2

International No Diet Day 2020: The Dos And Don'ts Of Dieting

Every year, International No Diet Day (INDD) is observed on 6 May. The day celebrates body acceptance, raising awareness on the importance of body positivity and body shape diversity. INDD also focuses on promoting a healthy lifestyle with a




2

World Athletics Day 2020: Dynamic Warm-Up Exercises For Youth Athletes

World Athletics Day is celebrated every year on 7 May to promote the importance of sports in our lives and encourage new talents in the field of athletics. Sports and exercises hold a very important place in our lives. An athlete




2

International No Diet Day 2020: What Are Eating Disorders?

Every year, International No Diet Day (INDD) is observed on 6 May. The day celebrates body acceptance, raising awareness on the importance of body positivity and body shape diversity. INDD also aims to promote a healthy lifestyle with a focus on




2

World Athletics Day 2020: 8 Nutrition Tips For Athletes

We all need nutrition for increasing body growth, promoting good health and providing energy. Athletes of all skills and ages need nutrition too to enhance athletic performance, recover from an injury faster and lower the risk of diseases. They need optimal




2

Mother’s Day 2020: Health Tips For Busy Moms

Worldwide, International Mother's Day is celebrated on 10 May every year. It is a day to celebrate motherhood and appreciate the unconditional love, contributions and sacrifices of mothers and mother figures. Without them, our lives are incomplete and the way a




2

13 ಜನರಿಂದ 328 ಮಂದಿಗೆ ಕೊರೊನಾ: ಬೆಚ್ಚಿಬೀಳಿಸುವ 'ಸೂಪರ್ ಸ್ಪ್ರೆಡರ್ಸ್' ಕಹಾನಿ!

ಬೆಂಗಳೂರು, ಮೇ 9: ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಇಲ್ಲಿಯವರೆಗೂ ಒಟ್ಟು 753 ಮಂದಿಗೆ ಡೆಡ್ಲಿ ಕೊರೊನಾ ವೈರಸ್ ಸೋಂಕು ತಗುಲಿದೆ. ಆ ಪೈಕಿ ಈಗಾಗಲೇ 30 ಮಂದಿ ಕೊರೊನಾ ವೈರಸ್ ಗೆ ಬಲಿಯಾಗಿದ್ದರೆ, 376 ಜನ ಸಂಪೂರ್ಣವಾಗಿ ಗುಣಮುಖರಾಗಿದ್ದಾರೆ. ಸದ್ಯ ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ 346 ಕೋವಿಡ್-19 ಆಕ್ಟೀವ್ ಕೇಸ್ ಗಳಿವೆ. ದಿನದಿಂದ ದಿನಕ್ಕೆ ಕೊರೊನಾ ಸೋಂಕಿತ ಪ್ರಕರಣಗಳು ಗಣನೀಯವಾಗಿ ಏರಿಕೆ




2

દિલ્હીમાં ડોક્ટરે કરી આત્મહત્યા, આપના ધારાસભ્ય સહિત 2 આરોપીઓની પુછપરછ ચાલુ

દિલ્હીમાં એક ડોકટર દ્વારા આત્મહત્યા કર્યાં બાદ તેને આત્મહત્યા માટે ઉકસાવવા અને અપહરણ કરવાના આરોપસર દિલ્હી પોલીસે શનિવારે સાંજે આમ આદમી પાર્ટી (આપ) ના દેવળી વિધાનસભા મત વિસ્તારના ધારાસભ્ય પ્રકાશ જારવાલની ધરપકડ કરી હતી. ડીસીપી દક્ષિણ અતુલકુમાર ઠાકુરે જણાવ્યું હતું કે




2

અમેરિકાામાં કોરોનાનો કહેર, 24 કલાકમાં 1568 લોકોના મોત

નવી દિલ્હીઃ પાછલા 24 કલાકમાં કોરોના વાયરસના સંક્રમણને કારણે અમેરિકામાં 1568 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે, જૉન્સ હૉપકિન્સ યૂનિવર્સિટીના રિપોર્ટ મુજબ પાછલા 24 કલાકમાં અમેરિકામાં કોરોનાથી મરનાર લોકોની સંખ્યા 78746 થઈ ગઈ છે, જ્યારે કોવિડ 19થી સંક્રમિત કુલ લોકોની સંખ્યા 13.47 લાખ




2

દેશમાં પાછલા 24 કલાકમાં 3277 નવા કેસ, 127 લોકોના મોત થયાં

નવી દિલ્હીઃ ભારતમાં કોરોના વાયરસનો કહેર સતત વધી રહ્યો છે, દેશમાં કોરોના વાયરસનો કહેર અટકવાનું નામ નથી લઈ રહ્યો. પાછલા 24 કલાકમાં 3227 નવા મામલા સામે આવ્યા છે અને 127 લોકોના મોત થયાં છે. સ્વાસ્થ્ય મંત્રાલય મુજબ દેશમાં કોરોના વાયરસના 62939




2

Mazda Motor seeks $2.8 billion in loans to ride out pandemic -source

Mazda Motor Corp has sought loans totalling about 300 billion yen ($2.8 billion) from Japan's three megabanks and other lenders to ride out the coronavirus epidemic, a source with direct knowledge of the matter said on Saturday.




2

Italian companies ask for $20 billion in state-guaranteed loans - credit agency

Large Italian companies have requested 18.5 billion euros ($20 billion) in state-guaranteed loans to weather the coronavirus crisis, state-backed export credit agency SACE said on Saturday.




2

2 വയസ്സ് കൂടുതലുള്ള ഐശ്വര്യയെ വിവാഹം ചെയ്തതിന് പിന്നിലെ കാരണം വെളിപ്പെടുത്തി ധനുഷ്

തെന്നിന്ത്യന്‍ സിനിമാപ്രേക്ഷകരുടെ പ്രിയപ്പെട്ട താരദമ്പതികളാണ് ധനുഷും ഐശ്വര്യയും. മികച്ച സ്വീകാര്യതയാണ് ഇവര്‍ക്ക് ലഭിച്ചുകൊണ്ടിരിക്കുന്നത്. 17 ലേക്ക് കടന്നിരിക്കുകയാണ് ഇവരുടെ ദാമ്പത്യം. ദനുഷായിരുന്നു അന്ന് വിവാഹത്തെക്കുറിച്ച് ഔദ്യോഗികമായി പ്രഖ്യാപിച്ചത്. പ്രണയ വിവാഹമാണോ ഇതെന്ന തരത്തിലുള്ള സംശയത്തിലായിരുന്നു ആരാധകര്‍. സഹോദരിയുടെ സുഹൃത്താണ് ഐശ്വര്യയെന്നും മികച്ച ഗായികയും നര്‍ത്തകിയും കൂടിയാണ് അവരെന്നും ധനുഷ് പറഞ്ഞിരുന്നു. കേശു വിളിച്ചപ്പോള്‍ ശരിക്കും കരഞ്ഞുപോയെന്ന് നിഷ




2

ভারতে ৬৩ হাজার ছুঁইছুঁই করোনা আক্রান্তের সংখ্যা! গত ২৪ ঘণ্টায় দেশের পরিস্থিতি কেমন ছিল

করোনার জেরে গোটা দেশে পরিস্থিতি ক্রমেই উদ্বেগজনক হচ্ছে। দেশে সুস্থতার পরিসংখ্যান ২৯ .৯১ শতাংশ হয়েছে। তবে তাতেও বাগ মানছে না পরিস্থিতি। এবার ৬৩ হাজার আক্রান্তের সংখ্যা ছোঁয়ার পথে করোনার আক্রান্তের সংখ্যা।




2

ATP tour chief not ruling out 2020 return

Despite the growing possibility of a total wipeout of professional tennis this year due to the coronavirus pandemic, ATP Tour chief Andrea Gaudenzi is refusing to give up on 2020 just yet.




2

बीसीसीआई नुकसान की भरपाई के लिए दो टीम बनाने की तैयारी में; एक टीम टेस्ट, दूसरी टी-20 खेलेगी

कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट अभी पूरी तरह से ठप है। टी-20 लीग आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में बोर्ड कम समय में ज्यादा मैच खेलकर नुकसान की भरपाई का प्लान बना रहा है। इसके मुताबिक टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी। दोनों एक साथ सीरीज खेलेंगी। ऐसे में कम समय में अधिक से अधिक मैच खेले जा सकेंगे।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘कोई नहीं जानता है कि खेल कब शुरू होगा। स्पॉन्सर्स से लेकर फैंस की बात करें तो हमें सभी को ध्यान में रखना है। ऐसे में एक विकल्प यह है कि हम दो टीमें बनाएं। जो साथ-साथ टेस्ट सीरीज और टी-20 सीरीज खेल सकें।’

ब्रॉडकास्टर के हितों को ध्यान में रखना होगा
बीसीसीआई को ब्रॉडकास्टर के हितों को ध्यान में रखना है तो उसे दो टीमें बनानी होंगी। दिन में टेस्ट मैच होंगे और फ्लड लाइट में टी-20 मैच का आयोजन किया जाएगा। लेकिन दो टीम बनाने से पहले कोचिंग स्टाफ को भी लेकर काम करना होगा। क्योंकि एक कोचिंग स्टाफ दो जगह काम नहीं कर सकेगा। इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐसा कर चुकी है। 2017 में 22 फरवरी को एडिलेड में श्रीलंका से टी-20 मैच खेलने के बाद टीम ने 23 फरवरी को पुणे में टेस्ट मैच की शुरुआत की थी। इसके लिए दो अलग-अलग टीम बनाई गईं थीं। कुछ ऐसा ही उपाय टीम इंडिया भी कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्वारेंटाइन रहेंगे भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया को नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। जहां टीम को चार टेस्ट खेलने हैं। सीरीज में एक टेस्ट को और जोड़ने को लेकर बातचीत जारी है। बीसीसीआई ने इसके लिए खिलाड़ियों को दो हफ्ते तक क्वारेंटाइन रखने पर सहमति दे दी है। ऐसे में सभी बोर्ड घाटे को कम करने के लिए कम दिनों में अधिक से अधिक मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। यदि आईपीएल नहीं होता है तो बोर्ड को 4 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।

चीफ सिलेक्टर बोले- टी-20 से सीजन की शुरुआत हो
टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी ने बीसीसीआई को नए सीजन की शुरुआत टी-20 से करने का सुझाव दिया है। पिछले दिनों नेशनल सिलेक्शन कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक में ऐसा प्रस्ताव दिया गया। अगर बोर्ड इस पर सहमत होता है तो अगस्त में शुरू होने वाले सीजन का आगाज सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से हो सकता है। सिलेक्शन कमेटी के मुताबिक, इससे खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो सकेंगे। वर्ल्ड कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। अधिकतर इंटरनेशनल खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें टूर्नामेंट से प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम ने इसी साल की शुरुआत में घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। इसी सीरीज के एक मैच के दौरान टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच।




2

1200 प्रवासियों को लाने वाली केरल श्रमिक स्पेशल ट्रेन 6 घंटे लेट पहुंची

केरल से श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार देर शाम 12 सौ प्रवासियों को लेकर बेतिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन केरल के अल्लपूझा से श्रमिकों को लेकर आ रही है। इस ट्रेन को बेतिया स्टेशन पर शनिवार संध्या 4 बजे पहुंचनी थी। लेकिन 6 घंटे विलंब से ट्रेन करीब 8 बजे बेतिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक अनंत बैठा ने बताया कि केरल से आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से चल रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों की परेशानी बढ़ती दिखी। वहीं कार्य पर तैनात रेलकर्मी की परेशानी भी कम नहीं रही। बेतिया पहुंचने वाले प्रवासियों की सुविधा एवं उनकी थर्मल स्क्रिनिंग कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 16 काउंटर बनाए गए थे। सभी काउंटर पर जिला प्रशासन के निर्देश पर कर्मियों की तैनाती की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्पेशल ट्रेन की इंतजार में चुस्त-दुरुस्त पुलिस प्रशासन।




