0

कोरोना मरीज के 30 रिश्तेदारों के सैंपल भेजे, ससुराल के 18 और मायके के 13 लोग क्वारेंटाइन सेंटर भेजे

पेटलावद के पास नाहरपुरा की महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां अफरा तफरी का माहौल है। अफसर, स्वास्थ्य विभाग के लोग, पुलिस वाले सबकी ड्यूटी नाहरपुरा और महिला के मायके केसरपुरा में लगाई गई है। महिला राजस्थान से लौटने के बाद अपने मायके भी गई थी। दोनों गांवों में कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। 25 टीमों को काम पर लगाया गया है। 473 घरों के 2845 लोगों की जांच की गई। महिला के 31 रिश्तेदारों को क्वारेंटाइन कर 30 के सैंपल भेजे गए हैं। 2 महीने के एक बालक के सैंपल नहीं लिए गए। इनमें से नाहरपुरा के 18 और केसरपुरा के 13 लोग हैं।


महिला के संपर्क वाले नाहरपुरा खोरिया व केसरपुरा को सील करके स्क्रीनिंग व सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। बीएमओ एमएल चौपड़ा ने बताया, महिला के संपर्क में आए 18 लोगों को दाढ़िया के आश्रम में क्वारेंटाइन कर इनके सैंपल भेजे हैं। ये सारे क्लोज कांटेक्ट वाले हैं। जो 16 अन्य लोग महिला के परिवार के साथ पेटलावद हॉस्टल में क्वारेंटाइन थे, उन्हें अभी छुट्‌टी नहीं दी जाएगी। 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड फिर से काउंट होगा।


चौपड़ा के अनुसार दाढ़ी आश्रम व महिला के घर में आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नाहरपुरा में स्वास्थ्य विभाग के 10 कर्मचारी व पुलिस टीम लगी है। केसरपुरा में भी बीएमओ सहित विभाग के 10 लोगों की टीम है। 13 लोगों को अंग्रेजी बालिका छात्रावास पेटलावद में क्वारेंटाइन किया गया। दो माह के बच्चों को छोड़कर 12 लोगों के सैंपल भेज दिए हैं। पॉजिटिव महिला के सीधे संपर्क में आने वाले 31 लोगों में से 30 के सैंपल भेजे गए। अब 31 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। एक सैंपल पुराना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona sent samples to 30 relatives of the patient, 18 in-laws and 13 from the maternal grandfather sent to the Quarantine Center.




0

अवैध शराब बेच रहा था, पुलिस ने दबिश देकर 100 क्वार्टर जब्त किए

पीथमपुर पुलिस ने बुधवार रात एक युवक काे अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि आराेपी आशुताेष उर्फ आशु सीसीपावर चाैराहा के पास अवैध रुप से देशी शराब बेच रहा है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर दबिश दी। यहां सर्चिंग में 100 क्वार्टर पुलिस ने जब्त किए। पकड़ी गई शराब की कीमत 8 हजार रुपए है। पुलिस ने आशुताेष पर केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

कर्मचारियों ने सीएम राहत कोष में दी सहायता राशि, 1 लाख 80 हजार रुपए कराए जमा

मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन और कृषि उपज मंडी समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा कराई है। पेंशनर्स ने 1 लाख 80 हजार 455 रुपए जमा कराए हैं। इसी तरह मंडी के प्रतिनिधियों ने भी एक दिन का वेतन 44 हजार 251 रुपए की राशि जमा कराने का निर्णय लिया है। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएल रावल, मूलचंद काग, दयाराम पाटीदार, ओपी रामावत, बंशीधर पालीवाल, रणछोड़ गरवाल, अंबालाल पाटीदार, गोविंददास बैरागी, मोतीलाल गामड़ ने एसडीएम एमएलमालवीय को चेक और एक पत्र मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। इसी क्रम में पेटलावद मंडी समिति में कार्यरत 33 अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा माह अप्रैल 2020 के वेतन में से 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का निर्णय लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

गुजरात में फंसे 150 मजदूर धार पहुंचे, सभी मजदूरों को किला मैदान पर उतारा गया

लॉक डाउन में गुजरात में फंसे मजदूर गुरुवार शाम 7.15 बजे धार पहुंचे। सभी मजदूरों को किला मैदान पर उतारा गया। यहां से प्रशासन द्वारा अधिग्रहित 4 बसों से इन मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।


तहसीलदार भास्कर गाचले ने बताया करीब 150 मजदूरों को गुजरात सरकार ने अपनी 4 बसों से धार भेजा है। धार पहुंचने के बाद गुजरात की सभी बसों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मजदूरों की जानकारी भी जुटाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
150 laborers stranded in Gujarat reached Dhar, all laborers landed on fort grounds




0

कलेक्टाेरेट में 900 लीटर खाद्य तेल और 1.25 क्विंटल दिया सूखा मसाला, ताकि मंडी में भाेजन पैकेट बनते रहें

शहर से लेकर ग्रामाें में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदाें की मदद के लिए जन सहास संस्था लाॅकडाउन के पहले दिन से जिला प्रशासन के सहयाेग से मदद करती आ रही, जाे 17 मई तक जारी रहेगी। इसी कड़ी में बुधवार काे संस्था ने खाद्य तेल और सूखे मसाले कृषि उपज मंडी में बन रहे भाेजन पैकेट के लिए कलेक्टाेरेट में दिए गए।


संस्था के द्वारा गरीब असहाय, प्रवासी कामगार मजदूरों के लिए सतत गरीब बस्तियों और गावों में जाकर जरूरतमंदाें तक मदद पहुंचा रहे हैं। सूखे राशन में दाल, चावल, आटा, साबुन, चायपत्ती, सेनेटरी पेड, तेल, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि सामग्री का वितरण किया गया। लॉकडाउन के बाद से सतत आज तक 363 टन सूखा राशन शहर सहित जिले के गांवाें में वितरित किया जा चुका है। कलेक्टर श्रीकांत पांडेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी के आग्रह पर बुधवार काे जन साहस ने 900 लीटर खाद्य तेल और 1.25 क्विंटल सूखा मशाला मंडी प्रशासन की खाना बनाने की सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय में दिया गया। डायरेक्टर आशिफ शेख, थीमेटिक डायरेक्टर करन राठौर, टीम साथी जितेंद्र सुनारतीय व विक्रम अटेडिया उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
900 liters of edible oil and 1.25 quintal of dry seasoning in the collectorate, so that packet packets are made in the market




0

20 दिन में काेराेना के सिर्फ 14 मरीज, वृद्धि दर 0.7% प्रतिदिन, पिछले 17 दिन में काेई माैत नहीं

काेराेना संक्रमण काे लेकर जिले में शुरुआती चिंता अब कम हाेने लगी है। यह लाेगाें के व्यवहार में भी नजर आने लगी है। आंकड़े भी यही बताते हैं कि प्रदेश के अन्य जिलाें में जिस तरह से हालात अचानक बिगड़े हैं, वैसा देवास में फिलहाल नहीं है। एक समय प्रदेश में सर्वाधिक 30% मृत्यु दर देवास की थी, जाे अब घट कर 22% रह गई है।


सबसे अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट 40.6% है, जाे कि इंदाैर, उज्जैन, जबलपुर, धार, रायसेन, मंदसाैर आदि से बेहतर है। भाेपाल, खरगाेन, खंडवा और हाेशंगाबाद का रिकवरी रेट हमसे बेहतर है। एक और अच्छी बात यह है कि पिछले 20 दिनाें में काेराेना के केवल 14 नए मरीज जिले में सामने आए हैं। पिछले 20 दिनाें में काेराेना के मरीजाें की वृद्धि दर 0.7% ही है। 20 दिन पहले जिन जिलाें में ज्यादा मरीज हाे गए थे, उनमें सबसे कम वृद्धि दर हाेशंगाबाद के बाद देवास की ही है।

डाॅ. श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर ने कहा-कंटेनमेंट एरिया भीघट कर 9 रह गए
जिले में 15 लाख लोगों का सर्वे व स्क्रीनिंग कार्य किया जा चुका है। कंटेनमेंट एरिया भी घट कर 9 रह गए है। जिन मरीजों की शुरुआत में मृत्यु हुई है वह कोमोर्बिलिटी के कारण हुई है अर्थात उन्हें कैन्सर, हायपर बीपी या डायबिटीज जैसी बीमारी या 75 वर्ष से अधिक की उम्र आदि कारण रहे हैं।

कृष्णावेणी देसावतु, एसपी ने कहा-शासन की एडवायजरी का पालन करें
कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेना है, इसके लिए यह जरूरी है लोग घर पर रहे और सुरक्षित रहे अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। शासन की एडवायजरी का पालन करेंगे, तब ही हम जीत सकेंगे।

रिकवरी रेट बढ़ने के ये हैं कारण

  • अमलतास हाॅस्पिटल में चेस्ट राेग विशेषज्ञ हाेने से मरीजाें का बेहतर इलाज हाे रहा हैं। जिला अस्पताल में अब बेवजह संदिग्ध मरीज काे नहीं रखा जा रहा, शंका हाेने पर सीधे अमलतास भेज रहे।
  • शुरुआत में अधिकतर काेराेना पाॅजिटिव मरीज 50 साल से ज्यादा के आए थे। अब अधिकतर काेराेना पाॅजिटिव 50 उम्र से कम के आ रहे हैं, जाे रिकवर हाे रहे हैं।
  • इलाज में लगी टीम बेहतर काउंसलिंग कर काेराेना के मरीज काे डरने के बजाय लड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि मरीज मानसिक रूप से मजबूत रहे।
  • कर्फ्यू में काेई ढील नहीं दी। वाहन प्रतिबंधित हाेने से बाजार में लगने वाली भीड़ खत्म, साेशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से।
  • इंदाैर से आने-जाने वाले पहले चाेरी छिपे आसानी से आजा रहे हैं। अब देवास में आने वाले रास्ताें पर चाैकसी कड़ी है।
  • सैंपल लेने के बाद मरीजाें काे हाेम क्वारेंटाइन में रखने के बजाय इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन किया जा रहा, जिससे मरीज इकट्ठे नहीं मिल रहे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

56, सराफा जैसे मार्केट और टॉयलेट में लगेंगे वाॅश बेसिन, उधर कंटेनमेंट एरिया में 300 सीसीटीवी कैमरों से नजर

इंदौर से कोरोना संकट पूरी तरह खत्म होने में पूरा साल लग सकता है। इसके लिए प्रशासन बहुत सख्त गाइडलाइन बना रहा है। इसे तब लागू किया जाएगा, जब शहर धीरे-धीरे खुलने लगेगा। यानी इंदौरवासी कोरोना के साथ कैसे जिएं, इस पर काम चल रहा है। कुल मिलाकर पोस्‍ट लॉकडाउन इन्फ्रास्‍ट्रक्‍चर की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शहर के 56 दुकान, सराफा जैसे सभी मार्केट, सार्वजनिक शौचालय, धार्मिक स्थलों पर वाॅश बेसिन लगेंगे। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। अनेक स्थानों पर बिना केमिकल वाली सैनिटाइजेशन टनल बनाई जाएंगी, ताकि शहरवासी काम करते हुए भी कोरोना संक्रमण से बच सकें। संभावना है छह माह तक बस, वैन, मैजिक, आई-बस जैसे सभी लोक परिवहन वाहनों में सवारियों की संख्या 50% तक कम की जाएगी। सांसद शंकर लालवानी का कहना है पोस्ट लॉकडाउन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हो रहा है। सख्त गाइडलाइन बनाई जाएगी, जिसका पालन हम सबको लंबे समय तक करना पड़ेगा।
गाइडलाइन में और क्या
जब दफ्तर खुलेंगे, बिना मास्क काम नहीं कर सकेंगे। सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
घर से ऑफिस या कहीं जाने वाले हर शख्स को मास्क पहनना होगा।
लंबे समय तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
बिना अनुमति के कोई रैली, बैठक भी नहीं हो सकेगी।
रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड पर सैनिटाइजर की टनल लगेंगी।

कंटेनमेंट एरिया में 300 सीसीटीवी कैमरों से नजर
शहर में कोविड मरीजों को लेकर चिह्नित 25 हॉट स्पॉट एरिया में लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस, प्रशासन ने इन एरिया की गलियों में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनके जरिए कंट्रोल रूम से हर गली में नजर रखी जा रही है। इन कैमरों को लगाने व मेंटेनेंस के लिए काम कर रहे सुखमनी कंपनी के संचालक जसदीप सिंह ने कहा कि कैमरों और इससे लाइव फीडिंग में कोई समस्या नहीं आए, इसके लिए पूरी टीम लगातार पीपीई किट पहनकर काम कर रही है। कंट्रोल रूम से फोन आते ही टीम के सदस्य मौके पर पहुंचकर तकनीकी काम करती है। रानीपुरा, खजराना, आजादनगर, टाटपट्टी बाखल सभी जगह यह कैमरे संक्रमण के खतरे के दौरान भी लगाए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि तीन दिन में ही यह कैमरे टीम द्वारा लगाए गए। अभी और जगह चिह्नित कर 200 कैमरे और लगवाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन ने इन एरिया की गलियों में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।




0

लोहा-स्टील, सीमेंट का हो सकेगा परिवहन, आईटी कंपनियों में 30% स्टाफ के साथ काम की मंजूरी

मप्र की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में आर्थिक गतिविधियां और फिर से कारोबार शुरू करने के लिए गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी में लोहा, सीमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें कारोबारियों ने बताया कि पूरे प्रदेश में यहां से माल सप्लाय होता है। कई कारोबार एेेसे हैं जिनके लिए अभी माल की जरूरत है, बारिश आने के बाद समस्या आ जाएगी, इसलिए गोदामों से माल का परिवहन करने की मंजूरी दी जाना चाहिए। सीमेंट की ही 50 हजार से अधिक बोरियां रखी हैं। लोहे का भी करोड़ोंका माल रखा है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम रखे हैं। इसके बाद प्रशासन ने सीमेंट, लोहा, स्टील देशभर में ग्रीन एवं ऑरेंज जोन वाले शहरों में भेजे जाने की अनुमति दी। सीमेंट कारोबारी शहर की सीमा से माल निकालकर बाहर के गोदामों में रख सकेंगे और वहां से बाहर भिजवा पाएंगे।
आईटी कंपनियां भी 30% कर्मचारियों के साथ काम शुरू कर सकेंगी। लोहा और स्टील जैसे क्षेत्रों में भी काम शुरू करने की इजाजत दी है। आगे अन्य कारोबारियों को भी राहत दी जाएगी। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र,एमपीआईडीसी के रीजनल डायरेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने प्रशासन ने दी बैंकिंग की मंजूरी लॉकडाउन के दौरान बैंकों मेेंआमजन के लेनदेन पर रोक है। वहीं धीरे-धीरे व्यावसायिक गतिविधियां तेज करने के लिए प्रशासन लगातार व्यावसायिक संस्थानों को मंजूरी दे रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल पंप, दवा व्यवसायियों, किराना व्यापारियों व अन्य संस्थानों के बाद प्रशासन ने 31 अन्य व्यावसायिक प्रतिनिधियों को बैंकिंग की मंजूरी जारी की है। एडीएम बीबीएस तोमर ने बताया वे सुबह 11 से शाम पांच बजे तक लेनदेन कर सकते हैं।

लोहा व्यापारियों को गोदामों से माल भेजने के लिए मिलेंगे छह दिन
बैठक में मौजूद डॉ निशांत खरे ने कहा कि आज बिना टेक्नोलॉजी के अस्पताल नहीं चलाया जा सकता है और कोरोना के कठिन समय में तो तकनीक की भूमिका और बड़ी हो गई है। इसलिए इंदौर में आईटी कंपनियों को काम करने दिया जाना चाहिए। इसके बाद 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ अनुमति मिली। लोहा व्यापारी एसोसिएशन की मांग के बाद लोहा व्यापारियों के गोदामों में रखे हुए माल को बाहर भेजने के िलए छह दिन की मंजूरी मिल गई है। बैठक में इल्वा अध्यक्ष आमीर इंजीनियरवाला के साथ उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सचिव नंदकिशोर पंचोली, ट्रस्टी अमरजीत सिंह छाबड़ा आदि थे।

माल परिवहन में ये जरूरी

  • सभी के लिए हमेशा मास्क और दस्ताने पहनना पूर्ण रूप से अनिवार्य होगा।
  • समय-समय पर संस्थान का सैनिटाइजेशन करना होगा।
  • काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करना होगा।
  • किसी भी कर्मचारी या सामान लाने ले जाने वाले व्यक्ति में कोरोना के मामूली लक्षणदिखने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करना होगा।

मिठाई-नमकीन निर्माता कलेक्टर से बोले- अनुमति मिले तो दुकान खोले बिना कर सकते होम डिलीवरी

