1 शहर के बाजारों में वाहनों को लाना वर्जित, काटे 12 वाहनों के चालान, 2 जब्त किए By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:35:00 GMT कर्फ्यू के चलते दोपहिया व चार पहिया वाहनों की शहर में एंट्री के संबंध में लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती करते हुए कार्रवाई की। इस मौके पर सिटी एसएचओ हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक के लिए ढील दी गई है, जिसके तहत दोपहिया व चार पहिया वाहनों को शहर के बाजारों में लाना वर्जित किया गया है। जबकि पैदल या साइकिल पर मार्केट में जाया जा सकता है। बार-बार अपील करने के बावजूद भी कई वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्थानीय रेलवे रोड पर नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि 2 वाहन बांड किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अच्छे शहरी होने का फर्ज अदा करें। इस मौके पर एएसआई धर्मवीर, राकेश, दीपक आदि मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Prohibited to bring vehicles to city markets, 12 vehicles invoiced, 2 seized Full Article
1 10 लोग महाराष्ट्र से लौटे, 104 में से 84 केस एक्टिव By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:48:00 GMT जिले में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ तथा कुल 18 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से 10 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। इसके अलावा पांच मामलों में कोरोना पॉजिटिव लोग दूसरे प्रदेशों या जिलों से पंजाब में आए हैं, जबकि तीन मामलों के बारे में अभी तफ्तीश की जा रही है कि वे कहां से संक्रमित हुए हैं। इस तरह जिले में अब तक कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा अब 104 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 84 हैं, जिनका नवांशहर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।जबकि 18 कोरोना मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर भाटिया ने बताया कि सभी लोगों को अस्पताल या घरों में क्वारेंटाइन किया हुआ था। हालांकि जिन लोगों के संपर्कों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, उनके गांवों व इलाकों को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।डॉ. सुक्खी का पेशेंट निकला कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ क्वारेंटाइनजिले के 18 पॉजिटिव मरीजों में से एक माछीवाड़ा का है जो बंगा के विधायक डॉ. एसके सुक्खी से अपने नाक में रसोली का इलाज करवाने के लिए था। कुछ दिनों पहले वे उनके अस्पताल में आया था तथा इस दौरान वे अस्पताल के स्टाफ के चार लोगों के संपर्क में आया। डॉ. सुक्खी ने बताया कि वह उस दिन अभी अस्पताल नहीं पहुंचे थे तो उन्होंने उसे सलाह दी की रसोली की सर्जरी से पहले वे कोरोना टेस्ट करवाएं। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ के चार कर्मचारियों को क्वारेंटाइन में भेज दिया है तथा उनका सैंपल लेने व टेस्ट आने के बाद ही आगे अस्पताल चलाने पर विचार करेंगे।उन्होंने बताया कि मंगलवार तक उन्होंने खुद भी घर में अकेले ही रहने का फैसला किया है तथा स्टाफ की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के संबंध में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सेहत विभाग की टीम इस मरीज को माछीवाड़ा ले गई है जो कि लुधियाना में है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल इस समय कोरोना के खिलाफ जंग में पूरी तनदेही के साथ लगे हुए हैं। मगर इस समय सबसे अधिक जरूरत प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले सेहत कर्मचारियों का सरकार को बीमा करवाना चाहिए तथा उनके लिए भी कोई योजना बनानी चाहिए।गांव गुणाचौर, कमाम और गरचा से सामने आए तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज, ढाहां में किया क्वारेंटाइनसिविल अस्पताल मुकंदपुर के एसएमओ डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि जिनकी शुक्रवार को रिपोर्टें सामने आई हैं और इनमें गांव गुणाचौर से राज कुमार (22), गांव कमाम से रछपाल कौर (20) तथा गरचा से बलकार सिंह (40) कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें ढाहां के क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया। उधर, बंगा के तहसीलदार अजीतपाल सिंह तथा थाना मुकंदपुर के एसएचओ पवन कुमार ने तीनों गांवों को सील करवाया।थाना पोजेवाल के एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जैसे ही 40 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई तो पता चला कि गांव मंगूपुर व माहीपुर के दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं, जोकि महाराष्ट्र से आए हैं। दोनों को उक्त गांवों के स्कूलों में बनाए क्वारेंटाइन सेंटरों में भेदा और आशा वर्कर राकेश कुमारी मंगूपुर व सुनील कुमारी माहीपुर ने कोविड आरआर टीम को सूचित किया। टीम के इंचार्ज डॉ. भूपिंदर कुमार अपनी टीम सदस्यों साथ पहुंचे और दोनों संक्रमित व्यक्तियों के सैंपल लिए। टीम में क्रांतिपाल सिंह, सुनील कुमार, वरुण कुमार थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 10 people returned from Maharashtra, 84 cases out of 104 active Full Article
1 सूबे में कोरोना से 3 और मौत, 6 दिन में 11 मौतें; 40 नए पॉजिटिव By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:50:00 GMT सूबे में शुक्रवार को 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो हुई। 2 मौत मोहाली जबकि एक होशियारपुर से है। कोरोना संक्रमण से पिछले 6 दिनों में 11 मौत हो चुकी हैं। सूबे में मृतकों का आंकड़ा 31 हो गया है। मोहाली के जीरकपुर में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह कैंसर का उपचार करवा रहे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में पुलिस द्वारा भर्ती करवाए गए व्यक्ति की मौत होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होशियारपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज हरनेक सिंह (37) की अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। अब तक होशियारपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 3 मई को सूबे में 3 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई थी। 4 व 5 मई को 1-1 जबकि 6 मई को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ा। 7 मई को एक जबकि 8 मई को फिर तीन मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को ही सूबे के 9 जिलों से 40 नए केस पॉजिटिव भी आए। इनमें 20 श्रद्धालु हैं। नवांशहर में सबसे ज्यादा 17 केस पॉजिटिव आए। सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 1757 हो गई है। 5000 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। सूबे में अब तक 157 मरीज ही ठीक हो पाए हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर ठीक हो चुके मरीजों के मुकाबले काफी कम है।जालंधर में 7 नए मरीज, अब तक 155 हुए पॉजिटिव केसजालंधर में 7 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को संख्या 155 पहुंच गई है। शुक्रवार को 4 साल के बच्चे समेत चार पॉजिटिव केस बस्तीयत क्षेत्र से हैं। जिनमें 35 व 49 साल के पुरुष और 27 साल की महिला शामिल हैं। इनके अलावा 3 केस हजूर साहिब के श्रद्धालु हैं। तीनों महिलाएं हैं जिनकी आयु क्रमश: 30,35, 55 साल है। यहां रिपोर्ट निगेटिव आने पर 7 मरीजों को छुट्टी भी दे दी गई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। पटियाला में 2 नए केस में एक युवती राजपुरा में और समाना के धनेठा में एक श्रद्धालु पॉजिटिव आया। फतेहगढ़ साहिब में 4 नए केस। इनमें से 3 कंबाइन अाॅपरेटर अाैर एक हजूर साहिब से लाैटे ड्राइवर के सम्पर्क में रहा है। तरनतारन में 48 रिपोर्ट में से में 4 लोग पॉजीटिव पाए गए। तरनतारन में कुल मरीजों की संख्या 161 हो गई है। पठानकोट में दो नए केस श्रद्धालू हैं।सुखद तस्वीर... लुधियाना में एसएचओ अर्शप्रीत और जालंधर में 7 मरीजों को छुट्टीडीएमसी अस्पताल में भर्ती बस्ती जोधेवाल की एसएचओ अर्शप्रीत कौर को 21 दिन बाद पांचवी रिपोर्ट निगेटिव रही। उनकी तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। चौथी और पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूबे में कुल 10 मरीज ठीक हो चुके हैं।कोरोना का कहर झेल रहे जालंधर में शुक्रवार को राहत भी बरसी, कुल 7 मरीजों को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त करार देते हुए निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। इसके सिविल से कोरोनावायरस से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है।पेशेंट निकला पॉजिटिव, अस्पताल व बैंक समेत 150 लोग क्वारेंटाइननवांशहर में नाक की हड्डी का इलाज करवाने गए लुधियाना के एक किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका इलाज कर रहे अस्पताल के स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं लुधियाना प्रसासन के मुताबिक किसान गांव के ही बैंक में भी गया था। प्रशासन ने बैंक की इमारत सील करते हुए बैंक के स्टाफ समेत 150 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है।नवांशहर देगा फिर टेंशननवांशहर में शुक्रवार को एक बार फिर 18 नए पॉजेटिव केस सामने आए हैं। इनमें 10 श्रद्धालु हैं। इसके अलावा पांच मामलों में कोरोना पॉजिटिव लोग दूसरे प्रदेशों या दूसरे जिलों से पंजाब में आए हैं, जबकि तीन मामलों में तफ्तीश की जा रही है कि वे कहां से संक्रमित हुए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 3 more deaths from corona in the province, 11 deaths in 6 days; 40 new positive Full Article
