9

REFILE-Cricket-MCC to extend president Sangakkara's term amid coronavirus crisis

Former Sri Lanka captain Kumar Sangakkara will be offered a one-year extension as president of the Marylebone Cricket Club in the "extraordinary circumstances" resulting from the COVID-19 pandemic, the MCC said on Wednesday.




9

Cricket-Australia's Burns sees silver lining in 'longest offseason'

Having been struck down by a fatigue illness last year, Australia opener Joe Burns sees a silver lining in cricket's long offseason due to the coronavirus shutdown.




9

Cricket-Restarting game should not compromise its quality, says England's Root

England test captain Joe Root is keen to play international cricket this summer but not by compromising on quality of the game or its intensity, the 29-year-old has said.




9

'Twilight' prequel book coming, written from vampire Edward's perspective

Author Stephenie Meyer thrilled fans of her best-selling "Twilight" novels on Monday by announcing she will release a prequel that explores the characters' love story from the perspective of vampire Edward Cullen.




9

Disney announces new 'Star Wars' theatrical film directed by Taika Waititi

Oscar-winning "Jojo Rabbit" screenwriter Taika Waititi will direct and co-write a new "Star Wars" feature film for theaters, Walt Disney Co said on Monday.




9

Rare Bob Dylan lyrics could fetch $19,000 in sale

A 1966 manuscript, on which a young Bob Dylan typed and wrote lyrics for a track on his "Blonde on Blonde" album and another song he later abandoned, went on sale at Sotheby's auction house from Tuesday.




9

Men's Milan Fashion Week slips to July in digital-only format due to coronavirus

The Men's Milan Fashion Week set for June will be postponed to mid-July and presented in purely digital format with photos and video to avoid the risk of coronavirus contagion, Italy's national fashion chamber said on Wednesday.




9

Paris to hold men's fashion week in virtual format July 9-13: statement

Paris will hold a men's fashion week in virtual format from July 9 to July 13 for the Men Spring/Summer collections 2021, organisers said on Wednesday.




9

Nigerian comics fight COVID-19 with gags and slapstick slaps

Nigerian comedian Maryam Apaokagi has a sure-fire way of getting people to listen to her coronavirus health advice - she delivers it with a hard slap in the face.




9

Opera star sings Britain's VE Day hits from an empty Albert Hall

Welsh mezzo-soprano Katherine Jenkins will stream a concert from an empty Royal Albert Hall on Friday evening, as locked-down Britain marks the 75th anniversary of "Victory in Europe" Day.




9

Roy Horn of Las Vegas magic duo Siegfried and Roy dies of COVID-19: report

Magician Roy Horn, who alongside Siegfried Fischbacher starred in a popular, long-running Las Vegas act built around rare tigers, died on Friday from of complications of COVID-19, the Las Vegas Review-Journal newspaper reported. He was 75.




9

खेती और किसानों के लिए केंद्र से 3900 करोड़ रुपए का मांगा जाएगा सहयोग : बादल

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि लाकडाउन की स्थिति से उबरने के बाद कृषि विभाग किसानों को राहत देने के लिए लगातार विशेषज्ञों व कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क में है। राज्य सरकार की और से केंद्र से भी 3900 करोड़ रुपए का सहयोग राशि आपदा में इस स्थिति से किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मदद करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। किसानों का समय पर बीज उपलब्ध हो इसके लिए टेंडर निकाला गया था। सिंगल संवेदक के भागीदारी से दोबारा टेंडर करना पड़ रहा है। बादल सोमवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में कांग्रेस राहत निगरानी (कोविड-19) समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लाकडाउन की वजह से गतिविधियों में शिथिलता आई है। इसके बावजूद राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कृषकों की मुश्किल दूर करने में सरकार पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी (कोविड-19) समिति की बैठक रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कंट्रोल रुम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई। इसमें एआईसीसी के महासिव सह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव से प्रवासी श्रमिकों की वापसी को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर फोन पर बातचीत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी (कोविड-19) समिति की बैठक रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कंट्रोल रुम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई।




9

बयानबाजी चलती रही... केरल-बेंगलुरु से झारखंड लौटे 3529 श्रमिकों से रेलवे ने वसूल लिया 31 लाख रु. किराया

लॉकडाउन 3.0 में मिली छूट के बाद अलग-अलग राज्यों से अपने घरों को लौट रहे श्रमिकों को ला रही ट्रेनों के किराये पर अब पूरे देश में बहस छिड़ गई है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि इस मुश्किल वक्त में केंद्र सरकार और रेलवे मजदूरों से किराया वसूल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाइयां इन मजदूरों का किराया भरेंगी। उनके इस बयान के बाद झारखंड में रामेश्वर उरांव ने भी घोषणा कर दी कि मजदूरों का किराया कांग्रेस देगी। उधर, भाजपा नेताओं का कहना था कि मजदूरों के किराये में रेलवे 85% सब्सिडी दे रहा है, जबकि 15% किराया राज्य सरकारों को देना है। रेलवे ने भी आधिकारिक तौर पर कहा कि ट्रेनें राज्य सरकारों की मांग पर चलाई जा रही हैं, अत: किराया भी सरकारों को ही देना है। मगर तमाम बयानबाजी के बावजूद घर लौट रहे श्रमिकों को ही किराया देना पड़ रहा है। मंगलवार को तीन ट्रेनों से 3529 मजदूर झारखंड पहुंचे। बेंगलुरु से हटिया आए 1225 श्रमिकों को 900 रुपए का टिकट लेना पड़ा। दो ट्रेनों में 2304 श्रमिक केरल से लौटे। इनमें जस्सीडीह तक गई ट्रेन में श्रमिकों को 875 और धनबाद तक गई ट्रेन में 860 रुपए का टिकट कटाना पड़ा। यानी तमाम बयानबाजियों के बीच रेलवे ने इन मजदूरों से 31 लाख रुपए किराये में वसूल भी लिए।

रेलवे ने कहा था-राज्य किराया एकत्रित कर हमें देंगे...अब किराया वसूलने पर चुप्पी

रेलवे ने 2 मई के आदेश में कहा है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना करते वक्त यात्रियों की संख्या के मुताबिक गंतव्य के लिए टिकट प्रिंट करके राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे। राज्य के अधिकारी यात्रियों को टिकट देंगे। राज्य के अधिकारी टिकटों का किराया एकत्रित कर रेलवे को सौंपेंगे। इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि किराया किससे वसूला जाएगा। रेलवे के कार्यकारी निदेशक राजेश दत्त बाजपेई का कहना है कि रेलवे की ओर से इस संबंध में एक गाइड लाइन पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसमें राज्यों की मांग पर रेल मंत्रालय ट्रेन चलाएगा और राज्य सरकार उसका भुगतान रेलवे को करेंगी। मगर अब मजदूरों से किराया वसूले जाने पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। कोविड-19 रेलवे के झारखंड नोडल अधिकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने कहा कि मजदूरों से वसूला गया किराया मामला पॉलिसी मैटर है। इसमें हम कुछ नहीं बोल सकते हैं।

रामेश्वर उरांव बोले-राज्य सरकार की अंडरटेकिंग पर ट्रेन चला रहा है रेलवे
वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि रेलवे, राज्य सरकार की अंडरटेकिंग के बाद ही ट्रेन चला रहा है। अंडरटेकिंग का मतलब है कि किराया राज्य सरकार को भरना है। सूचना आ रही है कि रेलवे राज्यों से 15% राशि लेगा। विधिवत सूचना नहीं मिली है। ऐसा होता है तो राज्य शेष राशि ही जमा करेगा। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि 15% राशि भी कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार को देगी।

उद्धव ने कहा- किराया नहीं ले केंद्र; बिहार में क्वारेंटाइन के बाद रिफंड
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्र से आग्रह किया कि मजदूरों से ट्रेन का किराया न वसूला जाए। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार छात्राें के लिए सीधे रेलवे काे किराया दे रही है। वहीं, श्रमिकाें काे 21 दिन का क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद यात्रा खर्च रिफंड किया जाएगा। साथ में 500 रुपए और दिए जाएंगे। दूसरी तरफ, साेनिया की घाेषणा के बाद राजस्थान अाैर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियाें ने घाेषणा की कि घर जाने वाले प्रवासियाें के लिए राज्य सरकार रेलवे काे भुगतान करेगी।

सीएम हेमंत बोले- छात्रों व मजदूरों से आने का नहीं लिया जाएगा कोई किराया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों और छात्रों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इनका झारखंड अाना प्रारंभ भी हो गया है। जब तक वे सुरक्षित अपने घरों तक नहीं पहुंच जाते, तब तक किसी छूट पर सरकार का ध्यान ही नहीं है। जब तक मजदूर, छात्र सुरक्षित अपने घर तक नहीं पहुंच जाते, तब तक झारखंड में लॉकडाउन यथावत रहेगा। सरकार का स्पष्ट निर्णय है कि छात्रों और मजदूरों से किराया नहीं लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The rhetoric kept going ... The Railways recovered 31 lakh rupees from 3529 workers who returned from Kerala-Bengaluru to Jharkhand. The rent




9

हिंदपीढ़ी में आरोग्य सेतु अनिवार्य, पर 89% लोगों ने नहीं किया डाउनलोड

केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को ट्रैक करने के लिए लांच किए गए आरोग्य सेतु ऐप को रांची जिला में अब तक 3,15,181 मोबाइल यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप को सभी सार्वजनिक, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और कंटेनमेंट जोन के लिए अनिवार्य किया गया है। सोमवार को दैनिक भास्कर ने तीन कंटेनमेंट जोन के पास इस ऐप का रिएलिटी चेक किया। रतन टॉकिज चौक के समीप खड़े होने पर पता चला कि 500 मीटर के दायरे में 1173 यूजर्स ने ऐप डाउनलोड किया और 19 ने सेल्फ असेस्मेंट किया। 2 अस्वस्थ व किसी पॉजिटिव की सूचना ऐप ने नहीं दी।

