2 कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के लिए प्रशासन को प्रदान किए 725 राशन किट By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने पिता बोदूराम व भाई विजयकुमार की स्मृति में जरूरतमंद लोगों को वितरित करने के लिए प्रशासन को राशन के 725 किट प्रदान किए। उप तहसील कार्यालय में रतनगढ़ एसडीएम गौरव सैनी, नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरि, डीएसपी प्यारेलाल मीणा, एसएचओ सुरेंद्र राणा को किट दिए गए। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री रामनारायण व्यास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद चाकलान, राजलदेसर नगर कांग्रेस प्रभारी एडवोकेट गोविंगसिंह कठौड़, हंसराज पारीक, सतीश मारू आदि उपस्थित थे।सादुलपुर | नौजवान सभा की ओर से वार्ड 26 प्रजापत धर्मशाला में शुरु की गई जनता रसोई छठे दिन भी जारी रही। एसएफआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कामरेड सुनील पूनिया ने बताया कि रसोई के लिए रतनपुरा के ग्रामीणों ने आठ क्विंटल गेहूं दिए हैं। किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड माईचंद बागोरिया ने बताया कि लॉकडाउन खत्म हाेने तक रसोई का संचालन होगा। कामरेड अजीत पूनिया, मुनेश कुमार, कृष्ण भोजानिया, नरेंद्र, असगर, होशियारसिंह, कन्हैयालाल, रविंद्र नेहरा, अमित शर्मा आदि भोजन बनाने में सहयोग कर रहे है।सुजानगढ़ | क्षत्रिय राणा महासभा चूरू की ओर से खाद्य सामग्री किट वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष संजयसिंह भाटी के नेतृत्व में सभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के जरूरतमंद 31 परिवारों को खाद्य सामग्री किट दिए। इस दौरान उपाध्यक्ष राजूसिंह भाटी, मनोज राणा सांडवा, संतोष राणा, ओम श्रीधर, विवेकसिंह व राहुल भाटी ने सहयोग किया।छापर | कस्बे की ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी ने शुक्रवार शाम राशन वितरण अभियान का आगाज किया। 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, युकां जिलाध्यक्ष मानवेंद्र बुडानिया, अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी अध्यक्ष प्रदीप सुराना, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मोदी, पार्षद सत्यनारायण स्वामी, राधेश्याम पारीक, हाजी रजाक खींची ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कमेटी के मोहम्मद परवेज खान, सोनू खींची, वीरेंद्र कलाल, इदुदिन मनिहार, वसीम खान आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Congress District President provided 725 ration kits to the administration for the needy Full Article
2 तापड़िया ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 21 लाख रुपए By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कलेक्टर दिनेश यादव ने शनिवार शाम कोविड -19 के लिए बनाए गए आइसोलेशन व क्वारेंटाइन केंद्र सूरजमल तापड़िया आईटीआई कॉलेज व तापड़िया ट्रस्ट द्वारा भोजन वितरण व्यवस्था भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सूरजमल तापड़िया ट्रस्ट ने पीएम राहत कोष में 21 लाख व लक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने 1 लाख का चैक कलेक्टर यादव को भेंट किया। इस मौके पर एसडीएम मुकेश चौधरी, जुगलकिशोर बिहानी, डॉ. हेमंतकृष्ण मिश्र, पवन भंडारी, कृष्णगोपाल बिहानी, रमेश, बीडीओ हरफूलसिंह चौधरी, बीसीएमओ मूलचंद चौधरी, सीबीईओ श्रीचंद कुलहरी व नायब तहसीलदार महेश शेषमा आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 दो पॉजिटिव मिलने के बाद 10 वार्डों के 25 हजार लोग कंटेनमेंट जोन में, अब बाहर से आने वालों को पहले करेंगे क्वारैंटाइन, फिर सैंपलिंग By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT चूरू शहर को दो कोरोना संक्रमित मिलने का खामियाजा 10 वार्डों के 25 हजार लोगों को भुगतना पड़ेगा। इन वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। दोनों संक्रमित वार्ड 9 व 17 ( पुराने वार्ड 7 व 12) के हैं। अब प्रशासन ने 7, 8, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18 एवं 26 को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया है। इस बीच चूरू में 25 दिन बाद शुक्रवार को दो नए संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की आंखें खुल गई है। अब ये तय किया गया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को बस से उतरते ही पहले क्वारेंटाइन किया जाएगा, इसके बाद उनकी सैंपलिंग होगी। सैंपल निगेटिव होने पर ही उन्हें होम आइसोलेट किया।खतरा टला नहीं, दो संदिग्धों पर नजरबीसीएमओ डॉ. अहसान गौरी ने बताया कि दो बस से आए संक्रमितों से खतरा टला नहीं है। एक व्यक्ति संक्रमित के साथ स्लीपर बस में साथ सोते हुए आया, जबकि वार्ड 16 के एक व्यक्ति ने 53 वर्षीय संक्रमित के साथ चूरू आने के बाद घर में साथ भोजन किया। दोनों के सैंपल लिए गए हैं। ये दोनों संदिग्ध हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After getting two positive, 25 thousand people of 10 wards in the container zone, now they will quarantine those coming from outside, then sampling Full Article
2 कोटा में 23 करोड़ से बनेंगे तीन इंडोर स्टेडियम By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोटा में इंडोर गेम्स के लिए 3 इंडोर स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए जाएगा। इस पर करीब 23 कराेड़ रुपए खर्च हाेंगे। इसे स्मार्ट सिटी की तकनीकी समिति ने मंजूरी दे दी है, अब निविदा जारी हाेगी। इसे 18 माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।शहर में इंडाेर गेम्स के लिए अभी काेई स्टेडियम नहीं है, इसलिए इसके लिए तीन स्टेडियम का प्रावधान किया गया है। नयापुरा में जेके पैवेलियन के पास खाली पड़ी 30 हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर इसका निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद इस क्षेत्र काे स्पाेर्ट्स काॅम्पलेक्स का नाम दिया जाएगा। इसी क्षेत्र में पहले ही दाे बड़े स्टेडियम माैजूद हैं। यहां पर 600 चार पहिया व दुपहिया वाहनाें के लिए 19 हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर पार्किंग भी तैयार की जाएगी। स्मार्ट सिटी तकनीकी विभाग की हुई बैठक में इसके बनी डीपीअार पर चर्चा करके इसका अनुमाेदन किया गया। इसमें तीन इंडाेर स्टेडियम बनेंगे। इसमें हैंडबाल, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन काेर्ट, वुशू, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, बाॅक्सिंग, टेबल टेनिस सहित अन्य गेम्स की सुविधाएं हाेंगी। यह सुविधाएं नेशनल व इंटरनेशनल स्तर की रहेंगी। इसमें खिलाड़ियाें के लिए कमराें के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, फायर फाइटिंग सिस्टम, एलईडी डिस्पले बाेर्ड सहित अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यहां पर दिन के साथ ही रात काे भी खेलने की व्यवस्था रहेगी।अगले साल दिसंबर तक पूरा करने की है याेजनाविभाग के अनुसार इसकी 22 कराेड़ 98 लाख की डीपीआर काे मंजूरी दे दी गई है, अब इसकी निविदाएं जारी की जाएंगी, इसके लिए कार्यकारी एजेंसी यूआईटी काे बनाया गया है। बताया गया कि शीघ्र ही निविदाएं जारी करके कार्यादेश देकर काम चालू करवाया जाएगा, ताकि यह स्टेडियम भी अन्य चल रहे कामाें के साथ ही पूरे हाे जाएं। इसे दिसंबर-21 तक पूरा करने की याेजना है। इसी काे ध्यान में रखते हुए निविदाएं जारी की जा रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 आरटीई के तहत एडमिशन में अभिभावकों की इनकम का दायरा 1 से 2.50 लाख बढ़ाया By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT राज्य सरकार की ओर से प्राइवेट स्कूलों में 25 फ़ीसदी आरटीई के तहत एडमिशन के लिए इनकम का दायरा बढ़ाने से स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा के साथ एडमिशन के लिए कंपटीशन बढ़ेगा। शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने पिछली सरकार के समय एक लाख रुपए सालाना इनकम को आरटीई में बढ़ाकर ढाई लाख रुपए तक कर दिया है। इससेे आरटीई एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है, जबकि शुरुआत में वर्ष 2011 में सेंट्रल गवर्नमेंट ने इसकी सीमा ढाई लाख रुपए ही रखी थी।पिछली सरकार द्वारा एक लाख रुपए की राशि से बढ़ाकर अब राज्य सरकार ने सीमा बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग की ओर से प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन की प्रोसेस का टाइम फ्रेम जल्द जारी होने की उम्मीद है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने आरटीई के तहत सालाना इनकम में बढ़ोतरी की है यह एक सराहनीय कदम है।^सरकार की ओर से आरटीई के तहत सालाना इनकम ढाई लाख रुपए कर दी है। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार एडमिशन संबंधी प्रोसेस की जाएगी। जिन स्कूलों का आरटीई का बकाया भुगतान है। इस संबंध में प्रोसेस चल रहा है। - द्रौपदी मेहर, डीईओ प्रारंभिक मुख्यालय Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 25 गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना सैंपल By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को सीएचसी पर 25 गर्भवती महिलाओं के कोरोना सेम्पल लिए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र बंसल ने बताया कि सर्वे के दौरान कस्बे के सभी वार्डों में ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया गया, जिनकी मई व जून माह में डिलीवरी होने वाली है।ऐसी 25 महिलाओं के शनिवार को सेम्पल लिए गए। बीसीएमओ डॉ. भरत मीना ने बताया कि कस्बे में अब रैंडम सेंपलिंग की प्रक्रिया शुरु की जा रही है। जिसके तहत कोरोना डयूटी में लगे लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 चंबल से राेज आ रहा है 20 एमएलडी पानी, फिर भी प्यास बुझाने के लिए काटनी पड़ रही बिजली By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT गर्मी बढ़ने के साथ पानी की डिमांड बढ़ गई है, लेकिन गर्मी से पहले शहर को जितना पानी मिल रहा था, उतना ही पानी अभी आ रहा है। चंबल से पानी आने के बाद शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारनी चाहिए, लेकिन सप्लाई व्यवस्था और गड़बड़ा रही है।हर 3-4 दिन में शहर के किसी एक हिस्से की सप्लाई को काटा जा रहा है। रखरखाव के नाम पर बिजली कटाैती से व्यवस्था और चरमरा जाती है। इसका सीधा असर पानी के समयचक्र पर पड़ रहा है। देरी से हो रही सप्लाई के कारण आमजन परेशान हाे रहा है। शहर के कई हिस्सों में पर्याप्त पानी नहीं आने से टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार शहर को चंबल से प्रतिदिन 20 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। फ्लो मीटर नहीं होने से यह कह पाना मुश्किल है कि वास्तव में कितना पानी आ रहा है, क्योंकि जो पानी आ रहा है, उससे डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। पहले 14 टंकियां भर रहे थे, अब 20 टंकियां भरी जा रही है। इसी के कारण हर 3-4 दिन में सप्लाई काटनी पड़ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की डिमांड भी बढ़ गई है।कर्मचारी सो गया, नहीं भर पाई टंकीकर्मचारी की लापरवाही के कारण शुक्रवार रात की मालीपाड़ी की टंकी नहीं भर पाई। इससे शनिवार को पुरोहित गली, सोत्यापाड़ा, कालामहलों की गली, आचार्य गली में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। जिस कर्मचारी को टंकी भरने के लिए रखा हुआ था, उसकी लापरवाही से टंकी रात के समय नहीं भर पाई। अधिकारियों ने कर्मचारी को हटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसई को पत्र भेजा है।कंटीजेंसी प्लान तैयारनगर परिषद द्वारा शहर में पेयजल संकट के हालात से निबटने के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार किया है। आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों से सप्लाई की जा सकेगी। यहां तक कि सप्लाई में टेक्निकल फाल्ट आता है तो भी शहर में टैंकर से सप्लाई की जाएगी। कंटीजेंसी प्लान तैयार कर लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर शहर में टैंकर चलाए जा सकेंगे। बिजली व्यवधान से भी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ता है।-अरुणेश शर्मा, कार्यवाहक आयुक्त, नगर परिषद Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 अब तक 10 हजार 244 लोग हुए लाभान्वित By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई मोबाइल ओपीडी वैन आम रोगियों के वरदान साबित हो रही है। इस मोबाइल ओपीडी सुविधा से कंटेन्मेंट जोन तथा अन्य प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।उन्होनें बताया कि लॉकडाउन में आमजन को जांच एवं दवा वितरण की सेवाएं मोबाइल ओपीडी वैन के मध्यम से दी जा रही है. धौलपुर जिले के 6 उपखंडों में वर्तमान में 11मोबाइल मेडिकल ओपीडी वैन संचालित की जा रही है.जिनमे गत 23 तारीख से शुरू हुए मोबाइल ओपीडी सुविधा के दौरान प्रारम्भ में 6 मोबाइल ओपीडी संचालित थी। जिन्हें बढ़ाकर 11 कर दिया है। मोबाइल मेडिकल ओपीडी वैन से शहरी क्षेत्रा और सभी उपखण्डों में विभिन्न स्थलों पर लोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है, जिनमें पुरूष, महिला व बच्चे भी शामिल हैं।इस मोबाइल मेडिकल ओपीडी वैन में नियुक्त चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ सर्दी, जुकाम, बुखार, मधुमेह, हाईपरटेंशन की जांच एवं उपचार के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कर रहे हैं.अब तक जिले में कुल 10 हजार 244 लोगों को निःशुल्क जाँच व उपचार की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। उन्होनें सीएमएचओ को निर्देश दिए है कि अधिक से अधिक लोगों तक मोबाइल ओपीडी सुविधा का लाभ पहुंचना चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 किसान कल्याण कोष के नाम पर लगाए 2प्रतिशत मंडी टैक्स की खिलाफत तेज By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याण काेष के नाम पर बढ़ाए गए 2 प्रतिशत मंडी टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा और विधायक अशोक डोगरा के नेतृत्व में कलेक्टर काे राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।ज्ञापन में लिखा कि राज्य सरकार का यह निर्णय इस मुश्किल दौर में खाद्य पदार्थ व्यापारियों के लिए घातक साबित होगा। राज्य में गेहूं, चना, सरसों सरप्लस है। सरसों का तेल-चने की दाल बनकर बाहर जाती है, जिससे किसानों को उपज का अच्छा दाम मिलता है। कृषि जिंस पर दो फीसदी टैक्स लगाने से किसान को अपनी जिंस का दाम कम मिलेगा, उद्योगों को भी इसका भार वहन करना पड़ेगा। बाहर जाने वाले माल का मुनाफा खत्म हो जाएगा, मिलें बंद हो जाएगी-बेरोजगारी बढ़ेगी। मप्र-गुजरात के मुकाबले राजस्थान में पहले से ही मंडी टैक्स ज्यादा है। प्रदेश में कृषि जिंस पर अभी तक 1.60 प्रतिशत मंदी शुल्क लगता है। अब 2 प्रतिशत टैक्स बढ़ाकर 3.60 प्रतिशत करने का सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। इस दाैरान गोपाल पचेरवाल, योगेंद्र शृंगी, लक्ष्मणसिंह हाड़ा, सुरेश अग्रवाल, रामबाबू शर्मा, तेजनारायण दुबे, शिशुपाल मीणा, संपत जैन, पवन चौहान, महावीर खंगार, राधेश्याम गुर्जर, शशि शर्मा साथ रहे। बाद में विधायक अशोक डोगरा के निवास पर हुई बैठक में टैक्स को वापस नहीं लेने पर लॉकडाउन के बाद जिलास्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। यह जानकारी प्रवक्ता मनीष पाटनी ने दी।सरकार द्वारा कृषि जिंस पर लगाए गए दो फीसदी किसान मंडी टैक्स का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार मोहनलाल खटीक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पालिका चेयरमैन मुकेश मीणा, वाइस चेयरमैन रमेश गोस्वामी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा, राजेंद्र पाटनी, विष्णु शृंगी, अंबरीश व्यास, दिनेश खारोल, अशोक चौरसिया, सत्यनारायण मेघवाल, शिवशंकर उपाध्याय, छीतरलाल गुर्जर, वीरेंद्रसिंह हाडा, संतोष शृंगी मौजूद रहे।भाजपाइयों ने 2 प्रतिशत मंडी टैक्स बढ़ाने को अनुचित बता इसका विरोध कर राज्यपाल के नाम करवर उपतहसील में रीडर शीशराम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जिंदल, कजोड़ीलाल प्रजापति, करवर व्यापार मंडल महामंत्री मदन नागर, पवन तिवारी, बृजेश तिवारी, रेखराज नागर, आंतरदा सरपंच मेघराज गुर्जर, देवीशंकर बड़गुर्जर, बाबूलाल कोली, हरिप्रसाद नागर, दिनेश जिंदल, मोनू जैन, नवलकिशोर शर्मा मौजूद थे।