2

स्क्रीनिंग से कोरोना को हराने में जुटे विभाग, 3 नई एएनएम की नियुक्ति, अब तक 102 नई एएनएम मिली, 29 जीएनएम भी

जिले में अब तक लिए गए 558 में से 536 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, जो सभी निगेटिव ही रही है। सबसे बड़ी राहत ये है कि पिछले दिनों पीपलखूंट के पावटी पाडा से कोरोना मरीज की मौत हो गई और बंबोरी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। यहां से लिए गए अब तक के सभी सैंपल भी निगेटिव आए हैं। जिले के चिकित्सा विभाग के लिए जहां 99 अलग-अलग जगहाें पर 99 नई एएनएम मिली, वहीं शुक्रवार को 3 और नई एएनएम को नियुक्त दी गई। ऐसे में जिले में अब 102 नई एएनएम मिल गई है, जबकि 29 जगहों पर नए जीएनएम को चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को ही ड्यूटी ज्वाइन करवाई थी।

सैंपल कम लेकिन, स्थिति सही
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके जैन ने बताया कि जिले में सैंपल लेने की गति कम जरूर है, लेकिन संदिग्धों के सैंपल ही लिए जा रहे हैं। इसी के निर्देश है। जरूरत वाले स्थानों पर सैंपलिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध स्क्रीनिंग में चिह्नित हो जाते हैं। जनसंख्या के हिसाब से सैंपल की गति सही है। चिकित्सा टीम द्वारा घर-घर सर्वे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार तक जिले में कुल 558 सैंपल लिए गए है। इनमें से 536 नेगेटिव रहे हैं। 18 सैंपल की रिपोर्ट पैंडिंग है। होम क्वारंटाइन 1547 और इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन 74 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Departments involved in defeating Corona through screening, appointment of 3 new ANMs, 102 new ANMs so far, 29 GNMs




2

कुणाल खेमू की ‘अभय 2’ का प्रोमो हुआ रिलीज, जबरदस्त सस्पेंस से भरी है वेब सीरीज

'अभय' के पहले कामयाब सीजन के बाद कुणाल खेमू जल्द ही ‘अभय 2’ में ऑफिसर अभय प्रताभ सिंह का किरदारनिभाते नजर आने वाले हैं। जी 5 प्रीमियम की इस वेब सीरीज का प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिल रहा है। केन घोष के निर्देशन में बनी इस वेबसीरीज को जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। इसका पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था

कुणाल खेमू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से ‘अभय 2’ के प्रोमो रिलीज की जानकारी दी है। प्रोमो शेयर करते हुए कुणाल लिखते हैं, ‘ये है अभय 2 का एनाउंसमेंट प्रोमो। इस बार खेल अलग है। अगर ये हैवान अपनी सोच को अंजाम देने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है तो हम भी इंसाफ करने के लिए उन्हीं के खेल में उन्हें मात दे सकते हैं। अभय 2, जी 5 प्रीमियम’।

प्रोमो में कुणाल पिछले सीजन की तरह इसमें भी ऑफिसर अभय प्रताप सिंह का दमदार किरदार निभा रहे हैंजो अपराधिक मानसिकता को बखूबी समझते हैं। इस सीजन को कई सारे सस्पेंस और एक्शन के साथ बनाया गया है। केन घोष के निर्देशन में बनी ‘अभय 2’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 प्रीमियर पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसके पहले सीजन को साल 2019 में रिलीज किया गया था जिसमें संदीपा धर, एलनाज नरोजी और कुणाल खेमू मुख्य भूमिकाओं में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kunal Khemu's 'Abhay 2' promo released, ZEE 5 premium's web series full is of tremendous suspense




2

परिवार से दूर फंसे सलमान, जया समेत कई सेलेब्स, लॉकडाउन 2.0 घोषित होते ही टूटी वापसी की उम्मीद

मुंबई. देश में 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को पूरा हुआ। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 2.0 का ऐलान कर दिया, जो 15 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। ऐसे में बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज की घर वापसी की उम्मीदें एक बार फिर टूट गई हैं, जो पहले लॉकडाउन के चलते अपने परिवार से दूर दूसरे देशों और शहरों में फंस गए थे। इनमें जया बच्चन, सलमान खान, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, मौनी रॉय और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त जैसे नाम शामिल हैं।

दिल्ली में फंसी हैं जया बच्चन
अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन अभिनेत्री होने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। जब पहला लॉकडाउन घोषित हुआ, तब वे संसद की कार्रवाई में शामिल होने दिल्ली में मौजूद थीं। उनके 72वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, "लॉकडाउन के चलते जया मुंबई नहीं लौट सकीं। दिल्ली में वे अपने घर में हैं और सुरक्षित हैं। और हां जाहिरतौर पर उनका दिन बिना फेसटाइम के नहीं गुजरता। ऐसा लगता है कि हम सभी साथ हैं।"

पनवेल में फंसे सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस फंसे हैं। वे बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा और भांजे आहिल के साथ वहां गए थे। इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वापस नहीं आ सके। एक वीडियो शेयर कर सलमान ने खुद बताया था कि वे वहां फंस गए हैं और उन्हें अपने घरवालों की याद सता रही है। कुछ दिनों पहले सलमान के पिता सलीम खान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था, "जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है कि मेरा बेटा मुझसे इतने दिनों से दूर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह मेरे बिना रो रहा है या फिर बहुत याद कर रहा है। वह पूरी तरह समझ रहा है कि यह जिम्मेदारी लेने का वक्त है। दूर रहने में ही भलाई है।"

##

संजय दत्त अपने घर में अकेले
संजय दत्त अपने घर (बांद्रा एंपीरियल) में अकेले हैं और 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शो देखकर समय बिता रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने नॉनवेज और ड्रिंक तक छोड़ रखा है। संजय दत्त के दोस्त और 'सरबजीत' (2016) जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि बाबा (संजय) की पत्नी मान्यता और बच्चे दुबई में फंस गए हैं। वे वहां वैकेशन मनाने गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके।

##

करजत में फंसे हैं अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स और 7 महीने के बेटे के साथ मुंबई से करीब 80 किमी. दूर करजत में फंसे हैं। वे वहां अपनी फिल्म 'भीमा कोरेगांव' की शूटिंग कर रहे थे। जब बॉलीवुड में 19 से 31 मार्च तक शूटिंग पर प्रतिबंध लगाया तो अर्जुन ने यह समय करजत में ही बिताने का फैसला लिया। ताकि प्रतिबंध हटते ही बची हुई शूटिंग पूरी कर सकें। लेकिन इसी बीच 24 मार्च को पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया और रामपाल वहीं फंसे रह गए। अर्जुन के दोस्त राहुल मित्रा ने उनके बारे में यह जानकारी दैनिक भास्कर के साथ शेयर की थी।

##

दुबई में फंसी मौनी रॉय
टीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं मौनी रॉय एक ऐड शूट के सिलसिले में दुबई गई थीं। लेकिन इसी बीच देश में घोषित हुए लॉकडाउन के चलते वे वहीं अटक गईं। हालांकि, वहां से भी वे दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की चिंता कर रही हैं और मदद भेज रही हैं। प्रोड्यूसर संदीप सिंह के मुताबिक, मौनी ने उन्हें उनकी ओर से दैनिक वेतन भोगियों को राशन पहुंचाने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि वे वहां से लौटते ही उनका भुगतान कर देंगी।

##

मनोज बाजपेयी देहरादून में फंसे
संदीप सिंह के मुताबिक, उनके दोस्त और अभिनेता मनोज बाजपेयी देहरादून में फंसे हैं। वे वहां एक शूट के लिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके।

##

गोवा में फंसी हैं नफीसा अली
अभिनेत्री नफीसा अली अपनी बेटी के साथ हॉलिडे मनाने गोवा गई थीं। इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हुई और वे वहीं फंस गईं। कैंसर सर्वाइवर होने की वजह से नफीसा को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। उनकी दवाइयां खत्म हो गई थीं। हालांकि, नफीसा की अपील पर इंडियन आर्मी की मदद से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली दवाइयां दिल्ली से गोवा तक पहुंचाई गईं।

##

जैकी श्रॉफ खंडाला में फंसे
जैकी श्रॉफ खंडाला में अपने फार्महाउस में फंसे हैं। हाल ही में एक बातचीत में जैकी की पत्नी आयशा ने बताया था कि वे वहां प्री-मानसून काम निपटाने और कुछ पेड़-पौधे लगाने गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके। हालांकि, उनके साथ उनका स्टाफ है। आयशा के मुताबिक, जैकी फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए परिवार के संपर्क में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे कह रहे थे, "यह हमारा कर्तव्य है कि लॉकडाउन के नियम-कायदे मानें। अपने बच्चों के लिए, अपने परिवार के लिए घर में रहें। मुझे उम्मीद है कि आप सब घर में रह रहे होंगे।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हैं। वहीं जया बच्चन दिल्ली में अटकी हुई हैं।




2

सुजैन खान की बहन फराह का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, परिवार के साथ 29 अप्रैल तक क्वारेंटाइन में रहेंगी

संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मंगलवार कोअपने इन-हाउस स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद फराह ने अपना और अपने घर के बाकी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया था।


ट्विटर पर दी खुशखबरी: फराह ने टेस्ट नेगेटिव होने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर देते हुए लिखा, सभी नेगेटिव, वाह वाह वाह #कोविडटेस्टिंग, ईश्वर की कृपा है, उम्मीद है वो लोग भीजल्दी रिकवर होंगे जोइस वायरस से पीड़ित हैं। उम्मीद है वो सभी सुरक्षित रहेंगे जो इस मुश्किल घड़ी में दूसरों को बचाने में लगे हुए हैं। भगवान हमारे ग्रह की रक्षा करें।

##


क्वारेंटाइन में रहेंगी फराह: फराह ने आगे लिखा, 'जानते हैं कोविड टेस्टिंग में नेगेटिव आने से ज्यादा खुशी किस बात की है? अपने बच्चों और इन हाउस स्टाफ के चेहरे देखकर जो कि पिछले 10 सालों से मेरे साथ हैं। यह अनमोल है। हम सबका टेस्ट भले ही नेगेटिव आया है लेकिन एहतियातन हम सब 29 अप्रैल 2020 तक क्वारेंटाइन में रहेंगे। सुरक्षित रहिए और घर में रहिए।उम्मीद है कि यह समय भी गुजर जाएगा।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sussanne Khan's sister Farah's corona test comes negative, will be in Quarantine with family till 29 April




2

हिना खान की शॉर्ट फिल्म 'स्मार्ट फोन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हिना अब फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। फिल्म ‘हैक्ड’ के बाद जल्द हिना खान अपने फैंस के लिए शॉर्ट फिल्म ‘स्मार्ट फोन' लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी अब रिलीज कर दिया गया है जिसमें हिना खान कुणाल रॉय कपूर की वाइफ के किरदार में हैं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्मार्ट फोन शॉर्ट फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। इसके साथ हिना लिखती हैं, ‘स्मार्ट फोन ट्रेलर। जब एक औरत का स्मार्टफोन इस्तेमाल करना उसे शहर के तौर तरीकों में यूनीक तरीके से ढालता है। एक कॉमन रियलिटी एक अनकॉमन तरीके से’। इसके साथ हिना ने इस शॉर्टफिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए बताया कि इसे उल्लू एप्प पर 24 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है।

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि हाउस वाइफ सुमन का किरदार निभा रहीं हिना खान शहर के तौर तरीकों में ढलने की कोशिश में लगीहैं। उनके पति कुणाल रॉय कपूर एक एडवांस व्यक्ति हैं जो अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन और दोस्तों के साथ जुआं खेलने में बिताते हैं। एक दिन अचानक सब हारने के बाद कुणाल जुएं की बाजी में अपनी पत्नी को दाव पर लगा देते हैं जिसके बाद कहानी बदल जाती है।

अंकुश भट्ट के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म को 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू एप्प पर रिलीज किया जाएगा। हिना खान और कुणाल रॉय के अलावा अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदार में नजर आने वालहैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hina Khan's short film 'Smart Phone' trailer released, will be released on March 24 on OTT platform




2

इस साल परफॉर्म नहीं करेंगी सिंगर टेलर स्विफ्ट, 2021 के लिए शेड्यूल हुए सारे कॉन्सर्ट्स

कोरोनावायरस के कारण इंटरनेशनल स्टार सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने सारे कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए हैं। टेलर ने ट्वीट कर बताया कि, वे साल 2020 में होने वाले सभी कॉन्सर्ट्स को रद्द कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने महामारी के बीच अपने फैंस और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की। टेलर के अलावा जस्टिन बीबर, बिली एलिश जैसे कई बड़े स्टार कोरोना के कारण अपने म्यूजिक टूर टाल चुके हैं।

सिंगर ने लिखा कि, मैं आप लोगों को इस साल कॉन्सर्ट में नहीं देख पाउंगी। इस बात से मैं बेहद दुखी हूं। लेकिन मुझे पता है कि यह निर्णय सही है। जितने जल्दी हो सकेगा मैं आप लोगों से स्टेज पर मिलूंगी। लेकिन अभी सभी की भलाई के लिए क्वारैंटाइन के प्रति समर्पित रहना ज्यादा जरूरी है।

हालांकि अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में उन्होंने बताया कि, ब्राजील और अमेरिका की तारीखों को 2021 के लिए रीशेड्यूल कर दिया है। इन कार्यक्रमों के टिकट अपने आप ही नई तारीखों पर ट्रांसफर हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने टिकट के पैसे रिफंड को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, जो लोग रिफंड चाहते हैं वे रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे प्रशंसकों को पहुंचाई मदद
कोरोनावायरस के कारण कई लोग अपना काम गंवा चुके हैं। सिंगर टेलर स्विफ्ट ने पैसों की तंगी से जूझ रहे प्रशंसकों को 3-3 डॉलर की मदद की है। अचानक मदद पाकर खुश फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्सपीरिंस शेयर कर रहे हैं। टेलर की एक फैन हॉली टर्नर ने ट्विटर पर शेयर कर बताया कि सिंगर ने 3 हजार डॉलर भेज कर उसकी मदद की है। हॉली के मुताबिक कोरोनावायरस ने म्यूजिक इंडस्ट्री की हालत खराब कर दी है। ऐसे में आर्थिक परेशानियों से घिर गईं हैं। हॉली ने लिखा कि अब वे पैसों की कमी के चलते न्यूयॉर्क सिटी में नहीं रह पाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Singer Taylor Swift will not perform in 2020, all concerts scheduled for next year




