2 जालाेर से चार दिन पहले हुए रवाना, 200 किलोमीटर पैदल चलकर रायपुर पहुंचे 34 श्रमिक, यहां से ट्राेले से पहुंचेंगे उत्तरप्रदेश By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:05:00 GMT 42 वर्ष के मुकेश ने बताया कि जालाेर में स्थाई नौकरी कर रहे थे और वे 18000 रुपए प्रति माह कमाते थे, लेकिन इस महामारी के कारण उनकी नौकरी चली गई। आय का कोई साधन नहीं होने के कारण से जालाेर से यूपी के लिए पैदल ही निकल पड़े। पुलिस ने उन्हें बीच में पकड़ लिया और सरकारी स्कूल में पहुंचा दिया। यह कहते हुए मुकेश रो पड़ते हैं कि उनके बच्चे उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें बच्चों के पास जाना है वे अब जालाेर में नहीं रहना चाहते है। काम ताे यूपी मेंही मिल जाएगा। किसी तरह अपना परिवार का पेट पाल लेंगे।कोरोना के बीच फैक्ट्रियों में काम करने वाले कारीगर दो वक्त की रोटी की तलाश में घरों की तरफ निकल पड़े हैं। कोई पैदल चल रहा है, तो कोई साइकिल या ठेले पर अपनों का बोझ उठा रहा है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व जालाेर से आने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। जालाेर से 4 दिन पैदल चलने के बाद यूपी के 34 श्रमिक रायपुर पहुंचे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Four days ahead of Zailer, 34 workers reach Raipur after walking 200 km, Uttar Pradesh will arrive from here Full Article
2 सरकारी स्कूलों में जून में होगी 2 हजार शिक्षकों की नियुक्ति By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:12:00 GMT जिले के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के 2 हजार से ज्यादा (2298) पदों पर अगले माह जून में नियुक्तियां होने की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर एमपी ऑनलाइन ने शिक्षकों की लिखित परीक्षा की मैरिट लिस्ट अपलोड कर दी है। 2018 में आयोजित हुई इस परीक्षा में प्रदेश भर से करीब दस लाख से अधिक आवेदक शामिल हुए थे।हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग-1, माध्यमिक शिक्षक वर्ग-2 तथा प्राइमरी शिक्षक वर्ग-1 के हजारों पद खाली पड़े हैं। इनमें से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई मैरिट लिस्ट के आधार पर आवेदकों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकेबाद शिक्षकों को स्कूलों में ज्वाइन कराया जाएगा। इसके लिए चयनित आवेदकों ने अपने दस्तावेजों के साथ ही जिलों की चॉइस फिलिंग कर एमपी ऑनलाइन को पहले ही भेज दी है।2 साल से चल रही है भर्ती प्रक्रियाशिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए वर्ष 2017-18 में भाजपा की शिवराज सिंह सरकार ने विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई थी। कांग्रेस सरकार ने दोनों परीक्षाओं का आयोजन कराया। रिजल्ट और मैरिट लिस्ट जारी होने के बाद पोस्टिंग की बारी आई तो फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है। इस बीच करीब दो साल का वक्त गुजर गया है।20 अप्रैल को होना थी प्रक्रियाहले दस्तावेजों के वेरिफिकेशन का काम 20 अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन लाॅकडाउन के कारण यह प्रक्रिया नहीं कराई जा सकी। इस बीच एमपी ऑनलाइन की वेबसाइटसे चयनित आवेदकों की सूची भी हटा ली गई थी। इससे आवेदकों में घबराहट शुरू हो गई थी, कि कहीं उनकी ज्वाइनिंग न अटक जाए।लंबे अंतराल के बाद हुई है परीक्षाप्रदेश में वर्ष 2011-12 में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (व्यापम) ने संविदा शिक्षक वर्ग-1, वर्ग-2 तथा वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा आयोजित की थी। इस भर्ती के बाद करीब 5 साल तक कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई।जयश्री कियावत, आयुक्त लोक शिक्षण ने कहा-लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू होगी प्रक्रियाएमपी ऑनलाइन ने चयनित आवेदकों की लिस्ट अपलोड कर दी है। शिक्षकों की भर्ती से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पद भरे जा सकेंगे। नए शिक्षण सत्र में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पर्याप्त शिक्षक पहुंचने के कारण और बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। लॉकडाउन खत्म होते ही शिक्षकों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया जाएगा।- Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 कोरोना में एंबुलेंस के पायलट 24 घंटे कर रहे काम By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:21:00 GMT देश में कोरोना वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। वहीं क्षेत्र में कई योद्धा इस वायरस को खत्म करने में जुटे हुए है।ऐसे ही 108 व 104 एंबुलेंस पायलट भी योद्धा बनकर मरीजों की सेवा में लगे हुए है। स्थानीय चिकित्सालय में लगी 108 एंबुलेंस हर समय मरीजों को हॉस्पीटल पहुंचाने व उनके घर छोडऩे के लिए लगी हुई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर संदिग्धों को अस्पताल पहुंचनें के लिए 108 व 104 एंबुलेंस पर 5 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई हुई है। इसमें 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी और पायलेट शामिल हैं। इनमें नवीन कुमार, महेंद्र कुमार, भंवरलाल, भीखाराम, मोहनलाल सहित अन्य हैं। कार्मिकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण की आपदा के समय में देश की सेवा सौभाग्य हैं। पूरे जज्बे व तत्परता के साथ काम कर रहे हैंं। इसी तरह चिकित्सालय की एंबुलेंस पर कार्यरत दलीचंद व किशनलाल भी मरीजों को आपताकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने की सेवा में जुटे हुए है।हमेशा रहते है अलर्ट104 के पायलट भीखाराम ने बताया कि सूचना या सीधे कॉल मिलने पर संदिग्ध मरीज के पास पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचा रहे हैं। इसके लिए अलग.अलग शिफ्ट में टीम पूरी काम करती है। अलर्ट मोड़ पर रहकर कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं। घर परिवार से दूर रहकर सेवा में जुटें कोरोना वारियर्स का मनोबल बढ़ाते हैं। कोई भी परेशानी होने पर उनके साथ तत्पर हैं। सभी कार्मिकों को संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 चीफ सिलेक्टर जोशी का बोर्ड को सुझाव- टी-20 टूर्नामेंट से हो घरेलू सीजन की शुरुआत, ताकि वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकें By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:24:00 GMT भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नए सीजन की शुरुआत टी-20 से करने का सुझाव दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों नेशनल सिलेक्शन कमेटी कीबैठक हुई थी। इसमें जोशी ने यह प्रस्ताव दिया था। अगर बोर्ड इस पर सहमत होता है तो आमतौर पर अगस्त में शुरू होने वाले नए सीजन का आगाज सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से हो सकता है।टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में मदद मिलेगीसिलेक्शन कमेटी के मुताबिक, इससे खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो सकेंगे। इस सालऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में यह टूर्नामेंट खेला जाना है। वहीं, खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारी का भी मौका मिल जाएगा। हालांकि, अभी आईपीएल का शेड्यूल तय नहीं हुआ है। लेकिन मौजूदा हालात, फ्यूचर टूर प्रोग्राम को देखते हुए लीग के सितंबर-अक्टूबर में होने की उम्मीद है।रोहित, कोहली जैसे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका मिलेगाज्यादातर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने को प्राथमिकता नहीं देते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें इसके जरिए प्रैक्टिस का मौका मिलेगा। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे कई बड़े खिलाड़ी अपनी घरेलू टीमों की तरफ से उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो विराट 2013 के बाद पहली बार दिल्ली की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।धोनी भी घरेलू लीग से टी-20 में वापसी कर सकते हैंकोहली पिछली बार 2013 में एनकेपी चैलेंजर ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेले थे। वहीं, 9 महीने से क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल से पहले टी-20 क्रिकेट खेल सकते हैं।खाली स्टेडियम में मुश्ताक अली टूर्नामेंट कराया जा सकता हैअगर बीसीसीआई सिलेक्शन कमेटी के सुझाव मान लेती है तो उसे घरेलू टी-20 लीग के आयोजन में परेशानी नहीं होगी। क्योंकि लीग के सभी मैच लाइव नहीं दिखाए जाते। ऐसे में खाली स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को कराने में बोर्ड को कोई परेशानी भी नहीं होगी।हालांकि, घरेलू टी-20 लीग को लेकर आए सुझाव और आईपीएल के भविष्य पर बोर्ड 17मई के बाद ही कोई फैसला लेगा। इसी दिन लॉकडाउन-3 की मियाद खत्म हो रही है।पिछले साल नवंबर में हुआ था घरेलू टी-20 टूर्नामेंटबता दें कि पिछले साल अगस्त में 2019-20 सीजन की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी से हुई थी। सितंबर-अक्टूबर में विजय हजारे और नवंबर में देवधर ट्रॉफी खेली गई। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट हुआ। इसी साल मार्च में रणजी ट्रॉफी का फाइनल हुआ। हालांकि, कोरोना की वजह से ईरानी कप नहीं खेला जा सका। इसमें रणजी ट्रॉफी चैम्पियन सौराष्ट्र और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला होना था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने इसी साल 4 मार्च को पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी को चीफ सिलेक्टर बनाया था। इसके अलावा हरविंदर सिंह को भी सिलेक्टर बनाया गया था। (फाइल) Full Article
2 बुंदेलखंड विवि छतरपुर ने परीक्षा फार्म जमा करने की तारीख 10 दिन बढ़ाई, 23 मई तक जमा होंगे By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:24:00 GMT महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर ने पीजी के नियमित और प्राइवेट विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फार्म जमा किए जाने की तारीख 10 दिन बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 23 मई तक परीक्षा फार्म जमा कर सकेंगे।इस संबंध में विश्वविद्यालय ने संशोधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 14 मई घोषित की थी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएचएससी, एमबीए तथा स्वाध्यायी एमए, एमएससी, एमकॉम के द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के एटीकेटी व फेल हुए विद्यार्थी 23 मई तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फार्म जमा कर जून 2020 में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जबकि बिलंब शुल्क सहित 27 मई तक परीक्षा फाॅर्म भरे जा सकेंगे।विवेकानंद छात्र परिषद ने जताया दावाविवेकानंद छात्र परिषद परीक्षा फाॅर्म जमा करने की तारीख बढ़वाने के लिए अपना दावा जताया है। परिषद के संरक्षक विकास केसरवानी ने विज्ञप्ति में कहा कि पिछले दिनों परिषद ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलपति को ईमेल के जरिए ज्ञापन सौंपा था। इसमें एक मांग परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाने को लेकर थी। शेष चार मांगों पर कार्रवाई बाकी है। इनमें परीक्षा फीस माफ करना, स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देकर अगली कक्षा में भेजना, आवश्यकतानुसार स्नातक तृतीय वर्ष, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कराएं। सभी कॉलेजों में केवल स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों से फीस लेकर उनकी परीक्षाएं कराई जाएं तथा सभी कॉलेजों में नवीन छात्रों के प्रवेश दिनांक की सूची समय पर लागू करने की मांग की गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 18 जिलों के मजदूरों को लेकर हरियाणा से सागर पहुंची ट्रेन, 1239 श्रमिक व 79 बच्चों की स्टेशन पर हुई जांच By Published On :: Sat, 09 May 2020 03:31:00 GMT कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन से अन्य राज्यों में फंसे मप्र के मजदूरों की घर वापसी शुरू हो गई है। अलग-अलग राज्यों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को 1239 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन सागर पहुंची। श्रमिकों के साथ 79 बच्चे भी शामिल थे। ट्रेन में बुंदेलखंड समेत भिंड, रतलाम, कटनी आदि 18 जिलों के प्रवासी श्रमिक शामिल थे। जिनकी मेडिकल स्क्रीनिंग कर बसों से सभी को अपने-अपने जिले रवाना किया गया। सभी मजदूर अब क्वॉरेंटाइन रहेंगे। स्टेशन पर व्यवस्थाओं के लिए डॉक्टर, सफाईकर्मी, रेलकर्मी समेत अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी श्रमिकों को उनके जिलों के क्रमानुसार ही स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी बसों से भेजा गया है।22 मार्च जनता कर्फ्यू के बाद से ट्रेनों के संचालन बंद हैं। गिनती की मालगाड़ी और पार्सल ही पटरियों पर दौड़ रही है। शुक्रवार को स्टेशन पर 48 दिन बाद फिर चहल-पहल दिखाई दी। दरअसल, हरियाणा रेवाड़ी से सागर के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह 6.20 पर सागर पहुंची। ट्रेन में सवार सभी मजदूरों को उनके जिले के हिसाब से बैठाया गया था। सागर स्टेशन पर पहुंचते ही सभी की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि मेडिकल स्क्रीनिंग में उनके नाम और मशीन से तापमान की ही जांच हुई है। इसके बाद उन्हेंरवाना कर दिया गया। श्रमिकों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे। जिनकी भी जांच मेडिकल टीम द्वारा की गई है। जैसे ही मेडिकल टीम के पास पहुंचे तो दिखाने लगे टिकट48 दिनों से लॉकडाउन में फंसे श्रमिक सागर पहुंचे ही पुलिस व अन्य मेडिकल टीमों की ताम-झाम को देखकर चकित नजर आए है। जैसे ही निकासी पाइंट पर सभी कुछ मजदूर पहुंचे तो स्क्रीनिंग टीम को अपना टिकट दिखाने लगे। दरअसल श्रमिक समझ रहे थे कि यहां टिकट चैकिंग हो रही है। 3.30 घंटे तक स्टेशन पर मजदूरों के रवाना करने का सिलसिला चलता रहा। मजदूरों के जाने के बाद स्टेशन और ट्रेन कोे किया गया सैनिटाइज अलग-अलग जिले से उनकी बसों के साथ पहुंचे थे प्रतिनिधि। खाने के पैकेट और पानी की बोतल भी दी। सागर के 21 श्रमिकों को किया गया होम क्वॉरेंटाइनÁ श्रमिकों को भोजन, पानी की बोतल और मास्क भी बांटे गए। कलेक्टर प्रीति मैथिल और एसपी अमित सांघी भी पहुंचे। अफसरों से की चर्चाश्रमिक स्पेशल ट्रेनें के लिए इसलिए चिन्हित किया गया सागर स्टेशनइस ट्रेन में अधिकांश अन्य जिलों के श्रमिक होने के बाद भी ट्रेन को सागर लाने के पीछे का मकसद क्या है? अफसरों के मुताबिक ट्रेन को अलग-अलग स्टेशन पर स्टॉपेज न देकर सीधे सागर स्टेशन को चिन्हित इसलिए किया गया है क्योंकि सबसे ज्यादा मजदूर बुंदेलखंड के थे। इसमें भी सबसे ज्यादा मजदूर छतरपुर के हैं। जबकि दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, होशंगाबाद, रायसेन, जबलपुर, अलीराजपुर, रतलाम, कटनी, सतना और रीवा आदि के श्रमिकों की संख्या कम थी।आज फिर आएगी ट्रेनहरियाणा में लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों की एक और ट्रेन शनिवार को सागर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सागर के 16 श्रमिकों के साथ 18 जिलों के कुल 1280 श्रमिक सागर आएंगे। ट्रेन संख्या 09979 (हरियाणा रेवाड़ी- सागर) 8 मई को शाम 7.30 बजे रवाना होगी, जो 9 मई को सुबह 6 बजे सागर स्टेशन पहुंचेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Train reached Sagar from Haryana, laborers of 1239 laborers and 79 children were examined at the station with laborers from 18 districts Full Article
2 लॉकडाउन के चलते टीवी पर हिट हुए मूवी चैनल्स, व्यूअरशिप में हुई 27% की ग्रोथ; सोनी मैक्स सबसे ज्यादा देख रहे दर्शक By Published On :: Sat, 09 May 2020 05:33:57 GMT लॉकडाउन की वजह से टीवी देखने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ रही है। इन दिनों टीवी पर ज्यादातर पुराने सीरियल फिर से टेलीकास्ट हो रहे हैं, या फिर सीरियल के पुराने एपीसोड दिखाए जा रहे हैं। दूरदर्शन पर भी रामायण, महाभारण और श्रीकृष्ण की वापसी हुई है। हालांकि, टीवी पर सीरियल की तुलना में फिल्म देखने वालेदर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि टीवी पर मूवी जेनर तेजी से बढ़ रहा है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) के मुताबिक17वें सप्ताह में भी तेजी दिखरही है, जो 25 अप्रैल से शुरू हुआ है।दक्षिण बाजार में भी हिट रहे फिल्मी चैनलदरअसल, मूवी-बेस्ड कंटेंट हिंदी स्पीकिंग मार्केट्स (HSM) के साथ दक्षिण मार्केट में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) के लेटेस्ट डाटा के मुताबिक कोविड-19 से पहले (11 जनवरी और 31 जनवरी के बीच) की तुलना मेंदक्षिण बाजार में प्राइम टाइम व्यूअरशिप में 27 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। हालांकि, नॉन-प्राइम टाइम के दौरान हिंदी स्पीकिंग मार्केट्स के दर्शकों की हिस्सेदारी में 114 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि दक्षिण बाजार में कोविड-19 से पहले की तुलना में 52 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।देशभर में 64% की वृद्धिमनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक इस बारे में जी चैनल के चीफ कंज्यूमर ऑफिसर प्रथ्यूषा अग्रवाल ने कहा, "टीवी दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें फिल्म का अहम योगदान है। लॉकडाउन के दौरान (12-17 सप्ताह) ऑल इंडिया लेवल पर कंजप्शन में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मूवी कंटेंट की खास बात है कि ये किसी भी परिवार के सभी उम्र के लोगों को पंसद आता है, और साथ देखने के लिए प्रोत्साहित करता है।" उन्होंने बताया कि कोविड से पहले की तुलना में अब मूवी चैनल को ज्यादा व्यूअरशिप आ रही है।मूवी जेनर में लगातार ग्रोथउन्होंने आगे कहा, "प्री-कोरोनावायरस पीरियड के दौरान मूवी चैनलों ने टीवी व्यूअरशिप में 23 प्रतिशत का योगदान दिया, जो BARC के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक 17वें सप्ताह में बढ़कर 27 प्रतिशत हो गई है। मूवी जेनर ने अपनी ग्रोथ को लगातार बनाए रखा है। प्री-कोविड 13वें सप्ताह में इसका आंकड़ा 60 प्रतिशत तक पहुंच गया था।" जी मूवी चैनल ने अपने दर्शकों को इस दौरान 'गुड न्यूज', 'कमांडो 3', 'दबंग 3' और 'साहो' जैसे फिल्म ऑफर की। साथ ही, कलवानी मपिल्लई, मरैन्तिरुन्थु पारकुम मरम इना, सॉकरप्टाई और मीमरंथेन पारायो जैसी रीजनल फिल्में भी ऑफर की।जी के चैनल्स में 121% तक ग्रोथ12-17 सप्ताह के दौरान जी नेटवर्क के रीजनल चैनल्स जैसे जी टॉकीज में 63 प्रतिशत, जी बांग्ला सिनेमा में 95 प्रतिशत और जी बिस्कोप में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान जी सिनेमालु में 48 प्रतिशत और जी थिराई में 121 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मूवी-बेस्ड कंटेंट हिंदी स्पीकिंग मार्केट्स (HSM) के साथ दक्षिण मार्केट में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। Full Article