हिंडाैली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर कृषक कल्याण शुल्क को स्थगित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि टैक्स बढ़ाने से मंडियों में व्यापार ठप हो गया है। जिंसों के भाव पहले से भी गिर गए हैं। कृषक कल्याण शुल्क स्थगित कर मंडियों में कृषि जिंसों के व्यापार को सुचारू कर किसानों को जिंसों का उचित मूल्य दिलवाया जाए। ज्ञापन में टोंक जिले में नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने वालों को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, महावीर बरमुंडा, बृजराजसिंह राजावत, मनीष जैन, रामेश्वर वर्मा, उपसरपंच ईश्वर सैनी, प्रभुलाल राव शामिल थे।केशवरायपाटन. कृषि जिंस पर मंडी टैक्स बढ़ाने को लेकर भाजपा शहर और ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष भगवान मलिक, गोपाल नागर, मदन पचेरवाल, श्रीनाथ गुप्ता, राजेश सैनी, राकेश प्रजापत, दौलत गुर्जर, पार्षद रामसिंह गुर्जर, युमो नेता शुभम शर्मा, आशीष गौतम शामिल रहे।तहसील कार्यालय में शनिवार को भाजपा शहर और ग्रामीण मंडल की ओर से तहसीलदार नरेंद्रसिंह को राजस्थान के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष धन्नालाल सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी प्रह्लाद महावर, सूरजमल सैनी, नवीन राठौर, मुकेश पारीक, राधेश्याम सैनी, हेमराज गौतम, अशोक वर्मा, सूरजमल मीणा, श्याम दीक्षित, हनुमान सैनी, मोतीलाल मीणा मौजूद रहे।भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने किसानों से कर वसूली के विरोध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। बसोली भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमानी, किसान मोर्चा के कैलाश गौतम, महावीर शर्मा, महावीर मीणा, गौतम शर्मा, लालचंद सैनी, हेमराज सैनी, भीमराजसिंह मौजूद रहे।कृषि जिंस पर कर लगाने के खिलाफ नमाना मंडल भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवराज पूनिया, मंडल महामंत्री हंसराज योगी, महामंत्री अमरजीतसिंह, मंडल मंत्री गौरीशंकर पाराशर, मंत्री लखविंदरसिंह, जुगराज गुर्जर, शोजीलाल मीणा, सुरेश राठौर, सोहनलाल मीणा ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नमाना थानाप्रभारी कौशल्या गालव दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Khilafat against 2 percent market tax imposed in the name of Farmers Welfare Fund Full Article
2 नरेगा में एक दिन में 2058 श्रमिक बढ़े, विधायक बोले - 15 मई तक 15 हजार तक पहुंचाएं संख्या By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT शनिवार को बसेडी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा ने बसेड़ी पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय विभागो के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर कोरोना वायरस सहित बिजली, पानी व मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की।विधायक ने संबन्धित विभागो के अधिकारियो को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के साथ साथ आमजन को राहत देने के लिए बिजली, पानी की व्यवस्था दुरूस्त की जावे वही अधिक से अधिक श्रमिको को मनरेगा से जोडकर रोजगार मुहैया कराया जावे।विधायक ने कहा कि बिजली, पानी की शिकायतो का त्वरित निस्तारण किया जावे। साथ ही एसडीएम को सुझाब देते हुए कहा कि उपखंड कार्यालय में बिजली, पानी की समस्याओ के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जावे वही मोबाइल नम्बर सर्कृलेट कर ग्रामीणो की समस्या इंद्राज की जावे जिससे आमजन को राहत मिल सके। विधायक ने बिजली, पानी की समस्याओ में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही करने की नसीहत दी। विधायक ने मनरेगा की समीक्षा करते हुए श्रमिको की संख्या बढाने पर बल दिया। विकास अधिकारी गिर्राजसिह ने बताया कि मनरेगा के तहत शनिवार को बसेडी व सरमथुरा उपखंड में 8758 श्रमिक को मनरेगा के तहत रोजगार दिया गया है।शुक्रवार को श्रमिकों की संख्या 6700 थी। विधायक ने 15 मई तक मनरेगा में 15 हजार श्रमिको को रोजगार देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। वही प्रत्येक रेवन्यू विलेज में मनरेगा के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए।इसीप्रकार विधायक ने कोविड 19 के तहत मोडीफाइड लाॅकडाउन 3 की समीक्षा करते हुए प्रवासी श्रमिको के लिए ठहराव व खानपान की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि में प्रशासनिक अधिकारियों ने भामाशाहो का सहयोग लेते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु रखा उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।एसडीएम को सुझाब देते हुए कहा कि बसेडी में कोरोना वाॅरियर्स बनकर डॉक्टर, मेलनर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, पटवारी, एंबुलेंसकर्मी आदि ने अपने जीवन को संकट में डालकर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने पर रोक लगाई ऐसे कोरोना वाॅरियर्स का हौसला बढाने के लिए उपखंडस्तर पर सम्मानित किया जावे। इस मौके पर एसडीएम प्यारेलाल सोठवाल, विकास अधिकारी गिर्राजसिह, जेईएन अवधेश कुमार, पूर्व लाखनसिंह खिडोरा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्रसिंह परमार, अरुण जैन, शुशांक कौशिक मौजूद थे।विधायक ने दिए लाइनमैन और ठेका कर्मी को हटाने के निर्देशबसेडी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा ने गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सबसे अधिक ध्यान बिजली, पानी पर केन्द्रित किया। बैठक में हरजूपुरा जीएसएस पर तैनात लाइनमैन देवेन्द्र व बसेडी जीएसएस पर ठेका पर तैनात कार्मिक भोलू द्वारा बिना कारण बिजली काटने की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताते हुए लाइनमैन व कार्मिक को तुरंत हटाने के निर्देश निगम के अधिकारियो को दिए। विधायक ने कहा कि अघोषित कटौती कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान विधायक बैरवा ने पिछले दिनों आए अंधड से प्रभावित गांवो में तुरंत विद्युत आपूर्ति शुरू करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 कल से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी 12 तरह की दुकान, तय दिन खरीदारी कर सकेंगे लोग By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:00:00 GMT जिला प्रशासन ने एक बार फिर भीलवाड़ा शहर में कर्फ्यू में 11 से 19 मई तक कुछ शर्ताें के साथ ढील देने का निर्णय किया है। पूरे शहर में करीब 12 तरह की दुकान खाेलने की अनुमति दी गई हैं। हालांकि लाेगाें के घराें से बाहर निकलने के लिए दिन निर्धारित किए हैं। इन दिनाें के अलावा लाेग घराें से बाहर खरीदारी के लिए नहीं आ सकेंगे। बाजार में भीड़ नहीं बढ़े इसके लिए मुख्य बाजार में वाहन लाने पर प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने शनिवार काे आदेश दिए हैं। अनुमत गतिविधियों का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो सकेगा। नियमाें की पालना करवाने के लिए पांच अधिकारियाें काे कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया है।किस थाना क्षेत्र के लाेगाें काे कब आवागमन की अनुमतिसुभाष नगर 11 व 15 मईप्रतापनगर, पुर, सदर 12 व 18 मईसिटी काेतवाली, 13 मईसिटी काेतवाली, 14 व 19 मईदुकान के बाहर छह फीट की दूरी पर गोले, खड़े रहने जैसे चार नियम नहीं माने ताे छूट निरस्त हाेगीदुकानाें के बाहर निर्धारत 6 फीट की दूरी पर गाेलाें में खड़े रहना हाेगा। दुकानदार की ओर से मास्क नहीं पहनने और साेशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर दुकान बंद करा दी जाएगी।शहर के मुख्य बाजार में वाहनाें का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी में पासधारक काे अनुमति हाेगी।हाेम क्वारेंटाइन में रह रहे लाेगाें का घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित हाेगा।65 साल से अधिक, 10 साल से कम, गर्भवती महिला और बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य कारणाें काे छाेड़कर घर पर ही रहेंगे।16-17 मई केवल व्यापारियाें के लिए : 16 व 17 मई शनिवार एवं रविवार काे शहर के खुदरा एवं थाेक व्यापारी ट्रांसपाेर्टेशन से सामग्री अपनी दुकानाें तक ले जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी भी शहर से अपने वाहनाें से माल ले जा सकेंगे। लाेगाें का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।सब्जी मंडी व फल की दुकानें बंद रहेगी : भीलवाड़ा शहर एवं छूट वाले एरिया में सब्जी मंडी एवं फल की दुकानाें के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सब्जी एवं फल की डाेर टू डाेर सप्लाई यथावत जारी रहेगी।भीमगंज थाना (आंशिक): महावीर मौहल्ला. आर्य समाज रोड, सिरकी मौहल्ला, वीर सावरकर चैक, हरि शेवा मार्ग, अशोक नगर, महिला आश्रम, मालीखेड़ा, महेश काॅलोनी, सीताराम जी की बावड़ी, महर्षि दधिचि मार्ग, छीपा बिल्डिंग, आदर्श मौहल्ला, भदादा बाग, पुराना शिक्षा विभाग रोड, प्रताप टाॅकीज, सेवा सदन रोड़, महात्मा गांधी चिकित्सालय।भीमगंज थाना (संपूर्ण): अशोक नगर, महताब की टाल, मालीखेड़ा ज्योतिबा फूले सर्किल, आसजी की बगीची, वीर सावरकर चैक, कचहरी, सिरकी मौहल्ला, महावीर मौहल्ला, भदादा बाग, प्रताप टाॅकिज, आजाद चौक क्षेत्रा महर्षि दधिची मार्ग, आदर्श मौहल्ला, छीपा बिल्डींग, सेवा सदन रोड़, गुलमण्डी, मंगला चैक, मौमीन मौहल्ला. माणिक्य नगर, मालीखेड़ा माणिक्य नगर, कलकीपुरा, आमलियो की बारी, भदादा मौहल्ला, सांगानेरी गेट, शहीद चौक, धानमंडी, कोली मौहल्ला, खटीक मौहल्ला, दादाबाड़ी, आदर्श नगर गुलजार नगर तिलक नगर, बोहरा काॅलोनी, आवासन मंडल काॅलोनी, हलेड़ रोड़, बाहला, चमन चैराहा, तेजाजी चौक भवानी नगर।सिटी कोतवाली: सिन्धु नगर, शास्त्राी नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, मोहम्मदी काॅलोनी, हुसैन काॅलोनी, बोहरा काॅलोनी, वैभवनगर, लक्ष्मी नगर, ज्योति नगर, भोपालपुरा रोड, पंचवटी, हरणी कला, हरणी खुर्द, समेलिया, ओडो का खेडा, जमना विहार, कुमुद विहार, कच्ची बस्ती कावाखेड़ा, हरिजन बस्ती, श्याम नगर, वकील काॅलोनी, काशीपुरी, आजाद चौक, बाजार नं. 1, 2, 3, गुर्जर मौहल्ला, मशीनरी मार्केट, मुख्य बाजार, स्टेशन चौराहा, इन्द्रा मार्केट, बालाजी मार्केट, सुभाष मार्केट, लाल बहादुर शास्त्राी मार्केट, यूआईटी मार्केट, साबुन मार्ग, एलएनटी मार्ग, मुरली विलास रोड, राजेन्द्र मार्ग, नागौरी गार्डन।इन दुकानाें काे खाेलने की अनुमति: दवा, चिकित्सा उपकरण, अायुष, पशु चिकित्सा दवाइयाें की दुकान। किराणा, प्राेविजनल स्टाेर, दूध डेयरी, पशु अाहार, मुर्गी दानाें के विक्रय केंद्र, नजर के चश्माें की दुकानें, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण की दुकानें, कृषि मशीनरी यंत्र, उपकरणाें के विक्रय, स्पेयर पार्ट्स एवं मरम्मत की दुकानें, निर्धारित दूरी पर टायर पंक्चर व रिपेयर की दुकानें, वाहनाें के अधिकृत कंपनी के केवल सर्विस एवं रिपेयर सेंटर, वाहनाें के लिए स्पेयर पार्ट्स की दुकान, बिजली उपकरण की सेल्स एवं रिपेयर की दुकान खुल सकेंगी। पुस्तकाें की दुकानाें काे केवल हाेम डिलीवरी की अनुमति हाेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 मंड्रेला रोड से क्वारैंटाइन 29 लोगों में से 21 के सैंपल भिजवाए By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:09:35 GMT शहर की मंड्रेला रोड से श्रीधर यूनिवर्सिटी सेंटर पर क्वारेंटाइन करवाये गए 29 लोगों में से 21 के शुक्रवार को कोरोना सैंपल लिए गए। जिसकी जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी।गौरतलब है कि ये सभी लोग फरीदाबाद हरियाणा से क्वारेंटाइन तोड़कर चिड़ावा पहुंचे नर्सिंगकर्मी के सीधे संपर्क में आये थे। जिसपर स्थानीय प्रशासन-पुलिस और चिकित्सा विभाग ने इस भी को दो-तीन मई को क्वारेंटाइन करवा दिया था।बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ ने बताया कि उपरोक्त सभी लोग फिलहाल सेंटर पर ही चिकित्सकीय निगरानी में है। उधर, उपखंड-तहसील प्रशासन और पुलिस इस मामले के बाद से पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।मामले की जानकारी मिलने के बाद से मंड्रेला रोड के साथ लगते एक किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया था। जिसमें मंड्रेला-पिलानी रोड को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार से किराना दुकानें सुबह पांच घंटे और दूध व फल-सब्जी की दुकानें शाम छह बजे तक खोलने की थोड़ी ढील दी गई। हालांकि शहरभर में लॉक डाउन-3 के दौरान भी निर्देंशों की पालना करवाने के लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है।शनिवार को एसडीएम जेपी गौड़ ने कबूतरखाना से मैन मार्केट तक गश्त लगाकर किराना दुकानों के बाहर निकाला गया सामान अंदर रखवाया। वहीं दुकानदारों-ग्राहको को मास्क लगाने-सोशल डिस्टेंस रखने के लिए पाबंद भी किया। पुरानी नगरपालिका रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी में 11 मई से कारोबार फिर शुरू होगा। मंडी समिति अध्यक्ष महेश कटारिया एवं सदस्य सुरेंद्र सैनी ने ये जानकारी दी।सोमवार सुबह से लागू की गई व्यवस्था के तहत मंडी में फल-सब्जी की आधी दुकानें एक दिन छोड़कर खोली जाएंगी। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस रखने, मास्क लगाने, सेनेटाईजर उपयोग में लेने की हिदायत दी गई है। शनिवार को मंडी समिति की बैठक में अध्यक्ष कटारिया, सचिव श्याम सुंदर मावंडिया, सदस्य विनोद माखरिया, विक्रम मावंडिया, सुनील सैनी, बृजलाल माखरिया और मनोनीत सदस्य सुरेंद्र सैनी ने भाग लिया। समिति ने कारोबार शुरू करने के निर्णय की जानकारी प्रशासन को भी दी।मध्यप्रदेश के मजदूरों को वापस मंड्रेला भिजवायालॉक डाउन से उकताये रीवा मध्यप्रदेश के सात मजदूर पांच मई को मंड्रेला स्थित एक मुर्गी फार्म (पोल्ट्री) से निकल भागे। शनिवार दोपहर ये सभी मजदूर चिड़ावा रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूर्व पार्षद महेश शर्मा धन्ना ने मामले से स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा और सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया मजदूरों को लेकर तहसील पहुंचे। मीणा और कविया ने मजदूरों को चाय-बिस्किट खिलाकर दिलासा दी। सरकारी प्रक्रिया पूरी किए बिना गांव नहीं लौटने की बात कही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Quarantine from Mandrela Road sent samples of 21 out of 29 people, report will come today Full Article
