1 पहली तिमाही में वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट 13 फीसदी गिरी, पांच साल में पहली बार आंकड़ा 30 करोड़ यूनिट्स के नीचे पहुंचा By Published On :: Fri, 01 May 2020 16:01:27 GMT वैश्विक स्मार्टफोन मार्केट पर भी कोरोनावायरस का काफी गहरा असर पड़ा है। रिसर्च फर्म कैनालिक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्मार्टफोन शिपमेंट की दर 13 फीसदी गिरकर 27.2 करोड़ यूनिट पर तक पहुंच गई। काउंटर पॉइंट रिसर्च ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2014 तिमाही के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी तिमाही में ग्लोबली स्मार्टफोन शिपमेंट का आंकड़ा 30 करोड़ यूनिट से कम रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के कारण अगली तिमाही में इससे भी बुरा असर देखने को मिल सकता है।कैनालिस में आगे बताया कि स्मार्टफोन मार्केट ने 2020 में अच्छी खासी शुरुआती की थी लेकिन कोरोना के कारण नए डिवाइस की मांग खत्म हो गई। जब कोरोना चीन में फैलाना शुरू हुआ तो वेंडर्स को यही चिंता सता रही थी कि ग्लोबाल मार्केट में स्मार्टफोन की डिमांड की पूर्ति कैसे की जाएगी। लेकिन मार्च में सारी परिस्थितियां बदल गई। स्मार्टफोन निर्माता धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं लेकिन कई देशों में जारी लॉकडाउन के कारण बिक्री रूकी हुई है।लोगों ने फोन खरीदने का प्लान टालास्टैनटोन में बताया कि फोन अभी भी लोगों की जरूरत बना हुआ है। जिनके फोन चोरी हो गए हैं या खराब हो गए हैं वो ऑनलाइन चैनल से इसे खरीद रहे हैं लेकिन जो लग्जरी के लिए फोन खरीदना चाहते हैं उन्होंने अभी फोन खरीदने के फैसले को टाल दिया है।21.9 मार्केट शेयर के साथ सैमसंग आगेकैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग सबसे आगे रहा, मार्च तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 21.9 फीसदी रहा,जिसके बाद हुवावे 18 फीसदी, एपल 13.6 फीसदी, शाओमी11.1 फीसदी और वीवो 8.9 फीसदी का स्थान रहा।चीन में शिपमेंट 27 फीसदी गिरीकाउंटर पॉइंट रिसर्च के मुताबिक, पहली तिमाही में सबसे 27 फीसदी शिपमेंट चीन में गिरी, जहां से महामारी दुनियाभर में फैली। चीन में महामारी फैलने के बाद अन्य कंपनियों को हैंडसेट के कम्पोनेंट्स नहीं पहुंच पाए, जिसने ग्लोबल शिपमेंट को काफी नुकसान पहुंचाया।गेमिंग और ओटीटी सर्विस का ग्राफ बढ़ालॉकडाउन के कारण स्मार्टफोन शिपमेंट में भले ही गिरावट रही लेकिन घर पर रहने की वजह से लोगों ने स्मार्टफोन का काफी इस्तेमाल किया, जिसके बाद गेमिंग और ओटीटी सर्विस का ग्राफ लगातार बढ़ाता चला गया। इस दौरान ऑपरेटर्स ने काफी मात्रा में डेटा पैक की बिक्री की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कैनालिस ने रिपोर्ट में बताया कि स्मार्टफोन बाजार की 2020 में अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन कोरोना संकट ने मांग लगभग खत्म कर दी Full Article
1 कोविड-19 की वजह से टू-व्हीलर की बिक्री में हो सकती है बढ़ोतरी, सोशल डिस्टेंसिंग बनेगा बड़ा कारण By Published On :: Fri, 01 May 2020 16:20:00 GMT देश की ऑटो इंडस्ट्री की हालत चिंताजनक है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है किसी महीने में एक भी कार नहीं बिकी। बता दें कि देश में नेशनल लॉकडाउन के चलते किसी भी कंपनी की कोई कार नहीं बिकी है। वहीं, आने वाले कुछ महीनों में कार की बिक्री पर असर रहेगी। हालांकि, ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के बाद दो पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ सकती है। बता दें कि देश में 1 अप्रैल से BS6 नोर्म्स वाली गाड़ियां चलाना ही अनिवार्य हो गया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि BS4 इंजन से BS6 इंजन पर स्विच करने से टू-व्हीलर की सेल पर असर होगा, क्योंकि इससे गाड़ी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब कोविड-19 के चलते इसकी बिक्री में तेजी देखने को मिल सकती है।रिपोर्ट के मुताबिक ये साल टू-व्हीलर की बिक्री के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा। पहले जहां BS6 इंजन के चलते टू-व्हीलर की कीमतें बढ़ी। तो अब कोविड-19 महामारी के चलते गाड़ियों की ब्रिकी पूरी तरह रुक गई। ऐसा माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन तक राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि, लॉकडाउन हटने के बाद कोविड के कारणों से ही टू-व्हीलर की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलगी। बता दें कि 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन को तीन अलग-अलग फेज में 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोविड-19 से बचने के लिए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन और सरकार की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की गई है, उसके मुताबिक इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो करना जरूरी है। ऐसे में लोग खुद को सेफ करने के लिए दूसरे लोगों से डिस्टेंस बनाकर रखेंगे। यानी वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूरी बनाकर रखना चाहेंगी। वहीं, रोजमर्रा के काम निपटाने और ऑफिस आने-जाने के लिए टू-व्हीलर अच्छा विकल्प बना सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोजाना सैंकड़ों लोग सफर करते हैं। ऐसी स्थिति में वे सफल के लिए कितने सुरक्षित रहेंगे, इस बात को अभी समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। देश का बड़ा वर्ग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता है। ऐसे में जब वो इसका इस्तेमाल करने से बचेगा तब उसके पास टू-व्हीलर सबसे अच्छा विकल्प होता है, क्योंकि वो कार की तुलना में इसे आसानी से खरीद सकता है। वहीं, कार की तुलना में टू-व्हीलर का माइलेज ज्यादा और मेंटेनेंस कम होता है। पिछले दो महीने में टू-व्हीलर की बिक्री के आंकड़े भी निराशाजनक हैं। वहीं, आने वाले कुछ महीने या लॉकडाउन के रहने तक ये आंकड़े मैन्युफैक्चरर्स को निराश कर सकते हैं। ऐसे में टू-व्हीलर कंपनियां घाटे से बचने के लिए ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स भी लेकर आ सकती हैं।अप्रैल महीने में एक भी कार नहीं बिकी। इस पर फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) प्रेसिडेंट आशीष हर्षराज काले ने कहा, "लॉकडाउन के चलते नई गाड़ियों के बिक्री पूरी तरह बंद है। जो भी गाड़ियों लॉकडाउन से पहले बेची गई थी, सिर्फ आरटीओ में उनकी की प्रॉसेस पूरी हो रही है। आने वाले महीनों में भी हमारे लिए मुश्किल समय होगा। क्योंकि जब भी हमने स्लोडाउन या मंदी को फेस की है, तब वो डिमांड साइट से ही होती है। लेकिन इस बार 3 से 4 तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जैसे, लॉकडाउन खुलते ही डिमांड कम रहेगी। इकोनॉमिक स्थिति कैसी रहती है इसका पता भी बाद में ही चलेगा। सप्लाई की तरफ से भी सपोर्ट नहीं मिल पाएगा, क्योंकि सभी प्रोजेक्ट को दिन-रात के लिए शुरू नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि पहले 2 या 3 जोन ही खुलें। ऐसे में यदि कोई कम्पोनेंट मैन्युफैक्चर रेड जोन में हुआ तब भी गाड़ी का प्रोडक्शन शुरू नहीं हो पाएगा। लॉकडाउन खुलने के बाद सप्लाई की क्या स्थिति बनती है, ये आगे ही पता चलेगी।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पहले ऐसा माना जा रहा था कि BS4 इंजन से BS6 इंजन पर स्विच करने से टू-व्हीलर की सेल पर असर होगा, क्योंकि इससे गाड़ी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। Full Article
1 भारत में 19990 रुपए हो सकती है हुवावे वॉच GT2e की कीमत, यूरोपीय बाजार में 16500 रुपए में उपलब्ध है By Published On :: Sun, 03 May 2020 08:57:36 GMT टेक कंपनी हुवावे भारतीय बाजार में हुवावे वॉच GT2e लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत की जानकारी सामने आ गई है। जिसके मुताबिक भारत में इसे 19990 रुपए में बेचा जाएगा। यूरोपीयन बाजार में इसकी कीमत लगभग 16500 रुपए है यानी भारत में यह वॉच लगभग 3500 रुपए तक महंगी मिलेगी। हालांकि कंपनी की तरफ से भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हुवावे इंडिया ने इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया है, जिसमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स दी गई है। इसे मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए हुवावे पी-40 सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 दिन तक चलेगी। इसे हुवावे वॉच GT2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है।हुवावे वॉच GT2e: भारत में इतनी हो सकती है कीमतफ्लिपकार्ट पर जारी हुवावे वॉच GT2e की कीमत, हालांकि अब पेज नहीं खुल रहा है फ्लिपकार्ट के मुताबिक, हुवावे वॉच GT2e की कीमत 19990 रुपए रखी गई है। साइट पर एक्टिव और स्पोर्ट वैरिएंट लिस्टेड है और यह ग्रेफाइट ब्लैक, आइसी व्हाइट और मिंट ग्रीन कलर में अवेलेबल है। हालांकि इनकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूरोपीयन मार्केट में इसकी कीमत 16500 रुपए है। इसे ब्लैक स्टेनलेस स्टील और स्टेनलेस स्टील ऑप्शन समेत तीनों कलर में अवेलेबल है।हुवावे वॉच GT2e: फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन वॉच में 1.39 इंच का 454x454 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस राउंड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो स्लाइड और टच सपोर्ट करेगा। इसमें 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह वॉटर रेजिस्टेंट है, इसकी बॉडी 5ATM सर्टिफाइड है। इसमें 15 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड सपोर्ट मिलेगा, जिसमें क्लाइम्बिंग, साइकिलिंग, आउटडोर रनिंग और स्वीमिंग शामिल हैं। यह इनकमिंग कॉल्स, एसएमएस और ईमेल के रियल टाइम नोटिफिकेशन मिलते हैं। इसमें एक्सीरेलोमीटर, एयर प्रेशर सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिग सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर मिलते हैं। इसमें SpO2 सेंसर भी मिलता है, जो यूजर की बॉडी का ऑक्सीजन लेवल बताता है। रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए इसमें जीपीएस सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। यह एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.0 या उससे लेटेस्ट वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हुवावे वॉच GT2e को मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए हुवावे पी-40 सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था Full Article
1 सैमसंग ने गैलेक्सी M21 और A50s की कीमतों में कटौती की, 6300 रु. तक सस्ता हुआ A50s स्मार्टफोन, M21 मॉडल 1023 रु. कम में मिलेगा By Published On :: Sun, 03 May 2020 15:01:25 GMT सैमसंग ने बजट फोन गैलेक्सी M21 और मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A50s की कीमत में कटौती कर दी है। बता दें कि 1 अप्रैल से नई जीएसटी दर लागू होने के बाद से कंपनी ने अपने कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी थीं। स्मार्टफोन पर टैक्स की दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद पहली बार सैमसंग ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। कटौती के बाद गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन 1023 रुपए और गैलेक्सी A50s स्मार्टफोन 6300 रुपए तक सस्ता मिल रहा है।इनके अलावा भी सैमसंग ने अपने कई मॉडल्स की कीमत में कटौती की है।कटौती के बाद गैलेक्सी M21 की कीमत पिछले महीने GST की नई दर लागू होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी M21 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बढ़कर 14,222 रुपए हो गई थी। कंपनी ने इसमें 1023 रुपए की कटौती की गई है। यानी यह वैरिएंट अब 13119 रुपए में मिलेगा। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बढ़कर 16,499 रुपए हो गई थी। इसमें 1000 रुपए की कटौती कर दी है यानी इसे अब 15,499 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकेगा।कटौती के बाद गैलेक्सी A50s की कीमत कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद सैमसंग गैलेक्सी A50s के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत बढ़कर 21,070 रुपए कर दी गई थी। लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत में 2,471 रुपए की कटौती की है। यानी अब इसे 18,599 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 26,900 रुपए थी। इसकी कीमत में 6339 रुपए की कटौती कर दी गई है, यानी इसे अब 20,561 रुपए में खरीदा जा सकेगा।सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.4 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन सिम टाइप डुअल नैनो सिम ओएस वन UI 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर एक्सीनोस 9611 रैम/स्टोरेज 4GB/64GB, 6GB/128GB एक्सपेंडेबल मेमोरी 512GB रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी)+8MP(अल्ट्रा-वाइड एंगल)+5MP(डेप्थ सेंसर) फ्रंट कैमरा 20MP बैटरी 6,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कलर ब्लैक, ब्लू सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक सेंसर एक्सीलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, वर्चुअल लाइट सेंसिंग वजन 188 ग्राम गैलेक्सी A50s के बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.40 इंच डिस्प्ले टाइप इंफिनिटी-यू, सुपर एमोलेड, फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 1080x2340 रेजोल्यूशन ओएस एंड्रॉयड 9 पाई विद वन यूआई प्रोसेसर ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 रैम 4 जीबी / 6 जीबी स्टोरेज 128 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी 512 जीबी (माइक्रो एसडी) रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी सेंसर)+8MP(अल्ट्रा वाइड)+5MP(डेप्थ सेंसर) फ्रंट कैमरा 32MP बैटरी 4,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कटौती के बाद गैलेक्सी M21 की शुरुआती कीमत 13119 रु. और A50s की शुरुआती कीमत 18599 रु. हो गई है Full Article
