1

क्लाउड वॉकर ने लॉन्च किए दो साउंडबार, मिलेगा 100W तक का साउंड आउटपुट, शुरुआती कीमत 5,999 रु.

गैजेट डेस्क. साउंड इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी क्लाउड वॉकर ने अपने लेटेस्ट साउंडबार बर्स्ट I2000 और E3000 को लॉन्च कर दिया है। इनकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपए है। यह ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि साउंडबार को स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी का अनुभव लिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिएइसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। इसमें बिल्ट-इन सब-वूफर और 11 एलईडी पार्टी लाइट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे मूवी, गेमिंग, स्पोर्ट्स और म्यूजिक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Cloud Walker launches two soundbars, sound output up to 100W, starting price Rs 5,999.




1

ऑनर 9X स्मार्टफोन, मैजिक वॉच 2 और फिटनेस बैंड 5i भारत में लॉन्च, 19 जनवरी को पहली सेल

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ऑनर ने सोमवार को भारतीय बाजार में पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला ऑनर 9X स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने इसके 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले दो वैरिएंट बाजार में उतारे हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया है।

इवेंट में कंपनी ने अपनी मैजिक वॉच 2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च की जिसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है। इसी के साथ ऑनर ने फिटनेस बैंड 5i समेत ब्लूटूथ ईयरफोन भी लॉन्च किए। ईयरफोन को छोड़कर सभी प्रोडक्ट की बिक्री 19 जनवरी से शुरू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honor 9X Phone, Magic Watch 2 Smartwatch, and fitness Band 5i Launched: Price in India, Specifications, Offers
Honor 9X Phone, Magic Watch 2 Smartwatch, and fitness Band 5i Launched: Price in India, Specifications, Offers




1

जीप ने कंपास डीजल ऑटोमैटिक भारतीय बाजार में उतारी, शुरुआती कीमत 21.96 लाख रुपए

ऑटो डेस्क. जीप इंडिया ने लंबे इंतजार के बादकंपास डीजल ऑटोमैटिक कोलॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 21.96 लाख से शुरू होगी। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपए होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी थी। जल्द ही इसकी डिलिवरी भी शुरू होगी।

कंपास डीजल ऑटोमैटिक को दो वैरिएंट लोंगिट्यूड और लिमिटेड प्लस में लॉन्च किया गया है। इसके ट्रिम वैरिएंट की कीमत मैनुअल की तुलना में 4 लाख रुपए अधिक है। इसकी वजह, BS6 नोर्म्स वाला इंजन, 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, जीप फोर व्हील ड्राइव सिस्टम और कई दूसरे इक्युपमेंटहैं। वहीं, टॉप वैरिएंट यानी लिमिटेड प्लस की कीमत मैनुअल वर्जन से 1.9 लाख रुपए ज्यादा है।

भारतीय बाजार में इससे पहले जीप का डीजल वैरिएंट ट्रायलहॉक ऑटोमैटिक का आ रहा था। जिसकी शुरुआती कीमत 26.80 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 27.60 लाख रुपए है। ऐसे में कंपास डीजल ऑटोमैटिकआने से अब कंपनी के डीजल वैरिएंट ऑटोमैटिक एसयूवी की शुरुआत 4.8 लाख रुपए कम में हो जाएगी।

जीप कंपास डीजल ऑटोमैटिक के फीचर्स

लिमिटेड प्लस मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में एक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैक्स मिलेंगे। इसके साथ डुअल-पेन सनरूफ, 18-इंच अलॉय व्हील, जीप 8.4-इंच यूकनेक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक हैडलाइट्स और वाइपर्स, एट-वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeep launches compass diesel automatic in Indian market, starting price is Rs. 21.96 lakhs




1

भारतीय सड़कों पर 1972 में पहली बार दौड़ा था चेतक, लोग कहने लगे थे 'हमारा बजाज'

ऑटो डेस्क. भारतीय ऑटो बाजार में बजाज चेतक की आज फिर से वापसी हो चुकीहै। 70, 80 और 90 के तीन दशकों तक इस स्कूटर ने बाजार के साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया है। 2000 के बाद ये नए जमाने के स्कूटर्स के साथ दौड़ में पीछे रहने लगा। 2005 में कंपनी ने इसके प्रोडक्शन पर रोक लगा दी। हालांकि, 14 साल बाद एक बार फिर ये लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। इसकी वापसी इलेक्ट्रिक वैरिएंट के साथ हुईहै। तो चलिए चेतक की वापसी पर इसके इतिहास पर एक बार फिर नजर डालते हैं।

बजाज ऑटो ने चेतक को 1972 में भारतीय सड़कों पर उतारा था। इसका डिजाइन वेस्पा स्प्रिंट से और नाम महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक से लिया था। 1972 में चेतक की 1000 यूनिट का लॉट बाजार में आया था और इसकी कीमत 8 से 10 हजार के बीच थी। लॉन्चिंग के साथ ही ये भारतीय बाजार में हिट हो गया और देखते ही देखते इसकी डिमांड बढ़ती चली गई। बढ़ती लोकप्रियता के चलते कंपनी ने इसे 'हमारा बजाज' की टैग लाइन दे दी। पहले इसकी डिलीवरी के लिए 3 महीने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त ऐसा भी आया था जब इसकी डिलीवरी के लिए 20 महीने का इंतजार भी करना पड़ा।

1977 में कंपनी ने पहली बार चेतक की 1 लाख यूनिट बेचीं।वहीं, 1986 में ये आंकड़ा 8 लाख पहुंच गया। चेतक की कामयाबी काये नया रिकॉर्ड था। 90 के दशक में भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई। कंपनी ने इस दौरान लगातार कई महीने 1 लाख यूनिट बेचीं। 2002 में चेतक की कीमत करीब 27 हजार रुपए थी, जो 2005 तक करीब 31 हजार तक पहुंच गई। चेतक की बढ़ती कीमतों का असर इसकी बिक्री पर होने लगा। वहीं, दूसरी तरफ एक्टिवा की मार्केट में पकड़ मजबूत होती चली गई। इस रेस में आखिरकार चेतक पीछे रह गया और 2005 में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।

14 साल बाद यानी 2019 में बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष राहुल बजाज ने चेतक की वापसी का एलान किया। इस बार कंपनी ने क अवइसका इलेक्ट्रितार दिखाया। साथ ही, इसे स्टाइलिश और नई जनरेशन की जरूरत के हिसाब से बनाया। अब चेतक नए अवतार में एक बार फिर भारतीय बाजार में आ चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajaj Chetak | Bajaj Chetak Scooter History Old Information Updates: Almost Everything You Need to Know About [Bajaj Chetak Scooter




1

बीएस6 इंजन के साथ नई जनरेशन की एक्टिवा 6G लॉन्च, शुरुआती कीमत 63912 रुपए

ऑटो डेस्क. होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू जनरेशन एक्टिवा 6G लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड और डीलक्स वैरिएंट में लॉन्च किया है। स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 63,912 रुपए और डीलक्स की एक्स-शोरूम कीमत 65,412 रुपए है। ये कंपनी का सिक्स जनरेशन स्कूटर है। इस बार एक्टिवा में सबसे बड़ा बदलाव BS6 नोर्म्स वाला इंजन है। इससे पहले कंपनी ने एक्टिवा 125 को इस इंजन के साथ लॉन्च किया था। डीलर्स के पास ये स्कूटर इस महीने के आखिर या फरवरी की शुरुआत में पहुंचेगा।

होंडा एक्टिवा 6G का डिजाइन

कंपनी ने न्यू एक्टिवा 6G के डिजाइन में काफी चेंजेस किए हैं। इसके फ्रंट एप्रोन, क्रोम इनसर्ट्स, एलईडी हेडलैम्प और टेल लैम्प को नया लुक दिया है। इसमें मेटल बॉडी मिलेगी, जो एक्टिवा के लास्ट जनरेशन में भी थी। न्यू एक्टिवा में लंबा व्हीलबेस मिलने वाला है। यानी स्कूटर पर पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा।

होंडा एक्टिवा 6G के फीचर्स

एक्टिवा 6G में नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है, जो स्पीड एनालॉग काउंटर और डिजिटल बैकलिट डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, सर्सिस रिमायंडर, रियल टाइम फ्यूल इफिशिएंसी जैसी डिटेल मिलेगी। क्योंकि इसमें BS6 इंजन है, ऐसे में ये साइलेंट स्टार्ट सिस्टम के साथ आता है। इसमें सेफ्टी के लिए साइड-स्टैंड इंडीकेटर भी दिया है।

होंडा एक्टिवा 6G के स्पेसिफिकेशन

इसमें 110cc पावर वाला न्यू BS6 इंजन दिया है। जो 8bhp पावर और 9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पुराने BS4 इंजन के जितना दम है। कंपनी ने इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि ये एक्टिवा 5G मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज देगा। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन स्प्रिंग लोडेड हाइड्रूलिक सेटअप के साथ दिए हैं। इसमें 12-इंच का फ्रंट व्हील और 10-इंच के बैक व्हील दिए हैं। स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 171mm है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honda Activa 6G Scooter Price | Honda Activa 6G BS-VI Scooter Launch India [Updates]: Honda Activa 6G BS-VI Scooter Variants Price Features Mileage




1

HONOR MagicWatch 2: स्टाइल और फिटनेस, दोनों में नंबर 1!

युवा दिलों पर राज करने वाली स्मार्ट डिवाइस कंपनी HONOR की नई HONOR MagicWatch 2 का भारतीय प्रशंसकों को इंतज़ार है। अब इंतज़ार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली हैं, क्योंकि यह खास स्मार्टवॉच 14 जनवरी को लॉन्च हो गई है और 18 जनवरी से इसकी अमेज़न प्लेटफॉर्म पर सेल होने लगेगी। HONOR MagicWatch 2 इन-हाउस HiSilicon Kirin A1 SoC के साथ पेश की गई है, जिससे यह फास्ट परफॉर्मेन्स और दमदार फीचर्स के मामले में काफी आगे रहने वाली है। HONOR Magic Watch 2 में ऐसे कई अनोखे फीचर्स हैं, जो आपको दूसरी स्मार्टवॉचेज में नहीं मिलेंगे। डालते हैं एक नज़र HONOR MagicWatch 2 के खास फीचर्स पर—

HONOR MagicWatch 2 का डिजाइन
यदि आपको परंपरागत गोल आकार की घड़ी पसंद है तो इसका शानदार डिजाइन आपको जरूर पसंद आने वाला है। यह घड़ी एयरोस्पेस ग्रेड रिफाइंड 361L स्टेनलेस स्टील से बनी है और आपकी कलाई पर बहुत खूबसूरत दिखती है। इस स्मार्ट घड़ी में आप क्लॉक फेस को अपनी मर्जी के अनुसार सैट कर सकते हैं और अपना स्टाइल स्टेटमेंट सभी को दिखा सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आप पर्सनलाइज़्ड पिक्चर्स लगा सकते हैं। यानी आपको अपनी घड़ी पर जो भी तस्वीर हमेशा दिखानी हो आप उसे अपनी मर्ज़ी से चुन सकते हैं। उपभोक्ताओं को यह फीचर काफी पसंद आएगा।

डिस्प्ले
HONOR MagicWatch 2 (46mm) में HD 1.39-in की एमोलेड टच स्क्रीन दी गई है। इसका आकार 45.9X45.9X10.7 mm है। इसका 326 पीपीआई पर 454X454 रिज्यॉल्यूशन है, जो घड़ी के डायल पर सभी बारीकियों को बेहतर तरीके से हाइलाइट करने के लिए पर्याप्त है। इसमें पर्सनलाइज्ड वॉच फेस तैयार करने की भी सुविधा दी गई है। आप अपनी पसंद का वॉच फेस तैयार कर सकते हैं। आपको इस बात की आज़ादी मिलती है कि आप वॉच के फेस पर किस तरह की सूचनाओं को देखना चाहते हैं और किस तरह की सूचनाओं को नहीं। एक और अच्छी बात यह है कि HONOR MagicWatch 2 (46mm) का वजन सिर्फ 41 ग्राम है, जो दिन भर पहने जाने के बावजूद आपकी कलाई को बिल्कुल भी नहीं थकाता।

स्विमिंग के लिए परफेक्ट
HONOR MagicWatch 2 आपको 5 एटीएम के साथ मिलेगी। इसको पहनकर आप स्वीमिंग कर सकते हैं। वॉटर रेजिस्टेंट होने के साथ यह स्मार्टवॉच आपकी फिटनेस ट्रेकिंग भी करती है। यह अलग—अलग स्वीमिंग स्ट्रोक्स, जैसे फ्री स्टाइल, बटरफ्लाइ इत्यादि की आॅटोमेटिकली पहचान करने में सक्षम है और साथ ही आपको SWOLF स्कोर, हार्टरेट और कैलोरीज जैसा डेटा ट्रेक करने में मदद करती है। आप इस घड़ी को पहनकर वॉटर एडवेंचर भी बिना किसी हिचक के कर सकते हैं|

बैटरी लाइफ
जहां ज्यादातर स्मार्टवॉचेज 1—2 दिन की बैटरी लाइफ देती हैं, वहीं HONOR आपको 14 दिन तक की बैटरी बैकअप देता है जो बहुत ही शानदार है| कई स्मार्टवॉचेज में तो फिटनेस ट्रेकिंग से ज्यादा समय चार्जिंग पर ही बिताना पड़ता है। इस बैटरी लाइफ के साथ आप सीमलैस प्रॉडक्ट के बेमिसाल फीचर्स को एक्सपीरियंस कर सकते हैं और 24x7 अपने स्वास्थ्य को बेझिझक होकर ट्रैक कर सकते हैं।

फिटनेस मॉनिटरिंग
HONOR MagicWatch 2 आपको 15 डेडिकेटेड फिटनेस मोड पर सपोर्ट करती है, जिसमें इनडोर—आउटडोर रनिंग, साइक्लिंग, स्वीमिंग, ट्राइएथेलॉन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा यह घड़ी हार्ट रेट, SWOLF स्कोर और कैलोरी बर्न की जानकारी भी आपको देती है। साथ ही इस स्मार्टवॉच में डुअल जीपीएस का इस्तेमाल हुआ है। यह जीपीएस के साथ ही ग्लोनास ट्रेकिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है। यदि आप घने जंगल में हो या शहर की भीड़भाड़ वाली गलियों में, इसकी लोकेशन सर्विस पूरी तरह से सटीक नतीजे दिखाती है।

हैल्थ मॉनिटरिंग
HONOR MagicWatch 2 आपके लिए हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और स्ट्रेस मॉनिटर की सुविधा भी देती है। रिलेक्स्ड लाइफस्टाइल के लिए यह HUAWEI TruRelax से आपके तनाव की स्थिति की जानकारी लेती है। हार्ट रेट मॉनिटर से आप यह जान सकते हैं कि वर्कआउट या रनिंग के दौरान आपका दिल कितना धड़क रहा है या फिर आपका दिल किसी खतरे के निशान को तो पार नहीं कर रहा है। स्लीप मॉनिटर से आप अपनी नींद की क्वालिटी को चैक कर सकते हैं और स्ट्रेस मॉनिटर आपको रिलेक्स्ड लाइफस्टाइल की ओर आगे बढ़ाता है। यह आपको मॉनिटरिंग के साथ हैल्दी लाइफ के लिए सजेशन भी देता है। Honor के ये हैल्थ ट्रैकिंग के फीचर्स इनहाउस बने हैं और काफी सटीक नतीजे देने के लिए जाने जाते हैं।

अन्य स्मार्ट फीचर
HONOR MagicWatch 2 ब्लूटूथ कॉल्स को सपोर्ट करती है। साथ ही 500 गाने स्टोर कर उन्हें प्ले कर सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच ऐसे कई दूसरे काम भी कर सकती है जैसे म्यूजिक कंट्रोल जिसकी मदद से आप प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं और उसे शफल भी कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉल्स और रिमाइंडर्स को भी पूरी तरह से सपोर्ट करती है। पुश नोटिफिकेशंस, वैदर डिटेल्स, अलार्म, रिमाइंडर्स, टाइमर, फाइंड योर फोन जैसे फीचर्स भी आपको इस स्मार्टवॉच में मिलते हैं। यह घड़ी आपको 2 रंगों में मिलेगी - चारकोल ब्लैक और फ्लैक्स ब्राउन। दोनों ही रंग ऐसे हैं कि देखते ही आपका मन मोह लेंगे।

आकर्षक है कीमत
HONOR MagicWatch 2 (46 मिमी) चारकोल ब्लैक वेरिएंट 12,999 रुपए में अमेज़न पर उपलब्ध होगा और फ्लैक्स ब्राउन वेरिएंट आपको 14,999 रुपए में मिलेगा। अमेज़न पर इसकी सेल 18 जनवरी, दोपहर 12 बजे से अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए और 19 जनवरी से सभी उपभोक्ताओं के लिए शुरू होगी।


शानदार ऑफर्स
HONOR MagicWatch 2 की हर खरीद पर उपभोक्ताओं को मुफ्त HONOR AM61 ब्लूटूथ इयरफ़ोन के साथ ही सभी क्रेडिट और डेबिट काड्र्स पर 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर भुगतान करेंगे तो आपको HONOR MagicWatch 2 की खरीद पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

HONOR MagicWatch 2 आप इस लिंक पर क्लिक कर खरीद सकते हैं— https://amzn.to/2uI028H



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HONOR MagicWatch 2: Number 1 in both style and fitness!




