0 एपल आईफोन SE(2020) लॉन्च, भारत में शुरुआती कीमत 42500 रुपए, अमेरिका की तुलना में 39 फीसदी तक महंगा By Published On :: Thu, 16 Apr 2020 08:28:12 GMT टेक कंपनी एपल ने लंबे इंतजार के बाद आईफोन के सस्ते मॉडल आईफोन SE (2020) को ऑफिशियली लॉन्च किया। इसे वर्तमान आईफोन लाइनअप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल और आईफोन SE का सेकंड जनरेशन मॉडल भी कहा जा रहा है। इसमें 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो आईफोन 8 समेत कई एपल के कई रेगुलर मॉडल में भी मिलती है। नया आईफोन SE (2020) एपल की A13 बायनिक चिपसेट से लैस है, यही चिपसेट आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है। यह आईओएस 13 पर रन करता है साथ ही यह टचआई फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। भारत में इसके 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 58300 रुपए है जबकि यही मॉडल अमेरिका में 45 हजार रुपए का है यानी देखा जाए तो भारत में यह 30 फीसदी तक महंगा मिलेगा।आईफोन SE(2020) में मिलने वाला कुछ खास फीचर्सआईफोन SE (2020): वैरिएंट वाइस कीमतकंपनी ने आईफोन SE (2020) के तीन वैरिएंट लॉन्च किए हैं। यह 64 जीबी से 256 जीबी तक के स्टोरेज में अवेलेबल है। हालांकि कंपनी ने भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्टोरेज वैरिएंट भारत कीमत यूएस कीमत % मंहगा 64GB 42500 रु. 30600 रु. 39% 128GB 47800 रु. 38200 रु. 25% 256GB 58300 रु. 45000 रु. 30% यूएस में नए आईफोन SE (2020) के 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $399 यानी लगभग 30600 रुपए, 128GB मॉडल की कीमत $499 यानी 38200 रुपए और 256GB मॉडल की कीमत $549 यानी लगभग 45000 रुपए है। यह ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यूएस में इसकी प्री-बुकिंग 17 अप्रैल से शुरू होगी और बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होगी।आईफोन SE (2020): बेसिक स्पेसिफिकेशन फोन में 4.7 इंच रेटिना एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 750x1334 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें ट्रू टोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, जो व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करता है। यह डोल्बी विजन साउंड और एचडीआर10 सपोर्ट करता है।आईफोन SE (2020) में ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है, जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा जिसके साथ एलईडी ट्रू टोन फ्लैश है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है और फोटो के लिए स्मार्ट एचडीआर सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई कॉलिंग, एनएपसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट है। इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। नए आईफोन में टच आईडीबटन दिया गया है। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है। हमेशा की तरह इस बार भीं कंपनी ने बैटरी साइज और रैम के बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन इतना जरूर बताया कि नए आईफोन SE 2020 में आईफोन 8 की तरह ही 13 घंटे का वीडिया प्लेबैक टाइम और 40 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 30 मिनट में 50 फीसदी तकबैटरी चार्ज करेगा।हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today iPhone SE (2020) price| Apple iPhone SE (2020) Launched, Starting Price in India Rs 42500, Up to 38% Costlier than US Full Article
0 फ्लिपकार्ट ने शुरू की स्मार्टफोन की बुकिंग, 20 अप्रैल के बाद होगी डिलीवरी; अमेजन भी कई शहरों में कर रही प्रोडक्ट की डिलीवरी By Published On :: Sun, 19 Apr 2020 07:40:26 GMT देश में लॉकडाउन का दूसरा फेज 3 मई तक चलेगा। हालांकि, सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक 20 अप्रैल से कुछ सेवाओं में छूट मिलेगी। किराना और राशन की दुकानों के साथ ई-कॉमर्स कंपनियां भी काम शुरू कर पाएंगी। डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए जरूरी मंजूरी लेनी होगी। ऐसे में फ्लिपकार्ट और अमेजन ने फोन कैटेगरी को ओपन कर दिया है। इसकी डिलिवरी 20 अप्रैल के बाद की जाएगी।फ्लिपकार्ट पर फोन बुकिंग ओपनई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए फोन कैटेगरी को ओपन कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वो इन फोन की डिलिवरी देशभर में की जाएगी, लेकिन अभी वेस्ट बंगाल और कर्नाकट में डिलिवरी नहीं करेगी। कंपनी रियलमी 6, रियलमी 6 प्रो, मोटोरोल रेजर, पोको एक्स2, आईकू 3 के साथ कई दूसरे स्मार्टफोन की बुकिंग कर रही है। हालांकि, अभी ये कैटेगरी कंपनी के ऐप पर खुली है। वेबसाइट पर अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है।कंपनी ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नया बैनर लगाकर कन्फर्म किया है कि वो अभी ऑर्डर सिर्फ ऐप पर ही लिए जाएंगे। स्मार्टफोन के साथ कंपनी मोबाइल प्रोटेक्शन, नो-कोस्ट ईएमआई और बायबैक गारंटी जैसे ऑफर्स भी दे रही है। ग्राहक ओप्पो, वीवो, सैमसंग, एपल, श्याओमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन अब खरीद सकते हैं।अमेजन सिलेक्टेड सिटी में करेगी डिलिवरीअमेजन अपनी वेबसाइट पर बुकिंग और डिलिवरी से जुड़ा लाइव अपडेट्स दे रही है। जिसके मुताबिक कंपनी पेंट्री के साथ दूसरे प्रोडक्ट की डिलिवरी कई शहरों में कर रही है। कंपनी इन सभी शहरों की डिटेल वेबसाइट पर अपडेट कर रही है। कंपनी जिन शहरों में डिलिवरी कर रही है उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, चंडीगढ़, देहरादून, फरीदाबाद, गांधी नगर, गुंटूर, गुरुग्राम, हुगली, हावड़ा, हैदराबाद, जयपुर, जमशेदपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मोहाली, मुंबई (ठाणे सहित), मैसूरु, नागपुर , नई दिल्ली, नोएडा, पंजिम, पटना, पुणे, रायपुर, सतारा, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और वारंगल शामिल हैं।दूसरी तरफ, कंपनी पेंट्री आइटम की डिलिवरी अब 18 शहरों में कर रही है, जिसमें बेंगलुरु, बैरकपुर, चेन्नई, देहरादून, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, हावड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, पुणे, सोनीपत, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और वारंगल शामिल है।20 अप्रैल से ये सेवाएं और दुकानें शुरू होंगी> किराना और राशन की दुकानें।> फल-सब्जी के ठेले, साफ-सफाई का सामान बेचने वाली दुकानें।> डेयरी और मिल्क बूथ, पोल्ट्री, मीट, मछली और चारा बेचने वाली दुकानें।> इलेक्ट्रीशियन, आईटी रिपेयर्स, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर, कुरियर, डीटीएच और केबल सर्विसेस।> ई-कॉमर्स कंपनियां काम शुरू कर सकेंगी। डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए जरूरी मंजूरी लेनी होगी।> जिला प्रशासन की यह जिम्मेदारी होगी कि वो सभी जरूरी सेवाओं की होम डिलिवरी का इंतजाम करे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए फोन कैटेगरी को ओपन कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वो इन फोन की डिलिवरी देशभर में की जाएगी। Full Article
0 20 अप्रैल से मोबाइल-फ्रिज जैसे गैर-जरूरी सामान नहीं बेच सकेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां, गृह मंत्रालय का नया फरमान By Published On :: Sun, 19 Apr 2020 12:40:51 GMT केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को साफ किया है कि 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ जरूरी उत्पाद को ही बेचने का अधिकार होगा। गैर जरूरी उत्पादों की बेचने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही साथ ई-कॉमर्स से जुड़े वाहनों को इसके लिए परमिशन लेना होगा। गृह मंत्रालय ने यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब ई-कॉमर्स कंपनियों ने मोबाइल फोन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी जैसी गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी है।ANI पर जारी ट्वीटगृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ही दी थी छूटपिछले सप्ताह शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की एक बैठक हुई थी। बैठक में कोरोना से सुरक्षित इलाकों में लॉकडाउन में छूट पर सहमति बनी थी। बैठक के बाद कहा गया था कि बंद के दौरान कोई छूट गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ही होगी। लेकिन राज्य सरकारें अपने तरीके से नियमों को सख्ती से भी लागू कर सकती हैं। बाद में गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियों समेत कई अन्य सेक्टर्स को काम शुरू करने की इजाजत दी थी। मंत्रालय ने ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा था कि सामान की डिलीवरी के लिए वाहनों के लिए जरूरी मंजूरी लेनी होगी।ई-कॉमर्स कंपनियों ने शुरू कर दी थी बुकिंगगृह मंत्रालय की ओर से कारोबार करने की छूट मिलने के बाद फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने मोबाइल फोन की बुकिंग शुरू कर दी थी। कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर कहा था कि वे 20 अप्रैल से बाद डिलीवरी शुरू कर देंगी। हालांकि, कंपनियों ने कहा था कि वह देश के चुनिंदा शहरों में ही डिलीवरी देंगी। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियां मोबाइल फोन, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे गैर जरूरी सामानों की 20 अप्रैल से डिलीवरी कर सकेंगी। गृह मंत्रालय ने नए आदेशों के बाद फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अपनी वेबसाइट से 20 अप्रैल से डिलीवरी की सूचना हटा दी है।20 अप्रैल से ये सेवाएं और दुकानें शुरू होंगी किराना और राशन की दुकानें। फल-सब्जी के ठेले, साफ-सफाई का सामान बेचने वाली दुकानें। डेयरी और मिल्क बूथ, पोल्ट्री, मीट, मछली और चारा बेचने वाली दुकानें। इलेक्ट्रीशियन, आईटी रिपेयर्स, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर, कुरियर, डीटीएच और केबल सर्विसेस। ई-कॉमर्स कंपनियां काम शुरू कर सकेंगी। डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए जरूरी मंजूरी लेनी होगी। जिला प्रशासन की यह जिम्मेदारी होगी कि वो सभी जरूरी सेवाओं की होम डिलीवरी का इंतजाम करे।इन पर जारी रहेगी पाबंदी ट्रेनें, मेट्रो रेल, बसें, उडानें ऑटो रिक्शा, कैब सर्विसेज सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, बार स्कूल कॉलेज, कोचिंग इस्टीट्यूट धार्मिक आयोजन, धार्मिक स्थल Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today E-commerce companies will not be able to sell non-essential items like mobile-fridges from April 20, Home Ministry's new decree Full Article
0 ओप्पो ने लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A12, टॉप वैरिएंट की कीमत 12,300 रु., मिलेगा 6.22 इंच का डिस्प्ले By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 07:50:31 GMT ओप्पो ने अपने पोर्टफोलियो में नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A12 को शामिल कर लिया है। यह दो वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके टॉप वर्जन की कीमत 12300 रुपए है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें डेप्थ सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। यह मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। इसके बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाइन दिया गया है, जो ज्यादातर रियलमी फोन्स में देखने को मिलता है।ओप्पो A12 स्मार्टफोन: कीमत और उपलब्धता फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12300 रुपए है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी अवेलेबल है लेकिन फिलहाल इसकी कीमत का अनाउंस नहीं किया गया है। यह फिलहाल इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।ओप्पो A12 स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाला यह स्मार्टफोन कलरओएस 6.1.2 पर बेस्ड एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4 जीबी तक की रैम और 64 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस यानी 720x1520 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 89% है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में दो रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो वॉटरड्ऱॉप नॉच में फिक्स है। इसमें 4320mAh बैटरी है, हालांकि फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oppo A12 Price| Oppo A12 Launched With Dual Rear Cameras and MediaTek Helio P35 chipset, know todays update, Price, Specifications Full Article
0 विनजो पर लूडो-कैरम जैसे गेम्स खेलने वालों की संख्या 10 गुना बढ़ी, फेसबुक ने एड्रॉयड यूज़र्स के लिए लॉन्च की गेमिंग ऐप By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 11:12:00 GMT लॉकडाउन के दौरान लोग जमकर ऑनलाइन गेमिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म विनजो पर लूडो और कैरम जैसे इंडोर गेम्स खेलने वालों की संख्या में भी 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भी ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया गेमिंग ऐप लॉन्च किया है। इसे फेसबुक गेमिंग (FaceBook Gaming) नाम दिया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसे अबतक 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह गेमिंग ऐप फेसबुक ऐप में मौजूद गेमिंग टैब का स्टैंडअलोन वर्जन है। जिसके जरिए आप गेम प्ले, वॉच अदर्स, लाइव गेम प्ले जैसे फीचर्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरे ग्रुप मेंबर्स से भी इसमें शामिल कर सकते हैं।12 भाषा में खेल सकेंगे गेमविनजो के इस प्लेटफॉर्म पर लूडो, कैरम और शतरंज जैसे गेम्स 12 क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों को खेलने के लिए मिल रहे हैं। विनजो के प्लेटफॉर्म से यूजर्स को चार खिलाड़ियों के साथ खेले जाने वाले इस खेल में अपने दोस्तों को आमंत्रित करने का अवसर भी मिल रहा है। यह गेम्स वर्सेज मोड में भी खेले जा सकते हैं, जहां दो लोग सीधे एक-दूसरे से मुकाबला कर सकते हैं। इसके अलावा इसे प्राइवेट टूर्नामेंट के तौर पर भी खेला जा सकता है जिसमें यूजर एक-दूसरे को गेम खेलने के लिए इनवाइट कर सकते हैं और आपस में फ्रेंडली कॉम्पिटिशन कर सकते हैं।5 गुना बढ़े यूज़र्सविनजो के प्राइवेट प्ले मोड में (वर्सेज और टूर्नामेंट मोड) में इन गेम्स को खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। विनजो गेम्स के सहसंस्थापक पावन नंदा ने कहा कि विनजो की इस महीने 30 और गेम्स को लाइव करने की योजना है, जिससे इस प्लेटफॉर्म की ओर नए लोगों को आकर्षित किया जा सके। विनजो ने इस वर्ष की शुरुआत में डेवलपर कंसोल भी लॉन्च किया है। इन दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स की संख्या दिन पर दिन 30 से 40 फीसदी की दर से बढ़ रही है। पेड कन्वर्जन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।फेसबुक गेमिंग ऐपफेसबुक के इस ऐप को डाउनलोड करना तो बिल्कुल फ्री है पर गूगल प्ले पर लिस्टिंग से पता चलता है कि इस इन ऐप पर्चेज के लिए आपको 85 से 8,400 रुपए तक खर्च करने होंगे। इस ऐप पर लॉगिन करने के लिए आपको अपने फेसबुक अकाउंट की डिटेल डालनी होगी। इसके बाद आप आसानी इस ऐप पर गेमिंग का मजा ले सकेंगे। फेसबुक ऐप के हेड Fidji Simo ने कहा गेमिंग एक ऐसा मनोरंजन है जो लोगों को आपस में जोड़ता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Facebook has launched a gaming app for Android users, with the number of players playing games like Ludo-Carom on Winjo increasing 10 times. Full Article