2 ढाणी कुतपुरा में 12 पशुओं की मौत, संक्रमण की आशंका जताई By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:21:00 GMT गुड़ा ढहर की ढाणी कुतपुरा में 11 दिन में 12 पशुओं की मौत हाे गई। ग्रामीणाें ने एक कुत्ते के मवेशी काे काटने की वजह से संक्रमण की आशंका जताई है।पशुपालन विभाग को सूचना दे दी गई, लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा। पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी ने बताया कि संक्रमण से पशुओं की मौत का सिलसिला जारी है।शनिवार काे एक और भैंस मर गई। दो भैंस तड़प रही हैं। ग्रामीणाें ने बताया कि 15 दिन पहले एक पागल कुत्ते ने एक पशु को काट दिया था। सभी मवेशी सार्वजनिक खेल में पानी पीते हैं। ऐसे में संक्रमण फैल गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 पॉजिटिव मिली महिला के संपर्क में आए 20 लोगों को किया क्वारेंटाइन By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:48:00 GMT आबूरोड शहर में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के संपर्क में आए 20 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। साथ ही शहर में तीन किलोमीटर के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में रविवार से खाने-पीने के जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने व्यापारियों को अधिकृत किया है। दूध, फल-सब्जी व राशन का सामान अधिकृत दुकानदार घर-घर आपूर्ति करेगा। इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कार्यपालक मजिस्ट्रेट तहसीलदार दिनेश आचार्य ने बताया कि अधिकृत दुकानदार रोजाना सवेरे 6 से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र की आमजनता से किराणा सामान की मांग संबंधित मोबाइल पर आॅर्डर लेकर शाम 4 से 7 बजे तक सप्लाई करेंगेे। प्रवर्तन निरीक्षक अतुल बडाया एवं अधिशासी अधिकारी त्रिकमदान चारण इस पर मॉनिटरिंग करेंगे। प्रभारी अधिकारी संबंधित वार्डों में किराणा एवं अन्य सामान वितरण व्यवस्था एवं इनसे संबंधित प्राप्त मांग व शिकायतों का समाधान करवाएंगे। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में सवेरे 7 से 11 बजे तक वाटर कैंपर सप्लाई किया जा सकेगा। एसडीएम डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र घोसी मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, अंबिका टिंबर्स के पास, तहसील कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, सिंधी धर्मशाला, विष्णु धर्मशाला, पत्थरगली, सदरबाजार, कैलाशमेडिकल, पारसीचाल एवं पुराना नगरपालिका भवन होते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने इस दौरान शहर में आवाजाही करने वाले हर एक व्यक्ति काे सेनेटाइज करने के साथ ही उसका रिकाॅर्ड मेंटेन करने के आदेश दिए। इस दौरान डीएसपी प्रवीण कुमार सैन, यूआईटी सचिव कुशल कोठारी, तहसीलदार दिनेश आचार्य व नगरपालिका अधिशासी अधिकारी त्रिकमदान चारण साथ रहे। शहर में कर्फ्यू लागू होने के पहले ही दिन ही शहर में दूध वितरण व्यवस्था ठप हो गई। सवेरे करीब 9 बजे सिंधी कॉलोनी-गुरुनानक कॉलोनी तिराहे पर दूध का वाहन पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना मिलने पर शहर पुलिस थानाधिकारी अनिल विश्नोई की अगुवाई में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भीड़ को वहां से हटवाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Quarantine 20 people who came in contact with positive woman Full Article
2 थाेक फल एवं सब्जी मंडी 12 व 13 मई काे रहेगी बंद By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:00:00 GMT दिल्ली की आजादपुरी मंडी से सबक लेते हुए अलवर की फल एवं सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन ने शहर की थाेक फल सब्जी मंडी दाे दिन 12 व 13 मई काे बंद रखने का फैसला किया है।दाे दिनाें में मंडी काे पूरी तरह साफ करने के बाद सेनेटाइज कराया जाएगा। साथ ही दुकानदाराें काे जागरूक किया जाएगा कि प्रतिदिन व्यापार करने के बाद अपनी दुकानाें काे सेनेटाइज करके जाएं।यूनियन के अध्यक्ष देवेेंद्र छाबड़ा व संरक्षक अभय सैनी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए थाेक फल एवं सब्जी मंडी में भी व्यापक व्यवस्था करने के लिए आढ़ती यूनियन ने अपने सदस्याें से साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में विचार विमर्श किया। सभी ने मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहमति जताई कि मंडी काी पूरी तरह सफाई हाे और इसे सेनिटाइज किया जाए।उन्हाेंने बताया कि जरूरी फल-सब्जियां अलवर जिले में भेजने व उत्पादक स्थानों से शहर में मंगाने में आ रही परेशानियों के संबंध में प्रशासन से चर्चा कर उचित रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष छाबड़ा ने बताया कि प्रशासन से बातचीत करने के बाद ही व्यापारियाें ने मंडी बंद रखने का फैसला किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 एमआईए भी लौट रहा पटरी पर, 600 में से 200 उद्याेग शुरू By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:52:00 GMT मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में करीब 600 में से 200 उद्याेगाें में काम शुरू हाे गया है। राज्य सरकार की ओर से काेराेना से बचाव के निर्देशाें की पालना करते हुए औद्याेगिक इकाइयाें काे शुरू करने की छूट 15 अप्रैल से दे दी गई थी।इस छूट के बाद धीरे-धीरे एमआईए में औद्याेगिक माहाैल पटरी पर अाने लगा है। बड़ी इकाइयाें में काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी श्रमिकों काे लेकर परेशानी आ रही है, क्याेंकि बाहर की लेबर बिलकुल नहीं है। जिले से आने वाले श्रमिक भी परिवहन सेवाएं शुरू नहीं हाेने से उद्याेगाें में नहीं पहुंच पा रहे है। शुरू हुए उद्याेगाें में अभी 30 प्रतिशत श्रमिक ही पहुंच पा रहे हैं।राज्य सरकार के निर्देशाें का पालन करते हुए औद्याेगिक इकाइयाें में काेराेना से बचाव के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रमिकों काे किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके बावजूद एमआईए में अभी करीब 70 प्रतिशत श्रमिक नहीं आ पा रहे हैं।हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के यूनिट हैड आरके काजला ने बताया कि हमने अपने प्लांट शुरू कर दिए हैं। समस्या यह अा रही है कि 30 प्रतिशत ही लेबर अभी हमारे प्लांट में आ पा रही है। हमारे पास कच्चा माल भी है और हमारे उत्पादाें की डिमांड भी है। लेबर नहीं हाेने के कारण हम पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। हमने पूरी तरह बचाव के उपाय अपनाए हुए हैं।कठूमर, लक्ष्मणगढ़ व रामगढ़ क्षेत्र की लेबर हम तक पहुंच नहीं पा रही है। तेल उत्पादक यूनिट अलवर मैन्यूफैक्चरर्स के एमडी वीरेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि एमआईए में 10 से अधिक तेल उत्पादक इकाइयां हैं, ये सभी चल रही हैं। इस समय सरसाें आने से कच्चे माल की कमी नहीं है। लेबर संबंधी कुछ समस्या है। हमने अपने यहां लेबर के ठहरने की व्यवस्था की हुई है।मत्स्य उद्योग संघ के अध्यक्ष मोहन निहलानी का कहना है यह सही है कि औद्याेगिक इकाइयाें के समक्ष लेबर की समस्या आ रही है। लीली से आने वाले श्रमिक अब नहीं आ पा रहे हैं। अन्य स्थानाें से भी लाेग नहीं अा पा रहे है। एमआईए में बाहर के रुके हुए श्रमिक घर जाना चाहते हैं। ऐसे में सभी फैक्ट्रियाें के समक्ष लेबर की समस्या है। कई इकाइयाें के समक्ष कच्चे माल की समस्या आ रही है।कई उद्याेग इसलिए नहीं चल पा रहे हैं कि देश के महानगराें में कर्फ्यू लगे हाेने के कारण उनके उत्पादित माल काे बेचने में दिक्कत आ रही है। यही कारण है कि एमआईए की अधिकांश औद्याेगिक इकाइयाें में काम शुरू नहीं हाे पा रहा है। संघ के सचिव सुनील अग्रवाल का कहना है कि मार्बल उद्याेग ताे बिलकुल बंद है। इसकी 25 से 30 इकाइयाें में काम नहीं हाे रहा है क्याेंकि डिमांड ही नहीं आ रही है।रीको के सीनियर रीजनल मैनेजर आदित्य शर्मा ने बताया कि फैक्ट्रियों में काम शुरू हुआ है पर लाॅकडाउन से पहले जिस तरह सभी फैक्ट्रियां चल रही थी, उस तरह नहीं हो पाया है। एक ताे लेबर नहीं मिल रही है। दूसरा-उद्योगपतियों में डर है कि कभी भी कुछ हाे सकता है। इसी कारण अभी वे अपना काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। कुछ मिनरल इकाइयां शुरू हुई हैं। बड़ी फैक्ट्रियाें में काम शुरू हाे गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MIA is also back on track, 200 out of 600 industries begin Full Article
2 रेणु ने 28 किमी स्कूटी चलाकर किशोरियों उपलब्ध करवाया सेनेटरी नैपकिंस By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:58:00 GMT किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को थोब गांव की क्लस्टर काॅर्डिनेटर रेणु गौड़ ने अपने सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। रेणु ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र पर सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध नहीं है। स्कूल बंद है व गांव में दुकानें बंद है व जो खुलती हैं उनके पास नैपकिन स्टॉक में नहीं है।किशोरियों की पीड़ा को रेणु ने गंभीरता से लेते हुए रेणु ने रोजाना डॉ. विवेक से फोन पर संपर्क जारी रखा तो आखिर 3 दिन बाद डॉ. विवेक ने फोन करके रेणु को बताया कि नैपकिन तो आ गए हैं परंतु हमारे पास परिवहन सुविधा नहीं है। रेणु थोब गांव से अपनी स्कूटी लेकर ओसियां अस्पताल पहुंची। रेणु ने नैपकिन का कार्टन अपनी स्कूटी पर रखा और गर्मी व लू को सहन करती हुई 28 किमी दूर थोब गांव के लिए निकल पड़ी। वहां पहुंच कर बालिकाओं काे सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 पहले 100 पाॅजिटिव 25 दिन में मिले, दूसरे 100 महज 17 दिन में बढ़े, कुल 213 पहुंचा आंकड़ा By Published On :: Sun, 10 May 2020 05:39:00 GMT अजमेर में रविवार सुबह 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 213 पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को 15 पॉजिटिव केस सामने आए ते। इनमें 4 प्रसूताएं भी शामिल हैं। बीते 48 घंटे में छह प्रसूताएं संक्रमित हो चुकी हैं, इसमें से एक प्रसूता ने शनिवार को नवजात को जन्म दिया है। अजमेर जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 27 मार्च को मिला था। 25 दिन बाद यानी, 22 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। वहीं 18 दिन बाद यानी, 9 मई को जिले में पॉजिटिव 211 हो गए। जो अब 213 पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में पहले 100 पॉजिटिव मरीज जहां 25 दिन में सामने आए, वहीं दूसरे 100 पॉजिटिव महज 17 दिन में ही हो गए।पिछले एक सप्ताह में 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। बीते 24 घंटे के आंकड़े देखें तो अजमेर के आदर्श नगर, पर्वतपुरा बाइपास, वैशाली नगर, पंचशील, अजयनगर, नसीराबाद, किशनगढ़ शहर नए कोरोना क्षेत्र बनकर सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग ने शनिवार को 108 लोगों के सैंपल लिए हैं।लापरवाही...दो दिन बाद भी सैंपल नहीं लिएकेसरगंज बाबू मोहल्ला में पॉजिटिव मिलने के दो दिन बाद भी मोहल्लेवासियों के सैम्पल नहीं लिए गए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि किसी भी परिवार से अबतक जानकारी भी नहीं ली है।24 घंटे में यहां से मिले पॉजिटिव अजमेर के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती 4 गर्भवती संक्रमित मिली हैं, सभी पर्वतपुरा बाइपास, ब्रह्मा का बाड़िया, आदर्श नगर, अजयनगर की रहने वाली हैं। वैशाली नगर से एक महिला, पंचशील स्थित गणेश गुवाड़ी से एक युवक पॉजिटिव मिला है। राजकीय महाविद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती तीन युवक और मानसिंह होटल की एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्यावर के दुर्गा कॉलोनी व जसवंतपुरा निवासी दो युवक संक्रमित मिले हैं। केकड़ी निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है।अब जिले के 14 थाना क्षेत्रों में हॉट-स्पॉटअजमेर जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से पुलिस और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब तक जिले में करीब 14 थाना क्षेत्रों में हॉटस्पॉट बन चुके हैं। पिछले 24 घंटे शहर में जो पॉजिटिव केस सामने आए, उनमें से आदर्श नगर, अजयनगर, परबतपुरा, बड़ल्या, पंचशील और मानसिंह होटल के क्वारेंटाइन सेंटर के लोग हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए अजमेर में अजयनगर के एक किमी क्षेत्र में और आदर्शनगर थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। केकड़ी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया हैं। यहां काजीपुरा क्षेत्र से एक कोरोना संक्रमित पॉजिटिव आया है। शनिवार कa यहां पुलिस अधीक्षक कुंवर राषट्रदीप ने दौरा भी किया। नसीराबाद शहर एवं अजमेर उपखण्ड के जाटिया गांव व आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। नसीराबाद शहर का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र 'जीरो मोबिलिटी एरिया' घोषित किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अजमेर में घर-घर सर्वे लागातार जारी। Full Article
2 अब तक 692 संक्रमित; राज्य में कोरोना से 10वीं मौत, फरीदाबाद में 73 साल की शुगर पेशेंट ने ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ा By Published On :: Sun, 10 May 2020 05:55:41 GMT लॉकडाउन फेज-3 का आज7वां दिन है। फरीदाबाद में कोरोना से तीसरी मौत हो गई, जबकि प्रदेश में यह 10वीं मौत है। फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती 73 साल की एक शुगर पेशेंट महिला ने दम तोड़ दिया। महिलाआशा सूरी फरीदाबाद के सेक्टर-29 की रहने वाली थी। बीती 6 मई को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हरियाणा में कुल मरीजों का आंकड़ा 692 पहुंच गया है। गुड़गांव के बाद सोनीपत में मरीजों की कुल संख्या 100 पहुंच गई है।हरियाणा में इंडस्ट्री का चक्काचला हरियाणा में न केवल स्थापित इंडस्ट्री का चक्का चलाने के भरसक प्रयास किए जा रहें हैं बल्कि निवेश के लिए भी अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एमएसएमई इंडस्ट्री अब शुरू होने लगी हैं। राज्य में 24 लाख श्रमिकों-कर्मचारियों में 13 लाख को काम मिल गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के नाम संबोधन में दी। उन्होंने कहा कि जहां 6 लाख श्रमिकों ने अपने राज्यों में जाने के लिए पंजीकरण कराया है, वहीं एक लाख 10 हजार प्रवासी श्रमिक हरियाणा में आने के इच्छुक भी हैं। चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक औरआर्थिक गतिविधियों में औरतेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। चीन से जो देश अपने औद्योगिक कार्यों स्थानांतरित अन्य देशों में करने इच्छुक है, वे अब भारत में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें हरियाणा में प्राथमिकता देने की पहल की जा रही है। जापान, अमेरिका, कोरिया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और ताइवान के निवेशकों के साथ हरियाणा लगातार प्रयासरत है। हरियाणा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।कोरोना से जान गंवाने वाली युवती का परिजनने शव लेने से इनकारकोरोना से जान गंवाने वाली पानीपत की 20 साल की युवती का अंतिम संस्कार भी खानपुर के डॉक्टरों को कराना पड़ा, क्योंकि परिजनों ने शव लेने से ही इनकार कर दिया था। प्रोटोकॉल के अनुसार,ऐसे वक्त में परिवार से किसी न किसी सदस्य कोमौजूद रहना चाहिए। दरअसल, युवती फरीदाबाद की थी और यहां बहन के पास आई थी। पानीपत के लोग फरीदाबाद औरफरीदाबाद के परिजन पानीपत में अंतिम संस्कार कराने की बात कह रहे थे। अंतत: अंतिम यात्रा में भी अपनों का साथ भी नहीं मिला।सिंगापुर से लाए गए 19 युवकों ने अव्यवस्था पर सवालउठाएशुक्रवार को सिंगापुर से लाकर गुड़गांव के डूंडाहेड़ा सामुदायिक केंद्र में क्वारैंटाइन किए गए 19 युवकों ने शनिवार को वहां की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। युवकों ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट की। उन्होंने बताया कि जिस हॉल में उन्हें ठहराया गया है, वहां गंदगी फैली है। शौचालयों में न ही हाथ धोने और न ही नहाने के लिए पानी है। जब से उन्हें यहां लाया गया है, तब से कोई भी उनकी जांच करने तक नहीं आया है। खामियों को दिखाते हुए सरकार से उन्हें दूर कराने की मांग की। मामला बिगड़ता देख प्रशासन ने उन्हें बाद में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।हरियाणा में 10 की कोरोना से मौत, लेकिन सरकार गुड़गांव के एक मरीज को नहीं गिन रही हरियाणा में अब तक कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग 9 मौत मान रहा है। गुड़गांव के सेक्टर-18 के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान हुई थी, उन्हें सरकार ने अपने आंकड़े में नहीं जोड़ा है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, पहली मौत 2 अप्रैल को अम्बाला के 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। दूसरी मौत 3 अप्रैल को हुई थी, जब रोहतक की कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिल्ली में दम तोड़ा था। तीसरी मौत 5 अप्रैल को करनाल के बुजुर्ग की हुई थी। चौथी मौत 28 अप्रैल को फरीदाबाद में 68 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। पांचवीं मौत 2 मई को 63 वर्षीय कोरोना पीड़ित महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में हुई थी। छठी मौत 4 मई को फरीदाबाद में हुई थी। 7वीं मौत भी 4 मई को पानीपत में एक युवक की हुई थी लेकिन उसकी कोरोना होने की पुष्टि 6 मई को हुई। 8वीं मौत 6 मई को पानीपत के झट्टीपुर गांव में एक 28 वर्षीय युवक की हुई, जिसे टीबी, खांसी और बुखार भी था। उसकी रिपोर्ट 7 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। 9वीं मौत 8 मई को फरीदाबाद की युवती की हुई, जो पानीपत में अपनी बहन के घर रहने आई हुई थी। उसने खानपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 10वीं मौत फरीदाबाद में हुई है, यहां 73 वर्षीय महिला ने ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ दिया।हरियाणा में 692 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 142, सोनीपत में 100, फरीदाबाद में 94, झज्जर में 74, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 36, पंचकूला में 20, जींद में 17, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 7, फतेहाबाद में 7, महेंद्रगढ़, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी और रेवाड़ी में 3-3, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। प्रदेश में अब कुल 290 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 55, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, झज्जर में 10, सोनीपत में 9, पानीपत में 6, करनाल में 5, सिरसा में 4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जींद में बीच बाजार खड़ी एक कार की पुलिसवाले ने हवा निकाल दी। इस समय हरियाणा में पुलिस बाजारों में गश्त करके लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही है। Full Article
