1

एक दिन में सबसे ज्यादा 13 मौतें; मुंबई में 9 और पुणे में तीन की जान गई; प्रदेश में 129 नए संक्रमित सामने आए

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को अब तक सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। इनमें 9 मुंबईमें जबकि तीन मौत पुणे और एक औरंगाबाद में हुई है। मृतकों की उम्र 52 से 80 साल के बीच है। मुंबई में अब तक संक्रमण से31 और पुणे मेंपांच लोगों की जान जा चुकी है। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 45 पहुंच गयाहै। वहीं, प्रदेश में संक्रमण के 129नए केस रविवार को सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में103,पुणे में 21, अहमदनगर में 3 और 2 केस औरंगाबाद के हैं। मुंबई में अब संक्रमितों की संख्या 433 पहुंच गई है। वहीं राज्य में कुल आकड़ा 793 पहुंच गई है।

रात 9 बजे 9 मिनट के लिए रोशनी से जगमगाया महाराष्ट्र

मुंबई के वकोला इलाके की एक चाल में लोगों ने कुछ इस अंदाज में पीएम के मिशन का समर्थन किया।

कोरोनावायरस के अंधकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या फोन की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस अपील का मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई हिस्सों में असर देखने को मिला। लोग अपनी बालकनी में आए और शांति से दिये, मोमबत्ती जलाकर कोरोना के खिलाफलड़ाई में अपनी एकजुटता दिखाई।

क्रूज 'जलेश' को बनाया जाएगा क्वारैंटाइन सेंटर

इस बीच, राज्य में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समुद्र के बीच क्वारैंटाइन सेंटर बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए 'जलेश' क्रूज को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 1 हजार बेड की व्यवस्था है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में होटल कारोबारियों के संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार से 45 हजार कमरे सौंपने की पेशकश की है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री के आदेश के बाद मुंबई के कई इलाकों में पुलिस ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ाई।

मुंबई: आठ में सेतीनमरीज कीमौत दो से तीन दिन पहले हुई, लेकिनसंक्रमण की रविवार को पुष्टि हुई

पहली मौत:मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 80 साल के बुजुर्ग की रविवार कोमौत हुई है। उन्हें एकअप्रैल को कमजोरी और सांस लेने कीसमस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूसरी मौत: कफ, बुखार औरसांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 25 मार्च से भर्ती 55 वर्षीय बुजुर्ग की 31 मार्च को मौत हो गई थी। रिपोर्ट में अब संक्रमण की पुष्टि हुई है।
तीसरी मौत: मुंबई के नायर हॉस्पिटल में भर्ती 62 साल के बुजुर्ग की रविवार कोमौत हुई है। उन्हें बुखार की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
चौथी मौत:सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित60 साल के बुजुर्ग ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया है।

पांचवीं मौत:मुंबई के केएम हॉस्पिटल में भर्ती 70 साल की बुजुर्ग महिला कि शनिवार देर रातमौत हुई है। महिला को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी की शिकायत थी।
छठवीं मौत: मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती 52 साल के व्यक्ति कीतीन अप्रैल को मौत हुई है। मौत के बाद इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमेंकोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायतथी।
सातवीं मौत:तीनमार्च को मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती हुए 64 साल के बुजुर्ग ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया था। सांस लेने में दिक्कत के बाद इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
आठवीं मौत:29 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती हुए 77 साल केबुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। इन्हें भी बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत थी।

नौवींमौत: ठाणे के डोंबिवली में एक 67 साल कीमहिला की मौत शनिवार देर शाम हुई है। महिला की मेडिकल हिस्ट्री का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मुंबई केबोरीवली इलाके में दिनभर घरों में रहने के बाद शाम को लोग इस तरह घूमते नजर आए।

पुणे में तीन मौतें, दो की मौत के बाद हुई कोरोना की पुष्टि

पहली मौत: पुणे में जिस 60 साल की संक्रमित महिला की मौत हुई वहकई दिन पहले यहां के नायडू हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। इस दौरान उसमें कोरोना के लक्षण नजर आए। जांच करवाईतो रिपोर्ट निगेटिव आई। बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को महिला की तबीयत फिर बिगड़ी तो उसे पुणे केससून हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां शनिवार देर रातउसकी मौत हो गई। शव से सैंपल लेकर जांच को भेजा गया तो रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को डायबिटीज की शिकायत भी थी।

दूसरी मौत: पुणे में दूसरी मौत 69 वर्षीय महिला की हुई है। उसे एक्यूट कैलकुलस कोलेसिस्टिटिस नाम की बीमारी थी। इलाज के दौरान महिला के टेस्ट करवाए गए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को वेंटीलेटर पर महिला ने दम तोड़ दिया।
तीसरी मौत: पुणे के भवानी पेठ इलाके के रहने वाले एक 52 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार देर रात ससून हॉस्पिटल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट रविवार कोआई। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। वह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का मरीज था।

औरंगाबाद: यहां एक58 साल केबैंक अधिकारी की संक्रमण से मौत हुई है। उसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

मुंबई के बोरीवली इलाके में लोग कर्फ्यू का नियम तोड़ते और मॉर्निंग वाक पर जाते नजर आए।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक 58 वर्षीय बैंक अधिकारी की मृत्यु हुई है इसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था|

ठाणे के डोंबिवली में एक 67 वर्षीय महिला की मृत्यु शनिवार देर शाम हुई है महिला का कोई विदेश यात्रा का हिस्ट्री नहीं था

शनिवार को छह संक्रमितों की गई थी जान
इससे पहले शनिवार को राज्य में संक्रमण से 6 मौतें हुईं थी। इसमें पांच मुंबई जबकि एक अमरावती में हुई थी। शुक्रवार को भी छह लोगों की मौत हुई थी। यानी अगर रविवार के मृतकों की संख्या भी जोड़ ली जाए तो पिछले तीन दिनों में राज्य में 23लोगों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को लोगों को लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लोग अनुशासन में नहीं रहेंगे और कोविड-19 के मामले बढ़े तो राज्य में सरकार 14 अप्रैल को लॉकडाउन नहीं हटाएगी।

धार्मिक अनुष्ठान घर में रहकर करें: अजित पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अपील की है कि वे धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थना, कार्यक्रम घरों में ही करें। डॉक्टर, पुलिसकर्मी, महानगरपालिका कर्मचारी अपनी जान खतरे में डालकर कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, जिन इलाकों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, उन इलाकों को सील किया जा रहा है। ऐसी स्थित में बाहर निकलना उचित नहीं होगा। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई कमजोर पड़ेगी। सोमवार को महावीर जयंती, बुधवार को हनुमान जयंती और शब-ए बरात है।

नवी मुंबई के रबाले इलाके में लोग चिकन खरीदने के लिए दुकान के बाहर जमा हुए।
पुणे की कई सोसाइटी में लोग व्यक्तिगत रूप से इमारतों कासैनिटाइजेशन करवा रहे हैं।

5 लाख प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि यहां रहने वाले दूसरे राज्य और महाराष्ट्र के मजदूरों समेत कुल पांच लाख मजदूरों की राज्य सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है। इन मजदूरों को दो वक्त का खानादिया जा रहा है। इनके लिए दवाओं की भी व्यवस्था की गई है।

परभणी के चामणी गांव के लोगों ने बाहरी व्यक्तियों को रोकने के लिए इस तरह का बोर्ड लगाया है।

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
लॉकडाउन के बाद पैदा हुए हालात में सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र में 78 और मुंबई में 8 मामले दर्ज किए गए हैं। साइबर पुलिस के एसपी बाल सिंहराजपूत के अनुसार, राज्य में वॉट्सऐप के 47 और फेसबुक के 10 मामले है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के धारावी में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं।




1

190 साल पुराने अमृतांजन ब्रिज को जमींदोज किया गया, तीन साल से चल रही थी गिराने की तैयारी

पुणे. रविवार शाम को रायगढ़ जिले में स्थित ऐतिहासिक अमृतांजन ब्रिज को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले लोनावाला के पास खंडाला में स्थित इस ब्रिज को करीब 190 साल पहले 1830 में अंग्रेजी शासन काल में बनाया गया था। रायगढ़ जिला कलेक्टर ने महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को 2 से 14 अप्रैल के बीच इस ब्रिज को हटाने की अनुमति दी थी।

10 किलोमीटर का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया
लॉकडाउन के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक बेहद कम हो गया है। इस बीच सही मौका देखकर प्रशासन ने पुल को गिराने के लिए हरी झंडी दी थी। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दोनों लेन के लिए 10 किमी का एक ट्रैफिक डायवर्जन बनाया गया। पुल को गिराने का प्रोजेक्ट 3 साल से लंबित था। पिछले साल जून में एमएसआरडीसी ने पुल को गिराने के लिए दूसरा टेंडर जारी किया था। 2017 में जब पहली बार पुल के गिराने का प्लान बनाया गया तो इसका भारी विरोध भी हुआ था।

