2

72 किस्म के फूलों से महक उठी गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी

लॉकडाउन के कारण एक ओर जहां मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी ओर प्रकृति ने अपनी सौन्दर्य की छटां चहुंओर िबखेर दी है। प्राणवायु पूर्णत: शुद्ध हो गई है। बाग-बगीचे फूलों से गुलजार हैं। फूलों पर मंडराते भौंरे, उड़ती तितलियां और पक्षियों केे कलरव से मन आनंदित हो उठता है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी का है, जहां बगीचों में लगे 72 किस्म के पुष्पों से यूनिवर्सिटी महक उठी है। मन को आनंदित कर देने वाले इन नजारों को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने वेबसाइट पर डालकर लोगों को कोरोना महामारी में हौसला रखने का संदेश देने की कोशिश की है।

बागवानी विभाग के सलाहकार डॉ. जेएस बिल्गा ने बताया कि 500 एकड़ में फैली यूनिवर्सिटी के 65 से 70% हिस्से में कुदरती नजारे हैं। पार्क में 72 किस्म के फूल खिले हैं। फूलों की देखरेख के लिए 20-22 माली, पानी के लिए 2 ट्रैक्टर, घास काटने के लिए 1 ट्रैक्टर काम कर रहा है। डॉ. बिल्गा ने बताया कि मौसम के चलते इस बार सेहतमंद बीज तैयार हैं और उनको संकलित किया जा रहा हैै। यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन विभाग के एपीआरओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कर्फ्यू में उन्होंने कैंपस में खिले फूल दिखे तो मोबाइल से फोटोग्राफी की और वीसी डॉ. जसपाल सिंह को दिखाया तो उन्होंने शाबाशी दी।

फोटोग्राफी में उनके बेटे अभिराज सिंह ने सहयोग किया। तदोपरांत फोटो और वीडियो का चुनाव करके वेबसाइट पर डाल दिया। उनका कहना है कि कैंपस के निखरे यह फूल और अन्य कुदरती तोहफे संकट की इस घड़ी में लोगों को संदेश दे रहे हैं कि हौसला रखिए हमारी तरह कल आप भी मुस्कुराएंगे। बस हमारी तरह अपनी क्यारियों अर्थात घरों में रहिए और सोशल डिस्टेंसिंग और सेहत विभाग की हिदायतों का पालन करिए, जीत आपकी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guru Nanakdev University smells of 72 varieties of flowers




2

25420 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग अभी बाकी खराब माैसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई

गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुए करीब तीन हफ्ते गुजर चुके हैं परंतु पहले दिन से ही आढ़तियों को लिफ्टिंग की समस्या लगातार आ रही है।ऊपर से बार-बार पड़ रही बेमौसम बरसात के कारण दाना मंडियों में पड़े गेहूं के गट्टे नीचे से भीग रहे हैं जिसे आढ़तियों द्वारा तिरपालों के साथ ढके जाने उपरांत भी समस्या बनी हुई है। आढ़तियों का कहना है कि वे गेहूं के भरे गट्टे ऊपर से तो तिरपाल डाल कर ढक देते हैं परन्तु ज़्यादा बारिश कारण पानी इकट्ठा होकर गट्टों के नीचे चला जाता है। तीन सरकारी एजेंसियां गेहूं की खरीद कर रही हैं परन्तु ज़्यादा लिफ्टिंग की समस्या पनग्रेन एजेंसी की है।

पिछली 20 अप्रैल को भरी गेहूं भी अभी तक लिफ्टिंग नहीं की जा सकी। इस सम्बन्ध में जब पनग्रेन एजेंसी के मैनेजर मयूर जिंदल के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि वाहनों और लेबर की बड़ी समस्या बनी हुई है। कर्फ़्यू के चलते हरियाणा के गांवों में से आने वाले मजदूरों को मंजूरी नहीं मिल रही जबकि तीसरा हिस्सा मज़दूर हर साल हरियाणा सूबे के मज़दूर काम करते हैं इसके अलावा ट्रकों की भी बड़ी दिक्कत आ रही है क्योंकि ज़्यादा किराये के लालच में ट्रक चालक दूर की मंडियों में गेहूं की ढुलाई को पहल देते हैं जिस कारण लोकल मंडी में लिफ्टिंग की बड़ी समस्या बनी हुई है। मंगलवार तक मार्केट कमेटी मुख्य यार्ड रामा मंडी और उप खरीद केन्द्रों बंगी कलां, बंगी रुघू, भगवानगढ़, मल्लवाला, जज्जल, तरखाणवाला, गयाना, सेखू, गाटवाली, लालेआना, माहीनंगल, कोटबखतू, मानवाला, फल्ल्हड़, मलकाना आदि में 59830 एमटी गेहूं की आमद हुई है जो अभी तक पिछले साल के मुकाबले 28733 एमटी कम है।
इस आमद से मार्केट कमेटी सचिव सुखप्रीत पाल सिंह का नेतृत्व में सरकारी एजेंसियां वेयरहाऊस की तरफ से 15630 एमटी, मार्कफैड की तरफ से 20830 एमटी और पनग्रेन की तरफ से 22500 एमटी कुल 58960 एमटी गेहूं खरीद की गई है। यह जानकारी मार्केट कमेटी सचिव सुखप्रीत पाल सिंह ने दी और बताया कि उक्त खरीद में से अभी 33540 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है और 25420 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lifting of 25420 MT Wheat, yet poor mass increases the problems of farmers




2

फिरोजपुर में 1230 लोगों के सैंपल में 736 और मुक्तसर में 1159 में से 666 की रिपोर्ट निगेटिव

जिले में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाहरी राज्यों से आए लोगों के रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसके तहत फिरोजपुर जिले में अब तक 1230 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 736 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुक्तसर जिले में अब तक 1159 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 666 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 66 लोगों पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को जिले के सिविल अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं अभी 447 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है और सेहत विभाग के अधिकारियों की लैब रिपोर्ट की कार्रवाई को तेज करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिरोजपुर में बड़ी तादाद में दूसरे राज्यों से लोग वापस फिरोजपुर लौटे हैं, जिन्हें प्रशासन की तरफ से स्थापित किए गए विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया है। यहां इन सभी लोगों की सैंपलिंग की जा रही है, साथ ही इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि जिले में इस वक्त कुल 42 एक्टिव केस हैं, इसके अलावा 6 संदिग्ध मरीजों का भी इलाज चल रहा है, जिनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीज डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उन्हें बढ़िया इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

22 लोगों के लिए सैंपल

डीसी कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. नवदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर डॉ. हुस्नपाल की रहनुमाई हेठ सीएचसी गुरु हरसहाए की टीम द्वारा 1 गर्भवती महिला, तलजापुर महाराष्ट्र से आए 10 और राजस्थान से आए 11 व्यक्तियों के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहनगढ़ में क्वारेंटाइन किया गया।

डीसी का निर्देश

प्रदेश सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद जिला उपायुक्त की ओर फिरोजपुर में शराब के ठेके सुबह 9 से 1 बजे तक खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक ठेका संचालक डिलीवरी ब्वाय के जरिये होम डिलीवरी करवा सकेंगे।

मुक्तसर में क्वारेंटाइन किया गया संक्रमित व्यक्ति सेंटर से भागा, पुलिस ने तरनतारन से किया गिरफ्तार

कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को फरार हुए युवक काे मुक्तसर पुलिस ने जिला तरनतारन के हरीके पत्तन से आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आई 15 पॉजिटिव रिपोर्टों में एक रिपोर्ट मुक्तसर के बठिंडा रोड पर रहने वाले 19 वर्षीय युवक की भी पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट का पता चलते ही उक्त युवक घर से फरार हो गया था। युवक ने घर से फरार होते ही अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया।

एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि उक्त युवक के फरार होने का पता चलते ही पुलिस ने उसकी तलाश विभिन्न टीमें बनाकर शुरू कर दी, परंतु उक्त युवक द्वारा अपना फोन बंद करने के बाद उसे ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन कड़ी मुश्क्कत के बाद उक्त युवक को जिला तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उक्त युवक मुक्तसर से भागकर सबसे पहले अपने पैतृक गांव मुक्तसर नजदीकी गांव खोखर में गया और वहां से वह अमृतसर अपने मामा के पास जाने के लिए चल पढ़ा। पुलिस की टीमें उक्त नौजवान की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, दूसरे जिले की पुलिस काे इसकी सूचना दे दी गई थी।

युवक ने आधी रात को जिला तरनतारन के कस्बा हरीके पत्तन में अपना मोबाइल ऑन किया तो पहले से ही मुक्तसर पुलिस की आईटी विंग की टीम जो उसे ट्रेस कर रही थी के पास उक्त युवक की लोकेशन आ गई। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोविड-19 अस्पताल मुक्तसर में भेज दिया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अब शराब की होगी होम डिलिवरी

चालीस मुक्तों के शहर में जहां पहले शराब पवित्र हद्द से बाहरले ठेकों से मिली थी, वहीं अब करोना महामारी के दौरान सरकार की नई नीति के अनुसार शराब ठेकों से नहीं बल्कि घर घर सप्लाई हुआ करेगी। आबकारी व कर कमिशनर पंजाब द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शराब की होम डिलिवरी करवाने के लिए डिलिवरी ब्वाए लाए जाएंगे। इन डिलिवरी ब्वाएज को सहायक आबकारी व कर कमिशनर पास जारी करेगा।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Ferozepur, the report of 736 out of a sample of 1230 people and 666 out of 1159 in Muktsar is negative.




2

मंडियों में 6.62 लाख टन गेहूं की आवक, 6.61 लाख टन की हुई लिफ्टिंग

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी हिदायतों के मुताबिक जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है और सारी खरीद तसल्ली बख्श तरीके से की जा रही है। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जिले की मंडियों में 6 लाख 62 हजार 615 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 6लाख 61 हजार 060 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है और मंडियों में किसानों के लिए हर प्रकार के जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 2,28,452 मीट्रिक टन, एफसीआई की ओर से 26,170 मीट्रिक टन, मार्कफेड ओर से 1,68,576 मीट्रिक टन, पनसप की ओर से 1,25,606 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाऊस की ओर से 1,07,776 मीट्रिक टन और व्यापारियों की ओर से 4480 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

84 प्रतिशत की हो चुकी है लिफ्टिंग

मंडियों में खरीद की गई गेहूं की 84 प्रतिशत लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि खरीदी गई गेहूं की लिफ्टिंग में ओर तेजी लाई जाए और दिए गए समय में ही किसानों को अदायगी यकीनी बनाई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6.62 lakh tonnes of wheat arrived in the mandis, lifting of 6.61 lakh tonnes




2

जालंधर सिटी से लखनऊ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 यात्रियों के साथ हुई रवाना

रेलवे राज्य सरकारों द्वारा मांगी गई ट्रेनों को चला रही है। रेलवे केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित यात्रियों को स्वीकार कर रहा है, अन्य किसी यात्री समूह या व्यक्ति को स्टेशन पर नहीं आना है। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को अपने मूलस्थान पर जाने के लिए जालंधर से गाजीपुर सिटी के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन पांच मई की रात चलाई गई। जालंधर सिटी से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज चलाई गई जो कि 1200 यात्रियों के साथ दोपहर में रवाना हुई।

सम्पूर्ण व्यवस्था सुचारू ढंग से की गई थी, बोर्डिंग के समय प्रत्येक यात्री द्वारा सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क पहनना, कतारबद्ध तरीके से चढ़ना, प्रत्येक कोच में यात्रियों की संख्या को सीमित करना सुनिश्चित किया गया था। ट्रेन को एस्कॉर्ट
करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को नियुक्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shramik Special train from Jalandhar City to Lucknow leaves with 1200 passengers




2

फिरोजपुर में 1230 में से 736 की रिपोर्ट निगेटिव, मुक्तसर में 1159 में से 666 की

जिले में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाहरी राज्यों से आए लोगों के रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसके तहत फिरोजपुर जिले में अब तक 1230 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 736 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुक्तसर जिले में अब तक 1159 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 666 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 66 लोगों पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को जिले के सिविल अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं अभी 447 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है और सेहत विभाग के अधिकारियों की लैब रिपोर्ट की कार्रवाई को तेज करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिरोजपुर में बड़ी तादाद में दूसरे राज्यों से लोग वापस फिरोजपुर लौटे हैं, जिन्हें प्रशासन की तरफ से स्थापित किए गए विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया है। यहां इन सभी लोगों की सैंपलिंग की जा रही है, साथ ही इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि जिले में इस वक्त कुल 42 एक्टिव केस हैं, इसके अलावा 6 संदिग्ध मरीजों का भी इलाज चल रहा है, जिनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीज डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उन्हें बढ़िया इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

8 दिन बाद सफाई सेवकों की जांच शुरू, वार्ड 15 में 42 सैंपल लिए, आज मॉडल हाउस में लगेगा कैंप

निगम के सफाई सेवकों का 8 दिनों के बाद फिर से कोरोना जांच का काम बुधवार को शुरू हुआ। वार्ड नंबर 15 में लाडोवाली रोड के जुनेजा पार्क में सेहत विभाग के नोडल अफसर डाॅ. हरीश भारद्वाज की अगुवाई वाली टीम ने वार्ड के 42 सफाई सेवक और सीवरमैन सहित सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों के सैंपल लिए। इस दौरान सेंट्रल हलका के एमएलए राजिंदर बेरी, निगम के हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलराज ठाकुर, पार्षद डॉली सैनी मौजूद रहे। 28 अप्रैल को सैंपल रिपोर्ट की पेंडेंसी बढ़ने के कारण सफाई सेवकों की जांच रोक दी गई थी।

कमेटी चेयरमैन बलराज ठाकुर ने बताया कि 270 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उसमें से अब तक 5 लोग की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जो सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। अगला कैंप वीरवार को वार्ड नंबर 38 के मॉडल हाउस में पार्क के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 8 days, the investigation of the cleaning workers started, 42 samples were taken in ward 15, today the camp will be held in the model house




2

पंजाब विश्वविद्यालय में युवा कवयित्रियों की राष्ट्रीय वेब काव्य गोष्ठी शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे होगी

पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के ‘कही अनकही विचार मंच’ की ओर से शुक्रवार 8 मई को राष्ट्रीय वेब काव्य गोष्ठी ‘मेरी आवाज सुनो‘ का आयोजन किया जाएगा।
विभागाध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे से आरम्भ होने वाली इस गोष्ठी में विशेष रूप से देश के विभिन्न हिस्सों की युवा कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आगरा से नेहा त्यागी, नागपुर से हर्षिता पंचारिया, पिंजौर से नेहा गुलाटी, मुम्बई से सुप्रिया मिश्र एवं कोलकाता से मधुरिमा शामिल हैं। काव्य गोष्ठी का संचालन विभाग का विद्यार्थी मयंक करेगा। हिंदी विभाग की तरफ से लॉकडाउन के बावजूद हर शुक्रवार को निरंतर ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और यह गोष्ठी उसी की कड़ी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो




2

पूर्व डीजीपी सैनी पर 29 साल पहले आईएएस के बेटे के अपहरण और हत्या की साजिश के आरोप में केस दर्ज, ट्विटर पर छिड़ी बहस

