2 22 नए मरीज आए, करनाल में मिठाई, बेकरी और रेस्टोरेंट 8 से 2 बजे तक खोलने की छूट दी By Published On :: Fri, 08 May 2020 16:10:58 GMT हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शुक्रवार को फिर इजाफा हो गया। 22 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 647 पहुंच गया है। शुक्रवार को गुड़गांव में 9, फरीदाबाद में 4, जींद में 3, फतेहाबाद और सोनीपत में 2-2, झज्जर व पानीपत में 1-1 मरीज मिला है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या में 14 का इजाफा हुआ। अब कुल आंकड़ा 279 पहुंच गया है। फरीदाबाद से 11, नूंह में 4, सोनीपत से 3 और पानीपत से 1 मरीज को छुट्टी मिली। इसके बाद अब रिकवरी रेट 43.12 प्रतिशत आ गया है। करनाल जिला प्रशासन ने मिठाई, बेकरी और रेस्टोरेंट को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोलने की छूट दे दी है। हालांकि सुबह 8 बजे से 9 बजे तक वे होम डिलिवरी कर सकेंगे।गुड़गांव की अलग-अलग कॉलोनियों से मिल रहे मरीजगुड़गांव में मई महीने में बढ़ी कोरोना वायरस के पेशंट की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार को यहां कुल केस की संख्या बढ़कर 126 तक पहुंच गई है। हालांकि यहां पर अब तक 51 पेशंट ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 पेशंट का ईलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। मई महीने में गुड़गांव में शहर की अलग-अलग कालोनियों में कोरोना वायरस के पेशंट बढ़ गए हैं। पिछले आठ दिन में गुड़गांव में 69 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि शुक्रवार को गुड़गांव में आठ केस पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें खांडसा मंडी से एक जबकि राजीव नगर, एम3एम शाइन वुड सोसायटी, चार मरला, मोहित हॉस्पिटल और सरहौल गांव से कुल सात केस पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पिछले तीन दिन में पॉजिटिव केस जिन क्षेत्रों से मिले हैं, इन क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।मृतक अज्ञात वृद्ध की रिपोर्ट नगेटिव आईपानीपत के सेठी चौक के पास से थाना किला पुलिस ने करीब 70 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने कोरोना संबंधी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया था, गुरुवार देर रात सैंपल लिए गए थे। उसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है।दुकानदारों ने बाजार बंद रखने की घोषणा कीपानीपत में प्रशासन ने बाजार में एक दिन राइट और अगले दिन लेफ्ट साइड के बाजार खोलने की अनुमति मंगलवार को दी थी, वहीं बुधवार से बाजार खुलने शुरू हो गए थे, इधर, पानीपत में कोरोना से दो लोगों की मौत व कोरोना के 29 रनिंग केस होने के चलते नागरिकों में दहशत का माहौल है और हालात को ध्यान में रख कर पानीपत के अधिकतर बाजारों की एसोसिएशनों के प्रधानों ने अपनी कार्यकारिणी के साथ विचार विमर्श करने के बाद बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले टेक्सटाइल बाजारों की एसोसिएशनों ने 17 मई तक लॉक डाउन की पालना करने की घोषणा पहले ही कर रखी है। इधर, विधायक प्रमोद विज ने जनहित में लिए गए दुकानदारों के निर्णय का स्वागत किया है।फरीदाबाद में कोरोना से मरने वाले सिक्युरिटी गार्ड के संपर्क में आई रिसेप्शनिस्ट संक्रमित फरीदाबाद में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव दो मामले मिलने के बाद यहां पॉजिटिव की संख्या 87 हो गई है । पॉजिटिव मरीजों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इनमें एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है जो फरीदाबाद के 2 एच ब्लॉक में रहती है। इस अल्ट्रासाउंड केंद्र पर 55 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी बोर्ड मोहल्ला बतौर सिक्युरिटी गार्ड काम करता था। उसकी 4 मई को कोरोना से मौत हो गई थी, उसके संपर्क में आने से यह युवती पॉजिटिव हुई है। दूसरा मामला डबुआ कॉलोनी से बताया गया है जो कि एक महिला है वह भी गर्भवती बताई गई है। दोनों मरीजों को उपचार के लिए एनएच-3 स्थित ईएसआई अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि ग्रीन फील्ड की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है, उसे उपचार के बाद आज छुट्टी दे दी गई है। ग्रीन फील्ड व डबुआ कॉलोनी दोनों ही कंटेनमेंट जोन में शामिल है और यहां से लगातार मामले बढ़ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ रही है। हरियाणा में 647 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 126, फरीदाबाद में 88, सोनीपत में 86, झज्जर में 74, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 35, पंचकूला में 18, जींद में 17, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 7, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। प्रदेश में अब कुल 279 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 54, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, सोनीपत में 9, पानीपत में 6, करनाल में 5, सिरसा में 4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कुरुक्षेत्र में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरुक भी कर रहे हैं और जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा है, उन्हें मास्क दे भी रहे हैं। Full Article
2 पारा लगा चढ़ने, आज से 12 तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT मौसम विभाग के अनुसार आज से 12 मई तक मौसम में फिर से परिवर्तन की संभावना बन रही है। जिस कारण इन दिनों में प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पारा भी चढ़ेगा। अभी मई माह के भी नौ दिन गुजर चुके हैं। लेकिन पर्यावरण में प्रदूषण की कमी के कारण अब तक मौसम में हलकी ठंडक बरकरार है। लेकिन अब पारा बढ़ेगा। 9 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री हो सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 किस्त न मिलने से कैंट में 2400 परिवारों के शौचालय अधर में लटके, नप ने ओडीएफ के तहत सर्वे शुरू किया By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT कैंट में 2400 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त नहीं मिली है। नगर परिषद कैंट इन परिवारों का दोबारा सर्वे करने में जुट गया है ताकि स्पष्ट हो जाए कि किन परिवारों ने किस्त न मिलने पर अपना शौचालय अधर में छोड़ा हुआ है और किन परिवारों ने तैयार कर लिया है।इसको लेकर आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और पते को दोबारा कंफर्म किया जा रहा है। नगर परिषद सदर जोन कैंट के सभी दरोगा सर्वे करने में जुट गए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जुटी टीम का कहना है कि एक मई से बैंकिंग सिस्टम में बदलाव हुए हैं।कुछ बैंक दूसरे बैंकों में मर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के आधार कार्ड भी अपडेट नहीं थे।कोरोना वायरस संक्रमण से कंटेनमेंट जोन में दिक्कत: नप कार्यालय से पहले ऐसे परिवारों से संपर्क किया जाता है और उसके बाद सर्वे करने के लिए संबंधित वार्ड का दरोगा जाएगा। कुछ घर ऐसे हैं जो कंटेनमेंट जोन में आ रहे हैं। इसलिए ऐसे परिवारों का सर्वे न होना भी एक चुनौती बना हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दरोगा के तसदीक के बाद सफाई ब्रांच के सफाई निरीक्षक, जेई और अंत में एमई वेरिफाई करेंगे। कंटेनमेंट जोन बनने से अब सर्वे कब तक पूरा होगा, अभी यह साफ नहीं है। इसलिए दूसरी किश्त मिलने के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।2019 में 98 प्रतिशत ओडीएफ घोषितअप्रैल 2019 में जिला प्रशासन अम्बाला अर्बन को 98 प्रतिशत ओडीएफ घोषित कर चुका है, लेकिन प्रशासन के दावों की पोल नप की ओर से दोबारा से शुरू किया सर्वे खोल रहा है। कैंट में जहां 2400 तो सिटी में 4 हजार परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का पूरा पैसा नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने करीब 4750 लोगों को मिशन के तहत 6 हजार और 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। करीब पांच हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने स्तर पर राशि खर्च कर शौचालय बनवा लिए हैं। कैंट और सिटी में बहुत से परिवार ऐसे हैं जहां पर अभी भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में सर्वे में अम्बाला अर्बन एरिया की पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।नगर परिषद कैंट और नगर निगम सिटी में बहुत से परिवार ऐसे हैं जहां पर दूसरी किस्त नहीं मिली है। इसलिए सर्वे का काम शुरू किया गया है। सर्वे के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हमारे पास 2400 परिवार के आवेदन हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जा रहा है।- रितु शर्मा, कोऑर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन, नगर परिषद कैंट। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 28 दिन बाद सेक्टर 7 और आस-पास के एरिया से कंटेनमेंट व बफरजोन खत्म, खुल सकेंगी मार्केट By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:31:00 GMT आखिरकार 28 दिन बाद सेक्टर 7 व आसपास के सेक्टरों को बंधनों से मुक्ति मिल गई। कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद सेक्टर सात को कंटेनमेंट व पांच सेक्टरों को बफरजोन बनाया गया था। तब से सेक्टर 7 में हर तरह की गतिविधियां बंद थी। अब प्रशासन ने कंटेनमेंट व बफरजोन को खत्म करने की घोषणा की।जिलाधीश एवं डीडीएमए के चेयरमैन धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार शहर के लोगों को कंटेनमेंट व बफर जोन से निजात दी गई। अब सेक्टर 7 कंटेनमेंट जोन व सेक्टर 4, 5, 8, 9 व 10 और आसपास के क्षेत्रों में बफर जोन को समाप्त कर दिया। 28 दिन के बाद बहुत बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सतर्कता रखनी होगी। सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।11 अप्रैल से शुरु हुई थी पाबंदियां | बता दें कि सेक्टर 7 वासी व सरकारी विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत एक युवक 17 मार्च को जम्मू मेल से कुरुक्षेत्र आया था। उसके कोच में कश्मीर के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। रेलवे की तरफ से सूचना मिलने पर उक्त युवक के सैंपल लिए गए। पहला सैंपल निगेटिव निकला। लेकिन 11 अप्रैल को उक्त युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिस पर सीएमओ डाॅ. सुखबीर सिंह ने प्रशासन को सूचित किया। बताया कि सेक्टर में कोविड-19 के मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव है। ऐसे में गाइडलाइन के तहत सेक्टर 7 को कंटेनमेंट जोन बताया । जबकि इसके आसपास के 5 सेक्टरों को बफरजोन में शामिल किया गया। हालांकि उक्त युवक की बाकी सभी रिपोर्ट निगेटिव निकली। जिस पर उसे कोरोना मरीज नहीं माना। लेकिन एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेशन में रखा गया। लगातार 2 बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे 23 अप्रैल को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई । लेकिन बफरजोन जारी रहा। सेक्टरों की सीमाएं तक सील की गई। लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगाई गई।28 दिन बाद अब राहत, शुरु होंगी गतिविधियां | जिलाधीश ने शुक्रवार को आदेश जारी करे कि अब सेक्टर सात व कंटेनमेंट व सेक्टर 4, 5, 8, 9, 10 व डिवाइन सिटी माल को बफर जोन से हटाया जा रहा है। हालांकि इससे पहले पूरे क्षेत्र की स्क्रीनिंग करवाई गई। पिछले 4 सप्ताह के दौरान इस क्षेत्र में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं उक्त युवक ने भी 28 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा कर लिया। जिस पर कंटेनमेंट व बफरजोन के आदेशों को डि-नोटिफाईड किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कंटेनमेंट प्लान प्रोविजन के तहत अब इस एरिया को कंटेनमेंट व बफरजोन से फ्री किया है । Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 रेणुका के पिता की मौत, बेटी के गुनहगारों को पकड़वाने के लिए 25 साल से लड़ रहे थे By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:54:00 GMT 25 साल पहले जगाधरी वर्कशॉप में रेणुका का शव नाले के पास एक बोरी में मिला था। उसकी गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी। यह दरिंदगी किसने की, इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। बेटी से दरिंदगी के बाद हत्या करने वालों का पता लगाने के लिए उसके पिता लड़ते-लड़ते शुक्रवार को दुनिया से विदा हाे गए। सुभाष शर्मा की प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें हार्ट की दिक्कत और टीबी थी। उनकी रात ढाई बजे मौत हो गई। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि सुभाष शर्मा रात को भी ये ही कह रहे थे कि बेटी रेणुका को मारने वालों को पकड़वाना है। उसे मंत्री को इसके लिए लेटर लिखना है। लेकिन इसी बीच उनकी सांसें थम गई। इंटरनेशनल पावर लिफ्टर खिलाड़ी रही सुभाष शर्मा की बेटी मलिका शर्मा ने बताया कि पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक मई को उन्होंने गाबा अस्पताल में भर्ती किया गया था। रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका कहना है कि उनके पिता को बस एक ही मलाल था कि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला।26 अगस्त 1995 में हुई थी गैंगरेप के बाद हत्यामलिका का कहना है कि अब वे बहन की हत्या करने वालों को पकड़वाने के लिए लड़ाई लड़ेंगी। भले ही उन्हें कुछ भी करना पड़े। बता दें 26 अगस्त 1995 को रेलवे कॉलोनी में रेणुका साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उसके शव को चुंगी के पास बोरी में डालकर फेंक दिया गया था। जब तक पुलिस आरोपियों का पता लगा पाती आरोपी वहां से फरार हो गए थे। तब सुनील गुप्ता का नाम इस केस में आया था। उसका आज तक पता नहीं चल पाया। वहीं तब एक मंत्री के बेटे का भी इस मामले में नाम उछला था। इस मामले की जांच जिला पुलिस से लेकर सीबीआई तक कर चुकी है, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला। अब भी इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 67 पंचायतों की लगभग 2700 एकड़ भूमि को ठेके पर देने की प्रक्रिया 11 से शुरू होगी By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:16:00 GMT ब्लॉक रादौर की 67 पंचायतों की लगभग 2700 एकड़ 67 पंचायतों की लगभग 2700 एकड़ भूमि को एक वर्ष के लिए ठेके पर देने की प्रक्रिया 11 से 17 मई तक की जाएगी। इस दौरान पंचायती भूमि के अधिक दाम देने वाले व्यक्ति को भूमि ठेके पर दी जाएगी। ब्लॉक रादौर में पंचायती भूमि पर धान की फसल की खेती करने पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसकी एवज में पंचायती भूमि को ठेके पर लेने वाले व्यक्ति को सरकार की शर्त के अनुसार खेती करने पर 7 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। बीडीपीओ रादौर आरडी साहनी ने बताया कि 11 मई को गांव संधाला, पलाका,चमरोड़ी, सांगीपुर, इस्माईलपुर, बैंडी, ठसका, रपड़ी, धौलरा, भागु माजरा, बुबका, रादौरी, बरहेड़ी मेें पंचायती भूमि को ठेके पर दिया जायेगा। वहीं 12 मई को अलाहर, मंधार, मारूपुर, जठलाना, टोपराकलां, कांजनू, नागल, खजुरी, मंसूरपुर, अलीपुरा, सढूरा, बापौली व सतगौली की पंचायती भूमि की बोली होगी। 