2

Bengaluru: 22-year-old jumps to death from boyfriend's flat

Reportedly Vignesh's parents did not approve of his relationship with Neha.




2

Budget 2018: Arun Jaitley defends customs duty hike on select imported goods, says it is in 'national interest'

Jaitley explains in Zee Business interviews.




2

पांच दिनों के भीतर हुई 7 लोगों की मौतें, 21 नए मामले सामने आने के बाद जिले में 230 पॉजिटिव हुए

मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फिर दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मसाला कारोबारी और दूसरे शहर विधायक रफीक अंसारी के रिश्तेदार थे।अब जिले मेंमरीजों की संख्या 230 हो गई है। जबकि कानपुर में भर्ती मरीज को मिला दिया जाए तो संख्या 230 हो गई है। इनमें 65 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। दो की मौत शनिवार को हुई है।पिछले 5 दिन में 7 लोग दम तोड़ चुके हैं।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मसाला कारोबारी बुढ़ाना गेट निवासी थे। बुखार होने पर शुक्रवार को घर से ही उनका सैंपल लेकर निजी लैब में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम करीब 4:30 बजे आई जो कोरोना पॉजिटिव थी। जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई और पता चला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने आ रही है तो उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से लेने उनके घर जाती, इससे पहले ही उनकी मौत की सूचना आ गई। कारोबारी के परिवार के आठ लोगों को क्वारैंटाइन कर कोरोना की जांच कराई जाएगी।दूसरी तरफ शहर के इस्लामाबाद इलाके के 70 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ में शनिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 230 तक पहुंच गई है।




2

पिछले 24 घंटे में 37 संक्रमित मामले सामने आए, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 743

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को फिर एक साथ 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब तक 743 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 417 सक्रिय मामले हैं। नए मरीज मिलने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

इस दौरान प्राशाशन के लिए खास बात यह है कि अब कोरेण्टाइन और आइसुलेशन सेंटर से परेशानी की बजाए भजन और जन्मदिन पार्टीयां मनाने के वीडियो सामने आने लगे हैं। कोरोना पीड़ित 11 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है और इनमें से दो सामान्य होकर घर जा चुकी हैं। हालांकि सामान्य चिकित्सा में लोगों के परेशान होने के मामले सामने आ रहे हैं और एक कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी के बाद इलाज न मिलने की शिकायत का वीडियो वायरल हुआ है।

रविवार सुबह एसएसपी बबलू कुमार व जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने खुद जाकर फिरोजाबाद बॉर्डर पर जाकर प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्यों तक भेजने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इस दौरान देहात क्षेत्रों में कोविड19 से सुरक्षा के मानकों और नियमों का पालन न करने वाले ठेके संचालकों को लताड़ भी लगाई गई और व्यवस्थाएं ठीक न करने तक दुकान बंद करवा दी गई।

वीडियो वायरल करने वाले एसजीआई क्वारैंटाइनसेंटर में पॉजिटिव मरीजों का आनन्द उठाने का वीडियो सामने आया है। सतेंद्र नामक मरीज के भजन को सोशल मीडिया में काफी सराहा गया। इसी के साथ यहां एलटी सेंटर में एक साल के बच्चे का पहला जन्मदिन होने पर पॉजिटिव मरीजों के बीच जन्मदिन की खुशी मनाने का वीडियो भी सामने आया है। एसएन मेडिकल के कोविड अस्पताल के स्टाफ ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि 11 पॉजिटिव महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी हुई है और इनमें से 2 महिलाएं अब ठीक होकर घर भी चली गयी हैं। हमारा काम सभी को अच्छा इलालज देना है और हम लगातार प्रयास करते रहेंगे।

खंदारी की निजी लैब में जांच पर रोक
खंदारी स्थित निजी लैब में कोरोना की जांच पर सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने शनिवार को रोक लगा दी है।पश्चिमपुरी निवासी लैब के कर्मचारी ने बुखार आने पर अपने पूरे परिवार की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में वह,उसकी पत्नी और बेटी संक्रमित पाए गए। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने सैंपल की रैंडम जांच कराई। इसके बाद लैब में कोरोना जांच पर रोक के निर्देश दिए। लैब के अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए हैं।

देहात क्षेत्र में तीन और हॉटस्पॉट बढ़ाए

देहात क्षेत्र में तीन और हॉटस्पॉट बढ़ा दिए गए। इसके साथ ही जिले में अब 45 हॉटस्पॉट हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बरौली अहीर में श्यामो और नाधौत गांव के अलावा शमसाबाद का गांव गढ़ी खंडेरा, ये तीन नए हॉटस्पॉट शनिवार को और बढ़ गए हैं।

शनिवार को कैदी की हुई थी मौत

उधर, शनिवार को कोरोना संक्रमित सजायाफ्ता कैदी की भी मौत हो गई थी। इसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 60 वर्षीय कैदी झांसी का रहने वाला था। हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार में उम्र कैद की सजा काट रहा था।डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि संक्रमित कैदी को हाई ब्लड प्रेशर के कारण ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके 24 बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी सभी निगेटिव हैं। तीन कर्मचारी और 12 बंदियों की रिपोर्ट आना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में कोरोना के संक्रमण के 37 मामले सामने आए हैं। शनिवार को आगरा में एक कैदी की संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।




2

24 घंटे में 166 नए मामले सामने आए; अब तक 3376 पॉजिटिव,1499 मरीज ठीक होकर घर लौटे

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में बीते घंटे में 166 नए मरीज सामने आने के बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3376 तक पहुंच गई है, जिसमें एक्टिव1802 शामिल हैं। अब तक यूपी में 1499 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं जबकि अब तक मरने वालों की संख्या 79 तक पहुं गई है।

पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 743, कानपुर नगर में 294, लखनऊ में 247, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 226, सहारनपुर में 203, मेरठ में 220, फिरोजाबाद में 191, गाजियाबाद में 132, मुरादाबाद में 126, वाराणसी में 82, बुलंदशहर में 61, हापुड़ में 56, अलीगढ़ में 55, रायबरेली-मथुरा में 47-47, बस्ती में 37, अमरोहा में 34, बिजनौर में 42, जालौन, सन्तकबीरनगर में 30-30, शामली में 31, रामपुर में 28, संभल में 27, मुजफ्फरनगर में 26, बहराइच-सीतापुर में 22-22, बागपत में 21, झांसी में 20, सिद्धार्थनगर में 19, बाँदा व प्रयागराज में 18-18, बदायूं में 17, औरैय्या में 13, प्रतापगढ़ में 12 मरीज सामने आए हैं।

वहीं बरेली-गोण्डा-मैनपुरी में 11-11, जौनपुर-आजमगढ़- हाथरस-एटा-श्रावस्ती में 9-9, महराजगंज-कन्नौज-चित्रकूट-गाजीपुर में 7-7, अमेठी में 5, लखीमपुर खीरी-पीलीभीत-कासगंज-गोरखपुर-सुल्तानपुर-मिर्जापुर में 4-4, इटावा-उन्नाव-भदोहीं-कुशीनगर-कानपुर देहात-देवरिया में 3-3, हरदोई-बाराबंकी-कौशाम्बी-बलरामपुर- महोबा-फतेहपुर में 2-2, शाहजहांपुर-हमीरपुर-मऊ-अयोध्या में 1-1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
1387 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए: आगरा से 267, लखनऊ से 179, सहारनपुर से 127, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 121, फ़िरोज़ाबाद से 77, मुरादाबाद से 75, मेरठ से 65, गाजियाबाद से 56, कानपुर नगर से 51, बुलन्दशहर से 33, शामली से 27, अमरोहा से 26, बिजनौर व बस्ती से 24-24, वाराणसी, व हापुड़ से 21 मुजफ्फरनगर से 19, सीतापुर से 17, रामपुर व बागपत से 16-16, बदायूं से 13, औरैय्या से 12, अलीगढ़ से 10, आज़मगढ़, रायबरेली व बहराइच से 8-8, बरेली, गाजीपुर, प्रतापगढ़, संभल व महराजगंज से 6-6, जौनपुर व मथुरा से 5, लखीमपुर-खीरी, हाँथरस, कन्नौज व मैनपुरी से 4-4, बाँदा, कासगंज, एटा व श्रावस्ती से 3-3, पीलीभीत, हरदोई, मिर्जापुर, कौशाम्बी, इटावा, गोंडा व सन्तकबीरनगर से 2-2, शाहजहांपुर, बाराबंकी, प्रयागराज, भदोहीं, उन्नाव, मऊ व बलरामपुर से 1-1 कोरोना पेशेंट्स को पूर्णतया स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार को पार कर गई है। अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है।




2

चार नए केस मिले; सभी परिवहन विभाग के ड्राइवर के परिजन; यहां संक्रमितों की संख्या 25 पहुंची

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोनावायरस का संक्रमण अपने पांव तेजी से पसार रहा है। रविवार को चार नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 25पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो की मौत हुई है। राहत की बात है कि, अब तक 7 मरीज ठीक होकर मेडिकल कॉलेज सेडिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

महारानी लक्ष्मी बाई झांसी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 35 सैंपल की जांच की गई। जिसकी रविवार को आई रिपोर्ट में 4 मरीज संक्रमित पाए गए।संक्रमित मरीजों में दो यूपी परिवहन के ड्राइवर के परिजन हैं।ड्राइवर पहले ही संक्रमित हो चुका है। उसका इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।नए मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है और हॉट स्पॉट एरिया को सील कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले में अभी 16 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

इनकी हुई अब तक मौत-

  • 05 अप्रैल: बीते मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 63 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी। उसी दिन मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मृतक पहले से ही डायबिटीज और अन्य बीमारियों से ग्रस्त था।
  • 07 अप्रैल: बीते गुरुवार देर रात बिसातखाना निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। युवक को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। युवक लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर झांसी मेडिकल कॉलेज की है। शनिवार की रात यहां एक महिला को डिस्चार्ज किया गया।




2

एक मां के संघर्ष की कहानी; एक साल तक कोमा में रहे पति, अपने हौसले के दम पर बच्चों को पढ़ाया, बेटा बना वर्ल्ड नम्बर 2 स्ट्रीट फोटोग्राफर

आज मदर्स डे है।यूं तो हर मां अपनी संतान के लिए ईश्वर का ही दूसरा रूप होती हैऔर मां शब्द में हीदुनियां का हर सुख छिपा होता है। लेकिन एक मां के भीतरहमेशा अपने बच्चों और परिवार के लिए सारी खुशियों को समर्पित कर परेशानियों से लड़ने का जज्बा भी होता है। कुछ ऐसी ही कहानी विश्व के दूसरे नम्बर के स्ट्रीट फोटोग्राफर मनीष खत्री की 70 वर्षीया मां शीला खत्री की है। यह कहानी एक मां के उस दृढ़ संकल्प की है, जिसकेपति एक साल तक कोमा में रहे और फिरठीक होने के बाद 6 सालों तक व्हील चेयर पर ही रहे। दुख की इस घड़ी में मां ने अपने बच्चोंको अच्छी तालीम दी। जिसकी वजहसे उनका बेटा दुनिया के दूसरे नम्बर का स्ट्रीट फोटाग्रॉफर बन पाया।