1 श्री हजूर साहिब से लौटे 3 श्रद्धालुओं समेत 7 नए मरीज पॉजिटिव... कुल संख्या 155 हुई By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:04:00 GMT कोरोनावायरस से संक्रमित 7 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को संख्या 155 पहुंच गई है। इनमें 3 श्री हजूर साहिब के श्रद्धालु हैं। मरीजों की गिनती बढ़ने के साथ-साथ चिंता भी बढ़ रही है क्योंकि यहां मरीजों के ठीक होने की दर मात्र 12 फीसदी है। इसका कारण यह भी है कि लोग सेहत विभाग की हिदायतें नहीं मान रहे। इसी कारण कारण 30 लोगों की रिपोर्ट दोबारा टेस्ट में पाॅजिटिव आई है। शुक्रवार को पाॅजिटिव आने वाले मरीजों की पहचान करतारपुर के गांव घोना चक्क की रहने वाली 30-30 और 55 साल की महिलाओं के रूप में हुई है। इसके अलावा तीन मरीज वे हैं, जो न्यू गोबिंद नगर, बस्ती गुजां के रहने वाले संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। इनमें बस्ती गुजां का ही 4 साल का बच्चा, 35 साल का पुरुष और 27 साल की महिला शामिल हैं। इसके अलावा एक मरीज बस्ती दानिशमंदां के सुरजीत नगर में रहने वाला 49 साल का व्यक्ति है। इन सभी मरीजों में से 4 को तो सेहत विभाग की टीम ने सिविल अस्पताल में दाखिल कर दिया लेकिन मेरिटोरियस स्कूल में दाखिल श्रद्धालुओं को 2 बजे लेने गई सिविल अस्पताल की टीम लोगों के विरोध के कारण 8:40 बजे सिविल अस्पताल ला सकी। वहीं शुक्रवार को 7 संक्रमित मरीजों की अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।शुक्रवार को सिविल अस्पताल से जहां 7 संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया। सिविल से कोरोनावायरस से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है। वहीं, मेयर के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया समेत 10 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के रिपीट सैंपल दोबारा पॉजिटिव आए हैं। बता दें सिविल अस्पताल में दाखिल करीब अब तक करीब 30 मरीज एेसे है जिनकी रिपीट रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। इसी के साथ ही सिविल अस्पताल से ठीक होने वाले मरीजों का ठीक होने का ग्राफ 12 फीसदी है।दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 4 बड़े कारण1. आइसोलेशन वार्डों में भी इकट्ठे खाना खाते हैं :सिविल अस्पताल में ट्रोमा, डीअडिक्शन, टीबी और ईएनटी वार्ड में कोरोनावायरस के मरीज दाखिल हैं। इनमें कई नेतागिरी करने से बाज नहीं आते। नर्सिंग स्टाफ के मुताबिक मरीज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते। इकट्ठे खाना खा रहे और बातें भी करते हैं। बड़ा नुकसान यह है कि जो मरीज ठीक हो रहा है, दूसरा उसे फिर संक्रमित कर रहा है। रोकने पर स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।2. आइसोलेट मरीजों के साथ नए मरीज को रखना :मरीजों के साथ-साथ सेहत विभाग की भी यहां लापरवाही सामने आई है। पिछले दिनों में शहर में जिन लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी, उन्हें पहले से आइसोलेटेड मरीजों के साथ दाखिल किया गया। इस कारण जिस मरीज की आइसोलेशन की टर्म पूरी हो रही है, उन्हें दोबारा संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अस्पताल के एमएस डॉ. एचपी सिंह का कहना है कि जिन नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। उन्हें दूसरे वार्ड में दाखिल किया जा रहा है।3. आइसोलेशन वार्ड में क्रॉस वेंटिलेशन की कमी :अस्पताल में दाखिल जिन मरीजों को वार्ड में दाखिल किया गया है, वहां वेंटिलेशन होना बहुत जरूरी है। वेंटीलेशन न होने से मरीज के ठीक न होने का बड़ा कारण बन सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर एक साथ कोरोनावायरस के मरीजों को दाखिल किया जाता है तो उस एरिया में हवा में भी कोरोनावायरस का संक्रमण होगा। इसके लिए वार्ड में प्रॉपर डक्ट फैन या एग्जॉस्ट का होना बहुत जरूरी है।पहले 1 मई को लिया सैंपल, फिर 7 मई को, रिपोर्ट आने से पहले महिला की मौतशुक्रवार को भोगपुर के रहने वाले राजवंत सिंह ने सिविल अस्पताल प्रशासन पर इलाज के दौरान गंभीर आरोप लगाते कहा कि वे अपनी पत्नी को 1 मई को अस्पताल में लाए थे। पहले उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां डॉक्टरों ने फेफड़ों में तकलीफ होने की बात कही तो सिविल ले आया। यहां आने पर 1 मई को सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट नहीं आई। फिर अस्पताल के डॉक्टरों ने दोबारा 7 मई को सैंपल लिया, उसकी भी रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को पत्नी की मौत होने के बाद वह अस्पताल से शव घर लेकर जा रहा था। तभी एंबुलेंस ड्राइवर को फोन आया कि शव को वापस लेकर आओ। राजवंत सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी के फेफड़ों में दर्द था। इसके बावजूद अस्पताल के डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया और न ही कोरोनावायरस की रिपोर्ट दी है। शुक्रवार को शाम को शव को पैक कर मोर्चरी में रखवाया गया।मैरिटोरियस से संक्रमित मरीजों को सिविल ले जाने पर मरीजों का हंगामामेरिटोरियस के श्रद्धालुअों का कहना है कि जिस दिन हजूर साहिब से लौटे थे, विभाग ने उनका उसी दिन सैंपल लिया था लेकिन 8 दिन बाद रिपोर्ट आई और तब से वे सभी लोगों के बीच ही रह रहे हैं। इसलिए जब तक बाकी लोगों की रिपोर्ट नहीं आ जाती। वे अस्पताल नहीं जाएंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें कोई लक्षण नहीं आ रहे। बाकी श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जबकि हम एक ही कमरे में रह रहे हैं तो हमारी रिपोर्ट पॉजिटिव क्यों आई?लग्जरी सुविधा चाहते हैं तो होटल में भी हो सकते हैं क्वारेंटाइन, 6 होटलों की लिस्ट जारी की गईकोरोनावायरस को लेकर होम क्वारेंटाइन किए जाने वाले लोगों को अगर लग्जरी सुविधा चाहिए तो वे होटल में भी कमरा ले सकते हैं। जिला प्रशासन ने 6 होटलों की लिस्ट जारी की है, जिनमें खर्चा अदा करके सुविधा ली जा सकती है। इसके तहत मरीज भगवान वाल्मीकि चौक स्थित होटल डेज इन, जीटी रोड बीएसएफ चौक स्थित होटल एम्बेसडर, नई दाना मंडी स्थित होटल ओएसिस, भगवान महावीर मार्ग स्थित रमादा इनकोर, भगवान वाल्मीकि चौक-स्काईलार्क चौक रोड स्थित होटल सुखमहल के अलावा बीएसएफ चौक के नजदीक होटल सरोवर पोर्टिको में क्वारेंटाइन हो सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 7 new patient positives including 3 pilgrims returned from Shri Hazur Sahib ... Total number increased to 155 Full Article
1 एनआरआई ने 10 हजार बैग आटा और 1 हजार बैग सूखा राशन डीसी को सौंपा By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:19:00 GMT कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अहम योगदान डालते हुए यूके अधारित एनआरआई की तरफ से डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर 10 हजार थैला गेहूं का आटा और सूखे राशन के 1000 थैले सौंपे गए। यूके अधारित एनआरआई संतोख सिंह का परिवार जिले के गांव पतड़ कलां से सबंधित हैं। इस मौके पर संतोख सिंह ने कहा कि यह उन का फ़र्ज़ और जिम्मेदारी बनती है कि इस मुश्किल घड़ी में अपने घरेलू जिले के निवासियों की सहायता की जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 कर्फ्यू तोड़ने पर 18 अरेस्ट 357 चालान, 21 वाहन इंपाउंड By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:25:00 GMT कर्फ्यू में शुक्रवार को पुलिस ने कर्फ्यू तोड़ने वाले 18 लोग पकड़े हैं और 357 के चालान कर 21 व्हीकल इंपाउंड किए है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस अब तक 827 लोग पकड़ चुकी है। वहीं 14595 चालान काटे गए और 1280 व्हीकल इंपाउंड किए गए हैं। थाना-3 ने पंजपीर हरप्रीत सिंह, उपकार नगर के अमर, इस्लामगंज के रोहन और धालीवाल कादियां के नितिन को पकड़ा है। थाना-5 ने कोट सदीक के जीतपाल, ग्रीन एवेन्यू के राहुल थापर, कांशी नगर के मनप्रीत सिंह को पकड़ा है। थाना-6 ने गाड़ी में घूम रहे इंद्रा कॉलोनी के ईशान और मॉडल हाउस के वरुण कोचर और थाना नई बारादरी की पुलिस ने गुरु नानकपुरा के अजय को पकड़ा है। थाना सदर ने गांव बरसाला के संदीप सिंह, थाना कैंट में कपूरथला रोड स्थित रामदास नगर के राम को अरेस्ट किया है।थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कृष्णा नगर के रमेश, आदर्श नगर के रोहित, खटीका मोहल्ला के सन्नी, बैंक कॉलोनी के पवन, थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कैंप के ही रहने वाले अमन और संदीप उर्फ राजा को पकड़ा है। सभी आरोपी बेल पर छोड़ दिए गए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 गुड़ के ट्रक में अफीम की तस्करी, दो-दो किलो बांधी थी कमर से 12 किलो स्टेपनी और 2 किलो डैशबोर्ड से मिली, 2 गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:37:00 GMT कर्फ्यू को लेकर जीटी रोड पर विधिपुर के पास शुक्रवार शाम विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने यूपी के शामली से गुड़ लेकर अमृतसर जा रहे ट्रक से 18 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने यूपी के पीलीभीत के गांव डगरिया के रहने वाले 30 साल के अंग्रेज सिंह और गुरदासपुर के गांव आदी के रहने वाले 37 साल के लखबीर सिंह को अरेस्ट किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि 12 किलो अफीम तो स्टेपनी में छुपा कर रखी गई थी। थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी मानते हैं कि अफीम की राज्य में सप्लाई देनी थी। इनके पूरे नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए दोनों आरोपी 7 दिन के रिमांड पर लिए गए हैं।एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार शाम विधिपुर फाटक के पास एसपी सरबजीत सिंह की सुपरविजन में डीएसपी सरबजीत राय और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने विशेष नाका लगाया हुआ था। अमृतसर की ओर जाने वाले व्हीकल की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच अमृतसर जा रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में गुड़ लोड था। ड्राइवर ने कहा कि वे गुड़ अमृतसर लेकर जा रहे थे। ड्राइवर अंग्रेज और लखबीर की तलाशी ली गई तो उनकी कमर से बंधी 2-2 किलो अफीम मिली। ट्रक की तलाशी लेने पर डैश बोर्ड से भी 2 किलो अफीम का पैकेट मिला। इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।दोनों से गहराई से पूछताछ की गई तो अंग्रेज और लखबीर ने खुलासा किया कि वह लोग पीलीभीत से ही अफीम लेकर आए थे। 12 किलो अफीम उन लोगों ने स्टेपनी के अंदर छुपा कर रखी है। जब पुलिस ने ट्रक की स्टेपनी खोली तो अंदर से एक-एक किलो के 12 पैकेट निकले। आरोपी मानते हैं कि शामली से वे गुड़ लोड करके लाए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 नवांशहर में मिग-29 प्लेन क्रैश ने ताजा की जालंधर में क्रैश हुए मिग-21 की याद By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:38:00 GMT (नमन तिवारी )शुक्रवार सुबह नवांशहर के पास एयरफाेर्स के फाइटर प्लेन मिग-29 के क्रैश होने की खबर अाई ताे शहरवासियाें के जहन में 2002 में क्रैश हुए मिग-21 का मंजर घूमने लगा।तब आदमपुर से उड़ा मिग-21 मछली मार्केट से सटे बैंक ऑफ राजस्थान की शाखा पर गिरा था। पायलट ने पैराशूट से कूदकर सेफ लैंडिंग कर ली थी पर विमान के मलबे की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में क्षतिग्रस्त खंभा आज भी वहीं है। हर साल मई 3 आते ही लाेग उस घटना काे याद कर सिहर उठते हैं। शुक्रवार काे भास्कर से बातचीत करते हुए हादसे के चश्मदीदों ने कहा कि जाेरदार धमाके से यही लगा था कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया है। आदमपुर से एयरफाेर्स के फाइटर प्लेन प्रेक्टिस के लिए उड़ान भरते हैं।तब भी शुक्रवार सुबह हुआथा हादसा... बस्ती अड्डा चौक के पास कारोबारी जतिंदर ने बताया कि मई 2002 काे भी शुक्रवार सुबह फाइटर प्लेन क्रैश हुआथा। वह दुकान बैठे थे। अचानक लाेहे की काेई बड़ी चीज धमाके से पेड़ से टकराते हुए राजस्थान बैंक के नजदीक गिरी। इससे पहले कि कुछ समझ पाते पुलिस, आर्मी और एयरफाेर्स की टीम माैके पर पहुंचने लगी। अगले दिन अखबार से पता चला कि मिग-21 क्रैश हुअा था।पुराना मंजर याद दिलाता है बिजली का खंभा... बस्ती अड्डा चौक के पास पेट्रोल पंप पर काम करने वाले हर राम कुमार ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं। 25 साल से जालंधर में हैं। 2002 में पंप वाली जगह पर बैंक हाेता था। बैक साइड पर लकड़ी का गोदाम। विमान गिरा ताे रिक्शा पर सवार तीन लाेग और एक बुजुर्ग चपेट में आ गया था। विमान बैंक के बाहर खंभे से टकराकर रुक गया था। बिजली मुलाजिमाें ने खंभे काे दाेबारा दुरुस्त कर दिया था।जहां देखाे पुलिस थी, हुआक्या है, काेई बता नहीं रहा था... बस्ती अड्डा चौकी के पास मिले युवक काला ने बताया कि 2002 में जब विमान गिरा तब वह बहुत छाेटा था। धमाका हुआताे इलाके में खबर फैल गई कि पाकिस्तान ने हमला कर दिया है। बैंक के पास पाकिस्तान ने बम फेंका है। भारी संख्या में पुलिस तैनात थी पर हुआक्या है काेई कुछ नहीं बता रहा था। लाेग यही साेचकर घबराते रहे कि पता नहीं पाकिस्तान के साथ लड़ाई कितने दिन चलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MiG-29 plane crash in Nawanshahar recalls the crash of MiG-21 in Jalandhar Full Article