2

गुजरात से आए थे 11 छात्र, रोजे में रहने के बाद भी स्क्रीनिंग के लिए डॉक्टर व बीडीओ के पास 12 बजे तक लगाते रहे चक्कर

शनिवार को गुजरात के भरुच से 11 छात्र बाबूबरही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। पहुंचने के बाद छात्रों को स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही से प्रखंड विकास पदाधिकारी के चेंबर तक कई घंटों तक चक्कर लगाना पड़ा। इसके बाद भी दिन के 12 बजे तक एक भी छात्र की स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाई। छात्रों ने बताया कि डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह बीडीओ के पास भेज देते हैं और बीडीअाे के पास जाते हैं तो वे डॉक्टर के पास भेज देते हैं। जिसके कारण से छात्रों में बेचैनी व गुस्सा देखा गया। सभी छात्र रोजा रखे थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य केंद्र तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के चक्कर लगाना पड़ा।

बीडीओ बोले- मेरे संज्ञान में नहीं है ऐसी काेई भी जानकारी
गुजरात के भरुच से आए मदरसा के छात्रों ने स्वास्थ्य विभाग तथा बाबूबरही के कोरोना मैनेजमेंट के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार रात्रि तकरीबन 3 बजे रात्री में बाबूबरही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड कार्यालय के कई घंटा तक चक्कर लगाते रहे। लेकिन स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाई। वहीं चिकित्सा विभाग का कहना है कि यहां पर थर्मल स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। देश के अन्य राज्यों से आए प्रवासियों को पहले किसी क्वारेंटाइन सेंटर में रहना है, जहां मेडिकल टीम जाकर उन लोगों के स्वास्थ्य जांच करती है। वहीं बीडीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि इस तरह की बात हमारे संज्ञान में नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाबूबरही में स्क्रीनिंग कराने के लिए परेशान हो रहे छात्र।




2

वासुदेव सिंह डिग्री कॉलेज क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे 223 लोगों की स्क्रीनिंग

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के बगल में बाबा वासुदेव सिंह डिग्री कालेज मशरक महाविद्यालय मशरक में दूसरे राज्यों से आये 223 प्रवासी लोगों को क्वारेटिंन कैम्प में घर, समाज से अलग रखकर सारी सुविधाएं दी जा रही है। शनिवार तक टोटल 223 लोग कैम्प में पहुंचे हैं जिनका प्रतिदिन मशरक पीएचसी के द्वारा गठित मेडिकल टीम सभी का थर्मल स्कैनिग मशीन द्वारा स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रतनेश कुमार वर्मा ने क्वारेंटिंन कैम्प का जायजा लिया।

सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि डिग्री कालेज और इंटर कॉलेज में बने क्वारेन्टीन सेन्टर में 223 लोगों को रखा गया है। इन केन्द्रों पर ठहरे लोगों के लिए ताजा गर्म भोजन, पीने का साफ पानी, अलग अलग बेड पर गद्देदार बिछावन, प्रयाप्त रोशनी व पंखा लगा है। पहले से शौचालय था। इसके बाद भी डीएम के निर्देश पर प्रयाप्त मात्रा में शौचालय व स्नानघर बनाया गया है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान चावल, दाल व आलू-पटर का सब्जी खिलाया जा रहा था।

बावजूद कुछ लोग घर जाना चाह रहे है। अन्य बुनियादी सुविधाओ की व्यवस्था की गयी है। वही सेंटर पर रह रहे लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम की एक टुकड़ी मौजूद है। जो इलाज के साथ दवाएं भी उपलब्ध करा रहीं हैं। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि क्वारेटिंन कैंप में रह रहे प्रवासी के लिए सेन्टर पर सदृढ़ व्यवस्था की गई है। खाना बनाने से लेकर खिलाने और सुरक्षा के लिए कर्मचारी लगाये गये है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Screening of 223 people residing at Vasudev Singh Degree College Quarantine Center




2

सूरत से दूसरी बार आई विशेष ट्रेन से 1206 प्रवासी पहुंचे छपरा जंक्शन, स्क्रीनिंग में सभी मिले स्वस्थ

लगातार तीसरे दिन श्रमिक स्पेशन ट्रेन छपरा जंक्शन पहुंची। सूरत से आने वाली यह दूसरी खेप की ट्रेन थी। गुरुवार को सूरत से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आयी थी और शुक्रवार को तेलंगना से आयी। शनिवार सर्वप्रथम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन की सबसे पिछली बोगी तक जाकर निकलने वाले सबसे पहले व्यक्ति का स्वागत किया गया। इसके बाद बारी-बारी से लोगों के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेटफार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी।
स्टेशन पर खाने और पीने की भी की गई थी पूरी व्यवस्था
प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी। जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्किट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया। उसके बाद लोगों को उनके गंतव्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जंक्शन पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जंक्शन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहुंच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहां की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया। छपरा जंक्शन पर आये 1206 लोगों में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर जिला के 375, सारण जिला 321, गया के 175, पटना 169, दरभंगा के 77, पुर्णिया 28, सहरसा के 23, भागलपुर 20, और मुंगेर जिला के 15 व्यक्ति शामिल थे।
21 दिन गृह प्रखंड में बनाए गए क्वारेंटाइन कैंप में रखा जाएगा
इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सभी लोगों को उनके गृह जिला में भेजा जा रहा है जहां से उन्हें उनके गृह प्रखंड में बनाए गये क्वारेंटाइन कैम्प में रखा जाएगा। सारण जिला में भी जो 321 लोग आज सूरत से आये है। उन्हें भी उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटाइन कैम्प में भेजा जा रहा है। इस कैम्प में उन्हें 21 दिन रखा जाएगा। वहां सभी लोगों को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें पहनने का कपड़ा, थाली-ग्लास, बाल्टी-मग, साबुन-सर्फ, ऐनक-कंघी, टूथपेस्ट-ब्रस आदि रहेगा। इन कैम्पों में सुबह में नाष्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा।

इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले लोगों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी ने बताया कि बाहर से आये हुए 134 प्रवासियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि कोरेन्टाइन कैम्प में रह रहे एवं आने वाले प्रवासियों में सभी बुजुर्ग व्यक्तियों तथा इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले व्यक्तियों का सैम्पल लेकर जांच करा ली जाये।

55 बसों से राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भेजे गए सभी यात्री
1206 लोगों को सूरत से लेकर स्पेशल ट्रेन छपरा जंक्शन पर पहुंची ट्रेन की अगवानी करने के लिए डीएम एसपी एसडीओ समेत तमाम पदाधिकारी तैनात थे। अफसरों ने यात्रियों का स्वागत किया फिर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई। उनके जिलों के लिए विदा कर दिया छपरा जंक्शन से कुल 55 बसें बिहार के विभिन्न जिलों के लिए खुली।

यात्रियों ने सारण की धरती को चूमकर जताई खुशी
छपरा जंक्शन पहुंचते हे यात्रियों ने उन्होंने धरती को चूमा और फिर बहुत ही खुशी जताई उन्होंने कहा कि सारण में आ गए हैं तो हम अपने घर में आ गए हैं अब कोई टेंशन नहीं है ना ही ना ही कोई परेशानी है यात्री अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सूरत में एक फैक्ट्री में काम करते थे जहां पर वह किराए में रहते थे कंपनी बंद हो गई तो किराएदार ने भगाना शुरू कर दिया वह अपना किराया मांगने लगा ऐसे में घर वापस होना मजबूरी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1206 expatriates arrive at Chhapra junction by special train from Surat for second time, all found healthy at screening




2

बिजली का तार टूटने पर हुए विवाद में 2 पक्षों में मारपीट

थाना क्षेत्र के बनगांव गांव में बिजली का तार टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी सुरेन्द्र महतो अाैर जनकनंदिनी देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। प्रथम पक्ष की ओर से जख्मी जनकनंदिनी देवी ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही सुरेंद्र महतो अाैर भरत महतो को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी बीच उक्त आरोपी हरवे हथियार से लैंस होकर उसके घर में घुस गए। वहीं गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद घर में रखी पेटी में से 30 हजार रुपए के गहने लेकर भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओ से जख्मी सुरेंद्र महतो ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें रितेश झा और अजय झा को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उक्त आरोपित हरवे हथियार से लैंस होकर उसके घर में घुस गए। वहीं उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना के बाद जेब से 25 हजार रुपए निकालकर भाग गए। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर मामले को दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

बाइक सवार 2 बदमाशों ने प्रधान शिक्षक समेत 2 लोगों को मारी गोली

नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला मिडिल स्कूल के समीप शनिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार प्रधान शिक्षक समेत दो लोगों को दो गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मधुबन की ओर भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए नगर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। दोनों जख्मी की पहचान चकमहिला निवासी ललितेश्वर कुमार और नथुनी अंसारी के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

चकमहिला मिडिल स्कूल के पास घटना को दिया अंजाम

वहीं मामले की छानबीन कर बदमाशों की भागने की दिशा में छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। जानकारी के अनुसार, ललितेश्वर कुमार बाजपट्‌टी प्रखंड के बसहा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक हैं। इसी बीच शनिवार को ललितेश्वर अपने साथी नथुनी अंसारी के साथ बाइक से बाजार गए थे। देर शाम लौटने के क्रम में बाइक सवार दो बदमाशों ने चकमहिला मिडिल स्कूल के समीप ललितेश्वर के जांघ और नथुनी अंसारी के पैर में गोली मार जख्मी कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सासाराम में 4 लाख 98 हजार घरों में 121 लोगों को सर्दी-खांसी

राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 हाउस टू हाउस व्यापक सर्वे कराया गया। विगत 20 दिन से चल रहा हाउस होल्ड सर्वे का काम जिले में शुक्रवार को पूरा हो गया। शनिवार को जारी सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले में 4 लाख 98 हजार से अधिक घरों में 20 दिन तक सर्वे कार्य कराया गया।

राज्य सरकार के निर्देश पर कराया गया कोविड-19 हाउस टू हाउस व्यापक सर्वे पूरा हो गया। 20 दिन से हाउस होल्ड सर्वे का काम चल रहा था। रोहतास जिले में यह सर्वे शुक्रवार को पूरा हो गया। शनिवार को सर्वे की रिपोर्ट भी जारी कर दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले में 4 लाख 98 हजार से अधिक घरों में 20 दिन तक सर्वे कार्य कराया गया, जिसमें सर्दी-खांसी बुखार वाले मात्र 121 मामले मिले हैं। राज्य सरकार भले ही सर्वे रिपोर्ट पर अपनी पीठ थप-थपा ले लेकिन 28 लाख से अधिक लोगों में इतने कम मामले पर सवाल उठने लगे हैं।

