0 90 साल की महिला ने कोरोना को दी मात, डॉक्टर बोले- बुजुर्ग का बीमारी से लड़ने का जज्बा देखने लायक था By Published On :: Wed, 06 May 2020 13:30:34 GMT महाराष्ट्र केठाणे में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को मात दी। मंगलवार को महिला को यहां केसिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला का इलाज करने वालेडॉक्टर कैलाश पवार ने कहा, 'इतनी ज्यादा उम्र की होने के बावजूद उनमें कोरोना से लड़ने का जज्बा देखने लायक था।' महिला कोउनके पति को अपने पोते-पोतियों से यह संक्रमण हुआ था।बुजुर्ग महिला को22 अप्रैल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। हालांकि, उनके पोते-पोतियों मेंकी रिपोर्ट अभीपॉजिटिव है। इसलिए अभी भी वे हॉस्पिटल में रहेंगे। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के दौरान महिला ने नाम आंखों से डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया।इसके अलावा,ठाणे जिले के मीरा भायंदर नगर में सात महीने के बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो परिवार के कुल 10 लोगों समेत 16 संक्रमित मरीज मंगलवार को ठीक होकर वापस अपने घर गए हैं। ठाणे जिला सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्सों ने सभी का तालियां बजाकर विदाई दी।पांच पुलिस कर्मी हुए संक्रमितवहीं, कल्याण डोम्बीवली में मंगलवार को आए 11 मामलों में पांच पुलिस कर्मी हैं। कल्याण डोम्बीवली के निगम आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया किइलाके में रहने वाले और मुंबई में काम करने वाले निवासियों को आठ मई से कल्याण से जाने या प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today महिला की विदाई के दौरान डॉक्टर्स ने गाना गाकर उन्हें विदा किया। Full Article
0 90 साल पुरानी बीसीजी की दवा के कोविड मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी, पुणे में किया जाएगा परीक्षण By Published On :: Thu, 07 May 2020 12:00:08 GMT देश में कोरोना संकट के बीच एक राहत की उम्मीद नजर आई है। कोरोना के इलाज के लिए 90 साल पुरानी बीसीजी की दवा के क्लीनिकल ट्रायल को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रायल महाराष्ट्र में पुणे के ससून हॉस्पिटल में किया जाएगा। मुंबई के परेल स्थित हाफकिन इंस्टीट्यूट में इस दवाई पर रिसर्च की जा रही है।फ्रैंच बैक्टीरियालॉजिस्ट अल्बर्ट काल्मेट और कैमिल गुरीन को इस वैक्सीन को बनाने में 1908 से 1921 के बीच 13 साल का वक्त लगा था। अब तक इसका इस्तेमाल टीबी के मरीजों के लिए किया जाता है। नतीजे बेहतर रहे तो कोविड-19 के खिलाफ भी ये वैक्सीन बड़ा हथियार बन सकती है।पुणे के ससून हॉस्पिटल के अलावा बीजे मेडिकल कॉलेज में भी इस दवा का ट्रायल किया जाएगा। हालांकि, डब्लूएचओ ने कहा है कि अभी तक इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि बीसीजी का टीका कोविड-19 के लिए कारगार है या नहीं। बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून जनरल हॉस्पिटल्स के डीन डॉ. मुरलीधर ताम्बे ने कहा, 'वैक्सीन का अगले सप्ताह से कोविड -19 रोगियों परक्लिनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा।'मध्यम संक्रमित मरीजों पर किया जाएगा ट्रॉयलडॉ. ताम्बे ने आगे बताया कि इसका परीक्षण केवल मध्यम असर वाले रोगियों पर किया जाएगा। गंभीर या हल्के संक्रमण वाले रोगियों को इससे बाहर रखा गया है।ऐसे रोगियों में खांसी, बुखार और जुकाम जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। मध्यम रोगियों पर इसकेक्लिनिकल ट्रायल के पीछे का मकसद यह है कि हम बीमारी की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की अवधि और इलाज के परिणामों की बारीकी से निगरानी कर सकें।हाफकीन के विशेषज्ञों के साथ एक मीटिंग और होगीडॉ. मुरलीधर ताम्बे ने आगे बताया, 'ट्रायल की अनुमति ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया ने हाफकीन इंस्टिट्यूट को दी थी। इसके बाद हाफकीन के अधिकारियों ने रविवार को बीजे मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और दो मीटिंग के बाद यहां पर इसके ट्रायल को मंजूरी दी गई है। गुरुवार यानी आज हम हाफकीन विशेषज्ञों के साथ एक और चर्चा करेंगे ताकि रोगियों की वास्तविक संख्या तय की जा सके जो परीक्षण में शामिल होंगे।'1899 में स्थापित हुए था हाफकीन इंस्टीट्यूटहाफकीन इंस्टीट्यूट देश के सबसे पुराने बायोमेडिकल रिसर्च संस्थानों में से एक है। यह 1899 में स्थापित किया गया था और इसका नाम वैज्ञानिक (डॉ. वाल्डेमर मोर्दकै हफकाइन) के नाम पर रखा गया था जिन्होंने प्लेग के टीके का आविष्कार किया था। तब से, हाफकीन संस्थान संक्रामक रोगों के विभिन्न पहलुओं के प्रशिक्षण, अनुसंधान और परीक्षण में लगे एक बहु-आयामी संस्थान के रूप में उभरा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पुणे के दो हॉस्पिटल्स में शुरुआती दौर में इस दवाई का ट्रायल किया जाएगा। अगर असर सकारात्मक रहे तो इसका इस्तेमाल अन्य हॉस्पिटल्स में भी किया जाएगा-फाइल फोटो। Full Article
0 मध्य प्रदेश लौटने के लिए निकले 16 मजदूरों की औरंगाबाद के पास मालगाड़ी से कटकर मौत, 40 किमी पैदल चलने के बाद थककर पटरी पर सो गए थे By Published On :: Fri, 08 May 2020 10:04:27 GMT महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पासरेलवे ट्रैक पर 16प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।सभी मजदूरमध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसा औरंगाबाद में करमाड स्टेशन के पास हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। मध्य प्रदेशऔर महाराष्ट्र सरकार नेमृतकों के परिजन को 5-5 लाख रु. की सहायता देने का ऐलान किया है।मजदूरों को पता भी नहीं चला और उनकी जिंदगी खत्म हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आ गए।रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना बदनापुर और करनाड स्टेशन के बीच की है। यह इलाका रेलवे के परभणी-मनमाड़ सेक्शन में आता है।शुक्रवार तड़के मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें देख लिया था, बचाने की कोशिश भी की, पर हादसा हो गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।ट्रेन पकड़ने की आस में निकले थे मजदूरमजदूर जालना की एसआरजे स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। औरंगाबाद से गुरुवार को मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। इसी वजह से जालना से ये मजदूर औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। रेलवे ट्रैक के बगल में 40 किमी चलने के बाद वे करमाड के करीब थककर पटरी पर ही सो गए। औरंगाबाद ग्रामीण एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया,‘‘हादसे में 14 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में 2 और ने दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। बचे 4 अन्य लोगों से बातचीत की जा रही है।’’ मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के हैं।रेलवे ट्रैक पर तफ्तीश करती पुलिस।मजदूरों का सब बिखर गयासफर लंबा था, मजदूरों ने भूख मिटाने के लिए रोटियां रख लीं, लेकिन शायद खाना नसीब में नहीं लिखा था।रेलवे ट्रैक के पास बिखरा पड़ा मजदूरों का सामान।ट्रैक बिखरी मजदूरों की रोटियां, कपड़े, चप्पलों को इकट्ठा किया गया।मजदूरों का सामान इकट्ठा करता एक पुलिसकर्मी।मोदी ने दुख जतायाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। लिखा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हरसंभव सहायतामुहैया कराई जाएगी।####शिवराज सिंह का ट्वीट##मृतकों में 10 शहडाेल के1) धन सिंह गोंड (शहडोल)2) निर्वेश सिंह गोंड (शहडोल)3) बुद्धराज सिंह गोंड (शहडोल)4) अच्छेलाल सिंह (उमरिया)5) रबेंन्द्र सिंह गोंड (शहडोल)6) सुरेश सिंह कौल (शहडोल)7) राजबोहरम पारस सिंह (शहडोल)8) धर्मेंद्र सिंह गोंड (शहडोल)9) बिगेंद्र सिंह चैनसिंग (उमरिया)10) प्रदीप सिंह गोंड (उमरिया)11) संतोष नापित12) बृजेश भैयादीन (शहडोल)13) मुनीम सिंह शिवरतन सिंह, (उमरिया)14) श्रीदयाल सिंह (शहडोल)15) नेमशाह सिंह (उमरिया)16) दीपक सिंह गौड़ (शहडोल)जख्मी: सज्जन सिंह माखन सिंह धुर्वे (खजेरी) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हादसा बदनापुर और करमाड के बीच हुआ। मजदूर ट्रेन पकड़ने के लिए औरंगाबाद जा रहे थे। Full Article
0 दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को मिली जमानत By Published On :: Fri, 08 May 2020 13:19:00 GMT दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की बात छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मुख्यालय कोरोना वायरस का एक ‘हॉटस्पॉट’ बनकर उभरा था।जमानत पाने वाले लोगों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी तबलीगी जमात के सदस्य हैं और मार्च में निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बाद में, यह ग्रुप मुंबई पहुंचा, लेकिन अधिकारियों को यह नहीं बताया कि वे कार्यक्रम में शामिल हुए थे।मुंबई पुलिस ने बाद में इन लोगों का पता लगा लिया और फिर क्वारैंटाइन सेंटर में भेज दिया था, जिसकी अवधि पूरी होने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उपनगर बांद्रा स्थित अदालत से जमानत न मिलने पर इन लोगों ने सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की। कोरोना वायरस संबंधी जांच में ये सभी लोग संक्रमणमुक्त पाए गए। याचिका के तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।22 दिनों तक छिपते रहे ये लोगये विदेशी नागरिक सात मार्च को मुंबई पहुंचे और 29 मार्च को अपार्टमेंट में रहने लगे। इसका मतलब यह हुआ कि वह 22 दिन तक घूमते रहे। उन्होंने बताया, 'चिकित्सीय जांच में 12 में से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद दस अन्य को 20 दिन के क्वारैंटाइन कक्ष में भेज दिया गया।' उन्हें 23 अप्रैल को अदालत में पेश कर बांद्रा पुलिस ने रिमांड में लिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिल्ली से वापस लौटने के बाद ये बांद्रा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में रह रहे थे-फाइल फोटो Full Article
0 यस बैंक घोटाला में गिरफ्तार वधावन भाइयों की सीबीआई हिरासत को 10 मई तक बढ़ाया गया By Published On :: Fri, 08 May 2020 13:55:20 GMT यस बैंक घोटाले के आरोप में गिरफ्तार दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रमोटर्स, वधावन भाइयों की सीबीआई हिरासत को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। सीबीआई ने उन्हें पिछले महीने महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से गिरफ्तार किया था।शुक्रवार को दोनों भाइयों को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया हया था। सीबीआई की ओर से अदालत में दलील दी गई कि साजिश का खुलासा करने के लिए और कपूर के साथ उनके संबंधों का पता लगाने के लिए आगे भी छानबीन करने की जरूरत है। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।यह है दोनों भाइयों पर आरोपअधिकारियों ने बताया कि वधावन बंधुओं को कपूर और अन्य द्वारा की गई बैंकिंग धोखाधड़ी के सिलसिले में सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कपूर (62) ने खुद को और अपने परिवार को उनके मालिकाना हक वाली कंपनियों के मार्फत अनुचित फायदा पहुंचाने के एवज में यस बैंक के जरिये डीएचएफएल को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई थी। सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक यह घोटाला अप्रैल से जून 2018 के बीच हुआ था, जब यस बैंक ने घोटाला प्रभावित डीएचएफएल के अल्प अवधि के ऋणपत्र में 3,700 करोड़ रुपये निवेश किये थे। इसके एवज में वधावन ने कथित तौर पर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों को ऋण के रूप में 600 करोड़ रुपये की कथित तौर पर रिश्वत दी थी। सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी यस बैंक घोटाले के सिलसिले में दोनों भाइयों की भूमिका की जांच कर रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अदालत में पेशी के लिए जाते हुए धीरज और कपिल बधावन। इन्हें महाबलेश्वर से सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। Full Article
