0

बीते 24 घंटे में 42 नए केस; संक्रमितों की संख्या 74 पहुंची, चार नए हॉटस्पॉट को सील हुए 

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तब्लीगी जमात और उनके संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 43 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है। जिसमें से 7 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। एक साथ कई केस बढ़ने से जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए शहर में चार नए हॉटस्पॉट बनाए गए। अब तक 17 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया जा चुका है।

कानपुर में बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ

बीते 24 घंटे में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) ने कोविड-19 लैब से तीन रिपोर्ट जारी की गई। सोमवार को 17 नए पॉजिटिव केस की रिपोर्ट आई है। जबकि, इससे पहले रविवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें कुलीबाजार के एक मदरसे के 7 छात्र शामिल थे। इसके साथ ही कुली बाजार के कर्नलगंज से 7 संक्रमित मिले थे। इन सभी को दोपहर को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार रात को दूसरी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ग्वालटोली थाना के डीएस टॉवर में रहने वाली एक महिला संक्रमित पाई गई है। दरअसल यह महिला कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले रेडीमेड कारोबारी की भांजी है। महिला पति के साथ रेडीमेड कारोबारी को अस्पताल देखने गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला और उसके पति की हिस्ट्री खंगलना शुरू कर दिया है। कर्नलगंज से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जाजमऊ के अशरफाबाद मदरसे के 6 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

मदरसे में बिहार व झारखंड के बच्चे
इस मदरसे में बिहार और झारखंड के छात्र रह कर पढाई करते है। लॉकडाउन की वजह से 89 छात्र अपने घर नहीं जा पाए थे। दो दिन पहले मदरसे के छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी इसके बाद छात्रों के सैंपल लिए गए थे। मदरसे के 6 संक्रमित छात्रों को हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी मदरसे के और भी छात्रों की रिपोर्ट आना बाकी है। इस पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

ये नए चार हॉटस्पॉट सील हुए
शहर में अभी तक 13 हॉटस्पॉट थे। लेकिन कोरोना के नए मामले आने के बाद पुलिस प्रशासन ने चार नए हॉटस्पॉट एरिया घोषित किए हैं। जिसमें संक्रमितों के घरों को सेंटर प्वाईंट मानकर एक किलोमीटर के एरिया को सील किया गया है। नए हॉटस्पॉट में ग्वालटोली थाना क्षेत्र का डीएस टॉवर, चकेरी थाना क्षेत्र का जाजमऊ का अशरफाबाद मदरसा के आसपास का एरिया सील किया गया है। किदवई नगर थाना क्षेत्र का एचटू ब्लॉक व कर्नलगंज का तिकुनियापार्क का क्षेत्र सील किया गया है।

10 थाना क्षेत्रों में 13 मस्जिदों के आसपास का क्षेत्र सील
पहले से घोषित हॉटस्पॉट में चमनगंज और बेकनगंज थाना क्षेत्र में आने वाली हलीम प्राइमरी मस्जिद, कर्नलगंज और बजरिया थाना क्षेत्र की हुमांयू मस्जिद, अनवरगंज और बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में आने वाली कुली बाजार की हाजी इनायत मस्जिद, शेख लल्लन मस्जिद व हाता वाली मस्जिद का इलाका आता है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया की खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद व मदरसा इदायतुल्ला, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की सुफ्फा मस्जिद और मुशीपुरवा की बिलाल मस्जिद का इलाका शामिल है। घाटमपुर थाना क्षेत्र की कजियानी मस्जिद और रहमानिया मस्जिद, सजेती थाना क्षेत्र की बरीपाल बड़ी मस्जिद शामिल है। 10 थाना क्षेत्रों में आने वाली 13 मस्जिदों के एक किलोमीटर तक की सीमाओं को सील किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन ने हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरु किया है।




0

कोटा से आए 792 छात्रों समेत 804 का रैपिड टेस्ट, सभी निगेटिव; अब घर पर 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा

कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के लिएप्रयागराज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट शुरू कर दिए हैं। राजस्थान के कोटा से आए 792 छात्र-छात्राओं के साथ कुल 804 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। इनमें कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। देर रात सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार सुबह से ही बच्चों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रयागराज में कोरोना का अब कोई केस नहीं है। इससे पहले इंडोनेशिया के एक जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब वह स्वस्थ्य हो चुका है।

गेस्ट हाउसों में रखे गए थे सभी छात्र छात्राएं
राजस्थान के कोटा से छात्रों को प्रयागराज लाया गया था। यहां से प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर के छात्रों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले छात्र-छात्राओं को धूमनगंज में हनुमान वाटिका, सुधा गार्डन, करेली के एचएस गार्डन, रंगोली गेस्ट हाउस, पालकी गेस्ट हाउस, शहनाई गेस्ट हाउस, शगुन गेस्ट हाउस, जनवासा गेस्ट हाउस, अमर पैलेस, सिविल लाइंस में गंगोत्री गार्डन, पृथ्वी गार्डन, पंखुड़ी गार्डन, केसरी भवन, हारमोनी गेस्ट हाउस, कमला गेस्ट हाउस, हमसफर गेस्ट हाउस, कैंट में सारस्वत गेस्ट हाउस में रखा गया था।

14 दिनों तक रहना होगा क्वारैंटाइन
रविवारदोपहर बाद से ही छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा कोविड-19 से संबंधित टेस्ट कराया शुरू किया गया, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 टीमों को लगाया गया था। सीएमओ मेजर डॉक्टर जीएस बाजपेई ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं की रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई। छात्रों से कहा गया है कि घर पहुंचने के बाद भी 14 दिनों तक खुद को वह क्वारैंटाइन रखेंगे।

जिलेवार छात्र-छात्राओं को अलग करने में प्रशासन की हुई फजीहत

छात्रों को जिलेवार एक साथ नहीं रखा गया था। सभी गेस्ट हाउस में मंडल के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं ठहराए गए थे। उनको एक साथ करने में प्रशासनिक अफसरों को काफी दिक्कत हुई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि छात्रों को जिलेवार एकत्र करके ही घर भेजा जा रहा है। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कोटा राजस्थान से लाया गए छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से छात्र छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन आज छात्रों को उनके घरों तक भेज रहा है। इनमें प्रतापगढ़, कौशांबी जिले के बच्चे शामिल हैं।




0

पहले टीवी बंद कराया फिर रोक दी पानी की सप्लाई; होटल छोड़ने पर मजबूर हुए कोरोना वॉरियर्स 

भले ही कोरोना वॉरियर्स पर पुष्पवर्षा हो रही हो, लेकिन इससे इतर कुछ स्याह तस्वीरें भी हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है। यहां एक होटल में ठहरे सरकारी डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को होटल मानिक ने खाली करने पर मजबूर कर दिया। शनिवार रात पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। रविवार सुबह तक जब पानी नहीं मिला तो एक डॉक्टर ने होटल मालिक को फोन किया। जिसमें होटल मालिक ने स्थानीय लोगों, नेताओं के आक्रोश का हवाला देकर कहीं और जाने की सलाह दे दी। यह भी कहा- जंगल या मुख्य मार्ग के किनारे वाले किसी होटल में चले जाएं। मजबूरन डॉक्टरों ने होटल खाली कर दिया।

बिना नहाए ड्यूटी पर गए कर्मी

जिले के तीन डॉक्टरों और छह अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संभल के आलमसराय के करीब एक होटल में 15 अप्रैल को प्रशासन ने ठहराने की व्यवस्था कराई थी। ये कोरोनोवायरस के उपचार में लगे हुए हैं। डॉक्टरों की मानें तो अगले दिन उनके कमरों की सफाई नहीं की गई थी और बाद में कमरों के टीवी भी बंद करा दिया गया। इसके बाद चिकित्साकर्मी ठहरे रहे। शनिवार की रात अचानक पानी खत्म हो गया। रविवार सुबह भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई चिकित्साकर्मी बिना नहाए ड्यूटी पर चले गए।

अफसरों को बताया, फिर भी नहीं हुई होटल मालिक पर कार्रवाई

जो कर्मी ठहरे थे, उन लोगों ने होटन मालिक से संपर्क साधा। होटल मालिक ने बताया कि, आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए कहीं और ठहरने का इंतजाम कर लिया जाए। असुविधा की जानकारी अफसरों को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, जब मामला डीएम के संज्ञान में आया तो उनके निर्देश पर सीएमओ डॉक्टर अमिता सिंह ने दूसरे होटल का इंतजाम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होटल से बाहर निकले कोरोना वॉरियर्स।




0

आईडी कार्ड दिखाया फिर भी महिला सफाईकर्मी व बेटे को पुलिस ने पीटा, साथियों में पनपा आक्रोश 

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस कर्मियों ने बेटे के साथ ड्यूटी करने जा रही सफाईकर्मी महिला को पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में डंडे से पीट दिया। इससे अन्य सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। घायल महिला को हैलट अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसका एक्सरे हुआ है। गुस्साए सफाई कर्मियों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर काम बंद करने की चेतवानी दी। सीएमओ नगर निगम प्रतिभा निरंजन शुक्ला भी मौके पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाकर आगे कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

पनकी थाना इलाके का मामला

ये मामला पनकी इलाके का है। पीड़ित राजरानी ने बताया कि, वह ड्यूटी पर आ रही थी, तभी पुलिस ने रोक लिया। मैंने अपना कार्ड भी पुलिस को दिखाया। मगर पुलिस ने डंडे चला दिए और बेटे को भी जमकर पीटा। नगर निगम सुपरवाईजर उस्मान ने कहा- हम लोग भी देश सेवा कर रहे हैं। पीएम-सीएम हमें कोरोना योद्धा कहते हैं। लेकिन पुलिस हमें लाठी मरती है। इससे तो अच्छा है कि, हम काम ही बंद कर दें। लेकिन देश महामारी से परेशान है। देश सेवा को देखते हुए हम काम भी नहीं बंद कर सकते हैं। नगर निगम सीएमओ प्रतिभा निरंजन शुक्ला के कहा- मारपीट की घटना के बारें में अफसरों को अवगत कराया है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।


पुलिस छिपे जमातियों पर रखा 10 हजार का इनाम
कानपुर में बीते 24 घंटे में 43 नए संक्रमित केस सामने आए हैं। यह सभी जमात या फिर जमातियों के संपर्क में आए हुए लोग हैं। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। जिसमें से 7 संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि, संभावना है कि अभी भी तमाम जमाती छिपे हुए हैं। जो स्वयं के लिए खतरा हैं अपने परिवार व समाज को भी खतरे में डाल रहे हैं। इसलिए जनता से अपील की गई है कि वो ऐसे जमातियों के बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने को उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल बुजुर्ग सफाईकर्मी को साथियों ने हैलट पहुंचाया।




0

कोरोना पर विजय के लिए वृंदावन में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक; 21 देशों में लाइव प्रसारण, 1331 लोगों ने घर में अनुष्ठान किया

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में देश में लॉकडाउन है। ऐसे में मठ-मंदिरों के कपाट बंद हैं। इस बीच सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन में कोरोना महामारी के सर्वनाश के लिए महाकाल भगवान भोलेनाथ की वैदिक पद्धति से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। जिसे 21 से ज्यादा देशों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्म के जरिए ऑनलाइन दिखाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 1331 लोग जुड़े। लॉकडाउन के बीच लोगों ने घरों में रहकर पूजा अर्चना की। आयोजकों की मानें तो यह विश्व में पहली बार है जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने घर मे बैठकर रुद्राभिषेक किया है।

तीन घंटे चला अभिषेक कार्यक्रम

कोविड 19 से लड़ने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से प्रयासरत है। ऐसे में धर्म नगरी वृन्दावन के धर्माचार्यों ने एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए ऑनलाइन पूजा शुरू की है। सोमवार को सोम प्रदोष के अवसर पर यहां के एक मन्दिर में भगवान शिव की पूजा की गई। यहां भगवान का शिव का रुद्राभिषेक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के निर्देशन में हुआ। इस रुद्राभिषेक से धर्माचार्यों ने 21 से ज्यादा देशों के 1331 लोग जुड़े। धर्माचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने ऑनलाइन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जरिए लोगों से घर बैठे ही पूजा करायी। पूरे विधि विधान से करीब 3 घंटे तक चली इस पूजा में लोगों ने घर बैठे ही अपने परिवार के साथ अनुष्ठान किया।

कुछ इस तरह लोगों ने अपने अपने घरों में ही पूजा अर्चना।

लोगों ने घरों में की पूजा अर्चना

आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा- महमत्र्युजय भगवान की अगर कृपा हो जाए तो निश्चित रूप से सारे विश्व में जो संकट छाया है, उसका विनाश होना है। विश्व के इतिहास में पहली बार हुआ कि श्री धाम वृन्दावन की भूमि से 1331 परिवारों ने पूरे विश्व में 21 से ज्यादा देशों में अपने अपने घरों में बैठकर लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए विधि विधान से अभिषेक किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भगवान भोलेनाथ के अभिषेक अनुष्ठान का हुआ लाइव प्रसारण।




0

3 कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव: जल्द मिलेगी अस्पताल से छुटटी, अब 10 मरीज बचे

उत्त्तर प्रदेश मेंकोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में मंगलवार सुबह को अच्छी खबर आयी। प्रशासन ने कहा कि 3 कोरोना पॉजीटिव महिलाएं निगेटिव हो गयी है जिन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तीनों को अभी 14 दिन मेडिकल क्वारैंटाइन किया जाएगा। उसके बाद इन्हें छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। अब वाराणसी के 6, गाजीपुर के 3 और जौनपुर का 1 व्यक्ति का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। वाराणसी में अभी तकएक व्यक्तिकी मौत हो चुकी है।

डीएम कौशल राज ने बताया कि गंगापुर के कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय पुत्रवधु का दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव आया। दोनों कोरोना से मुक्त हुई हैं।वही बजरडीहा की हज से लौटी 42 वर्षीय महिला का भी दूसरा टेस्ट नेगेटिव आया। वो भी कोरोना मुक्त हुई। तीनों महिलाओं ने एक साथ बहादुरी और इच्छा शक्ति से कोरोना की जंग को जीता है। इन तीनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफों का भरपूर साथ दिया।दूसरी ओर डीएम ने अस्पतालों में ओपीडी को खोलने को कहा है।किसी भी डॉक्टर और अस्पताल को फीस वृद्धि को भी मना किया है।

कोविड19 की वजह से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय 3 मई 2020 तक बंद रहेगा
वाराणसी का काशी हिन्दू विश्वविद्यालय 3 मई तक बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जैसे सर सुन्दरलाल चिकित्सालय व ट्रॉमा सेन्टर में चिकित्सा व आपातकालीन सेवाएं, विद्युत व जल आपूर्ति, स्वच्छता, सुरक्षा सेवाएं, डेयरी व कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के प्रयासों में शामिल सेवाएं जारी रहेंगी। इन सेवाओं में लगे कर्मियों द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के जो भी छात्र या कर्मचारी बीएचयू परिसर में रह रहे हैं वे किसी भी आपात स्थिति में 2369242, 2369134 पर बीएचयू कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं।

लॉकडाउन के दौरान सतर्क है पुलिस

वहीं लॉकडाउन के दौरान पाण्डेपुर चौराहे पर खुद प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी जगदीश शुक्ला एस आई अमित राय व ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ पूरे चौराहे पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।पहड़िया चौकी प्रभारी सुनील यादव भी अपनी टीम के साथ चौकी के सामने चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को लॉकडाऊन का महत्व बताते हुए उलंघ्घन करने वाले लोगों दंडित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान कई मोहल्लों में लोग खुद ही लाठी लेकर पहरेदारी कर रहे हैं ताकि बाहरी लोग प्रवेश न कर सकें। वाराणसी में अब तक कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।




0

टूरिस्ट वीजा के नाम पर तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 16 विदेशी समेत 30 गिरफ्तार, सभी को करेली में क्वारैंटाइन किया गया

कोरोनावायरस को फैलते संक्रमण को देखते हुए यूपी पुलिस अब और सख्त हो गई है। इसी बीच प्रयागराज में पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 16 विदेशी नागरिकों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और दो मस्जिदों के मौलाना व अन्य लोगों को विदेशी नागरिकों को शरण देने, साक्ष्य छिपाने और महामारी अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी। सभी करेली के एक गेस्ट हाउस में क्वारैंटाइन किए गए हैं।

अधिकारियों काकहना है कि दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर वे इधर-उधर ठहर गए। इंडोनेशिया के सात लोग अब्दुल्लाह मस्जिद में ठहरे। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। 31 मार्च को पुलिस ने सातों विदेशियों को मस्जिद से निकाल कर क्वारैंटाइनकिया गया है। करेली की हेरा मस्जिद में थाईलैंड के नौ नागरिक ठहरे थे।

सोमवार देर रात में की गई गिरफ्तारी
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिला था, जो अब ठीक हो चुका है। इनके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। सोमवार रात शाहगंज पुलिस ने इंडोनेशिया के सात नागरिकों समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अब्दुल्लाह मस्जिद के मुतवल्ली व अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, करेली पुलिस ने थाईलैंड के नौ नागरिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने इंडोनेशियाई नागरिकों को मस्जिद में ठहरवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने प्रयागराज में टूरिस्ट वीजा के नाम पर विदेश से आए 16 नागरिकों को पकड़ा है। आरोप है कि ये लोग कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को अपने ठहरने की सूचना नहीं दी।