2

मां बबिता के 72 वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा-'हैप्पी बर्थ-डे क्वीन'

करीना कपूर खान ने अपनी मां बबिता के जन्मदिन पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस फोटो में बबिता अपने पति रणधीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। रणधीर जहां स्ट्राइप शर्ट पहने दिख रहे हैं। वहीं बबिता रफ्ल्ड शर्ट और बड़े सनग्लासेस में नजर आ रही हैं, करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थ-डे क्वीन।


फोटो को मिले ढेरों लाइक्स: करीना ने जैसे ही फोटो शेयर की, इसे 2 घंटे के अंदर ही 2.5 लाख से ज्यादा मिल गए। फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने बबिता को बर्थ-डे विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ-डे बबिता जी। वहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने इस फोटो पर दिल का इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं शेयर कीं।


बबिता का 72वां जन्मदिन: 20 अप्रैल को बबिता अपना 72 वां जन्मदिन मना रही हैं।उनका जन्म 1948 में हुआ था। बबिता के पिता हरि शिवदासानी सिंधी थे, तो मां एक फ्रेंच महिला थीं। अपने सिने करियर में सिर्फ 19 फिल्में करने वाली बबिता ने 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, उनको सिनेमा में मेजर ब्रेक निर्माता जीपी सिप्पी ने दिया। फिल्म का नाम ‘राज’ था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। ये फिल्म नहीं चली।


नाकामी के बाद बबिता को मिली कामयाबी: इसके बाद जितेंद्र के साथ आई उनकी फिल्म ‘फर्ज’ सुपर हिट साबित हुई। इसके बाद बबिता की कई यादगार फिल्में दर्शकों के सामने आई जिनमें ‘किस्मत’, ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अनजाना’, ‘कब क्यूं और कहां’ और ‘पहचान’ शामिल हैं।1971 में बबिता एक और अहम फिल्म ‘कल आज और कल’ रिलीज हुई। इस फिल्म के नायक रणधीर कपूर थे। बतौर नायक ये रणधीर की पहली फिल्म थी और इसका निर्देशन भी खुद उन्होंने ही किया था।


शादी के बाद आई रिश्तेमें दरार:बबीता रणधीर कपूर से प्यार करती थीं। दोनों के बीच ये लव स्टोरी फिल्म ‘कल आज और कल’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। बबिता रणधीर को पाने के लिए अपने करियर को भी दांव पर लगाने के लिए तैयार थीं। हुआ भी यही जब 6 नवंबर 1971 को बबिता ने रणधीर कपूर से शादी की तब ही तय हो गया कि अब बबिता फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगी। इसकी वजह ये थी कि कपूर खानदान की कोई बहू और बेटी फिल्मों में काम नहीं कर सकती थी। लिहाजा, बबिता ने फिल्मों को अलविदा कहदिया। शादी के बाद बबिता ने 25 जून 1974 को करिश्मा और 21 सितंबर 1980 को करीना कपूर को जन्म दिया। इसी दौरान बबिता और रणधीर के बीच अनबन और तनाव भी पैदा हो गया। नतीजा ये हुआ कि बबिता अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने चली गई। हालांकि, दोनों ने न ही दूसरी शादी की और न ही तलाक लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor Khan Wishes Mommy Babita On Her Birthday wrote- 'Happy Birthday Queen'




2

45000 मुंबईकरों के बाद सोनू सूद ने ली 25000 प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी, रमजान में खाना मुहैया करा रहे

हर दिन 45000 मुंबई वासियों को भोजन उपलब्ध करा रहे सोनू सूद ने अब 25 हजार प्रवासी मजदूरों के लिए खाना उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे रमजान में इन मजदूरों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बताया जाता है कि जब किसी ने उन्हें यह जानकारी दी कि कर्नाकट, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के कुछ मजदूर भिवाड़ी में फंसे हुए हैं तो उन्होंने वहां कुछ रसोईघरों की व्यवस्था कराई, ताकि रोजे रखने वाले मजदूरों को खाना उपलब्ध कराया जा सके।

'हमारा एक-दूसरे के साथ खड़ा होना जरूरी'
अभिनेता ने एक बातचीत में कहा, "मैंने यह तय किया है कि पवित्र महीने में उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस कठिन समय में हमारा एक-दूसरे के साथ खड़ा होना जरूरी है। इस पहल के माध्यम से हम खास तरह का खाना उपलब्ध कराएंगे, ताकि वे दिनभर रोजा रखने के बाद भी भूखे न रहें।" रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू ने 1.50 लाख मील उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

अपना होटल डॉक्टर्स को ऑफर कर चुके
इससे पहले सोनू ने मुंबई में अपना होटल मेडिकल प्रोफेशनल्स को ऑफर किया था, ताकि वे इसे कोविड-19 महामारी के बीच वेकअप के तौर पर अपना निवास बना सकें। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं देश के डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरा मेडिकल स्टाफ की थोड़ी-बहुत मदद कर पाने में सक्षम हूं, जो कि दिन रात लोगों की जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं। वे मुंबई के अलग-अलग इलाकों से हैं और उन्हें आराम के लिए जगह की आवश्यकता है। हमने म्युनिसिपल और प्राइवेट हॉस्पिटल्स से संपर्क किया है, ताकि वे उन्हें हमारी इस सुविधा के बारे में जानकारी दे दें।"

सोनू ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ भी करार किया है और अंधेरी, जोगेश्वरी, जुहू और बांद्रा के 45 हजार मुंबईकर्स को हर दिन खाना उपलब्ध करा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood providing food to 25,000 migrant workers during Ramzan




2

किआरा को फिर याद आया बचपन, 24 साल पुराने वीडियो में बेस्ट फ्रेंड के साथ बर्थडे मनाती दिखीं

लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इन दिनों एक नई सीरीज #thewonderyears शुरू की है, जिसके तहत वे अपने बचपन के वीडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दो नए वीडियो और शेयर किए हैं, जिसमें से एक में वे अपनी मां से कह रही हैं कि 'मैं इंतजार करते-करते परेशान हो चुकी हूं।' वहीं दूसरे वीडियो में वे 24 साल पुरानी अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।

इनमें से पहला वीडियो 25 जुलाई 1996 का है, जब किआरा मात्र चार साल की थीं। इस वीडियो में नन्हीं किआरा साइकिल पर बैठे हुए अपनी मां से कहती हैं, 'मम्मी मैं इंतजार करते-करते तंग आ गई हूं और अब मुझे लग रहा है कि मुझे जाना चाहिए।' इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस वक्त भी मेरी मानसिक स्थिति ऐसी ही है... लेकिन किसी को भी बाहर नहीं जाना है। घर प्यारा घर।'

बर्थडे का 24 साल पुराना वीडियो शेयर किया

एक अन्य वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शुक्रवार को शेयर किया, जो कि 31 जुलाई 1996 यानी किआरा के जन्मदिन का है। इसमें वे अपनी दोस्त अनुजा के साथ मोमबत्तियां बुझाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, रीढ़ की हड्डी, जीवनरेखा और आत्मीय बहन अनुजा शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम दोनों 1996 से एक-दूसरे की बर्थडे कैंडल्स बुझाती आ रही हैं।'

इससे पहले भी शेयर कर चुकीं दो वीडियो

इससे पहले भी किआरा ने 24 साल पुराने अपने दो थ्रोबैक वीडियो शेयर किए थे। जिनमें से एक में वे हाथ में सिंड्रेला कप लिए 'रुह आफजा' पीती दिखीं थीं। वहीं दूसरे में वे बैले डांसर जैसी ड्रेस पहने भरतनाट्यम करती नजर आई थीं।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किआरा का जन्म 31 जुलाई 1992 को हुआ था। उनका असली नाम आलिया है। (फोटो और वीडियो साभारः किआरा के सोशल मीडिया अकाउंट से)




2

गुलशन ग्रोवर ने आमिर के साथ 28 साल पुरानी फोटो शेयर की, तब दोनों सबसे बड़े बजट की फिल्म में काम कर रहे थे

गुलशन ग्रोवर ने शुक्रवार को आमिर खान के साथ ली गई 28 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। गुलशन ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई 1992 के इस फोटो के कैप्शन में लिखा- मैं और आमिर खान फिल्म टाइम मशीन में एक साथ। यह फिल्म अधूरी रह गई। इस फिल्म में लीडिंग लेडी रवीना टंडन थीं।

1992 में आमिर खान, रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर, नसीरुद्दीन शाह और रेखा इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे। फिल्म का नाम टाइम मशीन था। जिसे मासूम और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों के निर्देशक शेखर कपूर को डायरेक्टर करना था। उस वक्त इस फिल्म का बजट भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा था, लेकिन यह फिल्म अधूरी रह गई थी। फिल्म बैंडिट क्वीन की सफलता के बाद निर्देशक शेखर कपूर ने हॉलीवुड का रुख कर लिया था और इसके चलते टाइम मशीन पर दोबारा काम शुरू नहीं हो पाया।

हॉलीवुड कहानी पर बन रही थी टाइम मशीन
मिस्टर इंडिया की तरह ही टाइम मशीन भी साइंस फिक्शन पर आधारित थी और फिल्म की कहानी हॉलीवुड की फिल्म बैक टू द फ्यूचर से प्रेरित थी। उस वक्त तकनीक की कमी और बेहद ज्यादा बजट होने की वजह से प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। फिल्म में एक ऐसे युवक की कहानी थी, जो कि टाइम मशीन के जरिए वक्त में वापस लौटता है और अपने मां-बाप से मिलता है, जिसे उसने कभी नहीं देखा था। इसी तरह का कॉन्सेप्ट विपुल शाह की 2010 में रिलीज हुई फिल्म एक्शन रीप्ले में भी देखने को मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gulshan Grover shared a 28-year-old photo with Aamir, when both were working in the biggest budget film of bollywood




2

दूरदर्शन ने 1982 से शुरू की थी अपने रंगीन प्रसारण की टेस्टिंग, चैनल ने ऐतिहासिक दिन को किया याद

25 अप्रैल का दिन दूरदर्शन के इतिहास में बहुत मायने रखता है। 1982 में यही वो दिन था, जब चैनल ने पहली बार रंगीन प्रसारण की टेस्टिंग शुरू की थी। दूरदर्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस दिन को याद किया है। चैनल की ओर से एक वीडियो जारी करते हुए लिखा गया है, "सत्यम शिवम सुंदरम' उस साल यह दिन। 25 अप्रैल 1982 को दूरदर्शन ने भारत के पहले कलर टेलीकास्ट के टेस्ट रन की शुरुआत की थी।"

दूरदर्शन का संक्षिप्त इतिहास
15 सितंबर 1959 में दूरदर्शन (जो 1975 नाम में दिया गया) की स्थापना एक परिक्षण के तौर पर की गई थी। उस समय सप्ताह में तीन दिन आधे-आधे घंटे का प्रसारण किया जाता था और इसे टेलीविज़न इंडिया के नाम से जाना जाता था। 1965 में ऑल इडिया रेडियो के एक हिस्से के रूप में इसका दैनिक प्रसारण शुरू हुआ और 5 मिनट के न्यूज बुलेटिन की शुरुआत की गई, जिसे प्रतिमा पुरी पढ़ती थीं। 1967 में सलमा सुलतान ने दूरदर्शन ज्वॉइन किया और न्यू एंकर बनीं।

1972 से 1975 तक दूरदर्शन की पहुंच देश के सिर्फ सात शहरों में थी। 1 अप्रैल 1976 को टीवी सर्विस रेडियो से अलग हुई। नई दिल्ली में अलग-अलग डायरेक्टर जनरल ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन का मैनेजमेंट संभालना शुरू किया। 1982 में दूरदर्शन नेशनल ब्रॉडकास्टर बन गया। 1982 में नेशनल टेलीकास्ट यानी डीडी नेशनल को इंट्रोड्यूस किया गया। 15 अगस्त 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भाषण के लाइव टेलीकास्ट के साथ कलर टेलीविज़न की शुरुआत की गई। 2014 में दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल विजयलक्ष्मी छाबड़ा ने इसे नया स्लोगन 'देश का अपना चैनल' दिया।

तीन स्तरीय सेवाएं देता है दूरदर्शन
दूरदर्शन की तीन स्तरीय कार्यक्रम सेवाएं हैं - राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय। राष्ट्रीय कार्यक्रम पूरे देश के लिए घटनाओं और हितों के मुद्दों पर जोर देते हैं। इन कार्यक्रमों में समाचार, करंट अफेयर्स, पत्रिका कार्यक्रम और विज्ञान, कला, संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक मुद्दे, धारावाहिक, संगीत, नृत्य, नाटक और फीचर फिल्मों पर वृत्तचित्र शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doordarshan Remembers Historical Day, Says On April 25th, 1982 Channel tested its first colour telecast




2

साउथ एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने 21 दिनों में 75 हजार गरीबों को खिलाया खाना, कुकिंग और पैकिंग में भी कर रही हैं मदद

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सेलेब्स कई तरीकों से इस मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। साउथ सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने भी मदद के लिए कई गरीबों को खाना खिलाया है। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो अपने हाथों से खाना बनाते और खाना पैक करती दिख रही हैं। प्रणीता महज 21 दिनों में 75 हजार लोगों को खाना बांट चुकी हैं।

जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रणीता ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो मास्क पहनकर गरीबों के लिए खाना बनाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं जो लगातार खाना बांटने का काम कर रही है। इससे पहले एक्ट्रेस गरीबों को राशन बांटने और फंड रेज करने में भी मदद कर चुकी हैं।

जल्द करेंगी ‘हंगामा 2’ से बॉलीवुड डेब्यू

साउथ एक्ट्रेस प्रणीता जल्द ही शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मिजान जाफरी स्टारर फिल्म ‘हंगामा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा चुका है। इस फिल्म के अलावा प्रणीता ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगी।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
South actress Pranitha Subhash feeds 75 thousand poor in 21 days, is also helping in cooking and packing




2

कंगना रनोट की 12 साल पुरानी तस्वीरें वायरल, 2008 में 2 महीने के लिए घूमने गई थीं यूरोप