0 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोन पर काम कर रही सैमसंग, इंसान की आंखों से भी ज्यादा ताकतवर By Published On :: Tue, 21 Apr 2020 14:52:48 GMT सैमसंग ने मई 2019 में 64 मेगापिक्सल सेंसर पेश किया था और उसके ठीक 6 महीने बाद कंपनी ने 108 मेगापिक्सल सेंसर को बाजार में उतारा। इसे चुनौती देने के लिए चीनी स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने भी अपना 108 मेगापिक्सल सेंसर वाला एमाई नोट 10 पेश किया था। अब सैमसंग और ज्यादा ताकतवर कैमरा लेंस पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग 600 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह 600 मेगापिक्सल कैमरे लेंस इंसान की आंखों से भी ज्यादा ताकतवर होगा। सैमसंगसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इंसान की आंखों का रेजोल्यूशन 500 मेगापिक्सल तक होता है, यानी कहा जा सकता है कि यह लेंस ह्यूमन आई से भी बेहतर होगा।सैमसंग के इस सेंसर का इस्तेमाल मोबाइल फोन, ऑटोमेटिक कार, ड्रोन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स में होगा, हालांकि कंपनी ने इस सेंसर की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन में इस सेंसर के इस्तेमाल के बाद कंपनी पिक्सल की साइज को कम भी करेगी। जैसा कि 108 मेगापिक्सल वाले सेंसर में पिक्सल साइज कम करने के लिए नोनासेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था और पिक्सल की साइज 3x3 स्ट्रक्चर में थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 के अंत तक सैमसंग 150 मेगापिक्सल सेंसर पेश करेगा। कहा जा रहा है कि सैमसंग के इस सेंसर का इस्तेमाल सबसे पहले शाओमी अपने स्मार्टफोन में करेगी। इसके अलावा 192 मेगापिक्सल वाले सेंसर के भी बाजार में आने की संभावना है। बता दें कि सैमसंग ने कुछ महीने पहले ही गैलेक्सी एस20 सीरीज को पेश किया है जिनमें 100X जूम दिया गया है। सैमसंग से पहले चीन की हुवावे ने अपने पी30 सीरीज के फोन में 50X जूम दिया था।कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samsung will be more powerful than human eyes on 600 megapixel sensor equipped smartphone Full Article
0 2020 की पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स का मुनाफा दोगुना बढ़कर 5434 करोड़ रुपए हुआ, तीन महीने में जुड़े 1.6 करोड़ नए सब्सक्राइबर्स By Published On :: Wed, 22 Apr 2020 09:14:00 GMT कोरोनावायरस का प्रकोप दिसंबर से जारी है और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बोरियत मिटाने के लिए लोग जमकर ओटीटी प्लेटफॉर्म का इ्स्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते नेटफ्लिक्स की कमाई बढ़ने के साथ ही उसके सब्सक्राइबर बेस में काफी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 की पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या में करीब 1.6 करोड़ का इजाफा दर्ज किया गया है। यह वो वक्त था, जब वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस महामारी फैल चुकी थी और दुनिया के ज्यादातर देशों में लोग घर में रहने को मजबूर थे।सब्सक्राइबर्स बढ़ने के साथ कमाई बढ़कर दोगुनी हुईइन तीन महीने में नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर "टाइगर किंग" और "लव इज ब्लाइंड" जैसे रियल्टी शो सबसे ज्यादा देखे गए। नेटफ्लिक्स के कुल 182.8 मिलियन (18.2 करोड़) सब्सक्राइबर हैं, जो कि दुनिया के किसी भी एंटरटेनमेंट सर्विस के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। इसमें से करीब 2.3 मिलियन सब्सक्राइबर अमेरिका और कनाडा में है। नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में करीबन7.5 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स नेटफ्लिक्स से जुड़ेंगे। साल 2020 की पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स का मुनाफा दोगुना बढ़कर 709 मिलियन डॉलर (5434 करोड़ रुपए) हो गया है, जो कि साल 2019 के आखिरी तिमाही में 344 मिलियन डॉलर था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 5.7 बिलियन हो गया है।नेटफ्लिक्स में जुड़े नएफीचर्सवीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक नया फीचर्स स्क्रीन लॉक जोड़ दिया है, जो कि एंड्राइड फोन यूजर्स को एक्सीडेंट्ल टच से बचाएगा। स्क्रीन के एक बार लॉक होने पर अनलॉक होने पर स्क्रीन को अनलॉक किया जा सकेगा। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने पैरेंट्स हेल्प, गार्जियन और एल्डर फीचर्स को जोड़ा गया है। साथ ही बच्चों के लिए टीवी शोज और मूवी प्लेटफॉर्म के लिए शुरू किया गया है।कंज्यूमर ओटीटी प्लेफार्म को देंगे तरजीहनीलसन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के बाद भी करीब 64 फीसदी लोग थिएटर में फिल्में देखने की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर मूवी देखना पसंद करेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राछवि कहती हैं, 'मैं इन दिनों ओटीटी प्लेफार्म पर मूवी देख रही हूं और मुझे यह सिनेमा हॉल जाकर मूवी देखने से ज्यादा कंफर्टेबल लग रहा है। मैं आगे भी इसी माध्यम से मूवी देखूंगी।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Netflix's profits doubled to Rs 5434 crore in first quarter of 2020, 16 million new subscribers added in three months Full Article
0 श्याओमी ने लॉन्च किया Mijia इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S, फुल चार्ज में 30 किमी तक चलेगा, टॉप स्पीड 25kmph By Published On :: Wed, 22 Apr 2020 13:57:40 GMT चीनी टेक कंपनी श्याओमी ने नया मीजिया (Mijia) इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए है। फिलहाल ये चीन में कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और अन्य देशों में भी इसकी शिपिंग की जा रही है। यह एमआई इकोसिस्टम की प्रोडक्ट रेंज का हिस्सा है। स्कूटर की खास बात यह है कि फुल चार्ज में यह 30 किमी तक चलता है। इसकी बॉडी को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से तैयार किया गया है, जो 100 किलो तक का भार उठाकर चलने में सक्षम है।स्कूटर सिर्फ 12.5 किलो वजनी, सेफ्टी के लिए रियर व्हील में डिस्क ब्रेक लगा हैMijia स्कूटर के खास फीचर्स फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 30 किमी तक चलता है। इसमें DC मोटर लगी है, कंपनी का दावा है कि इसे 3 हजार घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 25 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसमें डिस्क ब्रेक्स लगे हैं, जो एंटी ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस फीचर से लैस है। स्कूटर सिर्फ 12.5 किलो वजनी है। इसकी बॉडी को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से बनी है जिसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 100 किलो तक का भार लेकर चलने में सक्षम है। इसमें कई तरह के मोड्स मिलते हैं जिसमें एनर्जी सेविंग, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड शामिल है। इसमें छोटी सी डिस्प्ले लगी है, जो डैशबोर्ड का काम करती है। डिस्प्ले में स्पीड, बैटरी संबंधित जानकारियां मिलती है। इसका छोटा साइज और फोल्डिंग मैकेनिज्म की वजह से इसे कम दूरी के सफर के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। यह चीन के कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध है और भारत समेत कई अन्य देशों में भी इसकी शिपिंग की जा रही है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है लेकिन कंपनी धीरे-धीरे अपने कई इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स भारत में उतार रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने एमआई रोबोट वैक्यूम क्लीनिर लॉन्च किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mi Electric Scooter price| Xiaomi launches Mijia electric scooter 1S, will run up to 30 km in full charge, top speed 25kmph Full Article
0 विवादों में बाद भी जूम ऐप यूजर्स की संख्या 30 करोड़ यूजर्स हुई; अप्रैल की शुरुआत में 20 करोड़ थे, 50% की बढ़ोतरी By Published On :: Thu, 23 Apr 2020 12:58:40 GMT प्राइवेसी को लेकर विवादों में घिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम अब यूजर्स की संख्या को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल को ऐप इस्तेमाल करने वालो का आंकड़ा 30 करोड़ यूजर्स के पार पहुंच गया। अप्रैल की शुरुआत में डेली यूजर्स की संख्या 20 करोड़ थी, यानी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर विवादों में रहने के बाद भी यूजर्स की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ इरिक यूआन ने दी।यूआन ने कहा कि इन आंकड़ों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि जूम प्लेटफार्म ने इस चुनौतीपूर्ण समय में यूजर्स को अद्भूत सेवाएं प्रदान की है। हम रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं जो हम कई संस्थान, हॉस्पिटल्स, टीचर्स और ग्राहकों का विश्वास हासिल कर पाएं।पेड वर्जन में 500 यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैंकोरोना के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों ने जूम ऐप का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे ज्यादातर यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जूम ऐप का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मार्च के अंत में यह एपल और गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप की लिस्ट में शामिल थी। ऐप के फ्री वर्जन में 100 यूजर्स और पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।कंपनी ने कहा- जल्द लॉन्च होगा पहले से सुरक्षित वर्जनऐप उस समय अधिक सुर्खियों में आई जब ऐप पर यूजर्स की मर्जी के बगैर उनकी मीटिंग डेटा हाइजैक कर फेसबुक के साथ शेयर करने के आरोप लगे। इस प्राइवेसी स्कैंडल में फंसने के बाद ऐप को लेकर काफी विवाद भी हुआ। बुधवार को जूम ने ऐलान किया कि वे ऐप के नए वर्जन को लॉन्च करेगी, जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी से संबंधित सभी खामियों को सही किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Even after the controversies, the number of zoom app users was 300 million users; 200 million at the beginning of April, a 50% increase Full Article
0 महिंद्रा की सबसे छोटी एसयूवी KUV100 NXT का बीएस6 वर्जन लॉन्च, 5.5 लाख रुपए है शुरुआती कीमत, पेट्रोल इंजन से लैस 4 वैरिएंट में मिलेगी By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 06:47:01 GMT महिंद्रा ने अपनी सबसे छोटी एसयूवी KUV100 NXT का बीएस6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसके K2+ बेस वैरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपए है जबकि इसके टॉप वैरिएंट K8+ के लिए 7.11 लाख रुपए खर्च करने होंगे। बीएस6 केयूवी 100 सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही अवेलेबल है। इसके मिड वैरिएंट K4+ की कीमत 5.96 लाख और K6+ की कीमत 6.78 लाख रुपए है।7.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगाइसमें 1.2 लीटर का एमफालकॉन (mFalcon) मोटर मिलेगी, जो 83 पीएस का पावर और 115 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें सिर्फ 5 स्पीड गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा। सभी वैरिएंट में 5 या 6 सीटर ऑप्शन में अवेलेबल हैं। इसमें कुल चार वैरिएंट मिलेंगे।मिड वैरिएंट K4+ की कीमत 5.96 लाख और K6+ की कीमत 6.78 लाख रुपएएसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद नेविगेशन, रिमोट कीलेस एंट्री विद इन-की रिमोट ओपनिंग टेलगेट, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टर, डुअल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि गाड़ी के लुक्स में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS 6 version launch of KUV100 NXT, the smallest SUV from Mahindra, is priced at Rs 5.5 lakhs, will be available in 4 variants equipped with petrol engines Full Article
