9 मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की जान गई; 9 दिनों से इलाज चल रहा था By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 07:40:22 GMT उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार की दोपहर कोरोनावायरस के 15 नए मामले सामने आए। जिससे यहां अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इसी बीच सोमवार रात दो संक्रमितों की मौत हो गई। इनका इलाज तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में चल रहा था। अब यहां मृतकों की संख्या पांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ.एमसी गर्ग ने कहा- हॉटस्पॉट वाले इलाकों से ज्यादा केस निकलकर सामने आ रहे हैं।मृतकों में एक रामपुर जिले का मरीज थासीएमओ डॉ.गर्ग ने बताया किरामपुर जिले के टांडा निवासी वृद्ध मोहम्मद उमर का इलाज टीएमयू में चल रहा था। उमर को शुगर और हार्ट की समस्या थी। वहीं,मुरादाबाद के गोविंद नगर की रहने वाली 63 वर्षीय महिला शीला वर्मा की भी मौत हो गईहै। 9 अप्रैल को इनको टीएमयू में भर्ती कराया गया था। 11 दिन से लगातार इलाज चल रहा था। कोरोना की वजह से हार्ट फेल होने से शीला की मौत हुई है। दोनों के अंतिम संस्कार का प्रोटोकॉल को पूरा किया जा रहा है।इससे पहले मुरादाबाद के सरताज और डॉ. निजामुद्दीन औरसम्भल के कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमाती की मौत हो चुकी है। मुरादाबाद मंडल के मुख्यालय में मरने वालों की संख्या 5 हो गयी है। सीएमओ ने बताया किसोमवार की रात 58 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। जिसमें 15 पॉजिटिव मिले। मंगलवार की दोपहर 15 नए केस सामने आए। तीन के सैंपल रिपीट हुए हैं। इसमें 3 महिला और एक पांच साल का बच्चा भी है।उप्र में अब तक 1192 केसउत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1192 तक पहुंच गई है। इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1034 हो गई है। इससे पहले सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पाए गए थे। 52 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मृतकों में एक रामपुर जिले का मरीज था। अब यहां मृतकों की संख्या पांच पहुंची। Full Article
9 1192 संक्रमित, इनमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग; झांसी में कच्ची शराब का कारोबार पकड़ाया By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 08:36:46 GMT लखनऊ के केजीएमयू ने मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की हैं। इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 1192 हो गई है, इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। एक्टिव केस में 1034 संख्या हो गई हैं। 140 संक्रमित मरीजों केठीक होने परडिस्चार्ज किया गया है और 18 मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में मिले थे। इनमें मुरादाबाद में 15, नोएडा में 3, आगरा में 12 और मेरठ में 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।झांसी में लॉकडाउन में शराब दुकानें बंद होने से कच्ची शराब बेचेजाने का कारोबार पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी में 1600 लीटर अवैध शराब जब्त की है।सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा मेंयूपी में सबसे ज्यदा 242 संक्रमित आगरा में हैं। इसके अलावालखनऊ में 169, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, मेरठ में 78, सहारनपुर में 72, कानपुर नगर में 60, फिरोजाबाद-मुरादाबाद में 58, गाजियाबाद में 46, शामली-बिजनौर में 26, बस्ती में 19, बुलन्दशहर में 18, हापुड़-सीतापुर-अमरोहा में 17, रामपुर-बागपत में 15, वाराणसी में 14, बदायूं में 13, औरैय्या-आज़मगढ़-संभल में 7-7, मथुरा-महराजगंज-प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-कन्नौज में 6-6, जौनपुर-मुजफ्फरनगर में 5-5, लखीमपुर खीरी-हाथरस-मैनपुरी में 4-4, मिर्जापुर-इटावा-कासगंज-एटा में 3-3, पीलीभीत-हरदोई-कौशाम्बी-बांदा-रायबरेली में 2-2, शाहजहांपुर-भदोही-बाराबंकी-उन्नाव-प्रयागराज-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर-संतकबीरनगर में 1-1 मरीज मिला है।झांसी में मंगलवार सुबह बड़े पैमाने पर अवैध शराब पकड़ी गई। लॉकडाउन को ताक पर रख अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था।झांसी: 1600 लीटर अवैध शराब बरामदलॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें नहीं खुल रही हैं,जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी में1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी। मौके सेशराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।पुलिस को कई स्थानों से अवैध शराब की सप्लाई की सूचना आ रही थी। यहांआबकारी औरपुलिस ने अवैध कारोबार रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है।वाराणसी में लोग लॉकडाउन के दौरान अभी भी बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।वाराणसी:तीन महिलाओं ने जीती कोरोना के खिलाफ जंगजिले में कोरोनावायरस से जंग में मंगलवार सुबह अच्छी खबर आईकि 3 कोरोना पॉजिटिव महिलाएं निगेटिव हो गई हैं। डीएम कौशलराज ने बताया कि गंगापुर के कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय पुत्रवधु का दूसरा टेस्ट भी निगेटिव आया है। दोनों कोरोना से मुक्त हुई हैं। वहीं बजरडीहा की हज से लौटी 42 वर्षीय महिला का भी दूसरा टेस्ट निगेटिव आया है। तीनों महिलाओं ने एक साथ बहादुरी और इच्छा शक्ति से कोरोना की जंग को जीता है। इन तीनों ने इलाज के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफका भरपूर साथ दिया है।बदायूं में एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर युवतियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।बदायूं: पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटाबदायूं जिले के गांव उतरना में मंगलवार को मूसाझाग पुलिस ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। एक सिपाही के कहने पर थाने की जीप में पुलिस वाले गांव पहुंचे। आरोप है कि पुलिसवालों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को जमकर पीटा। इसमें घायल दो किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने गांव जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। उनकी रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।नोएडा: संक्रमण के 3 नए मामले सामने आएउत्तर प्रदेश में नोएडा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 100 पहुंच चुकी है। इनमें से 43 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए एचसीएल प्रदेश सरकार को एक लाख पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट उपलब्ध कराएगा। इसमें 32 हजार किट का ऑर्डर नोएडा की तीन गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को जारी कर दिया गया है। इसमें करीब 15 हजार किट सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ भेजा भी जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर की है। यहां वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित है, केवल जरूरी सेवाओं और वैध पास रखने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही है। Full Article
9 क्रिकेट आयोजित कराने के आरोप में बाराबंकी के भाजपा नेता समेत 29 पर एफआईआर By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 11:15:00 GMT कोरोनावायरस को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में कैद हैं। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बाराबंकी जिले का है। यहां लॉकडाउन के बीच टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में क्रिकेट खेलने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 9 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दरोगा जवाहर पाल की तहरीर पर हुई है।दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर बाराबंकी जिले में धारा 144 लागू है। लेकिन टिकैत नगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में दर्जनों की संख्या में लोग क्रिकेट खेल रहे थे। ग्रामीणों ने क्रिकेट मैच खेल रहे लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद टिकैतनगर थाना के दरोगा जवाहर पाल हमराही सिपाहियों के साथ पानापुर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। मामला सही पाए जाने पर वीडियो दिखाकर उसमें शामिल लोगों की पहचान कराई गई। इसके बाद भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह समेत 9 नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।बाराबंकी यूपी के 11 कोरोना मुक्त जिलों में शामिल है। यहां अब वर्तमान में कोई एक्टिव कोरोना का मामला नहीं है। इसी के चलते इसे कोरोना मुक्त जनपद घोषित किया गया है। हालांकि, जिला अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि लोग उन सभी सलाह का पालन करें। जिससे कोरोनावायरस के प्रसार को रोका जा सके। शहर की पुलिस ने सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी है और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को केवल सड़क पर आने दिया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बाराबंकी जनपद कोरोना मुक्त हो चुका है। बावजूद इसके यहां एहतियातन शहर में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। Full Article
9 कानपुर में ब्रश कारोबारी के पिता की मौत के तीसरे दिन पॉजिटिव आई रिपोर्ट; संक्रमितों की संख्या 94 पहुंची By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 13:51:38 GMT उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तीन दिन पहले ब्रश कारोबारी के 72 साल के पिता का निधन हो गया था। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनका बेटा भी संक्रमित है। उसका हैलट के कोविड-19 वार्ड में इलाज चल रहा है। यह बीते 26 दिन में कोरोनावायरस से 22वीं मौत है। बीते 29 मार्च को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बस्ती के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा था।मंगलवार को हुई थी कारोबारी के पिता की मौतकुली बाजार निवासी ब्रश कारोबारी की रिर्पोट बीते सोमवार को पॉजिटिव आई थी। उसे हैलट के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीते मंगलवार को ब्रश कारोबारी के परिजनों के सैंपल लेने थे। लेकिन इससे पहले ही कारोबारी के 72 वर्षीय पिता की मौत हो गई थी। बुजुर्ग को सांस और हार्ट की बीमारी थी। परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए भैरवघाट पहुंच गए थे। इस बात की जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग को हुई तो फौरन मौके पर पहुंच कर मृतक बुजुर्ग समेत 30 लोगों के सैंपल लिए थे।गुरुवार को आई रिपोर्ट में 6 संक्रमित कर्नलगंज के और 2 कुली बाजार के हैं और 3 संक्रमित अनवरगंज के हैं। सभी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी ट्रेवेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसके बाद अब शहर में संक्रमितों की संख्या 94 पहुंच गई है। जिसमें से 7 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही अब मृतकों की संख्या तीन हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होने वाली मौतों को संदिग्ध मान रहा है। मौतों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।आज 8 नए मामलेशहर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत बीते 13 अप्रैल को कर्नलगंज के तिकुनिया पार्क निवासी रेडिमेड कारोबारी की हुई थी। दूसरी मौत रोशन नगर निवासी 52 प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी। मौत के एक दिन बाद मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीसरी मौत संक्रमित ब्रश कारोबारी के पिता की हुई है। सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया कि, जांच के लिए 132 सैंपल भेजे गए थे। इनमें 8 पॉजिटिव मिले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कानपुर में लगातार बढ़े रहे संक्रमण के मामलों से प्रशासन सतर्क है। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेश किया जा रहा है। Full Article
9 देवबंद से आए युवक ने फैलाया संक्रमण; एक साथ 19 लोग पाए गए पॉजिटिव, जिले में 21पहुंचा मरीजों का आंकड़ा By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 09:17:00 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार सामने आ रहा है। इस बीच संतकबीरनगर जिले में 19 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में जिले में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इसमें 18 लोग मगहर और एक युवक बखिरा इलाके के तिलाठी गांव का है। अब तक जिले में कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी का नमूना मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजा गया था। सीएमओ डॉक्टर हरि गोविंद सिंह ने बताया शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमे 18 लोग मगहर के रहने वाले हैं। जबकि एक युवक बखिरा इलाके का निवासी है।पूरे इलाके को सील करने का आदेश दिया गयाडीएम और एसपी शनिवार को तड़के ही मगहर और तिलाठी गांव पहुंचे और चारों तरफ से सील कराने का निर्देश दिया।देवबंद से आए मगहर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके परिवार के 30 लोग और संपर्क के 26 लोग जिला अस्पताल क्वारैंटाइन कराए गए थे।एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मगहर कस्बा और उसके इर्द गिर्द तीन किलोमीटर का दायरा सील करा दिया गया है। जबकि तिलाठी गांव को चारों तरफ से सील कराते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today देवबंद से आया एक युवक दो दिन पहले ही पॉजिटिव पाया गया था। अब उसी परिवार से जुड़े 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट आज आयी। Full Article
9 1843 संक्रमित, 289 मरीज स्वस्थ हुए: सरकार ने कहा- गैर राज्यों से आने वाले लोगों को हर हाल में क्वारैंटाइन कराया जाएगा By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 11:13:16 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।उत्तर प्रदेश में अभी तक 1843 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 289 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक उप्र में कुल 29 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि अभी तक यूपी में कुल 402 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं और अब तक लॉकडाउन के दौरान 32000 वाहन सीज किए गए हैं। कहा कि सीएम ने राज्य में पूल टेस्टिंग को बढ़ावा देने का निर्देश जारी किया है।अवस्थी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से मेडिकल टीम को संक्रमण से मुक्त करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। जो भी गैर राज्यों से उप्र में आ रह हैं उन्हें हर हाल में क्वारैंटाइन कराया जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर भी आगे का काम शुरू किया जाएगा। अब तक जो औद्योगिक इकाइयां शुरू हुई हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।289कोरोना पेशेंट डिस्चार्ज किए गए: आगरा से 18, लखनऊ से 29, गाजियाबाद से 16, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 59, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मुरादाबाद से 1, वाराणसी से 6, शामली से 15, जौनपुर से 4, बागपत से 1, मेरठ से 36, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 9, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 8, प्रयागराज से 1 व रामपुर से 4 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है।कुल 29मौतें हुईं:यूपी में अब तक कोरोना संक्रमण से 29लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 5, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 9 मौतें हुईं हैं।प्रदेश में 90,606 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में अब तक 18,890 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण की वजह से क्वारैंटाइन किया गया है। प्रदेश के 57 जनपदों में अब तक कुल 1807 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, इनमें 1040 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं।उत्तरप्रदेश के 47 जनपदों में अभी भी कोरोना के 1512 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कुल 1,03,533 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,715 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उप्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1800 को पार कर गई है। पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को यह जानकारी दी। Full Article