2 कोविड-19 के असर से उबरने के लिए वित्त वर्ष 2020-21 में ग्रॉस मार्केट बोरोइंग को बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपए किया गया By Published On :: Sat, 09 May 2020 05:41:57 GMT कोविड-19 महामारी के झटकों से उबरने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अनुमानित सकल बाजार उधार (gross market borrowing) बढ़ा दिया है। इसे 7.8 लाख करोड़ रुपए के बजट से बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने दो अलग-अलग बयान में कहा, कि उधारी में संशोधन कोविड-19 महामारी के कारण आवश्यक हो गया है।गिल्ट्स के जरिए सरकार उधार लेगी 6 लाख करोड़वर्ष के लिए कुल उधारी अर्थात बोरोइंग में हुई वृद्धि के साथ-साथ वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के शेष के लिए उधार कैलेंडर भी जारी किया गया है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार सरकार साल की पहली छमाही के बचे हुए हिस्से से गिल्ट्स के जरिए बाजार से 6 लाख करोड़ रुपए उधार लेगी। प्रत्येक साप्ताहिक नीलामी के लिए नीलामी का आकार 11 मई के सप्ताह से बढ़कर 30,000 करोड़ रुपए हो जाएगा।अप्रैल-सितंबर में सरकार लेगी आक्रामकरूप से उधारभारत पिछले आठ हफ्तों से लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है। मूडीज ने इस साल देश के लिए 0 प्रतिशत की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। मार्च में आर्थिक मामलों के सचिव अतानु चक्रवर्ती ने कहा था कि सरकार कोविड-19 के प्रकोप को कम करने के लिए अप्रैल-सितंबर की अवधि में अनुमान से अधिक आक्रामक रूप से उधार लेने की योजना बना रही है। चक्रवर्ती ने कहा कि सरकार उद्योगों के पुनरुत्थान और वसूली के लिए जो कुछ भी आवश्यक होगा, वह करेगी। हमारे फंड जुटाने वाले संसाधन न केवल बाजारों से बल्कि बहुपक्षीय एजेंसियों से भी सक्षम हैं।राजकोषीय घाटे को संशोधित करना होगावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के अपने बजट में नए वित्त वर्ष में 7.8 लाख करोड़ रुपए की सकल उधारी का अनुमान लगाया था, जो 2019-20 के लिए अनुमानित 7.1 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। उधारी अनुमान में वृद्धि के साथ, सरकार को चालू वित्त वर्ष के लिए 3.5 प्रतिशत आंके गए अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को और ज्यादा संशोधित करना होगा।जीडीपी बुरी तरह प्रभावित, राहत पैकेज का इंतजारबता दें कि सरकार को इस बार बजट गैप, राजकोषीय घाटा के साथ जीडीपी वृद्धि के मोर्चे पर काफी कुछ करना होगा। यह सभी कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हैं। यही नहीं, तमाम रेटिंग एजेंसियों ने इस साल की जीडीपी की वृद्धि दर को जीरो तक घटा दिया है। सरकार अभी तक कोविड-19 के लिए केवल एक बार 1.70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज जाहिर की है। अगर उसे ज्यादा पैकेज जारी करना पड़ा तो सरकार को आगे और भी उधार लेने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि सरकार से दूसरे बड़े पैकेज की उम्मीद है, लेकिन यह अभी तक जाहिर नहीं हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मूडीज ने इस साल देश की जीडीपी के लिए 0 प्रतिशत की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। Full Article
2 छात्रों से ई-लर्निंग का लिया जाएगा फीडबैक, शिक्षक व अधिकारी रोज 20 छात्रों से पूछेंगे कैसी चल रही है पढ़ाई, कोई दिक्कत तो नहीं By Published On :: Sat, 09 May 2020 05:52:50 GMT लाॅकडाउन के दौरान ई-लर्निंग से घर पर पढ़ाई कर रहे छात्रों से अब फीडबैक लिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार अब जिले के शिक्षकों के साथ ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रोज कम से कम 20 छात्राें व अभिभावकों से फोन पर बात करेंगे। उनसे ई-लर्निंग के बारे में पूछेंगे। सवाल करेंगे कि केबल और डिस टीवी पर एजुसेट के प्रसारण, संपर्क बैठक एप, वॉट्सएप एप व अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से कराई जा रही ई-लर्निंग में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। इसके माध्यम से पूछे गए सवाल और होम वर्क में दिक्कत तो नहीं आ रही है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार छात्रों से की गई बात और उनसे लिए गए फीडबैक को निदेशालय भेजा जाएगा। इसके बाद अगर जरूरत पड़ेगी तो ई-लर्निंग को और सरल बनाया जाएगा। कोरोना रोकथाम के लिए पूरे देश में मार्च से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में तमाम स्कूल और कॉलेज बंद हैं। लॉकडाउन के दौरान छात्रों की पढ़ाई बर्बाद न हो, इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने ई-लर्निंग की सुविधा शुरू की है।बीईओ को स्कूल मुखियाओं द्वारा दी गई लिस्ट के आधार पर रोज कम से कम 20 छात्रों से बात करनी होगी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Feedback will be taken from students for e-learning, teachers and officials will ask 20 students daily how is the study going, no problem. Full Article
2 शिवसेना नेता संजय राउत का कटाक्ष- अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को छूट, शराब की दुकान पर 1000 लोग इकट्ठे हो सकते हैं By Published On :: Sat, 09 May 2020 05:54:25 GMT लॉकडाउन में शराब बिक्री की छूट देने पर शिव सेना सांसद संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। राउत का कहना है कि अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत है लेकिन, शराब की दुकान पर 1 हजार लोग इकट्ठे हो सकते हैं। राउत ने कटाक्ष किया- मृत शरीर में आत्मा (स्पिरिट) नहीं होती और दुकानों में स्पिरिट (अल्कोहल) होता है! क्या इसलिए वहां ज्यादा लोगों को छूट दी जा रही है?गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने 5 मई को सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन बताई थीं। उन्होंने कहा था कि शादी के फंक्शन में 50 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज्यादा के शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।महाराष्ट्र में शराब बिक्री की छूट नहींकेंद्र सरकार ने 4 मई से शुरू हुए लॉकडाउन के तीसरे फेज में शर्तों के साथ शराब बिक्री की छूट दी है। महाराष्ट्र ने भी शराब की दुकानें खोलने का फैसला लिया था लेकिन, दुकानों पर भीड़ को देखते हुए फैसला वापस ले लिया। देशभर में शराब की दुकानों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। कई जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे। ऐसे में पुलिस को दुकानें बंद करवानी पड़ रही हैं।सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शराब की होम डिलीवरी पर विचार करेंशुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य सरकारें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए बनाए रखने के लिए शराब की होम डिलीवरी पर विचार करें। याचिकाकर्ता की दलील थी कि लॉकडाउन में शराब की बिक्री से आम आदमी की जिंदगी खतरे में न पड़े। गृह मंत्रालय को शराब की बिक्री पर राज्यों को सफाईदेनीचाहिए। इस याचिका परसुप्रीम कोर्ट ने कोई साफ आदेश तो नहीं दिया लेकिन, राज्यों को शराब की होम डिलीवरी की सलाह दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शराब की दुकानों पर लॉकडाउन के नियमों की ध्वज्जियां उड़ रही हैं, संजय राउत ने इस पर सवाल उठाया है। (फाइल फोटो) Full Article
2 अजमेर में 4 गर्भवती महिलाएं पॉजिटिव आईं ; कुल आंकड़ा 207 पर पहुंचा By Published On :: Sat, 09 May 2020 07:16:54 GMT शनिवार को शहर में 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए,जिसमें पांच महिलाएं और छह पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिली महिलाओं में 4 गर्भवती भी शामिल हैं। वहीं, शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 207 पहुंच गया है। शुक्रवार को 9 नए पॉजिटव केस सामने आए थे,जिसमें भी दो गर्भवती महिलाएं शामिल थीं।जानकारी अनुसार, सभी गर्भवती महिलाएं एक ही वार्ड में थीं। शनिवार को पॉजिटिव मिलीं चारों गर्भवती महिलाएं, पहले संक्रमित मिली दो गर्भवती महिलाओं से संपर्क में आईं थीं। जो आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती थीं।प्रसव से पूर्व कराई गई जांच में काेराेना पॉजिटिव निकली,जिसके बादसभी को जनाना अस्पताल रेफर किया गया। पूरे अस्पताल काे सैनिटाइज्ड करवाने के साथ फ्यूमीगेशन किया गया।परिजनों के साथ नसीराबाद गई थी मासूमजानकारी के अनुसार गत दिनों दिल्ली गेट पर की गई रैंडम सैंपलिंग में एक मासूम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। महकमे की पूछताछ में सामने आया था कि वह परिजनों के साथ नसीराबाद गई थी। इसके बाद जब विभाग ने नसीराबाद में रहने वाले उसके परिचितों और आसपास के इलाके में जांच कराई तो शुक्रवार को वहां से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नसीराबाद के बद्री मंदिर क्षेत्र से दो व दूधिया मोहल्ला से एक पॉजिटिव मिलने के बाद वहां प्रशासन अलर्ट हो गया है। चिकित्सा विभाग की एक टीम वहां पर अभी भी सैंपलिंग कर रही है। इसके अलावा नसीराबाद में मिले पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।मकान मालिक की समझदारी काम आईइधर घूघरा घाटी निवासी एक मकान मालिक की समझदारी से लोगों को राहत मिली। मकान मालिक ने जयपुर के फुलेरा से आने वाले युवक को टेस्ट करवाकर आने के बाद ही कमरा खोलने की हिदायत दी थी। मकान मालिक का यह प्रयास सभी के लिए वरदान साबित हुआ।जिले में सामने आए नए क्षेत्रचिकित्सा विभाग के लिए पहले केवल खारीकुई, दरगाह बाजार, मोची मोहल्ला, लाखन कोटड़ी, ऊसरी गेट ही कोरोना पॉजिटिव केंद्र थे, लेकिन अब नसीराबाद, पर्बतपुरा बाइपास, जटिया व घूघरा घाटी नए क्षेत्र बनने के बाद खासी परेशानी बढ़ गई है।अब तक 69 की रिपोर्ट निगेटिव आईशुक्रवार काे पांच और मरीजों की तबीयत सही होने पर उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई। अब तक अस्पताल से 69 मरीजों के दोनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today गर्भवती महिलाओं को अजमेर के जनाना अस्पताल रेफर किया गया। (फाइल फोटो) Full Article
2 2 महीने के लॉकडाउन के बाद कोरोना के एपीसेंटर में इंटर और एसी मिलान के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू, यहीं 15 हजार जानें गईं हैं By Published On :: Sat, 09 May 2020 08:19:09 GMT इटली में 2 महीने के लॉकडाउन के बाद कोरोना के एपीसेंटर में दोबारा फुटबॉल की ट्रेनिंग शुरू हुई। यह उत्तरी इटली का वही लॉम्बार्डी क्षेत्र है, देश में हुई कुल 30 हजार मौतों में से आधी यहीं हुईं हैं।इसी इलाके में इटैलियन फुटबॉल लीग सीरी-ए की दो बड़ी टीमेंइंटर और एसी मिलान के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। टीम के कप्तान समीर हंडानोविक के अगुआई में बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु और अन्य खिलाड़ी मिलान के उत्तर पश्चिम में स्थित टीम के ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचे। यहां ट्रेनिंग से पहले खिलाड़ियों का तापमान चेक किया गया। सभी खिलाड़ियों ने मास्क और दस्ताने पहने हुए थे।एसी मिलान के कुछ खिलाड़ीअभी पूरी तरह ठीक नहीं हुएएसी मिलान के टेक्निकल डायरेक्टर पाउलो माल्दिनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि मैदान पर न लौटना बड़ी आपदा होगी। मिलान के युवा खिलाड़ी और टीम के पूर्व कप्तान माल्दिनी के 18 साल केबेटे डेनियल भी कोरोना को मात देकर एक फिर खेलने के लिए तैयार हैं।माल्दिनी ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है और कोरोना के फैलाव से बचाव के सभी नियमों को ध्यान में रखा जाना जरूरी है।मिलान को स्वीडिश स्टार ज्लाटन के लौटने का इंतजारयुवेंटस के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली लौट चुके हैं। उनकी टीम मंगलवार से ही अभ्यास शुरू कर चुकी है। वहीं, मिलान को स्वीडिश स्टार ज्लाटन इब्रोहिमोविच के लौटने के इंतजार है। वे आने वाले हफ्ते में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।दो क्लबों के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिवदो क्लबों फियोरेंटीना और सेम्पडोरिया की बैठक में यह खुलासा हुआ कि उनके खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों में से कुछ अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। उनकी हालिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 7 खिलाड़ी शामिल हैं। बुधवार को भी टोरिनो क्लब के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन खबरों के बाद लीग के वक्त पर शुरू होने को लेकर संदेह हो रहा है।18 मई से पहले टीम अभ्यास पर कोई फैसला नहींइटली के खेल मंत्री विन्सेन्जो स्पडाफोरा ने कहा कि टीम अभ्यास पर 18 मई के बाद ही कोई फैसला होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह टीम अभ्यास की इजाजत देकर कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते। लीग शुरू करने को लेकर मतभेदइधऱ, इटली में फुटबॉल शुरू करने को लेकर सभी पक्षों में एक राय नहीं बन पा रही है। इटली में फुटबॉल से जुड़े शीर्ष लोग देश में जर्मनी की तरह खेल शुरू करने की वकालत कर रहे हैं। जर्मनी में 16 मई से बुंदेसलीगा शुरू हो रही है।लेकिन साइंटिफिक कमेटी ने सुझाव दिया है कि जो भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाया जाता है तोउसे तुरंत आइसोलेट करना चाहिए।खिलाड़ी के संक्रमित पाए जाने पर टीम आइसोलेट होगीइटली में 18 मई के बाद टीमें एकसाथ ट्रेनिंग शुरू करेंगी।अगर तब कोई खिलाड़ी संक्रमित पाया जाता है तो पूरी टीम को ही आइसोलेशन में जाना होगा। इसके अलावा, लगातार स्क्रीनिंग का भी सुझाव दिया गया है। ऐसे में क्लबों को पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग किट का इंतजाम करना होगा। लेकिन लॉम्बर्डी जैसे क्षेत्र में इसका प्रबंध करना आसान नहीं होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फुटबॉल क्लब एसी मिलान के खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी खिलाड़ी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। Full Article
2 कोहली के लिए यादगार लम्हा धोनी की कप्तानी में 2011 का विश्व कप जीतना; टीम इंडिया ने 28 साल बाद जीती थी ट्रॉफी By Published On :: Sat, 09 May 2020 08:41:00 GMT भारतीय कप्तान विराट कोहली 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत को आज तक नहीं भूले हैं। उनके पसंदीदा मुकाबलों की लिस्ट में यह सबसे ऊपर है।विराट ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड शो में यह बात कही।वहीं, 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मिली जीत भी उनके दिल के करीब है। तब मोहाली में विराट ने 82 रन की नाबाद पारी खेलकरटीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था।2016 टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भारत हार गयाथाकोहली ने कहा कि 2011 विश्व कप फाइनल के अलावा मेरा दूसरा फेवरेट मैच मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप का क्वार्टरफाइनल है। हालांकि, हम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट से हारकर बाहर हो गए थे।बिना फैन्स के रोमांच नहीं होगा: विराटभविष्य में खाली स्टेडियम में मैच होने की संभावना है। इसको लेकर कोहली ने कहा था कि ऐसा हो सकता है, मुझे वाकई नहीं पता कि लोग इसे किस तरह लेने वाले हैं। क्योंकि ज्यादातर क्रिकेटर्स फैन्स के बीच खेलने के आदी हैं। ऐसे में अगर वे नहीं रहेंगे तो उनकी मौजूदगी से बनने वाले जादुई माहौल की खमी खलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद की है। इसमें विराट कोहली ने अपने कंधों पर सचिन तेंदुलकर को उठा रखा है। (फाइल) Full Article
