, will alert near infected person Full Article
2 1.21 लाख रुपए है BS6 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती कीमत, कंपनी ने वेबसाइट पर अपडेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन By Published On :: Wed, 01 Apr 2020 10:47:02 GMT रॉयल एनफील्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर बीएस6 बुलेट 350 और बुलेट X 350 ES(इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत और स्पेसिफिकेशन को अपडेट कर दिया है। साइट के मुताबिक, कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल यानी बुलेट X 350 के बीएस6 वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपए होगी जबकि बीएस6 स्टैंडर्ड बुलेट 350 की कीमत 1.27 लाख रुपए और बुलेट X 350 ES की कीमत 1.37 लाख रुपए होगी। हालांकि ये बीएस4 मॉडल से 9 हजार रुपए महंगी हो गई है लेकिन बावजूद इसके यह अभी भी कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है क्योंकि बीएस6 क्लासिक 350 इससे 40 हजार रुपए महंगा है। कई यह कई डीलरों ने इनकी बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है।ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कीमतेंस्टैंडर्ड 350 और X-वैरिएंट में क्या अंतर है? X-वैरिएंट को कंपनी ने बुलेट 350 के सस्ते वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है। यह दिखने में स्टैंडर्ड बुलेट 350 से थोड़ी अलग है। X-वैरिएंट को ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है, इसमें स्टैंडर्ड बुलेट 350 की तरह क्रोम नजर नहीं आएगा। X-वैरिएंट के इंजन और क्रैंक केस को ब्लैक फिनिश दिया गया है। यहां तक की इसके टैंक को सिंपल रखा गया है। फ्यूल टैंक पर 3D लोगो की जगह सिंपल लोगो मिलेगा। और सभी बदलाव इसकी कीमत को कम करने के लिए किया गया है।इंजन: टॉर्क पहले जितना लेकिन पावर कम हुआ इंजन की बात करें तो बीएस6 वर्जन में कर्ब्युरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है और एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर जोड़ा गया है। इसमें 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19.1 हॉर्स पावर की ताकत और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। बीएस4 मॉडल से तुलना करें तो बीएस6 मॉडल में टॉर्क तो पहले जितना ही है मिलेगा यानी 28 एनएम है लेकिन ताकत कम हो गई है। बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर की ताकत मिलती थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Bullet X 350 price| BS6 Royal Enfield Bullet 350 starting price of 1.21 lakh rupees know updates on price, specification and features Full Article
2 3 अप्रैल को 10th एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी श्याओमी, एमआई फैन फेस्टिवल में लॉन्च किए जाएंगे 22 नए प्रोडक्ट By Published On :: Wed, 01 Apr 2020 12:12:00 GMT गैजेट डेस्क. चीनी टेक कंपनी श्याओमी 3 अप्रैल को 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी। इसी दिन कंपनी एमआई फैन फेस्टिवल भी होस्ट करेगी। कंपनी ने बताया कि इवेंट में कम से कम 22 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। पिछले साल भी एमआई फैन फेस्टिवल के दौरान कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे, जिसमें ज्यादातर इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) प्रोडक्ट्स भी शामिल थे। इस दौरान भारतीय मार्केट में कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर भी किया था। हालांकि इस साल कोरोनावायरस और भारत में लॉकडाउन के चलते कंपनी का सेलिब्रेशन थोड़ा फीका जरूर पड़ेगा।कंपनी ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर पोस्ट पर एमआई फैन फेस्टिवल से बारे में जानकारी दी। टीजर पोस्टर में बताया कि इवेंट में 22 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने प्रोडक्ट लिस्ट जारी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में नए स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं।पिछले साल की बात करें तो श्याओमी में भारत में एमआई फैन फेस्टिवल सेल आयोजित की थी। इसमें पोको और रेडमी स्मार्टफोन्स के लिए लिमिटेड पीरियड सेल और एमआई टीवी पर डिस्काउंट दिया गया था। इस दौरान 1 रुपए फ्लैश सेल भी आयोजित की गई थी।लेकिन कयास लगाएं जा रहे हैं कि कोरोनावायरस के कारण हुए देश में हुए लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी इस तरह की सेल आयोजित नहीं करेगी। वहीं, बुधवार को कंपनी ने यह ऐलान किया की जीएसटी रेट में हुई बढ़ोतरी के कारण श्याओमी अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mi Fan Festival 2020| Xiaomi to Host Mi Fan Festival 2020 Event on April 3 to Celebrate 10th Anniversary, 22 Products Set to Debut Full Article
2 एपल, रियलमी, वीवो और श्याओमी के स्मार्टफोन हुए महंगे, सरकार में जीएसटी दर 12% से 18% की, इंडस्ट्री पर पड़ेगा 15 हजार करोड़ का बोझ, 100 करोड़ ग्राहक होंगे प्रभावित By Published On :: Wed, 01 Apr 2020 12:31:00 GMT एपल ने बुधवार को आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की। एपल के अलावा रियलमी, वीवो और श्याओमी ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी है। हालांकि श्याओमी ने फिलहाल इस बात पर कोई सफाई नहीं दी कि स्मार्टफोन की कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा। श्याओमी इंडिया के सीईओ मनु जैन ने एक ट्वीट कर इतना जरूर कहा कि सरकार के स्मार्टफोन पर जीएसटी दर 50 फीसदी बढ़ाकर 12 से 18 फीसदी कर दिया है। ऐसे में श्याओमी 5 फीसदी प्रॉफिट शेयरिंग के हिसाब से स्मार्टफोन की बिक्री करेगी।श्याओमी इंडिया के सीईओ मनु जैन का ट्वीटयह बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2020 यानी बुधवार से ही देशभर में लागू हो गई हैं। मोबाइल कंपनियों स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी जीएसटी रेट में हुए बदलाव की वजह से कर रही हैं। पिछले महीने 11 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक में मोबाइल फोन पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया था। इसके चलते ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं।रियलमी स्मार्टफोन की बढ़ी हुई कीमतें स्मार्टफोन पुरानी कीमत नई कीमत कीमत में बदलाव रियलमी 6 (4GB+64GB) रियलमी X2 (4GB+64GB) रियलमी XT (4GB+64GB) 12,999 रु. 16,999 रु. 15,999 रु. 13,999 रु. 17,999 रु 16,999 रु 1000 रु 1000 रु 1000 रु आईफोन की बढ़ी हुई कीमतें स्मार्टफोन पुरानी कीमत नई कीमत कीमतों में बदलाव iPhone 11 (64जीबी) iPhone XR (64जीबी) iPhone 11 Pro (64 जीबी) iPhone 11 Pro Max (64GB) iPhone 7 (32GB) 64,900 रु. 49,900 रु. 1,01,200 रु. 1,11,200 रु. 29,900 रुपए 68,300 रु. 52,500 रु. 1,06,600 रु. 1,17,100 रु. 31,500 रु. 3,400रु. 2,600 रु. 5,200 रु. 5,900 रु. 1,600 रु. मोबाइल कंपनियों की बढ़ीं मुसीबतेंगौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते चीन से मोबाइल कंपोनेंट की आपूर्ति प्रभावित होने से पहले ही हैंडसेट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की बात कर रही है। कुछ ब्रांड के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की कीमतों में पहले से ही तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब एपल और रियलमी ने कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। रियलमी ने कहा कि जीएसटी दर में बदलाव और रुपए के अवमूल्यन की वजह से उसे स्मार्टफोन की कीमतें बढा़ने का फैसला लेना पड़ रहा है।मोबाइल इंडस्ट्री पर 15 हजार करोड़ का बोझइंडस्ट्री बॉडी इंडिया सेलुलर एसोसिएशन (ICEA) ने कहा कि आर्थिक सुस्ती और कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से मोबाइल फोन पर जीएसटी दर 12 से 18 फीसदी करने की वजह से मोबाइल इंडस्ट्री पटरी से उतर सकती है। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरियों से निकाला जा सकता है। सरकार के इस फैसले से इंडस्ट्री पर 15 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा। साथ ही इससे 100 करोड़ भारतीय उपभोक्ता प्रभावित होंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Apple, Realme, Vivo and Xiaomi smartphones become expensive, GST rate in government from 12% to 18%, industry will have a burden of 15 thousand crores, 100 crore customers will be affected Full Article
2 यूट्यूब लॉन्च करेगी वीडियो मेकिंग ऐप शॉर्ट्स; टिकटॉक से होगा मुकाबला, 2019 में टिकटॉक दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था By Published On :: Thu, 02 Apr 2020 07:58:00 GMT गूगल की पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस यूट्यूब जल्द ही शॉर्ट-वीडियो बनाने वाला शॉर्ट्स ऐप लॉन्च करने वाली है। यूट्यूब का यह ऐप भारत में पहले से मौजूद मोस्ट पॉपुलर ऐप टिक-टॉक को चुनौती देगा। 2019 में लॉन्च हुआ टिकटॉक ऐप भारत में काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है। डाउनलोडिंग के मामले में इसने कई बड़े ऐप्स को पीछे छोड़ दिया था। साल 2019 में प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने ऐप बन गया था। म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाई और जियो सावन को चुनौती देने के लिए टिक-टॉक की ऑनर कंपनी बाइटडांस ने हाल ही में रेस्सो ऐप भी लॉन्च की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब की इस नई ऐप का नाम शॉर्ट्स होगा, जो यूट्यूब एप्लीकेशन में ही मिलेगी। इसमें यूजर द्वारा पोस्ट किए गए शॉर्ट वीडियो का फीड होगा, इसमें यूजर यूट्यूब के लाइसेंस म्यूजिक का कैटलॉग भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यूट्यूब की इस ऐप से टिकटॉक को तगड़ी चुनौती मिलेगी, इसमें इसमें यूजर को टिकटॉक से कहीं ज्यादा लाइसेंस म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा।टिकटॉक की शुरुआत साल 2016 में चीन में हुई थी और 2018 में इस दुनियाभर में पॉपुलारिटी मिली। इसके बाद इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इसे शॉर्ट लिप-सिंक वीडियो के लिए बनाया गया था, इस ऐप पर बनाए गए कई वीडियो काफी वायरल भी हुए। दो साल पहले कंपनी ने वीडिया की लिमिट 60 सेकंड कर दी, हालांकि उसके बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। यूएस आर्मी और नेवी के लिए टिकटॉक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today YouTube will launch video making app Shorts; Tiktok will compete with Tiktok, Tiktok was the second most downloaded app in 2019. Full Article
2 20 हजार से कम कीमत के इन 7 स्मार्टफोन में मिलता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, सबसे सस्ता स्मार्टफोन 9999 रुपए का By Published On :: Sat, 04 Apr 2020 09:22:29 GMT फुल व्यू डिस्प्ले देने की होड़ में स्मार्टफोन कंपनियां अब डिस्प्ले से नॉच हटाती जा रही हैं। कई कंपनियों ने स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा देना शुरू कर दिया है, जो फोन के अंदर छुपा रहता है, ये सिर्फ सेल्फी या वीडियो कॉलिंग करते समय ही बाहर आता है। यह काफी दिलचस्प टेक्नोलॉजी है। अगर आप भी पॉप-अप कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं लेकिन बजट कम है तो हम कुछ ऐसे फोन्स लेकर आए हैं, जिसमें 20 हजार से कम कीमत में यह छुपने वाला कैमरा मिल जाएगा... Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Best Pop Up Camera Phone Under 20K| List of Pop Up Camera Phones Under 20000 with prices starting from 9999 Rupees Full Article