9 9 सूडानी जमाती समेत 15 को अस्थाई जेल भेजा गया, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 11:22:39 GMT उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुलिस ने 15तब्लीगी जमातियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी को फरीदीपुर में बने अस्थायी जेल में शिफ्ट किया गया है, ये सभी पहले से ही क्वारैंटाइन थे। जमातियों में 9 सूडानी नागरिक, उनके ट्रांसलेटर और कार्य करने वाले शामिल हैं।31 मार्च को शहर के जामे इस्लामिया मदरसे में सूडान से आए 10 जमाती समेत कुल 15 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया था। दूसरे दिन पुलिस ने सूडानी नागरिको के विरुद्ध वीजा नियमों के उल्लंघन व महामारी अधिनियम समेत अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया। चार अप्रैल की रात इन जमातियों को मदरसे से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सैंपलिंग के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हे वापस मदरसे में क्वारैंटाइन किया गया गया।इसके बाद हाल ही में सभी सूडानी जमाती समेत उनके साथ चलने वालों को फरीदीपुर स्थित क्वारैटाइन सेंटर में ले जाकर रखा गया था। यहां दोबारा सैंपल लिया गया और एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया। जिसमें एक सूडानी नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे कुड़वार सीएचसी के आईसोलेशन सेंटर में रखा गया। अन्य सभी सूडानी नागरिकों व उनके साथ रहने वाले कुल 15लोगों को मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ वर्मा के समक्ष रविवार को पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रखे जाने का निर्देश दिया। इस पर सभी को फरीदीपुर क्वारैंटाइन सेंटर में बने अस्थाई जेल में लाकर रखा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ वर्मा के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई। Full Article
9 आज 28 मरीज डिस्चार्ज हुए; गोरखपुर में 3 माह के बच्चे ने तो ग्रेटर नोएडा में 82 साल की बुजुर्ग ने दी कोविड-19 को मात By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 12:55:00 GMT उत्तर प्रदेश में रविवार को दोपहर चार बजे तक कोरोनावायरस के 36 नए केस सामने आए। जिससे पॉजिटिव केस की संख्या 1843 पहुंच गई। इनमें 29 की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात है कि, अब संक्रमित रोगी के ठीक होने की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार को गोरखपुर में तीन माह के बच्चे के अलावा आगरा में 19, ग्रेटर नोएडा में 8 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। अब तक प्रदेश में 289 लोग ठीक हो चुके हैं। तीन माह का बच्चा अपनी मां के साथ घर भेजा गयाबस्ती के रहने वाले एक युवक की बीते 29 मार्च को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया था। जिसके अंतिम संस्कार में कई लोग शामिल हुए। जब इन लोगों की सैंपलिंग हुई तो पता चला कि, 19 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें तीन माह का बच्चा व उसके माता-पिता भी शामिल थे। जिनका 12 अप्रैल से इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। रविवार को डॉक्टरों व अन्य स्टॉफ ने ताली बजाकर बच्चे व उसकी मां को विदाई दी।82 साल बुजुर्ग व नवजात शिशु ने कोरोना को दी मातरविवार को ग्रेटर नोएडा के जिम्स (गवर्मनेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) हॉस्पिटल से 8 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीककर डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि ये सभी घर पर 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहेंगे। रोगियों में 82 वर्षीय वृद्ध महिला भी शामिल थी। एक नवजात शिशु के साथ मां को भी अस्पताल से छुट्टी मिली। डीएम सुहास एलवाइ ने कहा- जिम्स हॉस्पिटल में अब तक 89 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ कर घर भेज चुका है। अब यहांसिर्फ 4 मरीज भर्ती हैं। पूरे देश मे नोएडा मरीजों को ठीक करने के मामले में सबसे ऊपर है। इस दौरान डीएम ने सभी डिस्चार्ज हुए मरीजों को गिफ्ट दिए और पूरे स्टाफ ने ताली बजाकर सभी का अभिनंदन किया।अब तक 140 की रिपोर्ट निगेटिव, आज 19 डिस्चार्जयूपी में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज आगरा में हैं। यहां अब तक 372 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 9 की जान गई है। लेकिन रविवार ताजनगरी वालों के लिए सुखद एहसास देने वाला रहा। यहां आज 19 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर अस्पताल से छुट्टी ली है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अभी तक 140 ऐसे लोग हैं जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। जिन्हें चरणबद्ध तरीके से डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। आगरा में 46 मरीज अन्य शहरों और राज्यों के भर्ती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today गोरखपुर में रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से तीन माह के बच्चे को उसकी मां के साथ घर भेजा गया। ये बच्चा बस्ती जिले का रहने वाला है। Full Article
9 24 घंटे में 9 नए केस; संक्रमितों की संख्या 381 पहुंची, बुजुर्ग की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, अखिलेश बोले- वुहान न बन जाए By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 05:39:00 GMT ताजनगरी आगरा में कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण व मौत के मामलों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार की शाम यहां तीन दिन पहले मृत हुए 70 साल के दूध कोरोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आगरा में कोरोनावायरस से 10वीं मौत है। वहीं, बीते 24 घंटे में 9 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 381 पहुंच गई है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए टि्वट किया है कि, आगरा मॉडल फेल है। ये कहीं वुहान न बन जाए।23 अप्रैल को हुई थी बुजुर्ग की मौतमोती कटरा निवासी 70 वर्षीय दूध कारोबारी की 22 अप्रैल को तबियत खराब हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें एसएन अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन 23 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। 24 अप्रैल को प्रशासन ने परिजनों को शव सौंप दिया था। बाद में विद्युत शवदाह ग्रह पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। रविवार को उनकी रिपोर्ट में कोरोना मिलने की पुष्टि हुई।प्रमुख सचिव और एडीजी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार बैठक ले रहे हैं। दोनों अफसरों ने मंटोला, नाई की मंडी समेत कई हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। इसके बाद हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बदलाव किया गया है। इसका दायरा अब 800 मीटरे से बढ़ाकर 1 किमी कर दिया गया है। इस तरह 90 हॉटस्पॉट को मर्ज करके 33 कर दिया गया है। अब प्रशासन ने इन 33 हॉटस्पॉट को सैनिटाइज कराने में जुटा है।अखिलेश बोले- जागो सरकार जागोआगरा में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने टि्वट कर लिखा- मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना से लड़ने का आगरा मॉडल मेयर के अनुसार फेल होकर आगरा को वुहान बना देगा। न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर क्वॉरैंटाइन सेंटर्स की बदहाली प्राणांतक साबित हो रही है। जागो सरकार जागो! Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उत्तर प्रदेश में अब तक 1880 केस मिल चुके हैं। इनमें 381 सिर्फ आगरा के हैं। प्रशासन ने यहां हालात संभालने के लिए प्रमुख सचिव आलोक कुमार, एडीजी अजय आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। Full Article
9 छह स्वास्थ्यकर्मियों समेत 14 का टेस्ट पॉजिटिव, अब संक्रमितों की संख्या 129 पहुंची By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 12:59:00 GMT तमाम प्रयासों के बावजूद गौतमबुद्धनगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा)में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। अब जिले के स्वास्थ्यकर्मी भी वायरस की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल की वार्ड आया, चाइल्ड पीजीआई के कुक समेत 6 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अन्य आठ संक्रमितों मेंकुछ का ताल्लुक तब्लीगीजमातियों से है तो कुछ में संक्रमण फैलने काकारण अभी अज्ञात बना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी की ट्रेवेल हिस्ट्री खंगाल रही है।इसके साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 129 पर पहुंच गया है।बीते 22 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 186 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें 4 सैम्पल रिपीट किएगए थे। रविवार देर रात इन सैम्पलों का नतीजा स्वास्थ्य विभाग को मिला।इनमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव मरीजोंमें 6 स्वास्थ्यकर्मी सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ के हैं, इनमें कुक भी शामिल है। इसके अलावा जिला अस्पताल की वार्ड आया और सेक्टर 39 में बने क्वारैंटाइन वार्ड के प्लम्बर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज कुलेसरा औरएक मरीज एच्छर गांव में मिला है। इनमें संक्रमण का कारण जमात है।शेष सिरसा, सुपरटेक, ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 63 में भी एक-एक कोरोना के मरीज मिले, जबकि 15वां मरीज दिल्ली का रहने वाला है। एक साथ 15 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य व प्रशासन के अधिकारी मीटिंग कर अस्पतालों व सेक्टरों को सील करने की तैयारी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है किपॉजिटिव मरीजो में एक महिला पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उसकी पांचवीरिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना मरीजो का आंकड़ा 129 पर पहुच गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 186 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। जिनकी रिपोर्ट मिली है। Full Article
9 अब तक 1993 संक्रमित, इनमें 1089 तब्लीगी जमाती: कोरोनामुक्त 4 जिलों में भी नए मामले सामने आए By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 06:07:31 GMT उत्तर प्रदेश में 1993 कोरोना पेशेंट्स में पूरे प्रदेश में सिर्फ आज कोरोना के 115 नए केस पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 1565 एक्टिव केस हैं। लखनऊ के मंगलवार सुबह 6 और सीतापुर में एक मरीज में पॉसिटिव पाया गया हैं। हाल ही में कोरोना मुक्त हुए 4 जनपदों में पुनः कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। वहीं केजीएमयू के सीसीएम विभाग में जिन दो रोगियों की मृत्यु हो गयी थी, उन दोनों में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। दोनों की कोविड जाँच निगेटिव पाया गया है।अब तक यूपी में बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व श्रावस्ती में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 5, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 12मौतें हुईं हैं।399 कोरोना पेशेंट डिस्चार्ज: आगरा से 52, लखनऊ से 37, गाजियाबाद से 31, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 71, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मुरादाबाद से 3, वाराणसी से 8, शामली से 18, जौनपुर से 4, बागपत से 11, मेरठ से 46, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 9, बस्ती से 13, हापुड़ से 4, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 10, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, मिर्जापुर से 1, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, बिजनौर से 1, सीतापुर से 12, प्रयागराज से 1, बदायूं से 1, रामपुर से 5, मुजफ्फरनगर से 3, अमरोहा से 5 व कन्नौज से 1 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं। ये जनपद हैं कोरोनामुक्त: अभी तक 11 जनपद कोरोना मुक्त हो चुके थे लेकिन 4 कोरोना मुक्त जनपदों में नए मामले पाए जाने के बाद अब 11 में सिर्फ 7 जनपद कोरोना मुक्त हैं, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाँथरस, हरदोई, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 90,804 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 1,18,293 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,725 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 384, लखनऊ में 204, गाजियाबाद में 58, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 133, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 197, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 104, वाराणसी में 37, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 92, बरेली में 7, बुलन्दशहर में 50, बस्ती में 23, हापुड़ में 26, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 100, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 7, सहारनपुर में 181, शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1 की मोत हुई है। इसके अलावाकौशाम्बी में 2, बिजनौर में 30, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 10 व बदायूँ में 16, रामपुर में 21, मुजफ्फरनगर में 18, अमरोहा में 25, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 13, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 23, श्रावस्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जालौन में 2, झाँसी में 1 व गोरखपुर में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 1993 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके 4 जिलों में फिर नए मामले सामने आए हैं। Full Article
9 कोरोना पॉजिटिव 25 साल के युवक की मौत: जिले में 12 की जान गई, अब तक कुल 389 संक्रमित By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 08:10:28 GMT शहरमें कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। वहसांस की बीमारी से भी पीड़ित था। चिकित्सकों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से जान गई। जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 12 हो गई है।आगरा में जगह-जगह हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। ऐसे में हर इलाके के हॉटस्पॉट पर पुलिस लगाना मुश्किल हो गया है। इस पर हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 389 तक पहुंच गई है।आगरा में सबसे कम उम्र के युवक की हुई मौतएसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना उपचार के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि मस्ता की बगीची निवासी 25 वर्षीय युवक 23 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। ताजनगरी में जान गंवाने वाले 12 संक्रमितों में यह सबसे कम उम्र का था। सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले। इसके साथ अब संक्रमितों की संख्या 389 हो गई है। इनमें अब तक 54 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में सिर्फ दो मरीज जुड़े थे।उम्मीद थी कि सोमवार को भी ये आंकड़ा अधिक नहीं होगा। लेकिन सुबह आई रिपोर्ट में आठ नए मामले सामने आए। इसके बाद रात को आठ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हॉटस्पॉट की संख्या अब 33 हो गई है। दायरा बढ़ने से कम पुलिसकर्मियों को लगाया जा सकेगा। मानीटरिंग करने में भी आसानी होगी।सब्जी विक्रेताओं को मुहैया कराया जाएगा टी-शर्टजिलाधिकारी पी एन सिंह की मानें तो सब्जी विक्रेताओं को जिला प्रशासन द्वारा अलग से टी-शर्ट मुहैया कराई जा रही है जिससे सब्जी विक्रेता आम जनता में अलग से चिन्हित हो पाएंगे। इस दौरान एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र की बसई चौकी में इस तरह की पहल की गई है जिसके अंतर्गत स्वस्थ्य विभाग की मोबाइल वैन द्वारा सब्जी विक्रेताओं की कोरोना जांच की गई है। सब्जी विक्रेताओं की जांच करने आईस्वास्थ विभाग की टीम में मौजूद चिकित्सक ने बताया कि 150 सब्जी विक्रेताओं के सैंपल लिए गए हैं और आगे ताज नगरी आगरा की अन्य सब्जी मंडियों में भी सैंपल लेने का काम बदस्तूर जारी रहेगा।बसई सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें कोरोना के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक कर दिया गया है और उनका सैंपल भी लिया गया है प्रशासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं सभी सब्जी विक्रेता उसका पालन करेंगे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यूपी के आगरा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 389 तक पहुंच गया है। आगरा में कल देर रात कोरोना की वजह से 12वीं मौत हो गई। डीएम ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं के लिए भी अब टी-शर्ट मुहैया कराया जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके। Full Article
