2

721 पंजीकृत किसानाें में से 469 ने बेचा 25 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं, सोनगढ़ और अमोदिया के किसान आना बाकी

आदिम जाति सेवा समिति परिसर में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का परिवहन समय पर नहीं होने से 10 हजार बोरी का स्टॉक हो गया है। परिवहन रुक-रुककर होने से यहां प्रतिदिन गेहूं का स्टॉक बढ़ता ही जा रहा है। संपूर्ण सोसायटी परिसर गेहूं से भर गया है। यदि एक दो दिन में यहां से गेहूं नहीं हटाया गया तो समिति को खरीदी बंद करना पड़ सकती है।


इधर सोसायटी द्वारा खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद देेने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। समिति प्रबंधक के अनुसार समिति में सभी प्रकार की खाद का भरपूर स्टाक है। समिति में अब तक दो तिहाई से अधिक किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं। खरीदी 30 मई तक होना है।


समिति में 15 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ होने के बाद अब तक 25 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीदी हो चुकी है जबकि परिवहन करीब 20 हजार क्विंटल ही हुआ है। 5 हजार क्विंटल गेहूं की 10 हजार बोरियां सोसायटी परिसर में आसमान के नीचे खुले में पड़ी है।


यदि बारिश होती है तो गेहूं का नुकसान हो सकता है। प्रबंधक सुनील जायसवाल ने बताया धार जिले के सभी गाेदाम जहां पर गेहूं का परिवहन हो रहा था वे गेहूं से भर गए हैं। अब यहां से मेघनगर रेक पाइंट पर गेहूं का परिवहन होगा।


10 हजार प्लास्टिक के बारदान आए
पूर्व में समिति मेंजूट के बारदान आए थे। अब जबकि समिति में जूट के बारदान खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब प्लास्टिक की थैलियां गेहूं भरने के लिए आई है। जायसवाल ने बताया 10 हजार प्लास्टिक के बारदान आए हैं। इन्हीं में गेहूं भरकर परिवहन किया जा रहा है। इनका वजन 135 ग्राम है। अब लगता हंै खरीदी के आखिर दिनोंतक उन्हें बारदान की आवश्यकता नहीं होगी।


दो तिहाई से अधिक किसान गेहूं समिति में बेच चुके
प्रबंधक के अनुसार समिति में 22 दिनों में कुल पंजीकृत 721 किसानों में से 469 किसान गेहूं बेच चुके हैं। अब केवल 252 किसान बचे हैं। जिनका गेहूं समिति में आना है। इसमें भी सर्वाधिक सोनगढ़ ग्राम के 62 एवं अमोदिया के 61 किसान शेष है। धुलेट के 52, दलपुरा के 41 एवं राजगढ़ के भी 26 किसानों ने अपना गेहूं अभी समिति में नहीं बेचा है। भानगढ़, टीमायची एवं कुमारुंडी के बहुत कम किसान अब बचे हैं। जिनका गेहूं समिति में तुलनाबाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Out of 721 registered farmers, 469 sold more than 25 thousand quintals of wheat, farmers of Sonegarh and Amodia and the rest




2

कलेक्टाेरेट में 900 लीटर खाद्य तेल और 1.25 क्विंटल दिया सूखा मसाला, ताकि मंडी में भाेजन पैकेट बनते रहें

शहर से लेकर ग्रामाें में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदाें की मदद के लिए जन सहास संस्था लाॅकडाउन के पहले दिन से जिला प्रशासन के सहयाेग से मदद करती आ रही, जाे 17 मई तक जारी रहेगी। इसी कड़ी में बुधवार काे संस्था ने खाद्य तेल और सूखे मसाले कृषि उपज मंडी में बन रहे भाेजन पैकेट के लिए कलेक्टाेरेट में दिए गए।


संस्था के द्वारा गरीब असहाय, प्रवासी कामगार मजदूरों के लिए सतत गरीब बस्तियों और गावों में जाकर जरूरतमंदाें तक मदद पहुंचा रहे हैं। सूखे राशन में दाल, चावल, आटा, साबुन, चायपत्ती, सेनेटरी पेड, तेल, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि सामग्री का वितरण किया गया। लॉकडाउन के बाद से सतत आज तक 363 टन सूखा राशन शहर सहित जिले के गांवाें में वितरित किया जा चुका है। कलेक्टर श्रीकांत पांडेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी के आग्रह पर बुधवार काे जन साहस ने 900 लीटर खाद्य तेल और 1.25 क्विंटल सूखा मशाला मंडी प्रशासन की खाना बनाने की सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय में दिया गया। डायरेक्टर आशिफ शेख, थीमेटिक डायरेक्टर करन राठौर, टीम साथी जितेंद्र सुनारतीय व विक्रम अटेडिया उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
900 liters of edible oil and 1.25 quintal of dry seasoning in the collectorate, so that packet packets are made in the market




2

20 दिन में काेराेना के सिर्फ 14 मरीज, वृद्धि दर 0.7% प्रतिदिन, पिछले 17 दिन में काेई माैत नहीं

काेराेना संक्रमण काे लेकर जिले में शुरुआती चिंता अब कम हाेने लगी है। यह लाेगाें के व्यवहार में भी नजर आने लगी है। आंकड़े भी यही बताते हैं कि प्रदेश के अन्य जिलाें में जिस तरह से हालात अचानक बिगड़े हैं, वैसा देवास में फिलहाल नहीं है। एक समय प्रदेश में सर्वाधिक 30% मृत्यु दर देवास की थी, जाे अब घट कर 22% रह गई है।


सबसे अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट 40.6% है, जाे कि इंदाैर, उज्जैन, जबलपुर, धार, रायसेन, मंदसाैर आदि से बेहतर है। भाेपाल, खरगाेन, खंडवा और हाेशंगाबाद का रिकवरी रेट हमसे बेहतर है। एक और अच्छी बात यह है कि पिछले 20 दिनाें में काेराेना के केवल 14 नए मरीज जिले में सामने आए हैं। पिछले 20 दिनाें में काेराेना के मरीजाें की वृद्धि दर 0.7% ही है। 20 दिन पहले जिन जिलाें में ज्यादा मरीज हाे गए थे, उनमें सबसे कम वृद्धि दर हाेशंगाबाद के बाद देवास की ही है।

डाॅ. श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर ने कहा-कंटेनमेंट एरिया भीघट कर 9 रह गए
जिले में 15 लाख लोगों का सर्वे व स्क्रीनिंग कार्य किया जा चुका है। कंटेनमेंट एरिया भी घट कर 9 रह गए है। जिन मरीजों की शुरुआत में मृत्यु हुई है वह कोमोर्बिलिटी के कारण हुई है अर्थात उन्हें कैन्सर, हायपर बीपी या डायबिटीज जैसी बीमारी या 75 वर्ष से अधिक की उम्र आदि कारण रहे हैं।

कृष्णावेणी देसावतु, एसपी ने कहा-शासन की एडवायजरी का पालन करें
कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेना है, इसके लिए यह जरूरी है लोग घर पर रहे और सुरक्षित रहे अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। शासन की एडवायजरी का पालन करेंगे, तब ही हम जीत सकेंगे।

रिकवरी रेट बढ़ने के ये हैं कारण

  • अमलतास हाॅस्पिटल में चेस्ट राेग विशेषज्ञ हाेने से मरीजाें का बेहतर इलाज हाे रहा हैं। जिला अस्पताल में अब बेवजह संदिग्ध मरीज काे नहीं रखा जा रहा, शंका हाेने पर सीधे अमलतास भेज रहे।
  • शुरुआत में अधिकतर काेराेना पाॅजिटिव मरीज 50 साल से ज्यादा के आए थे। अब अधिकतर काेराेना पाॅजिटिव 50 उम्र से कम के आ रहे हैं, जाे रिकवर हाे रहे हैं।
  • इलाज में लगी टीम बेहतर काउंसलिंग कर काेराेना के मरीज काे डरने के बजाय लड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि मरीज मानसिक रूप से मजबूत रहे।
  • कर्फ्यू में काेई ढील नहीं दी। वाहन प्रतिबंधित हाेने से बाजार में लगने वाली भीड़ खत्म, साेशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से।
  • इंदाैर से आने-जाने वाले पहले चाेरी छिपे आसानी से आजा रहे हैं। अब देवास में आने वाले रास्ताें पर चाैकसी कड़ी है।
  • सैंपल लेने के बाद मरीजाें काे हाेम क्वारेंटाइन में रखने के बजाय इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन किया जा रहा, जिससे मरीज इकट्ठे नहीं मिल रहे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सोशल डिस्टेंस से प्रशासक के कैबिन में पास हुआ 75 करोड़ के घाटे का बजट, कोरोना से बचाव के लिए 25 करोड़ का फंड

काेरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार कोनगर निगम का बजट प्रशासक तथा संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने स्वीकृत कर दिया। बजट में 4842 करोड़ की प्रस्तावित आय और 4763 करोड़ का खर्च बताते हुए 75 करोड़ के घाटे का बजट स्वीकृत किया गया। पहली बार एक कैबिन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निगमायुक्त प्रतिभा पाल औरअन्य अधिकारियों की मौजूदगी मेंबजट पास हो गया। बजट में कोरोना को लेकर 25 करोड़ के खर्च का प्रावधान भी रखा गया है। कोई नया कर भी नहीं लगाया गया और न संपत्ति या जलकर में कोई वृद्धि की गई।
कोरोना के कारण अब तक खर्च हुए 4.5 करोड़, 25 करोड़ स्वीकृत
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने भास्कर को बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में निगम अब तक 4.5 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। इसमें जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा सूखा राशन भी शामिल है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन, मास्क, ग्लव्ज, पीपी सूट सहित सभी तरह के खर्च निगम द्वारा वहन किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन को तो प्रस्ताव भेजा गया है, इसके साथ ही शहरी जिम्मेदारी को समझते हुए 25 करोड़ का प्रावधान बजट में रखा गया है। इसके साथ ही राशन और किराना सामग्री वितरण के लिए सात करोड़ की राशि सहित कुल अब तक 12 करोड़ के खर्च की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
एमआर रोड, नदी सफाई और पेयजल पर सबसे ज्यादा फोकस
संभागायुक्त ने बताया इस बजट में सबसे ज्यादा फोकस एमआर रोड, कान्ह, सरस्वती नदी की सफाई पर रखा है। अमृत योजना से मिलने वाले फंड के अलावा अलग से 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसमें 5 एसटीपी प्लांट का निर्माण तथा वहां तक के लिए ड्रैनेज लाइन डालने और नाला टेपिंग का कार्य हो सकेगा। इन पांच एसटीपी के अलावा एक एसटीपी का निर्माण स्मार्ट सिटी तथा एक अन्य का निर्माण निगम से किया जाएगा। पेयजल वितरण लाइन, पेयजल टंकी निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए भी 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा ड्रेनेज लाइन, एसटीपी के मेंटेनेंस, तालाबों के विकास के लिए 242 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी कर उससे 100 मेगावाॅट का सोलर प्लांट जलूद और यशवंत सागर में लगाने की राशि स्वीकृत की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बजट में सबसे ज्यादा फोकस एमआर रोड, कान्ह, सरस्वती नदी की सफाई पर रहा।




2

इंडेक्स हॉस्पिटल से 41 और चोइथराम अस्पताल से 2 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया

शहर के कोविड-19 अस्पतालों से मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो अस्पतालों से 43 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। स्टाफ ने तालीबजाकर उन्हें विदाई दी। सभी ने अपनोंजैसी सेवा करने के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद कहा।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से 41 और चोइथराम अस्पताल से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। खजराना निवासी महजबी बेग बताती हैं कि उनका ट्रीटमेंट बहुत अच्छे से किया गया। अस्पताल के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया। जनता से अपील की कि यदि कोई भी बीमारी के लक्षण आते हैं तो उन्हें छुपाए नहीं तुरंत जांच कराएं। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। मिर्जा मुजफ्फर, दानिश अहमद, नविश मिर्ज़ा ने भी सरकार, प्रशासन एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। वहीं, चोइथराम अस्पताल से मेघा पटेल और मुन्ना कुमार यादव को डिस्चार्ज किया।

अब तक 706 लोग ठीक होकर घर लौटे

6 मईको एक दिन में सबसे ज्यादा 140 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। इसमें अरबिंदो से 100, इंडेक्स से 21, एमटीएच से 6, चोइथराम से 13 मरीज डिस्चार्ज हुए। सात दिन की बच्ची भी अपनी मां इरम (20) के साथ घर लौटी। इरम पॉजिटिव निकलने के बाद से अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थी। 30 अप्रैल को उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके साथ ही अब तक अलग-अलग अस्पतालों से 706 लोग अपने घर लौट चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर अपने घर लौटते लोग।




2

एमआर-3, 5 और 9 के लिए 100 करोड़, नदी सफाई, पानी पर खर्चेंगे 200 करोड़

नगर निगम का बजट शुक्रवार को पेश किया गया। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया बजट में मास्टर प्लान के तहत बनाई जाने वाली सड़कें एमआर-3, 5, 9 और आरई-2 के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। हालांकि यह रोड बेटरमेंट टैक्स प्राप्त कर बनाई जाना हैं, बावजूद सड़कों के लिए निगम बैंक से लोन लेगा। इसका प्रस्ताव पूर्व में ही एमआईसी, निगम परिषद की बैठक में स्वीकृत होकर शासन के पास लंबित है। बजट में सबसे ज्यादा फोकस एमआर रोड, कान्ह, सरस्वती नदी की सफाई पर रखा है।
संभागायुक्त के मुताबिक अमृत योजना से मिलने वाले फंड के अलावा अलग से 100 करोड़ का प्रावधान रखा है। इसमें 5 एसटीपी प्लांट का निर्माण तथा वहां तक के लिए ड्रेनेज लाइन डालने और नाला टेपिंग का कार्य हो सकेगा। इन पांच एसटीपी के अलावा एक एसटीपी का निर्माण स्मार्ट सिटी तथा एक अन्य का निर्माण निगम से किया जाएगा। पेयजल वितरण लाइन, पेयजल टंकी निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए भी 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। ड्रेनेज लाइन, एसटीपी के मेंटेनेंस, तालाबों के विकास के लिए 242 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी कर उससे 100 मेगावाॅट का सोलर प्लांट जलूद और यशवंत सागर में लगाने की राशि स्वीकृत की गई।

अफसरों की बजट बैठक में सोशल डिस्टेंस

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी करने पर भी स्वीकृति दी। सफाई के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन के लिए 48 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।

पीएम आवास योजना... 600 करोड़ में गरीबों के आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 600 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है। इसमें गरीबों के लिए आवास निर्माण के साथ पेयजल, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइन, विद्युतीकरण, उद्यान, पौधारोपण, पहुंच मार्ग और निर्माण स्थल पर आंतरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रावधान किया है।
ये भी फैसले लिए... ट्रैफिक सुधार के लिए 21 करोड़

  • शहरी परिवहन के लिए 20.60 करोड़, स्टॉर्म वाटर लाइन के लिए 5 करोड़, उद्यानों के विकास, निर्माण व संधारण के लिए 93 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
  • स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में सफाई व्यवस्था और आवश्यक उपकरण व संसाधन के लिए राशि 48 करोड़ की स्वीकृत की गई।
  • ट्रैफिक संबंधित सुधार कार्य और रोड डिवाइडर के लिए 21 करोड़ स्वीकृत किए गए। प्रमुख सड़कों और फुटपाथ के लिए 152 करोड़, पुल व ब्रिज बनाने के लिए 51 करोड़ के साथ ही जनकार्य विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य सड़क, स्कूल भवन, श्मशान घाट, कब्रिस्तान निर्माण और मेंटेमेंस के लिए 440 करोड़ स्वीकृत किए गए।
  • सफाई कामगारों के वेतन, पेंशन और संसाधनों के लिए 200 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। उद्यानों में, खेल मैदान में स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस और निर्माण के लिए 98 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
  • कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के मेंटेनेंस और नए निर्माण के लिए 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने नर्मदा जल प्रदाय में बिजली का बिल कम करने के लिए 500 करोड़ के ग्रीन मसाला बांड जारी करने पर भी स्वीकृति दी। सफाई के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन के लिए 48 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।




2

साइलाे केंद्र पर किसानाें की भीड़ इतनी कि 2 किमी तक लगी वाहनों की लाइन

साइलाे स्टील केंद्र पर पिछले दाे दिनाें से किसानाें की भीड़ बढ़ती जा रही है, जाे शुक्रवार काे बढ़ते हुए 2 किमी लंबी लाइन लग गई। हालांकि केंद्र में दिन-रात किसानाें की उपज ताैलने का काम जारी है, जिससे की किसान ज्यादा समय तक लाइन में खड़ा नहीं रहे। केंद्र पर 22 समितियाें के किसानाें के गेहूं तुलाई का काम चल रहा है, बल्क में मैसेज भेजने पर किसान वाहन में उपज लेकर पहुंचने लगे हैं।

इस बार पैदावर अच्छी हाेने से एक किसान 2-3 वाहनाें में गेहूं बेचने के लिए आ रहा है। शुक्रवार काे वाहनाें की लाइन केंद्र से लेकर सियापुरा गांव, मुख्य रास्ते से एबी राेड पर बिस्किट फैक्ट्री के सामने तक लग गई। वाहनाें की लंबी कतार देख पुलिस भी पहुंची, लेकिन साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसान अपने-अपने वाहन पर ही बैठे थे। साइलाे केंद्र में एक वाहन के साथ एक किसान काे अंदर लिया जा रहा है, जिससे संक्रमण फैले नहीं।

उपज ताैलने के लिए दिन-रात केंद्र चालू रखा है
साइलाे स्टील केंद्र के मैनेजर मनीष शुक्ला ने बताया, किसानाें की सहुलियत काे देखते हुए हमने दिन-रात किसानाें की उपज ताैलने के लिए केंद्र चालू रखा है। दाे दिन से किसानाें की भीड़ बड़ने के बाद भी हम रात 10 बजे तक पूरी खरीद कर लेते हैं। एक दिन पहले किसानाें के पास एसएमएस आने पर वह रात में ही अपनी उपज तुलाने के लिए आ जाते, जिनकी तुलाई का कार्य शुरू कर दिया जाता है। सुबह 8 बजे तक किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। साइलाे केंद्र पर एक साड़े बारह हजार मैट्रिक टन का जार फूल हाेकर दूसरा भी आधा भर गया है। अगर इसी तरह से आवक रही ताे केंद्र के चाराे 50 हजार मैट्रिक टन के जार फूल हाे जाएंगे। शुक्रवार काे कंटेनमेंट क्षेत्र की साेसायटियाें के किसानाें काे भी शासन की तरफ से खरीदी के एसएमएस छाेड़े गए हैं। इससे भी भीड़ बढ़ने लगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The crowd of the farmers at the Silai center so that the line of vehicles up to 2 km




2

बैंक में पैसा जमा करने जा रहे मैनेजर काे बाइक सवाराें ने राेककर लूट ली 2.90 लाख रुपए की सिल्लक

क्षेत्र के छड़ाैदा निवासी पेट्राेल पंप के मैनेजर के साथ गत दिवस लूट की बड़ी घटना हाे गई। वह ग्राम गिराेता के आगे स्थित एक पंप से सिल्लक लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दाैरान बीच रास्ते में दाे बाइक सवार बदमाशाें ने उसे रास्ता पूछने के बहाने राेका और आंखाें में मिर्ची झाेंककर 2.90 लाख रूपयाें से भरा बैग लूटकर फरार हाे गए।

यह घटना ग्राम छड़ाैदा निवासी भगवतीप्रसाद पिता निर्भयसिंह नागर के साथ हुई। वह गिराेता स्थित जय अंबे पेट्रोल पंप मैनेजर पद पर कार्यरत है। राेज की तरह वह गत दिवस छडोदा से गिरोता पंप के लिए निकला। वहां से दाेपहर एक बजे करीब पंप की सिल्लक के 2.90 लाख रुपए से भरा बैग लेकर चंद्रावतीगंज स्थित यूको बैंक में उक्त राशि जमा कराने को निकला। इसी दौरान पारदाखेड़ा से अजनारा मार्ग के बीच बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने भगवती की गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान पीछे बैठे एक बदमाश ने भगवती की आंख में मिर्ची झोंक दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वह अपनी आंखें साफ करता उससे पहले ही लुटेरे भाग चुके थे। भगवती ने तुरंत घटना की जानकारी भेरूगढ़ थाना उज्जैन को दी। वहां के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुटे। रात तक सीएसपी अश्विनी नेगी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके उपस्थित थे। उन्हाेंने माैके पर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। लॉकडाउन में दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट का यह पहला मामला है। घटना के बाद आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।


जगह-जगह तलाश शुरू कर दी गई है...
उज्जैन सीएसपी नेगी ने बताया डाॅयल 100 पर लूट की जानकारी मिली थी। दो बदमाशों ने आंखों मिर्ची फेंक कर पेट्राेल पंप मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लूटा था। पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की गई है। क्षेत्र में चेकिंग व जगह-जगह तलाश भी की जा रही है। फरियादी व अन्य लाेगाें से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The biker of the manager who is going to deposit money in the bank robbed him of Rs 2.90 lakh