0 150 रोटियां और चटनी लेकर चले थे 20 मजदूर, 16 के लिए आखिरी सफर बन गया; आंख खुली तो करीब रोटी और दूर लाशें दिखीं By Published On :: Fri, 08 May 2020 14:26:17 GMT जालना की एक सरिया फैक्ट्री। 45 दिन पहले लॉकडाउन के चलते यह बंद हो गई। रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए। ज्यादातर यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के थे। नाम की जमापूंजी थी। किसी तरह महीनाभर काम चलाया। फिर सामाजिक संगठनों और सरकार के भरोसे। पेट भरने की ये मदद दो या तीन दिन में एक बार ही नसीब हो रही थी। इस बीच एक खबर आई। पता लगा कि सरकार दूसरे राज्यों के मजदूरों को घर भेजने के लिए औरंगाबाद या भुसावल से कोई ट्रेन चलाने वाली है।जालना से औरंगाबाद की दूरी 50 किमी है। मध्य प्रदेश के 20 मजदूर रेलवे ट्रैक से सफर पर निकल पड़े। पास कुछ था तो बस, 150 रोटियां और एक टिफिन चटनी। 16 के लिए यहयात्रा, अंतिम यात्रा साबित हुई।सफर का सहारा : 150 रोटियां और एक टिफिन चटनीमजदूरों ने सोचा, घर पहुंच जाएंगे। गुरुवार शाम मिलकर 150 रोटियां बनाईं। एक टिफिन में चटनी भी थी। ताकि, सूखी रोटी मुंहसे पेट तक का सफर आसानी से कर सके। कुछ देर बाद सब भुसावल के लिए निकल पड़े। सभी की उम्र 21 से 45 साल के बीच थी। कुछ शहडोल के थे तो कुछ कटनी के। औरंगाबाद जिले के करमाड तक पहुंचे तो रात गहरी हो चली थी। सोचा, खाना खाकर कुछआराम कर लिया जाए।फिर सभी की नींद लग गई, कुछ की कभी नहीं खुलेगीसज्जन सिंह इसी जत्थे में शामिल थे। वो बच गए। कहते हैं, “भूख लगी थी साहब। ट्रैक पर ही बैठकर खाना खाने लगे। हमें वो साफ और सुरक्षित लगा। खाना खत्म हुआ। कुछ चाहते थे कि सफर फिर शुरू किया जाए। कुछ का दिल कर रहा था कि थोड़ा सुस्ता लिया जाए। सहमति आराम करने पर बनी। भूखे पेट को रोटी मिली थी। इसलिए, पटरी का सिरहाना और गिट्टियां भी नहीं अखरीं। सो गए। नींद खुली तो भयानक मंजर था। मेरे करीब इंटरलाल सो रहा था। उसने मुझे खींच लिया। मैं जिंदा हूं।”हादसा कितना भयावह था। ये तस्वीरें बयान करती हैं।इसलिए हुई गलतीसज्जन आगे कहते हैं, “आंख खुली तो होश आया। देखा मेरा बैग ट्रेन में उलझकर जा रहा है। हमने सोचा था कि ट्रेनें तो बंद हैं। इसलिए, ट्रैक पर कोई गाड़ी नहीं आएगी। आसपास झाड़ियां थीं। लिहाजा, ट्रैक पर ही झपकी का ख्याल आया। ट्रेन जब रुकी तब तक तो सब खत्म हो चुका था। 16 साथियों के क्षत विक्षत शव ट्रैक पर पड़े थे। किसी को पहचान पाना मुश्किल था।”लोगों से मदद मांगीसज्जनके मुुताबिक, “ पहले तो लगा कि कोई बुरा सपना देखा है। पल भर में हकीकत पर यकीन हो गया। 20 में से चार जिंदा बचे। डर को थोड़ा दूर किया।ट्रैक से कुछ दूर बने एक घर पहुंचे। मदद मांगी। उन्होंने पानी पिलाया। फिर पुलिस को जानकारी दी।”अपनों का सामना कैसे करूंगा मैंआधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। उसने अपना काम शुरू किया। रुंधे गले को संभालकर और भीगी आंखों को पोंछकर वीरेंद्र शांत आसमान की तरफ देखते हैं। फिर कहते हैं, “जिन लोगों के साथ कुछ घंटे पहले बैठकर रोटी खाई थी। अब उनकी लाशें मेरे सामने हैं। कुछ तो मेरे बहुत करीबी दोस्त थे। अब, क्या कहूंगा उनके घरवालों से? कैसे सामना करूंगा उनका? मेरा फोन, बैग सब गायब हैं। पीठ में चोट है। ये जख्म भर जाएगा। लेकिन, दिल में जो नासूर पैदा हो गया है, वो तो लाईलाज रहेगा। ताउम्र।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे के बाद ट्रैक पर बिखरी मजदूरों की ये रोटियां बहुत कुछ कहती हैं। Full Article
0 Trump says up to 100,000 Americans may die from coronavirus By feeds.reuters.com Published On :: Mon, 04 May 2020 19:04:19 +0530 The president once again raised his forecast for how many Americans may die from COVID-19 as the toll continues to climb. This report produced by Zachary Goelman. Full Article
0 3 अप्रैल से 10 दिन तक कोई घर से बाहर न निकले, मीडिया के कर्फ्यू पास भी होंगे कैंसिल; कुल आंकड़ा 26 पहंचा By Published On :: Mon, 30 Mar 2020 11:41:01 GMT भीलवाड़ा. सोमवार को भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 26पहुंच गई। यहां आज 40 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्होंने बांगड़ अस्पताल के ओपीडी में भर्ती थे।इससे पहले रविवार सुबह भी कॉरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। जो भीलवाड़ा की 53 साल की महिला है। जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है वो भी बांगड़ अस्पताल में भर्ती थी। जिनका बांगड़ अस्पताल की आईपीडी में डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था। इनके हार्ट की एंजियोप्लास्टी की गई थी। वहीं कोरोनावायरस की दहशत के बीच राजस्थान के भीलवाड़ा ने इच्छाशक्ति के दम पर बड़े स्तर पर संदिग्धों की स्क्रीनिंग का नया माॉडल देश के सामने पेश किया है। उसने महज 9 दिन में 6 हजार टीमें लगाकर जिले के 24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर दी है।भीलवाड़ा में 3 से 13 अप्रैल तक लगेगा महा कर्फ्य़ू, मीडिया पर भी बाहर निकलने पर रोकभीलवाड़ा में कोरोना के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने जानकारी दी की भीलवाड़ा शहर में 3 अप्रैल से 13 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक रहेगा महा कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान मीडिया विभिन्न संगठनों को जारी कर्फ्यू पास भी मान्य नहीं होंगे। भट्ट ने सभी से अपील की है कि इस अवधि में सभी घर में रहे और एक कदम भी बाहर ना रखें अन्यथा फिर पुलिस अपना काम करेगी। एक टाइम टेबल जारी किया जाएगा। जिसमें लिखा होगा की आपके एरिया में सब्जी और जरूरत के सामान की वेन कब आएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए सामान लें। घर से बिल्कुल बाहर नहीं निकलें।यह कवायद 19 मार्च को उस समय शुरू की गई थी, जब एक साथ छह लोग पॉजिटिव मिले। तब हालात नियंत्रित करना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती था। तब कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने ऊपर से आदेश का इंतजार किए बिना स्थिति को काबू करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया। दूसरे ही दिन जिले की सीमाएं सील करते हुए 14 एंट्री पॉइंट्स पर चेक पोस्ट बनाई, ताकि कोई भी शहर से न बाहर जा सके और न अंदर आ सके। फिर जिले में एक-एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की तैयारी की। इस पर अमल के लिए 6 हजार टीमें बनाईं और पूरे जिले में स्क्रीनिंग शुरू कर दी। तब से महज 9 दिन यानी रविवार तक इन टीमों ने जी-जान लगाकर 24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर ली। यह देश के किसी भी शहर में की गई अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग है। स्क्रीनिंग के दौरान करीब 18 हजार लोगों में सर्दी-जुकाम के लक्षण पाए गए। इनकी जांच के लिए दूसरा चरण सोमवार को शुरू किया जाएगा। वैसे शहर में अब तक 25 मामले सामने आए हैं। इनमें से 7 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई।ऐप से निगरानी, बाहर निकलते ही पुलिस को जा रहा है अलर्टक्वारेंटाइन के लिए संदिग्धों को थ्री स्टार होटल और रिजॉर्ट तक में रखा गया। कई जगह तो हर कमरे के लिए अलग गार्डन भी है। घर में क्वारेंटाइन 6445 लोगों की ऐप से निगरानी की जा रही है। सभी लोगों के मोबाइल में एप है। इस पर संबंधित व्यक्ति रोज दोपहर 12 बजे तक अपनी स्थिति अपडेट करता है। क्वारेंटाइन शख्स या घर का कोई भी सदस्य बाहर निकलता है तो तुरंत कंट्रोल रूम में अलर्ट जाता है। हालात बिगड़ने की आशंका से 13,100 बेड और तैयार करवाए जा रहे हैं।शहर छोड़कर दूसरे जिलों में भाग गए लोगभीलवाड़ा में संक्रमण का पहला केस बांगड़ अस्पताल के एक डॉक्टर में आया था। डॉक्टर अपने सऊदी से आए दोस्तों से मुलाकात के दौरान संक्रमित हुआ था। डॉक्टर को संक्रमण का पता नहीं था और वह लगातार हॉस्पिटल में आकर मरीजों को देखता और इलाज करता रहा। यहां संक्रमण के जो 24 केस आए हैं, वह सभी हॉस्पिटल से जुड़े हुए हैं यानी हॉस्पिटल के कर्मचारी हैं या फिर मरीज और उनके परिजन संक्रमित मिले हैं। संक्रमण का मामला सामने आने के बाद सरकार ने भीलवाड़ा की सीमाएं सील कर दी। इसके बावजूद कोरोना के खौफ के कारण बड़ी संख्या में यहां के लोग भागकर दूसरे जिलों में जा चुके हैं, उनसे भी कम्यूनिटी इंफेक्शन का खतरा है। कोरोना के डर के कारण रात को सो भी नहीं पा रहे लोगभीलवाड़ा कोरोना संक्रमण के लिहाज से देश का सबसे संवेदनशील जिला हो गया है। यहां जिन दो बुजुर्गों की मौत हुई है उस इलाके के लोग डरे हुए हैं। वह रात को सो नहीं पा रहे हैं। कारण यह है कि जब बुजुर्ग बीमार थे, तब उनका हाल-चाल लेने के लिए आसपास के लोग उनके घर गए थे। बाद में उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। अब दोनों मृतकों के दो-दो परिजनों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इलाके के लोग अपने बच्चों को लेकर बहुत सहमे हुए हैं। उनको कोरोना संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। इसलिए पुलिस ने दोनों एरिया को पूरी तरह सील कर दिया है।पूरे शहरी क्षेत्र को किया जा रहा सैनिटाइजभीलवाड़ा नगर परिषद की ओर से सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव शहर में किया जा रहा है। इसके साथ कोरोना पॉजीटिव की मौत होने को लेकर एमजी अस्पताल, उसके मकान और आसपास क्षेत्र को फिर से सैनिटाइज करने के लिए छिड़काव किया गया। सभापति मंजू चेचाणी ने बताया कि शहर में जहां भी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं उन कॉलोनियों में सुबह-शाम स्प्रे किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भीलवाड़ा तैनात चिकित्साकर्मी। Full Article
0 आरएसबीसीएल बना रही सेनेटाइजर, 180 एमएल की बोटल 37.50 रुपए की By Published On :: Thu, 02 Apr 2020 08:54:26 GMT (विपिन सोलंकी)कोरोना वायरस के आने के बाद से बाजारों में सेनेटाइजर की कमी है। बड़े ब्रांड्स के सेनेटाइजर भी बाजार में बमुश्किल मिल रहे हैं। साथ ही घटिया क्वालिटी के सेनेटाइजर और महंगे दामों में बेचे जाने की शिकायतों के बीच राहत भरी खबर है। उदयपुर स्थिबत सरकारी कंपनी राजस्थान स्टेट बीवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएसबीसीएल) और निजी कंपनी यूनाइटेड स्प्रिट लिमेटेड ने सेनेटाइज का उत्पादन शुरू किया है। दोनों की ब्रीकी गुरुवार से शुरू हुई।आबकारी डीओ हेंमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों कंपनियों के उदयपुर के मादड़ी स्थित प्लांट में सेनेटाइजर का प्रोडक्शन चालू है। आरएसबीसीएल 400 पेटी सेनेटाइइजर डेली बनारहीहै।आरएसबीसीएलमेडिकल कॉलेज और अस्पताल को डेली 25 पेटी सेनेटाइजर उपलब्ध करा रहीहै। वहीं मेडिकल स्टोर्स को पांच पेटी, पंजीकृत संस्थाओं को 25 पेटी, गैर पंजीकृत संस्थाओं को पांच पेटी सेनेटाइजर उपलब्ध करा रहा है। हर पेटी में 180 एमएल की 48 बोटल हैं। इनकी कीमत है 37.50 रुपए प्रति सेनेटाइजर है। वहीं बाजार में इसकी कीमत 50 रुपए प्रति बोटल है।आरएसबीसीएल द्वारा बनाया गया सेनेटाइजर। इसके अलावा यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड यूएसएल भी सेनेटाइजर बना रही है। यहां अभी तक 35 हजार लीटर सेनेटाइजर का प्रोडक्शन किया गया है। यहां कोर्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत प्रोडक्शन किया गया है, यानी यह सेनेटाइजर निशुल्क दिया जा रहा है।सीएसआर के तहत उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और जोधपुर स्थित सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और उदयपुर स्थित सेना की छावनी में पांच-पांच हजार लीटर सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं सिरोही, जालौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापनगर मेडिकल कॉलेज में एक-एक हजार लीटर सेनेटाइजर इस फंड के तहत दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही कंपनियों के सेनेटाइज अच्छी क्वालिटी के हैं।यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड यूएसएल दुवारा बनाया गया सेनेटाइजर फ्री उपलब्ध कराया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Udaipur Coronavirus Outbreak Live | Rajasthan Udaipur Coronavirus Lockdown Latest Today News, Coronavirus COVID-19 Cases In Rajasthan Udaipur Live Updates Full Article