कंगना रनोट अपना लॉकडाउन पीरियड मनाली में परिवार के साथ काट रही हैं। इस दौरान उनकी टीम ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जो कि कंगना के यूरोप ट्रिप के हैं।

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया, 'मेजर थ्रोबैक देखिए: 2008 में कंगना यूरोप की सैर पर, वह 2 महीने के लिए वहां गई थीं। यह दिन उन बेफिक्र दिनों को याद करने के लिए हैं, तब तक जब तक हमें दोबारा यात्रा पर जाने का मौका न मिले। उनकी टीम ने एक और फैक्ट शेयर करते हुए बताया, iPhone के आने से पहले, कंगना हर जगह अपना कैमरा लेकर ट्रेवल करती थीं।'

21 साल की थीं कंगना: इस ट्रिप के दौरान कंगना 21 साल की थीं। जब उनकी फिल्म फैशन रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। कंगना ने 2006 में गैंगस्टर से डेब्यू किया था।कंगना की पिछली फिल्म पंगा था जिसमें वह एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में थीं। इसके बाद अब वह जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
throwback pictures of Kangana Ranaut's Italy trip from 2008




2

अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को डोनेट किए 2 करोड़ रुपए, पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर पर किया शुक्रिया

अक्षय कुमार की दरियादिली किसी से छिपी नहीं है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन और देश में स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियाें के साथ-साथ पुलिस के समर्पण को देखते हुए वे उनके लिए लगातार डोनेशन दे रहे हैं। अब उन्होंने मुंबई पुलिस को दो करोड़ का डोनेशन दिया है, इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार को शेयर की।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की गई इस पोस्ट में लिखा है-मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपएका सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है। आपका यह सहयोग उन लोगों की ज़िंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी।'

इसके पहले भी अक्षय कर चुके मदद

जब से देश में लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री और अन्य मजदूर वर्ग पर मुसीबत आई है। अक्षय ने उनकी मदद दिल खोलकर की है। इसके पहले वे पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ का डोनेशन दे चुके हैं। इसके साथ हीस्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट(पीपीई) के उत्पादन में मदद के लिए बीएमसीको 3 करोड़ रुपये दे चुके हैं। इसके अलावाअक्षय ने गैटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की सैलरीके लिए इसके मालिक को आर्थिक मदद पहुंचाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar donated 2 crore rupees to Mumbai Police Foundation, Police Commissioner thanked on Twitter




2

‘बाहुबली 2’ के 3 साल पूरे होने पर तमन्ना और प्रभास ने शेयर की शूटिंग की झलक, फैंस का जताया आभार

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली द कॉन्क्लूजन’ के आज तीन साल पूरे हो चुके हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ देने वाली फिल्म के दूसरे भाग ने हर किसी को दीवाना बना दिया। आज इस फिल्म के तीन साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की स्टार कास्ट तमन्ना, अनुष्का और प्रभास ने भी फैंस का आभार जताते हुए शूटिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बाहुबली के सेट की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बाहुबली 2 महज एक फिल्म नहीं है जिसे दर्शकों का प्यार मिला बल्कि मेरी जिंदगी की भी सबसे बड़ी फिल्म है। और मैं शुक्रगुजार हूं अपने फैंस, टीम और डायरेक्टर एस एस राजामौली का जिन्होंने इसे सबसे यादगार प्रोजेक्ट बनाया’। शेयर की गई तस्वीर फाइट सीन की है जिसमें प्रभास के साथ राणा दग्गूबती और डायरेक्टर एस एस राजामौली भी नजर आ रहे हैं।

तमन्ना का सपना था डायरेक्टर एस एस राजामौली के साथ काम करना

एक्ट्रेस तमन्ना ने फिल्ट के सेट की कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं होता कि हम तीसरा ग्लोरियस साल मना रहे हैं। मुझे अब भी सेट में अपना पहला दिन याद है जब डायरेक्टर एस एस राजामौली के निर्देशन में काम करने का सपना पूरा हुआ’।

##

साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली-द बिग्निंग’ के बाद ‘बाहुबली-द कॉन्क्लूजन’ को 28 अप्रैल 2017 में रिलीज किया गया था। पहले भाग के आखिर में एक सवाल छोड़ा गया था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस सवाल का जवाब देखने के लिए लोग इतने उत्सुक थे कि बुकिंग शुरू होने के बाद लगातार 1 महीने के शो हाउसफुल गए। ये पहली हिंदी डब फिल्म है जिसने पहले दिन ही 52 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन कर महज तीन दिनों में 128 करोड़ की कमाई की थी। ये रिकॉर्ड अब भी बरकरार है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था जिनका कलेक्शन 1000 करोड़ रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 years of 'Bahubali 2', Tamannaah and Prabhas shows their gratitude by have sharing some glimpse of shooting




2

बिग बाॅस सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक ने छत पर रचाई शादी, चार लोग रहे मौजूद

लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की शादियों की खबर देशभर से आ रही हैं। ऐसे में बिग बॉस सीजन 2 के विनर रहेआशुतोष कौशिक का विवाह भी हो गया है।आशुतोष ने अलीगढ़ की रहने वाली अर्पिता से शादी की है। आशुतोष ने 26 अप्रैल कोनोएडा में अपनेघर की छत पर ही सात फेरे लिए। इस शादी मेंवर पक्ष से मां और बहन सहितमहज 4 लोगों की मौजूदगी रही। आशुतोष नेशादी का पैसा पीएम केयर्स फंडमें डोनेट किया है।

26 अप्रैल का था मुहूर्त : आशुतोष और अर्पिता की शादी का मुहूर्त 26 अप्रैल का ही था, इसलिए उन्होंने शादी के लिए छत को चुना। शादी करवाने वाले पंडित ने भी कोरोना वायरस से बचने के सभी सुरक्षा उपाय अपना रखे थे। वहीं शादी में भी केवल चार लोग ही मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Big Boss Season 2 winner Ashutosh Kaushik married on terrace amid lockdown
Big Boss Season 2 winner Ashutosh Kaushik married on terrace amid lockdown




2

शादी की सालगिरह पर बिपाशा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, 2 घंटे की एक्सरसाइज को सिर्फ 1.11 मिनट में दिखाया

लॉकडाउन के दौरान भी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी फिटनेस को बरकरार रखने में कोई समझौता नहीं कर रही हैं और नियमित रूप से वर्कआउट कर रही हैं। मंगलवार को अपनी शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट के वर्कआउट को फास्ट फॉरवर्ड रूप में सिर्फ 1 मिनट 11 सेंकड के वीडियो में दिखा दिया।

इस 'टाइम लैप्स' वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यदि वर्कआउट इतनी तेजी से और आसान होता। #खुद से प्यार करें #अपने शरीर से प्यार करें #घर पर रहें, सुरक्षित रहें'। वीडियो पर कमेंट करते हुए जब एक यूजर ने उनसे इस वर्कआउट सेशन में लगा कुल समय पूछा तो बिपाशा ने लिखा, '1 घंटा 20 मिनट वॉर्मअप'

सालगिरह की तैयारी के लिए बनाए थे लड्डू

इससे एक दिन पहले बिपाशा ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह की तैयारी करते हुए उन्होंने बेसन के लड्डू बनाने का वीडियो शेयर किया था। करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी शादी 28 अप्रैल 2016 को हुई थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, '4th सालगिरह (मंकीवर्सरी) की तैयारियां... उसके (करण) पसंदीदा बेसन के लड्डू की मेकिंग।' बिपाशा ने यहां 'मंकीवर्सरी' इसलिए लिखा, क्योंकि ये कपल एक-दूसरे को मंकी कहकर बुलाता है। इसलिए उनकी शादी को 'मंकी वेडिंग' कहा गया था, वहीं एनिवर्सरी को 'मंकीवर्सरी' कहा गया।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिपाशा बसु की शादी 28 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। (फोटो/वीडियो साभार- बिपाशा के सोशल मीडिया अकाउंट से)




2

इरफान खान को अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया, 20 करीबी लोगों ने किया रुखसत

सदाबहार अभिनेता इरफान खान को बुधवारदोपहर तीन बजेमुंबई के वर्सोवास्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।इस मौके पर उनके दोनों बेटे अयान और बाबिल के अलावा केवल कुछ परिजन और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से सीधा कब्रिस्तान लाया गया था। इससे पहले सुबह शहर के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे।

आखिरी यात्रा में सिर्फ 20 लोग मौजूद थे
मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दोपहर तीन बजे सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर उनके बेहद करीबी 20 लोग ही मौजूद थे। पुलिस ने लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण की वजह से इरफान के पॉर्थिव शरीर को घर ले जाने की अनुमति नहीं दी। उन्हें अस्पताल से सीधा कब्रिस्तान लाया गया।

आखिरी सांस में अम्मा को याद किया

सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी कीपोस्‍ट के मुताबिक, इरफान खान ने अपनी आखिरी सांस ली तो उससे पहले उनके मुंह से निकले शब्दथे- 'अम्‍मा मुझे लेने आई हैं।' चार दिन पहले शनिवार कोइरफान की 95 वर्षीयमां सईदा बेगम का जयपुर में इंतकाल हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे उनके जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे। इरफान ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को आखिरी बार देखा था।

इरफान खान का जनाजा।
कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर खड़ी इरफान की पत्नी सुतापा (पीले सूट में)
अस्पताल के बाहर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज।
अस्पताल के बाहर कॉमेडियन कपिल शर्मा।
अस्पताल के बाहर सिंगर मीका सिंह।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर के एक कारोबारी पठान परिवार में हुआ था। मूलरूप से यह परिवार टोंक के पास एक गांव का रहने वाला है।




2

28 दिन पहले आखिरी ट्वीट कोरोनावायरस को लेकर किया था, डेढ़ साल तक कैंसर से जूझते रहे

अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे। गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 28 दिन से सोशल मीडिया से दूर थे। 2 अप्रैल को उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, "सभी भाइयों और बहनों से अपील है कि कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें। डॉक्टर, नर्स, मेडिक्स, पुलिसकर्मी आदि आपको बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। हमें इस कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा। प्लीज। जय हिन्द!"

गौरतलब है कि ऋषि करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी इस साल की जर्नी पर डालते हैं एक नजर:-

29 सितंबर, जब पहली बार कहा- इलाज कराने जा रहा हूं
29 सितंबर 2018 को वे इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। तब उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा तो नहीं किया था। लेकिन लोगों से कयास न लगाने की अपील जरूर की थी। ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा था, "सभी को हैलो, किसी चीज का इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं अपने चाहने वालों से ये गुजारिश करता हूं कि वो किसी तरह का बेमतलब कयास न लगाएं। मुझे फिल्मों में काम करते हुए 45 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। आप सभी के प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटकर आऊंगा।'' इसके दो दिन बाद 1 अक्टूबर को उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था। लेकिन न तो ऋषि और न ही उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो पाए थे।

जनवरी 2019: जब पहली बार मिले संकेत कि ऋषि को कैंसर है
अक्टूबर के पहले सप्ताह में कयास लगाए जाने लगे थे कि ऋषि को कैंसर है। लेकिन उनके भाई रणधीर ने ख़बरों का खंडन किया था और कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट्स नहीं आ जातीं, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जनवरी 2019 में जब दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी, तब अपनी एक पोस्ट में ऋषि की पत्नी नीतू ने संकेत दिए कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "हैप्पी 2019, इस साल कोई रेजोल्यूशन नहीं सिर्फ दुआएं करूंगी। दुनिया में कम से कम ट्रैफिक पॉल्यूशन हो। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में कैंसर बीमारी नहीं, बल्कि एक राशि का नाम ही बन कर रहे।"

जनवरी 2019 : जब इलाज पर खुलकर बोले थे ऋषि
जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में पहली बार ऋषि कपूर अपनी बीमारी पर खुलकर बोले थे। उन्होंने कहा था, "मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है मैं जल्दी ही ठीक हो जाउंगा और भगवान ने चाहा तो वापसी करूंगा। यह उपचार प्रक्रिया लम्बी और थकाऊ है। इस परिस्थिति में धैर्य की बहुत जरूरत होती है, लेकिन यह गुण मेरे पास नहीं है। अभी मेरे पास कोई फिल्म नहीं है और न ही मैं इसके बारे में सोच रहा हूं। मैं अभी खुद को खाली और फ्रेश रखना चाहता हूं। यह ब्रेक मेरे उपचार में सहायक होगा।"

अप्रैल 2019: जब दोस्त राहुल रवैल ने बताया उन्हें कैंसर मुक्त
अप्रैल 2019 में ऋषि के खास दोस्त राहुल रवैल ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वे कैंसर के इलाज के लिए ही न्यूयॉर्क गए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "ऋषि कपूर (चिंटू) को कैंसर से आजादी मिल गई।" रवैल की इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने हैरानी जताई थी कि ऋषि इतने वक्त से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

10 महीने बाद ऋषि ने कहा था- कैंसर का इलाज चल रहा
अगस्त 2019 में ऋषि ने एक अखबार से बातचीत में अपने ट्रीटमेंट की जर्नी साझा की थी। उन्होंने कहा था, "मैं अपनी बीमारी को 10 महीनों को लंबी छुट्टियों की तरह देखता हूं। लेकिन मैं घर की बनीं नरम रोटियों और पॉम्फ्रेट मछली को बहुत मिस करता हूं क्योंकि मुझे इनका स्वाद यहां चखने को नहीं मिला। कैंसर और इसके इलाज ने मुझे काफी बदल दिया है। मैंने इस दौरान खुद को शांत रखना सीखा है। पहले मैं अपनी फैमिली और फैंस पर गुस्सा करता था। लेकिन अब काबू पाना मैंने सीख लिया है। मैं परिवार और फैंस का एहसानमंद हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और शुभकामनाएं भेजी। मेरी पत्नी नीतू चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं। मेरे परिवार ने मुझे लड़ने की ताकत दी।"

सितंबर 2019: जब 11 महीने 11 दिन बाद भारत लौटे थे ऋषि
10 सितंबर 2019 को ऋषि कपूर पत्नी नीतू के साथ भारत लौट आए थे। अपनी वतन वापसी की जानकारी ऋषि ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने लिखा था, "घर वापसी। 11 महीने 11 दिन। सभी का शुक्रिया।" इस दौरान की उनकी कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जहां वे मुंबई एयरपोर्ट पर स्माइल के साथ फोटोग्राफर्स का अभिवादन कर रहे थे।