जबकि, एक किमी के दायरे की जानकारी लेने पर पता चला कि 5158 ने ऐप डाउनलोड किया। 78 ने सेल्फ असेस्मेंट, 3 ने खुद को अस्वस्थ बताया। वहीं, एक कोरोना पॉजिटिव या हाई रिस्क वाले व्यक्ति की सूचना ऐप ने दी। रतन टॉकिज से एक किमी के दायरे में हिंदपीढ़ी का नाला रोड और कुर्बान चौक आता है, जहां से अबतक 58 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इधर, कांटाटोली में नेताजी नगर के पास खड़े होने पर ऐप से जानकारी मिली कि 500 मीटर के दायरे में कुल 948 यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया है। एक भी पॉजिटिव नहीं है। भुइयां टोली में भी एक भी पाॅजिटिव नहीं मिला। जबकि यहां एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

बॉडीगार्ड की तरह काम करता है आरोग्य सेतु

  • इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है
  • इसके लिए मोबाइल में लोकेशन ब्लूटूथ और डाटा होना जरूरी है।
  • अपने मोबाइल नंबर पर इसे रजिस्टर करते हुए सेल्फ असेस्मेंट करना होता है
  • आरोग्य सेतु हिंदी और अंग्रेजी सहित 11 भाषाओं में उपलब्ध है।
  • 500 मी. से लेकर अपने आसपास के 10 किमी तक के एरिया की ले सकते हैं जानकारी
  • आसपास के कितने लोगों ने किया डाउनलोड, कितनों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, कितने खुद को अस्वस्थ बताए।
  • ब्लू टूथ व लोकेशन ऑन रहने पर आसपास के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की भी मिलती है जानकारी।
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस ऐप की मदद से यह जानकारी ली जा सकती है कि आसपास में कोई पॉजिटिव व्यक्ति है क्या।

5 हजार लोग रोज कर रहे रांची जिले में ऐप डाउनलोड

ऐप डाउनलोड कराने को लेकर कंट्रोल रूम व सीएससी (प्रज्ञा केंद्र) का भी सहयोग लिया जा रहा है। सेंसेक्स 2011 के अनुसार जिले की आबादी 29,14,253 है। 90 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल उपलब्ध माना जाता है। शिवचरण बनर्जी (जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी) के अनुसार प्रत्येक दिन रांची में 4-5 हजार मोबाइल यूजर इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं।

रांची में सूची बनाने के बाद कराया जा रहा डाउनलोड

कोई पॉजिटिव मिलता है तो ट्रेसिंग के दौरान डायरेक्ट व इनडायरेक्ट संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराई जा रही है। इसके साथ जिला के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1950 से उन व्यक्तियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। जिला में 2133 लोग जो होम क्वारेंटाइन थे उन्हें ऐप डाउनलोड कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arogya bridge is mandatory in Hindpiri, but 89% people did not download




9

अनजान नंबर से फोन कर कहा- फोन-पे की ओर से आपको 5999 का अवॉर्ड मिला है, फिर 22 हजार की ठगी

जिला ग्रामीण विकास विभाग में तैनात जिला प्रशिक्षक समन्वयक से साइबर अपराधियों ने 22 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने इस बाबत सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित चंद्रशेखर यादव ने बताया कि वे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए मोबाइल एप फोन-पे का यूज करते हैं। सोमवार की शाम को साइबर अपराधी ने उन्हें 7699751101 मोबाइल नंबर से फोन किया। अपराधी ने खुद को फोन-पे कस्टमर केयर से फोन करने की बात कही। उसने पूछा कि क्या आप फोन-पे यूज करते हो? इसके बाद चंद्रशेखर ने हां कहा...। फिर साइबर अपराधी ने कहा कि आपको फोन-पे कंपनी की ओर से 5999 रुपए का अवार्ड मिला है। इस राशि का यूज आप मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान आदि के लिए कर सकते हैं।

इसके बाद अपराधी ने फोन-पे एप पर लॉगिन करने को कहा। फिर 5999 रुपए के संबंध में आए हुए लिंक को फारवर्ड करने को कहा। चंद्रशेखर ने बताया कि लिंक फारवर्ड करते ही उसने पर्सन पासवर्ड भी मांगा। उन्होंने बिना सोचे समझे पासवर्ड दे दिया। थोड़ी देर के बाद उनके अकाउंट से 22 हजार रुपए कट गए। उन्होंने बताया कि वे गोड्डा के रहनेवाले हैं और उनका सैलरी अकाउंट भी गोड्डा के ब्रांच में है। उधर, इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित ने इस बाबत सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।




9

गुजरात से तीन दिनों में बस से मांडर पहुंचे 37 मजदूर, एक लाख 92 हजार रुपए दिया किराया

वैसे तो दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार कीपहल पर ट्रेन से वापस लाया जा रहा है। लेकिन कुछ मजदूर खुद से भी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर घर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को तीन दिनों की बस यात्रा कर मांडर ब्लॉक के कुरकुरा के रहने वाले 37 मजदूर अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस को कुल एक लाख 92 हजार रुपए किराया देना पड़ा। वहीं, मांडर पहुंचने पर रेफरल अस्पताल में सभी की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। इसके बाद भौजन का पैकेट देकर उन्हें होम क्वारैंटाइन के लिए भेज दिया गया।

बिजुपाड़ा से ट्रैक्टर में बैठ मजदूर अपने घर पहुंचे। तीन दिनों तक बस में यात्रा करने के बाद भी गांव पहुंचते ही उनकी सारी थकान मिट गई। घर आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रही थी। गुजरात से मांडर लौटे अमुस सुरजीत कुजूर ने बताया कि वे लोग सूरत स्थित विभीन्न कपड़ा मील में मजदूरी करते थे। पहली बार 21 दिनों के लॉकडाउन में मील मालिक ने उन्हें खाना के साथ वेतन भी दिया। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन की बढ़ती मियाद के कारण उसने पैसा व खाना देने से मना कर दिया। इसके बाद सभी मजदूर अपने-अपने स्तर से घर जाने के लिए जुगाड़ लगाने लगे।

पहले ऑफलाइन पास बनाकर आने का प्रयास किया तो उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद मांडर विधायक बंधु तिर्की के पहल पर ऑनलाइन पास बना, तब जाकर वे घर पहुंचे। बस में 37 मजदूर चान्हो के और 18 मजदूर चतरा के सवार थे। मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी होटल और ढाबा बंद रहने के कारण उन्हें रास्ते में चना और बिस्किट खाकर घर आना पड़ा। वापस लौटे मजदूरों का कहना था कि सरकार रोजगार की व्यवस्था करेगी तो हमलोग कभी भी बाहर काम करने नहीं जाएंगे। मांडर सीओ शंकुर कुमार विद्यार्थी ने बताया कि सभी की जांच करने के बाद उन्हें हाेम क्वारैंटाइन मेंरहने को कहा गया है। साथ ही स्थानीय प्रशासन की नजर इनलोगों पर है।

इधर रांची से पैदल घर जाने वाले मजदूरों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आधा दर्जन मजूदर पैदल ही पांकी (पलामू) के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि वे लोग रांची में पुल-पुलिया निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। काम बंद हो गया, खाने पीने के लाले पड़ गए। इसलिए पैदल ही घर जाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार मजदूरों को घर भेजने के नाम पर मजाक कर रही है। हम जैसे अनपढ़ मजदूरों को कहीं से काेई सहारा और सहायता नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिजुपाड़ा से ट्रैक्टर में बैठ मजदूर अपने घर पहुंचे।




9

राज्य में 10 और नए पॉजिटिव केस, अब तक 126 संक्रमण के मामले; कोविड-19 सेंटर से आठ और मरीज ठीक होकर लौटे घर

झारखंड में मंगलवार शाम 10 और संदिग्धों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।नए मरीजों में आठ रांची के हिंदपीढ़ी के जबकि दो दुमका के निवासीहैं। कोरोना संक्रमित जिलों में दुमका की नयी एंट्री हुई है। उधर, कोडरमा के कोविड-19 सेंटर से एक जबकिरिम्स के कोविड-19 सेंटर से आज सात मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। राज्य में अब कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। 35 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

उधर, राज्य में महामारी के सर्विलांस में लगे इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) की रिपोर्ट का आकलन है कि आने वाले 14-15 दिन काफी अहम होंगे। रिपोर्ट के अनुसार अगले 14-15 दिनों में कोरोना केस की संख्या तीन गुनी हो सकती है,जो कि करीब 350 के आसपास होगी।

गुमला शहर के पालकोट रोड पर मंगलवार को सब्जी और फल दुकानों के पास लोगों की भीड़ जुटी।इस दौरान लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटन किया और न ही एतिहात के तौर पर मास्क वगैरह का प्रयोग किया।