2 चार अस्पतालों और दो कोविड केयर सेंटर से 182 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, मरीजों ने किया पौधारोपण By Published On :: Sat, 09 May 2020 15:02:00 GMT शहर में रेड श्रेणी के अस्पतालों सेपॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने का सिलसिल जारी है। चार अस्पतालों और दो कोविड केयर सेंटर से 182 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को डिस्चार्ज किया गया। घर रवाना होने से पहलेअरबिंदो अस्पताल मेंमरीजों ने पौधारोपण किया। चोइथराम से दो मरीजों को ग्रीन अस्पताल शिफ्ट किया गया।अरबिंदो से 80, चोइथराम से 16, रॉबर्ट नर्सिंग होम से 8, इंडेक्स अस्पताल से 5 और कोविड केयर सेंटर प्रेसिडेंट पार्क से 52 और चंद्रलीला से 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, अस्पताल के संचालक डॉ. विनोद भंडारी हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे। डीआईजी मिश्र ने कहा अन्य शहरों की तुलना में इंदौर में कोरोना-19 से प्रभावित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोरोना के इलाज में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। संकट की इस घड़ी में वे सब हमारे साथ हैं। डिस्चार्ज मरीज अब्दुल अजीज निवासी मोती तबेला ने बताया कि राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा अरविन्दो अस्पताल में इलाज की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं इन सबका शुक्रगुजार है। मरीज राजेंद्र शिंदे निवासी तिलक नगर ने बताया मेरा इलाज बहुत अच्छी तरह हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अरबिंदो अस्पताल से 80 मरीज घर लौटे, इस दौरान सभी ने यहां पौधारोपण भी किया। Full Article
2 हॉटस्पॉट से आए 725 लोग, 2307 की घर वापसी, स्क्रीनिंग व फॉलोअप पर जोर By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT इंदौर, उज्जैन, भोपाल जैसे हॉटस्पॉट शहरों से 725 लोग जावरा आ चुके हैं। इनके साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत अन्य जगह से करीब 2307 लोग शनिवार तक घर वापसी कर चुके हैं। इनमें से 40 फीसदी हॉटस्पॉट जगहों से आए और अभी 14 दिन पूरे नहीं हुए। इनसे संक्रमण का खतरा है। प्रशासन तो चौकस हो गया और स्क्रीनिंग के साथ ही नियमित फॉलोअप सिस्टम अपग्रेड कर दिया लेकिन इससे भी कारगर स्व-अनुशासन है। प्रशासन ने बाहर से आए लोगों से अपील की है कि सरकार ने आपको घर आने में मदद की। अब आपकी जिम्मेदारी है घर में रहें और खुद के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।बीएमओ डॉ. दीपक पालडि़या ने बताया वैसे तो सभी बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के लिए हमारी टीम दिन-रात मुस्तैद है। फिर भी हाॅटस्पॉट शहरों से ई-पास की सुविधा मिलने के बाद वहां के लोगों की आवाजाही बढ़ गई है इसलिए संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है। फिलहाल जावरा में कोई संक्रमित नहीं है और सभी स्वस्थ है लेकिन खतरे से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए अब हमारा फोकस हॉटस्पॉट शहरों से आए लोगों के नियमित फॉलोअप पर है। इन्हें आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा है। फील्ड वर्कर की मदद से गांव-गांव और वार्डवार ऐसी समितियां बनाने परविचार कर रहे हैं जो एक्टिव होकर इनकी मॉनिटरिंग में मदद करें। बाहर से आने वाले स्व-अनुशासन का पालन कर खुद को क्वारंटाइन रखेंगे। परिजन से संपर्क में नहीं आएंगे और हैंड सैनिटाइजर, हैंडवॉश, मास्क का उपयोग करेंगे तब कोई दिक्कत नहीं है। इंदौर से 392, उज्जैन से 267 और भोपाल से 66 लोग आएकंट्रोल रूम प्रभारी एवं नायब तहसीलदार आनंद जायसवाल ने बताया अब तक इंदौर से 392, उज्जैन से 267, भोपाल से 66 लोग आए हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र से 204, गुजरात से 477, राजस्थान से 824, दिल्ली से 19, यूपी से 58 लोग आ चुके हैं। इनमें मजदूर व अन्य लोग शामिल हैं। सभी सर्विलांस पर हैं।धड़ल्ले से आ रहे मजदूर, वहीं 7 साल की बेटी माता-पिता से दूरएक तरफ मजदूरों और दूसरे राज्यों में फंसे अन्य प्रभावी लोगों का धड़ल्ले से आना जारी है। वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो जिनके पास नहीं बन रहे। नृसिंहपुरा निवासी कुलदीप बारोड़ सप्ताहभर से 7 साल की बेटी शावी को इंदौर से लाने के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। कुलदीप ने बताया 19 मार्च को बेटी मौसी के साथ इंदौर कालानी नगर गई। इसके बाद लॉकडाउन हो गया तो जा नहीं सके। बेटी 7 साल की है और वो वहां रो रही है। उसे लाने के लिए हम सारी शर्तें मानने को तैयार है फिर भी अनुमति नहीं मिल रही। विवेकानंद कॉलोनी के उत्तम जैलवाल ने बताया मैं, दो बच्चे व पत्नी 20 मार्च को इंदौर आए थे। तब से यहीं फंसे हैं। घर बुजुर्ग माता-पिता अकेले हैं। देखरेख के लिए जाना जरूरी है, फिर भी अनुमति नहीं मिल रही।ई-पास में हमारा हस्तक्षेप नहीं, मदद को हेल्पडेस्क बनाईरेड जोन के लिए ई-पास ही एकमात्र विकल्प है। इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं। यदि किसी को ई-पास आवेदन करने में दिक्कत आ रही या फॉर्म भरना नहीं आता तो मदद के लिए एसडीएम ऑफिस में हेल्पडेस्क है। वहां केवल फॉर्म भरने में मदद होगी। पास जारी करना या नहीं करना जिला स्तर से तय होगा। जहां तक बाहर से आ रहे मजदूर व अन्य लोगों का सवाल है तो सभी की स्क्रीनिंग कर रहे और नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है।राहुल धोटे, एसडीएम जावरा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 रतलाम में 1500, मेघनगर में 2400 मजदूर उतरे, आज तीन ट्रेनें आएंगी By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात जाकर लॉकडाउन में फंसे लगभग 3900 मजदूरों को लेकर शनिवार को मंडल में तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। इसमें एक रतलाम, जबकि दो ट्रेन मेघनगर आई। राजकोट से रतलाम आई ट्रेन में 1500, जबकि जूनागढ़ और पोरबंदर से मेघनगर आई ट्रेन से 2400 मजदूरों की घर वापसी हुई। डीआरएम विनीत गुप्ता के अनुसार रविवार को तीन ट्रेन और आएगी। पहली सुबह 5.45 बजे मोरबी से रतलाम तथा दूसरी सुबह जूनागढ़ से और तीसरी शाम को पोरबंदर से मेघनगर पहुंचेगी। इन दोनों का टाइम आना बाकी है।10 जिलों की ओर रवाना हुई 37 बसेंशनिवार को राजकोट से दूसरी श्रमिक स्पेशल सुबह 7 बजे प्लेटफाॅर्म चार पर पहुंची। 201 मजदूर ज्यादा आए। प्रशासन को 10 जिलों के 1299 के आने की सूचना थी ट्रेन से उतरे 1500 मजदूर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग, मेडिकल चेकअप किया तो नगर निगम ने भोजन के पैकेट, पानी, मास्क सैनिटाइजर और छाछ दी। पूरी प्रक्रिया में सभी को पौन तीन घंटे में ही स्टेशन से बाहर लाकर 37 बसों से रवाना कर दिया गया।फूल बरसाकर स्वागत कियाशनिवार को ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों को अधिकारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार गोपाल सोनी, कमिश्नर एसके सिंह, स्टेशन अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, सीएमआई संजय वशिष्ठ आदि अधिकारी पूरे स्टेशन एरिया में भ्रमण करते हुए इंतजाम में कसावट लाते रहे। वापसी में ट्रेन का रैक खाली रवाना हुआ।इन जिलों के मजदूर आए : भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, पन्ना, सतना, उज्जैन, आगर, आलीराजपुर, झाबुआ व अन्य। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1500 in Ratlam, 2400 laborers landed in Meghnagar, today three trains will come Full Article
2 गांधीसागर डैम में मछली पकड़ना बंद, नीमच-मंदसाैर जिले के 2 हजार मछुआरे बेराेजगार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन से हर वर्ग का व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजाेर हाे गया। राेजगार व काराेबार चौपट हाेने से मजदूर व मध्यमवर्गीय लाेगाें पर राेजी-राेटी का संकट हाे गया। इस बार गांधीसागर बांध में मछली पकड़ने का काम भी डेढ़ महीने से बंद है। इसी से कमाई करके घर-परिवार चलाने वाले करीब 2 हजार से अधिक मजदूरों पर संकट आ गया। मछुआरा महासंघ ने इनकी परेशानी को देखते हुए जून माह में दिया जाने वाला बोनस 1200 पंजीकृत मछुआरों को बांट दिया। इन लोगों को अब बारिश के तीन महीने परेशानी का सामना करना पड़ेगा।गांधीसागर डैम में 15 अगस्त के बाद से मछली पालन का काम शुरू हो जाता है। कोलकाता, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में यहां से मछली सप्लाई की जाती है। पिछले वर्ष औसत से अधिक बारिश होने के कारण डैम व डूब क्षेत्र में जलस्तर सिंतबर तक अधिक रहा था। इस कारण पिछले वर्ष मत्स्य खेट का काम देरी से शुरू हुआ। यहां रोज करीब मछली पकड़ने के काम में करीब 2000 से अधिक मछुआरे लगते हैं। जो अपनी स्वयं की नाव तैयार कर डैम में उतारते हैं। 8 महीने तक इसी से कमाई करते है और बारिश के चार महीने घर बैठते हैं। इस बार लॉकडाउन के कारण डैम से मछली पकड़ने का काम बंद होने से सभी मजदूर 25 मार्च के बाद से ही घर पर बैठे हैं। जो बचत की थी वह भी खत्म हो गई। कई परिवार की हालत अधिक खराब हो गई। इसको देखते हुए मछुआरा महासंघ ने निर्णय लिया और जून की जगह अप्रैल में ही इनको बोनस बांट दिया।जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने नहीं की मददनीमच-मंदसौर जिले के दो हजार से अधिक मछुआरों पर लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट आ गय। जनप्रतिनिधि व प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन की व्यवस्था की गई। लेकिन इन मछुआरा परिवारों की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। इनमें से अधिकांश परिवार गांधीसागर डूब क्षेत्र में ही रहते हैं। कई परिवारों के सामने डेढ़ महीने से रोजी-रोटी का संकट है।महासंघ ने 84 लाख रु. का बाेनस बांटालॉकडाउन में डेढ़ महीने से मजदूर घर पर है। आर्थिक संकट काे देखते हुए समितियों के माध्यम से पंजीकृत 1200 मछुआरों काे मत्स्य महासंघ ने 84 लाख रुपए का बाेनस बांट दिया है। 800 मजदूर एेसे हैं जिन्हें बाेनस नहीं मिलता उन्हें 8 माह की कमाई से ही घर चलाना पड़ता है।लॉकडाउन में मजदूरी दी जाएजब से लॉकडाउन हुआ है काम बंद हो गया। मछुआरों के सामने घर चलाने का संकट हो गया। डेढ़ माह से मजदूरी नहीं मिल रही। सरकार व मत्स्य महासंघ को चाहिए कि वह लॉकडाउन के दौरान भी सभी को मजदूरी का भुगतान करें। इस कारोबार से जुड़े मजदूरों के बाद कमाई का दूसरा माध्यम नहीं है। प्रशासन या जनप्रतिनिधि हमारी परेशानी ने तक नहीं आए। बारिश के चार महीने भी घर पर ही बैठना है।सत्यनारायण भोई, सदस्य आदर्श मत्स्य समिति, रामपुरासरकार ने भी हमारी सुध नहीं लीलॉकडाउन में मत्स्य महासंघ ने तो बोनस देकर इतिश्री कर ली। लेकिन सरकार या प्रशासन ने हमारी सुध नहीं ली। अधिकांश परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। जो बोनस राशि मिली वह भी खर्च हो गई। अब अगले चार महीने घर खर्च चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई परिवार ऐसे हैं जो रोज की मजदूरी से भोजन की व्यवस्था करते हैं।दुधमल भोई, मुछआरा जमालपुरा समितिमहासंघ से की थी आर्थिक मदद मांगडेढ़ महीने से सभी मछुआरे घर पर है। डैम किनारे नाव छोड़ रखी है। लॉकडाउन के कारण मछली पकड़ने का काम बंद हो गया। मजदूरों की परेशानी को देखते हुए महासंघ से आर्थिक मदद की मांग की थी। मजदूरों के वेतन में काटे जाने वाली राशि जून के अंत में काम बंद होने पर बोनस के रूप में दी जाती है उसका भुगतान कर दिया। महासंघ ने अपनी तरफ से मदद नहीं की।-सत्यनारायण भोई, अध्यक्ष, मछुआरा समिति-हाड़ाखेड़ीदो-दो हजार रु. का भुगतान करेंमछुआरों की परेशानी का निराकरण करने के लिए मत्स्य महासंघ बना रखा है। इसका काम मछली पालन से जुड़े मजदूरों की मदद करना है। लॉकडाउन में सभी पर आर्थिक मार पड़ी है। सभी समिति के सदस्यों ने मांग की तो महासंघ को प्रत्येक मजदूर को दो-दो हजार रुपए का भुगतान करना था। लेकिन उसने बोनस की राशि ही बांट दी। जबकि यह तो मजदूरों का हक है जो उसे मिलना ही था। इस संबंध में सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे।दिनेश पडायपंथी, सदस्य-जल भूमि अधिकार समिति भोपालमहासंघ मछुआरों का ध्यान रख रहालॉकडाउन में काम नहीं होने से मछुआरों ने मदद मांगी थी। 1200 मछुआरों को राेज 4 रु. प्रति किलाे दिए जाते हैं तथा 4 रुपए मछुआरे की मजदूरी में से काटे जाते हैं। इस तरह एक दिन में आठ रुपए इनके जमा हाेते हैं। इस तरह इन्हें 84 लाख रुपए बाेनस का भुगतान इस बार जून की जगह अप्रैल में ही कर दिया। मप्र ही अकेला राज्य है जहां मछुआरे काे 32 रुपए मजदूरी दी जाती है। महासंघ हमेशा मछुआरों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेता है।नैनसिंह यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक-गांधीसागर जलाशय Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fishing stopped in Gandisagar dam, 2 thousand fishermen unemployed in Neemuch-Mandsaur district Full Article