2 उदयपुर में 23, जयपुर में 20 पॉजिटिव मिले; अजमेर में 13, जोधपुर में 6 और पाली में 4 संक्रमित By Published On :: Sat, 09 May 2020 08:57:34 GMT राजस्थान में कोरोनावायरस के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को 76 नए पॉजिटिव केस आए। इनमें उदयपुर में 23, जयपुर में 20, अजमेर में 13, जोधपुर में 6,पाली में 4, जालौर में 3,चूरू और राजसमंद में 2-2, कोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3655पहुंच गया।इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 152 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसमें उदयपुर में 59, जयपुर में 34, चित्तौड़गढ़ में 10, कोटा में 9, जोधपुर में 9, अजमेर में 9, राजसमंद में 6, पाली में 5, भीलवाड़ा में 4, अलवर और झालावाड़ में 2-2, सिरोही, करौली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं चार लोगों की मौत भी हो गई।33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोनाप्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1169(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 904 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 233, अजमेर में 209, टोंक में 136, नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ में 126, भरतपुर में 116, बांसवाड़ा में 66, पाली में 59, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, मरीज मिले हैं। उधर, उदयपुर में 102, दौसा में 22, धौलपुर में 21, अलवर में 20, चूरू में 16, राजसमंद में 15, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर और सीकर में 9-9,जालौर में 7, करौली में 5, प्रतापगढ़ में 4, बाड़मेर में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही में 2, बारां में 1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।अब तक 103 लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 103 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 कोटा, 2 भीलवाड़ा, 2 चित्तौड़गढ़ 56 जयपुर (जिसमें दो यूपी से), 17 जोधपुर, 4 अजमेर, दो नागौर, दो सीकर, दो भरतपुर, एक करौली, एक प्रतापगढ़, एक अलवर, एक बीकानेर, एक सवाई माधोपुर और एक टोंक में हो चुकी है।जयपुर-जोधपुर मेडिकल काॅलेजों को प्लाज्मा थैरेपी की स्वीकृतिचिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि आईसीएमआर ने जयपुर के बाद जोधपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को कोरोना से संक्रमित और गंभीर रूप से पीड़ित लोगों का प्लाज्मा थैरेपी से इलाज करने के ट्रायल की अनुमति दी है। अब प्रदेश में दो सरकारी और एक निजी चिकित्सा संस्थान में प्लाज्मा थैरेपी के जरिए इलाज करवाया जा सकेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोटा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर मेडिकल कॉलेज को आईसीएमआर से ट्रायल की अनुमति लेेने के निर्देश दिए हैं। इस थैरेपी के द्वारा इलाज से प्रदेश में कोरोना से होनी वाली मृत्यु दर पर कमी लाई जा सकेगी।304 मरीज जिन्होंने सैंपलिंग में गलत पता दिया, ढूंढने में पुलिस को घंटों लग गए6 मई तक आए 1075 मरीजों में से 304 मरीज यानी 28% ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना के डर से टेस्ट तो कराया लेकिन अपना पता या फोन नंबर सही नहीं दिया। ताकि अस्पताल में भर्ती न होना पड़े। हालांकि केस पॉजिटिव मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को जानकारी दी और इनका पता लगाकर अस्पतालों मंे भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक ये ‘कोरोना बम’ बाहर ही रहे। यही नहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कोई जानकारी दिए बिना ही टेस्ट करा लिया या फाॅर्म में पता नहीं भरा। रैंडम सैंपलिंग के समय भी मरीज से कोई एड्रेस प्रूफ नहीं लिया जा रहा। ऐसे में मरीज के पॉजिटिव मिलते ही पुलिस को उसे ढूंढने में काफी समय लग जाता है। तब तक कई लोगों तक संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। चिकित्सा विभाग ने ऐसे 304 लोगों को अन्य की सूची में डाला। इनमें से 121 सही हो चुके हैं। शेष अस्पतालों में भर्ती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उदयपुर में बड़ी संख्या में लोगो के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र में दौरा करते कलेक्टर और एसपी। Full Article
2 लोगों को खूब पसंद आ रहे खादी ब्रांड के उत्पाद, 2019-20 में 88 हजार करोड़ रुपए का कारोबार By Published On :: Sat, 09 May 2020 09:03:54 GMT खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का वित्त वर्ष 2019-20 में कुल कारोबार 88 हजार 887 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को कहा कि खादी उद्योग को पुनर्जीवित करने के सरकार के निरंतर प्रयासों और खादी को दैनिक जीवन की आवश्यकता के रूप में अपनाने के लिए प्रधानमंत्री की अपील करने के परिणामस्वरूप केवीआईसी लगातार विकास कर रहा है।खादी फैब्रिक उत्पादों की बिक्री 179 प्रतिशत बढ़आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2015-16 में खादी का उत्पादन 1,066 करोड़ रुपए आंका गया था, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 2,292.44 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें 115 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, खादी की बिक्री और भी ज्यादा रही। खादी फैब्रिक उत्पादों की बिक्री वित्त वर्ष 2015-16 में 1,510 करोड़ रुपए थी, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में 179 प्रतिशत बढ़कर 4,211.26 करोड़ रुपए हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में खादी का कारोबार वित्त वर्ष 2018-19 में 3215.13 करोड़ रुपए था जो 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2019-20 में 4211.26 करोड़ रुपए हो गया।84 हजार 675.39 करोड़ के ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्रीवित्त वर्ष 2015-16 में ग्रामोद्योगों के उत्पादों का उत्पादन 33 हजार 425 करोड़ रुपए था और यह उत्पादन वित्त वर्ष 2019-20 में 96 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 65 हजार 393.40 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2015-16 में ग्रामोद्योगों के उत्पादों की बिक्री 40 हजार 385 करोड़ रुपए थी, जिसमें लगभग 110 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह वित्त वर्ष 2019-20 में 84 हजार 675.39 करोड़ रुपए हो गया।देश-विदेश के उपभोक्ता भी कर रहे खरीदारीसक्सेना ने बताया कि खादी परिधानों के अलावा, ग्राम उद्योग उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे सौंदर्य प्रसाधन , साबुन और शैंपू ,आयुर्वेदिक दवाएं , शहद , तेल, चाय, अचार, पापड़, हैंड सैनिटाइजर, मिष्ठान, खाद्य पदार्थ और चमड़े की वस्तुओं ने भी बड़ी संख्या में देश-विदेश के उपभोक्ताओं को आकर्षित किया है। इसके परिणामस्वरूप, पिछले पांच वर्षों में ग्रामोद्योग उत्पादों के उत्पादन और बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है।खादी का इस्तेमाल कर पीपीई किट बनाईउन्होंने कहा कि खादी इंडिया ने खादी का इस्तेमाल करते हुए पीपीई किट तैयार की है जो अभी परीक्षण के दौर पर है और इसकी मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने अभी तक खादी किट बाजार में जारी नहीं की है। खादी इंडिया ने कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में योगदान के लिए मास्क का निर्माण किया है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है और इनको बनाने में हाथ से बुने कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में ग्रामोद्योग उत्पादों के उत्पादन और बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। Full Article
2 76 नए पॉजिटिव केस सामने आए, तजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए 1287 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे, इनमें 828 राजस्थानी By Published On :: Sat, 09 May 2020 09:11:53 GMT राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 76 नए पॉजिटिव केस आए। इनमें उदयपुर में 23, जयपुर में 20, अजमेर में 13, जोधपुर में 6,पाली में 4, जालौर में 3, चूरू और राजसमंद में 2-2, कोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3655 पहुंच गया।तजाकिस्तान में फंसे1287 भारतीय छात्रों में 828 राजस्थान केतजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए भारत के 1287 छात्र लॉकडाउन की वजह सेफंसे हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 828 राजस्थान के हैं। राजस्थान की छात्रा मुदिता गौड़ ने कहा कि घर में खाने-पीने का स्टॉक भी तेजी से खत्म हो रहा है। बाहर निकलने में खतरा है। सात दिन से चाय-कॉफी के लिए दूध तक नहीं मिलरहा। फाइनल ईयर के एग्जाम भी डरते-डरते देने पड़ रहे हैं।गहलोत बोले- ई-पास वालोंके प्रवेश पर रोक नहींमुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने कहा है कि राजस्थान की दूसरे राज्यों के साथ सीमाओं पर प्रवासियों के प्रवेश को रोका नहीं गया है, बल्कि अंतर्राज्यीय आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को ई-पास जारी हो चुके हैं, उनके राजस्थान में प्रवेश पर कोई रोक नहीं है। राजस्थान में फंसे हुए अन्य राज्यों के प्रवासी भी भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति लेकर अपने स्थान पर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नेई-पास की अनुमति के लिए जिला स्तर पर विशेष सेल बनाने के निर्देश दिए हैं।यह तस्वीर अलवर की है। राज्य की समाएं सील होने के बाद भी करीब 60 श्रमिक नारनौल से यहां तक पैदल आए।जयपुर: कर्फ्यू क्षेत्र में ड्रोन उड़ा रहे पुलिस मित्रों पर हमलारामगंज कर्फ्यू क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग औरआवाजाही की निगरानी के लिए ड्रोन उड़ा रहे 2 पुलिस मित्रों पर हमला करने का मामला सामने आया है। संजय बाजार निवासी आकिब कुरैशी ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दो साथीएचएआर कॉलोनी में ड्रोन से निगरानी औररिकॉर्डिंग कर कर रहे थे। इस दौरान कॉलोनी से निकले कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज औरमारपीट की।पुलिस ने आपदा प्रबंधन, महामारी एक्ट और राजकार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।उदयपुर: एक दिन में57 संक्रमित मिले, इनमें 36 महिलाएं,26 सफाईकर्मीशहर के कोरोना एपिसेंटर कांजी का हाटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही दिन में 57 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें34 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक 9 साल की बच्ची भी है। 26 सफाईकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।अब अजमेर से बिहार के लिए ट्रेन भेजने की तैयारीअजमेर से बिहार के पूर्णिया के लिए 1-2 दिन में स्पेशल ट्रेन रवाना की जा सकती है। इस मामले में अजमेर जिला प्रशासन ने रेलवे से बात की है। इस ट्रेन से करीब 900 मजदूरों को रवाना किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 5 दिन पहले ही अजमेर से कोलकाता के लिए 1086 जायरीन को रवाना किया था। तब से ही बिहार के मजदूरों के लिए भीट्रेन भेजने की तैयारी चल रही थी।यह झालावाड़ का सरहदी नाका है। यहां से सिर्फ जरूरी सामान लेकर आ रहे वाहनों को ही निकलने दिया जा रहा है।33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोनाप्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1169 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 904 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 233, अजमेर में 209, टोंक में 136, उदयपुर में 102, नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ में 126, भरतपुर में 116, बांसवाड़ा में 66, पाली में 59, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, दौसा में 22, धौलपुर में 21, अलवर में 20, चूरू में 16, राजसमंद में 15, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर और सीकर में 9-9, जालौर में 7, करौली में 5, प्रतापगढ़ औरबाड़मेर में 4-4, सिरोही में 2, बारां में 1 संक्रमित मिला। वहीं, जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।अब तक 103 लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 100 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 56 (इनमें दो यूपी से), जोधपुर 17, कोटा 10, अजमेर 4, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर और भरतपुर में 2-2, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की जान गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today तजाकिस्तान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स ने यह फोटो भास्कर को भेजी है। Full Article
2 अब डीडी मध्य प्रदेश पर लगेंगी 10वीं और 12वीं की क्लासेस, 11 मई से 30 जून तक चलेगा टीवी पर 'क्लासरूम' कार्यक्रम By Published On :: Sat, 09 May 2020 09:46:00 GMT लॉकडाउन के चलते सभी राज्य अपने- अपने स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद कर रहे है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर क्लासेस शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल राज्य में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन से अनुबंध कर लिया है। यह 'क्लासरूम' दूरदर्शन पर सोमवार, 11 मई से शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी।दो पालियों में होगी क्लासेसदरअसल, राज्य में लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे छात्रों की पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आ रही है। इन्हीं सब को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के साथ अनुबंध कर यह पहल की है। जिसके बाद अब दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर सोमवार से शुक्रवार तक दो पालियों में दो घंटे तक कक्षाएं चलेगी। 10वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और 12वीं के छात्रों के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक 'क्लासरूम' चलेगा। इसमें एक घंटे का प्रसारण निशुल्क होगा और इसका खर्च विभाग करेगा।18 लाख छात्रों को फायदादूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 'क्लासरूम' कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को भी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा होने से ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक छात्रों के सवालों पर समझा सकेंगे। दूरदर्शन के जरिए शुरू होने वाली क्लासेस से राज्य में 10वीं- 12वीं के करीब 18 लाख छात्रों को फायदा होगा। इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय आदि राज्य भी क्षेत्रीय दूरदर्शन पर बच्चों के लिए क्लासेस शुरू कर चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Now DD Madhya Pradesh will start 10th and 12th classes, 'Classroom' program will be started on TV from May 11 to June 30 Full Article
2 राजस्थान की राजधानी में संक्रमितों की संख्या 1165 हुई, 20 नए केस सामने आए, अब तक 54 मरीजों की मौत By Published On :: Sat, 09 May 2020 09:51:26 GMT शहर में शनिवार को कुल 20 नए कोराना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1165 पहुंच गया। इनमें 54 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जारी कोरोना अपडेट्स केआंकड़ों के अनुसार जयपुर में 1165 में से 720 मरीज रिकवर हो चुके हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट अब नेगेटिव आ चुकी है। इनमें 641 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इसके बाद अब 391 एक्टिव केस बचे हैं,जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।वहीं, राजधानी में लॉकडाउन 3.0 के दौरान अब शहर के 34 थाना क्षेत्रों के चिन्हित इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। यहां कोरोना संक्रमित केस आने से एक किलोमीटर के दायरे मेंकर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, परकोटे के सभी थाना इलाकों में कर्फ्यू जारी है। परकोटे के सात थाना क्षेत्रों में 27 मार्च को कर्फ्यू लगाया गया था। इससे पहले शुक्रवार रात को कोरोना संक्रमितों के नए केस आने के बाद शिप्रापथ, सोढाला, खोनागोरियान, जालूपुरा व शास्त्री नगर थाना इलाकों में चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया।शहर के 566 स्थानों पर सुबह व रात को नाकाबंदी जारीअतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि शहर में 566 स्थानों पर सुबह व रात को नाकाबंदी जारी है। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। 3 मई से एक आदेश जारी कर शाम 7 से सुबह 7 बजे तक सभी क्षेत्रों में आवाजाही पर पूरी तरह से निषिद्ध किया गया है। शहर में लॉकडाउन के दौरान गारमेंट्स, ज्वैलर्स, बैंगल्स एवं हेयर ड्रेसर की दुकानों के खुलने पर कार्रवाई की जा रही है।लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक जयपुर में 897 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लंघन करने पर 16 आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं। इसी तरह, शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से निगरानी जारी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 16 हजार 253 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, शहर के क्वारेंटाइन सेंटर्स में रखे गए लोगों की निगरानी के लिए आरएसी बल के जवानों कीतैनातगी जारी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शहर का अजमेरी गेट, आम दिनों में यादगार के सामने इस तिराहे पर सर्वाधिक भीड़भाड़ रहती है, पर लॉकडाउन के दौरान यहां सन्नाटा नजर आ रहा है। Full Article
2 2 महीने की वेतन नहीं मिली तो कर्मचारियों ने पार्क में बैठकर किया हंगामा By Published On :: Sat, 09 May 2020 10:00:44 GMT पंचकूला में एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालक पर आरोप लगाया कि उन्हें लॉगडाउन के दौरान कंपनी की ओर से मार्च-अप्रैल की वेतन नहीं दी गई। हंगामा करने वाले 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने फैक्ट्री के बाहर बने पार्क में बैठकर विरोध किया।जब इस बात का पुलिस को पता चला तो मौके पर पीसीआर पहुंची। कर्मचारियों ने जब वेतन न मिलने की बात पुलिस को बताई तो पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से इस बारे बात की। उसके बाद पुलिस ने इन कर्मचारियों को यहां से जाने के लिए कहा। कर्मचारियाें ने बताया किपुलिस फैक्ट्री के मालिक से बात कर रही हैं और उनकी ओर से एक या 2 दिन के अंदर इनकी सैलरी देने के बारे में कहा गया है।शनिवार को सैलरी नहीं मिलने पर विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारी हैं जिन्हें सैलरी नहीं मिली है। अब जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात का पता चला तो फैक्ट्री संचालक अगले 2-4 दिनों में कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए बात कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पंचकूला में दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने हंगामा किया। बाद में कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी वेतन एक-दो दिन में मिल जाएगी। Full Article
2 उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस By Published On :: Sat, 09 May 2020 10:35:56 GMT जिले में काेरोना का कहर जारी है। शनिवार को 15 नए मामले सामने आए। वहीं, दो लोगों के मौत की भी पुष्टि हुई। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया है।इस वायरस से अब तक 45 लोगजान गंवा चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 106 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। हाॅटस्पाॅट बन चुके उज्जैन में पिछले 6 दिन में 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, लेकिन राहत इस बात की है कि यहां इन पांच दिनों में 89 मरीज ठीक हो गए।आरडी गार्डी, माधव नगर अस्पताल और मक्सी रोड स्थिति पीटीसी में बनाए क्वारैंटाइन सेंटर में पॉजिटिव मरीजों को रखा है। यहां से शुक्रवार को 29 मरीज डिस्चार्ज किए। इनमें 89 साल के बुजुर्ग भी हैं। शहर में पहले लॉकडाउन के पहले दिन से ही मरीज मिलना शुरू हो गए थे। हालांकि पहले लॉकडाउन में कुल 27 मरीज मिले थे, लेकिन ठीक 4 हुए। रिकवरी 14% थी। दूसरे लॉकडाउन में 130 पॉजिटिव और मिल गए पर ठीक होने वालों की संख्या 13 से ज्यादा नहीं हुई। तीसरे लॉकडाउन में मरीजों की संख्या कम हुई है। रिकवरी बढ़ गई है।इंदौर में रहने वाले महिदपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष भी पॉजिटिवसीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया कि दूधतलाई क्षेत्र के 65 साल के बुजुर्ग, बेगमबाग के 30 साल की महिला, 10 साल, 14 साल, 12 साल, 14 साल का बालक, कुरैशी मोहल्ला के 38 साल के युवक, कोट मोहल्ला की 40 साल की महिला, सखीपुरा की 54 साल की महिला, 70 साल की महिला, बड़नगर की 40 साल की महिला, 65 साल की महिला, 35 साल की महिला, 7 साल का बच्चा, 55 साल की महिला, 26 साल की महिला, 36 साल की महिला, 35 साल की महिला पॉजिटिव पाई है। उधर, इंदौर के रहने वाले महिदपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल बोराना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे इंदौर के अस्पताल में भर्ती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today टोटल लॉकडाउन में अब पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सुबह कुछ लोग शहर में बेवजह घूमने निकले। पुलिस ने जब इन्हें रोका तो कुछ पास दिखाने लगे। पुलिस ने पास अमान्य करते हुए इन लोगों को खदेड़ दिया। Full Article