शादी के 4 साल बाद ही शुरू हो गया संघर्ष

शीला कीशादी के महज 4 वर्षों बाद ही उनके संघर्ष की कहानी शुरू हो गई थी। उनके बेटे मनीष खत्री और बहू अंकिता खत्री ने दैनिक भास्कर ऍप से रीयल स्टोरी को साझा किया, जो एक नारी शक्ति की एक मिसाल है। एलआईसी में कर्मचारी मोहन लाल खत्री काशी या यूपी के ही नहीं बल्कि इंडिया के बड़े नामचीन बॉडी बिल्डर थे। दर्जनों खिताब इनके नाम रहे। मई 1972 में इनकी शादी मुंबई की रहने वाली शीला खत्री से हुई। फरवरी 1773 में बड़े बेटे मनीष खत्री का जन्म हुआ। ठीक एक साल बाद छोटे बेटे मुकेश खत्री का जन्म हो गया।

8 दिसम्बर 1974 को आया शीला के जीवन में वह मनहूस दिन

यह तस्वीर शीला खत्री की है। इनके जीवन में 8 दिसम्बर 1974 को वह मनहूस दिन आया जिसमें उनके पति कोमा में चले गए।ति

मोहन लाल खत्री कानपुर से बस द्वारा काशी आ रहे थे। राजघाट पुल (काशी) में बस कोहरे की वजह से ट्रेन की पटरी पर गिर गयी। दर्जनों लोगों की मौत हो गयी। शीला खत्री को जैसे ही पता चला वो अस्पताल भागी, तब तक उनको किसी ने बताया कि लाल निशान लगाकर उनके पति को भी रखा गया है। पास जाकर देखा तो सांस चल रही थी। पति को लेकर वो तुरंत कबीरचौरा अस्पताल से बीएचयू लेकर चली गयीं।यहां कुछ दिनों तक इलाज के बाद बीएचयू के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

एक साल तक मोहन लाल खत्री कोमा में रहे। दांत टूट जाने और चोट की वजह से नली से लिक्विड ही खाते रहे। पूरे साल दोनों छोटे बच्चों को पालते हुए वो रामघाट से सरसुंदर लाल अस्पताल आती रहीं। उसके बाद जब होश आया तो कमर के नीचे का हिस्सा पेरेलाईस हो गया। वो व्हील चेयर पर आ गए। शीला खत्री ने दोनों छोटे बच्चों के साथ पति का भी पूरा ख्याल रखा। परिजनों ने कोमा की बात सुनते ही साथ छोड़ दिया था। पिता मोहन लाल के शागिर्दों ने बुरे वक्त में कुछ मदद किया।

कठिन दिनों में भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए शीला ने किया संघर्ष

इस तस्वीर में शीला खत्री अपने बेटे मुकेश खत्री और बेटी अंकिता खत्री के साथ मौजूद हैं।

अंकिता ने बताया कि माँ इंटर पास थी। पति की हालत देख कर उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू कर दी थी। जनवरी 1981 में पिता जी की मौत हो गयी और माँ का कुछ दिनों बाद ही थर्ड ईयर का पेपर था। हिम्मत रखकर वो पेपर देने गयी। उस समय दोनों बच्चे 8 और 7 साल के थे। कुछ दिनों बाद उन्हें पति की जगह एलआईसी में नौकरी मिल गयी। गोपी राधा इंटर कालेज में दोनों बच्चों को स्पेशल क्लास केवल प्रात: 7 से 10 अटेंड कराकर अपने आवास कबीर नगर लेकर चली जाती थीं। फिर दोनों छोटे बच्चों को घर में ताला बंद कर नौकरी करने जाती थी। समाज के तमाम तानों के बीच उन्होंने दोनों बच्चों की परवरिश की।

दोनों बच्चे धीरे-धीरे पढ़ाई में आगे बढ़ने लगे। मनीष ने बीएचयू से एमएफए की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल भी पाया। जिस प्रकार मांने अपने पति द्वारा बनाए मकान को अंतिम निशानी मान कर बनारस नहीं छोड़ा, उसी प्रकार उनके पुत्र मनीष ने नौकरी के कई बड़े ऑफ़र मिलने बावजूद माँ का साथ नहीं छोड़ा और बनारस को ही अपनी कर्मभूमि बनाया।आज वो दुनियां के नम्बर दो वर्ल्ड स्ट्रीट फोटोग्राफर है।

मनीष के पास 9 लाख से ज्यादा फोटोग्रॉफ का संग्रह

मनीष भारत के पहले शख्स है. जिनके पास बनारस शहर की 9 लाख से ज्यादा फोटोग्राफ का संग्रह है। आज वो काशी की कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित हैं और इस पुरातन नगर और इसके इतिहास पर आधारित इनकी 11 से ज्यादा पुस्तकों प्रकाशित हो चुकी हैं। छोटे भाई मुकेश खत्री एजेंसी और प्रेस का काम भाई के साथ ही करते है।

शीला खत्री के पति मोहन लाल खत्रीइंटनेशनल लेबल के बॉडी बिल्डर थे। उन्होंने 1968-69 में मिस्टर यूपी, मसलमैन ऑफ यूपी का खिताब1968-69 में, मिस्टर इंडिया 1968-69 में थर्ड प्लेस, मसलमैन ऑफ इंडिया 1969 में पाँचवां स्थान फिर सिंगापुर इंटरनेशल फिजिक्यु कांटेस्ट सेलेक्ट हुए 1969 में, लेकिन पैसे के अभाव में जा नहीं पाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर शीला खत्री और उनके पति मोहनलाल खत्री के शादी के दौरान की है। शादी के चार साल बाद ही एक एक्सीडेंट में शीला के पति कोमा में चले गए जिसके बाद उनके संघषोँ का दौर शुरू हुआ। पति के कोमा में जाने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और दोनों बच्चाें को अच्छे से देखभाल की।




2

Suresh Raina, Irfan Pathan want BCCI to let Indian cricketers participate in foreign T20 leagues

During the session, Raina also said that there was no communication between him and the then chairman of selectors MSK Prasad regarding his selection in the national team.




2

भोपाल में सीजन में सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री पर पहुंचा तापमान

राजधानी में शनिवार काे माैसम ने दाे रंग दिखाए। दिनभर शहर खूब तपा। दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शाम 4:15 बजे के बाद माैसम बदल गया। घने बादल छा गए और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में तापमान 7.7 डिग्री लुढ़क गया। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दाेपहर 3:30 बजे पारा 42.9 डिग्री पर था, जाे शाम 5:30 बजे 35.2 डिग्री पर पहुंच गया। भाेपाल के अलावा शनिवार काे राजगढ़, जबलपुर सहित कई शहराें में भी बारिश हुई।

इसलिए बदला मौसम ...

वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के मध्य भाग से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से तक ट्रफ लाइन बनी है। राजस्थान के उत्तरी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। भाेपाल में दिन भर तपिश के बाद शहर में क्यूंबलाे निंबस क्लाउड यानी गरज-चमक वाले बादल भी बन गए थे। इनके कारण बारिश हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाम 4:15 बजे के बाद माैसम बदल गया। घने बादल छा गए और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में तापमान 7.7 डिग्री लुढ़क गया।




2

भेल 2 हजार एकड़ में से 600 एकड़ जमीन राज्य सरकार काे लौटाएगी

बीएचईएल (भेल) अपनी खाली पड़ी सवा दो हजार एकड़ जमीन में से 600 एकड़ राज्य सरकार को लौटाएगी। इसमें आईटी पार्क के साथ सूचना प्रौद्योगिकी की अन्य संभावनाओं को तलाशा जाएगा। औद्योगिक भूमि व नीतियों के संबंध में शनिवार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की।
इसमें उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में व्यापक संशोधन व सरलीकरण करने के साथ ही उद्योगों को कई प्रकार की सहूलियतें दी जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब प्रदेश में उद्योग आमंत्रित करने में देरी नहीं करनी चाहिए। यह स्वर्णिम अवसर है। सभी औद्योगिक संगठनों व घरानों से चर्चा की जाए, ताकि निवेश हो। सीएम रविवार को निवेश बढ़ाने के लिए बनी समिति के साथ दोपहर 3 से 5 बजे तक चर्चा करेंगे। समिति में ट्राइडेंट के राजिंदर गुप्ता, एचईजी रवि झुनझुनवाला, वॉल्वो आयशर के विनोद अग्रवाल, ब्रिज स्टोन के मीचीहीरो सुजुकी, ल्युपिन के नीलेश गुप्ता, नेट-लिंक के अनुराग श्रीवास्तव, लेप इंडिया मार्क जोराल्ट, प्रकाश पैकेजिंग के अरुण गौर, हलाइड कैमिकल्स की अर्चना भटनागर, कोचर ग्लास के संदीप कोचर, मीनाक्षी कैमिकल्स के जितेंद्र गुप्ता व आर्यवर्त इंजीनियरिंग के राजेश मिश्रा हैं। समिति के संयोजक व उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि रविवार को होने वाली बैठक में निवेश के मसलों पर बात होगी। प्रदेश में लैंड पुलिंग नीति के चलते पर्याप्त भूमि उद्योगों के लिए उपलब्ध है।

उद्योग को 4 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली

उद्योगों को बिजली अब अलग कंपनी बनाकर उपलब्ध कराई जाएगी। इस कंपनी का संचालन उद्योग विभाग के जिम्मे होगा। यह कंपनी उद्योगों को 7.50 रुपए यूनिट के स्थान पर 4 रुपए प्रति यूनिट बिजली देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम रविवार को निवेश बढ़ाने के लिए बनी समिति के साथ दोपहर 3 से 5 बजे तक चर्चा करेंगे।




2

मकान मालिक के कुत्ते ने 5 साल की बच्ची पर किया हमला,12 घाव हुए

मकान मालिक के राेटवीलर प्रजाति के खूंखार कुत्ते ने किराएदार की 5 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। पिता, मां समेत 7 लाेग बच्ची काे बचाने दाैड़े, बावजूद इसके कुत्ते ने बच्ची के शरीर पर 12 घाव कर दिए। घटना काेलार की राजहर्ष काॅलाेनी स्थित जैमिनी अपार्टमेंट की है। बच्ची के पिता की शिकायत पर काेलार पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, ओला टैक्सी चलाने वाले भाग्येश शर्मा जैमिनी अपार्टमेंट में अपने परिवार सहित किराए से रहते हैं। गुरुवार शाम साढ़े छह बजे वे दूध लेने गए थे। लाैटकर आए ताे उन्हें देखकर उनकी बेटी शिवन्या नीचे आ गई। तभी मकान मालिक अंकेश जैमिनी के पाेर्च में बंधे कुत्ते ने झटके से चैन ताेड़ी और शिवन्या पर हमला कर दिया। भाग्येश ने शाेर मचाया और बेटी काे बचाने दाैड़े। उनकी आवाज सुनकर दूसरे किराएदार, पत्नी और दाे राहगीर भी आ गए। उन्हाेंने बमुश्किल शिवन्या काे कुत्ते से छुड़ाया। इलाज के लिए जेके अस्पताल लेकर गए। शिवन्या काे बाएं पैर की जांघ आ पेट पर 12 गहरे घाव हुए हैं।

