1

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने 10 दिन से सेवा कर रहे नगर रक्षा समिति के सदस्य

नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलकर पिछले 10 दिन से शहर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।यह सदस्य कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। समिति के सदस्य अपनी जान की परवाह न करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी दे रहे हैं।
ड्यूटी करने वालों में रवि कुमार पालीवाल, कमल सिंह लोधी, भवदीप सिंह यादव, लाला राम प्रजापति, संजीव कुमार अहिरवार, राजकुमार यादव, मनोज अहिरवार, कमलेश बाई अहिरवार, श्रीबाई अहिरवार, रमेश आदि सहयोग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Members of the Municipal Defense Committee, serving for 10 days to carry out social distancing




1

ट्रैक्टर शोेरूम के वर्कशॉप में लगी आग, पुराना ट्रैक्टर और 1 जिप्सी जली

बीजी रोड स्थित जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी के वर्कशॉप में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे लाखों के नुकसान की आशंका है।शोरूम संचालक आलोक अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे उन्हें चौकीदार ने इसकी जानकारी दी। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप से करीब डेढ़ किमी दूर लक्ष्मीगंज स्थित उनके मकान की छत से काला धुंआ उठता दिख रहा था। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग की लपटों में वहां रखा एक पुराना ट्रैक्टर व जिप्सी बुरी तरह से जल रही थी। वर्कशॉप में ट्यूबवेल भी लगा है लेकिन लोड न मिलने की वजह से वह भी नहीं चल पाया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आगपर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दो वाहनों के अलावा नए टायरों के कुछ सेट भी रखे हुए थे, जो इस आग में जलकर राख हो गए।
आग के कारण तापमान इतना बढ़ गया था कि शेड को थामने वाले लोहे के पाइप पिघलकर मुड़ गए। हालांकि यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था, क्योंकि वर्कशॉप व शो रूम में दो दर्जन से ज्यादा नए पुराने ट्रैक्टर रखे हुए थे। फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। आग शार्ट सर्किट से लगी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in tractor showroom workshop, old tractor and 1 gypsy burned




1

डीआईजी को 17 महिला कैदियों ने जख्म दिखाए जेल में गुटखा-बीड़ी बिकने का वीडियो वायरल

जेल में मंगलवार रात महिला कैदी के साथ हुई मारपीट के मामले में उच्च स्तर से जांच शुरू हो गई है। डीआईजी जेल एमआर पटेल में गुरुवार सुबह जेल पहुंचकर कैदियों से चर्चा की। इस दौरान महिला कैदियों ने उनके साथ हुई मारपीट की पूरी कहानी बयां कर दी। कुछ महिलाओं ने तो मारपीट के अपने हाथ-पैर पर मौजूद जख्म भी दिखाएं। 2 महिला प्रहरी को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेलर दिलीप सिंह को गुना से हटाकर एक माह के लिए जेल मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया है। उधर जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधा और उनके साहब के बंगले पर कार्य कराने संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जेल में हुए पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
एक महिला कैदी के पति की शिकायत पर हुई थी जांच
गुना जेल में 3 मई को रात में पहरा देने के लिए एक महिला कैदी की ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान उसे नींद आ गई तो महिला प्रहरी प्रियंका भार्गव और रीना मिश्रा को निलंबित कर दिया था। वहीं खुद जेल डीआईजी एमआर पटेल पूरे मामले की जांच के लिए गुना आए। इस दौरान जेल प्रबंधन भी हरकत में आ गया। वहां मौजूद अव्यवस्थाओं को ठीक करने में जुट गया।
जेलर को मुख्यालय किया हाजिर : इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेलर दिलीप सिंह को भी लापरवाह माना है। उन्होंने समय रहते महिला कैदी से हुई मारपीट की जानकारी जेल मुख्यालय में नहीं दी। इस वजह से प्रारंभिक तौर पर लापरवाही सामने आने पर उन्हें गुना से हटा कर 1 माह के लिए जेल मुख्यालय अटैच कर दिया है।
कैदियों के हाथ में जर्दा, बीड़ी और सिगरेट का वीडियो वायरल

जेल में हुए इस घटनाक्रम के बाद अब अंदर होने वाले कई गतिविधियां भी बाहर आने लगी हैं। एक वीडियो वायरल हुआ है, इसे गुना जेल का ही बताया जा रहा है। इसमें कुछ कैदी हैं, जो जेल परिसर में ही जर्दा, बीड़ी और सिगरेट आदि लेकर घूम रहे हैं। वहीं इन कैदियों से साहब के बंगले का भी काम कराया जाता था। इस पर भी जांच होगी।

मामले की पूरी जांच होगी
-एमआर पटेल, डीआईजी जेल के मुताबिक, महिला बंदियों के साथ हुई मारपीट को लेकर जांच की जा रही है। सभी महिला कैदियों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं बताई हैं। इस मामले में लापरवाही पर जेलर को मुख्यालय हाजिर कर दिया है। वहीं दो महिला जेल प्रहरी निलंबित की जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Video of selling gutkha-bidi in jail viral to 17 female prisoners shown to DIG




1

ब्यावर में महिला सहित एक साथ पांच पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा हुआ 10

अजमेर जिले के ब्यावर में गुरुवार की सुबह एक साथ पांच काेराेना पॉजिटिव पाए गए। अब ब्यावर क्षेत्र में पॉजिटिव रोगियों की संख्या 10 हा़े गई है। बुधवार को जांच के लिए अजमेर भेजे गए सैंपलों में से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव आए लोगों में 1 महिला भी शामिल है। रिपोर्ट आते ही पांचों को अजमेर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। ब्यावर का कसाबान मोहल्ला कोराेना का हॉट स्पॉट बन रहा है। पिछले तीन दिनों में कसाबान मोहल्ला क्षेत्र से दो जनों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। 50 से अधिक लोगों को क्वारेंटाइन कर सेंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। ब्यावर में पहली बार एक दिन में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव अाई है।
गुरुवार को चिकित्सा विभाग जारी लिस्ट में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इनमें से केसरपुरा निवासी 40 वर्षीय एक युवक, मसूदा निवासी 32 वर्षीय युवक, गणेशपुरा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति, पाली जिले के रायपुर निवासी 21 वर्षीय युवक है तथा 20 वर्षीय एक महिला कसाबान मोहल्ला क्षेत्र की निवासी है। इन सभी काे ब्यावर राजकीय अमृतकौर अस्पताल के क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार को इन सभी के सेंपल जांच के लिए भिजवाए गए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को रैफर कर दिया गया।चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी लिस्ट में ब्यावर शहरी क्षेत्र के 2 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि पाई गई है। जिसके बाद प्रशासन भी सकते में आ गया। हालांकि कसाबान मोहल्ला क्षेत्र को पहले ही जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है। लेकिन रिपोर्ट जारी होने के तुरंत बाद प्रशासन द्वारा गणेशपुरा क्षेत्र में भी सख्ती बढ़ा दी गई। गणेशपुरा इलाके में भी प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जीरो मोबिलिटी क्षेत्र जारी करने की कवायद शुरू कर दी गई। ब्यावर में गुरुवार को दो जनों में में कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जानकारी मिली है कि पॉजिटिव आई महिला उसी क्षेत्र से है जहां से दो दिन पूर्व एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। वहीं गणेशपुरा क्षेत्र से पॉजिटिव व्यक्ति कुछ दिन पूर्व सेंदरिया क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव आई महिला का रिश्तेदार है। बुधवार को राजकीय अमृतकौर अस्पताल से कुल 89 सेंपल जांच के लिए गए। इनमें से गुरुवार सुबह 5 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सकते में आ गया। हालांकि शाम होते होते 68 अन्य जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

लॉकडाउन में 15 लाख लाेगाें काे उनके घराें तक पहुंचाएगी कांग्रेस

कोरोना महामारी के बाद देश में लॉकडाउन के कारण हजारों राजस्थान प्रवासी कामगार व श्रमिक देश के अन्य राज्यों में अटके हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस यातायात के साधनों की कमी और आर्थिक तंगी के कारण फंसे राजस्थानी कामगारों की मदद के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशन पर कांग्रेस की पहल के कारण देश में कहीं भी रहने वाला राजस्थान प्रवासी कामगार अब सुरक्षित है। देश के किसी राज्य रहने वाले कामगारों की सूचना मिलते ही उन्हें अपने घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कांग्रेस एक टीम के रूप में जुट गई हैं। प्रवासियों की सूचनाओं के संकलन के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया, जहां पर सूचना आने के तुरंत बाद से संबंधी प्रवासी को ट्रैक करके तुरंत राजस्थान बुलाकर उसके गांव या शहर तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर कोविड 19 के तहत प्रवासी श्रमिकों के आवागमन में सहायता एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है जिसमें संभाग प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश चौधरी व देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने अजमेर जिला देहात क्षेत्र के लिए जिला प्रवक्ता अजय शर्मा को जिम्मेदारी दी हैं। वहीं अजमेर शहरी क्षेत्र के लिए मुजफ्फर भारती को प्रभारी नियुक्त किया। राजस्थान के सभी 33 जिलों में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए।

