1

27 गांवों में जाकर 1500 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और इलाज किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेहटी के डॉक्टर गांव-गांव घूमकर बाहर से आने वाले लोगों की जांच व इलाज कर रहे हैं। ताकि सीहोर जिला कोरोना से अछूता रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मेहरबान सिंह अपनी टीम के साथ प्रतिदिन गांव-गांव जाकर बाहर से आने वाले लोगों का इलाज कर रहे हैं। जिन लोगों को सर्दी जुखाम है उन लोगों का भी इलाज गांव पर ही कर रहे हैं। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए परिवार से अलग रहने की हिदायत दे रहे हैं। डॉक्टर सिंह के साथ डॉ. इमरान खान, नितेश वर्मा, स्टाफ नर्स, सुपरवाइजर, एएनएम भी गांव-गांव जाकर बाहर से आने वाले लोगों को उनकी जांच करने वाली टीम में शामिल हैं।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि अभी तक रेहटी क्षेत्र के 27 गांव का भ्रमण कर चुके हैं। जिसमें डॉक्टरों की टीम ने 1500 से अधिक मरीजों की जांच की है। डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी जान की परवाह किए बिना प्रतिदिन गांवों का भ्रमण कर रहे हैं ताकि रेहटी क्षेत्र में कोरोना महामारी न पहुंच पाए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दो माह से नहीं गए घर
डॉ. सिंह और उनकी टीम की सराहना पूरे नगर में की जा रही है। डॉक्टर सिंह 2 माह से अपने घर भी नहीं गए और रात दिन कोरोना महामारी से बचाने के लिए लोगों की जांच कर रहे हैं। गांव गांव के भ्रमण के दौरान में जिन मरीजों को जो भी समस्या होती है उस बीमारी का इलाज भी मौके पर कर रहे हैं ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को रेहटी अस्पताल आने की नौबत नहीं आए। अस्पताल में रात में इमरजेंसी आने के बाद उन मरीजों को भी संभाल रहे हैं। यही वजह है कि जगह जगह उनका स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है।

आस पास के गांव में सर्दी खांसी के मरीज के कारण था भय
नगर व आसपास के गांव में इस समय कहीं कहीं सर्दी खांसी के मरीज देखने को मिल रहे हैं। इस कारण लोगों भय रहता है, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इनका इलाज समय पर पहुंचकर करने के कारण यह ठीक हो चुकी हे। जिले में अभी तक कोई भी मरीज नहीं मिला है। अस्पताल के डॉक्टरों की सतर्कता से क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
अभी तक सर्दी जुकाम के 1500 से अधिक मरीज हो चुके हैं ठीक
डॉ. सिंह का कहना है कि जब तक कोरोना महामारी चलेगी प्रतिदिन गांव में भ्रमण कर बाहर से आने वाले लोगों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी जाएगी। अभी तक हमारी टीम ने 1500 से अधिक मरीजों को सर्दी जुकाम के थे वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Visited and treated the health of more than 1500 people in 27 villages




1

जो बिजली बिल जमा नहीं कर पाए, उनसे कंपनी 15 मई तक नहीं लेगी सरचार्ज

अप्रैल में शहर के करीब 26 हजार उपभोक्ताओं से बिजली कंपनी बिल नहीं वसूल सकी है। उपभोक्ताओं से पिछले महीने का करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए वसूल करना था, लेकिन उपभोक्ताओं ने केवल 1 करोड़ 18 लाख रुपए ही जमा किया है। ऐसे में उपभोक्ताओं पर अभी भी 1 करोड़ 32 लाख रुपए बकाया है, जिसकी वसूली के लिए कंपनी ने इन बकायादार उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 15 मई तक उक्त बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज नहीं लेने की घोषणा की है।ऑफलाइन काउंटर की सुविधा भी कंपनी कार्यालय में
शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

सीवन के पानी का टीडीएस 400 से 250 पर आया, 150 में होगा पीने योग्य

पिछले 42 दिनों से लोग घरों में ही रह रहे हैं। इसका फायदा पर्यावरण भी शुद्ध हुआ है। शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीहोर की ग्लोबल लैब में सीवन नदी के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की जांच की गई। इसमें सीवन का पानी पहले 400 टीडीएस ( टोटल डिसोल्व सॉलिड) रहता था जो कि लॉकडाउन में घटकर औसतन 250 से 300 तक रह गया है।

उत्कृष्ट स्कूल ग्लोबल लैब के प्रभारी डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि टोटल डिसोल्व सॉलिड यानि पानी में घुलित ठोस पदार्थ हैं। इसमें खनिज, धातु, अनाज या अन्य पदार्थ शामिल होते हैं। पूर्व में सीवन नदी के पानी का अध्ययन किया गया था। इसमें स्कूल के किनारे सीवन नदी के पानी में सामान्यत: टीडीएस 300 से 400 मिलीग्राम प्रति लीटर मिलती थी। तीसरे चरण के लॉक डाउन में 5 मई को टीडीएस मीटर से परीक्षण करने पर यह मात्रा 250 से 300 मिलीग्राम प्रति लीटर प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ये जितना कम होता है, पानी उतना ही शुद्ध माना जाता है। पीने योग्य पानी का टीडीएस 100 से 150 के बीच होना चाहिए। इसी तरह स्कूल के बोर का टीडीएस जांच किया गया तो इसकी मात्रा 275 मिलीग्राम प्रति लीटर प्राप्त हुई है।
पीएच मान 7 से 9 तो पानी अच्छा : स्कूल प्राचार्य आरके बांगरे ने बताया कि स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण कर उसमें 16 नल सहित आरओ वॉटर कूलर लगाया गया है। जिसका टीडीएस 150 अंकित किया गया है जोकि शीतल व शुद्ध पेय जल है। इसी तरह पीएच मीटर द्वारा सीवन नदी का पीएच 8-9 मिलीग्राम प्रति लीटर और स्कूल के बोर का पीएच 7-9 प्राप्त हुआ है। जो कि अच्छा माना जाता है। पीएच 7 से कम होने पर पानी का अम्लीय और 7 से अधिक होने पर पानी का क्षारीय होनादर्शाता है।

इन कारणों से सीवन में प्रदूषण
डॉ. साहू ने बताया कि एक अध्ययन के अनुसार लॉक डाउन में बीओडी भी आधी हो गई है। वहीं कुल घुलित पदार्थ भी कम हो गए हैं। इन नतीजों से साफ है कि नदी में कचरा फेंकने, कामर्शियल सीवेज, घाट पर कपड़े धोने, नदी में नहाने से पानी प्रदूषित हो रहा था। बीओडी ( बायो केमिकल ऑक्सीजन डिमांड) नदियों में ऑर्गेनिक वेस्ट, सीवेज मिलने से बीओडी का स्तर बढ़ता है। विद्यालय के रेड क्रॉस प्रभारी संतोष सोनी ने सेच्ची डिक्स द्वारा नदी के जलस्तर की गुणवत्ता का अध्ययन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TDS of suture water comes from 400 to 250, 150 will be potable




1

हवा में नमी बढ़ने से दिन का पारा 1 डिग्री और रात का 2 डिग्री लुढ़का

सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिन में बादलों की आवाजाही और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से गर्मी से मामूली राहत मिली है। स्थिति यह है कि दिन के तापमान में एक और रात में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि यह पूरा सप्ताह बादल युक्त रहेगा। अगले 24 घंटे दिन तेज हवा, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
बादलों और हवा के कारण लगातार दूसरे दिन भी एक-एक दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 41.5 और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान के ऊपर एक किमी ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है। इससे हरियाणा और बांग्लादेश के ऊपर मजबूत चक्रवात बना हुआ है। इन दोनों के बीच से उत्तर मप्र से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे आने वाले 24 घंटे क्षेत्र में 20 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से तेज आंधी, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

हरियाणा व बांग्लादेश के ऊपर मजबूत चक्रवाती घेरा बनने से आ रही आंधी
मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान के ऊपर एक किमी ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है। इससे हरियाणा और बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। साथ इन दोनों के बीच से एक ट्रफ लाइन उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इसके साथ ही अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, जिससे तेज आंधी का झोंका आने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

11 मजदूराें ने 6 साइकिल खरीदीं और अलवर से चल पड़े अपने गांव

सरकार के भरोसे रहकर कब तक इंतजार करते। खाने पीने की परेशानी और ऊपर से लाॅकडाउन और बढ़ने का डर। गांव भी जाना पर कैसे जाएं। गेहूं कटाई में जो कुछ कमाया, आगे काम भी नहीं मिला तो हम 11 मजदूरों ने 6 नई साइकिलें खरीदीं और राजस्थान के अलवर शहर से अपने हरदा जिले में अपने गांव के लिए निकल पड़े। यह तकलीफ बयां की सोमवार रात को अलवर से सायकिल से आ रहे 11 मजदूराें ने। ये मजदूर रात में यहां पहुंचे थे। कुछ समय रुक कर अपनी लंबी यात्रा की थकान दूर की और फिर एक-एक साइकिल पर दो व्यक्ति बैठकर निकल पड़े।
लाॅकडाउन के पहले हरदा जिले के 11 मजदूर फसल कटाई के लिए अलवर गए थे। इस दौरान उनके गांव जाने वाले रास्ते बंद हो गए। मजदूर मुकेश, गोली विष्णु ने बताया कि अलवर से ही 6 नई साइकिलें खरीदीं। एक पर दो व्यक्ति बैठकर छह दिन पहले चल पड़े। कई बार उनकी जांच हुई, लोगों ने रास्ते भर उनके भोजन की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि जहां भी रुकते पुलिस के साथ गांव के लोगों ने सहायता प्रदान की।

इधर... कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान सीमा पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का किया सम्मान

लाॅकडाउन में काेराेना संक्रमण से बचाने समीप के गोघटपुर मप्र राजस्थान सीमा पर पुलिस प्रशासनिक टीम, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं ऐसे कर्मचारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर लोकसभा सांसद रोडमल नागर, पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी, जिला महामंत्री ज्ञानसिंह गुर्जर, रामगोपाल खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, विष्णुसिंह पवांर, अर्जुनसिंह पवांर, प्रकाश पाटीदार, अनिल मोदी, विजय गुप्ता, अंतर सिंह बना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 Majduras bought 6 bicycles and walked from Alwar to their villages




1

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 500 लोगों के चालान बनकार पुलिस ने वसूला 21500 रुपए का जुर्माना

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जिला पुलिस राजगढ़ द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के परिपालन में लॉक डाउन के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत दोपहिया वाहन में बैठकर अनावश्यक रूप से घूमने वालों को समझाइश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में चलानी कार्रवाई भी की जा रही है।
चालानी कार्रवाई करते हुए जिले में लगभग 500 चालान बनाकर कुल 21500 समन शुल्क वसूला गया है। साथ ही बिना मास्क लगा, दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में घूमने वालों के विरुद्ध सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा गाड़ियों के नंबर प्लेट व वाहन चालक की पहचान की जाकर संबंधित को नोटिस भी भेजे जा रहे है साथ ही चालानी कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

मजदूरों को मिलेगी 1000 की प्रवासी मजदूर सहायता

लॉकडाउन में प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी सहायता योजना शुरू की गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने राजगढ़ सहित प्रदेश के कलेक्टर्स को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
योजना में प्रवासी मजदूरों की जानकारी, पता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी एकत्रित कर तात्कालिक आवश्यकता भोजन, दवा आदि के लिए उन्हें 1000 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल को इस योजना की शुरुआत की है। अभी तक अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों की मोबाइल नंबर सूची अपडेट की जा रही है। प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेजे गए विस्तृत परिपत्र में योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
योजना का लाभ उन प्रवासी मजदूरों को मिलेगा, जो मप्र के मूल निवासी होने के साथ योजना के लागू होने की दिनांक तक अन्य राज्यों में प्रवासी मजदूर हों। सभी कलेक्टर योजना के पात्र मजदूरों की जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र करेंगे। यह जानकारी राहत आयुक्त को दी जाएगी। इसके अलावा राज्यस्तरीय कॉल सेंटर में सीधे ऐसे प्रवासियों की जो जानकारी आएगी, उसे मैप आईटी को हस्तांतरित किया जाएगा।
जानकारी सत्यापित होने पर खाते में आएगी राशि: कलेक्टर को जैसे-जैसे सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी वैसे-वैसे संबंधित व्यक्ति के बैंक खातों में राशि जमा करवाएंगे या किसी ई-वॉलेट जैसे पेटीएम, फोन-पे, योनो आदि से भुगतान करेंगे। राज्य स्तरीय समन्वयक अपने-अपने निर्धारित जिलों में इसकी निगरानी करेंगे। कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक पात्र मोबाइल नंबर पर एक ही भुगतान किया जाए। साथ ही एक ही व्यक्ति को एक से अधिक बार भुगतान न हो।
सभी जिलों में वितरित की गई राशि के संबंध में हितग्राही का संपूर्ण विवरण, बैंक अकाउंट नंबर, वितरण दिनांक आदि की सभी जानकारी का संधारण जिला स्तर पर अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रवासी श्रमिकों के संबंध में समन्वय स्थापित करने के लिए तय किए गए। राज्य स्तरीय समन्वयक अपने-अपने निर्धारित जिलों में इसकी निगरानी करेंगे।

कलेक्टर मैप आईटी डाटा के आधार पर लोगों की जानकारी करेंगे एकत्रित, सत्यापन के बाद देंगे राशि
इस प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के लिए मोबाइल नंबरों का डी डुप्लीकेशन, उपलब्ध मोबाइल नंबरों की मोबाइल टॉवर के आधार पर लोकेशन पता लगाना और राज्य के बाहर के नंबरों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध मोबाइल नंबरों को जिलेवार विभाजित किया जाएगा। इसके बाद मैप आईटी द्वारा जो सूची कलेक्टर को उपलब्ध करवाई जाएगी, उन मोबाइल नंबर पर कॉल करवाकर संबंधित का नाम, पिता का नाम, पूरा पता, ग्राम, निकाय, ब्लाक, तहसील और जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, समग्र आईडी, बैंक अकाउंट विवरण आईएफसी सहित जहां व्यक्ति फंसे हैं, वहां क्या व्यवसाय कर रहे थे यह जानकारी एकत्र की जाएगी। सत्यापन हाेने के बाद राशि उपलब्ध कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

गुजरात से श्रमिकों को यूपी लेकर निकलीं तीन ट्रेन, प्रत्येक ट्रेन में 12 सौ यात्रियों ने किया सफर

दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों को घर भेजने के लिए रेलवे केे द्वारा ट्रेनों को शुरु किया गया है। मंगलवार को गुजरात में फंसे श्रमिकों को लेकर 3 श्रमिक ट्रेनें स्थानीय स्टेशन से होकर यूपी के लिए रवाना हुईं। इन ट्रेनों को स्थानीय स्टेशन पर रोक कर वाटरिंग कराई गई। साथ ही ट्रेन के स्टाफ को बदल कर ट्रेनों को चलाया गया। केवल एक ट्रेन में स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों को भोजन के पैकेट एवं पानी की बाॅटल उपलब्ध कराई गई।


ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने से पहले एवं बाद में प्लेटफार्म काे सैनिटाइज किया गया। ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफार्म के दोनों तरफ आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ काे तैनात किया गया। मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन निकाली गई। पहली ट्रेन सुबह 8 बज कर 25 मिनट पर प्लेट फार्म नंबर 4 पर गोधरा से कानपुर स्पेशल ट्रेन आई जो 10 मिनट रुकने के बाद 8 बज कर 35 मिनट पर रवाना हुई। इसी तरह इसी प्लेट फार्म पर सुबह 9 बज कर 43 मिनट पर दूसरी ट्रेन पहुंची जो 5 मिनट रुकने के बाद 9 बज कर 52 मिनट पर यहां से रवाना हुई। इन ट्रेनों में केवल वाटरिंग सप्लाई की गई और स्टाफ को बदल कर ट्रेन को चलाया गया। इसके बाद दोपहर 12 बज कर 25 मिनट पर तीसरी ट्रेन साबरमती से मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। जहां ट्रेन में यात्रा कर रहे 12 सौ यात्रियों को भोजन के पैकेट एवं पानी की बॉटल वितरित की गई। बाद में 12 बज कर 35 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। स्पेशल ट्रेन आने पर अन्य कोई यात्री स्थानीय स्टेशन से ट्रेन में न चढ़े सके। सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन के दोनों तरफ आरपीएफ बल तैनात किया गया।इस मौके पर एसएस वीके दुबे, डिप्टी एसएस संजय जैन, डिप्टी एसएस एसएन सक्सेना, डीसीआई सुशील पांडे, सीटीआई पाल, सीटीआई आरके गोस्वामी, सीटीआई नरेंद्र जाटव, सीटीआई डीके लवानिया, टीटी संग्राम सिंह, टीटी शशिभूषण, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विपिन कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी एसएन मिश्रा एवं अफसर अली आदि उपस्थित रहे।


जरूरतमंदों की सहायता की: पटना बुजुर्ग। मध्यांचल ग्रामीण बैंक पटना बुजुर्ग के मैनेजर केके गौतम द्वारा गरीब असहाय एवं मजदूर वर्ग के 200 लोगों को खाना के पैकेट बांटे। बैंक मैनेजर गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इसलिए जरूरतमंदों की सहायता की है। उन्होंने बैंक उपभोक्ताओं से कहा है कि बैंकों में भीड़ नहीं करें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं मास्क लगाकर आएं। इस मौके पर धनराज रजक एवं राजेश प्रजापति भी शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

