0 रोजाना 800 जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा है भोजन, अब तक एक लाख 9 हजार के पैकेट कर चुके वितरित By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के चलते रोजगार संकट झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए यहां तुलसी साधना शिखर पर जन सहयोग से संचालित भोजनशाला से अब रोजाना करीब 800 जरूरतमंदों को एक समय भोजन मुहैया कराया जा रहा है। पहले यह संख्या सुबह-शाम ढाई हजार थी। भोजनशाला से अब तक एक लाख नौ हजार भोजन के पैकेट जरूरतमंदों में बांटे जा चुके हैं।लाॅकडाउन के कारण शहर में बेरोजगार हुए दिहाड़ी मजदूरों, गरीब व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए गत 25 मार्च से यह भोजनशाला नियमित संचालित है। स्थानीय नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से संचालित भोजनशाला के लिए दानदाताओं से सहयोग जुटाया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक यहां से प्रतिदिन सुबह-शाम ढाई हजार से अधिक जरूरतमंदों को तैयार भोजन मुहैया कराया गया। इस बीच, खाद्य सुरक्षा, जन-धन, अंत्योदय आदि कल्याणकारी योजनाओं से बीपीएल एवं स्टेट बीपीएल परिवारों के निशुल्क गेहूं, दाल आदि सामग्री व नकद राशि से लाभान्वित होने से अब इन्हें काफी राहत पहुंची है। साथ ही मॉडिफाइड लॉकडाउन में कुछ कामकाज सुचारू होने से भी रोजगार के आसार बंधे हैं।भोजनशाला व्यवस्था में जुटे जनप्रतिनिधियों ने उक्त स्थिति को देखते हुए तय किया कि अब उन लोगों को ही मुफ्त भोजन दिया जाएगा, जिन्हें खाद्य सुरक्षा सहित किसी योजना से मदद नहीं मिल पाई है। हालांकि इनके लिए रोजगार के रास्ते जरूर खुलने लगे हैं। इसके मद्देनजर अब भोजनशाला से ऐसे चिन्हित करीब 800 लोगों को एक समय का भोजन दिया जा रहा है। कार्यकर्ता शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे हैं।नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक, पार्षद विजय बहादुर जैन, हेमंत रजक, रोहित पंचोली, दीपक शर्मा आदि के मार्गदर्शन में यह भोजनशाला आगामी दिनों में भी संचालित रहेगी ताकि स्थिति सामान्य होने तक जरूरतमंदों को राहत मिलती रहे। कार्यकर्ता राकेश प्रजापत, कुलदीप बोहरा, नीलेश रांका, मनीष बोहरा, सोनू छीपा, रतन जाट, सोहन सरगरा, प्रमोद बडारिया, हैडन गौरवा, शंकर खटीक, नरेन्द्रसिंह, विक्रम जादौन, बबलू रेगर, अर्पित जैन, पवन गमेती, अर्जुन गमेती आदि व्यवस्थाओं में मुस्तैद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 बीपीएल परिवार की बेटी के विवाह के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता 20 से बढ़ाकर 31 हजार की By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से बीपीएल परिवार की बेटियों के विवाह के अवसर पर सहयोग के लिए “सहयोग एवं उपहार योजना” संचालित है। इसके तहत बीपीएल परिवार की बेटी के विवाह पर पहले जो 20 हजार रुपए मिलते थे वे अब बढ़ाकर 31 हजार रुपए कर दिए गए हैं। यह सहायता अधिकतम 2 बेटियों के विवाह पर दी जाती है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक गिरिश भटनागर ने बताया कि राज्य सरकार ने आदेश जारी कर इस योजनांतर्गत अनुसूचित जाति, अनु. जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्या के विवाह पर देय सहायता राशि 20 हजार रुपए से बढ़ाकर 31 हजार रुपए कर दी है। कन्या के 10वीं उत्तीर्ण होने एवं स्नातक पास होने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि क्रमशः 10 हजार रुपए एवं 20 हजार रुपए यथावत रखी गई है। इसी प्रकार योजना के तहत अनु.जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों को छोड़कर शेष सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्ड धारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं की 18 वर्ष या अधिक आयु की कन्या के विवाह पर पूर्व में देय 20 हजार रुपए के स्थान पर 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। कन्या के दसवीं एवं स्नातक उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि क्रमशः 10 हजार एवं 20 हजार रुपए पृथक से देय होगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 3 नई श्रेणियों को लाभ देने का निर्णय किया है। विशेष योग्यजन की पुत्रियाें, महिला खिलाड़ी के स्वयं के विवाह होने एवं पालनहार योजना की लाभार्थी कन्या जो 18 वर्ष या अधिक आयु की है, को भी विवाह पर 21 हजार रुपए की सहायता, दसवीं पास होने पर 10 हजार रुपए तथा स्नातक पास होने पर 20 हजार रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।योजनान्तर्गत आवेदन ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन विवाह दिनांक से छह माह तक किया जा सकेगा। विशेष योग्यजन आवेदकों के लिए 40 प्रतिशत या अधिक निशक्तता का प्रमाण पत्र होना आवश्यक होगा। महिला खिलाड़ी के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 प्रशासन हुआ सख्त, बगैर मास्क घूमने वाले 60 लोगों के काटे चालान By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को फलासिया थाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 जनों के चालान काटे। इसके साथ ही नायब तहसीलदार ने उपतहसील क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के भी सख्त निर्देश दिए। तहसीलदार सुरेश मेहता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के बाद एसडीएम अक्षय गोदारा (आईएएस) के निर्देशों पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह राव, फलासिया थानाधिकारी उम्मेदीलाल मय पुलिस जाब्ता पंचायत समिति मुख्यालय पर जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान मुख्यालय पर राज्य सरकार के आदेशों कि अवहेलना कर बिना मास्क सार्वजनिक स्थल पर घूमने और बिना मास्क ग्राहकों को सामान विक्रय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लोगों के चालान काटकर जुर्माना राशि वसूल की। इसके साथ ही थानांतर्गत बिछीवाड़ा में 6 और कोल्यारी में 4 लोगों के चालान काटते हुए जुर्माना राशि वसूली। कार्रवाई के दौरान कांतिलाल पटवारी फलासिया, रतन बोदर पटवारी बिछीवाड़ा, रामविलास पटवारीसोम के साथ पुलिस जाब्ता मौजूद था।जयसमंद। जावरमाइंस पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 34 लोगों और 5 दुकानदारों को बिना मास्क लगाने पर कार्रवाई की। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया की गश्त के दौरान कई लोग सड़क पर बिना मास्क लगाए घूमते हुए मिले। वहीं पांच दुकानदार भी बिना मास्क सामान विक्रय करते मिले। जिसपर पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने के मामले में 34 लोगों और 5 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।मादड़ा| ग्राम पंचायत के अंतर्गत 3 गांवाें में उचित मूल्य सेंटर मादड़ा के राशन डीलर अाैर उसके सहयोगी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के 3 गांवाें में घर-घर जाकर राशन का गेहूं निशुल्क बांटा। भूरी लाल मेघवाल से मिली जानकारी के अनुसार उचित मूल्य सेंटर मादड़ा के डीलर लक्ष्मी लाल उनके सहयोगी बाबूलाल जैन ने समाजसेवी रूप सिंह चौहान और निगरानी दल की मौजूदगी में मातासुला पीपली खेड़ा और बिलड़िया के खाद्य सुरक्षा सूची में सम्मिलित परिवारों को घर-घर जाकर निशुल्क गेहूं बाटा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Administration becomes strict, challans of 60 people without mask Full Article
0 साकरोदा गांव में एक किलाे की जगह 800 ग्राम दाल ताैलते हुए राशन डीलर काे पकड़ा By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT साकराेदा गांव के उपभाेक्ताओं ने राशन डीलर काे दाल दाे साै ग्राम तक कम ताैलते हुए पकड़ा। हंगामे के बाद नायब तहसीलदार माैके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लाेगाें काे शांत किया। सरकार ने लाेगाें काे राशन सामग्री घर-घर बांटने के लिए निर्देश दे रखे हैं।लाेगाें ने बताया कि साकरोदा में राशन डीलर शांति लाल जैन एक किलाे दाल की बजाय 800 ग्राम ताैल रहा था।मौके से सर्फ की 34 पैकिंग की थैलियाें के अंदर 31 किलो दाल मिली। इस पर लाेगाें ने हंगामा कर दिया। लाेगाें ने कम दाल देने पर शिकायत की। लाेगाें ने बताया कि काेराेना संकट के इस दाैर में लाेगाें काे दाल कम ताैली जा रही है। मौके पर मावली नायब तहसीलदार मदन सिंह राव, सरपंच कृष्णगोपाल पालीवाल, ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल आमेटा, पटवारी, पूर्व उपसरपंच गणेश पालीवाल, बबलू पालीवाल, नरेश पालीवाल, ईश्वर पालीवाल, सुशील पालीवाल उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ration dealer caught holding 800 grams of pulses in place of a fort in Sakroda village Full Article
0 स्वच्छ केलवा हरित केलवा टीम ने 100 से ज्यादा परिंडे लगाए, 700 मास्क बांटे By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT स्वच्छ केलवा हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की तरफ से कस्बे में विभिन्न जागरूकता अभियान शुरू किए थे। पक्षियों के लिए 100 से ज्यादा परींडे लगाए हैं। लाेगाें ने दाना, पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया। मास्क लगाओ अभियान के तहत 700 मास्क बांटे। आरोग्य सेतु एप अभियान के तहत 250 से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया गया। एप्लीकेशन के उपयोग करने का तरीका समझाया गया। काेराेना में सहयाेग देने वाले कर्मवीरों का सम्मान किया है। लाेगाें में पेंटिंग के माध्यम से जन जागरूकता लाने के लिए ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। केलवा बस स्टैंड पर सड़क पर पेंटिंग बनाकर जागरूकता का काम किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
0 स्क्रीनिंग से कोरोना को हराने में जुटे विभाग, 3 नई एएनएम की नियुक्ति, अब तक 102 नई एएनएम मिली, 29 जीएनएम भी By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT जिले में अब तक लिए गए 558 में से 536 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, जो सभी निगेटिव ही रही है। सबसे बड़ी राहत ये है कि पिछले दिनों पीपलखूंट के पावटी पाडा से कोरोना मरीज की मौत हो गई और बंबोरी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। यहां से लिए गए अब तक के सभी सैंपल भी निगेटिव आए हैं। जिले के चिकित्सा विभाग के लिए जहां 99 अलग-अलग जगहाें पर 99 नई एएनएम मिली, वहीं शुक्रवार को 3 और नई एएनएम को नियुक्त दी गई। ऐसे में जिले में अब 102 नई एएनएम मिल गई है, जबकि 29 जगहों पर नए जीएनएम को चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को ही ड्यूटी ज्वाइन करवाई थी।सैंपल कम लेकिन, स्थिति सहीमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके जैन ने बताया कि जिले में सैंपल लेने की गति कम जरूर है, लेकिन संदिग्धों के सैंपल ही लिए जा रहे हैं। इसी के निर्देश है। जरूरत वाले स्थानों पर सैंपलिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध स्क्रीनिंग में चिह्नित हो जाते हैं। जनसंख्या के हिसाब से सैंपल की गति सही है। चिकित्सा टीम द्वारा घर-घर सर्वे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार तक जिले में कुल 558 सैंपल लिए गए है। इनमें से 536 नेगेटिव रहे हैं। 18 सैंपल की रिपोर्ट पैंडिंग है। होम क्वारंटाइन 1547 और इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन 74 है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Departments involved in defeating Corona through screening, appointment of 3 new ANMs, 102 new ANMs so far, 29 GNMs Full Article
0 1 मई को होगा 'मिसेज सीरियल किलर' का प्रीमियर, जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी ने मजेदार वीडियो कॉल के जरिए की अनाउंसमेंट By Published On :: Wed, 15 Apr 2020 11:16:00 GMT जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी जल्द ही नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन के बीच ही इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स में 1 मई को होने वाला है। फिल्म की लीड कास्ट ने इस बात की अनाउंसमेंट बड़े ही मजेदार तरीके से एक वीडियो कॉल के जरिए की है।जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रीमियर की डेट बताते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें जैकलीन मनोज बाजपेयी से वीडियो कॉल करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने प्रीमियर पर पहनी जाने वाली ड्रेस की सलाह मांगते हुए मनोज को डेट भूलने पर धमकी भी दी है। वीडियो को और मजेदार बनाते हुए जैकलीन ने मनोज बाजपेयी का फैमस डायलॉग, ‘तेरी कह के लूंगा’ भी कहा है, जिसे सुनकर मनोज भी हंस देते हैं।वीडियो के साथ जैकलीन लिखती हैं, 'मिसेज सीरियल किलर, नेटफ्लिक्स पर 1 मई को। आपके देखने का इंतजार नहीं कर सकती। काफी थ्रिल्ड हूं। नोट- टक्सीडो पहनना मत भूलना, मनोज बाजपेयी'।नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' को फराह खान ने प्रोड्यूस किया है वहीं इसका निर्देशन इनके पति शिरीष कुंदर ने किया है। इससे पहले भी जैकलीन फर्नांडिस नेटफ्लिकस की फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ चुकी हैं।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Mrs Serial Killer' premieres on May 1, Announcement by Jacqueline Fernandes and Manoj Bajpayee via fun video call Full Article