9 लाक लोगों का हो चुका रजिस्ट्रेशन
प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि अब तक राजस्थान में आने वाले देशभर के अलग-अलग राज्यों से 9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं यहां से जाने के लिए 6 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय कमेटी तथा संभाग स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग 18 अप्रैल से बंद थी, शुरू करते ही रेफर भी करने लगे

जिला अस्पताल में 18 अप्रैल को एक प्रसूता की काेराेना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से मेटरनिटी विंग बंद थी। हालांकि महिला की दूसरी, तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद भी मेटरनिटी को शुरू नहीं कराया जा सका। अब 6 दिन पहले मेटरनिटी में प्रसव शुरू कराने आदेश हुए हैं फिर भी महिलाओं की डिलेवरी कराने की बजाय उन्हें जटिल केस बताकर रेफर किया जा रहा है। पिछले 6 दिन में 16 महिलाओं को जटिलऑपरेशन के बहाने भोपाल रेफर किया है।
मेटरनिटी वार्ड में 4 डाक्टर हैं। इनमें से डॉ मनीषा मित्तल 5 मार्च से ड्यूटी पर नहीं आई है। वे खुद को अवकाश पर बता रही हैं जबकि सिविल सर्जन स्तूपनिक यदू को अवकाश स्वीकृति की जानकारी नहीं है। वहीं डॉ आकांशा सीजर करने के साथ ही ऑनकॉल और डे ड्यूटी पर हैं। ऐसे में डॉ पूजा तिवारी और अंजली माथुर मॉर्निंग और नाइट ड्यूटी कर रही है। पिछले 18 अप्रैल से तो यह तीनों डाक्टर भी क्वारेंटाइन में भी क्योंकि वार्ड में भर्ती रही महिला को कोरोना संक्रमण जांच में आया था।
एनेस्थिया के बहाने 6 दिन में 16 रेफर
जिला अस्पताल में दो एनेस्थीसिया डाक्टर हैं। इसमें से डॉ ब्रजेश वर्मा उक्त पॉजिटिव रिपोर्ट वाली महिला के सीजर केे दाैरान अाेटी में हाेने के कारण 18 अप्रैल के बाद अस्पताल नहीं पहुंचे, वह क्वारेंटाइन में भी रहे हैं। दूसरे एनेस्थीसिया डॉक्टर एस कुरैशी प्रसूता को बीपी बढ़ा होने या अन्य कोई कारण बताकर रेफर कर रहे हैं। पिछले चार दिन में 16 महिला को जटिल प्रसव बताकर भोपाल रेफर किया गया। यही कारण है कि 30 अप्रैल से मेटरनिटी शुरू हाेने के बाद भी काेई सीजरनहीं किया गया।

पहले 30 तक मेटरनिटी बंद रखी, अब रेफर करने से हो रहे हैं विवाद
18 अप्रैल काे एक महिला की जांच काेराेना पाॅजिटिव अाने के बाद मेटरनिटी वार्ड सील कर दिया गया था। हालांकि महिला व उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद भी 30 अप्रैल तक मेटरनिटी को शुरू नहीं किया गया। इस दौरान अस्पताल आने वाली महिलाओं काे ब्यावरा व भोपाल रेफर किया। सोमवार को एक प्रसूता दीपिका के रेफर को लेकर अस्पताल में हंगामा भी हुआ। आरती दांगी को एक दिन पहले भर्ती किया, जिसे सोमवार को ब्लड चढ़ने से एलर्जी हो गई, लेकिन महिला को देखने कोई डाक्टर भी नहीं पहुंचा।

जल्द ही जिला अस्पताल में ओटी शुरू की जाएगी
-स्तूपनिक यदू, सिविल सर्जन के मुताबिक, चार दिन पहले मेटरनिटी विंग शुरू कर दी है, सीजन में थोड़ी परेशानी आ रही थी, उसे भी दूर कर दी है। एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं थे उन्हें बुलाया है। जल्द ओटी भी शुरू की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

बूंदाबांदी से रात का पारा 1.5 डिग्री गिरा दिन का तापमान फिर 41 डिग्री पहुंचा

पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गुरुवार को भी बादलों की लुकाछिपी जारी रही। लेकिन दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। वहीं एक दिन पहले बुधवार शाम के समय हुई हल्की बारिश से रात के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। जिससे अगले 24 घंटे के दौरान क्षेत्र में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 9 मई की रात से फिर से सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते 11 मई की सुबह तक अंचल में बूंदाबांदी और आंधी का दौर आएगा।
चक्रवाती घेरे के साथ ट्रफ लाइन गुजर रही, जिससे बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में जमीन से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती घेरा हरियाणा और पश्चिमी उप्र के ऊपर सक्रिय है। जबकि तीसरा उत्तर प्रदेश पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

रेड जोन अमरावती से सलकनपुर आए 16 लोगों का किया परीक्षण, बाहर न निकलने की हिदायत दी

गुरुवार को महाराष्ट्र अमरावती जिले से आए 16 लोहा पीटू ने डॉक्टरों के होश उड़ा दिए। क्योंकि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अधिक संक्रमण फैल रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस सभी का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि इनमें कोरोना संक्रमण के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। गुरुवार को सीहोर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डॉक्टर ने इस मामले को अति गंभीरता से लिया है।
गुरुवार को जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को इन लोहा पीटू लोगों की जानकारी मिली वैसे ही टीम सलकनपुर पहुंच गई। जिसमें प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के डॉक्टर मेहरबान सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और सभी 16 लोहा पीटू की एक-एक करके गंभीरता से जांच की। साथ ही हिदायत भी दी कि 14 दिनों में यदि सर्दी और खांसी हो तो इसकी तुरंत जांच कराएं।
महाराष्ट्र से होशंगाबाद तक आए ट्रेन से इसके बाद पैदल पहुंचे सलकनुपर
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मेहरबान सिंह ने बताया कि यह सभी 16 लोहा पीटू पहले सलकनपुर रोड के मकोड़िया मार्ग पर प्रशासन द्वारा दी गई जमीन पर रहते थे। यह पहले महाराष्ट्र चले गए थे उसके बाद यह मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत जो लोग बाहर फंसे हैं उसमें ट्रेन द्वारा किसी तरह होशंगाबाद तक आए। उसके बाद होशंगाबाद से वह सलकनपुर तक पैदल आकर सलकनपुर पहुंचे। महाराष्ट्र से आए लोहा पी टू की जांच करना अति आवश्यक था।

14 दिनों में खांसी हो तो तुरंत दिखाए
डॉक्टर सिंह, डॉ. इमरान खान, संजय जैन, स्टाफ नर्स के सलकनपुर पहुंचे। सभी की जांच उपरांत अभी फिलहाल में सभी ठीक बताए जाते हैं। डॉ. सिंह ने इन सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि आप में से किसी को भी 14 दिनों के अंदर सर्दी खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत अस्पताल में आकर अपनी जांच कराए। इसमें आप किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।
नियमों का करें पालन
डॉ. सिंह ने क्षेत्र के 102 गांव के ग्रामीण से अपील की है कि सभी अपने घर में रहे। जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इस दौरान मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सीहोर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसलिए हमें सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
16 people from Red Zone Amravati who came to Salkanpur tested, instructed not to leave




1

सागर रोड के वाहन चालक ओलपंस स्कूल के सामने से गुना- अशोकनगर रोड पर निकलेंगे, 10 किमी का चक्कर बचेगा

नवनिर्मित रिंग रोड पर अमाछार गांव के पास बेतवा के नए पुल का निर्माण कार्य चालू हो गया है। 150 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य 12 करोड़ की लागत से पूरा होगा। पुल निर्माण के लिए मिट्‌टी टेस्टिंग का काम चालू कर दिया गया है। पिलर बनाने के लिए जेसीबी मशीन से 40 फीट गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं। बेतवा पर पुल नहीं होने से पिछले 1 साल से रिंग रोड से आवागमन ठप पड़ा हुआ है ।
लोक निर्माण विभाग ने 23 करोड़ की लागत से 2 साल पहले 10 किमी लंबे रिंग रोड का निर्माण शुरू किया था। रिंग रोड बन जाने के बाद भी बेतवा पर पुल नहीं होने से वाहन चालक ढोलखेड़ी चौराहा तक नहीं पहुंच पा रहे है। इस मामले में कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने मौके का निरीक्षण कर सेतु निगम के अधिकारियों से पुल का निर्माण कार्य तुरंत चालू करने को कहा था । इसके बाद 3 दिन पहले ही पुल बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया । पिलर भी खोदे जा रहे हैं। पुल बन जाने से जल्द ही लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा उदयगिरि के पास बेस नदी पर भी नए पुल का निर्माण पूरा हो चुका है । इस पर एप्रोच रोड बनाई जा रही है।