2 तेंदुलकर ने स्कूली बच्चों समेत 4 हजार गरीबों को आर्थिक मदद पहुंचाई, पीएम केयर फंड में भी 25 लाख दान कर चुके By Published On :: Sat, 09 May 2020 10:36:00 GMT पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोरोनावायरस की वजह से परेशानी झेल रहे4 हजार गरीबों की आर्थिक मदद की है। इसमें बीएमसी के स्कूलों में पढ़ने वालेबच्चे भी शामिल हैं। सचिन ने मदद के तौर पर कितनी राशि दी है, इसका पता नहीं चला है। उन्होंने हाई-5 यूथ फाउंडेशननाम के एक एनजीओ के जरिए सहायतामदद पहुंचाई।हाई-फाइव यूथ फाउंडेशन नेगरीबों की मदद करने के लिए सचिन की तारीफ की। फाउंडेशन ने ट्वीटर पर लिखा- धन्यवाद सचिन, एक बार फिर साबित हो रहा है कि खेल करूणा को प्रोत्साहित करता है। हमारे कोविड-19 फंड में आपने जो दान दिया है, उससे 4000 कमजोर लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।सचिन ने भी एनजीओ की कोशिश की तारीफ कीसचिन ने भी फाउंडेशन को नेक काम कीबधाई देते हुए कहा- रोज कमाने वालों के परिवारों के लिए आप जो कोशिश कर रहे हैं, उसके लिए शुभकामनाएं।ऐसा पहली बार नहीं है, जब सचिन तेंदुलकर मदद को आगे आए हैं। इससे पहले उन्होंने प्रधामंत्री केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रूपए दान दिया था। वे मुंबई के 5 हजार परिवारों को एक महीने का राशन मुहैया करा चुके हैं।##विराट, रोहित भी मदद कर चुकेकोविड-19 से निपटने के लिए सचिन के अलावाकई खिलाड़ी आगे आए हैं। पहलवान बजरंग पूनिया ने अपनी एक महीने की सैलरी पीएम केयर फंड में दान की है। इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी प्रधानमंत्री केयर फंड मेंडोनेट किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सचिन तेंदुलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 25 लाख रुपए दान कर चुके हैं। इसके अलावा मुंबई के 5 हजार परिवारों के लिए एक महीने के राशन का भी इंतजाम किया था। (फाइल) Full Article
2 जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 2 मासूमों की मौत, दोनों को सांस लेने में परेशानी थी, कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजे गए By Published On :: Sat, 09 May 2020 10:42:36 GMT जबलपुर में ढाई माह का बच्चा और पांच माह की बच्चीकी सांस लेने में तकलीफ औरखांसी औरझटके आने की बीमारी से मौत हो गई। दोनों बच्चेनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग वार्ड में भर्ती थे। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार बच्चों की अंत्येष्टि गढ़ा स्थितचौहानी मुक्तिधाम में परिजनकी मौजूदगी में की गई। मेडिकल कॉलेज के डीनडॉ. प्रदीप कसार के निर्देश पर दोनों बच्चों की कोरोना जांच के लिएसैंपल लिए गए। आईसीएमआर लैब से जांच रिपोर्ट आजमिलने की संभावना है।आईसीएमआर लैब से शुक्रवार को 110 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें सर्वोदय नगर निवासी दिग्पाल कोरी (27) और पी जैकब (24) कोरोना संक्रमित पाए गए। ये दोनों निगम के सफाई ठेका कर्मचारी हैं। दोनोंशहर में सैनिटाइजेशन के काम में लगे थे। पहले पॉजिटिव आए सफाई कर्मियों के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं। संक्रमित सफाई कर्मियों की संख्या 9 हो गई है। वहीं,हॉटस्पॉट गोहलपुर में 45 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला। वह 2 दिन पहले सांस लेने की तकलीफ होनेपर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। इसमें 18 स्वस्थ हो चुके हैं। 4 की मौतहुई है।बच्ची को दो दिन से सांस लेने में तकलीफ थीमेडिकल कॉलेज मेंशिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अव्यक्त अग्रवाल ने बताया कि नरसिंहपुर के गोटेगांव निवासी 5 माह की बच्ची को 8 मई की रात 3 बजे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बच्ची को 2 दिन से लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ औरदूध न पीने की वजह से परिजन मेडिकल कॉलेजलेकर आए थे। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसेवेंटीलेटर पर रखा गया था, जिसकीसुबह साढे़ 4 बजे मौत हो गई। बच्ची के परिजननेबताया कि वह किसी कोरोना संक्रमित मरीज या संदिग्ध के संपर्क में नहीं आई थी।जबलपुर में 100 से अधिक क्षेत्रों को सील किया गया है।बच्चे की शुक्रवार को सुबह 7 बजे बच्चे की मौतवहीं, सिवनी के बरामा ग्राम निवासी ढाई माह के बच्चे को 7मई की रात साढ़े 3 बजे परिजन मेडिकल कॉलेजलेकर पहुंचे थे। खांसी, सांस लेने में तकलीफ औरझटके आने की समस्या के कारण बच्चे कोवेंटीलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार कोसुबह साढ़े 7 बजे बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा भी किसी कोविड मरीज के संपर्क में नहीं आया था।सतना में एक और कोरोना मरीज मिला, महाराष्ट्र से आया थासतना जिले में आज एक और कोरोना मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या दो हो गयी, जिसमें से एक की मृत्यु हो गयी है। शुक्रवार को रात मिली रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल ही में गुजरात के सूरत से जिले के अमरपाटन आया था। जहां उसे क्वॉरेंटाइन कर रखा गया था। दो दिन पूर्व उसका सेंपल लिया गया, जिसकी जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले यहां एक और कोरोना मरीज मिला था, जिसकी गंभीर हालत में सतना से रीवा ले जाते समय मौत हो गयी थी।ट्रैवल हिस्ट्री की तलाश की जा रही हैक्वारेंटीन सेंटर में रह रहे युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसर अमरपाटन पहुंच गए। संक्रमित युवक की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी निकाली जा रही है।इसके अलावा क्वारन्टीन सेंटर में और सेंटर तक पहुंचने तक वह किस किस के संपर्क में आया, यह भी तलाशा जा रहा है। वह जिस बस से आया था उसमें सवार यात्रियों का भी नाम पता खंगाला जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जबलपुर में हॉटस्पॉट इलाकों में कोरोना के संदिग्धों की जांच की जा रही है। इसके लिए डॉक्टरों की कई टीमें लगाई गई हैं। Full Article
2 'पीकू' के 5 और 'खुदा गवाह' के 28 साल पूरे, अमिताभ बच्चन ने किया श्रीदेवी और इरफान खान को याद By Published On :: Sat, 09 May 2020 11:00:28 GMT 8 मई को अमिताभ बच्चन की दो फिल्मों 'खुदा गवाह' और 'पीकू' की रिलीज एनिवर्सरी थी। बिग बी ने देर रात एक पोस्ट साझा कर दोनों ही फिल्मों के उन आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने खासकर 'पीकू' के को-एक्टर इरफान खान और 'खुदा गवाह' की को-एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया। दोनों आर्टिस्ट का निधन क्रमशः 29 अप्रैल 2020 और 24 फरवरी 2018 को हुआ।बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक उनका श्रीदेवी के साथ 'खुदा गवाह' का सीन है तो दूसरे में वे 'पीकू' के सीन में इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "आज 8 मई को 'खुदा गवाह' के 28 साल और 'पीकू' के 5 साल पूरे हुए। उन दोनों (श्रीदेवी और इरफान) की याद में, जो हमें छोड़ कर चले गए।"'खुदा गवाह' के डायरेक्टर को भी किया यादबिग बी ने दोनों फिल्मों से जुड़े लोगों को अपने ब्लॉग के जरिए भी श्रद्धांजलि दी है। श्रीदेवी और इरफान के अलावा उन्होंने 'खुदा गवाह' के डायरेक्टर मुकुल एस. आनंद को भी याद किया है, जिनका निधन 7 सितंबर 1997 को हुआ था। बिग बी ने लिखा है, "डायरेक्टर मुकुल एस. आनंद हमें बहुत पहले छोड़ गए थे। उनकी नजर का जादू...उनकी आंखें मैजिकल कैमरा लेंस थीं। यहां तक कि एक लंबे अंतराल के बाद भी उन्होंने जो फ्रेम शूट किए, वे असाधारण थे।"'खुदा गवाह' और 'पीकू' अनुभव साझा किएअमिताभ ने अपने ब्लॉग में आगे 'खुदा गवाह' और 'पीकू' से जुड़े अनुभव भी साझा किए हैं। उन्होंने लिखा है, "खुदा गवाह अफगानिस्तान में शूट हुई थी और डिटेल समझाने के लिए एक किताब की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है कि किसी दिन इस पर बात करेंगे...और पीकू ...हर दिन इन्वेंटिंग और ऐड लिबिंग...वह बनाने में बिताया, जिसे लिखा या वर्णित नहीं किया गया। लेकिन महसूस किया।वह कर रहे थे, जो कोलकाता में पहले कभी नहीं किया था...सड़क पर साइकिलिंग।""खुदा गवाह...अविश्वसनीय अफगान आतिथ्य...सभी का असीम प्यार...देखभाल और दोस्ती का बंधन...यात्रा की कहानियां इमोशनल करने वाली हैं। इन सबको साथ रखने के लिए कुछ दिनों की जरूरत होगी। शायद किसी दिन।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan Remembers Irrfan Khan And Sridevi On The Release Anniversary Of Piku And Khuda Gawah Full Article
2 नामांकन दायर करने वाले 4 भाजपा प्रत्याशियों में से रणजीत सिंह मोहिते पाटिल के पास 27 करोड़ की संपत्ति By Published On :: Sat, 09 May 2020 11:19:51 GMT (विनोद यादव). महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 21 मई को चुनाव होने वाला है। भाजपा की ओर से शुक्रवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, प्रवीण दटके, गोपीचंद पडालकर, डॉ. अजित गोपछडे शामिल हैं। पडलकर विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री अजित पवार से बारामती में बुरी तरह चुनाव हार चुके हैं। जिसमें रणजीत सिंह मोहिते पाटिल ने अपने पास 27.76 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति दिखाई है।भाजपा की ओर से दाखिल चारों प्रत्याशियों में मोहिते पाटिल सबसे अधिक धनवान उम्मीदवार साबित हुए हैं। उनकी पत्नी सत्यप्रभादेवी के पास 11.34 करोड़ रुपए की अतिरिक्त चल-अचल संपत्ति है। इसके अलावा बेटे विश्वतेज के पास 1.17 करोड़ की चल संपत्ति है। मोहिते पाटिल ने अपने नामांकन में स्वयं के पास 7.67 लाख, पत्नी के पास 2.15 लाख और बेटे के पास 1.02 लाख रुपए कैश होने की जानकारी दी है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी मोहिते पाटिल पर 5.61 करोड़, उनकी पत्नी पर 85 लाख और बेटे पर 5 लाख रुपए का कर्ज भी है।भाजपा के अन्य तीन प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति :-1) नाम :- प्रवीण दटकेकैश :- 50 हजार, पत्नी के 25 हजारचल संपत्ति :- 16,53,201अचल संपत्ति :- 91,43,632 , पत्नी के पास 9,89,000 व आश्रित मां प्रतिभा दटके के पास 99,24,207कर्ज - पत्नी पर 4,88,000 का कार लोन2) नाम :- गोपीचंद पडालकरकैश :- 1,55,000चल संपत्ति :- 12,63,113अचल संपत्ति :- 75 लाखकर्ज :- 4 लाख3) नाम :- डॉ. अजित गोपछडेकैश :- 16,61,529, पत्नी के पास 7,41,259चल संपत्ति :- 3.40 करोड़ और पत्नी के पास 1.09 करोड़अचल संपत्ति :- 5.43 करोड़, पत्नी के पास 5 लाख और हिंदू अभिवक्त परिवार के पास 24,27,200कर्ज :- 2.75 करोड़, पत्नी पर 1.03 करोड़चार दिग्गज भाजपानेताओं का विधानसभा में पहुंचने का सपना टूटाविधान परिषद के रास्ते राज्य की राजनीति में वापसी का सपना देख रहे दिग्गज भाजपा नेताओं के आरमान फिर चूर-चूर हो गए हैं। भाजपा के तीन दिग्गजों एकनाथ खडसे, विनोद तावडे और चंद्रशेखर बावनकुले के टिकट विधानसभा चुनाव में काट दिए गए थे। अब विधान परिषद के लिए भी उनका पत्ता काट दिया गया है। वहीं, भाजपा नेताओं पर साजिश रचकर चुनाव हरवाने का आरोप लगाने वाली पंकजा मुंडे को भी विधान परिषद की उम्मीदवारी नहीं दी गई है।शिवसेना की और से सीएम उद्धव ठाकरे हैंउम्मीदवारशिवसेना ने पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी को अंतिम रूप दे दिया है और महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष नीलम गोर्हे को नामित किया है। कांग्रेस और एनसीपी ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं किया है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (MVA) नेताओं के और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की अपील के बाद चुनावों की घोषणा की। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मई है और नाम वापस लेने की तारीख 14 मई है। मतदान के नतीजे एक ही दिन में निकलेंगे। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे चुनाव लड़ने वाले अपने परिवार से दूसरे सदस्य होंगे। इसके पहले शिवसेना के टिकट पर वर्ली विधानसभा क्षेत्र से आदित्य ठाकरे ने 2019 में विधानसभा का चुनाव लड़ कर जीत हासिल कर चुके हैं।मौजूदा गणितमौजूदा संख्या बल के हिसाब से इन नौ सीटों में से शिवसेना की दो, कांग्रेस दो, एनसीपी दो और बीजेपी के हिस्से में तीन सीटें आ सकती हैं। ऐसे में उद्धव को राहत जरूर मिली है लेकिन चैन के लिए उन्हें चुने जाने के दिन तक इंतजार करना होगा।कैसी होती है चुनाव की प्रक्रियाविधान परिषद के सदस्यों को को जनता नहीं चुनती है। इस चार प्रकार की संस्थाओं का अहम रोल होता है. यानी चार प्रकार से विधान परिषद का सदस्य चुना जाता है।1. राज्य के विधायक चुनते हैं। वह केवले एक तिहाई सदस्यों को चुन सकते हैं। आपको बता दें, नियम ये है कि विधान परिषद के सदस्यों की संख्या, विधान सभा के सदस्यों की संख्या से एक तिहाई से ज्यादा नहीं हो सकती है। इसी के साथ ये भी नियम है कि विधान परिषद में 40 से कम सदस्य भी नहीं होने चाहिए।2. एक तिहाई राज्य की स्थानीय सरकारें यानी नगर पालिका और जिला बोर्ड के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।3. 1/12 वह छात्र चुनेगें जिन्हें ग्रेजुएशन किए हुए तीन साल पूरे हो चुके हैं।4. जिसके बाद 1/12 सदस्यों का चुनाव राज्य के शिक्षक करते हैं. इसमें प्राइमरी में पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल नहीं है।खाली हो रही सीटें भाजपा 03 राकांपा 03 कांग्रेस 02 शिवसेना 01 कुल 09 रिटायर हो रहे सदस्य1. डॉ नीलम गोर्हे (शिवसेना)2. स्मिता वाघ (भाजपा)3. अरुण अडसड (भाजपा)4. पृथ्वीराज देशमुख (भाजपा)5. हेमंत टकले (राकांपा)6. आनंद ठाकुर (राकांपा)7. किरण पावसकर (राकांपा)8. हरिभाऊ राठोड (कांग्रेस)9.चंद्रकांत रघुवंशी (कांग्रेस) कांग्रेस के सदस्य चंद्रकांत रघुवंशी चुनाव से पहले ही विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।किसके पास कितने वोटविधान परिषद की जिन 9 सीटों के लिए चुनाव होना है वह 9 सीटें विधानसभा के सदस्यों के वोट से चुनी जानी है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि विधानसभा में किस के पास कितने विधायक हैं। पार्टी विधायकों की संख्या भाजपा 105 शिवसेना 56 कांग्रेस 44 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 54 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 01 समाजवादी पार्टी 02 आईआईएम 02 प्रहार जनशक्ति 02 माकपा 01 शेकाप 01 स्वाभिमानी पार्टी 01 राष्ट्रीय समाज पार्टी 01 जन सुराज्य पार्टी 01 क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी 01 निर्दलीय 13 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मोहिते पाटिल ने अपने नामांकन में स्वयं के पास 7.67 लाख, पत्नी के पास 2.15 लाख और बेटे के पास 1.02 लाख रुपए कैश होने की जानकारी दी है-फाइल फोटो Full Article
2 एमएसएमई सेक्टर में जनवरी 2020 तक एनपीए बढ़कर 12.5 फीसदी पर पहुंचा, सरकारी बैंकों की ज्यादा हिस्सेदारी By Published On :: Sat, 09 May 2020 11:41:45 GMT माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) सेक्टर में बेड लोन जनवरी 2020 तक बढ़कर 12.5 फीसदी पर पहुंच गया है। ट्रांसयूनियन सिबिल और सिडबी की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) का अनुपात माइक्रो सेगमेंट 9 फीसदी और स्मॉल एंड मीडियम सेगमेंट में 11 फीसदी पर पहुंच गया है।सरकारी बैंकों का 19 फीसदी लोन एनपीएयदि लैंडर्स की बात की जाए तो एमएसएमई में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का 3 से 5 फीसदी लोन ही एनपीए की श्रेणी में है। वहीं सरकारी बैंकों का एनपीए दिसंबर 2018 के 18 फीसदी से बढ़कर दिसंबर 2019 में 19 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके अलावा नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज (एनबीएफसी) का एनपीए भी बढ़ा है। बैलेंस शीट के मुताबिक जनवरी 2020 तक एनबीएफसी कुल कमर्शियल लैंडिंग एक्सपोजर 64.45 लाख करोड़ रुपए था। इसमें से 17.75 लाख करोड़ रुपए का क्रेडिट एक्सपोजर एमएसएमई पर है।सरकारी बैंकों ने वापस ली अपनी हिस्सेदारीदिलचस्प बात यह है कि सरकारी बैंकों ने एमएसएमई सेगमेंट में अपनी उस हिस्सेदारी को वापस ले लिया है जिसको शेडो लैंडर्स ने छीन लिया था। दिसंबर 2019 तक एमएसएमई लोन सेगमेंट में सरकारी बैंकों की कुल हिस्सेदारी 49.8 फीसदी थी। इसमें 59 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ माइक्रो सेगमेंट टॉप पर है।कमर्शियल क्रेडिट एक्सपोजर की स्थिति (राशि लाख करोड़ रुपए में) बहुत छोटा माइक्रो-1 माइक्रो-2 स्मॉल मीडियम लार्ज ओवरऑल दिसंबर 2017 0.75 1.85 1.26 7.67 4.32 37.16 53.01 दिसंबर 2018 0.89 2.2 1.5 8.91 4.79 43.35 61.63 दिसंबर 2019 0.93 2.15 1.44 8.74 4.68 46.1 64.04 जनवरी 2020 0.88 2.17 1.46 8.72 4.51 46.72 64.45 लोन की राशि रुपए में:बहुत छोटा= 10 लाख से कम, माइक्रो-1= 10 से 50 लाख तक, माइक्रो-2= 50 लाख से 1 करोड़ तक, स्मॉल = 1 से 15 करोड़ तक, मीडियम = 15 से 50 करोड़ तक, लार्ज = 50 करोड़ से ज्यादा।स्रोत:ट्रांसयूनियन सिबिल Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today bad loan ; MSME ; Banking ; NPAs rose to 12.5 per cent in MSME sector by January 2020, higher share of state-run banks Full Article