डेढ़ महीने पहले मां को दिए थे जख्म

भाग्येश ने बताया कि यह कुत्ता बेहद खूंखार है। 28 मार्च काे मेरी मां 72 वर्षीय सरला बालकनी में बैठी थीं, तब इसी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया था। मां काे जांघ और कूल्हे में 10 जगह दांत लगे थे, उनका अभी तक इलाज चल रहा है। तब अंकेश ने कुत्ते काे कहीं भेज दिया था, लेकिन 15 दिन बाद फिर ले आए। कुत्ते के हमले में घायल शिवन्या। (इनसेट) कुत्ते द्वारा काटे जाने पर बने गहरे घाव। कुछ घाव ताे इतने गहरेे हैं कि मांस बाहर निकल आया।

राेटवीलर प्रजाति...खूंखार नस्ल का है कुत्ता

कुत्ताें की तमाम नस्लाें में राेटवीलर सबसे खूंखार माने जाते हैं। यही वजह है कि यूराेप व अमेरिका के कई शहराें में इस नस्ल के कुत्ताें काे रहवासी इलाकाें में पालने की अनुमति नहीं है। 2017 में राेटवीलर नस्ल के कुत्ते ने पानीपत हरियाणा के कलहेड़ी में अपने मालिक काे मारकर खा लिया था। पेट लवर सुनीता जाेशी का कहना है कि हमारे देश में इस नस्ल के कुत्ते के पालने पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यह अग्रेसिव हाेता है, इसलिए इसे पालने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत हाेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Landlord's dog attacked 5-year-old girl, 12 wounds




2

200 रु. के लिए मामा की हत्या, अस्पताल आ रहे भांजे की दुर्घटना में मौत

आदिवासी बाहुल्य बस्ती इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात 200 रुपए के लेनदेन पर तीन युवकों ने एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पिता को बचाने के लिए आए पुत्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गया। वहीं घायल मामा को देखने के लिए विदिशा जा रहे भांजे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक ही घर में दो मौत होने से बस्ती में मातम छा गया, वहीं दोनों की दो अर्थियां एक साथ घर से उठीं।
पुलिस के अनुसार जगमोहन अहिरवार पुत्र रघुनाथ अहिरवार 47 वर्ष निवासी इंदिरा कालोनी सलामतपुर ने मोहल्ले में ही रहने वाले बेलदार समाज के वकील, लालू खान और चांद खान से 200 रुपए की मछली खरीदी थी। इस रुपयों को लेकर शुक्रवार रात दस बजे विवाद हो गया। इस विवाद के बाद बेलदार समाज के वकील, लालू और चांद ने एक साथ मिलकर घर के बाहर बैठे जगमोहन के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे जगमोहन वहीं ढेर हो गया। मारपीट के दौरान चिल्ला चोट को सुनकर जगमोहन का बड़ा पुत्र संतोष भी मौके पर पिता को बचाने पहुंचा, तो तीनों ने उसके साथ भी मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी रमेश रघुवंशी पुलिस अमले के साथ पहुंचे। गंभीर घायल जगमोहन को सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे विदिशा रेफर कर दिया गया। इलाज दौरान विदिशा में जगमोहन की मौत हो गई। वहीं जगमोहन पर हमले की सूचना पर विदिशा अस्पताल देखने जा रहे उसके भांजे देवी सिंह अहिरवार 26 वर्ष निवासी गुलाबगंज हाल निवास इंदिरा कॉलोनी सलामतपुर और बड़े भाई श्याम बाबा के साथ अपनी बाइक से जा रहे थे। ोरास्ते में सांची के पास दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए थे। जिसमें जगमोहन के भांजे देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व उनके बड़े भाई श्याम बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए।

200 रुपए के लिए मेरे पिता को मार डाला
संतोष अहिरवार, मृतक का बड़ा पुत्रके मुताबिक, मेरे पिता की 200 रुपए के लेनदेन के चलते मोहल्ले के ही बेलदार समाज के तीन लोगों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। कबाड़े का काम करते थे।
आरोपियों की तलाश
रमेश रघुवंशी, टीआई सलामतपुर के मुताबिक, इंदिरा कालोनी में रुपयों के लेनदेन में जगमोहन की तीन लोगों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। तीनों आरोपियों पर पहले धारा 307 का केस दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जगमोहन कबाड़े का काम करके चलाता था परिवार
जगमोहन के परिवार में उसकी पत्नी, 4 लड़के और 4 लड़कियां हैं। यह गांव-गांव जाकर कबाड़े की पुरानी टूटी फूटी सामग्री खरीद कर बेचता था। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। जगमोहन लगभग 20 वर्षों से इंदिरा कालोनी में रह रहा था। इससे पूर्व यह भोपाल में रहता था। इसका बड़ा लड़का संतोष स्थानीय रेक पॉइंट पर हम्माली का कार्य भी करता था।
परिवार में मातम, जब एक साथ उठी दो अर्थियां
शनिवार को मृतक जगमोहन और उसके भांजे देवी सिंह के शव पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ इंदिरा कालोनी पहंुचे, तो परिवार में मातम छा गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। श्मशान घाट पर मामा और भांजे का अंतिम संस्कार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 rupees Mama killed, nephew coming to hospital dies in accident




2

9 वाहन चालकों के बनाए चालान, 2500 रुपए शुल्क वसूला

पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसके तहत जिले के तीन थानों में पुलिस ने 9 वाहन चालकों के चालान बनाकर 2500 रुपए का समन शुल्क वसूला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस ने 1 प्रकरण बनाकर 250, मुंगावली थाना पुलिस ने 7 प्रकरण बनाकर 1750 रुपए और बहादुरपुर थाना पुलिस ने 1 प्रकरण में 500 रुपए शुल्क जमा किया है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के हिदायत दी है। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

42 डिग्री से अधिक तापमान में रोजे रख रही 8 साल की बच्ची

रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते इस बार रमजान माह में मस्जिद में नमाज न पड़ कर लोग अपने घरों में रोजे रखकर नमाज अदा कर रहे हैं। रमजान माह के दौरान कई छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियों भी भीषण गर्मी के बीच रोजे रख रहे हैं। यह बच्चे रोजा रखकर नमाज अदा कर देश और विदेश में फैले कोरोना से मुक्ति दिलाने और देश में खुशहाली की दुआ मांग रही हैं। रमजान माह में खेलने-कूदने की उम्र में 8 साल की अलीशा रोजे रख रही है। साथ ही रोजे के हर नियम का पालन भी कर रही है। बच्ची के माता-पिता ने भी उसे रोजे रखने की इजाजत दे दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा चोरी गया खरबूजे का बीज और ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने ढिमचोली गांव में खेत पर रखे खरबूजे के बीज चोरी होने के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए खरबूजे के बीज और चोरी में इस्तेमाल किया गया लाल रंग का ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया वहीं आरोपी का पिता और अन्य साथी फरार है। इनकी तलाश की जा रही है।
दरअसल ढिमचोली निवासी सतपाल सिंह सिकरवार ने थाने में रिपोर्ट की थी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनके निवाड़खेड़ा मोजी के पास बने टपरे पर खरबूजा का बीज रखा था। इसको कलेक्टर सिंह अपने लाल रंग के ट्रैक्टर से ले गया था। एएसआई सिमरन कुढ़ापे ने बताया कि रिपोर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का बीज भी बरामद कर लिया। और वारदात में इस्तेमाल किया गया लाल रंग का ट्रैक्टर जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
आरोपी का पिता और अन्य साथी अभी भी फरार चल रहा हैं। इनकी तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police revealed theft in 24 hours; Seeds of melon stolen and tractor seized




2

प्रबंधन की अनदेखी: 42 डिग्री तापमान में प्रसूति वार्ड में नहीं चलाए जा रहे कूलर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार दोपहर 2 बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। अस्पताल के मेटरनिटी विंग में भर्ती प्रसूतिका उमस भरे मौसम में सीलिंग फैन के नीचे भीषण गर्मी से जूझ रही थी। जबकि पिछले साल अस्पताल प्रबंधन ने करीब 50 हजार रुपए रोगी कल्याण समिति के फंड से खर्च कर सात कूलर खरीदे हैं। इससे पहले भी प्रबंधन द्वारा कूलर खरीदे गए थे लेकिन उन्हें डिस्मेंटल दिखा कर दोबारा खरीद कर ली गई।
प्रबंधन की मानें तो वर्तमान में आधा दर्जन से अधिक कूलर होने के बाद भी जिस पांच-पांच रुपए के पर्चों से इकट्ठे होने वाले रोगी कल्याण समिति के फंड से खर्चा किया गया, उन्हीं रोगियों के लिए एक भी कूलर नसीब नहीं है। समूची अस्पताल में मात्र मेटरनिटी वार्ड में एक कूलर रखा हुआ है। जबकि अन्य 6 कूलर स्टाफ रूम या उनके स्पेशल कक्ष की शोभा बढ़ा रहे हैं। अस्पताल की इस हालत को देखकर कहा जा सकता है कि रोगी कल्याण समिति का पैसा कर्मचारियों की सुख सुविधा के लिए मनमर्जी से खर्च किया जा रहा है। रोगी कल्याण समिति द्वारा जिन कूलरों को खरीदा गया, उनका भुगतान 5300 रुपए प्रति कूलर की दर से किया गया है। इनके लोहे के स्टैंड भी 90 रुपए प्रति किलोग्राम के दाम से बनवाए गए हैं। जबकि इस साइज और क्षमता के कूलर बाजार में 4000 रुपए में आसानी से उपलब्ध हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Management ignored: 42 degree temperature coolers not running in maternity ward




2

मेंटेनेंस के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक बंद रहेगी बिजली

बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह मेंटेनेंस का कार्य क्षेत्र के सभी 8 फीडरों पर किया जाएगा। इसके लिए इन फीडरों से सप्लाई होने वाली बिजली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। बिजली कंपनी के डीई के अनुसार बिजली कटौती के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
मेंटेनेंस के तहत 10 मई को 132 केवी मुंगावली सब स्टेशन पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इससे मुंगावली एवं बिल्हेरू सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी। 11 मई को अथाईखेड़ा फीडर के अथाईखेड़ा और मलावनी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी, 12 मई को पिपरई फीडर के कुकरेठा सब स्टेशन से भरियाखेड़ी से जुड़े गांव की बिजली गुल रहेगी, 13 मई को अथाईखेड़ा फीडर के अथाईखेड़ा सब स्टेशन से मलावनी सब स्टेशन के गांव, 14 मई को पिपरई फीडर के पिपरई और तमाशा सब स्टेशन से जुड़े गांव की बिजली गुल रहेगी। इसी प्रकार 15 मई को बामौर फीडर के थूबोनजी से गरेंठी सब स्टेशन से जुड़े गांव, 16 मई को सेहराई फीडर के सेहराई सब स्टेशन से बरखाना सब स्टेशन से जुड़े गांव और 18 मई को मुंगावली सब स्टेशन से बिल्हेरू सब स्टेशन तक के क्षेत्र से जुड़े गांव का विद्युत प्रदाय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