0 परिवार से दूर फंसे सलमान, जया समेत कई सेलेब्स, लॉकडाउन 2.0 घोषित होते ही टूटी वापसी की उम्मीद By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 13:06:38 GMT मुंबई. देश में 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को पूरा हुआ। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 2.0 का ऐलान कर दिया, जो 15 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। ऐसे में बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज की घर वापसी की उम्मीदें एक बार फिर टूट गई हैं, जो पहले लॉकडाउन के चलते अपने परिवार से दूर दूसरे देशों और शहरों में फंस गए थे। इनमें जया बच्चन, सलमान खान, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, मौनी रॉय और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त जैसे नाम शामिल हैं।दिल्ली में फंसी हैं जया बच्चनअमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन अभिनेत्री होने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। जब पहला लॉकडाउन घोषित हुआ, तब वे संसद की कार्रवाई में शामिल होने दिल्ली में मौजूद थीं। उनके 72वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, "लॉकडाउन के चलते जया मुंबई नहीं लौट सकीं। दिल्ली में वे अपने घर में हैं और सुरक्षित हैं। और हां जाहिरतौर पर उनका दिन बिना फेसटाइम के नहीं गुजरता। ऐसा लगता है कि हम सभी साथ हैं।"पनवेल में फंसे सलमान खानसुपरस्टार सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस फंसे हैं। वे बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा और भांजे आहिल के साथ वहां गए थे। इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वापस नहीं आ सके। एक वीडियो शेयर कर सलमान ने खुद बताया था कि वे वहां फंस गए हैं और उन्हें अपने घरवालों की याद सता रही है। कुछ दिनों पहले सलमान के पिता सलीम खान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था, "जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है कि मेरा बेटा मुझसे इतने दिनों से दूर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह मेरे बिना रो रहा है या फिर बहुत याद कर रहा है। वह पूरी तरह समझ रहा है कि यह जिम्मेदारी लेने का वक्त है। दूर रहने में ही भलाई है।"##संजय दत्त अपने घर में अकेलेसंजय दत्त अपने घर (बांद्रा एंपीरियल) में अकेले हैं और 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शो देखकर समय बिता रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने नॉनवेज और ड्रिंक तक छोड़ रखा है। संजय दत्त के दोस्त और 'सरबजीत' (2016) जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि बाबा (संजय) की पत्नी मान्यता और बच्चे दुबई में फंस गए हैं। वे वहां वैकेशन मनाने गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके।##करजत में फंसे हैं अर्जुन रामपालअभिनेता अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स और 7 महीने के बेटे के साथ मुंबई से करीब 80 किमी. दूर करजत में फंसे हैं। वे वहां अपनी फिल्म 'भीमा कोरेगांव' की शूटिंग कर रहे थे। जब बॉलीवुड में 19 से 31 मार्च तक शूटिंग पर प्रतिबंध लगाया तो अर्जुन ने यह समय करजत में ही बिताने का फैसला लिया। ताकि प्रतिबंध हटते ही बची हुई शूटिंग पूरी कर सकें। लेकिन इसी बीच 24 मार्च को पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया और रामपाल वहीं फंसे रह गए। अर्जुन के दोस्त राहुल मित्रा ने उनके बारे में यह जानकारी दैनिक भास्कर के साथ शेयर की थी।##दुबई में फंसी मौनी रॉयटीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं मौनी रॉय एक ऐड शूट के सिलसिले में दुबई गई थीं। लेकिन इसी बीच देश में घोषित हुए लॉकडाउन के चलते वे वहीं अटक गईं। हालांकि, वहां से भी वे दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की चिंता कर रही हैं और मदद भेज रही हैं। प्रोड्यूसर संदीप सिंह के मुताबिक, मौनी ने उन्हें उनकी ओर से दैनिक वेतन भोगियों को राशन पहुंचाने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि वे वहां से लौटते ही उनका भुगतान कर देंगी।##मनोज बाजपेयी देहरादून में फंसेसंदीप सिंह के मुताबिक, उनके दोस्त और अभिनेता मनोज बाजपेयी देहरादून में फंसे हैं। वे वहां एक शूट के लिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके।##गोवा में फंसी हैं नफीसा अलीअभिनेत्री नफीसा अली अपनी बेटी के साथ हॉलिडे मनाने गोवा गई थीं। इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हुई और वे वहीं फंस गईं। कैंसर सर्वाइवर होने की वजह से नफीसा को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। उनकी दवाइयां खत्म हो गई थीं। हालांकि, नफीसा की अपील पर इंडियन आर्मी की मदद से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली दवाइयां दिल्ली से गोवा तक पहुंचाई गईं।##जैकी श्रॉफ खंडाला में फंसेजैकी श्रॉफ खंडाला में अपने फार्महाउस में फंसे हैं। हाल ही में एक बातचीत में जैकी की पत्नी आयशा ने बताया था कि वे वहां प्री-मानसून काम निपटाने और कुछ पेड़-पौधे लगाने गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके। हालांकि, उनके साथ उनका स्टाफ है। आयशा के मुताबिक, जैकी फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए परिवार के संपर्क में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे कह रहे थे, "यह हमारा कर्तव्य है कि लॉकडाउन के नियम-कायदे मानें। अपने बच्चों के लिए, अपने परिवार के लिए घर में रहें। मुझे उम्मीद है कि आप सब घर में रह रहे होंगे।"## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हैं। वहीं जया बच्चन दिल्ली में अटकी हुई हैं। Full Article
0 अर्जुन कपूर की वर्चुअल डेट से दैनिक वेतन भोगियों के 300 परिवारों को मिलेगा एक महीने का खाना By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 13:12:21 GMT अर्जुन कपूर अपनी ओर से जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले सप्ताहांत में वे 5 भाग्यशाली विजेताओं के साथ एक वर्चुअल डेट पर भारत के उन दैनिक वेतन भोगियों की सहायता के लिए धन जुटाने के लिए आगे आए, जिनके पास वर्तमान में कोई आय का जरिया नहींहै। उन्होंने अपनी बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म, फैनकाइंड के जरिए इस दिशा में प्रयास किया और 300 दैनिक वेतन भोगी परिवारों के एक माह के भोजन के लिए धन जुटाया।बहन के कैम्पेन के जरिए की मदद:अर्जुन ने कहा,'कोरोना वायरस ने हम सभी को मुश्किल दौरमें धकेल दिया है। अंशुला के फैनकाइंड के लिए पांच भाग्यशाली विजेताओं के साथ मेरी 30 मिनट की वर्चुअल डेट ने कई परिवारों को खिलाने के लिए पर्याप्त धन जुटाया है। इसके लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों का आभारी हूं। चैट के दौरान जुटाई गई धनराशि के साथ ही मैंने गिव इंडिया को भी कुछ अतिरिक्त मदद पहुंचाई है। इस सामूहिक निधि से इन दैनिक वेतन भोगियों के परिवारों को एक महीने के लिए सहायता मिलेगी।उनका मनोबल बढ़ाने और अपने दायरे से बाहर के लोगों के साथ जुड़ने और उनके भीतर आशा और विश्वास जगाने में मुझे खुशी महसूस हुई। चाहे किसी भी तरीके से हो, इसपर जीत के लिए हमें एक-एक की हर संभव मदद करनी चाहिए।'क्या है फैनकाइंड:अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने करीब 6 महीने पहले अपना वेंचर फैनकाइंड शुरू किया है। इसके जरिए फैन्स को उनके चहेते सेलिब्रिटी से मिलवाया जाता है और उनके बीच फन एक्टिविटीज कराई जाती हैं। इन एक्टिविटीज से होने वाली कमाई को चैरिटी में लगाया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today actor Arjun kapoor's virtual date will feed 300 families of daily wage earners for a month! Full Article
0 8 साल बाद फिर ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस सोनाली सेहगल ने शुरू किया कथक रियाज, बोलीं- मैंने इसे मिस किया’ By Published On :: Fri, 17 Apr 2020 16:29:36 GMT देश में जारी लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने घरों में मन पसंद काम करके अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस सोनाली सेहगल भी आठ साल बाद दोबारा कथक का रियाज शुरू कर चुकी हैं। सोनाली ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कथक रियाज की एक झलक शेयर की है।हाल ही में सोनाली सेहगल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कथक करते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसके साथ सोनाली लिखती हैं, ‘बैक टू बेसिक, 8 सालों से कथक प्रेक्टिस नहीं की है। और मुझे कहना पड़ेगा कि मैंने इसे खूब याद किया। सबसे जरुरी नींव फुटवर्क के साथ अपना रिविजन शुरु कर रही हूं। मेरे रियाज की म्यूजिक प्यारी है। हवा, पत्तियों का हिलना, घुंघरु और शमशेर का भौंकना’।इससे पहले भी सोनाली ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहतरीन तरीके से कथक के पोज में दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘ता धिन धिन ना सूरज को’। सोनाली एक प्रोफेशनल कथक डांसर हैं। लॉकडाउन के बाद से ही सोनाली ने दोबारा इसके रियाज को शुरू कर दिया है।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After 8 years, 'Pyaar Ka Panchnama' actress Sonali Sehgal started Kathak lesson, said - I missed it ' Full Article
0 नेटफ्लिक्स ने रिलीफ फंड में किया 50 फीसदी का इजाफा, बेरोजगार फिल्म क्रू को 15 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद मिलेगी By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 08:50:00 GMT कोरोनावायरस के कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री काफी समय से ठप्प पड़ी है। ऐसे में कंपनियां बेरोजगार हुई फिल्म क्रू की मदद के लिए आगे आ रही हैं। नेटफ्लिक्स ने प्रोडक्शन वर्कर्स को दिए जाने वाले रिलीफ फंड में 50 फीसदी का इजाफा किया है। कंपनी अब खाली बैठे फिल्म प्रोडक्शन में शामिल लोगों को 15 करोड़ डॉलर की मदद देगी।कंपनी ने प्रवक्ता ने इस बात की शुक्रवार को पुष्टि की। इसके अलावा नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स और पत्नी पैटी क्विलिन ने वैक्सीन अलायंस गावी को 3 करोड़ डॉलर डोनेट किए हैं। गावी, एक एनजीओ है जिसे बिल एंड मेलिंडा गेट्स ने शुरू किया था। कंपनी में को प्रोडक्शन डायरेक्टर लीना ब्रूनस के मुताबिक, हम हमारी तरफ से उन सभी जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं।नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर टेड सैरांडोस ने बताया कि, ज्यादातर फंड हमारे प्रोडक्शन में काम करने वाले कर्मियों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि, यह पैसा क्रू को पहले से तय दो हफ्ते की सैलरी के अलावा दिया जाएगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने द नीदरलैंड्स फिल्म फंड के साथ मिलकर नीदरलैंड के फिल्म और टीवी प्रोडक्शन के लिए रिलीफ फंड की घोषणा की है।इससे पहले किया था 100 मिलियन की मदद का ऐलाननेटफ्लिक्स इससे पहले ही बेरोजगार हुए क्रू मेंबर्स को 10 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान कर चुकी है। नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर टेड सैरांडोस ने कहा था कि, कोविड-19 ने कई इंडस्ट्रीज को बंद कर दिया है। जिसके चलते कास्ट और क्रू के पास नौकरियां नहीं बची हैं। कंपनी ने कहा कि, काम गंवा चुके लोगों में इलेक्ट्रीशीयन्स, कारपेंटर्स और ड्राइवर्स शामिल हैं। इन सभी लोगों ने नेटफ्लिक्स का अच्छे समय में साथ दिया है और अब हम उनके बुरे समय में उनका साथ देंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर टेड सैरांडोस Full Article
0 कोरोना महामारी के बीच बेघर लोगों को 400 मोबाइल फोन डोनेट करेंगी 'लव मी लाइक यू डू' सिंगर एली गोल्डिंग By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 09:29:13 GMT कोरोनावायरस महामारी के बीच जहां सेलेब्स खाना और आर्थिक मदद आगे आए हैं। वहीं, सिंगर एली गोल्डिंग का प्लान थोड़ा अलग है। एली चाहती हैं कि, महामारी के बीच सभी लोग आपस में कनेक्टेड रहें। मिरर के मुताबिक इसलिए सिंगर 400 मोबाइल फोन दान करेंगी। इतना ही नहीं, डोनेट किए जा रहे मोबाइन फोन में इंटरनेट रीचार्ज भी होगा।सिंगर अपनी मैनेजमेंट टीम टेप म्यूजिक के साथ मिलकर यह डोनेशन करेंगी। सिंगर ने बताया कि, हम सभी कोरोनावायरस को लेकर काफी चिंतित हैं, लेकिन जो लोग बेघर हैं वे इस महामारी के चलते ज्यादा खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि, इससे पहले सरकार बेघर लोगों की काफी मदद कर रही है। लेकिन मुझे फिर भी लगता है कि कई लोगों को अब भी मदद की जरूरत है। सिंगर ने कहा कि, मैं उन्हें आपस में जुड़े रहने में मदद करूंगी।होमलेस चैरिटी क्राइसिस ने बताया कि, यह डोनेशन 15 अप्रैल से शुरु हो चुका है। यह मदद उन लोगों को मिलेगी जो बेघर थे, लेकिन फिलहाल लंदन की होटल में हैं। कोरोना महामारी के दौर में सिंगर भी पति कैस्पर जॉप्लिंग के साथ घर में हैं।सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं एलीआम लोगों की तरह लॉकडाउन के बीच घर में कैद एली अपना वक्त सोशल मीडिया पर गुजार रही हैं। सिंगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। मिरर के मुताबिक साथ ही सिंगर ने कंफर्म किया है कि वे 18 अप्रैल को होने जा रहे कॉन्सर्ट वन वर्ल्ड टुगेदर एट होम में भी हिस्सा लेंगी। ग्लोबल सिटीजन के इस ईवेंट से होने वाली कमाई को स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Love Me Like You Do' singer Ellie Goulding to donate 400 mobile phones to homeless people amid Corona epidemic Full Article
0 शिलॉन्ग में फंसे हैं 'सिटी लाइट' एक्ट्रेस पत्रलेखा के परिजन, शहर में पहली मौत से घबरा गई हैं एक्ट्रेस By Published On :: Sat, 18 Apr 2020 12:06:28 GMT सिटीलाइट एक्ट्रेस पत्रलेखा भी लॉकडाउन के चलते अपने परिवार से दूर मुंबई में हैं। वहीं उनके परिजन और भाई शिलॉन्ग में रहे हैं। हाल ही में शिलॉन्ग में कोविड19 से पहली मौत रिपोर्ट हुई है जिसके बाद से पत्रलेखा को अपने परिवार की चिंता सता रही है।हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत में अपनी फिक्र जताते हुए पत्रलेखा ने बताया, ‘मेरे पैरेंट्स शिलॉन्ग में हैं तब से मैं घबरा रही हूं। ये फिक्र एक पॉजिटिव केस की नहीं है बल्कि उनकी है जो इस पॉजिटिव इंसान के संपर्क में आए हैं। मेरा भाई भी उनके साथ है इसलिए उन्हें घर का सामान लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता, मगर फिर भी मुझे फिक्र है’।आगे बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मेरे पिताजी रविवार के दिन भी अपनी फर्म जाते हैं, जब आप व्यस्त रहते हैं तो समय गुजर जाता है लेकिन जब आप फुरसत में रहते हैं तो स्ट्रेस बढ़ जाता है’। पत्रलेखा शिलॉन्ग से ताल्लुक रखती हैं। जन्म के बाद उनकी परवरिश भी शिलॉन्ग में ही हुई है मगर करियर के लिए अब वो मुंबई में ही रह रही हैं। बुधवार को मेघालय में कोविड 19 से 69 साल के डॉक्टर की मौत की खबर के बाद से ही पत्रलेखा चिंता में हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'City Light' actress Patralekha's family is stranded in Shillong, the actress is worrying after the first death in the city Full Article