0

आबकारी महकमे ने छापा मारकर 1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी, तस्कर फरार 

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को रक्सा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

शराब तस्करों को पकड़ने के लिए आबकारी विभाग ने छेड़ा अभियान

लॉक डाउन की वजह से शराब की दुकाने नहीं खुल रही हैं। जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। जनपद पुलिस को कई स्थानों से अवैध शराब की सप्लाई की सूचना आ रही थी। वहीं, अवैध कारोबार रोकने के लिए आबकारी व पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है।ऐसी ही सूचना एक रक्सा थाना क्षेत्र से आई, जिसमें बताया गया कि यहां अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।

सूचना पाकर सहायक उप आबकारी आयुक्त पीके मौर्या, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल, आबकारी निरीक्षक नगर शिशुपाल सिंह व रक्सा थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने टीम के साथ दातारनगर कबूतरा डेरा में दबिश दी। पुलिस को देखकर सभी मौके से भगा निकले। यहां छिपाकर रखी गई 1600 लीटर अवैध शराब मिली। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही, शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान पुलिस ने कब्जे में लिए। पुलिस ने अवैध कारोबारियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस टीम पर हमले करने वालों पर केस दर्ज

रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में रविवार रात जुआरियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पथराव कर सिपाही की कार तोड़ दी थी। इस दौरान शिवचरण नाम का एक राहगीर गंभीर रुप से घायल हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद व 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आबकारी टीम ने बरामद लहन को नष्ट किया, भट्ठी भी तोड़ी गई।




0

अब तक 1192 संक्रमित, इसमें 1034 मामले एक्टिव; 52 जिलों में फैला कोरोना का संक्रमण, 14 नई टेस्ट लैब खुलेंगी

कोरोनावायरस का संक्रमण यूपी में तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसारकेजीएमयू ने मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है। इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर1192 तक पहुंच गई है।इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। राज्य में एक्टिव केस कीसंख्या 1034 हो गई है।इससे पहले सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पाए गए थे। 52 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। पूल टेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को ट्रैक करते हुए उनकी पूल टेस्टिंग की जाए।

संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 14 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नई लैब खोलने की शासन ने अनुमति दे दी है। ये लैब राजकीय मेडीकल कॉलेज अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, अयोध्या, बस्ती,बहराइच, फिरोजाबाद, सहारनपुर, जालौन, बदायूं, कन्नौज, गवर्मेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस ग्रेटर नोएडा, सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एंड पीजी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट नोयडा में खुलेंगी। आठ जिले कोरोना मुक्त हुए,10 हजार लोग क्वारैंटाइन

प्रदेश के 52 में से 8 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, महराजगंज, बाराबंकी और प्रयागराज के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 89,032 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 39,316 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,800 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

18 की मौत,अब तक प्रदेश में 140 मरीजडिस्चार्ज किए गए

आगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 13, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 43, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 1, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 2, शामली से 2, जौनपुर से 1, मेरठ से 17, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, फ़िरोज़ाबाद से 3, प्रतापगढ़ से 3, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1 व प्रयागराज से 1 कोरोना मरीज कोडिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 18 मौतें हुईं हैं। बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ व फिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 3, मेरठ में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 6 मौतें हुईं हैं।

किस जिले में कितने संक्रमित

आगरा में 242, लखनऊ में 169, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, मेरठ में 78, सहारनपुर में 72, कानपुर नगर में 60, फिरोजाबाद-मुरादाबाद में 58, गाजियाबाद में 46, शामली-बिजनौर में 26, बस्ती में 19, बुलन्दशहर में 18, हापुड़-सीतापुर-अमरोहा में 17, रामपुर-बागपत में 15, वाराणसी में 14, बदायूं में 13, औरैय्या-आज़मगढ़-संभल में 7-7, मथुरा-महराजगंज-प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-कन्नौज में 6-6, जौनपुर-मुजफ्फरनगर में 5-5, लखीमपुर खीरी-हाथरस-मैनपुरी में 4-4, मिर्जापुर-इटावा-कासगंज-एटा में 3-3, पीलीभीत-हरदोई-कौशाम्बी-बांदा-रायबरेली में 2-2, शाहजहांपुर-भदोहीं-बाराबंकी-उन्नाव-प्रयागराज-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर-संतकबीरनगर में 1-1 मरीज मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शास ने 14 नई टेस्ट लैब खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। ये लैब अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में खोली जांएगी।




0

यहां हर दिन 600 जरूरतमंदों को मिल रहा भरपेट भोजन; दरोगा भोजपुरी में दे रहा कोरोना से बचाव का ज्ञान

देश में कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में रोज कमाने खाने वाले परेशान हैं। उनके सामने दो जून की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन ऐसे लोगों के लिए समाज में तमाम लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। ऐसा ही मामला गोरखपुर में भी देखने को मिला। यहां धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय हर दिन 600 लोगों को दोनों टाइम भोजन करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ व्यापारियों व सिविल डिफेंस की मदद ली है। इसके साथ ही चौकी इंचार्ज माइक से हिंदी व भोजपुरी भाषा में साफ-सफाई रखने व सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।

चौकी इंचार्ज धीरेन्‍द्र राय ने बताया कि, एक ढाबे में सभी के सहयोग से भोजन तैयार होता है। जिसे दूसरे शहरों से आए लोगों व रोड किनारे जीवन व्यतीत करने वालों को दिया जाता है। कोई भूखा न सोए, यही मेरा उद्देश्य है।युवा व्यापारी आलोक मित्तल ने कहा- भूखे लोगों को भोजन कराकर सुकून मिलता है। जब एक साथ इतने सारे लोग भोजन कर रहे होते हैं, तो दरोगा धीरेंद्र राय उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई के बारे में बताते हैं। लोग भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं और उस पर अमल करते हैं।


समाजसेवी और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य जगनैन सिंह नीटू बताते हैं कि यहां पर हर रोज 600 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। जरूरतमंद, मजदूर, गरीब और अन्य जिलों से आ करके फंसे हुए लोगों को यहां पर भोजन कराया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर गोरखपुर की है। यहां धर्मशाला चौकी क्षेत्र में दरोगा धीरेंद्र राय व्यापारियों व सिविल डिफेंस के सहयोग से लोगों को खाना मुहैया करा रहे हैं। इस दौरान वे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान भी देते हैं।




0

1192 संक्रमित, इनमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग; झांसी में कच्ची शराब का कारोबार पकड़ाया

लखनऊ के केजीएमयू ने मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की हैं। इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 1192 हो गई है, इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। एक्टिव केस में 1034 संख्या हो गई हैं। 140 संक्रमित मरीजों केठीक होने परडिस्चार्ज किया गया है और 18 मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में मिले थे। इनमें मुरादाबाद में 15, नोएडा में 3, आगरा में 12 और मेरठ में 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।झांसी में लॉकडाउन में शराब दुकानें बंद होने से कच्ची शराब बेचेजाने का कारोबार पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी में 1600 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा में

यूपी में सबसे ज्यदा 242 संक्रमित आगरा में हैं। इसके अलावालखनऊ में 169, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, मेरठ में 78, सहारनपुर में 72, कानपुर नगर में 60, फिरोजाबाद-मुरादाबाद में 58, गाजियाबाद में 46, शामली-बिजनौर में 26, बस्ती में 19, बुलन्दशहर में 18, हापुड़-सीतापुर-अमरोहा में 17, रामपुर-बागपत में 15, वाराणसी में 14, बदायूं में 13, औरैय्या-आज़मगढ़-संभल में 7-7, मथुरा-महराजगंज-प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-कन्नौज में 6-6, जौनपुर-मुजफ्फरनगर में 5-5, लखीमपुर खीरी-हाथरस-मैनपुरी में 4-4, मिर्जापुर-इटावा-कासगंज-एटा में 3-3, पीलीभीत-हरदोई-कौशाम्बी-बांदा-रायबरेली में 2-2, शाहजहांपुर-भदोही-बाराबंकी-उन्नाव-प्रयागराज-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर-संतकबीरनगर में 1-1 मरीज मिला है।

झांसी में मंगलवार सुबह बड़े पैमाने पर अवैध शराब पकड़ी गई। लॉकडाउन को ताक पर रख अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था।

झांसी: 1600 लीटर अवैध शराब बरामद

लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें नहीं खुल रही हैं,जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी में1600 लीटर अवैध शराब पकड़ी। मौके सेशराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।पुलिस को कई स्थानों से अवैध शराब की सप्लाई की सूचना आ रही थी। यहांआबकारी औरपुलिस ने अवैध कारोबार रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है।

वाराणसी में लोग लॉकडाउन के दौरान अभी भी बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।

वाराणसी:तीन महिलाओं ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग

जिले में कोरोनावायरस से जंग में मंगलवार सुबह अच्छी खबर आईकि 3 कोरोना पॉजिटिव महिलाएं निगेटिव हो गई हैं। डीएम कौशलराज ने बताया कि गंगापुर के कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय पुत्रवधु का दूसरा टेस्ट भी निगेटिव आया है। दोनों कोरोना से मुक्त हुई हैं। वहीं बजरडीहा की हज से लौटी 42 वर्षीय महिला का भी दूसरा टेस्ट निगेटिव आया है। तीनों महिलाओं ने एक साथ बहादुरी और इच्छा शक्ति से कोरोना की जंग को जीता है। इन तीनों ने इलाज के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफका भरपूर साथ दिया है।

बदायूं में एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर युवतियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।

बदायूं: पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

बदायूं जिले के गांव उतरना में मंगलवार को मूसाझाग पुलिस ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। एक सिपाही के कहने पर थाने की जीप में पुलिस वाले गांव पहुंचे। आरोप है कि पुलिसवालों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को जमकर पीटा। इसमें घायल दो किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने गांव जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। उनकी रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

नोएडा: संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश में नोएडा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 100 पहुंच चुकी है। इनमें से 43 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए एचसीएल प्रदेश सरकार को एक लाख पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट उपलब्ध कराएगा। इसमें 32 हजार किट का ऑर्डर नोएडा की तीन गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को जारी कर दिया गया है। इसमें करीब 15 हजार किट सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ भेजा भी जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर की है। यहां वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित है, केवल जरूरी सेवाओं और वैध पास रखने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही है।




0

संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा; 13 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 308 तक पहुंचा

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर में मंगलवार सुबह ही 28 नए केस सामने आने से आंकड़ा 295 पर पहुंच गया था लेकिन वहीं देर रात आई रिपोर्ट के बाद 13 नए मरीज और बढ़ गए हैं। अब ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे 108 एंबुलेंस के चालक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह सीएमओ कार्यालय में एक कमरे में अपने साथी के साथ रह रहा था।

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम को 13 केस बढ़े हैं। इनका उपचार कराया जा रहा है। इधर कन्नौज निवासी 26 साल के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ईएमटी अपने साथी ड्राइवर के साथ 28 दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहा था। ये दोनों सीएमओ कार्यालय में ही एक कमरे में रह रहे थे। उसकी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी, दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं, फव्वारा दवा बाजार में एसोसिएशन के पदाधिकारी की दुकान पर कार्यरत आवास विकास कॉलोनी निवासी कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद काम करने वाले आठ कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए थे। इसमें से जीवनी मंडी निवासी 26 साल के कर्मचारी और लश्करपुर कमला नगर निवासी 25 साल के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। एसएन में ही भर्ती 39 साल के रेलवे लाइन टूंडला निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। 26 और 28 साल के गुर्दा रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भाई और दो बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव
एसएन की महिला कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी जबकि खटीकपाडा निवासी महिला की 12 और छह साल की बेटी और 10 साल के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे में गुरुग्राम में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मरीज और कर्मचारियों को क्वारैंटाइन कर दिया था। इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आइ थी, इन्हें घर भेजने से पहले दोबारा जांच कराई गई। इसमें से खेरागढ निवासी प्रसूता का पति, सास और बहनोई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में मंगलवार देर रात 13 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही नए इलाकों में मरीजों के मिलने से प्रशासन के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। नए इलाकों को सील किया जा रहा है।




0

जौनपुर में भाजपा के 1 एमएलसी- 3 विधायक और 1 बसपा विधायक ने कोरोना से बचाव के लिए दी अपनी निधि वापस मांगी 

कोरोनावायरस (कोविड-19) को मात देने के लिए एक तरह जहां नेता-अभिनेता व समाजसेवी अपनी क्षमता के अनुसार दान दे रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के एमएलसी सहित चार विधायकों व बसपा की एक विधायक ने सीडीओ को पत्र लिखकर निधि की धनराशि का उपयोग करने से मना कर दिया है। बता दें कि, शासन ने एक साल की विधायक निधि स्थगित कर दी है।

अस्पतालों में उपकरणों के लिए दी थी धनराशि

सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने सीएमएस व जिला अस्पताल को निधि का पैसा आवंटित किया था, जबकि शेष आठ विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सीएचसी पर उपकरण के लिए सीएमओ को राशि दी थी। वहीं, कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने विधायक निधि के साथ ही विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती का फरमान जारी किया था। इस आदेश के बाद पांच जनप्रतिनिधियों ने सीडीओ को पत्र भेजकर धनराशि खर्च न करने की बात कही है।

किस विधायक ने कितने दिए थे?

भाजपा एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने एक करोड़, बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने 23 लाख, केराकत के भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने 10 लाख मुंगराबाद शाहपुर की बसपा विधायक सुषमा पटेल ने पांच लाख व जफराबाद के भाजपा विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 10 लाख रुपए दिए थे। फिलहाल सभी ने सीडीओ को पत्र भेजकर निधि की जारी धनराया के आदेश को निरस्त करने के लिए कहा है।

सीडीओ बोले- वापस दी गई धनराशि

मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने बुधवार को बताया कि बदलापुर, केराकत, मुंगराबादशाहपुर व जफराबाद क्षेत्रों के विधायकों ने पत्र भेजकर निधि से दिए गए रुपए वापस मांगा था। उन्होंने बताया कि पूर्व में दी गई धनराशि को वापस कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
योगी सरकार ने सत्र 2020-21 की विधायक निधि स्थगित कर दी है। इसके बाद ही विधायकों ने पत्र लिखकर निधि का प्रयोग महामारी से बचाव पर खर्च करने के लिए पत्र जारी किया था। लेकिन अब वापस ले लिया है।




0

14 घंटे के भीतर 10 कोरोना संदिग्ध फरार, पुलिस ने 8 को पकड़ा, भाजपा नेता के ड्राइवर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यहां अबतक 81 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। ऐसे में एक चूक तमाम पर भारी पड़ सकती है। मंगलवार को 14 घंटे के भीतर कोरोना संदिग्ध 10 मरीज मेडिकल कॉलेज के क्वारैंटाइन सेंटर से फरार हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो 8 को पकड़ा गया है। हालांकि, अभी दो फरार हैं। वहीं, भाजपा के महानगर अध्यक्ष के ड्राइवर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया है। अब उसकी ट्रेवेल हिस्ट्री तलाशी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, ड्राइवर का टेस्ट यदि पॉजिटिव आया तो मेरठ की पूरी भाजपा क्वारैंटाइन की जा सकती है।

जहर खाकर आया मरीज, बाेला मैं कोरोना पीड़ित, फिर फरार
मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की सुबह एक कोरोना संदिग्ध मरीज खिड़की से कूदकर फरार हुआ था। वह 19 अप्रैल को भर्ती हुआ था। उसने खुद को कोरोना मरीज बताया था, लेकिन जब उसकी जांच की गई थी तब पता चला था कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिस कारण उसकी तबियत खराब हो गई थी। जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

एक रोगी का पता दुरुस्त नहीं मिला

वहीं, मंगलवार की देर शाम मेडिकल अस्पताल से 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारैंटाइन कराने के लिए सुभारती अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान 9 मरीज लापता हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। रात में ही मेडिकल अस्पताल से मिली सूची के आधार पर फरार हुए मरीजों की जानकारी की गई। एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि इनमें से 6 मरीज अपने घर पर मिले, उन्हें वापस मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है। एक मरीज मेडिकल अस्पताल के क्वारैंटाइन सेंटर में ही मिल गया, जबकि एक सुभारती अस्पताल में मिला। एक का पता ठीक न होने के कारण उसका पता नहीं चल रहा है, उसकी भी तलाश की जा रही है।


मेरठ में अब तक 81 संक्रमित
कोरोना वायरस को लेकर उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 13 हजार130 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण आए गए हैं। 53 जनपदों में अब तक कुल 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 814 लोग तब्लीगी जमात के हैं। मेरठ में 81 संक्रमित मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
53 जनपदों में अब तक कुल 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 814 लोग तब्लीगी जमात के हैं। मेरठ में 81 संक्रमित मिल चुके हैं। 