खंडराज खरीदी केंद्र में लगी आग 100 क्विंटल गेहूं, बारदाना, दो तौल कांटे, लैपटॉप व प्रिंटर जला

इन दिनों जिले में सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी तेजी से चल रही हैं। वहां अब आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बरेली की खंडराज समिति के तहत बने खरीदी केंद्र में मंगलवार सुबह 4.30 पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग अधिक फैलने से वहां रखा सामान भी चपेट मेें आगया। इसके चलते काफी नुकसान हुआ है।
आग लगने की सूचना खरीदी केंद्र प्रभारी मनीष सोनी ने समिति प्रबंधक और थाना प्रभारी को दी। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड भेजी गई और वहां आग बुझाई गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके चलते खरीदी केंद्र पर में रखे गेहूं में 100 क्विंटल गेहूं, 32 गठाने, जिनमें 16000 बारदाने, लेपटॉप सिलाई मशीन सहित दो इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे भी जल गए। इस तरह से करीब 5 लाख रुपए से अधिक के नुकसान होने की बात कही जा रही है। सीजन में नरवाई और गेहूं की फसलों में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन खरीदी केंद्र पर आग लगाने का यह पहला मामला सामने आया है। समिति प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह केंद्र प्रभारी मनीष सोनी द्वारा आग लगने की घटना की जानकारी दी गई, उसके बाद वे मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने की टीम ने मौके पर किया निरीक्षण
बरेली एसडीएम बृजेंद्र रावत, तहसीलदार राजीव कहार, जिला आपूर्ति निगम के प्रबंधक विवेक रंगारी भी घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार ने घटना स्थल पर पंचनामा बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in Khandraj procurement center burns 100 quintals of wheat, gunny bags, two weighing forks, laptop and printer




1

कोरोना से 12 मरीजों ने जीती जंग, बोले- नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की देखभाल से ही वे स्वस्थ हो पाए हैं

कोरोना वायरस के जिलेभर में अब तक 63 मरीज मिल चुके हैं। अब सुखद बात यह है कि पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ रही है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मेहनत से इंडियन चौराहा स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती 12 मरीज ठीक हो गए है, उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस तरह जिले भर के 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार को जब इन मरीजों की छुट्टी हुई तो उन्होंने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ ही प्रशासन को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि जब वे यहां पर आए थे, तब उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे इस रोग से मुक्त हो पाएंगे, लेकिन यहां के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने लगातार उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा। उन्हें यहां पर लगा ही नहीं कि वे अस्पताल में भर्ती है। उन्हें ठीक होने के लिए जो उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन मिला, हम उसी के बल पर यहां पर ठीक हो पाए हैं। जब इन मरीजों की छुटटी हुई तो उनका उत्साह वर्धन करने के लिए एसडीएम मिशा सिंह, तहसीलदार अजय पटेल, जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. विनोद परमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. एमएल अहिरवार और कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्दू मौजूद रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर उन्हें घर जाने के लिए रवाना किया।

ओबेदुल्लागंज के 12 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

ओबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शहर के वार्ड क्रमांक 5 में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद उनके परिजन और संपर्क में आए 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेेटिव प्राप्त है।

16 लोगों के सैंपल भेजे
क्वारेंटाइन और कोविड केयर सेंटर, लैब टेक्नीशियन सहित 12 लोगों के सैंपल मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें उनके सैंपल भी शामिल है, जिनके सैंपल भेजने के बाद रिजेक्ट हो गए थे। कोविड केयर सेंटर में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है।

7 मई को मिलेगी कर्फ्यू में ढील, सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें

कलेक्टर ने 7 मई गुरुवार को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। कर्फ्यू में ढील के दौरान दूध, फल, सब्जी और किराने की दुकानें खुलेंगी। दवा दुकानें पूर्वानुसार खुली रहेंगी। जबकि ढील कंटेनमेंट एरिया को नहीं मिलेगी।

पॉलीटेक्निक कॉलेज के सेंटर से 5 लोग हुए डिस्चार्ज
पॉलीटेक्निक कॉलेज के क्वारेंटाइन सेंटर से भी पांच संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। एक दिन पहले यहां से 43 लोगों की छुट्टी हुई थी।
14 दिन घर में रहना होगा क्वारेंटाइन : इन मरीजों को अभी 14 दिन तक घर में अपने परिवार से दूर रहकर सावधानी रखना होगी। कपड़े, जूते-चप्पल, बिस्तर का उपयोग अलग ही करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 patients from Corona won the battle, said - They have been able to recover only through the care of nursing staff and doctors.




1

नियमों का पालन नहीं करने वाले 41 लोगों पर लगाया 9450 रुपए का जुर्माना

प्रशासन ने शहर में सुबह 9 से 4 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही अन्य नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर प्रशासन ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर चालानी कार्रवाई की।
मंगलवार को एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार गजेंद्र लोधी, थाना प्रभारी दीपक जाधव, सीएमओ डीपी शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, आरआई प्रदीप दुबे ने शाम चार बजे के बाद शहर का भ्रमण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 1, दुकानों के बाहर सामान रखने पर 26, समय सीमा के बाद दुकान खुलने पर 1 व्यक्ति का चालान काटा गया। सिंधिया चौराहे पर पहुंचकर वाहन चैकिंग की। इसमें कुछ वाहनों में परमिशन के अतिरिक्त सवारी बैठाए जाने पर वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने 7 वाहनों पर की कार्रवाई 1750 रुपए शुल्क वसूला: पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, मास्क नहीं पहनने एवं मोटरसाइकिल पर 3 सवारियां बैठाने पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 7 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1750 रुपए शुल्क वसूला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rs 9450 fine imposed on 41 people for not complying with the rules




1

उल्लंघन करने पर 143 दुकानदारों और वाहन चालकों के बने चालान, एक दुकान सील

मंगलवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वूसला गया। इस दौरान प्रतिबंध के बाद भी दुकान खोलने पर एक प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया। दूसरे दिन 143 लोगों से आदेश की अवेहलना करने पर कुल 12 हजार रुपए वसूल किए गए।
मंगलवार को कुछ दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए तो कुछ का ढर्रा सोमवार की तरह दिखाई दिया। बाजार में पुलिस और प्रशासन की टीम निगरानी करती रही। गांधी पार्क पर टीआई पीपी मुदगिल की मौजूदगी में बगैर मास्क लगाए, वाहनों पर दो सवारी या उससे अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई। 102 वाहन चालकों को रोककर उन पर जुर्माना वसूलते हुए नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। टीम ने दुकानों पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 41 दुकानदारों पर सांकेतिक तौर पर जुर्माना वसूला।

सांवरिया स्वीट्स की दुकान सील
लॉकडाउन में फिलहाल स्वीट्स, होटल, रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति नहीं है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद भी विवेक टॉकीज गली में जब सांवरिया स्वीट्स की दुकान खुली होने की सूचना मिली तो तहसीलदार इसरार खान, नायब तहसीलदार सहित पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। दुकान खुली मिलने पर उसको सील कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Invoices made by 143 shopkeepers and drivers for violations, seal a shop




1

चचेरे भाई को डूबता देख बहन भी डैम में कूदी, बालक बचा, 11 साल की बालिका की मौत

राजघाट डैम के पानी में नहाने गई 11 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। यह अपने चचेरे भाई को डूबने से बचाने के लिए पानी में कूद गई थी। जब पिता ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो पानी में कूंद गया लेकिन अपनी बच्ची को नहीं
बचा सका। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया।
दरअसल श्यामगढ़ टाडा से प्रताप पुत्र कल्लू आदिवासी की बच्ची अंजना 11 साल अपने चचेरे भाई अरविंद 8 साल सहित गांव के ओर बच्चों के साथ राजघाट डेम पर नहाने के लिए गई थी। उबड़ खाबड़ जमीन पर डेम का पानी भरा हुआ है जिस पर उसका चचेरा भाई अन्य बच्चों के साथ नहा रहा था। नहाते हुए गहरे गड्ढे में पहुंच गया, जो डूबने लगा। जिसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बहन बचाने का प्रयास करने पानी में चली गई, लेकिन उसका पैर भी फिसल गया जिससे वो डूबने लगी। इस बीच वहां खड़े बच्चे चिल्लाने बलगे। जिसके चिल्लाने की आवाज सुनकर समीप के खेत पर काम कर रहे प्रताप ने दौड़ लगा दी और पानी में कूंद गया, जिसने अरविंद को तो बचा लिया लेकिन अपनी बेटी को नहीं बचा सका। पानी में से बेटी को निकालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डूबने पर भाई ने लगाई थी बचाने के लिए आवाज
अरविंद जब डूबने लगा था तो उसने अपनी बहन से बचाने के लिए आवाज दी थी। जिसकी आवाज सुनकर बहन बिना कुछ सोच विचार किए ही कूंद गई। अंजना 7वीं क्लास में पढ़ती थी जो प्राणपुर पढ़ाई के लिए आती थी। उसकी 3 बहनें और 2 भाई हैं।
डूबने से बच्चों की हो चुकी हैं पहले भी मौतें
राजघाट डेम के क्षेत्र में पहले भी कई बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यहां कम गहराई वाली जगह पर बच्चे नहाने जाते हैं लेकिन नहाते हुए गहराई वाली जगह तक पहुंच जाते हैं जिससे डूबने से उनकी मौत हो जाती है। पूर्व में श्यामगढ़ के 2 बच्चों की डूबने से मौत हुई थी। इसी तरह नहाने गए 2 अन्य बच्चों की भी मौत हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

बिजली बिल 1 लाख यूनिट का दिया, 5 लाख का फिक्स चार्ज दो माह बाद लेंगे

गुरुदत्त तिवारी.लॉकडाउन में एक माह से बंद गोविंदपुरा के उद्योगों को बिजली कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। वास्तविक खपत की तुलना में उन्हें 11 से 12 गुना अधिक बिल थमाए गए हैं। वह भी तब जब सरकार ने फिक्स चार्ज इस माह के बिल में नहीं जोड़ा। इसे दो माह बाद जोड़ा जाएगा। इसके जुड़ने से कंपनियों का बिल दोगुना हो जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें सरकार के आदेश पर उद्योग बंद करने पड़े। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि छोटे-मझौले उद्योग अपने कर्मचारियों को नियमित वेतन भी देें, इसलिए अब सरकार को उद्योगों का ख्याल करना चाहिए। बिजली के बिल वास्तविक खपत के आधार पर लिए जाएं।

5,120 यूनिट बिजली का बिल 6.63 लाख रु
कोचर ग्लास इंडिया ने 5,120 यूनिट की खपत की, लेकिन उसे 1 लाख यूनिट का बिल 6.63 लाख रुपए थमा दिया। 5 लाख 4 हजार का फिक्स चार्ज जोड़ने के बाद यह 11.68 लाख हो जाएगा। एल्को इंडस्ट्रीज के योगेश गोयल ने बताया कि उन्होंने 874 यूनिट की खपत की थी, उन्हें 5,000 यूनिट का बिल थमा दिया गया है। उनका बिल 35,421 रुपए आया है।

16 उद्योगों की खपत 21 हजार यूनिट, बिल आया 2.82 लाख यूनिट का...

गोविंदपुरा के 16 उद्योगों को 23 मार्च से 23 अप्रैल की अवधि के बिल मिले हैं। इनकी बिजली की खपत 21 हजार यूनिट के आसपास रही, लेकिन बिल 2.82 लाख यूनिट का आया। दरअसल, यह मिनिमम चार्ज है। बिजली कंपनियां जितने केवी का कनेक्शन देती हैं, उसी के आधार पर वे न्यूनतम खपत तय करती हैं। खपत कम होने पर भी बिल उतना ही आता है। इन कंपनियों का औसतन बिल खपत के आधार पर 1.47 लाख रुपए होना चाहिए था, लेकिन उनका यह बिल करीब 16 लाख हो गया। इसमें फिक्स चार्ज जुड़ना बाकी है।

सरकार से मांग... एक्चुअल खपत के आधार पर ही लें बिल

-अमरजीत सिंह, अध्यक्ष, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एसो. के मुताबिक,कई सरकारों ने फिक्स व मिनिमम चार्ज हटाए। वे एक्चुअल खपत के आधार पर बिल ले रहे हैं। ऐसे में सरकार उद्योगों को राहत दे और बिल एक्चुअल खपत पर ले।

-योगेश गोयल, संचालक, एल्को इंडस्ट्रीज,मंडीदीप के मुताबिक,हमारी जमा पूंजी तो बिजली बिल जमा करने में जा रही है। अगर सरकार एक्चुअल खपत के आधार पर बिल ले तो हर उद्योग 8-10 श्रमिकों को वेतन देने की स्थिति में आ जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

गाइडलाइन में 15% तक की कटौती करे सरकार, स्टाम्प ड्यूटी भी 75% तक घटाएं

कोरोना और मंदी से जूझ रहे रियल एस्टेट सेक्टर को राहत देने के लिए सबसे जरूरी है कि सरकार इस सेक्टर के लिए एक पैकेज की घोषणा करे। मंगलवार को दैनिक भास्कर की अगुवाई में क्रेडाई और सेक्टर के प्रमुख लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत सुझाव पत्र सौंपा। इसमें रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की स्टाम्प ड्यूटी 25 से 75 फीसदी कम करने की मांग की है। रियल एस्टेट सेक्टर को पैकेज देने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सदस्यों ने ये सुझाव दिए...

  • इतनी रियायत मिले...15 लाख तक की प्रॉपर्टी पर स्टाम्प ड्यूटी में 75 फीसदी, 15 से 30 लाख तक की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर 50 फीसदी, 30 लाख से 45 लाख तक की प्रॉपर्टी के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर 25 फीसदी की छूट दी जानी चाहिए। प्रदेश में हर तरह की संपत्ति के लिए गाइडलाइन में 10 से 15 फीसदी तक की कटौती की जानी चाहिए। शासकीय निर्माण पर जिस तरह से ईडब्ल्यूएस और एलआईजी में स्टाम्प ड्यूटी की छूट रहती है, उसे ही आधार बनाते हुए निजी बिल्डर्स द्वारा प्रथम ईडब्ल्यूएस और एलआईजी का बिक्री या निर्माण पर स्टाम्प ड्यूटी रहित किया जाना चाहिए।
  • श्रमिक पंजीकरण.. श्रमिकों के पंजीकरण की व्यवस्था करना होगी, जिससे उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं की स्थिति आसानी से पता चल सके। इसमें एमपी ऑनलाइन की मदद ली जा सकती है। मजदूर जहां हैं, उसे वहीं पर राशन कार्ड बनाकर सामग्री दी जाए। कर्मकार शुल्क की राशि सीधे श्रमिकों को उपलब्ध कराएं।
  • परमिशन की अवधि बढ़ाएं- शासन की अनुमतियाें जैसे कॉलोनाइजर लाइसेंस, बिल्डिंग परमिशन, डेवलपमेंट परमिशन आदि को एक साल के लिए बढ़ाया जाए। अनुमतियां प्राप्त करने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था अपनाएं। पंजीयन के समय लगने वाले विभिन्न शुल्क जैसे स्टाम्प ड्यूटी, निगम कर, पंचायत उपकर जो कि संपत्ति मूल्य का 12% होते हैं उनको लॉकडाउन खोलने के प्रथम 4 माह के लिए 4% तक कर दिया जाए। इससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी व रियल एस्टेट सेक्टर को भी बूस्ट मिलेगा।
  • टेंपरेरी बिजली कनेक्शन से तय शुल्क समाप्त करें- लॉकडाउन की स्थिति में सभी बिल्डर व डेवलपर्स के कार्यालय व परियोजनाएं बंद हैं, ऐसे में अन्य राज्यों की तरह 3 महीनों के लिए विद्युत खपत का आकलन वास्तविक खपत के आधार पर हो। टेंपरेरी कनेक्शन पर लगने वाले फिक्स्ड शुल्क को समाप्त कर देना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में ये शामिल...