2

पाॅजिटिव मरीज के परिवार की एक और महिला संक्रमित, धामनाेद-धरमपुरी में हाईरिस्क के 21 लाेग चिह्नित किए

धार में एक और महिला संक्रमित पाई गई है। गुरुवार की रात में आई रिपाेर्ट में डेहरी की महिला काे संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि डेहरी की यह महिला पहले से क्वारेंटाइन में है। धार में अब पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या 79 हाे गई है। शुक्रवार काे धार से 6 लाेगाें के रिपीट सैंपल भेजे गए हैं, इनमें आइसाेलेशन सेंटर महाजन अस्पताल में भर्ती छह लाेग शामिल हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 34 लाेगाें की स्क्रीनिंग की। इधर जिला अस्पताल में प्रसूति के लिए आई महिला के ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने मामला भी सामने आया है। सिविल सर्जन ने जांच दल गठित किया है।


30 सैंपल भेजे हैं 6 रिपीट सैंपल भी, 34 लाेगाें की स्क्रीनिंग की
डाॅ. अनिल वर्मा के अनुसार शुक्रवार काे 30 सैंपल भेजे गए हैं। इसमें आइसाेलेशन सेंटर में भर्ती 6 लाेगाें के रिपीट सैंपल भी लिए गए हैं। इधर जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. संजय भंडारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेतपुरा में स्क्रीनिंग की। यहां 34 लाेगाें के स्वास्थ्य की जांच की गई है। सभी नार्मल पाए गए।

रिपोर्ट देरी से आने के कारण लाेगाें काे अधिक समय तक क्वारेंटाइन सेंटर में ही रहना पड़ा
कुक्षी के पाॅजिटिव पाए गए परिवार के चार लाेगाें की निगेटिव रिपाेर्ट 2 मई काे आ गई थी, लेकिन इसका पता रिपाेर्ट देरी से मिलने के कारण शुक्रवार 8 मई को चला। रिपोर्ट देरी से आने के कारण लाेगाें काे अधिक समय तक क्वारेंटाइन सेंटर में ही रहना पड़ा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद एसडीएम बीएस कलेश, तहसीलदार सुनील डावर, बीएमओ डॉ. नरेंद्र पवैया क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचे। निगेटिव रिपाेर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया। अब इन्हे अगले 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहना होगा। सिविल सर्जन डाॅ. अनिल वर्मा के अनुसार कुक्षी के पाॅजिटिव पाए गए युवक का स्वस्थ भी अब ठीक है। उसकी दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

सीजर ऑपरेशन के बदले में मांगे पैसे, हाेगी जांच
जिला अस्पताल में गुरुवार की रात में एक रेवाबाई नाम की महिला काे जिले के गांव से प्रसूति के लिए लाया गया था। महिला के सीजर ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने की शिकायत सिविल सर्जन काे की गई। मामले में सिविल सर्जन डाॅ. अनिल वर्मा का कहना है कि सूचना मिली थी कि मैटरनिटी विभाग में किसी ने पैसे लिए हैं। जांच दल गठित किया है। गुरुवार की रात में महिला का सीजर कर प्रसूति कराई गई है। अस्पताल में सभी जगह पर पाेस्टर भी लगवाए जा रहे हैं कि काेई किसी काे पैसे न दें यदि काेई पैसे मांगता है ताे सिविल सर्जन काे बताएं।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Another woman in the family of a positive patient was infected, marked 21 lags of hirsch in Dhamnade-Dharampuri




2

Class of 2020 graduates with 'robot ceremony'

Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more.




2

किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे; राज्य में पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होगा

मुंबई.उद्धव सरकार का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में पेश किया। बजट में किसानों और युवाओं पर फोकस रखा गया।किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया गया है।राज्य की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80% आरक्षण देने की घोषणा भी की गई है।इसके लिए कानून बनाया जाएगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल में एक रुपए का वैट बढ़ाया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल एक रुपएमहंगा होगा। इस फैसले सेराज्य को 1800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

किसानों को सब्सिडी भी देगी सरकार

राज्य की गठबंधन सरकार (शिवसेना-कांग्रेस और राकांपा) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सितंबर 2019 तक कर्ज लेने वालेसभी किसानों का दोलाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। इसके अलावा जिन किसानों काकर्ज दो लाख से ज्यादा है,उन्हेंसरकार दो लाख की सब्सिडी देगी। जिन किसानों ने 2018-19 में कर्जलिया है और नियमित तौर पर अपनी किस्त भर रहे हैं, उन्हें 50 हजार रुपए का इंसेटिव दिया जाएगा। नागपुर में एनर्जी पार्क बनेगा। इससे कृषि के लिए दिन में बिजली दी जाएगी।

5 लाख युवाओं का रोजगार देने का लक्ष्य

बजट में मुख्यमंत्री रोजगार योजना शुरू करने का भी ऐलान किया है। इसमें प्रदेश के 10 वीं पास तक के युवक-युवतियोंको कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने अगले5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।शिक्षा के क्षेत्र के लिए सरकार ने 6 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है। परिवहन विभाग में 1600नई बसों को शामिल करने की घोषणा की गई है। येबसेंवाई-फाई से लैस होगी। साथ ही, घर से 50 किमी की दूरी पर डायलिसिस सुविधा स्थापित करने के लक्ष्य के तहत 75 डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे।विधायकों का लोकल एरिया डेवलपमेंटका फंड 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है।महिलारोजगार को बढ़ावा देने के लिएमहिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की सरकार की तरफ सेखरीदारी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुंबई-बेंगलुरुकॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु

मुंबई-गोवा हाईवे के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।यह सिर्फ भूमि अधिग्रहण के लिए है। मुंबई-बेंगलुरुकॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु.का फंड दिया गया है।पूर्व मुख्यमंत्रीकी स्मृति में शंकरराव चव्हाण स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।वर्ली में पर्यटन केंद्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। वर्ली आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है।महिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की खरीदारी सरकार की ओर से होगी।

हर जिले में बनेगा एक महिला पुलिस थाना

प्रदेश में महिला सुरक्षा को देखते हुए हर जिले में एक महिला थाना बनाया जाएगा। हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए जाएंगे।पुणे के बालेवाड़ी में अन्तराष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। सरकार ने अब अपना पूरा पैसा प्राइवेट की बजाए सरकारी बैंकों में ही जमा करने की बात भी कही है।

बजट भाषण में पढ़ी हरिवंश राय बच्चन की एक कविता
बजट भाषण के बीच वित्त मंत्री ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की एक लाइन पढ़ी- ‘असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो; क्या कमी रह गयी है उसे देखो और सुधार करो।’इसके बाद सदन में मौजूद सभी पक्षों के विधायकों ने जमकर तालियां बजाईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Uddhav Thackeray Maharashtra Budget 2020 Live | Uddhav Thackeray Maharashtra Budget 2020 Live Today Latest News and Updates On Maharashtra Finance Minister Ajit Pawar Announcement
बजट पेश करने से पहले अजित पवार और उद्धव ठाकरे शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन किया।




2

उद्धव सरकार ने दी 2,500 करोड़ रुपए की टैक्स राहत, वहीं 1,800 करोड़ रुपए वसूलने की व्यवस्था भी बनाई

मुंबई(विनोद यादव).उद्धव सरकार ने अपने पहले बजट में 2,500 करोड़ रुपए का टैक्स रिलीफ जनता को दिया है। हालांकि पेट्रोल-डीजल पर एक रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त कर लगाकर 1,800 करोड़ रुपए वसूलने की व्यवस्था भी बजट में की है

9,511 करोड़ रुपए का घाटे का बजट पेश

विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने और विधान परिषद में वित्त राज्यमंत्री शंभूराजे देसाई ने वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। जिसमें 9,511 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मार्च में समाप्त हो रहे चालू आर्थिक वर्ष 2019-20 में महाराष्ट्र का राजस्व घाटा 31,443 करोड़ रुपए रहने वाला है। राज्य सरकार ने 2020-21 में 3,47,457 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने, 3,56,968 करोड़ रुपए का राजस्व खर्च और54,618 करोड़ रुपए के राजकोषीय घाटे का अनुमान व्यक्त किया गया है।

एक हाथ दिया दूसरे हाथ लिया

महाराष्ट्र सरकार ने औद्योगीकरण इस्तेमाल की बिजली पर मौजूदा शुल्क को 97.5 फीसदी कर दिया है। इससे सरकारी तिजोरी पर 700 करोड़ रुपए का बोझ पड़ने वाला है। इसी तरह मुंबई के एमएमआर रिजन, पुणे के पिंपरी-चिंजवड और नागपुर मनपा क्षेत्र में मुद्रांक शुल्क व अन्य कार्यों पर लगने वाले कर को दो साल के लिए एक फीसदी घटा दिया गया है। इससे सरकार को 1,800 करोड़ रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ेगा। इस तरह ठाकरे सरकार ने अपने पहले बजट में 2,500 करोड़ रुपए का टैक्स रिलीफ दिया है। मगर दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर एक रुपए का अतिरिक्त कर लगाया गया है। जिससे 1,800 करोड़ रुपए का सालाना राजस्व मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति..


राजस्व प्राप्ति :- 3,47,457 करोड़
राजस्व खर्च :- 3,56,968 करोड़
राजस्व घाटा :- 9,510.71 करोड़
राजकोषी घाटा :- 54,618.38 करोड़
महाराष्ट्र पर कर्ज :- 5,20,717 करोड़(2019-20 में राज्य पर 4,64,020 करोड़ का कर्ज था।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधानसभा में बजट भाषण करते हुए वित्त मंत्री अजित पवार।




2

मिलावटी दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार, 271 लीटर दूध बरामद

मुंबई. क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने सहार गॉव में पैकेट के दूध में मिलावट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये नामी कंपनियों के पैकेट वाले दूध में शुद्ध दूध निकालकर उसमें मिलावटी दूध मिलाते थे। इस दूध को होटल्स, रेस्टोरेंट और चाय की दुकान पर सप्लाई करते थे। इनके पास से दो ब्रांडेड कंपनी के 271 लीटर मिलावटी दूध भी जब्त हुआ है।

मामले की जांच करने वाले डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि अंधेरी पूर्व के सहारगांव में दो घरों पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद दूषित दूध की कीमत साढ़े 10 हजार के आसपास है। इनके पास से भारी मात्र में पेंट, केमिकल और चूना बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि इनके द्वारा तैयार दूध जहरीला भी होता था।

पुलिस को संदेह है कि इनके गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिसमें होटल या रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जांच में सामने आया है ये पेंट, केमिकल का इस्तेमाल कर इस दूध जो बनाते थे।




2

कोरोना का असर, राज्य के महाविद्यालयों में 20 मार्च तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

मुंबई. कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश के महाविद्यालयों में 20 मार्च तक सार्वजनिक कार्यक्रम और स्नेह सम्मेलन आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी। सामंत ने कहा कि कोरोना वायरस का फैलाव कहीं पर न हो इसलिए ऐहतियातन यह फैसला किया गया है।महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के पांच केस सामने आ चुके हैं।सभी पुणे के नायडू हॉस्पिटल में भर्ती हैं और जांच जारी है।

सामंत ने कहा कि काफी महाविद्यालयों में स्नेह सम्मेलन का आयोजन हो चुका है। लेकिन कई महाविद्यालयों में सार्वजनिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह सम्मेलन का आयोजन बाकी है ऐसे जगहों पर 20 मार्च तक किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन कार्यक्रमों को स्थगति करके बाद में इसका आयोजन किया जा सकता है। इस बारे में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से परिपत्र जारी किया जाएगा।

चिकन से कोरोना वायरस नहीं फैलता-केदार
प्रदेश के पशुसंवर्धन मंत्री सुनील केदार ने कहा कि चिकन खाने से कोरोना वायरस फैलने के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही है जो कि एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस चिकन से नहीं फैलता है। केंद्र और राज्य सरकार ने यह बात स्पष्ट की है। इसलिए लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में चिकन उद्योग को काफी नुकसान हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।




2

शनिवार को समाप्त हो जाएगा महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र, पहले 20 मार्च तक चलने वाला था

मुंबई. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य विधानसभा के जारी बजट सत्र को समय से पहले यानि14 मार्च को ही खत्म कर दिया जाएगा। 24 फरवरी से शुरू हुआ सत्र 20 मार्च तक चलने वाला था। देश में कोरोना के 73 और महाराष्ट्र में 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, गुरुवार को सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से बताया गया कि की हालत स्थिर है।

राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने बजट सत्र समयपूर्व खत्म करने के कार्य मंत्रणा समिति के फैसले की घोषणा विधानसभा में की। इस बाबत सदन में एक प्रस्ताव रखा गया था जिसे सदस्यों ने मंजूरी दी। परब ने कहा कि छह मार्च को पेश किया गया राज्य का बजट और विनियोग विधेयक शनिवार को पारित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, 'लोगों की सेहत अधिक आवश्यक है और विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाना चाहिए।'

कोरोना का नकली टीका लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में ग्रामीणों को कोरोना वायरस का नकली टीका लगाने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीड की रहने वाली राधा रामनाथ सामसे, सीमा कृष्णा अंढाले और संगीता राजेन्द्र अवहाड को बधुवार को गिरफ्तार किया गया। वे खुद को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी बताती थीं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों अम्बद तहसील के पिपलगांव के लोगों से मिली और उन्हें कोरोना वायरस से बचाने वाला नकली टीका लगाया। अधिकारी ने बताया कि कुछ गांववालों ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महादेव मुंडे को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। बताया गया है कि आरोपियों के पास बरामद किए गए नकली टीके और बोतलें राज्य स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दी गई हैं। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्य का बजट सत्र 20 मार्च तक चलने वाला था-फाइल फोटो




2

राकांपा प्रमुख शरद पवार के पास 32.73 करोड़ की संपत्ति, 6 साल में 60 लाख रुपए की हुई बढ़ोतरी

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की संपत्तिपिछले छह साल में 60 लाख रुपये बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी बुधवार को शरद पवार द्वारा 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए दायर शपथपत्र के माध्यम से सामने आई है।

पवार पर एक करोड़ की देनदारी
अपने शपथपत्र में पवार ने एक करोड़ रुपए की देनदारी की भी घोषणा की है जो उनके भतीजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और पोते पार्थ पवार से शेयर स्थानांतरण के बदले में अग्रिम राशि के तौर पर मिले हैं। 2014 के राज्यसभा चुनाव में पवार ने 20,47,99,970.41 रुपए की चल संपत्ति और 11,65,16,290 की अचल संपत्ति समेत कुल 32.13 करोड़ रुपएकी कुल संपत्ति की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय पवार ने किसी भी देनदारी का उल्लेख नहीं किया था।


पवार के पास कुल 32.73 करोड़ की संपत्ति
बुधवार को दाखिल शपथपत्र के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने 25,21,33,329 रुपएकी चल संपत्ति और 7,52,33,941 रुपएकी अचल संपत्ति समेत कुल 32.73 करोड़ रुपएकी कुल संपत्ति घोषित की है। बुधवार को दाखिल शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को सुनेत्रा पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपएमिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख हैं शरद पवार-फाइल फोटो




2

पिंपरी चिंचवाड़ में मिले कोरोना के 3 मरीज, राज्यभर में अब तक 12 इससे पीड़ित

पुणे. शहर से सटे जिले पिंपरी चिंचवाड़ में भी कोरोना वायरस के तीन मरीज मिले हैं। पांच संदिग्ध मरीजों को मंगलवार को महानगर पालिका के वाईसीएम हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनकी जांच के सैंपल पुणे एनआईवी लैब में भेजे गए थे, जिसमें से तीन मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ऐसे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

पुणे की बात करें तो यहां एक अन्य मरीज के बारे में गुरुवार को पता चला। अब तक पुणे और पिंपरी के 9 मरीजों में यह वायरस पाया गया है। सभी का नायडू हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वहीं मुंबई में 2 और नागपुर में 1 मामला इससे जुड़ा सामने आया है।

31 मरीजों का लिया जा रहा फॉलोअप

मनपा के अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन सालवे ने इसकी पुष्टि की है। मनपा स्वास्थ्य विभाग की ओर से चीन व दूसरे देशों से आये पिंपरी चिंचवड़ शहर के 31 यात्रियों का फालोअप लिया जा रहा है। 20 यात्रियों के फॉलोअप के 15 दिन पूरे हो चुके हैं। जबकि पांच संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा था।

शहर में आपदा प्रबंधन शिष्टाचार कानून लागू
पुणे में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से पूरे जिले में आपदा प्रबंधन शिष्टाचार कानून लागू कर दिया गया है। इसका अनुपालन सभी शहरवासियों को करना जरूरी व अनिवार्य है। कोरोना के मरीजों के लिए मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल में महिला व पुरुष मरीजों के लिए 5-5 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां दो वेंटिलेटर भी अलग से उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही भोसरी में मनपा के नए अस्पताल में 40 बेड्स का करोनो आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। शहर के 7 अन्यनिजी अस्पतालों में 48 आइसोलेशन बेड्स और7 वेंटिलेटर तैयार रखे गए हैं।

डॉक्टरों से मांगी गई रिपोर्ट
कोरोना के बारे में जानकारी देने के लिए अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी, महिला चिकित्सा अधिकारी, सभी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को समन्वयक के तौर पर नियुक्त किया गया है। मनपा की ओर से निजी डॉक्टरों व उनके संगठनों को आगाह किया गया है कि 6 फरवरी को जिन देशों में कोरोना का संक्रमण फैला, उन देशों से आये मरीजों के बारे में मनपा को ईमेल के जरिए सूचित करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो




2

कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 26 रोगी महाराष्ट्र में, देश में 90 के पार पहुंचा आंकड़ा

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के दो और मामले सामने आएहैं। दोनों महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 22 हो गई है। इस हिसाब से महाराष्ट्र देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितहैं। यवतमाल के जिलाधिकारी एमडी सिंह ने बताया कि दोनों संक्रमितोंको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

राज्य में कहां-कहां कोरोना के मरीज
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक- 10 पुणे से, 5 मुंबई,4 नागपुर, 2 यवतमाल से तथा एक-एक ठाणे, कमोठे, नवी मुंबई, कल्याण और अहमदनगर से लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। शुक्रवार शाम तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी।

सभी स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं जारी रहेंगी

महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्‌टी करने का आदेश दिया है। 10वीं, 12वीं और यूनिवर्सिटी की परीक्षा अपने शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी।

मनसे ने गुडी पड़वा रैली को रद्द किया
कोरोनावायरस के प्रकोपको देखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 25 मार्च को राज्य के अलग-अलग इलाकों में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया है। हालांकि, पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा था कि सरकार लोगों में कोरोना का डर फैला रही है।

कई शहरों में सार्वजिनक स्थल बंद
कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 30 मार्च तक सिनेमा थिएटरों, जिमखानों, स्विमिंग पूल और पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, जहां परीक्षा चल रही हैं वहां स्कूलों को खोला जाएगा।

एमसीए ने सभी मैच 31 मार्च तक किए स्थगित
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के हालात को देखते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने सभी मैच 31 मार्च तक निलंबित करने का फैसला किया। शहर की क्रिकेट संस्था की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा- 'मुंबई क्रिकेट संघ ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए 14 से 31 मार्च 2020 के बीच होने वाले सभी मैचों को अपने सारे क्रिकेट मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Mumbai Nagpur | Coronavirus Corona COVID-19 Outbreak Maharashtra Mumbai Yavatmal Nagpur Pune Ahmednagar Cases Today Latest News Updates




2

200 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर बंद, उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती के दर्शन पर रोक

मुंबई. कोरोनावायरस का खतरा अब भगवान और भक्त के बीच भी दूरियां बढ़ा रहा है। 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने भी उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि मंदिरों में भीड़ को कम करें। ट्रस्ट की बैठक के बाद सिद्धि विनायक मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया। 19 नवंबर 1801 में बनकर तैयार हुआ यह मंदिर करीब 200 साल में पहली बार इस तरह से बंद हुआ है।

दगड़ूसेठ गणेश मंदिर और तुलजा भवानी मंदिर: पुणे के श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणेश मंदिर को17 मार्च से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले मंदिर में दर्शन से पहले भक्तों के हाथों का सैनिटाइजेशन अनिवार्य कर दिया गया था। भक्तों को मास्क पहनकर आने का निर्देश भी मंदिर प्रशासन की ओर से दिया गया था।ओस्मानाबाद के तुलजा भवानी मंदिर में भी 31 मार्च तक भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

बेलूर मठ: रामकृष्ण मठ के मुख्यालय कोलकाता के बेलूर मठ में सभाओं पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा प्रसाद वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक मुख्य मंदिर में ज्यादा भीड़ जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है।