1 बाबा गद्दिया सुविधा सेंटर से 10वीं बार चोरी, 3 एलसीडी और तीन प्रिंटर चुराए By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:42:00 GMT वीरवार-शुक्रवार मध्यरात्रि चाेराें ने बाबा गद्दिया में स्थित सुविधा केंद्र काे निशाना बनाकर वहां से 4 एलसीडी और 3 प्रिंटर चुरा लिए औरभाग गए। सीसी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई है। मामले संबंधी पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस जांच कर रही है। सुविधा केंद्र के अधिकारी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह सुविधा सेंटर में काम करता है। वीरवार काे वाे राेजाना की तरह शाम काे सुविधा सेंटर बंद कर घर चले गए थे।शुक्रवार सुबह जब सुविधा सेंटर आए तो दरवाजा टूटा हुआ था और वहां सामान बिखरा पड़ा था। विशाल ने बताया कि चोर सुविधा केंद्र में लगीं चार एलसीडी और तीन प्रिंटर लेकर भाग गए।मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले भी 9 बार इसी सुविधा केंद्र में चाेरी हाे चुकी है। सीसी कैमरे से पता चला है कि दो चोरों ने वारदात के अंजाम दिया। उन्होंने मुंह पर मास्कनुमा कपड़ा बांधा हुआ था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 हजूर साहिब से लौटी महिला समेत दो श्रद्धालुओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 18 पहुंची By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:19:00 GMT महिला डॉक्टर की पहले फेज की रिपोर्ट आई निगेटिवजिला पठानकोट में हजूर साहिब से आए दो श्रद्धालुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले में पॉजिटिव की संख्या 18 हो गई है। नए संक्रमित श्रद्धालुओंं में 45 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय व्यक्ति है। शुक्रवार देर रात हजूर साहिब से आए 21 श्रद्धालुओं समेत कुल 46 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें 44 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि हजूर साहिब से लौटे महिला समेत 2 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेहत विभाग का कहना है कि पॉजिटिव आए दोनों श्रद्धालुओं को श्री साईं कॉलेज बधानी से सिविल अस्पताल पठानकोट में बनाए आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कर दिया है।वहीं, इससे पहले शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव अमनदीप अस्पताल की डॉक्टर समेत 4 की पहले फेज की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि, कोरोना पॉजिटिव सुजानपुर की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेहत विभाग का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर, सुजानपुर की दो महिलाएं और खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की प्रथम फेज की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, पॉजिटिव अानंदपुर रड़ा के व्यक्ति की रिपोर्ट भई पॉजिटिव आने पर रिसैंपलिंग कर टेस्ट जांच को अमृतसर भेजे गए हैं।दूसरे राज्यों से आए 8 लोगों समेत 20 के सैंपल अमृतसर भेजेवहीं, दूसरे राज्यों से आए जिले के 8 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए है। वहीं, इन सभी को रिपोर्ट आने तक होम क्वारेंटाइन कर दिया है। दूसरे राज्यों से आने वालों में 3 लोग सिहोड़ा कलां, तीन शाहपुर, एक तारागढ़ और एक गांव कोठी के रहने वाले हैं। एसएमओ डॉ.भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज जिनकी प्रथम फेज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके दूसरे फेज में सैंपल लेकर टेस्ट अमृतसर भेजे जाएंगे। अगर दूसरे फेज की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर उक्त लोगों को छुट्टी दी जाएगी। शुक्रवार को करीब 20 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।दोनों संक्रमित श्री साईं कॉलेज बधानी से सिविल में किए आइसोलेटदिल्ली, हरियाणा व यूपी से आए 7 लोगों को किया होम क्वारेंटाइनवहीं, हेल्थ टीम ने दिल्ली, हरियाणा व यूपी से आए 6 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर उनके घरों के आगे पोस्टर चिपकाए। हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि टीम ने लाहड़ी गुजरां में जाकर हरियाणा से आए युवक को होम क्वारेंटाइन किया है। इसके अलावा मोहाली के खरड़, दिल्ली, यूपी से आए 6 अन्य लोगों को भी होम क्वारेंटाइन किया है।भोआ में राइस मिल में लोगों की थर्मोस्केनिंग से जांच करते सेहतकर्मी।सेहत विभाग ने क्वारेंटाइन किए लोगों से लिए स्वै घोषणा पत्रसेहत विभाग ने बाहरी राज्यों व जिलों से आए लोगों को होम क्वारेंटाइन करने के बाद उनसे स्वै घोषणा पत्र लिए गए हैं। इसमें लिखवाया गया है कि वह 14 दिन तक घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। इस दौरान ऐसे लोगों को कोवा ऐप भी डाउनलाउड करवाया गया। वहीं, घरोटा टीम ने भोआ एरिया में राइस मिल में काम करने वाले प्रवासियों की थर्मोस्केनिंग से जांच की गई। उधर, शुक्रवार को सुजानपुर पहुंची हेल्थ टीम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारेंटाइन करने के बाद सर्वे किया और लोगों को हिदायतें दी कि अच्छी सेहत के लिए घरों में क्वारेंटाइन रहें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Report of two devotees, including woman who returned from Hazur Sahib, came positive, number of infected patients reached 18 in the district Full Article
1 अब उपभोक्ताओं को 30 नहीं, 10 मई तक बिल जमा कराने पर मिलेगी जुर्माने से छूट By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:38:00 GMT लॉकडाउन में जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा पाए उनको बिजली बिल 10 मई तक जमा करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद जमा करवाने वालों को 2 प्रतिशत जुर्माना पड़ेगा। इसके अलावा जिन लोगों को मैसेज भेजकर एस्टीमेट के आधार पर बिल जमा करवाने को कहा जा रहा है, उन लोगों ने भी यदि तय तिथि अनुसार बिल जमा नहीं करवाया तो जुर्माना सहित भुगतान करना होगा। पहले पावरकॉम ने लॉकडाउन के तहत लगाए गए कर्फ्यू के दौरान बिल जमा करवाने की तारीख बिना जुर्माने के 30 मई निर्धारित की थी, लेकिन अब बिल जमा न करवाने वालों को भी जुर्माना लगेगा।वहीं, शुक्रवार को ढांगू रोड स्थित पावरकॉम कार्यालय में कैश काउंटर खोले गए। पहले दिन सब डिवीजन अर्बन में कैश काउंटर पर 7 लाख और अॉनलाइन 4 लाख रुपए जमा करवाए गए। पावरकॉम के एक्सईएन कुलदीप सिंह ने कहा कि जो बिल 23 मार्च या इसके बाद जमा किए जाने थे और कोरोना को लेकर जमा नहीं हो पाए। ऐसे लोग 10 मई तक बिल जमा करवाकर जुर्माने से छूट पा सकते हैं। जिन लोगों को एस्टीमेट के आधार पर बिजली बिल मैसेज भेजकर भेजे गए हैं उन्हें तय तिथि के अनुसार बिल जमा करवाना ही होगा, अन्यथा उन्हें जुर्माना लगेगा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Now consumers will get exemption from penalty for depositing bill by May 10, not 30 Full Article
1 12वीं की परीक्षा कराने की तैयारी में सरकार, मांगी एग्जामिनेशन सेंटर की डिटेल, कंटेनमेंट जोन में आते सुजानपुर के 3 सेंटर बदले By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:38:00 GMT लॉकडाउन के चलते स्थगित की गई पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की परीक्षाएं दोबारा से कराने के लिए पंजाब सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। एजुकेशन सेक्रेटरी की ओर से सभी जिलों से प्लस-टू के एग्जामिनेशन सेंटरों की सूची मांगी गई है और कंटेनमेंट जोन में आए परीक्षा केंद्रों को तबदील करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सुजानपुर कस्बे में पड़ते 3 एग्जामिनेशन सेंटरों को बदलकर डिटेल विभाग को भेज दी है। अब सरकार प्लस-टू के एग्जाम की डेटशीट जारी करेगा। अधिकारियों के मुताबिक एग्जाम की डेटशीट जारी कर तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को एक हफ्ते या फिर 10 दिन का समय दिया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन के चलते दो बार बोर्ड की दसवीं और प्लस-टू के एग्जाम स्थगित हो चुके हैं। जिले में 78 परीक्षा केंद्र बनाए थे, 5996 स्टूडेंट्स ने दी थी 12वीं की परीक्षा 12वीं के एग्जाम 3 मार्च और दसवीं के 17 मार्च को सूबे में शुरू हुए थे। जिले में 78 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जिन पर पठानकोट में 12वीं में 5996, 10वीं कक्षा में 8093 एग्जाम देने के लिए बैठे। बीच में 22 मार्च से लॉकडाउन के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 10वीं क्लास के 3 से 23 अप्रैल तक और 12वीं क्लास के एग्जाम 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक दोबारा से आयोजित की जाने वाली थीं, लेकिन देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद पंजाब बोर्ड ने दूसरी बार परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षाओं की नई तारीख जारी नहीं की है। अब लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने के बाद एग्जाम कराने के लिए सरकार तैयारी में जुटी है। डीईओ सेकेंडरी संजीव गौतम ने बताया कि परीक्षा सेंटरों की डिटेल मांगी थी और कंटेनमेंट जोन में आते 3 सेंटरों को बदलकर रिपोर्ट भेजी है। वहां आवाजाही पर रोक होने की वजह से परीक्षा देने के लिए कोई नहीं आ सकता है। डीईओ ने बताया प्लस-टू के एग्जाम के लिए वर्किंग करवाई गई है। 10वीं की परीक्षा पर संशय पीएसईबी द्वारा 10वीं की परीक्षाएं दोबारा कराए जाने को लेकर संशय बरकरार है। मानव संसाधन मंत्रालय ने राज्यों से पिछले दिनों 10वीं व 12वीं की परीक्षा कराने के सुझाव मांगे थे जिन पर 10वीं के एग्जाम कराए जाने पर राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं मिला था। उसकी जगह ग्रेडिंग सिस्टम से स्टूडेंट्स को पास किए जाने का सुझाव दिया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 बुधवार से बैंकों के कार्य समय में किया बदलाव, लोगों को नहीं था पता, बोले- 1 दिन पहले सूचना पट्टी लगाकर बताना चाहिए By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:43:00 GMT लॉकडाऊन के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन सभी तरह के उपाय कर रहा है। लोगों को पैसे की किल्लत न हो इसके लिए प्रशासन ने बैंकों को खोलने के उचित प्रबंध किए हैं। प्रशासन ने मंगलवार को जारी अध्यादेश के अनुसार बैंकों के समय में बदलाव किया है, जिसके तहत बैंकों का समय सुबह 7 से 11 के स्थान पर उन्हें सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोलने का समय तय किया है।