1

ओप्पो F15 भारत में लॉन्च, 8GB रैम के सिंगल वैरिएंट में आएगा; टेक्निकल गुरुजी बोले कम्प्लीट स्मार्टफोन

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय टेक मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो F15 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी है। वहीं, 24 जनवरी को पहली सेल होगी। ग्राहक इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों से खरीद पाएंगे।

स्क्रीन रिप्लेसमेंट और अन्य ऑफर्स

कंपनी लॉन्चिंग ऑफर के चलते इस स्मार्टफोन पर एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। साथ ही, HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

टेक्निकल गुरुजी ने की लॉन्चिंग

इस इवेंट की खास बात टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव चौधरी रहे। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग उन्हीं से कराई। उनके साथ एक्टर रणविजय सिंह और कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर जितिन अब्राहम भी मौजूद रहे। टेक्निकल गुरुजी ने जहां फोन के हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया, तो रणविजय ने इवेंट में ह्यूमर लाने का काम किया। इसके साथ गेमिंग, फोटोग्राफी और फैशन डिजाइनर एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया। उन्होंने फोन को कम्पलीट स्मार्टफोन बताया है।

स्मार्टफोन का पावर

इस फोन को गेमिंग और फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान रखकर डिजाइन किया गया है। गेमिंग के लिए इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया है। टेक्निकल गुरुजी ने बताया कि गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए गेम बूस्ट 2.0, वूश फ्लैश चार्जिंग 3.0 का कॉम्बिनेशन फोन को बेहतर बनाता है। फोन में पब्जी के फ्रेम रेट स्टेब्लिटी को 55.8% इम्प्रूव किया है। वहीं, एओवी पॉसिबिलिटी ऑफ लेक को 17.5% तक कम किया गया है।

ओप्पो F15 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले 6.40-इंच फुल HD+ एमोलेड स्क्रीन
रैम/स्टोरेज 8GB रैम और 128GB स्टोरेज (माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट)
प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो P70
रियर कैमरा 48MP प्राइमरी, 8MP वाइड-एंगल, 2MP मेक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल
ओएस कलरओएस 6 बेस्ड एंड्रॉयड 9 पाई
बैटरी 4,000mAh बैटरी, 20 वॉट चार्जर, वूश 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी
डायमेंशन 7.9mm पतला और 172 ग्राम वजन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo F15 2020 Price | OPPO F15 Smartphone Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features




1

अब वाहनों में सेफ्टी फीचर्स ESC और AEB अनिवार्य करने की तैयारी, 10 हजार रु. तक महंगे हो जाएंगे वाहन

ऑटो डेस्क. अप्रैल 2020 में नए एमिशन नॉर्म्स लागू करने के बाद ऑटो कंपनियों का अगला कदम गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स को अनिवार्य करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हें 2022 तक पूर्ण रूप से लागू किया जा सकता है। ESC और AEB जैसे सेफ्टी फीचर्स विश्व के ज्यादातर विकसित देश अपने यहां लागू कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के बताया गया है कि भारत समेत 6 देश इसे लागू करने पर सालाना करीब 1.50 लाख सड़क मौतों रोकी जा सकता है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से इन दोनों फीचर्स को अनिवार्य किए जाने को लेकर भारत पर दबाव बनाया जा रहा है। जानिए आखिर क्या है ईएससी और एईबी...

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

safety standards update: India may make ESC and AEB mandatory for vehicles by 2022




1

BS6 इंजन के साथ ईको लॉन्च, CNG मॉडल का माइलेज 21.8 किमी; शुरुआती कीमत 3.81 लाख रु

गैजेट डेस्क. मारुति सुजुकी ने ईको को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.81 लाख रुपए है। ईको में BS6 इंजन देने के साथ मारुति ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि ईको को वो बंद नहीं करेगी। इसे 5 और 7 सीटर वैरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसका इंटीरियर डुअल-टोन कलर में आएगा।

21.8 किमी का माइलेज

नए इंजन वाली ईको में 1.2-लीटर, फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 73 bhp का पावर और 101 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। ये 16.11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। इसे सीएनजी वैरिएंट भी लॉन्च किया गया है, जो 21.94 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देता है।

ईको BS6 के लॉन्चिंग इवेंट पर मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग एंड सेल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी हमेशा ही अपने ग्राहकों को आसान मोबेलिटी सॉल्यूशन देती रही है। हम ईको को BS6 नॉर्म्स को पूरा करने वाले इंजन के साथ लॉन्च कर रहे हैं, जो पर्यावरण को साफ रखेगी। यूनिक डिजाइन और मेटेनेंस में कम लागत के चलते ये एक दशक के बाद भी ग्राहकों का पसंदीदा कार बनी है। इसके लिए हम ग्राहकों का धन्यवाद भी करते हैं।

ईको के सभी वैरिएंट की कीमतें

वैरिएंट कीमत
ईको 5 STR STD 3,80,800 रुपए
टूर V 5 STR STD 3,83,800 रुपए
ईको कारगो पेट्रोल 3,91,500 रुपए
टूर V 7 STR STD 4,03,500 रुपए
ईको 7 STR STD 4,09,800 रुपए
टूर V 5 STR AC 4,18,300 रुपए
ईको 5 STR AC 4,21,500 रुपए
ईको कारगो CNG 4,41,840 रुपए
ईको 5 STR AC CNG 4,75,715 रुपए
टूर V 5 STR AC CNG 4,76,057 रुपए
ईको कारगोCNG AC 4,58,938 रुपए
ईको एंबुलेंस 6,84,000 रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Eco launch with BS6 engine, CNG model mileage 21.8 km; Starting Price Rs 3.81 Lakh




1

टॉप स्पीड में पुराने चेतक से 15km/h पीछे, लेकिन प्रति किमी 6 गुना पैसे बचाता है इलेक्ट्रिक वर्जन

गैजेट डेस्क. बजाज का चेतक इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में दस्तक दे चुका है। 14 साल बाद चेतक की वापसी हुई है। नया मॉडल पुराने से पूरी तरह अलग है। इसकी कीमत 1.15 लाख रुपए है। कंपनी ने इसके अर्बन और प्रीमियम दो वैरिएंट पेश किए हैं। वहीं, इसे 6 कलर वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। नया चेतक इलेक्ट्रिक पुराने चेतक से कितना अलग है, इसे ग्राफिक्स में देखें...

95+ किलोमीटर की रेंज

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक में 3 किलोवॉट की बैटरी और 4080 वॉट की मोटर दी है। ये 16Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बैटरी और मोटर कोIP67 रेटिंग दी गई है। यानी ये डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ है। कंपनी का दावा है कि 5 घंटे में स्कूटर की बैटरी फुल चार्ज हो जाती है।स्कूटर में ईको और स्पोर्ट के दो ड्राइविंग मोड दिए हैं। फुल चार्ज होने पर ईको मोड में 95 किलोमीटर तक का रेंज देता है। वहीं, स्पोर्ट मोड में ये 85 किलोमीटर तक चलेगा। स्कूटर के साथ चार्जर मुफ्त दिया जाएगा। वहीं, फास्ट DC चार्जर को कंपनी आपके घर मुफ्त इन्स्टॉल कराएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajaj Electric Scooter Price | Bajaj Chetak Electric Scooter (New) Vs Bajaj Scooter (Old) Comparison: Compare Prices, Specifications, Features




1

5731 मीटर ऊंचाई पर ड्राइव होकर कोना इलेक्ट्रिक का नाम गिनीज बुक में दर्ज, 452 किमी है रेंज

ऑटो डेस्क. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इसे हाईजेस्ट अल्टीट्यूड अचीव्ड इन एन इलेक्ट्रिक कार कैटेगरी में जगह मिली है। दरअसल, कोना को तिब्बत के सवूला पास पर 5,731 मीटर की ऊंचाई पर ड्राइव किया गया। इतनी ऊंचाई पर ड्राइव होने वाली ये पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसी वजह से इसका नाम रिकॉर्ड में शामिल हुआ।

फुल चार्ज पर 452 किमी की रेंज

कोना में 39.2 kWh की लीथियम आयन बैटरी दी है। जो नॉर्मल चार्जर से 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह कार 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज होने के बाद इस कार को एक बार में 452 किलोमीटर तक ड्राइव किया जा सकता है। भारतीय बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ये सबसे ज्यादा रेंज वाली कार है।

कोना में दी गई मोटर भी बेहद पावरफुल है। कंपनी का दावा है कि ये 9.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, कार की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

हुंडई कोना के स्पेसिफिकेशन

> इसमें 8-इंच टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। इसमें ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट्स ड्राइविंग मोड्स भी दिए हैं।

> सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम भी जो सेफ्टी फीचर के तौर पर ही काम करेगा।

> इसे व्हाइट, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर्स में खरीद सकते हैं। साथ ही, इसमें ब्लैक रूफ वाला डुअल-टोन कलर भी मिलेगा। इसके लिए 20,000 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

> कंपनी का कहना है कि भारत के चार बड़े शहरों में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इसे चार्ज करने के लिए स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के डीलरशिप पर भी इसे चार्ज करने का ऑप्शन देगी। कंपनी इस एसयूवी पर 3 साल की अनलिमिटेड वारंटी और बैटरी 1.6 लाख किलोमीटर या 8 साल तक वारंटी देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hyundai Kona Electric makes it to the Guinness world records for reach 5,731-metre altitude




1

15 सेफ्टी फीचर्स से लैस है शबाना आजमी के नाम रिजस्टर्ड टाटा सफारी स्टॉर्म, इस गाड़ी को भारतीय सेना ने भी पसंद किया

ऑटो डेस्क. गीतकार जावेद अख्तर और पत्नी शबाना आजमी की कार का मुंबई -पुण एक्सप्रेसवेपर भीषणएक्सीडेंट हो गया। हादसे मेंशबाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जावेद-शबाना की टाटा सफारी स्टॉर्म एसयूवी के ड्राइवर ने दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान एसयूवी पीछे से ट्रक में टकरा गई।

टाटा सफारी का बेसिक वर्जन 21 साल पहले 1989 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद लगातार इसके अपग्रेड वर्जन आते रहे हैं। मौजूदाटाटा सफारी स्टॉर्मदेश में सबसे ज्यादा पंसद की जाने वालीएसयूवी में से एक है और इसके एडवांस वर्जन कोभारतीय सेना भी इस्तेमाल करती है। हालांकि कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि बीएस-6सेफ्टी नॉर्म्स के चलतेटाटा सफारी स्टॉर्म का प्रॉडक्शन बंद कर रही है और डीलर्स ने इसकी नई बुकिंग लेना बंद कर दिया है।

कितनी सेफ हैटाटा सफारी स्ट्रॉर्म

टाटा सफारी स्ट्रॉर्म के चार वैरिएंट आते हैं। इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया है। जो 156 PS का पावर 400 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। जावेद-शबाना के पास सफारी स्ट्रॉर्म VX 4x2 वैरिएंट है। जिसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 14,79,574 रुपए है। क्योंकि ये कार का टॉप वैरिएंट भी है, इस वजह से इसमें सभी तरह के सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इससे ऊपर जो वैरिएंट आता है वो फोर व्हील ड्राइव के साथ आता है। टाटा सफारी स्ट्रॉर्म VX 4x2 वैरिएंट में 15 सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

1. डुअल एयरबैग्स (ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर)

2. एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD)

3. साइड इम्पेक्ट बार्स

4. क्रूम्पल जोन

5. इंजन इमोबिलाइजर

6. ट्यूबलेस टायर्स

7. अल्ट्रासोनिक रिवर्स गाइड सिस्टम के साथ ग्राफिक्सल डिस्प्ले म्यूजिक सिस्टम LCD स्क्रीन

8. क्लियर लेंस फ्रंट फॉक लैम्प्स

9. रियर फॉग लैम्प के साथ रिफलेक्स रिफलेक्टर

10. मोटोराइज्ड हेड लैम्प एडजेस्टमेंट

11. सेंट्रल लॉकिंग और चाइल्ड सेफ्टी लॉक

12. एंटीग्लेयर रियर व्यू मिरर

13. सीट बेल्ट अन्फासन्ड वार्निंग

14. डोर ओपन वार्निंग

15. की-आउट वार्निंग फॉर हेडलैम्प ऑन

सेना के लिए खासतौर पर बनाई गई सफारी स्टॉर्म

दिसंबर 2016 में टाटा मोटर्स ने भारतीय सेना को 3000 सफारी स्टॉर्म डिलीवर की थी। सेना ने मारुति जिप्सी की जगह इसे अपना ऑफिशियल व्हीकल बताया था। सेना में लिए जाने से पहले सफारी स्टॉर्म को बहुत कड़े टेस्ट से गुजारा गया था। इसमें बर्फ, दलदल और उबड़-खाबड़ रोड पर इसे टेस्ट किया गया था। सेना के लिए खासतौर पर बनी सफारी स्टॉर्म यूनिट्स स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है और इन्हें स्पेशल मैट ग्रीन कलर से पेंट किया है। इसमें क्रोम का इस्तेमाल नहीं किया गया। प्लास्टिक पार्ट्स को भी हरे रंग से रंगा गया है ताकि ये बॉडी के कलर से मैच हों। सफारी स्टॉर्म में हार्ड टॉप, 800 किलोग्राम लोडिंग क्षमता और एयर कंडिशनिंग फीचर्स शामिल हैं। फ्रंट और रियर बंपर पर ब्लैकआउट लैम्प्स हैं जो कि हॉरिजॉन्टल लाइट बीम प्रॉजेक्ट करते हैं।

शबाना के नाम पर रजिस्टर है सफारीMH 02 / CZ 5385

जिस टाटा सफारी से शबाना का एक्सीडेंट हुआ है वह उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड है।https://vahan.nic.in/nrservices/faces/user/searchstatus.xhtmlके डेटा के मुताबिक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त 2013 का है और इसकी फिटनेस 29 अगस्त 2028 तक की है। गाड़ी का इंश्योरेंस भी सही है और 20 अगस्त 2020 तक वैलिड है। इसका पीयूसी 23 अगस्त 2020 तक मान्य है।