प्रतिनिधि मंडल में सेज ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल, स्वदेश ग्रुप के डायरेक्टर नितिन अग्रवाल, फॉर्च्यून बिल्डर के डायरेक्टर अजय मोहगांवकर, मेकर रियल वेंचर के नीरज मेकर, एबीडीएल ग्रुप के डायरेक्टर दीपेश असनानी, स्टर्लिंग कॉन्ट्रेक्टर एंड बिल्डर्स के डायरेक्टर समीर सबरवाल, दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश के बिजनेस हेड सुमित मोदी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री से मंगलवाार को चर्चा करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।




1

शहर में कोरोना के नए हॉट स्पॉट... 10 दिन में ही कोहेफिजा में 53 व मंगलवारा में 35 मरीज मिले, जहांगीराबाद में सबसे ज्यादा 114 मरीज

जहांगीराबाद के बाद शहर में दो और नए हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। ये हॉट स्पॉट हैं कोहेफिजा और मंगलवारा। 10 दिन पहले कोहेफिजा और मंगलवारा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या क्रमश: 45 और तीन थी। जो अब बढ़कर 98 और 38 तक पहुंच गई है। जहांगीराबाद में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सोमवार को 114 हो गया। सोमवार को अलग - अलग लैब से आई कोरोना के 36 नए पॉजिटिव मरीजों में जहांगीराबाद के 16 हैं। एक ही क्षेत्र में लगातार कोरोना के नए मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि बीमारी के संक्रमण को काबू करने स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग और सैपंलिंग बढ़ा दी है। आईडीएसपी की रिपोर्ट के मुताबिक 25 अप्रैल को मंगलवारा पुलिस थाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 थी। अब यह 38 हो गई है। कोहेफिजा में बीते 10 दिन में कोरोना के 53 नए मरीज मिले हैं। इससे यहां मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है। इनमें 45 जमाती हैं, जिन्हें हज हाउस में क्वारेंटाइन किया गया था।

जहांगीराबाद में मिले 114 मरीजों में से 50 अहीरपुरा और चर्च रोड के
जहांगीराबाद के अहीरपुरा में 30 और चर्च रोड क्षेत्र में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अब इलाके में नए सिरे से रहवासियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यह शहर का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है।

जांच का दायरा बढ़ाया..और संक्रमण का सोर्स पता कर लिया है
कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि शहर में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया है। अब तक जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उन सभी के संक्रमण का सोर्स पता कर लिया गया है। कोरोना पॉजिटिव आए अधिकांश मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग वाले हैं।

लेकिन सुखद यह...50% मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं …
कलेक्टर ने बताया कि शहर में कोरोना के 609 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 308 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। बीमारी का संक्रमण रोकने जरूरत केवल पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने अथवा कोरोना के जैसे लक्षण उभरने पर , उसकी जानकारी छुपाने के बजाय नजदीकी अस्पताल में जांच कराने की है।

वजह...घनी आबादी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने से बिगड़ते गए हालात

  • गेस्ट्रो मेडिसिन डिपार्टमेंट के रेसीडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव: हमीदिया के गेस्ट्रो मेडिसिन डिपार्टमेंट के एक जूनियर डॉक्टर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। साथ ही जीएमसी के एफ ब्लाॅक हॉस्टल में संबंधित डॉक्टर के साथ रहने वाले दूसरे डॉक्टर्स को क्वारेंटाइन कर दिया है। उल्लेखनीय है इससे पहले गांधी मेडिकल कॉलेज के एच और ई ब्लाक में रहने वाले दो अन्य डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
  • पांच से ज्यादा रहवासियों को किया संक्रमित : जहांगीराबाद के हाईलाइफ अपार्टमेंट में रह रहे पांच लोगों की जांच रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आई है। संबंधितों ने क्षेत्र के एक किराना व्यापारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांटैक्ट हिस्ट्री के आधार पर कोरोना की जांच कराई थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को मंगलवारा समेत पुराने शहर में सैंपलिंग और स्क्रीनिंग की गई।




1

संबल के रद्द कार्ड एक्टिव, खाते में डाले 41.33 कराेड़

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में उपेक्षित हुई संबल योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोबारा प्रारंभ कर दिया है। साथ ही इस योजना के रद्द कार्ड को भी एक्टिव कर दिया। मंगलवार को संबल योजना से जुड़े असंगठित मजदूरों के खाते में 41 करोड़ 33 लाख रुपए एक क्लिक में डाले गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, गरीबों का सहारा है। उन्हाेंने बताया कि योजना से जुड़े बच्चे 12वीं में सर्वाधिक अंक लाएंगे, उन्हें 30-30 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कक्षा 12वीं के बाद उच्च संस्थानों आईआईटी, आईआईएम, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर उनकी फीस की व्यवस्था भी सरकार करेगी। विश्वविद्यालयीन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को भी 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हितग्राहियों से बात की। इनके खाताें में दाे-दाे लाख रु. दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कक्षा 12वीं के बाद उच्च संस्थानों आईआईटी, आईआईएम, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर उनकी फीस की व्यवस्था भी सरकार करेगी




1

15% ने डाउनलोड किया एप, 4% ने परीक्षण,1% से कम में लक्षण

बीकानेर शहर की आबादी 7.50 लाख के आसपास है। एक घर में औसत तीन से चार मोबाइल है। शहर की आबादी तकरीबन 10 से 12 वर्ग किलोमीटर है। कोरोना महामारी का प्रकोप भी कम नहीं है। इससे बचने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर स्वयं का परीक्षण करने का आग्रह किया ताकि आसपास रहने वाले लोगों को यह पता लग सके कि उन से कितनी दूरी पर कोरोना वायरस से संक्रमित लक्षण वाले लोग हैं।
लेकिन बीकानेर शहर में करीबन 88000 लोगों ने यह एप डाउनलोड किया लेकिन स्व परीक्षण करने वाले लोग 4000 के आसपास ही हैं। यानी स्थिति स्पष्ट है कि लोगों ने एप डाउनलोड तो कर लिया लेकिन उसमें स्वयं के लक्षणों की स्थिति अपडेट नहीं की जिससे सही आंकड़े सरकार और प्रशासन के सामने नहीं आ पा रहे हैं। शहर में अधिकृत रूप से तीन कोरोना वायरस रोगी ऐप में दर्शाई जा रहे हैं लेकिन करीब 150 लोग ऐसे भी बता रहे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण साबित हो रहे हैं। मोबाइल नंबर से आधारित जुड़े एप पर जिन लोगों पर यह लक्षण शो हो रहे हैं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन तुरंत इनसे संपर्क करता है और इनके लक्षणों की जांच करता है अगर उनमें आंशिक लक्षण भी पाए गए तो उनको तुरंत क्वारेंटाइन किया जाता है पर हैरान करने वाली बात यह है कि अभी जितने लोगों ने एप डाउनलोड किया है उसमें सम परीक्षण करने वाले लोग 4% के आसपास हैं जो बहुत कम आंकड़ा है। इसकी कई अलग-अलग वजह है कुछ लोग मानते हैं कि यदि परीक्षण में उन्होंने कुछ लक्षण शो किए तो उन्हें करंट एंकर दिया जाएगा और वह तथ्यों को छुपाते हैं।
सीएमएचओ डॉ.बीएल मीणा ने बताया कि जो पॉजिटिव पाए जाते हैं और अगर उनके पास एंड्राइड मोबाइल है तो हम खुद उनके मोबाइल में यह एप डाउनलोड करते हैं ताकि उनके करीब आने वाले लोग सावधान हो जाएं जो क्वारेंटाइन होते हैं उन्हें भी ऐसा करने के लिए कहा जाता है लेकिन जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं होते वह एप से दूर रहते हैं इसलिए आंकड़ों में आंशिक फेरबदल संभव है। ऐप में जो भी अपने लक्षण संदिग्ध घोषित करता है हम तुरंत उसकी पड़ताल करते हैं।
जो क्वारेंटाइन या पॉजिटिव उन्होंने भी डाउनलोड नहीं किया एप इसलिए आंकड़े पुष्ट नहीं
हैरान करने वाली बात यह है कि जिस आरोग्य सेतु एप के मार्फत सरकार कोरोनावायरस से संक्रमित आंशिक लक्षण वाले लोगों को पहचानना चाहती है उसके सही आंकड़े एप पर शो नहीं हो रहे हैं खुद चिकित्सा अधिकारी मानते हैं कि जो लोग अधिकृत रूप से कोरोना वायरस हो चुके हैं और जितने भी लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है उन सारे लोगो ने भी एप डाउनलोड नहीं किया क्योंकि उनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है यह एप एंड्राइड मोबाइल में ही डाउनलोड किया जा सकता है इस वजह से इस एप का शत प्रतिशत फायदा नहीं मिल रहा लेकिन जो लोग जागरूक हैं वह इसका सही इस्तेमाल कर खुद का बचाव कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15% downloaded the app, 4% tested, less than 1% had symptoms




1

घर में सोते वक्त मां और उसकी शादीशुदा बेटी की हत्या, 4 साल की बच्ची ने पुलिस से कहा- मम्मी को मार रहे थे पापा

यहां वीरपुर डैम रोड स्थित फ्रीगंज में घर में सोते वक्तशादीशुदाबेटी और उसकीमांकी हत्या कर दी गई। घटनासोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने दामादको हिरासत में लिया है। उससेपूछताछ की जारही है। उसका कहना है कि रात में वह घर नहीं गया। बताया जा रहा है किछोटी बच्चीने पुलिस को बतायाकि पापा मम्मी की छाती पर बैठकर मार रहे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकते हैं।

मंगलवार सुबह 9.30 बजेडायल 100 पर सूचना मिली कि बिलकिसगंज के पास फ्रीगंज मोहल्ला में दो लोगों की हत्या हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बाहर वाले कमरे में 26 साल की सुमन मृत अवस्था में पड़ी है। अंदर वाले कमरे में सुमन की मां लीलाबाई (45 साल) का शव पड़ा था। लीलाबाई की गर्दन पर बांई तरफ कुल्हाड़ी से हमला करने का घाव था। पुलिस ने पड़ोसियों से घटना को लेकर पूछताछ की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला।

हालांकि, संदेह के आधार पर पुलिस ने सुमन के पति राजमल राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।लेकिन, देर शाम तक पुलिस हत्या की वजह नहीं बता सकी। बताया जाता है कि सुबहराजमल का भाई दूध लेकर वहां गया था।सबसे पहले उसने देखा कि घर में दोनों की हत्या हो गई। इसके बाद उसने राजमल और अन्य को बताया।

महिला की बेटी घर में थी और बेटे पास के गांव में
बताया जाता है कि सुमन के तीन बच्चे हैं। इनमें एक 4 साल बेटीघर में ही घटना के वक्त साथथी। मंगलवार को जब पुलिस पहुंची तो बच्ची बहुत डरी और सहमी हुई थी। जबकि सुमन के दो अन्य बेटे अपने पिता के साथ दूसरेगांव गए थे। पड़ोसियोंने बताया कि फ्रीगंज में यह मकान राजमल ने अपनी सास लीलाबाई के सहयोग से बनाया था। लेकिन, अक्सर राजमल अपने गांव पर रहता था और फ्रीगंज में सुमन और उसकी मां रहते थे। सूत्रों के अनुसार, सुमन की बेटी का कहना है कि पापा छाती पर बैठकर मार रहे थे। पुलिस के अनुसार, राजमल राठौर का कहना है कि वह रात के समय घर नहीं गया।

अभी जांच की जा रही है

सीहोर केएडि. एसपीसमीर यादव ने बताया किपुलिस हर पक्ष पर बारीकी से जांच कर रही है। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महिला के शव के पास बैठे उसके बच्चे। पुलिस को दिए बयान में बच्चों ने कहा कि पापा मां को मार रहे थे।




1

कोरोना के 34 नए मामले; जहांगीराबाद से 13 और मंगलवारा क्षेत्र में 4 मरीज संक्रमित मिले, एक महिला की मौत

भोपाल में बुधवार को 34 नए केस सामने आए, इसमें एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत भी शामिल है। महिला तलैया थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं।भोपाल में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या छह सौ के आंकड़े को पार करते हुए 605 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण सेअब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को आए नए कोरोना पॉजिटिव में 13 मामले जहांगीराबाद, 4 मंगलवार, 5 कोहेफिजा के संक्रमितशामिल हैं। शहर के हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद में संक्रमितों की संख्या 100 पार चुकी है। यहां पर लगातार सैंपलिंग की जा रही है, जिससे मरीजों की तादात में इजाफा हो रहा है। वहीं, कंटेनमेंट एरिया मंगलवारा और कोहेफिजा में भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।


रायसेन में कोरोना से मिली राहत, 20 रिपोर्ट निगेटिव आईं
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के अनुसार कोरोना पॉजीटिव तीन मरीजों की भोपाल के अस्पतालों में मृत्यु हुई है। इनके अतिरिक्त 22 मरीजों को उपचार उपरांत स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कोविड केयर सेंटर रायसेन में 24 मरीजों को रखा गया है। रायसेन नगर के कंटेनमेंट एरिया वार्डो, औबेदुल्लागंज और ग्राम मकोड़िया, शीतल टाउन ्शिप मंडीदीप, रायसेन तहसील के ग्राम अल्ली तथा मासेर कंटेनमेंट एरिया में सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है।

जिले में 64 कोरोना पॉजिटिव
जिले से अभी तक कुल 946 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए है। जिनमें जिले के 56 तथा जिले से बाहर 08 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव है। इसी प्रकार 799 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 58 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। इनके अतिरिक्त 32 सैंपल रिजेक्ट हो गए हैं। जिले के विभिन्न संस्थागत कोरेंटाइन सेंटर में 214 संदिग्ध व्यक्तियों को रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल के कोरोना कोविड के लिए डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पीपीई किट के साथ तैयार। यहां पर बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा है।




1

प्रदेश में 3138 संक्रमित और 185 की मौत; ढील वाले 43 जिलों में 2 दिन में ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूले

लॉकडाउन फेज-3 का आज तीसरा दिन है,लेकिनहालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3138 पर पहुंच गई। 185 की मौत हो चुकी है। इंदौर में 1681 और भोपाल में 627 संक्रमित हैं। हालात सामुदायिक संक्रमणजैसे हैं। जिन 43 जिलों में लॉकडाउन में ढील दी गई, वहां सोशल डिस्टेंसिंग नदारद दिखी। प्रदेश में रोज 3 हजार सैंपललिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले हफ्ते से रोज 3500 सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 5 दिन से पैंडिंग सैंपल कीजानकारी देने वाला कॉलमबुलेटिन में देना बंद कर दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पैंडिंग सैंपल की संख्या 15 हजार से ज्यादा हो सकती है।

भोपाल में बुधवार को 34 नए केस सामने आए, इसमें एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत भी शामिल है।इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में108 नए संक्रमित मिले और 16 की मौत हो गई। मौतों का यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भोपाल में 533 सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें36 पॉजिटिव मिले। दो जीएमसी के रेसिडेंट डॉक्टर हैं। एक सीनियर ऑफिसर की रिपोर्ट भी देर रात पॉजिटिव आने की खबर है। चार लोगों की मौत हुई है, इनमें एक मरीज राजगढ़ का था। भोपाल में कोरोना से मृतकों की संख्या 24 हो गई। कोरोना से लगभग मुक्त हो चुके शिवपुरी में 39 दिन बाद एक पॉजिटिव मिला। यहां अब तीन संक्रमित हैं। इनमें दो इलाज लेकर ठीक हो गए। ग्वालियर में पांच दिन बाद मंगलवार को दो नए मरीज मिले। यहां अब तक 11 मरीज संक्रमित हैं। इनमें 6ठीक हो चुके हैं।

रायसेन में कोरोना केयर में भर्ती पॉजिटिव मरीज। स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए अन्य लोगों को कुछ इस तरह विदा किया।

मई के आखिरी या जून के पहले हफ्ते में हालात चरम पर होंगे

कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी चौंकाने वाली है,लेकिनअभी मरीजों की यह संख्याचरम पर नहीं मानी जा रही। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। दिल्ली एम्स के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया के अनुसार, देशमें मई के आखिरी या जून के पहले हफ्ते में कोविड-19 चरम पर पहुंच सकता है। लॉकडाउन के कारण अभी मरीज बढ़ने की दर कम रही है। दूसरी तरफ, एम्स के ही कम्युनिटी मेडिसिन के प्रो. संजय राय कहते हैं कि अभी इसी रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ती रहेगी। सितंबर से अक्टूबर में मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या हो सकती है।

अशोकनगर में लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क लगाए घर से निकले युवक को सजा देते पुलिसकर्मी।