शहर में लॉकडाउन को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। ऐसे में जहां कुछ खाद्य सामग्रियों को लेकर होम डिलीवरी की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई है तो मिठाई और नमकीन को लेकर भी व्यापारी एसोसिएशन ने कलेक्टर से चर्चा की है। इसमें उन्होंने मांग रखी है कि कुछ व्यापारियों को होम डिलीवरी को लेकर अनुमति प्रदान की जाए। इसे लेकर प्रशासन के अफसरों ने विचार करने की बात कही है।
इंदौर नमकीन मिठाई व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन ने बताया पिछले दिनों एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने दुकान न खोलते हुए होम डिलीवरी शुरू किए जाने को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद पदाधिकारी कलेक्टर मनीष सिंह से मिलने भी पहुंचे थे। वहां पदाधिकारियों ने चर्चा में मांग रखी थी कि प्रशासन अगर हमें होम डिलीवरी की अनुमति देता है तो हम काम शुरू कर सकते हैं।
वहीं जिन क्षेत्रों में संक्रमण है, उन क्षेत्राें से एक किलोमीटर की परिधि में दुकान नहीं खोली जाएगी। उसके बाद के क्षेत्र में दुकान तो खुलेगी, लेकिन वहां से काउंटर सेल प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में शहरवासियों को कुछ राहत मिल सकती है। इस पर प्रशासनिक अफसरों ने विचार करने की बात कही है। वहीं जिन नमकीन और मिठाई निर्माताओं के कारखाने शहरी सीमा से बाहर हैं, उन्हें भी सशर्त अनुमति दिए जाने की बात कही जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transportation of iron and steel, cement will be possible, work approval with 30% staff in IT companies




0

7 दिन में 585 किमी पैदल चले, 1100 किमी अभी और चलना बाकी; तब पहुंचेंगे घर की दहलीज पर

दीपेश शर्मा. बायपास पर पिछले कुछ दिनों से पलायन की दर्दनाक तस्वीर नजर आ रही है। सुबह 6 से रात 12 बजे तक तीन हजार से ज्यादा लोग पैदल, साइकिल, ऑटो, लोडिंग वाहनों से महाराष्ट्र और गुजरात से यूपी की तरफ जाते नजर आ जाएंगे। कोई दस दिन से पैदल चल रहा है तो कोई ऑटो या लोडिंग वाहन से पूरे परिवार को लेकर जा रहा है। किसी ट्रक में 50 से ज्यादा लोग गाय-भैंस की तरह ठूंसकर बैठाए गए हैं तो कोई ट्रक वाला 10 किमी के 100 रुपए वसूल रहा है। जिनके पास पैसा खत्म वे पैदल। खाना तो मिल रहा है लेकिन साधन नहीं। इन लोगों को भोजन, पानी, जूते-चप्पल के लिए बायपास पर 10 से ज्यादा संस्थाओं ने टेंट लगवाए हैं लेकिन साधन का कोई इंतजाम नहीं।

1. लिफ्ट दे रहे, पर 10 किमी के सौ रु. वसूल रहे

मेरा पूरा परिवार भोपाल के आगे बेगमगंज में है। नासिक में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। डेढ़ महीने से बेरोजगार बैठा था। अब घर लौट रहा हूं। कभी-कभी ट्रक वाले लिफ्ट दे देते हैं लेकिन 10 किलोमीटर के 100 रुपए वसूल रहे हैं।

2. कुछ नहीं मिला तो रिक्शा में ही चल दिए

चाचा संतराम, रिश्तेदार पवन, पूनम और बच्चे सनी को लेकर ऑटो रिक्शा से निकल पड़े। सब कुछ छोड़कर लौट रहे हैं। नौकरी छूटने के बाद वहां मकान का किराया भरने के लिए भी पैसे नहीं बचे। गाड़ी में सीएनजी भी नहीं भरवा पा रहे हैं।

3. सेठ ने रवाना कर दिया, अब कोई काम नहीं


हम 20 साथियों के लिए रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। गांव से काम की तलाश में हम लोग शहर गए थे, लेकिन अब बेरोजगार हैं। सेठ ने गाड़ी कर गांव भेजने का इंतजाम कर दिया लेकिन अब हमारे पास कोई रोजगार नहीं।

4. कोई मदद नहीं, 7 दिन से पैदल ही चल रहे

मैं बंसीलाल और मेरे साथी पैदल चलते-चलते इंदौर पहुंचे हैं। हमारा गांव बलरामपुर 1100 किमी दूर है। रास्ते में खाना तो मिल रहा है लेकिन साधन नहीं। सरकार ने कोई मदद नहीं की। दस लोगों को कोई लिफ्ट भी नहीं दे रहा।

5. 27 अप्रैल से चल रहे, आप ही मदद कर दो

27 अप्रैल से पैदल चलते-चलते गुरुवार को इंदौर पहुंचे। न पुलिस ने और न किसी गाड़ी वाले ने हमारी मदद की। हमें बनारस जाना है, किसी गाड़ी में बैठा दीजिए। अब चलने की हिम्मत नहीं। पैसे भी नहीं बचे हैं। आप ही मदद कर दो।

6. कुछ पैसे बचाए थे, वो भी किराए में झोंक दिए

सात साथियों और परिवार के साथ बलरामपुर लौट रहे हैं। वहां हम्माली करते थे। लॉकडाउन के बाद से रहना मुश्किल हो गया। गांव के लोगों को जमा किया और पैसे इकट्‌ठे कर गांव तक पहुंचाने के लिए लोडिंग रिक्शा किया। सारी पूंजी भाड़े में जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुबह 6 से रात 12 बजे तक तीन हजार से ज्यादा लोग पैदल, साइकिल, ऑटो, लोडिंग वाहनों से महाराष्ट्र और गुजरात से यूपी की तरफ जाते नजर आ जाएंगे। कोई दस दिन से पैदल चल रहा है तो कोई ऑटो या लोडिंग वाहन से पूरे परिवार को लेकर जा रहा है।




0

बादशाह काॅम्प्लेक्स की 40 दुकानों में चोरी के मामले में फुटेज के आधार पर तीन संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी

जवाहर मार्ग प्रेमसुख टॉकीज के पास स्थित तीन मंजिला बादशाह काॅम्पलेक्स में बुधवार को हुई चोरी की वारदात में पुलिस को कुछ संदेही बदमाशों की जानकारी लगी है। देर रात पुलिस ने साउथ तोड़ा इलाके के तीन संदेही को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार अन्य बदमाशों कीभी पहचान कर रही है।


सीएसपी सेंट्रल कोतवाली बीपीएस परिहार ने बताया कि बादशाह काॅम्प्लेक्स में चोरों ने एक साथ पूरे काॅम्प्लेक्स की 40 दुकानों के ताले, दरवाजे तोड़कर चोरी की वारदात की थी। इस घटना की जानकारी बुधवार रात को पुलिस को मिली तो कुछ दुकान व ऑफिसके सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए।फुटेजके आधार पर साउध तोड़ा के बदमाशों पर संदेह था। इस लिए एक टीम को सर्चिंग के लिए लगाया था। फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों को पूछताछ के लिए लाए हैं। चोरी में सभी दुकानों व ऑफिससे लाखों का माल चोरी हुआ है। इस माल की भी तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार अन्य बदमाशों से भी पहचान कर रही। (प्रतीकात्मक फोटो)




0

कोरोना ने दिया नमकीन उद्योग को 400 करोड़ का झटका, निर्माता बोले- अनुमति मिले तो दुकान खोले बिना कर सकते होम डिलीवरी

देश के साथ ही विदेशों तक में प्रसिद्ध इंदौर के नमकीन पर कोरोनावायरस का बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते शहर के नमकीन उद्योग को 400 करोड़ रुपए से अधिक का झटका लगा है। परेशान मीठाई और नमकीन निर्माताआें ने प्रशासन से कहा है कि यदि अनुमति मिले तो वे दुकान खोले बगैर होम डिलीवरी की सेवा प्रारंभ कर सकते है।

कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले लगभग 44 दिनों से लागू लॉकडाउन ने इंदौर के नमकीन उद्योग को जोरदार चपत लगाई है। अब तक इस उद्योग को लगभग 400 करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है। शहर और आसपास नमकील उत्पादन के 2000 छोटे-बड़े कारखाने है जहां 125 टन प्रतिदिन का उत्पादन किया जाता है। नमकीन के प्रत्यक्ष उत्पादन से 20 हजार लोग जुड़े है। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख परिवार जुड़ेे हैं। ये सिर्फ नमकीन व्यापारी नहीं, बल्कि कारीगर, मजदूर, सेल्समैन, मार्केटिंग स्टाफ, लोडिंग,परिवहन, फुटकर विक्रेता,ग्रामीण खेरची दुकानदार, दाल, बेसन, तेल, मसाले वाले, पैकिंग इंडस्ट्री वाले,चक्की वाले जैसी लंबी श्रृखंला है।

नमकीन के लिए हो राहत पैकेज की घोषणा

मप्र नमकीन मिठाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि तालाबंदी देश के लिए अनिवार्य थी, इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन सरकार को एकाध हफ्ते बाद कम से कम खाद्य उद्योग के बारे में कुछ ऐसी व्यवस्था करना थी, जिससे तैयार माल की खपत कर दी जाती। अब नमकीन जैसे उद्योग को उबारने के लिए किसी पैकेज की घोषणा की जाना चाहिये। साथ ही नमकीन के सीमित कारोबार की अनुमति तो दी ही जाना चाहिए।

प्रशासन ने कहा-होम डिलीवरी पर करेंगे विचार

राशन के साथ ही सब्जियों की होम डिलीवरी प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसे देखते हुए मिठाई और नमकीन को व्यापारी एसोसिएशन ने कलेक्टर से चर्चा की है। इसमें उन्होंने मांग रखी है कि कुछ व्यापारियों को होम डिलीवरी को लेकर अनुमति प्रदान की जाए। इसे लेकर प्रशासन के अफसरों ने विचार करने की बात कही है। इंदौर नमकीन मिठाई व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन ने बताया पिछले दिनों एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने दुकान न खोलते हुए होम डिलीवरी शुरू किए जाने को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद पदाधिकारियों ने कलेक्टर से चर्चा कर मांग रखी कि प्रशासन अगर हमें होम डिलीवरी की अनुमति देता है तो हम काम शुरू कर सकते हैं। वहीं जिन नमकीन और मिठाई निर्माताओं के कारखाने शहरी सीमा से बाहर हैं, उन्हें भी सशर्त अनुमति दिए जाने की बात कही जा रही है।

  • जिस मालवा की पहचान कभी डग-डग रोटी, पग-पग नीर हुआ करता था, वह अब नमकीन से पहचाना जाता है। इंदौर के साथ रतलाम और उज्जैन भी नमकीन के लिये प्रतिष्ठा प्राप्त हैं।
  • एमएसएमई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में रोजाना लगभग 100 से 125 टन नमकीन बनता है। इसमें से प्रतिदिन करीब 25 टन माल की खपत इंदौर में होती है, शेष देश भर के बाजार में पहुंचता है। इंदौरी नमकीन औसत डेढ़ सौ रुपए किलो होता है।
  • इंदौर से मुख्य रूप से लंदन, अमेरीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, दुबई, कतर, पाकिस्तान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य अरब देशों में नमकीन का निर्यात किया जाता है।
  • इंदौर से बाहर कोई भी घूमने या रिश्तेदारी में जाने वाला नमकीन जरूर साथ ले जाता है तो इंदौर आने पर मेहमान को नमकीन जरूर भेंट किया जाता है। जो इंदौरी विदेश में बसे हैं , वे यहां आने पर साल,छह महीने का नमकीन साथ ले जाते हैं।
  • तालाबंदी लागू होने से औसत सात दिन का स्टॉक दुकानों, कारखानों पर ही रखा रह गया। ताजा स्थिति के अनुसार यदि 17-18 मई को भी तालाबंदी खुल जाए तब भी तेल, दालें, बेसन,मसाले आदि दो माह तक पड़े रहने के कारण कम ही काम आ पाएंगे।
  • शासन-प्रशासन ने तैयार नमकीन की बिक्री के लिये सवा महीना बित जाने के बावजूद कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए, जिससे रखा माल तो खराब ही होना है।
  • प्रशासन को चाहिये कि किराना, सब्जी, ,दूध वितरण के साथ नमकीन वितरण भी प्रारंभ करे। सीधे नमकीन कारोबारियों को व्यापार की छूट भले न दें, लेकिन किराना चेन से इसे जोड़ सकते हैं। इससे थोड़ा बहुत तैयार नमकीन भी खप जाएगा, जिसकी मियाद दो माह की होती है और कच्चे माल का उपयोग भी हो सकेगा। इसे प्रारंभ करने से थोड़ा बहुत रोजगार भी चालू हो सकेगा और कारोबारी को अपना अस्तित्व बनाए रखने में मदद मिलेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदौर में नमकीन उत्पादन के 2000 छोटे-बड़े कारखाने हैं, इस उद्योग ने सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।




0

पहली बार जांचे 1407 सैंपल, 1354 निगेटिव 53 नए मरीज मिले यानी 3.76% ही पॉजिटिव

शहर में पहली बार कोरोना संदिग्धों के 1407 सैंपल एक साथ जांचे गए। राहत की बात यह रही कि इनमें 1354 निगेटिव रहे। केवल 53 यानी 3.76 प्रतिशत ही पॉजिटिव आए। एक मरीज की मौत भी हुई।
इधर गोकुलदास अस्पताल में गुरुवार को कुछ घंटे के अंतराल में हुई चार मरीजों की मौत के मामले में तीन सदस्यीय समिति ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को यहां भर्ती 12 मरीजों को शहर के अन्य अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया है। अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी नोटिस जारी कर दिया है।
जांच में पता चला कि 1 अप्रैल से अब तक 38 दिन में यहां 348 मरीज भर्ती हुए, करीब 200 मरीज डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। 40 कोरोना पॉजिटिव मिले, लेकिन 108 मरीज कहां गायब हो गए, इसकी जानकारी न तो स्वास्थ्य विभाग के पास है और न ही गोकुलदास अस्पताल प्रबंधन के पास है। गुरुवार रात यहां से सीएमएचओ ने जो रिकॉर्ड जब्त किया था, वह एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर की अध्यक्षता में बनी जांच समिति को सौंप दिया। जिन मरीजों के परिजन ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे, उन्हें भी बयान के लिए बुला सकते हैं। यह भी जांच का विषय है कि 120 बेड वाले अस्पताल में सिर्फ 12 मरीज ही क्यों भर्ती थे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि मौतों का ऑडिट करवा रहे हैं। समिति ने जांच शुरू कर दी है। कुछ रिकॉर्ड जब्त हो चुका है, कुछ अन्य दस्तावेज के लिए भी जानकारी निकलवा रहे हैं।

मंदसौर जिले से मो. उस्मान पिता गुलाब गोकुलदास अस्पताल आए थे। परिजन ने आरोप लगाया कि इलाज नहीं मिला। मामला स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई तक पहुंचा तो उन्होंने सीएमएचओ को गोकुलदास अस्पताल पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। विशेष अस्पताल और ईएसआईसी अस्पताल को भी अलग-अलग मामलों में कारण बताओ नोटिस देने को कहा था, पर स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

‘ग्रीन’ होने की दौड़, खर्च ज्यादा, स्टाफ की परेशानी अलग

  • प्रशासन के कोरोना मरीजों के लिए रेड व यलो श्रेणी तय करने के बाद गोकुलदास सहित कई अस्पताल इससे मुक्त होने की कोशिश में हैं। पड़ताल में इसकी ये वजहें सामने आईं।
  • कोविड-19 के मरीजों के इलाज में ड्यूटी कर रहा स्टॉफ दोगुना वेतन मांगता है, क्योंकि वे जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।
  • काम आम दिनों की तुलना में आधा करते हैं, वजह, कर्मचारी को 14 दिन का क्वारेंटाइन देना अनिवार्य है। कई बार स्टाफ कोविड मरीज का सुनने के बाद काम करने ही नहीं पहुंचता।
  • पीपीई किट, मास्क सहित सुरक्षा उपकरण का खर्च भी अस्पतालों को उठाना पड़ता है।
  • जनरल वार्ड में मरीज भर्ती हो तो खर्च भी कम रहता है, इसलिए बिल कम बनता है।
  • जिन मरीजों की राशि सरकार से मिलना है, वह भी समय पर नहीं मिलती।

आरोप गलत, मरीज डिस्चार्ज का निर्णय प्रशासन की कमेटी करती है
-डॉ. संजय गोकुलदास, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गोकुलदास अस्पताल के मुताबिक, सारे आरोप गलत हैं। मरीज के डिस्चार्ज का फैसला प्रशासन की टीम के डॉ. सुभाष बारोड़, डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. चेतन एरन और डॉ. बलराज झड़बड़े ही करते हैं। न ही हम अस्पताल को ग्रीन जोन में लाने की जल्दी के कारण किसी को डिस्चार्ज करते हैं। सैनिटाइज करना भी एक सामान्य प्रक्रिया है। जिन मरीजों की मौत हुई, वे सभी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इन पर अस्पताल का 50 हजार से तीन लाख का बकाया है। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से हम 175 मरीजों का नि:शुल्क इलाज कर चुके हैं। 14 अप्रैल के बाद हमने शुल्क लेना शुरू किया, उसके बाद ऐसी घटनाएं होने लगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को गोकुलदास अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।




0

एमआर-3, 5 और 9 के लिए 100 करोड़, नदी सफाई, पानी पर खर्चेंगे 200 करोड़

नगर निगम का बजट शुक्रवार को पेश किया गया। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया बजट में मास्टर प्लान के तहत बनाई जाने वाली सड़कें एमआर-3, 5, 9 और आरई-2 के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। हालांकि यह रोड बेटरमेंट टैक्स प्राप्त कर बनाई जाना हैं, बावजूद सड़कों के लिए निगम बैंक से लोन लेगा। इसका प्रस्ताव पूर्व में ही एमआईसी, निगम परिषद की बैठक में स्वीकृत होकर शासन के पास लंबित है। बजट में सबसे ज्यादा फोकस एमआर रोड, कान्ह, सरस्वती नदी की सफाई पर रखा है।
संभागायुक्त के मुताबिक अमृत योजना से मिलने वाले फंड के अलावा अलग से 100 करोड़ का प्रावधान रखा है। इसमें 5 एसटीपी प्लांट का निर्माण तथा वहां तक के लिए ड्रेनेज लाइन डालने और नाला टेपिंग का कार्य हो सकेगा। इन पांच एसटीपी के अलावा एक एसटीपी का निर्माण स्मार्ट सिटी तथा एक अन्य का निर्माण निगम से किया जाएगा। पेयजल वितरण लाइन, पेयजल टंकी निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए भी 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। ड्रेनेज लाइन, एसटीपी के मेंटेनेंस, तालाबों के विकास के लिए 242 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी कर उससे 100 मेगावाॅट का सोलर प्लांट जलूद और यशवंत सागर में लगाने की राशि स्वीकृत की गई।