जिस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग पहले की तरह प्रातः 7 बजे से बैंकों के आगे लाइनों में लग गए, जिससे बैंक के आगे लंबी-लंबी कतारें लग गईं। तभी लोगों को पता चला कि बुधवार से बैंकों का खुलने का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बैंक शाखाओं के आगे खड़े उपभोक्ताओं सुरेंद्र कुमार, निर्मला देवी, पवन कुमार, हरदेव सिंह, जानकी राम, बलदेव सिंह, चंचला रानी, हरजीत कौर, संदीप सिंह, राजकुमार, परमजीत कौर आदि ने बताया कि अगर प्रशासन की ओर से बैंकों के समय में बदलाव किया गया था तो उसे 1 दिन पहले सूचना पट्टी लगाकर ग्राहकों को जानकारी देनी चाहिए थी।लोगों ने कहा कि वह लॉकडाउन के दौरान मुश्किल से अपने घर के काम छोड़कर सुबह 7 बजे लाइनों लगे थे ताकि उनका काम समय पर निपट सके लेकिन यहां आकर ही उन्हें पता चला कि बैंक खुलने का समय सुबह 9 हो गया है।विभिन्न बैंक शाखाओं के मैनेजर बोले- रात को फोन पर ही मिलती है सूचनाक्षेत्र की बैंक शाखाओं के मैनेजरों से बात की गई तो उन्होंने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि उन्हें भी बैंक खोलने की सूचना एक दिन पहले रात को फोन पर ही दी जाती है, जिसे वे अपने स्टाफ को जानकारी दे देते हैं और लोगों को इस संबंधी बताने का समय ही नहीं मिलता।बैंक खुलने का समय पहले सुबह 7 से 11 बजे था, अब बदलकर सुबह 9 से 1 बजे किया गयाराहों की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के आगे लंबी कतारों में खड़े लोग। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Changes made in working hours of banks from Wednesday, people did not know, said - 1 day before the information should be put Full Article
1 ब्लड बैंक में 15 महिलाओं समेत 92 सदस्याें ने किया रक्तदान By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:32:00 GMT वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां पूरा विश्व जूझ रहा है तो वहीं अस्पतालों में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए मरीजों, गर्भवती महिलाओं व थैलिसीमिया सहित अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो रही है। इसी के चलते फिरोजपुर सिविल अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से की गई मांग पर शुक्रवार को समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स के सदस्यों ने ब्लड बैंक में शिविर लगाकर 92 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर की शुरूआत सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अविनाश जिंदल ने करवाई।रक्तदान शिविर के दौरान फोर्स सदस्यों ने कोरोनावाॅयरस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई हिदायतों के अनुसार सामाजिक दूरी व अन्य हिदायतों का पालन करते हुए रक्तदान किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के जिम्मेदारों ने बताया कि बीते दिन सिविल अस्पताल की ओर से ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते डेरा सच्चा सौदा को पत्र लिखकर रक्तदान कैंप लगाने की रिक्वेस्ट की थी। इसी के चलते डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी के निर्देशानुसार आज विश्व थैलीसीमिया दिवस के मौके पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 92 यूनिट रक्तदान किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से आज कई जगहों पर कैंप लगाकर रक्तदान किया गया है।इस दौरान ब्लाॅक फिरोजपुर शहरी, छावनी, बारेके व अटारी के ग्रीन एस सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर 45 मेंबर बलकार सिंह, जगरूप सिंह, अच्छर सिंह, कमलेश रानी व जिले के जिम्मेवार राम अवतार इंसा, सुखवंत सिंह, राम लॉट, जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सेवा सिंह, बेअंत सिंह, सतपाल इंसा, करण वोहरा सहित अन्य उपस्थित रहे।वहीं इस शिविर में जसदीप इंसां व ज्योतिका इंसां पहली बार रक्तदान करने पहुंची। रक्तदान करने के बाद दोनों युवतियों ने कहा कि आज उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा व अब वह लगातार रक्तदान करेंगी।भारत विकास परिषद ने ब्लड डोनेशन कैंप लगायामल्लांवाला|भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को ब्लड डोनेशन का कैंप लगाया गया। जतिंदर सिंह एसएचओ थाना मल्लांवाला गश्त के दौरान कैंप का जायजा लेने आए और उनके साथ आए हुए एएसआई लखविंदर सिंह और एएसआई जगरूप सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ब्लड देकर ब्लड डोनर बन गए। इससे जो ब्लड देने दूसरे नौजवान आए थे उनका भी हौसला बढ़ गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 92 members, including 15 women, donated blood in blood bank Full Article
1 फतेहगढ़ में गृहराज्य लौटने वालों की भीड़ उमड़ी, 12 बसों में रेलवे स्टेशन पहुंचाया By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:33:06 GMT पंजाब में कर्फ्यू में फंसे बाहरी राज्यों के श्रमिकों की शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में भारी भीड़ उमड़ी। ये वो लोग थे, जो अपने गृहराज्य जाने की इच्छा रखते हैं। प्रशासन ने रोडवेज की12 बसों में इन मजदूरों को पटियाला रेलवे स्टेशन और सरहिंद रेलवे स्टेशन छोड़ा। वहां से स्पेशल ट्रेनों में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और गोरखपुर जा सकेंगे।श्रमिकों को लेकर रोडवेज की 6 बसें पटियाला और 6 बसें सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गई।दरअसल, पंजाब में पिछले चार-पांच दिन से बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को भेजने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी के चलते शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में भारी भीड़ देखी गई। इनके लिए प्रशासन ने रोडवेजकी 12 बसें चलाई। इनमें से छह बसों में उत्तर प्रदेश के मजदूरों को पटियाला रेलवे स्टेशन छोड़ा गया। वहां से वो सुल्तानपुर जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना हुए। यह ट्रेन आज शाम रवाना होगी। छह अन्य बसों में मजदूरों को सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। यहां से शाम छह बजे गोरखपुर चलने वाले वाली विशेष ट्रेन में ये सभी रवाना हुए।इसके साथ ही मजदूरों को शंभू बॉर्डर छोड़ने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर हरियाणा में पंजाब के लोग फंसे हैं, उन्हें लेने बसें भेजी गई हैं। पहले बताया गया था कि हरियाणा और आसपास के राज्य के लोगों को पंजाब-हरियाणा सीमा शंभु बॉर्डर पर छोड़ा जाने का कार्यक्रम था।शुक्रवार कोआठ ट्रेनों में भेजे गए9532 श्रमिकइससे पहले पंजाब से शुक्रवार को आठ ट्रेनों में उत्तर प्रदेश और बिहार के 9532 श्रमिकों को भेजा गया था। इनमें तीन ट्रेनें जालंधर, चार लुधियाना व एक पटियाला स्टेशन से रवाना हुई थीं। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, अकबरपुर व बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। सुल्तानपुर के लिए 1200 व मुजफ्फपुर के लिए 1188 श्रमिक गए। देर रात अकबरपुर के लिए भी 1200 यात्री गए।लुधियाना स्टेशन से चार स्पेशल ट्रेनों से सहरसा के लिए 1180 तथा सीतामढ़ी, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश व डाल्टनगंड के लिए प्रत्येक ट्रेन में 1188 श्रमिक रवाना हुए। इसी तरह पटियाला से भी 1200 श्रमिक जौनपुर उत्तर प्रदेश गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फतेहगढ़ साहिब में उमड़ी अपने गृहराज्य लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की भीड़। Full Article
1 London's "temples of gastronomy" improvise to survive COVID-19 By feeds.reuters.com Published On :: Thu, 07 May 2020 13:24:42 +0530 Andrew Wong knew from an early age that running a restaurant required improvisation, having watched his parents steer their London Chinese restaurant through nearly 30 years of good times and bad. Full Article lifestyleMolt
1 Soccer comes in from the COVID-19 cold in Faroe Islands By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 14:52:59 +0530 It may not be the biggest in the world, but the Faroe Islands' Betri League will for once be in the spotlight when its season kicks off on Saturday. Full Article lifestyleMolt
1 Nigerian comics fight COVID-19 with gags and slapstick slaps By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 19:13:32 +0530 Nigerian comedian Maryam Apaokagi has a sure-fire way of getting people to listen to her coronavirus health advice - she delivers it with a hard slap in the face. Full Article lifestyleMolt
1 Train kills 16 workers laid-off in coronavirus lockdown By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 16:42:57 +0530 A train killed 16 migrant workers who had fallen asleep on the track on Friday while they were heading back to their home village after losing their jobs in a coronavirus lockdown, police said. Full Article topNews
1 Kuwait imposes 20-day 'total curfew' from May 10 to curb coronavirus By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 08:35:16 +0530 Kuwait will enact a "total curfew" from 4pm (1300 GMT) on Sunday through to May 30 to help to curb the spread of the new coronavirus, its cabinet said in a statement on Friday. Full Article topNews
1 More than 1,000 queue for food in rich Geneva amid virus shutdown By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 18:37:23 +0530 More than 1,000 people queued up on Saturday to get free food parcels in Geneva, underscoring the impact of the coronavirus epidemic on the working poor and undocumented immigrants even in wealthy Switzerland. Full Article topNews
1 क्रैश टेस्ट में पास हुई एमजी ZS EV; मिली पांच स्टार रेटिंग, बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 41.7 अंक मिले By Published On :: Wed, 18 Dec 2019 13:32:12 GMT ऑटो डेस्क. यूरो एनकैप ने 2019 के आखिरी राउंड के रिजल्ट अनाउंस किए। इस टेस्ट में ऑडी क्यू8, फोर्ड पूमा, एमजी ZS इलेक्ट्रिक शामिल हुए थे। इनमें से एमजी की इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS को 5 स्टार रेटिंग दी गई है, जो बाकी सभी कारों में सबसे ज्यादा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MG ZS Electric gets 5 stars in crash test, 41.7 out of 49 scored in child safety Full Article
