0

दूसरे राज्यों से आए 600 मजदूरों को दतिया पुलिस ने रोका तो सिंध पुल पर जाम किया हाईवे और आधे घंटे करते रहे हंगामा

सैकड़ों किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने घर लौट रहे 600 से ज्यादा मजदूरों ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सिंध नदी के पुल पर जमकर हंगामा किया। दतिया पुलिस ने उन्हें रोक दिया और अपने जिले की सीमा में प्रवेश नहीं दिया तो गुस्साए मजदूर बीच पुल पर ही धरने पर बैठ गए और लगभग आधे घंटे तक हाईवे जाम रखा जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। समझाने पर मजदूरों ने पुलिकर्मियों को नदी में फेंकने की धमकी भी दी। बाद में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाया और मॉडल स्कूल व वेयर हाउस में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में भोजन की व्यवस्था की और दोपहर तक 16 बसों की व्यवस्था कर मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया। सभी मजदूरों की जांच कराई गई और बसों को सेनेटाइज किया।
दरअसल राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से लौटकर करीब 600 मजदूर छतरपुर सहित पन्ना, सतना, दमोह, टीकमगढ़ और रीवा आदि में अपने घर पैदल जा रहे थे। डबरा चैक पोस्ट से तो वह निकल गए, लेकिन जैसे ही सिंध नदी के पुल को पार कर दतिया चैक पोस्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने प्रवेश करने से रोक दिया। इससे नाराज होकर सभी मजदूर वापस लौटकर नदी के पुल पर धरने पर ही बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। इससे करीब आधा घंटा तक पुल से वाहनों का आवागमन बंद हो गया और वाहनों की लाइन लग गई। मजदूरों को पुल पर बैठा देख चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो अधिकांश मजदूर आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों को पुल के ऊपर से नदी में फेंकने के लिए कहने लगे, इससे घबराकर वह पुलिसकर्मी भी वापस लौट गए।

एसडीएम के समझाने पर माने, क्वारेंटाइन सेंटर में किया भोजन, इसके बाद बसों में सवार होकर घर गए

बाद में सूचना मिलने पर एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, तहसीलदार नवनीत शर्मा, नगरपालिका अधिकारी प्रदीप भदौरिया, अनुपम पाठक मौके पर पहुंच गए और सभी मजदूरों को समझाकर मॉडल स्कूल व वेयर हाऊस में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में ले जाकर सभी की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सभी को भोजन कराया गया। इसके बाद दोपहर में 16 बसों के माध्यम से मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। मामले की सूचना पर ग्वालियर से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन की व्यवस्था से नाराज थे, किया हंगामा
सभी मजदूर गर्मी और धूप के बीच पैदल ही जा रहे थे, ऐसे में दतिया पुलिस द्वारा उन्हें जाने से रोक दिया गया। मजदूरों का कहना था कि एक तो वह धूप में पैदल चल रहे हैं ऊपर से उनके साथ गलत तरीके का व्यवहार किया जा रहा है। उनको घर पहुंचाए जाने के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं की जा रही है। बच्चों और सामान लेकर जैसे तैसे वह जा रहे हैं तो उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। सभी एक ही बात कह रहे थे कि क्या वह इंसान नहीं है या फिर इस देश के नागरिक नहीं है।

आधा घंटे तक लगी लाइन कई वाहन चालक फंसे
मजदूरों द्वारा सिंध नदी के पुल पर बैठकर जाम लगा दिया गया था। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई। डबरा की ओर से सभी वाहन इस ओर रुक गए और दतिया की ओर से आने वाले वाहन भी उस तरफ रुक गए। ऐसे में वाहन चालक भी परेशान होते रहे। मजदूरों के पुल पर से हटने के बाद भी करीब आधा घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। इस दौरान कई लोग सड़क पर फंस गए थे, जिन्हें जाम से निकलने में परेशानी हुई।

ससुर की मौत हो गई इसलिए घर जा रहे
रामकलीबाई, निवासी छतरपुर ससुर की गुरुवार को मौत हो गई है। इस वजह से जल्दी घर जा रहे हैं। अभी अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया है। कई जगह अधिकारियों से मिन्नत कर रहे हैं, लेकिन कोई भी घर भेजने की व्यवस्था नहीं कर रहा। मजदूरों को घर जाने के लिए शासन की कोई व्यवस्था भी नहीं है। पैदल जा रहे हैं, फिर भी रोक रहे हैं। परेशानी में परेशान कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Datia police stopped 600 workers from other states, then the highway blocked the Sindh bridge and the commotion continued for half an hour.




0

केंद्र की हर गतिविधियों की 10 कैमराें से हो रही निगरानी, 161 किसानों ने 1077 किलो अफीम सौंपी

नारकोटिक्स विभाग के द्वितीय खंड मनासा क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसानों की अफीम का तौल अल्हेड़ रोड स्थित आस्था कॉलेज परिसर में चल रहा है। जहां की प्रत्येक गतिविधियों की 10 सीसीटीवी कैमरों से अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा में 1-4 का पुलिस स्टाफ लगा हुआ है। जिला अफीम अधिकारी के. मुरलीकृष्णन ने कहा कि तीसरे दिन शुक्रवार को 161 किसानों ने विभाग को 1077.210 किलो अफीम सौंपी। इनको 17.81 लाख रुपए का भुगतान किया। विभाग द्वारा अब किसानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। शनिवार को रूपावास, पावटी, कोटड़ी गुजरत, सुंडी, कंजार्डा क्रमांक-2, डांगड़ी एवं सोजावास के करीब 153 किसानों को बुलाया है।
अच्छी क्वालिटी के आ रही अफीम- विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसानों से मिली अफीम की क्वालिटी अच्छी है। कुछ ही मात्रा में डब्ल्यूएम की आ रही है। किसानों ने कहा कि तौल केंद्र पर व्यवस्था बहुत अच्छी है। अफीम तौल होने के बाद जांच के लिए 50 ग्राम अफीम का सैंपल लिया जा रहा है। इससे किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All the activities of the center are monitored by 10 cameras, 161 farmers handed over 1077 kg of opium




0

स्कूल प्रबंधन ने 100 पीपीई किट सौंपी

कोरोना संक्रमण से बचाव में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित प्रशासन के अधिकारियों 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। इनको सामाजिक संगठनों द्वारा पीपीई किट उपलब्ध करवाई जा रही है। स्प्रिंग वुड स्कूल प्रबंधक राहुल पाल ने जिला प्रशासन को 100 पीपीई किट प्रदान की। इस पहल को कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने सराहा है और लोगों से सहयोग की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
School management handed over 100 PPE kits




0

पुणे से पत्नी और दो बच्चों के संग 1100 किमी बाइक से आया युवक, बैराड़ में पानी पीने रुका तो दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, घर से 70 किमी पहले मौत

महाराष्ट्र के पुणे से पत्नी व दो बच्चों के संग बाइक से 1100 किमी का सफर तय कर सबलगढ़ निवासी युवक जीवनलाल शिवपुरी जिले के बैराड़ में पानी पीने के लिए सड़क किनारे कुछ देर रुका। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे स्थानीय युवक ने तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए जीवनलाल को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल से उसका घर महज 70 किमी दूर रह गया था। वहीं बदरवास के नजदीक फोरलेन हाईवे पर ट्रक से टकराकर ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार तीन दंपति घायल हो गए। हालांकि ऑटो में सवार छह बच्चों में से किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।
जीवनलाल (32) पुत्र लालपत प्रजापति निवासी ग्राम जावरोल तहसील सबलगढ़ जिला मुरैना अपनी पत्नी रोहिणी, बेटा कार्तिक (6) और दूसरे बेटे मोहित (3) के संग बाइक से पुणे से 7 मई गुरुवार की रात 8.30 बजे बैराड़ से 2 किमी पहले तक आ गया। यहां वह पानी पीने के लिए बाइक रोककर खड़ा हुआ, तभी एक युवक तेजी एवं लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और जीवनलाल को टक्कर मार दी। हादसे में जीवनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुणे से उसके साथ आए तीन-चार अन्य बाइक सवार साथी उसे जिला अस्पताल लेकर आ गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से मृतक जीवनलाल का गांव करीब 70 किमी दूरी पर रह गया था। घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। लॉक डाउन में काम बंद हो जाने की वजह से जीवनलाल अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर घर वापस जा रहा था।

पति की मौत से अनभिज्ञ पत्नी ने शॉल बिछाकर सुला दिए अपने थके हारे बच्चे

पुणे में टाइल्स बिछाने का काम करते थे: ज्ञान सिंह

जिला अस्पताल में जीवनलाल की मौत के बारे में उसकी पत्नी रोहिणी व दोनों बच्चों को नहीं बताया गया। रात में थके हारे बच्चों को रोहिणी ने शॉल बिछाकर ट्रॉमा सेंटर के अंदर फर्श पर सुला दिया। महिला ने अपने पति के बारे में पूछा तो बताया कि अभी इलाज चल रहा है। मृतक के माता व भाई शिवपुरी पहुंचे, तब महिला को पति की मौत का पता चला।
जीवनलाल के साथ ही पुणे से लौट रहे (रिश्ते में जीजा) ज्ञानसिंह प्रजापति निवासी जवेरा ने बताया कि वे पुणे में टाइल्स बिछाने का काम करते थे। लॉक डाउन खुलने के इंतजार में सारा राशन खत्म हो गया। थोड़े बहुत पैसे बचे तो पेट्रोल भरवाकर पत्नी-बच्चों को लेकर घर लौटना ही बेहतर समझा। हताश होकर ज्ञानसिंह ने कहा कि भूखों मरने से बेहतर है, फिर चाहे रास्ते में मरना लिखा है तो मर जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 मई की शाम पुणे से निकले थे।

शराब पिए था बाइक सवार, ग्रामीणों ने भगा दिया
बैराड़ के पास जिस बाइक सवार ने जीवनलाल को टक्कर मारी, वह शराब के नशे में था। ज्ञानसिंह ने बताया कि नशे की हालत में हमने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया था लेकिन स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने उस बाइक सवार को भगा दिया। हम जीवनलाल को लेकर अस्पताल लेकर चले आए।

इधर... हाईवे पर ट्रक से टकराकर ऑटो पलटा, अहमदाबाद से अंबाह लौट रहे 3 दंपति घायल


ऑटो क्रमांक जीजे 01 बीबी 6418 से तीन दंपति अपने छह बच्चों के संग अहमदाबाद से लौट रहे थे। बदरवास के नजदीक गुरुवार की रात 9 बजे ट्रक से टकराकर ऑटो कुल्हाड़ी गांव के पास पलट गया। हादसे में प्रेम सिंह पुत्र पातीराम कोली के पैर और हाथ में चोट आई है। नारायणी पत्नी प्रेम सिंह चोटिल हैं। रिंकू पुत्र पूरन सिंह कोली, बेबी पत्नी रिंकू कोली और निहाल पुत्र पातीराम व हेमलता पत्नी निहाल भी घायल हैं। हालांकि ऑटो में सवार 6 बच्चे सुरक्षित हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, तब सारे बच्चे अपने मम्मी-पापा को लेकर लाइन से बैठकर चिंतित और मायूस नजर आए। ऑटो से 5 मई की शाम अहमदाबाद से मुरैना जिले की अंबाह तहसील के गांव पाराशर की गढ़ी के लिए निकले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth came from Pune with bike and 1100 km bike with wife and two children, stopped drinking water in Bairaad, second bike collided, 70 km before home




0

शराब की दुकान में चोरी करने वाले 3 और पकड़े, 60 हजार रु. बरामद

दिनारा रोड पर देशी शराब की दीवार तोड़कर 284 पेटी चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को चोरी हुईं शराब की पेटियां तो नहीं मिली लेकिन शराब की पेटियों को बेचकर जमा की गई रकम 60 हजार रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने कुछ और साथियों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
टीआई योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि करीब सप्ताह भर पहले दिनारा रोड स्थित लायसेंसी देशी शराब की दुकान से 280 पेटी शराब चोरी हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था और उनके द्वारा बताए जाने पर पुलिस ने राजा ठाकुर निवासी रेलवे स्टेशन, नफीश खां और असलम निवासी सपा पहाड़ को गिरफ्तार किया है। इन चोरों से 60 हजार रुपए बरामद किए हैं। अब तक पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही एक लाख रुपए से अधिक कीमत की रिकवरी पुलिस ने कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

शहर-कस्बों को सेनेटाइज करने जो कैमिकल डबरा-बिलौआ में 20 से 39 रु. ली. में खरीदा, हमारे यहां उसका 70 से 98 रु. तक भुगतान

कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य शासन से मिले लाखों रुपए के बजट को नगरीय निकाय मनमाने ढंग से खर्च करने में लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि गली-मोहल्लों को सेनेटाइज करने में उपयोग होने वाला सोडियम हाइपोक्लोराइड ग्वालियर जिले की डबरा व बिलौआ जैसे छोटे निकायों ने 20 से 39 रुपए प्रति लीटर में खरीदा जबकि मुरैना नगर निगम, पोरसा, जौरा, अंबाह, सबलगढ़, कैलारस व झुंडपुरा की निकायों ने 84 से 90 रुपए प्रति लीटर तक खरीदी बताकर लाखों रुपए का भुगतान भी कर दिया। सवाल यह है कि कैमिकल की क्वालिटी थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन इतनी अलग नहीं कि उसमें प्रति किलो 50 से 60 रुपए का अंतर आ जाए। कुछ यही स्थिति भोजन के पैकेज पर भी है। कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए भोजन के पैकेट में सूखी सब्जी, 6 पूडी, अचार दिया जा रहा है। लेकिन इस पैकेट का भुगतान झुंडपुरा नगर पंचायत ने 50 रुपए पैकेट के हिसाब से किया तो सबलगढ़ में 70 रुपए पैकेट की दर से पेमेंट ठेकेदार को किया गया। नगर निगम मुरैना ने तो रेट व मात्रा न दिखाते हुए सीधे-सीधे 4 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। वहीं अब नगर निगम सीमा में संचालित मीट की दुकानों को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति निम्न जारी कर दी है।