पंजाब के पुलिस महानिदेशक रह चुके सुमेध सिंह सैनी गुरुवार को फिर से विवादों में आ गए। सुबह जहां हिमाचल प्रदेश-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने उनकेहिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने से रोक दिया। वहीं, शाम को29 साल पहले तब के आईएएस अधिकारी दर्शन सिंह मुल्तानी के बेटे बलवंत सिंह के अपहरण और मौत के मामले में सैनी पर पुलिस केस दर्ज हो गया। सुमेध सिंह सैनी पर बलवंत सिंह का अपहरण करवाने और हत्या की साजिश में शामिल होने समेत कई आरोप हैं।

सैनी ने कहा- एफआईआर राजनीति से प्रेरित, सीएम ने किया खंडन

29 साल पुराने मामले मेंएफआरआईदर्जहोने के बादट्विटर पर बहस छिड़ गई। सैनी ने इस मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय की राजनीति की बताया तो इसके ठीक उलट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नेभी ट्वीट करके इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई राजनैतिक विद्वेष नहीं है। सैनी गलत बयान जारी कर रहे हैं।

दरअसल, मामला 1990 के दशक का है,जब सुमेध सिंह सैनी चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) थे। 1991 में उन पर एक आतंकी हमला हुआ, जिसमेंहमले में सैनी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिकर्मी मारे गए थे, वहीं सैनी खुद भीजख्मी हो गए थे। बाद में तत्कालीन आईएएस अधिकारी दर्शन सिंह मुल्तानी के बेटे बलवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से बलवंत के पुलिस कस्टडी से भाग जाने की बात कही गई, लेकिन परिजनों की मानें तो पुलिस ने उसे गुरदासपुर जिले के कादियां थाने में इतना टॉर्चर किया कि उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने उसके भाग जाने की झूठी कहानी बनाई। इस संबंध मेंमुल्तानी के भाई ने एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी।इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर सैनी के खिलाफ 2007 में कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन बाद में इसे सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था।

इसी मामले में गुरुवार को सैनी के खिलाफचंडीगढ़ मेंधारा 364 (अपहरण या हत्या के लिए अपहरण), 201 (साक्ष्य मिटाने के कारण), 344 (गलत तरीके से कारावास), 330 और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है।

एसपी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी को हिमाचल में प्रवेश करने से रोका
इससे पहले सुमेध सिंह सैनी और उनके कुछ साथियों ने गुरुवार सुबह करीब चार बजे बिना कर्फ्यू पास के स्वारघाट सीमा से हिमाचल प्रदेश में दाखिल होने की कोशिश की। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा को दी। सैनी ने भी दिवाकर शर्मा को फोन करके कहा कि उन्हें मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में जाना है और उन्हें जाने दिया जाए, लेकिन दिवाकर शर्मा ने उन्हें नियमों का हवाला देकर प्रदेश सीमा में प्रवेश करने के लिए साफ मना कर दिया। स्वारघाट में सैनी लगभग दो घंटे तक अपने रुतबे की धौंस जमाते हुए करसोग जाने के लिए प्रवेश लेने की कोशिश करते रहे। वहीं एसपी बिलासपुर ने उन्हें किसी भी सूरत में हिमाचल की सीमा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुमेध सिंह सैनी वापस पंजाब की ओर निकल गए।

अकाली-भाजपा सरकार में सबसे कम उम्र के डीजीपी बने थे
सैनी को पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने 54 साल की उम्र में ही डीजीपी की कुर्सी पर बिठा दिया था। इससे पहले इतनी कम उम्र में डीजीपी किसी को नहीं बनाया गया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ 2002 में मतभेद होने के बाद सैनी को एक बार विभाग में नजरअंदाज करके रखा गया था। इसके चलते पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के साथ उनके करीबी रिश्ते बने और सुखबीर ने उन्हें पंजाब पुलिस की कमान सौंप दी थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ सिटी सेंटर व अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले के केस दर्ज करवाने को लेकर भी सैनी काग्रेसियों के निशाने पर आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ 29 साल पुराने मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है।




2

लाइफ सेवर सोसायटी बीते 2 माह से जरूरतमंदों को वितरित कर रही खाना, 300 लाेगाें को वितरित किया सूखा राशन

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर प्रदेशभर में जारी कर्फ्यू के बीच कोई भूखा न सोए के उद्देश्य से विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की ओर से लंगर व राशन वितरित कर समाजसेवा की गई। इसी कड़ी में मल्लांवाला खास की लाईफ सेवर वेल्फेयर सोसायटी की ओर से बीते करीब 2 माह से लंगर सेवा की जा रही है तो वहीं सूखे राशन की 300 किट भी जरूरतमंदों को वितरित की गई।
इस बारे जानकारी देते हुए सोसायटी के चेयरमैन मनप्रीत सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से बीते करीब 2 माह सेलगातार जरूरतमंदों तक लंगर पहुंचाने के लिए सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सोसायटी के सदस्य हाथों में दस्ताने व मुंह पर मास्क लगाकर लंगर पैक करते हैं व सोशल डिस्टैंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 11 बजे कस्बे में रेलवे लाईन के आसपास व झुग्गियों में रहने वालेजरूरतमंदों को राशन वितरित किया जा रहा है।

इसके अलावा 300 जरूरतमंदों को सूखे राशन की किट भी वितरित की गई है। वहीं सोसायटी के प्रधान ने बताया कि इसके साथ ही सोसायटी की ओर से करीब 300 सैनिटाईजर व मास्क भी वितरित किए जा चुके हैं। सोसायटी के सदस्य सुबह सवेरे एरिया में जाकर जरूरतमंदों का चयन करते हैं व उसके बाद उन तक लंगर पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान करीब 15 नौजवान लगातार इस सेवा कार्य में जुटे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Life Saver Society has been distributing food to the needy for the last 2 months, 300 will be distributed dry ration




2

मयंक फाउंडेशन नेे फायर फाइटर्स का किया सम्मान, संस्था ने अब तक 1500 परिवारों को सूखा राशन व 31025 लोगों काे दिया पका भाेजन

अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर दिवस के उपलक्ष्य में फायर फाइटर्स का हौसला बढ़ाने के लिए मयंक फाउंडेशन ने फायर ब्रिगेड के दफ्तर, नगर कौंसिल फिरोजपुर में उनकाे उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिमंदर सिंह ईअाे, सुखपाल सिंह सैनेटरी इंस्पेक्टर, गुरिंदर सिंह सैनेटरी इंस्पेक्टर, छिंदरपाल सिंह एसएफओ, विजय कुमार लीडिंग फायर मेन, सुखदेव सिंह, गगनदीप सिंह, परमिंदर सिंह फायरमैन, जसविंदर सिंह, सनी शर्मा, जोबनप्रीत सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।

मयंक फाउंडेशन की तरफ से दीपक शर्मा ने फायर फाइटर्स की तरफ से किए जाते कामों की प्रशंसा की और जनता की जान माल की रक्षा समय से करने के लिए उनका धन्यवाद किया। ईओ द्वारा मयंक फाउंडेशन को सम्मान के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इससे लोगों का उनके प्रति विश्वास और बढ़ेगा। इस अवसर पर फायर फाइटर की पूरी टीम हाजिर थी। मयंक फाउंडेशन ने इससे पहले भी कोरोना महामारी के इस काल में पिछले लगभग डेढ़ महीने से अहम रोल निभा रही है। इसमें सफाई सेवकों व पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया जा चुका है।

सदस्यों द्वारा डीसी को 20 पीपीई किट्स, 100 सैनिटाइजर भेंट किए गए ताकि ये जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके। दीपक ग्रोवर, राकेश कुमार डॉ. तनजीत बेदी ने बताया कि फाउंडेशन के वालंटियर द्वारा डेढ़ माह से जरूरतमंदों की सहायता हेतु विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन को उनके द्वारा उत्तम क्वालिटी के मास्क भी भेंट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अभी तक 1500 से ज्यादा परिवारों को सूखा राशन देने के अलावा 31025 लोगों तक पका हुआ भोजन, कम्युनिटी किचन के माध्यम से मुहैया करवाया जा चुका है।

विपुल नारंग ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में मयंक फाउंडेशन द्वारा अहम योगदान अदा किया जा रहा है। इस कार्य में कमल शर्मा, दीपक ग्रोवर, विपुल नारंग, सुबोध कक्कड़, प्रिंसिपल संजीव टंडन, गजलप्रीत सिंह, दविंद्र नाथ, कमल शर्मा, विकास गुप्ता, अमित अरोड़ा, मनोज गुप्ता, अश्वनी शर्मा, मितुल भंडारी, विपिन कुमार, हरिंदर भुल्लर, पंडित अंशु देवगन, आकाश, दीपक गुप्ता, गुरप्रीत, तरसेम, गुरजीत सिंह, स्वीटन अरोड़ा, चरणजीत सिंह, सनी होंडा द्वारा भी अहम योगदान दिया जा रहा है।

पीसीआर महिला मुलाजिमाें ने बाजार में बिना मास्क घूम रहे लाेगाें काे बांटे मास्क

कोरोनावायरस के फैलने से बचाव की खातिर जिला मुक्तसर में जारी कर्फ्यू के दौरान पंजाब पुलिस के पीसीआर की महिला कांस्टेंबलों की ओर से भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए बिना मॉस्क घूमते लोगों को मास्क पहनाकर उन्हें कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गिद्दड़बाहा में पीसीआर की कुल आठ महिला कर्मियों में से पांच की तैनाती की गई है, जोकि इलाके में विभिन्न नाकों पर तैनात है। जिसके दौरान प्रत्येक असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ पीसीआर महिला पुलिसकर्मियों की ओर से ड्यूटी के साथ सेवा भी निभाई जा रही है।

जिसके तहत उनकी ओर से कामकाज की खातिर आने वाली बुजुर्ग महिलाओं को स्कूटी के जरिए उनकी मंजिल तक छोड़ा जाता है। इस संबंध में पीसीआर कास्टेबल लवप्रीत कौर चहल ने बताया कि उनकी ओर से बुजुर्ग औरतें जो चलने फिरने में असमर्थ हैं की सहायता अपने स्तर पर की जाती है। उन्होंने बताया कि पीसीआर स्कूटी के लिए उन्हें सरकारी तौर पर भी तेल मिलता है,जबकि इस सेवा भावना के लिए उनकी ओर से जरूरत पड़ने पर अपनी जेब से भी तेल डलवाया जाता है। इस दौरान बुजुर्गों की सेवा के बदले उनसे मिले आर्शीवाद से उनका हौंसला और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा उनकी ओर से दोपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना मास्क के घरों से निकले लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mayank Foundation has honored fire fighters, the organization has so far given dry ration to 1500 families and cooked 2,325 people.




2

नायकू के करीबी आतंकी हिलाल के 2 साथी अमृतसर में गिरफ्तार, ‌32 लाख मिले

कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के मारे गए कमांडर रियाज अहमद नायकू के करीबी हिलाल अहमद वागे के 2 साथियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है। गौर है कि हिलाल को पंजाब पुलिस ने 25 अप्रैल को अमृतसर से ही गिरफ्तार किया था, जहां वह नायकू के निर्देश पर पैसे लेने आया था। गिरफ्तार दोनों भाइयों की पहचान बिक्रम सिंह उर्फ विक्की और मनिन्दर सिंह उर्फ मनी निवासी गुरु अमरदास ऐवन्यू, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास 1 किलो हेरोइन और 32 लाख रुपए की भारतीय करंसी बरामद की है। इसमें से 20 लाख इनके पास से गिरफ्तारी के समय व 12 लाख बाद में उनके घरों से बरामद किए गए हैं।

बिक्रम ने ही दिए थे हिलाल को रुपए
पुलिस के अनुसार बिक्रम वह शख्स था जो उस दिन स्कूटी पर 29 लाख हिलाल को देने आया था, जिस दिन हिलाल को अरेस्ट किया था। बिक्रम यह पैसे रंजीत सिंह, इकबाल सिंह और सरवन सिंह के निर्देश पर देने आया था। पूछताछ में पता चला है कि बिक्रम, मनिंदर, उनके रिश्ते में भाई रंजीत, इकबाल व सरवन सीमा पार से तस्करी कर नशा व हथियार का सौदा करते हैं।

इधर, नायकू के मारे जाने के बाद पुलवामा में पथराव, कई जगह कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

श्रीनगर | सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद उसके गृहनगर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में पथराव की कई घटनाएं हुई। इस कारण कश्मीर के कई हिस्सों में ऐहतियातन कर्फ्यू लगाना पड़ा। कई जगह मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। नायकू के गांव के आसपास के इलाकों में कुछ युवाओं के समूहों ने वीरवार को पथराव किए। पथराव की ऐसी ही घटनाएं बुधवार को भी हुई थीं, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों में से चार को गोली लगी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naiku's close terrorist Hilal's 2 accomplices arrested in Amritsar, ‌ 32 lakh found




2

टीम ने 205 प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की

कस्बा बधनी कलां में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को उनके राज्यों में भेजने से पहले जिला प्रशासन की हिदायतें पर नगर पंचायत बधनी कलां की तरफ से कुछ दिन पहले उनकी रजिस्ट्रेशन की गई थी।
बधनी कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए एकांतवास सेंटर में प्रवासी मजदूरों और उनके पारिवारिक सदस्यों का सेहत विभाग की टीम के डाक्टर दीपक कुमार, फार्मासिस्ट हरमनदीप कौर, लैब टेक्नियशन प्रनीत कौर, स्टाफ नर्स हरमिंदर कौर और स्टाफ की तरफ से मेडिकल चेकअप किया गया। डाक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वीरवार को पहले दिन पहुंचने वाले 205 प्रवासी मजदूरों का चेकअप किया गया है।
नोडल अफ़सर मनप्रीत सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बधनी कलां के कार्य साधक अफ़सर दविंदर सिंह तूर के नेतृत्व में 205 प्रवासी मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी।
इनमें 35 मजदूरों की जांच सरकारी स्कूल बधनी कलां तथा 107 मजदूरों की जांच सरकारी स्कूल लोपो में की गई। जो प्रवासी मजदूर रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित रह गए थे, उनमें से वीरवार को पहुंचे 25 प्रवासी मजदूरों की रजिस्ट्रेशन नगर पंचायत बधनी कलां के कर्मचारियों की तरफ से गई है, जिनका मेडिकल चेकअप शुक्रवार को किया जाएगा। इस अवसर पर नोडल अफ़सर मनप्रीत सिंह, क्लर्क राजिन्दर कुमार और सफ़ाई सेवक भी उपस्थित थे।

कर्फ्यू में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों की रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रीनिंग शुरू

वीरवार को निहाल सिंह वाला में अलग-अलग टीमों द्वारा प्रवासियों के सेहत चेकअप किए गए जिसमें शरीर का तापमान चेक किया गया और साथ ही अलग अलग लक्षणों के विवरण सूचीबद्ध तरीके से रिकार्ड किए गए। यह वे प्रवासी हैं जो बिहार व झारखंड के हैं और कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू में मोगा जिले में फंस गए थे और जो वापस अपने राज्यों में जाने के इच्छुक हैं। इनकी रजिस्ट्रेशन के बाद आज स्क्रिनिंग प्रक्रिया शुरू की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The team conducted health checkup of 205 migrant laborers