1 एलजी ने फोन समेत कई प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग शुरू की, फोल्डेबल फोन पर 5 हजार रु. तो टीवी बुक करने पर 15 हजार रु. तक का डिस्काउंट मिल रहा By Published On :: Mon, 04 May 2020 10:43:31 GMT लॉकडाउन के दौरान लोगों का रूझान जानने के लिए एलजी मेने स्मार्टफोन समेत टीवी, फ्रिज जैसे कई होम अप्लायंसेज के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। फोल्डेबल फोन एलजी G8X ThinQ की खरीदारी करने पर ग्राहकों को 5 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट और दो हजार रुपए के ब्लूटूथ हेडसेट मिलेगा, तो टीवी खरीदने पर 15 हजार रुपए तक कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत अन्य होम अप्लायंसेज पर 12.5 फीसदी तक का कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी ने डेडिकेटेड साइट जारी की है, जिनपर सभी प्रोडक्ट्स और उनसे जुड़े ऑफर्स के बारे में जानकारी दी है। ग्राहक 15 मई तक प्री-बुकिंग कर सकेंगे।30 मई से पहले खरीदारी करने पर ही मिलेगा।कंपनी ने डेडिकेटेड साइट जारी की है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान भी चुनिंदा प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग की जा रही है। हालांकि इस समय देश में गैर जरूरी चीजों कि बिक्री फिलहाल बैन है, ऐसे में कंपनी सिर्फ ग्राहकों का रूझान जानने के लिए प्री-बुकिंग कर रही है ताकि अंदाजा लगाया जा सके कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कितने लोग इन्हें खरीदेंगे। बुकिंग करने पर कंपनी का एग्जीक्यूटिव ग्राहकों से संपर्क कर ऑफर की जानकारी मुहैया कराएगा। ऑफर का लाभ ग्राहकों को 30 मई से पहले खरीदारी करने पर ही मिलेगा।साइट के मुताबिक ऑफर की जानकारी एलजी के फोल्डेबल स्मार्टफोन एलजी G8X ThinQ की कीमत 50 हजार रुपए है। कंपनी ने इसे दिसंबर 2018 में लॉन्च किया था। इसकी प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को 5 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2 हजार रुपए कीमत के जाबरा ब्लूटूथ हेडसेट दिया जा रहा है। एलजी टीवी और ऑडियो प्रोडक्ट्स की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को क्रेडिट-डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर 15 फीसदी ( अधिक्तम 15 हजार रुपए तक) कैशबैक दिया जाएगा, 17500 रुपए तक की एक ईएमआई की छूट या लकी ड्रा में LK7 स्पीकर खरीदने का मौका मिलेगा। OLED या UHD टीवी खरीदने पर ग्राहक को 35,990 रुपए एक अन्य टीवी जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एलजी टीवी खरीदने पर 10 हजार रुपए तक का निश्चित उपहार दिया जाएगा। होम अप्लायंसेज जैसे फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरिफायर, एयर प्यूरिफायर, डिशवॉशर और माइक्रोवेव खरीदने वाले ग्राहकों को 12.5 फीसदी तक का कैशबैक और 5 हजार रुपए तक का निश्चित उपहार दिया जाएगा। इन सभी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू होगी।LG की डेडिकेटेड माइक्रोसाइडट पर जाने के लिए क्लिक करें Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी ने चुनिंदा प्रोडक्ट्स और ऑफर की डिटेल जानकारी के लिए एक डेडीकेटेड वेबसाइट की शुरुआत की है। Full Article
1 मैजिक की-बोर्ड हुआ एपल मैकबुक प्रो (2020); 32 जीबी तक रैम मिलेगी, भारत में कीमत 1.23 लाख रुपए By Published On :: Mon, 04 May 2020 15:07:00 GMT अमेरिकी टेक कंपनी एपल ने मैकबुक प्रो का मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 13 इंच की स्क्रीन मिलेगा और मैजिक की-बोर्ड मिलेगा, जिसे पुराने बटरफ्लाई कीबोर्डसे रिप्लेस किया गया है। इसमें 10th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर मिलेगा जो पुराने मॉडल से 80 फीसदी ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा। इसमें 16 जीबी रैम मिलेगी, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। बेस वैरिएंट में 256 जीबी का स्टोरेज मिलेगा, जिसे 4 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।भारत में कीमत और उपलब्धता नए मैकबुक प्रो 2020 मैजिक की-बोर्ड फीचर को लेटेस्ट मैकओएस कैटालिना के साथ लॉन्च किया गया है। ये टच बार, टच आईडी, स्टीरियो स्पीकर्स और ऑल डे बैटरी लाइफ से लैस है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपए है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई सफाई नहीं दी है। हालांकि आने वाले दिनों में इसे ऑथोराइज्ड एपल सेंटर्स से खरीदा जा सकेगा। यूएस में इसकी शुरुआती कीमत $1,299 लगभग 98300 रुपए है। हालांकि स्टूडेंट्स को यह $100 कम यानी लगभग 7600 रुपए कम में मिलेगा।फीचर्स और स्पेसिफिकेशन नए मैकबुक प्रो 2020 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 इंच का रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। ये 16GB/32GB रैम और 256GB/512GB/1TB/4TB स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें दमदार क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मेमोरी स्टैंडर्ड 3733MHz दी गई है। डिजाइन की बात करें तो इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मैजिक की-बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6K डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो प्रो डिस्प्ले XDR फीचर को सपोर्ट करता है।क्या है मैजिक की-बोर्ड नए मैकबुक प्रो 2020 में इस्तेमाल होने वाले मैजिक की-बोर्ड को पहले मैकबुक प्रो 16 इंच मॉडल के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है। इसके अलावा इसे पिछले महीने लॉन्च हुए मैकबुक एयर में इस्तेमाल किया गया है। मैजिक की-बोर्ड की खास बात ये है कि इसमें रीडिजाइन किया हुआ सीजन मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। गेमिंग के दौरान इस की-बोर्ड का इस्तेमाल करके आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। इसमें टच बार और टच-आईडी भी दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today देशव्यापी लॉकडाउन के कारण फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई सफाई नहीं दी है। Full Article
1 49 हजार रुपए होगी आईफोन 12 की कीमत; OLED डिस्प्ले पैनल और 5G सपोर्ट मिलेगा, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग By Published On :: Wed, 06 May 2020 09:07:16 GMT एपल इस साल आईफोन 12 सीरीज लॉन्च कर सकती है। अब लोगों का रूझान आईफोन SE 2020 से हटकर आईफोन 12 सीरीज की और जाने लगा है। हाल ही में एक यूट्यूबर ने आईफोन 12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की लीक जानकारी साझा की। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 सीरीज में चार मॉडल शामिल होंगे और इसकी शुरुआती कीमत $649 यानी करीब 49 हजार रुपए के लगभग होगी। हालांकि इनकी वास्तविक कीमत लॉन्चिंग के बाद ही सामने आएगी।49 हजार रुपए होगी एंट्री-लेवल मॉडल की कीमतयूट्यूबर जॉन प्रोसर के मुताबिक, आईफोन 12 सीरीज में चार मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। इसके एंट्री लेवल आईफोन 12 की कीमत 49,000 रुपए होगी, इसमें 5.4 इंच का OLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इन्होंने पहले भी आईफोन SE 2020 की बारे में जानकारियां लीक की थीं, जो सही निकली। जॉन का कहना है कि यह अफॉर्डेबल फोन होगा जिसमें 5G सपोर्ट मिलेगा।OLED डिस्प्ले और 5G सपोर्ट मिलेगालीक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 के दो मॉडल्स में 6.1 इंच का डिस्प्ले, जिसमें से एक नॉन-प्रो वैरिएंट होगा। एपल आईफोन 11 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर रही है आईफोन 12 के डिस्प्ले में एलसीडी की जगह ओएलईडी पैनल देगी। इनमें भी डुअल रियर कैमरा और 5G सपोर्ट मिलेगा और इसकी शुरुआती कीमत $749 यानी करीब 56500 रुपए के लगभग होगी।82900 रुपए हो सकती आईफोन 12 प्रो मैक्स की कीमतप्रो मॉडल्स की बात करें तो जॉन ने बताया कि एपल आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स भी लॉन्च करेगी। इनकी कीमत पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल जितनी ही होगी। यानी दोनों हाई-एंड 5G आईफोन की कीमत $999 (लगभग 75300 रुपए) और $1,099 (लगभगम 82900 रुपए) तक होगी। दोनों प्रीमियम आईफोन में 6.1 इंच और 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें नए आईपैड प्रो 2020 की तरह LiDAR सेंसर भी मिलेगा।आईफोन 11 से छोटा नॉजम मिलेगा- रिपोर्टएक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि आईफोन 11 की तुलना में आईफोन 12 सीरीज में छोटा नॉज मिलेगा। चारों मॉडल में 5nm एपल A14 बायोनिक चिपसेट मिलेगा। प्रो मॉडल में 120 हर्ट्ज डिस्प्ले मिलेगा।लॉकडाउन के वजह से दो महीने देरी से होगी लॉन्चिंग- एनालिस्ट मिंग-ची-कुओएनालिस्ट मिंग-ची-कुओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन की वजह से आईफोन 12 की लॉन्चिंग दो महीने देरी से हो सकती है। इसके चीन मॉडल का प्रोडक्शन सितंबर से जबकि प्रीमियम प्रो मैक्स मॉडल का प्रोडक्शन अक्टूबर से शुरू होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईफोन SE 2020 की भारत में कीमत 42500 रुपए है, लॉकडाउन की वजह से इसकी बिक्री शुरू नहीं हो सकी। Full Article
1 राइड में भारी गिरावट आने के कारण उबर ने 14 फीसदी वर्कफोर्स कम किया, लगभग 3700 फुल टाइम स्टाफ की छटनी की By Published On :: Thu, 07 May 2020 06:41:33 GMT कोरोना महामारी का असर ई-कॉमर्स, टूरिज्म और एविएशन सेक्टर के साथ टैक्सी सर्विस कंपनीयों पर भी देखने मिल रहा है। हाल में अमेरिकी राइड शेयरिंग उबर ने लगभग 14 फीसदी स्टाफ यानी लगभग 3700 फुल टाइम कर्मचारियों की छटनी करने का ऐलान किया। कंपनी ने महामारी के कारण जारी लॉकडाउन में आई ट्रिप में आई कमी को इसकी वजह बताया। यह ऐलान कंपनी ने अपने तिमाही परिणाम जारी होने के बाद किया।पिछले साल कंपनी को 8.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआकंपनी की चीफ एग्जीक्यूटिव दारा खोस्रोशाही ने भी सालभर के लिए अपनी बेस सैलरी में कटौती की जो पहले एक मिलियन डॉलर तय थी। महामारी के पहले भी उबर आर्थिक संकट से जूझ रही थी। कंपनी को 2019 में 8.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। कंपनी ने कहा कि यह छटनी कस्टमर सपोर्ट और रिक्रूटिंग टीम में की गई है, जिन्हें बदले में 20 मिलियन डॉलर और अन्य खर्चों का भुगतान करना पड़ा।कंपनी ने मार्च में दे दी थी चेतावनी मार्च में ही एग्जीक्यूटिव्स ने कंपनी को यह चेतावनी दे दी थी कि कोरोना हॉटस्पॉट्स में टैक्सी सर्विस की मांग में 60 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि उबर ईट्स फूड डिलीवरी सर्विस में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि फिलहाल हमें नहीं पता कि रिकवरी करने में कितना समय लग सकता है, इसलिए खर्च में कटौती करने के लिए हमे यह कदम उठाना पड़ा। कंपनी का ज्यादातर बिजनेस बड़े शहरों में फैला है इनमें ऐसे शहर भी शामिल है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिछले साल न्यूयॉर्क और सैनफ्रांसिस्को समेत अमेरिका के चार मेट्रो शहर समेत लंदन में कंपनी ने प्लेटफार्म पर 23 फीसदी खर्च किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उबर ईट्स फूड डिलीवरी सर्विस में बढ़ोतरी हुई। Full Article