5.60 लाख का सॉल्यूशन खरीदा, सबलगढ़ जौरा-कैलारस में भी लाखों का भुगतान
शहर के गली-मोहल्लों को सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम मुरैना ने 90 रुपए प्रति लीटर की दर से 13 हजार 200 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीदकर 11 लाख 88 हजार का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी अन्य सॉल्यशून की खरीद पर निगम ने 5 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। यह सॉल्यूशन क्या है, यह किसी को नहीं पता। इसी तरह जौरा नगरपालिका ने भी 2 लाख 95 हजार, सबलगढ़ नगर पालिका ने भी 3 लाख 20 हजार, कैलारस नगर पंचायत ने भी 84 हजार रुपए का भुगतान कर दिया।

आज से 11 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे कोर्ट
लॉकडाउन के दौरान हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देश पर कोर्ट में भी कामकाज बंद कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अब कोर्ट भी खुलेंगे। मीडिया सेल प्रभारी रश्मि वैभव शर्मा ने बताया कि इस दौरान अर्जेंट एवं असीमित कार्य होंगे। जिसमें पक्षकारों की आवश्यक नहीं होगी। केवल उनके अभिभावकों को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा। ऐसे मामलों की सुनवाई की सूचना अभिभावकों को संबंधित न्यायालय द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दी जाएगी। यह व्यवस्था 17 मई तक प्रभावी रहेगी।
18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव, स्टाफ नर्सों के पड़ौसियों की रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को ग्वालियर से 19 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट मिली। इनमें से 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, वहीं एक सैंपल रिजेक्ट हो गया। वहीं शुक्रवार को 25 और लोगों के सैंपल भेजे गए। वहीं गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव 2 स्टाफ नर्सों के पड़ौसियों, उनके संपर्क में आईं नर्सों व डॉक्टर्स के सैंपल की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

इधर...व्यापारियों ने खाेली किराना मार्केट, अफसरों ने बंद कराई, कलेक्टर का आश्वासन-जल्द खुलवाएंगे दुकानें
औरेंज जोन में शामिल मुरैना शहर में कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश पर ऑड-इवन के आधार पर बाजार खुल गए हैं। लेकिन संकरी गलियों में स्थित किराना, सराफा, मोबाइल मार्केट अभी भी बंद हैं। नगर निगम द्वारा इन दुकानों के ऊपर दो दिन में नंबरिंग कर दी गई। इसके तहत एक नंबर वाली दुकानें सोमवार-गुरुवार, 2 नंबर वाली दुकानें मंगलवार-शुक्रवार व 3 नंबर वाली दुकानें बुधवार व शनिवार को खोली जानी थीं। नंबरिंग होने पर शुक्रवार को किराना मार्केट के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले तो फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर रेखा सोनी ने मौके पर पहुंचकर इन दुकानों को बंद करा दिया। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि हमारी दुकानें कब खुलेंगी। इसको लेकर व्यापारी एकजुट होकर एसडीएम आरएस वाकना से मिलने पहुंचे। लेकिन वे सीधे कलेक्टर प्रियंका दास के पास पहुंच गए। इस पर कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा कि-आप थोड़ा सहयोग करें, हम व्यवस्थाएं बना रहे हैं। आपके प्रतिष्ठान खुलवाने के आदेश हम जल्द जारी करेंगे, तक कहीं जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।

47 वार्डों में से 30% गली-मोहल्ले में सेनेटाइज, शेष वार्ड अभी भी सूखे
शहर में 14 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर निगम ने शहर को सेनेटाइज करने के लिए 28 अप्रैल तक 11 लाख 88 हजार रुपए का सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीदा। लेकिन शहर के कंटेनमेंट जोन में शामिल वार्ड 47, 48, 09, 08 सहित इस्लामपुरा के वार्ड 19, 20, 18, 16, 17 में जरूर फायर विभाग के सेनेटाइज वाहन पहुंचे। जहां पार्षद रसूखदार थे, वहां तीन-तीन बार सेनेटाइज किया गया, शेष वार्डों में सेनेटाइज हुआ ही नहीं। शहर के गणेशपुरा इलाके के वार्ड 33, 32 में भी कोरोना पॉजीटिव स्टाफ नर्स मिलने के बाद शुक्रवार को गाड़ी सेनेटाइज करने के लिए पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To sanitize city-towns, which are available in Chemical Dabra-Biloua from Rs 20 to 39. Lee I bought it at our place for Rs 70 to 98. Pay up to




0

8-10 दिन और लाॅकडाउन का सख्ती से करें पालन, तभी कोरोना से जीत सकेंगे -कलेक्टर

बड़नगर भी काफी संवेदनशील केंद्र बन गया है। कोरोना की दृष्टि से देखे तो 41 केस आ चुके हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि वायरस का जो फैलाव है, वह तीन-चार परिवार तक ही सीमित है। यहां पर स्थानीय प्रशासन व डाॅक्टर की टीम ने अच्छे कार्य करके सभी को क्वारेंटाइन करा दिया था। कोरोना जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि अब जांच रिपोर्ट 36 घंटे में मिल जाएगी। यह बातकलेक्टर आशीषसिंह ने गुरुवार को क्वारेंटाइन केंद्र के निरीक्षण पश्चात पत्रकारों से चर्चा में कही।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न कर्फ्यू में ढील के मामले में आपने कहा कि आप सभी के सहयोग से हम उस मुकाम पर आ गए है कि कोरोना की जंग जीत सकते हैं। इसके लिए हमें 8-10 दिन तक सख्ती से कर्फ्यू का पालन करना होगा। कंटेनमेंट एरिया के साथ ही पूरे नगर में आशा व स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं से निरंतर सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य करवाया जाए। यह कार्य सतत जारी रहे। इससे जैसे ही कोई सर्दी, खांसी व सांस लेने में दिक्कत के मामला सामने आए तो डाक्टर को दिखाएं।
इसके पूर्व कलेक्टर सिंह ने तहसील परिसर में स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली और कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए सुझाव भी लिए। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय के सामने वकीलों के लिए बनाए शेड में बैठकर बैठक ली। वे यहां करीब 45 मिनट तक अफसरों से चर्चा करते रहे।
बैठक में एसडीएम एकता जायसवाल, तहसीलदार सुरेश नागर, बीएमओ प्रमोद अर्गल, मेडिकल ऑॅफिसर देवेंद्र स्वामी, सुयश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति, नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किंशुक, महिला एवं बाल विकास के एके परिहार सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर सिंह ने शहर के गुप्ता नर्सिंग होम, शिवाजी रोड कंटेंनमेंट एरिए का निरीक्षण किया। पश्चात इंद्रप्रस्थ क्वारेंटाइन केंद्र में वेद परिवार के विकास वेद व प्रितेश वेद से चर्चा की।
मेडिकल संचालक 24 घंटे दे रहे सेवा
माकड़ौन में एक मेडिकल स्टोर संचालक शैलेंंद्र रावल घंटे सेवा दे रहे हैं। माकड़ौन तहसील के तहत करीब 110 गांव लगते हैं। इन गांवों से आने वालों को मेडिकल संचालक द्वारा 24 घंटे दवा दी जा रही है। इससे सभी को राहत मिल रही है। इसमें प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। पुलिस विभाग,औषधि निरीक्षक, उज्जैन केमिस्ट एसोसिएशन एवं तहसीलदार सपना शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा। इसके कारण आज तक दवाई सप्लाई सुचारू रूप से हो रही है। मेडिकल पर 24 घंटे में पहुंचकर दवा ले सकता है। मेडिकल संचालक डॉक्टर की सलाह पर दवा देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8-10 days and strictly follow the lockdown, only then you will be able to win from Corona - Collector




0

बैरिकेड्स के पास थूकने पर 1 हजार तथा लॉकडाउन में बाइक का उपयोग करने पर 500 का जुर्माना लगाया

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी जुर्माना करने का ऐलान किया है। शुक्रवार शाम को गंज पुलिस ने कंट्रोल रूम चौराहे पर बैरिकेड्स के पास थूकने पर कैफ पिता सलीम पटेल पर एक हजार का जुर्माना लगाया। वहीं लॉकडाउन में बाइक का उपयोग करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

आपसी विवाद में 20 साल से साथ रह रही महिला की गला दबाकर कर दी हत्या

आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने 20 साल से साथ में रह रही महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक समीप गांव बालोदा लक्खा में बुधवार देर रात नाहर सिंह ने राजूबाई (55साल) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले नाहर सिंह ने राजू बाई की लाठियों से पिटाई की। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना मुख्यालय के एसआई सुरेश सोनगरा ने बताया कि बालोदा लक्खा निवासी नाहरसिंह ने राजूबाई के साथ लाठी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है। बताया गया कि महिला पिछले 20 वर्षों से शादीशुदा पति को छोड़कर नाहरसिंह के साथ रह रही थी। जबकि आरोपी भी शादीशुदा है। नाहरसिंह की शादीशुदा पत्नी पिछले कई सालों से मायके में रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

तेंदूपत्ता संग्रहण का काम 7 दिन बाद से, 11200 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य

ब्लॉक में इस बार वनोपज तेंदूपत्ता संग्रहण का काम आगामी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। शाहपुर भौंरा रेंज की 5 समितियों काे इस बार करीब 11 हजार 200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य मिला है। जानकारी के अनुसार इस बार तेंदूपत्ता बहुत अच्छी क्वालिटी का है, पत्ता बड़ा भी है और बहुतायत में है। इससे संग्रहणकर्ताओं काे इस बार काफी लाभ हाेने की उम्मीद है।

दोनों रेंज में करीब 10 हजार संग्राहक
शाहपुर रेंज की दो समितियों में करीब 3800 औैर भौंरा रेंज की धार, डाबरी और धपाड़ा समितियों में करीब 6200 तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। बीते साल भौंरा रेंज में 9 हजार 166 मानक बोरा पत्ता संग्रहण हुआ था। इस बार 7600 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य है। शाहपुर रेंज में बीते साल लगभग 4 हजार 576 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण हुआ था। इस बार 3 हजार 600 मानक बोरा लक्ष्य है।

संग्राहकाें काे 3 कराेड़ का नकद हाेगा भुगतान
शाहपुर तहसील क्षेत्र के 10 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकाेें काे तेंदूपत्ता से करीब 3 कराेड़ रुपए का नकद भुगतान वन विभाग तेंदूपत्ता खरीदी के दाैरान देगा। इससे 3 कराेड़ की अाय ग्रामीण संग्राहकाें काे हाेगी। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण पर हाेने वाले लाभांश का भी वितरण वन विभाग के माध्यम से किया जाता है। वन विभाग इसकी खरीदी करता है।

महाराष्ट्र, राजस्थान, दक्षिण भारत में डिमांड
मप्र के जंगलाें में हाेने वाले तेंदूपत्ता की मांग महाराष्ट्र, राजस्थान, दक्षिण भारत में ज्यादा है। इस पत्ते का इस्तेमाल तंबाकू बनाने औैर बीड़ी उद्याेग में हाेता है। मप्र के जंगलों में तेंदूपत्ता बड़े पैमाने पर हाेता है। जबकि दूसरी जगह हाेेने वाले तेंदूपत्ता की ज्यादा पूछ परख नहीं हाेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

लॉकडाउन में नमकीन बनाने और बेचने पर दुकान सील 

नमकीन व्यापारी द्वारा प्रशासन के आदेश एवं लॉकडाउन की अनदेखी करने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। नमकीन व्यापारी द्वारा प्रशासन द्वारा निर्धारित लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए नमकीन का निर्माण कर बेचा जा रहा था। दूसरे कई नमकीन व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर घर बैठे हुए हैं। नमकीन भी दूसरों की तुलना में अधिक कीमत में विक्रय किया जा रहा था। मामले में कांग्रेस नेता द्वारा एसडीएम गौरव बैनल को शिकायत की गई थी। इस पर एसडीएम बैनल के निर्देश पर नमकीन व्यापारी की दुकान आगामी आदेश तक सील की गई। वही आगामी आदेश तक किराना की दुकानों के अलावा अन्य कोई दुकान खुली पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

34 वैगन में भरी थी 2610 टन गैस, आग न लगे इसलिए बंद की स्टेशन की बिजली

एलपीजी गैस से भरे वैगन ले जा रही मालगाड़ी शुक्रवार को खंडवा जंक्शन पर रेलवे गुड्स गार्ड की सतर्कता से हादसे का शिकार होते-हाेते बच गई। 34 वैगन की मालगाड़ी में 2610 टन एलपीजी गैस भरी थी। इसके एक वैगन में लगभग 40 टन एलपीजी थी। जिससे लगभग 20 हजार घरेलू गैस सिलेंडर भर सकते हैं। इधर, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर देर रात इंदौर पीथमपुर से पहुंचे गैस कंपनी के इंजीनियर लीकेज को ठीक करने में जुटे रहे।
कोंकण रेलवे के थोरूर डिपो से बकनिया भोपाल जा रही मालगाड़ी शाम 4.50 बजे खंडवा पहुंची। मालगाड़ी के पहुंचने पर जब स्टाफ बदला तो गार्ड आलोक द्विवेदी ने इंजन से वैगन का निरीक्षण शुरू किया। गार्ड को वैगन क्रमांक डब्ल्यूआर-4208961158 से गैस की महक व सीटी की आवाज सुनाई दी। गार्ड ने शाम 5.25 बजे मालगाड़ी के वैगन से लीक हो रही गैस की सूचना डिप्टी स्टेशन मैनेजर एसके शर्मा व एसके मंडल को दी। दोनों अधिकारियों ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना देकर शाम 6 बजे ओवर हेड लाइन सहित स्टेशन परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कराई। अधिकारियों नए फुट ओवर ब्रिज पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए आरपीएफ-जीआरपी के जवान तैनात किए। इधर, स्टेशन पहुंची कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल, एसपी शिवदयाल सिंह ने स्टेशन मैनेजर जीएल मीणा, आरपीएफ टीआई महेंद्र कुमार खोजा, जीआरपी टीआई हेमंत श्रीवास्तव से स्टेशन परिसर की सुरक्षा पर चर्चा की। कलेक्टर ने अकोला से खंडवा आ रही 1400 मजदूरों की श्रमिक एक्सप्रेस के यात्रियों की सुरक्षा एवं मालगाड़ी से दूरी पर भी अधिकारियों से जानकारी ली।

गार्ड की सतर्कता से टला हादसा : मालगाड़ी की 12वीं वैगन के ढक्कन से लीक हो रही थी गैस, स्टाफ बदले के दौरान गार्ड ने सीटी की आवाज व गैस की गंध से पकड़ा लीकेज, टला हादसा