कई साल से बंद है अवागमन
अमृतांजन पुल की खराब हालत को देखते हुए पिछले कई सल से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। एमएसआरडीसी ने इससे पहले इस पुल के संरक्षक रेलवे को भी लिखा था और पुल गिराने की अनुमति मांगी थी। जिला कलेक्टर और स्टेट हाईवे पुलिस से भी सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन करने की मांग की थी।

गिराने की जरूरत क्यो?
पुल के खंभे सड़क को कई हिस्सों में बांटते हैं। यह जर्जर हो चुके हैं। इन मोटे-मोटे खंभों की वजह से यहां सड़क की चौड़ाई कम है और अकसर जाम लगता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विस्फोटक लगाकार इस ब्रिज को जमींदोज किया गया।




1

आज चार की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 526 तक पहुंची, शहर के दो बड़े हॉस्पिटल कंटेनमेंट जोन घोषित

कोरोना मरीजों का हॉटस्पॉट बन चुके मुंबई में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को यहां 57 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 526तक पहुंच गई है। वहीं अगर इसमें ठाणे और वसई को मिला लिया जाए तो यह संख्या 609 तक पहुंच जाती है। वहीं यहां मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 41(34 मुंबई+7 एमएमआरडीए) हो गई है। मुंबई के दो बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी डॉक्टर और नर्सों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद दोनों अस्पतालों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

आज इनकी हुई मौत..

1. मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल में 29 मार्च को भर्ती हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। उसे बुखार और लूज मोशन था साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ थी। डॉक्टरों के मुताबिक उसे हाइपरटेंशन भी था। मरीज की मौत 5 अप्रैल की शाम को हुई है उसमें कोरोना की पुष्टि 3 अप्रैल को हुई थी।
2. मुंबई के एचबीटी हॉस्पिटल में 2 अप्रैल को भर्ती हुए 41 वर्षीय पुरुष की करुणा के चलते मौत हो गई है। इसे भी बुखार और लूज मोशन था। जांच में सामने आया है कि यह क्रॉनिक एल्कोहलिक भी था। इसमें कोरोना की पुष्टि 1 अप्रैल को हुई है।
3. 1 अप्रैल को मुंबई के एचबीटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए 62 वर्षीय पुरुष की मौत 4 अप्रैल को हुई है। इनमें कोरोना की पुष्टि 31 मार्च को हुई थी, इन्हें हाइपरटेंशन एपिलेप्सी और पैरालाइसिस था।
4. मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में 1 अप्रैल को कब और सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती हुए 52 वर्षीय पुरुष की 4 अप्रैल को मौत हो गई। इनमें कोरोना की पुष्टि 4 अप्रैल को ही हुई थी।

15 लाख लोगों का सर्वे किया गया

ग्रेटर मुंबई मुंसिपल कॉरपोरेशन ने अब तक 15 लाख लोगों का सर्वे किया है, जिसमें से 665 लोगों को चिंहित किया गया और उनके टेस्ट करवाए गए हैं। इसी के साथ 1400 सैंपल भी घर जाकर टेस्टिंग के लिए कलेक्ट किए गए हैं।मुंबई में 226 कंटेनमेंट जोन चिन्हित किए गए हैं और पूरे इलाके को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।10 कंटेनमेंट जोन में डॉक्टरों , नर्सों और लैब टेक्नीशियन द्वारा द्वारा स्पेशल स्क्रीनिंग क्लीनिक शुरू किया गया है।

वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्सों और 3 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण
बीएमसी ने 26 नर्सों और तीन डॉक्टरों में कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया है। मुंबई सेंट्रल में स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया, इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा- "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वायरस इतने ज्यादा डॉक्टरों और नर्सों में फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी।" हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से अधिक कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है।

जसलोक हॉस्पिटल भी क्वारैंटाइन जोन घोषित
मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जसलोक अस्पताल की छह नर्सों समेत 19 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन अस्पतालों में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। इसके साथ ही इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा।

ऐसे वॉकहार्ट अस्पताल में फैला कोरोना
27 मार्च को वॉकहार्ट अस्पताल में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग भर्ती हुआ था। उसका एंजियोप्लास्टी होना था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट का रिजल्ट आया, जिसमें वह पॉजिटिव निकला। इनके संपर्क में आने वाले स्टाफ भी पॉजिटिव मिले। हाल में ही वॉकहार्ट में काम कर रहे धारावी में रहने वाले एक सर्जन में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल के सभी स्टाफ का चेकअप किया गया और 26 नर्स और 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।


मुंबई में मृत्यु दर 6.66 % तक पहुंची
मुंबई में कोरोना वायरस के कारण मृत्युदर 6.66 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो देश की औसत दर 3 प्रतिशत से दोगुने से भी अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी बीमारी में मृत्युदर 3 प्रतिशत से ज्यादा होना चिंता की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉकहार्ट अस्पताल के बाहर लगा नो एडमिशन का बोर्ड।




1

आज 7 मौतें; 120 नए संक्रमित मिले; मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव, 270 कर्मचारियों की जांच कराई जा रही

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार को संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई। सभी मौतें मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हुई है। मृतकों की उम्र 30 से 80 साल के बीच है। इनमें एक गर्भवती महिला और बाकी छह पुरुष थे। इसे मिलाकर राज्य में मृतकों की संख्या 52 पहुंच गई है। सोमवार को राज्य में संक्रमण के120 नए केस आए। इनमें 68 मुंबई और 41 पुणे के हैं। बाकी सतारा, वसई-विरार और अन्य जगहों के हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 868 पर पहुंच गया है। इससे पहले रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 113 मरीज सामने आए थे। रविवार को ही यहां सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 9 मुंबई एमएमआरडीए से, 3 पुणे और एक औरंगाबाद से थे।

वॉकहार्ट के 270 कर्मचारियों की जांच, जसलोक भी रेड जोन
उधर, राज्य में लॉकडाउन के बाद संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन चिंता में पड़ गया है।बीएमसी नेवॉकहार्ट अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र(क्वारैंटाइन जोन) घोषित कर दिया है। मुंबई सेंट्रल में स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी।इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है।’’हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से ज्यादा कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है।मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जसलोक अस्पताल की छह नर्सों समेत 19कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन अस्पतालों में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। इसके साथ ही इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा है।औरंगाबाद के जिला हॉस्पिटल में कार्यकर्ता एक 38 वर्षीय पुरुष नर्स में भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसके बाद हॉस्पिटल के कई स्टाफ की कोरोना जांच करवाई गई है।

सिंधुदुर्ग जिले में सड़कों पर इस तरह के संदेश लिखे गए हैं।

वॉकहार्ट में ऐसे फैला कोरोना
27 मार्च को वॉकहार्ट अस्पताल में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग भर्ती हुआ था। उनकीएंजियोप्लास्टी होनी था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उनके संपर्क में आने वालास्टाफ भी पॉजिटिव मिला। हाल में ही वॉकहार्ट में काम कर रहे धारावी में रहने वाले एक सर्जन में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल के सभी स्टाफ का चैकअप किया गया और 26 नर्स और 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले।

धारावी में तीन मरीज सामने आने के बाद डॉक्टर्स घर-घर जाकर यहां रहने वालों की जांच कर रहे हैं।

लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर एफआईआर दर्ज
महाराष्ट्र के वर्धा की आरवी सीट से भाजपा के विधायक दादाराव किचे का रविवार को जन्मदिन था। इस वजह से उनकेघर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान विधायक ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए राशन बांटा और लोगों की मिठाइयां खिलाई। इसके बाद उनके खिलाफ वर्धा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

सोशल डिस्टेंसिंग किस चिड़िया का नाम है: वर्धा में विधायक के घर के बाहर राशन लेने के लिए जमा भीड़।

महाराष्ट्र में 5% है मृत्यु दर
कोरोनावायरस से प्रभावितों की मृत्युदर राज्य में भी 5 प्रतिशत है। राज्य में बीमारी से मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादाथी। उनमें से कई को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारी की भी शिकायत थी।यह खबर राज्य और मुंबई में शनिवार शाम तक आए मरीजों और मृतकों की संख्या के आधार पर है।