ड्राइवर के ओवरटेक करने से हुआ हादसा

टाटा सफारी स्ट्रॉर्म VX में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए एयरबैग्स दिए हैं। ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आई और जावेद अख्तर भी सुरक्षित है। इससे ये साफ होता है कि एयरबैग्स ने अपना काम पूरी तरह किया। शबाना कार में सेकंड रो में बैठी थीं। उन्होंने सीट बेल्ट लगाया था या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि,पुलिस ने बताया कि शबाना आजमी के ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की औरगाड़ी को स्पीड सेहाईवे की दूसरी लेन से तीसरी लेन में लेकर आया, जिसके चलते ये हाससा हो गया।

निर्देशक हंसल मेहता ने कहा- एक्सप्रेसवे खतरनाक, उद्धव ठाकरेध्यान दे

नेशनल अवार्ड से सम्मानित निर्देशक हंसल मेहता ने ट्वीट करके मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा किमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हमेशा खतरनाक रहा है और रैश ड्राइविंग को रोकने के लिए बहुत कम या कोई निगरानी नहीं है। मैंने वहां भयानक हादसे देखे हैं। प्रिय उद्धव ठाकरे@OfficeofUT कृपया इस मार्ग की सुरक्षा में तत्काल सुधार करें। यहां मौत का जाल फैला हुआहै।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Javed Akhtar and Shabana Azmi Injured in a Accident, Tata Safari Storme VX 4x2 2.2l Diesel Safety Features
Javed Akhtar and Shabana Azmi Injured in a Accident, Tata Safari Storme VX 4x2 2.2l Diesel Safety Features




1

नेक्सन इलेक्ट्रिक की रेंज है 312 किमी, 10 सेकंड से कम में पकड़ लेगी 100 km/h की स्पीड

ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स की सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सन का नया अवतार इलेक्ट्रिक होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस की कीमत का एलान इस महीने के बाद किया जा सकता है। वहीं, इसे अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को ऑटोमोटिव रिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने 312 किलोमीटर चलने का सर्टिफिकेट दिया है। बीते दिनों कंपनी ने भी इस बात का एलान किया था कि इसकी रेंज 300 किलोमीटर है।

4.6 सेकंड में 0-60 किमी की स्पीड

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के मुताबिक ये 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के लिए महज 9.9 सेकंड लेती है। यानी ये टाटा की फास्टेस्ट कारों में से एक है। कारमेकर का दावा है कि कार के फ्रंट और रियर के वजन 50:50 में बांटा गया है, जो इस ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी के हैंडलर को सक्षम बनाते हैं।

नेक्सन ईवी कनेक्टेड कार टेक के साथ आएगी। टाटा ने बताया कि ये कार जेडकनेक्ट ऐप के साथ आएगी, जिससे कार के कई फीचर्स को ऑपरेट किया जा सकेगा। ऐप की मदद से कार की चार्जिंग मॉनिटरिंग, बची हुई रेंज, चार्जिंग हिस्ट्री की डिटेल भी मिलेगी। ऐप पर रिमोट कमांड्स फीचर्स जैसे प्री-कूलिंग, रिमोट लॉक या अनलॉक, लैम्प कंट्रोल, हॉर्न एक्टिवेशन भी होंगे। ऐप पर लाइव लोकेशन शेयरिंग, नियरेस्ट चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी मिलेगी।

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के वैरिएंट

टाटा मोटर्स नेक्सन इलेक्ट्रिक को तीन ट्रिम लेवल्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में लॉन्च करेगी। नेक्सन XM दो ड्राइविंग मोड (ड्राइव और स्पोर्ट्स) में आएगी। इसमें स्टील व्ही, क्लॉथ इंटीरियर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलैस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट मिलेंगे। नेक्सन XZ+ में इन फीचर्स के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर, 16-इंच डायमंड कट अवॉय व्ही, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और लेदर-वार्प्ड स्टीयरिंग व्हील मिलेंगे। वहीं, नेक्सन XZ+ LUX में सनरूफ, लेदर सीट्स और ऑटोमैटिक वाइपर्स और हेटलाइट्स मिलेंगी। कंपनी इस कार के सभी वैरिएंट की बैटरी और मोटर पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nexon Electric has a range of 312 km, catching 100 km / h in less than 10 seconds




1

हिमालयन BS6 लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.87 लाख रुपए; डिएक्टिवेट भी कर पाएंगे ABS फीचर

गैजेट डेस्क. रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,86,811 रुपए और टॉप वैरिएंट की कीमत 1,91,401 रुपए है। वहीं, इसे छह कलर्स में खरीद पाएंगे। BS4 मॉडल की तुलना में इसके लिए 6 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।

हिमालयन BS6 की कलर वाइज कीमतें

कलर कीमत
ग्रेनाइट ब्लैक 1,86,811 रुपए
स्टील ग्रे 1,89,565 रुपए
स्नो व्हाइट 1,86,811 रुपए
ग्रेवल ग्रे 1,89,565 रुपए
लेक ब्लू 1,91,401 रुपए
रॉक रेड 1,91,401 रुपए

हिमालयन BS6 का इंजन

इस बाइक में BS6 नॉर्म्स को पूरा करने वाला अपडेटेड 411cc पेट्रोस सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोकस SOHC, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया है। जो 24.3 bhp का पावर और 32 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। हालांकि, बाइक के सस्पेंशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इसमें लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन के साथ 21/17 इंच स्पोक व्हील्स मिल रहे हैं।

इसमें स्विचेबल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है। यानी राइडर सुविधा के हिसाब से ABS फीचर को बटन की मदद से एक्टिवेट और डिएक्टिवेट कर पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर
फोटो क्रेडिट- ट्विटर




1

सारेगामा कारवां ने लॉन्च किया वायर्ड ईयरफोन, ब्लैक और व्हाइट कलर में अवेलेबल, कीमत 1599 रुपए

गैजेट डेस्क. फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सारेगामा हार्डवेयर सेगमेंट में भी लोकप्रिय हो रही है। कंपनी ने भारतीय बाजार में वायरलेस स्पीकर और ऑडियो प्लेयर समेत कारवां रेंज के कई डिवाइस बाजार में लॉन्च किए जो प्री-लोडेड म्यूजिक, इंटरनेट रेडियो समेत कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं। सोमवार को कंपनी ने सारेगामा कारवां GX01 वायर्ड ईयरफोन लॉन्च किया। इसकी कीमत 1599 रुपए है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक वाले इस ईयरफोन को स्मार्टफोन, कम्प्यूटर समेत कारवां डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे सारेगामा की ऑफिशियल वेबसाइट समेत रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इसमें 14.2 एमएम का डायनामिक ड्राइवर्स लगे हैं, जो कंपनी की सिग्नेचर कारवां ट्यूनिंग से लैस है। इस फीचर की जरिए यह सभी तरह के म्यूजिक का बेहतरीन साउंड ऑफर करता है। सारेगामा कारवां GX01 ईयरफोन ब्लैक और व्हाइट जैसे दो कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें एक माइक्रोफोन समेत कुछ बटन दिए गए हैं, जिसे फोन और टैबलेट के डिजिटल असिस्टेंट का एक्सेस किया जा सकेगा।

कंपनी अपने कई हार्डवेयर भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। 2017 में कंपनी ने सारेगामा कारवां पोर्टेबल स्पीकर के साथ बाजार में कदम रखा। इसके बाद कंपनी ने कारवां गो, कारवां गोल्ड और कारवां 2.0 जैसे डिवाइस बाजार में लॉन्च किए।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saregama Caravan GX01 Earphones launched at price Rs 1599 know features price and specifications




1

7 फीट लंबी OTG केबल के साथ एडकॉम हेडफोन लॉन्च, ऑफर प्राइस 1590 रुपए

गैजेट डेस्क. एडकॉम कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया गेमिंग हेडफोन एडकॉम विजन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,790 रुपए है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के चलते इसे 1,590 रुपए में सेल किया जा रहा है। ग्राहक इसे स्टील ग्रे कलर वैरिएंट में खरीद पाएंगे। कंपनी इस पर एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।

इस हेडफोन में 50mm हाई-फाई व्हाइट मेगनेट बास ड्राइवर्स और ओमिनी-डायरेक्शनल माइक दिया है। ये बैकग्राउंड नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। साथ ही, इसकी वॉयस क्वालिटी एकदम क्लियर है। यानी गेमिंग के दौरान यूजर को बाहर का साउंड डिस्टर्ब नहीं करेगा। इसमें लेदर पेडेट कुशन हेडबैंड्स और ईयरपैड्स दिए हैं। इसके माइक्रोफोन को एडजेस्ट किया जा सकता है।

एडकॉम विजन के फीचर्स

> 50mm हाई-फाई व्हाइट मेगनेट बास ड्राइवर्स
> ओमिनी-डायरेक्शनल माइक
> हाई टेन्सल स्ट्रेंथ
> एंटी-वाइंडिंग ब्राइडेड केबल
> 7 फीट लंबी OTG कनेक्टिंग केबल
> एडजेस्टेबल वॉयस/वॉल्यूम कंट्रोल
> LED पावर इंडीकेटर

ये हेडफोन 7.1 ट्रू सराउंड साउंड, प्लग एंड प्ले यूएसबी ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसका वजन 322 ग्राम है। कंपनी के मुताबिक ये गेमिंग के लिए आइडल वजन है। इसे पीसी, लैपटॉप, टैबलेट, माबाइल फोन, गेमिंग कंसोल, प्ले स्टेशन, एक्सबॉक्स के साथ कई दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ADCOM Vision gaming headphones launched in India at Rs 1590




1

गैलेक्सी नोट 10 लाइट लॉन्च; 38999 रु. शुरुआती कीमत, लॉन्चिंग ऑफर में कंपनी दे रही 5 हजार रुपए का डिस्काउंट

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट को लॉन्च कर दिया है। दो वैरिएंट में लॉन्च हुए नोट 10 लाइट की शुरुआती कीमत 38999 रुपए है। फोन की बिक्री 2 फरवरी से शुरू होगी। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसे सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन के साथ ग्लोबली लॉन्च किया था। इसे गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला एस-पेन सपोर्ट। यह एस-पेन फोन के रिमोट कंट्रोल का काम करेगा। फोन रिमोट शटर फीचर से लैस है जिसकी बदौलत फोन को बगैर छुए फोटो और गाने बदले जा सकते हैं। इसमें टेक्स्ट एक्सपोर्ट फीचर भी मिलता है, जिससे एस-पेन से फोन में लिखा गया टेक्स्ट, रिडेबल टेक्स्ट में कन्वर्ट हो जाता है जिसे कॉपी-पेस्ट-शेयर किया जा सकता है। 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी/6 जीबी रैम वाले इस फोन में 10 एनएम ऑक्टाकोर प्रोसेसर वाला गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन पॉकेट पीसी का काम करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy Note 10 Lite Price | Samsung Galaxy Note 10 Lite Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features
Samsung Galaxy Note 10 Lite Price | Samsung Galaxy Note 10 Lite Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features
Samsung Galaxy Note 10 Lite Price | Samsung Galaxy Note 10 Lite Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features
Samsung Galaxy Note 10 Lite Price | Samsung Galaxy Note 10 Lite Launch India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features




1

टोयोटा और होंडा ने 61 लाख गाड़ियां वापस बुलाईं, दुर्घटना में एयरबैग के न खुलने की थी आशंका

ऑटो डेस्क. जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा और होंडा ने दुनियाभर से 60 लाख कार को रिकॉल करने का फैसला किया है। इन कारों में एयरबैग से जुड़ी अलग-अलग तरह की खामी मौजूद है और इससे गाड़ी में सवार लोगों की जान को खतरा होने की आशंका थी। टोयोटा ने दुनियाभर से 34 लाख कार रिकॉल करने का फैसला किया। इनमें से 29 लाख गाड़ियां अमेरिका से रिकॉल की जा रही हैं। टोयोटा की गाड़ियों में साल 2011 से 2019 तक बिकी कोरोला गाड़ी के कुछ मॉडल, 2011 से 2013 तक बिकी मैट्रिक्स, 2012 से 2018 तक बिकी एवलॉन और 2013 से 2018 तक बिकी एवलॉन हाइब्रिड कारें शामिल हैं। टोयोटा की गाड़ियों में जेडएफ-टीआरडब्ल्यू द्वारा बनाए गए एयरबैग लगे हैं। इसके इलेक्ट्रिकल इंटरफेस में खामी है। इस खामी की वजह से दुर्घटना होने पर एयरबैग या तो पूरी तरह नहीं खुलेंगे या बिल्कुल ही नहीं खुलेंगे।

रिकॉल की गईं ज्यादातर गाड़ियां अमेरिका में चल रही थीं, फेल हो रहे एयरबैग

होंडा ने अमेरिका और कनाडा से 27 लाख गाड़ियां बुलाईं, इनमें ज्यादातर सेडान कारें शामिल हैं
होंडा मोटर्स ने अमेरिका और कनाडा के बाजार से 27 लाख गाड़ियां रिकॉल की हैं। इनमें टकाटा एयरबैग इन्फ्लेटर लगे थे। हालांकि, यह एयरबैग का वह मॉडल नहीं है जिनमें खामी की वजह से दुनियाभर में हुए अलग-अलग हादसों में 25 लोगों की मौत हुई थी। होंडा और टोयोटा दोनों ने ही 21 जनवरी को डिफेक्टेड एयरबैग वाली गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया। रिकॉल होंडा गाड़ियों में 1998-2000 की एकॉर्ड कोप और सेडान, 1996-2000 की सिविक कोप और सेडान, 1997-2001 की सीआरवी1, 1998-2001 की ओडिसी और 1997-1998 की ईवी प्लस शामिल हैं।

ह्युंडई, किया और फिएट पहले ही गाड़ियां रिकॉल कर चुकी हैं, 1.23 करोड़ कारें जांच के घेरे में
एयरबैग में खामी की वजह से ह्युंडई, किया और फिएट क्रिसलर पहले ही गाड़ियां रिकॉल कर चुकी हैं। एयरबैग न खुलने के कथित मामलों में चार मौत ह्युंडई-किया वाहनों के और तीन मौत फिएट क्रिसलर गाड़ियों के एक्सीडेंट में हुई थी। 2017 के मार्च में अमेरिका की नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने जेडएफ-टीआरडब्ल्यू एयरबैग की जांच शुरू कर दी थी। पिछले साल अप्रैल में जांच का दायरा बढ़ाकर 1.23 करोड़ गाड़ियों तक कर दिया गया था। इनमें अलग-अलग कंपनियों की 2010 से 2019 तक बनी कुछ गाड़ियों के मॉडल शामिल थे।

होंडा ने कहा- जोखिम काफी कम फिर भी रिस्क नहीं लेंगे
इस बारे में होंडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एयरबैग के परफॉर्म न करने का खतरा काफी कम है। इसके बावजूद कंपनी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। लिहाजा खास मॉडल वाले एयरबैग जिन गाड़ियों में लगी हैं उन्हें रिकॉल किया जा रहा है। कार मालिकों को इस बारे में मार्च के मध्य में नोटिफाई किया जाएगा। हालांकि, यह खबर भी आ रही है कि रिप्लेसमेंट पार्ट्स एक साल तक उपलब्ध नहीं होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Toyota and Honda recall over 60 lakh vehicles due to glitches in air bag




1

MG ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक ZS EV लॉन्च की, कंपनी का दावा 1 किमी का खर्च 1 रुपए

गैजेट डेस्क. एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV लॉन्च कर दी है। इसे एक्साइट और एक्सक्लूसिव वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 20.88 लाख रुपए है। जिन ग्राहकों ने इसकी प्री-बुकिंग की थी उन्हें एक लाख का फायदा दिया जा रहा है। बता दें कि प्री-बुकिंग 17 जनवरी की रात को बंद हो चुकी है। कंपनी इस कीमत में होम माउंटेड एसी चार्जर और पावर केबल दे रही है।