2

संगरूर में उल्टी व दस्त से 2 मासूमों की मौत, परिजन बाेले-टीके लगवाने से हालत बिगड़ी

गांव गुजरां में 2 मासूमों बच्चों की उल्टी-दस्त लगने के बाद मौत हो गई है। एक गंभीर है। मृतक बच्ची मनराज कौर (डेढ़ माह) के ताया मनप्रीत सिंह और एकमकार सिंह (साढ़े 4 माह) के पिता कर्मजीत सिंह ने बताया है कि बच्चों को 1 हफ्ता पहले गांव की डिस्पेंसरी से बीसीजी वैक्सीन का टीका लगवाया था। इसके बाद उनकी सेहत बिगड़ने लग गई थी।
बच्चों को दस्त व उल्टी आने पर दोनों को संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से एकमकार को पटियाला रेफर कर दिया था जबकि मनराज का यहीं उपचार चल रहा था। इस दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। साढे़ चार माह के साहिब सिंह को भी वैक्सीन के बाद दस्त और उल्टी की शिकायत है, जिसका उपचार चल रहा है। गांव ने मामले की जांच की मांग की है। उधर, सेहत विभाग ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।

वैक्सीन से दस्त और उल्टी नहीं आ सकती है

बच्चों को वैक्सीन दी गई है परबच्चों की मौत उल्टी व दस्त के कारण हुई है। वैक्सीन से बुखार होने की संभावना होती है पर दस्त व उल्टी नहीं लगती है। इन बच्चों के साथ डिस्पेंसरी से 90 बच्चों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जिनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। मामले की रिपोर्ट सिविल सर्जन संगरूर को भेज दी है। -तेजिंदर सिंह, एसएमओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two innocent deaths due to vomiting and diarrhea in Sangrur
Two innocent deaths due to vomiting and diarrhea in Sangrur




2

फरीदकोट व मोगा जिले में 652 की रिपोर्ट निगेटिव श्री हजूर साहिब से लौटी एक वृद्धा पॉजिटिव मिली

फरीदकोट जिले से जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में से वीरवार काे आई 347 रिपोर्ट में से एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि बाकी की 346 महिलाएं निगेटिव आई हैं। गांव मचाकी मल्ल सिंह की रहने वाली करीब अस्सी वर्ष की संक्रमित महिला दिलीप कौर अपने साथी श्रद्धालुओं के साथ 29 अप्रैल को श्री हजूर साहिब से लौटी थी व उसी दिन से वह कोटकपूरा के देवी वाला रोड पर स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज में एकांतवास में थी। उक्त महिला के सैंपल जांच के लिए 30 अप्रैल को भेजे गए थे।

सिविल सर्जन फरीदकोट डाॅ. रजिंदर कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 45 संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है व इनमें से तीन संक्रमित तंदुरूस्त होकर अपने घर लाैट गए हैं जबकि 42 श्रद्धालुओं का उपचार मेडिकल कालेज फरीदकोट के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। इन सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

ढूडीके सेहत केंद्र की पॉजिटिव 4 आशा वर्करों के संपर्क में आए 136 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, इनमें डाॅक्टर, सेहत कर्मी, पारिवारिक सदस्य शामिल थे

सिविल सर्जन डाॅ. अन्देश कंग ने वीरवार को बताया कि जिले में बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों, श्रद्धालुओं और शकी व्यक्तियों के लगातार सैंपल एकत्रित करके टेस्टिंग की जा रही है। जिले में वीरवार को 306 सैंपलों की रिपोर्ट के नतीजे प्राप्त हुए हैं, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इनमें श्रद्धालु, बाहरी राज्यों से आए मजदूर और पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ढूडीके सेहत केंद्र की जिन 4 आशा वर्करों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनके संपर्क में आने में 136 डाॅक्टर, सेहत कर्मी, पारिवारिक सदस्य व गांवों के लोग भी शामिल हैं।

इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से सबने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि इस समय जिला मोगा में 51 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हैं जो कि सिविल अस्पताल आइसोलेशन केंद्र में दाख़िल हैं। इनमें 4आशा वर्कर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लगातार करोना पॉजिटिव मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है, जिससे उनको सकारात्मक सोच की तरफ ले जाकर बीमारी से लड़ने के लिए तैयार किया जाए। इस कड़ी के अंतर्गत वीरवार को सिविल अस्पताल में काउंसलर निताशा ने एक पॉजिटिव मरीज की मोबाइल से ऑनलाइन काउंसलिंग की।

डा. अन्देश कंग ने मोगा निवासियों से अपील करते कहा कि हम कोरोना को अपने घर में रह कर हरा सकते हैं। यदि किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाना भी पड़ता है, तो मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इंफेक्शन को रोकने के लिए बार-बार हाथों को धोना बहुत जरूरी है।

बाहर से आए 100 लोगों के लिए सैंपल

कोरोना महामारी के चलते अन्य राज्यों से आए व्यक्तियों को गांव पत्तो हीरा सिंह के पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट कॉलेज में एकांतवास के लिए रखा गया है। नोडल अफसर कम जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह औलख व एसडीओ भूपिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि एकांतवास किए गए 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश्र, हरियाणा आदि राज्यों से आये व्यक्तियों को एकांतवास में रखा गया है।

बरनाला के एकांतवास से भागा संदिग्ध मोगा में ससुराल से पकड़ा गया

कुछ दिन पहले राजस्थान से लौटे बरनाला के 2 व्यक्तियों में एक के कोरोना पाॅजिटिव आने से उसका साथी एकांतवास से भाग गया था। उसे वीरवार को मोगा पुलिस ने गांव बुघीपुरा से उसके ससुराल घर से पकड़ लिया और बरनाला पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंधी एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि बरनाला पुलिस से एक ई-मेल मिली थी जिसमें कोरोना के एक संदिग्ध जिसका कोरोना सैंपल लिया था। उसे स्कूल में एकांतवास में रखा गया था परंतु वह संदिग्ध वहां से फरार हो गया था। उन्हें बताया कि उसके ससुराल मोगा जिले के गांव बुघीपुरा में हैं। जब हमने पुलिस बल के साथ गांव की तलाशी ली तो उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल उसे बरनाला पुलिस के हवाले कर दिया है और उसके ससुराल परिवार को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
652 report in Faridkot and Moga district received an old positive returned from negative Mr. Hazur Sahib




2

दिनेश राणा रिक्की ने पीएचसी पोसी को दिए 12 पैकेट ग्लब्ज

पीएचसी पोसी के लिए समाजसेवी दिनेश राणा रिक्की बीनेवाल ने 12 पैकेट ग्लव्ज एसएमओ डॉ. रघुवीर सिंह को दिए। एसएमओ डॉ. रघुवीर सिंह ने दिनेश राणा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गलव्ज की आवश्यकता है और समाज सेवी लोगो से ज्यादा से ज्यादा ग्लव्ज डोनेट करने का आग्रह किया। इस मौके पर डॉ. चरनजीत पाली और अन्यमौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dinesh Rana Rikki gives 12 packets to PHC Posey




2

270 प्रवासी मजदूरों का किया मेडिकल चेकअप

कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत में लाॅकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी कामकाज ठप्प पड़े है। जिसके चलते सभी प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापिस लौट रहे हैं। प्रशासन की तरफ घरों को वापिस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। आज नगर कौंसिल दफ्तर गढ़दीवाला में रजिस्ट्रेशन व मेडिकल चेकअप के चौथे दिन 270 के करीब प्रवासी लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त किए।

इस मौके रेपिड रसपाउंस भूंगा के इंचार्ज डाॅ. निर्मल सिंह तथा डॉ. राहुल ने बताया की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट सामान्य है। इस मौके डाॅ. निर्मल सिंह, डाॅ. राहुल, ईओ सिमरन ढींडसा, लखवीर लक्खी, जगदीप सिंह, सरताज सिंह रणजोध सिंह उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medical checkup of 270 migrant laborers




2

गांव मडियाला के सरकारी स्कूल से एलसीडी चोरी, 2 के खिलाफ केस दर्ज

गांव मडियाला में सरकारी स्कूल को चोरों ने निशाना बना एलसीडी चुरा ले गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना बुल्लोवाल में मामला दर्ज किया गया। एएसआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल मडियाला की मुख्य अध्यापिका हरप्रीत कौर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए के 28 अप्रैल को वह स्कूल में चेक करने के लिए गई।

इस दौरान उन्होंने देखा के स्कूल में लगाई गई एलसीडी गायब है जिसके बारे में जब जांच की गई तो पता चला के दलवीर सिंह और गौरव नामक व्यक्तियों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एएसआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत कौर के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ठेके को बनाया निशाना

चब्बेवाल में चोरों ने एक शराब के ठेके को निशाना बना देसी और अंग्रेजी शराब की 95 पेटी चोरी कर ले गए। एसआई चंचल सिंह ने बताया कि विजय कुमार ने बयान में बताया कि 5 मई को चोरों ने ठेके का ताला तोड़ 95 पेटी शराब चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सिर्फ 2 ठेके खुले, 70 हजार की बिकी शराब, 40 दिन की एक्साइज ड्यूटी माफ करने की मांग

प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दी गई छूट में जिले के अधिकतर शराब ठेकेदारों ने ठेके नहीं खोले। वहीं जिले के एक ग्रुप के ठेकेदार ने 2 ठेके खोले। शराब लेने के लिए लोग ठेके के बाहर लाइन में खड़े रहे। दोनों ठेकों से करीब 70 हजार रुपए की शराब बिकी। दोपहर के बाद होम डिलीवरी भी की गई। जिले के शराब ठेकेदारों ने 40 दिन की एक्साइज ड्यूटी माफ करने की मांग को ठेके नहीं खोले। ठेकेदारों का एक वफद एक्साइज विभाग के सहायक कमिश्नर अवतार सिंह से मिला और मांग से अवगत करवाया।

इस दौरान एक्साइज विभाग के अधिकारी ने ठेकेदारों को बताया कि 8 मई को पंजाब सरकार की कैबिनेट की मीटिंग होगी, जिसमें सरकार इस मामले पर विचार करेगी। ठेकेदारों की मांग है कि सरकार 40 दिन की एक्साइज ड्यूटी माफ करे। साथ ही पूर्ण रूप से ठेके खोलने की इजाजत दे। इस मौके पर केडी खोसला, पुरुषोत्तम शर्मा, निशांत, बलवंत सिंह, सुनील चौहान, गिरीश, अनिल महाजन, रितेश सहगल मौजूद थे।

अब सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे शराब के ठेके : डीसी

डीसी अपनीत रियात ने जिले के सभी देसी व अंग्रेजी शराब के ठेकों को खोलने का समय बढ़ा कर सुबह 7 से बाद दोपहर 3 बजे तक करने का आदेश जारी किया है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करना यकीनी रहेगा। पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठे मिलने पर ठेके को सील कर दिया जाएगा।

डीसी ने कहा कि आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार हर ठेकेदार, ग्रुप को शराब की होम डिलीवरी करने के लिए दो व्यक्तियों को आज्ञा दी जाएगी, जो कि सुबह 9 से लेकर शाम 8 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे। संबंधित व्यक्तियों को कर्फ्यू पास सहायक कर व आबकारी कमिश्नर की ओर से जारी किया जाएगा। शराब का प्रति आर्डर दो लीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only 2 contracts opened, liquor sold for 70 thousand, demand for waiving 40 days excise duty




2

जिले में 188125 मीट्रिक टन खरीद, 253 करोड़ की अदायगी

जिले की मंडियों में गेहूं की 1,95000 एमटी आमद में से विभिन्न सरकारी एजेंसियों की ओर से 1,88125 एमटी गेहूं की खरीद की गई। डीसी अमृत कौर गिल ने बताया कि खरीद किए गेहूं में से पनग्रेन ने 39,030 एमटी, मार्कफैड ने 49,668 एमटी, पनसप ने 4,52192 एमटी, वेयर हाउस ने 31,251 एमटी, एफसीआई ने 28,565 एमटी और निजी व्यापारियों ने 82 एमटी खरीद किया है। डीसी ने बताया कि विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद किए गेहूं तहत अभी तक 253 करोड़ की अदायगी किसानों की जा चुकी है। मौजूदा समय तक विभिन्न एजेंसियों की ओर से 98568 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग करवाई जा चुकी है।

मंडियों में से किसानों को अब तक 1151 करोड़ रुपए की अदायगी

जिले की मंडियों में से खरीदी गेहूं के लिए किसानों को अब तक 1151 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। अब तक गेहूं की 7 लाख 89 हजार 574 मीट्रिक टन आमद हुई है। जबकि 7 लाख 89 हजार 140 मीट्रिक टन खरीद भी हो चुकी है। इसके बिना खरीदी गेहूं की 5 लाख 74 हजार 451 मीट्रिक टन लिफ्टिंग हो चुकी है। आज मंडियों में 12 हजार 641 मीट्रिक टन गेहूं पहुंची और 12 हजार 973 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

सरकार ने आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ को 2020-21 के लिए दी मंजूरी

पंजाब सरकार ने 2020-21 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में दाखिलों के लिए आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, राजपुरा को स्वीकृति प्रदान की है। पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने एलएलबी और बीएएलएलबी कोर्स में 120-120 सीटें आवंटित की हैं। इस अधिसूचना में, पंजाब सरकार ने लॉ के छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराने के लिए जीएनडीयू, अमृतसर को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है।
पंजाब में कुल 27 लॉ इंस्टीच्यूट हैैं जो अलग-अलग यूनिवर्सिटियों से मान्यता प्राप्त है जिनमें पंजाब पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर शामिल है और एक ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। पंजाब में लॉ 5 वर्ष के कोर्स में कुल 2840 सीटें हैं जबकि लॉ 3 साल के कोर्स में 1952 सीटें हैं। ग्रुप चेयरमैन, डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मान्यता प्राप्त है।

आर्यन्स क्षेत्र में एकमात्र लॉ कॉलेज है जो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) से जुड़ा है। 2019 में पियर्सन व्यू ने लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलसैक) की ओर से आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ को लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलसैट) का परीक्षा केन्द्र बनाया था। कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के बीच, आर्यन्स ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-123-3633 पर और आर्यन्स वेबसाइट www.aryans.edu.in.की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

राजस्थान से लौटे 25 मजदूरों को विभाग ने किया एकांतवास

सब डिवीजन पातड़ां में सीनियर मेडिकल अफसर दर्शन कुमार के नेतृत्व में गांव हरिअायू खुर्द में राजस्थान से वापस लौटे 25 व्यक्तियों को एकांतवास किया गया है। गांव की पंचायत की तरफ से सरपंच के नेतृत्व में देखभाल करते पूरी नजर रखी जा रही है। दर्शन कुमार ने बताया कि राजस्थान काम करने गए 25 व्यक्तियों के वापस आने के बाद उन्हें डॉ. रूपाली अग्रवाल ने सेहत विभाग की पूरी टीम समेत सेहत जांच करने के बाद उन्हें एकांतवास किया है। एसडीएम पातड़ां डॉ. पालिका अरोड़ा ने एकांतवास किए लोगों की सभी सुविधाओं को यकीनी बनाने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Department has detained 25 laborers who returned from Rajasthan