1 लगभग 95% भारतीय कंपनियां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के रास्ते पर, 61% ने कहा- सायबर अटैक सबसे बड़ी बाधा By Published On :: Thu, 19 Dec 2019 05:31:00 GMT गैजेट डेस्क. भारतीय संस्थाओं के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सबसे बड़ी बाधा सायबर अटैक की है। सायबर सिक्योरिटी कंपनी फोर्सप्वाइंट ने आईटी एनालिस्ट फर्म फ्रोस्ट एंड सुलिवन के साथ मिलकर एक स्टडी के आधार पर यह बात कही है। स्टडी के मुताबिक भारत डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन हम इसके लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। स्टडी में पाया गया कि लगभग 95 फीसदी कंपनियां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की नाव पर सवार हो चुकी हैं, जबकि 61 फीसदी कंपनियों का कहना है कि सायबर अटैक के कारण चुनौती बढ़ती जा रही है। डिजिटली ट्रांसफॉर्मेशन हो चुकी करीब 46 फीसदी कंपनियों पर साइबर अटैक हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nearly 95% of Indian companies are on the path of digital transformation, 61% said - cyber attack biggest hurdle Full Article
1 जब घने कोहरे में करनी पड़े कार ड्राइव तो लाइट्स का करें सही इस्तेमाल, 10 काम की बातें By Published On :: Sat, 21 Dec 2019 10:00:04 GMT ऑटो डेस्क. घने कोहरे में कार चलाने से अच्छे अच्छे ड्राइवर कतराते हैं। कोहरे में न सिर्फ विजिबिलिटी कम हो जाती है बल्कि कार चलाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सावधानी हटने पर हादसा होने का डर भी बना रहता है। ऑटो एक्सपर्ट नीरज उपाध्याय ने बताईं 10 जरूरी बातें, जिन्हें ध्यान में रखकर घने कोहरे में भी सेफ ड्राइविंग की जा सकेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today These 10 tips will keep you safe if you have to drive in fog Full Article
1 प्रीमियम लुक के साथ आता है अमानी ब्लूटूथ नेकबैंड, कीमत 1099 रुपए By Published On :: Sun, 22 Dec 2019 05:18:09 GMT गैजेट डेस्क. अमानी ब्रांड ने भारतीय बाजार में अफोर्डेबल ब्लूटूथ नेकबैंड लॉन्च किया है। इस नेकबैंड की कीमत 1099 रुपए है। इसका मॉडल नंबर ASP BT 5510 है। कम कीमत के साथ इसकी बिल्ड क्वालिटी बेहतर है। साथ ही, इसे प्रीमियम लुक दिया गया है। ग्राहक इस नेकबैंड को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट amanimart.com से खरीद सकते हैं।अमानी ब्लूटूथ नेकबैंड के स्पेसिफिकेशनइस नेकबैंड की वजन महज 15 ग्राम है। वहीं, इसके ईयरफोन का वजन 2 ग्राम है। इसमें 10mm के स्पीकर्स दिए हैं। इसमें 450mAh की बैटरी दी है। जो 6 घंटे से ज्यादा का बैकअप देती है। 2 घंटे में ये इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। स्पार्ट्स एक्टिविटी के लिए ये पूरी तरह परफैक्ट है। ये एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ कम्फर्टेबल है। वहीं, इसे सभी तरह के ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।प्रीमियम लुक के लिए LED दीनेकबैंड के दोनों तरफ कंपनी ने अपनी ब्रांडिंग की है। इसमें ब्लू LED दी है। जो इसके लुक को प्रीमियम बना देती है। इन लाइट्स को वॉल्यूम बटन (+) को दो बार दबाकर बंद कर सकते हैं। वहीं, वॉल्यूम बटन (-) को दो बार दबाने से ये ऑन हो जाती है। कंपनी इस नेकबैंड पर 1 साल की वांरटी भी दे रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amani Bluetooth neckband comes with premium look, price Rs 1099 Full Article
1 21 जनवरी को लॉन्च होगी हुंडई ऑरा, मिलेंगे बीएस6 कंप्लेंट तीन इंजन ऑप्शन By Published On :: Sun, 22 Dec 2019 11:26:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा को पेश कर दिया है। इसे 21 जनवरी को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे हुंडई एक्सेंट के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन कंपनी ऑरा की लॉन्चिंग के बाद भी एक्सेंट की बिक्री जारी रखेगी। भारतीय बाजार में नई हुंडई ऑरा का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर से होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर Full Article
1 किआ कार्निवाल की लॉन्चिंग जल्द; मिल सकते हैं 8 से 11 सीटर ऑप्शन, 25 से 30 लाख रु. के बीच होगी कीमत By Published On :: Mon, 23 Dec 2019 05:48:00 GMT ऑटो डेस्क. किआ मोटर्स सेल्टॉस की सफल लॉन्चिंग के बाद अब मल्टीपर्पज व्हीकल सेगमेंट में उतरने जा रही है। किआ कार्निवाल को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। किआ मोटर्स की तरफ से कार्निवाल एमपीवी की लॉन्चिंग का वीडियो टीजर जारी किया गया है। कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कार्निवाल कार को 6, 7, 8 और 11 सीटर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। अगर डायमेंशन की बात करें, तो किया कार्निवाल टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा से लंबाई में 380 मिमी. और चौड़ाई में 155 मिमी बड़ी होगी और भारत में इसका मुकाबला भी इनोवा क्रिस्टा से माना जा रहा है। कॉर्निवाल में 2.2 लीटर की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
1 नए 125 सीसी बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च हुई यामाहा फसिनो FI, शुरुआती कीमत 66,430 रुपए By Published On :: Mon, 23 Dec 2019 11:27:00 GMT ऑटो डेस्क. यामाहा फसिनो ने 100 सीसी के बाद अब 125 सीसी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। खास बात यह है कि नया 125 सीसी इंजन बीएस6 कंप्लेंट है यानी इसे 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए तैयार किया गया है। नई बीएस6 यामाहा फसिनो की एक्स शोरूम कीमत 63,430 रुपए है हालांकि इसके डिलक्स डिस्क ब्रेक वाले टॉप वैरिएंट की कीमत 69,930 रुपए है। भारत में इसका मुकाबला बीएस6 इंजन से लैस होंडा एक्टिवा से होगा। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 67,490 रुपए है।वैरिएंट वाइस कीमत वर्जन एक्स शोरूम कीमत स्टैंडर्ड ड्रम ब्रेक 66,430 रुपए स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक 68,930 रुपए डिलक्स ड्रम ब्रेक 67,430 रुपए डिलक्स डिस्क ब्रेक 69,930 रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Yamaha Fusino FI launched with new 125cc BS6 engine, starting price Rs 66,430 Full Article
1 वीवो ने Y सीरीज को रिफ्रेश किया, अब नोएडा में बन रहा Y11 स्मार्टफोन By Published On :: Tue, 24 Dec 2019 08:19:00 GMT गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में मौजूद वाई सीरीज को रिफ्रेश किया है। उसने इस सीरीज के Y11 स्मार्टफोन का इंडियन वैरिएंट पेश किया है। इस फोन को ग्रेटर नोएडा में तैयार किया गया है। बता दें कि इस फोन में 6.35-इंच HD+ हालो फुलव्यू डिस्प्ले दिया है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। वहीं, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है।इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल-रियर कैमरा दिया है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल है, जो डेप्थ लेंस है। फोन में 12nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी स्पीड 1.95GHz है। ये 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन कंपनी के फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर आधारित है, जो एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आता है।वीवो Y11 के स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.35-इंच HD+ डिस्प्ले रेजोल्यूशन 720 x 1544 पिक्सल प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम SDM439 स्नैपड्रैगन रैम 3GB RAM स्टोरेज 32GB, माइक्रो SD कार्ड 256GB रियर कैमरा 13+2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल बैटरी 5000mAh Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vivo refreshes the Y series, now Y11 smartphone being made in Noida Full Article
1 रिव्यू पढ़कर खरीदी कर रहे हैं तो सावधान, अमेजन सेलर सिर्फ 1200 रु. में खरीद रहे हैं फर्जी रिव्यू By Published On :: Tue, 24 Dec 2019 11:45:43 GMT गैजेट डेस्क. तमाम बंदिशों के बावजूद भी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सेलर अपने प्रोडक्ट को बेहतर बताने के लिए फेक रिव्यू खरीद रहे हैं। यह फर्जी रिव्यू उन्हें सिर्फ 1200 रुपए देकर मिल जाते हैं। डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फेक रिव्यू देने के लिए टेस्टर्स की एक बहुत बड़ी टीम काम कर रही है, यह लोग पहले तो प्रोडक्ट खरीदते हैं और उसके बाद ऑनलाइन प्लेटफार्म पर प्रोडक्ट को चार से पांच स्टार रेटिंग तक देते हैं। फेक रिव्यू करने के एवज में सेलरउन्हें या तोपैसे देते हैं या फीस के तौर पर प्रोडक्ट की खरीदी करने पर रिफंड देते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
1 17 लाख रु. तक हो सकती है टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की कीमत, जानें वैरिएंट वाइस फीचर्स By Published On :: Wed, 25 Dec 2019 13:04:00 GMT ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स ने कुछ दिन पहले ही टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया। यह नए जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इस 2020 की पहली तिमाही तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपए के बीच होगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh कैपेसिटी की लिथियम आयन बैटरी मिलेगी। फुल चार्जिंग में यह 300 किलो मीटर तक चलेगी। इसमें 129 पीएस पावर और 245 एनएम टॉर्क मिलेगा। हालांकि यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं है इससे पहले भी कंपनी टिगोर ईवी भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा ईवेरिटो और हुंडई कोना से होगा।इसमें रेगुलर और फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी मिलेंगी। इसके डीसी चार्जर से नेक्सन ईवी को 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं इसे स्टैंडर्ड पावर सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है, जिससे इसे 20-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं। बैटरी और मोटर पर कंपनी 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी दी रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
1 2019 के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी, पिछले दो सालों से लगातार टॉप पर है 123456 By Published On :: Thu, 26 Dec 2019 05:55:32 GMT गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया अकाउंट्स, ईमेल, इंटरनेट बैंकिंग इन सभी के लिए अलग-अलग पासवर्ड बनाना और याद रखने में काफी मशक्कत करने पड़ती है। ऐसे में ज्यादातर यूजर सभी अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड बना लेते हैं या इतना आसान पासवर्ड बना लेते हैं जिसे आसानी से याद रखा जा सके। यूजर्स की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर हैकर्स इन्हें आसानी से हैक कर लेते हैं और निजी जानकारियों समेत बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर लेते हैं। हर साल की तरह इस साल भी सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की गई है। ये पासवर्ड ऐसे हैं जिन्हें कोई भी आसानी से क्रैक कर सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्वि्टर Full Article