कॉलेजों का नया शिक्षक सत्र इस बार 20 अगस्त से 1 सितंबर के बीच

कोरोना संकट के चलते इस बार कॉलेजों का शैक्षणिक सत्र पूरी तरह बदल सकता है। 20 अगस्त से एक सितंबर के बीच शुरू होने की संभावना है। पीजी कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अकादमिक कैलेंडर बनाने, परीक्षा आयोजित कराने संबंधी उपाय कर अनुशंसा करने के लिए राजभवन की ओर से 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति का संयोजक जीवाजी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को बनाया गया था। समिति के सदस्यों के बीच अकादमिक सत्र 20 अगस्त से 1 सितंबर के बीच शुरू करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा परीक्षा की समय सीमा दो घंटे तय किए जाने पर भी सहमति बनी है। इससे 3 शिफ्टें परीक्षाएं कराई जा सकेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

शाम को चली आंधी, टूटे बिजली के तार, शहर में 2 घंटे छाया रहा अंधेरा

शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाने के बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे तेज धूल भरी आंधी चलना शुरु हुई, जो देर रात तक कई बार चली। तेज हवा के चलने के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और शहर में अंधेरा छा गया। तार टूटने से करीब 2 घंटे तक लाइट बंद रही। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर तारों का मरम्मत कार्य किया। फिर कहीं जाकर लाइट चालू हुई। इस दौरान शहरवासी भीषण गर्मी में लाइट नहीं होने के कारण परेशान रहे।
तेज आंधी हवा चलने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को हुआ है। तेज हवा के कारण सागर गेट से खुरई गेट रेलवे बायपास स्थित रमेश जड़िया के बगीचे के पास 11 केवी की लाइन टूट गई। इसके अलावा भगत सिंह वार्ड में 3 स्थानों पर एलटी लाइन टूट कर नीचे गिर गई। देहरी रोड 11 केवी लाइन एवं गुलौआ रोड पर एलटी लाइन टूट कर गिर जाने के कारण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र का कुछ हिस्सा अंधेरे में डूब गया। तेज आंधी के बाद करीब 5 बजे तार टूट जाने के बाद लाइट गुल हो गई थी। जो शाम करीब साढ़े 7 बजे के बाद आई। इस दौरान लाइट बंद होने के कारण लोग परेशान रहे। इस संबंध में सहायक अभियंता तोमर ने बताया कि तेज हवा आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइन टूट गई थी। जिस कारण लाइन को सुधारने में करीब 2 घंटे का समय लगा और इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रही।

मौसम की खराबी से साइलो केंद्र पर रोकी डाक
शाम के समय तेज धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हांलाकि हवा के साथ ही बूंदाबांदी भी बंद हो गई। तेज हवा पानी के कारण बारधा के साइलो केंद्र पर खरीदी को बंद कर दिया गया। जिससे किसानों के
अनाज की खरीदारी नहीं हो सकी। किसान बिट्टू ठाकुर देहरी ने बताया कि वह दो रात से यहां अनाज की तुलाई के लिए रुके हुए हैं। उम्मीद थी कि शनिवार को उनके अनाज की तुलाई हो जाएगी लेकिन मौसम खराब हो जाने के कारण तुलाई रोक दी गई।
एसडीएम ने किया निरीक्षण: बारधा साइलो केंद्र का शनिवार की शाम करीब 5 बजे एसडीएम अमृता गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर लगी मशीन का निरीक्षण किया और कुछ किसानों से खरीदी को लेकर चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Evening thunderstorms, broken electrical wires, darkness shone in the city for 2 hours




2

औरंगाबाद से लखनऊ जा रहे 24 मजदूर शहर में रुकने के बाद खिमलासा के लिए रवाना हुए

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों का पलायन बंद नही हो रहा है। शासन की अनदेखी के शिकार ये मजदूर पैदल एवं अन्य वाहनों की मदद से तेज धूप और भीषण गर्मी में कई किमी की यात्रा करके ये अपने घर पहुंच रहे हैं। पैदल चल कर लोगों के पैरों में छाले पड़ रहे वहीं आराम नहीं हो पाने के कारण मजदूरों की स्थिति बिगड़ती जा रही है।शनिवार को 24 मजदूर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से पैदल व अन्य वाहनों की मदद से दोपहर करीब 3 बजे शहर पहुंचे। इन लोगों को अभी कई किमी की दूरी तय करने केे बाद लखनऊ पहुंचना है। यह सभी मजदूर भोजन करने के बाद शहर के अंबेडकर चौक पर जाकर बैठ गए और झांसी की ओर जाने वाले वाहनों के इंतजार करने लगे। बाद में खिमलासा की ओर जाने वाले 3 ट्रकों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इन लोगों को बैठा कर रवाना कर दिया गया।
मजदूर संत कुमार एवं प्रकाश ने बताया कि वह औरंगाबाद से लखनऊ जा रहे है जिसकी दूरी करीब 1390 किमी की है । उन्होंने बताया कि वह 5 मई को औरंगाबाद से निकले थे। इस दौरान कई वाहनों एवं पैदल चलकर यहां तक पहुंचे है। उन्होंने बताया कि वह सभी औरंगाबाद में ऑटो मोबाइल पार्टस बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। काम बंद होने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहे है। सरकार के द्वारा वाहन की व्यवस्था नहीं करवाने के कारण यह सभी दुखी थे।
3 दिन पैदल यात्रा कर भोपाल से बीना पहुंचे
वहीं 6 मई को भोपाल से पैदल चलकर यूपी के ऊरई जा रहे नाबालिग बच्चे सहित 7 लोग दोपहर के समय शहर पहुंचे और बाद में ये सभी खिमलासा की ओर रवाना हो गए । मजदूरों ने बताया कि यह सभी मजदूरी करने के लिए भोपाल गए हुए थे । काम बंद होने के बाद ये सभी वापस अपने घर लौट रहे हैं ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 laborers going from Aurangabad to Lucknow left for Khimalasa after stopping in the city




2

अहमदाबाद से पांच दिन पहले गोहद आया युवक भी पॉजिटिव, 2 दिन में हुए 2 मरीज

कोरोना वायरस की भिंड जिले में दाे दिन पहले हुई दस्तक के बाद अब खतरा बढ़ता जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद से 5 दिन पहले गोहद आए एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में दो दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हो गई है। इसके अलावा दिल्ली से आए रवि की बाइक को भी प्रशासन ने गोहद के एंडोरी गांव से बरामद कर लिया है। वहीं उसके साथ आए कक्का माहौर निवासी एंडोरी और मुकेश निवासी विरगंवा सहित संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा उसके मित्र इरफान खान पुत्र नसरुद्दीन को होम क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही मेहगांव के वार्ड क्रमांक 12 व विरगंवा गांव को कंटेनमेंट किया गया है।
जिले में लगातार बाहर से आ रहे लोगों के साथ कोरोना ने भी भिंड में अपनी धमक देना शुरू कर दिया है। शनिवार को गोहद चौराहा रामनगर निवासी प्रदीप (26) पुत्र जिलेदार श्रीवास के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 4 मई को अहमदाबार से अपने मामा अन्य साथियों के साथ मुरैना आया था। जहां से वह गोहद स्थित अपने घर आ गया। 6 मई को उसके मामा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर भिंड जिला प्रशासन ने प्रदीप को उठाकर जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन कर दिया। साथ ही कल शुक्रवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

30 रिपोर्ट आई, जिसमें 1 पॉजिटिव, 29 निगेटिव
शनिवार को जिले में 30 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें प्रदीप को छोड़कर शेष 29 के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एक दिन पहले मिले कोरोना पॉजिटिव रवि के साथ आए कक्का माहौर निवासी एंडोरी, मुकेश निवासी विरगंवा और उससे मिलने आए मामा-मामी सहित 18 संदेहियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
मेहगांव का वार्ड-12 और विरगंवा गांव सील
संक्रमित के मिलने के बाद प्रशासन ने उसके साथ आए कक्का माहौर और मुकेश को भी जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके घर को सेनेटाइज भी किया गया है। इसके अलावा रवि के दोस्त इरफान को भी होम क्वारेंटाइन किया गया है । साथ ही उसके मोहल्ले एवं विरगंवा गांव को सील किया गया है।
इरफान की बाइक लेकर आया था रवि
बताया जा रहा है कि दिल्ली में रवि के साथ मेहगांव निवासी इरफान खान भी काम करता है। इरफान पहले ही भिंड आ गया था। ऐसे में जब रवि दिल्ली से आने वाला था तो इरफान ने उससे अपनी बाइक भी मंगा ली। बुधवार को भिंड जिला अस्पताल में रवि के क्वारेंटाइन होने के बाद कक्का और मुकेश उसकी बाइक ले गए।

अहमदाबाद से झाबुआ तक का सफर तय किया साइकिल से, फिर बस से आए मुरैना

प्रदीप अपने मुरैना निवासी मामा और अन्य साथियों के साथ अहमदाबाद से साइकिल चलाकर झाबुआ बॉर्डर पर पहुंचे। जहां भोजन करने के बाद वे बस में सवार हो गए। उसके मामा मुरैना में उतर गए। उन्होंने मुरैना जिला अस्पताल पहुंचकर चेकअप कराया। तो उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जबकि प्रदीप अपने घर गोहद आ गया था। दो दिन बाद 6 मई को मामा के संक्रमित पाए जाने पर उनके कांटेक्ट लिस्ट के आधार पर मुरैना से भिंड में सूचना आई तो प्रदीप को क्वारेंटाइन किया गया। अब प्रदीप के भी कोरोना पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही है। हालांकि े अधिकारियों का कहना है कि वह ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं रहा है। वहीं प्रदीप की पत्नी और बच्चे को घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है।

बैठक ली:शनिवार को डब्लूएचओ के प्रतिनिधि डॉ एमडी राजावत ने सीएमओ कार्यालय में डाॅक्टर्स की बैठक ली, जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज की कांटेक्ट ट्रेसिंग, कंटेनमेंट एरिया के निर्माण आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।

राजहोली इलाके में लोगों ने खुद बंद किए मोहल्ले के रास्ते
जिले में पहला कोरोना संक्रमित मरीज निकलने के बाद शनिवार को शहरवासियों में भय दिखाई दिया। स्थिति यह थी कि राजहोली इलाके में मोहल्लेवासियों ने खुद ही पूरा मोहल्ला सील कर दिया है। मोहल्ले के अंदर और बाहर जाने वाले रास्तों को लोगों ने स्वयं ही चार पहिया हाथठेला फंसा कर पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा शहर की सड़कों पर भी चहल पहल काफी कम दिखाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five days before Ahmedabad, youth came to Gohad also positive, 2 patients in 2 days




2

भोपाल में 47 पॉजिटिव, जहांगीराबाद बना प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट; जम्मू-कश्मीर लौटे 324 विद्यार्थी

शहर में शनिवार को कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मिले अब तक के सर्वाधिक मरीज हैं। इनमें जहांगीराबाद क्षेत्र के 15 लोग शामिल हैं। इसी के साथ जहांगीराबाद प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज वाला क्षेत्र बन गया है। यहां अब तक 165 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले इंदौर के खजराना इलाके में सबसे ज्यादा 164 मरीज मिले थे।