जनवरी 2020: दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे
जनवरी 2020 के आखिरी सप्ताह में ऋषि को नई दिल्ली के एक अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया था। तब भी यही खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दरअसल, वे वहां अपनी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग कर रहे थे। तबियत बिगड़ने के बाद 31 जनवरी को वे अस्पताल में भर्ती हुए।

डिस्चार्ज होकर मुंबई पझुंचने के बाद ऋषि ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, "प्रिय परिवारजनों, दोस्तों, विरोधियों और अनुयायियों मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपके द्वारा जताई गई चिंता से मैं अभिभूत हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा हूं और प्रदूषण और न्यूट्रोफिल्स में कमी की वजह से मुझे इंफेक्शन हो गया था। जिसकी वजह से मुझे हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। इस दौरान मुझे हल्का बुखार रहा और जांच के दौरान डॉक्टरों को एक पैच मिला, जिसकी वजह से निमोनिया हो सकता था, फिलहाल उसे ठीक किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि लोगों ने इस बारे में बिल्कुल ही अलग समझ लिया था। मैं उन सभी कहानियों को विराम दे दिया है और मैं आगे भी आपको मनोरंजन और प्यार देने के लिए तत्पर हूं। अब मैं मुंबई में हूं।"

इसके बाद वे वायरल बुखार के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। लेकिन जल्दी ही वहां से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। आखिरी बार 29 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और वे वापस नहीं लौट सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor Death News | Actor Rishi Kapoor Last Twitter Coronavirus Message | Bollywood Actor Rishi Kapoor Dies At Mumbai HN Reliance Hospital




2

पर्दे पर रोमांस का जादू बिखेर देते थे ऋषि कपूर, 50 साल के फिल्मी करियर में कीं 92 रोमांटिक फिल्में

ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे कैंसर से जूझ रहे थे। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। लौटने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में दोबारा एक्टिंग शुरू करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म शर्माजी नमकीन के कुछ सीन्स फरवरी में शूट भी किए थे। शूटिंग दिल्ली में हुई थी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक पर भी काम शुरू करने वाले थे लेकिन ऐसा हो न सका।

द इंटर्न में काम करने वाले थे ऋषि

द बॉडी साबित हुई अंतिम फिल्म: इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला स्टारर द बॉडी ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म साबित हुई। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषि ने एसपी जयराज रावल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2019 में उनकी एक और फिल्म झूठा कहीं का भी रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने कुमार पांडे नाम के शख्स की भूमिका निभाई थी।

अंतिम फिल्म द बॉडी में ऋषि कपूर

121 फिल्मों में किया काम: अपने 50 साल के फिल्म करियर में ऋषि ने तकरीबन 121 फिल्मों में काम किया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर (1970) से डेब्यू किया था। फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। बतौर एक्टर उनकी फिल्म बॉबी(1973) थी जिसमें वह डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड (1974) में मिला था। ऋषि कपूर की छवि एक रोमांटिक हीरो की थी। उन्हें दर्शकों ने रोमांटिक अंदाज में काफी पसंद भी किया। यही वजह है कि1973 से 2000 के बीच ऋषि ने 92 रोमांटिक फिल्मों में काम किया जिनमें से 36 फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।इनमें कर्ज, दीवाना, चांदनी, सागर, अमर अकबर एंथनी, हम किसीसे कम नहीं,प्रेम रोग,हीना जैसी फिल्में शामिल हैं।

मेरा नाम जोकर में ऋषि

नीतू के साथ की 12 फिल्में: ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के साथ रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में साथ काम किया। इनमें खेल खेल में (1975), कभी कभी(1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो(1978)(दोनों का गेस्ट अपीयरेंस) हिट साबित हुईं जबकि ज़हरीला इंसान(1974),जिंदा दिल (1975), दूसरा आदमी(1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980), दो दूनी चार(2010), बेशरम (2013)फ्लॉप रहीं।

ऋषि-नीतू ने साथ में कीं 12 फिल्में

अग्निपथ में किया नेगेटिव रोल:ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ निर्देशित की। ऋषि ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हैरान रह गए। ऋषि को फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए आईफा का बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

ऋषि ने अग्निपथ में राउफ़ लाला का किरदार निभाया


नॉट आउट में दिखे बिग बी के साथ:इसके बाद ऋषि सहायक भूमिकाएं करने लगें। ऋषि जलवा (2002), हम तुम (2004), फना (2006), नमस्ते लंदन (2007), लव आज कल (2009) और पटियाला हाउस (2010) जैसी फिल्मों में नजर आए। वह अंग्रेजी फिल्म डोंट स्टॉप ड्रीमिंग (2007) और सांभर सालसा (2008) में भी दिखाई दिए। 2018 में, वह उमेश शुक्ला निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 102 नॉट आउट में दिखाई दिए। इसने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को 27 साल बाद फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आए।

नॉट आउट में अमिताभ-ऋषि

ऋषि कपूर को मिले अवॉर्ड

1970: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (चाइल्ड)

1974 - फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

2008 - फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2009 - रूसी सरकार से विशेष सम्मान

2011 - फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड

2016 - स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2017 - फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋषि कपूर की रोमांटिक जोड़ी डिंपल कपाड़िया के साथ खूब जमी। बॉबी के वक्त डिंपल 17 साल की तो ऋषि 20 साल के थे।




2

सिर्फ 33 मिनट में 25 लोगों की मौजूदगी में हुआ ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, बेटी के न पहुंचने की कमी बड़ी अखरी

सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया। कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को देखेते हुए मुंबई पुलिस ने सिर्फ आधे घंटे का समय और25 लोगों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी।

ऋषि को विदाई देने के लिए पत्नी नीतू कपूर और बेटेरणबीर के अलावा करीना कपूर, कुणाल कपूर,अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर मौजूद थे।

बेटी रिद्धिमा आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकी
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके साथ चार अन्य लोगों को सड़क मार्ग से आने की इजाजत दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 वर्षीय रिद्धिमा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली से मुंबई आने की परमिशन मांगी थी। सूत्रों की मानें तो इसके जवाब में उन्हें कहा गया कि हवाई यात्रा की मंजूरी सिर्फ गृह मंत्री ही दे सकते हैं। हालांकि, विकल्प के उनके पांच लोगों के समूह को सड़क मार्ग से जाने की इजाजत दी गई। लेकिन दिल्ली से मुंबई की दूसरी करीब 1400 किमी. है। ऐसे में उन्हें पहुंचने में करीब 24 घंटे का समय लगेगा। वे शुक्रवार तक मुंबई पहुंच सकती हैं।

सिर्फ 33 मिनट में हुआ पूरा अंतिम संस्कार

ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर पहुंचने से लेकरअंतिम संस्कार में सिर्फ 33 मिनट का समय लगा। सांकेतिक कर्मकांड के बाद उनके शव को सीधे इलेक्ट्रिक फरनेस में ले जाया गया और 10 मिनट में सब कुछ संपन्न हो गया। ऋषिकपूर बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली से ताल्लुक रखते थेऔर ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस परिवार के किसी सदस्य का अंतिम संस्कार इतनी जल्दबाजी में किया गया।


इसलिए चुना गया चंदनवाड़ी श्मशान घाट
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के लिए चंदनवाड़ी श्मशान घाट इसलिए चुना गया, क्योंकि एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के सबसे करीब है। फॉर्मेलिटीजके बाद इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए यहां तीन लेवल की बैरिकैडिंग की गई। इस दौरान ऋषि के कुछ फैन्स और मीडिया वाले श्मशान घाट पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।

लॉकडाउन पालन करने की अपील
कपूर फैमिली ने अपने संदेश में कहा, 'व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम ऋषि के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुम्बइ के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हुआ।
अंतिम सफ़र पर ऋषि कपूर।
अंतिम क्रियाएं पूरी करते रणबीर कपूर।
रणबीर कपूर पिता ऋषि के अंतिम संस्कार से पहले।
करीना कपूर और सैफ अली खान।
रीमा जैन, नीतू कपूर, आलिया भट्ट ऋषि कपूर की अंतिम विदाई के दौरान।
अभिषेक बच्चन।
वह एम्बुलेंस, जिससे ऋषि की पार्थिव देह अस्प्ताल से चंदनवाड़ी श्मशान घाट तक लाई गई।
ऋषि को अंतिम विदाई देने के लिए लाई गईं फूल मालाएं।
सिर्फ 25 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।




2

'कैरेक्टर रियलिस्टिक लगे, इसके लिए ऋषि कपूर जी ने सेट पर चप्पल तक पहनना त्याग दिया था'- 102 नॉट आउट डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने की सराहना

ऋषि कपूर ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई सारी बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्टिंग सिर्फ उनका काम ही नहीं बल्कि उनका जुनून था। फिल्म '102 नोट आउट' और 'ऑल इज वेल' में ऋषि का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर उमेश शुक्लाने बताया कि आखिरी फिल्म के दौरान उन्होंने सीन को रियलइस्टिक दिखाने के लिए चप्पल पहनना तक छोड़ दी थी। इसके अलावा भास्कर के अमित कर्ण को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ऋषि के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया है।

मां को खोने पर भी बांधा रखा हौंसला

उनमें कमाल का धैर्य था। तभी कैंसर और ट्रीटमेंट का फेज वह निकाल सके। उनके लिए वो टाइम टफ था। वह इसलिए कि उनकी माता जी का भी देहांत उसी दौरान हुआ था, जब उनका इलाज चल रहा था। मां सबके लिए मां ही होती है। वह खोना कितना मुश्किल होता है। फिर भी उन्होंने वापसी की। दोबारा अपने कर्म के मैदान में उतरे।

ऐसी थी डायरेक्टर से ऋषि की पहली मुलाकात

वैसे हमारी पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। कृष्णा राज बंगलो में मीटिंग तय हुई थी। मैंने ऑल इज वेल उनको नरेट की थी। वह बहुत स्ट्रेटफारवर्ड इंसान थे। उन्होंने पहली ही मीटिंग में स्क्रिप्ट को हां कह दिया था। फिर हम लोग शिमला गए थे। एक महीने वहां शूट किया था। हम लोगों ने काफी वक्त साथ बिताया था। एक ही होटल में थे हम लोग।

एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी दिया मौका

वह फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इससे उन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने उस फिल्म की बदौलत मुझे नहीं आंका कि मैं अच्छा या बुरा डायरेक्टर हूं। दोबारा जब मैं 102 नॉट आउट लेकर गया तो उन्होंने बिल्कुल नए सिरे से उस स्क्रिप्ट को सुना।

हर काम की रखते थे खबर

उनको सिर्फ एक्टिंग का ही चार्म नहीं था, बल्कि और भी जो बाकी संबंधित चीजें होती थी कॉस्टयूम, लाइटिंग उन सब के बारे में भी वह बहुत गहन जानकारी रखते थे। मिसाल के तौर पर इस फिल्म में भी बुजुर्ग वाले रोल में उन्हें पिछली फिल्म का अनुभव काम आया और वह इनपुट उन्होंने हमें प्रोवाइड किया। वह पिछली फिल्म कपूर एंड संस थी।

प्रोस्थेटिक मेकअप में लगते थे चार घंटे

उसमें मेकअप में उन्हें चार-साढे चार घंटे लगते थे, मगर उसकी बेसिक जानकारी होने से हमारी फिल्म पर इतना वक्त नहीं लगता था। यहां उनका मेकअप 3 घंटे में हो जाया करता था। उन्होंने काफी बारीकी से उस चीज को समझा था और इनपुट दिए थे। यहां तक कि कॉस्टयूम में भी उन्होंने काफी सजेशन दिए थे कि वह किस तरह के शर्ट पहनेंगे। पूरी फिल्म में उन्होंने, थोड़े स्टार्च वाले शर्ट पहने।

अपने कैरेक्टर पर किया था रिसर्च

वो पहली बार गुजराती शख्स का रोल प्ले कर रहे थे। तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने गुजराती दोस्तों और दूर के रिश्तेदारों से भी काफी पूछ कर गुजराती शख्स के लोगों के मैनरिज्म पर होमवर्क और रिसर्च किया। उस उम्र में भी उनका जुनून देखकर हम लोगों को प्रेरणा मिलती थी। वह इन सब चीजों पर तो काफी रिसर्च करते थे, लेकिन जब डायलॉग डिलीवरी और सीन शूट करने की बारी आती थी तो वहां पर वह स्पॉन्टेनियस रहते थे। नेचुरल फ्लोर दिखाने में यकीन रखते थे। मेथड में ज्यादा नहीं घुसते थे।

27 साल बाद बनी थी अमिताभ-ऋषि की जोड़ी

वह और बच्चन साहब 27 सालों के बाद दोबारा इस फिल्म पर काम कर रहे थे। लेकिन लगा ही नहीं कि इतने लंबे समय के अंतराल के बाद दोनों फिर से मिले हैं और काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे दोनों कल के ही मिले हुए हैं और दोबारा से सेट पर काम कर रहे थे। इस तरह की गहरी बॉन्डिंग दोनों के बीच दिख रही थी

छोड़ दियाथाचप्पल पहनना

दोनों ही डायरेक्टर्स एक्टर हैं। हमने जब उन्हें कहा कि हम लोग घर में चप्पल नहीं पहनते तो यकीन मानिए कि उन लोगों ने चप्पल पहनना तक छोड़ दिया शूटिंग के दौरान। भले उनका क्लोज शॉट होता था, मिड शॉट होता था या लॉन्ग शॉट में जब वह आ रहे होते थे। क्लोज शॉट में जरूरत नहीं थी कि वह चप्पल ना पहनें, मगर ऋषि कपूर जी इतने बारीक ऑब्जर्वर थे कि उनका कहना था कि अगर वह बिना चप्पल के ना रहे तो उनकी वॉक में चेंज आ जाएगा, इसलिए उन्होंने पूरे अनुशासित भाव से उस चीज का पालन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Rishi Kapoor ji had given up wearing slippers on the set to make the character look realistic' - 102 Not Out Director Umesh shukla appreciated




2

27 साल पहले 30 अप्रैल को रिलीज हुई थी दामिनी, निर्माताओं ने ऋषि कपूर से पहले जैकी श्रॉफ को ऑफर किया था रोल