2 सड़क पर फेंके 20-20 रुपए के 23 नोट, प्रशासन ने बंद कराया बाजार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT हरपालपुर नगर में शनिवार सुबह करीब 7 बजे अज्ञात वाहन में सवार लोगों ने 2 स्थानों पर 20-20 रुपए के नोट फैंके। इस प्रकार वाहन से नोट फेंके जाने के बाद नगर में कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते अफरा तफरी मच गई। प्रशासन ने दोनों स्थानों पर फेंके गए 20-20 के 23 नोट जब्त कर जांच के लिए भेजे और एहतियातन बाजार बंद करवा दिया। हालांकि अभी नोट फेंकने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस इन वाहनों की तलाश कर रही है।सुबह करीब 7 बजे बाजार खुला था।लोग सब्जी एवं अन्य उपयोगी सामग्री की खरीददारी करने के लिए बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक, एक सफेद रंग का लोडर और एक स्कॉर्पियो वाहन एक साथ निकले। नगर के अग्रोहा गैस एजेंसी और पुलिस लाइन के सामने 20-20 के नोट फेंके गए। लोग यह नहीं समझ पाए कि यह नोट बाइक सवारों ने फेंके हैं, लोडर वाहन ने फेंके हैं या स्कॉर्पियों सवारों ने फेंके हैं। इस प्रकार गिरे नोटों को कुछ लोग उठाने लगे, इसी बीच किसी जागरूक व्यक्ति ने कोरोना की आशंका के चलते डायल 100 को सूचना दी, तत्काल डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और 7 लोगों के कब्जे से 20-20 के 23 नोट जब्त किए। इस घटना के बाद नगर में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने यह नोट संक्रमण की आशंका के चलते जला भी दिए थे।सूचना मिलते ही नौगांव तहसीलदार बीपी सिंह, एसडीओपी श्रीनाथ सिंह बघेल, थाना प्रभारी दिलीप पांडेय मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी ली। इन नोटों को उठाने वाले 7 लोगों को चिन्हित कर उन्हें थाने लेकर पहुंचे। थाने में मेडिकल टीम ने पहुंच कर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद प्रशासन ने एसडीएम बीबी गंगेले के निर्देश पर नोट बीनने वाले इन सातों लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन कर दिया। साथ ही उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा करके उन्हें बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर बाजार बंद करवा दिया। सुबह करीब 9 बजे पूरा बाजार बंद हो गया, हालांकि इसके दोपहर बाद प्रशासन ने एनाउंस करके बाजार खोलने की अनुमति दी, लेकिन फिर दोपहर करीब 12 बजे के बाद इक्का दुक्का दुकानें ही खुलीं, अधिकांश दुकानें बंद ही रहीं।प्रशासन ने व्यापारियों और आम लोगों को चार दिनों तक 20 के नोट से लेन देन नहीं करने की दी हिदायततहसीलदार ने 4 दिनों के लिए 20 रुपए के नोट से लेन देन पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने पूरे नगर में मुनादी कराई है कि 4 दिनों तक नगर का कोई भी दुकानदार या आम ग्राहक 20-20 रुपए के नोट न लें। इन नोटों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। पुलिस प्रशासन ने इन 23 नोटों को छतरपुर भेज दिया है, वहां से उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। दो घंटे में पूरे इलाके को किया सैनिटाइजनोट फेंके जाने की इस घटना के बाद से पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया। नगर परिषद ने जहां-जहां नोट फेंके गए थे। वहां पर कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड भेज कर पूरे इलाकों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। सैनिटाइजेशन का काम करीब दो घंटे तक चलता रहा। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने और घरों के अंदर रहने की अपील की।नोटों को जांच के लिए भेजा जाएगातहसीलदार बीपी सिंह ने बताया कि जब्त किए 23 नोटों को संक्रमण की आशंका के चलते छतरपुर भेजा है, जहां से जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। नगर के दुकानदारों और आम लोगों से 3-4 दिन तक 20 के नोट लेने में सावधानी बरतने की अपील की है। नोट फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 23 notes worth 20-20 rupees thrown on the road, the administration closed the market Full Article
2 शिक्षक ने खेत में काटे 28 पेड़, पंचनामा बनाया By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT सरकार द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर पौधे लगाए जा रहे हैं। वही गांव के एक शिक्षक ने सिंगोट-खालवा रोड पर भाम नदी किनारे बिना अनुमति 28 पेड़ काट डाले।गांव के मनोज यादव की सूचना पर सिंगोट पटवारी दिलीप सैनी ने मौके पर पहुंचकर कटे पेड़ों का पंचनामा बनाया। इसमें नीम के 8, रिंझोड़ा का 1, अस्तरा का 1, बबूल का 1, शिव बबूल के 2 तथा अरल के 3 पेड़ शामिल हैं। खेत मालिक के पुत्र बसंत डोंगरे व उनके बटाईदार भगवान भाई ने बताया पेड़ किसने काटे हमें नहीं पता। हम तो लॉकडाउन में खेत ही नहीं जा रहे हैं। मनोज यादव ने बताया लगभग ग्राम पांचबेड़ी के 10-11 मजदूर आज सुबह भी पेड़ काट रहे थे। उन्होंने ही बताया कि बसंत डोंगरे के कहने पर ही पेड़ काटने आए थे। उसने कहा था जितनी लकड़ी निकले ले जाना। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Teacher cuts 28 trees in the field, creates panchnama Full Article
2 मेरी मां... बहुओं के साथ रोजाना 250 से अधिक ‘मजदूर बेटों’ के लिए भोजन बना रही गंगोत्री बाई By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोविड-19 के तहत लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस के कारण कई माताएं अपने बच्चों से दूर हैं, लेकिन मां के प्रेम, त्याग व भाव को राज्यों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। बेटों को जन्म किसी भी मां ने दिया हो उनकी भूख, प्यास व परेशानी देख हर मां का दिल द्रवित हो जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण देश भर के विभिन्न राज्यों में मजदूरी कर रहे हजारों-लाखों मजदूर घर लौट रहे हैं। इनके भोजन, रहने व यात्रा के संसाधन का कोई ठिकाना नहीं है। ऐसे में एक छोटी सी घटना से प्रेरित होकर एक बुजुर्ग मां रोजाना तड़के 4 बजे से अपनी बहुओं के साथ 200 से 250 मजदूर बेटों के लिए भोजन तैयार करती हैं। भोजन लेकर बेटों को को राज्य मार्ग भेजती हैं। उन्हें आदेश है कि जहां भी मजदूर चलते दिखें उन्हें रोककर भोजन कराएं। पैदल गुजर रहे मजदूरों के लिए अपने बच्चों के समान भोजन व्यवस्था का बीड़ा रामजीपुरा (सोनखेड़ी) की गंगोत्री पटेल (63) ने उठा रखा है।तड़के 4 बजे उठकर तलती हैं पूड़ियांपटेल परिवार की मुखिया गंगोत्री बाई ने बेटे राजेश व भागीरथ को स्पष्ट कहा कि अब रोजाना ढाई सौ लोगों का भोजन बनेगा। तड़के 4 बजे मजदूर बेटों के लिए मां स्वयं पूड़ी तलती हैं, जबकि बहू-बेटे ही नहीं पोते तरुण, आशीष, पोती स्नेहा व दीक्षा उनकी मदद करते हैं। डिब्बे में भोजन लेकर धनोरा व झूम्मरखाली के बीच ठहरे व चल रहे मजदूरों को भोजन कराने का यह सिलसिला 8 दिन से सतत जारी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today My mother… Gangotri Bai is cooking daily with daughters-in-law for more than 250 'laborers' sons' Full Article
2 गुजरात से लौटे 1277 मजदूर, बोले- गांव में खेती करेंगे, हालात सामान्य होने के बाद भी नहीं जाएंगे गुजरात मजदूरी करने By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन ने पलायन की परिभाषा बदल दी है। लोग हालात सामान्य होने के बाद भी अब मजदूरी के लिए गुजरात नहीं जाने की बात कह रहे हैं। शनिवार को राजकोट से विशेष ट्रेन से 1277 मजदूर मेघनगर पहुंचे। इन सभी मजदूरों को 32 बस से जिला मुख्यालय लाया गया। बरूखोदरा (सिलावद) निवासी रेमा सहादर, रूणिया हरी व गुंजारिया भाया परिवार के 10 सदस्यों के साथ मेघनगर से शहर लौटे। रेमा सहादर ने कहा लॉकडाउन के कारण डेढ़ माह से जूनागढ़ जिले के विभिन्न गांवों में हम लोग फंसे हुए थे। रेल सुविधा मिलने पर वापसी हुई। मजदूरी से जमा किए रुपयों से अब तक खाना खाया। उन्होंने कहा गांव में ही रहकर खेती मजदूरी करेंगे। लेकिन हालात सामान्य होने के बाद मजदूरी करने गुजरात नहीं जाएंगे।घर लाैटे तो खुशी से खिले चेहरेघर वापसी से मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पलवट के गोटिया ने बताया 4 महीने पहले मजदूरी करने जूनागढ़ गुजरात गए थे। साथ में उनकी पत्नी सयाजीबाई व 3 बच्चे भी थे। पाटी ब्लाॅक के ग्राम रानीपुरा निवासी काशीराम, पत्नी सोनविलाबाई व 2 छोटे बच्चों के साथ गुजरात के मगरवाड़ा से लौटे। 4 माह से वहां फंसे हुए थे। राजकोट से विशेष ट्रेन से मजदूरों को मेघनगर भेजने की जानकारी मिलने पर वे भी पत्नी, बच्चों व भाई भलसिंह के साथ ट्रेन में सवार होकर आ गए। इसी तरह गुजरात से लौटे गारा निवासी गुलसिंह ने बताया पत्नी करवानबाई के साथ 5 माह पहले मजदूरी करने मगरवाड़ा गए थे।835 लोगों की स्क्रीनिंग कोई पीड़ित नहीं मिलास्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सुतार मोहल्ला, पूजा स्टेट, रुक्मिणी नगर के आसपास दूसरा चरण के तहत 191 मकानों का सर्वे किया। इसमें 835 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 60 साल से अधिक आयु के 79 बुजुर्ग पाए गए। डॉ. सिंगारे ने बताया सर्वे के दौरान सर्दी-खांसी-बुखार से पीड़ित कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।मेघनगर से आज आएंगे ट्रेन से 957 मजदूररविवार को 957 मजदूर ट्रेन से मेघनगर पहुंचेंगे। उन्हें 25 बस से जिला मुख्यालय लाया जाएगा। रविवार सुबह 6 बजे ट्रेन मेघनगर आएगी। इसके लिए प्रभारी अधिकारियों व नोडल अफसरों को बस से सूखा नाश्ता देकर मेघनगर भेजा है। ट्रेन से उतरने के बाद मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।पल्स ऑक्सी मीटर व थर्मल स्केनर से की जांच1277 मजदूरों को 32 बस से मेघनगर से शहर लाया गया। जलसा गार्डन में इन सभी के हाथ-मुंह धुलवाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पल्स ऑक्सी मीटर और थर्मल स्केनर से इनकी जांच की। खाना खिलवाकर बस से इन सभी को उनके घर तक पहुंचाया गया। कलेक्टर अमित तोमर ने बताया प्रत्येक मजदूर की व्यक्तिगत जानकारी नोट की है। इन मजदूरों की जानकारी गांव के सरपंच व सचिव से सांझा करेंगे। इससे वे इन सभी का 14 दिन का होम क्वारंटाइन पूरा कराएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1277 laborers returned from Gujarat, said - will do farming in the village, Gujarat will not go to work even after conditions are normal Full Article
2 एक और संक्रमित ठीक होकर लौटी घर, अब तक 26 में से 24 को भेजा घर, 2 बाकी By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT शनिवार का दिन जिले के लिए एक और खुश खबर लेकर आया। आशाग्राम में बनाए कोविड केयर सेंटर से एक और कोरोना संक्रमित की इलाज के बाद छुट्टी हो गई। सेंधवा निवासी फरीदा इकबाल खत्री की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्होंने डाॅक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया। जिले में अब तक 26 संक्रमितों में से 24 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है।वहीं शनिवार शाम 46 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह अब तक जिले में 648 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले से 756 सैंपल भेजे गए। 53 और लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि 25 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने होम क्वारंटाइन पूरा कर शुक्रवार की शाम को ड्यूटी ज्वाइन कर ली। शनिवार को सुबह 11 बजे से डिस्ट्रीक मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कलेक्टोरेट पहुंचने पर कलेक्टर अमित तोमर व जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने उनका स्वागत तालियां बजाकर किया। उन्होंने बताया अब मात्र 2 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बड़वानी व इंदौर के अस्पताल में 1-1 मरीज भर्ती है। इनकी रिपोर्ट भी जल्द आने की संभावना है। उम्मीद है कि दो दिन में दोनों मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आएगी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 आरडी गार्डी के डॉक्टर को भी कोरोना, अब पूरे शहर में सर्वे, एक सप्ताह में 320 पार हो सकते हैं संक्रमित By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:35:00 GMT उज्जैन में शनिवार को 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें से दो की मौत हो गई है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी दे रहे 36 साल के डॉक्टर को भी कोरोना संक्रमण मिला है। उन्हें मरीजों से यह संक्रमण हुआ। डॉक्टर का घर आगर रोड पर शिवांश पैराडाइज सिटी में है। प्रशासन उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया है।अब रविवार से पूरे शहर का सर्वे शुरू होगा। शनिवार को सर्वे टीम को नानाखेड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया, जो अब मैदान में उतरेगी। सर्वे होने से बीमार मरीज सामने आएंगे। इससे अगले एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 320 पार होने के आसार है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया इससे घबराने की जरूरत नहीं है, मरीज सामने आएंगे तो उनका इलाज होगा। संक्रमण और ज्यादा फैलने से रुकेगा। इधर शनिवार को 154 रिपोर्ट आई, इसमें से 132 निगेटिव रही। राहत इस बात की है कि है कि 11 मरीज और ठीक हो गए हैं। जिनकी मौत हुई, उनमें अब्दालपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष और केडी गेट निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 28 वार्डों में कंटेनमेंट क्षेत्र, इनमें से 13 में सर्दी-खांसी के 531, सांस के 51 रोगी मिले By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:47:00 GMT ये हालात शहर के लिए ठीक नहीं है। कोरोना रोकथाम की गतिविधियों के बावजूद शहर के 54 में से 28 वार्डों में कोरोना फैल चुका है। प्रशासन अब इन वार्डों में गंभीरता से फोकस करते हुए प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य का हेल्थ सर्वे करवा रहा है। इस उम्मीद के साथ की किसी में भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसे तत्काल इलाज दिया जाएगा।कंटेनमेंट क्षेत्र के इन 28 में से 13 वार्डों में जिला प्रशासन दो दिन पहले ही हेल्थ सर्वे शुरू करवा चुका था। शनिवार को कंटेनमेंट क्षेत्र के बचे हुए 15 तथा नॉन कंटेमनेंट वाले 26 वार्डों में भी सर्वे के लिए दलों को प्रशिक्षण दिया गया। दावा किया जा रहा है एक-दो दिन में सभी 54 वार्डों में हेल्थ सर्वे शुरू हो जाएगा। इधर इस बीच पहले चरण में 13 वार्डों में शनिवार तक किए 8326 परिवारों के सर्वें में सर्दी-खांसी के 531, सांस लेने में तकलीफ के 51, कैंसर-हाइपरटेंशन सहित अन्य गंभीर बीमारी के 375 रोगी सामने आए हैं। 7 ऐसे परिवार भी मिले हैं जिनकी की हिस्ट्री कोरोना पॉजिटिव वाली रही हैं। उक्त बीमारों के ट्रीटमेंट शुरू किए जा चुके हैं।सर्वे पूरी तरह सफल हो इसलिए यह करना होगाप्रत्येक सर्वे दल के कुछ लोगों से गोपनीय स्तर पर ये फीडबैक लेते रहना होगा कि कहीं कोई तकलीफ तो नहीं, कोई असहयोग तो नहीं कर रहा? जानकारी तो नहीं छुपाई जा रही है?जहां भी ऐसी बातें सामने आए तो संबंधित परिवारों से अधिकारी को भी बातें करना चाहिए। उन लोगों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व उनके धर्मगुरुओं आदि की भी बातें करवाना चाहिए ताकि वे सहीं जानकारी दें।जिन क्षेत्र व वार्ड में सर्वे चल रहा है उन क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स संचालकों से भी ये जानकारी ली जा सकती हैं उनके यहां से कौन-कौन सर्दी-खांसी, बुखार या सांस में तकलीफ आदि की दवाई ले जा रहे हैं? हो सके तो केवल डॉक्टरों के पर्चे पर ही दवाई देने का पालन करवाया जाएं।13 वार्डों में सर्वे जारी हैकंटेनमेंट से जुड़े 28 में से 13 वार्डों में पहले ही सर्वे शुरू करवा चुके है। बचे 15 कंटेनमेंट और नॉन कंटेनमेंट क्षेत्र के 26 वार्डों में भी सर्वे करवाने जा रहे हैं।बिदिशा मुखर्जी, अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारीये वार्ड जिनमें पॉजिटिव मिले, मौतें हुईवार्ड 4 नागेश्वर धाम कॉलोनी वार्ड 6 गांधी नगर व शिवशक्ति नगरवार्ड 9 नयापुरा, केडी गेट मार्गवार्ड11 व 13 जानसापुरा वार्ड 12 दानीगेटवार्ड14 कमरी मार्ग व रामप्रसाद भार्गव मार्गवार्ड 15 रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, अवंतिपुरा, गीता कॉलोनी व बुधवारिया बड़े साहब की गलीवार्ड 17 ढांचा भवन वार्ड 20 निकास चौराहावार्ड 21 सिंहपुरी वार्ड 22 बारी मोहल्ला की गलीवार्ड 23 नईपेठ व जवाहर मार्ग वार्ड 25 निजातपुरावार्ड 26 ब्राह्मण गली व बहादुरगंजवार्ड 27 अमरपुरा, खाराकुआं नईपेठ व कोट मोहल्लावार्ड 28 तोपखाना व शिकारी गलीवार्ड 30 बेगमबाग कॉलोनीवार्ड 31 कोट मोहल्ला गली नंबर 5 व अहिल्याबाई गलीनंबर 6 व 4 वार्ड 32 नलिया बाखल, तोपखाना व गुदरीवार्ड 33 मोतीबागवार्ड 34 नीलगंगा से जुड़ा होने के कारणवार्ड 43 लक्ष्मीनगरवार्ड 46 बंगाली कॉलोनी, शास्त्रीनगरवार्ड 48 कृष्णा पार्क वार्ड 49मुनिनगरवार्ड 51 महानंदानगर वार्ड 54 सांई बिहार कॉलोनी जानकारी- जिला प्रशासन से प्राप्त। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Containment area in 28 wards, out of these, 531 cold-cough, 51 respiratory patients were found. Full Article