कोरोना से लड़ रहे निगम कर्मियों का भी होगा 50 लाख रुपए का बीमा
कोरोना संकट में जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ अब शहरी नगर निकाय कर्मियों को भी 50 लाख का जीवन बीमा कर दिया गया है। यह 30 मार्च से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने इस संबंध में सोमवार को राज्य के सभी डीसी और सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज योजना के तहत कोरोना की रोकथाम और इलाज में लगे लगभग 22.12 लाख सरकारी, निजी और अनुबंध पर काम कर रहे लोग दायरे में आएंगे। इनमें सरकारी स्वास्थ्य प्रदाता, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी, निजी अस्पताल कर्मी, सेवानिवृत्त स्वैच्छिक कर्मी, स्थानीय शहरी निकाय, 108 एंबुलेंस कर्मी, अनुबंध कर्मी, दैनिक मजदूर, एडहॉक, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और यूएनडीपी के कर्मचारी शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • रांची: राज्य के रेड जोन में शामिल जिले में 92 लोगों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। हिंदपीढ़ी व सटे इलाकों की हेल्थ स्क्रीनिंग फिर से शुरू हुई है। मेडिकल टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है। डीसी राय महिमापत रे ने बताया कि 6 मई तक यहां स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। बरियातू के जोड़ा तालाब रोड स्थित लेक व्यू हॉस्पिटल के सभी 54 डॉक्टरों और कर्मचारियों की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
  • बोकारो: जिले में अब तक 10 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें एक की मौत हो चुकी है जबकि छह स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। कोटा से बोकारो लौटनेवाली तीन छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकली है। ये छात्राएं रविवार को कोटा से धनबाद पहुंची थीं। तीन छात्राओं को फीवर होने के कारण धनबाद में ही रोककर जांच के लिए स्वाब लिया गया था। सोमवार को लॉकडाउन में केरल ,राजस्थान और महाराष्ट्र में फंसे बोकारो के 156 मजदूर स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचे जिनमें से चार को क्वारैंटाइन सेंटर जबकि अन्य को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया।
  • धनबाद: जिले में अब तक मिले दो संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सोमवार को 809 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। अब तक 417 लोगों को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है। इनमें 44 संदिग्धों को सदर अस्पताल, 37 लोगों को पीएमसीएच, 18 लोगों को एसएसएलएनटी, एक को रेलवे अस्पताल जबकि 49 लोगों को निरसा पॉलिटेक्निक में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। वहीं अब तक 1290 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इनमें 1028 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आया है जबकि 262 लोगों का सैंपल आना बाकी है।
  • जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय व उसके सभी अंगीभूत कॉलेज मंगलवार से खुल गए, लेकिन यहां पढ़ाई नहीं होगी। विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, विभागाध्यक्ष व कॉलेजों के प्रिंसिपल अपने अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों में से 35% का रोस्टर बनाकर कार्यालय से संबंधित आवश्यक कार्यों को करेंगे। कर्मचारियों और पदाधिकारियों को हर हाल में मास्क व ग्लब्स पहनना होगा। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में सोमवार को कुल 190 सैंपल की जांच हुई। जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया।
  • हजारीबाग: जिले में अबतक तीन लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। तीनों स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सोमवार को कुल 91 लोगों का स्क्रीनिंग की गई। सोमवार को हुई स्क्रीनिंग में दो लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।84 लोग होम क्वारैंटाइन किए गए हैं। वहीं 106 लोगों का फैसिलटी क्वारैंटाइन क्लॉज किया गया। सोमवार को एक भी होम क्वारैंटाइन क्लोज नहीं हुआ।
  • कोडरमा: 4 मई तक जिला में 11 हजार 931 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।अब तक कुल 169 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 121 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 1 मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था, मरीज का आर-2 का सैंपल लेकर भेजा गया है, रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 48 लोगों कीरिपोर्ट पेंडिंग है। होम क्वारैंटाइन में 6730 लोगों को रखा गया है, जबकि 7056 लोगों का 14 दिनों का होम क्वारैंटाइन पूरा हो गया है। क्वारैंटाइन सेंटर में 216 को रखा गया है। डोमचांच में बने कोविड केयर सेंटर में 44 लोगों को भर्ती किया गया है।
  • गढ़वा: जिले में अब तक 290 लोगों का सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए इटकी के प्रयोगशाला में भेजा गया। इसमें 266 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि गुमला जिले से संदिग्धों का सैंपल नियमित रूप से भेजा जा रहा है। जहां भी ऐसे संदिग्धों के लक्षण की सूचना प्राप्त होती है उसका सैंपल एकत्र कर लैब में भेजी जा रही है।
  • सिमडेगा: जिले में अब तक 271 संदिग्धों के सैंपल भेजे जा चुके हैं जिसमें 237 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि दो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर लौट चुका है। फिलहाल, 27 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में 85 लोगों को क्वारैंटाइन जबकि 77 लोगों को होम क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है।
  • पलामू: चार मई से लॉक डाउन 3.0 लागू हो गया है। इसके साथ ही पलामू पुलिस और भी सख्त हो गई हैं। जिले के लेस्लीगंज में अब तक तीन कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। तीनों को इलाज के लिए कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया गया है। कोरोना पॉजिटिव के परिवार, रिश्तेदारों और उसके साथ क्वारैंटाइन में रहने वाले सभी का सैंपल निगेटिव आया है। जिले में 44 चेकनाका बनाया गया है जहां पुलिस निरंतर आने जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं।
  • गिरिडीह: जिले में अब तक दो कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं। दोनों का इलाज कोविड-19 सेंटर में चल रहा है। जिले के कोरोना पीड़ित महिला का स्वाब लेकर जांच के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया। जिले में अब तक 317 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से दो रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 276 रिपोर्ट निगेटिव आई है। 41 रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, कुल 358 संदिग्धों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।
  • देवघर: जिले में शनिवार को दो नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। कुल चार पॉजिटिव केस में से पहले के दो पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद रविवार को उन्हें घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 350 से ज्यादा संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिसमें 228 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है 116 लोगों की रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी।
  • जामताड़ा: जिले में अब तक दो संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। दोनों का कोविड-19 सेंटर में इलाज चल रहा है। प्लस टू हाई स्कूल नाला क्वारैंटाइन सेंटर के पास 200 मीटर का एरिया सील किया गया है। साथ ही बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है। रेड जोन चिह्नित इलाके की दुकानों को भी बंद कराया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की पहल के बाद लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे झारखण्ड के कुल 22 जिलों के 1129 मजदूर सोमवार को स्पेशल ट्रेन से तिरूअनंतपुरम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बनाए गए काउंटर में थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। सभी को 14 दिनों तक होम क्वारैंटाइन का पालन करने का निर्देश दिया।
सिविक एक्शन प्लान के तहत सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन ने गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ की तराई में बसे उग्रवाद प्रभावित खुट्टा व खेजवाली गांव में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया।

राज्य में कुल 126 संक्रमित: रांची के 92, बोकारो 10, पलामू 03, हजारीबाग 03, गढ़वा 03, धनबाद 02, गिरिडीह, 02, सिमडेगा 02, देवघर 04, जामताड़ा में 02, दुमका में 02 और गोड्डा में 01 मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में अब तक 04 की मौत: रांची में तीन जबकि बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है।

राज्य में स्वस्थ्य हुए 35मरीज: रांची में 10, बोकारो में छह, धनबाद में दो, हजारीबाग में दो, देवघर में दो, सिमडेगा में एक जबकि राज्य के अन्य जिलों से संक्रमित मरीजों में 04 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुमला शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार को लगे साप्ताहिक सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी। लॉकडाउन फेज वन से लेकर अब तक इस बाजार की ऐसी ही तस्वीरें सामने आती रही है।




9

19 मजदूरों काे लॉकडाउन तोड़ने के आराेप में जेल भेजा जाना उचित नहीं : विधायक

बोलबा प्रखंड प्रशासन द्वारा 19 मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने का मामला दर्ज करा जेल भिजवाए जाने को लोग उचित नहीं मान रहे हैं। जिले में 2 दिनों से सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा है और मंगलवार को इस मामले से हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह द्वारा सीएम को अवगत कराए जाने के बाद यह और चर्चा में आ गया है। इससे पूर्व भी बोलबा प्रखंड में ही 5 लोगों को ऐसे ही मामले में जेल भेजा गया था। जबकि अन्य प्रखंड में लॉकडाउन तोड़ने के आरोपियों पर कुछ नरमी रखते हुए उन्हें क्वारेंटिंन किया गया था, जेल नहीं भेजा गया। सोशल मीडिया में इसे दोहरा मापदंड बताया जा रहा है।


हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर सिमडेगा जेल में बंद हुसैनाबाद क्षेत्र के 5 मजदूरों के अलावा बिहार और उत्तरप्रदेश के कुल 19 मजदूरों को रिहा करने का आग्रह किया। विधायक को दैनिक भास्कर में छपी खबर से उक्त मामले की जानकारी मिली थी। उन्होंने सीएम को लिखा है कि ओडि़शा के झारसुगड़ा में भूषण स्टील प्लांट में मजदूरी करने वाले 19 मजदूर जो झारखण्ड के हुसैनाबाद, बिहार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग साइकिल से अपने घर जा रहे थे । इन लोगों को सिमडेगा के बोलबा प्रखंड में हिरासत में लेकर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में जेल भेज दिया गया था। सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन सभी मजदूरों को रिहा किया जाए और केस वापस लिया जाए।
मजदूरों ने खाने पीने की कमी के कारण मजबूरी में सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर साइकिल से जाने का निश्चय किया था। इनके ऊपर केस दर्ज कर जेल भेजने को उन्होंने ज्यादती कहा है। साथ ही कहा कि जब पूरे भारत के राज्यों से मजदूर पैदल या साइकिल से अपने घर जा रहे हैं ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