जगन्नाथ मंदिर, पीतांबरा पीठ: जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने 12वीं सदी के मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए नियमावली जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान मास्क पहनना होगा और लगातार हाथ धुलने होंगे। उन्हें अपने नाक, कान और आंख छूने से बचना होगा। भक्तों को कतारों में खड़े होने और करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में भी दर्शन रोकने का फैसला किया गया है। पीतांबरा पीठ में 18 मार्च से 5 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन मंगलवार से नहीं होंगे:मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने कोरोनावायरस के चलते कुछ दिन के लिए बालाजी के दर्शन बंद कर दिए हैं। सोमवार को हुई बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर: कोरोना संक्रमण के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद पर असर पड़ा है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को पूजा के दौरान हाथ धुलने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। यहां भगवानों को भी मास्क पहनाया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर।

महाकाल मंदिर: यहां होने वाली भस्मारती में आम लोगों के प्रवेश पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया गया है। वीआईपी श्रद्धालुओं को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरती में केवल पुजारी ही मौजूद रहेंगे। उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

इन मंदिरों में पहले ही प्रतिबंध: वैष्णो देवी मंदिर प्रशासन ने एनआरआई, विदेशी नागरिकों और हाल में विदेशों से लौटे भारतीयों से अपील की है कि वे मंदिर में आने से पहले 28 दिन आइसोलेशन में बिताएं। शिर्डी में साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने भक्तों से फिलहाल दर्शनों के लिए ना आने की अपील की है। स्वामी नारायण मंदिर ने दुनियाभर के अपने मंदिरों में बड़े आयोजन रोक दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिद्धि विनायक मंदिर के अलावा देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में भी प्रशासन ने प्रतिबंध लागू किए हैं।




2

कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हुई, अब तक 800 लोगों का हुआ टेस्ट; सबसे ज्यादा पुणे में 18 मामले

मुंबई. राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम 5 बजे तक यहां 42 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला पुणे से आया है, यहां एक महिला में देर रात कोरोना संक्रमणकी पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका इलाज नायर हॉस्पिटल में जारी है। अब तक पुणेमें सबसे ज्यादा 18 मामले (9 पुणे और 10 पिंपरी) सामने आ चुके हैं।

सिर्फ 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी आएंगे दफ्तर

महाराष्ट्र में कोरोनावाइरस संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी कार्यालयों में अब 50 प्रतिशत ही कर्मचारियों को आने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके साथ ही रेलवे, सरकारी व प्राइवेट बसों और मेट्रो जैसे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को भी महज 50 फीसदी यात्री क्षमता से चलाने का प्रयत्न करने का निर्देश जारी किया है।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई मनपा की बेस्ट परिवहन बसों में खड़े होकर यात्रा करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं बस के भीतर भी यात्रियों को दूर-दूर बैठने की सूचना अब दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वाइरस के प्रभाव को रोकने के लिए उसे फैलने से रोकना बेहद जरूरी है। यह सिर्फ भीड़ नियंत्रित करके ही संभव है। इसके लिए कुछ ऐतियातन कदम उठाने जरूरी हैं।

मुंबई में अब दुकानें अलग-अलग समय पर खुलेंगीः-

मुंबई में कोरोनावाइरस संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है। जिसकी वजह से राज्य सरकार ने मुंबई सहित कुछ प्रमुख शहरों में दुकाने सुबह के वक्त अलग-अलग समय पर खोलने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा बाजार और भीड़-भाड़ वाले रास्तों को एक दिन बंद और एक दिन खुला रखने या फिर समय में बदलाव कर संचालित करने का विचार चल रहा है।

महारष्ट्र में खुलेंगी 8 जांच लैब
पुणे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,'राज्य में राज्य में 8 स्थानों पर जांच के लिए लैब का निर्माण किया जाएगा। राज्य में अभी तक 42 मामले सामने आये हैं। मुंबई में बी.जे मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना पीड़ितों को उपचार के लिए रखा जाएगा। धुले, औरंगाबाद, सांगली और सोलापुर में भी जांच लैब खोली जाएगी। यहां एनआईवी की सहायता से मरीजों की जांच की जायेगी।

पुणे में कहां, कितने मरीज एडमिट
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पुणे के नायडू हॉस्पिटल में 8 पेशेंट और 22 सस्पेक्टेड एडमिट हैं। वहीं वाईसीएम हॉस्पिटल में 10 पेशेंट और 11 सस्पेक्टेड एडमिट हैं। शहर के सरकारी ऑफिस में सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों को बुलाया जा रहा है। पुणे की सभी आईटी कंपनियों में ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।

राज्य में कहां-कितने मामले
कोरोना के पिंपरी- 10,पुणे- 8,मुंबई- 7,नागपुर-4,नवी मुंबई-3,यवतमाल-3,कल्याण-3,ठाणे-1,औरंगाबाद-1,अहमदनगर-1,रायगढ़-1 मामले सामने आ चुके हैं।

पुणे के सभी बार और शराबखाने 31 मार्च तक रहेंगे बंद
कोरोना के फैलाव को देखते हुए पुणे के जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने आदेश दिया है कि पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ के सभी बार और शराबखाने बुधवार शाम से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। बता दें कि 18 से 20 मार्च तक शहर के सभी होटल्स और बार को बंद रखने का स्वैक्षिक निर्णय पुणे होटल and रेस्ट्रोरेंट एसोसिएशन की ओर से लिया गया है।

अब तक 800 लोगों का टेस्ट हुआ
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया- ‘हम ने अब तक 800 लोगों का टेस्ट किया, जिसमें से 42 लोग पॉजिटिव मिले हैं। हमने चार शहरों में लैब शुरू की है। राज्य में अब तक 760 लोगों का टेस्ट निगेटिव रहा है। विदेश से आने वाले उन्हीं लोगों का टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें कोरोना जैसे लक्षण हैं। मैं आज नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट, पुणे जा रहा हूं। इस मामले को लेकर वहां के वैज्ञानिकों से बात करूंगा।’

पुणे में 584 बसों को रद्द किया गया
पुणे में 1714 बसों में से 584 सिटी बसों को अगले आदेश तक रद्द करने का फैसला पुणे महानगर पालिका की ओर से लिया गया है। महाराष्ट्र में यह पहली बार है जब किसी शहर में सरकारी बसों को रद्द किया गया है।

मुंबई में सड़क पर थूकने पर 1000 रुपए जुर्माना
बृहन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोरोना से निपटने के लिए एक कड़ा कदम उठाया है। अब मुंबई में सड़कों पर या किसी भी सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 1000 रुपएका जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए मार्शल सड़कों पर निगरानी रखेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस शख्स का बेटा और पत्नी भी कोविड 19 से संक्रमित है।

कोई भी सरकारी ऑफिस नहीं हुआ बंद
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के लेकर उद्धव सरकार कैबिनेट की मंगलवार बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ कि फिलहाल किसी भी सरकारी ऑफिस की छुट्टी नहीं की जाएगी और न ही कोई बस या लोकल ट्रेन रोकी जाएगी। हालांकि, सीएम ने यह कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि सिर्फ 50 फीसदी लोग ही ऑफिसों में काम करने जाएं। ठाकरे ने कहा- ‘मुंबई में सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को बंद नहीं किया जाएगा। अगर लोगों ने संयम नहीं बरता और गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं किया तो हम कड़े फैसले लेने पर बाध्य हो जाएंगे।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Mumbai Pune | Coronavirus Maharashtra Today Total Case Updates; Mumbai Pune Nagpur Corona Covid-19 Positive Cases Death Toll




2

31 मार्च तक खाड़ी देशों से मुंबई आने वाले हैं 26 हजार लोग, कई जगह हुआ क्वारंटाइन सेंटर का निर्माण

मुंबई. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य में 47 मरीज कोरोना से पीड़ित हैं। गुरुवार को दो नए मामले मुंबई और उल्हासनगर से सामने आये हैं। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। स्कूल-कॉलेज को बंद करने से लेकर सरकारी कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत तक के कदम उठाए गए हैं। इस बीच राज्य सरकार पर आने वाले समय में एक बड़ी चुनौती सामने आने वाली है। 19 मार्च से 31 मार्च तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत और ओमान जैसे खाड़ी देशों से तकरीबन 26 हजार लोग मुंबई आने वाले हैं। इन सभी को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखना अनिवार्य है।

इन जगहों पर लोगों को रखने की है तैयारी
महाराष्ट्र में अब तक दुबई से आने वाले 16 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है। इसलिए खाड़ी देशों से आने वाले लोगों के लिए बीएमसी ने पवई में एक नवनिर्मित इंजीनियरिंग ट्रेनिंग सेंटर को क्वारंटाइन सेंटर में बदल दिया है। इसके अलावा, मरोल में सेवन हिल्स हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है। पोवई वाले क्वारंटाइन सेंटर में कई कॉन्फ्रेंस रूम हैं जहां कुछ सौ बेड लगाए जा चुके हैं और काफी जगह बची हुई है। नगरपालिका अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

मीरा-भाईंदर में भी बनेगा 100 क्वारंटाइन कक्ष
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मीरा-भाईंदर महानगरपालिका 100 बेड का क्वारंटाइन कक्ष बनाएगी। ये कक्ष भाईंदर पूर्व के इंद्रलोक क्षेत्र में बनाए जाएंगे। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने बताया कि अब तक मीरा-भाईंदर में 85 संदिग्धों की पहचान हुई है, जिनमें से 25 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आयुक्त ने बताया कि अब भी 60 लोगों को घर में ही रहने (होम क्वारंटाइन) किया गया है।


क्वारंटाइन कक्ष में होंगी सारी सुविधाएं
आयुक्त ने बताया कि क्वारंटाइन कक्ष में सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि यहां कोरोना के संदिग्धों के लिए टीवी, मैगजीन, न्यूजपेपर और 24 घंटे डॉक्टर की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान होने वाला सारा खर्च प्रशासन वहन करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26 thousand people coming to Mumbai from Gulf countries by 31 March, Quarantine Center built in many places




2

राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 52 हुई, मुंबई की रफ्तार पर लगा ब्रेक, पुणे में भी आज सभी दुकानें, होटल्स और रेस्टोरेंट बंद

पुणे/मुंबई. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 52 तक पहुंच गई है। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक यहां पांच नए मामले सामने आये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पांच कोरोना पीड़ित डिस्चार्ज होने की स्टेज पर हैं। अभी इनके कुछ और टेस्ट बाकी हैं।उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर जैसे बड़े शहरों में आने वाले दिनों में कठोर नियम लागू करने की जरुरत है।सबसे ज्यादा मामले पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में सामने आये हैं। जिसे देखते हुए शहर के 82 व्यापारिक संगठनों ने आज(शुक्रवार) शहर की सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल्स और रेस्टोरेंट को बंद करने का निर्णय लिया है।

वहीं, मुंबई में आज से सभी एसी लोकल ट्रेन बंद हैं। सामान्य लोकल ट्रेन में भी भीड़ 30 प्रतिशत कम हुई है। मुंबई के अस्पतालों की ओपीडी में जहां भीड़ कम हो रही है, वहीं कई अस्पताल गैर जरूरी सर्जरी की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं। बीएमसी ने प्राइवेट कंपनियों को केवल 50 प्रतिशत स्टाफ ही ऑफिस में रखने का निर्देश दिया है।

दादर और ठाणे में सभी दुकाने बंद
कोरोना के प्रसार को देखते हुए दादर व्यापारी संघ ने आज सभी दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह बंदी 25 मार्च तक जारी रहेगी। इसके अलावा ठाणे में भी सभी दुकानों और नासिक में सभी सर्राफा दुकानों को बंद रखने का निर्णय विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से लिया गया है।

एसी लोकल ट्रेन बंद
मुंबई लोकल से हर दिन सफर करने वाले औसतन 78 लाख यात्रियों की संख्या घटकर 55-60 लाख रह गई है। मुंबई की 16 एसी लोकल ट्रेन को सेवा से हटा लिया गया है। बेस्ट बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

रेस्टोरेंट बंद, शराब की दुकानें खुली
इससे पहले गुरुवार को पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने शहर की सभी पान और रेस्टोरेंट अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। शहर में इस समय 3000 से ज्यादा छोटे और बड़े रेस्तरां हैं। इसके अलावा शहर के सभी वीडियो पार्लर और लाटरी सेंटर भी बंद रहेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने शहर में शराब और बियर की दुकानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। इसपर आगे निर्णय लिया जाएगा।

मुंबई की रफ्तार को भी लगा ब्रेक
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। 24 घंटे चलने वाली जिस मुंबई को आतंकी घटनाएं या तेज बारिश भी नहीं रोक सकी, उसकी रफ्तार पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। कोरोना के डर और सरकार की ओर से उठाए गए ऐहतियाती कदमों का व्यापक असर देखने को मिला है। सड़कों से ट्रैफिक गायब है। अधिकांश दुकानों के शटर डाउन हैं। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। फिल्मों की शूटिंग रुक चुकी है। लोग जरूरी काम-काज के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। डब्बेवावालों ने भी 31 मार्च तक काम बंद कर दिया है।

एनडीए में सभी कार्यक्रम रद्द
कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने बड़े पैमाने पर लोगों के इकट्ठा होने, अतिथि व्याख्यान, अभियानों और अन्य सामूहिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया है।

करोना के खिलाफ युद्ध है: उद्धव
महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह ‘वायरस के विरुद्ध युद्ध’ है, हम डर कर या घबरा कर नहीं, बल्कि संकल्पबद्ध होकर ही इससे निपट सकते हैं। लोग घबराएं नहीं, बस अफवाहों से बचें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। सार्वजनिक वाहनों में भीड़ कम हुई है, लेकिन यह पूरी तरह खत्म होनी चाहिए। हम सार्वजनिक परिवहन को बंद करने का बड़ा कदम नहीं उठाना चाहते, लेकिन गैर जरूरी यात्राएं बंद होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mumbai Pune Coronavirus Outbreak Live | Corona Virus Cases in Maharashtra Nashik Nagpur (COVID-19) Cases Death Toll Latest Today News and Updates




2

महाराष्ट्र में पुणे, मुंबई समेत चार शहरों में प्राइवेट ऑफिस और दुकानें बंद; 25% राज्य कर्मचारी ही काम करेंगे

मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना से बचाव के लिए कहा है कि अब सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 25 प्रतिशत कर्मचारी ही काम करेंगे। उद्धव ने यह भी ऐलान किया है कि पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नागपुर और मुंबई एमएमआरडीए(मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण)में आवश्यक सेवाओं(किराना, मेडिकल, फल-सब्जी और दूध)को छोड़कर सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानो और प्राइवेट कंपनियों को 31 मार्च तक बंद किया जारहा है।यह फैसला भीड़ कम करने के लिए लिया गया है।

राज्य में अब तक 52 मामले

शुक्रवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोरोना के 52 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पुणे और मुंबई के हॉस्पिटल्स में भर्ती 8 कोरोना पीड़ित की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार की दी है।

बस और ट्रेन पर नहीं रोक

उन्होंने कहा,'लोग मांग कर रहे हैं कि रेलवे बंद करें, बस बंद करें, लेकिन मैं आपको बता दूं कि ये मुंबई की लाइफलाइन है और अगर इन्हें पूरी तरह से बंद कर मुश्किल है। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी जो इसके बचाव में लगे हुए हैं। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।'

प्राइवेट कंपनियों से सैलरी नहीं काटने को कहा
सीएम उद्धव ठाकरे ने प्राइवेट कंपनियों से आग्रह किया है कि जो कर्मचारी ऑफिस नहीं आ रहे हैं उनकी सैलरी नहीं काटी जाए। उन्होंने कोरोना को देखते हुए दुकानों को बंद करने के फैसले का स्वागत किया है।

कोरोना पर बनाई शार्ट फिल्म रिलीज की
सीएम ने कोरोना पर बनाई एक शार्ट फिल्म रिलीज की है। यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है, ज्सिमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर कपूर, आल्या भट्टा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत कई नामचीन लोग हैं।

पहली से 8वीं तक की परीक्षाओं को रद्द किए गया

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र बोर्ड के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की परीक्षा को अगले आदेश तक रद्द किया है।

दादर और ठाणे में सभी दुकाने बंद
कोरोना के प्रसार को देखते हुए दादर व्यापारी संघ ने आज सभी दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह बंदी 25 मार्च तक जारी रहेगी। इसके अलावा ठाणे में भी सभी दुकानों और नासिक में सभी सर्राफा दुकानों को बंद रखने का निर्णय विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से लिया गया है।

एसी लोकल ट्रेन बंद
मुंबई लोकल से हर दिन सफर करने वाले औसतन 78 लाख यात्रियों की संख्या घटकर 55-60 लाख रह गई है। मुंबई की 16 एसी लोकल ट्रेन को सेवा से हटा लिया गया है। बेस्ट बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

रेस्टोरेंट बंद, शराब की दुकानेंखुली
इससे पहले गुरुवार को पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने शहर की सभी पान और रेस्टोरेंट अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। शहर में इस समय 3000 से ज्यादा छोटे और बड़े रेस्तरां हैं। इसके अलावा शहर के सभी वीडियो पार्लर और लाटरी सेंटर भी बंद रहेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने शहर में शराब और बियर की दुकानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। इसपर आगे निर्णय लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी प्राइवेट दफ्तरों और दुकानों को बंद करने का आदेश सरकार की ओर से दिया गया।




2

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए, संख्या बढ़कर 63 हुई; मुंबई, पुणे समेत चार शहरों में सन्नाटा

मुंबई.महाराष्ट्र में पिछले24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित की संख्या 63 पहुंच गई है।स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को बताया- 'शुक्रवार शाम से अब तक 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमेंमुंबई में 10 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। हम अभी भी स्टेज-2 पर हैं। इसमें ज्यादातर लोग विदेश से यहां आने वाले हैं।'

इससे पहले शुक्रवार कोमुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़ कोरात से लॉकडाउन कर दिया गया है। यह शहर 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। चारों शहरों में किराना और मेडिकल स्टोर छोड़कर सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही, इन चारों शहरों में सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 25 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे। बसें, लोकल ट्रेन, ओला और उबर भी चलता रहेगा। पुणे में 2800 होमगार्ड की अतरिक्त तैनाती की गई है। ये शहर के हर बड़े चौराहे और बाजार पर नजर रखेंगे।

मुंबई मेंलोकल ट्रेन के साथ-साथ बसों में भी यात्रियों की संख्या गिरी

मुंबई में बेस्ट परिवहन की बसों में भी यात्रियों की लगातार कम हो रही है। गुरुवार को 22 लाख यात्रियों ने सफर किया। सामान्य दिनों में 32 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं। बेस्ट की बसों में सीटों की क्षमता से अधिक यात्रियों की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सड़कों से लगभग गायब हुई टेक्सी
लगातार अपील के बाद लोगों की आवाजाही बहुत कम हुई है। लंबी दूरी से ट्रेनों और एयरपोर्ट से सवारी लेने वाले टैक्सी वालों का कहना है कि सवारी नहीं मिल रही है और बहुत टैक्सीवाले भीड़ वाले इलाकों में जाना भी नहीं चाहते हैं। सीएसएमटी से सवारी लेने वाले राधेश्याम मिश्रा बताते हैं कि धंधे में 70-80 प्रतिशत गिरावट हुई है।

ट्रेन और बसों को नहीं किया जा सकता बंद: उद्धव
शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने लोगों की घरों में ही रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मुंबई की लोकल ट्रेनों और बसों को बंद नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये शहर की लाइफलाइन है।

राशन की दुकानों पर बढ़ रही है भीड़
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों और दुकानों के बंद होने की आशंका के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। मुंबई, पुणे समेत अन्य शहरों मेंघबराए लोगों ने अपने घरों में राशन व जरूरी सामान इकट्‌ठा करनाशुरू कर दिया है। नतीजा यह हो रहा है कि राशन की दुकानों पर भारी भीड़है।

पहली से 8वीं तक की परीक्षा हुई रद्द

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को बताया कि10 बोर्ड की सोमवार को होने वाली भूगोल की परीक्षा को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और बिना परीक्षा के ही छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 9वीं से 11 वीं तक की परीक्षाएं 15 अप्रैल के बाद करवाई जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में शनिवार को सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।




2

मुंबई में फिलीपींस से आए 68 साल के बुजुर्ग की मौत, 12 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, बाद में निगेटिव आई थी

मुंबई. सोमवार को मुंबई में फिलीपिंस से लौटे 68 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है।मुंबई के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिलीपींस से आये 68 वर्षीय नागरिक की रविवार रात मृत्यु हुई है। विदेश से आने के बाद 12 तारीख को यह कोरोना पॉजिटिव हुआ था। हालांकि, बाद में इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिसके बाद उसे कस्तूरबा अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। लंग्स के फेल हो जाने और स्वासनली में परेशानी के बाद इनकी मौत हुई है।