2 बहन को रुपए देने जा रहे भाई से चौराहे पर चाकू अड़ाकर 27 हजार लूटे, दो गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:50:00 GMT शुक्रवार को बहन को रुपए देने बाइक से पत्नी के साथ जा रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गंगवाल बस स्टैंड के पास लूट लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। छत्रीपुरा टीआई आरएन भदौरिया के अनुसार, लूट जबरन कॉलोनी निवासी हिमांशु चौहान और उनकी पत्नी निकिता के साथ हुई। गिरफ्तार बदमाश सुशील पिता सुरेश डोडिया निवासी विनोबा नगर और करण पिता योगेंद्र निवासी 15वीं बटालियन पुलिस लाइन हैं। निकिता ने पुलिस को बताया कि कंजर मोहल्ला निवासी ननद को रुपयों की जरूरत थी। पति-पत्नी 10 माह की बेटी को लेकर रुपए देने जा रहे थे। महू नाका स्थित पंप से पेट्रोल भरवाया। वहां से दो बदमाश पीछे लग गए और गंगवाल बस स्टैंड के पास शिवानी होटल के सामने रोक लिया। चाकू अड़ाकर 27 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। दंपती थाने पहुंचे। टीआई ने पेट्रोल पंप के फुटेज खंगाले। संदिग्ध आरोपियों की बाइक का नंबर मिला। इसके आधार पर गाड़ी मालिक हेमंत मेहरा के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामा का बेटा सुशील तीन दिन पहले बाइक ले गया है। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दोनों नशेड़ी हैं और अपना जुर्म कबूल लिया है। करण के रिश्तेदार एसएफ में है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 ई-पास की वेबसाइट 2 दिन से बंद, अब मिलेगी बेहतर सुविधा By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:01:00 GMT लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य व जिलों में जाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ई-पास की व्यवस्था की गई। इस नई व्यवस्था शुक्रवार रात से वेबसाइट में सुधार कार्य के कारण बंद है। शनिवार काे भी इसमें सुधार का काम पूरा नहीं हाे पाया। जिससे काफी संख्या में लोग मायूस हो गए। उनकी मायूसी का कारण सर्वर का नहीं चलना है। इसके कारण किसी का ओटीपी आ गया तो पासर्वड नहीं मिल रहा है, तो कोई ओटीपी आने का इंतजार कर रहा है। किसी का ई-पास आवेदन हाेने के बाद भी ई पास जिले से जारी नहीं हाे पा रहा है।ई-पास के लिए मैप आईटी की साइट पर आवेदन करने वालों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि सर्वर की रफ्तार ही धीमी हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद लिंक ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण दूसरे राज्यों में लाॅकडाउन में फंसे लोगों को वापस घर आने की बेसब्री बढ़ गई। अब किसी भी कीमत पर अपने घर लौटना चाहते हैं। वे आसानी से अपने घर लौट सकें सरकार ने इसके लिए व्यवस्था को आसान कर दिया है। बावजूद इसके देर रात तक लोग परेशान रहे। लोगों की परेशानी से परेशान विभाग को सूचना मिलने के बाद इसे मुख्यालय को अवगत कराया गया, पर स्थिति जस की तस बनी रही। भाेपाल में मैप आईटी के सीईओ नंदकुमारन ने साइट काे क्लाउड पर डालने के प्लान किया पर वह भी सफल नहीं रहा। अब नया सर्वर बनाकर रविवार से साइट सही से काम करेगी। इसका भराेसा दिलाने की बात कही जा रही है।राजस्थान का नहीं मिलेगा ई-पासकोरोना वायरस की चपेट में आए राजस्थान में कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। वहां के लिए भी कई लोगों द्वारा ई-पास विभाग की ओर से मांगा जा रहा है। लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा अपनी सीमा सील करने के कारण वहां के पास जारी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे करीब 200 आवेदन लॉकडाउन में विभाग को प्राप्त हुए, जिसे विभाग की ओर से जांच करने के बाद रद्द कर दिया गया।ऐसे करें लिंक पर आवेदनसरकार द्वारा जारी किए गए इस वेब लिंक https://mapit.gov.in/covid-19/ पर जाए। इसके बाद पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त ओटीपी से अपने मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन करें। अब अपना नाम और आधार संख्या टाइप करें। आधार से नाम के मिलान के बाद अन्य सूचना भी भरकर सबमिट करें। इसके कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आएगा। उस लिंक को खोले और अपना ई-पास डाउनलोड कर लें।^लिंक पर अचानक काफी दबाव बढ़ गया है जिसके कारण रफ्तार काफी स्लो हो गई। इस संबंध में सुधार कार्य करते हुए त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है, ताकिलोगों को ई-पास लेने में परेशानी न हो।नंद कुमारन, सीईओमैप आईटी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 बिग बाजार से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 23 हजार की धोखाधड़ी By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:07:00 GMT लॉकडाउन के संकट को झेल रहे लोगों को साइबर ठग शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अरविंद नगर के रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी के साथ हुआ। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बिग बाजार में कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह बिग बाजार से बोल रहा है। सामग्री की लिस्ट वाट्सअप पर मंगवाई। इसके कुछ ही देर बाद व्यापारी के अकाउंट से 23 हजार रुपए निकल गए।अरविंद नगर के रहने वाले मुकेश अग्रवाल ने बताया शुक्रवार दोपहर उन्होंने बिग बाजार के मोबाइल नंबर 8825870717 पर कॉल किया था। किसी ने कॉल रिसिव नहीं किया और कुछ देर बाद मोबाइल नंबर 8250095496 से अग्रवाल के पास कॉल आया। कॉलर ने कहा- आपने बिग बाजार पर कॉल किया था अगर आपको राशन चाहिए तो सामान की सूची वाट्सएप पर भेज दीजिए। अग्रवाल ने नंबर पर राशन सामग्री की लिस्ट भेज दी। कॉलर ने फिर से कॉल किया और एक फॉर्म भरकर 11 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। इसके बाद अग्रवाल के मोबाइल नंबर पर एक कोड आया। कॉलर ने कोड पूछा और कहा कि आपकी बुकिंग हो गई है। कुछ ही देर बाद अग्रवाल के बैंक खाते से पहले 19 हजार और कुछ ही मिनटों बाद 4 हजार रुपए कुल 23 हजार रुपए निकल गए। अग्रवाल को ठगी की आशंका हुई तो उन्होंने तत्काल अकाउंट का पिन नंबर बदल दिया। इसके बाद उक्त नंबर पर कॉल किया तो फिर से कॉलर ने फोन उठाकर बातचीत की, कहा कि उसने अकाउंट से कुछ भी रुपए नहीं निकाले, किसी और ने चीटिंग की है। भास्कर ने उक्त नंबर पर कॉल किया तब भी वह बातचीत कर रहा है और खुद को बिग बाजार का कर्मचारी राहुल वर्मा बता रहा है।इधर बिग बाजार के प्रबंधन ने बताया कि राहुल नाम का कोई व्यक्ति उनकी शॉप में नहीं है। बिग बाजार ने उक्त कॉलर के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। प्रभारी टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शॉप के नाम से धोखाधड़ी करने की शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है। सायबर सेल प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।बिग बाजार के कर्मचारी शक के घेरे मेंबिग बाजार से सामग्री मंगवाने में 23 हजार की धोखाधड़ी के शिकार हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कैसे हो सकता है कि बिग बाजार में कॉल करने पर कोई और फोन कर धोखाधड़ी करें। इसमें बिग बाजार के किसी कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका है। बिग बाजार में किसे शिकायत करें, यहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 नायता मुंडला के गोदाम में मिली 12 टन सब्जी, सब्जियों से भरे तीन पिकअप वाहन और चार ट्रक पकड़े By Published On :: Sun, 10 May 2020 00:20:00 GMT नगर निगम के अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने शनिवार को नायता मुंडला के गोदाम में छापा मारकर 12 टन सब्जियां जब्त की। पूछताछ में पता चला कि सब्जियां चोरी-छिपे शहर में बेची जा रही थीं। इसके बदले व्यापारी लोगों से मनमानी कीमत वसूल रहे थे। हालांकि अभी गोदाम मालिक का नाम पता नहीं चला है। अपर आयुक्त ने सुबह करीब 5 बजे यह दबिश दी थी।इसके अलावा बायपास से पत्थर मुंडला के बीच तीन पिकअप वाहन तथा देवगुराड़िया से शहर में घुसने का प्रयास कर रहे चार ट्रक पकड़े। इन सभी में सब्जियां थीं। जब्त सब्जियों को चिड़ियाघर भेजा गया है।जोन 12 में आ गई जोन एक की सब्जियां : सुबह जूनी इंदौर ब्रिज पर एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। इस वाहन में जोन-1 का पास लगा था। जांच में खुलासा हुआ कि व्यापारी ये सब्जियां जोन-12 में भेज रहा था। व्यापारी ने गलती मानी तो चेतावनी देकर गाड़ी छोड़ दी गई।गलियों में भी होगी जांच अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से वायरस मुक्त कर नगर निगम डोर-टू-डोर सब्जी पहुंचा रहा है। इसके बाद भी जो व्यापारी चोरी-छिपे सब्जियां बेच रहे हैं उन्हें पकड़ने के लिए निगमायुक्त ने टीमें बनाई हैं। ये गलियों में घूमकर ऐसे लोगों को पकड़ेंगे, क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।इन जगह पर भी कार्रवाई आजाद नगर के कंटेनमेंट एरिया में दूध बांटने के बहाने बाइक पर सब्जियां बेचने वाले, बिचौली हप्सी में वैन में सब्जी और फल बेचने, राऊ में चाय बेचने और जूनी इंदौर में घर के बाहर कोल्ड ड्रिंक बेचने के आरोप में लोगों पर कार्रवाई की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 12 tons of vegetables, three pick-up vehicles loaded with vegetables and four trucks found in Naita Mundla's warehouse Full Article
2 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाई By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:06:00 GMT भगवानदास चंदेल वार्ड में जेल राेड पर स्थित स्वयं के घर में 20 वर्षीय युवक अमित राठाैर नेबीती रात फांसी लगा ली। परिजनाें ने जब सुबह देखा ताे पुलिस काे सूचना दी।पुलिस के मुताबिक फरियादी विनाेद पिता अाशाराम राठाैर उम्र 39 वर्ष ने जानकारी दी कि वह खेती का काम करता है। उसके दाे बेटे हैं। बड़ा बेटा अमित राठाैर 20 वर्ष घर पर ही जनरल स्टाेर की दुकान खाेले था, वह सुबह 7-8 बजे दुकान खाेल लेता था। लेकिन अभी लाॅकडाउन के कारण दुकान बंद थी, जिससे वह घर पर ही था। रात 11 बजे सभी ने खाना खाया। उसके बाद अमित दादी के कमरे में साेने चला गया। सुबह उसे देखा ताे ऊपर वाले कमरे का दरवाजा बंद था।वेंटीलेटर पर नशेनी लगाकर झांककर देखा ताे अमित कमरे की बीम से साड़ी बांधकर फांसी लगाकर लटका हुअा था। एक बच्चे ने नशेनी से कमरे के अंदर जाकर दरवाजा खाेला। अमित की मृत्यु हाे गई थी। साड़ी खाेलकर उसे उतारा और पुलिस काे सूचना दी। वह करीब एक साल से परेशान एवं मानसिक तनाव में रहता था। उसका इलाज भी करवाया था । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 हरियाणा से फिर 1280 लोगों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची, सागर के सिर्फ 16 By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:25:00 GMT लॉकडाउन में हरियाणा में फंसे सागर समेत मप्र के 18 जिलों के मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन शनिवार को भी सागर पहुंची। इस ट्रेन में सागर के 16 समेत कुल 1280 श्रमिक समेत उनके बच्चे भी शामिल थे। जिनकी जांच करते हुए उन्हें अपने जिलों के लिए बसों से रवाना किया गया। हरियाणा के रेवाड़ी से स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह 6 बजे सागर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान सभी श्रमिकों को बारी-बारी उनके कोच से उतारा गया।अलग-अलग जिलों के श्रमिकों को परिसर के बाहर खड़ी बसों तक पहुंचाने के लिए निकासी भी अलग-अलग बनाई गई थी। निकासी गेट पर ही उनके हाथों को सैनिटाइज से साफ कराया गया। रेलवे स्टेशन पर पहले से ही तैनात मेडिकल टीमों ने उनका जांच की तो उनके नाश्ता, भोजन आदि पानी की व्यवस्था की गई थी।मजदूरों की घर वापसी को लेकर उनकी चेहरों पर सुकून भी नजर आया है तो उनके बच्चे भी खुश थे। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराते हुए परिसर के बाहर तक ले जाया गया। जहां सैनिटाइज बसों से अपने-अपने जिलों को रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर प्रीति मैथिल, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर अंजली शाह, सिटी मजिस्ट्रेट पवन वारिया, सीएचएमओ डॉ. एमएस सागर, नोडल अधिकारी डॉ. धीरेंद्र मिश्रा,आरटीओ प्रदीप शर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत, एसडीएम संतोष चंदेल, तहसीलदार नरेंद्र बाबू यादव, स्टेशन प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, आरआरटी टीम, आरपीएफ, जीआरपी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य, राजस्व, स्कूल शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।यह बोले श्रमिकमहाप्रसाद पाल ने बताया कि डेढ़ महीने से काम बंद था। पैसे की कोई व्यवस्था नही थी। काफी परेशान होना पड़ रहा था। लेकिन सरकार मजूदरों की सुध ली और घर वापसी का इंतजाम कराया।घनश्याम कोरी वहां मजदूरों की सबसे खराब हालात है। राहत सामग्री पहुंचाई तो मिल रही थी, लेकिन बच्चों दूध के लिए परेशान हो जाते थे। घर वापस आकर खुश हूं।ट्रेन और बसों को कराया गया सैनिटाइजमजदूरों को लेकर आई स्पेशल ट्रेन को उनके जाने के बाद सैनिटाइज किया गया। वहीं अधिकारियों के वाहन भी समेत जिन बसों में मजदूरों को भेजा गया है। वह सभी भी सैनिटाइज किए गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 असम से आए 25 छात्र 14 दिन तक घर में रहेंगे By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:34:00 GMT जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को असम के सोडलपुर जवाहर नवोदय विद्यालय से जिले के लगभग 25 छात्र आए। यहां आने के बाद प्रशासन व डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का परीक्षण किया। साथ ही जिस बस से वह आए थे उसे तथा पूरे सामान को सेनेटाइज किया। इसके बाद बच्चों को उनके घर पहुंचाने के साथ होम क्वारेंटाइन किया जाएगा।जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर डबरा से 21 बच्चों को लेकर 6 मई को बस असम के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद असम से शनिवार को ग्वालियर जिले के 25 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर वापस आए। बस से वापस आए कृष्ण कुमार चौबे, विवेक रावत, लव-कुश लोधी, किरण पाल, अंजलि राठौर, उन्नति कुशवाह, सरिता भगत, करिया, मुस्कान सहित 17 बालक एवं 8 बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय वापस आए। डॉक्टर उदयभान कुशवाह ने बच्चों एवं साथ में आने वाले शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर आनंद गोस्वामी, प्राचार्य अजय राज सिंह, नेतराम पचौरी, विनोद तिवारी, सुरेंद्र कुशवाह मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 औद्योगिक क्षेत्र की 125 इकाइयों में सिर्फ15 चालू, उनमें भी 5 प्रतिशत श्रमिक ही कर रहे काम, पिछड़ रहा उत्पादन By Published On :: Sun, 10 May 2020 01:51:00 GMT औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर की 125 में 15 कंपनियां लॉकडाउन के दौरान चल रही हैं। इनमें भी महज 5 प्रतिशत श्रमिक ठेकेदारी प्रथा पर काम कर रहे हैं। बाकी फैक्टरी इसलिए चालू नहीं हो पा रही हैं क्योंकि काम करने वाली लेबर नहीं पहुंच रही है। ऐसे में इंडस्ट्रीज एरिया में काम करने वाले 15 हजार वर्करों में से 700 से 800 श्रमिक ही काम कर रहे हैं।यहां बता दें कि सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की सभी कंपनियों को चलाने का आदेश जारी किया है। लेकिन इंडस्ट्रीज में काम करने वाला 90 फीसदी स्टाफ ग्वालियर से अपडाउन करता है। लेकिन ग्वालियर कलेक्टर ने कंपनी प्रबंधकों को स्पष्ट कहा है कि वह वर्करों को बार-बार न ले जाएं। अगर लेबर ले जानी है तो कंपनी में ही रखें। ऐसे में फैक्टरी मालिक इतने वर्करों को एक साथ रखने को तैयार नहीं हैं। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार के निर्णय अनुसार क्षेत्र के लोकल लोगों से ही काम कराया जाएगा।कंपनियों में प्रोडक्शन हुआ कममालनपुर में एसआरएफ, नोवा, पारस, गोदरेज, सुप्रीमो, सूर्या जैसी बड़ी कंपनियां ही चल रही हैं जबकि अन्य फैक्टरी पूरी तरह से बंद हैं। इन कंपनियों में भी प्रोडक्शन बेहद कम हो गया है। उत्पादन न होने की वजह से माल का निर्यात भी घट गया है। इन परिस्थितियों में छोटी इकाइयों पर दबाव बढ़ गया है। क्योंकि इनमें बिजली, पानी का बिल हर महीने भरना होता है। साथ ही जो कंपनियां संचालित हैं वह बसों का भाड़ा दे रही हैं जबकि वर्कर कम पहुंच पा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 युवक ने 36 दिन में बनाए 72 चित्र और पुतले, शहर में लगाए By Published On :: Sun, 10 May 2020 02:06:00 GMT पेंटिंग में गहरी रुचि रखने वाले नगर के युवक ने लाॅकडाउन के दाैरान 36 दिनाें में घर में 72 पेंटिंग और कई पुतले बना दिए। जिन्हें लाेगाें काे जागरूक करने और काेराेना वायरस का डर बताने के उद्देश्य से मेन मार्केट, सार्वजनिक चाैराहाें और बंद दुकानों की शटर पर लगवाया गया। कई जगहाें पर पुराने कपड़े और बांस की चिंपी तथा पुराने पेपर तथा कलर से पुतले बनाकर लगाए। लोगों ने प्रयास की प्रशंसा की है।घंटाघर के पास रहने वाले 32 साल के मनाेज उर्फ माेनू साेकल ने लाॅकडाउन के दाैरान काेराेना वायरस के खतरे और इससे बचाव के सरल उपाय बताने के लिए अपने स्तर पर ड्राइंग पेंटिंग तैयार की। वे राेज घर में औसतन दाे पेंटिंग व पुतले राेज तैयार करते थे। खास बात यह थी कि वे यह प्रयास करते थे कि राेज बनाई जाने वाले पेंटिंग में अलग अलग संदेश हाें। कलात्मकता भी दिखाई दे। लाेग उसकी एक झलक देखें ताे उसे ठीक तरह से देखने के लिए रुकें और उसके संदेश काे समझकर अमल में लाएं।घर में खाली समय मिला तो उसके सदुपयोग के लिए सूझा यह आइडियामनाेज ने बताया कि शुरुआती 3-4 दिन तक ताे उसने कुछ नहीं किया। फिर उसे घर में बोरियत महसूस हाेने लगी। तभी उसका ध्यान अपनी एक अधूरी पेंटिंग पर गया। जिसे उसने पूरा करने की शुरुआत की। इस बीच उसके मन में यह विचार आया कि क्याें न काेराेना के संक्रमण व बचाव काे लेकर कुछ अलग किया जाए। इसके बाद मुंह पर मास्क, ये वक्त भी गुजर जाएगा, पुलिस व डाॅक्टराें काे नमन, काेराेना गैजेट डाेरेमाॅन घर पर रहाे, जैसे चित्र बनाए। इन्हें बंद दुकानों की शटर, घंटाघर, नारायण टाॅकीज, परशुराम चाैक, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन अादि जगहाें पर लगाए। प्रशासन व कई नागरिकों ने प्रशंसा की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरदा। मनोज ने इस तरह बनाकर पूरे शहर में लगाईं पेंटिंग। Full Article
