3 ऑनलाइन ठग गिरोह से मिला इंदौर के 334 लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड का डेटा By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:26:00 GMT बैंक खाते से बिना ओटीपी लिए रुपए निकालने वाले ऑनलाइन ठग गिरोह के पकड़ाए पांच बदमाशों के पास से मप्र के तीन हजार लोगों का डेटा मिला है। इनमें इंदौर के 334, भोपाल के 750, उज्जैन के 450, ग्वालियर के 650 और जबलपुर के 600 लोगों का डेटा है। देशभर के 13 हजार लोगों के डेटा इनके पास हैं, जो इन्होंने विदेशी वेबसाइट्स से खरीदे। बदमाश डेबिट वक्रेडिट कार्डधारक के नंबर व सीवीवी कोड हैक कर धोखाधड़ी करते थे। ठगी बिना ओटीपी के करते थे। एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया उज्जैन की एक महिला से बदमाश मो. शादाब अली, मतीउल्ला खान, फिरोज आलम, फैजल मोहम्मद, फिरोज खान ने बिना ओटीपी के खाते से 49 हजार रुपए निकाले थे। मार्च में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने विदेशीहैकरों से ये डेटा 8 से 10 डॉलर में खरीदे थे। ये इंटरनेशनलसाइट से लाखों के इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद चुके हैं।द्वारकापुरी थाने के सिपाही का फेसबुक अकाउंट किया हैकअब पुलिस हैकरों के निशाने पर है। शुक्रवार को किसी ने द्वारकापुरी थाने के कांस्टेबल विकास पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। उसके परिचित गोलू सोलंकी व अन्य रिश्तेदार, दोस्तों से 10 हजार तो किसे से पांच हजार रुपए ले लिए। इस तरह 30 हजार से ज्यादा की ठगी की। कांस्टेबल ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। इसके पहले सराफा टीआई, संयोगितागंज थाने के एएसआई के साथ भी ऐसा हो चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Debit-credit card data of 334 people of Indore found from online thugs gang Full Article
3 सराफा में खुशियों की आमद, 73 साल के बुजुर्ग जंग जीतकर लौटे By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:37:00 GMT सराफा-दरहाई क्षेत्र 12 अप्रैल से जिस डर से सिसका और थमा था, आज उसमें उत्साह और खुशी का संचार होते जिसने भी देखा भाव विभोर हुए बगैर नहीं रह सका। शनिवार की शाम जब यहाँ के जैन परिवार के 8 सदस्य जिसमें एक की उम्र 73 साल है और राठौर परिवार के दो सदस्य सदस्य कोरोना पर विजय पाकर क्षेत्र में आए तो वहाँ के नागरिकों ने घर की बालकनी, छतों, दरवाजे पर खड़े होकर घंटियाँ, थाली बजाकर उनका जबरदस्त स्वागत किया। पिछले 28 दिनों से खौफजदा चेहरों पर चमक आई। कुछ ऐसा ही उत्साह 30 अप्रैल को कोरोना फतह कर लौटे 9 साल के आकर्षण के आने पर था, वहीं 10 लोगों के एक साथ घर वापसी ने लोगों में आत्मविश्वास भर दिया। यहाँ 12 अप्रैल को 70 वर्षीय सुरेंद्र सोनी नामक बुजुर्ग सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे, बाद में यह संक्रमण राठौर और जैन परिवार तक पहुँचा। 24 अप्रैल को यहाँ जैन परिवार के 8 सदस्य एक साथ पॉजिटिव आए तो पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। 24 अप्रैल के बाद से यहाँ कोई नया मामला नहीं आया है, वहीं सुखसागर क्वारेंटाइन में रखी गईं राठौर परिवार की ज्याेति जरूर 5 मई को पॉजिटिव आईं, लेकिन वे इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटाइन थीं और संक्रमित परिवार से जुड़ी हैं तो उन्हें क्षेत्र का नया मामला नहीं माना जाएगा। यहाँ से कुल 24 पॉजिटिव केस आए, जिनमें से 15 स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Happiness in the bullion, 73-year-old veteran returned after winning the battle Full Article
3 30 साल के लड़के से हो रहा था 14 वर्षीय बालिका का विवाह, टीम ने रोका By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:19:00 GMT विशेष किशोर पुलिस इकाई ने मालथौन के हरिपुर गांव में 14 वर्षीय बालिका के साथ होने जा रही 30 साल के लड़के की शादी रोक दी है। इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि शनिवार को दोपहर के वक्त मुखबिर ने मालथौन थाने के तहत आने वाले हरिपुर गांव में एक 14 साल की लड़की का विवाह रचाए जाने की सूचना दी थी।सूचना मिलते ही टीम पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर मौके पर रवाना हो गई। टीम जब गांव पहुंची तब लड़की को हलदी लगाने की रस्म अदा की जा रही थी। टीम ने परिवार से लड़की की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे। जांच करने पर लड़की की उम्र 14 वर्ष निकली। चूंकि लड़का भी गांव का ही था। लिहाजा टीम उसके घर भी पहुंची। दस्तावेज जांचने पर उसकी उम्र 30 वर्ष पाई गई। टीम ने लड़की पक्ष के लोगों को बुलाकर यह विवाह राेकने की बात कही। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष शादी रोकने तथा बालिग होने के बाद लड़की का ब्याह करने के लिए तैयार हुए। टीम में अविनाश रजक, भानु प्रताप, कल्याण सिंह लोधी तथा अन्य शामिल थे।मजदूरों को राशन बांटाइसी दौरान टीम ने जन साहस विकास युवा मंडल की मदद से खुरई ब्लॉक में पलायन कर आए मजदूरों के परिवारों को 1 माह का राशन बांटा। टीम ने ग्राम अंडेला, खिमलासा, पथरिया जेगन में अलग-अलग स्थानों पर मिले आदिवासी व गरीब वर्ग के लोगों को एक बोरी आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो दाल, 3 किलो शक्कर, 5 लीटर तेल, नमक, हल्दी तथा साबुन दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 राेजाना घर से 3 लीटर गर्म पानी बुलाकर पीने से होती थी गले की सिकाई, काजू-बादाम खाए, डॉक्टर की सलाह से लीं दवाएं By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:20:00 GMT भैंसदेही के आरिफ अंसारी ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब वे होम क्वारेंटाइन होकर 14 दिन बिता रहे हैं। आरिफ का कहना है कि हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और मल्टीविटामिन दवाओं के साथ गर्म पानी और काजू-बादाम ने उनके स्वस्थ होने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसका मानना है कि इस लड़ाई में भाइयों भाई जमीर और साबिर अंसारी ने उन्हें हर तरह से हिम्मत दी और ठीक होने में मदद की। घर से गर्म पानी बोतल में भरकर आइसोलेशन वार्ड में आता था। तीन लीटर गर्म पानी वे गले की सिंकाई के लिए पीते थे। काजू बादाम खाने से भी काफी मदद मिली। 6 अप्रैल से 2 मई तक 26 दिन हाैसले से लड़ाई लड़ी।उसका कहना है कि पूरी तरह स्वस्थ हूं, सभी तरह की सावधानियां रख रहा हूं। एक दिन गले में खराश के बाद उसे कोई परेशानी या लक्षण नहीं दिखे लेकिन पॉजिटिव होने के कारण उन्होंने ठीक होने में कोई कसर नहीं छोड़ी।नागपुर में एटीएम या डॉक्टर के यहां पर संक्रमण का शिकार होने की आशंकाआरिफ ने बताया कि में नागपुर के मोमिनपुरा में बर्तन के कारोबार के सिलसिले में रुका था। लॉकडाउन में घर में ही था, लेकिन एक दिन रुपए निकालने के लिए एटीएम जाना पड़ा, यहां पर भीड़ ज्यादा थी, यहां संक्रमित होने की आशंका है। पेट दर्द होने के कारण एक दिन डॉक्टर की क्लीनिक पर भी गया था, वहां पर भी भीड़ थी। उसे शक है कि यहां से भी वह संक्रमित हाे सकता है। लेकिन आरिफ ने माना कि हर हाल में सोशल डिस्टेेेंस मेंटेन रखना जरूरी है।7 दिन तक दोनों टाइम दी गई हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, एक दिन गला खराब : बीएमओबीएमओ डॉ. एमएस सेवरिया ने बताया कि आरिफ को 7 दिनों तक सुबह शाम हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गाेली दी गई। दो गोली प्रतिदिन उसे दी गई। इसके बाद मल्टीविटामिन की गोलियां दी गईं। खाने-पीने का कोई परहेज नहीं था। भरपेट भोजन करे यही प्रयास रहता था। केवल एक दिन ही आरिफ का गला थोड़ा खराब होने की सूचना मिलने पर हमने उसे एजीथ्रोमाइसिन गोली दी थी। इस गोली के लेने के बाद उसका गला पूरी तरह ठीक हो गया था।6 अप्रैल से 2 मई तक 26 दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और अस्पताल में रहना पड़ा6 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आरिफ अंसारी को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया। इसके बाद उसे भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया। यहां से 27 अप्रैल को उसे बैतूल जिला अस्पताल की कोरोना कंट्रोल यूनिट में रैफर किया गया। यहां से 2 मई को दो सैंपल लगातार निगेटिव आने के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। इस तरह 26 दिन तक वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही और बैतूल कोरोना कंट्रोल यूनिट में रहा।यह था रोज का रुटीन आइसोलेशन में आरिफ की दिनचर्या रोजाना सुबह 4 बजे उठकर इबादत से शुरू होता था। चाय, नाश्ते के साथ ही सुबह ही वे काजू और बादाम एनर्जी के लिए दिए जाते थे। सुबह 8 से 9 बजे भोजन आ जाता था। इसी समय दो रोटी खाने के बाद दोपहर में तीन रोटी खाता था। दिन में सोने का कोई रुटीन नहीं था, लेकिन रात को 11 बजे आरिफ सो जाता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आरिफ अंसारी(दाएं) Full Article
3 युवक ने 36 दिन में बनाए 72 चित्र और पुतले, शहर में लगाए By Published On :: Sun, 10 May 2020 02:06:00 GMT पेंटिंग में गहरी रुचि रखने वाले नगर के युवक ने लाॅकडाउन के दाैरान 36 दिनाें में घर में 72 पेंटिंग और कई पुतले बना दिए। जिन्हें लाेगाें काे जागरूक करने और काेराेना वायरस का डर बताने के उद्देश्य से मेन मार्केट, सार्वजनिक चाैराहाें और बंद दुकानों की शटर पर लगवाया गया। कई जगहाें पर पुराने कपड़े और बांस की चिंपी तथा पुराने पेपर तथा कलर से पुतले बनाकर लगाए। लोगों ने प्रयास की प्रशंसा की है।घंटाघर के पास रहने वाले 32 साल के मनाेज उर्फ माेनू साेकल ने लाॅकडाउन के दाैरान काेराेना वायरस के खतरे और इससे बचाव के सरल उपाय बताने के लिए अपने स्तर पर ड्राइंग पेंटिंग तैयार की। वे राेज घर में औसतन दाे पेंटिंग व पुतले राेज तैयार करते थे। खास बात यह थी कि वे यह प्रयास करते थे कि राेज बनाई जाने वाले पेंटिंग में अलग अलग संदेश हाें। कलात्मकता भी दिखाई दे। लाेग उसकी एक झलक देखें ताे उसे ठीक तरह से देखने के लिए रुकें और उसके संदेश काे समझकर अमल में लाएं।घर में खाली समय मिला तो उसके सदुपयोग के लिए सूझा यह आइडियामनाेज ने बताया कि शुरुआती 3-4 दिन तक ताे उसने कुछ नहीं किया। फिर उसे घर में बोरियत महसूस हाेने लगी। तभी उसका ध्यान अपनी एक अधूरी पेंटिंग पर गया। जिसे उसने पूरा करने की शुरुआत की। इस बीच उसके मन में यह विचार आया कि क्याें न काेराेना के संक्रमण व बचाव काे लेकर कुछ अलग किया जाए। इसके बाद मुंह पर मास्क, ये वक्त भी गुजर जाएगा, पुलिस व डाॅक्टराें काे नमन, काेराेना गैजेट डाेरेमाॅन घर पर रहाे, जैसे चित्र बनाए। इन्हें बंद दुकानों की शटर, घंटाघर, नारायण टाॅकीज, परशुराम चाैक, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन अादि जगहाें पर लगाए। प्रशासन व कई नागरिकों ने प्रशंसा की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरदा। मनोज ने इस तरह बनाकर पूरे शहर में लगाईं पेंटिंग। Full Article
3 3 माह में बननी थी बुंदेला, रामनगर कॉलोनी की सड़कें, डेढ़ साल बाद भी नहीं बन पाईं By Published On :: Sun, 10 May 2020 02:27:52 GMT कोरोना संकट के चलते दिहाड़ी मजदूर घर बैठे हैं और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन काम बंद हैं इसलिए मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लॉकडाउन-3 में कलेक्टर रोहित सिंह ने सभी निकायों, पंचायतों और अन्य विभागों को रुके हुए काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए ताकि स्थानीय लोगों को काम मिल सके। लेकिन अभी तक मनरेगा के अलावा कहीं कोई काम नहीं चल रहा है। नगरपालिका ने भी अपने रुके हुए काम शुरू नहीं कराए। जबकि काम इतने ज्यादा हैं कि एक बार शुरू होने के बाद कभी खत्म नहीं होंगे।शहर की सबसे बड़ी कॉलोनियों में शामिल रामनगर और बुंदेला कॉलोनी में तीन महीने के अंदर सीसी सड़कों का निर्माण पूरा होना था। लेकिन डेढ़ साल से दोनों ही सड़कें अधूरी बनी पड़ी हैं। लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है कि इन सड़कों का निर्माण कभी पूरा होगा भी या नहीं। पूरे दिन अधूरी सड़कों पर धूल और गड्ढों के कारण लोगों की जो हालत हो जाती है वह वे ही समझ सकते हैं। सड़कों के निर्माण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध ली है। इसलिए भी नगर पालिका इनका निर्माण पूरा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पिछले डेढ़ साल में कई सीएमओ बदल गए लेकिन कभी भी किसी ने भी इनका निर्माण पूरा कराना तो दूर वहां निरीक्षण तक नहीं किया। न ही ये जानने की कोशिश की गई कि आखिर निर्माण क्यों रुका है। अगर इन सड़क का निर्माण शुरू होता है तो 15 से 20 मजदूरों को कम से कम 15 दिन का काम तो मिलेगा ही, सड़क निर्माण भी पूरा हो जाएगा।बुंदेला कॉलोनी में बस स्टैंड बायपास से पुरानी कलेक्टोरेट तक लगभग 900 मीटर लंबी सड़क और बायपास से ही रामनगर कॉलोनी में लगभग 500 मीटर सीसी सड़क का निर्माण अक्टूबर 2018 में प्रारंभ हुआ था। दोनों सड़कें लगभग छह करोड़ की लागत से बनाई जाना थी। निर्माण कार्य शुरू हो गया। बीच में सीवर लाइन डलने की वजह से निर्माण कार्य में विलंब हुआ और जब सीवर की दिक्कत दूर हुई तो विधानसभा चुनाव प्रभावित होने के कारण सड़कों का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। चुनाव के बाद मप्र में सरकार बदली तो शहर में सड़कों के बुरे दिन शुरू हो गए। 18 महीने बाद प्रदेश से कमलनाथ सरकार गई और मार्च में पुन: शिवराज सरकार आ गई। लेकिन तब तक कोरोना महामारी आ गई और पूरे भारत में लॉकडाउन लग गया। लेकिन अच्छी बात यह है कि हम अब तक ग्रीन जोन में हैं। शिवराज सरकार ने हाल में ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ग्रीन जोन में निर्माण कार्य शुरू कराए जाएं। कलेक्टर सिंह ने भी पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, नगर पालिका, मनरेगा आदि की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को काम मिल सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 3 साल का बच्चा था मरीज, अस्पताल में14 दिन साथ रहने पर भी मां को नहीं हुआ संक्रमण By Published On :: Sun, 10 May 2020 03:21:00 GMT जिले के सबसे कम उम्र के काेराेना पाॅजिटिव 3 साल के मुमताज की मां साहिबा संक्रमित नहीं थीं। 14 दिन तक अपने बच्चे के साथ रहीं और उसे काेराेना के जाल से निकाल लाईं। काेराेना उनकी ममता काे छू न सका, क्याेंकि बच्चे के साथ रहने के बाद भी उनकी जांच रिपाेर्ट निगेटिव ही आई। बच्चे काे ठीक हुए एक सप्ताह हाे चुका है और अब वह घर में मुस्कान बिखेर रहा है।साहिबा जिला अस्पताल में बिताए उन 14 दिनाें काे याद करते हुए बताती हैं- जब बच्चे की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई और कहा गया कि बच्चे काे लेकर मुझे परिवार से अलग एक कमरे में रहना पड़ेगा ताे घबरा गई थी लेकिन बच्चे की जान बचाने के लिए यह जरूरी था। डाॅक्टर ने कहा बच्चे काे खुद से दूर रखाे लेकिन इतने छाेटे बच्चे काे कैसे दूर रख सकती थी। पूरे समय मास्क लगाती थी, हाथ में ग्लब्ज पहने रखती थी। बच्चा बड़ी मुश्किल से मास्क पहनता, क्याेंकि उसकी साइज बड़ी थी। फिर सिस्टर अपने घर से बच्चे के लिए उसकी साइज का छाेटा मास्क बना कर लाई।वीडियाे काॅलिंग कर परिवार से बात कराती थीमुमताज को जब याद आजाती, बाेलता- पापा के पास चलाे, दादा के पास चलाे। वीडियाे काॅलिंग कर उनसे बात कराती। कभी उसके पापा, कभी दादा-दादी, कभी बुअा वीडियाे काॅल कर बात कर उसका समय काटते। दिन में उसे बहलाकर सुला देती। दाे-तीन घंटे एेसे निकल जाते थे। माेबाइल में पाेयम सुनाती, बाेलता था मम्मी जाॅनी-जाॅनी यस पापा वाली सुनाअाे। लूडाे गेम खेलने के लिए माेबाइल दे देती ताे उसमें समय बीतता। कभी जिद करने लगता ताे बाेलती थी, बाहर पुलिस है। यह डर ताे कभी रहा ही नहीं कि इससे मुझे भी काेराेना हाे जाएगा।चाॅकलेट दी ताे सिस्टर काे कहने लगा दादीसाहिबा बताती हैं- बच्चा एक जैसा खाकर कई बार बाेर हाे जाता था। एक बार ताे डाॅक्टर से ही बाेल दिया कि राेज राेज दाल खिलाते हाे, कभी पनीर नहीं खिलाते हैं। सिस्टर ने चाॅकलेट लाकर दी ताे उन्हें दादी कहने लगा। स्टाफ कभी बिस्किट, कभी चाॅकलेट, कभी अंगूर लाकर देते थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 3-year-old child was a patient, mother did not get infection even after 14 days stay in hospital Full Article