मुंबई में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से बात की।

जहां कोरोना के मरीज मिले हैं, वहां न जाएं लोग: अजित पवार
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आम जनता से अपील की है कि जिस गली, गांव, बस्ती, सोसाइटी में कोरोना के मरीज पाए गए हैं, वहां लोग नहीं जाएं, ताकि कोरोना के वायरस से खुद को और अपने परिवार को संक्रमित होने से बचाया जा सके। पवार ने यह भी कहा किकोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। इस पर नियंत्रणऔर प्रतिदिन होने वाली मृत्यु को रोकना राज्य के स्वास्थ्य विभाग का पहला प्रयास है। राज्य में कर्फ्यूलगा है, ऐसे में लोग घरों से बाहर ननिकलें। पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। बाहर निकलकर लोग पुलिस की परेशानी नहीं बढ़ाएं।

नवी मुंबई पुलिस ने शहर की बाहरी सीमाओं पर नाकेबंदी बढ़ा दी है।

फिलीपिंस के 10 नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज
नवी मुंबई पुलिस ने फिलीपींस के 10 नागरिकों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों में हाजी मलिक सुल्तान (68) भी शामिल है, जिसकी 23 मार्च को मौत हो गई थी। 5 अप्रैल को वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ये लोग बगैर अनुमति लिए तब्लीगी जमात की मस्जिद में रुके हुए थे। पुलिस अफसरसंतोष काशीनाथ कांबले ने बताया कि सभी आरोपी 10 मार्च से 16 मार्च के बीच वाशी सेक्टर 9ए के प्लॉट नंबर 61 स्थित नूरुल इस्लाम ट्रस्ट की नूर-ए-मस्जिद में रुके हुए थे। यह मस्जिद तब्लीगी जमात की बताई जा रही है।

जालना जिले में किन्नर समुदाय से जुड़े 150 लोगों तक पुलिसकर्मियों ने राशन पहुंचाया।

6 से 9 अप्रैल तक बंद रहेंगे सब्जी बाजार
वसई तालुका में सब्जी मार्केट से लगातार आ रही सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की खबरों को देखते हुए रविवार को पालघर जिलाधिकारी डॉ. कैलाश शिंदे ने 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक सभी सब्जी बेचने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार ने दूध, राशन, मेडिकल व साग सब्जियों की दुकानों को खुले रहने की छूट दे रखी है। दूध, मेडिकल और राशन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जा रहा है,लेकिन सब्जियों की दुकानों पर इसका उल्लंघन देखा जा रहा है।

पुणे में ट्रेनों के डिब्बों कोक्वारैंटाइन रूम में बदला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में फंसे महाराष्ट्र के 200 छात्र
ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से गए 200 से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए हैं। कोरोना के असर को देखते हुए इन विद्यार्थियों को वापस लाने की मांग की जा रही है। वकीलों के माध्यम से सांसद कपिल पाटील ने विदेश मंत्री डॉ. एसजयशंकर से मांग की है कि इन विद्यार्थियों को तत्काल वापस लाया जाए। विदेश मंत्री को भेजे गए पत्र में पाटील ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के कारण काफी संख्या में विद्यार्थी वापस आ गए हैं, लेकिन 200 से ज्यादा विद्यार्थी अब भी ऑस्ट्रेलिया में फंसे हुए हैं। पाटील ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने उनके पत्र को गंभीरता से लिया है और विद्यार्थियों को वापस लाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

लगातार सख्ती के बाद अहमदनगर जिले में हर पुलिस स्टेशन के बाहर गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

.

हिंगोली जिले में दमकलकर्मियों ने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉकहार्ट में एक बुजुर्ग की एंजियोप्लास्टी होनी थी, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। संपर्क में आने वाले भी संक्रमित हो गए।




1

क्वारैंटाइन आदेशों का उल्लंघन करने पर तब्लीगी जमात के 150 लोगों पर एफआईआर दर्ज

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात से जुड़े 150 लोगों पर मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज हुआ है। इन सभी पर क्वारैंटाइन आदेशों और सरकार के प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन का आरोप है।

पुलिस ने कहा, 'सभी 150 लोगों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धारा 271 और 188 के तहत एफईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा सभी पर आईपीसी की धारा 269 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।'

निजामुद्दीन मरकज में हुआ था तबलीगी जमात का जलसा
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के जलसे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस जलसे में शामिल हुए सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। तबलीगी जमात से जुड़े कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद से पूरे देश में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

लगातार पकड़े जा रहे हैं तबलीगी जमात के लोग
दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना हो चुके तबलीगी जमात के लोगों की पहचान कर उन्हे क्वॉरंटीन किया जा रहा है। महाराष्ट्र के अलावा यूपी और तमिलनाडु समेत कई अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में तबलीगी जमात के लोगों को पकड़ा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus in Mumbai Latest Update | Maharashtra Mumbai Police On 150 Tablighi Jamaat Attendees Over COVID-19 Quarantine Orders




1

सिर्फ दो घंटे में पुणे के ससून हॉस्पिटल में हुई तीन मौतें, अबतक हुई 8 की मौत 146 संक्रमित

मुंबई के बाद अब पुणे में भी कोरोनावायरस अपने पैर पसार रहा है। आज सिर्फ दो घंटे में शहर के ससून जनरल हॉस्पिटल में तीन कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है। तीन में से दो मरीज में किडनी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर था। इसी के साथ पुणे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 तक पहुंच गई है। दोपहर 12 बजे तक शहर में चार नए कोरोना संक्रमित रोगी भी मिले थे। पुणे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 146 तक पहुंच गई है।

मरने वाले तीनों की उम्र 60 साल से ऊपर

पुणे के जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने बताया,"शहर में सुबह 9 से 11 बजे के बीच तीन मरीजों की ससून हॉस्पिटल में मौत हुई है। तीनों में कोरोना संक्रमण था। शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 तक पहुंच गया है। आज जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें पार्वती इलाके के रहने वाले 67 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें 2 अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इन्हें किडनी संबंधित बिमारी थी।

वहीं 3 अप्रैल को पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर होकर ससून हॉस्पिटल में भर्ती हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया है। इनमें 4 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह शख्स पुणे के भवानी पेठ इलाके का रहने वाला था। इनके अलवा ताड़ीवाला रोड़ इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय शख्स ने भी किडनी की बिमारी के बाद दम तोड़ दिया है। इसे हाइपरटेंशन भी था।

पहले हुई थी पांच मौतें
इससे पहले रविवार को भी पुणे में तीन मरीजों की मौत हुई थी। उनमें 69 और 60 साल की दो महिलाएं और 52 साल का एक व्यक्ति शामिल था। इनमें दो को डायबिटिज की शिकायत थी, जबकि 69 साल की महिला को अन्य बीमारी थी। इससे पहले पुणे में 60 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। दोनों की मौत के बाद हुई जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ससून हॉस्पिटल में वर्तमान समय में 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं।




1

आज 12 मौतें, 7 मुंबई और 3 पुणे में; उद्धव के आवास मातोश्री के पास चाय बेचने वाला संक्रमित मिला, यहां तैनात 150 जवान क्वारैंटाइन किए गए

महाराष्ट्र में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मंगलवार को 12 लोगों की मौत हुई है। इसमें सात मुंबई और आसपास की है जबकि तीन पुणे की है। इसके अलावा नागपुर और सतारा में भी एक-एक की मौत हुई। मृतकों की उम्र 48 से 65 साल के बीच थी। इनमें दो महिला और 10 पुरुष थे। इसमें सात को डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी अन्य बीमारियां थीं, जबकि पांच की बीमारियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। राज्य में अब तक संक्रमण से 64 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 150 संक्रमण के मामले सामने आए

वहीं, राज्य में मंगलवार को सबसे ज्यादा संक्रमण के 150 नए मामले सामने आए। इसमें 116 मुंबई के जबकि 18 पुणे के हैं। बाकी नागपुर, अहमदनगर, बुलढाणा समेत अन्य शहरों के हैं। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1018 तक पहुंच गई। इसमें 590 मुंबई और 135 पुणे के हैं। इससे पहले रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 113 मरीज सामने आए थे।