2

4 जगह छापे, 525 किलो लाहन पकड़ी, चारों आरोपी मौके से फरार

पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 525 किलो लाहन पकड़ी है। कार्रवाई में चारों आरोपी भागने में सफल रहा। थाना दीनानगर के एएसआई बलदेव सिंह ने आरोपी महिला करनैलो उर्फ गुड्डो निवासी डीढा सांसिया के घर रेड की। आरोपी महिला पुलिस को देख घर के पिछले दरवाजे से भाग गई। मौके से 115 किलो लाहन मिली। उधर, एएसआई हरबीर सिंह ने इसी गांव में आरोपी रिंकू के घर रेड 120 किलो लाहन बरामद की। आरोपी मौके से भाग गया। एएसआई मदन गोपाल ने उसी गांव में स्थित देसराज के घर छापा मारा।

मौके पर से पुलिस ने ड्रम में से 110 किलो लाहन पकड़ी। उधर, थाना भैणी मीयां खां के एएसआई अमरीक सिंह ने मोचपुर ब्यास दरिया किनारे सरकंडों पर रेड की। आरोपी काला निवासी मोचपुर से 180 किलो लाहन बरामद की। इन चारों मालमों में आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित थानों में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चालू भट्‌ठी समेत लाहन पकड़ी, 5 पर केस

थाना धारीवाल पुलिस ने गांव सोहल और लेहल में रेड कर अवैध शराब, चालू भट्‌ठी और लाहन बरामद कर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि एएसआई राजिंदर कुमार ने पुलिस दस्ते के साथ गांव लेहल में आरोपी राजू को उसके घर रेड कर 1,50,000 एमएल अवैध शराब के साथ अरेस्ट किया। इसी प्रकार एएसआई सुलक्खन सिंह ने गांव सोहल में आरोपी महिला कृष्णा देवी से 27,930 एमएल अवैध शराब, चालू भट्‌ठी समेत 270 किलो लाहन पकड़ी।

उधर, एएसआई बलविंदर सिंह ने रानी निवासी सोहल से 18,930 एमएल अवैध शराब व चालू भट्‌ठी सहित 170 किलो लाहन पकड़ी। वहीं एएसआई प्रकाश चंद ने सतपाल के घर 27,180 एमएल अवैध शराब, चालू भट्‌ठी और 185 किलो लाहन बरामद की। वहीं, एएसआई जगजीत सिंह ने सुरजीत लाल निवासी गांव सोहल के घर 31,680 एमएल अवैध शराब व चालू भट्‌ठी समेत 200 किलो लाहन पकड़ी। चारों आरोपी पुलिस को देख भागने में सफल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

16 श्रद्धालुओं सहित 20 नए कोरोना के केस, 1626 सैंपल में से 1208 निगेटिव, 325 की रिपोर्ट आनी बाकी

जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 109 पर पहुंच गई है, जबकि एक पॉजीटिव पाए गए मरीज की मौत हो चुकी है। वीरवार को 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 16 श्रद्धालु और 4 अन्य हैं। अब पॉजिटिव श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध मरीजों के 1626 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1208 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 93 पॉजिटिव हैं। फिलहाल 325 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने कहा है कि कोरोना की महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत है। कई दिनों से लॉकडाऊन के बाद सरकार ने दुकानें खोलने की छूट दी है। ऐसे में लोगों को इस छूट का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए। बिना किसी जरूरी काम से घरों के बाहर न निकला जाए। बाजारों में भीड़ न की जाए और एस दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाए। उन्होंने लोगों को अपील करते रहा कि वे कोरोना की महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन और सेहत विभाग से सहयोग करें।

सिविल सर्जन ने कहा कि ड्यूटी स्टाफ को भी अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए और पूरी सावधानी के साथ काम किया जाए। अगर स्टाफ को किसी भी तरह के किसी सामान की जरूरत है तो उनके ध्यान में लाया जाए ताकि समय पर इसे उपलब्ध कराया जा सके।

कोरोना के संदिग्ध व पॉजिटिव कैदियों के लिए गुरु नानक देव यूनि. के रीजनल कैंपस का हॉस्टल बनाया अस्थायी जेल

कोरोना वायरस बीमारी को लेकर जहां पंजाब सरकार व सभी जिलों के प्रशासन पूरी तनदेही से लगे हुए हैं। वहीं जेल में बंद कैदियों को लेकर भी सरकार ने अलग कदम उठाना शुरू कर दिया है। लुधियाना में जहां महिला कैदी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पठानकोट की जेल को खाली करवा कर वहां महिला जेल बना दी गई है। वहीं अब गुरदासपुर में कोरोना के संदिग्ध व पॉजिटिव कैदियों को रखने के लिए एक अस्थायी जेल तैयार की गई है। हालांकि जिला गुरदासपुर में अभी तक कोई भी कैदी संदिग्ध या पॉजिटिव नहीं है, लेकिन प्रशासन पहले से ही इसके लिए तैयार है।

एहतियात के लिए अस्थायी जेल बनाई है : डीसी

डीसी मुहम्मद इश्फाक ने बताया कि अभी तक जिला गुरदासपुर में कोई भी कैदी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में अधिकतर नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। लुधियाना में जहां एक महिला कैदी पॉजिटिव रही है। इसके बाद पठानकोट जेल को महिला जेल बना दिया गया है ताकि उक्त महिला व उसके संपर्क में आने वाली महिला कैदियों को वहां रखा जा सके।

इसी तर्ज पर अगर हमारी जेल में कोई कैदी संदिग्ध या पॉजिटिव निकल आता है तो उसे अलग से रखने के लिए यूनिवर्सिटी के रीजनल कैंप में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अस्थाई जेल बनाई गई है। ताकि कोई भी संदिग्ध या पॉजिटिव कैदी जेल में भेजने की बजाए. यहां पर रखा जा सके। इसके चलते वहां पर सभी प्रबंध कर लिए गए हैं और पुलिस व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

तय समय के बाद करियाने की दुकान खोलने पर केस दर्ज

कर्फ्यू नियम की उल्लंघन करने वाले दुकानदार पर थाना दीनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआई मदन गोपाल ने पुलिस पार्टी के साथ तारागढ़ मोड़ पर पाया कि आरोपी अमित कुमार निवासी तारागढ़ मोड़ कर्फ्यू के दौरान निर्धारित समय से परे शाम साढ़े 7 बजे तक अपनी करियाने की दुकान खोलकर बैठा। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत दे दी है। वहीं तिब्बड़ी कैंट
थाना पुराना शाला ने कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार पर केस दर्ज किया है।

एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि करियाना दुकानदार आरोपी हीरा लाल निवासी जगतपुर खुर्द कर्फ्यू ढील के निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोली थी। पुलिस ने देर तक अपनी दुकान खोले रखने के आरोप में केस दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 new corona cases including 16 devotees, 1208 negative out of 1626 samples, 325 reports are yet to come




2

लिफ्टिंग धीमी : कीरतपुर साहिब मंडी में 14341 क्विंटल और भरतगढ़ में 2450 क्विंटल गेहूं पड़ी

दाना मंडी कीरतपुर साहिब में गेहूं की लिफ्टिंग की समस्या बनी हुई है। जबकि भरतगढ़ की दाना मंडी में गेहूं की चुकाई हो जाने कारण समस्या हल हो रही है। दाना मंडी कीरतपुर साहिब में मार्केट कमेटी द्वारा तैनात किए लेखाकार वरियाम सिंह ने बताया कि मंडी में 6 मई तक कुल 43341 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें मार्कफेड द्वारा 25024 क्विंटल व एफसीआई द्वारा 18317 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि 29000 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।

इस समय मंडी में 14341 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होनी बाकी है। जो ट्रक गेहूं लेकर जा रहे है वह आगे लेबर की कमी कारण जल्द खाली नहीं हो रहे।
मार्केट कमेटी रोपड़ द्वारा भरतगढ़ दाना मंडी में तैनात किए सुपरवाइजर गुलजार सिंह ने बताया कि इस मंडी में पनग्रेन व पनसप द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। इस मंडी में 6 मई तक 40700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिसमें पनग्रेन द्वारा 36692 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है और 2450 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होनी बाकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों की 30 अप्रैल तक की पेमेंट हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lifting slow: 14341 quintal in Kiratpur Sahib mandi and 2450 quintal wheat lying in Bharatgarh




2

1500 सेनिटाइजर, 5 हजार मास्क, 02 हजार ग्लव्स प्रशासन को सौंपे

शिव चरन सैंटरियनट फार्मासीटिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए 1500 सेनिटाइजर, 5 हजार फेस मास्क, 2 हजार पेयर हैंड ग्लव्स दिए। डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी ने उनका धन्यवाद करते कहा कि कहा कि यह पूरा सामान कोरोना वायरस के
मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू दौरान प्रभावित लोगों की सहायता में प्रयोग में लाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1500 sanitizers, 5 thousand masks, 02 thousand gloves handed over to the administration




2

नूरपुरबेदी में ठेके के बाहर भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा ठेका बंद करवा सोशल डिस्टेंस की मार्किंग करवाई, 2 घंटे बाद खोला

कोरोना कर्फ्यू के चलते 47वें दिन शराब के ठेके खोलने की मंजूरी दी गई। नूरपुरबेदी में ठेके खुलते ही लोग शराब लेने पहुंच गए और सोशल डिस्टेंस का भी उल्लंघन किया। नूरपुरबेदी में शराब के ठेके पर ठेकेदार ने ठेके के बाहर सोशल डिस्टेंस के नाम पर एक दूसरे के साथ जोड़कर मार्किंग के गोले बना दिए जबकि इनमें 1 मीटर की दूरी रखनी थी। लोग भी उन गोले को सोशल डिस्टेंस मानकर उनमें खड़े हो गए। पुलिस को पता चला तो थाना प्रभारी जतिन कपूर ने मौके पर पहुंच कर ठेके को बंद करवाया।

मौके पर ही एक्साइज इंस्पेक्टर रोपड़ राज कुमार भी पहुंचे। वह दावा कर रहे थे कि यहां पर कोई समस्या नहीं है लेकिन वह खुद मास्क के बिना ही घूम रहे थे। पुलिस ने भीड़ को हटाया और करीब डेढ़ घंटे तक वहां पुलिस तैनात रही। फिर ठेकेदार के द्वारा पेंट से दोबारा गोले बनाए अौर 2 घंटे बाद ठेका खोला गया।

सोशल डिस्टेंस की पालना करवाएंगे : इंस्पेक्टर
एक्साइज इंस्पेक्टर राज कुमार ने कहा कि अभी ही मौके पर पहुंचा हूं। सोशल डिस्टेंस की पालना करवाई जाएगी। गोले बनवाए जा रहे हैं।

उल्लंघन करने वाला ठेका बंद करवा देंगे : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नूरपुरबेदी जतिन कपूर ने कहा कि जो भी दुकानदार तथा ठेकेदार सोशल डिस्टेंस की उल्लघंना करेगा और कर्फ्यू के नियमों की पालना नहीं करेंगे उस दुकान को बंद करवा दिया जाएगा।

रोपड़ और मोरिंडा में ठेके पर शराब खरीदने वाले नाममात्र लोग पहुंचे

वीरवार को शराब के ठेके खुलने पर रोपड़ और मोरिंडा में ठेकों पर ग्राहक नाममात्र ही रहे। मोरिंडा शहर में करीब 8 शराब के ठेके हैं। किसी भी ठेके पर भीड़ दिखाई नहीं दी। दोनों जगह ठेकों पर सोशल डिस्टेंस के लिए मार्किंग नहीं की गई है और सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं कर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Nurpurbedi, the crowd got out of the contract, the police closed the contract and got the social distance marked, opened after 2 hours




2

मां सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बनाया जा रहा कोरोना केयर सेंटर, 200 मरीजों की होगी क्षमता

कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा सीतो रोड स्थित मां सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 200 मरीजों की क्षमता वाला कोरोना केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। तहसीलदार-कम-एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ ने बताया कि कोविड-19 आपदा से निपटने व संक्रमित मरीजों के इलाज व बेहतर देखभाल के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीतो रोड स्थित मां सरस्वती काॅलेज ऑफ फार्मेसी में 200 मरीजों की क्षमता वाला अति आधुनिक सुविधाओं वाला कोरोना केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है।
अतिरिक्त जिला उपायुक्त नवल राम और फाजिल्का के एसएमओ डाॅ. सुधीर पाठक सहित अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया। तहसीलदार-कम-एसडीएम बराड़ ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से लौट रहे लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग करवाकर विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है ताकि पहले से सुरक्षित क्षेत्रों के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बाहरी प्रदेशों से आए लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी पॉजिटिव मरीजों को सिविल अस्पताल जलालाबाद के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में संभावित परेशानियों से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सीतो रोड पर स्थित मां सरस्वती काॅलेज ऑफ फार्मेसी में 200 मरीजों की क्षमता वाले कोरोना केयर सेंट की स्थापना की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Care Center being built at Maa Saraswati College of Pharmacy, capacity of 200 patients will be




2

पलाही गेट में बुजुर्ग के संपर्क में आए 8 की रिपोर्ट निगेटिव, 2 दिन में नरोत्तम विहार के राजिंदर के संपर्क में आए 53 के लिए सैंपल

पलाही गेट के कोविड-19 पॉजिटिव बुजुर्ग निरंजन दास की लुधियाना के डीएमसी में मौत के बाद संपर्क में आए 8 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, श्री हजूर साहब से लौटे श्रद्धालुओं के संपर्क में आए गांव भुल्लाराई के तीन लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
वीरवार को फगवाड़ा से भेजे कोविड-19 के सैंपल में कुल 16 की रिपोर्ट निगेटिव दर्ज आई है। अभी भी फगवाड़ा में 50 के करीब लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं, वीरवार को अलग-अलग इलाके से 19 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के नोडल अफसर नरेश कुंद्रा ने बताया कि फिलहाल फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में 43 लोग आइसोलेट वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, जीएनए में भी 18 लोग क्वॉरेंटाइन हैं।

फगवाड़ा में 16 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 50 सैंपल पेंडिंग

बता दें कि 2 मई को लुधियाना में पलाही गेट के बुजुर्ग निरंजन दास की डीएमसी में मौत हो गई थी। 3 मई को संपर्क में आए 28 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। 10 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लिए थे। वहीं, गांव भुल्लाराई में श्री हजूर साहिब से लौटे 3 लोगों के संपर्क में आए 8 लोगों के सैंपल लिएथे, जिसमें से 3 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना मरीज राजिंदर के संपर्क में आए 31 और की पहचान

