2 ट्रक से भिड़ी ओवरस्पीड कार, दुकानदार समेत 2 युवकों की मौत, कार के दरवाजे काटकर बॉडी को निकाला गया By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:46:00 GMT होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर गांव बाहोवाल के पास शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे एक ओवरस्पीड कार ट्रक से भिड़ गई जिससे कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी महमदोवाल और गुरजिंदर सिंह निवासी फतेहपुर कोठी के रूप में हुई है। एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि बलाचौर से होशियारपुर जा रहे ट्रक से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार टक्कर हो गई। कार-ट्रक से टकरा कर रोड के किनारे पलट गई। जबकि ट्रक रोड पर ही पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार सवारों को कार के दरवाजे तोड़कर शवों को निकला गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Overspeed car collided with truck, 2 youths died, including shopkeeper, body was removed by cutting car doors Full Article
2 होशियारपुर के 2 लोगों की कोरोना वायरस से हुई मौत By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:49:00 GMT कोरोना वायरस से दो लोगों की सूबे से बाहर मौत हो गई। टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर) के गांव प्रेमपुर के युवक गुरजसप्रीत सिंह की कुईंस न्यूयॉर्क अमेरिका में मौत हो गई। मृतक की चाची बचन कौर ने बताया कि गुरजसप्रीत सिंह के पिता डा. गुरचरण सिंह की भी कोरोना संक्रमण से 15 दिन पहले ही मौत हुई थी। वहीं गांव जहूरा के एक व्यक्ति की मुंबई में कोरोना से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरबचन सिंह के रूप में हुई। मृतक के भांजे गुरबिंदर सिंह ने बताया कि गुरबचन सिंह सीआईएसएफ में बतौर हवलदार की नौकरी करते थे और मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी निभा रहे थे। गुरबचन सिंह 10 दिन से बीमार चल रहे थे और दो दिन पहले कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आया। 6 मई की रात को गुरबचन सिंह ने अपने बेटे को फोन करके कहा कि आज की रात मेरी आखिरी रात है और तुम्हारे साथ आखिरी बार बात कर रहा हूं इसके बाद फोन काट दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की जांच हो चुकी By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:52:00 GMT कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अपना सहयोग डालते हुए आईएमए के डाक्टरों द्वारा कोरोना प्रभावित इलाकों व पुलिस नाकों पर पहुंच कर मुफ्त जांच कैंप लगाए गए। आईएमए पंजाब के महासचिव डॉ. परमजीत मान (बच्चों के माहिर) द्वारा पंजाब में कोरोना महामारी के पहले हॉटस्पॉट गांव पठलावा में गांववासियों की अपील पर कैंप लगा कर जांच की गई। यह कैंप समाजसेवी संस्था ‘एकनूर सेवा सोसायटी के सहयोग से लगाया गया। गांव पठलावा में डॉ. परमजीत मान ने कैंप दौरान 50 बच्चों की जांच की।इसके अलावा उन्होंने गांववासियों को इस महामारी से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से जारी सावधानियों प्रति जागरुक करते हुए कहा कि वह सोशल डिस्टेंस रखें, मुंह पर मास्क लगा कर रखें। आईएमए स्टेट कौंसिल मेंबर डॉ. कुलविन्दर मान द्वारा कोरोना महामारी दौरान जिले के प्रमुख दफ्तर, सीटी पुलिस स्टेशन और अलग अलग स्थानों और लगाए पुलिस नाको पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी जो कि फ्रंट लाइन वॉरियर (कोरोना योद्धा) के तौर पर अपनी तन, मन से सेवा निभा रहे हैं, उनकी मेडिकल जांच लगातार कर रहे हैं। डॉ. कुलविन्दर मान ने बताया कि अब तक 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की जा चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today More than 200 police visits have been investigated Full Article
2 बाजारों में पैदल और दोपहिया वाहनों को अनुमति, कंटेनमेंट जोन के 24 गांवों व वार्डों में ढील नहीं By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:56:00 GMT जिला मैजिस्ट्रेट विनय बुबलानी ने जिले में कोविड-19 कर्फ्यू व लॉकडाउन के देखते हुए अतिरिक्त प्रमुख सचिव (गृह), पंजाब सरकार, गृह मामला और न्याय विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले की हद में आम लोग की जरूरतों के साथ संबंधित दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ‘रोस्टर’ के अनुसार खोलने की अनुमति दी है। दुकानों में खरीददारी के लिए बाजार जाते समय पैदल या केवल दोपहिया वाहन का ही इस्तेमाल किया जा सकता है, दोपहिया वाहन पर केवल एक ही व्यक्ति को बैठने की आज्ञा होगी।कनटेनमेंट जोन यानि जिन 24 गांवों व वार्डों को सील किया गया है में यह ढील लागू नहीं होगी। डीएम द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले में दूध डेयरी, मिल्क बूथ, प्लांट, दवा, मिठाई, हलवाई, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउसिंग सर्विस संबंधित दुकानें सप्ताह के सभी दिन खुलने की छूट दी है। इसके अलावा पेट्रोल व डीजल पंपों को खोलने के आदेश संबंधित डीएम द्वारा पहले जारी किए गए आदेश ही लागू रहेंगे। ग्रामीण इलाकों में वह सभी दुकानें जो कि शॉप्स और इस्टेबलिशमेंट एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं (मल्टी ब्रांड और सिंगल ब्रांड मॉल्ज को छोड़ कर), वह अपने मजदूरों की कुल संख्या के 50 प्रतिशत के साथ खुल सकती है।शहरी इलाकों में वह दुकानें जो कोई कि एक ही समान की, अन्य दुकानों और रिहायशी इलाकों में स्थित दुकानों को खोलने की मंज़ूरी होगी, ई -कामर्स कंपनियों को केवल जरूरी वस्तुओं की सप्लाई के लिए आज्ञा होगी।डीएम : यह दुकानें खुलेंगी पूरा सप्ताहडीएम के अनुसार किराना, फल, सब्जियां, पीने वाला पानी, ब्रेड-बेकरी, आटा चक्कियां, एलपीजी गैस एजेंसियां, लेबोरटरियों, सर्जीकल, पशुओं के लिए हरा चारा, पशु फीड, पोल्ट्री फीड, ताजा मीट, मछली, पोल्ट्री, अंडा, साइकिल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ संबंधित दुकानें और ऑटो मोबाइल एजेंसियां रिपेयर और स्पेयर पार्टस (केवल सर्विस और रिपेेयर), टायर पंक्चर, कोरियर सर्विस, ईंट के भट्ठे, खादें, बीज, कीड़ेमार दवा आदि, इलेक्ट्रॉनिकस, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर के नए समान/मरम्म्त, लकड़ी चीरने वाले आरे आदि संबंधित दुकानें सोमवार से शनिवार तक खोलेंगी।ये बंद रहेंगे : नाई, ब्यूटी पार्लर, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मार्केट, मार्केट कॉम्पलेक्स, शॉपिंग मालसोमवार, बुधवार व शुक्रवार खुलेंगी यह दुकानें-डीएम के अनुसार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मोबाइल रिपेयर, रिचार्ज, टेलीकॉम ऑपरेटर्स और एजेंसियां, हार्डवेयर, पेंट, कंस्ट्रक्शन मटीरियल, लोहा सीमेंट, सरिया, प्लाई, सेनेटरी, एल्यूमीनीयम, शीशा के साथ सबंधित, बोरिंग वर्कस, वेल्डिंग की दुकानें खुलेंगी।यह दुकानें सिर्फ मंगलवार व शुक्रवार ही खुलेंगीडीएम के अनुसार मंगलवार और शुक्रवार को मनियारी, कपड़ा, रेडिमेड कपड़ा, ड्राइक्लिन, हैंडलूम, फोटोस्टेट, स्टेशनरी, थैला, चमड़े की वस्तुएं, प्रिटिंग प्रेस, खेल का समान, गिफ्ट, खिलौने की दुकानें खुलेंगी।यह दुकानें मंगलवार और शुक्रवार सिर्फ दो दिन ही खुलेंगीमंगलवार और शुक्रवार वाले दिन जूते, दर्जी, लेंसों व गोटा किनारी, फर्नीचर, कारपेंटर, मनीग्राम, वेस्टर्न यूनियन, टिंबर मर्चेंट की दुकानें खुलेंगी।यह दुकानें बुधवार व शनिवार को खुलेंगे डीएम के अनुसार बुधवार और शनिवार को ज्यूलरी, बर्तन भंडार, क्रॉकरी, प्लास्टिक, ऐनके, घड़ियां, गैस चूल्हे रिपेेयर, फोटोग्राफर की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा पेट्रोल व डीजल पंपों को खोलने के आदेश संबंधित डीएम द्वारा पहले जारी आदेश ही लागू रहेंगे।कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देशों का करना होगा पालनडीएम के अनुसार उक्त दुकानों को खोलने की इजाजत इन शर्तों के तहत दी गई है कि कोविड-19 संबंधित प्रोटोकोल की पालना में सैनिटाइजर की सुविधा, कम से कम 2 मीटर की दूरी और हरेक व्यक्ति द्वारा अपने मुंह पर मास्क लगाना यकीनी होगा। संबंधित दुकान मालिक द्वारा हर प्रकार की कोरोना वायरस के साथ संबंधित सावधानियों की पालना करनी जरूरी होगी और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए दुकान के बाहर 2-2 मीटर की दूरी पर चूने आदि के साथ सड़क के एक तरफ़ सर्कल बनाए जाएं और इन सर्कलों में ही ग्राहकों को खड़ा किया जाए। इसके अलावा संबंधित दुकान मालिक काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सफाई (सेनिटेशन और हाईजिन) सबंधी जारी सलाह की पालना भी यकीनी बनाएंगे।जिला व्यापार मंडल ने जताया आभारइस मौके पर जिला व्यापार मंडल के सीनियर वाइस प्रधान प्रवीन भाटिया ने दुकानों को रोस्टर के अनुसार खोलने के लिए जिला प्रशासन, डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी, विधायक अंगद सिंह व एसएसपी अलका मीणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी ताजा दिशा- निर्देशों के तहत बीते करीब 8 हफ्तों से बंद पड़े विभिन्न प्रकार के व्यवसाय को खोलने की अनुमति से लोगों/दुकानदारों को कुछ राहत मिली है। जबकि प्रशासन की ओर से बाजारों में दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति भी लोगों के हित में है। उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने व्यापार मंडल के सदस्यों को अपील करते हुए कहा कि दुकानें खोलते समय जनता की सहूलियतों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। हर दुकानदार लोगों के हाथ सेनिटाइज करना यकीनी बनाए। सफेद चूने से दुकानों को बाहर घेरे बनाए जाएं ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंह रखें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 आतंकी हिलाल ज्यूडिशियल कस्टडी और 2 साथी 4 दिन के रिमांड पर भेजे By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:02:00 GMT जेएंडके में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए आतंकी रियाज अहमद नायकू के साथी हिलाल अहमद व उसके 2 अन्य सहयोगियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने हिलाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। हिलाल की निशानदेही पर गुरदासपुर से अरेस्ट 2 अन्य आरोपियों रंजीत सिंह व जसविंदर सिंह का 4 दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने हिलाल से पूछताछ कर बिक्रम सिंह और मनिंदर सिंह को भी अरेस्ट किया था। उनकेे कब्जे से 1 किलो हेरोइन व 32 लाख बरामद हुए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Terrorist Hilal Judicial Custody and 2 accomplices sent on 4-day remand Full Article