67 साल की उम्र में ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड और उनके चाहने वाले गमगीन हैं। ऋषि कपूर ने यूं तो अपने करियर में 121 फिल्मों में काम किया लेकिन इन सबमें दामिनी की अहमियत को भी भुलाया नहीं जा सकता। खास बात ये है कि ऋषि के निधन से ठीक 27 साल पहले 30 अप्रैल 1993 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।


जैकी श्रॉफ को ऑफर हुआ था ऋषि का रोल: फिल्म के प्रोड्यूसर करीम मोरानी और एली मोरानी ने ऋषि कपूर वाले रोल के लिए पहले जैकी श्रॉफ को अप्रोच किया था। लेकिन, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से मतभेदों के चलते जैकी ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था और इसी वजह से फिर ऋषि ने फिर फिल्म में शेखर गुप्ता का रोल किया। यह राजकुमार संतोषी के साथ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म थी।


फिल्म में डिंपल को लेना चाहते थे डायरेक्टर: फिल्म के निर्माण के दौरान राजकुमार संतोषी और मीनाक्षी शेषाद्रि के बीच मनमुटाव की खबरें थीं। जिसके बाद संतोषी मीनाक्षी को हटाकर डिंपल कपाड़िया को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन ऋषि कपूर ने ऐसा होने नहीं दिया। खबरों के मुताबिक, ऋषि ने संतोषी से कहा कि अगर वह डिंपल को फिल्म में लेंगे तो वह फिल्म छोड़ देंगे.इसके बाद संतोषी ने श्रीदेवी को भी अप्रोच किया लेकिन उनकी फीस बहुत ज्यादा थी जिसके चलते संतोषी को मीनाक्षी के साथ फिल्म बनानी पड़ी।


सनी देओल को मिला था नेशनल अवॉर्ड: फिल्म की कहानी में रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी जिसमें सनी ने एक वकील की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह सेकंड हाफ के बाद आते हैं लेकिन दमदार डायलॉग और एक्टिंग के चलते सबपर भारी पड़ते हैं।उन्हें फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damini was released 27 years ago today, the makers had offered Jackie Shroff a role before Rishi Kapoor




2

कपूर फैमिली की 4 पीढ़ियों का इलाज करने वाले 92 साल के डॉक्टर ओपी कपूर बोले- पैरी पौना तो ऋषि ही करते थे

लंबे समय तक राेमांटिक औरसदाबहार अदाकार रहे ऋषि कपूर अब नहीं रहे। वे 67 साल के थे। बेबाक और जिंदादिल ऋषि दाे साल से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ऋषि को 2018 में कैंसर पीड़ित होने का पता चला था। उन्होंने एक साल तक न्यूयाॅर्क में उसी अस्पताल में इलाज कराया था, जहां उनकी बहन ऋतु का इलाज हुआ था।

कपूर फैमिली की 4 पीढ़ियों का इलाज करते आए डॉक्टर ओपी कपूर ने भास्कर से बातचीत में कपूर परिवार के बारे में कई बातें शेयर कीं।

पैरी पौना तो ऋषिही करते थे

बकौलओपी कपूर -‘मैंने कपूर खानदान में तीन पीढ़ियों की मौतें देख ली हैं। मैं 92 साल की उम्र में यह देखने के लिए जिंदा ही क्यों हूं? 5 साल पहले जब ऋषिलिवर की रिपोर्ट्स लेकर आए तो बहुत डरे हुए थे। कहने लगे- अंकल! डॉक्टर बोल रहा है कि लिवर खत्म है। मैं उन्हें ठाणे ले गया। वहां लिवर टेस्टिंग की एडवांस टेक्नोलॉजी थी। टेस्ट हुए, पर ऐसी कोई बात नहीं थी। ऋषि खुश हुए और मुझे जोर से झप्पी डाल ली। मैंने कहा- ऋषिकम पिया करो, कम खाओ, फैट कम करो। पर, पीना और पंजाबी खाना कपूर खानदान की कमजोरी रही है। ऋषितो हद थे। हालांकि, राजकपूर और शम्मी भी ऐसे ही थे। इन्हें आलू परांठे, गोभी परांठे, बटर चिकन, तंदूरी चिकन, शराब चाहिए ही। ऋषि रेगुलर जिम जाते थे, तब भी...।


ऋषिहमेशा अच्छे व्यवहार के लिए याद रहेंगे। कपूर खानदान में इस वक्त सिर्फ ऋषिथे, जो सबसे ज्यादा वेल बिहेव्ड थे। वे जब भी मिलते, झुककर पैरी पौना (चरण स्पर्श) बोलते। कई साल पहले उन्हें अपनी कुछ रिपोर्ट्स दिखानी थी तो मैंने उन्हें रॉयल वेलिंग्टन स्पोर्ट्स क्लब बुलाया। मैं मीटिंग में था, ऋषिधड़ाक से अंदर आकर पैर छूकर जोर से बोले- पैरी पौना अंकल...। वहां सब हैरान रह गए। आजकल के लोग तो बस थोड़ी सी कमर झुका देते हैं। पैरी पौना तो बस ऋषिही करते थे। ऋषिराजकपूर को सर बोलते थे। मैंने कभी पापा कहते नहीं सुना।


मैंने पृथ्वीराज कपूर का भी इलाज किया है। जब पृथ्वीराज को बताया कि कैंसर है, तो उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। पूछने लगे- मर जाऊंगा मैं? मैंने कहा- अभी नहीं। फिर कहने लगे- मेरी वजह से कोई प्रोड्यूसर नहीं मरना चाहिए। तब वे 17 फिल्में कर रहे थे। एक-एक कर सारी फिल्में पूरी कीं। उनके बाद ऋतु कैंसर की वजह से दुनिया छोड़ गईं। अब ऋषि को भी यही बीमारी निगल गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रणबीर कपूर, ओपी कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर




2

फेसबुक पर सबसे बड़ा फंड रेजिंग इवेंट बना आई फॉर इंडिया, कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए 52 करोड़ रुपए, डोनेशन अब भी जारी

बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने 3 मई को देश का सबसे बड़ा वर्चुअल कॉन्सर्ट फेसबुक पर लाइव किया था। इस आयोाजन का उद्देश्य कोरोना पीड़ितों के लिए फंड इकट्‌ठा करना था। ये सितारे और इनकी ये कोशिश रंग लाई है। करण जौहर ने इस इवेंट से जमा हुए फंड की जानकारी शेयर की है।

करण, जोया अख्तर के साथ इस इवेंट के प्रमुख सूत्रधार रहे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-फेसबुक पर दुनिया के सबसे बड़े फंड रेजर के रूप में आई फॉर इंडिया ने 52 करोड़ रुपए जुटाए हैं और यह सिलसिला जारी है। इस फंड में 4.3 करोड़ रुपए ऑनलाइन, कार्पोरेट डोनर से 47.77 करोड़ रुपए आए। यह गिनती अभी चल रही है। यह पूरा फंड कोविड-19 रिलीफ में जाएगा।

रविवार 3 मईशाम 7:30 बजे शुरू हुए इस कॉन्सर्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, गुलजार, एआर रहमान, जावेद अख्तर, ब्रायन एडम्स, विल स्मिथ,सोनू निगम,ऋतिक रोशन, निक जोनस, विकी कौशल,आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा, उस्ताद अमजद अली खान, अनुष्का शंकर,प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह,अभिषेक बच्चन जैसे 85 से ज्यादासितारों ने अपनी प्रस्तुति और संदेश दिए। गिव इंडिया प्लेटफॉर्म को फंड देकर मदद करने के लिएइस इवेंट मेंसितारों नेi Can, i Will, i Must Help स्लोगन दोहराकर मदद की अपील की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
I For India became Biggest Fundraiser on facebook Raises 52 crore for Covid 19 relief Work




2

करण वाही की मां वीना का 62 की उम्र में ट्रांसफॉर्मेशन, 4 महीने में घटाया 18 किलो वजन

करण वाही की मां वीना वाही ने चार महीने में 18 किलो वजन घटाया है। 62 साल की वीना वाही को वजन घटाने में ताहिरा कोचर ने मदद की। उम्र के इस पड़ाव में अपनी मां का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर करण काफी खुश नजर आए। इसलिए उन्होंने एक वीडियो और मां की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और ट्रेनर को शुक्रिया कहा। करण इसलिए भी बेहद खुश हैं क्योंकि अपनी मांं को इस काम के लिए मनाने में वे कामयाब रहे हैं।

करण ने पोस्ट में लिखा- मां आप पर गर्व है। शुक्रिया, मेरी बात सुनने के लिए और दूसरों से पहले अपनी चिंता करने के लिए। मेरी मां 62 साल की हैं और हाइपोथायरॉइड की मरीज हैं। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं उनको प्रेरणा देने में कामयाब रहा इस बात की खुशी है। चार महीने में 18 किलो वजन घटा लिया। लॉकडाउन के बावजूद मेरी मां बेहद मजबूत रहीं। शुक्रिया ताहिरा कोचर, यह काम कर दिखाने के लिए। उम्र सिर्फ एक नंबर है यह साबित हो गया। लोगों की प्रेरणा बनो, उनसे प्रभावित नहीं हो। लव यू मॉम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो वीडियो करण वाही के इंस्टाग्राम से साभार




2

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज हो सकती है सलमान की 'राधे', 250 करोड़ का ऑफर मिले तो ले सकते हैं फैसला

लॉकडाउन के चलते सिनेमा घर वालों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। ट्रेड पंडितों और प्रोड्यूसर्स ने बताया है की सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म वालों ने अब तक बन चुकी ज्यादातर फिल्मों और वेब शो को अप्रोच किया है। वे लोग 1500 से लेकर 2000 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट करने को तैयार बैठे हैं। ऐसे में बेहतर डील मिलने पर प्रोड्यूसर्स उसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

खबर है कि सलमान खान की फिल्म राधे कोडिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधेरिलीज करने के लिए राजी है। इस पर सलमान खान के करीबियों से दैनिक भास्कर को इस बारे में प्रारंभिक जानकारीमिल गई है।

सालभरनहीं रुक सकते मेकर्स

सलमान खान प्रोडक्शन के बिजनेस डील को देखने वाले जॉर्डी पटेल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'इंडियन प्रोड्यूसर्स उस स्थिती मेंनहीं हैं,जिसके तहत वह अगले एक साल तक फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर सकते हैं। ढेर सारे डिपार्टमेंट के लोगों का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी हॉटस्टार पर डायरेक्टर रिलीज हो सकती है। हमें भी अगर राधे के लिए अपॉर्चुनिटी मिलती है तो हम ओटीटी पर जा सकते हैं।

सिनेमाघर जाने में लोगों को लगेगा डर

जॉर्डी पटेलने बताया, हमारी फिल्म अभी पूरी नहीं है तो इस बारे में हम सोच नहीं रहे हैं। जून-जुलाई तक तो लॉकडाउन मुंबई जैसे जगहों में होने की खबरें मिल रही है। जब तक वैक्सीन नहीं निकलती वायरस हमारी जिंदगी में रहने ही वाला है। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर कौन जाएगा? बगल में कौन बैठा है उसका किसे पता? मन का डर नहीं जाने वाला है।

250 करोड़ का ऑफर मिले तो संभव

जॉर्डी पटेल कहते हैं किमुंबई कलेक्शन के लिहाज से सबसे बड़ी टेरिटरी है। ऐसे मेंअगर बिजनेस 300 करोड़ का होता है तो अपने हाथ में 150- 160 करोड़ आतेहैं। उस हिसाब से ही ओटीटी ऑफर को देखेंगे। अगर ढाई सौ करोड़ तक का ऑफर आता है तो उसे देखते हुए कॉल लिया जाएगा। फिल्म की लागत भी हमें देखनी होगी। हम ओटीटी के लिए ओपन हैं। फिल्म कोथिएटर पर ही रिलीज करेंगे,ऐसी कोई कसम नहीं खाई है। थिएटर जब तक चालू नहीं होंगे, तब तक हम बैठे रहेंगे, ऐसा कुछ नहीं है।

जॉर्डी ने कहा कि, हम भी ओटीटी पर जा सकते हैं। एकाध दो फिल्म वहां डाल सकते हैं। हालांकि, जाहिर तौर पर हम सब चाहते हैं कि हमारी बड़ी फिल्मेंथिएटर पररिलीज हों। हमारे फैंस भी यही चाहते हैं। लेकिन हालात अच्छे नहीं हैं और फिल्मबनकर तैयार है तो उसे डब्बे में रखने का कोई मतलब नहीं है।

प्रोड्यूसर को थिएटर रिवेन्यू का डर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते हैं, 'यह बात सच है कि ओटीटी वालों ने सब को अप्रोच किया है। अभी तक हालांकि किसी ने कॉल नहीं लिया है, क्योंकि प्रोड्यूसर्स को लगता है कि ओटीपी पर फिल्में आ गई तो उनका थिएटर का रेवेन्यू तो गया।

भारत के संदर्भ में आज भी थिएटर से ज्यादा कलेक्शन होता है। मान लें कि बजरंगी भाईजान का टोटल कलेक्शन 300 से 350 करोड़ का तब हुआ था, जब देश और विदेश दोनों जगहों से थिएटररेवेन्यू आया था। अब ओटीटी से अगर कोई 250 से 300 करोड़ का ऑफर दे तो बात अलग है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म में होगा दो हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट

हाल ही में जी 5 पर अपनी फिल्म 'बमफाड़' रिलीज करने वाले प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार बताते हैं, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म वालों की बहुत आक्रामक योजना है। मैंने भी सुना है कि वह लोग आने वाले दिनों में 1500 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट करने को तैयार बैठे हैं। मुझे नहीं मालूम कि एग्जेक्ट फिगर यही है, लेकिन ये कहीं से कम नहीं है।

बड़े बजट की फिल्में साल भर में गिनती की होती है। ज्यादातर मीडियम और छोटे बजट की फिल्में होती हैं, जिनको लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखते रहे हैं। लॉकडाउन में सिनेमा देखने की आदत बदली है और मुमकिन है कि उस प्लेटफार्म पर ज्यादा कंटेंट देखने को मिले।

जब तक लॉकडाउन पीरियड रहने वाला है और कोरोना की वैक्सीन आने वाली है, तब तक लोग एंटरटेनमेंट का कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही कंज्यूम करेंगे। ऐसे में उनके लिए यह बड़ी अपॉर्चुनिटी है और जाहिर तौर पर वे इसमें पूरा जोर लगा रहे हैं। वे अपने ओरिजिनल कंटेंट को बनाने के लिए लिए 3 से 8 करोड़ तक का बजट रख रहे हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan's Radhe can be released on OTT platform, decision will be taken on getting good offer




2

Class of 2020 graduates with 'robot ceremony'

Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more.