यह सर्वेक्षण कार्य गत 18 अप्रैल को शुरू हुआ था। 20 दिन तक चले सर्वे में जिले के सभी 245 पंचायतों में हाउस टू हाउस सर्वे कराया गया। दो सदस्यीय टीम डोर-टू-डोर सर्वे में शामिल रही। दो सदस्यीय टीम में आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता शामिल थी। जबकि पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा सर्वे कार्य की मानीटरिंग की जा रही थी। 8 मई को पूर्ण हुए सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 4 लाख 98 हजार 405 घरों के 28 लाख 61 हजार 935 सदस्यों का सर्वे किया गया है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य घरों के उन सदस्यों को चिंहित करना था जो बुखार, कफ एवं सांस लेने में तकलीफ की बीमारी से ग्रसित हो। सर्वे रिपोर्ट बताती है कि 28 लाख से अधिक सदस्यों में मात्र 121 लोग बुखार, कफ एवं सांस लेने में तकलीफ से ग्रसित थे।
बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के 114 मामले: सर्वे रिपोर्ट बताती है कि बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के अर्थात ऐसे लोग जो राज्य से बाहर नहीं गए थे, उनमें सबसे अधिक कफ, बुखार एवं सांस में तकलीफ के मामले सामने आए हैं। बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के ऐसे लोगों की संख्या कुल 114 हैं। जबकि किसी अन्य राज्य से लौटे लोगों में ऐसे मामलों की कुल संख्या मात्र 7 है। जबकि विदेश से लौटे लोगों में बुखार, कफ एवं सांस में तकलीफ के मामलों की संख्या शून्य बताई गई है।
सर्वे के नाम पर पूरा किया गया काेरम: अब जब सर्वे में 4 लाख 98 हजार से ज्यादा घरों में 28 लाख से अधिक सदस्यों पर किए गए सर्वे में मात्र 121 लोगों में कफ, बुखार एवं सांस में तकलीफ के मामले सामने आए हैं, तब सर्वे पर सवाल उठने लगे हैं। या तो सर्वे के नाम पर कोरम पूरा किया गया, या फिर लोगों ने ही सर्वे टीम काे सही-सही जानकारी नहीं दी। इस संबंध में पूछने पर आइसीडीएस के डीपीओ सुनीता कहती है कि जिले में कोविड 19 का हाउस होल्ड सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट में कुल 121 लोगों में कफ, बुखार एवं सांस में तकलीफ के मामले सामने आए हैं। कम संख्या के संबंध में कहा कि सर्वे तो यही संख्या बताते हैँ, इसमें क्या कहा जा सकता है। इस संबंध में सीएस जनार्दन शर्मा ने बताया कि हाउस होल्ड सर्वे में जिन लोगों में कफ, बुखार एवं सांस में तकलीफ के मामले सामने आए हैं, उनमें से कुछ का सैँपल जांच किया गया, अन्य का भेजा जाएगा।

तीन श्रेणियों में किया गया सर्वे: सर्वे के दौरान सर्वे टीम को घरों में जाकर यह जानकारी लेनी थी। घर के सदस्यों के ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर जानकारी लेने थी। प्रत्येक घर में सर्वे टीम ने यह पूछा कि क्या कोई सदस्य विदेश से लौटा है, अगर लौटा है तो क्या उसे बुखार, कफ या सांस की तकलीफ की समस्या है। दूसरा सवाल पूछना थ कि कोई सदस्य बिहार के बाहर किसी अन्य राज्य से लौटा है क्या?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
121 people cough and cough in 4 lakh 98 thousand houses in Sasaram




2

दरखा में 25 वर्ष से चल रहे भूमि विवाद में गाेलीबारी

सिकंदरा के दरखा गांव में शुक्रवार की देर संध्या जमीन जोतने व कब्जा करने को लेकर गोरेलाल यादव व सुरेश महतो के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई जिसमें दोनों पक्षों से एक -एक लोग घायल हाे गए। घायल गोरेलाल यादव ने बताया कि उसके पिताजी व उपेद्र सिंह, रामेश्वर सिंह से 30 वर्षों पहले जमीन खरीदी थी। वर्तमान में वह लगातार उसका जोत करता आ रहा है। इसी बीच शुक्रवार की देर संध्या धनेश्वर महतो के भाई सुरेश महतो अपने कुछ लोगों के साथ उसके जमीन को ट्रैक्टर से जोतने लगा जब इसका विरोध किया तो वे सभी मिलकर लाठी डंडा व राड से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई जिसमें सुरेश महतो भी घायल हो गया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
दरखा फुलवारी इलाके का प्रसिद्ध स्थान था और उस जमीन का मालिक सामे स्टेट के राजा बाबू रामेश्वर सिंह थे। राजतंत्र खत्म होने के बाद उक्त जमीन राजा रामेश्वर सिंह ने बेच दिया। जिसे उपेद्र सिंह 81 डिसमिल व गोरेलाल यादव के पिता ने 79 डिसमिल जमीन खरीदा। जबकि कुछ बचे जमीन दूसरे पक्ष धनेश्वर महतो के द्वारा भी खरीद की गई । बताया जाता है कि खरीदी जमीन पर वर्तमान में उपेद्र सिंह व गोरेलाल यादव का ही कब्जा है। ये दोनों के कब्जे वाली जमीन को जबरन कब्जा करने को लेकर बीते 3 मार्च को दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई थी। बताया जाता है कि उक्त जमीन का विवाद कोर्ट में भी चल रहा है। घायल गोरेलाल यादव व सुरेश महतो के द्वारा सिकंदरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मारपीट में घायल व्यक्ति।




2

2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ जिले का अधिकतम तापमान 35, कल बारिश के आसार

शनिवार को जिले का मौसम साफ रहा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 2 दिन पूर्व मौसम में परिवर्तन हुआ था। जिससे तापमान में भी गिरावट आई थी। उसके बाद से मौसम लगातार साफ है। हालांकि हल्की हवा भी चल रही है, लेकिन तापमान में वृद्धि जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक स्वीटी कुमारी ने कहा कि 10 मई को मौसम साफ रहेगा। जबकि 11, 12 और 13 मई को आसमान में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच औसतन हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
जबकि सापेक्षिक आद्रता सुबह में करीब 70 फीसदी तथा दोपहर में 30 प्रतिशत रहने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक स्वीटी कुमारी ने किसानों से कहा है कि बारिश की संभावना को देखते हुए परिपक्व मक्का की फसल की कटाई कर उसे संरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

जिले में फिर मिले12 नए कोरोना के मरीज, अब मरीजों की संख्या 26, 18 हैं ऐक्टिव मरीज

शनिवार की रात 12 और मरीज कोरोना पॉजिटिव हुए। अब मरीजों की संख्या 26 हो गई है। जबकि 18 ऐक्टिव मरीज हैं। गढ़पुरा प्रखंड के क्वारान्टीन सेंटर से चार, बखरी के क्वारान्टीन सेंटर से तीन, छौड़ाही, बलिया और खोदावंदपुर से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं। रात दो दिन पहले 68 मजदूरों की सैंपलिंग पटना भेजी गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट देर शाम मिली। एक मजदूर जहां बरौनी क्वारान्टीन सेंटर में है वही दूसरा मरीज साहेबपुर कमाल क्वारान्टीन सेंटर का है। पॉजिटिव पाए गए बरौनी क्वारान्टीन सेंटर के मरीज की उम्र जहां 36 वर्ष है।

वहीं साहेबपुर कमाल क्वारान्टीन सेंटर पर पॉजिटिव पाए गए मरीज की उम्र 58 साल है। पॉजिटिव मरीजों की जानकारी मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 सर्विलांस टीम के साथ दोनों प्रखंडों के क्वारान्टीन सेंटर पर पहुंच चुकी है तथा दोनों पॉजिटिव मरीज से पूछताछ कर रही है। साहेबपुर कमाल में पॉजिटिव पाए गए मजदूर के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार वह दिल्ली के सदर मंडी में रहता था तथा 55 सौ रुपए खर्च कर ट्रक के माध्यम से हसनपुर पहुंचा था। हसनपुर से वह पैदल ही लाभ गांव पहुंचा, जहां से उसका पुत्र उसे लेकर साहेबपुर कमाल के रघुनाथपुर स्थित उसके गांव पहुंचा।

ग्रामीणों की पहल पर उक्त मरीज को साहेबपुर कमाल प्रखंड के क्वारान्टीन सेंटर पर भेज दिया गया जहां उसकी सैंपलिंग की गई थी। वहीं बरौनी क्वारान्टीन सेंटर पर पॉजिटिव पाया गया मजदूर बीहट नगर परिषद क्षेत्र का बताया जाता है तथा वह असुरारी स्थित क्वारान्टीन सेंटर में है। बरौनी वीडियो सेंटर पर पहुंच कर उससे पूछताछ कर रहे हैं। बरौनी क्वारान्टीन सेंटर पर पॉजिटिव पाए गए मजदूर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह सियालदह से सड़क मार्ग से होकर बेगूसराय पहुंचा था। सिमरिया पुल स्थित चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के दौरान उसे रोककर असुरारी स्थित क्वारान्टीन सेंटर भेज दिया था। दो दिन पहले उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी शनिवार की शाम पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इधर जिले में फिर से दो नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

347 में से 313 संदिग्धों की कोरोना जांच निगेटिव, 32 की रिपोर्ट का इंतजार

जिला के लिए राहत की खबर है।शनिवार को जिले के 25 सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव आया है। डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक 347 सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से 315 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुका है। जिले में अभी सिर्फ दो ही कोरोना पॉजिटिव मरीज हंै। 313 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आया है। 32 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में प्रवासी लोगों का आना लगातार जारी है। जिले में कोटा के अलावा अन्य राज्यों से पहुंच रहे मदरसा के बच्चों को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है। अन्य श्रमिकों को 21 दिनों के लिए प्रखंड स्तर पर बने होम क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है।
प्रखंड स्तरीय पर 5435 व पंचायत में 199 लोग क्वारेंटाइन : प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न क्वारेंटाइन कैंपों में बाहर से आए 5435 प्रवासी रह रहे हैं। इनमें पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सद्भावना मंडप कैंप में 17 तथा प्रखंड क्वारेंटाइन कैंप, प्रशिक्षण केंद्र में 20, एसबीआई, प्रशिक्षण केंद्र में 49, जवाहर लाल उच्च विद्यालय, गुलाबबाग में 85 एवं जमाना लाल बजाज बालिका उवि, गुलाबबाग में 82 प्रवासी शामिल है।वहीं श्रीनगर प्रखंड के शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय में 99, बीएड काॅलेज, ब्याॅज हाॅस्टल, में 166 एवं बीएड काॅलेजगर्ल्स हॉस्टल में 118 व्यक्ति है। केनगर प्रखंड के मवि, प्रखंड कॉलनी कैंप में 42, आमवि काझा में 88, चंपानगर में 1 एवं विद्या बिहार, स्कूल, परोरा में 60 व्यक्ति को रखा गया है। कसबा प्रखंड के सीमांचल हॉस्पिटल कैंप में 59 एवं मिलिया कॉन्वेंट कसबा में 52 अप्रवासियों को रखा गया है। इसके अलावा जलालगढ़ प्रखंड के कस्तुरबा गांधी प्लस 2 बालिका आवासीय विद्यालय में 58, मॉडल उच्च विद्यालय एनडी रूंगटा, में 7, एनडी रूंगटा,उवि, में 85 एंव आमवि, जलालगढ़ में 68 व्यक्ति है। अमौर प्रखंड के आमवि,अमौर में 73, उउवि, बेलका में 161, मवि सिरोटोल में46 एवं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासिय विद्याल ,अमौर में 35, मवि, गरैसा में 70, मवि मच्छट्ठा में 85, मवि, रामनगर में 10, उवि, बालुटोलइस्लामपुर में 18 एवं प्लस 2प्रोजेक्ट बालिका उवि, में 74 व्यक्ति है। प्रशासन के द्वारा बैसा प्रखंड के श्रीहाॅस्पिटल, रौटा कैंप में 19, उवि, रौटा में 64, मविआमबाड़ी में 49, आ0म0वि0 रौटा में 63, मदरसा मल्हारा, शीशाबाड़ी में 150, मदरसा, सिफातुल उलूम औरा नंदनिया में 110, मवि खुशहालपुर रायबेर में85 एवं उवि, मुंगराप्याजी में 90 व्यक्ति है।
डगरूआ प्रखंड के उवि डगरूआ, कैंप में 87, मवि, डगरूआ में 116 व्यक्ति, इंदिरा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल,डगरूआ में 112 एवं मदरसा जामेतुल, बनात में 180 अप्रवासियों को रखा गया है। बायसी प्रखंड के उवि बायसी कैंप में 140, मवि, चरैया में 86, मवि बायसी में 63 एवं प्रोजेक्ट कन्या उवि, बायसी में 109 बहार से आए अप्रवासियों को रखा गया है। जिले केधमदाहा प्रखंड के आमवि,अमारी में 141, आमवि, सरसी में 78, बीएनसी डिग्रीकाॅलेज, धमदाहा में 58, आमवि, निरपूर कैंप में 110, संत शिवानी मिशन स्कूल संतमी कैंप में 193, राजकृत उवि, धमदाहा में 66, मवि, संझाघाट में 25, मवि, जमुनिया में 20,गंगा मवि, दमगारा 71 एवं मवि, शरणार्थी टोला रंगपुरा उत्तर में 12 व्यक्ति है।