रात 10.30 बजे यार्ड ले गए मालगाड़ी को
रात 10.30 बजे मालगाड़ी को बैक कर यार्ड ले जाया गया। जहां पर उसकी रिपेयरिंग हुई। पीथमपुर से आई टीम ने रात करीब 1.05 बजे लीकेज रिपेयरिंग का काम पूरा किया। जल्द ही इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

डरे लोग : स्टेशन से सटे सूरजकुंड कॉलोनी व मालीकुआं तक बदबू
प्लेटफार्म पर शाम 4.50 से खड़ी मालगाड़ी के वैगन से लीक हाे रही एलपीजी गैस की गंध सूरजकुंड कॉलोनी, मालीकुआं, रविंद्र नगर तक पहुंची। रात 10 बजे स्टेशन परिसर से लगे सूरजकुंड कॉलोनी में तो लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिए। वहीं मालीकुआं के लोगों ने गैस के गंध की शिकायत की।

सतर्कता : सुरक्षा के लिए बंद किए ओएचई की सप्लाई
गैस लीकेज से आग नहीं लगे इसके लिए इलेक्ट्रिक इंजन के लिए ट्रैक पर की जाने वाली ओएचई लाइन व स्टेशन परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी। लीक हो रहे वैगन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ-जीआरपी के जवान तैनात रहे।
-जीएल मीणा, स्टेशन मैनेजर

वैगन से आ रही थी स्मैल व आवाज, तत्काल डिप्टी एसएस को सूचना दी
चार्ज लेने के बाद मालगाड़ी की सुरक्षा के लिए जब मैं और मेरे सहयोग नीलेश चवरिया वैगन की जांच कर रहे थे, तब हमें गैस की स्मैल व सिटी की आवाज आई। जब नए फुट ओवर के पास खड़ी वैगन के पास पहुंचे तो वहां स्मैल तेज हो गई। हमने वैगन की जांच की तो उसके ऊपर लगे ढक्कन के वाल्व से गैस लीक हो रही थी। हमने तुरंत इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय में लिखित रूप में दी। जिसके बाद सुरक्षा के तहत ट्रैक के ऊपर ओएचई व स्टेशन परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3410 wagons were filled with 2610 tonnes of gas, so there was no fire.




0

10 रक्तदाताओं का सम्मान

कोरोना संक्रमण के इस दौर में हर शख्स घरों में डरा-सहमा बैठा है। वहीं निवाणा के करीब 10 लोगों ने विपत्ति के इस दौर में जरूरतमंदों की सेवा के लिए जान-जोखिम में डालकर आगे बढ़ते हुए मंगलवार को चाैमू दुसाद ब्लड बैंक में रक्तदान किया। चौमू विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में मुकेश बाडीगर सहित 10 युवकों को सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

हिंडौन से झारखंड-उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के लिए 50 श्रमिकों को जांच के बाद बसों से किया रवाना

लॉकडाउन में श्रमिकों की आवाजाही में छूट मिलने के बाद से शहर मेंश्रमिकों का आवागमन शुरु हो गया है। मंगलवार को सूरत व अजमेर में फंसे हिंडौन क्षेत्र के 50 श्रमिकों की वापसी हुई, जबकि हिंडौन में फंसे झारखंड, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश के करीब 50 श्रमिकों को बसों के माध्यम से रवानगी दी गई। इस दौरान चिकित्सा टीम ने सभी मरीजों की जांच कर उन्हें 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया है।
एसडीएम सुरेश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के श्रमिकों का भी बाहर से आना शुरु हो गया है। मंगलवार को सूरत व अजमेर से 50 श्रमिक हिंडौन आए। जिनकी चिकित्साकर्मी मनोज गुप्ता व पवन बंसल ने राजकीय सीनियर विद्यालय हिंडौन में जांच की। इसी तरह 50 श्रमिकों को झारखंड, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश भेजा गया है।बताया कि उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, झारखंड आदि स्थानों के श्रमिक उपखंड क्षेत्र में मजदूरी व अपना धंधा कर रोजी रोटी कमाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने को हाईकोर्ट में चुनौती, सीएस व एसीएस होम सहित चार को बनाया पक्षकार

(संजीव शर्मा)।कोविड: 19 के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शराब की दुकानों को खोलने व शराब की बिक्री करने के फैसले को पीआईएल के जरिए बुधवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अधिवक्ता निखिलेश कटारा की ओर से दायर पीआईएल में सीएस, एसीएस होम, संयुक्त आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त को पक्षकार बनाते हुए लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने का आग्रह किया है।


पीआईएल पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। पीआईएल में कहा है कि राज्य सरकार ने दो मई के आदेश से लॉकडाउन के दौरान प्रदेशभर में शराब की दुकानों को खोलने और शराब की बिक्री करने की स्वीकृति दी है, लेकिन राज्य सरकार का यह फैसला डब्ल्यूएचओ की कोविड: 19 के संबंध में जारी गाइडलाइन्स का उल्लंघन है।

डब्ल्यूएचओ ने गाइड लाइन में कोविड : 19 को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की बात कही है, लेकिन चार मई को जब राज्य में शराब की दुकानें खुलीं तो वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। इससे कोरोना का संक्रमण प्रदेश में और भी बढ़ेगा।

इसलिए राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान शराबों की दुकानों को बंद कर शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाए। वहीं शराब की बिक्री के लिए कोई वैकल्पिक होम डिलेवरी या अन्य कोई व्यवस्था करे। साथ ही राज्य सरकार को प्रदेश के लोगों के जीवन व स्वास्थ्य की रक्षा सहित पर्यावरण संरक्षण के संबंध में निर्देश दिए जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Liquor Shops In Rajasthan | Rajasthan Liquor Shops Open News Updates On High Court; Ashok Gehlot Govt Violate COVID19 WHO Guidelines




0

55 दिनों से रोजाना करीब 100 घरों का सर्वे कर रही एक आश सहयोगिनी, विरोध का सामना भी किया; लोगों तक मदद पहुंचाई

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई कोरोना वारियर्स दिन-रात काम कर रहे हैं।इनमें से ही एक हैं उर्मिला शर्मा। उर्मिला आशा सहयोगिनी के पद पर रामगंज केजयपुर वार्ड 73 आंगन बाड़ी केंद्र में कार्य कर रही हैं। जो परकोटा क्षेत्र के घी वालों के रास्ते में ही रहती हैं।

उर्मिला र्वे के साथ-साथखतरों एवं बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने 13 मार्च 2020 से ही रोजाना करीब 100 घरों में डोर टू डोर सर्वे कर यह पता लगाने के लिए काम किया कि कहीं कोई कोरोना जैसे लक्षणों का मरीज तो नहीं है। उनके कार्य क्षेत्र में पूरा वार्ड 73 रामगंज सम्मिलित है। जहां दूसरी बार घरों का सर्वे जारी है।

घर पर सिलकर मास्क भी बांटे

उनके साथ 7 आशाएं मिलकर काम कर रही हैं। उर्मिला बताती हैं कि उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए मेहनत से काम करने की कोशिश की है। उन्हें अपने कार्य के दौरान शहर में कई बार विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंंने अपन काम जारी रखा। इतना ही नहीं सर्वे के दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम जैसी आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवायें भी घर-घर पहुंचाईं। बच्चों, बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों का खास ख्याल रखते हुए जरूरी दवाईयां भी पहुंचाईं। इसके अलावा करीब 500 मास्क घर पर सिलकर लोगों को दिए।

उर्मिला बताती हैं कि महिला एवं बाल विकास की ओर से भी 3015 मास्क और महिलाओं के लिए 1000 सैनेट्री पैड दिए गए थे। जिन्हें उन्होंने घर-घर पर जरूरतमंदों का पता लगाकर अपनी टीम के साथ वितरित किया।

एक वॉरियर होने के नाते सभी को ये सलाह देती हैं

  • सामाजिक तौर पर आपस में दूरी बनाये रखें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। बाहर से आये व्यक्ति की तुरन्त सूचना सम्बन्धित क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारी को देवें।
  • बार-बार साबून से हाथ धोये तथा साथ ही बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश न करने दें।
  • खांसते, छीकते समय मुंह पर कपड़ा रखें एवं मास्क का प्रयोग करें। आंख कान, नाक तथा मुंह को छूने से बचें।
  • संक्रमण के लक्षण होने पर उस व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचें और स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देवें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर के रामगंज में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के सामने आए है। यहीं सर्वे कर रही आशा सहयोगिनी।




0

कुल 1094 पॉजिटिव में 435 ही एक्टिव केस; 604 स्वस्थ लोगों में 461 डिस्चार्ज किए जा चुके

शहर में बुधवार को 43नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद अब तक 1094कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जयपुर राजस्थान का एक मात्र ऐसा शहर है जहा आंकड़ा 1 हजार के ऊपर है। वहीं अच्छी खबर ये है कि इनमें सिर्फ 435 एक्टिव केस हैं। वहीं 604 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें से 461 लोग अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं संक्रमित मिले 53लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

राजस्थान में 29 जिलों की स्थिति

शहर पॉजिटिव केस एक्टिव केस सही हुई डिस्चार्ज हुए
अजमेर 179 128 50 5
अलवर 14 7 6 6
बांसवाड़ा 66 8 58 40
बारां 1 1 0 0
बाड़मेर 13 2 1 1
भरतपुर 115 8 105 98
भीलवाड़ा 39 2 35 31
बीकानेर 38 1 36 36
चित्तौड़गढ़ 100 99 0 0
चूरू 14 0 14 12
दौसा 21 3 18 10
धौलपुर 15 14 1 1
डुंगरपुर 9 4 5 5
हनुमानगढ़ 11 0 11 11
जयपुर 1094 435 604 461
जैसलमेर 35 4 31 31
झालावाड़ 42 4 38 27
झुंझुनू 42 2 40 35
जोधपुर 762 518 230 218
करौली 3 1 2 1
कोटा 221 54 158 86
नागौर 119 66 51 9
पाली 35 33 2 2
प्रतापगढ़ 4 1 2 2
राजसमंद 5 5 0 0
सवाई माधोपुर 8 2 5 1
सीकर 7 3 2 2
टोंक 136 15 120 35
उदयपुर 15 9 6 2

कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा 2 से अधिक गंभीर बीमारी वाले मरीजों को, ऐसे 24 की जान गई

कोरोना से जयपुर में लगातार बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा खतरा उन्हीं को है जिन्हें दो से अधिक गंभीर बीमारियां हैं। 52 मौतों में से 24 से ज्यादा लोगों को गंभीर बीमारियां थी। इसके अलावा 12 लोगों को हायपरटेंशन और 7 को पहले से डायबिटीज था। किडनी की दिक्कत 3 लोगों को थी। 8 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 3 में पहले से कोई बीमारी नहीं पाई गई।

मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें उन लोगों की हुई जिन्हें पहले से दो बीमारियां थी। इनकी संख्या करीब 60% है। इसके अलावा डायबिटीज के साथ हार्ट डिजीज वाले पेशेंट के लिए कोरोना सबसे घातक है। क्योंकि ऐसे मरीजों को तेजी से इम्युनिटी कम करता है और हार्ट और शरीर के अन्य अंगों को खराब कर देता है। हाइपरटेंशन और उसके साथ अन्य कोई भी बीमारी मौतों की बड़ी वजह बनी है। इसके साथ ही टीबी और सीओपीडी के मरीजों के लिए भी काफी घातक है।

मोटापा भी घातक... ज्यादातर मामलों में सीवियर कंडीशन में भर्ती हुए मरीज
भास्कर एक्सपर्ट डॉ. सुधीर भंडारी, सीनियर प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. रमन शर्मा, एचओडी मेडिसिन डॉ. एस बनर्जी, सीनियर कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. अजीत सिंह के अनुसार मोटे लोगोें में भी कोरोना काफी खतरनाक दिख रहा है। जिन लोगों की मौत हुुई, उनमें से 88 फीसदी का वजन अधिक था। इसके अलावा िजन मरीजों की मौत हुई, उनमें से अधिकांश में निमोनिया की काफी सीवियर स्टेज सामने आई है। इन मरीजों में अलग तरह के ही साइटोकाइंस मार्कर्स काफी अधिक संख्या में रिलीज हो रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर परकोटे में रोज नए केस सामने आ रहे हैं। जिसके कारण गली-गली में स्क्रीनिंग की जा रही।




0

जोधपुर में 30 बीएसएफ के जवानों समेत 80 पॉजिटिव मिले, जयपुर में 43 संक्रमित; तीन की मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को159 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।इसके अलावा जोधपुर में 50 और संक्रमित मिले। वहींजयपुर में 43,पाली में 12,अजमेर में 5, अलवर में 3, झालावाड़ औरजालौर में 3-3,धौलपुर औरडूंगरपुर में 2-2, राजसमंद, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर,भरतपुर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3317 पहुंच गया। वहीं करौली, सवाई माधोपुर, जोधपुर और जयपुरमें 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 93पहुंच गई।

इससे पहले मंगलवार को 97 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमेंजोधपुर में 41, जयपुर में 25, चित्तौड़गढ़ में 9, कोटा में 9, अजमेर में 5,भीलवाड़ा औरटोंक में 2-2, राजसमंद, झालावाड़, अलवर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमेंजयपुर में 6, जोधपुर और कोटा में 3-3 मौत भी रिकॉर्ड की गई।

33 में से 30जिलों में पहुंचा कोरोना

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1094(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 859(इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 221, अजमेर में 182, टोंक में 136, भरतपुर में 116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 45, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 39, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 100, चूरू में 14, पाली में 40, धौलपुर में 17, अलवर में 16, हनुमानगढ़ में 11, उदयपुर में 15, सवाईमाधोपुर में 9, डूंगरपुर में 9, सीकर में 8, करौली में 4, राजसमंद में 6, जालौर में 3, बाड़मेर में 3, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान भी संक्रमित।

अब तक 93लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 93लोगों की मौत हुई है। इनमें 9कोटा, दो भीलवाड़ा, 53जयपुर (जिसमें दो यूपी से), 15जोधपुर, दो नागौर, दो सीकर, दो भरतपुर, एक करौली, एक प्रतापगढ़, एक अजमेर, एक चित्तौड़गढ़, एक अलवर, एक बीकानेर, एक सवाई माधोपुर और एक टोंक में हो चुकी है।