MG ZS EV की कीमतें

वैरिएंट कीमत
एक्साइट 20,88,000रुपए
एक्सक्लूसिव 23,58,000 रुपए

एक्साइट में एक्सक्लूसिव वैरिएंट की कीमत में 2,70,000 रुपए का अंतर है। एक्सक्लूसिव वैरिएंट में रूफ रेल्स, लेदर सीट्स, डुअल-पेन सनरूफ, PM2.5 एयर फिल्टर, सिक्स-वे एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग फ्रंट वाइपर्स और आईस्मार्ट EV 2.0 कनेक्टेड फीचर्स ज्यादा मिलेंगे।

MG ZS EV का इंजन

ये इलेक्ट्रिक कार 44.5kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस है। जो 143hp का पावर और 353Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर से जो पावर जनरेट होता है वो फ्रंट व्हील पर जाता है। ये सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। एमजी के 50kW डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, नॉर्मल 7.4kW एसी चार्जर से 6 से 8 घंटे में ये फुल चार्ज होगी। कंपनी इसके साथ पोर्टेबल चार्जिंग केबल देगी, जिसे 15A इलेक्ट्रिक सॉकेट में इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के सर्टिफिकेट के मुताबिक फुल चार्ज होने के बाद इसकी रेंज 340 किलोमीटर है। कंपनी का दावा है कि प्रति किलोमीटर सिर्फ 1 रुपया खर्च होगा।

MG ZS EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

> MG ZS EV ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी हैं, जो LED DRL के साथ आती हैं।
> इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है।
> 17-इंच अलॉय व्हील और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए हैं, जो स्टैंडर्ड और बेस एक्साइट वैरिएंट में मिलेगा।
> इसके टॉप मॉडल में पैनारोमिक सनरूफ, लेदरेट सीट्स, पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी हैं।
> कार के केबिन में हवा को साफ करने के लिए PM 2.5फिल्टर और रेन-सेंसनिंग वाइपर्स मिलेंगे।
> ZS EV के सभी वैरिएंट में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, सिक्स एयरबैग्स, हिस-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डीसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और रियर सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MG ZS EV Launched in India at Rs 20.88 Lakh, Gets 340 Km All-Electric Range




1

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 39999 रुपए, 30 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा दिनभर का बैकअप

गैजेट डेस्क. टेक कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 लाइट को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 39,999 रुपए है। सबसे पहले गैलेक्सी एस10 लाइट ने नोट 10 लाइट के साथ सीईएस 2020 में ग्लोबल डेब्यू किया था। कंपनी ने गैलेक्सी नोट 10 लाइट को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है, जिसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy S10 Lite Lite Price | Samsung Galaxy S10 Lite Price in India, Full Specification & Features (23rd January 2020)
Samsung Galaxy S10 Lite Lite Price | Samsung Galaxy S10 Lite Price in India, Full Specification & Features (23rd January 2020)
Samsung Galaxy S10 Lite Lite Price | Samsung Galaxy S10 Lite Price in India, Full Specification & Features (23rd January 2020)




1

BS6 इंजन के साथ सियाज लॉन्च, शुरुआती कीमत 8.31 लाख रु; कंपनी ने नया S MT वैरिएंट भी पेश किया

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे प्रीमियम सेडान सियाज को BS6 कम्पलायंट इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। ये BS6 इंजन वाली मारुति की 11वां मॉडल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.31 रुपए है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले 8 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल हैं। BS4 इंजन की तुलना में इसकी कीमत 11,000 से 22,000 रुपए तक ज्यादा है।

सियाज BS6 के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीतमें

वैरिएंट BS6 इंजन BS4 इंजन
सिग्मा MT 8.31 लाख 8.19 लाख
डेल्टा MT 8.93 लाख 8.81 लाख
डेटा MT 9.70 लाख 9.58 लाख
अल्फा MT 9.97 लाख 9.97 लाख
डेल्टा AT 9.97 लाख 9.80 लाख
जेटा AT 10.80 लाख 10.58 लाख
अल्फा AT 11.09 लाख 10.98 लाख
सियाज S MT 10.08 लाख -

मारुति ने सियाज का S वैरिएंट में पेश किया है। ये अल्फा मैनुअल के बाद का टॉप वैरिएंट है। इसमें ग्लॉसी-ब्लैक फिनिश्ड वाला 16-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे। साथ ही, ब्लैक बूट-माउंडेट स्पॉयलर दिया है। कार के अंदर ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा। स्टैंडर्ट वैरिएंट डुअल-टोन ब्लैक थीम में ही आएगा।

सियाज में 1.5-लीटर का BS6 पेट्रोल स्मार्ट हाईब्रिड टेक इंजन दिया है, जो 105hp का पावर जनरेट करता है। कंपनी अभी इस इंजन को अपनी सबसे लग्जरी 6 सीटर कार XL6 में दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसी महीने इस इंजन के साथ विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस को लॉन्च करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki Ciaz BS6 Price | Maruti Suzuki Ciaz BS6 Launched India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features




1

सैमसंग गैलेक्सी नोट10 लाइट और S10 लाइट ने भारत में किया डेब्यू, हुंडई कोना को चुनौती देने MG मोटर्स लाई ई-एसयूवी ZS

गैजेट डेस्क. इस हफ्ते टेक और ऑटो सेगमेंट में कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिली। साउथ कोरियाई कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने दो प्रीमियम फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस10 लाइट समेत एस-पेन सपोर्ट वाला गैलेक्सी नोट10 लाइट को लॉन्च किया। वहीं ऑटो सेगमेंट में कई कंपनियों ने बीएस6 इंजन से लैस मॉडल्स बाजार में लॉन्च किए, जिसमें मारुति सुजुकी, टीवीएस, टाटा समेत हुंडई जैसे ऑटो कंपनियां शामिल थीं। हेक्टर एसयूवी के साथ भारत में डेब्यू करने वाली एमजी मोटर्स इस हफ्ते अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर सुर्खियों में रही। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी ZS ईवी बाजार में उतारी जो हुंडई कोना को चुनौती देगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

tech and auto update: Samsung galaxy S10 lite, TVS iQube electric scooter, BS6 Suzuki Ciaz, BS6 Star City Plus, Hyundai Aura, Nokia 6.2, MG ZS EV, Nokia 7.2, tata AltroZ these new products trending this week




1

7100 करोड़ रुपए की हो चुकी है फोन हैकिंग इंडस्ट्री, एक्सपर्ट से जानें इससे बचने की तरीके

अभिषेक धाभाई. खबर आई कि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का फोन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 'पर्सनली हैक' किया। जेफ अमेरिकी अखबार- वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं, जिसके पत्रकार जमाल खगोशी की सऊदी एजेंट्स ने हत्या की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के सलाहकार सऊद अल खतानि की एक हैकिंग कंपनी में 20% हिस्सेदारी है। फोन हैंकिंग और स्पाई सॉफ्टेवयर की इंडस्ट्री 1 बिलियन डॉलर (7100 करोड़ रुपए) की हो चुकी है।

ऐसे हैक किया गया फोन

  • नवंबर 2017 में सऊदी अरब ने स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस-3 को खरीदा। इसे एनएसओ ग्रुप ने बनाया है।
  • 4 अप्रैल 2018 को डिनर पार्टी में बेजोस और मोहम्मद बिन सलमान मिले। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए।
  • 1 मई, 2018 को सलमान के वॉट्सअप से बेजोस को अरबी-स्वीडिश झंडे वाला वीडियो भेजा गया। जांच एजेंसी-एफटीआई कंसलटिंग का मानना है कि इसी ने बेजोस के आईफोन को हैक किया। फाइल भेजे जाने के 24 घंटे बाद ही फोन ने डेटा भेजना शुरू किया। वो भी बेजोस के डेटा यूज़ से 29,000% ज्यादा की रफ्तार से।
  • 2 अक्टूबर, 2018 खगोशी की हत्या हुई।
  • 8 नवंबर, 2018 को सलमान ने बेजोस को एक मीम भेजी। जिसमें था- महिलाओं से बहस करना वैसा ही है कि आप किसी साॅफ्टवेयर का एग्रीमेंट पढ़ रहे हो।
  • 29 अक्टूबर 2019 को फेसबुक ने एनएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की घोषणा की। 14 नवंबर, को फेसबुक ने कन्फर्म किया कि डॉट MP4 फाइल्स के जरिए स्पाईवेयर इंस्टाल किया गया है।

हालांकि आप ऐसे सतर्क रह सकते हैं

  • वॉट्सएप पर फाइल्स का ऑटो डाउनलोड ऑफ रखें। संदिग्ध फाइल ना खोलें। खोली गई फाइल पर संदेह है तो डेटा ऑफ कर दें। फोन री-स्टार्ट करें। एंटी वायरस से स्कैन करें।
  • गूगल प्ले स्टोर से पिछले साल लाइफस्टाइल से जुड़े 50 मालवेयर एप 3 करोड़ बार डाउनलोड हुए। वैरिफाइड एप ही डाउनलोड करें।
  • अटैकर्स फेक ओटीए (ओवर द एयर) से एंड्रायड फोन पर एसएमएस भेजते हैं। यह सेटिंग्स को अपडेट करने से जुड़ा होता है। इसे अपडेट न करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeff Bezos phone hacking scandal: Phone hacking industry worth Rs 7100 crore expert says how to save from it




1

13 फरवरी को लॉन्च होगी नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, पहली बार मिलेगा क्लियर साइट रियर व्यू फीचर, कैमरे में कन्वर्ट हो जाएगा रियर व्यू मिरर

ऑटो डेस्क. दिग्गज लग्जरी कार कंपनी लैंड रोवर 13 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी सेकंड जनरेशन डिस्कवरी स्पोर्ट लॉन्च करेगी। यह पहले से ज्यादा मजबूत प्लेटफार्म, अपडेट इंजन और फीचर्स से लैस होगी। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर बंपर समेत ऑल न्यू एलईडी हेडलैंप मिलेंगे। नई एसयूवी में अपडेटेड इनगेनियम 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा जो बीएस 6 कंप्लेंट होगा। एसयूवी में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी होगा, जो 48 वोल्ट बैटरी से लैस होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

second generation Land Rover Discovery Sport to be launched at 13 February know feature price specifications and variant details
second generation Land Rover Discovery Sport to be launched at 13 February know feature price specifications and variant details
second generation Land Rover Discovery Sport to be launched at 13 February know feature price specifications and variant details
second generation Land Rover Discovery Sport to be launched at 13 February know feature price specifications and variant details




1

आल्टो के नए S-CNG वैरिएंट लॉन्च, शुरुआती कीमत 4.32 लाख रु; 31.59km का देगी माइलेज

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी इंडिया ने आल्टो को नई S-CNG टेक्नोलॉजी वैरिएंट को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। इस कार को दो वैरिएंट LXI S-CNG और LXI (O) S-CNG में लॉन्च किया गया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.32 लाख रुपए है। इसमें डुअल इंटरडिपेंडेंट ECUs (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी।

आल्टो S-CNG के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें

वैरिएंट कीमत
LXI S-CNG 4.32 लाख रुपए
LXI (O) S-CNG 4.36 लाख रुपए

कार के लॉन्चिंग इवेंट पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी लगातार ऐसी टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट ला रही है जो पर्यावरण फ्रेंडली हो। हमन आल्टो BS6 S-CNG के साथ ग्रीन मोबिलिटी का पेश कर रहे हैं। का को ऐसा डिजाइन किया गया है जिससे इसकी परफॉर्मेंस, सेफ्टी, इंडन ड्यरेबिलिटी, कन्वेंशन और माइलेज पर असर होगा।

मारुति सुजुकी BS6 इंजन वाली आल्टो की देशभर में 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। इस कार में 796cc का इंजन दिया है, CNG मोड पर 40.36 bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ, पेट्रोल मोड पर ये 47.33 bhp का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है।

कार में एयर-कंडीशन सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, सिल्वर एसेंट इनर डोल हैंडल, फेब्रिक और विनाइल की अप्होल्स्टरी, डुअल-टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ, इसमें व्हील कवर्स, बॉडी-कलर्ड बंपर्स और डोल हैंडल मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमायंडर, हाई स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर के साथ दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 Maruti Suzuki Alto S-CNG Variants Launched; Prices Start At Rs. 4.32 Lakh




1

टाटा नेक्सन EV लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपए, ऐप से मिलेगी नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी

ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी पहली लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल टाटा नेक्सन EV को लॉन्च कर दिया है। यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए से 15.99 लाख रुपए तक है। इसी के साथ कंपनी की ज़िपट्रोन टेक्नोलॉजी ने भी भारतीय बाजार में डेब्यू कर लिया है। ऑल न्यू इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी में 30.2kWh की बैटरी लगी है। ऑटोमोटिव रिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) सर्टिफिकेट के मुताबिक यह सिंगल चार्ज में 312 किमी तक चलेगी। नेक्सन EV फिलहाल देश के 22 शहरों के 60 डीलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना दिसंबर में ही शुरू कर दिया था। इसे 21 हजार रुपए में बुक किया जा रहा था।

यह है वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट एक्स शोरूम कीमत
नेक्सन EV XM 13.99 लाख रुपए
नेक्सन EV XZ+ 14.99 लाख रुपए
नेक्सन EV XZ+ Lux 15.99 लाख रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर




1

शो में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी महिंद्रा, eKUV100 एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन की हो सकती है लॉन्चिंग

ऑटो डेस्क. दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में चार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसकी पहली टीजर तस्वीर जारी की, जिसमें एक्सपो में पेश की जाने वाली लाइन-अप की पहली झलक देखने को मिली। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ज्यादातर ऑटो कंपनियों इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में उतारने पर फोकस कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Mahindra eXUV300 Price Auto Expo | Mahindra Auto Expo 2020 Latest News and Updates; Mahindra to showcase Mahindra Electic Car eXUV300




1

एथर 450X लॉन्च; 99 हजार एक्स शोरूम कीमत, 1699 रुपए की मासिक किश्त में घर ला सकेंगे

ऑटो डेस्क. बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप कंपनी एथर ने भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450X को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 99 हजार रुपए है। यह दो वर्जन- एथर 450X प्लस और एथर 450X प्रो में उपलब्ध हैं। इसमें 75 किमी से 85 किमी. तक की रेंज मिलेगी। कंपनी नेसब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश किया है। जिसमें 1699 रुपए से 1999 रुपए तक की मासिक किश्त देकर इसे घर लाया जा सकेगा।यह मैट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर में अवेलेबल है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है, इसकी डिलीवरी जुलाई 2020 में शुरू होगी।

एथर 450X की कीमत, सब्सक्रिप्शन प्लान डिटेल

  • भारत में 450X की एक्स शोरूम कीमत 99 हजार रुपए है, हालांकि दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी की वजह से वहां इसकी एक्स शोरूम कीमत 85 हजार रुपए होगी।
  • कुल लागत की बात करें तो, एथर 450X प्लस की कीमत 1.49 लाख रुपए (दिल्ली में 1.35 लाख रुपए) जबकि एथर 450X प्रो की कीमत 1.59 लाख रुपए (दिल्ली में 1.45 लाख रुपए) है।
  • सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहतएथर 450X प्लस की1699 रुपए और एथर 450X प्रो की 1999 रुपए मासिक किश्त रखी गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ather 450X launch; 99 thousand ex showroom price, will be able to bring home in monthly installment of 1699 rupees
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर




1

हीरो ने लॉन्च किया पहला BS6 स्कूटर प्लेज़र+110 FI, 54,800 रु.में अब तक का सबसे अफॉर्डेबल BS6 स्कूटर

ऑटो डेस्क. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनेपहलेबीएस6 स्कूटर प्लेज़र प्लस 110 FI को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 54800 रुपए है, जो इसके सेल्फ स्टार्ट मॉडल विद स्टील व्हील वर्जन की कीमत है। इसके अलॉय व्हील मॉडल की कीमत 56,800 रुपए है। यह भारत की सबसे अफॉर्डेबल बीएस6 स्कूटर भी बन गयाहै। हालांकि यहकंपनी का तीसरा बीएस6 प्रोडक्ट है, इससे पहले कंपनी बीएस6 एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर आईस्मार्ट भी लॉन्च कर चुकी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई 67,911 रुपए कीमत की बीएस6 टीवीएस जूपिटर और 63,912 रुपए कीमत की बीएस6 होंडा एक्टिवा से देखने को मिलेगा।