प्राइवेट हॉस्पिटल में किया था ट्रांसफर
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बयान में बताया कि व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उसका यहां कस्तूरबा अस्पताल में उपचार किया गया। उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया गया था। जिसके बाद रविवार रात को उस व्यक्ति हॉस्पिटल में मौत हो गई। 13 मार्च को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया मरनेवाले व्यक्ति को डाईबिटिज और अस्थमा की शिकायत थी। साथ ही उसके गुर्दे भी खराब हो गए थे जिस कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

आज से लोकल ट्रेन और एयरपोर्ट बंद

शहर में पिछले इन दिनों से जारी लॉकडाउन जैसे हाल के बीच रविवार आधी रात से मुंबई की लाइफलाइन कहलाने वालीं लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया है। साथ ही मुंबई एयरपोर्ट को भी 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया है।कोरोना को रोकने के लिए राज्य के शहरी क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई हैं।हालांकि, इमरजेंसी के लिए बेस्ट कीकुछ बसें चालू रहेंगी। रेल मंत्रालय ने भी देश भर में यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है।

89 लोग संक्रमित

इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 हो गई है।राज्य में रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक 15 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 14 मामले सिर्फ मुंबई में और एक केस पुणे का है।

महाराष्ट्र के ये जिले लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर, औरंगाबाद, मुंबई, नागपुर, मुंबई सब-अर्ब, पुणे, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। यानी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है।

यह सर्विस चलती रहेंगी
अस्पताल, नर्सिंग होम, दूध-राशन-सब्जियों की दुकानें, मेडिकल स्टोर, फोन, इंटरनेट सेवाएं, अग्निशमन सर्विस, बिजली आपूर्ति और वितरण केंद्र, पानी की आपूर्ति, पोर्ट, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, शेयर बाजार, बैंक और वित्तीय सेवाएं।

इन्हें किया गया बंद
लोकल ट्रेन, एसटी, मेट्रो, मोनो, एयरपोर्ट, स्कूल, कॉलेज, मॉल्स, दुकानें, स्विमिंग पूल, जिम, थिएटर।

करोना से लड़ाई सबसे कठिन दौर में: उद्धव
रविवार को सोशल मीडिया पर संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, 'कोरोना वायरस से लड़ाई का सबसे कठिन दौर शुरू हो गया है, इसलिए राज्य में धारा 144 लगा दी गई है। लोग इससे घबराएं नहीं, बल्कि पूरे संयम से मुकाबला करें। रेल मंत्रालय ने देशभर की रेल सेवाओं और उपनगरीय रेल सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। राज्य में निजी और एसटी बस सेवाएं बंद की जा रही हैं। सिर्फ बहुत जरूरी सेवाएं जारी रखने के लिए बेस्ट की कुछ बसें चलती रहेंगी।'

नहीं आएगी गिरफ्तारी की नौबत: उद्धव
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि किसी की गिरफ्तारी की नौबत नहीं आएगी, क्योंकि लोग कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से ‘मैं ही अपना रक्षक’ संदेश का पालन करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया, 'राज्य में जीवनावश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने देंगे। खाद्य वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी, इसलिए अतिरिक्त सामान जमा करने के चक्कर में नहीं पड़ें। संकट गंभीर हैं, लेकिन सरकार जनता के साथ खड़ी है।'


राज्य में पूरी तरह सफल रहा कर्फ्यू
इससे पहले मुंबई, पुणे समेत राज्य के सभी शहरों में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर ‘जनता कर्फ्यू’ लगभग 100 प्रतिशत सफल रहा। राज्य के ज्यादातर लोगों ने संक्रमित होने से बचने को खुद को घरों में कैद रखा। लेकिन दिन चढ़ते ही पाबंदियां लगने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, शाम बज बजे लोग अपनी बालकनियों और छतों पर बाहर आए और थाली और ताली बजाकर कोरोना वीरों का सम्मान बढ़ाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के बाद मुंबई के गेट वे ऑफ़ इंडिया पर पसरा सन्नाटा।




2

महाराष्ट्र में नियम तोड़ने पर करवाई गई उठक-बैठक, कई जगह पुलिसवालों को चलानी पड़ी लाठियां, मुंबई में 112 लोगों पर केस दर्ज

पुणे/मुंबई. राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। मंगलवार दोपहर 5 नए मामले सामने आये हैं। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे राज्य में लगाई गई धारा 144 के फेल होने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने आज से पूरे राज्य में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इसी के साथ राज्य के सभी बॉर्डर और शहरों की सीमाओं को भी सील किया गया है। इससे दूसरे जिलों से निजी वाहन, बस और अन्य परिवहन सेवाओं की आवाजाही नहीं हो सकेगी।


नियम तोड़ने वालों को करवाई गई उठक-बैठक
इसके बावजूद लोग पुणे, मुंबई समेत कई शहरों में सड़कों पर नजर आये। हालांकि, ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कड़े निर्देश दिए हैं। जिसका असर भी आज सड़कों पर नजर आया। पुणे में नियम तोड़ने वालों की बीच सड़क पुलिसवालों ने जमकर पिटाई की। वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार के गृह नगर यानि बारामती में भी बिना कारण सड़कों पर घूम रहे लोगों से उठक-बैठक करवाई। ऐसा ही नजारा राज्य के लगभग हर शहर में नजर आया। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को बताया कि अभी सिर्फ लोगों को समझा कर जाने दिया जा रहा है। अगर वे नहीं माने तो आने वाले समय में उनपर कड़ी कार्रवाई होगी।

मुंबई में 112 लोगों पर केस दर्ज
इस बीच मुंबई में कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 112 लोगों पर केस दर्ज किए हैं। इनमें कई पान वाले, होटल संचालक, हाकर्स और ट्रांसपोर्टर शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांगली में नियम तोड़ने वालों को करवाई गई उठक-बैठक।




2

मुंबई में एक करोड़ मूल्य के फेस मास्क बरामद, मंगलवार को भी मिले थे 25 लाख मास्क

मुंबई. कोरोनावायरस धीरे-धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों में पैर पसार रहा है। इसका फायदा कुछ लोग मास्क की कालाबाजारी कर उठाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में विले पार्ले पुलिस ने बुधवार को एक गोदाम पर छापा मारा और वहां से एक करोड़ के फेस मास्क रिकवर किए हैं।

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र काने ने बताया कि गोदाम के कार्गो क्षेत्र में 3 प्लाई फेस मास्क के अवैध भंडारण की सूचना मुखबिरों के माध्यम से मिली थी। इसके बाद वेयरहाउस पर छापा मारकर 200 बॉक्स फेस मास्क बरामद किए गए। बरामद 4 लाख मास्क की वर्तमान में कीमत एक करोड़ के आसपास है।

मंगलवार को पकड़े गए थे 25 लाख मास्क
मंगलवार को भी पुलिस ने 25 लाख मास्क बरामद करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। बरामद किए गए मास्क की कीमत बाजार में 15 करोड़ रुपये थी। गृहमंत्री अमित देशमुख ने बताया कि पुलिस को बंदी के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पुलिस सर्तकता से काम कर रही है। मुंबई के अंधेरी व कांदिवली में बड़े पैमाने पर मास्क को बनाकर जमा किए जाने की गोपनीय खबर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश देसाई की टीम को मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर आरोपितों के साथ संपर्क किया और 25 लाख मास्क बरामद कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के एक गोदाम से बरामद हुए यह मास्क।




2

कर्फ्यू का आज दूसरा दिन, सड़कों से भीड़ गायब, अब तक 122 केस पॉजिटिव, 14 केस नेगेटिव की स्टेज पर

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते महाराष्ट्र मेंकर्फ्यू का आज दूसरा दिन है। बुधवार को कुछ अलग हाल नजर आ रहे हैं। आज पुणे-मुंबई में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि, अभी भी दूध और बेकरी की दुकानों पर भीड़ लगी है। इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 122तक पहुंच गई है।इसमें 14से ज्यादा लोग नेगेटिव स्टेज पर हैं। हालांकि, अभी तक इन्हें डिस्चार्ज नहीं किया गया है। बुधवार को सांगली से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार से हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

लोग लगातार तोड़ रहे हैं नियम: मंत्री राजेश टोपे
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि लोग कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें। कर्फ्यू के बावजूद फल-सब्जियों, राशन और दवाओं की दुकानों में भीड़ देखी जा रही है। कई धार्मिक स्थलों पर लोग जमा हो रहे हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कररहे हैं। कोई भी इन नियमों को न तोड़े। जरूरी सामान खरीदने के लिए भीड़ न करें। सरकार ऐसे सामान की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने देगी। लोग शांति से घरों में रहें। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टनसिंग बनाए रखने के लिए और किसी तरह की पहल के बारे में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

ठीक हो रहे हैं मरीज: टोपे
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा- ‘कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। लोगों को कोरोना से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में रहें और बाहर नहीं निकलें। इसी तरीके से इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।’

पुणे के पहले 2केस नेगेटिव
2 हफ्ते पहले कोरोना से पॉजिटिव पाए गए पुणे के एक दंपतीकी रिपोर्ट2बार नेगेटिव आईहै। दोनों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ये महाराष्ट्र में कोरोना के पहले 2 मामले थे। इनके कारण इनकी बेटी और एक ड्राइवर को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। फिलहाल, ये दोनों नायडू हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

कई डॉक्टरों ने बंद की डिस्पेंसरी
कोरोनावायरस के चलते मुंबई और महाराष्ट्र में कई डॉक्टरों ने डिस्पेंसरियां बंद कर दी हैं। सरकार ने डॉक्टरों से अपील की है कि वे डिस्पेंसरी कतई बंद न करें। टोपे ने कहा कि डॉक्टर अपनी डिस्पेंसरी बंद नहीं करें, बल्कि और ज्यादा समय के लिए खुली रखें, ताकि लोगों का इलाज होता जारी रहे।

पुणे , मुंबई में उमड़ी किराना और मेडिकल स्टोर पर भीड़
मंगलवार रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा करते ही पुणे, मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और नासिक समेत पूरे राज्य में सड़कों पर भीड़ जमा होना शुरू हो चुकी है। शहर के लगभग हर किराना स्टोर और मेडिकल स्टोर पर लोग जमा थे। हालांकि, कुछ जगहों पर लोग कतारों में लगे हुए हैं और एक-दूसरे से 1 मीटर की दूरी बनाने का प्रयास कर रहे थे। महाराष्ट्र खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा है कि वह किसी भी हाल में किराना या मेडिकल की दुकानों को बंद नहीं करेंगे। लोगों को पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सब्जी वालों ने कोरोना रोकने के लिए कुछ इस तरह का तरीका खोजा है।




2

मुबंई में 65 की साल महिला की संक्रमण से जान गई, महाराष्ट्र में अब तक 128 लोग संक्रमित

मुंबई. महारष्ट्र में कोरोना से चौथी मौत हो गई है। वाशी की रहने वाली एक महिला की मृत्य 24 मार्च को हुई थी। मौत के दो दिन बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आईहै। महिला का मुंबई के एक सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के 128 पॉजिटिव केस आए हैं। राज्य में कोरोना के 15 नए मामलोंमें 9मुंबई से हैं।पिछले 2 दिन में बीमारी से पूरी तरह रिकवर होने के बाद राज्य में 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार को पुणे के जिन 2मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली, वे राज्य के पहले मामले थे। ये दोनों मरीज कपल हैं और फरवरी के आखिरी महीने में दुबई से घूम कर आए थे।आज भी कुछ मरीजों को छुट्टी मिल सकती है।

महाराष्ट्र में चार मौतें, चारों मुंबई के मामले
महाराष्ट्र में पिछले नौ दिन में कोरोना पॉजिटिव चार लोगों की मौत हुई है। चारों मामले मुंबई के हैं। इन सभी ने मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई। 22 मार्च को 69 साल के कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हुई। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 23 मार्चको भी महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

सब्जी की दुकानों पर भीड़

महाराष्ट्र में कर्फ्यू का आज तीसरा दिन है। इस बीच सड़कों से वाहन गायब हैं, लेकिन लगभग सभी सब्जी मंडियों में सुबह से ही भीड़ जमा है। पुणे, मुंबई के कई इलाकों में सब्जी-फल मंडियों, किराना और दवा की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। अस्पताल, नर्सिंग होम, राशन, दूध, साग-सब्जी की दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, सीएनजी, एलपीजी, लैबोरेटरी, अंडे, मांस-मछली की दुकानें ही खुली रखी जाएंगी। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल अतिआवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mumbai Cases Death Today Updates; Maharashtra Woman Dies Of Coronavirus; 13th Death In India




2

महाराष्ट्र में अब तक 128 संक्रमित, 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, नियम तोड़ने वाले मुंबई के 141 लोगों पर केस

मुंबई.महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के अब तक 128 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के 15 नए मामलोंमें 9 केवल मुंबई से हैं।पिछले 2 दिन में बीमारी से पूरी तरह रिकवर होने के बाद राज्य में 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार को पुणे के जिन 2मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली, वे राज्य के पहले मामले थे। ये दोनों मरीज कपल हैं और फरवरी के आखिरी महीने में दुबई से घूम कर आए थे।आज भी कुछ मरीजों को छुट्टी मिल सकती है।

महाराष्ट्र में कर्फ्यू का आज तीसरा दिन है। इस बीच सड़कों से वाहन गायब हैं, लेकिन लगभग सभी सब्जी मंडियों में सुबह से ही भीड़ जमा है। पुणे, मुंबई के कई इलाकों में सब्जी-फल मंडियों, किराना और दवा की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। अस्पताल, नर्सिंग होम, राशन, दूध, साग-सब्जी की दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, सीएनजी, एलपीजी, लैबोरेटरी, अंडे, मांस-मछली की दुकानें ही खुली रखी जाएंगी। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल अतिआवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही मिलेगा।

नियम उल्लंघन के आरोप में 141 लोगों पर केस दर्ज

कोरोनावायरस के संक्रमण और फैलाव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बुधवार को मुंबई में धारा 188 का उल्लंघन करने के आरोप में 141 मामले दर्ज किए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले नॉर्थ मुंबई से सामने आए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम तक साउथ और नॉर्थ मुंबई से करोना से संबंधित कानून का उल्लंघन करने का एक-एक मामला, जबकि सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जमा करने के आरोप में नॉर्थ और वेस्टर्न रीजन से 11-11 मामले दर्ज किए गए हैं।धारा 188 के तहत किसी आदेश को नहीं मानने वाले को सजा देने का प्रावधान किया गया है। इसमें 6 महीने तक की कैद या 1000 रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

ट्रांसपोर्टरों के लिए सरकार ने गाइडलाइनजारी की
मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में अतिआवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वालों के लिए सरकार ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अतिआवश्यक खाद्य पदार्थो की आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टरों से कहा है कि वे अपने वाहनों पर स्टिकर लगाकर चलें और उनके पास बिल सहित सभी कागजात होने चाहिए।

अतिआवश्यक वस्तुओं की राज्य में नहीं है कोई कमी
बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में खाद्य वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। भरपूर मात्रा में खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। किसी को भी खाद्य वस्तुओं को अतिरिक्त मात्रा में जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

कोरोना से लड़ने के लिए 22,118 कमरे तैयार
संक्रमण के फैलाव को देखते हुए राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने राज्यभर में 22,118 कमरे तैयार किए हैं जिनमें 55,707 बेड्स लगाए जा सकेंगे। बुधवार को राज्य के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कोरोना वायरस के हर परिस्थितियों का सामना करने के लिए सरकार तैयार है।

लॉकडाउन में जुहू बीच खामोश

जुहू बीच भी आज खामोश है। इसकी वजह है लॉकडाउन। कभी इस बीच पर चहल-पहल रहा करती थी और आज रेगिस्तान सी खामोशी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के मीरा रोड इलाके में राशन की दुकान के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते लोग।




2

भारतीय अब स्मार्टफोन पर 6% और टीवी पर 8% ज्यादा वक्त बिता रहे, 14 साल से कम उम्र के बच्चों का टीवी देखना 20% बढ़ा

मुंबई. कोरोनावायरस संकट की वजह से घरों में लॉकडाउन लोग अब 6% ज्यादासमय स्मार्टफोन पर और 8% ज्यादासमय टीवी देखने में बिताने लगे हैं। बीएआरसी इंडिया और नीलसन ने संयुक्त रूप से कोरोनावायरस संकट के दौरान टीवी और स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के व्यवहार में आए बदलाव की सर्वे रिपोर्ट जारी की है। कोरोनावायरस संकट से पहले सप्ताह भर में व्यक्ति औसतन 23 घंटे 6 मिनट समय स्मार्टफोन पर बिताताथा, जिसमें अब 6%की वृद्धि हो गई है। देश में कोरोनावायरस का संकट बढ़ने पर लोगों ने औसतन सप्ताह भर में 25 घंटे समय बिताना शुरू किया है।

पीएम के लॉकडाउन की घोषणा को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनके लॉकडाउन की घोषणा की। इस दिन उन्हें 19.7 करोड़ लोगों ने टीवी परदेखा और सुना। यह आईपीएल फाइनल मैच के यूनिक 13.3 करोड़ के व्यूवरशिप से 6.4 करोड़ अधिक रहा।रिपोर्ट बताती है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री के नोटबंदी केऐलानको 5.7 करोड़, 8 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 को खत्म करने के भाषण को 16.3 करोड़, 19 मार्च 2020 के जनता कर्फ्यू की अपील को 19.1 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा था।


अब हम रोजाना 3 घंटे 51 मिनट टीवी देख रहे हैं
देश में 11 जनवरी से 31 जनवरी के दौरान जब कोरोनावायरस का संकट नहीं था। तब औसतन सप्ताह भर में लोग 88,700 करोड़ (887 बिलियन) मिनट्सटीवी देखा करते थे। मगर 14 मार्च से 20 मार्च कोरोनावायरस का संकट बढ़ने पर जैसे ही लोग घरों में लॉकडाउन होना शुरू हुए,टीवी व्यूवरशिप में 8%की वृद्धि हो गई। अब औसतन लोग सप्ताह भर में 95,900 करोड़ (959 बिलियन) मिनट्सटीवी देख रहे हैं। इस तरह अब औसतन प्रति दिन व्यक्ति 3 घंटे 51 मिनट टीवी देख रहा है।

मेट्रो शहरों में 6%अधिक स्मार्टफोन पर बिताया जा रहा वक्त
कोरोनावायरस की वजह से देश भर में लोगों का घर से बाहर निकलना लगभग बंद है। इसकी वजह से मेट्रो शहरों में 6, मिनी मेट्रो में 8, टियर-1 शहरों में 2%और टियर-2 शहरों में 6% प्रतिशत अधिक समय स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। इसमें भी 35 से 44 वर्ष के लोग सर्वाधिक 11 मिनट स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। इसी प्रकार कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर 25%अधिक समय बिताना शुरू किया है। इसमें फेसबुक पर 23%, वॉट्सअप पर 27%, इंस्ट्राग्राम पर 25%और टीक-टॉक पर 20%पहले से अधिक समय बिताया जा रहा है।इसी तरह प्रमुख टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बीएआरसी इंडिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील लुल्ला और डॉली झा (कंट्री लीडर नीलसन ग्लोबल मीडिया, दक्षिण एशिया) ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के इंपैक्ट पर सर्वे रिपोर्ट जारी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mumbai Coronavirus Lockown Update: Over 6 Percent Maharashtra Mumbai People More Time On Smartphones TV, All You Need To Know




2

एक दिन में 21 लोग संक्रमित मिले, राज्य में मरीजों की संख्या 153 हुई; 19 मरीज डिस्चार्ज भी हुए

मुंबई. शुक्रवार दोपहर तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। ताजा मामले मुंबई से सामने आये हैं। यह एक साथ पांच लोग कोरोना से पीड़ित हैं। इससे पहले सांगली में 12, वाशी में एक, नागपुर में 5 और गोंदिया में एक मामला सामने आया था।

इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। जिसमें से एक की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।सीएम उद्धव ने भीड़ कम करने के लिए राज्य में आज से 24 घंटे दुकाने खोलने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक- शुक्रवार सुबह तक राज्य के अलग-अलग शहरों से कुल 19 मरीजों में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

नागपुर में 9 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
कल लिए गए टेस्ट में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। वहां पहले से चार कोरोना संक्रमित लोग पहले से भर्ती हैं। इस हिसाब से शहर में कोरोनासंक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।दिल्ली से लौटे नागपुर के एक शख्स में कोरोना का संक्रमण हुआ था और उसने परिवार के चार अन्य सदस्यों तक इस इन्फेक्शन को फैलाया। प्रशासन ने उसके घर के पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है।

कोरोना से महाराष्ट्र में 2 और मौतें, अब तक 5
राज्य में कोरोनावायरस के कारण दो और मौते हुई हैं, इनके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 5 हो गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या 125 थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय गोवंडी की एक महिला को उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की शिकायत के बाद नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत 24 मार्च को हो गई थी, गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार महिला कोरोना पॉजिटिव थी।