2 मर्चेंट नेवी अफसर सिंगापुर से आकर 28 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहे, अब वे प्रवासी मजदूरों की मदद करने में जुटे By Published On :: Sat, 09 May 2020 11:46:29 GMT मर्चेंट नेवी के एक युवा अफसर आदित्य गौतम ने 19 मार्च को सिंगापुर से कुल्लू लौटेने के बाद जिम्मेदार औरजागरूकनागरिक का परिचय देते हुए खुद को घर में ही 28 दिन तक क्वारंटीन करके एक मिसाल कायम की है।19 मार्च को आए थे19 मार्च को जब आदित्य दिल्ली-भुंतर की फ्लाइट से कुल्लू के सुल्तानुपर स्थित अपने घर पहुंचे तो उस समय हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए थे। प्रदेश में यह कोरोना संकट का शुरुआती दौर ही था, लेकिन दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों में कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका था। आदित्य इस खतरे से भली-भांति परिचित थे।28 दिन रहे होम क्वारेंटाइन19 मार्च को ही कुल्लू के एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील चंद्र शर्मा ने आदित्य को फोन करके तुरंत होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। एक जिम्मेदार एवं जागरूकनागरिक का परिचय देते हुए आदित्य ने अपने आपको घर में ही अलग कमरे में क्वारंटीन कर लिया। कई महीनों के बाद विदेश से घर आए मर्चेंट नेवी के इस युवा अफसर को पत्नी आदिति, तीन वर्षीय बेटे माधव, माता-पिता, बुआ और छोटे भाई के संयुक्त परिवार के बीच खुशियां साझा करने के बजाय एक बिलकुल अलग कमरे में 28 दिनों तक रहना भावनात्मक रूप से आसान नहीं था। लेकिन, उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन किया और क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद ही घर से बाहर निकलना शुरू किया।कोरोना वॉरियर्स बन जरूरतमंदों को मास्क बांट रहेइन परिस्थितियों से एक सबक लेते हुए आदित्य ने कोरोना संकट से लड़ाई में सक्रिय योगदान देने तथा जरुरतमंद लोगों की मदद का संकल्प लिया। शहर में गरीब लोगों और प्रवासी मजदूरों के लिए राशन व भोजन मुहैया करवा रही संस्थाओं को आर्थिक योगदान के साथ-साथ उन्होंने बड़े पैमाने पर मास्क तैयार करवाने और आम लोगों के बीच बांटने की पहल की। अभी तक वह अन्य साथियों के सहयोग से तीन-चार हजार मास्क बांट चुके हैं। इस प्रकार कोरोना संक्रमण के बहुत बड़े हाॅट-स्पाॅट दक्षिण-पूर्वी एशिया से लौटे मर्चेंट नेवी अफसर ने न केवल क्वारंटीन के नियमों का पालन किया, बल्कि अब वह कोरोना विरोधी लड़ाई में सक्रिय योगदान भी दे रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मर्चेंट नेवी अफसर आदित्य गौतम 19 मार्च को सिंगापुर से आने के बाद होम क्वारंटाइन हो गए। बाद में मिले परिवार से। Full Article
2 अजय देवगन ने शेयर की काजोल के साथ पुरानी तस्वीर, कहा-'ऐसा लगता है लॉकडाउन को 22 साल बीत चुके हैं' By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:10:31 GMT अजय देवगन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक 22 साल पुरानीथ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे हैं। अजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ऐसा लगता है कि लॉकडाउन हुए 22 साल हो चुके हैं। अजय के इस मजाकिया कमेंट पर अब तक काजोल ने कोई कमेंट नहीं किया है। शादी को हो चुके 21 साल: अजय ने लॉकडाउन की तुलना 22 सालों से इसलिए की है क्योंकि लगभग इतना ही वक्त उन्हें काजोल के साथ शादी किए हो चुका है। दोनों ने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी और इससे पहले तकरीबन एक साल तक डेटिंग की थी।अब दोनों युग और न्यासा नाम के दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।शादी के वक्त 25 साल की थीं काजोल:काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। उस वक्त काजोल की उम्र 25 साल थी और उनका करियर पीक पर था। ऐसे में काजोल ने शादी का फैसला क्यों लिया? इसका जवाब उन्होंनेएक इंटरव्यू में दिया था। काजोल के मुताबिक, "मुझे काम करते हुए तकरीबन 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फिल्में आ रही थीं। मेरे पास सब कुछ था, पैसा, शोहरत और कामयाबी, पर खुद के लिए न वक्त था, न सुकून। एक बड़ा फैसला लेने का वही सही वक्त था। उस वक्त मैंने तय किया कि अब शादी करूंगी और साल में ज्यादा से ज्यादा एक फिल्म में एक्टिंग करूंगी।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today actor Ajay Devgn feels he’s in lockdown ever since he married Kajol Full Article
2 देशभर में स्टोर को फिर से खोलने की तैयारी में है तनिष्क, कई फेज में खोला जाएगा 328 स्टोर्स By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:16:48 GMT टाटा समूह के जूलरी ब्रांड तनिष्क ने शनिवार को को देशभर के अपने 328 स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके से खोलने की घोषणा की है। कंपनी पहले चरण के तहत रविवार को 35 शहरों में 40 स्टोर्स खोलेगी। हालांकि इस दौरान कंपनी सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करेगी। तनिष्क ने कहा है कि उसने गोल्ड स्टैंडर्ड सेफ्टी ई-बुक तैयार किया है। स्टोर में आने से पहले ग्राहक को अपॉयमेंट लेना पड़ेगा।ग्राहक कर सकेंगे 'काॅन्टैक्टलेस' खरीदारीटाइटन कंपनी लिमिटेड में जूलरी डिविजन में सीइओ अजय चावला ने कहा, 'हम चरणबद्ध तरीके से अपने स्टोर खोल रहे हैं क्योंकि हर स्टोर को ऑपेशन्स फिर से शुरू करने से पहले पात्रता जांच में उतीर्ण होना पड़ेगा।' बयान के मुताबिक, सेफ्टी को लेकर कई तरह के कदम उठाए गए हैं। इसमें ग्राहकों एवं कर्मचारियों के संपर्क वाले स्थानों की साफ-सफाई, बिना सम्पर्क के खरीदारी और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन जैसे उपाय शामिल हैं। ग्राहक काॅन्टैक्टलेस (संपर्क रहित) शाॅपिंग कर सकेंगे। हर एक कस्टमर को जूलरी दिखाने के बाद रिटेलर उस जूलरी को सैनिटाइज करेगा।लाइव एसिसटेड चैट की शुरुआत की गईअजय चावला ने बताया, 'हमने टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई पहल की है। उदाहरण के लिए हमने अपनी वेबसाइट पर वीडियो कॉलिंग की फीचर शुरू की है। साथ ही लाइव एसिसटेड चैट की शुरुआत भी की गई है। इनके अलावा रीयल टाइम में ग्राहकों के सवालों का जवाब देने के लिए एक रिमोट वार रूम की स्थापना भी की गई है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंपनी पहले चरण के तहत रविवार को 35 शहरों में 40 स्टोर्स खोलेंगी। Full Article
2 आईसीआईसीआई बैंक का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,221 करोड़ रुपए हुआ, ग्रॉस एनपीए में हुआ सुधार By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:20:09 GMT देश में निजी सेक्टर में सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक को मार्च तिमाही में 1,221.36 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में बैंक को 969.06 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। उसकी तुलना में यह लाभ 26.03 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक का शेयर पिछले एक साल में 12 प्रतिशत गिरा है। जबकि इस साल में 37.3 प्रतिशत और मार्च तिमाही में 40 प्रतिशत टूटा है।पूरे वित्त वर्ष में 7,931 करोड़ रुपए का रहा है लाभबैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसका कुल शुद्ध लाभ 7,931 करोड़ रुपए रहा है यह उसके पहले के साल की तुलना में 136 प्रतिशत ज्यादा रहा है। इस दौरान बैंक की असेट क्वालिटी में सुधार आया है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.53 प्रतिशत रहा है। जबकि एक साल पहले यह 6.70 प्रतिशत था। दिसंबर की तिमाही में यह 5.95 प्रतिशत रहा है। शुद्ध एनपीए 1.41 प्रतिशत रहा है। इस दौरान बैंक ने रिकवरी और अपग्रेड के जरिए 1,883 करोड़ रुपए प्राप्त किए। इसमें एनपीए, राइट ऑफ का समावेश नहीं था।बैंक की डिपॉजिट 18 प्रतिशत बढ़ीबैंक ने इस दौरान प्रोविजन को 9.47 प्रतिशत बढ़ाकर 5,967 करोड़ रुपए कर दिया है। चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 17 प्रतिशत बढ़कर 8,927 करोड़ रुपए रही है जो कि एक साल पहले इसी समान अवधि में 7,620 करोड़ रुपए थी। शुद्ध मार्जिन आय 3.87 प्रतिशत रही है जो एक साल पहले 3.72 प्रतिशत थी। कुल डिपॉजिट तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 7,70,969 करोड़ रुपए रही है। इसी के साथ बैंक ने 25,000 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है, जो एनसीडी के जरिए जुटाई जाएगी।बैंक ने 2,725 करोड़ रुपए का किया प्रोविजनबैंक ने रिलीज में बताया कि बैंक ने कोविड-19 के लिए 2,725 करोड़ रुपए का प्रोवीजन किया है। इससे उसकी बैलेंसशीट को मजबूती मिलेगी। यह प्रोवीजन आरबीआई द्वारा आवश्यक गाइडलाइन से ज्यादा है। आरबीआई ने यह गाइडलाइंस 17 अप्रैल 2020 को जारी किया था, जिसमें बैंकों को कोविड-19 के लिए प्रोविजन करने को कहा गया था। बैंक की कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर सालाना आधार पर 7,148 करोड़ रुपए रही है। बैंक की लोन ग्रोथ 10 प्रतिशत जबकि डिपॉजिट ग्रोथ 18 प्रतिशत रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बैंक की लोन ग्रोथ 10 प्रतिशत जबकि डिपॉजिट ग्रोथ 18 प्रतिशत रही है। Full Article
2 दूसरे राज्यों से आए 25 लोग संक्रमित; बिहार मिलिट्री पुलिस के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव, क्वारैंटाइन सेंटर से 70 मजदूर भागे By Published On :: Sat, 09 May 2020 12:46:19 GMT बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 589 हो गई है। अब दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों में भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 29 नए पॉजिटिव मिले, जिसमें से 19 तीन दिन पहले दूसरे राज्यों से लौटे थे।शनिवार को 10 नए मरीज मिले, जिनमें से 7 प्रवासी हैं।इधर, लॉकडाउन के चलते देश के दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है।अब तक 70 ट्रेनों से 83 हजार प्रवासी लौटे हैं। शनिवार को 15 ट्रेनों से 18 हजार 115 प्रवासी लौट रहे हैं।रेड जोन इलाकों से आने वालों की हो प्राथमिकता के आधार पर टेस्टिंगमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश के रेड जोन से बिहार आने वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर टेस्टिंग का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में विदेशों से भी जो लोग आएंगे, उनकी भी कोविड-19 प्रोटोकॉल के हिसाब से टेस्टिंग और क्वारैंटाइन की व्यवस्था की जानी चाहिए।नवादा: क्वारैंटाइन सेंटर से भागे 70 मजदूरनवादा के एक क्वारैंटाइन सेंटर से शनिवार सुबह 70 से अधिक मजदूर भाग गए। इस सेंटर के एक प्रवासी की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। मजदूर क्वारैंटाइन सेंटर में बदइंतजामी का आरोप लगा रहे थे। मजदूरों का कहना था कि यहां खाना समय पर नहीं मिलता।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाने के बादमजदूरवापस लौटे।यहां 200 प्रवासियों को रखा गया था।पटना: बीएमपी के पांच जवान संक्रमितबिहारमिलिट्री पुलिस(बीएमपी) के 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी राजधानी के खाजपुरा में रहते हैं। बीएमपी से रिटायर हवलदार हाल में पॉजिटिव पाए गए थे। पांचों जवान उनके साथ मेस में खाते थे।बीएमपी जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यालय में हड़कंपएक साथ पांच जवानों के पॉजिटिव आने के बाद बीएमपी की 14 वीं बटालियन के हेडक्वार्टर के कैम्पस में हड़कंप मच गया। इसी परिसर में ही पांचवी और दसवीं बटालियन का मुख्यालय भी है।इन तीनों बटालियनमें करीब तीन हजार जवान रहते हैं।शहर के मुख्य बाजारों और सब्जी मंडी में तैनात थे बीएमपी जवानलॉकडाउन में शहर में कानून-व्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बीएमपी के करीब 70 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इन जवानों को मीठापुर सब्जी मंडी, बाजार समिति फलमंडी, दीघा सब्जी मार्केट, बहादुरपुर, मां शीतला मंदिर, दलदली समेत शहर के कई मेन सब्जी बाजार व अन्य स्थानों पर तैनात गया था।विदेश से आएंगे 2075 लोग, गया में होंगे क्वारैंटाइनलॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में विदेशों में फंसे हुए लोगों ने भी बिहार लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अभी विमानों का शेड्यूल तय नहीं हुआ है, लेकिन राज्य सरकार ने विदेश से आने वाले सभी विमानों को गया में लैंड कराने की तैयारी कर ली है।विदेश से आने वाले प्रवासी21 दिन क्वारैंटाइन में रहेंगेविदेश से जो भी प्रवासी बिहार आएंगे, उनको गया में ही 21 दिनों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। सबसे अधिक 632 प्रवासी यूक्रेन से आएंगे। इसी तरह बांग्लादेश से 480 और ओमान से 360 लोग बिहार आएंगे।समस्तीपुर के वसंतपुर पहुंची मेडिकल टीम। संक्रमित के कपड़े लाने वाले के परिवार के 13 लोगों को किया गया होम क्वारैंटाइन।समस्तीपुर: 6 संक्रमित कोलकाता में पूजा-पाठ कराते थेसमस्तीपुर जिले में 6 नए संक्रमित मिले। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में चार रोसड़ा के ढठ्ठा व दो बसंतपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी कोलकाता के एक मंदिर में पुजारी का काम करते थे।तबियत खराब होने पर कोलकाता में जांच कराई थी। सैंपल लेने के बाद सबको होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया था। इसी दौरान उन्हें कोरोनारिपोर्ट पॉजिटिव आने की भनक लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से पहले सभी वहां से भाग गए।कोलकाता से बचते हुए झारखंड पहुंचे फिर किसी तरह रोसड़ा। इस दौरान कोलकाता से पॉजिटिव मरीज के भागने की सूचना पर पुलिस ने सभी को ट्रैक कर लिया। रोसड़ा पुलिस ने 5 मई की रात सबको क्वारैंटाइन सेंटर में लाकर रखा। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन लोगों को समस्तीपुर शहर के एक होटल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया है।दरभंगा: हावड़ा से आए 5 में से 3 कोरोना पॉजिटिवदरभंगा जिले में शुकवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 होगई। जो 4 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 3 लोग पश्चिम बंगाल से लौटे हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से 5 लोग ट्रेवल एजेंसी की एक गाड़ी से 5 मई की देर रात बिरौल पहुंचे थे। स्थानीय थाना की पुलिस ने इनसे पूछताछ की और प्रखण्ड के क्वारैंटाइन केन्द्र में पहुंचा दिया। पांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दिल्ली से आए 8 लोग जो पहले टेस्ट में निगेटिव पाए गए थे, दूसरी जांच में उनमें से एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।खगड़िया जंक्शन पर प्रवासी की स्क्रीनिंग करते डॉक्टर।खगड़िया: दिल्ली और राजस्थान से आए चार लोग संक्रमित मिलेखगड़िया में शुक्रवार को चार मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीन दिल्ली से और एक राजस्थान के अलवर से आए थे। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें आइसोलेट करते हुए उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।सहरसा: महाराष्ट्र से आए दो बच्चे कोरोना संक्रमितसहरसा में दो बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों महाराष्ट्र से आए थे। 6 मई को महाराष्ट्र के नंदूरबार से मदरसा में पढ़ने वाले 994 बच्चों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन सहरसा आई थी। ट्रेन में सहरसा के 177 बच्चे थे। सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें 8 में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। सभी 8 बच्चों को आइसोलेट कर सदर अस्पताल भेजा गया था। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोटा में फंसे बिहार के छात्रों को वापस लाने का काम पूरा हो गया। शुक्रवार को छात्रों को लेकर आखिरी ट्रेन पटना आई। कोटा से 13473 छात्र वापस लाए गए हैं। Full Article
2 प्लांट के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; कहा- फैक्ट्री बंद की जाए, 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार गिरफ्तार हों By Published On :: Sat, 09 May 2020 13:05:48 GMT वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री में हुए गैस लीक हादसे के तीसरे दिन लोगों का गुस्सा फूटा। ग्रामीणों ने आज फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के शव फैक्ट्री के मेन गेट के सामने रख दिए। मौके पर डीजीपी दामोदर गौतम सवांग के मौजूद होने के बावजूद कुछ लोग प्लांट के अंदर घुस गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक महिलाडीजीपी के पैरों में गिर गई। ग्रामीणों की मांग है कि प्लांट बंद होना चाहिए और12 लोगों की मौत के जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जाए।डीजीपी प्लांट के अंदर मैनेजमेंट से बात कर रहे थे। वहां पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। इससे पहले पुलिस ने ग्रामीणों को प्लांट के पास जाने से रोका, लेकिन वे बैरिकेड तोड़कर गेट के पास पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर दूर हटाया, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ आगे बढ़ती गई।मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद आज गांव पहुंचेएलजी पॉलिमर्स के प्लांट में बुधवार रात 2:30 बजे गैस लीक हुई थी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और एक हजार लोग बीमार हो गए। गैस के असर से पीड़ित सैंकड़ों लोगों को विशाखापट्टनम भेज दिया गया, वे आज सुबह ही गांव लौटे हैं। विशाखापट्टनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद आज शव भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को प्लांट के गेट पर ही रुकवा लिया और दो शव सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी।एनजीटी ने एलजी पॉलिमर्स पर 50 करोड़ का जुर्माना लगायानेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गैस लीक मामले में शुक्रवार को सुनवाई की। ट्रिब्यूनल ने एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री इंडिया को गैस लीक से हुए नुकसान के एवज में शुरुआती तौर पर 50 करोड़ रुपए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास जमा करने को कहा। इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। इसका नेतृत्व आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे। ट्रिब्यूनल ने एलजी पॉलिमर्स, पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषर्ण बोर्ड को नोटिस भी जारी किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वेंकटपुरम गांव में 7 मई को हुए हादसे में मारे गए लोगों के शव विशाखापट्टनम से पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव पहुंचे। Full Article