10 फीसदी ज्यादा फ्यूलएफिशिएंट

कंपनी ने बताया कि इसे जयपुर स्थित हीरो के रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब- द सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में डिजाइन और डेवलप किया गया है। बीएस 6 प्लेज़र प्लस 110 FI में एडवांस्ड एक्ससेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत इसकी एफिशिएंसी और एक्सीलेरेशन में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध

इसके डिजाइन और में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसमें क्रोम ट्रिटेड हेडलैंप सराउंड, साइड एक्सेंट और 3D क्रोम लोगो देखने को मिलेगा। यह 7 कलर ऑप्शन मिलेंगे जिसमें मैट रेड, मैट ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे, ग्लोसी ब्लैक, ग्लोसी ब्लू, ग्लोसी व्हाइट और ग्लोसी रेड शामिल हैं। 110 सीसी का बीएस 6 इंजन 7000 आरपीएम पर 8 पीएस और 5500 आरपीएस पर 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hero Pleasure Plus Scooter Price | Hero Moto Corp BS6 Hero Pleasure Plus Scooter launched in India, starting price is Rs RS 54,800
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर




1

6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुन सकेंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने भारतीय बाजार में ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए51 लॉन्च कर दिया है। इसमें इंफिनिटी-O डिस्प्ले यानी पंच होल डिस्प्ले समेत चार रियर कैमरे मिलेंगे। फिलहाल भारत में इसका सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमत 23,999 रुपए है। इसकी बिक्री 31 जनवरी से शुरू होगी। यह ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज्म क्रश कलर में उपलब्ध है। इसे सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग ओपेरा हाउस, ऑफलाइन रिटेलर्स समेत ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने पिछले महीने गैलेक्सी ए51 को गैलेक्सी ए71 के साथ वियतनाम में लॉन्च किया था, जहां इसकी कीमत 24600 रुपए है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Galaxy A51 Price | Samsung Galaxy A51 Launched in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features




1

अमेज का BS6 मॉडल लॉन्च, 51 हजार तक महंगे हुए वैरिएंट; हुंडई ऑरा से हो सकता है मुकाबला

गैजेट डेस्क. होंडा ने अपनी ऑल-न्यू सेडान अमेज का अपडेटेड BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 6.10 lakh रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई की ऑल-न्यू ऑरा के साथ मारुति सुजुकी डिजायर, फोर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर से हो सकती है। हालांकि, कीमत के मामले में अमेज इन सभी कार से महंगी है। बता दें कि ऑरा की एक्स-शोरूम कीमत5.80 लाख रुपए से8.55 लाख रुपए तक है।

होंडा अमेज BS6 के सभी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीतम

वैरिएंट BS6 कीमत BS4 कीमत
1.2P E MT
1.2P S MT
1.2P V MT
1.2P VX MT
1.2P S CVT
1.2P V CVT
1.2P VX CVT
1.5D E MT
1.5D S MT
1.5D V MT
1.5D VX MT
1.5D S CVT
1.5D V CVT
1.5D VX CVT
6.10 लाख
6.82 लाख
7.45 लाख
7.93 लाख
7.72 लाख
8.35 लाख
8.76 लाख
7.56 लाख
8.12 लाख
8.75 लाख
9.23 लाख
8.92 लाख
9.55 लाख
9.96 लाख
5.93 लाख
6.73 लाख
7.33 लाख
7.81 लाख
7.63 लाख
8.23 लाख
8.64 lak
7.05 lak
7.85 लाख
8.45 लाख
8.93 लाख
8.65 लाख
9.25 लाख
9.66 लाख

होंडा अमेज BS6 मॉडल, BS4 पेट्रोल की तुलना में 9,000 से 17,000 रुपए और BS6 डीजल 27,000 से 51,000 रुपए तक महंगा है।

इंजन का पावर

नई अमेज में 1,199cc, फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 90hp का पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के मुताबिक इसका मैनुअल ट्रांसमिशन में माइलेज 18.6kp/l और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में माइलेड 18.3kp/l है।

कंपनी ने अपनी डीजल इंजन का अपग्रेड किया है। इसमें 1.5-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया है। ये पुराने इंजन के जितना ही 100hp का पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स से लैस किया गया है। हालांकि, BS4 इंजन की तुलना में इसका माइलेज कम हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6-compliant Honda Amaze launched in India; prices start at Rs 6.09 lakhs




1

जनवरी तक भारत में लॉन्च हो चुकी हैं 10 से 28 लाख रुपए तक की 5 इलेक्ट्रिक कारें, ऑडी और पोर्शे भी तैयारी में

नई दिल्ली. दुनियाभर की ऑटो इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट हो रही है। शुरुआती देरी के बाद भारत में भी अब ई-कार की लॉन्चिंग में तेजी आई है। 29 जनवरी तक पांच इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो चुकी हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली टाटा के अलावा दूसरी घरेलू कंपनी है। ई-वेरिटो भी मुख्यतः कैब शेयरिंग सर्विस के लिए ज्यादा डिमांड में रह सकती है।

इस कार को कैब शेयरिंग सर्विस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी बैटरी क्षमता अन्य गाड़ियों की बैटरी से कम है। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 142 किलोमीटर तक जाएगी।

हेक्टर कार के जरिए भारतीय मार्केट में पैठ बनाने वाली कंपनी एमजी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेड एस ईवी लॉन्च की है। यह कार 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

पेट्रोल और डीजल वर्जन में बेहतरीन सफलता हासिल करने के बाद टाटा ने नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर दिया। इसकी अधिकतम स्पीड 120 केएमपीएच है।

इस महीने भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे महंगी ह्युंडई की कोना इलेक्ट्रिक है। बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा करने वाली यह इलेक्ट्रिक कार 6 घंटे में फुल चार्ज होती है।

ऑडी और पोर्शे भी भारत में लाएंगी ई-कार : इस साल कई और इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च हो सकती हैं। इनमें ऑडी ई-टॉर्न, पोर्शे टेकैन, महिंद्रा एक्सयूवी 300ईवी और महिंद्रा ईकेयूवी आदि शामिल हैं। कुछ ई-कार ग्रेटर नोएडा में अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में भी लॉन्च हो सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Upcoming Electric Cars Expected To Launch In India In 2019




1

टीवीएस ने BS6 अपाचे RR310 बाजार में उतारी, 4 ड्राइविंग मोड मिलेंगे; नेविगेशन को सपोर्ट करेगा स्मार्ट एक्सकनेक्ट

ऑटो डेस्क. टीवीएस मोटर ने 2020 अपाचे RR 310 (BS6) को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.4 लाख रुपए है। इसकी कीमत BS4 अपाचे RR 310 की तुलना में 12,000 रुपए ज्यादा है। न्यू अपाचे में BS6-नोर्म्स वाला 312.2cc इंजन दिया है। जो 34hp पर 9,700rpm पावर और 27.3Nm पर 7,700rpm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन में कई बदलाव किए हैं। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।

बाइक की बॉडी पर पिछले मॉडल के जैसे ही पैनल्स मिलेंगे, लेकिन इसमें नया डुअल-टोन पेंट होगा। फ्यूल टैंक पर अपाचे नाम के बड़े स्टीकर मिलेंगे। साथ ही, इस पर RR310 का लोगो भी दिया है। बाइक में डुअल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प और सीट पुराने मॉडल के जैसे ही मिलेंगे।

स्मार्ट एक्सकनेक्ट मिलेगा

न्यू अपाचे RR310 की बड़ी हाइलाइट्स 5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसे कंपनी ने स्मार्ट एक्सकनेक्ट का नाम दिया है। राइडर 'TVS Connect' ऐप की मदद से अपने स्मार्टफोन को इसके साथ कनेक्ट कर सकता है। जिसके बाद स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल डिटेल दिखाई देगी। राइडर्स यहां से कॉल को अटैंड या रिजेक्ट भी कर पाएंगे। साथ ही, अपनी ट्रिप को रिकॉर्ड करकेशेयर भी कर सकतेहैं। इसमें बाइक से जुड़ी डिटेल जैसे फ्यूल लेवल, सर्विस रिमायंडर, ABS में खराबी, फोन की बैटरी, नेटवर्क भी देख सकते हैं।

टीवीएस अपाचे RR 310 का स्पेसिफिकेशन

इस बाइक में चार राइडिंग मोड रेन, अर्बन, स्पोर्ट और ट्रैक मिलेंगे। इन मोड के हिसाब से एबीएस की सेटिंग चेंज हो जाती है। ताकि अलग-अलग सड़कों पर ड्राइविंग आसान हो जाए। मोड के हिसाब से टीएफटी स्क्रीन की डिस्प्ले थीम बदल जाती है। रेन और अर्बन मोड पर बाइक 25.8hp पर 7,600rpm का पावर और 25Nm पर 6,700rpm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 160kph से घटकर 125kph हो जाती है। कंपनी ने इसमें ग्लाइड थ्रो टेक्नोलॉजी प्लस फीचर भी दिया है, जो पहले से BS6 अपाचे RTR 160 4v और RTR 200 4v में आ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 TVS Apache RR310 BS6 launch price Rs 2.4 L with 4 Ride modes and TVS Smart Xconnect




1

लेक्सस एलसी 500 एच व ईएस 300 एच लॉन्च, कीमत 1.96 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. टोयोटा की सहायक कंपनी लेक्सस ने भारत में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एलसी 500 एच और ईएस 300 एच को भारत में लॉन्च कर दिया है। ईएस 300एच की कीमत 51.90 लाख रुपए है। जबकि एलसी 500एच की कीमत 1.96 करोड़ रुपए है। ईएस 300 एच मेड इन इंडिया कार है। कार के सभी मॉडल बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले हैं।

भारत लग्जरी कार का बड़ा मार्केट

मॉडल कीमत (रुपए में)
एलसी 500 एच 1.96 करोड़
ईएस लग्जरी 56.95 लाख
एनएक्स लग्जरी 59.90 लाख
एनएक्स एक्सक्यूसाइट 54.90 लाख
एनएक्सएफ स्पोर्ट्स 60.60 लाख



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lexus LC500h and ES launched in india at Rs 1.96 crore




1

प्यूमा ने फॉसिल के साथ मिलकर लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच, कीमत 19995 रुपए

गैजेट डेस्क. जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी प्यूमा ने भी स्मार्टवॉच इंडस्ट्री में कदम रख दिए हैं। उसने फॉसिल के साथ पार्टनरशिप करते हुए भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की है। प्यूमा स्मार्टवॉच की कीमत 19,995 रुपए है। इसे ब्लैक, व्हाइट और नियॉन ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। कंपनी इसकी बिक्री अपनी ऑफिशियल वेबसाइट puma.com पर करेगा। साथ ही, इसे कंपनी के रिटेल आउटलेट्स से भी खरीद पाएंगे।

प्यूमा स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन

> इसमें 1.19 इंच का राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो 44mm केसिंग के अंदर मौजूद है। वॉच में 512MB रैम और स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर दिया है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 4GB है। ये गूगल वियर ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है।

> जिन फोन में एंड्रॉयड 4.4 और उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ iOS 10 या उससे ऊपर के ओएस दिया है, उनसे इसे कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें नायलॉन कटआउट और एल्युमिनियम केसिंग दी है। स्मार्टवॉच में 16mm का टेक्सचर्ड सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है।

> कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने के बाद 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी को सपोर्ट करती है। 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

> इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर, अनटेथर्ड जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ऑल्टीमीटर, एक्सेलरोमीटर, एक्टिविटी ट्रैकिंग और जाइरोस्कोप जैसे फीचर्स दिए हैं। इसे 3ATM तक वॉटर रजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Puma Smartwatch Launched in India by Puma and Fossil Group at Rs. 19,995




1

इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी करेगी हमर एसयूवी, 0 से 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 3 सेकंड

गैजेट डेस्क. 2010 में बंद हो चुकी पॉपुलर एसयूवी हमर अब इलेक्ट्रिक अवतार में कमबैक करने की तैयार में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही हमर के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करेगा जिसमें एक हजार हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी। इसे 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में सिर्फ 3 सेकंड्स का समय लगेगा। नई हमर इलेक्ट्रिक को मई 2020 में पेश किया जा सकता है वहीं 2021 तक यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे जनरल मोटर्स डिट्रोइट फैक्ट्री के जीएमसी ब्रांड के अंतर्गत बेचा जाएगा। जल्द ही फैक्ट्री हमर इलेक्ट्रिक के मास प्रोडक्शन का काम शुरू करेगी।

हमर के बंद होने का फायदा अन्य कंपनियों को मिला
जनरल मोटर्स की हमर काफी पॉपुलर एसयूवी में से एक है। यह दिखने में काफी बड़ी, पावरफुल और बल्की दिखाई देती है। इसे अट्रैक्टिव लुक की वजह से इसे कई मूवी और वीडियो सॉन्ग्स में भी इस्तेमाल किया गया था। आर्थिक तंगी और फ्यूल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद कंपनी ने 2010 में इसका प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया, लेकिन इस दौरान यूएस मार्केट में एसयूवी और पिकअप ट्रक का ट्रेंड तेजी से बढ़ता गया। वहीं हमर के बंद होने का फायदा अन्य कंपनियों ने उठाया और बाजार में अपने पिकअप ट्रक लॉन्च किए।

टेस्ला के सायबरट्रक से होगा मुकाबला
हाल ही में इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला ने अपने इलेक्ट्रिक सायबरट्रक को पेश किया। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 6.3 टन तक का भार खींचने में सक्षम है। इसे 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में 2.9 सेकंड का समय लगता है। इसकी कीमत 28 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक होगी। उम्मीद की जा रही है कि जनरल मोटर्स के हमर इलेक्ट्रिक ट्रक का मुकाबला सायबरट्रक से देखने को मिलेगा। हालांकि कई अन्य ब्रांड भी पहली बार इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है जिसमें बॉलिंगर, कारमा और लॉर्डटाउन मोटर्स शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hummer SUV will return in electric avatar, will catch 100 km in 3 seconds. pace of




1

क्लासिक 500 का ट्रिब्यूट ब्लैक नाम से लिमिटेड एडिशन लॉन्च, 1 अप्रैल से कंपनी नहीं बेचेगी 500cc वाली बुलेट

गैजेट डेस्क. रॉयल एनफील्डन ने क्लासिक 500 ट्रिब्यूट ब्लैक नाम से लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 10 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच की जाएगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें कि कंपनी 500cc इंजन वाली बुलेट का प्रोडक्शन बंद कर रही है। इसी वजह से उसने क्लासिक 500 का ट्रिब्यूट एडिशन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में अब क्लासिक 500, बुलेट 500 और थंडरबर्ड 500 नहीं मिलेंगी।

रॉयल एनफील्डन क्लासिक 500 ट्रिब्यूट ब्लैक का इंजन

इस बुलेट में 499cc का इंजन इंजन दिया है, जो 27.2bhp का पावर और 41.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन BS4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। ये लिमिटेड एडिशन मॉडल कंपनी की 500cc इंजन वाली आखिरी बुलेट है। इसकी सभी यूनिट पर 'एंड ऑफ बिल्ट' सीरियल नंबर होगा। ये डुअल टोन पेंट शेड मैट-ग्लॉस ब्लैक कलर में आएगी।

भारत के बाहर मिलती रहेगी

1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में BS6 इंजन वाली गाड़ियां ही बिकेंगी। ऐसे में रॉयल एनफील्ड की 500cc वाली बुलेट की बिक्री 31 मार्च को बंद हो जाएगी। हालांकि, भारत के बाहर ये बुलेट मिलती रहेंगी। हालांकि, इन बुलेट के सर्विसिंग पार्ट्स उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने 2008 में क्लासिक 500 बुलेट लॉन्च की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Royal Enfield Classic 500 Tribute Black Limited Edition revealed