कोरोना अपडेट्स

  • इंदौर: लॉकडाउन और कर्फ्यू कापालन कराने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी द्वारा जारीपास निरस्त कर दिए गए हैं। अब सिर्फ कलेक्टर और निगमायुक्त द्वारा जारी पास ही मान्य होंगे। पुलिस आज से इसे लेकर सख्ती बरतेगी और गिरफ्तारी होगी। पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र, एसपी सूरज वर्मा और मोहम्मद युसूफ कुरैशी, एडीएम बीबीएस तोमर समेत विभिन्न कई अफसरों की बैठक में कई बड़े फैसलेलिए गए।
  • भोपाल:बुधवार को 34 नए केस सामने आए, इसमें एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत भी शामिल है। महिला तलैया थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं।भोपाल में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 605 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण सेअब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को आए नए कोरोना पॉजिटिव में 13 मामले जहांगीराबाद, 4 मंगलवार, 5 कोहेफिजा के संक्रमितशामिल हैं। शहर के हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद में संक्रमितों की संख्या 100 पार चुकी है।
  • उज्जैन:जिले मेंकोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार मौतें हो रही हैं। लोगों में कोरोना से ज्यादा डर इस बात का है कि उज्जैन में इसकेउपचार में लापरवाही बरती जा रही है। अभिभाषक वीरेंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई है।उन्होंने मांग की है कि शहर में तत्काल प्रभाव से सर्वसुविधायुक्त 500 बेड का अस्पताल या तो निर्माण करवाया जाए या फिर निजी अस्पताल जहां वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों की उपलब्धता हो, उसे लिया जाए। ताकि ज्यादा टेस्ट हो सकें।
  • अशोकनगर: यहांलॉकडाउन मेंदुकान खोलने पर एक प्रतिष्ठान को सील किया गया। दूसरे दिन 143 लोगों से आदेश का उल्लंघनकरने पर कुल 12 हजार रुपए वसूल किए गए। बगैर मास्क लगाए, वाहनों पर दो सवारी या उससे अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई। 102 वाहन चालकों सेजुर्माना वसूलते हुए नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। टीम ने सोशलडिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 41 दुकानदारों पर सांकेतिक तौर पर जुर्माना वसूला।
  • डबरा: किराना दुकानेंखोलेजाने पर प्रशासन की कार्रवाई का कारोबारियोंने विरोध किया। उनकाकहना थाकि दुकानें खोले जाने को लेकर प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी नहीं किएजा रहे। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लॉकडाउन में इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा और अन्य दुकानें भी खोली जा रही हैं। दुकानों पर भीड़ में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हो रहा है। मंगलवार को दुकानें खोलने पर कारोबारियों से जुर्माना वसूला गया।
  • दतिया: बाजारों में बिल्कुल सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी। यहां 4 मई से जिलेभर में कुछ वस्तुओं को छोड़ दें तो शेष सभी दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति जारी कर दी गई। 4 मई को लोगों को जानकारी नहीं मिलसकी। इसलिए बाजारों में भीड़ कम थी। लेकिन, 5 मईको हालात बेकाबू थे। बाजार में खरीदारी करने के लिए निकले लोग हों या फिर दुकानदार, किसी को सोशल डिस्टेंस की चिंता नहीं थी।
  • मुरैना: चंबल पुलिस रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश हिंगड़कर ने मंगलवार को मुरैना जिले के कैलारस थाने का निरीक्षण किया। रास्ते में कैलारस कस्बे के समीप मुरैना-सबलगढ़ मार्ग पर स्थित एक ढाबा खुला मिला। इस उन्होंने कैलारस के थाना प्रभारी केएन त्रिपाठी को मौके पर ही निलंबित करने के आदेश दिए।
  • शिवपुरी: यहां थोक सब्जी मंडी में बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 200 सब्जी व्रिकेताओं की स्क्रीनिंग की। इसके बाद 10 संदिग्ध विक्रेताओं को अपने साथ लेकर गई। उधर, जिले की नरवर सब्जी मंडी में लोग हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। यहांसोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
गुना में एक डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर लगी लोगों की भीड़।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3138 संक्रमित: इंदौर 1681, भोपाल 605, उज्जैन 184, जबलपुर 109, खरगोन 79, धार 76, रायसेन 63, खंडवा 50, होशंगाबाद 36, मंदसौर 40, बुरहानपुर 38, बड़वानी-26, देवास 30, मुरैना 17, रतलाम 20, विदिशा 13, आगर मालवा 13, शाजापुर 8, ग्वालियर 7, सागर और छिंदवाड़ा 5-5, नीमच- श्योपुर 4-4, हरदा-अलीराजपुर-शहडोल-टीकमगढ़-अनूपपुर-शिवपुरी में 3-3, रीवा 2, बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना-निवाड़ी, सतना में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।

  • अब तक 185 की मौत: इंदौर 81, उज्जैन 40, भोपाल 20, खरगोन और देवास में 7-7, खंडवा 6, बुरहानपुर-मंदसौर 4-4, जबलपुर-होशंगाबाद-रायसेन में 3-3, धार, आगर मालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सतना में एक-एक की मौत हो गई।
  • स्वस्थ्य हुए 1099 मरीज: इंदौर 491, भोपाल 317, उज्जैन 26, जबलपुर 15, खरगोन 37, रायसेन 20, धार 26, खंडवा 32, होशंगाबाद 22, मंदसौर-शाजापुर 6-6, बड़वानी 23, देवास 11, रतलाम 12, मुरैना और विदिशा 13-13, आगर मालवा 10, श्योपुर में 4, सागर-5 अलीराजपुर में 3, छिंदवाड़ा-ग्वालियर-शिवपुरी 2-2, बैतूल में 1 मरीज स्वस्थ हुआ। (स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 मई को शाम 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित जहांगीराबाद इलाके में मिले। यहां कैंप लगाकर संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।




1

राेशनपुरा में पॉजिटिव मरीज की तलाश में 5 घंटे सर्चिंग, 1800 झुग्गियों में पूछताछ, लेकिन नहीं मिला

राजधानी के रोशनपुरा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज के नहीं मिलने से सनसनी फैल गई। मरीज के दिए गए पते पर जब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि जो नाम रिपोर्ट में दिया है, उस नाम का कोई व्यक्ति रोशनपुरा झुग्गी बस्ती में नहीं रहता है। करीब 5 घंटे तक पुलिस के जवानाें और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियाें ने संक्रमित 27 साल के युवक की तलाश के लिए 1800 झुग्गियाें में सर्चिंग की।

यहां के रहवासियाें से से भी पूछताछ की लेकिन युवक का पता नहीं चला। रहवासी वाहिद लस्करी ने बताया कि बुधवार काे दाेपहर स्वास्थ्य विभाग अाैर पुलिस के जवान यहां पर आए थे। उन्हाेंने कहा कि राेशनपुरा झुग्गी बस्ती में एक युवक काेराेना पाॅजिटिव है। लेकिन उसका पता और न ही माेबाइल नंबर सही है। माेबाइल बंद अा रहा है। एेसे में यह चिंता हाे रही है कि वाे मरीज यहां का रहने वाला है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ पूरी बस्ती की जांच कर डाली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

कुम्हारपुरा की चार फीट चौड़ी गली के 50 मकानों में 31 कोरोना पॉजिटिव... हर दूसरे घर में संक्रमण

मंगलवारा इलाके में कुम्हारपुरा की इस गली में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। चार फीट चौड़ी गली में एक महीने में 31 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। गली के 50 मकान(250 लोग) हैं। यानी हर दूसरे घर में संक्रमण। ज्यादातर प्रजापति समाज के हैं। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य अमला खाद्य सामाग्री पहुंचाने में लगा है। यहां संक्रमण का मुख्य कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है। इधर कोरोना संक्रमण के सबसे बड़े केंद्र जहांगीराबाद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 127 हो गई है। यहां की एक किमी लंबी चर्च रोड के दोनों तरफ करीब 50 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जबकि अहीरपुरा में 40 से ज्यादा। दोनों ही इलाकों में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से ज्यादातर लोग संक्रमित हुए। यहां पर संक्रमण का एक कारण लॉकडाउन के दौरान भी किराना दुकानों का खुलना भी रहा।

सबसे हॉट स्पॉट जहांगीराबाद इलाके में 127 तक पहुंच गई पॉजिटिव केसों की संख्या

  • 127 हो गए हैं जहांगीराबाद इलाके में मरीज
  • 40 से ज्यादा केस अहीरपुरा इलाके में मिले
  • 50 पॉजिटिव मिल चुके हैं चर्च रोड के दोनों ओर

कुम्हारपुरा की गली में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित
बुधवार को आई रिपोर्ट में कुम्हारपुरा की गली में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में घर में ही रहते थे, फिर भी संक्रमित हो गए है। ये समझ में नहीं आ रहा है कि संक्रमण कैसे हुआ।

एक महीने से घर से बाहर झांका भी नहीं फिर हो गया संक्रमण
चर्च रोड निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके पिता सीधी में नौकरी करते हैं। वह मां और भाई के साथ यहां पर रहती हैं। पिछले एक महीने में वो घर से नहीं निकली और न ही उसके घर में कोई आया गया। लेकिन फिर भी घर के लोग संक्रमित हो रहे हैं।

गली में सब्जी खरीदने के लिए बाहर निकलते थे तभी हुआ संक्रमण
जहांगीराबाद इलाके में बुधवार को एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। परिवार के सदस्य ने बताया कि लॉकडाउन में सब्जियां लेने के लिए ही वो बाहर आते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि संक्रमण हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
31 houses corona positive in 50 houses of four feet wide street of Kumharpura ... infection in every other house




1

पाइप लाइन डलने के बाद नहीं मिल रहा नलों से पानी, एक हैंडपंप से पानी भर रहे 150 परिवार

गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र का जलस्तर भी गिरने लगा है। इससे कस्बारेंज पंचायत क्षेत्र के अधिकतर जलस्रोतों में पानी कम हो गया है। इस कारण स्थानीय रहवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी के कारण लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। वहीं ऐसे में लोगों को मजबूरी में पानी भरने के लिए घरों से बाहर जाना पड़ रहा है।
कस्बारेंज और चंदेरी रोड के रहवासी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कस्बारेंज के रहवासी एक ही हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। वहीं चंदरी रोड के लोग एक कुएं से और कस्बारेंज क्षेत्र में एक ही हैंडपंप से लोग पानी भर रहे हैं।
एक हैडपंप के भरोसे 150 परिवार
कस्बारेंज क्षेत्र में पानी की समस्या कितनी गंभीर है। इसका अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक हैंडपंप से कॉलोनी के 150 से अधिक लोग पानी भर रहे हैं। 150 परिवारों की बस्ती में एकमात्र हैंडपंप लगा है। इसी से स्थानीय रहवासी दिनभर पानी भरते हैं।

पाइप लाइन डलने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी
कस्बारेंज पंचायत क्षेत्र में नगर परिषद ने पाइप लाइन डाल दी है। लेकिन इसके बाद भी आज तक लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। साहू कालोनी निवासी राकेश साहू, मुन्ना रजक, बाबूलाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में हम मोहल्ले के लोग एक ही कुएं से पानी भरने को मजबूर हैं। हमारे यहां नप ने पाइप लाइन डाल दिए हैं। मगर आजतक वह चालू नहीं हो सकी है। इससे पूरे मोहल्ले वासी परेशान हो रहे हैं।

पानी भरने में कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लोग परेशान हैं। इसको लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरुकता बढ़ रही है। कस्बारेंज के रहवासी हैंडपंप पर पानी भरते समय सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। लोगों द्वारा एक निश्चित दूरी बनाकर पानी भरा जा रहा है। इसी प्रकार चंदेरी रोड पर भी कुएं से पानी भरते समय लोग एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बना रहे हैं। क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते एक तरफ लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वहीं नगर परिषद ने शहर में पाइप लाइन डालने के बाद भी सप्लाई चालू नहीं कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। आगामी समय में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी। वैसे-वैसे पानी की समस्या और बढ़ती जाएगी। इसलिए नगर परिषद को जल्द ही पानी सप्लाई को चालू करना चाहिए।

जल्द कराया जाएगा चालू
कस्बा रेंज क्षेत्र में बिछाई गई नवीन पाइप लाइन की जल्द टेस्टिंग कराई जाएगी। इसके बाद इसे जल्द चालू कराया जाएगा। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विनोद उन्नीतान, सीएमओ नगर परिषद मुंगावली
हर साल होती है समस्या
नल जल योजना के तहत जब कस्बारेंज में पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ था तो यहां के रहवासियों में खुशी थी। क्षेत्र के रहवासी वर्षों पुरानी पानी की समस्या को खत्म होते देख रहे थे। लेकिन काम के धीमी गति से चलने के कारण अभी तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इससे ऐसा लगता है कि इस साल गर्मी के मौसम में भी लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water from drains is not available after the pipeline is poured, 150 families are flooded with a hand pump




1

मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, 15 फीट गहरी खाई में गिरी

जामनेर के अलीगढ़ गांव से कुंभराज के केकड़ा गांव जा रही एक कार जामनेर की गोचा नदी के मोड़ पर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में चालक और उसमें सवार व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार गोचा नदी के मोड़ पर उक्त कार आई और देखते-देखते अनियंत्रित होकर खाई की ओर चली गई। जहां 15 नीचे खाई में जाकर उलटी हो गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जामनेर थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से कार सवार लोगों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। कार सवार दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। यह दोनों व्यक्ति कुंभराज के केकड़ा गांव जा रहे थे कि अचानक मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The car overturned uncontrollably at the turn, fell into a 15 feet deep moat




1

15 मिनट की बारिश से तुलाई के इंतजार में देवनगर खरीदी केंद्र पर रखा 3 हजार क्विंटल गेहूं भीगा

शहर सहित जिले में कई जगह बुधवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर में भी सवा छह बजे करीब 15 मिनट बारिश हुई, इसके चलते सड़कें भीग गईं। वहीं देवनगर खरीदी केंद्र पर तुलाई के इंतजार में रखा 3 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया।
किसान शैतान धाकड़, रुपसिंह यादव, राजू, कपिल और बृजेश ने बताया कि वे एसएमएस मिलने के बाद अपना गेहूं देवनगर खरीदी पर लेकर आए थे। अचानक तेज बारिश होने से पूरा गेहूं भीग गया। गेहूं को बचाने के लिए किसानों ने जतन भी किया, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें मौका ही नहीं मिल पाया। इस केंद्र पर 3000 क्विंटल से अधिक गेहूं खुले आसमान के नीचे खरीदी केंद्र पर पड़ा हुआ है। लेकिन अचानक मौसम बदलने से बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। समिति प्रबंधक लक्ष्मीनारायण रघुवंशी ने बताया कि उनके केंद्र पर अभी तक 35 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 30 हजार क्विंटल गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। जबकि किसानों का गेहूं अधिक मात्रा में पड़ा हुआ है। इसी तरह जिले भरी में 157 खरीदी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। वहां खरीदा गया गेहूं और तुलाई के लिए किसानों द्वारा लाया गया गेहूं बड़ी मात्रा पर खरीदी केंद्रों पर पड़ा हुआ है। बारिश ने सभी को परेशान कर दिया है। इसके अलावा देवरी में भी करीब 20 मिनट बारिश हुई है। गैरतगंज, सिलवानी, जैथारी, दीवानगंज सहित कई जगह हल्की बारिश हुई है। जबकि रायसेन में हुई बारिश से सड़कें तरबतर हो गई।

हवा और बारिश से गिरा दिन का तापमान
शहर सहित जिले में हवा और बारिश से दिन और रात के तापमान मेें गिरावट आई है। बुधवार को शहर में दिन का तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 38 डिग्री पर आ गया। जबकि एक दिन पहले ही दिन का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह रात का तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 27.2 से 26.8 डिग्री पर आ गया।

आगे क्या : आगामी 24 घंटे में भी हल्की बारिश
मौसम के जानकार एसएस तोमर के मुताबिक आगामी 24 घंटे में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई हैं। वहीं 9 मई तक तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही हैं। अभी पश्चिम दिशा से हवा चल रही है। आगामी दिनों में पश्चिम, पूर्व और बाद में उत्तर से हवा चलना शुरू हो जाएगी। तेज हवा के कारण ओलावृष्टि की संभावना भी बनी रहेगी। इसलिए खरीदी केंद्रों पर उचित प्रबंध करने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waiting for weighing 15 minutes of rain, 3 thousand quintals of wheat kept at Devnagar procurement center soaked




1

आज सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ढील, दूध-सब्जी और किराना की दुकानें खुलेंगी, चिंता... फिर 1 पॉजिटिव मिला

कोरोना संक्रमण के मरीज जिलेभर में लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को फिर एक महिला मरीज पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ की पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 पर पहुंच गई है। आज जो महिला पॉजिटिव पाई गई है, वह बेगमगंज की रहने वाली है, जो भोपाल में इलाज करवा रही है, जो एक साल से बेगमगंज में नहीं है, लेकिन उसका पता बेगमगंज होने से वह रायसेन के पॉजिटिव मरीजों की सूची में शामिल हो गई है।
रायसेन में कोरोना संक्रमण का रोकने के लिए रायसेन शहर में 26 अप्रैल से कर्फ्यू लगा हुआ है, इस कर्फ्यू में दूसरी बार गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील दी जाएगी। इस दौरान दूध, सब्जी के साथ किराने की दुकानें खुलेंगी। जबकि मेडिकल की सेवा पहले भी भांति बनी रहेगी। हालांकि इस छूट से पहले ही बैंकों में जनधन खातों में आई राशि निकालने के लिए बुधवार को अच्छी खासी भीड़ देखी गई, जिससे कई जगह सोशल डिस्टेंस टूटती नजर आई। पुलिस को पहुंच कर लोगों को दूर-दूर खड़ा करवाना पड़ा। पुलिस के जाते ही स्थिति वैसी की वैसी ही नजर आई। इस तरह शहर में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जिले भर में कोरोना वायरस के 64 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से तीन लोगों की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं 20 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर भी पहुंच चुके है।
कर्फ्यू में ढील: बाजार में सोशल डिस्टेंस से ही करें खरीदारी
रायसेन में कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने 26 अप्रैल को कर्फ्यू लगा दिया था, जो 11 दिन से लगातार जारी है। इसमें एक बार 3 मई को ढील दी गई थी। ढील मिलते ही लोग बाजार में बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़े थे। खतरे को भांप कर कलेक्टर 4 मई से कर्फ्यू फिर लागू कर दिया। इस कर्फ्यू में अब 7 मई गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील दी जा रही है, लेकिन लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि वे बाजार में खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखे।

राहत : 20 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना पॉजिटिव मरीजों से संबंधित 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसमें 11 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल है। इस रिपोर्ट में खासकर बरेली का मरीज और ओबेदुल्लागंज के पॉजिटिव मरीज के परिजन भी शामिल है। इसके अलावा वे स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है, जो संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे है।

