1

लॉन्चिंग से पहले लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट के स्पेसिफिकेशन, 10.4 इंच का डिस्प्ले और S-पेन सपोर्ट मिलेगा

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने नए टैबलैट S6 लाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले जर्मन पब्लिकेशन ने इसकी स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। इसे पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी टैब एस6 के अफोर्डेबल वर्जन के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा। इस टैब में 10.4 इंच का डिस्प्ले मिलेगा और एस-पेन सपोर्ट भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है लेकिन कई सारी सर्टिफिकेशन साइट पर इसे स्पॉट किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च होगा-रिपोर्ट

  • विनफ्यूचर की लीक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 10.4 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है जिसमें 1200x2000 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट और एल्युमीनियम हाउसिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके राउंड शेप कॉर्नर और बेजल्स मिलेंगे।
  • रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट मिलेगा। यह 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों में 4 जीबी रैम मिलेगी।
  • टैब में 7040 एमएएच बैटरी मिलेगी और चार्जिंग के लिए यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। 467 ग्राम वजनी यह टैब सिर्फ 7 एमएम पतला रहेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Galaxy Tab S6 Lite price| Samsung Galaxy Tab S6 Lite Specifications Leaked, Tipped to Come With 10.4-Inch Display, S Pen Support




1

कोरोना के कारण ग्लोबल स्मार्टफोन सेल्स 14 फीसदी तक गिरी, ग्राहकों को राहत देने कई ब्रांड्स ने बढ़ाया वारंटी पीरियड

गैजेट डेस्क. कोरोनावायरस से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विश्व के कई देश पूरी तरह से लॉकडाउन हो चुके हैं। सैकड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और इसका असर मोबाइल इंडस्ट्रीज देखने को मिला है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापार बंद होने की वजह से वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन की सेल्स में 14 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है और इस गिरावट की वजह कोई और नहीं सिर्फ कोरोनावायरस है जो चीन से होकर कई देशों तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि अलग 18 महीने कई इंडस्ट्रीज के लिए काफी मुश्किल भरे होंगे।

सोर्स- काउंटरपॉइंट रिसर्च


कई ब्रांड्स जैसे रियलमी और श्याओमी ने अपने स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट्स कैंसिल कर दिए हैं। एपल ने भी इस महामारी के चलते चीन समेत दुनियाभर के कई स्टोर्स बंद करने पड़े। राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में एपल समेत अन्य स्मार्टफोन कंपनियों ने चीन में अपने स्टोर्स को बंद कर दिए थे। सेल्स के आंकड़ों की बात करें तो एपल ने इस दौरान चीनी बाजार में 5 लाख से कम यूनिट्स की बिक्री की।

सोर्स- काउंटरपॉइंट रिसर्च

हालांकि अब चीन में इस महामारी की रिकवरी होती दिखाई दे रही है जिसके चलते कई सारे स्टोर्स को दोबारा खोल दिया गया है। वहीं साउथ कोरिया में इसकी रिकवरी हो रही है लेकिन दुनिया के अन्य भागों में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।

इस मुश्किल समय में अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए रियलमी और कई अन्य ब्रांड्स ने मिलकर अपने डिवाइस पर एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर करना शुरू कर दिया है। कंपनियों ने ऐलान किया है कि जिनकी वारंटी मार्च और अप्रैल के बीच खत्म हो रही है उन्हें 31 मई 2020 तक अतिरिक्त वारंटी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से फोन में खराबी आने पर रिप्लेसमेंट वारंटी को भी बढ़ा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
smartphone sales report| Global phone sales fell by 14 Percent in February due to coronavirus outbreak say counterpoint research Report




1

श्याओमी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन एमआई 10 लाइट, 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा मिलेगा

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने यूरोपियन मार्केट में एमआई 10 लाइट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसे अबतक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। यूरोप में इसकी कीमत 29200 रुपए है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि इसके साथ लॉन्च हुए एमआई 10 और एमआई 10 प्रो में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। तीनों फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। एमआई 10 लाइट 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 जी प्रोसेसर है। एमआई 10 लाइट 5जी को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।

एमआई 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • एमआई 10 लाइट में 6.57 इंच का एमोलेड ट्रूकलर डिस्प्ले है। इसमें वॉटरड्ऱॉप नॉच दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा फिट है।
  • फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 756जी प्रोसेसर से लैस है। फिलहाल इसकी रैम और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें नाइट मोड 2.0, एआई डायनामिक स्काईस्कैपिंग और व्लॉग (Vlog) मोड मिल जाता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • फोन में 4160 एमएएच बैटरी है जिसमें 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 10 Lite 5G price| Mi 10 Lite 5G launched With Quad Rear Cameras and 5G Support know update on Price, features and Specifications




1

तीन रियर कैमरे और 5000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्स M11, फिलहाल कीमत का ऐलान नहीं

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी M11 को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे सैमसंग की यूएई वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। इसे गैलेक्ली M10s के अपग्रेड वर्जन और एम-सीरीज के नए बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में कम कीमत में कई टॉप-एंड फीचर्स मिलेंगे जिसमें ट्रिपर रियर कैमरा और नया पंच-होल डिस्प्ले शामिल हैं। गैलेक्सी M11 में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसके प्रोसेसर की डिटेल्स जारी नहीं की है लेकिन इतना जरूर बताया है कि इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।

इसमें ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन मिलेंगे

सैमसंग गैलेक्स M11: कीमत और उपलब्धता

  • कंपनी ने फिलहाल इसे सिर्फ यू्एई की साइट पर लिस्टेड किया है। कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी गैलेक्सी M10s जितनी यानी 8999 रुपए के लगभग हो सकती है। वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्स M11: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलेगा लेकिन फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 9 मिलेगा या एंड्रॉयड 10।
  • इसमेंऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा जो 3 जीबी रैम से लैस होगा। लेकिन यह मीडियाटेर रहेगा या स्नैपड्रैगन इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।
  • एम11में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए पंच होल कट-आउट मिलेगा जो स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नल पर रहेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।
  • फोन में 32 जीबीका स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • यह 5000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy M11 Price| Samsung Galaxy M11 Launched With Triple Rear Cameras and 5,000mAh Battery know updates on Price, features and Specifications




1

BS6 हुंडई वरना लॉन्च, शुरुआती कीमत 9.31 लाख रुपए, सेगमेंट की पहली कार जिसमें है वायरलेस चार्जिंग समेत 8 नए फीचर्स

ऑटो डेस्क. हुंडई ने अपनी पॉपुलर सेडान का वरना का बीएस 6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 9.31 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट 15.10 लाख रुपए का है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन है। कार में मैकेनिकल और फीचर अपडेट्स के अलावा 8 ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।

वैरिएंट वाइस कीमत

मॉडल कीमत
वरना 1.5 MPI MT S
वरना 1.5 MPI MT SX
वरना 1.5 MPI CVT SX
वरना 1.5 MPI MT SX(O)
वरना 1.5 MPI CVT SX(O)
वरना 1.0 TRUBO DCT SX(O)
वरना 1.5 CRDi MT S+
वरना 1.5 CRDi MT SX
वरना 1.5 CRDi AT SX
वरना 1.5 CRDi MT SX(O)
वरना 1.5 CRDi AT SX(O)

9.31 लाख रुपए

10.70 लाख रुपए

11.95 लाख रुपए

12.60 लाख रुपए

13.85 लाख रुपए

13.99 लाख रुपए

10.66 लाख रुपए

12.05 लाख रुपए

13.20 लाख रुपए

13.95 लाख रुपए

15.10 लाख रुपए

इंजन में कितना है दम

  • कार में 1.5 लीटर का नेचुरली एसपीरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 114 हॉर्स पावर की ताकत और 144 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड और CVT ऑप्शन भी मिलेगा।
  • 1.0 लीटर टर्बो यूनिट में 119 हॉर्स पावर और 172 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलेगा।
  • 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 114 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक सेटअप भी मिलेगा।

सेफ्टी के लिए क्या मिलेगा

  • कार में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर एबीएस, रिय पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट पैसेंजर्स के लिए दो एयरबैग्स मिलेंगे।
  • टॉप वैरिएंट में ईएससी, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा।

इसमें 8 ऐसे फीचर को सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं


1. ब्लू लिंक टेलीमैटिक सिस्टम
वेन्यू, एलेंट्रा और क्रेटा के बाद वरना फेसलिफ्ट में हुंडई की ब्लू लिंक कनेक्टिविटी मिलेगी जिसमें 45 फीचर्स मिलेंगे। इसमें वॉयस कमांड फॉर इन-कार फंक्शन, रिमोट इंजन और एयर-कॉन ऑपरेशन (सिर्फ ऑटोमैटिक के लिए)। इन फंक्शन को स्मार्टवॉच से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

2. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर विद 4.2 इंच एमआईडी
वरना फेसलिफ्ट पहली मिड-साइज सेडान है जिसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4.2 इंच का मल्टी इंफॉर्मेंशन डिस्प्ले भी है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ठीक बीचोंबीच रहेगा।

3. वायरलेस चार्जर
वरना फेसलिफ्ट में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। यह वायरलेस चार्जिंग पैड गियर लीवर के पास स्थित है।

4. रियर यूएसबी चार्जिंग पॉइंट
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें रियर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

5. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
यह सेगमेंट की पहली सेडान कार है जिसमें कूल्ड फ्रंट सीट्स मिलती है। गर्मी के मौसम में ड्राइवर को रिलेक्स और कूल रहने में मदद करेगा।

6, हैंड्स फ्री बूट ओपनिंग
वरना फेसलिफ्ट हैंड्स-फ्री ओपनिंग फंक्शनैलिटी से लैस है। इस फीचर की मदद से चाबी बूट स्पेस की पास ले जाने पर यह डिक्की को ऑटोमैटिक ओपन कर देता है।

7. इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है। इमरजेंसी में तेजी से ब्रेक लगाने पर हजार्ड्स लाइट्स फ्लैश करने लगती है, ताकि पीछे आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट न हो।

8. आर्केमीज ऑडियो सिस्टम
इसमें आर्केमीज का प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जो वरना फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट में भी मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Hyundai Verna price| 2020 BS6 Hyundai Verna launched in india at starting price 9.31 lakh rupees gets 8 segment-first features




1

इन 6 सस्ते स्मार्टफोन में खेल सकते हैं पबजी जैसे हैवी गेम्स, 15 हजार से कम है इनकी कीमत

गैजेट डेस्क. गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन की बात करें तो यह काफी महंगे होते हैं। इनके लिए 35 हजार से 40 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन हर गेमिंग लवर इन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाता। ऐसे में अगर आप एक ऐसे गेमिंग फोन की तलाश में है जो सस्ता भी हो और गेमिंग के लिए बढ़िया हो तो हम 15 हजार से कम कीमत के कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए है, जिनमें आप पबजी जैसे गेम आसानी से खेल सकते हैं...

श्याओमी पोको F1, कीमत 14990 रुपए


वैसे को यह स्मार्टफोन मार्केट में थोड़ा पुराना है लेकिन अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बदौलत यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। पोको एफ1 के 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14990 रुपए है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और एड्रिनो 630 जीपीयू है जिसकी बदौलत आसानी से हैवी गेम्स खेले जा सकते हैं।

बेसिक स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845, एड्रिनो 630 जीपीयू
रैम 6GB
स्टोरेज 64GB/128GB
कैमरा 12MP+5MP (रियर), 20MP (फ्रंट)
डिस्प्ले 6.2 इंच
बैटरी 4000 एमएएच

रेडमी नोट 8 प्रो, शुरुआती कीमत 13999 रुपए


इस फोन में गेमिंग सेंट्रिक मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर है जो लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें हाइपर इंजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत ग्राफिक्स परफॉर्मेंस बूस्ट होती है। यह दुनिया का पहला फोन था जिसमें 64 मेगापिक्सल का एआई क्वाड कैमरा दिया गया था। इसके 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 13999 रुपए है। इसके 6GB+128GB वैरिएंट के लिए 15999 और 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 17999 रुपए खर्च करने होंगे।

बेसिक स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी
रैम 6GB
स्टोरेज 64GB
कैमरा 64MP+8MP+2MP+2MP (रियर), 20MP (फ्रंट)
डिस्प्ले 6.53 इंच
बैटरी 4500 एमएएच

हुवावे ऑनर प्ले, शुरुआती कीमत 11999 रुपए


फोन में किरिन 970 चिपसेट प्रोसेसर है और खासतौर से गेमिंग के लिए माली G72 MP12 जीपीयू है। यह प्रोसेसर पबजी और कॉल ऑन ड्यूटी जैसे गेमों के लिए बढ़िया है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जिसमें गेम खेलने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट को 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

बेसिक स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर ऑक्टा-कोर किरिन 970
रैम 6GB
स्टोरेज 64GB
कैमरा 16MP+2MP (रियर), 16MP (फ्रंट)
डिस्प्ले 6.3 इंच
बैटरी 3750 एमएएच

वीवो Z1 प्रो, शुरुआती कीमत 12,990 रुपए


फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है और यह 6 जीबी रैम से लैस है। यह प्रोसेसर भी गेमिंग के लिए बढ़िया है। इसके अलावा फोन में गेमिंग के लिए खासतौर से अल्ट्रा-गेम मोड दिया गया है, जिसमें 4D गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12990 रुपए और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13900 रुपए है।

बेसिक स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
रैम 4GB/6GB
स्टोरेज 64GB
कैमरा 16MP+8MP+2MP (रियर), 32MP (फ्रंट)
डिस्प्ले 6.53 इंच
बैटरी 5000 एमएएच

रियलमी 5 प्रो, शुरुआती कीमत 12999 रुपए


फोन के 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 12999 और 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 13999 रुपए है। यह दो वैरिएंट है जो 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध है। हालांकि इसके टॉप 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 15999 रुपए खर्च करने होंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर जिसपर पबजी जैसे हैवी गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं।

बेसिक स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
रैम 4GB/6GB/8GB
स्टोरेज 64GB/128GB
कैमरा 48MP+8MP+2MP+2MP (रियर), 16MP (फ्रंट)
डिस्प्ले 6.3 इंच
बैटरी 4035 एमएएच

नोकिया 6.2, कीमत 12499 रुपए


नोकिया 6.2 भी 15 हजार से कम कीमत में एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें गेम खेलने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

बेसिक स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB
कैमरा 16MP+8MP+5MP (रियर), 8MP (फ्रंट)
डिस्प्ले 6.39 इंच
बैटरी 3500 एमएएच


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaming Smartphone Under 15K| POCO F1, Redmi Note 8 pro, Realme 5 Pro include 6 budget smartphones made for heavy games like PUBG, their price is less than 15 thousand




1

1.21 लाख रुपए है BS6 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती कीमत, कंपनी ने वेबसाइट पर अपडेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रॉयल एनफील्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर बीएस6 बुलेट 350 और बुलेट X 350 ES(इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत और स्पेसिफिकेशन को अपडेट कर दिया है। साइट के मुताबिक, कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल यानी बुलेट X 350 के बीएस6 वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपए होगी जबकि बीएस6 स्टैंडर्ड बुलेट 350 की कीमत 1.27 लाख रुपए और बुलेट X 350 ES की कीमत 1.37 लाख रुपए होगी। हालांकि ये बीएस4 मॉडल से 9 हजार रुपए महंगी हो गई है लेकिन बावजूद इसके यह अभी भी कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है क्योंकि बीएस6 क्लासिक 350 इससे 40 हजार रुपए महंगा है। कई यह कई डीलरों ने इनकी बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कीमतें

स्टैंडर्ड 350 और X-वैरिएंट में क्या अंतर है?