1

प्यूमा ने फॉसिल के साथ मिलकर स्मार्टवॉच सेगमेंट में की एंट्री, 1 अप्रैल से बंद हो रहे हैं रॉयल एनफील्ड के 500सीसी मॉडल

गैजेट डेस्क. टेक और ऑटो सेगमेंट में इस हफ्ते कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिली। चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन ओप्पो एफ15 लॉन्च किया। जियो में भी वीडियो कॉलिंग के लिए टीवी कैमरा लॉन्च किया। वीवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन ब्रांड iQOO भी इस महीने भारत में डेब्यू करने की तैयारी में है। वहीं ऑटो सेगमेंट में कई कंपनियों ने नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए बीएस6 वैरिएंट लॉन्च किए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Puma Enters Into Smartwatch Segment With Fosil, Royal Enfield 500cc Models Closing From April 1




1

इलेक्ट्रिक के बाद अब एमजी ZS का पेट्रोल वैरिएंट भारत में करेगा डेब्यू, 16 लाख रुपए तक होगी कीमत

गैजेट डेस्क. एमजी की इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्चिंग के बाद मिलेबेहतरीन रिस्पॉन्स के बाद कंपनी अब इसके पेट्रोल वैरिएंट बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 1.0 लीटर के डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल यूनिट मिलेगी, जो 111 हॉर्स पावर की ताकत और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें 180 किमी. प्रति घंटाकी टॉप स्पीड मिलेगी, इसे 0-100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में 12.4 सेकंड का समय लगेगा। इसके साथ ही इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

मिलेगा पहले से बेहतर इंटीरियर

उम्मीद की जा रही है कि ZS पेट्रोल अगले साल तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं इलेक्ट्रिक कि तुलना में इसमें कई सारे बदलाव भी देखने को मिलेंगे। यह पहले से ज्यादा स्पोर्टियर और बेहतर इंटीरियर से लैस होगी। इसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपए तक हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After electric, now the MG ZS petrol variant will debut in India, the price will be up to 16 lakh rupees




1

ऑडी की फ्लैगशिप सेडान कार ए8एल लॉन्च एक्स-शो रूम कीमत 1.56 करोड़ रु. से शुरू

नई दिल्ली. जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने अपनी फ्लैगशिप सेडान कार ए8एल 55 टीएफएसआई सोमवार को भारत में लॉन्च की। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 1.56 करोड़ रुपए है। चौथी पीढ़ी की इस कार 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह लग्जरी सेडान शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है।

कार के डैशबोर्ड और सीटों में लेदर का उपयोग किया गया है। ए8एल में रिमोट कंट्रोल्ड सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर फीट मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 10.1-इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमे कई कनेक्टेड फीचर्स की सुविधा भी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Generation Audi A8L Launched In India, Priced At Rs. 1.56 Crore




1

ऑटो एक्सपो 2020 में 12 कारें पेश करेगी रेनो, 7 सीटर एमपीवी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन भी होगा लॉन्च

ऑटो डेस्क. एशिया का सबसे बड़ा मोटर शो 'ऑटो एक्सपो 2020', 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। कई कंपनियों ने एक्सपो में शोकेस की जाने वाली व्हीकल्स की डिटेल्स जारी करना शुरू कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा शो में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी और मारुति सुजुकी 17 व्हीकल्स शो में डिस्प्ले करेगी। फ्रंच कंपनी रेनो ने कंफर्म किया है कि वे शो में 12 कार्स समेत दो नए इंजन पेश करेगी।

रेनो के पब्लिक अफेयर्स एंड कम्यूनिकेशन हेड जतिन अग्रवाल ने बताया

हम 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को पूरी तरह से तैयार हैं। शो में हम भारतीय बाजार में मौजूद ट्राइबर, क्विड, कैप्चर, डस्टर और लॉजी के बीएस 6 वर्जन पेश करेंगे साथ ही ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन भी शो में डेब्यू करेगा। इसके अलावा शो में कुछ कॉन्सेप्ट और इंटरनेशनल मॉडल्स भी लाए जा रहे हैं, जो आगे भारतीय बाजार में एंट्री कर सकतें हैं। शो में तीन से चार कॉन्सैप्ट के तौर पर शोकेस किए जाएंगे। कैप्चर और लॉजी की गिरती हुई सेल्स पर उन्होंने बताया कि हम लोगों के जरूरतों के हिसाब से इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं। पहले बाजार में लॉजी का ऑटोमैटिक वर्जन नहींथा, जिसे शो में लॉन्च किया जाएगा, वहीं हाल ही में कंपनी ने कैप्चर का बीएस6 वर्जन भी लॉन्च किया है। हम नए एमिशन नॉर्म्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उम्मीद है कि हमें इसका फायदा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renault Auto Expo | Renault Auto Expo 2020 News Today; Mahindra and Mahindra, Maruti Suzuki Cars Details Latest News and Updates on Renault Electric Models




1

20 साल बाद लौटी टाटा सिएरा; महिंद्रा ने पेश की सबसे सस्ती E-KUV100, सुजुकी ने दिखाई Futuro-E की झलक

ग्रेटर नोएडा में बुधवार कोमीडिया इवेंट के साथदुनिया केदूसरेसबसे बड़ेऑटो शो का 15वां एडिशन'ऑटो एक्सपो 2020' शुरू हुआ। दो दिन के इस इवेंट के बाद आम लोगों के लिए एक्सपो खुल जाएगी। इस दौरान सबसे पहले देश की सबसे बड़ी कम्पनी मारुति-सुजुकी ने 'मिशन ग्रीन मिलियन' की थीम पर अपने पहलीइलेक्ट्रिक-कार फ्यूचरो-ई (Futuro-e) की झलक दिखाई तो टाटा ने अपनी सिएरा ईवी कन्सेप्ट एसयूवी पेश की। इसके बाद रेनो, टाटा मोटर्स, किया, महिंद्रा, मर्सीडीज,ह्युंडेई, फॉक्सवैगन और पहली बार आए एमजी मोटर्स अपने नए वर्जन और एडवांस टेक्नोलॉजी दिखा रहे हैं। कंपनियों का पूरा जोर इलेक्ट्र्रिक व्हीकल और एसयूवी सेगमेंट पर नजर आ रहा है।


पहले दिनलॉन्च हुई या दिखाई गईं कंसेप्ट और पॉपुलर ब्रांड

कम्पनी

व्हीकलब्रांड

मारुति सुजुकी

कंसेप्ट फ्युचुरो-E

टाटा मोटर्स

सिएरा EV, ग्रैविटाज, माइक्रो एसयूवी HBX लॉन्च हुई, (हैरियर, विंगर, प्राइमा, टियागो, टिगॉर, अल्ट्रॉज और नेक्सॉन भी दिखाई)

रेनो

ट्राइबर, जोई, KZE

ह्युंडेई

टस्कॉन

किया

कार्निवाल, सोल ईवी

एमजी

मार्वल X, विजन कंसेप्ट, 360एम, RC6

फॉक्सवैगन

तीन नई एसयूवी : T-रॉक, टायगुन, टिगुआन ऑलस्पेस 7 सीटर

मर्सीडीज

मर्सीडीज बेंज AMG FT63 S, GLA और A-क्लॉस लिमोजिन

महिंद्रा

थ्रीव्हीलर ऑटोई-ट्रिओ, एटम,E-KUV, कंसेप्ट FV-फनस्टर, E-XUV 300, E-KUV

स्कोडा

ओक्टाविया RS, स्कोडा Superb, रैपिड मैट कंसेप्ट

20 साल बाद लौटीटाटा की सिएरा, इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह
टाटा ने 20 साल पुरानी अपनी पॉपुलर सिएरा ब्रांड कोरतन टाटा को ट्रिब्यूट के साथ कंसेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश कियाहै। इसमें चार नहीं बल्कि सिर्फ तीन डोर होंगे।कम्पनी मैनेजमेंट का दावा है कि यह पूरी तरह से इंडियन मार्केट के हिसाब से डेवलप की जा रही इलेक्ट्रिक कार है। इसके फर्स्ट लुक को देखकर समझ आ रहा है कि यह लैंड रोवर डिफेंडर से इंस्पायर्ड है। लुक बल्की और मस्कुलर है साथ में हेडलाइट और बाकी एक्सीटरियर स्लिक रखा गया है। कम्पनी ने 1991 में पहली बार सिएरा लॉन्च की थी और 2000 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया था।

टाटा की कंसेप्ट ईवी सिएरा जो 20 साल पुरानी टाटा सिएरा का पुर्नजन्म कही जा रही है। (इनसेट)

टाटा मोटर्स ने दिखाई ग्रैविटा के साथ ताकत

एक्सपो के पहले दिन सबसे ज्यादा ताकत टाटा मोटर्स ने दिखाई है। टाटा मोटर्स ने अपने फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैविटाज (Gravitas), 3 डोर वाली एसयूवी सिएरा (Sierra), ट्रक मॉडल प्राइमा (Prima) के अलावा टियागो (Tiago), टिगॉर (Tigor), अल्ट्रॉज Altroz, नेक्सॉन (Nexon) और विंगर (Winger) की भी झलक दिखाई। शो में कम्पनी का सबसे ज्यादा फोकस ग्रैविटाज और सिएरा पर देखने को मिला।इस मौके पर मौजूद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने कहा कि अगले दो साल में टाटा मोटर्स चार नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी। हमारा पूरा ध्यान सुरक्षित और टिकाऊ व्हीकल्स बनाने पर है। टाटा की ग्रैविटाज 7 सीटर और यह टोयाटा की इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देगी।

टाटा ने कन्सेप्ट माइक्रो एसयूवी HBX हॉर्नबिलभी दिखाई
एक्स्पो में टाटा मोटर्स के स्टॉल पर कम्पनी की सबसे छोटी एसयूवी देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ रही है। इसका नाम HBX हॉर्नबिलदिया गया है। यह अभी कन्सेप्ट माइक्रो एसयूवी है और कम्पनी इसे ज्यादा एडवासं और सेफ बनाने में जुटी हुई है। इसका लुक बेहद अट्रेक्टिव है और कहा जा रहा है कि यह सुजुकी की एस्प्रेसो और महिंद्रा की केयूवी 100 को टक्कर देगी। हालांकि

कंसेप्ट माइक्रो एसयूवी HBX हॉर्नबिल के साथ टाटा संस के चेयरमेनएन चंद्रशेखर (बाएं) एंड टीम

महिंद्रा ने उतारी पहलीएसयूवी ekuv

महिंद्रा एंड महिंद्राने एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ekuv कार को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8.25 लाख रुपए है। कार सिंगल चार्ज में 150 किमी तक चलाई जा सकेगी। ई-केयूवी100 के कॉन्सेप्ट को साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। महिंद्रा eKUV100 को 18.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार सिंगल चार्जिंग में 150 से 180 किमी की दूरी तय करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया, 'हम e-KUV के जरिए हम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट पर जोर देंगे। इसकी कीमत 9 लाख रुपए से कम है।'

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ekuv की कीमत 8.25 लाख रुपए है।

महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक कार अपनी मौजूदा लाइनअप eVerito (ईवेरिटो), और इसके साथ ही Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) को भी कड़ी टक्कर देगी, जिनकी कीमत 9.12 लाख रुपए और 9.44 लाख रुपए से शुरू होती है।

जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन लाई नई एसयूवी फैमिली

फॉक्सवैगन इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपना सबसे बड़ा एसयूवी ऑफेंसिव लॉन्च किया है। इसमें मेक इन इंडिया टायगुन, टी-रॉक और 7 सीटर टिगुआन ऑलस्पेस शामिलहैं। शानदार और स्पोर्टी कारों की सीरीज के साथ फॉक्सवैगन ने अपना नया ब्रांड डिजाईन भी लॉन्च किया। यह रीब्रांडिंग ‘वाइब्रेंट पॉवर’ की थीम पर आधारित है।ऑटो एक्सपो 2020 में फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के डायरेक्टर स्टीफन नैप ने कहा कि भारत में फॉक्सवैगन की एसयूवी फैमिली के प्रीमियर के साथअगले दो वर्षों में ग्राहकों के प्रत्येक वर्ग की जरूरतें पूरी करेंगे। हम 2020 की पहली छमाही में ही टिगुआन ऑलस्पेस और टी-रॉक लांच करेगी और इसके साथ ग्राहकों को ब्रांड फॉक्सवैगन के ढेरों विकल्प उपलब्ध होंगे। नैप ने कहा कि न्यू फॉक्सवैगन की लॉन्चिंग के साथ हमारे ब्रांड के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

ऑटो एक्सपो 2020 में दिखी फॉक्सवैगनटायगुन की झलक।

फॉक्सवैगनटायगुन एमक्यूबी एओ इन प्लैटफॉर्म पअर निर्मित पहला प्रोडक्ट है। यह एसयूवी फॉक्सवैगन की टीएसआइ टेक्नोलॉजी के साथ डीएसजी गियर बॉक्स वालीहै।इसका इम्प्रेसिवफ्रंट इसके लुक को बोल्ड और मस्कुलर बनाता है औरयह देखने में एकदम स्पोर्टी एसयूवी लगती है। इसके अंदरूनी हिस्से में लेदर सीट्स और डिजिटल उपकरणों का क्लस्टर लगा है। कंपनी का दावा है किइसकी डिजाईन पूरी तरह मॉर्डनहै और यह भारतीय उपभोक्ता की लाइफस्टाइलको सूट करेगी।
एसयूवी लुक वाली है Futuro-e, पूरी तरह से भारत में डिजाइन

सुजुकी कीFuturo-e फॉर सीटर है यानी 4 लोगों के बैठने की जगह होगी। अभी इसकी शुरुआती कीमत15 लाख रुपए बताई जा रही है। कम्पनी ने इसे ग्रै मैटेलिक कलर में पेश किया है और बॉडी काफी स्लीक है।इस मौके पर कम्पनी के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने कहा कि फ्यूचरो-ई पूरी तरह से भारत में कंसेप्चुलाइज और डिजाइन की गई है।

सुजुकी की कंसेप्ट ईवी फ्यूचुरो-ई।​​​​​​

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी टाइप कूपे वाली पहली कार है और उम्मीद करते हैं कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के डिजाइन में एक नया ट्रेंड आएगा। इसमें रूफलाइन स्लोप वाली है जबकि टायर बड़ी आर्च लिए हुए हैं जो इसे स्पोर्टी एसयूवी लुक देती है।हम भारत में स्मार्ट हाइब्रिड, सीएनजी और ईलेक्ट्रिक व्हीकल ला रहे हैं ताकि कार्बन इमिशन कम किया जा सके।

रेनो ने लॉन्च की ट्राइबर AMT

सुजुकी के बाद रेनो ने अपनी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वर्जन 'ट्राइबर ATM' लॉन्च किया। यह पहली बार रैगुलर और डुअल टोन में है और पहले से मौजूद अपनी हैचबेक का एडवासं वर्जन है। इसके अलावा कम्पनी ने पहले दिन इलेक्ट्रिक हैचबेक जोई (Zoe) और शॉर्ट डिस्टेंस लास्ट माइल मोबिलिटी व्हीकल ट्विजी (Twizy) की झलक दिखाई।

रेनो ट्रिबर के साथ कम्पनी के इंडियन सीईओ-एमडी वेंकटराम एम और सीनियर वीपी फेब्रिस केम्बोलिव।​​​

मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूल

बुधवार कोमारुति, रेनो, टाटा मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर्स, किआ, सुजुकी मोटर साइकिल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रेट वॉल मोटर्स, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, जेबीएम, फोर्स मोटर्स, एफएडब्ल्यू (बर्ड ग्रुप), एसएमएल ईसूजू अपने नए व्हीकलपेश करेंगी। इसके अलावा रिलायंस जियो, वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, और फेसबुक टाउन में लाइव स्ट्रीमिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।