2882 लोगों को मिला राशन
इसके अलावा शनिवार को आपदा राहत केंद्र और कम्युनिटी किचन के माध्यम से 603 लोगों को भोजन करवाने के साथ-साथ रूपौली प्रखंड में 12, भवानीपुर में10, बनमनखी में193, कसबा में 325, श्रीनगर में195 ,जलालगढ़ में 518, पूर्णिया पूर्व प्रखंड में1592, अमौर में 03 एवं डगरूआ में 34 कुल 2882 सुखा राशन पैकेट का वितरण किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उच्च माध्यमिक विद्यालय चरैया में जांच करती मेडिकल टीम।




2

मैट्रिक परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

मैट्रिक परीक्षा के दौरान गोगरी के मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी परीक्षा केंद्र पर वीक्षक के रूप में तैनात किए गए दो शिक्षकों पर काम में लापरवाही और कदाचार के आरोप में गाज गिर सकती है। डीईओ ने दोनों शिक्षकों से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। कन्या मध्य विद्यालय बलतारा के शिक्षक जयप्रकाश सिंह व मध्य विद्यालय रामनगर बेलदौर की शिक्षिका वीणा देवी को मैट्रिक परीक्षा में मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी गोगरी में वीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। मैट्रिक परीक्षा के प्रत्येक दिन कुल उत्तर पुस्तिकाओं एवं ओएमआर उत्तर पत्रक को केंद्राधीक्षक द्वारा जिला बज्रगृह में उसी दिन जमा कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन 18 फरवरी को द्वितीय पाली में संपन्न गणित की परीक्षा के ओएमआर एवं उपस्थिति पत्रक को सही ढंग से नहीं छाटा गया और ओएमआर को उपस्थिति पत्रक में ही रखदिया गया।
इस कारण एक परीक्षार्थी का ओएमआर पत्रक जिला बज्रगृह में उस दिन जमा नहीं कराया जा सका। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी के ओमएआर पत्रक में कदाचार की आशंका है। इसे लेकर दोनों शिक्षक पर काम में लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और कदाचार के आरोप में कार्रवाई की तलवार लटक गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

1298 हेक्टेयर में मकई की फसल हुई नष्ट, सभी को मिलेगी मुआवजे की राशि

प्रखंड मुख्यालय स्थित संयुक्त ई -किसान भवन में रबी फसल एवं अप्रैल माह में असमय आंधी और बारिश व ओलावृष्टि के कारण चौसा में मक्के की फसलों को काफी प्रभावित हुई है।
डीएओ राजन बालन ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के आसपास खेतों का आकलन कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि चौसा से 1298 हेक्टर मक्के की प्रभावित होने की आकलन प्राप्त हुआ है। कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसानों का काम करेंगे। साथ ही सरकार की बहुआयामी योजना को शत प्रतिशत किसानों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे। चौसा प्रखंड से 1298 हेक्टेयर मक्का फसल क्षति का प्रतिवेदन प्राप्त है। इसके अनुरूप ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन में रकवा को डिसमिस में लिखेंगे। एक एकड़ को 100 डिसमिस में अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पति पत्नी को लाभ नहीं दिया जाएगा। किसान सलाहकार सहित कृषि अधिकारी को इन सब बातों पर ध्यान रखने की बात कही। इस योजना के पात्र किसानों को लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर सोहन सिंह ने कहा कि सभी कृषि कर्मी अपने-अपने पंचायत में रहकर किसानों के हित में आवश्यक कार्यों का संपादन करें। ताकि किसानों को ससमय अनुदान का लाभ मिल सके। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्याम सुंदर यादव, मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुमन कुमार, आत्मा अध्यक्ष विजय यादव, किसान मोहम्मद इफ्तिखार, सहायक तकनीकी प्रबंधक क्यूरी कुमारी, लेखापाल अमित कुमार, किसान सलाहकार धीरज कुमार, पंकज कुमार, अनुज कुमार, सुनील कुमार, मणिकांत कुमार, केशव कुमार एवम कुंज बिहारी शास्त्री आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को बैठक करते जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य।




2

2 साल पहले मृत लाभुक के नाम पर अनाज का उठाव

कोरोना के संकट में सभी परेशान हैं, पर कई जगहों पर डीलरों के द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप भी लग रहा है। जिला मुख्यालय के वार्ड 23 के डीलर नीतीश कुमार पर कई लोगों ने आराेप लगाया है कि उसके नाम से अनाज का उठाव कर लिया गया है, जबकि उनलोगों को राशन नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, दो साल पूर्व एक मृत महिला जिसके परिवार में अन्य कोई सदस्य भी नहीं हैं, उनके नाम से भी लगातार अनाज का उठाव किया जा रहा है। त्रिफुल देवी की मौत 15 मई 2017 को ही हो चुकी है। उसकी मौत की पुष्टि वार्ड पार्षद अनमोल कुमार भी करते हैं। इस मृत महिला त्रिफुल देवी के नाम से लगातार कई बार अनाज का उठाव हुआ है। विभाग के वेबसाइट पर खोजने पर पता चलता है कि अप्रैल ही नहीं, फरवरी और दिसम्बर 2019 में भी उसके नाम से अनाज का उठाव हुआ है।
सवाल यह है कि एक बार किसी ने गलतफहमी में मृत महिला का अनाज का उठाव कर लिया होगा, लेकिन मौत के दो साल तक अलग-अलग तिथियों में कई बार अनाज का उठाव किया गया है। इसके अलावा सरकारी कागजों में पॉश मशीन से राशन उठाव का समय भी रात का है। मामले की जानकारी होने के बाद सदर एसडीएम वृंदा लाल ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। दूसरी ओर, डीलर नीतीश कुमार का कहना है कि अप्रैल माह में शारीरिक सत्यापन के आधार पर अनाज दिया गया है। लाभुक शांति देवी, सोनी देवी, संजय कुमार आदि का कहना है कि उसे डीलर कहते हैं कि उसके नाम से राशन का उठाव हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिकायत करते अनाज से वंचित लाभुक।




2

20 तक करें कृषि इनपुट अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन, वेबसाइट की गई जारी

जिले में अप्रैल में बेमौसम आंधी, ओलावृष्टि व बारिश के कारण लगभग 6 हजार एकड़ खेतों में लगी गेहूं, मक्का, मौसमी सब्जी तथा फलदार पौधों को नुकसान हुआ है।
नुकसान के मुआवजा के लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वैसे किसान जिसका फसल नुकसान हुआ है, वह विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन अावेदन कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि अप्रैल माह में हुई फसल क्षति की मुआवजा के लिए किसानाें के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। अगर किसी किसान को अप्रैल माह में आई आपदा के कारण फसल की क्षति हुई है तो वे अाॅनलाइन आवेदन कर मुआवजा का दावा कर सकते हैं। मालूम हो कि जिले में मक्का की खेती किए किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कई किसान तो कर्ज लेकर खेती किए थे।
विभाग के वेबसाइट पर करना होगा आवेदन : मुआवजा के लिए किसान राज्य सरकार की वेबसाइट www.krishi.bih.nic.in पर दिए गए लिंक DBT in Agriculture पर अप्रैल माह के लिए दिए गए लिंक पर आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह अनुदान प्रति किसान केवल दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा। सूत्रों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन विभाग के वेबसाइट पर 20 मई तक ही ली जाएगी। हालांकि विभागीय अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
किसानों के अनुदान की राशि तय : विभागीय सूत्रों के अनुसार सिंचित क्षेत्र के लिए प्रभावित किसानों को 6800 तथा असिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा खड़ी या खेतों में काटी गई फसल के लिए 18,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देने का प्रावधान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

जदयू पंचायत अध्यक्ष समेत 2 की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तारी मांग पर दो घंटे तक रोका शव

जिले में जदयू पंचायत अध्यक्ष समेत 2 की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहली घटना शुक्रवार की रात बिषवाड़ी के 60 वर्षीय जदयू पंचायत अध्यक्ष परमांनद शर्मा उर्फ पारो की गला रेतकर हत्या कर शव को घर से एक किलोमीटर दूर रामपुरिया बासा से झालाड़ी जाने वाली सड़क में बोचहा नदी पुल के समीप फेंक दिया गया गया। मुतक का गर्दन आधा कटा हुआ था और चेहरे पर कई बार धारदार हथियार से वार किया हुआ था।
घटना स्थल से लगभग 50 गज की दूरी पर एक गड्‌ढे में उनकी साइकिल पड़ी हुई थी। परिजनों को इस घटना की जानकारी शनिवार को हुई। विषवाड़ी पंचायत के रामपुरिया बासा वार्ड 15 निवासी परमानंद शर्मा पान बुनकर संघ के जिला उपाध्यक्ष, पूर्व पंचायत समिति सदस्य और मुखिया के प्रत्याशी भी रह चुके थे। इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इधर, बिहारीगंज के मोहनपुर के रहटा वार्ड 7 में शुक्रवार की रात एक 12 वर्षीया लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लड़की का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर एक मक्का की खेत से बरामद किया।

घटना को लेकर पान महासभा ने जताई कड़ी नाराजगी
दूसरी ओर, घटना को लेकर पान बुनकर संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन के अखिल भारतीय पान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि सहरसा और मधेपुरा में पान समुदाय के लोगों की हत्या बदस्तूर जारी है। इनका गुनाह सिर्फ इतना है कि ये पिछले चुनाव में मुखिया का चुनाव लड़ थे और इसबार भी लड़ने की पूरी तैयारी थी। सहरसा में श्यामसुंदर तांती, राजकुमार शर्मा, संजना तांती सहित 7 उभरते हुए नेता को सिलसिलेवार तरीके से रास्ते से हटा दिया गया। पूर्व पंसस परमानंद शर्मा की हत्या भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एसपी मधेपुरा ने निष्पक्षता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता ने भी कहा कि परमानंद शर्मा कर्मठ कार्यकर्ता थे। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। प्रो. रामेश्वर दास, पवित्र शर्मा, गजेंद्र शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, कृष्णकांत मंजू, ज्ञानसागर दास, बबलू दास ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

माता-पिता को सहयोग करने खेत की ओर गई थी लड़की
मोहनपुर के रहटा वार्ड 7 में शुक्रवार की रात एक 12 वर्षीया लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लड़की का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर एक मक्का की खेत से बरामद किया गया। मृतका की पहचान रुदल मेहता की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई। पंचायत के मुखिया पति संजय कुमार दास ने बताया कि पूजा के माता-पिता अपनी दिनचर्या के मुताबिक अपनी खेत में काम करने गए थे। लड़की भी शाम 5 बजे अपने माता-पिता को सहयोग करने के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। काफी देर बाद जब उसके परिजन घर पहुंचे, तो घर के सदस्यों ने बताया कि वह भी खेती की तरफ गयी है। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसे खोजने के लिए परिजन खेत की ओर गए, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में ग्रामीणों द्वारा ढाई घंटे के बाद शव को मकई खेत से बरामद किया गया। घटना स्थल के आसपास मक्के का पौधा टूटा हुआ था। ग्रामीणों की माने तो टूटे हुए पौधे से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या से पूर्व जमकर हाथापाई हुई होगी। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेहता टोला रहटा में पढ़ती थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

परमांनद की राजनीतिक रंजिश में हत्या की आशंका
परमांनद शर्मा उर्फ पारो राजनीतिक व्यक्तित्व का था। जिसके कारण अक्सर देर से उनका घर आना होता था। इस कारण से जब देर रात तक वे घर नहीं लौटे पर परिजन आशंकित हुए। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। संगठन के लोग घटना को राजनीतिक रंजीश का परिणाम होने की भी आशंका जता रहे हैं। पुत्र जवाहर शर्मा ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार की दोपहर लगभग चार बजे मां गिरिजा देवी को यह बोलकर साइकिल से घर से निकले थे कि झलाड़ी और तिलाठी में कुछ लोगों के पास उनका रुपया बकाया है। उन लोगों से मिलकर आते हैं। लेकिन रात तक वे घर वापस नहीं आए। इस बीच ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पूर्व आक्रोशित लोगाें ने मुख्य सड़क को जामकर उच्चस्तरीय जांच एवं अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सीपी यादव ने लोगों समझा-बुझाकर शांत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को ग्वालपाड़ा में घटनास्थल पर मामले की छानबीन करते पुलिस अधिकारी।