1 माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस प्रोडक्ट्स पर हुए 73% सायबर हमले, 79.16% के साथ यूएस सबसे ज्यादा प्रभावित देश By Published On :: Thu, 26 Dec 2019 05:56:53 GMT गैजेट डेस्क. साइबर क्राइम एक्टिविटी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस साल साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर सबसे ज्यादा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस प्रोडक्ट्स रहें। बुधवार को कम्प्यूटर सिक्योरिटी वेबसाइट के मैक्रो मैथ्यू ने बताया कि 2019 की तीसरी तिमाही तक दुनियाभर के 73 फीसदी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस प्रोडक्ट्स को साइबर क्राइमिनल्स ने निशाना बनाया। वहीं प्रीसाइज़सिक्योरिटी डॉट कॉम की दी जानकारी के अनुसार अन्य चीजों के साथ हैकर्स और अटैकर्स ने ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर जैसी एप्लीकेशनंस को सबसे ज्यादा निशाना बनाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 73% cyber attacks on Microsoft office products, US most affected country with 79.16% Full Article
1 मारुति 5 कारों पर दे रही 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, ऑफर 31 दिसंबर तक वैलिड By Published On :: Thu, 26 Dec 2019 07:11:00 GMT ऑटो डेस्क. नया साल शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। ऐसे में मारुति सुजुकी लगभग सभी मॉडल पर धमाकेदार ईयरएंड डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी आल्टो 800, आल्टो K10, वैगनआर, सिलेरियो, ईको पर कैश बेनिफिट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस जैसे कई फायदे दे रही है। ये ऑफर देशभर में स्टॉक मौजूद होने पर दिया जाएगा। ऑफर 31 दिसंबर तक ही वैलिड है। इन सभी कार पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।मारुति आल्टो 800इस कार पर कंपनी 60 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के पेट्रोल और CNG BS6 दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपए से शुरू है। कैश डिस्काउंट 40,000 रुपए एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए मारुति आल्टो K10इस कार पर कंपनी 50 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के पेट्रोल और CNG BS4 दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.61 लाख रुपए से शुरू है। कैश डिस्काउंट 30,000 रुपए एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए मारुति ईकोइस कार पर कंपनी कुल 40 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के BS4 मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.59 लाख रुपए से शुरू है। कैश डिस्काउंट 15,000 रुपए एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपए कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए मारुति वैगनआरन्यू जनरेशन वैगनआर के BS6 वर्जन पर 35 हजार रुपए से लेकर 45 हजार रुपए तक के डिस्काउंट बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.42 लाख रुपए से शुरू है। कैश डिस्काउंट 20,000 रुपए एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपए कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए मारुति सिलेरियोमारुति इस कार पर अधिकतम 50,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। ये ऑफर सिलेरियो के पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल पर मिल रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए से शुरू है। कैश डिस्काउंट 30,000 रुपए एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maruti is giving a discount of up to 60 thousand rupees on 5 cars, offer valid till 31 December Full Article
1 पीएम मोदी ने शेयर की ग्रहण देखने की फोटो तो लोग कह रहे- पीएम ने 1 लाख 60 हजार रुपए का चश्मा By Published On :: Thu, 26 Dec 2019 07:42:28 GMT सोशल मीडिया डेस्क. गुरुवार सुबह देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा गया। दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण सुबह 8:04 बजे शुरू हुआ। भारत में ग्रहण काल 2:52 घंटे तक रहा। पीएम मोदी भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साहित थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कई भारतीयों की तरह मैं भी #solareclipse2019 को लेकर उत्साहित था। दुर्भाग्यवश बादल छाए रहने की वजह से मैं सूर्य ग्रहण नहीं देख सका। हालांकि मैंने लाइव स्ट्रीम के जरिए कोझिकोड मेंग्रहण की झलक देखी। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। एक यूजर ने उनके द्वारा पहने गए चश्मे का ब्रांड और कीमत बताई। यूजर ने लिखा, यदि आप जर्मन सपने जी रहे हैं तो इसे जर्मन सपने से देखें...## ट्वीट पर एक यूजर @RoflGandhi_ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यदि आप जर्मन सपना जी रहे हैं तो इसे जर्मन चश्मे के जरिए देखें। मेबैक वर्थ 1.6 लाख। यूजर ने हैशटेग करते हुए ब्रांडेडफकीर भी लिखा। यूजर ने तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में पीएम मोदी चश्मे के जरिए बादलों की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में यूजर ने चश्मे पर बना मेबैक कंपनी का लोगो दिखाया है। तीसरी फोटो में मेबैक की कीमत बताई है, जो 2159 डॉलर बताई गई है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से करीब 1 लाख 53 हजार रुपए होती है। यूजर के इस ट्वीट पर कई अन्य यूजर्स ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Narendra Modi | Surya Grahan Social Media Reaction [Updates]; Narendra Modi Tweet Photos Of Him Watching Solar Eclipse 2019 Dec 26th Full Article
1 विंडोज 10 और इंटेल पावर्ड है आसुस वीवोस्टिक पीसी, छोटा इतना कि पॉकेट में आ जाए By Published On :: Fri, 27 Dec 2019 02:30:00 GMT गैजेट डेस्क. आसुस ने बीते दिनों वीवोस्टिक पीसी लॉन्च किया था। ये पॉकेट साइज साइज पीसी देखने में किसी ट्रिम के जैसा है और इसे डोंगल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इंटेल पावर्ड ये पीसी विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसकी कीमत 10,889 रुपए है। इस कीमत में ये पॉकेट पीसी कितना इफेक्टिव है। इसकी अनबॉक्सिंग के साथ जानते हैं।बॉक्स में क्या-क्या मिलेगाइस पॉकेट पीसी के बॉक्स में वारंटी कार्ड, यूजर मैनुअल, HDMI एक्सटेंशन, USB टू माइक्रो USB डेटा केबल, पावर एडॉप्टर और एक माउंट मिलता है। माउंड के किसी एक जगह पर चिपकाकर इसमें डिवाइस फिक्स करत है।वीवोस्टिक पीसी का डायमेंशन और स्पेसिफिकेशनइस स्टिक के डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 135mm, चौड़ाई 36mm और मोटाई 16.5mm है। डिवाइस के एक तरफ पावर के लिए माइक्रो USB पोर्ट दिया है। इसे एडॉप्टर की मदद से पावर दिया जाता है। दूसरी तरफ, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट दिए हैं। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया है। इसमें एक तरफ HDMI मेल पोर्ट, तो दूसरी तरफ पावर बटन दिया है। डिवाइस के साथ कीबोर्ड और माउस कनेक्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस को टीवी या मॉनिटर के HDMI पोर्ट में डायरेक्ट लगाकर काम कर सकते हैं। ये विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।> इसमें इंटेल एटम x5-Z8350 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB LPDDR3 रैम और 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है।> आसुस इस डिवाइस के साथ एक साल के लिए 100GB का वेब स्टोरेज स्पेस फ्री दे रही है।> इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11ac और ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टेविटी दी है।> डिवाइस में एंटीवायरस, रिमोट गो, मीडिया स्टीरम, ऑफिस, बिजनेस मैनेजर जैसे फीचर्स प्री-इन्स्टॉल हैं।आसुस वीवोस्टिक पीसी को ट्रैवलिंग के दौरान खासकर प्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे प्रोजेक्टर में डायरेक्ट एक्सेस कर सकते हैं। घर में बच्चों के लिए और बिजनेस के लिए ये बेस्ट पीसी बन सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Windows 10 and Intel Powered Asus VivoStick PC, Small enough to Pocket Full Article
1 नोकिया 2.3 लॉन्च; कीमत 8199 रुपए, एक साल के अंदर हार्डवेयर में खराबी आई तो मिलेगा नया फोन By Published On :: Fri, 27 Dec 2019 05:44:10 GMT गैजेट डेस्क. एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को लॉन्च कर दिया है। इसके सिंगल वर्जन को बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 8,199 रुपए है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। कंपनी फोन पर एक साल कि रिप्लेसमेंट गारंटी ऑफर कर रही है जबकि फोन के साथ मिलने वाली एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दी जाएगी। पहली सेल 27 दिसंबर से शुरू होगी।नोकिया 2.3 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
1 सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज में किया लॉन्च, कीमत 15999 रुपए By Published On :: Sat, 28 Dec 2019 11:10:00 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इसमें 64GB वैरिएंट पहले से आ रहा है। दोनों वैरिएंट 4GB रैम के साथ आते हैं। नए वैरिएंट को ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।गैलेक्सी A30s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत अब घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई है। इसे प्रिज्म क्रश वायलेट, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।सैमसंग गैलेक्सी A30s के स्पेसिफिकेशनफोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। वहीं, एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.4-इंच HD+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जो 19.5:9 आस्पेकट रेशो और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें एक्सीनोस 7804 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4GB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB और 128GB है। माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 25 मेगापिक्सल (f/1.7), दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल लेंस दिया है। जिसका अपरचर f/2.0 है।ये 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर दिया है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है। जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung launches Galaxy A30s in 128GB storage, price Rs 15999 Full Article