0 इस साल परफॉर्म नहीं करेंगी सिंगर टेलर स्विफ्ट, 2021 के लिए शेड्यूल हुए सारे कॉन्सर्ट्स By Published On :: Sun, 19 Apr 2020 14:12:23 GMT कोरोनावायरस के कारण इंटरनेशनल स्टार सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने सारे कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए हैं। टेलर ने ट्वीट कर बताया कि, वे साल 2020 में होने वाले सभी कॉन्सर्ट्स को रद्द कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने महामारी के बीच अपने फैंस और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की। टेलर के अलावा जस्टिन बीबर, बिली एलिश जैसे कई बड़े स्टार कोरोना के कारण अपने म्यूजिक टूर टाल चुके हैं।सिंगर ने लिखा कि, मैं आप लोगों को इस साल कॉन्सर्ट में नहीं देख पाउंगी। इस बात से मैं बेहद दुखी हूं। लेकिन मुझे पता है कि यह निर्णय सही है। जितने जल्दी हो सकेगा मैं आप लोगों से स्टेज पर मिलूंगी। लेकिन अभी सभी की भलाई के लिए क्वारैंटाइन के प्रति समर्पित रहना ज्यादा जरूरी है।हालांकि अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में उन्होंने बताया कि, ब्राजील और अमेरिका की तारीखों को 2021 के लिए रीशेड्यूल कर दिया है। इन कार्यक्रमों के टिकट अपने आप ही नई तारीखों पर ट्रांसफर हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने टिकट के पैसे रिफंड को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, जो लोग रिफंड चाहते हैं वे रिक्वेस्ट कर सकते हैं।आर्थिक परेशानी से जूझ रहे प्रशंसकों को पहुंचाई मददकोरोनावायरस के कारण कई लोग अपना काम गंवा चुके हैं। सिंगर टेलर स्विफ्ट ने पैसों की तंगी से जूझ रहे प्रशंसकों को 3-3 डॉलर की मदद की है। अचानक मदद पाकर खुश फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्सपीरिंस शेयर कर रहे हैं। टेलर की एक फैन हॉली टर्नर ने ट्विटर पर शेयर कर बताया कि सिंगर ने 3 हजार डॉलर भेज कर उसकी मदद की है। हॉली के मुताबिक कोरोनावायरस ने म्यूजिक इंडस्ट्री की हालत खराब कर दी है। ऐसे में आर्थिक परेशानियों से घिर गईं हैं। हॉली ने लिखा कि अब वे पैसों की कमी के चलते न्यूयॉर्क सिटी में नहीं रह पाएंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Singer Taylor Swift will not perform in 2020, all concerts scheduled for next year Full Article
0 उमरगांव में फंसे 'राधाकृष्ण' के लीड एक्टर्स सुमेध-मल्लिका, 180 क्रू मेंबर्स भी साथ में मौजूद By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 11:11:00 GMT कोरोनावायरस के चलते न केवल दुनियाभर में लाखों जिंदगियां प्रभावित हुई हैं। बल्कि इसका असर तमाम इंडस्ट्रीज पर भी पड़ा है। खासकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इसकी वजह से ठहराव पर आ गई है और आउटडोर शूट पर गईं कई टीमें वहीं अटक गई हैं। इनमें स्टार भारत के शो 'राधाकृष्ण' के एक्टर्स और करीब 180 क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं, जो उमरगांव में फंसे हुए हैं।मल्लिका सिंह की मां भी सेट पर मौजूदरिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राधाकृष्ण' की लीड कास्ट सुमेध मुगदलकर, मल्लिका सिंह, निमाई बाली और करीब 180 क्रू मेंबर्स उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे, जो कि महाराष्ट्र की बॉर्डर पर है। इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हुई और पूरी टीम वहीं फंस गई। कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस की ओर से वहां सभी के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है। शो में राधा की भूमिका कर रहीं मल्लिका सिंह की मां भी वहां उनके साथ रुकी हैं।हम यहां एक महीने से हैं: मल्लिकाएक बातचीत में मल्लिका ने कहा, "इस बार मामला अलग है। हमने सोचा था कि लॉकडाउन कुछ दिनों में हट जाएगा। सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। हम यहां एक महीने से हैं। जिंदगी अजीब हो गई है। हम सभी सुरक्षित हैं। स्वस्तिक प्रोडक्शन (शो का प्रोडक्शन हाउस) ने उमरगांव में हम सभी एक्टर्स के लिए फ्लैट दिया है। हम यहां सुविधाजनक तरीके से रह रहे हैं। यहां सभी तरह के खाने और पीने की सुविधा मौजूद है। प्रोडक्शन हाउस हमारी देखभाल कर रहा है। हर दूसरे दिन डॉक्टर आता है और हर तीसरे-चौथे दिन हमारा टेम्प्रेचर चैक किया जाता है। पूरी शूटिंग लोकेशन और हमारी बिल्डिंग को सैनेटाइज किया गया है।"किसी काम से रुक गए थे सुमेधसुमेध ने एक बातचीत में कहा, "मुझे कुछ काम के लिए रुकना पड़ा था। मुझे नहीं पता था लॉकडाउन हो जाएगा। अब स्थिति यह है कि लॉकडाउन 2 लग गया है। इस समय सबसे जरूरी हमारा सुरक्षित रहना है, जो हम हैं। मेरे अलावा यहां दूसरे भी कई लोग हैं। हम सभी अलग-अलग रह रहे हैं।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Lockdown Effects: RadhaKrishn Lead Actors Mallika Singh And Sumedh Mudgalkar Stucks In Umargaon With 180 Crew Members Full Article
0 जूही चावला से लेकर सोनू सूद तक सेलेब्स ने घर पर बनाए मास्क, फैंस से की सर्जिकल मास्क को फ्रंटलाइन हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए छोड़ने की अपील By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 09:46:41 GMT देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के साथ ही बाजार में सेनिटाइजर और सर्जिकल मास्क की कमी आती जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए ज्यादातर सेलेब्स फैंस से घर पर बने मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने घर पर मौजूद कपड़ों और थेलियों से ही मास्क बनाने का आसान तरीका सिखाया है।जूही चावला ने की अपीलहाल ही में जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मास्क बनाते हुए वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने कपड़े के पीस को फोल्ड करके मास्क का शेप दिया है जिसे बाद में उन्होंने मास्क की तरह बांधा है। इसके साथ उन्होंने अपील करते हुए लिखा, अपना मास्क बनाओ। क्रिएटिव बनो , मास्क पर मैसेज लिखो और पेंटिंग करो। चलो लक्ष्य करें कि सर्जिकल मास्क और एन 95 मास्क अपने हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के लिए छोड़ दें जिन्हें ज्यादा जरुरत है।सोनू सूद की शायराना अपीलहाल ही में सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शायराना अंदाज में फैंस से घर पर मास्क बनाने की गुजारिश कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, सिंपल है ये टास्क, घर पर बनाओ अपना मास्क। अपना मास्क पहनेगा इंडिया, कोरोना से मिलकर लड़ेगा इंडिया। उन्होंने गमछे को ही मास्क की तरह इस्तेमाल किया है।##जूही परमार ने बनाया थेली से मास्कटीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने शॉपिंग बैग के इस्तेमाल से मास्क तैयार किया है। उन्होंने सिलाई करके इसे बिल्कुल बाजार में मिलने वाले मास्क की तरह बनाया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इस मुश्किल समय में चलो अपने फ्रंटलाइन हेल्थ केयर देने वालों के लिए खड़े होएं। अपना मास्क घर पर बनाओ और सर्जिकल मास्क उन लोगों के लिए छोड़ दो।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Juhi Chawla to Sonu Sood Celebs makes homemade masks, appeals fans to leave surgical masks for frontline health care workers Full Article
0 शादी की दूसरी सालगिरह मनाने पत्नी के साथ 300 फ्लोर चढ़े मिलिंद सोमण, 130 मिनट का समय लगा By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 12:20:12 GMT मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। बुधवार (22 अप्रैल) को उन्होंने दूसरी सालगिरह मनाई। मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट में बताया है कि वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए उन्होंने अंकिता के साथ 130 मिनट में 300 मंजिल की चढ़ाई की। हालांकि, उनके मुताबिक, एनिवर्सरी तो सिर्फ एक बहाना था।मिलिंद लिखते हैं, "अंकिता के साथ हमारी शादी के तीसरे साल की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए 300 मंजिल की चढ़ाई 130 मिनट में की (एक बहाने की जरूरत...वाकई)। आज बाजार का दिन था (फिर से एक बहाना, क्योंकि सामान दिया जा रहा है।)। अगले एजेंडे में प्लान है... जब लॉकडाउन खत्म होगा तब क्या करेंगे? दुनिया बदल चुकी है, हम स्वीकारते हैं। लेकिन क्या? क्या एक प्लान भी संभव है? शायद कुछ प्लान्स की जरूरत होगी, जो अलग-अलग स्थितियों के हिसाब से होंगे।" इसके आगे उन्होंने अपने फैन्स से पूछा है कि वे क्या कर रहे हैं और किस चीज ने उन्हें व्यस्त रखा है?अंकिता ने भी किया था 300 मंजिल का जिक्रबुधवार को अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज साझा किया था। जिसमें एक उनकी और मिलिंद की शादी की फोटो थी और दूसरी अभी की। अंकिता ने लिखा था, "तब और अब। दो साल पहले आज ही के दिन मैंने आपके साथ रहने और आपका साथी बनने की कसम खाई थी। इसलिए आज जब आपने शादी के तीसरे साल की शुरुआत करने के लिए 300 मंजिल चढ़ने के बारे में पूछा तो निश्चिततौर पर मैंने हां कहा।"##अंकिता ने आगे लिखा था, "मैं चकित थी कि इसे इतनी आसानी से कर सकती हूं। हालांकि, यह दिन हम भारतीय समुद्र के बीच कहीं फ्रूटी ड्रिंक पीकर बिताने वाले थे। लेकिन यह भी बुरा नहीं है। घर का बना खाना और कोकम शरबत पीना भी शानदार है। संक्षेप में कहें तो हर जगह हर चीज आपके साथ खूबसूरत है।"54 साल के मिलिंद ने 22 अप्रैल 2018 को अपनी से आधी उम्र की अंकिता से अलीबाग़ में शादी की थी। उनकी वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट थी, जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 22 अप्रैल 2018 को मिलिंद सोमण ने अपनी से आधी उम्र की अंकिता कंवर से शादी की थी। Full Article
0 45000 मुंबईकरों के बाद सोनू सूद ने ली 25000 प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी, रमजान में खाना मुहैया करा रहे By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 06:57:19 GMT हर दिन 45000 मुंबई वासियों को भोजन उपलब्ध करा रहे सोनू सूद ने अब 25 हजार प्रवासी मजदूरों के लिए खाना उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे रमजान में इन मजदूरों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बताया जाता है कि जब किसी ने उन्हें यह जानकारी दी कि कर्नाकट, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के कुछ मजदूर भिवाड़ी में फंसे हुए हैं तो उन्होंने वहां कुछ रसोईघरों की व्यवस्था कराई, ताकि रोजे रखने वाले मजदूरों को खाना उपलब्ध कराया जा सके।'हमारा एक-दूसरे के साथ खड़ा होना जरूरी'अभिनेता ने एक बातचीत में कहा, "मैंने यह तय किया है कि पवित्र महीने में उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस कठिन समय में हमारा एक-दूसरे के साथ खड़ा होना जरूरी है। इस पहल के माध्यम से हम खास तरह का खाना उपलब्ध कराएंगे, ताकि वे दिनभर रोजा रखने के बाद भी भूखे न रहें।" रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू ने 1.50 लाख मील उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।अपना होटल डॉक्टर्स को ऑफर कर चुकेइससे पहले सोनू ने मुंबई में अपना होटल मेडिकल प्रोफेशनल्स को ऑफर किया था, ताकि वे इसे कोविड-19 महामारी के बीच वेकअप के तौर पर अपना निवास बना सकें। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं देश के डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरा मेडिकल स्टाफ की थोड़ी-बहुत मदद कर पाने में सक्षम हूं, जो कि दिन रात लोगों की जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं। वे मुंबई के अलग-अलग इलाकों से हैं और उन्हें आराम के लिए जगह की आवश्यकता है। हमने म्युनिसिपल और प्राइवेट हॉस्पिटल्स से संपर्क किया है, ताकि वे उन्हें हमारी इस सुविधा के बारे में जानकारी दे दें।"सोनू ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ भी करार किया है और अंधेरी, जोगेश्वरी, जुहू और बांद्रा के 45 हजार मुंबईकर्स को हर दिन खाना उपलब्ध करा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonu Sood providing food to 25,000 migrant workers during Ramzan Full Article
0 कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर्स को अक्षय कुमार का ट्रिब्यूट, बोले- 'भगवान ने डॉक्टर्स का रूप ले लिया' By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 08:03:00 GMT जहां पूरे देश की जनता खुदको बचाने के लिए लॉकडाउन में अपने घरों में है वहीं देश के डॉक्टर्स, पुलिस और कई फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दे रहे हैं। इन वॉरियर्स को सलाम करने के लिए अक्षय कुमार और करण जौहर ने 'तेरी मिट्टी' गाने के जरिएसभी को ट्रिब्यूट दिया है। ये गाना खासकर डॉक्टर्स के लिए बनाया गया है जिसेआज रिलीज किया गयाहै।हाल ही में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'तेरी मिट्टी' गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने भावुक होते हुए लिखा, 'तेरी मिट्टी ट्रिब्यूट। सुना था डॉक्टर्स भगवान का रूप होते हैं लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया। सफेद वर्दी वाले हमारे हीरोज को सलाम'।'तेरी मिट्टी' गाना 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी' के गाने'तेरी मिट्टी' का रिक्रिएशन है जिसकी नई लिरिक्स भी मनोज मुंतशिर ने तैयार की है। वहीं गाने को बी प्राक ने आवाज दी है। गाने की म्यूजिक पहले जैसी ही है मगर लिरिक्स को देश के डॉक्टर्स के संघर्ष को ध्यान में रखते हुए बदला गया है। गाने की मुख्य लाइन 'सरहद पे जो वर्दी खाकी थी अब उसका रंग सफेद हुआ' रखी गई है।गाने की वीडियो के अंत में अक्षय कुमार ने एक भावुक मैसेज भी दिया है। उन्होंने कहा, 'सुना था डॉक्टर्स भगवान का रूप होते हैं मगर आज इस चुनौती में लगता है जैसे भगवान ने ही डॉक्टर्स का रूप ले लिया'। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today teri mitti song, Akshay Kumar's Tribute to the doctors fighting the battle with Corona, said- 'bhagwan ne doctors ka roop liya' Full Article