  • X-वैरिएंट को कंपनी ने बुलेट 350 के सस्ते वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है। यह दिखने में स्टैंडर्ड बुलेट 350 से थोड़ी अलग है। X-वैरिएंट को ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है, इसमें स्टैंडर्ड बुलेट 350 की तरह क्रोम नजर नहीं आएगा।
  • X-वैरिएंट के इंजन और क्रैंक केस को ब्लैक फिनिश दिया गया है। यहां तक की इसके टैंक को सिंपल रखा गया है। फ्यूल टैंक पर 3D लोगो की जगह सिंपल लोगो मिलेगा। और सभी बदलाव इसकी कीमत को कम करने के लिए किया गया है।

इंजन: टॉर्क पहले जितना लेकिन पावर कम हुआ

  • इंजन की बात करें तो बीएस6 वर्जन में कर्ब्युरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है और एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर जोड़ा गया है।
  • इसमें 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19.1 हॉर्स पावर की ताकत और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
  • बीएस4 मॉडल से तुलना करें तो बीएस6 मॉडल में टॉर्क तो पहले जितना ही है मिलेगा यानी 28 एनएम है लेकिन ताकत कम हो गई है। बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर की ताकत मिलती थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Bullet X 350 price| BS6 Royal Enfield Bullet 350 starting price of 1.21 lakh rupees know updates on price, specification and features




1

3 अप्रैल को 10th एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी श्याओमी, एमआई फैन फेस्टिवल में लॉन्च किए जाएंगे 22 नए प्रोडक्ट

गैजेट डेस्क. चीनी टेक कंपनी श्याओमी 3 अप्रैल को 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी। इसी दिन कंपनी एमआई फैन फेस्टिवल भी होस्ट करेगी। कंपनी ने बताया कि इवेंट में कम से कम 22 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। पिछले साल भी एमआई फैन फेस्टिवल के दौरान कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे, जिसमें ज्यादातर इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) प्रोडक्ट्स भी शामिल थे। इस दौरान भारतीय मार्केट में कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर भी किया था। हालांकि इस साल कोरोनावायरस और भारत में लॉकडाउन के चलते कंपनी का सेलिब्रेशन थोड़ा फीका जरूर पड़ेगा।

कंपनी ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर पोस्ट पर एमआई फैन फेस्टिवल से बारे में जानकारी दी। टीजर पोस्टर में बताया कि इवेंट में 22 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने प्रोडक्ट लिस्ट जारी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में नए स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं।

पिछले साल की बात करें तो श्याओमी में भारत में एमआई फैन फेस्टिवल सेल आयोजित की थी। इसमें पोको और रेडमी स्मार्टफोन्स के लिए लिमिटेड पीरियड सेल और एमआई टीवी पर डिस्काउंट दिया गया था। इस दौरान 1 रुपए फ्लैश सेल भी आयोजित की गई थी।

लेकिन कयास लगाएं जा रहे हैं कि कोरोनावायरस के कारण हुए देश में हुए लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी इस तरह की सेल आयोजित नहीं करेगी। वहीं, बुधवार को कंपनी ने यह ऐलान किया की जीएसटी रेट में हुई बढ़ोतरी के कारण श्याओमी अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi Fan Festival 2020| Xiaomi to Host Mi Fan Festival 2020 Event on April 3 to Celebrate 10th Anniversary, 22 Products Set to Debut




1

एपल, रियलमी, वीवो और श्याओमी के स्मार्टफोन हुए महंगे, सरकार में जीएसटी दर 12% से 18% की, इंडस्ट्री पर पड़ेगा 15 हजार करोड़ का बोझ, 100 करोड़ ग्राहक होंगे प्रभावित

एपल ने बुधवार को आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की। एपल के अलावा रियलमी, वीवो और श्याओमी ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी है। हालांकि श्याओमी ने फिलहाल इस बात पर कोई सफाई नहीं दी कि स्मार्टफोन की कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा। श्याओमी इंडिया के सीईओ मनु जैन ने एक ट्वीट कर इतना जरूर कहा कि सरकार के स्मार्टफोन पर जीएसटी दर 50 फीसदी बढ़ाकर 12 से 18 फीसदी कर दिया है। ऐसे में श्याओमी 5 फीसदी प्रॉफिट शेयरिंग के हिसाब से स्मार्टफोन की बिक्री करेगी।

श्याओमी इंडिया के सीईओ मनु जैन का ट्वीट

यह बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2020 यानी बुधवार से ही देशभर में लागू हो गई हैं। मोबाइल कंपनियों स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी जीएसटी रेट में हुए बदलाव की वजह से कर रही हैं। पिछले महीने 11 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक में मोबाइल फोन पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया था। इसके चलते ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं।

रियलमी स्मार्टफोन की बढ़ी हुई कीमतें

स्मार्टफोन पुरानी कीमत नई कीमत कीमत में बदलाव

रियलमी 6 (4GB+64GB)

रियलमी X2 (4GB+64GB)

रियलमी XT (4GB+64GB)

12,999 रु.

16,999 रु.

15,999 रु.

13,999 रु.

17,999 रु

16,999 रु

1000 रु

1000 रु

1000 रु

आईफोन की बढ़ी हुई कीमतें

स्मार्टफोन पुरानी कीमत नई कीमत कीमतों में बदलाव

iPhone 11 (64जीबी)

iPhone XR (64जीबी)

iPhone 11 Pro (64 जीबी)

iPhone 11 Pro Max (64GB)

iPhone 7 (32GB)

64,900 रु.

49,900 रु.

1,01,200 रु.

1,11,200 रु.

29,900 रुपए

68,300 रु.

52,500 रु.

1,06,600 रु.

1,17,100 रु.

31,500 रु.

3,400रु.

2,600 रु.

5,200 रु.

5,900 रु.

1,600 रु.

मोबाइल कंपनियों की बढ़ीं मुसीबतें


गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते चीन से मोबाइल कंपोनेंट की आपूर्ति प्रभावित होने से पहले ही हैंडसेट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की बात कर रही है। कुछ ब्रांड के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की कीमतों में पहले से ही तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब एपल और रियलमी ने कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। रियलमी ने कहा कि जीएसटी दर में बदलाव और रुपए के अवमूल्यन की वजह से उसे स्मार्टफोन की कीमतें बढा़ने का फैसला लेना पड़ रहा है।

मोबाइल इंडस्ट्री पर 15 हजार करोड़ का बोझ


इंडस्ट्री बॉडी इंडिया सेलुलर एसोसिएशन (ICEA) ने कहा कि आर्थिक सुस्ती और कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से मोबाइल फोन पर जीएसटी दर 12 से 18 फीसदी करने की वजह से मोबाइल इंडस्ट्री पटरी से उतर सकती है। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरियों से निकाला जा सकता है। सरकार के इस फैसले से इंडस्ट्री पर 15 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा। साथ ही इससे 100 करोड़ भारतीय उपभोक्ता प्रभावित होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple, Realme, Vivo and Xiaomi smartphones become expensive, GST rate in government from 12% to 18%, industry will have a burden of 15 thousand crores, 100 crore customers will be affected




1

यूट्यूब लॉन्च करेगी वीडियो मेकिंग ऐप शॉर्ट्स; टिकटॉक से होगा मुकाबला, 2019 में टिकटॉक दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था

गूगल की पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस यूट्यूब जल्द ही शॉर्ट-वीडियो बनाने वाला शॉर्ट्स ऐप लॉन्च करने वाली है। यूट्यूब का यह ऐप भारत में पहले से मौजूद मोस्ट पॉपुलर ऐप टिक-टॉक को चुनौती देगा। 2019 में लॉन्च हुआ टिकटॉक ऐप भारत में काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है। डाउनलोडिंग के मामले में इसने कई बड़े ऐप्स को पीछे छोड़ दिया था। साल 2019 में प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने ऐप बन गया था। म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाई और जियो सावन को चुनौती देने के लिए टिक-टॉक की ऑनर कंपनी बाइटडांस ने हाल ही में रेस्सो ऐप भी लॉन्च की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब की इस नई ऐप का नाम शॉर्ट्स होगा, जो यूट्यूब एप्लीकेशन में ही मिलेगी। इसमें यूजर द्वारा पोस्ट किए गए शॉर्ट वीडियो का फीड होगा, इसमें यूजर यूट्यूब के लाइसेंस म्यूजिक का कैटलॉग भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यूट्यूब की इस ऐप से टिकटॉक को तगड़ी चुनौती मिलेगी, इसमें इसमें यूजर को टिकटॉक से कहीं ज्यादा लाइसेंस म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा।

टिकटॉक की शुरुआत साल 2016 में चीन में हुई थी और 2018 में इस दुनियाभर में पॉपुलारिटी मिली। इसके बाद इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इसे शॉर्ट लिप-सिंक वीडियो के लिए बनाया गया था, इस ऐप पर बनाए गए कई वीडियो काफी वायरल भी हुए। दो साल पहले कंपनी ने वीडिया की लिमिट 60 सेकंड कर दी, हालांकि उसके बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। यूएस आर्मी और नेवी के लिए टिकटॉक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
YouTube will launch video making app Shorts; Tiktok will compete with Tiktok, Tiktok was the second most downloaded app in 2019.




1

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम पर लगा डेटा चोरी का आरोप; भारत में 10 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार, एक साथ 100 लोग कर सकते हैं वीडियो कॉलिंग

कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। वर्क फ्रॉम होम और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। ज्यादातर कंपनियों के लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में मीटिंग और संवाद बनाए रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम जिसे काफी पसंद किया जा रहा है, इसमें एक साथ 100 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। लेकिन अब इस ऐप पर यूजर्स का पर्सनल डेटा चारी कर फेसबुक समेत अन्य कंपनियों से अवैध तरीके से साझा करने के आरोप लग रहे हैं। सोमवार को कैलिफोर्निया की अदालत में जूम के खिलाफ मुकदमा दायर किया। अदालत में सुनवाई के दौरान कंपनी यह बताने में विफल रही कि बिना इजाजत यूजर्स के डेटा को फेसबुक और अन्य कंपनियों के साथ क्या साझा किया गया।

क्लाइंट के ई-मेल एड्रेस लीक कर रहा है
टेकक्रंच वेबसाइट की एक रिपोर्ट में इंटरसेप्ट का हवाला देकर बताया गया है कि इसके वीडियो कॉल एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं है, यानी बीच में ही प्राइवेसी लीक हो सकती है। मदरबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक जूम क्लाइंट के ई-मेल एड्रेस लीक कर रहा है। प्राइवेसी लीकिंग के डर से एपल को अपने लाखों मैक कंप्यूटर्स को सुरक्षित करने के लिए इंतजाम करना पड़ा था। इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन ने हाल ही में चेतावनी दी है कि यह ऐप एडमिनिस्ट्रेटर्स को लोगों की गतिविधियों को ट्रैक करने की अनुमति देता है। जूम पर यह भी आरोप लगा कि यह चुपचाप यूजर्स की आदतों के बारे में फेसबुक को डेटा भेज रहा है। मदरबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक यह आईओएस एंड्रॉयड खोलने पर फेसबुक को नोटिफाई करता है। इस तरह फेसबुक तक डेटा लीक हो जाता है। इस आरोप के बाद जूम के फाउंडर ने ये कहा है कि उस फीचर को कंपनी रिव्यू कर रही है जो यूजर का डेटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। हालांकि अब कंपनी ने फेसबुक के साथ डेटा शेयर वाले इस फीचर को हटा दिया है।

भारत में जूम ऐप 10 करोड़ बार हुआ डाउनलोड
ऐप डेटा पर काम करने वाली कंपनी ऐप एन्नी ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक 14 मार्च से 21 मार्च के बीच दुनिया भर में सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 6.20 करोड़ बार डाउनलोड हुए हैं। साल 2019 में साप्ताहिक औसत बिजनेस ऐप डाउनलोडिंग से यह 90 फीसदी ज्यादा है। यह आईओएस और गूगल प्ले स्टोर पर किसी भी ऐप कैटेगरी में अब तक की सबसे तेज ग्रोथ है। डाउनलोडिंग में मुख्य रूप से गूगल का हैंगआउट मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और जूम क्लाउड मीटिंग्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी और मार्च में सबसे ज्यादा जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप डाउनलोड हुआ है। भारत में यह बहुत तेजी से ग्रोथ करते हुए गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है। 14 से 21 मार्च के रिकॉर्ड सप्ताह में यह अमेरिका में इस तिमाही में औसत साप्ताहिक डाउनलोडिंग से 14 गुना ज्यादा डाउनलोड हुआ। ब्रिटेन में साप्ताहिक औसत से 20 गुना, फ्रांस में 22 गुना, जर्मनी में 17 गुना, स्पेन में 27 गुना और इटली में 55 गुना ज्यादा डाउनलोड हुआ।

क्या है जूम
जूम एक फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। इसके जरिए यूजर एक बार में अधिकतम 50 लोगों के साथ बात कर सकते हैं। ऐप का यूजर इंटरफेस आसान है जिस वजह से हर आदमी इसे यूज कर लेता है। ऐप में वन-टू-वन मीटिंग और 40 मिनट की ग्रुप कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह आईओएस और गूगल प्ले स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म है।


जूम के फाउंडर युआन का अमेरिका ने आठ बार कैंसिल किया वीसा
जूम ऐप की लोकप्रियता के साथ इसके फाउंडर एरिक युआन भी पूरी दुनिया की सुर्खियों में छा गए हैं। हालांकि कोरोना संकट के बीच युआन भी चीन के ही हैं लेकिन अब अमेरिकी हैं। युआन के वीसा ऐप्लीकेशन को अमेरिका ने आठ बार खारिज कर दिया था। नब्बे के दशक में एरिक ने पहली बार बिल गेट्स को इंटरनेट के बारे में बोलते हुए सुना। तभी से वह इस फिल्ड में आकर्षित हुए। कंप्यूटर कोडिंग की स्किल के दम पर 1997 में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर कंपनी वेबएक्स में इंजीनियर के तौर पर नौकरी मिली। युआन ने 2011 में 40 इंजीनियरों के साथ अपना कंपनी शुरू और जूम को लॉन्च किया। कंपनी में 2018 तक 1700 कर्मचारी हो चुके थे और कंपनी का रेवेन्यू 33 करोड़ डॉलर पार गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zoom App video conferencing| Accused of data theft on video conferencing app Zoom; Over 100 million users in India, 100 people can do video calling simultaneously




1

आसुस ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला गेमिंग लैपटॉप, इसकी 14 इंच के छोटी टचस्क्रीन में गेम खेलते हुए चैटिंग कर सकेंगे

आसुस ने अपने डुअल स्क्रीन गेमिंग लैपटॉप रोग Zephyrus डुओ 15 को लॉन्च कर दिया है। यह नए कोर i9-10980HK सीपीयू और जीफोर्स RTX 2080 सुपर जीपीयू से लैस है। इसकी खासबात यह है कि इसमें दो स्क्रीन मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि यह खासतौर से गेमर और उन यूजर्स के लिए बनाया गया है वीडियो स्ट्रीमिंग, चैट ऐप्स, गेम गाइड और मल्टी टास्किंग के लिए एक से ज्यादा स्क्रीन्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें एक्टिव एरोडायनामिक कूलिंग सिस्टम और ऑप्शनल 300 हर्ट्ज फुल एचडी स्क्रीन मिलती है।

आसुस रोग Zephyrus डुओ 15 लैपटॉप की खासियत

  • इसमें 15.6 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जिसमे 4K@60हर्ट्ज और फुल एचडी@300 हर्ट्ज का रेजोल्यूशन ऑप्शन मिलते हैं।
  • दूसरी स्क्रीन 14 इंच की है, जो कीबोर्ड के ठीक ऊपर लगी है। इसमें 3840x1100 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है।
  • प्राइमरी डिस्प्ल में टच सपोर्ट नहीं मिलता जबकि सेकेंडरी स्क्रीन टच सेंसिटिव है। इसे 13 डिग्री तक उठाया जा सकता है जिससे बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।
  • आसुस का कहना है कि इसे बनाने के लिए गेम और सॉफ्टवेयर कंपनियों से साझेदारी की गई है, ताकि इसके फीचर्स जैसे गेम चैट, गाइड और टच कंट्रोल्स को बेहतर बनाया जा सके।
  • 210 एमएम पतले और 2.4 किलो वजनी इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम मिलती है हालांकि इसमें दिए SODIMM स्लॉट की बदौलत इसे 32 जीबी और बढ़ाया जा सकता है।
  • इसमें 90Wh बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए लैपटॉप के साथ 240W चार्जर दिया गया है। फिलहाल इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन इसकी बिक्री मई 2020 तक शुरू की जाएगी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asus ROG Zephyrus Duo 15 Laptop price| Asus ROG Zephyrus Duo 15 Dual-Screen Gaming Laptop With 10th Gen Core i9, Nvidia GeForce RTX Super Launched




1

10 हजार से कम कीमत में अवेलेबल हैं रियलमी, रेडमी और टेक्नो के ये 7 स्मार्टफोन, पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिलेगा

गैजेट डेस्क. महंगे स्मार्टफोन में कई एडवांस्ड फीचर्म मिल जाते हैं लेकिन मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन अवेलेबल हैं जिनमें 10 हजार या उससे कम बजट में भी हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन, बढ़िया कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर औप 4जी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

रियलमी C3, शुरुआती कीमत 7499 रुपए


इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल जाती है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिल जाता है। मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिल जाता है। इसमें नॉर्म्स गेम्स आराम से खेले जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5000 एमएच बैटरी है। फोन के 3जीबी+32जीबी वैरिएंट की कीमत 7499 रुपए और 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 8499 रुपए है।

रियलमी 5i स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.52 इंच, 720x1600 पिक्सल
प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो G70
रैम 3जीबी/4जीबी
स्टोरेज 32जीबी/64जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल

रियलमी 5i, शुरुआती कीमत 9,999 रुपए

फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट मिल जाता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है यानी इसमें हैवी गेम्स भी खेले जा सकते हैं। इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जिसमें 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है यानी इसे पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4जीबी+128जीबी वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है।

रियलमी 5i स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.52 इंच, 720x1600 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम 4जीबी
स्टोरेज 64जीबी/128जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल

रियलमी 5, शुरुआती कीमत 9999 रुपए

इसमें भी रियलमी 5i की तरह ही 6.5 इंच का डिस्प्ले, 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी मिल जाती है। अंतर बस सेल्फी कैमरा का है। रियलमी 5i में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है तो रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। वेबसाइट के मुताबिक, इसके 3जीबी+32जीबी वैरिएंट की कीमत 9999 रुपए है। जबकि 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 10999 रुपए और 4जीबी+128जीबी वैरिएंट की कीमत 11999 रुपए है।

रियलमी 5 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.50इंच, 720x1600 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम 3 जीबी/4 जीबी
स्टोरेज 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल


रेडमी नोट 7S, शुरुआती कीमत 8999 रुपए


यह श्याओमी का एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले मिल जाता है। स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिल जाता है, जिसकी मदद से हैवी गेम्स भी खेले जा सकते हैं। फोन में 4000 एमएएच बैटरी है। इसमें 251 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है और फुल चार्जिंग में 23 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है। फोन के 3जीबी+32जीबी वैरिएंट की कीमत 8999 रुपए और 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 9999 रुपए है।

रेडमी नोट 7S स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.30 इंच, 1080x2340 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम 3 जीबी
स्टोरेज 32 जीबी
बैटरी 4000 एमएएच
रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल

रेडमी 8, कीमत 8999 रुपए


इसमें 6.22 इंच का एचडी LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। फोन 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वालें सिंगल वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी कीमत 8999 रुपए है। फोन में गूगल लेंस सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें वायरलेस एफएम रेडियो भी है।

रेडमी 8 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.22 इंच, 15207x20 पिक्सल
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी 5000 एमएएच
रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल

टेक्नो केमॉन 15, कीमत 9999 रुपए


फोन में 6.55 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है और फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में फिट है, जिसकी बदौलत फुल व्यू डिस्प्ले मिलता है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है, इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

टेक्नो केमॉन 15 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.55 इंच
प्रोसेसर ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी 5000एमएएच
रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल+ 2 मेगापिक्सल+ QVGA
फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल

टेक्नो स्पार्क पावर, कीमत 8499 रुपए


फोन 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 8499 रुपए है। इसमें 6000 एमएएच बैटरी है जिसमें 29 घंटे वीडियो प्लेबैक, 35 घंटे कॉलिंग, 17 घंटे गेमिंग और 200 घंटे तक लगातार गाने सुने जा सकता हैं।

टेक्नो स्पार्क पावर स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.35 इंच, एमोलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी 6000 एमएएच
रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल+ 8 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best smartphone under 10K| These smartphones of realme, redmi and techno are available in less than 10 thousand price, pop-up selfie camera will also be available




1

श्याओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता रेडमी फिटनेस बैंड, 1000 रु. है इसकी कीमत, नींद लेने के पैटर्न और धड़कनों पर रखेगा नजर

टेक कंपनी श्याओमी ने एमआई फैन फेस्टिवल 2020 इवेंट में नया रेडमी बैंड लॉन्च किया। इसमें नया कलर डिस्प्ले मिलेगा और ये कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर को सपोर्ट करता है जैसे साइकिलिंग, रनिंग और वॉकिंग। इसके अलावा यह हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग फीचर से भी लैस है। ईजी चार्जिंग के लिए यह इंटीग्रेटेड यूएसबी प्लग से लैस है, जो हाल ही में लॉन्च हुए हुवावे बैंड 4 और ऑनर बैंड 5 आई में भी देखने को मिला था। इसमें डायल फेस को लगभग 70 तरह से चेंज किया जा सकता है, साथ ही यह चार रिस्टबैंड वैरिएंट अवेलेबल है। फिलहाल यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जल्द ही इसे भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। चीन में इसकी कीमत 1 हजार रुपए है।

रेडमी बैंड के बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • रेडमी बैंड में 1.08 इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं साथ ही यह ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर से लैस है जो रियल टाइम में दिल की धड़कनों पर पैनी नजर रखता है।
  • यह स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी है, जिसकी बदौलत यह यूजर के नींद लेने के पैटर्न को ट्रैक करता है।
  • इसमें 70 तरह के फेस डायल मिलते हैं, जिन्हें यूजर अपनी पसंद के अनुसार सिलेक्ट कर सकता है। यह चार रिस्टबैंड के ऑप्शन में अवेलेबल है।
  • बैंड में इंटीग्रेटेड यूएसबी कनेक्टर मिल जाता है, जिसे यूएसबी चार्जर में कनेक्ट कर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्ज में यह 14 दिन तक काम करेगा।
  • इसे एंड्ऱॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यह रेडमी और एमआई स्मार्टफोन के अलावा अन्य डिवाइस के साथ भी आसानी से काम करेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Redmi Band Price| Xiaomi launched the cheapest fitness band Redmi band at price 1000 rupees Will track sleeping patterns and heart rate




1

CCS इन्साइट की रिपोर्ट- इस साल बिकेंगे सिर्फ 157 करोड़ स्मार्टफोन, पिछले साल से 13 फीसदी कम, यह पिछले दशक का सबसे कम आंकड़ा

साल 2020 इंडस्ट्रीज के लिए काफी मुश्किलों भरा रहेगा और इसका एक ही कारण है वो है कोरोनावायरस महामारी का फैलना। यह वायरस अब तक 205 देशों को अपने जद में ले चुका है और इसकी वजह से दुनियाभर में 60 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। टेक्नोलॉजी सेगमेंट की बात करें तो स्मार्टफोन सेक्टर को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होगा। रिसर्च कंपनी सीसीएस इन्साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन मार्केट के लिए यह साल काफी मुश्किलों भरा रहेगा। इस साल दुनियाभर में कुल 157 करोड़ यूनिट्स की ही बिक्री होगी जो पिछले साल की तुलना 13 फीसदी कम है। बिक्री के मामले में यह पिछले एक दशक का सबसे कम आंकड़ा है। अभी तक सिर्फ 126 करोड़ यूनिट ही बिक पाए है जबकि पिछले साल 141 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

कोरोना के कारण साल की दूसरी तिमाही भी काफी मुश्किलों भरी रहने वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सप्लाई और डिमांड में दिक्कतें आने के कारण कम्बाइंड शिपमेंट में 29 फीसदी की गिरावट देखी जा सकती है। इतना ही नहीं छुट्टियों में होने वाली बिक्री पर भी असर पड़ेगा।

इस समय दुनियाभर के ग्राहक लॉकडाउन के कारण घरों में हैं, हालांकि डिमांड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। लॉकडाउन के कारण सप्लाई चेन में काफी दिक्कतें आ रही हैं, इस कारण कई देशों के ग्राहक फिलहाल स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां कई ऐसे ग्राहक फोन खरीद चुके है और उसका भुगतान भी कर चुके हैं लेकिन उन्हें फोन नहीं मिला है।

दूसरा कारण जो इस समय लोगों को फोन खरीदने से रोक रहा है वो यह है कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति भी डगमगा गई है, ऐसे में फोन के बजाए लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजों को खरीद रहे हैं। रिपोर्ट में बताया कि इस साल त्यौहार के समय भी साल 2019 की तुलना में कुछ फीसदी स्मार्टफोन ही ज्यादा बिके।

लेकिन अच्छी बात यह कि मार्केट तेजी से रिकवरी भी कर लेगा। इस साल आई डिमांड में कमी के कारण अलगे साल यानी 2021 में मांग में 12 फीसदी की तेजी देखी जा सकती है जो 2022 तक बनी रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि 2022 में शिपमेंट का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच सकता है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन निर्माता सस्ते फोन बनाने पर भी जोर देंगे। उम्मीद की जा रही है कि 5जी मिडरेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी सस्ते हो जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 2024 तक सिर्फ 5जी फोन ही सबसे ज्यादा बिकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CCS Insight report claims - Only 157 crore smartphones will be sold this year, this is the lowest figure of last decade, 5G phones will become cheap




1

इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस टाटा नेक्सन का नया XZ+(S) वैरिएंट लॉन्च, फुली लोडेड XZ(O) मॉडल से 30 हजार रु. सस्ता, शुरुआती कीमत 10.10 लाख रु.

टाटा मोटर्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में नया XZ+(S) वैरिएंट जोड़ा है। इसके पेट्रोल-मैनुअल वर्जन की कीमत 10.10 लाख रुपए और डीजल-मैनुअल वर्जन की कीमत 11.60 लाख रुपए है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल XZA+(S) की बात करें तो पेट्रोल मॉडल 10.70 लाख रुपए तो डीजल मॉडल 12.20 लाख रुपए का है। नया मॉडल नेक्सन के XZ+ वैरिएंट से 60 हजार रुपए महंगा है लेकिन फुली लोडेड वैरिएंट XZ(O) से 30 हजार रुपए सस्ता है।

नेक्सन XZ+(S) वैरिएंट: सनरूफ समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे

XZ+ मॉडल के सभी फीचर्स के अलावा S वैरिएंट में कई एडिशनल फीचर्स मिलेंगे, जिसमें सबसे खास है इलेक्ट्रिक सनरूफ, जो पहले सिर्फ फुली लोडेड वैरिएंट XZ(O) में ही मिलता था। इसमें XZ(O) की तरह ही लेदर रेप्ड गियरनॉब और स्टीयरिंग, टायर प्रेशर मॉनिटर, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के लिए एक्सप्रेस कूल फंक्शन मिलता है। हालांकि कंपनी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी अभी भी फुली लोडेड XZ(O) वैरिएंट में ही सीमित है।

नेक्सन XZ+(S) वैरिएंट: दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे

नए XZ+(S) मॉडल में बीएस6 कंप्लेंट 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। दोनों में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। उम्मीद की जा रही है कि लोअर वैरिएंट सनरूफ मिलने से ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी और इसकीस सेल्स में इजाफा होगा। इसका मुताबला हुंडई वेन्यू और हाल ही में लॉन्च हुई सुजुकी विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New XZ + (S) variant of Tata Nexon launched with sunroof variant, fully loaded XZ (O) model for Rs. 30,000. Cheap, Starting Price Rs. 10.10 Lakh




1

ब्रिटिश कंपनी ने इलेक्ट्रिक अवतार में पेश की रॉयल एनफील्ड बुलेट; न वाइब्रेशन, न ऑयल लीक की झंझट, 122 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी

लंबे समय से भारतीय इलेक्ट्रिक बुलेट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रॉयल एनफील्ड से पहले ब्रिटिश कंपनी इलेक्ट्रिक क्लासिक कार ने बुलेट को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर दिया है। इसे फोटॉन नाम दिया है। कंपनी ने बुलेट के चेसिस, सस्पेंशन में कई सारे मॉडिफिकेशन कर इसे इलेक्ट्रिक रूप दिया है। लुक्स के मामले में फोटोन बुलेट जैसी ही दिखती है लेकिन इसके इंजन की जगह कंपनी ने बैटरी पैक फिट कर दिया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैंप्स लगा है, जिसके बीचों बीच रिंग शेप एलईडी डीआरएल फिट किया गया है। इसकी कीमत 19 लाख रुपए के लगभग है। यानी यह तीन हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 मोटरसाइकिल से भी ज्यादा महंगी है।


90 मिनट में होगी फुल चार्ज

  • रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 2.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक लगा है, जो 3D प्रिटेट पैनल से लैस है। बाइक में 13 kW वॉटर कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो रियर व्हील्स को पावर देती है। इसमें 16 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है, हालांकि यह बीएस6 इंजन से लैस बुलेट से काफी कम है।
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो फोटॉन को 48 किमी. प्रति घंटा से 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में सिर्फ 6 सेकंड का समय लगता है। बाइक की टॉप स्पीड 112 किमी. प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 160 किमी. तक का सफर तय कर सकती है। इसके साथ 7 kW चार्जर मिलता है, जिससे यह 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Royal Enfield Bullet Photon price| British company introduced Royal Enfield Bullet Photon in electric avatar; No vibration, no oil leak trouble, top speed 122 kmph




1

14 अप्रैल तक ग्राहक फ्री में देख सकेंगे डिश टीवी-एयरटेल-टाटा स्काई के चुनिंदा सर्विस चैनल्स, इसमें कुकिंग, फिटनेस, डांस समेत मूवी चैनल्स शामिल

लॉकडाउन में लोग घर बैठे बोर न हो इसलिए एयरटेल, टाटा स्काई और डिश टीवी अपने चुनिंदा सर्विस चैनलों को ग्राहकों के लिए फ्री कर दिया है। एयरटेल और डिश टीवी ने अपने चार सर्विस चैनलों फ्री किया, जबकि टाटा स्काई के लगभग 10 चैनलों को ग्राहक फ्री कर दिया है। कंपनी ने हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर ये सुविधा शुरू की है, जिससें ग्राहक घर पर ही कुकिंग, डांसिंग और फिटनेस टिप्स सीख सकेंगे। तीनों कंपनियां ने 14 अप्रैल तक के लिए सुविधा मुहैया कराएंगी।

एयरटेल डिजिटल टीवी

एयरटेल डिजिटल टीवी ने चार चैनल को ग्राहकों के लिए फ्री किया है। इसमें आपकी रसोई, एयरटेल सीनियर और लेट्स डांस जैसे चैनल्स के साथ एयरटेल क्यूरियोसिटी स्ट्रीम शामिल है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान घर पर ही सैकड़ों मूवी का लुफ्त उठाया जा सकेगा।

चैनल का नाम चैनल नंबर
आपकी रसोई 407
एयरटेल क्यूरियोसिटी स्ट्रीम 419
सीनियर टीवी 323
लेट्स डांस 113

डिश टीवी

डिश टीवी के ग्राहक आयुष्मान एक्टिव, फिटनेस एक्टिव, किड्स एक्टिव टून्स और किड्स एक्टिव राइम्स जैसे चैनलों को फ्री में देख सकेंगे।

चैनल का नाम चैनल नंबर
आयुष्मान एक्टिव 130
फिटनेस एक्टिव 132
किड्स एक्टिव टून्स 956
किड्स एक्टिव राइम्स 957

टाटा स्काई

टाटा स्काई ने लगभग 10 चैनलों को लॉकडाउन पीरियड के दौरान ग्राहकों के लिए मुफ्त कर दिया है। इसमें डांस स्टूडियो, फन लर्न, कुकिंग और फिटनेस जैसे चैनल्स शामिल हैं।

चैनल का नाम चैनल नंबर
डांस स्टूडियो 123
फन लर्न 664/668
कुकिंग 127
फिटनेस 110
स्मार्ट मैनेजर 701
वैदिक मैथ्स 702
क्लासरूम 653
इंग्लिश 660 (हिंदी), 1424(तेलुगु)
ब्यूटी 119
जावेद अख्तर 150

फ्री एक्सेस सुविधा देने के अलावा टाटा स्काई ने ग्राहकों को क्रेडिट फैसिलिटी भी मुहैया कराई है, जिसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 080-61999922 मिल कॉल कर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे खासतौर से ऐसे ग्राहकों के लिए लॉन्च की है, जो लॉकडाउन के कारण अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Customers can watch Dish TV-Airtel-Tata Sky's selected service channels for free, this includes movie channels including cooking, fitness, dance




1

टीमव्यूअर, माइक्रोसॉफ्ट टीम और जूम से करें ऑनलाइन मीटिंग और BOX में सुरक्षित रखें फाइल्स, घर से काम कर रहे हैं तो काम आएंगी ये 10 ऐप्स

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अचानक वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करना शुरू करना पड़ा। इसके लिए कई कंपनियों में इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। फिर भी सभी इसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। गूगल की हैंगआउट गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट की स्काइप व ड्रॉप बॉक्स जैसी सर्विसेस काफी पहले से हैं, जो वर्क फ्रॉम होम में मदद करती रही हैं। सहकर्मियों से जुड़े रहने के लिए वाट्सऐप, टेलीग्राम आदि भी इस्तेमाल हो रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते चलन के कारण अब ढेरों नए टूल्स और ऐप्स भी आ गए हैं। सभी का उद्देश्य एक ही है- घर से काम करने को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाना। हम आपके लिए कुछ ऐसी ही ऐप्स लेकर आए हैं..

ऑनलाइन वीडियो मीटिंग्स के लिए...

1. Zoom
रेटिंग: 4
डाउनलोड्स: 10 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें स्क्रीन शेयर करने और इंस्टेंट मैसेज भेजने के विकल्प भी हैं। कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक बार में 100 से लोगों तक को जोड़ा जा सकता है। मीटिंग्स को रिकॉर्ड कर बाद में देखने की सुविधा भी है।

2. Microsoft Teams
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: इसमें वीडियो चैट, डॉक्यूमेंट शेयर करने और सहकर्मियों से चैटिंग की सुविधा है। साथ में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 का इस्तेमाल कर डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और शीट्स आदि भी बना सकते हैं।ट

3. Team Viewer
रेटिंग: 3.5
डाउनलोड्स: 5 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त व पेड वर्शन
क्या करता है: इस टूल की मदद से डेस्कटॉप शेयर कर सकते हैं। यानी घर बैठे किसी ऐसे दूसरे डेस्कटॉप पर काम कर सकते हैं, जिसपर टीमव्यूअर हो। ऑनलाइन मीटिंग, वेब कॉन्फ्रेंसिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चैट और मैसेज के लिए...

1. Basecamp 3
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 5 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, मैक पर मुफ्त व पेड वर्शन
क्या करता है: इसमें मैसेज बोर्ड, चैट रूम और फाइल ऑर्गनाइजर जैसे सुविधाएं हैं। सीमित सुविधाओं वाला फ्री वर्शन छोटे प्रोजेक्ट्स को मैनेज के लिए अच्छा है। बड़ी टीम वाले प्रोजेक्ट 99 डॉलर का पेड वर्शन भी ले सकते है।

2. Slack
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त और पेड वर्शन
क्या करता है: यह कई संस्थानों द्वारा इस्तेमाल कि जा रहे सबसे मशहूर ऐप्स में से एक है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया है। मैसेजिंग, फाइल भेजने और डॉक्यूमेंट एडिट करने की सुविधाएं देता है। हालांकि इसके फ्री वर्शन में मैसेज की संख्या की लिमिट है।

प्रोजेक्ट या टास्क की निगरानी के लिए...

1. Trello
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर मुफ्त
क्या करता है: इस टूल की मदद से टीम के सदस्यों के काम का लेखाजोखा रख सकते हंै। टीम के सदस्यों के लिए टू-डू लिस्ट बना सकतें है, जहां सभी देख सकते हैं कि कौन-सा काम हुआ, कौन-सा बाकी है। इसपर कमेंट्स और लिंक्स भी शेयर की जा सकती हैं।

2. Asana
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 10 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त और पेड वर्शन
क्या करता है: फेसबुक के को-फाउंडर डस्टिन मोस्कोविट्ज की एस ऐप में एक प्रोजेक्ट पर काम कर 15 लोग जोड़े जा सकते हैं और उनके साथ टास्क लिस्ट शेयर कर सकते हैं। पेड वर्शन में टाइमलाइन, शेड्यूल और एडवांस रिपोर्टिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

3. Harvest
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: इस ऐप से समय और खर्चों का हिसाब-किताब रखा जा सकता है। इसके जरिए इनवॉइस (बिल) की फोटो खींचकर खर्च का हिसाब रख सकते हैं। किसी सहकर्मी को प्रोजेक्ट या काम पूरा करने में कितना समय लगता, इसकी निगरानी कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट के लिए…

1. Quip
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 5 लाख से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: इसमें कैलेंडर, स्प्रैडशीट्स, वर्ड डॉक्यूमेंट बना सकते हैं और सहकर्मियों के साथ शेयर कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स की अपडेट और एडिटिंग की हिस्ट्री लाइव देख सकते हैं। साथ ही कमेंट्स भी एड किए जा सकते हैं।

2. Box
रेटिंग: 4.5
डाउनलोड्स: 1 करोड़ से ज्यादा
कहां मिलेगा: एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त
क्या करता है: यह फाइल रखने के टूल्स गूगल ड्राइव और ड्रॉपबॉक्स का विकल्प है, जिनमें फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं। फाइल सेव करने के लिए इस ऐप में ऑफिस 365, गूगल ऐप्स और स्लैक को भी जोड़ा जा सकता है।

ये ऐप्स प्रोडक्टिवटी बढ़ाएंगे...