2 खेत में गड्ढे में छिपाकर रखे थे डोडे, 225 किलो बरामद, 2 पकड़े By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:10:00 GMT थाना सदर पुलिस ने छापेमारी कर 225 किलोग्राम डोडे चूरापोस्त बरामद किए। मौके पर दो आरोपियों को काबू कर लिया जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। सभी आरोपियों पर एनडीपीएस की धारा 15/29-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पूछताछ के लिए दोनों आराेपियों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। मुख्य जांच अधिकारी पूर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में चूरापोस्त कहां से लाए थे और किसे बेचने की फिराक में थे।थाना सदर के एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि वह एसआई मनोज कुमार, एचसी संदीप सिंह, सिपाही विक्रम जोशी के साथ गश्त कर रहे थे। जब वह गांव सिधवां दाेनां के साथ जा रही सूखी नहर पर जा रहे थे तो खेत में तीन युवक बैठे दिखाई दिए। उन्होंने काली तिरपैल के साथ कोई चीज ढककर रखी थी। एक आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ निक्कू पुत्र निर्मल सिंह निवासी सुन्नड़वाल पुलिस को देख कर भाग गया। जबकि दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तिरपैल हटा कर देखा तो जमीन पर खोदे गड्डे में 15 बोरियां थीं।हरेक बोरी में 15 किलो चूरापोस्त भरा हुआ था। दोनों आरोपियों में विरसा सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी माछीवाल और रामपाल पुत्र नाथू राम निवासी ओमराए पुर्बा थाना ितरबा जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव माछीपाल शामिल हैं। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आगामी पूछताछ के लिए पुलिस को दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 हजूर साहिब से लौटे जिन श्रद्धालुओं ने सिविल के प्रबंधों पर उठाए थे सवाल, उनमें से नरूड़ के 2 केस पॉजिटिव By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:10:00 GMT श्री हजूर साहिब से लौटे 5 श्रद्धालुओं की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 6 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी श्रद्धालु 29-30 अप्रैल को श्री हजूर साहिब से फगवाड़ा लौटे थे और फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती थे। अब तक फगवाड़ा के कोविड-19 की कुल मरीजों की संख्या 8 पहुंच चुकी है। उधर, गांव बघाना के गुजरात से लौटे एक ड्राइवर को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके पारिवारिक सदस्यों को घर में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया है। बता दें कि जिले में अब तक 23 पॉजिटिव केस हो गए हैं।इसमें से 10 केस एक्टिव हैं और 2 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 2 लोगों की मौत हुई है।फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के नोडल अफसर के मुताबिक फगवाड़ा के कोविड-19 के भेजे सैंपल में से 39 की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में 39 लोगों को आइसोलेटेड वार्ड में क्वॉरेंटाइन किया गया है। वहीं, जीएनए यूनिवर्सिटी में 5 लोग क्वारेंटाइन हैं।पलाही में 1, आनंद नगर में 1, जगतराम सूंढ कॉलोनी में मिला 1 केसइधर, गांव बघाना मे गुजरात से लौटे ट्रक ड्राइवर को डॉक्टरों की टीम ने फगवाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। पारिवारिक सदस्यों को घर मे ही रहने को कहा गया है। एएनएम बलजीत कौर सब सेंटर नरूड़ ने बताया कि जसविंदर पाल पुत्र साधु राम (52) निवासी गांव बघाना गुजरात से चंडीगढ़ ट्रक लेकर आया था। वीरवार को वह अपने गांव लौटा था। शाम को डॉक्टरों की टीम ने उसे सिविल हॉस्पिटल फगवाड़ा भर्ती करवाया, जहां उसका सैंपल लिया जाएगा।बता दें कि इससे फगवाड़ा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा, फगवाड़ा की 6 महीने की बच्ची का पीजीआई में कोविड-19 का सैंपल पॉजिटिव आया था। तीसरा 3 मई को पलाही गेट के बुजुर्ग निरंजन दास डीएमसी में कोविड-19 पॉजिटिव आया था। उसकी लुधियाना में मौत हो गई थी।वीडियो वायरल होने पर सिविल से किया था शिफ्टबता दें कि फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं ने सिविल अस्पताल के प्रबंधों पर सवालिया निशान लगाएं थे। उस श्रद्धालुओं के दो लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। इसमें कृष्ण सिंह (67) निवासी गांव नरूड़ और बुलविंदर सिंह (58) निवासी गांव नरूड़ शामिल हैं। वहीं, जसविंदर सिंह (66) निवासी गांव पलाही, अमरजीत सिंह (19) निवासी आनंद नगर फगवाड़ा, सुरजीत सिंह निवासी जगतराम सूंड कॉलोनी फगवाड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।श्री हजूर साहिब से लौटे इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिववहीं, हरजिंदर सिंह (69) निवासी जगतराम सूंढ कॉलोनी फगवाड़ा, गुरबचन सिंह (72) निवासी आनंद नगर फगवाड़ा, अमरजीत कौर (50) निवासी नरूड़, निर्मल सिंह (55) निवासी जमालपुर फगवाड़ा, सतनाम (48) निवासी जमालपुर फगवाड़ा, सिमरनप्रीत कौर (23) निवासी जमालपुर फगवाड़ा की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। सभी श्रद्धालु श्री हजूर साहिब से लौटे थे।नरोत्तम विहार के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 7 और लोगों के लिए सैंपलराजिंदर के संपर्क में आए 60 लोगों की पहचानअपनी निजी गाड़ी पर श्री हजूर साहिब से लौटकर 14 दिन शहर में घूमने वाले मोहल्ला नरोत्तम विहार के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक सेहत विभाग को उनके संपर्क में आए 60 लोगों का पता चला है।इनमें 22 लोगों के सैंपल 6 अप्रैल को लिए थे। 31 लोगों के सैंपल 7 अप्रैल को और शुक्रवार को 7 सैंपल और लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। सभी लोग 21 दिन तक क्वारेंटाईन रहेंगे। गौरतलब है कि मोहल्ला नरोत्तम विहार निवासी राजिंद्र सिंह 20 अप्रैल को अपनी गाड़ी पर लौटा था। इसने पुलिस और सेहत विभाग को अपने आने की सूचना तक नहीं दी। 30 अप्रैल को वह चेकअप करवाने अस्पताल पहुंचा। 5 अप्रैल को पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ था।सेहत विभाग ने जब उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री निकाली तो 60 लोगों का पता चला हैं। तभी से पुलिस और सेहत विभाग ने पूरे मोहल्ले को सील कर रखा है। चारों और पुलिस तैनात है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Among the devotees who returned from Hazur Sahib, who raised questions on civil arrangements, 2 cases positive of Narud. Full Article
2 कर्फ्यू तोड़ने पर 18 अरेस्ट 357 चालान, 21 वाहन इंपाउंड By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:25:00 GMT कर्फ्यू में शुक्रवार को पुलिस ने कर्फ्यू तोड़ने वाले 18 लोग पकड़े हैं और 357 के चालान कर 21 व्हीकल इंपाउंड किए है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस अब तक 827 लोग पकड़ चुकी है। वहीं 14595 चालान काटे गए और 1280 व्हीकल इंपाउंड किए गए हैं। थाना-3 ने पंजपीर हरप्रीत सिंह, उपकार नगर के अमर, इस्लामगंज के रोहन और धालीवाल कादियां के नितिन को पकड़ा है। थाना-5 ने कोट सदीक के जीतपाल, ग्रीन एवेन्यू के राहुल थापर, कांशी नगर के मनप्रीत सिंह को पकड़ा है। थाना-6 ने गाड़ी में घूम रहे इंद्रा कॉलोनी के ईशान और मॉडल हाउस के वरुण कोचर और थाना नई बारादरी की पुलिस ने गुरु नानकपुरा के अजय को पकड़ा है। थाना सदर ने गांव बरसाला के संदीप सिंह, थाना कैंट में कपूरथला रोड स्थित रामदास नगर के राम को अरेस्ट किया है।थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कृष्णा नगर के रमेश, आदर्श नगर के रोहित, खटीका मोहल्ला के सन्नी, बैंक कॉलोनी के पवन, थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कैंप के ही रहने वाले अमन और संदीप उर्फ राजा को पकड़ा है। सभी आरोपी बेल पर छोड़ दिए गए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 3 ट्रेनों में 3564 यात्रियों को ले जाने की व्यवस्था, बुला लिए 4200, मौके पर कहा- ट्रेन फुल, वापस जाओ By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:29:00 GMT लाॅकडाउन के कारण बेराेजगार हाे गए बाहरी राज्याें के श्रमिकाें की घर वापसी में प्रशासनिक खामियां सामने अा रही हैं। पंजाब सरकार के अादेश पर जिला प्रशासन हर राेज तीन ट्रेनाें मंे श्रमिकाें की घर वापसी करवा रहा है। शुक्रवार काे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और अकबरपुर व बिहार के मुजफ्फरपुर के करीब 3600 लाेगाें काे उनके घर भेजा गया। इसके लिए रेलवे काे प्रशासन ने 18.76 लाख रुपए का भुगतान किया। खास बात यह है कि हर ट्रेन में 1888 यात्रियाें काे ले जाने की व्यवस्था है लेकिन प्रशासन द्वारा फाेन अाैर मैसेज कर करीब 1400 लाेगाें काे बुलाया जा रहा है। मेडिकल और अन्य औपचारिकता के बाद जब ट्रेन में बैठने की बारी आती है ताे सैकड़ाें लाेगाें काे कह दिया जाता है कि ट्रेन ताे फुल हाे गई। अब अगली बार अाना। एेसे में सामान समेटकर 10-15 किलाेमीटर पैदल चलकर स्टेशन पहुंचने वाले श्रमिकाें काे वापस लाैटना पड़ रहा है।भास्कर से बातचीत में कई श्रमिकाें ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण वे पिछले दाे महीने का किराया नहीं दे पाए। पता नहीं अब मकान मालिक कमरे में रहने भी देंगे या नहीं? प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की गांव वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन की गई है। रजिस्ट्रेशन की संख्या 90 हजार के पार हाे गई है। तीनाें ट्रेनाें के श्रमिकों का एक समय पर एक जगह पर इकट्ठा होना भी बड़ी समस्या है।शुक्रवार को 5.70 लाख खर्च कर श्रमिकाें काे सुल्तानपुर, 7.12 लाख खर्च कर मुजफ्फरपुर और5.94 लाख का भुगतान कर अकबरपुर भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मैसेज व फोन कर श्रमिकाें काे जानकारी दी जा रही है। सुबह अधिकारी सभी को फोन करते हैं। ट्रेन में बैठने से पहले बाकायदा स्क्रीनिंग की जा रही है। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिन जगहों पर लोगों को रजिस्ट्रेशन व स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जा रहा है, वहां पर लगने वाली भीड़ को प्रशासन कंट्रोल नहीं कर पा रहा। सोशल डिस्टेंस की भी कई जगह अनदेखी हाे रही है।15 किलाेमीटर पैदल चलकर बल्ले-बल्ले फार्म पहुंचे, अब कह रहे ट्रेन में जगह नहीं, मकान मालिक काे क्या हम जवाब देंगे? मुजफ्फरपुर जाने के लिए बस्ती दानिशमंदा काला संघिया रोड से विश्वाजीत 15 किलोमीटर पैदल चलकर बल्ले-बल्ले फार्म पहुंचा। पुलिसकर्मी ने पूछताछ कर पैलेस के अंदर जाने दिया। काफी देर बैठने के बाद अधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन की सीटें फुल हो गई हैं। अब किसी की रजिस्ट्रेशन व मेडिकल नहीं होगा और वापिस चले जाएं। प्रशासनिक अफसराें द्वारा भेजा गया मैसेज दिखाते हुए सूरज ने कहा कि सुबह उठे तो मैसेज देख अपने साथियों को उठाया और तैयारी कर पठानकोट चौक पहुंचे। मकान मालिक को बताकर आए थे कि वे गांव जा रहे हैं। मकान मालिक ने कमरे पर अपना ताला लगा दिया। दो महीने से कमरे का किराया भी नहीं दिया है। ट्रेन फुल होने के कारण आज जा नहीं सके। अब पता नहीं कि मालिक दोबारा कमरा देगा या नहीं? अगर कमरा नहीं मिला तो काफी मुशिक्ल हो जाएगी। श्रमिक सूरज ने कहा कि काला संघिया से पैदल जब पठानकोट चौक पहुंचे तो वहां पर पहले से हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे। पहले लगा कि सभी मुजफ्फरपुर जाने वाले हैं। बाद में पता चला कि रात 11 बजे जाने वाली ट्रेन के लिए पहले से ही श्रमिक बैठ गए हैं। अंदर गए तो पता लगा कि ट्रेन फुल हो गई है। सभी साथी वापिस आ गए। जो लोग अपने मकान मालिकों को कहकर गए कि अब नहीं आएंगे वे पठानकोट चौक में ही रुक गए। श्रमिकों ने प्रशासन द्वारा तैयार की गई लिस्ट पर एतराज जताते हुए कहा कि काफी लोग जो वडाला चौक की तरफ रहते हैं, उन्हें पठानकोट चौक के पास बुलाया जा रहा है। साधन न मिलने के कारण लोग पैदल ही निकल पड़ते हैं। जब निर्धारित जगह पर पहुंचते हैं तो आगे से जवाब मिलता है कि आप नहीं जा सकते। प्रशासन को रजिस्ट्रेशन औरस्कैनिंग वहीं पर करवानी चाहिए जिस इलाके में ज्यादातर श्रमिक रहते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Arrangement to carry 3564 passengers in 3 trains, called 4200, said on the spot - Train full, go back Full Article
2 टाॅप इंडस्ट्री संचालक बोले- 2000 इंडस्ट्रीज चालू हुईं, अब श्रमिकों का पलायन क्यों करवा रही सरकार By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:34:00 GMT फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन में कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और उद्योगों के प्रमुख संगठनों के डेलीगेट की शुक्रवार काे हुई मीटिंग में श्रमिकाें की घर वापसी काे पंजाब की इंडस्ट्री के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया। इंडस्ट्री संचालकाें ने कहा कि लाॅकडाउन के दाैरान उन्हाेंने हजाराें श्रमिकाें की 40 दिन तक मदद की। अब जबकि इंडस्ट्री ने काम शुरू किया है ताे सरकार 70 लाख रुपए खर्च कर श्रमिकाें की घर वापसी करवा रही है। श्रमिकाें के बगैर 2000 फैक्ट्रियां कैसे चलेंगी? सरकार के फैसले से पंजाब के अार्थिक हालात बेकाबू हाे जाएंगे। उद्यमियाें ने मुख्यमंत्री से श्रमिकों का पलायन रोकनेकी मांग की।सीआईआई जालंधर काउंसिल के अध्यक्ष, बरिंदर कलसी और वाइस चेयरमैन, तुषार जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बलराम कपूर और निखिल कपूर, जालंधर फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सग्गू, हैंड टूल एक्सपोर्ट कंपनियों के संगठन टीम ए की ओर से अजय गोस्वामी, महेश गुप्ता, शरद अग्रवाल, एचआर इंटरनेशनल से सुदर्शन शर्मा, दीपक अग्रवाल, सर्जिकल कांप्लेक्स मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष अरोड़ा, पंजाब लेदर फेडरेशन के प्रधान परवीन कुमार, सीआईआई की जालंधर यूनिट के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, जालंधर चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड काॅमर्स के वाइस प्रेसिडेंट शांत कुमार खास ताैर पर माैजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 गुड़ के ट्रक में अफीम की तस्करी, दो-दो किलो बांधी थी कमर से 12 किलो स्टेपनी और 2 किलो डैशबोर्ड से मिली, 2 गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:37:00 GMT कर्फ्यू को लेकर जीटी रोड पर विधिपुर के पास शुक्रवार शाम विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने यूपी के शामली से गुड़ लेकर अमृतसर जा रहे ट्रक से 18 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने यूपी के पीलीभीत के गांव डगरिया के रहने वाले 30 साल के अंग्रेज सिंह और गुरदासपुर के गांव आदी के रहने वाले 37 साल के लखबीर सिंह को अरेस्ट किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि 12 किलो अफीम तो स्टेपनी में छुपा कर रखी गई थी। थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी मानते हैं कि अफीम की राज्य में सप्लाई देनी थी। इनके पूरे नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए दोनों आरोपी 7 दिन के रिमांड पर लिए गए हैं।एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार शाम विधिपुर फाटक के पास एसपी सरबजीत सिंह की सुपरविजन में डीएसपी सरबजीत राय और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने विशेष नाका लगाया हुआ था। अमृतसर की ओर जाने वाले व्हीकल की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच अमृतसर जा रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में गुड़ लोड था। ड्राइवर ने कहा कि वे गुड़ अमृतसर लेकर जा रहे थे। ड्राइवर अंग्रेज और लखबीर की तलाशी ली गई तो उनकी कमर से बंधी 2-2 किलो अफीम मिली। ट्रक की तलाशी लेने पर डैश बोर्ड से भी 2 किलो अफीम का पैकेट मिला। इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।दोनों से गहराई से पूछताछ की गई तो अंग्रेज और लखबीर ने खुलासा किया कि वह लोग पीलीभीत से ही अफीम लेकर आए थे। 12 किलो अफीम उन लोगों ने स्टेपनी के अंदर छुपा कर रखी है। जब पुलिस ने ट्रक की स्टेपनी खोली तो अंदर से एक-एक किलो के 12 पैकेट निकले। आरोपी मानते हैं कि शामली से वे गुड़ लोड करके लाए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 नवांशहर में मिग-29 प्लेन क्रैश ने ताजा की जालंधर में क्रैश हुए मिग-21 की याद By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:38:00 GMT (नमन तिवारी )शुक्रवार सुबह नवांशहर के पास एयरफाेर्स के फाइटर प्लेन मिग-29 के क्रैश होने की खबर अाई ताे शहरवासियाें के जहन में 2002 में क्रैश हुए मिग-21 का मंजर घूमने लगा।तब आदमपुर से उड़ा मिग-21 मछली मार्केट से सटे बैंक ऑफ राजस्थान की शाखा पर गिरा था। पायलट ने पैराशूट से कूदकर सेफ लैंडिंग कर ली थी पर विमान के मलबे की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में क्षतिग्रस्त खंभा आज भी वहीं है। हर साल मई 3 आते ही लाेग उस घटना काे याद कर सिहर उठते हैं। शुक्रवार काे भास्कर से बातचीत करते हुए हादसे के चश्मदीदों ने कहा कि जाेरदार धमाके से यही लगा था कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया है। आदमपुर से एयरफाेर्स के फाइटर प्लेन प्रेक्टिस के लिए उड़ान भरते हैं।तब भी शुक्रवार सुबह हुआथा हादसा... बस्ती अड्डा चौक के पास कारोबारी जतिंदर ने बताया कि मई 2002 काे भी शुक्रवार सुबह फाइटर प्लेन क्रैश हुआथा। वह दुकान बैठे थे। अचानक लाेहे की काेई बड़ी चीज धमाके से पेड़ से टकराते हुए राजस्थान बैंक के नजदीक गिरी। इससे पहले कि कुछ समझ पाते पुलिस, आर्मी और एयरफाेर्स की टीम माैके पर पहुंचने लगी। अगले दिन अखबार से पता चला कि मिग-21 क्रैश हुअा था।पुराना मंजर याद दिलाता है बिजली का खंभा... बस्ती अड्डा चौक के पास पेट्रोल पंप पर काम करने वाले हर राम कुमार ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं। 25 साल से जालंधर में हैं। 2002 में पंप वाली जगह पर बैंक हाेता था। बैक साइड पर लकड़ी का गोदाम। विमान गिरा ताे रिक्शा पर सवार तीन लाेग और एक बुजुर्ग चपेट में आ गया था। विमान बैंक के बाहर खंभे से टकराकर रुक गया था। बिजली मुलाजिमाें ने खंभे काे दाेबारा दुरुस्त कर दिया था।जहां देखाे पुलिस थी, हुआक्या है, काेई बता नहीं रहा था... बस्ती अड्डा चौकी के पास मिले युवक काला ने बताया कि 2002 में जब विमान गिरा तब वह बहुत छाेटा था। धमाका हुआताे इलाके में खबर फैल गई कि पाकिस्तान ने हमला कर दिया है। बैंक के पास पाकिस्तान ने बम फेंका है। भारी संख्या में पुलिस तैनात थी पर हुआक्या है काेई कुछ नहीं बता रहा था। लाेग यही साेचकर घबराते रहे कि पता नहीं पाकिस्तान के साथ लड़ाई कितने दिन चलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MiG-29 plane crash in Nawanshahar recalls the crash of MiG-21 in Jalandhar Full Article
2 सिविल अस्पताल में लगाए शिविर में 29 यूनिट ब्लड किया एकत्रित By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:42:00 GMT थैलेसीमिया की बीमारी से मरीजाें काे बचाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान ब्लड डाेनर्स क्लब फगवाड़ा की ओर से सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रधान विक्रम गुप्ता ने बताया कि कैंप का उद्धाटन एडीसी राजीव वर्मा ने किया।वर्मा ने रक्तदानियाें के जजबे काे सनाम किया। उनके मुताबिक सामाजिक स्तर पर जिंदगी काे बचाना परमात्मा की भक्ति के समान है। कायर्क्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण लाेग घराें में हैं। कैंप में 29 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। इस अवसर पर प्रदीप बेदी, नीरज बख्शी, कलमेश चाटली, रणबीर परमार, राहुल जैन, हरजिंदर गाेगना, इशान गाेगन ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम में विजय साेनी, दलजीत शर्मा, वरुण नांगला भी उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 29 units collected blood in camp set up in civil hospital Full Article
2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए दिए 20 मोबाइल टैब By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:09:00 GMT विधायक राणा गुरजीत सिंह ने सिविल अस्पताल के कोविड और आइसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए नए 20 मोबाइल टैब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपे हैं। विधायक ने कोरोना वायरस मरीजों का मनोबल बढ़ाने और तालमेल करने के लिए नए मोबाइल टैबों को वाईफाई सिस्टम से लैस कर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। डीसी दीप्ति उप्पल और एसएसपी सतिंदर सिंह ने विधायक राणा गुरजीत सिंह की ओर से की गई बेहतरीन पहलकदमी की सराहना करते हुए कहा कि विधायक राणा गुरजीत सिंह समाज कल्याण के क्षेत्र में बड़े स्तर पर योगदान दे रहे हैं।मोबाइल टैब मरीजों के पास उपलब्ध होने से प्रशासन और मरीजों में बेहतर तालमेल बनेगा। वहीं, विधायक राणा ने कहा कि मोबाइल टैब देने का उद्देश्य है कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों में आत्मविश्वास और मनोबल की मजबूती पैदा हो। वह रोजाना सुबह 10 से 10:30 बजे तक मोबाइल टैब पर संपर्क कर मरीजों से बातचीत करेंगे। मरीजों के पास मोबाइल टैब की सुविधा होने से वह मनोरंजन और धार्मिक साहित्य से जुड़ेंगे और उन्हें कोई भी समस्या आएगी तो वह तुरंत उनके प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान में ला सकते है।राणा ने कहा कि मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के अलावा शौचालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हिदायत जारी की है। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड चेयरमैन अनूप कल्हण, एडीसी विकास एसपी आंगरा, डा. संदीप भोला, दविंदरपाल सिंह हंसपाल, पूर्व पार्षद नरिंदर सिंह मंसू, कांग्रेस नेता विशाल सोनी, राजीव गुप्ता, कुलदीप शर्मा आदि समेत कई लोग भी मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 20 mobile tabs given for patients admitted in isolation ward Full Article
2 12वीं की परीक्षा कराने की तैयारी में सरकार, मांगी एग्जामिनेशन सेंटर की डिटेल, कंटेनमेंट जोन में आते सुजानपुर के 3 सेंटर बदले By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:38:00 GMT लॉकडाउन के चलते स्थगित की गई पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की परीक्षाएं दोबारा से कराने के लिए पंजाब सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। एजुकेशन सेक्रेटरी की ओर से सभी जिलों से प्लस-टू के एग्जामिनेशन सेंटरों की सूची मांगी गई है और कंटेनमेंट जोन में आए परीक्षा केंद्रों को तबदील करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सुजानपुर कस्बे में पड़ते 3 एग्जामिनेशन सेंटरों को बदलकर डिटेल विभाग को भेज दी है। अब सरकार प्लस-टू के एग्जाम की डेटशीट जारी करेगा। अधिकारियों के मुताबिक एग्जाम की डेटशीट जारी कर तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को एक हफ्ते या फिर 10 दिन का समय दिया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन के चलते दो बार बोर्ड की दसवीं और प्लस-टू के एग्जाम स्थगित हो चुके हैं। जिले में 78 परीक्षा केंद्र बनाए थे, 5996 स्टूडेंट्स ने दी थी 12वीं की परीक्षा 12वीं के एग्जाम 3 मार्च और दसवीं के 17 मार्च को सूबे में शुरू हुए थे। जिले में 78 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जिन पर पठानकोट में 12वीं में 5996, 10वीं कक्षा में 8093 एग्जाम देने के लिए बैठे। बीच में 22 मार्च से लॉकडाउन के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 10वीं क्लास के 3 से 23 अप्रैल तक और 12वीं क्लास के एग्जाम 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक दोबारा से आयोजित की जाने वाली थीं, लेकिन देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद पंजाब बोर्ड ने दूसरी बार परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षाओं की नई तारीख जारी नहीं की है। अब लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने के बाद एग्जाम कराने के लिए सरकार तैयारी में जुटी है। डीईओ सेकेंडरी संजीव गौतम ने बताया कि परीक्षा सेंटरों की डिटेल मांगी थी और कंटेनमेंट जोन में आते 3 सेंटरों को बदलकर रिपोर्ट भेजी है। वहां आवाजाही पर रोक होने की वजह से परीक्षा देने के लिए कोई नहीं आ सकता है। डीईओ ने बताया प्लस-टू के एग्जाम के लिए वर्किंग करवाई गई है। 10वीं की परीक्षा पर संशय पीएसईबी द्वारा 10वीं की परीक्षाएं दोबारा कराए जाने को लेकर संशय बरकरार है। मानव संसाधन मंत्रालय ने राज्यों से पिछले दिनों 10वीं व 12वीं की परीक्षा कराने के सुझाव मांगे थे जिन पर 10वीं के एग्जाम कराए जाने पर राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं मिला था। उसकी जगह ग्रेडिंग सिस्टम से स्टूडेंट्स को पास किए जाने का सुझाव दिया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 ब्लड बैंक में 15 महिलाओं समेत 92 सदस्याें ने किया रक्तदान By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:32:00 GMT वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां पूरा विश्व जूझ रहा है तो वहीं अस्पतालों में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए मरीजों, गर्भवती महिलाओं व थैलिसीमिया सहित अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो रही है। इसी के चलते फिरोजपुर सिविल अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से की गई मांग पर शुक्रवार को समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स के सदस्यों ने ब्लड बैंक में शिविर लगाकर 92 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर की शुरूआत सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अविनाश जिंदल ने करवाई।रक्तदान शिविर के दौरान फोर्स सदस्यों ने कोरोनावाॅयरस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई हिदायतों के अनुसार सामाजिक दूरी व अन्य हिदायतों का पालन करते हुए रक्तदान किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के जिम्मेदारों ने बताया कि बीते दिन सिविल अस्पताल की ओर से ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते डेरा सच्चा सौदा को पत्र लिखकर रक्तदान कैंप लगाने की रिक्वेस्ट की थी। इसी के चलते डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी के निर्देशानुसार आज विश्व थैलीसीमिया दिवस के मौके पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 92 यूनिट रक्तदान किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से आज कई जगहों पर कैंप लगाकर रक्तदान किया गया है।इस दौरान ब्लाॅक फिरोजपुर शहरी, छावनी, बारेके व अटारी के ग्रीन एस सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर 45 मेंबर बलकार सिंह, जगरूप सिंह, अच्छर सिंह, कमलेश रानी व जिले के जिम्मेवार राम अवतार इंसा, सुखवंत सिंह, राम लॉट, जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सेवा सिंह, बेअंत सिंह, सतपाल इंसा, करण वोहरा सहित अन्य उपस्थित रहे।वहीं इस शिविर में जसदीप इंसां व ज्योतिका इंसां पहली बार रक्तदान करने पहुंची। रक्तदान करने के बाद दोनों युवतियों ने कहा कि आज उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा व अब वह लगातार रक्तदान करेंगी।भारत विकास परिषद ने ब्लड डोनेशन कैंप लगायामल्लांवाला|भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को ब्लड डोनेशन का कैंप लगाया गया। जतिंदर सिंह एसएचओ थाना मल्लांवाला गश्त के दौरान कैंप का जायजा लेने आए और उनके साथ आए हुए एएसआई लखविंदर सिंह और एएसआई जगरूप सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ब्लड देकर ब्लड डोनर बन गए। इससे जो ब्लड देने दूसरे नौजवान आए थे उनका भी हौसला बढ़ गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 92 members, including 15 women, donated blood in blood bank Full Article