0 प्रमोशन के लिए खुद अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 09:46:01 GMT बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें आमिर खान खुद अपनी फिल्म का पोस्टर ऑटो के पीछे चिपकाते नजर आ रहे हैं।हाल ही में पैपराजी के अकाउंट से आमिर का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनके साथ एक्टर राजेंद्र उर्फ राज जुस्तशी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज होने के पहले की है जिसमें आमिर और राज अपनी फिल्म का पोस्टर ऑटो के पीछे चिपकाते नजर आ रहे हैं।आमिर ने साल 1984 में केतन मेहता की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'होली' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था मगर फिल्म असफल रही। जिसके बाद आमिर साल 1988 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में जूही चावला के साथ नजर आए। बेहतरीन कमाई करने के साथ ही फिल्म ने दोनों लीड एक्टर्स को पूरे देश में पहचान दिलवा दी थी। इस फिल्म के लिए आमिर को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड मिला जिसके अलावा फिल्म ने सात अलग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किए थे। ये फिल्म बॉलीवुड हिस्ट्री के लिए एक ट्रेंड सेटर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aamir Khan himself used to paste the poster of his film 'Qayamat Se Qayamat Tak' for promotion Full Article
0 ट्विटर पर अनुपम खेर के फॉलोअर्स की संख्या 16 मिलियन हुई, इनमें से 10 लाख पिछले 50 दिन में बढ़े By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 13:10:41 GMT देश में जारी लॉकडाउन के बीच 24 अप्रैल को अनुपम खेर को एक बेहद अच्छी खबर मिली। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 16 मिलियन यानी 1 करोड़ 60 लाख हो गई। इस बारे में उन्होंने शुक्रवार को अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया। खास बात ये है कि इनमें से 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स तो सिर्फ पिछले 50 दिनों में जुड़े हैं।ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी पोस्ट में अनुपम ने लिखा, 'आपके प्यार और गर्मजोशी के लिए आपको धन्यवाद दोस्तों। लॉकडाउन की अवधि के दौरान आप बेहद उदार रहे हैं। मैं बिल्कुल अकेला रहा हूं, लेकिन आप ट्विटर पर मेरे साथ जुड़ते रहे। आप ही मेरी ताकत हैं, यही वो तरीका है जिससे हम एक मजबूत परिवार का निर्माण करते हैं। सुरक्षित रहें, आपके लिए प्यार। #भगवान दयालु है #कुछ भी हो सकता है'।टॉप स्टार्स से अब भी काफी पीछेअनुपमभले ही अनुपम के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 16 मिलियन हो गई हो, लेकिन वे अब भी ए-लिस्टर स्टार्स से काफी पीछे हैं। इस मामले में महानायक अमिताभ बच्चन 41.5 मिलियन (4.15 करोड़) फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद शाहरुख और सलमान 40-40 मिलियन के फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या 35.5 मिलियन है।बॉलीवुड स्टार और उनके ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या नाम संख्या अमिताभ बच्चन 41.5 मिलियन सलमान खान 40 मिलियन शाहरुख खान 40 मिलियन अक्षय कुमार 35.5 मिलियन आमिर खान 25.8 मिलियन प्रियंका चोपड़ा 25.8 मिलियन अजय देवगन 12.7 मिलियन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लॉकडाउन में अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, इसी की बदौलत पिछले 50 दिनों में ट्विटर पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए। (फोटो और वीडियो साभारः अनुपम के सोशल मीडिया अकाउंट से) Full Article
0 साउथ एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने 21 दिनों में 75 हजार गरीबों को खिलाया खाना, कुकिंग और पैकिंग में भी कर रही हैं मदद By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 11:46:33 GMT बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सेलेब्स कई तरीकों से इस मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। साउथ सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने भी मदद के लिए कई गरीबों को खाना खिलाया है। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो अपने हाथों से खाना बनाते और खाना पैक करती दिख रही हैं। प्रणीता महज 21 दिनों में 75 हजार लोगों को खाना बांट चुकी हैं।जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रणीता ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो मास्क पहनकर गरीबों के लिए खाना बनाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं जो लगातार खाना बांटने का काम कर रही है। इससे पहले एक्ट्रेस गरीबों को राशन बांटने और फंड रेज करने में भी मदद कर चुकी हैं।जल्द करेंगी ‘हंगामा 2’ से बॉलीवुड डेब्यूसाउथ एक्ट्रेस प्रणीता जल्द ही शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मिजान जाफरी स्टारर फिल्म ‘हंगामा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा चुका है। इस फिल्म के अलावा प्रणीता ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगी।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today South actress Pranitha Subhash feeds 75 thousand poor in 21 days, is also helping in cooking and packing Full Article
0 कंगना रनोट की 12 साल पुरानी तस्वीरें वायरल, 2008 में 2 महीने के लिए घूमने गई थीं यूरोप By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 11:47:07 GMT कंगना रनोट अपना लॉकडाउन पीरियड मनाली में परिवार के साथ काट रही हैं। इस दौरान उनकी टीम ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जो कि कंगना के यूरोप ट्रिप के हैं।इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया, 'मेजर थ्रोबैक देखिए: 2008 में कंगना यूरोप की सैर पर, वह 2 महीने के लिए वहां गई थीं। यह दिन उन बेफिक्र दिनों को याद करने के लिए हैं, तब तक जब तक हमें दोबारा यात्रा पर जाने का मौका न मिले। उनकी टीम ने एक और फैक्ट शेयर करते हुए बताया, iPhone के आने से पहले, कंगना हर जगह अपना कैमरा लेकर ट्रेवल करती थीं।'21 साल की थीं कंगना: इस ट्रिप के दौरान कंगना 21 साल की थीं। जब उनकी फिल्म फैशन रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। कंगना ने 2006 में गैंगस्टर से डेब्यू किया था।कंगना की पिछली फिल्म पंगा था जिसमें वह एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में थीं। इसके बाद अब वह जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today throwback pictures of Kangana Ranaut's Italy trip from 2008 Full Article
0 मैपिंग की मदद से ‘बॉबी’ फिल्म के ऋषि कपूर बन गए करण जौहर, वीडियो शेयर करते हुए बोले- ‘आपको हंसने की इजाजत है’ By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 08:03:45 GMT लॉकडाउन के बीच फिल्म मेकर करण जौहर लगातार अपने बच्चों के साथ वाली वीडियोज से खूब एंटरटेन कर रहे हैं। अब करण लॉकडाउन विद जौहर्स के बाद एक नया वीडियो लेकर आए हैं जिसमें वो मैपिंग की मदद से फिल्म ‘बॉबी’ के किरदार में गाना गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो करण के एक फैन द्वारा उन्हें गिफ्ट की गई है।करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म बॉबी का गाना मैं शायर तो नहीं का वीडियो शेयर किया है। दिखाया गया है कि इस वीडियो में ऋषि कपूर के बजाय करण जौहर नजर आ रहे हैं। दरअसल ये मेपिंक तकनीक के इस्तेमाल से किया गया है। इसे देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि ये मैपिंग से किया गया है या असल है।वीडियो शेयर करते हुए करण लिखते हैं, ‘फेस मैपिंग का जादू। राज कपूर हमेशा से मेरे पसंदीदा फिल्म मेकर रहे हैं। और ऋषि कपूर मेरे पसंदीदा एक्टर। इसे मुझे संदीप ने तौहफे में दिया है। मैं उन्हें इसके लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं आप सब से कहना चाहता हूं कि प्लीज इसे देखकर हंसे। आपको हंसने की पूरी इजाजत है’।फिल्म बॉबी में नजर आए ऋषि कपूर।फिल्म ‘बॉबी’ को साल 1973 में रिलीज किया गया था जिसमें ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया के साथ पहली बार लीड किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म एक हिट साबित हुई थी। इसी फिल्म के गाने मैं शायर तो नहीं को मैपिंग तकनीक से बदला गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan Johar became Rishi Kapoor of 'Bobby' film with the help of face mapping, sharing the video - 'You are allowed to laugh' Full Article
0 कभी बाबू राव तो कभी अक्षय बनकर इब्राहिम अली ने बनाया वीडियो, लोग बोले- 'बॉलीवुड आने की पूरी तैयारी है' By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 10:49:42 GMT लॉकडाउन के चलते इब्राहिम अली खान अपने घर में फुरसत के पल बिता रहे हैं जिसके चलते अब उन्होंने टिकटॉक एप्प पर भी एंट्री कर ली है। टिकटॉक में आते ही इब्राहिम अपनी मजेदार वीडियोज से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म हेरा फेरी के डायलॉग को डब करते हुए मजेदार वीडियो बनाई है।इब्राहिम अली खान की मजेदार वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो में इब्राहिम बेहतरीन एक्सप्रेशन्स के साथ अक्षय कुमार का डायलॉग, 'स्टाइल है बाबूभैया स्टाइल'। जिसके बाद वो चश्मा लगाकर बाबू राव बनकर फनी अंदाज में कहते हैं, 'ये बाबू राव का स्टाइल है'।वीडियो को देखकर फैंस उन्हें तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये साफ दिखता है कि ये एक एक्टर है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूरी तैयारी है बॉलीवुड में आने की'।इब्राहिम के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स।इब्राहिम अली काफी हद तक सैफ से मिलते हैं ऐसे में उन्हें एक्टिंगकरता देख कई लोग उन्हें सैफ का हमशकल बता रहे हैं। इब्राहिम अली के बॉलीवुड डेब्यू की मांग एक लंबे समय से की जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि इब्राहिम को एक्टिंग से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी है, मगर अगर वो चाहें तो बॉलीवुड में आ सकते हैं।सैफ और अमृता के 19 साल के बेटे इब्राहिम सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी फैन फॉलोविंग देखने लायक है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ibrahim Ali khan's funny video gone viral of babu rao and akshay kumar, netizen said - 'all set for bollywood debut' Full Article
0 लॉकडाउन के बीच रमजान पड़ने से खुश हैं हिना खान, बोलीं- '10 सालों में पहली बार पूरे रोजे रखने का मौका मिला है' By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 13:57:50 GMT हिना खान लॉकडाउन के बाद से ही घर पर रहकर फैंस के साथ मोटीवेशनल और मजेदार पोस्ट शेयर कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच रमजान के आने पर हिना ने पूरी सावधानी के साथ घर पर रोजे रखते हुए फैंस को अपने पिछले सभी रमजान के किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के चलते वो 20 सालों में पहली बार पुरी शिद्दत से रोजे रख पा रही हैं।हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार को कुछ स्टोरीज शेयर की थीं जिनमें उन्होंने लॉकडाउन के बीच पड़े रमजान का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि भले ही लॉकडाउन बुरा चल रहा है लेकिन इसका पॉजिटिव साइड ये है कि उन्हें 10 सालों में पहली बार आराम से सारे रोजे रखने का मौका मिल रहा है। हर बार वो अपनी शूटिंग, ट्रेवलिंग या किसी काम के चलते सिर्फ शुक्रवार के दिन या रमजान के आखिरी दिन रोजा रख पाती थीं मगर अब वो घर में हैं तो पूरे रख पाएंगी।घर में ही कर रही हैं इबादतहिना खान से एक फैन ने पूछा था कि क्या वो नमाज पढ़ती हैं। इसका जवाब देते हुए हिना ने जानमाज में बैठकर तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'आप सब मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैं नमाज पढ़ती हूं, जी हां मैं पढ़ती हूं'। रमजान के पहले दिन हिना ने फैंस से भी घर पर लॉकडाउन का पालन करते हुए इबादत करने की अपील की थी।हिना खान की इंस्टा स्टोरी।हिना लगातार अपने घर से रमजान की कुछ खूबसूरत झलक शेयर कर रही हैं। इस साल के अपने पहले रोजे की तस्वीर शेयर करते हुए भी एक्ट्रेस ने फैंस को बधाई दी थी। इसके अलावा भी वो अपनी सेहरी और इफ्तार की स्टोरीज भी फैंसे के साथ शेयर कर रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hina Khan is happy to have Ramadan in the midst of lockdown, said- 'For the first time in 10 years, I have got a chance to have full fast' Full Article
0 इरफान खान को अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया, 20 करीबी लोगों ने किया रुखसत By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 18:36:50 GMT सदाबहार अभिनेता इरफान खान को बुधवारदोपहर तीन बजेमुंबई के वर्सोवास्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।इस मौके पर उनके दोनों बेटे अयान और बाबिल के अलावा केवल कुछ परिजन और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से सीधा कब्रिस्तान लाया गया था। इससे पहले सुबह शहर के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे।आखिरी यात्रा में सिर्फ 20 लोग मौजूद थेमुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दोपहर तीन बजे सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर उनके बेहद करीबी 20 लोग ही मौजूद थे। पुलिस ने लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण की वजह से इरफान के पॉर्थिव शरीर को घर ले जाने की अनुमति नहीं दी। उन्हें अस्पताल से सीधा कब्रिस्तान लाया गया।आखिरी सांस में अम्मा को याद कियासेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी कीपोस्ट के मुताबिक, इरफान खान ने अपनी आखिरी सांस ली तो उससे पहले उनके मुंह से निकले शब्दथे- 'अम्मा मुझे लेने आई हैं।' चार दिन पहले शनिवार कोइरफान की 95 वर्षीयमां सईदा बेगम का जयपुर में इंतकाल हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे उनके जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे। इरफान ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को आखिरी बार देखा था।इरफान खान का जनाजा।कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर खड़ी इरफान की पत्नी सुतापा (पीले सूट में)अस्पताल के बाहर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज।अस्पताल के बाहर कॉमेडियन कपिल शर्मा।अस्पताल के बाहर सिंगर मीका सिंह। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर के एक कारोबारी पठान परिवार में हुआ था। मूलरूप से यह परिवार टोंक के पास एक गांव का रहने वाला है। Full Article