महिला की मौत: मिसरोद टीआई, हमीदिया के दो डॉक्टर संक्रमित
हमीदिया में इतवारा की 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जहांगीराबाद की महफूज बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवार के 5 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। मंगलवारा में भी यहां 10 नए मरीज मिलने के बाद यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 हो गई है। मिसरोद
थाने के टीआई, हमीदिया में मेडिसिन डिपार्टमेंट के दो जूनियर डॉक्टर, जेपी-एम्स अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में कोरोना का संक्रमण मिला है।रातीबड़ थाना क्षेत्र में चेकिंग पाइंट पर ड्यूटी दे रहे 25वीं बटालियनके एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हमीदिया के जूनियर डॉक्टर्स की ड्यूटी ओपीडी में थी। उनके संपर्क में आए 10 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहांगीराबाद, अशोका गार्डन, ऐशबाग और मंगलवारा क्षेत्र में लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान सैंपल भी लिए गए। रोज 40 से ज्यादा टीमें स्क्रीनिंग और सैंपलिंग में लगी हुई हैं। हर दिन 700 से 1 हजार के बीच सैंपल लिए जा रहे हैं। भोपाल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 703 से बढ़कर 750 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 29 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
चिरायु अस्पताल में शनिवार को 18 मरीजों की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शहर में अब तक 419 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

इंदौर में 30 मई तक बढ़ सकताहै लॉकडाउन

इंदौर में स्थिति नियंत्रित हो रही है, मरीज घट रहे हैं, पर 17 मई के बाद लॉकडाउन खुलने के आसार बिलकुल नहीं हैं और ये 30 मई तक जारी रह सकता है। इसकी वजह ये है कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब भी दो अंकों में है। हालांकि सैंपलिंग भी 1000 से अधिक की हो रही है और टेस्ट पॉजिटिव रेट (टीपीआर) भी 5 फीसदी के नीचे आ गया, लेकिन जब तक पॉजिटिव आते रहेंगे, शहर को राहत नहीं मिलेगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि शहर में स्थिति 80 फीसदी नियंत्रण में आ गई है। आर्थिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं, लेकिन अभी भीड़ से बचना है और फिर बारिश के समय भी ध्यान रखना है। इसलिए 30 मई तक तो लोग घरों में ही रहें, तभी संक्रमण पूरी तरह खत्म होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अध्ययन कर रहे जम्मू-कश्मीर के 458 विद्यार्थियों को शनिवार को बसों से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। इसमें भोपाल से 324, इंदौर से 69, जबलपुर से 25, उज्जैन से 18, सागर से 11 और ग्वालियर से 11 विद्यार्थी शामिल हैं।




2

34126 में से 30075 लोगों की क्वारेंटाइन अवधि पूरी, सभी स्वस्थ, 24 घंटे में 626 लोग बाहर से आए

जिले में बाहर से आने वाले 34 हजार 136 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जबकि अभी तक 30 हजार 75 लोग क्वारेंटाइन अवधि से बाहर आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान 626 लोग अन्य राज्यों व जिलों से आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का अमला घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रहा है। विदेश से सीहोर जिले में लौटे तथा अन्य जिलों व राज्यों से आए लोगों की खोजबीन की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में अन्य राज्यों व अन्य जिलों से आए करीब 626 लोगों की पहचान व पता लगाकर उनकी तत्काल स्क्रीनिंग की गई। उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। सीहोर जिले में अन्य जिलों अथवा राज्यों से लौटे हुए यात्रियों की संख्या अब तक कुल 34136 हो चुकी है। उन्हें होम क्वारेंटाइन से संबंधित गाइड लाइन की जानकारी देकर सख्त हिदायत दी गई है कि गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें। सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 626 ऐसे लोगों की पहचान की है जो अन्य राज्यों और जिलों से लौटे थे। इन सभी की तत्काल स्क्रीनिंग कर इन्हें 9 मई को ही होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। जिले में अब तक होम क्वारेंटाइन किए लोगों की संख्या 34136 है।

65 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी
जिले से अब तक कुल 334 सैँपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 263 की रिपोर्ट अब तक निगेटिव आई है।शनिवार को 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इन्हें मिलाकर कुल 65 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। आज की स्थिति में हास्पिटल आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 7 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30075 people out of 34126 complete quarantine period, all healthy, 626 people came from outside in 24 hours




2

2 घंटे तक 410 से अधिक रहा पारा, आज से चलेगी आंधी

शनिवार को दिन में तेज धूप रही, वहीं शाम होते-होते पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छा गए। दोपहर के समय दो घंटे तक पारा 41 डिग्री से अधिक बना रहने से दिन भर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। स्थिति यह रही कि दिन के अधिकतम तापमान में सीधे 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई, हालांकि रात के समय तेज हवा चलने से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में शनिवार के अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले तीन दिनों से बादल और हवा में नमी हाेने से तापमान में गिरावट हो रही थी, लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहा, ऐसे में दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हवा थमने से 2 घंटे तक पारा 41 डिग्री के ऊपर रहा जिससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे।
हालांकि शाम के समय बादल छाने से बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का मानना है कि अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। ऐसे में रविवार और सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के डॉ. सत्येंद्र तोमर ने बताया कि रविवार से फिर मौसम बदलेगा। तेज हवा के साथ बारिश भी होने की संभावना है। मौसम विभाग का स्पष्ट कहना है कि 10 मई से बूंदाबांदी और आंधी का दौर आएगा। इससे तापमान में थोड़ा गिरावट आएगी। बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगे क्या : तेज हवा बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के डॉ. तोमर के अनुसार दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में ओले गिरने की भी संभावना बन रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury remained above 410 for 2 hours, thunderstorm will start from today




2

200 के नकली नोट छापे वो भी एक ही सीरिज के

जल्द से जल्द करोड़पति बनने के लिए शहर में एक युवक ने नकली नोट छापना ही शुरू दिया। गोदावरी ग्रीन काॅलोनी में एक किराए से मकान में रखने वाले राहुल लोधी लॉकडाउन के दौरान घर पर नकली नोट छापने में लगा हुआ था। इस लॉकडाउन में आरोपी राहुल ने शहर में कई लोगों को ये नकली नोट खपा भी दिए।
नकली नोटों की धोखाधड़ी का शिकार एक कूलर विक्रेता और काॅलोनी के रहवासियों की सूझबूझ से शनिवार की सुबह आरोपी राहुल पकड़ में आ गया। इसके बाद सूचना देकर सिविल लाइंस पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी के घर से जहां 51 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं, वहीं नोट छापने में इस्तेमाल किया गया एक कलर प्रिंटर, लेपटॉप और एक मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से और सुराग जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।
त्याेंदा के घटेरा का रहने वाला है युवक, 3 माह पहले ही विदिशा आया
विदिशा जिले की त्योंदा तहसील के घटेरा गांव का निवासी राहुल लोधी करीब तीन महीने से गोदावरी ग्रीन में किराए से मकान लेकर रह रहा था। आरोपी ने नकली नोट छापने के लिए करीब तीन महीने पहले कलर प्रिंटर खरीदा था। इस प्रिंटर की मदद से उसने बड़ी संख्या में 200 के नकली नोट छापे। कुछ दिन पहले आरोपी राहुल ने विक्रेता ब्रजेश श्रीवास्तव से एक कूलर खरीदा था। कूलर खरीदने पर आरोपी राहुल ने विक्रेता ब्रजेश श्रीवास्तव को 200-200 के नकली नोट थमा दिए। इसकी जानकारी लगने पर शनिवार की सुबह दुकानदार ब्रिजेश श्रीवास्तव आरोपी का पता लगाकर उसके घर जा पहुंचे। इसी दौरान कालोनी के रहवासी आशीष मिश्रा डेवलपमेंट ऑफिसर एलआईसी विजय परमार अन्य लोग भी मौके पर आ गए। रहवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि जब वे आरोपी के घर के अंदर पहुंचे तो कलर प्रिंटर, नकली नोट की गड्डी दिखाई दी। इसके बाद रहवासियों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पकड़वाया।

आसान तरीका तलाशा... यूट्यूब पर करोड़पति बनने के वीडियो देखकर नोट छापने का मिला आइडिया
सीएसपी विकास पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल लोधी ने बताया है कि जल्द से जल्द दौलत कमाना चाहता था। करोड़पति बनने के लिए वह यू ट्यूब पर अक्सर ऐसे वीडियो देखता था कि जिससे वह जल्दी और ज्यादा पैसा कमा सके। मालदार बनने के लिए राहुल को नोट छापना सबसे आसान तरीका लगा। इसलिए आरोपी ने नोट छापना शुरू कर दिया। सीएसपी ने बताया कि 90 जीएसएम का बांड पेपर इस्तेमाल करता था। नोट छापने के लिए आरोपी ने केवल एक ही 200 के नोट का इस्तेमाल किया है। उसी 200 के नोट की एक ही सिरीज के 200-200 जाली नोट आरोपी राहुल ने कलर प्रिंटर से प्रिंटर की मदद से छाप डाले।

सिर्फ आरोपी के ये थे टारगेट.. बुजुर्ग, सब्जी और छोटे दुकानदारों को ठिकाने लगाता था नोट
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि आरोपी राहुल जाली नोटों को बुजुर्ग, छोटे दुकानदार, दूध विक्रेता और सब्जी विक्रेताओं को ठिकाने लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लॉकडाउन के चलते जाली नोटों को ज्यादा नहीं चला पाया है। जबकि शनिवार को कार्रवाई के दौरान इस आरोपी द्वारा जाली नोट चलाने से ठगी के शिकार हुए कई दुकानदार सामने आ गए थे। सीएसपी पांडे का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। जांच में पता चलेगा कि इसने अभी तक कुल कितने नोट छापे हैं और कितने जाली नोट कहां-कहां चलाए हैं। सीएसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 fake currency impressions of the same series




2

कोरोना संक्रमण 52 में से 39 जिलों में पहुंचा; भोपाल में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा समेत 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 39 में कोरोनावायरस का संक्रमण पहुंच गया है। भोपाल में रविवार कोकोरोना के 20 नए मामले सामने आए। इनमें भाजपा के पूर्व विधायक और अब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा भी शामिल हैं। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 724 हो गई है। डागा के परिवार को क्वारैंटाइन किया गया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई गांवों का दौरा किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिले हैं। ये भी बताया जा रहा है कि डागा के परिवार के कुछ सदस्यों को हल्की सर्दी और खांसी की शिकायत है। शाम तक कुछ और सैंपल की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

प्रदेश मेंअब संक्रमितोंकी संख्या 3477 हो गई है। इनमें से 1480 की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी हो चुकी है और211 की मौतहुईहै। जबकि बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना से11 लोगाें की जान गई।

नरसिंहपुर: ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत

नरसिंहपुर के पाठा गांव के पासट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। ट्रक में 2 ड्राइवरों और एक कंडक्टर समेत18 लोग सवार थे। इनमें से 15 हैदराबाद में मजदूरी करते थे। सभी आम से भरे इस ट्रक में छिपकर आगरा जा रहे थे। हादसा एनएच 44 पर नरसिंहपुर और सिवनी सीमा के बीच हुआ।

नरसिंहपुर के पाठा गांव में ट्रक हादसे में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महाराष्ट्र से यूपी पैदल जा रहे 3 मजदूरों की मौत
सेंधवा में शनिवार रात3 प्रवासी मजदूरों की तबीयत खराब होने सेमौत हो गई। वे महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव पैदलजा रहे थे। जिले की सीमा में अब तक 7 प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां से घर जाने की जल्दी में जान की परवाह किए बगैर मजदूर अब भी इस तरह सफर कर रहे हैं।