12 करोड़ रुपए आएगी नए पुल की लागत
इस संबंध में सेतु निगम भोपाल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेके तिवारी ने बताया कि रिंग रोड पर बन रहे इस नए पुल की लागत 12 करोड़ रुपए आएगी। पुल निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके बाद ड्राइंग डिजाइन तैयार की जाएगी । नए ब्रिज का निर्माण ग्राम सौराई की ओर से शुरू किया गया है।
150 मीटर होगी पुल की लंबाई
बेतवा के नए पुल की लंबाई 150 मीटर होगी तथा उसकी चौड़ाई 10 मीटर रहेगी। पुल के दोनों ओर 200- 200 मीटर की एप्रोच रोड बनाई जाएगी।

जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझा
मध्य प्रदेश सेतु निगम भोपाल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेके तिवारी ने बताया कि बेतवा के नए पुल के निर्माण में जमीन अधिग्रहण का मामला उलझा हुआ था। शासन के नियमों के मुताबिक पुल के निर्माण में 5 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। सभी किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण भी कर दिया गया है। इससे अब नए पुल के निर्माण में कोई बाधा नहीं रहेगी। दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा। जिसके बन जाने से आने-जाने वालों को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

12 से अधिक गांवों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
रिंग रोड पर बेतवा नदी का नया पुल बन जाने के बाद विदिशा में सागर रोड से अशोकनगर और गुना की ओर जाने वाले वाहनों को 10 किमी का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । वाहन चालक ओलंपस स्कूल के सामने से ग्राम सौराई और ढोलखेड़ी होते हुए सीधे अशोक नगर रोड पर पहुंच सकेंगे। इससे 10 किमी का चक्कर बच जाएगा। आसपास के 12 से अधिक गांवों के लोगों को विदिशा आवागमन में सुविधा मिल जाएगी।

विदिशा में भी रंगई के पुल की मिलेगी सौगात
बेतवा नदी पर रंगई के पास नए पुल का निर्माण कार्य 50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है । इस साल यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के चालू हो जाने से विदिशा और भोपाल के बीच आवागमन की समस्या नहीं रहेगी। यहां बेतवा का 150 साल पुराना पुल जर्जर हो चुका है। इस वजह से यहां कभी भी आवागमन प्रभावित हो सकता है। नया पुल बन जाने से राहत मिलेगी।

लॉकडाउन से निर्माण कार्य में लेबर की समस्या
मध्य प्रदेश सेतु निगम के ईई जेके तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण नए पुल के निर्माण में लेबर की समस्या आ रही है। स्थानीय स्तर पर तथा बाहर से भी लेबर काइंतजाम करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।
बेस नदी का पुल तैयार बारिश से पहले चालू करेंगे ट्रैफिक
विदिशा के पास उदयगिरी और ढोल खेड़ी चौराहे के बीच करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बेस नदी का नया पुल तैयार हो गया है। बारिश से पहले आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। यहां भी किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। सभी 6 किसानोंको मुआवजा राशि का वितरणशासन के नियमों के मुताबिक कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The driver of Sagar Road will leave Guna-Ashoknagar Road in front of Olpons School, a 10 km round will be left.




1

3341 संक्रमित, अब तक 200 लोगों की मौत; 16 मजदूरों के शव लाए जाएंगे, शनिवार को जबलपुर पहुंचेगी ट्रेन

औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए 16 मजदूरों के शव मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात करके ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। शवों को ट्रेन से जबलपुर लाया जाएगा। यहां से मजदूरों के शव उनके गृह जिलों में भेजे जाएंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो गई। मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद पहुंचे राज्य सरकार के दल से फोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। मध्य प्रदेश के ये मजदूर 10 शहडोल और 5 उमरिया के रहने वाले थे।

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजन को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि विशेष विमान से मंत्री मीना सिंह के साथ राज्य कंट्रोल रूम के अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी को भी भेजा गया है।

औरंगाबाद के पास बदनापुर करमाड रेलखंड में 15 मजदूरों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम।

शिवराज ने कहा- सभी मजदूरों को वापस लाएंगे

दतिया : बॉर्डर पर पहुंचे मजदूरों ने हंगामा किया, प्रशासन ने स्कूल में ठहराया

राजस्थान और दिल्ली से पैदल चलकर आए मध्य प्रदेश केअलग-अलग जिलों के करीब400 मजदूर दतिया बॉर्डर पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेशमें प्रवेश देने से मना किया तोवे सिंधु नदी के पुल पर धरने परबैठगए। बाद में एसडीएम की अनुमति से उन्हें प्रवेश दिया गया, लेकिन वहीं एक स्कूल में उन्हें क्वरैंटाइन किया गया है। दतिया अब तक ग्रीन जोन में है।यहां कोरोना का कोई केस नहीं आया है।

मध्य प्रदेश की सीमा पार करने से रोकने परदूसरे राज्यों से आए 400 मजदूर दतिया में सिंधु नदी के पुल पर धरने पर बैठ गए।

आज तीन ट्रेन से करीब 3600 मजदूर आए मध्य प्रदेश

शुक्रवार को केरल और कर्नाटक सेदोस्पेशल ट्रेनों में34 जिलों के 2400 मजदूरविदिशा पहुंचे। यहां स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग नेसभी की स्क्रीनिंग की।पहली ट्रेनसुबह 7 बजे केरल से आई। इसके बाद दूसरी ट्रेन 2घंटे के बादसुबह 9 बजे कर्नाटक से आई। सभी मजदूरों कोगृह जिलेमेंभेजनेके लिए करीब 100 बसों का इंतजाम किया गया था। इधर,औरंगाबाद से 1200 मजदूर लेकर एक ट्रेन रायसेन के ओबेदुल्लागंज पहुंची। इस ट्रेन में खंडवा, खरगोन, सीधी जिले के मजदूर थे।

औरंगाबाद से 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनशुक्रवार सुबह रायसेन के ओबेदुल्लागंज पर पहुंची।

अब दुकानें सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुलेंगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कि कोरोना से निपटने के लिए श्रम कानूनों मेंसंशोधन किया गया है।उद्योगों को जरूरी रियायतें देने के लिए कदम उठाए गए हैं। दुकानें पहले सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलती थीं, अब इसे बढ़ाकरसुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक किया गया है। कारखानों में अब सप्ताह में 72 घंटे ओवरटाइम किया जा सकेगा।

भोपाल में गुरुवार को 19 संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। इनमें 9 महीने का एक बच्चा भी शामिल है।

भोपाल: 27 नए केस मिले

भोपाल में शुक्रवार को कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। इनमें 8 मरीज हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद के हैं। यहां अब मरीजों की संख्या 147 हो गई है। भोपाल में कोरोना संक्रमण सेमरने वालों की संख्या 24 हो गई है। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 679 हो गई है। इनमें से 399 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गुरुवार को कोरोना के 24 केस सामने आए थे।

सीहोर में लॉकडाउन लगने के 44 दिन बाद कोरोना का पहला मरीज मिला। संक्रमित महिला को भोपाल में भर्ती कराया गया।

इंदौर: एमजीएम में शुरू हुई प्लाज्मा थैरेपी
इंदौर में 372 सैंपल में 28 नए पॉजिटिव मिले। 3 मरीजों की मौत भी हुई है। इधर, अरबिंदो अस्पताल के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज को भी प्लाज्मा थैरेपी के ट्रायल की अनुमति मिली है। गुरुवार को डॉक्टरों की टीम ने ट्रायल शुरू भी कर दिया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की निगरानी में एमजीएम के तहत आने वाले टीबी अस्पताल के मरीजों पर ट्रायल किया जा रहा है।

इंदौर केगोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई रूप से निरस्त

कोरोना संदिग्धों के लिए चिह्नित येलो श्रेणी के गोकुलदास अस्पताल में गुरुवार को एक घंटे में तीन मरीजों की मौत के बाद हंगामा हो गया। सिर्फ चार-पांच घंटे में ही यहां 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। एक युवती ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संभागायुक्त (कमिश्नर) आकाश त्रिपाठी और कलेक्टर ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी बैठा दी। कलेक्टर के मुताबिक, अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई तौर पर निरस्त कर दिया है। यहां के मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में शिफ्ट करेंगे। दोषी पाए जाने परलाइसेंस स्थाई रूप से निरस्त कर अस्पताल सील किया जाएगा।

जबलपुर: 68 रिपोर्ट में से सिर्फ एक पॉजिटिव
गुरुवार देर रात तक आईसीएमआर से 68 जांच रिपोर्ट आईं। इनमें से सिर्फ एक महिला की रिपोर्टपाॅजिटिव आई, जिसकी 5 मई कोमौत हो चुकी है।वहीं स्वस्थ होने पर दो कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जबलपुर में स्वस्थ होकर जाने वालों की संख्या 17 हो गई है, वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114 है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3341 संक्रमित : इंदौर 1727, भोपाल 679, उज्जैन 220, जबलपुर 116, खरगोन 80, धार 78, रायसेन 64, खंडवा 52, होशंगाबाद 36, मंदसौर 51, बुरहानपुर 42, बड़वानी-26, देवास 32, मुरैना 22, रतलाम 23, विदिशा 13, आगर मालवा 13, ग्वालियर 12, शाजापुर 8, नीमच, सागर और छिंदवाड़ा 5-5, श्योपुर 4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर-शिवपुरी में 3-3, रीवा 2, सीहोर, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी, सतना में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।