3 उज्जैन में 2 और कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा बढ़कर 237 हुआ, अब तक 45 की जान गई By Published On :: Sun, 10 May 2020 06:53:20 GMT यहां रविवार काे दाे और काेराेना संक्रमित सामने आए। इसके साथ ही संक्रमिताें का आंकड़ा बढ़कर 237 हाे गया। वहीं, मृतकोंकी संख्या 45 हाे गई है। इसके पहले शनिवार को 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इनमें दो की मौत हो गई है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी दे रहे 36 साल के डॉक्टर को भी कोरोना संक्रमण मिला है। उन्हें मरीजों से यह संक्रमण हुआ। डॉक्टर का घर आगर रोड पर शिवांश पैराडाइज सिटी में है। प्रशासन उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया है। लगातार कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद अब रविवार सुबह से पूरे शहर का सर्वे शुरू किया गया। इसके लिए शनिवार को सर्वे टीम को नानाखेड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया था।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया इससे घबराने की जरूरत नहीं है, मरीज सामने आएंगे तो उनका इलाज होगा। संक्रमण और ज्यादा फैलने से रुकेगा। सर्वे होने से बीमार मरीज सामने आएंगे। इससे अगले एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 320 पार होने के आसार हैं। इधर, राहत इस बात की है कि11 मरीज और ठीक हो गए हैं। जिनकी मौत हुई, उनमें अब्दालपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष और केडी गेट निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 45 मरीजों की मौत हो चुकी है।वेद परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिवमध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित सदस्यों वाले परिवार ने कोरोना के खिलाफ आधी जंग जीत ली है। बड़नगर के वेद परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए थे। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। शनिवार को दो सदस्य ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले 7 सदस्य डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें 20 माह का बच्चा भी है। बाकी 11 सदस्य इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। यहां उन्हें 10 दिन हो गए हैं। अगले छह-सात दिन में उनके भी ठीक होने की उम्मीद है।परिवार के सदस्य की जुबानी, कोरोना से जंग की कहानी...हमारा परिवार कई दशकों से बड़नगर के शिवाजी रोड पर रहता है। हम 250 सदस्य है। परिवार में सोना-चांदी, जरनल स्टोर्स, नमकीन, मिठाई के व्यापारी और डॉक्टर, इंजीनियर, बैंककर्मी, सेल टैक्स अफसर, वैज्ञानिक हैं। बड़नगर के अलावा इंदौर, मुंबई और विदेश में भी कुछ सदस्य रहते हैं। हमारे घर कोरोना इतनी चालाकी से घुसा कि पता ही नहीं चला। 30 मार्च को परिवार के बुजुर्ग व मेरे बड़े पापा रमेश वेद उम्र 72 साल का निधन हो गया। इनकी कोरोना जांच नहीं हुई। अभी इन्हें खोने का गम था ही कि 9 दिन बाद 8 अप्रैल को रमेश जी के लड़के नीलेश वेद उम्र 44 साल का निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आई, सैंपल लिए। दो दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आई तो राहत की सांस ली कि कोरोना का कहर नहीं है, लेकिन 20 अप्रैल को मेरे एक और बड़े पापा डॉ. पुष्पेंद्र वेद उम्र 70 साल का निधन हो गया। इन्हें इंफेक्शन था, कोरोना जांच नहीं कराई। इनके अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद ही काका राजकुमार वेद उम्र 62 साल की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बड़नगर का वेद परिवार: प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित सदस्यों वाले परिवार के सदस्य अब स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को दो लोग डिस्चार्ज हुए। Full Article
3 78 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1858 पर पहुंचा, शहर में 30 मई तक जारी रह सकता है लॉकडाउन By Published On :: Sun, 10 May 2020 06:55:00 GMT शहर में कोरोनावायरस के नए मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में 78 लाेगों में इस बीमारी की पुष्टि की गई जिससे शहर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1858 पर पहुंच गया है। वहीं लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से 17 मई को लॉकडाउन खुलने की संभावना नगण्य है, इंदौर में लॉकडाउन 30 मई तक जारी रह सकता है। हालांकि इसमें चरणबद्ध तरीके से छूटें मिलती जाएंगी। जब तक पॉजिटिव मरीज मिलेंगे, राहत नहीं मिलेगी। राजबाड़ा, 56 दुकान जैसी भीड़ वाली जगहें दो से तीन महीने तक खुलना मुश्किल है। मॉल, टॉकिज भी नहीं खुलेंगे, क्योंकि जून-जुलाई में फिर वायरस के पीक पर आने की आशंका है।शनिवार रात आई रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1858 हो गई है। शनिवार को 1196 सैंपलों में से 1118 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 78 की पॉजिटिव। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार अब तक इंदौर जिले में 13940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। वहीं अब तक इस बीमारी से 89 लोगों की मौत हो चुकी है। एक राहत वाली बात यह है कि 891 मरीज इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके है। वर्तमान में 878 कोरोना पॉजिटिव मरीजाें का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।घर के पास वाली बैंक शाखा से ले सकेंगे पेंशन, जाकर देना होगा आवेदनबैंक बंद होने से पेंशनरों को पेंशन लेने मेंसमस्या आरही है। एेसे में कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी किया है कि पेंशनरों को घर के पास वाली पेंशन संबंधी बैंक की शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। संबंधित बैंक लीड बैंक मैनेजर को ई-मेल कर इसकी जानकारी देंगे और ऑनलाइन मंजूरी लेंगे। मंजूरी मिलने पर बैंक पेंशनर को तय समय देकर उन्हें बुलाएंगे। यह मंजूरी 11 से 25 मई तक के लिए जारी की है। पेंशनर काे बैंक जाने-आने के लिए अलग पास की जरूरत नहीं होगी। उन्हें पेंशन बुक, पेंशन पेमेंट आर्डर आदि साथ में रखना होगा। बैंक पेंशनराें तक पहुंचने के लिए मोबाइल वैन के जरिए कियोस्क भी चला सकते हैं। इसके लिए बैंक प्रबंधन एडीएम बीबीएस तोमर के पास आवेदन कर कियोस्क की मंजूरी ले सकते हैं। जिले में अभी करीब सवा लाख पेंशनर हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इंदौर में लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से 17 मई को लॉकडाउन खुलने की संभावना नगण्य है, इंदौर में लॉकडाउन 30 मई तक जारी रह सकता है। Full Article
3 खतरनाक संक्रमण ने दो जान और ली, राज्य में मौत का आंकड़ा अब 31; लुधियाना में नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु की मौत का पहला मामला By Published On :: Sat, 09 May 2020 16:02:34 GMT पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शनिवार को सूबे में दो और लोगों की जान इस खतरनाक वायरस ने ले ली।लुधियाना मेंश्री हुजूर साहिब नांदेड़से लौटे56 वर्षीय गुरजंट सिंह को शनिवार तड़केहार्ट अटैक हुआ। जिले के गांव मानूके के रहने वाले गुरजंट की 30 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में एडमिट किया गया था। जिले में अब 6 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन नांदेड़ से लौटने वाले किसी व्यक्ति की पहली मौत है।उधर, होशियारपुर जिले में शनिवार कोएक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तलवाड़ा के 62 वर्षीय ओंकार सिंह की बीती 7 मई को मौत हो चुकी है, लेकिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि शनिवार को हुई है। बताया जाता है कि सिर पर चोट लगने की वजह से काफी समय पीजीआई चंडीगढ़ से नियमित उपचाराधीनचल रहा था। इस संबंधी सिविल सर्जन डॉ.जसवीर सिंह ने बताया कि इस मौत के साथ जिला होशियारपुर में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।कहां कितने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई आजशनिवार को जालंधर जिले मेंसबसे ज्यादा 17 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब में 5, रोपड़ में 4, पठानकोट में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में भी आज 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इनमें से होशियारपुर में पुष्टि मौत के बाद हुई है।किस जिले में फिलहाल क्या स्थिति है? जिले का नाम कुल संक्रमित ठीक हो चुके अब तक हुई मौतें अमृतसर 287 8 3 जालंधर 175 17 5 तरनतारन 157 0 0 लुधियाना 125 8 6 गुरदासपुर 116 0 1 नवांशहर 103 18 1 पटियाला 96 14 2 मोहाली 95 52 3 होशियारपुर 90 6 4 संगरूर 88 3 0 मुक्तसर 65 1 0 मोगा 56 4 0 फरीदकोट 45 3 0 फिरोजपुर 43 1 1 बठिंडा 40 0 0 फाजिल्का 39 0 0 पठानकोट 29 10 1 फतेहगढ़ साहिब 28 2 0 कपूरथला 24 2 2 बरनाला 21 1 1 मानसा 20 5 0 रोपड़ 20 2 1 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amritsar Ludhiana (Punjab) Coronavirus Cases Update | Punjab Corona Cases District Wise Today News; Amritsar Jalandhar Ludhiana Patiala Gurdaspur Hoshiarpur Full Article
3 श्री हजूर साहिब से लौटे 60 लोगों में से 54 की रिपोर्ट निगेटिव, जिले में 30 और लोगों की सैंपलिंग By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT विदेश से लौटने वालों में अधिकतर लोग भुलत्थ व आसपास के क्षेत्रों के रहने वालेशनिवार को जिले के लिए राहत की खबर आई है। पीटीयू में क्वारेंटाइन किए श्री हजूर से लौटे 42 पुलिस मुलाजिमों में से 36 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 6 की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं, श्री हजूर साहिब से लौटे 18 श्रद्धालुओं की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को अब पीटीयू से अपने घर में ही क्वारेंटाइन होने के लिए कहा है।शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 30 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें से सिविल अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में पहुंचे 27 लोगों के सैंपल लिए। इसके अलावा सिविल अस्पताल के आइलोलेशन वार्ड में भर्ती फगवाड़ा के एक ही परिवार से संबंधित 3 पॉजिटिव मरीजों के फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। इनकी रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को आने की संभावना है।होटलों और स्कूलों में ठहरने से पहले जांच होगीकोरोना वायरस के चलते जहां पहले पंजाब में भारी गिनती में श्री हजूर से श्रद्धालु पहुंचे थे और प्रदेश में कोरोना पॉजिटव के मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी हो गई थी। अब विदेशों में फंसे पंजाबियों को अपने देश लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में कहीं न कहीं प्रदेश में और खतरा बढ़ सकता है। वहीं, विदेश से आए पंजाबियों को होटलों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है यानि उनकों होटलों में क्वारेंटाइन किया जाएगा। पंजाबी प्रवासियों को होटल भेजने से पहले मेडिकल जांच भी की जाएगी।विदेश से जिले में 900 लोगों के जल्द लौटने की संभावना, होटलों में ठहरने के किए जा रहे प्रबंधकपूरथला| श्रद्धालुओं के बाद अब केंद्र सरकार विदेशों में फंसे एनआरआई को लाने की तैयारी कर रही है। श्री हजूर साहिब से पंजाब लौटे 4200 श्रद्धालुओं में से एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों का इजाफा हो जा रहा है। इधर, पंजाब में एनआइआई अपने देश आने के लिए विदेशों से रवाना हो रहे हैं।सरकार का मानना है कि विदेशों में आने वाले पंजाबियों की वापसी के दौरान बेहद सावधानी रखनी होगी। सरकार की ओर से डीसी और सेहत विभाग को अलर्ट किया गया है। जिले की डीसी ने भी कहा है कि भुलत्थ और आसपास क्षेत्र से संबंधित एनअारआईज वापस अपने गांव पहुंच रहे हैं। उन्हें ठहराने के लिए होटल मालिकों से बातचीत की जा रही है। कुछ लोगों को सरकारी स्कूलों में क्वारेंटाइन किया जाएगा।फगवाड़ा के तीन मरीज सिविल में हैं क्वारेंटाइनएपीडीमोलोजिस्ट डॉ. राजीव भगत ने बताया कि शनिवार को कुल 30 सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे हैं। 3 सैंपल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक ही परिवार के 3 पॉजिटिव मरीजों के दोबारा लिए गए है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए 14 दिन हो गए हैं। इन सेंपलों की रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।एक होटल में 2 से ज्यादा लोग नहीं ठहरेंगे, खाना मेन्यू मुताबिक मिलेगावहीं, जिले में 900 के करीब एनआरआई आने की संभावना है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एनआरआईज के पहुंचते ही प्रशासन की ओर से उन्हें क्वारेंटाइन करने के आदेश दिए हैं। यही नहीं होटल के मेन्यू के मुताबिक इन्हें खाना भी उपलब्ध करवाया जाएगा। होटल में रुकने का सारा खर्च लोगों को खुद उठाना पड़ेगा।एक होटल में दो से ज्यादा लोगों को नहीं रखा जाएगा। इतना ही नही दूसरे राज्यों में वापस अपने गांव लौटने वालों को सरकारी स्कूलों में क्वारेंटाइन किया जाएगा। वहीं, डीसी दीप्ति उप्पल का कहना है कि पंजाब में दोआबा क्षेत्र में अधिक संख्या एनआरआईज की है।पीटीयू में 42 मुलाजिम और 18 श्रद्धालु क्वारेंटाइनस्वास्थ्य विभाग कपूरथला के एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. राजीव भगत ने बताया कि गत दिन श्री हजूर साहिब से लौटे 60 लोगों के सैंपल लेकर पीटीयू में क्वारेंटाइन किया था। इनमें से 42 पुलिस कर्मी शामिल हैं जबकि 18 श्रद्धालु थे। शनिवार शाम को 60 सैंपलों में से 54 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से 36 पुलिस मुलाजिमों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 36 पुलिस मुलाजिमों समेत 18 श्रद्धालुओं को पीटीयू से अब उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Of the 60 people who returned from Mr. Hazur Sahib, 54 reported negative, 30 more people in the district sampling Full Article
3 अनीता सोमप्रकाश ने 30 आशा वर्करों को बांटी राशन सामग्री By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस महामारी के चलते समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश ने 30 आशा वर्करों को राशन सामग्री वितरित की। अनीता ने वर्करों को राशन सामग्री वितरित करते हुए लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में हरेक भारतवासी अपने देश के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। अनीता ने कोरोना वायरस के चलते मोदी सरकार की ओर से देशभर में किए लाकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने की अपील की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anita Somprakash distributed ration material to 30 Asha workers Full Article