0 पेकअप के बाद अगले दिन की स्क्रिप्ट के लिए पीछे पड़ जाते थे इरफान, 'द ग्रेट मराठा' और 'चंद्रकांता' के शाहबाज खान ने याद किया किस्सा By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 23:30:00 GMT एक्टर इरफान खान अपने टेलीविजन करियर के दौरान एक्टर शाहबाज खान और मुकेश खन्ना के साथ दो सीरियल्स द ग्रेट मराठा और चंद्रकांता में काम कर चुके हैं। एक्टर के अचानक हुए निधन पर उनके को-एक्टर्स ने उनके काम और लगन का किस्सा सुनाते हुए पुराने दिनों को याद किया है।सेट पर हर कोई उनकी सरलता और मेहनत की तारीफकरता था‘मैंने और इरफ़ान खान ने सबसे पहले 'द ग्रेट मराठा' में काम किया था जिसे संजय खान ने प्रॉड्यूस किया था। उस शो में वे नजीब खान रोहिला का किरदार निभा रहे थे। शूटिंग के दौरान, सेट पर हर कोई उनकी सरलता और मेहनत की तारीफ़ करता था। मुझे याद हैं हमारे डायरेक्टर कहां करते थे की इरफ़ान तुम्हारे अंदर कला का भंडार हैं जिसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता। बतौर एक्टर तो लोग उनसे प्रोत्साहित होते ही हैं लेकिन उससे ज्यादा उनकी रियल ज़िन्दगी काफी प्रोत्साहित हैं। जब कुछ नहीं था तब तो वे सरल और साधी ज़िन्दगी जीते ही थे लेकिन सब कुछ होने के बाद भी उन्होंने अपनी सादगी नहीं छोड़ी। मैंने उनकी ज़िन्दगी के दोनों पहलु देखें हैं’।पेकअप के बाद भी असिस्टेंट डायरेक्टर को पकड़कर उनके पीछे पड़ जाते थे:'द ग्रेट मराठा' के सेट पर उनका काम के प्रति उनका जज्बा किसी से छुपा नहीं था। मुझे याद हैं उस जमाने में जब शूटिंग का पैकअप हो जाता था तब हम सभी अपने रूम में चले जाते थे आराम करने के लिए, लेकिन इरफान खान पेकअप के बाद भी असिस्टेंट डायरेक्टर को पकड़कर उनके पीछे पड़ जाते थे। जब तक उनको अगले दिन की स्क्रिप्ट नहीं मिलती थी तब तक वो सेट से हिलते नहीं थे। अगले दिन का स्क्रिप्ट लेकर जाते थे, खूब प्रैक्टिस करते और फिर दूसरे दिन कैमरा के सामने आते। जिस तरह वो अपनी एक्टिंग से मोहब्बत करते थे वो देखकर सेट पर मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह जाता था। मुझे याद हैं हमने एक सीन शूट किया था उस फ्रेम में हम दोनों थे। मेरी एक्टिंग देखकर इरफ़ान मेरी काफी तारीफ़ करने लगा और कुछ देर बाद जब वो सीन दोबारा शूट हुआ तो इरफ़ान ने उससे भी ज़बरदस्त परफॉरमेंस दिया। सभी लोग उनकी तारीफ़ करने लगे और यकीन मानिये उस सीन में मैं कहीं नज़र ही नहीं आता। ऐसे थे इरफ़ान खान।शो की शूटिंग जयपुर में हुआ करती थी जहां इरफ़ान रहा करते थे। शूटिंग के दौरान उनकी मां मौजूद हुआ करती थी। कई बार इरफ़ान के साथ-साथ हम सभी के घर का खाना लाया करती थी और हम सब मिलकर उनके साथ सेट पर वक्त बिताते।एक्टर शाहबाज खान।इसीलिए उन्होंने 'चंद्रकांता' के लिए हामी भरी....‘शुरुआत में वे 'चंद्रकांता' सीरियल नहीं करना चाहते थे क्योंकि उनका फोकस केवल फिल्म ही था। उस वक्त मैं शो का लीड रोल निभा रहा था। एक बातचीत के दौरान मैंने इस शो का एक्सपीरियंस शेयर किया और बातों ही बातों में ये शो करने की बात रखी। उस वक्त उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं था और इसीलिए उन्होंने 'चंद्रकांता' के लिए हामी भरी। उनके करैक्टर काफी पॉपुलर हो गया था’।मुकेश खन्ना ने शेयर किया अनुभव‘एक दिन जब मैं संजय खान के साथ बैठकर शूटिंग देख रहा था तब मैंने संजय से कहा था कि लड़का बहुत ही अच्छा है कमाल का एक्टर है। जिस पर संजय खान ने कहा था कि यह कमाल का डायलॉग बोलता है। उनकी एक्टिंग इतनी नेचुरल एक्टिंग हुआ करती थी कि उनकी आंखें बोलती थी’।मुकेश खन्ना।इस नुकसान को कभी भरा नहीं जा सकता‘मैं उनकी एक्टिंग की जितनी भी तारीफ करो वह सब कम है जिस तरीके से मक्खन में से चाकू निकाल लो पता नहीं चलता ठीक उसी तरीके से वह एक्टिंग किया करते थे इस तरीके से आप किया करते थे जिस तरीके से मानो कोई फर्क ही नहीं लग रहा हो सारी चीजें अपने आप हो रही हैं आसानी से ऑपरेशन किया करते थे डायलॉग बोल दिया करते थे सबसे अच्छे एक्टर की निशानी है और उनकी तारीफ होती है और मैं बस यही कहूंगा कि इंडस्ट्री का काफी बड़ा लॉस है काफी छोटी उम्र में हमें छोड़ चला गया है और चंद्रकांता की बात करो तो मुझे याद है वह पूरी रात शूटिंग किया करते थे’। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After Pekup, Irrfan, Shahbaz Khan of 'The Great Maratha' and 'Chandrakanta' remembered the story for the next day's script Full Article
0 8वीं क्लास में फेल हो गए थे ऋषि कपूर, बेटे रणबीर के 10वीं में पास होने पर किया गया था सेलेब्रेशन By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 16:14:58 GMT ऋषि कपूर हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। मेरा नाम जोकर फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने के बाद ऋषि ने एक्टिंग में ही अपना करियर बनाने का मन बना लिया था जिसके चलते पढ़ाई में उनकी रूचि काफी कम थी। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने पिता और पढ़ाई पर बात करते हुए खुदको कपूर फैमिली का सबसे एज्यूकेटेड इंसान बताया था।पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि वो खुद एक एवरेज से भी खराब स्टूडेंट रहे हैं। ऐसे में जब भी उनका रिजल्ट खराब आता तो मां नीतू उन्हें पापा को बताने की धमकी देती थीं हालांकि ऋषि खुद भी खराब स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि उस समय ट्विटर नहीं हुआ करता था वरना पापा पता नहीं उसमें क्या लिख देते'।ऋषि कपूर के साथ रणबीर कपूर।कपूर खानदान हमेशा से रहा था पढ़ाई से दूरइंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा, 'मेरे परिवार का इतिहास पढ़ाई में काफी खराब रहा है। मेरे पिता 8वी में फेल हुए थे, मेरे अंकल 9वी में फेल हुए थे और मेरे दादाजी 6वी में। मैं वाकई में अपने परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा लड़का हूं। मुझे 10वी क्लास में 56 प्रतिशत आए थे, इस बात पर लंदन में मेरे परिवार ने जश्न भी मनाया था'।पढ़ाई छोड़कर चुनी थी एक्टिंग की राहऋषि कपूर ने भाईयों के साथ ही चैम्पियन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ली है जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अजमेर के मायो कॉलेज से की। ऋषि कपूर ने स्नातक के लिए कॉलेज जरुर ज्वॉइन किया मगर अपने एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rishi Kapoor get failed in 8th class, was celebrated after son Ranbir passed in 10th class Full Article
0 पर्दे पर रोमांस का जादू बिखेर देते थे ऋषि कपूर, 50 साल के फिल्मी करियर में कीं 92 रोमांटिक फिल्में By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 16:54:10 GMT ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे कैंसर से जूझ रहे थे। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। लौटने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में दोबारा एक्टिंग शुरू करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म शर्माजी नमकीन के कुछ सीन्स फरवरी में शूट भी किए थे। शूटिंग दिल्ली में हुई थी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक पर भी काम शुरू करने वाले थे लेकिन ऐसा हो न सका।द इंटर्न में काम करने वाले थे ऋषिद बॉडी साबित हुई अंतिम फिल्म: इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला स्टारर द बॉडी ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म साबित हुई। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषि ने एसपी जयराज रावल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2019 में उनकी एक और फिल्म झूठा कहीं का भी रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने कुमार पांडे नाम के शख्स की भूमिका निभाई थी।अंतिम फिल्म द बॉडी में ऋषि कपूर121 फिल्मों में किया काम: अपने 50 साल के फिल्म करियर में ऋषि ने तकरीबन 121 फिल्मों में काम किया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर (1970) से डेब्यू किया था। फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। बतौर एक्टर उनकी फिल्म बॉबी(1973) थी जिसमें वह डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड (1974) में मिला था। ऋषि कपूर की छवि एक रोमांटिक हीरो की थी। उन्हें दर्शकों ने रोमांटिक अंदाज में काफी पसंद भी किया। यही वजह है कि1973 से 2000 के बीच ऋषि ने 92 रोमांटिक फिल्मों में काम किया जिनमें से 36 फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।इनमें कर्ज, दीवाना, चांदनी, सागर, अमर अकबर एंथनी, हम किसीसे कम नहीं,प्रेम रोग,हीना जैसी फिल्में शामिल हैं।मेरा नाम जोकर में ऋषिनीतू के साथ की 12 फिल्में: ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के साथ रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में साथ काम किया। इनमें खेल खेल में (1975), कभी कभी(1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो(1978)(दोनों का गेस्ट अपीयरेंस) हिट साबित हुईं जबकि ज़हरीला इंसान(1974),जिंदा दिल (1975), दूसरा आदमी(1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980), दो दूनी चार(2010), बेशरम (2013)फ्लॉप रहीं।ऋषि-नीतू ने साथ में कीं 12 फिल्मेंअग्निपथ में किया नेगेटिव रोल:ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ निर्देशित की। ऋषि ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हैरान रह गए। ऋषि को फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए आईफा का बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।ऋषि ने अग्निपथ में राउफ़ लाला का किरदार निभायानॉट आउट में दिखे बिग बी के साथ:इसके बाद ऋषि सहायक भूमिकाएं करने लगें। ऋषि जलवा (2002), हम तुम (2004), फना (2006), नमस्ते लंदन (2007), लव आज कल (2009) और पटियाला हाउस (2010) जैसी फिल्मों में नजर आए। वह अंग्रेजी फिल्म डोंट स्टॉप ड्रीमिंग (2007) और सांभर सालसा (2008) में भी दिखाई दिए। 2018 में, वह उमेश शुक्ला निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 102 नॉट आउट में दिखाई दिए। इसने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को 27 साल बाद फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आए।नॉट आउट में अमिताभ-ऋषिऋषि कपूर को मिले अवॉर्ड 1970: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (चाइल्ड)1974 - फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड2008 - फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड2009 - रूसी सरकार से विशेष सम्मान2011 - फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड2016 - स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड2017 - फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ऋषि कपूर की रोमांटिक जोड़ी डिंपल कपाड़िया के साथ खूब जमी। बॉबी के वक्त डिंपल 17 साल की तो ऋषि 20 साल के थे। Full Article
0 'कैरेक्टर रियलिस्टिक लगे, इसके लिए ऋषि कपूर जी ने सेट पर चप्पल तक पहनना त्याग दिया था'- 102 नॉट आउट डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने की सराहना By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 23:30:00 GMT ऋषि कपूर ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई सारी बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्टिंग सिर्फ उनका काम ही नहीं बल्कि उनका जुनून था। फिल्म '102 नोट आउट' और 'ऑल इज वेल' में ऋषि का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर उमेश शुक्लाने बताया कि आखिरी फिल्म के दौरान उन्होंने सीन को रियलइस्टिक दिखाने के लिए चप्पल पहनना तक छोड़ दी थी। इसके अलावा भास्कर के अमित कर्ण को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ऋषि के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया है।मां को खोने पर भी बांधा रखा हौंसलाउनमें कमाल का धैर्य था। तभी कैंसर और ट्रीटमेंट का फेज वह निकाल सके। उनके लिए वो टाइम टफ था। वह इसलिए कि उनकी माता जी का भी देहांत उसी दौरान हुआ था, जब उनका इलाज चल रहा था। मां सबके लिए मां ही होती है। वह खोना कितना मुश्किल होता है। फिर भी उन्होंने वापसी की। दोबारा अपने कर्म के मैदान में उतरे।ऐसी थी डायरेक्टर से ऋषि की पहली मुलाकातवैसे हमारी पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। कृष्णा राज बंगलो में मीटिंग तय हुई थी। मैंने ऑल इज वेल उनको नरेट की थी। वह बहुत स्ट्रेटफारवर्ड इंसान थे। उन्होंने पहली ही मीटिंग में स्क्रिप्ट को हां कह दिया था। फिर हम लोग शिमला गए थे। एक महीने वहां शूट किया था। हम लोगों ने काफी वक्त साथ बिताया था। एक ही होटल में थे हम लोग।एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी दिया मौकावह फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इससे उन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने उस फिल्म की बदौलत मुझे नहीं आंका कि मैं अच्छा या बुरा डायरेक्टर हूं। दोबारा जब मैं 102 नॉट आउट लेकर गया तो उन्होंने बिल्कुल नए सिरे से उस स्क्रिप्ट को सुना।हर काम की रखते थे खबरउनको सिर्फ एक्टिंग का ही चार्म नहीं था, बल्कि और भी जो बाकी संबंधित चीजें होती थी कॉस्टयूम, लाइटिंग उन सब के बारे में भी वह बहुत गहन जानकारी रखते थे। मिसाल के तौर पर इस फिल्म में भी बुजुर्ग वाले रोल में उन्हें पिछली फिल्म का अनुभव काम आया और वह इनपुट उन्होंने हमें प्रोवाइड किया। वह पिछली फिल्म कपूर एंड संस थी।प्रोस्थेटिक मेकअप में लगते थे चार घंटेउसमें मेकअप में उन्हें चार-साढे चार घंटे लगते थे, मगर उसकी बेसिक जानकारी होने से हमारी फिल्म पर इतना वक्त नहीं लगता था। यहां उनका मेकअप 3 घंटे में हो जाया करता था। उन्होंने काफी बारीकी से उस चीज को समझा था और इनपुट दिए थे। यहां तक कि कॉस्टयूम में भी उन्होंने काफी सजेशन दिए थे कि वह किस तरह के शर्ट पहनेंगे। पूरी फिल्म में उन्होंने, थोड़े स्टार्च वाले शर्ट पहने।अपने कैरेक्टर पर किया था रिसर्चवो पहली बार गुजराती शख्स का रोल प्ले कर रहे थे। तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने गुजराती दोस्तों और दूर के रिश्तेदारों से भी काफी पूछ कर गुजराती शख्स के लोगों के मैनरिज्म पर होमवर्क और रिसर्च किया। उस उम्र में भी उनका जुनून देखकर हम लोगों को प्रेरणा मिलती थी। वह इन सब चीजों पर तो काफी रिसर्च करते थे, लेकिन जब डायलॉग डिलीवरी और सीन शूट करने की बारी आती थी तो वहां पर वह स्पॉन्टेनियस रहते थे। नेचुरल फ्लोर दिखाने में यकीन रखते थे। मेथड में ज्यादा नहीं घुसते थे।27 साल बाद बनी थी अमिताभ-ऋषि की जोड़ीवह और बच्चन साहब 27 सालों के बाद दोबारा इस फिल्म पर काम कर रहे थे। लेकिन लगा ही नहीं कि इतने लंबे समय के अंतराल के बाद दोनों फिर से मिले हैं और काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे दोनों कल के ही मिले हुए हैं और दोबारा से सेट पर काम कर रहे थे। इस तरह की गहरी बॉन्डिंग दोनों के बीच दिख रही थीछोड़ दियाथाचप्पल पहननादोनों ही डायरेक्टर्स एक्टर हैं। हमने जब उन्हें कहा कि हम लोग घर में चप्पल नहीं पहनते तो यकीन मानिए कि उन लोगों ने चप्पल पहनना तक छोड़ दिया शूटिंग के दौरान। भले उनका क्लोज शॉट होता था, मिड शॉट होता था या लॉन्ग शॉट में जब वह आ रहे होते थे। क्लोज शॉट में जरूरत नहीं थी कि वह चप्पल ना पहनें, मगर ऋषि कपूर जी इतने बारीक ऑब्जर्वर थे कि उनका कहना था कि अगर वह बिना चप्पल के ना रहे तो उनकी वॉक में चेंज आ जाएगा, इसलिए उन्होंने पूरे अनुशासित भाव से उस चीज का पालन किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Rishi Kapoor ji had given up wearing slippers on the set to make the character look realistic' - 102 Not Out Director Umesh shukla appreciated Full Article