उद्धव के घर की सुरक्षा में तैनात 150 पुलिसवालेक्वारैंटाइन

उधर, मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के पास एक चाय वाला संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद उनके घर की सिक्युरिटी में तैनात 150 जवानों को बांद्रा में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये जवान संक्रमित व्यक्ति की दुकान पर चाय पीने जाते थे।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मातोश्री और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया। अब पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। चायवाले के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • राज्य सरकार ने बताया कि करीब 50-60 जमाती दिल्ली से मरकज से लौटे हैं। इन लोगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
  • राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। नई तारीखों की जानकारी परीक्षार्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इससे पहले 26 अप्रैल और 10 मई को होने वाली थी। इससे पहले 4 अप्रैल को एमपीएससी की परीक्षा होने वाली थी, लेकिन पीएम द्वारा लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद इस 26 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।
  • राज्य में संक्रमण की चेन को रोकने के लिए जिस इलाके में भी संक्रमित मिल रहा है, उस इलाके को सील करके उसे कंटेनमेंट घोषित किया जा रहा है। ऐसे में उस इलाके के रहने वाले लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए वहां एक कंटेनमेंट अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वह अधिकारी इस इलाके की पूरीदेखरेख करेगा। साथ ही,कंटेनमेंट इलाके में रहने वाले लोगों का14 दिनों स्क्रीनिंगकरके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
  • मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि 14 अप्रैल के बाद राज्य में लॉक डाउन खत्म हो जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा किराज्य सरकार 14 अप्रैल के आगे भी लॉक डाउन को जारी रख सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 10 अप्रैल के बाद राज्य सरकार राज्य में कोरोना के संक्रमण के फैलाव की समीक्षा करेगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि राज्य सरकार के पास फिलहाल 37000 पीपीई किट यानी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट्स हैं। राज्य में करीब सवा तीन लाख पीपीई किट्स की जरूरत है, लेकिन दिक्कत यह है कि राज्य सरकार खुद से इन्हें खरीद नहीं सकती। केंद्र सरकार ने यह निर्देश दिए हैं पीपीई किट्स, एन-95 मस्क और वेंटिलेटर की खरीदी राज्य सरकारें अपने स्तर पर नहीं कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से तीन लाख 14 हजार पीपीटी किड्स,2125 वेंटिलेटर और 8 लाख 41 हजार एन-95 मास्क की मांग की है।

मुंबई:करीम मोरानी की दोनों बेटियां पॉजिटिव
फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दो बेटियां जोया और शजा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों को नानावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। मोरानी परिवार के बाकी सदस्यों को क्वारंटीन करके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। मोरानी का घर भी फिलहाल सील कर दिया गया है।

मुंबई और आसपास के इलाके में सात मौतें हुईं

1. 61 साल (पुरुष): सांस में तकलीफ और पेशाब में दिक्कत के बाद मुंबई के बीपीटी हॉस्पिटल में 6 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हार्ट प्रॉब्लम थी। मंगलवार सुबह कोरोना की पुष्टि हुई।

2. 48 साल (महिला): खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 4 अप्रैल को मुंबई के एचबीटीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 4 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी।

3. 66 साल (पुरुष): बुखार और सांस लेने में दिक्कत के आबाद मुंबई के एसआरवी हॉस्पिटल में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मौत हुई। इनमें कोरोना की पुष्टि 6 अप्रैल को ही हुई थी।

4. 55 साल(पुरुष): डॉ बाबा साहब आंबेडकर हॉस्पिटल में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 6 अप्रैल को मौत हुई थी। बुखार, सूखी खांसी और बदनदर्द शिकायत थी।

5. 72 साल (महिला): मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में 5 अप्रैल को भर्ती हुई महिला की मौत मंगलवार सुबह हुई। महिला को बुखार, कफ और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। 5 अप्रैल को ही कोरोना की पुष्टि हुई थी।

6.68 साल(पुरुष): 24 मार्च को मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डायबिटीज, हाइपरटेंशन के बाद 30 मार्च को मौत हो गई थी। बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई है।

7.60 वर्षीय(पुरुष):मीरा भायंदर केबाला साहब ठाकरे हॉस्पिटल में मंगलवारसुबह मृत्यु हुई है। सोमवार कोरिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

पुणे में तीन और सतारा और नागपुर में एक-एक की जान गई

8.67 वर्षीय( पुरुष): पार्वती इलाके के रहने वाले बुजुर्ग में 2 अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को इनकी मौत हुई। इन्हें किडनी संबंधित बिमारी थी।
9. 65 वर्षीय(पुरुष): 3 अप्रैल को पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर होकर ससून हॉस्पिटल में भर्ती हुए बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया है। इन्हें भी डायबिटीज की बिमारी थी। इनमें 4 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह शख्स पुणे के भवानी पेठ इलाके का रहने वाला था।
10. 65 वर्षीय(पुरुष): इनके अलवा ताड़ीवाला रोड़ इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय शख्स ने भी किडनी की बिमारी के बाद दम तोड़ दिया है। इसे हाइपरटेंशन भी था।

11. मुंबई के सतारा में 63 वर्षीय पुरुष की कल सुबह मृत्यु हुई है यह शख्स अमेरिका से आया था।नागपुर में एक 68 वर्षीय पुरुष की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है। इसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन था।
12. नागपुर में एक 68 वर्षीय पुरुष की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है। इसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन था।

पंढरपुर: 20 हजार लीटर दूध खेत में बहाया
राज्य में लॉकडाउन सेसबसे ज्यादा किसानों और दूध का व्यापार करने वालों को नुकसान हो रहा है। इससे परेशानहोकरपंढरपुर में सुबह करीब 20 हजार लीटर दूध खेत में बहा दिया। पंढरपुर में भांडिशेगांव में पंधारी मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स के मालिक गणेश पाटिल ने बताया कि हमारे पास दूध का स्टॉक बढ़ रहा था और खरीदार नहीं थे, जिसके बाद हमने और अन्य किसानों ने दूध अपने खेतों में बहाने का फैसला किया गया है।

पंढरपुर में मिल्क कंपनी ने 20 हजार लीटर दूध को खेतों मे बहा दिया।

मुंबई:जल्द शुरू होगाएंटीबॉडी टेस्ट

  • मुंबई मेंकोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द हीरैपिड एंटीबॉडी टेस्ट शुरू किया जाएगा। एंटीबॉडी टेस्ट कोरोना टेस्ट न होकर शरीर में उपस्थित वायरस की जानकारी देता है। अगर किसी भी मरीज के शरीर में हाल फिलहालवायरस प्रवेश करता है, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर में एंटीबॉडी पैदा करती है। इसकी जानकारी इस टेस्ट के जरिएकेवल एक खून की जांच से मिल सकती है।
  • जांच के दौरान जिनमें एंटीबॉडी पाया जाएगा, उन्हें आइसोलेट करके उनकी कोरोना जांच होगी। इससे कम समय में अधिक से अधिक कोरोना के सस्पेक्टेड मरीजों की जांच की जा सकती है और मरीजों की समय रहते पहचान की जा सकती है।
मुंबई को कोलाबा इलाके में अलग-अलग संगठन से जुड़े लोग बेघरों को खाना खिला रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।




1

आज 16 मौतें, 117 नए मामले सामने आए; राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1135 पहुंचा

महाराष्ट्र में संक्रमण अब बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार सुबह राज्य में संक्रमण से 16लोगों की मौत हो गई। इसें छह मौत मुंबई में जबकि 10मौत पुणे में हुई है। मृतकों की उम्र 44 साल से 85 साल के बीच है। इनमें पांच महिलाएं जबकि तीन पुरुष थे। पांच मृतकों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमाारी थी। हालांकि, तीन की बीमारियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 12 लोगों की मौत हुई थी। इनमें मुंबई में सात और आसपास की थी, जबकि पुणे मेंतीन की जान गई। नागपुर और सतारा में भी एक-एक की मौत हुई थी

कोरोना अपडेट्स :

  • बुधवार को संक्रमण के 117 मामले सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा 72 मुंबई के जबकि 38 पुणे के हैं। बाकी मामले अन्य जिलों के हैं। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 1135 तक पहुंच गई है।
  • मुंबई में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाना होगा। अगर किसी व्यक्ति ने इस नियम का उल्लंघन किया तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को पूर्व आर्मी हेल्थ सर्विस पर्सनल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने कीअपील की।
  • मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल की एक नर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मुंबई में छह और पुणे में 10की मौत हुई

1. मुंबई के धारावी स्लम में रहने वाले 64 वर्षीय पुरुष की संक्रमण के चलते मौत हुई।इसे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत थी।
2.मुंबई केकेएम हॉस्पिटल में भर्ती एक 46 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। महिला को डायबिटीज थी।
3.मुंबई के केएम हॉस्पिटल में भर्ती एक 54 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। महिला को भी हाइपरटेंशन की शिकायत थी।
4. 6 अप्रैल की रात कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती 85 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। उसे अस्थमा था।
5.मुंबई के एम्स अस्पताल में भर्ती 59 वर्षीय महिला की मृत्यु संक्रमण से हुई। इनकी मेडिकल हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है।
6.कल्याण डोंबिवली के 55 वर्षीय महिला की बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में 6 अप्रैल को मृत्यु हुई है।

7. पुणे में 55 वर्षीय पुरुष की ससून अस्पताल में मंगलवार शाम को संक्रमण के चलते मौत हुई।
8.पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती 44 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है। डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी।