अफसरों की बजट बैठक में सोशल डिस्टेंस

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी करने पर भी स्वीकृति दी। सफाई के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन के लिए 48 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।

पीएम आवास योजना... 600 करोड़ में गरीबों के आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 600 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है। इसमें गरीबों के लिए आवास निर्माण के साथ पेयजल, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइन, विद्युतीकरण, उद्यान, पौधारोपण, पहुंच मार्ग और निर्माण स्थल पर आंतरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रावधान किया है।
ये भी फैसले लिए... ट्रैफिक सुधार के लिए 21 करोड़

  • शहरी परिवहन के लिए 20.60 करोड़, स्टॉर्म वाटर लाइन के लिए 5 करोड़, उद्यानों के विकास, निर्माण व संधारण के लिए 93 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
  • स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में सफाई व्यवस्था और आवश्यक उपकरण व संसाधन के लिए राशि 48 करोड़ की स्वीकृत की गई।
  • ट्रैफिक संबंधित सुधार कार्य और रोड डिवाइडर के लिए 21 करोड़ स्वीकृत किए गए। प्रमुख सड़कों और फुटपाथ के लिए 152 करोड़, पुल व ब्रिज बनाने के लिए 51 करोड़ के साथ ही जनकार्य विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य सड़क, स्कूल भवन, श्मशान घाट, कब्रिस्तान निर्माण और मेंटेमेंस के लिए 440 करोड़ स्वीकृत किए गए।
  • सफाई कामगारों के वेतन, पेंशन और संसाधनों के लिए 200 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। उद्यानों में, खेल मैदान में स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस और निर्माण के लिए 98 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
  • कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के मेंटेनेंस और नए निर्माण के लिए 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी करने पर भी स्वीकृति दी। सफाई के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन के लिए 48 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।




0

मरीज ठीक हो घर जाते हैं तो तसल्ली होती है, थांदला रोड की सिमरन इंदौर में कर रही कोरोना मरीजों का इलाज 

इंदौर मेंस्टाफ नर्स के पद पर काम करते हुए सिमरन पाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रही है। पीपीई किट में कभी 6 तो कभी 12 घंटे तक कामकरती है।
भास्कर से मोबाइल पर चर्चा में उसने बताया कि अभी मेरी ड्यूटी कोविड केयर सेंटर दि चंद्रकला होटल में है। यहां 28 अप्रैल से पॉजीटिव मरीजों का आना शुरू हो गया। तब से काम की चुनौती और बढ़ गई। मरीजों का इलाज करने के साथ खुद काे संक्रमण से बचाने की बड़ी चुनाैती रहती है, लेकिन इन सबके बीच जो भी मरीज ठीक होकर घर जाता है तो बड़ी तसल्ली मिलती है। यहां से अभी तक 15 मरीज ठीक होकर गए हैं। उनमें दो बहनें भी हैं, जो लगातार मैसेज करती है। उनसे एक रिश्ता बन गया है। सिमरन कहती हैं, किसी की जान बच जाए। इससे बढ़कर कोई काम नहीं।

पीपीई किट पहनने के बाद पानी भी नहीं पी सकते
सिमरन ने बताया कोरोना मरीजों के बीच बिना पीपीई किट पहनकर जाना पड़ता है। कोरोना मरीज के पास जाने से पहले पीपीई किट, एन-95 मास्क, ग्लव्स पहनना पड़ते हैं। किट पहनने के बाद कुछ खाना तो दूर पानी भी नहीं पी सकते हैं। गर्मी में लगातार छह घंटे किट पहनकर काम करना मुश्किल होता है। क्योंकि किट पूरी तरह से टेप से चिपकी होती है। यह एक बार ही उपयोग होती है। सिमरन ने बताया ड्यूटी खत्म करने के बाद हम अपने रूम होटल श्रीनिवास में चले जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It is comforting when patients go home, and Corona patients doing treatment in Simran Indore of Thandla Road




0

कोविड काल में महिलाओं को मिला स्वरोजगार, महिलाओं ने 1400 मास्क नपा को दिए, खाते में सीधे होगा भुगतान

कोरोना वायरस महामारी संक्रमण से सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास निगम के अंतर्गत महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध करने के उद्देश्य से जीवन शक्ति योजना चलाई जा रही है। इसके तहत नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को काॅटन मास्क तैयार करना है जो कि निश्चित मापदंड डबल लेयर ट्रिपल फोल्ड होगा। जीवन शक्ति योजना अंतर्गत आलीराजपुर की 25 महिलाओं ने पंजीयन कराया था। इन महिलाओं को शासन ने 200-200 नग मास्क बनाये जाने का कार्य दिया।

योजना के तहत 7 महिलाओं ने कार्य पूर्ण कर 1400 मास्क नपा अध्यक्ष सेना पटेल, उपाध्यक्ष संतोष परवाल एवं सीएमओ संतोष चौहान की उपस्थिति में नपा कार्यालय को सौंपे। महिलाओं को 11 रुपए प्रति मास्क की दर से शासन द्वारा सीधे उनके खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। योजना में नपा द्वारा क्रय किए गए मास्क को किसी भी व्यक्तिगत, शासकीय/अशासकीय संस्थाओं द्वारा 11 रुपए प्रति दर से क्रय किया जा सकेगा। स्थानीय पर्यावरण सहयोग संस्था के अध्यक्ष दीपक दीक्षित द्वारा 200 मास्क क्रय कर लिए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष सेना पटेल ने अधिक से अधिक महिलाओं से आग्रह किया की वे इस अवसर का लाभ उठाकर परिश्रम से आजीविका प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें। साथ ही वे महिलाएं जिन्होंने मास्क बनाया है उनके कार्य को भी उन्होंने सराहा।

उपाध्यक्ष परवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना से कोरोना काल में कई महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला है तथा उनके जीवन यापन के लिए आय का नया जरिया प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नपा के सुनील कापड़िया, सवेसिंह चौहान, सुनीता बघेल, अभिषेक वर्मा व अभिषेक शर्मा कोविड 19 के नियमों का पालन एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women got self-employment in Kovid period, women gave 1400 masks to NAPA, payment will be directly in the account




0

जनशिक्षक के घर से 100 मीटर छोड़कर मिली 3 घंटे की छूट, जरूरी सामान खरीद सकेंगे रहवासी

जिले में पहला पॉजिटिव मरीज उदयगढ़ में मिलने के बाद पूरे गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया था। जिले में कर्फ्यू खत्म होने के बाद कंटेनेमेंट एरिया उदयगढ़ और चंद्रशेखर आजाद नगर को छोड़ कर सभी जगह आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए सुबह 7 से 12 बजे तक की छूट दी गई है। लेकिन कंटेनेमेंट एरिया में लोग इन चीजों के परेशान हो रहे थे। यहां बैंक बंद होने से भी ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब पहले पॉजिटिव जनशिक्षक की सारी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। जिसके बाद उदयगढ़ में 3 घंटे की छूट दे दी गई हैं। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
हांलाकि अभी ये छूट जनशिक्षक के घर के पास 100 मीटर के दायरे में आने वाले लोगों को नहीं दी गई है। यहां अभी लोग क्वोंरेंटाइन है। जिनकी जरूरत की सारी व्यवस्था प्रशासन होम डिलवरी के माध्यम से पूरी करवा रहा है। बीएमओ डॉ. अमित दलाल के अनुसार ये लोग भी अपना 21 दिन का क्वोंरेटाइन कर चुके हैं। 6 दिन के बाद सभी का समय पूरा होने पर उन्हें भी छूट दे दी जाएगी।


लोग बोले-घर में रहकर तंग आ चुके थे
क्षेत्र में अब तक प्रशासन होम डिलवरी तो कर रहा था। लेकिन 15 अप्रैल के बाद से बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक आदि भी बंद होने के कारण लोगों के पास रुपयों की परेशानी आ रही थी। अब बैंक खुलने से लोग अपने खातों में आए रुपयों का उपयोग कर जरूरी सामान स्वयं खरीद पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि इतने दिन घरों में रहकर तंग आ चुके थे। भूल ही गए थे कि बाहर की दुनिया कैसी है। अब घरों से बाहर निकलने का मौका मिला है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हमें घरों में रहना जरूरी भी था। यदि बीमारी फैल जाती तो बुरे हालात हो जाते। सभी ने क्वारेंटाइन व स्वास्थ विभाग के निर्देशों का पालन किया जिससे आज हमें ये छूट मिल पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




0

बैंक में पैसा जमा करने जा रहे मैनेजर काे बाइक सवाराें ने राेककर लूट ली 2.90 लाख रुपए की सिल्लक

क्षेत्र के छड़ाैदा निवासी पेट्राेल पंप के मैनेजर के साथ गत दिवस लूट की बड़ी घटना हाे गई। वह ग्राम गिराेता के आगे स्थित एक पंप से सिल्लक लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दाैरान बीच रास्ते में दाे बाइक सवार बदमाशाें ने उसे रास्ता पूछने के बहाने राेका और आंखाें में मिर्ची झाेंककर 2.90 लाख रूपयाें से भरा बैग लूटकर फरार हाे गए।

यह घटना ग्राम छड़ाैदा निवासी भगवतीप्रसाद पिता निर्भयसिंह नागर के साथ हुई। वह गिराेता स्थित जय अंबे पेट्रोल पंप मैनेजर पद पर कार्यरत है। राेज की तरह वह गत दिवस छडोदा से गिरोता पंप के लिए निकला। वहां से दाेपहर एक बजे करीब पंप की सिल्लक के 2.90 लाख रुपए से भरा बैग लेकर चंद्रावतीगंज स्थित यूको बैंक में उक्त राशि जमा कराने को निकला। इसी दौरान पारदाखेड़ा से अजनारा मार्ग के बीच बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने भगवती की गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान पीछे बैठे एक बदमाश ने भगवती की आंख में मिर्ची झोंक दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वह अपनी आंखें साफ करता उससे पहले ही लुटेरे भाग चुके थे। भगवती ने तुरंत घटना की जानकारी भेरूगढ़ थाना उज्जैन को दी। वहां के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुटे। रात तक सीएसपी अश्विनी नेगी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके उपस्थित थे। उन्हाेंने माैके पर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। लॉकडाउन में दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट का यह पहला मामला है। घटना के बाद आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।


जगह-जगह तलाश शुरू कर दी गई है...
उज्जैन सीएसपी नेगी ने बताया डाॅयल 100 पर लूट की जानकारी मिली थी। दो बदमाशों ने आंखों मिर्ची फेंक कर पेट्राेल पंप मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लूटा था। पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की गई है। क्षेत्र में चेकिंग व जगह-जगह तलाश भी की जा रही है। फरियादी व अन्य लाेगाें से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The biker of the manager who is going to deposit money in the bank robbed him of Rs 2.90 lakh




0

पकड़े वाहन छुड़वाने के लिए लगी रही कतार, 50 से ज्यादा वाहन छाेड़े

डेढ़ महीने से जारी लाॅकडाउन के दाैरान पुलिस व प्रशासन ने उल्लंघन करने वाले वाहन चालकाें के वाहन जब्त करने की कार्रवाई की थी। शुक्रवार काे पुलिस ने इन वाहनाें काे छाेड़ने की प्रक्रिया शुरू की। वाहन छूटने की जानकारी मिलते ही सुबह से ही काेतवाली थाना परिसर में वाहन चालकाें की कतार लग गई। पुलिस ने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कतार लगवाई।

काेतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि शुक्रवार से वाहन छाेड़ने की शुरुआत की है। इसमें पहले चरण में जिन वाहनों को जब्त किए 15 दिन हो गए हैं, उन्हें छाेड़ा जा रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से देर दाेपहर तक करीब पांच घंटे चली प्रक्रिया के दाैरान 50 से ज्यादा वाहन चालकाें के दाेपहिया व चारपहिया छाेड़े गए हैं। इनमें वाहन चालक काे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, स्वयं का आईडी प्रूफ देना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया अब सतत जारी रहेगी।
सैकड़ाें चाबियाें के बीच ढूंढी अपने वाहन की चाबी
थाने पर दस्तावेज सही पाए जाने के बाद वाहन चालक काे अपने वाहन ले जाने की अनुमति मिली। उसके बाद सबसे ज्यादा परेशानी चालक काे अपने वाहन की चाबी ढूंढने में आई, क्याेंकि सारे वाहनाें की चाबियां एक टब में रखी हुई हैं। इसी में से उन्हें अपने वाहन की चाबी ढूंढकर निकालना पड़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 50 vehicles rushed to check the vehicles caught in the lockdown




0

14 दिन में 50 मरीजाें काे ऑपरेशन के लिए बेहाेश करने वाले कुलकर्णी नर्सिंग हाेम के संचालक डाॅक्टर काे काेराेना

शहर के कुलकर्णी नर्सिंग हाेम के संचालक डाॅक्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वे जिले के पहले डाॅक्टर हैं, जाे काेराेना की चपेट में आ गए हैं। 57 वर्षीय डाॅक्टर शहर के कई अस्पतालाें में ऑपरेशन के लिए मरीज काे बेहाेश करने के लिए एनेस्थिसिया देने जाते थे। पिछले 14 दिन में 50 मरीजाें काे उन्हाेंने एनेस्थिसिया दिया है।उनके अलावा वासुदेवपुरा की 27 साल की एक युवती की रिपाेर्ट भी काेराेना पाॅजिटिव आई है। इन दाे काे मिलाकर जिले में अब कुल मरीजाें की संख्या 34 हाे गई है। 7 की माैत हाे चुकी है, 13 ठीक हाे गए हैं। 14 मरीजाें का इलाज चल रहा है। शुक्रवार काे 39 लाेगाें के सैंपल की रिपाेर्ट आई। बाकी 37 की रिपाेर्ट निगेटिव आई हैं।

तीन दिन से बार-बार बुखार और हल्की सर्दी हाेने पर एनेस्थेटिस्ट ने खुद सैंपल दिया था। अस्पतालाें में काम करना भी बंद कर दिया। शुक्रवार काे 39 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट आई, जिसमें वे पाॅजिटिव आए। डाॅक्टर काे पूर्व में वेट लिफ्टिंग में गाेल्ड मेडल मिल चुका है और वे घर में राेजाना एक्सरसाइज भी करते हैं। माना जा रहा है कि उनकी राेग प्रतिराेधक क्षमता अच्छी हाेगी। रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अमलतास हाॅस्पिटल में भर्ती किया है। इधर, वासुदेवपुरा में रहने वाली 27 साल की युवती की तबीयत खराब हाेने पर तीन दिन पहले जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने गई, उनकी रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई है। रैपिड रिस्पांस टीम ने युवती और उनकी मां का स्वास्थ्य खराब हाेने पर अमलतास रैफर कर दिया। युवती लाॅकडाउन से पहले इंदाैर में प्रायवेट कंपनी में काम करती थी। दाे भाइयाें का संयुक्त 23 सदस्याें का परिवार एक साथ रहता है और माेहल्ले में ही किराना दुकान संचालित करते हैं। युवती काे ले जाने के बाद पुलिस ने वासुदेवपुरा क्षेत्र काे सील कर लाेगाें का आना-जना बंद कर दिया है। शाम काे फिर रैपिड रिस्पांस टीम वासुदेवपुरा पहुंची और सभी सदस्याें काे क्वारेंटाइन के लिए ले जाया गया। जिले में अब तक कुल 34 पाॅजिटिव मरीज दर्ज हाे चुके हैं, जिसमें से 7 की मृत्यु और 13 अच्छे हाेकर घर जा चुके हैं।

डाॅक्टर की कांटेक्ट हिस्ट्री लंबी, ओटी के स्टाफ और मरीजाें का पता निकाल कर जांच के लिए पहुंचेगी टीम
डाॅक्टर स्वयं के नर्सिंग हाेम सहित 7 अन्य अस्पताल और नर्सिंग हाेम में बतौर एनेस्थेटिस्ट जाते हैं। ऑपरेशन थियेटर से ऑपरेशन खत्म हाेने पर लाैटते हैं। उनके संपर्क में ओटी का स्टाफ रहता है। हालांकि डाॅक्टर सावधानी बरतते हुए गलब्स और चेहरे पर मास्क लगाकर ही रखते और ओटी स्टाफ से दूरी बनाकर रखते थे। उन्हाेंने 14 दिन में 50 से भी अधिक इमरजेंसी मरीजाें काे एनस्थीसिया दिया था। इस तरह से वह मरीज के अलावा स्टाॅफ के संपर्क में आए और स्वयं के नर्सिंग हाेम के स्टाॅफ से भी संपर्क में रहते थे। मरीजाें के भी संपर्क में आए। इस तरह से डाॅक्टर की कांटेक्ट हिस्ट्री काफी लंबी बन रही है। जिला अस्पताल की टीम ने फिलहाल सभी नर्सिंग हाेम के ओटी कर्मचारियाें के सैंपल लेना शुरू कर दिए हैं। इसके बाद संबंधित मरीज का पता निकाल उन तक टीम पहुंचेगी। टीम ने डाॅक्टर की पत्नी जाे खुद डाॅक्टर हैं उनका व दो बच्चों के सैंपल लिए हैं।

डाॅक्टर ने कहा- पता नहीं कहां से संक्रमित हुआ, तबीयत बिगड़ने के बाद नहीं किया इलाज
पता नहीं मैं कहां से संक्रमित हुआ। इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए काॅल आने पर पीछे के रास्ते से अपनी कार स्वयं चलाकर अस्पताल तक जाता था। किसी के संपर्क में नहीं आता था। प्रशासन का निर्देश भी था कि आपकाे काम बंद नहीं करना है। मैं इमरजेंसी ऑपरेशन की सूचना आने पर ही जाता था। बुखार और हल्की सर्दी हाेने पर शंका हुई ताे अस्पतालाें में जाना बंद कर दिया था। स्वास्थ्य खराब हाेने पर स्वयं उपचार नहीं करते हुए एक्सपर्ट से बात की ताे उन्हाेंने टेस्ट का बाेला और मैंने सैंपल दे दिए। उसके बाद स्वयं तीन दिन से हाेम आइसाेलेशन में था। मेरे नर्सिंग हाेम में भी किसी कर्मचारी काे भी लक्षण नहीं दिख रहे हैं। अमलतास में भर्ती हूं और एक दम सही हूं। मुझे और अच्छा महसूस हाेगा, यदि मुझसे जुड़े सभी लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आ जाए। मैं अस्पताल से पूर्ण रूप से स्वस्थ हाेकर लाैटा ताे फिर फील्ड में पूरी सावधानी के साथ काम करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indore Dewas Coronavirus News Today Latest Update | Kulkarni Nursing Home Doctor Corona Test Report Positive In Madhya Pradesh Dewas




0

Class of 2020 graduates with 'robot ceremony'

Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more.