0 तब्लीगी जमात से जुड़ा डूंगरपुर का कोरोना पॉजिटिव युवक उदयपुर में भर्ती, बोला- गोधरा में 60-70 लोग एक साथ करते थे नमाज By Published On :: Tue, 07 Apr 2020 03:21:12 GMT डूंगरपुर के सीमलवाड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक औकआसपुरा तहसील के पारड़ा साेलंकी गांव के 11 वर्षीय किशाेर काे सोमवार को आरएनटी की सुपर स्पेशियलिटी विंग के कोरोना पॉजिटिव वार्ड में भर्ती किया है। 22 वर्षीय युवक ने बताया कि वह तब्लीगी जमात से जुड़ा है। इसी के सिलसिले में 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुजरात के गोधरा स्थित हल्का नंबर-5 में रहा था।60-70 लाेग साथ ही नमाज अदा करते थेयुवक ने बताया कि वहां करीब 60-70 लाेग साथ ही नमाज अदा करते थे। 27 को सीमलवाड़ा आए तो अस्पताल में जांच कराई। इसके बाद चार दिन घर के एक कमरे में क्वारेंटाइन रहा। घर में माता-पिता, भाई-भाभी, बहन और ढाई साल की बच्ची है। इसके बाद उसे गांव के पास एक हॉस्टल में क्वारैंटाइन किया गया। उस हॉस्टल में 17 अन्य साथी भी रहते थे, जिनकी रिपोर्ट अभी निगेटिव आई है। युवक ने बताया कि वह चार माह के चिल्ले पूरे करने के बाद दिल्ली स्थित मरकज में एक दिन के लिए जाना चाहता है।डूंगरपुर जिला प्रशासन और गुजरात सरकार युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की तलाश और संक्रमण के केंद्र को ढूंढने में जुट गए हैं। यह युवक तब्लीगी जमात से संबंध रखता है या नहीं, और कितने लोग इसके संपर्क में रहे हैं, यह हकीकत पुलिस जांच के बाद सामने आएगी। वहीं संभाग का अब तक का सबसे छोटा 11 साल का कोरोना पॉजिटिव किशोर, हालही में पॉजिटिव से निगेटिव हुए पिता-पुत्र-दादा के ही परिवार से है।उदयपुर के लाेगाें की सुधर रही सेहत : बांसवाड़ा के पिता-पुत्र के संपर्क में आए 100 घरों के 500 लोगों को तलाश रही है मेडिकल टीमसुपर स्पेशियलिटी के कोरोना पॉजिटिव वार्ड में भर्ती रजा कॉलोनी, मल्लातलाई के भाई-बहन, नर्स ताई-ताऊ की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं कुशलगढ़ बांसवाड़ा के पिता-पुत्र को भी फिलहाल ताे काेई परेशानी नहीं हुई है लेकिन डाॅक्टर फिर भी पूरी एहतियात बरतरहे हैं। बांसवाड़ा में पिता-पुत्र की हिस्ट्री खंगाल रही आरएनटी की रेपिड रिस्पोंस टीम को पता लगा है कि वहां विभिन्न कार्यक्रम और नमाज के दौरान करीब 100 घरों के 500 लोग इनके संपर्क में आए, जिनकी लिस्टिंग और टेस्टिंग का काम चल रहा है। यह किशोर 3 मार्च को उदयपुर में क्रिकेट खेलने अपने साथियों के साथ आया था।किशोर बोला : कोरोना वायरस बहुत बुरा है, भाई के पास सोने से मुझे भी चिपक गया, सर्दी-बुखार-खांसी कर दी11 साल के किशोर उमेश (परिवर्तित नाम) ने बताया कि यहां भर्ती गजेंद्र (परिवर्तित नाम) उसके ताऊ हैं। वह अपने माता-पिता के साथ इंदौर में रहता है। वह 25 मार्च को बाइक से इंदौर से गांव आया था। किशोर ने बताया कि वह उस रात कोरोना पॉजिटिव रहे गजेंद्र के बेटे के पास ही सो गया था। जिसे 11 दिन बाद बुखार-खांसी-सर्दी की शिकायत हुई तो डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरएनटी रैफर कर दिया गया। 11 साल के किशोर ने बताया कि यह वायरस बहुत खराब है, जो ताऊ के बेटे के पास सोने से ही उससे चिपक गया और उसने बहुत तेज बुखार-खांसी-सर्दी कर दी। किशोर का कहना है कि यह कोरोना वायरस उसके पूरे परिवार के लिए अभिशाप बनकर आया है, परिवार के 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उदयपुर. आरएनटी की सुपर स्पेशियलिटी विंग का हाईटेक आईसीयू। सुपर स्पेशियलिटी के कोरोना पॉजिटिव वार्ड में भर्ती रजा कॉलोनी, मल्लातलाई के भाई-बहन, नर्स ताई-ताऊ की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं कुशलगढ़ बांसवाड़ा के पिता-पुत्र को भी फिलहाल ताे काेई परेशानी नहीं हुई है लेकिन डाॅक्टर फिर भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं। Full Article
0 एक 50 साल की महिला पॉजिटिव मिली, 72 घंटे में कुशलगढ़ कस्बे के 10 कोरोना मरीजों की पुष्टि By Published On :: Wed, 08 Apr 2020 07:15:00 GMT जिले के कुशलगढ़ कस्बा कोरोना महामारी की जद में आ चुका है। बुधवार को यहां एक नया केस सामने आया। जिसमें 50 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली। जो पहले पॉजिटिव मिले लोगों से संपर्क में आई थीं। संक्रमितों में 6 महिलाएं हैं। बीते 72 घंटे में कस्बे में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।मंगलवार को यहां 7 लोग पॉजिटिव मिले थे। सभी संक्रमित कुशलगढ़ कस्बे के एक ही वार्ड 12 के और एक ही समुदाय के है। संक्रमित आपस में एक-दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। कुशलगढ़ में तैनात आरएनटी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की रेपिड रिस्पोंस टीम पिता-पुत्र के संपर्क आने वाले 200 लोगों की लिस्ट तैयार कर चुकी है। 300 अन्य लोगों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई है।सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कस्बे में कोरोना संक्रमण कैसे और किस रास्ते पहुंचा। संक्रमित खुद बाहर गए थे या कोई बाहरी व्यक्ति इन्हें संक्रमित कर गया, यह भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि गुजरात और मुबई से आए लोगों से संक्रमण फैलने की आशंका मौटे तौर पर जताई जा रही है। 4 दिन पहले तक पूरे प्रदेश में बांसवाड़ा को कोरोना से सुरक्षित जिले के तौर पर जाना जा रहा था वहीं अब बांसवाड़ा प्रदेश में 8वें पायदान पर आ गया है। अब तक 155 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 102 निगेटिव और 10 पॉजिटिव आए हैं। 45 की जांच पेंडिंग है।बरसी में हुआ था सामूहिक भोज17 मार्च को कस्बे में एक समुदाय विशेष में बरसी का कार्यक्रम हुआ था, जहां सामूहिक भोज हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी लोग भी शामिल हुए। संक्रमित भी उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि इस सामूहिक भोज में बाहर से भी लोगों के आने की आशंका है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यहां भर्ती बुजुर्ग की कोरोना संदिग्ध पत्नी की 31 मार्च को मौत हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मृतक महिला के जनाजे में शामिल होने वालों की भी तलाश की जा रही है।शादी समारोह में कुवैत से आए थे लोगमार्च में कुशलगढ़ में हुए एक शादी समारोह से वायरस फैलने की आशंका है। 26 फरवरी को शादी थी और एक मार्च को रिसेप्शन हुआ। इसी रिसेप्शन में बोहरा समुदाय के काफी लोग में शरीक हुए थे। समारोह में कुवैत से भी कुछ मेहमान आए थे। यहां से संक्रमण फैलने की आशंका इसलिए भी ज्यादा जताई जा रही है क्योंकि, इसी समारोह में कोरोना पॉजिटिव व्यापारी भी शामिल हुआ था। रेपिड रिस्पोंस टीमें इस दिशा में भी जांच में जुट चुकी है। मंगलवार को सामने आए पॉजिटिव रोगियों के भी इस शादी में जाने की बात सामने अा रही है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम के विशेषज्ञों ने भी शादी में शामिल लोगों की जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों को सुझाव दिए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कुशलगढ़ कस्बे में कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस लगातार इलाके का जायजा ले रही है। Full Article
0 निगम ने बनाया ऑटोमेटिक सैनिटाइजर केबिन,10 सैकंड में आदमी हो जाएगा पूरा सैनिटाइज By Published On :: Fri, 10 Apr 2020 02:17:00 GMT कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए नगर निगम स्तर पर किए जा रहे प्रयास के तहत अब निगम ने ऑटोमेटिक सैनिटाइजर केबिन भी तैयार कर लिया है। इसको शुक्रवार को एमबी हॉस्पिटल परिसर में लगाना तय किया है। निगम की गैराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, शाखा प्रभारी बाबूलाल चौहान, विद्युत शाखा के एईएन हरकलाल माली के प्रयासों से अब निगम ने ऑटोमेटिक सैनिटाइजर केबिन तैयार किया है।10 सैकंड में आदमी हो जाएगा पूरा सैनिटाइजनिगम के इस सिस्टम की खासियत यह है कि एक बार आदमी इस केबिन के अंदर जाने पर 10 सैकंड में वह फूल सैनिटाइज होकर बाहर निकलेगा। एमबी हॉस्पिटल परिसर में शुक्रवार को जगह तय कर इस केबिन को रखा जाएगा। निगम इससे पहले महाकाल मंदिर तिराहे, एमबी हॉस्पिटल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी विंग बिल्डिंग के बाहर और भूपालपुरा क्षेत्र में सीएमएचओ ऑफिस जाने वाले रास्ते पर सैनिटाइजर शॉवर लगा चुके हैं।लोगो को सावधानी रखने की भी जरूरतआदमी के इस केबिन के अंदर जाने पर सेंसर ऑन होकर स्प्रे से सैनिटाइजर शुरू हो जाएगा। पानी और सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का स्प्रे होगा। ऐसे में आदमी को 10 सैकंड तक आंख और मुंह बंद रखने की सावधानी रखनी होगी। संभव हो सके तो इन 10 सैकंड में सांस रोकने का प्रयास भी करना ठीक रहेगा। ताकि शरीर के अंदर इस रसायन का प्रवेश नहीं हाे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए नगर निगम स्तर पर किए जा रहे प्रयास के तहत अब निगम ने ऑटोमेटिक सैनिटाइजर केबिन भी तैयार कर लिया है। इसको शुक्रवार को एमबी हॉस्पिटल परिसर में लगाना तय किया है। Full Article
0 इटली के दंपती के केस के बाद 80 टीमाें ने 1200 हाेटल चेक किए, शहर में चार पाॅजिटिव मिलने पर कर्फ्यू का सख्ती से पालना कराया- एसएसपी By Published On :: Fri, 10 Apr 2020 02:17:28 GMT प्रदेश में काेराेना वायरस की शुरुआती दस्तक उदयपुर में घूमकर गए इटली के दल में शामिल दंपती के जयपुर में काेराेना पाॅजिटिव आए जाने काे लेकर हुई। इसके बाद यहां पुलिस और प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी के साथ इसे गंभीरता से लेते हुए क्विक एक्शन लिए। इसी का नतीजा है कि उदयपुर में यह वायरस कम्यूनिटी स्प्रेड की स्थिति में नहीं पहुंचा। हालांकि माैजूद वक्त में उदयपुर शहर में एक ही परिवार के चार स्थानीय लाेग काेराेना की जद में हैं, लेकिन इनमें संक्रमण के मूल स्राेत का अभी पता नहीं लग पाया है। वहीं रजा काॅलाेनी में रहने वाले इस परिवार के केस काे भी पुलिस ने गंभीरता से हैंडल किया।काेराेना काे लेकर पुलिस के एक्शन प्लान काे लेकर एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने भास्कर से खास बातचीत में बताया कि इटली के दंपती के केस की जानकारी मिलते ही, 240 पुलिसकर्मियाें की 80 टीम बनाकर हमने दाे दिन में 1200 हाेटल काे चैक किया। वहां पर ठहरे हुए विदेशियाें के रिकाॅर्ड लिए और उनके मूवमेंट की जानकारी रखी गई। साथ ही देश के संदिग्ध जिलाें औरराज्याें से आने वालाें काे हाेम क्वारैंटाइन किया औरउनकी निगरानी के लिए पुलिस अधिकारी और बीट कांस्टेबल काे तैनात किया।प्रश्न : चार पाॅजिटिव एक ही घर से मिलने के बाद क्या प्लानिंग की?जवाब -मल्लातलाई सहित 16 कर्फ्यू क्षेत्र में 15 जगहों पर कड़ी नाकाबंदी की गई। तीन शिफ्ट में 100 का जाब्ता लगाया जिसकी माॅनिटरिंग डीएसपी स्तर के अधिकारी काे दी गई। सभी सीधे मेरे संपर्क में हैं। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तुरंत कार्रवाई की। जैसे बुधवार काे मस्जिद में इकट्ठा हाेने पर 9 लाेगाें के खिलाफ मुकदमा औरफैक्ट्री खुली हाेने पर व्यापारी पर मुकदमा दर्ज किया गया।प्रश्न : प्रदेश में सबसे ज्यादा 80000 लाेग उदयपुर जिले में क्वारेंटाइन हैं, कैसे व्यवस्था की जा रही है?जवाब- हां, उदयपुर में अभी 80000 लाेग क्वारैंटाइन हैं। विदेश, देश के अलग राज्याें औरजिलाें से आने वाले लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया। घराें पर नाेटिस चस्पा किए। इनकी निरागनी पुलिस अधिकारी औरबीट कांस्टेबल कर रहे हैं। उल्लंघन पर मुकदमा भी दर्ज किया।प्रश्न :अचानक गुजरात से हजाराें मजदूर पलायन कर उदयपुर बाॅर्डर पर पहुंचे, इस चुनाैती से कैसे निपट रहे हैं?-जिले के नाकाें की संख्या बढ़ाई और परिवहन, चिकित्सा की टीमें लगी। यहां तक कि गुजरात से जिले में आने वाले कच्चे रास्ताें पर करीब 20 जगह नाकाबंदी कराई। स्क्रिनिंग कर 838 मजदूराें काे प्रशासन से निर्धारित 6 शेल्टर हाेम में भेजा। रतनपुर बाॅर्डर पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक के बाद पलायन रुका।प्रश्न :मार्च में प्रदेश में काेराेना की दस्तक के साथ ही शुरुआती प्लानिंग क्या रही?जवाब- संक्रमण की शुरुआत बाहरी लाेगाें से हाे रही थी इसलिए हाेटल, धर्मशाला, एयरपाेर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जाब्ते काे भेजा। गुजरात से अाने वाले रास्ताें पर नाकाबंदी की। मेडिकल टीम काे साथ लेकर स्क्रिनिंग शुरू कर दी थी।प्रश्न :जिले में कितना जाब्ता है अाैर कितने की जरूरत, नाकाबंदियाें में कैसे व्यवस्था की?जवाब-जिले में पुलिस का 3000 और 500 से ज्यादा आरएसी औरएमबीसी का जाप्ता तैनात है, जाे फिलहाल कम नहीं है। पहले गुजरात, चित्ताैड़, सिराेही से लगती सीमा काे सील किया। शहर की बाहरी सीमा में लाॅक किया। शहर में भी 60 जगह नाकाबंदी लगाई। इन नाकाें पर 300 से अधिक पुलिस और450 हाेमगार्ड तैनात किए।प्रश्न : जयपुर में कर्फ्यू क्षेत्र में लगातार काेराेना के मामले सामने अा रहे हैं, यहां विस्फाेटक स्थिति बनने से कैसे राेका?जवाब -शुरू से ही सख्ती के कारण बेकाबू वाली स्थिति नहीं हाेने दी। एड्रेस सिस्टम और सायरन का यूज कर लाेगाें काे पालना के निर्देश दिए। उल्लंघन करने पर 28 मुकदमे दर्ज कर 33 लाेगाें काे गिरफ्तार किया। निराेधात्मक प्रावधानाें में 167 गिरफ्तार किए। अनावश्यक घर से निकलने पर 633 चालान और1822 वाहन जब्त किया।प्रश्न : एक हाथ से पुलिस कानून व्यवस्था कर रही अाैर दूसरे हाथ से जरूरतमंदों काे खाना दे रही?जवाब -प्रत्येक पुलिसकर्मी इस वक्त अपने दायित्वाें का निर्वहन कर रहा है। ड्यूटी के दाैरान जरूरतमंद व्यक्तियाें काे एनजीओ की सहायता से फूड पैकेट्स, खाद्य सामग्री, मास्क सेनेटाइजर बांट रहे हैं, वहीं लाॅकडाउन औरकर्फ्यू काे लेकर सख्ती भी बरती जा रही है।प्रश्न :14 मार्च तक लाॅकडाउन के बाद की क्या प्लानिंग है?जवाब -लाॅकडाउन का सरकार स्तर पर ही निर्णय लिया जाएगा। आगे लाॅकडाउन काे बढ़ाया जाएगा ताे भी इसी प्रकार से सख्ती रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today (फाइल फोटो) एसएसपी ने बताया कि संक्रमण की शुरुआत बाहरी लाेगाें से हाे रही थी इसलिए हाेटल, धर्मशाला, एयरपाेर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जाब्ते काे भेजा। गुजरात से आने वाले रास्ताें पर नाकाबंदी की। मेडिकल टीम काे साथ लेकर स्क्रिनिंग शुरू कर दी थी। Full Article