9 पुलिसकर्मियों पर थूकने वाला युवक गिरफ्तार, कुलीबाजार में पीएसी ने संभाला मोर्चा, यहां संक्रमितों की संख्या 199 पहुंची By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 08:54:00 GMT उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमनगंज हॉटस्पॉट क्षेत्र में सिपाही व होमगार्ड पर थूकने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पानी के विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवक थूककर उन्हें संक्रमित करने का प्रयास कर रहा था। वहीं, अति संवेदनशील कुलीबाजार हॉटस्पॉट एरिया में पीएसी तैनात की गई है। यहां लोग शारीरिक दूरी के साथ लॉकडाउन के नियमों को भी तोड़ रहे थे। कानपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित इसी क्षेत्र से हैं।होमगार्ड की शिकायत पर हुआ एक्शनदरअसल, बीते रविवार को होमगार्ड अमित पांडेय व सिपाही रोहित सिंह अति संवेदनशील हॉटस्पॉट चमनगंज में पड़ोसियों के बीच पानी को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक मकान की छत पर खड़ा युवक होमगार्ड और सिपाही पर थूक रहा था। होमगार्ड ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी। इस घटना से आहत होकर सिपाही ने पीआरवी प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिख हॉटस्पॉट एरिया से ड्यूटी हटवाने की मांग की थी। होमगार्ड ने लिखा था कि मेरे छोटे बच्चे और बुजुर्ग मां हैं। यहां लोग थूकते हैं। मैं ऐसी जगह ड्यूटी नहीं करूंगा। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक ने होमगार्ड को रिजर्व कर लिया था।सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि, होमगार्ड अमित पांडेय के प्रकरण में चमनगंज निवासी एखलाक को गिरफ्तार किया गया है। इस पर थूकने का अरोप है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कुलीबाजार में पीएसी लगाई गई है।चेस्ट हॉस्पिटल का वार्ड बॉय संक्रमित, 26 क्वारैंटाइनकानपुर में मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल का एक वार्ड बॉय कोरोना पॉजिटिव निकला है।वह पिछले कई दिनों से लगातार मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के मरीजों की देखरेख कर रहा था। प्रशासन ने हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि,लगभग 26 लोग इस वार्ड बॉय के संपर्क में आए थे और सभी को क्वारैंटाइन किया गया है।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती लाल चंदानी ने बताया कि, वार्ड बॉय के कांटेक्ट में आने वाले सभी लोगों को क्वारैंटाइन कराया गया है।शहर में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का दायराशहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सक्रमितों की संख्या दोहरे शतक के करीब है। शहर में संक्रमितों की संख्या में 199 पहुंच गई है। जिसमें से 18 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। सोमवार को आई रिपोर्ट ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। कोरोना की चपेट की चपेट में एक खूफिया विभाग इंस्पेक्टर, आरआई लाइन और एक सिपाही संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस विभाग के लिए सबसे सुरक्षित कही जाने वाली पुलिस लाइन में कोरोना की एंट्री से हलचल मची हुई है। लाइन में रहने वाले परिवार एक दूसरे को शक भरी नजर से देख रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर कानपुर में पुलिस हिरासत में खड़े युवक की है। इस पर पुलिसकर्मियों पर थूककर उन्हें संक्रमित करने का प्रयास करने का आरोप है। Full Article
9 एक दिन में रिकॉर्ड 12 पॉजिटिव सामने आए ; दवा व्यवसायी से कई लोग हुए संक्रमित, मरीजों की संख्या 49 तक पहुंची By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 11:07:35 GMT वाराणसी में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पहली बार शहर में एक साथ 12 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। इसमें आठ लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। डीएम ने बताया कि नए मरीजों में संक्रमण एक दवा व्यवसायी की वजह से फैला है।मढौली निवासी संक्रमित दवा व्यवसायी के परिवार में चार कोरोना मरीज मिले हैं। वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मढौली निवासी कोरोना संक्रमित दवा व्यापारी के परिवार के चार सदस्य और दुकान के तीन कर्मचारियों सहित 12 नए मरीज मंगलवार को सामने आए हैं। दवा व्यवसायी के संपर्क में आने से एक उपभोक्ता भी कोरोना की चपेट में आया है। इसके अलावा कर्नाटक के जमाती के संपर्क में आने से रेवड़ी तालाब और भेलूपुर में तीन लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। काजीपुर निवासी 60 वर्षीयएक अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।दवा व्यवसायी की वजह से फैला संक्रमणजिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित दवा व्यवसायी के 50 वर्षीय पिता, 30 वर्षीय बहन, 24 वर्षीय पत्नी और डेढ़ साल की बेटी भी पॉजिटिव हैं। उसकी दुकान पर काम करने वाले तीन कर्मचारी और एक ग्राहकभी दवा व्यवसाई से संक्रमित हुए हैं।रेवड़ी तालाब और भेलूपुर में तीन नए मरीज जमाती के संपर्क में आने से सामने आए हैं। सिगरा के काजीपुरा खुर्द निवासी 60 वर्षीय अधिवक्ता की अब तक कोई ट्रैवेल और कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं मिली है। बुखार की शिकायत पर उन्हें रेफर किया गया था। नए मरीज सामने आने के बाद कुल संख्या 49 हो गई है। शहर में नए हॉटस्पॉट विकसित होंगे, इसके लिए अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वाराणसी में एक साथ 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक एक साथ इतने मामले वाराणसी में सामने नहीं आए थे। डीएम ने कहा कि इसको लेकर बैठक बुलाई गई है। जिन इलाकों से मरीज मिले हैं उन्हें सील किया जाएगा। Full Article
9 संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2145, इनमें 1590 एक्टिव केस: अब तक 39 लोगों की मौत, पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पडेस्क का गठन By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 06:48:06 GMT उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 88 नए मामले मिलने से प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2145 हो गई है। 52 जनपदों में अभी भी कोरोना के 1590एक्टिव केस हैं। इनमें 1090 जमातियों की संख्या शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं 30 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के वाद डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने पुलिस कोरोना सहायता इकाई का गठन किया है।उत्तरप्रदेश के 60 जनपदों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका लेकिन 15 जिलोंमें आज तक कोई भी संक्रमण नहीं पाया गया है। प्रदेश में अब तक 24,436 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। कोरोना से ग्रसित 60 जनपदों में भी अब 8 जनपद कोरोना मुक्त, भदोहीं बीते 24 घंटे पहले कोरोना मुक्त होने का दावा किया गया हैं।पुलिस कोरोना सहायता इकाईका गठन: डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने पुलिसकर्मियों के कोरोना के चपेट में आने की स्थिति को देखते हुए "पुलिस कोरोना सहायता इकाई" का गठन किया हैं। कोरोना की रोकथाम में फ्रंट लाइन में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए इकाई बनाई गई हैं। फ्रंट लाइन में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को परामर्श और मार्गदर्शन के लिए गठित की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक साधना सिंह इकाई की नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। पुलिसकर्मी अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य और अन्य कठिनाइयों के विषय मे इकाई को जानकारी दे सकेंगे। 8 जनपद कोरोना मुक्त होने का दावा:लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाथरस, हरदोई, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी के बाद भदोही भी कोरोना मुक्त हो गया। इन सभी जनपदों से कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं है। प्रदेश में 91,182 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की है। प्रदेश में कुल 1,31,404 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,748 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है। पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण:आगरा में 455, कानपुर नगर में 207, लखनऊ में 205, सहारनपुर में 182, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 137, फिरोजाबाद में 110, मुरादाबाद में 109, मेरठ में 97, गाजियाबाद में 61, वाराणसी में 53, बुलन्दशहर में 50, रायबरेली में 44, बिजनौर-अलीगढ़ में 32-32, शामली में 27, हापुड़ में 26, अमरोहा में 25, रामपुर में 24, बस्ती-मुजफ्फरनगर-संतकबीरनगर में 23-23, सीतापुर में 20, संभल में 18, बदायूं में 16, बागपत में 15, मथुरा में 13, औरैया में 10, बहराइच में 9, जौनपुर-बरेली-आज़मगढ़ में 8-8, प्रतापगढ़-कन्नौज में 7, महराजगंज-गाजीपुर में 6-6, मैनपुरी-श्रावस्ती में 5-5, झांसी-प्रयागराज-बांदा-लखीमपुर खीरी-हाथरस में 4-4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-एटा-सुल्तानपुर में 3-3, हरदोई-कौशाम्बी-इटावा-गोंडा में 2-2, अयोध्या-शाहजहांपुर-बाराबंकी-भदोही-उन्नाव-मऊ-बलरामपुर-गोरखपुर में 1-1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से लगातार मौतें हो रही हैं। यूपी में अब तक 39 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है और संक्रमित मरीजों का आंकडा दो हजार को पार कर गया है। Full Article
9 शहर में 13 दिनों में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी: जिले में अब तक 496 पॉजिटिव मामले, हॉटस्पॉट इलाकों पर कड़ी नजर By Published On :: Fri, 01 May 2020 08:09:48 GMT उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में 11वें नंबर पर आ चुका आगरा प्रदेश में नंबर एक पर है। शहर में बीते 13 दिनों में आगरा के कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है। शुक्रवार को 17 नए मामलों के सामने आने के बाद आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों कीसंख्या496 तक पहुंच चुकी है।एक दिन पहले ही आगरा के दो पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन दो सिपाहियों में से एक चीता मोबाइल में पोस्टेड था और उनकी ड्यूटी डायल 112 में सिकंदरा इलाके में लगी थी। दूसरा कॉन्स्टेबल ऐंटी रोमियो स्क्वॉयड में सिकंदरा थाने में ही तैनात था। दो पुलिसवालों के अलावा ताजगंज के बसई गांव में सात सब्जी विक्रेता भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 12 केस स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं।एक ही गांव के रहने वाले हैं सब्जीवालेअधिकारियों के लिए चिंता का विषय है कि ताजगंज के एक ही गांव में सात सब्जी वाले कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले मिले अनुभव के आधार पर प्रशासन ने फैसला लिया था कि सब्जी वालों की पूल टेस्टिंग की जाए ताकि यह पता चल सके कि सब्जीवालों में यह वायरस फैला है कि नहीं। हालांकि अब सात मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है और ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं।आगरा में 39 हॉटस्पॉट पर क़ड़ी नजरसीएमओ मुकेश कुमार वत्स ने कहा कि सभी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर दिया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगा दी गई है। उनके संबंधित इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। डीएम प्रभू एन सिंह ने कहा कि 102 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में 39 हॉटस्पॉट हैं जिन पर काम चल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आगरा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 17 नए मामलों के सामने आने के बाद आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 496 तक पहुंच चुकी है। Full Article
9 डीपीएस इटावा के बच्चों ने लॉकडाउन में तैयार किया 'मुस्कुराएगा इंडिया' गीत; अपने-अपने घर रहकर किया अभिनय By Published On :: Fri, 01 May 2020 10:24:44 GMT हाल ही में कोरोनावायरस के विरुद्ध बॉलीवुड व खेल सितारों ने मुस्कुराएगा इंडिया गीत फिल्माया था। अब उसी गाने की तर्ज पर डीपीएस इटावा के बच्चों ने अपने घरों में ही रहकर कोरोना वॉरियर्स के उत्साहवर्द्धन के लिए मुस्कुराएगा इंडिया गीत गाकर समर्पित किया है। इस गाने को फिल्माने में सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन किया गया। बच्चों ने अपने-अपने घरों से ही इस गाने के लिए अभिनय किया है।कोरानावायरस बीमारी को देश से उखाड़ फेंकने की मुहिम में डीपीएस के बच्चों ने एक मिसाल कायम की है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टे होम, स्टे सेफ (घर में रहें, सुरक्षित रहें) के सिद्धांत पर कोविड-19 के खिलाफ जंग में देशवासियों का सहयोग मांगा था। जिससे प्रेरित होकर डीपीएस इटावा के बच्चों ने इस जंग में लगे कोरोना वॉरियर्स (पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई, प्रशासन व मीडिया कर्मियों) की हौसला अफजाई के लिए एक गीत तैयार किया।खासबात यह कि इन बच्चों ने यह गीत लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर ही तैयार किया है। इस गीत को डीपीएस के फेसबुक पेज पर न सिर्फ डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, बल्कि प्रेरित होकर बहुत सारे लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर डीपीएस इटावा के एक छात्र की है। बच्चों द्वारा बनाए गए प्रेरणास्पद गीत में सभी आयु वर्ग के बच्चों ने सहभागिता की है। Full Article
9 लॉकडाउन के बीच गैर राज्यों से आए तीन श्रमिकों समेत चार कोरोना पॉजिटिव, यहां अब मरीजों की संख्या 9 पहुंची By Published On :: Fri, 01 May 2020 10:53:00 GMT संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को कोरोना के महाराष्ट्र व इंदौर से आएचार नए संक्रमित मिले हैं।इनमें तीन गंगापार के और एक शहर का रहने वाला है। एक साथ 4 नए मरीजों के मिलने से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया है। सभी चारों मरीजों को कोविड 19 लेवल वन हॉस्पिटल कोटवा बनी भेजा गया है।अब यहां पर संक्रमितों कीसंख्या 9हो गई है। यहां एक जमाती कोरोनावायरस से ठीक हो चुका है।अब तेजी से बढ़ रहा संक्रमितों का ग्राफप्रयागराज में बीते 1 हफ्ते के दौरान हुई टेस्टिंग में 9मरीज सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।सबसे पहले 24 अप्रैल को मुंबई से लौटे दो युवकों के करोना पॉजिटिवहोने के बाद उसी दिन शहर के शंकरघाट शिवकुटी का एक युवक भी संक्रमित पाया गया था। इन तीनों को कोटवा बनी हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया था। इनके बारे में कुछ अच्छी रिपोर्ट आती कि उससे पहले ही 30 अप्रैल की शाम को महाराष्ट्र के नासिक से लौटे कौंधियारा के एक पुरोहित की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। जिसे 27 अप्रैल से नैनी कोतवाली क्षेत्र के एक क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था।110 लोगो की जांच में 106 की रिपोर्ट आई निगेटिवशुक्रवार को110 सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें से 106 निगेटिव पाए गए, जबकि 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिनमें से तीन मरीज लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से लौटे हैं। तबीयत बिगड़ने पर उनकी कोरोना की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनो मरीज प्रयागराज के हंडिया, बरौत और सैदाबाद इलाके के रहने वाले हैं। जबकि एक शहर का निवासी है। बताया जा रहा है कि देहात के तीनों संक्रमित मुंबई, नासिक और इंदौर से हाल ही में प्रयागराज लौटे थे। कोरोना के लक्षण दिखने पर उनके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। शहर का मरीज खुल्दाबाद के लूकरगंज मोहल्ले का रहने वाला है। यह कोरोना से कैसे संक्रमित हुआ है, इस बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।प्रभावित क्षेत्र के सैनिटाइजेशन में जुटी टीमेंएडीएम प्रशासन ने बताया कि चारों संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उन्हें क्वावंरटाइन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सबकी कोरोना टेस्टिंग कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला प्रशासन के साथ मिलकर इनके इलाकों को सैनिटाइज भी करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बीते एक हफ्ते से प्रयागराज में अचानक बढ़ने लगा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ। Full Article