0 आईफोन SE, वनप्लस 8, रियलमी नारजो 10 और हुवावे P40 सीरीज समेत 13 स्मार्टफोन जिनकी लॉन्चिंग लॉकडाउन की वजह से टालनी पड़ी By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 08:11:54 GMT देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कई स्मार्टफोन कंपनियों को अपने नए फोन की लॉन्चिंग टालनी पड़ी। कुछ ने ग्लोबल मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च कर भारत में इनकी कीमतों का ऐलान भी किया लेकिन इनकी बिक्री शुरू नहीं हो पाई। वजह यह है कि सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए आदेश जारी किया कि वे लॉकडाउन पीरियड के दौरान गैर जरूरी सामान न बेचेंगी न ही उनकी डिलीवरी कर सकेंगी। ऐसे में सभी कंपनियां लॉकडाउन खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं ताकि नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जा सके। आज हम ऐसे ही स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी लॉन्चिंग लॉकडाउन की वजह से टालनी पड़ी...रेडमी नोट 9 प्रो मैक्सरेडमी नोट सीरीज कंपनी के वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन सीरीज है, जो काफी लोकप्रिय भी है। श्याओमी इस सीरीज में नए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फोन को लॉन्च कर सकती है, लेकिन फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा कि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5020 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 15 हजार रुपए हो सकती है।एपल आईफोन SE (2020)दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अफोर्डेबल फोन के तौर पर आईफोन SE (2020) को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है और लॉकडाउन की वजह से भारत में इसकी कीमत का ऐलान किया है। भारतीय बाजार में फोन की शुरुआती कीमत 42500 रुपए होगी, लेकिन इसकी बिक्री यहां कब से शुरू होगी फिलहाल यह कहना मुश्किल है। इसका डिजाइन आईफोन 8 और आईफोन 6 से मिलता जुलता है। स्क्रीन के टॉप और बॉटम में बड़े बेजल्स मिलते हैं। इसमें फेसआईडी की जगह टचआईडी दिया गया है। हालांकि इसमें नया A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलता है जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है, जो काफी पावरफुल है।वनप्लस 8 / वनप्लस 8 प्रोआईफोन SE (2020) की लॉन्चिंग के बाद ही वनप्लस ने भी अपनी नई वनप्लस 8 सीरीज को ऐलान किया। सीरीज में दो स्मार्टफोन वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो शामिल हैं। भारत में वनप्लस 8 की शुरुआती कीमत 41999 रुपए है जबकि वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54999 रुपए है। दोनों ही फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी से लैस हैं।मोटोरोला रेज़रएपल आईफोन SE (2020) का डिजाइन जहां 2014 में आए आईफोन 6 से मिलता है तो मोटो रेजर का डिजाइन 2004 में आई मोटो रेजर वी3 से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन को पिछले साल इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में लॉन्च तो कर दिया लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से इसकी बिक्री यहां शुरू नहीं हो पाई। भारत में इसकी कीमत 1.25 लाख रुपए है।सैमसंग गैलेक्स S20 अल्ट्रागैलेक्सी S10 सीरीज के बाद अब सैमसंग अपनी गैलेक्सी। S20 सीरीज को बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने सीरीज के टॉप मॉडल S20 अलट्रा को पेश कर चुकी है। सीरीज के ही S20 और S20+ कि बिक्री लॉकडाउन के पहले ही शुरू हो चुकी है लेकिन S20 अल्ट्रा की बिक्री लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। S20 अल्ट्रा में एक्सीनोस 990 प्रोसेसर और 6.9 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा।रियलमी नारजो 10 और 10Aरियलमी नारजो सीरीज को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारत में लॉन्च करेगी। इसमें दो स्मार्टफोन नारजो 10 और 10A शामिल हैं। यह अफोर्डेबल फोन होंगे जिनकी कीमत 15 हजार रुपए के लगभग फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 और जी70 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। दोनों में 5000 एमएएच बैटरी होगी।वीवो वी19वीवो वी19 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भी लॉकडाउन की वजह से कई बार टल चुकी है। फोन में डुअल पंच होल कैमरा और चार रियर कैमरे मिलेंगे। यह वीवो के नए फनटच ओएस 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।श्याओमी एमआई 10कंपनी ने रेडमी सीरीज के स्मार्टफोन तेजी बाजार में उतारा लेकिन एमआई सीरीज में आखिरी लॉन्चिंग एमआई 5 की थी। इस सीरीज में श्याओमी अब एमआई 10 लॉन्च करने की तैयारी में थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टालनी पड़ी। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा।हुवावे P40 सीरीजहुवावे ने P40, P40 प्रो और P40 प्रो प्लस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है और भारत में लॉन्च करने के लिए लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रही है। कंपनी ने सीरीज के दो फोन P40 और P40 प्रो को वेबसाइट पर भी लिस्टेड कर दिया है। फोन किरिन 990 5G प्रोसेसर से लैस होंगे और एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करेंगे। दोनों फोन में 8 जीबी तक की रैम मिलेंगी। P40 में 128 जीबी तक का स्टोरेज और P40 प्रो में 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today iPhone SE, OnePlus 8, Realme Narjo 10 and Huawei P40 series include 13 smartphones launching which were postponed due to the lockdown Full Article
0 एयरटेल ने लॉन्च किया 401 रु. का प्रीपेड प्लान, डिज्नी+ हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 09:39:00 GMT लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपनी प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियों को एक्सपेंड कर दिया है। कंपनी ने नया 401 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सालभर का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस समय लोग घरों पर हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। कंपनी ने लॉकडाउन पीरियड के दौरान इस प्लान को इसलिए लॉन्च किया ताकि ओटीटी प्लेटफार्म्स जैसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर यूजर इंगेजमेंट बढ़ाई जा सके। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और खासबात यह है कि प्लान कि वैधता खत्म होने के बाद भी एयरटेल कनेक्शन से ओटीटी प्लेटफार्म एक्सेस किए जा सकेंगे।डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा401 रुपए का यह नया प्लान एयरटेल की वेबसाइट पर भी लिस्टेड हो चुका है। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का एक साल का सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा है साथ में 28 दिन की वैधता के साथ 3 जीबी हाई स्पीड डेटा रोजाना मिलेगा। सब्सक्रिप्शन में यूजर डिज्नी प्लस पर शो, मूवीज और किड्स कंटेंट देख सकेंगे साथ ही एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल और लाइव स्पोर्ट्स का भी लुफ्त उठा सकेंगे। इसमें भारतीय टीवी शो के लेटेस्ट एपिसोड और नई बॉलीवुड मूवीज का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा। खासबात यह है कि प्लान की वैधता खत्म होने के बाद भी यूजर एयरटेल कनेक्शन से वीडिया स्ट्रीमिंग सर्विस को इस्तेमाल कर सकेंगे।सभी सर्कल में काम करेगा नया प्लानइस प्लान में 3 जीबी हाई स्पीड डेटा 28 दिन तक रोजाना मिलेगा। यह प्लान एयरटेल साइट के डेटा सेक्शन के अंदर उपलब्ध है। इसमें वॉयस कॉल और एसएमएस बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे। यूजर एयरटेल ऐप, गूगल पे और पेटीएम समेत किसी भी रिचार्ज चैनल से यह प्लान एक्टिवेट करा सकेंगे। यह सभी टेलीकॉम सर्कल पर काम करेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Airtel Prepaid plans| Airtel Brings Rs. 401 Prepaid Recharge Plan With Disney+ Hotstar VIP Subscription for a Year Full Article
0 मारुति सुजुकी ने बंद किया अल्टो K10 का प्रोडक्शन, 10 साल पहले अल्टो के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया था By Published On :: Fri, 24 Apr 2020 13:14:37 GMT नए एमिशन नॉर्म्स के चलते मारुति सुजुकी ने अल्टो K10 हैचबैक को BS6 में अपग्रेड करने की बजाए इसे डिस्कंटीन्यू करने का फैसला लिया है। यानी अब इस हैचबैक का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी ने इसे 2010 यानी 10 साल पहले स्टैंडर्ड अल्टो के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया था, जिसमें ज्यादा पावरफुल इंजन और कई सारे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए थे। 2014 में अल्टो K10 में कई सारे अपडेट किए गए जिसमें सबसे खास था ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टाइलिश इंटीरियर वहीं 2019 में इसमें सुरक्षा क लिहाज से कार में कई सारे फीचर्स जोड़े गए थे। कंपनी ने इसे मॉडल को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।अल्टो K10 को नहीं किया गया BS6 अपडेटकंपनी ने इसके बीएस4 कंप्लेंट 1.0 लीटर का K10B इंजन को बंद किया है। इससे 998 सीसी का इंजन था, जो 68PS और 90Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन अवेलेबल थे। इसमें CNG वर्जन भी अवेलेबल था। इस इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया गया। अल्टो K10 कई सारे वैरिएंट में अवेलेबल थी जिसमें LXi, VXi, VXi (O), VXi AMT और LXi CNG वर्जन शामिल थे। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख रुपए से 4.39 लाख रुपए तक थी। अब अल्टो 800 और वैगनआर के बीच की जगह सुजुकी एस-प्रेसो लेगीअल्टो का 800सीसी मॉडल उपलब्धअब अल्टो सिर्फ सिंगल 0.8 लीटर इंजन में उपलब्ध है। इसमें 796 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जिसे हाल ही में बीएस6 अपग्रेड किया गया है। इसमें 47bhp का पावर और 69Nm का टॉर्क मिलता है। यह मॉडल 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें STD, STD (O), LXi, LXi (O), VXi, VXi+, LXi CNG और LXi (O) CNG वैरिएंट में अवेलेबल हैं। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है।पहले भी कई मॉडल्स बंद कर चुकी है कंपनीइसके अलावा भी सुजुकी ने नई एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए अपने कई मॉडल्स को बंद करने का फैसला लिया है, जिसमें बेलेनो RS और उसकी पूरी डीजल लाइन-अप शामिल है। एस-क्रॉस को भी नए K15B पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जिसे विटारा ब्रेजा में दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maruti Suzuki Alto K10 Discontinued, Officially Unlisted From Website, launched 10 years ago as an upgrade version of Alto Full Article
0 इस साल जून में लॉन्च हो सकता है रियलमी का टीवी, 10 हजार हो सकती है शुरुआती कीमत By Published On :: Sat, 25 Apr 2020 12:23:21 GMT चीनी कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में अपना गूगल सर्टिफाइट एंड्रॉयड टीवी लॉन्च करेगी। इसके टॉप पर कस्टमाइज रियलमी टीवी स्किन मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस टीवी की कीमत ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। ये मिड-रेंज सेगमेंट का टीवी हो सकता है, जैसे चीनी कंपनी मी (Mi) बेच रही है। रियलमी भारतीय बाजार में स्मार्टफोन के जरिए पैर जमा चुकी है और अब वो टीवी के जरिए शाओमी की टक्कर देना चाहती है। बता दें कि हाल ही में भारतीय बाजार में वनप्लस ने टीवी लॉन्च किया है, लेकिन ये प्रीमियम सेगमेंट का टीवी है।रियलमी टीवी के वैरिएंट और स्पेसिफिकेशन रियलमी स्मार्ट टीवी के वैरिएंट 32-इंच से लेकर 65-इंच तक होंगे। इसमें 40-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच जैसे वैरिएंट शामिल हैं। ये सभी टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेंगे। कंपनी इन सभी वैरिएंट के बारे में बता चुकी है। भारतीय बाजार में अभी शाओमी द्वारा जितने स्क्रीन साइज में टीवी आ रहे हैं, लगभग उसी साइज में रियलमी के टीवी आएंगे। ये टीवी ओटीटी ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार के साथ लगभग सभी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा। इसमें अल्ट बालाजी, जी5, सन नेक्स, होइच्वॉइस के साथ अन्य शामिल हैं। रियलमी ने हाल ही में अपने रियलमीयूआई को स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया है। ऐसे में टीवी में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ रियलमी का ColorOS 7 मिल सकता है। रियलमी टीवी के रिमोट भी कई एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका रिमोट वनप्लस और एपल टीवी के रिमोट के जैसा हो सकता है। रिमोट को डायरेक्ट वॉयस कमांड देकर अपना पसंददीदा प्रोग्राम देख पाएंगे।लॉन्चिंग और कीमतऐसा माना जा रहा है कि रियलमी अपना पहला टीवी भारतीय बाजार में जून 2020 तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग के प्रोग्राम में बदलाव भी हो सकता है। इस टीवी की शुरुआती कीमत 10,000 रुपए हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि 32-इंच के टीवी की कीमत 10 से 12 हजार रुपए तक हो सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये टीवी ओटीटी ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार के साथ लगभग सभी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा। Full Article
0 30 अप्रैल को रेडमी नोट 9 सीरीज का नया फोन लॉन्च होगा, कंपनी चीन में ऑर्गनाइज करेगी ऑनलाइन इवेंट By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 08:30:00 GMT 30 अप्रैल को श्याओमी ऑनलाइन इवेंट में रेडमी नोट 9 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। उम्मीद की जा रही है कि यह रेडमी नोट 9 हो सकता है, जिसे पिछले महीने लॉन्च हुई रेडमी नोट 9 प्रो और 9 प्रो मैक्स के साथ लॉन्च किया जाना था। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रेडमी नोट 9 को चीन में रेडमी 10X के नाम से उतारा जा सकता है।कंपनी ने ट्विटर पर जानकारीकंपनी ने ट्विटर पर पोस्टर इमेज जारी कर लॉन्चिंग इवेंट की जानकारी दी। टीजर इमेज में कंपनी ने बताया कि नया रेडमी नोट 9 सीरीज फोन 30 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसे ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसे ट्विटर और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। हालांकि ऑफिशियल टीजर इमेज में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।पंच होल डिजाइन मिल सकता हैफिलहाल अभी रेडमी नोट 9 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चीन में इसे रेडमी 10X के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जिसे पिछले हफ्ते TENAA डेटाबेस में मॉडल नंबर M2003J15SC नाम से स्पॉट किया गया था। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें चार रियर कैमरे और पंच होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा।रेडमी नोट 9 कीमत और स्पेसिफिकेशनचीन टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक, चीन में रेडमी 10X की कीमत 16200 रुपए तक होगी। ग्लोबल मार्केट में भी इसे इतनी ही कीमत के साथ उतारा जा सकता है। साइट के मुताबिक, इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6 जीबी तक की रैम मिलेगी और यह मीडियाटेक हीलियो जी85 और एंड्ऱॉयड 10 पर काम करेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5020 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Redmi 10X and Redmi Note 9 price|Redmi Note 9 Series to Get a New Phone on April 30, Could Be Redmi Note 9 Full Article