2 फतेहगढ़ में गृहराज्य लौटने वालों की भीड़ उमड़ी, 12 बसों में रेलवे स्टेशन पहुंचाया By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:33:06 GMT पंजाब में कर्फ्यू में फंसे बाहरी राज्यों के श्रमिकों की शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में भारी भीड़ उमड़ी। ये वो लोग थे, जो अपने गृहराज्य जाने की इच्छा रखते हैं। प्रशासन ने रोडवेज की12 बसों में इन मजदूरों को पटियाला रेलवे स्टेशन और सरहिंद रेलवे स्टेशन छोड़ा। वहां से स्पेशल ट्रेनों में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और गोरखपुर जा सकेंगे।श्रमिकों को लेकर रोडवेज की 6 बसें पटियाला और 6 बसें सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गई।दरअसल, पंजाब में पिछले चार-पांच दिन से बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को भेजने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी के चलते शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में भारी भीड़ देखी गई। इनके लिए प्रशासन ने रोडवेजकी 12 बसें चलाई। इनमें से छह बसों में उत्तर प्रदेश के मजदूरों को पटियाला रेलवे स्टेशन छोड़ा गया। वहां से वो सुल्तानपुर जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना हुए। यह ट्रेन आज शाम रवाना होगी। छह अन्य बसों में मजदूरों को सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। यहां से शाम छह बजे गोरखपुर चलने वाले वाली विशेष ट्रेन में ये सभी रवाना हुए।इसके साथ ही मजदूरों को शंभू बॉर्डर छोड़ने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर हरियाणा में पंजाब के लोग फंसे हैं, उन्हें लेने बसें भेजी गई हैं। पहले बताया गया था कि हरियाणा और आसपास के राज्य के लोगों को पंजाब-हरियाणा सीमा शंभु बॉर्डर पर छोड़ा जाने का कार्यक्रम था।शुक्रवार कोआठ ट्रेनों में भेजे गए9532 श्रमिकइससे पहले पंजाब से शुक्रवार को आठ ट्रेनों में उत्तर प्रदेश और बिहार के 9532 श्रमिकों को भेजा गया था। इनमें तीन ट्रेनें जालंधर, चार लुधियाना व एक पटियाला स्टेशन से रवाना हुई थीं। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, अकबरपुर व बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। सुल्तानपुर के लिए 1200 व मुजफ्फपुर के लिए 1188 श्रमिक गए। देर रात अकबरपुर के लिए भी 1200 यात्री गए।लुधियाना स्टेशन से चार स्पेशल ट्रेनों से सहरसा के लिए 1180 तथा सीतामढ़ी, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश व डाल्टनगंड के लिए प्रत्येक ट्रेन में 1188 श्रमिक रवाना हुए। इसी तरह पटियाला से भी 1200 श्रमिक जौनपुर उत्तर प्रदेश गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फतेहगढ़ साहिब में उमड़ी अपने गृहराज्य लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की भीड़। Full Article
2 Kuwait imposes 20-day 'total curfew' from May 10 to curb coronavirus By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 08:35:16 +0530 Kuwait will enact a "total curfew" from 4pm (1300 GMT) on Sunday through to May 30 to help to curb the spread of the new coronavirus, its cabinet said in a statement on Friday. Full Article topNews
2 स्टाइल और परफॉर्मेंस का कम्प्लीट पैकेज है रियलमी X2, फोटोग्राफी में कर सकेंगे कई सारे एक्सपेरिमेंट By Published On :: Tue, 17 Dec 2019 11:42:27 GMT गैजेट डेस्क. टेक कंपनी रियलमी ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी X2 को लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी तीन वर्जन लॉन्च किए हैं। इसके शुरुआती कीमत 16,999 रुपए से 19,999 रुपए तक है। पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू के बाद कंपनी ने इसमें नया पर्ल ग्रीन कलर जोड़ा है, जो फोन को प्रीमियम फील देता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे हैं, जिसमें कई सारे लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट मिल जाता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर है, जिसे खासतौर से गेमिंग के लिए बनाया गया है। सबसे खास बात फोन में 4000 एमएएच बैटरी है, यह फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। तो आइए करते हैं इसकी अनबॉक्सिंग और बात करते हैं इसके अन्य खास फीचर्स के बारे में... Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Realme X2 is a complete package of style and performance, will be able to do many experiments in photography Full Article
2 चीनी कंपनी रियलमी ने लॉन्च किया PaySa प्लेटफॉर्म, 5 मिनट में मिलेगा 20 लाख रुपए तक का लोन By Published On :: Tue, 17 Dec 2019 12:58:00 GMT गैजेट डेस्क. मंगलवार को टेक कंपनी रियलमी ने अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस रियलमी पैसा (Paysa) को लॉन्च किया। इसी के साथ कंपनी फाइनेंशियल सर्विस सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। कंपनी का कहना है कि यह पहला ऐसा फुल स्टेक फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफार्म है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स समेत देश के छोटे और मध्यम उद्योगों को लोन मुहैया कराएगी। कंपनी ने फाइनेंशियल सर्विस मुहैया करान के लिए ओप्पो के फिनटेक स्टार्टअप कंपनी फिनशेल के साथ साझेदारी की है। फिलहाल इसे सिर्फ बीटा यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकेंगे, जल्द ही इसकी एंड्रॉयड ऐप को जारी कर दिया जाएगा, जिसमें फ्री क्रेडिट रिपोर्ट, स्क्रीन इंश्योरेंस और पर्सनल लोन जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।रियलमी पैसा भारत में पहले से मौजूद श्याओमी की एमआई क्रेडिट सर्विस को चुनौती देगी। एमआई क्रेडिट सर्विस भी 5 मिनट में एक लाख रुपए तक का लोन अपने यूजर्स को मुहैया कराती है। रियलमी ने सिर्फ टीयर-1 और टीयर-2 शहरों में बल्कि टीयर-4 और टीयर-5 शहरों में रहने वाले यूजर्स को इस सर्विस से जोड़ेगी। श्याओमी वित्तिय वर्ष 2019 खत्म होने से पहले एमआई क्रेडिट सर्विस को देश के 19 हजार पिन कोड तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Realty money will be provided to users and SME industries, traders will get up to 20 lakhs in 5 minutes Full Article
2 21 जनवरी को लॉन्च होगी हुंडई ऑरा, मिलेंगे बीएस6 कंप्लेंट तीन इंजन ऑप्शन By Published On :: Sun, 22 Dec 2019 11:26:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा को पेश कर दिया है। इसे 21 जनवरी को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे हुंडई एक्सेंट के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन कंपनी ऑरा की लॉन्चिंग के बाद भी एक्सेंट की बिक्री जारी रखेगी। भारतीय बाजार में नई हुंडई ऑरा का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर से होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर Full Article
2 2020 से यूजर के फोन नंबर का इस्तेमाल नहीं करेगी फेसबुक, प्लेटफार्म को सुरक्षित बनाने कंपनी ने लिया फैसला By Published On :: Sun, 22 Dec 2019 12:58:00 GMT गैजेट डेस्क. सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक रोजाना नए नए तरीके अपनाती नजर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने कहा है कि 2020 से दोस्तों को सिफारिशें (रिकमेंडिंग) भेजने के लिए यूजर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना बंद करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉगइन प्रक्रिया को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए अब यूजर के मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा ताकि इसे हैकिंग से बचाया जा सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- द वर्ज Full Article
2 किआ कार्निवाल की लॉन्चिंग जल्द; मिल सकते हैं 8 से 11 सीटर ऑप्शन, 25 से 30 लाख रु. के बीच होगी कीमत By Published On :: Mon, 23 Dec 2019 05:48:00 GMT ऑटो डेस्क. किआ मोटर्स सेल्टॉस की सफल लॉन्चिंग के बाद अब मल्टीपर्पज व्हीकल सेगमेंट में उतरने जा रही है। किआ कार्निवाल को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। किआ मोटर्स की तरफ से कार्निवाल एमपीवी की लॉन्चिंग का वीडियो टीजर जारी किया गया है। कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कार्निवाल कार को 6, 7, 8 और 11 सीटर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। अगर डायमेंशन की बात करें, तो किया कार्निवाल टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा से लंबाई में 380 मिमी. और चौड़ाई में 155 मिमी बड़ी होगी और भारत में इसका मुकाबला भी इनोवा क्रिस्टा से माना जा रहा है। कॉर्निवाल में 2.2 लीटर की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
2 26.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां हुईं लीक, सिक्योरिटी बढ़ाने के बावजूद डेटा चोरी नहीं रोक पा रही है कंपनी By Published On :: Mon, 23 Dec 2019 07:40:00 GMT गैजेट डेस्क. फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियों को हाई सिक्योरिटी देने के दावे लगातार दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। कई कोशिशों के बाद भी कंपनी डेटा लीक जैसी गतिविधिओं को नहीं रोक पा रही है। हाल ही में फेसबुक का एक नया कारनामा सामने आया है, जिसमें वियतनामी फर्म ने नए 26.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स के मोबाइल नंबर, फोटो और यूजरनेम लीक होने की जानकारी दी है।दरअसल, 9 दिसंबर को वियतनाम के इलास्टिकसर्च सर्वर पर इन यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हुई। लीक होने के तीन दिन के अंदर ही ये डेटा अलग-अलग हैकर्स फर्म के पास डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहा। इसकी जानकारी 14 दिसंबर को तब लगी जब रिसर्चर बॉब डियाचेनको ने करीब 120 करोड़ लोगों के डेटा को देखा। ये डाटा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लीक हुए थे, जिसमें फेसबुक का डेटा भी शामिल था।इलास्टिक सर्च सर्वर का विवादों से पुराना नाताऐसा पहली बार नहीं है कि इलास्टिकसर्च सर्वर सुर्खियों में आया है। साल की शुरुआत में भी चार टीबी का चोरी का डेटा डंप इस सर्वर पर उपलब्ध था, जिनमें यूजर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड की गई निजी जानकारियां भी शामिल थीं। ये डेटा अलग-अलग डेटा ब्रोक्रेज फर्म्स जैसे कि कैलिफोर्निया स्थित डेटा ब्रोकर फर्म पीपल डाटा लैब्स द्वारा ऑरिजिनेट किए गए थे।दम तोड़ रहे हैं सुरक्षा के दावेपिछले दो साल में फेसबुक अपने यूजर्स की निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सर्वर की सिक्योरिटी में बड़े बदलाव कर रही है। लेकिन इन सबके बावजूद फेसबुक हैकर्स और अटैकर्स से डेटा को बचाने में कामयाब नहीं हो रही है। पिछले साल कैम्ब्रिज एनालीटिका डेटा ब्रीच के उजागर होने के बाद फेसबुक के दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के डाटा सामने आए थे। इसके बाद मार्क जकरबर्ग को अमेरिकी कांग्रेस के सामने इस डेटा लीक पर सफाई भी देनी पड़ी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर Full Article