कुछ लोग मानते हैं कि वर्क फ्रॉम होम में प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है क्योंकि घर में एकाग्रता से काम नहीं हो पाता। ये ऐप्स प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Time Doctor: यह टाइम ट्रैकिंग ऐप है, जो एकाग्र रहने व काम की डेडलाइन पर नजर रखने में मदद करता है। इससे समय पर काम पूरा करने में मदद मिल सकती है। Hours और Toggle भी इसी तरह की चर्चित ऐप्स हैं।

Noisil: इस पेड ऐप में इस तरह के साउंड हैं जो एकाग्रता को बेहतर करने में मदद करते हैं। नेचर, बारिश, जंगल और मन को एकाग्र करने वाली विशेष ध्वनियां, जिन्हें व्हाइट नॉइज कहते हैं, इनमें शामिल हैं।

Doodle: घर से काम करने में एक समस्या यह भी होती है कि आपके काम पर सहकर्मियों का तुरंत फीडबैक नहीं मिल पाता। यह फ्री ऐप सहकर्मियों से किसी प्रोजेक्ट या टॉपिक पर तुरंत फीडबैक लेने में मदद करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Keep files in online meetings and BOX from teamviewer, Microsoft team and zoom, these 10 apps will work if you are working from home




1

10 हजार से कम कीमत के चार फोन, जिसमें मूवी देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा, सबसे सस्ते फोन की कीमत 7499 रुपए

सीआईआई एंड बोस्टन कंसल्टिंग ग्रूप की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में भारतीयों ने हर महीने करीब 3.7 अरब वीडियो देखे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्पोर्ट स्ट्रीमिंग, वर्चुअल म्यूजिक कंसर्ट, सेल्फ एजुकेशन एंड लर्निंग कंटेट की वजह से वीडियो देखने में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कोरोना के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण लोग घर पर वीडियो देखकर समय गुजार कर रहे हैं। मेट्रो सिटी में वीडियो देखने में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन मूवीज का मजा लेना हो तो पहली जरूरत है फोन की स्क्रीन का बड़ा होना और दमदार बैटरी होना। जानिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जो वीडियो देखने के हिसाब से बढ़िया कहे जा सकते हैं...


रियलमी C3, कीमत - 7,499 रुपए

फोन में 6.52-इंच एचडी+ डिस्प्ले लगा है। इसमें एचडी क्वालिटी में कंटेंट स्ट्रीम की जा सकती है। यह बड़ा डिस्प्ले मूवी, गेम्स और म्यूजिक का बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।। फोन में 5,000 एमएएच बैटरी लगी है जो 10वाट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फुल चार्ज कर इसमें 23 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 20 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 10 घंटे गेम खेल सकते हैं।

रेडमी 8, कीमत - 8,999 रुपए

फोन में 6.22 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है।फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो सिंगल चार्ज करने में पूरे दिन तक आराम से चलती है, इसमें 18वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है। फोन के बॉक्स में 10वाट का चार्जर साथ आता है।

वीवो U10, कीमत - 9,990 रुपए

फोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 729x1544 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इस फोन वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिहाज से बढ़िया है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 18वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

इंफिनिक्स S5 प्रो, कीमत- 9,999 रुपए

10 हजार रुपए की कम कीमत में इंफिनिक्स S5 प्रो एक बढ़िया स्मार्टफोन है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले लगा है, जिसमें 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है जो 10वाट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best Smartphone under 10K|Realme C3, Redmi 8 including 4 phone having big display size you will get the best movie viewing experience, the cheapest phone costs 7499 rupees




1

कोविड-19 के चलते फोर्ड अपने ग्राहकों के लिए लाई प्राइस प्रोटेक्शन और वारंटी एक्सटेंशन जैसी सर्विस

कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को देखते हुए फोर्ड इंडिया भी सामने आई है। उसने कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों व समुदायों की मदद करने के लिए कई ऐलान किए हैं। जिसमें प्राइस प्रोटेक्शन, वारंटी एक्सटेंशन, सर्विस बेनिफिट जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।

प्राइस प्रोटेक्शन: जिन ग्राहकों ने नई फोर्ड कार बुक कर दी है या फिर 30 अप्रैल तक बुक करना चाहते हैं, उन्हें डिलीवरी के वक्त संपूर्ण प्राइस प्रोटेक्शन मिलेगा।

वारंटी एक्सटेंशन: जिन फोर्ड कारों की फैक्ट्री या एक्सटेंडेड वारंटी 15 मार्च से 30 मई, 2020 के बीच खत्म हो रही है, उन्हें फोर्ड 30 जून, 2020 तक निशुल्क एक्सटेंशन प्रदान करेगा। जो ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं, वो 30 जून तक ऐसा कर सकते हैं।

सर्विस बेनेफिट्स: फोर्ड सभी शेड्यूल्ड सर्विस बेनेफिट्स, जैसे निशुल्क सर्विस प्राप्त करने के लिए 30 जून, 2020 तक तीन माह का एक्सटेंशन प्रदान कर रहा है। इस अवधि में फैक्ट्री वारंटी या एक्सटेंडेड वॉरंटी प्रभावित नहीं होगी।

कस्टमर केयर: फोर्ड अपने कस्टमर्स का ईमेल customail@ford.com या ट्विटर @FordIndiaHelp या फिर एसएमएस नंबर 56263 के माध्यम से ग्राहकों की शंकाओं का समाधान करेगी।

फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग, सेल्स व सर्विस) विनय रैना ने बताया कि हमारे कार्यबल, ग्राहकों व समुदायों का स्वास्थ्य व सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम इस महामारी से लड़ने के लिए ज्ञान से संसाधनों तक हर चीज को तैनात कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Customers to Communities: Ford Family Extends A Helping Hand in India’s Fight Against COVID-19




1

BS6 डीजल इंजन के साथ एमजी हेक्टर लॉन्च; शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपए, BS4 मॉडल से 45 हजार रुपए तक महंगा

एमजी मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपए है। बीए,स6 अपडेशन के बात कार की कीमत में 40 हजार से 45 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपए है।

पहली की तरह ही मिलेगा 2.0 लीटर का इंजन

  • इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का एफसीए सोर्स्ड इंजन मिलेगा। यही इंजन जीप कंपास और टाटा हैरियर में भी मिलता है। हालांकि कंपास में सबसे पहले बीएस6 अपग्रेडेशन हुआ, जिसके बाद पिछले महीने हैरियर में बीएस6 इंजन आया। बीएस6 हेक्टर डीजल की बात करें तो इसमें 170 पीएस का पावर और 350 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • हालांकि हेक्टर में 1.5 लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन भी अवेलेबल है, जिसे पहले ही बीएस6 में अपडेट किया जा चुका है। अपेडेटेड बीएस6 पेट्रोल इंजन में 143 पीएस का पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। इस वर्जन में 48 वॉल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन अवेलेबल है।

टॉप वैरिएंट में मिलेगा 360 डिग्री सराउंड कैमरा
बीएस6 हेक्टर के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें एबीएस विद ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है जो सभी वैरिएंट में मिलते हैं। हालांकि टॉप वैरिएंट में इन सभी फीचर्स के अलावा पावर्ड टेल गेट, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, रेन सेसिंग वाइपर्स, पैनोरमिक सनरूफ और हीटेड आउट साइड मिरर मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 MG Hector Diesel price| BS6 MG Hector Diesel Launched Starting at price 13.88 lakh rupees, upto 45 thousand rupees more expensive than BS4 model, know features, price and variants details




1

पांच BS6 पेट्रोल कार जिसमें 24.12 kmpl तक का माइलेज मिलेगा, 2.92 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब ज्यादातर लोगों का रुझान ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में बीएस6 एमिशन नॉर्म्स भी लागू हुए हैं। ऐसे में बीएस4 मॉडल्स में जितना पावर और माइलेज मिलता था, वो आंकड़ा बीएस6 मॉडल्स में आकर बदल गए हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन कंफ्यूज है कि कौन से बीएस6 मॉडल में अच्छा माइलेज मिलेगा, तो ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के अनुसार जानें कौन से हैं वो बजट मॉडल्स, जिसमें बेहतर माइलेज मिल सकता है..

मारुति सुजुकी डिजायर (ऑटोमैटिक), माइलेज: 24.12kmpl


डिजायर हमेशा से ही मारुति की बेस्ट सेलिंग सेडान रही। हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया जिसमें 1.2 लीटर K12B पेट्रोल इंजन को 1.2 लीटर K12C इंजन से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि इसमें डुअल बैटरी सेटअप नहीं मिलता है। यह पहले से 7 हॉर्स पावर ज्यादा ताकतवर हो गया है। इसके 5 स्पीड मैनुअल वर्जन में 23.26kmpl जबकि 5 स्पीड ऑटोमैटिक में 24.12kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.81 लाख रुपए तक है।


टोयोटा ग्लांजा/ मारुति सुजुकी बलेनो, माइलेज: 23.87kmpl


ग्लांजा और बलेनो दोनों अलग-अगग कंपनी के प्रोडक्ट जरूर है लेकिन दोनों एक ही प्लेटफार्म लगा है। ARAI के मुताबिक इनमें 23.87kmpl का माइलेज मिलता है। इनमें 1.2 लीटर का इंजन है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और 12 वोल्ट बैटरी है। इसमें 90 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इनकी कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। टोयोटा ग्लांजा की शुरुआती कीमत 7.22 लाख रुपए है जबकि बलेनो की शुरुआती कीमत 7.33 लाख रुपए है। दोनों ही हैचबैच 83 हॉर्स पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी अवेलेबल है।

रेनो क्विड 1.2 ऑटोमैटिक, माइलेज: 22.5kmpl


यह रेनो की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है। यह 54 हॉर्स पावर वाले 0.8 लीटर और 68 हॉर्स पावर वाले 1.0 लीटर इंजन से लैस है। 1.0 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक में 22.5kmpl माइलेज मिलता है जबकि 0.8 लीटर वाले मॉडल में 22.3kmpl का माइलेज मिलता है। जबकि 1.0 लीटर 5 स्पीड मैनुअल मॉडल में 21.7kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 2.92 लाख रुपए से 5.01 लाख रुपए तक है।

मारुति सुजुकी अल्टो, माइलेज: 22.05kmpl


यह कंपनी का सबसे छोटा मॉडल है। इसमें 48 हार्स पावर वाला 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जिसमें 22.05kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 2.95 लाख रुपए से 3.90 लाख रुपए तक है। इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत 4.33 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है। इसमें एक किलो गैस में 31.59 किलोमीटर तक चलती है।

मारुति सुजुकी वैगनआर, माइलेज: 21.79kmpl


यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक है। यह 68 हॉर्स पावर वाले 1.0 लीटर इंजन के साथ 83 हॉर्स पावर वाले 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। 1.0 लीटर इंजन में 21.79kmpl का माइलेज मिलता है जबकि 1.2 लीटर में 20.52kmpl का माइलेज मिलता है। दोनों में मैनुअल के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी अवेलेबल है। इसकी कीमत 4.45 लाख रुपए से 5.95 लाख रुपए तक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Most Fuel Efficient BS6 petrol cars| Wagon R, Alto, Suzuki Dzire include Five best BS6 petrol cars with mileage up to 24.12 kmpl, starting price of Rs 2.92 lakhs




1

एपल आईओएस 14 में मिलेगा नया क्लिप फीचर, ऐप को इंस्टॉल किए बिना उसके खास फीचर्स का अनुभव ले सकेंगे आईफोन और आईपैड यूजर

एपल एक नए फीचर क्लिप्स पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी ऐप को डाउनलोड किए बिना इस्तेमाल कर सकेगा। यह फीचर आईओएस 14 की बिल्ट में भी स्पॉट किया जा चुका है। 9टू5मैक की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूआर कोड स्कैन के जरिए ऐप के कुछ फंक्शन्स को इस्तेमाल करके उसका एक्सपीरियंस ले सकेंगे। इस फीचर के आने से ऐप के किसी स्पेसिफिक फीचर का ट्रायल लेने के लिए पूरी ऐप को इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा। ये ठीक वैसे ही कम करेगी जैसे एंड्रॉयड में स्लाइल फीचर काम करता है।

वर्तमान में आईओएस पर कोई लिंक खोलते हैं या क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो से सफारी ब्राउजर में खुलती है। लेकिन ऐप्स में ये यूनिवर्सल लिंक देने का ऑप्शन होता है कि, जो इंस्टॉल होने के बाद ये सफारी की बजाए ऐप पर खुलता है। लेकिन क्लिप्स के आने के बाद ये बदल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल यूजर को इंटरैक्टिव और डायनामिक कंटेंट एक्सपीरियंस देना चाहता है। बिल्ट में क्लिप्स APIसीधे क्यूआर कोड रीडर से जुड़ी है।

फ्लोटिंग कार्ड में देख सकेंगे कंटेंट
आईओएस यूजर किसी ऐप में लिंक कोड को स्कैन करेगा, तो वह स्क्रीन पर दिख रहे कार्डनुमा इंटरफेस में उससे डायरेक्ट इंटरैक्ट कर सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर को कोई यूट्यूब वीडियो के जरिए कोई लिंक मिलती है, लेकिन उसके आईफोन या आईपैड में ऑफिशियल ऐप इंस्टॉल नहीं है, ऐसे में सिर्फ उस कोड को स्कैन करना होगा और वीडियो प्लोटिंग कार्ड में प्ले हो जाएगा। इस फ्लोटिंग कार्ड में ऐप के फुल वर्जन को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना का ऑप्शन रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New clip feature will be available in Apple iOS 14, iPhone and iPad users will be able to experience its special features without installing the app




1

गुजरात में होगा सुजुकी जिम्नी का प्रोडक्शन, 10 लाख रु. तक होगी कीमत, जानिए कब और कितने वैरिएंट में अवेलेबल होगी जिम्नी

लंबे समय से भारतीय सुजुकी जिम्नी का इंतजार कर रहें हैं। कंपनी ने हाल ही में इसे दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। अगर आप भी जिम्नी को खरीदने के लिए इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं, तो सवाल-जवाब में जानिए कि यह खूबसूरत कार कब और कितने वैरिएंट में लॉन्च होगी...

क्या जिम्नी भारतीय बाजार में लॉन्च होगी?

  • जबाव है हां। साल 2018 में 4th जनरेशन जिम्नी ने इंटरनेशनल मार्केट में डेब्यू कर चुकी है और इन्हीं मॉडल की भारत में आने की काफी संभावना है। वहीं 2019 में जिप्सी के डिस्कंटीन्यू होने के बाद इसके भारत आने की संभावना काफी बढ़ गई है।
  • विदेशों में इसकी मांग में तेजी से इजाफा हुआ है, सुजुकी के जापान स्थित कसोई प्लांट की कैपेसिटी भी फुल हो चुकी है और यहां एडिशनल प्रोडक्शन की जरूरत पड़ रही है। कसोई प्लांट की पूर्ति करने के लिए कंपनी जिम्नी लाइनअप के लिए गुजरात में प्लांट लगा रही है। यहीं से इसे निर्यात किया जाएगा। लोकल मैनुफैक्चर्स का कहना है कि प्रोडक्शन के पहले 6 महीने जिम्नी यहां से सिर्फ निर्यात की जाएगी।

भारत में जिम्नी का कौनसा मॉडल आएगा?

  • जापान में इसके दो मॉडल अवेलेबल हैं- स्टैंडर्ड और सिएरा। यूरोपियन मार्केट में बिना सिएरा बैज वाला मॉडल अवेलेबल है। स्टैंडर्ड जापान स्पेसिफिकेशन वाला मॉडल देश के मानकों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें 660 सीसी का इंजन है और इसकी लंबाई 3.4 मीटर है।
  • सुजुकी जिम्नी सिएरा (जिसे अब यूरो-स्पेक्स जिम्नी के तौर पर जाना जाएगा) में बॉडी क्लेडिंग मिलेगी, जिससे यह थोड़ी बड़ी लगती है। यह 3.5 मीटर लंबी है और 1.5 लीटर इंजन के साथ आएगी। यूरो-स्पेक्स जिम्नी को भारत में ही बनाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि साल 2021 में जिम्नी का 5 डोर मॉडल पेश किया जाएगा और यही मॉडल भारत में बेचा जाएगा।

कौन से इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन में मिलेगी जिम्नी?

  • पहली बात यह कि जिम्नी में डीजल इंजन नहीं आता यानी भारत में भी ये सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध रहेगी। भारतीय मॉडल में 105 हॉर्स पावर और 138 एनएम टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो वर्तमान में सियाज, विटारा ब्रेजा में भी मिलता है।
  • गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलेगा। हालांकि जिम्नी ऑफरोड कैपेबिलिटी जैसे फोर व्हील ड्राइव से लैस होगी।

भारत में कितनी होगी कीमत?