0 जूम को चुनौती देने फेसबुक ने पेश किया मैसेंजर रूम्स फीचर, एक साथ 50 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 09:06:52 GMT फेसबुक ने मैसेंजर ऐप में नया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर जोड़ा है। कंपनी ने इसे मैसेंजर रूम्स नाम दिया गया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। मैसेंजर रूम्स से एक साथ 50 लोग से असीमित समय के लिए वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। मैसेंजर रूम्स का मुकाबला जूम ऐप से होगा। हालांकि जूम ऐप के फ्री वर्जन में 100 लोगों को एक साथ अधिकतम 40 मिनट तक वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है।मैसेंजर रूम्स के इस्तेमाल के लिए फेसबुक अकाउंट होना जरूरी नहीं है। मैसेंजर रूम्स वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है, मैसेंजर रूम्स में भी जूम की तरह फीचर्स दिए गए हैं। फेसबुक मैसेंजर रूम्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इनेबल्ड वर्चुअल बैकग्राउंड होगा। साथ ही इसमें कई वर्चुअल रियलिटी इफेक्ट्स भी मिलेंगे।उदाहरण के तौर पर अगर आपके घर या रूम्स का बैकग्राउंड अच्छा नहीं है, तो आप एक वर्चुअल बैकग्राउंड बना सकते हैं। इसमें यूजर को बैकग्राउंड सिलेक्ट करने के लिए कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे। इसका इस्तेमाल काफी आसाना है। बता दें कि जिस तरह आप फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बनाते हैं, उसी तरह आप रूम्स भी बना सकेंगे।जूम ऐप की प्राइवेसी पर उठे सवाल बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जूम ऐप वीडियो कॉलिगं के लिए काफी पॉपुलर हो रहा है। लेकिन भारत समेत दुनियाभर की कई सरकारों ने इसे इस्तेमाल न करने के लिए सलाह दी है। दरअसल जूम ऐप पर लोगों के प्राइवेट डेटा को बेचने के आरोप लग चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल तक जूम ऐप इस्तेमाल करने वालो का आंकड़ा 30 करोड़ यूजर्स के पार पहुंच गया था। अप्रैल की शुरुआत में डेली यूजर्स की संख्या 20 करोड़ थी, यानी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर विवादों में रहने के बाद भी यूजर्स की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ इरिक यूआन ने दी थी। पेड वर्जन में 500 यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैं कोरोना के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों ने जूम ऐप का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे ज्यादातर यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जूम ऐप का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मार्च के अंत में यह एपल और गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप की लिस्ट में शामिल थी। ऐप के फ्री वर्जन में 100 यूजर्स और पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। कंपनी ने कहा- जल्द लॉन्च होगा पहले से सुरक्षित वर्जन ऐप उस समय अधिक सुर्खियों में आई जब ऐप पर यूजर्स की मर्जी के बगैर उनकी मीटिंग डेटा हाइजैक कर फेसबुक के साथ शेयर करने के आरोप लगे। इस प्राइवेसी स्कैंडल में फंसने के बाद ऐप को लेकर काफी विवाद भी हुआ। बुधवार को जूम ने ऐलान किया कि वे ऐप के नए वर्जन को लॉन्च करेगी, जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी से संबंधित सभी खामियों को सही किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Facebook Messenger Rooms| Facebook introduced messenger room feature to challenge zoom, 50 people will be able to do video calling simultaneously Full Article
0 लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई श्याओमी के सस्ते 5G फोन एमआई 10 यूथ एडिशन की कीमत, 25 हजार रुपए का हो सकता है बेस वैरिएंट By Published On :: Sun, 26 Apr 2020 13:00:53 GMT पिछले महीने यूरोप में लॉन्च हुए श्याओमी के मोस्ट अवेटेड अफॉर्डेबल 5G एमआई 10 लाइट सोमवार को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला फोन है जो MIUI 12 अपडेट के साथ लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत सामने आ गई है। टिप्सटर ईशान अग्रवाल के मुताबिक, चीन में एमआई 10 यूथ एडिशन की शुरुआती कीमत 24800 रुपए होगी। हालांकि वास्तविक कीमत और वैरिएंट की पुष्टि लॉन्चिंग के बाद ही पाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फोन के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स भी इवेंट में लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन के साथ ब्लूटूथ हेडसेट यूथ एडिशन और नई रेडमी बुक 13 राइजन नोटबुक लॉन्च की जा सकती है।एमआई 10 लाइट यूथ एडिशन- बेसिक स्पेसिफिकेशन इसमें 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 2400x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। इसमें वॉटरड्रॉप नॉज डिजाइन दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से लैस होगा। यूरोप में यह 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वाले तीन वैरिएंट उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। बाकी तीन लेंस की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में दी जाएगी। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। एमआई 10 लाइट यूथ एडिशन में 4060 एमएएच की बैटरी है लेकिन फिलहाल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है। फोन सिर्फ 192 ग्राम वजनी और 7.98 एमएम पतला है। यह श्याओमी का पहला फोन है, जो MIUI 12 अपडेट के साथ आता है।चीन में कितनी होगी वैरिएंट वाइस कीमतकीमत की बात करें तो एमआई 10 यूथ एडिशन चीन में चार रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किए जाएंगे। बेस वैरिएंट 6GB+64GB की कीमत 24800 रुपए के लगभग होगी। 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 27 हजार रुपए, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 29 हजार रुपए और टॉप 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 32300 रुपए के लगभग होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mi 10 Youth Edition Price| Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5G price leaked ahead of April 27 launch; check price details, features and specifications Full Article
0 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन, कंपनी का दावा- 5000mAh बैटरी से लैस पहला 5G स्मार्टफोन By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 08:14:13 GMT पिछले हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई मोटोरोला एज सीरीज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज+ जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। मोटोरोला इंडिया हेड प्रशांत मणी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मोटोरोला एज+ अपने दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसमें कर्व्ड एचडी प्लस डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन मिलेगा साथ ही इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह पहला 5G स्मार्टफोन है जिसमें इतनी दमदार बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है। भारत में इसकी कीमत कितनी होगी फिलहाल इस बारे में सफाई नहीं दी गई है।मोटोरोला इंडिया के हेड प्रशांत मणिल ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑल न्यू मोटोरोला एज+ फ्लैगशिप फोन, जो बोल्ड एंडलेस एडज स्क्रीन से लैस है, जिसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल से लैस है, जल्द ही भारती बाजार में दस्तक देगा।यूएस मार्केट में कितनी है कीमतयूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है। यह स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर में उपलब्ध है।मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.7 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन सिम टाइम सिंगल सिम ओएस एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 रैम 12GB तक स्टोरेज 256GB नॉन एक्सपेंडेबल रियर कैमरा 108MP(मेन सेंसर)+16MP(अल्ट्रा-वाइड)+8MP(टेलीफोटो) फ्रंट कैमरा 25MP बैटरी 5000mAh सपोर्ट 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस सेंसर एक्सीरेलोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबिएंट लाइट, सेंसर हब और बारोमीटर सिक्योरिटी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोन में 5000mAh बैटरी है, इसमें 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा Full Article
0 बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर शाओमी ने लॉन्च किया Mi10 यूथ एडिशन, शुरुआती कीमत 22,500 रुपए By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 12:02:51 GMT टेक कंपनी शाओमी ने चीन में अपने नए एआई 10 यूथ एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 22500 रुपए है। इसमें वॉटरड्ऱॉप नॉच और पंच होल डिजाइन दिया गया है। खास बात यह है कि फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से लैस है। इसमें गेमिंग के लिए डुअल-मोड सस्पेंशन लिक्विड कूलिंग और फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 50x डिजिटल जूम तक का सपोर्ट मिलता है। फोन में 4,160mAh बैटरी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।एमआई 10 यूथ एडिशन 5G स्मार्टफोन: कीमतफोन के रैम और स्टोरेज के हिसाब से चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह ब्लैक सिल्क स्टॉर्म, ब्लूबैरी मिंट, फोर सीजन्स स्प्रिंग्स मिल्क ग्रीन, पीच ग्रेपफ्रूट और व्हाइट पीच कलर में उपलब्ध है।वैरिएंट वाइस कीमत मॉडल कीमत 6GB + 64GB 6GB + 128GB 8GB + 128GB 8GB + 256GB 22,500 रुपए 24,700 रुपए 26,900 रुपए 30,100 रुपए एमआई 10 यूथ एडिशन 5G स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.57 इंच डिस्प्ले टाइप फुल HD+ विद 180Hz टच सैंपलिंग रेट, गोरिल्ला ग्लास 5 सिम टाइप डुअल सिम ओएस MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765 5G ऑक्टा-कोर रैम 8 जीबी तक स्टोरेज 256 जीबी तक रियर कैमरा 48MP(अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा) 8MP(50x पेरिस्कोप जूम, 10x हाइब्रिड जूम, 5x ऑप्टिकल जूम) 8MP(अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) मैक्रो लेंस फ्रंट कैमरा 16MP बैटरी 4,160mAh विद 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mi10 यूथ एडिशन चार वैरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है Full Article
0 नई BS6 हुंडई ग्रैंड i10 निओस डीजल में मिलेगा 25.1kmpl का माइलेज, बीएस4 मॉडल से 1.1kmpl कम By Published On :: Mon, 27 Apr 2020 12:57:49 GMT ग्रैंड i10 निओस उन हैचबैक में से एक है जो बीएस6 पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में अवेलेबल है। बाजार में कुछ समय पहले ही इसका बीएस6 डीजल वैरिएंट उतारा गया। इसमें 1.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हाल ही में इसके माइलेज के आंकड़े सामने आए जो ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा सर्टिफाइड है। इन आंकड़ों के मुताबिक नई हुंडई निओस के 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस बीएस6 डीजल वर्जन में 25.1 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। हालांकि यह बीएस4 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम है। निओस के बीएस4 डीजल मैनुअल वैरिएंट में 26.20 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलता था।कीमत और इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं बात दें कि बीएस6 हुंडई निओस डीजल की कीमत भी पुराने बीएस4 डीजल मॉडल जितनी ही है। इसकी कीमत पहले की तरह ही 6.75 लाख रुपए से 8.04 लाख रुपए के बीच है। यह मैग्ना, स्पोर्ट्स और एस्टा वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला फोर्ड फिगो और सुजुकी स्विफ्ट से है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर का CRDI डीजल इंजन है। इसके पावर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही इसमें 75 एचपी का पावर और 190 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में अवेलेबल है। बीएस4 डीजल निओस में 26.20 kmpl का माइलेज मिलता था। पिछले साल जब हुंडई ने ग्रैंड निओस लॉन्च हुई थी, तब बीएस6 पेट्रोल इंजन और बीएस4 डीजल इंजन के साथ उतारा गया था। 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद से इसके डीजल वैरिएंट को भी बीएस6 में अपग्रेड किया गया। इसमें एग्जॉस्ट सिस्टम समेत इंजन में कई बदलाव किए गए बावजूद इसके बीएस4 मैनुअल डीजल वैरिएंट की तुलना में बीएस6 वर्जन की तुलना में 1.1kmpl कम माइलेज मिलता है।फोर्ड फिगो से ज्यादा मिलेगा माइलेजभारत में निओस का मुकाबला फोर्ड फिगो से है। हालांकि फिगो नें ज्यादा पावरफुल इंजन है। फिगो में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड, फोर सिलेंडर इंजन है, जो 100 एचपी का पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 24.4 kmpl का माइलेज मिलता है। देखा जाए तो बीएस6 में अपडेट होने के बाद फिगो के माइलेज में भी गिरावट आई हैं। बीएस4 फिगो डीजल मैनुअल में 25.5 kmpl का माइलेज मिलता था। फिगो की कीमत 6.86 लाख रुपए से 7.85 लाख रुपए के बीच है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BS6 Grand i10 Nios Price| BS6 Hyundai Grand i10 Nios diesel mileage rated at 25.1kmpl, know latest updates, features, price and specifications Full Article
0 फेक मैसेज रोकने की कवायद में वॉट्सऐप को मिली सफलता, फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज में आई 70 फीसदी तक की कमी By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 05:41:00 GMT वॉट्सऐप ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को जानकारी देते हुए बताया कि वॉट्सऐप के नई लिमिट सेट करने की पहल के चलते 'फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज' में 70% की कमी आई है। बता दें कि अप्रैल में मंत्रालय ने फेसबुक-वॉट्सऐप से अपने प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 महामारी से संबंधित गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए कहा था और इस किए गए उपायों का विवरण देने के लिए दैनिक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था। वॉट्सऐप के प्रवक्ता का कहना है कि नई लिमिट लागू करने के लगभग दो सप्ताह में ही वैश्विक स्तर पर वॉट्सऐप पर भेजे जाने वाले फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज की संख्या में 70 फीसदी तक की कमी देखी गई है।फेक खबरों पर लगाम लगाने के लिए लिया गया था फैसलालॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस से जुड़ी फेक खबरों पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने अपने फीचर में बदलाव किया था। जिसके तहत फॉरवर्डेड मैसेज को एक बार में सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड किया जा सकता है। कंपनी ने कहा था कि जो ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज होंगे उन्हें सिर्फ एक बार ही किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा। इससे पहले तक किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी।सभी यूजर्स के लिए अगले हफ्ते से नया फीचरलॉकडाउन के चलते बहुत सारे लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में वॉट्सऐप आम यूजर्स के लिए अगले हफ्ते से नया फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने से वॉट्सऐप पर एक साथ 8 लोग वीडियो कॉल कर पाएंगे। बता दें कि फेसबुक ने ऐलान कर दिया है कि प्राइवेट विडियो कॉल में 8 लोगों को जोड़ने वाला यह फीचर अगले हफ्ते से आम यूजर्स यानी पब्लिक वर्जन पर भी मिलेगा। बता दें कि भारत में वॉट्सऐप के 400 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today WhatsApp Claims 70 Percent Reduction in Highly Forwarded Messages Since It Limited Sharing to 1 Contact Full Article