3 पाकिस्तान से 532 किलो हेरोइन मंगाने वाला तस्कर चीता गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के लिए नार्को टेरर फंडिंग रैकेट के अहम सूत्रधार अमृतसर के कुख्यात तस्कर रणजीत सिंह राणा उर्फ चीता को उसके भाई गगनदीप सिंह के साथ हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ सुबह 3 से 5 बजे तक चले जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार सुबह गांव बेगू से गिरफ्तार किया। पुलिस को अमृतसर में 29 जून 2019 को आईसीपी अटारी के जरिए पाक द्वारा नमक की बोरियों में छिपाकर भेजी गई 532 किलो हेरोइन की खेप के मामले में किंगपिन रहे चीता की तलाश थी।एक मकान किराए पर लेकर गुरमीत सिंह बनकर 8 महीनों से रहता रहाचीता उसके भाई गगनदीप और उसके साडू गुरमीत सिंह निवासी गांव वैदवाला सिरसा को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंपा है। चीता अपने भाई गगनदीप के साथ उनके साडू गुरमीत सिंह निवासी गांव वैदवाला के की आईडी पर गांव बेगू जिला सिरसा में एक मकान किराए पर लेकर गुरमीत सिंह बनकर 8 महीनों से रहता रहा। यहां रहकर वह अमृतसर सीमा पर अपने मौसेरे भाईयों के जरिए पाक से ड्रग रैकेट भी चलाता रहा व उसके जरिए आने वाली राशि से हिजबुल को पहुंचाता रहा। टीम में एनआईए, सिरसा के एसपी डा. अरुण नेहरा, अमृतसर पुलिस के डीसीपी मुखविंदर सिंह, सहित अन्य अधिकारियों ने छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया।ऐसे जुड़ी कड़ियां25 अप्रैल को अमृतसर में फंडिंग जुटाने आए आतंकी हिलाल अहमद वागे के पकड़े जाने के बाद जब मामला एनआईए के पास पहुंचा तो जांच के आधार पर बुधवार को चीता के मौसेरे भाई अमृतसर निवासी बिक्रम सिंह उर्फ विक्की व मनिंदर सिंह उर्फ मनी को पकड़ा गया, जिनसे एक किलो हेरोइन व 32 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। विक्की ने चीता के कहने पर ही हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हिलाल को अमृतसर में 29 लाख रुपए दिए थे।इनसे पूछताछ के आधार पर हिजबुल से जुड़े गुरदासपुर के दो अन्य तस्कर जसवंत सिंह व रणजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली, जो सिरसा में नाम बदलकर रह रहे चीता के संपर्क में थे। इनके मोबाइल से मिले सुराग से ही एनआईए व पंजाब पुलिस चीता तक पहुंची।पाक के लिए अहम था चीता और उसका परिवाररणजीत सिंह उर्फ चीता पाक सीमा से सटे तरनतारन के गांव हवेलियां का रहने वाला है जो अपने 5 भाईयों समेत पाक से हेरोइन तस्करी का नेटवर्क चलाता था। भाई कुलदीप सिंह जाली करंसी मामले में अमृतसर जेल में बंद है। दूसरा भाई बलविंदर सिंह बिल्ला 28 जुलाई 2019 को पठानकोट में 1 करोड़ ड्रग मनी व 1 किलो हेरोइन समेत एसटीएफ ने पकड़ा। अब ये दो भाई चीता व गगन पकड़े गए, जबकि सरबन सिंह अभी भी फरार है।चीता के इस ड्रग रैकेट में दूसरा सबसे अहम नाम है इकबाल सिंह उर्फ शेरा निवासी हवेलियां है। इसके चाचा का नाम बलविंदर सिंह बिल्ला है जिसे 1 अगस्त 2019 को मोहाली पुलिस ने चंदपुर टोल पलाजा पर पौना किलो हेरोइन समेत पकड़ा था। मगर इकबाल सिंह अब तक हाथ नहीं लगा। पाक से होने वाली ट्रेड के जरिए आने वाली हेरोइन को चीता व इकबाल ही अपने गोदाम केे जरिए खपाते थे।आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टेरर नैटवर्क की बड़ी मछली है चीता : डीजीपीडीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया, रणजीत सिंह आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टेरर नेटवर्क की बड़ी मछली है। नायकू का साथी हिलाल रणजीत सिंह के मौसेरे भाईयों से अमृतसर में फंडिंग लेने आया था। उससे मिले इनपुट हिजबुल कमांडर नायकू को खत्म करने में अहम साबित हुआ। चीता पंजाब, जम्मू कश्मीर व अन्य हिस्सों में होने वाली टेरर फंडिंग व हथियारों की समगलिंग में शामिल था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Smuggler cheetah arrested for 532 kg heroin from Pakistan Full Article
3 एकांतवास किए 38 लोगों के सैंपल भरे By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोरोनावायरस से पंजाब में बहुत सारे एकांतवास सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट की भूख मिटाने के लिए और रोजी रोटी कमाने के लिए गए लोगों को पंजाब सरकार की तरफ से इस महामारी के चलते वापस लाकर एकांतवास किया गया है। इसी के अंतर्गत ही सरकारी मिडल स्कूल लक्खेके मुसाहिब में बने एकांतवास सेंटर में ड्यूटी निभा रहे अध्यापक हरनेक चंद ने बताया कि इस सेंटर में 38 लोगों को एकांतवास किया गया है। इनमें 4 बच्चे भी हैं।ये लोग हरियाणा, राजस्थान और चेन्नई में मजदूरी करने के लिए गए थे। ये लोग जब मजदूरी करने गए थे तो कुछ अपने बच्चों को साथ लेकर गए थे और कुछ इधर अपने घर अपने बच्चे को छोड़ गए थे, जो बच्चे घर रह गए थे, वे जब बनाए गए एकांतवास सेंटर में अपने परिवार को मिलने के लिए आते हैं तो उनको 8-10 मीटर दूर से ही बात करने दी जाती है।कई बार तो उस समय पर माहौल भावुकता वाला हो जाता है।आज इन 38 लोगों के सैंपल फाजिल्का जिले के साथ संबंधित डॉ. यूनिक गुप्ता, सुरिन्द्र कम्बोज, मेडिकल स्टाफ फार्मेसी अधिकारी जुगल किशोर और फार्मेसी अधिकारी जय नरेश पंकज आदि की टीम ने पूरी मुस्तैदी बरतते हुए और लेबोरेट्रियों को भेज दिए। इस एकांतवास सेंटर में जो लोग एकांतवास किए गए हैं वे जलालाबाद हलके गांवों के साथ संबंधित हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sampled 38 people in exile Full Article
3 पाकिस्तान से 532 किलो हेरोइन मंगाने वाला तस्कर चीता गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के लिए नार्को टैरर फंडिंग रैकेट के अहम सूत्रधार अमृतसर के तस्कर रणजीत राणा उर्फ चीता को उसके भाई गगनदीप सिंह व साडू गुरमीत के साथ सिरसा से अरेस्ट कर लिया। एनआईए ने पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ शनिवार तड़के 3 से 5 बजे तक चले जॉइंट ऑपरेशन में यह सफलता हासिल की। पंजाब पुलिस को पाकिस्तान से नमक की बोरिया में छिपाकर लाई गई 532 किलो हेरोइन की खेप के मामले में चीता की तलाश थी।चीता अपने साडू गुरमीत की आईडी पर गांव बेगू में किराये पर रहता था। यहां रहकर वह अमृतसर सीमा पर अपने मौसेरे भाईयों के जरिए पाक से ड्रग रैकेट भी चलाता रहा व पैसे हिजबुल को पहुंचाता रहा। शनिवार को सुबह एनआईए, सिरसा के एसपी डा. अरुण नेहरा, अमृतसर पुलिस के डीसीपी मुखविंदर सिंह, एसीपी गुरबाज सिंह व अभिमन्यु राणा समेत अन्य अधिकारियों ने छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया।हिलाल की गिरफ्तारी के बाद कड़ियां जुड़ती गईं25 अप्रैल को अमृतसर में फंडिंग जुटाने आए आतंकी हिलाल अहमद के पकड़े जाने के बाद बुधवार को चीता के मौसेरे भाई अमृतसर निवासी बिक्रम सिंह उर्फ विक्की व मनिंदर सिंह उर्फ मनी को पकड़ा गया, जिनसे एक किलो हेरोइन व 32 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। विक्की ने चीता के कहने पर ही हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हिलाल को अमृतसर में 29 लाख रुपए दिए थे। इनसे पूछताछ के आधार पर हिजबुल से जुड़े गुरदासपुर के दो अन्य तस्कर जसवंत सिंह व रणजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली, जो सिरसा में नाम बदलकर रह रहे चीता के संपर्क में थे। इनके मोबाइल से मिले सुराग से ही एनआईए व पंजाब पुलिस चीता तक पहुंची।आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टैरर नैटवर्क की बड़ी मछली है चीता : डीजीपीडीजीपी दिनकर गुप्ता के बताया कि रणजीत सिंह चीता पाकिस्तान प्रायोजित आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टैरर नेटवर्क की बड़ी मछली है। इसका लिंक हिजबुल कमांडर रियाज अहमद नायकू से था जो 7 मई को कश्मीर में हुए एक सैन्य ऑपरेशन में मारा गया। नायकू का साथी हिलाल अहमद वागे रणजीत सिंह के मौसेरे भाईयों से अमृतसर में फंड लेने आया था।उससे मिले अहम इनपुट को पंजाब पुलिस ने जेएंडके पुलिस से शेयर किया, जो हिजबुल कमांडर नायकू को खत्म करने में अहम साबित हुआ। रणजीत चीता देश के अहम ड्रग स्मगलरों में से एक है जो पंजाब, जम्मू कश्मीर व देश के अन्य हिस्सों में होने वाली टैरर फंडिंग व हथियारों की तस्करी में शामिल था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 दरबार साहिब में बनने वाले लंगर के लिए भेजा 35 क्विंटल गेहूं By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT शिरोमणि अकाली दल के सर्कल मानुके के अध्यक्ष बलकरण सिंह की अगुआई में श्री दरबार साहिब में लगने वाले लंगर के लिए गेहूं भेजी गई। सर्कल अध्यक्ष बलकरण सिंह ने बताया कि गांव मानुके, रौंता, पत्तों, दीदार-ए-वाला, जवाहर सिंह वाला की संगत ने 35 क्विंटल गेहूं एकत्रित की है। जो अमृतसर साहिब के श्री दरबार साहिब में लगने वाले लंगर के लिए भेजी गई है। समूह वर्करों ने सरबत के भले की अरदास करके गेहूं की गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर चेयरमैन खनमुख भारती, पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह, तारा सिंह, नंबरदार अमरजीत सिंह ,मन्दर सिंह, भूपिंदर सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, मोहन सिंह मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 35 quintals of wheat sent to anchor built in Darbar Sahib Full Article
3 अड्डा मार्केट व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल- कुछ दिन पहले बनी 13 मेंबरी कमेटी ने टोनी को बनाया प्रधान By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT मुझे 170 व्यापारियों ने अध्यक्ष चुना, काम करूंगा : टोनी सहगलअड्डा मार्केट के व्यापार मंडल में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ। टोनी सहगल व उसके साथियों ने दावा किया कि मार्केट के 60 प्रतिशत से अधिक दुकानदारों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके शिव राम टोनी सहगल को अड्डा मार्केट का अध्यक्ष चुन लिया है। इसके बाद ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय साहनी की उपस्थिति में शिव राम टोनी सहगल की बाकायदा ताजपोशी की गई और दुकानदारों ने टोनी को हार डालकर खुशी मनाई और पूरी मार्केट में लड्डू बांटे।उधर, 12 साल से मार्केट के प्रधान चले आ रहे राजेश चौधरी व उनके साथियों ने टोनी सहगल की नियुक्ति प्रक्रिया को नियमों के विरुद्ध बताया और टोनी को अड्डा मार्केट का प्रधान मानने से इंकार करते हुए प्रधानगी राजेश चौधरी के पास ही होने का दावा किया।शिव राम टोनी सहगल ने बताया कि 2 मई को गुरुद्वारा कलगीधर राज नगर में मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन से तालमेल करके दुकानें खुलवाने के लिए 13 मेंबरी कमेटी बनाकर कुलदीप सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। कमेटी को बनाने का मकसद 12 वर्ष से अड्डा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चौधरी का गंभीरता से काम न करना और कई अहम मौकों पर व्यापार मंडल की मीटिंग न बुलाना था। इससे दुकानदार परेशान थे। राजेश चौधरी ने इस कमेटी में शामिल मेंबरों को शरारती अनसर कहा गया और कई व्यापारियों को धमकाया। इसे लेकर व्यापारियों में रोष था।टोनी ने कहा कि इसके चलते कमेटी मेंबरों ने उन्हें अड्डा मार्केट के प्रधान पद के लिए रिकमेंड किया अौर बाद में प्रधान बनाने का प्रस्ताव डाला, जिस पर 220 दुकानदारों में से 170 ने हस्ताक्षर करके सहमति जताई। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन जिन दुकानदारों को शनिवार दुकानें खोलने की अनुमति दी थी वह मार्केट में मौजूद थे। कुछ दुकानदार आ नही सके। इसलिए 170 के हस्ताक्षर हो सके। अड्डा मार्केट के दुकानदारों ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, इसे ईमानदारी व मेहनत से निभाऊंगा।दुकानदारों की मांगें प्रशासन के सामने उठाउंगा। अड्डा मार्केट में जलद किसान मंडी लगानी शुरू की जाएगी। इस मौके कुलदीप सिंह, नरेश अरोड़ा, जीत राम शर्मा, राम कुमार सैनी, छोटू राम कपिला, जीत सिंह सचदेवा, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह मक्कड़, योगेश सचदेवा, दीपक सचदेवा, भुपिंदर सिंह टिक्का, राजेश अहूजा, राजन दुग्गल, मीनू साहनी, गिन्नी ओहरी, सुमित सेठ आदि उपस्थित थे।टोनी की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध, आज भी मैं ही प्रधान : राजेश चौधरीदूसरी तरफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी व जत्थेदार जगदेव सिंह कुक्कू ने कहा कि व्यापार मंडल अड्डा मार्केट के नए बने प्रधान की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध है। उनकी कमेटी टोनी सहगल को प्रधान नहीं मानती। कोरोना महामारी की आड़ में कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की शह पर अड्डा मार्केट व्यापारियों को दो फाड़ करने की कोशिश की गई। राजेश चौधरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा बाजार के व्यापारियों की लड़ाई आगे होकर लड़ी है और किसी से भेदभाव नहीं किया।इसी कारण दुकानदारों ने उन्हें 12 साल से प्रधान बनाया हुआ है। सत्ता के चलते दुकानदारों को धमकाया जा रहा है लेकिन वह एेसा नहीं होने देंगे। आज भी मार्केट की प्रधानगी मेरे पास है। अगर आम इजलास बुलाया जाता तो मुझे भी बुलाया जाता। मुझे न आज बुलाया गया न पहले। मार्केट का प्रधान चुनने के लिए कोरोना वायरस को लेकर जारी हिदायतों की भी उल्लंघना की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Big reshuffle in Adda Market Business Board - 13 members committee made Tony a few days ago Full Article
3 ठेके से शराब चोरी करने वाले 3 पकड़े, बोतलें बरामद By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT पंजाब में कर्फ्यू लगे होने के कारण गत दिनों में शराब के ठेके बंद किए गए थे। इस दौरान नूरपुरबेदी के गांव बजरूड़ में शराब के ठेका से शराब चोरी की गई थी। अब पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 3 नौजवानों को काबू कर उनसे शराब की 121 बोतलें बरामद की हैं और आरोपियों पर केस दर्ज किया है।थाना मुखी जतिन कपूर ने बताया कि 3 व 4 मई के बीच रात को गांव बजरूड़ के शराब के ठेके पर चोरी करने वाले आरोपियों में 3 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य फरार हैं। उन्होंने बताया कि इस ठेके से चोरी की गई 15 शराब की पेटियों में 121 बोतलें बरामद की गई हैं। फरार हुए दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनसे रिकवरी हो सकती है। जिक्रयोग्य है कि लुटेरे नूरपुरबेदी ब्लॉक के विभिन्न गांवों से संबंधित बताए जा रहे हैं।20 बोतल अवैध शराब समेत एक पकड़ा, केसमोरिंडा के पास पुलिस ने अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। आनंदपुर साहिब के चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लोधीपुर फाटक के पास लगाए एक नाके दौरान रवि कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 लोधीपुर को 20 बोतल शराब समेत काबू किया है। इसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 3 caught stealing liquor from contracts, bottles recovered Full Article