अब तक 200 की मौत : इंदौर 86, उज्जैन 43, भोपाल 24, खरगोन 8, देवास में 7, खंडवा 7, बुरहानपुर-मंदसौर 4-4, जबलपुर 5, होशंगाबाद-रायसेन में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सागर और सतना में एक-एक की मौत हो गई।
(स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान और दिल्ली से पैदल चलकर आए मजदूर दतिया बॉर्डर पर सिंधु नदी के पुल पर धरने पर बैठ गए। उन्हें पुलिस ने एंट्री नहीं दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया।




1

फर्जी पाॅवर ऑफ अटॉर्नी से 1500 करोड़ की जमीन हथियाने वालों काे मिली जमानत

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से 1500 करोड़ की 94 एकड़ जमीन हथियाने के मामले में जेल में बंद आरोपियों शफीक मोहम्मद, रफीक और रंजीत को जांच एजेंसी की लापरवाही के चलते शुक्रवार को जमानत मिल गई। इस मामले में जांच एजेंसी 90 दिनों में भी चालान पेश नहीं कर सकी और इसका फायदा आरोपियों को मिला। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद ने आरोपियों की ओर से पेश जमानत आवेदन स्वीकार करते हुए उन्हें जेल से रिहा किए जाने के आदेश दिए।

तिलक हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी हैं आरोपी

इसी साल 8 फरवरी को कोहेफिजा पुलिस ने तिलक हाउसिंग सोसायटी के नाम पर 1500 करोड़ की जमीन के खेल का खुलासा कर अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल भूपेंद्र सिंह, होटल सूरज के संचालक शफीक मोहम्मद सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 14 पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सभी पर एयरपोर्ट रोड की 93.5 एकड़ जमीन फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए हथियाने और इस पर इंद्रविहार कॉलोनी बनाकर 1700 से ज्यादा लोगों को प्लॉट बेचने का आरोप है। जमीन की कीमत करीब 1500 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

15.96 की जगह लिखवा ली थी 93.5 एकड़ जमीन
शफीक मोहम्मद ने मुख्तारनामा के सीरियल नंबर पर एक और मुख्तारनामा बनवाया और कूटरचना करते हुए 15.96 एकड़ जमीन की जगह 93.5 एकड़ लिखवा लिया।
विजय कोटिया, एडीपीओ के मुताबिक, सरकार के आदेश के बाद 11 मार्च को यह मामला ईओडब्ल्यू के पास चला गया था। मामले में जांच चल रही है। कोविड 19 के चलते कार्यालय बंद है, दस्तावेज जब्त नहीं किये जा सके और गवाहों के बयान भी दर्ज नहीं हो पाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी भोपाल स्थित इओडब्ल्यू कार्यालय




1

प्रदेश सरकार ने भी जीपीएफ पर ब्याज दर 7.9 से घटाकर 7.1 प्रतिशत की

कोरोना महामारी से छाई आर्थिक मंदी से आए दिन देश भर के कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के जनरल प्रोविेडेंट फंड (जीपीएफ) में जमा राशि पर ब्याज दर 7.9 से घटाकर 7.1 प्रतिशत कर दी है। इसे हाल ही में राज्य सरकार ने भी लागू कर दिया है। इससे प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने 5 हजार और अधिकारियों को 10 हजार रुपए तक का नुकसान हो रहा है।

दरअसल कर्मचारी अपने सेवाकाल में जीपीएफ में राशि जमा करवाते हैं जो कटौत्रा वेतन का 50 फीसदी तक हो सकता है। इस तरह कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक जमा हो जाते हैं। यह राशि उन्हें रिटायरमेंट पर ब्याज समेत मिलती है। शेष | पेज 4 पर

जीपीएफ की जमा राशि में एक यह भी प्रावधान रहता है कि कर्मचारी सेवाकाल में जरूरत के हिसाब से कुल जमा राशि का 90 फीसदी हिस्सा तक निकाल सकता है। वहीं, बचत के हिसाब से अधिकांश कर्मचारी जीपीएफ में जमा राशि में से कम अंश ही निकालते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि में होने वाले कटौतरे में पांच से छह साल पहले तक 12 प्रतिशत तक ब्याज दर रही है जो बैंकों में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा होती थी। इसे बाद में घटाकर 9.5 और 8.5 प्रतिशत तक कर दिया गया। हाल ही में इसे 7.9 से घटाकर 7.1 प्रतिशत तक किया गया।


ब्याज देने की व्यवस्था अब त्रैमासिक
चार से पांच साल पहले तक जीपीएफ में जमा राशि पर देय ब्याज की दर वार्षिक होती थी, जिसमें परिवर्तन कर इसे त्रैमासिक कर दिया गया और बाजार से जोड़ दिया गया। इससे जैसे-जैसे बैंक में ब्याज दरें घटती-बढ़ती हैं उसी हिसाब से ब्याज की दरें तय होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
(प्रतीकात्मक फोटो)




1

एक ही परिवार के 15 जनों को अस्पताल में किया क्वारेंटाइन

गणेशपुरा निवासी पॉजिटिव आए 55 वर्षीय व्यक्ति की काॅंटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार को एक ही परिवार के 15 जनों को अस्पताल के क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है।

जवाजा ब्लॉक से मिली जानकारी के अनुसार गणेशपुरा निवासी व्यक्ति सेदरिया अपनी एक रिश्तेदार से मिला था। जो बाद में कोरोना पॉजिटिव आई।

उक्त व्यक्ति की जांच में वह भी संक्रमित पाोया गया। संपर्क हिस्ट्री में सामने आया कि उक्त व्यक्ति की 60 वर्षीय बहन कुछ दिनों पूर्व मिलने आई थी और उनके साथ रुक कर वापस अपने गांव चली गई। शुक्रवार को 60 वर्षीय महिला समेत उनके परिवार के 15 जनों को क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 1 लाख 33 हजार लोगों को हर वार्ड में बांटी औषधि

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए आयुष विभाग घर-घर पहुंचकर दवा उपलब्ध करा रहा है। विभाग की ओर से घरों पर पहुंचकर होम्योपैथिक गोली दी जा रही है साथ ही काडा भी बांटा जा रहा है। 1 लाख 33 हजार 902 व्यक्तियों को नि:शुल्क औषधियों को बांटा जा चुका है।
आयुष विभाग की एमएएसडब्लू कुमारी भारती परिहार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाए, जिसके लिए मुख्यमंत्री जीवन अमृत योजना के तहत आयुर्वेदिक त्रिकटु चूर्ण काडा और होम्योपैथिक अर्सेनिक एल्बम 30 औषधियाें को बांटा जा रहा है। हर दिन वार्डो में पहुंचकर यह दवा बांटी जा रही है। अब तक 1 लाख 33 हजार 902 लोगों को दवा बांटी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार की निगरानी में यह कार्य चल रहा है। हर दिन की रिपोर्ट उनको दी जाती है। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने की सलाह भी दी जा रही है। इस अवसर पर डॉ.वीरेन्द्र सिंह, एमएएसडब्लू कुमारी भारती परिहार, ब्रजेश कोरी, अनीता राठौर, गब्बर घरों पर पहुंचकर दवा बांट रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To increase immunity, 1 lakh 33 thousand people distributed medicines in every ward




1

सौदा पत्रक की व्यवस्था के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ मंडी में, 1000 से ज्यादा किसान पहुंच गए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर

मंडी में खुली नीलामी व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए इस बार लागू नहीं की। सौदा पत्रक व्यवस्था के माध्यम से पिछले कुछ हफ्तों से किसानों की फसल व्यापारियों द्वारा खरीदी जा रही है। तीन बार नियमों में बदलाव भी किए, लेकिन उमड़ रही किसानों की भीड़ से यह व्यवस्था भी धराशायी हो रही है। शुक्रवार को जब मंडी खुली तो 1 हजार से अधिक ट्रॉलियां लेकर किसान पहुंच गए। गेट पास लेने के बाद ट्रॉलियों से नई मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग बिगड़ गया। वहीं सौदा पत्रक व्यवस्था भी खुली नीलामी की तरह हुई। ट्रॉलियों पर एक साथ पहुंचकर व्यापारी भाव तय करते हैं। ऐसे में बोली भी लग रही है। अंतर सिर्फ इतना है कि खरीदी होने के बाद सौदा पत्रक पर जानकारी भरकर किसानों को दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even after arranging the deal sheet, social distancing was not followed in Mandi, more than 1000 farmers reached with tractor trolley