  • 5 डोर जिम्नी की लंबाई 4 मीटर से भी कम होगी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा। सुजुकी की इस कार की कीमत भारत में लगभग 10 लाख रुपए तक होगी। इसकी कीमत मारुति की अन्य एसयूवी जैसे विटारा ब्रेजा से मिलती जुलती हो सकती है लेकिन दोनों कार एक दूसरे से काफी बदलाव रहेगी। दोनों की टार्गेट ऑडियंस अलग रहेगी। कंपनी इसे अपने प्रीमियम नेक्स आउटलेट से बेच सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suzuki Jimny to be produced in Gujarat, Rs 10 lakh Price will be up to, know when and how many variants will be available




1

लॉकडाउन में यूजर्स घर बैठे कर रहे टिकटॉक, 100 करोड़ से ज्यादा बार इन्स्टॉल हुआ; फ्री कैटेगरी में तीसरा टॉप ऐप

25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन अब 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। लॉकडाउन का फायदा सबसे ज्यादा शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो ऐप टिकटॉक को मिल रहा है। लॉकडाउन के दौरान गूगल प्ले स्टोर से इसे सबसे ज्यादा इन्स्टॉल किया गया है। जिसके चलते इसका ऑलटाइम इन्स्टॉलेशन 1 बिलियन यानी 100 करोड़ के पार पहुंच चुकाहै। लॉकडाउन के दौरान देश में फ्री कैटेगरी वाले ऐप्स में सबसे ज्यादा इन्स्टॉल होने वाला तीसरा टॉप है। दूसरे नंबर पर जूम और पहले नंबर पर सरकार द्वारा लॉन्च किया गया आरोग्य सेतु ऐप है।

सबसे ज्यादा टिकटॉक वीडियो की शेयरिंग

इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा टिकटॉक के वीडियो वायरल हो रहे रहे हैं। वॉटसऐप, हैलो, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल प्लेटफॉर्म पर टिकटॉक के फनी वीडियो शेयर हो रहे हैं। ज्यादातर टिकटॉक यूजर्स लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठे-बैठे फनी वीडियो बना रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय यूजर्स इस टिकटॉक वीडियो बना रहे हों, बल्कि यूएस में भी इस ऐप का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। जनवरी 2020 में टिकटॉक को यूएस यूजर्स ने एपल ऐप स्टोर के साथ गूगल प्ले स्टोर पर भी सबसे ज्यादा डाउनलोड किया।

हाल ही में टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइट डांस ने भारत को डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ की मदद औरमेडिकल इक्युपमेंट खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। टिकटॉक की लोकप्रियता और डाउनलोड संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि लॉकडाउन पीरियड में करोड़ों लोगों के एंटरटेनमेंट का पहला प्लेटफॉर्म बन सकता है। यूजर्स के एंटरटेनमेंट में रुकावट न आए इसके लिए कंपनी ने स्ट्रीमिंग क्वालिटी को गिरा दिया है ताकि इंटरनेट पर अधिक दबाव न पड़े।

टिकटॉक का टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

इस ऐप का साइज 84MB है। इस अब तक 1,000,000,000 से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया जा चुका है। इस ऐप को एंड्रॉयड 4.1 जैली बीन और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर इन्स्टॉल कर सकते हैं। ऐप पर 19,100,529 लोगों ने इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TikTok Crosses 1 Billion Installs Milestone on Google Play Store Amid Lockdown




1

एलजी ने लॉन्च किया सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन फोल्डर 2 फ्लिप, 12 हजार रुपए है कीमत, सिर्फ 127 ग्राम वजनी

सस्ता बजट स्मार्टफोन चाहने वालो के लिए टेक कंपनी एलजी ने फोल्डर 2 फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 4G सपोर्ट मिलेगा। इसमें दो स्क्रीन्स हैं और फोन एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन से लैस है। इसे खासतौर से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम बजट में फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। यह फ्लिप फोन फिलहाल सिर्फ साउथ कोरियाई बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे ओरिजनल फोल्डर फोन के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है, जिसे फरवरी 2018 में बाजार में उतारा गया था।

सेकेंडरी स्क्रीन पर देख सकेंगे कॉल नोटिफिकेशन
यह फोन दो कलर प्लेटिनम ग्रे और व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इसकी कीमत 198000 वॉन यानी 12400 रुपए है। यह सिर्फ 127 ग्राम वजनी है। इसमें दो स्क्रीन मिलेंगे, जिसमें 2.8 इंच का QVGA LCD प्राइमरी स्क्रीन और 0.9 इंच की सेकेंडरी मोनोक्रोम पैनल मिलेगा, जिसमें टेक्स्ट और कॉल्स के नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। यह एंड्ऱॉयड ओएस पर काम करता है, इसमें 1470 एमएएच बैटरी दी गई है।

8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा
इसमें SOS बटन भी दी गई है। इमरजेंसी में इस बटन को तीन बार दबाने पर प्री-रजिस्टर्ड फोन नंबर पर इमरजेंसी एसएमएस और लोकेशन की जानकारी पहुंच जाएगी। इसमें T9 कीपैड है जिसमें एआई वॉयस सर्विस को एक्सेस करने के लिए हॉट-की दी गई है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट से लैस है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LG Folder 2 flip phone price| LG launches Folder 2 flip phone the cheapest foldable smartphone, price is 12 thousand rupees, Folder 2 flip phoneweighing just 127 grams




1

वनप्लस ने लॉन्च किया 3800 रुपए कीमत का बुलेट्स वायरलेस Z ईयरफोन, 10 मिनट चार्ज कर 10 घंटे गाने सुन सकेंगे

मंगलवार को हुए ऑनलाइन इवेंट में टेक कंपनी वनप्लस ने वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन के साथ वायरलेस ईयरफोन बुलेट्स वायरलेस Z को भी लॉन्च किया। पुराने मॉडल बुलेट्स वायरलेस 12 की तुलना में यह किफायती है। इसकी कीमत 3800 रुपए है। खास बात यह है कि इसमें व्रैप (Warp) चार्ज फीचर मिलता है, जिसकी मदद से 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। फुल चार्जिंग में इसमें 20 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा यह मैग्नेटिक कंट्रोल, क्विक पेयर और क्विक स्विच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो पुराने मॉडल से लिए गए हैं।

चार कलर में अवेलेबल

अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है
वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z की कीमत 3800 रुपए है। यह पुराने मॉडल बुलेट्स वायरलेस 2 की तुलना में काफी किफायती है, जिसे 5,990 रुपए में भारत और अमेरिका में लॉन्च किया गया था। नए हेडफोन फिलहाल अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन की बिक्री यूके में 21 अप्रैल और यूएस में 29 अप्रैल से शुरू होने जा रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बुलेट्स वायरलेस Z की भी बिक्री भी इनके साथ शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे अगले महीने भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

पुराने मॉडल के कई फीचर्स भी मिलेंगे
वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z में मैग्नेटिक कंट्रोल्स मिलते हैं, जिसमें ईयरबड्स को आपस में जोड़ने और अलग करने से म्यूजिक प्ले-पॉज होता है। इसके अलावा इसमें तेजी से पेयरिंग होने के लिए क्विक पेयर और एक से दूसरे डिवाइस में आसानी से स्विच होने के लिए क्विक स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो पुराने मॉडल से ही लिए गए हैं। यह ब्लैक, ब्लू, मिंट और ओटकलर में उपलब्ध है।

पसीनाऔर पानी भी बेअसर
कंपनी ने बताया कि इसे IP55 रेटिंग दी गई है, यानी इस पर पानी और पसीना भी बेअसर है। इसमें सुपर बेस टोन के अलावा 9.2 एमएम का डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। यह सिर्फ 28 ग्राम वजनी है और 10 मीटर की रेंज तक आसानी से काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसके साथ तीन सिलिकॉन ईयरबड्स मिलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OnePlus Bullets Wireless Z headphones price| OnePlus Bullets Wireless Z launched at price 3800 rupees, charging 10 minutes and will be able to listen to 10 hours of songs




1

ईमेल पर आई COVID-19 से जुड़ी लिंक लगा सकती है सुरक्षा में सेंध, गूगल ने कहा सतर्क रहें, अनजान फाइल और लिंक पर क्लिक करने से बचें

सारी दुनिया जहां कोरोना संकट से जूझ रही है वहीं हैकर्स इस मौके का फायदा उठाने से भी बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को गूगल ने बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते लगभग 1.8 करोड़ मालवेयर और फिशिंग ईमेल को ढूंढा, जो कोविड19 के नाम पर यूजर्स को भेजे गए थे। इसके अतिरिक्त 24 करोड़ कोरोना से जुड़े स्पैम मैसेजेज की भी पहचान की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हैकर्स कितनी बड़ी तदाद में घर से काम कर रहे हैं लोगों और लॉकडाउन की वजह से घरों पर समय व्यतीत कर रहे लोगों को महामारी के नाम पर निशाना बना रहे हैं।

मशीन लर्निंग मॉडल से99%मालवेयर ब्लॉक कर रहा गूगल

गूगल ने कहा कि इसमें से 99 फीसदी स्पैम, फिशिंग और मालवेयर्स को कंपनी की मशीन लर्निंग मॉडल (जो इनकी पहचान कर इन्हें फिलटर करने में सक्षम है) द्वारा यूजर तक पहुंचने से रोक दिया गया है यानी ब्लॉक कर दिया गया है। इन्हें जवाब देने से यूजर्स को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कई बार यह भी देखा गया है कि हैकर्स खुद को सरकारी संगठन जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन बताकर फ्रॉड करने के उद्देश्य से फेक और संवेदनशील ईमेल्स भेजते हैं। गूगल ने बताया कि इन पर क्लिक करने पर या इनका जवाब देने पर इंफेक्टेड डाउनलोडेबल फाइल यूजर के सिस्टम के बैकएंड में डाउनलोड हो जाती है, जो आपकी निजी जानकारियों में सेंध लगा सकती है।

जीमेल सिक्योरिटी के प्रोडक्ट मैनेजर नील कुमारन ने बताया कि इन ईमेल को ब्लॉक करने के अलावा हम डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर डोमेन बेस्ड मैसेज ऑथेंटिकेशन, रिपोर्टिंग और कंफोर्मेंशन (DMARC) पर काम कर रहें है और लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सही ईमेल की पहचान करने की जानकारी भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि DMARC हैकरों के लिए who.int डोमेन का इस्तेमाल करना मुश्किल कर देता है और उन्हें यूजर के इनबॉक्स में जाने से रोकता है।

सरकारी राहत कोष के नाम पर फंसा सकते हैं

गूगल ने बताया कि कई बार हैकर्स सरकारी राहत कोष और सरकारी संस्थानों की नकल करते हैं और छोटे व्यवसायियों को लुभाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। कंपनी ने बताया कि कोरोना से जुड़े मालवेयर और फिशिंग को लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए विशेष तौर से इनकी निगरानी की जा रही है।

गूगल ने बताया कैसे बचें
इन सबसे बचने के लिए गूगल ने बताया कि यूजर को ऐसी फाइल को डाउनलोड करने से बचना चाहिए जिनके बारे में उन्हें जानकारी न हो। इसमें अटैच डॉक्यूमेंट देखने के लिए यूजर गूगल के बिल्ट-इन डॉक्यूमेंट प्रिव्यू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी यूआरएल पर क्लिक करने से पहले या उस पर अपना लॉगइन और पासवर्ड डालने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर कर लेना चाहिए, क्योंकि फेक यूआरएल हूबहू असली यूआरएल जैसे ही दिखते हैं इनमें या तो अतिरिक्त शब्द या शब्दों का हेरफेर होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक चित्र




1

भारत में 16 हजार रुपए तक सस्ते मिलेंगे वनप्लस 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स, बुलेट्स वायरलेस Z ईयरफोन की कीमत 1999 रुपए

चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में लेटेस्ट वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन और नए बुलेट्स वायरलेस Z ईयरफोन की कीमतों का ऐलान कर दिया है। भारत में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत 41999 रुपए और वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है। जबकि वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z ईयरफोन की कीमत 1,999 रुपए है। कंपनी ने बताया कि भारत में इनकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी लेकिन फिलहाल किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है। यूएस की तुलना में भारत में वनप्लस 8 सीरीज की कीमत काफी कम है। कंपनी ने भारत में वनप्लस 8 स्मार्टफोन का 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट भी लॉन्च किया गया है, जिसे ग्लोबल मार्केट में अवेलेबल नहीं है।

वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन (Left), वनप्लस 8 स्मार्टफोन (Right)

वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन: भारत में कीमत

  • यूएस के मुकाबले वनप्लस 8 सीरीज की कीमत भारत में काफी कम है। यूएस में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत लगभग 53 हजार और वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत लगभग 68 हजार रुपए है।
  • भारत में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत 41999 रुपए और वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है। फिलहाल इनकी उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई पुष्टी नहीं की है लेकिन इनकी बिक्री मई में शुरू होगी। दोनों स्मार्टफो के अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
वनप्लस 8 स्मार्टफोन: वैरिएंट वाइस कीमत
वैरिएंट कीमत(भारत) कीमत(यूएस) अंतर
6GB+128GB 41,999 रु. - -
8GB+128GB 44,999 रु. 53,200 रु. 8,201 रु.
12GB+128GB 49,999 रु. 61,200 रु. 11,201 रु.
वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन: वैरिएंट वाइस कीमत
8GB+128GB 54,999 रु. 68,400 रु. 13,401 रु.
12GB+128GB 59,999 रु. 76,000 रु. 16,001 रु.

वनप्लस 8 और 8 प्रो: फोन में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले का अंतर

  • वनप्लस 8 में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 2400x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। जबकि वनप्लस 8 प्रो में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 3168x1440 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। दोनों में ही 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • दोनों ही फोन में 8 जीबी/12जीबी रैम और 128 जीबी/256जीबी स्टोरेज वाले दो ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने भारत में वनप्लस का नया 6 जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी लॉन्च किया है। दोनों ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जो अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। दोनों ही मॉडल ऑक्सीजन ओएस पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं।
  • फोन में डिस्प्ले साइज के अलावा कैमरे सेटअप का भी अंतर है। वनप्ल 8 में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइस सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
  • पहली बार कंपनी ने अपने किसी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दे रही है जो वनप्लस 8 प्रो में देखने को मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (सोनी IMX689 सेंसर), 8 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो लेंस, 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर लेंस दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा (सोनी IMX471 सेंसर) है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन (EIS) और फिक्स्ड फोकस फीचर्स से लैस है।
  • बैटरी की बात करें तो वनप्लस 8 में 4300 एमएएच बैटरी है ,जो 30T फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं वनप्लस 8 प्रो में 4510 एमएएच बैटरी है जो 30T फास्ट चार्जिंग के अलावा 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z ईयरफोन: कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • वनप्सस के नए ईयरफोन बुलेट्स Z ईयरफोन की भारत में कीमत सिर्फ 1,999 रुपए है। यूएस में इसकी कीमत 3,800 रुपए है। इसे पसीने और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। सुपर बेस टोन के अलावा इसमें 9.2एमएम डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। 28 ग्राम वजनी इस ईयरफोन की वायरलेस रेंज 10 मीटर है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OnePlus 8 series india Price| OnePlus 8 series smartphones will get cheaper upto 16000 rupees in India, Bullets Wireless Z Earphones Price 1999 rupees, know latest updates on price, features and specifications




1

ओप्पो ने लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A12, टॉप वैरिएंट की कीमत 12,300 रु., मिलेगा 6.22 इंच का डिस्प्ले

ओप्पो ने अपने पोर्टफोलियो में नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A12 को शामिल कर लिया है। यह दो वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके टॉप वर्जन की कीमत 12300 रुपए है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें डेप्थ सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। यह मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। इसके बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाइन दिया गया है, जो ज्यादातर रियलमी फोन्स में देखने को मिलता है।


ओप्पो A12 स्मार्टफोन: कीमत और उपलब्धता

  • फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12300 रुपए है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी अवेलेबल है लेकिन फिलहाल इसकी कीमत का अनाउंस नहीं किया गया है। यह फिलहाल इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

ओप्पो A12 स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाला यह स्मार्टफोन कलरओएस 6.1.2 पर बेस्ड एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4 जीबी तक की रैम और 64 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस यानी 720x1520 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 89% है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।
  • फोन में दो रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो वॉटरड्ऱॉप नॉच में फिक्स है।
  • इसमें 4320mAh बैटरी है, हालांकि फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo A12 Price| Oppo A12 Launched With Dual Rear Cameras and MediaTek Helio P35 chipset, know todays update, Price, Specifications




1

विनजो पर लूडो-कैरम जैसे गेम्स खेलने वालों की संख्या 10 गुना बढ़ी, फेसबुक ने एड्रॉयड यूज़र्स के लिए लॉन्च की गेमिंग ऐप

लॉकडाउन के दौरान लोग जमकर ऑनलाइन गेमिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म विनजो पर लूडो और कैरम जैसे इंडोर गेम्स खेलने वालों की संख्या में भी 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भी ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया गेमिंग ऐप लॉन्च किया है। इसे फेसबुक गेमिंग (FaceBook Gaming) नाम दिया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसे अबतक 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह गेमिंग ऐप फेसबुक ऐप में मौजूद गेमिंग टैब का स्टैंडअलोन वर्जन है। जिसके जरिए आप गेम प्ले, वॉच अदर्स, लाइव गेम प्ले जैसे फीचर्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरे ग्रुप मेंबर्स से भी इसमें शामिल कर सकते हैं।


12 भाषा में खेल सकेंगे गेम
विनजो के इस प्लेटफॉर्म पर लूडो, कैरम और शतरंज जैसे गेम्स 12 क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों को खेलने के लिए मिल रहे हैं। विनजो के प्लेटफॉर्म से यूजर्स को चार खिलाड़ियों के साथ खेले जाने वाले इस खेल में अपने दोस्तों को आमंत्रित करने का अवसर भी मिल रहा है। यह गेम्स वर्सेज मोड में भी खेले जा सकते हैं, जहां दो लोग सीधे एक-दूसरे से मुकाबला कर सकते हैं। इसके अलावा इसे प्राइवेट टूर्नामेंट के तौर पर भी खेला जा सकता है जिसमें यूजर एक-दूसरे को गेम खेलने के लिए इनवाइट कर सकते हैं और आपस में फ्रेंडली कॉम्पिटिशन कर सकते हैं।

5 गुना बढ़े यूज़र्स
विनजो के प्राइवेट प्ले मोड में (वर्सेज और टूर्नामेंट मोड) में इन गेम्स को खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। विनजो गेम्स के सहसंस्थापक पावन नंदा ने कहा कि विनजो की इस महीने 30 और गेम्स को लाइव करने की योजना है, जिससे इस प्लेटफॉर्म की ओर नए लोगों को आकर्षित किया जा सके। विनजो ने इस वर्ष की शुरुआत में डेवलपर कंसोल भी लॉन्च किया है। इन दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स की संख्या दिन पर दिन 30 से 40 फीसदी की दर से बढ़ रही है। पेड कन्वर्जन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

फेसबुक गेमिंग ऐप
फेसबुक के इस ऐप को डाउनलोड करना तो बिल्कुल फ्री है पर गूगल प्ले पर लिस्टिंग से पता चलता है कि इस इन ऐप पर्चेज के लिए आपको 85 से 8,400 रुपए तक खर्च करने होंगे। इस ऐप पर लॉगिन करने के लिए आपको अपने फेसबुक अकाउंट की डिटेल डालनी होगी। इसके बाद आप आसानी इस ऐप पर गेमिंग का मजा ले सकेंगे। फेसबुक ऐप के हेड Fidji Simo ने कहा गेमिंग एक ऐसा मनोरंजन है जो लोगों को आपस में जोड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Facebook has launched a gaming app for Android users, with the number of players playing games like Ludo-Carom on Winjo increasing 10 times.