0 6299 रु. कीमत का गैलेक्सी J2 कोर 2020 लॉन्च, इसमें 2600mAh बैटरी है, कंपनी का दावा- फुल चार्ज में 91 घंटे गाने सुन सकेंगे By Published On :: Tue, 28 Apr 2020 11:43:59 GMT सैमसंग ने अपना नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन गैलेक्सी J2 कोर 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 6299 रुपए है। कंपनी ने इसे 2018 में लॉन्च हुए गैलेक्सी J2 कोर के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया। दो साल बाद लॉन्च हुए इस अपग्रेड वर्जन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। फोन को 1GB+16GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। पुराने मॉडल में सिर्फ 8GB स्टोरेज था।सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर 2020: कीमत और कलर कंपनी ने फोन को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमत 6299 रुपए है। इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है लेकिन इस डिलीवरी कब से शुरू होगी इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। यह ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस पर 296.51 रुपए प्रति माह का ईएमाई ऑप्शन भी अवेलेबल है।सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर 2020: बेसिक स्पेसिफिकेशन्स गैलेक्सी J2 कोर 2020 में डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट मिलता है। यह एंड्ऱॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें 5 इंच का qHD (540x960 पिक्स्ल रेजोल्यूशन) वाला TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1.4GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलेगा लेकिन फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और एलईजी फ्लैश है, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2600mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 12 घंटे वीडियो, 22 घंटे कॉलिंग और 91 घंटे तक गाने सुन सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोन में सोशल मीडिया समेत अन्य सभी ऐप्स सीधे मेमोरी कार्ड में इंस्टॉल होंगी। Full Article
0 भारत में 3990 रु. में मिलेगा वनप्लस वार्प 30 चार्जर, कंपनी का दावा- वनप्लस 8 प्रो फोन को 29 मिनट में 0-50% चार्ज करेगा By Published On :: Wed, 29 Apr 2020 07:18:52 GMT चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में अपने नए वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर की कीमत का ऐलान कर दिया है। इसे 3990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल यह वनप्लस 8 सीरीज फोन की तरह बिक्री या प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसकी घोषणा कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह वायरलेस चार्जर 4510 एमएएच बैटरी से लैस वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन को 29 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज करेगी। कंपनी ने वनप्लस 8 सीरीज की भारत में कीमत के ऐलान के बाद ही इसे ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिया था।वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर: कीमत और उपलब्धता चार्जर को सिर्फ व्हाइट कलर मेंउपलब्ध होगा। इसकी कीमत 3990 रुपए है। देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऑफिशियल साइट पर नोटिफाई-मी ऑप्शन के जरिए ग्राहक इसकी अपडेट्स ई-मेल के जरिए पा सकते हैं। यूएस की तुलना में वनप्लस 8 सीरीज की तरह चार्जर की कीमत भी भारत में कम है। यूएस में इसे 5300 रुपए में बेचा जा रहा है यानी 1300 रुपए ज्यादा महंगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन की बिक्री मई में शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि चार्जर को भी इसी के साथ बेचा जाएगा।वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर: स्पेसिफिकेशन जैसे की नाम से पता चलता है कि वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर 30 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह अभी तक का इकलौता वायरलेस चार्जर है जो वनप्लस 8 प्रो को फुल 30 वॉट प्रदान करता है। हालांकि नॉन वन प्लस स्मार्टफोन को यह 10 वॉट तक वायरलेस चार्ज प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जर वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन को 29 मिनट में 0 से 50 फीसदी चार्ज करेगा। यह तब भी काम करेगा जब फोन का प्रोटेक्टिव केस 8 एमएम मोटा हो। इसमें बेड टाइम मोड का ऑप्शन भी मिलता है, जो यूजर द्वारा तय किए गए समय पर ऑटोमैटिक चार्जर ऑफ कर देता है। 300 ग्राम वजनी ये चार्जर का डायमेंशन 74x118x77.9 एमएम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today चार्जर को सिर्फ व्हाइट कलर में उपलब्ध है, लॉकडाउन खत्म होने की बाद इसकी बिक्री का ऐलान हो सकता है Full Article
0 25 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगा लेनोवो का M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 30 किमी. की दूरी तय करेगा By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 09:57:19 GMT लेनोवो ने अपने M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को चीन में पेश कर दिया है। यह फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और दो कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। 12 किलो वजनी यह स्कूटर 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में समक्ष है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने में इसे 3 से 4 घंटे लगते हैं। इसकी कीमत 21 हजार रुपए के लगभग है। इसका मुकाबला पिछले दिनों चीन में लॉन्च हुए श्याओमी Mijia इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S से होगा। इसकी कीमत 22 हजार रुपए के लगभग है। भारत में इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर इतने लोकप्रिय नहीं है लेकिन चीन में यह काफी पॉपुलर हैं।लेनोवो M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर: कीमत और उपलब्धता लेनोवो साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एम2 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 21360 रुपए है। फिलहाल यह सिर्फ चीन में अवेलेबल है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी।लेनोवो M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर: फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन कंपनी के मुताबिक, इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। फुल चार्ज होने पर यह 30 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। यानी कहा जा सकता है कि आसपास या कम दूरी का सफर करने के लिए स्कूटर इस्तेमाल की जा सकता है। इसमें लिथियम बैटरी लगी है, जो 350 वॉट का पावर आउटपुट जनरेट करती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। बैटरी लेवल को वीचैट ऐप से भी भी चेक किया जा सकता है। इसमें ट्रिपल ब्रेक सिस्टम मिलेगा, साथ ही यह ट्रिपल शॉक एब्जॉर्बशन सिस्टम से लैस है। ब्रेक सिस्टम में सब ब्रेक, डिस्क ब्रेक और फुट ब्रेक शामिल हैं जबकि शॉक एब्जॉर्बशन सिस्टम में हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर, हिडन शॉक एब्जॉर्बर और टायर डैम्पर शामिल हैं। इसमें एलईडी कंट्रोल पैनल मिलेगा, जिसमें स्पीड, पावर, गियर और अन्य चीजों की जानकारी मिलती है। इसकी बॉडी एल्युमिनियम अलॉय से बनी है और डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंट के लिए इसे IP54 रेटिंग दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इसके बैटरी लेवल को वीचैट ऐप से भी भी चेक किया जा सकेगा Full Article
0 5020 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रेडमी नोट 9 फोन, मई में शुरू होगी बिक्री By Published On :: Thu, 30 Apr 2020 15:16:00 GMT टेक कंपनी शाओमी ने गुरुवार को हुए ऑनलाइन इवेंट में नया रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया। इसे बाजार में पहले से अवेलेबल रेडमी नोट 9 सीरीज के नए मॉडल के तौर पर उतारा गया है। सीरी में रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और रेडमी नोट 9s शामिल हैं। सीरीज के बाकी फोन की रेडमी नोट 9 में भी पंच डोल डिस्प्ले मिलेगा। फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर जबकि रेडमी नोट 9 प्रो और 9 प्रो मैक्स में साइड माउंटेड सेंसर मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जबकि फोन को पावर देन के लिए इसमें 5020 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन: कीमत, वैरिएंट और उपलब्धता फोन दो वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15100 रुपए और 4 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 18900 रुपए है। यह फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है। दुनियाभर में मई के मध्य में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.53 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 सिम टाइप डुअल नैनो सिम ओएस MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो G85 ऑक्टा-कोर रैम/स्टोरेज 3GB+64GB/4GB+128GB एक्सपेंडेबल 128GB रियर कैमरा 48MP(सैमसंग GM1 सेंसर)+8MP(अल्ट्रा-वाइड सेंसर)+2MP(डेप्थ लेंस)+2MP(मैक्रो लेंस) फ्रंट कैमरा 13MP बैटरी 5020 एमएएच विद 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इसमें माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा Full Article
0 रिलायंस जियो ने लॉन्च की जियोमीट ऐप, इसके फ्री प्लान 5 यूजर्स औप बिजनेस प्लान में 100 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे By Published On :: Fri, 01 May 2020 05:02:00 GMT कोरोनावायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ गया है। इस कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और रिमोट वर्किंग से जुड़े ऐप्लीकेशंस की मांग में काफी तेजी आई है। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम और गूगल मीट्स काफी प्रसिद्ध हुए हैं और इनका यूजरबेस काफी बढ़ गया है। इसको देखते हुए रिलायंस के टेलीकॉम प्लेटफॉर्म जियो ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट लॉन्च किया है।एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाजानकारी के अनुसार, जियो के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए यूजर एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर सकते हैं। यह टूल मोबाइल्स और टैबलेट्स दोनों के लिए उपलब्ध है। रिलायंस ने गुरुवार को चौथी तिमाही के आंकड़े जारी करते समय इस सेवा को नेशनवाइड वीडियो प्लेटफॉर्म बताया। हालांकि, यह ऐप पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब की गई है। यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर, ऐपल ऐप स्टोर, मैक ऐप स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट के विंडो मार्केटप्लेस से डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक इस ऐप के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।फ्री प्लान में पांच यूजर करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरिलायंस ने जियोमीट के दो प्लान लॉन्च किए हैं। फ्री प्लान में अधिकतम पांच यूजर एक समय में वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। वहीं इसके बिजनेस प्लान में 100 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हिस्सा बन सकते हैं। इस सर्विस पर ईमेल्स और ओटीपी आधारित लॉग इन मीटिंग्स होस्ट ऑफर की जा सकती है। गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स के माध्यम से भी जियोमीट का इस्तेमाल किया जा सकता है।ये हैं खास फीचर सिंपल कॉन्फ्रेंस लिंक की मदद से इनवाइट किए जा सकते हैं गेस्ट। कॉन्फ्रेंस के दौरान लाइव चैट मैसेज की सुविधा। कॉल के दौरान ऑडियो-वीडियो मोड में दिया जा सकता है उत्तर। कॉन्फ्रेंस की हिस्ट्री देख सकता है यूजर। लो नेटवर्क जोन में भी कॉल ड्रॉप नहीं होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह सभी प्रमुख ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध है Full Article
0 BS6 डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इकोस्पोर्ट, नेक्सन समेत ये 11 कारें हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन, 25.40kmpl तक का माइलेज मिलेगा By Published On :: Fri, 01 May 2020 12:31:03 GMT नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए तमाम कंपनियों ने अपने बीएस 6 पेट्रोल और डीजल व्हीकल लॉन्च किया है। लॉकडाउन के दौरान देशभर के डीलरशिप बंद है, ऐसे में शोरूम पर जाकर कार के बारे में जानकारी जुटाना फिलहाल मुश्किल है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर डीजल कर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम कुछ ऐसे ऑप्शन्स बता रहे हैं, जिनमें 25.40 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलेगा....फोर्ड इकोस्पोर्ट माइलेज: 21.7 किमी प्रति लीटरकीमत: 8.54 लाख से 11.67 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम)फोर्ड की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इसमें 1.5 लीटर का बीएस 6 डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 हॉर्स पावर की ताकत और 215 एनएम कास टॉर्क जनरेट करता है। इसका 21.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जोकि ARAI सर्टिफाइड है। यह क्रेटा से 0.3kpl ज्यादा माइलेज देती है।टाटा नेक्सनमाइलेज: 22.4 किमी प्रति लीटरकीमत: 8.54 लाख से 12.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)इसे टाटा की सबसे छोटी डीजल कार कहना गलत नहीं होगा। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन है, जिसमें 110 हॉर्स पावर की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसका ARAI रेटेड माइलेज 22.4 किमी प्रति लीटर है। यह 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में अवेलेबल है।हुंडई वेन्यूमाइलेज: 23.3 किमी प्रति लीटरकीमत: 8.10 लाख से 11.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)इसे भारत की सबसे अफॉर्डेबल और फ्यूल एफिशिएंट कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कहा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जिसमें 100 हॉर्स पावर की ताकत और 240 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में अवेलेबल है। इसमें 23.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।