3 4 और पॉजिटिव, 3 बाहर से आए, 1 लोकल By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT जिले में 4 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिससे एक्टिव केसों की गिनती 18 हो गई है। डीसी रोपड़ सोनाली गिरि ने बताया कि 4 नए पॉजिटिव केसों में एक 27 वर्षीय युवक नांदेड़ साहिब से, एक 32 वर्षीय युवक मध्य प्रदेश से संबंधित है और एक 49 वर्ष का व्यक्ति जम्मू से वापिस आया है। यह तीनों आंनदपुर साहिब क्षेत्र से संबंधित है। वहीं बताया जा रहा है कि जम्मू से वापस आया व्यक्ति पुलिस मुलाजिम है और यह रोपड़ में फंसे स्टूडेंट को जम्मू छोड़ने के लिए गया था।इसी तरह चौथा पॉजिटिव केस चमकौर साहिब के गांव सुरतापुर से संबंधित है। 45 वर्ष का व्यक्ति चमकौर साहिब के फ्लू कॉर्नर पर आया था और पॉजिटिव पाया गया। इन चारों में से आंनदपुर साहिब से संबंधित लोग पहले से क्वारेंटाइन हैं और जो व्यक्ति चमकौर साहिब से पॉजिटिव आया है उसको जुकाम व खांसी की दिक्कत थी। जांच करने वह पॉजिटिव पाया गया। जबकि उक्त व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सेहत विभाग की टीम द्वारा 3 किलोमीटर के क्षेत्र को सील करके डोर-टू-डोर हेल्थ सर्वे शुरू किया जाएगा और उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जाएगा।डीसी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 699 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 567 की रिपोर्ट निगेटिव है अौर 115 की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में दो लोग ठीक हो चुके हैं अौर एक की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 18 कोरोना के केस एक्टिव हैं।मजदूर बोले- जिन्होंनेे हमारी जांच करके पर्ची दी, उन्होंने कहा था कल सुबह स्टेशन चले जानानंगल रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 35 के करीब प्रवासी मजदूर अपने प्रदेश जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंच गए। यहां आकर पता चला कि अभी तो कोई ट्रेन ही नहीं जा रही और उन्हें वापस जाना पड़ा। यहां पहुंचे सुनील कुमार, विपन कुमार, राकेश, हरि चंद, अनिल, सुगरीव, कमलेश, टुनटुन, संजय, सोनू, परमेश, वरिंदर, सुभाष, नरेश, सुरेश, अर्जुन, सलेश घनईया ने बताया कि शुक्रवार को दो व्यक्तियों ने उनका मेडिकल चेकअप किया और स्लिपें दीं। उन्होंने कहा था कि 9 मई को सुबह 6 बजे से पहले रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं, सुबह 6 बजे नंगल से गोरखपुर सीधी ट्रेन जा रही है।वह सुबह तीन बजे से अपना सामान बांधकर रेलवे स्टेशन को चल पड़े थे। दो किलोमीटर चलकर स्टेशन पहुंचे तो पता चला आज कोई ट्रेन नहीं जा रही है। मजदूरों ने कहा कि उन्हें घर जाने की जल्दी नहीं है लेकिन यहां उनके हालात बहुत खराब हैं। खाने के लिए राशन नही है। प्रशासन द्वारा भेजा राशन सिर्फ दो बार मिला है।प्रवासी मजदूरों को दे रहे सारी सुविधा, मैं खुद देख रहा हूं प्रबंध : एसडीएममजदूरों को राशन न मिलने संबंधी एसडीएम नंगल हरप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम में आने वाली कॉल को खुद अधिकारी देख रहे हैं। किसी कॉल को नजरअंदाज नहीं किया जाता। मजदूरों की छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। पूरी व्यवस्था को वह खुद देख रहे हैं। आज भी सत्संग घर में बनाए शेल्टरों का दौरा किया है। इन्हें जो राशन दे रहे हैं वह दस दिन चलता है। अभी भी इनके पास वह राशन पड़ा होगा। हमें इनकी बहुत चिंता है। बाकी अगर इन्हें कोई मुश्किल है तो यह ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। शिकायत सीधे डीसी अॉफिस जाती है और वहां से हमें मैसेज आता है।जब भी ट्रेन जाएगी, सबको भेजी जाएगी जानकारी: सीएमआईरेलवे स्टेशन के सीएमआई अजय गोयल ने बताया कि रेलवे ने अभी तक किसी को ट्रेन जाने की जानकारी नही दी है। जब कोई गाड़ी जानी होगी तो डिप्टी कमिश्नर द्वारा समय व तारीक जारी कर दी जाएगी। इन्हें पैदल आने की जरूरत नही है। प्रशासन इन्हें गाड़ियों द्वारा स्टेशन पर छोड़ देगा। आज की ट्रेन जाने की कोई जानकारी न तो उनके पास आई है और न प्रशासन के पास। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 4 more positive, 3 came from outside, 1 local Full Article
3 सीजन में 93 फीसदी गेहूं की खरीद, 74% लिफ्टिंग भी By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:39:00 GMT अनाज मंडी में आढ़ती एसो. के प्रधान हरबंस सिंह रोशा ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी चेयरमैन हरदीप रसूलड़ा, वाइस चेयरमैन वरिंदर गुड्डू के नेतृत्व में मार्केट कमेटी, खरीद एजेंसियों व लोकल प्रशासन का अहम रोल रहा है।खन्ना मंंडी में खरीद के आंकड़ेएजेंसी खरीद फसल (क्विंटलों में) लिफ्टिंग (फीसदी में)पनग्रेन 156300 70.04एफसीआई 154420 57.16मार्कफेड 196150 82.89पनसप 104040 92.27वेयर हाउस 199240 75.29प्राइवेट 022740 96.66कुल टोटल 832890 75.44पिछले साल आठ मई तक पहुंची थी 10,25,920 क्विंटल फसलपिछले साल गेहूं सीजन में मंडी में खरीद शुरू हुई तो तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कभी किसानों की हड़ताल कभी मजदूरों की हड़ताल हुई थी। यहां तक की लिफ्टिंग की बहुत समस्या आई थी। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के उम्मीद जताई जा रही थी कि पिछली बार से भी ज्यादा परेशानी होगी। लेकिन हुआ बिल्कुल उलट।पिछले साल आठ मई तक खन्ना अनाज मंडी और तीन सब सेंटरों में कुल मिलाकर 10,25,92,0 क्विंटल गेहूं की फसल पहुंची थी। लेकिन इस बार 971780 क्विंटल फसल पहुंच चुकी है। जोकि पिछले साल की खरीद का कुल मिलाकर 93 फीसदी हो चुका है। जिस हिसाब से खरीद चल रही है कि उस हिसाब से इस बार मंडी में गेहूं की आमद होने की संभावना बन गई है।खन्ना मंंडी के तीन सब सेटरों के आंकड़ेमंडी आमद खरीद लिफ्टिंगरौणी 93390 93390 53.27ईसड़ू 30230 30230 75.09रायपुर 15270 15270 81.86कुल 971780 971780 73.04मार्केट कमेटी सेक्रेटरी सहित अधिकारी मंडी में ही रहेइस बार खरीद के पहले कुछ दिन पास व टोकन को लेकर आढ़तियों को शिकायतें भी थी। लेकिन एसडीएम के आदेशों के बाद मार्केट कमेटी अधिकारी पूरी मेहनत से खरीद में जुटे थे। मार्केट कमेटी सेक्रेटरी दलविंदर सिंह खुद 14 दिन से मंडी में रहे हैं। पूरा स्टाफ भी मंडी में ही मौजूद रहा और 24 घंटे तक काम हुआ है।जतिन/राजू.खन्ना|कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप के बीच अनाज मंडी में गेहूं की फसल को लेकर सुखद खबर आई है। इस बार खन्ना अनाज मंडी व इसके सब सेंटरों में खरीद के 24 दिन में ही 93 फीसदी गेहूं की आमद हो चुकी है। जिसमें से 93 फीसदी की ही खरीद हो चुकी है। इसमें 74 फीसदी की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। खरीद के पहले कुछ दिन परेशानी जरूर आई थी, लेकिन एसडीएम के नेतृत्व में मार्केट कमेटी चेयरमैन, अफसरों व स्टाफ की मेहनत, आढ़ती एसाे. का सहयोग, खरीद एजेंसियों की सतर्कता से सीजन 24 दिन में ही अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है।हालांकि, अभी भी 26 फीसदी लिफ्टिंग होना बाकी है। लेकिन मार्केट कमेटी अफसरों का कहना है कि अगले दो या तीन दिन में स्पेशल लगने के बाद लिफ्टिंग भी 90 फीसदी तक पहुंच जाएगी। एक हफ्ते में सीजन खत्म होने के करीब होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 93% wheat procurement in season, 74% lifting also Full Article
3 30 दिन से अधिक दुकानें बंद रहने पर भी लैप्स नहीं होगी पॉलिसी By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:35:00 GMT दुकानदारों व व्यापारियों, जिनकी इंश्योरेंस पॉलिसी चल रही है, के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन जनरल इंश्योरेंस इंडस्ट्री (आईजीआई) ने देश में पहली बार कोविड-19 से बचाव को लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान 30 दिन से अधिक समय तक दुकानें बंद रहने के चलते इंश्योरेंस सेक्टर के एक नियम में बड़ा बदलाव करते हुए स्टैंडर्ड फायर एंड प्रिल पॉलिसी के लैप्स नहीं होने को प्रभावी बनाते हुए इसमें कवर हो रहे सभी दुकानदारों व व्यापारियों को एक सूचना प्रदान करने के बाद लाभ जारी रहने का निर्णय किया गया है।इससे करोड़ों दुकानदारों व व्यापारियों की बड़ी चिंता खत्म हो गई है। इस नियम के तहत कोई भी दुकान या संस्थान अगर 30 दिन तक बिना खुले लगातार बंद रहती है तो कंपनी उस पॉलिसी को रद्द मानती है तथा उक्त दुकान या संस्थान को इंश्योरेंस का कोई लाभ प्रदान नहीं किया जाता, लेकिन आईजीआई ने अब इस कठिन समय को देखते हुए सरकार के नेशनल लॉकडाउन के निर्णय के दौरा वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए दुकानें व अन्य व्यापारिक संस्थान की जारी पॉलिसी लैप्स नहीं करने का बड़ा लाभ दिया है जिसका इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट एजेंसी (आईआरडीए) ने स्वागत किया है।पहली बार मिल रहा व्यापारिक संस्थान बंद रहने पर भी पॉलिसी लाभ, पहले ऑटोमेटिक रद्द हो जाती थीएसएसडी सभा के प्रधान व चार्टेंड अकाउंटेंट प्रमोद मित्तल के अनुसार कोरोना महामारी के चलते इंश्योरेंस कंपनियों ने इस नियम में पहली बार विशेष बदलाव किया है जिसका लाभ पॉलिसी में कवर्ड दुकानदारों व व्यापारिक संस्थानों को मिलेगा जबकि पुराने नियम के तहत 30 दिनों तक दुकान या व्यापारिक संस्थान नहीं खुलने से पॉलिसी ऑटोमेटिक रद्द मानी जाती थी। लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहने से वन टाइम स्पेशल रिलेक्सेशन देते हुए 25 मार्च 2020 से 3 मई 2020 तक पॉलिसी होल्डर्स को इस उतार-चढ़ाव के समय में बड़ी राहत देते हुए पॉलिसी जारी रखने का निर्णय किया है।आईआरडीए ने जनरल इंश्योरर कंपनियों को सुझाव देते हुए इसकी जानकारी पॉलिसी होल्डर्स को देने की बात कही है। आईआरडीए की प्रेस रिलीज के अनुसार 3 मई 2020 के बाद सभी पॉलिसी में यह संबंधित क्लॉज कैसे लागू होगा तथा पॉलिसी होल्डर्स पॉलिसी को बिना रुके कैसे उसका लाभ हासिल करते रहें, इसके बारे में इंश्योरेंस कंपनियों को एक सही तरीका इलाके के हिसाब से चयनित करना होगा। इसके बारे में उन्हें पॉलिसी होल्डर्स को ईमेल, एसएमएस या अन्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्पष्ट व आसान शब्दों में जानकारी देनी होगी।वहीं पॉलिसी होल्डर्स को भी कंपनियों के नियम व शर्तों को पूरी तरीके से पढ़ना चाहिए, वहीं पालिसी देने वाले इंश्योरेंस एजेंट्स या इंश्योरेंस कंपनियां उन्हें बेहतर तरीके से जानकारी दें।नुकसान काफी हद तक कवर होगार्स्वेयर एंड लॉस एसेसर्स सीए प्रमोद मित्तल व सीए हिमांशु मित्तल कहते हैं कि ऐसा पहली बार है कि दुकानदारों व व्यापारिक संस्थान, जो इंश्योरेंस में कवर है, को इंश्योरेंस कंपनियों ने 30 दिन तक दुकानें आदि बंद रहने पर भी पॉलिसी जारी रखने का लाभ दिया है तथा यह कदम व्यापार व व्यापारियों के लिए संकट के समय में मददगार रहेगा। बठिंडा केमिकल के एमडी राजिंदर मित्तल व होमलैंड के एमडी विष्णु गोयल कहते हैं कि इंश्योरेंस कंपनियों का यह निर्णय व्यापार व व्यापारी के हित में है। किसी व्यापारी के साथ कोई अनहोनी आदि घटित होती है तो इंश्योरेंस पॉलिसी के रहने से उनका नुकसान काफी हद तक कवर होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 चीता की गिरफ्तारी के बाद तेज होगी 532 किलो हेरोइन मंगवाने से जुड़े केस की जांच By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:35:00 GMT 11 महीने पहले अटारी में कस्टम महकमे की इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (आईसीपी) पर नमक की खेप के साथ 532 किलो हेरोइन मंगवाने के मुख्य आरोपी रणजीत सिंह राणा उर्फ चीता की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने उसके भाई गगनदीप को भी गिरफ्तार किया है। चीता के हाथ न लगने की वजह से 11 महीनों से यह केस ठंडा पड़ा था लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी से जांच तेज होने की उम्मीद बंधी है। पुलिस चीता से यह जानने का प्रयास कर रही है कि हेरोइन मंगवाकर उसका पैसा आतंकियों तक पहुंचाने के इस खेल में लोकल लेवल पर उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।29 जून 2019 को आईसीपी पर हेरोइन नमक की बोरियों में आई थी। यह नमक कनिष्क इंटरप्राइजेज के मालिक गुरपिंदर सिंह ने मंगवाया था। उससे यह खेप जम्मू-कश्मीर के तारिक अहमद लोन ने मंगवाई थी। हेरोइन बरामदगी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था मगर जेल में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उसकी मौत की ज्यूडिशियल जांच के आदेश दिए थे। यह जांच एडीसी हिमांशु अग्रवाल ने की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 पारा 38 डिग्री पर, अगले सप्ताह राहत की उम्मीद By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:38:00 GMT शनिवार को दिन में गर्मी और शाम को आसमान में छाए बादलों ने एक बार फिर मौसम में बदलाव का संकेत दिया है। पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया था और उम्मीद थी कि आगे गर्मी बढ़ेगी, लेकिन शाम को आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। 13 मई को बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आई इस तब्दीली के चलते बीच-बीच में भी बारिश हो इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता। पूरे सप्ताह तापमान 33 से 38 डिग्री तक बना रहेगा।खेती के लिए मौसम में बदलाव अच्छाखेती के नजरिए से मौसम की तब्दीली अच्छा है, क्योंकि गेहूं कटाई और पशुओं के लिए तूड़ी वगैरह बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब महीनेभर बाद धान की बिजाई होनी है। अगर बारिश होती है तो किसानों की धान रोपाई के लिए ट्यूबवैलाें पर निर्भरता कुछ हद तक कम होगी। हालांकि अभी धान रोपाई में महीनेभर का समय है इसलिए अगर अगले हफ्ते बारिश होती है तो उसका महीनेभर बाद होने वाली धान रोपाई में कोई खास फायदा नहीं मिलेगा।उधर डॉक्टरों की मानें तो अब बारिश सेहत के हिसाब से अच्छी नहीं मानी जा सकती। तापमान बढ़ने के दौरान बीच-बीच में बारिश होने और नमी बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अमृतसर। मदर्स-डे से एक दिन पूर्व शनिवार को सड़क पर एक मां अपने बच्चे को दुपट्टे से कवर किए हुए ताकि उसका लाल चिलचिलाती धूप से बच सके। साथ ही उसे कोरोना संक्रमण से भी बचाया जा सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 वार्ड में 35 मरीज रखने और बदलियों से स्टाफ परेशान By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:58:00 GMT तालमेल कमेटी पैरा मेडिकल और सेहत कर्मचारी यूनियन ने नरिंदर सिंह की अध्यक्षता में जीएनडीएच में बैठक की। इस दौरान में तालमेल कमेटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह विरदी खास तौर पर पहुंचे, जिन्होंने मुलाजिमों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान पैरा मेडिकल के मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने जीएनडीएच के मुलाजिमों के संघर्ष का समर्थन किया और उन्होंने घटिया किस्म की खरीदी पीपीई किट की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस मौके पर पंजाब नर्सिंग यूनियन के प्रधान नरिंदर बुट्टर ने भी चेयरमैन विरदी को समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि 1 वार्ड में 35 से अधिक कोरोना पॉजीटिव मरीज रखे हैं, जो डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर गाइडलाइन का उल्लंघन है।वार्ड में सुबह 4 और दोपहर 2 और रात को 2 स्टाफ नर्सों से ड्यूटी करवाई जा रही है, जो सरासर धक्केशाही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह दर्जा चार कर्मचारी वार्डों में कम हैं और उन्हीं की बदली भी हर हफ्ते की जा रही है, जिससे अस्पतालों में साफ-सफाई का सारा काम प्रभावित हो रहा है। इस दौरान वीना कुमारी, लखविंदर कौर, गुरिंदर कौर, दिलराज कौर, पल्लवी, सविंदर सिंह, प्रेमचंद, नरिंदर सिंह, जतिन आदि पैरा मेडिकल स्टाफ के मुलाजिम मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 लेदर कांप्लेक्स में 1.53 करोड़ रुपए से सीईटीपी अपग्रेडेशन का काम कल से किया जाएगा शुरू By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:59:00 GMT सिटी की लेदर इंडस्ट्री पर हाईकोर्ट की लगी रोक अब हट सकेगी। 11 मई से लेदर कांप्लेक्स का गंदा पानी साफ करने वाला ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेड करने का काम शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन के कारण कंस्ट्रक्शन नहीं हो पा रही थी। लेदर इंडस्ट्री में डीसी वरिंदर कुमार शर्मा के सामने मामला रखा था। इसके बाद उन्होंने प्लांट चलाने वाली पेट्स सोसायटी के नाम कंस्ट्रक्शन करने के बारे में लेटर जारी कर दिया है।अमृतसर की कंपनी 42 दिन में कंस्ट्रक्शन पूरी करेगी। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में रखी जाएगी। इसके आधार पर इंडस्ट्री दोबारा चमड़ा रंगने का काम शुरू कर पाएगी। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने लेटर जारी कर कंस्ट्रक्शन करने वालों को कर्फ्यू पास जारी करने की क्लियरेंस दे दी है। यहां पहले से जाे ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है, उसके साथ एक अलग से चेंबर बनेगा। इस चेंबर में सीवरेज का पानी और चमड़ा रंगने वाली यूनिट से आया केमिकल युक्त पानी मिक्स होगा।सीवरेज और केमिकल का पानी मिक्स होने से टीडीएस का लेवल सुधर जाता है। इससे वातावरण पर केमिकल के पानी का बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है। इस चेंबर को बनाने पर 1.53 करोड़ रुपए खर्च आएगा। सारा खर्च पंजाब सरकार ने दिया है।अक्टूबर में हाईकोर्ट ने वातावरण संबंधी मानक पूरे होने तक लेदर इंडस्ट्री बंद करने के दिए थे आदेशपंजाब लेदर फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार से लेदर इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। 