9 मिर्जापुर में 95 मेहमानों की खातिरदारी के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद, सुल्तानपुर से कोलकाता दुल्हन लेने गया दूल्हा फंसा By Published On :: Sat, 02 May 2020 07:21:53 GMT उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कोरोनावायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच लोगों की दुशवारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लॉकडाउन की मार सीजन में होने वाली शादियों पर भी पड़ी है। उप्र में दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें शादियों के दौरान दुल्हन लेने गई बारात वहीं फंस गई। एक वाकया मिर्जापुर का है जहां बिहार से आईबारात लॉकडाउन में ही फंस गई। हालत यह हुई कि शादी में आए मेहमानों को खाना खिलाने के लिए धुनिया मास्टर को पुलिस की मदद लेनी पड़ी तो सुल्तानपुर से कोलकाता अपनी दुल्हन लाने गया दूल्हा वहीं फंस गया।गरीब परिवार के लिए लॉकडाउन ने बढ़ाईमुसीबतलॉकडाउन में एक गरीब परिवार की मुसीबत उस समय बढ़ गई, जब शादी के लिए आई बारात वहीं फंस गई। मेहमानों को भोजन कराने में नाकाम होने के बाद उसने पुलिस की सहायता ली। इसके बाद पुलिस ने बारातियों को वापस भिजवाने का इंतजाम करवाया।लॉकडाउन के बीच डेढ़ माह तक शादी में आए मेहमानों की खातिरदारी करने के लिए धुनिया मास्टर को गांव वालों के साथ ही पुलिस की मदद लेनी पड़ी। तब कहीं जाकर वह मेहमानों का पेट भर पाया। लॉकडाउन के दौरान गरीबों के सामने महामारी ने विकट समस्या खड़ी कर दी है। ऐसे दौर में भारी-भरकम लोगों की रोज व्यवस्था करना मुसीबत बन गया था।एसडीएम मडिहान विमल कुमार दुबे के अभिभावक की भूमिका में आने के बाद मेहमानों को करीब डेढ़ माह बाद उनके घरों के लिए विदा किया गया। मेहमानों से भरी दो बसों को बहरछठ गाँव से हरी झंडी दिखाकर बिहार के लिए एसडीएम ने रवाना किया।दरअसल,मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा बहरछठ गांव निवासी मुस्तफा उर्फ धुनिया मास्टर के परिवार में एक युवकऔर दो युवतियोंकी शादी थी। लड़के का निकाह 18 मार्च तो दोनों लड़कियों का 22 एवं 23 मार्च को था। शादी में शरीक होने के लिए बिहार से 95 की संख्या में मेहमान जुटे थे। इस बीच 24 तारीख की आधीरात से लॉकडाउन हो गया। आवागमन के साधन बंद होने से उनके सामने जाने की और बुलाने वाले के सामने दो वक्त के भोजन कराने की समस्या खड़ी हो गई।गरीब परिवार के लिए लॉकडाउन मुसीबत बन गया। जानकारी लगने पर एसडीएम ने सभी का जांच कराया। उन्हें एक ही जगह प्रवास करने की बात कहकर समुचित व्यवस्था किया।बिहार से शादी में आकर फंसे मुस्तफा के 95 रिश्तेदार 45 दिनों बाद अपने घर पहुंचेंगे। 24 मार्च की रात्रि में लागू लॉकडाउन की वजह से बिहार नहीं लौट सके थे। सभी बहरछठ गांव निवासी मुस्तफा के दो नातिनों की शादी में शामिल होने 17 मार्च को आए थे।मुस्तफा के पहली नातिन की 17 व दूसरे की 23 मार्च को शादी थी। रिश्तेदारों ने सोचा था कि एक दिन और रुककर 25 मार्च को घर निकलेंगे,लेकिन 24 मार्च की रात्रि में लॉकडाउन लागू होने से सभी रिश्तेदार फंस गए। इधर रिश्तेदारों को खाना खिलाना भी मुस्तफा को भारी पड़ने लगा और बजट की हालत खस्ता हो गई। गांववालों ने उसकी तकलीफ को एसडीएम मड़िहान तक पहुंचाई। जिस पर उन्होंने सभी बारातियों के भोजन का प्रबंध किया। एसडीएम मड़िहान विमल कुमार दुबे ने शुक्रवार को दो बसों से सभी को बिहार भेजवाया।सुल्तानपुर; बंगाल से दुल्हनिया लाने गया दूल्हा लॉकडाउन में फंसासुल्तानपुर से कोलकाता दुल्हन लाने गया एक परिवार लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गया।कोलकाता से दुल्हनिया लेने गया जिले का एक दूल्हा लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गया। हालांकि, जैसे-तैसे सादगी के साथ चंद लोगों के बीच निकाह हुआ और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हो गई है। जिले के कोतवाली इलाके के शास्त्री नगर निवासी सहबान हाशमी 23 मार्च को देशभर में शुरू हुए लॉकडाउन से ठीक एक सप्ताह पूर्व कोलकाता गए थे। वहां की राशदा हाशमी से 31 मार्च को उसकी शादी तय थी।सहबान अपनी मां और छोटे भाई के साथ कोलकाता गया था। शादी में शामिल होने के लिए अन्य रिश्तेदारो को भी जिले से कोलकाता जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते ट्रेने बंद हो गई, इसलिए यहां से कोई शादी में शामिल नहीं हो सका। उधर 31 मार्च को तय तारीख पर लड़की के घर पर ही सहबान, उसका भाई मां और बहन व जीजा बारात लेकर पहुंचे। सादगी के साथ मुफ्ती साहब ने निकाह पढ़ा और शादी की रस्में अदा कर दी गई।सहबान ने बताया कि एक ही बहन है वो भी भाग्य अच्छा था कि वो कोलकाता में ब्याही थी और शादी में शामिल हो गई। सहबान बताते हैं,बिजनेस और रिश्तेदारियों के चलते उनका कोलकाता बराबर का आना-जाना है। इसलिए दोस्त यार भी उनके वहां पर बहुत हैं,जिसे देखते हुए उसने वलीमे की रस्म वहां ही रख दिया, एक मैरेज लॉन बुक किया था और 150-200 दोस्तों को आमंत्रित किया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। अब दोस्त ताने दे रहे हैं कि जब खिलाना नहीं था तो बुलाया क्यूं था? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर मिर्जापुर की है। यहां लॉकडाउन से पहले ही बिहार से आई बारात शादी के बाद यहीं फंस गई थी। डेढ़ महीने बाद अब पुलिस ने बसों का इंतजाम करवाकर उन्हें वापस भिजवाया। Full Article
9 उत्तर प्रदेश की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 72 मरीजों को दी जा रही है एलोपैथिक के साथ आयुर्वेदिक दवा By Published On :: Sat, 02 May 2020 11:25:30 GMT उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के कुलपति डॉ. राजकुमार ने कहा है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में एलोपैथिक के साथ आयुर्वेदिक दवाओं का समायोजन कारगर साबित हो सकता है।डॉ.राजकुमार ने शनिवार को यहां बताया कि सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी स्थित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 72 मरीजों को एलोपैथ और आयुर्वेदिक के समायोजन से कारगर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में एलोपैथिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को भी समाहित किया जा रहा है। उसके लिए रिस्क फैक्टर्स या मॉडरेट सिम्टम वाले मरीजों में ट्रायल बेसिस पर इसको आजमाया जाएगा। कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजों को प्रतिदिन आयुर्वेदिक काढ़ा दिन में दो समय सुबह 11 बजे और सायं चार बजे दिया जा रहा है।सकारात्मक परिणाम मिलेकुलपति ने बताया कि इस आयुर्वेदिक काढ़े में सोंठ, अदरक, हल्दी, दालचीनी, लौंग, इलायची, तुलसी और चीनी का मिश्रण किया गया है। उन्होंने बताया, अस्पताल में भर्ती 72 मरीजों में 67 एसिम्प्टमेटिक, चार मरीजों को माइल्ड सिम्टम और एक मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत थी। आठ मरीज ही माइल्ड सिम्टम वाले हैं। किसी भी मरीज में मॉडरेट या सीवियर सिम्टम डेवलप नहीं हुए हैं और कोई भी मरीज ऑक्सीजन या वेंटीलेटर पर नहीं है। उन्होंने बताया, आयुर्वेदिक काढ़े के उपयोग से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। जबकि गाइड लाइन के अनुसार मरीजों को एलोपैथ दवाइयां भी दी जा रही हैं। वह न्यूरो सर्जन होने के साथ न्यूरो आयुर्वेद में पीएचडीधारक आयुर्वेदाचार्य भी हैं। कोविड-19 अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए गठित हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमिटी, आइसोलेशन कमिटी, सेनिटेशन कमिटी, क्वारंटाइन कमिटी, लाॅजिस्टिक कमिटी पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। मरीजों के लिए तीनों टाइम पौष्टिक भोजन एवं सुबह-शाम आयुर्वेदिक काढ़ा के साथ ही अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मरीजों को ध्यान और जरूरी कुछ योगासन भी एक्सपट्स द्वारा कराए जा रहे हैं।200-250 मरीज रोज देखे जा रहे हैंकुलपति ने बताया कि कोरोना कन्ट्रोल रूम वर्तमान में 24 घंटे कोरोना-19 अस्पताल के हर व्यवस्था का संचालन गहनता से कर रहा है। कोविड-19 के मरीजों को सुबह-शाम व्यायाम और योगासन कराए जा रहे हैं। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी गतिविधि में मरीज को शारीरिक थकावट व सांस की गति में वृद्धि न हो। मरीज मास्क पहने रहते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की इमरजेंसी ट्रामा व ट्रायज भी प्रतिदिन काम कर रही है। 200 से 250 मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। हेड इंजरी वार्ड में 15 मरीज मेडिकल आइसीयू में, 17 बर्न वार्ड में, 47 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा प्रतिदिन 20 मरीजों की डिलीवरी की जा रही है। इस समय चिकित्सा टीम के 10 सदस्य क्वारेंटाइन में भी हैं।यूनिवर्सिटी में 800 बेड तैयार किए गए हैंप्रोफेसर राजकुमार ने बताया कि लाॅकडाउन के बावजूद विश्वविद्यालय में 800 बेड कोरोना से लड़ने के लिए युद्धस्तर पर तैयार किए गए हैं, जिनमें की कोविड-19 अस्पताल के लिए 200 बेड्स (आइसोलेशन वार्ड, ट्रायज, एवं आईसीयू मिलाकर) रिआर्गेनाइज किए गए हैं। इसके अलावा पेसेन्ट क्वारेंटीन के लिए 50 बेड तैयार किए गए हैं और हेल्थ केयर वर्कस क्वारंटीन के लिए 550 बेड्स तीन बिल्डिंग्स में बाथरूम समेत व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा दिन-रात काम करके तैयार किए गए हैं। अन्य जरूरी संसाधनों जैसे फ्लू ओपीडी, कोविड-19 मरीजों के लिए अलग लाउन्ड्री व मार्चुरी इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है। लाॅकडाउन के पाबन्दियों और तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों को झेलते हुए नाना प्रकार के व्यवधानों के बावजूद एक महीने के समय में विश्वविद्यालय ने कोविड-19 का एल-3 लेवल सेन्टर तैयार कर दिखाया है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में अब तक करीब 4627 मरीजों के सेम्पल का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा चुका है, जिनमें 146 पाॅजिटिव पाए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो Full Article
9 संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2499, इनमें 1765 एक्टिव केस; 24 घंटे में 180 मरीज सामने आए, अब तक 698 लोग स्वस्थ हुए By Published On :: Sun, 03 May 2020 05:42:00 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 180 नए मरीज विभिन्न जिलों में बढ़े हैं। अब तक प्रदेश में 2499 मामले सामने आए हैं जिसमें 1765 एक्टिव केस शामिल हैं। इसमें 1129 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। आंकडों के अनुसार अब तक प्रदेश में 43 मौतें हो चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक यूपी के 64 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है।कोरोना से अब तक कुल 43 मौतें हुईं: गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, अलीगढ़, श्रावस्ती व मथुरा में 1-1, फिरोजाबाद में 2, कानपुर में 4, मेरठ में 6, मुरादाबाद में 7, व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 14 मौतें हुईं हैं।698 कोरोना स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए पेसेंट: आगरा से 104, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 94, लखनऊ से 69, गाजियाबाद से 44, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 19, पीलीभीत से 2, मुरादाबाद से 45, वाराणसी से 8, शामली से 25, जौनपुर से 5, बागपत से 14, मेरठ से 53, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 13, बस्ती से 13, हापुड़ से 6, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 4, फ़िरोज़ाबाद से 33, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 16, शाहजहांपुर से 1, बांदा से 3, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, मिर्जापुर से 2, औरैय्या से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, बिजनौर से 21, सीतापुर से 17, प्रयागराज से 1, मथुरा से 4, बदायूं से 2, रामपुर से 7, मुजफ्फरनगर से 9, अमरोहा से 12, भदोहीं से 1, कासगंज से 3, इटावा से 1, संभल से 1, कन्नौज से 3 व मैनपुरी से भी 3 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया।अब तक 2499 पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 536, लखनऊ में 222, कानपुर नगर में 227,सहारनपुर में 202, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 159, फिरोजाबाद में 137, मेरठ, मुरादाबाद में 113, गाजियाबाद में 68, वाराणसी में 61, बुलन्दशहर में 54, रायबरेली में 44, अलीगढ़ में 41, अमरोहा में 30, बस्ती में 32, हापुड़ में 35, बिजनौर में 34, संतकबीरनगर-शामली में 27-27 , रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 23, मथुरा में 22, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायूं में 16 मामले सामने आए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उप्र में कोरोवायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में अब तक संक्रमण से 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 64 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। Full Article
9 एक साथ 9 पॉजिटिव मामले सामने आए; जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 139, अब तक 39 लोग स्वस्थ हुए By Published On :: Sun, 03 May 2020 10:05:00 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच राज्य के फिरोजाबाद जिले में रविवार को एक साथ 9 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यहां का आंकड़ा बढ़कर 139 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 39 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में फिलहाल 97 केस एक्टिव मोड में हैं।इससे पहले फिरोजाबाद में शनिवार को कोरोना के 12नए केस मिले। इनमें पांच लोग कलक्ट्रेट के संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए तो तीन तीन केस हॉटस्पॉट एरिया नेहरू नगर, दुर्गेश नगर से जुडे़ हैं। जिले में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं।गांधी नगर निवासी कलक्ट्रेट का कर्मचारी विगत 29 अप्रैल को संक्रमित मिला था। इसके बाद कर्मचारी के परिजनों और संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में परिवार के तीन सदस्य और एक पड़ोसी पॉजिटिव आए। वहीं गांधी नगर का एक निजी चिकित्सक भी पॉजिटिव मिला था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फिरोजाबाद मे ंएक साथ 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शनिवार को भी जिले में एक साथ 12 मामले सामने आए थे। Full Article