13 मई को नाचरौन, राझेडी, भगवानगढ़, पालेवाला, बापा, जुब्बल, दौलतपुर, फतेहगढ़, नगला साधान, खुर्दबन, सिकं दरा, अमलौहा व मॉडल टाउन करहेड़ा की पंचायतों की भूमि की बोली होगी। 14 मई को संधाली, माधुबांस, पूर्णगढ़, झगुड़ी, उन्हेड़ी, बकाना, हिरण छप्पर, छारी, झीवरेहड़ी, सांगड़ी की पंचायती भूमि की बोली होगी। 15 मई को घेसपुर, अंटावा, सिलीकलां, कंड्ररौली, लालछप्पर, रतनगढ़, बरसान, हड़तान, घिलौर की पंचायती भूमि की बोली होगी। 16 मई को लक्सीबांस, मोहडी, दौहली व खेड़की ी गांव की पंचायती भूमि की बोली होगी। 17 मई को केवल पोटली गांव की पंचायती भूमि की बोली होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 एसबीआई कर्मियों ने कोराेना रिलीफ फंड में डीसी को सौंपा 2.51 लाख रुपए का चेक By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:21:00 GMT स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी व यमुनानगर की शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस की बीमारी में सहायता के लिए एकत्रित की गई 2 लाख 51 हजार 500 रुपए की राशि का चेक जिलाधीश मुकुल कुुमार को कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के क्षेत्रीय प्रबंधक रणसिंह ने सौंपे। जिलाधीश मुकुल कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व इसकेअधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। कहा है कि इससे पहले भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 500 ग्लब्स, 500 फेस मास्क व 500 सेनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। एजीएम शिव दयाल डयोल, एसएमई यमुनानगर शाखा के एजीएम जयपाल सिंह, जिला सचिवालय स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के प्रबंध सुशील वर्मा व डीडीपीओ शंकर लाल गोयल उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today SBI personnel hand over Rs 2.51 lakh check to Koreana Relief Fund to DC Full Article
2 52 युवाओं ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को उपायुक्त ने बैज लगा किया सम्मानित By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:37:00 GMT कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए व जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने में रेडक्रास स्वयंसेवकों की अतुलनीय भूमिका है। जिस त्याग व समर्पण भाव से जिला रेडक्रास सोसायटी आपदा की घड़ी में कार्य कर रही है वह दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह बात जिला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी जितेंद्र कुमार ने कही। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार ने परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हेनरी डुनांट की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पुष्प अर्पण किए। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। शिविर में 52 यूनिट रक्तदान हुआ। इस वर्ष रेडक्रॉस दिवस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कीप क्लेपिंग फॉर वॉलंटियर्स थीम के तहत स्वयंसेवकों का शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए एक दूसरे का तालियां बजाकर अभिनंदन किया गया। डीसी जितेंद्र कुमार ने जिलावासियों को दिए अपने संदेश में रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक सर जीन हैनरी डुनांट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वयंसेवकों की कार्यशैली की सराहना की। जिले को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखने के कार्य में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा हर रोज बढ़-चढ़कर मदद की जा रही है। जिला में सैकड़ों स्वयंसेवकों की दिन-रात की मेहनत ने इस चुनौती से पार पाने में प्रशासन की बहुत मदद की है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी का भी उल्लेखनीय सहयोग है। इस वर्ष भारत में रेडक्रॉस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। डीसी ने विश्व रेडक्रास दिवस पर अपने संदेश में युवा शक्ति को बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता व सार्वभौमिकता का पालन करते हुए युद्ध, आपातकाल, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं में निस्वार्थ सेवाएं देने के लिए की गई थी। भारतीय रेडक्रॉस विश्व में फैली कोविड-19 से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से सहायता दे रहा है। डीसी के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस ने अपने बहादुर स्वयंसेवक योद्धाओं के माध्यम से आमजन को मास्क, सेनिटाइजर्स, ग्लव्स आदि बंटवाने व आमजन को बैंकों, बाजारों, अनाज मंडियों, सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के संबंध में जागरूक व प्रेरित किया है। वहीं रेडक्रॉस ने गरीब परिवारों को राशन पहुंचाकर भी लोगों की मदद की है। विश्व रेडक्रास दिवस पर जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा स्लम एरिया में जाकर मास्क, साबुन, फुड पैकेट बांटे गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 विदेश से आने वाले 146 लोगों को 22 होटलों में 28 दिन ठहराएंगे, देना होगा बिल By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:46:00 GMT लॉकडाउन के दौरान दूसरे देशों में फंसे लोगों को लाने की पूरी तैयारियां कर ली है। पहली फ्लाइट में कोई भी रोहतक मूल का विदेशी अभी तक नहीं आया है। अब सोमवार को अगली फ्लाइट आने का इंतजार चल रहा है। इसके लिए होटलों में क्वाॅरेंटाइन करने की व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ अब क्वाॅरेंटाइन की अवधि भी 28 दिन तक के लिए कर दी गई है। इसके लिए जिले के 22 हाेटल काे पेड क्वाॅरेंटाइन सेंटर के ताैर पर रिजर्व किया है। इनमें 211 लाेगाें की रूम की व्यवस्था है। इनकी तीन कैटेगरी बनाई गई है, यानि विदेश से आने वाले लोगों को क्वाॅरेंटाइन के लिए निर्धारित भुगतान करना होगा। डीसी आरएस वर्मा की अध्यक्षता में जिले की होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की गई। इसमें गृह मंत्रालय भारत सरकार से जारी किए गए दिशा-निर्देशानुसार देश के बाहर फंसे भारतीय नागरिकों और विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए तय मानक परिचालन प्रोटोकॉल अनुसार आदेशों की पालना करने के लिए निर्देश जारी किए गए। बैठक में एडीसी महेंद्रपाल केे नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी ने विभिन्न होटलों के किराया और भोजन आदि के रेट तय किए।क्वाॅरेंटाइन की समयावधि 28 दिन होगी : डीसीडीसी आरएस वर्मा ने जिले में कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए क्वाॅरेंटाइन की अवधि बढ़ाकर 28 दिन कर दी है। सिविल सर्जन की अाेर से मॉडल जिला कंटेनमेंट योजना तैयार की है। इसमें कंटेनमेंट व बफर जोन में अंतिम पुष्टि किए गए मामले को आइसोलेट करने अाैर उसके सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों के 28 दिन निगरानी रखने के लगभग चार सप्ताह तक यदि किसी अन्य लेबोरेट्री की अाेर से कोविड-19 मामले की पुष्टि नहीं होती है तो कंटेनमेंट अाॅपरेशन को कम कर दिया जाएगा।इन्हें नोडल अधिकारी नियुक्त कियाडॉ. रोहताश सिंह, डीडीए को इस कार्य के लिए नोडल कम लाइजन अधिकारी नियुक्त किया है। जो विभिन्न होटलों और विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल के साथ समन्वय कर जिला प्रशासन और होटलों में आने वाले मेहमानों की संख्या और पहुंचने के समय के बारे में बताएंगे। सुबीर सांगवान, पीओ एडीसी कार्यालय, करतार सिंह एपीओ एडीसी कार्यालय इस संबंध में डीडीओ रोहताश की सहायता करेंगे।ये हाेटल हैं शामिल : पेड क्वाॅरेंटाइन सेंटर केे तौर पर ए कैटेगरी के छह होटल तय किए गए हैं। इनमें सागर विला, हरजाई गार्डन, होटल रिवोली, रमाया, लेवेनियर, महाराजा होटल शामिल हैं। {बी कैटेगरी के तौर पर होटल काेकून, होटल लगन, प्लेटिनम प्लाजा, शंगरिला, किंग, जय, अप्सरा बैंक्वेट शामिल है। {सी कैटेगरी के होटल में करण, मार्क, सनशाइन, फ्रेंड्स, स्काई हॉक, स्टार, प्लाजा, सूर्या और पैंकर शामिल हैं।रेट और सुविधाएं होटल अथॉरिटी की ओर से दिए जाएंगे गृह मंत्रालय के आदेशानुसार देश के बाहर फंसे भारतीय नागरिकों को क्वाॅरेंटाइन किया जाएगा। इसके लिए जिले की सीमा में आने वाले विभिन्न प्राइवेट होटलों में समिति की ओर से तय की गई दरों पर सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। ए कैटेगरी के होटल के कमरे का किराया बिना स्यूट के जीएसटी सहित 1800 रुपए होगा। बी कैटेगरी के होटल के कमरे का किराया बिना स्यूट के जीएसटी सहित 1100 रुपए होगा। सी कैटेगरी कैटेगरी के होटल के कमरे का किराया बिना स्यूट के जीएसटी सहित 900 रुपए होगा। इन बताए गए रेट और सुविधाएं होटल अथॉरिटी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। होटल की पेमेंट वास्तविक लाभार्थी की ओर से की जाएगी। बशर्ते अग्रिम भुगतान के लिए मनाही होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 आज भेजे जाएंगे 1200 मजदूर, 20 हजार से अधिक लोग करवा चुके रजिस्ट्रेशन, जिसमें 6800 प्रवासी By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:57:00 GMT लॉकडाउन में सबसे बुरी स्थिति उन प्रवासी मजदूरों की बनी हुई है जो अपने अपने घर जाना चाह रहे हैं। पंजीकरण करवाए जाने के बावजूद कोई साधन मिलता न देख मजदूर पैदल ही निकल पड़ते हैं। जिले से जाने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक है जिसमें लगभग 6800 प्रवासी मजदूर हैं। हालांकि सरकार प्रवासियों के जाने की व्यवस्था लगातार कर रहा है लेकिन प्रवासी जाने के उतावले बने हुए हैं। इससे प्रवासी 38 डिग्री से अधिक तापमान में पैदल ही जाने लग जाते हैं। इसके अतिरिक्त दूसरे गांवों व जिलों से भी आगे जाने वाले प्रवासी भी भिवानी हो कर पहुंच रहे हैं। गुरुवार देर शाम हिसार व सिवानी से पहुंचे लगभग तीन दर्जन मजदूरों का खाना तो रेडक्रास ने उपलब्ध करवा दिया लेकिन उन्हें रात सड़क के एक ओर गुजारनी पड़ी। यह स्थिति अकेले भिवानी की नहीं है बल्कि प्रदेश भर में बनी हुई है। भिवानी व दादरी के 1200 मजदूरों को लेकर शनिवार को एक ट्रेन पूर्णिया जाएंगी। प्रशासन ने एक सप्ताह पहले प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी। जिले में अभी तक 20 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जिसमें 6800 प्रवासी मजदूर हैं। भिवानी जंक्शन से पहली गाड़ी 9 मई को पूर्णिया के लिए चलेगी जिसमें भिवानी व दादरी के 1200 मजदूर जाएंगे। रेलगाड़ी में वे ही मजदूर जाएंगे जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है।राजकीय कन्या स्कूल में की ठहरने की व्यवस्थाराजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन की तरफ से ठहरने की व्यवस्था की हुई है। जो प्रवासी मजदूर सड़कों पर घूम रहे थे और पैदल ही अपने अपने प्रदेशों में जाने के लिए भिवानी बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे थे ऐसे मजदूरों को स्कूल में रखा गया है और प्रशासन उनको घर भेजने की व्यवस्था में लगा हुआ है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 40 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। इसके अलावा जाट धर्मशाला में भी मजदूर व परिवार के सदस्यों को रखा गया है।रेलवे स्टेशन पर लिया व्यवस्थाओं का जायजाप्रवासी मजदूरों को उनके प्रदेशों में भेजने के लिए प्रशासन रेलगाड़ी की व्यवस्था कर रहा हैं। इसी के चलते डीसी अजय कुमार व एसडीएम महेश कुमार ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि प्रवासी मजदूरों को रेल गाड़ी में बैठाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाई जा सके। स्टेशन के बाहर व प्लेट फार्म नंबर एक पर छह-छह फुट की दूरी पर गोल दायरे बनाए गए है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार को भिवानी रेलवे स्टेशन से एक रेलगाड़ी लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर पूर्णिया बिहार के लिए रवाना होगी।पुलिस कर्मचारी ने प्रवासी मजदूर के साथ की मारपीटगुरुवार देर शाम बैंक कालोनी में किराए के कमरे में रहने वाला एक प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा था। जब वह रोहतक रोड पुलिस नाके पर पहुंचा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। डूमरी परोरा बेगूसराय बिहार का रहने वाला प्रवासी मजदूर ने बताया कि जब वह पुलिस नाके पास पहुंचा तो नजदीक ही पानी से भरे मटके रखे हुए थे। उसने मटके से पानी पीने के लिए एक पुलिस कर्मचारी से कहा तो उसने कहा पानी पी ले। इसी दौरान पुलिस कर्मचारी ने पूछा की कहा से है और क्या नाम है तो उसने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। प्रवासी मजदूर ने बताया कि इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की।सिवानी और हिसार से पहुंचे 36 मजदूरगांव ढाब ढाणी में 32 प्रवासी रह रहे हैं जिन्होंने चार मई को रजिस्ट्रेशन करवाया था। मजदूर हर रोज घर जाने के लिए जिद्द कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त हर रोज कहीं न कहीं से प्रवासी भिवानी पहुंच रहे हैं। गुरुवार देर शाम को भिवानी में सिवानी व हिसार से लगभग तीन दर्जन मजदूर पहुंचे। वे पैदल ही बरेली के लिए चले थे लेकिन पुलिस नेे उन्हें यही रोक दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Today 1200 workers will be sent, more than 20 thousand people have got registration done, in which 6800 migrants Full Article
2 अधिकारी हर रोज 20-20 अभिभावकों को कॉल करके लेंगे फीडबैक By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:24:00 GMT (संजय आहूजा)लॉकडाउन के दौरान पिछले माह से राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को घरों में ही वाट्सएप व टीवी चैनलों से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।सभी विद्यार्थियों तक ऑनलाइन शिक्षा पूर्ण रुप से पहुंचे व बच्चों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा के कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर अब शिक्षा विभाग के अधिकारी हर रोज 20-20 अभिभावकों को कॉल करके उनका फीडबैक लेंगे।इसे लेकर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर सभी कर्मचारियों व अधिकारी स्कूल मुखिया, बीआरपी, एबीआरसी, बीईओ, बीईईओ, फैकल्टी ऑफ डाइट, बाईट, जीईटीटीआई, एससीआरटी व प्रोग्राम ऑफिसर काे प्रतिदिन 20 अभिभावकों और विद्यार्थियों से फोन कर संपर्क करने के आदेश दिए हैं।जोकि प्रसारण कार्यक्रम को लेकर पठन-पाठन ऑनलाइन कार्यक्रम को लेकर अवलोकन करेंगे।हर रोज भेजनी होगी रिपोर्टमई के महीने में सीएसआरटी द्वारा पाठ्यक्रम की मासिक बांट के अनुसार प्रत्येक विषय के दो से चार पाठ करवाए जाने हैं। इस पर्यवेक्षण के लिए जिलों के लिए निदेशालय का कार्यक्रम अधिकारी और सहायक निदेशक समय सारणी एवं अन्य दायित्वों के लिए उत्कर्ष सोसाइटी से समन्वय करेंगे। डीईओ, डीईईओ, डीपीसी व प्रधानाचार्य डाइट के संपर्क में रहेंगे। अधिकारियों को प्रतिदिन विद्यार्थियों की कक्षा अनुसार रिपोर्ट विभाग की ई-मेल पर सांझा करनी होगी।ये सवाल पूछेंगे अधिकारी क्या आपके बच्चे को अध्यापक से टीवी प्रसारण एजुसेट व स्वयं प्रभा की समय-सारिणी प्राप्त हो रही है। क्या अध्यापक द्वारा ई-संचार माध्यम, फोन, मेल, वाट्सएप अथवा पड़ोसी सहपाठी के माध्यम से गृह कार्य अभ्यास कार्य दिया जा रहा है। क्या आप द्वारा बच्चों को टीवी प्रसारण एजुसेट तथा स्वयं प्रभा चैनल देखने का समुचित समय एवं वातावरण प्रदान किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 ठेकों पर मनमर्जी के भाव में बिक रही शराब, देसी शराब 250 से 300 रुपये बोतल तो अन्य शराब के रेटों में काफी उछाल आया By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:30:00 GMT प्रदेश सरकार द्वारा शराब के ठेके खोलने के बाद ठेकेदारों द्वारा मनमर्जी के भावों में शराब बेची जा रही है। लेकिन सरकार व प्रशासन की मनमर्जी के भावों पर कोई रोक-टोक नहीं है। देशी शराब की बोतल 250 से 300 रुपये तक ठेकों पर बिक रही है। अन्य ब्रांड की शराब के रेटों में भी काफी उछाल है। लेकिन आबकारी विभाग ने शराब की अधिकतम मूल्य तय ही नहीं किया है। इससे ठेकेदारों की पौबारह हो रही है।लाॅकडाउन के बावजूद सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए 6 मई से शराब के ठेके खोल दिए हैं। प्रदेश में ठेके खुलते ही शराब की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन सरकार व प्रशासन ने शराब बिक्री के रेट निर्धारित नहीं किए हैं। इससे शराब ठेकेदार ठेकों पर मनमर्जी के भावों में शराब की बिक्री कर रहे हैं। शराब पीने वाले लोगों की जेब पर खासी चपत लग रही है। ठेकों पर देशी शराब की बोतल 250 से 300 रुपये में बिक रही है। जबकि आबकारी विभाग द्वारा देशी शराब काउंटरी लिक्र का रेट 145 रुपये तथा मैट्रो लिक्र का 170 रुपये मिनीमम रेट तय किया हुआ है। इंपेरियल ब्लू की बोतल 600 रुपये में बिक रही है जब कि आबकारी विभाग द्वारा इंपेरियल ब्लू का मिनिमम रेट 350 रुपये बोतल निर्धारित किया हुआ है। एसी ब्लैक की बोतल 600 रुपये में बिक रही है जबकि आबकारी विभाग द्वारा 350 रुपये मिनिमम रेट निर्धारित किया हुआ है।राॅयल स्टैग की बोतल 700 रुपये में बिक रही है जबकि आबकारी विभाग द्वारा 450 रुपये मिनिमम रेट निर्धारित किया हुआ है। ब्लैंडर प्राइड की बोतल 1000 रुपये में बिक रही है जबकि आबकारी विभाग द्वारा 600 रुपये बोतल मिनिमम रेट निर्धारित किया हुआ है। बीयर की बोतल 200 रुपये में बिक रही है जबकि विभाग द्वारा 85 रुपये मिनिमम रेट निर्धारित किया हुआ है। इसके अलावा शराब के अन्य ब्रांड की बिक्री काफी उच्च दामों में की जा रही है। इससे शराबियों को करारा झटका लग रहा है।आबकारी विभाग ने शराब बिक्री का अधिकतम मूल्य तय नहीं किया : यादवआबकारी विभाग के डीटीसी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा शराब बिक्री के मिनिमम रेट तय किए हुए हैं। बिक्री के अधिकतम रेट तय नहीं किए हैं। इसलिए ठेकेदार मिनिमम तय रेट से कम में नही बेच सकते। इससे उपर बेच सकते हैं। अभी स्टाॅक कम हैं स्टाक ज्यादा आने के बाद कंपीटिशन में रेट घट जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 324 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे, फ्लू क्लीनिक में लिए 150 सैंपल By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:41:00 GMT जिला स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ टीमों ने गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ 324 सैंपल लिए थे। यह अभी तक की सैंपलिंग रिपोर्ट का सर्वाधिक आंकड़ा है। इनमें से अधिकांश सैंपल जांच के लिए एनआरसीई लैब और बाकी सैंपल्स की टेस्टिंग पीजीआई रोहतक में होगी। बता दें कि इससे पहले 4 मई को 255, 5 मई को 158, 6 मई को 186 सैंपल लिए थे। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए रेंडम सैंपलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया हुआ है। शुक्रवार को डॉ. पुलकित की टीम ने 24 सैंपल लिए। इनमें सेंट्रल जेल टू के 11 बंदी, 13 एचएयू में क्वारेंटाइन्स शामिल हैं। पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार की टीम ने दड़ौली पॉजिटिव रोगी की पत्नी व मां सहित हिसार शहर में रहने वाले रिश्तेदारों के सैंपल लिए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड पाइप इंडस्ट्री भी हुई शुरू, प्राेडक्शन अभी केवल 25 प्रतिशत ही इन पर निर्भर जिले की 50 छाेटी-बड़ी इंडस्ट्री काे भी राहत By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:44:00 GMT देश विदेश में विख्यात स्टील इंडस्ट्री जिंदल स्टेलनेस सहित जिंदल ग्रुप की हिसार में तीन इंडस्ट्री में डेढ़ माह बाद एक बार फिर से प्राेडक्शन शुरू हाे गया है। यानी इस पर निर्भर लाेगाें की जिंदगी पटरी पर लाैटने लगी है। सीआरडी अाैर एसअारडी प्लांट तथा पाइप इंडस्ट्री में से लगे 6900 कर्मचारियों में से करीब 3400 कर्मचारियों काे शिफ्टाें में काम मिल गया है। इन तीन बड़ी इंडस्ट्री के शुरू हाे जाने से इन पर निर्भर जिला व इसके आसपास की 50 से अधिक इंडस्ट्री में भी प्राेडक्शन की उम्मीद जग गई है। जिंदल इंडस्ट्री से जुड़े मैनेजमेंट के अधिकारियाें का कहना है कि फिलहाल प्राेडक्शन 25 प्रतिशत ही किया जा रहा है क्याेंकि मार्केट में अभी डिमांड नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 बीयर 3 सौ रुपए में, 120 वाला पौव्वा 280 में, जो ब्रांड पहले कभी नहीं बिके वो भी खाली हो गए दुकानों से By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:19:00 GMT कोरोना संक्रमण में जहाँ कुछ दिलदार लोग घर बेचकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, वहीं ना-नुकुर कर ग्रामीण क्षेत्रों की शराब दुकान खोलने वाले ठेकेदारों ने लूट की इंतेहा कर दी है। किसी भी ब्रांड की बीयर 3 सौ रुपए से कम में नहीं बिक रही है। पीने वालों की नजर में घटिया से घटिया ब्रांड की शराब जो आम दिनों में नहीं बिकती थी, वो भी ऊँचे दामों में बेच दी गई। जानकारों के मुताबिक 120 रुपए में जिस पौव्वे को कोई पूछता नहीं था, वो भी 280 रुपए का बिक गया। ग्रामीण क्षेत्रों की 73 देशी-विदेशी दुकानें हैं जिसमें मझौली पौंड़ी की दुकान कंटेनमेंट क्षेत्र के कारण बंद है। बाकी की 72 दुकानों में पिछले साल का बचा हुआ माल पूरा बिक गया, अब ठेकेदार नया माल शुक्रवार से खरीदेंगे। लॉकडाउन पीरियड में पूरे जिले में सोशल मीडिया पर प्रचार करके शराब बेचने वालों को मुनाफाखोरी में ठेकेदारों ने पीछे छोड़ दिया। प्रशासन कोरोना संक्रमण से जिले को बचाने में जुटा है, पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने में व्यस्त है, जिसका फायदा शराब ठेकेदारों ने पहले दिन से उठाया। दुकान खोलने के लिए जो ठेकेदार तैयार नहीं थे, वही ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में सक्रिय दिखे और स्टाफ को मैक्सिमम प्राइज से भी ज्यादा में शराब बेचने की छूट दे दी। ग्रामीण क्षेत्रों की शहर से लगी कुछ दुकानों पर तो मारामारी के दृश्य से थे। खरीदने वालों ने भी दुकान की खिड़की तक पहुँचने में जोर लगाया और जो ब्रांड मिला, वो खरीद लिया।एक दिन में ही सरकार के खजाने में आए 1.68 करोड़46 दिन बाद शराब दुकानें क्या खुलीं लोगों की भीड़ लग गई। हालाँकि ये दुकानें ग्रामीण क्षेत्र की हैं और इसमें भी विदेशी शराब की बिक्री से ही सरकार के खजाने में 80 लाख रुपये की कमाई जबलपुर से हो गई है। अभी इसमें सरकार को जो शराब बिकी है उससे भी राशि मिलेगी जिससे एक दिन में ही कमाई का आँकड़ा 1 करोड़ के पार पहुँच जायेगा। इस तरह एक दिन में लगभग 3 हजार पेटी शराब बिक चुकी है और शुक्रवार के लिये बड़ी मात्रा में शराब खरीदी के लिये डिमांड भेजी गई है। वहीं देशी शराब की बिक्री भी लगभग 48 सौ पेटी के आसपास हुई है जिससे सरकार को लगभग 88 लाख रुपये की ड्यूटी मिली है।लाइन में लगकर खरीदी शराब, जाँच में पकड़ी गईशहर की शराब दुकानें नहीं खुलीं तो लोग गाँव पहुँच गये। सालीवाड़ा क्षेत्र में तो सुबह से शराब लेने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस और आबकारी वालों को यहाँ मोर्चा सँभालना पड़ा। यही हाल पनागर और बरेला क्षेत्र की दुकानों में भी रहा। पुलिस ने सालीवाड़ा की दुकान में लाइन लगवाई और आधार कार्ड के अनुसार ही गाँव वालों को पहले शराब बेची गई। बाद में शहर से जो लाेग पहुँचे थे उन्हें भी शराब की बोतलें मिल गईं। शाम को लौटते समय जब गोरा बाजार थाने के पास चैकिंग हुई तो ऐसे कई लोगों से शराब की बोतलें लेकर जब्त कर ली गईं।सड़कों पर पी गए शराबलॉकडाउन की वजह से शराब से वंचित लोगों ने अपनी तलब मिटाने दुकान से निकलते ही शराब पीना प्रारंभ कर दिया। कई जगह बीयर की बोतलें पीते-लहराते हुए लोग दिखे। ये शिकायतें कंट्रोल रूम तक पहुँचीं, उसके बाद प्रशासन हरकत में आया। हालाँकि तब तक दुकानें खाली हो गईं थीं।इन दुकानों में सबसे ज्यादा बिक्रीग्रामीण क्षेत्र की पनागर, सिहोरा, पाटन, मीरगंज की दुकानों से 5-5 लाख से ज्यादा की बिक्री, जबकि बेलखाड़ू व खितौला की दुकानों से 4 लाख से ज्यादा की व कटंगी, मझौली और सालीवाड़ा की दुकानों से लगभग 9 लाख की शराब बिकी। बाकी की दुकानों में भी कहीं से ढाई लाख तो कहीं दो लाख की बिक्री हुई। ज्यादातर दुकानों से 1 लाख रुपए से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Beer was sold for 3 hundred rupees, 120 in Pauva 280, brands that were never sold before were also emptied from shops Full Article
2 24 में से 21 सेंटर सूने, फिर भी बाहर से आए लोगों को कर रहे होम क्वारेंटाइन, वजह- प्रशासन पर खर्च नहीं By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:41:00 GMT कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिले में भले ही 24 क्वारेंटाइन सेंटर के अलावा कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें लोगों को ठहराने में कंजूसी बरती जा रही है। वजह यह है कि प्रशासन अब इन क्वारेंटाइन सेंटर का खर्चा नहीं उठा पा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में दूसरे शहरों से जिले में 2700 लोगों ने प्रवेश किया। लेकिन प्रशासन ने इनमें से 1314 को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। जबकि जिले में 24 में से 21 क्वारेंटाइन सेंटर सूने पड़े हैं। हालांकि शुक्र है कि ग्वालियर में कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के साथ आए 19 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।देश के विभिन्न राज्यों से भिंड जिले में लोगों के आने का दौर जारी है। अब तक जिले में 67 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं। वहीं आजमगढ़ और इलाहबाद से आए 27 लोगों के साथ ग्वालियर उतरे एक युवक के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद लोगों की धड़कनें बढ़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से 19 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। हालांकि उनके सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बावजूद इसके गुरुवार को दूसरे शहरों से आए लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती न कर प्रशासन अभी भी होम क्वारेंटाइन पर जोर दे रहा है। यह स्थिति तब है जब प्रशासन के सामने बाहर से कोरोना संक्रमण के आने का खतरा सामने आ चुका है। यह लापरवाही जिलेवासियों पर भारी पड़ सकती है।यह जांच है या कोरोना फैलाने की तैयारी... स्क्रीनिंग में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहींभिंड शहर में बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग रोडवेज बस स्टैंड पर की जा रही है लेकिन यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। गुरुवार की दोपहर जब दैनिक भास्कर टीम यहां पहुंची तो बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले लोगों की काफी भीड़ थी। महिलाएं और बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर आपस में काफी सटकर खड़े और बैठे हुए थे, जबकि जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं देख रहे।खाने में दे रहे पतली दाल और कच्ची रोटीशहर आईटीआई क्षेत्र में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में बुधवार को 85 लोग भर्ती थे। वे पिछले दो दिनों से खाने पीने को लेकर हंगामा कर रहे थे। गुरुवार को उन्हें घर भेज दिया गया। भर्ती लोगों का कहना था कि उन्हें पतली दाल और कच्ची रोटियां परोसी जा रही हैं। यही स्थिति फूप के दो क्वारेंटाइन सेंटर की थी, जहां एक में 47 और दूसरे में 10 लोग बुधवार को भर्ती थे लेकिन गुरुवार को यह भी खाली करा दिए गए। जिले में वर्तमान में क्वारेंटाइन सेंटर में मात्र 100 लोग और हेल्थ सेंटर में 14 व केयर सेंटर में 39 लोग भर्ती हैं जबकि क्वारेंटाइन सेंटर में कुल क्षमता 1450 पलंग की है।21 सैंपल और भेजे... नीमच में संक्रमित मिले हम्माल के चार साथियों के भिंड में लिए सैंपलगुरुवार को नीमच में एक हम्माल कोरोना संक्रमित निकला है। उसके साथ के चार लोग भिंड एक ट्रक से आए थे। यह सूचना जैसे ही नीमच कलेक्टर द्वारा भिंड कलेक्टर को दी गई तो आनन फानन में इन लोगों को ट्रैक कर उनके सैंपल लिए गए। उन्हें जिला अस्पताल में आईसोलेट किया गया। इसके अलावा हॉट स्पॉट क्षेत्र से आए या कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे 11 पुलिस जवानों के भी रेंडम सैंपल लिए गए। इस प्रकार से गुरुवार को कुल 21 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 21 out of 24 centers listened, yet home quarantine is done to people from outside, reason - no expenditure on administration Full Article
2 गुजरात-राजस्थान में फंसे अड़ोखर गांव के 29 लोग, बुलाने की लगा रहे गुहार By Published On :: Fri, 08 May 2020 02:12:00 GMT अड़ोखर गांव के 29 लोग गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में फसे हैं। सभी लोग अपने घर पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को ऑनलाइन परमिशन के लिए कागज दिए हैं, लेकिन सचिव ने ऑनलाइन एप्लाई नहीं किया है। ग्रामीणों से पहले सचिव ने कागजात ले लिए थे, जिसके बाद वह गांव नहीं पहुंचा है। ग्राम वासियों की शिकायत है कि सचिव द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।गांव के मुन्ना प्रजापति के परिवार के 7 सदस्य गुजरात के राजकोट में फसे हैं। रघुराज कुशवाह के परिवार के 4 सदस्य राजस्थान और 5 सदस्य गुजरात में हैं। वहीं अमर सिंह कुशवाह के परिवार के 4 लोग कोटा और 2 भीलवाड़ा में फंसे हैं। विमलेश श्रीवास के परिवार का एक सदस्य अहमदाबाद और 8 दिल्ली में हैं। बाहर फंसे लोगों ने गांव में अपने परिजन को फोन करके पंचायत द्वारा ऑनलाइन पास बनवाने के लिए कहा है लेकिन पंचायत द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव गांव में नहीं आते हैं आैर किसी का फोन भी रिसीव नहीं कर रहे। गांव में जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें पंचायत ने क्वारेंटाइन भी नहीं कराया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 29 people of Adokhar village stranded in Gujarat-Rajasthan, pleading for calling Full Article
2 दो पॉजिटिव मिलने के बाद बाहर से आए लाेगों को ढूंढेंगे भितरवार में कंटेनर में भरकर पहुंचे 20 मजदूर घूमते मिले By Published On :: Fri, 08 May 2020 02:13:00 GMT बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के चलते प्रशासन ने अब उनकी ढूंढ़कर स्क्रीनिंग करने का सिलसिला बढ़ा दिया है। गुरुवार को डेढ़ सौ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। यहां तक की शुक्रवार से बाहर से आने वालों की खोज के लिए सर्वे भी शुरु किया जा रहा है। वहीं भितरवार में कंटेनर में भरकर आए बीस से अधिक मजदूरों के बाजार में घूमने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी मजदूरों को कंटेनर में से शिवपुरी जिले की सीमा में भिजवाया गया। इसके अलावा भितरवार में दो और क्षेत्र में कुल 15 लोगों के सैंपल लिए गए। पिछोर कस्बे में विगत 4 मई को भोपाल से लौटकर आए अरविंद कुशवाह और पवन कुशवाह की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक साथ दो लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। क्योंकि शहर व ग्रामीण अंचल में अभी भी काफी संख्या में मजदूरों के आने का सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में गुरुवार से ही प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को खोजकर उनकी स्क्रीनिंग कराए जाने की प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। गुरुवार को कम्युनिटी हॉल में बाहर से आने वाले लोगों की जांच किए जाने के चलते और दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही। करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। साथ ही सभी को घर में ही रहने के लिए कहा गया। इसके अलावा गुरुवार को 15 संदिग्धों की सैंपलिंग कराई गई, जिसमें दो लोग भितरवार से आए थे।सर्वे में मिलने वाले संदिग्ध लोगों की होगी सैंपलिंगबाहर से आने वाले लोगों की प्रशासन तक सही सूचना नहीं पहुंच पा रही हैं। क्योंकि कई लोग चोरी छिपे भी बाहर से अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं आसपास के लोग भी इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। क्योंकि बाहर से आने वाले और संदिग्धों की जानकारी देने पर लड़ाई-झगड़े की नौबत बन जानती है। इस वजह से वह लोग जानकारी देने के चक्कर में न पड़कर चुप रहते हैं। इस वजह से अब प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए शुक्रवार 8 मई से सर्वे कार्य शुरु कराया जा रहा है। शुक्रवार से एएनएम, एमपीडब्लयू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ द्वारा बाहर से आने वाले लोगों व खांसी जुखाम से पीड़िताें का सर्वे कराया जाएगा। जिससे संदिग्धों व बाहर से आने वालों की जांच कराई जा सके और जरुरत पड़ने पर सैंपलिंग भी कराई जा सके और समय रहते कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।भितरवार पहुंचा मजदूरों से भरा कंटेनर, ड्राइवर बोला- महाराष्ट्र पुलिस ने मजदूरों को दिल्ली में उतारने का कहकर चढ़ाया थाभितरवार कस्बे में उस तक हड़कंप मच गया जब महाराष्ट्र से लगभग 20 से 22 लोग कंटेनर क्रमांक आरजे 11-जीबी- 4150 में बैठकर भितरवार पहुंचे और खाने पीने का सामान लेने के लिए बाजार में घूम रहे थे। कंटेनर में बैठे मजदूर वर्ग के लोगों की भीड़ को देखकर लोगों को शंका हुई और उन्होंने प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलने पर तहसीलदार कुलदीपक दुबे, एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन व थाना प्रभारी केडी सिंह कंटेनर के पास पहुंचे। पूछताछ में कंटेनर चालक मोहम्मद साबिर पुत्र हमीन खान निवासी पलवल हरियाणा ने बताया कि वह नागपुर महाराष्ट्र से आ रहा था। तभी रास्ते में दिल्ली, उत्तरप्रदेश तथा हरियाणा के लिए लगभग 20-22 मजदूर पैदल चले आ रहे थे। इन सभी मजदूरों को महाराष्ट्र पुलिस ने कंटेनर में चढ़ा दिया और कहा कि इन्हें दिल्ली जाकर उतार देना।दोबारा लौटकर न आने की दी हिदायतकंटेनर के अंदर बैठे मजदूरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। कोई मुजफ्फरनगर जा रहा है तो कोई हरियाणा तो कोई दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि काम धंधे की तलाश में वह घरों से निकले हैं, ताकि उनके परिवारों का भरण पोषण हो सके। वहीं ट्रक चालक का कहना है कि इन मजदूरों को डबरा उतारना था, लेकिन वह भितरवार क्यों पहुंचा यह बात शंका का कारण बनी हुई है। ट्रक चालक की बात सुनकर तहसीलदार ने सभी मजदूरों को वापस कंटेनर में बैठाकर कैरूआ बॉर्डर से शिवपुरी जिले की सीमा के अंदर भेज दिया। साथ ही चालक को हिदायत दी वह दोबारा लौटकर न आए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After getting two positives, you will find the people who came from outside, 20 workers arrived in Bhitarwar filled with containers and found wandering Full Article
2 अकाेला से स्पेशल ट्रेन से आएंगे जिले के 322 मजदूर By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन में महाराष्ट्र के अकाेला में फंसे 322 मजदूर शनिवार तड़के स्पेशल ट्रेन से खंडवा पहुंचेंगे। इसके बाद मजदूरों काे खाने-पीने की व्यवस्था के साथ बसाें के माध्यम से उनके गृह जिले तक पहुंचाया जाएगा।शुक्रवार काे अकोला से प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 1347 मजदूरों को लेकर रवाना हुई विशेष ट्रेन खंडवा स्टेशन पर शनिवार सुबह लगभग 5 बजे पहुंचेगी। कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने शुक्रवार शाम को रेल्वे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से आने वाले मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था के साथ उनके लिए मास्क व खाने के पैकेट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्पेशल ट्रेन में खंडवा जिले के 322 मजदूर भी शामिल हैं, जो महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती, बुलढाना, वाशिम एवं यवतमाल में कार्यरत थे। इसके अलावा ट्रेन से बड़वानी जिले के 48, बुरहानपुर के 430, धार के 7, इंदौर के 12 व खरगोन के 152 मजदूर भी आ रहे है। इन सभी मजदूरों को विशेष वाहनों से उनके जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन में बैतूल के 198, दतिया के 37, शिवपुरी, भिंड के 18, मुरैना के 75, दमोह के 13, सागर, भोपाल के 10 मजदूर सहित रायसेन, विदिशा, शाजापुर, मन्दसौर, होशंगाबाद, हरदा, छतरपुर, जिलों के कुल 376 मजदूर भी आएंगे।बच्चों को कंधे पर लादकर पहुंच गए घरलॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला एक माह से जारी है। गुरुवार को भी करीब 15 लोग पैदल ही मूंदी पहुंचे। इनके साथ महिलाएं व बच्चे भी थे। यह लोग बच्चों के कंधे पर लेकर पैदल ही यहां पहंुचे। इन्होंने रात्रि विश्राम बस स्टैंड के श्रीराम चबूतरे पर किया। सुबह अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पैदल ही निकल पड़े। मजदूर गोविंद नायक ने बताया हम लोग सिंगाजी (छालपी) के रहने वाले हैं। जलगांव की टाइल्स फैक्ट्री में लोडिंग का काम करते थे। कुछ दिन से फैक्ट्री में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई। हो सकता है भीड़ में कोई कोरोना मरीज भी आ जाए। इसलिए हम परिवार के साथ पैदल ही सिंगाजी के निकल पड़े। 8 दिन में यहां पहुंचे हैं। सिंगाजी महाराज की कृपा से दो-तीन घंटे में घर पहुंच ही जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 322 workers of the district will come from Akela by special train Full Article
2 गृहस्थी का सामान रख बैलों की तरह 200 किमी खींच लाए गाड़ी By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन में फंसे मजदूर किस तरह घर जाने को बेताब हैं, इसके नजारे रोज ही विभिन्न मार्गों पर दिखाई देते हैं। कई मजदूर घर पहुंचने की जल्दी में जान भी गंवा चुके हैं। गुरुवार शाम को चार मजदूर अपने ही अंदाज में पीथमपुर से लौट रहे थे। यह मजदूर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के यहां काम करते थे। काम एक माह से बंद है फिर भी यह लोग निकल नहीं पा रहे थे। वे उत्तरप्रदेश या बिहार के मजदूरों की तरह डेढ़-दो हजार किमी नहीं चलना पड़ा। यह चारों पीथमपुर से बीड़ के पास ग्राम सुरगांव बंजारी जा रहे थे जो करीब 200 किमी है। एक मजदूर ने बड़े निराश अंदाज में बताया अब भी पीथमपुर व महू में सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं जो निकल नहीं पा रहे हैं। हम तो बिना किसी को बताए निकल आए। घर से जो सामान ले गए थे वही वापस लाए हैं।ऐसे बनाई गाड़ी... बैलगाड़ी की तरह बांधी जूड़ीतीसरे लॉकडाउन में कुछ ढील मिलते ही इन्होंने कांक्रीट ढोलने वाली दो पहिए वाली ट्रॉली को गाड़ी का रूप दिया। ट्रॉली पर पटिये बांधे और आगे बैलगाड़ी की तरह जूड़ी बांध ली। गाड़ी पर बिस्तर और भोजन बनाने का सामान लादा और निकल पड़े घर के लिए। मजदूरों ने बताया लॉकडाउन की वजह से वे फंस गए थे, घर परिवार से दूर रहकर ठीक नहीं लग रहा था तो उन्होंने ऐसी जुगाड़कर गाड़ी बना दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Carriage of household goods like carts pulled 200 km Full Article
2 कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 2 गंभीर, राजमार्ग 86 पर सागर से भोपाल की ओर जा रही थी मारुती शिफ्ट By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे सागर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर सागर से भोपाल की ओर जा रही मारुती शिफ्ट कार रतौना के पास डिवाइडर से टकराकर घिसटती हुई पलट गई। कार में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। जिनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया हैं। जबकि ड्राइवर के हाथ पैर में चोटें आईं हैं । घटना स्थल पर भोपाल निवासी डाइवर सुनील चौैहान ने बताया कि वह 6 मई को भोपाल से दो लोगों को छोड़ने आदमपुर यूपी गया था वहां से दो लोगों को लेकर भोपाल जा रहा था। घायलों के नाम पूछने पर उसने बताया हमें नहीं मालूम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Car collided with divider, 2 Gambhir, Maruti shift going from Sagar to Bhopal on Highway 86 Full Article
2 250 से अधिक किसानों ने कृषि मंडी में कराया पंजीयन, 5 वाहनों की हुई खरीदी By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT सनावद में भोगांवा रोड स्थित निजी जिनिंग में सीसीआई की खरीदी शुक्रवार से की गई। मंडी में पंजीकृत किसान कपास लेकर पहुंचे। जिसका सीसीआई के कर्मचारियों ने गुणवत्ता की जांच कर माल खरीदा। शुक्रवार को पहले दिन करीब 5 किसान वाहनों से कपास लेकर पहुंचे। सभी कपास मानक के पाए जाने पर उनसे कपास खरीदा गया।सीसीआई के वाणिज्यिक अधिकारी तुषार सोनवाने ने बताया भोगांवा रोड स्थित जिनिंग को सीसीआई का खरीदी केंद्र बनाया है। जहां पर शुक्रवार को 5 वाहन पहुंचे थे। पांचाें वाहनों को सीसीआई ने खरीदा है। उन्होंने बताया वर्तमान में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है। जिससे भीड़ न होने के लिए सिर्फ 5 ही किसानों को एसएमएस भेजा जा रहा है। कुछ समय के बाद किसानों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। 17 मई के बाद मंडी खुलने पर मंडी में ही किसानों का कपास खरीदा जाएगा। जिससे अधिक किसानों को लाभ मिल सके।अधिक घने रेशे का होना चाहिए कपास, काले कपास की नहीं होगी खरीदीउन्होंने बताया जिन किसानों का कपास काला या कम रेशे का होगा। वह कपास सीसीआई की खरीदी के लायक नहीं होता है। जो कपास सफेद व अधिक घने रेशे का होगा। उसे उतने अधिक दाम मिलेंेगे। सीसीआई के अनुसार 3.4 से 4.9 माइक्रोन तक का कपास खरीदा जाता है। वहीं किसान केंद्र पर कपास लेकर आए ताकि किसानों को परेशानी न हो।250 से अधिक किसानों ने मंडी में कराया पंजीयनमंडी के बीएस शेखावत ने बताया सीसीआई की खरीदी के लिए किसानों को मंडी में पंजीयन किया जा रहा है। इसके लिए किसानों का नाम, स्थान, मात्रा व मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। जिसके बाद रोजाना 5 किसानों को फोन व एसएमएस कर कपास लाने की जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में 250 से अधिक किसानों ने सीसीआई की कपास खरीदी के लिए पंजीयन कराया है।3 नगरीय क्षेत्रों के 40 व्यापारी कर सकेंगे होम डिलीवरीमहेश्वर में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन के निर्णय के बाद कुछ स्थानों पर प्रशासन ने राहत दी है। गुरुवार देर शाम जारी हुए आदेश के अनुसार कृषि संबंधी दुकानें सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी। यहां से एक बार में अधिकतम 5 किसानों को सामान दिया जा सकेगा। शुक्रवार को सुबह 3 घंटे व्यापारियों ने दुकानें खोली। किसानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदी की। शुक्रवार को जारी एक अन्य आदेश में महेश्वर, मंडलेश्वर व करही नगर के 40 से अधिक स्टेशनरी व इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को सामान की होम डिलीवरी की छूट दी गई है। एसडीएम आनंदसिंह राजावत ने बताया व्यापारी संघ से मिली सूची के अनुसार करीब 40 व्यापारी मोबाइल नंबर पर ग्राहकों से जरूरत के सामान की जानकारी लेंगे और सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होम डिलेवरी कर सकेंगे। दुकान खोलकर सीधे तौर पर ग्राहकों को सामान देना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today More than 250 farmers registered in Krishi Mandi, bought 5 vehicles Full Article
2 हत्या करने वाले 2 नाबालिग सहित चार आरोपियों को भेजा गया जेल By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT थाना पुलिस ने 3 दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले 4 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।कस्बा में 5 मई की शाम करीब 6 बजे नगर के जरईया वाला मैदान में युवा क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान मोतीलाल शिवहरे पिता लखन लाल शिवहरे का संतोष कुशवाहा से विवाद हो गया। संतोष ने फोन करके अपने साथियों को मौके पर बुलाया, इसके बाद आरोपियों ने मोतीलाल को कट्टे से गोली मार दी, गोली मोतीलाल के सीने में लगी।जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। मोतीलाल के भाई मनीष शिवहरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन मोतीलाल की मृत्यु हो जाने पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी अरुण शर्मा आरोपियों की तलाश में लगातार सर्चिंग करते रहे, संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपियों का कहीं सुराग नहीं लगा। बीती शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नगर से सटे सांवरी माता पहाड़िया में छिपे हुए हैं।थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने एएसआई बीडी राजपूत, दीपक मिश्रा, सुनील अरजरिया, रावेंद्र तिवारी, अजय, ब्रजेश अहिरवार के साथ पहाड़ी पर जाकर घेराबंदी की। पहाड़ी पर घने पेड़ों के नीचे आरोपी राहुल पिता बाबूराम चौरसिया, निक्की लहसुन पिता विशाल चौरसिया एवं 2 अन्य नाबालिग आरोपी छिपे हुए थे। चारों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कट्टा व कारतूस का खोखा जब्त किया है।थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि 2 नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार ग्रह भेजा। अभी 3 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Four accused including 2 minors who were killed were sent to jail Full Article
2 खेत में छुपाई 24 नग सागौन सिल्लियां पकड़ी By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन में भी जंगल के अंदर पेड़ों की कटाई चल रही है। वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलपानी गांव में स्थित एक खेत में सागौन की सिल्लियां छिपाई गई है। सूचना मिलने पर टीम ने गांव के आता पिता भायला के खेत में दबिश देकर छुपाई गई 24 सागौन की सिल्लियां जब्त की। इन सिल्लियों की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई। आता के खिलाफ केस दर्ज कर सिल्लियों को जब्त किया गया। कार्रवाई में डिप्टी रेंजर विशाल यादव, विशाल वास्कले, मुकेश वर्मा, कृष्णपालसिंह झाला, रितेश जमरा, महेंद्र मराठा मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 24 pieces of teak ingots caught in field Full Article
2 ड्राइवर को आई झपकी, कार 12 फीट नीचे खाई में गिरी, एक मृत, 3 घायल By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT रैपुरा थाना अंतर्गत इंदौर से रीवा जा रही एक कार के चालक को शुक्रवार सुबह नींद आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर 12 फीट नीचे खाई में गिर गई। जिससे एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि मनमूरत प्रसाद मिश्रा पिता सूर्यप्रसाद मिश्रा उम्र 47 साल निवासी बोदाबाग रीवा ने थाना आकर बताया कि गुरुवार को मैं अपनी कार एमपी 17 सीबी 5171 से अपने बच्चों को लेने रीवा से इंदौर गया था। मेरे बच्चे इंदौर मे रहकर कोचिंग करते थे। मैं इंदौर से अपने लड़के शिवनारायण मिश्रा उम्र 27 साल, लड़की शीतल मिश्रा उम्र 23 साल को लेकर इंदौर से रात 10 बजे रीवा के लिए रवाना हुआ था। मेरी कार को चालक चक्रपाणी मिश्रा निवासी खोखरा थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा चला रहा था। मनमूरत मिश्रा ने बताया वह अपनी कार में ड्राइवर के बगल से बैठे हुए था तथा कार में पीछे दोनों बच्चे बैठे थे। उन्होंने बताया कि जब हमारी कार शुक्रवार सुबह करीब 5.15 बजे रूपझिर मोड़ रैपुरा के पास पहुंची तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर बहक कर नीचे खाई में गिरकर पलट गई। जिससे मेरे सीना, सिर में चोट आई हैं। मेरी लड़की शीतल मिश्रा के सिर पीठ में चोट है। लड़का शिवनारायण मिश्रा के सीने व सिर में घातक चोटें आने से उसकी मौत हो गई। जबकि चालक चक्रपाणी मिश्रा के सिर, माथे में चोटें आई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 दिल्ली से आई पहली ट्रेन, इसमें छतरपुर जिले के 248 मजदूर लौटे, बाकी अन्य जिलों के By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT छतरपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के मजदूर लॉकडाउन होने के बाद से दिल्ली में फंसे हुए हैं। इनमें से प्रदेश के 1005 मजदूरों को दिल्ली सरकार ने स्पेशल ट्रेन के माध्यम से शुक्रवार की सुबह साढ़े 6 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। यहां पहुंचे मजदूराें की मेडिकल जांच की गई। साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लंच पैकेट दिए गए। पांच घंटे तक चली पूरी प्रक्रिया के बाद सभी मजदूराें काे 33 बसों की मदद से उनके घराें के लिए रवाना किया गया। महोबा (उप्र) के सात मजदूरों को साइकिल से जाना पड़ा क्योंकि प्रशासन ने सिर्फ मप्र के मजदूरों को बसों से पहुंचाया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह में देश भर में लॉकडाउन घोषित कर दिया। तब से दिल्ली में विभिन्न प्रदेशों के हजारों मजदूर फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने मध्य प्रदेश के 1005 मजदूरों को गुरुवार की रात 8 बजे स्पेशल ट्रेन से छतरपुर के लिए रवाना किया। यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह साढ़े 6 बजे शहर के पन्ना रोड स्थित रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पहुंचे मजदूरों की स्वास्थ विभाग की 17 टीमों द्वारा जांच की गई। इसके बाद इन यात्रियों को लंच पैकिट देते हुए स्टेशन के बाहर भेजा गया। परिसर में मौजूद राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमाें ने मजदूरों की जिलावार लिस्टिंग करते हुए 33 बसों में बैठाते हुए रवाना किया। इस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से छतरपुर जिले में राजनगर, नौगांव, बड़ामलहरा और लवकुशनगर के 248 मजदूरों को 10 बसों के माध्यम से उनके गांव तक पहुंचाया गया। वहीं पन्ना, टीकमगढ़, इंदौर, सागर और सतना के 757 मजदूरों को 23 बसों के माध्यम से उनके जिला मुख्यालय तक पहुंचाया गया। इस दौरान कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी कुमार सौरभ, आरटीओ सुनील राय सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. विजय पथौरिया, संयुक्त कलेक्टर विनय द्विवेदी सहित जिले भर के एसडीएम, पुलिस, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।17 मेडिकल टीमों ने की यात्रियों की जांचस्पेशन ट्रेन द्वारा दिल्ली से छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे 1005 मजदूरों की जांच स्वास्थ विभाग की 17 टीमों ने शुक्रवार की सुबह एक घंटे से भी कम समय में कर दी। कोविड-19 के शहरी नोडल अधिकारी डॉ. अरुण देव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के आधार पर मजदूराें की जल्द जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए अधिक से अधिक टीमें गठित करने काे कहा गया था। इसलिए जिला कोरोना वायरस अधिकारी के निर्देशन में गुरुवार की शाम 17 टीमों का गठन किया गया। इन सभी टीमों ने मिलकर शुक्रवार की सुबह एक घंटे के अंदर ही सभी यात्रियों की जांच पूरी कर दी।काम खत्म करके पुलिस अधिकारियों ने लिया गीत-संगीत का आनंदइन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने के लिए जिले भर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी विभाग द्वारा लगाई गई। शुक्रवार की सुबह 10 बजे काम खत्म होने के बाद सीएसपी उमेश चंद्र शुक्ला, आरआई योगेंद्र भाटी, सिटी कोतवाली टीआई जीतेंद्र वर्मा, ओरछा रोड टीआई अरविंद सिंह दांगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एक पंडाल में बैठे हुए थे। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने गाना गाते हुए अधिकारियों की काम की थकान मिटाने मनोरंजन किया।26 जिलाें के मजदूर आए सबसे अधिक 252 टीकमगढ़ जिले केशुक्रवार की सुबह छतरपुर पहुंची मजदूरों की स्पेशल ट्रेन से मप्र के 26 जिलाें के मजदूर पहुंचे हैं। इनमें टीकमगढ़ जिले के 252, छतरपुर के 247, पन्ना के 92, दमोह के 76, दतिया के 76, सागर के 39, मुरैना के 28, ग्वालियर के 24, कटनी के 24, भोपाल के 22, भिंड के 21, सतना के 13, इंदौर के 11, जबलपुर के 11, निवाड़ी के 9, शहडोल के 8, छिंदवाड़ा के 6, शिवपुरी के 6, रीवा के 5, उज्जैन के 5, होशंगाबाद के 3, खरगोन के 2, धार का 1, शाजापुर का 1, बैतूल का 1, मंदसौर का 1 सहित प्रदेश भर के 26 जिलों के 1005 मजदूर आए हैं।सबसे अधिक बड़ामलहरा क्षेत्र भेजे गएछतरपुर जिले में दिल्ली से आए मजदूराें में सबसे अधिक संख्या बड़ामलहरा भेजे गए मजदूराें की है। बड़ामलहरा क्षेत्र के 52 मजदूर लाैटकर आए हैं। इनके साथ ही बिजावर के 32, ईशानगर और नौगांव के 38-38, राजनगर के 27, लवकुशनगर के 24, बकस्वाहा के 8, सटई के 7 और गौरिहार के 16 मजदूरों को घर भेजा गया, जबकि छतरपुर तहसील के 6 प्रवासी मजदूर भी घर पहुंच गए हैं।त्तर प्रदेश के 7 मजदूर बने प्रशासन का सिर दर्ददिल्ली सरकार ने जिले के 248 मजदूरों को शुक्रवार की सुबह स्पेशल ट्रेन के माध्यम से छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। पर इनमें उप्र के महोबा जिले में अजनगर के 7 मजदूर अपना पता छतरपुर जिले का पता बताते हुए ट्रेन पर सवार होकर पहुंच गए। प्रशासन ने सिर्फ प्रदेश भर के मजदूरों को उनके गांव तक पहुंचाने का प्रबंध किया था। अचानक महोबा उप्र के 7 मजदूर ट्रेन में निकल आने के बाद यह यात्री जिला प्रशासन का सिरदर्द बन गए। जब जिला प्रशासन ने महोबा प्रशासन से इन यात्रियों के पहुंचने की जानकारी दी तो उन्होंने इन मजदूरों के लिए काेई इंतजाम नहीं किए। काफी समय तक यह यात्री स्टेशन पर वाहन के इंतजार में बैठे रहे। पर जब बात नहीं बनी तो यह लोग साइकिलों पर सवार होकर अपने गांव की ओर निकल गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today First train arrived from Delhi, 248 laborers returned from Chhatarpur district, in other districts Full Article
2 2 पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी के साथ आगजनी, 2 घर, दुकान जली, 3 घायल By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT ठीकरी की पीपरी ग्राम पंचायत में रहने वाले दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही ओर से पत्थरबाजी और आगजनी की गई। एक पक्ष के लोगों ने दो घरों में दूसरे पक्ष के लोगों ने एक दुकान के भीतर आग लगा दी। इसके चलते घरों में रखा राशन का सामान व अन्य वस्तुएं जल गई। वहीं दुकान में रखा रुपए सहित अन्य सामान जल गया। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।ठीकरी थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया रात करीब 9.30 पीपरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले हनुमान मंदिर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला गया। दोनों पक्षों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात में पहले आपस में विवाद हुआ, फिर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। दोनों ही पक्षों को पत्थरबाजी होने लगी। तीन लोगों को पत्थर लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरों से लोगों को बाहर निकला और आग बझाने का प्रयास किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 26 केंद्रों पर 3 हजार 842 किसानों से खरीदा 190134.97 क्विं. गेहूं By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT जिले में 26 केंद्रों पर 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी बीके कोष्ठा ने बताया अभी तक 3842 किसानों से 190134.97 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 183 मकानों में 1062 लोगों की स्क्रीनिंग By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सुतार मोहल्ला, पूजा स्टेट, रुक्मिणी नगर के आसपास दूसरा सर्वेे किया। टीम ने 183 मकानों का सर्वे किया। इसमें रहने वाले 1062 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 60 साल से अधिक आयु के 89 बुजुर्ग व 104 बच्चे पाए गए। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया खांसी से पीड़ित 1 व्यक्ति मिला। 46 लोगों को बीपी व 33 लोग शुगर से पीड़ित पाए गए। इस दौरान किसी में भी कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नहीं मिले। उधर, सेंधवा में सुदामा नगर, खलवाड़ी मोहल्ला के 353 मकानों का सर्वे किया गया। इसमें 1943 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान बीपी के 30 व शुगर से संबंधित बीमारी के 34 लोग पाए गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 टंकी काटकर 2 हिस्सों में मवेशियों के लिए भरा पानी By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों के साथ मवेशियों को भी पेयजल की परेशानी होती है। इस समस्या को देखकर फोर्ट गार्डन के सामने रहने वाले कपड़ा दुकान संचालक ने मवेशियों ने लिए घर की छत पर रखी टंकी को दो हिस्से में काटकर उसमें पानी भर मवेशियों के लिए रखा। कपड़ा व्यापारी संजय सोनी ने एक हजार लीटर की पानी की टंकी को 2 हिस्सों में काटकर फोर्ट गार्डन के पास रखा है। जिससे अब मवेशियों को गर्मी में पेयजल उपलब्ध हो रहा है। मवेशी भी टंकी के पास आकर पानी पीते नजर आ रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Water filled for cattle in 2 parts by cutting tank Full Article
2 बिजली कंपनी ने 20% ज्यादा महसूस की गर्मी, मीटर में दर्ज यूनिट से पार हुआ बिल By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:34:00 GMT लॉकडाउन में बिजली कंपनी के अफसर 20 फीसदी ज्यादा गर्मी महसूस कर रहे हैं। अप्रैल माह का बिल बिना रीडिंग लिए बढ़ाकर उपभोक्ताओं को भेजा गया है। कई उपभोक्ताओं को मीटर में दर्ज यूनिट से ज्यादा दर्ज कर हजारों में बिल थमा दिए। लॉकडाउन में राशन व जरूरत के सामान से जूझ रहे मध्यमवर्गीय परिवार तिलमिला उठे हैं।औसत 100-150 रुपए बिल चुका रहे घरेलू उपभोक्ताओं को 3-4 हजार रुपए तक के बिल दे दिए गए हैं। कुछ शिकायत लेकर पहुंचे भी हैं, लेकिन अफसरों ने संशोधन में मनमानी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है बिजली कंपनी अफसरों की मनमानी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हजारों में बिल देकर मामूली कमी की। कोरोना महामारी के लाॅकडाउन में दो माह से बिजली मीटरों की रीडिंग नहीं ली जा रही है। लोगों को मोबाइल पर ऑनलाइन बिल दिए हैं। लोग शिकायत करने पहुंचे तो अफसरों ने कार्यालय का गेट लगवा दिया है। उस पर लिखा है कि बिल काउंटर पर ही जमा करें।11 हजार से ज्यादा व्यवसायिक कनेक्शन भीकार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर के मुताबिक जिले में कमर्शियल बिजली कनेक्शन की संख्या करीब 11 व शहर में 6 हजार कमर्शियल कनेक्शन हैं। यहां लगभग बिजली का उपयोग बंद हो गया है। क्योंकि 80 प्रतिशत दुकानें व कारखाने, फैक्ट्री बंद हैं। कई लोगों ने कनेक्शन कटवा लिया है।लापरवाहीबिजली की रीडिंग जरूरी सेवा में शामिल नहीं हैबिजली कंपनी अफसरों ने लॉकडाउन व कर्फ्यू अवधि में बिजली व्यवस्था को जरूरी सेवा में शामिल किया है, लेकिन मीटर रीडिंग की अनदेखी की। मैंटेनेंस के नाम पर शहर के विभिन्न हिस्सों में कामकाज किया गया, लेकिन सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ी रीडिंग के मामले में सुस्ती बरती। उपभोक्ताओं के आरोप है लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही है। बीमारी का डर है। उसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी बिजली रीडिंग को गंभीरता से नहीं लिया।3.34 लाख घरेलू कनेक्शन सेघरेलू बिजली कनेक्शन की संख्या 3.34 लाख है। जबकि खरगोन शहर में 38 हजार उपभोक्ता है। औसत रोजाना घरेलू बिजली की खपत 3.75 लाख यूनिट है। यह अब बढ़कर करीब 4 लाख यूनिट हो चुकी है। जिलेभर में करीब 18 करोड़ रु. व शहर में 5 करोड़ रु. जमा होते हैं।20 प्रतिशत ज्यादा का है बिलपिछले माह औसत बिल दिया था। इस माह औसत से 20 प्रतिशत बढ़ाकर दिया है। यदि इसमें कोई गड़बड़ी लग रही हो तो उपभोक्ता बिजली मीटर की फोटो खींचकर लाए। संशोधन भी हो सकता है। -श्रीकांत बारस्कर कार्यपालन यंत्री, पक्षेविविकं खरगोनशिकायतों की फेहरिस्त रीडिंग से 136 यूनिट ज्यादा का दिया बिलबिस्टान नाका क्षेत्र की मनोरमा मुरलीधर चंदात्रे ने बताया 20 अप्रैल को रीडिंग 19670 थी। 4 मई को 19507 है। जो गलत है। मीटर में रीडिंग में दर्ज आंकड़े से 163 यूनिट ज्यादा का बिल दे दिया गया। मार्च में 137 रुपए बिल आया था। अभी बिल 3598 रुपए भेज दिया गया। ऑनलाईन शिकायत की है।आशीर्वाद कॉलोनी के उपभोक्ता अरविंद जगन्नाथ जाधव ने आरोप लगाया उनका 4343 का बिल दिया। यहां शिकायत करने पर बिल में मामूली सुधार किया।ब्राम्हणपुरी क्षेत्र के बाबूलाल भीकासा 1150, राधाकृष्ण महाजन 1421, अशोक रघुवंशी 2600, यशवंतराव बंदुके 1625 रुपए का बिल मिला है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मोबाइल पर बिल दिए। इसके बाद कार्यालय में कम्प्यूटर से प्रिंट निकालकर दिए। इसमें कोई रीडिंग का उल्लेख नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Electricity company feels 20% more heat, bill exceeded unit recorded in meters Full Article
2 रेड जोन से आए युवक को ई-पास जारी करने वाले डिप्टी कलेक्टर को एसडीएम बनाने का आदेश 2 घंटे में बदला By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:52:00 GMT रेड जोन जिले का ई-पास जारी करने वाले डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को कलेक्टर ने आदेश जारी कर करैरा का प्रभारी एसडीएम बना दिया था। लेकिन दो घंटे बाद ही आदेश बदल गया और संयुक्त कलेक्टर केआर चौकीकर को करैरा एसडीएम बनाकर भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे डिप्टी कलेक्टर पदभार लेने के लिए जाने वाले थे, लेकिन उनकी जगह चौकीकर ने पदभार संभाला है।जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता की लॉग-इन आई-डी और पासवर्ड से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लिए ई-पास जनरेट हुआ था। इसी ई-पास की मदद से कोरोना संक्रमित मोहम्मद शोएब राईन कार में बैठकर शिवपुरी आ गया। सैंपल रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर शिवपुरी जिले में तीसरा कोरोना मरीज सामने आ गया। डिप्टी कलेक्टर की गलती का खामियाजा पूरे जिले की बीस लाख अावादी भुगतना पड़ रहा है। इसके बावजूद डिप्टी कलेक्टर अंकुर को 7मई को करैरा का प्रभारी एसडीएम बनाकर भेजने का आदेश जारी हो गया। लेकिन गुरुवार को ही दो घंटे बाद ही कलेक्टर ने आदेश बदल दिया और डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता की जगह संयुक्त कलेक्टर केआर चौकीकर को करैरा एसडीएम बनाकर भेज दिया। बता दें कि करैरा एसडीएम मनोज गरवाल सड़क दुर्घटना में घायल होने पर ग्वालियर भर्ती हैं।आदेश बदलने के पीछे नाराजगी की बात सामने आ रही: कलेक्टर अनुग्रहा पी का कहना है कि वर्तमान में अपर कलेक्टर के अलावा जिला मुख्यालय पर कोई डिप्टी कलेक्टर नहीं है। तकनीकी क्षेत्र में जरूरत ज्यादा होने पर डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को शिवपुरी ही रखा है। वहीं सूत्रों की मानें तो डिप्टी कलेक्टर को करैरा एसडीएम का प्रभार सौंपे जाने के बाद कलेक्टर ने बातचीत की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 कृषि उपज मंडी में 4 गांव के किसानों को बुलाया लेकिन 2 गांव के ही आए By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:06:00 GMT कृषि उपज मंडी में गांववार किसानों को बुलाकर नीलामी कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक दिन 4 गांव के किसान अपनी उपज गेहूं लेकर आ रहे हैं। शुक्रवार को आकली शिवदास, नारिया बुजुर्ग, कुंडला खुर्द, खाकरी गांव के किसान आए। इसमें नारिया बुजुर्ग से दो और आकली शिवदास से 2 किसान तीन ट्रैक्टर लेकर गेहूं लेकर आए। व्यापारियों एवं मंडी कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नीलामी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे चालू की। इसमें 1679 से लेकर 1600 गेहूं के वहीं तीनों ट्राॅलियों का वजन 80 बोरी आया। 10 मिनट में ही नीलामी का कार्य पूर्ण हुआ। मंडी सचिव अरविंदसिंह दीक्षित ने बताया 4 गांव के किसान अपनी उपज गेहूं को लेकर मंडी में आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। मंडी में इसके बाद सोमवार को भी 4 गांव के किसानों को बुलाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Farmers of 4 villages were called in agricultural produce mandi but 2 came from village Full Article
2 सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मई का दूसरा शुक्रवार, पारा @ 43.2 डिग्री By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:12:00 GMT शुक्रवार गर्मी के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री चढ़ कर 43.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 1.8 डिग्री चढ़ कर 23.6 डिग्री पर पहुंचा। आने वाले 2 दिन यानि 10 मई तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। हवा में नमी कम हो जाने से गर्म हवा का अहसास होगा। 11 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम बनेगा। अंचल में बादल छाएंगे। तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें गिरेगी। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलेगी।मई माह गर्मी के मामले में सबसे अधिक तपन भरा माना जाता है। लेकिन इस साल लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम के कारण माह के 8 दिन में से 4 दिन राहत भरे रहे। तापमान 40 डिग्री या इससे कम रहा। शेष 4 दिन में भी तापमान 1 मई को 42 डिग्री को पार कर 42.4 डिग्री पर पहुंचा था। 8 दिन में से 2 दिन बारिश होने, शाम के समय तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत रही। शुक्रवार को पहली बार तापमान अधिकतम तापमान ने 43 डिग्री का आंकड़ा पार किया। जिससे लोगों को तेज गर्मी व तपन का अहसास हुआ। तेज धूप के कारण हवा में नमी का स्तर कम हो जाने से दोपहर के समय गर्म धूप का अहसास हुआ। आने वाले दो दिन यानि शनिवार व रविवार को मौसम साफ रहेगा।सोमवार से फिर राहतग्वालियर मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक सीपी उपाध्याय कहते है कि दो दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। 11 मई से क्षेत्र में फिर से सिस्टम सक्रिय होगा। जिससे तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें गिरेगी। आसमान में बादल भी छाएंगे। जिससे तापमान पर लगाम कसेगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The second Friday of May was the hottest day of the season, mercury @ 43.2 degrees Full Article
2 कोठीबाजार सीमेंट रोड पर वाहनों की एंट्री बंद, निर्देशों के उल्लंघन पर 22 व्यापारियों को नोटिस By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:31:00 GMT लॉकडाउन में मिली छूट से बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ चिंता का कारण बन रही है। इस भीड़ को रोकने तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क लगाने के नियम का पालन करवाने के लिए अब पुलिस काे सख्ती करनी पड़ रही है। कोठीबाजार के सीमेंट रोड पर पुलिस ने शुक्रवार को बैरिकेड्स लगाकर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह राेक दिया है। यहां से लाेग पैदल जाकर ही अब लाेगाें काे खरीददारी करना पड़ रही है। सोशल डिस्टेंस नहीं रखने, मास्क और ग्लब्स नहीं पहनने पर गंज के 4 और कोठीबाजार के 18 कुल 22 दुकानदारों को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं।गंज में दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहींगंज क्षेत्र में व्यापारी लगातार प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकान संचालक न तो मास्क लगा रहे और न ही ग्लब्स पहन रहे हैं। वहीं दुकानों में सोशल डिस्टेंस भी नहीं रखा जा रहा है। गंज टीआई संतोष पटेल ने यशवंत रियर इंटरप्राइजेस, राजेश मेहता कांतिलाल इंटरप्राइजेस, राहुल गुगनानी प्रकाश इंटर प्राइजेस, निर्मल पोपली निर्मल किराना स्टोर्स को दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवाने तथा मास्क व ग्लब्स नहीं पहनने पर नोटिस दिए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Entry of vehicles on Kothibazar Cement Road closed, notice to 22 traders for violation of instructions Full Article
2 मृतक कई दिनों से बुखार से पीड़ित था, जांच कर 22 में से 12 को जिला अस्पताल लाए By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:34:00 GMT भैंसदेही के सायगोहान गांव में बुखार के बाद आदिवासी मजदूर उपेंद्र पिता मनीराम लोखंडे की संदिग्ध मौत होने की जानकारी स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीएमएचओ ने जांच के लिए एक स्वास्थ्य टीम सायगोहान गांव भेजी तो खुलासा हुआ कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन वे अंधविश्वास के कारण केवल जल चढ़ाकर ठीक होने का प्रयास कर रहे हैं। वे जांच करवाने को तैयार नहीं थे आखिरकार में पुलिस बल की मदद से 22 ग्रामीणों की जांच की गई। 12 काे जिला अस्पताल रैफर किया है। हालांकि स्वास्थ्य अमला कोरोना और चिकनपॉक्स जैसी कोई बीमारी होने की बात से इनकार कर रहा है।वहीं मृतक का अंतिम संस्कार कर दिए जाने से उसका सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग नहीं ले पाया है। क्योंकि काेराेना संक्रमण काल में इस तरह की संदिग्ध मौत होने और गांव में कई लाेगाें काे बुखार आने के कारण मामला और संदिग्ध हो गया है। सीएमएचओ जीसी चौरसिया का कहना है कि जरूरत पड़ने पर सैंपल भी लिए जाएंगे। अभी ग्रामीणों में काेराेना जैसे लक्षण नहीं दिख रहे हैं।राेंढा गांव की समिति में हम्माली करता था मृतकभैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत झल्लार के सायगोहान गांव का मजदूर उपेंद्र पिता मनीराम लोखंडे (30) जाे कि ग्राम रोंढा की सहकारी समिति में हम्माली का काम करता था। जाे पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण घर पर ही था। शुक्रवार को उपेंद्र की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सीएमएचओ जीसी चौरसिया ने स्वास्थ्य अमले की टीम मौके पर भेजा। स्वास्थ्य केंद्र झल्लार के डॉ. तरुण शर्मा समेत, नायब तहसीलदार और पटवारी जब मौके पर पहुंचे तो गांव वालों ने इलाज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस बल बुलवाकर उन्हें इलाज के लिए तैयार करवाया और ग्रामीणों की जांच शुरू करवाई। डॉ. शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों और ग्रामवासियों का कहना है कि उपेंद्र को लगभग 15 दिनों से चिकन पॉक्स जिसे ग्रामीण (माता रानी) भी कहते हैं, निकलने व बुखार के कारण बीमार था, लेकिन परिजनों ने उपेंद्र का इलाज नहीं करवाया, अब तक घर में ही पूजा करते रहे। अन्य की जांच की गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The deceased had been suffering from fever for several days, investigating 12 of the 22 brought to the district hospital Full Article
2 शहर-कस्बों को सेनेटाइज करने जो कैमिकल डबरा-बिलौआ में 20 से 39 रु. ली. में खरीदा, हमारे यहां उसका 70 से 98 रु. तक भुगतान By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:36:00 GMT कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य शासन से मिले लाखों रुपए के बजट को नगरीय निकाय मनमाने ढंग से खर्च करने में लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि गली-मोहल्लों को सेनेटाइज करने में उपयोग होने वाला सोडियम हाइपोक्लोराइड ग्वालियर जिले की डबरा व बिलौआ जैसे छोटे निकायों ने 20 से 39 रुपए प्रति लीटर में खरीदा जबकि मुरैना नगर निगम, पोरसा, जौरा, अंबाह, सबलगढ़, कैलारस व झुंडपुरा की निकायों ने 84 से 90 रुपए प्रति लीटर तक खरीदी बताकर लाखों रुपए का भुगतान भी कर दिया। सवाल यह है कि कैमिकल की क्वालिटी थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन इतनी अलग नहीं कि उसमें प्रति किलो 50 से 60 रुपए का अंतर आ जाए। कुछ यही स्थिति भोजन के पैकेज पर भी है। कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए भोजन के पैकेट में सूखी सब्जी, 6 पूडी, अचार दिया जा रहा है। लेकिन इस पैकेट का भुगतान झुंडपुरा नगर पंचायत ने 50 रुपए पैकेट के हिसाब से किया तो सबलगढ़ में 70 रुपए पैकेट की दर से पेमेंट ठेकेदार को किया गया। नगर निगम मुरैना ने तो रेट व मात्रा न दिखाते हुए सीधे-सीधे 4 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। वहीं अब नगर निगम सीमा में संचालित मीट की दुकानों को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति निम्न जारी कर दी है।5.60 लाख का सॉल्यूशन खरीदा, सबलगढ़ जौरा-कैलारस में भी लाखों का भुगतानशहर के गली-मोहल्लों को सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम मुरैना ने 90 रुपए प्रति लीटर की दर से 13 हजार 200 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीदकर 11 लाख 88 हजार का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी अन्य सॉल्यशून की खरीद पर निगम ने 5 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। यह सॉल्यूशन क्या है, यह किसी को नहीं पता। इसी तरह जौरा नगरपालिका ने भी 2 लाख 95 हजार, सबलगढ़ नगर पालिका ने भी 3 लाख 20 हजार, कैलारस नगर पंचायत ने भी 84 हजार रुपए का भुगतान कर दिया।आज से 11 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे कोर्टलॉकडाउन के दौरान हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देश पर कोर्ट में भी कामकाज बंद कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अब कोर्ट भी खुलेंगे। मीडिया सेल प्रभारी रश्मि वैभव शर्मा ने बताया कि इस दौरान अर्जेंट एवं असीमित कार्य होंगे। जिसमें पक्षकारों की आवश्यक नहीं होगी। केवल उनके अभिभावकों को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा। ऐसे मामलों की सुनवाई की सूचना अभिभावकों को संबंधित न्यायालय द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दी जाएगी। यह व्यवस्था 17 मई तक प्रभावी रहेगी।18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव, स्टाफ नर्सों के पड़ौसियों की रिपोर्ट का इंतजारस्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को ग्वालियर से 19 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट मिली। इनमें से 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, वहीं एक सैंपल रिजेक्ट हो गया। वहीं शुक्रवार को 25 और लोगों के सैंपल भेजे गए। वहीं गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव 2 स्टाफ नर्सों के पड़ौसियों, उनके संपर्क में आईं नर्सों व डॉक्टर्स के सैंपल की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।इधर...व्यापारियों ने खाेली किराना मार्केट, अफसरों ने बंद कराई, कलेक्टर का आश्वासन-जल्द खुलवाएंगे दुकानेंऔरेंज जोन में शामिल मुरैना शहर में कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश पर ऑड-इवन के आधार पर बाजार खुल गए हैं। लेकिन संकरी गलियों में स्थित किराना, सराफा, मोबाइल मार्केट अभी भी बंद हैं। नगर निगम द्वारा इन दुकानों के ऊपर दो दिन में नंबरिंग कर दी गई। इसके तहत एक नंबर वाली दुकानें सोमवार-गुरुवार, 2 नंबर वाली दुकानें मंगलवार-शुक्रवार व 3 नंबर वाली दुकानें बुधवार व शनिवार को खोली जानी थीं। नंबरिंग होने पर शुक्रवार को किराना मार्केट के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले तो फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर रेखा सोनी ने मौके पर पहुंचकर इन दुकानों को बंद करा दिया। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि हमारी दुकानें कब खुलेंगी। इसको लेकर व्यापारी एकजुट होकर एसडीएम आरएस वाकना से मिलने पहुंचे। लेकिन वे सीधे कलेक्टर प्रियंका दास के पास पहुंच गए। इस पर कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा कि-आप थोड़ा सहयोग करें, हम व्यवस्थाएं बना रहे हैं। आपके प्रतिष्ठान खुलवाने के आदेश हम जल्द जारी करेंगे, तक कहीं जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।47 वार्डों में से 30% गली-मोहल्ले में सेनेटाइज, शेष वार्ड अभी भी सूखेशहर में 14 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर निगम ने शहर को सेनेटाइज करने के लिए 28 अप्रैल तक 11 लाख 88 हजार रुपए का सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीदा। लेकिन शहर के कंटेनमेंट जोन में शामिल वार्ड 47, 48, 09, 08 सहित इस्लामपुरा के वार्ड 19, 20, 18, 16, 17 में जरूर फायर विभाग के सेनेटाइज वाहन पहुंचे। जहां पार्षद रसूखदार थे, वहां तीन-तीन बार सेनेटाइज किया गया, शेष वार्डों में सेनेटाइज हुआ ही नहीं। शहर के गणेशपुरा इलाके के वार्ड 33, 32 में भी कोरोना पॉजीटिव स्टाफ नर्स मिलने के बाद शुक्रवार को गाड़ी सेनेटाइज करने के लिए पहुंची। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today To sanitize city-towns, which are available in Chemical Dabra-Biloua from Rs 20 to 39. Lee I bought it at our place for Rs 70 to 98. Pay up to Full Article
2 लाइन क्लियर नहीं होने से श्रमिक स्पेशल बैतूल में रुकी, 19 मजदूर उतरे, 2 मजदूरों को घर और 17 को छिंदवाड़ा भिजवाया By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:41:00 GMT दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों को लेकर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन बैतूल में शुक्रवार को 11 मिनट तक रुकी रही। यह ट्रेन हैदराबाद से जबलपुर जा रही थी। इसके पहले एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन होने के कारण लाइन क्लियर नहीं होने से बैतूल स्टेशन पर यह ट्रेन रुकी। ताे बैतूल के 2 तथा छिंदवाड़ा के 17 मजदूर उतर गए। स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर रेलवे ने 19 मजदूरों को जिला प्रशासन को साैंप दिया।हैदराबाद से जबलपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर को बैतूल पहुंची जाे 11 मिनट तक रुकी। ट्रेन से 19 मजदूर उतरे। आरपीएफ ने सिटी पुलिस तथा प्रशासन को यह जानकारी दी। आरपीएफ द्वारा पूछताछ में 17 मजदूरों ने छिंदवाड़ा तथा 2 मजदूर कलीराम इरपाचे भीमपुर ब्लॉक के बालू गांव तथा शर्मिला उइके आमला के दीपामांडई गांव का रहना बताया। तहसीलदार अंतोनिया इक्का, गंज टीआई संतोष पटेल मौके पर पहुंचे। भोजन कराने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद 2 मजदूरों को बैतूल में ही जबकि 17 मजदूरों को प्रशासन ने बस से छिंदवाड़ा रवाना करवा दिया गया। इधर, तेलंगाना से 29 मजदूरों को बस से लाएतेलंगाना से भोपाल तक ट्रेन में आए बैतूल के 29 मजदूरों को भोपाल से बस के द्वारा बैतूल लाया गया। डिस्ट्रीक रजिस्ट्रार दिनेश कौशले ने बताया इनमें 11 घोड़ाडोंगरी, 11 दामजीपुरा अन्य मुलताई और आमला के मजदूर थे। इन मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बस से गांव तक पहुंचाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Workers stopped in special Betul due to lack of line clearing, 19 laborers landed, 2 laborers were sent home and 17 sent to Chhindwara Full Article
2 आपसी विवाद में 20 साल से साथ रह रही महिला की गला दबाकर कर दी हत्या By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:43:00 GMT आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने 20 साल से साथ में रह रही महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक समीप गांव बालोदा लक्खा में बुधवार देर रात नाहर सिंह ने राजूबाई (55साल) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले नाहर सिंह ने राजू बाई की लाठियों से पिटाई की। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाना मुख्यालय के एसआई सुरेश सोनगरा ने बताया कि बालोदा लक्खा निवासी नाहरसिंह ने राजूबाई के साथ लाठी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है। बताया गया कि महिला पिछले 20 वर्षों से शादीशुदा पति को छोड़कर नाहरसिंह के साथ रह रही थी। जबकि आरोपी भी शादीशुदा है। नाहरसिंह की शादीशुदा पत्नी पिछले कई सालों से मायके में रहती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 तेंदूपत्ता संग्रहण का काम 7 दिन बाद से, 11200 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:46:00 GMT ब्लॉक में इस बार वनोपज तेंदूपत्ता संग्रहण का काम आगामी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। शाहपुर भौंरा रेंज की 5 समितियों काे इस बार करीब 11 हजार 200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य मिला है। जानकारी के अनुसार इस बार तेंदूपत्ता बहुत अच्छी क्वालिटी का है, पत्ता बड़ा भी है और बहुतायत में है। इससे संग्रहणकर्ताओं काे इस बार काफी लाभ हाेने की उम्मीद है।दोनों रेंज में करीब 10 हजार संग्राहकशाहपुर रेंज की दो समितियों में करीब 3800 औैर भौंरा रेंज की धार, डाबरी और धपाड़ा समितियों में करीब 6200 तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। बीते साल भौंरा रेंज में 9 हजार 166 मानक बोरा पत्ता संग्रहण हुआ था। इस बार 7600 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य है। शाहपुर रेंज में बीते साल लगभग 4 हजार 576 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण हुआ था। इस बार 3 हजार 600 मानक बोरा लक्ष्य है।संग्राहकाें काे 3 कराेड़ का नकद हाेगा भुगतानशाहपुर तहसील क्षेत्र के 10 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकाेें काे तेंदूपत्ता से करीब 3 कराेड़ रुपए का नकद भुगतान वन विभाग तेंदूपत्ता खरीदी के दाैरान देगा। इससे 3 कराेड़ की अाय ग्रामीण संग्राहकाें काे हाेगी। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण पर हाेने वाले लाभांश का भी वितरण वन विभाग के माध्यम से किया जाता है। वन विभाग इसकी खरीदी करता है।महाराष्ट्र, राजस्थान, दक्षिण भारत में डिमांडमप्र के जंगलाें में हाेने वाले तेंदूपत्ता की मांग महाराष्ट्र, राजस्थान, दक्षिण भारत में ज्यादा है। इस पत्ते का इस्तेमाल तंबाकू बनाने औैर बीड़ी उद्याेग में हाेता है। मप्र के जंगलों में तेंदूपत्ता बड़े पैमाने पर हाेता है। जबकि दूसरी जगह हाेेने वाले तेंदूपत्ता की ज्यादा पूछ परख नहीं हाेती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 दबिश देकर पुलिस ने पकड़ी 42 हजार रुपए की अवैध शराब By Published On :: Sat, 09 May 2020 01:46:00 GMT पुलिस ने लाॅक डाउन में अवैध शराब बिक्री पर शुक्रवार काे बड़ी कार्रवाई की। गांव बुरानाबाद में दबिश देकर पुलिस ने 42 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त कर एक आराेपी काे गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता में प्रभारी थाना प्रभारी केके द्विवेदी ने बताया एसडीओपी अरविंद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में ग्राम बुरानाबाद में शांतिलाल पिता दयाराम घर पर दबिश दी गई थी। यहां दबिश में 14 पेटी अवैध शराब मिली। 126 बल्क लीटर शराब की कीमत 42 हजार रुपए है। शराब जब्त कर आराेपी पर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। दबिश में हरिओम यादव, मोहरसिंह, मुकेश गोयल, नरेंद्र सिसाैदिया, प्रेमसिंह सिंगारे, रवि बैरागी, आरती व्यास, कृष्णा बैरागी, उमेदराम डिगा की भूमिका रही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 34 वैगन में भरी थी 2610 टन गैस, आग न लगे इसलिए बंद की स्टेशन की बिजली By Published On :: Sat, 09 May 2020 08:09:01 GMT एलपीजी गैस से भरे वैगन ले जा रही मालगाड़ी शुक्रवार को खंडवा जंक्शन पर रेलवे गुड्स गार्ड की सतर्कता से हादसे का शिकार होते-हाेते बच गई। 34 वैगन की मालगाड़ी में 2610 टन एलपीजी गैस भरी थी। इसके एक वैगन में लगभग 40 टन एलपीजी थी। जिससे लगभग 20 हजार घरेलू गैस सिलेंडर भर सकते हैं। इधर, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर देर रात इंदौर पीथमपुर से पहुंचे गैस कंपनी के इंजीनियर लीकेज को ठीक करने में जुटे रहे।कोंकण रेलवे के थोरूर डिपो से बकनिया भोपाल जा रही मालगाड़ी शाम 4.50 बजे खंडवा पहुंची। मालगाड़ी के पहुंचने पर जब स्टाफ बदला तो गार्ड आलोक द्विवेदी ने इंजन से वैगन का निरीक्षण शुरू किया। गार्ड को वैगन क्रमांक डब्ल्यूआर-4208961158 से गैस की महक व सीटी की आवाज सुनाई दी। गार्ड ने शाम 5.25 बजे मालगाड़ी के वैगन से लीक हो रही गैस की सूचना डिप्टी स्टेशन मैनेजर एसके शर्मा व एसके मंडल को दी। दोनों अधिकारियों ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना देकर शाम 6 बजे ओवर हेड लाइन सहित स्टेशन परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कराई। अधिकारियों नए फुट ओवर ब्रिज पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए आरपीएफ-जीआरपी के जवान तैनात किए। इधर, स्टेशन पहुंची कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल, एसपी शिवदयाल सिंह ने स्टेशन मैनेजर जीएल मीणा, आरपीएफ टीआई महेंद्र कुमार खोजा, जीआरपी टीआई हेमंत श्रीवास्तव से स्टेशन परिसर की सुरक्षा पर चर्चा की। कलेक्टर ने अकोला से खंडवा आ रही 1400 मजदूरों की श्रमिक एक्सप्रेस के यात्रियों की सुरक्षा एवं मालगाड़ी से दूरी पर भी अधिकारियों से जानकारी ली।गार्ड की सतर्कता से टला हादसा : मालगाड़ी की 12वीं वैगन के ढक्कन से लीक हो रही थी गैस, स्टाफ बदले के दौरान गार्ड ने सीटी की आवाज व गैस की गंध से पकड़ा लीकेज, टला हादसारात 10.30 बजे यार्ड ले गए मालगाड़ी कोरात 10.30 बजे मालगाड़ी को बैक कर यार्ड ले जाया गया। जहां पर उसकी रिपेयरिंग हुई। पीथमपुर से आई टीम ने रात करीब 1.05 बजे लीकेज रिपेयरिंग का काम पूरा किया। जल्द ही इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा।डरे लोग : स्टेशन से सटे सूरजकुंड कॉलोनी व मालीकुआं तक बदबूप्लेटफार्म पर शाम 4.50 से खड़ी मालगाड़ी के वैगन से लीक हाे रही एलपीजी गैस की गंध सूरजकुंड कॉलोनी, मालीकुआं, रविंद्र नगर तक पहुंची। रात 10 बजे स्टेशन परिसर से लगे सूरजकुंड कॉलोनी में तो लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिए। वहीं मालीकुआं के लोगों ने गैस के गंध की शिकायत की।सतर्कता : सुरक्षा के लिए बंद किए ओएचई की सप्लाईगैस लीकेज से आग नहीं लगे इसके लिए इलेक्ट्रिक इंजन के लिए ट्रैक पर की जाने वाली ओएचई लाइन व स्टेशन परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी। लीक हो रहे वैगन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ-जीआरपी के जवान तैनात रहे।-जीएल मीणा, स्टेशन मैनेजरवैगन से आ रही थी स्मैल व आवाज, तत्काल डिप्टी एसएस को सूचना दीचार्ज लेने के बाद मालगाड़ी की सुरक्षा के लिए जब मैं और मेरे सहयोग नीलेश चवरिया वैगन की जांच कर रहे थे, तब हमें गैस की स्मैल व सिटी की आवाज आई। जब नए फुट ओवर के पास खड़ी वैगन के पास पहुंचे तो वहां स्मैल तेज हो गई। हमने वैगन की जांच की तो उसके ऊपर लगे ढक्कन के वाल्व से गैस लीक हो रही थी। हमने तुरंत इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय में लिखित रूप में दी। जिसके बाद सुरक्षा के तहत ट्रैक के ऊपर ओएचई व स्टेशन परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 3410 wagons were filled with 2610 tonnes of gas, so there was no fire. Full Article
2 जयपुर से डूंगरगढ़ पैदल जा रहे 28 मजूदरों से हंगामा By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT जयपुर सीकर राजमार्ग पर टांटियावास टोल प्लाजा पर मंगलवार सवेरे 10 बजे बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ के 28 मजदूर पश्चिमी बंगाल से तीन दिन पहले बसों के जरिए जयपुर पहुंचे। इसके बाद 14 नंबर पुलिया से ये पैदल ही रवाना हो गए। टोल प्लाजा में पहुंचे तो लोगों में हड़कंप मच गया। बीएलओ कजोड़ मल घोसल्या, पटवारी सोनू प्रताप सिंह ने मेडिकल टीम से स्क्रीनिंग करवाई।पैदल जा रहे मजदूरगोविंदगढ़ | मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य में भेजने के लिए किराया तक देने का ऐलान किया मगर मंगलवार को सीकर रोड पर मजदूर पैदल ही आवाजाही करते नजर आए। जयपुर-सीकर सीमा पर दोनों ओर दोनों जिलों की पुलिस चेकपोस्ट लगी हुई है। लोगों ने भोजन करवाया। डीएसपी संदीप सारस्वत ने बताया कि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, तब तक कोई भी मजदूर अपने राज्य नहीं पहुंच सकता है, ऐसे में प्रक्रिया पूरी करें तो समस्या का जल्द समाधान हाे पाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 चरासड़ा : दो गुटों में संघर्ष, 12 से अधिक लोग घायल By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT थाना क्षेत्र के ग्राम चरासड़ा में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनको यहां राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार चरासड़ा गांव में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते मंगलवार को एक ही परिवार के दो गुटों में हुए झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें एक गुट के बारमल, हाथीमल, नवरतन, मुकेश, नारू, दयाल घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट के जगमाल, वीरदाराम, सबकरण, सरदार, बनवारी व नाथू एवं बलदेव घायल हुए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 रात 12 बजे अस्पताल पहुंचे विधायक सोलंकी, कोताही न बरतने के निर्देश By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सोमवार रात 12 बजे अचानक सैटेलाइट अस्पताल चाकसू में निरीक्षण के लिए पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोलंकी ने बताया कि रात्रि में आपातकालीन सेवा, डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। सोलंकी ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को रात्रि में आने वाले आपातकालीन मरीजों को तत्काल अटेंड करने तथा किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सोलंकी ने वार्डों का भी निरीक्षण किया। सवेरे विधायक सोलंकी हम सबकी रसोई के लिए सब्जी खरीदने तथा वार्डों में जा-जाकर बंट रही राहत सामग्री का जायजा लिया। सोलंकी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि इस संकट की घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 कृषि जिंसों पर 2% टैक्स के विरोध में आज से मंडियां बंद, अब किसान माल कहां बेचे By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT राज्य सरकार ने मंगलवार को एक अध्यादेश जारी कर कृषि जिन्सों पर 2 प्रतिशत किसान कल्याण कोष के नाम से फीस लगाने का कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक ने अादेश जारी किया। इस अध्यादेश का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। कोरोना की मार झेल रहे किसानों व व्यापािरयों को इस अध्यादेश से काफी नुकसान होगा। अध्यादेश के विरोध में राजस्थान की कई मंडियां बुधवार से बंद रहेगी।कोविड-19 के कारण जल्द खराब होने वाली फसलों में पहले ही बड़ा आर्थिक नुकसान झेल चुके किसानों को राज्य सरकार से उम्मीद थी कि वे किसानों को राहत देगी लेकिन ऐसे समय में यह फीस लगाई गई जब किसान की कृषि जिन्सों का सुचारू व्यापार नहीं होने तथा उपभोक्ताओं की मांग में कमी आने से उन्हें पहले ही उचित भाव नहीं मिल रहा। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा कृषक कल्याण फीस के रूप में 2 प्रतिशत नया टैक्स लगाकर किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी। कृषि व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि किसी भी कृषि जिन्स की लागत उस पर लगने वाले खर्चे को कम करके तय करते है। दो प्रतिशत फीस अतिरिक्त लगाने पर इसका सीधा असर किसानों को मिलने वाले भाव पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर मंगलवार को मंडियों में सरसों 3800 से 4200, चना 3900 रुपए के भाव से बिका। बुधवार से दो प्रतिशत फीस लगने से यह भाव सरसों का 3700 से 4100 रुपए तथा चने का 3800 रुपए प्रति क्विंटल रह जाएगा। राज्य व केन्द्र सरकार एक ओर किसानों को राहत देने के लिए कई घोषणा करती है दूसरी ओर किसानों को इस प्रकार की फीस लगाकर बड़ा झटका दे दिया। किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चने की खरीद तो शुरू कर दी लेकिन केवल चंद संपन्न किसानों की फसल ही तुल पा रही है। समर्थन मूल्य पर मार्च की जगह पहले ही दो महीने लेट तुलाई शुरू की। वर्तमान में चाकसू मंडी में 200 वाहन कृषि जिन्स लेकर आ रहे है। इनमें से केवल 8 वाहनों का माल ही समर्थन मूल्य पर तुल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 पंस कार्मिकों ने 5.25 लाख की सहायता राशि का चेक कलेक्टर को सौंपा By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस की विपदा वाली घडी में भामाशाह बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में पंचायत समिति सवाईमाधोपुर के विकास अधिकारी राम अवतार मीना के नेतृत्व मे पंचायत समिति कार्मिकों की ओर से जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को पांच लाख पच्चीस हजार रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए दिया है। कलेक्टर ने सहयोग देने की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की है।क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार गिर सकती है कभी भीमलारना डूंगर |कस्बे में बस स्टैंड के पास सडक किनारे सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। मलारना स्टेशन रोड पर सत्यनारायणजी के मन्दिर के पास छोटी पुलिया पर सुरक्षा दीवार टूट जाने से साइड के चक्कर में वाहन इसमें गिर सकते हैं। इस रोड पर प्रतिदिन सैकडों मोटरसाइकिलों, चौपहिया वाहनों सहित राहगीरों का आवागमन होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Puns personnel handed over check of 5.25 lakhs to the collector Full Article
2 राज्य में पत्र लेखन में प्रथम रही छात्रा को 25 हजार का चेक भेंट By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2019-20 में नवदीप पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा सृष्टि गौतम ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर डाक अधीक्षक गुमान सिंह शेखावत द्वारा विभाग की ओर से 25 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया गया। डाक अधीक्षक ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सृष्टि गौतम ने इनलेण्ड लेटर कैटेगरी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर निरीक्षक परिवाद राजीव शर्मा, रामावतार बंसल, पिन्टू शर्मा, सिस्टम मैनेजर राजेश साहू आदि उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा 2 से अधिक गंभीर बीमारी वाले मरीजों को, ऐसे 24 की जान गई; हाइपरटेंशन के 12 और डायबिटीज के 7 पीड़ितों की भी मौत By Published On :: Wed, 06 May 2020 00:11:00 GMT (संदीप शर्मा)कोरोना से जयपुर में लगातार बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। भास्कर ने डेटा से मौतों का कारण जाना तो सामने आया कि सबसे ज्यादा खतरा उन्हीं को है जिन्हें दो से अधिक गंभीर बीमारियां हैं। 50 मौतों में से 24 से ज्यादा लोगों को गंभीर बीमारियां थी। इसके अलावा 12 लोगों को हायपरटेंशन और 7 को पहले से डायबिटीज था। किडनी की दिक्कत 3 लोगों को थी। 8 लोगाें को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 3 में पहले से कोई बीमारी नहीं पाई गई।सबसे बड़ी चिंता : 8 मरीजों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, 3 को कोई बीमारी नहीं थीमेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें उन लोगों की हुई जिन्हें पहले से दो बीमारियां थी। इनकी संख्या करीब 60% है। इसके अलावा डायबिटीज के साथ हार्ट डिजीज वाले पेशेंट के लिए कोरोना सबसे घातक है। क्योंकि ऐसे मरीजों को तेजी से इम्युनिटी कम करता है और हार्ट और शरीर के अन्य अंगों को खराब कर देता है। हाइपरटेंशन और उसके साथ अन्य कोई भी बीमारी मौतों की बड़ी वजह बनी है। इसके साथ ही टीबी और सीओपीडी के मरीजों के लिए भी काफी घातक है। 03को किडनी की दिक्कत थी 01महिला की प्रसव के बाद मौत 02मरीजों को हार्ट की दिक्क्त थी 18की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव 80%मरीजाें की उम्र 50 से ऊपर थीमोटापा भी घातक... ज्यादातर मामलों में सीवियर कंडीशन में भर्ती हुए मरीज भास्कर एक्सपर्ट डॉ. सुधीर भंडारी, सीनियर प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. रमन शर्मा, एचओडी मेडिसिन डॉ. एस बनर्जी, सीनियर कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. अजीत सिंह के अनुसार मोटे लोगोें में भी कोरोना काफी खतरनाक दिख रहा है। जिन लोगों की मौत हुुई, उनमें से 88 फीसदी का वजन अधिक था। इसके अलावा िजन मरीजों की मौत हुई, उनमें से अधिकांश में निमोनिया की काफी सीवियर स्टेज सामने आई है। इन मरीजों में अलग तरह के ही साइटोकाइंस मार्कर्स काफी अधिक संख्या में रिलीज हो रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Patients with more than 2 acute illnesses were most at risk from corona, with 24 such deaths; 12 hypertension and 7 diabetes victims also died Full Article
2 राजस्थान में रिकॉर्ड 12 मौतें, 97 नए रोगी By Published On :: Wed, 06 May 2020 00:16:00 GMT देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 121 लोगों ने दम तोड़ा। 3,318 नए मरीज भी मिले। अब कुल 49,336 संक्रमित हो गए। माैताें का अांकड़ा डेढ़ हजार पार चला गया। राजस्थान में भी मंगलवार को सर्वाधिक 12 मौतें हुई, जबकि 97 नए रोगी सामने आए। नई माैतों में सर्वाधिक 6 जयपुर में हुईं। यहां 25 नए राेगी भी मिले। जयपुर के अलावा जाेधपुर अाैर कोटा में तीन-तीन मौतें हुईं। जोधपुर में सबसे ज्यादा 41 नए राेगी सामने अाए। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा व कोटा में 9-9, अजमेर में 5, भीलवाड़ा व टाेंक में 2-2, भरतपुर, अलवर, राजसमंद और झालावाड़ में 1-1 रोगी मिला। अब तक प्रदेश में कुल 3158 राेगी हो गए हैं, जबकि 89 माैतें हाे चुकी हैं। देश में पिछले तीन दिन में रोगियों की संख्या 10 हजार बढ़ी है। यह हाल तब है, जब पूरा देश 40 दिन के सख्त लाॅकडाउन में रहा और पिछले दो दिन से ही छूट मिलना शुरू हुई है। देश में काेराेना मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। मरीजों की संख्या के लिहाज से भारत अब दुनिया में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक सात संभागीय मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर व अजमेर में कोराेना सैंपलाें की जांच हो रही थी। राज्य सरकार ने सीकर, झालावाड़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू सहित अब 14 जगह मेडिकल काॅलेजाें में भी सैंपलाें की जांच शुरू कराई। मंगलवार काे गुजरात में सबसे ज्यादा 49 मौतें हुईं। इनमें से 39 माैतें सिर्फ अहमदाबाद में हुईं। वहीं, महाराष्ट्र में 34 माैतें हुईं, जिनमें से 26 मुंबई में हुईं। 21 हजार से ज्यादा मरीज सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र अाैर गुजरात में। महाराष्ट्र में 984 नए रोगी मिले। कुल 15,525 संक्रमित। गुजरात में 441 नए मरीजाें के साथ संक्रमिताें की संख्या 6,245 हाे गई। अहमदाबाद में 349 नए मरीजाें के साथ संक्रमिताें की संख्या 4,425 पहुंच गई है। गुजरात की कुल 368 माैताें में से 273 सिर्फ अहमदाबाद में ही हुईं। तेलंगाना सरकार ने हालात बिगड़ते देख लाॅकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। पहले 7 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया था।भास्कर अपीलकोरोना से जंग में देश ने अब तक जिस संयम का परिचय दिया है, उसकी परीक्षा की घड़ी आ गई है। आज देश में काेरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पास है। हमारी थोड़ी सी लापरवाही देश को कोरोना के गहरे संकट में धकेल सकती है। इसलिए, आप सभी से अनुरोध है कि लॉकडाउन में मिली छूट का इस्तेमाल सिर्फ बेहद जरूरी कामों के लिए ही करें। अनावश्यक रूप से घरों से नहीं निकलें। कोरोना अब भी घर के बाहर ही है। इसे अपनी और अपनों की जिंदगी में दखल देने का मौका नहीं दें।इजरायल और इटली में वैक्सीन बनाने का दावाइजरायल और इटली में कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया गया है। इजरायल के रक्षामंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा- ‘देश के मुख्य जैविक अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के लिए एक एंटीबॉडी विकसित करने में अहम सफलता हासिल की है। हमारी टीम ने कोरोनावायरस को खत्म करने के टीके के विकास का चरण पूरा कर लिया है। अब इसके पेटेंट और बड़े पैमाने पर उत्पादन का काम चल रहा है।’ वहीं दूसरी ओर, साइंस टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया कि इटली में संक्रामक बीमारी से संबंधित स्पालनजानी अस्पताल में वैक्सीन का ट्रायल सफल रहा है। वहां चूहे में एंटीबॉडी तैयार किया गया। इसका प्रयोग इंसानों पर भी हुआ, जिसके अच्छे नतीजे आए हैं। अभी इसके कुछ और ट्रायल होने बाकी है।दिल्ली एम्स के डायरेक्टर का अनुमान :25 मई से 5 जून के बीच चरम पर पहुंच सकती है मरीजों की संख्याआईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. गंगाखेड़कर बोले- मजदूराें की घर वापसी के बाद पैदा हाेने वाले हालात पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।एम्स कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर संजय राय ने कहा- अभी इसी रफ्तार से मरीज बढ़ेंगे, अक्टूबर में चरम आ सकता है।नई दिल्ली | देश में काेराेना मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी चाैंकाने वाली है। दिल्ली एम्स के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया के अनुसार, भारत में मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में कोरोना चरम पर पहुंच सकता है। लॉकडाउन के कारण अभी मरीज बढ़ने की दर कम रही है। दूसरी तरफ, एम्स के ही कम्युनिटी मेडिसिन के प्रो. संजय राय कहते हैं कि अभी इसी रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ती रहेगी। लेकिन, सितंबर से अक्टूबर में मरीजाें की सबसे ज्यादा संख्या आ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा िक कोविड-19 चरम पर कब जाएगा, यह इस बात पर निर्भर है कि हम सब मिलकर इस बीमारी से कैसे निपटते हैं। वहीं, आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. आर. गंगाखेड़कर के मुताबिक प्रवासी मजदूराें की घर वापसी के बाद पैदा हाेने वाले हालात पर काफी कुछ निर्भर करेगा। हालात अच्छे से नियंत्रित कर लिए गए ताे मरीजों का माैजूदा ट्रेंड जारी रहेगा। अगर इनमें संक्रमण फैला तो कुछ भी कहना मुश्किल है।राज्यों में लाैटने वाले मजदूरों की बड़े पैमाने पर जांच जरूरी: सुजाता रावपूर्व स्वास्थ्य सचिव सुजाता राव ने बताया कि सरकार पहले दिन से कह रही है कि बचाव का सबसे अच्छा तरीका सोशल डिस्टेसिंग है। मजदूर बड़ी संख्या में घर लाैट रहे हैं। राज्यों में शायद ही इतनी बड़ी आबादी को क्वारेंटाइन में रखने की व्यवस्था होगी। सभी लोगों की जांच भी संभव नहीं है। सिर्फ थर्मल स्कैनिंग से कोई फायदा नहीं। अधिक से अधिक जांच करने पर ही हालात नियंत्रण में किए जा सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rajasthan records 12 deaths, 97 new patients Full Article