6 जनवरी को हाईकोर्ट में केस की आखिरी सुनवाई थी। इसके बाद लेदर इंडस्ट्री ने सीईटीपी का नया मिक्सिंग टैंक तैयार करना था। इसकी लागत का सारा पैसा पंजाब सरकार ने जल्दी जारी किया। सरकार ने 10 मई को उक्त ग्रांट जारी की। इसके बाद अमृतसर की कंपनी के नाम टेंडर हुए। कंस्ट्रक्शन का काम लॉकडाउन चलते बंद हो गया था। डीसी वीके शर्मा ने इंडस्ट्री की जरूरत को देखते हुए काम शुरू करने के लिए आदेश दिए। प्रवीण कुमार ने कहा कि सीईटीपी का चेंबर 42 दिन में तैयार होना है। अगर कोविड-19 न फैलता तो अब तक चेंबर तैयार हो गया होता। अब सोमवार से काम शुरू कर इसे जुलाई तक पूरा कर लेंगे। हाई कोर्ट से क्लीयरेंस लेकर लेदर टैनिंग का संचालन दोबारा शुरू हो पाएगा।करीब 1000 करोड़ रुपए का टर्नओवर1934 में ब्रिटिश शासन में जालंधर में चमड़ा रंगने का काम शुरू हुआ था। कभी पारंपरिक तरीके से रंगा जाने वाला चमड़ा आज आधुनिक इंडस्ट्री बन चुका है। कपूरथला रोड पर लेदर कांप्लेक्स में 60 के करीब चमड़ा रंगाई यूनिट हैं। यहां का बना चमड़ा देश ही नहीं विदेश में भी जाता है। इस इंडस्ट्री को सीधे और असीधे तौर पर करीब 5000 रोजगार पैदा करने के लिए जाना जाता है। करीब 1000 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर है। अक्टूबर में वातावरण के मानक पूरे न होने पर अगले आदेशों तक हाईकोर्ट से चमड़ा रंगने का काम बंद करने के आदेश दिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 सरकार ने नगर निगम के लंबित, नए टेंडरों के प्रोसेस पर 30 मई तक लगाई रोक By Published On :: Sun, 10 May 2020 02:07:00 GMT एक बार फिर कर्फ्यू बढ़ने के आसार हैं, कारण पंजाब सरकार ने एक बार फिर निकाय विभाग में सभी प्रकार के टेंडरों पर 30 मई तक रोक लगा दी है। पहले इस तरह के टेंडरों पर 15 तक की रोक लगाई गई थी, लेकिन गत दिवस निकाय विभाग के डायरेक्टर ने रोक 30 मई तक बढ़ा दी है। इससे सभी नगर निगम, समूह नगर कौंसिल और पीएमआईडीसी के टेंडरों पर असर होगा।सरकार द्वारा टेंडर पर लगाई गई रोक के कारण किसी नए काम के टेंडर नहीं लगाए जाएंगे साथ ही 22 मार्च तक प्रोसेस में चल रहे टेंडरों को भी नहीं खोला जा सकेगा। स्मार्ट सिटी के तहत नए प्रोजेक्ट के टेंडर का काम भी प्रभवित होगा। निगम के ओ एंड एम ब्रांच के एसई सतिंदर कुमार ने बताया कि सरकार के नए आदेश के कारण फोल्ड़ीवाल में 50 एमएलडी क्षमता का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही पुराने 100 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के लिए चल रहे टेंडर के प्रोसेस में देरी होगी।दोनों प्रोजेक्ट की लागत करीब 70 करोड़ है, जिसका टेंडर जारी करने के बाद फाइनल नहीं होने से प्रोजेक्ट शुरू करने में देरी होगी। एसई ने बताया कि सरकार ने अपने आदेश में वाटर सप्लाई, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट के ऑपरेशन एंड मेंटनेंस के जरूरी काम के लिए निगम स्तर पर फैसला लेने की छूट दे रखी है।निगम की 4 ब्रांच का 35 फीसदी स्टाफ करेगा कामसोमवार से निगम के चार ब्रांच के स्टाफ काम करेंगे, लेकिन 35% स्टाफ ही दफ्तर आएगा। इसमें एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच, अकाउंट ब्रांच तथा बर्थ एंड डेथ ब्रांच के काम शामिल हैं। बायो मेट्रिक हाजिरी नहीं लगेगी, बल्कि ब्रांच इंचार्ज उनकी रोजाना की हाजिरी की तस्दीक करेंगे। कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा का कहना है कि 17 मई तक फील्ड स्टाफ या रेवेन्यू कलेक्शन वाले स्टाफ को दफ्तर नहीं बुलाया जाएगा। वैसे भी कई ब्रांच के करीब 100 स्टाफ जिला प्रशासन की ओर से राशन वितरण के काम में लगे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 श्री हजूर साहिब से लौटे पहले श्रद्धालु की मौत, 36 नए केस अब तक 1794 लोग संक्रमित By Published On :: Sun, 10 May 2020 02:27:08 GMT लुधियाना में श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 11 दिन बाद शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह सूबे में किसी श्रद्धालु की पहली मौत है। इसके अलावा लुधियाना में ही एक अन्य ने और होशियारपुर में भी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। शनिवार को 3 मौते हुईं और 36 नए केस आए। मौतों का आंकड़ा अब 34 अौर संक्रमित मरीजों की संख्या 1794 हो गई है। जालंधर में 12, लुधियाना में 7, गुरदासपुर और फतेहगढ़ साहिब में 5-5, रोपड़ में 4, मोगा, मानसा और होशियारपुर में 1-1 केस आया। लुधियाना में जिस श्रद्धालु की मौत हुई वह 29 अप्रैल को हजूर साहिब से लौटा था।कोरोना के अलावा कोई बीमारी नहीं थीजगराओं के गांव मानूके निवासी गुरजंट सिंह (56) की 30 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह भर्ती थे। उन्हें कोरोना के अलावा कोई बीमारी नहीं थी। वहीं, डीएमसी लुधियाना में जम्मू निवासी व्यक्ति की भी मौत हो गई। उधर, होशियारपुर के तलवाड़ा में ओंकार सिंह (62) जिनकी 7 मई को चंडीगढ़ में मौत हुई थी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लुधियाना में जिन 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 1 लड़की (17) है। वह टीबी की मरीज है। 2 रेलवे पुलिस फोर्स के कर्मी हैं व 4 अन्य है। जालंधर में 8 श्रद्धालुओं समेत 12 संक्रमित पाए गए। फतेहगढ़ में 3 मजदूरों समेत 5, गुरदासपुर में 5 श्रद्धालु व मानसा में 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रोपड़ में 4 संक्रमित पाए गए।मृतक श्रद्धालु की पत्नी बोली आज घर का खाना मंगाया थामृतक गुरजंट के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने वीरवार को फोन पर उनसे बात की थी। तब उन्होंने तबीयत ठीक बताई थी और घर ले जाने की बात की थी। शुक्रवार को उनकी बेटी भी मिलने आई थी लेकिन दरवाजे से ही देखकर वापस लौट गई थी। पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि पति मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात फोन पर बात हुई थी। तब पति ने कहा कि था कि सुबह हॉस्पिटल आओगे तो दाल बना कर लाना। लेकिन आने से पहले उनकी मौत हो गई।2 और मरीजों की हालत गंभीरराज्य में अब तक 39462 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 33639 की रिपोर्ट निगेटिव और4061 की पेंडिंग है। 161 मरीज काेरोना को मात दे चुके हैं। अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक अन्य ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।पिछला एक हफ्ता,644 केस आए, 39 लोगों ने दी काेरोना को मात, 14 की मौत सूबे में पिछले एक हफ्ते यानी 3 मई से 9 मई तक 644 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। वहीं, इस दौरान 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि इन 7 दिनों में 39 लोग भी कोरोना को मात दे चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Death of first devotee returned from Shri Hazur Sahib, 36 new cases so far 1794 people infected Full Article
3 राज्य में 20,228 संक्रमित, 779 की मौत; ब्रिटेन में फंसे 326 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था मुंबई पहुंचा, बसें फिर होंगी शुरू By Published On :: Sun, 10 May 2020 06:00:49 GMT महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 20,228 तक पहुंच गई है।कोरोना से अब तक राज्य में कुल 779 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। रोगमुक्त होने के बाद अब तक 3,800 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। कोरोना के डर के बीच व्यवस्थाएं सुचारू करने के लिए बसें चालू करने का फैसला सरकार ने लिया है। यह बसें महाराष्ट्र के बाहर नहीं जाएंगी। मुंबई में 14 हजार संदिग्ध मरीजकोरोनावायरस से संक्रमित 27 लोगों की मौत के बाद मुंबई मेंमरने वाले मरीजों की संख्या 489 हो गई है। यहां 722 नए मामले सामने आने से बीएमसी की चिंता और बढ़ गई है। नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही मरीजों की संख्या 12,689 तक पहुंच गई है। रोज सैकड़ों की संख्या में कोरोना के संदिग्ध मामले भी सामने आ रहे है। बीएमसी के अनुसार, अब तक कुल 14,401 संदिग्ध पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।ये फोटो मुंबई की है। यहां बैठे यूपी के प्रवासी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं।ब्रिटेन में फंसे 326 भारतीय नागरिकों का पहला जत्थामुंबई पहुंचादुनियाभर में लगी यात्रा पाबंदियों के कारण ब्रिटेन में फंसे 326 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का बोइंग 777 विमानलंदन सेदेर रात करीब डेढ़ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए)पर उतरा।विमान में सवार एक यात्री ने ट्वीट किया, ‘‘पहला विमान मुंबई उतरा और क्रू सदस्यों का यात्रियों के साथ बहुत कम संपर्क रहा। सीट पर पहले ही रखे नाश्ते और भोजन के साथ रक्षात्मक किट भी दी गई थी। अब क्वारैंटाइनका वक्त है।’’मुंबई के माहिम कोलीवाडा बीच पर लॉकडाउन के दौरान अपनी नाव पर उछल कूद करते कुछ युवक। माहिम इलाके में भी कोरोना संक्रमण के अब तक 400 से ज्यादा मामले आ चुके हैं।इंटर स्टेट बसों को फिर से शुरू किया जाएगामहाराष्ट्र में एक जिले से दूसरे जिले में आने-जाने की अनुमति नहीं है। इस प्रतिबंध में सरकार कुछ छूट देने जा जा रही है। महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें लोगों को निशुल्क उनके निवास स्थान पर पहुंचाएंगी, लेकिन यह सेवा सिर्फ एक सप्ताह तक के लिए दी जा रही है। कोरोना प्रभावित कंटेनमेंट एरिया में रहने वालों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।परिवहन मंत्री अनिल परब के अनुसार, राज्य में भी ऐसे कई सारे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग अपने निवास से दूर दूसरे जिले में अटक गए हैं। उसमें आम आदमी से लेकर छात्र भी शामिल हैं। वे अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन सीमाएं सील होने से उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। अब हम लोग ( एसटी महामंडल ) उन्हें उनके घर पहुंचाएंगे।मुंबई में जारी लॉकडाउन के बीच वारकरी दिंडी स्टेचू के चेहरों को भी मास्क से ढंका गया है। ऐसा लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है।लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में एक लाख लोगों पर केस दर्जमहाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के केसों को लेकर एक बात यह कही जा रही है कि यहां कई इलाकों में लॉकडाउन सख्ती से नहीं लागू किया गया। दूसरी ओर, राज्य पुलिस का दावा है कि उसने लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में 19,297 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। शनिवार शाम तक पूरे राज्य में आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत कुल एक लाख दो हजार मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई बावजूद इसके की, जिसमें उसके खुद के 714 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इनमें 81 अधिकारी हैं।मुंबई के जुहू बीच पर आम दिनों में सैलानियों की भारी भीड़ नजर आती है, अब वहां पर कबूतर नजर आ रहे हैं।मुंबई से 7 ट्रेनों को उत्तर प्रदेश रवाना किया गयालॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से लगातार प्रवासी मजदूरों को अपने राज्यों में भेजने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी मेंशनिवार को सीएसएमटीसे तीन, पनवेल से दो, ठाणे और एलटीटी से एक-एक ट्रेन रवाना की गई।सीएसएमटीसे लखनऊ, बस्ती और गोंडा के लिए ट्रेनें को रवाना किया गया। इसके अलावा ठाणे से बरौनी और एलटीटी से गोंडा के लिए ट्रेन रवाना की गई। पनवेल से तितलगढ़ के लिए एक ट्रेन रवाना की गई। मध्य रेलवे के अनुसार, सभी ट्रेनों में 1000 से ज़्यादा यात्री थे।ठाणे रेलवे स्टेशन से श्रमिक एक्सप्रेस से बिहार के लिए प्रवासी मजदूरों का एक जत्थाशनिवारदेर शाम रवाना हुआ है।कोरोना के चलते एक पुलिसकर्मी की हुई मौतशनिवार देर रातविनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी की मौत कोरोना की वजह सेहो गई। जानकारीके अनुसार, सुनील करगुटकर एक सप्ताह सेबीमार थे। उन्हें झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले शनिवार सुबह उनकीमौत हो गई।मुंबई के सबसे ज्यादा प्रभावित धारावी इलाके सेबस स्टैंड के लिए पैदल निकले कुछ प्रवासी मजदूर। राज्य सरकार जल्द ही इंटर स्टेट बस से शुरू करने वाली है।एक्शन में दिखे नएबीएमसी कमिश्नरबीएमसी कमिश्नर बन कर आए आई.एस. चहल ड्यूटी संभालते ही ऐक्शन में आ गए। शनिवार को चहल ने डिजास्टर वार रूम ,नायर हॉस्पिटल और धारावी का दौरा किया और चारों अडिशनल कमिश्नर, हेल्थ डीएमसी एवं ऑफिसर सहित कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों के वॉर्ड ऑफिसर्स से बात की।मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर इकबाल चलने शनिवार शाम सबसे ज्यादा प्रभावित धारावी इलाके का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से भी बात की।मॉनसून की तैयारियों के लिए कमिश्नर ने दिया 15 दिन का समयकोरोना संक्रमण काल के बीचनवी मुंबई मनपा आयुक्त अण्णासाहेब मिसाल ने 25 मई से पहले सभी मॉनसून पूर्व कार्यों को पूरा करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जारी करने से पहले उन्होंने उच्च अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी।मुंबई में जारी लॉक डाउन के बीच भारी संख्या में सी गुल और फ्लेमिंगो पंछी विदेशों से यहां पहुंचे हुए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पनवेल रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार एक प्रवासी मजदूर खिड़की से झांकता हुआ। यहां से एक स्पेशल ट्रेन ओडिशा के लिए चलाई गई है। Full Article
3 महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर युवाओं ने 32 यूनिट रक्त दान किया By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सभापति अजय प्रजापत के सहयोग से टीम पर्यावरण जीवन रक्षक द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुए विशाल रक्तदान शिविर में टीम सदस्यों सहित युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस दौरान 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करौली एसडीएम देवेंद्र सिंह परमार ,विकास अधिकारी नीरज शर्मा , टीम पर्यावरण जीवन रक्षक के सचिव अभिषेक सिंह द्वारा महाराणा प्रताप के चित्रपट पर पुष्पांजलि कर किया। टीम पर्यावरण जीवन रक्षक के अभिषेक सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए नगर परिषद सभापति अजय प्रजापत के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में टीम पर्यावरण जीवन रक्षक के सदस्यों सहित युवाओं ने रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाया । इस दौरान करौली एसडीएम ने टीम पर्यावरण जीवन रक्षक द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना की साथ ही रक्तदान कर रहे युवाओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान चर्म रोग विशेषज्ञ आदर्श जिंदल के द्वारा भी रक्तदान किया गया साथ ही सभापति के छोटे भाई डॉ धीरज प्रजापत के द्वारा भी रक्तदान किया गया रक्तदान करता शेर सिंह बैसला की ओर से गमछे, सभापति अजय प्रजापति ओर से सैनीटाइजर और मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सभापति अजय प्रजापत, समाजसेवी रामेश्वर ठेकेदार, संस्था प्रशासनिक अधिकारी गोपाल माली, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुस्पेंद्र सैनी, करोली शहर अध्यक्ष वैभवपाल, टीम जीवन रक्षक के अभिषेक सिंह चौहान, अनुराग पाल मृगेंद्र पाल, रुद्र प्रताप, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र मुद्गल, नरेंद्र सिंह, रामबाबू सैनी, श्याम सैनी, संतोष शर्मा, राजू प्रजापति, दिवाकर माली, शिवकुमार व महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 जिले में कोरोना के 3 केस ही एक्टिव, 136 में से 132 मरीज नेगेटिव सूची में By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना काल में जहां एक ओर शहर और बाजारों में लगातार सन्नाटा छाया हैं। लेकिन पिछले चार दिन में एक भी पॉजिटिव नही मिलना और कुल पॉजिटिव में से अधिकतर की नेगेटिव रिपोर्ट आना शहर ही नहीं जिलेवासियों के लिए राहत की बात हैं। अब तक आए 136 पॉजिटिव केसेज में से 132 नेगेटिव आ चुके हैं और 3 केस ही टोंक व जयपुर अस्पतालों में एक्टिव हैं। वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से सतर्कता बरतते हुए क्वारेंटाइन सेंटर से स्वस्थ होकर लोटे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया हैं। इधर शहर में कर्फ्यू के 36वें दिन सहित जिलेभर में लॉकडाउन 48 दिन पूरे होने से पिछले डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से लॉकडाउन और कर्फ्यू के पालना में शहर व बाजार सुनसान ही नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला मुख्यालय को छोड़कर अन्य शहरों में जहां औद्योगिक गतिविधियां, मोबाइल, लेपटोप, स्टेशनरी, कपडे, केमिस्ट, चिकित्सा उपकरण, आयुष, पशु चिकित्सा दवाइयां आदि सोशल डिस्टेंस के साथ दुकानें खुली हैं। लेकिन वहां पर बिना कारण घुमने की अनुमति नही हैं। कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक लिए 4 हजार 316 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं। वही 136 कोरोना पॉजिटिव हैं। कलेक्टर ने बताया कि सर्वे टीमों की ओर से शहर के कंटेनमेंट व बफर जोन में 16 लाख 75 हजार 704 लोगों को सर्वे किया जा चुका हैं। सर्वे में मिले आईएलआई मरीजों की क्लॉज मॉनिटरिंग कर किसी में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक टीम भेज कर स्क्रीनिंग व सेम्पलिंग की कार्यवाही की जाती हैं। फिलहाल 2474 होम आईसोलेशन और 68 क्वारेन्टाइन में हैं। सीएमएचओं डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में संचालित की जा रही मोबाइल मेडिकल ओपीडी के जरिए 5 हजार 600 लोगों की जांच एवं उपचार किया जा चुका हैं।