9

लोधिया व काशीवार में 9 शराब भट्ठियां ध्वस्त

उत्पाद विभाग व प्रतापपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के लोधिया व काशीवार में कुल नौ अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है। मौके पर सैकड़ों लीटर शराब व जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। वहीं शराब बनाने में प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों को बर्बाद कर दिया गया। शराब बनाने वाले तस्कर पुलिस को देखते ही भाग गए। पुलिस ने बताया कि झारखण्ड व बिहार सीमा पर स्थित लोधिया व काशीवार गांव में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब भट्ठी संचालित कर भारी मात्रा में शराब को बिहार में भेजने का कारोबार किया जा रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा बार-बार सूचना मिल रही थी कि लोधिया व काशीवार में अवैध शराब भट्ठी संचालित है तथा भारी मात्रा में शराब बिहार में खपाई जा रही है। शराब बनाने व शराब का तस्करी करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है। इस अभियान में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार,निर्मल मुण्डा, श्रीराम पंडित,सीडी राम समेत कई अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 liquor kilns destroyed in Lodhia and Kashiwar




9

जिले में 309 लोगों की स्क्रीनिंग... 11 को आइसोलेशन, 52 किए गए कवारेंटाइन

जिले में बुधवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 309 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 60 लोग राज्य के विभिन्न शहरों से आए हुए और 249 लोग दूसरे राज्य के महानगरों से आने वाले शामिल हैं। स्क्रीनिंग के बाद 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 52 लोग फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखे गए हैं, वहीं 246 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया। बुधवार को जिन स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रीनिंग की गई उनमें एचएमसीएच अस्पताल हजारीबाग में 39 लोग, बरही में 42, बरकट्ठा में 89, बड़कागांव में छह, चौपारण में 54 चुरचू में 10, इचाक में 10, कटकमसांडी में 14 ,केरेडारी में 12, विष्णुगढ़ में 25 और सदर सीएचसी 3 लोग शामिल हैं। इनमें रांची से वापस लौटे एक युवक और मुंबई से अपनी गाड़ी से लौटने वाले 3 लोग सहित गुजरात, सूरत से लौटने वाले शामिल हैं। बताया गया कि रांची के कांटा टोली में रहकर कैटरिंग का काम करने वाला चतरा जिले के पत्थलगडा निवासी युवक वापस लौटा था। इसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद उसे स्क्रीनिंग के लिए एचएमसीएच अस्पताल भेजा गया। जहां स्क्रीनिंग के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके अलावा 3 ऐसे लोग हैं जो हजारीबाग पेलावल ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं वे मुंबई में रहकर अपनी गाड़ी चलाया करते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




9

पंजाब के लुधियाना व महुआड़ा से लोहरदगा लाए गए 19 मजदूर

जिला प्रशासन के द्वारा गुरूवार को पंजाब के लुधियाना व महुआड़ा में काम करने वाले कुल 19 मजदूरों को लोहरदगा लाया गया। वहीं राजस्थान के जयपुर से सड़क के रास्ते 02 लोग टूरिस्ट कैब के जरिये लोहरदगा पहुंचे। इसके अलावा रांची में रहने वाली एक युवती भंडरा पहुंची, सुंदरगढ़ (ओडिशा) से लौटे दो अन्य लोग के साथ (कुल 3) लोहरदगा लाया गया। सभी की स्क्रीनिंग सदर अस्पताल लोहरदगा में की गई। जिसके उपरांत सभी को क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया।
मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार, डॉ शंभू नाथ चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, अवर निबंधक मनोजित प्रसाद, लोहरदगा सीओ परमेश कुशवाहा, किस्को सीओ बुडाय सारू व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। सभी मजदूरों की स्वास्थ्य की जांच कर ली गई तथा टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई। उन्हें मास्क उपलब्ध कराई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 laborers brought to Lohardaga from Ludhiana and Mahuada in Punjab




9

प्रखंड कर्मियों ने कोविड-19 सहायता कोष में 50 हजार 300 रु. जमा कराया

सिसई प्रखंड कार्यालय अंतर्गत कार्यरत सरकारी कर्मियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता हेतू उपायुक्त कोविड-19 सहायता कोष में कुल 50 हजार 300 रुपए की सहयोग राशि जमा कराई गई। इस बावत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम व बचाव को लेकर देश में लॉकडाउन थ्री जारी है। महामारी संक्रमण से पुरा विश्व संक्रमण का दंश झेल रहा है। विश्व के वैज्ञानिक बिमारी के इलाज खोजने मे दिन-रात प्रयासरत है। बावजूद इसके वैश्विक महामारी का सार्थक इलाज अब तक नहीं मिल सका है।
लाॅकडाउन जारी रहने के कारण गरीब, असहाय, दिव्यांग, दैनिक मजदुर, छोटे-मोटे दुकानदार, रिक्शा चालक, मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले सभी जरूरतमंद लोगों के कठिनाइयों को दूर करने के लिए सभी को मिल-जुलकर सहयोग करने की जरूरत है।

लोगों को कम से कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार एवं प्रशासन दिन-रात प्रयासरत है। इसी को लेकर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत 59 कर्मियों द्वारा स्वेच्छा पूर्वक उपायुक्त गुमला कोविड-19 सहायता कोष में 50 हजार 300 रुपए जमा कराई गई है। जिससे की जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने प्रखंड के सभी समर्थवान नागरिकों से अपील किया की इस वैश्विक महामारी से रोकथाम व बचाव के लिए जाति धर्म, भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का परिचय देते हुए स्वेच्छा से जितना हो सके अपना योगदान करें। साथ ही आम जनमानस से भी अपील किया कि समय समय पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी के सामूहिक प्रयास से हम इस महामारी को हरा पाने में अवश्य सफल होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




9

मरीजों की संख्या पहुंची 94; हर वार्ड में हो रहा सैनिटाइजेशन, वेल्लौर से हटिया पहुंची स्पेशल ट्रेन

लॉकडाउन फेज 3 में भी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में अभी भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते लोग नजर नहीं आ रहे हैं। रांची में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 94 हो चुकी है। नगर निगम की ओर से हर वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। इधर, वेल्लौर से शुक्रवार को एक स्पेशल ट्रेन हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में वैसे मरीजों की संख्या ज्यादा रही, जो वेल्लोर में विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने गए थे। पर लॉकडाउन होने की वजह से वहां फंस गए थे।वहीं, हटिया रेलवे स्टेशन पर कई एंबुलेंस भी तैनात किए गए थे। सभी की स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें घर भेजा गया। दूसरे जिले में लोगों को भेजने के लिए प्रशासन ने बस की व्यवस्था कर रखी थी।

सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए वेल्लौर से आए लोगों को प्लेटफॉर्म से बाहर लाया गया।

वेल्लाैर स्टेशन से हटिया के लिए खुली श्रमिक स्पेशल ट्रेन का पूरा पैसा झारखंड सरकार से लेने के बाद ही रेलवे ने ट्रेन को रवाना किया। यात्री विशाल ने बताया कि स्टेशन पर सभी यात्रियाें काे टिकट दिया गया, जिसका पैसा नहीं लिया गया। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे ने पैसा लेने के बाद ही ट्रेन का परिचालन शुरू किया। प्रति टिकट 695 रुपए के हिसाब से 8 लाख 34 हजार रेलवे को किराया के मद में दिया गया है। ज्ञात हाे कि झारखंड के हजारों मरीज वेल्लाैर में फंसे हुए हैं। नोडल अधिकारी अविनाश कुमार ने इसकी पहल की।

इधर, लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। शहर में वाहनों का मूवमेंट बढ़ गया है। काफी लोग आना-जाना कर रहे हैं। पुलिस भी इक्के दुक्के लोगों को ही रोककर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस की सख्ती नहीं दिखाने का असर शहर के प्रमुख सड़कों पर दिख रहा है।

किसी भी जिले के रेड जोन से राजधानी आने वाले व्यक्ति की स्वाबिंग अनिवार्य
वहीं, रांची जिला में प्रवेश करने वाले बाहरी जिला और अन्य राज्य से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने की है। जो लोग रेड जोन से आएंगे, उनकी स्वाबिंग की जानी अनिवार्य होगी। स्वाबिंग के पश्चात उन्हें क्वाॅरेंटाइन किया जाएगा। डीसी राय महिमापत रे ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। अन्य प्रदेशों के रेड जोन से ट्रेन से आने वाले सभी लोगों को क्वाॅरेंटाइन कराने के नियम का पालन हर हाल में कराएं। ग्रीन और ऑरेंज जोन जिलों से आने वाले लोगों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अपर समाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी को दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी रांची में वाहनों का मूवमेंट बढ़ गया है। काफी लोग आना-जाना कर रहे हैं।




9

दिल्ली से आए एक ही परिवार के 9 लोगों को गांव में घुसने से रोका, 8 घंटे बाद होम क्वारैंटाइन किए गए

कोरोनावायरस संक्रमण के डर से हरिहरगंज नगर पंचायत के सियरभुका गांव में शुक्रवार को दिल्ली से अपने घर आए एक ही परिवार के 9 लोगों को ग्रामीणों ने गांव में घुसने से रोक दिया। करीब 8 घंटे बाद बीडीओ हरिशंकर बारीक तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार के प्रयास से सभी को होम क्वारैंटाइन कराया गया। इस दौरान दिल्ली से आया परिवार गांव के बाहर ही खड़ा रहा।

मालूम हो कि दिल्ली से प्रमोद साव दो ऑटो पर सवार होकर अपने भतीजा सनोज कुमार, अक्षय कुमार, रूबी कुमारी, रानी कुमारी, भाई श्रवण साव, अपनी बहु तथा दो बच्चों के साथ घर के लिए चला था। लगभग 36 घंटे की यात्रा करने के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह हरिहरगंज अंतरराज्यीय सीमा पर पहुंचे।