0 'जब भी कहती थी क्या-क्या लिखते है आप अपने ट्विटर अकाउंट पर? तब एक ही जवाब देते थे ऋषि कपूर'- पूनम ढिल्लन ने सुनाया यादगार किस्सा By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 23:30:00 GMT एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ऋषि कपूर के साथ 'ये वादा रहा', 'सितमगर' और 'एक चादर मैली सी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रोफेशनल रिलेशनशिप के अलावा भी पूनम और ऋषि अच्छे दोस्त थे। एक्टर के निधन पर भास्कर के अमित कर्ण से बातचीत के दौरान पूनम ने उनसे जुड़ी कई खास बातें शेयर की हैं।एक आखरी गुडबाय कहने का मौका भी नहीं मिला: सुबह उठते ही जब ऋषि जी का निधन होने की खबर सुनी तो समझ ही नहीं आया क्या रियेक्ट करू और किसीसे क्या कहूं? शायद शॉक शब्द से ज्यादा महसूस कर रही थी। उनके साथ मैंने तक़रीबन 8 से 9 फिल्में की थी और ना जाने हमारी कितनी यादें हैं। वो मेरे पसंदीदा एक्टर थे, मेरे फेवरेट को-स्टार थे, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी। जिन्हे मैं एक्टिंग में अपना आइकन मानती थी वो हमसे दूर चले गए, इससे बड़ी दुःख की बात क्या हो सकती हैं? मुझे एक्टिंग बिलकुल नहीं आती थी, शूटिंग के दौरान ऋषिजी मेरी मदद करते थे। मैंने उनसे एक्टिंग सीखी थी। बहुत तकलीफ हो रही हैं ये सोचकर की मैं अपने फेवरेट व्यक्ति को आखरी बार देख भी नहीं पा रही हूं। लॉकडाउन की वजह से हम उन्हें श्रद्धांजलि भी नहीं देने जा सकते हैं। एक आखरी गुडबाय कहने का मौका भी नहीं मिला, दिल बहुत भारी हैं।उन्हें डांटने की आदत भी थी: कुछ महीने पहले मुंबई के सेंत रेगिस होटल में हम एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। हमेशा की तरह खुश मिजाज थे, वैसे भी आप उनसे जब भी मिलेंगे वे खुश मिजाज ही नजर आते हैं (मुस्कुराते हुए)। मैं उनसे जब भी मिलती हूं उनके साथ एक तस्वीर जरूर लेती और मैंने अपनी आखिरी तस्वीर उनके साथ उसी पार्टी में ली थी। मैं अक्सर अपनी ली हुई पिक्चर उन्हें भेजा भी करती थी जिसे देखकर वे भी बहुत खुश होते थे। उन्हें ज्यादा तस्वीर लेने का शौक नहीं लेकिन जब देखते हैं तो काफी खुश होते हैं। कई बार तो मज़ाक भी करते थे मुझसे की मैं उनकी कितनी फोटोज लेती हूं। उन्हें डांटने की आदत भी थी लेकिन जिस अंदाज़ से वो डांटते थे उससे किसी को तकलीफ नहीं होती थी। एक अलग ही सेंस ऑफ ह्यूमर होता था।ऋषि जी बनावटी नहीं थे, उनके जहन में जो बात आती थी वो कह देते थे: ऋषि जी अपने दिल में कोई बात दबा के नहीं रखते थे, उनके दिल में जो रहता वो उनके ज़ुबान तक आ ही जाता था। मैंने उनके साथ बहुत काम किया हैं और मैं जानती हूं की वे दिखावा कभी नहीं करते थे। इस उम्र में भी उनका इतना सोशली एक्टिव रहना काफी अच्छा लगता था। मैं कई बार उनसे कहां करती थी की 'क्या क्या लिखते है आप अपने ट्विटर अकाउंट पर? कुछ भी लिख देते हो।' इस पर उनका बस एक ही जवाब आता 'मैं ओनेस्ट हूं और मुझे अपना ओनेस्ट ओपिनियन लोगों के सामने रखना अच्छा लगता हैं। ऋषि जी पहले से बनावटी नहीं थे, उनके जहन में जो बात आती थी वो कह देते थे। इंडस्ट्री में उनकी इस नेचर की लोग काफी सराहना करते हैं। अपने यंगर डेज से वे बेबाक रहे हैं और जैसे जैसे बूढ़े होते गए उन्हें और आजादी मिल गई। जब सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था तब उनके आस पास वाले ही उनका ओपिनियन सुन पाते थे लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से उनका सरकास्टिक टोन और सेंस ऑफ ह्यूमर सभी तक पहुंच जाते थे। बहुत ही शानदार और खुश मिजाज थे ऋषि जी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today What do you write on your Twitter account whenever you say? Then Rishi Kapoor used to give only one answer - Poonam Dhillon narrated anecdote Full Article
0 27 साल पहले 30 अप्रैल को रिलीज हुई थी दामिनी, निर्माताओं ने ऋषि कपूर से पहले जैकी श्रॉफ को ऑफर किया था रोल By Published On :: Fri, 01 May 2020 06:10:07 GMT 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड और उनके चाहने वाले गमगीन हैं। ऋषि कपूर ने यूं तो अपने करियर में 121 फिल्मों में काम किया लेकिन इन सबमें दामिनी की अहमियत को भी भुलाया नहीं जा सकता। खास बात ये है कि ऋषि के निधन से ठीक 27 साल पहले 30 अप्रैल 1993 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।जैकी श्रॉफ को ऑफर हुआ था ऋषि का रोल: फिल्म के प्रोड्यूसर करीम मोरानी और एली मोरानी ने ऋषि कपूर वाले रोल के लिए पहले जैकी श्रॉफ को अप्रोच किया था। लेकिन, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से मतभेदों के चलते जैकी ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था और इसी वजह से फिर ऋषि ने फिर फिल्म में शेखर गुप्ता का रोल किया। यह राजकुमार संतोषी के साथ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म थी।फिल्म में डिंपल को लेना चाहते थे डायरेक्टर: फिल्म के निर्माण के दौरान राजकुमार संतोषी और मीनाक्षी शेषाद्रि के बीच मनमुटाव की खबरें थीं। जिसके बाद संतोषी मीनाक्षी को हटाकर डिंपल कपाड़िया को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन ऋषि कपूर ने ऐसा होने नहीं दिया। खबरों के मुताबिक, ऋषि ने संतोषी से कहा कि अगर वह डिंपल को फिल्म में लेंगे तो वह फिल्म छोड़ देंगे.इसके बाद संतोषी ने श्रीदेवी को भी अप्रोच किया लेकिन उनकी फीस बहुत ज्यादा थी जिसके चलते संतोषी को मीनाक्षी के साथ फिल्म बनानी पड़ी।सनी देओल को मिला था नेशनल अवॉर्ड: फिल्म की कहानी में रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी जिसमें सनी ने एक वकील की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह सेकंड हाफ के बाद आते हैं लेकिन दमदार डायलॉग और एक्टिंग के चलते सबपर भारी पड़ते हैं।उन्हें फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Damini was released 27 years ago today, the makers had offered Jackie Shroff a role before Rishi Kapoor Full Article
0 10 दिन पहले दोस्त राज बंसल से ऋषि कपूर ने कहा था- दो-तीन स्क्रिप्ट पसंद आई हैं, जल्दी ही काम शुरू करूंगा By Published On :: Fri, 01 May 2020 12:24:12 GMT ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। करीब डेढ़ साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा के साथ-साथ 5 दशक लंबे एक्टिंग करियर की विरासत भी छोड़ गए हैं। 1973 में 'बॉबी' से बतौर एक्टर उन्होंने करियर की शुरुआत की और 2019 में उनकी आखिरी फिल्म 'द बॉडी' रिलीज हुई। ऋषि का सफर अभी थमा नहीं था। निधन से 10 दिन पहले तक वे अपने लिए नई फिल्मों के चयन पर काम कर रहे थे और उन्हें दो-तीन स्क्रिप्ट्स पसंद भी आई थीं। इस बात का खुलासा ऋषि के खास दोस्त फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेड एक्सपर्ट राज बंसल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में किया।'10 दिन पहले हुई थी मेरी ऋषि से बात'राज कहते हैं, "10 दिन पहले ही मेरी ऋषि से बात हुई थी। मैंने पूछा कि लॉकडाउन चल रहा है तो कैसे पूरे दिन टाइमपास होता है? जवाब में बोले टीवी देख लेता हूं। एकाध फिल्म देख लेता हूं। योग कर लेता हूं। शाम को वाक कर लेता हूं। फिर मुझसे पूछते हैं कि लॉकडाउन के बाद फिल्मों का क्या होगा? सिनेमा कब खुलेंगे? करीब आधे घंटे हमारी बात हुई। ये सारी चर्चाएं हुईं और उसके अगले दिन वो हॉस्पिटलाइज्ड हो गए। करीब 8-10 दिन वो हॉस्पिटल में रहे।" बंसल की मानें तो इस दौरान वे ऋषि की पत्नी नीतू के संपर्क में रहे और लगभग हर दिन उनका हालचाल लेते रहते थे।'कुछ फिल्मों पर काम शुरू करना चाहते थे'बंसल ने बातचीत में आगे कहा, "वे कहानियां सुन रहे थे और अगली फिल्म की प्लानिंग कर रहे थे। जिस दिन मेरी उनसे आखिरी बार बात हुई, उस दिन उन्होंने बताया था कि दो -तीन कहानियां पसंद आई हैं। ये उन्हें रोचक लगी हैं। जल्दी ही इन पर काम शुरू करेंगे।"निधन के बाद बंद हो सकती है 'शर्माजी नमकीन'बंसल के मुताबिक, सितंबर 2018 में जब ऋषि पहली बार ट्रीटमेंट के यूएस गए थे, उससे पहले उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। उन्होंने और जूही चावला ने फिल्म के कुछ सीन भी शूट किए थे। लेकिन ऋषि के ट्रीटमेंट की वजह से यह शूटिंग टल गई। करीब डेढ़ साल बाद जनवरी 2020 में वे इसे कम्प्लीट करने दिल्ली गए थे। लेकिन वहां वे अचानक बीमार पड़ गए थे और फिल्म की शूटिंग एक बार फिर टल गई। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि के अवसान के बाद डायरेक्टर हितेश भाटिया की इस फिल्म को या तो किसी अन्य एक्टर के साथ री-शूट किया जाएगा या फिर यह ठंडे बसते में भी जा सकती है। इसके अलावा वे दीपिका पादुकोण के साथ 'द इंटर्न' भी शुरू करने वाले थे।30 साल पहले हुई थी बंसल की ऋषि से दोस्तीबंसल ने बताया कि ऋषि से उनकी दोस्ती 30 साल पहले फिल्म 'चांदनी' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। बंसल के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा उनके पारिवारिक दोस्त थे। उन्होंने उन्हें सेट पर बुलाया और ऋषि से मुलाकात कराई। चोपड़ा ने ऋषि को बताया कि ये जयपुर से आए हैं और हमारे डिस्ट्रीब्यूटर हैं। बंसल कहते हैं, "बातचीत हुई। ऋषि फ्रेंडली नेचर के आदमी थे तो दोस्ती हो गई। जब मैं जयपुर लौटने लगा तो उन्होंने कहा कि रुको कल मैं भी चलूंगा। वहां मेरी फिल्म 'अजूबा' की शूटिंग होनी है।" बंसल के मुताबिक, अगले दिन ऋषि और वेव जयपुर पहुंचे। ऋषि ने बंसल के एक महीने के बेटे से मुलाकात की। फिर परिवार समेत उसके पहले जन्मदिन पर भी पहुंचे। 2016 में जब बंसल के उसी बेटे की शादी हुई, तब भी ऋषि और नीतू इसे अटेंड करने जयपुर पहुंचे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today राज बंसल, दोस्त ऋषि कपूर, संजय दत्त और नीतू कपूर के साथ। Full Article
0 कपूर फैमिली की 4 पीढ़ियों का इलाज करने वाले 92 साल के डॉक्टर ओपी कपूर बोले- पैरी पौना तो ऋषि ही करते थे By Published On :: Fri, 01 May 2020 14:09:23 GMT लंबे समय तक राेमांटिक औरसदाबहार अदाकार रहे ऋषि कपूर अब नहीं रहे। वे 67 साल के थे। बेबाक और जिंदादिल ऋषि दाे साल से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ऋषि को 2018 में कैंसर पीड़ित होने का पता चला था। उन्होंने एक साल तक न्यूयाॅर्क में उसी अस्पताल में इलाज कराया था, जहां उनकी बहन ऋतु का इलाज हुआ था।कपूर फैमिली की 4 पीढ़ियों का इलाज करते आए डॉक्टर ओपी कपूर ने भास्कर से बातचीत में कपूर परिवार के बारे में कई बातें शेयर कीं।पैरी पौना तो ऋषिही करते थेबकौलओपी कपूर -‘मैंने कपूर खानदान में तीन पीढ़ियों की मौतें देख ली हैं। मैं 92 साल की उम्र में यह देखने के लिए जिंदा ही क्यों हूं? 5 साल पहले जब ऋषिलिवर की रिपोर्ट्स लेकर आए तो बहुत डरे हुए थे। कहने लगे- अंकल! डॉक्टर बोल रहा है कि लिवर खत्म है। मैं उन्हें ठाणे ले गया। वहां लिवर टेस्टिंग की एडवांस टेक्नोलॉजी थी। टेस्ट हुए, पर ऐसी कोई बात नहीं थी। ऋषि खुश हुए और मुझे जोर से झप्पी डाल ली। मैंने कहा- ऋषिकम पिया करो, कम खाओ, फैट कम करो। पर, पीना और पंजाबी खाना कपूर खानदान की कमजोरी रही है। ऋषितो हद थे। हालांकि, राजकपूर और शम्मी भी ऐसे ही थे। इन्हें आलू परांठे, गोभी परांठे, बटर चिकन, तंदूरी चिकन, शराब चाहिए ही। ऋषि रेगुलर जिम जाते थे, तब भी...।ऋषिहमेशा अच्छे व्यवहार के लिए याद रहेंगे। कपूर खानदान में इस वक्त सिर्फ ऋषिथे, जो सबसे ज्यादा वेल बिहेव्ड थे। वे जब भी मिलते, झुककर पैरी पौना (चरण स्पर्श) बोलते। कई साल पहले उन्हें अपनी कुछ रिपोर्ट्स दिखानी थी तो मैंने उन्हें रॉयल वेलिंग्टन स्पोर्ट्स क्लब बुलाया। मैं मीटिंग में था, ऋषिधड़ाक से अंदर आकर पैर छूकर जोर से बोले- पैरी पौना अंकल...। वहां सब हैरान रह गए। आजकल के लोग तो बस थोड़ी सी कमर झुका देते हैं। पैरी पौना तो बस ऋषिही करते थे। ऋषिराजकपूर को सर बोलते थे। मैंने कभी पापा कहते नहीं सुना।मैंने पृथ्वीराज कपूर का भी इलाज किया है। जब पृथ्वीराज को बताया कि कैंसर है, तो उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। पूछने लगे- मर जाऊंगा मैं? मैंने कहा- अभी नहीं। फिर कहने लगे- मेरी वजह से कोई प्रोड्यूसर नहीं मरना चाहिए। तब वे 17 फिल्में कर रहे थे। एक-एक कर सारी फिल्में पूरी कीं। उनके बाद ऋतु कैंसर की वजह से दुनिया छोड़ गईं। अब ऋषि को भी यही बीमारी निगल गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रणबीर कपूर, ओपी कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर Full Article
0 150 रु. तनख्वाह पर डायरेक्टर एचएस रवैल के असिस्टेंट बने थे राजेंद्र कुमार, पहचान बनाने में लगे थे 7 साल By Published On :: Sat, 02 May 2020 07:44:47 GMT राजेंद्र कुमार का जन्म पंजाब के सियालकोट में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पिता का लाहौर में कपड़ों का कारोबार हुआ करता था। बंटवारे के बाद राजेंद्र कुमार मुंबई आ गए। हीरो बनने का सपना लिए राजेंद्र ने फिल्म ‘जोगन’ में कैमियो कर अपनी शुरुआत की। लेकिन उनकी कोई खास पहचान नहीं बनी। फिल्म निर्माता देवेंद्र गोयल उनके अभिनय से प्रभावित हुए और उन्हें अपनी अगली फिल्म में लीड रोल देने का वादा किया।150 रुपए की तनख्वाह पर असिटेंट बनेडेढ़ साल बाद उन्होंने फिल्म ‘वचन’ में राजेंद्र कुमार को मुख्य किरदार के तौर पर लिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके साथ ही एक सितारे का उदय हो गया। गीतकार राजेन्द्र कृष्ण की मदद से 150 रुपए की तनख्वाह पर डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के तौर पर भी राजेंद्र कुमार ने काम किया। राजेंद्र को फिल्मों में काम तो मिल गया था, लेकिन इसके बाद भी पहचान बनाने में उन्हें सात साल लग गए। जब ‘मदर इंडिया’ आई तो राजेन्द्र कुमार की भी बाकी एक्टर्स के साथ जमकर तारीफ हुई। इसके बाद 1963 में ‘मेरे महबूब’ सुपरहिट हुई और फिर राजेन्द्र कुमार का सिक्का चल पड़ा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ‘गीत’, ‘आरजू’, ‘झुक गया आसमान’ जैसी तमाम हिट फिल्में देने वाले हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार को जुबली कुमार भी कहा जाता है। Full Article