1

रेलवे स्टेशन पर हवा में फिर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

मॉडल रेलवे स्टेशन पर चले जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के काम में रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया था। स्टेशन सहित शहर की सुंदरता इस तिरंगा के लगने से बढ़ गई थी। लेकिन यह तिरंगा कुछ ही दिन स्टेशन पर लहराया पाया क्योंकि मार्च माह में तेज आंधी के दौरान तिरंगा में लगे कपड़े का ऊपरी हिस्सा फट गया था। इसके बाद तिरंगे को तत्काल प्रभाव से सम्मान पूर्वक निकाल लिया गया था। ध्वज के उतरने के बाद स्टेशन परिसर में एक कमी दिखाई देने लगी थी। इस बीच लॉकडाउन की वजह से नया तिरंगा आ नहीं पाया। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर स्टेशन पर तिरंगा लहरा गया। बाहर से बनकर आए तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लहराया जा सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 feet high tricolor again waved in the air at the railway station




1

भोपाल में 32 दिन में कोरोना से 29 माैत, इनमें से 19 गैस पीड़ित

काेराेना संक्रमण... 32 दिन में 29 माैतें। इसमें से 19 गैस पीड़ित। इनमें से 7 गैस पीड़िताें काे डायबिटीज और हायपरटेंशन था। वहीं 6 काे अस्थमा के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इनमें चार की मौत अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो गई थी। बाद में शव से लिए गए सैंपल की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मरने वाले 19 गैस पीड़ित में से 17 पुरुष व दो महिलाएं थीं। इनमें से अधिकतर की उम्र 38 साल से ज्यादा थी।

बड़ा सवाल...

इन मरने वाले 19 लोगों को कोरोना का संक्रमण कहां से लगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसका पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर सोर्स का पता लगाने में जुटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि गैस पीड़ितों में दूसरी कोई न कोई बीमारी थी। इसके चलते उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाने के चलते उनकी मौत हो गई।

समय पर हो सैंपलिंग
रचना ढींगरा, संयोजक भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन के मुताबिक,हाई रिस्क वाले गैस पीड़ित जिनको कैंसर और अन्य तरह की गंभीर बीमारियां हैं। उनकी सैंपलिंग कैंप लगाकर की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो




1

परवाह, हमीरपुर केंद्र में बारदाना नहीं होने से खरीदी बंद, बमोरी में भी बचीं सिर्फ 10 गठानें

बमोरी ब्लाक के खरीदी केंद्र परवाह, हमीरपुर, में पिछले तीन दिनों वारदाना नहीं होने के कारण खरीदी बंद है। परवाह खरीदी केंद्र में 100 से अधिक ट्रेक्टर ट्रालियां खड़ी हैं। केंद्रों में पिछले दो दिनों से खरीदी पूरी तरह बंद है। किसान अपने ही खून पसीने की कमाई को बेचने केंद्र में चक्कर लगा रहे हैं।
इन केंद्रों में आसपास के कई ग्राम के किसान अपनी फसल बेचने समर्थन मूल्य पर बेचने आते है। जिसमें किसान अपने खेत से किराए की गाड़ी लेकर खरीदी केंद्र में आते है, किसानों का अनाज सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता है जिसकी देख-रेख की जिम्मेदारी किसानों की होती है। किसान की फसल की तुलाई सही समय पर नहीं की जाती जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी भी वारदाना नहीं होने की बात करते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे है। वहीं खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए छाया पानी का इंतजाम भी नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमीपुर में भी दो दिन से वारदाना नहीं होने से खरीदी बंद है। वरिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी इंदू शर्मा ने बताया कि गुना में लॉक डाउन होने से गाड़ी व हम्माल नहीं मिलने से वारदाना नहीं पहुंच पा रहा है।
बमोरी में खत्म हुआ बारदाना : यहीं हाल बमोरी के उपज खरीदी केंद्र के हैं। यहां आए ग्रामीण ने बताया कि दो दिन से ट्राली लेकर खड़ा हुआ हूं अभी तक नंबर नहीं आया। केंद्र पर बारदाने की मात्र 10 गठानें बची हैं। जो शाम तक खत्म हो जाएंगी। गुना से बारदाना नहीं आया है। कल भी खरीदी हो पाएगी यह नहीं कहा नहीं जा सकता।
जिले के केंद्रों पर खुले में पड़ा अनाज
केंद्रों पर पर्याप्त परिवहन नहीं होने के कारण अनाज केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। जिले के कई केंद्रों में हाल ही में हुई तेज बारिश, हवा एवं पानी के कारण अनाज गीला होकर खराब होने लगा है। वहीं किसानों एवं केंद्र प्रभारियों ने तिरपाल डाल कर अनाज को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा भी किसानों का अनाज गीला हुआ है। परिवहन नहीं हाेने के कारण भी केंद्रों पर अनाज खुले में पड़ा हुआ है।

आरोन मंडी में बढ़ी आवक, तौल कांटे से कर रहे तुलाई
आरोन| मंडी में हुई गुुरुवार को आईं 9000 बोरी की आवक हुई। वहीं शुक्रवार 12 हजार बोरी के लगभग आवक होने की संभावना किसानों ने बताई। गुना में लॉक डाउन होने की वजह से भी किसान आरोन मंडी की ओर रवाना हो गए। वहीं एसडीएम केएल यादव ने बताया कि आरोन मंडी में लटेरी, सिरोंज, विदिशा, अशोकनगर का कोई भी किसान उपज नहीं लाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान या उसका रिश्तेदार यहां के आधारकार्ड पर फसल बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस दौरान मंडी में कई स्थानों पर इलेक्ट्रानिक तौल कांटे से तुलाई न होते हुए तौल काँटे से तुलाई करते हुए व्यापारी देखे गए। मंडी सचिव ने बताया कि व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि तुलाई इलेक्ट्रानिक तौल कांटों से की जाए। अगर व्यापारी ऐसा करते पाए गए तो उनके खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Care, purchase stopped due to no tare in Hamirpur center, only 10 bails left in Bamori




1

जिले के किसानों को मिलेंगे बीमा के 19 करोड़ रुपए

प्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजना के तहत 29 सौ करोड़ 90 लाख रुपए मंजूर हुए हैं जिसमें से जिले के किसानों को 18 करोड़ 71 लाख रुपए मिलेंगे।इससे जिले के 9 हजार 421 किसान लाभान्वित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की बीमा की राशि नहीं भरी गई थी।
भाजपा ने प्रदेश की सत्ता संभालते हुए किसानों का हित में बीमा की किस्त भरी। इसके परिणामस्वरुप किसानों के लिए प्रदेश में 29 सौ करोड़ 90 लाख रुपए की बीमा राशि स्वीकृत हुई है। जल्दी ही यह राशि किसानों के खाते में डलवा दी जाएगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा, संजीव सोनी, राजेंद्र दुबे एडवोकेट, रामशंकर शर्मा, श्रवण जैन, देवेंद्र रघुवंशी हल्के, प्रमोद सक्सेना ने बताया कि कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में किसानों को उक्त राशि काफी सहायक होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

औरंगाबाद से विशेष ट्रेन से आए 1223 मजदूर, 43 बस और 9 जीप से 24 जिलों के लिए रवाना

45 दिन से लॉकडाउन में फंसे मजदूर अपने घर जाते समय काफी खुश थे, उन्हें लग रहा था कि अब घर पहुंचकर उनकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। दूसरे प्रदेशों में काम बंद होने से उनके सामने भोजन के भी लाले पड़ गए थे। ऐसे 24 जिलों के 1223 मजदूरों को औरंगाबाद से लेकर एक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की सुबह 7 बजे रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
यहां प्रशासन, पुलिस, डॉक्टरों की 8 टीमें पहले से ही मौजूद थीं। ट्रेन से उतरे मजदूर मयंक चतुर्वेदी के चेहरे पर एक गजब की चमक और मुस्कुराहट थी और आंखों में बड़ा सुकून और खुशी के आंसू। मयंक छतरपुर जिले के हरपालपुर का रहने वाला है जो औरंगाबाद की आयरन फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उसके चेहरे पर खुशी झलक रही थी क्योंकि अब उसे अपने घर वालों से मिलने के लिए बस कुछ घंटे का इंतजार करना था। रेलवे स्टेशन पर 7 बजे पहली घोषणा हुई कि औरंगाबाद से आने वाली पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म पर कुछ ही मिनटों में आ रही है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया। एडीएम अनिल डोमर, एएसपी एपी सिंह, गौहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी ने वहां की व्यवस्थाएं संभाली। तहसीलदार संतोष बिटोलिया ने बताया कि विशेष ट्रेन से आने वाले श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें उनके गृह जिलों के लिए भेज दिया।
आपबीती : पुलिस वाले भैया बने देवदूत
छतरपुर के मयंक चतुर्वेदी बताते है कि वे जिस आयरन कंपनी में काम करते थे। उसने लॉकडाउन के बाद पैसा नहीं दिया। भूखे मरने की नौबत आ गई थी। तब एक पुलिस वाले भैया देवदूत बनकर आए 40 दिन तक उन्होंने मुझे भोजन कराया। कंपनी से किसी तरह की सहायता ना मिलने के कारण मैंने वापस घर आने का निर्णय लिया और इस विशेष ट्रेन से वापस लौट आया।
40 किमी पैदल चले तब बन पाया ई-पास
बालाघाट के कन्जेई निवासी बृजेश निवारे 22 वर्ष बताते है कि वे औरंगाबाद के पास स्थित अंबाला शहर में एलएनटी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करते थे। वे बताते हैं कि औरंगाबाद रेड जोन में है और हमारे साथ काम करने वाले इंजीनियर औरंगाबाद से ही अप-डाउन करते थे। इसके अलावा हम एक रूम में 10-12 लड़के एक साथ रहते थे। 40 किमी चलकर थाने में ई-पास बनवाया और इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यहां तक पहुंचे। अब काम करने वह वापस औरंगाबाद नहीं जाएगे।