365 छात्रजम्मू-कश्मीर रवाना

जम्मू-कश्मीर के 365 छात्रों को शनिवार शाम भोपाल से 15 बसों से रवाना किया गया। इन्हें गांधीनगर स्थित एक निजी स्कूल में इकट्‌ठा किया गया था।इस मौकेपर कलेक्टर तरुण पिथोडे, डीआईजी इरशाद वली औरनिगम आयुक्त विजय दत्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कश्मीरी छात्रों को रवाना करने से पहले सभी बसों को सैनिटाइज किया गया।

भोपाल में रहकर पढ़ाई करने वाले जम्मू-कश्मीर के ये छात्र ईद मनाने के लिए अपने घर गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • भोपाल मेंजहांगीराबाद बना प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट: शहर में शनिवार को सबसे ज्यादा 47 संक्रमितमिले। इनमें से 15 मरीज जहांगीराबाद क्षेत्र केहैं। यह अब प्रदेश में सबसे बड़ा हॉट स्पॉटहै। यहां 165 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहले इंदौर के खजराना में सबसे ज्यादा 164 मरीजथे।
  • इंदौर में 30 मई तक लॉकडाउनबढ़ सकता है: इंदौर में स्थिति नियंत्रित हो रही है, मरीज घट रहे हैं, लेकिन 17 मई के बाद लॉकडाउन खुलने के आसार बिलकुल नहीं हैं। इसे 30 मई तक बढ़ाया जासकता है, क्योंकि रोजाना केपॉजिटिव मरीजों की संख्या अब भी दो अंकों में है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि शहर में स्थिति 80% नियंत्रण में आ गई है। इसलिए 30 मई तक तो लोग घरों में ही रहें, तभी संक्रमण पूरी तरह खत्म होगा।
  • जबलपुर में 2 नए संक्रमित मिले, संख्या 121 हुई: जिले में शनिवार को2 नए कोरोना संक्रमित मिले। दोनों चांदनी चौक कंटेनमेंट जोन के हैं। ये पहले संक्रमितों पाए गए लोगोंके संपर्क में आए थे। जिले मेंसंक्रमितों की संख्या121 हो गई है। इनमें से29 मरीज ठीक हुए हैं, 88 का इलाज चल रहा है, जबकि4 की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक3457 संक्रमित:इंदौर 1780, भोपाल 704, उज्जैन 224, जबलपुर 119, खरगोन 81, धार 79, रायसेन 64, खंडवा 56, मंदसौर 51, बुरहानपुर 47, होशंगाबाद 36, देवास 36, बड़वानी 26, रतलाम 23, मुरैना 22, विदिशा औरआगरमालवा 13-13, ग्वालियर 17, नीमच 10, शाजापुर 8, सागर 6, छिंदवाड़ा 5, श्योपुर 4, अलीराजपुर, अनूपपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ औरशिवपुरी में 3-3, रीवा और सतना 2-2, अशोकनगर, बैतूल, डिंडोरी, पन्ना, झाबुआ, सीहोर, गुना और भिंड में एक-एक संक्रमित मिला।

  • कुल 211 मौतें: इंदौर 87, भोपाल 29, उज्जैन 45, जबलपुर 5, खरगोन 8, देवास औरखंडवा 7-7, बुरहानपुर 5, मंदसौर 4, रायसेन औरहोशंगाबाद में 3-3, अशोकनगर में 2, आगरमालवा, छिंदवाड़ा, शाजापुर, सागर, धार औरसीहोर में एक-एक की जान गई।
  • 1480 स्वस्थ्य हुए : इंदौर 732, भोपाल 377, उज्जैन 90, जबलपुर 17, खरगोन 39, खंडवा 33, धार 26, होशंगाबाद औररायसेन में 24-24, बड़वानी 23, विदिशा औरमुरैना में 13-13, देवास औररतलाम 12-12, आगरमालवा 10, मंदसौर औरशाजापुर में 6-6, सागर 5,श्योपुर 4, ग्वालियर 3, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ औरशिवपुरी में 2-2, बैतूल औरडिंडोरी में एक-एकमरीज स्वस्थ्य हो चुका है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल के रितिक शर्मा ने अपने लिए स्माइली मास्क बनाया है। उनका कहना है कि साधारण मास्क से अजीब फीलिंग आती थी, लेकिन इस मास्क को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।




2

पूर्व विधायक जितेंद्र डागा समेत 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, भोपाल में 724 पर पहुंचा आंकड़ा

राजधानी भोपाल में रविवार कोकोरोना के 20 नए मामले सामने आए। इनमें भाजपा के पूर्व विधायक औरअब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा भी शामिल हैं। नए मरीजों को मिलाकर भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 724 हो गई है। पूर्व विधायक के पूरे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डागा की ट्रैवल हिस्ट्री बना रही है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक ने लॉकडाउन के दौरान कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया है। इसके अलावा वे कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिले। ये भी बताया जा रहा है कि डागा के परिवार के कुछ सदस्यों को हल्की सर्दी और खांसी की शिकायत है। रिपोर्ट आने के बाद डागा को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,एयरपोर्ट के नजदीक उनके निवास स्थान के तीन किलोमीटर इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। इस इलाके में बैरिकेटिंग की जा रही है। शाम तक कुछ और सैंपल की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
शनिवार को मिले थे 47 मरीज:शहर में शनिवार को कोरोना के 47 नए मरीज मिले थे। यह एक दिन में मिले अब तक के सर्वाधिक मरीज हैं। इनमें जहांगीराबाद क्षेत्र के 15 लोग शामिल हैं। इसी के साथ जहांगीराबाद प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज वाला क्षेत्र बन गया है। यहां अब तक 165 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले इंदौर के खजराना इलाके में सबसे ज्यादा 164 मरीज मिले थे।

महिला की मौत: मिसरोद टीआई, हमीदिया के दो डॉक्टर संक्रमित

  • हमीदिया में इतवारा की 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जहांगीराबाद की महफूज बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवार के 5 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। मंगलवारा में भी यहां 10 नए मरीज मिलने के बाद यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 हो गई है।
  • मिसरोद थाने के टीआई, हमीदिया में मेडिसिन डिपार्टमेंट के दो जूनियर डॉक्टर, जेपी-एम्स अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में कोरोना का संक्रमण मिला है। रातीबड़ थाना क्षेत्र में चेकिंग पाइंट पर ड्यूटी दे रहे 25वीं बटालियनके एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हमीदिया के जूनियर डॉक्टर्स की ड्यूटी ओपीडी में थी। उनके संपर्क में आए 10 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
  • सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहांगीराबाद, अशोका गार्डन, ऐशबाग और मंगलवारा क्षेत्र में लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान सैंपल भी लिए गए। रोज 40 से ज्यादा टीमें स्क्रीनिंग और सैंपलिंग में लगी हुई हैं। हर दिन 700 से 1 हजार के बीच सैंपल लिए जा रहे हैं। भोपाल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 703 से बढ़कर 750 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 29 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

जबलपुर में दो नए संक्रमित मिले, संख्या 121 हुयी

जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही प्रभावितों की संख्या 119 से बढ़कर 121 हो गयी, जिसमें चार की अब तक मृत्यु हुयी है। कल रात 59 सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुयी, जिसमें दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी है। दोनों चॉदनी चौक कंटेनमेंट जोन के निवासी है, जो पूर्व में संक्रमितों के संपर्क में आए थे। वहीं 29 मरीज अब तक स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में 88 मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है।

डिंडोरी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला

जिले के शहपुरा कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2हो गई। सीएमएचओ डॉ. आरके मेहरा ने बताया कि बाहर से आने पर एक व्यक्ति को क्वारैंटाइन किया गया था। सैंपलकी जांच में कल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अब मरीज को डिंडोरी जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में रखा गया है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है। इससे पहले एक कोरोना संक्रमित यहां मिला था, जो उत्तर प्रदेश से आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल। शहर में अन्य जिलों से आ रहे और जाने वालों की थर्मल सक्रीनिंग की जा रही है।




2

पांकी के क्वारेंटाइन से छोड़े गए 252 लोग, 14 दिन होम क्वारेंटाइन रहेंगे

पाकी प्रखंड के बुनियादी विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर, जरही चौकी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर, मध्य विद्यालय नुरू क्वारेंटाइन सेंटर एवं मध्य विद्यालय मंगलपुर के क्वारेंटाइन सेंटर से 252 लोगों को कोरोना जांच का सैंपल लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। यह जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर से लोगों को छोड़ दिया गया है। छोड़े गए लोग अपने घरों में ही 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। क्वारेंटाइन सेंटर से छोड़ने के पूर्व सभी लोगों को संक्रमण को लेकर सुरक्षा संबंधित सुझाव भी दिए गए हैं। वहीं लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन का पालन करने की अपील भी की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

अपहरण व मारपीट को लेकर 4 नामजद सहित 20 अन्य पर केस

लोहार बेलाटांड निवासी गोपी राजवंशी ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर कैरी गांव के 4 नामजद सहित 20 अन्य लोगों के विरूद्ध अपने पुत्री का अपहरण करने व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 7 मई को ग्राम कैरी निवासी सूरज यादव, वीरू कुमार यादव, पटल कुमार यादव, गुड्डू कुमार व अन्य 20 महिला-पुरूष घर में घुसकर उनकी पत्नी कारी देवी व बहु विनीता देवी के साथ मारपीट किया और घर के छप्पर पर चढ़कर छप्पर को तोड़ने लगा। हल्ला सुनकर थनाही निवासी राहुल राजवंशी वहां पहुंचे, जहां सूरज यादव लाठी से माथे पर हमला कर दिया। जिसे काफी खून बहा और वह बेहोश होकर गिर गया। इसी दौरान उपरोक्त व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी 18 वर्षीय पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जिसका आज तक कोई पता नहीं चला सका है। ऐसा में अनहोनी होने की आशंका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

लॉकडाउन में लेंबोईया मंदिर में शादी में शामिल होने वाले 20 लोगों पर कार्रवाई

पुलिस ने पत्थलगडा प्रखंड में प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल लेंबोईया पहाड़ी मंदिर में बगैर अनुमति के लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी करने एवं समारोह में भाग लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। थाना कांड संख्या 21/2020 में 20 लोगों को नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। क्षेत्र में धारा 144 लगा हुआ है और सभी तरह के आयोजन पर पाबंदी है। ऐसी स्थिति में लेंबोईया पहाड़ी में शादी व समारोह आयोजित कर लोगों ने कानून को हाथ में लिया है। पुलिस ने वर-वधू सहित बाराती, शराती, पंडित और बजनिया समेत 20 लोगों पर भारतीय दंड विधान की धारा 188, 268, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी आरोपी ग्राम तेतरिया, सिंघानी और शीतलपुर के रहने वाले हैं। 7 मई को लेंबोईया पहाड़ी में सभी वैवाहिक समारोह में शामिल हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