0 अब नेत्रा क्यू-2 और वी-3 से लॉकडाउन की निगरानी, 150 मीटर की ऊंचाई से भी मिलेंगे साफ फोटो By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन में निगरानी मजबूत करने के लिए सरकार ने शनिवार को उदयपुर पुलिस को दाे नए ड्राेन दिए हैं। एक नेत्रा वी3 और दूसरा नेत्रा क्यू-2सी है। एडवांस तकनीक से बने ये ड्रोन 200-500 मीटर ऊंचाई तक उड़ते हैं और 150 मीटर ऊंचाई से सड़क पर चलने वालों की साफ फाेटाे ले सकते हैं। प्रशिक्षित कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में ड्राेन का टेस्ट भी किया। हालांकि तकनीकी समस्या आने पर नेत्रा वी3 का ट्रायल नहीं हो पाया।ड्रोन पहुंचने से पहले 7 कांस्टेबलों का तकनीकी प्रशिक्षण चित्ताैड़गढ़ के भूपालसागर में हुआ। बता दें कि पुलिस के पास नेत्रा क्यू 2 ड्रोन पहले से है। इसे दाे साल से कांस्टेबल मनाेज, प्रकाश और गाेपाल ऑपरेट कर रहे हैं। इसमें तकनीकी कमियां हाेने के कारण दाे नए ड्राेन आए हैं। तीन ड्राेन हाेने पर कांस्टेबल लाेकेश, भावेश, राेशन और शिवपाल काे भी प्रशिक्षण दिया गया। एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई ने बताया कि पहले से एक ड्राेन था जिसका रैलियाें, सभाओं आदि जगहाें पर उपयाेग में लिया गया। दाे एडवांस ड्राेन और मिले हैं, इन्हें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम में लेंगे। अधिकारियाें का कहना है कि माॅडिफाइड लाॅकडाउन में ग्रामीण क्षेत्र में मूवमेंट कुछ बढ़ेगा। कानून व्यवस्था बनाने और लाॅकडाउन की पालना के लिए दाे ड्राेन काे ग्रामीण क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाया जाएगा।यह है पुलिस के तीनाें ड्राेन की अलग-अलग खासियत नेत्रा क्यू 2 : इसमें डिजिटल कैमरा, ऑपरेटर से 2 किलाेमीटर दूर तक ऑपरेट हाे सकता है। साथ में तीन बेटरी, प्रत्येक बैटरी 20 मिनट चलती है। कम्यूनिकेशन के लिए जीपीएस एंटीना एक ही है। ड्राेन के मूवमेंट बदलने पर काॅम्बाॅक्स काे घुमाना पड़ता है। 200 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसमें कम्यूनिकेशन में समस्या आती है। नेत्रा क्यू 2 सी : इसमें एचडी कैमरा, सेंसर लगा है जाे आगे आनेवाली काेई भी वस्तु या पक्षी से नहीं टकराएगा। चार बैटरी है और प्रत्येक 40 मिनट तक चलती है। जीपीएस डबल एंटीना लगा हुआ है। ड्राेन के अनुसार काॅम्बाॅक्स ऑटाेमेटिक मूवमेंट करता है। 200 मीटर ऊंचाई और 2 किलोमीटर दूर तक ऑपरेट कर सकते हैं। कैमरा 45 से 90 डिग्री घूमता है। नेत्रा वी - 3 : यह ड्राेन क्यू-2 और क्यू-2सी से ज्यादा एडवांस है। एचडी कैमरा, सेंसर, चार बैटरी जिसमें प्रत्येक एक घंटा चलती है। अलग-अलग दिशाओंमें शूट करने के लिए ड्राेन काे घुमाने की जरूरत नहीं, कैमरा घूमता है। 500 मीटर ऊंचाई और 5 किलोमीटर दूर से ऑपरेट हाे सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Now monitoring lockdown from NETRA Q-2 and V-3, clear photos from 150 meters height Full Article
0 एटीएम पर संक्रमण का जोखिम...नकद निकासी के लिए सुबह-शाम 20 से अधिक ग्राहकों की आवाजाही, सैनिटाइजर की कमी By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 23:30:00 GMT कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन .2 शुरू हुए भी तीन दिन हो चुके हैं। गली-नुक्कड़, बाजार-मॉल से लेकर चौराहों तक सावधानी बरती जा रही है, लेकिन आवश्यक सेवाओं में शामिल एटीएम काउंटरों पर संक्रमण से सुरक्षा नहीं के बराबर है। भास्कर ने शनिवार को इसकी टोह ली, क्योंकि नकद निकासी के लिए लोग इन एटीएम पर जब-तब जा रहे हैं। रिपोर्टर ने चेतक सर्कल से सुखेर तक करीब 5 किमी के अलावा साइफन, फतहपुरा, सहेली मार्ग, पंचवटी, मधुबन, कलेक्ट्रेट, देहलीगेट, सूरजपोल क्षेत्र में 30 एटीएम का जायजा लेने के लिए स्टेटमेंट निकाले। इनमें से महज 8 एटीएम ऐसे थे, जहां सैनिटाइजर की व्यवस्था मिली। बता दें कि शहर में 202 और जिलेभर में 476 एटीएम हैं। बैंक प्रबंधनों का दावा है कि सभी एटीएम और शाखाओं में सैनिटाइजर की व्यवस्था के लिए फंड जारी किया है।शहर के 22 काउंटरों से आंखोदेखी : कहीं सुरक्षा गार्ड नहीं, जहां थे उनके पास नहीं था सैनिटाइजरसुखेर-भुवाणा : क्षेत्र के 9 एटीएम में से इंडसइंड बैंक पर गार्ड ने हाथ सेनेटाइज करवाए। एसबीआई एटीएम पर गार्ड ने साबुन से हाथ धुलवाए। आईसीआईसीआई एटीएम पर गार्ड ने बताया कि थाेड़ी-थाेड़ी देर में एटीएम और दरवाजे काे सैनिटाइजर से साफ करते हैं।फतहपुरा-साइफन राेड : क्षेत्र के 5 एटीएम में कहीं भी सेनेटाइजर नहीं मिला। कई जगह गार्ड भी नहीं थे। जहां थे, उन्हाेंने बताया कि सेनेटाइजर की पहले मिली बाेतल खत्म हाे चुकी है। इसके बाद नहीं मिली।सहेली मार्ग, मधुबन, पंचवटी : क्षेत्र के 9 एटीएम में से 4 पर सैनिटाइजर मिला। सहेली राेड एसबीआई, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक में गार्ड ने हाथ सैनिटाइज करवाए। चेतक एसबीआई शाखा पर हैंडवाश से हाथ धुलवाए।कलेक्ट्री, सूरजपाेल, टाउनहाॅल राेड, देहली गेट : क्षेत्र के 7 एटीएम में से 2 पर सैनिटाइजर मिला। कलेक्ट्री के पास गार्ड ने मांगने पर हाथ सैनिटाइज करवाए। सिटी शाखा एसबीआई एटीएम पर गार्ड ने हाथ सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया। सूरजपाेल एटीएम पर गार्ड ने बताया कि सैनिटाइजर खत्म हाे चुका है। सुपरवाइजर काे बताया है।इसलिए है जरूरी : दिनभर में कई लाेग नकद निकासी के लिए एटीएम पर पहुंचते हैं। ऐसे में एटीएम के कीपेड और दरवाजे काे कई बार छुआ जाता है। यह संक्रमण का वाहक बन सकता है। एेसे में हाथ सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। रियलिटी चेक के दौरान कुछ सुरक्षा गार्ड्स ने बताया कि इन दिनों लॉकडाउन के कारण दोपहर में लोगों की आवाजाही नहीं है। सुबह से 11 बजे के बीच हर एटीएम पर 25 से ज्यादा लोग आते हैं। शाम को मामूली आवाजाही रहती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Risk of infection at ATMs ... More than 20 customers in the morning and evening for cash withdrawal, lack of sanitizer Full Article
0 1086 वाहन जब्त कर 31 लाेगाें काे किया गिरफ्तार, 358 लाेगाें काे भेजा क्वारैंटाइन By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 23:30:00 GMT काेराेनावायरस संक्रमण को राेकने के लिए लॉकडाउन के तहत जिले में लगाई धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में जिलेभर में पुलिस ने सड़कों पर बिना काम के निकले 31 लोगों काे गिरफ्तार कर 1086 वाहन जब्त किए हैं। वहीं, बाहरी राज्याें से आए लाेगाें सहित बिना काम घूम रहे 358 लाेगाें काे जवाहर नवाेदय स्कूल में बनाए क्वारैंटाइन सेंटर पर भेजा है। वहीं बार-बार बिना काम या काम का बहाना बनाकर सड़क पर निकले और नाकाबंदी में 2403 लाेगाें के वाहनाें का चालान बनाकर 4 लाख 23 हजार 150 रुपए का जुर्माना वसूला गया।डीएसपी गोपालसिंह भाटी ने बताया कि लॉकडाउन में शनिवार सुबह 11 बजे तक शहर में लोगोंकी आवाजाही सहित किराणा और दूध लेने वालों की आवाजाही रही, जिसमें भी पुलिस ने किराणा की दुकानाें पर एक मीटर की दूरी पर गाेले बनाकर साेशल डिस्टेंस की पालना करवाई। इमरजेंसी सुविधाओं के साथ ही मेडिकल, दूध, गैस सहित दैनिक जरूरतों के सामान की दुकानें खुली रही। इस पर लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। सुबह 11 बजे बाद पुलिस टीमों ने दुकानों को बंद करवा दिया। वहीं, बेवजह बाजार और सड़कों पर घूमने वाले लोगों को घर भेजा। लॉकडाउन की पालना नहीं करने वाले लाेगाें पर पुलिस हल्की सख्ती बरत रही है। शहर में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद किए गए हैं और आने -जाने वाले लाेगाें से पूछताछ की जा रही है। जिले के प्रवेश मार्गों को बैरिकेड लगाकर सीलकर रखा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1086 vehicles seized, 31 arrested, quarantine 358 brought Full Article
0 चांसदा वन क्षेत्र में आग लगने से 150 हेक्टेयर जंगल जलकर राख By Published On :: Sun, 19 Apr 2020 23:30:00 GMT कुराबड़ वन रेंज के अंतर्गत चासदा वन खंड में भीषण आग लग गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेंदर सिंह सिसोदिया ने बताया कि चासदा वन खण्ड में सुबह आग सुलग गई थी। मगर हवा के तेज होने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरे चासदा से झामर कोटड़ा माइंस तक आग फैल गई। वहीं चासदा से पूरी टीम मौके पर गई और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग बढ़ गई। बाद में आरएसएमएम झामर कोटडा माइंस की दमकल के फेरे लगाने पर अाग पर काबू पाया गया। तकरीबन 5 से ज्यादा फेरे लगाने पर रोड़ के किनारे फैली आग पर काबू पाया गया। मगर पहाडिय़ों की तरफ फैली अाग काबू में नही आ पाई। इस दौरान 150 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 150 hectares of forest burnt to ashes due to fire in Chansada forest area Full Article
0 कानोड़ में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर जब्त की 34 बाइक और दो कारें,10 लोग गिरफ्तार By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 23:30:00 GMT कस्बे में लॉकडाउन का पालन नहीं करने और बिना पास नगर में वाहनों के संचालन पर थानाधिकारी श्रवण जोशी ने कार्रवाई करते हुए 34 बाइक और दो कारों को सीज किया। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जोशी ने कहा कि बिना मास्क, बिना पास नगर और थाना सर्किल में वाहन चलाने पर वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ नगर और पुलिस थाना कानोड़ सर्कल के समस्त किराणा स्टोर , फल-सब्जी, दूध-डेयरी, और अन्य आवश्यक सेवाएं हर दूसरे दिन सिर्फ सुबह 5 बजे से 10 बजे तक संचालित होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 34 people and 10 cars seized, 10 arrested for not following lockdown in Kanod Full Article
0 किसानों को मिली राहत , गौण मंडी में 3000 हजार मैट्रिक टन अनाज की आवक का अनुमान By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 23:30:00 GMT सारंगपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सारंगपुरा में कृषि उपज गौण मंडी का सोमवार को शुभारंभ किया। इस दौरान सहकारी समिति अध्यक्ष नारायणलाल जाट, पूर्व प्रधान करणसिंह कोठारी, ऋषभ ट्रेडिंग कंपनी कानोड़, विनायक ट्रेडिंग कंपनी कानोड़, संतोषकुमार बाबूलाल धींग कानोड़, नाकोड़ा ट्रेडिंग कंपनी कानोड़, कीकावत ब्रदर्स लूणदा आदि व्यापारी की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ। दी उदयपुर सेंट्रल को-ओपरेटिव बैंक शाखा भींडर के ऋण पर्यवेक्षक देवदत्त शर्मा, भींडर क्रय-विक्रय समिति के मैनेजर नरेंद्रसिंह देवल की मौजूदगी में किसान भैरूलाल जाट के 10 क्विंटल गेहूं की व्यापारियों ने बोलिया लगाई। अंतिम बोली ऋषभ ट्रेडिंग कंपनी कानोड़ के नाम पर रही। समिति अध्यक्ष ने बताया कि गौण मंडी में 3000 हजार मैट्रिक टन अनाज की आवक का अनुमान है। गौण मंडी में सरसों, चना, गेहूं की खरीद की जाएगी। इस मौके पर समिति व्यवस्थापक पोखरलाल जाट, सहायक व्यवस्थापक ओमप्रकाश मीणा, दौलतराम मीणा, शांतिलाल मेनारिया उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Relief to farmers, estimate of arrival of 3000 thousand metric tons of grain in the secondary market Full Article
0 एक माह से बंद सिंटेक्स मिल शुरू, 20 श्रमिकों को बुलाया, मयूर बीएमडी ने शुरू नहीं किाय काम By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 04:17:00 GMT कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण करीब एक माह से बंद उद्योगों में सोमवार को आंशिक रूप से उत्पादन शुरू हो गया। हालांकि राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए मिलों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए श्रमिकों को सेनिटाइज्ड कर, मास्क पहनाकर और हाथ धुलाने के बाद ही प्रवेश दिया। सिंटेक्स मिल के वाइस प्रेसीडेंट कार्मिक दीपक मेनारिया ने बताया कि सोमवार से मिल में दो शिफ्टों में काम शुरू किया है। 12-12 घंटे के लिए शुरू की गई शिफ्ट में केवल 20 प्रतिशत श्रमिकों को ही बुलाया जा रहा है। मिल की कॉलोनी और शहरी क्षेत्र में रहने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को ही काम के लिए बुलाया जा रहा है।वहीं आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड बिजनेस हेड राजीव जैन ने एलएनजे ग्रुप भीलवाड़ा की ओर सेबताया कि उद्योगों को चलाने की एडवाइजरी आने के बावजूद हमने मयूर मिल के लोधा और मोरड़ी प्लांट को बंद रखने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस से छिड़ी इस लड़ाई में कोई भी रिस्क लिए बना ही जिला प्रशासन और सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजिंग का ध्यान रखते हुए हम प्लांट शुरू करेंगे। बिजनेस से हो रहे बड़े नुकसान से भी बढ़कर कोरोना वायरस मुक्त देश बनाना ही हमारा उद्देश्य है और होना भी चाहिए। जब चलाने का निर्णय आएगा तब हम लगभग 25% ही अपने प्लांट को चलाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rajasthan Jaipur Coronavirus Cases Update | Rajasthan Jaipur Coronavirus (COVID-19) Cases Today Latest News; Jodhpur Bikaner Bhilwara Dausa Jaisalmer Bharatpur Banswara Full Article