कोरोनोवायरस का डर, मास्क लगाए दिखे चीनी

कोरोनावायरस के डर के चलते एक्सपो में चीन से कम लोग आए हैं। सुरक्षा के चलतेइवेंट आर्गनाइजर सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर्स (सियाम) ने चीन से नए डेलिगेशन के आने पर रोक लगा दी है।इवेंट में पहले से मौजूद चीनी कर्मचारी भी मास्क लगाए दिख रहे हैं।इस बार एक्सपो मेंफोर्ड, बीएमडब्ल्यू,टोयोटा, ऑडी, जीप, वॉल्वो, लेक्ससऔर होंडा जैसी 9 बड़ीकंपनियां नहीं पहुंची हैं। हालांकि चीन से ग्रेट वॉल मोटर्स और एमजी जैसी कंपनियां पहली बार आ रही हैं।

लोगों के लिए 7 फरवरी से खुलेगी एक्सपो

टो एक्सपो 2020 में 7 फरवरी 2020 को सभी के लिए खुल जाएगी। सिर्फ इस दिनयहां एंट्री सुबह 11 बजे से मिलेगीऔर शोशाम 7 बजे तक बंद हो जाएगा। अगले दिन8 से 12 फरवरी 2020 तक सार्वजनिक दिनों के दौरान, शो की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगी। ऑटो एक्सपो कुल 2,35,000 वर्ग मीटर एरिया में आयोजित किया जा रहा है जिसमें51,000 वर्ग मीटर के इनडोर क्षेत्र में करीब 80नई और कंसेप्ट के साथनए वर्जन वालीगाड़ियों की झलक दिखाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Auto Expo 2020 Today Live | Auto Expo Motor Show 2020 Live Today News Pictures and Updates On Upcoming New Cars at Greater Noida New Delhi
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्यूचरो-ई
रेनो ने पेश की अपनी ऑटोमैटिक हैचबेक ट्राइबर
ह्युंडेई ने ऑटो एक्सपो में टुस्कॉन पेश की।
टाटा मोटर्स ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा की झलक।
फॉक्सवैगन ने अपनी नई एसयूवी टिगुआन पेश की।
चीनी कंपनी एमजी मोटर्स ने पहली बार मार्वल X को भारत में दिखाया।
मर्सीडीज बेन्ज़ अपने GLA मॉडल को नए फीचर्स के साथ पेश किया।
फॉक्सवैगन ने यूरोपीय मार्केट की पॉपुलर एसयूवी T-Rock भी इंडियन मार्केट में दिखाई।
मर्सीडीज की A-Class लिमोजिन का शानदार लुक भी ऑटो एक्सपो में देखने को मिला।
स्कोडा ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी VISION IN पेश की जो बेहतरीन मैटेलिक ऑरेंज कलर में नजर आई।
भारत की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकल Atom पेश किया। कम्पनी ने इसे 2018 की एक्सपो में कंसेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया था।
चीन की सबसे बड़ी एसयूवी मैन्यूफैक्चरर कंपनी हैवल ने पहली बार भारतीय मार्केट में अपनी कंसेप्ट H plug-in हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की।




1

नहीं आई BMW, जगुआर और वॉल्वो, लेकिन 15 नंबर WCOTY पवेलियन में हैं इन कंपनियों की कारें

ग्रेटर नोएडा.ऑटो एक्सपो 2020 आज (7 फरवरी) से सभी के लिए खुल चुकी है। दो साल में एक आर होने वाला यह भारत के साथएशिया का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट भी है। हालांकि, इस बार इवेंट में कई बड़ी कंपनियां जैसे होंडा, टोयोटा, फोर्ड, जीप, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो, जगुआर, लैंड रोवर और सिट्रॉन शामिल नहीं हुई हैं। इन कंपनियों में एक नाम बीएमडब्ल्यू का भी है, लेकिन इवेंट के एक कोने में बीएमडब्ल्यू, वॉल्वो और जगुआर की गाड़ियों की झलक देखने को मिल रही है। ये गाड़ी एक्सपो के हॉल नंबर 15 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) के पवेलियन में खड़ी है।

बीएमडब्ल्यू i3s का मॉडल दिखा

वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) का पवेलियन फेसबुक पवेलियन के पास है। यहां पर कुल 5 कंपनिंयों की कारें दिखाई दे रही हैं। जिसमें बीएमडब्ल्यू की i3s, वॉल्वो की XC60 और जगुआर की एफ पेस का साथ फॉक्सवैगन पोलो और हुंडई सेंट्रो खड़ी हैं। इन सभी कारों को वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर की अलग-अलग कैटेगरी के लिए रखा गया है। यानी आप एक्सपो में इन कंपनियों की कार देखने आ रहे हैं तब आपको पूरी तरह मायूस नहीं होना पड़ेगा। बीएमडब्ल्यू, वॉल्वो और जगुआर की एक-एक कार तो आप देख ही सकते हैं।

ऑटो एक्सपो के बेस्ट कार ऑफ द ईयर पवेलियन में रखी जगुआर।

2019 में जगुआर को मिला WCOTY अवॉर्ड

बेस्ट कार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बीते साल (2019) में जगुआर की आई-पेस कार को मिला था। इसे तीन अलग-अलग कैटेगरी वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर और वर्ल्ड ग्रीन कार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। इस बार ये अवॉर्ड 8 अप्रैल, 2020 को दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No BMW, Jaguar and Volvo participation in Auto Expo 2020 but cars available in WCOTY pavilion




1

इवोलेट ने बनाई 100 kg वजन उठाने वाली कमर्शियल ई-बाइक, हेमामालिनी की घोड़ी पर रखा नाम 'धन्नो'

ग्रेटर नोएडा में चल रहीऑटो एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक व्हीकल खूब नजर आ रहे हैं। बात लग्जरी कार की हो या फिर स्कूटर या बाइक की, लगभग सभी गाड़ियों का इलेक्ट्रिक अवतार देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों में एक नाम हरियाणा केबिलासपुर की कंपनी इवोलेट का भी है। इवोलेट ने धन्नो नाम की कमर्शियल ई-बाइक पेश की है। ये एक्सपो में आकर्षण का केंद्र भी बनी है।

इवोलेट की एमडी व सीईओ प्रेरणा चतुर्वेदी ने कहा कि हम सालाना 1 लाख ई-स्कूटर बेचने की कोशिश में हैं।इसके अलावा हम पैसेंजर व कार्गो ट्रांसपोर्टेशन में ई थ्री व्हीलर्स के जरिए कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी आ रहे हैं।इन योजनाओं से हमें अगले सालके आखिर तक 1000 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद है।

'शोले' फिल्म से लिया गया है धन्नो नाम

फिल्म 'शोले' में बंसती तांगेवाली यानी हेमामालिनी की घोड़ी का नाम धन्नो था। धन्नो बहुत सारी सवाली और वजन उठाकर तेजी से भाग सकती थी। बस यही सोचकर इसका नाम धन्नो रख दिया गया। इस ई-बाइक की खास बात है कि आप इस पर बहुत सारा सामान लेकर आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं।

सामान के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रे

धन्नो की बैक सीट को कंपनी ने इस तरह डिजाइन किया है कि इसे खोलने के बाद एक बड़ी ट्रे बन जाती है। इस ट्रे पर ज्यादा सामान रखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट पर बड़ा सा लेग रूम दिया है। गाड़ी के सामने एक ग्रिल डिजाइन वाली बड़ी सी ट्रे लगी है। जिसमें फल, सब्जी के साथ किराने का दूसरा सामान भी रखा जा सकता है। कुल मिलाकर धन्नो से एक बार में लगभग 100 किलो तक का सामान लाया जा सकता है।

सिंगल चार्ज में80 किमी तक चलेगी

धन्नो में 72 वोल्ट की बैटरी दी है, जो 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज के बाद इसे 80 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। धन्नो की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। इसका लुक किसी क्रूजर बाइक के जैसा है। वहीं, इसे चलाना भी बेहद आसान है।

पहली बार किसी ई-बाइक 3 सस्पेंशन

इस ई-बाइक को पूरी तरह कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसी वजह से बैक साइज में 3 सस्पेंशन दिए हैं। ये पहला मौका है जब किसी कंपनी ने किसी बाइक में इतने सस्पेंशन साथ दिए हों। इसके अवाला, इसमें आगे और पीछे एलईडी लाइट्स दी हैं, जो बैटरी को बचाने का काम करती है। इसमें LEC स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है।

कार जैसी स्मार्ट-चाबीमिलेगी

धन्नो की एक खूबी इसकी स्मार्ट की भी है। कंपनी ने इसमें लॉक और अनलॉकिंग सिस्टम दिया है। यानी गाड़ी को अनॉक करके आप बिना चाबी लगाए ट्रैवल कर सकते हैं। सर्चिंग के लिए इसमें अलार्म भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है ऑटो एक्सपो इवेंट के दौरान भी इसकी कीमत सामने आ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Evolet created 100 kg weight e-moped, named 'Dhanno' on Hemamalini's mare in 'Sholay'




1

12 फरवरी तक सबके लिए खुल गया भारत का सबसे बड़ा ऑटो शो, जाने से पहले पढ़ें ये हेल्प गाइड

ग्रेटर नोएडा. दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो ऑटो एक्सपो 2020 सभी के लिए खुल गया है। दो साल में एक बार होने वाला यह शो 12 फरवरी, बुधवार तक खुला रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में 6 फरवरी से इसी शो का एक और हिस्सा 'कंपोनेंट शो 2020' के रूप में शुरू हो चुका है जो 9 फरवरी, रविवार तक चलेगा।

ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2020 और कंपोनेंट्स शो, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। इस बार कोरोनावायरस के डर और 9बड़ी कंपनियों के भाग न लेने से एक्सपो की रौनक में थोड़ी कमी देखने को मिली है। हालांकि स्टार्टअप और चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के आने से फायदा हुआ है।

ऑटो एक्सपो 2020, ग्रेटर नोएडाकी हेल्प गाइड

कहांसे खरीदें टिकट :ऑटो एक्सपो के गेट नंबर 1 और 2 पर टिकट काउंटर बने हुए हैं। इसके अलावा नॉलेज पार्क-2 स्टेशन, सेक्टर अल्फा वन मेट्रो स्टेशन, नोएडा के सेक्टर 51 और 137 में भी ऑटो एक्सपो के टिकट दो-दो काउंटरउपलब्ध हैं।ऑटो एक्स्पो 2020 में जाने के लिए टिकट BookMyShow.com पर भीउपलब्धहै।इसके अलावा, आप ओखला बर्ड सेंचुरी, राजीव चौक, बॉटेनिकल गॉर्डन, कालकाजी, प्रगति मैदान, मंडी हाउस और सिकंदरपुर से भी टिकट खरीद सकते हैं।

कैसे पहुंचे एक्सपो देखने:ऑटो एक्सपो देखने के लिए सबसे सुविधाजनक दिल्ली मेट्रो है।7 से 12 फरवरी तक एक्सपो मार्ट के लिए मेट्रो व्यस्त समय में छह मिनट और बाकी समय में साढ़े सात मिनट में मेट्रो मिलेगी।

गूगल लिंक:https://bit.ly/2H5VNH4

मेट्रो से:आपसेक्टर-51 स्टेशन से सवार होकर ऑटो एक्सपो के पास स्थित नॉलेज पार्क-2 तक जा सकेंगे।अगर आप दिल्लीमेट्रो से ग्रेटर नोएडाआ रहे हैं तो नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन पर उतर जाएं। यहीं से ऑटो एक्सपो में अंदर आने के लिए 200 मीटर दूरबने गेट नंबर 1 से पैदल या ऑटो सेपहुंच सकते हैं।

अपनी गाड़ी से:यदि आप अपनी कार से आ रहे हैं तोएक्सपो मार्ट के पीछे बने ग्राउंड में बनी पार्किंग में कार खड़ी कर गेट नंबर 2, 3 और 5 से भी अंदर आ सकते हैं। यहां इलेक्ट्रिक कॉर्ट व्हीकल की भी व्यवस्था है।

पार्किंग:ऑटो एक्सपो में आने वाले लोग 10 मेट्रोस्टेशनों के पास पार्किंग में वाहन खड़े कर सकते हैं। इनमें सेक्टर-51, 76, 101, 81, 137, 142, नॉलेज पार्क-2, परी चौक, अलफा-1 औरडेल्टा-1 स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा है।

दिन / तारीख बिजनेसऑवर्स पब्लिक ऑवर्स एंट्री फीस
शुक्रवार, 7 फरवरी 11AM से 7PM सुबह 10से शाम 6 बजे 750 रु.
शनिवार, 8 फरवरी -- सुबह 10 से शाम 7 475 रु.
रविवार, 9 फरवरी -- सुबह 10 से शाम 7 475 रु.
सोमवार, 10 फरवरी 10:00 AM से 1 PM दोपहर 1 से शाम 6 बजे 350 रु.
मंगलवार, 11 फरवरी 10:00 AM से 1 PM दोपहर 1 से शाम 6 बजे 350 रु.
बुधवार, 12 फरवरी -- दोपहर 1 से शाम 5 बजे 350 रु.

ऑटो एक्सपो के हॉल औरकंपनियां

हॉल कंपनी
1 जीबीएम, फोर्स मोटर्स
3 हुंडई
5 एमजी मोटर
7 किआ मोटर्स
9 मारुति सुजुकी
10 रेनॉ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जीबीएम
11 एसएमएल इसूजू, इवोलेट
12 सुजुकी मोटरसाइकिल, एफएडब्ल्यू, पियागियो, हीरो मोटर्स, ओकीनावा
14 टाटा मोटर्स
15 मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवेगन, स्कोडा

ऑटो एक्सपोकंपोनेंट शो 2020, प्रगति मैदान, दिल्ली की हेल्प गाइड

तारीख दिन -कैटेगरी समय
6 फरवरी शुभारंभ निमंत्रण से
6 फरवरी मीडिया डे सुबह 10 से शाम 6 बजे
6-8 फरवरी बिजनेस विजिटर्स सुबह 10 से शाम 6 बजे
9 फरवरी आम लोग दोपहर 1 से शाम 6 बजे

गूगल मैप लिंक:https://bit.ly/3bfzrAF



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Auto Expo Motor Show 2020 open News Pictures and Updates On Upcoming New Cars at Greater Noida & Delhi Pragati Maidan Help Guide biggest auto show opens for everyone till February 12, read these help guides before going




1

मर्सिडीज जर्मनी से लाई है अपना क्लीनिंग स्टाफ, कार चमकाने के साथ फ्लोर पर भी लगाते हैं झाड़ू-पोछा; सैलरी करीब 12000 रुपए

ग्रेटर नोएडा. लग्जरी इंटीरियर... चमचमाती कारें... जिन्हें देखने के लिए टूट रही हजारों की भीड़। ये नजारा है ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो के मोटर शो का। यहां पर अलग-अलग कंपनियों के व्हीकल अलग-अलग पवेलियन में हैं, लेकिन पवेलियन 15 का नजारा दूसरों से जरा हटके है। ये मर्सिडीज का पवेलियन है, लेकिन यहां की खास बात सफाई करने वाले कर्मचारी है। दरअसल, ये आम कर्मचारी नहीं है, बल्कि इन्हें कंपनी अपनी साथ जर्मनी से लेकर आई है।

कार के साथ फ्लोर पर भी करते हैं झाड़ू-पोछा

मर्सिडीज अपने साथ चार लोगों का क्लीनिंग स्टाफ लेकर आई है। जिसमें तीन पुरुष और एक महिला कर्मचारी शामिल है। ये सुबह करीब 9:30 बजे तक अपने पवेलियन आ जाते हैं, जिसके बाद दिनभर मर्सिडीज की कारों के चमकाने के साथ, फ्लोर पर झाड़ू-पोछा करते दिखाई देते हैं। पुरुष कर्मचारियों में से एक का नाम थंप है। थंप किसी मॉडल की तरह नजर आता है। उसकी लंबाई करीब 6.5 फीट है। वो एक कान में ईयरफोन लगाकर झाड़ू-पोछे के काम को पूरा एन्जॉय करता है।