1 8 मई को लॉन्च होगा 108 मेगापिक्सल से लैस 5G फोन Mi 10, प्री-बुकिंग करने पर फ्री मिलेगा 2500 रु. का वायरलेस पावरबैंक By Published On :: Thu, 07 May 2020 09:25:39 GMT शाओमी एमआई 10 स्मार्टफोन 8 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में हुई ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में इसका ऐलान किया। भारत में इसे लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसकी डिटेल कंपनी जल्द ही जारी करेगी। फोन की खास बात यह है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का मेनकैमरा मिलेगा साथ ही इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसकी प्री-बुकिंग 8 मई से 17 मई तक चलेगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2499 रुपए का वायरलेस पावरबैंक मुफ्तमिलेगा।31 मार्च को होना था लॉन्च, लॉकडाउन के कारण इवेंट टला पहले इसे 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के वजह इसे टाल दिया गया था। हाल ही में सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में ई-कॉमर्स साइटों को गैर-जरूरी सामान बेचने की छूट दी जिसके बाद श्याओमी ने इसे 8 मई को लॉन्च करने का फैसला लिया। कंपनी इसे फरवरी में चीन में एमाई 10 प्रो के साथ लॉन्च कर चुकी है। वहीं मार्च में इसे इटली, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों में उतारा जा चुका है।भारत में कितनी हो सकती है कीमत फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। शाओमी हेड मनु जैन बता चुके हैं कि डायरेक्ट इम्पोर्ट, हाई जीएसटी रेट और रुपए में उतार-चढ़ाव के कारण इसकी कीमत चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगी। चीन में इसकी कीमत CNY 3,999 यानी लगभग 42400 रुपए है।एमआई 10 के बेसिक स्पेसिफिकेशन यह MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट मिलेगा। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 4,780 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसमें 30 वॉट वायर्स और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा।कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी चीन में इसे लॉन्च कर चुकी है, जहां इसकी कीमत 42400 रुपए है। Full Article
1 सिर्फ चार वैरिएंट में अवेलेबल नई BS6 महिंद्रा स्कोर्पियो, टॉप S11 मॉडल की कीमत 16 लाख रुपए; अब नहीं मिलेगा ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन By Published On :: Thu, 07 May 2020 14:38:40 GMT पिछले हफ्ते महिंद्रा ने अपनी अपग्रेडेड BS6 स्कोर्पियो को लॉन्च किया। इसके कीमत 12.40 लाख रुपए से 16 लाख रुपए तक है। अपग्रेड के साथ ही कंपनी ने स्कोर्पियो लाइनअप को थोड़ा छोटा कर दिया है। अब इसमें सिर्फ चार वैरिएंट S5, S7, S9 और S11 में ही अवेलेबल है। गौर करने वाली बात यह है अब किसी भी वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन नहीं मिलेगा।140 हॉर्स पावर जनरेट करेगा इंजनइसमें 140 हॉर्स पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करने वाला 2.2 लीटर का mHawk टर्बो लीटर डीजल इंजन है, जो नए एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है। इसमें सिर्फ सिंगल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा। हालांकि इससे पहले बेस मॉडल (S3) में 2.5 लीटर का डीजल इंजन था जिसे अब लाइनअप से ड्रॉप कर दिया गया है। जिसे अब कम पावर 2.2 लीटर वाले कम पावरफुल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया है।वैरिएंट वाइस फीचर लिस्ट महिंद्रा स्कोर्पियो S5: कीमत 12.40 लाख रुपए ड्यूल फ्रंट एयरबैग एबीएस कोलेप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम साइड इंस्ट्रूशन बीम स्पीड सेंसिंग डोर लॉक रियर पार्किंग सेंसर सेंट्रल लॉकिंग टिल्ट-एडजस्ट स्टीयरिंग माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी 17 इंच स्टील व्हील्स विद व्हील कैप ब्लैक ग्रिल इंसर्ट्स बॉडी कलर्ड बंपर और साइड क्लैडिंग सीट कंफीग्रेशन: 7 सीट विद साइड-फेसिंग लास्ट रो और 9 सीट विद साइड फेसिंग लास्ट रो हीटिंग, वेंटिलेशन, और एयर कंडीशनिंग (HVAC) पहली और दूसरी पंक्तियों में पावर आउटलेट महिंद्रा स्कोर्पियो S7: कीमत 14.21 लाख रुपए रिमोट सेंट्रल लॉकिंग पुडल लैंप्स एंटी-थेफ्ट अलार्म रियर वॉशर, वाइपर और डिफॉगर प्रोजेक्टर हेडलैंप्स फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स बॉडी कलर्ड ORVMs और डोर हैंडल सिल्वर फिनिश्ड ग्रिल इंसर्ट्स सिल्वर स्किड प्लेट स्की रैक रियर स्पॉइलर इलेक्ट्रिक एडजस्ट फॉर विंग मिरर्स क्रोम-फिनिश्ड एसी वेंट 2-DIN ऑडियो सिस्टम विद CD, USB और AUX-in वॉयस असिस्टेंट (फॉर इन-कार इंफॉर्मेशन) ट्विटर्स और स्पीकर्स हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट फ्रंट-सेंटर ऑर्म रेस्ट सीट कंफीग्रेशन: 7 सीट विद साइड-फेसिंग लास्ट रो और 8 सीट विद साइड फेसिंग लास्ट रो महिंद्रा स्कोर्पियो S9: कीमत 14.84 लाख रुपए इमरजेंसी कॉल फ्रंट फॉग लैंप्स स्टेटिक बेडिंग हेडलाइट टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स विद ORVMs क्रूज कंट्रोल स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एंटी-पिंच और वन-प्रेस राइजिंग ड्राइवर्स विंडो 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद ब्लूटूथ, USB और AUX ड्राइवर इंफॉर्मेशन ऑन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एवरेट फ्यूल इकोनॉमी) स्पीड-डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल गियर-शिफ्ट इंडिकेटर महिंद्रा स्कोर्पियो S11: कीमत 16 लाख रुपए रिवर्स पार्किंग कैमरा विद डायनेमिक गाइड लाइन्स 17 इंच के अलॉय व्हील क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल इंसर्ट्स टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ऑटोमैटिक हेडलैम्प और वाइपर जीपीएस नेविगेशन विद 10 लैंग्वेज सपोर्ट स्टीयरिंग और गियर लीवर विद फॉक्स लेदर फिनिश सीट कंफीग्रेशन: 7 सीट विद साइड-फेसिंग लास्ट रो और 8 सीट विद साइड फेसिंग लास्ट रो और 7 सीट विद कैप्टन सीट्स Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इससे पहले बेस मॉडल (S3) में 2.5 लीटर का डीजल इंजन था जिसे अब लाइनअप से ड्रॉप कर दिया गया है। Full Article
1 Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 49999 रुपए; 17 मई तक कर सकेंगे प्री-बुकिंग, फ्री मिलेगा Mi वायरलेस पावरबैंक By Published On :: Fri, 08 May 2020 10:14:30 GMT शाओमी ने शुक्रवार को एमआई 10 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। फोन दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया और इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है। इसकी प्री-बुकिंग शुक्रवार (8 मई) दोपहर दो बजे से शुरू होगी जो 17 मई तक चलेगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई सारे ऑफर्स जारी किए हैं। फोन कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो हैवी गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस के लिए इसमें अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 मिलेगा। Mi 10 5G: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपए है। HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 3 हजार रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर नो-ईएमआई कॉस्ट ऑप्शन भी उपलब्ध है। प्री-बुकिंग 8 मई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो 17 मई तक चलेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2499 रुपए का एमआई वायरलेस पावरबैंक मुफ्त मिलेगा। दोनों मॉडस कोरल ग्रीन और ट्वीलाइट ग्रे कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यह अमेजन और एमआई डॉट कॉम पर बुकिंग और के लिए उपलब्ध है।Mi 10 5G: बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स यह MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस 3D कर्व्ड E3 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट मिलेगा 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। यह अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 से लैस है। इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। गर्म होने से बचाने के लिए फोन में लिक्विडकूल 2.0 वैपर चेम्बर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो 7 पीस लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है जो 133 डिग्री व्यू कवर करता है, इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 4,780 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसमें 30 वॉट वायर्स और 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2इसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 6600 रुपए थी। कंपनी ने फोन के साथ एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 4,499 रुपए है लेकिन ऑफर के तहत 12 मई से 17 मई तक इसे 3999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन, एमआई डॉट कॉम, एआई होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में इसकी कीमत कम है। इसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 6600 रुपए थी। भारतीय बाजार में इसकी मुकाबला 3999 रुपए के रियलमी बड्स एयर से देखने को मिलेगा। इसमें 14.2 एमएम के ड्राइवर्स हैं। यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। ईयरफोन में 30 एमएएच बैटरी है जबकि चार्जिंग केस में 250 एमएएच की एडिशनल बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन का वॉयल असिस्टेंट एक्सेस करने के लिए इसमें टच सेंस्टिव कंट्रोल्स मिलते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शाओमी ने फोन के साथ इवेंट में ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 और एमआई बॉक्स 4K भी लॉन्च किया। Full Article
1 11 मई को रियलमी नारजो सीरीज तो 12 मई को लॉन्च होगा ऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन, शुरू हुई सवा लाख के फोल्डेबल फोन मोटो रेजर की बिक्री By Published On :: Fri, 08 May 2020 10:35:12 GMT नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहक बेसब्री से लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रीन और ऑरेंज जोन में लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद कई कंपनियों ने ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है तो कई ने अपकमिंग फोन्स की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट को आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाले हैं...रियलमी नारजो सीरीज- 11 मई को लॉन्चिंगरिपोर्ट्स के मुताबिक, नारजो 10 स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।चीनी टेक कंपनी रियरमी अपनी मोस्ट अवेटेडे स्मार्टफोन सीरीज नारजो 11 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। सीरीज में दो मॉडल नारजो 10 और 10A शामिल हैं। पहले इसे 29 मार्च को लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से कंपनी को लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ानी पड़ी।रियलमी हेड माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दीऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन- 12 मई को लॉन्चिंगसेल्फी के लिएइसमें 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया गया है।ऑनर 9X प्रो भारतीय बाजार में 12 मई को लॉन्च होगा। इसे बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 15 हजार से 20 हजार के बीच हो सकती है। इसे फरवरी में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। फोन हाई सिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। इसमें गूगल सर्विस और एंड्रॉयड प्ले स्टोर की बजाए हुवावे ऐप गैलरी मिलेगी।Mi10 5G - 8 मई को लॉन्च हुआसेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा।चीनी कंपनी शाओमी अपने लेटेस्ट एमआई 10 स्मार्टफोन 8 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ। भारत में इसे लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया। इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है।फोन की खास बात यह है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा साथ ही इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसकी प्री-बुकिंग 8 मई (दोपहर 2 बजे) से 17 मई तक चलेगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2499 रुपए का वायरलेस पावरबैंक मुफ्त मिलेगा। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अमेजन इसकी तस्वीरें जारी कर दी है।श्याओमी हेड मनु जैन का ट्वीट##मोटो रेजर: 8 मई सेपहली सेल शुरूअनफोल्ड होने पर इसमें 6.20 इंच का डिस्प्ले और फोल्ड होने पर इसमें 2.70 इंच का छोटा डिस्प्ले मिलता है।भारत में पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटो रेजर की पहली सेल 8 मई से शुरू हुई। ग्रीन और ऑरेंज जोन में लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद कंपनी नेइसकी फर्स्ट सेल आयोजित की।फोन को पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च कर दिया गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी बिक्री शुरू नहीं हो पाई थी। इसे फ्लिकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत 1,24,999 रुपए है। रेड जोन के ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। फ्लिपकार्ट सिटीबैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर 10 हजार रुपए का कैशबैक दे रही है।कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट##हुवावे Y9s, रजिस्ट्रेशन शुरू (फिलहाल लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं)रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 27,990 रुपए के लगभग हो सकती है।चीनी कंपनी हुवावे जल्द ही भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट हुवावे Y9s लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया है लेकिन अमेजन इंडिया पर इसके रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अमेजन पर इसकी फुल हार्डवेयर डिटेल्स की जानकारी देखी जा सकती है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, ऑक्टा-कोर किरिन 710F प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मोटो रेजर की कीमत 124,999 रुपए है; शाओमी और रियलमी के फोन की प्राइस डिटेल लॉन्चिंग के वक्त ही सामने आएगी। Full Article