अपनी निजी गाड़ी पर श्री हजूर साहिब से लौटकर 14 दिन शहर में घूमने वाले मोहल्ला नरोत्तम विहार के पॉजिटिव मरीज राजिंदर सिंह के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब तक सेहत विभाग को उनके संपर्क में आए 53 लोगों का पता चला है, जिनमें से 22 लोगों के सैंपल 6 अप्रैल को भरे थे और 31 लोगों के सैंपल वीरवार को लिए गए।
सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए है। रिपोर्ट 5 दिन बाद आने की संभावना है। पॉजिटिव मरीज अपनी पत्नी और बेटे के साथ श्री हजूर साहिब गया था। 20 अप्रैल को तीनों अपनी निजी गाड़ी पर लौट आए थे लेकिन इन लोगों ने पुलिस और सेहत विभाग को अपने आने की सूचना नहीं दी। 30 अप्रैल को तीनों चेकअप करवाने अस्पताल पहुंचे। आशंका होने पर टेस्ट हुए थे। 5 अप्रैल को पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। श्रद्धालु पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ था। तभी से पुलिस और सेहत विभाग ने पूरे मोहल्ले को सील कर रखा है।
सेहत विभाग ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है। तीन दिन से आने वाले सभी रास्ते बंद हैं। सेहत विभाग की टीमें घर-घर में सर्वे कर रही है। अब तक सेहत विभाग को पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए पत्नी और बेटे समेत 55 लोगों का पता चला है। 53 लोगों के टेस्ट लेकर जांच को भेजे हैं, जिनमें 22 सैंपल 6 अप्रैल को लिए थे। 31 सैंपल वीरवार को भरे है।
वहीं, सीएमओ डा. जसमीत कौर बावा ने बताया कि सिविल अस्पताल कपूरथला की ओर से जांच के लिए भेजे सैंपल में से 330 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग थी। वीरवार शाम तक 63 सैंपल की रिपोर्ट आई है और सभी निगेटिव हैं। अब 267 सेंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिनमें से 75 लोग पीटीयू में क्वारेंटाइन हैं। वीरवार को 67 संदिग्धों जो फ्लू कॉर्नर में चेकअप करवाने आए थे के सेंपल लिए गए। जिनमें 3 लोग अन्य राज्यों और शेष कपूरथला के आसपास के हैं। वीरवार को कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।

ई-संजीवनी ओपीडी से मुहैया करवाई जा रहीं डॉक्टरी सुविधाएं : सिविल सर्जन
कोरोना महामारी के इस दौर में मानवता के बचाव के लिए सभी को मिलकर प्रयत्न करने की जरूरत है। यह बात सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा ने कही। लोगों को घर बैठे ई-संजीवनी ओपीडी से भी डॉक्टरी सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयत्न किया गया है। फ्लू कॉर्नर से चेकअप और स्टेंपिंग के बाद ही मरीज को उसके रोग के मुताबिक सबंधित डॉक्टर के पास भेजा जाता है। कोविड-19 के मद्देनजर हर मरीज का फ्लू कॉर्नर पर चेकअप जरूरी है। इस सारी प्रक्रिया में वालंटियर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Report of 8 who came in contact with elderly at Palahi Gate, sample for 53 came in contact with Rajinder of Narottam Vihar in 2 days




2

30% लेबर जाने को तैयार, 25% उद्योग होंगे डांवाडोल

कोरोना रोकथाम के लिए 46 से चले आ रहे लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री पहले से ही आर्थिक मार झेल रही है। वहीं अब 30 फीसदी के करीब लेबर की घर वापसी इंडस्ट्रियलिस्ट की चिंता का विषय बन चुकी है। इंडस्ट्रियलिस्ट का मानना है कि इससे आने वाले समय में 25 फीसदी इंडस्ट्रियल यूनिट्स डांवाडोल होंगे। जिले की बात करें तो 20,200 इंडस्ट्रियल यूनिट्स में से अभी फिलहाल 325 यूनिट ही चल रहे हैं।

माइक्रो-स्माल यूनिट्स पर ज्यादा असर पड़ेगा : नवनीत मित्तर
कोरोना के बाद बने हालातों में जो लेबर जा रही है, वो जल्द वापस आने की उम्मीद नहीं लग रही। वहीं आगे डिमांड बढ़ने से लेबर भी महंगी मिलेगी। इसके अलावा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भी लेबर जाएगी। इसका असर 30 फीसदी के करीब माइक्रो-स्माल इंडस्ट्रियल यूनिट्स बुरी तरह से प्रभावित होंगे। लॉकडाउन के कारण टाइम बाउंड एक्सपोर्ट के कई आर्डर कैंसिल हुए हैं। - नवनीत मित्तर, चेयरमैन सीआईआई अमृतसर जोनल काउंसिल
6 महीने के लिए माफ हो इंडस्ट्री की लायबिलिटी : संदीप खोसला
इस वक्त 30% प्रवासी लेबर घर जा रही है। इससका असर 30% छोटे यूनिटों पर पड़ेगा। लेबर को रोका नहीं जा सकता, इस वक्त वो लोग अपने परिवार के पास जाना चाहते हैं। वहीं कोरोना के कारण बने हालात कब नार्मल होंगे, कहना मुश्किल है। इंडस्ट्री की लायबिलिटी 6 महीने के लिए माफ की जानी चाहिए। बैंकों में ब्याज पड़ रहा है। वहीं उद्योगपतियों के लिए कई खर्चों की मार झेलना मुश्किलें खड़ी किए हुए है। संदीप खोसला, प्रधान फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसो.
टैक्सटाइल इंडस्ट्री में डिमांड 60 फीसदी रहेगी : कमल डालमिया
कोविड-19 के कारण पहले ही इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है, अब लेबर के जाना नई मुश्किलें खड़ी करेगा। समर सीजन तो पहले ही खराब हो चुका है, वहीं अब मई-जून विंटर सैंपलिंग का समय होता है। जुलाई में प्रोडक्शन का समय आने पर लेबर की वापसी नहीं हुई तो मुश्किलें बढ़ेंगी। टैक्सटाइल इंडस्ट्री में डिमांड 50 से 60 फीसदी रह जाएगी, वहीं लेबर की मार इंडस्ट्री को अलग से झटका देगी। -कमल डालमिया, चेयरमैन, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

42 दिन बाद फगवाड़ा में खुलीं शराब की 5 दुकानें

23 मार्च से पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन और कर्फ्यू लागू हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से राेजमर्रा की जरूरताें के लिए करियाना, मेडिकल शाॅप, डेयरी आदि की दुकानाें काे कुछ घंटे की छूट दी गई थी। पंजाब सरकार की ओर से हाल ही में दिए आदेशा के मुताबिक शराब की दुकानें वीरवार काे पहली बार करीब 42 दिन बाद फगवाड़ा में खाेली गईं।

अभी फगवाड़ा में केवल 5 ही शराब की दुकानें खुलीं जबकि अन्य दुकानें बंद थीं। भास्कर टीम ने जब शहर का दाैरा किया ताे पाया गया कि फगवाड़ा के हरगाेबिंद नगर, चाचाेकी, अर्बन एस्टेट और शिवपुरी में ही शराब की दुकानें खुलीं थीं, जाे करीब 1 बजे तक खुली रहीं। शराब के ठेकेदार संजय भंडारी ने बताया किवीरवार काे जारी नए अादेशाें के मुताबिक शुक्रवार से सुबह 7 बजे से दाेपहर 3 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
42 days later, 5 shops opened in Phagwara




2

एक जैसे नाम की वजह से बस ड्राइवर को कोरोना मरीज समझ आइसोलेट किया, 2 दिन बाद छुट्‌टी दी, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव थी; उसे 2 दिन बाद क्वारंटाइन सेंटर से उठाया

कोरोना वायरस के प्रकोप में जहां रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं सेहत विभाग की लापरवाहियां भी कुछ कम नहीं हो रही है। सेहत विभाग की दो लापरवाहियां सामने आईं। एक बस ड्राइवर को कोरोना पॉजीटिव कहकर उसे जीएनडीएच की आइसोलेशन में रखा, जबकि एक कंडक्टर को पहले निगेटिव कह दिया और बाद में पॉजीटिव कहकर उसे अस्पताल में दाखिल करने के लिए ले गए। कंडक्टर बस स्टैंड पर ही क्वारंटाइन था। करीब चार दिन तक यह कंडक्टर यहीं पर रहा। सेहत विभाग की लापरवाहियों से साफ है कि कोरोना वायरस से मात पाना बहुत मुश्किल होगा। फिलहाल सेहत विभाग की लापरवाही पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।


जानकारी के अनुसार ड्राइवर सुखचैन सिंह हजूर साहिब से बसों में श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर आया था। यहां आने के बाद उसके टेस्ट सैंपल ले लिए गए और उसे क्वारंटाइन कर दिया गया। इसी दौरान जब उसके टेस्ट सैंपल लिए तो उस बस की सवारियों के भी टेस्ट लिए गए थे। उसी में एक शख्स सुखचैन सिंह (33) के नाम का था, जो तरनतारन का रहने वाला था। दो मई को तरनतारन निवासी की रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई और सेहत विभाग की टीम उसे ले जाने की बजाय ड्राइवर सुखचैन सिंह (43) को पॉजीटिव कहकर गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करने के लिए ले गए। दो दिन तक वह अस्पताल में ही रहा।

बाद में डाक्टरों को पता चला कि वह गलत युवक को उठा लाए हैं, तो उसे आनन-फानन में बस स्टैंड पर छोड़कर आ गए। इसके बाद डेरा राधा स्वामी में क्वारंटाइन सुखचैन सिंह को आइसोलेशन वार्ड में लाया गया।
ड्राइवर सुखचैन सिंह ने वीडियो वायरल करते हुए सेहत विभाग की लापरवाही को उजागर किया। उन्होंने कहा कि जब सेहत विभाग की तरफ से उनके सैंपल लिए जा रहे थे तो उन्होंने कहा था कि जिस बस को वह लेकर आए है, उसमें उन्हीं के नाम का एक और शख्स भी है। बाद में कहीं गड़बड़ न हो जाए, इसलिए उनके सैंपल पर निशानी के तौर पर ड्राइवर लिख दिया जाए। लेकिन सेहत विभाग की टीम ने उन्हें कहा कि कुछ नहीं होगा और दोनों के सैंपलों के आगे उम्र लिख दी जाएगी। इसके बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही हो गई।

कंडक्टर गुरशरण सिंह को पहले निगेटिव कहा, बाद में पॉजीटिव बताकर ले गए
कंडक्टर गुरशरण सिंह भी उन स्टाफ में शामिल था, जो श्रद्धालुओं को अमृतसर लाया था। सेहत विभाग की टीम ने पहले इन्हें निगेटिव बताया और बाद में पॉजीटिव। कंडक्टर गुरशरण सिंह के टेस्ट सैंपल एक मई को लिए थे और 3 मई को उसकी रिपोर्ट निगेटिव कहकर उसे बस स्टैंड पर क्वारंटाइन कर दिया। बुधवार को कंडक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव बता उसे वहां से ले गए। उसे गुरु रामदास शहीदां साहिब में दाखिल करवाया है। सेहत विभाग की लापरवाही के बाद स्टाफ में खौफ बना हुआ है कि इनकी लापरवाही से कहीं वे कोरोना पॉजीटिव न हो जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

एक जैसे नाम की वजह से बस ड्राइवर को कोरोना मरीज समझ आइसोलेट किया, 2 दिन बाद छुट्‌टी दी, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव थी; उसे 2 दिन बाद क्वारंटाइन सेंटर से उठाया

कोरोना वायरस के प्रकोप में जहां रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं सेहत विभाग की लापरवाहियां भी कुछ कम नहीं हो रही है। सेहत विभाग की दो लापरवाहियां सामने आईं। एक बस ड्राइवर को कोरोना पॉजीटिव कहकर उसे जीएनडीएच की आइसोलेशन में रखा, जबकि एक कंडक्टर को पहले निगेटिव कह दिया और बाद में पॉजीटिव कहकर उसे अस्पताल में दाखिल करने के लिए ले गए। कंडक्टर बस स्टैंड पर ही क्वारंटाइन था। करीब चार दिन तक यह कंडक्टर यहीं पर रहा। सेहत विभाग की लापरवाहियों से साफ है कि कोरोना वायरस से मात पाना बहुत मुश्किल होगा। फिलहाल सेहत विभाग की लापरवाही पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।


जानकारी के अनुसार ड्राइवर सुखचैन सिंह हजूर साहिब से बसों में श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर आया था। यहां आने के बाद उसके टेस्ट सैंपल ले लिए गए और उसे क्वारंटाइन कर दिया गया। इसी दौरान जब उसके टेस्ट सैंपल लिए तो उस बस की सवारियों के भी टेस्ट लिए गए थे। उसी में एक शख्स सुखचैन सिंह (33) के नाम का था, जो तरनतारन का रहने वाला था। दो मई को तरनतारन निवासी की रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई और सेहत विभाग की टीम उसे ले जाने की बजाय ड्राइवर सुखचैन सिंह (43) को पॉजीटिव कहकर गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करने के लिए ले गए। दो दिन तक वह अस्पताल में ही रहा।

बाद में डाक्टरों को पता चला कि वह गलत युवक को उठा लाए हैं, तो उसे आनन-फानन में बस स्टैंड पर छोड़कर आ गए। इसके बाद डेरा राधा स्वामी में क्वारंटाइन सुखचैन सिंह को आइसोलेशन वार्ड में लाया गया।
ड्राइवर सुखचैन सिंह ने वीडियो वायरल करते हुए सेहत विभाग की लापरवाही को उजागर किया। उन्होंने कहा कि जब सेहत विभाग की तरफ से उनके सैंपल लिए जा रहे थे तो उन्होंने कहा था कि जिस बस को वह लेकर आए है, उसमें उन्हीं के नाम का एक और शख्स भी है। बाद में कहीं गड़बड़ न हो जाए, इसलिए उनके सैंपल पर निशानी के तौर पर ड्राइवर लिख दिया जाए। लेकिन सेहत विभाग की टीम ने उन्हें कहा कि कुछ नहीं होगा और दोनों के सैंपलों के आगे उम्र लिख दी जाएगी। इसके बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही हो गई।

कंडक्टर गुरशरण सिंह को पहले निगेटिव कहा, बाद में पॉजीटिव बताकर ले गए
कंडक्टर गुरशरण सिंह भी उन स्टाफ में शामिल था, जो श्रद्धालुओं को अमृतसर लाया था। सेहत विभाग की टीम ने पहले इन्हें निगेटिव बताया और बाद में पॉजीटिव। कंडक्टर गुरशरण सिंह के टेस्ट सैंपल एक मई को लिए थे और 3 मई को उसकी रिपोर्ट निगेटिव कहकर उसे बस स्टैंड पर क्वारंटाइन कर दिया। बुधवार को कंडक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव बता उसे वहां से ले गए। उसे गुरु रामदास शहीदां साहिब में दाखिल करवाया है। सेहत विभाग की लापरवाही के बाद स्टाफ में खौफ बना हुआ है कि इनकी लापरवाही से कहीं वे कोरोना पॉजीटिव न हो जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

माईसर खाना में अवैध माइनिंग करने के मामले में 2 पर केस

कोटफत्ता पुलिस ने गांव माईसर खाना मैं अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए जबकि पुलिस ने बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई जगजीत सिंह का कहना है कि उन्हें 6 मई को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गांव मायसर खाना मैं कर्फ्यू के दौरान चोरी-छिपे बजरी की अवैध माइनिंग कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर लेकर जा रहे हैं। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी दोनों ट्रैक्टर ट्राली ना छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