लॉकडाउन में मजबूरी बताकर ठगते थे पैसे, दो गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने ऐसे सायबर गिराेह का पर्दाफाश किया है जाे लाॅकडाउन में फंसे हाेने का बहाना बनाकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने मास्टर माइंड सहित एक महिला काे गिरफ्तार किया है। यह गिराेह पैसे ऐंठने के लिए परिचित बनकर फाेन करते औैर मुसीबत में फंसे हाेने का बहाना बनाकर खाते में पैसे जमा करवाने के दाैरान डिटेल्स हासिल कर ऑनलाइन ठगी काे अंजाम देते। इसी पैसे काे अलग-अलग पेटीएम खाते के जरिए अन्य बैंक खाताें में ट्रांसफर कर लेते। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विमल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी मजलीस खान ठगी की राशि काे ट्रांसफर करने के लिए लड़कियाें के खाते उपयाेग में लेता था पुलिस काे आराेपी से करीब 100 लड़कियाें के एटीएम कार्ड बरामद किए है। आराेपी अलवर में पीजी हाॅस्टल चलाता है। इनके खातों का उपयोग पैसे मंगाने में करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान में लॉकडाउन फेज 2 में ढील दी गई है। जिसके बाद दुकानों पर पहले से ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।




0

आज 159 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 30 बीएसएफ के जवान; जयपुर में प्लाज्मा थैरेपी से दो मरीज ठीक हुए

बुधवार को राजस्थान में159 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 80 संक्रमित जोधपुर में मिले। इसके अलावा जयपुर में 43, पाली में 12, अजमेर में 5, अलवर में 3, झालावाड़ और जालौर में 3-3, धौलपुर और डूंगरपुर में 2-2, राजसमंद, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 संक्रमित मिला।

चिंता की बात यह है कि जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभीदिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में ड्यूटी देकर आए थे।राजस्थान फ्रंटियर के जोधपुर स्थित मुख्यालय में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में इन्हें रखा गया है।

राज्य में अब संक्रमितों का आंकड़ा 3317 पहुंच गया। वहीं बुधवार को करौली, सवाई माधोपुर, जोधपुर और जयपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 93 पर पहुंच गया।

उधर, जयपुर के सवाई माधौसिंह अस्पताल (एसएमएस) में दो कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल किया गया था।इसमें 100%सफलता मिली है। दोनों ही मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं। इधर, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें 10 हजार करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हुआ है। ऐसे में केंद्र अगरप्रोत्साहन पैकेजनहीं देगा तो राज्य और देश कैसे चलेंगे।

लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी अभी धैर्य रखें : गहलोत
मुख्यमंत्रीअशोक गहलाेत की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में नई गाइडलाइन काे लेकर फैसला किया गया। गहलोत ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में सिर्फ उन्हीं श्रमिकों एवं अन्य लोगों को अंतरराज्यीय आवागमन के लिए अनुमति दी है, जो लाॅकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हैं। जो लोग कार्यस्थल पर आराम से रह रहे हैं और सिर्फ घर जाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं है।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग हो रही। यहां ट्रेन से अन्य राज्यों के लिए आवागमन करने वाले श्रमिक ही अभी यात्रा कर रहे हैं।

33 में से 29 जिलों में पहुंचा कोरोना

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1094 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 859 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 221, अजमेर में 182, टोंक में 136, भरतपुर में 116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 45, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 39, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 100, चूरू में 14, पाली में 40, धौलपुर में 17, अलवर में 16, हनुमानगढ़ में 11, उदयपुर में 15, सवाईमाधोपुर में 9, डूंगरपुर में 9, सीकर में 8, करौली में 4, राजसमंद में 6, जालौर में 3, बाड़मेर में 3, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान भी संक्रमित।

जयपुर: गृह क्लेश में महिला ने खुदकुशी की, मौत के बाद कोरोना निकला

शहर मेंजिन 4 मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, उनमें पुराना जालूपुरा स्थित नुरानी मस्जिद के पास रहने वाली 22 साल की विवाहिता भी है। महिला ने घरेलू कलहसेतंग आकर सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्टमंगलवार को पॉजिटिव आई। पुलिस ने परिवार के 10 लोगों को जगतपुरा स्थित क्वारैंटाइन सेंटर जबकि 6 को होम होमक्वारैंटाइनकिया है। इस क्षेत्र में पहले सेकर्फ्यू लगाहै।

जोधपुर:मोहम्मद रशीद पहले व्यक्ति, जिनकी मौत सिर्फ कोरोना से हुई
खेतानाडी के 55 वर्षीय मोहम्मद रशीद 16 अप्रैल को बुखार व सर्दी की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे।तब उन्हें कोरोना संदिग्ध मानकर भर्ती करने के साथ सैंपल भी लिया गया था,जिसकी रिपोर्टपॉजिटिव आई। उन्हें कोरोना के अलावा कोई दूसरी बीमारी नहीं थी। ऐसा पहली बार हुआ, जब सिर्फ कोरोना संक्रमणसे किसी कीजान गई। इनके अलावा सभी 14 मृतकों को कोरोना के साथ बीपी, शुगर, हार्ट व किडनी से जुड़ी बीमारियां थीं।

रशीद के तीन रिपीट टेस्ट भी पॉजिटिव आए थे

35 दिन चले इलाज के दौरान रशीद के 3 रिपीट टेस्ट भी पॉजिटिव आए थे। सांस लेने में लगातार परेशानी बढ़ने पर उन्हें पहले ऑक्सीजन, फिर हाई फ्लो मास्क एनआईवी पर रखा गया। मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक हालत बिगड़ गई, तब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और दोपहर 12:25 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

भरतपुर के बयाना के 11 साल के बच्चे का 16 दिन में लगातार 5वां सैंपल पॉजिटिव
भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज करा रहे 11 साल के बच्चे की लगातार पांचवीं कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यह राजस्थान में दूसरा ऐसा मामला है, जिसमें इलाज के बाद भी इतनी लंबी अवधि तक किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले जोधपुर में ऐसा केस सामने आ चुका है। वहां 61 साल के बुजुर्ग 39 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। उनका लगातार 5वां सैंपल पॉजिटिव आया और छठी बार में रिपोर्ट निगेटिव आई।

भरतपुर के केस को लेकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। उनके अनुसार किसी रोगी में 14 दिन बाद भी कोरोनावायरस मिलना असामान्य है। आम तौर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों की 5वें, 7वें या 9वें दिन लिए गए सैंपल की रिपोर्टनिगेटिव आने लगती हैं।

जयपुर परकोटे में अस्थाई तौर पर मेडिकल कैंप लगाया गया है।आंधी-तूफान की वजह से कैंप गिर गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बेंगलुरु से आए यात्रियों को बस द्वारा उनकी मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।




0

1090 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 51 की मौत, तीन थाना क्षेत्रों के चिन्हित इलाकों में कर्फ्यू लगाया

राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार रात तक शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1090 पहुंच गया। बुधवार को 43 नए केस सामने आए। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमित हुए 51 मरीज दम तोड़ चुके है। इस बीच बुधवार को शहर के मुहाना, बजाज नगर व सदर थाना इलाके के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया। मुहाना इलाके में एक फल कारोबारी कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके बाद वहां मंडी को सील कर दिया गया। वहीं, झोटवाड़ा इलाके में निवारु रोड पर बाहर से आईतीन संदिग्ध महिलाओं सहित छह जनों को क्वाइरेंटाइन किया गया। जिनका संबंध तबलीगी जमात से होना बताया जा रहा है। इन इलाकों मेंदमकल की गाड़ियों सेसेनेटाइज करवाया गया।

400 कमांडोज ने परकोटे मेंनिकाला पैदल फ्लैग मार्च

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव की अगुवाई में 400 हथियारबंदकमांडोज नेशहर के परकोटा क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। शाम 5 बजे फ्लैग मार्च बड़ी चौपड़ से रवाना होकर रामगंज चौपड़ पहुंचा। वहां से सुभाषचौक, गंगापोल, बासबदनपुरा, रामगढ़ रोड, आमेर रोड होकर छोटी चौपड़ की तरफ गुजरा। जहां गंगापोल में स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा की। इस फ्लैग मार्च में ईआरटी, क्यूआरटी, पुलिस, एसटीएफ, हाड़ीरानी, निर्भया स्क्वायड औरआरएसी के जवान शामिल हुए।

33 थाना क्षेत्रों में जारी है कर्फ्यू, बुधवार को तीन जगह और लगाया

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि जयपुर शहर के 33 थाना इलाकों में पूर्ण व आंशिक कर्फ्यू जारी है। बुधवार को नए केस सामने आने के बाद बजाज नगर, सदर और मुहाना इलाके के चिन्हित एरिया में भी कर्फ्यू लगाया गया। गांधी नगर में गांधी नगर सरकारी आवास क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई। यहां सीएमओ में कार्यरत एक ड्राइवर कोरोना संक्रमित आया था। इसी तरह, सदर इलाके में हसनपुरा लोको कॉलोनी और मुहाना में फलमंडी के आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया।

अब तक 16 हजार से ज्यादा वाहन जब्त और 840 व्यक्ति गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर लांबा के मुताबिक शहर के 448 स्थानों पर दिन में और 118 प्वाइंट्स पर रात्रिकालीन पुलिस नाकाबंदी जारी है। शहर में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक आमजन की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू है। लॉक डाउन के उल्लंघन के दौरान 111 अनाधिकृत वाहन जब्त किए गए। लॉकडाउन शुरु होने के बाद अब तक 16 हजार 73 वाहनों को जब्त किया गया है। इसी तरह, निषेधाज्ञा और लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर बुधवार को 16 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। अब तक 840 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
400 कमांडोज ने जयपुर शहर के परकोटे में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।




0

मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 5100 रुपए

ग्राम मोरीजा में यूथ कांग्रेस के सदस्य दीपक कांवत के जन्मदिन पर 7 दिन के लिए जनता रसोई कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के सानिध्य में की गई। दीपक कांवत ने बताया कि 7 दिन तक जरूरतमंद लोगों के लिए 250 भोजन के पैकेट वितरण किए जाएंगे। इस मौके पर दीपक कांवत ने पूर्व विधायक को 51 सौ रुपए का चेक मोरीजा सरपंच मंगलचंद सैनी, पूर्व कृषि मंडी सदस्य अशोक मीना के सानिध्य में मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष में दिया। इस दौरान महाराजा संस्कृत महाविद्यालय पूर्व छात्रसंघ सदस्य अनुपम आत्रेय, मनोज मीना, विकास सामरिया, रवि बागोरिया, जीतू बागोरिया, अनिल बागोरिया, रोहित, दीपू, बिट्टू, सुमित सहित पूरी टीम मौजूद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5100 rupees given in Chief Minister's aid fund




0

लॉकडाउन-3 में शराब की दुकानें 10 से 6 बजे तक खुलेंगी

लॉकडाउन-3 के बाद खुली शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए कांस्टेबल तैनात किए है। सुबह 10 से शाम को 6 बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि वैसे तो मामला आबकारी विभाग का है ,लेकिन शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ सैनिटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग करने को लेकर सभी ठेका संचालकों को पाबंद कर दिया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

लॉकडाउन के कारण जिले में सड़क हादसे 90% घटे, मगर शराब तस्करी 17% बढ़ी

कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन और लोगों के घरों में रहने से न केवल क्षेत्र की आबाेहवा शुद्ध हुई, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। यह हमारी दिनचर्या के लिए पॉजिटिव संकेत है।देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से लॉकडाउन घोषित है। कोरोना की जंग में आमजन को घरों में ही रहने के निर्देश है।ऐसे में सभी वाहन बंद हो चुके हैं, लोगों की सड़क व बाजारों में अावाजाही न के बराबर हो गई है। यदि सड़क हादसों की बात करें तो जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में मार्च 2019 में 134 दर्ज मामलों में 64 लोगों की जान गई जबकि 136 घायल हुए। वहीं इस साल मार्च माह में यह संख्या 80 रह गई जिसमें 40 लोगों की मौत हुई और 64 जख्मी हुए। इसी प्रकार अप्रैल 2019 में 97 दर्ज मामलों में 57 लोग मरे जबकि 102 घायल हो गए। यही आंकडा इस साल अप्रैल में 21 में सिमट गया। 16 लोगों की मृत्यु हुई और 10 लोग घायल हुए। जयपुर- दिल्ली नेशनल हाइवे पर कोटपूतली व शाहपुरा सर्किल में सड़क हादसों को देखें तो प्रतिवर्ष करीब 350 सड़क हादसे होते है। वर्ष 2017 में 312 सड़क हादसे हुए, 2018 में 310 और 2019 में 338 सड़क हादसे हुए। यानी प्रतिमाह करीब 28 सड़क हादसे हुए। ऐसे में इस नेशनल हाइवे पर कोटपूतली सर्किल में रोज एक हादसा हुआ लेकिन लॉकडाउन के बाद करीब एक माह में सर्किल में केवल 2 सड़क हादसे हुए। सड़क हादसों में करीब 90 फीसदी कमी आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

लॉकडाउन 3.0 की गाइडलाइंस का पालन कराने के निर्देश

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार व तकनीक एवं भरतपुर रेंज प्रभारी सुनील दत्त ने बुधवार को शहर का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों को लॉकडाउन 3.0 की गाइडलाइंस का पूर्णरूपेण पालना कराने के निर्देश दिए। एडीजी के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक लक्ष्मण गौड और पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिबाल भी मौजूद रहे। एडीजी ने अन्य राज्य व जिलों से आने वाले मजदूरों की प्रॉपर स्क्रीनिंग कर क्वॉरेंटाइन करने व अन्य जरूरी सावधानी बरतने के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की।एडीजी दत्त ने इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस समय भरतपुर रेंज में प्रत्येक जगह जाकर हालातों का जायजा ले रहे है। बुधवार को हिंडौन का दौरा किया औऱ देखा कि अभी भी लोग बिना मास्क के घूम रहे है।इसका खामियाजा उनके साथ और लोगों को भी उठाना पड़ेगा।इसलिए लोग घरों से बहुत जरूरी काम होने पर ही निकले औऱ मास्क लगाकर सामाजिक दूरी बनाए रखे।दत्त ने कहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम में रात दिन ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों की भी समय समय पर जांच कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