0 22 दिन से क्वारैंटाइन 107 मजदूर घर जाने पर अड़े, भूख हड़ताल पर बैठ गए, एसडीएम ने मनाया By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 23:30:00 GMT पीपलखूंट के राणा पूंजा भील आश्रम छात्रावास, रानी देवली मीणा बालिका आश्रम छात्रावास में क्वारेंटाइन में रखे एमपी के 107 मजदूराें ने मंगलवार काे घर भेजने की मांग करते हुए सांकेतिक भूख हड़ताल कर दी। हालांकि सूचना पर पीपलखूंट एसडीएम सहित चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर इन्हें पोहे खिलवाए। लेकिन मजदूर घर जाने पर अड़े हुए हैं और बुधवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं। इन श्रमिकाें काे 30 मार्च से पीपलखूंट प्रशासन ने क्वारैंटाइन कर रखा है। सभी मजदूर रतलाम जिले की बाजना तहसील के संगेचरा के आसपास के गांवों के हैं। जो राजस्थान सीमा के नजदीक है। करीब 22 दिन बीत के बाद अब ये अपने घर जाने की जिद करने लगे हैं। वर्तमान स्थिति के अनुसार प्रदेश से बाहरी राज्यों में तो दूर एक से दूसरे जिले में लोगों को जाने की मनाही है। ऐसे में राज्य से बाहर भेजने की इनकी यह जिद प्रशासन, चिकित्सा, पुलिस को परेशानी में डाल रही है।प्रशासन ने पीपलखूंट के दो अलग-अलग छात्रावास में इन 107 मजदूरों को क्वारेंटाइन किया हुआ है। हालांकि क्वारेंटान की सीमा भी 28 दिन की है जबकि इन्हें अब तक 22 दिन हुए हैं। परिसर में बाहर आकर भूख हड़ताल की चेतावनी देने पर पीपलखूंट एसडीएम दिनेश मंडाेवरा मौके पर पहुंचे और समझाइश से सभी की भूख हड़ताल तुड़वाते हुए पोहे खिलवाए, लेकिन दोपहर तक वे बाहर ही बैठे रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Quarantine 107 workers adamant on going home for 22 days, sat on hunger strike, SDM observed Full Article
0 जनरल व्यापार संघ ने बच्चों के लिए दिए भाेजन 100 पैकेट By Published On :: Wed, 22 Apr 2020 23:30:00 GMT बीडीओराकेश पुरोहित की अपील पर जनरल व्यापार संघ स्टेशन तथा व्यापार संघ रामद्वारा ने बच्चों के खाने के लिए भाेजन के 100 पैकेट दिए। इस दाैरान रमन कंसारा, धूलजी हिरण, मनोहरलाल पितलिया, नारायण सिंह भाटी, ने सहायता के लिए आश्वस्त किया। आमेट के अनिल त्रिवेदी ने बच्चों के लिए नाश्ते के 100 पैकेट पंचायत समिति को सुपुर्द किए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today General trade association gave 100 packets for children Full Article
0 केवड़े की नाल में आग लगने से 200, जयसमंद अभयारण्य का 50 हैक्टेयर जंगल जलकर राख By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 23:30:00 GMT उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाइवे पर स्थित केवड़े की नाल के जंगल मे आग लगने से करीब 200 से अधिक हैक्टेयर क्षेत्र और जयसमंद अभयारण्य में 50 हैक्टेयर क्षेत्र जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के बाद केवड़े की नाल में ऊपरी क्षेत्र की पहाड़ियों में लगी आग तेज हवा के कारण गुरुवार देर शाम तक करीब 200 हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल गई। आग से घास-फूस, सूखी वनस्पति, बांस के पौधे, पक्षियों के घोंसले जलकर राख हो गए। वहीं रेंगने वाले छोटे जीवों के भी नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक आग पर काबू पाने मे छह वनकर्मी अाैर चार ग्रामीण लगे रहे। रेंजर मोहनलाल ने बताया कि हवा के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। वहीं गुरुवार दोपहर जयसमंद अभयारण्य में कस्बे के समीप स्थित पहाड़ी क्षेत्र में आग लगने से करीब 50 हैक्टेयर क्षेत्र जलकर राख हो गया।वनकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर देर रात तक पहाड़ी धधकती रही। आग से सूखी घास-फूस और वनस्पति को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार करीब एक पखवाड़े से जयसमंद, केवड़ा, ओडा, खारवां, वगुरूवा, सालरघाटी, झामरकोटड़ा अाैर कुराबड़ वन क्षेत्र में आग लगने से काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं करीब 1500 हैक्टेयर से अधिक जंगल को नुकसान पहुंचा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 200 by fire in Kevda's place, 50 hectare forest of Jayasamand Sanctuary burnt to ashes Full Article
0 माही में दो युवकों की डूबने से मौत, दादी के निधन पर मुंडन करवाकर नदी में नहाने उतरे थे, वीडियो बनाते समय हुआ हादसा By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 16:49:26 GMT (संजय बसेर)। डूंगरपुर जिले में निठाउवा थाना क्षेत्र के वलाई गांव के पास शुक्रवार को दो युवकों की माही नदी में डूबने मौत हो गई। दोनों अपनी दादी का निधन हो जाने पर सुतकारे (परिजनके निधन पर बाल देने का संस्कार) की क्रिया में शामिल होने के बाद नदी में नहा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते समय दोनों की डूबने से मौत हो गई। मौत से कुछ मिनट पहले का वीडियो सामने आया है।जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के चचेरे भाई कल्पेश उर्फ प्रिंस कलाल (19) पुत्र धनपाल और भाविक (20) कलाल पुत्र गोपाल की दादी का 15 अप्रैल को निधन हो गया था। निधन के आठवें दिन सुतकारा किया जाता है।कल्पेश उर्फ प्रिंस कलाल।सुतकारा के लिए दोनों अपने परिजनों के साथ बांसवाड़ा जिले में रणछोड़ मंदिर के पास स्थित श्मशान आए थे। बाल देने की क्रिया के बाद वे दोनों माही में नहाने उतरे थे। नदी का एक छोर बांसवाड़ा और दूसरा डूंगरपुर में पड़ता है जिसका विभाजन वलाई पुल से होता है।परिजनों ने सोचा मजाक कर रहे होंगेदोनों नहाते समय पुलिस के उस पार चले गए यानी डूंगरपुर वाले हिस्से में। इस दौरान दोनों वीडियो बनाने लगे और इस दौरान गहरे पानी में चले गए। वे डूबने लगे तो परिजनों ने सोचा मजाक कर रहे होंगे,लेकिन पांच मिनट तक पानी में ऊपर नहीं आए तो परिजनों ने उन्हें पानी से निकाला।भाविक कलाल।दोनों को किनारे लाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तथा आसपुर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौँप दिए।दोनों युवक परिवार के इकलौते पुत्र थे। दादी की मौत से परिवार में शोक डूबा था वहीं इस हादसे ने परिवार को हिला कर रख दिया। वहां मौजूद परिजनों सहित सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today माही में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। Full Article
0 राजीविका समूह की महिलाओं ने तैयार किए 6 हजार 500 मास्क By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 23:30:00 GMT राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत में राजीविका के समूह की आर्थिक स्तर पर कमजोर महिलाओ द्वारा पंचायतों में मास्क बनाकर दिए जा रहे हैं। पंचायतों द्वारा इन मास्क का विभिन्न गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा है। ब्लॉक इंचार्ज अमित जोशी ने बताया कि लगभग 6 हजार 500 मास्क पंचायत में इन समूह की महिलाओ ने बनाकर पंचायतों में दे दिए। बीडीअाे अमित कुमार ने सभी पंचायतों को निर्देशित किया है कि ज्यादा से ज्यादा मास्क पंचायतों में राजीविका की गरीब महिलाओ द्वारा बनवाकर लिए जाए, ताकि इन महिलाओ को रोजगार मिल पाए और सभी को सहयोग करने के लिए पाबंद किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Women of Rajivika group prepared 6 thousand 500 masks Full Article
0 गांव में पानी की कमी से लाेग परेशान, करीब 20 घरों को नहीं मिल रहा पानी By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 23:30:00 GMT कालीवास के दामावाड़ी में गर्मी शुरू होते ही पीने के पानी की परेशानी शुरू हो गई। गांव में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई की जाती है। पांतरे भी इतना कम पानी आता है कि करीब 20 घरों की आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। कम दबाव से पानी आने पर आधा से 1 घंटे में लोगों काे पानी बराबर नहीं मिल रहा है। महिलाएं आधा किलोमीटर दूर जाकर नल से पानी लाने को मजबूर हैं। गंगाबाई, मोलाबाई, निर्मला, इंदिरा आदि ने बताया कि पेयजल की समस्या करीब 15 दिन से आ रही हैं। सप्लाई करने वाले कर्मी को शिकायत करने के बावजूद पेयजल की समस्या का समाधान नही हो रहा है। लाेगाें ने पानी की व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Due to lack of water in the village, people are worried, about 20 houses are not getting water Full Article
0 पाॅजिटिव युवक को भेजा उदयपुर, पत्नी सहित क्वारैंटाइन सेंटर के 20 अध्यापक और कर्मी आइसोलेट, 48 परिजन होम क्वारैंटाइन By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 23:30:00 GMT करोली गांव में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक को उदयपुर भेज दिया है। युवक को जिस क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था वहां के अध्यापकों, कर्मचारियों, खाना पहुंचाने वाले कुल 20 लोगों सहित युवक की पत्नी को नाथद्वारा अस्पताल में आइसोलेट किया है। इन 20 लोगों के 48 परिजनों को भी होम क्वारेंटाइन किया है। वहीं रविवार दोपहर से स्वास्थ्य विभाग की 29 टीमों के 58 सदस्यों ने करोली सहित 3 किलोमीटर की परिधि के सभी गांवों, ढाणी और भागल के घर-घर में सर्वे शुरू किया। इधर, पाॅजिटिव युवक का मावली के थामला निवासी साला भी पाॅजिटिव आया है।इससे पूर्व शनिवार को देर शाम करोली गांव खासकर पॉजिटिव युवक के खटीक मोहल्ले और उसके घर की गली, कुएं की हेर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। गांव सहित आसपास के 3 किमी क्षेत्र में कर्फ्यू लगने से करीब 11 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।नाथद्वारा डिप्टी रोशन पटेल के नेतृत्व में 3 थानेदार, 1 सीआई सहित 40 जवान सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। करोली और आसपास के गांव में कर्फ्यू रहने तक अब पंचायत मुख्यालय पर केन्द्र बना कर खाद्य सामग्री की घर-घर सप्लाई होगी। उल्लेखनीय है कि करौली गांव में गत 23 अप्रेल को मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक के पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया था। देर रात तक करोली गांव सहित आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। युवक के आने-जाने तक की हिस्ट्री की जांच शुरू कर दी गई। उसके क्वारेंटीन सेंटर में रुकने, सेंटर में लोगों और कर्मियों से मिलने सहित परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ की हिस्ट्री निकाली गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Udaipur sent to positive youth, 20 teachers and personnel isolate Quarantine Center with wife, 48 family home quarantine Full Article
0 महिला नर्स के पॉजिटिव मिलने के बाद अब 50 से ज्यादा कॉलोनी-मोहल्लों में कराएंगे स्क्रीनिंग By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 02:31:00 GMT न्यू भूपालपुरा क्षेत्र की महिला नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने और कर्फ्यू के बीच आसपास के 50 से ज्यादा इलाकों में घर-घर स्क्रीनिंग होगी। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में चित्रकूटनगर, भूपालपुरा, प्रतापनगर, आयड़ और बीसीएमओ की टीमें, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी बड़गांव की टीमें जाएंगी। एक किमी क्षेत्र में : केसर कुंज गली नंबर 1 से 3, दिव्य ज्योति, जयलक्ष्मी, गणपति अपार्टमेंट, जैन कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, महावीर नगर, श्रीनाथ व नेमिनाथ कॉम्प्लेक्स, वृंदावन धाम गली नंबर 1 से 3, पतंजलि विहार, सीपीएस रोड, आनंद नगर, रावतवाड़ी, न्यू आनंदनगर, खाराकुआं, न्यू अशोक नगर, 100 फीट रोड, केशव नगर, हीरा बाग, अशोक विहार, न्यू अशोक विहार। 1 से 3 किमी : पूलां, कृष्णपुरा, अलीपुरा, भूपालपुरा ए से यू रोड, बंशी पान तक, अशोकनगर, माया मिष्ठान से आयड़ पुलिया, रूपसागर रोड, न्यू केशव नगर, गणेश नगर, शक्तिनगर, कालका माता रोड, शोभागपुरा ग्रामीण क्षेत्र (बड़गांव)। 3 से 5 किमी : देहलीगेट, चेतक, सुंदरवास, बोहरा गणेशजी रोड, जयश्री कॉलोनी, बोहरा गणेशजी कॉलोनी, यूनिवर्सिटी कैंपस, चित्रकूट नगर, श्याम नगर, मीरा नगर, भुवाणा, न्यू आरटीओ(बड़गांव ब्लॉक)। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 50 ट्रक बदलकर मुंबई से गांव पहुंचा युवक, क्वारैंटाइन सेंटर में बदला गया By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 23:30:00 GMT गलवा के उच्च माध्यमिक स्कूल में रात को मुंबई से काबरी का युवक देवेंद्र गिरि 50 ट्रक चेंज कर जुगाड़ करता हुआ गांव पहुंचा और सरपंच को सूचित कर गलवा पीएससी में आइसोलेट करवाया। डॉ. आदित्य आचार्य ने आइसोलेट करने के बाद निगरानी दल के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा, टीना वैष्णव, किशनलाल कुमावत ने स्कूल के कमरे में क्वारेंटाइन किया। काबरी के देवेंद्र गिरि ने बताया कि मुंबई ठाणा से 5 दिन पहले सवा 3 बजे निकला था। वहां से 15 किलोमीटर रिक्शा में चला, 10 किलोमीटर पैदल तलासरी से वापी ट्रक में आया। किसी ट्रक में वह मुंबई से राजस्थान आने में करीब 50 ट्रकें चेंज कर दी। किसी ट्रक में 5 किलोमीटर, किसी में 15 किलोमीटर, किसी ने 50 किलोमीटर तक लेकर आई हैं। रास्ते में चैकिंग के दौरान कोई पुलिस मिलती तो वह ट्रक में सोकर छुप जाता था। यही नहीं उसके मुंबई से निकलने के बाद ही पिता को सूचना भी दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 50 trucks replaced, youth reached village from Mumbai, converted to quarantine center Full Article