0

25 की टीम पर 20 लीटर मिला पानी; नहाने के लिए एक वॉशरूम, वीडियो जारी कर डॉक्टर ने कहा- हमें पिकनिक नहीं, सुरक्षा तो मिले 

लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे हमारे कोरोना वॉरियर्स भी अछूते नहीं है। इस बीच रायबरेली जिले में 43 कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे डॉक्टरों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां बछरावां में बने आइसोलेशन सेंटर के डॉक्टर ने बुधवार को वीडियो जारी किया। आरोप लगाया कि, उन्हें न तो सही भोजन दिया जा रहा न ही पर्याप्त पानी। 25 की टीम पर 20 लीटर पानी मिल रहा है। सेंटर का बाथरूम चोक है। एक बाथरूम में 25 लोगों को नहाना पड़ रहा है। पीपीई किट भी संक्रमण रोक पाने में अक्षम है। डॉक्टरों ने साफ कहा कि, वे यहां पिकनिक मनाने नहीं आए हैं। लेकिन हमें सुरक्षा तो जरूर चाहिए। यदि कोई एक पॉजिटिव हो गया तो पूरी टीम संक्रमित हो जाएगी। आरोप है कि, शिकायत करने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी गई हैं।

उठाए सवाल- क्या हमें पॉजिटिव करने के लिए यहां भेजा गया
डाक्टर ने बताया कि सोने की व्यवस्था ऐसे दी गई है कि एक स्कूल है। जिसमे बड़े-बड़े क्लास रूम हैं और उसमें चार बेड लगाकर दे दिए गए हैं। इसके अलावा यहां तीन जेंट्स वाशरूम हैं, और तीनो चोक हैं। शिकायत पर एक सचल शौचालय बाहर खड़ा कर दिया गया है। नहाने के लिए बाथरूम नहीं है। रात भर लाइट नहीं थी, सुबह से नाश्ता पानी कुछ नहीं आया। पीने का पानी नहीं है। एक बॉटल पानी 20 लीटर का 11:30 बजे दिया गया। कहा गया कि, 25 लोगों के स्टाफ पर प्रतिदिन इतना ही दिया जाएगा।

लाल पॉलीथीन में खाने के पैकेट लपेट दिया जा रहा।

डॉक्टर ने सवाल उठाते हुए कहा- हम जानना चाहते हैं कि हम लोग अगर मरीज को देख रहे हैं तो क्या एक्टिव क्वारैंटाइन के लिए यही मानक हैं? प्रशासन क्या हम लोगों की लाइफ से खिलवाड़ करना चाहता है या वो चाहता है कि डाक्टर जाए ड्यूटी करें, पाजिटिव होंगे तो हम बाद में इलाज कर लेंगे।

खाने में सूखी रोटी व सब्जी।

डाक्टर ने कहा कि जब हम लोगों ने प्रशासन के सामने ये बात रखी तो कहा गया कि हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। यहां फर्श पर बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। उसको छिपाने के लिए दरी बिछा दी गई है। इस पर सैनिटाइजेशन हो ही नहीं सकता। सेनेटाइजेशन के मानक हैं हर तीन घंटे में सैनिटाइज किया जाए। आज कुछ लोग बाहर और कुछ मोबाइल टायलेट में गए हैं। प्रिंसिपल का आफिस है। वहां एक बाथरूम है। जिसमे 25 लोग नहाते हैं। पीपीई किट पर्याप्त नहीं है। एक तो ये प्लास्टिक का नहीं झिल्ली दार है। चश्मे भी जो मिले हैं वो छोटे साइज के हैं। शू कवर छोटा दिया गया है।

जिस कमरे में डॉक्टरों को ठहराया गया है, उसका ये हाल।

सीडीओ ने खड़े किए हाथ: डॉक्टर का आरोप

डॉक्टर ने कहा- मंगलवार की रात में एक रेड कलर की झिल्ली में पूड़ी डालकर उसे बांध दिया गया था। उसी तरह रेड झिल्ली में पेपर में सब्जी बांध दी गई थी। सुबह से 11 बजे तक चाय नहीं मिली। किंग जार्ज मेडकिल यूनिवर्सिटी से जारी डाक्टरों के चार्ट का वन पर्सेंट भी फालो नहीं हो रहा है। हमें फाइव स्टार व्यवस्था नहीं चाहिए, हम अपनी सुरक्षा मांग रहे हैं, हम यहां पिकनिक मनाने नहीं आए हैं। डाक्टर ने कहा के जब हम लोगों ने सीडीओ अभिषेक गोयल से मांग की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। हालांकि इस मामले पर कोई अधिकारी अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायबरेली में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने वीडियो जारी कर बयान की प्रशासनिक उदासीनता।




0

राज्य के 10 जनपद कोरोना मुक्त; प्रयागराज व झांसी में जल्द शुरू होगी पूल टेस्टिंग

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। बुधवार की शाम तक राज्य के 53 जिलों में 1412 लोगों के टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें 1226 एक्टिव केस हैं। अब तक 21 की जान गई है। हालांकि, राहत की बात है कि अब तक 165 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। दस जनपद कोरोना फ्री हो गए हैं। यहां अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

कहीं भी लॉकडाउन में नहीं मिलेगी ढील

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मेडिकल टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कराई जाएगी। 10 जनपद कोरोना मुक्त हो चुके हैं, लेकिन यहां लॉकडाउन में कोई ढील दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि, पूरे प्रदेश में 77 फीसदी गेहूं की कटाई हो चुकी है। गन्ना व गेहूं की कटाई के लिए श्रमिकों की कोई दिक्कत नहीं है। अब तक 30 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 62 फीसदी है। राज्य में 119 चीनी मिल हैं, इनमें 96 अभी चल रही हैं। उन्होंने कहा- रमजान माह में डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। लेकिन इफ्तार व सहरी के समय भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।


ये जिले हुए कोरोना फ्री

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, महाराजगंज, शाहजहांपुर, बाराबंकी, हरदोई और कौशांबी कोरोना मुक्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि,पूल टेस्टिंग का काम लगतार चल रहा है।मेरठ और इटावा में भी पूल टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।बहुत जल्द प्रयागराज व झांसी में भी पूल टेस्टिंग शुरूहोगी। अभी इस बीमारी की न कोई वैक्सीन है न दवा, बचाव ही सुरक्षा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूल टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाने के लिए पैरा मेडिकल स्टॉफ को ट्रेनिंग दी जाएगी।




0

अलीगढ़ में बाजार बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, एक जवान जख्मी; प्रयागराज में 30 जमातियों को नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस और दुकानदारों के बीच बुधवार को झड़प हो गई। सर्कल अधिकारी के मुताबिक, दुकानें बंद कराने के वक्तकुछ सब्जी बेचने वाले आपस में झगड़ रहे थे। जब पुलिस ने झगड़ा रोकने की कोशिश की, तो इनलोगों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरानएक जवान जख्मी हो गया।

इस बीच,बुधवार सुबह राज्य में12 नए मरीज मिले। इनमेंलखनऊ केपांच और आगराके 7 मरीज शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1343 हो चुकी है।उधर,प्रयागराज की अब्दुल्लाह मस्जिद औरमुसाफिर खाने में31 मार्च को मिले 30 तब्लीगी जमातियों कोसेंट्रल जेल नैनी भेज दिया गया।इनमें7 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

प्रयागराज में पकड़े गए विदेश नागरिकों और जमातियों को मंगलार देर रात नैनी सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। इनके खिलाफ जानकारी छुपाने का केस दर्ज किया गया था।

कोरोना अपडेट्स

  • आगरा:शहर में पिछले सात दिन(15 से 21 अप्रैल) में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। इस दौरान 158 संक्रमित मिले। औसत देखा जाए तो रोज 22 से अधिक मरीज मिले।हर घंटे में लगभग एक मरीज। इससे पहले (दो मार्च से 14 अप्रैल तक) 45 दिनमें 150 मरीज थे। अब तक कुल 4289 सैंपल लिए गए। इनमें 235 रैपिड किट टेस्ट हैं।
  • सुल्तानपुर: जिले में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मरीज सामने आया। यह सूडानी नागरिक है। 32 साल का अब्दुल्ला जैम नाम का यह व्यक्तिनिजामुद्दीन कीतब्लीगी जमात में शामिल हुआ था।जैम 31 मॉर्च से फरीदीपुर सेंटर में क्वारैंटाइन था।
  • वाराणसी: शहरमें मंगलवार को16वां कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।30 साल का यहव्यक्ति बड़ी मस्जिद मदनपुरा के सामने रहताहै। इसका सैंपल 17 अप्रैल को लिया गया था। बताया गया कि दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भर्तीपहलेमिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का यहरिश्तेदार है। इसके साथ वाराणसी में एक्टिव केस बढ़कर 7 हो गए,इनमे छह डीडीयू और एक बीएचयू में एडमिट है।
  • नोएडा:जिला प्रशासन नेदिल्ली से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि यहां मिले ज्यातादर पॉजिटिव केस काकनेक्शन दिल्ली से मिला।इसलिए यह फैसला लिया गया है। जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्राधिकरण भाप (पानी और सैनिटाइजर) तकनीक का प्रयोग करेगा। इस तकनीक के जरिए ऑफिसऔरइमारतों के अंदर कमरों को सैनिटाइज किया जा सकता है।

उत्तरप्रदेश में अभी भी कोरोना के 1166 एक्टिव केस
कोरोना वायरस को लेकर उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 13 हजा 130 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण आए गए हैं। 53 जनपदों में अब तक कुल 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 814 लोग तब्लीगी जमात के हैं।

  • पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 308, लखनऊ में 181, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 102, मेरठ में 81, मुरादाबाद में 73, सहारनपुर में 72, फिरोजाबाद में 59, गाजियाबाद में 46, रायबरेली में 35, बिजनौर में 28, बुलंदशहर में 21, अमरोहा में 18, सीतापुर में 17, रामपुर में 16, बदायूं में 13, औरैया में 9, संभल-आजमगढ में 7-7, प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-मथुरा-कन्नौज में 6-6 मरीज, मुजफफरनगर-जौनपुर में पांच-पांच, लखीमपुर-हाथरस-मैनपुरी में चार-चार, कासगंज-एटा-मिर्जापुर-बांदा में तीन-तीन, पीलीभीत-हरदोई-कौशांबी-इटावा-अलीगढ़ में दो-दो, शाहजहांपुर-भदोही-उन्नाव-प्रयागराज-संतकबीरनगर-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर में एक-एक मरीज सामने आए हैं।
  • 162 डिस्चार्ज, 21 की हो चुकी हैं मौत: अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 162 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 43, आगरा से 18, मेरठ से 17, गाजियाबाद से 13, लखनऊ से 9, वाराणसी-बरेली-महराजगंज-सीतापुर से 6-6, गाजीपुर से 5, लखीमपुर खीरी-जौनपुर-हाथरस से 4, प्रतापगढ़-फ़िरोज़ाबाद से 3-3, हरदोई-पीलीभीत-शामली-बुलन्दशहर-कौशाम्बी से 2-2, प्रयागराज-शाहजहांपुर-कानपुर नगर-मुरादाबाद-बाराबंकी से 1-1 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 21 मौतें हुईं हैं। इनमें बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मेरठ में 3, मुरादाबाद में 5 व आगरा में 6 मौतें हुईं है।
नोएडा में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नोएडा- दिल्लाी बार्डर सील कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ली गई है। संक्रमण का खतरा है, लेकिन इन हालात में लाचार मां को छोड़ना संभव नहीं। इसलिए यह व्यक्ति उसे कंधे पर बैठाकर ले जा रहा है।
अलीगढ़ के सर्कल अधिकारी के मुताबिक, दुकानें बंद कराने के समय कुछ सब्जी बेचने वाले आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने झगड़ा रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।




0

ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्यकर्मी को सिपाही ने पीटा, मामूला तूल पकड़ते देख फूलों का गुलदस्ता देकर मांगी माफी 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सीएचसी पर ड्यूटी करने जा रहे एक स्वास्थ्य कर्मी को पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन के उलंघन के आरोप में पीट दिया। जबकि, स्वास्थ्यकर्मी अपना पहचान पत्र आदि दिखाता रहा। इस घटना के बाद नाराज सहकर्मियों ने आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर ऐलान कर दिया। सीएमओ को भी अवगत कराया गया। हालांकि, मामला बिगड़ता देख आरोपी सिपाही ने पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी को फूल देकर माफी मांग ली। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। हालांकि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मैनपुरी के कथोली गांव निवासी कन्हैया दुबे वर्तमान में सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आईएचआईपी (कम्प्यूटर ऑपरेटर) पद पर कार्यरत हैं और वह कैम्पस में ही रह रहते हैं। मंगलवार को कन्हैया ग्राम भारानगला में आशा सुमन से मिलकर वापस आ रहा था। आरोप है कि बेहटा के पास बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मी ने उसे रोक लिया। कन्हैया ने अपना परिचय देते हुए पहचान पत्र दिखाया। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और उसको पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद उसने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी अपने चिकित्सा अधिकारी अजहर सिद्दीकी को दी। जिसपर स्वास्थ्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले आए और मामले की जानकरी सीएमओ कृष्ण स्वरुप को दी। सीएमओ ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की बात रखी। हालांकि, सिपाही ने ऑपरेटर से माफी मांगी और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि बैरियर पर कहासुनी हो गई थी। सिपाही के माफी मांगने पर ऑपरेटर ने माफ कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुष्पगुच्छ देकर सिपाही अपनी करतूत पर हुआ शर्मिंदा।




0

106 साल जनसंघी भुलई भाई को पीएम ने किया फोन, पूछा हालचाल, लिया आशीर्वाद

कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने पुराने नेताओं, कोरोना वॉरियर्स व कोरोना फाइटर्स से फोन पर बातकर उनका हालचाल जान रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम ने 106 साल के बुजुर्ग भाजपा नेता व जनसंघ के पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई से बात की और उनका हाल जाना। पीएम ने उनसे आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद से पूर्व विधायक भुलई भाई काफी खुश नजर आ रहे हैं।

देवरिया के संघ प्रचारक भी रहे

दरअसल, कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के पगार छपरा निवासी श्रीनारायण 106 साल हैं। वे जनसंघ पार्टी से साल 1974 से 1980 तक तत्कालीन विधानसभा क्षेत्र नौरंगिया से विधायक रहे। वर्तमान में यह विधानसभा 2012 में परिसीमन के बाद खड्डा विधानसभा के नाम से जानी जाती है। श्रीनारायण संघ के देवरिया के जिला प्रचारक भी रह चुके हैं। साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी थे।

आइए जानते हैं क्या बात हुई?