2 12 लाेग संक्रमण से मुक्त हुए, 86 की रिपाेर्ट भी निगेटिव, लेकिन जिले में काेराेना से दूसरी माैत By Published On :: Sun, 10 May 2020 02:57:00 GMT जिले के लिए राहत के साथ ही दु:ख की खबर है। एक और जहां 12 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं, साथ ही 86 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव अाई है ताे दूसरी अाेर जिले में दूसरी काेराेना के चलते दूसरी माैत हो गई है। कुक्षी की महिला ने इंदाैर में इलाज के दाैरान शनिवार काे दम ताेड़ दिया।इधर 108 एंबुलेंस के पायलट की भी इंदाैर में माैत हाे गई। शुक्रवार काे उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उसका सैंपल लिया गया है। डाॅक्टराें काे प्रथम दृष्टया उसकी माैत हार्ट अटैक से हाेने की अाशंका है। इधर धार के कंटेनमेंट एरिया से दाे लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया गया है। एरिया के जिन घराें में विभिन्न कारणाें से माैत हुई थी, उन घराें का भी सर्वे किया जा रहा है।कंटेनमेंट एरिया से 2 लाेगाें काे क्वारेंटाइन कियाकंटेनमेंट एरिया उटावद दरवाजा में दाे लाेगाें की स्क्रीनिंग के बाद उनका तापमान बढ़ा हुअा पाया। उनमें अन्य लक्षण भी दिखे। इस पर उन्हें क्वारेंटाइन किया गया। यह कार्रवाई प्रशासन अाैर स्वास्थ्य अधिकारियाें के निर्देश पर की गई। इधर कंटेनमेंट एरिया के जिन घराें में विभिन्न कारणाें से जिन लाेगाें की मृत्यु हुई थी, उनके घराें का टीम सर्वे कर रही है। उन्हें भी गाेली अाैर अन्य दवाइयां दी जा रही है। यह बात भी सामने अाई है कि कंटेनमेंट क्षेत्र में लाेग स्वास्थ्य विभाग का सहयाेग नहीं कर रहे थे। इस पर पुलिस की टीम भी पहुंची थी।शुक्रवार काे डेहरी से कोरोना मरीज को लेकर धार अा रहे 108 एम्बुलेंस के पायलट कबरसिंह पिता भूरसिंह चाैहान की तबीयत बिगड़ गई थी। साथी ड्राइवर ने उसे पानी पीने के लिए कहा था लेकिन उसने पीपीई किट पहन रखा था इसलिए पानी नहीं पिया। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद वह बेहाेश हाे गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जैसे-तैसे ड्राइवर उसे धार लेकर आया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने पीपीई किट फाड़ कर उसका इलाज किया। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे इंदौर रैफर कर दिया गया था। जहां शनिवार काे बाॅम्बे हाॅस्पिटल में उसकी मौत हो गई है। कबरसिंह 24 अप्रैल से लगातार ड्यूटी कर रहा था। 108 एंबुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप परमार ने शासन की घाेषणा के अनुसार 50 लाख का बीमा देने की मांग की है। परमार ने कहा कि एंबुलेंस चालक सबसे बड़े कोरोना वाॅरियर्स हैं जो लगातार कम तनख्वाह पर कोरोना संदिग्धों को लाने ले जाने का लगातार काम कर रहे हैं। कबरसिंह बाग में तैनात थे। परमार ने अाराेप लगाया कि कई लाेगाें काे बिना किट अाैर सुरक्षा साधनाें के ही काम करना पड़ रहा है। यदि बीमा नहीं दिया जाता है ताे हम अांदाेलन करेंगे।4 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हाेने पर इंदाैर रैफर किया थाकुक्षी की काेराेना पाॅजिटिव मंजुला जैन 60 साल काे चार दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हाेने पर उन्हें इंदाैर के अरबिंदाे अस्पताल में रैफर किया गया था। उनका अाॅक्सीजन लेवल भी कम हाे गया था। शनिवार काे उनकी मृत्यु हाे गई। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. भंडारी के अनुसार उनका इंदाैर में ही पुलिस अभिरक्षा में अंितम संस्कार कर दिया गया। उनकी मृत्यु की सूचना उनके परिजन काे दे दी गई थी। गाैरतलब है कि उनके बेटे-बहू काे भी पाॅजिटिव पाया था। हालांकि परिवार के कुछ लाेग अब निगेटिव हाे चुके हैं।पुलिस प्रशासन ने बाहर घूमने वालाें पर दिखाई सख्तीधरमपुरी में 8 मई काे काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिलने से कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देश पर मनावर एसडीएम दिव्या पटेल ने धरमपुरी तहसील क्षेत्र में आगामी अादेश तक कर्फ्यू लगा दिया है। शनिवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने धामनोद नगर सहित तहसील में बाहर घूमने वालाें पर सख्ती दिखाई।धरमपुरी के मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री ने शासन-प्रशासन को चौंका दिया था। इसके चलते धरमपुरी के डॉक्टरों एवं धामनोद के एक दंत चिकित्सक से उपचार कराने पर धरमपुरी के 36 एवं धामनोद के 18 लोगों को क्वारेंटाइन करने के बाद कर्फ्यू लगाया है। धरमपुरी, धामनोद से बाहर जाना एवं भीतर आना प्रतिबंधित है। पूर्व में जारी सभी अनुमति व पास निरस्त कर दिए। शासकीय, अशासकीय कार्यालय,औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। परिवहन के सभी साधन पर भी प्रतिबंध लगा दिया। अनिवार्य सेवाओं काे ही छूट रहेगी।दूध की होम डिलीवरी करने वाले विक्रेता सुबह 7 से 11 एवं सायं 5 से 7 बजे तक बांट सकेंगे। गेहूं उपार्जन के लिए जिन किसानों को शासन से एसएमएस प्राप्त हुए वे ही दाे लाेग मय ट्रैक्टर-ट्राॅली के उपार्जन केंद्रों तक आने-जाने की छूट रहेगी। एसडीओपी एनके कंसाेटिया ने भी लाेगाें से घर में रहकर कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 12 people were free from infection, the report of 86 was also negative, but the second outbreak of Kerena in the district Full Article
2 उज्जैन से आए 21 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर होम क्वारेंटाइन किया By Published On :: Sun, 10 May 2020 03:12:00 GMT उज्जैन से आए 21 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ जोशुआ पीटर को सूचना मिली थी कि उज्जैन से एक बस में 21 लोग आ रहे हैं।उन्होंने बीएमओ डॉ. जीएस चौहान को इसकी जानकारी दी। बस में आए 21 में से 7 लोग रामा ब्लॉक के थे। शेष में से 8 लोग ग्राम वगाई बड़ी और 6 ग्राम धामनी कटारा के थे। अस्पताल परिसर में इनकी जांच हुई। आवश्यक निर्देश देकर इन्हें वाहनों से इनके गांव पहुंचाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Screened 21 migrant laborers from Ujjain and quarantined home Full Article
2 अहमदाबाद से पांच दिन पहले गोहद आया युवक भी पॉजिटिव, 2 दिन में हुए 2 मरीज By Published On :: Sun, 10 May 2020 06:18:00 GMT कोरोनावायरस की भिंड जिले में दो दिन पहले हुई दस्तक के बाद अब खतरा बढ़ता जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद से 5 दिन पहले गोहद आए एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में दो दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हो गई है। इसके अलावा दिल्ली से आए रवि की बाइक को भी प्रशासन ने गोहद के एंडोरी गांव से बरामद कर लिया है। वहीं उसके साथ आए कक्का माहौर निवासी एंडोरी और मुकेश निवासी विरगंवा सहित संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा उसके मित्र इरफान खान पुत्र नसरुद्दीन को होम क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही मेहगांव के वार्ड क्रमांक 12 व विरगंवा गांव को कंटेनमेंट किया गया है।जिले में लगातार बाहर से आ रहे लोगों के साथ कोरोना ने भी भिंड में अपनी धमक देना शुरू कर दिया है। शनिवार को गोहद चौराहा रामनगर निवासी प्रदीप (26) पुत्र जिलेदार श्रीवास के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 4 मई को अहमदाबार से अपने मामा अन्य साथियों के साथ मुरैना आया था। जहां से वह गोहद स्थित अपने घर आ गया। 6 मई को उसके मामा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर भिंड जिला प्रशासन ने प्रदीप को उठाकर जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन कर दिया। साथ ही कल शुक्रवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अहमदाबाद से झाबुआ तक का सफर तय किया साइकिल से, फिर बस से आए मुरैनाप्रदीप अपने मुरैना निवासी मामा और अन्य साथियों के साथ अहमदाबाद से साइकिल चलाकर झाबुआ बॉर्डर पर पहुंचे। जहां भोजन करने के बाद वे बस में सवार हो गए। उसके मामा मुरैना में उतर गए। उन्होंने मुरैना जिला अस्पताल पहुंचकर चेकअप कराया। तो उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जबकि प्रदीप अपने घर गोहद आ गया था। दो दिन बाद 6 मई को मामा के संक्रमित पाए जाने पर उनके कांटेक्ट लिस्ट के आधार पर मुरैना से भिंड में सूचना आई तो प्रदीप को क्वारेंटाइन किया गया। अब प्रदीप के भी कोरोना पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही है। हालांकि े अधिकारियों का कहना है कि वह ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं रहा है। वहीं प्रदीप की पत्नी और बच्चे को घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है।30 रिपोर्ट आई, जिसमें 1 पॉजिटिव, 29 निगेटिवशनिवार को जिले में 30 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें प्रदीप को छोड़कर शेष 29 के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एक दिन पहले मिले कोरोना पॉजिटिव रवि के साथ आए कक्का माहौर निवासी एंडोरी, मुकेश निवासी विरगंवा और उससे मिलने आए मामा-मामी सहित 18 संदेहियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।मेहगांव का वार्ड-12 और विरगंवा गांव सीलसंक्रमित के मिलने के बाद प्रशासन ने उसके साथ आए कक्का माहौर और मुकेश को भी जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके घर को सेनेटाइज भी किया गया है। इसके अलावा रवि के दोस्त इरफान को भी होम क्वारेंटाइन किया गया है । साथ ही उसके मोहल्ले एवं विरगंवा गांव को सील किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे का दायरा बढ़ा दिया है। Full Article
2 उज्जैन में 2 और कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा बढ़कर 237 हुआ, अब तक 45 की जान गई By Published On :: Sun, 10 May 2020 06:53:20 GMT यहां रविवार काे दाे और काेराेना संक्रमित सामने आए। इसके साथ ही संक्रमिताें का आंकड़ा बढ़कर 237 हाे गया। वहीं, मृतकोंकी संख्या 45 हाे गई है। इसके पहले शनिवार को 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इनमें दो की मौत हो गई है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी दे रहे 36 साल के डॉक्टर को भी कोरोना संक्रमण मिला है। उन्हें मरीजों से यह संक्रमण हुआ। डॉक्टर का घर आगर रोड पर शिवांश पैराडाइज सिटी में है। प्रशासन उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया है। लगातार कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद अब रविवार सुबह से पूरे शहर का सर्वे शुरू किया गया। इसके लिए शनिवार को सर्वे टीम को नानाखेड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया था।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया इससे घबराने की जरूरत नहीं है, मरीज सामने आएंगे तो उनका इलाज होगा। संक्रमण और ज्यादा फैलने से रुकेगा। सर्वे होने से बीमार मरीज सामने आएंगे। इससे अगले एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 320 पार होने के आसार हैं। इधर, राहत इस बात की है कि11 मरीज और ठीक हो गए हैं। जिनकी मौत हुई, उनमें अब्दालपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष और केडी गेट निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 45 मरीजों की मौत हो चुकी है।वेद परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिवमध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित सदस्यों वाले परिवार ने कोरोना के खिलाफ आधी जंग जीत ली है। बड़नगर के वेद परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए थे। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। शनिवार को दो सदस्य ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले 7 सदस्य डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें 20 माह का बच्चा भी है। बाकी 11 सदस्य इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। यहां उन्हें 10 दिन हो गए हैं। अगले छह-सात दिन में उनके भी ठीक होने की उम्मीद है।परिवार के सदस्य की जुबानी, कोरोना से जंग की कहानी...हमारा परिवार कई दशकों से बड़नगर के शिवाजी रोड पर रहता है। हम 250 सदस्य है। परिवार में सोना-चांदी, जरनल स्टोर्स, नमकीन, मिठाई के व्यापारी और डॉक्टर, इंजीनियर, बैंककर्मी, सेल टैक्स अफसर, वैज्ञानिक हैं। बड़नगर के अलावा इंदौर, मुंबई और विदेश में भी कुछ सदस्य रहते हैं। हमारे घर कोरोना इतनी चालाकी से घुसा कि पता ही नहीं चला। 30 मार्च को परिवार के बुजुर्ग व मेरे बड़े पापा रमेश वेद उम्र 72 साल का निधन हो गया। इनकी कोरोना जांच नहीं हुई। अभी इन्हें खोने का गम था ही कि 9 दिन बाद 8 अप्रैल को रमेश जी के लड़के नीलेश वेद उम्र 44 साल का निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आई, सैंपल लिए। दो दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आई तो राहत की सांस ली कि कोरोना का कहर नहीं है, लेकिन 20 अप्रैल को मेरे एक और बड़े पापा डॉ. पुष्पेंद्र वेद उम्र 70 साल का निधन हो गया। इन्हें इंफेक्शन था, कोरोना जांच नहीं कराई। इनके अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद ही काका राजकुमार वेद उम्र 62 साल की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बड़नगर का वेद परिवार: प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित सदस्यों वाले परिवार के सदस्य अब स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को दो लोग डिस्चार्ज हुए। Full Article