ये भी जरूरी : जांच के बाद गृह जिलों के लिए भेजा
बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सभी 1223 मजदूरों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई। इस दौरान ग्वालियर जिले के बेहट निवासी बृजकिशोर धाकड़ (26 वर्ष) को सांस लेने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत मिली। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीदिया रेफर कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1223 laborers arrived by special train from Aurangabad, 43 buses and 9 jeeps left for 24 districts




1

जमीन के विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला, 1 घायल

कोली से जमीन देना एक किसान को महंगा पड़ गया। एक वर्ष के लिए दी गई जमीन पर कब्जा ही जमा लिया जब किसान ने विरोध किया तो उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
ग्राम मढ़िया निवारी निवासी जमना प्रसाद ने गांव के ही महेन्द्र तिवारी को अपनी ढाई एकड़ जमीन कोली से 40 हजार रुपए में एक वर्ष के लिए दी थी, जो इस वर्ष पूरी हो गई। एग्रीमेंट समाप्त होने पर शुक्रवार को वे फिर से जमीन बखरने लगे, तब जमना प्रसाद का बेटा लखन (35) वहां पहुंचा और जमीन बखरने से मना किया तो विवाद हो गया। विवाद के बाद महेन्द्र तिवारी, गोलू, अरूण, जीतू तिवारी, रोहित तिवारी एवं गुल्ली तिवारी ने लाठियों व कुल्हाड़ी से लखन कुशवाहा पर हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज लिया है।

युवक के साथ की मारपीट
बेगमगंज | मुख्य बाजार में बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मार्ग से निकलते समय महूना निवासी हेमंत गुर्जर की एक युवक से कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने इस युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने हेमंत गुर्जर की रिपोर्ट पर युनुस पठान, तारिक खां, रिजवान खां, कलीम खां व फैजान के विरूद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

2 स्पेशल ट्रेनों से 34 जिलों के 2391 मजदूर विदिशा आए, स्क्रीनिंग में सभी निकले स्वस्थ, घर किया रवाना

लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूरों को मप्र सरकार द्वारा विशेष ट्रेनों से लाने की कवायद की जा रही है। शुक्रवार की सुबह दो श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों से कुल 2391 मजदूर विदिशा स्टेशन पर उतरे। पहली ट्रेन सुबह 7.33 बजे राज्य के कोझीकोड राज्य से विदिशा आई है। इस ट्रेन में प्रदेश के 34 जिलों के 1135 मजदूर आए। जबकि दूसरी श्रमिक एक्सप्रेस महाराष्ट्र के अहमदनगर से करीब 12 बजे आई।
इस ट्रेन में प्रदेश के 30 जिलों के 1256 मजदूर विदिशा पहुंचे है। इन सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने की गाइड लाइन और मंशा के तहत जिला प्रशासन ने हर संभव इंतजाम किए। एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन परिसर में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग की गई थी ट्रेन से उतरने के बाद मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतारबद्ध तरीके से बाहर लाया गया। पुरुष-महिलाएं और बच्चों की अलग-अलग स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की 30 टीम लगी हुई थीं। इसमें डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टॉफ को मिलाकर करीब 70 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी यहां स्वास्थ्य परीक्षण करने में जुटे हुए थे। सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान सभी व्यक्ति स्वस्थ्य पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मजदूरों को मास्क भी वितरित किए गए हैं।

केरल से आई ट्रेन में इन जिलों के मजदूरों को भेजा उनके घर
केरल राज्य की कोझीकोड से रवाना हुई श्रमिक एक्सप्रेस में प्रदेश के 34 जिले क्रमशः आगर मालवा, अनूपपुर, बालाघाट, बडवानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाडा, दमोह, दतिया, धार, गुंना, ग्वालियर,होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, खण्डवा, खरगौन, मंदसौर,मुरैना, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया
शामिल है।
महाराष्ट्र से आई ट्रेन से इन जिलों के मजदूर को भेजा घर
महाराष्ट्र के अहमदनगर से रवाना होकर विदिशा पहुंची है। उक्त स्पेशल ट्रेन में मध्यप्रदेश के तीस जिले क्रमशः बडवानी, बुरहानपुर, धार, इन्दौर, खण्डवा, खरगौन, बैतूल,हरदा, बालाघाट, छिंदवाडा, जबलपुर, कटनी, मण्डला,नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, उमरिया, रीवा सतना, सीधी,सिंगरोली, दतिया, शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना, देवास, नीमच, छतरपुर, सागर, पन्ना के श्रमिक उतरे हैं।

ये जरूरी है... नपा अध्यक्ष ने मजदूरों को बांटे मास्क, बसों को कराया सैनिटाइज
मजदूरों का प्रवेश द्वार पर विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके अलावा नपा अध्यक्ष ने सभी को मास्क भी बांटे और अपनी मौजूदगी में बसों का सैनिटाइज भी कराया गया। साथ ही मजदूरों के लिए भोजन पैकेट आदि व्यवस्थाओं में भी नपा अध्यक्ष ने सहयोग दिया। मजदूरों के भोजन, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नपाका पूरा अमला भी यहां मौजूद रहा। नपा अध्यक्ष मुकेश टंडन के अलावा यहां विधायक शशांक भार्गव ने भी उनका हालचाल पूछा।

प्रशासन ने बसें रवाना होने से पहले एनाउंसमेंट कराया, ताकि कोई मजदूर छूट न जाए
कलेक्टर डॉ पंकज जैन और एसपी भी पूरे समय यहां मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन बीच-बीच में मजदूरों से चर्चा करते नजर आए।एनाउंसमेंट के जरिए जहां ट्रेनों से जिलावार मजदूरों को उतारा गया, वहीं बसें रवाना करने से पहले कोई मजदूर छूट न जाए इसके लिए एनाउंसमेंट कराया गया।

अकोला से विदिशा आने वाली ट्रेन का स्टॉपेज हुआ खंडवा, इसमें 1347 मजदूर है सवार
महाराष्ट्र राज्य के अकोला रेलवेे से एक विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज विदिशा की जगह खंडवा कर दिया गया है। पहले इस ट्रेन के शनिवार को विदिशा आने की सूचना थी लेकिन रेलवे प्रबंधन ने इस ट्रेन के स्टॉपेज में परिवर्तन किया है। ट्रेन नम्बर 01921 का पूर्व में स्टापेज विदिशा था, जिसमें संशोधन कर अब खंडवा नया स्टापेज घोषित किया गया है। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रदेश के 36 जिलों के 1347 श्रमिक अा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2391 laborers from 34 districts from 2 special trains came to Vidisha, all came out healthy in screening, left home




1

4 मौत 24 पॉजिटिव, 20 और स्वस्थ, अब तक 703 में से 419 दे चुके कोरोना को मात

शहर में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले। चार लोगाें की मौत की पुष्टि हुई, जिनमें 95 साल के एक बुजुर्ग शामिल हैं। जहांगीराबाद में संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां फिर 12 नए मरीज मिले हैं। मरने वालों में भी दो इसी इलाके के हैं। हालांकि राहतभरी खबर यह भी है कि राजधानी में शुक्रवार काे 20 और मरीज स्वस्थ हाेकर अस्पताल से अपने घराें काे रवाना हुए। इनमें सात जमातियाें के अलावा मां-बेटा भी शामिल हैं। जिन मरीजाें की छुट्टी हुई उनमें 18 मरीज चिरायु अस्पताल के हैं, जबकि दाे मरीज एम्स के भी शामिल हैं। अब तक यहां 703 में से 419 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों नेबताया कि जहांगीराबाद इलाके में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 138 से बढ़कर 151 हो गई है। हर दिन यहां 10 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। शहर में अब तक 29 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इसमें से 9 जहांगीराबाद इलाके के हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद, अशोका गार्डन, ऐशबाग और मंगलवारा इलाके में रोजाना टीम भेजकर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। कंटेनमेंट एरिया में 100 फीसदी सैंपलिंग का लक्ष्य है। इलाकों में अनाउंसमेंट भी करा रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग सैंपल कराएं, ताकि समय पर बीमारी को कंट्रोल किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले। चार लोगाें की मौत की पुष्टि हुई, जिनमें 95 साल के एक बुजुर्ग शामिल हैं।