भोपाल में भर्ती है बेगमगंज की कोरोना पॉजिटिव महिला, 1 साल से बाहर
बुधवार को आई रिपोर्ट में बेगमगंज की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला भोपाल में भर्ती है, जिसे डायलिसिस के लिए भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकेे सैंपल जांच के लिए भेजने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। बताया जा रहा है कि यह महिला एक साल से बेगमगंज नहीं आई है। इसलिए बेगमगंज के लोगों को खतरे की आशंका नहीं है। वह एक साल से बाहर ही थी।

20 लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स भोपाल भेजे
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जो जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं। गुरुवार को टिफिन संचालक के परिजनों के सैंपल फिर से लेकर उन्हें जांच के लिए भेजे जाएंगे।

टिफिन संचालक ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर लौटे

शहर के टिफिन संचालक ने कोरोना को हरा दिया है, वे स्वस्थ्य होने के बाद बुधवार को अपने घर लौट आए हैं। हालांकि उनके दो बेटों की मौत कोरोना से हो चुकी है, जबकि उनका 10 सदस्यीय परिवार कोरोना से जंग लड़ रहा है। घर लौटकर आए व्यापारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहे और स्वास्थ्य रहे। घर में रहकर ही कोरोना से बचे रह सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Relaxation, milk-vegetable and grocery shops will open from 7 to 2 o'clock this morning, worry ... then got 1 positive




1

गुजरात से 13 घंटे में 740 किलोमीटर का सफर बाइक से तय कर रोसरारानी गांव पहुंचे रामजानकी मंदिर के पुजारी

बाइक से 740 किलोमीटर का सफर 13 घंटे में पूर्ण कर सिलवानी आए मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह बगैर कहीं रुके नॉनस्टाप सिलवानी आए। हालांकि रास्ते में दो, तीन स्थानों पर पुलिस के द्वारा रोक कर पूछताछ की गई लेकिन बाद में जाने दिया गया।
रोसरा गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी संजय दास त्यागी ने बताया कि वह निजी कार्य से गुजरात प्रदेश के खेड़ा जिला स्थित लॉली गांव गए हुए थे इसी बीच कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा कर दी गई। लॉकडाउन लगते ही वह लॉली गांव में ही रुक गए। वापिस आने के लिए प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही थी। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों को उनके निज निवास घर तक जाने हेतु ई-पास जारी किए जाने की घोषणा पर उनके द्वारा ई- पास के लिए प्रयास किया गया। ई-पास के बनते ही वह गुजरात प्रदेश के लॉली गांव से सिलवानी के रोसरारानी गांव के लिए बाइक से रवाना हुए। उनके द्वारा 740 किलो मीटर का सफर बाइक से 13 घंटे में पूर्ण किया गया। सिलवानी आकर उन्होंने सबसे पहले सरकारी अस्पताल में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In 13 hours from Gujarat, the priest of Ramjanaki temple reached the village of Rosarani after traveling 740 km by bike




1

छापीहेड़ा, जीरापुर में बिना लाइसेंस के चल रहे 15 क्लीनिक सील, पचाेर में दो दुकानो में लगाए ताले

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में जारी लॉकडाउन-3 के बीच बुधवार को जिला प्रशासन सख्त नजर आया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर संक्रमण से बचाव को लेकर जिले के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की गई। जीरापुर और छापीहेड़ा में बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चल रहे करीब 15 निजी क्लीनिक सील करवाए गये, वहीं पचोर में कपड़े की दो दुकानों पर भीड़ अधिक उमड़ने की स्थिति में दुकानों में ताले जड़े गये, ब्यावरा में भी कार्रवाई की गई। इधर, बुधवार देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 49 हजार 480 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अब तक कुल 353 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है जबकि 12 मरीजों की रिपोर्ट अभी भोपाल से आना शेष है।
रापुर में अनधिकृत रूप से संचालित तीन प्राइवेट क्लीनिक पर प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान इन अवैध क्लीनिक को सील भी किया है। बुधवार दोपहर को ब्लाक मेडिकल आफिसर डाॅ. विवेक दुबे, तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित स्वास्थ विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा चहक क्लीनिक डाॅ. मुमीना ख़ानम, आलम क्लीनिक व अमजद खान क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। जो बिना अनुमति व रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान क्लीनिकों से मेडिसिन भी जब्त की गई। बीएमओ डॉ विवेक दुबे ने बताया कि नगर में तीन क्लीनिक अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

हेल्थ बुलेटिन... अब एेसी है जिले की स्थिति

  • विदेश से आए व्यक्ति जिन्हे होम क्वारेन्टाइन में रखागया : 20
  • विदेशी यात्री जिनका क्वारेन्टाइन पूरा हो गया: 19
  • अब तक स्क्रीनिंग : 49480
  • जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज : 06
  • कुल इततने मरीजाें के सैंपल लिए : 365
  • बुधवार काे इतने मरीजों के सैंपल लिए: 05
  • प्राप्त रिपोर्ट : 353 (सभी निगेटिव)
  • पाजीटिव: 00
  • लैबाेरेटरी में पेंडिंग सैंपल: 12

छापीहेड़ा में मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना
पुलिस-प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देने के साथ ही मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना और चालान करने की कार्रवाई की। नगर में बस स्टैंड अस्थाई चौकी के सामने सहित अन्य स्थलों पर दोपहर बाद तक पुलिस ने यह अभियान चलाया। थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया 24 मोटरसाइकिल के चालान 250 रुपए के हिसाब से बनाए है। वहीं आगे से मास्क लगाने के लिए भी हिदायत दी है।
छापीहेड़ा में भी मंगलवार सील किए थे क्लीनिक
मंगलवार देर शाम छापीहेड़ा में भी प्रशासन की टीम ने बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे क्लीनिक सील कर दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार मोहित सीनम, चिकित्सा अधिकारी मोहित गुप्ता, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, नगर परिषद के सीएमओआरसी वर्मा एवं पुलिस, राजस्व, नप एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

इधर... आगर मालवा जिले में एक संक्रमित युवक मिला

बड़ोद में 25 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव मिला। अभी तक जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें से एक की मौत हेा गई। वहीं 10 लोगों की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हे एक दिन पहले डिस्चार्ज किया जा गया है। इसी बीच बड़ोद का एक युवक संक्रमित मिला है। इसके संपर्क में आने वाले लोगों की एक बार फिर संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
पड़ाना | इंदौर से आए लोगों को किया क्वारेंटाइन: निशाना गांव में इंदौर से आए चार लोगोंको गांव में ही क्वारेन्टाइन किया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण कामकाज के लिए आए दिन बाहर जाते है। इसी दौरान इंदौर से चार लोग गांव में आए। जि‍न्हें समझाइश देकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक चल रहे थे, उन्हें बंद करवाया गया है। ऐसे क्लीनिक पर लोग चले जाते हैं इलाज कराने और उनकी स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। लॉकडाउन के बीच ऐसी खबरें आ रही थीं, ऐसे क्लीनिक भी खुलने लगे हैं उनको बंद किया जाना जरूरी था, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
-नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर
तय समय सीमा के बाद भी खोली किराने की दुकान, व्यापारी पर मामला दर्ज
ब्यावरा। ग्रीन जोन में शामिल राजगढ़ जिले में प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान दी गई सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बाजार खोलने की छूट के बाद भी कई व्यापारी ज्यादा देर तक दुकानें खोल रहे हैं। इन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस द्वारा इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे ही शहर के अहिंसाद्वार पर निर्धारित समय से ज्यादा देर तक किराने की दुकान खोलकर बैठे व्यापारी मोरजा अली सैफी पुत्र अकबर अली के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में प्रकरण दर्ज कर व्यापारी को गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 clinics seals running without license in Chhapihera, Jeerapur, locks in two shops in Pacher




1

गैर जरूरी सामान की दुकानें खुलीं तो भीड़ ने तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम, 13 पर मामला दर्ज

डेढ़ माह बाद बुधवार को जब गैरजरूरी सामान की दुकानें खुलीं तो ऐसा लगा मानो ये बाजार त्योहारी सीजन का हो। लोग खरीदी करने सुबह से ही पहुंच गए। जरनल स्टोर्स पर काफी भीड़ देखी गई। बाजार में इस कदर लोगों की भीड़ हो गई कि शुरू के एक घंटे में ही व्यवस्था गड़बड़ाने लगी थी। बाजार का दृश्य देखते ही यह लग ही नहीं रहा था कि कोरोना जैसी महामारी के बीच लोग लॉकडाउन में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान कहीं पर भी सोशल डिस्टेंस का पालन होता नहीं दिखा।
इस दौरान शहर में शराब की दुकानें भी खुलीं लेकिन यहां पर कोई कतार नहीं दिखी। पहली बार लॉक डाउन के बाद बाजार की अधिकांश दुकानें खुलीं। केवल प्रतिबंधित श्रेणी की दुकानें ही बंद थीं। दुकानें खुलते ही भीड़ होने लगी। इससे पुलिस ने लोगों को रोकना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। इस पर पुलिस का कहना था कि बाजार में भीड़ हो रही थी इसलिए लोगों को थाेड़ा-थोड़ा कर बाजार जाने की इजाजत दी। लॉकडाउन तोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पुलिस ने 13 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

43 दिन बाद खुली ये दुकानें तो लोग नियम ही भूल गए
जरनल स्टोर्स : जरनल स्टोर्स पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। यहां पर लोग अपने जरूरत का सामान ले रहे थे। बाजार में इस तरह की तीन दर्जन से भी अधिक दुकानें हैं। इन सभी दुकानों पर भीड़ देखी गई।
बेकरी सहित खाद्य सामग्री की दुकानें: इन सभी दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। लोग इन दुकानों के खुलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को जब दुकानें खुलीं तो नमकीन, बिस्कुट सहित अन्य सामान लेने भीड़ लगी रही।
गांधी रोड पर भी रही भीड़: गांधी रोड पर भी भीड़ देखी गईँ। हालांकि पुलिस ने नमक चौराहा पर इस बाजार में जाने से लोगों को रोका। यहां से पैदल लोगों को जाने दिया जा रहा था। इस बाजार में कपड़े की काफी खरीदी की जाती है।

लोगों में नाराजगी, चार घंटे की छूट है तो पुलिस क्यों नहीं जाने देती
कई लोगों में पुलिस को लेकर काफी रोष देखा गया। इनका कहना था कि अमर टॉकीज पुल पर पुलिस बाजार तरफ आने नहीं दे रही है। उनका कहना था कि जब बाजार खोला है और चार घंटे की छूट है तो लोगों को बाजार के अंदर जाने दिया जाना चाहिए। इनका कहना था कि पुलिस उन्हें खरीदी करने बाजार नहीं देना चाह रही है। इधर पुलिस का कहना था कि उन्हें तो सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराना है। इसलिए कुछ देर रोककर लोगों को बाजार के लिए भेजा गया। पैदल जाने के लिए भी कहा गया ताकि परेशानी कम हो। इस दौरान शराब की दुकानों पर िबल्कुल भी कतारें नहीं लगीं।

शराब दुकानें तो खुलीं लेकिन न हीं दिखाई दीं कतारें
बुधवार से शराब दुकानों को भी खोल दिया गया। इससे सुबह के समय तो दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन जैसे ही यह खबर लगी कि आज शराब दुकानें खुलेंगी तो लोग घर से शराब खरीदने निकल पड़े। अच्छी बात ये रही कि इन दुकानों पर कहीं कोई कतारें नहीं दिखाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the shops of non-essential goods opened, the crowd broke the rule of social distancing, case filed on 13




1

गुजरात और राजस्थान से 60-60 हजार रुपए में बस करके मध्य प्रदेश में वापस लौटे 91 मजदूर

प्रदेश सरकार मजूदरों की घर वापसी को लेकर दावे कर रही है लेकिन अन्य राज्य में फंसे लोगों की सुनवाई तक नहीं हो रही है। बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ क्षेत्र से 30 मजदूर 63 हजार रुपए किराया देकर बस से यहां आए। मजदूरों ने बताया कि गुजरात व मप्र की सरकार ने घर पहुंचाने के लिए हमें कोई सहयोग नहीं दिया। 26 अप्रैल से गुजरात के अफसर हमसे कार्यालयों के चक्कर लगवाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं की। बुधवार को लौटे मजदूरों ने बताया कि मप्र सरकार द्वारा जारी अधिकारियों के किसी भी मोबाइल नंबर पर फोन नहीं लगा। इसके अलावा जिले के 1050 मजदूरों को राजकोट से विशेष ट्रेन से शुक्रवार को रतलाम लाया जाएगा। रतलाम से बड़वानी लाने के लिए 40 से ज्यादा बस की व्यवस्था की है।
झाबुआ के 61 मजदूर हरियाणा से पैदल तीन दिन में बुधवार को राजस्थान के नीमथाना पहुंचे। यहां सभी ने 60 हजार रुपए एकत्र किए और बस से यहां आए। कहीं से भी मदद नहीं मिली।

छतरपुर: यूपी से पैदल आए फिर प्रशासन ने भेजा
छतरपुर. बुधवार काे करीब 800 मजदूर यूपी से पैदल मप्र की सीमा में देवरी बंधा हाेते हुए अाए। यहां से प्रशासन द्वारा मजदूरों काे बस, ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि से उनके गांव भेजा जा रहा है। मजदूरों की बॉर्डर पर जांच नहीं की जा रही।

रायसेन : ओडिशा से मजदूर खुद वाहन कर आए
रायसेन. यहां 63 मजदूर रीवा और सतना बसों से भेजे गए। प्रशासन ने इन्हें खाना खिलाया और भोजन के पैकेट भी दे दिए गए। ओडिशा से 22 मजदूर रात में खुद वाहन कर के आए। सीहोर में 327 लोग बाहर से आए। ये सभी परमिशन लेकर खुद वाहन कर के आए हैं।

बैतूल : पांच दिन बाद तेलंगाना से पैदल मुुलताई पहुंचे 27 मजदूर, स्क्रीनिंग की गई

बैतूल. दूसरे जिलाें से 499 लोग अपने-अपने साधनाें से अाए। प्रशासन ने बसों की काेई व्यवस्था नहीं की। स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया। मंगलवार रात तेलंगाना से 27 मजदूर पैदल मुलताई आए। ये पांच दिन पहले चले थे। सड़क पर इन मजदूरों को पुलिसकर्मियों ने देखा तो स्वास्थ्य विभाग काे सूचना दी। रात में ही मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। हरदा में करीब 60 लाेग हैं। इनमें यूपी,बिहार व मप्र के लाेग शामिल हैं। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह चाैहान ने बताया कि बसाें का इंतजाम हाेते ही इन्हें रवाना किया जाएगा।

नीमच : प्रशासन ने बसों से घर भेजा

नीमच. राजस्थान में फंसे मजदूरों की घर वापसी जारी है। प्रशासन द्वारा नयागांव बॉर्डर से रोज मजदूरों को बसों से घर भेजा जा रहा है। बुधवार को रतलाम, झाबुआ सहित अन्य स्थानों के 240 मजदूरों को जांच के बाद 3 बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया।

रतलाम... दूसरे राज्यों के 598 लोग रुके

रतलाम. बुधवार को राजस्थान से 435 और गुजरात से 75 मजदूर आए। प्रशासन ने उन्हें बसाें से उनके गांव पहुंचाया। मंदसौर में राजस्थान और गुजरात सीमा से अाए 598 लोग अभी रुके हैं। प्रशासन का कहना है कि इनके लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। 307 लोगों को भेजा जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बड़वानी के 30 मजदूर बुधवार को गुजरात से लौटे। ये लोग खुद किराया देकर एक बस से यहां आए।




1

आईपीएस अफसर के 24 घंटे में 4 बार कोरोना टेस्ट, 1 पॉजिटिव, 2 निगेटिव और 1 रिपोर्ट एम्स से आना बाकी

आम लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सैंपल लेने के दो से तीन या फिर इससे भी ज्यादा दिन बाद आ रही हैं, लेकिन एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर के 24 घंटे में तीन बार सैंपल लिए गए और तीनों रिपोर्ट आ भी गईं। पहली रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिले, जबकि दो अन्य रिपोर्ट निगेटिव आईं। उन्होंने बताया कि मैंने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। उन्हें हल्की खांसी है।

सूत्रों के अनुसार, पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उनकी शाखा का कुछ स्टाफ जहांगीराबाद क्षेत्र में भी रहता है। इसलिए संभव है कि किसी स्टाफ के संपर्क में आने के कारण उन्हें संक्रमण हुआ हो। उन्होंने चौथा सैंपल एम्स में दिया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। ऐसा ही वाकया करीब महीनेभर पहले एक युवा आईपीएस अफसर के साथ भी हो चुका है। उनकी स्क्रीनिंग रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, लेकिन फाइनल रिपोर्ट निगेटिव।

सरकारी कर्मियों में कोरोना
अब तक स्वास्थ्य विभाग के 115 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 28 डॉक्टर हैं। 47 पुलिसकर्मी और दो आईएएस अफसरों को भी कोरोना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस मुख्यालय भोपाल




1

शिवराज ने रि-लांच की संबल योजना; बोले- लोगों की जिंदगी का सहारा बनने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं

मध्य प्रदेश सरकार ने संबल योजना काे रिलांच कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने इस योजना को लांच करते हुएयह योजना गरीबों को उनके जन्म के पहले और मृत्यु के बाद तक फायदा पहुंचाती है। सीएम चौहान ने कहा किजब हम महामारी से जूझ रहे हैं, ऐसे मेंलोगोंकी जिंदगी में सहारा देने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं।

संबल योजना के तहत प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले 5000 छात्रों को 30 हज़ार रुपये का पुरस्कार देगी। सरकार ने 'सुपर 5000' नाम से एक योजना कीशुरुआत की है जो कि संबल परिवार के बच्चों की मदद करेगा।यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन कल्याण संबल योजना के तहत मंगलवार को लिया गया।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने योजना पर रोक लगा दी थी।यह योजना कम आय वाले परिवारों को मदद करने के लिए शुरू की गई थी।

फिर से शुरू की संबल योजना
सीएम शिवराज नेसंबल योजना की शुरुआत करते हुए कहा, "जब हम एक महामारी से जूझ रहे हैं, ऐसे मेंलोगोंकी जिंदगी का सहारा बनने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं, जब संबल योजना कीपात्र कोई गरीब महिलाकिसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे।

1 लाख श्रमिकों के खाते में 10 करोड़ 50 लाख ट्रांसफर

इधर, मध्यप्रेदश से बाहर फंसे 1 लाख 5 हज़ार श्रमिकों के खाते में सरकार ने मंगलवार को10 करोड़ 50 लाख ट्रांसफर कर दिए। प्रत्येक मजदूर के खाते में 1 हज़ार रुपए भेजे गए हैं। इसके पहले भी भी 700 से ज्यादा श्रमिकों के खाते में भेजे गए थे 1-1 हजार रुपये।

सरकार ने मजदूरों के खाते में रुपए भेजे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संबल योजना रि-लांच कर दी।




1

महाराष्ट्र के पनवेल से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूर स्पेशल ट्रेन से हबीबगंज पहुंचे, बसों से अपने जिले भेजे जाएंगे

महाराष्ट्र के पनवेल से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची। यहां पर सुबह से ही जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली थीं। मजदूरों को दूसरे जिलों में ले जाने के लिए बसें भी आ गई थीं। मजदूरों के लिए भोजन, पानी और स्क्रीनिंग दल भी पहुंच गया था। मजदूरों को बसों से उनके घरों के लिए भेजा जा रहा है। इसके पहले मजदूरों को भोजन कराया गया और उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद एक बस में 30 मजदूरों को बिठाया जाएगा। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। इसके लिए करीब 50 बसों का इंतजाम किया गया है।

मजदूर डेढ़ महीने से लॉकडाउन के कारण पनवेल में फंसे हुए थे, इस दौरान वहां पर फंसे मजदूरों का पैसा, राशन सब खत्म हो गया था। हबीबगंज स्टेशन पर मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग में खड़ा किया गया, यहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद इनके गृह जिलों के लिए बसों से रवाना किया जा रहा है। मजदूरों को 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। मजदूरों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे और परिवार भी हैं। अब तक मध्य प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में फंसे करीब 90 हजार प्रवासी मजदूरों को मध्य प्रदेश लाया जा चुका है।

मजदूरों की स्क्रीनिंग के लिए स्टेशन पर स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

सीएम शिवराज ने किराया वहन करने की घोषणा की थी

मजदूरों को यहां पर लाए जाने के बदले 15 फीसदी किराया केंद्र सरकार और 85 फीसदी राज्य सरकारें वहन कर रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले नासिक से भोपाल आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मजदूरों से किराया वसूला गया था और इसे लेकर काफी हंगामा भी मचा था। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि मजदूरों से कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। इसे राज्य सरकार वहन करेगी।

हालांकि मजदूरों का कोरोना टेस्ट कराया गया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

कटनी 997 मजदूरों को लेकर हैदराबाद से कटनी आई श्रमिक ट्रेन
मध्य प्रदेश के 997 मजदूरों को गुरुवार को करीब 1 बजे स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से कटनी स्टेशन पहुंची। वहां पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। इसके बाद उनके जिलों के लिए रवाना करने के लिए करीब 40 बसों का इंतजाम किया गया है।

दिल्ली से मजदूरों को लेकर छतरपुर रात 8 बजे आएगी ट्रेन
एक ट्रेन दिल्ली से छतरपुर लाया जाएगा। यहां भी करीब 12 सौ की संख्या होगी। दिल्ली के अलग-अलग मजदूरों को ठहराया गया है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन होंगे। प्रवासी मजदूरों को लेकर आएंगे।श्रमिकों को लेकर तीन ट्रेन मध्यप्रदेश आएंगी। ट्रेन इस बीच में कहीं नहीं रुकेगी। सीधे छतरपुर में रुकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूरों को स्पेशल ट्रेन भोपाल पहुंची है। यहां से इन मजदूरों को उनके जिलों के लिए रवाना किया जा रहा है।




1

अब तक 3255 कोरोना संक्रमित; इंदौर में 1699 और भोपाल में 656 मरीज, जबलपुर में 3 महीने की बच्ची की मौत

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार देर रात तक मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हजार 255 पहुंच गई। इंदौर में 1 हजार 699 और भोपाल में 656 मरीज हो गए हैं। अब तक 190 की मौत हो चुकी। बुधवार को प्रदेश में 116 नए पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 7 लोगों की मौत हुई। जबलपुर मेंतीन महीनेकी बच्ची की जान चली गई।

झाबुआ और नीमच ग्रीन से ऑरेंज जोन में आए

उज्जैन में 7 महीने के बच्चे समेत 14 नए मरीज मिले। ग्रीन जोन में शामिल झाबुआ और नीमच कोरोना पॉजिटव मरीज मिलने से ऑरेंज जोन में आ गए। पेटलावद के पास नाहरपुरा गांव में एक महिला पॉजिटिव पाई गई। मुरैना, ग्वालियर और जबलपुर में 5-5 नए मरीज मिले। नए मरीज दूसरे शहरों से कुछ दिन पहले ही वापस आए थे।

मध्य प्रदेश के मजदूर बुधवार देर रात तेलंगाना से विशेष ट्रेन से भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंचे।

जबलपुर में 5 नए केस, अब तक 115 संक्रमित

जबलपुर मेंबुधवार को कोरोना संक्रमित 5 नए मरीज मिले। 132 सैंपल की रिपोर्ट में अन्ना मोहल्ला निवासी 24 सालका युवक पॉजिटिव मिला।ग्वालियर से देर रात जारी 137 की जांच रिपोर्ट में 4 और मरीज सामने आए। जबलपुर में मरीजों की संख्या 115 हो गई। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी।

अशोकनगर में कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इंदौर:पॉजिटिव कम आ रहे, 556 सैंपल में 18 मरीज मिले

लॉकडाउन फेज-1में इंदौर में मरीजों के ठीक होने की दर सिर्फ 6.50 फीसदी थी, जो बढ़कर 37.35 फीसदी हो गई है। एक हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों वाले शहरों में रिकवरी रेट में जयपुर (41.52 फीसदी) के बाद इंदौर दूसरे नंबर पर आ गया, जबकि राष्ट्रीय औसत 28.29 फीसदी है। सैंपलिंग के लिए प्रशासन ने 25 टीमें बनाकर तेजी ला दी है। पहले 450 के आसपास सैंपल लिए जा रहे थे, जो मंगलवार को 723 और बुधवार को 1174 हो गए।

भोपाल के मंगलवारा इलाके की कुम्हार गली में 250 लोग रहते हैं। यहां करीब 35 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग एक ही परिवार के हैं।

भोपाल: 46 नए पॉजिटिव, 4 मौतें, 27 ठीक होकर घर लौटे
भोपाल में बुधवार को 46 पॉजिटिव मरीज मिले।राजधानी में यह एक दिन में नए संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें एक वरिष्ठ आईपीएस शामिल हैं। हालांकि,उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन 4 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें एक मरीज हमीदिया, एक चिरायु और एक एम्स में भर्ती था। जबकि एक महिला की मौत 2 दिन पहले हो गई थी, रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है।दूसरी ओर, सुपर हॉटस्पॉट जहांगीराबाद में 13 और संक्रमित मिले। यहां अब तक 127 लोगों में संक्रमण फैल चुका है।

ग्वालियर: 44 दिन में पहली बार एक ही दिन में 5 नए संक्रमित मिले

पिछले 44 दिन में जिले में बुधवार को पहली बार एक ही दिन में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

भोपाल में साधन नहीं मिलने की वजह से मजदूरों के पैदल जाने का सिलसिला थम नहीं रहा।

मुरैना: 2 नर्सों औरचेन्नई से लौटे पिता-पुत्र समेत 5 संक्रमित

जिला अस्पताल में 2 स्टाफ नर्स समेत चेन्नई से ट्रक में बैठकर लौटे पिता-पुत्र औरअहमदाबाद से लौटा एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। नर्सेंजिला अस्पताल के कोरोना वार्ड औरक्वारैंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रही थीं।

भोपाल से मजदूरों के लिए बुधवार रात एक बस छतरपुर और रीवा भेजी गई। 52 सीटर बस में 68 लोगों को भेजा गया।

अपडेट्स

  • इंदौर: तिलकपथ निवासी 36 साल के युवक की मंगलवार शाम कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उसके संंक्रमण की जानकारी परिजन को भी नहीं थी। युवक खुद ही मेडिकल से दवा खाकर इलाज कर रहा था। उसने स्वास्थ्य विभाग को खबर नहीं की।2 मई को अस्पताल में भर्ती हुआ। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने से पहले तक युवकघर-घर जाकर सिलेंडरों की होम डिलीवरी कर रहा था।
  • उज्जैन: जिले में 14 पॉजिटिव मिले, इनमें से 2की मौत हो चुकी। नए मरीजों में बड़नगर के एक परिवार के3 सदस्य हैं।विधायक मुरली मोरवाल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमण की बिगड़ती स्थिति से नाराज शासन ने सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा को हटा दिया।
  • सीहोर:जिले में गुरुवार को एक महिला भोपाल में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसकी हालत गंभीर है। उसे हमीदिया अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा है। सीएमएचओ सुधीर डेहरिया ने बताया कि बुधवार रात महिला को जिला अस्पताल लाया गया था, हालत गंभीर होने के चलतेभोपाल भेजा गया।गुरुवार सुबह महिला के सैंपल की रैपिड किट से जांच की गई, इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

  • महाराष्ट्र के पनवेल से मध्य प्रदेश के 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची। यहां जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को दूसरे जिलों में ले जाने के लिए 50 बसों का इंतजाम किया गया था। मजदूरों को उनके घर भेजा गया।मजदूरों के लिए भोजन, पानी और स्क्रीनिंग दल भी मौजूद था।

  • मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों में फंसे करीब 600 कश्मीरी छात्रों को अपने घर जाकर ईद मनाने की अनुमति मिल गई है। यह मांग पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी अनुमित प्रदान कर दी है। इन छात्रों को 9 मई को कश्मीर भेजा जाएगा। गुरुवार को पहले फेज में हरियाणा और चंडीगढ़ में फंसे छात्रों को भेजा जा रहा है।

  • दिल्ली और महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर तीन ट्रेनें आज भोपाल, जबलपुर और छतरपुर के लिए रवाना होंगी। अब तक करीब 70 हजार से अधिक मजदूर प्रदेश में लाए गए हैं। बुधवार रात को भी हैदराबाद से हबीबगंज 1030 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लाए गए। 3500 से अधिक श्रमिकों को लेकर ट्रेनें नई दिल्ली, अकोला, अहमदनगर से मध्य प्रदेश के लिए आज रवाना होंगी। इन तीनों ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर देर रात या शुक्रवार सुबह पहुंचने की संभावना है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    गुना में शराब की दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ लग गई। कई इलाकों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी नहीं रखा।




    1

    भोपाल में आज 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, इनमें जहांगीराबाद के 11 और मंगलवारा के 6 पॉजिटिव; अब तक कुल 680 केस

    राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार दोपहर 24 नए संक्रमित मरीज मिले। भोपाल में मरीजों की संख्या 680 पर पहुंच गई। देर शाम या रात तक कुछ रिपोर्ट और आने परइनकी संख्या में इजाफा हो सकता है।आज मिले संक्रमितों में 11 जहांगीराबाद इलाके के हैं। अब यहां 141 संक्रमित मरीज हो गए हैं। 6 संक्रमित मंगलवारा इलाके के हैं। यहां मरीजों की संख्या 48 पर पहुंच गई है। वहीं, दोलोगों की मौत भी हुई है।

    उधर, रायसेन में एक रिटायर्ड जेलर समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो नए केस सामने आने के बाद यहां मरीजों की संख्या 66 पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जेलर रिटायर होने के बाद अनाज का व्यापार करने लगे थे। अनाज की खरीदी शुरू होने पर कई दिन से रायसेन मंडी जा रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंडी के 20 हम्मालों और रिटायर्ड जेलर के संपर्क में आए करीब दो दर्जन अन्य लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

    पॉजिटिव मरीज की तलाश में 5 घंटे सर्चिंग, लेकिन नहीं मिला

    • राजधानी के रोशनपुरा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज के नहीं मिलने से सनसनी फैल गई। मरीज के दिए गए पते पर जब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि जो नाम रिपोर्ट में दिया है, उस नाम का कोई व्यक्ति रोशनपुरा झुग्गी बस्ती में नहीं रहता है। करीब 5 घंटे तक पुलिस के जवानों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संक्रमित 27 साल के युवक की तलाश के लिए 1800 झुग्गियों में सर्चिंग की। यहां के रहवासियों से से भी पूछताछ की लेकिन युवक का पता नहीं चला।
    • रहवासी वाहिद लस्करी ने बताया कि दोपहर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के जवान यहां पर आए थे। उन्होंने कहा कि रोशनपुरा झुग्गी बस्ती में एक युवक कोरोना पॉजिटिव है। लेकिन उसका पता और न ही मोबाइल नंबर सही है। मोबाइल बंद आ रहा है। ऐसे में यह चिंता हो रही है कि वो मरीज यहां का रहने वाला है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ पूरी बस्ती की जांच कर डाली।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    स्वास्थ्य विभाग की टीम जहांगीराबाद इलाके में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।




    1

    मध्य प्रदेश में दुकानें सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुलेंगी, मजदूरों की ड्यूटी के घंटे बढ़े, अब 8 के बजाए 12 घंटे होंगे

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कि कोरोना से प्रदेश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए श्रम कानूनों में संशोधन किया गया है। चौहान ने फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रम कानूनों में किए गए बदलावोंकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बंद आर्थिक गतिविधियों को गति देने की ऐसी अभिनव पहल करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। कोरोना संकट के बाद उद्योगों को जरूरी रियायतें देने औरफैक्ट्री मालिकों और मजदूरों के बीच सहयोग का वातावरण बनाने के लिए श्रम कानून में संशोधन किए गए हैं।

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना ने सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व से परिचित करा दिया है। बाजारों में भीड़ न हो इस उद्देश्य से प्रदेश की दुकानों के खुले रहने का समय सुबह 8 से रात्रि 10 के स्थान पर सुबह 6 से रात्रि 12 बजे तक रहेगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कारखानों में काम की पाली 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दी गई है। कारखाना मालिक अब खुद शिफ्ट परिवर्तित कर सकेंगे। हालांकि 8 घंटे के बाद बशर्ते श्रमिक श्रमिक काम करना चाहे। साथ ही अब सप्ताह में 72 घंटे ओवरटाइम कर सकेंगे, लेकिन इसका नियमानुसार मजदूरों को भुगतान करना होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रजिस्ट्रेशन के लिए अब 30 दिन के बजाए एक दिन में किया जाएगा। रिन्यूअल के नियम को खत्म कर दिया गया है, अब एक बार ही रजिस्ट्रेशन होगा और वह भी ऑनलाइन होगा।

    दुकानें सुबह 6 बजे से से रात को 12 बजे तक खुलेंगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में आर्थिक गतिविधियों की पुन: शुरूआत की गयी है। नए उद्योगों को अनुकुल वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्रम सुधारों के पीछे मुख्य उद्देश्य अन्य स्थानों से शिफ्ट हो रहे उद्योगों और नए उद्योगों को आकर्षित करना है। प्रदेश में सरलता से नए उद्योग लग सकेंगे, लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और मजदूरों के हित सुरक्षित हो सकेंगे।

    रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस30 दिन के बजाए 1 दिन में मिलेगा
    मुख्यमंत्री ने विस्तारपूर्वक श्रम सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस का काम 30 दिन में होने के बजाए एक दिन में होगा। इससे कारखानों, दुकानों, ठेकेदारों, बीड़ी निर्माताओं, मोटर परिवहन कर्मकार, मध्यप्रदेश भवन तथा अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम में आने वाली निर्माण एजेंसियों का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस एक दिन में मिलेगा। साथ ही कारखाना लाइसेंस रिन्यूअल अब एक साल की बजाय दस साल में कराने का प्रावधान किया गया है। ठेका श्रम अधिनियम में एक कैलेंडर वर्ष की जगह ठेका की पूरी अवधि के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा।