1 1-1.5 लाख की पांच मोटरसाइकिल, जो इस वित्तीय वर्ष सबसे ज्यादा बिकीं; 3.65 लाख से ज्यादा यूनिट्स के साथ अपाचे RTR सीरीज सबसे ऊपर By Published On :: Fri, 08 May 2020 12:20:16 GMT देश में लॉकडाउन जारी है। हाल ही में सभी ऑटो कंपनियों ने पहली तिमाही की सेल्स रिपोर्ट जारी की जिसमें यह सामने आया कि अप्रैल माह में किसी भी कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी। हम आप के लिए लेकर आए हैं इस वित्तीय वर्ष पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की लिस्ट। इसमें हमने ऐसी मोटरसाइकिल्स को शामिल की हैं, जिनकी कीमत 1 लाख से 1.50 लाख रुपए के बीच है।(आंकड़ेसियाम के सेल्स डेटा पर आधारित हैं, जो यह दर्शाते हैं कि यूनिट्स मैन्युफैक्चरर से डीलरशिप पर भेजी गई हैं।)अपाचे RTR सीरीज (160, 180, 160 4V, 200 4V) – 3,65,232 यूनिट्सशुरुआती कीमत- 95 हजार से शुरू सियाम ने रिपोर्ट में अपाचे RTR सीरीज के एक-एक मॉडल का नहीं बल्कि पूरी सीरीज का आंकड़ा जारी किया है। अपाचे RTR 160 की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 95 हजार रुपए है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में यह एक लाख से ऊपर में भी बेची जाती है। अपाचे सीरीज ने वित्तीय वर्ष 2020 में कुल 3,65,232 यूनिट्स की बिक्री की, हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष 2019 में कुल 4,65,322 यूनिट्स की बिक्री हुई थी लेकिन बावजूद इसके यह वित्तीय वर्ष में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की लिस्ट बनाने में जगह बनाने में कामयाब रही। दिसंबर 2019 में कंपनी ने अपाचे RTR 160 4V और RTR 200 4V के बीएस 6 मॉडल लॉन्च किए थे।यामाहा FZ, FZ-S V3.0- 1,77,621 यूनिट्सशुरुआती कीमत- 99200 रुपए लिस्ट में यामाहा FZ V3.0 दूसरे स्थान पर रही लेकिन इसे 1 लाख से 1.50 लाख रुपए प्राइस ब्रेकेट में सबसे ज्यादा बिकने वाला बाइक कहा जा सकता है। स्टैंडर्ड FZ मॉडल की कीमत 99200 रुपए है, जो दिल्ली में एक लाख से कम कीमत में अवेलेबल है जबकि अन्य शहरों में यह एक लाख से ज्यादा कीमत में अवेलेबल है। FZ-S की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपए है। वित्तीय वर्ष 2020 में FZ V3.0 के 1,77,621 यूनिट्स बिके जो पिछले वित्तीय वर्ष से 19 फीसदी कम है। पिछले वित्तीय वर्ष में 2,19,774 यूनिट्स बिके थे। हालांकि एक्सपोर्ट के आंकड़ों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2019 में 70,725 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में 1,06,736 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए।रॉयल एनफील्ड बुलेट 350- 1,30,820 यूनिट्सशुरुआती कीमत- 1.21 लाख रुपए रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 और बुलेट 350 ES के अलग-अलग सेल्स आंकड़ेजारी किए। बुलेट 350 के वित्तीय वर्ष 2020 में कुल 1,30,820 यूनिट्स बिके, जिसके साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई। बुलेट 350 वो मॉडल है जिसके सेल्स में सबसे कम गिरावट देखी गई। वित्तीय वर्ष 2019 में इसके 1,37,946 यूनिट्स बिके यानी इस साल सिर्फ 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।बजाज पल्सर 180F, 160NS, 200NS – 1,18,022 यूनिट्सशुरुआती कीमत 1.03 लाख रुपए टीवीएस के तरह पल्सर के 150 सीसी से 200 सीसी तक के मॉडल को एक साथ काउंट किया गया है। इसमें पल्सर 180F, 160NS, 200NS और RS 200 शामिल हैं, जिनके वित्तीय वर्ष 2020 में कुल मिलाकर 1,18,022 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2019 की तुलना में 19 फीसदी तक कम है। वित्तीय वर्ष 2019 में 1,46,940 यूनिट्स बिके थे। हालांकि एक्सपोर्ट के आंकड़ेलगभग एक जैसे हैं। वित्तीय वर्ष 2020 में 1,20,282 यूनिट्स तो वित्तीय वर्ष 2019 में 1,20,741 यूनिट्स की शिपिंग की गई।बजाज पल्सर 220F – 74,309 यूनिट्सशुरुआती कीमत - 1.17 लाख रुपए लिस्ट में आखिरी नाम आता है बजाज पल्सर 220F का जिसके सेल्स के आंकड़ों में काफी गिरावट देखी गई। वित्तीय वर्ष 2019 की तुलान में वित्तीय वर्ष 2020 में इसकी सेल्स में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वित्तीय वर्ष 2019 में 82,511 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि एक्सपोर्ट में 68 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वित्तीय वर्ष 2019 में 12599 यूनिट्स जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में 21,284 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हाल ही में सभी ऑटो कंपनियों ने पहली तिमाही की सेल्स रिपोर्ट जारी की जिसमें यह सामने आया कि अप्रैल माह में किसी भी कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी। Full Article
1 बीएमडब्ल्यू ने लग्जरी ग्रेन कूपे को लॉन्च किया, सिर्फ 5.2 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 kmph की रफ्तार; चेन्नई प्लांट को भी किया ओपन By Published On :: Fri, 08 May 2020 12:45:00 GMT जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपने चेन्नई प्लांट में प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी हर साल 14,000 यूनिट का प्रोडक्शन करती है। दूसरी तरफ, उसने भारतीय बाजार में अपनी 8 सीरीज ग्रेन कूपे (Gran Coupe) कार को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट के दो वैरिएंट में उतारा है। 840i ग्रेन कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपए और 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपए है। वहीं, एक अन्य मॉडल M8 कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 2.15 करोड़ रुपए है।5.2 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 kmph की रफ्तारबीएमडब्ल्यू ग्रेन कूपे के दोनों वैरिएंट में 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 340 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 5.2 सेकंड का पकड़ लेती है। इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बेहतरीन ड्राइविंग के लिए इसमें कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड दिए हैं।बीएमडब्ल्यू ग्रेन कूपे के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन बीएमडब्ल्यू ने इसे स्पोर्टी लुक दिया है। साइड से देखने पर ये काफी लंबी कार नजर आती है। इसमें डायनामिक सिल्हूट के साथ चार फ्रेमलेस दरवाजे, लंबा व्हीलबेस, कूपे-स्टाइल रूफलाइन दिया है। बैक साइड में स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम और कवर LED लाइट्स दी हैं। इस गाड़ी में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट सीट मिलेंगी। इसका सेंटर कॉन्सोल भी काफी चौड़ा है। इसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स पर प्रीमियम लेदर का इस्तेमाल किया है। इसमें सराउंड स्पीकर्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग भी दी है। कार के अंदर हर छोटी से छोटी चीज भी काफी प्रीमियम है। कंपनी की कनेक्टेडड्राइव टेक्नोलॉजी से जेस्टर कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एपल कारप्ले को ऑपरेट कर पाएंगे। इसमें कंपनी का मॉडर्न कॉन्सेप्ट बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल है जो कि कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 और 3D नेविगेशन के साथ आता है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 10.25-इंच कंट्रोल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पार्क असिस्टेंट और रियर व्यू कैमरा भी मिलेगा। कार में डुअल पैनोरामिक ग्लास सनरूफ दी है। जो कार के बैक हिस्से तक फैला हुआ है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), डायनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर और ISOFIX साइल्ड सीट माउंटिंग दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट के दो वैरिएंट में उतारा है। Full Article
1 हुंडई के प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू, पहले दिन 200 यूनिट तैयार की; मारुति 12 मई को खोलेगी प्लांट By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:19:00 GMT देश में लॉकडाउन के बीच कई ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कोरियाई कंपनी हुंडई ने भी अपने चेन्नई के श्रीपेरम्बदूर स्थित प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं, पहले दिन कंपनी ने 200 कार का प्रोडक्शन शुरू किया। कंपनी इस दौरान कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। हुंडई इस महीने करीब 12,000 से 13,000 कारों का प्रोडक्शन करना चाहती है।लॉकडाउन से पहले कंपनी की कई गाड़ियों को ऑनलाइन बुकिंग मिली है। जिसमें क्रेटा की 10,000 बुकिंग शामिल है। बता दें कि हुंडई ने भारत में अपने 255 शोरूम और वर्कशॉप फिर से ओपन कर दिए हैं। जिसमें उसे 500 कारों की बुकिंग भी मिली है। वहीं, 170 कारों भी बेची हैं।बीएमडब्ल्यू कार प्रोडक्शन: बीएमडब्ल्यू ने भी अपने चेन्नई स्थित प्लांट में काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी 50 प्रतिशत से कम मैनपावर के साथ सिंगल शिफ्ट में काम कर रही है। साथ ही, कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। वहीं, गुरुग्राम स्थित बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के हेडक्वार्ट के वर्कर घर से काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि कंपनी चेन्नई प्लांट में हर साल 14,000 यूनिट का प्रोडक्शन करती है।मारुति सुजुकी कार प्रोडक्शन: मारुति सुजुकी हरियाणा के मानेसर प्लांट को 12 मई से खोलने जा रही है। ये प्लांट 24 मार्च से बंद है। प्रोडक्शन शुरू करने से पहले कंपनी ने अपने डीलर्स के लिए नए मानक परिचालन नियम (एसओपी) जारी किए हैं। नए नियमों के तहत ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। मारुति सुजुकी की तरफ से बताया गया कि नए नियम लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी धीरे-धीरे अपने डीलर शोरूम खोल रही है।होंडा कार प्रोडक्शन: होंडा को अपने प्लांट ओपन करने में प्रॉब्लम आ रही है। हालांकि, कंपनी अगले सप्ताह राजस्थान के टापुकड़ा प्लांट को खोलने का विचार कर रही है। कंपनी के सेल्स डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया कि एक शिफ्ट में काम कराने और निचले स्तर पर भी उत्पादन शुरू करने के लिए लेबर नहीं मिल रही है। ये लोग धारूहेड़ा, रेवाड़ी के आसपास के इलाकों में रहते हैं, जिस वजह से प्लांट फिर से शुरू करने में प्रॉब्लम आ रही है। हालांकि, कंपनी के देशभर में डीलर स्टोर फिर खुलने लगे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हुंडई कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। Full Article
1 Microsoft to invest $1.5 billion in Italian cloud business By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 20:11:44 +0530 Microsoft Corp. said on Friday it would create its first datacentre region in Italy under a $1.5 billion investment plan as the U.S. company expands its cloud computing services to more locations across the world. Full Article technologyNews
1 Train kills 16 workers laid-off in coronavirus lockdown By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 16:42:57 +0530 A train killed 16 migrant workers who had fallen asleep on the track on Friday while they were heading back to their home village after losing their jobs in a coronavirus lockdown, police said. Full Article topNews
1 Kuwait imposes 20-day 'total curfew' from May 10 to curb coronavirus By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 08:35:16 +0530 Kuwait will enact a "total curfew" from 4pm (1300 GMT) on Sunday through to May 30 to help to curb the spread of the new coronavirus, its cabinet said in a statement on Friday. Full Article topNews