2 नए 125 सीसी बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च हुई यामाहा फसिनो FI, शुरुआती कीमत 66,430 रुपए By Published On :: Mon, 23 Dec 2019 11:27:00 GMT ऑटो डेस्क. यामाहा फसिनो ने 100 सीसी के बाद अब 125 सीसी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। खास बात यह है कि नया 125 सीसी इंजन बीएस6 कंप्लेंट है यानी इसे 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए तैयार किया गया है। नई बीएस6 यामाहा फसिनो की एक्स शोरूम कीमत 63,430 रुपए है हालांकि इसके डिलक्स डिस्क ब्रेक वाले टॉप वैरिएंट की कीमत 69,930 रुपए है। भारत में इसका मुकाबला बीएस6 इंजन से लैस होंडा एक्टिवा से होगा। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 67,490 रुपए है।वैरिएंट वाइस कीमत वर्जन एक्स शोरूम कीमत स्टैंडर्ड ड्रम ब्रेक 66,430 रुपए स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक 68,930 रुपए डिलक्स ड्रम ब्रेक 67,430 रुपए डिलक्स डिस्क ब्रेक 69,930 रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Yamaha Fusino FI launched with new 125cc BS6 engine, starting price Rs 66,430 Full Article
2 गैलेक्सी स्मार्ट वॉच एक्टिव-2 का 4जी वैरिएंट भी लॉन्च किया, कीमत 35,990 रुपए By Published On :: Tue, 24 Dec 2019 05:07:00 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 के 4जी वैरिएंट को सोमवार को लॉन्च किया। इसे 4एमएम स्टील डॉयल के साथ सिल्वर, ब्लैक और गोल्डन फिनिश में पेश किया गया है। इसकी कीमत 35,990 रुपए है।वॉच में ऑटो ट्रैकिंग एक्टिविटी के साथ ही वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, रोविंग, इलिप्टिकल ट्रेनर, डायनमिक वर्कआउट और स्विमिंग एक्टिविटी मिलती है। लेटेस्ट वॉच में आपको रनिंग कोच एक्टिविटी मिलेगी, जो दौड़ने के दौरान आपको गाइड करेगी।गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 4जी ई-सिम कनेक्टिविटी के साथ आती है, जो कंज्यूमर को वॉच से कॉलिंग की सुविधा देती है। साथ ही यूजर वॉच से ही सोशल मीडिया के पोस्ट शेयर कर सकते है और वीडियो देखने सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 4G variant of Galaxy Smart Watch Active-2 also launched, price Rs 35,990 Full Article
2 रिव्यू पढ़कर खरीदी कर रहे हैं तो सावधान, अमेजन सेलर सिर्फ 1200 रु. में खरीद रहे हैं फर्जी रिव्यू By Published On :: Tue, 24 Dec 2019 11:45:43 GMT गैजेट डेस्क. तमाम बंदिशों के बावजूद भी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सेलर अपने प्रोडक्ट को बेहतर बताने के लिए फेक रिव्यू खरीद रहे हैं। यह फर्जी रिव्यू उन्हें सिर्फ 1200 रुपए देकर मिल जाते हैं। डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फेक रिव्यू देने के लिए टेस्टर्स की एक बहुत बड़ी टीम काम कर रही है, यह लोग पहले तो प्रोडक्ट खरीदते हैं और उसके बाद ऑनलाइन प्लेटफार्म पर प्रोडक्ट को चार से पांच स्टार रेटिंग तक देते हैं। फेक रिव्यू करने के एवज में सेलरउन्हें या तोपैसे देते हैं या फीस के तौर पर प्रोडक्ट की खरीदी करने पर रिफंड देते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
2 वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम By Published On :: Tue, 24 Dec 2019 12:09:00 GMT गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं।2 ऐप्स की होगी जरूरतवॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं।1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में फोटो को PNG फॉर्मेट में सेव करें। इस तरह से आप फोटो या नाम के कम से कम 3-4 स्टीकर तैयार कर लें। ये फोटो ही स्टीकर का काम करेंगे।2. Personal stickers for WhatsApp : आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो PNG फॉर्मेट में सेव फोन की सभी फाइल यहां नजर आएंगी। आपके द्वारा तैयार किए गए फोटो भी यहां दिखाई देंगे। आपको सिर्फ इन फोटो के सामने ADD पर टैब करना है। इसके बाद आपके सामने एक मिनी विंडो आएगी इस पर एक बार फिर ADD कर लें। इस तरह आपके द्वारा तैयार किए गए स्टीकर्स वॉट्सऐप पर पहुंच जाएंगे।स्टीकर सेंड करने की प्रोसेस वॉट्सऐप ओपन करके उस कॉन्टैक्ट पर जाएं जिसे स्टीकर सेंड करना है। अब टाइपिंग स्पेस के पास दिए गए स्माइली पर टैब करें। यहां सबसे नीचे की तरफ स्माइली के साथ GIF और स्टीकर का लोगो नजर आएगा। स्टीकर के लोगो पर टैब करें और ऊपर दी गी लिस्ट से बनाया गया स्टीकर सिलेक्ट करें। स्टीकर पर टैब करें वो सेंड हो जाएगा।ऐप्स को यहां से डाउनलोड करेंPersonal stickers for WhatsAppBackground Eraser Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Congratulate people on sticker with your name or photo on WhatsApp, 2 apps will work Full Article
2 2019 के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी, पिछले दो सालों से लगातार टॉप पर है 123456 By Published On :: Thu, 26 Dec 2019 05:55:32 GMT गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया अकाउंट्स, ईमेल, इंटरनेट बैंकिंग इन सभी के लिए अलग-अलग पासवर्ड बनाना और याद रखने में काफी मशक्कत करने पड़ती है। ऐसे में ज्यादातर यूजर सभी अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड बना लेते हैं या इतना आसान पासवर्ड बना लेते हैं जिसे आसानी से याद रखा जा सके। यूजर्स की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर हैकर्स इन्हें आसानी से हैक कर लेते हैं और निजी जानकारियों समेत बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर लेते हैं। हर साल की तरह इस साल भी सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की गई है। ये पासवर्ड ऐसे हैं जिन्हें कोई भी आसानी से क्रैक कर सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्वि्टर Full Article
2 नोकिया 2.3 लॉन्च; कीमत 8199 रुपए, एक साल के अंदर हार्डवेयर में खराबी आई तो मिलेगा नया फोन By Published On :: Fri, 27 Dec 2019 05:44:10 GMT गैजेट डेस्क. एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को लॉन्च कर दिया है। इसके सिंगल वर्जन को बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 8,199 रुपए है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। कंपनी फोन पर एक साल कि रिप्लेसमेंट गारंटी ऑफर कर रही है जबकि फोन के साथ मिलने वाली एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दी जाएगी। पहली सेल 27 दिसंबर से शुरू होगी।नोकिया 2.3 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
2 सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज में किया लॉन्च, कीमत 15999 रुपए By Published On :: Sat, 28 Dec 2019 11:10:00 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इसमें 64GB वैरिएंट पहले से आ रहा है। दोनों वैरिएंट 4GB रैम के साथ आते हैं। नए वैरिएंट को ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।गैलेक्सी A30s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत अब घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई है। इसे प्रिज्म क्रश वायलेट, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।सैमसंग गैलेक्सी A30s के स्पेसिफिकेशनफोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। वहीं, एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.4-इंच HD+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जो 19.5:9 आस्पेकट रेशो और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें एक्सीनोस 7804 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4GB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB और 128GB है। माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 25 मेगापिक्सल (f/1.7), दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल लेंस दिया है। जिसका अपरचर f/2.0 है।ये 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर दिया है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है। जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung launches Galaxy A30s in 128GB storage, price Rs 15999 Full Article
2 14,990 रु. में लॉन्च हुआ ओप्पो A5 2020 का 6GB रैम वैरिएंट, पावर बैंक का भी काम करता है ये स्मार्टफोन By Published On :: Mon, 30 Dec 2019 06:10:00 GMT गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने A5 2020 स्मार्टफोन का नया 6 जीबी रैम वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 14,990 रुपए है। इसे ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। नए वर्जन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इससे पहले भारतीय बाजार में ओप्पो A5 2020 के सिर्फ 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वैरिएंट ही उपलब्ध थे। ओप्पो ए-सीरीज कंपनी की पहली ऑफलाइन सीरीज है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
2 इग्निस का फेसलिफ्ट 2020 के मध्य में लॉन्च होगा, एस-प्रेसो जैसी नई ग्रिल मिलेगी By Published On :: Tue, 31 Dec 2019 05:36:33 GMT ऑटो डेस्क. मारुति इग्निस का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है, जिसे 2020 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। अब इग्निस के फेसलिफ्ट मॉडल की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिनसे इसकी स्टाइलिंग के बारे में काफी डीटेल सामने आए हैं। इग्निस के फेसलिफ्ट मॉडल में मारुति एस-प्रेसो जैसी नई ग्रिल मिलेगी। कार में नए फ्रंट और रियर बंपर होंगे। दोनों बंपर के साथ फॉक्स स्कफ प्लेट्स दिए गए हैं। नई इग्निस की बाकी स्टाइलिंग मौजूदा मॉडल की तरह ही है। मारुति इग्निस की टक्कर फोर्ड फ्रीस्टाइल और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी जैसी कारों से मानी जाती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
2 दुनियाभर में मशहूर ये कारें 2020 में दिखेंगी भारतीय सड़कों पर By Published On :: Tue, 31 Dec 2019 10:59:51 GMT क्षितिज राज, नोएडा. नए साल में भारतीय सड़कों पर कई नए मॉडल्स दिखने वाले हैं। इनमें से कुछ की बात इसलिए अलग होगी कि ये वो नाम हैं जिन्हें दुनिया ने आज़माया है और 2020 में ये भारत पहुंच रहे हैं...लैंड रोवर डिफेंडर :291एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस है और 38 डिग्री का अप्रोच एंगल। पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प मिल सकते हैं। 10 इंच का टचस्क्रीन और डेश माउंटेड गिअर लीवर मिलेगा। भारत में कीमत 75 लाख रुपए के करीब होगी।वॉल्वो एस60 :फिलहाल अमेरिका में बन रही है। फ्रेश स्टाइलिंग के साथ तमाम फीचर्स होंगे। पायलट असिस्ट सिस्टम और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन रहेगा। मर्सिडीज सी क्लास, ऑडी ए4, जगुआर एक्सई से मुकाबला होगा। भारत में कीमत लगभग 45 लाख रुपए रहेगी।फरारी एफ8 ट्रिब्यूटो :फरारी की इस स्पोर्ट्सकार में 3.9 लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन है जो 770एनएम टॉर्क और 720एचपी की ताकत रखता है। 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। 340 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छूती है। कीमत- 4 करोड़ रु के करीब।ऑडी क्यू2 :ऑडी की सबसे छोटी एसयूवी टीएफएसआई के 1.0 और 2.0 लीटर डिस्प्लेसमेंट के साथ भारत आ सकती है। 2020 के अंत तक होगी एंट्री और कीमत 30 लाख रुपए से कम ही रहेगी।बीएमडब्लू एक्स2 :भारत में बीएमडब्लू एक्स2 के 2.0 लीटर के इंजन के साथ आ सकती है। यूकेएल1 प्लेटफॉर्म पर होगी। स्लांट रूफ स्टाइलिश है। भारत में युवाओं को टारगेट करेगी। मर्सिडीज जीएलए एसयूवी से मुकाबला करेगी। कीमत लगभग 40 लाख रुपए होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today These famous cars will be seen on Indian roads in 2020 Full Article