9 अब तक 2499 पॉजिटिव: नासिक से 847 मजदूर स्पेशल ट्रेन से लखनऊ पहुंचे; वाराणसी सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग नदारद By Published On :: Sun, 03 May 2020 10:15:21 GMT उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 180 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में कुल 2499 मामले हो गए हैं। 1765 एक्टिव केस हैं। इसमें 1129 तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। राज्य में कुल 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को नासिक से श्रमिकों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन सुबह चारबाग स्टेशनपहुंची। यहां से उन्हेें रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपदों में भेज दिया गया।17 रूट्सपर मजदूरों को भेजा गया घरनासिक से 21 घंटे के सफ़र के बाद यूपी लौटे 847 प्रवासी मजदूरों का चेहरा खिला हुआ दिखा। इनमें पांच साल से कम उम्र के 11 बच्चे भी थे। 22 मार्च के बाद पहली बार चारबाग स्टेशन पर कोई यात्री ट्रेन पहुंची।कोरोना वॉरियर्स को भारतीय वायुसेना का सलाममहामारी के खिलाफ डॉक्टरों ने मजबूती से मोर्चा संभालाहै। इन कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिएरविवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी (केजीएमयू) में तथा 10 बजकर 22 मिनट पर पीजीआई (ट्रॉमा सेंटर) पर फूलों की वर्षा की गई। 12: 20 बजेविधानसभा पर भी फ्लाई मार्च हुआ।वाराणसी में सोशल डिस्टेंसिंग ताक परवाराणसी में रविवार सुबह पंचकोशी सब्जी मंडी में भीड़ रही। सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हुआ। प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग काफी संख्या में मंडी पहुंच गए।वाराणसी सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। प्रशासन ने सब्जी मंडी खुलने का वक्त तय किया है। लेकिन, सुबह यहां पैर रखने की जगहह नहीं थी।लापरवाही करने वाले उप निरीक्षक और तीन सिपाही हुए लाइन हाजिरगाजियाबाद: जिलेमें ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने को लेकर एक उप-निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को पुलिस लाइंस भेजा गया। एक अधिकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों ने कथित तौर पर शराब तस्करों की मदद की। अवैध पार्किंग चलाने वालों से भी वसूली का आरोप है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि लाल बाग पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और वरुण कुमार को शनिवार को पुलिस लाइंस भेज दिया गया। कोरोना से अब तक कुल 43 मौतें हुईं: गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, अलीगढ़, श्रावस्ती व मथुरा में 1-1, फिरोजाबाद में 2, कानपुर में 4, मेरठ में 6, मुरादाबाद में 7 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 14 मौतें हुईं हैं। अब तक 2499 पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 536, लखनऊ में 222, कानपुर नगर में 227, सहारनपुर में 202, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 159, फिरोजाबाद में 137, मेरठ, मुरादाबाद में 113, गाजियाबाद में 68, वाराणसी में 61, बुलन्दशहर में 54, रायबरेली में 44, अलीगढ़ में 41, अमरोहा में 30, बस्ती में 32, हापुड़ में 35, बिजनौर में 34, संतकबीरनगर-शामली में 27-27, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 23, मथुरा में 22, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायूं में 16 मामले सामने आए हैं। वहीं, बहराइच में 14, औरैय्या में 10, एटा में 11, प्रतापगढ़-प्रयागराज-झांसी में 9-9, बरेली, जौनपुर-आजमगढ़ में 8-8, बाँदा-कन्नौज-मैनपुरी-महराजगंज में 7-7, श्रावस्ती- हाथरस-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुर खीरी में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-जालौन-गोरखपुर-सुल्तानपुर में 3-3, हरदोई-कौशाम्बी-गोंडा-सिद्धार्थनगर-भदोही-उन्नाव-इटावा-महोबा-देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-बाराबंकी-मऊ-बलरामपुर-अयोध्या-कानपुर देहात में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नासिक से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन रविवार को लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची। यहां से बसों के जरिए ये मजदूर अपने गृह जनपदों के लिए रवाना हुए। Full Article
9 खीरा बेचने के विवाद में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या; 9 पर पुलिस ने लिखी एफआईआर By Published On :: Mon, 04 May 2020 10:38:00 GMT उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार सुबह खीरा बेचने के विवाद में एक शख्स की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कियर है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।रिसिया थाना क्षेत्र के मकोलिया गांव निवासी रफीउल्ला व कय्यूम खीरा की खेती करते हैं। सोमवार को खेत से खीरा तोडकर दोनों लोग बेच रहे थे। बताया जाता है कि रफीउल्ला के ठेले पर भीड़ ज्यादा जुटी हुई थी। भीड को देखकर कयूम ग्राहकों को जबरन बुलाने लगा। इस पर दोनो में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ही कय्यूम का भाई व बेटा भी मौके पर पहुंच गया।इसके बाद दोनों गुटों के लोग लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। लाठी के हमले में रफीउल्ला के सिर पर चोट लग गई और परिवार के तीन अन्य भी घायल हो गए। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान रफीउल्ला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र जुबेर की तहरीर पर कय्यूम, मुनीर, हसीन, बली समेत नौ लोगों के खिलाफ मुदकमा मामला दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये मामला रिसिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। Full Article
9 नैमिषारण्य में उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के 59 श्रद्धालु 50 दिनों से फंसे, पैदल घर जाने के लिए निकले तो प्रशासन ने रोका By Published On :: Mon, 04 May 2020 13:27:30 GMT ऋषिभूमि नैमिषारण्य की यात्रा व भागवत कथा सुनने के लिए उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से आए 59 श्रद्धालु बीते 50 दिनों से यहीं फंसे हुए हैं। इन तीर्थ यात्रियों ने घर वापसी के इंतजाम केलिए प्रशासन से कई बार मांग की, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार सोमवार को ये श्रद्धालु पैदल ही अपने घर जाने के लिए निकल पड़े। लेकिन, जैसे ही यह बात प्रशासन को पता चली तो उन्हें समझा-बुझाकर वापस कराया गया। आश्वासन दिया गया है कि, शासन से बात कर जल्द वापस भेजने का इंतजाम होगा।60 साल के 30 लोग, तीन बच्चे भी शामिल16 मार्च को नैमिषारण्यस्थित उड़िया आश्रम (बंगाली मठ) में उड़ीसा के ब्लाइंगिर एवं पूरी गंजम जनपद से 51 श्रद्धालुयहां भागवत कथा का आयोजन करने आएथे। लेकिन, 22 मार्च कोकोरोनावायरस को लेकर जनता कर्फ्यूव उसके बाद लॉकडाउन लागू हो गया। सभी श्रद्धालु यहीं नैमिषारण्य में फंस गए।इन श्रद्धालुओं में 60 साल से अधिक उम्र के 30 लोगहैं, वहीं 3 बच्चे भी हैं। श्रद्धालुओं के टीम लीडर डीएम व एसडीएम से इस प्रकरण में कई बार वापस भेजने का अनुरोध कर चुके हैं पर अभी तक कोई निष्कर्ष नही निकल सका।इसके बाद आज इन श्रद्धालुओं के सब्र का बांध टूट गया और वो पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े थे। स्थानीय पुलिस ने उनसे काफी अनुनय विनय की। जिस पर श्रद्धालुओं का रोष कुछ कम हुआ और वे आश्रम वापस लौट आए।प्रशासन ने किया पत्राचारएसडीएम मिश्रित राजीव पाण्डे ने कहा-नैमिषारण्य में उड़ीसा के 51 और आन्ध्र प्रदेश के आठ लोग फंसे हुए हैं। इन्हें घर वापस भेजने के अनुरोध पर वहां की राज्य सरकारों से पत्राचार किया गया। किन्तु अभी तक कोई जवाब नहीं आया हैं। जैसे ही कोई पत्र प्राप्त होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाईकी जाएगी। फिलहाल इन सबके भोजन आदि की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर नैमिषारण्य में फंसे उड़ीसा के श्रद्धालुओं की है। ये सभी बीते 16 मार्च से यहां फंसे हुए हैं। सोमवार को इनका धैर्य जवाब दे गया तो पैदल ही अपने घरों को जाने के लिए निकल पड़े। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें रोक लिया है। Full Article
9 छूट मिलने पर 4.25 करोड़ की शराब गटक गए लोग, 9 घंटे तक शराब की दुकानों से नहीं हटी भीड़ By Published On :: Tue, 05 May 2020 03:45:00 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच लॉकडाउन में 40 दिनों बाद सोमवार को अंग्रेजी शराब की दुकानें और देशी शराब की दुकानें खुलने के बाद शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। अधिकारियों का दावा है कि मात्र 9 घंटों में शहर के लोग 4 करोड़ 25 लाख की शराब पी गए। एक दिन में 86 हजार लीटर देशी शराब, 56 हजार अंग्रेजी शराब की बोतलें और 82 हजार लीटर बीयर के केन बिक गए । एक दिन में हुई रिकार्ड बिक्री से आबकारी विभाग भी हैरान है ।शराब की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं । शराब पाने की होड़ में लोग सब कुछ भूल गए। सोमवार को शहर में 548 अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानें खोली गईं। वहीं हॉटस्पॉट एरिया में आने वाली 64 दुकानों को संक्रमण की वजह से बंद रखा गया। लोग शराब की दुकानों में बड़े-बड़े बैग और झोले लेकर पहुंचे थे। लॉकडाउन में फिर से शराब की दुकानें न बंद हो जाए लोगों ने स्टाक लगाना भी शुरू कर दिया । कई ऐसे ग्राहक भी देखने को मिले जो कई दुकानों से शराब खरीद कर जमा करने में जुट गए।हॉटस्पॉट में आने वाले दुकानें बंद रखी गई थींजिला आबकारी अधिकारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि शहर में देशी,अंग्रेजी और बीयर शॉप की संख्या 812 हैं। जिसमें से 64 ठेके नहीं खोले गए क्योंकि यह संक्रमित इलाकों में आते हैं। देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर तीनों मिलाकर कुल बिक्री 4.25 लाख रुपए की हुई है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से बीते 40 दिनों से शराब की दुकानें बंद थी , 40 दिनों बाद जब दुकानें खुलीं तो सामान्य दिनों से दोगुने से ज्यादा की बिक्री हुई ।उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने आकलन किया है कि सामान्य दिनों में पूरे शहर में लगभग 2 करोड़ रुपए की बिक्री होती है। आबकारी विभाग को इस बात का अंदाजा था कि 40 दिनों बाद दुकानें खुल रही हैं तो शराब की बिक्री दोगुनी से ढाई गुना तक जा सकती है। इसके लिए हमने पहले से ही स्टॉक पर्याप्त मात्रा में दुकानों तक पहुंचा दिया गया था। बिक्री के वक्त किसी तरह की कमी नहीं आ पाए । Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर कानपुर की है जहां सोमवार को देर शाम तक शराब की दुकाने खुली रहीं और लोगों की भीड़ लगी रही। आबकारी विभाग का दावा है कि एक दिन के भीतर रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई है। Full Article
9 संक्रमित मरीजों की संख्या 2829, इसमें 1862 एक्टिव केस: सरकार ने कहा- अब तक 65 हजार लोगों को अलग-अलग प्रदेशों से लाया गया By Published On :: Tue, 05 May 2020 11:31:35 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। योगी सरकार हर संभव संक्रमण को रोकने के प्रयास में जुटी हुई है। इस बीच राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थीने कहा है कि सीएम ने टीम 11 की बैठक में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शुरू करने का निर्देश जारी किया है। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2829 तक पहुंच गई है जिसमें 1862 एक्टिव हैं। इनमें से 944 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। पूरे प्रदेश में 20 लैब में टेस्ट किए जा रहे हैं। अब क प्रदेश में 53 लोगों की मौत हो चुकी है।अवस्थी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि उद्योगों को गति देने के लिए नई नीति पर सरकार काम कर रही है। लेबर रिफार्म पर भी काम किए जाने का निर्देशदिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 65 हजार लोगों को अलग-अलग प्रदेशों से लाया गया है। दूसरे देशों में फंसे यूपी के नागिरकों को भी यहां लाने के लिए राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार से सम्पर्क बनााए हुए है।लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए अब तक 35500 वाहन सीज किए गए हैं।पॉजिटिव केसों का जिले वार विवरण: आगरा में 628, कानपुर नगर में 266, लखनऊ में 226,सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 180,फिरोजाबाद में 158, मेरठ में 139, मुरादाबाद में 116, गाज़ियाबाद में 94, वाराणसी में 64, बुलंदशहर में 55, रायबरेली, हापुड़ में 44, अलीगढ़ में 42, मथुरा में 31, अमरोहा, बस्ती में 32, बिजनौर में 34, शामली में 27 , रामपुर में 25, संतकबीरनगर में 26, मुज़फ़्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायू में 16 पॉजिटिव मरीजहैं।वहीं बहराइच में 15, प्रतापगढ़-एटा में 11, औरैय्या में 12, बरेली, प्रयागराज, में 10-10, झांसी, में 9, जौनपुर, आजमगढ़ में 8-8 पाए गए। बाँदा-कन्नौज-मैनपुरी-हाथरस-श्रावस्ती-महराजगंज में 7-7, गोंडा-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुरखीरी- इटावा में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-जालौन-गोरखपुर-सुल्तानपुर, में 3-3, हरदोई-कौशाम्बी, गोंडा-सिद्धार्थनगर-भदोही-उन्नाव-बाराबंकी-महोबा-कानपुर देहात-देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-मऊ-बलरामपुर- अयोध्या में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।944 कोरोना स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए: आगरा से 113, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 102, लखनऊ से 71,मेरठ से 53,मुरादाबाद से 51, गाज़ियाबाद से 50, फ़िरोज़ाबाद से 33, शामली से 25, बिजनौर से 21,कानपुर नगर से 19, सीतापुर से 17, सहारनपुर से 16, बागपत से 14, बुलंदशहर,बस्ती से 13-13, अमरोहा से 12, मुज़फ़्फरनगर से 9, वाराणसी से 8, रामपुर से 7, बरेली-हापुड़-महाराजगंज-प्रतापगढ़ से 6- 6, जौनपुर-गाजीपुर से 5-5 , लखीमपुर-खीरी-आज़मगढ़-हाथरस-मथुरा-औरैयासे 4-4, बादा-मैनपुरी-कन्नौज-पीलीभीत से 3-3, हरदोई-बदायूं- कौशाम्बी से 2-2, शाहजहांपुर-बाराबंकी-कासगंज-प्रयागराज-भदोही-सम्भल-इटावा से 1-1, कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले छह दिनों में यहां 200 से अधिक मरीज सामने आए हैं। हालात बेकाबू होते देख आज केंद्र की एक टीम आगरा का दौरा करेगी। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर उद्योगों को चालू कराने का काम किया जाएगा। Full Article
9 अब तक 2900 पॉजिटिव, इनमें 1152 तब्लीगी जमाती: 987 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, लखनऊ में आज से खुलेंगी दुकानें By Published On :: Wed, 06 May 2020 05:31:00 GMT उत्तर प्रदेश में संक्रमण के लगातर मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2900 तक पहुंच गए हैं। यूपी के 66 जिलों में कोरोनावायरस का असर फैल चुका है जिसमें एक्टिव केस 1845 हो गए हैं। इसमें 1152 जमातियों की संख्या शामिल हैं। पूरे राज्य में मृतकों की संख्या 57 तक पहुंच गई हैं। अब तक 987 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।लखनऊ में आज आए खुलेंगी दुकानें: राजधानी में बुधवार से नाई की दुकानों, ब्यूटी पार्लर, मॉल, रेस्टोरेंट को छोड़कर अन्य दुकानें खुलेंगी। बस शर्त यहीं है कि, ये दुकानें एकल हों, बाज़ार में न हों और हॉटस्पॉट इलाकों में न हों। बाई, प्लम्बर, धोबी को भी काम करने के लिए अनुमति दे दी गई है।हालाकिं स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, सभी धार्मिक संस्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।अब तक 2900 पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 640, कानपुर नगर में 276, लखनऊ में 233, सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 193, फिरोजाबाद में 165, मेरठ में 163, मुरादाबाद में 116, गाज़ियाबाद में 104, वाराणसी में 68, बुलन्दशहर में 56, रायबरेली में 46, हापुड़ में 44, अलीगढ़ में 42, मथुरा, अमरोहा, बस्ती में 32, बिजनौर में 34, शामली में 29 , रामपुर में 25, संतकबीरनगर में 26, मुज़फ़्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायूं में 16 मरीज सामने आए हैं।वहीं बहराइच में 15, सिद्धार्थ नगर में 14, प्रतापगढ़-औरैय्या में 13, एटा में 11,बरेली-प्रयागराज में 10-10, झांसी, में 9, जौनपुर-मैनपुरी-आजमगढ़ में 8-8 पाए गए। बांदा-कन्नौज-हाथरस-श्रावस्ती-महाराजगंज में 7-7, गोंडा-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुर खीरी-इटावा में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-जालौन-गोरखपुर-सुल्तानपुर में 3-3, हरदोई- कौशाम्बी-गोंडा-भदोही-उन्नाव-बाराबंकी-महोबा-कानपुर देहात- देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-मऊ-बलरामपुर- अयोध्या-अमेठी-कुशीनगर में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।987 कोरोना स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए: आगरा से 208, मुरादाबाद से 116,गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 109, लखनऊ से 71,सहारनपुर से 79, मेरठ से 55, गाजियाबाद से 50, कानपुर नगर से 34, फ़िरोज़ाबाद से 33, शामली से 27, बिजनौर से 21, सीतापुर से 17, बागपत से 14, बुलन्दशहर-वाराणसी-बस्ती से 13-13, अमरोहा से 12,मुजफ्फरनगर से 9, रामपुर से 7, बरेली-हापुड़-महराजगंज-प्रतापगढ़ से 6- 6, जौनपुर- गाजीपुर से 5-5 , लखीमपुर खीरी- आज़मगढ़-हाथरस-मथुरा-औरैया से 4-4, बांदा- मैनपुरी-कन्नौज-पीलीभीत से 3-3,हरदोई-बदायूं-कौशाम्बी से 2-2, शाहजहांपुर-बाराबंकी-कासगंज- प्रयागराज-भदोही-सम्भल-इटावा से 1-1, कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह आंकडा 2900 तक पहुंच गया है। अब तक यूपी में 57 लोगों की मौत हो चुकी है। Full Article