    किसान घर बैठे बेच सकेंगे उपज
    शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में मंडी अधिनियम में परिवर्तन कर किसानों को घर बैठे फसल बेचने की सुविधा दी गई है, निजी मंडियों में फसल बेचने जैसे विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे। प्रदेश में श्रमिकों के हित से कोई समझौता नहीं होगा। श्रम कानूनों में जो संशोधन किए गए हैं, इसके बाद प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फेसबुक लाइव के जरिए मध्य प्रदेश में किए गए श्रम सुधारों की जानकारी दी।




    1

    जलील कर मांगती थी ब्याज इसलिए 3 महिलाओं ने 1.80 लाख की सुपारी देकर करवाया था कत्ल

    कोलार कॉलोनी में ब्याज पर पैसे चलाने वाली राधा यादव का कत्ल तीन महिलाओं ने 1.80 लाख की सुपारी देकर करवाया था। महिला इन तीनों महिलाओं को रकम न लौटा पाने पर सरेआम जलील करती थी। महिला के गले पर चाकू से पहला वार करने वाला बचने के लिए नाले में कूदा और डूबने से उसकी जान चली गई। वह साईं बाबा नगर में रहता था, लेकिन वारदात के वक्त उसकी लोकेशन कोलार कॉलोनी में थी। उसकी कॉल डीटेल से इस अंधे कत्ल के राज खुलते चले गए। 50 दिन बाद चूना भट्टी पुलिस ने तीनों महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    दस दिन पहले दिया था एडवांस

    पुलिस की गिरफ्त में रेखा, गुलाब बाई और सुनीता


    पंचवटी कॉलोनी, करोंद में रहने वाली 46 साल की राधा के कत्ल की प्लानिंग रेखा हरियाले, सुनीता प्रजापति और गुलाब बाई ने होली यानी 10 मार्च के दो दिन पहले ही कर ली थी। ताराचंद्र ने उन्हें अजय की मदद लेने के लिए कहा। अजय ने अपने दोस्त अभिषेक से बात की और कत्ल का सौदा 1.80 लाख रुपए में तय किया। तीनों महिलाओं ने अजय और अभिषेक को एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपए दिए थे। ये रकम उन्होंने ताराचंद्र और मनोज से लेकर दी थी।

    अभिषेक ने किया था पहला वार
    प्रशिक्षु डीएसपी ऋचा जैन के मुताबिक 18 मार्च को राधा रकम मांगने कोलार कॉलोनी पहुंची थी। योजना के तहत महिलाओं ने अजय व अभिषेक को राधा के आने की सूचना दे दी। रात आठ बजे अभिषेक ने राधा के गले पर चाकू से पहला वार किया। वारदात के बाद अजय व अभिषेक अलग दिशाओं में भागे। अभिषेक को लगा कि कोई पीछा कर रहा है। बचने के लिए उसने नाले में छलांग लगा दी। यहां पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पांच दिन बाद उसका शव हबीबगंज पुलिस को नाले में मिला था।

    जलालत बनी हत्या की वजह

    एसपी साउथ साईं कृष्णा ने बताया कि राधा की हत्या के मामले में रेखा, सुनीता, गुलाब बाई, ताराचंद्र मेहरा, अजय निरगुडे और मनोज मेहरा को गिरफ्तार किया गया है। रेखा, सुनीता और गुलाब बाई ने राधा से रकम उधार ली थी, लेकिन चुका नहीं पा रही थीं। इस वजह से राधा उन्हें जलील करती थी। इसलिए राधा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने राधा के लिए कोलार कॉलोनी में मैनेजर के तौर पर काम करने वाले ताराचंद्र मेहरा की मदद ली। ताराचंद्र ने भी कुछ लोगों को 8 लाख दिलवाए थे।

    ...खुलता चला गया कत्ल का राज

    (मनोज,अजय,ताराचंद्र)

    नाले में मिले शव और शाहपुरा थाने में दर्ज गुम इंसान का हुलिया मेल खा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में राधा के कत्ल के बाद एक युवक नाले की ओर भागता नजर आ रहा था। पुलिस ने अभिषेक की कॉल डीटेल खंगाली तो पता चला कि राधा के कत्ल के वक्त वह घटनास्थल के पास ही था। फोन पर उसकी आखिरी बात 23 मिनट की अजय से हुई थी। दूसरी कॉल डीटेल से अजय की भी लोकेशन वहां मिल गई। इस आधार पर पुलिस ने अजय को हिरासत में लिया। पूछताछ में रेखा, सुनीता, गुलाब बाई, ताराचंद्र और मनोज की करतूत भी उजागर हो गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    राधा यादव




    1

    गली नंबर 3 का 100 मीटर का हिस्सा कंटेनमेंट, देर रात तक चला सैनिटाइजर

    कोरोना पॉजीटिव से संतराम की मौत होने के बाद गली नंबर 3 के 100 परिवार का कुछ हिस्सा करीब 100 मीटर के एरिया को कंटेनमेंट किया गया था । गली में देर रात दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाकर नगर पालिका के द्वारा गली काे बंद किया गया है और दोनों दोनों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । देर रात तक यहां पर एसडीएम अमृता गर्ग,एसडीओपी डीआरएस चौहान,तहसीलदार संजय दुबे,थाना प्रभारी सौरभ त्रिपाठी,बीएमओ संजीव अग्रवाल,नगर पालिका इंजीनियर विवेक सिंह ठाकुर सहित पुलिस बल एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे ।


    भोपाल में साथ गए साथी को भेजा सागर- संतराम का इलाज कराने साथ गए इलाज कराने गए साथी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सागर तिली अस्पताल भेजा है। वही परिवार के वहीं उसकी पत्नी उसका एक वर्षीय बेटा,मकान मालिक की एक 10 वर्षीय बेटी एवं उसके एक अन्य साथी को घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है ।


    देर रात जांच करेंगे एपीडीमीईयो लॉजिस्ट- सिविल अस्पताल प्रभारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि कंटमेंट क्षेत्र कितने दिनों का रहेगा अभी यह बताना उचित नही होगा । देर रात एपीडीमीईयो लॉजिस्ट शशांक भार्गव आ रहे है । उनकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि कंटमेंट क्षेत्र और बढ़ेगा और कितने दिन का होगा इसकी जांच की जाएगी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    100 meter portion of street number 3, sanitizer run till late night




    1

    कारखानों में आठ के बजाय 12 घ‌ंटे की शिफ्ट, 72 घंटे का ओवरटाइम

    कोरोना से उद्योग जगत में छाई मंदी से निपटने के लिए मप्र सरकार ने बड़ी पहल की है। कारखानों 6 को बड़ी राहत देते हुए 8 घंटे की शिफ्ट को 12 घंटे और ओवरटाइम को बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया है। इसके साथ ही तीन माह तक फैक्ट्री इंस्पेक्टर के निरीक्षण पर रोक रहेगी और 61 रजिस्टर रखने व 13 रिटर्न भरने की व्यवस्था को भी बदलकर एक-एक ही कर दिया है।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर रूबरू होते हुए ये घोषणाएं कीं। माना जा रहा है कि इससे औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे, नया निवेश आएगा और श्रमिकों के हितों की रक्षा होगी। यह सुधार करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, जिससे दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बाजारों में अनावश्यक भीड़ न बढ़े, इसके लिए ग्रीन जोन में दुकानें अब सुबह 8 से रात 10 बजे की बजाए सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुली रहेंगी। इससे अनावश्यक भीड़ नहीं रहेगी।

    पंजीयन और लाइसेंस सिर्फ एक दिन में मिलेगा
    पंजीयन और लाइसेंस बनाने में 30 दिन लगते थे, अब यह काम एक दिन में होगा। इससे कारखानों, दुकानों, ठेकेदारों, बीड़ी निर्माताओं, मोटर परिवहन से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। मध्यप्रदेश भवन तथा अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम में आने वाली निर्माण एजेंसियों काे पंजीयन/लाइसेंस एक दिन में मिलेगा। कारखाने का लाइसेंस नवीनीकरण एक साल की बजाए दस साल में कराए जाने का प्रावधान किया गया है। इसकी ऑनलाइन व्यवस्था होगी। स्टार्टअप उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ एक बार पंजीयन जरूरी होगा। फैक्ट्री मालिक थर्ड पार्टी निरीक्षक से कारखाने का निरीक्षण करवा सकेंगे। पहले पंजीयन का कार्य मुंबई से होता था, अब यह अधिकार श्रमायुक्त मध्यप्रदेश को होगा। इसी तरह 50 से कम श्रमिकों को नियोजित करने वाली संस्थाओं को अलग-अलग श्रम कानूनों में निरीक्षण की परिधि से बाहर कर दिया गया है।

    महिलाएं रात में कर सकेंगी काम
    औद्योगिक विवाद अधिनियम अब 100 मजदूरों वाली स्थापना की जगह 300 मजदूरों वाली स्थापना पर लागू किया गया है। उद्योगों और स्थापना में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट की सुविधा दी गई है। महिला श्रमिकों को कारखानों में तथा आईटी उद्योगों में रात्रिकालीन में कार्य की अनुमति होगी।

    कोरोना से लड़ें या भूख से...

    इंदौर में हाईवे पर दिन भर ऐसे लोगों की भीड़ है जो 500 से 900 किमी तक यात्रा कर घर लौटने की काोशिश में हैं। ट्रक में ठूंसे ये 50 लोग महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से 555 किमी का सफर कर लौट रहे थे। युवक अनीस ने बताया- मैनेजर ने इन्हें यह कह रवाना कर दिया कि कामकाज बंद है, बैठे-बैठे खिला नहीं सकते। ये लोग उप्र के फैजाबाद जाएंगे।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर रूबरू होते हुए ये घोषणाएं कीं। माना जा रहा है कि इससे औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे, नया निवेश आएगा और श्रमिकों के हितों की रक्षा होगी।




    1

    हाथ में चाकू मार कर पति के साथ अस्पताल पहुंची 19 वर्षीय गर्भवती महिला

    गुरुवार को शहर के आचवल वार्ड में रहने वाली 19 वर्षीय एक गर्भवती महिला ने अपने हाथ को चाकू से काट लिया और बाद में इलाज कराने के लिए अपने शराबी पति के साथ सिविल अस्पताल पहुंच गई। जांच के दौरान महिला से डॉक्टर ने चोट का कारण पूछा तो उसने गिर कर चोट आना बताया। बाद में डॉक्टर को शक होने पर उन्होंने पुलिस को मेमो भेज कर सूचना दी।


    जानकारी अनुसार 19 वर्षीय महिला अपने पति के साथ हाथ में आई चोट का इलाज कराने पहुंची। जिसका बीपी बड़ा हुआ था और उसे घबराहट भी हो रही थी। उसके हाथ में चोट के निशान देखकर डॉक्टर हर्षिता परिहार ने महिला से चोट का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि उसे चोट गिरने से आई है। बाद में जब डॉक्टर ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सब सच सच बता दिया। महिला ने बताया कि मम्मी-पापा उससे बात नहीं कर रहे हैं। इसलिए उसने अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




    1

    आज से उपज मंडी में रोज 150 ट्राॅलियों की होगी नीलामी, गेट पर ही किसानों को दिए जाएंगे टोकन

    कई दिनों से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी की नीलामी शुक्रवार से शुरु होगी। यह निर्णय मंडी में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एक दिन में केवल 150 ट्राॅलियों के अनाज की नीलामी की जाएगी। जिसके लिए गेट पर ही किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे। बैठक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से मंडी सभागार में हुई। बैठक विधायक महेश राय एवं अनुविभागीय अधिकारी एवं भार साधक अधिकारी अमृता गर्ग की मौजूदगी में हुई।


    बैठक में नीलामी को लेकर निर्णय लिया गया कि कृषि उपज में केवल ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाई गई जिंस की ही नीलामी होगी। ऑटो, बैलगाड़ी, हाथ ठेला एवं फुटकर (ढेरी) उपज की नीलामी नहीं होगी। नीलामी के लिए कृषि उपज मंडी में गेहूं की ट्राॅली अलग लाइन में लगेगी एवं अन्य कृषि उपज चना, मसूर, बटरी, तेवड़ा एवं सोयाबीन की भी लाइन अलग से लगेगी। नीलामी के लिए किसानों को मंडी गेट पर टोकन नंबर दिए जाएंगे तथा एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर केवल एक ही जिंस की डाक नीलाम की जाएगी एवं ट्राॅली पर ड्राइवर सहित 2 से अधिक व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा।


    प्रांगण में 1 से लेकर 150 नंबर तक ट्रैक्टर-ट्राॅली की डाक नीलामी टोकन नंबर के आधार पर की जाएगी। जिन्हें टोकन प्रवेश द्वार से प्राप्त होगा।नीलामी दिनांक 8 अप्रैल से समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक इसके बाद दोपहर 3 बजे तक अंत तक डाक की जाएगी।


    बैठक में तहसीलदार संजय दुबे, मंडी सचिव वीएस तोमर, पूर्व मंडी अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव प्रवीण जैन, किसान शिवकुमार ठाकुर, मदन राजपूत, बाटू टडैया, धर्मकांटा संचालक प्रशांत राय, नवीन साहू, संतोष खरे, बनवारी लाल राय, मनोहर तिवारी, अभिषेक अग्रवाल एवं अन्य कृषक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    From today, 150 trolleys will be auctioned daily in the produce market, tokens will be given to the farmers at the gate itself.




    1

    तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य नहीं हो सका प्रारंभ, 10 हजार मजदूर तोड़ते हैं

    कोरोना वायरस संक्रमण का असर वन विभाग के कार्यों पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते अभी तक तेंदूपत्ता तोड़े जाने का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जबकि प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम सप्ताह में ही तेंदुपत्ता तोड़े जाने का कार्य प्रारंभ हो जाता था। बताया जा रहा है कि वन विभाग सिलवानी की पूर्व तथा पश्चिम रेंज में प्रतिवर्ष करीब 10 हजार मजदूर जंगल से तेंदुपत्ता तोड़ने का कार्य करते है।
    करीब 50 लाख तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जाता है। बीते साल 5 मई से पूर्व व पश्चिम रेंज में तेंदुपत्ता तोड़े जाने का कार्य मजदूरों के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया था, लेकिन इस वर्ष मई माह का एक सप्ताह गुजर चुका है बावजूद अभी तक वन विभाग के द्वारा तेंदूपत्ता तोड़े का कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया है। न ही तेंदूपत्ता क्रय करने वाले ठेकेदारों का ही आना हो सका है। वन विभाग सूत्रों के मुताबिक करीब 10 हजार मजदूर तबके के लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है, प्रतिवर्ष जंगल से तेंदूपत्ता तोड़े जाने का कार्य करते है, पत्ता की गिड्डी बना कर वन समितियों के द्वारा तय फड़ पर प्रतिदिन तेंदूपत्ता दिए जाने का कार्य करते है। लेकिन इस वर्ष अभी तक तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य प्रारंभ नही हो सका है। जिससे मजदूर परेशान हो रहे है



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




    1

    बाजार खुलते ही त्योहारों जैसी भीड़, शराब दुकान खुलने से बढ़े अपराध, पहले ही दिन 12 मामले हुए पंजीबद्ध

    संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की जा रही तमाम कोशिशें नाकाम साबित होते दिखाई दे रही हैं। आम जनता को प्रशासनिक अफसर और पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाकर खरीदारी करने की समझाइश अनाउंस करके दी जा रही है लेकिन इस समझाइश का असर लोगों पर दिखाई नहीं दे रहा है। यदि ऐसे में संक्रमण बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
    इन दिनों प्रशासन धीरे-धीरे करके बाजार खोलने के लिए छूट दे रहा है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े लेकिन लोग इसका गलत फायदा उठा रही है जिसका खामियाजा प्रशासनिक अफसरों के साथ पूरे नगर को भुगतना पड़ेगा। गुरुवार को बाजार जैसे ही छूट की अवधि में बाजार खुला तो ऐसा लग रहा था कि मानों होली दीवाली जैसे त्योहारों की खरीदारी चल रही हो। यही नहीं प्रशासन ने शराब दुकान खोलने के भी आदेश दे दिए हैं जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। जहां पिछले 45 दिनों में एक भी अपराध नहीं हुआ वहां गुरुवार को ही एक दिन में 10 अपराध दर्ज हो गए। जिसका सबसे बड़ा कारण शराब है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आम जनता गंभीर होती हुई नहीं दिख रही है।
    गंभीरता प्रतिदिन खुलने वाले बाजार में बड़ी मात्रा में लोगों की भीड़ देखी जा रही है, वहीं प्रत्येक दुकान पर ग्राहक भीड़ की शक्ल में एकत्रित हो जाते हैं। जिसके कारण प्रशासन को सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर दुकानदार भी अपनी दुकान पर बढ़ने वाली ग्राहकों की भीड़ को लेकर किसी प्रकार की न तो समझाइश दे रहे न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे और तो और न स्वयं और दुकान के कर्मचारी मास्क का उपयोग कर कर रहे हैं। विगत तीन दिनों से देखने मे आ रहा है कि बाजार में अचानक से ग्राहकों की भीड़ कुछ इस तरह बढ़ गई हो कि आने वाले दिनों में कोई त्योहार आने वाला हो बाजार में इस बड़ी हुई भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन के द्वारा नगर के मुख्य बाजार को पूरी तरह बैरिकेड लगाकर बंद तो कर दिया है लेकिन आज आम जनता में जागरूकता के अभाव में प्रशासन की जाने वाली कार्यवाही पर पानी फिरते हुए देखा जा रहा है। जिसके संबंध में प्रशासन के द्वारा सोशल डिस्टेंस एवं बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर सख्त कदम उठाते हुए नई रूपरेखा तैयार की गई है, पुलिस ने नगर परिषद से 20 से 30 कर्मचारियों की मांग की है। प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि लगभग 60 नगर सुरक्षा समिति के जवान इतना ही पुलिस बल एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा अब कड़ाई से सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया जाएगा।