0 आरएसी जवान की पत्नी सहित 8 निगेटिव, उसके और गायरियावास की संक्रमित महिला के पति सहित संपर्क वाले 106 की रिपोर्ट बाकी By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 00:42:00 GMT कोरोना पॉजिटिव निकले आरएसी जवान की गर्भवती पत्नी, दो साले, कटिंग करने वाले नाई सहित आठ संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ. मधुबाला चौहान ने बताया कि जवान की साढ़े आठ माह की गर्भवती पत्नी भले ही निगेटिव निकली है, लेकिन उसके प्रसव प्रक्रिया कोरोना वायरस संक्रमण से पूरे एहतियात बरतते हुए की जाएगी। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से गर्भवती की सेहत की जानकारी ली है।सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जवान के क्लोज कॉन्टैक्ट वाले 50 में से 8 संदिग्ध निगेटिव निकले हैं। इसमें 4 चिकित्सक और 8 पुलिस कर्मी भी हैं, जिन्हें क्वारेंटाइन कर जांच की जा रही है। गारियावास में कोरोना संक्रमित निकली 48 वर्षीय महिला के क्लोज कॉन्टैक्ट वाले एमबी अस्पताल के कैंसर रोग विभाग की दो नर्स और एक वार्ड आया को क्वारेंटाइन कर दिया है। महिला के संपर्क वाले 14 में से किसी की भी रिपोर्ट नहीं आई है। उसके पति से 5 दिन में करीब 50 लोगों के संपर्क में आए थे। पति सवीना मंडी में मुनीम है। विभाग अब इन 114 संदिग्धों को होम क्वारेंटाइन कर जांच में जुटा है। इनमें से 106 की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को उदयपुर के 115 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कलेक्टर आनंदी ने देबारी और गारियावास में संक्रमित मिले मरीजों के निवास की 1-1 किमी की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है। इस दायरे में लोग घरों के बाहर नहीं निकल सकेंगे। सख्ती प्रतापनगर और हिरणमगरी थाना क्षेत्र के 5 किमी एरिया में भी सुखेर थाना क्षेत्र की तरह ही रहेगी। एमबी में वेंटिलेटर पर चल रहे निम्बाहेड़ा के युवक के संपर्क वाले आठ और पॉजिटिव निकले हैं। निंबाहेड़ा की लखारा गली में अब 16 पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनका इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा है। 19 नए कोरोना संदिग्ध भर्ती, रिपोर्ट का इंतजारएमबी अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी में गायरियावास की 5 साल की बच्ची, 15 साल की किशोरी, 30 साल की महिला, 17 वर्षीय किशोर, 44 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय युवक, पायड़ा की 50 वर्षीय महिला, फतह नगर का 14 साल का किशोर, मावली की 70 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, देवारी निवासी 44 वर्षीय पुरुष, मीरा नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, लसाड़िया निवासी 55 और 35 वर्षीय पुरुष, बेदला निवासी 43 वर्षीय पुरुष, वल्लभनगर निवासी 21 और 25 वर्षीय युवक, शहर के 42 वर्षीय पुरुष सहित 19 कोरोना संदिग्ध भर्ती किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।5 दिन में 50 लोगों के संपर्क में आया था संक्रमित महिला का पति, आरएसी जवान ने 50 को संदिग्ध बनायागायरियावास की संक्रमित महिला 18 अप्रैल को एमबी के कैंसर रोग विभाग में पहुंची थी। वह दो नर्स और एक वार्ड आया के संपर्क में आई। हालांकि इसके अलावा वह और कहीं नहीं गई, लेकिन इस दौरान उसका पति पांच दिन तक सवीना मंडी में आलू भंडार पर नौकरी पर गया था। वह रोज करीब 10 ग्राहकों से कैजुअल कॉन्टैक्ट में रहा। दंपती के मकान मालिक, 10 परिवार जनों, 4 सहकर्मियों सहित 14 अन्य संदिग्धों को क्वारेंटाइन किया हैं। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सलूंबर के बस्सी सामचोत निवासी 27 वर्षीय आरएसी जवान के क्लोज कॉन्टैक्ट वाले 4 चिकित्सक और 8 पुलिसकर्मियों सहित 50 संदिग्धों को क्वारेंटाइन कर दिया है। सबकी जांच कराई जा रही है। पड़ताल में पता चला है कि जवान ने गत 1 से 18 अप्रैल तक सलूंबर पुलिस चौकी में ड्यूटी दी। इस दरमियान वह सलूंबर पुलिस चौकी और बस्सी सामचोत आता-जाता रहा। 18 अप्रैल को मुख्यालय जयपुर से ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश मिले तो 18 से 27 अप्रैल तक देबारी में पत्नी के साथ रहा। 18 से 27 अप्रैल तक रोज कृष्णा डेयरी से दूध आदि लेकर आता था। 21 अप्रैल को अमोलक लैब पर पत्नी की जांच कराई। 23-24 को डॉ. नीलेश मेहता हॉस्पिटल में पत्नी को दिखाने पहुंचा, 27 को नाई से कटिंग कराई, प्रतापनगर थाना में एएसआई और दो कांस्टेबल से मिला। फिर 27 को चालक हीरालाल के साथ जयपुर पहुंचा, जहां आमद दर्ज कराने से पहले। एसएमएस अस्पताल में जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला।इन कंटेनमेंट एरिया में टीमों ने घर-घर स्क्रीनिंग शुरू की 0-1 किमी : आवरीमाता, कच्ची बस्ती गली नंबर 1-7, रेती स्टैंड चौराहा से इनकम टैक्स भवन तक, इनकम टैक्स भवन से परशुराम चौराहा तक, रेती स्टैंड चौराहा से कृषि मंडी तक, यहां से हाड़ीरानी चौराहा सवीना तक, संतोष नगर, स्वामी नगर, सेंट्रल एरिया, रेती स्टेंड से पुलिस लाइन के पीछे वाले गेट तक। 1-3 किमी : सेक्टर-11, कृषि मंडी से अनाज मंडी तक, पुलिस लाइन, टेकरी से गारियावास, सेक्टर-8 -जेपी नगर, वीआईपी कॉलोनी, सेक्टर-9। 3 से 5 किमी : होलीचौक मादड़ी, माछला मगरा, पटेल सर्कल, गवरी चौक, सेक्टर-13 से 11 के बीच, उदियापोल चौराहा, सेक्टर-6 पुलिस थाना तक, सविना में विजय सिंह पथिक नगर चौराहा तक, सवीना चौराहा बस स्टैंड। 0-1 किमी एरिया : जिंक कॉम्पलेक्स, श्रीनाथ कॉलोनी, शिवपुरी, अमृत नगर, झरनों की सराय, डुंगरीफला। 1-3 किमी एरिया : नाला फला, नाला कॉलोनी, वैशाली नगर, जमना नगर, सिंहावतवाड़ा, हकदर, कोबरा फला, सुथारवाड़ा, मेघवाल घाटी। 3-5 किमी एरिया : समता नगर, लोहार मोहल्ला, भोपाली, भगजी का खेड़ा, खोखराफला, कुंडीवाड़ी, मां गायत्री नगर, जीबीएच, एन भैरवाय नगर, डांगियों की पंचोली, बेड़वास, कच्ची बस्ती, रकमपुरा, नाकोड़ा नगर, 1, 2, 3, नाकोड़ा पुरम, सालवी कॉलोनी, एनबी नगर, तुलसी नगर, श्रीनाथ नगर, धूणीमाता, भोइयों की पंचोली, पावरहाउस, गोवला, जिंक स्मेल्टर। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Report of 106 negatives, including wife of RAC jawan, contact with her and husband of infected woman of Gyariwas Full Article
0 मोबाइल ओपीडी यूनिट ने की 1091 लोगों की जांच By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 02:21:00 GMT कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा विभाग मुस्तैद नहै। घर-घर सर्वे के साथ ही स्क्रीनिंग कार्य में तेजी लाई गई है। नर्सिंग स्टाफ सुबह से शाम तक डोर टू डोर सर्वे कर लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने में जुटा है। कोरोना के संभावित लक्षण वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। वहीं जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए कहा जा रहा है।चिकित्सा कर्मी स्क्रीनिंग के कार्य में भी जुटे हुए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके जैन ने बताया कि 63879 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। होम आइसोलेशन में 827 लोगों को रखा गया है। बुधवार तक जिले में 389 सैंपल लिए गए, इनमें से 381 की रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अतिरिक्त 6 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। मोबाइल ओपीडी यूनिट टीम भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। डॉ. जैन ने बताया कि टीम द्वारा 1091 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। नर्सिंग स्टाफ भी प्रत्येक घर का सर्वे कर विदेश से आने वालों की जानकारी जुटा रहा है। जिन लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, उनकी एक बार फिर से स्क्रीनिंग की जा रही है। दूसरी ओर करोनो पर विजय पाने के लिए गांवों में भी सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। बारावरदा, घंटाली, दलोट, अरनोद, बड़ीसाखथली, पारसोला, छोटीसादड़ी आदि स्थानों पर मुख्य बाजारों में सेनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। चिकित्साकर्मी लोगों से मुंह पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील कर रहे हैं।61 सैंपल लिए, सभी जांच में निगेटिव आएराज्य सरकार के निर्देश पर जिले के मनोहरगढ़ धरियावद और छोटीसादड़ी से चिकित्सा विभाग ने 61 सैंपल लिए थे। सभी सैंपल जांच में निगेटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके जैन ने बताया कि राज्य सरकार ने जिले में तीन जगह से सैंपल लेकर चिकित्सा विभाग से जांच के लिए मंगवाए थे।जिला चिकित्सालय के आइसाेलेशन वार्ड में तैनात डॉ. बसंत बामनिया एक माह से वार्ड में डयूटी पर हैं। माता-पिता घाटोल के पास ऑडवाल गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मां एक माह से बीमार है, जोकि हर्ट पेशेंट है। पत्नी कला मीणा नर्स है, जिनकी डयूटी भी कोरोना में लगी हुई है। दो बच्चे हैं। पुत्र 8 साल का और पुत्री 5 साल की है। दोनों बच्चों को पड़ौसी के भरोसे छोड़कर डयूटी दे रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mobile OPD unit investigated 1091 people Full Article
0 29 दिन से क्वारेंटाइन मध्यप्रदेश की बाजना तहसील के 107 मजदूरों को छोड़ा By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 02:25:00 GMT कोराना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान जयपुर से अपने घर लौट रहे मध्यप्रदेश के बाजना संगेचरा अाैर राजस्थान के कुशलगढ़ के 130 लोगों को रोडवेज बसों से जाते समय बांसवाड़ा जिले की खमेरा थाना पुलिस ने पीपलखूंट माही नदी के पार बसों से उतारकर पीपलखूंट थाना सर्कल मे भेज दिए था। पीपलखूंट प्रशासन द्वारा इन लोगों को 30 मार्च से राणा पूंजा भील बालक आश्रम छात्रावास अाैर रानी देवली मीणा बालिका आश्रम छात्रावासों मे क्वारेंटाइन किया गया। इनमें से कुशलगढ़ के 107 लोगों को राजस्थान सरकार के आदेशानुसार छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि पूर्व में मध्यप्रदेश के मजदूरों को केन्द्र सरकार के आदेश नहीं मिलने पर 107 मजदूरों ने घर जाने के लिए भूख हड़ताल की थी। पीपलखूंट एसडीएम द्वारा समझाकर भूख हड़ताल तुड़वाई थी। 29 दिन बाद तीन बसों के साथ हर बस मे एक कांस्टेबल व एक इंचार्ज को साथ में भेजा गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 107 workers of Bajna Tehsil of Quarantine Madhya Pradesh left since 29 days Full Article
0 आरके अस्पताल से 24 और नाथद्वारा से 28 सैंपल जांच के लिए भेजे, अब तक 590 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 02:30:00 GMT कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग मुस्तैद हो गया है। बाहर से आने वाले प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के साथ ही लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। आरके अस्पताल से बुधवार को 24 और नाथद्वारा अस्पताल से 28 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर उदयपुर भेजे गए हैं। गौरतलब है कि नाथद्वारा के पास कराेली गांव के मुंबई से आए युवक में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसके संपर्क में आए परिजनों और साथ में ट्रक में सफर करने वाले सभी लोगों के सैंपल जांच किए जा चुके हैं। सभी के सैंपल निगेटिव अाए हैं। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि जिले से अब तक 724 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से करौली गांव के एक युवक का पॉजिटिव आया था, जबकि 590 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 134 लोगों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। रेपिड रिस्पांस टीम की तरफ से डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राजकुमार खोलिया और एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. हरीश कुमार लगातार रेंडम सैंपल ले रहे हैं। फरारा में 40 और देवगढ़ के पास पार्टी डांगली में 41 रेंडम सैंपल लिए गए। आरके अस्पताल के पीएमओ डॉ. ललित पुरोहित ने बताया कि आरके अस्पताल से 24 नए संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए हैं जबकि चार पुराने रोगियों के रिपीट सैंपल लिए हैं। आरके अस्पताल में 30 मरीज जबकि नाथद्वारा अस्पताल में 60 संदिग्ध मरीज आइसोलेशन में भर्ती है। 252 रोगी होम आइसोलेशन में है।सांचौर से 50 प्रवासियों को लाए, संबंधित पंचायताें के क्वारेंटाइन सेंटर भेजा : प्रवासियाें की घर वापसी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर में व्यवस्थाओं के लिए जुट गया है। मंगलवार देर रात जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र से आए 50 प्रवासियों को राजसमंद लाया गया। जालौर जिला प्रशासन की तरफ से ही उनके लिए बसों का प्रबंध किया था। देर रात को प्रवासियों के राजसमंद आने के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें अपनी-अपनी पंचायताें में क्वारेंटाइन सेंटर पर भेज दिया गया। जहां उन्हें 14 दिन के लिए रखा जाएगा।एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि प्रवासियाें में रेलमगरा, भीम आदि क्षेत्र के लाेग हैं। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह भी गुजरात बॉर्डर पर फंसे 79 प्रवासियों को राजसमंद लाया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 24 samples sent from RK Hospital and 28 from Nathdwara for investigation, so far 590 sample reports are negative Full Article