पीएम: हैलो...हैलो।
श्रीनारायण: (पूर्व विधायक के पाते ने फोन पकड़ाते हुए कहा पीएम साहब हैं) अच्छा अच्छा प्रणाम।
पीएम: नारायण जी प्रणाम।
श्रीनारायण: आप की कृपा से सबकुछ सही चल रहा है।
पीएम: आपने तो शताब्दी पूरी कर ली?
श्रीनारायण: हां 106 हो गया।
पीएम: बस यूं ही मन कर गया कि, चलिए आपने इतने शताब्दी देखा है। सोचा संकट के समय आशीर्वाद ले लूं।
श्रीनारायण: बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान सबकुछ ठीक करें। जब तक आप स्वस्थ्य रहें, तब तक देश का नेतृत्व करें।
पीएम: आप का आशीर्वाद है। अच्छा करूं, आप लोगों से जो सीखा है वह देश काम आए बस यही बात है।
श्रीनारायण: बहुत अच्छा।
पीएम: तबियत अच्छी रहती है?
श्रीनारायण: बहुत अच्छा।
पीएम: पांच पीढी देखी होगी?
श्रीनारायण: जी।
पीएम: परिवार को प्रणाम कहिएगा। बहुत साल हो गए आपको देखा नहीं। अच्छा जी नमस्कार।
श्रीनारायण: नमस्कार।

इससे पहले पीएम ने काशी व आगरा के लोगों से बात की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र के महापौर समेत सात भाजपा नेताओं से बात की थी। उन्होंने मास्क न मिलने पर गमछे से चेहरे को ढंकने की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम में आगरा के कोरोना फाइटर्स के पिता से बात की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएम ने 106 साल के बुजुर्ग भाजपा नेता व जनसंघ के पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई से बात की।




0

रोड पर फर्राटा भर रही लड़कियों को पुलिस ने रोका तो काटा हंगामा, सड़क पर फेंक दिया कागजात, गाड़ी का चालान 

कोरोनावायरस को मात देने के लिए तीन मई तक देश में लॉकडाउन है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है। सिर्फ उन्हीं लोगों को बाहर निकलने की छूट हैं, जो इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े हुए हैं। लेकिन कुछ लोग इसका उलंघन कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। यहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में लोहिया पथ पर फर्राटा भर रही रईसजादी लड़कियों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। लड़कियों ने गाड़ी के कागजात पुलिसवाले की तरफ फेंक दिया और गाड़ी से उतरकर सड़क पर बैठकर रोने लगीं। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया है।

दरअसल, बुधवार को गौतमपल्ली थाने की पुलिस लोहिया पथ पर बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी में तीन लड़कियां बैठी थीं। जबकि, लॉकडाउन के बीच चौपहिया वाहनों पर सिर्फ दो लोगों के बैठने की अनुमति दी है। पुलिस ने लड़कियों से कागजात व पास मांगे। यह बात कार चला रही लड़की को इतना नागवार गुजरी कि, उसने कागजात पुलिसकर्मी की तरफ सड़क पर फेंक दिया और कहा कि, कर लो कागज चेक।

फिर गाड़ी से नीचे उतरकर काफी देर हंगामा किया। एक लड़की रोते राते बीच सड़क पर बैठ गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से गाड़ी में बैठने के लिए कहा। तब जाकर वह गाड़ी में बैठी। पुलिस का कहना है कि एक बैरियर पर पुलिस ने रोका था लेकिन वह बिना रुके फरार हो गई। जिसके बाद फोन पर सूचना के बाद अगले नाके पर लोहिया पथर पर पुलिस ने रोका। फिलहाल ट्रैफिक रुल के नियमों के तहत गाड़ी का चालान कर दिया गया और लड़कियों को जाने दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिसकर्मी से बहस करती लड़की। इस बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।




0

आज 24 नए केस; तब्लीगी जमात के संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, मुरादाबाद में 35 पुलिसवाले क्वारैंटाइन

उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1473 हो गई है। गुरुवार को 24 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमेंकानपुर में14, आगरा में8 और लखनऊ में2 मरीजमिले। कुलसंक्रमितों मेंतब्लीगी जमातियों की संख्या 1004 है।राज्य में संक्रमितों की संख्या1473 हो गई है। इनमें से 1279 का इलाज चल रहा है। 173 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 21 की मौत हुई है।राहत की बात यहहै कि11 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

प्रदेश में 472 की रिपोर्ट आना बाकी
संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा 327 मरीज आगरा में हैं। इसके बाद लखनऊ में 182 मरीजहैं। यूपी में 42192 लोगों के सैम्पलजांच के लिए लैब में भेजे गए।इनमें से 40255 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 472 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। प्रतापगढ़, पीलीभीत, हाथरस, प्रयागराज, महाराजगंज, बरेली, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, शाहजहांपुर, हरदोई और कौशांबी जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट

  • मुरादाबाद:यहां 35 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग होटलों मेंक्वारैंटाइन किया गया है। दरअसल,जिले में 15 अप्रैल को कोरोना से मारे गए व्यक्तिके परिजनको क्वारैंटाइन कराने गई स्वास्थ्य टीम पर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
  • गौतम बुद्ध नगर:दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील कर दिया गया है। आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों को ही आवाजाही की मंजूरी है। 20 अप्रैल को लॉकडाउन में सशर्त छूट दिए जाने के बाद यहां लोग सड़कों पर निकल आएथे। बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉर्डर सील करने का निर्देश दिया था।
  • बहराइच:जिले में गुरुवार को कोरोनावायरस के 8टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। जिलाधिकारीने अफसरों के साथ इमरजेंसी मीटिंगकी। संक्रमितों में से 6 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि,एक को शेल्टर होम और एक को घर पर आइसोलेट किया गया है।
  • आगरा: जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन औरशहरवासियों की चिंताएं बढ़गईहैं। बुधवार देर शाम कोराना के 19 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 327 हो गई है। बताया जा रहा है किइनमें सब्जी वाले, दूध बेचने वाले, मेडिकल वाले और एंबुलेंस कर्मी भी शामिल हैं।
वाराणसी में गुरुवार सुबह किराना स्टोर पर ग्राहकों की लाइन लग गई। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।

तीन नई लैब खोलने के लिए 13 करोड़ रुपए रिलीज
योगी सरकार ने अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में मॉलिक्युलर लैब खोलने के लिए 13 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इससे पहले 12 लैब खोलने के लिए 54 करोड़ रुपए मंजूर किए जा चुके हैं। राज्स में 15 लैब में पहले से ही कोरोना की जांच हो रही है।

प्रदेश में अब1473कोरोना पॉजिटिव

आगरा327, लखनऊ 182, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) 103, सहारनपुर 98,मुरादाबाद 94, कानपुर नगर 91, मेरठ 82, फिरोजाबाद 65, गाजियाबाद 48, रायबरेली 43, बिजनौर 28, शामली 26, अमरोहा 23, बुलन्दशहर 22, बस्ती 20, वाराणसी 19, हापुड़ 18, सीतापुर 17, रामपुर 16, बागपत 15, बदायूं 13, मुजफ्फरनगर 12, औरैया9, बहराइच 8, संभल, आज़मगढ़ और मथुरा 7-7,महाराजगंज, प्रतापगढ़, गाजीपुर, कन्नौज औरबरेली 6-6,जौनपुर औरअलीगढ़ 5, एटा, लखीमपुर खीरी, हाथरस, मैनपुरी 4-4, मिर्जापुर, बांदा,कासगंज 3-3,पीलीभीत, कौशाम्बी, सुल्तानपुर,हरदोई, इटावा में2-2, भदोही, उन्नाव, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, गोंडा, मऊ, बाराबंकी,प्रयागराजमें एक-एककी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • 173 डिस्चार्ज किएगए:आगरा 18, लखनऊ 9, गाजियाबाद 13, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) 44, लखीमपुर-खीरी 4, कानपुर नगर 1, पीलीभीत 2, मुरादाबाद 1, वाराणसी 6, शामली 2, जौनपुर 4, मेरठ 17, बरेली6, बुलन्दशहर 2, गाजीपुर 5, आजमगढ़ 3, फिरोजाबाद 3, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 6, शाहजहांपुर 1, महाराजगंज 6, हाथरस 4, बाराबंकी 1, कौशाम्बी 2, सीतापुर 6, प्रयागराज 1 औररामपुर 4 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
  • अब तक 21 हो चुकी मौत: बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 5, मेरठ में 3 औरआगरा में कोरोना से अब तक कुल 6 मौतें हुईं। 90,248 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की है। प्रदेश में कुल 62,946 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,826 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 अप्रैल को लॉकडाउन में रियायत के बाद दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम लग गया था। इसके बाद योगी सरकार के निर्देश पर इस सीमा को सील कर दिया गया है।




0

बेवजह घर निकले लोग तो पुलिस ने किसी को तपती सड़क पर लुढ़काया तो किसी ने एक-दूसरे का कान पकड़ लगाई उठक-बैठक 

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार को लॉकडाउन के बीच घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों को पुलिस ने पकड़कर अनोखी सजा दी। पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को कड़ी धूप में रोड पर लुढ़कने का फरमान सुनाया। साथ ही एक-दूसरे के कान पकड़कर उठक बैठक कराई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

गुरुवार को कोविड-19 लैब से आई रिपार्ट में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शहर में संक्रमितो की संख्या 94 पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात है कि, इनमें सात लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि, 2 संक्रमितों की मौत भी हुई है। शहर के 20 एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुके हैं। कोरोना का संक्रमण अब घनी अबादी वालों इलाकों में पैर पसार रहा है। इसके बावजूद लॉकडाउन तोड़कर लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं।

गुरूवार को पनकी पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को तपती धूप में सड़क पर लेटाकर लुढ़ककर चलने की सजा दी। पुलिस ने बुजुर्गो और अधेड़ उम्र वालों के साथ तो कुछ रहम दिखाया। लेकिन बेवजह बाहर निकने वालों युवाओं को सड़क पर जमकर लुढ़काया। तपती धूप में सड़क भट्टी का काम कर रही थी। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने एक दूसरे के कान पकड़कर उठक बैठक कराई तो कहीं पर राहगीरों हाथ उपर कर खड़े रहने की सजा दी गई। बाइक पर सवार डबल सवारी घूम रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर कानपुर में पनकी क्षेत्र की है। घर से बाहर निकले युवक को पुलिस ने धूप में तपती सड़क पर लुढ़कने की सजा दी।




0

कोरोनावायरस से जंग के लिए 7 मंडल के 15 जिलों में नोडल अफसर नियुक्त; यहां 20 से अधिक संक्रमण के मामले

लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। नतीजा अबतक 1555 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव कुल केस 1299 में 946 एक्टिव तब्लीगी जमाती हैं। राज्य के 56 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। लेकिन सात मंडलों के 15 जिलों का हाल सबसे ज्यादा खराब है। यहां 20 से अधिक संक्रमण के केस पुष्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा केस 342 आगरा में व सबसे कम केस अयोध्या में एक है। योगी सरकार ने इन 15 जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं।

सात मंडलों में नोडल अफसर नियुक्त-

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 20 या 20 से अधिक काेरोना संक्रमित मामलों वाले जिलों के लिए7 मंडलों के 15 जिलों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।अफसर जिले की प्रशासनिक खामियों को दूर करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।संबंधित जिले में अपने आकलन के आधार पर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ये वहां एक हफ्ते कैंप करेंगे।

शहर नोडल अधिकारी
आगरा आलोक कुमार- प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
फिरोजाबाद अनिल कुमार- प्रमुख सचिव, होमगार्ड विभाग
लखनऊ दीपक कुमार- प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन
रायबरेली मुकेश कुमार मेश्राम- मंडलायुक्त, लखनऊ
मेरठ टी. वेंकटेश- प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन
गाजियाबाद सुधीर गर्ग- प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
गौतमबुद्धनगर नरेंद्र भूषण- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
बुलंदशहर अनीता मेश्राम- मंडलायुक्त, मेरठ
कानपुर नगर सुरेश चंद्रा- प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग
मुरादाबाद मनोज सिंह- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग
बिजनौर अजय चौहान- आवास आयुक्त
अमरोहा सेंथिल पांडियन सी- प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम
सहारनपुर पी. गुरुप्रसाद- आबकारी आयुक्त
शामली संजय कुमार- मंडलायुक्त,सहारनपुर
बस्ती धीरज साहू- परिवहन आयुक्त

11 जनपद कोरोना फ्री-

जिले का नाम

पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, प्रतापगढ़, महराजगंज, बाराबंकी, कौशाम्बी और प्रयागराज मेंअब कोई भी एक्टिव केस नहीं हैं। पीलीभीत में बीते 14 दिनों के भीतर कोई भी नया केस नहीं आया है।

कोरोना संक्रमितों का विवरण जिलेवार-

अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 342, लखनऊ में 174, गाजियाबाद में 52, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 103, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 96, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 97, वाराणसी में 19, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 85, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 22, बस्ती में 20, हापुड़ में 18, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 66, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 98 व शाहजहांपुर में 1, बांदा में 3, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 7 व बदायूँ में 13, रामपुर में 16, मुजफ्फरनगर में 12, अमरोहा में 23, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 8, उन्नाव में 1, कन्नौज में 6, संतकबीरनगर में 2, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 2 व अलीगढ़ में 8, श्रावस्ती में 3, बहराइच में 8, बलरामपुर और अयोध्या में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

206 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे-

अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 206 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसमें आगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 14, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 54, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 6, शामली से 2, जौनपुर से 4, मेरठ से 31, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, गाजीपुर से 5, आजमगढ़ से 3, फिरोजाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 8, प्रयागराज से 1 व रामपुर से 4 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 24 मौतें:बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 5, मेरठ में 3, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 7 मौतें हुई हैं। वहीं, प्रदेश में 90,369 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की है। प्रदेश में कुल 77,616 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 12,032 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन सुबह 11 बजे कोविड-19 के लिए बनी टीम इलेवन के साथ बैठक करते हैं। शुक्रवार को सीएम ने लॉकडाउन, डोर स्टेप डिलीवरी व टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर मंथन किया है।




0

ताजनगरी आगरा के एक पार्क में पड़े थे 10, 50 व 100 के नोट, उठाने की हिम्मत किसी की नहीं, बुलानी पड़ी पुलिस

ताजनगरी आगरा में अबतक 343 कोरोना केस मिल चुके हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल है। इसका उदाहरण शुक्रवार को सुगह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 8 में एक पार्क में देखने को मिला। पार्क में 10, 50 व 100 के नोट पड़े थे। लेकिन किसी ने उन रुपयों को उठाने की हिम्मत नहीं की। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रुपए साथ ले गई और मामले की छानबीन कर रही है।

कहीं कोरोना न हो जाए, इसलिए नहीं उठाए रुपए

दरअसल, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 8 में शुक्रवार तड़के एक युवक अपने मकान के बाहर टहल रहा था। तभी उसकी नजर कॉलोनी के पार्क की दीवार के पास पड़ी। वहां पर 10, 50 और 100 के नोट पड़े हुए थे। पहले तो युवक को लगा कि वह किसी के गिर गए होंगे, लेकिन कॉलोनी में आसपास पूछने पर भी नोटों के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। इस पर उस पर किसी साजिश का अंदेशा हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनीवासियों से जानकारी ली, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिसकर्मियों ने पहले नोटों को जलाने का निर्णय लिया। आशंका थी कि छूने से कहीं कोरोना न हो जाएं, लेकिन बाद में लोगों ने रुपए साथ ले जाने के लिए कहा। जिस पर पुलिसकर्मी एक पॉलिथिन में नोटों को रख कर ले गए। रुपए पार्क में कहां से आए हैं और किसके हैं? इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।


आगरा में 342 केस, एसएन मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। अब तक 1374 केस मिले हैं। अब तक 206 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 24 की मौत हुई है। आगरा में अब तक 342 केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सहारनपुर में 12, कानपुर में छह,फिरोजाबाद में सात, बस्ती में तीन, मथुरा में एक नया पॉजिटिव केस मिले। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सक 18 अप्रैल को मैनपुरी के करहल स्थित अपने आवास पहुंचे थे। तभी उनकी तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कूड़े के साथ कॉलोनी में पड़े रुपए।




0

इंडो​नेशिया के 8 जमाती समेत 10 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, पॉजिटिव महिला ने बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच जिले के सरधना कसबे की एक मस्जिद में पकड़े गए 9 विदेशी जमामितयों में से 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके साथ दो इनके ट्रांसलेटर भी जेल गए हैं, वह दोनों भारतीय हैं। इनके खिलाफ थाना सरधना में वीजा शर्तों का उल्लंघन और लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने भी एक बच्चे को जन्म दिया है।

इंडोनेशिया के 9 जमाती और उनके साथ दो ट्रांसलेटर सरधना की एक मस्जिद में लॉकडाउन की शर्तों का उल्लघन करते हुए बिना सूचना दिये यहां मिले थे। इनकी जब जांच करायी गई तो एक विदेशी समेत दो में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मिले जमाती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था और बाकि को सुभारती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारैंटाइन ​कर दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक शु्क्रवार को सुभारती में भर्ती इन इंडोनिशेया के जमातियों का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनायी गई अस्थायी जेल भेज दिया गया। इंडोनेशिया के 9 विदेशी और 2 ट्रांस्लेटरों के खिलाफ सरधना थाने में वीजा शर्तो का उल्लंघन और लॉक डाउन का पालन न करने की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।

कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया

मेरठ में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया।

वहीं, जिले में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ्य है, फिलहाल उसे परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। हालांकि बच्चे को बिना जांच किये परिवार को सौंप दिये जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चे की जांच पांच दिन बाद कराने की बात कही गई है।

कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का इलाज मेडिकल अस्पताल के कोरोना वार्ड में चल रहा है। रूटीन चेकअप के दौरान एक निजी अस्पताल में जांच के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजबन बाजार एरिया में रहने वाली इस महिला को भर्ती कर लिया गया था, जबकि उसके परिवार के लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया था। परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडो​नेशिया के 8 जमाती समेत 10 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल भेज दिया गया। इन सभी लोगों पर विदेशी बीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप था।




0

शहर में आज 10 और पॉजिटिव मामले सामने आए, अब तक संकमित मरीजों की संख्या पहुंची 358

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह 10 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 358 हो गई है। अब तक आठ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है और इनमें से 31 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।वहीं आज 10 लोग और डिस्चार्ज किए जा सकते हैं। इनकी लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, ताजनगरी में कोरोना वायरस अब तक आठ लोगों की जान ले चुका है। 21 अप्रैल को एक सराफ और दूसरे 35 वर्षीय सेल्समैन की मौत हो गई। मौत के तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।


पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला (फॉलोअर), कमला नगर का थोक दवा कारोबारी, एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और नर्स, लुहार गली का कपड़ा व्यापारी संक्रमित मिले हैं। फॉलोअर में कोरोना मिलने से पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार हो रही है।

पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला संक्रमित मिला

पुलिस में पहली बार कोई संक्रमित मिला है।इससे पहले हरीपर्वत थाना में संक्रमण की आशंका पैदा हुई थी, जब हवालात में रहा चोर संक्रमित मिला। लेकिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई।एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फॉलोअर संक्रमित मिला है। उसके साथियों की जांच कराई जाएगी।एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन जूनियर डॉक्टर पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। अब एक और मिला है। हालांकि उसका सैंपल मैनपुरी से लिया गया। वो सात दिन पहले एसएन से छुट्टी लेकर गया था। यहां वार्ड ब्वॉय और नर्स भी संक्रमित मिले हैं।पहले भी चार वार्ड ब्यॉय कोरोना पॅाजिटिव मिल चुके हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।