0 धर्मेंद्र और हेमा की शादी के 40 साल हुए पूरे, सालगिरह पर इशा देओल ने दी थ्रोबैक तस्वीरों के साथ बधाई By Published On :: Sat, 02 May 2020 11:40:17 GMT साल 1980 में विवाह के बंधन में बंधे बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी आज अपनी शादी की 40वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी छोटी बेटी इशा देओल ने कुछ खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरों के साथ उन्हें बधाई दी है।एक्ट्रेस इशा देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ बधाई देते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, शादी की सालगिरह की बधाई हो मेरे डार्लिंग पैरेंट्स। मेरी मम्मा और पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और भगवान से दुआ करती हूं कि आप दोनों अनगिनत सालों तक साथ रहो, स्वस्थ रहो और खुश रहो। लव यू, इशा, भारत, राध्या और मियू की तरफ से।ऐसी है हेमा-धर्मेंद्र की लव स्टोरीहेमा और धर्मेंद्र ने पहली बार साल 1970 में आई फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ में नजर आए थे, जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट हो गई। दोनों ने ‘सीता और गीता’, ‘शोले’ और ‘राजा रानी’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। धर्मेंद्र के पहले से ही शादी शुदा होने के बावजूद दोनों के बीच प्यार हो गया। जहां हेमा एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं वहीं धर्मेंद्र पंजाबी थे। हेमा के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। कई सारी परेशानियों के बाद दोनों ने धर्म बदलकर एक दूसरे से शादी की। दोनों की दो बेटियां इशा और अहाना हैं।धर्मेंद्र और हेमा की शादी की तस्वीर। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dharmendra and Hema completes 40 years of marriage, Isha Deol congratulates on anniversary with throwback pictures Full Article
0 तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स ने मांगी पोस्ट प्रोडक्शन की इजाजत, कहा-लॉकडाउन में 500 करोड़ से ज्यादा का निवेश अटका By Published On :: Mon, 04 May 2020 10:12:00 GMT लॉकडाउन के बीच तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स ने तमिलनाडु सरकार से पोस्ट प्रोडक्शन संबंधी काम शुरू करने की अनुमति मांगी है। सोमवार को मुख्यमंत्री एडाप्पडी के. पलानीस्वामी के नाम लिखे एक लेटर में प्रोड्यूसर्स ने हवाला दिया है कि लॉकडाउन के चलते अलग-अलग फिल्मों पर उनका 500 करोड़ से ज्यादा का निवेश अटका हुआ है। इसलिए उन फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन की अनुमति दी जाए, जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।कई फिल्में ऐसी, जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकीलेटर में लिखा है, "हम तमिल सिनेमा के प्रोड्यूसर्स हैं और 24 मार्च 2020 से लागू किए गए लॉकडाउन के चलते हमारी सभी फिल्मों का प्रोडक्शन रुक गया है। लॉकडाउन के चलते तमिल फिल्म इंडस्ट्री का 500 करोड़ से ज्यादा का निवेश अटका है। इनमें वे फिल्में भी शामिल हैं, जिनका सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है।" लेटर में आगे लिखा है कि प्रोड्यूसर्स यह जानते हैं कि चेन्नई के रेड जोन में होने की वजह से कई लोगों के साथ शूटिंग की इजाजत देना बहुत मुश्किल है। साथ ही उन्होंने दिशा-निर्देशों के तहत पोस्ट प्रोडक्शन शुरू करने की अनुमति देने की अपील की है।दिशा-निर्देशों के साथ काम शुरू करने की अनुमति मांगीप्रोड्यूसर्स लिखते हैं, "तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स एफईएफएसआई (फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया) के साथ मिलकर इस बात की गारंटी देते हैं कि पोस्ट प्रोडक्शन में लगे लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही काम की जगह को सैनेटाइजिंग और लोगों को मास्क, दस्ताने पहनाने समेत सभी तरह की सावधानी रखेंगे।"लेटर में केरल सरकार का जिक्र कियाप्रोड्यूसर्स ने लेटर में इस बात का जिक्र भी किया है कि केरल सरकार ने पांच से कम लोगों के साथ पोस्ट प्रोडक्शन एक्टिविटीज शुरू करने की इजाजत दे दी है। वहां काम भी शुरू हो गया है। लेटर के मुताबिक, पोस्ट प्रोडक्शन एक्टिविटीज में एडिटिंग, डबिंग, वीएफएक्स/सीजीआई, डिजिटल इंटरमीडियरी, बैकग्राउंड स्कोर, साउंड इफेक्ट्स, फोले और मिक्सिंग जैसे काम होते हैं।कोरोनावायरस के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते पिछले दो महीनों से कई तमिल फिल्में बंद पड़ी हुई हैं। इनमें विक्रम स्टारर 'कोबरा' और सिम्बू स्टारर 'मनाडू ' भी शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tamil Film Producers Urge Government To Grant Permission To Resume Post-Production Work Full Article
0 50 दिन से अपने परिवार से नहीं मिलीं मलाइका, दर्द बयां कर लिखा- आप सबकी बहुत याद आ रही है By Published On :: Tue, 05 May 2020 09:51:30 GMT लॉकडाउन के कारण घर में कैद मलाइका अरोड़ा को उनके परिवार की याद सता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वे पैरेंट्स अनिल अरोड़ा-जॉयसी पॉलीकार्प और बहन मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में अपना दर्द भी बयां किया है।मलाइका ने लिखा है, "50 दिन....और आगे भी जारी। आप सबकी बहुत याद आ रही है।" इससे पहले सोमवार को उन्होंने एक फनी वीडियो साझा किया था, जिसका टाइटल था 'डिफरेंट टाइप्स ऑफ पीपल इन क्वारैंटाइन।' मलाइका ने कैप्शन में लिखा था, "अलग-अलग प्रकार। मुझे पूरा यकीन है कि आप इसमें मुझे पा लेंगे...ढूंढिए मुझे...आप सभी को। (उन सब को ढूंढिए, जिनके मैं नाम नहीं ले सकती।)"रविवार को मलाइका ने अपने बेटे अरहान के साथ वाली एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि कैसे वे लॉकडाउन के पहले सामान्य जीवन जी रही थीं। उन्होंने लिखा था, "थ्रोबैक एक ऐसे वक्त में जब जिंदगी को आज की तरह प्रतिबंधित होने की तुलना में सामान्य महसूस किया था...(खाना, यात्रा, गले मिलना, किस, काम, दोस्त, परिवार)। जिंदगी को फॉर ग्रांटेड मत लो। पॉजिटिव रहो और अपने चेहरे की मुस्कान को मिटने मत दो।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Malaika Arora Missing Her Family In Amid Lockdown Full Article
0 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज हो सकती है सलमान की 'राधे', 250 करोड़ का ऑफर मिले तो ले सकते हैं फैसला By Published On :: Wed, 06 May 2020 10:15:06 GMT लॉकडाउन के चलते सिनेमा घर वालों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। ट्रेड पंडितों और प्रोड्यूसर्स ने बताया है की सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म वालों ने अब तक बन चुकी ज्यादातर फिल्मों और वेब शो को अप्रोच किया है। वे लोग 1500 से लेकर 2000 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट करने को तैयार बैठे हैं। ऐसे में बेहतर डील मिलने पर प्रोड्यूसर्स उसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं।खबर है कि सलमान खान की फिल्म राधे कोडिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधेरिलीज करने के लिए राजी है। इस पर सलमान खान के करीबियों से दैनिक भास्कर को इस बारे में प्रारंभिक जानकारीमिल गई है।सालभरनहीं रुक सकते मेकर्ससलमान खान प्रोडक्शन के बिजनेस डील को देखने वाले जॉर्डी पटेल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'इंडियन प्रोड्यूसर्स उस स्थिती मेंनहीं हैं,जिसके तहत वह अगले एक साल तक फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर सकते हैं। ढेर सारे डिपार्टमेंट के लोगों का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी हॉटस्टार पर डायरेक्टर रिलीज हो सकती है। हमें भी अगर राधे के लिए अपॉर्चुनिटी मिलती है तो हम ओटीटी पर जा सकते हैं।सिनेमाघर जाने में लोगों को लगेगा डरजॉर्डी पटेलने बताया, हमारी फिल्म अभी पूरी नहीं है तो इस बारे में हम सोच नहीं रहे हैं। जून-जुलाई तक तो लॉकडाउन मुंबई जैसे जगहों में होने की खबरें मिल रही है। जब तक वैक्सीन नहीं निकलती वायरस हमारी जिंदगी में रहने ही वाला है। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर कौन जाएगा? बगल में कौन बैठा है उसका किसे पता? मन का डर नहीं जाने वाला है।250 करोड़ का ऑफर मिले तो संभवजॉर्डी पटेल कहते हैं किमुंबई कलेक्शन के लिहाज से सबसे बड़ी टेरिटरी है। ऐसे मेंअगर बिजनेस 300 करोड़ का होता है तो अपने हाथ में 150- 160 करोड़ आतेहैं। उस हिसाब से ही ओटीटी ऑफर को देखेंगे। अगर ढाई सौ करोड़ तक का ऑफर आता है तो उसे देखते हुए कॉल लिया जाएगा। फिल्म की लागत भी हमें देखनी होगी। हम ओटीटी के लिए ओपन हैं। फिल्म कोथिएटर पर ही रिलीज करेंगे,ऐसी कोई कसम नहीं खाई है। थिएटर जब तक चालू नहीं होंगे, तब तक हम बैठे रहेंगे, ऐसा कुछ नहीं है।जॉर्डी ने कहा कि, हम भी ओटीटी पर जा सकते हैं। एकाध दो फिल्म वहां डाल सकते हैं। हालांकि, जाहिर तौर पर हम सब चाहते हैं कि हमारी बड़ी फिल्मेंथिएटर पररिलीज हों। हमारे फैंस भी यही चाहते हैं। लेकिन हालात अच्छे नहीं हैं और फिल्मबनकर तैयार है तो उसे डब्बे में रखने का कोई मतलब नहीं है।प्रोड्यूसर को थिएटर रिवेन्यू का डरट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते हैं, 'यह बात सच है कि ओटीटी वालों ने सब को अप्रोच किया है। अभी तक हालांकि किसी ने कॉल नहीं लिया है, क्योंकि प्रोड्यूसर्स को लगता है कि ओटीपी पर फिल्में आ गई तो उनका थिएटर का रेवेन्यू तो गया।भारत के संदर्भ में आज भी थिएटर से ज्यादा कलेक्शन होता है। मान लें कि बजरंगी भाईजान का टोटल कलेक्शन 300 से 350 करोड़ का तब हुआ था, जब देश और विदेश दोनों जगहों से थिएटररेवेन्यू आया था। अब ओटीटी से अगर कोई 250 से 300 करोड़ का ऑफर दे तो बात अलग है।ओटीटी प्लेटफॉर्म में होगा दो हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंटहाल ही में जी 5 पर अपनी फिल्म 'बमफाड़' रिलीज करने वाले प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार बताते हैं, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म वालों की बहुत आक्रामक योजना है। मैंने भी सुना है कि वह लोग आने वाले दिनों में 1500 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट करने को तैयार बैठे हैं। मुझे नहीं मालूम कि एग्जेक्ट फिगर यही है, लेकिन ये कहीं से कम नहीं है।बड़े बजट की फिल्में साल भर में गिनती की होती है। ज्यादातर मीडियम और छोटे बजट की फिल्में होती हैं, जिनको लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखते रहे हैं। लॉकडाउन में सिनेमा देखने की आदत बदली है और मुमकिन है कि उस प्लेटफार्म पर ज्यादा कंटेंट देखने को मिले।जब तक लॉकडाउन पीरियड रहने वाला है और कोरोना की वैक्सीन आने वाली है, तब तक लोग एंटरटेनमेंट का कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही कंज्यूम करेंगे। ऐसे में उनके लिए यह बड़ी अपॉर्चुनिटी है और जाहिर तौर पर वे इसमें पूरा जोर लगा रहे हैं। वे अपने ओरिजिनल कंटेंट को बनाने के लिए लिए 3 से 8 करोड़ तक का बजट रख रहे हैं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Salman Khan's Radhe can be released on OTT platform, decision will be taken on getting good offer Full Article
0 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शिविन नारंग, सर्जरी के बाद पोस्ट शेयर कर हेल्थ केयर स्टाफ का जताया आभार By Published On :: Thu, 07 May 2020 08:37:29 GMT लॉकडाउन के बीच शिविन नारंग के साथ घर पर ही हादसा हो गया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से ठीक होकर शिविन बुधवार को घर वापस पहुंच चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंटसे देते हुए अस्पताल के मेडिकल स्टाफ का आभार जताया है।'बेहद 2' एक्टर शिविन अपने घर के कांच के टेबल में गिर गए थे जिससे उनके बाहिने हाथ में गहरी चोट आई थी। दो दिन पहले शिविन को सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां से अब वो डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'सब ठीक है। मैं घर वापस आ चुका हूं। मेरे साथ घर पर एक हादसा हो गया था। मुझे बुरी तरह चोट आई थी जिसके लिए मुझे सर्जरी करवानी पड़ी'।आगे उन्होंने अस्पताल के हेल्थ केयर स्टाफ के लिए लिखा, 'शुक्रिया डॉक्टर्स और स्टाफ। आपने इस मुश्किल वक्त में भी मेरी खूब केयर की। मुझे याद है हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने कहा था, सर हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा। रियल हीरोज'। इससे पहले भी 'बेहद 2' के एक सीन के दौरान शिविन के साथ बड़ा हादसा होते हुए टल चुका है। वहीं 1 जनवरी को भी शिविन को हेयरलाइन फ्रेक्चर के चलते एडमिट करवाया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shivin Narang,gets discharged from the hospital after surgery, expressed his gratitude to the health care staff by sharing the post Full Article
0 ऋषि कपूर को मिस कर रहीं बेटी रिद्धिमा, इंस्टाग्राम पर शेयर की 10 साल पुरानी 'खूबसूरत यादें' By Published On :: Thu, 07 May 2020 08:45:46 GMT ऋषि कपूर के निधन को एक हफ्ता बीतने को है लेकिन कपूर परिवार के सदस्य उनकी यादों में खोए हुए हैं। खासकर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं। यही वजह है कि रिद्धिमा आए दिन सोशल मीडिया पर ऋषि की पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं।रिद्धिमा कीइंस्टाग्राम स्टोरीहाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीपर रिद्धिमा ने 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 2010 न्यू ईयर की खूबसूरत यादें। समारा (रिद्धिमा की बेटी) के जन्म से ठीक पहले। इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी नजर आ रहे हैं। भरत ने भी इंस्टाग्राम पर यही तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादों को शेयर किया।रिद्धिमा नहीं दे सकी थीं अंतिम विदाई: रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर को ज्यादा मिस इसलिए भी कर रही हैं क्योंकि वह उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। दरअसल, 30 अप्रैल को ऋषि के निधन के वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थीं। लॉकडाउन के चलते उन्हें दिल्ली से चार्टर फ्लाइट के जरिए मुंबई आने की इजाजत नहीं मिली थी। इसके बाद वह सड़क मार्ग से 2 मई को मुंबई पहुंच पाई थीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पिता का अंतिम संस्कार देखा था।ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ऋषि:ऋषि कपूर (67) को 30 अप्रैल, गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। उन्हें ल्यूकेमिया(ब्लड कैंसर) था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Daughter Riddhima Kapoor shares ‘beautiful memories’ with dad Rishi Kapoor from 2010 Full Article