2 पेराक की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 1.95 लाख रु; वर्ल्ड वॉर-2 के वक्त थी इसकी धूम By Published On :: Wed, 01 Jan 2020 07:05:00 GMT ऑटो डेस्क. जावा की मोस्ट अवेटेड पेराक मोटरसाइकिल की बुकिंग आज से शुरू हो रही है। कंपनी शाम 6 बजे से इसकी प्री-बुकिंग ओपन करेगी। इस बॉबर डिजाइन वाली बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपए है। इसमें बीएस-6 मानक वाला इंजन लगा है, जिसके चलते इसकी कीमत 6 हजार रुपए ज्यादा हो गई। दरअसल, कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमत 1.89 लाख रुपए बताई थी।जावा पेराक का इंजनजावा पेराक का नाम साल 1946 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पेरिस मोटर शो में पेश पेराक बाइक से लिया गया है। नई पेराक बाइक में 334सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30bhp की पावर और 31 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए के करीब हो सकती है।ये बॉबर स्टाइल बाइक है, जिसमें लंबा स्विंगआर्म और पीछे ट्विन सस्पेंशन की जगह मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें डुअल चैनल ABS के साथ दोनों टायर में डिस्क ब्रेक्स दिए हैं। बाइक में सिंगल पैसेंजर के लिए सीट दी है।रॉयल एनफील्ड से मुकाबलाभारतीय ऑटो बाजार में जावा पेराक मोटरसाइकिल का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की 350cc और 500cc बुलेट से हो सकता है। थंडरबर्ड 350X की ऑनरोड कीमत करीब 1.78 लाख रुपए है। जबकि, क्लासिक 500 की कीमत करीब 2.02 लाख रुपए है। यानी एनफील्ड के इन सभी मॉडल को जावा चुनौती दे सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jawa Perak bookings commence on January 1 at 6pm Full Article
2 टाटा अल्ट्रोज 22 जनवरी को लॉन्च होगी, कीमत 5.5 से 8.6 लाख रु. के बीच संभव By Published On :: Fri, 03 Jan 2020 05:56:00 GMT नई दिल्ली. टाटा मोटर्स द्वारा बनाई गई सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज 22 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.5 से 8.6 लाख रुपए के बीच होने का अनुमान है। कंपनी की किसी भी डीलरशिप या ऑफिशयल वेबसाइट पर 21,000 देकर इसकी बुकिंग कराई जा सकती है।घरेलू बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और ह्युंडई एलिट आई20, होंडा जैज, टोयोटा ग्लांज़ा और फॉक्सवैगन पोलो से होगा। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 89वें जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो के दौरान अल्ट्रोज से पर्दा उठाया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tata Ultraz will be launched on January 22, priced from Rs 5.5 to 8.6 lakhs. Possible between Full Article
2 21 जनवरी को लॉन्च होगी हुंडई ऑरा, 12 वैरिएंट में मिलेगी; 10000 रु में शुरू हुई प्री-बुकिंग By Published On :: Fri, 03 Jan 2020 12:07:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी अपकमिंग सेडान ऑरा की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग और लॉन्चिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्राहक 10 रुपए का पेमेंट करके इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, इस कॉम्पैक्ट सेडान को 21 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक हुंडई डीलर्स के पास जाकर या ऑनलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं।ऑनलाइन बुकिंग की प्रोसेस> ऑरा की ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए www.hyundai.com पर जाएं।> यहां होम पेज पर ऑरा की बुकिंग का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।> अब मॉडल, फ्यूल टाइप, वैरिएंट, कलर, डीलर स्टेट, डीलर सिटी और डीलर नेम सिलेक्ट करें।> सभी कैटेगरी सिलेक्ट करने के बाद प्रोसिड टू बुक पर क्लिक करें।> अब नाम और ईमेल आईड के साथ बुकिंग कर दें।> यहां पर आपका अकाउंट नहीं है तब रजिस्टर पर जाकर अकाउंट बनाएं।> FDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपए का कैशबेक भी मिलेगा।12 वैरिएंट में आएगी हुंडई ऑरा फ्यूल टाइप E S SX SX(O) SX+ 1.2 पेट्रोल-MT हां हां हां हां - 1.2 पेट्रोल-AMT - हां - - हां 1.2 पेट्रोल-MT - हां - - - 1.2 पेट्रोल-MT - हां - हां - 1.2 डीजल-AMT - हां - - हां 1.0T डीजल-MT - - - - हां इसके पेट्रोल वैरिएंट में 1.0 Kappa BS6 टर्बो GDI इंजन और डीजल वैरिएंट में 1.2 BS6 ECOTORQ इंजन मिलेगा। भारतीय ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और फोर्ड एस्पायर से हो सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hyundai Aura to be launched on January 21, will be available in 12 variants; Pre-booking started at Rs 10000 Full Article
2 6299 रु. का टेक्नो स्पार्क गो प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, एक साल के अंदर स्क्रीन टूटी तो फ्री में बदलेगी कंपनी By Published On :: Thu, 09 Jan 2020 09:54:00 GMT गैजेट डेस्क. हांगकांग बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन स्पार्क गो प्लस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सिर्फ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में ही लॉन्च किया है। इसकी कीमत 6,299 रुपए है। यह पर्पल और ब्लू कलर जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत स्पार्क गो प्लस की खरीदी तीन माह के लिए गाना ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है, इसकी कीमत 297 रुपए है। इसके अलावा कंपनी फोन के साथब्लूटूथ भी मुफ्त दे रही हैजिसकी कीमत 799 रुपए है।इसे पिछले साल लॉन्च हुए स्पार्क गो स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है इसलिए कंपनी इसे बिग-बी भी बोल रही है। फोन में 6.52 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 89.5% बॉडी-टू-स्क्रीन रेशो मिलता है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वाड- कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर है। फोन में दो जीबी की रैम और 32 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है जिससे स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000 एमएएच बैटरी है जो एआई सेविंग और सेफ चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। इसके फ्रंट और रियर दोनों ओर 8 मेगापिक्सल का ही कैमरा मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tecno Spark Go Plus Launched in india at price 6299 rupees, know features, price and specifications Full Article
2 डेमन मोटरसाइकिल ने पेश की इलेक्ट्रिक सुपरबाइक, सिंगल चार्ज पर 320KM से ज्यादा चलेगी By Published On :: Thu, 09 Jan 2020 10:08:54 GMT ऑटो डेस्क. डेमन मोटरसाइकिल ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में हाइपरस्पोर्ट इलेक्ट्रिक सुपरबाइक पेश की है। इसे CES 2020 इनोवेशन अवॉर्ड्स मिल चुका है। इस इलेक्ट्रिक बाइक कई सेफ्टी टेक्नोलॉजी, यूनिक राइड-पोजिशन सिस्टम जैसी कए एडवांस फीचर्स दिए हैं।स्टाइलिश और पावरफुल बाइकये बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो सिंगल चार्ज पर 200 माइल्स (320 किलोमीटर) से भी ज्यादा का चलेगी। ये हाईवे और सिटी दोनों जगहों पर इतने किलोमीटर चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 200mph (320 किलोमीटर प्रति घंटा) है। ये 200hp पावर और 200nm टॉर्क जनरेट करती है। 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पड़कने में इसे 3 सेकंड से भी कम वक्त लगता है। इसमें कोपायलट एडवांस वार्निंग सिस्टम दिया है।3 घंटे में फुल चार्जये बाइक लेवल 2 चार्जर से 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। डेमन ने इसे 2 अलग वर्जन में पेश किया है। पहला हाइपरस्पोर्ट HS और दूसरा हाइपरस्पोर्ट प्रीमियर है। प्रीमियर वर्जन में कार्बन फाइबर स्विंगआर्म, ब्रेम्बो ब्रेक और ओहलिन सस्पेंशन दिए हैं। प्रीमियर की सिर्फ 25 यूनिट ही तैयार की जाएंगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए ग्राहकों को 100 डॉलर (करीब 7000 रुपए) और प्रीमियर के लिए 1000 डॉलर (करीब 70,000 रुपए) देने होंगे। इनकी डिलिवरी 2021 के मिड में की जाएगी।हाइपरस्पोर्ट इलेक्ट्रिक सुपरबाइक के स्पेसिफिकेशनइसमें स्पीडोमीटर की जगह बड़ी स्क्रीन दी है, जिसमें बाइक से जुड़ी सभी डिटेल दिखती हैं। बाइक के आगे और पीछे फुल HD रेजोल्यूशन वाले कैमरे दिए हैं। जिसका प्रिव्यू स्क्रीन पर दिखाई देता है। ये 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। बाइक में एडजेस्टेबल विंडशील्ड दी है। इसकी हाइट को कम या ज्यादा किया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today CES 2020: Damon Motorcycles HyperSport Electric Superbike Revealed; 200hp, 200Nm, 200 miles Full Article
2 फ्रांस की कंपनी ने पेश की ई-बाइक, 2.5 घंटे में चार्ज होकर 100km चलेगी; ब्लूटूथ स्पीडोमीटर भी मिलेगा By Published On :: Sat, 11 Jan 2020 10:44:00 GMT ऑटो डेस्क. फ्रांस की कंपनी कोलीन ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2020 में इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। इस लाइटवेट होने के साथ पावरफुल बाइक भी है। साथ ही, राइडिंग से जुड़े कई सेफ्टी फीचर्स भी इसमें दिए हैं। कंपनी ने बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए यूजर को 2000 यूरो (लगभग 1,57,000 रुपए) खर्च करने होंगे। देखने में ये साइकिल के जैसी है और वजन 19 किलोग्राम है।सिंगल चार्ज पर 100km की राइडिंगइस इलेक्ट्रिक बाइक में 529 WH की रिमूवेबल बैटरी दी है। ये 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद इसे 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये फुली ऑटोमैटिक बाइक है। इसमें इंटीग्रेटेड हाई डेफिनेशन 3.2-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है। जिसका रेजोल्यूशन 480 x 800 पिक्सल है। ये पूरी तरह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। इसमें ट्रांसलेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ताकि सनलाइट में भी इसकी विजिबिलिटी बनी रहे। इस ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के बाद स्मार्टफोन की बैटरी, कॉल और मैसेज की डिटेल इसमें दिखाई देती है।GPS ट्रैकर से लैसकंपनी ने इसमें GPS ट्रैकर भी दिया है। यानी कोई आपकी बाइक को चुराने की कोशिश करता है तब इसकी लोकेशन आप स्मार्टफोन पर देख सकते हैं। इसमें जियोलोकेशन का फीचर भी दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड USB पोर्ट भी दिया है। बाइक की स्पीड बढ़ाने के लिए सेंसर दिए हैं। कंपनी इस बाइक पर 7 साल की वारंटी और इसमें लगाए गए इलेक्ट्रिक कम्पोनेंट्स पर 2 साल की वारंटी देती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Coleen A mold breaking and fully customizable electric bike reveal at CES 2020 Full Article
2 ऑनर 9X स्मार्टफोन, मैजिक वॉच 2 और फिटनेस बैंड 5i भारत में लॉन्च, 19 जनवरी को पहली सेल By Published On :: Tue, 14 Jan 2020 10:23:12 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ऑनर ने सोमवार को भारतीय बाजार में पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला ऑनर 9X स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने इसके 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले दो वैरिएंट बाजार में उतारे हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया है।इवेंट में कंपनी ने अपनी मैजिक वॉच 2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च की जिसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है। इसी के साथ ऑनर ने फिटनेस बैंड 5i समेत ब्लूटूथ ईयरफोन भी लॉन्च किए। ईयरफोन को छोड़कर सभी प्रोडक्ट की बिक्री 19 जनवरी से शुरू होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Honor 9X Phone, Magic Watch 2 Smartwatch, and fitness Band 5i Launched: Price in India, Specifications, Offers Honor 9X Phone, Magic Watch 2 Smartwatch, and fitness Band 5i Launched: Price in India, Specifications, Offers Full Article
2 जीप ने कंपास डीजल ऑटोमैटिक भारतीय बाजार में उतारी, शुरुआती कीमत 21.96 लाख रुपए By Published On :: Tue, 14 Jan 2020 12:46:00 GMT ऑटो डेस्क. जीप इंडिया ने लंबे इंतजार के बादकंपास डीजल ऑटोमैटिक कोलॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 21.96 लाख से शुरू होगी। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपए होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी थी। जल्द ही इसकी डिलिवरी भी शुरू होगी।कंपास डीजल ऑटोमैटिक को दो वैरिएंट लोंगिट्यूड और लिमिटेड प्लस में लॉन्च किया गया है। इसके ट्रिम वैरिएंट की कीमत मैनुअल की तुलना में 4 लाख रुपए अधिक है। इसकी वजह, BS6 नोर्म्स वाला इंजन, 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, जीप फोर व्हील ड्राइव सिस्टम और कई दूसरे इक्युपमेंटहैं। वहीं, टॉप वैरिएंट यानी लिमिटेड प्लस की कीमत मैनुअल वर्जन से 1.9 लाख रुपए ज्यादा है।भारतीय बाजार में इससे पहले जीप का डीजल वैरिएंट ट्रायलहॉक ऑटोमैटिक का आ रहा था। जिसकी शुरुआती कीमत 26.80 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 27.60 लाख रुपए है। ऐसे में कंपास डीजल ऑटोमैटिकआने से अब कंपनी के डीजल वैरिएंट ऑटोमैटिक एसयूवी की शुरुआत 4.8 लाख रुपए कम में हो जाएगी।जीप कंपास डीजल ऑटोमैटिक के फीचर्सलिमिटेड प्लस मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में एक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैक्स मिलेंगे। इसके साथ डुअल-पेन सनरूफ, 18-इंच अलॉय व्हील, जीप 8.4-इंच यूकनेक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक हैडलाइट्स और वाइपर्स, एट-वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jeep launches compass diesel automatic in Indian market, starting price is Rs. 21.96 lakhs Full Article