अभी तक 30 लोग ठीक हुए
शहर में कोरोना के मरीज भले ही लगातार बढ़ रहे हों, लेकिन ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 30 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी और उनका मैनेजर उसकी पत्नी दिल्ली से ठीक होकर आए थे। चार मरीज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। बाकी के मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में 10 और पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां कीसंख्या 358 तक पहुंच चुका है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नए इलाकों को सील किया जा रहा है।




0

देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले उप्र से रिपोर्ट: लखनऊ में बाजार को 200 करोड़ का नुकसान, जकात का पैसा रमजान के पहले ही जरूरतमंदों में बांटा

देश में इस्लामदूसरा सबसे बड़ा धर्म है और मुसलमानों की सबसे ज्यादा आबादी उत्तरप्रदेश में है। मुसलमानों की बिरादरी और कौम में रमजाम की एक खास रौनक रहती है। अफसोस इस बार कोरोना के चलते वह मौजूद नहीं रहेगी।इस महीने के 9दिन लॉकडाउन में ही गुजरेंगे। दस दिन बाद क्या होगा ये भी कहना संभव नहीं। मस्जिदें बंद रहेंगी। इफ्तार की दावतों पर भी रोक होगी। रमजान का बाजार भी फीका ही रहेगा। अकेले राजधानी लखनऊ में ही 150 से 200 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

लखनऊ में जकात के पैसों से जरूरतमंदों की मदद
मंदी के चलते बाजार की हालत पहले से ही बुरी है। हालांकि, रमजान में रौनक बढ़ा करती है, लेकिन अब वह भी लॉकडाउन की वजह से अधर में है। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के मुताबिक,राजधानी में पिछले साल पूरे रमजान में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार भी यही उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से पहले जैसी रौनक शायद ही नजर आए।

जकात की रकम से लोग रमजान से पहले ही जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ के चौक में ही अनाज के दो कारोबारियों के यहां 4 लाख रुपए का ऑर्डर आ चुका है। अनाज व्यापारी मोहम्मद सईद बताते हैं कि जकात के पैसे से लोगों ने अभी से जरूरतमंदों की मदद शुरू कर दी है। मदद करने वालों की ओर से एक पर्ची उन्हें तो एक जरूरतमंद को दी जा रही है। दोनों पर्चियों का मिलान कर जरूरतमंद को 15 दिन का राशन मुहैया कराया जा रहा है।

मुर्तजा हुसैन रोड पर परचून कि दुकान करने वाले शब्बू बताते हैं कि ज्यादातर मदद करने वाले लोग ऐसे हैं, जो अपना नाम नहीं बताना चाहते। हालांकि, वे राशन की पर्ची देने से पहले राशनकार्ड की कॉपी ले लेते हैं, ताकि एक आदमी दो या तीन बार पर्ची न ले जाए।

ये तस्वीर पिछले साल की है। रमजान के समय बाजारों में जमकर रौनक थी। लेकिन, इस बार ये सब देखने को नहीं मिलेगा।

आधी से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला रामपुर
रामपुर में 25 लाख की आबादी है। इनमें 55 फीसदी मुस्लिम हैं। यहां की जामा मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन से रमजान के दिनों में कपड़ों, जूते-चप्पल और दूसरी जरूरी दुकानों को खोलने के लिए इंतजाम कराने की मांग की है। जिला इंतजामिया कमेटी को भी आइसोलेशन में रोजदारों के लिए विशेष प्रबंध कराने को कहा है। यहां रमजान का बाजार 7 से 10 करोड़ रुपए का है।

लॉकडाउन में लोग उधार भी नहीं दे रहे
सहारनपुर जनपद में 45 फीसद से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। सहारनपुर के व्यापारी नेता शैलेंद्र भूषण गुप्ता का कहना है कि रमजान इस बार व्यापारियों के लिए फीका ही साबित होने वाला है। लॉकडाउन की वजह से माल नहीं आ पा रहा है। जिन व्यापारियों ने पहले से ऑर्डर दे रखे हैं, उनका माल भी नहीं आ सका।

उन्होंने बताया कि पिछले साल रमजान में 11 करोड़ से ऊपर का कारोबार जनपद में हुआ था। इस साल लॉकडाउन होने की वजह से मार्केट बंद है। शौकीन अहमद का कहना है कि लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशान गरीब मजदूर वर्ग है। काम-धंधे बंद हैं। लॉकडाउन की वजह से लोग उधार भी नहीं दे रहे हैं। दरअसल, कोई भरोसा नहीं कि लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा। उनके परिवार के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यही आ रही है कि पैसा न होने की वजह से वह रमजान की खरीदारी करेंगे भी तो कैसे।

मेरठ रेड जोन में, जल्द बाजार खुलने के आसार नहीं
35 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाला मेरठ कोरोना का रेड जोन इलाका है। यहां 80 से ज्यादा संक्रमित हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के मुतबाकि रमजान के दिनों में मेरठ में 30 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार इसके लाखों में ही सिमटने के आसार दिख रहे हैं।

मेरठ में मुस्लिम आबादी में ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं, जो इस समय सरकारी मदद के सहारे ही राशन या भोजन प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का पेट भर रहे हैं, तो ऐसे में इफ्तार के लिए फल और मेवे का तो सवाल ही नहीं उठता। ऑटो चलाने वाले रहीस का कहना है कि एक महीने से घर में बैठे हैं। जो रुपये जोड़कर रखे थे, अब वह भी खत्म होने की कगार पर हैं। हम तो सब समझते हैं, लेकिन बच्चों को बहुत बेसब्री से इंतज़ार रहता है ईद का। उनको कैसे समझाएंगे।


इनपुट : लखनऊ से आदित्य तिवारी और रवि श्रीवास्तव, रामपुर से शन्नू खान, सहारनपुर से महेश कुमार शिवा, मुरादाबाद से सुशील सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रमजान में बाजार में रौनक बढ़ा करती है। हालांकि, लोगों का मानना है कि लॉकडाउन की वजह से पहले जैसी रौनक शायद ही नजर आए। -प्रतीकात्मक फोटो




0

डेंजर जोन में फिर से आयी संगम नगरी: कोरोना पॉजिटिव मिले 3 युवकों संग 300 लोग क्वारैंनटाइन किए गए

प्रयागराज की यमुनापार इलाके में शंकरगढ़ थाने के तहत कपारी गांव में मिले दो कोरोना पॉजिटिव युवकों को कोटवा बनी लेवल-01 हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद इलाकाई पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के के पिता स्वर्गीय अशोक मिश्रा के क्षौर कर्म में सम्मिलित होने वाले बालादीन पुत्र नंदलाल समेत 40 लोगों के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में लाकडाउन उल्लंघन से संबंधित केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दूसरी तरफ शंकरगढ़ के कपारी गांव से करीब 200 लोगों को हिरासत में लेकर शहर के कालिंदीपुरम और करेली स्थित वारंटी इन सेंटरों में भेज दिया गया है। तीसरे को रोना पॉजिटिव मिले शहर के शिवकुटी थाना अंतर्गत शंकर घाट निवासी युवक को भी कोटवा बनी हॉस्पिटल एडमिट करा दिया गया है और शंकर घाट एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इन दोनों को मुंबई से लेकर आए कौंधियारा के रहने वाले कार चालक और उसके परिवार के 8 लोगों समेत 75 लोगो को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है। इनकी भी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सभी को बसों और कार से अस्पताल भेजा गया है।

शंकरगढ़ में 2 दिनों तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, तीन किमी तक का एरिया सील

एसडीएम बारा आईएएस सन्दीप भागिया ने कोरोना पॉजिटिव गांव कपारी के आस पास के तीन किमी एरिया का पूरा इलाका सील करा दिया है। शंकरगढ़ व शिवराजपुर की सभी दुकानें , मेडिकल स्टोर व किराना स्टोर व 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाली सभी दुकानें 2 दिन तक बन्द रहेगी । किसी प्रकार की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। यदि कोई भी दुकानदार दुकान खोले पाया गया तो उसके खिलाफ दंडनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


46 दिन बाद तीसरे पॉजिटिव युवक में दिखे कोरोना के लक्षण, 200 घर सील

शहर के शिवकुटी थाना अंतर्गत शंकर घाट में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक वाराणसी से प्रयागराज आया था। उसका दावा है कि वह 4 मार्च को वाराणसी से प्रयागराज आ गया था। वहां पर वह एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। तब से उसमें कोई बीमारी के लक्षण नहीं थे। 46 दिन बाद प्रशासन ने जब इसकी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसके बाद से खलबली मच गई। प्रशासन ने उसके घर कार्यालय और सहकर्मियों को मिलाकर कुल 16 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया है। साथ ही शंकरघाट एरिया के 200 घरों को सीज कर दिया गया है और शुक्रवार देर रात सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए।

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। हमारा पूरा ध्यान एरिया को संक्रमण से बचाने का है। कुछ गलियों कोशिश कर वहां जरूरी कार्रवाई की जा रही है। तीनों को अस्पताल भेज दिया गया है। उनके कांटेक्ट पुल को खंगाला जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज एक बार फिर डेंजर जोन में आ गया है। यहां तीन मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके सम्पर्क में आए करीब 300 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।




0

संक्रमित मरीज 1778, इनमें से 1504 एक्टिव केस; सरकार ने कहा- 82 बसों से 2224 मजूदरों को हरियाणा से वापस लाया गया

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर योगी सरकार ने यूपी के बाहर रहे हैं यहां के मजूदरों के लिए भी कारगर कदम उठाया है। उप्र सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि शनिवार को हरियाणा से 2224 मजदूरों को 82 बसों से यूपी लाया गया है। घर भेजने से पहले उन्हें क्वारैंटाइन में रखा जाएगा। वहीं,यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1778 तक पहुंच गई है। यूपी में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वासथ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में सक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1778 तक पहुंच गई है। इनमें 1504 एक्टिव केस हैं। अभी तक 243 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और अब तक यूपी में 26 लोगों की मौत हुई है।

226 कोरोना मरीजस्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए: आगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 16, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 56, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 6, शामली से 15, जौनपुर से 4, बागपत से 1, मेरठ से 33, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 8, प्रयागराज से 1 व रामपुर से 4 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 358, लखनऊ में 205,कानपुर नगर में 125, सहारनपुर में 123, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 112, 2, मुरादाबाद में 104, बरेली में फिरोजाबाद में 75 मामले शामिल आए हैं। इन जिलों ने शासन के अधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है।

यूपी में अभी तक26की मौतें: प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 26मौतें हुईं हैं। प्रदेश में 90,471 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की गई हैं। प्रदेश में कुल 91,719 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,936 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि उप्र सरकार हरियाणा से 2000 से अधिक मजदूरों को यूपी लाई है। उन्हें अलग-अलग जगहों पर क्वारैंटाइन कराया गया है।




0

30 जून तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध, योगी सरकार ने 16 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जून 2021 तक रोका

उत्तरप्रदेश में कोरोना केमरीजों की संख्या बढ़कर 1778 हो गई है। इनमें से 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 243 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार सुबह तक लखनऊ में 19,कानपुर में 37 और आगरा में 23 नए संक्रमित मिले। मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने 30 जून तक प्रदेश में सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जून 2021 तक रोकने का भी फैसला लिया है। वहीं, हरियाणा में फंसे2 हजार 224 कामगार भी वापस प्रदेश लौटे हैं। इन्हें घर जाने से पहले क्वारैंटाइन किया गया है।

केंद्र की तरह यूपी सरकार ने भी अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों का महंगाई राहत रोकने का ऐलान किया है। सरकार ने छह तरह के भत्ते भी स्थगित कर दिए हैं। यूपी सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) पर भी रोक लगा दी है। अब कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए भी नहीं मिलेगा। एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए बंद रहेगा। इसके अलावा सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी बंद कर दिया गया है। इससे यूपी में 16 लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं, 11.82 लाख पेंशनरों को झटका लगा है। इस फैसले से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

लखनऊ: राजधानी में कोरोना का असर बढ़नेलगा है। शुक्रवार को बिरहाना में केबल ऑपरेटर की पत्नी समेत 19 लोगों में संक्रमित मिले। इनमें 6 जमाती औरएक कौशाम्बी का रहने वाला बताया गया। उर्दू फारसी विवि में क्वारैंटाइन6 जमातियों की दोबारा जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। हालांकि इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब तक राजधानी में मरीजों की संख्या 197 तक पहुंच गई। इनमें76 तब्लीगी जमात के लोगशामिल हैं।

वाराणसी:पुलिस को लाॅकडाउन पालन करवाने में मश्क्कत करनी पड़ रही है। प्रतिबंध के बावजूद शहर के सबसे वीआईपी इलाके छावनीमें मॉर्निंग वॉक करने के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं। शनिवार कोपुलिस ने लोगों को हिदायत देकर वापस कराया।वहीं, पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा की मंडी सप्तसागर को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। शुक्रवार को मड़ौली निवासी एक दवा कारोबारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। लॉकडाउन के दूसरे चरण में मिली राहत के बाद बिजली उपकरण, स्टेशनरी की कुछ दुकानें भी खुल गई हैं।

वाराणसी में बिजली और स्टेशनरी की दुकानें खुलते ही वहां भी ग्राहक जमा हो गए।

नोएडा:गौतमबुद्धनगर जिलेमें शुक्रवार देर शाम एक साथ 6 मामलेसामने आए। इसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई। इनमें अबतक 56 मरीज ठीक हो चुके हैं।जबकि 53 लोगों का इलाज अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

मेरठ:मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया किजिलेमें अब कोरोना के मरीजों की कुलसंख्या 87 हो ग। अब तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 30 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सहारनपुर: लॉकडाउन समेत अन्य नियमों का उल्लंघनके आरोप में अस्थाईजेल भेजेगए जमातियों में से एक कोरोना संक्रमित मिला। अब यहां 64 अन्य जमातियों केफिर से सैंपल लिएजाएंगे। संक्रमित जमाती कोकोरोना सर्विलांस टीम ने जांच करआइसोलेट करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लखनऊ के बिरहाना में शुक्रवार देर शाम एक साथ 19 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद इलाके को सील कराया गया। प्रशासन का कहना था कि बैरीकेड्स लगाकर आवागमन बंद किया जाएगा। आसपास सैनिटाइज किया जाएगा।




0

राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों को रोकने पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए की बचत का अनुमान, अलग-अगल ग्रेड पे के हिसाब से होगी कटौती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड19 महामारी में लॉकडाउन घोषित होने के बाद राज्य सरकार ने छह तरह के भत्ते पर रोक लगा दी हैं। राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों पर 31 मार्च 2021 तक स्थगित कर दिया गया हैं। इसमें मंहगाई भत्ता विभागीय भत्ते, सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी शामिल हैं। इससे यूपी में 16 लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं 11.82 लाख पेंशनरों को झटका लगा है। आर्थिक तंगी का सामना कर रही राज्य सरकार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर फैसला लेने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान हैं। वहीं इस कटौती का विरोध पेंशनर यूनियन और कर्मचारियों नेताओं ने किया है।

ये हैं छह भत्ते जिसको किया गया हैं रद्द

  • नगर प्रतिकर भत्ता: नगर प्रतिकर भत्ते को ग्रेड-पे में 1300 से 1800 ग्रेड-पे के कर्मचारियों को लेवल-1, 1900 से 2000 तक के ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को लेवल-2 से लेवल-5 तक, 4200 से 4800 ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों को लेवल-6 से लेवल-8 और 5400 से अधिक ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों को लेवल-9 और ऊपर के लेवल में रखा गया है। इसमें शहर के हिसाब से 300 रुपये से लेकर 800 रुपये भत्ता मिलता हैं। अनुमान में करीब 80 करोड़ रुपये प्रत्येक माह यूपी में खर्च होते हैं।
  • सचिवालय भत्ता: करीब आठ हजार कर्मचारियों को मिलने वाला यह भत्ता 500 रुपया मिलता है।
  • पुलिस विभाग में अपराध शाखा, अनुसंधान विभाग, भ्रष्टाचार निवारण, सतर्कता अधिष्ठान, सुरक्षा शाखा एवं विशेष जांच शाखा में तैनात पुलिस कर्मियों में कटौती
  • अवर अभियन्ता को अनुमान्य भत्ता
  • लोक निर्माण विभाग में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुमान्य रिसर्च भत्ता
  • सिचांई विभाग में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों आई एंड पी भत्ता एवं अर्दली भत्ता

आदेश को वापस लेने और विचार करना चाहिए
सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र का कहना है राष्ट्रीय आपदा में कर्मचारी आर्थिक सहयोग प्रदान करने में पीछे नहीं है। मंहगाई भत्ते की फ्रीजिंग पर उसे अधिक आपत्ति नहीं थी लेकिन 6 भत्तों को मार्च, 2021 तक स्थगित करने से कर्मचारी जगत में काफी नाराजगी व्यक्त की है। वित्त विभाग के अधिकारी सरकार और कर्मचारी संगठनों को आमने सामने करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मिश्र ने भत्तों के स्थगन संबंधी आदेश को वापस लेने पर सरकार को विचार करना चाहिए।