नमो भोजनालय में रोजाना 250-300 लोग कर रहे हैं भोजन

कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर लॉकडाउन पार्ट-3 में झुमरी तिलैया राजगढिया रोड के समीप चल रहे नमो भोजनालय में रोजाना 250-300 लोग भोजन कर रहे है। भोजनालय सांसद अन्नपूर्णा देवी के सहयोग से भाजपा नगर मंडल की ओर से चलाई जा रही है। मौके पर सांसद अन्नपूर्णा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी जरूरतमंदों को अन्न की कमी नहीं होने दी जाएगी। नमो भोजनालय के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला की तरह गिरिडीह के जमुआ चौक पर भी नमो भोजनालय का संचालन किया जा रहा है। लॉकडाउन पार्ट-3 के छठे दिन शनिवार को नमो भोजनालय के संचालन में भाजपा जिला मंत्री शिवेंद्र नारायण सिंह, चंद्रशेखर जोशी, अनूप जोशी, देवनारायण मोदी, संजय शर्मा, उदय सिंह, अजय झा, अमर सिंह, बबलू सिंघानिया, रामबालक चौधरी, मुरली राम, अंकित कुमार, इंद्रदेव मोदी, मनोज जैन, सुरेश गुप्ता, अमित वर्मा सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

कोडरमा में 28 दिनों के बाद मिले दो कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीज होली फैमिली कोविड-19 अस्पताल में भर्ती

28 दिनों के बाद शुक्रवार की रात कोडरमा में दो और कोरोना पॉजिटिवि मरीज मिले। प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोमचांच स्थित महिला कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से रातों-रात उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से होली फैमिली में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया। जिन दो लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं उसमें एक डोमचांच प्रखंड के के बगरीडीह निवासी है। वही दूसरा जयनगर प्रखंड अंतर्गत तमाय पंचायत के धरायडीह का रहने वाले हैं। बगरीडीह गांव के पॉजिटिव पाए गए युवक हाल ही में बनारस के रास्ते दिल्ली से लौटा था। उनके साथ अन्य 2 लोग थे। जिसमें 2 लोगों में स्क्रीनिंग जांच में बीमारी के लक्षण पाए जाने पर आइसोलेशन में भर्ती करते हुए जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। जिसमें एक का रिपोर्ट पॉजिटिव व दूसरे का रिपोर्ट निगेटिव आया है। वही जयनगर के दूसरे पॉजिटिव मरीज गत 6 मई को बस से सूरत से आया था। उस बस पर कुल 53 लोग सवार थे। जिनमें कोडरमा जिला के 37 लोग शामिल थे। चंदवारा में बस को प्रशासन के द्वारा रोके जाने के बाद बस पर सवार सभी लोगों को जेजे कॉलेज में स्क्रीनिंग कराई गई थी। जिसमें बस पर सवार 6 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 5 का रिपोर्ट नेगेटिव व 1 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। शुक्रवार की देर रात रांची व धनबाद लैब से आई सैंपल के रिपोर्ट आने के बाद जिला में पॉजीटिव केस को लेकर पूरी रात प्रशासनिक गतिविधियां चलती रही। करीब रात 12 बजे 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रशासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को आइसोलेशन वार्ड डोमचांच कॉलेज में भर्ती दोनों मरीजों को रात में ही कोविड-19 शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। यह कार्रवाई उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर पूरी की गई।
कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उपायुक्त रमेश घोलप व पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बगरीडीह गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बगरीडीह गांव को सील कर उसे कॉन्टेंमेंट जोन घोषित करते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। बीडीओ को पूरे गांव के हर गली, चौक-चाैराहों पर बेरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। वहीं गांव को सेनिटाइज करने का निर्देश भी दिया गया। उपायुक्त ने सर्विलांस टीम को घर-घर जाकर लोगों को जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जिला में 2 कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद दोनों मरीजों को कल रात में ही कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कोडरमा वासियों को पैनिक ना होने व अपने-अपने घरों में ही रहने और आवश्यक कार्य हो तब ही बाहर निकले की अपील की। उन्होंने दूसरे राज्यों से आए हुए व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन अवधि पूर्ण होने तक घरों से बाहर बिलकुल नहीं निकले की बात कही। मौके पर एसी अनिल तिर्की, एसडीओ विजय वर्मा, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, बीडीओ मनीष वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।
बगरीडीह का कोरोना पॉजिटिव टैंकर से बरही पहुंचा, बोलेरो से गया था घर
डोमचांच के बगरीडीह के कोरोना पॉजिटिव युवक 2 मई को दिल्ली के दुर्गा विहार खानपुर अरौली से लौटा है। वे दिल्ली में बिल्डिंग आर्केटिंग का काम करता है। यह युवक 25 अप्रैल की सुबह 4 बजे बाइक सवार के साथ हरियाणा बॉर्डर पर अपराह्न 12.30 बजे पहुंचा। उसी दिन अपराह्न 3.30 बजे टैंकर के ड्राइवर के साथ बैठकर शाम 6 मथुरा पहुंचा। वह 26 व 27 दो दिन मथुरा में रहा। जहां गैस की लोडिंग हो रही थी। 27 की शाम 4 बजे मथुरा से 28 अप्रैल की शाम जोनपुर आया। जहां 30 अप्रैल तक लाईन होटल में रूका। 1 मई को जोनपुर से बरही के लिए टैंकर से चला। 2 मई की सुबह 3 बजे वह बरही पहुंचा। जहां से बोलेरो से वह बगरीडीह आया और मोटरसाइकिल से सुबह सदर अस्पताल आया। जहां जांच के दौरान उसे 3 मई को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसी दिन शाम में वह आइसोलेशन से घर भाग गया। भागने पर पुलिस उसे पकड़कर घर से लाया। इसी बीच वे अपने दो बच्चो के संपर्क में आया। उसका सैंपल 3 मई की शाम भेजी गई थी। जिसका परिणाम पॉजिटिव आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two corona positive patients found after 28 days in Koderma, Holy Family Kovid-19 hospitalized




2

42वें दिन भी नमाे आहार केंद्र जारी

लॉकडाउन के बीच सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों को उनके गैरमौजूदगी में भी शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायक प्रतिनिधियों और उनके समर्थकों ने सुचारू रखा और नमो आहार केंद्र व नमो चलंत भोजनालय के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन और मास्क पहुंचाया। विधायक श्री जायसवाल के करीबी रिश्तेदार के निधन होने के कारण वे क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्यों की किसी भी गतिविधि में शनिवार को शरीक नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति में भी विधायक कार्यालय अवस्थित नमो आहार केंद्र के माध्यम से करीब 500 लोगों को खिचड़ी खिलाया गया ।

वहीं कुल आठ नमो चलंत भोजनालय के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न इलाके में हजारों जरूरतमंदों के बीच स्वादिष्ट पौष्टिक युक्त खिचड़ी और मास्क बांटा गया। नमो चलंत भोजनालय कटकमदाग कटकमदाग, बांका, महरोरिया, कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर, दुधमटिया आदिवासी टोला, मनार बस्ती, मनार भुइयां टोली, मनार यादव टोली, लुपुंग बस्ती, लुपुंग दलित मुहल्ला, डाड दलित मुहल्ला, सदर प्रखंड के पौता, तुरांव, मरहेता, चंदवार, दारू प्रखंड के पिपचो, सुल्तानी यादव टोला, बड़वार बिरहोर टोला, पेटो रोड़ पर और नगर निगम क्षेत्र के कुम्हारटोली स्थित दश्घरवा टोला में खिचड़ी और मास्क भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक प्रतिनिधियों के नेतृत्व में बांटा गया ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Namay Diet Center released on 42nd day




2

ओडिशा, हैदराबाद से पैदल गुमला पहुंचे मजदूरों को 24 घंटे में दिया जा रहा मात्र दो बार भोजन

उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ के रास्ते पैदल गुमला पहुंचे बिहार के बांका जिला निवासी मजदूर चार दिनों से गुमला में फंसे हैं। मजदूराें ने बताया कि वे हैदराबाद से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उनका मेडिकल जांच भी नहीं कराया गया है। 24 घंटे में केवल दो बार भोजन दिया जाता है। बांका के पांच मजदूर यहां फंसे हैं। राउरकेला से गुमला पहुंचे लातेहार जिला के 8 मजदूराें की भी है। वे दो दिन से यहां पड़े हुए हैं। वहीं गढ़वा जिले के 16 मजदूर जो उड़ीसा में कमाने गए थे उन्हें प्रशासन के द्वारा पालकोट से गुमला लाया गया है।

प्रशासन इजाजत दे ताे पैदल चले जाएंगे हम घर
गुमला में फंसे बिहार के बांका जिला के मजदूरों ने बताया कि जिला प्रशासन उन्हें घर जाने की न तो कोई सुविधा मुहैया करा रही है और न जाने की अनुमति दे रही है। उनका यहां मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया गया है। यदि प्रशासन उन्हें घर जाने की अनुमति दे तो वे पैदल एक सप्ताह में घर पहुंच जाएंगे।


मजदूरों को घर भेजने की हो रही है व्यवस्था : डीसी
उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों को गुमला जिला प्रशासन द्वारा शरण देेने का कार्य किया जा रहा है। उसमें गुमला जिला के मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर उनके घर होम क्वारेंटाइन के लिए भेजा जा रहा है। जिन बाहरी मजदूरों के घर वापसी की व्यवस्था नहीं हुई है। उन्हें गुमला में रहने एवं खाने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। घर वापसी के लिए वाहन व्यवस्था हाेते ही उन्हें भेज दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only two meals in 24 hours are being given to laborers who reach Gumla on foot from Odisha, Hyderabad




2

वेल्लोरे और बेंगलुरु से रांची पहुंची दो स्पेशल ट्रेन, मजदूरों ने कहा- 960 रुपए देकर खरीदी टिकट, उस पर 820 रुपए मूल्य प्रिंट है

रविवार सुबह वेल्लोरे औरबेंगलुरुसे दो स्पेशल ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन पहुंची। दोनों ट्रेनों में राज्य के करीब 2500 लोग सवार थे। इनमें अलग-अलग जिलों के मरीज, उनके परिजन, स्टूडेंट्स और श्रमिक सवार थे। पहली ट्रेन तमिलनाडू केवेल्लोरे सेसुबह सात बजे जबकि दूसरी ट्रेन बेंगलुरुसे सुबह 11 बजे हटिया स्टेशन पहुंची। सभी के यहां पहुंचने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद जांच के लिए सभी का सैंपल भी लिया गया। फिर बसों और एंबुलेंस के जरिए उन्हें घर भेज दिया गया।

श्रमिकों से वसूला गया किराया

बंगलुरु से रांची पहुंचे मजदूरों से किराया वसूला गया है। कुछ मजदूरों ने टिकट दिखाया जिसपर 820 रुपए किराया लिखा था, लेकिन उनसे 960 रुपए लिए गए। मजदूरों ने बताया कि उनके साथ बच्चे भी थे, बच्चों का भी 960 रुपए किराया वसूला गया है। कुछ मजदूरों ने बताया कि उनसे एक हजार रुपए वसूला गया है। मजदूरों के आने की सूचना पर हजारीबाग के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद भी हटिया स्टेशन पर मौजूद रही। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया किमजदूरों से पैसा लिया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करने बात कही।

अब राज्य में कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 157 हो गए हैं। राजधानी रांची में अकेले 94 कोरोना संक्रमण का मामला अब तक सामने आ चुका है। वहीं कोरोना संक्रमित चार मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि राज्य के विभिन्न जिलों के केविड-19 सेंटर से 78 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वायरस का संक्रमण राज्य के 13 जिलों में पहुंच चुका है।