2 झीलों की नगरी में 102 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, एपीसेंटर बने कांजी का हाटा में 79 केस पॉजिटिव By Published On :: Sat, 09 May 2020 13:10:38 GMT गिरीश शर्मा.झीलों की नगरी कहलाने वालेउदयपुर शहरमें कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 102 पहुंच गया। इनमें 79 केस महज पिछले घंटे में सामने आए है। इनमें शुक्रवार रात 9 बजे तक59 और शनिवार दोपहर 2 बजे तक 23केस सम्मिलित है। वहीं, शहर में कांजी का हाटा कोरोना एपीसेंटर बनकर उभरा है। जहां दो दिनों में करीब79 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। वहीं, शहर के प्रमुख एमबीएम हॉस्पिटल में एक महिला के डिलीवरी के बाद शनिवार को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद अस्पताल के काफी संख्या में स्टॉफ को क्वारेंटाइन करने की खबर है।डिलीवरी से पहले चल रहे चैकअप के दौरान नजर नहीं आए लक्षणअस्पताल सूत्रों के अनुसार संक्रमित महिला उदयपुर के चारदीवारी क्षेत्र की रहने वाली थी। शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती होते वक्तमहिला के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इससे वहां हड़कंप मच गया। तत्काल महिला के संपर्क में आने वाले स्टाफ, उसके परिजनों व अन्य लोगों की सूची बनाई गई। जिन्हें क्वारेंटाइन होने के निर्देश दिए गए। यह भी बताया जा रहा है कि डिलीवरी से पहले महिला का उपचार व चेकअप इसी अस्पताल में चल रहा था। तब उसके कोई लक्षण नहीं नजर आया। फिलहाल अब संक्रमित महिला को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।कांजी का हाटा बना शहर का एपीसेंटरआपको बता दें कि उदयपुर शहर के कांजी का हाटा में कोरोना विस्फोट हुआ।शुक्रवार रात तकयहां 63केस सामने आए। इसके अलावा नेहरु बाजार मीना पाड़ा, नीमच माता का क्षेत्र, हरिदास जी मगरी व अन्य इलाकों में भी कोरोना संक्रमित सामने आए। एकाएक इस विस्फोट से प्रशासन में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कांजी का हाटा में दो दिन पहले संक्रमित मिले होमगार्ड के एक जवान के संपर्क में आए थे। इनमें 53 लोग हेलावाड़ी में इसी गली के रहने वाले है। इनमें यूआईटी कर्मचारी भी शामिल है। ज्यादातर की उम्र 30 से 55 वर्ष के बीच है। इनमें कोरोना के लक्षण भी नजर नहीं आए रहे है।उदयपुर नगर निगम क्षेत्र मेंजारी है कर्फ्यूशनिवारसुबह 9 बजे आयी रिपोर्ट के अनुसार 15 नए पॉजिटिव पाए गए। इनमें कांजी का हाटा वजोगीवाड़ा के निवासी है। इससे पहले शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी करउदयपुर नगर निगम क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुका है। लॉकडाउन-2 के बाद मिली समस्त प्रकार की छूट 9 मई दोपहर 12 बजे सेनिरस्त कर दिए गए। औद्योगिक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से अलग रखा गया है।उदयपुर में रावजी का हाटा में किराणा दुकान चलाने वाला व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। साथ ही, प्रशासन ने पूर्व में जारी पास भी कर्फ्यू क्षेत्र में अमान्य होने का आदेश दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उदयपुर में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मच गया। देर रात तक मेडिकल टीमें कांजी का हाटा व अन्य जगहों पर संक्रमितों को अस्पताल तक पहुंचाने में जुटी रही Full Article
2 स्वस्थ होने पर 5 लोग एम्स से डिस्चार्ज, अब राज्य में 16 एक्टिव केस; छूट मिली तो 20 हजार से ज्यादा होम क्वारैंटाइन, 8 दिन में 3 हजार बढ़े By Published On :: Sat, 09 May 2020 13:17:48 GMT शनिवार को5 लोगों कोस्वस्थ होने पर एम्स सेडिस्चार्ज किया गया। इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि स्वस्थ होने वालों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बच्चा कबीरधाम का है। जबकि एक व्यक्ति दुर्ग और दूसरा सूरजपुर का रहने वाला है। प्रदेश में अब 16 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 59 संक्रमित पाए गए।इधर,छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 8 दिनों में करीब 3000 लोग दूसरों राज्यों से लौटे हैं। इन सभी को होम क्वारैंटाइन किया गया है। इसके बाद यहां आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 30 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज मांगा है। 10 हजार करोड़ रुपए तत्काल जारी करने के लिए कहा गया है।बिलासपुर में जिला प्रशासन ने पान-ठेलों की अनुमति जारी कर दी है। शुक्रवार को यहां दुकानें खुलनें के बाद गुटखा, सिगरेट, पान लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।स्पेशल ट्रेन को लेकर राज्य सरकार ने अनुमति दीछत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कनफर्म कर दिया है। इन ट्रेनों से अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों,छात्रों, स्वास्थ्य के लिए जरूरी जाने वाले लोगों को ही आने की अनुमति होगी। पहली ट्रेन पठानकोट (पंजाब) से चांपा, दूसरी औरतीसरीट्रेन साबरमती(अहमदाबाद) से बिलासपुर, चौथीट्रेन विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) से बिलासपुर आएगी।सरकारी क्वारैंटाइन सेंटरों की संख्या बढ़ाई गई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्वारैंटाइन किए गए लोगोंके संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रवासी मजदूरों के लिए हर गांव के बाहर क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। राज्य में अब तक 20,432 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया जा चुका है। 30 अप्रैल को 17 हजार होम क्वारेंटाइन थे। अभी इनकी संख्या बढ़ चुकी है। 148 सरकारी क्वारैंटाइन सेंटर में 582 कोरोना संदिग्धों को रखा गया है। इन सेंटरों में 2,991 लोगों को एक साथ रखने की व्यवस्था है। अधिकारियों के अनुसार, अन्य राज्यों में फंसे कई लोग बिना पास आ रहे हैं। ये महाराष्ट्र के अलावा मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व झारखंड के रास्ते से आ रहे हैं।ट्रेन में ऑर्डर 1000 फूड पैकेट का, यात्री 1200स्पेशलट्रेनों में सफर कर रहे श्रमिकों को सिर्फ 25 रुपए की वेज बिरयानी और एक पानी कीबोतल दीजा रहीहै। ऑर्डर सिर्फ 1000 पैकेट का ही है। इससे 1200 यात्रियों के बीच खाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। धनबाद जा रही एक ट्रेन जब बिलासपुर से छूटकर 40-50 किमी आगे पहुंची तब एक कोच में खाना कम पड़ा तो खूब झगड़ा हुआ। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र बोरबन ने कहा कि हमें जो संख्या बताई गई, उससे 50 पैकेट भोजन ज्यादा दिया गया।श्रमिक स्टेशन ट्रेन मजदूरों को लेकर धनबाद जा रही थी। इस दौरान फूड पैकेट को लेकर विवाद हो गया। हालांकि बिलासपुर में श्रमिकों के लिए फूड पैकेट दिए गए, लेकिन मजदूरों की संख्या के हिसाब से इसे कम बताया गया।छत्तीसगढ़ में कोरोना एक्टिव अब 16छत्तीसगढ़ में कोराेना संक्रमित दो और मरीज गुरुवार कोपूरी तरह से ठीक हो चुकेहैं। इनमेंएक सूरजपुर से आयाथा, जबकि दूसरा एम्स का ही नर्सिंग स्टाफ है।प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 16 हो गई है। अभी तक43 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के अब तक 59 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें क्वारैंटाइन सेंटर से भागे झारखंड के पॉजिटिव दो मजदूरों को जाेड़ दें तो यह संख्या 61 होती है। संक्रमितों में अब तक सबसे ज्यादा कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 6, रायपुर 7, दुर्ग 9, कवर्धा 6, राजनांदगांव और बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 21है। अब सूरजपुर के 5, दुर्ग के 9, कवर्धा के 6 और रायपुर के एक मरीजका इलाज एम्स में चल रहा है। कटघोरा में 16 अप्रैल के बाद कोई नया केस नहीं आया है। वहां के मरीज 4 अप्रैल से भर्ती होना शुरू हुए और सभी 27 की छुट्टी हो चुकी है।कोरोना की जांच के लिए अलग पैमाने तयस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार से प्रयोग के तौर परआरडी किट से जांच शुरू की है। इस जांच में अगर किसी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। रोज 40 ऐसे मजदूर या प्रवासियों का आरडी टेस्ट करेंगी, जिनमें कोरोना के लक्षण हों। शेष 40 ऐसेलोगों का टेस्ट करना है जो पिछले कई दिन से सर्दी-खांसी, सांस में तकलीफ और बुखार की शिकायत कर रहे हों। बचे हुए 10 लोगों में 3 लक्षण वाले हेल्थ वर्कर या सर्विस प्रोवाइडर होंगे और बाकी 7 कोई भी हो सकते हैं।कोरोना अपडेट्सरायपुर : अब हेल्थ विभाग का अमला फोन पर मिलने वाली सूचनाओं और शिकायतों पर मौके पर जाकर कोरोना जांच के लिए सुआबके सैंपल लेगा। अभी एम्स और मेडिकल कालेज में कोरोना जांच की जा रही है, लेकिन यह जांच उनसे अलग होगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रोजाना 90 सैंपल कलेक्ट करना और जांच करवाना हेल्थ अमले के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।बिलासपुर : मजदूरों को रखने के लिए जिले में 1066 क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सबसे अधिक बिल्हा में278 हैं। इसके बाद मस्तूरी जनपद में 131 हैं। बिलासपुर नगर निगम में 6 क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सबसे अधिक 30000 मजदूर उत्तर प्रदेश में फंसे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 4000, गुजरात में 6000, तेलंगाना में 1000 समेत अन्य राज्यों में भी मजदूर फंसे हुए हैं। इन मजदूरों में सबसे ज्यादा मस्तूरी जनपद में 36927 मजदूर आएंगे।बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में प्रवासी मजदूरों को रखने और क्वारैंटाइन किए जाने को लेकर व्यवस्था की जा रही है।भिलाई : जिले समेत प्रदेशभर में आने वाली 28 श्रमिक स्पेशल ट्रेन में से एक ट्रेन रविवार को दुर्ग स्टेशन भी आएगी। इस ट्रेन में दुर्ग समेत 8 जिले के 1200 मजदूर पहुंचेंगे। आने वाले श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग स्टेशन में ही करेंगे। इन मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग से बसों में 40 बसों से दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव और नारायणपुर रवाना किया जाएगा।रायगढ़ : लॉकडाउन में राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार तीन माह तक महिलाओं के बैंकों खातों में 500-500 रुपए जमा करा रही है। इसकी वजह से बैंकों में पैसे निकालने के लिए हर रोज भीड़ उमड़ रही है। वहीं, जिन महिलाओं के जनधन खाते नहीं खुले हैं, वे भी बैंकों में अकाउंट खोलने के लिए पहुंच रहीं है। इस पर बैंक अफसरों कहना हैकि जिनके खातेपहले खोले जा चुके है और आधार से लिंक है, उन्हीं के खातों में पैसे आएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ओडिशा में अपने घर जाने के लिए हैदराबाद से 22 दिन पहले 17 मजदूरों का दल पैदल ही निकला था। वह रायपुर पहुंचा। इसमें पुरूषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। Full Article
2 बापूधाम में आज आए 21 नए संक्रमित, बापूधाम का आंकड़ा 105 पहुंचा, चंडीगढ़ में 169 और ट्राईसिटी में 287 हुए By Published On :: Sat, 09 May 2020 13:51:53 GMT आज फिर सेक्टर-26की बापूधाम कॉलोनी से कोरोना के 21नए मरीज सामने आए हैं। अब कुल मिलाकर चंडीगढ़ मेंसंक्रमितों का आंकड़ा 169जा पहुंच गयाहै। लगातार बापूधाम से आ रहे कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद से यहां न किसी को अंदर आने दिया गया और न ही यहां से किसी को बाहर ही जाने दिया गया। बावजूद इसके यहां से हर रोज मरीज बढ़ रहे हैं। यहां का आंकड़ा 105हो गया है। अच्छी खबर ये है कि आज तीन मरीजों को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है।दूसरी ओर पंचकूला में बीती शाम राजीव कॉलोनी से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया। इस कारण पंचकूला प्रशासन में भी अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि पंचकूला में यह मरीज 18 दिन बाद आया है। यह व्यक्ति एक दुकान चलाता है और सेक्टरों में दूध की सप्लाई भी करता है। रैंडम सैंप्लिंग के दौरान 44 वर्षीय इस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं शनिवार शाम पंचकूला सेक्टर-5 पुलिस थाने में तैनात महिला कुक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। कुल 84 मुलाजिमों के सैंपल लिए गए थे।एक ओर जहां पंचकूला में सिर्फ एक ही एक्टिव मरीज रह गया था। वहीं दो और मरीज आने के बाद तीन एक्टिव मरीज पंचकूला में हो गए हैं। पंचकूला में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20हो गया है।ट्राईसिटी में हुए 287चंडीगढ़ और मोहाली से लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की गिनती की वजह से ट्राईसिटी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 287पहुंच गया है। चंडीगढ़ में अब तक 169, मोहाली में 98 और पंचकूला में 20 केस हैं। चंडीगढ़ से अब तक 24मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं और दोकी मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला में 17 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मोहाली में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 52 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह चंडीगढ़ में अब 143, मोहाली में 43 और पंचकूला में तीन ही एक्टिव मरीज रह गए हैं। ट्राईसिटी में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 189रह गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today चंडीगढ़ में अब तक 169, मोहाली में 98 और पंचकूला में 20 केस हैं। Full Article
2 12वीं के परिणाम तैयार करने के आदेश, बाकी पेपर नहीं हुए तो जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट By Published On :: Sat, 09 May 2020 13:57:00 GMT हरियाणा में कक्षा दसवीं का परिणाम चार विषयों की परीक्षा के आधार पर जारी होगा। जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम की भी तैयारी भी कर ली गई है। अब तक जितने पेपर हुए हैं, उसका मूल्यांकन शुरू होगा और परिणाम भी तैयार किया जाएगा। हालांकि 12वीं का परिणाम अभी जारी नहीं किया जाएगा। बकाया पेपर का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के फैसले पर निर्भर करेगा। यदि बाकी पेपर नहीं होते हैं तो तैयार किए गया परिणाम तुरंत जारी कर दिया जाएगा। यदि बाकी पेपर होते हैं तो उनके अंक जोड़ दिए जाएंगे।यह जानकारी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी। वे शनिवार को एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के जरिए संवाद किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव करके घर पर मूल्यांकन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में एजुसेट व टीवी चैनलों के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर। Full Article
2 दो सगे भाइयों के बैंक खातों से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.68 लाख रुपए By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:13:00 GMT सरिया स्टेशन रोड निवासी दो भाइयों के खाते से साइबर ठगों ने 2 लाख 68 हजार रुपए उड़ा लिए। बताया जाता है कि सरिया स्टेशन रोड निवासी कपड़ा दुकान संचालक मनीष कुमार सोनी व जितेन्द्र कुमार सोनी दोनों भाइयों के भारतीय स्टेट बैंक के बचत खाते से साइबर ठगों ने उक्त रुपए उड़ाए। इसकी जानकारी इन दोनों भाइयों को दो दिन पहले हुई जब वे पैसे निकासी के लिए बैंक गए थे।इस बाबत जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि सरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मेरा ज्वाइंट खाता जितेन्द्र कुमार सोनी व योगेन्द्र कौर के नाम से है। जिसमें से 1 लाख 57 हजार 900 रुपए की निकासी व दूसरा खाता जो उनके भाई मनीष कुमार सोनी के नाम से है, उससे 1 लाख 10 हजार 643 रुपए ठगों ने निकाल लिया। इस तरह से दोनों खाते से 2 लाख 68 हजार 543 रुपए की अवैध निकासी ई-वॉलेट के माध्यम से कर ली है। जबकि वे दोनों ई-वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, बावजूद ठगों ने रुपए की निकासी कर ली।बीते 12 जुलाई 2019 को हमने फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था। जिसका ऑनलाइन पेमेंट 10 हजार 999 रुपए मनीष कुमार सोनी के अकाउंट से किया था। इसके अलावा अन्य कोई ट्रांजेक्शन दोनों भाईयों द्वारा खातों से नहीं की गयी है। लेकिन सितम्बर 2019 से दिसंबर 2019 के बीच कभी 5 हजार तो कभी 6 हजार तो कभी 7 हजार करके क ई-किस्तों में जीतेन्द्र कुमार सोनी के खाते से कुल 1 लाख 57 हजार 900 रुपए की निकासी कर ली गयी। जिसका कभी मैसेज भी मोबाइल पर नहीं आया। जिससे जानकारी नहीं हो पाई।वहीं 22 जनवरी 2020 से अप्रैल 2020 के अंत तक में मनीष के खाते से उच्चकों ने इसी तरह किस्तवार 1 लाख 10 हजार 643 की निकासी कर ली। दो दिन पूर्व जब पैसे निकालने बैंक गया तो पैसे की इस तरह की निकासी का पता चला। जिसके बाद शनिवार को सरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जबकि राष्ट्रीय साइबर क्राइम शाखा में भी ऑनलाइन मामला दर्ज कराया गया। मामले से साइबर डीएसपी संदीप कुमार को भी अवगत कराया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पीड़ित भाइयों ने शनिवार को सरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जबकि राष्ट्रीय साइबर क्राइम शाखा में भी ऑनलाइन मामला दर्ज कराया गया। Full Article