खुद कार चलाते दिखे सीएम ठाकरे,मातोश्री के बाहर चाय वाला मिला था संक्रमित

  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास 'मातोश्री' के बाहर एक चाय की दुकान चलाने वाला संक्रमित मिला था। इसके बाद उनके आवास कीसुरक्षा में मुस्तैद 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।
  • मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब मातोश्री से निकले तो वह अपनी कार खुद चलाते नजर आए। बाद में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने अपने ड्राइवर को छुट्टी दे दी है।
यह तस्वीर मंगलवार की है। सीएम उद्धव ठाकरे खुद अपनी कार चलाकर घर से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ड्राइवर को छुट्टी दे दी है।
मुंबई के एक बाजार में साइकिलों को सड़क के बीच खड़ी कर ट्रैफिक रोकने का प्रयास किया गया।

मुंबई: बीएमसी ने 10 हजार होटल के कमरे अधिग्रहित किए

  • बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दस हजार होटल के कमरों को अधिग्रहित कर लिया है। इनमें उन लोगों को भी रखा जाएगा जिन्हें घरों में क्वारैंटाइन करना संभव नहीं है। उधर, नवी मुंबई के पनवेल महानगरपालिका ने 1000 नए फ्लैट्स को अधिग्रहित किया है। इन फ्लैट्स को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से कुछ समय के लिए लिया गया है।
  • मुंबई केधारावी में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां कुल संख्या नौ तक पहुंच गई है। धारावी में स्थित साईं अस्पताल को भीबीएमसी ने अधिग्रहित कर लिया है। यहां कुल 51 बेड हैं। मंगलवार कोस्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भीधारावी पहुंचे थे। उन्होंने संक्रमण कीरोकथाम के किए जा रहे इंतजाम और सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि धारावी में करीब साढ़े तीन हजार लोगों को अलग-अलग जगह पर क्वारैंटाइन किया गया है।
दादर के कई इलाकों में बुधवार सुबह फागिंग करवाई गई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद बीएमसी ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। नियम का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।




1

कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन से लोगों में दहशत, अब तक इस तरह संक्रमित हुए 13 मरीजों की मौत; सरकार ने मास्क पहनना जरूरी किया

(मनीषा भल्ला)मुंबई में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,अब तक कोरोनावायरस के करीब 590पॉजिटिव केस मिले हैं। यह देश के किसी शहर में संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या है।बृहंमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक 590 में से 282 पॉजिटिव डी, ई, जी साउथ और के-वेस्ट वॉर्ड मेंमिले हैं। यानी संक्रमण के 59% केस शहर के 24 प्रशासनिक वार्ड में से सिर्फ 4 में हैं। इनमें 133 केस तो जी साउथ वार्ड में ही हैं। इस वायरस से मुंबई में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले बढ़े

मुंबई में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बीमारी केकम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले बढ़ रहे हैं। यानी संक्रमित व्यक्ति नकिसी मरीज के संपर्क में आया और न ही उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री है। ऐसे 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। हालांकि, बीएमसी के कमिश्नर प्रवीण परदेसी बेशक कहतेहैं कि मुंबई में संक्रमित केस बढ़ने की वजह टेस्टिंग है। उनका कहना है किदिल्ली में 10 लाख में से 96 की टेस्टिंग हो रही है, जबकि मुंबई में 816 की। लेकिन, यह भी सच है कि मुंबई में मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मुंबई में 40 से ज्यादा नर्स संक्रमित हो चुकी हैं। अकेले मध्य मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में ही 25 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी संक्रमित हैं। पूरा अस्पताल क्वारैंटाइन सेंटर में तब्दील हो गया है। यहां से न किसी को बाहर जाने की इजाजत हैऔर न ही किसी को अंदर आने की अनुमति है।

अस्पताल स्टाफ ने क्वारैंटाइनमें जाने की मांग की

बांद्रा के भाभा अस्पताल में नर्स की मौत के बाद बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अस्पताल स्टाफ ने क्वारैंटाइनमें जाने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए रहे हैं।ज्यादातर डॉक्टरों और नर्सों को मुंह खोलने पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द होने का डर है। इसलिए, इनमें से बहुत सारेलोग जन स्वास्थ्य अभियान मुंबई के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। अभियान की मुंबई कन्वीनर कामायनी बाली महाबल ने बताया कि मुंबई में तीन संक्रमितमें से एक की ही ट्रैवल हिस्ट्री मौजूद है। अब ज्यादातरसंक्रमण कॉन्टेक्ट से हो रहा है, जो चिंताजनक है। साथ ही, फ्रंट लाइन पर काम करने वाली नर्सें और डॉक्टर इसकी चपेट में आ रहे हैं।

सार्वजनिक जगहों पर सभी लोग मास्क पहनकर निकलें

बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने सार्वजनिक जगहों पर सभी लोगों को मास्क पहनकर निकलने का आदेश जारी किया है। सड़कों, अस्पताल, ऑफिस, मार्केट जैसी जगहों से लेकरगाड़ी चलाते वक्तभी सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ये दुकान पर मिलने वाले मास्क या घर पर बनाए गए मास्क हो सकते हैं। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार यहां लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

किट और मॉस्क न लगाएं, इससे मरीज डर जाएंगे

मुंबई में जनस्वास्थ्य अभियान की कन्वीनर कामायनी बाली महाबल बताती हैं कि चिंता की बात यह है कि मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो रहा है। जसलोक और वॉकहार्ट अस्पताल सील कर दिए गए हैं। अस्पताल में पूरी तरह से लापरवाई बरती गई। फ्रंटलाइन नर्सों के पास सेफ्टी किट (पीपीई) नहीं थी। वॉकहार्ट अस्पताल की एक नर्स के परिवार का उनके पास संदेश आया। इसमें ने लिखा कि वॉकहॉर्ट में दो संक्रमित केस थे, जिनका जनरल वॉर्ड में ही इलाज चल रहा था। इसी वॉर्ड में 70 साल के अन्य बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। 28 मार्च को यहां की दो नर्सों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देने लगे। परिवार का आरोप है कि नर्सों को बोला गया कि वह किट और मास्क का प्रयोग न करें इससे मरीजों के बीच डर बैठ जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीएमसी के कमिश्नर प्रवीण परदेसी कह रहे हैं कि मुंबई में संक्रमित केस बढ़ने की वजह टेस्टिंग है। मुंबई में 10 लाख पर 816 लोगों की टेस्टिंग हुई, जबकि दिल्ली में सिर्फ 96 की जांच की गई।




1

मुंबई में 9 और पुणे में 7 की मौत के बाद मृतकों की संख्या 97 तक पहुंची, अब तक 1364 हो चुके हैं संक्रमित

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार शाम तक राज्य में 1364 लोग इस बिमारी की चपेट में आ चुके हैं।महाराष्ट्र में बढ़ती संख्या के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,'हमें सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में स्टेट रिज़र्व पुलिस फोर्स(एसआरपीएफ) की तैनाती की प्लानिंग कर रहे हैं।वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार विकराल रुप ले रहा है। गुरुवार शाम तक पुणे में 7 और मुंबई में 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मालेगांव और रत्नागिरी में भी एक-एक शख्स की मौत हुई है।इसी के साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 97 तक पहुंच गया है। इस हिसाब से आज राज्य में कुल 18 लोगों की मौत हुई है।

गरुवार को मुंबई में तीन महिलाओं और छह पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई हैं। इनकी उम्र 35 से लेकर 101 साल के बीच है। लगभग सभी को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। इन मौतों को मिलाकर मुंबई में मृतकों की संख्या 54 पहुंच गई है। वहीं पुणे में 3 महिलाओं और चार पुरुषों ने दम तोड़ दिया है। इनकी उम्र 42 से 65 साल के बीच है। इनमें पांच को डायबिटीज की शिकायत थी, जबकि दो को अन्य बीमारियां थी। इसे मिलाकर पुणे में मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में हुईं इनकी मौतें