0

अहमदनगर में गैंगरेप पीड़ित और उसके पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, निर्वस्त्र कर पीटा, 10 लोगों पर केस दर्ज

अहमदनगर. यहां एक गैंगरेप पीड़ित और उसके पतिपर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिएआरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की।विरोध करने परनिर्वस्त्र कर पीटा। वीडियो वायरल होने पर 37 दिन बाद घटना सामने आई।मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।गैंगरेप की वारदात 4साल पुरानी है।


24 जनवरी को पीड़ितऔर उसका पति अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे।वहां से वापस घर जाने के लिएदोनों ऑटो रिक्शा में बैठे। इसी दौरानऑटो रिक्शा में पहले से बैठा एक शख्स दोनों को बेहोशी की दवा सुंघाकर एक कमरे में ले गया। यहां दोनों के कपड़े उतारकर शरीर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। दंपती के साथमारपीट भीकी गई।

10 लोगों के खिलाफकेस दर्ज
पीड़ित परिवार की ओर से कहा गया है कि उन्हें धमकी दी गई है। आरोपीकेस में गवाही नहीं देने का भीदबाव बना रहे थे। घटना से वह बुरी तरह सहम गए थे। इसलिए उन्होंने किसी को बताया नहीं। मामले में अहमदनगर के एसपी सागर पाटिल ने कहा कि वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस पीड़ित परिवार के पास पहुंची। महिला के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी और उसके पिता पर गैंग रेप का आरोप
गैंगरेप की वारदात 2016 की है। मामले में आरोपीपिता-पुत्र पर अहमदनगर के तोपखाना पुलिस थाने में गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना के 4 साल बाद भी पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी। इससे पहले पीड़ितके पति को जान से मारने की कोशिश भी की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो




0

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर 10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा

पुणे. यहां की एकलड़की अपनी मां का अंतिम सपना पूरा करने के लिए उनकी मौत के बाद 10वीं की परीक्षा देने के लिए पहुंची। मां काफी समय से बीमार थी और सोमवार शाम को उनका निधन हो गया था। मरने से पहले मां ने बेटी से वादा लिया था कि अगर उसे कुछ हो जाता है, तो भी वह अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ेगी और आईएएस बनेगी।


मां के वचन को निभाने उठाया ये कदम

पुणे मेंआंबेगांव तहसील के धामनी गांव में रहने वाली सविता गवंडी नाम की महिला का सोमवार शाम निधन हो गया। मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया और शमशान से लौटने के बाद उसकी बेटी ज्ञानेश्वरी गवंडी घर से निकली और परीक्षा केंद्र पर पहुंच परीक्षा दी। ज्ञानेश्वरी ने बताया कि उसने अपनी मां को वचन दिया था कि वे खूब पढ़ेगी और बड़ी अफसरबनेगी।


हालांकि, मां के अंतिम संस्कार के कारण उसे एग्जाम सेंटर में पहुंचने में थोड़ी देर हुई। लेकिन स्कूल के आग्रह पर उसे परीक्षा देने दिया गया। स्कूल की तरफ से बताया गया किज्ञानेश्वरी पढ़ने में काफी होनहार है। अब उसके इस हौसले की जमकर तारीफ हो रही है। ज्ञानेश्वरी का भाई भी 12वीं कक्षा का छात्र है और वह भी बुधवार को परीक्षा देने गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मां की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए ज्ञानेश्वरी परीक्षा देने पहुंची।




0

महाराष्ट्र के किसानों के 13.88 लाख खातों में 9035 करोड़ जमा

मुंबई. महात्मा जोतिराव फुले किसान कर्जमुक्ति योजना की दूसरी सूची जारी होने के बाद पिछले पांच दिनों में 15 लाख 45 हजार किसानों को सत्यापित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें से 13 लाख 88 हजार खातों में सरकार ने 9035 करोड़ रुपए जमा करा दिए हैं। राज्य सरकार ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

सिर्फ दो से तीन मिनट में हो रहा है किसानों का सत्यापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसानों की शिकायतों को तुरंत हल किया जाए। सहकारिता विभाग की प्रधान सचिव आभा शुक्ला ने बताया कि सभी जिलों में जिला प्रशासन ने लाभान्वित किसानों के नामों की सूची प्रकाशित की है और आधार प्रमाणित करने का काम किया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में यह काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हर जिले में स्थित 'आपले सरकार सेवा केंद्रों' और बैंकों की शाखाओं में आने वाले किसानों का सत्यापान दो से तीन मिनट में हो रहा है, इससे किसान भी खुश और उत्साहित हैं।

सत्यापित करने के बाद किसानों के कर्ज खाते की रकम मान्य हो अथवा अमान्य उन्हें कंप्यूटर से निकली रसीद दी जाती है। सत्यापित करने के दौरान जिन किसानों के आधार कार्ड और कर्जखातों में दिखाई गई रकम अमान्य की गई है उस पर जिलास्तरीय समिति के जरिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है। प्रमाणीकरण के बाद लाभार्थी किसानों के बैंकों में स्थित खातों में 24 घंटे में जबकि जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों में स्थित खातों में 48 घंटों में कर्ज की रकम जमा की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो




0

नीरव मोदी के 40 जब्त सामानों की 51.41 करोड़ में नीलामी हुई; 13.4 करोड़ में बिकी हुसैन की पेंटिंग

मुंबई.पीएनबी घोटाले के आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी के घर से जब्त किए गए बेशकीमती सामानों की गुरुवार को मुंबई में नीलामी हुई। इन सामानों को ईडी ने जब्त किया था। इसके बाद ईडी ने सैफरनआर्ट को इन नीलामी की जिम्मेदारी दी थी। इनमें नीरव के घर से जब्त की गई एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग 13.4 करोड़ रुपए की कीमत पर बिकी। यह एक रिकॉर्ड है। यह एमएफ हुसैन की सबसे महंगी नीलाम होने वाली पेंटिंग बन गई है।

इस नीलामी में पुराने और आधुनिक भारतीय कलाकारों की कीमती कृतियां, कई डिजाइनर हैंडबैग, लग्जरी घड़ियां और कारें शामिल की गई थीं। तीन और चार मार्च को हुई नीलामी में52 लाख रुपए के सामान की बिक्री का अनुमान था, जबकि इसकेबदले 2.04 करोड़ रुपएजुटाए गए। वहीं, बृहस्पतिवार को 40 वस्तुओं की लाइव नीलामी से 51.41 करोड़ रुपए की रकम जुटाई गई।

हुसैन की'बैटल ऑफ गंगा एंड जमुना महाभारत 12' पेंटिंग
हुसैन की पेंटिंग 'बैटल ऑफ गंगा एंड जमुना महाभारत 12' लाइव ऑक्शन में सेंटर पीस थी। इस पेंटिंग को 13.4 करोड़ रुपए में खरीदा गया, जो हुसैन की किसी भी पेंटिंग का अब तक का सबसे बड़ी कीमत है। इसकी अनुमानित कीमत 12 से 18 करोड़ के बीच रखी गई थी।

अमृता शेरगिल की पेंटिंग ‘बॉयज विद लेमंस’।

अमृता शेरगिल की ‘बॉयज विद लेमंस’पेंटिंग

नीलामी में अमृता शेरगिल की पेंटिंग ‘बॉयज विद लेमंस’ को भी बेचा गया। इसे रिकॉर्ड 15.7 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इसकी अनुमानित कीमत 12 से 18 करोड़ के बीच रखी गई थी। शेरगिल की यह पेंटिंग 1935 की थी। इस नीलामी को सैफरनआर्ट ने 'वाइट ग्लव सेल' बताया जिसका मतलब होता है कि नीलामी में शामिल सभी आइटम बिक गए।

मनजीत बावा की 1992 की अनाम पेंटिंग।

वीएस गायतोंडे की 1972 की एक पेटिंग ‘ट्रेंक्विल’ को 9.52 करोड़ रुपए और मनजीत बावा की 1992 की अनाम पेंटिंग को 6.16 करोड़ रुपए में नीलामी में खरीदा गया। इन दोनों पेंटिंग की अनुमानित कीमत 7 से 9 करोड़ के बीच थी।

रॉल्स रॉयस घोस्ट।

नीरवमोदी के लग्जरी कारों में से रॉल्स रॉयस घोस्ट को उसकी अनुमानित दाम 95 लाख रुपए से करीब दोगुने यानी 1.68 करोड़ रुपये का खरीदार मिला।

18 कैरेट का येलो गोल्ड का यह बैग 20 लाख में बिका।

11 लाख में बिका नीरव की पत्नी का बैग

नीरव की पत्नी का हेर्मिस बिर्किन बैग 11 लाख 20 हजार में बिका है। इसकी अनुमानित कीमत दोसे पांच लाख रुपए रखी गई थी। यानी यह अपनी अनुमानित कीमत से दोगुने में बिका है। वहीं, नीरव की एक घड़ी गिरार्ड-पेर्रेगाक्स 'ओपेरा वन' ट्रिपल ब्रिज, टूरबिलोन रिस्टवॉच थी जो 95 लाख रुपएमें बेची गई। इसे अनुमान से 30 गुना अधिक कीमत पर बेचा गया। 18 कैरेट का येलो गोल्ड और डायमंड से बना इवनिंग बैग 20.2 लाख रुपए में बिका है। इसकी अनुमानित कीमत पांच से सात लाख के बीच थी।

अनुमान से ज्यादा हुई कमाई
इस लाइव ऑक्शन में सिर्फ सभी आइटम बिके ही नहीं बल्कि कुल 53.45 करोड़ रुपएभी जुटा लिए गए जो ईडी की ओर से पहले से अनुमानित कीमत 41 करोड़ से भी ज्यादा है। नीरव मोदी का लाइफस्टाइल नीलामी में शामिल सामान को देखकर साफ पता चल रहा था।सैफरनआर्ट के सीईओ दिनेश वजिरानी ने बताया, 'घड़ियों, हैंडबैग्स और गाड़ियों पर लगीं बोलियां उनकी कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी गईं जिससे लग्जरी आइटम्स की मार्केट में अहमियत का पता चलता है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एमएफ हुसैन की यह पेंटिंग 13.4 करोड़ में बिकी है।
नीरव मोदी की यह घड़ी 95 लाख में बेची गई।
वीएस गायतोंडे की 1972 में बनी पेंटिंग।




0

10वीं पास युवाओं को रोजगार देगी सरकार, कर्ज की नियमित किस्त भरने वाले किसानों को 50 हजार का इन्सेंटिव

मुंबई. शुक्रवार को पेश अपने पहले बजट में उद्धव सरकार किसानों और युवाओं के लिए कई सौगातें पेश की। किसानों का जहां 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया गया, वहीं 10 पास 5 लाख युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर रोजगार देने की बात भी सरकार की ओर से की गई है। सरकार की इस घोषणा पर किसानों और युवाओं ने खुशी जताई है।

किसानों के लिए सरकार का ऐलान

  • सितंबर 2019 तक कर्ज लेने वाले सभी किसानों का 'महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज मुक्ति योजना 2019' के तहत दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। इसके अलावा जिन किसानों का कर्ज दो लाख से ज्यादा है, उन्हें सरकार दो लाख की सब्सिडी देगी। जिन किसानों ने 2018-19 में कर्ज लिया है और नियमित तौर पर अपनी किस्त भर रहे हैं, उन्हें 50 हजार रुपए का इंसेटिव दिया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी के लिए सरकार ने कुल 22 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है, जिसमें से 15 हजार करोड़ साल 2019-20 में और 7 हजार साल 2020-21 के लिए है।
  • सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को में 2 लाख के प्रस्ताव को बढ़ाने का आग्रह किया है। किसानों के लिए 10 हजार करोड़ के इरीगेशन प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से शुरू करने की बात कही है।
  • किसानों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री जल सरंक्षण योजना के क्रियान्वयन के लिए 450 करोड़ देने का ऐलान किया गया है। सरकार ने किसानों के लिए नए बीज देने की योजना जल्द शुरू करने का ऐलान भी बजट में किया है।
  • किसानों के सोलर पंप लगाने के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान रखा है। इसमें पांच साल में पांच लाख सोलर पंप लगाने की बात कही गई है। इसके तहत गांवों में बिजली की सप्लाई भी की जाएगी।


युवाओं के लिए सरकार का ऐलान

  • राज्य के 1500 प्राथमिक विद्यालयों को आदर्ष विद्यालय बनाने के लिए 500 करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान सरकार की ओर से किया गया है।
  • रायत शिक्षण संस्थान महोत्सव के लिए सरकार ने 11 करोड़ देने का ऐलान किया है।
  • राज्य में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए तहसील स्तर पर दी जाने वाली सहायता राशि 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़, जिला स्तर पर यह राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ और विभाग स्तर पर इसे 24 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ करने का ऐलान किया गया।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज बालेवाड़ी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा विद्यापीठ की स्थापना की जाएगी।
  • राज्य के शिक्षा विभाग के लिए 2500 करोड रुपए और उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 13 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में रखा गया है।
  • दसवीं पास युवाओं को रोजगार देने के लिए 'महाराष्ट्र सिकाऊ उम्मीदवारी योजना' अगले पांच साल में क्रियान्वित की जाएगी। इसमें पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 21 से 28 साल के सुशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी, उसके आधार पर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कुल 6000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया।


स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार जल्द ही नया कानून लेकर आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वित्त मंत्री अजित पवार(दाएं) ने आज विधानसभा में उद्धव सरकार का पहला बजट पेश किया।




0

उद्धव सरकार ने दी 2,500 करोड़ रुपए की टैक्स राहत, वहीं 1,800 करोड़ रुपए वसूलने की व्यवस्था भी बनाई

मुंबई(विनोद यादव).उद्धव सरकार ने अपने पहले बजट में 2,500 करोड़ रुपए का टैक्स रिलीफ जनता को दिया है। हालांकि पेट्रोल-डीजल पर एक रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त कर लगाकर 1,800 करोड़ रुपए वसूलने की व्यवस्था भी बजट में की है

9,511 करोड़ रुपए का घाटे का बजट पेश

विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने और विधान परिषद में वित्त राज्यमंत्री शंभूराजे देसाई ने वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। जिसमें 9,511 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मार्च में समाप्त हो रहे चालू आर्थिक वर्ष 2019-20 में महाराष्ट्र का राजस्व घाटा 31,443 करोड़ रुपए रहने वाला है। राज्य सरकार ने 2020-21 में 3,47,457 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने, 3,56,968 करोड़ रुपए का राजस्व खर्च और54,618 करोड़ रुपए के राजकोषीय घाटे का अनुमान व्यक्त किया गया है।

एक हाथ दिया दूसरे हाथ लिया

महाराष्ट्र सरकार ने औद्योगीकरण इस्तेमाल की बिजली पर मौजूदा शुल्क को 97.5 फीसदी कर दिया है। इससे सरकारी तिजोरी पर 700 करोड़ रुपए का बोझ पड़ने वाला है। इसी तरह मुंबई के एमएमआर रिजन, पुणे के पिंपरी-चिंजवड और नागपुर मनपा क्षेत्र में मुद्रांक शुल्क व अन्य कार्यों पर लगने वाले कर को दो साल के लिए एक फीसदी घटा दिया गया है। इससे सरकार को 1,800 करोड़ रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ेगा। इस तरह ठाकरे सरकार ने अपने पहले बजट में 2,500 करोड़ रुपए का टैक्स रिलीफ दिया है। मगर दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर एक रुपए का अतिरिक्त कर लगाया गया है। जिससे 1,800 करोड़ रुपए का सालाना राजस्व मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति..