1 More than 1,000 queue for food in rich Geneva amid virus shutdown By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 18:37:23 +0530 More than 1,000 people queued up on Saturday to get free food parcels in Geneva, underscoring the impact of the coronavirus epidemic on the working poor and undocumented immigrants even in wealthy Switzerland. Full Article topNews
1 U.S. CDC reports 1,248,040 coronavirus cases, 75,477 deaths By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 07:16:52 +0530 The U.S. Centers for Disease Control and Prevention (CDC) on Friday reported 1,248,040 cases of the new coronavirus, an increase of 28,974 cases from its previous count, and said that the number of deaths had risen by 2,180 to 75,477. Full Article health
1 Germany's confirmed coronavirus cases rise by 1,251 to 168,551: RKI By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 07:39:29 +0530 The number of confirmed coronavirus cases in Germany increased by 1,251 to 168,551, data from the Robert Koch Institute (RKI) for infectious diseases showed on Saturday. Full Article health
1 China reports one new coronavirus case, 15 asymptomatic cases By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 08:39:58 +0530 China reported one new coronavirus case for Friday, unchanged from the day before, data from the national health authority showed on Saturday. Full Article health
1 FDA commissioner in self-quarantine after exposure to person with COVID-19 By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 10:08:14 +0530 U.S. Food and Drug Administration Commissioner Stephen Hahn is in self-quarantine for a couple of weeks after coming into contact with someone who tested positive for COVID-19, an FDA spokesman told Reuters late on Friday. Full Article health
1 Russia records more than 10,000 new coronavirus cases in past day By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 13:37:00 +0530 Russian authorities said on Saturday they had recorded 10,817 new cases of the coronavirus in the last day, pushing the nationwide tally to 198,676. Full Article health
1 Indonesia reports 533 new COVID-19 cases, biggest in a day By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 15:03:43 +0530 Indonesia reported on Saturday 533 new coronavirus infections, the biggest daily increase, taking the total number to 13,645, health ministry official Achmad Yurianto said. Full Article health
1 Slovakia records no new coronavirus cases for first time since March 10 By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 15:13:33 +0530 Slovakia on Friday recorded no new cases of coronavirus for the first time since March 10, government figures showed. Full Article health
1 NBA: Raptors to resume training under strict guidelines due to COVID-19 By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 22:44:58 +0530 The reigning NBA champions Toronto Raptors said on Friday they will allow players access to the team's training facilities from next week under strict guidelines amid the COVID-19 pandemic. Full Article sportsNews
1 Factbox: Impact of COVID-19 pandemic on sports events around the world By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 09:15:35 +0530 Major sports events around the world that are in the process of re-starting or have been rescheduled due to the COVID-19 pandemic: Full Article sportsNews
1 On this day: Born May 10, 1995: Missy Franklin, American swimmer By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 14:44:59 +0530 A "star in the making" were the prophetic words of an announcer who had just witnessed 16-year-old Missy Franklin slice up the competition at swimming's 2011 world championships. Full Article sportsNews
1 Golf-Daly sorry as vodka and Coke COVID-19 cure joke falls flat By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 29 Apr 2020 02:28:50 +0530 John Daly, known as "Wild Thing" during his heyday on the PGA Tour, has said he was only trying to get some laughs when he jokingly said this month that a bottle of vodka and some Diet Coke is the cure for COVID-19. Full Article golfNews
1 UPDATE 1-Golf-LPGA targets mid-July start for 2020 season By feeds.reuters.com Published On :: Thu, 30 Apr 2020 03:50:37 +0530 The Ladies Professional Golf Association (LPGA) is hoping to get the 2020 season under way with the Dow Great Lakes Bay Invitational from July 15-18, the start of what will be a busy second half of the year. Full Article golfNews
1 Sport-On this day: Born May 4, 1989: Rory McIlroy, Northern Irish golfer By feeds.reuters.com Published On :: Sun, 03 May 2020 11:30:00 +0530 The North of Ireland Amateur Open in 2005 was not an event expected to produce much glamour, but a 16-year-old Rory McIlroy was dressed to impress. Full Article golfNews
1 Golf-McIlroy, Johnson to take part in televised, charity event amid COVID-19 pandemic By feeds.reuters.com Published On :: Mon, 04 May 2020 21:18:54 +0530 Rory McIlroy will team up with Dustin Johnson to take on American duo Rickie Fowler and Matthew Wolff in a $3 million charity skins match on May 17 as televised golf returns amid the COVID-19 pandemic, the PGA Tour said https://www.pgatour.com/news/2020/05/04/rory-mcilroy-dustin-johnson-rickie-fowler-matthew-wolff-taylormade-driving-relief-live-golf-covid-19-coronavirus-relief-efforts.html on Monday. Full Article golfNews
1 Golf-2020 World Amateur Team Championships cancelled due to COVID-19 pandemic By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 06 May 2020 19:35:16 +0530 This year's World Amateur Team Championships (WATC), scheduled for October, have been cancelled due to the COVID-19 pandemic, the International Golf Federation (IGF) said on Tuesday. Full Article golfNews
1 Sport-Organised sport in Netherlands can resume from Sept. 1 By feeds.reuters.com Published On :: Thu, 07 May 2020 00:20:09 +0530 Organised sport will only resume in the Netherlands from Sept. 1, but recreational golf and tennis will be allowed from Monday, Dutch prime Minister Mark Rutte said on Wednesday as he announced an easing of COVID-19 lockdown measures. Full Article golfNews
1 Esports-Man City striker Aguero laces up his boots for virtual F1 race By feeds.reuters.com Published On :: Thu, 07 May 2020 15:57:22 +0530 Sergio Aguero may be scared about returning to action in the Premier League but the Manchester City striker will join Real Madrid goalkeeper Thibaut Courtois and Barcelona midfielder Arthur Melo on a Formula One esports grid this weekend. Full Article golfNews
1 Impact of COVID-19 pandemic on sports events around the world By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 23:59:31 +0530 Major sports events around the world that are in the process of re-starting or have been rescheduled due to the COVID-19 pandemic: Full Article golfNews
1 आज 12 नए केस; राज्य के 50 जिलों तक फैला संक्रमण, 8 जिले कोरोना मुक्त हुए By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 04:18:00 GMT उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह कोरोना के 12 नए मामले आए। केजीएमयू ने बताया कि, दो लखनऊ और 10 आगरा में नए मरीज मिले हैं। वहीं, 50 जनपदों में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से अब तक 1100 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिनमें 781 लोग तब्लीगी जमात के हैं। राहत की बात है कि, अबतक 127 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इस तरह कुल 966 एक्टिव केस हैं। इससे पहले रविवार देर रात तक 125 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।लॉक डाउन की स्थिति रहेगी बरकरारसीएम योगी के निर्देश के बाद सोमवार से लॉकडाउन में छूट पर डीएम लखनऊ ने पहले जैसी स्थिति बरकरार रखने का फैसला किया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने देर रात अफसरों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना के नए इलाकों में बढ़ने से रोकने के लिए निर्णय लिया है। लखनऊ में अब तक 165 रोगी मिल चुके हैं। इनमें 155 एक्टिव केस हैं। 9 रोगी इलाज के बाद स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि एक की मौत हुई है। यहां 21 हॉटस्पॉट सील हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए है। प्रशासन ने साफ किया है कि, केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। केवल किसानों को कुछ छूट देने की बात चल रही है।क्या क्या खुला रहेगा?लखनऊ में दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, अस्पताल, खाद्य वस्तुओं को ले जाने वाले सभी प्रकार के परिवहन को अनुमति के साथ छूट, कानून व्यवस्था व न्याय और सुधार सेवाएं, पुलिस सशस्त्र बल और अर्धसैनिक कार्यलय, बिजली पानी से संबंधित कार्यालय, किराने का सामान की आपूर्ति, फल एवं सब्जियों की आपूर्ति, पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति, दुग्ध एवं डेयरी प्लांट, दूरसंचार सेवाएं, बीमा कंपनियां, बैंक और एटीएम, पोस्ट ऑफिस ही खुले रहेंगे।आठ जनपद कोरोना मुक्त हुएसंक्रमण रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकसेंदु अग्रवाल ने बताया कि 50 में से 8 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं। इनमें पीलीभीत, बाराबंकी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी हाथरस, बरेली, महराजगंज और प्रयागराज शामिल है। वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना मरीज नहीं हैं। प्रदेश में 75,764 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की गई हैं। प्रदेश में कुल 36,893 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,336 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।जिलेवार कितने कोरोना के केसअभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 250, लखनऊ में 167, गाजियाबाद में 41, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 95, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 30, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 57, वाराणसी में 14, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 74, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 15, बस्ती में 19, हापुड़ में 16, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 48, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 72 व शाहजहांपुर में 1, बांदा में 2, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 2, औरैय्या में 6, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 22, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 5 व बदायूँ में 8, रामपुर में 14, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 3, संभल में 7, उन्नाव में 1, कन्नौज में 5, संतकबीरनगर में 1, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1 व मऊ में भी 1 एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब तक 127 कोरोना मरीज डिस्चार्जआगरा से 18, गाजियाबाद से 10, नोएडा से 38, लखनऊ से 9, कानपुर से 1, शामली से 2, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 4, मोरादाबाद से 1, प्रयागराज से 1, बरेली से 6, हाथरस से 4, मेरठ से 15, महराजगंज से 6, प्रतापगढ़ से 3, जौनपुर से 1, बुलन्दशहर से 2, बाराबंकी से 1, शाहजहांपुर से 1 व वाराणसी से 2 कोरोना मरीजों को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है। जबकि बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ व फिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 2, मेरठ में 3 व आगरा में 6, कुल 17 मौतें हुई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उत्तर प्रदेश में अब तक 17 मरीजों की मौत हुई है। Full Article