  1. मुंबई के भाभा हॉस्पिटल में 4 अप्रैल को भर्ती हुई 38 वर्षीय महिला ने 7 अप्रैल को दम तोड़ दिया। आज महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को डायबिटीज भी था।
  2. मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 1 अप्रैल को भर्ती हुए 62 वर्षीय पुरुष ने 9 अप्रैल की रात को दम तोड़ दिया। इसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी।
  3. मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती 60 वर्षीय महिला ने 7 अप्रैल को दम तोड़ दिया। महिला को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी।
  4. मुंबई के बीडी. बीए हॉस्पिटल में 7 अप्रैल को भर्ती हुए 52 वर्षीय पुरुष ने 8 अप्रैल की रात को दम तोड़ दिया। इसे शख्स को गंभीर अस्थमा की परेशानी थी।
  5. मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय पुरुष ने 8 अप्रैल की रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस शख्स को हाइपरटेंशन की परेशानी थी।
  6. 5 अप्रैल को मुंबई के सैफई अस्पताल में भर्ती हुए 71 वर्षीय पुरुष ने 8 अप्रैल की सुबह हॉस्पिटल के बेड पर अंतिम सांस ली। इन्हें हृदय संबंधित कई गंभीर बीमारियां थी।
  7. मुंबई के कूपर अस्पताल में 6 अप्रैल को भर्ती हुए 52 वर्षीय पुरुष ने 7 अप्रैल की दोपहर दम तोड़ दिया। इन्हें डायबिटीज , हाइपरटेंशन और अस्थमा की परेशानी थी।
  8. मुंबई के साइन अस्पताल में भर्ती हुए 35 वर्षीय पुरुष ने 4 अप्रैल की रात को दम तोड़ दिया। इन्हें एपिलेप्सी की परेशानी थी।
  9. मुंबई में आज एक 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना के चलते इस दुनिया से अलविदा हो गईं। महिला को हाइपरटेंशन की शिकायत थी और उन्हें 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने 6 अप्रैल की रात अंतिम सांस ली।
  10. पुणे के सहाद्री हॉस्पिटल में भर्ती 42 वर्षीय पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें एल्कोहलिक लिवर और डायबिटीज की समस्या थी।
  11. ससून अस्पताल में भर्ती 63 वर्षीय महिला की आज निमोनिया और किडनी की बिमारी के बाद मृत्यु हुई है।
  12. ससून अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय पुरुष की मृत्यु किडनी और निमोनिया की वजह से हुई है।
  13. ससून अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष की मृत्यु आज निमोनिया और डायबिटीज की वजह से हुई है।
  14. नोबेल हॉस्पिटल में भर्ती 62 वर्षीय पुरुष की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। उसे डायबिटीज और अन्य कई बीमारियां थी।
  15. पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल में भर्ती 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। महिला को ह्रदय संबंधित बिमारी और हाइपरटेंशन की समस्या थी।
  16. ससून हॉस्पिटल में भर्ती 58 वर्षीय कोरोना पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है, महिला को निमोनिया और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maharashtra Coronavirus Update (LIVE); Maharashtra Coronavirus Update (Live) Mumbai Pune Thane Ahmadnagar Sangli Nagpur Case Death Count From Covid-19 Virus Pandemic




1

दिल्ली-उत्तरप्रदेश की तरह मुंबई में भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 21 हॉटस्पॉट चुने गए, सालभर तक सभी विधायकों की सैलरी में 30% कटौती होगी

महाराष्ट्र सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरह पर कोरोना हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां कर्फ्यू लगाने काफैसला लिया है। शुरुआत मुंबई से होगी,यहां 21 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने गुरुवार को कहा कि हम मुंबई के सभी हॉटस्पॉट में कर्फ्यू लगा रहे हैं। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर इन इलाकों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार सभी जरूरी चीजों को घर पहुंचाएगी। हालांकि, सरकार ने इन हॉटस्पॉट के नामों का खुलासा नहीं किया है।


महाराष्ट्र में गुरुवार को सबसे ज्यादा 18 लोगों की जान गई। इसमें मुंबई और उसके आसपास 9, पुणे और उसके आसपास 7 लोगों की जान गई। वहीं, मालेगांव और रत्नागिरी में भी एक-एक की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 97 पहुंच गया। वहीं, राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 229 मामले सामने आए। इसे मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 1364 हो गया।

आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए विधायकों की सैलरी कटेगी

इधर,महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य के सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्योंकी सैलरी में एक साल के लिए 30% की कटौती किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसलालॉकडाउन सेहोने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए लिया है। वित्त मंत्रालय केप्रभारीउपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक सभी एमएलए और एमएलसी के वेतन में 30% कटौती किए जाने का फैसला लिया गया है।

पवार की अध्यक्षता में हुईकैबिनेट बैठक में दो समितियों का गठन करने का निर्णय भी लिया गया है, जो उन बिंदुओं पर काम करेगी जिससेअर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। एक समिति में अर्थशास्त्री, उद्योगपति, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और वित्त विभाग के सीनियर अधिकारी होंगे। वहीं, दूसरी समिति मेंअजीत पवार, वरिष्ठ मंत्री जयंत पाटिल, बालासाहब थोराट, छगन भुजबल, परब, एकनाथ शिंदे और अशोक चव्हाण शामिल होंगे।

धारावी में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में अब तक 13 पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। यहां कम्युनिटी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जो भी लोग संक्रमित के संपर्क में थे उन सभी को क्वारैंटाइन किया गया है।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अब मुंबई मेंरैपिड टेस्टिंग शुरू करने की प्लानिंग की है। इसके लिए दक्षिण कोरिया से एक लाख टेस्टिंग किट मंगाई हैं।

क्या होती है रैपिड टेस्टिंग?
इसके जरिए 15-30 मिनट में ब्लड सैंपल की जांच होकर उसकी रिपोर्ट आ जाती है। जिसमें खून में मौजूद एंटीबॉडी का पता चलता है। एंटीबॉडी की उपस्थिति से संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, रैपिड टेस्टिंग उन इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो संक्रमण के हॉट स्पॉट हैं। वहां बड़ी आबादी की जांच के लिए इस तरह की टेस्टिंग अहम होती है।

पुणे के कात्रज इलाके में पुलिस ने बुधवार सुबह फ्लैग मार्च किया।
पुणे के कई इलाकों में पुलिस ने रैपिड फोर्स की तैनाती की गई है।

मुंबई:बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य

मुंबई में अब सार्वजनिक स्थान पर निकलने से पहले मास्क लगाना अनिवार्यहै। बीएमसी कमिश्नर ने साफ किया कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसकीगिरफ्तारी भी हो सकती है। तीन लेयर का या घर में बना अच्छी क्वॉलिटी का मास्क पहनना जरूरी है। रुमाल को मास्क के तौर पर नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुक्ताईनगर में बैंक के बाहर पैसे निकालने वालों की भीड़ नजर आई।

मुंबई:वर्ली में एक दिन में कोरोना के 56मामले सामने आए
वर्ली कोरोनावायरस से प्रभावितों का हॉटस्पॉट बन चुकाहै। यहां बुधवार को 56नए मरीज मिले। इस इलाके में कोरोना संक्रमितों की संख्याबढ़कर 133 हो गई है। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जानकार आशंका जताने लगे हैं कि यहां अब वायरस संक्रमण का तीसरा स्टेज आ गया है। घनी बस्ती को देखते हुए यह खतरनाक है।

वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में बीएमसी ने फॉगिंग कराई।

25 हजार मजदूरों को सलमान ने भेजी पहली किस्त
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तीन-तीन हजार रुपएका प्रारंभिक भुगतान करना शुरू कर दिया है। यह भुक्तान किश्तों में किया जा रहा है।

रायगढ़ पुलिस मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए खास टनल बनाई गई।

मुंबई में 40 से ज्यादा नर्सें कोरोना संक्रमित
मुंबईके निगम कमिश्नर प्रवीण परदेसीकह रहे हैं कि संक्रमित केस बढ़ने की वजह टेस्टिंगहै। उन्होंने यह भी दावा किया किदिल्ली में 10 लाख में से 96 लोगों की टेस्टिंग हो रही है जबकि मुंबई में 816 की। लेकिन यह भी सच है कि दूसरी ओर मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मुंबई में 40 से ज्यादा नर्स संक्रमित हो चुकी हैं। अकेले मध्य मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में ही 25 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी संक्रमित हैं। पूरा अस्पताल क्वारैंटाइन सेंटर में तब्दील हो गया है। यहां से न तो किसी को बाहर जाने और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति है। बांद्रा के भाभा अस्पताल में नर्स की मौत के बाद बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अस्पताल स्टाफ ने क्वारैंटाइन में जाने की मांग की।

कोरोना से बचाव के लिए नांदेड़ पुलिस को इस तरह के स्पेशल फेस कवर दिए गए।

'नर्सों कोकिट और मॉस्क नहीं लगाने की कहाथा'

मुंबई मेंमेडिकल स्टाफ संक्रमित हो रहा है। जसलोक और वॉकहार्ट अस्पताल सील कर दिए गए। यहां नर्सों के पास सेफ्टी किट (पीपीई) नहीं थी। वॉकहार्ट अस्पताल की नर्स के परिवार का आरोप है कि अस्पतालमें दो संक्रमितथे, जिनका जनरल वॉर्ड में ही इलाज चल रहा था। इसी वॉर्ड में 70 साल के अन्य बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। 28 मार्च को यहां की दो नर्सों में कोरोनाके लक्षण सामने आए। लेकिन उन्हें बोला गया कि वह किट और मास्क का प्रयोग न करें इससे मरीजों के बीच डर बैठ जाएगा।