2

Exotic dance club pivots with 'Food 2 Go-Go'

The Lucky Devil Lounge in Portland, Oregon has found an unusual way to stay afloat in uncertain times - home food delivery courtesy of its exotic dancers.




2

Spain's Economy Minister, Nadia Calviño, speaks to Reuters

Minister of Economy, Nadia Calviño, only the second woman to hold the position in Spanish history, speaks to Breakingviews Global Editor Rob Cox as Spain prepares to hold parliamentary elections on Nov. 10 for the second time in a year.




2

मार्च से मई तक राजस्थान में सामान्य से 224 फीसदी ज्यादा बारिश, इसी कारण अब तक गर्मी ने नहीं दिखाए तेवर

अमूमन अप्रैल से ही तेवर दिखाने वाली गर्मी अभी तक नरमी बरते हुए है। मई शुरू हाेने के बावजूद लू की बजाय बारिश हो रही है। मार्च अप्रैल में सामान्य से नीचे रहने वाला अब जाकर सामान्य से करीब आया है। माैसम विशेषज्ञ गर्मी में राहत के पीछे बारिश बता रहे है। माैसम विभाग के आंकड़ोंके अनुसार 1 मार्च से 7 मई तक राजस्थान में सामान्य से 224 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। सामान्य औसत बारिश आंकड़ा 9.8 मिमी है। अब तक प्रदेश में 31.8 मिमी बारिश हाे चुकी है। जयपुर में मार्च में 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने वाला पारा 35 डिग्री औैर अप्रैल में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला तापमान 41 डिग्री के पार नहीं गया। हालांकि बीते दाे दिन में शहर के अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ाेत्तरी हुई औैर शुक्रवार काे 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आगे... ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार 14 मई तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाेत्तरी हाेगी। इस दाैरान लू भी चलेगी। वहीं कई इलाकाें में अांधी, अंधड के साथ बारिश हाेने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From March to May, Rajasthan received 224 percent more rainfall than normal, that is why the heat has not shown any heat till now.




2

लॉकडाउन-2.0 में मिले 4 केस, लॉकडाउन-3 में 7 केस , 2.0 के मुकाबले चार गुना तेजी से बढ़े संक्रमित

सावधान रहे... लॉकडाउन-2 के मुकाबले लॉकडाउन-3 में संक्रमण चार गुना ज्यादा तेजी से सामने आ रहा है। शुक्रवार को तीन नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, ये सभी शिवनगर में 8 दिन पहले मिले पॉजिटिव के पड़ोसी है। इधर, खतरा इसलिए बरकरार है क्योंकि शिवनगर का पॉजिटिव युवक अपने दो दोस्तों के साथ रहता था, उनका अब तक पता नहीं चल सका है।
शिवनगर में 1 मई को एक 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला था। युवक के आसपास रहने वालों का सैंपल लिया तो शुक्रवार को तीन नए संक्रमित सामने आए। तीनों संक्रमित एक ही परिवार से है। पूछताछ में नए पॉजिटिव ने बताया कि पहले संक्रमित मिला युवक उनके घर पर आता-जाता रहता था। कई बार वह घर पर खाना खाता था। इधर, नया खुलासा यह भी हुआ है कि 1 मई को पॉजिटिव मिले युवक के साथ दो दोस्त रहते थे। हालांकि, वह कौन है... अब स्वास्थ्य विभाग इसकी तलाश में जुट गया है।

लॉकडाउन-2 में सबसे कम 21 % की दर से बढ़ रहा था संक्रमण
लॉकडाउन-3 की शुरुआत 4 मई से हुई है। इस दौरान अब तक 7 कोरेाना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इधर, लॉकडाउन-2 में सबसे कम 4 केस सामने आए है। इसमें 19 दिनों में संक्रमण 21 प्रतिशत की दर से सामने आया है, जोकि सबसे कम है। लॉकडाउन-1 में 12 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, इन 21 दिनों में 57 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिले थे। इधर, लॉकडाउन-3 में 6 मई को 4 पॉजिटिव केस तो वहीं 8 मई को 3 पॉजिटिव केस आए है, इस मान से अब तक 87 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

21 दिन से कोरोना का कोई केस नहीं, हसनपुर हवेली से हटेगा कंटेनमेंट का टैग, ग्रीन जोन में आएगा जिला

जिले में अब कोरोना का न कोई मरीज बचा है न ही बीते 21 दिनों में कोई केस सामने आया है। इसके साथ ही शहर के हसनपुर हवेली में बीते 7 अप्रैल से लगे कंटेनमेंट जोन के टैग को अब हटाने की तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर सीएमएचओ व एसडीएम ने सहमति जताते हुए कलेक्टर को रिपोर्ट दे दी है। इसके साथ ही जिला भी स्वत: ही ऑरेंज जोन से निकलकर ग्रीन जोन में आ जाएगा।
7 अप्रैल को कोरोना का पहला मरीज शहर से सटे हसनपुर हवेली में मिला था, तभी से इस क्षेत्र काे कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया अाैर इसका 3 किमी का दायर प्रशासन ने सील कर दिया। इसके बाद श्योपुर जिला भी ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन की श्रेणी में आ गया। यहां मिले 4 मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 17 अप्रैल के बाद से कोई नया कोरोना संक्रमित भी सामने नहीं आया है। इसको शुक्रवार को 21 दिन पूरे हो गए है और शनिवार को 22 दिन हो जाएंगे। गाइडलाइन के तहत अगर 21 दिनों में कोई केस सामने नही आता है तो उक्त क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन को सीएमएचओ व एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर खोल दिया जाता है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को दे दी गई है, यानी अब हसनपुर हवेली, मठेपुरा, ग्वाड़ी और जैदा कंटेनमेंट जोन नहीं रहेंगे।

ग्रीन जोन में आने पर यह मिलेगा फायदा
ग्रीन जोन में सशर्त दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाती है, जिसमें शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य लेबर क्लास दुकानें भी खोली जा सकती है। हालांकि अंतिम अधिकार प्रशासन को ही है कि वह किस तरह से किन-किन दुकानों को छूट देगा।

व्यापारियों ने की मुख्य बाजार खोलने की मांग
शहर में दुकानें खोलने के लिए 3 मई को कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किए गए थे। इसमें शहर के मुख्य बाजार, चूड़ी बाजार, टोड़ी बाजार, पुल दरवाजा से लेकर छह मजार तक किराना, मोबाइल रिचार्ज और रस्सी-बोरा की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसमें इलेक्ट्रिकल्स और जूते-चप्पल की थोक दुकानों की भी अनुमति नहीं थी। मुख्य बाजार में सबसे ज्यादा यही दुकानें है। ऐसे में व्यापारियों ने यहां ऑड-ईवन फॉर्मूले पर दुकानें खोलने की मांग की थी। इसी मांग को अब जिला व्यापार महासंघ ने फिर दोहराया है।

अब तक इन दुकानों को खोलने की अनुमति
सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मुख्य बाजारों को छोड़कर गली-मोहल्ले व पाली रोड पर ही किराना, मोबाइल रिचार्ज, इलेक्ट्राेनिक्स और रस्सी-बोरा की दुकानें खोलने की अनुमति है। पूरे शहर में कृषि यंत्र, उर्वरक, मोटर मैकेनिक, सीमेंट, लोहा व निर्माण सामग्री दुकानें, दूध डेयरी, स्पेयर पार्ट्स, आटा चक्की, छलना दुकानें, धर्मकांटा, थोक जूते-चप्पल की दुकानें खोलने की अनुमति है। अन्य दुकानों को बंद रखने के आदेश हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सभी प्रकार की दुकानों को अनुमति दी गई है।
कंटेनमेंट जाेन खाेलने पर सहमति दी है
रूपेश उपाध्याय, एसडीएम, श्योपुर के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन घोषित हुए काफी दिन हो गए हैं। अब यहां से कोई केस भी नहीं है। जिले में एक ही कंटेनमेंट जोन था, जिसे खोलने को लेकर सहमति देते हुए रिपोर्ट दे दी है।
बैठक में तय करेंगे क्या खुलेगा और क्या नहीं
राकेश कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर, श्योपुर के मुताबिक,कंटेनमेंट जोन को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शहर में काैन सी दुकानें खुलेंगी और काैन सी नहीं, इस पर बैठक में फैसला लेंगे। मुख्य बाजार के व्यापारियों ने आवेदन दिया है। इस पर भी बैठक में ही विचार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There is no Corona case for 21 days, the tag of container will be removed from Hasanpur Haveli, district will come in green zone




2

6 साल में पहली बार अप्रैल-मई में 28 मिमी बारिश, प्रदूषण घटने से गर्मी भी कम

इस बार सामान्य से ज्यादा चक्रवात और लॉकडाउन से प्रदूषण में कमी के कारण अभी तक गर्मी का मौसम अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। चक्रवात के कारण 6 सालों में शहर में अप्रैल महीने में इस साल 20 मिमी बारिश हुई। मई की शुरुआत में 8 मिमी बारिश हो चुकी है। बीते छह साल में अप्रैल का तापमान पहली बार 40 डिग्री से नीचे रहा। इसका सीधा असर गर्मी पर रहा। जबकि सामान्यत: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पारा 42 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अब इसमें बदलाव होने लगा है। लू का दौर शुरू होने से मई महीने में गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा।
अब लू की चपेट में आएगा जिला
मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई के दौरान चक्रवात सक्रिय होते हैं, लेकिन इस बार चक्रवात की संख्या सामान्य से ज्यादा है। ऐसे में ग्वालियर संभाग सहित कई प्रदेशों में आंधी बारिश एवं ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से गर्मी में राहत रही। अब लू का प्रकोप शुरू हो सकता है।

तापमान में तेजी से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में मिलेगी मदद
चिकित्सकों के मुताबिक 30 डिग्री से ज्यादा तापमान होने पर कोरोना संक्रमण का फैलाव कम होता है। अब मौसम साफ रहने और तापमान में तेजी के कारण लगातार पारा चढ़ेगा। इससे कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में मदद मिलेगी।

90 फीसदी वाहन नहीं चलना रही प्रदूषण में कमी की वजह
शहर सहित सभी जगह वाहनों संचालन बंद रहा। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत 90 फीसदी तक कम हुई। हजारों वाहन डेढ़ महीने से नहीं चल रहे हैं। वाहन से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण के रूप में कार्बन मोनाऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन आदि निकलता है।

मई में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, रात का 280 और दिन का पारा 41.20 पर
मई महीने में तापमान का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के साथ ही रात भी गर्म हुई है। गुरुवार को शहर का तापमान अधिकतम 40.6 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस था। अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से लू का असर भी जल्द ही देखने को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
28 mm rain in April-May for the first time in 6 years, pollution also reduces heat




2

पिछले महीने 214 रु. आ रही थी सब्सिडी, सिलेंडर 215 रुपए सस्ता होने से सब्सिडी आना हुई बंद

1 मई से घरेलू गैस सिलेंडर 215 रुपए सस्ता हो गया है। अब यह 603 रुपए में मिल रहा है। जबकि पिछले महीने यह 818 रुपए में मिल रहा था और ग्राहकों के अकाउंट में 214 रुपए सब्सिडी आ रही थी लेकिन अब उपभोक्ता गैस की बुकिंग कर रहे हैं। उनके अकाउंट में सब्सिडी नहीं आ रही है। सब्सिडी नहीं मिलने गैस उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब उपभोक्ताओं के अकाउंट में सब्सिडी नहीं आ रही है।
शहर में 75 हजार गैस उपभोक्ता है। इन्हें बुकिंग करने पर पूरे दाम में गैस सिलेंडर मिलता है। इसके बाद सब्सिडी की राशि अकाउंट में आती है। सिलेंडर मिलने के बाद 3 दिन में राशि उपभोक्ताओं के अकाउंट में पहुंच जाती है लेकिन इस महीने 8 दिन बाद भी किसी उपभोक्ता के अकाउंट में राशि नहीं पहुंची है। इधर गैस एजेंसियां भी उपभोक्ताओं के घर सिलेंडर की डिलीवरी के बाद बिल में डिलीवर लिख रही है तो सब्सिडी की जगह ब्लैंक के मैसेज आ रहे हैं।
सब्सिडी हुई जीरो
आईओसी के सेल्स ऑफिसर विजय वर्तक ने बताया पिछले महीने उपभोक्ताओं के अकाउंट में जितनी सब्सिडी आ रही थी। गैस सिलेंडर उतना सस्ता हो गया है। इससे सब्सिडी जीरो हो गई है।

गैस एजेंसियां कंटेनमेंट एरिया में भी सिलेंडर की डिलीवरी दे रही है। मोचीपुरा, बोहरा बाखल, जावरा रोड, जवाहर नगर सहित सभी कंटेनमेंट एरिया में 40 से ज्यादा डिलीवरी दी जा रही है। वही एजेंसियां रविवार के दिन भी डिलीवरी दे रही है ताकि लोगों को परेशानी ना आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
214 in the previous month. Subsidies were coming, subsidy stopped due to cylinder being cheaper by Rs 215




2

लिंबायत में फिर 18 केस, 271 टीमों ने 54 हजार घरों का किया एपीएक्स सर्वे

लिंबायत जोन में एपीएक्स सर्विलांस सिस्टम की नई शुरूआत की गई है। 271 टीम द्वारा 54000 घर का सर्वे किया गया है। जिसमें से 20 एआरआई के केस मिले हैं। इसके अलावा वराछा ए में 14 और सेंट्रल जोन में 10 एआरआई के केस मिले हैं। लिंबायत में शुक्रवार को 18 मामले सामने आए। अब तक के कुल 336 पॉजिटिव मामले लिंबायत में दर्ज हो चुके हैं। गुरुवार को 20 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 20 हजार लोगों को होम्योपैथी दवा दी गई। स्लम विस्तार में 263 जगह वॉश बेसिन रखे गए हैं। जागरूकता फैलाने के लिए रिक्शा और डोर टू डोर कचरा गाड़ी फेरे लगा रही हैं।