1 बीते 24 घंटे में 42 नए केस; संक्रमितों की संख्या 74 पहुंची, चार नए हॉटस्पॉट को सील हुए By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 05:17:00 GMT उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तब्लीगी जमात और उनके संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 43 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है। जिसमें से 7 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। एक साथ कई केस बढ़ने से जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए शहर में चार नए हॉटस्पॉट बनाए गए। अब तक 17 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया जा चुका है।कानपुर में बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफबीते 24 घंटे में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) ने कोविड-19 लैब से तीन रिपोर्ट जारी की गई। सोमवार को 17 नए पॉजिटिव केस की रिपोर्ट आई है। जबकि, इससे पहले रविवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें कुलीबाजार के एक मदरसे के 7 छात्र शामिल थे। इसके साथ ही कुली बाजार के कर्नलगंज से 7 संक्रमित मिले थे। इन सभी को दोपहर को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार रात को दूसरी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ग्वालटोली थाना के डीएस टॉवर में रहने वाली एक महिला संक्रमित पाई गई है। दरअसल यह महिला कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले रेडीमेड कारोबारी की भांजी है। महिला पति के साथ रेडीमेड कारोबारी को अस्पताल देखने गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला और उसके पति की हिस्ट्री खंगलना शुरू कर दिया है। कर्नलगंज से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जाजमऊ के अशरफाबाद मदरसे के 6 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।मदरसे में बिहार व झारखंड के बच्चेइस मदरसे में बिहार और झारखंड के छात्र रह कर पढाई करते है। लॉकडाउन की वजह से 89 छात्र अपने घर नहीं जा पाए थे। दो दिन पहले मदरसे के छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी इसके बाद छात्रों के सैंपल लिए गए थे। मदरसे के 6 संक्रमित छात्रों को हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी मदरसे के और भी छात्रों की रिपोर्ट आना बाकी है। इस पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।ये नए चार हॉटस्पॉट सील हुएशहर में अभी तक 13 हॉटस्पॉट थे। लेकिन कोरोना के नए मामले आने के बाद पुलिस प्रशासन ने चार नए हॉटस्पॉट एरिया घोषित किए हैं। जिसमें संक्रमितों के घरों को सेंटर प्वाईंट मानकर एक किलोमीटर के एरिया को सील किया गया है। नए हॉटस्पॉट में ग्वालटोली थाना क्षेत्र का डीएस टॉवर, चकेरी थाना क्षेत्र का जाजमऊ का अशरफाबाद मदरसा के आसपास का एरिया सील किया गया है। किदवई नगर थाना क्षेत्र का एचटू ब्लॉक व कर्नलगंज का तिकुनियापार्क का क्षेत्र सील किया गया है।10 थाना क्षेत्रों में 13 मस्जिदों के आसपास का क्षेत्र सीलपहले से घोषित हॉटस्पॉट में चमनगंज और बेकनगंज थाना क्षेत्र में आने वाली हलीम प्राइमरी मस्जिद, कर्नलगंज और बजरिया थाना क्षेत्र की हुमांयू मस्जिद, अनवरगंज और बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में आने वाली कुली बाजार की हाजी इनायत मस्जिद, शेख लल्लन मस्जिद व हाता वाली मस्जिद का इलाका आता है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया की खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद व मदरसा इदायतुल्ला, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की सुफ्फा मस्जिद और मुशीपुरवा की बिलाल मस्जिद का इलाका शामिल है। घाटमपुर थाना क्षेत्र की कजियानी मस्जिद और रहमानिया मस्जिद, सजेती थाना क्षेत्र की बरीपाल बड़ी मस्जिद शामिल है। 10 थाना क्षेत्रों में आने वाली 13 मस्जिदों के एक किलोमीटर तक की सीमाओं को सील किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रशासन ने हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरु किया है। Full Article
1 कोटा से आए 792 छात्रों समेत 804 का रैपिड टेस्ट, सभी निगेटिव; अब घर पर 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 07:51:31 GMT कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के लिएप्रयागराज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट शुरू कर दिए हैं। राजस्थान के कोटा से आए 792 छात्र-छात्राओं के साथ कुल 804 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। इनमें कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। देर रात सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार सुबह से ही बच्चों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रयागराज में कोरोना का अब कोई केस नहीं है। इससे पहले इंडोनेशिया के एक जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब वह स्वस्थ्य हो चुका है।गेस्ट हाउसों में रखे गए थे सभी छात्र छात्राएंराजस्थान के कोटा से छात्रों को प्रयागराज लाया गया था। यहां से प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर के छात्रों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले छात्र-छात्राओं को धूमनगंज में हनुमान वाटिका, सुधा गार्डन, करेली के एचएस गार्डन, रंगोली गेस्ट हाउस, पालकी गेस्ट हाउस, शहनाई गेस्ट हाउस, शगुन गेस्ट हाउस, जनवासा गेस्ट हाउस, अमर पैलेस, सिविल लाइंस में गंगोत्री गार्डन, पृथ्वी गार्डन, पंखुड़ी गार्डन, केसरी भवन, हारमोनी गेस्ट हाउस, कमला गेस्ट हाउस, हमसफर गेस्ट हाउस, कैंट में सारस्वत गेस्ट हाउस में रखा गया था।14 दिनों तक रहना होगा क्वारैंटाइनरविवारदोपहर बाद से ही छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा कोविड-19 से संबंधित टेस्ट कराया शुरू किया गया, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 टीमों को लगाया गया था। सीएमओ मेजर डॉक्टर जीएस बाजपेई ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं की रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई। छात्रों से कहा गया है कि घर पहुंचने के बाद भी 14 दिनों तक खुद को वह क्वारैंटाइन रखेंगे।जिलेवार छात्र-छात्राओं को अलग करने में प्रशासन की हुई फजीहतछात्रों को जिलेवार एक साथ नहीं रखा गया था। सभी गेस्ट हाउस में मंडल के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं ठहराए गए थे। उनको एक साथ करने में प्रशासनिक अफसरों को काफी दिक्कत हुई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि छात्रों को जिलेवार एकत्र करके ही घर भेजा जा रहा है। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कोटा राजस्थान से लाया गए छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से छात्र छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रशासन आज छात्रों को उनके घरों तक भेज रहा है। इनमें प्रतापगढ़, कौशांबी जिले के बच्चे शामिल हैं। Full Article
1 पहले टीवी बंद कराया फिर रोक दी पानी की सप्लाई; होटल छोड़ने पर मजबूर हुए कोरोना वॉरियर्स By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 09:30:00 GMT भले ही कोरोना वॉरियर्स पर पुष्पवर्षा हो रही हो, लेकिन इससे इतर कुछ स्याह तस्वीरें भी हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है। यहां एक होटल में ठहरे सरकारी डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को होटल मानिक ने खाली करने पर मजबूर कर दिया। शनिवार रात पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। रविवार सुबह तक जब पानी नहीं मिला तो एक डॉक्टर ने होटल मालिक को फोन किया। जिसमें होटल मालिक ने स्थानीय लोगों, नेताओं के आक्रोश का हवाला देकर कहीं और जाने की सलाह दे दी। यह भी कहा- जंगल या मुख्य मार्ग के किनारे वाले किसी होटल में चले जाएं। मजबूरन डॉक्टरों ने होटल खाली कर दिया।बिना नहाए ड्यूटी पर गए कर्मीजिले के तीन डॉक्टरों और छह अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संभल के आलमसराय के करीब एक होटल में 15 अप्रैल को प्रशासन ने ठहराने की व्यवस्था कराई थी। ये कोरोनोवायरस के उपचार में लगे हुए हैं। डॉक्टरों की मानें तो अगले दिन उनके कमरों की सफाई नहीं की गई थी और बाद में कमरों के टीवी भी बंद करा दिया गया। इसके बाद चिकित्साकर्मी ठहरे रहे। शनिवार की रात अचानक पानी खत्म हो गया। रविवार सुबह भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई चिकित्साकर्मी बिना नहाए ड्यूटी पर चले गए।अफसरों को बताया, फिर भी नहीं हुई होटल मालिक पर कार्रवाईजो कर्मी ठहरे थे, उन लोगों ने होटन मालिक से संपर्क साधा। होटल मालिक ने बताया कि, आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए कहीं और ठहरने का इंतजाम कर लिया जाए। असुविधा की जानकारी अफसरों को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, जब मामला डीएम के संज्ञान में आया तो उनके निर्देश पर सीएमओ डॉक्टर अमिता सिंह ने दूसरे होटल का इंतजाम किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today होटल से बाहर निकले कोरोना वॉरियर्स। Full Article
1 आज से राहत के बीच 19 जिले लॉक रहेंगे, 23 जमाती जेल भेजे गए: मोदी ने दो नेताओं से चर्चा कर बनारस का हाल जाना By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 11:25:07 GMT केंद्र सरकार ने आज से कोरोना से कम प्रभावित इलाकों में कुछ रियायत देने का ऐलान किया है। लखनऊ, नोएडा, आगरा समेत कई जिलों में पाबंदियां पूरी तरह से लागू रहेंगी। न तो दफ्तर खुलेंगे और न ही उद्योग शुरू होंगे। हालांकि, राजधानी में सचिवालय में सीमित स्टाफ के साथ आज से काम शुरू हो जाएगा। बाहरी लोगों की एंट्री बंद रहेगी। मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथने लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों में छूट के संबंध में डीएम को निर्णय लेने और शासन को अवगत कराने के लिए कहा है। जिन जिलों में कोरोना के 10 से ज्यादा केस हैं, वहां ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी। इस दायरे में लखनऊ समेत 19 जिले शामिल हैं।आज 12 नए केस, अब तक 17 की जान गईसोमवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए। केजीएमयू ने बताया किलखनऊ में 2 और आगरा में 10 नए पॉजिटिव मिले। यूपी के50 जिलों में अब तक1100 कोरोना मरीज मिले हैं।इनमें 781 तब्लीगी जमात से हैं। हालांकि, अभी भी कोरोना के 966 एक्टिव केस हैं। इससे पहले रविवार देर रात तक 125 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 127 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कोरोना से अब तकबस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, लखनऊ औरफिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 2, मेरठ में 3 औरआगरा में 6 मौतें हुईं हैं।लखनऊ: लखनऊ में रविवार रात 23 जमातियों को सआदतगंज के म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में बनाईगईअस्थाई जेल में भेज दिया गया। इन परसंक्रमण फैलाने का केस दर्ज किया था। सभी का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था। अस्थाई जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजामहैं। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज महेश पाल सिंह ने बताया किइन सभी जमातियों के पासपोर्ट औरवीजा जब्त कर लिए गए हैं। सभी को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है।मेरठ: जिले के वैलेंटिस कैंसर अस्पताल द्वारा समाचार पत्रमें दिए गए विज्ञापन पर विवाद हो गया है। इस मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, 17 अप्रैल को दिए गए विज्ञापन में लिखा था कियहां भर्ती होने वाले हिंदू-मुस्लिम मरीजों औरतीमारदारों को कोरोनावायरस की जांच कराना और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है।अब स्पष्टीकरण छपवाते हुए माफी मांगी गई है। अस्पताल के डॉ.अमित जैन ने कहा- विज्ञापन से सभी लोगों से अपील थी कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें। इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। हम माफी मांगते हैं।अस्पताल काकिसी की भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था।मेरठ के निजी अस्पताल ने अखबारों में स्पष्टीकरण प्रकाशित करवाया है।महाराजगंज: भारत भ्रमण पर कार से निकलाफ्रांसीसी परिवार पिछले 23 दिनसे महाराजगंज जिले के कोल्हुआ गांव में फंसाहै। परिवार में पांच लोग हैं।सभी नेपाल जाने की योजना बना रहेथे,लेकिन लॉकडाउन के बाद वे सभी यहीं फंस गए। प्रशासन ने सभी का परीक्षण कराया है। ये सभी सोनौली बॉर्डर से 30 किमी दूर जंगल किनारे बसे इस गांव में अपना ठिकाना बनाएहैं। प्रशासन ने इनसे शहर के एक होटल में ठहरने की अपील की थी, लेकिन ये लोग गांव नहीं छोड़ना चाहते। प्रधान द्वारा इनके खाने-पीने का इंतजाम कराया जा रहा है।महाराजगंज में लॉकडाउन से फंसा फ्रांसीसी परिवार।वाराणसी: पितरकुंडा में शनिवार को एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसने अपना इलाज महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में कराया था। प्रशासन ने अस्पताल में ओपीडी बंद कराते हुए भर्ती मरीज,13 डॉक्टरों और कर्मचारियों को क्वारैंटाइन कर दिया है। वहीं, कोटा से 289 बच्चे जिले के काशी इंस्टीट्यूट पहुंचे। रैपिड टेस्ट के बाद बच्चों को घरों के लिए छोड़ा गया। उधर,प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह औरअशोक चौरसिया से फोन पर बातचीत करके शहर का हाल-चाल जाना। मोदी ने कार्यकर्ताओं और जनता से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा। यह भी कहा किकोरोना की जंग में उत्साह कम नहीं होना चाहिए। काशी एक मिसाल पेश कर रही है।