स्वस्थ्य होकर लोटे लोगों स्वास्थ्य परीक्षण कोरोना काल में मुस्तैदी से कार्य कर रहे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता दिखाते हुए स्वस्थ होकर लौटे लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर जा रहा हैं। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान ने बताया कि शहर के एक निजी स्कूल स्थित छात्रावास में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर सें स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए 16 लोगों के घर जाकर चिकित्सा टीम ने निरीक्षण करने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. खान ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार सभी को घर पर रहने को पाबंद करते हुए मुचलके भरवाए गए। साथ ही सभी को कोरोना के बचाव व रोकथाम संबधी जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ सादिक खान, सुपरवाइजर सलमान खान एवं पीपीएम कोऑर्डिनेटर मसर्रत मियां उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Only 3 corona cases active in the district, 132 out of 136 patients in the negative list Full Article
3 कारलू निवासी व्यक्ति भी अहमदाबाद से 3 मई को गांव अाया था By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कारलू निवासी 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज भी 3 मई को अहमदाबाद से अपने गांव लौटा था। यह भी वहां से कार में सवार होकर आया। घर आने के बाद इसको होम क्वारेंटाइन किया गया, लेकिन बुखार आने पर इसे 4 मई को चांडपुरा में स्थित देवनारायण आवासीय विद्यालय में क्वारेंटाइन कर दिया। यहां 5 मई को ही इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इस कोरोना संक्रमित की अहमदाबाद में सैलून की दुकान है। एक दिन घर पर रहने पर यह परिवार के भी संपर्क में आया, जबकि इसके भाई ने गांव में कई घरों में जाकर लोगों के बाल काटने का भी कार्य किया था। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके भाई व उसकी पत्नी भीनमाल चले गए। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने भीनमाल से एंबुलेंस से वापस दोनों काे बुलाया और उनके सैंपल लेकर क्वारेंटाइन किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 पीएम आवास मनरेगा में सृजित दिवसों का औंसत 38%, 11 जिले औंसत में भी पिछड़े By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास याेजना में मनरेगा में प्रगति पर चल रहे कार्याें में मानव सृजित दिवस का औसत 38 प्रतिशत रहने पर नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश के 11 जिलों में औसत 38 प्रतिशत से भी कम काम हाेने पर 11 कलेक्टराें काे विशेष रूप से याेजना की रफ्तार बढ़ाने के लिए निर्देश दिए है। ये निर्देश प्रगति पर चल रहे कार्याें की 7 मई की रिपाेर्ट के आधार पर दिए है। इन जिलाें में जाेधपुर व टाेंक के अलावा बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर डूंगरपुर, जैसलमेर, कराैली व प्रतापगढ़ शामिल है।गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2019 - 20 में जिन जगहाें पर काम पूरे हाे चुके है। उन जगहाें मानव सृजित दिवस सृजित का औसत 79 प्रतिशत रहा है। करीब 30 लाख मानव दिवस सृजित हुए है। जिले औसत प्रतिशत से कम रहे। इनमें बांसवाड़ा, बीकानेर, जाेधपुर, डूंगरपुर कराैली, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल है। वहीं जिन जगहाें पर काम चल रहा है। वहां पर करीब एक कराेड़ 18 लाख मानव दिवस सृजित करने में 38 प्रतिशत ही औंसत आ रहा है। इसमें 11 जिले शामिल है। विभाग के विशिष्ट सचिव पीसी किशन ने कलेक्टराें व इस प्राेग्राम काे संभाल रहे अधिकारियाें से पत्र में कहा है कि नियम अनुसार 90 मानव दिवस सृजित करने ही है ताकि मनरेगा में लाभ दिया जा सकें। चूंकि अब राज्य स्तर पर रैकिंग की भी जारी हाेगी। ऐसे में इस दिशा में टारगेट काे ध्यान में रखते हुए काम किया जाएं। उन्हाेंने अपने आदेश में करीब 15 जिलाें की परर्फाेमेंस का जिक्र किया। जहां याेजना का फायदा पूरी तरह से मनरेगा के तहत नहीं दिया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 पीएम आवास मनरेगा में सृजित दिवसों का औसत 38% रहा, 11 जिले पिछड़े By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:25:00 GMT प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास याेजना में मनरेगा में प्रगति पर चल रहे कार्याें में मानव सृजित दिवस का औसत 38 प्रतिशत रहने पर नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश के 11 जिलों में औसत 38 प्रतिशत से भी कम काम हाेने पर 11 कलेक्टराें काे विशेष रूप से याेजना की रफ्तार बढ़ाने के लिए निर्देश दिए है। ये निर्देश प्रगति पर चल रहे कार्याें की 7 मई की रिपाेर्ट के अाधार पर दिए है। इन जिलाें में जाेधपुर व टाेंक के अलावा बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर डूंगरपुर, जैसलमेर, कराैली व प्रतापगढ़ शामिल है।पिछले साल भी 79% ही मानव दिवस सृजित हुएवित्तीय वर्ष 2019 - 20 में जिन जगहाें पर काम पूरे हाे चुके है। उन जगहाें मानव सृजित दिवस सृजित का औसत 79 प्रतिशत रहा है। करीब 30 लाख मानव दिवस सृजित हुए है। जिले औसत प्रतिशत से कम रहे। इनमें बांसवाड़ा, बीकानेर, जाेधपुर, डूंगरपुर कराैली, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल है। वहीं जिन जगहाें पर काम चल रहा है। वहां पर करीब एक कराेड़ 18 लाख मानव दिवस सृजित करने में 38 प्रतिशत ही औसत आ रहा है। इसमें 11 जिले शामिल है।राज्य स्तर पर रैंकिंग शुरू हाेगी: विभाग के विशिष्ट सचिव पीसी किशन ने कलेक्टराें व इस प्राेग्राम काे संभाल रहे अधिकारियाें से पत्र में कहा है कि नियम अनुसार 90 मानव दिवस सृजित करने ही है ताकि मनरेगा में लाभ दिया जा सकें। चूंकि अब राज्य स्तर पर रैकिंग की भी जारी हाेगी। एेसे में इस दिशा में टारगेट काे ध्यान में रखते हुए काम किया जाएं। उन्हाेंने अपने आदेश में करीब 15 जिलाें की परर्फाेमेंस का जिक्र किया। जहां याेजना का फायदा पूरी तरह से मनरेगा के तहत नहीं दिया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 33 नए पॉजिटिव मिले, यूपी की सीमा में घुसने से रोकने पर बिहार-झारखंड के मजदूरों ने कहा- ऐसा लगा कि भारत-पाक बॉर्डर पर फंसे हैं By Published On :: Sun, 10 May 2020 06:22:17 GMT राजस्थान में रविवार सुबह 33 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें जयपुर में 10, उदयपुर और कोटा में 9-9, पाली और अजमेर में 2-2, डूंगरपुर में 1 संक्रमित पाया गया। अब राज्य में कुल3741 संक्रमित हैं। जयपुर में आजएक व्यक्ति की मौत भी हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मौत का आंकड़ा 107 हो गया।बिहार और झारखंड के मजदूरों को शनिवार को भरतपुर के पास रारह में मथुरा प्रशासन ने रोक दिया। यहां से सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। ऐसे में यहां दूसरे राज्यों केकरीब 300 मजदूर फंस गए। उन्होंने इसके विरोध मेंप्रदर्शन किया। एक मजदूर ने कहा कि ऐसा लग रहा है हम भारत-पाकिस्तान की समा पर फंस गए हैं। फिलहाल इन मजदूरों के भरतपुर में ही रहने-ठहरने का इंतजाम किया गया है।जोधपुर: स्वस्थ पिता बच्चों के लिए 11 दिन हॉस्पिटल में रुकेउदय मंदिर के रविंद्र चांवरिया के तीन बच्चेप्रतिभा (6), विनीत (12), उदिता (13) औरभांजा मयंक (11) 18 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पूरे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया। चारों बच्चों कोकोरोना की जंग जिताने के लिए रविंद्र ने स्वस्थ होते हुए भी एमडीएम हॉस्पिटल में रुकने का फैसला किया। बच्चों को योग-प्रार्थना, खेल औरआराम करवाकर शारीरिक औरमानसिक रूप से मजबूत रखा। 29 अप्रैल को रविंद्र के तीनों बच्चे ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, भांजे की रिपोर्ट पॉजिटिव तब भी पॉजिटिव आई। बाद में भांजे के ठीक होने पर ही रविंद्रघर गए।सीएम ने प्रदेश के एनआरआई से कहा- आपको तकलीफ नहीं होने देंगेमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्ररेंसिंगके जरिए 50 देशों के 115 राजस्थानी एनआरआईसे बात की। उनसेसुझाव भी लिए। गहलोत ने कहा कि आने वाले दिनों में 8 से 10 हजार प्रवासी राजस्थान आएंगे। आपको किसी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे। सरकार आपके साथ है।जिलों में आने-जाने को एसडीएम ऑफिस औरथाने से भी पासमिलेंगेराज्य सरकार ने पास बनाने की प्रक्रिया को पहले के मुकाबले सरल किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार काे कहा कि बहुत जरूरी होने पर एक से दूसरे जिले में जाने के लिए ई-पास के साथ ऑफलाइन पास भी बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इसके लिए संबंधित थाने और एसडीएम कार्यालय को भी अधिकृत किया जाए। इसके लिए लोगों को दफ्तर नहीं जाना पड़े, बल्कि पास संबंधित व्यक्ति के माेबाइल पर भेजा जाए। राज्य में पिछले 6 दिनों में 19 लाख प्रवासियाें ने आवेदन किया है। इनमें से सिर्फ60 हजार कोई-पास जारी हुए हैं।भरतपुर-मथुरा बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों को लेकर दोनों सीमा पुलिस में तनातनी हुई। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।जयपुर में अब तक 39 सुपर स्प्रेडर्स संक्रमितसुपर स्प्रेडर्स की रैंडम सैंपलिंग के बाद इनके कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब इनकी संख्या 39 पहुंच गई है। इनमें 27 सब्जीवाले, 11 अन्य दुकानदार शामिल हैं। पहली बार डेयरी संचालक भी संक्रमित पाया गया है। सुपर स्प्रेडर ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों को कहा जाता है। इनमें डेयरी, किराना, ड्राइविंग और सब्जी व्यवसाय से जुड़े लोग प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।जोधपुर में 55 और स्वस्थ हुए, रिकवरी दर बढ़कर 45% पहुंचीजोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल औरबोरानाडा कोविड केयर सेंटर से एक साथ 55 लोगोंकेदो रिपीट सैंपल निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 862 पर पहुंच गया है।इनमें 45% यानी 394 मरीजठीक हाेकर डिस्चार्ज हाे चुके हैं। अब तक 17 मरीज जान गंवा चुके हैं।माउंटआबू: न्यूजर्सी से शादी में आयापरिवार 70 दिन तक फंसारहान्यूयार्क स्थित फोर्ट्रीज बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विशाल गट्टानी अपने परिवार के साथ 29 फरवरी को माउंटआबू में अपने ससुर होटल व्यवसायी महेन्द्र बंसल के यहां शादी में शामिल होने आए थे। 23 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन होने सेवे वापस नहीं जा सके थे। अब यह परिवार वंदे भारत मिशन के तहत चलाई जा रही फ्लाइट सेरविवार रात दिल्ली से वॉशिंगटन रवाना होगा।अमेरिका में फोर्ट्रीज बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विशाल गट्टानी अपने परिवार के साथ 29 फरवरी को माउंटआबू आए थे।33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोनाप्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1210 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 909 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 242, अजमेर में 213, टोंक और चित्तौड़गढ़ में 136-136, नागौर में 119, भरतपुर में 116, उदयपुर में 112, बांसवाड़ा में 66, पाली में 62, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, दौसा में 22, धौलपुर में 21, अलवर में 20, चूरू में 17, राजसमंद में 15, हनुमानगढ़ में 11, सवाई माधोपुर में 10, डूंगरपुर में 10, सीकर में 9, जालौर में 7, करौली में 5, प्रतापगढ़ और बाड़मेर में 4-4,सिरोही में 3 औरबारां में एकसंक्रमित मिला। इसके साथ जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं।अब तक 107 लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 107लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 59 (इनमें दो यूपी से), जोधपुर 17, कोटा 10, अजमेर 4, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर और भरतपुर में 2-2, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, टोंक और चूरू में एक-एक की जान गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मथुरा जिला प्रशासन ने बिहार-झारखंड के प्रवासी मजदूरों को प्रवेश नहीं दिया तो वे धरने पर बैठ गए। Full Article
3 राजसमंद में जवानों को धूप से बचाने के लिए 35 छाते बांटे गए By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना महामारी के मौजूदा दौर में जन सुरक्षा की खातिर कोरोना योद्धा के रूप में शहर सहित अन्य क्षेत्रों में चौराहों-मार्गों पर तैनात पुलिस जवानों को तपती धूप से बचाने के लिए चंदा बाई धोबी और . बालूलाल मिस्त्री की स्मृति में परिजनों ने छाते वितरण किए।मदनलाल, सत्यनारायण, ओमप्रकाश, किशनलाल सहित बोहरा परिवार के सदस्यों ने पुलिस कार्मिकों को छाते मुहैया कराना तय किया। इस पर नगर परिषद पार्षद हेमंत रजक (लच्छू भाई), परिवारजनों ने जलचक्की, टीवीएस चौराहा, पुराना बस स्टैण्ड, जेके मोड़, मुखर्जी चौराहा, द्वारकेश चौराहा, विवेकानंद चौराहा, जेके सर्कल और राजनगर के सभी मार्गों पर स्थापित चेक पोस्ट (जांच स्थल) पर मुस्तैद जवानों को 35 छाते प्रदान किए। कई जगह मास्क भी वितरण किए। पार्षद हेमंत रजक ने बताया कि नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक सहित जनप्रतिनिधियों के साथ वे पिछले डेढ़ महीने से शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण संकटग्रस्त, जरूरतमंदों को भोजन मुहैयाकराने में जुटे है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 कल से कुंवारिया में 3 दिन तक सभी दुकानें पूरी तरह रहेगी बंद By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुंवारिया ग्राम पंचायत में शनिवार देर शाम को सरपंच ललित श्रीमाली, थानाधिकारी पेशावर खान के नेतृत्व में कस्बे वासियों की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें सभी ने रविवार को अपनी-अपनी दुकानें 11 बजे तक खुली रखने का निर्णय लिया। उसके बाद साेमवार से 3 दिनों तक कुंवारिया कस्बे की संपूर्ण दुकानें पूरी तरह से बंद रखने का निर्णयलिया गया।कुंवारिया कस्बे के सभी गली मोहल्ले में शनिवार देर शाम को अवरोधक डालकर पूर्णतया रास्ते राेके गए। सरपंच ललित श्रीमाली ने बताया कि केवल मुख्य मार्ग ही खुला रहेगा बाकी सभी कस्बे के सभी गली मोहल्ले पूर्णतया बंद कर दिए गए हैं। रविवार के बाद 3 दिनों तक सभी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है।इस दौरान थानाधिकारी पेशावर खान ,ओम प्रकाश चावला ,एडवोकेट महेश सेन ,यशवंत पीपाड़ा, ग्राम विकास अधिकारी महावीर सिंह, परमानंद दाधीच ,वार्ड पंच बद्री लाल, सालवी ,शेषमल प्रजापत, गोवर्धन दास वैष्णव, गणेश लाल पोरवाल, देवेंद्र तातेड़, किशनलाल, गिरीश झा, गोपाल पालीवाल, ललित कच्छारा आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 देवगढ़ के क्वारैंटाइन सेंटरों में अब तक 3289 लाेग पहुंचे By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT उपखंड क्षेत्र में काेराेना संक्रमण के चलते बाहरी राज्याें में निवासरत प्रवासियों का आना लगातार बना हुआहै। उपखंड में अभी तक 3289 लाेग क्वारेंटाइन किए गए हैं। इसमें देवगढ़ नगर पालिका में 285 और घरों में 51 लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया है।2953 को ग्रामीण क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है। अब तक लसानी में सबसे ज्यादा 445 और सबसे कम विजयपुरा में 55 जने पहुंचे हैं। संस्था प्रधान दीपक भारद्वाज ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले सभी प्रवासियों के लिए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है जिसमें 96 लोगों को राेका हैं। नगर में शास्त्री नगर स्थित अम्बेडकर भवन को भी क्वारेन्टाइन सेंटर बनाया, जिसमें 12 लोग रह रहे हैं। शनिवार को 17 विभिन्न स्थानों पर प्रवासी ठहराए गए हैं।इसमें आंजना में अब तक 235, दौलपुरा में 170, ईसरमंड में 327, जीरण में 76, कांकरोद में 121, कालेसरिया में 143, कुंदवा में 91, कुंआथल में 123, लसानी में 445, माद में 107, मदारिया में 131, मियाला में 133, नरदास का गुड़ा में 136, नराणा में 118, पारड़ी में 61, सांगावास में 144, स्वादड़ी में 105, ताल में 149, सोहनगढ़ में 83, विजयपुरा में 55 सहित अब तक बाहर से आए 2953 लोगों को क्वारेंटाइन किया। वहीं इन ग्राम पंचायतों में शनिवार को आंजना में 7, दौलुपरा में 25, जीरण में 7, कांकरोद में 19, कालेसरिया में 2, कुंदवा में 9, कुंवाथल में 4, लसानी में 42, माद में 1, मदारिया में 7, मियाला में 7, नरदास का गुड़ा में 7, पारड़ी में 6, नराणा में 20, सांगावास में 48, ताल में 9, सोहनगढ में 12, विजयपुरा में 7, स्वादड़ी में 3 सहित 242 लोग पहंुचे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today So far 3289 people have reached Quarantine centers in Devgarh Full Article