राजस्व प्राप्ति :- 3,47,457 करोड़
राजस्व खर्च :- 3,56,968 करोड़
राजस्व घाटा :- 9,510.71 करोड़
राजकोषी घाटा :- 54,618.38 करोड़
महाराष्ट्र पर कर्ज :- 5,20,717 करोड़(2019-20 में राज्य पर 4,64,020 करोड़ का कर्ज था।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधानसभा में बजट भाषण करते हुए वित्त मंत्री अजित पवार।




0

कोरोना का असर, राज्य के महाविद्यालयों में 20 मार्च तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

मुंबई. कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश के महाविद्यालयों में 20 मार्च तक सार्वजनिक कार्यक्रम और स्नेह सम्मेलन आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी। सामंत ने कहा कि कोरोना वायरस का फैलाव कहीं पर न हो इसलिए ऐहतियातन यह फैसला किया गया है।महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के पांच केस सामने आ चुके हैं।सभी पुणे के नायडू हॉस्पिटल में भर्ती हैं और जांच जारी है।

सामंत ने कहा कि काफी महाविद्यालयों में स्नेह सम्मेलन का आयोजन हो चुका है। लेकिन कई महाविद्यालयों में सार्वजनिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह सम्मेलन का आयोजन बाकी है ऐसे जगहों पर 20 मार्च तक किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन कार्यक्रमों को स्थगति करके बाद में इसका आयोजन किया जा सकता है। इस बारे में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से परिपत्र जारी किया जाएगा।

चिकन से कोरोना वायरस नहीं फैलता-केदार
प्रदेश के पशुसंवर्धन मंत्री सुनील केदार ने कहा कि चिकन खाने से कोरोना वायरस फैलने के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही है जो कि एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस चिकन से नहीं फैलता है। केंद्र और राज्य सरकार ने यह बात स्पष्ट की है। इसलिए लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में चिकन उद्योग को काफी नुकसान हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

शनिवार को समाप्त हो जाएगा महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र, पहले 20 मार्च तक चलने वाला था

मुंबई. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य विधानसभा के जारी बजट सत्र को समय से पहले यानि14 मार्च को ही खत्म कर दिया जाएगा। 24 फरवरी से शुरू हुआ सत्र 20 मार्च तक चलने वाला था। देश में कोरोना के 73 और महाराष्ट्र में 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, गुरुवार को सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से बताया गया कि की हालत स्थिर है।

राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने बजट सत्र समयपूर्व खत्म करने के कार्य मंत्रणा समिति के फैसले की घोषणा विधानसभा में की। इस बाबत सदन में एक प्रस्ताव रखा गया था जिसे सदस्यों ने मंजूरी दी। परब ने कहा कि छह मार्च को पेश किया गया राज्य का बजट और विनियोग विधेयक शनिवार को पारित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, 'लोगों की सेहत अधिक आवश्यक है और विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाना चाहिए।'

कोरोना का नकली टीका लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में ग्रामीणों को कोरोना वायरस का नकली टीका लगाने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीड की रहने वाली राधा रामनाथ सामसे, सीमा कृष्णा अंढाले और संगीता राजेन्द्र अवहाड को बधुवार को गिरफ्तार किया गया। वे खुद को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी बताती थीं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों अम्बद तहसील के पिपलगांव के लोगों से मिली और उन्हें कोरोना वायरस से बचाने वाला नकली टीका लगाया। अधिकारी ने बताया कि कुछ गांववालों ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महादेव मुंडे को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। बताया गया है कि आरोपियों के पास बरामद किए गए नकली टीके और बोतलें राज्य स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दी गई हैं। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्य का बजट सत्र 20 मार्च तक चलने वाला था-फाइल फोटो




0

राकांपा प्रमुख शरद पवार के पास 32.73 करोड़ की संपत्ति, 6 साल में 60 लाख रुपए की हुई बढ़ोतरी

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की संपत्तिपिछले छह साल में 60 लाख रुपये बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी बुधवार को शरद पवार द्वारा 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए दायर शपथपत्र के माध्यम से सामने आई है।

पवार पर एक करोड़ की देनदारी
अपने शपथपत्र में पवार ने एक करोड़ रुपए की देनदारी की भी घोषणा की है जो उनके भतीजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और पोते पार्थ पवार से शेयर स्थानांतरण के बदले में अग्रिम राशि के तौर पर मिले हैं। 2014 के राज्यसभा चुनाव में पवार ने 20,47,99,970.41 रुपए की चल संपत्ति और 11,65,16,290 की अचल संपत्ति समेत कुल 32.13 करोड़ रुपएकी कुल संपत्ति की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय पवार ने किसी भी देनदारी का उल्लेख नहीं किया था।


पवार के पास कुल 32.73 करोड़ की संपत्ति
बुधवार को दाखिल शपथपत्र के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने 25,21,33,329 रुपएकी चल संपत्ति और 7,52,33,941 रुपएकी अचल संपत्ति समेत कुल 32.73 करोड़ रुपएकी कुल संपत्ति घोषित की है। बुधवार को दाखिल शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को सुनेत्रा पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपएमिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख हैं शरद पवार-फाइल फोटो




0

कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 26 रोगी महाराष्ट्र में, देश में 90 के पार पहुंचा आंकड़ा

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के दो और मामले सामने आएहैं। दोनों महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 22 हो गई है। इस हिसाब से महाराष्ट्र देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितहैं। यवतमाल के जिलाधिकारी एमडी सिंह ने बताया कि दोनों संक्रमितोंको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

राज्य में कहां-कहां कोरोना के मरीज
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक- 10 पुणे से, 5 मुंबई,4 नागपुर, 2 यवतमाल से तथा एक-एक ठाणे, कमोठे, नवी मुंबई, कल्याण और अहमदनगर से लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। शुक्रवार शाम तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी।

सभी स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं जारी रहेंगी

महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्‌टी करने का आदेश दिया है। 10वीं, 12वीं और यूनिवर्सिटी की परीक्षा अपने शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी।

मनसे ने गुडी पड़वा रैली को रद्द किया
कोरोनावायरस के प्रकोपको देखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 25 मार्च को राज्य के अलग-अलग इलाकों में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया है। हालांकि, पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा था कि सरकार लोगों में कोरोना का डर फैला रही है।

कई शहरों में सार्वजिनक स्थल बंद
कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 30 मार्च तक सिनेमा थिएटरों, जिमखानों, स्विमिंग पूल और पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, जहां परीक्षा चल रही हैं वहां स्कूलों को खोला जाएगा।

एमसीए ने सभी मैच 31 मार्च तक किए स्थगित
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के हालात को देखते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने सभी मैच 31 मार्च तक निलंबित करने का फैसला किया। शहर की क्रिकेट संस्था की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा- 'मुंबई क्रिकेट संघ ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए 14 से 31 मार्च 2020 के बीच होने वाले सभी मैचों को अपने सारे क्रिकेट मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Mumbai Nagpur | Coronavirus Corona COVID-19 Outbreak Maharashtra Mumbai Yavatmal Nagpur Pune Ahmednagar Cases Today Latest News Updates




0

200 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर बंद, उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती के दर्शन पर रोक

मुंबई. कोरोनावायरस का खतरा अब भगवान और भक्त के बीच भी दूरियां बढ़ा रहा है। 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने भी उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि मंदिरों में भीड़ को कम करें। ट्रस्ट की बैठक के बाद सिद्धि विनायक मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया। 19 नवंबर 1801 में बनकर तैयार हुआ यह मंदिर करीब 200 साल में पहली बार इस तरह से बंद हुआ है।

दगड़ूसेठ गणेश मंदिर और तुलजा भवानी मंदिर: पुणे के श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणेश मंदिर को17 मार्च से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले मंदिर में दर्शन से पहले भक्तों के हाथों का सैनिटाइजेशन अनिवार्य कर दिया गया था। भक्तों को मास्क पहनकर आने का निर्देश भी मंदिर प्रशासन की ओर से दिया गया था।ओस्मानाबाद के तुलजा भवानी मंदिर में भी 31 मार्च तक भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

बेलूर मठ: रामकृष्ण मठ के मुख्यालय कोलकाता के बेलूर मठ में सभाओं पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा प्रसाद वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक मुख्य मंदिर में ज्यादा भीड़ जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है।

जगन्नाथ मंदिर, पीतांबरा पीठ: जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने 12वीं सदी के मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए नियमावली जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान मास्क पहनना होगा और लगातार हाथ धुलने होंगे। उन्हें अपने नाक, कान और आंख छूने से बचना होगा। भक्तों को कतारों में खड़े होने और करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में भी दर्शन रोकने का फैसला किया गया है। पीतांबरा पीठ में 18 मार्च से 5 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन मंगलवार से नहीं होंगे:मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने कोरोनावायरस के चलते कुछ दिन के लिए बालाजी के दर्शन बंद कर दिए हैं। सोमवार को हुई बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर: कोरोना संक्रमण के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद पर असर पड़ा है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को पूजा के दौरान हाथ धुलने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। यहां भगवानों को भी मास्क पहनाया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर।

महाकाल मंदिर: यहां होने वाली भस्मारती में आम लोगों के प्रवेश पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया गया है। वीआईपी श्रद्धालुओं को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरती में केवल पुजारी ही मौजूद रहेंगे। उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

इन मंदिरों में पहले ही प्रतिबंध: वैष्णो देवी मंदिर प्रशासन ने एनआरआई, विदेशी नागरिकों और हाल में विदेशों से लौटे भारतीयों से अपील की है कि वे मंदिर में आने से पहले 28 दिन आइसोलेशन में बिताएं। शिर्डी में साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने भक्तों से फिलहाल दर्शनों के लिए ना आने की अपील की है। स्वामी नारायण मंदिर ने दुनियाभर के अपने मंदिरों में बड़े आयोजन रोक दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिद्धि विनायक मंदिर के अलावा देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में भी प्रशासन ने प्रतिबंध लागू किए हैं।




0

पुणे के सभी होटल्स और बार 18 मार्च से तीन दिन के लिए रहेंगे बंद, राज्य के 60 हजार कैदियों की होगी स्वास्थ्य जांच

पुणे. पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के सभी होटल्स और बार को 18 मार्च से 20 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। यह फैसला पुणे रेस्टोरेंट और होटल्स एसोसिएशन ने स्वेच्छा से लिया है। देश में यह पहली बार है जब किसी शहर में कोरोना को देखते हुए होटल और बार को बंद किया जा रहा है। महाराष्ट्रमें अब तक कोरोना वायरस के 39 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में 17 मामले हैं।

पुणे रेस्टोरेंट और होटल्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गणेश शेट्टी ने बताया-मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पुलिस कमिश्नर के बीच एक मीटिंग हुई। मीटिंग में हमने उनके सामने तीन दिनों तक होटलों और बार को बंद रखने काअपना फैसला बताया। इसके बाद एसोसिएशन ने होटल्स को तीन दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा- 'हम लोगों से आग्रह करेंगे कि वे एक जिम्मेदारी नागरिक की तरह हमारे इस फैसले के साथ खड़े रहें। हालांकि, इस फैसले से रेस्टोरेंट और फूड शॉप को अलग रखा गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी कैदियों की सुनवाई
पुणे की यरवदा जेल में बंद कैदियों की सुनवाई अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। राज्य की सभी जेलों में बंद 60 हजार कैदियों की होगी स्वास्थ्य जांच। जिनमें कोरोना जैसे लक्षण होंगे उनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुणे की ज्यादातर दुकाने अगले तीन दिन तक बंद

महाराष्ट्र में फेडरेशन ऑफ पुणे ट्रेड एसोसिएशन ने कोरोनावायरस के प्रसार से बचने के लिए अगले तीन दिनों (19 मार्च तक) के लिए शहर में दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।

कोरोनावायरस से बचाव के लिए वेबसाइट बनाई

पुणे जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस को लेकर एक वेबसाइट बनाईहै। इस पर कोई भी नागरिक या डॉक्टर खुद को रजिस्टर कर सकता है और एक मोबाइल नंबर से वेबसाइट तक पहुंच सकता है। जिसे एक ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जा सकेगा। इसमें इस बीमारी से जुड़ी सभी जानकारी मौजूद रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All the hotels and bars in Pune will remain closed for three days from March 18, the Hotels Association has taken a decision by voluntary




0

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए 70 टीमें घर-घर जाकर कर रही हैं जांच, अब तक यहां आ चुके हैं 18 पॉजिटिव मामले

पुणे. कोरोना का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। मंगलवार को पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर में इस बीमारी का एक और मरीज मिला है। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 18हो गई है। पुणे में कोरोना मरीजों की पहचान करने और उन्हें आइसोलेशन सेंटर तक लाने के लिए 70 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने घर-घर जाकर जांच का अकाम शुरू कर दिया है।

एक दिन में विदेश से पुणे में आये 1048 यात्री
यह मरीज अमेरिका से दुबई होकर मुंबई और उसके बाद पुणे पहुंचा था। गौरतलब हो कि, कोरोना के सर्वाधिक मरीज पूरे देश में महाराष्ट्र और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पुणे में पाए गए हैं। पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोमवार से मंगलवार शाम तक विदेश से आये 1048 यात्री पुणे एयरपोर्ट पर उतरे थे। सभी को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

पुणे में 584 बसों को रद्द किया गया
पुणे में 1714 बसों में से 584 सिटी बसों को अगले आदेश तक रद्द करने का फैसला पुणे महानगर पालिका की ओर से लिया गया है। महाराष्ट्र में यह पहली बार है जब किसी शहर में सरकारी बसों को रद्द किया गया है।

मरीजों की तलाश के लिए 70 टीमें जुटी
पुणे में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए, पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका ने 70 टीमें बनाई हैं, जो घर-घर जाकर कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रही हैं। इस टीम को रैपिड रिस्पॉन्स टीम का नाम दिया आगे है। पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने बताया कि इन टीमों में वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह कोरोना के मरीजों की पहचान कर उन्हें हॉस्पिटल तक ले जाने का काम करेगी।

कैसे काम कर रही हैं यह टीम
यह टीम जिले के पर्यटन ऑफिस, ट्रैवल कंपनियों, होटलों, हवाई अड्डा प्राधिकरण, प्रयोगशाला, सेवा संस्थानों, सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों के साथ समन्वय रखकर जानकारी अपडेट करना तथा घर पर क्वारंन्टाइन व्यक्तियों से संपर्क रखकर उनकी जानकारी का अपडेट लेना आदि विभिन्न जिम्मेदारियां संभालेगी।

जेजुरी खंडोबा यात्रा रद्द
कोरोना के फैलाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर 23 मार्च को पुणे स्थित जेजुरी गढ़ पर होने वाली प्रसिद्ध सोमवती यात्रा रद्द की गई है। जिले में होने वाली अन्य यात्राएं, जत्राएं तथा उत्सव भी रद्द किए गए हैं। जेजुरी गढ़ पर भगवान खंडोबा की होनेवाली सोमवती यात्रा काफी प्रसिद्ध है।

इस यात्रा के लिए राज्य के कोने कोने से हजारों भक्त जेजुरी गढ़ आते हैं। इस साल यह यात्रा 23 मार्च को थी, लेकिन फिलहाल कोरोना का फैलाव देखते हुए खंडोबा देवस्थान तथा ग्रामवासियों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रा के दिन होनेवाला खंडोबा का पालकी समारोह भी नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में कई जगहों पर यह टीम काम कर रही है।




0

कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हुई, अब तक 800 लोगों का हुआ टेस्ट; सबसे ज्यादा पुणे में 18 मामले

मुंबई. राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम 5 बजे तक यहां 42 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला पुणे से आया है, यहां एक महिला में देर रात कोरोना संक्रमणकी पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका इलाज नायर हॉस्पिटल में जारी है। अब तक पुणेमें सबसे ज्यादा 18 मामले (9 पुणे और 10 पिंपरी) सामने आ चुके हैं।

सिर्फ 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी आएंगे दफ्तर

महाराष्ट्र में कोरोनावाइरस संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी कार्यालयों में अब 50 प्रतिशत ही कर्मचारियों को आने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके साथ ही रेलवे, सरकारी व प्राइवेट बसों और मेट्रो जैसे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को भी महज 50 फीसदी यात्री क्षमता से चलाने का प्रयत्न करने का निर्देश जारी किया है।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई मनपा की बेस्ट परिवहन बसों में खड़े होकर यात्रा करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं बस के भीतर भी यात्रियों को दूर-दूर बैठने की सूचना अब दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वाइरस के प्रभाव को रोकने के लिए उसे फैलने से रोकना बेहद जरूरी है। यह सिर्फ भीड़ नियंत्रित करके ही संभव है। इसके लिए कुछ ऐतियातन कदम उठाने जरूरी हैं।

मुंबई में अब दुकानें अलग-अलग समय पर खुलेंगीः-

मुंबई में कोरोनावाइरस संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है। जिसकी वजह से राज्य सरकार ने मुंबई सहित कुछ प्रमुख शहरों में दुकाने सुबह के वक्त अलग-अलग समय पर खोलने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा बाजार और भीड़-भाड़ वाले रास्तों को एक दिन बंद और एक दिन खुला रखने या फिर समय में बदलाव कर संचालित करने का विचार चल रहा है।