रुपए 12 करोड़ प्रीमियम फंसा, 20 करोड़ के क्लेम लटके

(दिनेश बस्सी)सरकार की ओर से बैंकों को शेड्यूल अनुसार वर्क परमिशन देने के बाद से लोगों तथा सिस्टम को पैसे के आदान-प्रदान से गति मिली है, लेकिन लाइफ सेविंग में सरकार के सबसे बड़े नाम एलआईसी का अभी तक शहर में काम शुरू नहीं का पाया है जिससे लोगों के पॉलिसी प्रीमियम रुकने से जहां पॉलिसी के ब्रेक होने का खतरा खड़ा हो गया है, वहीं एलआईसी ने 23 मार्च 2020 के बाद से अभी तक कोई क्लेम भी सेटल नहीं किया है जिससे कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए दुविधा पैदा हो गई है तथा अधिकांश लोगों को ऑनलाइन पेमेंट देने की जानकारी नहीं होने से उनके पर्सनल इंश्योरेंस को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

हालांकि एलआईसी पर इस कठिन समय में क्लेम सेटल किए जाने का दबाव भी है, लेकिन परमिशन नहीं मिलने का तर्क देकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। अकेले बठिंडा में ही मार्च से अब तक 12 करोड़ के प्रीमियम व 20 करोड़ के क्लेम बाकी हैं।

ऑनलाइन पेमेंट का आप्शन है, लेकिन बहुत कम लोग इसका उपयोग करते हैं
बठिंडा में एलआईसी के दो ब्रांच बठिंडा सिटी व रामपुरा में हैं जबकि सेटेलाइट ऑफिस बठिंडा के अलावा रामामंडी में हैं। बठिंडा में 12 से 14 हजार पॉलिसी के प्रीमियम लटक गए हैं जिनकी कुल अमाउंट 12 करोड़ से अधिक बनती है, 40 दिनों से अधिक समय से भरे नहीं जाने से लोग परेशान हैं। ऑनलाइन पेमेंट का आप्शन है, लेकिन कम लोग इसका उपयोग करते हैं। सेटलमेंट की पॉलिसी मात्र 3 से 4 हजार के बीच हैं, लेकिन इनका क्लेम सेटलमेंट 20 करोड़ से अधिक है।

एजेंट्स या एडवाइजर को परमिशन मिलने से भी हाेगी आसानी
एलआईसी के मार्च व अप्रैल माह के प्रीमियम लॉकडाउन के एक्सटेंड होने से इसे मई में भरना जरूरी है, लेकिन आफिस के वर्किंग में नहीं होने से लोग ना तो पैसा भर पा रहे हैं तथा ना ही ही अपना क्लेम आदि ले पा रहे हैं। पॉलिसी से संबंधित अन्य काम भी रुके हैं। एलआईसी से जुड़े एक सदस्य कहतेे हैं कि अगर प्रशासन शहर में एलआईसी एजेंट्स या एडवाइजर को परमिशन देता है तो भी लोगों को प्रीमियम देना व क्लेम सेटल करवाना आसान हो जाएगा।

संचालन की परमिशन दें
एलआईसी गाइडलाइंस के अनुसार 33 फीसदी स्टाफ से ऑफिस का संचालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करेगी। प्रशासन से अपील है कि वह ऑफिस संचालन की परमिशन दें। हमें लुधियाना व मानसा प्रशासन से परमिशन मिल चुकी है। गणेश लाल, सीनि, डिवीजनल मैनेजर, एलआईसी, लुधियाना



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

मौड़ शहर किया सील, 25 जगह बेरीकेडिंग लगाकर वाहनों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बुधवार को मौड़ शहर को सील कर दिया। बुर्ज राठी गांव में एक पॉजिटिव युवक मिला था। हालांकि यह क्षेत्र मानसा जिले में ही सील किया जा चुका है। लेकिन पीड़ित परिवार का मौड़ मंडी के आढ़तिए के पास आना-जाना था। इसके बाद बुर्ज राठी की अनाज मंडी में आढ़त का कारोबार करने वाले व्यापारी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। शहर में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

मौड़ सब डिवीजन में अब तक करीब 450 से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन किए गए हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों से आने वाले गैरजरूरी वाहन मौड़ शहर की सीमा पर रोक दिए गए। पुलिस ने करीब 25 जगह बेरिकेडिंग लगाकर सीमाएं सील की हैं। पुलिस ने निजी वाहनों को पास होने के बाद भी एंट्री नही दी। वहीं जरूरी सामान ले जा रहे वाहन पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई।

मानसा: जिला मजिस्ट्रेट ने आबकारी ग्रुप बुढलाडा, गोबिंदपुरा और जौड़किया के शराब ठेके खोलने की दी मंजूरी

डीसी गुरपाल सिंह चहल ने बताया कि भारत सरकार ग्रह मंत्रालय दिल्ली ने अपने हुक्म के द्वारा पूरे देश में शराब के शराब ठेके खोलने की दी इजाजत के मद्देनजर पंजाब सरकार ने शराब ठेके खोलने का फैसला किया है वही पंजाब सरकार ग्रह मामले ओर न्याय विभाग चंडीगढ के हुक्म अनुसार कर्फ्यू में छूट देते दुकानें खोलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया है। मानसा जिले की सीमा में आते आबकारी ग्रुप बुढलाडा, गोबिंदपुरा ओर जौड़किया के शराब ठेके खोलने की मंजूरी दी दी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि काॅलेज रोड बुढलाडा के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 ओर 5 को पहले ही कंटोनमेंट जोन घोषित किया हुआ है इस लिए काॅलेज रोड बुढलाडा पर मौजूद ठेका खोलने की इजाजत नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी अपनी दुकान में अपने मुलाजिमों के बीच 2 गज की सामाजिक दूरी सुनिश्चित करेंगे। दुकान के बाहर पांच से अधिक व्यक्ति एक ही समय पर नहीं होंगे। ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी के लिए जमीन पर निशान लगाए जाएं। जिला मजिस्ट्रेट गुरपाल सिंह चहल ने बताया कि होम डिलीवरी की सुविधा केवल कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान ही रहेगी।

दुकानें खोलने का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक किया निर्धारित

डिप्टी कमिश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट मानसा गुरपाल सिंह चहल ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिले की सीमा में जारी कफर्यू के दौरान दुकानें, कारोबार, संस्थाओं को निश्चित समय के लिए खोलने के लिए जारी किए गए आदेशों में आंशिक शोध करते दुकानें खोलने का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक का किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि दुकानदार यकीनी बनाए कि जिन दुकानों को जिस खुलने के आदेश जारी किए गए है, उस दिन ही खोली जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maud city sealed, banning entry of vehicles by barricading 25 places




2

सहारा जनसेवा ने 5200 लोगों को भोजन करवाया

सहारा जनसेवा की ओर से 22 मार्च से पंजाब में कोरोना प्रकोप के कारण लगे कर्फ्यू के 46वें दिन सहारा जन सेवा द्वारा करीब 5200 लोगों को भोजन खिलाया गया। सहारा जन सेवा द्वारा विनोद कुमार गर्ग, वेद प्रकाश, सतपाल गर्ग, मॉडर्न ऑटोमोबाइल्स व जन सहयोग से लगातार 46वें दिन आज 5200 लोगों को भोजन करवाया गया। संस्था ने भोजन में जरूरतमंद लोगों को दाल, रोटी, सब्जी और चावल खिलाए।

जानकारी देते हुए सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि माल गोदाम, पट्टा मार्केट, परसराम नगर ओवर ब्रिज के नीचे, पानी की टंकी के नीचे व शहर के विभिन्न स्थानों पर 5200 जरूरतमंद लोगों को दोनों समय भोजन उपलब्ध करवाया गया।अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया जब तक संभव होगा भोजन लंगर सेवा जारी रहेगी। विजय गोयल ने बताया कि यह कार्य जन सहयोग से चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sahara Jan Seva served 5200 people




2

बठिंडा से 1200 किमी. दूर रायबरेली के लिए पैदल निकले चार प्रवासी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से संबंधित चार नौजवान बठिंडा से अपने गांव 1200 किलोमीटर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। गांव गुरने कलां में सड़क पर पैदल जा रहे इन मजदूरों में से प्रमोद ने बताया कि वह बठिंडा में एक आटा मिल में काम करते थे और डेढ़ महीने से काम न चलने के कारण उन्होंने जो अपने घर भेजने के लिए कमाया था वह खर्च हो चुका है वहीं मालिक भी इस दौर में फैक्ट्री में लेबर की छंटनी करते उन्हें काम से जबाव देते और उन्हें अपने अपने घर लौटने का फरमान सुना दिया गया। जिसके चलते अब वह वापिस लौटने के लिए मजबूर है।

पंंजाब सरकार की ओर से प्रवासी लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दी गई रेल गाड़ियाें की सुविधा को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब सरकार की इस स्कीम को लेकर प्रशासन के नंबरों पर कई बाद ट्राई किया और परेशानी के सिवाए उनके हाथ कुछ नहीं लगा। प्रमोद ने बताया कि उसके परिवार में चार बच्चे हैं और यहां काम बंद होने के चलते उनके भी भूखे मरने की नौबत आ गई है, ऐसे में वह अपने प्रदेश जाकर वहां भी कोई काम धंधा पकड़ लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1200 km from Bathinda Four migrants walk away to Rae Bareli




2

बारदाना न मिलने पर 10-12 दिन मंडियों में बैठने को मजबूर किसान

जिले की मंडियों में गेहूं के अंबार लगे हैं, कहीं बोली, सफाई के बाद तुलाई व भराई का इंतजार है तो कहीं लिफ्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। जिला प्रशासन की ओर से खरीद व लिफ्टिंग के माकूल प्रबंध का दावा कर रहा है लेकिन अभी भी किसान मंडियों में अपनी गेहूं लेकर 10 से 12 दिन तक बैठने को मजबूर हैं। मंडियों में जिले की पैदावार का 80 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या बारदाने की कमी बनी हुई है। कीमत कम देने पर आढ़तियों ने पुराना बारदाना खरीदने से इनकार किया तो विभाग ने शैलरों से पुराना बारदाना खरीदा जोकि बेहद खस्ता हाल व फटा हुआ है।
यूनियन ने जताया रोष : भारतीय किसान यूनियन ने खरीद केंद्रों में प्रशासनिक प्रबंधों को नाकाफी बताते हुए किसानों को मंडियों में परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जिला प्रधान बलदेव सिंह संदोहा ने कहा कि उन्होंने जिले के मेहता, कोठे संधुआ, कोठे कौर सिंह वाला, कोठे महमा सरजा व जोधपुर पाखर आदि मंडियों का दौरा किया। इन मंडियों में प्रशासन के दावों के बावजूद बारदाना न होने की वजह से किसान अपनी गेहूं की ढेरी के पास कई-कई दिन बैठने को मजबूर है।

हालांकि जिन मंडियों में पुराना बारदाना भिजवाया गया है, वो बेहद खस्ता हाल है और जगह-जगह से फटा है जिनमें भरी गई गेहूं की बर्बादी ही होगी। उन्होंने बताया कि गांव मेहता की मंडी में जगसीर सिंह, जग्गा संह, जसविंदर सिंह 10-12 दिनों से गेहूं की ढेरी लेकर बैठे हैं, इन्हें बारदाना न मिलने की वजह से गेहूं की भराई नहीं हो पा रही है। महासचिव रेशम सिंह यात्री, बूटा सिंह जोधपुर पाखर, भोला सिंह मौड़ चड़त सिंह वाला ने प्रशासन से किसानों की परेशानी को समझते हुए बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।

8,25,958 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, 1248 करोड़ की अदायगी
जिले की 20 प्रमुख मंडियों समेत 442 खरीद केंद्रों में 21 दिनों में 8 लाख 43 हजार 778 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जिसमें से 8 लाख 25 हजार 958 मीट्रिक टन गेहूं की एजेंसियों ने खरीद की, हालांकि मंडियों में 17 हजार, 820 मीट्रिक टन गेहूं अनबिका पड़ा है। सरकार की ओर से किसानों को उनकी गेहूं का 1248 करोड़ रुपए अदा किया जा चुका है। वीरवार शाम तक जिले की मंडियों से 6 लाख 29 हजार 919 मीट्रिक टन गेहूं का लदान हुआ जबकि अभी भी 1 लाख 58 हजार 114 मीट्रिक टन गेहूं लिफ्टिंग की इंतजार में पड़ा है। अकेले वीरवार को 34 हजार 311 मीट्रिक टन गेहूं का लदान करवाकर गोदाम व ओपन प्लिंथ के स्टैग पर स्टोर करवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers forced to sit in mandis for 10-12 days due to non-availability of gunny bags




2

बापूधाम में 25 अप्रैल को नरेंद्र आया था पॉजिटिव, उसकी चेन से अब तक 81 संक्रमित, यह कुल मरीजों का 60%

चंडीगढ़ में वीरवार को 9 कोरोना पेशेंट मिले। इनमें 8 बापूधाम के और 1 सेक्टर-30 का छह साल का बच्चा है। अब शहर में मरीजों का कुल आंकड़ा 137 पर पहुंच गया है। इनमें से 101 पेशेंट तो पिछले 10 दिनों में आए हैं। शहर में सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने बापूधाम से ही अब तक 81 मरीज आ चुके हैं। यह कुल मरीजों का 60% है। बापूधाम में सबसे पहले 25 अप्रैल को जीएमसीएच-32 में काम करने वाले वार्ड अटेंडेंट नरेंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पता चला कि उसने 17 अप्रैल को अपनी मैरिज एनिवर्सिरी की पार्टी दी थी जिसमें 100 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था।

इस आरोप में उसके खिलाफ पर्चा भी दर्ज किया गया था। उसके बाद से कॉलोनी में कम्युनिटी संक्रमण फैलना शुरू हो गया। पिछले 12 दिनों में वहां 81 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-30 में भी 15 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। अब यह आंकड़ा 200 की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने भी 200 का आंकड़ा छूने के संकेत दिए थे।

मोहाली से 1288 मजदूरों को लेकर ट्रेन हरदोई गई

माेहाली| वीरवार काे माेहाली रेलवे स्टेशन से मजदूराें काे लेकर पहली ट्रेन यूपी के हरदोई के लिए रवाना हुई। कुल 1288 मजदूराें काे उनके घर भेजा गया। उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया। कुछ लाेग मायूस भी लाैटे क्याेंकि उन्हाेंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। इस वजह से ट्रेन में नहीं बैठ सके। जैसे ही ट्रेन चली, गाड़ियों में बैठे लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिसवालों का धन्यवाद किया। इन सब बातों से अनजान एक नन्हा बच्चा डिब्बे की खिड़की पर खड़ा होकर मुस्कुरा रहा था मानो वह अपनी भाषा में उन कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद कर रहा हो जिन्होंने उसके घर लौटने का इंतजाम किया।