फोर्ड फ्रीस्टाइलमाइलेज: 23.8 किमी प्रति लीटरकीमत: 7.34 लाख से 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)इकोस्पोर्ट की तरह इसमें भी 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन है, जिसमें 100 हॉर्स पावर की ताकत और 215 एनएम का टॉर्क मिलता है। कार में 23.8 किमी प्रति लीटर मिलता है जो इकोस्पोर्ट्स की तुलना में ज्यादा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन अवेलेबल है। यह 96 हॉर्स पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में भी अवेलेबल है।फोर्ड फिगो और एस्पायरमाइलेज: 24.4 किमी प्रति लीटरफिगो कीमत: 6.86 लाख से 7.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)एस्पायर कीमत: 7.49 लाख से 8.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)फिगो हैचबैक की बात करें या कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर की दोनों में ही कंपनी का दमदार 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन है, जो 100 हॉर्स पावर और 215 एनएम का टॉर्म जनरेट करता है। दोनों ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। दोनों में ही 24.4 किमी प्रति लीटर मिलताहोंडा अमेजमाइलेज: 24.7 किमी प्रति लीटरकीमत: 7.34 लाख से 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसके 1.5 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन में अवेलेबल है। इसके 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 100 हॉर्स पावर और 200 एनएम टॉर्क मिलता है। इसमें 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। जबकि इसके सीवीटी ट्रांसमिशन वर्जन में 80 हॉर्स पावर और 160 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।हुंडई वरनामाइलेज: 25 किमी प्रति लीटरकीमत: 10.66 लाख से 15.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)जबतक नेक्स्ट जनरेशन होंडा सिटी बाजार में नहीं आ जाती जबतक हुंडई वरना ही इकलौती मिड साइज सेडान बाजार में अवेलेबल है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है, इसमें 115 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह 6 स्पीड मैनुअल (माइलेज- 25 किमी प्रति लीटर) और टॉर्क कन्वर्टर (माइलेज- 21.3 किमी प्रति लीटर) ऑप्शन में अवेलेबल है।हुंडई ग्रैंड i10 निओसमाइलेज: 25.1 किमी प्रति लीटरकीमत: 6.75 लाख से 8.04 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)इसमें 1.2 लीटर U2 CRDi इंजन है, जोकि भारत में अवेलेबल अबतक का सबसे छोटा डीजल इंजन है। तीन सिलेंडर वाले इस इंजन में 75 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। इसमें 25.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। फिलहाल इसके ऑटोमैटिक वर्जन के माइलेज के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।टाटा अल्ट्रोजमाइलेज: 25.11 किमी प्रति लीटरकीमत: 6.99 लाख से 9.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)टाटा के यह प्रीमियम हैचबैक भारत में अवेलेबल सबसे फ्यूल एफिशियंट डीजल हैचबैक है। इसमें 25.11 किमी प्रति लीटर जो ARAI सर्टिफाइड है। यह सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन में अवेलेबल है। इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो इंजन है, जिसमें 90 हॉर्स पावर और 200 एनएम की ताकत मिलती है।हुंडई ऑरामाइलेज: 25.40 किमी प्रति लीटरकीमत: 7.74 लाख से 9.23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)हुंडई की इस कॉम्पैक्ट सेडान में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है। यह 75 हॉर्स पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 25.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन में 25.40 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।(माइलेज के आंकड़ें ARAI सर्टिफाइड हैं, ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से यह बदल सकते हैं) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इतिहास में पहली बार अप्रैल में किसी भी कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी Full Article
0 पहली तिमाही में वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट 13 फीसदी गिरी, पांच साल में पहली बार आंकड़ा 30 करोड़ यूनिट्स के नीचे पहुंचा By Published On :: Fri, 01 May 2020 16:01:27 GMT वैश्विक स्मार्टफोन मार्केट पर भी कोरोनावायरस का काफी गहरा असर पड़ा है। रिसर्च फर्म कैनालिक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्मार्टफोन शिपमेंट की दर 13 फीसदी गिरकर 27.2 करोड़ यूनिट पर तक पहुंच गई। काउंटर पॉइंट रिसर्च ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2014 तिमाही के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी तिमाही में ग्लोबली स्मार्टफोन शिपमेंट का आंकड़ा 30 करोड़ यूनिट से कम रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के कारण अगली तिमाही में इससे भी बुरा असर देखने को मिल सकता है।कैनालिस में आगे बताया कि स्मार्टफोन मार्केट ने 2020 में अच्छी खासी शुरुआती की थी लेकिन कोरोना के कारण नए डिवाइस की मांग खत्म हो गई। जब कोरोना चीन में फैलाना शुरू हुआ तो वेंडर्स को यही चिंता सता रही थी कि ग्लोबाल मार्केट में स्मार्टफोन की डिमांड की पूर्ति कैसे की जाएगी। लेकिन मार्च में सारी परिस्थितियां बदल गई। स्मार्टफोन निर्माता धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं लेकिन कई देशों में जारी लॉकडाउन के कारण बिक्री रूकी हुई है।लोगों ने फोन खरीदने का प्लान टालास्टैनटोन में बताया कि फोन अभी भी लोगों की जरूरत बना हुआ है। जिनके फोन चोरी हो गए हैं या खराब हो गए हैं वो ऑनलाइन चैनल से इसे खरीद रहे हैं लेकिन जो लग्जरी के लिए फोन खरीदना चाहते हैं उन्होंने अभी फोन खरीदने के फैसले को टाल दिया है।21.9 मार्केट शेयर के साथ सैमसंग आगेकैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग सबसे आगे रहा, मार्च तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 21.9 फीसदी रहा,जिसके बाद हुवावे 18 फीसदी, एपल 13.6 फीसदी, शाओमी11.1 फीसदी और वीवो 8.9 फीसदी का स्थान रहा।चीन में शिपमेंट 27 फीसदी गिरीकाउंटर पॉइंट रिसर्च के मुताबिक, पहली तिमाही में सबसे 27 फीसदी शिपमेंट चीन में गिरी, जहां से महामारी दुनियाभर में फैली। चीन में महामारी फैलने के बाद अन्य कंपनियों को हैंडसेट के कम्पोनेंट्स नहीं पहुंच पाए, जिसने ग्लोबल शिपमेंट को काफी नुकसान पहुंचाया।गेमिंग और ओटीटी सर्विस का ग्राफ बढ़ालॉकडाउन के कारण स्मार्टफोन शिपमेंट में भले ही गिरावट रही लेकिन घर पर रहने की वजह से लोगों ने स्मार्टफोन का काफी इस्तेमाल किया, जिसके बाद गेमिंग और ओटीटी सर्विस का ग्राफ लगातार बढ़ाता चला गया। इस दौरान ऑपरेटर्स ने काफी मात्रा में डेटा पैक की बिक्री की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कैनालिस ने रिपोर्ट में बताया कि स्मार्टफोन बाजार की 2020 में अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन कोरोना संकट ने मांग लगभग खत्म कर दी Full Article
0 भारत में 19990 रुपए हो सकती है हुवावे वॉच GT2e की कीमत, यूरोपीय बाजार में 16500 रुपए में उपलब्ध है By Published On :: Sun, 03 May 2020 08:57:36 GMT टेक कंपनी हुवावे भारतीय बाजार में हुवावे वॉच GT2e लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत की जानकारी सामने आ गई है। जिसके मुताबिक भारत में इसे 19990 रुपए में बेचा जाएगा। यूरोपीयन बाजार में इसकी कीमत लगभग 16500 रुपए है यानी भारत में यह वॉच लगभग 3500 रुपए तक महंगी मिलेगी। हालांकि कंपनी की तरफ से भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हुवावे इंडिया ने इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया है, जिसमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स दी गई है। इसे मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए हुवावे पी-40 सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 दिन तक चलेगी। इसे हुवावे वॉच GT2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है।हुवावे वॉच GT2e: भारत में इतनी हो सकती है कीमतफ्लिपकार्ट पर जारी हुवावे वॉच GT2e की कीमत, हालांकि अब पेज नहीं खुल रहा है फ्लिपकार्ट के मुताबिक, हुवावे वॉच GT2e की कीमत 19990 रुपए रखी गई है। साइट पर एक्टिव और स्पोर्ट वैरिएंट लिस्टेड है और यह ग्रेफाइट ब्लैक, आइसी व्हाइट और मिंट ग्रीन कलर में अवेलेबल है। हालांकि इनकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूरोपीयन मार्केट में इसकी कीमत 16500 रुपए है। इसे ब्लैक स्टेनलेस स्टील और स्टेनलेस स्टील ऑप्शन समेत तीनों कलर में अवेलेबल है।हुवावे वॉच GT2e: फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन वॉच में 1.39 इंच का 454x454 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस राउंड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो स्लाइड और टच सपोर्ट करेगा। इसमें 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह वॉटर रेजिस्टेंट है, इसकी बॉडी 5ATM सर्टिफाइड है। इसमें 15 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड सपोर्ट मिलेगा, जिसमें क्लाइम्बिंग, साइकिलिंग, आउटडोर रनिंग और स्वीमिंग शामिल हैं। यह इनकमिंग कॉल्स, एसएमएस और ईमेल के रियल टाइम नोटिफिकेशन मिलते हैं। इसमें एक्सीरेलोमीटर, एयर प्रेशर सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिग सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर मिलते हैं। इसमें SpO2 सेंसर भी मिलता है, जो यूजर की बॉडी का ऑक्सीजन लेवल बताता है। रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए इसमें जीपीएस सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। यह एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.0 या उससे लेटेस्ट वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हुवावे वॉच GT2e को मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए हुवावे पी-40 सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था Full Article
0 सैमसंग ने गैलेक्सी M21 और A50s की कीमतों में कटौती की, 6300 रु. तक सस्ता हुआ A50s स्मार्टफोन, M21 मॉडल 1023 रु. कम में मिलेगा By Published On :: Sun, 03 May 2020 15:01:25 GMT सैमसंग ने बजट फोन गैलेक्सी M21 और मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A50s की कीमत में कटौती कर दी है। बता दें कि 1 अप्रैल से नई जीएसटी दर लागू होने के बाद से कंपनी ने अपने कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी थीं। स्मार्टफोन पर टैक्स की दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद पहली बार सैमसंग ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। कटौती के बाद गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन 1023 रुपए और गैलेक्सी A50s स्मार्टफोन 6300 रुपए तक सस्ता मिल रहा है।इनके अलावा भी सैमसंग ने अपने कई मॉडल्स की कीमत में कटौती की है।कटौती के बाद गैलेक्सी M21 की कीमत पिछले महीने GST की नई दर लागू होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी M21 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बढ़कर 14,222 रुपए हो गई थी। कंपनी ने इसमें 1023 रुपए की कटौती की गई है। यानी यह वैरिएंट अब 13119 रुपए में मिलेगा। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बढ़कर 16,499 रुपए हो गई थी। इसमें 1000 रुपए की कटौती कर दी है यानी इसे अब 15,499 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकेगा।कटौती के बाद गैलेक्सी A50s की कीमत कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद सैमसंग गैलेक्सी A50s के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत बढ़कर 21,070 रुपए कर दी गई थी। लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत में 2,471 रुपए की कटौती की है। यानी अब इसे 18,599 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 26,900 रुपए थी। इसकी कीमत में 6339 रुपए की कटौती कर दी गई है, यानी इसे अब 20,561 रुपए में खरीदा जा सकेगा।सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.4 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन सिम टाइप डुअल नैनो सिम ओएस वन UI 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर एक्सीनोस 9611 रैम/स्टोरेज 4GB/64GB, 6GB/128GB एक्सपेंडेबल मेमोरी 512GB रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी)+8MP(अल्ट्रा-वाइड एंगल)+5MP(डेप्थ सेंसर) फ्रंट कैमरा 20MP बैटरी 6,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कलर ब्लैक, ब्लू सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक सेंसर एक्सीलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, वर्चुअल लाइट सेंसिंग वजन 188 ग्राम गैलेक्सी A50s के बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले साइज 6.40 इंच डिस्प्ले टाइप इंफिनिटी-यू, सुपर एमोलेड, फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 1080x2340 रेजोल्यूशन ओएस एंड्रॉयड 9 पाई विद वन यूआई प्रोसेसर ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 रैम 4 जीबी / 6 जीबी स्टोरेज 128 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी 512 जीबी (माइक्रो एसडी) रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी सेंसर)+8MP(अल्ट्रा वाइड)+5MP(डेप्थ सेंसर) फ्रंट कैमरा 32MP बैटरी 4,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कटौती के बाद गैलेक्सी M21 की शुरुआती कीमत 13119 रु. और A50s की शुरुआती कीमत 18599 रु. हो गई है Full Article