3 राजसमंद में 13 मई तक मेडिकल, डेयरी को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT उप तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर जिलोला गांव में कोरोना युवक मिलने के बाद सरदारगढ़ कस्बे में बाहर से आने वाले सभी मुख्य प्रवेश मार्ग शनिवार से बंद कर दिए हैं।कस्बे में आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरदारगढ़ ग्राम पंचायत सरपंच प्रवीण मेवाड़ा ने बताया कि दस किमी दूर जिलोला कस्बे में कोरोना संक्रमित युवक के पाए जाने के बाद कस्बे में ग्रामीणों को और अधिक सावधान रहने तथा घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं शनिवार दिन से ही कस्बे के जिलोला मार्ग बामणिया दरवाजा, रेगर मोहल्ला मेन सड़क प्रवेश द्वार, पुराना बस स्टैंड से अखाड़ा मार्ग मुख्य मार्ग, नया बस स्टैंड से पंचायत मार्ग, रेबारी बावजी मार्ग से गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बल्लियां लगाकर बाहर से आने वालों के लिए प्रवेश बंद कर दिया है। यहां बल्लियां लगाने के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणपत चौधरी, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र हिंगड़ तथा वार्डपंच आदि उपस्थित थे। सरपंच प्रवीण मेवाड़ा ने शनिवार को ग्रामीणों से अपील जारी करते हुए बताया कि व्यापारियों से बातचीत के बाद 10 से 13 मई तक कस्बे के डेयरी, मेडिकल दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी।मेवाड़ा ने बताया कि 14 मई से प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार किराना की दुकानें भी अल्टरनेट तरीके से खुलेंगी। एक दिन नया बस स्टैंड बाजार की दुकानें, उसके बाद अगले दिन पुराना बस स्टैंड बाजार की दुकानें तथा अगले दिन सदर बाजार खुलेगा। सभी दुकानें एक साथ नहीं खुलेंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 गवार गांव में 1430 की स्क्रीनिंग हुई, सात संदिग्धों के सैंपल राजसमंद भेजे By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT सीएचसी केलवाड़ा पर 4 मई से शनिवार को 750 प्रवासियों ने स्क्रीनिंग करवाई जिन्हें क्वारेन्टाइन कर दिया गया। कोविड 19 प्रभारी डॉ. नीरज चौधरी ने बताया कि प्रवासियों में 70 प्रतिशत लोग मुंबई, महाराष्ट्र एवं गुजरात क्षेत्र के हैं। डॉ चौधरी ने बताया कि शनिवार को मेडिकल टीमों ने गवार गांव के 1430 लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण किया है एवं गवार क्षेत्र के चार संदिग्ध एवं स्टाफ के तीन कुल 7 लोगों के सैंपल ले कर जांच के लिए आरके हॉस्पिटल राजसमंद भिजवाए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 रायगढ़ में हुई थी 16 लाख की डकैती, 2 दिनों के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार किया 3 आरोपियों को By Published On :: Sat, 09 May 2020 16:00:00 GMT पुलिस ने डकैती करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिले के थाना घरघोड़ा के ग्राम टेण्डा नवापारा में यह घटना हुई थी। ओडिशा की विद्युतीकरण प्रोजेक्ट कम्पनी न्यू मार्डन टेक्नोमेक प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। यहां से 16 लाख रुपए के सामान की डकैती हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लाख रुपए के लूटे हुए कॉपर ड्रम को बरामद किया है। लुटेरों की गाड़ी को जब्त किया गया है। इनसे बाकि के सामान को लेकर पूछताछ की जा रही है।6 मई को यह वारदात हुई थी। पुलिस टीम ने कंपनी के ऑफिस में गार्ड का काम करने वाले सुरेश चौहान, त्रियंबक चौहान और बसंत राठिया से पूछताछ की। पुलिस को बसंत पर शक हुआ। बार-बार वह बयान बदल रहा था। जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने डकैती की बात कबूली। उसने बताया कि कंपनी की गाड़ियों की देखरेख करने वाले राकेश के साथ मिलकर उसने प्लान बनाया। राकेश, नीरज और गंगा राम नाम के अपने साथियों के साथ कंपनी के दफ्तर में डकैत बनकर आया। यह सब पहले से बसंत जानता था। राकेश ने साथियों के साथ मिलकर सामान लूटा और भाग गया। पुलिस ने नीरज और गंगा को भी पकड़ लिया, फिलहाल राकेश फरार है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today तस्वीर घरघोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की है, इनका एक साथी फरार है। Full Article
3 दुर्ग जिले में 273 क्वारेंटाइन सेंटर, सभी जगह सुविधा बेहतर नहीं, यही रखेंगे बाहर से आने वाले 3000 मजदूर By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT जिले में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव में 6 मजदूर हैं। वहीं प्रदेश में 21 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मजदूरों में ही मिले हैं। अब अन्य राज्यों से 3000 से ज्यादा मजदूर आने वाले हैं। इसलिए हालात चिंताजनक होती जा रही है। हालांकि इन मजदूरों को क्वारेंटाइन करने के लिए जिले में 273 सेंटर बनाए हैं। प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को क्वारेंटाइन सेंटरों की तैयारी करने कहा है लेकिन कई ग्राम पंचायतों में इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है।दुर्ग सहित प्रदेशभर में 59 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मजदूर दुर्ग व कवर्धा जिले के हैं। दोनों ही जिले में छह-छह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। प्रदेश की स्थिति में 59 कोरोना पॉजिटिव में 14 श्रमिक है। अब 1200 मजदूर दुर्ग आएंगे। बच्चों के बैठने की नई फर्नीचर पड़ी है बाहर, मजदूर आएंगे तो होगा खतराग्राम पंचायत उमरपोटी के शासकीय उ. माध्यमिक शाला को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर के कमरे के बाहर धूल अटी पड़ी है। हाल यह है कि स्कूली विद्यार्थियों के बैठने के लिए नई फर्नीचर आई है। श्रमिक यहां क्वारेंटाइन होंगे तो इस फर्नीचर को छू सकते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा होगा।कर्नाटक से लौटे, पर अब तक जांच नहींग्राम पंचायत पुरई सेंटर में कर्नाटक से पैदल लौटे श्रमिक उदय, उसकी पत्नी और डेढ़ साल का बच्चा क्वांरटाईन किए गए हैं। यहां दो दिन हो गए लेकिन उनकी न ही स्क्रीनिंग की गई है और न ही कोई जांच। खाना यहां खुद बनाते हैं।यहां बेहतर इंतजाम... श्रमिकों के लिए बिछे गद्दे, पंखे और पानी की भी सुविधाक्वारंटाईन सेंटर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुघवा में श्रमिकों को क्वारेंटाइन के दौरान उनकी सुविधाओं के लिए बेहतर इंतजाम किया मिला। यहां बकायदा गद्दे , तकिए, चादर कमरों में बिछाए गए हैं। पंखे और पेयजल की सुविधा है। खाना बनाने के लिए गैस-चूल्हा रखा गया है।जिले के 6 श्रमिकों की हिस्ट्री, जो बाहर से लौटे कोरोना पॉजिटिव मिले शांतिपारा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति कारपेंटर हैं। वह मुंबई में काम करता था और दुर्ग लौटा। कोरोना पॉजिटिव पुरानी बस्ती सुपेला निवासी 23 साल भी श्रमिक है। वह नागपुर महाराष्ट्र से लौटा है। कोरोना पॉजिटिव 20 साल का युवक जामुल का रहने वाला है। वह मुंबई में ट्रक क्लीनिंग का काम करता है। दुर्ग में मिला कोरोना पॉजिटिव 33 वर्ष अमृत मिशन योजना में मजदूरी करने वाला है। वह गोंदिया से लौटा। कुम्हारी वार्ड 10 निवासी भी अहमदाबाद में रोजी- मजदूरी का काम करने वाला है। बालोद निवासी 45 साल कोरोना पॉजिटिव भी श्रमिक है। वह हैदराबाद से यहां आया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 273 quarantine center in Durg district, facility not good everywhere, it will keep 3000 workers coming from outside Full Article
3 पूर्व सभापति सलीम की फेसबुक आईडी हैक कर 6 लोगों से मांगी 15 से 30 हजार की मदद, फोन पर कंफर्म किया तो बचे ठगी से By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT निगम के पूर्व सभापति और वार्ड 16 के पार्षद सलीम नियारिया की फेसबुक आईडी हैक कर उनके फेसबुक फ्रैंड्स से रुपयों की डिमांड करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी सभापति को हुई तो उन्होंने तत्काल आईडी पासवर्ड बदला और एफबी के फ्रेंड्स को सतर्क किया। देर शाम उन्होंने हैकर के खिलाफ कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई।शनिवार को सलीम के एफबी अकाउंट से हैकर ने व्यवसायी अनूप बंसल से 20 हजार रुपए मांगे, आकार ले जाने की बात मैसेज में कहने पर वह रुपए पेटीएम करने की जिद करने लगा। अनूप ने सलीम को फोन लगाया तो साजिश का पता चला। संजय बंसल नामक व्यापारी ने तो रुपए भेजने की तैयारी भी कर ली थी। आईएफसी नंबर मैच नहीं होने के बाद उन्होंने सलीम नियारिया को फोन कर दूसरा अकांउट नंबर मांगा, तब उन्हें इसकी जानकारी लगी। आशीष जायसवाल से सलीम नियारिया के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। इसके साथ ही कई अन्य लोगों को भी मैसेज भेज आर्थिक मदद मांगी।हैकर ने किनसे कितने रुपए मांगे अनुप बंसल 20 हजार रुपए संजय बंसल 15 हजार रुपए अशीष जायसवाल 20 हजार रुपए राजेश थवाईत 15 हजार रुपए सत्यप्रकाश शर्मा 10 हजार रुपए सौरभ गुप्ता 30 हजार रुपएबातचीत के तरीके से हुई आंशकासुबह हैकर ने सबसे पहले अनूप बंसल को सलीम की फेसबुक आईडी हैकर मैसेंजर पर मैसेज किया और 20 हजार रुपए मांगे। हैकर के मैसेज में बात करने का तरीका सलीम से बिल्कुल अलग था। अनूप को समझते देर नहीं लगी। उन्होंने फोन पर पूछा कि सही में जरूरत है तो भिजवा दूं रुपए। तब अनूप के साथ ही सलीम को किसी जालसाज की कारस्तानी का पता चला। सलीम ने समय पर सभी को अलर्ट कर ठगी से बचने के लिए कहा।अनूप का कॉल आया तब जानकारी हुईसुबह मुझे अनूप बंसल का कॉल आया था। उन्होंने रुपए पहुंचाने की बात कही। तब मैं थोड़ा आश्चर्य में पड़ गया। मेरे पूछने पर उन्होंने बताया कि मैसेंजर पर मैने उसने पैसे मांगे है, उन्होंने उसके बातचीत के तरीके से शक होने के पर मुझे कॉल किया तब समझ में आया कि मेरी आईडी हैक हो गई है। मैने सभी आईडी पासवर्ड बदलने की बाद इसकी सूचना कोतवाली में दी है।’’-सलीम नियारिया, पूर्व सभापति व पार्षद वार्ड नंबर 16 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Former Chairman Salim hacked Facebook ID and asked for help of 15 to 30 thousand people from 6 people, confirmed on phone then cheated Full Article
3 सोनदादर के 30 मजदूरों ने कटक से भेजा वीडियो संदेश, बोले- हमें यहां से ले चलो, बेहद परेशान हैं By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कटक(ओडिशा) से करीब 35 किलोमीटर दूर जलालपुर ईंट भट्ठा में काम करने गए करीब 30 मजदूरों ने एक वीडियो संदेश भेज कर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अपने घर ले जाने की मार्मिक अपील की है।बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सोनदादर के रहने वाले मजदूरों ने ‘दैनिक भास्कर प्रतिनिधि’ को दूरभाष पर बताया कि वे कटक के पास जलालपुर ईंट भट्ठा में काम करने के लिए हर साल आते रहे हैं। इस साल भी आए हुए थे। कोरोना संकट के कारण 2 महीने से काम बंद है। जितना काम किए थे उसकी मजदूरी का पैसा सब खत्म हो चुका है। भट्ठा मालिक जैसे तैसे खाने पीने की व्यवस्था कर रहा है। हम लोग बच्चों और महिलाओं समेत करीब 30 सदस्य यहां फंसे हुए हैं। यहां अधिकांश लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। 2 महिलाएं गर्भवती है जिन को लेकर काफी चिंता है।उन्होंने 1 सप्ताह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सांसद, कलेक्टर, मुख्यमंत्री से गुहार लगाकर यहां से ले जाने की विनती की थी। हमने हमारे सारे नाम पते जिला कार्यालय में भेजें भी थे लेकिन अभी तक ना तो हमें यहां से ले जा रहे हैं और ना ही यहां का स्थानीय प्रशासन हमें भेज रहा है। हम बेहद परेशान हैं। ऐसा ही हाल रहा तो गिरते स्वास्थ्य के कारण कुछ लोगों की असमय मौत भी हो सकती है। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उनके पास मजदूरों का वीडियो संदेश आया था। मजदूरों की मार्मिक अपील पर पहल करते हुए जिला प्रशासन को उनके नाम पते देकर शीघ्र वापस लाने की मांग किए थे, लेकिन 1 सप्ताह से अधिक हो गया कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजदूर परेशान हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 30 workers of Sonadar sent video message from Cuttack, said - take us from here, very upset Full Article