1

जूम जैसी ऐप बनाने के लिए सरकार ने भारतीय कंपनियों को दिया चैलेंज, 1 करोड़ रु. की प्राइस मनी, जूम की वैल्यूएशन 3.2 लाख करोड़

केंद्र सरकार ने भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप डेवलपमेंट चैलेंज लॉन्च किया है। इसकी प्राइस मनी 1 करोड़ रुपए रखी गई है। यह इनोवेशन चैलेंज उस समय दिया गया जब पॉपुलर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम अपने सुरक्षा कारणों को लेकर विवादों में है। इस चैलैंज के जरिए सरकार घर से काम कर रहे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित माहौल और सुविधाएं मुहैया कराना चाहती है। वर्क फ्रॉम होम के कारण लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान प्रदान ऑनलाइन किया जा रहा है। इस कारण ऑनलाइन माध्यमों से डेटा चोरी और गोपनीय जानकारियों के लीक होने का खतरा काफी बढ़ गया है। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फेंसिंग के लिए जूम ऐप का काफी इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके फ्री वर्जन में 100 यूजर्स और पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में जूम ऐप की वैल्यूएशन 42 बिलियन डॉलर यानी करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए है।

चैलेंज में रजिस्टर्ड होने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल
ऐप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। ऐप बनाने को लेकर कुछ शर्तें रखी गई है जैसे कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप किसी भी डिवाइस पर काम कर सके, यहां तक की कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी आसानी से काम करे। इसके अलावा ऐप में डेटा इनक्रिप्टेड फॉर्मेट में ट्रांसफर हो और यह पावर की कम खपत करे।

विनर टीम को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए
चैलेंज के रिजल्ट का ऐलान 29 जुलाई को किया जाएगा और जीतने वाली टीम को 1 करोड़ रुपए की प्राइस मनी और मिनिस्ट्री ऑफ इफॉर्मेंशन एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। ऐप को केंद्र और राज्य सरकारों समेत जगहों पर इस्तेमाल किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कर रहे थे जूम का इस्तेमाल
पिछले हफ्ते ही सरकार ने जूम ऐप के सुरक्षा संबंधित कारणों को लेकर एडवायजरी जारी की थी। गृह मंत्रालय के सायबर कॉर्डिनेशन सेंटर ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थानों को जूम ऐप न इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। भारत में लॉकडाउन के कारण घर से काम करने के लिए कई प्राइवेट संस्थानों जूम ऐप को धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए कई हाई कोर्ट में मामलों की सुनवाई की जा चुकी है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जूम ऐप इस्तेमाल करते देखा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जूम ऐप इस्तेमाल करते हुए




1

न कोच न इक्विपमेंट, घर पर ही फिटनेस ट्रेनिंग देगी ये 5 ऐप, होम वर्कआउट ऐप 1 जुलाई तक फ्री दे रही प्रीमियम सर्विस

देशव्यापी लॉकडाउन का काफी असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। खासतौर से उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है जिन्हें वर्कआउट करना काफी पसंद है। लॉकडाउन के दौरान फिटनेस मेंटेन रखने के लिए लोग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 22 से 28 मार्च के बीच दुनियाभर में फिटनेस ऐप्स डाउनलोड्स में 45 फीसदी का इजाफा हुआ। भारत में फिटनेस ऐप पर समय बिताने में 60 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। जानिए पांच पॉपुलर फिटनेस ऐप्स के बारे में...

होम वर्कआउट- नो इक्विपमेंट

पॉपुलर फिटनेस ऐप होम वर्क वर्कआउट-नो इक्विपमेंट यूजर को रोजाना वर्कआउट रूटीन प्रोवाइड करता है। खासबात यह है कि ऐप द्वारा बताई गई एक्सरसाइज के लिए न तो वेट की जरूरत है न ही कोच की। सिर्फ बॉडी वेट से ही सारा काम होता है। लॉकडाउन में घर पर फंसे फिटनेस लवर्स के लिए 1 जुलाई तक सभी प्रीमियम सर्विसेस फ्री कर दी गई है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है।

नाइकी ट्रेनिंग क्लब


नाइकी ट्रेनिंग क्लब ऐप करीब 185 फ्री वर्कआउट अवेलेबल कर रहा है, जिसमें स्ट्रेंथ, मोबिलिटी और योगा समेत कई कैटेगरी शामिल हैं। इसका नाइकी मास्टर ट्रेनर फीचर न सिर्फ यूजर को वर्कआउट संबंधित सही सलाह देता है बल्कि रूटीन पर फोकस करने में मदद भी करता है।

30डे फिटनेस


30डे फिटनेस ऐप यूजर को नए वर्कआउट, फिटनेस प्लान्स और एक्सरसाइज प्लान्स के वीडियो ट्यूटोरियल प्रोवाइड करता है। इसके डेवलपर्स का दावा है कि अगर यूजर 30 दिन तक रोजाना कुछ मिनट ऐप पर बिताए और बताए गए निर्देशों को पालन करे, तो बॉडी शेप में फर्क जरूर दिखेगा। यह यूजर को प्लैंक और स्क्वाट करने से पहले जरूरी वर्मअप के बारे में भी बताता है।

6 पैक एब्स इन 30डे


यह ऐप उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो बैली फैट घटा कर 6 पैक एब्स बनाना चाहते हैं। इसमें तीन लेवल्स हैं- लूज बैली, रॉक हार्ड एब्स और 6 पैक एब्स, जो यूजर को पेट का फैट घटाने में और मजबूत 6 पैक एब्स बनाने में मदद करते हैं।

लूज वेट 30 डे


इसमें कई तरह के वर्कआउट और डाइट प्लान मौजूद हैं। यह वीडियो गाइडेंस भी प्रोवाइड करता है, ताकि यूजर सही एक्सरसाइज कर सके। इसमें फिटनेस एक्टिविटी को गूगल फिट के साथ सिंक्रोनाइज किया जा सकता है ताकि एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सके और कितनी कैलोरी बर्न हुई यह पता लगाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Top fitness apps for the smartphone| Neither coach nor equipment, these 5 apps will give fitness training at home, getting free premium service during lockdown




1

2020 की पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स का मुनाफा दोगुना बढ़कर 5434 करोड़ रुपए हुआ, तीन महीने में जुड़े 1.6 करोड़ नए सब्सक्राइबर्स

कोरोनावायरस का प्रकोप दिसंबर से जारी है और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बोरियत मिटाने के लिए लोग जमकर ओटीटी प्लेटफॉर्म का इ्स्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते नेटफ्लिक्स की कमाई बढ़ने के साथ ही उसके सब्सक्राइबर बेस में काफी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 की पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या में करीब 1.6 करोड़ का इजाफा दर्ज किया गया है। यह वो वक्त था, जब वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस महामारी फैल चुकी थी और दुनिया के ज्यादातर देशों में लोग घर में रहने को मजबूर थे।

सब्सक्राइबर्स बढ़ने के साथ कमाई बढ़कर दोगुनी हुई
इन तीन महीने में नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर "टाइगर किंग" और "लव इज ब्लाइंड" जैसे रियल्टी शो सबसे ज्यादा देखे गए। नेटफ्लिक्स के कुल 182.8 मिलियन (18.2 करोड़) सब्सक्राइबर हैं, जो कि दुनिया के किसी भी एंटरटेनमेंट सर्विस के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। इसमें से करीब 2.3 मिलियन सब्सक्राइबर अमेरिका और कनाडा में है। नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में करीबन7.5 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स नेटफ्लिक्स से जुड़ेंगे। साल 2020 की पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स का मुनाफा दोगुना बढ़कर 709 मिलियन डॉलर (5434 करोड़ रुपए) हो गया है, जो कि साल 2019 के आखिरी तिमाही में 344 मिलियन डॉलर था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 5.7 बिलियन हो गया है।

नेटफ्लिक्स में जुड़े नएफीचर्स
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक नया फीचर्स स्क्रीन लॉक जोड़ दिया है, जो कि एंड्राइड फोन यूजर्स को एक्सीडेंट्ल टच से बचाएगा। स्क्रीन के एक बार लॉक होने पर अनलॉक होने पर स्क्रीन को अनलॉक किया जा सकेगा। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने पैरेंट्स हेल्प, गार्जियन और एल्डर फीचर्स को जोड़ा गया है। साथ ही बच्चों के लिए टीवी शोज और मूवी प्लेटफॉर्म के लिए शुरू किया गया है।

कंज्यूमर ओटीटी प्लेफार्म को देंगे तरजीह
नीलसन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के बाद भी करीब 64 फीसदी लोग थिएटर में फिल्में देखने की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर मूवी देखना पसंद करेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राछवि कहती हैं, 'मैं इन दिनों ओटीटी प्लेफार्म पर मूवी देख रही हूं और मुझे यह सिनेमा हॉल जाकर मूवी देखने से ज्यादा कंफर्टेबल लग रहा है। मैं आगे भी इसी माध्यम से मूवी देखूंगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Netflix's profits doubled to Rs 5434 crore in first quarter of 2020, 16 million new subscribers added in three months




1

श्याओमी ने लॉन्च किया Mijia इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S, फुल चार्ज में 30 किमी तक चलेगा, टॉप स्पीड 25kmph

चीनी टेक कंपनी श्याओमी ने नया मीजिया (Mijia) इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए है। फिलहाल ये चीन में कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और अन्य देशों में भी इसकी शिपिंग की जा रही है। यह एमआई इकोसिस्टम की प्रोडक्ट रेंज का हिस्सा है। स्कूटर की खास बात यह है कि फुल चार्ज में यह 30 किमी तक चलता है। इसकी बॉडी को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से तैयार किया गया है, जो 100 किलो तक का भार उठाकर चलने में सक्षम है।

स्कूटर सिर्फ 12.5 किलो वजनी, सेफ्टी के लिए रियर व्हील में डिस्क ब्रेक लगा है

Mijia स्कूटर के खास फीचर्स

  • फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 30 किमी तक चलता है। इसमें DC मोटर लगी है, कंपनी का दावा है कि इसे 3 हजार घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह 25 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसमें डिस्क ब्रेक्स लगे हैं, जो एंटी ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस फीचर से लैस है।
  • स्कूटर सिर्फ 12.5 किलो वजनी है। इसकी बॉडी को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से बनी है जिसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 100 किलो तक का भार लेकर चलने में सक्षम है।
  • इसमें कई तरह के मोड्स मिलते हैं जिसमें एनर्जी सेविंग, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड शामिल है। इसमें छोटी सी डिस्प्ले लगी है, जो डैशबोर्ड का काम करती है। डिस्प्ले में स्पीड, बैटरी संबंधित जानकारियां मिलती है।
  • इसका छोटा साइज और फोल्डिंग मैकेनिज्म की वजह से इसे कम दूरी के सफर के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। यह चीन के कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध है और भारत समेत कई अन्य देशों में भी इसकी शिपिंग की जा रही है।
  • फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है लेकिन कंपनी धीरे-धीरे अपने कई इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स भारत में उतार रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने एमआई रोबोट वैक्यूम क्लीनिर लॉन्च किया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi Electric Scooter price| Xiaomi launches Mijia electric scooter 1S, will run up to 30 km in full charge, top speed 25kmph




1

महिंद्रा की सबसे छोटी एसयूवी KUV100 NXT का बीएस6 वर्जन लॉन्च, 5.5 लाख रुपए है शुरुआती कीमत, पेट्रोल इंजन से लैस 4 वैरिएंट में मिलेगी

महिंद्रा ने अपनी सबसे छोटी एसयूवी KUV100 NXT का बीएस6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसके K2+ बेस वैरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपए है जबकि इसके टॉप वैरिएंट K8+ के लिए 7.11 लाख रुपए खर्च करने होंगे। बीएस6 केयूवी 100 सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही अवेलेबल है। इसके मिड वैरिएंट K4+ की कीमत 5.96 लाख और K6+ की कीमत 6.78 लाख रुपए है।

7.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

इसमें 1.2 लीटर का एमफालकॉन (mFalcon) मोटर मिलेगी, जो 83 पीएस का पावर और 115 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें सिर्फ 5 स्पीड गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा। सभी वैरिएंट में 5 या 6 सीटर ऑप्शन में अवेलेबल हैं। इसमें कुल चार वैरिएंट मिलेंगे।

मिड वैरिएंट K4+ की कीमत 5.96 लाख और K6+ की कीमत 6.78 लाख रुपए

एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद नेविगेशन, रिमोट कीलेस एंट्री विद इन-की रिमोट ओपनिंग टेलगेट, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टर, डुअल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि गाड़ी के लुक्स में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS 6 version launch of KUV100 NXT, the smallest SUV from Mahindra, is priced at Rs 5.5 lakhs, will be available in 4 variants equipped with petrol engines




1

आईफोन SE, वनप्लस 8, रियलमी नारजो 10 और हुवावे P40 सीरीज समेत 13 स्मार्टफोन जिनकी लॉन्चिंग लॉकडाउन की वजह से टालनी पड़ी

देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कई स्मार्टफोन कंपनियों को अपने नए फोन की लॉन्चिंग टालनी पड़ी। कुछ ने ग्लोबल मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च कर भारत में इनकी कीमतों का ऐलान भी किया लेकिन इनकी बिक्री शुरू नहीं हो पाई। वजह यह है कि सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए आदेश जारी किया कि वे लॉकडाउन पीरियड के दौरान गैर जरूरी सामान न बेचेंगी न ही उनकी डिलीवरी कर सकेंगी। ऐसे में सभी कंपनियां लॉकडाउन खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं ताकि नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जा सके। आज हम ऐसे ही स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी लॉन्चिंग लॉकडाउन की वजह से टालनी पड़ी...


रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स


रेडमी नोट सीरीज कंपनी के वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन सीरीज है, जो काफी लोकप्रिय भी है। श्याओमी इस सीरीज में नए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फोन को लॉन्च कर सकती है, लेकिन फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा कि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5020 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 15 हजार रुपए हो सकती है।

एपल आईफोन SE (2020)


दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अफोर्डेबल फोन के तौर पर आईफोन SE (2020) को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है और लॉकडाउन की वजह से भारत में इसकी कीमत का ऐलान किया है। भारतीय बाजार में फोन की शुरुआती कीमत 42500 रुपए होगी, लेकिन इसकी बिक्री यहां कब से शुरू होगी फिलहाल यह कहना मुश्किल है। इसका डिजाइन आईफोन 8 और आईफोन 6 से मिलता जुलता है। स्क्रीन के टॉप और बॉटम में बड़े बेजल्स मिलते हैं। इसमें फेसआईडी की जगह टचआईडी दिया गया है। हालांकि इसमें नया A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलता है जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है, जो काफी पावरफुल है।

वनप्लस 8 / वनप्लस 8 प्रो


आईफोन SE (2020) की लॉन्चिंग के बाद ही वनप्लस ने भी अपनी नई वनप्लस 8 सीरीज को ऐलान किया। सीरीज में दो स्मार्टफोन वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो शामिल हैं। भारत में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत 41999 रुपए है जबकि वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है। दोनों ही फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी से लैस हैं।

मोटोरोला रेज़र


एपल आईफोन SE (2020) का डिजाइन जहां 2014 में आए आईफोन 6 से मिलता है तो मोटो रेजर का डिजाइन 2004 में आई मोटो रेजर वी3 से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन को पिछले साल इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में लॉन्च तो कर दिया लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से इसकी बिक्री यहां शुरू नहीं हो पाई। भारत में इसकी कीमत 1.25 लाख रुपए है।

सैमसंग गैलेक्स S20 अल्ट्रा


गैलेक्सी S10 सीरीज के बाद अब सैमसंग अपनी गैलेक्सी। S20 सीरीज को बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने सीरीज के टॉप मॉडल S20 अलट्रा को पेश कर चुकी है। सीरीज के ही S20 और S20+ कि बिक्री लॉकडाउन के पहले ही शुरू हो चुकी है लेकिन S20 अल्ट्रा की बिक्री लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। S20 अल्ट्रा में एक्सीनोस 990 प्रोसेसर और 6.9 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा।

रियलमी नारजो 10 और 10A


रियलमी नारजो सीरीज को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारत में लॉन्च करेगी। इसमें दो स्मार्टफोन नारजो 10 और 10A शामिल हैं। यह अफोर्डेबल फोन होंगे जिनकी कीमत 15 हजार रुपए के लगभग फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 और जी70 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। दोनों में 5000 एमएएच बैटरी होगी।

वीवो वी19


वीवो वी19 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भी लॉकडाउन की वजह से कई बार टल चुकी है। फोन में डुअल पंच होल कैमरा और चार रियर कैमरे मिलेंगे। यह वीवो के नए फनटच ओएस 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

श्याओमी एमआई 10

कंपनी ने रेडमी सीरीज के स्मार्टफोन तेजी बाजार में उतारा लेकिन एमआई सीरीज में आखिरी लॉन्चिंग एमआई 5 की थी। इस सीरीज में श्याओमी अब एमआई 10 लॉन्च करने की तैयारी में थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टालनी पड़ी। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा।

हुवावे P40 सीरीज

हुवावे ने P40, P40 प्रो और P40 प्रो प्लस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है और भारत में लॉन्च करने के लिए लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रही है। कंपनी ने सीरीज के दो फोन P40 और P40 प्रो को वेबसाइट पर भी लिस्टेड कर दिया है। फोन किरिन 990 5G प्रोसेसर से लैस होंगे और एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करेंगे। दोनों फोन में 8 जीबी तक की रैम मिलेंगी। P40 में 128 जीबी तक का स्टोरेज और P40 प्रो में 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
iPhone SE, OnePlus 8, Realme Narjo 10 and Huawei P40 series include 13 smartphones launching which were postponed due to the lockdown




1

एयरटेल ने लॉन्च किया 401 रु. का प्रीपेड प्लान, डिज्नी+ हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा

लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपनी प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियों को एक्सपेंड कर दिया है। कंपनी ने नया 401 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सालभर का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस समय लोग घरों पर हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। कंपनी ने लॉकडाउन पीरियड के दौरान इस प्लान को इसलिए लॉन्च किया ताकि ओटीटी प्लेटफार्म्स जैसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर यूजर इंगेजमेंट बढ़ाई जा सके। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और खासबात यह है कि प्लान कि वैधता खत्म होने के बाद भी एयरटेल कनेक्शन से ओटीटी प्लेटफार्म एक्सेस किए जा सकेंगे।


डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा
401 रुपए का यह नया प्लान एयरटेल की वेबसाइट पर भी लिस्टेड हो चुका है। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का एक साल का सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा है साथ में 28 दिन की वैधता के साथ 3 जीबी हाई स्पीड डेटा रोजाना मिलेगा। सब्सक्रिप्शन में यूजर डिज्नी प्लस पर शो, मूवीज और किड्स कंटेंट देख सकेंगे साथ ही एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल और लाइव स्पोर्ट्स का भी लुफ्त उठा सकेंगे। इसमें भारतीय टीवी शो के लेटेस्ट एपिसोड और नई बॉलीवुड मूवीज का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा। खासबात यह है कि प्लान की वैधता खत्म होने के बाद भी यूजर एयरटेल कनेक्शन से वीडिया स्ट्रीमिंग सर्विस को इस्तेमाल कर सकेंगे।

सभी सर्कल में काम करेगा नया प्लान
इस प्लान में 3 जीबी हाई स्पीड डेटा 28 दिन तक रोजाना मिलेगा। यह प्लान एयरटेल साइट के डेटा सेक्शन के अंदर उपलब्ध है। इसमें वॉयस कॉल और एसएमएस बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे। यूजर एयरटेल ऐप, गूगल पे और पेटीएम समेत किसी भी रिचार्ज चैनल से यह प्लान एक्टिवेट करा सकेंगे। यह सभी टेलीकॉम सर्कल पर काम करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Airtel Prepaid plans| Airtel Brings Rs. 401 Prepaid Recharge Plan With Disney+ Hotstar VIP Subscription for a Year




1

आज ही के दिन 15 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड हुआ था पहला वीडियो, अबतक इसे 9 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं

लॉकडाउन के समय लोग अपना ज्यादातर समय या तो यूट्यूब पर ओटीटी प्लेटफार्म पर वीडियो देखने में गुजार रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूब पर पहला वीडियो कब और किसने अपलोड किया था। बात 23 अप्रैल 2005 की है यानी करीब 15 साल पुरानी। आज ही के दिन यूट्यूब के को फाउंडर जावेद करीम में यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया गया था। इसे 'मी एट द जू' टाइटल दिया गया था। उसे समय यह एकलौता यूट्यूब चैनल था। इस वीडियो को अबतक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। करीम ने 18 सेकंड का वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह जू में दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे दो हाथी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में करीम हाथियों के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं, इस दौरान उन्होंने ने वीडियो को सब्सक्राइब करने को कहा न ही शेयर और लाइक करने के लिए।

यूट्यूब पर यह वीडियो सबसे पहले अपलोडहुआ था


इसके एक साल बाद दी करीम और उनके साथ ने यूट्यूब प्लेटफार्म 165 करोड़ डॉलरमें गूगल को बेच दिया था। वर्तमान आंकड़ा पर नजर डालें तो इस समय 200 अरब से ज्यादा लॉग-इन यूजर्स हर महीने इस प्लेटफार्म पर आते हैं। हर रोज लोग एक अरब घंटे से ज्यादा वीडियो देखते हैं और अरबों व्यूज जनरेट करते हैं। यूट्यूब की ऑफिशियल वेबसाइटस पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 70 फीसदी यूट्यूब वॉचटाइम मोबाइल डिवाइस के जरिए आता है। कंपनी 100 से ज्यादा देशों के लिए इसका लोकल वर्जन लॉन्च कर चुकी है, या करीब 80 भाषाओं में अवेलेबल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूट्यूब पर अपलोड हुए पहले वीडियो में कंपनी के को-फाउंडर रहे चुके जावेद करीम




1

मारुति सुजुकी ने बंद किया अल्टो K10 का प्रोडक्शन, 10 साल पहले अल्टो के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया था

नए एमिशन नॉर्म्स के चलते मारुति सुजुकी ने अल्टो K10 हैचबैक को BS6 में अपग्रेड करने की बजाए इसे डिस्कंटीन्यू करने का फैसला लिया है। यानी अब इस हैचबैक का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी ने इसे 2010 यानी 10 साल पहले स्टैंडर्ड अल्टो के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया था, जिसमें ज्यादा पावरफुल इंजन और कई सारे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए थे। 2014 में अल्टो K10 में कई सारे अपडेट किए गए जिसमें सबसे खास था ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टाइलिश इंटीरियर वहीं 2019 में इसमें सुरक्षा क लिहाज से कार में कई सारे फीचर्स जोड़े गए थे। कंपनी ने इसे मॉडल को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अल्टो K10 को नहीं किया गया BS6 अपडेट
कंपनी ने इसके बीएस4 कंप्लेंट 1.0 लीटर का K10B इंजन को बंद किया है। इससे 998 सीसी का इंजन था, जो 68PS और 90Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन अवेलेबल थे। इसमें CNG वर्जन भी अवेलेबल था। इस इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया गया। अल्टो K10 कई सारे वैरिएंट में अवेलेबल थी जिसमें LXi, VXi, VXi (O), VXi AMT और LXi CNG वर्जन शामिल थे। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख रुपए से 4.39 लाख रुपए तक थी। अब अल्टो 800 और वैगनआर के बीच की जगह सुजुकी एस-प्रेसो लेगी

अल्टो का 800सीसी मॉडल उपलब्ध
अब अल्टो सिर्फ सिंगल 0.8 लीटर इंजन में उपलब्ध है। इसमें 796 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जिसे हाल ही में बीएस6 अपग्रेड किया गया है। इसमें 47bhp का पावर और 69Nm का टॉर्क मिलता है। यह मॉडल 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें STD, STD (O), LXi, LXi (O), VXi, VXi+, LXi CNG और LXi (O) CNG वैरिएंट में अवेलेबल हैं। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है।

पहले भी कई मॉडल्स बंद कर चुकी है कंपनी
इसके अलावा भी सुजुकी ने नई एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए अपने कई मॉडल्स को बंद करने का फैसला लिया है, जिसमें बेलेनो RS और उसकी पूरी डीजल लाइन-अप शामिल है। एस-क्रॉस को भी नए K15B पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जिसे विटारा ब्रेजा में दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki Alto K10 Discontinued, Officially Unlisted From Website, launched 10 years ago as an upgrade version of Alto




1

इस साल जून में लॉन्च हो सकता है रियलमी का टीवी, 10 हजार हो सकती है शुरुआती कीमत

चीनी कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में अपना गूगल सर्टिफाइट एंड्रॉयड टीवी लॉन्च करेगी। इसके टॉप पर कस्टमाइज रियलमी टीवी स्किन मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस टीवी की कीमत ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। ये मिड-रेंज सेगमेंट का टीवी हो सकता है, जैसे चीनी कंपनी मी (Mi) बेच रही है। रियलमी भारतीय बाजार में स्मार्टफोन के जरिए पैर जमा चुकी है और अब वो टीवी के जरिए शाओमी की टक्कर देना चाहती है। बता दें कि हाल ही में भारतीय बाजार में वनप्लस ने टीवी लॉन्च किया है, लेकिन ये प्रीमियम सेगमेंट का टीवी है।

रियलमी टीवी के वैरिएंट और स्पेसिफिकेशन

  • रियलमी स्मार्ट टीवी के वैरिएंट 32-इंच से लेकर 65-इंच तक होंगे। इसमें 40-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच जैसे वैरिएंट शामिल हैं। ये सभी टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेंगे। कंपनी इन सभी वैरिएंट के बारे में बता चुकी है। भारतीय बाजार में अभी शाओमी द्वारा जितने स्क्रीन साइज में टीवी आ रहे हैं, लगभग उसी साइज में रियलमी के टीवी आएंगे।
  • ये टीवी ओटीटी ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार के साथ लगभग सभी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा। इसमें अल्ट बालाजी, जी5, सन नेक्स, होइच्वॉइस के साथ अन्य शामिल हैं।
  • रियलमी ने हाल ही में अपने रियलमीयूआई को स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया है। ऐसे में टीवी में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ रियलमी का ColorOS 7 मिल सकता है।
  • रियलमी टीवी के रिमोट भी कई एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका रिमोट वनप्लस और एपल टीवी के रिमोट के जैसा हो सकता है। रिमोट को डायरेक्ट वॉयस कमांड देकर अपना पसंददीदा प्रोग्राम देख पाएंगे।

लॉन्चिंग और कीमत

ऐसा माना जा रहा है कि रियलमी अपना पहला टीवी भारतीय बाजार में जून 2020 तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग के प्रोग्राम में बदलाव भी हो सकता है। इस टीवी की शुरुआती कीमत 10,000 रुपए हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि 32-इंच के टीवी की कीमत 10 से 12 हजार रुपए तक हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये टीवी ओटीटी ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार के साथ लगभग सभी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा।




1

भारत में लॉन्च होंगी डुकाटी, होंडा और अप्रिलिया की ये 6 स्पोर्ट बाइक्स, 1.6 लाख से 28 लाख रुपए तक है इनकी कीमत

लॉकडाउन की वजह से देश थम गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी लॉन्चिंग टाल दी है। ज्यादातर कंपनियों ने प्रोडक्शन बंद कर रखा है। सभी मिलकर उम्मीद कर रही हैं कि स्थिति जल्द से जल्द बेहतर हो, ताकि अपने नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जा सके। स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं तो यह कुछ ऐसे मॉडल्स हैं, जिन्हें साल के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है....

अप्रिलिया RS 150
लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी तिमाही
कीमत: 1.6 लाख से 1.9 लाख रुपए

इटेलियन मोटरसाइकिल कंपनी जल्द ही RSV4 का सस्ता वर्जन भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसे अप्रिलिया RS 150 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसमें 150 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें मैक्सिमम 18.25PS का पावर और 14Nm टॉर्क मिलेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला यामाहा R15 V3 से होगा।

अप्रिलिया RS 660
लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी तिमाही
कीमत: 14 लाख से 19 लाख रुपए

पहली बार इसे EICMA 2019 के दौरान शोकेस किया था और भारत में इसे फेस्टिव सीजन के दौरान उतारा जा सकता है। बाइक में डबल फेयरिंग डिजाइन दिया गया है, जो हाई स्पीड में भी बाइक को स्टेबिलिटी प्रदान करती है। इसमें 660 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 101PS का पावर जनरेट करेगा। यह कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कॉर्निग एबीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें पांच ड्राइविंग मोड-कम्यूट, डायनामिक, इंडिविजुअल , चैलेंज और टाइम अटैक शामिल हैं।

होंडा CBR500R
लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी-चौथी तिमाही
कीमत: 5 लाख से 6 लाख रुपए

भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल 500 सीसी सेगमेंट बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी में है और CBR500R उसी प्लानिंग का हिस्सा है। इसे CB500X और CB500F के साथ EICMA 2019 में शोकेस किया गया था। CBR500R में 471 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 47PS का पावर और 43Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक में LED हेडलैंप, टेललैंप और इंडीकेटर्स के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। यह डुअल चैनल एबीएस और इंजन इमोबिलाइजर से लैस होगी।

होंडा CBR 650R
लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी-चौथी तिमाही
कीमत: 8 लाख से 10 लाख रुपए

बाइक को 2019 में लॉन्च किया जा चुका है और अब 2020 मॉडल को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस बीएस6 कंप्लेंट 649 सीसी लिक्विड-कूल्ड, फोर सिलेंडर इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। नए बीएस 6 इंजन में पावर में बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान मॉडल में 88PS का पावर और 60.1Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक में डुअल एलईडी हेडलाइट्स और एलसीडी डैशबोर्ड मिलेगा।

डुकाटी पाणिगले V2
लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी तिमाही
कीमत: 14 लाख से 19 लाख रुपए

जल्द ही यह बाइक भारतीय बाजार में दस्तक देगी। दिखने में ये V4 सी दिखती है लेकिन इसके फेयरिंग, एग्जॉस्ट डिजाइन और साइड माउंटेड मोनोशॉक इसे अलग लुक देते हैं। इसमें वी शेप डीआरएल मिलेंगे, जिसमें 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा। 200 किलो वजनी यह बाइक 955 सीसी वी-ट्विन इंजन से लैस होगी, इसमें 155PS का पावर और 104Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें कॉर्निंग एबीएस, व्हीली कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और बाई-डायरेक्शन क्विकशिफ्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, थ्री राइडिंग मोड (रेस, स्पोर्ट्स और स्ट्रीट) समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे।


होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड
लॉन्चिंग: 2020 की चौथी तिमाही
कीमत: 24 लाख से 28 लाख रुपए

सबसे पहले इसे EICMA 2019 में शोकेस किया गया था। इसे इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें स्टाइलिश एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमे 999 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन, फोर सिलेंडर इंजन है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 216PS का पावर और 113Nm का टॉर्क मिलेगा। 201 किलो वजनी इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, एबीएस और 5.5 इंच टीएफटी डैशबोर्ड समेत कई इंटरेस्टिंग फीचर्स मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Upcoming Sport Bikes In India| These 6 sports bikes of Ducati, Honda and Aprilia can be launched by the end of the year, Price Upto 28 lakh rupees




1

लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई श्याओमी के सस्ते 5G फोन एमआई 10 यूथ एडिशन की कीमत, 25 हजार रुपए का हो सकता है बेस वैरिएंट

पिछले महीने यूरोप में लॉन्च हुए श्याओमी के मोस्ट अवेटेड अफॉर्डेबल 5G एमआई 10 लाइट सोमवार को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला फोन है जो MIUI 12 अपडेट के साथ लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत सामने आ गई है। टिप्सटर ईशान अग्रवाल के मुताबिक, चीन में एमआई 10 यूथ एडिशन की शुरुआती कीमत 24800 रुपए होगी। हालांकि वास्तविक कीमत और वैरिएंट की पुष्टि लॉन्चिंग के बाद ही पाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फोन के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स भी इवेंट में लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन के साथ ब्लूटूथ हेडसेट यूथ एडिशन और नई रेडमी बुक 13 राइजन नोटबुक लॉन्च की जा सकती है।

एमआई 10 लाइट यूथ एडिशन- बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • इसमें 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 2400x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। इसमें वॉटरड्रॉप नॉज डिजाइन दिया गया है।
  • फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से लैस होगा। यूरोप में यह 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वाले तीन वैरिएंट उपलब्ध है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। बाकी तीन लेंस की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में दी जाएगी। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • एमआई 10 लाइट यूथ एडिशन में 4060 एमएएच की बैटरी है लेकिन फिलहाल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।
  • फोन सिर्फ 192 ग्राम वजनी और 7.98 एमएम पतला है। यह श्याओमी का पहला फोन है, जो MIUI 12 अपडेट के साथ आता है।

चीन में कितनी होगी वैरिएंट वाइस कीमत

कीमत की बात करें तो एमआई 10 यूथ एडिशन चीन में चार रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किए जाएंगे। बेस वैरिएंट 6GB+64GB की कीमत 24800 रुपए के लगभग होगी। 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 27 हजार रुपए, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 29 हजार रुपए और टॉप 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 32300 रुपए के लगभग होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 10 Youth Edition Price| Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5G price leaked ahead of April 27 launch; check price details, features and specifications




1

बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर शाओमी ने लॉन्च किया Mi10 यूथ एडिशन, शुरुआती कीमत 22,500 रुपए