2

32 नए मरीज मिले सभी प्रवासी मजदूर; रिकवरी में बिहार चौथे नंबर पर, 51 और स्वस्थ

राज्य में शनिवार काे 32 नए काेराेना मरीज मिले। ये सभी हाल ही में ट्रेन से दूसरे राज्यों से आए हैं। शुक्रवार को छोड़ पिछले चार दिनों से कम पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 611 हो गई है। मुजफ्फरपुर में काेराेना संक्रमण फैलने के साथ राज्य के 38 में से 37 जिलाें में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। अब केवल जमुई ही कोरोना से बचा हुअा है। शनिवार को मिले मरीजाें में बेगूसराय के 12, रोहतास के 5, मुजफ्फरपुर के 3, अरवल के 3, नालंदा व मुंगेर 2-2 व शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर, खगड़िया और सीवान के एक-एक है। शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 11 जिलों से पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
बाहर से आने वाले लोगों के साथ कोरोना वायरस भी आएगा, इसकी आशंका विशेषज्ञ पहले से ही जता रहे थे। शुक्रवार को भी जिन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनमें से अधिकांश तीन दिन पहले ही विशेष ट्रेन से बिहार आएं हैं। शुक्रवार को तीन नए जिले सहरसा, सुपौल और खगड़िया में संक्रमण पहुंचा था। यहां भी बाहर से आए श्रमिक चपेट में आए थे।

मरीजों के ठीक होने में केरल, तेलंगाना, राजस्थान हमसे आगे

बिहार के लिए खुशी की बात यह है कि कुल संक्रमित मरीजों में से लगभग 54 फीसदी इस वायरस को हराने में सफल रहे हैं। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राष्ट्रीय औसत 29 फीसदी है। शनिवार को राज्य के 51 लोगों ने कोरोना वको मात दी है। अभी तक कुल 318 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को गोपालगंज के 14, कैमूर-बक्सर के 9-9, रोहतास के 6, सारण के 3, प. चंपारण के 3, औरंगाबाद के 2, पटना, मुंगेर व सीवान के एक-एक संक्रमित स्वास्थ्य होकर घर गए। मरीजों के ठीक होने के मामले में बिहार का रिकार्ड शानदार है। 500 से अिधक मरीजों वाले राज्यों में बिहार चौथे स्थान पर है। सिर्फ केरल, तेलंगाना और राजस्थान हमसे आगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
32 migrant workers found all new patients; Bihar is fourth in recovery, 51 more healthy




2

गया कारा में नए बंदी को 28 दिन क्वारेंटाइन में रहना होगा

(रतनेश कुमार) गया कारा में आने वाले हर नए बंदी को अब 28 दिनों तक आब्जर्वेशन सेल (क्वॉरेंटाइन सेल) में रहना होगा। जेल प्रशासन के मुताबिक पहले यह 14 या 21 दिन का होता था। कोविड 19 के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए गया सेन्ट्रल जेल में दस ऑब्जर्वेशन सेल बनाए गए हैं। आने वाले हर नए बंदी का इसी सेल में प्रवेश करा, उसे क्वॉरेंटाइन किया जाता है।

बताया गया कि नए बंदी के आने के साथ ही जेल में प्रवेश से पहले उसकी सफाई पूरी तरह से निश्चित की जाती है। अंदर प्रवेश से पहले गेट के पास ही उसका स्नान कराया जाता है और नए वस्त्र दिए जाते हैं। इसके बाद अंदर में डॉक्टरों की टीम के द्वारा हर नए बंदी की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसे पूरा करने के बाद उसे बनाए गए ऑब्जर्वेशन सेल में भेजा जाता है।
संदिग्धत दिखने वाले की आइसोलेशन वार्ड में भर्ती: कुछ संदिग्ध के लक्षण सामने आते हैं, तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाता है। यहां दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इस साल के मार्च महीने से ही कोरोना को लेकर गया कारा में कदम उठाने शुरू कर दिए गए थे। थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कर ही बंदियों को लाया-ले जाया जा रहा था। इसके बाद नए बंदी नए खंड में रखे जाने शुरू कर दिए गए। विदित हो कि गया कारा में पुराने दो पड़े भूखंडों का जीर्णोद्धार किया गया है। इन्हीं भूखंडों को मिलाकर दस आब्जर्वेशन सेल और दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

कारा के गेट पर कई नल डाले, लिखा-कोरोना धोएं
गया कारा के गेट पर कई नल डाले गए हैं। यहीं पर कोरोना से बचाव के हिदायत के तौर पर लिखा है-कोरोना धोएं। हैंड सैनिटाइजर का भी उपयोग किया जा रहा। साथ ही कई पर्चे भी साटे गए है, जिसमें कोरोना बचाव की कई बातें लिखी हैं। इसमें सामाजिक दूरी रखने, हाथों को साबुन से धोने के अलावे अन्य बातें लिखी हैं। वैसे बंदियों की नियमित जांच भी की जा रही। मुख्यालय से आने वाले निर्देशों के मुताबिक गया जेल प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।
दो आइसोलेशन वार्ड भी बनकर हैं तैयार: जेल अधीक्षक
कोरोना को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। विभागीय निर्देशों के मुताबिक अब हर नए बंदी को 28 दिनों तक आब्जर्वेशन सेल (क्वारेंटाइन सेल) में रहना होगा। वहीं संदिग्धों के लिए दो आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। मार्च के महीने से कई प्रक्रियाएं यहां बढ़ाई गई है। राजीव कुमार, जेल अधीक्षक, गया सेन्ट्रल जेल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New captives in Gaya Kara to stay in Quarantine for 28 days




2

फुलवरिया के दो क्वारेंटाइन सेंटर में 125 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की दी हिदायत

लकड़ी बनवीर के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय व माडीपुर गांव स्थित संचालित प्राथमिक विद्यालय को प्रखंड प्रशासन क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है। जिसमें अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी लोगों को रखा जा रहा है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम व प्रभारी चिकित्सा डॉ राजीव रंजन दोनों क्वारेंटिंन सेंटर पहुंचकर प्रवासी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जागरुक किया। इस दौरान बीडीओ श्री कृष्ण राम ने बताया की लकड़ी बनवीर क्वॉरेंटाइन सेंटर सैंतीस प्रवासी लोगों को रखा गया है तो वही माडीपुर क्वारेंटाइन सेंटर में अट्ठासी प्रवासी लोगों को रखा गया है।

जिनके बीच पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील किया गया। इस दौरान बीडीओ ने दोनों क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर पहुंचकर सख्त हिदायत दिया कि यदि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उधर फुलवरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रखंड के मुख्य बाजार बथुआ के मुख्य मार्गो पर बेवजह बाइकों से मटरगश्ती करने वाले से लोगों पर लाठियां चटकाई साथ ही राशन की दुकानों पर भीड़ देखकर लोगों को फटकार लगाई तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की। वही श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार सशस्त्र बल के जवानों के साथ भोरे मीरगंज मुख्य पथ के मिश्र बतरहां बाजार में वाहन जांच चलाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
125 people were instructed to maintain social distancing in two quarantine centers of Phulwaria




2

24 घंटे में 50 नए केस आए, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 629; 37 जिले कोरोना की चपेट में

बिहार में पिछले तीन दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शनिवार दोपहर से रविवार सुबह तककोरोना के 50 मामले सामने आए हैं। इसमें 32 प्रवासी मजदूर हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। शनिवार को 32 केस सामने आए थे। रविवार को 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सहरसा और मधेपुरा के 7-7, दरभंगा के दो और बेगूसराय-अररिया के एक-एक मरीज शामिल हैं। अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 51 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

37 जिलों में फैला संक्रमण
बिहार के 37 जिलों में कोरोनावायरस का संक्रमण फैल गया है। शनिवार को मुजफ्फरपुर में भी कोरोना के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। सिर्फ जमुई ही ऐसा जिला बचा है जहां अब तक कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं।

ये तस्वीर बिहार के जमुई जिले की है जहां अब तक कोरोना का संक्रमण नहीं फैला है। यहां करीब दो सौ लोग आहर में मछली पकड़ने आए हैं।

रिकवरी में बिहार चौथे नंबर पर
बिहार के लिए अच्छी बात यह है कि कुल संक्रमित मरीजों में से 54% इस वायरस को हराने में सफल रहे हैं। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राष्ट्रीय औसत 29 फीसदी है। शनिवार को राज्य के 51 लोगों ने कोरोना को मात दी। अभी तक 318 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बक्सर-कैमूर में तेजी से ठीक हो रहे मरीज
पिछले दिनों बक्सर और कैमूर में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। लेकिन, अब दोनों जिलों में मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। बक्सर के 56 में से 54 और कैमूर के 32 में से 27 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बिहार का गया ही एकमात्र जिला हैजहां अब तक सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 6 केस आए और सभी स्वस्थ हो गए।

पटना के बीएमपी-5 में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र शर्मा। यहां जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

आरा: नया मरीज मिलने से डर कायम
आरा जिले में अब तक 18 केस मिले जिसमें सभी लोग स्वस्थ हो गए। शनिवार को नया केस मिलने के बाद फिर हड़कंप मच गया। अगिआव प्रखंड में नया केस सामने आया है। एक ओर जहां जिले के सभी मरीजों के स्वस्थ होने से लोग राहत में थे वहीं, नया मरीज मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

हॉट स्पॉट मुंगेर: 24 घंटे में दो नया केस
हॉट स्पॉट मुंगेर में पिछले 24 घंटे में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे पहले तीन दिनों तक यहां कोई नया केस सामने नहीं आया था। जो दो नए केस सामने आए हैं वे खड़गपुर के क्वारैंटाइन सेंटर में पिछले दो दिनों से रह रहे थे। जिले में दूसरे राज्यों से आए लोगों से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मुंगेर में अब तक कोरोना के 104 मरीज मिले जिसमें 43 ठीक होकर घर लौट गए और 58 का इलाज चल रहा है।

बक्सर: कंटेंटमेंट एरिया नया भोजपुर में 63 लोगों पर केस दर्ज
बक्सर के कंटेंटमेंट एरिया नया भोजपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 63 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दिन भर सभी इलाकों में गश्त कर रही है और सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है। जिले में अब तक 56 मरीज मिले हैं जिसमें 54 ठीक हो गए।

कोरोना से प्रभावित टॉप 10 जिले-

जिला मरीज ठीक हुए मौत
मुंगेर 104 43 1
रोहतास 59 40 1
बक्सर 56 54 0
नालंदा 40 35 0
सीवान 33 26 0
कैमूर 32 27 0
बेगूसराय 26 8 0
मधुबनी 24 0 0
गोपालगंज 18 17 0
भोजपुर 19 10 0


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर पटना के कंटेंटमेंट जोन खाजपुरा की है जहां कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी खाजपुरा के पांच नए मरीज मिले थे।




2

सोशल डिस्टेंसिंग भूला प्रशासन; बस में 44 तो पिकअप वैन में 28 सवारियां

पिछले करीब डेढ़ माह से जेम्काे में फंसे बिहार के गया और औरंगाबाद के 44 लाेगाें काे शनिवार काे बस से वापस उनके घर भेजा गया। ये लाेग शादी समाराेह में भाग लेने 22 मार्च काे आए थे। लेकिन लाॅकडाउन के कारण फंस गए। विधायक सरयू राय के प्रयास से जिला प्रशासन ने इन्हें बिहार भेजने के लिए एक बस का पास जारी किया था। 50 सीटर बस में सभी 44 लाेग ठूंस कर भेजे गए। एक सीट पर दाे लाेग बैठे थे।
इसमें साेशल डिस्टेंसिंग का तनिक भी ख्याल नहीं रखा गया। आम लाेगाें काे साेशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने वाले प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी पास जारी करते समय इसे भूल गए। पास पर बाकायदे 45 लाेग (44 और एक ड्राइवर) लिखा हुआथा, लाेगाें के फंसे हाेने की सूचना सरयू राय काे मिली। उन्हाेंने पास और बस की व्यवस्था कराई। लाेगाें काे लेकर बस शाम करीब छह बजे जेम्काे चाैक से खुली।