    एक ही दिन में 10 प्रकरण मारपीट के दर्ज
    5 मई से खुलने वाली शराब दुकान के साथ ही 10 से अधिक लड़ाई झगड़े के प्रकरण थाने में दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि शराब दुकानों खुलने के कारण अपराधों में इजाफा हुआ है। मंगलवार को दस मुकदमे लड़ाई झगड़े के दर्ज किए गए। वही जब तक शराब दुकान बंद थी तब तक थाना बरेली में लड़ाई झगड़े के मुकदमे नहीं आए थे। वही एक किसान के द्वारा अपने साथ हुई मारपीट एवं पैसे छुड़ाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

    बाहर से शटर बंद कर अंदर से कर रहे व्यापार
    छूट की अवधि के दौरान कई दुकानदार ऐसे थे जहां न तो सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा था न ही उन्होंने ग्राहकों की सुविधा को लेकर व्यवस्था की थी। जिसको लेकर प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी। यही नहीं अफसरों की नजर दुकानों पर न पड़े इसके लिए बाहर से दुकान बंद कर अंदर व्यापार कर रहे थे। जानकारी लगने पर तहसीलदार राजीव कहार, थाना प्रभारी, कुंवर सिंह मुकाती, नायब तहसीलदार सौरभ मालवीय दल बल के साथ पहुंच और संबधितों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानदारों पर अफसरों ने कार्रवाई की। दुकानदार सामने की शटर बंद कर साइट की शटर से एक साथ दुकान में 10, 12 लोगों को अंदर कर व्यापार कर रहे थे जिन पर तहसीलदार राजीव कहार ने 188 की कार्रवाई करवाई। इसके अलावा थाने के सामने लगभग 100 से अधिक बाइक चालकों को रोककर डबल, त्रिपल बैठी हुई देखा तो वाहन थाने में रखवाकर सभी को पैदल यात्रा करवाई।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Festivals like opening of markets, increased crime due to opening of liquor shops, 12 cases registered on first day




    1

    भोपाल से सेवानिवृत्त सिपाही रायसेन आया और केंद्र पर गेहूं बेचा दूसरे ही दिन मिला पॉजिटिव, 30 हम्माल आैर 14 लोग क्वारेंटाइन

    पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम मेहनत तब जाया हो जाती है जब लोग खुद कोरोना पॉजिटिव होने की बात छिपाकर आम लोगों के बीचे मेल-जोल रखें और दूसरे में भी संक्रमण फैलाने का काम करें। ऐसा ही एक मामला रायसेन के ताजपुर सूर गांव में आया है। जहां भोपाल में रहने वाला सेवानिवृत आरक्षक आया और गांव वालों के संपर्क मे भी रहा। जबकि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था और दूसरे दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सांची बीएमओ डॉ. एके माथुर ने बताया कि संपर्क में आए 14 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
    यह इसलिए गंभीर घटना है कि जिले में 64 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके चलते जिला पूरे प्रदेश में हाइलाइट हुआ है। आसपास के जिलों के अपनी सीमाओं में रायसेन के लोगों को प्रवेश ही नहीं होने दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायसेन के ताजपुर सुर गांव में आया है जहां भोपाल निवासी एक सेवानिवृत्त आरक्षक आया और गांव वालों के साथ संपर्क में रहा, मेहगांव स्थित गेहूं खरीदी केंद्र पर अपने गेहूं की तुलाई कराने भी गया। जब अगले दिन बुधवार की शाम को पता चला की सेवानिवृत्त आरक्षक कोरोना पॉजिटिव निकला है, तो गांव और खरीदी केंद्र पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार की शाम ताजपुर सुर गांव पहुंची वहां संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर 14 लोग चिह्नित किए गए। इन सभी लोगों को रायसेन के उत्कृष्ट विद्यायल में संस्थागत क्वारेंटाइन करा दिया गया। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स में भेजे जाएंगे और उन्हें 14 दिन तक क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। यदि इनमें 14 लोगों में किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    सेवानिवृत आरक्षक बोला- उसे कुछ नहीं हुआ फिर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई
    कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सेवानिवृत आरक्षक को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भास्कर से बात कर उन्होंने बताया कि वह हार्ट पेशेंट हैं और बीपी की समस्या है। इसके लिए 4 मई को भोपाल मेमोरियल अस्पताल में दवाई लेने गए थे। उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार कुछ भी नहीं था। इसके बावजूद भी वहां सैंपल ले लिया गया। उसके बाद वे रायसेन स्थित अपने गांव ताजपुर सूर पहुंच गए। वहां गांव वालों से मिले और मेहगांव स्थित गेहूं खरीदी केंद्र पर भी पहुंचे जहां उनका 80 क्विंटल गेहूं तुलाई के लिए पड़ा हुआ है। 6 मई को उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की फोन पर जानकारी मिली।

    2 कोरोना मरीज हुए ठीक अभी तक 24 लोग डिस्चार्ज
    रायसेन शहर, अल्ली गांव में तेजी से कोरोना का संक्रमण फैला, इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। इतनी संख्या में मरीज मिलने को लेकर रायसेन को लेकर चिंता बढ़ गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के संयुक्त प्रयासों से कोरोना पॉजिटिव मरीज भी स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को फिर कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया। इन दोनों की तीसरी रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज किया है। अभी तक कोरोना को हराने वाले 24 लोग हैं। इसके अलावा पॉलीटेक्निक कॉलेज में क्वारेंटाइन किए गए दो लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    टिफिन सेंटर संचालक परिवार की हर घंटे ली जा रही है रिपोर्ट, अभी तक सभी का स्वास्थ्य बेहतर
    शहर के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले टिफिन सेंटर संचालक के परिवार को लेकर भी अच्छी खबरें आ रही हैं। घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा कोरोना का हराकर घर वापस लौटने नई उम्मीदें जगी हैं। उनके परिवार के दो बहुएं, एक बेटा और 5 छोटे बच्चे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के निर्देश पर नर्सिंग स्टाफ हर घंटे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने का काम कर रहा है। अभी तक सब का स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। उनके गुरुवार को फिर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनके अलावा मासेर गांव में कोरोना के संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। उनके परिजनों को भी रायसेन में क्वारेंटाइन कराया गया था। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी हैं।

    डिस्चार्ज हुए लोगों को 14 दिन घर में ही रहना होगा
    कोरोना के जो मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इन मरीजों को अभी 14 दिन तक घर में अपने परिवार से दूर रहकर सावधानी रखना होगी। कपड़े, जूते-चप्पल, बिस्तर का उपयोग अलग ही करना होगा। घर पर भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।

    24 लोग ठीक हो चुके हैं
    उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर रायसेन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की लड़ाई में हमने पूरी ताकत झोंक दी है। अब इसके अच्छे परिणाम में देखने को मिलने लगे हैं। 24 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। बड़ी संख्या में निगेटिव रिपोर्ट आ रही हैं। फिर बहुत सावधान रहने की जरुरत है। जिस भी किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो तो बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच कराएं।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Retired soldier from Bhopal came to Raisen and sold wheat at the center, got positive on the second day, 30 hammers and 14 people quarantine




    1

    रक्त की कमी न हो, इसलिए सदस्यों ने किया 41 यूनिट रक्तदान

    देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। नतीजतन कई हिस्सों में वायरस के अलावा अन्य बीमारियों के लिए खून की किल्लत सामने आ रही है। ऐसे में एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कोरोना संकट की मुश्किल घड़ी में लोगाें को जीवनदान देने रक्तदान किया। इस अवसर पर 41 यूनिट रक्तदान किया गया।
    क्षेत्रीय सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर डॉक्टर्स, पुलिस, सफाईकर्मी सहित कोरोना संकट में सेवाकार्य कर रहे लोगों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाने का काम हमारे स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है। हर जरूरतमंद की मदद एवं भूखे व्यक्ति तक भोजन संघ द्वारा पहुँचाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में सेवा भारती गुना एवं स्व.नाथूलाल मंत्री जनकल्याण न्यास के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
    शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों द्वारा शुरू किया गया। इस मौके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रामवीर सिंह कौरव, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव, पूर्व सीएचएमओ डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. हर्षवर्धन जैन, डॉ. पीएन धाकड़, जन कल्याण न्यास के सचिव दिनेश शर्मा, सेवा भारती अध्यक्ष महेंद्र सिंह संधू, सचिव डॉ. मनोज सिंह रघुवंशी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। श्री जैन ने बताया कि कोरोना के संकट में जिला चिकित्सालय के सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो इसी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवा संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जा रहे है। ऐसे में गुना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्वयंसेवकों द्वारा भारी संख्या में रक्तदान किया गया।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    There was no lack of blood, so members donated 41 units of blood




    1

    ट्रैक्टर शोेरूम के वर्कशॉप में लगी आग, पुराना ट्रैक्टर और 1 जिप्सी जली

    बीजी रोड स्थित जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी के वर्कशॉप में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे लाखों के नुकसान की आशंका है।शोरूम संचालक आलोक अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे उन्हें चौकीदार ने इसकी जानकारी दी। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप से करीब डेढ़ किमी दूर लक्ष्मीगंज स्थित उनके मकान की छत से काला धुंआ उठता दिख रहा था। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग की लपटों में वहां रखा एक पुराना ट्रैक्टर व जिप्सी बुरी तरह से जल रही थी। वर्कशॉप में ट्यूबवेल भी लगा है लेकिन लोड न मिलने की वजह से वह भी नहीं चल पाया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दो वाहनों के अलावा नए टायरों के कुछ सेट भी रखे हुए थे, जो इस आग में जलकर राख हो गए। आग के कारण तापमान इतना बढ़ गया था कि शेड को थामने वाले लोहे के पाइप पिघलकर मुड़ गए। हालांकि यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था, क्योंकि वर्कशॉप व शो रूम में दो दर्जन से ज्यादा नए पुराने ट्रैक्टर रखे हुए थे। फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। आग शार्ट सर्किट से लगी थी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Fire in tractor showroom workshop, old tractor and 1 gypsy burned




    1

    डीआईजी को 17 महिला कैदियों ने जख्म दिखाए जेल में गुटखा-बीड़ी बिकने का वीडियो वायरल

    जेल में मंगलवार रात महिला कैदी के साथ हुई मारपीट के मामले में उच्च स्तर से जांच शुरू हो गई है। डीआईजी जेल एमआर पटेल में गुरुवार सुबह जेल पहुंचकर कैदियों से चर्चा की। इस दौरान महिला कैदियों ने उनके साथ हुई मारपीट की पूरी कहानी बयां कर दी। कुछ महिलाओं ने तो मारपीट के अपने हाथ-पैर पर मौजूद जख्म भी दिखाएं। 2 महिला प्रहरी को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेलर दिलीप सिंह को गुना से हटाकर एक माह के लिए जेल मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया है। उधर जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधा और उनके साहब के बंगले पर कार्य कराने संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जेल में हुए पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
    एक महिला कैदी के पति की शिकायत पर हुई थी जांच
    गुना जेल में 3 मई को रात में पहरा देने के लिए एक महिला कैदी की ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान उसे नींद आ गई तो महिला प्रहरी प्रियंका भार्गव और रीना मिश्रा को निलंबित कर दिया था। वहीं खुद जेल डीआईजी एमआर पटेल पूरे मामले की जांच के लिए गुना आए। इस दौरान जेल प्रबंधन भी हरकत में आ गया। वहां मौजूद अव्यवस्थाओं को ठीक करने में जुट गया।
    जेलर को मुख्यालय किया हाजिर : इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेलर दिलीप सिंह को भी लापरवाह माना है। उन्होंने समय रहते महिला कैदी से हुई मारपीट की जानकारी जेल मुख्यालय में नहीं दी। इस वजह से प्रारंभिक तौर पर लापरवाही सामने आने पर उन्हें गुना से हटा कर 1 माह के लिए जेल मुख्यालय अटैच कर दिया है।
    कैदियों के हाथ में जर्दा, बीड़ी और सिगरेट का वीडियो वायरल : जेल में हुए इस घटनाक्रम के बाद अब अंदर होने वाले कई गतिविधियां भी बाहर आने लगी हैं। एक वीडियो वायरल हुआ है, इसे गुना जेल का ही बताया जा रहा है। इसमें कुछ कैदी हैं, जो जेल परिसर में ही जर्दा, बीड़ी और सिगरेट आदि लेकर घूम रहे हैं। वहीं इन कैदियों से साहब के बंगले का भी काम कराया जाता था। इस पर भी जांच होगी।

    मामले की पूरी जांच होगी
    -एमआर पटेल, डीआईजी जेल खए मुताबिक, महिला बंदियों के साथ हुई मारपीट को लेकर जांच की जा रही है। सभी महिला कैदियों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं बताई हैं। इस मामले में लापरवाही पर जेलर को मुख्यालय हाजिर कर दिया है। वहीं दो महिला जेल प्रहरी निलंबित की जा चुकी है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Video of selling gutkha-bidi in jail viral to 17 female prisoners shown to DIG




    1

    सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 3 घंटे में 595 किसानों की उपज बिकी, दोपहर 1 बजे तक खाली हुआ परिसर

    नानखेड़ी गल्ला मंडी में जिंसों की नीलामी के लिए अलग-अलग दिन तय करने का प्रयोग लागू किया गया। पहले दिन इसे अच्छा रिस्पांस मिला और मात्र 3 घंटे में 595 किसानों की डाक हो गई। दोपहर साढ़े 12 बजे तक तो मंडी तकरीबन खाली करवाई जा चुकी थी। उधर पुरानी गल्ला मंडी में लगने वाली सब्जी मंडी को भी बंद कर दिया गया। कलेक्टर एस. विश्वनाथन एवं एसपी तरुण नायक खुद पुरानी मंडी पहुंचे और वहां मौजूद सभी सब्जी वालों को हटा दिया। कलेक्टर ने कहा कि सब्जी वालों को कह दिया गया है कि वे पूरे शहर में घूम-घूमकर अपना सामान बेचे।
    भीड़ घटाने की कवायद : नानाखेड़ी में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश : नानाखेड़ी मंडी में लागू नई व्यवस्था का पहले दिन सकारात्मक असर दिखा। मात्र 3 घंटे में 595 किसानों ने धनिया, चना और मसूर के उपज की खुली नीलामी में भाग लिया। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई हल्ला नहीं हुआ, भीड़ को पूरी तरह नियंत्रित थी। किसानों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बोली में भाग लिया। दोपहर 2 बजे के बाद तो मंडी में एक दम सन्नाटा पसर गया। सुबह 8 बजे से ही किसान पहुंचने लगे थे, दोपहर 12 के बाद उनके प्रवेश पर रोक थी। कुछ किसान दोपहर 1 बजे भी आ गए।
    यह है नई व्यवस्था : किसान सोमवार, मंगलवार और बुधवार को गेहूं, सरसों और सोयाबीन की नीलामी के लिए मंडी आ सकेंगे। वहीं गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को धनिया और गेहूं की नीलामी होगी। सुबह 8 बजे से प्रवेश होगा, और दोपहर 12 बजे बंद कर दिया जाएगा। नीलामी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
    ऐसे संभाली पूरी व्यवस्था : मंडी सचिव रियाज अहमद खुद नीलामी के दौरान मौजूद रहे और माइक से वह संदेश देते जा रहे थे कि सामाजिक दूरी का पालन करने वाले किसानों की उपज नीलाम होगी। पहले दिन 595 किसानों ने उपज की नीलामी कराई। धनिया की उच्चतम बोली 8825 रुपए प्रति क्विंटल और न्यूनतम 3850 रुपए रही। मॉडल भाव 4650 रुपए रही। इसी तरह चना की उच्चतम बोली 4100 रुपए, न्यूनतम 3760 और मॉडल भाव 3915 रुपए थी। मसूर का उच्चतम बोली 5025 रुपए, न्यूनतम 4800 रुपए रहा।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




    1

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने ब्लड बैंक में किया 11 यूनिट रक्तदान

    जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और गणमान्य नागरिक समय-समय पर जिला अस्पताल में रक्तदान करते रहते हैं। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे हम किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। विश्व में फैल रही कोरोना महामारी को हराने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में पहुंचकर 11 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में संघ के अरविंद सिंह रघुवंशी, संजीव बोहरे, नवीन सेन, प्रहलाद यादव, अमरनाथ माहौर, जितेंद्र कुशवाह, अर्पित नामदेव, शैलेंद्र दुबे, महेंद्र सिंह यादव, अरविंद रजक, नरेश रघुवंशी ने रक्तदान किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों से कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के समय जो रक्त शरीर से निकाला जाता है उसकी पूर्ति शरीर 7 दिन में कर लेता है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Rashtriya Swayamsevak Sangh members donate 11 units of blood in blood bank