1 14,990 रु. में लॉन्च हुआ ओप्पो A5 2020 का 6GB रैम वैरिएंट, पावर बैंक का भी काम करता है ये स्मार्टफोन By Published On :: Mon, 30 Dec 2019 06:10:00 GMT गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने A5 2020 स्मार्टफोन का नया 6 जीबी रैम वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 14,990 रुपए है। इसे ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। नए वर्जन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इससे पहले भारतीय बाजार में ओप्पो A5 2020 के सिर्फ 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वैरिएंट ही उपलब्ध थे। ओप्पो ए-सीरीज कंपनी की पहली ऑफलाइन सीरीज है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
1 जीप कंपास का प्लग-इन-हाइब्रिड वैरिएंट लॉन्च, इलेक्ट्रिक मोड में 130kmph की रफ्तार से 50Km चलेगी By Published On :: Mon, 30 Dec 2019 12:36:23 GMT ऑटो डेस्क. जीप ने कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपास का प्लग-इन-हाइब्रिड वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे अमेरिकी बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसे 2019 जेनेवा मोटर शो में पेश किया था। इसकी खासियत यह है कि इसमें 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी है, जो 240 हॉर्स पावर का आउटपुट जनरेट करती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर Full Article
1 पेराक की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 1.95 लाख रु; वर्ल्ड वॉर-2 के वक्त थी इसकी धूम By Published On :: Wed, 01 Jan 2020 07:05:00 GMT ऑटो डेस्क. जावा की मोस्ट अवेटेड पेराक मोटरसाइकिल की बुकिंग आज से शुरू हो रही है। कंपनी शाम 6 बजे से इसकी प्री-बुकिंग ओपन करेगी। इस बॉबर डिजाइन वाली बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपए है। इसमें बीएस-6 मानक वाला इंजन लगा है, जिसके चलते इसकी कीमत 6 हजार रुपए ज्यादा हो गई। दरअसल, कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमत 1.89 लाख रुपए बताई थी।जावा पेराक का इंजनजावा पेराक का नाम साल 1946 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पेरिस मोटर शो में पेश पेराक बाइक से लिया गया है। नई पेराक बाइक में 334सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30bhp की पावर और 31 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए के करीब हो सकती है।ये बॉबर स्टाइल बाइक है, जिसमें लंबा स्विंगआर्म और पीछे ट्विन सस्पेंशन की जगह मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें डुअल चैनल ABS के साथ दोनों टायर में डिस्क ब्रेक्स दिए हैं। बाइक में सिंगल पैसेंजर के लिए सीट दी है।रॉयल एनफील्ड से मुकाबलाभारतीय ऑटो बाजार में जावा पेराक मोटरसाइकिल का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की 350cc और 500cc बुलेट से हो सकता है। थंडरबर्ड 350X की ऑनरोड कीमत करीब 1.78 लाख रुपए है। जबकि, क्लासिक 500 की कीमत करीब 2.02 लाख रुपए है। यानी एनफील्ड के इन सभी मॉडल को जावा चुनौती दे सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jawa Perak bookings commence on January 1 at 6pm Full Article
1 21 जनवरी को लॉन्च होगी हुंडई ऑरा, 12 वैरिएंट में मिलेगी; 10000 रु में शुरू हुई प्री-बुकिंग By Published On :: Fri, 03 Jan 2020 12:07:00 GMT ऑटो डेस्क. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी अपकमिंग सेडान ऑरा की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग और लॉन्चिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्राहक 10 रुपए का पेमेंट करके इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, इस कॉम्पैक्ट सेडान को 21 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक हुंडई डीलर्स के पास जाकर या ऑनलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं।ऑनलाइन बुकिंग की प्रोसेस> ऑरा की ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए www.hyundai.com पर जाएं।> यहां होम पेज पर ऑरा की बुकिंग का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।> अब मॉडल, फ्यूल टाइप, वैरिएंट, कलर, डीलर स्टेट, डीलर सिटी और डीलर नेम सिलेक्ट करें।> सभी कैटेगरी सिलेक्ट करने के बाद प्रोसिड टू बुक पर क्लिक करें।> अब नाम और ईमेल आईड के साथ बुकिंग कर दें।> यहां पर आपका अकाउंट नहीं है तब रजिस्टर पर जाकर अकाउंट बनाएं।> FDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपए का कैशबेक भी मिलेगा।12 वैरिएंट में आएगी हुंडई ऑरा फ्यूल टाइप E S SX SX(O) SX+ 1.2 पेट्रोल-MT हां हां हां हां - 1.2 पेट्रोल-AMT - हां - - हां 1.2 पेट्रोल-MT - हां - - - 1.2 पेट्रोल-MT - हां - हां - 1.2 डीजल-AMT - हां - - हां 1.0T डीजल-MT - - - - हां इसके पेट्रोल वैरिएंट में 1.0 Kappa BS6 टर्बो GDI इंजन और डीजल वैरिएंट में 1.2 BS6 ECOTORQ इंजन मिलेगा। भारतीय ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और फोर्ड एस्पायर से हो सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hyundai Aura to be launched on January 21, will be available in 12 variants; Pre-booking started at Rs 10000 Full Article
1 डायमंड शेप रियर कैमरे वाला वीवो S1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, 19990 रु. है कीमत, मिलेगा 48MP का प्राइमरी कैमरा By Published On :: Sat, 04 Jan 2020 06:18:23 GMT गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी वीवो ने शुक्रवार को भारत में वीवो S1 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन में डायमंड शेप रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 19,990 रुपए है। फोन तीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है, इसे ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है।वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले वाले इसे स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके बैक पैनल पर चार कैमरे दिए गए हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसकी 4500 एमएएच बैटरी 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके कैमरे में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलता जो वीडियो में शेक और जर्क नहीं आने देता।वीवो ए1 प्रो Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर फोटो क्रेडिट- ट्विटर Full Article
1 गैलेक्सी नोट 10 लाइट और S10 लाइट लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा और स्लिम बेजल डिस्प्ले मिलेगा By Published On :: Sun, 05 Jan 2020 06:25:52 GMT गैजेट डेस्क. सैमसंग ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी एस10 लाइट को लॉन्च कर दिया है। ऐसा माना जा रहा था कि कंपनी इसे लास वेगास में शुरू होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2020 में लॉन्च करेगी, लेकिन इन्हें पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफओन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। कंपनी ने इनकी कीमत से पर्दा नहीं उठा है। ऐसा माना जा रहा है कि CES इवेंट में इनकी कीमते सामने आएंगी।गैलेक्सी एस10 लाइट स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394ppi है। स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले है। इसमें स्लिम बेजल और राउंड कॉर्नर दिया है। कंपनी ने बैक साइड कैमरा पोजिशन को एक स्ट्रेट लाइन में अरेंज किया है।फोन में 64-बिट 7nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.8GHz है। हालांकि, कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि इसमें एक्सीनोस या फिर क्वालकॉम कौन सा चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। फोन के टॉप-एंड वैरिएंट में 8GB रैम मिलेगी। वहीं, एक अन्य वैरिएंट में 6GB रैम दी है।गैलेक्सी एस10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल लेंस (अपरचर f/2.0) दिया है। ये सुपर स्टेडी OIS स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा लेंस (अपरचर f/2.2) दिया है। ये 123-डिग्री तक फील्ड कवर करता है। तीसरा 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस (अपरचर f/2.4) है। जो क्लोज फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल होता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया है।फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है। माइक्रो SD कार्ड की मदद से इसका स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394ppi है। स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले है। इसमें स्लिम बेजल और राउंड कॉर्नर दिया है। फोन के साथ एस पेन स्टायलस आएगा, जो ब्लूटूथ लो-एनर्जी, मल्टीमीडिया कंट्रोल, पिक्चर क्लिकिंग, एयर कमांड जैसे फीचर्स पर फोकस करेगा।फोन में 10nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। हालांकि, इसमें भी कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि इसमें एक्सीनोस या फिर क्वालकॉम कौन सा चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। फोन के टॉप-एंड वैरिएंट में 8GB रैम मिलेगी।गैलेक्सी एस10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल सेंसर (अपरचर f/1.7) डुअल पिक्सल ऑटोफोकस के साथ दिया है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल (अपरचर f/2.2) है। वहीं, तीसरा 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (अपरचर f/2.4) दिया है। सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल (अपरचर f/2.2) है। ये वीडियो कॉल को सपोर्ट करेगा।फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है। माइक्रो SD कार्ड की मदद से इसका स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Galaxy Note 10 Lite and S10 Lite launch, triple rear camera and slim bezel display Full Article
1 ट्विटर के टॉप-10 ट्रेंड में से 7 जेएनयू के, #JNUViolence सबसे ज्यादा सर्चिंग में By Published On :: Mon, 06 Jan 2020 08:19:31 GMT सोशल मीडिया डेस्क.जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के बाद से ही ट्विटर पर जेएनयू ट्रेंड में है। ट्विटर के टॉप-10 ट्रेंड्स में से 7 हैशटैग जेएनयू से जुड़े ट्रेंड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सबसे ज्यादा ट्वीटस #JNUViolence (3 लाख 71 हजार) पर आए। जानिए ट्वीटर पर जेएनयू को लेकर क्या चल रहा है।ये 7 हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे#JNUattack3 लाख 20+ ट्वीट्स#LeftAttacksJNU1 लाख 73 हजार+ ट्वीट्स#JNUViolence3 लाख 71 हजार + ट्वीट्स#ResignAmitShah28 हजार + ट्वीट्स#JNUUnderAttack58 हजार + ट्वीट्स#ShutDownJNU44 हजार + ट्वीट्स#LeftKillingJNU6968 ट्वीट्स(आंकड़े खबर लिखे जाने (6 जनवरी, दोपहर 12.30 बजे) तक के)जेएनयू से जुड़े ये वीडियो भी ट्रेंड कर रहे.... पत्रकार बरखा दत्त ने रविवार कोट्वीट किया गया 1 लाख 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।## अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रविवार को ट्वीट किया था। 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।## धर्मेंद्र छोनकर नाम के एक यूजर ने 6 जनवरी को 11.51 पर शेयर किया। इसे महज 37 मिनट में98 हजार से ज्यादा बार देखा गया।## इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today JNU Violence Trending Hashtags | JNU Violence Twitter Top Today Trending Hashtags Updates On JNU Violence, SOSJNU, JNU attack, JNU Protests Full Article