चपरासी की सैलरी से भत्ता कटने से तीन हजार सरकार को मिलेंगे: वित्त विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश में चपरासी की सैलरी का अनुमान करीब 30 हजार रुपये के आस पास हैं। इसमें करीब 2500 से 3000 रुपए की कटौती होगी। सीनियर और जूनियर के हिसाब से भत्ते में कटौती भी होगी। इसी तरह प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी के हिसाब कटौती की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
योगी सरकार ने केंद्र सरकार की तरह ह सरकारी कर्मचारियों के डीए पर रोक लगा दी है। आर्थिक तंगी का सामना कर रही राज्य सरकार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर फैसला लेने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।




0

आज 20 संक्रमित मिले, पुलिस ने पतंगबाजी पर लगाई रोक, गाना गाकर कहा- ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोरोनावायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 20 नए केस सामने आए। इनमें 10 संक्रमित मुन्नापुरवा व 10 कर्नलगंज के हैं। संक्रमितों में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। इस तरह अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 185 हो चुकी है। जिनमें 173 एक्टिव केस हैं। वहीं प्रदेश में1843 मामले आ चुके हैं।आज कानपुर में पतंगबाजी पर भी पाबंदी लगा दी गई है। चमनगंज पुलिस ने गाना गाते हुए पतंगबाजी न करने की अपील की। पतंग उड़ाने पर मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी है। इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा।

लॉकडाउन में देखा गया है कि लोग बड़ी संख्या में अपने घरों की छतों पर पतंग उड़ा रहे हैं। ऐसे में पंतग वायरस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का माध्यम बन सकती है। जिला प्रशासन ने पतंग उड़ाने वालों पर सख्ती से नकेल कसने का प्लान तैयार किया है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पतंग उड़ाने वालों पर ड्रोन से भी नजर रखा जा रहा है। पुलिस ने शहर के सभी थानों में पंतग उड़ाने वालों को चेतावनी दी है। जगह-जगह इसके लिए पुलिस ने माइक से अनांउस भी किया है। चमनगंज पुलिस ने क्षेत्र में माइक से गाना गाकर अपील की है कि 'भैया मेरे पतंग नहीं उड़ाना नहीं तो पड़ेगा जेल जाना, सभी अपने बच्चों को बताना है छत पर पतंग न उड़ाना'।

सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि, चमनगंज पुलिस द्वारा गाने के माध्यम से पतंगबाजी पर प्रतिबंध की सूचना शहरवासियों को दी गई है। पतंग उड़ाने से कोरोना महामारी की घटना हो सकती है। पतंग एक जगह से दूसरी जगह जाती है, उस पतंग को कौन उसको छू रहा है और कौन उसको बना रहा है। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की संभवाना बढ़ जाती है। इसके साथ यह भी देखा गया है कि बच्चे पतंग के पीछे दौड़ते है और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन ने कहा- पतंबाजी पर प्रतिबंध शहर के सभी थाना क्षेत्रों में लागू होगा। यदि कोई पतंगबाजी करता पाया गया तो उस पर केस दर्ज होगा।




0

कानपुर में पतंगबाजी पर रोक; राज्य में कोरोना के 402 हॉटस्पॉट, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 32000 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 177 नए केस सामने आए। इसके साथ राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़कर 1843 पहुंच गई है। 261 मरीज ठीक हुए हैं। 1040 संक्रमित जमाती और उनसे संपर्क में आए हुए लोगहैं। उधर, झांसी पुलिस ने रविवार कोएक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 44 मजदूर सवार थे। ये सभी महाराष्ट्र से आए थे। इन्हें मध्यप्रदेश-यूपी बॉर्डर से लौटा दिया गया।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा- अभी तक यूपी में कुल 402 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान 32000 वाहन सीज किए गए हैं। सीएम ने राज्य में पूल टेस्टिंग को बढ़ावा देने का निर्देश जारी किया है। गैर राज्यों से यूपी में आने वालों को हर हाल में क्वारैंटाइन कराया जाएगा। अब तक जो औद्योगिक इकाइयां शुरू हुई हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि उप्र में अभी तक 1843 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 289 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक उप्र में कुल 29 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

कानपुर में पतंगबाजी पर रोक लगी
कानपुर में पतंगबाजी पर भी पाबंदी लगा दी गई है। चमनगंज पुलिस ने गाना गाते हुए पतंगबाजी न करने की अपील की। पतंग उड़ाने पर मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी है। इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा। कानपुर में रविवार को 20 नए केस सामने आए। इनमें 10 संक्रमित मुन्नापुरवा व 10 कर्नलगंज के हैं। संक्रमितों में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। इस तरह अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 185 हो चुकी है। जिनमें 173 एक्टिव केस हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • झांसी: लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लाखों प्रवासी मजदूर वाहनों में छिपकर घर लौट रहे हैं। ऐसा ही एक ट्रक झासी पुलिस ने पकड़ा। इसमें 44 मजदूर सवार थे। एमपी-यूपी बॉर्डर पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। मजदूरों ने बताया कि वे लोग दिन में रुकते थे। केवल रात में ही सफर करते थे। इन्होंने बताया कि उन्हें न महाराष्ट्र में और न मध्यप्रदेश में रोका गया।
  • वाराणसी: 7 पुलिस कर्मियों कोरोना हो गया है। इनमें एक उपनिरीक्षक, तीनहेड कॉन्स्टेबल, तीनकॉन्स्टेबल शामिल हैं। ये सभी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। बताया गया कि सबसे पहले चौकी इंचार्ज (उप निरीक्षक) को खांसी और बुखार के लक्षण थे। इसके बाद संपर्क में रहने से चौकी के कुछ और पुलिस कर्मी चपेट में आ गए । ये सभी एक साथ चौकी के ही बैरक में रहते हैं।
  • आगरा:जिले में शनिवार को ताजगंज की 65 साल कीमहिला की मौत हो गई। वह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। सांस कीबीमारी भीथी। जिले में कुल 371 केस सामने आए हैं।
  • मुजफ्फरनगर: जनपद में जानसठ इलाके के कवाल गांव की मस्जिद में क्वारैंटाइन किए गए दिल्ली के दो जमातीकोरोना संक्रमित पाए गए। खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सैनी इसी गांव के रहने वाले हैं।गांव को चारों तरफसे सील कर दिया गया।
महाराष्ट्र से झांसी आए मजदूरों को रविवार सुबह लौटा दिया गया। यह सभी लोग पांच दिन में झांसी से पहुंचे थे।
आगरा में रविवार को लॉकडाउन के दौरान लोग बेवजह बाहर निकले।

पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण:

  • आगरा में 375, लखनऊ में 196, सहारनपुर में 160, कानपुर नगर में 149, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 113, मुरादाबाद में 101, मेरठ में 89, फिरोजाबाद में 83, गाजियाबाद में 53, रायबरेली में 43, बुलन्दशहर में 38, बिजनौर में 29, शामली में 27, वाराणसी में 26, अमरोहा में 25, बस्ती में 23, संतकबीरनगर में 21, रामपुर-सीतापुर में 20-20, हापुड़ में 18, मुजफ्फरनगर में 17, बागपत में 15, बदायूं में 13, संभल में 12, अलीगढ़ में 11, औरैया में 10, मथुरा में 9, आज़मगढ़-बहराइच में 8-8, कन्नौज में 7, बरेली-गाजीपुर-प्रतापगढ़-महराजगंज में 6-6, जौनपुर-मैनपुरी में 5-5, लखीमपुर खीरी-हाथरस-प्रयागराज-श्रावस्ती में 4-4, बांदा-मिर्जापुर-कासगंज-एटा-सुल्तानपुर में 3-3, पीलीभीत-हरदोई-कौशाम्बी-इटावा में 2-2, शाहजहांपुर-बाराबंकी-उन्नाव-गोंडा-मऊ-भदोही-बलरामपुर-अयोध्या में 1-1 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
  • कुल 28 मौतें हुईं: बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 4, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 8 मौतें हुईं।

आज अक्षय तृतीया है।वाराणसी के घाटों परसन्नाटादिखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये फोटो लखनऊ का है। यहां सड़क पर चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लखनऊ में कोरोना से 196 लोग संक्रमित हैं।




0

5 जिलों में 17 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में; एक्टिव 1624 केसेज में 1052 तब्लीगी जमाती

उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर जारी है। अब यह कोरोना योद्धाओं को भी अपनी जद में ले रहा है। राज्य के 5 जिलों में 17 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस सेसंक्रमित हैं। जिसमें वाराणसी, कानपुर में 7-7, मुरादाबाद, बिजनौर और आगरा में 1-1 पुलिसकर्मी शामिल हैं।डीजीपी मुख्यालय से सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश के 58 जनपदों में कोरोना के 1880 मरीज हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 88 नए मरीज प्रदेश भर में आए हैं। जिसमें 1624 एक्टिव केस हैं। इनमें 1052 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं।

लखनऊ में श्रावस्ती के मरीज की मौत

पीजीआइ में भर्ती 72 वर्षीय श्रावस्‍ती के एक मरीज की रविवार की रातमौत हो गई। उनके 30 वर्षीय बेटे और केजीएमयू में भर्ती उरई के डॉक्‍टर की पत्‍नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। रविवार को तीन मरीजों में वायरस की पुष्‍ट‍ि के बाद राजधानी में अब कुल 208 मरीज हो गए हैं। वहीं, अब तक दो की मौत और 50 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक साढ़ामऊ अस्पताल में ठीक हुए। जिसमें लखनऊ निवासी कुल 30 मरीज हैं। बता दें, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को 166 संदिग्धों के सैंपल भेजे थे। पहली मौत 15 अप्रैल को हुई थी। लखनऊ के नया गांव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत केजीएमयू में हुई थी।


रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हालात गंभीर: पीजीआइ में भर्ती गोमती नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। यह पहले से गुर्दा पीडि़त रहे हैं, वहीं वायरस की चपेट में आने पर स्थिति बिगड़ती जा रही है।


तबीयत खराब होने के बावजूद नर्स सेकराई रह थी ड्यूटी

लखनऊ केनक्खास निवासी 40 वर्षीय नर्स केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के पांचवें तल स्थित क्रिटिकल केयर मेडिसिन आइसीयू में तैनात है। 21 अप्रैल को उसे जुकाम, बुखार का अहसास हुआ। ऐसे में अगले दिन छुट्टी पर चली गई। लिहाजा, 22 से 24 अप्रैल वह ट्रॉमा सेंटर नहीं आई। वहीं, चर्चा है कि 25 अप्रैल को उसे नाइट ड्यूटी पर बुला लिया गया। वेंटिलेटर यूनिट में वह रात भर रही। उसका बुखार, जुकाम बढ़ता देख शनिवार को स्वैब कलेक्शन कर सैंपल भेज दिया गया, मगर उसे यूनिट से छुट्टी नहीं मिली। सुबह ड्यूटी कर वह घर चली गई। रविवार को वायरस की पुष्टि हुई। इसके चलते कई डॉक्टर, नर्स, मरीज, तीमारदारों में संक्रमण का खतरा है। इस दौरान क्रिटिकल केयर यूनिट की भर्ती बंद कर दी गई है।


58 में से 10 जनपद कोरोना मुक्त: पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, प्रतापगढ़, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए।वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। वहीं प्रदेश में 90,702 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 1,12,404 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,363 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।


पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण-
अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 380, लखनऊ में 208, गाजियाबाद में 58, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 117, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 170, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 101, वाराणसी में 37, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 89, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 38, बस्ती में 23, हापुड़ में 25, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 83, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 181, शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 10 व बदायूँ में 14, रामपुर में 20, मुजफ्फरनगर में 18, अमरोहा में 25, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 13, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 13, श्रावस्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1 व जालौन में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

327 कोरोना हुए डिस्चार्ज-

आगरा से 49, लखनऊ से 30, गाजियाबाद से 16, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 71, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 8, शामली से 18, जौनपुर से 4, बागपत से 1, मेरठ से 36, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 5, बस्ती से 5, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 10, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 12, प्रयागराज से 1, बदायूं से 1, रामपुर से 4 व मुजफ्फरनगर से 3 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।


कोरोना से कुल 31 मौतें हुईं: बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ में दो, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 5, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 10 मौतें हुईं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की तरफ से पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।




0

मां की बात सुनकर काशी के एक स्कूल प्रिंसपल ने माफ की 500 बच्चों की फीस, बोले- स्टॉफ की भी नहीं रुकेगी तनख्वाह

कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के बीच देश में लॉकडाउन जारी है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। लोग घरों में कैद हैं। इस बीच कई जगहों पर स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर माह जून तक फीस जमा करने का दबाव बनाया गया। नतीजा लखनऊ, नोएडा में प्रशासन ने दबाव बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लेकिन वाराणसी में पुष्पा सिटीप्राइड स्कूल सामने आया है, जिसके प्रिंसपल ने अपनी मां की एक बात पर सभी बच्चों की फीस जून माह तक की फीस माफ कर दी है। यह भी कहा- किसी कर्मी के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी।

नई बस्ती पांडेयपुर स्थित पुष्पा जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधन समिति ने अप्रैल, मई व जून माह तक की फीस माफ करने का ऐलान किया है। प्रिंसिपल वाचस्पति श्रीवास्तव ने बताया कि फीस को लेकर तमाम अभिभावकों के फोन आ रहे थे। इस संबंध में मैंने अपनी 65 वर्षीय मां पुष्पा श्रीवास्तव से बात की। मां ने कहा- पूरा देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। हम कैसे किसी की मदद करें? यही हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सभी बच्चों की फीस माफ कर दो और ये मदद नहीं, कर्तव्य समझ कर कर दो। इतना ही नहीं मां ने सभी 15 स्टाफ की तनख्वाह न रोकने की हिदायत भी दी।

500 बच्चों का इस स्कूल में रजिस्ट्रेशन।

यह स्कूल कक्षा आठ तक है। पुष्पा श्रीवास्तव ने कहा- ये हमारे संस्कार में है। जब कोई दुखी हो तो उसके दुख में शमिल हो। तभी एक दूसरे को समझ पाएंगे, जो 500 से ज्यादा बच्चे हमारे स्कूल में पढ़ रहे हैं, वो भी हमारे घर के सदस्यों की तरह ही है। समय, परिस्थितियां ठीक होंगी तो पैसे आते जाते रहेंगे।

हिंदी की टीचर पूजा श्रीवास्तव ने भी इस पहल में पति वाचस्पति का साथ दिया। उनका भी यही कहना था कि अगर किसी अभिभावक को कोई अन्य मदद चाहिए तो वो भी किया जाएगा। किसी भी स्टाफ के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपनी मां व पत्नी के साथ स्कूल प्रिंसपल वाचस्पति श्रीवास्तव।




0

केजीएमयू में कोरोना संक्रमित डॉक्टर को दी गई पहली प्लाज्मा थैरेपी; गोरखपुर पहुंचे पंजाब से 250 मजदूर, 14 दिन में क्वारैंटाइन में रहना होगा

दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना संक्रमितों के इलाज की शुरुआत हो गई है। रविवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती एक डॉक्टर की जान एक डॉक्टर ने प्लाज्मा डोनेट कर बचाई।इस बीच, दूसरे राज्यों से मजदूरों कावापस लौटना जारी है। उन्हें बसों से उनके गृह जनपद लाया जा रहा है।

शुक्रवार को उरई में तैनात एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर को केजीएमयू में भर्ती किया गया। उनकी तबियत लगातारबिगड़ती जा रही थी। इस पर उन्हें प्लाज्मा थैरेपी देने की योजना बनाई गई। संक्रमित डॉक्टर का ब्लड ग्रुप ओ था। वहीं, इससे पहले कनाडा से लौटी एक महिला डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि बीते 11 मार्च को हुई थी। यह लखनऊ की पहली मरीज थी। संयोग से इनका भी ब्लड ग्रुप ओ था। ऐसे मेंकेजीएमयू के डॉक्टरों ने फोन कर उन्हें बुलाया।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर को प्लाज्मा थैरेपी दी गई

ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की एचओडीडॉक्टर तूलिका चंद्रा ने महिला डॉक्टर का कोरोना टेस्ट के साथ अन्य जांचें कराई। इसक बाद उनके खून सेप्लाज्मा निकालकर कोरोना संक्रमित डॉक्टर को चढ़ाया गया।अब डॉक्टरों को उनकीहालत में सुधार का इंतजार है। बता दें कि, इससे पहले दिल्ली में प्लाज्मा थैरेपी से संक्रमितों का इलाज करने की शुरुआत हुई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोनावायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील कर चुके हैं।

उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1800 के पार

इधर, प्रदेश में अब मरीजों का आंकड़ा 1880पहुंच गया है। 1784 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। अब तक 327 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।राज्य में सबसे अधिक 327 मरीज आगरा में हैं। दूसरे स्थान पर 207 मरीजों के साथ लखनऊ है। वहीं, कानपुर में बीते 24 घंटे में 26 मरीज मिलने के बाद अब वहां 191 संक्रमित हो गए हैं। 10 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • मुरादाबाद: जिले में एक पेट्रोल पंप ने कोरोनावायरस के प्रति जागरूकता के लिए अनोखी पहल शुरू की है। पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय बिश्नोई ने बताया कि, लोगों को मास्क पहनने पर एक रुपए की छूट दी जा रही है। जबकि, स्वास्थ्य कर्मियों को दो रुपए की छूट दी जा रही है।
  • लखनऊ: रविवार की देर शाम पीजीआई में कोरोना पीड़ित 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह श्रावस्ती जिले का रहने वाला था। उन्हें किडनी की समस्या थी। बेटे ने 22 अप्रैल को लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां निजी लैब में वायरस से संक्रमित होने कीपुष्टि होने पर 24 अप्रैल कोपीजीआई के कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया। लेकिन रविवार शाम उनकी मौत हो गई। पिता का इलाज कराने आए 30 वर्षीय बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • झांसी: मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 59 साल का एक शख्स संक्रमित मिला है। इसके बाद जिला प्रशासन ने ओरछा गेट एरिया को सील करते हुए इसे हॉटस्पॉट घोषित किया है। वहीं, लॉकडाउन के कारण पैदा हुई दुश्वारियों के बीच झांसी में बने सरकारी और गैर सरकारी 80 सामुदायिक रसोईघर लाखों लोगों के लिए राहत का सबब बन गए हैं। ये कम्युनिटी किचन अब तक चार लाख अस्सी हजार से ज्यादा लोगों की भूख मिटा चुके हैं। इनकी गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं जिला अधिकारी अलग-अलग जगह जाकर खाना खाते हैं।
  • गोरखपुर: लॉकडाउन के बीच दूसरेराज्यों में फंसे श्रमिकों को योगी सरकार अपने घर पहुंचा रही है। इसी क्रम में सोमवार सुबह रोडवेज की दस बसों से करीब 250 मजदूर गोरखपुर पहुंचे। ये सभी पंजाब में मजदूरी करते थे। सीओ कैंपियरगंज की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच की। मजदूरों को जांच के बाद क्वारैंटाइन किया जा रहा है।
  • वाराणसी: जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम आयी रिपोर्ट में 3 नए पॉजिटिव मिले। जिसमें 1 सिगरा थाने की नगर निगम पुलिस चौकी का सिपाही है। अब जिले में 8 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जिले में 37 पॉजिटिव और 28 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं, सेवापुरी विकास खंड का ग्राम अर्जुनपुर 8वां हॉटस्पॉट हो गया है। 8 लोग स्वस्थ हुए हैं और 1 की मौत हो चुकी है। नए मिले दो लोग कोलकाता से ट्रक में छिपकर वाराणसी आए थे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए इन्हें गांव में घुसने नहीं दिया था। जिससे संक्रमण फैल नहीं सका।

24 घंटे 82 नए केस, 66 डिस्चार्ज हुए
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 82 नए केस सामने आए। इनमें लखनऊ, सहारनपुर व कानपुर में 21-21 वाराणसी में 11, हापुड़ में 7, गाजियाबाद में 5, नोएडा में 4, अलीगढ़ में दो और जालौन, बहराइच, श्रावस्ती, संभल, मुजफ्फरनगर, बदायूं, मथुरा, गोरखपुर, झांसी व आगरा में एक-एक मरीज मिला। इस दिन 66 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। यह प्रदेश में एक दिन में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, मेरठ, आगरा व लखनऊ में 1-1 रोगी की मौत भी हुई।

ये फोटो मुरादाबाद के एक पेट्रोल पंप की है। कोरोना की जंग में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने को एक रुपए की छूट दी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को दो रुपए की छूट मिली रही है।

अब तक 31 की गई जान: आगरा में 10, छह मुरादाबाद में, मेरठ में 5, कानपुर में 3, लखनऊ में दो और बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ में एक-एक रोगी की कोरोना वायरस से जान गई है। अब तक 61799 सैंपल लैब भेजे जा चुके हैं। इनमें से 58,492 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 984 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर गोरखपुर की है। यहां सोमवार सुबह पंजाब से 10 बसें मजदूरों को लेकर पहुंची हैं। एक बस में 25 श्रमिक बैठे थे। सभी की स्क्रीनिंग की गई है। इन्हें 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा।




0

हर जिले में बनेंगे 15 से 20 हजार क्षमता वाले क्वारैंटाइन सेंटर, हरियाणा से अब तक 12.2 हजार श्रमिक वापस लाए गए

उत्तर प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए योगी सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है। हर जिले में 15 से 25 हजार लोगों की क्षमता के क्वारैंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने 10 से 15 लाख लोगों को क्वारैंटाइन केंद्रों में रखने की क्षमता का विस्तार करने का निर्देश दिया है। इन क्वारैंटाइन सेंटर्स की जियो टैगिंग होगी। योगी ने पीपीई किट, एन-95 मास्क हर जिले में उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

हर श्रमिका का होगा मेडिकल टेस्ट

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- 1 मई से फिर से राशन वितरण होगा।पिछले 2 चरणों मे जो राशन बांटा गया है, उसका पॉजिटिव रिस्पांस आया है। कोविड-19 के एल 1, एल 2 व एल 3 हास्पिटल बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, रविवार को हरियाणा में फंसे 9,992 श्रमिक यूपी आए हैं। हर श्रमिक का मेडिकल टेस्ट हुआ है। श्रमिकों को349 बसों से उनके गृह जनपद के क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया है।अभी तक कुल 12,200 श्रमिक हरियाणा से उत्तर प्रदेश आ चुके हैं।

प्रयागराज से करीब 10 हजार छात्रों को उनके घर भेजा जाएगा

अवस्थी ने कहा-प्रयागराज तमाम बच्चे सिविल सर्विसेज की तैयारी करते हैं। ये बच्चे भी लॉकडाउन में वहां फंसे हैं। इन छात्रों को भी चरणबद्ध तरीके से जनपदों में भेजा जाएगा। इनकी संख्या करीब 9 से 10 हजार है। 300 बसों से इन्हें भी चरणबद्ध तरीके से भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि, निर्णय लिया गया है कि, डिग्री कॉलेज से लेकर बेसिक शिक्षा स्तर तक के अध्यापकों को कोरोना से बचाव की ट्रेनिंग दी जाए।

1784 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन ने बताया कि, अब तक राज्य में कोरोना के 1955 टेस्ट पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 1589 एक्टिव केस हैं। कोरोना का संक्रमण राज्य के59 जिलों तक पहुंच चुका है। हालांकि, 9 जिलों में अभी कोई एक्टिव संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक 335 मरीज हो डिस्चार्ज हो चुके हैं।31 लोगों की मौत हुई है।1784 मरीज आइसोलेशन में भर्ती हुए हैं। जबकि,11363 मरीज क्वारैंटाइन सेंटर में भर्ती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- अन्य राज्यों से श्रमिकों को उत्तर प्रदेश में वापस लाया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने बसें भेजकर कोटा से बच्चों को सकुशल उनके घर तक पहुंचवाया है। प्रत्येक बच्चे को फोन करके उनका हाल-चाल भी लिया जा रहा है।




0

कानपुर में हॉटस्पॉट बने मदरसा; 40 छात्र कोरोना संक्रमित, तालीम देने आए तब्लीगी जमातियों के संपर्क में थे

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अब तक 192 कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 40 मरीज सिर्फ मदरसा छात्र हैं। जिनकी उम्र 10 से 20 साल की है। ये सभी तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए थे। लॉकडाउन होने के बाद ये अपने घरों को नहीं जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 90 मदरसा छात्रों का अब तक टेस्ट हुआ है। संक्रमित छात्र बिहार, झारखंड व कोलकाता के रहने वाले हैं।

कानपुर में नौबस्ता की हिदायतुल्लाह मदरसा, जाजमऊ के अशरफाबाद मदरसा, कुलीबाजार और कर्नलगंज मदरसा हॉटस्पॉट एरिया में स्थित है। जानकारी के अनुसार, निजामुद्दीन मरकज से आए तब्लीगी जमातियों ने इन मदरसों में जाकर छात्रों को तालीम दी थी। छात्रों के साथ खाना खाया था और ठहरे भी थे। इसी बीच लॉकडाउन लगने के बाद गैरजनपदों में रहने वाले छात्र घरों को वापस नहीं लौट पाए। हॉटस्पॉट एरिया में बने मदरसों में रहने वाले 90 छात्रों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। जिसमें 40 मदरसा छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

सीएमओ अशोक शुक्ला के मुताबिक 90 मदरसा छात्रों में से 40 बच्चे संक्रमित हैं। सभी का उपचार डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। पहले से अब से वो बेहतर स्थिति में हैं। प्रतिदिन उनकी मॉनिटिरिंग की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कानपुर जिले में अब तक 192 कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिल चुके हैं।




0

कोरोना फैलाने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने 30 अप्रैल को पेश होने का नोटिस दिया, संक्रमितों के लिए डोनेट करेंगी प्लाज्मा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना को मात देकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन, अब उन पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को पुलिस कनिका के आवास परपहुंची। यहां पुलिस ने उन्हें नोटिस तामील कराया। कनिका ने खुद नोटिस हासिल की। पुलिस ने गायिका को 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में तलब किया है। दरअसल, कनिका के खिलाफ दूसरों की जान खतरे में डालने सहित आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत केस दर्ज किया गया था।

कनिका नेप्लाज्मा डोनेट करने का निर्णय लिया

वहीं, कनिका कपूर ने कोरोना से बीमार लोगों के इलाज के लिएप्लाज्मा डोनेट करने का निर्णय लिया है। पीजीआई लखनऊ की टीम ने उनका सैंपल लिया है। संभवत: मंगलवार को प्लाज्मा लिया जाए। मालूम हो कि, लखनऊ में प्लाज्मा से कोरोना संक्रमितों का इलाज रविवार से ही शुरू किया गया है।

कोरोना से ठीक होने के बाद कनिका ने पहली तस्वीर पोस्ट की

कनिका कपूर ने कोरोना से ठीक होने के बाद अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ आराम से चाय पीती नजर आ रही हैं। कनिका फोटो का कैप्शन लिखा है कि, आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और गर्म चाय के कप की जरूरत है।

मैंने कोई पार्टी होस्ट नहीं की, जब लक्षण दिखे तो टेस्ट कराया था: कनिका

इससे पहले रविवार को कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दीथी।कनिका ने लिखा- वह इस समय अपने लखनऊ वाले घर में हैं। माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। जब 10 मार्च को वह लंदन से मुंबई आई थी, तब एयरपोर्ट पर जांच भी की गई थी। उस समय क्वारैंटाइन में रहने के संबंध में कोई एडवायजरी नहीं थी। इसके बाद जब वह मुम्बई से लखनऊ आईं, तब भी उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। न ही एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई। उस समय स्वास्थ्य की कोई समस्या नहीं थी, इसलिए कुछ कार्यक्रमों में गई थी। खुद कोई पार्टी आयोजित नहीं की। 17 मार्च को जब उन्हें कुछ समस्या लगी, तब खुद से कोरोनावायरस टेस्ट कराने को कहा था। टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 20 मार्च को अस्पताल चली गई। मैं उम्मीद करती हूं कि इस मैटर से लोग सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ डील करें। इंसान पर नकारात्मकता थोपने से सच्चाई नहीं बदलती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को ही कनिका कपूर ने सफाई दी थी कि उन्होंने जानबूझकर बीमारी नहीं फैलाई। उनके संपर्क में आया कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है।




0

लॉकडाउन में युवक ने मुंबई से गांव तक पैदल नाप ली 1600 किमी की दूरी; क्वारैंटाइन सेंटर में हुई मौत

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार को गांव के बाहर क्वारैंटाइन किए गए एक युवक की मौत हो गई। वह सुबह ही मुंबई से पैदल गांव आया था। लेकिन विद्यालय पहुंचने के करीब चार घंटे के बाद उसे उल्टी-दस्त शुरू हुई। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने परिवार के आठ लोगों को क्वारैंटाइन किया है। मृतक के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत होगा।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव निवासी एक युवक सुबह करीब सात बजे बहराइच होकर पैदल अपने गांव आया। यहां उसे प्राथमिक विद्यालय में क्वारैंटाइन कर दिया गया। लेकिन तकरीबन साढ़े दस बजे उसे पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त शुरू हो गई। गांव के सेक्रेटरी ने युवक की हालत बिगडने की जानकारी भंगहा सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीर कुमार को दी। जब तक सीएचसी से एंबुलेंस पहुंचती। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।


प्रशासन को जब इस घटना की जानकारी हुई तो जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव सहयोगियों के साथ क्वारैंटाइन स्थल पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि मृतक युवक का सैंपल कोविड 19 जांच के लिए भेजा गया है। क्वारंटीन सेंटर में पहुंचने के बाद उसके संपर्क में आए परिवार के आठ लोगों को स्कूल में ही क्वारैंटाइन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन ने मृतक का सैंपल जांच के लिए भेजा है। मृतक के परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया है।




0

कोरोना के दो नए केस मिले; यहां एक छात्र से 20 में फैला संक्रमण, पॉजिटिव रोगियों की संख्या 23 पहुंची

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक देवबंद से मदरसा छात्र के संपर्क में आई परिवार की एक महिला है, जबकि दूसरा संक्रमित मुंबई से आया एक युवक है। जिला प्रशासन ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

मुंबई से लौटे युवक की बस्ती में बिगड़ी थी सेहत

संतकबीरनगर जिले में अब तक कोरोना के 23 टेस्ट पॉजिटिव मिल चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह ने बताया कि, देवबंद से लौटे मगहर के शेरपुर रेहरवा मोहल्ला निवासी छात्र समेत परिवार के 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब छात्र के संपर्क में आई मगहर कस्बे की 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसी तरह परतिया गांव निवासी 27 वर्षीय युवक भी कोरोना से संक्रमित मिला है। वह 25 अप्रैल को मुंबई से लौटा था। लेकिन रास्ते में बस्ती में उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्रदेश में 1993 बीमार हुए
उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। राज्य में कोरोना के 1565 एक्टिव केस हैं, यानी ये मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 33 मौतें हुईं हैं। जबकि 399 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई से लौटे एक युवक में भी कोरोना का संक्रमण एक्टिव पाया गया।




0

अब तक 1993 संक्रमित, इनमें 1089 तब्लीगी जमाती: कोरोनामुक्त 4 जिलों में भी नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश में 1993 कोरोना पेशेंट्स में पूरे प्रदेश में सिर्फ आज कोरोना के 115 नए केस पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 1565 एक्टिव केस हैं। लखनऊ के मंगलवार सुबह 6 और सीतापुर में एक मरीज में पॉसिटिव पाया गया हैं। हाल ही में कोरोना मुक्त हुए 4 जनपदों में पुनः कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। वहीं केजीएमयू के सीसीएम विभाग में जिन दो रोगियों की मृत्यु हो गयी थी, उन दोनों में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। दोनों की कोविड जाँच निगेटिव पाया गया है।

अब तक यूपी में बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व श्रावस्ती में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 5, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 12मौतें हुईं हैं।

399 कोरोना पेशेंट डिस्चार्ज: आगरा से 52, लखनऊ से 37, गाजियाबाद से 31, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 71, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मुरादाबाद से 3, वाराणसी से 8, शामली से 18, जौनपुर से 4, बागपत से 11, मेरठ से 46, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 9, बस्ती से 13, हापुड़ से 4, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 10, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, मिर्जापुर से 1, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, बिजनौर से 1, सीतापुर से 12, प्रयागराज से 1, बदायूं से 1, रामपुर से 5, मुजफ्फरनगर से 3, अमरोहा से 5 व कन्नौज से 1 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।

  • ये जनपद हैं कोरोनामुक्त: अभी तक 11 जनपद कोरोना मुक्त हो चुके थे लेकिन 4 कोरोना मुक्त जनपदों में नए मामले पाए जाने के बाद अब 11 में सिर्फ 7 जनपद कोरोना मुक्त हैं, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाँथरस, हरदोई, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 90,804 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 1,18,293 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,725 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।
  • पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 384, लखनऊ में 204, गाजियाबाद में 58, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 133, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 197, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 104, वाराणसी में 37, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 92, बरेली में 7, बुलन्दशहर में 50, बस्ती में 23, हापुड़ में 26, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 100, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 7, सहारनपुर में 181, शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1 की मोत हुई है।
  • इसके अलावाकौशाम्बी में 2, बिजनौर में 30, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 10 व बदायूँ में 16, रामपुर में 21, मुजफ्फरनगर में 18, अमरोहा में 25, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 13, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 23, श्रावस्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जालौन में 2, झाँसी में 1 व गोरखपुर में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 1993 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके 4 जिलों में फिर नए मामले सामने आए हैं।




0

प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में अप्रैल के 15 दिनों में 100 लोगों की हत्याएं हुईं, इनकी गंभीरता से जांच कराए योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्राने प्रदेश सरकार को घेरा है। प्रियंका ने कहा कि अप्रैल के पहले 15 दिनमें ही उत्तर प्रदेशमें 100 लोगों की हत्या हो गई।ऐसी जघन्य घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी का ट्वीट-