महारष्ट्र में खुलेंगी 8 जांच लैब
पुणे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,'राज्य में राज्य में 8 स्थानों पर जांच के लिए लैब का निर्माण किया जाएगा। राज्य में अभी तक 42 मामले सामने आये हैं। मुंबई में बी.जे मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना पीड़ितों को उपचार के लिए रखा जाएगा। धुले, औरंगाबाद, सांगली और सोलापुर में भी जांच लैब खोली जाएगी। यहां एनआईवी की सहायता से मरीजों की जांच की जायेगी।

पुणे में कहां, कितने मरीज एडमिट
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पुणे के नायडू हॉस्पिटल में 8 पेशेंट और 22 सस्पेक्टेड एडमिट हैं। वहीं वाईसीएम हॉस्पिटल में 10 पेशेंट और 11 सस्पेक्टेड एडमिट हैं। शहर के सरकारी ऑफिस में सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों को बुलाया जा रहा है। पुणे की सभी आईटी कंपनियों में ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।

राज्य में कहां-कितने मामले
कोरोना के पिंपरी- 10,पुणे- 8,मुंबई- 7,नागपुर-4,नवी मुंबई-3,यवतमाल-3,कल्याण-3,ठाणे-1,औरंगाबाद-1,अहमदनगर-1,रायगढ़-1 मामले सामने आ चुके हैं।

पुणे के सभी बार और शराबखाने 31 मार्च तक रहेंगे बंद
कोरोना के फैलाव को देखते हुए पुणे के जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने आदेश दिया है कि पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ के सभी बार और शराबखाने बुधवार शाम से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। बता दें कि 18 से 20 मार्च तक शहर के सभी होटल्स और बार को बंद रखने का स्वैक्षिक निर्णय पुणे होटल and रेस्ट्रोरेंट एसोसिएशन की ओर से लिया गया है।

अब तक 800 लोगों का टेस्ट हुआ
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया- ‘हम ने अब तक 800 लोगों का टेस्ट किया, जिसमें से 42 लोग पॉजिटिव मिले हैं। हमने चार शहरों में लैब शुरू की है। राज्य में अब तक 760 लोगों का टेस्ट निगेटिव रहा है। विदेश से आने वाले उन्हीं लोगों का टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें कोरोना जैसे लक्षण हैं। मैं आज नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट, पुणे जा रहा हूं। इस मामले को लेकर वहां के वैज्ञानिकों से बात करूंगा।’

पुणे में 584 बसों को रद्द किया गया
पुणे में 1714 बसों में से 584 सिटी बसों को अगले आदेश तक रद्द करने का फैसला पुणे महानगर पालिका की ओर से लिया गया है। महाराष्ट्र में यह पहली बार है जब किसी शहर में सरकारी बसों को रद्द किया गया है।

मुंबई में सड़क पर थूकने पर 1000 रुपए जुर्माना
बृहन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोरोना से निपटने के लिए एक कड़ा कदम उठाया है। अब मुंबई में सड़कों पर या किसी भी सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 1000 रुपएका जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए मार्शल सड़कों पर निगरानी रखेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस शख्स का बेटा और पत्नी भी कोविड 19 से संक्रमित है।

कोई भी सरकारी ऑफिस नहीं हुआ बंद
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के लेकर उद्धव सरकार कैबिनेट की मंगलवार बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ कि फिलहाल किसी भी सरकारी ऑफिस की छुट्टी नहीं की जाएगी और न ही कोई बस या लोकल ट्रेन रोकी जाएगी। हालांकि, सीएम ने यह कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि सिर्फ 50 फीसदी लोग ही ऑफिसों में काम करने जाएं। ठाकरे ने कहा- ‘मुंबई में सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को बंद नहीं किया जाएगा। अगर लोगों ने संयम नहीं बरता और गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं किया तो हम कड़े फैसले लेने पर बाध्य हो जाएंगे।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Mumbai Pune | Coronavirus Maharashtra Today Total Case Updates; Mumbai Pune Nagpur Corona Covid-19 Positive Cases Death Toll




0

कोरोना से बचने के लिए आज सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें खुलेंगी, सरकारी दफ्तरों में भी आएंगे सिर्फ 50 प्रतिशत कर्मचारी

मुंबई. महाराष्ट्रमें बढ़ रहे कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुएमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऑफिसों में सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी 50 प्रतिशत किए जाने का ऐलान किया है। इसी के साथ बीएमसी ने देर रात सर्कुलर जारी करके दुकानों को एक दिन खुला और एक दिन बंद रखने का आदेश दिया है। अब वॉर्ड ऑफिसर तय करेंगे कि किस रोड पर दुकानें किस दिन खुलेंगी,इससे आधी मुंबई बंद हो जाएगी। महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक 45 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा पुणे में 18 और मुंबई में 8 मामले सामने आए हैं।

ऑड-ईवन फॉर्मूलाका होगा इस्तेमाल
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से बेस्ट, एसटी और प्राइवेट बसों को 50 प्रतिशत क्षमता तक ही यात्रियों को टिकट देने का का सुझाव दिया गया है। फिलहाल, इसे ऑड-ईवन फॉर्मूले की तर्ज पर लागू करने की अपील की गई है। ऐसा न होने पर इसे लेकर कड़े कदमउठातेजा सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छुट्टी करने का निर्देश दिया है। वहां भी ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने के लिए कहा है। जो कर्मचारी एक दिन आएगा, वह दूसरे दिन नहीं आएगा।

दुकानदारों को खुद समय तय करने के लिए कहा
सीएमठाकरे ने बताया कि सरकार ने दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकानें के खोलने और बंद करने का समय खुद ही तय करें, ताकि भीड़ से बचा जा सके। इसके लिए यह उदाहरण दिया गया है कि अगर कोई दुकानदार सुबह के वक्त दुकान खोलता है, तो शाम के वक्त बंद रखे। इस बारे में फैसला उसे खुद करना है। दुकानदार एक दिन दुकान खोलकर दूसरे दिन बंद भी रख सकता है। मेडिकल स्टोर, दूध, खाद्य पदार्थ, सब्जी, किराना की दुकानों पर यह नियम लागू नहीं होगा।


खुले में थूकने वालों से वसूला एक लाख रुपए जुर्माना

कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई और पीएमसी ने पुणे में सार्वजानिक स्थानों पर थूकने वालों से 1,000 रुपये जुर्माना वसूलना शुरू कियाहै। इसके लिए मार्शलों को खासतौर पर सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने कहा- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर थूकने से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सिर्फ मुंबई में एक दिन में यानि बुधवार शाम तक एक लाख 11 रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है।

प्राइवेट लैब में भी हो सकेगाटेस्ट
पुणे में समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने बताया, ‘राज्य में प्राइवेट लैब्स को कोरोना टेस्ट की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्राइवेट लैब वालों को अनुमति लेनी होगी और सभी सुविधाएं उन्हें ही मुहैया करानी होंगी। उन्हें जांच की फीस ज्यादा लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।’ भारत सरकार 10 लाख नए किट्स खरीद रही है।

रोजमर्रा के लिए जरूरीसामानका भंडारणन करें
मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि आम लोग रोजमर्रा के लिए जरूरीसामान, अनाज और दवाइयों का भंडारण नहीं करें। राज्य में इसकी भरपूर आपूर्ति होगी। कोरोना को देखतेहुए गलत फायदा उठाकर कोई व्यापारी जमाखोरी करेगा अथवा दवाइयों और मास्क को ज्यादा कीमत पर बेचेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरकार ने कहा है कि किस दिन, किस इलाके में दुकानें बंद होंगी, इसे दुकानदार ही तय करेंगे।




0

अन्ना हजारे ने तोड़ा मौन व्रत, चारों दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर 90 दिन से मौन व्रत पर थे

पुणे. शुक्रवार को निर्भया के चारों दोषियों कोमुकेश (32), अक्षय (31), विनय (26) और पवन (25) को दिल्ली की तिहाड़ जेल मेंफांसी दे दी गई। इसके बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपना मौन व्रत तोड़ दिया। वेनिर्भया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले 90 दिनों से मौनव्रत में थे। चारों दोषियों कोफांसी की खबर मिलते ही अन्ना हजारे ने शुक्रवार को संत यादव बाबा का दर्शन किया और जल पीकर अपना मौन व्रततोड़ा।

20 दिसंबर से मौन व्रत पर थेअन्ना

अन्ना 20 दिसंबर से मौन व्रत में थे। सुप्रीम कोर्टद्वारा निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखने के बाद अन्नामौन व्रत पर चले गए थे कि जब तक दोषियों कोफांसी नहीं दी जाती तब तक मौन व्रत रखेंगे। अन्ना ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की थी कि अपराधियों के मन मेंडर बैठे, इसके लिए महिला सुरक्षा से जुड़े और सख्तकानून बनाया जाए।

अब तक 12 बार मौन व्रत पर रह चुके हैं अन्ना
इसके पहले अन्ना ने 12 बार मौन व्रत आंदोलन किया है। अन्ना के सहयोगी संजय पठाडे ने बताया कि 1990 में अन्ना ने44 दिन का मौन व्रत किया था।लेकिन इस बार अन्ना 90 दिन तक मौन व्रत रखे। इस दौरान वह कागज पर अपनी बात लिखकरबात करते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अन्ना हजारे अब तक 12 बार मौन व्रत कर चुके हैं।




0

उल्हासनगर की जिस महिला में मिला कोरोनावायरस, दो दिन पहले 1500 लोगों के सत्संग में हुई थी शामिल

मुंबई. उल्हासनगर में एक महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया है कि यह महिला दो दिन पहले एक सत्संग में शामिल हुई थी, जिसमें 1500 लोग मौजूद थे। जानकारी मिलने के बाद उल्हासनगर में हड़कंप मच गया गया है। नगर निगम ने जांच के आदेश दे दिए हैं और साथ ही एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है।

गंभीर हाल में हॉस्पिटल में भर्ती है महिला
फिलहाल ये महिला मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ये 4 मार्च को ये महिला दुबई से लौटी थी। महिला ने उल्हासनगर के एक आश्रम में आयोजित एक सत्संग में भाग लिया था। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सत्संग के दौरान कौन-कौन लोग इनके संपर्क में आए थे। स्पेशल टीम को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो पता लगाए कि पिछले 15 दिनों में इनसे किन लोगों ने मुलाकात की।

महाराष्ट्र में 3 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को नए मामले सामने आने के बाद राज्य में प्रभावितों की कुल संख्या 52 हो गई है। हालांकि, सीएम ने दावा किया है कि 8 मरीज लगभग ठीक होने की कगार पर हैं। ये सभी पुणे और मुंबई के अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The woman in Ulhasnagar, who was found coronavirus, was involved in a satsang of 1500 people two days ago.




0

शाहीन बाग में 100 दिन से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन आज पूरी तरह खत्म; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया, कुछ गिरफ्तार भी किए

नई दिल्ली/मुंबई/लखनऊ.वैश्विक महामारी कोरोनावायरस देश के 23 राज्यों में फैल चुका है। कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने राज्य में पांच से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा न करने की अपील की है।इस बीच नागरिकता संशोधनकानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में 15 दिसंबर से जारी प्रदर्शन को खत्म कर दिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मंगलवार को वहां से हटाया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के शाहीन बाग में पंडाल खाली मिले और यहां इक्का-दुक्कालोग ही नजर आए थे।

दिल्ली दक्षिण पूर्व के डीसीपी आरपी मीणा ने मंगलवार को कहा कि यहां लॉकडाउन के बावजूद लोगसीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों से हटने के लिए कहा।इसके बाद भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ लोगों को गैर कानूनी ढंग से जुटने के लिए हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली:सीएए, एनआरसी और एनपीआरके खिलाफ शाहीन बाग में सैकड़ों प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे थे। उन्हें हटाकर ओखला इलाके के रास्ते खाली कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वार्ताकार नियुक्त किए थे। काफी कोशिशों के बाद भी धरनास्थल को खाली नहीं कराया जा सका था,लेकिन अब प्रदर्शन के इतने दिनके बाद लॉकडाउन के कारण प्रदर्शनकारियोंकी संख्या काफी कम हो गई थी। इससे पहले रविवार सुबह धरनास्थल के पास लगे बैरिकेड्स पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ था। प्रदर्शनकारियों के दो गुटों में जनता कर्फ्यू का समर्थन करें या न करें, इसको लेकर शनिवार रात झड़प हो गई थी।

शाहीन बाग में रविवार को प्रदर्शनकारियों के पंडाल खाली हुए।

लखनऊ:यहां के घंटाघर पर पिछले करीब 66 दिन से सैकड़ों महिलाएं सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठी थीं। इसे भी कोरोना के खतरे और लॉकडाउन के मद्देनजर वापस ले लिया गया है। महिलाओं ने एक खत में कहा कि कोरोना खत्म होने पर प्रदर्शन फिर शुरू होगा। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक तौर पर अपने दुपट्टे घंटाघर पर ही छोड़ दिए। रविवार रात प्रदर्शनकारियों ने यह जगह खाली कर दी, इसके बाद सोमवार सुबह प्रशासन ने घंटाघर और आसपास के इलाके की सफाई कराई।

लखनऊ के घंटाघर पर प्रदर्शनकारी महिलाएं सांकेतिक तौर पर अपने दुपट्टे छोड़कर गईं।

मुंबई:यहां के मोरलैंड रोड पर भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 50 दिनों से प्रदर्शन चल रहा था। सोमवार को कोरोना संक्रमण के खतरे और लॉकडाउन को देखते हुए इसे भी रद्द कर दिया गया।

उत्तर प्रदेशके 4 शहरों में प्रदर्शन जारी

  • यूपी केमुरादाबाद, अलीगढ़ और प्रयागराज समेत 5 शहरों में प्रदर्शन चल रहा है। हालांकि, यहां महिला प्रदर्शनकारियों की संख्या कम है। सहारनपुर के धरने में महिलाएं कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रही हैं। हर प्रदर्शनकारी के बैठने के लिए 1-1 मीटर की दूरी पर तख्त रखे गए। प्रयागराज में भी कुछ इसी तरह के इंतजाम हैं।
  • दूसरी ओर, मुरादाबाद के धरने में जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ रही। कोरोना से बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं थे। पुलिस-प्रशासन ने लोगों को 21 मार्च को धरना खत्म करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसे नजर अंदाज किया गया। अब 12 नामजद समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shaheen Bagh and other anti CAA protest called of temporarily amid lockdown COVID19
दिल्ली में शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाती पुलिस। यहां 15 दिसंबर से प्रदर्शन किया जा रहा था।
शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाती पुलिस।
लखनऊ में प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद घंटाघर पर पुलिस तैनात।
दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के पंडाल खाली हुए।
लखनऊ में महिलाओं ने प्रशासन से कहा- कोरोना के हालत सुधरने पर फिर धरना देंगे।
दिल्ली के ओखला इलाके में शाहीन बाग की सड़क खाली हुई।




0

कोरोना की पहली स्‍वदेशी टेस्टिंग किट के कमर्शियल प्रोडक्शन को मंजूरी, दावा- इससे प्राइवेट लैब में एक दिन में 1000 टेस्ट हो सकेंगे

पुणे. शहर की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस कंपनी कोकोविड-19 (कोरोनावायरस) की टेस्ट किट के लिए सोमवार को कमर्शियलप्रोडक्शन की अनुमति मिल गई। परमिशन पाने वाली यह देश की पहली कंपनी है। कंपनी ने बताया कि कोरोनावायरस की जांच करने वाली उसकी ‘मायलैब पैथोडिटेक्ट कोविड-19 क्वॉलिटेटिव पीसीआर किट’ को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अनुमति दीहै।कंपनी का दावा है कि वे एक टेस्टिंग किट से 100 लोगों की जांच कर सकते हैं। इसके बाजार में आ जाने से एक प्राइवेट लैब में दिन में कोरोना के एक हजार टेस्ट किए जा सकेंगे। अभी एक लैब में औसतन दिनभर में 100 नमूनों की कोरोना जांच हो पाती है।

'मेक इन इंडिया' है यह किट

कंपनी के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने कहा, 'स्थानीय और केंद सरकार से मिले सहयोग और ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देते हुए उसने कोविड-19 की जांच के लिए एक किट तैयार की है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) के दिशानिर्देशों के अनुरूप रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया है। कोरोना वायरस की जांच किट को स्थानीय स्तर पर बनाने से इसकी मौजूदा लागत घटकर एक चौथाई रह जाएगी।'

ब्लड जांच से लेकर एचआईवी जांच के लिए किट बना चुकी है मायलैब
मायलैब वर्तमान में ब्लड बैंकों, अस्पतालों, एचआईवी जांच की किट बनाती है।मायलैब के कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र कावडे ने कहा- हम अपने देश को अत्याधुनिक तकनीक, उचित और सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। चूंकि यह परीक्षण संवेदनशील तकनीक पर आधारित है, इसलिए प्रारंभिक चरण के संक्रमण का भी पता लगाया जा सकता है। इस किट से की गई जांच के परिणाम काफी सटीक हैं।

कोरोना जांच के मामले में भारत सबसे पीछे
वर्तमान में, भारत प्रति मिलियन जनसंख्या पर किए गए परीक्षण के मामले में सबसे नीचे है। यह आंकड़ा सिर्फ6.8 काहै। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिएभारत सरकार ने जर्मनी से लाखों टेस्टिंगकिट आयातकी हैं। मायलैब का दावा है कि आने वाले समय मेंएक हफ्ते में एक लाख किट का बनाई जा सकेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना टेस्टिंग की एक किट में 100 मरीजों की जांच हो सकती है।
इसे किट को बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि वह एक हफ्ते में एक लाख किट बना सकती है।