कमिश्नर बंछानिधि पाणी ने बताया कि अब तक पॉजिटिव रेट 5.5 फीसदी हुआ है। रिकवरी रेट 49.5 फीसदी तक पहुंच गया है। समरस कोविड केयर सेंटर में 334, 1581 होम क्वाॅरेंटाइन और डीसेंट्रलाइज 449 को मिलाकर कुल 2020 लोग क्वाॅरेंटाइन किए गए हैं। अब तक 14809 टेस्टिंग की गई।

सर्विलांस के लिए 1425 टीम कार्यरत
शहर में सर्विलांस के लिए 1425 टीम कार्यरत है, जबकि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए 186 टीम है। शहर के स्लम विस्तार में 36 फीवर क्लिनिक शुरू किए गए हैं। मनपा कमिश्नर ने अपील करते हुए कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाए। कुछ लोगों द्वारा जिम्मेदारी नहीं निभाई गई तो ये हालात बने हैं। अगले 21 दिन तक संपूर्ण लाॅकडाउन का पालन किया तो निजात मिल सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सामग्री देने रवाना हुए 16 रथ, बांटेंगे 2225 खाद्य पैकेट

कोरोना लॉकडाउन- 3 में हरिशेवा धर्मशाला ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग व सेवा भारती की अाेर से जरूरतमंदाें तक राहत सामग्री वितरण के छठे चरण की शुरुआत शुक्रवार काे हुई। इस चरण के लिए 16 रथ रवाना हुए जिन्हें महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराज ने रवाना किया। 5 मई को सूखी रसद सामग्री मंगवाई थी। इनसे 2225 पैकेट तैयार किए गए। 14 रथ सेवा भारती के हैं, जो शहर की 50 बस्तियों में जाएंगे। आश्रम के हेमन उस्ताद व उनके साथी 2 अन्नपूर्णा रथाें से राशन बांटेंगे। संत मयाराम, गोविंद, प्रांत कार्यवाह डॉ शंकरलाल माली, प्रांत सेवा प्रमुख नटवरलाल, विभाग कार्यवाह बनवारीलाल, महानगर संघचालक चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू अादि शामिल हुए। सह कार्यवाह ललित चिपड़ ने बताया कि 23 मार्च से अब तक 10 हजार 352 किट वितरित किए गए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
16 chariots left to deliver material, will distribute 2225 food packets




2

छात्रों से ई-लर्निंग का लिया जाएगा फीडबैक, शिक्षक व अधिकारी रोज 20 छात्रों से पूछेंगे-कैसी चल रही है पढ़ाई, कोई दिक्कत तो नहीं

लाॅकडाउन के दौरान ई-लर्निंग से घर पर पढ़ाई कर रहे छात्रों से अब फीडबैक लिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार अब जिले के शिक्षकों के साथ ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रोज कम से कम 20 छात्राें व अभिभावकों से फोन पर बात करेंगे। उनसे ई-लर्निंग के बारे में पूछेंगे। सवाल करेंगे कि केबल और डिस टीवी पर एजुसेट के प्रसारण, संपर्क बैठक एप, वॉट्सएप एप व अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से कराई जा रही ई-लर्निंग में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। इसके माध्यम से पूछे गए सवाल और होम वर्क में दिक्कत तो नहीं आ रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार छात्रों से की गई बात और उनसे लिए गए फीडबैक को निदेशालय भेजा जाएगा। इसके बाद अगर जरूरत पड़ेगी तो ई-लर्निंग को और सरल बनाया जाएगा। कोरोना रोकथाम के लिए पूरे देश में मार्च से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में तमाम स्कूल और कॉलेज बंद हैं। लॉकडाउन के दौरान छात्रों की पढ़ाई बर्बाद न हो, इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने ई-लर्निंग की सुविधा शुरू की है।

बीईओ को स्कूल मुखियाओं द्वारा दी गई लिस्ट के आधार पर रोज कम से कम 20 छात्रों से बात करनी होगी

शिक्षा विभाग के अनुसार निदेशालय ने कौन अधिकारी कितने छात्रों से बात करेगा, इसकी सूची जारी की है। इसमें स्कूल मुखिया 20 छात्रों से रोज बात करेंगे। इस दौरान छात्रों ने क्या कहा इसकी रिपोर्ट बनाकर बीईओ आदि को देंगे। बीईओ को स्कूल मुखियाओं द्वारा दी गई लिस्ट के आधार पर रोज कम से कम 20 छात्रों से बात करनी होगी और वह इसकी रिपोर्ट बनाकर डीईओ व डीईईओ को देंगे। इसके बाद डीईईओ भी लिस्ट के आधार पर रोज कम से कम 20 छात्रों से बात कर ई-लर्निंग का फीडबैक लेंगे।
इसलिए लिया गया निर्णय

जिले के करीब डेढ़ लाख से अधिक छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही छात्रों के लिए डिस व केबल टीवी पर भी एजुसेट के चार चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है। इससे कितना लाभ मिल रहा है, इसे जानने के लिए फीडबैक लेना तय किया है।

ई-लर्निंग में लगातार किया जा रहा है सुधार
ई-लर्निंग में लगातार सुधार किया जा रहा है। स्कूलों की ओर से सभी छात्रों का वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है। उस पर रोज होम वर्क, न्यू मैथड्स आदि डाले जा रहे हैं। छात्रों को दिए गए होम वर्क आदि में कोई परेशानी होती है या फिर उसे किसी विषय को समझने में दिक्कत आ रही है तो वह अपने संबंधित वॉट्सएप ग्रुप पर सवाल भी पूछ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

1 और मरीज डिस्चार्ज, 36 में से 24 हो गए ठीक, 7 दिन से नया केस नहीं

कोरोना को हराकर घर लौटने वाले अब 24 लाेग हाे गए हैं। कस्तूरबा नगर में जिझौतिया भवन के पास रहने वाली रेशमा खान (32) काे शुक्रवार काे पवारखेड काेविड वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। 25 अप्रैल को रेशमा की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई थी। हाॅटस्पाॅट इटारसी में कोरोना के 36 पॉजिटिव केस में अब 24 मरीज ठीक हो चुके है। इटारसी का रिकवरी रेट 67 प्रतिशत हाे गया है। इटारसी के अब 9 मरीज ऐसे हैं जिन्हें अपनी दोनों जांच रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार है। इनमें एक मरीज जीन मोहल्ले के 72 वर्षीय बुजुर्ग भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं जबकि 8 मरीज पवारखेड़ा के कोविड केयर सेंटर में हैं। इनमें सबसे कम उम्र का 7 साल का बच्चा है। हालांकि 3 की मौत हुई है।


इम्युनिटी के लिए दी दवा
पवारखेड़ा कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार की शाम रेशमा पति शेर खान को लेकर एंबुलेंस डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने महिला मरीज की थर्मल स्क्रीनिंग की। इम्युनिटी के लिए जरूरी दवाइयां दी और 14 दिन क्वारेंटाइन रहने काे कहा। महिला ने भी यही भरोसा दिलाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

धन संकट से जूझ रही गोशालाओं को 275 करोड़ जल्द देने के आदेश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गौशालाओं को राज्य सरकार की ओर से दिया जाने वाला अनुदान जल्द से जल्द वितरित किया जाए। इसमें किसी तरह की देरी नहीं हो। सरकार ने गौशालाओं को करीब 275 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। कोविड-19 महामारी से परेशानी झेल रहे गौशाला संचालकों को इससे राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि डेयरी एवं पशुपालन अर्थव्यवस्था तथा किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। कोरोना महामारी के कारण राज्य सरकार पशुपालकों एवं किसानांे को किसी तरह की परेशानी नहीं आने देगी।
गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से पशुपालन, डेयरी, मत्स्य एवं गौपालन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के कारण दुग्ध उत्पादों की मांग पर असर पड़ा है। ऐसे में डेयरियों को अपनी विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए। साथ ही, ऐसे विकल्प तलाशें जाएं जिनसे पशुपालकों एवं किसानों की आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने अन्य डेयरी संघों की तुलना में जयपुर डेयरी संघ की दुग्ध दरों में अंतर का परीक्षण कराने के निर्देश दिए ताकि यहां के पशुपालकों को नुकसान न हो।
मनरेगा योजना में अधिक से अधिक काम शुरू करें: कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि कोरोना के कारण मत्स्य पालन एवं मुर्गी पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार तो इन्हें राहत दे ही रही है। भारत सरकार को भी संकट की इस घड़ी में सहायता के लिए आग्रह किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सेक्टर-21डी की आरडब्ल्यूए ने अखबार बांटने वाले सदस्यों को सम्मानित किया

सेक्टर-21डी की आरडब्ल्यूए ने अखबार बांटने वाले सदस्यों (हॉकर्स) को सम्मानित किया। ये हॉकर्स कोरोना के इस संक्रमण काल में भी निर्बाध रूप से घर-घर अखबार पहुंचा रहे हैं। ऐसे में इन्हें प्रोत्साहित तथा सम्मानित करने के लिए यहां के कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिन सदस्यों को सम्मानित किया गया उनमें अजय चौहान, सत्यप्रकाश, उदयभान, उमेश, भाईराम, अजय राज आदि शामिल हैं। इन्हें अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही इन्हें सम्मान स्वरूप मास्क भी दिए गए।

सबसे पहले सेनेटाइजर से इनके हाथ साफ कराए गए। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी जयप्रकाश शर्मा तथा राजीव जेटली ने इन्हें प्रोत्साहित करते हुए इनके कार्य की सराहना की। इस मौके पर जयप्रकाश शर्मा, दिनेश चौहान, आरके तिवारी, एसके गुप्ता, अनीता शर्मा, पुष्पा शर्मा, बीके भारद्वाज, गुरशरण सिंह, एनके शर्मा, रविन्द्र चौहान, प्रह्लाद सिंह तंवर, त्रिलोकचंद रोहिल्ला, इंदर सिंह सोरौत, आरएस नेगी आदि इस दौरान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

स्वासपुर क्वारेंटाइन सेंटर से 26 लोग रिलीज

जादूगोड़ा के स्वासपुर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से शुक्रवार को 26 लोगों को जांच पड़ताल के बाद निगेटिव पाए जाने व क्वारेंटाइन अवधि पूरी हो जाने पर रिलीज कर दिया गया। वहीं शुक्रवार काे दूसरे जिले जामताड़ा एवं बंगाल के मुर्शीदाबाद से लगभग 23 लोगों को यहां क्वारेंटाइन किया गया। मुसाबनी बीडीओ ने बताया कि इनकी शनिवार को जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

काेराेना संक्रमण से बचाने के लिए देश का सबसे लंबा कश्मीर में दंगों के कारण 1990 में 175 दिन, 2016 में 52 दिन रहा था कर्फ्यू

काेराेना वायरस की महामारी में संक्रमण से बचने के लिए भीलवाड़ा में चल रहा कर्फ्यू देश का सबसे लंबा कर्फ्यू बन गया है। शुक्रवार काे भीलवाड़ा में कर्फ्यू काे रिकाॅर्ड 50 दिन पूरे हाे गए। जनता पिछले 50 दिन से घराें में है। 4 मई काे जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए कर्फ्यू में कुछ शर्ताें के साथ ढील दी, लेकिन बाजार में भीड़ बढ़ने से चार घंटे बाद ही छूट खत्म कर दी। काेराेना महामारी में देश का सबसे लंबा कर्फ्यू भीलवाड़ा में हाे गया, लेकिन देश में अब तक लगे कर्फ्यू की जानकारी करने पर सामने आया कि 50 दिन के कर्फ्यू से भी अधिक समय के लिए दाे बार कर्फ्यू लग चुके हैं। दाेनाें सबसे लंबे कर्फ्यू का रिकाॅर्ड कश्मीर के नाम है। भीलवाड़ा और कश्मीर के कर्फ्यू में अंतर है। भीलवाड़ा में काेराेना वायरस से बचाने के लिए कर्फ्यू है जबकि कश्मीर में दाेनाें समय दंगा भड़कने से कर्फ्यू लगाए थे। देश का पहला सबसे लंबा कर्फ्यू कश्मीर में 1990 में 175 दिन का था और इसके बाद दूसरा सबसे लंबा कर्फ्यू 2016 में 52 दिन के लिए भी जम्मू कश्मीर में ही लगा था। भीलवाड़ा में 20 मार्च काे छह पाॅजिटिव राेगी पर पहले ही िदन कर्फ्यू लगाया था।
भीलवाड़ा 30 अप्रैल से ऑरेंज जाेन में
30 अप्रैल काे भीलवाड़ा ऑरेंज जाेन में आ गया। लाेगाें का कहना है भीलवाड़ा में पहले दिन से ही कर्फ्यू लगने से ही संक्रमण ज्यादा नहीं फैला। 43 में से 30 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि लाेगाें की यह भी राय है कि ऑरेंज जाेन में आने से कंटेंटमेंट एरिया काे छाेड़कर बाकी एरिया में कुछ समय के लिए दुकान खाेलने की अनुमति देनी चाहिए। यहां के चार प्रमुख औद्याेगिक संगठनाें ने सात मई काे मुख्यमंत्री के साथ हुई वीसी में टेक्सटाइल मार्केट और कपड़ा फैक्ट्री शुरू करने की मांग उठाई। उनका कहना है कंटेंटमेंट एरिया काे छाेड़कर टेक्सटाइल मार्केट व कपड़ा फैक्ट्रियाें काे शुरू करना चाहिए ताकि यहां की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाैट सके।

जनता काे धैर्य रखना हाेगा। लाेगाें काे यह ध्यान में रखना चाहिए अब तक के अनुशासन के कारण ही हम सभी ने मिलकर जिले में काेराेना का संक्रमण फैलने से राेका है। चार मई काे कर्फ्यू में ढील दी थी लेकिन मार्केट में ज्यादा भीड़ आ जाने से छूट निरस्त करनी पड़ी। यदि जनता ने धैर्य और अनुशासन रखा ताे फिर कर्फ्यू में छूट दे सकते हैं। संक्रमण नहीं फैले इसलिए हम सभी के लिए यह जरुरी है। -राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर
1990 : 175 दिन तक कर्फ्यू : कश्मीर पंडिताें के विस्थापन के समय लगा...कश्मीरी पंडितों काे जनवरी 1990 में जम्मू कश्मीर से घर छाेड़ने के लिए कहा गया था। कई कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से पलायन करना पड़ा। उस दौरान कश्मीर में जनवरी से लेकर आगे करीब 175 दिनों तक कर्फ्यू लगा था। यह देश में अब तक का सबसे अधिक दिनों का कर्फ्यू है।
2016: 52 दिनों का कर्फ्यू : आतंकी बुरहान वानी की माैत के कारण लगा... हिज़्बुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत हाे गई थी। उसकी मौत के बाद दंगे भड़के। पत्थरबाजी, हिंसा और विरोध प्रदर्शन में कई लाेगाें की जानें गई। उस दौरान घाटी में करीब 52 दिन तक कर्फ्यू लगाया गया था। यह देश का दूसरा सबसे लंबा कर्फ्यू है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