हमने थंप की सैलेरी का पता लगाया

मर्सिडीज के पवेलियन के पीछे की तरफ क्लीनिंग स्टाफ का एक केबिन बना है। हमें मौका मिला तब धीरे से वहां पहुंच गए और थंप से हाय-हेलो की। बातों-बातों में उसकी सैलेरी का भी जिक्र कर दिया। तब थंप ने सोच-समझकर अपनी सैलरी 150 यूरो यानी करीब 12 हजार भारतीय रुपए बताई। अब सवाल इस बात का था कि क्या कोई कंपनी अपने साथ सफाई कर्मचारी भी लेकर आ सकती है। इसे जानने के लिए हमने सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) के देवाशीष मजूमदार, सीनियर डायरेक्ट्र ट्रेड फेयर से बात की।

देवाशीष से हमारा सवाल था कि क्या देश से बाहर की कंपनी अपनी साथ सफाई कर्मचारी लेकर आ सकती है। क्योंकि इससे हमारे देश के किसी व्यक्ति को मिलने वाला रोजगार छिन रहा है? इस बारे में उन्होंने कहा, "मर्सिडीज के साथ चलने वाला क्लीनिंग स्टाफ कई काम में एक्सपर्ट होता है। उन्हें गाड़ी की सफाई के साथ कई दूसरी चीजों की भी जानकारी होती है। क्योंकि कंपनी उन्हें पैसा देती है तो वो उनसे सफाई से जुड़े दूसरे काम भी करवा लेती है।"

इसी सवाल के बारे में सुगातो सेन (डिप्टी डायरेक्टर जनरल, सियाम) ने कहा, "इसके लिए ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन जब देश से बाहर की कंपनी अपने कर्मचारी को साथ लेकर आती है, तो उसे सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। मर्सिडीज हमेशा अपना स्टाफ साथ लेकर चलती है। इसके लिए वो सारी परमिशन भी लेती है। उनका स्टाफ सिर्फ क्लीनिंग ही नहीं करता, बल्कि गाड़ी से जुड़ी कई चीजों के बारे में भी जानता है। वैसे, भी जब वे हमारे देश में आते हैं तब सभी तरह के खर्च पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना पड़ता है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercedes Has Brought Cleaning Staff From Germany For Polishing Car and Sweeping Floor Auto Expo 2020; Auto Expo 2020 Update and Latest News




1

लग्जरी कारों के सामने मॉडलिंग करने वालीं सीए और इंजीनियरिंग की छात्राएं, 11 घंटे खड़े रहने के सिर्फ 3 हजार पाती हैं

ऑटो एक्सपो से सौरभ कुमार की रिपोर्ट.ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहेऑटो एक्सपो 2020 में करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां शोकेस की गईहैं।इनके सामने खड़ी मॉडलरौनकको और बढ़ाती हैं। ऑटो एक्सपो में पहुंचने वाले विजिटर्स इन मुस्कुराती हुई मॉडल्स के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आते हैं। देखकर लगता होगा किखड़े रहकर बसमुस्कुराने की कितनी आसान जॉब होती है। इस जॉब के लिए सिर्फ खूबसूरती चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मॉडल्स की मुस्कुराहट के पीछे छिपा होती है खामोशी और संघर्ष। भास्कर ने ऐसी ही कुछ मॉडल से बातचीत की, जिन्होंने मुस्कुराते हुए चहरों के पीछे की कहानी बताई। बताया कि उन्हें दिन में 11 घंटे खड़े रहने के महज 3 से 4 हजार रुपए मिलते हैं।

  • ठंड में शार्ट ड्रेस में खड़े होना बड़ी चुनौती

ऑटो एक्सपो के हुंडई के हॉल नंबर 3 में मॉडलिंग करने वाली मॉडल राधिका गोयल ने बताया कि ऑटो एक्सपो में करीब 10 से 11 घंटे खड़े रहना पड़ता है। इस बीच डेढ़, दो घंटे की शिफ्ट होती है। इस दौरान हर आने जाने वाले के साथ फोटो क्लिक करते हुए मुस्कुराना पड़ता है। इन मॉडल की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर की फरवरी की ठंड में शार्ट ड्रेस में खड़ा रहना होता है, जो काफी चुनौती भरा होता है। राधिका ने बताया कि एक्सपो पहुंचने के लिए उन्हें सुबह 4 बजे उठना पड़ता है और फिर रात के 9 बजे तक घर पहुंचती हैं। हाई हील्स पहनकर 10 से 11 घंटे खड़े रहने की वजह से ऐड़ियां दुखने लगती हैं। इसकी वजह से रात में नींद तक नहीं आती है। वहीं लगातार मुस्कुराने की वजह से लगता है कि गाल खिंच गए हैं।

  • कैसे होता है सिलेक्शन

मॉडल ने बातचीत में बताया कि उन्हें Crew4events की तरफ से मॉडलिंग के लिए सिलेक्ट किया जाता है। पिछले सात सालों से ऑटो एक्सपो के लिए मॉडल का सिलेक्शन क्रू4इवेंट्स के जरिए किया जाता है। इसके बाद जिस क्लाइंट के लिए मॉडलिंग करनी होती है, उस क्लाइंट की तरफ से दोबारा सिलेक्शन होता है। राधिका के मुताबिक, सिलेक्शन की प्रक्रिया काफी डिप्रेशन वाली होता है। कई मॉडल को जब उनके लुक्स की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता है, तो वेडिप्रेशन तक में चली जाती हैं।

  • कितनी होती है कमाई

राधिका ने बताया किपेशे से चार्टर्डअकाउंटेंट हूं,लेकिन फैशन की दुनिया उन्हें आकर्षित करती थी। इसलिए मॉडलिंग की दुनिया में आने के बारे में सोचा,लेकिन फैशन की दुनिया में आने के बाद इसकी चुनौतियों से रुबरू होना पड़ा। फैशन इंडस्ट्री में घरेलू मॉडल को विदेशी मॉडल के मुकाबले आधे पैसे मिलते हैं। विदेशी मॉडल को एक दिन के करीब 14 से 15 हजार रुपए मिलते हैं, जबकि घरेलू 5 से 7 साल एक्सपीरिएंस वाली मॉडल को 7 हजार रुपए तक मिलते हैं। वहीं नई मॉडल को 3 हजार तक मिलते हैं। वहीं काम मिलने को लेकर काफी दुविधा रहती है। जब कोई बड़ा इवेंट होता है, तब ही काम मिलता है वरना खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं विदेशी मॉडल की आने की वजह से इस फील्ड में कॉम्पटीशनबढ़ गया है। राधिका के मुताबिक 5 फुट 2 इंज से कम हाइट वाली मॉडल को रैंप पर चलने का मौका नहीं दिया जाता है, जबकि विदेशी मॉडल के आमतौर पर इससे ज्यादा ही हाइट होती है।

  • मॉडलिंग का पैमानाक्या है
  • उम्र- 18 से ज्यादा होनी चाहिए
  • हाइट- लड़की की हाइट 5 फुट 8 इंच और लड़कियों के लिए 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए
  • अपीयरेंस - खूबसूरत पर्सनैलिटी, स्लिम बॉडी
  • भाषा - अच्छी हिंदी और अंग्रेजी
  • ब्रांड के बारे में अच्छी जानकारी
  • क्या सुविधाएंमिलती हैं
  • ट्रैवल और खाने का खर्च
  • ड्रेस
  • फुट वियर
  • एसेसरीज
  • एक पहलू ऐसा भी: 2016 की ऑटो एक्सपो की बोलती तस्वीर
2016 में ग्रेटर नोएडा में हुई ऑटो एक्सपो के 13वें पड़ाव की यह तस्वीर वायरल हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स के फोटोग्राफर सुनील घोष ने यह तस्वीर उतारी थी और इसे एचटी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया था और इसका शीर्षक दिया था -‘Lecherous men’, heels that hurt: A model’s life at Auto Expo. बाद में यह तस्वीर reditt.com परUnholy Stare @ Auto Expo 2016 थ्रेड से पब्लिश हुई थी।

इस तस्वीर में एक पुलिसकर्मी और दो मॉडल हैं जो ब्रेक में हॉल नंबर 9 के बाहर थोड़ा सुस्ता रही हैं और एक कप कॉपी से थकान मिटाने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मी बड़े गौर से बीच में बैठीं मॉडल के कॉफी के कप को देख रहा है, जबकि उसका ध्यान कहीं ओर है। दांयी ओर, एकदम कोने में बैठी मॉडल नंगे पैर हैं क्योंकि हाई हील के कारण उसके तलवे दर्द करने लगे थे।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर बहुत से कमेंट आए। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी के घूरने को गलत बताया और कुछ ने मॉडल को नसीहत दी। हालांकि, बहुत से लोगों ने मॉडल्स के साथ सहानुभूति भी जताई और उनके काम को सराहा। कुल मिलाकर यह तस्वीर ऑटो एक्सपो के एक और पहलू से रूबरू कराती है जो दिखने में तो बहुत ग्लैमरस लगता है, लेकिन उसमें उतना ही दर्द भरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beautiful models standing in front of crores of luxury cars get only 3 thousand rupees
Beautiful models standing in front of crores of luxury cars get only 3 thousand rupees
Beautiful models standing in front of crores of luxury cars get only 3 thousand rupees




1

10 गुना तक महंगे मिल रहे खाने के आइटम, लंच की कीमत 1000 रुपए; 20 रु का पानी 100 में मिल रहा

ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो 2020 अपना आधा सफर तय कर चुका है। 5 फरवरी (मीडिया डे) से शुरू हुआ ये इवेंट 12 फरवरी को खत्म होगा। ऐसे में यदि आप एक्सपो में फैमिली के साथ आ रहे हैं, तब जेब को वजनदार करके आएं। दरअसल, यहां का फूड मेन्यू दिल्ली केमार्केट की तुलना में लगभग 7 गुना तक महंगा है। वहीं कुछ आइटम की कीमत तो 10 गुना तक ज्यादा है। जैसे यहां 10 रुपए की चाय के लिए आपको 100 रुपए खर्च करने होंगे।

ऑटो एक्सपो : चाट गली मेन्यू

आइटम कीमत (एक्सो) कीमत (बाहर)

डोसा

350 रु

50 से 80 रु

छोटे भटूरे 250 रु 50 से 60 रु
राज कचौरी

250 रु

50 से 80 रु
मटर कुलचा 250 रु 50 से 70 रु
पावभाजी

350 रु

50 से 80 रु
आलू पूरी

350 रु

70 से 100 रु
रबड़ी कुल्फी फालूदा

250 रु

50 से 80 रु

ऑटो एक्सपो : डाइनिंग बुफे

इसकी कीमत 1000 रुपए है। इसमें 1 सूप, 3 सलाद, 1 नॉनवेज, 1 दाल, 1 राइस, 1 पनीर, 2 मिठाई और नॉन, चपाती शामिल हैं। इसके अलावा, यहां बर्गर, सेंडविच, पास्ता और काठी रोल जैसे आइटम भी मिलेंगे। इसके लिए ग्राहकों को 750 रुपए खर्च करने होंगे।

ऑटो एक्सपो में आकर आप ड्रिंक भी कर सकते हैं। यहां पर 8 तरह के लीकर मिलेंगे। जिनकी शुरुआती कीमत 400 रुपए है। वहीं, अधिकतम कीमत 1200 रुपए है। कोल्डड्रिंक की कीमत 150 रुपए है। वहीं, 20 रुपए कीमत वाली पानी की बोतल 100 रुपए में मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Food Items Getting Up To 10 Times More Expensive At Auto Expo 2020; Buffet Dining Cost Rs. 1000 and Rs. 20 Water Price Rs. 100




1

यूजर्स का तंज- एक राहुल ने आज 100+ बनाए, एक राहुल फिर से 0 पर आउट हो गया

सोशल मीडिया डेस्क.दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद मंगलवार कोआम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगा रही है। भाजपा को जरूर 10+ सीटों का फायदा होता दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस की स्थिति पांच साल पहले जैसी ही'जीरो बटे सन्नाटा' वाली है। पार्टी लगातार दूसरी बार दिल्ली में जीरो पर आउट होती दिख रही है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर माहौल बना हुआ है। लोग इसे भारत vs न्यूजीलैंड मैच में केएल राहुल vs राहुल गांधी की तुलना करकेकांग्रेस की खिंचाई कर रहे हैं और कह रहे हैं-‘‘एक राहुल ने 100 बनाकर नॉटआउट रहा और एक राहुल फिर से 0 पर आउट हो गया।’’

सोशल मीडिया कीझलकियां

  • इस बार जहां दिल्ली मेंकाउंटिंग शुरू होने के सिर्फ आधे घंटे में ही लगभग पूरी तस्वीर साफ हो गई और जबआप ने एकतरफा लीड बना ली तो सोशल मीडिया यूजर्स भी सुबह से मजे लेने में जुट गए।
  • इस बार भी यूजर्स पुराने फनीमीम्स निकाल कर भीलगा रहे हैं और इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है।
  • ट्विटर पर सबसे ज्यादा पोस्ट #AAPWinningDelhi, #DelhiPolls, #DelhiElection, #BJP45PlusInDelhi, #DelhiCongress जैसे हैशटैग्स के साथ हो रहीहैं।
  • केजरीवाल के लिए खुद उनकी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक प्यारे से बच्चे को 'मफलरमैन' के रूप में दिखाया है जो उंगली ऊपर करके देख रहा है।
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं और लोग उनके एक दिन पहले किए 45+ सीटों वाले ट्वीट को बार-बार रीट्वीट करके मजे ले रहे हैं।
  • कुछ यूजर्स मनोज तिवारी के ‘रिंकिया के पापा’और ‘बम्बईबोलत बानी बुरा समाचार बा, दादी से बताय मंगलवा बीमारबा!’... गानों के मीम्स बनाकर तंज कस रहे हैं।
  • आप की तारीफ में कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि, दिल्लीवालों का दिल आप के पास है, दिल्ली की वॉल- केजरीवाल।

मजेदार मीम्स >>

##

##

##

##

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result
Rahul Gandhi Arvind Kejrwial | Delhi Election Results 2020 Social Media Reaction Memes On Rahul Gandhi, Arvind Kejrwial, Manoj Tiwari Over Delhi Vidhan Sabha Chunav Result




1

पियाजियो ने पेश किया रिवर्स गियर वाला देश का पहला ई-स्कूटर वेस्पा इलेक्ट्रिका, 100 किमी. की रेंज मिलेगी

ग्रेटर नोएडा. इटली के पियाजियो ग्रुप ने पेश की अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर वेस्पा इलेक्ट्रिका ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया। इसकी सबसे खास बात यह भी है कि यह रिवर्स गियर वाला देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत के बारे में एलान नहीं किया है। कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डियागो ग्राफी ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के बढ़ते मार्केट को देखते हुए इसे खासतौर से भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। यह कुल 5 कलर में अवेलेबल होगा।

इसमें 4kW ब्रशलेस डीसी मोटर लगी है जो लगभग 5.4 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 4.2 kWh की लिथियम आयन बैटरी है, जो ईको मोड में 100 किमी. और पावर मोड में 70 किमी. तक चलती है। पावर मोड में यह मैक्सिमम 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है जबकि ईको मोड में यह 45 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए इसे वेस्पा की मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 4.3 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो टीएफटी डिस्प्ले से लैस है। राइड के दौरान इसके डिस्प्ले पर कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन देखें जा सकेंगे। इसकी सीट के नीचे बड़ा सा स्टोरेज स्पेस है, जिसमें हेलमेट रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें बैटरी रिचार्ज केबल मिलती है, जिससे इसे घर पर या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Piaggio introduced Vespa Electrika, the country's first e-scooter with reverse gear, 100 km. Will get a range of