लॉकडाउन में फंसे 17 मजदूर ट्रक से जा रहे थे यूपी, सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन की मौत

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालु घाटी में रविवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बाइक सवार जबकि दो मजदूर शामिल हैं। दरअसल, ट्रक के माध्यम से 17 मजदूर जमशेदपुर से यूपी जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हुआ। ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराया। हादसे में दो मजदूरों ट्रक के नीचे दब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यूपी के मुजफ्फरनगर और बिजनौर जा रहे थे।

रामगढ़ में हादसे का शिकार ट्रक।ट्रक के माध्यम से 17 मजदूर जमशेदपुर से यूपी जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हुआ। ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराया।

झारखंड में 17 के बाद लॉकडाउन में मिलेगी छूट, कल हो सकता है फैसला
झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में 17 मई के बाद लॉकडाउन में छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आला अधिकारियों इस संबंध में जरूरी गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद अधिकारियों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। हालांकि छूट देने से पहले राज्य सरकार अन्य राज्यों में अपनाई जा रही व्यवस्था और केंद्र की ओर से 18 मई से दी जानेवाली छूट का आकलन करेगी। इससे तय हो गया है कि हॉटस्पॉट वाले इलाके को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में दुकानें खुलेंगी। शहरी इलाकों में भी निर्धारित अवधि में दुकानें खोली जाएंगी। कौन सी दुकानें कितनी देर खुलेंगी, इसका फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यसमिति की बैठक होने की उम्मीद है।

गुमला के पालकोट रोड की तस्वीर। रविवार सुबह यहां लोगों की चहल-पहल रही। हालांकि प्रशासन ने 11 बजे तक सभी दुकानों को बंद करा दिया जिससे बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

कोरोना अपडेट्स

रांची: राज्य के रेड जोन में शामिल जिले में 94 लोगों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। रांची जिला में प्रवेश करने वाले बाहरी जिला और अन्य राज्य से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने की है। जो लोग रेड जोन से आएंगे, उनकी स्वाबिंग की जानी अनिवार्य होगी। स्वाबिंग के बाद उन्हें क्वारैंटाइन किया जाएगा।

बोकारो: जिले में अब तक 10 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। अन्य 9 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया है। जिले में 20 हजार से अधिक मजदूर दूसरे राज्यों से आएंगे। दक्षिण भारत के मेंगलोर और नागापल्ली इलाके में फंसे राज्य के 1100 मजदूरों लेकर दो अलग-अलग श्रमिक स्पेशल ट्रेनें 10 और 11 मई को बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रविवार की शाम 6.30 बजे नागापल्ली से ट्रेन पहुंचेगी। जबकि, सोमवार दोपहर 3.30 बजे मेंगलोर से आने वाली ट्रेन के आने की सूचना है। उतरने के बाद सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर संबंधित जिलों के लिए खुलने वाली बसों में सवार कर उनके गृह जिले और प्रखंडों तक भेजा जाएगा।

धनबाद: जिले में अब तक चार संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में शनिवार को कोरोना के दो और पॉजिटिव मिले। दोनों मां-बेटे धनबाद के जामाडोबा जोरापोखर के हैं। डीसी अमित कुमार ने बताया कि महिला कैंसर से पीड़ित है। दो दिन पहले बेटा मां का मुंबई में इलाज कराकर एंबुलेंस से धनबाद लौटे थे। वे लोग सीधे बेटी के घर कुमारधुबी स्थित बाघाकुड़ी जा रहे थे। उन्हें निरसा में रोक लिया गया। स्क्रीनिंग के बाद सैंपल जांच के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

जमशेदपुर: जिले में अबतक 2279 से अधिक लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इसमें 2069 का रिपोर्ट निगेटिव है। 210 की रिपोर्ट आनी बाकी है। गुजरात में फंसे करीब 1234 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशन ट्रेन रविवार शाम 4.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन गुजरात के मोरबी स्टेशन से शनिवार सुबह 11 बजे खुली।

हजारीबाग: जिले में अब तक तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। शनिवार तक जिले में कुल स्क्रीनिंग का आंकड़ा 22197 पहुंच गया है । इसमें 18957 दूसरे राज्यों से आए प्रवासी शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय ने कई आदेश राज्यों को दिए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत अनुदेशों को देखते हुए उपायुक्त डॉक्टर भुवनेश प्रताप सिंह ने संपूर्ण हजारीबाग जिला में 144 निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो 17 मई तक प्रभावी रहेगा।

कोडरमा: 28 दिनों के बाद शुक्रवार की रात कोडरमा में दो और कोरोना पॉजिटिवि मरीज मिले। प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोमचांच स्थित महिला कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से रातों-रात उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से होली फैमिली में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया। जिन दो लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं उसमें एक डोमचांच प्रखंड के के बगरीडीह निवासी है। दूसरा जयनगर प्रखंड अंतर्गत तमाय पंचायत के धरायडीह का रहने वालाहैं। इससे पहले कोडरमा अपने एकमात्र संक्रमित मरीज की अस्पताल से छुट्‌टी के बाद ग्रीन जोन में आ गया था, मगर अब वह वापस ऑरेंज जोन में चला गया है।

गढ़वा: जिले में अब तक 23 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। तीन स्वस्थ्य हो चुके हैं। शनिवार को बंशीधरनगर के अधौरी गांव में प्रवासी मजदूरों के आने की सूचना पर मुखिया और रोजगार सेवक गांव में पहुंचकर सभी को क्वारैंटाइन सेंटर ले जाने के लिए पहुंचे। क्वारैंटाइन सेंटर न जाने की बात कह प्रवासी मजदूरों ने मुखिया के साथ हाथापाई की। दो सिपाही के गांव में पहुंचने पर भी प्रवासी मजदूर नहीं माने और पुलिस से धक्का-मुक्की की। फिर थाना प्रभारी पंकज तिवारी गांव में पहुंचकर श्रमिकों को समझाया तब उन्हें क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी को इस हाथापाई में चोटें नहीं आई हैं। सिर्फ धक्का-मुक्की का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है कि लाठीचार्ज और पथराव किया गया है।

सिमडेगा: जिले के दोनों कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया है। जिले में अब तक 575 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं जिसमें से 301 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 267 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक यहां 29 लोगों को क्वारैंटाइन जबकि 770 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

पलामू: पलामू जिले में कोरोना के अब तक आठ केस मिले हैं। इनमें से तीन ठीक हो चुके हैं। शनिवार को तीनों ठीक हो चुके लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पांच नए संक्रमितों को पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। लेस्लीगंज प्रखंड के तीन कोरोना मरीज को 25 अप्रैल की रात में नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।

गिरिडीह: जिले के दोनों कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक 705 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से दो रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 289 रिपोर्ट निगेटिव आई है। 415 रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, कुल 96 संदिग्धों को क्वारैंटाइन सेंटर जबकि 3985 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

दुमका: जिले में मिले 2 संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी 12 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेजा गया था।सभी हाई रिस्क कांटेक्ट में आये लोग थे।सभी 12 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है। क्वारैंटाइन सेंटर में अनधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित है। सिर्फ ड्यूटी में लगे लोग ही प्रवेश कर सकते हैं।

  • राज्य में कुल 157 संक्रमित: रांची के 94, गढ़वा 23, बोकारो 10, पलामू 08, देवघर 04, हजारीबाग में 03, धनबाद 04, गिरिडीह 02, सिमडेगा 02, जामताड़ा 02, दुमका 02, कोडरमा 02 और गोड्डा में 1 मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • राज्य में अब तक 04 की मौत: रांची में तीन जबकि बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है।
  • राज्य में स्वस्थ्य हुए 78 मरीज: रांची में 50, बोकारो में 09, पलामू में 03, धनबाद में 02, हजारीबाग में 03, देवघर में 02, गिरिडीह में 02, सिमडेगा में 02, गढ़वा में 02 जबकि राज्य के अन्य जिलों से संक्रमित मरीजों में 03 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची के हटिया स्टेशन पर मरीजों और उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों और एंबुलेंस के जरिए उनके घर भेजा गया। ये सभी झारखंड के विभिन्न जिलों से हैं जो इलाज कराने वेल्लोर गए थे। लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए थे।




2

Govt allows opening 3000 CBSE affiliated schools for evaluating class 10, 12 answer sheets

The board has also given guidelines for the evaluation process.




2

Concord and the telegraph: read before the Concord Antiquarian Society, January 6, 1902 / by Alfred Munroe

Archives, Room Use Only - F74.C8 M86 1902




2

Gründliche Darstellung des electro-magnetischen Telegraphen: nach dem System des Professor Morse / von Alfred Vail, Assistent-Director des electro-magnetischen Telegraphen in den Vereinigten Staaten ; aus dem Englischen übersetzt von Clemens Ger

Archives, Room Use Only - TK5123.V3515 1848




2

Cours élémentaire sur le télégraphe Baudot: à l'usage du personnel du service des transmissions et des aspirants au cours de dirigeur / par Louis Naud ..., C. Beugin..

Archives, Room Use Only - TK5262.N38 1931




2

Notes of a course of seven lectures on electrical phenomena and theories: delivered at the Royal Institution of Great Britain, April 28-June 9, 1870 / by John Tyndall, LL.D. F.R.S

Archives, Room Use Only - QC531.T98 1884




2

Notice sommaire sur la télégraphie sans fil et les appareils de communication électrique sans fil en service dans l'aviation et l'infanterie / Ministère de la guerre, génie

Archives, Room Use Only - UG605.F8 F73 1917




2

Cleveland & Pittsburgh Rail Road Telegraph Department: instructions to employés.

Archives, Room Use Only - HE2791.C54 T46 1867




2

Proceedings of the stockholders of the N. Orleans and Ohio Telegraph Company: at their annual meeting, at Louisville, Ky. in May, 1852.

Archives, Room Use Only - HE7797.N49 N49 1852




2

Voltaic phenomena / by W.R. Grove, Esq., M.A., F.R.S., Professor of Experimental Philosophy London Institution ; from the Electrical magazine, no. 2, October 1, 1843

Archives, Room Use Only - TK2921.G76 1843




2

Telephones and telegraphs: 1902.

Archives, Room Use Only - HE7781.U65 1906




2

Verkehrsmittel Telegraph: zur Geschichte der Telegraphie im 19. Jahrhundert bis 1866 unter besonderer Berücksichtigung des Raumes Hannover-Bremen: von der Fakultät für Geistes- und Sozialwissenschaften der Universität Hannover zur Erla

Archives, Room Use Only - TK5174.H36 S45 1980




2

Telephones and telegraphs and municipal electric fire-alarm and police-patrol signaling systems: 1912.

Archives, Room Use Only - HE8819.U65 1915




2

Handbuch der electrischen, galvanischen, magnetischen und electromagnetischen Telegraphie: ein theoretisch-praktischer Leitfaden zur richtigen Kenntniss der bezüglichen Apparate, Batterien und deren chemischen Prozesse, dann der Einschaltungs-Methode

Archives, Room Use Only - TK5261.F78 1854




2

Télégraphie aux armées: instruction sur le service télégraphique aux armées.

Archives, Room Use Only - UG605.F8 F735 1917




2

Forty years of electrical progress: a reprint of the articles which appeared in the 2000th number of "The Electrician", September 15th, 1916.

Archives, Room Use Only - TK57.F67 1916