युवक के खाते से ठग ने निकाले 50 हजार

सिघान निवासी एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। उसके खाते से किसी ठग ने 50 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर 50 हजार कटौती का मैसेज आने पर ऑनलाइन ठगी की जानकारी मिली। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पीड़ित सिघान निवासी राजवीर मीना ने बताया कि उसका खाता हिंडौन की ओबीसी बैंक में हैं। वह एक वर्ष से अपने खाते से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करता आया हूं, लेकिन आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। मंगलवार को सुबह उसके खाते से 50 हजार रुपए कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

मालपुरा में चौराहे पर कोरोना को लेकर छींटाकशी ने तूल पकड़ा, दो समुदायों में पत्थरबाजी, 6 घायल, 20 गिरफ्तार

शहर के देशवाली मोहल्ले के चाैराहे पर मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद के बाद मोहल्ले में ही रहने वाले दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे यहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। चौराहे पर कुछ युवकों ने एक दूसरे पर कोरोना को लेकर छींटाकशी कर दी। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। मामला घरों तक पहुंचा तो विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले। विवाद व पथराव की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पंहुचे थाना पुलिस दल व अधिकारियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव की घटना में मोहल्ले के 6 लोग चोटिल हुए, जिनका उपचार कराया गया है। पथराव से घरों के शीशे टूट गए, बिजली के मीटर क्षतिग्रस्त हो गए तथा वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज करवाया है।

सख्ती : मौके पर पहंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा
मौके पर पहुंचे एएसपी गोरधन लाल सोकरिया, एसडीएम डॉ. राकेश कुमार मीना व डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित हेडकांस्टेबल जाब्ते ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा तथा स्थिति को नियंत्रण में किया। मौके पर अशांति पैदा करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दोनों पक्षों के 20 लोगों को गिरफ्तार किया। मालपुरा में पथराव की सूचना मिलने पर देर रात को ही एसपी टोंक आदर्श सिद्धू ने मालपुरा पहुंचकर मौका निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एडीएम टोंक सुखराम खोखर ने भी मालपुरा पहुंचकर मामले की समीक्षा की।

कार्रवाई : दोनों पक्षों के इन आरोपितों को किया गिरफ्तार
सर्वप्रथम मौके पर पहुंचे हेडकांस्टेबल माल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों में निर्मल गंवारिया, पिंटू, किशन, मुकेश, हनुमान बैरवा, रामबाबू, राजेंद्र बैरवा, राजेश, मंजीत सिंह, पवन, लालसिंह व प्रधान पुत्र बद्रीलाल सहित मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद अजीज, जुम्मा पुत्र सुलेमान, सरपराज पुत्र अब्दुल रसीद, मोहम्मद रमजानी पुत्र अल्लाबक्ष, सद्दाम पुत्र जमाल, अजीज पुत्र सुलेमान, बाबू खां पुत्र छीतर खां व शफीक पुत्र भूरेखां शामिल है। पथराव में घायल दो महिलाओं सहित मंजीत व अल्लाबक्ष व रमजानी तथा सद्दाम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Splattering over Corona at intersection in Malpura, stone pelting in two communities, 6 injured, 20 arrested
Splattering over Corona at intersection in Malpura, stone pelting in two communities, 6 injured, 20 arrested




0

बरवाड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 40 से अधिक वाहन जब्त

कस्बे में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर बरवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक वाहनों को जब्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे में लॉक डाउन के दौरान मुंह पर मास्क के बिना मोटरसाइकिल चलाने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 40 से अधिक वाहनों को जप्त किया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जो लोग नियमों की पालना नहीं करेंगे। उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बेवजह घूमने वाले वाहनों पर कार्रवाई, 15 बाइक जब्त
भाडौती| लोकडाउन को नजरअंदाज कर बेवजह बाजार में घूमने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भाडौती पुलिस ने 15 बाईको जब्त किया। कार्यवाहक भाडौती चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को निर्देशन पर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर बेवजह बाजार में घूम रहे वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 15 बाइक जब्त की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 40 vehicles seized in Barwara violating lockdown




0

निगम पैचवर्क-नालों की सफाई कराएगा...2000 मजदूर लगेंगे

लॉकडाउन में मजदूरों की स्थिति बदतर होने लगी है और परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में निगम मजदूरों को रोजगार देने की तैयारी में है। पहले चरण में 2 हजार मजदूरों से नाले साफ कराए जाएंगे और सड़क मरम्मत का काम करवाया जाएगा। निगम कमिश्नर विजय पाल सिंह ने जोन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निगम में सांगानेर, मानसरोवर, मोतीडूंगरी, सिविल लाइन, विद्याधर नगर, हवामहल ईस्ट व हवामहल वेस्ट जोन और आमेर में करीब 250 काम चिन्हित कर लिए हैं। इधर, हैरिटेज निगम में ओएसडी मोनिका सोनी का कहना है वाॅल सिटी का ज्यादातर एरिया कर्फ्यू ग्रस्त है। पेचवर्क अाैर नालियाें की सफाई के काम हैरिटेज निगम में भी हाेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान संक्रमित, दिल्ली जमात में तैनात थे

प्रदेश में घर वापस लौटे प्रवासी कोरोना भी साथ लाए। गुजरात के सूरत और अहमदाबाद से जालाेर के वीराणा-सायला तथा रायथल गांव में लाैटे तीन प्रवासी काेराेना से पीड़ित मिले। जालोर जिले में पहली संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश के 30वें जिले में यह महामारी पहुंच गई है। जाेधपुर में बीएसएफ के 30 जवान संक्रमित मिले। इन जवानाें ने गत माह दिल्ली पुलिस के साथ जामा मस्जिद सहित तब्लीगी जमात की गतिविधियों वाले क्षेत्र में ड्यूटी की थी। दिल्ली पुलिस के तीन जवानों के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को 57 जवानों को जोधपुर में भेजा गया था। उधर, देश में बुधवार काे लगातार तीसरे दिन तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मिलने के साथ ही मरीजों का आंकड़ा 52 हजार के पार पहुंच गया। देश में अब तक 52,782 लाेग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 24 घंटे में 89 मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी 1703 तक पहुंच गया है। कोरोना का गढ़ बने महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को 769 नए मामले सामने आए। यहां 10,527 संक्रमित हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा 80 नए संक्रमित जोधपुर में मिले
प्रदेश में बुधवार काे जयपुर, जाेधपुर, सवाईमाधाेपुर और कराैली में एक-एक माैतें हुई और 159 नए राेगी मिले। अब यहां कुल 3317 मरीज हाे गए हैं, जबकि कुल 93 माैतें हाे चुकी हैं। जयपुर में 43 राेगी मिलने के साथ ही कुल 1090 मरीज हाे गए। यहां अब तक 51 माैतें हाे चुकी हैं। जाेधपुर में बीएसएफ के 30 जवानों सहित 80, अजमेर में 5, अलवर में 3, भरतपुर में एक, चित्ताैड़गढ़ में एक, धाैलपुर में 2, डूंगरपुर में 2, जालाेर में 3, झालावाड़ में 3, कराैली में एक, पाली में 12, राजसमंद में एक, सवाईमाधाेपुर में एक, सीकर में एक नया मरीज मिला। जोधपुर में बीएसएफ परिसर सील कर दिया गया है। जालाैर में राेगी मिले तीनों प्रवासी पिछले कुछ दिन में भाग कर वीराणा-सायला तथा रायथल गांव पहुंचे थे। उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया है। दाेनाें गांवाें में कर्फ्यू लगा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीएसएफ जवानों के संक्रमित मिलने के बाद संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों के भी रैंडम सैंपल लिए गए।




0

10वीं की बची हुई परीक्षा नहीं लेने की तैयारी, 25 मई से हो सकती है 12 वीं की परीक्षा

सीबीएसई की तर्ज पर अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी 10वीं के शेष दो पेपरों की परीक्षा नहीं लेने का मानस बना रहा है। हालांकि, इस बारे में अभी अंतिम निर्णय हाेना बाकी है। उधर, यदि लॉकडाउन 17 मई को खुल जाता है तो कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाएं, विशेषकर विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं 25 मई से कराई जा सकती हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने बुधवार काे कहा कि वे स्वयं सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं क्लास के शेष पेपर लेने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय सरकार को ही लेना है।

यदि बाकी पेपराें के एग्जाम नहीं हाेते ताे प्रदेश के 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिल सकती है। इससे पहले बाेर्ड अध्यक्ष ने 10वीं-12वीं की बाेर्ड परीक्षाओंकी संभावना को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। डॉ. जारौली ने कहा कि 12वीं क्लास के शेष पेपर कराने के लिए तैयारियां जारी हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी जेईई मेंस व नीट की परीक्षाओंकाे देखते हुए 12वीं विज्ञान के पेपरों का प्राेग्राम तय किया जा रहा है। बता दें कि मंत्रालय ने ऐलान किया था कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली काे छाेड़कर सीबीएसई 10वीं के बाकी एग्जाम देश में कहीं नहीं लिए जाएंगे।मंत्रालय ने कहा था कि 12वीं कक्षा काे लेकर फैसला जल्द लेंगे।

बाेर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों, उनमें 12वीं विज्ञान के स्टूडेंट्स और परीक्षा केंद्राें की जानकारी ली जा रही है। बोर्ड ये भी विचार कर रहा है कि यदि परीक्षा करानी पड़ जाए तो कंटेंनमेंट जोन से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक कैसे ला सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जारौली ने कहा कि परीक्षा स्थगित होने से पूर्व एक पेपर झुंझुनूं में कर्फ्यू के दौरान हुआ है। पुलिस ने स्टूडेंट्स को परीक्षा समाप्त होने के बाद उनके घरों तक पहुंचने में मदद की है।

ऐसा ही कुछ आगामी परीक्षा में भी संभव हुआ तो कुछ किया जा सकता है। 12वीं विज्ञान में गणित और आईटी का पेपर शेष है। 12वीं कक्षामें 10वीं की तुलना में विद्यार्थी कम हैं। विश्लेषण करने पर सामने आया कि जिस परीक्षा केंद्र में 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या 400 तक है, वहां 12वीं विज्ञान गणित के विद्यार्थियों की संख्या कहीं पर 12, कहीं पर 14, कहीं पर 37 और कहीं पर 50 तक है। एेसे में इन सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या भी नहीं आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाेर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों, उनमें 12वीं विज्ञान के स्टूडेंट्स और परीक्षा केंद्राें की जानकारी ली जा रही है।




0

गुरुवार को 110 नए पॉजिटिव मिले, दो मरीज की मौत; जोधपुर में बीएसएफ के 12 जवानों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई

गुरुवार को कोरोना के 110 केस पॉजिटिव आए, जिसमें जोधपुर में 30 लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें बीएसएफ के 12 जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर में 21 चित्तौड़गढ़ में 16, पाली में 10, अजमेर मे 5, उदयपुर में 5, धौलपुर में 4, अलवर और कोटा में 2-2, जालौर, राजसमंद और सिरोही में 1-1 संक्रमित मिला। कुल संक्रमितों की संख्या 3427 हो गई है। राज्य में गुरुवार को 6 संक्रमितों की जान भी गई है। मरने वालों में जयपुर में 2, जोधपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और अजमेर के 1-1 संक्रमित मरीज हैं। राजस्थान में कुल मौतों का आंकड़ा 99 पर पहुंच गया।

सीएम का आदेश-आवाजाही रोकने के लिए प्रदेश कीसीमाएं सील होंगी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार देरशाम को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। इसमें उन्होंनेअनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए तुरंत राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देशभर में पिछलेतीन दिन में 10 हजार कोरोना पाॅजिटिव केसेज रिपोर्ट हुए हैं। आशंका यह जताई जा रही थी कि देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में लोगबिना अनुमति के प्रदेश में प्रवेश कर जाएंगे।

कोरोना अपडेट्स:

  • जोधपुर: शहरके कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में लोगों ने होम प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उनको20 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।गुस्साए लोगों की भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इसके बादकलेक्टर ने बुधवार शाम को सभी258 लोगों कोघर भेज दिया। हालांकि, इन सभी को घरों में भी14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया है।
  • जयपुर:शहर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सेवाएं दे रहे लोग अब कोरोना के सुपर स्प्रेडर्स साबित हो रहे हैं। मंगलवार को भीशास्त्रीनगर और भट्‌टा बस्ती में 4, जबकि मुहाना मंडी में 1 पपीता व्यापारी संक्रमित पाया गया। शहर में अब तक 20 सुपर स्प्रेडर्स (फल-सब्जी वाले, फार्मासिस्ट, दूध-किराना संचालक और गैस सप्लायर) पॉजिटिव मिलेहैं। इनमें 13 सब्जीवाले व 7 दुकानदार हैं।
राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजे जाने का क्रम जारी है। उदयपुर से भी बिहार के हाजीपुर के लिए प्रवासियों को लेकर ट्रेन को रवाना किया गया है।
  • पाली:पाली शहर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां 6 नए पॉजिटिव मिले। यहां 10 दिन पहले ही कोरोना ने दस्तक दी थी। और इन्हीं दस दिनों में 39 संक्रमित मरीज आ चुके हैं।
यह तस्वीर जालोर की है। बुधवार को यहां कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे इलाज के लिए जोधपुर लाया गया।

33 में से 30 जिलों में पहुंचा कोरोना

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1115 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 889 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 223, अजमेर में 187, टोंक में 136, भरतपुर में 116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 45, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 39, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 116, चूरू में 14, पाली में 50, धौलपुर में 21, अलवर में 18, हनुमानगढ़ में 11, उदयपुर में 20, सवाईमाधोपुर में 9, डूंगरपुर में 9, सीकर में 8, करौली में 4, राजसमंद में 7, जालौर में 4, बाड़मेर में 3, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही और बारां में 1-1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोधपुर के जालोरी गेट में कैंप लगाकर रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। इनमें कई पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई। यहां बुधवार को संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।




0

21 नए पॉजिटिव केस सामने आए, दो की मौत; अब तक 20 सूपर स्प्रेडर्स संक्रमित मिले

शहर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 21नए केस सामने आए। जिसके बाद जयपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1115पहुंच गया। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 55पहुंच गया।