0 मैजिक की-बोर्ड हुआ एपल मैकबुक प्रो (2020); 32 जीबी तक रैम मिलेगी, भारत में कीमत 1.23 लाख रुपए By Published On :: Mon, 04 May 2020 15:07:00 GMT अमेरिकी टेक कंपनी एपल ने मैकबुक प्रो का मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 13 इंच की स्क्रीन मिलेगा और मैजिक की-बोर्ड मिलेगा, जिसे पुराने बटरफ्लाई कीबोर्डसे रिप्लेस किया गया है। इसमें 10th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर मिलेगा जो पुराने मॉडल से 80 फीसदी ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा। इसमें 16 जीबी रैम मिलेगी, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। बेस वैरिएंट में 256 जीबी का स्टोरेज मिलेगा, जिसे 4 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।भारत में कीमत और उपलब्धता नए मैकबुक प्रो 2020 मैजिक की-बोर्ड फीचर को लेटेस्ट मैकओएस कैटालिना के साथ लॉन्च किया गया है। ये टच बार, टच आईडी, स्टीरियो स्पीकर्स और ऑल डे बैटरी लाइफ से लैस है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपए है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई सफाई नहीं दी है। हालांकि आने वाले दिनों में इसे ऑथोराइज्ड एपल सेंटर्स से खरीदा जा सकेगा। यूएस में इसकी शुरुआती कीमत $1,299 लगभग 98300 रुपए है। हालांकि स्टूडेंट्स को यह $100 कम यानी लगभग 7600 रुपए कम में मिलेगा।फीचर्स और स्पेसिफिकेशन नए मैकबुक प्रो 2020 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 इंच का रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। ये 16GB/32GB रैम और 256GB/512GB/1TB/4TB स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें दमदार क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मेमोरी स्टैंडर्ड 3733MHz दी गई है। डिजाइन की बात करें तो इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मैजिक की-बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6K डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो प्रो डिस्प्ले XDR फीचर को सपोर्ट करता है।क्या है मैजिक की-बोर्ड नए मैकबुक प्रो 2020 में इस्तेमाल होने वाले मैजिक की-बोर्ड को पहले मैकबुक प्रो 16 इंच मॉडल के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है। इसके अलावा इसे पिछले महीने लॉन्च हुए मैकबुक एयर में इस्तेमाल किया गया है। मैजिक की-बोर्ड की खास बात ये है कि इसमें रीडिजाइन किया हुआ सीजन मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। गेमिंग के दौरान इस की-बोर्ड का इस्तेमाल करके आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। इसमें टच बार और टच-आईडी भी दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today देशव्यापी लॉकडाउन के कारण फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई सफाई नहीं दी है। Full Article
0 जूम मीटिंग और वेबिनार को मिलेगा पासवर्ड प्रोटेक्शन, 9 मई से फ्री और 30 मई से एजुकेशन और इंटरप्राइस अकाउंट पर लागू होगी सुविधा By Published On :: Wed, 06 May 2020 12:47:56 GMT विवादित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप सूरक्षा को लेकर सख्त होती दिखाई दे रही है। कंपनी ने कहा कि अब जूम मीटिंग या वेबिनार जिसमें पहले से शेड्यूल इवेंट भी शामिल हैं में जल्द ही बाय डिफॉल्ट पासवर्ड प्रोटेक्शन मिलेगा, जिससे जूम बॉबिंग के बढ़ते खतरे पर नजर रखने में मदद मिलेगी। यह सुविधा 9 मई से फ्री और बेसिक अकाउंट और 30 मई से प्रो, एपीआई, बिजनेस, एजुकेशन और इंटरप्राइस अकाउंट पर लागू हो जाएगी।यह फीचर नए जूम अपडेट 5.0 का ही हिस्सा कंपनी 30 मई से ऐप में AES 256-bit GCM इन्क्रिप्शन भी लागू करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि इससे ऐप पहले से ज्यादा प्राइवेट और सुरक्षित हो जाएगी। यह दोनों ही अपडेट ऐप के बड़े और अधिक व्यापक जूम 5.0 अपडेट का हिस्सा है। जूम का कहना है कि ये उनकी 90 दिनों की प्लानिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें जो प्लेटफार्म की सुरक्षा और गोपनिया क्षमता को पहचाने, पता लगाने और सुरक्षित करने के लिए है। कंपनी ने जूम 5.0 अपडेट के कुछ फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है, वहीं मई तक पूरा अपडेट छोड़ने की भी उम्मीद है। जूम काफी यूजर्स के लिए डिफॉल्ट पासवर्ड इनेबल कर चुका है, जो यह स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि अभी सभी जूम मीटिंग के लिए पासवर्ड अनिवार्य होगा। हालांकि मई के अंत में सभी के लिए लागू हो जाएगा। पासवर्ड प्रोटेक्शन न होने से इस बात की संभावना ज्यादा रहती है कि जूम मीटिंग हैक हो जाए सकती है क्योंकि हैकर्स किसी भी समय इसमें घात लगा सकते हैं।आईडी ड़ालने पर हमेशा पासवर्ड भरना होगाबाय डिफॉल्ट जूम ने पासवर्ड को मीटिंग और वेबिनार लिंक में जोड़ रखा है। यदि प्रतिभागी इस लिंक पर क्लिक करता है तो उसे इसमें शामिल होने के लिए पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन अगर यूजर मैनुअल मीटिंग या वेबिनार आईडी दर्ज करता है तो उसे हमेसा पासवर्ड डालना पड़ेगा।इन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड को बेहतर किया जा रहाएक और अन्य बदलाव जो ऐप में किया जा रहा है वो यह कि जूम के इन्क्रिप्शन को बढ़ाया जा रहा है। जूम इन्क्रिप्शन को स्टैंडर्ड AES 256-bit GCM में अपडेट कर रही है। जो पुराने AES-256 ECB स्टैंडर्ड से बेहतर है। कंपनी का दावा है कि यह पहले से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जूम ऐप यूजर्स का डेटा चोरी कर फेसबुक के साथ शेयर करने के आरोपों के बाद सुर्खियों में आई थी। Full Article
0 माइक्रोसॉफ्ट टीम्स में अब 250 पार्टिसिपेंट्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे, सिर्फ पेड प्लान में मिलेगी ये सुविधा By Published On :: Wed, 06 May 2020 13:19:10 GMT बुधवार को टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने यह ऐलान किया कि अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप माइक्रोसॉफ्ट टीम्स में 250 पार्टिसिपेंट्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े सकेंगे। पहले यह लिमिट सिर्फ 100 पार्टिसिपेंट्स तक सीमित थी। अपडेट का ऐलान करने के बाद कंपनी को उम्मीद है कि वह गूगल मीट और जूम ऐप को टक्कर देने में कामयाब होगी। लॉकडाउन के कारण घर से काम कर रहें यूजर्स बड़ी संख्या में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के 7.5 करोड़ यूजर्स हैं।फ्री वर्जन में सिर्फ 20 पार्टिसिपेंट्स ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैंकंपनी का कहना है कि, टीम्स में यह अपडेट इस महीने के मध्य में मिलेगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट प्रोसेस में है। कंपनी ने बताया कि कभी-कभी आपको एक बड़े ग्रुप के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर बात करना की आवश्यकता होती है या किसी कार्यक्रम में लेकर पूरे स्टॉफ के साथ एक चर्चा करने की जरूरत होती है। ऐसे में बार-बार एक नई टीम्स शुरू करना अनावश्यक है। ऐसे में मीट के नए फीचर के जरिए 250 लोगों के साथ मीटिंग की जा सकेगी। यह नया फीचर सभी पेड प्लान्स में उपलब्ध रहेगा। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के फ्री प्लान में सिर्फ 20 पार्टिसिपेंट्स ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ पाते हैं।पेड वर्जन में 1TB और फ्री वर्जन में 1 GB स्टोरेज मिलता हैइसके अलावा भी पेड सब्सक्राइबर्स को शेड्यूल मीटिंग, रिकॉर्ड मीटिंग फोन कॉल्स विद ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। पेड वर्जन में हर यूजर को 1टीबी स्टोरेज मिलता है। जबकि फ्री प्लान्स में हर यूजर को 1 जीबी और 10 जीबी शेयर्ड स्टोरेज मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के यूजर्स को यह सुविधा इसी महीने से मिलना शुरू होगी। Full Article
0 राइड में भारी गिरावट आने के कारण उबर ने 14 फीसदी वर्कफोर्स कम किया, लगभग 3700 फुल टाइम स्टाफ की छटनी की By Published On :: Thu, 07 May 2020 06:41:33 GMT कोरोना महामारी का असर ई-कॉमर्स, टूरिज्म और एविएशन सेक्टर के साथ टैक्सी सर्विस कंपनीयों पर भी देखने मिल रहा है। हाल में अमेरिकी राइड शेयरिंग उबर ने लगभग 14 फीसदी स्टाफ यानी लगभग 3700 फुल टाइम कर्मचारियों की छटनी करने का ऐलान किया। कंपनी ने महामारी के कारण जारी लॉकडाउन में आई ट्रिप में आई कमी को इसकी वजह बताया। यह ऐलान कंपनी ने अपने तिमाही परिणाम जारी होने के बाद किया।पिछले साल कंपनी को 8.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआकंपनी की चीफ एग्जीक्यूटिव दारा खोस्रोशाही ने भी सालभर के लिए अपनी बेस सैलरी में कटौती की जो पहले एक मिलियन डॉलर तय थी। महामारी के पहले भी उबर आर्थिक संकट से जूझ रही थी। कंपनी को 2019 में 8.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। कंपनी ने कहा कि यह छटनी कस्टमर सपोर्ट और रिक्रूटिंग टीम में की गई है, जिन्हें बदले में 20 मिलियन डॉलर और अन्य खर्चों का भुगतान करना पड़ा।कंपनी ने मार्च में दे दी थी चेतावनी मार्च में ही एग्जीक्यूटिव्स ने कंपनी को यह चेतावनी दे दी थी कि कोरोना हॉटस्पॉट्स में टैक्सी सर्विस की मांग में 60 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि उबर ईट्स फूड डिलीवरी सर्विस में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि फिलहाल हमें नहीं पता कि रिकवरी करने में कितना समय लग सकता है, इसलिए खर्च में कटौती करने के लिए हमे यह कदम उठाना पड़ा। कंपनी का ज्यादातर बिजनेस बड़े शहरों में फैला है इनमें ऐसे शहर भी शामिल है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिछले साल न्यूयॉर्क और सैनफ्रांसिस्को समेत अमेरिका के चार मेट्रो शहर समेत लंदन में कंपनी ने प्लेटफार्म पर 23 फीसदी खर्च किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उबर ईट्स फूड डिलीवरी सर्विस में बढ़ोतरी हुई। Full Article
0 8 मई को लॉन्च होगा 108 मेगापिक्सल से लैस 5G फोन Mi 10, प्री-बुकिंग करने पर फ्री मिलेगा 2500 रु. का वायरलेस पावरबैंक By Published On :: Thu, 07 May 2020 09:25:39 GMT शाओमी एमआई 10 स्मार्टफोन 8 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में हुई ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में इसका ऐलान किया। भारत में इसे लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसकी डिटेल कंपनी जल्द ही जारी करेगी। फोन की खास बात यह है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का मेनकैमरा मिलेगा साथ ही इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसकी प्री-बुकिंग 8 मई से 17 मई तक चलेगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2499 रुपए का वायरलेस पावरबैंक मुफ्तमिलेगा।31 मार्च को होना था लॉन्च, लॉकडाउन के कारण इवेंट टला पहले इसे 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के वजह इसे टाल दिया गया था। हाल ही में सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में ई-कॉमर्स साइटों को गैर-जरूरी सामान बेचने की छूट दी जिसके बाद श्याओमी ने इसे 8 मई को लॉन्च करने का फैसला लिया। कंपनी इसे फरवरी में चीन में एमाई 10 प्रो के साथ लॉन्च कर चुकी है। वहीं मार्च में इसे इटली, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों में उतारा जा चुका है।भारत में कितनी हो सकती है कीमत फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। शाओमी हेड मनु जैन बता चुके हैं कि डायरेक्ट इम्पोर्ट, हाई जीएसटी रेट और रुपए में उतार-चढ़ाव के कारण इसकी कीमत चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगी। चीन में इसकी कीमत CNY 3,999 यानी लगभग 42400 रुपए है।एमआई 10 के बेसिक स्पेसिफिकेशन यह MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट मिलेगा। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 4,780 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसमें 30 वॉट वायर्स और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा।कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी चीन में इसे लॉन्च कर चुकी है, जहां इसकी कीमत 42400 रुपए है। Full Article
0 Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 49999 रुपए; 17 मई तक कर सकेंगे प्री-बुकिंग, फ्री मिलेगा Mi वायरलेस पावरबैंक By Published On :: Fri, 08 May 2020 10:14:30 GMT शाओमी ने शुक्रवार को एमआई 10 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। फोन दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया और इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है। इसकी प्री-बुकिंग शुक्रवार (8 मई) दोपहर दो बजे से शुरू होगी जो 17 मई तक चलेगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई सारे ऑफर्स जारी किए हैं। फोन कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो हैवी गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस के लिए इसमें अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 मिलेगा। Mi 10 5G: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपए है। HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 3 हजार रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर नो-ईएमआई कॉस्ट ऑप्शन भी उपलब्ध है। प्री-बुकिंग 8 मई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो 17 मई तक चलेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2499 रुपए का एमआई वायरलेस पावरबैंक मुफ्त मिलेगा। दोनों मॉडस कोरल ग्रीन और ट्वीलाइट ग्रे कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यह अमेजन और एमआई डॉट कॉम पर बुकिंग और के लिए उपलब्ध है।Mi 10 5G: बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स यह MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस 3D कर्व्ड E3 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट मिलेगा 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। यह अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 से लैस है। इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। गर्म होने से बचाने के लिए फोन में लिक्विडकूल 2.0 वैपर चेम्बर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो 7 पीस लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है जो 133 डिग्री व्यू कवर करता है, इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 4,780 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसमें 30 वॉट वायर्स और 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2इसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 6600 रुपए थी। कंपनी ने फोन के साथ एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 4,499 रुपए है लेकिन ऑफर के तहत 12 मई से 17 मई तक इसे 3999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन, एमआई डॉट कॉम, एआई होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में इसकी कीमत कम है। इसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 6600 रुपए थी। भारतीय बाजार में इसकी मुकाबला 3999 रुपए के रियलमी बड्स एयर से देखने को मिलेगा। इसमें 14.2 एमएम के ड्राइवर्स हैं। यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। ईयरफोन में 30 एमएएच बैटरी है जबकि चार्जिंग केस में 250 एमएएच की एडिशनल बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन का वॉयल असिस्टेंट एक्सेस करने के लिए इसमें टच सेंस्टिव कंट्रोल्स मिलते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शाओमी ने फोन के साथ इवेंट में ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 और एमआई बॉक्स 4K भी लॉन्च किया। Full Article