यहां उन सभी का स्वस्थ्य परिक्षण के बाद होम क्वारैंटाइन की सलाह दी गई। पर कोरोना संक्रमण के डर से ग्रामीणों नेउन्हें गांव में घुसने से ही रोक दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद परिवार को उनके घर में होम क्वारैंटाइन कराया जा सका। साथ ही 14 दिनों तक घर सेेे बाहर नहीं निकलने तथा ग्रामीणों के साथ कोई संपर्क नहीं रखने की हिदायत दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्रामीणों को समझाते बीडीओ हरिशंकर बारीक।




9

केरल, उड़ीसा और धनबाद से 298 मजदूर वाया जसीडीह पहुंचे पलामू

सरकार की तरफ से प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कुल 298 प्रवासी मजदूर पलामू पहुंचे। जहां स्थानीय चियांकी एयरफील्ड पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इससे पूर्व 163 मजदूर केरल से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से देवघर के जसीडीह स्टेशन पहुंचे। वहां से पलामू जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध बस पर सवार होकर सभी मजदूर चियांकी पहुंचे। इसी तरह उड़ीसा के मयूरभंग से बस के माध्यम से 35, उड़ीसा के ही क्योंझर जिले से 65 एवं धनबाद से 35 मजदूर चियांकी पहुंचे। इस दौरान चियांकी हवाई अड्डे में बनाए गए सहायता केंद्र में मौजूद प्रशासन के पदाधिकारियों ने मजदूरों का स्वागत किया।
बसों के माध्यम सभी मजदूर पहुंचे पलामू
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पड़ोसी राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने हेतु बसों की व्यवस्था की गई है। सभी मजदूर इन्हीं बसों से चियांकी पहुंचे।चियांकी पहुंचते ही इन सभी को पानी व बिस्किट दिया गया। इसके अलावे भी मजदूरों के लिए अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। सामाजिक दूरी के पालन हेतु सभी काउंटर्स के आगे सर्किल बनाकर चिह्नित किया गया था।
चिकित्सकों ने की मजदूरों की मेडिकल स्क्रीनिंग
चियांकी स्थित सहायता केंद्र में मजदूरों की स्क्रीनिंग के लिए कई काउंटर्स पर चिकित्सकों की टीम को लगाया गया था। चिकित्सकों द्वारा सभी मजदूरों की जांच की गई एवं मास्क भी उपलब्ध कराया। चिकित्सकों द्वारा मजदूरों में सर्दी, बुखार जैसे लक्षणों की जांच की गई।जांच के बाद ठीक पाए जाने पर मजदूरों के हाथों में होम क्वारेंटाइन का मोहर लगा उन्हें होम क्वारेंटाइन में भेजा गया। सभी मजदूरों को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने को कहा। साथ ही साथ काउंटर पर मजदूरों से आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




9

मारपीट के बाद 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मोन्या मे आपसी विवाद मे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 19 लोगों थाने मे मामला दर्ज कराया गया है। मोन्या के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति सीता यादव ने थाने मे आवेदन देकर मारपीट के खिलाफ तथा 9 लोगो पर मामला दर्ज करवाया है। जिन लोगो पर मामला दर्ज किया गया है,उनमें टुनटुन यादव ,पिन्कु यादव,अमीत यादव उर्फ लालू यादव (तीनो के पिता सतेन्द्र यादव),सतेन्द्र यादव,रामविलास यादव,यमूना यादव,मन्टूयादव (चारो के पिता रामदेव यादव),कलावति देवी पति सतेन्द्र यादव,तथा रेखा देवी पति यमुना यादव का नाम शामिल है।सभी मोन्या गांव के रहने वाले हैं। थाने मे दिये आवेदन मे कहा गया है कि दिल्ली से आए राहुल ठाकुर एवं राकेश ठाकुर को बाहर तथा अपने घर के पास घूमने से मना करने पर वाद विवाद बढ़ गया। बाद में दिल्ली से आए दोनों युवकों ने आरोपी बनाए गए लोगों को बुलाया। घर मे घुस गया कर महिलाओं से धक्का-मुक्की और मारपीट की। वही दूसरे पक्ष के टुनटुन यादव ने भी थाने मे आवेदन देकर मोन्या मुखिया सहित दस लोगों पर मुर्गी शेड एव कुंआ निर्माण का बकाया राशि मांगे जाने पर गाली गलाैज एवं मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया है। टुनटुन यादव ने जिन लोगो पर मामला दर्ज करवाया है उनमें मोनिया पंचायत की मुखिया फुलमन्ती देवी, मुखिया पति सीता यादव, नारायण यादव, महादेव यादव, हरे कृष्णा यादव,रामाशंकर यादव,रोहित यादव सभी ग्राम मोन्या थाना प्रतापपुर,जबकि आरोपी बीरेन्द्र यादव हंटरगंज इन्द्राही ,दीपक कुमार बिहार इमामगंज के कोयरिया गांव तथा उपेन्द्र यादव प्रतापपुर थाना के कारूडीह गांव के निवासी हैं। प्रतापपुर पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के आवेदनों पर जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




9

रेड जोन रांची में 94 संक्रमित मरीज, हर वार्ड में हो रहा सैनिटाइजेशन

कोराेना संक्रमण मामले को लेकर राजधानी रांची फिलहाल रेड जोन में है। अब तक यहां 94 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इधर, शुक्रवार को यहां एक भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। नगर निगम हर वार्ड में सैनिटाइजेशन का काम तेजी से करवा रहा है। वहीं, पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है और बिना जरूरी काम घरों से बाहर निकल रहे लोग पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार कोरांची में वाहनों का मूवमेंट काफी कम दिखा।आम दिनों में वाहनों का रेला एमजी रोड के ओवर ब्रिज पर लगा रहता था, वहां आज पूरी तरह सन्नाटा है।

बताते चलें कि गिरिडीह का एक युवक मुंबई से बिहार के रहने वाले अपने दो दोस्तों के साथ टैक्सी से रांची आ गया। मुंबई के प्रिंटिग प्रेस में काम करने वाले इन तीनों ने मुंबई में ही 4 मई को अपना सैंपल दिया था और फिर 6 मई को ई-पास मिलने के बाद टैक्सी बुक कर ड्राइवर के साथ झारखंड के लिए निकल पड़े। 8 मई को रांची पहुंचने के बाद युवक को ई-मेल पर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मिली जो पॉजिटिव थी। युवक ने खुद ही कॉल कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। उसे शुक्रवार रात करीब 8 बजे रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया। उसके दोस्त उसे रांची में बहू बाजार में छोड़कर बिहार रवाना हो गए थे।

पीपीई किट पहन हिंदपीढ़ी में की नालियों की सफाई
हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी की सफाई करने वाले सफाई मित्रों में काफी भय था, इसलिए काफी कम संख्या में सफाईकर्मी हिंदपीढ़ी जा रहे थे। नगर निगम ने सभी कर्मचारियों को पीपीई किट दिया है। सभी सफाई मित्रों ने तीखी धूप में भी पीपीई किट पहनकर नाला रोड, ग्वाला टोली रोड, निजाम नगर, सेंट्रल और थर्ड स्ट्रीट में नालियों की सफाई की। सफाई कर्मियों के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने उनका स्वागत भी किया। वार्ड नंबर 23 की पार्षद साजदा खातून ने सफाईकर्मियों के साथ नगर निगम की टीम का आभार जताया।

बेड़ो में बैरिकेटिंग कर पुलिस ने लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

ग्रीन व ऑरेंज जाेन में दुकान खाेलने पर 2-3 दिन में हो सकता है निर्णय
इधर,लाॅकडाउन 3 के दाैरान केंद्रीय गृह विभाग द्वारा दी गई छूट के आधार पर झारखंड में भी नए सिरे से निर्णय लिया जा सकता है। इस पर गंभीरता से विचार हाे रहा है। दुकानाें काे खाेलने काे लेकर केंद्रीय गृह विभाग ने जाे गाइडलाइन जारी की है, उस पर दाे से तीन दिनाें के अंदर निर्णय लिया जा सकता है। दुकानाें काे खाेले जाने के मामले में अफसराें के बीच बात हाे रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के अफसर इसके लिए केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देश के साथ ही पड़ाेसी राज्य बिहार द्वारा हाल में दुकानाें काे खाेलने के मामले में जाे गाइडलाइन जारी किया गया है, उसका भी अध्ययन कर रहे हैं। शराब की दुकान खोले जाने पर भी विचार किया जा रहा है कि दुकानें खोली जाएं या ऑनलाइन माध्यम से बिक्री हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची के एमजी रोड में पसरा सन्नाटा।




9

'We will meet again': Britain honours World War Two anniversary

Britons stood in silence and Queen Elizabeth was to address the nation on Friday's 75th anniversary of "Victory in Europe" Day, though the coronavirus dampened commemorations for the end of World War Two on the continent.




9

Michael Jordan's first Air Jordans up for auction at Sotheby's

An autographed and well-worn pair of basketball legend Michael Jordan's Nike shoes hits the auction block at Sotheby's on Friday, in a celebrity-infused test of the market for sneakers as highly-prized collectibles.




9

Displaced Somalis share Ramadan meal under shadow of COVID-19

In makeshift metal homes in a camp in Mogadishu, women wrapped in brightly patterned scarves are making savoury pastries and mixing flour for flatbreads.




9

Opera star sings Britain's VE Day hits from an empty Albert Hall

Welsh mezzo-soprano Katherine Jenkins will stream a concert from an empty Royal Albert Hall on Friday evening, as locked-down Britain marks the 75th anniversary of "Victory in Europe" Day.