वहीं 65 वर्षीय एक अन्य महिला को 23 मार्च को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला को सांस लेने में तकलीफ के साथ ही बुखार और खांसी की समस्या थी। इलाज के दौरान गुरुवार को इस महिला की भी मौत हो गई। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला को उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की शिकायत थी।

कई मरीजों को छुट्टी दी गई
इस बीच, दो मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। कस्तूरबा से अब तक 10 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है।

नाराज हैं फार्मासिस्ट, लगातार बरामद हो रहे मास्क
सरकार के मास्क को 10 से 20 रुपए में बेचने के फैसले पर नागपुर के फार्मासिस्ट बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि जब वे होल सेलर से 13/14 रुपए में मास्क खरीद रहे हैं तो वे कैसे इसे 10 रुपए में बेच सकते हैं। इस बीच राज्य के कई इलाकों से मास्क पकड़ने के जानकारी सामने आई है। जिसमें सबसे ताजा मामला पुणे का है, यहां शुक्रवार सुबह 4 लाख मास्क सोमवार पेठ के एक गोदाम से बरामद हुए हैं।

महाराष्ट्र में कहां-कितने मामले सामने आए

शहर संक्रमित मरीज
मुंबई 56
पुणे 20
पिंपरी चिंचवाड़ 12
नागपुर 09
सांगली 23
औरंगाबाद 01
अहमदनगर 03
नवी मुंबई 05
कोल्हापुर 02
यवतमाल 04
सातारा 02
रत्नागिरी 01
सिंधुदुर्ग 01
गोंदिया 01
ठाणे 05
कल्याण-डोम्बिवली 05
पनवेल 01
वसई विरार 02
कुल संख्या 153


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो




2

किराना और मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रखने के आदेश का असर, दोपहर बाद मुंबई और पुणे के बाजारों से गायब हुई भीड़

मुंबई.कोरोनावायरस से जंग जारी है। देश21 दिनों के लॉकडाउन पर हैं। हालांकि, महाराष्ट्र में सोमवार से हीकर्फ्यू लगा था। इसके बावजूद बाजार, सब्जी मंडी और किराना स्टोर पर भीड़ हो रही थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्रीउद्धव ठाकरे ने गुरुवार देर रात कहा कि राज्य में सभीजनरल स्टोर, किराना स्टोर और मेडिकल स्टोर अब 24 घंटे खुले रहेंगे। इसका असरशुक्रवार को नजर आया। दुकानों में ज्यादा भीड़ नहीं होरही है।

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों कीसंख्या बढ़कर 153 हो गई है। शुक्रवार को सांगली में 15नए पॉजिटिव मिले। यह पहले संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवार या उससेसंपर्क में आए थे। वहीं, शुक्रवार तक मुंबई में संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने हर जिले में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड और 25 वेंटीलेटर का अस्पताल खोलने का फैसला कियाहै। कोरोना संकट को देखते हुए शिवसेना के सभी सांसद और विधायक अपने एक महीने की तनख्वाह मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में जमा करेंगे।

लोग सेना को बुलाने पर मजबूर न करें: डिप्टी सीएम

वहीं, गुरुवार को कुछ जगहों पर लॉकडाउन का पालन करा रही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बदसलूकी की खबरें आईं। इससे नाराजडिप्टी सीएम अजित पवार ने ऐसा करने वाले लोगोें कोचेतावनी दी है। उन्होंनेकहा कि लोग सेना को बुलाने पर मजबूर न करें। जिन लोगों ने भी पुलिस पर हमला या बदसलूकी की,उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

पवार ने यह भी बताया किजीवन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के बाद खाली लौट रहे ट्रकों को भी रोका नहीं जाएगा। बाजारों में भीड़भाड़ प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। हम जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि राज्य में जरूरी सामान की सप्लाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। पूरे राज्य में जरूरी सेवाएं चालू हैं।

दुकानों से भीड़ गायब
सरकार के 24 घंटे दुकान खोलने केफैसले का असरशुक्रवार कोअब मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में दिखने लगा है। ज्यादातर दुकानों से लोग गायब हैं। दुकानदारों का कहना है कि जनता भी आश्वस्त है किअब दुकानें 24 घंटे खुलेंगी, इसलिएज्यादा पैनिक नहीं है।

नवी मुंबई में एक बाजार में सब्जी लेने पहुंचे लोग।

मुंबई के मुंबा देवी मंदिरआम लोगों के लिए बंद है। इसके बावजूद लोग मंदिर के बाहर जमा हुएऔर एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए सुबह की आरती में शामिल हुए।

मुंबा देवी मंदिर के बाहर जमा भीड़।

पुणे में राकांपा कार्यकर्ताओं ने झुग्गियों में जाकर वहां रहने वाले लोगों को खाना बांटा। पुणे में 7 दिन से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में यहां गरीब तबके के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पुणे में झुग्गियों में खाना बांटा गया।

राज्य में जारी कर्फ्यू के बीच क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार सुबह पुणे के सोमवार पेठ इलाके से चारलाख मास्क रिकवर किए। ये एक गोदाम में छिपा कर रखे गए थे। जांच में पता लगा कि इन्हें कुछ दिनों बाद बाजार में बेचने की तैयारी थी।दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सोमवार पेठ के एक गोदाम पर छापा मारा गया।

कम्युनिटी किचन पर हो रहा विचार
डिप्टी सीएम के मुताबिक, सरकार निजी कंपनियों, सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के सहयोग से शहर में कम्युनिटी किचन योजना पर विचार कर रही है। इसके तहत ‘रेडी टू कुक’ और ‘रेडी टू ईट’ खाना दिया जाएगा। इस योजना का लाभअकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, गरीबों और बेघर लोगों को मिलेगा।

जेल से रिहा किए जाएंगे 11 हजार कैदी
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जेलों में भीड़ कम करने के लिए 11 हजार सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों को आपात पेरोल और फर्लो देने का आदेश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के अंधेरी में सड़कों को संक्रमण रहित करते नगर पालिका कर्मचारी।
राज्य में लॉकडाउन का आज 7वां दिन है। लोग घरों में ही बंद हैं।




2

देश में कोरोना का एपिसेंटर बना मुंबई, अब तक 4 डॉक्टरों समेत 110 लोग संक्रमित; 200 कैंसर पेशेंट फंसे

मुंबई. देश में कोरोना का एपिसेंटर मुंबई बना हुआ है। शहर में रविवार सुबह तक चार डॉक्टरों समेत 110 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार सुबह मुंबई में कोरोना संक्रमित एक 40 साल की महिला की मौत हो गई। महिला को शनिवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। महिला को हाइपरटेंशन की शिकायत भी थी। इससे पहले शनिवार को 85 साल के सर्जन की भी मौत हुई थी। मुंबई में अब तक संक्रमण से सात लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में शनिवार से अब तक यानी 24 घंटे में संक्रमण के 26 नए मामले मुंबई में आए हैं। नए मामलों में से 16 क्लोज कॉन्टैक्ट, जबकि छह लोग विदेश से आए हुए हैं। शहर के कई हिस्सों को सैनिटाइज करने का काम शनिवार से जारी है।

मुंबई में 4 डॉक्टर कोरोना संक्रमित
शहर में जिन 110 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें 4 डॉक्टर भी शामिल हैं। कथित तौर पर मरीजों के इलाज के दौरान ही डॉक्टर इस वायरस से संक्रमित हो गए। महाराष्ट्र मेडिकल काउन्सिल के अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार उत्तुरे ने कहा, 'बड़े पैमाने पर सेफ्टी सामानों की खरीद नहीं होने से डॉक्टरों को खतरा हो गया है।' उन्होंने बताया कि आईएमए की तरफ से डॉक्टरों को क्लिनिक खोलने और अपॉइंटमेंट लेकर ही मरीजों को देखने को कहा है। साथ ही, टेलिफोन पर मरीजों को सलाह देने की व्यवस्था भी की गई है।

सर्जन की मौत, डॉक्टर बेटा संक्रमित
शनिवार को मुंबई के सैफी अस्पताल में काम करने वाले एक बड़े सर्जन की संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बाद जांच में उनके बेटे और पोते में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद मुंबई के सैफी हॉस्पिटल के कई हिस्सों को सील कर दिया गया है। जिन मरीजों का डॉक्टर ने ऑपरेशन या इलाज किया गया था, उन्हें भी आइसोलेशन में भेजा गया है।

मुंबई में फंसे झारखंड के 200 मरीज
लॉकडाउन के कारण देशभर से मुंबई आने वाले मरीज यहां फंस गए हैं। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी हैं। झारखंड से इलाज के लिए मुंबई आए मरीज राजिथ ने बताया कि वह यहां इलाज के लिए आए थे और 23 मार्च को उसकी वापसी की टिकट बुक थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब बंद हो गया और वो यहीं फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे जैसे लगभग 200 लोग हैं जो यहां फंसे हुए हैं। हम किराया भी नहीं दे सकते और परिवहन की कमी के कारण अपने हम घर भी नही जा सकते। इसलिए, हम सड़कों पर रह रहे हैं, कुछ स्थानीय लोग हमारे लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं।'

कोरोना से जिन सात की मौत हुई, उनमें से छह को डायबिटिज और एक को हाइपरटेंश की शिकायत थी
मुंबई में कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से छह को डायबिटिज की शिकायत थी, जबकि एक महिला को हाइपरटेंशन की मरीज थी।

तारीख देश में मौत उम्र
17 मार्च पहली मौत 63 साल (महिला)
21 मार्च दूसरी मौत 63 साल
24 मार्च तीसरी मौत 65 साल
26 मार्च चौथी मौत 65 साल
27 मार्च पांचवीं मौत 65 साल (महिला)
28 मार्च छठवीं मौत 85 साल
29 मार्च सातवीं मौत 40 साल (महिला)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में अब तक 110 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।




2

राज्य में संक्रमितों की संख्या 203 पहुंची, उद्धव ने कहा- बेवजह लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन होगा

मुंबई. महाराष्ट्र में रविवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 203 तक पहुंच गई। देश में सबसे ज्यादा 8 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। आज सुबह मुंबई में 45 साल की महिला की मौत हुई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथहाइपरटेंशन की शिकार थी।शनिवार को भी बुलढाणा में 45 साल के पुरुष की मौत हुई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि पुरुष भी कोरोना संक्रमित था। पहले उसे निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। यह महाराष्ट्र में मुंबई से बाहर पहली मौत है। इससे पहले सात मौत मुंबई में हुई थीं। अकेले मुंबई मेंसंक्रमितों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में अब तक 34 कोरोना संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें14 लोग मुंबई, 15 पुणे, एक नागपुर, एक औरंगाबाद और तीन यवतमाल के हैं।

बेवजह लॉकडाउन ब्रेक न करें: उद्धव
रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नेफेसबुक लाइव के जरिए लोगों से बात की। उन्होंने कहा-बेवजहलॉकडाउन ब्रेक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उद्धव ने कहा- मैं यह कहना चाहता हूं कि लोगहमें कड़ी कार्यवाही पर मजबूर न करें। बाहरी राज्यों के लोगों की मदद के लिए सरकार हर संभव मदद को तैयार है। वह किसी भी हाल में महाराष्ट्र न छोड़ें।

राज्य सरकार ने कहा- संक्रमित का इलाज योजना के अंतर्गत होगा

इससे पहले,राज्य सरकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में कोरोना संक्रमण की बीमारी को भी शामिल किया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों का भीइस योजना के तहतमुफ्त इलाज किया सा सकेगा। अच्छी बात यह है कि जो लोग इस योजना में कवर नहीं थे, उनका भी संक्रमित होने पर इसके तहत इलाज किया जाएगा।

ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस फिर से शुरू कर दी गई

इस बीच महाराष्ट्र में पांचदिनों से बंद चल रही ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस फिर से शुरू कर दी गई है। जोमैटो और बिग बॉस्केट कंपनी ने भी ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि युवकों और छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो रहा था। इसके चलते राज्य सरकार ने इन फूड डिलीवरी सेवा को शुरू करने की अनुमति दी है।

मुंबई के धारावी में रविवार को लोगों खाना बांटा गया।

शनिवार से रविवार तक 7 नए मामले सामने आए

राज्य में शनिवार रात से रविवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र मेंचार मुंबई से,नागपुर, पुणे और सांगली से एक-एक केस सामने आया।इससे पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 28 नए मामले सामने आए थे, इसमें से 22 केस मुंबई केथे। हालांकि, ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 19 लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 10 लोग पुणे से हैं। उस बीच रविवार सुबह एक और अच्छी खबर पुणे से आई है, यहां नायर हॉस्पिटल में भर्ती पांच अन्य लोगों में कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

मुंबई में एलटीटी स्टेशन के बाहर कुछ स्थानीय लोगों ने जरूरतमंदों को खाना बांटा।

सेनिटाइजर्स की कालाबाजारी करने वाले 3गिरफ्तार

मुंबई मेंक्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने हैंड सैनिटाइजरकी कालाबाजारी करने के आरोप में 3लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज्य सरकार ने 100 मिली की बोतल को 50 रुपए में बेचने का निर्देश दिया है, लेकिन कुछ लोग 6से 7गुणा दाम में इसे बेचे रहे थे। पुलिस को जब इसकीसूचना मिलीतो टीम के साथ माहिम में ट्रैप लगाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब ढाई लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।

मुंबई के कलीना में सब्जी खरीदने के दौरान लोग मास्क लगाए देखे गए। सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो किया।

कल्याण: डोंबिवलीमहापौर को किया गया होम क्वारंटाइन
डोंबिवली में 19 तारीख को हुई एक शादी में एक कोराना संकमित मरीज के मौजूद होने की खब आई। इस बीच60 वर्षीय महिला को कोरोना के लक्षण के चलते कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस शादी में लगभग 1000 लोग शामिल थे। इनमें कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महापौर विनीता राणे और पति विश्वनाथ राणे भी शामिल हैं, जिन्हें घर में क्वारैंटाइनकर दिया गया है।

लॉकडाउन के बाद मुंबई में गेटवे ऑफ़ इंडिया के बाहर पसरा सन्नाटा।

पुणे:बेघरों के लिए आश्रय दे रहा पुणे नगर निगम
लॉकडाउन के चलते कई लोग सड़कों पर जीवन बिताने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए पुणे महानगर पालिका आगे आई है। शहर के कई हिस्सों में उन्होंने अस्थाई निवास स्थलों का निर्माण किया है, जिसमें उन्हें 14 दिनों तक रखा जाएगा। यहां रहने के दौरान इनकी जांच भी की जाएगी। साथ ही निगम इनके लिए खाने और पानी की व्यवस्था भी करेगा।

कोरोना के लिए सरकार ने खोला नया बैंक खाता
कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहतविशेष खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खोला है। शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि जो लोग सरकार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में आर्थिक मदद देना चाहते हैं। वह इस खाते में पैसे जमा कर सकते हैं।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई मैं खोले गए इस खाते का नाम है मुख्यमंत्री सहायता निधिकोविड-19 है।इसका अकाउंट नंबर 39239591720 है। यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फोर्ट स्थित मेन ब्रांच में खुला गया है। ब्रांच कोड 00300 और आईएफएससी कोड SBIN0000300 है। इस खाते में ऑनलाइन भी पैसे जमा कराए जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नांदेड जिले में सिख गुरुद्वारे से जुड़े सेवकों ने बाहर निकलकर भूखे लोगों को खाना खिलाया।
परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। यहां कल कई मजदूर ट्रेन फिर से शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे थे।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में बस स्टैंड के पास रहने वालों के घर तक पुलिसकर्मियों ने खान और राशन पहुंचाया।




2

महाराष्ट्र के सांगली में छोटे से घर में रहते थे 25 लोग, दो साल के बच्चे समेत सभी को हो गया संक्रमण

सांगली. महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 25 लोग कोरोना संक्रमित हैं। यह पूरा परिवार छोटी सी जगह में बने चार कमरे के मकान रहता था, जिस वजह से सभी में संक्रमण तेजी से फैला। इसपरिवार के चार सदस्य सऊदी से लौटे थे और 23 मार्च को इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

इसके एक हफ्ते के बाद परिवार के 21 और लोगवायरस से संक्रमित हो गए।इनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है। सांगली प्रशासन का दावा है किवायरस से अभी सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है। क्योंकि दुबई से लौटने के बाद चारों लोगों और उनके परिजनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। साथ ही, अब तक यहां इस परिवार को छोड़कर संक्रमण का दूसरा केस नहीं मिला है।

पड़ोसियों की हो रही नियमित जांच

इस परिवार के पड़ोस में रहने वाले सभी लोगों की जांच की गई। इसके बाद उन्हेंहोमक्वारंटाइन कर दिया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रेगुलर पड़ोसियों का चेकअप कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पड़ोसी में संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आए हैं।सभी की तबियत ठीक है।

सभी 21 संक्रमितों की हालत स्थिर
सांगली कलेक्टर अभिजित चौधरी ने बताया कि संक्रमित हुए परिवार के सभी 25 सदस्य अभी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं। सभी की हालत अभी स्थिर है।जिले के सरकारी सर्जन सी एस सालुनखे ने कहा कि परिवार के अलावा दूसरे संपर्क संक्रमित नहीं हुए हैं। इसलिए सामुदायिक संक्रमण से नहीं माना जा सकता है।

विदेश यात्रा से लौटकर ओपीडी खोलने पर दो डॉक्टरों के क्लीनिक सील

सांगली के मिरज में दो डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है।विदेश से लौटने के बाद दोनोंडॉक्टरों ने अपने अस्पताल और ओपीडी खुले रखे और मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते रहे। सांगली महापालिका उपायुक्त डॉ. स्मृति पाटि‍ल ने बताया कि डॉ. श्रीनिवास और डॉ. सोमशेखर पाटिल दोनोंने ही न्यूजीलैंड से लौटकर अपनी ओपीडी शुरू कर दी। डॉ. श्रीनिवास ने तो विदेश से लौटने की जानकारी भी प्रशासन को नहीं दी। कोरोना के खतरे को देखते हुए अस्पताल से मरीजों को खाली करवा केअस्पताल सील कर दिया। जबकि डॉ. पाटिल के अस्पताल की ओपीडी सील कर दी गई। दोनों डॉक्टरों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

राज्य में अब तक संक्रमण के 215 मामले सामने आए
राज्य में सोमवार दोपहर तक संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 215 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 113 मामले मुंबई में सामने आए हैं, वहीं पुणे में अब तक संक्रमण के 37 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में अब तक संक्रमण के चलते नौ लोगों की जान भी जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांगली में जिस घर में यह परिवार रहता था उसे सैनिटाइज किया गया।




2

मुंबई में 12 घंटे में 72 संक्रमित मिले, शहर में आंकड़ा 164 पहुंचा; अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका

मुंबई.देश की आर्थिक राजधानीमुंबई अब देश में कोरोना संक्रमण का एपिसेंटर बन गई है।मंगलवार को यहां संक्रमण के 72 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों का आंकड़ा अब 164 पर पहुंच गया है। यह देश में किसी शहर में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या 302 हो गई है। राज्य में अब तक संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण के कई माले मुंबई के कोलावडी इलाके में मिले हैं, जिसे अब सील कर दिया गया है। विशेषज्ञों को मुंबई में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा नजर आ रहा है। मुंबई में मिले मामलों में अधिकांश कीट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

शहर के गोरेगांव इलाके को बीएमसी कर्मचारियों ने सैनेटाइज किया।

कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों की जीआईएस मैपिंग
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों की जीआईएस मैपिंग शुरू कर दी है। संक्रमण की निगरानी के लिए ‘वॉर रूम’ भी बनाया है। बीएमसी के आयुक्त प्रवीण परदेसी ने बताया कि जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा हैं,उनकी जीपीएस मैपिंग करके बीएमसी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, ताकि शहर के लोगों को इसकी जानकारी मिल पाए और वह उन इलाकों में जाने से बचे। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण वाले इलाकों में रहने वालेनिवासी सतर्क रहकर ज्यादा एहतियात बरत सकेंगे। वहीं, उद्धव ठाकरे ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अश्विनी भिंडे और डॉ. रामास्वामी एन को प्रतिनियुक्ति पर बीएमसी भेजा है ताकि मुंबई में संक्रमण की चेन को रोका जा सके।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के कई इलाकों में पुलिस वालों को खाना बांटा।

सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए मुंबई के घाटकोपर पंतनगर की नगरसेवक राखी जाधव ने सब्जी वालों को बिल्डिंग के नीचे से हटाकार ग्राउंड में सब्जी बेचने को कहा। यहां सुबह 9 से 11 बजे तक सब्जी बेची जाएगी।

कुछ संगठन एलटीटी स्टेशन के बाहर जमा लोगों को खाना दे रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने साकीनाका इलाके में आज छापा मारकर नकली हैंड सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

यहां से तकरीबन 5 लाख का सामान बरामद हुआ है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीएमसी के कर्मचारी शहर के कई इलाकों को सैनिटाइज कर कर रहे हैं।