1

राज्य में संक्रमण से अब तक 200 लोगों की जान गई, 3341 लोग संक्रमित; एक दिन में बढ़े 89 मरीज

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। गुरुवार को यह आंकड़ा 194 था। शुक्रवार को छह लोगों की जानें गईं। राज्य में अब तक 3341 लोग संक्रमित हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में1727 और भोपाल में 679 लोगों को संक्रमण है।

  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3341 संक्रमित : इंदौर 1727, भोपाल 679, उज्जैन 220, जबलपुर 116, खरगोन 80, धार 78, रायसेन 64, खंडवा 52, होशंगाबाद 36, मंदसौर 51, बुरहानपुर 42, बड़वानी-26, देवास 32, मुरैना 22, रतलाम 23, विदिशा 13, आगर मालवा 13, ग्वालियर 12, शाजापुर 8, नीमच, सागर और छिंदवाड़ा 5-5, श्योपुर 4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर-शिवपुरी में 3-3, रीवा 2, सीहोर, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी, सतना में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।
  • अब तक 200 की मौत : इंदौर 86, उज्जैन 43, भोपाल 24, खरगोन 8, देवास में 7, खंडवा 7, बुरहानपुर-मंदसौर 4-4, जबलपुर 5, होशंगाबाद-रायसेन में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सागर और सतना में एक-एक की मौत हो गई। (स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार)


जबलपुर लाए जाएंगे 16 मजदूरों के शव
औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए 16 मजदूरों के शव मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात करके ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। शवों को ट्रेन से जबलपुर लाया जाएगा। यहां से मजदूरों के शव उनके गृह जिलों में भेजे जाएंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो गई। मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद पहुंचे राज्य सरकार के दल से फोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। मध्य प्रदेश के ये मजदूर 10 शहडोल और 5 उमरिया के रहने वाले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये फोटो इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की है। यहां से 43 मरीज कोरोना से जीतकर घर रवाना हुए। मेडिकल स्टाफ ने ताली बजाकर उन्हें विदाई दी।




1

आज 49 नए पॉजिटिव मिले, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 3390 पहुंचा; 16 मजदूरों के शव स्पेशल ट्रेन से शहडोल और उमरिया लाए गए

कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बढ़ता आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भोपाल, उज्जैन और देवास में कोरोना के 49 नए केस सामने आए। भोपाल में 30, उज्जैन में 15 और देवास में 4 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में अब तक 3390 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। उधर, शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे मेंमरने वाले श्रमिकों के शव विशेष ट्रेन से शहडोल और उमरिया लाए गए।मरने वालों में शहडोल के 11 और उमरिया के 5 श्रमिक हैं। इससे पहलेजबलपुर में इस ट्रेन में सवार1300 श्रमिकों को उतारा गया।

शहडोल के अंतौली गांव में एक साथ 11 लोगों की अर्थियां तैयार की गईं। इनमें से 9 लोग एक ही परिवार के थे। यह लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। पूरे गांव में मातम पसरा है। अंतौली गांव में रहने वाले रामनिरंजन के तीन बेटे थे। इनमें दो रावेंद्र और निर्वेश स्टील कंपनी में काम करने गए थे। दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसी तरह गजराज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां थीं। गजराज के दोनों बेटे बुद्घराज सिंह और शिवदयाल सिंह भी हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, चाचा धन सिंह के साथ काम करने गया दीपक सिंह भी हादसे का शिकार हो गया। रामनिरंजन और गजराज सिंह भी रिश्ते में दूर के भाई लगते हैं।

औरंगाबाद से श्रमिकों के शव लेकर आई स्पेशल ट्रेन में 1300 मजदूर भी आए। इन्हें जबलपुर स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद दो बोगियों में शव लेकर ट्रेन उमरिया और शहडोल भेजी गई।

32400 मजदूरों को गुजरात और महाराष्ट्र से लाएंगी 27 ट्रेनें

  • लॉकडाउन में गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी कर लीहै। मई में 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जो 32400 मजदूरों को लेकर आएंगी। 15 ट्रेन चलना तय हो चुका है। बाकी 12 भी 4- 5 दिन में फाइनल हो जाएंगी।
  • एंट्री पाॅइंट रतलाम के अलावा रेलवे इन्हें मेघनगर, उज्जैन, शुजालपुर और मक्सी तक चला सकता है। मजदूरों से रेलवे किराया नहीं लेगा, क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार ने किराए के एक करोड़ रुपए (दूरी के हिसाबसे प्रति ट्रेन 4 से 7 लाख) एडवांस में रेलवे को जमा करा दिए हैं। इसके बदले रेलवे हर ट्रेन से आने वाले मजदूरों के टिकट प्रिंट करके सरकार तक पहुंचा रही है।
औरंगाबाद से शुक्रवार को मजदूरों के शव स्पेशल ट्रेन से जबलपुर भेजे गए थे।

अशोकनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल ले रही है।

कोरोना अपडेट्स

  • भोपाल:शनिवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, इनमें 15 मरीज शहर के हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद और मंगलवारा क्षेत्र से हैं। भोपाल में कोरोना संक्रमित की संख्या 709 हो गई है। मृतकों की संख्या 29 मौत हो गई। कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 4 मौतें शुक्रवार को हुईं। अब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है।
  • उज्जैन:शनिवार को 15 नए मामले सामने आए। 2 लोगों के मौत की भी पुष्टि हुई। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया। वायरस से अब तक 45 लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक 106 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। हाॅटस्पाॅट बन चुके उज्जैन में पिछले 6 दिन में 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यहां इन पांच दिनों में 89 मरीज ठीक हो गए।
  • देवास:शनिवार को चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 3 दिन में काेरोना के नए 10 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में अब तक कुल 36 लोग संक्रमित हुए। वायरस ने 7 लोगों की जान ले ली है। कुल 13 लोग ठीक हुए हैं। अभी 18 एक्टिव केस हैं।
  • भोपाल में 24 मौत, इसमें 19 गैस पीड़ित: राजधानी में कोरोना से 32 दिन में अब तक 24 मौत हो चुकी हैं। इनमें 19 गैस पीड़ित थे। 17 पुरुष थे, जबकि 2महिलाओं की मौत हुई। ज्यादातर मरने वालों की उम्र 35 से ऊपर थी।
  • इंदौर में डॉक्टरों पर थूकने और काटने की धमकी:कोविड अस्पताल एमटीएच में मरीजों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती मरीज नौशाद (43) ने जूनियर डॉक्टर औरस्टाफ कोअपशब्द कहे।उन्हें काटने औरथूकने की धमकी दी।
  • चंदन नगर में फिर पुलिस पर हमला:इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर दूसरी बार हमले का मामला सामने आया है। पहले दिन अधिकारी मामला छिपाते रहे, लेकिन जब सिपाहियों ने इसका विरोध किया तो उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें तीन लोगों को हिरासत में लिया। विवाद एक स्कूटी पर जा रहे तीन लोगों को रोकने को लेकर हुआ था। घटना बुधवार की है।
  • बिना सूचना दिए खरगोन पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर ने नोटिस दिया: इंदौरसे बिना ई-पास से खरगोन गए पीआईयू के कार्यपालन यंत्री एसएन पंवार को खरगोन कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने शोकॉज नोटिस दिया है। कलेक्टर ने कहा कि बिना पास और सूचना के इंदौर जैसे रेड जोन एरिया से सफर करना प्रतिबंधित है। ऐसे लोगों को बिना 14 दिन क्वारैंटाइन के नहीं रहने दिया जा सकता है। कलेक्टर ने पंवार को क्वारैंटाइन करने के आदेश दिए हैं। इंदौर में लोगों की आवाजाही पर अभी काफी सख्ती बरती जा रही है।
भोपाल में मंत्रालय पहुंच रहे कर्मचारियों को दफ्तर के गेट पर हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर दिया जा रहा है।
  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3341 संक्रमित : इंदौर 1727, भोपाल 679, उज्जैन 220, जबलपुर 116, खरगोन 80, धार 78, रायसेन 64, खंडवा 52, होशंगाबाद 36, मंदसौर 51, बुरहानपुर 42, बड़वानी-26, देवास 32, मुरैना 22, रतलाम 23, विदिशा 13, आगर मालवा 13, ग्वालियर 12, शाजापुर 8, नीमच, सागर और छिंदवाड़ा 5-5, श्योपुर 4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर-शिवपुरी में 3-3, रीवा 2, सीहोर, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी, सतना में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।
  • अब तक 200 की मौत : इंदौर 86, उज्जैन 43, भोपाल 24, खरगोन 8, देवास में 7, खंडवा 7, बुरहानपुर-मंदसौर 4-4, जबलपुर 5, होशंगाबाद-रायसेन में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सागर और सतना में एक-एक की मौत हो गई।(स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर औरंगाबाद की है। शुक्रवार को मजदूरों के शव स्पेशल ट्रेन से रवाना किए गए।