बुलंदशहर मेंदो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या की गई
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की मॉबलिंचिंग के बाद अब उत्तर प्रदेश में साधुओं की हत्या की घटना सामने आई। बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में दो साधुओं की मंदिर परिसर में सोते वक्त धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। वारदात में गांव के ही नशेड़ी युवक मुरारी का नाम सामने आया है। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।यहां पगोना गांव में घटना के बाद बुलंदशहर एसएसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्‌ठे किए। पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिया गया मुरारी लंबे समय से भांग के नशे का आदी है। आरोपी पर दो दिन पहले बाबा का चिमटा चुराने का भी आरोप लगा था। इसी बात को लेकर साधुओं और आरोपी मुरारी के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान आरोपी मुरारी ने दोनों साधुओं को अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभी नशे की हालत में है। दोनों संतो के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल की फॉरेन्सिक जांच भी कराई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या के बाद प्रियंका गांधी ने यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए हैं।




0

टेप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने हालात पर काबू पाया

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की सुबह टेप बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। मामला बादलपुर थाना क्षेत्र का है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई। दमकल की 14 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन कंपनी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा में टेप बनाने वाली हिंदुस्तान एडहैसिव लिमिटिड कंपनी है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कंपनी की बिल्डिंग से धुआं उठता दिखाई दिया। इसकी तत्काल सूचना इलाकाई पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि, सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उसके तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि, काबू पाने में कठिनाई हो रही थी। जिस पर और गाड़ियां बुलाई गईं। 14 गाड़ियों ने करीब 2 से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन इस दौरान कंपनी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि, आग लगने के कारणों की जांच होगी, तभी कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टेप फैक्ट्री से उठता धुआं।




0

काशी की आर्टिस्ट ने किचेन व मेकअप के सामानों से बनाई ज्ञान व विज्ञान के संगम की पेंटिंग; कोरोना वॉरियर्स को किया समर्पित   

कोरोनावायरस से दुनिया ठहर सी गई है। इस वैश्विक महामारी को मात देने के लिए लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में लोग घरों में रहकर नए-नए क्रिएटिव काम कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही अनूठा काम बलिया की रहने वाली नेहा सिंह ने किया है। उन्होंने अपने मेकअप किट व किचन के मसालों से एक पेंटिंग बनाई है। जिसमें उन्होंने ज्ञान और विज्ञान का संगम को दर्शाया है। पेंटिंग में एक तरफ वैदिक ज्ञान का जिक्र है तो दूसरी तरह आज के भगवान डॉक्टरों को दिखाया गया है। नेहा ने अपनी ये पेंटिंग डॉक्टरों, वैज्ञानिकों को समर्पित किया है।

बीएचयू में छूट गया था पेंटिंग का सामान

नेहा सिंह वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान केन्द्र में अध्ययन कर रही हैं। कोरोना संकट काल में जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो वे अपने घर बलिया चली गई थीं। पेंटिंग की सामग्री काशी में ही छूट गई थी। ऐसी परिस्थिति में नेहा ने इस बात को भी सिद्ध किया कि परिस्थिति कैसी भी हो, अभाव कितना भी हो, हुनर किसी का मोहताज नहीं होता है।

ज्ञान व विज्ञान का संगम।

इन सामानों से बनी पेंटिंग

इसके बाद नेहा ने किचेन के मसालों जैसे हल्दी, दालचीनी, लौंग, अदरख, मिर्च व मेकअप के सामान सिंदूर, लिपिस्टिक, क्रीम, पाऊडर से पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया। उन्होंनेआधुनिक विज्ञान व वैदिक ज्ञान को आधार मानकर अपनी उंगलियां फेरना शुरू किया तो एक ऐसी कला ने मूर्तरूप लिया, जो खुद में बहुत कुछ बयां कर रही थी। नेहा ने कहा- आज आधुनिक विज्ञान कितना भी आगे चला गया हो, कहीं न कहीं उसकी जड़ें वैदिक ज्ञान से ही जुड़ी हैं। ईशावास्योपनिषद इस बात को और स्पष्ट करती है। इसी सोच विचार पर आधारित एक चित्रांकन को घर बैठकर किया है।

लिपिस्टिक का इस्तेमाल करतीं नेहा सिंह।

वेद विज्ञान एक साथ तभी कोरोना हारेगा

नेहा ने कहा- घरेलू सामानों से एक ऋषि एवं उनके बगल में बैठकर ज्ञान प्राप्त करते हुए एक आधुनिक वैज्ञानिक का चित्रांकन किया है। ऋषि, मुनियों और ऊपर वाले के आशीर्वाद से ही कोरोना का जंग जीता जा सकता है।वेद एवं विज्ञान जब एक साथ रहेंगे, तभी कोरोना हारेगा।

नेहा के नाम दर्ज है दो रिकार्ड

नेहा ने अपनी कला के माध्यम से दो रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने पहला रिकॉर्ड16 लाख मोतियों से 10×11 फुट का भारत का नक्शा बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज कराया था। इसके बाद449 फीट कपड़े पर उंगलियों के निशान से 38417 डॉट डॉट करके हनुमान चालीसा लिख कर यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बलिया की रहने वाली नेहा सिंह वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया व यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।




0

अब तक 2005 पॉजिटिव; अयोध्या में 24 जून तक धारा 144; प्रयागराज से 10 हजार छात्रों को घर भेजा जाना शुरू

उत्तर प्रदेश में127 नए संक्रमित मिले। कुल आंकड़ा 2005 हो गया। 1556 एक्टिव केस हैं। 399 मरीज स्वस्थहोने के बाद डिस्चार्ज किए गए। अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयागराज में मौजूद छात्रों को इनके घर भेजने की प्रक्रिया सोमवार रात शुरू हो गई। एक अहम खबर अयोध्या से। यहां धारा 144 अब 24 जून तक जारी रहेगी।

मंगलवार को वाराणसी में एक दवा व्यापारी के संपर्क में आने वाले 12 लोग संक्रमित मिले। लखनऊ में6 औरसीतापुर में एक पॉजिटिव मिला। हाल ही में कोरोना मुक्त हुए 4 जनपदों में फिरसंक्रमित मिलेहैं। कुल 60 जनपदों में कोरोना केस पाए गए हैं। कुल 1089 संक्रमितों का जमात से कनेक्शन है। केजीएमयू में जिन दो मरीजों की मौत हुई। उन दोनों की रिपोर्टनिगेटिव आई है।

लखनऊ: छात्रों को घर भेजना शुरू

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथके निर्देश पर अब प्रदेश के उन छात्रों को भी घर भेजाजा रहा है,जो प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे हैं। करीब 10 हजार छात्रों को 300 बसों से उनके गृह जनपद तक भेजने की कवायद शुरू हो गईहै। इससे पहले हरियाणा में फंसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाया गया था। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर जिले में 15 से 25 हजार क्षमता के क्वारैंटाइन सेंटरतैयार करने का निर्देश दिए गए हैं।

प्रयागराज में कई जिलों के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। यहां से करीब 10 हजार छात्रों को उनके गृह जनपद भेजने की तैयारी है। सोमवार रात से इन छात्रों को बसों से उनके गृह जनपद तक भेजना शुरू कर दिया गया।

अयोध्या : 24 जून तक धारा 144

जिले में धारा 144 को 24 जून तक बढ़ाया गया है। आदेश में कोविड-19 प्रतिबंधों को भी जोड़ा गया है। गुटखा, मसाला और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। सोशल डिस्टेंस जरूरी होगी। बाइक पर एक औरकार मेंदो ही लोग और बेहद जरूरी होेने पर ही जा सकेंगे। मीडिया को डिबेट औरअन्य कार्यक्रमों के लिए मंजूरी लेनी होगी।

संतकबीरनगर: दो और पॉजिटिव

सोमवार रात यहां दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। एक बखिरा का रहने वाला युवक है। मगहर की एक महिला को भी संक्रमित पाया गयाा। अब जिले में कुल 23 पॉजिटिव हो गए हैं।

संतकबीरनगर में सोमवार रात दो नए पॉजिटिव केस पाए गए। इसके बाद मरीजों के परिजन का हेल्थचेकअप कर क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

झांसी: बॉर्डर परेशानी का सबब

यहांं यूपी - एमपी बॉर्डर परेशानी का कारणबनता जा रहा है।शिवपुरी हाइवे पर हैदराबाद, तेलंगाना, सूरत और इंदौर से हर रोज हजारों प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए यहां जुट रहे हैं। पुलिस इन्हें झांसी सीमा में प्रवेश नहीं करने दे रही है। येछिपकर खेतों के रास्ते यूपी-एमपी बॉर्डर पार कर जाते हैं। पुलिस, पीएसी, एनसीसी और एरियल सर्विस के अलावा आसपास के गांव में प्रधानों ने बैरिकेडिंग लगाई है। इसके बावजूद कुछ मजदूर खेतों के रास्ते झांसी जनपद में आ जाते हैं। कुछ को बड़ागांव थाना क्षेत्र में लगी बेरीकडिंग पर रोक दिया जाता है। यहां से इन्हें क्वारैंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है।

झांसी में सुरक्षा के बावजूद अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर छिपकर खेतों के रास्ते जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे मजदूरों को बड़ागांव थाना क्षेत्र में बेरीकेडिंग पर रोक लिया जाता है। इसके बाद इन्हे क्वारैंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 1993 संक्रमित
आगरा 384, लखनऊ 204, गाजियाबाद 58, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) 133, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर नगर 197, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 104, वाराणसी 49, शामली 27, जौनपुर 5, बागपत 15, मेरठ 92, बरेली 7, बुलन्दशहर 50, बस्ती 23, हापुड़ 26, गाजीपुर 6, आज़मगढ़ 8, फिरोजाबाद 100, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 7, सहारनपुर 181, शाहजहांपुर 1, बाँदा 3, महाराजगंज 6, हाथरस 4, मिर्जापुर 3, रायबरेली 43, औरैया10, बाराबंकी 1, कौशाम्बी 2, बिजनौर 30, सीतापुर 20, प्रयागराज 4, मथुरा 10, बदायूं16, रामपुर 21, मुजफ्फरनगर 18, अमरोहा 25, भदोही1, कासगंज 3,इटावा 2, संभल 13, उन्नाव 1, कन्नौज 7, संतकबीरनगर 21, मैनपुरी 5, गोंडा 1, मऊ 1, एटा 3 औरसुल्तानपुर 3, अलीगढ़ 23, श्रावस्ती 5, बहराइच 9, बलरामपुर 1, अयोध्या 1, जालौन 2, झाँसी 1 औरगोरखपुर में भी 1 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयोध्या जिला प्रशासन ने धारा 144 अब 24 जून तक बढ़ा दी है। (फाइल)




0

अब तक 7500 छात्र प्रयाग से लौटे अपने घर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों को भी खाली करने का निर्देश

प्रयागराज में रहने वाले हजारों छात्रों को उनके घरों को भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब तक प्रशासन ने 7500 छात्रों को उनके घर भेज दिया है। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से छात्रों को घर वापस भेजे जाने की व्यवस्था किए जाने के बाद इविवि के हॉस्टलों को खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे हॉस्टल छोड़कर घर लौट जाएं। इविवि प्रशासन ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों की सूची जिला प्रशासन और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी है।

लॉकडाउन की घोषणा के बाद इविवि के हर हॉस्टल में 25 से 50 छात्र रह रहे हैं। वहीं, एएन झा हॉस्टल में छात्रों की संख्या इससे कहीं अधिक है। इस हॉस्टल में केवल शोधार्थी हैं। साथ ही महिला छात्रावास परिसर में भी तमाम छात्राएं हैं। अब इन सभी को हॉस्टल छोड़कर जाना होगा। मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, डीएसडब्लयू प्रो. केपी सिंह संबंधित हॉस्टल के अधीक्षकों के साथ छात्रों के बीच पहुंचे और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया।

हॉस्टल में रह रहे छात्रों को जाना होगा

छात्रों को बताया गया किया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन ने छात्रों के घर लौटने की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों से बसों का संचालन किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं इन बसों से लौट जाएं। अगर कोई छात्र दूसरे राज्य का है और वहां जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तो ऐसे छात्रों को भी हॉस्टल छोड़कर जाना होगा।

प्रयागराज के डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि अभी तक 7500 से अधिक छात्र एवं छात्राओं को भेजा गया है। इसके लिएकुल 290 बसों का संचालन किया गया है।पहले चरण में नौ जिलों के छात्र एवं छात्राओं को भेजा गया और अब दूसरे चरण में 27 जनपदों के छात्र/छात्राओं को भेजने क़ी प्रक्रिया ज़ारी कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज से छात्रों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों का दावा है कि अब तक सात हजार से उपर छात्रों को घर भेजा जा चुका है।




0

संक्रमित महिला के बेटे व देवर की पॉजिटिव आई रिपोर्ट, हॉटस्पॉट में 100 नए सैंपल लिए जाएंगे

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां दो नए केस मिले हैं। 2 दिन पहले एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। नई रिपोर्ट में उसका बेटा और देवर भी संक्रमित पाया गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया है।

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि 2 दिन पहले ओरछा गेट की रहने वाली एक 59 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसकी अब हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। मंगलवार रात ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया। महिला के संपर्क में आने वाले 44 लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच की गई। जांच में 42 मामले निगेटिव निकले और दो पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव निकलने वालों में से महिला का बेटा और देवर हैं।दोनों नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, आने वाले 2 दिनों में हॉटस्पॉट एरिया से 100 नए सैंपल और लिए जाएंगे।

झांसी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 4 जनपदों के 119 नमूने जांच के लिए आए थे। इनमें बांदा से 38, जालौन से 28, ललितपुर व झांसी के 26-26 सैंपल शामिल थे। झांसी के दो सैंपल को छोड़कर शेष सभी निगेटिव पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हॉटस्पॉट क्षेत्र गंज को सील कर दिया गया है। नगर निगम कर्मी इलाके को सैनिटाइज करने में जुटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की जांच की जा रही है।




0

15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 400 के पार, 2 सब्जी विक्रेता भी पॉजिटिव मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इसमें आगरा पहले नंबर पर है। यहां पिछले 24 घंटे में 15 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें एक प्रशासनिक अधिकारी का सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही आगरा में संक्रमितों का आंकड़ा 404 पर जा पहुंचा है। वहीं, संक्रमण के मामले में आगरा प्रदेश में पहले और देश में 11वें स्थान पर है। हालांकि प्रशासन के अनुसार 46 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को आईसोलेशन वार्ड से क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सेंटर से उन्हें घर भेजा जाएगा।

आगरा में मंगलवार को कोरोनावायरस की दो बार रिपोर्ट आईं। इनमें प्रशासनिक अधिकारी का होमगार्ड पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। होमगार्ड दो अप्रैल को प्रशासनिक अधिकारी को आवंटित किया गया था। लेकिन तबियत खराब होने पर घर भेज दिया गया था। अब उसके साथी कर्मचारियों को होम और परिजनों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमित 46 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को आईसोलेशन वार्ड से क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सेंटर से उन्हें घर भेजा जाएगा। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी दो भाई भी संक्रमित मिले हैं। इस इलाके से अब तक 10 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। नगला महादेव सेवला जाट में दंपति संक्रमित मिला है। लेडी लॉयल में भर्ती टीला माईथान निवासी प्रसूता की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है।

दो और सब्जी विक्रेता संक्रमित
संक्रमितों में सदर के नौलक्खा निवासी सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा भी हैं। दोनों सिकंदरा से सब्जी ले जाकर सदर में बेचते थे। इनसे पहले पांच सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उसके घर के पास बैरियर लगाकर आसपास के लोगों को जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज का एक और वार्ड ब्वॉय संक्रमित मिला है। इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज के पांच और वार्ड ब्वॉय संक्रमित हो चुके हैं। यह जूता मंडी शाहगंज का निवासी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। इस बीच अधिकारी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरी कोशिश जुटे हुए हैं।




0

रामपुर में पुलिस टीम पर हमला; हाथापाई कर दो आरोपियों को छुड़ाया; 10 नामजद पर एफआईआर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मंगलवार रात दड़ियाल कस्बे की गलियों में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर बाइक सवार दो युवकों को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भीड़ ने उन पर पथराव किया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में 10 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार को पूरे इलाके में सन्नाटा नजर आया।

दरअसल, लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला दड़ियाल कस्बे की गलियों में देर रात गश्त पर था। इसी दौरान दो बाइक सवार लोगों को आता देख पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन बाइक सवार हंगामा करने लगे। इसी बीच उनको छुड़ाने के लिए महिलाएं भी सड़कों पर आ गईं और उन्होंने उन दोनों बाइक सवारों को पुलिस से जबरन छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें सभी लोग बाल बाल बच गए।

पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने वा लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला पंजीकृत किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा- वह लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर किसी भी सूरत में चाहे वह कितना भी रसूखदार व्यक्ति क्यों न हो? किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस उन अज्ञात लोगों को भी चिन्हित करने में लगी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर उसी जगह की है, जहां मंगलवार रात पुलिस टीम पर हमला किया गया। प्रशासन ने आज सख्ती की है। इसलिए पूरी रोड पर सन्नाटा छाया रहा।