0 जैसलमेर से आगरा जाने पैदल निकल पड़े 30 लोग, देवगढ़ पहुंचे By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 02:33:00 GMT लॉकडाउन में लोगों का दूर दराज से पैदल आने का क्रम जारी है। बुधवार सुबह 30 लोगों का जत्था पैदल जैसलमेर से नगर में पहुंचा। ये सभी उत्तर प्रदेश के बूंदीकला गांव के रहने वाले हैं। जो जैसलमेर में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन की वजह से पैदल ही घर के लिए निकल गए। करीब दस दिन से पैदल चलकर सुबह कामलीघाट पहुंचे। आगरा जिले के बूंदीकला निवासी महरबान पुत्र मांगीलाल ने बताया कि हम परिवार सहित जैसलमेर में जीरे की खेती में काम करते हैं। लेकिन इन दिनों लॉकडाउन होने से परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में पैदल परिवार के साथ रवाना हो गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 30 people set out on foot from Jaisalmer to Agra, reached Devgarh Full Article
0 लॉकडाउन के दौरान 20 लीटर अवैध देशी हथकढ़ शराब और एक लाख की अवैध मिराज तम्बाकू बरामद, पांच गिरफ्तार By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन और धारा 144 के तहत दिवेर पुलिस ने नाकाबंदी के दाैरान एक लाख की अवैध मिराज तंबाकू ले जाते और 20 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब पकड़ी। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चुंडावत ने बताया कि एएसआई नारायण सिंह की टीम ने बुधवार रात थाने के सामने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दाैरान गौमती की तरफ से आ रही एक कार को रुकवा चैक किया तो कार में 5 कार्टनमें भरे 4200 मिराज तम्बाकू की पुड़िया भरी पाई गई, जिसकी लॉकडाउन के दौराने बाजार कीमत एक लाख रुपए बताया गया है। अवैध मिराज तम्बाकू व कार को जब्त किया। कार में सवार देवगढ़ निवासी रईस मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद और अमीर साेहेल पुत्र साेहेल मोहम्मद काे गिरफ्तार किया।इसी प्रकार गुरुवार काे हैड कांस्टेबल रामेश्वरलाल की टीम ने टोकरा रोड बांसाबारी जाने वाले रास्ते पर एक मोटर साइकिल पर बैठे मुकेश सिंह पुत्र नारायणसिंह रावत निवासी देवपुरिया थाना दिवेर अाैर राजपाल सिंह पुत्र किशन सिंह रावत निवासी देवपुरिया थाना दिवेर एक जरीकेन में 10 लीटर अवैध देशी हथकढ़ शराब ले जाते पकड़ा। शराब जब्त कर हर दोनों को गिरफ्तार किया अाैर न्यायालय में पेश किया, जहां से दाेनाें काे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। हेड कांस्टेबल बलूराम की टीम ने कमेरी के पास धर्मनाथ पुत्र हमीरनाथ निवासी कमेरी थाना दिवेर को अवैध रूप से 10 लीटर देशी हथकढ़ शराब ले जाते पकड़ा। शराब जब्त कर अाराेपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today During lockdown, 20 liters of illegal country handcuffs and one lakh illegal mirage tobacco recovered, five arrested Full Article
0 गोशाला में भामाशाहों ने दी 1.50 लाख रुपए की सहायता By Published On :: Fri, 01 May 2020 23:30:00 GMT श्री तुलसी गोशाला में क्षेत्र के भामाशाहों ने 1 लाख 50 हजार की सहायता राशि भेंट की। भामाशाह महेश मनोहरलाल व्यास ने 11 हजार, पेंटर नानेश प्रजापत ने 11 हजार, गिरिराज सोनी ने 11 हजार, संजय प्रजापत ने 11 हजार, गोवर्धन वैष्णव ने 5100, हरिओम व्यास ने 5100, हरीश विजयवर्गीय ने 5100, किशनलाल व्यास ने 5 हजार, गणेशलाल जाट ने 5100, कमला देवी ने 3100, संजय व्यास ने 2100 रुपए लॉकडाउन के दौरान गायों के रचके और गोशाला में हो रहे टीनशेड निर्माण के लिए दिए। भरत जाट ने बताया कि गोशाला में करीब 150 गाय के खाखला और चारा के लिए 3 लाख रुपयों की लागत से 40 गुणा 60 का टीनशेड का निर्माण, गायाें के पीने के पानी के लिए प्याऊ का निर्माण किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhamashahs assisted Rs 1.50 lakh in Goshala Full Article
0 भामाशाहों ने गोशाला में दी 1.50 लाख की सहायता By Published On :: Fri, 01 May 2020 23:30:00 GMT श्री तुलसी गोशाला में क्षेत्र के भामाशाहों ने 1 लाख 50 हजार की सहायता राशि भेंट की। महेश मनोहरलाल व्यास, पेंटर नानेश प्रजापत, गिरिराज सोनी, संजय प्रजापत ने क्रमश: 11-11 हजार, गोवर्धन वैष्णव, हरिओम व्यास, हरीश विजयवर्गीय, गणेशलाल जाट ने क्रमश: 5100-5100, किशनलाल व्यास ने 5 हजार, कमला देवी ने 3100, संजय व्यास ने 2100 रुपए लॉकडाउन के दौरान गायों के रजके और गोशाला में हो रहे टीनशेड निर्माण के लिए दिए। भरत जाट ने बताया कि 150 गाय के खाखला और चारा के लिए 3 लाख रुपयों की लागत से 40 गुणा 60 का टीनशेड का निर्माण, गायाें के पीने के पानी के लिए प्याऊ का निर्माण किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhamashahs help 1.50 lakh in Goshala Full Article
0 हथकढ़ शराब बनाते एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस ने 1500 लीटर वाश नष्ट किया By Published On :: Fri, 01 May 2020 23:30:00 GMT क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अाराेपी काे गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हाे गया। पुलिस ने इस दाैरान 1500 लीटर देसी महुए की वाश को नष्ट किया। थानाधिकारी मुकेश खटीक ने बताया कि अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ का अभियान के तहत डीएसपी कुंभलगढ़ नरपत सिंह के दिशा-निर्देशन में उनके नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन एक टीम बनाई। आमेट के समीप आइडाणा ग्राम पंचायत के बांडा गांव में प्रेम सिंह पुत्र जय सिंह सोलंकी निवासी बांडा अपने खेत पर सत्तू पुत्र गणेश भील निवासी काबरा मंगरा के साथ भट्टी लगाकर गुड़, महुए की शराब बना रहे थे।टीम के पहुंचने पर मौके से दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिसमें पुलिस टीम ने सत्तू भील को पकड़ लिया, जबकि प्रेम सिंह भाग गया। पुलिस ने मौके से 5 लीटर शराब जब्त की अाैर 1500 लीटर वाश, 25 मटके, दो प्लास्टिक के केन में भरी महुए की वाश नष्ट कर आरोपी सत्तू को आमेट थाने लेकर आए। टीम में एसआई निसार खान, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अंबालाल, कांस्टेबल कुलदीप, गोविंद, संजय, जयनारायण शामिल थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 समीचा में तेंदुए का आतंक, 10 दिन में तीन मवेशियों को मार डाला By Published On :: Fri, 01 May 2020 23:30:00 GMT कुंभलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत समीचा में विगत दस दिनाें से तेंदुए का आतंक है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। विगत दस दिनाें में तेंदुआ आबादी इलाके में घुसकर मवेशियाें काे मार रहा है। गुरुवार रात 2 बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में समीचा के कालकी माेवड़ी में केसर सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह के बाडे़ में घुसा और एक बछड़ी काे मार डाला। जिस बाड़े में तेंदुआ आया उससे सटी आबादी बस्ती है। ग्रामीणाें ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि गत सप्ताह ही तेंदुआ उपला भीलवाड़ा में ही तेजाराम भील के बाड़े से एक बकरी, किशन सिंह के बाड़े से एक बकरी का शिकार कर चुका है। इसके साथ ही कन्नाराम के बाडे़ में जब तेंदुआ घुसा ताे जाग हाेने पर तेंदुआ भाग गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 40 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद, एक मोटरसाइकिल जब्त, दो गिरफ्तार By Published On :: Sat, 02 May 2020 23:30:00 GMT गजपुर चौकी पुलिस ने शनिवार को कोयल तिराहा पर भारी मात्रा में अवैध देशी महुआ की हथकढ़ शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की।केलवाड़ा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब परिवहन की सूचना पर गजपुर चौकी से प्रभारी हैडकांस्टेबल इंद्रसिंह डोडिया मय जाप्ता कांस्टेबल रोहिताश्व, विक्रमसिंह की टीम ने कोयल तिराहा पर नाकाबंदी की।इस बीच सायों का खेड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जो नाकाबंदी देखकर भागने लगे। संदिग्ध होने से पुलिस पे दोनों व्यक्तियों को घेरा डालकर पकड़ा। पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम दयालसिंह उर्फ भैरूसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत, सुरेन्द्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह राजपूत निवासी वाड़िया की भागल परावल थाना खमनोर जिला राजसमंद बताया। उनके पास दो प्लास्टिक के कट्टों में पाउच बना कर अवैध हथकढ़ शराब भरी पाई गई। मौके पर नाप किया गया तो उक्त अवैध हथकढ़ शराब 40 लीटर पाई गई। अवैध शराब और मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। इस संबंध में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। दोनों अभियुक्तों को जेसी के आदेश पर जिला कारागृह राजसमंद में भेजा गया।अवैध शराब की तस्करी करते दो आराेपी गिरफ्तारपुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दाे आरेापियों काे गिरफ्तार किया है। भीम थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि राजसमंद एसपी भुवन भूषण यादव के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भीम पुलिस डीएसपी समंदर सिंह के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को अवैध शराब के अलग- अलग मामलों में देर रात नाकाबंदी की गई। चूना का भट्टा के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार प्रकाश सिंह पुत्र पूरण सिंह रावत निवासी समेलिया थाना भीम से 10 लीटर देशी हथकढ़ शराब व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया। दूसरी ओर गांगाजी का खेड़ा से कुंडाल की गुआर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बर के स्कूटी पर सवार प्रवीण सिंह पुत्र वीरम सिंह रावत निवासी कुंडाल की गुआर को संदिग्ध होने पर चैक किया तो उसके कब्जे से 5 लीटर हथकढ़ देशी शराब मिली। पुलिस ने अवैध शराब और दुपहिया वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्ततार किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 40 liters illegal handcuffs recovered, one motorcycle seized, two arrested Full Article
0 गुजरात, महाराष्ट्र और एमपी से 1000 से ज्यादा प्रवासी पहुंचे राजसमंद, बाॅर्डर और आरके अस्पताल में में जांच के लगी लंबी कतार By Published On :: Sat, 02 May 2020 23:30:00 GMT गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित बाहरी राज्याें में फंसे 1000 से ज्यादा प्रवासी शुक्रवार रात से शनिवार दाेपहर तक जिले में पहुंचे। बॉर्डर पर फंसे इन प्रवासियाें काे बसाें से राजसमंद लाया गया। जिले के नेगड़िया बॉर्डर पर बसाें से उतारकर एक-एक प्रवासी की स्वास्थ्य जांच कर सभी काे आरके अस्पताल, नाथद्वारा राजकीय अस्पताल में भेजा जाता रहा। यहां दाेबारा इनकी स्वास्थ्य जांच कर सभी प्रवासियाें काे अपने-अपने क्षेत्र में क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। यह क्रम दिनभर चला। इसमें चिकित्सा विभाग, प्रशासन सहित पुलिस का भी सहयाेग रहा। प्राथमिक जांच में अब तक इन प्रवासियाें में काेइर् भी काेराेना संक्रमित नहीं पाया है।नेगड़िया टाेल नाके सहित आरके अस्पताल, नाथद्वारा अस्पताल में इनकी स्वास्थ्य जांच के लिए कतार रही। इनमें राजसमंद पंचायत समिति और शहरी क्षेत्र में 300 प्रवासी गुजरात, महाराष्ट्र और एमपी से आए हैं। आमेट क्षेत्र में 310 प्रवासियाें काे क्वारेंटाइन सेंटर पर लाया गया।शहर और राजसमंद पंचायत समिति की 33 पंचायताें में 300 से ज्यादा प्रवासी आचुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के जवाहर नवाेदय केंद्र और पंचायत स्तर के क्वारेंटाइन सेंटर पर भर्ती कराया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today More than 1000 migrants arrived from Gujarat, Maharashtra and MP, long queues of check in border and RK hospital Full Article