1 यूजर्स ने जेनएयू से ज्यादा ईरान को सर्च किया, यूएस सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद सर्च हाईएस्ट 100 पॉइंट पर पहुंची By Published On :: Thu, 09 Jan 2020 09:54:14 GMT सोशल मीडिया डेस्क.जेएनयू में 5 जनवरी कोहुई हिंसा के बाद यह मामलासोशल मीडिया पर लगातार बना हुआ है। लेकिन, गूगल ट्रेंड्स बता रहा है कि देश में जेएनयू से ज्यादा यूजर्स नेईरान को सर्च किया। सात दिनों के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।भारत में ईरान की सर्चिंग 31, जेएनयू की सर्चिंग 13 पॉइंट ही रही। अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमलों के बाद सर्चिंग हाईएस्ट 100 पॉइंट तक पहुंच गई।ईरान को लेकर भारत में किस राज्य में कितनी सर्चिंग हुई राज्य सर्चिंग मिजोरम 87 % मणिपुर 87 % जम्मू-कश्मीर 84 % तमिलनाडु 83 % नागालैंड 19 % जेएनयू को लेकर भारत में किस राज्य में कितनी सर्चिंग हुई राज्य सर्चिंग दिल्ली 61 % पश्चिम बंगाल 65 % छत्तीसगढ़ 67 % बिहार 67 % झारखंड 68 % ईरान में सबसे ज्यादा सर्चिंग कासिम सुलेमानी को लेकर हो रही है। यूजर्स उनके बारे में पढ़ रहे हैं। सुलेमानी, ईरान जनरल सुलेमानी, सुलेमानी ईरान जैसे कीवर्ड्स से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं ईरानी और अमेरिका करंट न्यूज लिखकर भी सर्चिंग की जा रही है।6 जनवरी को सबसे ज्यादा सर्च हुआ जेएनयू गूगल पर जेएनयू 5 जनवरी को रात 12.30 बजे सबसे ज्यादा 89 पॉइंट सर्च हुआ। इसी दिन जेएनयू में नाकाबपोशों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हमला किया था। इसमेंजेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोषचोटिल हो गईं थीं। घोष ने आरोप लगाया था कि हमला सुनियोजित था। 6 जनवरी के बाद से जेएनयू को लेकर सर्चिंग गूगल पर लगातार कम हो रही है, जबकि मीडिया में यह मुद्दा सुर्खियों में है।5 जनवरी को रात 12.30 बजे जेएनयू की सर्चिंट टॉप पर रही।ईरान की सर्चिंग भी 5 जनवरी से बढ़ी गूगल पर ईरान को लेकर सर्चिंग भी 5 जनवरी से बढ़नीशुरू हुई। अमेरिका ने बीते शुक्रवार को बगदाद एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक कर ईरान के कुद्स बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। इसके बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच जंग केहालात बने हुए हैं। 8 जनवरी को ईरानी को लेकर सर्चिंग सबसे ऊंचे स्तर100 पॉइंट पर पहुंच गई। ईरान ने मंगलवार देर रात इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि इस हमले से 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि इस हमले मेंएक भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया।8 जनवरी को रात 9.30 बजे ईरान की सर्चिंग 100 पॉइंट पर रही।दुनिया में जेएनयू को सर्च ही नहीं किया गया वहीं, जब हमने ईरान और जेएनयू की तुलना करते हुए वर्ल्डवाइड ट्रेंड्स पता किए तो पता चला कि दुनिया में जेएनयू को कहीं सर्च ही नहीं किया गया। ईरान को लेकर ही सर्चिंग घटती-बढ़ती रही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Social Media Trends On JNU protests, Iran News Full Article
1 भारतीय कंपनी अमानी ने लॉन्च किए ईयरबड्स, सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक म्यूजिक चलेगा By Published On :: Thu, 09 Jan 2020 13:06:00 GMT गैजेट डेस्क. अमानी ब्रांड ने भारतीय बाजार में अफोर्डेबल वायरलेस ASP TWS 615 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत 999 रुपए है। कंपनी का दावा है कि सिगंल चार्ज पर इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये HD स्टीरियो साउंड क्वालिटी का आउटपुट देते हैं। इन्हें सभी तरह के स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है। ग्राहक इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।प्रोडक्ट के लॉन्चिंग इवेंट पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर तरुण भूटानी ने कहा कि ऐसे यूजर्स जो वायर ईयरफोन से म्यूजिक का मजा लेते थे, उनके लिए हमने वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। ये वायर की झंझट को खत्म कर देता है। वहीं, म्यूजिक की क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है।ASP TWS 615 के फीचर्सइस ईयरबड्स को ब्लैक-गोल्डन कलर दिया गया है। इस कलर कॉम्बिनेशन से ये देखने में ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। इसमें 950mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी है। वहीं, ईयरफोन में 65mAh की इनबिल्ट बैटरी है। इससे सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक होता है। ये ट्रू वायरलेस ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। जिसकी रेंज 10 मीटर है। ईयरबड्स का वजन 150 ग्राम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds launched for Rs. 999 Full Article
1 महिंद्रा लॉन्च करेगी ई-केयूवी 100, सिंगल चार्ज में 400 किमी तक चलेगी By Published On :: Fri, 10 Jan 2020 04:46:00 GMT नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को ऐलान किया फरवरी माह में ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी इलेक्ट्रिक कार केयूवी 100 पेश करेगी। कीमत 9 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। कार सिंगल चार्ज में 300 से 400 किमी तक चलाई जा सकेगी। इसके अलावा कंपनी साल 2021 तक एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आएगी। यह ज्यादा प्राइस प्वाइंट में लॉन्च की जाएगी।महिंद्रा की 22 हजार ईवी कार मार्केट मेंमौजूदा वक्त में महिंद्रा कंपनी की 22 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल भारतीय सड़कों पर चल रही हैं। कंपनी की तरफ से पहले ही ई-वेरिटो लॉन्च की गई है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mahindra e-KUV100 to Cost Under Rs 9 Lakh in India, Launch Later This Year Full Article
1 फ्रांस की कंपनी ने पेश की ई-बाइक, 2.5 घंटे में चार्ज होकर 100km चलेगी; ब्लूटूथ स्पीडोमीटर भी मिलेगा By Published On :: Sat, 11 Jan 2020 10:44:00 GMT ऑटो डेस्क. फ्रांस की कंपनी कोलीन ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2020 में इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। इस लाइटवेट होने के साथ पावरफुल बाइक भी है। साथ ही, राइडिंग से जुड़े कई सेफ्टी फीचर्स भी इसमें दिए हैं। कंपनी ने बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए यूजर को 2000 यूरो (लगभग 1,57,000 रुपए) खर्च करने होंगे। देखने में ये साइकिल के जैसी है और वजन 19 किलोग्राम है।सिंगल चार्ज पर 100km की राइडिंगइस इलेक्ट्रिक बाइक में 529 WH की रिमूवेबल बैटरी दी है। ये 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद इसे 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये फुली ऑटोमैटिक बाइक है। इसमें इंटीग्रेटेड हाई डेफिनेशन 3.2-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है। जिसका रेजोल्यूशन 480 x 800 पिक्सल है। ये पूरी तरह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। इसमें ट्रांसलेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ताकि सनलाइट में भी इसकी विजिबिलिटी बनी रहे। इस ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के बाद स्मार्टफोन की बैटरी, कॉल और मैसेज की डिटेल इसमें दिखाई देती है।GPS ट्रैकर से लैसकंपनी ने इसमें GPS ट्रैकर भी दिया है। यानी कोई आपकी बाइक को चुराने की कोशिश करता है तब इसकी लोकेशन आप स्मार्टफोन पर देख सकते हैं। इसमें जियोलोकेशन का फीचर भी दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड USB पोर्ट भी दिया है। बाइक की स्पीड बढ़ाने के लिए सेंसर दिए हैं। कंपनी इस बाइक पर 7 साल की वारंटी और इसमें लगाए गए इलेक्ट्रिक कम्पोनेंट्स पर 2 साल की वारंटी देती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Coleen A mold breaking and fully customizable electric bike reveal at CES 2020 Full Article
1 14 साल के बाद हो रही बजाज चेतक स्कूटर की वापसी, आज लॉन्च होगा इसका पहला इलेक्ट्रिक वर्जन By Published On :: Tue, 14 Jan 2020 05:19:00 GMT ऑटो डेस्क. बजाज ऑटो मंगलवार कोअपने मशहूरचेतक का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है। ये कंपनी का पहला ऑल इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है जिसकी पहली झलक बीते साल में दिखी थी। चेतक ने 14 साल बाद फिर से भारतीय बाजार में वापसी की है। इस स्कूटर के लिए कम्पनी ने14 नवंबर से पुणे से 3000 किलोमीटर लंबी चेतकयात्रा शुरू की थी। इस स्कूटर का प्रोडक्शन 25 सितंबर, 2019 को शुरू किया था।चेतकको सबसे पहले पुणे में, फिरबेंगलुरु और फिर अन्य शहरों में बेचा जाएगा।सिंगल चार्ज पर 95km का माइलेजचेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ IP67 रेटेड लिथियम ऑयन बैटरी को लगाया गया है। इसे स्टैंडर्ड 5-15 amp आउटलेट से चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी नहीं दी। स्कूटर में स्विंग्राम-माउंडेट मोटर मिलेगी, जो हाई-इफिशियंसी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मदद से व्हील को पावर देती है। इसमें स्पीड और माइलेज के हिसाब से अलग-अलग मोड मिलेंगे। जैसे ईको मोड में सिंगल चार्ज पर ये 95 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में इसका माइलेज 85 किलोमीटर हो जाएगा।कई प्रीमियम फीचर्स से होगा लैसइसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की-लेस इग्निशन जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे। ऐप की मदद से इस स्कूटर को कनेक्ट किया जा सकेगा। जिससे कई फीचर्स को भी कंट्रोल कर पाएंगे। इसके फ्रंट में हेडलैंप्स के चारों तरफ ओवल LED स्ट्रिप लगाई है। स्कूटर को 6 कलर्स में खरीद पाएंगे। स्कूटर में फ्रंट में सिंगल साइड ट्रेलिंग सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों टायर में स्पीड कंट्रोल के लिए डिस्क ब्रेक मिलेगा। इसमें ट्यूबलेस टायर्स मिलेंगे।1.50 लाख से कम होगी कीमतबजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने स्कूटर की कीमत को लेकर कहा था कि इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होगी। चेतक इलेक्ट्रिक की कीमत प्रतिस्पर्धी होगी। कंपनी इसे सबसे पहले पुणे और बेंगलुरु में रोल आउट करेगी। इसे प्रो-बाइकिंग नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अथर 450 और ओकिनावा प्रेज से होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today bajaj chetak electric launch today on 14 jan 2020 bajaj chetak electric launch today on 14 jan 2020 Full Article