2 भारतीय सड़कों पर 1972 में पहली बार दौड़ा था चेतक, लोग कहने लगे थे 'हमारा बजाज' By Published On :: Wed, 15 Jan 2020 06:27:17 GMT ऑटो डेस्क. भारतीय ऑटो बाजार में बजाज चेतक की आज फिर से वापसी हो चुकीहै। 70, 80 और 90 के तीन दशकों तक इस स्कूटर ने बाजार के साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया है। 2000 के बाद ये नए जमाने के स्कूटर्स के साथ दौड़ में पीछे रहने लगा। 2005 में कंपनी ने इसके प्रोडक्शन पर रोक लगा दी। हालांकि, 14 साल बाद एक बार फिर ये लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। इसकी वापसी इलेक्ट्रिक वैरिएंट के साथ हुईहै। तो चलिए चेतक की वापसी पर इसके इतिहास पर एक बार फिर नजर डालते हैं।बजाज ऑटो ने चेतक को 1972 में भारतीय सड़कों पर उतारा था। इसका डिजाइन वेस्पा स्प्रिंट से और नाम महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक से लिया था। 1972 में चेतक की 1000 यूनिट का लॉट बाजार में आया था और इसकी कीमत 8 से 10 हजार के बीच थी। लॉन्चिंग के साथ ही ये भारतीय बाजार में हिट हो गया और देखते ही देखते इसकी डिमांड बढ़ती चली गई। बढ़ती लोकप्रियता के चलते कंपनी ने इसे 'हमारा बजाज' की टैग लाइन दे दी। पहले इसकी डिलीवरी के लिए 3 महीने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त ऐसा भी आया था जब इसकी डिलीवरी के लिए 20 महीने का इंतजार भी करना पड़ा।1977 में कंपनी ने पहली बार चेतक की 1 लाख यूनिट बेचीं।वहीं, 1986 में ये आंकड़ा 8 लाख पहुंच गया। चेतक की कामयाबी काये नया रिकॉर्ड था। 90 के दशक में भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई। कंपनी ने इस दौरान लगातार कई महीने 1 लाख यूनिट बेचीं। 2002 में चेतक की कीमत करीब 27 हजार रुपए थी, जो 2005 तक करीब 31 हजार तक पहुंच गई। चेतक की बढ़ती कीमतों का असर इसकी बिक्री पर होने लगा। वहीं, दूसरी तरफ एक्टिवा की मार्केट में पकड़ मजबूत होती चली गई। इस रेस में आखिरकार चेतक पीछे रह गया और 2005 में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।14 साल बाद यानी 2019 में बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष राहुल बजाज ने चेतक की वापसी का एलान किया। इस बार कंपनी ने क अवइसका इलेक्ट्रितार दिखाया। साथ ही, इसे स्टाइलिश और नई जनरेशन की जरूरत के हिसाब से बनाया। अब चेतक नए अवतार में एक बार फिर भारतीय बाजार में आ चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bajaj Chetak | Bajaj Chetak Scooter History Old Information Updates: Almost Everything You Need to Know About [Bajaj Chetak Scooter Full Article
2 बीएस6 इंजन के साथ नई जनरेशन की एक्टिवा 6G लॉन्च, शुरुआती कीमत 63912 रुपए By Published On :: Wed, 15 Jan 2020 10:22:08 GMT ऑटो डेस्क. होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू जनरेशन एक्टिवा 6G लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड और डीलक्स वैरिएंट में लॉन्च किया है। स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 63,912 रुपए और डीलक्स की एक्स-शोरूम कीमत 65,412 रुपए है। ये कंपनी का सिक्स जनरेशन स्कूटर है। इस बार एक्टिवा में सबसे बड़ा बदलाव BS6 नोर्म्स वाला इंजन है। इससे पहले कंपनी ने एक्टिवा 125 को इस इंजन के साथ लॉन्च किया था। डीलर्स के पास ये स्कूटर इस महीने के आखिर या फरवरी की शुरुआत में पहुंचेगा।होंडा एक्टिवा 6G का डिजाइनकंपनी ने न्यू एक्टिवा 6G के डिजाइन में काफी चेंजेस किए हैं। इसके फ्रंट एप्रोन, क्रोम इनसर्ट्स, एलईडी हेडलैम्प और टेल लैम्प को नया लुक दिया है। इसमें मेटल बॉडी मिलेगी, जो एक्टिवा के लास्ट जनरेशन में भी थी। न्यू एक्टिवा में लंबा व्हीलबेस मिलने वाला है। यानी स्कूटर पर पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा।होंडा एक्टिवा 6G के फीचर्सएक्टिवा 6G में नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है, जो स्पीड एनालॉग काउंटर और डिजिटल बैकलिट डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, सर्सिस रिमायंडर, रियल टाइम फ्यूल इफिशिएंसी जैसी डिटेल मिलेगी। क्योंकि इसमें BS6 इंजन है, ऐसे में ये साइलेंट स्टार्ट सिस्टम के साथ आता है। इसमें सेफ्टी के लिए साइड-स्टैंड इंडीकेटर भी दिया है।होंडा एक्टिवा 6G के स्पेसिफिकेशनइसमें 110cc पावर वाला न्यू BS6 इंजन दिया है। जो 8bhp पावर और 9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पुराने BS4 इंजन के जितना दम है। कंपनी ने इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि ये एक्टिवा 5G मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज देगा। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन स्प्रिंग लोडेड हाइड्रूलिक सेटअप के साथ दिए हैं। इसमें 12-इंच का फ्रंट व्हील और 10-इंच के बैक व्हील दिए हैं। स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 171mm है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Honda Activa 6G Scooter Price | Honda Activa 6G BS-VI Scooter Launch India [Updates]: Honda Activa 6G BS-VI Scooter Variants Price Features Mileage Full Article
2 भारतीय कंपनी Vu ने लॉन्च की 4K सिनेमा टीवी की सीरीज, 43-इंच मॉडल की कीमत 26999 रु By Published On :: Wed, 15 Jan 2020 11:11:15 GMT गैजेट डेस्क. इंडियन टेलीविजन कंपनी वीयू (Vu) ने अफोर्डेबल प्रीमियम 4K सिनेमा टीवी लॉन्च की है। इस टीवी को 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया गया है। टीवी की शुरुआती कीमत 26,999 रुपए है। ये 4K रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विजन एचडीआर और एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला श्याओमी, वनप्लस, सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियों के टीवी से होगा।वीयू 4K सिनेमा टीवी की कीमतें स्क्रीन साइज कीमत 43-इंच डिस्प्ले स्क्रीन 26,999 रुपए 50-इंच डिस्प्ले स्क्रीन 29,999 रुपए 55-इंच डिस्प्ले स्क्रीन 33,999 रुपए वीयू सिनेमा सीरीज की बिक्री 18 जनवरी से अमेजन इंडिया की वेबसाइट से होगी। साथ ही, इसे ऑफलाइन डीलर्स और स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे।ओटीटी ऐप्स को करेगा सपोर्टसिनेमा सीरीज के सभी टीवी 4K रेजोल्यूशन (3840x2160 पिक्सल) को सपोर्ट करते हैं। इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई ओटीटी ऐप्स का डायरेक्ट एक्सेस दिया है। टीवी के साथ जो रिमोट आ रहा है उसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो के बटन दिए हैं। इसके साथ, हॉटस्टार या दूसरे ऐप्स भी रन करेंगे। रिमोट में गूगल प्ले का भी बटन मिलेगा। टीवी में पिक्सेलियम ग्लास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी ब्राइटनेट को 500 निट्स तक बढ़ाती है।वीयू 4K सिनेमा टीवी के स्पेसिफिकेशनकंपनी ने सिनेमा टीवी में साउंड क्वालिटी को इम्प्रूव किया है। इसमें 40 वॉट साउंड आउटपुट वाले स्पीकर्स दिए हैं। ये दो बास और दो ट्विटर के साथ अरेंज हैं। जो फ्रंट की लोअर ग्रिल में दिए हैं। इतने वॉट का साउंड सभी मॉडल में मिलेगा। फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। टीवी में काफी पतले बेजल दिए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vu Cinema TV Range With 4K and Dolby Vision Launched in India, Priced Starting at Rs. 26,999 Full Article
2 HONOR MagicWatch 2: स्टाइल और फिटनेस, दोनों में नंबर 1! By Published On :: Thu, 16 Jan 2020 07:12:23 GMT युवा दिलों पर राज करने वाली स्मार्ट डिवाइस कंपनी HONOR की नई HONOR MagicWatch 2 का भारतीय प्रशंसकों को इंतज़ार है। अब इंतज़ार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली हैं, क्योंकि यह खास स्मार्टवॉच 14 जनवरी को लॉन्च हो गई है और 18 जनवरी से इसकी अमेज़न प्लेटफॉर्म पर सेल होने लगेगी। HONOR MagicWatch 2 इन-हाउस HiSilicon Kirin A1 SoC के साथ पेश की गई है, जिससे यह फास्ट परफॉर्मेन्स और दमदार फीचर्स के मामले में काफी आगे रहने वाली है। HONOR Magic Watch 2 में ऐसे कई अनोखे फीचर्स हैं, जो आपको दूसरी स्मार्टवॉचेज में नहीं मिलेंगे। डालते हैं एक नज़र HONOR MagicWatch 2 के खास फीचर्स पर—HONOR MagicWatch 2 का डिजाइनयदि आपको परंपरागत गोल आकार की घड़ी पसंद है तो इसका शानदार डिजाइन आपको जरूर पसंद आने वाला है। यह घड़ी एयरोस्पेस ग्रेड रिफाइंड 361L स्टेनलेस स्टील से बनी है और आपकी कलाई पर बहुत खूबसूरत दिखती है। इस स्मार्ट घड़ी में आप क्लॉक फेस को अपनी मर्जी के अनुसार सैट कर सकते हैं और अपना स्टाइल स्टेटमेंट सभी को दिखा सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आप पर्सनलाइज़्ड पिक्चर्स लगा सकते हैं। यानी आपको अपनी घड़ी पर जो भी तस्वीर हमेशा दिखानी हो आप उसे अपनी मर्ज़ी से चुन सकते हैं। उपभोक्ताओं को यह फीचर काफी पसंद आएगा।डिस्प्लेHONOR MagicWatch 2 (46mm) में HD 1.39-in की एमोलेड टच स्क्रीन दी गई है। इसका आकार 45.9X45.9X10.7 mm है। इसका 326 पीपीआई पर 454X454 रिज्यॉल्यूशन है, जो घड़ी के डायल पर सभी बारीकियों को बेहतर तरीके से हाइलाइट करने के लिए पर्याप्त है। इसमें पर्सनलाइज्ड वॉच फेस तैयार करने की भी सुविधा दी गई है। आप अपनी पसंद का वॉच फेस तैयार कर सकते हैं। आपको इस बात की आज़ादी मिलती है कि आप वॉच के फेस पर किस तरह की सूचनाओं को देखना चाहते हैं और किस तरह की सूचनाओं को नहीं। एक और अच्छी बात यह है कि HONOR MagicWatch 2 (46mm) का वजन सिर्फ 41 ग्राम है, जो दिन भर पहने जाने के बावजूद आपकी कलाई को बिल्कुल भी नहीं थकाता।स्विमिंग के लिए परफेक्टHONOR MagicWatch 2 आपको 5 एटीएम के साथ मिलेगी। इसको पहनकर आप स्वीमिंग कर सकते हैं। वॉटर रेजिस्टेंट होने के साथ यह स्मार्टवॉच आपकी फिटनेस ट्रेकिंग भी करती है। यह अलग—अलग स्वीमिंग स्ट्रोक्स, जैसे फ्री स्टाइल, बटरफ्लाइ इत्यादि की आॅटोमेटिकली पहचान करने में सक्षम है और साथ ही आपको SWOLF स्कोर, हार्टरेट और कैलोरीज जैसा डेटा ट्रेक करने में मदद करती है। आप इस घड़ी को पहनकर वॉटर एडवेंचर भी बिना किसी हिचक के कर सकते हैं|बैटरी लाइफजहां ज्यादातर स्मार्टवॉचेज 1—2 दिन की बैटरी लाइफ देती हैं, वहीं HONOR आपको 14 दिन तक की बैटरी बैकअप देता है जो बहुत ही शानदार है| कई स्मार्टवॉचेज में तो फिटनेस ट्रेकिंग से ज्यादा समय चार्जिंग पर ही बिताना पड़ता है। इस बैटरी लाइफ के साथ आप सीमलैस प्रॉडक्ट के बेमिसाल फीचर्स को एक्सपीरियंस कर सकते हैं और 24x7 अपने स्वास्थ्य को बेझिझक होकर ट्रैक कर सकते हैं।फिटनेस मॉनिटरिंगHONOR MagicWatch 2 आपको 15 डेडिकेटेड फिटनेस मोड पर सपोर्ट करती है, जिसमें इनडोर—आउटडोर रनिंग, साइक्लिंग, स्वीमिंग, ट्राइएथेलॉन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा यह घड़ी हार्ट रेट, SWOLF स्कोर और कैलोरी बर्न की जानकारी भी आपको देती है। साथ ही इस स्मार्टवॉच में डुअल जीपीएस का इस्तेमाल हुआ है। यह जीपीएस के साथ ही ग्लोनास ट्रेकिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है। यदि आप घने जंगल में हो या शहर की भीड़भाड़ वाली गलियों में, इसकी लोकेशन सर्विस पूरी तरह से सटीक नतीजे दिखाती है।हैल्थ मॉनिटरिंगHONOR MagicWatch 2 आपके लिए हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और स्ट्रेस मॉनिटर की सुविधा भी देती है। रिलेक्स्ड लाइफस्टाइल के लिए यह HUAWEI TruRelax से आपके तनाव की स्थिति की जानकारी लेती है। हार्ट रेट मॉनिटर से आप यह जान सकते हैं कि वर्कआउट या रनिंग के दौरान आपका दिल कितना धड़क रहा है या फिर आपका दिल किसी खतरे के निशान को तो पार नहीं कर रहा है। स्लीप मॉनिटर से आप अपनी नींद की क्वालिटी को चैक कर सकते हैं और स्ट्रेस मॉनिटर आपको रिलेक्स्ड लाइफस्टाइल की ओर आगे बढ़ाता है। यह आपको मॉनिटरिंग के साथ हैल्दी लाइफ के लिए सजेशन भी देता है। Honor के ये हैल्थ ट्रैकिंग के फीचर्स इनहाउस बने हैं और काफी सटीक नतीजे देने के लिए जाने जाते हैं।अन्य स्मार्ट फीचरHONOR MagicWatch 2 ब्लूटूथ कॉल्स को सपोर्ट करती है। साथ ही 500 गाने स्टोर कर उन्हें प्ले कर सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच ऐसे कई दूसरे काम भी कर सकती है जैसे म्यूजिक कंट्रोल जिसकी मदद से आप प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं और उसे शफल भी कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉल्स और रिमाइंडर्स को भी पूरी तरह से सपोर्ट करती है। पुश नोटिफिकेशंस, वैदर डिटेल्स, अलार्म, रिमाइंडर्स, टाइमर, फाइंड योर फोन जैसे फीचर्स भी आपको इस स्मार्टवॉच में मिलते हैं। यह घड़ी आपको 2 रंगों में मिलेगी - चारकोल ब्लैक और फ्लैक्स ब्राउन। दोनों ही रंग ऐसे हैं कि देखते ही आपका मन मोह लेंगे।आकर्षक है कीमतHONOR MagicWatch 2 (46 मिमी) चारकोल ब्लैक वेरिएंट 12,999 रुपए में अमेज़न पर उपलब्ध होगा और फ्लैक्स ब्राउन वेरिएंट आपको 14,999 रुपए में मिलेगा। अमेज़न पर इसकी सेल 18 जनवरी, दोपहर 12 बजे से अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए और 19 जनवरी से सभी उपभोक्ताओं के लिए शुरू होगी।शानदार ऑफर्सHONOR MagicWatch 2 की हर खरीद पर उपभोक्ताओं को मुफ्त HONOR AM61 ब्लूटूथ इयरफ़ोन के साथ ही सभी क्रेडिट और डेबिट काड्र्स पर 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर भुगतान करेंगे तो आपको HONOR MagicWatch 2 की खरीद पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।HONOR MagicWatch 2 आप इस लिंक पर क्लिक कर खरीद सकते हैं— https://amzn.to/2uI028H Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today HONOR MagicWatch 2: Number 1 in both style and fitness! Full Article