2 62 साल के एएसआई ने कोरोना काे हराया, पुलिस ने खुली जीप में बैठाकर घर तक छोड़ा; बैंड-बाजों के साथ रास्तेभर स्वागत By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:13:19 GMT काेरोना को हराकर अस्पताल से बाहर निकले 62 साल केसहायक उप निरीक्षक भगवती शरण शर्मा का शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। काेरोना फाइटर को पुलिस ने खुली जीप में बिठाकर उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान रास्तेभरबैंड-बाजे बजते रहे। अपने साथी की कोरोना परजीत कीखुशी मनाते हुए पुलिसकर्मियों ने फूल बरसाए। शर्मा ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे।इसके बाद उन्हेंचोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वे उम्रदराज होने के साथ ही डायबिटीज के पेशेंट भी हैं। शर्मा इसी साल रिटायर होने वाले हैं।कोरोना को मात देकर एएसआई भगवती शरण शर्मा खुली जीप में सवार होकर घर पहुंचे।उनके स्वागत के लिए इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बैंड के साथ पहले ही अस्पताल पहुंच चुके थे। उनका रास्ते में हर पुलिस पॉइंट पर स्वागत किया गया।डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि आज का दिन कोरोना से जंग का महत्वपूर्ण दिन है। अरबिंदो अस्पताल से 85 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसमें पुलिस जवान भी थे। इंदौर अब मरीजों केतेजी से ठीक होने वालेशहरों की लिस्ट में शामिलहो गया है। चाेइथराम अस्पताल से ठीक हुए हमारे 62 साल के जवान ने दो मिथकों को तोड़ा है। जैसे उम्र ज्यादा हो तो खतरा बढ़ जाता है। किसी गंभीर बीमारी जैसे शुगर, बीपी हो तो भी खतरा बढ़ जाता है। लेकिन हमारे जवान ने ठीक होकर दिखा दिया कि इरादे मजबूत हों तो कोई काम असंभव नहीं है। उनका ठीक होना सकारात्मकता का संदेश देता है। इसीलिए हमने उनकाबैंड-बाजे से स्वागत किया है। आज की लड़ाई से आशा की किरण मजबूती के साथ बढ़ीहै।राजबाड़ा क्षेत्र स्थित पॉइंट पर खड़े साथी पुलिसकर्मी ने फूल बरसाकर स्वागत किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एएसआई को चोइथराम अस्पताल से शनिवार शाम डिस्चार्ज किया गया। घर तक उनके साथ बैंड-बाजे चले। रास्तेभर पुलिसकर्मी साथी फूलों से स्वागत करते रहे। Full Article
2 बाड़मेर से बिहार के 1200 श्रमिकों को लेकर रविवार को मोतिहारी जाएगी विशेष ट्रेन By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:13:42 GMT कोरोना संक्रमण से बचाव को जारी लॉक डाउन के कारण फ़ंसे प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए रविवार को एक विशेष रेलगाड़ी बाड़मेर से बिहार जाएगी। यह यह रेल दिन को बारह बजे प्रस्थान करेगी। इसमें 1200 श्रमिक अपने गृह राज्य बिहार जाएंगे। यह बाड़मेर से मोतिहारी तक जाएगी। इसमें जाने वाले श्रमिकों की सूची तैयार हो गई है और इनके लिए बिहार सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। बाड़मेर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी की राजस्थान सरकार की योजना के अंतर्गत रविवार को बाड़मेर से बिहार के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। यह बिहार में मोतिहारी के लिए बाड़मेर से 1200 श्रमिको को लेकर प्रस्थान करेगी। इसमें बाड़मेर, बालोतरा, गुड़ामालानी, सिवाना एवं सिणधरी से श्रमिक जाएंगे। ये सभीसुबह 8 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इन सभी की मेडिकल जांच की जाएगी। पूर्व पंजीकृत ही जा पाएंगे विशेष रेल से जाने वाले श्रमिको की सूची पहले से ही जिला प्रशासन ने तैयार कर ली थी, जिस पर बिहार सरकार द्वारा स्वीकृति जारी की जा चुकी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस रेल से पूर्व में पंजीकृत श्रमिक ही जा पाएंगे, नए लोगों को शामिल नही किया जाएगा।खाना-पानी भी मिलेगाविशेष रेल से जाने वाले सभी श्रमिको को जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट तथा पानी की बोतल दी जाएगी। साथ ही उन्हें मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किए जाएंगे।रेल होगी सैनेटाइजविशेष रेल की रवानगी से पूर्व उसे पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाएगा। वहीं इससे पहले पूरा रेलवे प्लेटफॉर्म ही सैनेटाइज किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हैदराबाद से जोधपुर पहुंचे प्रवासी श्रमिक। Full Article
2 रेप पीड़ित नाबालिग को 24 हफ्ते के गर्भ का अबॉर्शन कराने के लिए हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, दसवीं की छात्रा है पीड़िता By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:15:01 GMT बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को 24 सप्ताह के भ्रूण का गर्भपात कराने की इजाजत दे दी है। नियमानुसार 20 सप्ताह से अधिक के भ्रूण का गर्भपात अदालत की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता है। लिहाजा पीड़िता नेपिता के माध्यम सेहाईकोर्ट में गर्भपात की अनुमति के लिएयाचिका दायर की थी। इससे पहलेमामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़िता की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश दिया था।16 साल है पीड़िता की उम्रयाचिका के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 16 साल है। वहदसवीं में पढ़ाई कर रही है। ऐसे में यदि उसे गर्भपात की इजाजत नहीं दी जाती है तो उसे मानसिक औरशारीरिकपीड़ा का सामना करना पड़ेगा। इस स्थिति में यदि वह गर्भधारण जारी रखती है तो इसका उसके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा।'भ्रूण के रक्त का नमूना लिया जाए'बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस सी गुप्ते ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और इस तरह के मामले मेंकोर्ट के पुराने फैसलों को देखते हुए पीड़िता को गर्भपात कराने कीइजाजत दी। कोर्ट ने यह भी कहा किगर्भपात के बाद भ्रूण के रक्त का नमूना लिया जाए, ताकिउसकी डीएनए जांच कराई जा सके। इसके अलावा यदि भ्रूण जीवित बच जाता है और पीड़िता याउसके परिजन उसे लेने से इंकार कर देते है तो सरकार बच्चे की जिम्मेदारी उठाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़िता की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश दिया था। Full Article
2 सर्वार्थसिद्धि योग बनने से 12 में से 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:17:00 GMT 10 मई, रविवार को तिथि, वार और नक्षत्र की शुभ स्थिति से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके प्रभाव से तनाव कम हो सकता है। मूड अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में भी आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 7 राशियोंको सितारों का साथ मिल सकता है। वहीं अन्य 5 राशियों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिनमेष - पॉजिटिव - संतान भी तरक्की करेगी और उनकी तरक्की से आपको हृदय से प्रसन्नता प्राप्त होगी। यह समय पारिवारिक जीवन में शांति का संदेश लेकर आएगा और आपका पारिवारिक जीवन बेहतर तरीके से चलेगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी सद्भाव बना रहेगा और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी।नेगेटिव - आप अपने समाजिक सर्किल के सदस्यों से दूरी महसूस कर सकते हैं और अगर आपकी चिंताओं को सच में सुना जा रहा होगा तो आप हैरान होंगे। आवश्यक मार्गदर्शन के लिए माता-पिता के समान लोगों या सलाहकार से सलाह लें। उद्देश्य की उच्च भावना के संपर्क में आने के लिए यात्रा के मौके का उपयोग करें।लव - अभी किसी यौन या प्रेम संबंध में न पड़ें चाहे वो आपको कितना भी आकर्षक लग रहा हो। दिल के मामले इस समय उलझे हुए हैं क्योंकि आप अभी स्वयं के साथ-साथ अपने साथी के परिवार की देखभाल करने का प्रयास कर रहे हैं।व्यवसाय - इस समय आप काफी फायदे में रहने वाले हैं क्योंकि धन के मामले में स्थितियां काफी बेहतर बनेंगी।स्वास्थ्य - कुछ लोगों को डिस्क संबंधी दिक्कत हो सकती है।भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5वृष- पॉजिटिव - आप कई ऐसे रिश्तो को दोबारा से नई ऊर्जा देंगे, जो काफी लंबे समय से आपकी बेरुखी की वजह से संकट में थे। परिवार के प्रति आप का भाव अपनेपन का रहेगा और कुछ आवश्यक कार्य वश आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - दोस्ती एक नायाब तोहफ़ा है और आपका समय दोस्तों के साथ भी देगा लेकिन उसमें से कुछ दोस्त आपकी पढ़ाई में रुकावट का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।लव - रोमांस के लिए प्रयास करें और इससे लंबे समय तक अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने मसालेदार रिश्ते को मीठे सेक्स के साथ मिलाएं और इस बारे में सोचें कि आपको हमेशा अपने प्रेमी के साथ रहना हैं।व्यवसाय - समय कई मामलों में काफी अच्छा रहेगा विशेषकर आपके व्यापार और कार्यक्षेत्र में स्थितियां काफी मजबूत रहेंगी और आप सिरमौर बनेंगे।स्वास्थ्य - कमर का दर्द आपको परेशान करेगा।भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 3मिथुन - पॉजिटिव - यदि राजनीति में हैं तो अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर पाने में कामयाब होंगे। विदेश यात्रा की पूरी संभावनाएं उत्पन्न कर रहा है, इसलिए आपको विदेश यात्रा की सौगात मिल सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा।नेगेटिव - यह समय आपके लिये अनुकूल नहीं कहा जा सकता, इस अवधि में आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो कीमती सामान चोरी हो सकता है। जरुरी कामों में रुकावट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। इस दौरान आपको हर फैसला बहुत शांति से लेने की जरुरत है।लव - जिसे आप चुनते हैं या उसे कैसे चुनते हैं, उसे लेकर सावधान रहें। आप भावनात्मक बातचीत में प्यार, जुनून, सेक्स, या अंतरंगता के पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।व्यवसाय - यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको वह प्राप्त हो सकता है। आप किसी बैंक से लोन आदि लेने में सफल हो सकते हैं।स्वास्थ्य - आप को मुख्य रूप से अपनी कमर और पैरों से संबंधित तकलीफ़ हो सकती है।भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9कर्क - पॉजिटिव - यात्रा आपके आध्यात्मिक दृष्टिकोण को गहराई प्रदान करेगी और आपको सच्ची नसीहत देगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का इस दौरान आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।लव - यह समय आपके जीवन में आने वाली इस उत्तेजना के लिए सबसे अच्छा हैं। पूरा जीवन इस भावना को ऐसे ही रखें बदले में इससे आपकी सारी उम्मीदें पूरी होंगी।व्यवसाय - आपके करियर के दृष्टिकोण से जबरदस्त पदोन्नति का योग बना रही है और जिस प्रमोशन की आपको लंबे समय से उम्मीद थी, वह इस दौरान आपको मिल सकता है। ग्रहो के योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा और पुराने समय से चली आ रही धन की समस्या को दूर करेगा।स्वास्थ्य - जोड़ों में दर्द या फिर घुटनों और पिंडलियों में दर्द की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2सिंह - पॉजिटिव - आपके पुराने कामों को भी इस दौरान सराहा जा सकता है। अपने विरोधियों को परास्त करने में आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो इस दौरान सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। गोचरीय स्थिति आपके लिये अच्छी रहेगी।नेगेटिव - आपको घर से कार्य वश दूर जाना पड़े लेकिन यह सब थोड़े समय के लिए ही होगा इसलिए आपको इन सभी परेशानियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आप जहां भी रहें, अपने परिवार और परिवार के लोगों का पूरा ध्यान रखें।लव - पैसा पाने की दौड़ में आप आगे बढ़ रहे हैं किंतु अपने दोस्तों और प्रियजनों को पीछे छोड़ने के कारण आप उदास हैं। हंसी व प्यार ऐसा मुद्दा है जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।व्यवसाय - यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा आपका व्यापार सरकार से संबंधित है तो इस दौरान आपको सरकारी क्षेत्र से विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ मिलने की पूरी पूरी संभावना है।स्वास्थ्य - आपको इस समय अत्यधिक धूम्रपान और मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए नहीं तो फेफड़ों से संबंधित परेशानियां आपको काफी हद तक परेशान कर सकती हैं।भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7कन्या -पॉजिटिव - व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।नेगेटिव - आधुनिक दौर का मंत्र है - जमकर काम करें और उससे भी ज़्यादा जमकर पार्टी करें। लेकिन इतना भर याद रखें कि ज़रूरत से ज़्यादा पार्टी भी सेहत को नासाज़ कर सकती है।लव - आप अभी अपना पूरा समय इच्छाओं और प्रेम को देना चाहते हैं। अपनी शारीरिक इच्छाओं को आप स्पर्श के माध्यम से उत्तेजित कर सकते है और आपका उत्साह इस सुखद अनुभव को कम नहीं होने देगा।व्यवसाय - सूर्य आपके खर्चों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। लेकिन साथ में आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपनी शिक्षा के बल पर भी अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे।स्वास्थ्य - आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है।भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4तुला - पॉजिटिव - एक करीबी दोस्त, रोमांटिक साथी या मेहमान को खुश करना भी एक स्वस्थ और फलदायी जीवनशैली का हिस्सा हैं। अपने उन प्रियजनों से बात कर के जो सच में आपकी मदद करते हैं, आप समर्थक महसूस करेंगे। यात्रा की भी संभावना है, जिसमे बॉस या अधिकारी आपके साथ होंगे जिसे आपकी योजनाओं को सुना जाएगा।नेगेटिव - हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी।लव - खुश रहें और आत्मविश्वास को कम न होने दें। जीवन को जीना, उसे प्यार करना और जीवन की छोटी छोटी चीज़ों में खुशियां ढूंढने से अच्छी और कोई अनुभूत नहीं हो सकती।व्यवसाय - व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और यदि आप किसी साझेदारी में बिज़नेस करते हैं तो साझेदार कि आपकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार दिखेगा और आपकी आमदनी में वृद्धि निश्चित तौर पर देखी जाएगी।स्वास्थ्य - जीवन के इस आनंद के साथ बेहतरीन और स्वस्थ जीवनशैली भी मददगार है।भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9वृश्चिक - पॉजिटिव - आप को आप के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वह हर काम में आपको आपके काम की वजह से मदद करेंगे। इसी वजह से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी।नेगेटिव - माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट।लव - आपका ध्यान केवल भौतिक पहलुओं पर केंद्रित होगा जैसे प्यार, लगाव और सेक्स। एक अच्छे दोस्त या साथी को खोने की उदासी आपको परेशान कर सकती है।व्यवसाय - ग्रह आपको अच्छे धन प्राप्ति के योग बनाएगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रयासों से किए गए कार्यों में अच्छी धन की प्राप्ति होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।स्वास्थ्य - आपका शारीरिक स्वास्थ्य अब सुधरने लगा है जो आपके लिए बोनस की तरह है।भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 4धनु -पॉजिटिव - पैसे का प्रवाह आपको आनंदित करेगा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी आपका परिवार मजबूत स्थिति में रहेगा और आपको हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा तथा आपके साथ खड़ा रहेगा। आप अभी जिस स्थिति पर हैं उसका कारण आपका भाग्य नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण हैं।नेगेटिव - आप में से कुछ लोगों को अपने कार्यालय की तरफ से वाहन अथवा घर की प्राप्ति हो सकती है। यह समय नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए बेहतर होने के कारण आपके करियर को सही दिशा देकर ऊपर ले जाने में सक्षम साबित होगा।लव - अभी भावुक होने के साथ साथ आप रोमांटिक या यौन संबंधों के लिए पूरी तरह से सजग रहें। केवल फुर्सत भरी आपकी गतिविधियां आपको व्यस्त नहीं रखेंगी।व्यवसाय - व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं काफी सफल रहने वाली हैं और आपका साझेदार भी आपके लाभ में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।स्वास्थ्य - जहां तक संभव हो, धूम्रपान से बच कर रहें और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने का प्रयास करें।भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8मकर - पॉजिटिव - मंगल और बृहस्पति की उपस्थिति जहां एक ओर ट्रांसफर को पुख्ता बनाएगी, वहीं दूसरी ओर कुछ समस्याएं भी खड़ी करेगी, लेकिन चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आ रही हों, आप का काम हो कर रहेगा और आप मनपसंद जगह स्थानांतरण पाने में कामयाब होंगे।नेगेटिव - इस दौरान आपमें अहम और अभिमान की अधिकता हो सकती है जिससे रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिये अपनी वाणी और गुस्सैल स्वभाव पर आपको नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको परिवार वालों के सामने खुद का पक्ष मजबूती से रखना होगा ताकि वे आपकी किसी भी बात को इंकार ना कर पाएं।लव - यह समय आपको अलग दिशा की ओर ले जायेगा जिसमे आप प्यार और नफरत दोनों को बराबर रूप से महसूस करेंगे शायद इस समय आपको इन दोनों से निपटने में असुविधा भी हो सकती है।व्यवसाय - ग्रहों की स्थिति जहां एक और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करवाएगी और आप यदि नौकरी में हैं तो आपको पदोन्नति मिलेगी तथा व्यापारिक होने की स्थिति में आपको व्यवसाय से अनुकूल फल प्राप्त होंगे।स्वास्थ्य -आपकी आंखो में जलन हो सकती है, नींद कम आने की संभावना है।भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 8कुंभ - पॉजिटिव - मानसिक रूप से आप धार्मिक रहेंगे और धर्म संबंधित क्रियाकलापों में तथा दान पुण्य में आपका समय व्यतीत होगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होने का संकेत मिल रहा है।नेगेटिव - आपको हर काम में जल्दबाजी से बचना होगा अन्यथा आप को लाभ के स्थान पर हानि उठानी पड़ सकती है। यदि आपके कुटुंब की बात की जाए तो, इस दौरान उसमें कुछ हलचल मचेगी और आपसी मनमुटाव होने का अंदेशा रहेगा।लव - इस समय प्यार आपके लिए एक संघर्ष है। किसी से मतभेद की संभावना आपकी समस्याओं को और भी बढ़ा देगी लेकिन मतभेदों के बाद यौन सम्बन्ध शायद आपके मूड को ठीक कर दे।व्यवसाय - आपस में शत्रु ग्रह होने के कारण कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की कंट्रोवर्सी का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसे में पूरी तरह से चौकन्ना रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से जारी रखें ताकि कोई भी आपका बाल भी बांका ना कर पाए।स्वास्थ्य - प्रतिदिन स्वच्छ हवा में जाकर कपालभाति और अनुलोम विलोम का सहारा लें जिससे आप के फेफड़े पूरी तरह खोलें और उनसे संबंधित समस्या होने से बचा जा सके।भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6मीन -पॉजिटिव - आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी और पूराने दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है। ग्रहो का गोचर आपके लिये कई मायनों में अच्छा रहेगा, सरकारी क्षेत्रों से आपको लाभ हो सकता है। आपकी संतान शिक्षा आदि के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।नेगेटिव - आपको दुविधाभरी स्थितिओ से दूर रहकर मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए ताकि परिवार के लोगों की नजर में आपकी इज्जत बनी रहे और साथ ही साथ आप किसी भी बड़ी चुनौती या परेशानी का सामना करने में अकेला महसूस ना करें।लव - एक दूसरे के बीच प्रेम भावनाओं का लाभ उठाएं और कुछ ऐसे ही पलों की योजना बनाएं। आपका ध्यान अभी इस बात पर होना चाहिए कि जो आपके पास है उसे कैसे हैंडल करें।व्यवसाय - वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और इसकी वजह से आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी तथा आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य - किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की उम्मीद बहुत कम है।भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aaj Ka Rashifal Dainik Bejan Daruwalla in Hindi 10 May 2020 Rashifal Daily Horoscope Full Article