जेएनएसी ने दिया सामुदायिक भवन में ठहरने का परमिशन

इन लाेगाें काे वधू पक्ष ने जेम्काे आजाद बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में ठहराया था। विधायक के समर्थकाें ने इसके लिए जेएनएसी से अनुमति ली थी। सरयू राय की पार्टी भाजमाे के रामनारायण शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओंके सहयाेग से लाेगोंके ठहरने से लेकर भाेजन आदि की व्यवस्था की गई।

आजाद बस्ती मानगो में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

मानगो आजादबस्ती रोड नंबर दो में बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा। कोरोना से बचाव के लिए मुस्तैद रहने वाले पुलिस के जवान कहींं नहीं दिखे। रमजान का महीना शुरू हुआ है तब से इलाके की दुकानें खुल रही हैं।

407 में भरकर पटमदा से पुरुलिया गए लोग

पोटका से 407 वाहन पर सवार होकर 28 लोग पुरुलिया जा रहे थे। साकची में कीनन स्टेडियम के पास चेकपोस्ट पर पुलिस ने उन्हें थोड़ी देर के लिए रोका। फिर पूछताछ कर छोड़ दिया। इस तरह का नजारा शहर के प्राय: हर चेकपोस्ट पर देखने को मिल रहा है, लेकिन अधिकारी मौन हैं।

लाेगाें के फंसे हाेेने की सूचना पर कराई व्यवस्था
जेम्काे में शादी समाराेह में भाग लेने आए लाेगाें के डेढ़ माह से फंसे हाेने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला प्रशासन से बात कर उन्हें बिहार भेजने के लिए पास की व्यस्था कराई गई। एक बस से कुल 44 लाेग भेजे गए।
-सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social Distancing Forgotten Administration; 44 in a bus and 28 in a pick-up van




2

सगे भाइयों के खातों से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.68 लाख रुपए

सरिया स्टेशन रोड निवासी दो भाइयों के खाते से साइबर ठगों ने 2 लाख 68 हजार रुपए उड़ा लिए। बताया जाता है कि सरिया स्टेशन रोड निवासी कपड़ा दुकान संचालक मनीष कुमार सोनी व जितेन्द्र कुमार सोनी दोनों सहोदर भाइयों के भारतीय स्टेट बैंक के बचत खाते से साइबर ठगों ने उक्त रुपए उड़ाए। इसकी जानकारी इन दोनों भाइयों को दो दिन पहले हुई जब वे पैसे निकासी के लिए बैंक गए थे। इस बाबत जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि सरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मेरा ज्वाइंट खाता जितेन्द्र कुमार सोनी व योगेन्द्र कौर के नाम से है। जिसमें से 1 लाख 57 हजार 9 सौ रुपए की निकासी व दूसरा खाता जो उनके भाई मनीष कुमार सोनी के नाम से है, उससे 1 लाख 10 हजार 643 रुपए ठगों ने निकाल लिया। इस तरह से दोनों खाते से 2 लाख 68 हजार 543 रुपए की अवैध निकासी ई-वॉलेट के माध्यम से कर ली है। जबकि वे दोनों ई-वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, बावजूद ठगों ने रुपए की निकासी कर ली। बीते 12 जुलाई 2019 को हमने फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक ऑनलाइन मोबाईल खरीदा था। जिसका ऑनलाइन पेमेंट 10 हजार 999 रुपया मनीष कुमार सोनी के अकाउंट से किया था। इसके अलावा अन्य कोई ट्रांजेक्शन दोनों भाईयों द्वारा खातों से नहीं की गयी है। लेकिन सितम्बर 2019 से दिसंबर 2019 के बीच कभी 5 हजार तो कभी 6 हजार तो कभी 7 हजार करके क ई-किस्तों में जितेन्द्र कुमार सोनी के खाते से कुल 1 लाख 57 हजार 900 रुपये की निकासी कर ली गयी। जिसका कभी मैसेज भी मोबाइल पर नहीं आया। जिससे जानकारी नहीं हो पाई।

वहीं 22 जनवरी 2020 से अप्रैल 2020 के अंत तक में मनीष के खाते से उच्चकों ने इसी तरह किस्तवार 1 लाख 10 हजार 643 की निकासी कर ली। दो दिन पूर्व जब पैसे निकालने बैंक गया तो पैसे की इस तरह की निकासी का पता चला। जिसके बाद शनिवार को सरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जबकि राष्ट्रीय साइबर क्राईम शाखा में भी ऑनलाइन मामला दर्ज कराया गया। मामले से साइबर डीएसपी संदीप कुमार को भी अवगत कराया है। फिलहाल इतनी बड़ी निकासी साइबर क्राइम के माध्यम से हो जाने पर दोनों भाई दहशत में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cyber thugs blow up 2.68 lakh rupees from their brothers' accounts




2

2000 महिलाओं ने 10 हजार टन खाद्यान्न जुटाया, बस्तियों में बांटा

हिंदुस्तान जिंक की सखी परियेाजना से जुड़ी 26 हजार से अधिक महिलाएं प्रदेश के पांच जिलाें में लॉकडाउन के ऐसे समय में कच्ची बस्ती में रहने वाले लाेगाें के लिए अन्नपूर्णा बनकर सामने आई हैं।

प्रदेश के पांच जिलाें में यह महिलाएं दाे हजार से अधिक सहायता समूह चला रही हैं। इन सहायता समूह ने एक विशेष प्रकार का बैंक तैयार किया है, जिसमें नाेटाें की बजाए अनाज एकत्र हाेता है।

यह अनाज भी महिलाएं अपने स्तर पर एकत्र करती हैं, जाे ऐसे विपरीत समय में गरीबों व अन्य की मदद के काम लिया जाता है। इस बैंक में अभी 10 हजार टन से अधिक खाद्यान्न सामग्री एकत्रित है। इस बैंक के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलें की बस्तियों में वितरण कराया जा रहा है।

लाॅकडाउन के समय में आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं ने एक लाख से अधिक मास्क बनाकर वितरित कर दिए हैं। यह महिला समूह काेराेना कर्मवीर बनकर आत्मनिर्भरता व सहयोग भावना की मिसाल पेश कर रहा है।

जिले में छह गांव में दौड़ रही याेजना

हिंदुस्तान जिंक की इस योजना में अजमेर जिले के 145 समूह जुड़े हुए हैं। जिसमें 1800 साै महिलाएं काम कर रही हैं। यह समूह कायड़, घूघरा, गगवाना, चाचियावास, लाेहागल और माकड़वाली में काम कर रहा है। इस समूह ने 4 क्विंटल ग्रेन बैंक में अनाज जमा किया है।

पीपीई की पूर्ति में भी सहयोग

खाद्यान्न और भोजन के साथ इस समूह की महिलाएं पीपीई मास्क भी बना रही है। अब तक सवा लाख मास्क बनाए जा चुके हैं। यह मास्क पुलिस, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और कोरोना वाॅरियर्स काे निशुल्क दे रहे हैं। अब तक 150 से अधिक महिलाओं ने 8 लाख से अधिक के मास्क बेच दिए हैं।

बैंकाें से भी मिली सहायता

सखी परियोजना से जुड़ी महिलाओं के काैशल काे निखारने के लिए बैंकों से सहायता भी दी जा रही है। अप्रैल तक परियोजना में 2161 स्वयं सहायता समूहों की 26 हजार 560 महिलाओं ने जुड़कर 9 कराेड़ 35 लाख रुपए की बचत के साथ 26 कराेड़ 94 लाख रुपए की संचयी अंतर ऋण राशि और बैंकों से ली गई 41 कराेड़ 5 लाख रुपए की क्रेडिट सुविधा प्राप्त की।

इन जिलाें में संचालित किया जा रहा है सखी समूह

हिंदुस्तान जिंक का प्रोजेक्ट उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर सहित उत्तराखंड के पंतनगर में सखी परियोजना के तहत संचालित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में शामिल महिलाओं को मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से रूचि के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

क्या है ग्रेन बैंक, कैसे करता है काम

पांच से छह गांवों के बीच की महिलाओं का एक समूह बनाया जाता है। इस समूह में हर वर्ग की महिला शामिल रहती है। यह महिला अपने खेत पर हाेने वाले अनाज का कुछ भाग इस बैंक में समय-समय पर जमा कराती रहती हैं। इस बैंक में अनाज एकत्र हाेने के बाद ऐसे ज़रुरतमंद लाेगाें काे चिह्नित किया जाता है जिन्हें इनकी सबसे अधिक जरूरत रहती है। इस समूह ने अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। ये महिलाएं गांवों में जानकारी एकत्र कर ऐसे लाेगाें काे खाद्यान्न की कच्ची सामग्री और अपनी रसाेई योजना से पका हुआ भाेजन भी मुहैया करवाती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

जोधपुर जिले के 200 किमी एरिया के गांवों में टिड्डी पहुंची

जिले में कलाऊ से प्रवेश करने वाली टिडि्डयां अब सवा सौ से डेढ़ सौ किमी एरिया में पहुंच गई है। शनिवार को कलाऊ से लेकर बावड़ी के बिराई गांव तक टिडि्डयां पेड़ों पर जम गई। टिडडी नियंत्रण विभाग काबू करने का प्रयास कर रहा है लेकिन वह रोजाना नए एरिया में ठिकाना बना रही है। मथानिया क्षेत्र के जुड़ गांव में टिडि्डयां आई। प्रगतिशील किसान मोहनराम बिश्नोई ने ओसियां एसडीएम रतनलाल रेगर को इसकी जानकारी दी। वहीं, बिराई गांव व आसपास के क्षेत्र में लोगों ने ढोल थाली उड़ाया।

इधर, ओसियां के मांडियाई व गोपासरिया की तरफ से टिड्डियों के बड़े-बड़े दल नेवरा रोड़ में घुसे। नेवरा रोड़ से टिड्डी दल रिनीया,किरमसरिया, खुडियाला होते हुए वापस मुड़कर थोब, हरिपुरा, सिरमण्डी, श्रीरामनगर, खाबड़ा होते शेरगढ़ की तरह निकल गई। तिंवरी क्षेत्र के गगाडी, चण्डालिया, घेवड़ा में स्प्रे किया। कृषि विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि यहां से नागौर जिले में प्रवेश करने के समाचार है। इधर, देर शाम 7 बजे के बाद लोहावट के कुशलावा गांव क्षेत्र में टिडि्डयां आ पहुंची। ग्रामीण यहां धुआं करके उड़ाने में लगे थे ताकि पड़ाव नहीं करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Locust reached villages in 200 km area




2

जिले में पहले 100 पाॅजिटिव 25 दिन में मिले, दूसरे 100 महज 17 दिन में बढ़े

अजमेर जिले में शनिवार को 14 और काेराेना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 4 प्रसूताएं भी शामिल हैं। बीते 24 घंटे में छह प्रसूताएं संक्रमित हो चुकी हैं, इसमें से एक प्रसूता ने शनिवार काे नवजात काे जन्म दिया है।

शनिवार को 14 नए मामले सामने आने के साथ ही अजमेर जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 213 पहुंच गई है। क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती पांच लाेगाें की रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव मिली है। बीते 48 घंटों पर गौर करें तो जिले में 29 काेराेना पॉजिटिव सामने आए हैं।

अजमेर जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 27 मार्च को मिला था। 25 दिन बाद यानी, 22 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। वहीं 17 दिन बाद यानी, 9 मई को जिले में पॉजिटिव 213 हो गए। आंकड़ाें के अनुसार जिले में पहले 100 पॉजिटिव मरीज जहां 25 दिन में सामने आए, वहीं दूसरे 100 पॉजिटिव महज 17 दिन में ही हो गए।