2

मरकज में शामिल महाराष्ट्र के लोगों की तलाश हुई तेज, पुणे में 106 और मुंबई में 32 लोग ट्रेस किए गए

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के सदस्यों की तलाश महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में जारी है। इनमें पुणे, मुंबई, अहमदनगर, नागपुर, ठाणे और पिंपरी चिंचवाड़ शामिल है। कई जिलों से इन्हें पकड़ा भी गया है और क्वारंटाइन करने का काम जारी है।


पुणे मंडल के 186 लोग जमात में हुए शामिल
विभागीय आयुक्त दीपक महेसकर के मुताबिक, पुणे डिविजन से कुल 182 लोग इस तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे, जिसमें से 106 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इसमें से 94 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। अन्य की तलाश के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। इसमें पुणे से 110, पिंपरी चिंचवाड़ से 26, सातारा से 5, सांगली से 3, सोलापुर से 17 और कोल्हापुर से 21 लोग शामिल हैं। कुछ लोगों की कॉल ट्रेस करने के बाद यह पता चला है कि वे इस समय दूसरे राज्य में हैं।

मुंबई में रुके 8 मलेशियाई नागरिक भी पकड़े गए
मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पूरे शहर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर मुंबई पुलिस ने बांद्रा में 12 लोगों और सांताक्रूज में 20 लोगों को ट्रेस किया है। इनमें से 8 मलेशियाई नागरिक हैं। सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। नागपुर मंडल से 94 लोग इसमें शामिल हुए थे, सभी को सामने आकर जांच करवाने के लिए कहा गया है। वहीं ठाणे से पुलिस ने 12 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। कहा जा रहा है कि ये भी जमात में शामिल थे।

अहमदनगर से 46 लोग इसमें हुए शामिल
अहमदनगर जिले से भी 46 लोग इस जमात में शामिल हुए थे, जिसमें से 35 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 2 के भीतर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।निजामुद्दीन इलाके में हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के बाद एक ही बिल्डिंग में ठहरे सभी 2,361 लोगों को निकाल लिया गया है। 617 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। इन सब के बीच तब्लीगी जमात के मुखिया मोहम्मद साद का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक साजिश बता रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज की इमारत से बाहर निकलते हुए कुछ लोग।




2

दो और मौतें, अब तक 12 की जान गई; पांच हजार लोग क्वारैंटाइन किए गए, मुंबई के 191 इलाके सील

महाराष्ट्र में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। मुंबई और पालघर में संक्रमण से एक-एक और मौत हुई है। इसे मिलाकर बुधवार तक राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 12तक पहुंच गया। वहीं, बुधवार को संक्रमण के 15नए मामले आए हैं। इनमें 14मुंबई केऔर एक बुलढाणा का है। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 335 तक पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित 194 मुंबई में हैं।

राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश तोपे ने बताया कि प्रदेश में पांच हजार लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। ये सभी 162 संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए थे। उधर, मुंबई में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के होटल, जिम, क्लब, स्कूल और कॉलेज में क्वारैंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएमसी ने संक्रमण रोकने के लिए मुंबई के 191 इलाकों को भी पूरी तरह से सील कर दिया है। यह वह इलाके हैं जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

पालघर में 50 साल और मुंबई में 75 साल के बुजुर्ग की मौत
पालघर के हॉस्पिटल में 28 मार्च को सांस लेने में दिक्कत के बाद 50 साल के व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। मंगलवार दिन में उसमें कोरोना की पुष्टि हुई और देर शाम तक उसने दम तोड़ दिया। पीड़ितठाणे की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। मेडिकल हिस्ट्री के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं, दूसरी मौत मुंबई के वर्ली इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई। यहां भर्ती 75 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा। उसे डायबिटीज और सांस लेने में दिक्कत थी। मंगलवार रात आई कोरोना रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टिहुई।

मुंबई में केईएम हॉस्पिटल के बाहरी इलाके को भी सैनिटाइज किया गया।

मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को टाला गया
मुंबई विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन और पीजी की परीक्षाओं को टाल दिया है। यह रोक 14 अप्रैल तक के लिए है। हालांकि, अभी तक एग्जाम की अगली तारीख के बारे में नहीं बताया गया है। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी ने 31 मार्च तक के लिए पीजी और यूजी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

मुंबई के मरोल इलाके में स्वास्थ्यकर्मी हर घर और सोसाइटी को सैनिटाइज कर रहे हैं।

बिना मतलब घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई: सरकार
डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुधवार को कहा, 'लोगों को अमेरिका, इटली और स्पेन में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण से सबक लेना चाहिए और घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर लोग सड़कों पर घूमते रहे तो सरकार कड़े कदम उठाने पर विवश होगी। लोग सब्जियां और किराना खरीदने के बहाने बाहर निकल रहे हैं और अपनी और परिवार के लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब तेजी से सामने आ सकते हैं कोरोना के केस
राज्य में अब 13 प्राइवेट लैब में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से सामने आ सकती है। इसके लिए मुंबई में बीएमसी ने तैयारी शुरू कर दी है। बीएमसी अब खाली इमारत, मैरिज हॉल, होटल, लॉज, हॉस्टल, कॉलेज, धर्मशाला, जिम, क्लब को कब्जे में लेकर क्वारैंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है।

मुंबई में 191 इलाकेसील किए गए

मुंबई में बुधवार शाम तक194 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद बीएमसी में शहर की191 इलाकों को सील कर दिया है। इनमेंगोरेगांव की बिंबसार नगर सोसायटी में एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बीएमसी ने सोसायटी को मंगलवार को सील कर दिया है। यहां करीबदोहजार लोग रहते हैं। यहां के लोगों का बिना अनुमति आने-जाने पर बैन लगा दिया गया है। इसी तरह, सायन इलाके की जैन सोसायटी स्थित मनोहर निवास को भी सील कर दिया गया है। यहां भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इससे पहले वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके को भी सोमवार रात से सील कर दिया गया था।

मुंबई में कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग घरों में बंद हैं। यहां मालाबार हिल इलाके में सड़कों पर मोर नजर आए।

महाराष्ट्र: मरकज में शामिल लोगों की तलाश, पुणे से 182 और नागपुर से 94 हुए थे शामिल
महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे। पुणे से 182 लोगों के शामिल होने का पता चला है। इनमें से 94 लोगों को क्वारैंटाइन किया है। बाकी की तलाश के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। वहीं, मुंबई में पुलिस ने बांद्रा में 12 और सांताक्रूज में 20 लोगों को ट्रेस किया है। इनमें आठ मलेशियाई नागरिक हैं। इन्हें भी होम क्वारैंटाइन किया है। इसके साथ ही, नागपुर से 94 लोग मरकज में शामिल हुए थे। सभी को आकर जांच करवाने के लिए कहा गया है।

किश्तों में मिलेगी तनख्वाह,डिप्टी सीएम ने केंद्र पर लगाया आरोप
राज्य के वित्त विभाग के शासनादेश के मुताबिक, राज्य के ए क्लास और बी क्लास के अफसरों को इस महीने सिर्फ 50 फीसदी वेतन मिलेगा। बाकी का 50 फीसदी अगली किश्त में दिया जाएगा। वहीं,सी क्लास के कर्मचारियों को इस महीने 75 फीसद वेतन मिलेगा और 25 फीसदी वेतन अगली किश्त में दिया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलेगा। इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों कोभी दो किश्तों सैलरीदी जाएगी। पेंशनरों को पूरी पेंशन मिलेगी। राज्य के उपमुख्यमंत्रीऔर वित्त मंत्री अजित पवार ने केंद्र सरकार को राज्य की कमजोर हुई वित्तीय स्थिति के लिएजिम्मेदार ठहराया है। पवार ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य सरकार को इस महीने के आखिर तक 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिलनी थी, जो अभी तक नहीं मिली है। इसीलिए राज्य सरकार को यह फैसला करना पड़ा।

लॉकडाउन के बीच ओडिशा के 40 कामगार पुणे में फंसे हैं।

ठाणे में शुरू होगा कोरोना के लिए अलग हॉस्पिटल
ठाणे शहर में कोरोना मरीजों की जांच और उनके उपचार के लिए सभी अलग अस्पताल बनाया जाएगा। ठाणे केआयुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगरजरूरत पड़ी, तो इसके लिए किसी निजी अस्पताल को भी अधिग्रहित किया जा सकता है।

अब तक महाराष्ट्र में 6,331 लोगों का टेस्टहुआ
राज्य में अब तक 6,331 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 335 पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से 39 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनमें से ज्यादातर मरीजों की स्थिति स्थिर बताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिंगोली जिले के एक मुहल्ले के लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।




2

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से 28 गांवों में पहुंचा संक्रमण का खतरा, अब सभी गांवों को क्वारैंटाइन किया गया

(मंगेश फल्ले) एकआंगनवाड़ी कार्यकर्ता 12 दिन तक वेंटिलेटर पर रही और अब रिकवर हो गई है। हालांकि उसके जरिए पूरे परिवार को संक्रमण हो गया। साथ ही 28 अन्य गांवों तक संक्रमण का खतरा पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोरोना मरीजों के स्क्रीनिंग के काम मेंलगी थी और आशंका है किइसी दौरान संक्रिमत हुई, क्योंकि महिला थर्ड स्टेज की संक्रमित है। तबियत बिगड़ने पर महिला को फैमिली डॉक्टर को दिखाया।

28 गांवों को क्वारैंटाइन किया

उसे पहले से दमे की बीमारी थी। पहले डॉक्टरों को लगा कि सांस लेने में दिक्कत दमे के कारण है और उसी का इलाज भी किया गया। इस बीच, महिला सर्वे का काम करती रही। 14 मार्च तक स्थिति बिगड़ गई। एक्स-रे में पता चला कि निमोनिया है। 16 मार्च को तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 19 मार्च को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। इस पर प्रशासन ने हरकत में आते हुए 28 गांवों को क्वारैंटाइन किया, जहां महिला स्क्रीनिंग के लिए गई थी। फिर पति और 17 साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

परिवार के सदस्य भी हॉस्पिटल में रखा गया

महिला की बहन का परिवार भी कोरोना संक्रमित मिला, जिसके बाद सभी को होम क्वारेैंटाइन किया गया। इसके बाद परिवार को हॉस्पिटल में रखा गया। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अब दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने की उम्मीद है। परिवार के बाकी सदस्य भी 11 दिन से हॉस्पिटल में हैं।

ठीक होने में सकारात्मक व्यवहार काम आया

महिला के ठीक होने में सबसे महत्वपूर्ण आसपास के लोगों का सकारात्मक व्यवहार रहा। कार्यकर्ता के पति और बहन ने उससे कहा था कि बीमारी कितनी भी भयंकर हो, पॉजिटिव बनी रहो। तुम जल्दी ठीक हो जाओगी। पुणे के डॉ. शिवकुमार अय्यर, डॉ. जिग्नेश शाह, डॉ. प्रशांत झेडगे और नर्स स्टाफ नेआंगनवाड़ी कार्यकर्ता का इलाज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल में भर्ती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं।




2

मरीजों की बढ़ती संख्या को देख पुणे के इंजीनियरों ने 12 घंटे में बना डाला वेंटीलेटर, कीमत 50 हजार रुपए

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर पुणे से कई अच्छी खबर आई है। यहां की एनओसीसीए रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने पोर्टेबल वेंटीलेटर तैयार किया है। खास बात यह है कि इस वेंटीलेटर की शुरुआती कीमत 50 हजार रखी गई है। आमतौर पर हॉस्पिटल में जो वेंटीलेटर इस्तेमाल होते हैं उनकी कीमत दो लाख से 13 लाख रुपए तक होती है। एनओसीसीए के फाउंडर हर्षित राठौड़ ने दैनिक भास्कर ने बात की। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें वेंटीलेटर बनाने का आइडिया कैसे आया?

सवाल: वेंटीलेटर बनाने का आइडिया कैसे आया?
हर्षित: दिनों-दिन कोरोना के पेशेंट्स बढ़ रहे हैं। उनके ट्रीटमेंट में वेंटीलेंटर अहम है। देश में वेंटीलेटर की भारी कमी के चलते मार्च में मैंने अपने पार्टनर निखिल कुरेले से ऐसा वेंटीलेटर बनाने के बारे में बात की जो पोर्टेबल हो और उसकी कीमत कम हो। हम दोनों ने यह आइडिया अपने इंजीनियरों से शेयर किया। फिर सिर्फ दो दिन में वेंटीलेटर बनाने की प्लानिंग पर काम शुरू हुआ। आने वाले समाय में हमें बड़ी संख्या में वेंटीलेटर्स की जरुरत पड़ने वाली है।

सवाल: बनाने में कितना समय लगा?
हर्षित: इस वेंटीलेटर के प्रोटोटाइप को सिर्फ 12 घंटे में मेरीटीम ने तैयार किया है। हालांकि, इसे पूर्ण रुप देने में दो दिन का समय लगा। हमने 24 मार्च को सुबह इसपर काम करना शुरू किया और तकरीबन 12 घंटे के प्रयास के बाद इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया।

सवाल: क्या खास है इस वेंटीलेटर में?

हर्षित: यह वेंटीलेटर खासतौर पर कोरोना पेशेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। नार्मल वेंटीलेटर में कई अन्य फीचर होते हैं जो इसमें नहीं होंगे। लेकिन कोरोना पेशेंट्स के लिए बेहद कारगर होगा। यही नहीं लंग्स की हर बीमार मरीज को इससे मदद मिल सकेगी। इसमें हम बाजार में पहले से मौजूद वेंटीलेटर्स के वे सारे फीचर डाल रहे हैं जो एक कोरोना मरीज के लिए मददगार रहेंगे। ये वेंटिलेटर पोर्टेबल हैं। वेंटीलेटर में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए आईआईटी कानपुर के कुछ डॉक्टर्स प्रोफेसर को भी इस प्रोजेक्ट्स से जोड़ा गया है।

सवाल: अभी तक कुल कितने वेंटीलेटर का निर्माण हुआ?
हर्षित: हमारी टीम ने अभी तक 2 वेंटीलेटर का निर्माण कर लिया और आने वाले एक सप्ताह में 20-30 वेंटीलेटर बनाने की तैयारी है। हमारा मकसदहै कि पहले से वेंटीलेटर बना रही किसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़कर इसका कमर्शियल उत्पादन शुरू करें । कंपनी आने वाले 10 से 15 दिन में इसका क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लेगी और भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग से अनुमोदनभी प्राप्त कर लेगी। पुणे जिला प्रशासन के अधिकारी भी आवश्यक अनुमति प्राप्त करने में हमारी मदद कर रहे हैं।

सवाल: किस स्तर पर होगा इसका उत्पादन
हर्षित: फिलहाल,हम एक महीने में कम से कम 10 हजार पीस का निर्माण करने की सोच रहे हैं।

दो साल पहले शुरू हुई है यह कंपनी
आईआईटी कानपुर के पासआउट औरकंपनी में पार्टनर निखिल बताते हैं कि दो साल पहले इस कंपनी को शुरू किया था। हम ऐसे रोबोट्स का निर्माण करतेहैं जो सोलर पैनेल्स को साफ करते हैं। लेकिन दुनिया में बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए हमने यह तय किया कि वे इसके पेशेन्टस के लिए खास वेंटीलेटर का निर्माण करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह वेंटीलेटर पोर्टेबल है और इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
हर्षित और रोहित ने अपनी टीम के साथ मिलकर सिर्फ 12 घंटे में इसका प्रोटोटाइप तैयार किया है।




2

राज्य में संक्रमण से आज 6 मौतें; अब तक 26 की जान गई; 335 मरीजों की जांच में 67% में बीमारी के लक्षण नहीं मिले

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को पांच और बुधवार को भी छह की जान गई थी। तीन दिन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ राज्य में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 26तक पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 490 तक पहुंच गई है। इनमें 333 मुंबई के हैं।इस बीच,मेडिकल एजुकेशन और ड्रग विभाग ने 335 संक्रमित मरीजों का एनालिसिस करके एक रिपोर्ट तैयार की है। इससे पता चला है कि 67% मरीजों में संक्रमण के लक्षण ही नजर नहीं आए। रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में 41 और 50 साल के बीच के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

जिन छह की मौत हुई, उनमें पांच कोअन्य बीमारियां भी थी
शुक्रवार को हुई छह मौतों में चार मुंबई में जबकि एक-एक पुणे और जलगांव में हुई। मृतकों की उम्र 50 से 68 साल के बीच थी। इनमें 4 पुरुष और दो महिला हैं। पांच मृतकों की मेडिकल हिस्ट्री थी। उन्हें शुगर, ब्लडप्रेशर समेत अन्य बीमारियां थीं। जबकि पुणे में हुई महिला की बीमारियों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी दवा औरकिराना दुकान
लॉकडाउन के बीच राशन और दवा की दुकानों पर लगातार भीड़ उमड़ रही थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। संक्रमण फैलने की भी आशंका थी। इसी वजह से शुक्रवार सेदवा और किराना की दुकान सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। सरकार ने आदेश में कहा किजरूरत पड़ी तो इन दुकानों को 24 घंटे भी खोला जा सकेगा। इस मामले में आदेश का उल्लंघन होने पर खाद्य आपूर्त विभाग, एफडीए और पुलिस विभाग के पास कारवाई का अधिकार होगा। इन विभागों के अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि इस अवधि में दुकानें खुली रहनी चाहिए।

मरकज में शामिल राज्य के 1300 लोगों की पहचान
निजामुद्दीन स्थित मरकजी मस्जिद में महाराष्ट्र के 1400 लोग शामिल हुए थे। इनमें से 1300 लोगों की पहचान कर ली गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मरकज में शामिल होकर आए लोगों को क्वारैंटाइन करने का काम चल रहा है। मरकज में मुंबई के भी करीब 150 लोग शामिल हुए थे। इन लोगों में से 70 की पहचान की गई। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया किप्रशासन से बचने के लिए इनमें से कई ने अपनेमोबाइल फोन बंद कर लिएहैं।

मुंबई के कोलाबा इलाके में लोगों ने अपने-अपने घरों को सैनिटाइज़्ड किया।

मुंबई में 200 इलाकों को सील किया गया
मुंबई में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए200 से अधिक इलाकों को सील कर दिया गया है। इन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन इलाकों की जानकारी बीएमसी ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड की है।इनमें धारावी, परेल, पंजाबी कैंप सायन कोलीवाडा, वर्ली, बहरामबाग बांद्रा, कुर्ला, घाटकोपर का असल्फा, जोगेश्वरी, मालवणी और बोरीवली के परिसर शामिल हैं। इन इलाकों में पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां लोगों केघरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है।

धारावी में आम दिनों में इन गलियों में चलना मुश्किल होता है।लॉकडाउन की वजह से गलियां खाली पड़ी हैं।

हॉस्पिटल के 40 स्टॉफ को किया क्वारैंटाइन

मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसअस्पताल के 40 नर्सों कोक्वारैंटाइन कर दिया है। इनसें 10 डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा,मुंबई में 57 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबलको कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सकल जैन संघ, पुणे रोज 5000 खाने के पैकेट और 10 दिन के राशन का वितरण कर रहा है।

घर में रहने को कहा तो पुलिस पर फेंके पत्थर
धारावी के 90 फीट रोड इलाके में घर से बाहर समूह में बैठे आठ युवकों को पुलिस ने घर में जाने को कहा तो आरोपियों ने पहले पुलिसवाले से गालीगलौच की और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि छह की तलाश की जा रही है।

पुणे में शुक्रवार को रेलवे सीनियर डीसीएम ने 700 मजदूरों को खाना बांटा।

शरद पवार ने कहा-निजामुद्दीन मरकज जैसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, 'कोरोना का प्रसार रोकने निजामुद्दीन मरकज जैसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।नमाज घर में ही पढ़ेंऔर यह जिम्मेदारी उठाएं कि निजामुद्दीन में जो हुआ, वह फिर न होने पाए।'

नासिक की शरद चंद्र पवार मंडी में सुबह से ही भीड़ नजर आ रही है।
अहमदनगर के मार्केट यार्ड मंडी में सोशल डिस्टेंस के नियम को तोड़ते नजर आए लोग।

नियम तोड़ने वालों को जेल जाना होगा: उपमुख्यमंत्री
कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा,'कोरोना वायरस से बचने के लिए दो ही विकल्प -होम और हॉस्पिटल क्वारैंटाइन उपलब्ध हैं। अस्पताल में क्वारैंटाइन होने की बजाय नागरिक स्वेच्छा से होम क्वारैंटाइन होकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करें। कुछ जगहों पर पुलिस पर हमला किया जा रहा है, ऐसे असामाजिक तत्वों का सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में अब तक संक्रमण के 275 मामले सामने आ चुके हैं। यहां जिन इलाकों में संक्रमित मिला है वैसे ही 200 इलाकों को सील कर दिया गया है।