3 बांटने के लिए निकाली गई क्लोरीन टैबलेट थी खराब, 423 डिब्बे जब्त, स्टोर रूम भी सील By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT नगर निगम धमतरी को शहर की गोविंद मेडिकल एजेंसी ने 423 डिब्बे क्लोरीन टेबलेट सप्लाई की थी यह पूरी तरह खराब निकली है। इसका खुलासा पीएचई की जांच रिपोर्ट से हुआ है। उपायुक्त ने सभी टेबलेट जब्त कर स्टोर रूम सील किया है। बताया गया कि कुछ डिब्बों पर नाॅट फाॅर सेल (सरकारी सप्लाई)लिखा है। मतलब सरकार द्वारा भेजी गई क्लोरीन टेबलेट थी। इसे निगम को बेच दिया गया। कमिश्नर ने मेडिकल एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है। इस मामले में निगम विभागीय अफसरों की मिलीभगत की सूचना है। इसलिए जांच टीम बनाई हैं, जो 3 दिन में रिपोर्ट कमिश्नर को देगी। इसके बाद विभागीय अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।जानकारी के मुताबिक पीलिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों से लोगों को बचाने के।लिए शहर के 40 वार्डों में घर-घर क्लोरीन टेबलेट बांटने की योजना नगर निगम ने बनाई है ताकि लोग घर में भी पानी को साफ कर सकें। लोगों को बांटने के लिए निगम के पास स्टॉक नहीं था। 19 अप्रैल 2020 को शहर के गोविंद मेडिकल एजेंसी से 423 डिब्बे क्लोरीन टेबलेट खरीदी की गई। बताया गया कि यह सप्लाई ठेकेदार के जरिए हुई है।रिपोर्ट में खराब मिली टैबलेटः कमिश्नरनिगम कमिश्नर आशीष टिकरिहा ने बताया कि 19 अप्रैल को गोविंद मेडिकल एजेंसी से 423 डिब्बे क्लोरीन टेबलेट आई थी। शिकायत मिली की यह गुणवत्ताहीन है। पीएचई विभाग से जांच कराई। रिपोर्ट आ गई है।टैबलेट गुणवत्ताहीन है। गोविंद मेडिकल एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। आगे कार्रवाई भी होगी।कुछ अफसरों के मिलीभगत का शकउपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि गुणवत्ताहीन क्लोरीन टेबलेट मामले में जल विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत का संदेह है। जांच रिपोर्ट में मिलीभगत की पुष्टि हुई तो दोषी अफसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मेडिकल एजेंसी को भुगतान भी रोका जाएगा।दोषी मिले तो हो एफआईआरनेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार शुरू हो गया है। नाॅट फाॅर सेल लिखी गुणवत्ताहीन क्लोरीन टेबलेट का सप्लाई होना अफसरों की मिलीभगत की और इशारा करता है। कमिश्नर को मामले की गंभीरता से जांच करानी चाहिए। दोषी मिलने पर एजेंसी, सप्लायर व संबंधित अफसर पर एफआईआर कराई जानी चाहिए।स्टोर रूम सील कर जब्त किए टेबलेटउपायुक्त पंकज शर्मा शनिवार को सुबह निगम के स्टोर रूम गए। यहां से 423 डिब्बे क्लोरीन टेबलेट के जब्त किए। स्टोर रूम सील किया। कमिश्नर के आदेश पर उन्होंने क्लोरीन टेबलेट जांच के लिए पीएचई विभाग को दी गई। देर-शाम रिपोर्ट भी आ गई। इसमें टेबलेट खराब होने की।पुष्टि हो गई है।...तो बच सकते हैं अफसरक्लोरीन टेबलेट सप्लाई में जल विभाग के कुछ अफसरों की मिलीभगत की खबर है। मामला पूरी तरह भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसलिए कमिश्नर आशीष टिकरिहा ने मामले की जांच एई एसआर सिन्हा को जिम्मेदारी देकर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। अब जांच रिपोर्ट आने पर दोषी अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।ऐसे हुआ मामले का खुलासारायपुर में पीलिया तेजी से फैल रही है। धमतरी शहर में यह ना हो, इसलिए शहर के 40 वार्डों में घर-घर क्लोरीन टेबलेट बांटी जा रही हैं। शुक्रवार को कुछ वार्ड की मितानिनों को बुलाकर स्टोर रूम से क्लोरीन टेबलेट का डिब्बा वार्डों में बांटने दिए गए। मितानिन ने डिब्बे खोलकर देखे तो टेबलेट पिघलकर पानी बन गया था। इसकी जानकारी उन्होंने सीधे निगम कमिश्नर आशीष टिकरिहा को दी। कमिश्नर टिकरिहा ने तुरंत ही डिब्बे जब्त करने और जांच के लिए उपायुक्त पंकज शर्मा को स्टोर रूम भेजा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Chlorine tablets removed for distribution were defective, 423 boxes seized, store room also sealed Full Article
3 30 आश्रम-छात्रावास को बनाएंगे क्वारेंटाइन सेंटर By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT पंडरिया ब्लॉक में संचालित 30 आश्रम-छात्रावास भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर सह राहत शिविर बनाया गया है। इन सेंटरों में दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को 14 अथवा 21 दिन क्वारेंटाइन किया जाएगा। क्वारेंटाइन सेंटर में श्रमिकों के परिजन या बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसे लेकर शनिवार को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सभी आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की मीटिंग ली।कलेक्टर शरण ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। यहां आने वाले हर श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। सेंटर में श्रमिकों के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़े लोग, व्यवस्था प्रभारी और स्वास्थ्य अमलों के अधिकृत अधिकारी-कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अगर कोई अन्य व्यक्ति अनाधिकृत रूप से बाहर और अंदर आने-जाने के लिए परेशान करेंगे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित एसडीएम को देंगे।कलेक्टर ने सभी आश्रम-छात्रावासों को विशेष साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रमिकों को ठहराने की विशेष व्यवस्था करने हिदायत दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 30 Ashram-Hostels will be made quarantine centers Full Article
3 30557 मजदूरों में से 850 साइकिल से व पैदल लौटे By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT दूसरे राज्यों में काम करने गए जिले के 30557 मजदूर 21 राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं। इनमें से अभी तक 850 मजदूर पैदल और साइकिल से गांव में पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना जैसे संक्रमित क्षेत्र से बेमेतरा जिले के फंसे मजदूरों की जिले में वापसी होगी। जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर मजदूरों को ठहराने के लिए गांवों के पंचायत भवन को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। दूसरे राज्यों में लॉकडाउन के दौरान फंसे मजदूरों की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को भेज दी गई है। लेकिन अभी तक मजदूरों की वापसी होने की सूचना जिला प्रशासन को नहीं मिल पाई है।राज्य सरकार को भेजी दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की सूची: जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने बताया कि दूसरे राज्यों में 30357 मजदूर फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे करीब 850 मजदूर पैदल और साइकिल से गांव में पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य जांच कर इन्हें पंचायत भवन में क्वारेंटाइन पर रखा गया है। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी सचिव, कोटवार, पंचायत पदाधिकारी और स्वास्थ विभाग की टीम को सौंपी गई है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे जिले के मजदूरों की जानकारी राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक मजदूरों की घर वापसी को लेकर राज्य सरकार द्वारा किसी तरह की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं मिल पाई है। हाल ही में लखनऊ में नवागढ़ जनपद के ग्राम रनबोड़ के निवासी मजदूर के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।गांव लौट रहे मजदूरों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं: देश के बड़े शहरों में लॉकडाउन में फंसे मजदूर पैदल व साइकिल के माध्यम से गांव में लौट रहे हैं। इसकी सूचना स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के अलावा और क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर लगाए गए कोटवार, पंचायत सचिव द्वारा नियमित रूप से प्रशासन को दी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अमले को इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है। संक्रमित क्षेत्र से पहुंचने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य जांच की कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्र में बराबर नहीं हो पा रही है।महाराष्ट्र के पुणे में फंसे जिले के 15179 मजदूरबेमेतरा जिले में दूसरे राज्यों में काम करने गए मजदूरों में सबसे ज्यादा मजदूर संक्रमित क्षेत्र महाराष्ट्र के पुणे में हैं। इनकी संख्या 15179 है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 7185, हैदराबाद में 673 मजदूर फंसे हैं। जिनकी वापसी बेमेतरा होनी है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, जयपुर, इलाहाबाद, रायबरेली, मेरठ, इटावा, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, मुंबई, बेंगलुरु, हिसार, गुलबर्ग, भुनेश्वर, देहरादून, चेन्नई, पेरंबदूर, हैदराबाद, कानपुर, सूरत, खंडवा, दतिया, मंदसौर आगरा में बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। वापसी पर सभी लोगों को 14 दिन तक क्वारेंटाइन पर रखा जाएगा। ऐसे लोगों की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन ने कर ली है।सबसे ज्यादा इन राज्यों में फंसे हैंबेमेतरा जिले के मजदूर महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा फंसे हुए हैं। इनमें लखनऊ में 7185, आगरा में 233, इलाहाबाद में 216, कानपुर में 1325, बनारस में 497, सूरत में 599, हैदराबाद में 853, पुरानी दिल्ली में 446, नागपुर में 1082, पुणे में 15179, नई दिल्ली में 446, भोपाल में 305, चंद्रपुर महाराष्ट्र में 124, अहमदनगर में 155, मुंबई में 357, सतारा में 129 लोग फंसे हुए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 कोरोना पॉजिटिव 6 में से 3 मरीज हुए ठीक, लक्षण नहीं होने से जल्द स्वस्थ By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT रेंगाखार और समनापुर जंगल के क्वारेंटाइन सेंटर में 4 मई को एक साथ 6 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें 3 पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल था। सभी को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। 6 दिन चले इलाज के बाद शनिवार शाम को दोनों महिला और बच्चे को छुट्टी दे दी गई।राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि ये तीनों पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों में कोविड-19 के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी व सांस लेने में तकलीफ नहीं थी। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिलने पर इन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका जरूरी इलाज किया गया, जिससे अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि जिन लोगों में कोविड-19 का लक्षण नहीं रहता, उनमें वायरस का लोड कम रहने की संभावना रहती है और वे जल्दी ठीक हो जाते हैं। इन तीनों में भी संक्रमण का लोड कम था। इसलिए महज 6 दिन में ही स्वस्थ हो गए।संक्रमितों के संपर्क में आए लैब टेक्नीशियनरेंगाखार व समनापुर जंगल में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। एक लैब टेक्नीशियन उनके सीधे संपर्क में आ गया था, जिसे क्वारेंटाइन किया गया है, जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमितों को एम्स रायपुर छोड़ने गए दो एंबुलेंस कर्मी भी क्वारेंटाइन पर रखे हैं। जिले से अब तक 500 से अधिक सैंपल भेजे हैं, 464 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंदकबीरधाम जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित है। पहले दिन शनिवार को टोटल लॉकडाउन का असर देखने को मिला। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी घरों से नहीं निकले। मेडिकल शॉप, पेट्रोल पंप व जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रही।सुरक्षित रहने आगे भी एहतियात बरतना जरूरीचुनौती: बैरियर से बचकर सीधे गांव पहुंच रहे मजदूर इधर, लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। ये मजदूर पैदल व साइकिल से यहां पहुंच रहे हैं। ये बॉर्डर पर लगाए गए बैरियर से बचते हुए अपने गांवों में घुस रहे हैं, जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि, सरपंच-सचिव, कोटवार और मितानिनें इन पर नजर रख रहे हैं।ये कमी: जांच के लिए बचे 600 रैपिड किट, डिमांड भेजीदूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त रैपिड किट उपलब्ध नहीं है। सीएमएचओ डॉ. एसके तिवारी बताते हैं कि वर्तमान में लगभग 600 रैपिड किट मौजूद हैं। आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या को देखते हुए किट की डिमांड की गई है। वीटीएम की उपलब्धता भी कम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Corona positive 3 out of 6 patients recover, not feeling well soon Full Article
3 अप्रैल में 426, मई के 8 दिन में 387 लोगों के सैंपल लिए By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से रायपुर के एम्स व मेडिकल कॉलेज के कोविड लैब में जिले से 813 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिसमें 794 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। सभी निगेटिव है। 19 सैंपल का रिपोर्ट आना बाकी है। जो जिलेवासियों के लिए राहतभरी खबर है। सीएमएचअाे डाॅ. बीएल रात्रे ने बताया कि जितने लोगों की सैंपल रिपोर्ट मिली है, वह निगेटिव है। शुक्रवार को 31 सैम्पल भेजे गए हैं। रोजाना 30 से ज्यादा सैंपल लेकर भेज रहे है। जबकि पहले सैंपल लेने की रफ्तार कम थी।दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच दूसरे राज्यों से मजदूरों के जिले में आने का सिलसिला जारी है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लेने की रफ्तार भी बढ़ गई है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मई के 8 दिन में 387 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जबकि मार्च में महज 10 ही सैंपल भेजे गए थे। अप्रैल में कुल 416 सैंपल भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 9 मई तक 813 सैंपल भेजे जा चुके हैं। रोजाना सैंपल भेजने के बाद देर शाम या रात रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन व राज्य शासन को भेजी जा रही है।दूसरे राज्यों से लोग पहुंच रहे है। कुछ दिन पहले दुर्ग में जो 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।स्वास्थ्य परीक्षण पर ही दिया जा रहा जोरअप्रैल में रोजाना औसत 13 लोगों का सैंपल भेजा जा रहा था। जो अब बढ़कर 30 से ज्यादा हो गया है। मार्च में कोरोना जांच के लिए जरूरी वीटीएम किट व अन्य सामानों की कमी थी। इसलिए कम सैंपल भेजा गया। स्वास्थ्य परीक्षण पर ही जोर दिया जा रहा था। इसलिए तेज बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द की शिकायत पर सैंपल ले रहे थे लेकिन अब जो स्वस्थ हैं, उनका भी सैंपल लेकर भेज रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
3 आज से तेंदूपत्ता तोड़ाई 38 हजार बोरे का लक्ष्य By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल में 10 मई से तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू हो जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना वायरस के चलते लोगों को सावधानी बरतने कहा गया है। तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने व बार-बार हाथ धोते रहने कहा गया है।क्षेत्राधिकारी देवलाल दुग्गा ने बताया तेंदूपत्ता खरीदी वर्ष 2019-20 में 38100 हजार मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व वन मंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र ने तैयारी पूरी कर ली है। 10 मई से खरीदी प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 18 समिति के अंतर्गत जिसमें तीन समिति चिखली, हामतवाही, गुमडीडीही के ठेकेदार नहीं पहुंचने के कारण वन विभाग की ओर से समिति के माध्यम से खरीदी की जाएगी। वह इसके लिए समितियों से संपर्क हुआ। इसके रखरखाव के लिए भी तैयारी की जा रही है। वही बेमौसम बारिश के कारण नुकसान होता है, जिसे भी ध्यान में रखते हुए मैदानी इलाकों को चिंहित किए जाने की कोशिश की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tendu patta plucking target of 38 thousand sacks from today Full Article
3 3 की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना वार्ड में सिर्फ 3 भर्ती By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:20:00 GMT सिम्स के कोरोना वार्ड में 6 लोग भर्ती थे। शनिवार की स्थिति में यहां तीन लोग ही बचे है। बाकी तीन की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। मीडिया प्रभारी आरती पांडेय के अनुसार जो भर्ती किए गए हैं,बाहर से आए लोग है और इनमें कोरोना के लक्षण नहीं है। कोरोना संक्रमण संदेह पर जिले से कुल 933 सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से अभी तक केवल एक ही पाजिटिव रिपोर्ट आई। महिला का इलाज कराया गया। वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। 707 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाहर से आए व्यक्तियों में से 1704 लोगों ने 28 दिन का क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है। जिले में 26 मार्च से सर्वे जारी है। इसमें 33232 घरों में कुल 158912 लोगों की जांच की जा चुकी है। सीएमएचओ प्रमोद महाजन के अनुसार स्क्रीनिंग के दौरान सामान्य सर्दी खांसी के मरीज मिले। इनका इलाज किया जा रहा है। जिले में कोरोना प्रबंधन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक तथा सहायक दवाइंयो पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article