0 नेगडिया के आसपास के गांवों में घर-घर सर्वे, 600 परिवारों की जानकारी ली, सेंटर को किया सैनिटाइज By Published On :: Sat, 02 May 2020 23:30:00 GMT नेगड़िया स्कूल में बने क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को स्कूल के हर कमरे और परिसर को सेनेटाइज किया गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की 29 टीम के 58 सदस्यों ने नेगड़िया सहित आसपास के गांवों के घर घर में सर्वे किया। टीम ने करीब 600 परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि देलवाड़ा तहसील की नेगड़िया पंचायत के रठूंजना निवासी मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह पॉजिटिव आई थी।रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने नेगड़िया पंचायत मुख्यालय जहां की स्कूल के क्वारेंटीन सेंटर पर युवक को रखा गया था वहां कफ्र्यू लगा दिया। इधर पूर्व में करोली में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के बाद से इलाके में लगातार सर्वे जारी है, एक बार सर्वे का काम पूरा हो गया है, वहीं कुछ गांवों में दूसरी बार सर्वे शुरू किया जा रहा है। करोली के 7 किमी के दायरे में नेगड़िया भी आ रहा है, वहां भी कुल 3 बार सर्वे किया जाएगा। सचिव वीरेंद्र छाजेड़ ने बताया कि मरीज के साथ सेंटर में रुके 7 अन्य लोगों, मरीज के भाई सहित सेंटर में कार्यरत अध्यापकों, पंचायत कर्मियों को भी नाथद्वारा ला कर जांच की गई। सभी को क्वारेंटीन किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 जीरण में दस गांवों के 50 युवाओं ने प्रवासी लोगों के आने सूचना की जिम्मेदारी संभाली By Published On :: Sun, 03 May 2020 23:30:00 GMT प्रवासी लोगों के आने सूचना की जिम्मेदारी युवाओं ने संभाल रखी है। सरपंच चन्द्रभान सिंह चूंडावत ने बताया कि प्रत्येक राजस्व गांव में 50 युवा अपने-अपने गांव में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी बदौलत टेगी में गुजरात से आए प्रवासी लोगों को बस स्टैंड से सीधे देवगढ़ सीएचसी ले गए। स्क्रीनिंग के बाद मुख्यालय पर क्वारेंटाइन किया। 10 प्रवासी लोगों को स्कूल में शिफ्ट किया। टेगी में दो महिलाओं को होम आइसोलेशन पर रखा। सरपंच ने बताया कि सोमवार से 18 मई तक क्वारेंटाइन व्यक्तियों के लिए भोजन का मेन्यू अलग-अलग तैयार किया। इसी प्रकार से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल विजयपुरा के क्वारेंटाइन केन्द्र में आने वाले लोगों के लिए व्यापार मंडल कामलीघाट ने भाेजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। विजयपुरा ग्राम पंचायत के बाहर से आने वाले लोगों को विजयपुरा स्कूल में रखा गया। यहां कामलीघाट व्यापार मंडल ने भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 8 साल से उपयोग कर रहा था बिना सत्यापित कांटा, उपभोक्ताओं को 10 से 20 किलो तक कम दिया गेहूं By Published On :: Mon, 04 May 2020 23:30:00 GMT क्षेत्र की शिशवी ग्राम पंचायत में राशन डीलर के इलेक्ट्रिक कांटे में गड़बड़ी कर कम राशन देने पर सोमवार को प्रवर्तक निरीक्षक और विधिक बाट-माप अधिकारी दुकान पर पहुंचे और उपभोक्ताओं के राशन के कट्टे निकलवा कर उनका वजन किया, जिनमें 10 से 20 किलो गेहूं कम निकला। डीलर जिस कांटे का 8 साल से उपयोग कर रहा था वह विभाग से सत्यापित नहीं था। इस पर राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई।उल्लेखनीय है कि रविवार को राशन डीलर ने मई महीने का राशन दिया था। उपभोक्ताओं ने राशन डीलर प्रताप सिंह पर इलेक्ट्रिक कांटे में गड़बड़ी कर गेहूं और दाल कम देने का आरोप लगाया था। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को शिकायत की जांच को लेकर प्रवर्तक निरीक्षक लोकेश जोशी, विधिक बाट माप अधिकारी रामा अवतार पुनिया मौके पर पहुंचे और राशन डीलर की दुकान का ताला खुलवाया गया।उपभोक्ताओं ने डीलर के व्यवहार को लेकर जताया असंतोष : मौके पर उपभोक्ताओं के बयान लिए। दुकान में पड़े उपभोक्ताओं के राशन के कट्टों को बाहर निकलवाकर वजन करवाया, जिसमें उपभोक्ता शंकरलाल गायरी को 30 किलो गेहूं मिलना था, उसके कट्टे में 25 किलो ही था। किशन गमेती को 80 किलो मिलना था और 60 किलो ही मिला। करीब सभी उपभोक्ताओं को 10 से 20 किलो गेहूं और 300 ग्राम दाल कम दी गई। प्रवर्तक निरीक्षक ने राशन डीलर से मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं को पूरा राशन दिलवाया। उपभोक्ताओं ने राशन डीलर के व्यवहार को लेकर असंतोष जताया। विधिक बाट माप अधिकारी ने राशन डीलर के कांटे की जांच की, जिसमें पता चला कि राशन डीलर पिछले 8 साल से बिना सत्यापित करवाए कांटे का उपयोग कर रहा था। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 का उल्लंघन करने पर मौके से कांटा जब्त किया। राशन डीलर के काटे में गड़बड़ी कर कम राशन देने पर डीलर के खिलाफ विभागीय प्रकरण दर्ज कर, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई।जांच में शिकायत सही पाई गई^जांच में शिकायत सही पाई गई है तथा संबंधित उचित मूल्य दुकानदार के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित है। कोरोना महामारी के संकट में कुछ राशन डीलरों द्वारा राशन वितरण में जो इस प्रकार की अनियमितता की जा रही है, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। उचित मूल्य दुकानदारों की राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।-लोकेश जोशी, प्रवर्तक निरीक्षक, नाथद्धारा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Been using for 8 years without verified fork, gave consumers less than 10 to 20 kg of wheat Full Article
0 160 चालान बनाकर 16 हजार जुर्माना वसूला, 14 वाहन जब्त By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:39:00 GMT कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने और बिना मास्क के घूमने वालों पर मंगलवार को कार्रवाई कर 14 वाहन जब्त कर 160 चालान बनाकर 16 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। चारभुजा में बिना मास्क घूमते 30 लोगों पर कार्रवाई की गई।एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि जिलेभर में लॉकडाउन की पालना करवाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए कार्रवाई की गई। विगत 2 दिनों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करते हुए बिना मास्क और बिना वजह इधर-उधर घूमते रहे। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए, जिस पर पुलिस ने 160 चालान बनाकर 16000 का जुर्माना वसूल किया, वहीं बिना वजह घूमने वाले लोगों के 14 वाहन जब्त किए। चारभुजा थाना अधिकारी योगेंद्र व्यास ने लॉकडाउन की पालना नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लोगों पर कार्रवाई की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 10वीं तक के विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम दाे घंटे से बढ़कर तीन गुना हुआ, मानसिक स्वास्थ्य को हो सकता है खतरा By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT प्रदेश के 10वीं कक्षा के करीब 10 लाख विद्यार्थियों की अगले साल के बोर्ड एग्जाम की तैयारी ऑनलाइन क्लासेस पर निर्भर हो गई है। अब तक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूरी बनाने वाले छात्रों का अधिकांश समय अब इन गैजेट पर ही बीत रहा है। कोरोना लॉकडान के चलते ग्रीष्मकाल में तो प्रोविजनल कक्षाएं हुई नहीं। अब सारे सरकारी स्कूल सितंबर तक खुलने के आसार हैं। देर तक ऑनलाइन स्टडी का असर छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है।प्रदेश के स्कूल ऑनलाइन शिक्षा में इतने अभी दक्ष नहीं हैं। देश में बहुत कम प्रोफेशनल ही इसमें स्किल्ड हैं। कई स्टडीज के अनुसार 10वीं तक के विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम अधिकतम 2 घंटे होना चाहिए यह इस समय 3 गुना हो चुका है। अधिक समय तक वर्चुअल वर्ल्ड से अधिक जुड़े रहने से बच्चों ऑटिज्म की शिकायत भी हो सकती है। नॉलेज और आईक्यू स्तर पर भी प्रभाव पड़ता है। प्रदेश में इस साल ऑनलाइन का यह पहला प्रयोग है। इसलिए नवाचार होते रहेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 जावद भोजनशाला से रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे हैं कार्यकर्ता By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT डेढ़ महीने से जावद में स्थापित भोजनशाला का संचालन में स्थानीय कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे हुए है। करीब 450 लोगों को यहां से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां से मेहता मगरी छात्रावास, जावद, धोइंदा के आसपास, पलेवा मगरी, बांडियानाला क्षेत्र में भोजन पहुंचाया जा रहा है।स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से भोजनशाला संचालित है। नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल, तुलसीराम पालीवाल, दिलीप, महेश पालीवाल, राजेश, नरेश पालीवाल, दिनेश पालीवाल, रमेश पालीवाल, लोकेश, दुर्गाशंकर, राजाबाबू, नारायण पालीवाल, रमेश लोहार, मोतीलाल कुमावत, राजू पालीवाल, रणजीत पालीवाल, अशोक, योगेश, अजय, तरूण, मोहन पालीवाल, लक्ष्मीनारायण पालीवाल, नितेश, हंसमुख, नानालाल, पवन राजपूत, बंटी राजपूत आदि कार्यकर्ता नियमित सेवा में मुस्तैद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Workers are supplying food to 450 needy people daily from Javad Khanshala Full Article
0 रिटेलर सब्जी वाले को प्रति 100 रुपए पर देने होंगे 2 रुपए, किसान से लेने के बाद मंडी में ही सब्जी 10 प्रतिशत तक हो रही मंहगी By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT राज्यसरकार ने बुधवार से होलसेल सब्जी विक्रेताओं पर 2 प्रतिशत कृषक कल्याण टैक्स (केकेटी) लगा दिया है। होलसेल सब्जी विक्रेता अपने ग्राहक रिटेलर सब्जी वाले से 2 प्रतिशत लेगा। इससे किसान से लेने के बाद मंडी में ही सब्जी 10 प्रतिशत मंहगी हो जा रही है। रिटेलर सब्जी की खराबी, ट्रांसपोर्ट और अपना मुनाफा निकाल कर मंडी से 25 से 30 प्रतिशत तक मंहगी सब्जी बेच रहे हैं। कुछ सब्जी वाले अपना मुनाफा ही 50 प्रतिशत तक रख कर लोगों को लूट रहे हैं।राज्य सरकार ने राजस्थान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1961 (1961 के अधिनियम संख्या 38) की धारा 17- क के तहत मंडी में लाई गई कृषि उपज पर मंडी समितियों को 2 प्रतिशत टैक्स लेने के निर्देश दिए हैं। होलसेल विक्रेता अब रिटेलर सब्जी वाले से प्रति 100 रुपए पर 2 रुपए अतिरिक्त चार्ज करेंगे। इससे मंडी में ही सब्जी अब 10 प्रतिशत मंहगी हो जाएगी। अब तक रिटेलर सब्जी वाले मंडी में होलसेल विक्रेता को प्रति 100 रुपए पर 8 प्रतिशत दामी दे रहे थे। अब 2 प्रतिशत टैक्स लगने से किसान से लेते ही सब्जी 10 प्रतिशत मंहगी हो जा रही है। लोगो के पास आने तक सब्जी 25 से 50 प्रतिशत तक मंहगी हो रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Retailer vegetable will have to pay 2 rupees per 100 rupees, after taking it from the farmer, the vegetable will be 10 percent more expensive in the market. Full Article
0 नारायण सेवा संस्थान ने भोजन के 70 हजार पैकेट और 38 हजार मास्क किए वितरित By Published On :: Thu, 07 May 2020 12:26:00 GMT नारायण सेवा संस्थान कोरोनामहामारी से उपजे हालात के बीच वंचितों को भोजन, मास्क और राशन किट प्रदान करके उनके जीवन को बचाने का काम कर रही है। कोरोना रिलीफ सेवा विंग पूरे शहर में प्रति दिन भोजन के पैकेट बांट रही है। जिसमेंऑटो रिक्शा चालक, प्रवासी, स्थानीय निवासी औरझुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग शामिलहैं।लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ये संस्था 70 हजार से अधिक भोजन पैकेट, 38 हजार मास्क और 1650 परिवारों राशन सामग्री भी वितरित कर चुकीहै।नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 'हमारी कोरोना रिलीफ सेवा विंग जरुरतमंदों को निशुल्क भोजन, मास्क और राशन किट मुहैया कराने में जुटी हुए है। साथ मेंदिव्यांग लोगों द्वारा निर्मित मास्क का वितरण और घनी आबादी वाले इलाकों को सैनिटाइज करने का काम लगातार किया जा रहा है। 1650 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया जा चुका है।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही घर-घर जाकर सामान बांट रही टीम। Full Article
0 प्रवासियों को ठहराने में जुटा प्रशासन, 500 प्रवासी आ चुके चारभुजा By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT तहसील क्षेत्र के प्रवासियों का बाहरी राज्यों से आने का क्रम जारी है। प्रवासियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन इनके ठहराव के लिए मुस्तैदी से जुट गया है। प्रवासियों के लिए समाजसेवी भी आगे आए हैं। चारभुजा के तहसीलदार पर्वतसिंह राठौड़ ने बताया कि वोराठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष देवीलाल कोठारी ने नोजीबाई खिमराज कोठारी झीलवाड़ा हॉल मुम्बई मलूंड ने अपनी माता की स्मृति में हिमाचलसूरी में क्वारेंटान सेंटर में ठहरे 80 प्रवासियों के लिए 14 दिनों तक का सम्पूर्ण खर्चा वह किया जाएगा, जिसके लिए संस्था ने 85 हजार की आर्थिक मदद की है। महाराष्ट्र से गुरुवार को 110 प्रवासी चारभुजा पहुंचे। अब तक तीन दिनों में प्रवासियों की संख्या 500 तक पहुंच गई है। कस्बे के चारों क्वारैंटाइन सेंटर माहेश्वरी सेवा सदन, अंजली पैलेस, पूर्णिमा गेस्ट, हिमाचल सूरी धर्मशाला प्रवासियों से पूरी भरने के बाद अब चारभुजा स्थित महाश्रमण विहार में 110 प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाकर रखा गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article