0 बीएमडब्ल्यू ने लग्जरी ग्रेन कूपे को लॉन्च किया, सिर्फ 5.2 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 kmph की रफ्तार; चेन्नई प्लांट को भी किया ओपन By Published On :: Fri, 08 May 2020 12:45:00 GMT जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपने चेन्नई प्लांट में प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी हर साल 14,000 यूनिट का प्रोडक्शन करती है। दूसरी तरफ, उसने भारतीय बाजार में अपनी 8 सीरीज ग्रेन कूपे (Gran Coupe) कार को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट के दो वैरिएंट में उतारा है। 840i ग्रेन कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपए और 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपए है। वहीं, एक अन्य मॉडल M8 कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 2.15 करोड़ रुपए है।5.2 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 kmph की रफ्तारबीएमडब्ल्यू ग्रेन कूपे के दोनों वैरिएंट में 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 340 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 5.2 सेकंड का पकड़ लेती है। इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बेहतरीन ड्राइविंग के लिए इसमें कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड दिए हैं।बीएमडब्ल्यू ग्रेन कूपे के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन बीएमडब्ल्यू ने इसे स्पोर्टी लुक दिया है। साइड से देखने पर ये काफी लंबी कार नजर आती है। इसमें डायनामिक सिल्हूट के साथ चार फ्रेमलेस दरवाजे, लंबा व्हीलबेस, कूपे-स्टाइल रूफलाइन दिया है। बैक साइड में स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम और कवर LED लाइट्स दी हैं। इस गाड़ी में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट सीट मिलेंगी। इसका सेंटर कॉन्सोल भी काफी चौड़ा है। इसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स पर प्रीमियम लेदर का इस्तेमाल किया है। इसमें सराउंड स्पीकर्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग भी दी है। कार के अंदर हर छोटी से छोटी चीज भी काफी प्रीमियम है। कंपनी की कनेक्टेडड्राइव टेक्नोलॉजी से जेस्टर कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एपल कारप्ले को ऑपरेट कर पाएंगे। इसमें कंपनी का मॉडर्न कॉन्सेप्ट बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल है जो कि कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 और 3D नेविगेशन के साथ आता है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 10.25-इंच कंट्रोल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पार्क असिस्टेंट और रियर व्यू कैमरा भी मिलेगा। कार में डुअल पैनोरामिक ग्लास सनरूफ दी है। जो कार के बैक हिस्से तक फैला हुआ है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), डायनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर और ISOFIX साइल्ड सीट माउंटिंग दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट के दो वैरिएंट में उतारा है। Full Article
0 हुंडई के प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू, पहले दिन 200 यूनिट तैयार की; मारुति 12 मई को खोलेगी प्लांट By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:19:00 GMT देश में लॉकडाउन के बीच कई ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कोरियाई कंपनी हुंडई ने भी अपने चेन्नई के श्रीपेरम्बदूर स्थित प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं, पहले दिन कंपनी ने 200 कार का प्रोडक्शन शुरू किया। कंपनी इस दौरान कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। हुंडई इस महीने करीब 12,000 से 13,000 कारों का प्रोडक्शन करना चाहती है।लॉकडाउन से पहले कंपनी की कई गाड़ियों को ऑनलाइन बुकिंग मिली है। जिसमें क्रेटा की 10,000 बुकिंग शामिल है। बता दें कि हुंडई ने भारत में अपने 255 शोरूम और वर्कशॉप फिर से ओपन कर दिए हैं। जिसमें उसे 500 कारों की बुकिंग भी मिली है। वहीं, 170 कारों भी बेची हैं।बीएमडब्ल्यू कार प्रोडक्शन: बीएमडब्ल्यू ने भी अपने चेन्नई स्थित प्लांट में काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी 50 प्रतिशत से कम मैनपावर के साथ सिंगल शिफ्ट में काम कर रही है। साथ ही, कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। वहीं, गुरुग्राम स्थित बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के हेडक्वार्ट के वर्कर घर से काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि कंपनी चेन्नई प्लांट में हर साल 14,000 यूनिट का प्रोडक्शन करती है।मारुति सुजुकी कार प्रोडक्शन: मारुति सुजुकी हरियाणा के मानेसर प्लांट को 12 मई से खोलने जा रही है। ये प्लांट 24 मार्च से बंद है। प्रोडक्शन शुरू करने से पहले कंपनी ने अपने डीलर्स के लिए नए मानक परिचालन नियम (एसओपी) जारी किए हैं। नए नियमों के तहत ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। मारुति सुजुकी की तरफ से बताया गया कि नए नियम लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी धीरे-धीरे अपने डीलर शोरूम खोल रही है।होंडा कार प्रोडक्शन: होंडा को अपने प्लांट ओपन करने में प्रॉब्लम आ रही है। हालांकि, कंपनी अगले सप्ताह राजस्थान के टापुकड़ा प्लांट को खोलने का विचार कर रही है। कंपनी के सेल्स डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया कि एक शिफ्ट में काम कराने और निचले स्तर पर भी उत्पादन शुरू करने के लिए लेबर नहीं मिल रही है। ये लोग धारूहेड़ा, रेवाड़ी के आसपास के इलाकों में रहते हैं, जिस वजह से प्लांट फिर से शुरू करने में प्रॉब्लम आ रही है। हालांकि, कंपनी के देशभर में डीलर स्टोर फिर खुलने लगे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हुंडई कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। Full Article
0 Kuwait imposes 20-day 'total curfew' from May 10 to curb coronavirus By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 08:35:16 +0530 Kuwait will enact a "total curfew" from 4pm (1300 GMT) on Sunday through to May 30 to help to curb the spread of the new coronavirus, its cabinet said in a statement on Friday. Full Article topNews
0 More than 1,000 queue for food in rich Geneva amid virus shutdown By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 18:37:23 +0530 More than 1,000 people queued up on Saturday to get free food parcels in Geneva, underscoring the impact of the coronavirus epidemic on the working poor and undocumented immigrants even in wealthy Switzerland. Full Article topNews
0 U.S. CDC reports 1,248,040 coronavirus cases, 75,477 deaths By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 07:16:52 +0530 The U.S. Centers for Disease Control and Prevention (CDC) on Friday reported 1,248,040 cases of the new coronavirus, an increase of 28,974 cases from its previous count, and said that the number of deaths had risen by 2,180 to 75,477. Full Article health
0 Singapore reports 753 new coronavirus cases, taking total to 22,460 By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 12:57:35 +0530 Singapore registered 753 new coronavirus infections, its health ministry said on Saturday, taking the city-state's total to 22,460 cases. Full Article health
0 Russia records more than 10,000 new coronavirus cases in past day By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 13:37:00 +0530 Russian authorities said on Saturday they had recorded 10,817 new cases of the coronavirus in the last day, pushing the nationwide tally to 198,676. Full Article health
0 Philippines' coronavirus deaths breach 700 By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 14:20:24 +0530 The Philippines' health ministry reported on Saturday that coronavirus deaths have reached more than 700. Full Article health
0 Slovakia records no new coronavirus cases for first time since March 10 By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 15:13:33 +0530 Slovakia on Friday recorded no new cases of coronavirus for the first time since March 10, government figures showed. Full Article health
0 On this day: Born May 10, 1995: Missy Franklin, American swimmer By feeds.reuters.com Published On :: Sat, 09 May 2020 14:44:59 +0530 A "star in the making" were the prophetic words of an announcer who had just witnessed 16-year-old Missy Franklin slice up the competition at swimming's 2011 world championships. Full Article sportsNews
0 Golf-LPGA targets mid-July start for 2020 season By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 29 Apr 2020 20:51:23 +0530 The Ladies Professional Golf Association (LPGA) is hoping to get the 2020 season under way with the Dow Great Lakes Bay Invitational from July 15-18, the start of what will be a busy second half of the year. Full Article golfNews
0 UPDATE 1-Golf-LPGA targets mid-July start for 2020 season By feeds.reuters.com Published On :: Thu, 30 Apr 2020 03:50:37 +0530 The Ladies Professional Golf Association (LPGA) is hoping to get the 2020 season under way with the Dow Great Lakes Bay Invitational from July 15-18, the start of what will be a busy second half of the year. Full Article golfNews
0 Golf-2020 World Amateur Team Championships cancelled due to COVID-19 pandemic By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 06 May 2020 19:35:16 +0530 This year's World Amateur Team Championships (WATC), scheduled for October, have been cancelled due to the COVID-19 pandemic, the International Golf Federation (IGF) said on Tuesday. Full Article golfNews
0 आज 12 नए केस; राज्य के 50 जिलों तक फैला संक्रमण, 8 जिले कोरोना मुक्त हुए By Published On :: Mon, 20 Apr 2020 04:18:00 GMT उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह कोरोना के 12 नए मामले आए। केजीएमयू ने बताया कि, दो लखनऊ और 10 आगरा में नए मरीज मिले हैं। वहीं, 50 जनपदों में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से अब तक 1100 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिनमें 781 लोग तब्लीगी जमात के हैं। राहत की बात है कि, अबतक 127 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इस तरह कुल 966 एक्टिव केस हैं। इससे पहले रविवार देर रात तक 125 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।लॉक डाउन की स्थिति रहेगी बरकरारसीएम योगी के निर्देश के बाद सोमवार से लॉकडाउन में छूट पर डीएम लखनऊ ने पहले जैसी स्थिति बरकरार रखने का फैसला किया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने देर रात अफसरों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना के नए इलाकों में बढ़ने से रोकने के लिए निर्णय लिया है। लखनऊ में अब तक 165 रोगी मिल चुके हैं। इनमें 155 एक्टिव केस हैं। 9 रोगी इलाज के बाद स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि एक की मौत हुई है। यहां 21 हॉटस्पॉट सील हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए है। प्रशासन ने साफ किया है कि, केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। केवल किसानों को कुछ छूट देने की बात चल रही है।क्या क्या खुला रहेगा?लखनऊ में दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, अस्पताल, खाद्य वस्तुओं को ले जाने वाले सभी प्रकार के परिवहन को अनुमति के साथ छूट, कानून व्यवस्था व न्याय और सुधार सेवाएं, पुलिस सशस्त्र बल और अर्धसैनिक कार्यलय, बिजली पानी से संबंधित कार्यालय, किराने का सामान की आपूर्ति, फल एवं सब्जियों की आपूर्ति, पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति, दुग्ध एवं डेयरी प्लांट, दूरसंचार सेवाएं, बीमा कंपनियां, बैंक और एटीएम, पोस्ट ऑफिस ही खुले रहेंगे।आठ जनपद कोरोना मुक्त हुएसंक्रमण रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकसेंदु अग्रवाल ने बताया कि 50 में से 8 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं। इनमें पीलीभीत, बाराबंकी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी हाथरस, बरेली, महराजगंज और प्रयागराज शामिल है। वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना मरीज नहीं हैं। प्रदेश में 75,764 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की गई हैं। प्रदेश में कुल 36,893 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,336 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।जिलेवार कितने कोरोना के केसअभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 250, लखनऊ में 167, गाजियाबाद में 41, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 95, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 30, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 57, वाराणसी में 14, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 74, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 15, बस्ती में 19, हापुड़ में 16, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 48, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 72 व शाहजहांपुर में 1, बांदा में 2, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 2, औरैय्या में 6, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 22, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 5 व बदायूँ में 8, रामपुर में 14, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 3, संभल में 7, उन्नाव में 1, कन्नौज में 5, संतकबीरनगर में 1, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1 व मऊ में भी 1 एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब तक 127 कोरोना मरीज डिस्चार्जआगरा से 18, गाजियाबाद से 10, नोएडा से 38, लखनऊ से 9, कानपुर से 1, शामली से 2, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 4, मोरादाबाद से 1, प्रयागराज से 1, बरेली से 6, हाथरस से 4, मेरठ से 15, महराजगंज से 6, प्रतापगढ़ से 3, जौनपुर से 1, बुलन्दशहर से 2, बाराबंकी से 1, शाहजहांपुर से 1 व वाराणसी से 2 कोरोना मरीजों को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है। जबकि बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ व फिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 2, मेरठ में 3 व आगरा में 6, कुल 17 मौतें हुई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उत्तर प्रदेश में अब तक 17 मरीजों की मौत हुई है। Full Article