1

राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन; शाम को बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश 

भोपाल में सीजन में पहली बार दिन का तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। ये सबसे गर्म दिन था, लेकिन दोपहर 3:30 बजे अचानक मौसम बदल गया तेज हवा चलने लगी। इसके बाद घने बादल छा गए। शाम 4:30 बजे के बाद गरज चमक के साथ तेज बारिश। दो घंटे के ब्रेक के बाद 6.30 बजे से फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जोरदार बारिश शहर के सभी इलाकों में हुई। इससे लोगों को दिनभर की तपिश से राहत मिली। हालांकितेज हवा की वजह से कुछ जगहों पर पेड़ गिरने औरनुकसान होने की खबरेंभी मिल रही हैं। अगले 24 घंटेमें प्रदेश के10-12 जिलों मेंबारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में शनिवार को भीअधिकांश स्थानों पर गर्मी के तेवर बने रहे।

द्रोणिका ने कराई बारिश : मौसम विज्ञानी

भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश की मौसम को प्रभावित करने में सेंट्रल मध्यप्रदेश से लेकर तमिलनाडु के मध्य एक द्रोणिका बनी है। इसके असर से आज कई स्थानों पर शाम के पहर हल्की बारिश और तेज हवाएं चली है। प्रदेश के महाकौशल अंचल में आने वाले कई स्थानों पर शाम के समय आसमान में बादली छायी रही।इससे मौसम खुशनुमा बन गया।उन्होंने बताया कि द्रोणिका के अलावा राज्य में बंगाल व अरब सागर की ओर से नमी भी आ रही है तथा पश्चिमी हवाओं का रुख बना हुआ है। उन्होंने बताया कि द्रोणिका का असर विशेषकर पश्चिमी मध्यप्रदेश में ज्यादा बना रहेगा। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मौसम का मिजाज प्रदेश में एक दो दिन ऐसा ही बना रह सकता है।

शनिवार को शाम को शहर के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और हवाएं

प्रदेश के होशंगाबाद संभाग के जिलों के अलावा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीचम, मंदसौर, डिंडोरी, सिवनी एवं बालाघाट जिले में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं-कहीं गरज चमक की स्थिति के साथ बौछारें पड़ सकती है। इन स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के रीवा, शहडोल, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान दूसरे स्थानों की तुलना में काफी बढ़ा। प्रदेश के खरगोन में अधिकतम तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ है।

भोपाल में मौसम का मिजाज बदला और शाम को काले बादल छाए। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के तीन कारण हैं, मध्य प्रदेश के मध्य भाग से लेकर तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से तक एक ट्रफलाइन बनी हुई है। दूसरा, राजस्थान के उत्तरी हिस्से में ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना है। तीसरा, भोपाल में दिनभर तेज धूप रही और पारा करीब 43 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे गरज चमक वाले बादल बन गए थे। मध्य प्रदेश शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जबलपुर में 41.9 और ग्वालियर में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने से दिनभर से हो रही तपिश से राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल में दिन भर की तपिश के बाद शाम को मौसम बदला और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई।




1

Pune civic body begins H1N1 vaccination drive for pregnant women

PMC has set up a few camps in various government hospitals for vaccinations against the flu for pregnant women.




1

Ahmedabad: 14 medical students from BJ College fall prey to dengue

Sources in the know said that in the last one month around 30 to 40 students have been diagnosed with the diseases.




1

Gujarat's richest add 21% wealth in a year

Gautam Adani & family: Rs 94,500 cr - Adani Ports & SEZ




1

Jeonbuk Hyundai Motors vs Suwon Bluewings, Dream11 Prediction: Best picks for VIT vs SLA today in K League 1

JNB vs SSB Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, Jeonbuk Hyundai Motors vs Suwon Bluewings Dream11 Team Player List, SSB Dream11 Team Player List, JNB Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online, Jeonbuk Hyundai Motors vs Suwon Bluewings Head to Head.




1

Slutsk vs Energetik-BGU, Dream11 Prediction: Best picks for SLU vs ENG today in Belarus Premier League 2020

SLU vs ENG Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, Slutsk vs Energetik-BGU Dream11 Team Player List, SLU Dream11 Team Player List, ENG Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online, Slutsk vs Energetik-BGU Head to Head.




1

Chiayi Swingers vs ICCT Smashers, Dream11 Prediction: Best picks for CHI vs ISM today in Taipei T10 League

CHI vs ISM Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, Chiayi Swingers vs ICCT Smashers Dream11 Team Player List, PCU Dream11 Team Player List, CHI Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Tips, Chiayi Swingers vs ICCT Smashers Head to Head.




1

PCCT United vs Chiayi Swingers, Dream11 Prediction: Best picks for PCU vs CHI today in Taipei T10 League

PCU vs CHI Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, PCCT United vs Chiayi Swingers Dream11 Team Player List, PCU Dream11 Team Player List, CHI Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Tips, PCCT United vs Chiayi Swingers Head to Head.




1

Incheon vs Daegu, Dream11 Prediction: Best picks for INC vs DAE today in K League 1

INC vs DAE Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, Incheon vs Daegu Dream11 Team Player List, SSB Dream11 Team Player List, JNB Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online, Incheon vs Daegu Head to Head.




1

Gwangju FC vs Seongnam FC, Dream11 Prediction: Best picks for GWN vs SEGN today in K League 1

GWN vs SEGN Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, Gwangju FC vs Seongnam FC Dream11 Team Player List, SEGN Dream11 Team Player List, GWN Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online, Gwangju FC vs Seongnam FC Head to Head.




1

Coronavirus lockdown: Maharashtra Cyber Police registers 161 cases against fake news, rumour mongering; 39 arrested

73 cases are about hate speech over social media.




1

Maharashtra sets up COVID-19 task force of 9 senior doctors as death toll rises to 160

Chief secretary Ajoy Mehta in an official statement said all nine doctors are from Mumbai would contribute in the ongoing fight against COVID-19.




1

Coronavirus: Mumbai Police to use AI, drones to enforce social distancing amid COVID-19 lockdown

India's financial capital, Mumbai, has emerged as the epicentre of coronavirus spread in the country.




1

Over 1500 migrants gather in Mumbai's Bandra to protest against lockdown extension

To control the situation, police resorted to lathi-charge, following which the crowd was dispersed.




1

Man arrested after gathering of migrant workers at Bandra sent to police custody till April 21

Mumbai Police arrested Vinay Dubey after hundreds of migrant workers gathered near Bandra railway station on Tuesday.




1

COVID-19 cases in Mumbai's Dharavi slum area cross 100, death toll 10

The number of cases in Dharavi is at 101, a BMC official said.




1

Wadhawan brothers, 21 others taken to Mahabaleshwar by Maharashtra police as quarantine period ends

The two brothers are named as accused in the FIR registered by CBI in the Yes Bank scam.




1

Mumbai's first mobile COVID-19 testing bus launched

In its efforts to ramp up coronavirus testing in the city, the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) has launched the city's first mobile COVID-19 testing bus that will be used for mass screening of people.




1

COVID-19: BMC to probe viral video showing patients lying next to dead bodies at Sion hospital

As COVID-19 cases in Mumbai continue to spike, civic body BMC on Thursday constituted a committee to investigate a viral video that showed pateints lying next to dead bodies at the city's Sion Hospital.




1

EPFO settles over 6 lakh COVID-19 claims in 15 days, Rs 1,954 crore disbursed

The Employees Provident Fund Organisation (EPFO) has settled a total of 10.02 lakh claims, including 6.06 lakhs COVID-19 claims under Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana (PMGKY) package, in just 15 working days.




1

Dearness allowance of central govt employees put on hold till July 2021 in wake of COVID-19 crisis

The move will affect around 50 lakh central government employees and 61 lakh pensioners.




1

Well-planned financial aid needed to deal with COVID-19 economic impacts: Finance Commission's advisory panel

The Advisory Council further stated that the growth rate projected will have to be reduced and Indian enterprises will face a slowdown in demand due to global recession.




1

RBI announces special liquidity support of Rs 50,000 crore for mutual funds to cope with COVID-19 crisis

The RBI also announced that under this facility, it will give funds to banks at lower rates and that the banks will be allowed to avail funds for meeting the liquidity requirements of mutual funds.




1

Centre trashes IRS officers' report suggesting hike in taxes for super rich, COVID-19 Relief Cess

Terming it as an "irresponsible" act, the ministry distanced itself from the report.




1

EPFO settles nearly 13 lakh claims during lockdown, Rs 4,684 crore disbursed

A total amount of Rs 4684.52 crore, including Rs 2367.65 crore COVID claims under PMGKY package, have been settled during the lockdown.