9 अब तक 2900 पॉजिटिव, इनमें 1845 एक्टिव केस; प्रयागराज में कोरोना से पहली मौत, लखनऊ में एक साथ 45 मरीज डिस्चार्ज By Published On :: Wed, 06 May 2020 08:08:18 GMT उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात तक 118 नए कोरोना संक्रमितमिले।प्रदेश में अब तक2900 केसहो गए हैं। इसमें1845एक्टिव हैं। कुल मरीजों में 1152 जमाती हैं।राज्य में मृतकों की संख्या 56 हो गई। अब तक 987 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रयागराज में कोरोना से एक इंजीनियर की मंगलवार देर रात मौत हो गई, जबकि लखनऊ में एक साथ 45 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।लखनऊ में आज आए खुलेंगी दुकानेंराजधानी मेंबुधवार से सैलून, ब्यूटी पार्लर, मॉल, रेस्टोरेंट को छोड़कर अन्य दुकानें खुलेंगी। बस शर्त यहीहोगी कि ये दुकानें किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में न हों। फिलहाल,हॉटस्पॉट जोन में दुकानें नहीं खुलेंगी। इधर,प्लम्बर, धोबी को भी काम करने की अनुमति दी गई हैं। हालांकि,स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल के अलावासभी धार्मिक संस्थाएं अभी नहीं खुलेंगी।कोरोना अपडेट्सप्रयागराज:लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मददगार बने लूकरगंज के इंजीनियर वीरेंद्र सिंह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हार गए। मंगलवार देर रात उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। शहर में कोरोना से यह पहली मौत है। 6दिन पहले उनकी तबियत खराब होने पर जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहले कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था।लखनऊ:राजधानी के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। यहां एक साथ 45 लोग स्वस्थ होने परडिस्चार्ज किए गए। इनमें लखनऊ के 14, सहारनपुर के 8, दिल्ली के 7, असम के 3 औरअण्डमान निकोबार का 1 और एकमरीज भी शामिल है।वाराणसी:जिले में अब तक 68 कोरोना मरीज मिले हैं। अभी लखनऊ केजीएमयू से 154 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार सुबह से ही पुलिस यहां पुलिस सक्रिय नजर आने लगी। हरआने-जाने वालेसे पूछताछ की जा रही है।राशन की दुकानें भी रोजमर्रा की तरह खुलने लगी हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 22 हॉटस्पॉट इलाकों में 6753 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 33 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग इन इलाकों में हो चुकी है। 3 संदिग्ध मिले हैं।वाराणसी में एक बार फिर कोरोना के तीन संदिग्ध मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, पुलिस ने भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया लिया है।शायर मुनव्वर राणा ने की मीट की दुकानें खोलने की अपीललॉकडाउन के तीसरे फेजमें शराब की दुकानें खुलने के बाद अब नॉनवेज की चाहत रखने वालों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि मीट की दुकानों को खोला जाए।राणा का ट्वीट-अब तक 2900 पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 640, कानपुर नगर में 276, लखनऊ में 233, सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 193, फिरोजाबाद में 165, मेरठ में 163, मुरादाबाद में 116, गाज़ियाबाद में 104, वाराणसी में 68, बुलन्दशहर में 56, रायबरेली में 46, हापुड़ में 44, अलीगढ़ में 42, मथुरा, अमरोहा, बस्ती में 32, बिजनौर में 34, शामली में 29 , संतकबीरनगर में 26, रामपुर में 25, मुज़फ़्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायूं में 16 मरीज सामने आए हैं।इसके अलावा बहराइच में 15, सिद्धार्थ नगर में 14, प्रतापगढ़-औरैया में 13, एटा में 11, बरेली-प्रयागराज में 10-10, झांसी, में 9, जौनपुर-मैनपुरी-आजमगढ़ में 8-8 पाए गए। बांदा-कन्नौज-हाथरस-श्रावस्ती-महाराजगंज में 7-7, गोंडा-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुर खीरी-इटावा में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-जालौन-गोरखपुर-सुल्तानपुर में 3-3, हरदोई- कौशाम्बी-गोंडा-भदोही-उन्नाव-बाराबंकी-महोबा-कानपुर देहात- देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-मऊ-बलरामपुर- अयोध्या-अमेठी-कुशीनगर में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रयागराज में मंगलवार देर रात कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। शहर में यह पहली मौत है। प्रयागराज के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस गाड़ियों को भी सैनिटाइज करने में जुटी हुई है। Full Article
9 मथुरा में जल्द खुलेगी कोविड-19 टेस्टिंग लैब, मिलेगी त्वरित रिपोर्ट, संक्रमित मरीज का जल्द शुरू किया जा सकेगा इलाज By Published On :: Wed, 06 May 2020 08:39:22 GMT उत्तर प्रदेश के मथुरा में जल्द ही कोरोना वायरस (कोविड-19) की टेस्टिंग लैब में जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।सूबे की कबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बुधवार को बताया कि दीनदयाल वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी मथुरा में यह लैब तैयार हो रही है।उन्होंने बताया कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए इसकी त्वरित चिकित्सा आवश्यक होती है। जांच रिपोर्ट के आए बिना चिकित्सा शुरू नहीं की जा सकती, इसलिए इसकी त्वरित जांच रिपोर्ट आना आवश्यक है।प्रयोगशालाओं को वॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा गयाचौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 वायरस की टेस्टिंग की 19 प्रयोगशालाएं स्थापित करा दी हैं, कुछ पर और भी काम चल रहा है। इन सभी प्रयोगशालाओं को वॉट्सएप ग्रुप से जोड़ने की व्यवस्था की गई है, जिससे कहीं पर काम अधिक होने पर उसे ऐसी प्रयोगशाला में भेजा जा सके, जिसमें काम कम है। इस व्यवस्था से टेस्ट की रिपोर्ट जल्दी आ सकेगी और संक्रमित व्यक्ति का इलाज जल्दी शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक मथुरा के कोविद-19 के नमूनों की जांच जे.एन.मेडिकल कालेज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हो रही थी, लेकिन वहां पर जांच की संख्या बढ़ने के कारण प्रायः जांच रिपोर्ट अति विलम्ब से आती थी,जिससे जहां एक ओर मरीज का इलाज शुरू होने में विलम्ब हो जाता था, दूसरी ओर कभी कभी असहज की स्थिति पैदा हो जाती थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मथुरा में दीनदयाल वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी, जहां तैयार किया जा रहा है लैब। (फाइल फोटो) Full Article
9 आज एक साथ 9 पॉजिटिव मामले सामने आए, शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 77 By Published On :: Wed, 06 May 2020 10:23:00 GMT उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को भी कोरोना वायरस से नौ और लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 77हो गई है। राहत की बात यह भी है कि पहले से ही भर्ती 10 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुधवार को ही डिस्चार्ज किया जाएगा।बुधवार को जो नए मरीज मिले हैं, उसमें जैतपुरा निवासी एक मरीज के संपर्क आए छह और मदनपुरा से जमातियों के संपर्क में आने वाले दो और लल्लापुरा में एक नए मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए 6 लोगों समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77हो गई है, जिसमें एक्टिव केस बढ़कर 63हो गए हैं।सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि केजीएमयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल नौ मरीज संक्रमित मिले हैं। सभी को आईशोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 मरीजों को डिस्चार्ज करने की तैयारी भी चल रही है।नौ मरीजों के मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77हो गई है औरवर्तमान में 63का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें 13 ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।जिले में 25 हॉटस्पॉट बन चुके हैंवाराणसी के बाग बरियार, मदनपुरा, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, महमूरगंज का सूर्या विला, लोहता का अलावल, गंगापुर, नक्खी घाट, पितरकुंडा, काजीपुरा खुर्द सोनिया, मड़ौली, अर्जुनपुर, संजय नगर कालोनी, जेरगुलर, सप्तसागर, हरतीरथ, काशीपुरा, छोटी पियरी, चोलापुर, दानगंज और सुजाबाद हॉटस्पाट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वाराणसी में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी जैतपुरा में एक साथ 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। Full Article
9 लॉकडाउन के बीच गुजरात में फंसे 1191 श्रमिकों को लेकर गोरखपुर पहुंची ट्रेन, जांच के बाद भेजा गया घर By Published On :: Wed, 06 May 2020 13:53:00 GMT कोरोनावायरस को लेकर केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन के फेज तीन को लागू किया है। इस बीच गैर राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने का काम योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है। बुधवार कोगुजरात के सूरत से 1,191 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गोरखपुर पहुंची। यहां सोशल डिस्टेंसिंग काध्यान रखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल फिटनेस की जांच हुई।इसके बाद अलग-अलग जिलों के यात्रियों को बसों के माध्यम से उनके घर भिजवाने की व्यवस्था की गई।इस दौरान उन्हें खाने के लिए लंच पैकेट और बिस्किट, फल और पानी भी उपलब्ध कराया गया।एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि,सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन शाम 4:30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। उन्होंने बताया कि, ट्रेन से आए 1191 यात्री अपना 14 दिनों का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं। उन सभी के नाम, पता व अन्य डिटेल लिया गया है। श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए हर एक बोगी में महज 50 श्रमिक थे। उन्होंने बताया कि, ये चौथी ट्रेन जो अन्य राज्यों से श्रमिकों को लेकर आई है। अब तक करीब 4500श्रमिक गोरखपुर आ चुके हैं।ये श्रमिक गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज समेत आसपास जिलों के हैं। इन सभी की स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच की गई। इसके बाद बसों से उन्हें घर भेजा गया। इस दौरान श्रमिकों को मास्क भी वितरित किया गया। सभी को घर पर क्वारैंटाइन रहने की हिदायत दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर गोरखपुर रेलवे स्टेशन की है। यहां बुधवार की शाम सूरत से स्पेशल ट्रेन पहुंची। जिसमें श्रमिक सवार थे। Full Article
9 राजकोट से 1296 लोगों को लेकर बलिया पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन, इसमें सवार 68 लोगों का टेंपरेचर 100 डिग्री से ज्यादा By Published On :: Wed, 06 May 2020 14:55:18 GMT गुजरात के राजकोट से बुधवार को उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार 68 कामगार बीमार मिले हैं। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं, एक श्रमिक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जबकि, बाकी को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। सभी की सैंपलिंग की जाएगी।एडिशनल सीएमओ डॉक्टर केडी प्रसाद ने बताया कि, सुबह करीब आठ बजे 32 जिलों के 1296 श्रमिक बलिया में ट्रेन से उतरे। यह कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए बलिया पहुंची थी। जिनकी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 68 मजदूरों का तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट से अधिक था। जबकि, एक श्रमिक की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। शेष 67 मजदूरों को जयपुरिया स्कूल में क्वारैंटाइन कर दिया गया है।एसीएमओ प्रसाद ने बताया कि, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की सैंपलिंग कर ली गई है। उसे जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, क्वारैंटाइन किए गए मजदूरों की भी सैंपलिंग की जा रही है। उनकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी भी हो रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर बलिया रेलवे स्टेशन की है। यहां चेकिंग के बाद जो श्रमिक स्वस्थ मिले, उन्हें बसों से उनके घर भेज दिया गया। Full Article
9 अब तक 3159 पॉजिटिव पाए गए, इसमें एक्टिव केस 1824: आगरा में संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार पहुंचा By Published On :: Thu, 07 May 2020 04:49:00 GMT उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 155 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3159 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 1824 हैं और1152 जमाती शामिल हैं। दो कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद यह आंकड़ा 60 पहुंच गया है। वहीं यूपी सरकार ने 25 मार्च को पान मसाला पर प्रतिबंध लगाए जाने का फ़ैसला वापस लेते हुए केवल (निकोटिन) तंबाकू की बिक्री पर रोक जारी रखी है। तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त पान मसाला व गुटखा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।उत्तर प्रदेश में अब तक60 लोगों की मौत हो चुकी हैं।कोरोना की चपेट में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनेआगरा में 16, मेरठ में 8, मुरादाबाद में 7, कानपुर में 5, मथुरा में चार, फिरोजाबाद में तीन, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़ में 2-2 और कानपुर देहात, श्रावस्ती1, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, प्रयागराज, बिजनौर, बस्ती, बुलंदशहर, बरेली में 1-1 मौत अब तक हुई हैं।अब तक 3159 पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 655, कानपुर नगर में 292, लखनऊ में 269,सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 193,फिरोजाबाद में 177, मेरठ में 174, मुरादाबाद में 116, गाजियाबाद में 110, वाराणसी में 77, अलीगढ़ में 50, बुलन्दशहर में 57, रायबरेली में 46, हापुड़ में 47, मथुरा, अमरोहा, बस्ती में 36, बिजनौर में 34, संतकबीरनगर में 30, शामली में 29 , रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, सिद्धार्थनगर , बागपत में 17- 17 और बदायूं में 16 पॉजिटिव पाए गए हैं।वहीं प्रयागराज-बहराइच में 15-15, बांदा-प्रतापगढ़ में 14, औरैय्या में 13, एटा में 12,बरेली में 10, मैनपुरी- झांसी, में 9-9, श्रावस्ती- जालौन-जौनपुर-आजमगढ़ में 8-8 पाए गए। कन्नौज- हाथरस- महराजगंज में 7-7, गोंडा-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुर खीरी- इटावा में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-चित्रकूट-गोरखपुर-सुल्तानपुर में 3-3, हरदोई- कौशाम्बी-गोंडा-भदोही-उन्नाव- बाराबंकी- महोबा- कानपुर देहात-कुशीनगर- देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-मऊ- बलरामपुर-अयोध्या-अमेठी,में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।1130 कोरोना स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए: आगरा से 208, लखनऊ से 161, मुरादाबाद से 116,गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 111, सहारनपुर से 79, मेरठ से 55, गाजियाबाद से 50, कानपुर नगर से 34, फ़िरोज़ाबाद से 33 , अमरोहा से 26, शामली से 27, बस्ती से 20, बुलन्दशहर, बिजनौर से 21-21, मुजफ्फरनगर से 19, रामपुर से 16, सीतापुर से 17, बागपत से 14, , वाराणसी, से 13-13, , मुजफ्फरनगर से 9, बरेली-हापुड़-सम्भल-महराजगंज-प्रतापगढ़ से 6- 6, जौनपुर-गाजीपुर से 5-5, लखीमपुर- खीरी-मैनपुरी-कन्नौज-आज़मगढ़-हाथरस-मथुरा-औरैया-अलीगढ़ से4-4, बांदा-एटा-मैनपुरी-कन्नौज-पीलीभीत से 3-3, हरदोई-बदायूं-कौशाम्बी से 2-2, शाहजहांपुर-बाराबंकी-कासगंज-प्रयागराज-मऊ-उन्नाव-भदोही-सम्भल-इटावा से 1-1, कोरोना मरीज को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उत्तर प्रदेश में कोविड -19 से संक्रमित मरीजों का आंकडा तीन हजार को पार कर गया है। इससे अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक आगरा में 600 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। Full Article