0

मुंबई में कोरोना संक्रमित 63 साल के बुजुर्ग की मौत, अब तक 3 लोगों की जान गई; 101 लोग कोरोना पॉजिटिव, देश में सबसे ज्यादा

मुंबई.दुबई से मुंबई आए63 साल के कोरोना संक्रमित की मंगलवार सुबह मौत हो गई है। वह कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती था। इस मौत के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हो गए हैं। मंगलवारसुबह चार नए मामले सामने आए, जिसमें से 3 पुणे से और एक सांगली से है। सांगली में पहली बारकोई कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। अब महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 101 हो गई है।

63 साल के जिस बुजुर्ग की आज मौत हुई वो 15 मार्च को यूएई से अहमदाबाद आया था। वहां से मुंबई पहुंचा। गले में तकलीफ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते 20 मार्च को उसे अस्पताल में एडमिट किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मृत बुजुर्ग को डायबटीज था। उसे हाई ब्लडप्रेशर की भी शिकायत थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को से कस्तूरबा हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। मृतक के परिवार के लोग अहमदाबाद और मुंबई में हैं। दोनों ही जगह उसके रिश्तेदारों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में तीन मौतें, तीनों मुंबई के मामले
महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मामले मुंबई के हैं। तीनों ने ही मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई। 22 मार्च को 69 साल के कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हुई। बाद में उसकी पॉजिटिव आई।

पूरे प्रदेश में कर्फ्यू

कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे राज्य में लगाई गई धारा 144 के फेल होने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने आज से पूरे राज्य में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इसी के साथ राज्य के सभी बॉर्डर और शहरों की सीमाओं को भी सील किया गया है। इससे दूसरे जिलों से निजी वाहन, बस और अन्य परिवहन सेवाओं की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

कर्फ्यू के बावजूद लोगों ने किया मॉर्निंग वॉक

इस बीच कर्फ्यू के बावजूद आज मुंबई, पुणे और नागपुर के कई पार्कों और सड़क पर लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए मॉर्निंगवॉक करते नजर आए। कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पुणे और मुंबई समेत कई शहरों में सुबह से ही लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One more corona-infected person died in Mumbai, admitted to Kasturba Hospital, 101 cases have been reported so far




0

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या देश में सबसे ज्यादा, अब तक 106 मरीज मिले; कर्फ्यू के बाद भी लोग बाहर निकले

मुंबई.महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 106 पहुंच गई। यह आंकड़ा देश में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मंगलवार दोपहर संक्रमण के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें तीन पुणे से और एक सांगली से है। सांगली में पहली बारकोई कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है।इन पांच संक्रमित लोगों में से तीन संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री है यानी उन्होंने हाल ही में विदेश यात्रा की है।

63 साल के कोरोना संक्रमित की मौत

इससे पहले मंगलवार सुबहदुबई से मुंबई आए63 साल के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वह कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती था। इस मौत के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पहले राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा-144 लगाई। लेकिन, इसके फेल रहने के बाद मंगलवार से पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया। शहरों की सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति एक-शहर से दूसरे शहर में न आ सकें। इसी के साथ राज्य के सभी बॉर्डर को भी सील किया गया है।

पुणे के मार्केटयार्ड मंडी में हजारों लोग सब्जियां खरीदने पहुंचे।


कर्फ्यू के बाद भी नहीं माने लोग, मॉर्निंग वॉक की

प्रदेश में कर्फ्यू के बाद भी कई शहरों में लोग बाहर निकले। मुंबई, पुणे और नागपुर के कई पार्कों और सड़क पर लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए मॉर्निंग वॉक की। कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के लिए पुणे और मुंबई समेत कई शहरों में लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं। कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 112 केस दर्ज किए हैं। इनमें पान वाले, होटल , हॉकर और ट्रांसपोर्टर शामिल हैं। वहीं सांगली में बेवजह सड़कों पर घूम रहे युवकों को पुलिस ने मुर्गा बनाया। इससे पहलेमुंबई पुलिस ने धारा 144 तोड़ने पर 31 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे।

वायरस से बचाव के लिए पुणे में हो रहा केमिकल का छिड़काव।

जीपीएस से निगरानी की तैयारी में बीएमसी

उधर, मुंबई मेंबृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा है कि हम होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों पर नजर रखने के लिए जीपीएस तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि उनमें से कई ने संक्रमण के प्रसार को बढ़ाने की आशंका है।बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी पहले से कोरोना संक्रमण के संदिग्ध पर नजर रखने के लिएसेल फोन स्थान डेटा का उपयोग कर रही है।

कर्फ्यू में यह सेवाएं चलती रहेंगी

  • दवाई और चिकित्सा उपकरण, खाद्य पदार्थ, किराना दुकानें, दूध, ब्रेड, फल, सब्जियों, अंडे, मांस, मछली की दुकानें और उनके लिए परिवहन सेवा
  • कृषि वस्तुओं-उत्पादों के लिए परिवहन सेवाएं
  • अस्पताल, फार्मेसी और ऑप्टिकल दुकानें, फार्मास्यूटिकल्स कंपनियां और उनके डीलरों के लिए परिवहन सेवाएं
  • पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, तेल एजेंसियां
  • होम डिलिवरी सुविधा वाले रेस्तरां
  • बैंक, एटीएम, इंश्योरेंस, फिनटेक और संबंधित गतिविधियां
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
  • आईटी और दूरसंचार, डाक, इंटरनेट और डेटा सेवाओं सहित आईटीईएस
  • ई-कॉमर्स (आवश्यक वस्तुओं समेत खाद्य पदार्थ मंगाने की अनुमति)
  • बेकरी और पालतू जानवरों के लिए पशु खाद्य की दुकानें और चिकित्सा प्रतिष्ठान
  • राज्य सरकार के विभागों के कार्यालय

हेल्पलाइन नंबर

  • 24x7 नेशनल हेल्पलाइन-1075
  • मुंबई में टोल फ्री नंबर 104
  • बीएमसीटोल फ्री नंबर 1916
  • स्टेट कंट्रोल रूम 020-26127394


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांगली में बेवजह सड़कों पर घूम रहे युवकों को पुलिस ने मुर्गा बनाया।




0

मुंबई में रिलांयस ने संक्रमितों के लिए 100 बेड का हॉस्पिटल बनाया, यह देश का पहला हॉस्पिटल

मुंबई.कोरोना से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब इससे निपटने की तैयारी तेज हो गई है। मुंबई में रिलायंस ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड का हॉस्पिटल बनाया है। रिलायंस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से इस हॉस्पिटल को दो हफ्ते में तैयार किया है। यह देश का पहला हॉस्पिटल है, जो कि सिर्फ कोरोना संक्रमितों मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है।

इस हॉस्पिटल का नाम वायरस के नाम पर यानी कोविड-19 रखा गया है। एचएन रिलायंस फाउंडेशन ने इसे मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में तैयार किया है। फिलहाल, यह सेंटर मुंबई के उन मरीजों के लिए है जो कि कोरोना पॉजिटिव हैं।

हॉस्पिटल में क्या है खास
इस हॉस्पिटल में एक निगेटिव प्रेशर रूम शामिल है, जो क्रॉस कंटेमीनेशन यानी संक्रमण को फैलने से रोकता है। सभी बेड आवश्यक बुनियादी ढांचे, बायो मेडिकल उपकरण जैसे वेंटिलेटर,पेसमेकर, डायलिसिस मशीन से लैस है। साथ ही, रिलायंस ने लोधीवली में आइसोलेशन सेंटर बनाया है, जिसे सरकार को सौंप दिया है।

कंपनी ने सीएसआर के तहत लिए फैसले
कंपनी कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए अपने मास्क के उत्पादन को भी बढ़ाकर एक लाख प्रतिदिन करने जा रही है। इतना ही कोरोनावायरस की लड़ाई शामिल वाहनों के लिए मुफ्त ईंधन और लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की करने जा रही है। यह सब फैसले कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत ले रही है। कंपनी ने कहा है कि इस महामारी में यदि उसका काम प्रभावित भी होता है तब भी वह कर्मचारियों को पूरा वेतन देगी।

महाराष्ट्र में 101 कोरोना संक्रमित, अब तक 3 की हुई मौत
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 101 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। कस्तूरबा हॉस्पिटल की एक डॉक्टर ने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि यहां भर्ती 12 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान होना है। इस बीच आज राज्य में जारी कर्फ्यू का पहला दिन है। पूरे राज्य के बॉर्डर सील हैं और शहरों की सीमाओं को बंद रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शुरू किया गया यह देश का पहला हॉस्पिटल है।




0

महाराष्ट्र में अब तक 128 संक्रमित, 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, नियम तोड़ने वाले मुंबई के 141 लोगों पर केस

मुंबई.महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के अब तक 128 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के 15 नए मामलोंमें 9 केवल मुंबई से हैं।पिछले 2 दिन में बीमारी से पूरी तरह रिकवर होने के बाद राज्य में 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार को पुणे के जिन 2मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली, वे राज्य के पहले मामले थे। ये दोनों मरीज कपल हैं और फरवरी के आखिरी महीने में दुबई से घूम कर आए थे।आज भी कुछ मरीजों को छुट्टी मिल सकती है।

महाराष्ट्र में कर्फ्यू का आज तीसरा दिन है। इस बीच सड़कों से वाहन गायब हैं, लेकिन लगभग सभी सब्जी मंडियों में सुबह से ही भीड़ जमा है। पुणे, मुंबई के कई इलाकों में सब्जी-फल मंडियों, किराना और दवा की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। अस्पताल, नर्सिंग होम, राशन, दूध, साग-सब्जी की दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, सीएनजी, एलपीजी, लैबोरेटरी, अंडे, मांस-मछली की दुकानें ही खुली रखी जाएंगी। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल अतिआवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही मिलेगा।

नियम उल्लंघन के आरोप में 141 लोगों पर केस दर्ज

कोरोनावायरस के संक्रमण और फैलाव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बुधवार को मुंबई में धारा 188 का उल्लंघन करने के आरोप में 141 मामले दर्ज किए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले नॉर्थ मुंबई से सामने आए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम तक साउथ और नॉर्थ मुंबई से करोना से संबंधित कानून का उल्लंघन करने का एक-एक मामला, जबकि सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जमा करने के आरोप में नॉर्थ और वेस्टर्न रीजन से 11-11 मामले दर्ज किए गए हैं।धारा 188 के तहत किसी आदेश को नहीं मानने वाले को सजा देने का प्रावधान किया गया है। इसमें 6 महीने तक की कैद या 1000 रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

ट्रांसपोर्टरों के लिए सरकार ने गाइडलाइनजारी की
मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में अतिआवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वालों के लिए सरकार ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अतिआवश्यक खाद्य पदार्थो की आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टरों से कहा है कि वे अपने वाहनों पर स्टिकर लगाकर चलें और उनके पास बिल सहित सभी कागजात होने चाहिए।

अतिआवश्यक वस्तुओं की राज्य में नहीं है कोई कमी
बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में खाद्य वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। भरपूर मात्रा में खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। किसी को भी खाद्य वस्तुओं को अतिरिक्त मात्रा में जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

कोरोना से लड़ने के लिए 22,118 कमरे तैयार
संक्रमण के फैलाव को देखते हुए राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने राज्यभर में 22,118 कमरे तैयार किए हैं जिनमें 55,707 बेड्स लगाए जा सकेंगे। बुधवार को राज्य के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कोरोना वायरस के हर परिस्थितियों का सामना करने के लिए सरकार तैयार है।

लॉकडाउन में जुहू बीच खामोश

जुहू बीच भी आज खामोश है। इसकी वजह है लॉकडाउन। कभी इस बीच पर चहल-पहल रहा करती थी और आज रेगिस्तान सी खामोशी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के मीरा रोड इलाके में राशन की दुकान के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते लोग।




0

1000 मेहमानों वाली शादी में शामिल हुआ कोरोना संक्रमित, लोगों की तलाश में जुटे निगम कर्मचारी

मुंबई. डोंबिवली के एक शख्स में बुधवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसके परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। अब जांच में सामने आया है कि 19 मार्च को इस शख्स के भाई की शादी थी और वह लगभग एक हजार लोगों को संपर्क में आया था। इस बारे में सूचना मिलते ही कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केडीएमसी) के लोग अब शादी में शामिल लोगों को तलाश रहे हैं।

15 मार्च को तुर्की गया था युवक
एक मल्टिनैशनल कंपनी में काम करने वाला यह 25 वर्षीय शख्स अपने 21 दोस्तों के साथ तुर्की गया था। 15 मार्च को वह भारत लौटा और चार दिन बाद ही अपने भाई की शादी में शामिल हुआ। युवक के उन 21 दोस्तों को भी ट्रैक किया जा रहा है।

शादी में सिर्फ 50 लोगों के आने की थी अनुमति
कोरोना पीड़ित शख्स को कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवार के तीन और लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी कार्यक्रमों में सिर्फ 50 लोगों की अनुमति है लेकिन 19 मार्च को हुई शादी में लगभग 1000 लोग जुटे थे। एक अधिकारी ने बताया कि शादी के बाद ही इस शख्स को दिक्कत शुरू हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद शख्स को कस्तूरबा हॉस्पिटल में भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




0

भारतीय अब स्मार्टफोन पर 6% और टीवी पर 8% ज्यादा वक्त बिता रहे, 14 साल से कम उम्र के बच्चों का टीवी देखना 20% बढ़ा

मुंबई. कोरोनावायरस संकट की वजह से घरों में लॉकडाउन लोग अब 6% ज्यादासमय स्मार्टफोन पर और 8% ज्यादासमय टीवी देखने में बिताने लगे हैं। बीएआरसी इंडिया और नीलसन ने संयुक्त रूप से कोरोनावायरस संकट के दौरान टीवी और स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के व्यवहार में आए बदलाव की सर्वे रिपोर्ट जारी की है। कोरोनावायरस संकट से पहले सप्ताह भर में व्यक्ति औसतन 23 घंटे 6 मिनट समय स्मार्टफोन पर बिताताथा, जिसमें अब 6%की वृद्धि हो गई है। देश में कोरोनावायरस का संकट बढ़ने पर लोगों ने औसतन सप्ताह भर में 25 घंटे समय बिताना शुरू किया है।

पीएम के लॉकडाउन की घोषणा को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनके लॉकडाउन की घोषणा की। इस दिन उन्हें 19.7 करोड़ लोगों ने टीवी परदेखा और सुना। यह आईपीएल फाइनल मैच के यूनिक 13.3 करोड़ के व्यूवरशिप से 6.4 करोड़ अधिक रहा।रिपोर्ट बताती है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री के नोटबंदी केऐलानको 5.7 करोड़, 8 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 को खत्म करने के भाषण को 16.3 करोड़, 19 मार्च 2020 के जनता कर्फ्यू की अपील को 19.1 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा था।


अब हम रोजाना 3 घंटे 51 मिनट टीवी देख रहे हैं
देश में 11 जनवरी से 31 जनवरी के दौरान जब कोरोनावायरस का संकट नहीं था। तब औसतन सप्ताह भर में लोग 88,700 करोड़ (887 बिलियन) मिनट्सटीवी देखा करते थे। मगर 14 मार्च से 20 मार्च कोरोनावायरस का संकट बढ़ने पर जैसे ही लोग घरों में लॉकडाउन होना शुरू हुए,टीवी व्यूवरशिप में 8%की वृद्धि हो गई। अब औसतन लोग सप्ताह भर में 95,900 करोड़ (959 बिलियन) मिनट्सटीवी देख रहे हैं। इस तरह अब औसतन प्रति दिन व्यक्ति 3 घंटे 51 मिनट टीवी देख रहा है।

मेट्रो शहरों में 6%अधिक स्मार्टफोन पर बिताया जा रहा वक्त
कोरोनावायरस की वजह से देश भर में लोगों का घर से बाहर निकलना लगभग बंद है। इसकी वजह से मेट्रो शहरों में 6, मिनी मेट्रो में 8, टियर-1 शहरों में 2%और टियर-2 शहरों में 6% प्रतिशत अधिक समय स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। इसमें भी 35 से 44 वर्ष के लोग सर्वाधिक 11 मिनट स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। इसी प्रकार कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर 25%अधिक समय बिताना शुरू किया है। इसमें फेसबुक पर 23%, वॉट्सअप पर 27%, इंस्ट्राग्राम पर 25%और टीक-टॉक पर 20%पहले से अधिक समय बिताया जा रहा है।इसी तरह प्रमुख टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बीएआरसी इंडिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील लुल्ला और डॉली झा (कंट्री लीडर नीलसन ग्लोबल मीडिया, दक्षिण एशिया) ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के इंपैक्ट पर सर्वे रिपोर्ट जारी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mumbai Coronavirus Lockown Update: Over 6 Percent Maharashtra Mumbai People More Time On Smartphones TV, All You Need To Know




0

पुलिसवालों ने शहर से भगाया और ग्रामीण गांव में नहीं घुसने देते, 50 से ज्यादा लोग वीराने में जीने को हुए मजबूर

औरंगाबाद. सोमवार सुबह से राज्य में जारी कर्फ्यू का आज छठवां दिन है। ज्यादातर बड़े शहरों से दिहाड़ी मजदूर और खानाबदोश पलायन कर चुके हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो कल तक पुणे, मुंबई जैसे बड़े शहरों में हाथों से बनी वस्तुएं बेच कर अपना गुजारा चला रहे थे। आज ये औरंगाबाद से 40 किलोमीटर दूर स्थित अधुल गांव में एक खेत में भूखे-प्यासे बैठे हुए हैं। इनके खाने-पीने का सामान खत्म होने की कगार पर है और इनका कहना है कि अगर प्रशासन से उन्हें मदद नहीं मिली तो उनके बच्चों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें वहां से नहीं हिलने का आदेश दिया है।