पिछले एक सप्ताह में 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। बीते 24 घंटे के आंकड़े देखें ताे अजमेर के आदर्श नगर, पर्वतपुरा बाइपास, वैशाली नगर, पंचशील, अजयनगर, नसीराबाद, किशनगढ़ शहर नए काेराेना क्षेत्र बनकर सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग ने शनिवार काे 108 लाेगाें के सैंपल लिए हैं।

एक ने बच्चे का जन्म दिया

आदर्श नगर स्थित सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती 6 गर्भवती पॉजिटिव हाे चुकी हैं। शुक्रवार काे दाे और शनिवार काे चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें से जेएलएन में भर्ती एक गर्भवती ने शनिवार काे नवजात काे जन्म दिया। देवपुरी व कृष्णापुरी नए हॉटस्पाॅट| अरांई से सटे देवपुरी में एक महिला, किशनगढ़ शहर के कृष्णापुरी में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सेटेलाइट अस्पताल गए लाेग रहें अलर्ट

बीते 48 घंटों में यदि काेई सेटेलाइट अस्पताल जाकर आए ताे वह अलर्ट रहें। इन लाेगाें काे अपने अाप काे हाेम क्वारेंटाइन कर लेना चाहिए। घर पर भी अपने मुंह पर मास्क लगाकर रहें। यदि बुखार, खराश, खांसी की स्थिति है ताे तुरंत चिकित्सकों काे दिखाकर जांच करवाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first 100 positives were met in 25 days in the district, the second 100 grew in just 17 days,




2

गर्मी के तीखे तेवर, पारा 42.6 डिग्री

शहर में शनिवार को पारा 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के तीखे तेवराें ने शहरवासियों का हाल-बेहाल कर दिया। न्यूनतम पारे में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दोपहर में धूप की तेजी ने शहर को तपा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार को अधिकतम पारा 42.6 तथा न्यूनतम पारा 30.4 डिग्री रहा।

शुक्रवार को अधिकतम पारा 42.3 तथा न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री रहा। शनिवार को सुबह की आर्द्रता 33 और शाम की आर्द्रता 10 प्रतिशत रही। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारे में 0.3 और न्यूनतम पारे में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hot summer heat, mercury 42.6 degrees




2

दरगाह के बाहर 2 घंटे खड़ी हाेगी माेबाइल एटीएम वैन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की माेबाइल एटीएम वैन अब दरगाह के बाहर सप्ताह में तीन दिन दाे घंटे के लिए खड़ी हाेगी।

अब तक ये वैन एक घंटे के लिए खड़ी हाे रही थी, इसके बाद आगे की क्षेत्र अंदरकाेट व अन्य में वैन काे खड़ा हाेना था लेकिन दरगाह से इन क्षेत्राें के रास्ते में दुकानाें के बाहर लगे टेंट वैन के आवागमन में रुकावट डाल रहे हैं।

इस कारण यहां के क्षेत्रवासियाें के लिए भी वैन दरगाह के बाहर की खड़ी हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

20 हजार जाने काे तैयार, खाने का इंतजाम कर राेका, काम-दाम मिलने पर ही हाेगी तसल्ली

लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकाें के सब्र का बांध अब टूट रहा है। शनिवार काे एक बार फिर बिहार-झारखंड के प्रवासी श्रमिक सड़क पर उतर आए। लक्ष्मीनाथ मंदिर क्षेत्र जत्थे के रूप में रवाना हाे गए। कलेक्ट्रेट के पास तक पहुंच गए जहां महिला मंडल स्कूल के आगे पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियाें ने इन्हें राेका। एसडीएम रिया केजरीवाल, सीओ पवन भदाैरिया आदि ने समझाया। खाने का बंदाेबस्त कर एकबारगी वापस भेजा। यह लगातार दूसरा दिन है जब श्रमिक सड़क पर उतरे हैं। इससे पहले शुक्रवार काे गंगाशहर क्षेत्र में भी एेसे ही हालात हुए।
हालांकि लाॅकडाउन शुरू हाेते ही श्रमिकाें ने यहां से रवानगी में रुचि दिखाई और लगभग 20 हजार लोगाें ने जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिए। इनमें से ज्यादातर श्रमिक वे हैं जाे दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मसलन, शादी-ब्याह, पार्टियाें में वेटर से लेकर, बर्तन मांजने और रसाेइये से लेकर डेकाेरेशन तक के काम में लगे हैं। कुछ श्रमिक घराें, भवनाें में सफाई का काम करने वाले हैं ताे कई लाेग दुकानाें, कारखानाें में भी काम करते हैं। सबके हाथ से काम छूट गया। ऐसे में इन्हें अब घर जाने के अलावा काेई रास्ता नहीं दिखा रहा। चूंकि इन्हें लाॅकडाउन में फंसे स्ट्रेंडेड श्रमिक मानकर भेजा नहीं जा सकता। ऐसे में प्रशासन-सरकार काे ऐसे कामकाज तलाशने हाेंगे जहां से राेटी के साथ राेजगार मिल सके।

भास्कर अपील... अभी ना जाओ

चिलचलाती धूप। सिर पर गठरी। महिला के गाेद में और पुरुष की अंगुली थामे बच्चा। कभी पानी खत्म ताे कभी खाने का इंतजाम नहीं। बसें-ट्रेनें बंद। जगह-जगह नाकाबंदी। ऐसे में बगैर बंदाेबस्त रवाना हुए ताे तकलीफ-परेशानी और अनहाेनी की आशंका का यह सफर कहां खत्म हाे इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए अभी जाना ठीक नहीं।

क्याेंकि हर जगह काेराेना-लाॅक डाउन है
प्रशासन-सरकारें अभी काेई पुख्ता व्यवस्था नहीं कर पाई है। जहां जाना चाहते हैं वहां की सरकारें भी लेने काे तैयार नहीं है। काेराेना लगभग सब जगह हैं, इस लिहाज से देखें ताे बीकानेर अब तक देश के सुरक्षित शहराें में से एक हैं। राेजगार-धंधे वहां भी बंद हैं जहां जाना चाहते हैं। ऐसे में सिर्फ अपने लिए ही नहीं परिवार, बच्चाें, बुजुर्गाें की सलामती के लिए सलाह है कि अभी ना जाओ।

उद्याेग, श्रम, प्रशासन के अधिकारियाें की एक टास्क फाेर्स बनाई है। रविवार से यह उद्यमियाें से बात करने के साथ ही विभिन्न औद्याेगिक संस्थाओं का मुआयना भी करेगी। वहां मजदूराें की माैजूदगी, आवश्यकताओं का आकलन करेगी। इसके अलावा राेजगार के दूसरे संसाधनाें, कामकाज के बारे में भी कार्ययाेजना बन रही है। वैसे अभी जाे लाेग माैजूद हैं उनके रहने-खाने के बंदाेबस्त स्वयंसेवी संगठनाें के सहयाेग से पूरे कर दिए गए हैं।
कुमारपाल गाैतम,जिला कलेक्टर बीकानेर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 thousand ready to go, making arrangements for food, will be satisfied only after getting work




2

ऐसी होती है ममता... खुद व नवजात को कोरोना था दाेनों की जान बचे इसलिए 25 दिन तक दूर रही मां

जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आ जाए, मां कभी हौसला नहीं हारती और न ही अपने बच्चों को हारने देती है। कोरोना के कहर से जब दुनिया दहल गई है, तब अनेक कोरोना संक्रमित नव प्रसुताओं को जन्म देते ही अपने कलेजे के टुकड़े को दूर रखना पड़ा। आज मदर्स डे पर भास्कर आपको ऐसी ही दो मांओं से मिलवा रहा है जो अपने बच्चे के जीवन की खातिर जन्म देते ही उससे दूर हो गई। इन कोरोना संक्रमित गर्भवती मांओं से जन्म लेने वाले नवजात भी कोरोना पॉजिटिव थे। दोनों माताओं व उनके नवजात के बीच की दूरी व कोरोना से जंग जीतने की संघर्ष की कहानी बासनी से जुड़ी है। इन नवजातों व मांओं को एक दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है।10 दिन की नवजात व मां ने एक-दूसरे से दूर रह जीती जंगयह 10 दिन की मासूम जोया है। दुनिया में आते ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मां भी कोरोना से संक्रमित थी। तब से अस्पताल में मां के आंचल से इन्हें दूर कर दिया गया। इलाज के बाद संक्रमित मां व नवजात की दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई। अस्पताल में दिन में कई बार मासूम रोती तो उसकी मां उसे दूर से ही चुप कराने का प्रयास करती। हालांकि नवजात को संभालने के लिए अस्पताल का स्टाफ जुटा रहा। आखिर दोनों ने कोरोना से जंग जीत ली। बासनी निवासी जावेद, पत्नी नगीना, तीन साल की बच्ची गोसिया, एक दिन का नवजात सहित परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे। अब अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं।

मां नगीना: मुझे कोरोना हुआ तो मैं डर गई थी। 14 अप्रैल को प्रसव होते ही मेरा नवजात बच्चा भी पॉजिटिव निकला। जेएलएन में मुझे व मेरे बेटे को अलग-अलग कर भर्ती कर दिया। मैं किसी भी सूरत में बच्चे से दूर नहीं रहना चाहती थी। जिद भी किया मगर डॉक्टरों ने मुझे कहा, ऐसा करने से नवजात की जान काे खतरा हो सकता है। मैं सिहर उठी। मन में ममत्व हिलोरे ले रहा था मगर बच्चे की जान के लिए मैंने दिल पर पत्थर रख लिया। 25 दिन तक अपने नवजात को न दूध पिला पाई न दुलार पाई। अस्पताल में कहीं भी कोई बच्चा रोता तो लगता मेरे वाला ही रो रहा होगा। बच्चों में इम्युनिटी पावर कम होता है, ऐसे में हर समय मैं आशंकित रही। शुक्रवार जुम्मा के दिन डॉक्टरों ने आकर कहा- आपके नवजात और आपकी लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तो मैं बच्चे से मिलने को बेताब थी। मैं सीधी बच्चे के पास गई और उसे आंचल से लिपटा लिया। तीन साल की बड़ी बहन ने भी जी भरके दुलारा।

मां जुलेखां: तस्वीर बासनी के क्वारेंटाइन सेंटर की है। मां जुलेखां व उसकी नवजात बच्ची कोरोना से जीत चुकी है। अस्पताल में एक-दूसरे के बीच दूरी के बाद अब नवजात मां का आंचल पाकर खुश है। मां नवजात को पाकर दुलार रही है।90% जिले में मिले 120 में से 107 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके है। जिले की 90% रिकवरी रेट हो गई है।
जेएलएन अस्पताल के डॉक्टरों की बदौलत यह लक्ष्य हासिल किया है।

55 से ज्यादा माताएं जीत चुकी है जंग
जिले में 120 केस में से 106 बासनी से जुड़े हैं। अब तक 107 पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके। 62 में से 55 से ज्यादा महिलाएं स्वस्थ हैं। 3 कोरोना पॉजिटिव महिला कांस्टेबल जंग जीत चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This is how Mamta ... Corona herself and newborn had to save the lives of the Danes, so the mother stayed away for 25 days
This is how Mamta ... Corona herself and newborn had to save the lives of the Danes, so the mother stayed away for 25 days




2

312 परिवाराें काे बांटी राशन सामग्री

शहर के विभिन्न संताें की मदद से जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री सब्जियां पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

इसी के तहत शनिवार काे कोटडा, फाॅय सागर काॅलोनी सहित अजयनगर हाउसिंग बोर्ड, नाका मदार, अर्जुनलाल सेठी नगर, मलूसर रोड और शहर के कर्फ्यू्ग्रस्त क्षेत्राें खारी खुई, देहली गेट, डिग्गी बाजार में राशन सामग्री बांटी गई। जिसमें ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर के महंत स्वरूपदास उदासीन, जतोई दरबार के फतनदास, संत गौतमदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, सांई ईसरदास, ईश्वर गोविंदधाम, श्रीराम विश्वधाम के सांई अर्जुनदास के सानिध्य में 312 परिवारों को राशन वितरण किया गया। दरबारों में आरती के समय विशेष प्रार्थना भी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