9 राजस्थान व झारखंड के 1494 मजदूरों को उनके घर भेज रहा प्रशासन, महिला ने कहा- खाली चावल खाकर गुजारे दिन By Published On :: Thu, 07 May 2020 06:03:00 GMT उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यहां अब तक 77 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 20 ठीक हुए हैं, जबकि एक रोगी की मौत हो गई थी। इसी बीच यहां लॉकडाउन मेंराजस्थान व झारखंड केफंसे पर्यटक, विद्यार्थी व अन्य लोगों को प्रशासन गुरुवार को उनके घर भेज रहा है। राजस्थान की श्रमिक मधु ने कहा- खाली चावल खाकर कई दिनों रहना पड़ा है। अब जीते जी घर पहुंच जाए, यही इच्छा है। वहीं, मार्बल कटिंग का काम करने वाले मोहम्मद अली ने कहा- सेठ पैसा नहीं दे रहे हैं। काम भी नहीं हो रहा है। ऐसे में घर अपनों के बीच पहुंच जाएं, यही बहुत है।1494 मजदूरों को भेजा हा रहा, सभी की जांच हुईप्रशासन ने प्रवासी कामगारों को निशुल्क उनके घर भेज रहा है। इनमेंश्रमिकों के अलावा विद्यार्थी, तीर्थयात्री, पर्यटक शामिल हैं।डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि निशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद ही लोगों कोभेजा जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है। संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी और कैंट से बसों को भेजा जा रहा है। राजस्थान के 494 लोगों को भरतपुर और झारखंड के 900 लोगों को गढ़वा भेजा जा रहा है। सभी की स्क्रीनिंग की गईहै।बिहार के लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उनको 8 या 9 मई को रवाना किया जाएगा।ये तस्वीर वाराणसी की है। यहां गुरुवार को राजस्था व झारखंड के श्रमिकों को भेजा गया।बस ड्राइवर ने कहा- नहीं मिला खाना-पानीवहीं बस के ड्राइवरों का आरोप है कि रात में ही हमें बुला लिया गया था। खाना पानी भी कुछ नहीं दिया गया। बसों को नालों के पास लगवा दिया। बदबू से पूरी रात सो नहीं सके। ड्राइवर राजा ने बताया कि, 30 गाड़ियों में 60 ड्राइवर थे। किसी ने पानी तक नहीं दिया। लम्बीदूरी तय करना है। आराम नहीं करेंगे तो जाएंगे कैसे? लेकिन सरकार के निर्देशों का पालन करना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर वाराणसी की है। यहां गुरुवार सुबह मजदूरों को रवाना करने से पहले उनकी स्कैनिंग की गई। Full Article
9 अब तक 3159 संक्रमित; 3 हजार से ज्यादा मरीजों वाला देश का सातवां राज्य बना यूपी, सरकार ने पान मसाले पर लगा प्रतिबंध हटाया By Published On :: Thu, 07 May 2020 07:24:22 GMT उत्तर प्रदेश में बुधवार दोपहर से गुरुवार सुबह तक 155 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर3159 हो गई। इसमें एक्टिव केस 1824 हैं। इसमें 1152 जमात से जुड़ेहैं। इधर,मैनपुरीजिलेके महमूदनगर और सिकंदरपुर में पकड़े गए 10जमातियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी को पहले ही क्वारैंटाइन किया जा चुका है।राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 60 हो गया हैं। वहीं, यूपी सरकार ने 25 मार्च को पान मसाला पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला वापस लेते हुए केवल (निकोटिन) तंबाकू की बिक्री पर रोक जारी रखी है। तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त पान मसाला व गुटखा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।ये फोटो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर का है। यहां स्पेशल ट्रेनों से प्रवासी मजदूर वापस लौट रहे हैं।राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आगरा मेंआगरा में 655, कानपुर नगर में 292, लखनऊ में 269,सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 193, फिरोजाबाद में 177, मेरठ में 174, मुरादाबाद में 116, गाजियाबाद में 110, वाराणसी में 77, अलीगढ़ में 50, बुलन्दशहर में 57, रायबरेली में 46, हापुड़ में 47, मथुरा, अमरोहा, बस्ती में 36, बिजनौर में 34, संतकबीरनगर में 30, शामली में 29, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, सिद्धार्थनगर, बागपत में 17- 17 और बदायूं में 16, प्रयागराज-बहराइच में 15-15, बांदा-प्रतापगढ़ में 14, औरैयामें 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।कोरोना अपडेट्सवाराणसी: वाराणसी में फंसे राजस्थान और झारखंड के लोगों कोवापस भेजा जा रहा है।इससेपहले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कीजा रही है।जिला प्रशासन की ओर से सभी को संस्कृत यूनिवर्सिटी मैदान में इकठ्ठा किया गया। यहांसे स्वस्थलोगों कोयूपी रोडवेज की बसों से घरभेजा जा रहा है।इस दौरानसोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।यूपी सरकार की तरफ से वाराणसी में फंसे लोगों को बसों से उनके घर भेजा रहा है। इनमें राजस्थान और झारखंड के मजदूर भी शामिल हैं। आगरा: जिलेमें 27 नए मरीज मिले। बुधवार सुबह 13 की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद रात में 14 और लोग संक्रमित पाए गए। जिले में कोविड-19 के 667 मरीज हो गए। मेरठ: बुधवार रात को आई रिपोर्ट में 10 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए।अब जिलेमें मरीजों की संख्या 186 हो गई। कानपुर में इलाज करा रहे मेरठ के मरीज को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 187 हो जाएगी। हाथरस:जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि मुरसान के करील का निवासी एक व्यक्ति आगरा में अपना उपचार करा रहा था। आगरा में ही उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। एहतियात के तौर पर हाथरस में उसके परिजनको भी क्वारैंटाइन किया गया है। हापुड़: जिले में 6 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। सभी मरीज पहले से हॉटस्पॉट गांव कुराना के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह भी मजीदपुरा निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कानपुर: बुधवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि ये सभी लोग हॉटस्पॉट एरिया के हैं और कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए बताए जा रहे हैं। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 290 हो गई। गाजियाबाद:जिले में बुधवार को भी 6नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 3मरीज खोड़ा केरहने वाले हैं। 2मरीज 3दिन पहले एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। जांच में कोरोना पुष्टि होने के साथमरीजकी मौत हो गई थी। मैनपुरी: जिलेके महमूदनगर और सिकंदरपुर में पकड़े गए 10जमातियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी कोपहले ही क्वारैंटाइन किया जा चुका है। बताया गया कि यहांतब्लीगी जमात के मरकज में शामिल जमाती लॉकडाउनके बाद से महमूदनगर में छिपा हुआ था।उसने सभी से मरकजमें शामिल होने की बात छिपाई और लोगों से लगातार मिलता रहा। 4 अप्रैल को आगरा गेट चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह ने जमाती हबीन खान को हिरासत में लेकरक्वारैंटाइन सेंटर भेजा था।प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले प्रवासियों की फोटो खींचता पुलिस का सिपाही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर वाराणसी की है। गुरुवार को झारखंड और राजस्थान के लोगों को उनके गृह राज्य वापस भेजने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। Full Article
9 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला: योगी ने कहा - एक सप्ताह में सुनिश्चित कराएं 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया By Published On :: Thu, 07 May 2020 08:17:00 GMT उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोर्ट के निर्णय के क्रम में एक सप्ताह के भीतर 69000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया सुनिश्चित कराएं। सीएम योगी ने कहा कि कोर्ट के निर्णय से शिक्षकों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त हुआ है।उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के विद्यालयों को योग्य शिक्षक मिलेंगे। यह भी स्पष्ट हुआ है कि शिक्षक भर्ती के प्रकरण में राज्य सरकार का पक्ष और रणनीति सही थी। दरअसल हाईकोर्ट नेकोर्ट ने सरकार के फैसले को सही बताया है साथ ही तीन माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय का ऑर्डर वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ है। ऑर्डर मिलने के बाद 69000 भर्ती मामले में आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।यह है मामलाहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में अपना अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार द्वारा बढ़ाए गए कटऑफ (सामान्य के लिए 65 फीसदी व आरक्षित के लिए 60 फीसदी अंक) पर मुहर लगा दी है। इससे योगी सरकार को बड़ी राहत मिली है।न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल व न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की खंडपीठ ने बुधवार को सरकार द्वारा तय किए गए मानकों पर मुहर लगाते हुए राज्य सरकार समेत अन्य अभ्यर्थियों की अपील पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही बताया है साथ ही तीन माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के चयन के लिए कटऑफ बढ़ाए गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 69000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया के मामले को लेकर सीएम योगी ने कहा है कि हाईकोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि सरकार ने जो कदम उठाया था वह सही था। Full Article
9 16 हजार रुपए का डीजल भरकर दौड़ीं 9 बसें, कमाई हुई छह हजार; अब तक रोडवेज विभाग को 13 करोड़ का नुकसान By Published On :: Thu, 07 May 2020 10:46:00 GMT केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के बीचजारी लॉकडाउन फेज तीन में ग्रीन जोन में रोडवेज की 50 फीसदी बसों को संचालित करने की रियायत दी है। शाहजहांपुर जनपद ग्रीन जोन में है। इसलिए यहां प्रशासन ने बुधवार से 9 बसों को सड़कों पर दौड़ाया। लेकिन जब विभाग ने गुरुवार को नुकसान व लागत का गुणा गणित लगाया तो वे उनके होश उड़ गए। एक दिन में यहां महज 6 हजार रुपए की कमाई हुई। जबकि, विभाग को 16 हजार रुपए का डीजल बसों में डालना पड़ा था। ऐसे में यदि ऐसे ही हालात रहे तो विभाग को हर दिन लाखों रुपए का नुकसान तय है। बता दें, सामान्य दिनों मेंरोडवेज विभाग एक दिन में 30 लाख रूपएकी आमदनी करता था। इस तरह 46 दिन लॉकडाउन से विभाग को13 करोड़ 80 लाख रूपएका नुकसान उठाना पड़ा है।1.20 करोड़ रुपए हर माह बंटती है सैलरी25मार्च से शाहजहांपुर जिले में रोडवेज के पहिए ठप हैं।एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि, बस में अधिकतम 25 सवारी बैठाने के आदेश दिएगए हैं। ताकि बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। 6 मई के दिन 9 बसें चलीं। लेकिन सवारियों के नाम पर महज 180 लोगोंने सफर किया। जिनसे रोडवेज विभाग को महज 6,877 रूपएकी ही आमदनी हो सकी। जबकि 16 हजार रूपएका डीजल रोडवेज विभाग को डलवाना पड़ा था। यहां विभाग में 744 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनको 1 करोड़ 20 लाख रूपएप्रति माह सैलरी बांटी जाती है। लेकिन लाॅकडाउन से अब तक 13 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व का नुकसान हो चुका है।अगर ऐसा ही रहा तो कर्मचारियों की सैलरी बांटना भी टेढ़ी खीर हो जाएगा।एआरएम एसके वर्मा।कुल 122 बसें, आधी मजदूरों को ढो रहींशाहजहांपुर में रोडवेज विभाग के पास 122 बसेहैं,जो अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में जाने वाली हैं। लाॅकडाउन में 66 बसें सरकार ने मजदूरों को लाने के लिए हरियाणा वअन्य प्रदेशों मे भेजी है। आमदनी के नाम पर सिफर इस विभाग को उनके मेंटीनेंस पर भी खर्च करना भारी पड़ रहा है।डिपो पर खड़ी बसें।संविदा ड्राइवरों का अपना दर्दविभाग में कई संविदा ड्राइवर भी हैं। जिनमें से किसी को 14 हजार रूपए तो कोई 10 हजार रूपए प्रतिमाहसैलरी पाता है। जिससे इनके परिवार का भरण पोषण होता है। लेकिन ड्राइवर हरिओम वाजपेयी और अमित कुमार का कहना है कि उनको बताया गया कि अब सैलरी में से तीन से चार हजार रूपएकाट लिएजाएंगे। उनका कहना है कि जब पीएम मोदी और सीएम योगी ने कहा था कि लाॅकडाउन में किसी भी कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटी जाएगी तो फिर अब ऐसा क्यों किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर शाहजहांपुर रोडवेज अड्डे की है। यहां बसें लॉकडाउन में खड़ी हैं। महज 9 बसों को बुधवार को रोड पर चलाया गया। Full Article
9 सूक्ष्म विषाणु कोविड-19 से लड़ने के लिए अनुशासित जीवनशैली ही होगी अचूक अस्त्र By Published On :: Thu, 07 May 2020 10:46:25 GMT दुनिया में दहशत का पर्याय बना सूक्ष्म विषाणु कोविड-19 से निपटने में फिलहाल अनुशासित जीवनशैली अचूक अस्त्र साबित हो सकती है। मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात सूक्ष्मजीव वैज्ञानिकों की ऑनलाइन संगोष्ठी (वेबिनार) में यह विचार व्यक्त किए गए।टीका बनने तक मुश्किलचीन में जिनजिंग मेडिकल यूनिवर्सिटी की पूर्व एमीरेट्स प्रोफेसर डॉ.अमीना अथर ने कहा कि दुनिया को कोरोना वायरस के खात्मे का इंतजार करने के बजाय उससे लड़कर ही जीना सीखना होगा। इसका सफल टीका बनने या प्रभावी उपचार मिलने तक पहले जैसा जीवन जीने के बारे में सोचना भी बेमानी होगी।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ईमानदारी से करना होगाओल्डनबर्ग विश्वविद्यालय जर्मनी में वैज्ञानिक निर्देशक अनुसंधान के पद पर कार्यरत डॉ. अथर की कोरोना पर विशेष शोध करने पर चीन और यूरोपीय देशों द्वारा उनकी बड़े पैमाना पर सराहना की गई है। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ईमानदारी से करने की जरूरत है। मास्क के बगैर घर से बाहर निकलना सूक्ष्म विषाणु का निमंत्रण देने के समान होगा। विवाह या अन्य किसी समारोह से परहेज, हाथ मिलाने को फिलहाल अलविदा कहकर और स्कूलों को एक तिहाई छात्र संख्या के आधार पर कई शिफ्टों में चलाने जैसी चीजों को निजी जिंदगी में शामिल करना होगा।दिनचर्या में बदलाव से ही जंग जीतना संभवशोभित विवि के कुलपति और जाने माने सूक्ष्मजीव विज्ञानी प्रो. डॉ. अमर प्रकाश गर्ग ने कहा कि सामाजिक और दिनचर्या में बदलाव की आदत डालकर ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। डॉ. गर्ग ने कहा, ‘जब तक कोरोना वायरस का प्रभावी उपचार मिले या सफल टीका बन जाए और हमारे देश के हर नागरिक को मिल जाए, तब तक तो मास्क के बगैर बाहर निकलना, विवाह समारोह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना लोगों को भूलना ही होगा।’ उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने में अभी कितने साल लगेंगे, कहा नहीं जा सकता, क्योंकि बेहद तेजी से संख्या वृद्धि होने के कारण ही कोरोना वायरस का टीका बनने में समय लग रहा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सिर्फ अपनी जीवनशैली को फिलहाल बदलकर ही कोरोना को मात दी जा सकती है।स्कूलों में मास्क अनिवार्य करना होगाकोरोना के कहर से निकल चुके देशों की चर्चा करते हुए संगोष्ठी में सूक्ष्मजीव विज्ञानियों ने काफी बाद में कोरोना की चपेट में आए भारत जैसे देश के लोगों को सलाह दी कि वे सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कोई कसर न छोड़ें वरना इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। शिक्षकों और छात्रों के लिए मास्क अनिवार्य करने के साथ ही एक तिहाई संख्या के आधार पर दो से तीन शिफ्टों में चलाए जाने की शर्त पर ही स्कूल खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना होगासंगोष्ठी में बताया गया कि दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना संक्रमितों के मल से भी इसके अंश मिले हैं, जो संक्रमण चेन बना सकते हैं, जिसके मद्देनजर सीवेज को दशमलव पांच प्रतिशत क्लोरीन की रासायनिक प्रतिक्रिया से वायरस मुक्त किया जाना अत्यन्त जरूरी है। कोरोना के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए सात से आठ घंटे की नींद, विटामिन-सी युक्त भोजन और योग आदि की भी सिफारिश की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो Full Article
9 सिपाही समेत दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव: संक्रमितों की संख्या 290 पहुंची, 7 हॉटस्पॉट एरिया ग्रीन जोन में होगें शामिल By Published On :: Fri, 08 May 2020 05:33:00 GMT उत्तर प्रदेाश के कानपुर में गुरूवार का दिन शहर के लिए राहत भरा रहा। लगभग 20 दिनों बाद ऐसा हुआ है कि शहर में सिर्फ दो संक्रमित पाए गए। जिसमें कर्नलगंज थाने तैनात सिपाही और एक अन्य युवक जिसकी प्राइवेट लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में संक्रमितों की संख्या 290 पहुंच गई है। वहीं 51 पेसेंट डिस्चार्ज हो चुके है और 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही शहर के 7 ऐसे हॉटस्पॉट एरिया जहां बीते 21 दिनों से एक भी पेसेंट सामने नहीं आया है। उन्हे ग्रीनजोन में तब्दील किया जाएगा।जीएसवीए मेडिकल की कोविड-19 लैब से 245 और लखनऊ के केजीएमयू 55 आई रिपोर्ट में एक सिपाही संक्रमित पाया गया है। संक्रमित सिपाही कर्नलगंज थाने में तैनात था। उसकी ड्यूटी हॉटस्पॉट एरिया में लगी थी शहर में संक्रमित पुलिसकर्मियों संख्या बढकर 25 हो गई। संक्रमित सिपाही की टै्रवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है। इसके साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं दूसरा संक्रमित बाबूपुरवा का रहने वाला है। एक प्राइवेट लैब से कोरोना टेस्ट कराया था। गुरूवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अधिकारियों ने बैठक कर हालात की समीक्षा कीमंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभा, पुलिस प्रशासन और डीएम के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें शहर के 7 हॉटस्पॉट एरिया को ग्रीनजोन में बदलने का फैसला किया गया है। जिसमें जिसमें बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद का एरिया , घाटमपुर , सजेती , मछरिया का एरिया शामिल है। दरसल बीते 21 दिनों से इन हॉटस्पॉट एरिया में से एक भी पॉजिटिव पेसेंट सामने नही आया है। हॉटस्पॉट एरिया से ग्रीनजोन बनते ही पीएसी और पुलिस बल हटा लिया जाएगा। आने जाने वाले रास्ते खोल दिए जाएगें।इसके साथ ही 27 हॉटस्पॉट एरिया को मर्ज करके 17 रेडजोन बना दिए गए हैं और 2 ऑरेंज जोन बनाए गए हैं। दरअसल जिस भी क्षेत्र से सक्रमित मिल रहे थे उनको हॉटस्पॉट एरिया बनाया जा रहा था। इस तरह से शहर में 34 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके थे। इन सभी एरिया में प्रशासन जरूरी सामाग्री होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाई जा रही थी। क्षेत्र में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कानपुर में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर में संक्रमित मरीजों का आंकडा 200 को पार कर गया है। Full Article