2 पाकिस्तान से 532 किलो हेरोइन मंगाने वाला तस्कर चीता गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के लिए नार्को टेरर फंडिंग रैकेट के अहम सूत्रधार अमृतसर के कुख्यात तस्कर रणजीत सिंह राणा उर्फ चीता को उसके भाई गगनदीप सिंह के साथ हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ सुबह 3 से 5 बजे तक चले जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार सुबह गांव बेगू से गिरफ्तार किया। पुलिस को अमृतसर में 29 जून 2019 को आईसीपी अटारी के जरिए पाक द्वारा नमक की बोरियों में छिपाकर भेजी गई 532 किलो हेरोइन की खेप के मामले में किंगपिन रहे चीता की तलाश थी।एक मकान किराए पर लेकर गुरमीत सिंह बनकर 8 महीनों से रहता रहाचीता उसके भाई गगनदीप और उसके साडू गुरमीत सिंह निवासी गांव वैदवाला सिरसा को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंपा है। चीता अपने भाई गगनदीप के साथ उनके साडू गुरमीत सिंह निवासी गांव वैदवाला के की आईडी पर गांव बेगू जिला सिरसा में एक मकान किराए पर लेकर गुरमीत सिंह बनकर 8 महीनों से रहता रहा। यहां रहकर वह अमृतसर सीमा पर अपने मौसेरे भाईयों के जरिए पाक से ड्रग रैकेट भी चलाता रहा व उसके जरिए आने वाली राशि से हिजबुल को पहुंचाता रहा। टीम में एनआईए, सिरसा के एसपी डा. अरुण नेहरा, अमृतसर पुलिस के डीसीपी मुखविंदर सिंह, सहित अन्य अधिकारियों ने छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया।ऐसे जुड़ी कड़ियां25 अप्रैल को अमृतसर में फंडिंग जुटाने आए आतंकी हिलाल अहमद वागे के पकड़े जाने के बाद जब मामला एनआईए के पास पहुंचा तो जांच के आधार पर बुधवार को चीता के मौसेरे भाई अमृतसर निवासी बिक्रम सिंह उर्फ विक्की व मनिंदर सिंह उर्फ मनी को पकड़ा गया, जिनसे एक किलो हेरोइन व 32 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। विक्की ने चीता के कहने पर ही हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हिलाल को अमृतसर में 29 लाख रुपए दिए थे।इनसे पूछताछ के आधार पर हिजबुल से जुड़े गुरदासपुर के दो अन्य तस्कर जसवंत सिंह व रणजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली, जो सिरसा में नाम बदलकर रह रहे चीता के संपर्क में थे। इनके मोबाइल से मिले सुराग से ही एनआईए व पंजाब पुलिस चीता तक पहुंची।पाक के लिए अहम था चीता और उसका परिवाररणजीत सिंह उर्फ चीता पाक सीमा से सटे तरनतारन के गांव हवेलियां का रहने वाला है जो अपने 5 भाईयों समेत पाक से हेरोइन तस्करी का नेटवर्क चलाता था। भाई कुलदीप सिंह जाली करंसी मामले में अमृतसर जेल में बंद है। दूसरा भाई बलविंदर सिंह बिल्ला 28 जुलाई 2019 को पठानकोट में 1 करोड़ ड्रग मनी व 1 किलो हेरोइन समेत एसटीएफ ने पकड़ा। अब ये दो भाई चीता व गगन पकड़े गए, जबकि सरबन सिंह अभी भी फरार है।चीता के इस ड्रग रैकेट में दूसरा सबसे अहम नाम है इकबाल सिंह उर्फ शेरा निवासी हवेलियां है। इसके चाचा का नाम बलविंदर सिंह बिल्ला है जिसे 1 अगस्त 2019 को मोहाली पुलिस ने चंदपुर टोल पलाजा पर पौना किलो हेरोइन समेत पकड़ा था। मगर इकबाल सिंह अब तक हाथ नहीं लगा। पाक से होने वाली ट्रेड के जरिए आने वाली हेरोइन को चीता व इकबाल ही अपने गोदाम केे जरिए खपाते थे।आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टेरर नैटवर्क की बड़ी मछली है चीता : डीजीपीडीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया, रणजीत सिंह आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टेरर नेटवर्क की बड़ी मछली है। नायकू का साथी हिलाल रणजीत सिंह के मौसेरे भाईयों से अमृतसर में फंडिंग लेने आया था। उससे मिले इनपुट हिजबुल कमांडर नायकू को खत्म करने में अहम साबित हुआ। चीता पंजाब, जम्मू कश्मीर व अन्य हिस्सों में होने वाली टेरर फंडिंग व हथियारों की समगलिंग में शामिल था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Smuggler cheetah arrested for 532 kg heroin from Pakistan Full Article
2 पाकिस्तान से 532 किलो हेरोइन मंगाने वाला तस्कर चीता गिरफ्तार By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के लिए नार्को टैरर फंडिंग रैकेट के अहम सूत्रधार अमृतसर के तस्कर रणजीत राणा उर्फ चीता को उसके भाई गगनदीप सिंह व साडू गुरमीत के साथ सिरसा से अरेस्ट कर लिया। एनआईए ने पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ शनिवार तड़के 3 से 5 बजे तक चले जॉइंट ऑपरेशन में यह सफलता हासिल की। पंजाब पुलिस को पाकिस्तान से नमक की बोरिया में छिपाकर लाई गई 532 किलो हेरोइन की खेप के मामले में चीता की तलाश थी।चीता अपने साडू गुरमीत की आईडी पर गांव बेगू में किराये पर रहता था। यहां रहकर वह अमृतसर सीमा पर अपने मौसेरे भाईयों के जरिए पाक से ड्रग रैकेट भी चलाता रहा व पैसे हिजबुल को पहुंचाता रहा। शनिवार को सुबह एनआईए, सिरसा के एसपी डा. अरुण नेहरा, अमृतसर पुलिस के डीसीपी मुखविंदर सिंह, एसीपी गुरबाज सिंह व अभिमन्यु राणा समेत अन्य अधिकारियों ने छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया।हिलाल की गिरफ्तारी के बाद कड़ियां जुड़ती गईं25 अप्रैल को अमृतसर में फंडिंग जुटाने आए आतंकी हिलाल अहमद के पकड़े जाने के बाद बुधवार को चीता के मौसेरे भाई अमृतसर निवासी बिक्रम सिंह उर्फ विक्की व मनिंदर सिंह उर्फ मनी को पकड़ा गया, जिनसे एक किलो हेरोइन व 32 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। विक्की ने चीता के कहने पर ही हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हिलाल को अमृतसर में 29 लाख रुपए दिए थे। इनसे पूछताछ के आधार पर हिजबुल से जुड़े गुरदासपुर के दो अन्य तस्कर जसवंत सिंह व रणजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली, जो सिरसा में नाम बदलकर रह रहे चीता के संपर्क में थे। इनके मोबाइल से मिले सुराग से ही एनआईए व पंजाब पुलिस चीता तक पहुंची।आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टैरर नैटवर्क की बड़ी मछली है चीता : डीजीपीडीजीपी दिनकर गुप्ता के बताया कि रणजीत सिंह चीता पाकिस्तान प्रायोजित आईएसआई कंट्रोल्ड नार्को टैरर नेटवर्क की बड़ी मछली है। इसका लिंक हिजबुल कमांडर रियाज अहमद नायकू से था जो 7 मई को कश्मीर में हुए एक सैन्य ऑपरेशन में मारा गया। नायकू का साथी हिलाल अहमद वागे रणजीत सिंह के मौसेरे भाईयों से अमृतसर में फंड लेने आया था।उससे मिले अहम इनपुट को पंजाब पुलिस ने जेएंडके पुलिस से शेयर किया, जो हिजबुल कमांडर नायकू को खत्म करने में अहम साबित हुआ। रणजीत चीता देश के अहम ड्रग स्मगलरों में से एक है जो पंजाब, जम्मू कश्मीर व देश के अन्य हिस्सों में होने वाली टैरर फंडिंग व हथियारों की तस्करी में शामिल था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 बंगा का गांव लधाना झिक्का कंटेनमेंट जोन से बाहर, 22 मार्च को आया था आखिरी केस By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT डीसी विनय बुबलानी द्वारा कोविड-19 के केस सामने आने के बाद संबंधित गांवों को ‘कंटेनमेंट प्लान’ के तहत ला कर सील कर दिया गया था। शनिवार को राहत देते हुए बंगा सब डिविजन के गांव ‘लधाना झिक्का’ को पाबंदियों से मुक्त करने की घोषणा कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा इस गांव को 22 मार्च को गांव के ही एक व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव आने के बाद ‘कंटेनमेंट जोन’ अधीन लाते हुए कोविड मामलों को आगे फैलने से रोकने के लिए सील किया गया था। डीसी अनुसार किसी भी सील किए गांव को पाबंदियों के घेरे से बाहर लाने के लिए गांव के मरीज के ठीक होने की तिथि से 29 दिन बाद तक निगरानी रखी जाती है।इस दौरान यदि कोई ओर कोविड केस सामने नहीं आता तो गांव को ‘कंटेनमेंट जोन’ से बाहर कर दिया जाता है। इस गांव का कोविड मरीज 7 अप्रैल को कोविड से सेहतमंद घोषित होने के बाद अब सेहत विभाग की सलाह पर इस गांव को पाबंदी से मुक्त किया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 संक्रमण का खतरा पर 250 कोविड मरीजों का किया एक्सरे By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना संक्रमण के बीच पटियाला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर सहित कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो सीधे तौर पर खतरा उठाकर व जान का जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं। ऐसे ही कर्मचारी हैं रेडियोलॉजी विभाग के एक्स-रे टेक्नीशियन। ये सीधे तौर पर मरीजों के संपर्क में आकर उनका एक्सरे करते हैं। 17 टेक्नीशियनाें की टीम बीते एक महीने से राजिंदरा अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्डाें में भर्ती कराए गए 250 मरीजों के एक्स-रे किए जा चुके हैं।अस्पतालों में डाॅक्टराें और पैरा-मेडिकल स्टाफ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इस विपदा की घड़ी में उनके ऊपर संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। कोरोना मरीजों की कई तरह की जांच की जाती है, ऐसे ही एक जांच में छाती का एक्स-रे किया जाता है। एक्स-रे के माध्यम से जांचा जाता है कि कोरोना मरीजों में वायरस संक्रमण ने कोई नुकसान पहुंचाया है या नहीं। ऐसे मरीजों में एक्स-रे का काम बहुत ही सावधानी से करना होता है।सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे टेक्नीशियन पिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें अपने प्रभारी रेडियोलॉजिस्ट की देख-रेख में सुरक्षा कवच के साथ ही पूरी सावधानी के साथ यह कार्य करना पड़ता है। अपने आप को सुरक्षित रखते हुए एक्स-रे करना काफी कठिन है। क्योंकि कोरोना मरीज एक्स-रे कैसेट के संपर्क में आता है एवं मरीजों को दूर से पोजिशन करना भी कठिन कार्य होता है।बोले-दूर भागेंगे तो मरीजों का इलाज कौन करेगाइस वार्ड में पॉजिटिव मरीज का इलाज होता है। 50 दिनों में आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का एक्सरे किया गया है। जबकि एक मरीज का एक्सरे करने के लिए कम से 5 कर्मचारियों की जरूरत होती है। उक्त चारों कर्मचारी ऑन काल, वार्ड व इमरजेंसी भी संभाल रहे हैं।यदि हम लोग ही इनसे दूर भागेंगे तो इनकी देखभाल व इलाज कौन करेगा।उन्होंने कहा कि परिवार से अलग रहने का गम तो है लेकिन इस बात की खुशी है कि पूरी टीम एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। पिंदर ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी का रोस्टर बनाया जाता है। इससे पहले ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से उनकी मर्जी भी पूछा जाता है कि वह ड्यूटी के लिए तैयार है कि नहीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 पांच और श्रद्धालु पॉजिटिव,एक्टिव केस 122 By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 117 थी, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 122 पहुंच गई। शनिवार को पॉजिटिव पाए गए पांचों लोग श्री हजूर साहिब नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु हैं, जो ब्लॉक काहनूवान से संबंधित हैं। जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बाकी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों में से 112 श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु, जबकि 10 अन्य हैं।उधर, सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद का कहना है कि कोरोना की महामारी से बचने के लिए लोगों को अपने घरों पर ही रहना चाहिए। लोग बिना वजह घरों से न निकलें। अगर किसी आवश्यक काम के लिए घर से निकलना भी पड़ता है तो मास्क अवश्य पहनें। इसके अलावा अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। कोरोना से बचने का सबसे उपयुक्त स्थान घर ही है। इसलिए जितना संभव हो सके अपने घरों पर ही रहें। जिला प्रशासन ने सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक रोटेशन वाइज दुकानें खोलने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने और बेवजह घरों से न निकलने की हिदायत जारी की है।इसके बावजूद शहर के बाजारों में लगातार भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से बाजारों में पैदल जाने के लिए कहा गया है, लेकिन शहर की सड़कों पर सारा दिन वाहनों की भीड़ जमा रहती है। ऐसे में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के जिला प्रशासन के प्रयास पूरे होते दिखाई नहीं देते हैं। कुछ दुकानदार रोटेशन के नियमों का उल्लंघन कर लगातार दुकानें खोल रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह चुका है, लेकिन दुकानदार फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।67 वर्षीय विजय गुप्ता ने चंडीगढ़ में कोरोना को दी मात, ठीक होकर घर पहुंचेकादियां के विजय गुप्ता की चंडीगढ़ के आईवीवाई अस्पताल में कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने से शहरवासियों में खुशी है। पिछले दिनों विजय गुप्ता (67) को 24 अप्रैल को चंडीगढ़ के आईवीवाई अस्पताल में किडनी की बीमारी के चलते में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका कोविड-19 का टेस्ट 2 अप्रैल को लिया गया था, इसमें वह पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिजनों ने प्रशासन के साथ संपर्क साध कर बटाला में टेस्ट लिए और कृष्ण नगर के उस क्षेत्र को सील कर दिया गया था, इसमें विजय गुप्ता रहते थे। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे चंडीगढ़ के आईवीवाई अस्पताल में दो बार टेस्ट लिया गया और दोनों बार को कोविड-19 के टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।भेदभाव करने वालों के खिलाफ जाएंगे कोर्ट: बेटा विशालविजय गुप्ता के बेटे मोहित गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई विशाल गुप्ता, पिता विजय गुप्ता के इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ लेकर गए थे और अस्पताल में दाखिल करवा कर वापस आ गए थे। लेकिन पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे खुद डॉक्टरों के पास बटाला गए। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद का टेस्ट करवाने की कोई घबराहट नहीं थी, लेकिन उन्हें डर था कि कहीं दुर्भाग्यपूर्ण उनके किसी छोटे बच्चे को कोई दिक्कत न आ जाए। उन्होंने कहा कि उनका सारा परिवार डॉक्टरों तथा सुरक्षा कर्मियों का आभारी है, जिनके सहयोग के परिणामस्वरूप आज उनका पूरा परिवार सुरक्षित है।विजय गुप्ता के बड़े बेटे विशाल गुप्ता ने बताया कि उनके पिता जी की रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद उनके फैक्टरी पर काम करने वाले, रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पिता की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके किसी भी रिश्तेदार, पड़ोसी, वर्कर या फिर मित्र के खिलाफ किसी भी व्यक्ति से भेदभाव किया गया तो वह उस पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके व्यापार को नुकसान पहुंचाने के लिए कई तरह की अफवाएं फैलाई थी और इस संबंध में लीगल नोटिस भी भेज रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Five more faithful positive, active case 122 Full Article
2 बंगा का गांव लधाना झिक्का कंटेनमेंट जोन से बाहर, 22 मार्च को आया था आखिरी केस By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT कंटेनमेंट प्लान के तहत सील किए गांवों की नाकाबंदी खोलना शुरूडीसी विनय बुबलानी द्वारा कोविड-19 के केस सामने आने के बाद संबंधित गांवों को ‘कंटेनमेंट प्लान’ के तहत ला कर सील कर दिया गया था। शनिवार को राहत देते हुए बंगा सब डिविजन के गांव ‘लधाना झिक्का’ को पाबंदियों से मुक्त करने की घोषणा कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा इस गांव को 22 मार्च को गांव के ही एक व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव आने के बाद ‘कंटेनमेंट जोन’ अधीन लाते हुए कोविड मामलों को आगे फैलने से रोकने के लिए सील किया गया था।डीसी अनुसार किसी भी सील किए गांव को पाबंदियों के घेरे से बाहर लाने के लिए गांव के मरीज के ठीक होने की तिथि से 29 दिन बाद तक निगरानी रखी जाती है। इस दौरान यदि कोई ओर कोविड केस सामने नहीं आता तो गांव को ‘कंटेनमेंट जोन’ से बाहर कर दिया जाता है। इस गांव का कोविड मरीज 7 अप्रैल को कोविड से सेहतमंद घोषित होने के बाद अब सेहत विभाग की सलाह पर इस गांव को पाबंदी से मुक्त किया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 भाविप ने हेल्पिंग हैंड एसबीएस नगर पुलिस को सौंपे 200 मास्क By Published On :: Sat, 09 May 2020 23:30:00 GMT भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा ने घर पर बनाए हुए 200 मास्क शनिवार को हेल्पिंग हैंड एसबीएस नगर पुलिस टीम के नोडल अफसर व डीएसपी राजकुमार को स्थानीय राहों रोड पर स्थित डॉ. आसा नंद स्कूल में भेंट किए। इस मौके पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विकास नारद एवं जिला इंचार्ज एडवोकेट जुगल किशोर दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि करोना वायरस के प्रभाव के चलते इन मास्क को मुंह नाक ढकने के लिए लगाना अनिवार्य है। इससे पहले जरूरतमंदों के लिए 250 मास्क एसबीएस नगर पुलिस के नोडल अफसर को सौंपे जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि वह लोगों को सेहत विभाग की ओर से जारी सोशल डिस्टेंस के बारे में भी जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने सभी को अपील करते हुए कहा किकोरोना महामारी में गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं और पुण्य के भागी बनें। इस मौकेपर डीएसपी राज कुमार ने भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhavip handed over 200 masks to the helping hand SBS Municipal Police Full Article