9

Nigerian comics fight COVID-19 with gags and slapstick slaps

Nigerian comedian Maryam Apaokagi has a sure-fire way of getting people to listen to her coronavirus health advice - she delivers it with a hard slap in the face.




9

Coronavirus narrows options for migrants buffeted by Libya's war

After several failed crossings from Libya to Italy and a long spell in detention, Nigerian migrant Olu had pinned his hopes on being evacuated from the besieged city of Tripoli with his family.




9

Roaming 'robodog' politely tells Singapore park goers to keep apart

Far from barking its orders, a robot dog enlisted by Singapore authorities to help curb coronavirus infections in the city-state politely asks joggers and cyclists to stay apart.




9

Queen tells Britain 'never give up' in tribute to WW2 generation

Queen Elizabeth led tributes to veterans of World War Two recalling the "never give up, never despair" message of Victory in Europe Day 75 years ago as the coronavirus damped commemorations for the end of the war on the continent.




9

'Never give up, never despair': Queen praises Britons on VE Day

Britain's Queen Elizabeth honoured those who died in World War Two on Friday, the 75th anniversary of Victory in Europe Day, and used the occasion to say she was proud of how people had responded to the coronavirus pandemic.




9

Roy Horn of Las Vegas magic duo Siegfried and Roy dies of COVID-19 - report

Magician Roy Horn, who alongside Siegfried Fischbacher starred in a popular, long-running Las Vegas act built around rare tigers, died on Friday from of complications of COVID-19, the Las Vegas Review-Journal newspaper reported. He was 75.




9

Japan's beloved manga assassin becomes the latest coronavirus fatality

Japan's ruthless animated hitman has become the latest victim of the coronavirus, as the nation's longest-running manga comic announced it would take its first hiatus in its 52-year history as social restrictions to contain the virus have made it difficult to produce the hand-drawn series.




9

Philippines' coronavirus deaths breach 700

The Philippines' health ministry reported on Saturday that coronavirus deaths have reached more than 700.




9

Indonesia reports 533 new COVID-19 cases, biggest in a day

Indonesia reported on Saturday 533 new coronavirus infections, the biggest daily increase, taking the total number to 13,645, health ministry official Achmad Yurianto said.




9

Venezuela's top prosecutor requests extradition of U.S. veteran accused in plot

Venezuela's Chief Prosecutor Tarek Saab said on Friday his office had requested the detention and extradition of U.S. military veteran Jordan Goudreau and two Venezuelans accused of involvement in a failed armed incursion earlier this week.




9

Australia's biggest states hold off on easing COVID-19 restrictions for businesses

Australia's most populous states held back from relaxing coronavirus restrictions on Saturday although other states began allowing small gatherings and were preparing to open restaurants and shops.




9

Russia's Putin urges unity as he presides over slimmed down Victory Day

President Vladimir Putin told Russians on Saturday they are invincible when they stand together as he presided over celebrations of victory in World War Two that were slimmed down because of the coronavirus outbreak.




9

Worldwide coronavirus cases over 3.96 million, death toll over 273,000

More than 3.96 million people have been reported to be infected by the novel coronavirus globally and 273,974 have died, according to a Reuters tally. Infections have been reported in more than 210 countries and territories since the first cases were identified in China in December 2019.




9

तीन ट्रेनों से यूपी निकले 3696 यात्री, 2 ट्रेनों केे यात्रियों को दिया भोजन-पानी

दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों को घर भेजने के लिए रेलवे केे द्वारा ट्रेनों को चालू कर दिया गया है। सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से 3 ट्रेनें यूपी के लिए निकलीं। जिनमें करीब 3696 लोगों ने यात्रा की। स्टेशन पर ट्रेनों का स्टापेज कर ट्रेनों में वाटरिंग कराई गई एवं स्टाफ चेंज कर ट्रेनों को रवाना किया गया। इसके अलावा 2 ट्रेनों में करीब 2508 यात्रियों को भोजन एवं पानी की सप्लाई की गई। ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने के पहले एवं बाद प्लेटफार्म को सैनिटाइज किया गया। ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफार्म के दोनों तरफ आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।


सोमवार को अहमदाबाद से मुज्जफरपुर जा रही 09411 स्पेशल 22 बोगी की ट्रेन सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर आई। जिसकी प्रत्येक बोगी में 60 लोग यात्रा कर रहे थे। ट्रेन की 22 बोगियों में यात्रा कर रहे 1320 यात्रियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद यह ट्रेन 10 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई। इसी तरह बड़ोदा से लखनऊ जा रही ट्रेन क्रमांक 9401 स्पेशल 22 बोगी की ट्रेन सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। जिसकी प्रत्येक बोगी में 54 लोग यात्रा कर रहे थे। स्टेशन पर करीब 1188 यात्रियों को भोजन-पानी िदया गया। इसके बाद तीसरी ट्रेन साबरमती से जोनपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन क्रमांक 09413 स्पेशल 22 बोगी की प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर 12 बजकर 40 मिनट पर बीना पहुंची। जिसका स्टाफ बदल कर एवं ट्रेन में वाटरिंग कर स्टाफ चेंज कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस ट्रेन में भोजन एवं पानी की व्यवस्था आगामी स्टेशन पर की जा चुकी थी।


दोनों तरफ लगाया बल
स्टेशन पर आने वाली स्पेशल ट्रेन पर अन्य कोई यात्री स्थानीय स्टेशन से न चढ़ जाए। इसकी सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन के दोनों तरफ आरपीएफ बल तैनात किया गया। स्टेशन पर एसएस वीके दुबे, डिप्टी एसएस संजय जैन, डीसीआई सुनील पांडे, सीटीआई पाल, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विपिन कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी एसएन मिश्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

715 का टिकट लेकर की यात्रा, एंट्री न होने के कारण कुछ यात्रियों को नहीं मिला भोजन
अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि वह 715 रुपए का टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। स्थिति ठीक नहीं थी फिर भी पैसों की व्यवस्था कर अपने घर जा रहे हैं। इन सभी यात्रियों को रेलवे के द्वारा स्टेशन पर मुफ्त भोजन एवं पानी दिया गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को ट्रेन के दरवाजे पर ही भोजन पैकेट एवं पानी की बाॅटल एक साथ दे दी गई। भोजन वितरण के दौरान कई यात्री तक भोजन नहीं पहुंच सका। भोजन बांटने के दौरान कई यात्रियों के द्वारा एक से अधिक पैकेट रख लिए। कई यात्री अपने साथ बच्चों को भी लिए थे। जिनकी एंट्री नहीं होने के कारण कुछ यात्रियों को भोजन एवं पानी नहीं पहुंच सका। जिस पर यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




9

90% बाजार खुला, नियम तोड़े तो 32 पर जुर्माना

बीते 40 दिन में सोमवार को सबसे कम पाबंदियों के साथ बाजार खुला। लगभग 90 फीसदी दुकानें खुल गई। जो बची हैं उनमें, शराब व गुटका कारोबारियों काे छोड़ बाकी ने पाबंदियां हटाने की मांग उठाना शुरू कर दी। पहले दिन बाजार में त्याेहारी सीजन जैसी खरीददारी हुई। कई चीजोंं की खरीददारी 40 दिन से लंबित पड़ी थी। अभी जो अनिश्चितता बनी है उसे देखते हुए लोगों को यह आशंका भी है कि कहीं दोबारा लॉकडाउन न हो जाए। इसलिए अभी दो-तीन दिन बाजार में भीड़ ज्यादा रह सकती है।
इसके बावजूद लोग सावधान दिखे। ज्यादातर दुकानदारों ने मास्क लगा रखा था। वहीं खरीददार भी किसी न किसी कपड़े या मास्क से अपना चेहरा ढंके हुए थे। जो लोग लापरवाही दिखा रहे थे उन पर पुलिस व नपा की टीम नजर रखे हुए थे। इसलिए पूरे दिन में 32 चालान बनाए गए। रविवार को कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने जो आदेश जारी किया, उसमें कई दुकानों को शामिल नहीं किया गया। जूते-चप्पल, फोटोग्राफी और सैलून की दुकानदारों ने उनके कारोबार काे खोलने की मांग की।

नपा व पुलिस की कड़ी नजर : 11 हजार 200 का जुर्माना वसूला
पाबंदियों में मिली छूट के दौरान हालात बेकाबू न हो जाएं, इसके लिए पुलिस और नपा की टीम दिनभर बाजार में घूमती रहीं। वे यह सुनिश्चित कर रही थीं कि कोई सार्वजनिक स्थल पर न थूके और सोशल डिस्टेंस के नियम का उल्लंघन न हो। इसलिए नपा और पुलिस की संयुक्त टीम ने सचिन स्टील सौलत गली, इंडिया बूट हाउस, राजीव मार्ट जैसी बड़ी दुकानों पर कार्रवाई की। शहर में आज की गई जुर्माने की कार्रवाई में छह व्यक्तियों पर सार्वजनिक स्थल पर थूकने के चालान बनाए गए और 32 लोगों को बगैर मास्क लगाने पर जुर्माना किया गया इस तरह से कुल 32 लोगों पर 11200 का जुर्माना लगाया गया।