0 पैसों की तंगी से जूझ रहे 5000 परिवारों की मदद करेंगे विवेक ओबेरॉय, सीधे अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे पैसे By Published On :: Thu, 07 May 2020 13:17:20 GMT लॉकडाउन के चलते दैनिक वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी मदद के लिए आगे आ चुके हैं। इस लिस्ट में एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल हो गया है जो कि गरीब वर्ग के 5000 परिवारोंकी वित्तीय सहायता करेंगे।अकाउंट में ट्रांसफर होगी रकम: विवेक ने फिनटैक स्टार्ट अप फाइनेंसपीर फाउंडर रोहित गजभैए के साथ मिलकर मजदूरों, हाउस हेल्प, ड्राइवर और अन्य गरीब लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।विवेक ने कहा, 'दूसरों शहरों में जाकर यह लोग काम करते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं लेकिन कुछ समय के लिए इनका सब कुछ रुक गया है। इनमें से कई लोगों के पास तो दैनिक ज़रूरतों के सामान खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। यह किराया भरने, जरूरतों के सामान जुटाने और बच्चों को खाना खिलाने के लिए भी जूझ रहे हैं। ऐसे में हमने 5000 परिवारों की मदद की है।'विवेक ने आगे कहा, 'इन वर्कर्स के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे ताकि वह अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। हमने सोशल मीडिया पर भी एक इनिशिएटिव शुरू किया है जिससे और लोग सहायता कर सकें।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today actor Vivek Oberoi provides financial aid to 5,000 workers families Full Article
0 सोनू निगम ने 30 साल पुराने वीडियो शेयर किए, टीचर की पार्टी से लेकर याद-ए-रफी में गाते आए नजर By Published On :: Thu, 07 May 2020 14:08:37 GMT सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं। लॉकडाउन के कारण देश वापस न लौट पाए सोनूपिछले एक हफ्ते से लगातार अपने पुराने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। जिसमें उनके 30 साल पुराने और स्कूल टाइम में परफॉर्म किए गए सॉन्ग्स के वीडियो शामिल हैं। स्कूल टीचर के घर की पार्टी हो या फिर याद-ए-रफी में दी गई प्रस्तुति,इन वीडियोज में साेनू की आवाज आज की तरह ही सुनाई दे रही है।किस्से भी शेयर कर रहे हैं सोनू : हर वीडियो के साथ सोनू निगम उससे जुड़े किस्से भी शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो के साथ सोनू ने लिखा- 1988 में 10वीं क्लास में थे, उनकी टीचर के घर पर एक पार्टी थी, जिसमें उन्होंने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाना गाया था। इसके अलावा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले याद-ए-रफी इवेंट में भी उनके गाए गीतों के वीडियो शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सोनू निगम के इंस्टाग्राम से साभार Full Article
0 करण की तिजोरी को बच्चों ने समझ लिया वॉशिंग मशीन, जब यश ने पूछा 'इसका क्या करते हैं' तो मिला मजेदार जवाब By Published On :: Thu, 07 May 2020 15:05:49 GMT करण जौहर लॉकडाउन के बाद से ही अपने बच्चों यश और रूही की मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक छोटे से ब्रेक के बाद करण फिर अपने फैंस के लिए लॉकडाउन विद जौहर्स लेकर आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने क्यूट बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यश करण की तिजोरी को वॉशिंग मशीन बता रहे हैं।करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यश और रूही का नया वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों फिर एक बार करण के क्लोसेट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान यश करण से कहते हैं कि क्लोसेट में वॉशिंग मशीन है मगर वो छुपी हुई तिजोरी की तरफ इशारा करते हैं। करण उन्हें समझाते हैं कि ये वॉशिंग मशीन नहीं बल्कि तिजोरी है।आगे यश उनसे पूछते हैं कि वो इस तिजोरी का क्या करते हैं। इसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘फिलहाल की इकोनॉमिक सिचुएशन के चलते मैं इसका कुछ भी नहीं कर रहा हूं। काश ये वॉशिंग मशीन होती तो शायद इसका ज्यादा इस्तेमाल हो पाता’।लॉकडाउन से अटक गईं फिल्में: करण जौहर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के को-प्रोड्यूसर हैं जो 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा करण की फिल्म ब्रह्मास्त्र की भी शूटिंग लॉकडाउन में रुकी हुई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan johars's kids misundertan his locker with washing machine, Yash got hillarious answer when ask what he do with it Full Article
0 अमिताभ बच्चन ने सबको जन्मदिन की बधाई दी, फिर बताया- ऐसा मौका 1000 साल में एक बार आता है By Published On :: Fri, 08 May 2020 08:19:35 GMT महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी लोगों को जन्मदिन की बधाई दी। ऐसा करते हुए उन्होंने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि ये विशेष दिन है और ऐसा हर 1 हजार साल में एकबार होता है।अपनी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ... विशेष दिन... हर 1000 साल में एक मौका... आपकी उम्र + आपके जन्म का वर्ष, हर व्यक्ति = 2020 है।' उनके मुताबिक हर शख्स की उम्र में यदि उसके जन्म का साल जोड़ दिया जाए तो उसका जोड़ 2020 होगा।कल शेयर की थी ट्यूलिप गार्डन की फोटोएकदिन पहले अमिताभ ने गुरुवार को नीदरलैंड्स के केकेनहोफ शहर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन की कुछ फोटो शेयर की थीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया था कि इस गार्डन के साथ उनकी 40 साल से भी ज्यादा पुरानी यादें जुड़ी हैं। उनके मुताबिक, यहां उन्होंने अपने बेटे अभिषेक को लगभग खो दिया था।## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अमिताभ बच्चन ने बताया कि ऐसा मौका 1000 हजार साल में एक ही बार आता है, जब हर शख्स की उम्र और उसके जन्म के वर्ष का कुल योग, वर्तमान साल के बराबर होता है। (फोटो/वीडियो साभारः अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट से) Full Article
0 Class of 2020 graduates with 'robot ceremony' By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 22:26:19 +0530 Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more. Full Article
0 हमारे मेडिकल कॉलेज को मिली कोरोना जांच की अनुमति, रोजाना किए जा सकेंगे 50 टेस्ट, शाम तक आ जाएगी रिपाेर्ट By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:52:00 GMT कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार को अच्छी खबर आई। आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में स्थापित की गई लैब को कोरोना के रूटीन टेस्ट करने की परमिशन दे दी है।ऑनलाइन पोर्टल का यूजर आई और पासवर्ड आने के बाद शनिवार से जांच होने लगेगी। टेस्ट में 7 से 8 घंटे लगेंगे। रोजाना 50 सैंपल टेस्ट होकर शाम तक रिपोर्ट भी आ जाएगी। अभी भोपाल से तीन से चार दिन में रिपोर्ट आ रही थी, वह भी रोजाना 12 से 15 संदिग्धों की। फिलहाल 62 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। विधायक चेतन्य काश्यप की कोशिश से महज चार साल में बनकर तैयार हुए कॉलेज ने सिर्फ तीन सप्ताह में कोरोना टेस्ट लैब शुरू करके एक और रिकॉर्ड बना लिया है। 31 मार्च को विधायक काश्यप के प्रयासों से ही सरकार ने लैब की मंजूरी दी थी। कॉलेज को 18 अप्रैल को आरटी-पीसीआर (रियल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) मशीन मिली थी। शनिवार से रूटीन टेस्ट शुरू हो जाएंगे। लैब में रतलाम के साथ ही मंदसौर और नीमच के सैंपल की भी जांच होगी।आरएनए की ऑटोमैटिक मशीन आने के बाद 200 टेस्ट रोजाना हो सकेंगे200 जांच किट और मंगाईमेडिकल कॉलेज के पास 150 जांच किट है। इससे शनिवार से टेस्टिंग प्रारंभ कर दी जाएगी। 200 किट का ऑर्डर दे दिया है, जो तीन से चार दिन में पहुंच जाएगी। लैब को सारी टेस्ट किट इंदौर से मिलेगी।दूसरे वायरस की भी जांच हो सकेगी यहां परलैब बॉयो सेफ्टी लेवल टू की है। कोरोना वायरस नहीं बल्कि जरूरत होने पर अन्य दूसरे प्रकार के बिना पहचान वाले वायरस, एचआईवी, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य वायरस की जांच की जा सकेगी।आईसीएमआर की इजाजत के बाद शुक्रवार को एम्स भोपाल ने कोरोना टेस्ट करने की परमिशन दे दी है। अभी 50 टेस्ट रोजाना हो सकेंगे। आरएनए की ऑटोमैटिक मशीन आने के बाद यह संख्या 200 तक पहुंच जाएगी।डॉ. संजय दीक्षित, डीनलैब शुरू होने से वायरस के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी क्योंकि हर रोज ज्यादा सैंपल के टेस्ट हो सकेंगे। रिपोर्ट भी 7 से 8 घंटे में मिल जाएगी। इससे रोकथाम के आगामी कदम जल्द उठाए जा सकेंगे। परमिशन के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे।चेतन्य काश्यप, विधायक Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Our medical college gets permission to check corona, 50 tests can be done daily, report will come by evening Full Article
0 304 मरीज जिन्होंने सैंपलिंग में गलत पता दिया... उन्हें ढूंढने में पुलिस को घंटों लग गए By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:56:00 GMT राहत भरी खबरों की बीच एक बड़ी चिंता भी सामने आई है। 6 मई तक आए 1075 मरीजों में से 304 मरीज यानी 28% ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना के डर से टेस्ट तो कराया लेकिन अपना पता या फोन नंबर सही नहीं दिया। ताकि अस्पताल में भर्ती न होना पड़े। हालांकि केस पॉजिटिव मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को जानकारी दी और इनका पता लगाकर अस्पतालों मेंभर्ती कराया गया, लेकिन तब तक ये ‘कोरोना बम’ बाहर ही रहे। यही नहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कोई जानकारी दिए बिना ही टेस्ट करा लिया या फाॅर्म में पता नहीं भरा। रैंडम सैंपलिंग के समय भी मरीज से कोई एड्रेस प्रूफ नहीं लिया जा रहा। ऐसे में मरीज के पॉजिटिव मिलते ही पुलिस को उसे ढूंढने में काफी समय लग जाता है। तब तक कई लोगों तक संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। चिकित्सा विभाग ने ऐसे 304 लोगों को अन्य की सूची में डाला। इनमें से 121 सही हो चुके हैं। शेष अस्पतालों में भर्ती हैं।इस बारे में सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा का कहना है कि पॉजिटिव आने के बाद तुरंत संबंधित व्यक्ति व उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया जाता है। कोई गलत एड्रेस या फोन नंबर भरता है और पॉजिटिव आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाती है। पुलिस उसे वेरीफिकेशन करती है और सूचना देती है। इसके बाद केस को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। सरकार और उच्चाधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हैं।भास्कर अपील- इंदौर की तर्ज पर सैंपल के लिए आधार जरूरी होइंदौर में 11 मरीज ऐसे थे जिन्होंने सैंपल देते समय पता गलत लिखाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पुलिस को ऐसे लोगों को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसलिए अब इंदौर प्रशासन ने सैंपल के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं एक माेबाइल एप भी लॉन्च किया है जिसमें सैंपल लेने से पहले मरीज की सारी जानकारी भरी जाती है। जयपुर में भी प्रशासन को सैंपल लेने के लिए आधार अनिवार्य करना चाहिए। क्योंकि यहां सैंपल देते समय गलत जानकारी भरने वाले मरीजों की संख्या एक तिहाई से भी अधिक है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 304 patients who gave incorrect address in sampling ... police took hours to find them Full Article
0 लॉकडाउन-2.0 में मिले 4 केस, लॉकडाउन-3 में 7 केस , 2.0 के मुकाबले चार गुना तेजी से बढ़े संक्रमित By Published On :: Sat, 09 May 2020 02:02:00 GMT सावधान रहे... लॉकडाउन-2 के मुकाबले लॉकडाउन-3 में संक्रमण चार गुना ज्यादा तेजी से सामने आ रहा है। शुक्रवार को तीन नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, ये सभी शिवनगर में 8 दिन पहले मिले पॉजिटिव के पड़ोसी है। इधर, खतरा इसलिए बरकरार है क्योंकि शिवनगर का पॉजिटिव युवक अपने दो दोस्तों के साथ रहता था, उनका अब तक पता नहीं चल सका है।शिवनगर में 1 मई को एक 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला था। युवक के आसपास रहने वालों का सैंपल लिया तो शुक्रवार को तीन नए संक्रमित सामने आए। तीनों संक्रमित एक ही परिवार से है। पूछताछ में नए पॉजिटिव ने बताया कि पहले संक्रमित मिला युवक उनके घर पर आता-जाता रहता था। कई बार वह घर पर खाना खाता था। इधर, नया खुलासा यह भी हुआ है कि 1 मई को पॉजिटिव मिले युवक के साथ दो दोस्त रहते थे। हालांकि, वह कौन है... अब स्वास्थ्य विभाग इसकी तलाश में जुट गया है।लॉकडाउन-2 में सबसे कम 21 % की दर से बढ़ रहा था संक्रमणलॉकडाउन-3 की शुरुआत 4 मई से हुई है। इस दौरान अब तक 7 कोरेाना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इधर, लॉकडाउन-2 में सबसे कम 4 केस सामने आए है। इसमें 19 दिनों में संक्रमण 21 प्रतिशत की दर से सामने आया है, जोकि सबसे कम है। लॉकडाउन-1 में 12 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, इन 21 दिनों में 57 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिले थे। इधर, लॉकडाउन-3 में 6 मई को 4 पॉजिटिव केस तो वहीं 8 मई को 3 पॉजिटिव केस आए है, इस मान से अब तक 87 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article