2

आज 6 मौतें हुई, अब तक 32 की जान गई; सरकार ने कहा- लोग नहीं माने लोग तो 14 अप्रैल से आगे बढ़ेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को राज्य में संक्रमण से6 मौतें हुईं। इसमें पांचमुंबई जबकि एक अमरावती में हुई है। राज्य में अब तक 32 की जान जा चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को भी छह लोगों की मौत हुई थी।वहीं, शनिवार शाम तक राज्य मेंसंक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 635 तक पहुंच गया है, जिसमें अकेले मुंबई में 454 मरीज हैं।इनमें सीआईएसएफ के 11 जवान भीशामिल हैं।

संकट के दौर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मौत होने पर 50 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। वहीं, अभिनेता शाहरुख खान ने अपने ऑफिस की 4 मंजिला बिल्डिंग को क्वारैंटाइन सेंटर बनाने की पेशकश की है। इस पर बीएमसी ने उन्हें शुक्रिया कहा।

लोग नहीं माने तो 14 अप्रैल के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन: राजेश टोपे

लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग अगर अनुशासन में नहीं रहेंगे और कोविड-19 के मामले बढ़े तो राज्य में सरकार 14 अप्रैल को लॉकडाउन नहीं हटाएगी। टोपे ने लोगों से अनुरोध किया कि वे सख्त अनुशासन का पालन करें।

बीएमसी ने संवेदनशील इलाकों का मैप जारी किया

संकमण की चेन को तोड़ने के लिए मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने हाई रिस्क वाले इलाकों का एक मैप वेबसाइट वेबसाइट पर अपलोड किया। इन इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें मालाड, वरली, घाटकोपर, भायखला और शिवाजी नगर गोवंडी शामिल है। इससे पहले बीएमसी ने कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मुंबई के 200 से ज्यादा इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया था।

बीएमसी ने कोरोना को लेकर संवेदनशील इलाकों का मैप जारी किया है। दूसरे इलाके के लोगों से इन इलाकों में न जाने की अपील भी की है।


कोरोनाधारावी में बड़ी चुनौती बना
एशिया की सबसे बड़ी स्लम एरिया धारावी सरकार और बीएमसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। यहां अब तक तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 15 लाख की आबादी वाली इस झोपड़पट्टी में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। जो दो संक्रमित हुए हैं उनमें एक डॉक्टर और एक सफाईकर्मी है। ऐसे में संक्रमण रोकने के लिए धारावी के 300 फ्लैट्स और 50 दुकानों को सील किया जा चुका है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। यहां घनी बस्ती है। कई लोगों एक ही शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करा पाना यहां बेहद मुश्किल है।

दादर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सब्जी मंडी को अब नजदीक के एक मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है ।

सीआईएसएफ के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव
नवी मुंबई के खारघर में सीआईएसएफ के 6जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात पांच सीआईएसएफ के जवानों में कोरोना का संक्रमण मिला था। इसके बाद यहां सीआईएसएफ के 146 अधिकारियों और कर्मचारियों को हॉस्पिटल में आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है।

मुंबई के 20 क्लिनिक को बीएमसी का नोटिस
कोरोना के डर से मुंबई के कई प्राइवेट डॉक्टर्स ने अपने क्लिनिक बंद रखे हैं। ऐसे में बीएमसी ने मुंबई के 20 क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों को एपिडेमिक डिजीज एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। बीएमसी ने डॉक्टरों से क्लीनिक बंद रखने का कारण पूछा है। हालांकि, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश के प्रसिडेंट डॉ. अविनाश भोंडे ने बीएमसी के इस फैसले पर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि निजी प्रैक्टिस करने वालों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) नहीं मिल रहा। इसके कारण उनमें बीमारी बढ़ने की संभावना अधिक है।इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ने भी निजी डॉक्टरों से क्लीनिक बंद नहीं करने की अपील की थी।

नवी मुंबई पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया।

मुंबई में शताब्दी हॉस्पिटल के 26 स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को किडनी की समस्या के कारण एक मरीज शताब्दी हॉस्पिटल आया था। यहां उसे 26-28 मार्च तक भर्ती किया गया था। 31 मार्च को डायलिसिस के लिए उसे एक निजी सेंटर पर भेजा गया था। जहां मरीज में बुखार और अन्य लक्षण दिखने पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया। अगले दिन उसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद गुरुवार को 40 स्टाफ को क्वारैंटाइन कर इनकी भी कोरोना जांच करवाई गई। इसमें 26 रिपोर्ट अब तक आई है और सभी अभी तक निगेटिव हैं।

यह तस्वीर महाराष्ट्र के चंद्रपुर की है। यहां पुलिस ने सड़कों पर जगह-जगह संदेश भी लिखवाएं हैं। इसमें लिखा है- आप बेवजह आप बाहर घूम रहे हैं क्या। अगर ऐसा है तो आप अपने परिवार व शहर के लिए खतरनाक हैं।
पुणे में गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडरों कोसैनिटाइज किया जा रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर मुंबई के धारावी की है। यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इस इलाके को अब पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हालांकि, अंदरूनी इलाके में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़कों पर काफी भीड़ है।




2

सिर्फ 24 घंटे में पुणे में तीन मौतें, कुल संख्या हुई पांच, मरने वाले तीनों मरीजों को डायबिटीज था

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस विकराल रुप धारण करता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान सिर्फ पुणे में तीन मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जिनकी उम्र 52, 60 और 69 साल की है। इन सभी के दो दर्जन से ज्यादा रिश्तेदार पहले से अलग-अलग हॉस्पिटल और घरों में क्वारैंटाइन हैं।

आज हुई तीन मौतें ..

पहली मौत: पुणे में आज मृत हुई 60 वर्षीय महिला कई दिन पहले नायडू हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। इलाज के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद उसकी जांच करवाई गई और कोरोना नेगेटिव आया। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को पुणे के यरवदा इलाके की रहने वाली इस महिला की तबियत फिर बिगड़ गई और उसे ससून हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला का फिर से कोरोना टेस्ट करवाया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को डायबिटीज की शिकायत भी थी।

ससून अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. अजय चंदनवाले ने कहा, 'शनिवार तड़के महिला को ससून अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह पता चलने के बाद कि वह नायडू अस्पताल गई थीं, जहां उसकी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी हमने ताजा नमूने लिये और उसे जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।'

दूसरी मौत: पुणे में आज मृत हुई एक अन्य 69 वर्षीय महिला का औंध के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी था। उसे एक्यूट कैलकुलस कोलेसिस्टिटिस नाम की बिमारी थी। इलाज के दौरान महिला के टेस्ट करवाए गए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद आज वेंटीलेटर पर महिला ने दम तोड़ दिया।


तीसरी मौत: पुणे के भवानी पेठ इलाके के रहने वाले एक 52 वर्षीय शख्स ने भी शनिवार रात पुणे के ससून हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। डॉ. चंदनवाले ने कहा, "उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट शनिवार देर शाम आयी जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था।" इससे पहले कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त 53 वर्षीय पुरूष और 46 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इस हिसाब से पुणे में मरने वालों का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया है।

पुणे से 21 मरीजों ठीक होकर घर गए
पुणे जिले में अब तक कोरोना के कुल 88 मरीज मिले हैं, जिनमें से पुणे शहर के 60, पिंपरी चिंचवड़ के 21 और ग्रामीण क्षेत्र के सात मरीज शामिल हैं। पुणे में अब तक 9 और पिंपरी चिंचवड़ में 12 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

रविवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 26 और केस आए हैं, जिसके साथ ही संख्या 661 पहुंच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुणे में पहली बार एक दिन में तीन मौतें कोरोना के चलते हुईं हैं-सिंबॉलिक फोटो




2

एक दिन में सबसे ज्यादा 13 मौतें; मुंबई में 9 और पुणे में तीन की जान गई; प्रदेश में 129 नए संक्रमित सामने आए

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को अब तक सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। इनमें 9 मुंबईमें जबकि तीन मौत पुणे और एक औरंगाबाद में हुई है। मृतकों की उम्र 52 से 80 साल के बीच है। मुंबई में अब तक संक्रमण से31 और पुणे मेंपांच लोगों की जान जा चुकी है। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 45 पहुंच गयाहै। वहीं, प्रदेश में संक्रमण के 129नए केस रविवार को सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में103,पुणे में 21, अहमदनगर में 3 और 2 केस औरंगाबाद के हैं। मुंबई में अब संक्रमितों की संख्या 433 पहुंच गई है। वहीं राज्य में कुल आकड़ा 793 पहुंच गई है।

रात 9 बजे 9 मिनट के लिए रोशनी से जगमगाया महाराष्ट्र

मुंबई के वकोला इलाके की एक चाल में लोगों ने कुछ इस अंदाज में पीएम के मिशन का समर्थन किया।

कोरोनावायरस के अंधकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या फोन की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस अपील का मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई हिस्सों में असर देखने को मिला। लोग अपनी बालकनी में आए और शांति से दिये, मोमबत्ती जलाकर कोरोना के खिलाफलड़ाई में अपनी एकजुटता दिखाई।

क्रूज 'जलेश' को बनाया जाएगा क्वारैंटाइन सेंटर

इस बीच, राज्य में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समुद्र के बीच क्वारैंटाइन सेंटर बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए 'जलेश' क्रूज को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 1 हजार बेड की व्यवस्था है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में होटल कारोबारियों के संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार से 45 हजार कमरे सौंपने की पेशकश की है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री के आदेश के बाद मुंबई के कई इलाकों में पुलिस ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ाई।

मुंबई: आठ में सेतीनमरीज कीमौत दो से तीन दिन पहले हुई, लेकिनसंक्रमण की रविवार को पुष्टि हुई

पहली मौत:मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 80 साल के बुजुर्ग की रविवार कोमौत हुई है। उन्हें एकअप्रैल को कमजोरी और सांस लेने कीसमस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूसरी मौत: कफ, बुखार औरसांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 25 मार्च से भर्ती 55 वर्षीय बुजुर्ग की 31 मार्च को मौत हो गई थी। रिपोर्ट में अब संक्रमण की पुष्टि हुई है।
तीसरी मौत: मुंबई के नायर हॉस्पिटल में भर्ती 62 साल के बुजुर्ग की रविवार कोमौत हुई है। उन्हें बुखार की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
चौथी मौत:सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित60 साल के बुजुर्ग ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया है।

पांचवीं मौत:मुंबई के केएम हॉस्पिटल में भर्ती 70 साल की बुजुर्ग महिला कि शनिवार देर रातमौत हुई है। महिला को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी की शिकायत थी।
छठवीं मौत: मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती 52 साल के व्यक्ति कीतीन अप्रैल को मौत हुई है। मौत के बाद इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमेंकोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायतथी।
सातवीं मौत:तीनमार्च को मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती हुए 64 साल के बुजुर्ग ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया था। सांस लेने में दिक्कत के बाद इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
आठवीं मौत:29 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती हुए 77 साल केबुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। इन्हें भी बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत थी।

नौवींमौत: ठाणे के डोंबिवली में एक 67 साल कीमहिला की मौत शनिवार देर शाम हुई है। महिला की मेडिकल हिस्ट्री का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मुंबई केबोरीवली इलाके में दिनभर घरों में रहने के बाद शाम को लोग इस तरह घूमते नजर आए।

पुणे में तीन मौतें, दो की मौत के बाद हुई कोरोना की पुष्टि

पहली मौत: पुणे में जिस 60 साल की संक्रमित महिला की मौत हुई वहकई दिन पहले यहां के नायडू हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। इस दौरान उसमें कोरोना के लक्षण नजर आए। जांच करवाईतो रिपोर्ट निगेटिव आई। बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को महिला की तबीयत फिर बिगड़ी तो उसे पुणे केससून हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां शनिवार देर रातउसकी मौत हो गई। शव से सैंपल लेकर जांच को भेजा गया तो रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को डायबिटीज की शिकायत भी थी।

दूसरी मौत: पुणे में दूसरी मौत 69 वर्षीय महिला की हुई है। उसे एक्यूट कैलकुलस कोलेसिस्टिटिस नाम की बीमारी थी। इलाज के दौरान महिला के टेस्ट करवाए गए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को वेंटीलेटर पर महिला ने दम तोड़ दिया।
तीसरी मौत: पुणे के भवानी पेठ इलाके के रहने वाले एक 52 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार देर रात ससून हॉस्पिटल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट रविवार कोआई। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। वह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का मरीज था।

औरंगाबाद: यहां एक58 साल केबैंक अधिकारी की संक्रमण से मौत हुई है। उसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

मुंबई के बोरीवली इलाके में लोग कर्फ्यू का नियम तोड़ते और मॉर्निंग वाक पर जाते नजर आए।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक 58 वर्षीय बैंक अधिकारी की मृत्यु हुई है इसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था|

ठाणे के डोंबिवली में एक 67 वर्षीय महिला की मृत्यु शनिवार देर शाम हुई है महिला का कोई विदेश यात्रा का हिस्ट्री नहीं था

शनिवार को छह संक्रमितों की गई थी जान
इससे पहले शनिवार को राज्य में संक्रमण से 6 मौतें हुईं थी। इसमें पांच मुंबई जबकि एक अमरावती में हुई थी। शुक्रवार को भी छह लोगों की मौत हुई थी। यानी अगर रविवार के मृतकों की संख्या भी जोड़ ली जाए तो पिछले तीन दिनों में राज्य में 23लोगों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को लोगों को लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लोग अनुशासन में नहीं रहेंगे और कोविड-19 के मामले बढ़े तो राज्य में सरकार 14 अप्रैल को लॉकडाउन नहीं हटाएगी।

धार्मिक अनुष्ठान घर में रहकर करें: अजित पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अपील की है कि वे धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थना, कार्यक्रम घरों में ही करें। डॉक्टर, पुलिसकर्मी, महानगरपालिका कर्मचारी अपनी जान खतरे में डालकर कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, जिन इलाकों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, उन इलाकों को सील किया जा रहा है। ऐसी स्थित में बाहर निकलना उचित नहीं होगा। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई कमजोर पड़ेगी। सोमवार को महावीर जयंती, बुधवार को हनुमान जयंती और शब-ए बरात है।

नवी मुंबई के रबाले इलाके में लोग चिकन खरीदने के लिए दुकान के बाहर जमा हुए।
पुणे की कई सोसाइटी में लोग व्यक्तिगत रूप से इमारतों कासैनिटाइजेशन करवा रहे हैं।

5 लाख प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि यहां रहने वाले दूसरे राज्य और महाराष्ट्र के मजदूरों समेत कुल पांच लाख मजदूरों की राज्य सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है। इन मजदूरों को दो वक्त का खानादिया जा रहा है। इनके लिए दवाओं की भी व्यवस्था की गई है।

परभणी के चामणी गांव के लोगों ने बाहरी व्यक्तियों को रोकने के लिए इस तरह का बोर्ड लगाया है।

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
लॉकडाउन के बाद पैदा हुए हालात में सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र में 78 और मुंबई में 8 मामले दर्ज किए गए हैं। साइबर पुलिस के एसपी बाल सिंहराजपूत के अनुसार, राज्य में वॉट्सऐप के 47 और फेसबुक के 10 मामले है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के धारावी में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं।




2

आज चार की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 526 तक पहुंची, शहर के दो बड़े हॉस्पिटल कंटेनमेंट जोन घोषित

कोरोना मरीजों का हॉटस्पॉट बन चुके मुंबई में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को यहां 57 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 526तक पहुंच गई है। वहीं अगर इसमें ठाणे और वसई को मिला लिया जाए तो यह संख्या 609 तक पहुंच जाती है। वहीं यहां मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 41(34 मुंबई+7 एमएमआरडीए) हो गई है। मुंबई के दो बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी डॉक्टर और नर्सों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद दोनों अस्पतालों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

आज इनकी हुई मौत..

1. मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल में 29 मार्च को भर्ती हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। उसे बुखार और लूज मोशन था साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ थी। डॉक्टरों के मुताबिक उसे हाइपरटेंशन भी था। मरीज की मौत 5 अप्रैल की शाम को हुई है उसमें कोरोना की पुष्टि 3 अप्रैल को हुई थी।
2. मुंबई के एचबीटी हॉस्पिटल में 2 अप्रैल को भर्ती हुए 41 वर्षीय पुरुष की करुणा के चलते मौत हो गई है। इसे भी बुखार और लूज मोशन था। जांच में सामने आया है कि यह क्रॉनिक एल्कोहलिक भी था। इसमें कोरोना की पुष्टि 1 अप्रैल को हुई है।
3. 1 अप्रैल को मुंबई के एचबीटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए 62 वर्षीय पुरुष की मौत 4 अप्रैल को हुई है। इनमें कोरोना की पुष्टि 31 मार्च को हुई थी, इन्हें हाइपरटेंशन एपिलेप्सी और पैरालाइसिस था।
4. मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में 1 अप्रैल को कब और सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती हुए 52 वर्षीय पुरुष की 4 अप्रैल को मौत हो गई। इनमें कोरोना की पुष्टि 4 अप्रैल को ही हुई थी।

15 लाख लोगों का सर्वे किया गया

ग्रेटर मुंबई मुंसिपल कॉरपोरेशन ने अब तक 15 लाख लोगों का सर्वे किया है, जिसमें से 665 लोगों को चिंहित किया गया और उनके टेस्ट करवाए गए हैं। इसी के साथ 1400 सैंपल भी घर जाकर टेस्टिंग के लिए कलेक्ट किए गए हैं।मुंबई में 226 कंटेनमेंट जोन चिन्हित किए गए हैं और पूरे इलाके को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।10 कंटेनमेंट जोन में डॉक्टरों , नर्सों और लैब टेक्नीशियन द्वारा द्वारा स्पेशल स्क्रीनिंग क्लीनिक शुरू किया गया है।

वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्सों और 3 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण
बीएमसी ने 26 नर्सों और तीन डॉक्टरों में कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया है। मुंबई सेंट्रल में स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया, इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा- "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वायरस इतने ज्यादा डॉक्टरों और नर्सों में फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी।" हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से अधिक कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है।

जसलोक हॉस्पिटल भी क्वारैंटाइन जोन घोषित
मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जसलोक अस्पताल की छह नर्सों समेत 19 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन अस्पतालों में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। इसके साथ ही इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा।

ऐसे वॉकहार्ट अस्पताल में फैला कोरोना
27 मार्च को वॉकहार्ट अस्पताल में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग भर्ती हुआ था। उसका एंजियोप्लास्टी होना था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट का रिजल्ट आया, जिसमें वह पॉजिटिव निकला। इनके संपर्क में आने वाले स्टाफ भी पॉजिटिव मिले। हाल में ही वॉकहार्ट में काम कर रहे धारावी में रहने वाले एक सर्जन में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल के सभी स्टाफ का चेकअप किया गया और 26 नर्स और 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।


मुंबई में मृत्यु दर 6.66 % तक पहुंची
मुंबई में कोरोना वायरस के कारण मृत्युदर 6.66 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो देश की औसत दर 3 प्रतिशत से दोगुने से भी अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी बीमारी में मृत्युदर 3 प्रतिशत से ज्यादा होना चिंता की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉकहार्ट अस्पताल के बाहर लगा नो एडमिशन का बोर्ड।




2

आज 7 मौतें; 120 नए संक्रमित मिले; मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव, 270 कर्मचारियों की जांच कराई जा रही

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार को संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई। सभी मौतें मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हुई है। मृतकों की उम्र 30 से 80 साल के बीच है। इनमें एक गर्भवती महिला और बाकी छह पुरुष थे। इसे मिलाकर राज्य में मृतकों की संख्या 52 पहुंच गई है। सोमवार को राज्य में संक्रमण के120 नए केस आए। इनमें 68 मुंबई और 41 पुणे के हैं। बाकी सतारा, वसई-विरार और अन्य जगहों के हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 868 पर पहुंच गया है। इससे पहले रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 113 मरीज सामने आए थे। रविवार को ही यहां सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 9 मुंबई एमएमआरडीए से, 3 पुणे और एक औरंगाबाद से थे।

वॉकहार्ट के 270 कर्मचारियों की जांच, जसलोक भी रेड जोन
उधर, राज्य में लॉकडाउन के बाद संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन चिंता में पड़ गया है।बीएमसी नेवॉकहार्ट अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र(क्वारैंटाइन जोन) घोषित कर दिया है। मुंबई सेंट्रल में स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी।इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है।’’हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से ज्यादा कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है।मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जसलोक अस्पताल की छह नर्सों समेत 19कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन अस्पतालों में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। इसके साथ ही इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा है।औरंगाबाद के जिला हॉस्पिटल में कार्यकर्ता एक 38 वर्षीय पुरुष नर्स में भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसके बाद हॉस्पिटल के कई स्टाफ की कोरोना जांच करवाई गई है।

सिंधुदुर्ग जिले में सड़कों पर इस तरह के संदेश लिखे गए हैं।

वॉकहार्ट में ऐसे फैला कोरोना
27 मार्च को वॉकहार्ट अस्पताल में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग भर्ती हुआ था। उनकीएंजियोप्लास्टी होनी था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उनके संपर्क में आने वालास्टाफ भी पॉजिटिव मिला। हाल में ही वॉकहार्ट में काम कर रहे धारावी में रहने वाले एक सर्जन में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल के सभी स्टाफ का चैकअप किया गया और 26 नर्स और 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले।

धारावी में तीन मरीज सामने आने के बाद डॉक्टर्स घर-घर जाकर यहां रहने वालों की जांच कर रहे हैं।

लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर एफआईआर दर्ज
महाराष्ट्र के वर्धा की आरवी सीट से भाजपा के विधायक दादाराव किचे का रविवार को जन्मदिन था। इस वजह से उनकेघर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान विधायक ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए राशन बांटा और लोगों की मिठाइयां खिलाई। इसके बाद उनके खिलाफ वर्धा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

सोशल डिस्टेंसिंग किस चिड़िया का नाम है: वर्धा में विधायक के घर के बाहर राशन लेने के लिए जमा भीड़।

महाराष्ट्र में 5% है मृत्यु दर
कोरोनावायरस से प्रभावितों की मृत्युदर राज्य में भी 5 प्रतिशत है। राज्य में बीमारी से मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादाथी। उनमें से कई को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारी की भी शिकायत थी।यह खबर राज्य और मुंबई में शनिवार शाम तक आए मरीजों और मृतकों की संख्या के आधार पर है।

मुंबई में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से बात की।

जहां कोरोना के मरीज मिले हैं, वहां न जाएं लोग: अजित पवार
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आम जनता से अपील की है कि जिस गली, गांव, बस्ती, सोसाइटी में कोरोना के मरीज पाए गए हैं, वहां लोग नहीं जाएं, ताकि कोरोना के वायरस से खुद को और अपने परिवार को संक्रमित होने से बचाया जा सके। पवार ने यह भी कहा किकोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। इस पर नियंत्रणऔर प्रतिदिन होने वाली मृत्यु को रोकना राज्य के स्वास्थ्य विभाग का पहला प्रयास है। राज्य में कर्फ्यूलगा है, ऐसे में लोग घरों से बाहर ननिकलें। पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। बाहर निकलकर लोग पुलिस की परेशानी नहीं बढ़ाएं।

नवी मुंबई पुलिस ने शहर की बाहरी सीमाओं पर नाकेबंदी बढ़ा दी है।

फिलीपिंस के 10 नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज
नवी मुंबई पुलिस ने फिलीपींस के 10 नागरिकों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों में हाजी मलिक सुल्तान (68) भी शामिल है, जिसकी 23 मार्च को मौत हो गई थी। 5 अप्रैल को वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ये लोग बगैर अनुमति लिए तब्लीगी जमात की मस्जिद में रुके हुए थे। पुलिस अफसरसंतोष काशीनाथ कांबले ने बताया कि सभी आरोपी 10 मार्च से 16 मार्च के बीच वाशी सेक्टर 9ए के प्लॉट नंबर 61 स्थित नूरुल इस्लाम ट्रस्ट की नूर-ए-मस्जिद में रुके हुए थे। यह मस्जिद तब्लीगी जमात की बताई जा रही है।

जालना जिले में किन्नर समुदाय से जुड़े 150 लोगों तक पुलिसकर्मियों ने राशन पहुंचाया।

6 से 9 अप्रैल तक बंद रहेंगे सब्जी बाजार
वसई तालुका में सब्जी मार्केट से लगातार आ रही सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की खबरों को देखते हुए रविवार को पालघर जिलाधिकारी डॉ. कैलाश शिंदे ने 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक सभी सब्जी बेचने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार ने दूध, राशन, मेडिकल व साग सब्जियों की दुकानों को खुले रहने की छूट दे रखी है। दूध, मेडिकल और राशन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जा रहा है,लेकिन सब्जियों की दुकानों पर इसका उल्लंघन देखा जा रहा है।

पुणे में ट्रेनों के डिब्बों कोक्वारैंटाइन रूम में बदला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में फंसे महाराष्ट्र के 200 छात्र
ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से गए 200 से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए हैं। कोरोना के असर को देखते हुए इन विद्यार्थियों को वापस लाने की मांग की जा रही है। वकीलों के माध्यम से सांसद कपिल पाटील ने विदेश मंत्री डॉ. एसजयशंकर से मांग की है कि इन विद्यार्थियों को तत्काल वापस लाया जाए। विदेश मंत्री को भेजे गए पत्र में पाटील ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के कारण काफी संख्या में विद्यार्थी वापस आ गए हैं, लेकिन 200 से ज्यादा विद्यार्थी अब भी ऑस्ट्रेलिया में फंसे हुए हैं। पाटील ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने उनके पत्र को गंभीरता से लिया है और विद्यार्थियों को वापस लाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

लगातार सख्ती के बाद अहमदनगर जिले में हर पुलिस स्टेशन के बाहर गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

.

हिंगोली जिले में दमकलकर्मियों ने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉकहार्ट में एक बुजुर्ग की एंजियोप्लास्टी होनी थी, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। संपर्क में आने वाले भी संक्रमित हो गए।




2

2 नए मामलों के साथ कुल संख्या हुई 7, हो चुकी है एक की मौत, यहां चाहते हुए भी सोशल डिस्टेंसिंग है मुश्किल

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहां मंगलवार सुबह दो नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बीएमसी अधिकारीयों के मुताबिक, संक्रमितों की उम्र 80 और 49 साल है और दोनों धारावी के डॉ. बलीगा नगर के निवासी हैं। ये दोनों पहले संक्रमित पाई गई 30 वर्षीय महिला के सम्पर्क में आए थे। धारावी में इससे पहले चार अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें 56 वर्षीय वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह व्यक्ति दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आए लोगों के संपर्क में आया था और संभवत: उन्हीं से संक्रमित हुआ।

धारावी के चार इलाके- डॉ. बलीगा नगर, वैभव अपार्टमेंट, मुकुंद नगर और मदीना नगर में संक्रमण बढ़ने के आशंका के बाद से यहां लगातार कीटनाशकों का छिड़काव जारी है।

यहां छोटे-छोटे कमरों में रहते हैं 5-6 लोग
5 लाख से अधिक आबादी वाले धारावी को लेकर सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग नामुमकिन है। 40 वर्षों से यहां रह रहे राष्ट्र सेवा समिति के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता कहते हैं कि धारावी में 100 वर्ग फीट के छोटे-छोटे कमरों में 5-6 लोग रहते हैं। ऐसे में अगर कोई एक को भी संक्रमित हो जाए है, तो बाकी का बचना मुश्किल है।

चाह कर भी सोशल डिस्टेंसिंग कर सकते लोग
दूसरा यहां अधिकांश लोगों को सार्वजनिक शौचालय का ही इस्तेमाल करना पड़ता है, लिहाजा सोशल डिस्टेंसिंग यदि चाहें, तो भी नहीं कर सकते। हालांकि लोग प्रयास कर हैं। जैसे, कुंभारवाड़ा इलाके में लोगों ने संक्रमण के खतरे को समझा और खुद इस इलाके को सील कर लिया है। प्रजापति मंडल के कमलेश चित्रोड़ा बताते हैं कि कुम्हारवाड़ा में करीब 1000-1200 मजदूर रहते हैं। ये रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं। यहां लोगों ने मिलजुलकर और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से इनके लिए खाने-पीने का इंतजाम किया है, ताकि इन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

लोगों का शिक्षित नहीं होना बना बड़ी चुनौती
उधर नवरंग कंपाउंड इलाके में प्लास्टिक और कचरा चुनकर बेचने वाले 150-200 बेहद गरीब लोग रहते है। इन लोगों के लिए भी सामाजिक संस्थाओं ने भोजन का इंतजाम किया है। बॉलीवुड के लिए डिजाइनर डांसिंग शूज बनाने वाले जमील शाह कहते हैं कि धारावी में सभी लोग शिक्षित नहीं हैं। इसलिए नासमझी में गलियों टहलते रहते हैं। इसलिए भी खतरा बढ़ रहा है।

रैपर्स और हिप हॉप ग्रुप दे रहे स्टे होम का संदेश
धारावी जब आपराधों की वजह से बदनाम होने लगी, तो यहां के युवा रैपर्स और हिप हॉप ग्रुप ने इसे नई पहचान दी थी। आज यहां के डोपाेडेलेक्स, सेवन बंताइज, फाइवडॉग्स और एनिमीज नामक ग्रुप के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। इन समूहों के युवा अब दिन भर अपने घरों में हैं, और सोशल मीडिया पर जुड़े अपने प्रशंसकों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

भायखला कीचॉल में मिले 10 मरीज, एक की मौत
मुंबई में ही भायखला की एक चॉल में कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। मुंबई से ही सटे कल्याण में भी एक ही परिवार 4 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें 6 महीने की एक लड़की भी है। चिंता की बात ये है कि इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है और ना ही कोई परिचित कोरोना पॉजिटिव से मिला है। कोरोना का संक्रमण मुंबई में फैलता ही जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खचाखच भरी रहने वाली धारावी की गलियां आज सूनी पड़ी हुई हैं।




2

आज 12 मौतें, 7 मुंबई और 3 पुणे में; उद्धव के आवास मातोश्री के पास चाय बेचने वाला संक्रमित मिला, यहां तैनात 150 जवान क्वारैंटाइन किए गए

महाराष्ट्र में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मंगलवार को 12 लोगों की मौत हुई है। इसमें सात मुंबई और आसपास की है जबकि तीन पुणे की है। इसके अलावा नागपुर और सतारा में भी एक-एक की मौत हुई। मृतकों की उम्र 48 से 65 साल के बीच थी। इनमें दो महिला और 10 पुरुष थे। इसमें सात को डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी अन्य बीमारियां थीं, जबकि पांच की बीमारियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। राज्य में अब तक संक्रमण से 64 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 150 संक्रमण के मामले सामने आए

वहीं, राज्य में मंगलवार को सबसे ज्यादा संक्रमण के 150 नए मामले सामने आए। इसमें 116 मुंबई के जबकि 18 पुणे के हैं। बाकी नागपुर, अहमदनगर, बुलढाणा समेत अन्य शहरों के हैं। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1018 तक पहुंच गई। इसमें 590 मुंबई और 135 पुणे के हैं। इससे पहले रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 113 मरीज सामने आए थे।

उद्धव के घर की सुरक्षा में तैनात 150 पुलिसवालेक्वारैंटाइन

उधर, मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के पास एक चाय वाला संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद उनके घर की सिक्युरिटी में तैनात 150 जवानों को बांद्रा में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये जवान संक्रमित व्यक्ति की दुकान पर चाय पीने जाते थे।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मातोश्री और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया। अब पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। चायवाले के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • राज्य सरकार ने बताया कि करीब 50-60 जमाती दिल्ली से मरकज से लौटे हैं। इन लोगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
  • राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। नई तारीखों की जानकारी परीक्षार्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इससे पहले 26 अप्रैल और 10 मई को होने वाली थी। इससे पहले 4 अप्रैल को एमपीएससी की परीक्षा होने वाली थी, लेकिन पीएम द्वारा लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद इस 26 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।
  • राज्य में संक्रमण की चेन को रोकने के लिए जिस इलाके में भी संक्रमित मिल रहा है, उस इलाके को सील करके उसे कंटेनमेंट घोषित किया जा रहा है। ऐसे में उस इलाके के रहने वाले लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए वहां एक कंटेनमेंट अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वह अधिकारी इस इलाके की पूरीदेखरेख करेगा। साथ ही,कंटेनमेंट इलाके में रहने वाले लोगों का14 दिनों स्क्रीनिंगकरके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
  • मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि 14 अप्रैल के बाद राज्य में लॉक डाउन खत्म हो जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा किराज्य सरकार 14 अप्रैल के आगे भी लॉक डाउन को जारी रख सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 10 अप्रैल के बाद राज्य सरकार राज्य में कोरोना के संक्रमण के फैलाव की समीक्षा करेगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि राज्य सरकार के पास फिलहाल 37000 पीपीई किट यानी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट्स हैं। राज्य में करीब सवा तीन लाख पीपीई किट्स की जरूरत है, लेकिन दिक्कत यह है कि राज्य सरकार खुद से इन्हें खरीद नहीं सकती। केंद्र सरकार ने यह निर्देश दिए हैं पीपीई किट्स, एन-95 मस्क और वेंटिलेटर की खरीदी राज्य सरकारें अपने स्तर पर नहीं कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से तीन लाख 14 हजार पीपीटी किड्स,2125 वेंटिलेटर और 8 लाख 41 हजार एन-95 मास्क की मांग की है।

मुंबई:करीम मोरानी की दोनों बेटियां पॉजिटिव
फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दो बेटियां जोया और शजा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों को नानावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। मोरानी परिवार के बाकी सदस्यों को क्वारंटीन करके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। मोरानी का घर भी फिलहाल सील कर दिया गया है।

मुंबई और आसपास के इलाके में सात मौतें हुईं

1. 61 साल (पुरुष): सांस में तकलीफ और पेशाब में दिक्कत के बाद मुंबई के बीपीटी हॉस्पिटल में 6 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हार्ट प्रॉब्लम थी। मंगलवार सुबह कोरोना की पुष्टि हुई।

2. 48 साल (महिला): खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 4 अप्रैल को मुंबई के एचबीटीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 4 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी।

3. 66 साल (पुरुष): बुखार और सांस लेने में दिक्कत के आबाद मुंबई के एसआरवी हॉस्पिटल में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मौत हुई। इनमें कोरोना की पुष्टि 6 अप्रैल को ही हुई थी।

4. 55 साल(पुरुष): डॉ बाबा साहब आंबेडकर हॉस्पिटल में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 6 अप्रैल को मौत हुई थी। बुखार, सूखी खांसी और बदनदर्द शिकायत थी।

5. 72 साल (महिला): मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में 5 अप्रैल को भर्ती हुई महिला की मौत मंगलवार सुबह हुई। महिला को बुखार, कफ और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। 5 अप्रैल को ही कोरोना की पुष्टि हुई थी।

6.68 साल(पुरुष): 24 मार्च को मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डायबिटीज, हाइपरटेंशन के बाद 30 मार्च को मौत हो गई थी। बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई है।

7.60 वर्षीय(पुरुष):मीरा भायंदर केबाला साहब ठाकरे हॉस्पिटल में मंगलवारसुबह मृत्यु हुई है। सोमवार कोरिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

पुणे में तीन और सतारा और नागपुर में एक-एक की जान गई

8.67 वर्षीय( पुरुष): पार्वती इलाके के रहने वाले बुजुर्ग में 2 अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को इनकी मौत हुई। इन्हें किडनी संबंधित बिमारी थी।
9. 65 वर्षीय(पुरुष): 3 अप्रैल को पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर होकर ससून हॉस्पिटल में भर्ती हुए बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया है। इन्हें भी डायबिटीज की बिमारी थी। इनमें 4 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह शख्स पुणे के भवानी पेठ इलाके का रहने वाला था।
10. 65 वर्षीय(पुरुष): इनके अलवा ताड़ीवाला रोड़ इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय शख्स ने भी किडनी की बिमारी के बाद दम तोड़ दिया है। इसे हाइपरटेंशन भी था।

11. मुंबई के सतारा में 63 वर्षीय पुरुष की कल सुबह मृत्यु हुई है यह शख्स अमेरिका से आया था।नागपुर में एक 68 वर्षीय पुरुष की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है। इसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन था।
12. नागपुर में एक 68 वर्षीय पुरुष की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है। इसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन था।

पंढरपुर: 20 हजार लीटर दूध खेत में बहाया
राज्य में लॉकडाउन सेसबसे ज्यादा किसानों और दूध का व्यापार करने वालों को नुकसान हो रहा है। इससे परेशानहोकरपंढरपुर में सुबह करीब 20 हजार लीटर दूध खेत में बहा दिया। पंढरपुर में भांडिशेगांव में पंधारी मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स के मालिक गणेश पाटिल ने बताया कि हमारे पास दूध का स्टॉक बढ़ रहा था और खरीदार नहीं थे, जिसके बाद हमने और अन्य किसानों ने दूध अपने खेतों में बहाने का फैसला किया गया है।

पंढरपुर में मिल्क कंपनी ने 20 हजार लीटर दूध को खेतों मे बहा दिया।

मुंबई:जल्द शुरू होगाएंटीबॉडी टेस्ट

  • मुंबई मेंकोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द हीरैपिड एंटीबॉडी टेस्ट शुरू किया जाएगा। एंटीबॉडी टेस्ट कोरोना टेस्ट न होकर शरीर में उपस्थित वायरस की जानकारी देता है। अगर किसी भी मरीज के शरीर में हाल फिलहालवायरस प्रवेश करता है, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर में एंटीबॉडी पैदा करती है। इसकी जानकारी इस टेस्ट के जरिएकेवल एक खून की जांच से मिल सकती है।
  • जांच के दौरान जिनमें एंटीबॉडी पाया जाएगा, उन्हें आइसोलेट करके उनकी कोरोना जांच होगी। इससे कम समय में अधिक से अधिक कोरोना के सस्पेक्टेड मरीजों की जांच की जा सकती है और मरीजों की समय रहते पहचान की जा सकती है।
मुंबई को कोलाबा इलाके में अलग-अलग संगठन से जुड़े लोग बेघरों को खाना खिला रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।




2

590 तक पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 2 नए मामले धारावी में सामने आए, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की एक नर्स में मिला वायरस

बुधवार सुबह तक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या मुंबई में 590 तक पहुंच गई है। वहीं यहां मृतकों का आंकड़ा 40 पर पहुंचा है। बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी यानि धारावी में मिले हैं। इसी के साथ यहां मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस इलाके का दौरा भी किया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक नर्स में कोरोनावायरस मिला है, जिसके बाद अब पूरे हॉस्पिटल स्टाफ की स्क्रीनिग की जाएगी।

हॉस्पिटल के सभी स्टाफ की हो रही है कोरोना जांच
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के हर स्टाफ की जांच कराई जा रही है। इससे पहले इसी अस्पताल का एक टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अस्पताल ने यहां नए लोगों को भर्ती करना बंद कर दिया है और बीते हफ्ते टेक्नीशियन के पॉजिटिव पाये जाने के बाद ओपीडी बंद कर दी गई थी। बता दें कि टेक्नीशियन ने एक 85 वर्षीय शख्स का सीटी स्कैन किया था। उसे यह पता नहीं था कि बुजुर्ग कोरोनापॉजिटिव है। इससे पहले जसलोक और वॉकहॉर्ट की भी एक नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

धारावी पूरी तरह से लॉकडाउन हुई
एशिया का सबसे बड़ा झोपड़पट्टी कहलाने वाले धारावी को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है। धारावी में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 9 मामले सामने आ चुके हैं। झुग्गी झोपड़ियों में इतने मामले सामने आने के बाद बीएमसी ने अब इस पूरे इलाके को लॉक डाउन कर दिया है। विशेषज्ञों ने पहले ही कहा था कि अगर कोरोना का संक्रमण मुंबई के झोपड़ियों में फैलता है तो ये प्रशासन के किये काफी बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।

धारावी में बढ़ सकता है संक्रमित लोगों का आंकड़ा
5 लाख आबादी वाले धारावी में अब तक 9 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ये सभी किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, जो कि सबसे बड़ी चिंता की बात है। बीएमसी हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा है कि यदि धारावी में कोरोना संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो समस्या काफी गंभीर हो सकती है, क्योंकि यहां जिस तरह से झोपड़ों की सघन बनावट है, वह संक्रमण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इस बीच बीएमसी के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अब वे कार्यालय में बैठकर रणनीति बनाने के साथ-साथ विभिन्न इलाकों में जाकर तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं।

मुंबई के 4 वॉर्ड में सबसे ज्यादा मरीज
मुंबई के 24 वॉर्ड में से 4 वॉर्डों में सर्वाधिक 209 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसमें जी साउथ वॉर्ड में सर्वाधिक 78 कोरोना मरीज हैं। इसके बाद ई वॉर्ड में 48 और तीसरे नंबर पर डी-वार्ड है, जहां 43 मरीज मिले हैं। इसमें मुंबई का जी-साउथ इलाका टॉप पर है। लेकिन ई-वॉर्ड में 48 घंटे के भीतर सबसे तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस वॉर्ड में 48 घंटों के भीतर 29 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यहां 4 अप्रैल को कोरोना के 19 मरीज थे। मुंबई के जी साउथ वॉर्ड के अंतर्गत वरली, प्रभादेवी और दादर के कुछ इलाके आते हैं। यहां 48 घंटों में 20 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

हाई अलर्ट पर 'मातोश्री'
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के निजी निवास 'मातोश्री' के बाहर एक चायवाले के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से दहशत फैल गई है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर क्वारंटीन किए जाने के बाद घर के कामों में लगे जरूरी स्टाफ को छोड़कर बाकी को छुट्टी दे दी गई है। सीएम ने अपने ड्राइवर को भी छुट्टी दे दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में इस तरह से स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के सेंपल कोरोना जांच के लिए ले रही है।