9 तेलंगाना से 1253 कामगारों को लेकर वाराणसी पहुंची श्रमिक ट्रेन, शहर में अब तक 23 क्लस्टरों में 2595 घरों का सर्वे किया गया By Published On :: Sat, 09 May 2020 06:09:00 GMT वाराणसी में कोरोनावायरस का असर तेजी से बढ़ रहा है। इसको रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच डीएम के निर्देश के बाद कोविड-19 के पाजीटिव मरीज मिलने पर घोषित किये गये हॉट स्पाट क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये कान्टेक्ट ट्रेसिंग के अन्तर्गत पाजिटिव मरीज के घर के सदस्यों और उनके निकट सम्पर्क मे आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।इस बीच शनिवार सुबह पांच बजेर तेलंगाना के लिंगा पल्ली से वाराणसी स्पेशल श्रमिक ट्रेन पहुंची।जिसमें कुल 1253 व्यक्ति थे जिनमेंपूर्वांचल के 19 जनपदों के लोग शामिल थे। वहीं इसट्रेन में 66 व्यक्ति वाराणसी के थे।अब तक 8581 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी।2 टीमों द्वारा 23 क्लस्टरों में 2595 घरों का सर्वे किया गया है। क्षेत्रीय निवासियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग किया जा रहा है। पाजिटिव मरीज के परिवार के सदस्यों तथा उनके निकट सम्पर्क मे आने वालों कोहोम क्वारेंटाइन के लिए निर्देशित किया गया है। क्लस्टर कन्टेनमेन्ट में स्वास्थ्य विभाग की 92 टीमों द्वारा 23 क्लस्टरों में 2595 घरों का सर्वे किया गया, ताकि बाहर से यात्रा कर के आये व्यक्तियों और कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान हो सकेजिलाधिकारी कौशल राज ने बताया कि वर्तमान के 23 हॉट स्पाट क्षेत्रों में कई दिनों से चिकित्सकीय दल द्वारा कान्टेक्ट ट्रेसिंग होमकोरोनटाइन के निर्देशन, स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग तथा नमूना जॉच संग्रह का कार्य किया जा रहा है। 23 हॉट स्पाट क्षेत्रों मे यह कार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के 05 हॉट स्पाट क्षेत्र (सेवापुरी ब्लाक क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनपुर और काशीविद्यापीठ ब्लाक क्षेत्रान्तर्गत मड़ौली, सीर गोवर्धन, शिवाजी नगर, सूजाबाद) हैं।बाकी शहरी इलाके है।डॉक्टरों की अलग-अलग टीमें कर रही हैं स्कैनिंगउन्होंने बताया कि रेवड़ी तालाब में डा मनीषा पाण्डेय के नेतृत्व में हॉट स्पाट क्षेत्र में चिकित्सकीय दल द्वारा 259 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग की गयी। अब तक 2852 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। मदनपुरा में डा सुधा शुक्ला के नेतृत्व में हॉट स्पाट क्षेत्र में चिकित्सकीय दल द्वारा 972 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग की गयी।वाराणसी में आने-जाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजरकोरोना संक्रमण को रोकने की कवायद में वाराणसी जिला प्रशासन ने बनारस से बाहर जाने वाले प्रवासियों के लिए 27 कॉलम का प्रपत्र अनिवार्य किया है। यदि किसी भी व्यक्ति ने किसी अन्य जनपद से पास लिया भी हो तो उसे भी काशी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिर्जामुराद पहुॅचकर विवरण व मेडिकल परीक्षण कराना आवश्यक होगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले के सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर वाराणसी में बाहर से आने वाले व्यक्ति, प्रवासी श्रमिक, तीर्थयात्री, पर्यटक, छात्र एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। जिले की सीमा में आने वाले सभी बस, निजी वाहनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस मिर्जामुरादा स्थित परीक्षण केंद्र पर पहुंचाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर वाराणसी रेलवे स्टेशन की है जहां शनिवार सुबह तेलंगाना से एक श्रमिक ट्रेन मजदूरों को लेकर यहां पहुंची है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें रवाना किया गया। Full Article
9 एक साथ 19 पॉजिटिव पाए गए; संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 31, उरई के चिकित्सक की केजीएमयू में इलाज के दौरान हुई मौत By Published On :: Sat, 09 May 2020 13:07:06 GMT उत्तर प्रदेश में कोरोना का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच राज्य के जालौन में शनिवार को झांसी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 19लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 31तक पहुंच गई है। पॉजिटिव आए लोागें में जिले के एक अस्पताल में डायलिसिस कराने वाला हमीरपुर का युवक भी शामिल है। वहीं उरई के एक चिकित्सक की लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पायी गई थीं लेकिन उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने 7 मई तक 665 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिये भेज थे, जिसमें से 580 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार तक आ गई थी, जिसमें 19मरीज पॉजीटिव पाये गये थे, और 77 की रिपोर्ट आनी शेष थी। आज शेष रिपोर्ट में कुछ की रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास पहुंची, जिसमें से 19लोग पॉजिटिव पाए गये। जो लोग पॉजिटिव पाए गये है, उसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। जबकि हॉटस्पॉट एरिया में 7 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गये हैं। जिसमें 4 मरीज कृष्णा नगर, 2 मरीज तिलक नगर और 1 मरीज पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल है।हॉटस्पॉट इलाके में 5 लोगों में कोरोना की पुष्टिवहीं हॉटस्पॉट एरिया के बाहर कालपी नगर में 5 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। वही एक मरीज हमीरपुर जनपद के चिल्ली गांव का रहने वाला है जो उरई के कान्हा पैथोलॉजी में डायलिस कराने आया था। एक साथ 13 मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है साथ ही पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है साथ ही उनकी नमूने भी लिए जा रहे हैं जिससे उनकी रिपोर्ट झांसी मेडिकल कॉलेज भेजी जा सके वहीं जिला प्रशासन ने सभी मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया है।जिलाधिकारी डाक्टर मन्नान अख्तर ने बताया कि आज जालौनी के 12 मरीज आये है, सबसे अच्छी बात है कि उनके बारे में उन्हें पहले ही पता था, और उनका इलाज किया जा रहा था। एक मरीज पुलिस लाइन का पॉजीटिव पाया गया जो आगरा से आआया था। उसके संपर्क में आये लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जो 25 रिपोर्ट आई है उसमें एक मरीज हमीरपुर जनपद का उसका भी नमूना यही लिया गया था। वहीं उन्होंने बताया कि जिन जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, उन इलाकों को पूरी तरह से सैनिटाइज और सील किया जा रहा है, जिससे कि मरीजों की संख्या में इजाफा ना हो सके।उरई के चिकित्सक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौतकेजीएमयू के पीआरओ ने बताया कि 58 वर्षीय उरई निवासी चिकित्सक यहां केकोरोना वार्ड में भर्ती थे। शनिवार कोउनकी मृत्यु हो गयी है। इनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी।ये पहले रोगी थे, जिनको प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी। थेरेपी देने के बाद फेंफड़ों में बहुत सुधार आया था। वेंटीलेटर की आवश्यकता भी कम हो गयी थी। दुर्भाग्यवश यूरिन मेंइन्फेक्शन हो गया। इसके लिए उनका पूर्ण उपचार किया गया। रोगी की डायलिसिस भी की गई। आज इनकी दोनों बार की कोरोना जांच निगेटिवआ गयी थी।पत्नी की भी दोनों जांचे नेगेटिव आ गयी हैं। उन्हें आज डिस्चाजकर दिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जिले में एक साथ 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जालौन में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है। Full Article
9 1800 एक्टिव केस, इनमें 1399 लोग डिस्चार्ज हुए: अवनीश अवस्थी ने कहा- 20 लाख कामगारों को रोजगार देने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:20:42 GMT उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने शनिवार को कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कामगारों और श्रमिकों के लिए 20 लाख रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से वृहद कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने बताया कि श्रम कानून में संशोधन करने का कैबिनेट ने फैसला किया है, जल्द ही आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। इस वृहद कार्ययोजना के तहत जो भी हमारे श्रमिक और कामगार बाहर से आ रहे हैं, उन्हें विभिन्न इकोनोमिक सेक्टर्स में रोजगार देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।यह जानकारी शनिवार को यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी। अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में वेतन देने की कार्यवाही करते हुए 56,696 इकाइयों में 641 करोड़ रुपए वितरण किए गए हैं। अब तक 31 लाख 23 हज़ार कामगारों को 312 करोड़ की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।प्रदेश में 1800 एक्टिव केस, 1399 लोग उपचारित होकर लौटे अपने घर : अमित मोहन प्रसादप्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 1800 एक्टिव केस हैं और 1399 लोग उपचारित होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कल 4525 नमूनों की जांच की गई साथ में 334 पूल टेस्टिंग भी कि गई, जिसमें 25 पूल पॉजिटिव पाए गए। अब तक प्रदेश में कुल 1 लाख 24 हज़ार 791 नमूनों की जांच हो चुकी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, साबुन-पानी से हाथ धोते रहें और मास्क से मुंह को ढककर रखें।इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अवनीश अवस्थी ने बताया कि अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित लाया जाए और कोई किसी भी हाल में पैदल ना निकलें।अगले दो दिनों में 98 ट्रेने कामगारों को लेकर आएंगीअवनीश अवस्थी ने बताया किशाम तक कुल मिलाकर 114 ट्रेनों में लगभग 1 लाख 20 हज़ार से अधिक लोग उत्तर प्रदेश पहुंच जाएंगे। इसके अतिरिक्त 98 ट्रेनों की अनुमति आगामी 2 दिवसों के लिए जारी कर दी गई है, यानि एक दिन में 40 से अधिक ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 2 दिनों में हरियाणा से लगभग 5 हज़ार से अधिक लोग और राजस्थान से लगभग 10 हज़ार से अधिक लोगों को लाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तृतीय चरण के पहले तक हम 1 लाख 66 हज़ार से अधिक लोगों को प्रदेश ला चुके हैं।अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 11 ट्रेनें लखनऊ और गोरखपुर में आई हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के उतरते ही क्वारैंटाइन सेंटर में सभी का मेडिकल चेकअप किया जाता है और इसके बाद उन्हें अपने-अपने जनपद तक छोड़ दिया जाता है।अवनीश अवस्थी ने बताया किआयुष कवच मोबाइल ऐप को लोग काफी संख्या में डाउनलोड कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड 19 कि जंग में महामारी से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों, निगमों और अन्य संस्थानों के कर्मियों के कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में अब प्रदेश में 18 करोड़ लोगों के लिए राशन कि व्यवस्था कर दी गई है।उप्र में मरीजों की रिकवरी दर 42 फीसदीअपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मरीजों के रिकवरी प्रतिशत को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का रिकवरी प्रतिशत 42 प्रतिशत है लेकिन अभी इसको और भी अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने 52 हज़ार कोविड अस्पतालों के एल 1, 2, 3 बेड के लक्ष्य को पूरा करने पर संतोष व्यक्ति किया है। उन्होंने इस व्यवस्था को और आगे ले जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूल टेस्टिंग में भी हमारा प्रदेश प्रथम स्थान पर है लेकिन इस व्यवस्था को भी मजबूत करने की आवश्यकता है।अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में पीपीई किट और मास्क के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जिलाधिकारी और सीएमओ को भी निर्देश दिया है कि आपातकालीन सेवा देने वाले अस्पतालों को व्यवस्थित रूप से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उप्र में संक्रमित मरीजों का आंकडा तीन हजार को पार कर गया है। इसमें सबसे अधिक आगरा में 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि सीएम ने 20 लाख मजूदरों को रोजगार देने की दृष्टि से कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। Full Article
9 Cricket-England's 'stir-crazy' Roy happy to play behind closed doors By feeds.reuters.com Published On :: Sun, 03 May 2020 09:40:48 +0530 England's Jason Roy is ready to play in empty stadiums if the post-coronavirus situation demands so, said the opener who got a taste of it in his last outing. Full Article cricketNews
9 Cricket-Australia's Khawaja vows to bounce back after contract snub By feeds.reuters.com Published On :: Sun, 03 May 2020 10:47:24 +0530 Usman Khawaja believes he is still among Australia's top six batsmen and can force his way back into the squad after being dropped a few days ago from the list of contracted players. Full Article cricketNews
9 Cricket-Hundred delay will rob women's game of momentum, fears Edwards By feeds.reuters.com Published On :: Mon, 04 May 2020 11:27:36 +0530 Women's cricket risks losing momentum after the launch of The Hundred competition was postponed until next year due to the COVID-19 pandemic, former England captain Charlotte Edwards said. Full Article cricketNews
9 Cricket-Australia's Labuschagne wants to flourish across formats By feeds.reuters.com Published On :: Mon, 04 May 2020 16:16:42 +0530 Australia's Marnus Labuschagne wants to enhance his power-hitting ability in one-day internationals as he seeks to establish himself as an all-format player, the 25-year-old said on Monday. Full Article cricketNews
9 Cricket-England must 'make do' with limited T20 chances ahead of World Cup: Morgan By feeds.reuters.com Published On :: Tue, 05 May 2020 08:42:17 +0530 England's players would have to "make do" with limited chances to prepare for the Twenty20 World Cup scheduled for later this year in Australia due to the COVID-19 pandemic, limited-overs skipper Eoin Morgan said. Full Article cricketNews
9 Cricket-Playing without fans won't diminish competitive edge - Stokes By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 06 May 2020 10:51:08 +0530 England all-rounder Ben Stokes says playing in closed stadiums would not dampen the competitive side of matches and that players "would do anything" to get cricket back on television screens for fans to watch during the COVID-19 crisis. Full Article cricketNews
9 Cricket-England's Morgan goes to bat for T10 format at Olympics By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 06 May 2020 12:50:03 +0530 England's World Cup winning captain Eoin Morgan says cricket's 10-overs format would be ideal for a global multi-sport event such as the Olympics as the entire tournament could be squeezed into 10 days. Full Article cricketNews