2 खाड़ी देशों से केरल लौटे 2 भारतीय पॉजिटिव मिले, अलग-अलग देशों से आज 7 विमान और आएंगे By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:18:39 GMT कोरोनावायरस की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के मिशन वंदे भारत का आज तीसरा दिन है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि मिशन के पहले दिन (7 मई) को खाड़ी देशों से लौटे दो भारतीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई से कोझिकोड और दूसरा अबू धाबी से कोच्चि आया था। अबू धाबी से आई पहली फ्लाइट के 181 भारतीयों में से 5 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले थे। केरल में कोरोना मरीजों की संख्या 505 हो गई है।शनिवार को पहली फ्लाइट ढाका से आई। यह करीब 3.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसमें 129 लोग आए हैं। आज अलग-अलग देशों से 7 फ्लाइट और आएंगी। इससे पहले मिशन के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 5 उड़ानों से भारतीयों की वापसी हुई।आज ये7फ्लाइट और आएंगी कहां से आएगी कहां पहुंचेगी पहुंचने का समय कुवैत हैदराबाद शाम 6.30 बजे मस्कट कोच्चि रात 8.50 बजे शारजाह लखनऊ रात 8.50 बजे कुवैत कोच्चि रात 9.15 बजे कुआलालंपुर त्रिची रात 9.40 बजे लंदन मुंबई रात 1.30 बजे दोहा कोच्चि रात 1.40 बजे (इस शेड्यूल में बदलाव हो सकते हैं)मिशन का दूसरा पक्ष कार्टूनिस्ट की नजर सेवंदे भारत मिशन से इमरजेंसी वाले लोगों को मदद मिल रहीवंदे भारत मिशन में सरकार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बीमारों या फिर उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है जिनके घर में किसी की मौत हो गई है या फिर कोई गंभीर रूप से बीमार है। विदेश में फंसे ऐसे भारतीयों को वंदे भारत मिशन से बड़ा सहारा मिल रहा है। मस्कट से कोच्चि आ रहे एक यात्री ने बोर्डिंग से पहले बताया- "काम के दौरान मेरी आंख में चोट लग गई थी। मस्कट में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया, उन्होंने केरल में ऑपरेट करवाने की सलाह दी। मैं भारतीय दूतावास का आभारी हूं कि उन्होंने भारत लौटने में मेरी मदद की।"यह तस्वीर मस्कट एयरपोर्ट की है, वहां से कोच्चि की फ्लाइट में सवार होने से पहले इस व्यक्ति ने भारतीय दूतावास का आभार जताया।मस्कट से कोच्चि आ रही एक महिला ने कहा- मेरी मां आईसीयू में हैं। मैं भारत सरकार और मस्कट में भारतीय दूतावात की आभारी हूं कि उन्होंने भारत लौटने में मदद की।8 मई को 5 उड़ानों से लोग भारत लौटेवंदे भारत मिशन के दूसरे दिन यानी 8 मई को पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में सिंगापुर से 234 लोग आए। दूसरी फ्लाइट ढाका से 167 मेडिकल स्टूडेंट को लेकर श्रीनगर आई। तीसरी फ्लाइट रियाद से 153 लोगों को लेकर कोझिकोड पहुंची। बहरीन से कोच्चि और दुबई से चेन्नई आई उड़ानों में 182-182 लोग आए।वंदे भारत मिशन के तहत आ रहे भारतीयों को एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद 14 दिन के सेल्फ क्वारैंटाइन में भेजा जा रहा है।7 मई को दो उड़ानें आईंमिशन के पहले दिन यानी 7 मई को पहली फ्लाइट अबू धाबी से 181 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंची। इनमें से 5 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। दूसरी फ्लाइट दुबई से 182 यात्रियों को लेकर कोझिकोड आई।वतन वापसी के मिशन में सरकार बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है।दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगावंदे भारत मिशन के तहत भारत लौटरहे लोगों को फ्लाइट काकिराया और क्वारैंटाइन का खर्च खुद उठाना होगा। पहले फेज में 14 मई तक 12 देशों से 14 हजार 800 भारतीयों को लाने का प्लान है। मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा। इस फेज में सेंट्रल एशिया और यूरोपीय देशों जैसे-कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड से भारतीयों को लाया जाएगा।मालदीव से 698 लोग समुद्र के रास्ते आ रहेविदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन समुद्र सेतु भी शुरू किया है। इसके पहले फेज में नेवी का जहाज आईएनएस जलाश्व मालदीव से 698 लोगों को लेकर शुक्रवार को रवाना हो चुका है। इसके 10 मई को कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ये तस्वीर कोझिकोड एयरपोर्ट की है। रियाद से वंदे भारत मिशन की स्पेशल फ्लाइट 153 लोगों को लेकर शुक्रवार को कोझिकोड पहुंची थी। Full Article
2 भारत दुनिया का 16वां देश जहां 2 हजार से ज्यादा मौतें हुईं; इसमें 59 दिन लगे, जबकि यूके और स्पेन में 23 दिन में इतनी मौतें हो चुकी थीं By Published On :: Sat, 09 May 2020 14:26:35 GMT भारत दुनिया का 16वां देश बन गया, जहां कोरोना से दो हजार मौतें हो चुकी हैं। भारत ने ये अशुभ आंकड़ा शनिवार, यानी 9 मई को छूआ है। यहां 11 मार्च को पहली मौत हुई थी। यानी कुल 59 दिनों में दो हजार लोगों की जान गई है। शुक्र है कि दुनिया में यह सबसे धीमी रफ्तार है।सबसे तेज मौतेंब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं। वहां महज 23 दिनों में ही दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दो देश बेल्जियम और स्वीडन ऐसे हैं, जहां 11 मार्च को ही भारत के साथ कोरोना से पहली मौत हुई थी। लेकिन वहां भी हमसे पहले दो हजार लोगों की जान चली गई। बेल्जियम में सिर्फ 27 दिन और स्वीडन में 43 दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो हजार पर पहुंच गया था।तीन देश जहां भारत से बाद में पहली मौत हुई, लेकिन 2 हजार से ज्यादा मौतें हमसे पहले हो गईं ब्राजील : यहां 15 मार्च को पहली मौत हुई थी। 17 अप्रैल यानी 33 दिन में 2141 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक संक्रमण के 1 लाख 41 हजार 88 मामले आ चुके हैं। इनमें 9 हजार 637 यानी 15% फीसद मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की : यहां 17 मार्च को पहली मौत हुई थी। 19 अप्रैल यानी 33 दिनों में 2017 लोग जान चली गई। देश में 1 लाख 35 हजार 569 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 हजार 689 लोगों की मौत हो चुकी है। दो हजार मौतों वाले 16 देशों की सूची में यहां सबसे कम 2.7% डेथ रेट है। मैक्सिको : 20 मार्च को पहली मौत हुई थी। 3 मई यानी 44 दिन में ही वहां मृतक संख्या बढ़कर 2061 हो चुकी थी। अब तक 29 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,961 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां का डेथ रेट 14% है।इन 16 देशों में हो चुकी हैं 2 हजार मौतें :सबसे ज्यादा डेथ रेट स्वीडन और बेल्जियम में, सबसे कम तुर्की में देश कुल मौतें दो हजार मौतें कितने दिन में डेथ रेट % अमेरिका 77 हजार 851 31 26.15 यूके 31 हजार 241 23 14.78 इटली 30 हजार 201 24 23.7 स्पेन 26 हजार 299 23 14 फ्रांस 25 हजार 987 34 32 ब्राजील 9 हजार 600 33 15 बेल्जियम 8 हजार 521 27 39 जर्मनी 7 हजार 404 29 5 ईरान 6 हजार 541 35 7 नीदरलैंड 5 हजार 359 32 12.73 चीन 4 हजार 633 38 6 कनाडा 4 हजार 473 45 13 तुर्की 3 हजार 689 33 2.7 स्वीडन 3 हजार 175 43 39 मैक्सिको 2 हजार 961 44 14 भारत 2 हजार 07 59 3.3 90 दिनों में पहली एक हजार मौतें हुईं, अगले 11 दिनों में आंकड़ा 2 हजार पार हो गयाभारत में मौतों का ग्राफ पिछले 11 दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल से सामने आया था। इसके90 दिनों बादयानी 28 अप्रैल तक देश में 1004मौतें हुईं। लेकिन अगले 11 दिनों में यह आंकड़ादो हजार पार कर गया।29 अप्रैल से 9 मई तके बीच 1 हजार 3 लोगों की जानें गईं। अब तक देश में 2007संक्रमितोंकी मौत हो चुकी है।देश के टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं : उज्जैन सबसे छोटा शहर, लेकिन मौतों के मामले में सातवें नंबर पर शहर मौतें मुंबई 462 अहमदाबाद 343 पुणे 130 जयपुर 64 कोलकाता 55 उज्जैन 44 इन 10 राज्यों में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर राज्य संक्रमित स्वस्थ्य हुए मौतें महाराष्ट्र 19,063 3,470 731 गुजरात 7,403 1,872 449 दिल्ली 6,318 2,020 68 तमिलनाडु 6,009 1,605 40 राजस्थान 3,655 2,021 103 मध्यप्रदेश 3,341 1,349 200 उत्तरप्रदेश 3,214 1,387 66 आंध्रप्रदेश 1,887 842 41 पश्चिम बंगाल 1,678 323 160 कर्नाटक 789 379 30 Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mumbai Corona Update | Mumbai (India) Coronavirus Deaths Graphs Latest News Updates Vs UK Spain Vs Belgium and Sweden On Maharashtra Mumbai Corona Cases Full Article
2 Pakistan coronavirus cases surge past 25,000, pace quickens: Reuters tally By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 10:19:34 +0530 Coronavirus cases in Pakistan surged past 25,000 on Friday, just hours before the government was due to lift lockdown measures, with the country reporting some of the biggest daily increases in new infections in the world. Full Article southAsiaNews
2 Record 20.2 million jobs lost in April By feeds.reuters.com Published On :: Wed, 06 May 2020 21:38:19 +0530 U.S. private employers laid off a record 20.236 million workers in April as mandatory business closures in response to the novel coronavirus outbreak savaged the economy. Fred Katayama reports Full Article
2 Nasdaq erases 2020 declines By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 03:06:19 +0530 Wall Street's indexes climbed Thursday, with the Nasdaq erasing losses for 2020, following a clutch of upbeat earnings reports led by PayPal. Fred Katayama reports. Full Article
2 Class of 2020 graduates with 'robot ceremony' By feeds.reuters.com Published On :: Fri, 08 May 2020 22:26:19 +0530 Arizona State University's Thunderbird School of Global Management utilizes robots to give its students a virtual graduation ceremony. Freddie Joyner has more. Full Article
2 वार्ड-42 में जरूरतमंद लोगों को बांटा सरकारी गेहूं By Published On :: Wed, 06 May 2020 23:56:00 GMT वार्ड-42 में जरूरतमंद लोगों को सरकारी गेहूं बांटा गया। न्यू शहीद ऊधम सिंह नगर में डिपो होल्डर भुपेंदर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लांच की वेबसाइट के अनुसार गेहूं बांटी गई है, जिसका शुभारंभ वार्ड कौंसलर मोहन सिंह ने किया। कौंसलर ने बताया कि वार्ड में अपनी निगरानी में राशन बंटवा रहे हैं और किसी से भी मतभेद नहीं किया जाएगा।आवेक फाउंडेशन ने मास्क-सेनिटाइजर बांटेकोरोना महामारी के दौरान आवेक एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से सीएचसी सरहाली में मास्क-सेनिटाइजर बांटे गए। शिनाग सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से होममेड मास्क और सेनिटाइजर जरूरतमंदों को बांट रही है। इस अवसर पर हेल्थ इंस्पेक्टर बिहारीलाल, ब्लाॅक एजुकेटर हरदीप सिंह, गुरपाल सिंह, शमिंदर कौर, रणजोध सिंह, जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह, विशाल कुमार, समीर शेख आदि उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Government wheat distributed to needy people in ward-42 Full Article
2 बिन बुलाए सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंच गए 2 हजार प्रवासी, 7 घंटे खड़े रहे By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:00:00 GMT बुधवार काे सिविल अस्पताल में दूसरे राज्यों के सैकड़ाें लाेग बिन बुलाए ही मेडिकल करवाने पहुंच गए। अस्पताल के स्टाफ ने इन्हें समझाया कि उनके मेडिकल नहीं किए जा सकते, मगर यह लाेग सात घंटे तक इंतजार करते रहे। आखिर दाेपहर के बाद ये वापस चले गए। ये लाेग सुबह 7 बजे ही यहां इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद भीड़ बढ़ती गई और अस्पताल के बाहर सड़क पर भी लाइनें लग गईं। दाेपहर तक 2500 प्रवासी पहुंच चुके थे। यह सभी धूप के बीच मेडिकल हाेने का इंतजार करते रहे। अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर धक्का-मुक्की का माहौल बन गया, जिस कारण अस्पताल प्रबंधन को गेट ही बंद करना पड़ा और पुलिस बुलानी पड़ी। एडीसीपी-3 हरपाल रंधावा और थाना रामबाग के प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद इन लोगों को घर वापस भेजने के निर्देश दिए।मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे जगदीश का कहना था कि वह सुबह 7 बजे ही यहां आ गए थे। उन्हें मोबाइल पर मैसेज आया कि उन्हें जल्द ही घर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद अपने फार्म लेकर वह अस्पताल पहुंचे हैं, लेकिन उनका मेडिकल ही नहीं किया गया। यहां लोग कड़ी धूप में ही बैठे रहे। ओम प्रकाश का कहना था कि वह तीन दिनों से यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। वह आज फिर आए तो वह लाइनों में लगे रहे, लेकिन किसी ने बी उन्हें आकर नहीं बताया कि कहां जाना है कहां नहीं। यहां लोग सुबह सात बजे पहुंच गए थे और ढाई बजे तक उनका कोई मेडिकल नहीं हुआ और उन्हें वापस भेज दिया गया।जिसके मोबाइल पर मैसेज आए, वही कैंप में मेडिकल जांच के लिए जाए : एडीसीपीएडीसीपी-3 हरपाल रंधावा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से शहर के बाहरी इलाकों में 10 जगहों पर कैंप लगाए गए हैं। जिन लोगों ने अपने घर जाना है, उन्हें मैसेज आएगा उन्हें वहां पहुंचना होगा। जिस जगह का मैसेज आएगा, उन्हें ही वहां जाना होगा। वहां मेडिकल करवाया जाएगा और वहीं पर खाना खिलाया जाएगा और वहीं से ही ट्रेन में भेज दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह सामान लेकर साथ जाए, क्योंकि मेडिकल करवाने के बाद उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2 thousand expatriates reached medical hospital without calling, stood for 7 hours Full Article
2 आढ़तियों के लिए 2 हजार नए पास खरीदारों के पुराने पास ही मान्य By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:04:00 GMT वल्ला सब्जी मंडी में भीड़ कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के आदेश पर मार्केट कमेटी तथा मंडी बोर्ड की ओर से नए रंग-बिरंगे पास जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी के तहत अभी तक 2 हजार पास जारी हो गए हैं। इसके साथ ही मार्केट कमेटी ने ऐलान किया है कि जिन खरीदारों के पास पहले जारी हो चुके थे वही आगे भी वैध रहेंगे। कमेटी के सचिव अमरदीप सिंह कौड़ा ने बताया कि आढ़तियाें उनके मुनीम तथा लेबरों के लिए अलग रंग और डिजाइन के पास जारी किए जा रहे हैं।इन सभी पासों के कैटेगरी वाइज अलग-अलग रंग की डोरियां लगी हुई हैं। इनके अलावा मंडी में बिना पास धारक का आना मना है। कोड़ा ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद 14 अप्रैल तक खरीदारों के लिए पास जारी किए गए थे। लेकिन समस्या गहराने के साथ-साथ सरकार की तरफ से एहतियात के तौर पर लाॅकडाउन की तारीख लगातार बढ़ाई जा रही है। ऐसे में पास को रिन्यू करना मुश्किल है इसलिए जिला प्रशासन के आदेश पर पहले के ही पास को आगे के लिए वैध माना जाएगा।17 मई तक पुराने पास ही माने जाएंगे वैधसब्जी खरीदारों की ओर से शिकायत आ रही है कि उनका पास 14 अप्रैल को खत्म हो गया है और मंडी में जाने से पुलिस उन्हें रोकती है। कई बार तो उनको वापस भी भेज दिया जाता है। कौड़ा ने बताया कि उक्त समस्या के निपटारे के लिए ही जिला प्रशासन के निर्देश पर उक्त पासों को 17 मई के लाकडाउन तक के लिए वैध करार दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
2 2 हजार की स्क्रीनिंग, फिटनेस सर्टिफिकेट भी दे रहे By Published On :: Thu, 07 May 2020 00:08:00 GMT जिले से दूसरे प्रदेशों को जाने के लिए अब तक करीब 5300 लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने बताया कि जिले के 8 सेवा केंद्रों के माध्यम से अपने-अपने प्रदेशों में जाने के करीब 5300 से ज्यादा प्रवासी लोगों की अब तक रजिस्ट्रेशन हो चुकी है, जबकि 2 हजार की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग की विशेष मुहिम चलाकर इन लोगों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। प्रवासी लोगों को रेल गाड़ियों, बसों द्वारा घर भेजने का प्रबंध किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उनको पास के शहर के रेलवे स्टेशन तक छोड़ने का प्रबंध किया जाएगा।डीसी अनुसार चाहे लोग पंजाब सरकार द्वारा इन व्यक्तियों को कोविड हेल्प पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया था परंतु जिला प्रशासन ने इनकी मुश्किल को देखते हुए इनके लिए नवांशहर, बंगा और बलाचौर के सुविधा केंद्रों में सेवा केंद्रों के स्टाफ द्वारा ही फार्म भरने का प्रबंध कर दिया था। पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद अब इन सभी व्यक्तियों को फार्म एफ (मेडिकल फिटनेस) जारी करने के लिए सेवा केंद्र 3 से बढ़ाकर आठ कर दिए गए हैं। इस सेवा के लिए उनसे किसी भी तरह की कोई फीस नहीं वसूली गई बल्कि सेवा-भावना के तौर पर यह मदद की गई है।नवांशहर, बंगा, राहों, बलाचौर व कई जगह स्क्रीनिंग सुविधाडिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने बताया कि मेडिकल स्क्रीनिंग नवांशहर, बंगा और बलाचौर के सुविधा केंद्रों के अलावा राहों के जगोतिया मोहल्ला, मुकन्दपुर, बहराम, काठगढ़ तथा औड़ में चल रही है, ताकि जिससे इन प्रवासी व्यक्तियों को घर लौटने में किसी किस्म की कठिनाई न आए। यह मैडीकल स्क्रीनिंग अगले इन प्रत्येक को फिटनेस सर्टीफिकेट जारी होने तक चलती रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Screening of 2 thousand, giving fitness certificate too Full Article