रायगढ़ में इस तरह की चेतावनी वाले संदेश शहर के कई इलाकों में लिखे गए हैं।

जरूरी सामान की दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी

अब नवी मुंबई और पनवेल में सभी जरूरीसेवाएं दे रही दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तकखुली रहेंगी। इनमें मेडिकल शॉप को छूट दी गई है।

लॉकडाउन के बीच चित्रकारचित्रकार रा.मु.पगार ने कई स्केच तैयार किए हैं, ये सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के वर्ली इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां बुधवार को आई रिपोर्ट में 56 लोग पॉजिटिव मिले थे।




1

संक्रमितों की संख्या 1574 हुई; 9 दिन में 80% मामले सामने आए; लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 27 हजार पर केस

देशव्यापी लॉकडाउन का आज 17वां दिन है।मुंबई में शुक्रवार को 12 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई। मुंबई में 10, पनवेल और वसई विरार में एक-एक कोरोना संक्रमित की जान गई। इनकी उम्र 46 से 75 साल के बीच की है। मृतकों में 6 पुरुष और चार महिलाएं हैं। इसमें 9 को डायबिटीज, हाइपरटेंशन व अन्य बीमारी से जुड़ी समस्याएं थीं। जबकि 45 साल की एक महिला की सायन हॉस्पिटल में मौत हुई है। उनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं है। महाराष्ट्र में इसे मिलाकर मौत का आंकड़ा 110पर पहुंच गयाहै। वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 210 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1574 पर पहुंच गया। इससे पहलेगुरुवार को सबसे ज्यादा 229 नए केस सामने आए।संक्रमितों और मौतों की संख्या के मामले मेंमहाराष्ट्र देश में अव्वल है। गुरुवार को भी प्रदेश में संक्रमण से25 लोगों की मौत हुई थी।

मुंबई: धारावीमें 5 नए केस, अब तक 22 हुई संख्या

  • एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी यानीधारावी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह यहां 5 नए केस सामने आए। इनमें से दो मरीजों का तब्लीगी जमात से कनेक्शन मिला है। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 22 हो गई। यहां रहने वाले तीन की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
  • धारावी के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं,क्योंकियहां छोटे-छोटे कमरों में 10-15 लोग रहते हैं। ऐसे में इलाके में स्थित कई बिल्डिंग को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इसके साथ ही, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। कुछ जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स भी लगवाई गई है। बीएमसी यहां अब घर-घर स्क्रीनिंग कर रही है।
  • मुंबई में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी प्रशासन को कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिल रही है। कोरोना केंटोनमेंटजोन में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह मुंबई में 146 कंटेनमेंट जोन थे। ये बढ़कर 381 हो गए हैं। इन्हें सील कर दिया गया है।

कोरोना का ट्रेंड: राज्य में8 दिन में 80% नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले एक महीने में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। यहां एक महीने में सबसे ज्यादा 1,297 मामले सामने आए। कोरोना ट्रेंड को देखने से पता चलता है किइनमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा मामले अप्रैल के महज आठ दिन में आए हैं। राज्य में 31 मार्च तक कोरोना पॉजिटिव 220 थे। एक से आठ अप्रैल के बीच 915 मामले आए। राज्य में 9मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई थी।

लॉकडाउन: महाराष्ट्र केप्रमुख सचिव (विशेष)को छुट्टी पर भेजा गया

राज्य में जारीलॉकडाउन के बीच यस बैंक मामले से जुड़े डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वाधवानऔर उनका परिवार महाबलेश्वर पहुंच गया। इस मामले को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गंभीरता से लिया और गृह मंत्री अनिल देशमुख को निजी तौर पर इसे देखने के लिए कहा। इसके बादगृह विभाग में तैनात प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को छुट्टी पर भेज दिया गया है। गुप्ता ने ही वाधवान परिवार के लिएपास जारी किए थे।

बीएमसी ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में क्वारैंटाइन सेंटर तैयार किया है।

कर्फ्यू उल्लंघन पर 27 हजारपर केस

महाराष्ट्र में कर्फ्यू का उल्लंघन करने के 27,432 मामले दर्ज किए गए हैं। इन लोगों के 12,420 वाहन जब्त किए हैं। इसके अलावा95 लाख 56 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं।राज्यभर में पुलिस ने 1,886 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। राज्य के गृह विभाग के अनुसार, दर्ज किए कुल मामलों में पुणे शहर पहले नंबर पर हैं, जहां 3,255 मामले दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर सोलापुर शहर है, जहां 2,594 मामले और तीसरे नंबर पर अहमदनगर में 2,449 मामले और चौथे नबंर पर नागपुर शहर है, जहां 1,919 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा पिंपरी-चिंचवाड में 1,933 मामले दर्ज किए गए।

पालघर के वालीव पुलिस स्टेशन के बाहर इस तरह की टनल तैयार की गई है।

होम क्वारैंटाइन का पालन नहीं करने वाले483 के खिलाफ केस दर्ज

प्रदेश मेंपुलिस होम क्वारैंटाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफकार्रवाई कर रही है। राज्य में ऐसे 483 लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जो होम क्वारैंटाइन का पालन नहीं किया।

नांदेड़ के विधायक प्रतापराव पाटील चिखलीकर ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम बताएं और राशन बांटा।

महाराष्ट्र: अब तक 30 हजार सैंपल की जांच
गुरुवार को राज्यभर में403 कोरोना संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा किगुरुवार तक कुल 30,766 लोगों के सैंपल की जांच हुई है।इसमें से 1,364 पॉजिटिव मिले और बाकीनिगेटिव पाए गए। इसके अलावा36,533 लोगहोम क्वारैंटाइन हैं जबकि4,731 लोगों को सरकार की तरफ से तैयार किए गए क्वारैंटाइन सेंटर पर रखा गया है।

औरंगाबाद सड़कों पर कोरोना से बचाव के लिएलिखा गया संदेश।

बीएमसी ने आज मुंबई के कई इलाकों की एरियल फोटो जारी की

फेक न्यूज को लेकर महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन
फेक न्यूज को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने जरूरी गाइडलाइन जारी की है।इन्हें न मानने पर फेक न्यूज पोस्ट करने वाले के साथ ग्रुप एडमिन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। इसके मुताबिक, वॉट्सऐप ग्रुप के ऐडमिन यह सुनिश्चित करें कि उन्होंने जिसे भी ग्रुप में जोड़ा है, वह भरोसेमंद है। वह सिर्फ पुष्ट और सही सूचनाओं को ही शेयर कर रहा है या करेगा। एडमिन इस बारे में सभी सदस्यों को सूचित भी करें। अगर सदस्य आपत्तिजनक पोस्ट करें, तो उन्हें चेतावनी दें। वह ग्रुप में पोस्ट होने वाले कॉन्टेंट को मॉनिटर करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के धारावी इलाके में हेल्थ टीम अब घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। यहां अब तक संक्रमण के 22 मामले सामने आ चुके हैं।




1

राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 110 लोगों की मौत, पूरे देश में 42% लोगों की जान यहीं गई

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा 100 पार कर गया। शुक्रवार को मुंबई में 12 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा 110 हो गया।वहीं, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1574 तक पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण से पहली मौत 17 मार्च को हुई थी। लेकिन दो अप्रैल के बाद मौत के आंकड़ों में बेहद तेजी रही। जहां 17 मार्च से एक अप्रैल तक यानी 14 दिन में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई। वहीं, दो अप्रैल से 10 अप्रैल यानी 9 दिनों में 98 लोगों की जान गई।

देश के संक्रमण में महाराष्ट्र की स्थिति-
देश में संक्रमण के करीब सात हजार मामले हैं। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1500 से ज्यादाहै। यानी हर पांचवां मरीज महाराष्ट्र से है। राज्य के 36 में से 22 जिलों तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका है।
देश में मौत का आंकड़ा 255है। महाराष्ट्र में 108 मौत हो चुकी है। यानी हर 10 में चार मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत मुंबई और पुणे में हुई है। मुंबई में अब तक 74 जबकि पुणे में 25 की मौत हो चुकी है।

देश के 20% संक्रमित महाराष्ट्र में
देश के कुल संक्रमित मामलों में करीब 20%जबकि कुल मौतों में से 42% मामले महाराष्ट्र के हैं।राज्य में कोरोना संक्रमितों की मृत्युदर (सीएफआर) 7.11% है जबकि देश में यह 3.10% है। हालांकि, मृत्यु दर के मामले में महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात से पीछे है। यहां क्रमशः 7.92 और 7.69% मृत्यु दर रही है। वहीं सबसे खास यह है कि केरल, जहां कोरोना का पहला मामला सामने आया वहां अब तक सिर्फ 2 मौतें हुई और वहां मृत्यु दर सिर्फ 0.56% है।