बदायूं: जिले में 8 कोरोना संक्रमित हो गए। जिलाधिकारीकुमार प्रशांत ने बताया कि जिले में कोरोना के पांच नएकेस मिले हैं। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह के अनुसार,सभी जिला पुरुष अस्पताल में क्वारैंटाइन थे। इसमें दो शहर के मोहल्ला काबुलपुरा, दो जालंधरी सराय मोहल्ला और एक दहगवां का है, जो जमाती के सम्पर्क में आया था। सभी को बरेली मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया है। इलाके को सील किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश में जिलेवार कोरोना के केसअभी तक आगरा में 250, लखनऊ में 167, गाजियाबाद में 41, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 95, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 30, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 57, वाराणसी में 14, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 74, बरेली में 6, बुलंदशहर में 15, बस्ती में 19, हापुड़ में 16, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 48, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 72 और शाहजहांपुर में 1, बांदा में 2, महाराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 2, औरैया में 6, बाराबंकी में 1, कौशांबी में 2, बिजनौर में 22, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 5 और बदायूं में 8, रामपुर में 14, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोही में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 3, संभल में 7, उन्नाव में 1, कन्नौज में 5, संतकबीरनगर में 1, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1 और मऊ में भी एक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लखनऊ में इंडोनेशिया और अन्य देशों से 23 जमाती पकड़े गए थे। इन्हें रविवार रात अस्थाई जेल भेज दिया गया। Full Article
1 आईडी कार्ड दिखाया फिर भी महिला सफाईकर्मी व बेटे को पुलिस ने पीटा, साथियों में पनपा आक्रोश By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 12:09:00 GMT उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस कर्मियों ने बेटे के साथ ड्यूटी करने जा रही सफाईकर्मी महिला को पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में डंडे से पीट दिया। इससे अन्य सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। घायल महिला को हैलट अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसका एक्सरे हुआ है। गुस्साए सफाई कर्मियों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर काम बंद करने की चेतवानी दी। सीएमओ नगर निगम प्रतिभा निरंजन शुक्ला भी मौके पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाकर आगे कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।पनकी थाना इलाके का मामलाये मामला पनकी इलाके का है। पीड़ित राजरानी ने बताया कि, वह ड्यूटी पर आ रही थी, तभी पुलिस ने रोक लिया। मैंने अपना कार्ड भी पुलिस को दिखाया। मगर पुलिस ने डंडे चला दिए और बेटे को भी जमकर पीटा। नगर निगम सुपरवाईजर उस्मान ने कहा- हम लोग भी देश सेवा कर रहे हैं। पीएम-सीएम हमें कोरोना योद्धा कहते हैं। लेकिन पुलिस हमें लाठी मरती है। इससे तो अच्छा है कि, हम काम ही बंद कर दें। लेकिन देश महामारी से परेशान है। देश सेवा को देखते हुए हम काम भी नहीं बंद कर सकते हैं। नगर निगम सीएमओ प्रतिभा निरंजन शुक्ला के कहा- मारपीट की घटना के बारें में अफसरों को अवगत कराया है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।पुलिस छिपे जमातियों पर रखा 10 हजार का इनामकानपुर में बीते 24 घंटे में 43 नए संक्रमित केस सामने आए हैं। यह सभी जमात या फिर जमातियों के संपर्क में आए हुए लोग हैं। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। जिसमें से 7 संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि, संभावना है कि अभी भी तमाम जमाती छिपे हुए हैं। जो स्वयं के लिए खतरा हैं अपने परिवार व समाज को भी खतरे में डाल रहे हैं। इसलिए जनता से अपील की गई है कि वो ऐसे जमातियों के बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने को उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today घायल बुजुर्ग सफाईकर्मी को साथियों ने हैलट पहुंचाया। Full Article
1 कोरोना पर विजय के लिए वृंदावन में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक; 21 देशों में लाइव प्रसारण, 1331 लोगों ने घर में अनुष्ठान किया By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 13:21:59 GMT कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में देश में लॉकडाउन है। ऐसे में मठ-मंदिरों के कपाट बंद हैं। इस बीच सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन में कोरोना महामारी के सर्वनाश के लिए महाकाल भगवान भोलेनाथ की वैदिक पद्धति से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। जिसे 21 से ज्यादा देशों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्म के जरिए ऑनलाइन दिखाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 1331 लोग जुड़े। लॉकडाउन के बीच लोगों ने घरों में रहकर पूजा अर्चना की। आयोजकों की मानें तो यह विश्व में पहली बार है जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने घर मे बैठकर रुद्राभिषेक किया है।तीन घंटे चला अभिषेक कार्यक्रमकोविड 19 से लड़ने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से प्रयासरत है। ऐसे में धर्म नगरी वृन्दावन के धर्माचार्यों ने एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए ऑनलाइन पूजा शुरू की है। सोमवार को सोम प्रदोष के अवसर पर यहां के एक मन्दिर में भगवान शिव की पूजा की गई। यहां भगवान का शिव का रुद्राभिषेक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के निर्देशन में हुआ। इस रुद्राभिषेक से धर्माचार्यों ने 21 से ज्यादा देशों के 1331 लोग जुड़े। धर्माचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने ऑनलाइन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जरिए लोगों से घर बैठे ही पूजा करायी। पूरे विधि विधान से करीब 3 घंटे तक चली इस पूजा में लोगों ने घर बैठे ही अपने परिवार के साथ अनुष्ठान किया।कुछ इस तरह लोगों ने अपने अपने घरों में ही पूजा अर्चना।लोगों ने घरों में की पूजा अर्चनाआचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा- महमत्र्युजय भगवान की अगर कृपा हो जाए तो निश्चित रूप से सारे विश्व में जो संकट छाया है, उसका विनाश होना है। विश्व के इतिहास में पहली बार हुआ कि श्री धाम वृन्दावन की भूमि से 1331 परिवारों ने पूरे विश्व में 21 से ज्यादा देशों में अपने अपने घरों में बैठकर लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए विधि विधान से अभिषेक किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भगवान भोलेनाथ के अभिषेक अनुष्ठान का हुआ लाइव प्रसारण। Full Article
1 3 कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव: जल्द मिलेगी अस्पताल से छुटटी, अब 10 मरीज बचे By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 03:52:00 GMT उत्त्तर प्रदेश मेंकोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में मंगलवार सुबह को अच्छी खबर आयी। प्रशासन ने कहा कि 3 कोरोना पॉजीटिव महिलाएं निगेटिव हो गयी है जिन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तीनों को अभी 14 दिन मेडिकल क्वारैंटाइन किया जाएगा। उसके बाद इन्हें छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। अब वाराणसी के 6, गाजीपुर के 3 और जौनपुर का 1 व्यक्ति का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। वाराणसी में अभी तकएक व्यक्तिकी मौत हो चुकी है।डीएम कौशल राज ने बताया कि गंगापुर के कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय पुत्रवधु का दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव आया। दोनों कोरोना से मुक्त हुई हैं।वही बजरडीहा की हज से लौटी 42 वर्षीय महिला का भी दूसरा टेस्ट नेगेटिव आया। वो भी कोरोना मुक्त हुई। तीनों महिलाओं ने एक साथ बहादुरी और इच्छा शक्ति से कोरोना की जंग को जीता है। इन तीनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफों का भरपूर साथ दिया।दूसरी ओर डीएम ने अस्पतालों में ओपीडी को खोलने को कहा है।किसी भी डॉक्टर और अस्पताल को फीस वृद्धि को भी मना किया है।कोविड19 की वजह से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय 3 मई 2020 तक बंद रहेगावाराणसी का काशी हिन्दू विश्वविद्यालय 3 मई तक बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जैसे सर सुन्दरलाल चिकित्सालय व ट्रॉमा सेन्टर में चिकित्सा व आपातकालीन सेवाएं, विद्युत व जल आपूर्ति, स्वच्छता, सुरक्षा सेवाएं, डेयरी व कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के प्रयासों में शामिल सेवाएं जारी रहेंगी। इन सेवाओं में लगे कर्मियों द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के जो भी छात्र या कर्मचारी बीएचयू परिसर में रह रहे हैं वे किसी भी आपात स्थिति में 2369242, 2369134 पर बीएचयू कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान सतर्क है पुलिसवहीं लॉकडाउन के दौरान पाण्डेपुर चौराहे पर खुद प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी जगदीश शुक्ला एस आई अमित राय व ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ पूरे चौराहे पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।पहड़िया चौकी प्रभारी सुनील यादव भी अपनी टीम के साथ चौकी के सामने चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को लॉकडाऊन का महत्व बताते हुए उलंघ्घन करने वाले लोगों दंडित किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान कई मोहल्लों में लोग खुद ही लाठी लेकर पहरेदारी कर रहे हैं ताकि बाहरी लोग प्रवेश न कर सकें। वाराणसी में अब तक कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। Full Article
1 टूरिस्ट वीजा के नाम पर तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 16 विदेशी समेत 30 गिरफ्तार, सभी को करेली में क्वारैंटाइन किया गया By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 04:54:00 GMT कोरोनावायरस को फैलते संक्रमण को देखते हुए यूपी पुलिस अब और सख्त हो गई है। इसी बीच प्रयागराज में पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 16 विदेशी नागरिकों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और दो मस्जिदों के मौलाना व अन्य लोगों को विदेशी नागरिकों को शरण देने, साक्ष्य छिपाने और महामारी अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी। सभी करेली के एक गेस्ट हाउस में क्वारैंटाइन किए गए हैं।अधिकारियों काकहना है कि दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर वे इधर-उधर ठहर गए। इंडोनेशिया के सात लोग अब्दुल्लाह मस्जिद में ठहरे। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। 31 मार्च को पुलिस ने सातों विदेशियों को मस्जिद से निकाल कर क्वारैंटाइनकिया गया है। करेली की हेरा मस्जिद में थाईलैंड के नौ नागरिक ठहरे थे।सोमवार देर रात में की गई गिरफ्तारीएसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिला था, जो अब ठीक हो चुका है। इनके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। सोमवार रात शाहगंज पुलिस ने इंडोनेशिया के सात नागरिकों समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अब्दुल्लाह मस्जिद के मुतवल्ली व अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, करेली पुलिस ने थाईलैंड के नौ नागरिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने इंडोनेशियाई नागरिकों को मस्जिद में ठहरवाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पुलिस ने प्रयागराज में टूरिस्ट वीजा के नाम पर विदेश से आए 16 नागरिकों को पकड़ा है। आरोप है कि ये लोग कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को अपने ठहरने की सूचना नहीं दी। Full Article