पाबंदियां हटने से इन जगहों पर बढ़ी चिंता

भगत सिंह चौक : शास्त्री पार्क सब्जी मंडी बंद रहने की वजह से अब सारे दुकानदार भगत सिंह चौक और बोहरा मस्जिद रोड के आसपास जमा होने लगे हैं। लोगों का मानना है कि इन सब्जी वालों को वापस मंडी में शिफ्ट किया जाना चाहिए। वहां उन्हें दूर-दूर बिठाने का इंतजाम होना चाहिए। नियम तोड़ने पर सख्त जुर्माना लगाया जाए तो लोग अपने आप सुधर जाएंगे।
सदर बाजार : यहां दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराना आसान नहीं होगा। यहां सड़क पर घेरे बनाकर वहां ग्राहकों को खड़ा भी नही किया जा सकता। अगर ऐसा करने की कोशिश की गई तो बाजार में जाम लग जाएगा। अगर यहां वाहनों की आवाजाही को रोका जाए तो स्थिति बेहतर हो सकती है। यह मौका है जब बापू पार्क में पार्किंग की व्यवस्था लागू की जा सकती है। इसके अलावा वन वे लागू करके भी स्थिति ठीक की जा सकती है।
हाट रोड : यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या खड़ी हो गई। ठेले वाले फिर से सड़क के दोनों आकर खड़े हो गए। जबकि पुरानी गल्ला मंडी में उन्हें शिफ्ट करके यह समस्या हल की जा सकती है। इन दुकानदारों पर भी कड़ाई की जाए तो स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

यातायात बढ़ने से एबी रोड पर लगे बेरीकेड हटाए
सोमवार को लगभग पूरा बाजार खुलने की वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। इसलिए लॉकडाउन के दौरान लगाए गए बेरिकेड्स हटान का काम भी शुरू कर दिया गया। एबी रोड पर जयस्तंभ चौराहे पर लगाई गईं रुकावटों को हटा दिया गया। हालांकि बाजार में अब भी बेरिकेड लगे हुए हैं और उन्हें तुरंत हटाए जाने की संभावना कम ही है।

ठेकेदार शराब दुकान खोलने के खिलाफ
कोरोनाकाल में जहां ज्यादा से ज्यादा कारोबारी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी दुकानें व संस्थान को खोलने की अनुमति मिल जाए। वहीं शराब कारोबारी इसके ठीक उलटी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी दुकानों को बंद रखा जाए। ऐसा नहीं है कि यह मांग सिर्फ गुना में उठ रही है बल्कि पूरे प्रदेश में यही हालत है। जिले के शराब कारोबारी विनोद राठौर ने बताया कि प्रदेश के सभी ठेकेदारों ने मिलकर तय किया है कि हम अपनी दुकान नहीं खोलेंगे। यही सवाल जब हमने आबकारी विभाग के जानकारों से पूछा तो उनका कहना था कि कोरोना काल में दुकानों की आमदनी घटेगी। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग नियम और दुकान खोलने का समय कम रहेगा। वहीं कारोबारियों को तय ड्यूटी तो भरना ही होगी। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि गुना जिले का ठेका 1.62 लाख में गया है। इस लिहाज से हर माह 13 करोड़ से ज्यादा ड्यूटी सरकार को मिलना चाहिए। ठेकेदारों को लग रहा है कि इस समय इतनी आमदनी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि इस बार वैसे भी ठेके बहुत ज्यादा राशि पर गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90% market opened, rules broken, fine imposed on 32




9

दुकानदार, ग्राहक भूले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, 4 दुकानें सील, 46 दुकानों व 28 वाहनों से वसूला 39600 रु. जुर्माना

लॉकडाउन में 43 दिन बाद मिली छूट से बाजार में गदर मच गया। जहां देखों वहां भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। सुबह से बाजार में दीपावली पर खरीदारी का दृश्य जैसा दिखाई दिया। दोपहर बाद कलेक्टर डाॅ मंजू शर्मा ने निरीक्षण किया तो बाजार में ग्राहक, दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते मिले। कई दुकानदार और बाइक चालकों पर जुर्माना वसूलते हुए 4 दुकानों को सील किया गया। सोमवार को बाजार में दृश्य को देखने के बाद वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए नए प्लान बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
लॉकडाउन में मिली छूट और ग्राहकों की भीड़ देखकर सोमवार को दुकानदार भी कोरोना संक्रमण को भूल गए। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की बात, कई दुकानदार खुद मास्क लगाए नजर नहीं आए। लॉकडाउन में छूट कुछ शर्तों के आधार पर मिली थी जिसका पालन कम ही दुकानदारों ने किया। दोपहर को जब कलेक्टर डाॅ. शर्मा बाजार में निकली तो भीड़ इतनी थी कि उनका वाहन भी फंस गया। पैदल घूमकर बाजार का भ्रमण करने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों की टीम को सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने इस दृश्य को देखने के बाद सोशल डिस्टेंस बना रहे, इसके लिए शीघ्र ही नया प्लान बनाए जाने की संभावना है। फिलहाल प्लान तैयार कर जनप्रतिनिधियों की सलाह और उनके परामर्श के बाद ही लागू होगा।

वे कारण, जिनसे उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
1.सब्जी, फल विक्रेता- शहर में सब्जी, फल विक्रेताओं को दोपहर 12 बजे तक की परमिशन लॉकडाउन में घूमकर सब्जी बेचने की थी। लेकिन सोमवार को 4 बजे तक परमिशन होने की वजह से कई स्थानों पर स्थाई खड़े होकर झुंड में सब्जी, फल बेचते रहे।
2.बाइक और वाहन- शहर में सोमवार को दोपहिया वाहनों की बाढ़ आ गई। सुबह से चारों तरफ बाइक, स्कूटर के अलावा ऑटो, टैक्सी, कारें भी सड़कों पर दौड़ती रहीं। इस दौरान शर्तों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर दो से तीन लोग घूमते नजर आए।
3.दुकानदारों ने नहीं किया पालन- एक दिन में अधिक कमाने की वजह से दुकानदार 5 से अधिक लोगों को न बुलाने की शर्त भी भूल गए। दुकानों के अंदर भीड़ खड़ी रही। बाहर सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के लिए गोले तक नहीं बनाए।
4. एक साथ सभी दुकानें खुलना- सोमवार को एक साथ ही सभी दुकानें खुल गईं। इस बीच मंडी भी चालू रही। वहीं 6 मई को तगड़ी लग्न होने की वजह से दुकानें खुलने का इंतजार कर रहे लोग भी बाजार में टूट पड़े। एक साथ पूरा बाजार खुलना और शादी-विवाह का सीजन भी एक बड़ा कारण रहा।

शर्तें न मानी तो इन सुविधाओं पर लग सकती है रोक

  • सप्ताह में दुकानों को रोस्टर के अनुसार खोलने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
  • दाेपहिया वाहनों के शहर में चलाने पर प्रतिबंध लग सकता है।
  • सब्जी, फिल विक्रेताओं को फिर 12 बजे तक ही बेचने की परमिशन मिलने की संभावना।
  • किराना, मेडिकल दुकानों को भी नंबरिंग के आधार पर खोलने की बन सकती है योजना।

लोग माने नहीं, फिर किया जुर्माना
जब सुबह 9 से 1 बजे तक भी लोग नहीं माने तो कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान लवली फुट वियर, सांवरिया किराना, जिंद बाबा ऑटो पार्टस, श्रीराम कृषि सेवा केन्द्र की दुकानों को सील कर दिया। वहीं 46 दुकानों को शर्तों का उल्लंघन करने और 28 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 39600 का जुर्माना वसूला।
शर्तों का उल्लंघन देखकर कलेक्टर बोलीं, मान गए तो ठीक नहीं तो नया प्लान करेंगे लागू
सोमवार को बाजार की स्थिति खुद आंखों से देखने के बाद कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा ने भास्कर से बातचीत में कहा कि हम ग्रीन जोन के लिए सोच रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति तो संकट में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार को यही स्थिति रही तो जनप्रतिनिधियों की सलाह और सहमति से नया प्लान लागू करेंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की वे स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और ग्राहकों से करवाएं। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने आर्डर बदलने की चेतावनी भी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shopkeepers, customers forgot social distancing, 4 shops sealed, 46 shops and 28 vehicles recovered Rs. 39600. Penalty




9

राज्य में 3049 संक्रमित, सबसे ज्यादा इंदौर में 1654 मरीज; विधायक के परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव

लॉकडाउन फेज-3 के दौरान ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ छूट मिलने की वजह से नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। सड़कोंपर सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ देखीजारही है। बाजार, सब्जी मंडी और बैंकों के अलावा मोहल्लों में भीऐसा नजारा देखने कोमिलरहा है, जैसे कोरोना से मुक्ति मिल गई हो। सोशल डिस्टेंसिंग को दूर की बात है, लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने अभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मंजूरी नहीं दी है, लेकिन लोग मिनी ट्रकोंसे आते-जाते दिखे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3049 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में 1654 हैं।

बुराहनपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया। तीन दिन पहले विधायक के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को विधायक की बहू, भतीजा, सवा साल केपोते की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उज्जैन के बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल को फिर से जांच के लिए भेजा है।

यह तस्वीर विदिशा की है। यहां सोमवार को लोग मिनी ट्रकों से आते-जाते देखे गए।

लॉकडाउन में छूट मिलते ही सब्र टूटा

  • सोमवार कोलॉकडाउन के पहले दिन दोपहर तक ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में हालत सामान्य थे। लोग पहले की तरह घरों में थे और लॉकडाउन का पालन कर रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई। भीड़ इतनी बढ़ी कित्योहारी बाजार जैसा नजारा हो गया। गुना, अशोकनगर, सागर और विदिशा में तो प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बाजार बंद कराए। गुना सदर बाजार में 20 मिनट तक जाम लगा रहा। गायत्री मंदिर पर सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गए। ऐसा ही हालसागर मेंदेखा गया।
  • सरकार ने नई व्यवस्था के तहत कलेक्टरों को मंगलवार से शराब और भांग की दुकानों के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेड जोन में शराब की बिक्री नहीं होगी। लेकिन, व्यापारियों से सरकार के मतभेद के चलते अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि दुकानें खुलेंगी या नहीं। सागर संभाग में कुछ दुकानों के खुले होने की खबर है। शिवपुरी, गुना आदि जिलों में अभी तक दुकानें नहीं खुली हैं।