2 फरवरी में लगेगा ऑटो का सबसे बड़ा मेला, नई गाड़ियां होंगी लॉन्च; 6 दिन के टिकट का खर्च 2750 रुपए By Published On :: Thu, 16 Jan 2020 12:12:37 GMT ऑटो डेस्क. देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो 2020 में 'द मोटर शो' 7 फरवरी से ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाला है। ये इवेंट 12 फरवरी तक चलेगा। 6 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में देसी-विदेशी कई कंपनियां ऑटो टेक्नोलॉजी के साथ नए व्हीकल को लॉन्च और पेश करेंगी। हम यहां इस इवेंट से जुड़ी सभी बातें बता रहे हैं।इवेंट का शेड्यूलऑटो एक्सपो को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। इसमें पहला हिस्सा 'द मोटर शो' का है, जो 7 से 12 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में होगा। वहीं, दूसरा हिस्सा कम्पोनेंट्स शो का है। ये 6 से 9 फरवरी तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में होगा।द मोटर शो : इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। ये मार्ट 58 एकड़ में फैला है। इसके 56,000 स्क्वायर मीटर में एग्जीबिशन एरिया,कनवेंशन फेसिलिटी, बिजनेस लाउंज, वीआईपी लाउंज, बिजनेस सेंटर, फूड कोर्ट्स, पार्किंग एरिया स्टोरेज और वेयरहाउस फेसिलिटी दी है। एग्जीबिशन हॉल में वाई-फाई सर्विस के साथ सेंट्रलाइज्ड पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी कवरेज दिया है। दिन/तारीख बिजनेस घंटे पब्लिक घंटे शुक्रवार, 7 फरवरी 11AM से 7PM - शनिवार, 8 फरवरी - 11AM से 8PM रविवार, 9 फरवरी - 11AM से 8PM सोमवार, 10 फरवरी - 11AM से 7PM मंगलवार, 11 फरवरी - 11AM से 7PM बुधवार, 12 फरवरी - 11AM से 6PM इवेंट की एंट्री फीस दिन/तारीख एंट्री फीस शुक्रवार, 7 फरवरी 750 रुपए शनिवार, 8 फरवरी 475 रुपए रविवार, 9 फरवरी 475 रुपए सोमवार, 10 फरवरी 350 रुपए मंगलवार, 11 फरवरी 350 रुपए बुधवार, 12 फरवरी 350 रुपए नोट : विजिटर्स इवेंट में शामिल होने के टिकट बुक माई शो से खरीद सकते हैं। सभी दिन के टिकट की कीमत 2750 रुपए है। बुक माई शो यूजरको 75 रुपए तक का कैशबैक भी दे रही है।एक्सपो में पहुंचने का रास्ताऑटो एक्सपो 2020 के द मोटर शो में आप हवाईजहाज, ट्रेन और मेट्रो, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से पहुंच सकते हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यहां की दूरी 60 से 90 मिनट की है। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, ट्रेन कनेक्टिविटी भी सभी जगहों से है।कम्पोनेंट्स शो: ऑटो एक्सपो में कम्पोनेंट इवेंट का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। प्रगति मैदान में कई मेलों का भी आयोजन किया जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए शहर की लोकल बस, मेट्रो, टैक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे शहर से आने वाले विजिटर्स ट्रेन, बस, हवाईजहाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यहां दिल्ली टूरिज्म की रेडियो टैक्सी भी चलती है। दिन/तारीख मीडिया ट्रेड डेज गुरुवार, 6 फरवरी हां हां शुक्रवार, 7 फरवरी नहीं हां शनिवार, 8 फरवरी नहीं हां रविवार, 9 फरवरी नहीं हां Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Auto Expo 2020 Schedule | Auto Expo 2020 Latest News and Updates; Auto Expo 2020 Ticket price, India Date, Venue Details, How To Reach In Delhi Auto Expo In Delhi Noida Full Article
2 BS6 इंजन के साथ ईको लॉन्च, CNG मॉडल का माइलेज 21.8 किमी; शुरुआती कीमत 3.81 लाख रु By Published On :: Sat, 18 Jan 2020 06:48:00 GMT गैजेट डेस्क. मारुति सुजुकी ने ईको को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.81 लाख रुपए है। ईको में BS6 इंजन देने के साथ मारुति ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि ईको को वो बंद नहीं करेगी। इसे 5 और 7 सीटर वैरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसका इंटीरियर डुअल-टोन कलर में आएगा।21.8 किमी का माइलेजनए इंजन वाली ईको में 1.2-लीटर, फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 73 bhp का पावर और 101 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। ये 16.11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। इसे सीएनजी वैरिएंट भी लॉन्च किया गया है, जो 21.94 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देता है।ईको BS6 के लॉन्चिंग इवेंट पर मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग एंड सेल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी हमेशा ही अपने ग्राहकों को आसान मोबेलिटी सॉल्यूशन देती रही है। हम ईको को BS6 नॉर्म्स को पूरा करने वाले इंजन के साथ लॉन्च कर रहे हैं, जो पर्यावरण को साफ रखेगी। यूनिक डिजाइन और मेटेनेंस में कम लागत के चलते ये एक दशक के बाद भी ग्राहकों का पसंदीदा कार बनी है। इसके लिए हम ग्राहकों का धन्यवाद भी करते हैं।ईको के सभी वैरिएंट की कीमतें वैरिएंट कीमत ईको 5 STR STD 3,80,800 रुपए टूर V 5 STR STD 3,83,800 रुपए ईको कारगो पेट्रोल 3,91,500 रुपए टूर V 7 STR STD 4,03,500 रुपए ईको 7 STR STD 4,09,800 रुपए टूर V 5 STR AC 4,18,300 रुपए ईको 5 STR AC 4,21,500 रुपए ईको कारगो CNG 4,41,840 रुपए ईको 5 STR AC CNG 4,75,715 रुपए टूर V 5 STR AC CNG 4,76,057 रुपए ईको कारगोCNG AC 4,58,938 रुपए ईको एंबुलेंस 6,84,000 रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Eco launch with BS6 engine, CNG model mileage 21.8 km; Starting Price Rs 3.81 Lakh Full Article
2 5731 मीटर ऊंचाई पर ड्राइव होकर कोना इलेक्ट्रिक का नाम गिनीज बुक में दर्ज, 452 किमी है रेंज By Published On :: Sat, 18 Jan 2020 13:14:15 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इसे हाईजेस्ट अल्टीट्यूड अचीव्ड इन एन इलेक्ट्रिक कार कैटेगरी में जगह मिली है। दरअसल, कोना को तिब्बत के सवूला पास पर 5,731 मीटर की ऊंचाई पर ड्राइव किया गया। इतनी ऊंचाई पर ड्राइव होने वाली ये पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसी वजह से इसका नाम रिकॉर्ड में शामिल हुआ।फुल चार्ज पर 452 किमी की रेंजकोना में 39.2 kWh की लीथियम आयन बैटरी दी है। जो नॉर्मल चार्जर से 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह कार 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज होने के बाद इस कार को एक बार में 452 किलोमीटर तक ड्राइव किया जा सकता है। भारतीय बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ये सबसे ज्यादा रेंज वाली कार है।कोना में दी गई मोटर भी बेहद पावरफुल है। कंपनी का दावा है कि ये 9.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, कार की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।हुंडई कोना के स्पेसिफिकेशन> इसमें 8-इंच टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। इसमें ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट्स ड्राइविंग मोड्स भी दिए हैं।> सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम भी जो सेफ्टी फीचर के तौर पर ही काम करेगा।> इसे व्हाइट, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर्स में खरीद सकते हैं। साथ ही, इसमें ब्लैक रूफ वाला डुअल-टोन कलर भी मिलेगा। इसके लिए 20,000 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।> कंपनी का कहना है कि भारत के चार बड़े शहरों में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इसे चार्ज करने के लिए स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के डीलरशिप पर भी इसे चार्ज करने का ऑप्शन देगी। कंपनी इस एसयूवी पर 3 साल की अनलिमिटेड वारंटी और बैटरी 1.6 लाख किलोमीटर या 8 साल तक वारंटी देगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hyundai Kona Electric makes it to the Guinness world records for reach 5,731-metre altitude Full Article
2 नेक्सन इलेक्ट्रिक की रेंज है 312 किमी, 10 सेकंड से कम में पकड़ लेगी 100 km/h की स्पीड By Published On :: Sun, 19 Jan 2020 02:30:00 GMT ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स की सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सन का नया अवतार इलेक्ट्रिक होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस की कीमत का एलान इस महीने के बाद किया जा सकता है। वहीं, इसे अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को ऑटोमोटिव रिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने 312 किलोमीटर चलने का सर्टिफिकेट दिया है। बीते दिनों कंपनी ने भी इस बात का एलान किया था कि इसकी रेंज 300 किलोमीटर है।4.6 सेकंड में 0-60 किमी की स्पीडटाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के मुताबिक ये 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के लिए महज 9.9 सेकंड लेती है। यानी ये टाटा की फास्टेस्ट कारों में से एक है। कारमेकर का दावा है कि कार के फ्रंट और रियर के वजन 50:50 में बांटा गया है, जो इस ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी के हैंडलर को सक्षम बनाते हैं।नेक्सन ईवी कनेक्टेड कार टेक के साथ आएगी। टाटा ने बताया कि ये कार जेडकनेक्ट ऐप के साथ आएगी, जिससे कार के कई फीचर्स को ऑपरेट किया जा सकेगा। ऐप की मदद से कार की चार्जिंग मॉनिटरिंग, बची हुई रेंज, चार्जिंग हिस्ट्री की डिटेल भी मिलेगी। ऐप पर रिमोट कमांड्स फीचर्स जैसे प्री-कूलिंग, रिमोट लॉक या अनलॉक, लैम्प कंट्रोल, हॉर्न एक्टिवेशन भी होंगे। ऐप पर लाइव लोकेशन शेयरिंग, नियरेस्ट चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी मिलेगी।टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के वैरिएंटटाटा मोटर्स नेक्सन इलेक्ट्रिक को तीन ट्रिम लेवल्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में लॉन्च करेगी। नेक्सन XM दो ड्राइविंग मोड (ड्राइव और स्पोर्ट्स) में आएगी। इसमें स्टील व्ही, क्लॉथ इंटीरियर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलैस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट मिलेंगे। नेक्सन XZ+ में इन फीचर्स के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर, 16-इंच डायमंड कट अवॉय व्ही, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और लेदर-वार्प्ड स्टीयरिंग व्हील मिलेंगे। वहीं, नेक्सन XZ+ LUX में सनरूफ, लेदर सीट्स और ऑटोमैटिक वाइपर्स और हेटलाइट्स मिलेंगी। कंपनी इस कार के सभी वैरिएंट की बैटरी और मोटर पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी देगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nexon Electric has a range of 312 km, catching 100 km / h in less than 10 seconds Full Article