पंजाब :19 जिलों में 90 फीसदी हजूर साहिब से लौटै श्रद्धालु

पंजाब में कोरोना पीड़ितों के आंकड़े दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 42 नए केस आए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1699 पहुंच गया है। इनमें 1266 श्रद्धालु हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 28 पहुंच गया है। पिछले 4 दिनों में कुल 8 लोग मर चुके हैं। राज्य के बाकी जिलों में राहत की बात इसलिए है क्योंकि यहां पाए गए संक्रमितों में ज्यादातर हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। वे सभी क्वारेंटाइन हैं इसलिए उनसे कोई खतरा नहीं है। लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात जालंधर के हैं क्योंकि यहां हर दिन नए इलाकों से मरीज सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी जिले में 11 नए केस सामने आए। यहां संक्रमित पाए गए कुल 148 मरीजों में सिर्फ 9 ही श्रद्धालु हैं। बाकी केस कम्युनिटी संक्रमण से फैल रहे हैं।

काॅलेज-यूनिवर्सिटी में 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां, नया सत्र सितंबर से

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी काॅलेजों और यूनिवर्सिटीज में 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि यूनिवर्सिटीज और काॅलेजों से मिली जानकारी के अनुसार चालू सेमेस्टर व क्लास का तकरीबन 80 % सिलेबस पूरा हो चुका है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लॉकडाउन से बाहर आने के लिए बनाई गई लखनपाल समिति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार यूनिवर्सिटी और काॅलेज स्टूडेंट्स के इम्तिहान 1 जुलाई से लिए जा सकते हैं। नया शैक्षणिक सत्र सितंबर से शुरू किया जाएगा।

बिजली के बिल आज से कैश काउंटर पर

बिजली उपभाेक्ता 8 मई से काउंटर पर जाकर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिल जमा करवा सकते हैं। पंजाब बिजली निगम लिमिटेड पावरकॉम ने कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। काउंटर पर अदायगी के समय भीड़ न लगे इसके लिए सरकार ने सभी डीसी और एसएसपी को हिदायत जारी की हैं। कैश काउंटरों पर भीड़ रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग को यकीनी बनाने के लिए पुलिस तैनात होगी।

हरियाणा: गुड़गांव में सबसे ज्यादा 13 मरीज और आए सामने

कोरोनावायरस अब हरियाणा के 21वें जिले में भी पहुंच गया है। अब तक संक्रमण से बचे महेंद्रगढ़ जिले में वीरवार को कोरोना के दो मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 29 नए केस मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 629 पर पहुंच गई है। साथ ही काेरोना से पानीपत में एक युवक की मौत हो गई है। समालखा के झट्‌टीपुर के 28 साल के युवक की बुधवार 6 मई को मौत हो गई थी।

उसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव निकली। यह जिले में दूसरी, राज्य में 8वीं मौत है। नए केसों में गुड़गांव जिले में सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले। फरीदाबाद में छह, सोनीपत और झज्जर में तीन-तीन और पानीपत-फतेहाबाद में एक केस मिला है। अब सिर्फ रेवाड़ी ही कोरोना फ्री जिला बचा है।

कोरोना संक्रमित जवान को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया, इलाज न मिलने से मौत

कोरोना वायरस का इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ने वाले दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा का वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। अमित के शव पर पुलिसकर्मियों व अन्य ने फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। दिल्ली सरकार ने अमित के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बुधवार रात 2 बजे अमित ने सांस लेने में दिक्कत की बात कही थी। अमित के साथी उन्हें कई अस्पतालों में ले गए लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया। आरएमएल अस्पताल जाते हुए उनकी मौत हो गई।

हिमाचल,मंडी जिले के कोरोना संक्रमित युवक की मां भी पॉजिटिव
सरकाघाट के कोरोना पॉजिटिव 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद अब उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह पिछले चार दिनों में 6 नए मामले आ गए हैं जिनमें दो चंबा, तीन मंडी और एक कांगड़ा जिले का है। मंडी जिले के सरकाघाट का युवक किडनी की बीमारी से पीड़ित था। दो दिन पहले ही उसकी मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 6 हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Narendra came positive in Bapudham on 25 April, 81 infected by his chain so far, this is 60% of the total patients




2

गुड़ के ट्रक में लाई जा रही 18 किलो अफीम पुलिस ने पकड़ी; 2-2 किलो ड्राइवर-क्लीनर ने कमर पर बांधी तो 12 किलो स्टेफनी में छिपाई

कोरोना के कफ्र्यू का फायदा उठा गुड़ के ट्रक में अफीम की तस्करी की जा रही थी। शुक्रवार शाम कोजालंधर पुलिस ने इस तस्करी का भांडा फोड़ दिया और 18 किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेशके शामली से ट्रक में गुड़ लोड करके ये लोग अमृतसर जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि तस्करी के दोनों आरोपी 2-2 किलो नशा अपनी कमर पर बांधे हुए थे। 2 किलो ट्रक के डैशबोर्ड में तो बाकी की 12 किलो स्टेफनी टायर में छिपा रखी थी।थाना मकसूदां में इस बाबत एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसएसपी नवजोत सिंह माहल और अन्य अधिकारी।

आरोपियों की पहचानपीलीभीत के गांव डगरिया के30 वर्षीयअंग्रेज सिंह और गुरदासपुर जिले के गांव आदी के रहने वाले 37 वर्षीयलखबीर सिंह के रूप में हुई है।एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार शाम विधिपुर फाटक के पास एसपी सरबजीत सिंह की सुपरविजन में डीएसपी सरबजीत राय और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने विशेष नाका लगाया हुआ था। अमृतसर की ओर जाने वाले व्हीकल की चैकिंग की जा रही थी। इस बीच अमृतसर जा रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में गुड़लोड था। ड्राइवर ने कहा कि वह गुड़अमृतसर लेकर जा रहे थे। ड्राइवर अंग्रेज और लखबीर की तलाशी ली गई तो उनकी कमर से बंधी 2-2 किलो अफीम मिली। ट्रक की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से भी 2 किलो अफीम का पैकेट मिला।

दोनों को अरेस्ट करगहराई से पूछताछ की गई तो इन्होंनेने खुलासा किया कि वह लोग पीलीभीत से ही अफीम लेकर आए थे। 12 किलो अफीम उन लोगों ने स्टेफनी के अंदर छिपाकर रखी है। जब पुलिस ने ट्रक की स्टेफनी खोली तो अंदर से एक-एक किलो के 12 पैकेट निकले। आरोपी मानते हैं कि यह अफीम राज्य में सप्लाई देनी थी।थाना मकसूदां में इस बाबत एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत केस दर्ज किया गया है। इनके पूरे नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए दोनों आरोपी 7 दिन के रिमांड पर लिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जालंधर में पुलिस की कस्टडी में खड़ा वह ट्रक, जिसमें से 18 किलो अफीम बरामद की गई है।




2

ट्रक से भिड़ी ओवरस्पीड कार, दुकानदार समेत 2 युवकों की मौत, कार के दरवाजे काटकर बॉडी को निकाला गया

होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर गांव बाहोवाल के पास शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे एक ओवरस्पीड कार ट्रक से भिड़ गई जिससे कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक की मौके पर जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीप (55) निवासी महमदोवाल (चब्बेवाल) और गुरजिंदर सिंह उर्फ काका (45) निवासी फतेहपुर कोठी के रूप में हुई है। थाना माहिलपुर के एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह ट्रक (पीबी 08 डीएस 2154) लेकर बलाचौर से होशियारपुर को जा रहा था।

जब वह गांव बाहोवाल के पास पहुंचा तो होशियारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (पीबी 07 एएक्स 8982) की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार-ट्रक से टकरा कर रोड के किनारे पलट गई। जबकि ट्रक रोड पर ही पलट गया। कार चालक की मौके पर जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती करवाया गया, जहां से नाजुक हालत देखकर उसे होशियारपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक युवकों के परिवार सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंच गए।

हार्डवेयर का सामान लेने गया था गुरजिंदर

गुरजिंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि वह सुबह ही हार्डवेयर का सामान लेने के लिए होशियारपुर गया था। उसकी माहिलपुर में जैजों-दोआबा रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। एएसआई राजवीर ने बताया कि ट्रक चालक फरार है। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
होमगार्ड जवान ने चेकिंग के लिए रोका तो बोलेरो चालक ने रौंदा, मौत

जालंधर-पठानकोट हाईवे स्थित कस्बा ऐमां मांगट में वाहनों की चेकिंग के लिए लगाए नाके पर तैनात होमगार्ड को एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार होमगार्ड का जवान निर्मल सिंह (48) पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव संधवाल थाना हाजीपुर जो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वीरवार देर रात करीब 1 बजे मुकेरियां से दसूहा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो को रोका तो बोलेरो चालक ने निर्मल सिंह को रौंद दिया। घायल निर्मल सिंह को साथी पुलिस कर्मियों ने मुकेरियां अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Overspeed car collided with truck, 2 youths died, including shopkeeper, body was removed by cutting car doors




2

जिले में पहले 50 केस 27 में और अगले 50 संक्रमित 13 दिन में ही आए सामने

जिले में काेराेना ने 40 दिन में अपना शतक पूरा कर लिया। शुक्रवार काे (दाे नए केस) राजपुरा में एक युवती और समाना के धनेठा में एक 50 साल का श्रद्धालु संक्रमित निकला। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजाें की संख्या 101 पहुंच गई। क्रिकेट की तर्ज पर पहले 50 मरीज 27 दिन में सामने आए थे। जबकि दूसरे 50 मरीज संक्रमित हाेने में महज 13 दिन ही लगे। जिले में अब तक सबसे ज्यादा केस राजपुरा से आए हैं, यहां पर संक्रमिताें की संख्या 48 है। उसके बाद पटियाला में 42 केस हैं। 2-2 केस धनेठा और काहलेमाजरा में हैं। जबकि एक केस नाभा में हैं।
इधर, राजपुरा में कोरोना की चेन टूटती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को 22 साल की जाे युवती कोरोना पॉजिटिव आई, वह सबसे पहले संक्रमित हुई कमलेश रानी के परिवार से ताल्लुक रखती है। 22 साल की यह युवती घरों में काम करती थी। राजपुरा में पाॅजिटिव आई 22 साल की यह युवती गुलाब नगर निवासी संक्रमित मां-बेटा की रिश्तेदार है। साथ ही समाना में गांव धनेठा में 50 साल के श्रद्धालु की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। अब यहां पर दाे केस हाे गए हैं।
उधर, अमन नगर और किला चाैक की एसबीआई की ब्रांचाें और नाभा में पाॅजिटिव आई युवती के संपर्क में आए सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। वीरवार काे लिए गए 201 सैंपल में से 198 की रिपाेर्ट निगेटिव रही। शुक्रवार को सेहत विभाग ने 69 सैंपल लिए हैं

‘निकलेंगे बाहर तो कोरोना लेकर लौटेंगे घर’

निकलेंगे बाहर तो कोरोना लेकर लौटेंगे घर’ यह संदेश अपनी पेंटिंग से जसप्रीत सिंह दे रहे हैं। 10वीं के छात्र ने हीराबाग में 6 घंटे में यह पेंटिंग बनाई। उसने बताया कि सड़क पर कोरोना वायरस है इसलिए आप घर से न निकलें और सुरक्षित रहें। जसप्रीत ने हीरा बाग से ऋषि काॅलाेनी काे जाने वाली सड़क पर पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाने में 4 लीटर पेंट का इस्तेमाल किया।

जब शिकायत थी ताे साेमवार काे टेस्ट क्याें नहीं लिया?

सीएम हाउस के पीछे पड़ती गुरुतेग बहादुर काॅलाेनी निवासी काेराेना पाॅजिटिव ने सेहत विभाग की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। किला चाैक एसबीआई ब्रांच में मैसेंजर पद पर तैनात काेराेना पाॅजिटिव युवती ने बताया कि साेमवार काे उसको एक फाेन आया। एक व्यक्ति ने अपना नाम सेहत विभाग में नाेडल अफसर युवराज नारंग बताया, उसने फाेन पर सूचना दी थी कि किसी ने उनकी शिकायत की है कि उनकाे काेराेना है। नाेडल अफसर के कहने पर मैं मम्मी काे साथ लेकर माॅडल टाउन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंची।

यहां डाॅक्टराें ने पूछताछ की और यह कहकर घर लाैटा दिया कि आप दाेनाें काे काेराेना की काेई शिकायत नहीं है। बुधवार काे एक बार फिर युवराज का फाेन आया और माता काैशल्या अस्पताल में आकर टेस्ट देने के लिए बुलाया। हम दाेनाें मां-बेटी एक बार फिर अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे पहुंच गए। यहां आकर युवराज काे फाेन किया और पहुंचने की सूचना दी। युवराज ने यह कहकर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब बुलाया लिया कि अब टाइम ज्यादा हाे गया है आप गुरुद्वारा ही आ जाओ यहां पर टेस्ट ले लेंगे। जब हम गुरुद्वारा साहिब पहुंचे ताे वहां पहले से सैंकड़ाें श्रद्धालु लाइनाें में बैठे हुए थे। हम दाेनाें काे वहां पर बैठा दिया।

काफी समय बैठने के बाद हमारा टेस्ट लिया गया। इसके बाद हम घर लाैट अाए। फिर शाम काे एक फाेन आया ओर बताया गया कि मेरी मम्मी ओर मैं दाेनाें काेराेना पाॅजिटिव हैं। उसने सवाल उठाया कि जब मुझे काेई शिकायत थी ताे साेमवार काे बिना टेस्ट लिए क्याें? घर लाैटा दिया था। हमारे टेस्ट गुरुद्वारा में पहले से माैजूद श्रद्धालुअाें के साथ क्याें लिए। उन्हाेंने काेराेना रिपाेर्ट में गड़बड़ी हाेने की अाशंका जताई है। दाेबारा काेराेना टेस्ट कराने की मांग की।

तब्लीगी जमात की महिलाओं के ठीक हाेने के बाद 8 दिन में आए केवल 21 संक्रमित

तब्लीगी जमात की दोनाें पाॅजिटिव महिलाओंके ठीक हाेने के बाद जिले में वायरस से दाेबारा से दस्तक दी थी। 30 अप्रैल से 7 मई तक कुल 21 नए केस सामने आए हैं। अब तक जिले में संक्रमिताें की संख्या 23 हाे चुकी है। सिविल सर्जन डा. एनके अग्रवाल ने बताया कि चार नए पाॅजिटिव आए केस में एक गांव सहिजादपुर का, एक गोपालों कोटला, एक बहिरामपुर असैा एक खमाणों का है। सहिजादपुर, गोपालों कोटला व बहिरामपुर में पाॅजिटिव पाए गए तीनों लोग दूसरे राज्यों से पंजाब आए थे। इनमें कंबाइन ऑपरेटर शामिल हैं। खमाणों का पाॅजिटिव आया व्यक्ति बीते दिनों हजूर साहिब से श्रद्धालुओं की बस लेकर आए ड्राइवर के संपर्क में आने वाला है।

7 मरीजों का लुधियाना में इलाज जारी

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में पाॅजिटिव पाए गए सभी केसों में 2 तब्लीगी जमात से, 14 हजूर साहिब से आई संगत में (जिनमें एक बस चालक शामिल है), 6 कंबाइन ऑपरेटर और 1 केस बस चालक के संपर्क में आने वाले का है। पीड़ितों में एक बस चालक गुरदासपुर में, 7 लुधियाना में, 13 लोगों का ज्ञान सागर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौजूदा समय में सभी पीड़ितों की हालत ठीक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first 50 cases in the district came out in 27 and the next 50 infected in 13 days.