जयपुर की मुहाना मंडी में 1, शास्त्री नगर-भट्टा बस्ती में 4 फल-सब्जी विक्रेता संक्रमित, अब तक 13 सब्जीवाले, 7 दुकानदार पॉजिटिव
शहर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सेवाएं दे रहे लोग अब कोरोना के सुपर स्प्रेडर्स साबित हो रहे हैं। क्योंकि मंगलवार को भी शास्त्रीनगर और भट्‌टा बस्ती में 4, जबकि मुहाना मंडी में 1 पपीता व्यापारी संक्रमित पाया गया। शहर में अब तक 20 सुपर स्प्रेडर्स (फल-सब्जी वाले, फार्मासिस्ट, दूध-किराना संचालक और गैस सप्लायर) पॉजिटिव मिलेे हैं। इनमें 13 सब्जीवाले व 7 दुकानदार हैं।

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दो थाना इलाके में लगा कर्फ्यू
कोरोना वायरस के प्रकोप बुधवार को दो और कॉलोनियों में पहुंच गया। सदर व बजाज नगर इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बुधवार को गांधी नगर स्थित राजकीय आवास और सदर इलाके में हसनपुरा स्थित लोको कॉलोनी में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कमिश्नरेट के 4 थाना रामगंज, सुभाष चौक, माणकचौक व कोतवाली के सम्पूर्ण क्षेत्र और 29 थाना इलाके में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। परकोटे के कर्फ्यू क्षेत्र में पुलिस 15 ड्रोन से सघन और तंग गलियों में भी निगरानी कर रही है।

प्लाज्मा थेरेपी ने दो मरीजों को वेंटीलेटर पर जाने से बचाया
प्रदेश में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने के महज दो घंटे में ही सफल परिणाम सामने आए हैं। एसएमएस अस्पताल में किए गए प्रयोग के दौरान शुरुआती दौर में दो पॉजिटिव केस को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है और दोनों ही पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। आईसीएमआर ने यहां कुल 20 मरीजों पर ट्रायल के लिए कहा है। यानी अभी 18 और मरीजों को यह थेरेपी दी जा सकती है।

रिसिपिएंट का ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% जरूरी
जिस मरीज को प्लाज्मा दिया जाता है, उसके भी नियम हैं। यानी कि मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% से कम होना चाहिए, रेस्पाइरेटरी सिस्टम 24 प्रति मिनट से अधिक होना चाहिए। इसके बाद ही ब्लड बैंक की टीम की मदद से 200 एमएल कन्वल्सेंट प्लाज्मा लेते हैं और पेशेंट में ट्रांसफ्यूजन करते हैं। हर 20 मिनट में चेकअप करते हैं। ताकि कोई परेशानी न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर परकोटे में कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेने घर-घर पहुंच रही मेडिकल विभाग की टीम।




0

25 क्विंटल केला व 10 क्विंटल पपीते का वितरण, कलेक्टर-एसपी ने किया शुभारंभ

कोरोना लॉक डाउन के दौरान जिले में गरीब, जरूरतमंदों को 25 क्विंटल केला व 10 क्विंटल पपीता का वितरण किया गया। फल वितरण का शुभारंभ कलेक्टर डॉ.एम.एल.यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद ने संयुक्त रूप से किया।पार्षद ऋषि, प्रहलाद शर्मा, बल्लू सोनी व समाजसेवी बबलू शुक्ला ने बताया कि गड़रिया लुहार बस्ती,जिला चिकित्सालय परिसर, होली खिड़किया, केशवपुरा सहित कलेक्ट्रेट के पास सहित कई स्थानों पर जरूरतमंद, असहाय, बीमार, गरीब, साधु फकीर,सहित घुमंतु व अर्द्ध विक्षिप्त लोगों को केला व पपीता बांटा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

सोशल डिस्टेंस की अवहेलना, तहसीलदार ने दुकानदारों से 6200 रु जुर्माना वसूला

गुरुवार को तहसीलदार विनोद कुमार मीणा ने सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए सख्ती दिखाई। तहसीलदार ने सोशल डिस्टेंस, लॉकडाउन सहित बिना मास्क लगाये पाए जाने पर दुकानदारों एवं वाहन चालकों से 6200 रुपए का जुर्माना वसूल किया। निरीक्षण के दौरान मीणा ने पाया कि अधिकांश दुकानदार बिना मास्क लगाए एवं दुकान पर 4-5 से अधिक ग्राहकों की भीड़ लगाकर बिना सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के ही उपभोक्ताओं को सामान दे रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने रसीद काटकर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In violation of social distance, the Tehsildar recovered a fine of Rs 6200 from the shopkeepers




0

काेरोना से मरने वाली वृद्धा के संपर्क में आए 13 परिजन, 10 पड़ौसी, 5 स्वास्थ्यकर्मी क्वारेंटाइन किए

सपोटरा उपखंड के कुडगांव के पास बालाजी बैरवा बस्ती रुंडी का पुरा की 67 वर्षीय वृद्धा की एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद वृद्धा की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिससे प्रशासन हड़कंप मचा गया व लोगों में भय व्याप्त हो गया। गुरुवार सुबह जिला प्रशासनिक अधिकारी कस्बे में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजामात को लेकर तहसील कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र का दौरा किया। वहीं कुड़गांव व सलेमपुर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।मौत के बाद वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन हरकत में आ गया और गुरुवार सुबह कलेक्टर डॉ. एम.एल. यादव और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल कुडगांव पहुंचे। यहां उप तहसील कार्यालय भवन में उपखंड अधिकारी कैलाश चंद शर्मा, तहसीलदार विष्णु चंद भारद्वाज, बीसीएमओ डॉ मुकेश मीना, कुडगांव चिकित्सा अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय, थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह सहित सभी अन्य विभागों के कर्मचारियों की बैठक ली, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद जिला प्रशासनिक अधिकारी रुंडी का पुरा हनुमान मंदिर बैरवा बस्ती मृतक वृद्धा के मोहल्ले में पहुंचे। जहां गेट के बाहर से मृतका के घर में बैठे परिजनों से कलेक्टर और पुलिस ने गत एक माह में संपर्क होने वाले लोगों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली गई। वही परिवार में देवस्थान भी बना हुआ है। जिसको लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पास यहां आने वाले लोगों की भी जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम को लेकर बस्ती का दौरा किया और सरपंच एवं सचिव को भोजन पानी की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। जयपुर से पहुंची मेडिकल टीम की मौजूदगी और पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार स्वास्थ विभाग की जानकारी के अनुसार कुडगांव के पास रूंडी का पूरा हनुमान मंदिर बैरवा बस्ती की वृद्धा की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मृतक वृद्धा का अंतिम संस्कार जयपुर एसएमएस अस्पताल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सुरक्षा द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच करवाया गया। 28 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि वृद्धा की जयपुर एसएमएस अस्पताल में मृत्यु से पूर्व संपर्क में आने वाले 13 परिजन एवं 10 पड़ोसी और कुडगांव कस्बे के अस्पताल में वृद्धा का बीमारी के उपचार के दौरान संपर्क में आने वाले चिकित्सा कर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। वही अन्य संपर्क वालों की जानकारी भी ली जा रही है। आसपास के गांवों में घर-घर होगा सर्वे चिकित्सा अधिकारी ने बताया की मृत्यु के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कारण कि क्षेत्र के गावों में घर-घर सर्वे का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी स्वास्थ्यकर्मी, आशा सहयोगिनी, मेल नर्स लगाए गए हैं।इनके द्वारा कार से आने वाले प्रवासी एवं सभी परिजनों की जांच की जाएगी। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने वालों को लक्षणों के अनुसार क्वॉरेंटाइन एवं होम आइसोलेशन स्क्रीन जांच की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
13 relatives, 10 neighbors, 5 health workers came in contact with old woman who died from kerona




0

10 ग्राम पंचायतों का कृषि जींस खरीदेगी सहकारी समिति

तहसील क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों के किसानों का माल समर्थन मूल्य पर ककोड़ ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा खरीदा जाएगाl ग्राम सेवा सहकारी समिति ककोड़ केंद्र प्रभारी हंसराज गुर्जर ने बताया की बनेठा रूपपुरा सुथडा गोठडा शिव राजपुरा ककोड़ रूपवास रानीपुरा फुलेता बिलासपुर ग्राम पंचायत के अधिनस्थ गांव के रहने वाले किसान सरसों चना ककोड़ खरीद केंद्र पर बेचेंगेl उन्होंने बताया की ककोड़ ग्राम सेवा सेवा सहकारी समिति द्वारा खरीद केंद्र शुरू कर दी गई हैl



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भेजे 100 पीपीई किट

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को सआदत अस्पताल में कोरोना योद्धाओं के लिए 100 पीपीई किट उपलब्ध करवाए हैं। गुरुवार को नगर परिषद सभापति अली अहमद, कांग्रेस जिला महासचिव शैलेन्द्र शर्मा, सुनील बंसल, श्री डिग्गी कल्याण मंदिर ट्रस्ट प्रन्यासी हंसराज ने पीएमओ डॉ. नविंद्र पाठक को किट सुपुर्द किए। सभापति ने बताया कि सआदत अस्पताल में पीपीई किट की कमी थी। जिसो गम्भीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों के लिए 100 पीपीई किट उपलब्ध कराए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

बिना मास्क शराब बेच रहे थे, ~ 500 का जुर्माना

राज्य सरकार द्वारा भले ही लॉकडाउन के बीच शराब की दुकान खोलने के आदेश दे दिए है। लेकिन शराब की दुकानों पर सरकार के लॉकडाउन की पालना नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं ग्राहकों को मास्क लगे होने पर ही शराब बेचे जाने की अनुमति दी गई है। लेकिन आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते कस्बे में बाईपास रोड़ पर स्थित शराब की दुकान पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दुकान पर शराब लेने आने वाले ग्राहकों ने मास्क नहीं लगा रखे है। साथ ही सैल्समैन द्वारा भी मास्क नहीं लगाया जा रहा है। यहीं नहीं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोले तो बनाए गए है। लेकिन उनकी पालना नहीं की जा रही है। दुकान पर सेनेटाइजर भी नहीं रखा गया है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। मामले को लेकर आबकारी सीआई महेंद्र गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन की पालना नहीं करने पर संबंधित अनुज्ञाधारी के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। इधर दुकान पर बिना मास्क ग्राहकों को बिक्री किए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भनोखर खेड़ली निवासी सेल्समैन पिंटूराम मीना पुत्र रामरतन से पांच सौ रुपए जुर्माना वसूलकर कार्यवाही की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Selling alcohol without masks, fined ~ 500




0

जयपुर की 60 से अधिक कॉलोनियों में कर्फ्यू लगा, दो और कंटेनमेंट जोन घोषित

33 थाना इलाके में फैले कोरोना के कारण भट्टा बस्ती व खोह नागोरियान इलाके में एक-एक जगह और कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन जाने वाली रोड स्थित गेट लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती व तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। मोती डूंगरी इलाके में मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बरकत मार्ग व तिवाड़ी जी बाग में लगा कर्फ्यू हटा दिया गया।

अभी यह हालत
गलतागेट: 2, ब्रह्मपुरी: 5, नाहरगढ: 1, भट्टा बस्ती: 4, शास्त्री नगर: 3, आमेर: 2, जालूपुरा: 1 व संजय सर्किल: 1, लालकोठी: 2, आदर्श नगर: 2, खोह नागोरियान: 5, मोती डूंगरी: 5, ट्रांसपोर्ट नगर:1, मालपुरा गेट: 2, प्रताप नगर: 1, बजाज नगर: 4, मालवीय नगर: 1, गांधी नगर: 1, सांगानेर: 1, रामनगरिया: 1, सदर: 3, करधनी: 3, करणी विहार: 1, मुरलीपुरा: 2, सिन्धी कैम्प: 1, झोटवाड़ा: 1, मुहाना: 2, महेश नगर: 1 व सोढ़ाला में 5 जगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

न बैंडबाजा ना ही 56 तरह के व्यंजन, एक रुपए. दहेज और 20 हजार में विदा हुई दुल्हन

कोरोना काल का पहला अबुज वैवाहिक मुहूर्त पीपल पूर्णिमा के दिन गुरुवार को युवाओं ने विवाह बंधन में बंद कर वैवाहिक आयोजन को यादगार बनाया। ना घोड़ा था ना बैंड बाजे बज रहे थे और ना ही कोई आतिशबाजी के धमाके सुनाई दिए बिना शहनाई वादन के दुल्हनों के घर भी हल्की-फुल्की सजावट की गई सादे समारोह में बिना खर्च किए रखे गए सादे समारोह में वर वधु का पाणिग्रहण संस्कार हुआ विवाह रस्म कराने वाले पंडित से लेकर दूल्हा दुल्हन व उनके परिजन सभी मास्क का उपयोग करते नजर आए। जहां एक शादी का खर्च 8 से 15 लाख बैठता वहीं मात्र ₹20000 में पंडित जी की दक्षिणा भी हो गई खाने का खर्च भी हो गया और सब राशियों के नग चार भी कर दिए गए।
जिला प्रशासन ने 12 युवाओं को विवाह की अनुमति प्रदान की है जिसमें से करीब 8 जोड़ों का विवाह पीपल पूर्णिमा पर हुआ है।
मास्क में दूल्हा-दुल्हन...सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान
कोरोना में जहां डर और भय में शादियां नहीं हो रही हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक रुपए में सोशल डिस्टेंस के साथ शादी कर रहे हैं। विदेश में होटल मैनेजमेंट में काम करने वाले दूल्हा टोंक रोड नागरिक नगर निवासी अविचल शर्मा और आगरा रोड सूर्य सिटी में रहने वाली टीचर सीमा शर्मा की शादी कुछ ऐसे हुई। दुल्हन के माता पिता संजय देवी एवं अमर चंद शर्मा वही दूल्हे के माता पिता प्रेमलता एवं कमल किशोर शर्मा ने बताया कि हमारे रिश्तेदारों ने ऑनलाइन शादी देखी। दूसरी ओर दूल्हे के ताऊ अलवर निवासी प्रभाती लाल और दूल्हे की बुआ बांदीकुई निवासी भगवती देवी ने भी ऑनलाइन ही शादी की रस्में देखी सभी को शादी में नहीं आने का मलाल था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neither bandbaja nor 56 kinds of dishes, one rupee. Dowry and bride departed in 20 thousand




0

एसीबी की टीम ने चार हजार घूस लेते निगम का स्वास्थ्य निरीक्षक को गिरफ्तार किया

लाॅक डाउन में भी भ्रष्ट कर्मचारी रिश्वत लेते हुए बाज नहीं आरहे। नगर निगम में कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश हरिजन काे एसीबी की टीम ने गुरुवार काे चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य निरीक्षक ने रिश्वत की राशि निगम के सफाई कर्मचारी की हाजिरी स्टेटमेंट जाेन कार्यालय में भिववाने की एवज में ली थी।गिरफ्तार स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश घाटगेट स्थित अमृतपुरी का रहने वाला है तथा विद्याधर नगर जाेन दाे में लगा हुआ है।