121 दीप जला कर किया स्वस्तिवाचन

पुष्कर में स्थित गुलाब दास आश्रम में शनिवार को कोरोना मुक्ति की कामना को लेकर घी के 121 दीपक जला कर वैदिक मंत्रोचारण के बीच स्वस्तिवाचन किया गया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगरिया खुर्द की शिक्षिका रोशन दीप श्रीमाली ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरे विश्व में अंधकार छाया हुआ है। इस अंधकार को प्रकाश ही दूर कर सकता है। इसके चलते गुलाब दास आश्रम में घी के दीप जलाकर स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रों जाप किया गया।

इस दौरान आश्रम के संत भगवान दास, राजाराम महाराज, रामेश्वर दास, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश्वर शास्त्री, हनुमान मेघवाल,पंकज देवड़ा, ओमप्रकाश बाकोलिया आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

2% कृषक कल्याण शुल्क को वापस लेने की मांग की

भाजपा किसान मोर्चा के संभाग प्रभारी रामाकिशन खीचड़ व जितेन्द्र सिंह जोधा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रभातीलाल जाट को देकर राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज पर लगाए गए 2 प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क को वापस लेने के साथ किसानों के विद्युत बिल माफ कर राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की हैं। रामाकिशन खीचड़ ने बताया कि राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में संगठन की ओर से मांग की गई है कि वर्तमान में कोरोना के कहर से आम आदमी बेहद परेशान हैं, कमर तोड़ महंगाई ने आर्थिक हालात पूर्ण रूप से बिगाड़ दिए हैं ऐसी स्थिति में किसानों का जीना मुश्किल हो रहा है। फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और सरकार ने हाल ही में 2 प्रतिशत मंडी टैक्स लगाया है जो किसान विरोधी हैं। इसके अलावा कृषकों के बिजली बिल भी माफ किए जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to withdraw 2% farmer welfare fee




2

लाडनूं में प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए कलेक्टर को 22 लाख के चेक सौंपे

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को जसवंतगढ़ स्थित आइसोलेशन एवं क्वारिन्टाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर सूरजमल तापड़िया मेमोरियल सुप्रीम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण एवं भंडार कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समेकित प्रयासों- तैयार जरूरतमंदों को भोजन सामग्री एवं तैयार भोजन के पैकेटों के वितरण एवं अन्य राहत कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से 21 लाख रुपए की राशि का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए कलेक्टर को सौंपा गया और इसके साथ ही लक्ष्मी माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी 1 लाख रुपए का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए उन्हें दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, विकास अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी, मुख्य ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मूलचंद चौधरी, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी श्रीचंद कुलहरि एवं नायब तहसीलदार लाडनूं व निम्बी जोधां उपस्थित रहे।

भामाशाह जांगिड़ ने विद्यालय में लगाई सेनिटाइजर मशीन
शहीद रामकरण थाकण राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हरनावां में स्थानीय भामाशाह बंशीलाल जांगिड़ सहित परिजनों ने अपने पिता स्व. भंवरलाल जांगिड़ की यादगार में शुक्रवार शाम एक सेनिटाइजर मशीन भेंट की। भामाशाह जांगिड़ ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए परिजनों की मंत्रणा के बाद गांव के कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए यह मशीन लगवाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर पीईईओ महेश पचार, कंपाउंडर सतवीर सिंह यादव, भामाशाह परिवार से चुन्नीलाल जांगिड़, सीताराम, गुलाब, राजू सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
एनएसयूआई अध्यक्ष ने बांटे 1 हजार मास्क
ग्राम कालेटड़ा में एनएसयूआई अध्यक्ष ने एक हजार मास्क बनवाकर वितरित किए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि सभी कार्यकर्ता कम से कम 100 मास्क बनवाकर बांटे, जिससे इस कोरोना जैसी महामारी से बचाव हो सके। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की है कि हम सब लाॅकडाउन की पालना करते हुए जरूरतमंदों की हर मदद करने का संकल्प लें। सोनी ने कहा कि एनएसयूआई का हर कार्यकर्ता इस महामारी में हर संभव जरूरतमंदों की मदद से जुटा है।
फलोदी से सीकर के लिए पैदल रवाना हुए 6 मजदूर शनिवार सुबह बाइपास पहुंचे। यहां देवसेना अध्यक्ष राजूराम बारवाल ने उनके भोजन आदि की व्यवस्था की। मजदूर 3 दिन पहले फलौदी से पैदल रवाना हुए थे। इस पर उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

जरूरतमंदों को राशन किट और मास्क बांटे

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए चल रहे लॉक डाउन में जगदंबा नवयुवक मंडल का 45वें दिन शनिवार को भी सेवा कार्य जारी रहा। नवयुवक मंडल के राजकुमार फौजी ने बताया कि बालाजी मित्र के सचिव चुन्नीलाल जालवाल ने घर पर बनाकर मास्क कोरोना योद्धाओं को वितरित करने के लिए जगदंबा नवयुवक मंडल को सौंपे। फौजी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर 25 मार्च से 9 मई तक 909 परिवारों को निशुल्क राशन किट एवं 520 मास्क का वितरण किया। इसी तरह महाराणा प्रताप की जयंती पर स्टेशन रोड स्थित प्रताप नगर, भामावाली कोठी, पिरोतावाली कोठी, बडोड़ा कुआं में 33 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किए।
श्रमिकों को बांटे मास्क
निकटवर्ती ग्राम गुढा साल्ट में शनिवार को शिवानी शर्मा पत्नी बसंत कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस जनित बीमारी से बचाव के लिए मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए। शिवानी शर्मा ने अपने ससुर वीरेश कुमार की प्रेरणा से घर पर मास्क बनाकर ग्राम सेवक लोकेश मीणा को देकर श्रमिकों में वितरित करवाए तथा नरेन्द्रसिंह व बिस्मिल्लाह बानो के साथ सेनिटाइजर वितरित किया।
लायंस क्लब तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ का सम्मान किया गया। इस दौरान नीलकमल, शांति अग्रवाल के सौजन्य से प्रभारी अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ठोलिया के सान्निध्य में कोरोना वारियर्स पर पुष्प वर्षा कर चाय, बिस्किट तथा मिनरल वाटर बोतल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रामेश्वरलाल टाक, डॉ. किशन कटारिया, सचिव बिरमाराम मुरावतिया, श्रवण सिंह, डॉ. शैलेश शर्मा, मेल नर्स बजरंग लाल, राकेश गोरा, सुरेश गोदारा, धर्मेंद्र चौधरी, राजेन्द्र सिंह, अनवर, सरोज, 108 के पायलेट कैलाश बेड़ा व समस्त स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, रमेश बोहरा, अब्बास पठान, लक्ष्मण सिंह सांचोर आदि ने तालियां बजाकर अस्पताल स्टाफ का हौसला बढ़ाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
22 lakh checks handed over to the Collector for Prime Minister's Relief Fund at Ladnun




2

नूंद्री मेंद्रातान के संक्रमित व्यक्ति के 23 परिजन क्वारैंटाइन

समीपवर्ती ग्राम जसवंतपुरा निवासी एक और व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है।

चिकित्सा विभाग द्वारा शनिवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जसवंतपुरा निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। जिससे ब्यावर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

नूंद्री मेंद्रातान ग्राम पंचायत के दुर्गा कॉलोनी निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की शुक्रवार देर रात पुष्टि होने के बाद एक बार फिर अफरा तफरी मच गई।

शुक्रवार देर रात जारी रिपोर्ट में नूंद्री मेंद्रातान ग्राम पंचायत क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी निवासी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा विभाग की टीमों को शनिवार सुबह दुर्गा कॉलोनी
भेजा गया।

टीम ने क्षेत्र में 57 लाेगों के रेंडम सेंपल लिए। वहीं चिकित्सा विभाग के निर्देश पर शनिवार सुबह 108 एंबुलेंस में पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में रहे 23 परिजनों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल के क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया। इनके सेंपल भी जांच के लिए भिजवाए गए हैं।

शनिवार को कुल 110 लोगों के सेंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। शनिवार को नूंद्री मेंद्रातान क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में सेंपल लेने वाली टीम में जवाजा बीसीएमएचओ डॉ. अमित सोनी, डॉ. पुष्पा मीणा, डीपीएम वाजिद अख्तर, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र चौरोटिया, सरपंच प्रतिनिधि, लैब टैक्निशियन पुष्पेंद्र चौरोटिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

मजदूरी करता है पीड़ित

दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिजनों के अनुसार कोविड 19 से ग्रसित व्यक्ति करीब 20 दिनों से अस्पताल में ही क्वारेंटाइन है। सर्दी खांसी की शिकायत होने पर उसे अस्पताल दिखाया गया था। जानकारी मिली है कि वायरस ग्रसित व्यक्ति मिस्त्री का काम करता है तथा खुली मजदूरी करता है। अब चिकित्सा विभाग और प्रशासन यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्वारेंटाइन होने से पहले उसने कहां कहां कार्य किया और उसके संपर्क में और कितने लोग आए।

44 जनों को किया भर्ती

गौरतलब है कि 30 दिन पूर्व तक ब्यावर में एक भी व्यक्ति कोरोना ग्रसित नहीं था। लेकिन अब लगातार आंकड़ा बढ़ रहा है। अभी तक 2 जने ब्यावर शहरी क्षेत्र तथा 2 पेराफेरी क्षेत्र समेत बाकी ग्रामीण क्षेत्र में मिलाकर कुल 13 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। राजकीय अमृतकौर अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसर शनिवार को कुल 44जनों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल वार्ड में भर्ती किया गया। इनके सेंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 6 जनों को क्वारेंटाइन सेंटर भिजवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 family quarantine of Nundri Mendratan infected person




2

ब्यावर में अब सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें

सप्ताह में एक ही बार किराणा दुकानें खाेले जाने के किराणा कारोबारियों के फैसले से शनिवार काे ब्यावर प्रशासन बैकफुट पर अा गया। प्रशासन ने शनिवार काे कारोबारियों से चर्चा कर उनकी परेशानियों के बारे में जाना।

चर्चा के बाद किराणा कारोबारियों ने अपनी दुकानें खाेलने का निर्णय किया। अब दुकानें रविवार से प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। प्रशासन कारोबारियों की कुछ प्रमुख समस्याओं काे देखते हुए उनकी बात मानने काे तैयार हाे गया है।

प्रशासन दुकान तक सामान खाली कराने और चढ़ाने के लिए ट्रक व लोडिंग टेम्पो सहित अन्य वाहनों को आने की छूट देने, दुकान के नजदीकी गली में स्कूटर रखने की छूट देने पर सहमत हाे गया है।

मालूम हो कि दो दिन पहले ही एसोसिएशन सदस्यों ने प्रशासन के रवैये काे देखते हुए तय किया था कि मुख्य बाजार में लागू किए गए कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए फिलहाल एक सप्ताह तक किराणा दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन के इस निर्णय के बाद दो दिन से किराणा दुकानें बंद थीं।

बताते हैं कि कुछ लोगों ने प्रशासन के समक्ष इन दुकानों के बंद होने से परेशानी होने की बात कही थी। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शनिवार को एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मीटिंग की।

उपखंड अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक ने व्यापारियों को यह आश्वासन दिया कि कोरोना की इस जंग में नागरिकों को खाद्य सामग्री के परेशान न होना पड़े, इसके लिए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा।

मीटिंग में उपखंड अधिकारी जसमीत सिंह संधू, पुलिस उप अधीक्षक हीरालाल सैनी, तहसीलदार रमेशचंद बहेड़िया, सिटी थाना प्रभारी रमेंद्र सिंह हाडा, किराणा मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश बंसल, उपाध्यक्ष रामरतन भूतड़ा और सचिव राकेश खंडेलवाल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grocery shops will now open in Beawar from 9 am to 2 pm