पुलिसवालों से शहर से भगाया, ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया
कर्फ्यू के बाद पुलिसवालों ने उन्हें शहरों से जाने के लिए कह दिया है। तकरीबन 50 की संख्या में ये लोग पिछले तीन दिन से इस गांव में फंसे हुए हैं। इन लोगों में शामिल सविता देवी ने बताया कि पुलिसवालों ने उन्हें शहर से निकाल दिया और गांव के लोग उन्हें अपने गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं। उनके पास रखा दो से तीन दिनों का खाना लगभग खत्म होने की कगार पर है। अगर कर्फ्यू के हाल ऐसे ही रहे तो उनके भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

सरकार से मांगी मदद
यह ग्रुप राजस्थान का रहने वाला है और पूरे देश में घूम-घूमकर अपने हाथ से बने सामान बेचता है। ग्रुप में शामिल राजू नाम के शख्स ने बताया कि वह पिछले 30 साल से खानाबदोश का जीवन जी रहा है। बच्चों के लिए दूध भी खत्म हो गया है और नौबत भूखे मरने की आ गई है। इन खानाबदोशों ने सरकार से गुहार लगाई है कि वे उनकी मदद को आगे आए।महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। यहां अब तक 5 की मौत और 19 लोगों को ठीक होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
औरंगाबाद से 40 किलोमीटर दूर अधुल गांव के बाहर रह रहे हैं ये लोग।




0

देश में कोरोना का एपिसेंटर बना मुंबई, अब तक 4 डॉक्टरों समेत 110 लोग संक्रमित; 200 कैंसर पेशेंट फंसे

मुंबई. देश में कोरोना का एपिसेंटर मुंबई बना हुआ है। शहर में रविवार सुबह तक चार डॉक्टरों समेत 110 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार सुबह मुंबई में कोरोना संक्रमित एक 40 साल की महिला की मौत हो गई। महिला को शनिवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। महिला को हाइपरटेंशन की शिकायत भी थी। इससे पहले शनिवार को 85 साल के सर्जन की भी मौत हुई थी। मुंबई में अब तक संक्रमण से सात लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में शनिवार से अब तक यानी 24 घंटे में संक्रमण के 26 नए मामले मुंबई में आए हैं। नए मामलों में से 16 क्लोज कॉन्टैक्ट, जबकि छह लोग विदेश से आए हुए हैं। शहर के कई हिस्सों को सैनिटाइज करने का काम शनिवार से जारी है।

मुंबई में 4 डॉक्टर कोरोना संक्रमित
शहर में जिन 110 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें 4 डॉक्टर भी शामिल हैं। कथित तौर पर मरीजों के इलाज के दौरान ही डॉक्टर इस वायरस से संक्रमित हो गए। महाराष्ट्र मेडिकल काउन्सिल के अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार उत्तुरे ने कहा, 'बड़े पैमाने पर सेफ्टी सामानों की खरीद नहीं होने से डॉक्टरों को खतरा हो गया है।' उन्होंने बताया कि आईएमए की तरफ से डॉक्टरों को क्लिनिक खोलने और अपॉइंटमेंट लेकर ही मरीजों को देखने को कहा है। साथ ही, टेलिफोन पर मरीजों को सलाह देने की व्यवस्था भी की गई है।

सर्जन की मौत, डॉक्टर बेटा संक्रमित
शनिवार को मुंबई के सैफी अस्पताल में काम करने वाले एक बड़े सर्जन की संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बाद जांच में उनके बेटे और पोते में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद मुंबई के सैफी हॉस्पिटल के कई हिस्सों को सील कर दिया गया है। जिन मरीजों का डॉक्टर ने ऑपरेशन या इलाज किया गया था, उन्हें भी आइसोलेशन में भेजा गया है।

मुंबई में फंसे झारखंड के 200 मरीज
लॉकडाउन के कारण देशभर से मुंबई आने वाले मरीज यहां फंस गए हैं। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी हैं। झारखंड से इलाज के लिए मुंबई आए मरीज राजिथ ने बताया कि वह यहां इलाज के लिए आए थे और 23 मार्च को उसकी वापसी की टिकट बुक थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब बंद हो गया और वो यहीं फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे जैसे लगभग 200 लोग हैं जो यहां फंसे हुए हैं। हम किराया भी नहीं दे सकते और परिवहन की कमी के कारण अपने हम घर भी नही जा सकते। इसलिए, हम सड़कों पर रह रहे हैं, कुछ स्थानीय लोग हमारे लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं।'

कोरोना से जिन सात की मौत हुई, उनमें से छह को डायबिटिज और एक को हाइपरटेंश की शिकायत थी
मुंबई में कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से छह को डायबिटिज की शिकायत थी, जबकि एक महिला को हाइपरटेंशन की मरीज थी।

तारीख देश में मौत उम्र
17 मार्च पहली मौत 63 साल (महिला)
21 मार्च दूसरी मौत 63 साल
24 मार्च तीसरी मौत 65 साल
26 मार्च चौथी मौत 65 साल
27 मार्च पांचवीं मौत 65 साल (महिला)
28 मार्च छठवीं मौत 85 साल
29 मार्च सातवीं मौत 40 साल (महिला)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में अब तक 110 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।




0

राज्य में संक्रमितों की संख्या 203 पहुंची, उद्धव ने कहा- बेवजह लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन होगा

मुंबई. महाराष्ट्र में रविवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 203 तक पहुंच गई। देश में सबसे ज्यादा 8 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। आज सुबह मुंबई में 45 साल की महिला की मौत हुई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथहाइपरटेंशन की शिकार थी।शनिवार को भी बुलढाणा में 45 साल के पुरुष की मौत हुई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि पुरुष भी कोरोना संक्रमित था। पहले उसे निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। यह महाराष्ट्र में मुंबई से बाहर पहली मौत है। इससे पहले सात मौत मुंबई में हुई थीं। अकेले मुंबई मेंसंक्रमितों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में अब तक 34 कोरोना संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें14 लोग मुंबई, 15 पुणे, एक नागपुर, एक औरंगाबाद और तीन यवतमाल के हैं।

बेवजह लॉकडाउन ब्रेक न करें: उद्धव
रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नेफेसबुक लाइव के जरिए लोगों से बात की। उन्होंने कहा-बेवजहलॉकडाउन ब्रेक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उद्धव ने कहा- मैं यह कहना चाहता हूं कि लोगहमें कड़ी कार्यवाही पर मजबूर न करें। बाहरी राज्यों के लोगों की मदद के लिए सरकार हर संभव मदद को तैयार है। वह किसी भी हाल में महाराष्ट्र न छोड़ें।

राज्य सरकार ने कहा- संक्रमित का इलाज योजना के अंतर्गत होगा

इससे पहले,राज्य सरकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में कोरोना संक्रमण की बीमारी को भी शामिल किया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों का भीइस योजना के तहतमुफ्त इलाज किया सा सकेगा। अच्छी बात यह है कि जो लोग इस योजना में कवर नहीं थे, उनका भी संक्रमित होने पर इसके तहत इलाज किया जाएगा।

ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस फिर से शुरू कर दी गई

इस बीच महाराष्ट्र में पांचदिनों से बंद चल रही ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस फिर से शुरू कर दी गई है। जोमैटो और बिग बॉस्केट कंपनी ने भी ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि युवकों और छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो रहा था। इसके चलते राज्य सरकार ने इन फूड डिलीवरी सेवा को शुरू करने की अनुमति दी है।

मुंबई के धारावी में रविवार को लोगों खाना बांटा गया।

शनिवार से रविवार तक 7 नए मामले सामने आए

राज्य में शनिवार रात से रविवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र मेंचार मुंबई से,नागपुर, पुणे और सांगली से एक-एक केस सामने आया।इससे पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 28 नए मामले सामने आए थे, इसमें से 22 केस मुंबई केथे। हालांकि, ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 19 लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 10 लोग पुणे से हैं। उस बीच रविवार सुबह एक और अच्छी खबर पुणे से आई है, यहां नायर हॉस्पिटल में भर्ती पांच अन्य लोगों में कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

मुंबई में एलटीटी स्टेशन के बाहर कुछ स्थानीय लोगों ने जरूरतमंदों को खाना बांटा।

सेनिटाइजर्स की कालाबाजारी करने वाले 3गिरफ्तार

मुंबई मेंक्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने हैंड सैनिटाइजरकी कालाबाजारी करने के आरोप में 3लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज्य सरकार ने 100 मिली की बोतल को 50 रुपए में बेचने का निर्देश दिया है, लेकिन कुछ लोग 6से 7गुणा दाम में इसे बेचे रहे थे। पुलिस को जब इसकीसूचना मिलीतो टीम के साथ माहिम में ट्रैप लगाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब ढाई लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।

मुंबई के कलीना में सब्जी खरीदने के दौरान लोग मास्क लगाए देखे गए। सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो किया।

कल्याण: डोंबिवलीमहापौर को किया गया होम क्वारंटाइन
डोंबिवली में 19 तारीख को हुई एक शादी में एक कोराना संकमित मरीज के मौजूद होने की खब आई। इस बीच60 वर्षीय महिला को कोरोना के लक्षण के चलते कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस शादी में लगभग 1000 लोग शामिल थे। इनमें कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महापौर विनीता राणे और पति विश्वनाथ राणे भी शामिल हैं, जिन्हें घर में क्वारैंटाइनकर दिया गया है।

लॉकडाउन के बाद मुंबई में गेटवे ऑफ़ इंडिया के बाहर पसरा सन्नाटा।

पुणे:बेघरों के लिए आश्रय दे रहा पुणे नगर निगम
लॉकडाउन के चलते कई लोग सड़कों पर जीवन बिताने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए पुणे महानगर पालिका आगे आई है। शहर के कई हिस्सों में उन्होंने अस्थाई निवास स्थलों का निर्माण किया है, जिसमें उन्हें 14 दिनों तक रखा जाएगा। यहां रहने के दौरान इनकी जांच भी की जाएगी। साथ ही निगम इनके लिए खाने और पानी की व्यवस्था भी करेगा।

कोरोना के लिए सरकार ने खोला नया बैंक खाता
कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहतविशेष खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खोला है। शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि जो लोग सरकार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में आर्थिक मदद देना चाहते हैं। वह इस खाते में पैसे जमा कर सकते हैं।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई मैं खोले गए इस खाते का नाम है मुख्यमंत्री सहायता निधिकोविड-19 है।इसका अकाउंट नंबर 39239591720 है। यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फोर्ट स्थित मेन ब्रांच में खुला गया है। ब्रांच कोड 00300 और आईएफएससी कोड SBIN0000300 है। इस खाते में ऑनलाइन भी पैसे जमा कराए जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नांदेड जिले में सिख गुरुद्वारे से जुड़े सेवकों ने बाहर निकलकर भूखे लोगों को खाना खिलाया।
परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। यहां कल कई मजदूर ट्रेन फिर से शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे थे।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में बस स्टैंड के पास रहने वालों के घर तक पुलिसकर्मियों ने खान और राशन पहुंचाया।




0

पुणे में 58 और मुंबई में 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा, राज्य में मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा

पुणे/मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कारण हालत बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को राज्य में दो मौतों ने मृतकों का आंकड़ा बढ़ाकर 10 तक पहुंचा दिया। सोमवार सुबह पुणे में एक 52 साल के व्यक्ति की मौत हुई। यह पुणे में कोरोना संक्रमण से पहली मौत है। वह पुणे औरमुंबई के बीच अक्सर अपडटाउन करता था। मरीज कोडायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। 25 मार्च को सांस लेने में दिक्कत के बाद उसे पुणे केदीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, शाम को मुंबई में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की जानकारी सामने आई। उसे ह्रदय सम्बंधित बिमारी, डायबिटीज और हाइपरटेंशन था। राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा 8 मौतें मुंबई में हुई है, जबकि एक-एक मौत पुणे और बुलढाणा में हुई है।रविवार कोबुलढाणा में संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति की मौत हुई थी।

राज्य में संक्रमण के मामले 215 तक पहुंचे

राज्य में सोमवार दोपहर तक संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 215 तक पहुंच गया है।सुबह पुणे में संक्रमण के पांच मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर पुणे में संक्रमित लोगों की संख्या37 पर पहुंच गई है। इनमें से सातलोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 110 से अधिक हो चुकी है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए उद्धव सरकार ने पिछले सोमवार को पूरे राज्य मेंकर्फ्यू लगा दिया था।

संक्रमण से जितने लोगों ने जान गंवाई, उन्हेंडायबिटिज या हाइपरटेंशन की शिकायत थी

राज्य में अब तक 10 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। इनमें नौलोगों को डायबिटिज की शिकायत थी, जबकि एक हाइपरटेंशन से पीड़ित रही है।

महाराष्ट्र में कहां-कहां हुई मौत

पहली मौत(17 मार्च):मुंबई में 64 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा। वह उसी टैक्सी में बैठे थे, जिसमें सवारी 5 लोग पहले ही संक्रमित हो चुके थे। 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। मृतक की पत्नी और बेटे की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी। बुजुर्ग को हाइपरटेंशन और डायबिटीज था।

दूसरी मौत( 21 मार्च):मुंबई में शनिवार रात 63 साल के एक मरीज ने दम तोड़ा। उन्हें डायबीटीज, हाई ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारी थी। उन्हें 19 मार्च को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। 21 मार्च की रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, इसकी कोई भी विदेश यात्रा की हिस्ट्री नहीं थी।

तीसरी मौत(24 मार्च):65 वर्षीय एक मरीज को खांसी और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्थिति खराब होने के कारण उसकी सोमवार को ही देर रात मौत हो गई। कोरोना के अलावा उसे डायबीटीज और उच्च रक्तचाप की भी शिकायत थी। हाल ही में यह मरीज यूएई से मुंबई लौटा था और कुछ दिन के लिए अहमदाबाद भी गया था।

चौथी मौत(26 मार्च):65 वर्षीय गोवंडी की एक महिला को उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की शिकायत के बाद नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई, गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार महिला कोरोना पॉजिटिव थी।

पांचवी मौत(27 मार्च):65 वर्षीय एक अन्य महिला को 23 मार्च को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला को सांस लेने में तकलीफ के साथ ही बुखार और खांसी की समस्या थी। इलाज के दौरान गुरुवार को इस महिला की भी मौत हो गई। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला को उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की शिकायत थी।

छठवीं मौत(28 मार्च):85 वर्षीय सर्जन की 26 मार्च को मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना के लक्षण थे, हालांकि बीएमसी ने सरकारी लैब से उसकी फिर से जांच करवाई और 28 मार्च को घोषित किया कि डॉक्टर की मौत कोरोना के कारण हुई है। उन्हें भी डायबिटीज की शिकायत थी और सांस लेने में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

सातवीं मौत(29 मार्च):40 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। इसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद महानगरपालिका हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। महिला को हाइपरटेंशन की समस्या थी। उसे पिछले तीन दिनों से सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द हो रहा था।

आठवीं मौत(29 मार्च):राज्य केबुलढाणामें भी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। उन्हें पहले निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में पता चला कि वे कोरोना से संक्रमित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती था मरीज।




0

मरकज में शामिल महाराष्ट्र के लोगों की तलाश हुई तेज, पुणे में 106 और मुंबई में 32 लोग ट्रेस किए गए

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के सदस्यों की तलाश महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में जारी है। इनमें पुणे, मुंबई, अहमदनगर, नागपुर, ठाणे और पिंपरी चिंचवाड़ शामिल है। कई जिलों से इन्हें पकड़ा भी गया है और क्वारंटाइन करने का काम जारी है।


पुणे मंडल के 186 लोग जमात में हुए शामिल
विभागीय आयुक्त दीपक महेसकर के मुताबिक, पुणे डिविजन से कुल 182 लोग इस तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे, जिसमें से 106 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इसमें से 94 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। अन्य की तलाश के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। इसमें पुणे से 110, पिंपरी चिंचवाड़ से 26, सातारा से 5, सांगली से 3, सोलापुर से 17 और कोल्हापुर से 21 लोग शामिल हैं। कुछ लोगों की कॉल ट्रेस करने के बाद यह पता चला है कि वे इस समय दूसरे राज्य में हैं।

मुंबई में रुके 8 मलेशियाई नागरिक भी पकड़े गए
मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पूरे शहर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर मुंबई पुलिस ने बांद्रा में 12 लोगों और सांताक्रूज में 20 लोगों को ट्रेस किया है। इनमें से 8 मलेशियाई नागरिक हैं। सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। नागपुर मंडल से 94 लोग इसमें शामिल हुए थे, सभी को सामने आकर जांच करवाने के लिए कहा गया है। वहीं ठाणे से पुलिस ने 12 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। कहा जा रहा है कि ये भी जमात में शामिल थे।

अहमदनगर से 46 लोग इसमें हुए शामिल
अहमदनगर जिले से भी 46 लोग इस जमात में शामिल हुए थे, जिसमें से 35 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 2 के भीतर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।निजामुद्दीन इलाके में हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के बाद एक ही बिल्डिंग में ठहरे सभी 2,361 लोगों को निकाल लिया गया है। 617 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। इन सब के बीच तब्लीगी जमात के मुखिया मोहम्मद साद का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक साजिश बता रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज की इमारत से बाहर निकलते हुए कुछ लोग।