1 आबकारी महकमे ने छापा मारकर 1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी, तस्कर फरार By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 05:20:00 GMT लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को रक्सा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।शराब तस्करों को पकड़ने के लिए आबकारी विभाग ने छेड़ा अभियानलॉक डाउन की वजह से शराब की दुकाने नहीं खुल रही हैं। जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। जनपद पुलिस को कई स्थानों से अवैध शराब की सप्लाई की सूचना आ रही थी। वहीं, अवैध कारोबार रोकने के लिए आबकारी व पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है।ऐसी ही सूचना एक रक्सा थाना क्षेत्र से आई, जिसमें बताया गया कि यहां अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।सूचना पाकर सहायक उप आबकारी आयुक्त पीके मौर्या, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल, आबकारी निरीक्षक नगर शिशुपाल सिंह व रक्सा थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने टीम के साथ दातारनगर कबूतरा डेरा में दबिश दी। पुलिस को देखकर सभी मौके से भगा निकले। यहां छिपाकर रखी गई 1600 लीटर अवैध शराब मिली। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही, शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान पुलिस ने कब्जे में लिए। पुलिस ने अवैध कारोबारियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस टीम पर हमले करने वालों पर केस दर्जरक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में रविवार रात जुआरियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पथराव कर सिपाही की कार तोड़ दी थी। इस दौरान शिवचरण नाम का एक राहगीर गंभीर रुप से घायल हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद व 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आबकारी टीम ने बरामद लहन को नष्ट किया, भट्ठी भी तोड़ी गई। Full Article
1 अब तक 1192 संक्रमित, इसमें 1034 मामले एक्टिव; 52 जिलों में फैला कोरोना का संक्रमण, 14 नई टेस्ट लैब खुलेंगी By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 05:57:48 GMT कोरोनावायरस का संक्रमण यूपी में तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसारकेजीएमयू ने मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है। इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर1192 तक पहुंच गई है।इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। राज्य में एक्टिव केस कीसंख्या 1034 हो गई है।इससे पहले सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पाए गए थे। 52 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।इस बीच, सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। पूल टेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को ट्रैक करते हुए उनकी पूल टेस्टिंग की जाए।संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 14 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नई लैब खोलने की शासन ने अनुमति दे दी है। ये लैब राजकीय मेडीकल कॉलेज अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, अयोध्या, बस्ती,बहराइच, फिरोजाबाद, सहारनपुर, जालौन, बदायूं, कन्नौज, गवर्मेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस ग्रेटर नोएडा, सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एंड पीजी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट नोयडा में खुलेंगी। आठ जिले कोरोना मुक्त हुए,10 हजार लोग क्वारैंटाइनप्रदेश के 52 में से 8 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, महराजगंज, बाराबंकी और प्रयागराज के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 89,032 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 39,316 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,800 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।18 की मौत,अब तक प्रदेश में 140 मरीजडिस्चार्ज किए गएआगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 13, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 43, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 1, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 2, शामली से 2, जौनपुर से 1, मेरठ से 17, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, फ़िरोज़ाबाद से 3, प्रतापगढ़ से 3, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1 व प्रयागराज से 1 कोरोना मरीज कोडिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 18 मौतें हुईं हैं। बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ व फिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 3, मेरठ में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 6 मौतें हुईं हैं।किस जिले में कितने संक्रमितआगरा में 242, लखनऊ में 169, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, मेरठ में 78, सहारनपुर में 72, कानपुर नगर में 60, फिरोजाबाद-मुरादाबाद में 58, गाजियाबाद में 46, शामली-बिजनौर में 26, बस्ती में 19, बुलन्दशहर में 18, हापुड़-सीतापुर-अमरोहा में 17, रामपुर-बागपत में 15, वाराणसी में 14, बदायूं में 13, औरैय्या-आज़मगढ़-संभल में 7-7, मथुरा-महराजगंज-प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-कन्नौज में 6-6, जौनपुर-मुजफ्फरनगर में 5-5, लखीमपुर खीरी-हाथरस-मैनपुरी में 4-4, मिर्जापुर-इटावा-कासगंज-एटा में 3-3, पीलीभीत-हरदोई-कौशाम्बी-बांदा-रायबरेली में 2-2, शाहजहांपुर-भदोहीं-बाराबंकी-उन्नाव-प्रयागराज-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर-संतकबीरनगर में 1-1 मरीज मिला है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शास ने 14 नई टेस्ट लैब खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। ये लैब अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में खोली जांएगी। Full Article
1 एक साथ मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, इनमे 16 तब्लीगी जमाती शामिल; जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हुई By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 06:33:15 GMT उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मंगलवार को एक साथ 33 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है। आनन-फानन में प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीम की ओर से सभी मरीजोंको क्वारैंनटाइन कराया गया है। अब जिले के अंदर पाजिटिव मरीजों की बढ़कर35 हो गई है। फिलहाल एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र को और बछरावा क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। जिले में मंगलवार को कुल 33 कोरोना मरीजों में 16 सहारनपुर जिले के हैं। जिन्हे कृपालु इंस्टिट्यूट में पूर्व में क्वारैंनटाइन किया गया था। इनका ब्लड सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा रायबरेली निवासी 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।रायबरेली के पाजिटिव लोगों में 7 कोतवाली रायबरेली के निवासी हैं तो बछरावां का 5, नसीराबाद कोतवाली क्षेत्र का 1, रोहनिया थाना क्षेत्र के 2, व दो अन्य थाना क्षेत्रो के हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनमे से कुछ को पूर्व में शहर की फातिमा मस्जिद से पकड़कर कृपालु इंस्टिट्यूट में क्वरैनटाइन किया गया था और कुछ को बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक घर से। इनमें से कई दिल्ली के निजामुद्दीन से जमात कर बस्ती जिले से होकर यहां आए थे।इससे देर रात दो जमातियों में हुई थी संक्रमण की पुष्टिशनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब क्वारैंटाइन दो जमाती की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। आनन-फानन मे प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी और पुलिस बल मस्जिद पहुंचे। दोनों जमाती को टीम ने जिले के रोहनिया मे बने क्वारैंटाइन रूम मे शिफ्ट कराया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र को और बछरावा क्षेत्र एरीये को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रायबरेली में आज एक साथ 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ये रिपोर्ट सुबह पीजीआई से आयी। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 35 तक पहुंच गई है। Full Article
1 1192 संक्रमित, इनमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग; झांसी में कच्ची शराब का कारोबार पकड़ाया By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 08:36:46 GMT लखनऊ के केजीएमयू ने मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की हैं। इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 1192 हो गई है, इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। एक्टिव केस में 1034 संख्या हो गई हैं। 140 संक्रमित मरीजों केठीक होने परडिस्चार्ज किया गया है और 18 मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में मिले थे। इनमें मुरादाबाद में 15, नोएडा में 3, आगरा में 12 और मेरठ में 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।झांसी में लॉकडाउन में शराब दुकानें बंद होने से कच्ची शराब बेचेजाने का कारोबार पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी में 1600 लीटर अवैध शराब जब्त की है।सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा मेंयूपी में सबसे ज्यदा 242 संक्रमित आगरा में हैं। इसके अलावालखनऊ में 169, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, मेरठ में 78, सहारनपुर में 72, कानपुर नगर में 60, फिरोजाबाद-मुरादाबाद में 58, गाजियाबाद में 46, शामली-बिजनौर में 26, बस्ती में 19, बुलन्दशहर में 18, हापुड़-सीतापुर-अमरोहा में 17, रामपुर-बागपत में 15, वाराणसी में 14, बदायूं में 13, औरैय्या-आज़मगढ़-संभल में 7-7, मथुरा-महराजगंज-प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-कन्नौज में 6-6, जौनपुर-मुजफ्फरनगर में 5-5, लखीमपुर खीरी-हाथरस-मैनपुरी में 4-4, मिर्जापुर-इटावा-कासगंज-एटा में 3-3, पीलीभीत-हरदोई-कौशाम्बी-बांदा-रायबरेली में 2-2, शाहजहांपुर-भदोही-बाराबंकी-उन्नाव-प्रयागराज-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर-संतकबीरनगर में 1-1 मरीज मिला है।झांसी में मंगलवार सुबह बड़े पैमाने पर अवैध शराब पकड़ी गई। लॉकडाउन को ताक पर रख अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था।झांसी: 1600 लीटर अवैध शराब बरामदलॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें नहीं खुल रही हैं,जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी में1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी। मौके सेशराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।पुलिस को कई स्थानों से अवैध शराब की सप्लाई की सूचना आ रही थी। यहांआबकारी औरपुलिस ने अवैध कारोबार रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है।वाराणसी में लोग लॉकडाउन के दौरान अभी भी बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।वाराणसी:तीन महिलाओं ने जीती कोरोना के खिलाफ जंगजिले में कोरोनावायरस से जंग में मंगलवार सुबह अच्छी खबर आईकि 3 कोरोना पॉजिटिव महिलाएं निगेटिव हो गई हैं। डीएम कौशलराज ने बताया कि गंगापुर के कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय पुत्रवधु का दूसरा टेस्ट भी निगेटिव आया है। दोनों कोरोना से मुक्त हुई हैं। वहीं बजरडीहा की हज से लौटी 42 वर्षीय महिला का भी दूसरा टेस्ट निगेटिव आया है। तीनों महिलाओं ने एक साथ बहादुरी और इच्छा शक्ति से कोरोना की जंग को जीता है। इन तीनों ने इलाज के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफका भरपूर साथ दिया है।बदायूं में एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर युवतियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।बदायूं: पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटाबदायूं जिले के गांव उतरना में मंगलवार को मूसाझाग पुलिस ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। एक सिपाही के कहने पर थाने की जीप में पुलिस वाले गांव पहुंचे। आरोप है कि पुलिसवालों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को जमकर पीटा। इसमें घायल दो किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने गांव जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। उनकी रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।नोएडा: संक्रमण के 3 नए मामले सामने आएउत्तर प्रदेश में नोएडा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 100 पहुंच चुकी है। इनमें से 43 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए एचसीएल प्रदेश सरकार को एक लाख पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट उपलब्ध कराएगा। इसमें 32 हजार किट का ऑर्डर नोएडा की तीन गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को जारी कर दिया गया है। इसमें करीब 15 हजार किट सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ भेजा भी जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर की है। यहां वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित है, केवल जरूरी सेवाओं और वैध पास रखने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही है। Full Article