टेक कंपनी शाओमी ने चीन में अपने नए एआई 10 यूथ एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 22500 रुपए है। इसमें वॉटरड्ऱॉप नॉच और पंच होल डिजाइन दिया गया है। खास बात यह है कि फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से लैस है। इसमें गेमिंग के लिए डुअल-मोड सस्पेंशन लिक्विड कूलिंग और फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 50x डिजिटल जूम तक का सपोर्ट मिलता है। फोन में 4,160mAh बैटरी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

एमआई 10 यूथ एडिशन 5G स्मार्टफोन: कीमत
फोन के रैम और स्टोरेज के हिसाब से चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह ब्लैक सिल्क स्टॉर्म, ब्लूबैरी मिंट, फोर सीजन्स स्प्रिंग्स मिल्क ग्रीन, पीच ग्रेपफ्रूट और व्हाइट पीच कलर में उपलब्ध है।
वैरिएंट वाइस कीमत

मॉडल कीमत

6GB + 64GB

6GB + 128GB

8GB + 128GB

8GB + 256GB

22,500 रुपए

24,700 रुपए

26,900 रुपए

30,100 रुपए

एमआई 10 यूथ एडिशन 5G स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.57 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल HD+ विद 180Hz टच सैंपलिंग रेट, गोरिल्ला ग्लास 5
सिम टाइप डुअल सिम
ओएस MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765 5G ऑक्टा-कोर
रैम 8 जीबी तक
स्टोरेज 256 जीबी तक
रियर कैमरा

48MP(अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा)

8MP(50x पेरिस्कोप जूम, 10x हाइब्रिड जूम, 5x ऑप्टिकल जूम)

8MP(अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस)

मैक्रो लेंस

फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 4,160mAh विद 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi10 यूथ एडिशन चार वैरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है




1

नई BS6 हुंडई ग्रैंड i10 निओस डीजल में मिलेगा 25.1kmpl का माइलेज, बीएस4 मॉडल से 1.1kmpl कम

ग्रैंड i10 निओस उन हैचबैक में से एक है जो बीएस6 पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में अवेलेबल है। बाजार में कुछ समय पहले ही इसका बीएस6 डीजल वैरिएंट उतारा गया। इसमें 1.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हाल ही में इसके माइलेज के आंकड़े सामने आए जो ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा सर्टिफाइड है। इन आंकड़ों के मुताबिक नई हुंडई निओस के 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस बीएस6 डीजल वर्जन में 25.1 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। हालांकि यह बीएस4 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम है। निओस के बीएस4 डीजल मैनुअल वैरिएंट में 26.20 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलता था।

कीमत और इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं

  • बात दें कि बीएस6 हुंडई निओस डीजल की कीमत भी पुराने बीएस4 डीजल मॉडल जितनी ही है। इसकी कीमत पहले की तरह ही 6.75 लाख रुपए से 8.04 लाख रुपए के बीच है। यह मैग्ना, स्पोर्ट्स और एस्टा वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला फोर्ड फिगो और सुजुकी स्विफ्ट से है।
  • इसके अलावा इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर का CRDI डीजल इंजन है। इसके पावर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही इसमें 75 एचपी का पावर और 190 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में अवेलेबल है। बीएस4 डीजल निओस में 26.20 kmpl का माइलेज मिलता था।
  • पिछले साल जब हुंडई ने ग्रैंड निओस लॉन्च हुई थी, तब बीएस6 पेट्रोल इंजन और बीएस4 डीजल इंजन के साथ उतारा गया था। 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद से इसके डीजल वैरिएंट को भी बीएस6 में अपग्रेड किया गया। इसमें एग्जॉस्ट सिस्टम समेत इंजन में कई बदलाव किए गए बावजूद इसके बीएस4 मैनुअल डीजल वैरिएंट की तुलना में बीएस6 वर्जन की तुलना में 1.1kmpl कम माइलेज मिलता है।

फोर्ड फिगो से ज्यादा मिलेगा माइलेज
भारत में निओस का मुकाबला फोर्ड फिगो से है। हालांकि फिगो नें ज्यादा पावरफुल इंजन है। फिगो में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड, फोर सिलेंडर इंजन है, जो 100 एचपी का पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 24.4 kmpl का माइलेज मिलता है। देखा जाए तो बीएस6 में अपडेट होने के बाद फिगो के माइलेज में भी गिरावट आई हैं। बीएस4 फिगो डीजल मैनुअल में 25.5 kmpl का माइलेज मिलता था। फिगो की कीमत 6.86 लाख रुपए से 7.85 लाख रुपए के बीच है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Grand i10 Nios Price| BS6 Hyundai Grand i10 Nios diesel mileage rated at 25.1kmpl, know latest updates, features, price and specifications




1

6299 रु. कीमत का गैलेक्सी J2 कोर 2020 लॉन्च, इसमें 2600mAh बैटरी है, कंपनी का दावा- फुल चार्ज में 91 घंटे गाने सुन सकेंगे

सैमसंग ने अपना नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन गैलेक्सी J2 कोर 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 6299 रुपए है। कंपनी ने इसे 2018 में लॉन्च हुए गैलेक्सी J2 कोर के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया। दो साल बाद लॉन्च हुए इस अपग्रेड वर्जन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। फोन को 1GB+16GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। पुराने मॉडल में सिर्फ 8GB स्टोरेज था।

सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर 2020: कीमत और कलर

  • कंपनी ने फोन को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमत 6299 रुपए है।
  • इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है लेकिन इस डिलीवरी कब से शुरू होगी इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।
  • यह ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस पर 296.51 रुपए प्रति माह का ईएमाई ऑप्शन भी अवेलेबल है।


सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर 2020: बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

  • गैलेक्सी J2 कोर 2020 में डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट मिलता है। यह एंड्ऱॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है।
  • इसमें 5 इंच का qHD (540x960 पिक्स्ल रेजोल्यूशन) वाला TFT LCD डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन में 1.4GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलेगा लेकिन फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
  • इसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकेंगे।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और एलईजी फ्लैश है, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • फोन में 2600mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 12 घंटे वीडियो, 22 घंटे कॉलिंग और 91 घंटे तक गाने सुन सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक मिलेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन में सोशल मीडिया समेत अन्य सभी ऐप्स सीधे मेमोरी कार्ड में इंस्टॉल होंगी।




1

11 मई से शुरू होगी वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन की बिक्री, प्री-बुकिंग करने मिलेगा एक हजार रुपए का कैशबैक

भारत में वनप्लस 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इसे अमेजन से बुक और खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 11 मई से शुरू होगी। प्री-बुकिग करने वाले ग्राहकों को ऑफर के तहत एक हजार रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। कंपनी ने यह ऐलान तब किया जब देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से स्मार्टफोन समेत अन्य गैर जरूरी सामान की बिक्री पर बैन लगा हुआ है। वनप्लस 8 की शुरूआती कीमत 41999 रुपए है जबकि वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है। दोनों मॉडल अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की वजह से काफी पॉपुलर हो हैं।

वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो प्री-बुकिंग्स डिटेल्स

  • अमेजन पर उपलब्ध डेडिकेटेड साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक हजार रुपए का कैशबैक मिलेगा।
  • बुक करने के लिए अमेजन के ईमेल गिफ्ट कार्ड पेज पर जाकर एक हजार या उससे ज्यादा का वनप्लस गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा।
  • यह गिफ्ट कार्ड 29 अप्रैल से 10 मई तक खरीदें जा सकेंगे। गिफ्ट कार्ड ग्राहक के ईमेल पर डिलीवर किया जाएगा। इसमें कूपन कोड होगा जिसे फोन खरीदते समय इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • वनप्लस 8 सीरीज के दोनों मॉडल्स 10 मई से 30 जून तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। खरीदी करने के 30 दिन के अंदर एक हजार रुपए का कैशबैक अमेजन-पे अकाउंट में मिलेगा।
  • अमेजन के अलावा इसे वनप्लस की ऑफिशियल साइट से भी खरीदा जा सकेगा। हालांकि प्री-बुकिग सिर्फ अमेजन पर उपलब्ध है। वनप्लस 8 को खासतौर से अमेजन पर बेचा जा रहा है।

वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन: भारत में कीमत

  • यूएस के मुकाबले वनप्लस 8 सीरीज की कीमत भारत में काफी कम है। यूएस में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत लगभग 53 हजार और वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत लगभग 68 हजार रुपए है।
  • भारत में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत 41999 रुपए और वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है। यूएस के मुकाबले भारत में यह 16 हजार रुपए तक सस्ता है।
वनप्लस 8 स्मार्टफोन: वैरिएंट वाइस कीमत
वैरिएंट कीमत(भारत) कीमत(यूएस) अंतर
6GB+128GB 41,999 रु. - -
8GB+128GB 44,999 रु. 53,200 रु. 8,201 रु.
12GB+128GB 49,999 रु. 61,200 रु. 11,201 रु.
वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन: वैरिएंट वाइस कीमत
8GB+128GB 54,999 रु. 68,400 रु. 13,401 रु.
12GB+128GB 59,999 रु. 76,000 रु. 16,001 रु.

वनप्लस 8 और 8 प्रो: फोन में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले का अंतर

  • वनप्लस 8 में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 2400x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। जबकि वनप्लस 8 प्रो में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 3168x1440 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। दोनों में ही 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • दोनों ही फोन में 8 जीबी/12जीबी रैम और 128 जीबी/256जीबी स्टोरेज वाले दो ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने भारत में वनप्लस का नया 6 जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी लॉन्च किया है। दोनों ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जो अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। दोनों ही मॉडल ऑक्सीजन ओएस पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं।
  • फोन में डिस्प्ले साइज के अलावा कैमरे सेटअप का भी अंतर है। वनप्ल 8 में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइस सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
  • पहली बार कंपनी ने अपने किसी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दे रही है जो वनप्लस 8 प्रो में देखने को मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (सोनी IMX689 सेंसर), 8 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो लेंस, 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर लेंस दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा (सोनी IMX471 सेंसर) है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन (EIS) और फिक्स्ड फोकस फीचर्स से लैस है।
  • बैटरी की बात करें तो वनप्लस 8 में 4300 एमएएच बैटरी है ,जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं वनप्लस 8 प्रो में 4510 एमएएच बैटरी है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के अलावा 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वनप्लस 8 की शुरूआती कीमत 41999 रुपए, वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है




1

रिलायंस जियो ने लॉन्च की जियोमीट ऐप, इसके फ्री प्लान 5 यूजर्स औप बिजनेस प्लान में 100 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे

कोरोनावायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ गया है। इस कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और रिमोट वर्किंग से जुड़े ऐप्लीकेशंस की मांग में काफी तेजी आई है। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम और गूगल मीट्स काफी प्रसिद्ध हुए हैं और इनका यूजरबेस काफी बढ़ गया है। इसको देखते हुए रिलायंस के टेलीकॉम प्लेटफॉर्म जियो ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट लॉन्च किया है।

एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा
जानकारी के अनुसार, जियो के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए यूजर एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर सकते हैं। यह टूल मोबाइल्स और टैबलेट्स दोनों के लिए उपलब्ध है। रिलायंस ने गुरुवार को चौथी तिमाही के आंकड़े जारी करते समय इस सेवा को नेशनवाइड वीडियो प्लेटफॉर्म बताया। हालांकि, यह ऐप पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब की गई है। यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर, ऐपल ऐप स्टोर, मैक ऐप स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट के विंडो मार्केटप्लेस से डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक इस ऐप के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।

फ्री प्लान में पांच यूजर करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
रिलायंस ने जियोमीट के दो प्लान लॉन्च किए हैं। फ्री प्लान में अधिकतम पांच यूजर एक समय में वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। वहीं इसके बिजनेस प्लान में 100 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हिस्सा बन सकते हैं। इस सर्विस पर ईमेल्स और ओटीपी आधारित लॉग इन मीटिंग्स होस्ट ऑफर की जा सकती है। गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स के माध्यम से भी जियोमीट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये हैं खास फीचर

  • सिंपल कॉन्फ्रेंस लिंक की मदद से इनवाइट किए जा सकते हैं गेस्ट।
  • कॉन्फ्रेंस के दौरान लाइव चैट मैसेज की सुविधा।
  • कॉल के दौरान ऑडियो-वीडियो मोड में दिया जा सकता है उत्तर।
  • कॉन्फ्रेंस की हिस्ट्री देख सकता है यूजर।
  • लो नेटवर्क जोन में भी कॉल ड्रॉप नहीं होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह सभी प्रमुख ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध है




1

BS6 डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इकोस्पोर्ट, नेक्सन समेत ये 11 कारें हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन, 25.40kmpl तक का माइलेज मिलेगा

नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए तमाम कंपनियों ने अपने बीएस 6 पेट्रोल और डीजल व्हीकल लॉन्च किया है। लॉकडाउन के दौरान देशभर के डीलरशिप बंद है, ऐसे में शोरूम पर जाकर कार के बारे में जानकारी जुटाना फिलहाल मुश्किल है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर डीजल कर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम कुछ ऐसे ऑप्शन्स बता रहे हैं, जिनमें 25.40 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलेगा....

फोर्ड इकोस्पोर्ट
माइलेज: 21.7 किमी प्रति लीटर
कीमत: 8.54 लाख से 11.67 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम)

फोर्ड की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इसमें 1.5 लीटर का बीएस 6 डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 हॉर्स पावर की ताकत और 215 एनएम कास टॉर्क जनरेट करता है। इसका 21.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जोकि ARAI सर्टिफाइड है। यह क्रेटा से 0.3kpl ज्यादा माइलेज देती है।

टाटा नेक्सन
माइलेज: 22.4 किमी प्रति लीटर
कीमत: 8.54 लाख से 12.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इसे टाटा की सबसे छोटी डीजल कार कहना गलत नहीं होगा। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन है, जिसमें 110 हॉर्स पावर की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसका ARAI रेटेड माइलेज 22.4 किमी प्रति लीटर है। यह 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में अवेलेबल है।


हुंडई वेन्यू
माइलेज: 23.3 किमी प्रति लीटर
कीमत: 8.10 लाख से 11.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इसे भारत की सबसे अफॉर्डेबल और फ्यूल एफिशिएंट कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कहा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जिसमें 100 हॉर्स पावर की ताकत और 240 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में अवेलेबल है। इसमें 23.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

फोर्ड फ्रीस्टाइल
माइलेज: 23.8 किमी प्रति लीटर
कीमत: 7.34 लाख से 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इकोस्पोर्ट की तरह इसमें भी 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन है, जिसमें 100 हॉर्स पावर की ताकत और 215 एनएम का टॉर्क मिलता है। कार में 23.8 किमी प्रति लीटर मिलता है जो इकोस्पोर्ट्स की तुलना में ज्यादा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन अवेलेबल है। यह 96 हॉर्स पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में भी अवेलेबल है।

फोर्ड फिगो और एस्पायर
माइलेज: 24.4 किमी प्रति लीटर
फिगो कीमत: 6.86 लाख से 7.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
एस्पायर कीमत: 7.49 लाख से 8.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

फिगो हैचबैक की बात करें या कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर की दोनों में ही कंपनी का दमदार 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन है, जो 100 हॉर्स पावर और 215 एनएम का टॉर्म जनरेट करता है। दोनों ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। दोनों में ही 24.4 किमी प्रति लीटर मिलता


होंडा अमेज
माइलेज: 24.7 किमी प्रति लीटर
कीमत: 7.34 लाख से 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसके 1.5 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन में अवेलेबल है। इसके 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 100 हॉर्स पावर और 200 एनएम टॉर्क मिलता है। इसमें 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। जबकि इसके सीवीटी ट्रांसमिशन वर्जन में 80 हॉर्स पावर और 160 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

हुंडई वरना
माइलेज: 25 किमी प्रति लीटर
कीमत: 10.66 लाख से 15.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

जबतक नेक्स्ट जनरेशन होंडा सिटी बाजार में नहीं आ जाती जबतक हुंडई वरना ही इकलौती मिड साइज सेडान बाजार में अवेलेबल है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है, इसमें 115 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 6 स्पीड मैनुअल (माइलेज- 25 किमी प्रति लीटर) और टॉर्क कन्वर्टर (माइलेज- 21.3 किमी प्रति लीटर) ऑप्शन में अवेलेबल है।


हुंडई ग्रैंड i10 निओस
माइलेज: 25.1 किमी प्रति लीटर
कीमत: 6.75 लाख से 8.04 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

इसमें 1.2 लीटर U2 CRDi इंजन है, जोकि भारत में अवेलेबल अबतक का सबसे छोटा डीजल इंजन है। तीन सिलेंडर वाले इस इंजन में 75 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। इसमें 25.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। फिलहाल इसके ऑटोमैटिक वर्जन के माइलेज के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

टाटा अल्ट्रोज
माइलेज: 25.11 किमी प्रति लीटर
कीमत: 6.99 लाख से 9.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

टाटा के यह प्रीमियम हैचबैक भारत में अवेलेबल सबसे फ्यूल एफिशियंट डीजल हैचबैक है। इसमें 25.11 किमी प्रति लीटर जो ARAI सर्टिफाइड है। यह सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन में अवेलेबल है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो इंजन है, जिसमें 90 हॉर्स पावर और 200 एनएम की ताकत मिलती है।

हुंडई ऑरा
माइलेज: 25.40 किमी प्रति लीटर
कीमत: 7.74 लाख से 9.23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

हुंडई की इस कॉम्पैक्ट सेडान में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है। यह 75 हॉर्स पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 25.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन में 25.40 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।


(माइलेज के आंकड़ें ARAI सर्टिफाइड हैं, ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से यह बदल सकते हैं)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इतिहास में पहली बार अप्रैल में किसी भी कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी