2 प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल सफल, 2 रोगी ठीक By Published On :: Wed, 06 May 2020 00:35:00 GMT राजस्थान में कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दो कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल किया गया था, जिसमें सौ फीसदी सफलता मिली है। दोनों ही मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि जयपुर का एसएमएस प्लाज्मा थेरेपी से कोराेना का सफल इलाज करने वाला प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है।इससे पहले राजस्थान सरकार ने आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) से मंजूरी मांगी थी कि उन्हें प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल करने दिया जाए। आईसीएमआर से अनुमति मिलने के बाद यह ट्रायल किया गया था। चूंकि अब इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि कोरोनावायरस से पीड़ित दूसरे मरीजों पर भी इसे इस्तेमाल किया जाए। दिल्ली, केरल और मध्यप्रदेश में प्लाज्मा थेरेेपी से इलाज शुरू हो चुका है। इन जगहों पर भी इसके अच्छे नतीजे आए हैं।इसलिए कारगर है प्लाज्मा थेरेपीजिन मरीजों में कोरोना खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, उनके लिए प्लाज्मा थेरेपी बेहद कारगर है। इसमें एंटीबॉडी इस्तेमाल किया जाता है। किसी खास वायरस के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी तभी बनता है, जब इंसान उससे पीड़ित होता है। अभी कोरोना फैला है, जो मरीज इससे बीमार होने के बाद ठीक हो जाता है तो उसके शरीर में इस कोविड वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन जाता है। इसी एंटीबॉडी का इस्तेमाल करके इलाज किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि कोरोना से होने वाली मौतें काबू हो सकती हैं।भास्कर अपील- जो कोरोना से जंग जीत चुके हैं, वे प्लाज्मा डोनेट करेंराजस्थान में 1525 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। भास्कर इनसे अपील करता है कि आप आगे आएं और अपना प्लाज्मा डोनेट करें ताकि इस बीमारी से लड़ रहे हजारों मरीजों को ठीक किया जा सके। ये वक्त एकसाथ मिलकर लड़ने का है। किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा दान कोई और नहीं हो सकता। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Trial of plasma therapy successful in the state, 2 patients cured Full Article
2 जयपुर में खतरा... 5 सब्जी वाले, 2 दुकानदार और सिविल लाइंस में मोटर गैराज विभाग का ड्राइवर संक्रमित By Published On :: Wed, 06 May 2020 03:45:18 GMT राजधानी जयपुर में कोराेना के एपिसेंटर रहे रामगंज में केस कुछ कम हुए ही थे कि अब दो नई चुनौतियां सामने आ गई हैं। पिछले एक हफ्ते से जयपुर में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पिछले 4 दिन में ही 12 लोग जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को भी एक साथ 6 लोगोंकी जान चली गई। इनमें 20 और 30 साल की दो युवतियां भी शामिल थी। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में 25 नए पॉजिटिव मिले। इनमें 5 सब्जी वाले, 2 दुकानदार और सिविल लाइंस मंे मोटर गैराज विभाग का ड्राइवर शामिल है। इसी के साथ जयपुर में छह और मौत हो गई। इसके अलावा शहर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1047 व मृतकों का आंकड़ा 50 पहुंच गया है। बीते 5 दिन में 13 से अधिक क्षेत्रों में हुई 1710 रैंडम सैंपलिंग में अब तक 15 सुपर स्प्रेडर (दुकानदार, सब्जीवाले, दूध विक्रेता, फार्मासिस्ट, गैस सप्लायर) पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 8 सब्जीवाले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोटर गैराज विभाग का ड्राइवर की ड्यूटी 3 दिन पहले सिविल लाइंस में थी और वह गांधीनगर में क्वार्टर में रह रहा था। सूचना मिलते ही संबधित लोगों की जानकारी जुटाकर सैंपल लिया। संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।यहां मिले पॉजिटिवचांदपाेल 4, आदर्श नगर 3, रामगंज (खजाने वालों का रास्ता), जयसिंहपुरा खोर, किशनपोल बाजार, ग्लास फैक्ट्री टोंक रोड, कल्याण नगर टोंक रोड 2-2, पुराना जालूपुरा, माधवास कॉलोनी, सिविल लाइंस, बापू बाजार, चार दरवाजे के बाहर, पोलो विक्ट्री, मानसरोवर, पुरानी बस्ती 1-125 नए केस, कुल आंकड़ा 1047 हुआ जयपुर (1047) में इंदौर (1654) से 607 मरीज कम हैं, लेकिन दोनों की मृत्युदर बराबर 4.77% 10 दिन पहले इंदौर में मृत्युदर 6.3% और जयपुर की 3.14% थी। यानी हमसे दोगुने मर रहे थे। जयपुर में प्रदेश के 33.15% मरीज, पर 56.17% मौतें यहींलोगों को बचाने में मुंबई-दिल्ली बेहतर शहर मृत्युदर % अहमदाबाद 6.16 पुणे 5.59 इंदौर 4.77 जयपुर 4.77 मुंबई 3.87 दिल्ली 1.25 गृह क्लेश में महिला ने खुदकुशी की, मौत के बाद कोरोना निकलाजिन 4 मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव है उनमें पुराना जालूपुरा स्थित नुरानी मस्जिद के पास रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता भी है। महिला ने गृहक्लेष में तंग आकर सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां विवाहिता की िरपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। पुलिस ने परिवार के 10 लोगों को जगतपुरा स्थित क्वारेंआइन सेंटर जबकि 6 को होम क्वारेंटाइन किया है। इस क्षेत्र में एरिया में कर्फ्यू पहले से लगा हुआ है। इसके अलावा एक व्यक्ति की सोमवार को एसएमएस में सोमवार को मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। शिवनगर मुरलीपुरा की 30 वर्षीय महिला की भी सोमवार को मौत हो गई। रिपोर्ट अब पॉजिटिव रामचंद जी की चौकड़ी, बड़ी चौपड़ निवासी 61 साल की महिला की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। बासबदनपुरा के 50 साल के व्यक्ति की एसएमएस में मौत हो गई। वे कोरोना पॉजिटिव थे। ईदगाह बासबदनपुरा में 38 साल की महिला को एक अप्रैल को एसएमएस भर्ती कराया गया था, जिनकी कोरोना से मौत हाे गई। खाजपुरा दूदू के 55 साल के व्यक्ति को 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी मौत हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Danger ... 5 vegetable people, 2 shopkeepers and driver of motor garage department infected in civil lines Full Article
2 2 साल की बच्ची पॉजिटिव मिली, आगरा से आया एक व्यक्ति भी संक्रमित ; कुल आंकड़ा 17 पर पहुंचा By Published On :: Wed, 06 May 2020 11:40:53 GMT जिले केसैंपऊ में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के2 पॉजिटिव के मिले। इसमेंपहली बार2 साल की एक बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाईगई। जबकि आगरा से आया एकव्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया,जिसके बाद धौलपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17 पहुंच गया।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर से मिली रिपोर्ट मेंबसेड़ी के गांव नगला दरवेशा की 2 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिलीहै। बच्ची कुछ दिन पहले ही मुरैना जिले से लौट कर आई थी,जिसके बाद सीएचसी बसेड़ीमें उसका सैंपल लिया गया था।बाड़ी शहर में पहली बार आया केसपहली बार बाड़ीशहर भी कोरोना के निशाने पर आ गया है। यहां के मोहल्ला गुम्मट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आयाहै। जो कुछ दिन पहले आगरा से लौटकर आया था। इसके बाद बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय में इसकी जांच हुई, जिसकी बुधवार को रिपोर्ट मिली है।बसईनवाब में एक परिवार से बनी कोरोना की चेनबसईनवाब कस्बे में कोरोना पाॅजिटिव मिले दंपती परिवार से कोरोना संक्रमण की चेन बनने लगी है। दंपती के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए उनकी दोनों बेटियां कोरोना पाजिटिव आई। इसके बाद 9 वर्षीय भतीजा भी कोराना से संक्रमित हो गया है। ऐसे में दंपती परिवार से बन रही कोरोना चेन से परिवार के पांच लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बसईनवाब में कोरोना की चेन बनने को लेकर कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने पूरे कस्बे में निगरानी दल के 15 हजार सदस्यों की ड्यूटी बसईनवाब कस्बे में लगाई है। साथ ही कस्बे में रहने वाले सभी आने-जाने वालों पर रोक लगा दी है।फल-सब्जी विक्रेताओं, मेडिकल दुकानदारों व दूध वालों की भी होगी स्क्रीनिंगकलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि असाध्य रोगों से पीड़ित, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र या 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, फल-सब्जी विक्रेताओं, मेडिकल दुकानदारों, दूध वालों की स्क्रीनिंग कराई जाए। साथ ही प्रकरण विशेष में जो भी व्यक्ति हाल में पति, पत्नी एवं पुत्रियोंके संपर्क में आए (कॉन्टेक्ट हिस्ट्री) के व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई जाए तथा सीडीआर के माध्यम से जो भी व्यक्ति परिवारजन से संपर्क में आए हैं, उनकी भी सैंपलिंग कराई जाए। इसके अतिरिक्त बसईनबाब, खेरागढव अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से आए हैं अर्थात् ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उनकी भी सैंपलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today धौलपुर में पहली बार 2 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। Full Article
2 शराब के उठाव के लिए 42 वाहनों के साथ पहुंचे ठेकेदार By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT राजस्थान राज्य बेवरेज के जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम पर बुधवार को जिलेभर से आए शराब ठेकेदारों के जमावड़ा रहा। जिले में लॉक डाउन के दौरान कई दिनों से बंद गोदाम आबकारी विभाग के आदेश के बाद खुलने से ठेकेदार बुधवार को 42 पिकअप वाहन लेकर पहुंचे। बेवरेज डिपो मेनेजर रामगोपाल वर्मा ने अपनी देखरेख में ठेकेदारों को माल का लदान करवाया। विदित रहे कई दिनों के बाद आज शराब का उठान हुआ तो रिको में शराब गोदाम पर दिन भर भीड़ भी लगी रही।हालात यह थे कि रात तक भी ठेकेदार अपना माल लेने के लिये गोदाम पर अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को पहले रोज एक करोड़ 25 लाख से अधिक की शराब का ठेकेदारों ने उठाव किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 जिले में अब 7 काेरोना पॉजिटिव, 129 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT जिले के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहा हैंl क्योंकि पिछले 8 दिन में महज चार पॉजिटिव पाए गए और इस दौरान पॉजिटिव से नेगेटिव आने वालों की संख्या में लगातार इजाफा ही हुआ हैl दिनभर में एक भी पॉजिटिव नहीं आने से बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 136 पर स्थिर रही। सआदत अस्पताल पीएमओ नवींद्र पाठक के अनुसार जिलेे में अब केवल 7 केस ही एक्टिव हैं, बाकि 129 पॉजिटिव से नेगेटिव आ चुके हैं। कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि अब तक जिले मे अब तक 3 हजार 860 व्यक्तियों के सैंपल लिए हैै। शहर में सर्वे टीमों की ओर से कंटेनमेंट जोन में 1 लाख 44 हजार 590 घरों के 08 लाख 66 हजार 962 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। इसी प्रकार बफर जोन में 01 लाख 22 हजार 083 घरों के 07 लाख 12 हजार 264 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। वर्तमान में 3348 लोग होम आइसोलेशन में है। क्वारेंटाइन फैसिलिटीज में 72 हैं। सीएमएचओ डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल ओपीडी टीम के जरिए अब तक 4256 लोगों की जांच एवं उपचार किया जा चुका है। सड़कों पर रहा सन्नाटा, बरसात में डटे है कोरोना योद्धा शहर में कोरोना संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए बुधवार को कर्फ़्यू के 33वें दिन शहर में विभिन्न चेक पोस्ट पर तैनात जवान मुस्तैदी से पहरा दे रहे हैंl इस बीच मौसम में बदलाव के कारण बरसात और तेज हवाएं के लगातार ड्यूटी पर तैनात जवान आने जाने वालों पर निगरानी रखते हुए सभी को घर पर रहने की नसीहत देते हुए वापस लौटा रहे हैं। यही कारण रहा है सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वही गली मोहल्लों में सब्जियां सहित रोजमर्रा के जरूरत के सामान सहित आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 मालपुरा में चौराहे पर कोरोना को लेकर छींटाकशी ने तूल पकड़ा, दो समुदायों में पत्थरबाजी, 6 घायल, 20 गिरफ्तार By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT शहर के देशवाली मोहल्ले के चाैराहे पर मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद के बाद मोहल्ले में ही रहने वाले दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे यहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। चौराहे पर कुछ युवकों ने एक दूसरे पर कोरोना को लेकर छींटाकशी कर दी। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। मामला घरों तक पहुंचा तो विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले। विवाद व पथराव की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पंहुचे थाना पुलिस दल व अधिकारियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव की घटना में मोहल्ले के 6 लोग चोटिल हुए, जिनका उपचार कराया गया है। पथराव से घरों के शीशे टूट गए, बिजली के मीटर क्षतिग्रस्त हो गए तथा वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज करवाया है।सख्ती : मौके पर पहंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ामौके पर पहुंचे एएसपी गोरधन लाल सोकरिया, एसडीएम डॉ. राकेश कुमार मीना व डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित हेडकांस्टेबल जाब्ते ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा तथा स्थिति को नियंत्रण में किया। मौके पर अशांति पैदा करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दोनों पक्षों के 20 लोगों को गिरफ्तार किया। मालपुरा में पथराव की सूचना मिलने पर देर रात को ही एसपी टोंक आदर्श सिद्धू ने मालपुरा पहुंचकर मौका निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एडीएम टोंक सुखराम खोखर ने भी मालपुरा पहुंचकर मामले की समीक्षा की।कार्रवाई : दोनों पक्षों के इन आरोपितों को किया गिरफ्तारसर्वप्रथम मौके पर पहुंचे हेडकांस्टेबल माल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों में निर्मल गंवारिया, पिंटू, किशन, मुकेश, हनुमान बैरवा, रामबाबू, राजेंद्र बैरवा, राजेश, मंजीत सिंह, पवन, लालसिंह व प्रधान पुत्र बद्रीलाल सहित मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद अजीज, जुम्मा पुत्र सुलेमान, सरपराज पुत्र अब्दुल रसीद, मोहम्मद रमजानी पुत्र अल्लाबक्ष, सद्दाम पुत्र जमाल, अजीज पुत्र सुलेमान, बाबू खां पुत्र छीतर खां व शफीक पुत्र भूरेखां शामिल है। पथराव में घायल दो महिलाओं सहित मंजीत व अल्लाबक्ष व रमजानी तथा सद्दाम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Splattering over Corona at intersection in Malpura, stone pelting in two communities, 6 injured, 20 arrested Splattering over Corona at intersection in Malpura, stone pelting in two communities, 6 injured, 20 arrested Full Article
2 आबकारी विभाग की टीम ने 12 हजार लीटर वाश नष्ट की By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को आलूदा की मानत वालों की ढाणी में दबिश देकर सरकारी भूमि में से करीब 12 हजार लीटरवाश नष्ट की। जिला आबकारी अधिकारी महेशचंद्र भीमवाल के निर्देशन में टीम आलूदा मानत वालों की ढाणी में पहुंची। टीम ने सरकारी भूमि में अवैध शराब बनाने की 10 भट्टियाें को तोड़कर मौके पर ही करीब 12 हजार लीटर वाश को नष्ट कर दिया। टीम को देखकर सुल्तान मीणा पांच लीटर हथकढ़ छोड़कर भाग गया। उसके मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 अंधड़ से दो दिन में बिजली के 395 पोल टूटे, 32 लाख का नुकसान By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT अंधड़ व बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। अंधड़ से शहर में कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए। वहीं कई पेड़ भी गिर गए। अंधड़ से गांवों में बिजली के पोल भी टूट गए। इससे देर शाम तक बिजली सप्लाई बंद रही। बाजार में भी दुकानों पर लगे कई बोर्ड गिर गए। जयपुर रोड पर राजपूत कॉलोनी में एक मकान के आगे लगी टीनशेड उड़कर हाइटेंशन लाइन से जा भिड़ने के बाद पास में एक मकान पर गिर गई। इससे मकान में करंट आने से बिजली उपकरण फुंक गए। टीन शैड गिरने से जुगलकिशोर पांचाल के मकान में करंट आ गया। इससे उसके मकान में मीटर, पंखा व मकान की वायरिंग जल गई। इससे काफी नुकसान हो गया। अंधड़ से कई जगह बिजली के पोल टूट गए। अंधड़ से दो दिन में जिले में 395 पोल टूट गए। इससे जयपुर विद्युत वितरण निगम निगम लि. को 32 लाख 7 हजार रुपए का नुकसान हो गया। 3 व 4 मई को 33 केवी के 8, 11 केवी के 315 व एलटी लाइन के 72 पोल टूट गए। वहीं थ्री फेस के 18 व सिंगल फेस के 8 ट्रांसफार्मर गए। पोल टूटने व ट्रांसफार्मर गिरने से कई गांवों की बिजली बंद रही थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाकि निगम की टीमों ने बिजली सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन पोल टूटने व ट्रांसफार्मर गिरने से निगम को 32 लाख 7 हजार रुपए का नुकसान हो गया। जयपुर विद्युत वितरण निगम निगम लि. दौसा के एसई आर. के. मीणा का कहना है कि अंधड़ से बिजली के पोल टूट गए थे। अंधड़ से आम के बगीचों में पौधों से कैरी झड़ गई। वहीं सब्जी की फसल में नुकसान हुआ है। आम के पौधों में कैरी पकने से पहले ही झड़ने से किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जिले में बहरावंडा, लांका सहित आसपास के गांवों में आम की अच्छी फसल है। आम की फसल पक रही है, लेकिन अंधड़ से कैरी झड़ कर नीचे गिर गई। किसानों को औने-पौने भाव में कैरी बेचनी पड़ी। डिडवाना, रामगढ़ पचवारा सहित अन्य गांवों में भी अंधड़ से आम की फसल में काफी नुकसान हुआ है। उद्यान विभाग द्वारा करीब 38 हेक्टेयर बगीचों में आम की फसल में 10-15 प्रतिशत नुकसान बताया जा रहा है, लेकिन कई गांवों में नुकसान अधिक 40 फीसदी तक हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 395 poles of electricity were broken in two days due to storm, loss of 32 lakhs Full Article
2 ट्रेलर पर सवार थे श्रमिक, घर लौट रहे थे, वाहन पेड़ से टकराया, 2 की मौत, 6 जख्मी By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर को ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से गुजरात से बिहार अपने घर लौट रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। छह से अधिक मजदूर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जयपुर की ओर से आगरा की ओर जा रहा एक टेलर में बिहार के मजदूर ऊपर बैठकर जा रहे थे।डुब्बी कस्बे के समीप पुरानी स्कूल के सामने ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रेलर में ऊपर बैठे मजदूर नीचे गिर गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ऊपर बैठे बलराम सिंह जाति कुशवाह ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरेश कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतक तिलहर जिला खगड़िया बिहार के रहने वाले थे। उनके साथ ही अमित सिंह कुशवाह, मुकेश कुमार, धर्मराज, अमन कुमार, जितेश कुमार व सिकंदर कुशवाहा घायल हो गए। प्रवासी मजदूर टावर की कंपनी में कार्य करते थे। कोरोना के चलते कार्य बंद हो गया। खर्चा खत्म होने पर ये लोग पैदल ही बिहार के लिए चल दिए थे। जयपुर के पास पुलिस ने टेलर को रुकवा कर उनको बैठाया गया था। घटना होने के बाद ट्रेलर में बैठे अन्य मजदूर वहां से मौके से पैदल ही भाग गए। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया। दोनों शवों को जिला अस्पताल दौसा में रखा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Workers were on the trailer, were returning home, vehicle crashed into a tree, 2 died, 6 injured Full Article
2 दौसा में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति, कर्फ्यू क्षेत्र में रहेंगी बंद By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT लाॅकडाउन 3.0 में मिली ढील के दौरान प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर अनुमत श्रेणी की दुकानों को खोलने के लिए 6 घंटे का समय निर्धारित किया है। इसमें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक बाजारों में अनुमत श्रेणी की दुकानें खुल सकेंगी, लेकिन कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में कोई छूट नहीं मिलेगी।एसडीएम पुष्कर मित्तल ने व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार खोलने का यह निर्णय लिया है। एसडीएम ने बताया कि कपड़ा व रेडिमेड के व्यारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की सहमति दी है। इसके अलावा सभी दुकानें जिन्हें माॅडिफाइड लाॅकडाउन में खोलने की सरकार ने अनुमति जारी की गई है, उन्हें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खोला जा सकेगा। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कड़ाई से कराई जाएगी। दुकानदार व ग्राहकों को मास्क लगाना होगा। मास्क लगाकर नहीं आने वाले ग्राहकों को सामान भी नहीं मिलेगा। बाजारों में बेवजह घूमने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा। साथ ही शराब की दुकानें भी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय तक ही खुली रखी जाएंगी। शराब खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग की पालना एवं मास्क की अनिवार्यता सख्ती से लागू की जाएगी। जिन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं होगी, उन दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। कर्फ्यू में नहीं मिलेगी ढीलएसडीएम पुष्कर मित्तल ने बताया कि दौसा के वार्ड 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16,17, 18, 19, 20, 21, 22, 23 ,24, 25, 26, 28, 29, 30 में कर्फ्यू लागू रहेगा। लालसोट में भी कर्फ्यू सख्ती से लागू रहेगा। ग्राम लांका की गढोरा ढाणी एवं उसके तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाले बफर जोन में स्थित ग्राम बहरावण्डा, भराव, राणौली, लांका, खेडावास, गढ, गुमानपुरा, कोरडा खुर्द नदी की ढाणी में जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा यथावत रहेगी। जहां पुलिस नाकों पर चिकित्सा टीम बाहर से आने जाने वालों की स्क्रीनिंग करेगी। संक्रमण का खतरा अब और बढ़ा लाॅकडाउन की शुरुआत में जितना संक्रमण का खतरा था, अब वह कई गुना बढ गया है। इन दिनों प्रवासी अप्रवासी मजूदर विभिन्न राज्यों एवं जिलों से दौसा की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इन सभी मजूदरों को 14 दिन तक क्वारंटाइन करने की व्यवस्था के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आ रहे लोगों के संपर्क में आने के कारण अन्य व्यक्ति को खतरा हो सकता है, एेसे में लाॅकडाउन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी।जिले में धारा 144 एवं जीरो मोबिलिटी की शर्तो की अक्षरशः पालना की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा एवं तम्बाकू का सेवन नहीं करेंगे। भोजन का अवकाश भी श्रमिकों के लिए अलग अलग समय पर किया जाएगा।बांदीकुई में लॉकडाउन की पालना नहीं, एक घंटेमें 23 दुकानदार-आमजन के खिलाफ कार्रवाईबांदीकुई| लॉकडाउन थ्री की पालना एवं बाजार के हालातों का जायजा लेने बुधवार को प्रशासन का काफिला बाजारों में निकला। एसडीएम पिंकी मीना, डिप्टी एसपी संजय सिंह चंपावत के नेतृत्व में निकले काफिले को देखकर बाजार में हड़कंप मच गया। एक घंटे तक पैदल घूमने अधिकारियों की टीम ने सरकारी एडवाइजरी के अनुरूप मास्क नहीं लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग को नजर अदांज कर लॉकडाउन की पालना नहीं करने वाले 23 व्यापारियों सहित लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई कर 9 हजार रुपए जुर्माना वसूले।4 मई से शहर को आरेंज जोन में शामिल कर यहां एक दिन छोड़कर रोस्टर के अनुरूप 6 घंटे दुकानें खोलने की परमिशन प्रशासन ने दे रखी है। लेकिन एक दो दिन से शहर में ज्यादा दुकानें खुलने की परमिशन मिलने के बाद बाजार में भीड़ भाड़ होना शुरू हो गया। बाजार में भीड़ पर नियंत्रण रहें और व्यापारी-आमजन सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए मास्क का उपयोग करें। पालिका ईओ डॉ. बीएल मीना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मास्क नहीं लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने वाले 23 व्यापारियों सहित आमजन पर जुर्माना की कार्रवाई कर 9 हजार रुपए वसूले किए गए।निर्धारित समय पर ही करें लोडिंग-अनलोडिंग माधोगंज मंडी में निरीक्षण के दौरान ट्रक व माल वाहन को देख पालिका ईओ डॉ. बीएल मीना ने व्यापारियों को बुलाकर समझाया कि वे थोक व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग करने का समय शाम 7 से रात 12 बजे तक निर्धारित कर रखा है। ऐसे में निर्धारित समय के अनुरूप ही ये कार्य करें। नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Permission to open shops in Dausa from 8 am to 2 pm, curfew will remain closed Full Article
2 निगम पैचवर्क-नालों की सफाई कराएगा...2000 मजदूर लगेंगे By Published On :: Thu, 07 May 2020 01:30:00 GMT लॉकडाउन में मजदूरों की स्थिति बदतर होने लगी है और परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में निगम मजदूरों को रोजगार देने की तैयारी में है। पहले चरण में 2 हजार मजदूरों से नाले साफ कराए जाएंगे और सड़क मरम्मत का काम करवाया जाएगा। निगम कमिश्नर विजय पाल सिंह ने जोन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निगम में सांगानेर, मानसरोवर, मोतीडूंगरी, सिविल लाइन, विद्याधर नगर, हवामहल ईस्ट व हवामहल वेस्ट जोन और आमेर में करीब 250 काम चिन्हित कर लिए हैं। इधर, हैरिटेज निगम में ओएसडी मोनिका सोनी का कहना है वाॅल सिटी का ज्यादातर एरिया कर्फ्यू ग्रस्त है। पेचवर्क अाैर नालियाें की सफाई के काम हैरिटेज निगम में भी हाेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 मैं हौसला कैसे छोड़ता, आईसीयू में 92 साल के ‘जवान’ थे और 4 साल की योद्धा भी By Published On :: Thu, 07 May 2020 01:55:00 GMT (महेश शर्मा). कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सबकुछ निगेटिव ही नहीं है। जयपुर में अब तक 506 से ज्यादा लोग काेरोना को हरा चुके हैं। इनमें से 361 डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। यानी हौसला रखेंगे और डॉक्टर की बात मानेंगे तो काेरोना की हार तय है। कोरोना को हराने वाले लोगों में राजापार्क के राजन कालरा (36) भी हैं। महामारी को हराकर 4 दिन पहले निगेटिव रिपोर्ट के साथ ‘बेहद पॉजिटिव’ होकर लौटे कालरा ने भास्कर से काेरोना होने से महामारी से अपनी लड़ाई तक साझा की।खुद को आज्ञाकारी लड़के की तरह डॉक्टरों को समर्पित कर दो, कोरोना हार जाएगाऑलराउंडर खेल में तो ठीक है, असल जिंदगी में हमें सिर्फ एक्सपर्ट पर भरोसा करना चाहिए। कोरोनाकाल में मैंने सिर्फ दो काम किए- बिना डिग्री वाले डॉक्टरों की अनदेखी करो और खुद को आज्ञाकारी लड़के की तरह डाॅक्टरों को समर्पित कर दो। बुखार हुआ तो मैंने एक-दो दिन क्रोसिन खाई। इसके बाद बहन की सलाह पर दोस्त के साथ सीके बिरला अस्पताल पहुंचा। सारी जांचें हुईं। कोरोना निगेटिव था, डेंगू-मलेरिया-वायरल नहीं था पर लेकिन बुखार बना रहा। तब डॉ. पुनीत गुप्ता ने अस्पताल के एमडी से बातकर पहले ही मेरा रूटीन मरीजों से अलग इलाज शुरू किया। पीपीई किट वाले नर्सिंग स्टाफ ने पूरा ध्यान रखा, बल्कि कई बार तो खाना भी हाथ से खिलाया।8 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तब तक मैं बेहतर महसूस कर रहा था। इलाज कर रहे डॉक्टरों को भी क्वारेंटाइन होना पड़ा। मुझे एसएमएस शिफ्ट किया गया। यहां डॉ. सुधीर भंडारी, डॉ. एस बनर्जी, डॉ. श्रीकांत के रूप में फरिश्ते मिले। आईसीयू में शिफ्ट हुआ तो यहां 92 साल के एक ‘जवान’ और क्वारेंटाइन वार्ड में 4 साल की बच्ची (निश्चिंत मुस्कराती जिंदगी) को देखा।मेरी तबीयत में सुधार हो रहा था। बुखार कम था और घबराहट भी नहीं थी। एसएमएस में भी जो डॉक्टरों ने कहा, वही किया। हमेशा मास्क पहना और खाने-पीने में परहेज किया। एडमिट रहते हुए मैंने 4 डेडबॉडी भी देखी। सारा माहौल डर, हताशा, घबराहट की ओर खींचता रहा। परिवार की चिंता सो अलग। माता-पिता भी क्वारेंटाइन थे। ऐसे समय में बहनों और समाज के अजय पाल ने पॉजिटिविटी से भरे रखा। दवा का असर सोच और डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करता है। समझदारी और हौसला ही आपको बचाएगा। डॉक्टराें की सलाह मानें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोनाकाल में मैंने सिर्फ दो काम किए- बिना डिग्री वाले डॉक्टरों की अनदेखी करो और खुद को आज्ञाकारी लड़के की तरह डाॅक्टरों को समर्पित कर दो- कालरा। Full Article
2 10वीं की बची हुई परीक्षा नहीं लेने की तैयारी, 25 मई से हो सकती है 12 वीं की परीक्षा By Published On :: Thu, 07 May 2020 02:11:21 GMT सीबीएसई की तर्ज पर अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी 10वीं के शेष दो पेपरों की परीक्षा नहीं लेने का मानस बना रहा है। हालांकि, इस बारे में अभी अंतिम निर्णय हाेना बाकी है। उधर, यदि लॉकडाउन 17 मई को खुल जाता है तो कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाएं, विशेषकर विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं 25 मई से कराई जा सकती हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने बुधवार काे कहा कि वे स्वयं सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं क्लास के शेष पेपर लेने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय सरकार को ही लेना है।यदि बाकी पेपराें के एग्जाम नहीं हाेते ताे प्रदेश के 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिल सकती है। इससे पहले बाेर्ड अध्यक्ष ने 10वीं-12वीं की बाेर्ड परीक्षाओंकी संभावना को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। डॉ. जारौली ने कहा कि 12वीं क्लास के शेष पेपर कराने के लिए तैयारियां जारी हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी जेईई मेंस व नीट की परीक्षाओंकाे देखते हुए 12वीं विज्ञान के पेपरों का प्राेग्राम तय किया जा रहा है। बता दें कि मंत्रालय ने ऐलान किया था कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली काे छाेड़कर सीबीएसई 10वीं के बाकी एग्जाम देश में कहीं नहीं लिए जाएंगे।मंत्रालय ने कहा था कि 12वीं कक्षा काे लेकर फैसला जल्द लेंगे।बाेर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों, उनमें 12वीं विज्ञान के स्टूडेंट्स और परीक्षा केंद्राें की जानकारी ली जा रही है। बोर्ड ये भी विचार कर रहा है कि यदि परीक्षा करानी पड़ जाए तो कंटेंनमेंट जोन से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक कैसे ला सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जारौली ने कहा कि परीक्षा स्थगित होने से पूर्व एक पेपर झुंझुनूं में कर्फ्यू के दौरान हुआ है। पुलिस ने स्टूडेंट्स को परीक्षा समाप्त होने के बाद उनके घरों तक पहुंचने में मदद की है।ऐसा ही कुछ आगामी परीक्षा में भी संभव हुआ तो कुछ किया जा सकता है। 12वीं विज्ञान में गणित और आईटी का पेपर शेष है। 12वीं कक्षामें 10वीं की तुलना में विद्यार्थी कम हैं। विश्लेषण करने पर सामने आया कि जिस परीक्षा केंद्र में 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या 400 तक है, वहां 12वीं विज्ञान गणित के विद्यार्थियों की संख्या कहीं पर 12, कहीं पर 14, कहीं पर 37 और कहीं पर 50 तक है। एेसे में इन सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या भी नहीं आएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बाेर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों, उनमें 12वीं विज्ञान के स्टूडेंट्स और परीक्षा केंद्राें की जानकारी ली जा रही है। Full Article
2 राजस्थान में 53 फीसदी मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हुए, 1284 हो चुके डिस्चार्ज: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा By Published On :: Thu, 07 May 2020 11:55:00 GMT चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के हालात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा किप्रदेश में बेचिकित्सकों की मेहनत से राजस्थान कोरोना संक्रमितों की रिकवरी में देश भर में पहले पायदान पर जगह बना पाया है।चिकित्सकों द्वारा बेहतर देखभाल के चलते करीब 52 फीसदी मरीज पॉजीटिव से निगेटिव हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की सतर्कता के साथ स्वयं मरीजों ने भी सकारात्मक रूख रखते हुए इलाज करवाया। चिकित्सकों का भरपूर सहयोग किया।डॉ रघु शर्मा नेबताया कि गुरुवार 2 बजे तक राज्य में कुल 3400 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1740 कोरोना संक्रमित मरीज, उपचार दिए जाने के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इन रिकवर हुए लोगों में से 1284 को डिस्चार्ज करने के बाद उनके घर भी भेजा जा चुका है।प्लाज्मा थैरेपी से कम होगी प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दरडॉ. शर्मा ने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी से दो गंभीर बीमारियों से ग्रसित कोरोना पॉजीटिव मरीजों का इलाज सवाई मानसिंह अस्पताल में ट्रायल बेस पर किया जा चुका है। आईसीएमआर ने प्रदेश के 20 मरीजों के इलाज की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी आने के बाद हम कोरोना से होेने वाली मृत्यु दर को और भी कम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्र के मुकाबले मृत्यु दर महज 2.79 फीसदी ही है। इस थैरेपी के आने के बाद कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज आसानी से किया जा सकेगा।जयपुरिया अस्पताल में नहीं होगा कोरोना संक्रमितों का इलाजचिकित्सा मंत्री ने कहा कि जयपुर स्थित जयपुरिया अस्पताल में अब तक जिन कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा था, उन्हें आरयूएसएच अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां अब कोरोना संक्रमितों का इलाज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार तक अस्पताल को सैनिटाइजकरवाकर इसे सामान्य बीमारियों के लिए खोला जा सकेगा।राज्य की सीमाओं को सील करना बेहतर निर्णयडॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की सीमाओं को सील करना बेहतरीन निर्णय है। जबकि प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी रेट बढ़ रही है। प्रदेश के कई जिले संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। ऐसे में बाहर से बिना अनुमति के आने वाले लोग प्रदेशवासियों की अब तक की मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी श्रमिक या अप्रवासी राज्य में आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। आने वाले लोगों को 14 दिनों के होम या सरकारी क्वारैंटाइन में रखा जा रहा है। ऐसे में बिना जांच के व्यक्ति प्रदेश के लिए संकट की वजह बन सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लॉकडाउन के दौरान मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा दे रही। जयपुर के छह क्षेत्र में लगे शिविरों में 696 रोगियों को मिला उपचार। Full Article
2 जेईई मेंस के एक महीने बाद 23 अगस्त को होगी होगी जेईई एडवांस: एचआरडी मिनिस्टर ने की घोषणा By Published On :: Thu, 07 May 2020 15:30:27 GMT (प्रवीण जैन)।लॉकडाउन के चलते जेईई मेंस के बाद अब जेईई एडवांस 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक महीने के अंतराल के बाद होगी। इस संबंध में सेंट्रल एचआरडी मिनिस्टरडॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।ट्वीट मेंमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा कि जेईई मेन परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद गुरुवार को जेईई एडवांस की परीक्षा तिथि 23-8-2020 तय कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में शामिल होनेवाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं।12 हजार 463 सीटों के लिए होगी परीक्षाएक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेंस की तिथि जारी होने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री ने आईआईटी की 12 हजार 463 सीटों के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा तिथि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा दो पारियों में होगी।हालांकि रात कोजेईई एडवांस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ। स्टूडेंट्स वेबसाइट को तलाश करने में लगे रहे। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि पहले एडवांस परीक्षा 17 मई को की जानी प्रस्तावित थी। इसमें पहला पेपर सुबह प्रथम नौसे 12 तथा दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 5:30 बजे निश्चित किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल। Full Article
2 जोधपुर में बीएसएफ के 12 जवानों समेत 42 लोग पॉजिटिव पाए गए, जयपुर में 21 और चित्तौड़गढ़ में 16 संक्रमित By Published On :: Thu, 07 May 2020 16:17:46 GMT राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के 110 केस पॉजिटिव आए।जिसमें जोधपुर में 30 लोग संक्रमित मिले। वहीं जोधपुर में ही बीएसएफ के 12 जवान भी पॉजिटिव पाए गए।इसके साथ जयपुर में 21चित्तौड़गढ़ में 16, पाली में 10, अजमेर मे 5, उदयपुर में 5, धौलपुर में 4, अलवर और कोटा में 2-2, जालौर, राजसमंदऔर सिरोही में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 3427पहुंच गई। वहींराज्य में 6 मौतें भी रिकॉर्ड की गईं। जिसमें जयपुर में 2, जोधपुर , कोटा, चित्तौड़गढ़ औरअजमेर में 1-1 मौत भी हुई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 99पर पहुंच गया।वहीं बुधवार को 159 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 50 और संक्रमित मिले। वहीं जयपुर में 43, पाली में 12, अजमेर में 5, अलवर में 3, झालावाड़ और जालौर में 3-3, धौलपुर और डूंगरपुर में 2-2, राजसमंद, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 संक्रमित मिला।वहीं करौली, सवाई माधोपुर, जोधपुर और जयपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।33 में से 31जिलों में पहुंचा कोरोनाप्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1115(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 889(इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 223, अजमेर में 187, टोंक में 136, भरतपुर में 116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 45, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 39, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 116, चूरू में 14, पाली में 50, धौलपुर में 21, अलवर में 18, हनुमानगढ़ में 11, उदयपुर में 20, सवाईमाधोपुर में 9, डूंगरपुर में 9, सीकर में 8, करौली में 4, राजसमंद में 7, जालौर में 4, बाड़मेर में 3, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही और बारां में 1-1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42जवान भी संक्रमित।अब तक 99लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 99लोगों की मौत हुई है। इनमें 10कोटा, 2 भीलवाड़ा,2 चित्तौड़गढ़ 55जयपुर (जिसमें दो यूपी से), 16जोधपुर, दो नागौर, दो सीकर, दो भरतपुर, दो अजमेर, एक करौली, एक प्रतापगढ़, एक अलवर, एक बीकानेर, एक सवाई माधोपुर और एक टोंक में हो चुकी है।प्रदेश में 10वीं की शेष परीक्षा न लेने की तैयारी, 12वीं की 25 मई से संभवसीबीएसई की तर्ज पर अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी 10वीं के शेष दो पेपरों की परीक्षा नहीं लेने का मानस बना रहा है। हालांकि, इस बारे में अभी अंतिम निर्णय हाेना बाकी है। उधर, यदि लॉकडाउन 17 मई को खुल जाता है तो कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाएं, विशेषकर विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं 25 मई से कराई जा सकती हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने बुधवार काे कहा कि वे स्वयं सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं क्लास के शेष पेपर लेने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय सरकार को ही लेना है। यदि बाकी पेपराें के एग्जाम नहीं हाेते ताे प्रदेश के 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिल सकती है। इससे पहले बाेर्ड अध्यक्ष ने 10वीं-12वीं की बाेर्ड परीक्षाओं की संभावना को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। डॉ. जारौली ने कहा कि 12वीं क्लास के शेष पेपर कराने के लिए तैयारियां जारी हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी जेईई मेंस व नीट की परीक्षाओं काे देखते हुए 12वीं विज्ञान के पेपरों का प्राेग्राम तय किया जा रहा है। बता दें कि मंत्रालय ने ऐलान किया था कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली काे छाेड़कर सीबीएसई 10वीं के बाकी एग्जाम देश में कहीं नहीं लिए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जयपुर के कई कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में सख्ती जारी। बाहर निकलने वाले लोगों से हो रही पूछताछ। Full Article
2 गुरुवार को 110 नए पॉजिटिव मिले, दो मरीज की मौत; जोधपुर में बीएसएफ के 12 जवानों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई By Published On :: Thu, 07 May 2020 17:05:15 GMT गुरुवार को कोरोना के 110 केस पॉजिटिव आए, जिसमें जोधपुर में 30 लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें बीएसएफ के 12 जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर में 21 चित्तौड़गढ़ में 16, पाली में 10, अजमेर मे 5, उदयपुर में 5, धौलपुर में 4, अलवर और कोटा में 2-2, जालौर, राजसमंद और सिरोही में 1-1 संक्रमित मिला। कुल संक्रमितों की संख्या 3427 हो गई है। राज्य में गुरुवार को 6 संक्रमितों की जान भी गई है। मरने वालों में जयपुर में 2, जोधपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और अजमेर के 1-1 संक्रमित मरीज हैं। राजस्थान में कुल मौतों का आंकड़ा 99 पर पहुंच गया।सीएम का आदेश-आवाजाही रोकने के लिए प्रदेश कीसीमाएं सील होंगीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार देरशाम को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। इसमें उन्होंनेअनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए तुरंत राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देशभर में पिछलेतीन दिन में 10 हजार कोरोना पाॅजिटिव केसेज रिपोर्ट हुए हैं। आशंका यह जताई जा रही थी कि देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में लोगबिना अनुमति के प्रदेश में प्रवेश कर जाएंगे।कोरोना अपडेट्स: जोधपुर: शहरके कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में लोगों ने होम प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उनको20 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।गुस्साए लोगों की भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इसके बादकलेक्टर ने बुधवार शाम को सभी258 लोगों कोघर भेज दिया। हालांकि, इन सभी को घरों में भी14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया है। जयपुर:शहर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सेवाएं दे रहे लोग अब कोरोना के सुपर स्प्रेडर्स साबित हो रहे हैं। मंगलवार को भीशास्त्रीनगर और भट्टा बस्ती में 4, जबकि मुहाना मंडी में 1 पपीता व्यापारी संक्रमित पाया गया। शहर में अब तक 20 सुपर स्प्रेडर्स (फल-सब्जी वाले, फार्मासिस्ट, दूध-किराना संचालक और गैस सप्लायर) पॉजिटिव मिलेहैं। इनमें 13 सब्जीवाले व 7 दुकानदार हैं।राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजे जाने का क्रम जारी है। उदयपुर से भी बिहार के हाजीपुर के लिए प्रवासियों को लेकर ट्रेन को रवाना किया गया है। पाली:पाली शहर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां 6 नए पॉजिटिव मिले। यहां 10 दिन पहले ही कोरोना ने दस्तक दी थी। और इन्हीं दस दिनों में 39 संक्रमित मरीज आ चुके हैं।यह तस्वीर जालोर की है। बुधवार को यहां कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे इलाज के लिए जोधपुर लाया गया।33 में से 30 जिलों में पहुंचा कोरोना प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1115 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 889 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 223, अजमेर में 187, टोंक में 136, भरतपुर में 116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 45, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 39, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 116, चूरू में 14, पाली में 50, धौलपुर में 21, अलवर में 18, हनुमानगढ़ में 11, उदयपुर में 20, सवाईमाधोपुर में 9, डूंगरपुर में 9, सीकर में 8, करौली में 4, राजसमंद में 7, जालौर में 4, बाड़मेर में 3, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही और बारां में 1-1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जोधपुर के जालोरी गेट में कैंप लगाकर रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। इनमें कई पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई। यहां बुधवार को संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। Full Article
2 21 नए पॉजिटिव केस सामने आए, दो की मौत; अब तक 20 सूपर स्प्रेडर्स संक्रमित मिले By Published On :: Thu, 07 May 2020 18:05:30 GMT शहर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 21नए केस सामने आए। जिसके बाद जयपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1115पहुंच गया। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 55पहुंच गया।जयपुर की मुहाना मंडी में 1, शास्त्री नगर-भट्टा बस्ती में 4 फल-सब्जी विक्रेता संक्रमित, अब तक 13 सब्जीवाले, 7 दुकानदार पॉजिटिवशहर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सेवाएं दे रहे लोग अब कोरोना के सुपर स्प्रेडर्स साबित हो रहे हैं। क्योंकि मंगलवार को भी शास्त्रीनगर और भट्टा बस्ती में 4, जबकि मुहाना मंडी में 1 पपीता व्यापारी संक्रमित पाया गया। शहर में अब तक 20 सुपर स्प्रेडर्स (फल-सब्जी वाले, फार्मासिस्ट, दूध-किराना संचालक और गैस सप्लायर) पॉजिटिव मिलेे हैं। इनमें 13 सब्जीवाले व 7 दुकानदार हैं।कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दो थाना इलाके में लगा कर्फ्यूकोरोना वायरस के प्रकोप बुधवार को दो और कॉलोनियों में पहुंच गया। सदर व बजाज नगर इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बुधवार को गांधी नगर स्थित राजकीय आवास और सदर इलाके में हसनपुरा स्थित लोको कॉलोनी में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कमिश्नरेट के 4 थाना रामगंज, सुभाष चौक, माणकचौक व कोतवाली के सम्पूर्ण क्षेत्र और 29 थाना इलाके में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। परकोटे के कर्फ्यू क्षेत्र में पुलिस 15 ड्रोन से सघन और तंग गलियों में भी निगरानी कर रही है।प्लाज्मा थेरेपी ने दो मरीजों को वेंटीलेटर पर जाने से बचायाप्रदेश में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने के महज दो घंटे में ही सफल परिणाम सामने आए हैं। एसएमएस अस्पताल में किए गए प्रयोग के दौरान शुरुआती दौर में दो पॉजिटिव केस को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है और दोनों ही पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। आईसीएमआर ने यहां कुल 20 मरीजों पर ट्रायल के लिए कहा है। यानी अभी 18 और मरीजों को यह थेरेपी दी जा सकती है।रिसिपिएंट का ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% जरूरीजिस मरीज को प्लाज्मा दिया जाता है, उसके भी नियम हैं। यानी कि मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% से कम होना चाहिए, रेस्पाइरेटरी सिस्टम 24 प्रति मिनट से अधिक होना चाहिए। इसके बाद ही ब्लड बैंक की टीम की मदद से 200 एमएल कन्वल्सेंट प्लाज्मा लेते हैं और पेशेंट में ट्रांसफ्यूजन करते हैं। हर 20 मिनट में चेकअप करते हैं। ताकि कोई परेशानी न हो। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जयपुर परकोटे में कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेने घर-घर पहुंच रही मेडिकल विभाग की टीम। Full Article
2 25 क्विंटल केला व 10 क्विंटल पपीते का वितरण, कलेक्टर-एसपी ने किया शुभारंभ By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना लॉक डाउन के दौरान जिले में गरीब, जरूरतमंदों को 25 क्विंटल केला व 10 क्विंटल पपीता का वितरण किया गया। फल वितरण का शुभारंभ कलेक्टर डॉ.एम.एल.यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद ने संयुक्त रूप से किया।पार्षद ऋषि, प्रहलाद शर्मा, बल्लू सोनी व समाजसेवी बबलू शुक्ला ने बताया कि गड़रिया लुहार बस्ती,जिला चिकित्सालय परिसर, होली खिड़किया, केशवपुरा सहित कलेक्ट्रेट के पास सहित कई स्थानों पर जरूरतमंद, असहाय, बीमार, गरीब, साधु फकीर,सहित घुमंतु व अर्द्ध विक्षिप्त लोगों को केला व पपीता बांटा गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 सोशल डिस्टेंस की अवहेलना, तहसीलदार ने दुकानदारों से 6200 रु जुर्माना वसूला By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT गुरुवार को तहसीलदार विनोद कुमार मीणा ने सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए सख्ती दिखाई। तहसीलदार ने सोशल डिस्टेंस, लॉकडाउन सहित बिना मास्क लगाये पाए जाने पर दुकानदारों एवं वाहन चालकों से 6200 रुपए का जुर्माना वसूल किया। निरीक्षण के दौरान मीणा ने पाया कि अधिकांश दुकानदार बिना मास्क लगाए एवं दुकान पर 4-5 से अधिक ग्राहकों की भीड़ लगाकर बिना सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के ही उपभोक्ताओं को सामान दे रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने रसीद काटकर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In violation of social distance, the Tehsildar recovered a fine of Rs 6200 from the shopkeepers Full Article
2 नया पॉजिटिव नहीं, 136 में से 129 ठीक हुए By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में लगातार सुधार हो रहा हैं। यही कारण हैं टोंक शहर को छोड़कर कई जगहों पर लॉकडाउन में ढील मिलने से धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही हैं। हालांकि टोंक शहर में कर्फ्यू जारी हैं। जयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें डिस्चार्ज करने के बाद लापरवाही सामने आई हैं और मजबूरन डिस्चार्ज हुए सातों लोगों को निजी एंबुलेंस करके घर लौटना पड़ा।दूसरी ओर गुरुवार को दिनभर में एक भी कोरोना पॉजिटिव नही मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 136 बनी हुई हैं। जयपुर में एक्विट 2 केस लगावा टोंक के सआदत अस्पताल में 5 कोरोना मरीज ही भर्ती हैं। बाकी 129 पहले ही पॉजिटिव से नेगेटिव आ चुके हैं। कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि जिले मे अब तक 3 हजार 990 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं, इनमें 136 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वही 175 की जांच रिपोर्ट के परिणाम प्रतीक्षा में हैं। वही 76 लाेग क्वारेंटाइन सेन्टर में हैं। कलेक्टर ने बताया कि शहर में आठवें सर्वे राउण्ड के तहत सर्वे टीमों की ओर से कंटेनमेंट जोन में 1 लाख 48 हजार 21 घरों के 8 लाख 85 हजार 731 का सर्वे किए हैं। इनमें आइएलआइ के केस 1 हजार 160 हैं। बफर जोन में एक लाख 23 हजार 573 घरों के 7 लाख 21 हजार 25 व्यक्तियों का सर्वे में आइएलआइ के 224 केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि आईएलआई मरीजों की क्लॉज मॉनिटरिंग की जा रही हैं। होम आइसोलेशन में 42 हजार 99 में से 38 हजार 459 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन की 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली हैं। फिलहाल 3 हजार 640 लोग होम आइसोलेशन में है। वही सीएमएचओ ने मोबाइल मेडिकल ओपीडी के माध्यम से अब तक 4 हजार 741 लोगों की जांच एवं उपचार किया जा चुका हैं। जिन्हें निशुल्क जांच व परामर्श के बाद जरुरी दवाएं भी वितरित की जाती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Not new positive, 129 out of 136 corrected Full Article
2 योद्धाओं का स्वागत, 21 हजार रुपए की सहायता By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT उपखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति के सभागार में लालसोट मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह पूर्वक किया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम प्रमुख भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, मीडिया कर्मियों अन्य लोगों का फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव कमल मीणा, एसडीएम जेपी गुर्जर ,ब्लॉक सीएमएचओ डॉ धीरज शर्मा रहे। जिन्हें मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 21 हजार मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए व 2000 मास्क तथा 200 सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान में 21 लोगों ने किया रक्तदान By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT जनसहयोग सेवा समिति व आरआर फाउंडेशन ने कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान में बुधवार को जिला अस्पताल मे रक्तदान शिविर आयोजित किया। ब्लड कैम्प के मुख्य अतिथि एडीएम लोकेश मीना एवं एएसपी अनिल सिंह चौहान थे। पीएमओ डॉ सीएल मीना, डॉ आर डी मीना के नेतृत्व में शिविर में 21 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जिसमें हॉस्पिटल कर्मचारियों द्बारा ब्लड दिया। दो सगे भाई कुमेश मीना नर्सिंग कर्मी, राकेश मीना एम्बुलेंस ड्राइवर, महावीर मीना नर्सिंग कर्मी ओर जनसहयोग सेबा समिति के सभी सदस्यों द्बारा ब्लड डोनेट किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 रामगढ़ पचवारा में भट्टियां तोड़ी, 25 हजार लीटर वाश नष्ट की By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT रामगढ़ पचवारा पुलिस तथा आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार के संयुक्त तत्वावधान में टीम द्वारा शराब माफी खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बाढ़ रतनपुरा तथा गंडलाई नदी में बनाई जा रही हथकढ़ शराब निर्माण के अड्डे को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के बाद में थाना प्रभारी अशोक झाझडिया तथा आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची। गंडलाई नदी में शराब बनाने के अड्डे को नष्ट करने का काम किया तथा मौके पर मौजूद 25000 लिटर हथकढ़ शराब वास को नष्ट करने का काम किया। वहीं शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट किया गया। इसी तरह बाद रतनपुरा ग्राम में भी शराब निर्माण के कारखाने को तोड़ा गया। मौके से 10 लीटर वास को नष्ट किया गया तथा मामले पर कार्रवाई करते हुए पप्पू लाल मीणा को 10 लीटर देसी हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अशोक झाझडिया ने बताया कि वाद रतनपुरा तिराहे पर 10 लीटर शराब के साथ पप्पू लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 लालसोट में 92 लाख की पेयजल योजनाओं को मंजूरी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT राज्य सरकार ने उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा द्वारा पेयजल संकट समाधान के लिए दिए गए प्रस्ताव को मंजूर करते हुए 92 लाख की 7 पेयजल योजनाओं की स्वीकृति जारी की है। लालसोट मैं मंडावरी खेडला खुर्द, मिर्जापुरा, कलआवास जागीर, अजबपुरा बड़का पाड़ा, झापदा, डिडवाना के लिए सात पेयजल योजनाओं को 92 लाख की मंजूरी जारी की है। चीफ इंजीनियर रूरल आरके मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडावरी ग्राम में पेयजल संकट को दूर करने के लिए 28.85 लाख, झापदा गांव के लिए 13.90 लाख, खेडला खुर्द छावा रामसर के लिए 9.73 लाख, अजबपुरा बड़का पाड़ा के लिए 15.52 लाख, डिडवाना के लिए 19.17 लाख, कललावास जागीर के लोगों को फ्लोराइड मुक्त स्वच्छ पेयजल मिर्जापुरा के लिए डीएमयू प्लांट लगाया जाएगा। मिर्जापुरा के लिए 1.48 लाख कललावास जागीर के लिए 1.42 लाख को मंजूर किए गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 2 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने के विरोध में कृषि मंडियां रही बंद, कारोबार ठप By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याण कोष के नाम पर 2 प्रतिशत टैक्स लगाने के विरोध में जिले की कृषि उपज मंडियां बंद रही। इससे जिले की मंडियों में करोड़ों रुपए का कारोबार ठप रहा। दौसा कृषि उपज मंडी में भी हड़ताल रही। इससे मंडी में करीब तीन करोड़ रुपए का कारोबार ठप रहा। हड़ताल के चलते मंडी सूनी रही। मंडी में इन दिनों सरसों, चना, गेहूं, जौ की करीब 3 हजार बोरी की आवक हो रही थी। इनमें सरसों व चना की आवक अधिक थी। मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि टैक्स लगाने के विरोध में मंडी बंद रही। उन्होंने बताया कि 2 प्रतिशत टैक्स लगाने से किसानों पर भी इसका भार पड़ेगा। रविवार तक मंडी बंद रहेगी। सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि लॉक डाउन के चलते मंडी 21 मार्च से 16 अप्रैल तक बंद रही थी। 17 अप्रैल को मंडी खुली थी। अब टैक्स बढ़ाने के विरोध में फिर मंडियां बंद हो गई।समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की 2165 कट्टे की खरीद हुई समर्थन मूल्य पर सरसों, चना व गेहूं की खरीद की जा रही है। दौसा खरीद केंद्र पर छह दिन में सरसों व चना की 2 हजार 165 कट्टे की खरीद हुई है। इसमें सरसों 1 हजार 694 कट्टे व चना की 471 कट्टे की खरीद हुई है। वहीं ग्राम सेवा सहकारी समिति लवाण में अब तक 1020 कट्टे गेहूं की खरीद की गई है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रधान व्यवस्थापक कैलाश प्रसाद सैनी ने बताया कि समिति में सरसों व चना बेचने के लिए अब तक 1213 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ग्राम सेवा सहकारी समिति नांगल बैरसी, जसोता, बड़ागांव व ग्राम सेवा सहकारी समिति सिंगवाड़ा में भी सरसों व चना की खरीद शुरू हो गई, लेकिन अभी तक कोई किसान सरसों व चना बेचने नहीं आया।एक करोड़ का व्यापार प्रभावित, पांच दिन मंडी बंद का एलानबांदीकुई| सरकार द्वारा कृषि जिंसों पर किसान कल्याण कोष के माध्यम से लगाए गए टैक्स के विरोध में बुधवार को बांदीकुई कृषि उपज मंडी बंद रही। मंडी बंद रहने से करीब एक करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ। व्यापार एसोसिएशन ने पांच दिन मंडी बंद का ऐलान किया है। व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र विजय ने बताया कि सरकार ने किसान कल्याण कोष बनाकर कृषि जिंसों पर 2 प्रतिशत टैक्स लगा दिया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को काम बंद रखा। उन्होंने बताया कि टैक्स के विरोध में 5 दिनों तक मंडी बंद रहेगी बुधवार को मंडी में किसान अपनी उपज लेकर आए, लेकिन टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने काम बंद रखा। मंडी बंद रहने से करीब एक करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Agricultural mandis closed in protest against increase of 2 percent tax, business stalled Full Article
2 न बैंडबाजा ना ही 56 तरह के व्यंजन, एक रुपए. दहेज और 20 हजार में विदा हुई दुल्हन By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:09:00 GMT कोरोना काल का पहला अबुज वैवाहिक मुहूर्त पीपल पूर्णिमा के दिन गुरुवार को युवाओं ने विवाह बंधन में बंद कर वैवाहिक आयोजन को यादगार बनाया। ना घोड़ा था ना बैंड बाजे बज रहे थे और ना ही कोई आतिशबाजी के धमाके सुनाई दिए बिना शहनाई वादन के दुल्हनों के घर भी हल्की-फुल्की सजावट की गई सादे समारोह में बिना खर्च किए रखे गए सादे समारोह में वर वधु का पाणिग्रहण संस्कार हुआ विवाह रस्म कराने वाले पंडित से लेकर दूल्हा दुल्हन व उनके परिजन सभी मास्क का उपयोग करते नजर आए। जहां एक शादी का खर्च 8 से 15 लाख बैठता वहीं मात्र ₹20000 में पंडित जी की दक्षिणा भी हो गई खाने का खर्च भी हो गया और सब राशियों के नग चार भी कर दिए गए।जिला प्रशासन ने 12 युवाओं को विवाह की अनुमति प्रदान की है जिसमें से करीब 8 जोड़ों का विवाह पीपल पूर्णिमा पर हुआ है।मास्क में दूल्हा-दुल्हन...सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यानकोरोना में जहां डर और भय में शादियां नहीं हो रही हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक रुपए में सोशल डिस्टेंस के साथ शादी कर रहे हैं। विदेश में होटल मैनेजमेंट में काम करने वाले दूल्हा टोंक रोड नागरिक नगर निवासी अविचल शर्मा और आगरा रोड सूर्य सिटी में रहने वाली टीचर सीमा शर्मा की शादी कुछ ऐसे हुई। दुल्हन के माता पिता संजय देवी एवं अमर चंद शर्मा वही दूल्हे के माता पिता प्रेमलता एवं कमल किशोर शर्मा ने बताया कि हमारे रिश्तेदारों ने ऑनलाइन शादी देखी। दूसरी ओर दूल्हे के ताऊ अलवर निवासी प्रभाती लाल और दूल्हे की बुआ बांदीकुई निवासी भगवती देवी ने भी ऑनलाइन ही शादी की रस्में देखी सभी को शादी में नहीं आने का मलाल था Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Neither bandbaja nor 56 kinds of dishes, one rupee. Dowry and bride departed in 20 thousand Full Article
2 प्रदेश के 33 में से 31 जिले संक्रमित;1 से 2 जिलों में संक्रमण फैलने में 17 दिन लगे, अगले 30 दिन में ही 20 और जुड़ गए By Published On :: Fri, 08 May 2020 04:31:03 GMT राजस्थान में कोरोना बढ़ रहा है... गुरुवार को सिरोही में एक मरीज मिलने के साथ ही अब कोरोना 33 में से 31 जिलों में पहुंच चुका है। सिर्फ श्रीगंगानगर और बूंदी में ही अब तक कोई केस नहीं आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रदेश में सबसे पहले 2 मार्च को जयपुर में पहला रोगी मिला था और इसके 17 दिन बाद दूसरा जिला भीलवाड़ा संक्रमित हुआ था। मगर इसके बाद अगले 30 दिन के अंदर ही 20 जिले और कोरोना की चपेट में आ गए। 6 से 12 जिलों तक संक्रमण फैलने में मात्र 9 दिन लगे। एक से 5 अप्रैल तक मात्र 5 दिन में ही जिले 12 से बढ़कर 21 हो गए। जालोर-सिरोही में मिले पहले रोगी प्रवासी हैं।5 दिन नए रोगी नहीं मिले तो कैटेगरी बदलेंगे : मंत्रीकोटा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि अगर किसी भी इलाके में अगले पांच दिन केस नहीं आए तो उसकी कैटेगरी बदलेंगे। वहां से कर्फ्यू हटाया जाएगा। अधिकारियाें ने उन्हें बताया कि कोटा में अब तक 20 स्थान चिन्हित किए थे, जहां से रोगी मिल रहे थे। इनमें से 16 जगह पर अब भी कर्फ्यू लगा है। इन 16 में से भी 10 स्थान से अब मरीज नहीं आ रहे हैं। अगर अगले 5 दिन कोई केस न आया तो कर्फ्यू हटा लेंगे।अब इन क्षेत्राें काे 5 दिनाें तक वाॅच किया जाएगा। इनमें यदि अब नया काेई केस नहीं आया ताे न केवल कर्फ्यू हटाया जाएगा बल्कि, इन्हें ऑरेंज जाेन में रखा जाएगा। साथ ही अधिकारियाें काे कहा गया कि वे टेस्टिंग की स्पीड बढ़ाए। जो इलाके कोरोनामुक्त हो चुके हैं, उनकी कैटेगरी बदली जाएगी।जिलों में संक्रमण फैलने का ग्राफ अप्रैल में तेजी से बढ़ा। मार्च में 2 से 19 मार्च तक 17 जिन में एक से 2 जिले संक्रमण ग्रसित हुए। फिर 2 से छह मात्र 2 दिन में हो गए। 6 से 12 जिलों तक संक्रमण फैलने मात्र 9 दिन लगे। एक से 5 अप्रैल तक मात्र 5 दिन में ही जिले 12 से बढ़कर 21 हो गए। इसके बाद इक्का-दुक्का जिला जुड़ते गए। जिलों में संक्रमण फैलने का ग्राफ अप्रैल में तेजी।67 दिन से सुरक्षित; श्रीगंगानगर-बूंदी में अभी तक कोई कोरोना रोगी नहींअब ग्रीन जोन में केवल दो जिले बचे हैं- श्रीगंगानगर और बूंदी। यहां अभी तक 67 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिला। हालांकि, संक्रमित होने वाले पांच जिले अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं और दो जिलों में मात्र एक-एक रोगी बचा है। वह भी ठीक होने वाला है। ऐसे में 9 जिले संक्रमण फ्री होने की ओर हैं। चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली और सवाई माधोपुर में सभी रोगी ठीक हो चुके हैं। अब वहां एक भी नया रोगी नहीं है। बीकानेर और प्रतापगढ़ में एक-एक रोगी है। इस लिहाज से प्रदेश के 24 जिलों में रोगी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अब ग्रीन जोन में केवल दो जिले बचे हैं- श्रीगंगानगर और बूंदी। यहां अभी तक 67 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिला। Full Article
2 पहली मौत के बाद 32 दिनों मे गई थी 50 लोगों की जान, अब सिर्फ 11 दिनों में 100 पर पहुंचा आंकड़ा By Published On :: Fri, 08 May 2020 09:37:23 GMT राजस्थान में शुक्रवार को मौत का कोरोना से मौत का आंकड़ा100 पर पहुंच गया। 100वीं मौत अजमेर में हुई। यहां 65 साल के एक खानाबदोशव्यक्ति नेदम तोड़ दिया। वह दो दिन पहले ही अजमेर के दरगाह के पास मिला था। यह इलाका संक्रमण का हॉट स्पॉट है। इसलिए, इसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राजस्थान में संक्रमण से पहली मौत 26 मार्च को भीलवाड़ा में हुई थी। यहां एक ही दिन में दो संक्रमितों की जान गई थी। इसके बाद सेअब तक यानी 43 दिन में मौत का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया।राज्य में यूं बढ़ा मौत आंकड़ा26 मार्च के बाद17 दिन में यानी 12 अप्रैल तक संक्रमण से मौत का आंकड़ा10 पर पहुंच गया। इसके बाद कोरोना से होने वाली मौतों में तेजी आने लगी।18 अप्रैल को राज्य में मौत की संख्या21 पहुंची। फिर24 अप्रैल यानी महज 6 दिन में यह आंकड़ा32 पर पहुंच गया। 22 अप्रैल कोजयपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके बाद 26 अप्रेल को राज्य मेंएक सात लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 41 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा मोतें27 अप्रैल को हुई। इस दिन9 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई। इसके बाद आंकड़ा 50 पहुंच गया। जो कि अब8 अप्रैल को 100 पर पहुंच गया।तीन गुनी रफ्तार से बढ़ी मौतडराने वाली बात यह है किराजस्थान में मौत का आंकड़ा करीब तीन गुना कीरफ्तार से बढ़ा है। क्योंकि, 26 मार्च से 27 अप्रैल तक यानी 32दिनों मे 50 लोगों की मौत हुई। वहीं, इसके बाद महज 11 दिन में मौत की संख्या100 पर पहुंच गई।सबसे ज्यादा 55 की जान जयपुर में गईराज्य में हुई कुल मौतों में अब तक सबसे ज्यादाजयपुर में हुई है। अकेले जयपुर में 55 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं, जोधपुर में16, कोटा में10, अजमेर में 3, की जान जा चुकी है। इसके अलावा भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर, भरतपुर में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में संक्रमण से एक-एक मौत हो चुकी है।20 साल से कम पांच की जान गईअब तक हुई 100 मौतों में पांच की उम्र 20 साल से कम थी। इनमें एक 20 दिन का बच्चा भी है। हालांकि, इनकी मेडिकल हिस्ट्री थी या नहीं इस बारे में मेडिकल विभाग ने कुछ नहीं बताया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अजमेर में काेराेना पाजिटिव की माैत के बाद माेर्चरी से शव काे ले जाते निगम के कर्मचारी। Full Article
2 152 नए पॉजिटिव मिले, 4 की मौत; कोटा में बहन के संक्रमित होने के बाद खौफ से एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर By Published On :: Fri, 08 May 2020 16:57:42 GMT राजस्थान में लॉकडाउन फेज-3 के पांचवें दिन शुक्रवार को कोरोना के 152 नए पॉजिटिव केससामने आए। इनमें उदयपुर में 59,जयपुर में 34, चितौड़गढ़ में 10, कोटा, अजमेर औरजोधपुर में 9-9,राजसमंद में 6, पाली में 5, भीलवाड़ा में 4, अलवर और झालावाड़ में 2-2, सिरोही, करौली और सीकर में 1-1 संक्रमितमिला। इसके साथप्रदेश मेंकुल संक्रमितों की संख्या 3579 पहुंच गई।वहीं, शुक्रवार को संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हुई। इनमेंअजमेर में 2, जयपुर और जोधपुर में 1-1व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मृतकों की कुल संख्या 103पर पहुंच गईहै।कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके में एक व्यक्ति कोरोना के खौफ से अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। दरअसल, कुछ दिन पहले उसकी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस व्यक्ति को लगा कि वह भी संक्रमित हो गया है। इसी गलतफहमी में गुरुवार को उसने आत्मघाती कदम उठाया।गहलोत बोले-यहां कंपनियांलाने के लिए टास्क फोर्सबनाएंगेकोरोना की वजह से दुनिया के आक्रोश का सामना कर रहे चीन को बड़ा झटका लग सकता है। 1,000 से अधिक दिग्गज कंपनियां अपनी उत्पादन यूनिट चीन से हटाकर भारत लाने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन कंपनियों को राजस्थान लाने के लिए टास्क फोर्स बनाई जा रही है। सीएम ने गुरुवार को उद्योगपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आश्वासन दिया कि सरकार को उद्योगों की तकलीफ का अहसास है। उद्योगों को संबल देने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी श्रमिक के पॉजिटिव पाए जाने पर उद्यमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।कोरोना अपडेट्स जयपुर: शहर के33 थाना इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती औरतिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। मोती डूंगरी इलाके में मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बरकत मार्ग औरतिवाड़ी जी बाग सेकर्फ्यू हटा दिया गया। जयपुर के खोह नागोरियान, मोती डूंगरी, सोढ़ाला, ब्रह्मपुरी में 5-5, बजाज नगर औरभट्टा बस्ती4-4,शास्त्री नगर, सदर, करधनी में3-3,आमेर, गलतागेट, मुहाना, लालकोठी, आदर्श नगर, मुरलीपुरा औरमालपुरा गेट में2-2,करणी विहार, सिन्धी कैम्प, नाहरगढ़, झोटवाड़ा, महेश नगर,ट्रांसपोर्ट नगर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, गांधी नगर, सांगानेर, रामनगरिया, जालूपुराऔरसंजय सर्किल एक-एकजगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाहै।जयपुर में लॉकडाउन के बीच बच्चे घर से बाहर निकलते तो हैं, लेकिन कॉलोनी के गेट से वापस चले जाते हैं। चित्तौड़गढ़:निंबाहेड़ा के नया बाजार के65साल के बुजुर्ग कागुरुवार शाम उदयपुर के अशोक नगर गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने अकेले ही अंतिम संस्कार किया। इस परिवार के सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित हैं,जो कोरोना केयर सेंटर में रह रहे हैं। बुजुर्ग आइसीयू में भर्ती थे। मौत के बाद उनके बेटे ने कहा कि मैं ही पिता को अंतिम विदाई दूंगा। सिरोही:ग्रीन जोन में शामिल सिरोही जिले में भी प्रवासी के जरिए कोरोना ने दस्तक दे दी।गुरुवार को सिरोही शहर से महज दो किलोमीटर दूर नवाखेड़ा में एक युवक पॉजिटिव मिला। युवक 6 दिन पहले ही अहमदाबाद से एक निजी बस में आया था, जिसमें जिले के अन्य गांवों के प्रवासी भी शामिल थे। उसके साथ उसका एक साथी भी था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एहतियात के तौर पर उसे क्वारेंटाइन सेंटर में ही रखा है।33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोनाप्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1149 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 898 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 232, अजमेर में 196, टोंक में 136, नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ में 126, भरतपुर में 116, बांसवाड़ा में 66, पाली में 55, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, मरीज मिले हैं। उधर, उदयपुर में 79, दौसा और धौलपुर में 21-21, अलवर में 20, चूरू में 14, राजसमंद में 13, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर और सीकर में 9-9, करौली में 5, प्रतापगढ़ और जालौर में 4-4, बाड़मेर में 3 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही में 2, बारां में 1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।अब तक 103लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 100लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 56(इनमें दो यूपी से), जोधपुर 17, कोटा 10, अजमेर 4, भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर औरभरतपुर में 2-2, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की जान गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today राजस्थान की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। यह तस्वीर सायला के पास विराणा गांव की है। यहां दूसरे राज्य से आने वाले वाहन और व्यक्ति की एंट्री पर प्रतिबंध है। Full Article
2 लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस, 12 तक मांगा जवाब By Published On :: Fri, 08 May 2020 17:31:37 GMT (संजीव शर्मा)।हाईकोर्ट ने कोविड: 19 के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शराब की दुकानों को खोलने व शराब की बिक्री करने के मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र सहित जवाब देने के लिए कहा है। कोर्ट ने सरकार से12 मई तक जवाब पेश करने को कहा है।सीजे इंद्रजीत महंति व जस्टिस एसके शर्मा की खंडपीठ ने यह निर्देश अधिवक्ता निखिलेश कटारा कि पीआईएल पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दिया।सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एजी एमएससिंघवी ने कहा कि शराब की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जा रही है और हर दुकान पर आबकारी विभाग का गार्ड लगा दिया जाएगा। प्रार्थी की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार ने कॉलोनी की दुकानों को खोलने के लिए कहा था लेकिन राज्य सरकार ने सभी जगह पर शराब की दुकानों को खोल दिया है।अदालत ने दोनों पक्षों को सुनकर मामले में सरकार से शपथ पत्र सहित जवाब देने के लिए कहा। गौरतलब है कि पीआईएल में सीएस, एसीएस होम, संयुक्त आबकारी सचिव व आबकारी आयुक्त को पक्षकार बनाते हुए लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने का आग्रह किया है।यह कहा है पीआईएल मेंपीआईएल में कहा है कि राज्य सरकार ने दो मई के आदेश से लॉकडाउन के दौरान प्रदेशभर में शराब की दुकानों को खोलने और शराब की बिक्री करने की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार का यह फैसला डब्ल्यूएचओ की कोविड: 19 के संबंध में जारी गाइडलाइन्सका उल्लंघन है। डब्ल्यूएचओ ने गाइड लाइन में कोविड: 19 को फैलने से रोकने के लिए सोश्यल डिस्टेंसिंग की बात कही है। चारमई को जब राज्य में शराब की दुकानें खुलीं तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।इससे कई जगहों पर सोशलडिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। इससे कोरोना का संक्रमण प्रदेश में और भी बढ़ेगा। इसलिए राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान शराबों की दुकानों को बंद कर शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाए। वहीं शराब की बिक्री के लिए कोई वैकल्पिक होम डिलेवरी या अन्य कोई व्यवस्था करे। साथ ही राज्य सरकार को प्रदेश के लोगों के जीवन व स्वास्थ्य की रक्षा सहित पर्यावरण संरक्षण के संबंध में निर्देश दिए जाएं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today राजस्थान में शराब की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हुई। Full Article
2 22000 लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स लेगा रिसाली निगम By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:30:00 GMT नगर निगम भिलाई से अलग होकर नया निगम बने रिसाली में टैक्स वसूली शुरू हो गई है। वहां तकरीबन 22 हजार मकान और 4 हजार दुकानदार है, जिनसे रिसाली निगम टैक्स वसूलेगा। निगम ने टैक्स कलेक्शन का जिम्मा स्पैरो सॉफ्टटेक कंपनी को दिया है। मंगलवार से इसकी शुरुआत भी हो गई है। फिलहाल रिसाली निगम क्षेत्र में ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं होंगे। निगम के अस्थाई भवन में ही काउंटर शुरू किया गया है। जहां टैक्स वसूले जाएंगे। मास्क पहनकर आने वाले लोगों से ही टैक्स लिए जाएंगे। निगम परिसर में सैनिटाइजेशन का इंतजाम भी है।एक नजर रिसाली निगम क्षेत्र में राजस्व आय पर22 हजार लोग करदाता है रिसाली निगम में जिनसे टैक्स वसूलेगा।10 करोड़ रुपए तक वसूली भिलाई निगम को पहले रिसाली जोन से होती थी।03 करोड़ रुपए पीएसयू सेक्टर की छोटी इकाइयों से विविध अाय हाेती थी।04 हजार के आसपास कॉमर्शियल टैक्सपेयर्स हैं।06 करोड़ तो सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में मिलते थे।1.75 करोड़ एनएसपीसीएल निगम को मिलता है।60 से 70 लाख रुपए बीआरपी से मिलता था।मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गयास्पैरो सॉफ्टटेक कंपनी के मैनेजर अविनाश सिंह ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र में टैक्स वसूलने के लिए 18 लोगों की टीम है। जो डोर-टू-डोर जाकर वसूली करेगी। रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर और रूआबांधा सेक्टर का टैक्स बीएसपी से मिलेगा। टैक्स संबंधी अधिक जानकारी के लिए वेदप्रकाश से 6260278583, मनीष 7999089887 से संपर्क कर सकते हैं।पिछले वर्ष के जमा करने पर नहीं लगेगी पेनल्टीरिसाली निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि छग शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 का बकाया संपत्तिकर 15 मई तक जमा करने पर 18 प्रति. अधिभार नहीं लिया जाएगा। मौजूदा वर्ष का टैक्स देते हैं तो 6.25 प्रतिशत की छूट, 1 जून से 31 जुलाई 2020 तक 5 प्रतिशत, 1 अगस्त से 30 सितंबर 2020 तक 4 प्रतिशत की छूट, 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक 2% छूट मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 100 बिस्तर वाले बीएसपी अस्पताल में 30 साल बाद सिर्फ 24 बिस्तर की सुविधा बची By Published On :: Tue, 05 May 2020 23:49:00 GMT भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा बीएसपी कर्मचारियोें काे तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए 100 बिस्तर अस्पताल की स्थापना की गई थी। जो अब मात्र 24 बिस्तर में सिमट रह गया है। डाॅक्टर व आवश्यक सुविधा नहीं हाेने से रेफर सेंटर बन कर रह गया है। लगभग 30 वर्ष पूर्व अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तर अस्पताल बनाया गया था। जहां बीएसपी कर्मचारियों व मजदूरों का इलाज बेहतर तरीके से किया जाता था।यहां पर पर्याप्त सर्जन, विशेषज्ञ चिकित्सक, सहायक चिकित्सक, नर्स, हेड नर्स, वार्ड बाय, ड्रेसर, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे सभी सुविधाअाें में कटाैती हाे रही है। इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर है। पूर्व मेंकिसी भी प्रकार का बड़ा से बड़ा ऑपरेशन इसी अस्पताल में किया जाता था। यहां तक ऑपरेशन के लिए भिलाई सेक्टर 9 से चिकित्सकों को विशेष वाहन से बुलाया जाता था। माइंस क्षेत्र होने के कारण यहां पर आए दिन दुर्घटना व परिवार के सदस्यों को किसी न किसी तरह के बीमारी से ग्रसित होने से इलाज होता था।यहां गायनोलाॅजिस्ट, आर्थोपेडिक, दंत चिकित्सक तक नहींबीएसपी अस्पताल में 7 चिकित्सकों की पदस्थाना है। जिसमें एक मेडिसिन चिकित्सक और अन्य एमबीबीएस चिकित्सक हैं। इतने बड़े अस्पताल में गायनोलाॅजिस्ट, आर्थोपेडिक, दंत चिकित्सक, सोनोग्राफी चिकित्सक की पदस्थाना नहीं की गई। जिससे संबंधित मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। पैथोलाॅजी लैब नाममात्र का रह गया है। लैब टेक्निशियन के अनुभव की कमी के चलते रिपोर्ट में त्रुटियां पाई जाती है जिससे मरीजों के जान को खतरा बना रहता है। इसके लिए मरीज निजी पैथालाॅजी से टेस्ट करा कर चिकित्सक से सलाह लेते हैं।चिकित्सकों की भर्ती की जा रही: महाप्रबंधकअस्पताल प्रबंधक मनोज डहरवाल से पूछे जाने पर इस संबंध में किसी प्रकार की चर्चा करने से इंकार कर दिया। खान मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार ने बताया कि चिकित्सकों की नई भर्ती की जा रही है जिसमंे एक गायनोलाॅजिस्ट शामिल है। साथ ही दो नई एम्बुलेंस की खरीदी की जा रही है।एक हाॅल में मरीजाें का जांच करते हैं डाॅक्टरचिकित्सकों के लिए पर्याप्त कमरा होने के बावजूद वहां न बैठ कर एक हाॅल में सभी चिकित्सक बिना पर्दा के मरीजों की जांच करते हैं। वहीं जांच के दौरान चिकित्सक को सभी मरीज घेरे रहते हैं। जिस पर कई मरीज संकोच के कारण बिना जांच कराए वापस चले जाते हैं। कई अपनी गुप्त बीमारी को चिकित्सक के सामने साझा करने से कतराते हैं।यहां की नर्स ठेका श्रमिकोंसे कराती हैं पूरा कामहेड नर्स व नर्स कुर्सी में बैठे-बैठे इशारे से अपना सारा काम ठेका श्रमिकोंसे कराती हैं। यहां तक मरीजों की ईसीजी जैसे अनेक कार्य अकुशल ठेका श्रमिकोंद्वारा कराया जाता है। ईसीजी से दवाई वितरण केन्द्र में चिकित्सक के पहुंचने से पहले अपना काउन्टर बंद कर चले जाते हैं। जिससे कई मरीजों को दवाई लेने के दूसरे दिन वापस काउंटर में लाइन लगाकर लेना पड़ता है।मरीजों को घंटाें करना पड़ता है इंतजारछोटी बीमारी तक के लिए भिलाई रेफर कर देते हैंधीरे-धीरे बीएसपी अस्पताल अब मात्र 24 बेड पर सिमट कर रह गया। 12 बिस्तर पुरुष व महिलाओं के 12 बिस्तर लगाया गया है। वर्तमान में महिला एवं पुरुष वार्ड में एक भी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। मरीज को आपातकालीन स्थिति में चिकित्सक बिना जांच के रेफर कर देते हैं। जिसके कारण बेड खाली पड़ा रहता है। छोटी बीमारी के लिए भिलाई रेफर कर दिया जाता है।एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही कभी भी हो जाती है खराबबीएसपी द्वारा संचालित एंम्बुलेंस कंडम हो चुकी है। जिसके सहारे मरीजों को सेक्टर 9 रेफर किया जाता है। एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो जाती है। जिससे मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। एक ओर प्रबंधन माइंस क्षेत्र में उत्पादन काे बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नई-नई मशीन लगा रही है। लेकिन बीएसपी कर्मचारियों के लिए ठेके पर एम्बुलेंस चला रही है।बीएसपी कर्मचारी अपना इलाज निजी अस्पतालों में कराने में विश्वास रखते हैं। केवल गरीब व मजदूर ही बीएसपी अस्पताल में पहुंचते हैं। उन्हें भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा भिलाई सेक्टर 9 रेफर करने की बात करते हैं। सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचता है तो वहां के चिकित्सकों द्वारा जांच करते ही मरीज की हालत सामान्य हाेने पर वापस राजहरा भेज दिया जाता है। एक मात्र मेडिसिन चिकित्सक हेड बन कर बैठे हैं, जो अस्पताल मेें कभी भी समय पर उपस्थित नहीं रहता। इनके अनुशरण में अस्पताल के सभी कर्मचारी अपना टाइम टेबल व कर्तव्य भूल चुके हैं। अस्ताल में मरीजों को घंटाें इंतजार करना पड़ता है। इंताजर में अस्पताल बंद होने का समय आ जाता है जिससे बिना इलाज के मरीज लौट जाते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 लॉकडाउन का उल्लंघन करने की वजह से 25 दुकानें सील, बिना यूनिफॉर्म के पुलिसकर्मी कर रहे निगरानी By Published On :: Wed, 06 May 2020 12:54:32 GMT शहर की 25 दुकानों को पुलिस और जिला प्रशासन ने सील कर दिया। एक दिन पहले मंगलवार को ही इन दुकानों को जांच की गई थी। दुकानदार ना तो खुद मास्क पहन रहे थे, ना ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रहे थे। पुलिस के लोग बिना यूनिफॉर्म पहने दुकानों की निगरानी कर रहे हैं। कुछ जगहों पर ग्राहक बनकर पहुंच रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह ने खुफिया निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि उल्लंघन करने वालों को पकड़ा जा सके।जिले के थाना खरसिया के इलाके में 3, सारंगढ़ में 5 औरघरघोड़ा में 4 दुकानों में अनियमितता पाईगई जिन्हें सील किया गया है । सारंगढ़ थाना क्षेत्र में 5 दुकानों को सील किया गया है। इस तरह अलग-अलग इलाकों में कुल25 दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक ब्यूटी पार्लर का संचालक बिना निर्देशों के दुकान खोलकर लोगों को सेवाएं दे रहा था। इसके खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार शहर और तहसील स्तर पर जारी रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर उस वक्त की है जब रायगढ़ में दुकानें सील की जा रही थीं। अधिकारियों ने कह दिया- लोग समझ नहीं रहे इसलिए यह कार्रवाई जारी रहेगी। Full Article
2 भिलाई में पति 425 किमी दूर से लिफ्ट लेकर घर लौटा, तो पत्नी ने अंदर नहीं घुसने दिया, कहा- पहले जांच कराइये By Published On :: Wed, 06 May 2020 13:16:03 GMT छत्तीसगढ़ के भिलाई में कोरोना से बचने के लिए एक महिला ने पति को ही घर में नहीं घुसने दिया। उसका पति ओडिशा के राउरकेला से करीब 425 किमी की दूरी तय करके घर पहुंचा था। महिला ने उसको पहले मेडिकल टेस्ट कराने के लिए कहा। खुर्सीपार सेक्टर-11 निवासी पूर्णिका कौर ने निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया। देर शाम टीम पहुंची और उसके पति को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया।अलग-अलग वाहनों से लिफ्ट लेकर पहुंचानिगम पीआरओ पीसी सार्वा ने बताया कि महिला ने जानकारी दी है कि पति सुखदेव सिंह राउरकेला से विभिन्न वाहनों से लिफ्ट लेकर भिलाई पहुंचा। महिला ने पति को घर के बाहर ही रखा था। अंदरप्रवेश नहीं करने दिया।महिला के घर में तीन बच्चे भी हैं।बाहर बैठे भूख लगी तो दूर से ही रोटी-सब्जी दीजब पति को घर के बाहर बैठे-बैठे भूख लगी तो पत्नी ने रोटी-सब्जी बनाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाना दिया। फिर इसकी सूचना जोन-4 आयुक्त प्रीति सिंह औरअन्य अधिकारियों को दी।उसने तत्काल घर आने का आग्रह किया।निगम पीआरओ सार्वा कहते हैं किकोरोना संक्रमण रोकथाम और बचाव के लिए महिला ने अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई है।कोई रिस्क लेना नहीं चाहती, इसलिए जांच करवाईमहिला ने बताया कि उन्हें बाहर से आए हुए व्यक्तियों की सूचना देने की जानकारी दी गईथी। निगम से जारी किए गए मोबाइल नंबर प्राप्त हुए हैं। इसके चलते उसने शासन का सहयोग करते हुए भिलाई निगम को सूचना दी। शाम को जांच टीम पहुंच गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक जब ओडिशा से अपने घर पहुंचा तो पत्नी से उसे अंदर नहीं आने दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलवाई और उसकी जांच कराकर क्वारैंटाइन सेंटर भिजवाया। Full Article
2 जॉब कार्ड में नाम नहीं जोड़ा तो 2 गुटों में संघर्ष, 12 घायल, 46 पर मुकदमा By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT मनरेगा जॉब कार्ड में नाम दर्ज न करने और पुरानी रंजिश को लेकर रोजगार सहायक व गांव के एक गुट के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में रोजगार सहायक सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 46 लोगों के खिलाफ नामजद बलवा, मारपीट का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।खरसिया थाना क्षेत्र के गांडाबोरदी निवासी उमेश राम ने पुलिस को बताया कि वह आश्रित गांव कलमीपाठ का रोजगार सहायक है। लॉक डाउन के बीच उसने जिला प्रशासन की अनुमति के बाद एक मई से तालाब में खुदाई का काम करा रहा था। जिन लोगों के नाम पंजीकृत नहीं थे वह लोग तालाब खुदाई का काम पंजीयन करने के बाद ही कराने का दबाव बना रहे थे। पंजीयन कराने के बाद ही काम देने की बात कहने पर घर चला आया। दोपहर 4 बजे के करीब गांव का भोला शंकर घर पर आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर भोला शंकर ने 50 लोगों के साथ धावा बोल दिया। उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, इसी बीच किसी ने उसके सिर पर टांगी से वार कर घायल कर दिया। रोजगार सहायक ने भोलाशंकर सहित गांव के 39 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से भोलाशंकर ने पुलिस को बताया कि रोजगार सहायक के भाई नैनदास भारद्वाज का उससे पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में रोजगार सहायक उसका व उसके परिवार के साथ गांव के उन लोगों का नाम दर्ज नहीं करवा रहे जो उसके समर्थक है। मंगलवार शाम को वह उनके घर के पास से गुजर रहा था तभी किसी ने नैनदास के घर से पत्थर फेंक कर उसे मार दिया। पूछने पर उसके घर के सदस्यों ने गाली गलौज करने वहां से वह घटना को नजर अंदाज कर घर आ गया। थोड़ी ही देर बाद नैनदास, उमेश राम व उसके परिवार के 15 लोग घर में आकर हमला कर दिए। रोजगार सहायक की शिकायत पर 39 भोलराम की ओर से 7 नामजद लोगों के खिलाफ धारा 147,148, 149, 294, 323, 452, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 42 दिनों से बंद थीं रेत खदानें, छूट मिलते ही माफिया उन घाटों में खोद रहे जिनकी अनुमति नहीं By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT सुनील शर्मा | 25 मार्च से रेत घाट पूरी तरह बंद थे लेकिन अब खुले तो सीधे चोरी शुरू हो गई है। 42 दिनों से काम बंद कर बैठे रेत माफिया उन घाटों से रेत निकाल रहे हैं जहां का अनुमति ही खनिज विभाग ने नहीं दी है। अरपा नदी के लोखंडी, तुरकाडीह और मंगला घाट में अब ट्रैक्टर और हाइवा का आना शुरू हो चुका है। नदी में रेत निकालने के लिए जानबूझकर बनाए गए एप्रोच रोड का इस्तेमाल रेत चोरी के लिए किया जा रहा है। बुधवार की सुबह दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने घाटों का जायजा लिया तो कई ट्रैक्टर रेत की ढुलाई करते दिखे। हाइवा भी रेत घाटों में रेत ढोते नजर आए। एक पोकलेन संचालक, ट्रैक्टर ड्राइवर और मजदूरों से चर्चा करने वे बहाने बनाते रहे। गुमराह करने की कोशिश भी करते रहे। मंगला घाट में जिसे ठेका मिला है, न तो वह वहां मौजूद था और न उसका कर्मचारी। अवैध रूप से उत्खनन होता दिखा। यानी बगैर रायल्टी के ही रेत निकालकर ले जा रहा था। हालांकि रायल्टी चोरी कोई नई बात नहीं है। दरअसल राज्य शासन ने रेत की कीमत कम करने और रायल्टी वसूली की व्यवस्था बनाने के मकसद से पंचायतों से रेत घाटों के संचालन का अधिकार छीनकर निजी हाथों में सौंप दिया। बिलासपुर जिले में मंगला, घुटकू, सेंदरी, लच्छनपुर सहित 19 घाटों को दो किश्तों में नीलाम किया गया। पर अधिकांश रेत घाटों में सिंडीकेट काम करने लगे। इसमें नेताओं के साथ ही शराब कारोबारी, जमीन का धंधा करने वाले लोग जुड़े रेत की कीमत प्रति ट्रैक्टर 900 से 1000 रुपए थी वो बढ़कर 1400-1500 रुपए हो गई। लॉकडाउन में ढील मिली तो एक बार फिर रेत की चोरी शुरू हो गई है।जब पोकलेन ड्राइवर ने लोखंडी को बताया मंगला घाटदैनिक भास्कर रिपोर्टर ने लोखंडी घाट में पोकलेन ड्राइवर से पूछा कि वह कैसे रेत ढुलाई के लिए बनाए गए एप्रोच रोड को खोद रहा है तो उसने कहा कि यह रोड उसने ही बनाई थी, इसलिए खोद दिया। जब कहा गया कि यह तो लोखंडी घाट है जिसकी अनुमति नहीं है, तब उसने कहा-नहीं यह तो मंगला घाट है, बबलू जोशी का ठेका है और भूपेंद्र सिंह इसे चलवाता है। फिर और पूछने पर कहने लगा जाने दो न,बड़े लोगों की बात वे लोग जाने।ड्राइवरों ने कहा-सब ले जा रहे तो हम भी ले जा रहेतुरकाडीह और लोखंडी घाट पर रेत लेने आए ट्रैक्टर ड्राइवरों से जब पूछा गया कि तो उन्होंने लापरवाहीपूर्वक जवाब दिया कि सब यहां से ले जाते हैं, इसलिए आए हैं। रायल्टी और पिट पास के बारे में पूछने पर कि वे यह सब नहीं जानते। खोदकर ले जाते हैं। कार्रवाई से डर नहीं लगता पूछने पर कहने लगे कि कई बार गाड़ी पकड़ी जा चुकी है, फिर छूट भी जाती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sand mines were closed for 42 days, mafia digging in ghats which are not allowed Full Article
2 कोटा से 32 स्टूडेंट को रायगढ़ से लेकर सूरजपुर पहुंची बस By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT राज्य शासन ने कोटा में मेडिकल व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों की परेशानी को देखते हुए उनकी मदद के लिए कदम बढ़ाया और उन्हें कोटा से लाकर विभिन्न जिलों में 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया था।जिन्हें अब उनके गृह जिलों में बसों से पहुंचाया जा रहा है। अब सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को 14 दिनों तक घरों पर ही होम आइसोलेशन में रहना होगा ताकि कोविड-19 के संक्रमण के संभावित खतरे से बचा जा सके। इन बच्चों को सुरक्षित घर वापसी को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने इंतजाम कराया है। कोटा के स्टूडेंट जो रायगढ़ से सूरजपुर में आ रहे है उनकी थर्मल स्क्रीनिंग जांच, बच्चों को मास्क वितरण, स्टूडेंट को उनके अभिभावकों के साथ घोषणा पत्र लेकर भेजने एवं वाहन के सैनेटाइजेशन की व्यवस्था कराई है। प्रशासन की टीम के द्वारा बच्चों के जिले में आने की सूचना पूर्व से ही सभी पालकों को दे दी गई थी। बुधवार को कोटा में पढ़ने वाले 32 स्टूडेंट जिन्हें रायगढ़ में क्वारेंटाइन कर रखा गया था, उन्हें सुबह एक बस मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल लेेकर तिलसिवां पहुंची। बसों से स्टूडेंट के उतरने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए मास्क वितरण किया। विभिन्न जिलों में ठहरे 158 स्टूडेंट जो सूरजपुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, रामानुजनगर, भैयाथान व ओड़गी के रहने वाले हैं उनमें से 32 स्टूडेंट आ चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bus from Kota to 32 students from Raigarh to Surajpur Full Article
2 सनबोरा नदी पर पुल तैयार, अब बहरासी से सनबोरा तक 20 करोड़ से बनेगी सड़क By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने भरतपुर सोनहत ब्लॉक में 54 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इसमें सनबोरा नदी पर 5 करोड़ 47 लाख से तैयार पुल का लोकार्पण किया। इसके साथ उन्होंने 20 करोड़ 18 लाख से तैयार होने वाले बहरासी से सनबोरा 32 किमी सड़क का भूमिपूजन किया।सिरखोला में चांटी बैरियर से कुंवारपुर तक 15 करोड़ 20 लाख की 23 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इसके बाद भरतपुर से डोम्हरा अटल चौक तक 3 करोड़ 83 लाख की 10 किमी सड़क का भूमिपूजन किया। वहीं 5 करोड़ 30 लाख से रापा से बड़गांव कला 33.70 किमी बीटी रोड के नवीनीकरण के लिए भूमिपूजन किया। 2 करोड़ 54 लाख से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवा से मैनपुर तक तैयार होने वाली सड़क, 27 लाख का उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। जनपद पंचायत भरतपुर में मनरेगा योजना से 35 ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 38 लाख से होने वाले 132 कार्यों का भूमिपूजन किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bridge on Sanbora River ready, now road from Bahrasi to Sunbora will be built with 20 crores Full Article
2 पानी चाहिए तो डायल करें 07763-223757 या फिर 18002330008 By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पानी की किल्लत से निपटने एवं हैंडपंपों को निरंतर चालू रखने के लिए जिले एवं उपखंड स्तर पर पानी निगरानी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसमें नियुक्त अधिकारी और कर्मी शिकायत मिलने पर तुरंत पानी की समस्या दूर करेंगे। इस कंट्रोल रूम की सेवा 30 जून तक अथवा मानसून आने तक मिलेगी। इसके लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07763-223757 और राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 18002330008 जारी किया है।पीएचई से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर पेयजल निगरानी कंट्रोल रूम प्रभारी का दायित्व होगा कि प्रतिदिन शाम 5.30 बजे तक टेलीफोन एवं अन्य किसी माध्यम से प्राप्त खराब हैंडपंपों एवं पानी संबंधी शिकायतोें का पंजीयन कर उनके समस्याओं के निराकरण संबंधी प्रतिवेदन दर्ज करेंगे।अधिकारियों के मोबाइल में भी कर सकते हैं शिकायत कंट्रोल रूम में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी अनुरेखक रामपप्रसाद लिमजे मोबाइल नंबर 7610652310 को नियुक्त किया है। इसी तरह उपखंडस्तर जशपुर में सहायक अभियंता उपखंड जशपुर कमल प्रसाद कंवर 8519064845, जशपुर के लिए उप अभियंता सुरेन्द्र कुमार साय,8319644924 एवं मनोरा के लिए उपअभियंता उत्पल यादव 9340108565 की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार उपखंड स्तर कुनकुरी के लिए सहायक अभियंता कुनकुरी एनकेएस महतो 9303823121, फरसाबहार ब्लाक के लिए एनकेएस महतो 9303823121, दुलदुला के लिए उप अभियंता बसंत कुमार एक्का 8770748912 एवं कुनकुरी के लिए उपअभियंता प्रमोद कुमार महतो 9479087270 की ड्यूटी लगाई गई है। पत्थलगांव ब्लाक में उप अभियंता संतोष कुमार नायक 9754199570 की ड्यूटी लगाई गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 जांच के लिए भेजे 433 सैंपल में 263 की रिपोर्ट निगेटिव By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:30:00 GMT काेविड-19 वायरस के संक्रमण की रोकथाम के क्रम में जिले में स्वास्थ्य विभाग यह पता करने में भिड़ा है कि कहीं कोई वायरस से संक्रमित तो नहीं, जिनमें कोविड-19 से ग्रसित होने के जरा से भी लक्षण नजर आ रहे हैं, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। विभाग ने अब तक 433 लोगों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज चुकी हैं। सैँंपल जांच में 263 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग को 164 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब तक भेजे गए सैंपल में से 6 रिजेक्ट किए गए हैं, जिसे फिर से कलेक्ट कर भेजा जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था हर विकासखंड में रखी है। इसके लिए सभी सीएचसी के डॉक्टर व लैब कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। जिले के विकासखंडों से कलेक्ट किए जाने सैंपलों को जिला मुख्यालय लाया जाता है और यहां से एक साथ सभी सैंपल रायपुर भेजे जा रहे थे। रायगढ़ में जांच की सुविधा शुरू होने के बाद यहां से सैंपल रायगढ़ भेजे जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक अभी बीमार मरीजों के सैंपल कलेक्शन का काम किया जा रहा है। सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, नाक बहना, गले में लंबे समय से कफ जमा होने की शिकायत लेकर जो मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। बीमार लोगों का पता करने के लिए वार्ड व गांव में सर्वे कराया जा रहा है। जो लोग बाहर से आए हुए हैं और वे बीमार पड़ रहे हैं तो उनका सैंपल खास तौर पर लिया जा रह है। क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों के सभी सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा में लगे पुलिस जवान, स्टाफ नर्सों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग द्वारा रोजाना ही सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। बुधवार को जिले से 19 नए सैंपल लिए गए हैं।आप बीमार हैं तो अस्पताल जाकर तुरंत कराएं जांचस्वास्थ्य विभाग ने अपील जारी की है कि यदि आप बीमार पड़ते हैं तो खुद से दवा ना करें। कोरोना वायरस के संक्रमण के एक भी लक्षण यदि आपके शरीर में दिखाई पड़ रहे हैं तो तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। जरूरत पड़ने पर सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जशपुर जिला अभी ग्रीन जोन में है पर पड़ोसी राज्यों के जिले रेड व ऑरेंज जोन में हैं। इसलिए यहां संक्रमण के कई माध्यम हैं।अभी बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों से है खतराजिले में कोरेाना वायरस की एंट्री की आशंका बढ़ गई है। सरकार बाहर फंसे हुए मजदूरों को लाया जा रहा है। जिले से 1500 मजदूरों की लिस्ट श्रम विभाग ने बनाई है, जो बाहर हैं। प्रशासन ने बाहर से आए मजदूरों के लिए पंचायत स्तर पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया है। लॉकडाउन से पहले जिले में 42 लोग विदेश व 25 सौ लोग दूसरे राज्यों से लौटे थे। जिन्हें होम क्वारेेंटाइन किया था। उनकी अवधि पूरी हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Out of 433 samples sent for investigation, 263 report negative Full Article
2 7200 टन एक्स्ट्रा प्रोडक्शन का टार्गेट, अब हर दिन 21, 600 टन की हो रही है सप्लाई By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:03:00 GMT डेढ़ महीने से लॉकडाउन पीरियड के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने उत्पादन को घटाकर आधा कर दिया है। स्थिति सामान्य होता देख प्रबंधन भी अब सामान्य उत्पादन की तैयारी में जुट गया है। बंद मिलों में रिपेयर के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं भविष्य में आयरन ओर की कमी न हो इसके लिए दल्ली राजहरा में तीसरी पाली में भी माइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। दल्लीराजहरा में दो पाली में माइनिंग होने से 14,400 टन आयरन ओर की सप्लाई बीएसपी को की जा रही थी। अब माइंस प्रबंधन को 7200 टन अतिरिक्त उत्पादन करना होगा।लॉकडाउन पीरियड लागू होने के बाद से बीएसपी में उत्पादन को क्षमता से आधा कर दिया गया है। इसके कारण बीते डेढ़ महीने से प्लेट मिल, मर्चेंट मिल, वॉयर एंड राड मिल में उत्पादन बंद है। ब्लास्ट फर्नेस में भी सात नंबर को ब्लो डाउन कर दिया गया है। फिलहाल फर्नेस-1 और 8 ही उत्पादन में है।लॉकडाउन में 5 लाख टन आयरन ओर बीएसपी में जमालॉकडाउन के दौरान बीएसपी में उत्पादन आधा किए जाने से आयरन ओर की डिमांड भी घट गई थी। इस दौरान दल्ली से 2 और राजहरा माइंस से दो रैक आयरन ओर बीएसपी को प्रतिदिन सप्लाई किया गया। खपत कम होने से बीएसपी में 5 लाख टन आयरन ओर जमा है। इनमें 4 लाख टन फाइंस और एक लाख टन लंप्स जमा है।दल्लीराजहरा में दो पाली में हुई माइनिंग शुरूदल्ली राजहरा में दो पाली में माइनिंग होने से 14 हजार 400 टन आयरन ओर की सप्लाई प्रतिदिन बीएसपी को की जा रही थी। तीसरी पाली में माइनिंग शुरू करने के साथ ही सीईओ ने दो अतिरिक्त रैक की सप्लाई करने का भी टार्गेट माइंस प्रबंधन को दे दिया है। दो अतिरिक्त रैक आयरन ओर का मतलब अब माइंस प्रबंधन को 7200 टन अतिरिक्त उत्पादन करना होगा। इस प्रकार 21600 टन का उत्पादक प्रतिदिन हो रहा है। लॉकडाउन को देखते हुए 7200 का अतिरिक्त टार्गेट लिया गया है।अधिक उत्पादन के लिए आयरन ओर की डिमांडप्रत्येक मिलों में उत्पादन पहले से अधिक लेने की स्थिति में आयरन ओर की डिमांड भी बढ़ जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए बीते सप्ताह सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता ने माइंस अफसरों की बैठक ली। जिसमें आयरन ओर की माइनिंग बढ़ाने के लिए तीसरी पाली में भी उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए थे। 4 मई से इसे अमल में लाया गया है। इसे लेकर प्लानिंग की जा रही है।हर मिलों में उत्पादन पहले से अधिक करने का लक्ष्यडेढ़ महीने से उत्पादन आधा से भी कम होने की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में उत्पादन बढ़ाने की योजना पर ग्रहण लग गया है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद प्रबंधन की योजना उस बैकलॉग को क्लियर करने के लिए प्रत्येक मिलों में पहले से अधिक उत्पादन लेने की है। एसएमएस-2 और 3, प्लेट मिल, रेल मिल व यूआरएम में कुछ अपग्रेडेशन भी किया है।ब्लास्ट फर्नेस में लंप्स की कमी का संकट होगा दूरआयरन ओर का उत्पादन दो पाली में होने की वजह से लंप्स के उत्पादन में भी कमी आ गई थी। ब्लास्ट फर्नेस के लिए लंप्स की कमी का सामना भविष्य में प्रबंधन को करना पड़ सकता था। दल्ली राजहरा के सीजीएम तपन सूत्रधार ने सीईओ को बताया कि तीसरी पाली में उत्पादन बढ़ने से लंप्स का उत्पादन भी बढ़ जाएगा। मान्यता प्राप्त यूनियन एसकेएमएस के राजेंद्र बेहरा के मुताबिक माइंस बीएसपी प्रबंधन के टार्गेट को पूरा करने के लिए तैयार है। इसे लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हमारी तैयारी भी पूरी है।राजहरा में इस प्रकार आयरन ओर निकालने का काम किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 7200 tonne extra production target, now 21, 600 ton is being supplied every day Full Article
2 दस नालों में 3.25 करोड़ रुपए से पानी करेंगे स्टोर By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:31:00 GMT जंगल से गुजरे 10 नालों को संवारने के लिए फारेस्ट विभाग ने सवा तीन करोड़ के प्रोजेक्ट की मंजूरी शासन से मांगी है। ताकि उन्हें बारिश से पहले संवर्धित कर वन्यजीवों के लिए पानी स्टोर किया जा सके। विभाग इन सभी नालों पर आवश्यकता अनुरूप ग्रेबियन स्ट्रक्चर, लूज बोल्डर, ब्रशवुड चेकडेम बनाएगी।शासन के नरवा, गरुवा, घुरुवा अऊ बाड़ी योजना में शासन की मांग पर विभाग लगातार नालों को संवर्धित करने में जुटा हुआ है। विभाग ने मार्च में वन कर्मियों को चेकडेम में अलग-अलग स्ट्रक्चर की तकनीकी जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी थी। फील्ड पर रायपुर से आए इंजीनियरों ने स्ट्रक्चर तैयार कर बारीकियां भी वन कर्मियों को बताई थी, ताकि नरवा विकास के कार्य में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। वर्तमान सरकार इस योजना के माध्यम से वन्य जीव के साथ वन क्षेत्रों से सटे गांवों में जल आपूर्ति के उद्देश्य से नालों को संवारने का काम कर रही है।इन नालों में होगा कामखरसिया के शंकरपाठ नाला, धरघोड़ा के हाथीझरिया नाला, घरघोड़ा उपकानाला, तमनार के बरझरिया नाला, रायगढ़ चिटकाझरिया नाला, रायगढ़ भंवरखोल नाला, सारंगढ़ सेमरानाला, गोमर्डा अभयारण्य बंजारी और करपन नालानालों को संवारने की हो रही है तैयारी"बारिश से पहले हमने नालों को संवर्धित करने के लिए नरवा योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वन मंडल के लगभग 10 नालों को इस हमने चुना है, जिनमें ग्रेबियन स्ट्रक्चर, लूज बोल्डर चेक डेम बना कर सुरक्षित किया जाएगा। ''-मनोज पांडेय, डीएफओ रायगढ़ वन मंडल Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 मानव जाति को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दे रहा रमजान का महीना, 24 तक रखेंगे रोजा By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:50:00 GMT मुस्लिम समुदाय इन दिनों माह ए रमजान में राेजा रखा रहे हैं।। धर्म के सभी लोग कुरान की नमाज अदा कर देश, धर्म की सलामत रहने की दुआ मांग रहे है। अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद बिलाईटांगर के सचिव रेहान कादरी ने बताया कि 25 अप्रैल से रोजे की शुरुआात हो गई थी। 24 मई तक रोजे का आयोजन किया जाएगा,जिसके बाद चांद देखकर ईद का त्याेहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग इन दिनों कुरान के एक पारा की हर रोज नमाज अदा करते हैं। यह सिलसिला पूरे तीस दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह सूर्य उगने से पहले ही रोजे की शुरुआात हो जाती है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य ढलने से पहले तक किसी प्रकार का अन्न, जल ग्रहण नहीं करते। उनका कहना था कि रमजान का महीना खुद को खुदा की राह मे समर्पित कर देने का प्रतीक है। इस समय खुदा अपने बंदों पर रहमत एवं बरकतो की बारिश करते है। उनका कहना था कि समूची मानव जाति को प्रेम भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी रमजान का महीना देता है।अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद बिलाईटांगर के सचिव रेहान कादरी ने बताया कि रमजान के महीना में रोजा हर मुसलमान का फर्ज है, चाहे वो गरीब हो या अमीर, रमजान औरो की तकलीफ समझने का जज्बा देता है। उनका कहना था कि अमीर आदमी जो हमेशा अच्छा खाता पीता है और रमजान में अल्लाह के हुक्म को मानते हुए रोजा रखता है, तो उसे भूख व प्यास का अहसास होता है।बुराईयों से बचाता रोजाइस्लामिक जामा मस्जिद के सचिव रेहान कादरी ने बताया कि प्रत्येक इंसान में उसकी तालीम सदगुणों से भरी होनी चाहिए, जिससे वह धर्मों का समान आदर करते हुए जीवों पर रहम कर सके। इंसान को सबसे पहले तालीम हासिल करनी चाहिए। तभी वह तरक्की कर सकता है, तालीम चाहे इस्लामी हो या दुनिया की कोई भी इंसान की अव्वल जरूरत है। तालीम इंसान को झूठ आदि से दूर रखती है। तालीम ही इंसान को रहमदिली,सब्र नियंत्रण व गंदी सोच से बचाती है। केवल पूरे दिन भूखा रहने का नाम ही रोजा नहीं है,बल्कि रोजा शरीर एवं जुबान से होने वाले हर गुनाह से इंसान को बचाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The month of Ramadan, giving the message of love, brotherhood and humanity to mankind, will keep Rosa till 24 Full Article
2 हर रोज 2 हजार 500 मास्क और 200 पेटी सैनिटाइजर की खपत By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना के संक्रमण के डर से शुरुआत में लोगों ने जरूरत से ज्यादा मास्क और सैनिटाइजर खरीदे। 18 मार्च से 10 अप्रैल तक जिले में हर रोज औसतन 10 हजार मास्क और 500 पेटी सैनिटाइजर बिके। लोगों में डर था कि ये सामान मिलने बंद ना हो जाएं, लोगों के डर का फायदा शुरुआत में व्यवसायियों ने उठाया भी, मास्क और सैनिटाइजर दोगुना कीमत पर बेचे गए। अब बिक्री 25-30 फीसदी रह गई है। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के साथ ही व्यापारी मानते हैं कि अब सप्लाई सही हो गई है, लोगों को आसानी से मिल रहा है इसलिए कोई जरूरत से ज्यादा नहीं खरीद रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर रोजाना खपत की जानकारी मेडिकल होल सेलरों से ले रहे हैं। एक दिन में अब ढाई हजार मास्क और 200 पेटी सैनिटाइजर की खपत है। होलसेलरों से लेकर रिटेलर तक सभी के पास अब मास्क और सैनिटाइजर के पर्याप्त स्टॉक है। छत्तीसगढ़ में हैंड सैनिटाइजर और मास्क बनाने की अनुमति राज्य शासन द्वारा मिलने के बाद इनकी किल्लत पूरी तरह समाप्त हो गई है। 15 से 20 मार्च तक बाजार से ये दोनों उत्पाद गायब हो गए। बाजार में सिंगल यूज सर्जिकल मास्क की कीमत 3 से बढ़कर 30 रुपए तक पहुंच गई। शासन ने इसे आवश्यक वस्तु घोषित करते हुए सभी कलेक्टरों को कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने कार्रवाई शुरू की तब कहीं जाकर बाजार में बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण हुआ।अब होलसेलर कर रहे कामशुरुआत में इसकी सप्लाई सिर्फ सर्जिकल मेडिसिन के व्यवसायी करते थे, लेकिन बाजार में मांग बढ़ने के बाद दूसरे दवा के थोक विक्रेता भी इस काम से जुड़ गए। जिले में करीब 480 रिटेलर और 70 होलसेलर हैं। इसमें 14 बड़े होलसेलर सैनिटाइजर और मास्क का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।बाजार में मांग घटी हैसर्जिकल मेडिसिन के होलसेलर और ड्रग एसोसिएशन के सचिव असीम अग्रवाल बताते हैं कि मास्क और सैनिटाइजर की सप्लाई अब सतत बनी हुई है। 7 सर्जिकल होलसेलर शुरुआत में एक दिन में 10 हजार तक मास्क और 500 पेटी सैनिटाइजर की सप्लाई करते थे, अब इनकी मांग बाजार में बिल्कुल नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Consumption of 2 thousand 500 masks and 200 abdominal sanitizers everyday Full Article
2 हेल्थ चेकअप के बाद 27 मजदूर बस से झारखंड के गढ़वा के लिए हुए रवाना By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुरुवार को 27 मजदूरों को बस से झारखंड के गढ़वा जिला रवाना किया गया। एक सप्ताह के भीतर झारखंड सरकार अपने मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी है। इससे पहले 4 मई को 61 मजदूरों को झारखंड के गिरिडीह, चतरा जिला बस से रवाना किया था। अबतक कुल 158 मजदूरों में 88 श्रमिक अपने घर पहुंच चुके हैं।लॉकडाउन में फंसे अपने मजदूरों को अब झारखंड सरकार बसों से ले जा रही है। इसके लिए कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुमति दी थी, इसके बाद अब झारखंड के हर जिले से बस भेजी जा रही है। तहसीलदार अरुण कुमार सोम ने बताया कि सभी मजदूर जिंदल के इंडस्ट्रियल पार्क में काम करने आए थे। लॉकडाउन की वजह से रोजगार का संकट और फिर घर जाने के लिए उन्होंने झारखंड सरकार से गुहार लगाई थी। इसके बार राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद बस भेजी जा रही है। एक सप्ताह में दूसरी बार झारखंड से अपने मजदूरों को लेने के लिए बस रायगढ़ आई थी। सभी 27 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद प्रशासन भोजन कराया और फिर सकुशल बस से उन्हें झारखंड के लिए रवाना किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 27 workers leave for Garhwa in Jharkhand by bus after health checkup Full Article
2 6 साल के शोध के बाद किसानों को दिए बीज, 2.5 एकड़ में 200 क्विंटल तक पैदावार, सामान्य से ज्यादा गुणकारी भी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT अखिल भारतीय मसाला अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत रायगढ़ सेंटर में सन् 2013-14 से सीजी हल्दी-2 पर शोध किया जा रहा है। शोधकर्ताओं को अब जाकर पूरी सफलता मिली है।जब राज्य उप समिति ने इसे किसानों को लगाने के लिए अनुमोदित कर दिया है। नोटिफिकेशन के लिए केंद्र उप समिति के पास इसे भेजा गया है। परीक्षण कर रहे जानकारों ने बताया कि एक हेक्टेयर में 180-200 क्विंटल हल्दी पैदा हो जाएगी। औसतन एक किलो सूखी हल्दी तैयार करने पर 220 ग्राम निकलेगा। हार्टिकल्चर सहित कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए किसानों को बीज दिए जा रहे हैं।ऐसे देते हैं प्रशिक्षणशोधकर्ता डॉ. एके सिंह और डॉ. श्रीकांत सावरगावकर ने बताया कि हल्दी की कई प्रकार के बीजों को लेकर प्रारंभिक आकलन ट्रायल पर तीन साल तक देखा जाता है। इसमें बीमारी, उत्पादन, कीट समस्या कैसी है। यहां 20 डिसमिल में टेस्टिंग कर 15-18 क्विंटल उत्पादन किया गया। खासकर जो उत्तम पैदावार होती है। उस पर विशेष ध्यान दिया जाता, फिर देश के अन्य अनुसंधान केंद्रों में 3 साल के लिए हर प्रदेश के बीज एक दूसरे को भेजे जाते है। इससे उस बीज की प्रमाणिकता का पता चलता किस किस राज्य में इसका उत्पादन हो जाएगा। इसके बाद सारी जानकारी केंद्रीय बीज उप समिति और राज्य बीज उप समिति को दी जाती है, जो इसे अनुमोदित करती है।हल्दी की खासियत- हल्दी में फिंगर गाठ सीधी होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है। कीड़े लगने और बीमारी की आशंका कम है। धब्बा की दो बीमारियों कोलेटोट्राइकम और टेफरिना लिफब्लाच से पत्तियों को नुकसान पहुंचता है। इसमें करक्यूमिन (पीला) 4.1 है। नार्थ ईस्ट के कुछ जिलों में 5-6 तक होते हैं। आवश्यक तेल 6.3 %, ओलियो रेजिन 11.54 % की अच्छी है।धनिया देश में पहले स्थान पर रहा - इससे पहले पिछली बार सीजी चंद्रहासिनी धनिया-2 के शोध काफी सफल रहा। सेन्ट्रल उप समिति ने देशभर के अनुसंधान केंद्रों में इसके अच्छे नतीजे को देखते हुए पहले स्थान पर रखा। जिले में धरमजयगढ़ सहित अन्य जगहों पर इसका उत्पादन भी देखने को मिल रहा है। जिसमें एक हेक्टेयर में 13-14 कुंटल पैदावार होती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Seeds given to farmers after 6 years of research, yield up to 200 quintals on 2.5 acres, also more efficient than normal Full Article
2 नशीली दवा की 2250 टैबलेट के साथ पकड़ा गया युवक, बोला; इसे मेडिकल स्टोर में बेचने जा रहा हूं By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT लॉकडाउन काल में जिले में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से चलती रही। अब शराब दुकानें खोल दी गई हैं तो नशीली दवा का अवैध कारोबार फिर शुरू होने लगा है। गुरुवार को घरघोड़ा पुलिस ने अलप्राजोलम टेबलेट (चिंतामुक्ति या तनाव दूर करने की दवा जिससे नींद आती है) बेचने जा रहे युवक को पकड़ लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने युवक को मादक पादर्थ की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।घरघोड़ा थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9.30 बजे उन्हें सूचना मिली की ग्राम भेंगारी मेन रोड अंडा फैक्ट्री के सामने एक व्यक्ति नशीली टेबलेट लेकर बिक्री करने जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के पास मौजूद थैले की तलाशी ली गई। जिसमें अल्प्राजोलम टेबलेट 0.5एमजी की 2250 नशीली टेबलेट बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बलराम गुप्ता पिता कन्हाई निवासी नवापारा टेंडा थाना घरघोड़ा बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री करने जा रहा था। पुलिस नशीली दवा बिक्री के मामले में उन लोगों का पता लगा रही है। जो लोग नशीली दवाइयों की बेरोक टोक बिक्री कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर लेकर जेल भेजा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Young man caught with 2250 tablets of drugs, said; Going to sell it in the medical store Full Article
2 शादी में बहू को देने के लिए रखे 2 लाख के जेवरात और 5 हजार रुपए चाेरों ने पार किए By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा नेवसा गांव में पूरा परिवार एक कमरे में सोता रहा। वहीं चोर दूसरे कमरे से करीब 2 लाख के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए। बुधवार रात पूरा कश्यप परिवार खाना खाकर एक कमरे में ही सोया था। इसी दौरान दूसरे कमरे से चोरों ने पेटी और आलमारी में रखे जेवर को पार कर दिए।मामले में प्रार्थी देव कुमार कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा नेवसा निवासी देव कुमार कश्यप ने अपने बेटे किशन कश्यप के विवाह में नई बहू के लिए जेवर खरीद कर घर में रखे थे। घटना के दिन जेवर कमरे के अंदर पेटी और आलमारी में रखे थे। वहीं उनका पूरा परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। चोरों ने इसी के चलते रात में पेटी एवं आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। बताते हैं कि रात में देव कुमार पेशाब करने के लिए उठा। तो उसने कमरे का ताला टूटा दिखा। इस पर चोरी होने की आशंका से वह जिस कमरे में जेवर रखे पहुंचा। तो पेटी और आलमारी के ताले टूटे मिले और सामान चोरी हो चुका था। गुरुवार सुबह देव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दी थी।पुलिस को ग्रामीणों ने बताया गांव में अज्ञात को देखा था घूमतेग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात गांव में उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को घूमते देखा था। वहीं पुलिस का अंदेशा है कि चोरी के पीछे किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है। जिसे पहले से ही पता था कि देव कुमार ने अपने घर में जेवरात रखे हैं।औजार साथ लेकर आए थे चोर, मौके पर ही छोड़कर हो गए फरारचोर खेती किसानी में काम आने वाले औजार टंगिया और कुदाली साथ लेकर चोरी करने आए थे। जिनके सहारे उन्होंने पेटी और अलमारी का ताला तोड़ा था, लेकिन भागते समय उन्होंने इन हथियारों को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया।पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया यह सामान हुआ है चोरीपीड़ित के अनुसार चोर 2 सोने के झुमका, 2 सोने का टॉप्स, 7 सोने के लॉकेट, 4 सोने के मनलची लॉकेट, 4 चांदी के पायल, 2 चांदी का लच्छा, 8 चांदी की अंगूठी और 5,000 रु नकद। इस सामान की लगभग 2 लाख रुपए कीमत बनाई जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2 lakh jewelery and 5 thousand rupees of jewelery kept for giving to daughter-in-law in marriage Full Article
2 निगम के 2000 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोनावायरस फिर शहर वासियों को बचाने से शहरवासियों को बचाने तथा जरूरतमंदों को राशन सामग्री पहुंचाने के मामले में नगर निगम कर्मचारियों ने बेहतर बेहतर सेवा की। विषम परिस्थितियों में स्वयं की चिंता ना कर स्वयं की चिंता ना कर शहर की सफाई में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। ऐसे नगर निगम के करीब 2000 कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन अर्थ संकट के कारण नहीं मिल पाया है। बता दें कि नगर निगम नगर निगम के 1150 नियमित तथा 950 दैनिक और टास्क कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर प्रति माह 5 करोड रुपए खर्च किया जाता है।। लाॅकडाउन के दौरान निगम टैक्स की वसूली नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों को वेतन देने के लिए निगम के पास धनराशि का अभाव है। नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडे ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए यदि पैसे की कमी होगी तो शासन की सहायता ली जाएगी। गत माह शासन के निर्देश पर अधोसंरचना मत की राशि से कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया गया था। निगम टैक्स की वसूली की जा रही है। आवश्यकतानुसार वेतन भुगतान के लिए शासन से सहयोग लिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article