स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ एसीबी में एक सफाई कर्मचारी ने शिकायत की थी कि उसका हाजिरी स्टेटमेंट जाेन कार्यालय में भिजवाने की एवज में जगदीश चार हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। हाजिरी स्टेटमेंट जाने के बाद ही जाेन से उसकी सैलरी मिलती। रिश्वत की राशि देने के लिए कुकरखेड़ा मंडी बुलाया। जहां एसीबी ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

जयपुर में 1100 मरीजों में 10 प्रतिशत बच्चे,95% में लक्षण नहीं, अब तक कुल 90% से ज्यादा रिकवर

जयपुर में अब तक सामने आए काेराेना पाॅजिटिव 1100 से ज्यादा मामलों में करीब 10% बच्चे हैं। चिंताजनक बात है कि संक्रमित बच्चाें में से 95% में काेराेना के लक्षण नहीं हैं। कुल मरीजों में से 106 बच्चे हैं। एसएमएस अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में भर्ती 70 बच्चों में से 65 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 5 का इलाज जारी है। सुखद पहलू हैं कि संक्रमित बच्चों का रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। अब तक कुल 90% से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं। अब तक 2 की मौत हो चुकी है।

आंकड़ा बढ़कर 1111 पहुंचा

सुपर स्प्रेडर में संक्रमण जारी है। गुरुवार काे देर रात तक जारी रिपाेर्ट के अनुसार भट्टा बस्ती निवासी एक और सब्जी विक्रेता पॉजिटिव पाया गया है। शहर के अलग-अलग इलाकाें में 21 नए मामले सामने आए। वहीं, मानसराेवर में जरूरतमंदाें काे खाने के पैकेट बांटने वाला एक युवक भी काेराेना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही शहर में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा बढ़कर 1111 पहुंच गया। काेराेना से दाे माैतें भी हुई हैं। शहर में अब तक 53 लाेगाें की जान जा चुकी है। इसके अलावा मेडिकल टीमाें ने शहर के अलग-अलग सात इलाकाें से 1007 लाेगाें की जांच कर सैम्पल लिए हैं। ये सैम्पल रामगंज, फिल्म काॅलाेनी, रेलवे काॅलाेनी, मुरलीपुरा, भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर औैर आदर्श नगर से लिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
(प्रतीकात्मक तस्वीर) 7 से 12 साल के बच्चे सबसे ज्यादा संक्रमित; सबसे छोटी 3 दिन की बच्ची भी पॉजिटिव लिस्ट में है।




0

चीन से भारत आना चाहती है एक हजार कंपनियां, गहलोत बोले - इन्हें प्रदेश में लाने के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे

कोरोना की वजह से दुनिया के आक्रोश का सामना कर रहे चीन काे बड़ा झटका लग सकता है। 1,000 से अधिक दिग्गज कंपनियां अपनी उत्पादन यूनिट चीन से हटाकर भारत लाने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन कंपनियों को राजस्थान लाने के लिए टास्क फोर्स बनाई जा रही है। सीएम ने गुरुवार को उद्योगपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार को उद्योगों की तकलीफ का अहसास है। संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उद्योगों को संबल देने के प्रयास दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उद्योगपतियों के सुझाव और समस्याएं भी सुनीं।
‘इन कंपनियों के आने से श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, अर्थव्यवस्था सुधरेगी’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना के कारण दुनियाभर के निवेशक भारत में संभावनाएं तलाश रहे हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था जल्दी पटरी पर आएगी और श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार एक बड़ा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज दे, जिससे राज्यों के हालात सुधरे और उद्योगों को राहत मिल सके। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में सरकारों ने आर्थिक पैकेज घोषित किया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी श्रमिक के पॉजिटिव पाए जाने पर उद्यमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। गहलोत ने गृह विभाग के एसीएस को अन्तरराज्यीय सीमा सील होने से उद्योगपतियों व श्रमिकों के आवागमन में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए भी कहा।

प्रभारी मंत्री 9 मई को करेंगे समीक्षा

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे 9 मई को अपने-अपने जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और महत्वपूर्ण जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक वीसी करें और लॉकडाउन 3.0 के हालातों की समीक्षा करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम ने गुरुवार को उद्योगपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार को उद्योगों की तकलीफ का अहसास है।




0

दूल्हा राजस्थान बॉर्डर पर अटका, दुल्हन कलेक्ट्रेट में मंजूरी लेने में जुटी, 8 घंटे संघर्ष के बाद हुए सात फेरे

लाॅकडाउन के बीच राज्याें की सीमाओंपर जारी सख्ती के बीच अनुमति हाेने के बावजूद एक जाेड़े काे फेरे लेने के लिए 8 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। दरसअल, दूल्हा अक्षय कुमार पंजाब सरकार से अनुमति लेकर मलाेट से अपनी मां तारादेवी के साथ सुबह 10 बजे श्रीगंगानगर स्थित साधुवाली में राजस्थान के बॉर्डर पर पहुंचा और नायब तहसीलदार काे कागजात दिखाते हुए श्रीगंगानगर में प्रवेश देने काे कहा। इस बीच, बॉर्डर सील होने के आदेश जारी हाेने से उसकी अनुमति खारिज हाे गई और अधिकारियों ने उसे श्रीगंगानगर में एंट्री देने से मना कर दिया। परेशान दूल्हा अपने परिचित अफसरों को फोन कर अनुमति दिलाने की गुहार लगाता रहा।

अफसराें से मिन्नताें का दाैर चलता रहा ताे दाेपहर तीन बजे दूल्हे काे श्रीगंगानगर में प्रवेश की अनुमति दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग कर ही रही थी कि कलेक्ट्रेट से फिर नायब तहसीलदार के पास फाेन आया और अनुमति निरस्त करने के आदेश दिए गए।
इस पूरे मामले के दाैरान भास्कर टीम भी माैजूद थी। भास्कर रिपोर्टर मांगीलाल स्वामी और फोटो जर्नलिस्ट राकेश वर्मा दूल्हा-दुल्हन की मदद काे आगे आए । वे शाम 4 बजे श्रीगंगानगर के कुम्हार माेहल्ला निवासी दुल्हन सुनीता के घर पहुंचे और दुल्हन के साथ उसके चाचा मांगेराम और प्रेम भाटिया काे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालात बताने पर कलेक्टर ने दूल्हे काे शादी के लिए श्रीगंगानगर आने की अनुमति दे दी। इसके बाद शाम सवा 5 बजे दूल्हा अपनी मां के साथ दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे की सालियों ने घर के मुख्य दरवाजे पर रिबन कटाई की रस्म पूरी की। इसके बाद दूल्हे काे घर में प्रवेश मिला। पाैने छह बजे घर की छत पर मंडप लगाकर फेराें की रस्म पूरी हुई और छह बजे पंजाब वाले आखिर दुल्हनिया ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भास्कर की मदद के बाद पाैने छह बजे घर की छत पर मंडप लगाकर फेराें की रस्म पूरी हुई और छह बजे पंजाब वाले आखिर दुल्हनिया ले गए।




0

प्रदेश के 33 में से 31 जिले संक्रमित;1 से 2 जिलों में संक्रमण फैलने में 17 दिन लगे, अगले 30 दिन में ही 20 और जुड़ गए

राजस्थान में कोरोना बढ़ रहा है... गुरुवार को सिरोही में एक मरीज मिलने के साथ ही अब कोरोना 33 में से 31 जिलों में पहुंच चुका है। सिर्फ श्रीगंगानगर और बूंदी में ही अब तक कोई केस नहीं आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रदेश में सबसे पहले 2 मार्च को जयपुर में पहला रोगी मिला था और इसके 17 दिन बाद दूसरा जिला भीलवाड़ा संक्रमित हुआ था। मगर इसके बाद अगले 30 दिन के अंदर ही 20 जिले और कोरोना की चपेट में आ गए। 6 से 12 जिलों तक संक्रमण फैलने में मात्र 9 दिन लगे। एक से 5 अप्रैल तक मात्र 5 दिन में ही जिले 12 से बढ़कर 21 हो गए। जालोर-सिरोही में मिले पहले रोगी प्रवासी हैं।
5 दिन नए रोगी नहीं मिले तो कैटेगरी बदलेंगे : मंत्री
कोटा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि अगर किसी भी इलाके में अगले पांच दिन केस नहीं आए तो उसकी कैटेगरी बदलेंगे। वहां से कर्फ्यू हटाया जाएगा। अधिकारियाें ने उन्हें बताया कि कोटा में अब तक 20 स्थान चिन्हित किए थे, जहां से रोगी मिल रहे थे। इनमें से 16 जगह पर अब भी कर्फ्यू लगा है। इन 16 में से भी 10 स्थान से अब मरीज नहीं आ रहे हैं। अगर अगले 5 दिन कोई केस न आया तो कर्फ्यू हटा लेंगे।
अब इन क्षेत्राें काे 5 दिनाें तक वाॅच किया जाएगा। इनमें यदि अब नया काेई केस नहीं आया ताे न केवल कर्फ्यू हटाया जाएगा बल्कि, इन्हें ऑरेंज जाेन में रखा जाएगा। साथ ही अधिकारियाें काे कहा गया कि वे टेस्टिंग की स्पीड बढ़ाए। जो इलाके कोरोनामुक्त हो चुके हैं, उनकी कैटेगरी बदली जाएगी।

जिलों में संक्रमण फैलने का ग्राफ अप्रैल में तेजी से बढ़ा। मार्च में 2 से 19 मार्च तक 17 जिन में एक से 2 जिले संक्रमण ग्रसित हुए। फिर 2 से छह मात्र 2 दिन में हो गए। 6 से 12 जिलों तक संक्रमण फैलने मात्र 9 दिन लगे। एक से 5 अप्रैल तक मात्र 5 दिन में ही जिले 12 से बढ़कर 21 हो गए। इसके बाद इक्का-दुक्का जिला जुड़ते गए। जिलों में संक्रमण फैलने का ग्राफ अप्रैल में तेजी।

67 दिन से सुरक्षित; श्रीगंगानगर-बूंदी में अभी तक कोई कोरोना रोगी नहीं

अब ग्रीन जोन में केवल दो जिले बचे हैं- श्रीगंगानगर और बूंदी। यहां अभी तक 67 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिला। हालांकि, संक्रमित होने वाले पांच जिले अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं और दो जिलों में मात्र एक-एक रोगी बचा है। वह भी ठीक होने वाला है। ऐसे में 9 जिले संक्रमण फ्री होने की ओर हैं। चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली और सवाई माधोपुर में सभी रोगी ठीक हो चुके हैं। अब वहां एक भी नया रोगी नहीं है। बीकानेर और प्रतापगढ़ में एक-एक रोगी है। इस लिहाज से प्रदेश के 24 जिलों में रोगी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब ग्रीन जोन में केवल दो जिले बचे हैं- श्रीगंगानगर और बूंदी। यहां अभी तक 67 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिला।




0

पहली मौत के बाद 32 दिनों मे गई थी 50 लोगों की जान, अब सिर्फ 11 दिनों में 100 पर पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में शुक्रवार को मौत का कोरोना से मौत का आंकड़ा100 पर पहुंच गया। 100वीं मौत अजमेर में हुई। यहां 65 साल के एक खानाबदोशव्यक्ति नेदम तोड़ दिया। वह दो दिन पहले ही अजमेर के दरगाह के पास मिला था। यह इलाका संक्रमण का हॉट स्पॉट है। इसलिए, इसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राजस्थान में संक्रमण से पहली मौत 26 मार्च को भीलवाड़ा में हुई थी। यहां एक ही दिन में दो संक्रमितों की जान गई थी। इसके बाद सेअब तक यानी 43 दिन में मौत का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया।

राज्य में यूं बढ़ा मौत आंकड़ा

26 मार्च के बाद17 दिन में यानी 12 अप्रैल तक संक्रमण से मौत का आंकड़ा10 पर पहुंच गया। इसके बाद कोरोना से होने वाली मौतों में तेजी आने लगी।18 अप्रैल को राज्य में मौत की संख्या21 पहुंची। फिर24 अप्रैल यानी महज 6 दिन में यह आंकड़ा32 पर पहुंच गया। 22 अप्रैल कोजयपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके बाद 26 अप्रेल को राज्य मेंएक सात लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 41 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा मोतें27 अप्रैल को हुई। इस दिन9 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई। इसके बाद आंकड़ा 50 पहुंच गया। जो कि अब8 अप्रैल को 100 पर पहुंच गया।

तीन गुनी रफ्तार से बढ़ी मौत
डराने वाली बात यह है किराजस्थान में मौत का आंकड़ा करीब तीन गुना कीरफ्तार से बढ़ा है। क्योंकि, 26 मार्च से 27 अप्रैल तक यानी 32दिनों मे 50 लोगों की मौत हुई। वहीं, इसके बाद महज 11 दिन में मौत की संख्या100 पर पहुंच गई।

सबसे ज्यादा 55 की जान जयपुर में गई

राज्य में हुई कुल मौतों में अब तक सबसे ज्यादाजयपुर में हुई है। अकेले जयपुर में 55 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं, जोधपुर में16, कोटा में10, अजमेर में 3, की जान जा चुकी है। इसके अलावा भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर, भरतपुर में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में संक्रमण से एक-एक मौत हो चुकी है।

20 साल से कम पांच की जान गई
अब तक हुई 100 मौतों में पांच की उम्र 20 साल से कम थी। इनमें एक 20 दिन का बच्चा भी है। हालांकि, इनकी मेडिकल हिस्ट्री थी या नहीं इस बारे में मेडिकल विभाग ने कुछ नहीं बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजमेर में काेराेना पाजिटिव की माैत के बाद माेर्चरी से शव काे ले जाते निगम के कर्मचारी।




0

उदयपुर में सबसे ज्यादा 59 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जयपुर में 34 और चित्तौड़गढ़ में 10 संक्रमित; तीन की मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 152 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसमें उदयपुर में 59, जयपुर में 34, चित्तौड़गढ़ में 10,कोटा में 9, जोधपुर में 9, अजमेर में 9, राजसमंद में 6, पाली में 5, भीलवाड़ा में 4,अलवरऔरझालावाड़ में 2-2, सिरोही,करौली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3579 पहुंच गई।वहीं चार लोगों की मौत भी हो गई। जिसमें अजमेर में 2, जयपुर और जोधपुर में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 103पहुंच गया।

इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 110 केस पॉजिटिव आए। जिसमें जोधपुर में 30 लोग संक्रमित मिले। वहीं जोधपुर में ही बीएसएफ के 12 जवान भी पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ जयपुर में 21 चित्तौड़गढ़ में 16, पाली में 10, अजमेर मे 5, उदयपुर में 5, धौलपुर में 4, अलवर और कोटा में 2-2, जालौर, राजसमंद और सिरोही में 1-1 संक्रमित मिला।

33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोना
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1149(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 898 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 232, अजमेर में 196, टोंक में 136,नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ में 126,भरतपुर में 116, बांसवाड़ा में 66,पाली में 55, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए),झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42,भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, मरीज मिले हैं। उधर,उदयपुर में 79, दौसा औरधौलपुर में 21-21, अलवर में 20,चूरू में 14,राजसमंद में 13, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर औरसीकर में 9-9,करौली में 5, प्रतापगढ़औरजालौर में 4-4, बाड़मेर में 3कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही में 2, बारां में 1संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।

अब तक 103लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना से अब तक 103लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 कोटा, 2 भीलवाड़ा, 2 चित्तौड़गढ़ 56जयपुर (जिसमें दो यूपी से), 17जोधपुर, 4अजमेर, दो नागौर, दो सीकर, दो भरतपुर, एक करौली, एक प्रतापगढ़, एक अलवर, एक बीकानेर, एक सवाई माधोपुर और एक टोंक में हो चुकी है।

राजस्थान; 1 से 2 जिले संक्रमित होने में 17 दिन लगेे, 30 दिन में ही 20 और जुड़ गए

सिरोही में एक मरीज मिलने के साथ ही अब कोरोना 33 में से 31 जिलों में पहुंच चुका है। सिर्फ श्रीगंगानगर और बूंदी में ही अब तक कोई केस नहीं आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रदेश में सबसे पहले 2 मार्च को जयपुर में पहला रोगी मिला था और इसके 17 दिन बाद दूसरा जिला भीलवाड़ा संक्रमित हुआ था। मगर इसके बाद अगले 30 दिन के अंदर ही 20 जिले और कोरोना की चपेट में आ गए। 6 से 12 जिलों तक संक्रमण फैलने में मात्र 9 दिन लगे। एक से 5 अप्रैल तक मात्र 5 दिन में ही जिले 12 से बढ़कर 21 हो गए। जालोर-सिरोही में मिले पहले रोगी प्रवासी हैं।

67 दिन से सुरक्षित; श्रीगंगानगर-बूंदी में अभी तक कोई कोरोना रोगी नहीं
अब ग्रीन जोन में केवल दो जिले बचे हैं- श्रीगंगानगर और बूंदी। यहां अभी तक 67 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिला। हालांकि, संक्रमित होने वाले पांच जिले अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं और दो जिलों में मात्र एक-एक रोगी बचा है। वह भी ठीक होने वाला है। ऐसे में 9 जिले संक्रमण फ्री होने की ओर हैं। चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली और सवाई माधोपुर में सभी रोगी ठीक हो चुके हैं। अब वहां एक भी नया रोगी नहीं है। बीकानेर और प्रतापगढ़ में एक-एक रोगी है। इस लिहाज से प्रदेश के 24 जिलों में रोगी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जयपुर परकोटे की है। जहां पुलिस लगातार गश्त कर रही है।




0

22000 लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स लेगा रिसाली निगम

नगर निगम भिलाई से अलग होकर नया निगम बने रिसाली में टैक्स वसूली शुरू हो गई है। वहां तकरीबन 22 हजार मकान और 4 हजार दुकानदार है, जिनसे रिसाली निगम टैक्स वसूलेगा। निगम ने टैक्स कलेक्शन का जिम्मा स्पैरो सॉफ्टटेक कंपनी को दिया है। मंगलवार से इसकी शुरुआत भी हो गई है। फिलहाल रिसाली निगम क्षेत्र में ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं होंगे। निगम के अस्थाई भवन में ही काउंटर शुरू किया गया है। जहां टैक्स वसूले जाएंगे। मास्क पहनकर आने वाले लोगों से ही टैक्स लिए जाएंगे। निगम परिसर में सैनिटाइजेशन का इंतजाम भी है।

एक नजर रिसाली निगम क्षेत्र में राजस्व आय पर

22 हजार लोग करदाता है रिसाली निगम में जिनसे टैक्स वसूलेगा।
10 करोड़ रुपए तक वसूली भिलाई निगम को पहले रिसाली जोन से होती थी।
03 करोड़ रुपए पीएसयू सेक्टर की छोटी इकाइयों से विविध अाय हाेती थी।
04 हजार के आसपास कॉमर्शियल टैक्सपेयर्स हैं।
06 करोड़ तो सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में मिलते थे।
1.75 करोड़ एनएसपीसीएल निगम को मिलता है।
60 से 70 लाख रुपए बीआरपी से मिलता था।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया
स्पैरो सॉफ्टटेक कंपनी के मैनेजर अविनाश सिंह ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र में टैक्स वसूलने के लिए 18 लोगों की टीम है। जो डोर-टू-डोर जाकर वसूली करेगी। रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर और रूआबांधा सेक्टर का टैक्स बीएसपी से मिलेगा। टैक्स संबंधी अधिक जानकारी के लिए वेदप्रकाश से 6260278583, मनीष 7999089887 से संपर्क कर सकते हैं।
पिछले वर्ष के जमा करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी
रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि छग शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 का बकाया संपत्तिकर 15 मई तक जमा करने पर 18 प्रति. अधिभार नहीं लिया जाएगा। मौजूदा वर्ष का टैक्स देते हैं तो 6.25 प्रतिशत की छूट, 1 जून से 31 जुलाई 2020 तक 5 प्रतिशत, 1 अगस्त से 30 सितंबर 2020 तक 4 प्रतिशत की छूट, 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक 2% छूट मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

15 राज्यों में फंसे जिले के 350 लोग लौटेंगे इधर बार्डर पर जरूरी उपकरण व किट नहीं

स्वास्थ्य और पुलिस विभाग पर पूरे जिले को कोरोना वायरस से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लॉकडाउन के तीसरे फेस तक इनके पास सुरक्षा के लिए कोई उपकरण नहीं है। बार्डर में बैरियर बनाकर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अफसर-कर्मियों को तैनात को कर दिया है, लेकिन उनके पास बीमारी के प्राथमिक लक्षण की पहचान करने तापमान मापक यंत्र तक नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सिर्फ सर्दी, खांसी और बुखार की ही जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं अब दिल्ली, महराष्ट, गुजरात, पंजाब समेत 15 राज्यों से जिले में 350 से अधिक की लोगों के आने की संभावना है। वे खड़गवां धनपुर, कोड़ा और जरौंधा से दाखिल हो सकते हैं। कोरिया जिले से बाहर गए लोगों की जनपद द्वारा सूची तैयार कराई गई। इसमें अब तक 350 लोगों के खड़गवां ब्लाॅक की ओर से जिले में घुसने की संभावना है। इसे देखते हुए खडगवां के तीनों पंचायतों में बैरियर बनाया गया है और पकड़े जाने वालों को 77 पंचायतों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। जिले को लॉकडाउन के तीसरे फेस में ग्रीन जोन में बनाए रखने जिले के स्वास्थ्य, पुलिस और सफाईकर्मियों के सामने बड़ी चुनौती है। यहां बता दें कि कोरिया जिला मध्यप्रदेश के सीधी, अनूपपुर, शहडोल समेत छग के सूरजपुर, कोरबा, पेंड्रा-गौरेला से लगा हुआ है। ऐसे में इन सीमाओं को पार कर हजारों लोग अपने गृह ग्राम में आना चाह रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा- हमारे पास पर्याप्त संसाधन
लॉकडाउन-3 में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के सवाल पर कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन है। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बिना अनुमति के कोई भी जिले के भीतर दाखिल नहीं हो सकता है। दूसरे राज्य और कोरिया जिले से लगे छग के अन्य जिले की सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वालों को तत्काल क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है।
धनपुर, कोड़ा और जरौंधा के रास्ते लौटने की संभावना
धनपुर, कोड़ा, जरौंधा के रास्ते दूसरे राज्यों से लोगों के आने की संभावना है। यहीं वजह है कि यहां बैरियर बनाकर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अफसर-कर्मियों को तैनात किया गया है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों को जिले के साढ़े 6 लाख लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके ही पास इस वायरस के लक्षण की पहचान करने तापमान मापक यंत्र समेत अन्य जरूरी उपकरण और सामग्री उपलब्ध नहीं है।
मजदूरों की देखरेख करने वालों के पास नहीं था किट
गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव से रवाना हुए 46 मजदूरों में से 2 कोरोना पाॅजिटिव झारखंड की ओर भाग गए। उनके संपर्क में रहे सभी कर्मचारियों को इन दिनों मनेंद्रगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। यहां जो स्वास्थ्य कर्मचारी मजदूरों को सेवाएं दे रहे थे, उनके पास भी पीपीई किट नहीं था।
अब तक जिले में 223 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन
बता दें कि रविवार और सोमवार को दूसरे जिले से आने वाले लोगों को धनपुर बैरियर में रोककर स्वास्थ्य परीक्षण समेत पूरी जानकारी इकट्‌ठा कर 233 लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया। सामान्य और रेड जोन से आने वालों के लिए अलग-अलग सेंटर बनाए गए हैं। कोड़ा, धनपुर, जरौंधा नाके पर रेड जोन से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नाके पर ही क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
जिले के 350 से अधिक लोग दूसरे राज्यों में फंसे
संभावना जताई जा रही है कि धनपुर, कोड़ा, जरौंधा के रास्ते से आने वालें दिनों में 350 से अधिक लोग दाखिल होंगे। इसमें कर्नाटक 25, मध्यप्रदेश 37, झारखंड 26, केरल 9, महराष्ट्र 40, तमिलनाडू 25 और सबसे अधिक गुजरात में जिले से काम करने गए लोग लौटेंगे। इसके अलावा उड़ीसा, राजस्थान, बिहार, यूपी, असम, दिल्ली, पंजाब समेत पश्चिम बंगाल से भी लोग वापस आएंगे।
स्वास्थ्य कर्मियों के पास पीपीई किट भी नहीं
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तापमान मापक यंत्र नहीं मिलने से बार्डर में सिर्फ सर्दी, खांसी और बुखार की ही जांच कर रहे हैं। जिनमें ये लक्षण दिख रहे हैं, उन्हें सामुदायिक और जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। यहां तक कि स्वास्थ्य कर्मियों के पास पीपीई किट तक उपलब्ध नहीं है। जिससे बाहर से आने वालों के कारण इनमें भी संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है।
बिना तापमान मापक यंत्र के बार्डर में तैनात स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी। यहां पहुंचने वालों का सर्दी-खास
जिले में दाखिल होने के लिए खड़गवां का रास्ता सबसे आसान
तापमान मापक यंत्र नहीं होने से बढ़ा खतरा
गौरतलब है कि बगैर तापमान मापक यंत्र के ही अन्य जिले और प्रदेश से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बार्डर में तैनात अधिकारी-कर्मचारी किस तरह से जोखिम उठा रहे हैं। अन्य प्रदेश व छग के दूसरे जिले से कोरिया जिले में पहुंच रहे लोगों का बार्डर पर ही खानापूर्ति के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सीधे 14 दिन के क्वारेंटाइन में भेजा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
350 people from the trapped districts in 15 states will return, no necessary equipment and kits on the border




0

लॉकडाउन 3.0: गया की एकमात्र स्लीपर फैक्ट्री को नहीं मिल रहे श्रमिक, उत्पादन में आई भारी गिरावट

एक तरफ राज्य सरकार मजदूरों को अपने ही राज्य में रोजगार व्यवस्था कराने का दावा कर रही है। वहीं दूसरे तरफ जिला के एक मात्र रेल स्लीपर फैक्ट्री, जहां प्रतिदिन सात शिफ्टों में सात सौ मजदूरों द्वारा प्रतिदिन ढ़ाई हजार स्लीपरों का उत्पादन करते थे, वहां मजदूरों के अभाव में उत्पादन घट कर महज 750 पर सिमट गया है। गौरतलब रहे कि कोरोना के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ शर्तों में छूट के साथ लॉक डाउन 3.0 की घोषणा किया गया है।

बावजूद इसके पाटिल ग्रुप द्वारा संचालित दयानंद इंजीनियरिंग वर्क्स अपनी सम्पूर्ण क्षमता के अनुरूप स्लीपर का उत्पादन नहीं कर पा रहा है। नतीजतन इसके बन्द होने का खतरा मंडराने लगा है। बताते चले कि कारखाने में प्रतिदिन 32 सौ स्लीपर बनाने का क्षमता है और मानपुर में निर्मित स्लीपरों का सप्लाई पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के विभिन्न डिवीजनों में किया जाता है।
कारखाने पर छाने लगे हैं संकट के बादल
इस संबंध में उप महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला के वरीय अधिकारियों से कामगारों को लेकर कई दौर का बातचीत की गई। रेलवे द्वारा भेजे गए पत्रांक डब्लू/7ए/पीएससी स्लीपर/मानपुर दिनांक 17 अप्रैल 2020 के जवाब में जिला प्रशासन द्वारा कारखाने के भीतर मौजूद ठेके पर रखे गए 180 मजदूरों से मात्र दो शिफ्ट में काम कराने की अनुमति प्रदान किया गया, जो कारखाने को विधिवत संचालित करने के लिए नाकाफी है। बताया कि कारखाने को बदस्तूर जारी रखने के लिए कम से कम प्रतिदिन बाईस-तेईस सौ स्लीपर का उत्पादन होना आवश्यक है। ऐसा नहीं होता है तो फिर कारखाने पर संकट के बादल छा जाएगा। बता दे कि वर्तमान समय मे दया इंजीनियरिंग ग्रुप मानपुर के पास रेलवे द्वारा 90 हजार प्रति माह स्लीपर आपूर्ति करने का आर्डर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown 3.0: Gaya is not the only sleeper factory to get workers, huge drop in production