2

व्यापार मंडल 42 दिन से 10 हजार लोगों को दे रहा लंगर

कोरोना वायरस महामारी के दौरान धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ मानवता की सेवा करने के लिए व्यापार मंडल आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा व समूह व्यापारी 42 दिन से रोज करीब 10 हजार लोगों को भोजन वितरित कर रहे हैं। हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांटा जा रहा है। इंद्रजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में कोई भी इंसान भूखा नहीं सोएगा।

जिस दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है उस दिन से वार्ड नंबर 11-12, 13, 2, 3, 4, 5, 6, 7, कबीर मंदिर, केसगढ साहिब की पैंटी के पास, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के पास, कालिया स्वीट, पुरानी आईटीआई, रविदास चौक, गांव बणी आदि जगहों पर लंगर घर-घर भेजकर बांटा जा रहा है। गुरु नगरी आनंदपुर साहिब और राणा केपी सिंह स्पीकर पंजाब विधानसभा के आशीर्वाद से रोज हजारों लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांट रहे हैं और लोगों को दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही है।

अरोड़ा ने बताया कि दवाइयों के अलावा व्यापार मंडल द्वारा 10 हजार के करीब मास्क, 1 हजार रूमाल भी बांटे जा चुके हैं। उनकी तीन गाड़ियां सुबह से आनंदपुर साहिब के सभी वार्ड, बढ़ी, अगमपुर, लोदीपुर, अकेडमी, नयना देवी रोड पर बसे प्रवासी मजदूरों, गरीब लोगों को तीनों समय भोजन पहुंचा रही हैं। एक गाड़ी सभी गाड़ियों को लंगर उपलब्ध कराने में लगी होती है।
पिछले 42 दिन से लगाए जा रहे लंगरों से आनंदपुर साहिब के वार्डों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोडा को लंगरों वाला बाबा कहा जाने लगा है। क्योंकि लंगरों में हर रोज एक अलग आइटम बनाकर दी जाती है। इस अवसर पर युवा नेता दमनप्रीत सिंह अरोड़ा उर्फ शैंपी, हरविंदर सिंह काका अरोडा, राजू अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, प्रदीप मानू, भुपिंदर सिंह बिट्टू, सोनू अरोडा, रविंदर सिंह काला, गगन अरोडा, जसपाल सिंह, राजू अरोडा, सतनाम सिंह खालसा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trade Board giving anchor to 10 thousand people for 42 days




2

ठेके से शराब चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, चोरी की 15 पेटियों से 121 बोतलें बरामद

पंजाब में कर्फ्यू लगे होने के कारण गत दिनों में शराब के ठेके बंद किए गए थे। इस दौरान नूरपुरबेदी के गांव बजरूड़ में शराब के ठेका से शराब चोरी की गई थी। अब पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 3 नौजवानों को काबू कर उनसे शराब की 121 बोतलें बरामद की हैं और आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
थाना मुखी जतिन कपूर ने बताया कि 3 व 4 मई के बीच रात को गांव बजरूड़ के शराब के ठेके पर चोरी करने वाले आरोपियों में 3 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य फरार हैं। उन्होंने बताया कि इस ठेके से चोरी की गई 15 शराब की पेटियों में 121 बोतलें बरामद की गई हैं। फरार हुए दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनसे रिकवरी हो सकती है। जिक्रयोग्य है कि लुटेरे नूरपुरबेदी ब्लॉक के विभिन्न गांवों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

20 बोतल अवैध शराब समेत एक पकड़ा, केस

आनंदपुर साहिब पुलिस ने अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लोधीपुर फाटक के पास लगाए एक नाके दौरान रवि कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 लोधीपुर को 20 बोतल शराब समेत काबू किया है। इसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 arrested for stealing liquor from contract, 121 bottles recovered from 15 stolen boxes




2

फैक्ट्री मालिक ने बेरुखी की तो कर्मियों ने 5-5 हजार में साइकिल खरीदा व पठानकोट से 2500 किमी. दूर गुवाहाटी को निकल पड़े

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का अपने राज्यों में पलायन जारी है। प्रवासी मजदूर रोजाना रजिस्ट्रेशन करवा रहें हैं वहीं कुछ मजदूर पैदल और साइकिलों पर भी निकल पड़े हैं। इसी तरह पठानकोट से गुवाहाटी (असम) जाने के लिए निकले 5 फैक्ट्री कर्मी शुक्रवार को 190 किलोमीटर साइकिल चला कर रोपड़ पहुंचे। सभी ने घर जाने के लिए नए साइकिल खरीदें है और उम्मीद है कि 20 दिन में 2500 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने घर पहुंच जाएंगे।

रोपड़ पहुंचे साइकिल सवार उद्धबरो, धनेसवर, सीदम, वनीस और सुरजीत ने बताया कि वह पठानकोट की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में सालों से काम कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद खाने के लाले पड़ गए। फैक्ट्री मालिक से पिछले दो महीने का वेतन मांगा तो उसने सिर्फ एक महीने का वेतन दिया और काम करने को कहा। उन्हें 8 से 9 हजार वेतन मिलता है। कुछ रुपए खाने में खर्च हो गए और परेशानी के चलते सभी ने गांव जाने के लिए 5 हजार रुपए की नई साइकिल खरीद ली। फैक्ट्री मालिक ने पिछला वेतन देने से मना कर दिया और कहा कि फैक्ट्री में रात को काम करना पड़ेगा और अगर काम नहीं करना तो यहां से चले जाएं।

सिर्फ एक रात जालंधर में रुके, 2 दिन में तय किए 190 किमी.
उन्होंने बताया कि वह 6 मई को पठानकोट से साइकिलों पर चले थे। रास्ते मे सिर्फ एक रात के लिए जालंधर में रुके। अब तक करीब 190 किलोमीटर साइकिल चलाकर रोपड़ पहुंचे हैं। पठानकोट से गुवाहाटी (असम) की दूरी 2500 किलोमीटर है और 20 दिन तक अपने गांव में पहुंच जाएंगे।

सेवा केंद्र में 100 से अधिक मजदूरों की जांच

उधर, सेवा केंद्र रोपड़ में प्रवासी मजदूरों द्वारा गांव जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। सेवा केंद्र में 100 से अधिक प्रवासी मजदूरों की सेहत की जांच की गई और रजिस्ट्रेशन की गई। सेवा केंद्रों में सफाई करके सेनिटाइज किया गया और सोमवार से काम शुरू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the factory owner was indifferent, the workers bought a bicycle for 5-5 thousand and 2500 km from Pathankot. Off to guwahati




2

120 किलो चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति काबू, एक फरार

चार बोरियां चूरापोस्त खरीदने के बाद हड्डा रोड़ी पर रखकर ग्राहकों के तलाश में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने 120 किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बाद में
एक और व्यक्ति को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना धर्मकोट में पड़ते गांव मौजगढ़ में गश्त के दौरान गांव में बनी हड्डा रोड़ी पर बोरियां रखकर बैठे दो युवक ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इतने में पुलिस ने मौके पर जाकर बोरियों की तलाशी ली तो 120 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चूरापोस्त कब्जे में लेने के बाद गुरबचन सिंह निवासी बाकरवाला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जबकि इकबाल सिंह पाला निवासी पंडोरी अराईयांफरार हो गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा गांव दौलेवाला के तस्कर सुखविंदर सिंह से चार बोरियां चूरापोस्त खरीदी गई थी। उससे नशा खरीदने के बाद वह और उसका साथी इकबाल सिंह मौजगढ़ में चूरापोस्त बेचने के लिए आए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




2

कौंसिल दफ्तर में 250 जरूरतमंद लोगों को राशन किटें वितरित की

नगर कौंसिल कार्यालय में 250 जरूरतमंद लोगों को राशन की किटें कौंसिल कार्यकारी अधिकारी राजीव सरीन तथा पुलिस थाना राहों के एसएचओ सुभाष बाठ की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर वितरित की गईं। कार्यकारी अधिकारी राजीव सरीन ने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करने की योजना के तहत 250 परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किए गए हैं, ताकि कोई भी परिवार लॉकडाउन के चलते भूखा न रहे।

उन्होंने बताया कि शहर के सभी बीएलओ द्वारा तैयार की गई लिस्ट, जिसे एसडीएम कार्यालय की ओर से भेजा गया था उन्हीं लोगों को नगर कौंसिल कार्यालय में बुलाकर राशन वितरित किया गया है। इस अवसर पर बीएलओ मास्टर गुरमीत सिंह सियान, मास्टर जगदीश राय, मास्टर जसवीर राज, मास्टर दीपक कुमार, जोगिंदर सिंह, बीएलओ राजीव कुमार, धर्मपाल, जगदीप सिंह, अजय कुमार, विनोद कुमार, मनजीत कौर, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distributed ration kits to 250 needy people in council office




2

शहर के बाजारों में वाहनों को लाना वर्जित, काटे 12 वाहनों के चालान, 2 जब्त किए

कर्फ्यू के चलते दोपहिया व चार पहिया वाहनों की शहर में एंट्री के संबंध में लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती करते हुए कार्रवाई की। इस मौके पर सिटी एसएचओ हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक के लिए ढील दी गई है, जिसके तहत दोपहिया व चार पहिया वाहनों को शहर के बाजारों में लाना वर्जित किया गया है। जबकि पैदल या साइकिल पर मार्केट में जाया जा सकता है। बार-बार अपील करने के बावजूद भी कई वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय रेलवे रोड पर नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि 2 वाहन बांड किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अच्छे शहरी होने का फर्ज अदा करें। इस मौके पर एएसआई धर्मवीर, राकेश, दीपक आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prohibited to bring vehicles to city markets, 12 vehicles invoiced, 2 seized




2

मां-पिता और 4 भाई-बहनों का सहारा था 29 साल का राजेश, अब परिवार का छिना सहारा

(सुरजीत मोगा )पंजाब-हरियाणा की सीमा से सटे मानसा के गांव राजराणा के नायक राजेश कुमार 4 मई को जेएंडके के हंदवाड़ा में हुई आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। 29 साल के इस वीर ने मातृभूमि का कर्ज अदा तो कर दिया। मगर परिवार जिसने मजदूरी कर 3 बेटों में से मझले बेटे राजेश को सेना में भेजा वह अब अकेला पड़ गया है। परिवार टूट गया। है। मां नायक बेटे का सेहरा सजाए रह गई और बेटा भाइयों और पिता को आत्मनिर्भर बनाने का सपना दिल में लिए देश पर कुर्बान हो गया। परिवार के लिए इस दुख को भुलाना मुश्किल हो गया है। क्योंकि राजेश के बाद परिवार का कोई आर्थिक सहारा नहीं रहा है।

सालों बाद मुिश्कल से खुशी के पल आए थे

आंखों में बेचेनी, वर्दी पर हाथ... कई दिनाें से बेटे के लाैटने का इंतजार कर रही मां सपने पल भर में चूर हाे गए। बेसुध मां बार-बार बेटे की वर्दी पर निगाह टिकाए बैठी रहती हैं कि शायद बेटा आकर बोले... मां मैं आ गया। शहीद नायक की मां बदामी देवी नम आंखों से बतातीं हैं कि... सारी उम्र हम मेहनत मजदूरी करते रहे... बेटा भर्ती हुआ तो लगा खुशियां आने वाली हैं। घर ठीक नहीं था। उसे हमारी चिंता लगी रहती थी। उसने हमें सुख के दिन दिखाने को पहले घर ठीक कराया। जब उसे शादी को कहते तो वह बोलता... मां पहले बहन की शादी हो जाए, फिर आपके लिए घर बनवा दूं। अपने लिए तो उसने कभी कुछ सोचा ही नहीं। उसे नहीं पता था कि जिसके सिर पर वह सेहरा बांधने की आस लगाए बैठी है, उसकी अर्थी भी उसकी बूढ़ी आंखों को देखनी होगी।

पापा... जल्दी घर आऊंगा, काम में हाथ बटाऊंगा
बेटा राजेश इस बार छुट्टी काटकर यह बोलकर गया था कि पापा इस बार मैं जल्द आऊंगा और खेत के काम में हाथ बटाऊंगा। मगर उसके साथ गांव करंडी का भी एक नायक उसकी यूनिट में ही तैनात था जो पहले छुट्‌टी आया था। इसी दरमियान लॉकडाउन हो गया और वह जवान वापस ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाया। इससे राजेश कुमार को छुट्टी मिलने में देरी हो गई। अगर लॉकडाउन न हुआ होता तो राजेश छुट्‌टी पर घर आ गया होता। जब बेटी की शादी थी तो हमारे पास पैसों की कमी थी तब राजेश ने हौसला दिया था कि पापा शादी में पैसे की फिक्र न करें। उसके इन्हीं शब्दों ने वर्षों से चेहरे पर मुस्कराहट भरकर पूरी जिंदगी की थकान को दूर कर दिया था। खुशी से बेटी की शादी कराई थी।राम सिंह गोदारा, नायक राजेश के पिता

पिता को ठेके पर जमीन लेकर खेती की थी योजना

गरीब परिवार का राजेश सहारा था। सेना में भर्ती होने के बाद पहले छोटी बहन की शादी की। फिर घर पक्का करवाया। अब पिता व दोनों भाइयों को आत्मनिर्भर बनाने का सपना सजो रहा था। राजेश के कहने पर उसके पिता ने डेढ़ एकड़ जमीन ठेके पर लेकर बेटों सहित उस पर खेती शुरू की थी। मगर अब हौसले एक बार फिर पस्त हो गए। पिता राम सिंह के मुताबिक नायक राजेश प्लस टू के बाद 2010 में भर्ती हो गया था। पढ़ाई के साथ राजेश कुश्ती के खेल में रुचि लेता था। नायक राजेश ने कुश्ती के कई टूर्नामेंट में फर्स्ट स्थान हासिल कर ईनाम भी जीते हुए थे। परिवार के पांच भाई बहनों में राजेश मंझला था। इसी पर पूरा परिवार आश्रित था। दो भाई और पिता मजदूरी करते थे जो अब राजेश के कहने पर जमीन ठेके पर लेकर खेती करने लगे थे। वहीं, परिवार पर संकट छाने के बाद पंजाब सरकार ने भी आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इससे परिवार को उम्मीद जगी है कि उनका थोड़ा सुधार हो सकेगा।

शहीद के लिए भास्कर अपील

मानसा के 29 साल के शहीद नायक राजेश कुमार 4 मई को जेएंडके के हंदवाड़ा में देश के दुश्मनों का सफाया करने के दौरान शहीद हो गए। भीषण आर्थिक हालात से गुजर रहे अपने परिवार का वही सहारा थे। उनके परिवार की आर्थिक हालत सही नहीं है। भास्कर की अपील है कि अगर आप मदद करना चाहते हैं तो उनके पिता राम कुमार के मोबाइल नंबर 9068834115 पर संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्दी पर हाथ... कई दिनाें से बेटे के लाैटने का इंतजार कर रही मां।