नप के 127 सफाईकर्मियों के बीच बांटा गया राशन

लॉकडाउन के मद्देनजर शुक्रवार को जुस्को कंपनी की ओर से नगर परिषद चक्रधरपुर के 127 में सफाई कर्मियों के बीच राशन का वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष केडी साह, कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, जुस्को के अरुण कुमार पाणिग्रही, सिटी मैनेजर धीरज कुमार, संदीप घोषाल माैजूद थे। उपस्थित थे। राशन किट में चावल, दाल, आलू, प्याज, हल्दी, नमक व तेल शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

2017 में पहले ही दिन सबसे ज्यादा तपा था नौतपा, इस साल भी 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है तापमान

गर्मी अब तेज हाेने लगी है। गर्मी काे देखते हुए इस बार भी नाैतपा ठीक-ठाक तपेगा। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा इस बार भी ज्यादा तपने की संभावना है। तापमान इस बार भी 45 डिग्री के ऊपर ही रहेगा। पिछले बार भी तापमान 45.9 डिग्री तक गया था। इस बार 46 डिग्री तक जाने का पूरा अनुमान है। नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और 2 जून तक चलेगा। इस बीच रविवार से फिर मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल आएंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

वैज्ञानिक पक्ष
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी धरती पर आती हैं। इस कारण तपन ज्यादा हाेती है। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि नाैतपा में सूर्य के तपने का यही सबसे बड़ा कारण हाेता है। 2 जून के बाद किरणें दूर हाेने लगती हैं। इसलिए धीरे-धीरे तपन कम हाेना शुरू हाे जाता है।

ज्याेतिषीय पक्ष
ज्याेतिषियाें की मानें ताे सूर्य वृषभ राशि में रहते हुए 10 हजार किरणाें के साथ धरती के करीब अाते हैं। पंडित साेमेश परसाई के अनुसार सूर्य की किरणें ज्यादा और खुद की राशि में सूर्य हाेने से नाैतपे में ज्यादा गर्मी हाेती है। राेहिण नक्षत्र में सूर्य ज्यादा गर्म हाेता है। धरती के करीब होने से नौतपा ज्यादा तपता है।

दो दिन बदला रहेगा मौसम
रविवार और साेमवार काे हल्की बारिश हाेने का अनुमान है। मप्र के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से सिस्टम आ रहे हैं। इनसें नमी मिलेगी। शुक्रवार काे दिन का तापमान 42.3 डिग्री और रात का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

गुड़गांव में 5 लाख 12 हजार क्विंटल गेहूं तथा 2 लाख क्विंटल सरसों की हुई खरीद

गुड़गांव जिला में अब तक सरकारी एजेंसियों द्वारा 5 लाख 12 हजार 260 क्विंटल गेहूं तथा 2 लाख 5 हजार 980 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।

सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडियों में खरीद प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिले के डीसी अमित खत्री ने बताया कि जिला की मंडियों में खरीद कार्य व्यवस्थित व सुचारू चल रहा है। हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा जिला में अब तक 2 लाख 2 हजार 730 क्विंटल व हैफेड द्वारा 3 लाख 9 हजार 530 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसी प्रकार, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा अब तक जिला में 58 हजार 400 क्विंटल तथा हैफेड द्वारा 1 लाख 47 हजार 580 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।

देर सांय प्राप्त सरकारी आंकड़ों के अनुसार 7 मई को जिला की हेलीमंडी में 16 हजार 130 क्विंटल, खोर मंडी में 1190 क्विंटल तथा सोहना मंडी में 1660 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस प्रकार, जिला की मंडी में 18 हजार 980 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।

खत्री ने बताया कि जिला की फर्रुखनगर मंडी में 4759 क्विंटल, हेलीमंडी में 6450 क्विंटल , सोहना मंडी में 4710 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इस प्रकार जिले में एक दिन में 15 हजार 910 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। डीसी ने बताया कि जिला में खरीद प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

कोरोना वायरस से जंग जीते 25 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर, रहेंगे होम क्वारेंटाइन

महामारी कोरोना से जंग जीत कर जिले के 25 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। उन्हें अब होम क्वॉरेंटाइन पर रखा जाएगा। इस बात की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कैमूर में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जिनमें 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। इस जिले में दो आइसोलेशन सह ट्रीटमेंट सेंटर हैं। इनमें अभी सात कोरोना संक्रमित मरीज आइसोलेटेड हैं।

आइसोलेशन के कुल 23 मरीजों में से 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें मुक्त किया जा चुका है। जबकि 9 मरीज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया में इलाजरत थे। जिनके स्वस्थ होने के बाद उन्हें मुक्त किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करनेवाले प्रशासनिक अफसर, कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी,पुलिस सहित मीडिया कर्मियों के अलावा विशेष रुप से कैमूर के लोगों को भी धन्यवाद दिया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का स्वस्थ होना जिले के लोगों के लिए सकारात्मक संदेश है।

583 व्यक्तियों में 551 लोगों का सैंपल टेस्ट निगेटिव
कोविड-19 के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा उठाए कदम के बारे में जानकारी देते हुए डीएम ने बताया अब तक कुल 583 व्यक्तियों के सैंपल का टेस्ट कराया गया है। जिसमें से कुल 551 व्यक्तियों का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जिले में 111 क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें कुल 13935 व्यक्तियों को रखने की क्षमता है। अब तक जिले में कुल 613 व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। होम क्वॉरेंटाइन में कुल 6912 व्यक्तियों को रखा गया है।
लॉकडाउन में वसूला गया 32.52 लाख रुपए जुर्माना
ब्लॉक हेल्थ क्वॉरेंटाइन सेंटर जिले के नौ प्रखंडों में कार्यरत है। जिसकी क्षमता 54 है। लॉक डाउन की अवधि में पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें अब तक 4857 वाहनों की जांच की गई है। जिसमें 43 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि 719 वाहनों को जब्त किया गया है। 247 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 583 वाहनों से जुर्माने के रूप में। 32 लाख 52 हजार 500 रुपए वसूल किया गया।
आठ जिलों के लिए ट्रांजिट स्टेशन
बाहर से आए व्यक्तियों को विभिन्न जिलों में भेजे जाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी तक 9691 व्यक्ति बाहर से जिला में आए। जिन्हें बसों द्वारा।गंतव्य जिला में भेजा जा रहा है। छात्र,मजदूर,पर्यटक, श्रद्धालु सभी शामिल हैं। प्रवासी लोगों को यूपी, बिहार बाॅर्डर से भेजने के लिए जिला स्तर पर आठ ट्रांजिट स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से बोधगया, नालंदा,भोजपुर, हाजीपुर,समस्तीपुर, मोतिहारी,मुंगेर,खगड़िया बसों को भेजा जा रहा है। बसों की क्षमता के अनुसार प्रवासी लोगों को उनके गंतव्य स्थल पर भेजा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25 positive patients who won the battle with Corona virus returned to their homes after getting healthy, will stay at home quarantine




2

पानीपत में तीसरी मौत, रेवाड़ी में पहली बार 3 केस, राज्य में अब तक 10 की जान गई, 28 नए पॉजिटिव

राज्य में कोरोना संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को पानीपत में 20 साल की युवती की मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है, जबकि राज्य में 10वीं। 24 घंटे में 28 नए केस सामने आने के साथ अब संक्रमितों का आंकड़ा 657 पर पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह भी है कि तीन दिन बाद हरियाणा में 24 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। नए मामलों में गुड़गांव के 9, फरीदाबाद-सोनीपत में 4-4, रेवाड़ी-जींद में3-3, फतेहाबाद में दो, पानीपत, झज्जर व रोहतक का एक-एक केस शामिल है। जबकि फरीदाबाद से 11, झज्जर से पांच, नूंह से चार, सोनीपत से तीन और पानीपत में एक मरीज ठीक हुआ है। राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 284 हो गई है। बता दें कि दिल्ली से सटे गुड़गांव में अब तक 126, फरीदाबाद में 88, सोनीपत में 76, झज्जर में 74 और नूंह में 41 अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।

24 घंटे का अपडेट
राज्य में 24 घंटे में 3251 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जबकि 431 लोगों ने अपना सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है। सर्विलांस पर 21 नए लोगों को लिया गया है। राज्य में 2479 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जानिए... आज तक की स्थिति

  • 22063 का सर्विलांस पूरा।
  • 15375 लोग हैं सर्विलांस पर।
  • 46495 के लिए गए हैं सैंपल।
  • 41495 सैंपल आए निगेटिव।
  • 657 हो चुकी है पॉजिटिव केसों की संख्या।
  • 5125 की रिपोर्ट का इंतजार है।

रिकवरी रेट 43.12 फीसदी

  • 1.45 प्रतिशत है पॉजिटिव रेट
  • 43.12 प्रतिशत है रिकवरी रेट
  • 1.24 प्रतिशत है फैटेलिटी रेट
  • 1 मीलियन पर हो रही 1962 लोग की टेस्टिंग
  • 8 दिन में डबल हो रहे मरीज

हरियाणा में सिर्फ दो पेशेंट ऑक्सीजन पर: विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह सही है कि कुछ दिनों से केस बढ़े हैं। इनकी बड़ी वजह दिल्ली है। लेकिन, अभी हमारे सिर्फ दो मरीज ऐसे हैं जो ऑक्सीजन पर हैं। बाकी सभी की हालत ठीक है। कुछ दिन लगेंगे। रिकवरी रेट सुधरेगा। अभी रैपिड टेस्ट किट को लेकर किए गए प्रयोग की रिपोर्ट सीएमओ से ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतक : पीजीआईएमएस में 42 दिन से बंद चल रही ओपीडी 11 मई से शुरू होगी। शुक्रवार को न्यू ओपीडी ब्लाॅक के ग्राउंड, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर मार्किंग की गई।




2

62 वर्षीय महिला सहित दो को छुट्टी, 5 और मरीज सामान्य वार्ड में शिफ्ट

इसे दिवंगत पिता का आशीर्वाद माने या विकट हालात से लड़ने का जज्बा। जो युवक शुक्रवार की रिपोर्ट में नेगेटिव निकला, वो दो रातों से सो भी नहीं पाया था। बुधवार देर रात इसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पिता की मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम वो खुद अंतिम संस्कार के दौरान मोक्षधाम में गया।
कोरोना हॉट स्पॉट बने निम्बाहेड़ा के लिए शुक्रवार काफी सुकून भरा रहा। उदयपुर में भर्ती 62 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक ने कोरोना से जंग लगभग जीत ली। लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने से दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा पांच संक्रमितों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने से उनको सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। खास बात यह कि ये सब हॉट स्पॉट लखारा गली-नया बाजार निवासी है।
शुक्रवार अल सुबह भीलवाड़ा से अच्छी खबर के साथ दिन की शुरुआत हुई। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि निम्बाहेड़ा से 6 मई को जो 144 सैंपल पहली बार भीलवाड़ा भेजे गए थे, उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल से भेजे गए 40 सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई।
उधर, उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीज भी रिकवर हो रहे हैं। नया बाजार निवासी 63 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक की गुरुवार को दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई। खास बात यह कि दोनों सबसे हॉट स्पॉट लखारा गली-नया बाजार के ही है। यह युवक पार्षद का छोटा भाई है। पार्षद सहित इस परिवार के छह-सात लोग संक्रमित हो गए थे। इसी परिवार का 19 वर्षीय भर्ती युवक भी पहली रिपोर्ट में नेगेटिव आ गया पर दूसरी रिपोर्ट रीपिट सैंपल बताने से अभी उसे छुटटी नहीं मिल पाई।
उदयपुर में भर्ती मरीजों सहित उनके परिवारों में तब और उत्साह संचारित हुआ, जब यह पता चला कि पांच और संक्रमितों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इनमें लखारा गली निवासी 26 वर्षीय युवक, नया बाजार निवासी 53 वर्षीय महिला, 41, 26 और 25 वर्षीय युवक शामिल है। इसके बाद इन सबको सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

महाराष्ट्र, तेलंगाना व हैदराबाद से आएप्रवासियों समेत 124 लोगों की स्क्रीनिंग

महाराष्ट्र, तेलंगाना व हैदराबाद के अलावे अन्य कई प्रान्तों से आए प्रवासियों व स्थानीय समेत कुल 124 लोगों की स्क्रीनिंग शुक्रवार को सदर अस्पताल भभुआ में की गई। दरअसल प्रवासी बीते दिनों दूसरे प्रांत से आए हैं।
इनमें शामिल महाराष्ट्र से आए भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी परवेज़ खान, गुडगांव से अपने गांव तिवई आए महाबली, सिकंदराबाद से अखलासपुर गांव आए बबलू, हैदराबाद से ओदार गांव आए रंजन कुमार, तेलंगाना से गांव कोहारी आए रामभरोसे, हैदराबाद से दारौली गांव आए छठु प्रजापति, पंजाब से दारौली गांव आए पारसनाथ समेत स्थानीय लोगों की थर्मल जांच की गई। थर्मल जांच कर रहे थर्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिन 124 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई उनमें महाराष्ट्र और हैदराबाद समेत विभिन्न प्रान्तों से कैमूर के विभिन्न गांव लौटे लोगों के अलावे स्थानीय लोग शामिल हैं।

शहर में संक्रमित क्षेत्र में चल रहा सैनिटाइज्ड अभियान
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का फैलाव शहर में न हो इसलिए सैनिटाइज्ड अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल कोरोना का कहर भभुआ शहर से लेकर चैनपुर और जिले के दुर्गावती और नुआंव इलाके में भी पहुँच चुका है। इससे लोगों को नगर और जिला प्रशासन लागातार सचेत रहने के लिए चेता रही है। इधर, नगर को कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। नगर के संक्रमित वार्ड के अलावे विभिन्न वार्डों में निवास करने वाले लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घरों में ही रहने की अपील जिला और नगर प्रशासन कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today