जोनवार दुकानें खोलने की व्यवस्था

  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन में शराब दुकानें बंद रहेंगी। जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्वी निमाड़, देवास, ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खुलेंगी।
  • शहडोल, श्योपुर, डिंडौरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना औररीवा के कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर बाकी जगहों पर दुकानें खुलेंगी।
  • ग्रीन जोन के सभी जिलों में सभी जगहों पर दुकानें खुलेंगी।
यह तस्वीर गुना की है। सोमवार को बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी।
    यह तस्वीर भोपाल के न्यू मार्केट की है। यहां सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुल रही हैं।

    कोरोना अपडेट्स

    • भोपाल: राजधानी में सोमवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 9शहर के नए हॉटस्पॉट मंगलवारा क्षेत्र से हैं। दो जमातियों के संक्रमित मिलने के बाद देर रात हज हाउस खाली करा लिया गया। एम्स में इलाज के दौरान ऐशबाग क्षेत्र के एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इन सबके बावजूद दो राहत भरी खबरें भी हैं। पहली- 30 और कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो गए। दूसरी- जिला प्रशासन ने 340 कंटेनमेंट क्षेत्रों को घटाकर अब 160 कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि रविवार रात एक हजार सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 25 पॉजिटिव मिले। शहर में कुल मरीजों की संख्या 583 हो गई है।
    • इंदौर:एक निजी अस्पताल के 2 डॉक्टरों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सोमवार को इस अस्पताल को सील किया गया। डॉक्टरों के पिछले 15 दिनों के संपर्कों की तलाश की जा रही है। रविवार रात आई रिपोर्ट में 43 नए मरीज मिले।पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1654 पर पहुंच गई। तीन लोगों की मौत भीहो गई। सोमवार को ही शहर के तीन अस्पतालों से 106 मरीज डिस्चार्ज हुए।
    • रायसेन: जिले के5 कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर आ गए। 12 अन्यलोगों की भीदूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। आज कोविड केयर सेंटर इंडियन चौराहे से सभी 12 लोगों की छुट्टी होगी। इस तरह एक दिन में जिले के 17 मरीज कोरोना से मुक्त हो जाएंगे। तीन लोग पहले हीठीक हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 20 हो जाएगी। रायसेन में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 63 है।इनमें 20 लोगों केठीक होने के बाद 41 एक्टिव केस बचेंगे। 2लोगों की संक्रमण के चलते मौतहुई है। बचे हुए 41 मरीजों का भोपाल और रायसेन में इलाज चल रहाहै।
    • जबलपुर: मेडिकल अस्पताल में 3 दिन पहले जिस महिला की मौत हो गई थी, उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 2 मई की रात महिला को सांस लेने में तकलीफ के चलते गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को ब्लड प्रेशर और शुगर की शिकायत थी।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3049 संक्रमित: इंदौर 1654, भोपाल 571, उज्जैन 184, जबलपुर 106, खरगोन 79, धार 75, रायसेन 63, खंडवा 49, होशंगाबाद-मंदसौर 36-36, बुरहानपुर 34, बड़वानी-देवास 26-26, मुरैना 17, रतलाम 16, विदिशा 13, आगर मालवा 12, शाजापुर 7, ग्वालियर-सागर और छिंदवाड़ा 5-5, श्योपुर 4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर में 3-3, रीवा-शिवपुरी में 2-2, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।

    • अब तक 176 की मौत: इंदौर 79, उज्जैन 40, भोपाल 16, खरगोन और देवास में 7-7, खंडवा 6, बुरहानपुर-जबलपुर-होशंगाबाद-रायसेन-मंदसौर में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सतना में एक-एक की मौत हो गई।
    • स्वस्थ्य हुए 1000 मरीज: इंदौर 468, भोपाल 288, उज्जैन 26, जबलपुर 12, खरगोन 36, रायसेन 8, धार 12, खंडवा 32, होशंगाबाद 19, मंदसौर 5, बड़वानी 23, देवास 11, रतलाम 12, मुरैना और विदिशा 13-13, शाजापुर 6, श्योपुर में 4, अलीराजपुर में 3, छिंदवाड़ा-ग्वालियर-सागर-शिवपुरी 2-2, बैतूल 1 मरीज स्वस्थ हुए। (स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार)


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    यह तस्वीर अशोकनगर की है। लॉकडाउन फेज-3 में छूट मिलने के बाद बाजार में इतनी भीड़ उमड़ी कि ट्रैफिक जाम हो गया। लोग तीन घंटे तक फंसे रहे।




    9

    नियमों का पालन नहीं करने वाले 41 लोगों पर लगाया 9450 रुपए का जुर्माना

    प्रशासन ने शहर में सुबह 9 से 4 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही अन्य नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर प्रशासन ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर चालानी कार्रवाई की।
    मंगलवार को एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार गजेंद्र लोधी, थाना प्रभारी दीपक जाधव, सीएमओ डीपी शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, आरआई प्रदीप दुबे ने शाम चार बजे के बाद शहर का भ्रमण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 1, दुकानों के बाहर सामान रखने पर 26, समय सीमा के बाद दुकान खुलने पर 1 व्यक्ति का चालान काटा गया। सिंधिया चौराहे पर पहुंचकर वाहन चैकिंग की। इसमें कुछ वाहनों में परमिशन के अतिरिक्त सवारी बैठाए जाने पर वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
    पुलिस ने 7 वाहनों पर की कार्रवाई 1750 रुपए शुल्क वसूला: पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, मास्क नहीं पहनने एवं मोटरसाइकिल पर 3 सवारियां बैठाने पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 7 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1750 रुपए शुल्क वसूला।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Rs 9450 fine imposed on 41 people for not complying with the rules




    9

    49 जिलों की 2700 से ज्यादा शराब दुकानें खुलीं

    शराब दुकानें खोलने को लेकर प्रदेश सरकार और ठेकेदारों की तकरार बुधवार को खत्म हो गई। इसके बाद बुधवार दोपहर 2 बजे से 49 जिलों में 2700 से ज्यादा शराब दुकानें खुलीं। इनमें ग्रीन जोन के 24, ऑरेंज के 19 और रेड जोन के भोपाल, इंदौर, उज्जैन को छोड़कर बाकी छह जिलों की दुकानें शामिल हैं। भोपाल, इंदौर उज्जैन में शराब दुकानें नहीं खुलेंगी। पहले दिन सरकार को कितना राजस्व मिला, यहां आंकड़ा गुरुवार को आएगा, लेकिन डिपो से माल उठने, चालान कटने और ड्यूटी पटाने से करीब 150 करोड़ रु. का राजस्व सरकार को तत्काल मिलने लगेगा। एक दिन पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ठेकेदारों को दो टूक कह दिया था कि यदि वे दुकान नहीं खोलते हैं तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश में कुल 3605 दुकानें हैं, सरकार के तेवर गर्म देख 2700 दुकानें खुल गई हैं। अब तक चले विवादों के बीच पुराने ठेकेदार सामने आए है।गोपाल बंसल ने कहा कि अगर वित्तीय वर्ष के शराब ठेकेदार दुकानें नहीं खोलना चाहते है तो सरकार पुराने ठेकेदारों को दुकानें सौंप दें। हम छोटे ठेकेदार हैं। पुराने रेट पर 10 प्रतिशत ज्यादा एक्साइज ड्यूटी पर दुकानें लेने को तैयार है।

    इन तीन मुद्दों पर लड़ाई

    • ठेकेदारों ने मार्च और अप्रैल में दुकानें नहीं खुलने पर शासन को होने वाले 1800 करोड़ के घाटे पर बात रखी है। उनका तर्क है कि जब दुकानें नहीं खुली तो उतनी अवधि की एक्साइज ड्यूटी माफ कर दी जाए। आबकारी एक्ट 1956 के प्रावधानों के मुताबिक जिला प्रशासन चार दिन दुकानें बंद रख सकता है। इससे ज्यादा दिनों तक दुकानें बंद रहेगी तो राज्य शासन से एक्साइज ड्यूटी को लेकर क्षतिपूर्ति मांग सकता है।
    • शराब ठेकेदारों ने शराब की मात्रा की बिक्री के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी की मांग उठाई है। ये तर्क है कि पहले से कोटे से शराब उठाने पर स्टॉक बढ़ेगा। लॉकडाउन में कम बिकेगी, लेकिन ठेकेदार को 15 दिन के शेड्यूल पर कम बिक्री पर भी तय भुगतान करना होगा। एकसा नहीं होने पर ठेका निरस्त हो सकता है।
    • शराब दुकानें खुलते ही दुकानों पर भीड़ उमड़ेगी। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में प्रशासन-आबकारी मदद करें। राज्य और जिलों के स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाया जाए।

    सीएम से नहीं मिल पाए अफसरों के साथ बैठक
    ठेकेदारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने आबकारी अफसरों के साथ बैठक की। मध्यप्रदेश लीकर एसोसिएशन के सचिव राहुल जायसवाल ने बताया कि अफसरों ने हमारी मांगें सुन ली हैं। आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा ने बताया कि ठेकेदारों से कहा गया है कि पहले दुकानें खोलें, जो भी उचित मांगें होंगी, उन पर विचार किया जाएगा।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today