पुणे में तेजी से बढ़ा मृतकों का आकंड़ा, सिर्फ दो दिन में हुई 18 मौतें
राज्य में हुई 108 मौतों में से 74 यानिकी तकरीबन 70% मौतें मुंबई में हुई हैं।इसके बाद दूसरा नंबर पुणे का आता है। यहां अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। खास यह है कि पुणे में मंगलवार के बाद से मृतकों के आकड़ों में तेजी से वृद्धि हुई है। मंगलवार को यहां मृतकों की संख्या सिर्फ 6 थी जो गुरुवार शाम तक बढ़कर 25 हो गई। यानि सिर्फ दो दिन में पुणे में 19 लोगों की मौत हुई है। पुणे में सबसे ज्यादा मौतें ससून हॉस्पिटल और मुंबई में कस्तूरबा हॉस्पिटल में हुईं हैं।

महाराष्ट्र में कब कितनी हुई मौतें

तारीख कितने की हुई मौत
17 मार्च 1
21 मार्च 1
25 मार्च 2
27 मार्च 4
29 मार्च 2
31 मार्च 2
1 अप्रैल 1
2 अप्रैल 7
3 अप्रैल 6
4 अप्रैल 6
5 अप्रैल 13
6 अप्रैल 7
7 अप्रैल 12
8 अप्रैल 16
9 अप्रैल 17

मृतकों में सबसे ज्यादा 62% पुरुष

गुरुवार शाम तक संक्रमितों में 840 यानि 62% पुरुष और38% महिलाएं महिलाएं हैं। वहीं मृतकों में भी पुरुषों की संख्या सबसे ज्यादा 66 है। प्रतिशत की बात करें तो 68% पुरुष और 32 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई है। महिलाओं की मृत्यु दर जहां 5.94% है, वहीं पुरुषों की 7.89% है।

21- 30 साल के बीच के लोग ज्यादा हुए संक्रमित
21 से 30 साल के बीच के लोग ज्यादा संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर इसका कारण इस उम्र के लोगों का घर से ज्यादा बाहर निकालना मानते हैं। ऐसे में संक्रमण का एक कारण यह भी हो सकता है। वहीं, सबसे कम 91-100 साल के बीच हैं। माना जा सकता है कि इस उम्र के लोग घरों में रहते हैं। ऐसे में संक्रमण से बचे रहे। 33 ऐसे भी मरीज हैं, जिनकी उम्र 1 से 10 साल के बीच है।

उम्र(साल) मरीजों की संख्या
1-10 33
11-20 85
21-30 283
31-40 256

41-50

273
51-60 212
61-70 142
71-80 51

81-90

91-100

16

03

ज्यादा परीक्षण किए जाने के कारण सामने आए ज्यादा मामले
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक, राज्य में लोगों का ज्यादा से ज्यादा परिक्षण हो रहा है, इसलिए यहां मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर देरी से हॉस्पिटल पहुंचे। इसलिए कोरोना की पुष्टि के कुछ ही दिनों या घंटों में उनकी मौत हो गई। कुछ मरीज तो ऐसे थे कि जिनमें मृत्यु के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल कहां चूक रह गई इस मामले की पड़ताल जारी है।

महाराष्ट्र में अधिक मामले मिलने का कारण
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी में चेन्नई के वैज्ञानिक तरुण भटनागर ने कहा, 'तार्किक व्याख्या यह है कि जितना ज्यादा परीक्षण होगा, उतने अधिक मामले मिलेंगे।’उन्होंने कहा कि जो राज्य वर्तमान दिशा-निर्देशों के साथ अधिक संख्या में संदिग्ध मामलों का परीक्षण कर रहे हैं, वे अधिक मामले पाएंगे। महाराष्ट्र ने मंगलवार तक 20,877 परीक्षण किए थे, जो भारत के कुल नमूनों का 16.8 प्रतिशत था। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर लाइफकोर्स महामारी विज्ञान गिरिधर आर बाबू के विश्लेषण से पता चलता है कि महाराष्ट्र ने प्रति 10 लाख लोगों पर 92.4 परीक्षण किए हैं।

ज्यादा मौतों के लिए यह कारक हैं जिम्मेदार
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो ज्यादा मौतों के लिए एक से ज्यादा बीमारी, उम्र, बीमारी की गंभीरता, देर से अस्पताल ले जाना और खराब स्वास्थ्य सुविधांए जिम्मेदार होती हैं।मुंबई में कई मामलेअस्पताल से संबंधित संक्रमणके हैं, जिन रोगियों को अन्य बीमारियों के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमणस्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच फैल रहा।बुधवार की प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यदि मामलों का देर से पता चलता है तो यह अधिक संख्या में मौतों में एक भूमिका निभा सकते हैं।यही कारण है कि मामलों की प्रारंभिक पहचान महत्वपूर्ण है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1500 से ज्यादा है। राज्य के 36 में से 22 जिलों तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। राज्य में संक्रमण से 110 मौतें हो चुकी हैं।




1

जांच एजेंसियों से बचने खंडाला में छिपे थे वाधवान ब्रदर्स, परिवार के 21 लोगों के साथ पकड़े गए; इनकी मदद करने वाले आईपीएस अफसर छुट्टी पर भेजे गए

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार के शीर्ष अधिकारी की ओर से लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां गृह विभाग के प्रधानसचिव(विशेष) के तौर पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने डीएचएफएल के प्रमोटर कपिलऔर धीरज वाधवान के परिवार के लिए इमरजेंसी पास जारी किया। इसी पास के आधार पर सीबीआई और ईडी से बचने के लिए खंडाला में छिपे वाधवान ब्रदर्स परिवार के 21 लोगों के साथ5 गाड़ियों में सवार बुधवार को महाबलेश्वर स्थित अपने फार्म हाउस जा रहे थे। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। लापरवाही के मामले में आईपीएस गुप्ता को अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया है। पुलिस ने परिवारके खिलाफ लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर केस दर्ज किया है।सभी लोग एक बिल्डिंग में क्वारैंटाइन है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में जांच की मांग की थी। इसके अलावा भाजपा नेता किरीट सोमैया ने गुप्ता की ओर से जारी लेटर की कॉपी ट्वीट करते हुए लिखा- उद्धव ठाकरे सरकार वाधवान परिवार को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है।

वाधवान फैमिली के महाबलेश्वर पहुंचने की जांच होगी

गृह मंत्री अनिल देशमुख नेकहा किवाधवान परिवार के 23 सदस्य महाबलेश्वर कैसे पहुंचे इसकी जांच होगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद प्रधान सचिवगुप्ता को उनके खिलाफ जांच जारी रहने तक अवकाश पर भेजा गया है। कानून सभी के लिए समान है।'

##

आईपीएस गुप्ता ने लेटर में क्या लिखा था?

अमिताभ गुप्ता ने आधिकारिक पत्र मेंलिखा, 'निम्न लिखित (व्यक्ति) को मैं अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वे मेरे पारिवारिक मित्र हैं और परिवार में इमरजेंसी के कारण वहपुणे के खंडाला से सतारा के महाबलेश्वरतक की यात्रा कर रहे हैं। इन्हें गंतव्य तक पहुंचने में सहयोग किया जाए।' इस पत्र में वाधवान परिवार के 5वाहनों की डिटेल भी दी गई थी। हालांकि उनके इस कदम से मुख्यमंत्री ठाकरे नाराज हो गए, क्योंकि सरकार सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दे रही है।

खंडाला से भागकर महाबलेश्वर पहुंचे थे वाधवान ब्रदर्स

जांच में सामने आया है कि वाधवान भाइयों ने कोरोनावायरस को अपनी ढाल बनाकर ईडी और सीबीआई से बचने का प्रयास किया था। यस बैंक धोखाधड़ी मामले में उन्हें सीबीआई ने 7 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए। सीबीआई के सामने पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ स्थानीय अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। जांच एजेंसियों से बचने के लिए वे मुंबई से बाहर भाग निकले। यह पूरा परिवार पिछले कई दिनों से खंडाला के एक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ था। लॉकडाउन के बाद से गेस्ट हाउस का संचालक इन पर लगातार कमरे खाली करने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद ये 8 अप्रैल को अमिताभ गुप्ता के पत्र को लेकर महाबलेश्वर की ओर निकले। सतारा पुलिस ने उन्हें महाबलेश्वर से कुछ किलोमीटर पहले पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, वाधवान का महाबलेश्वर में फार्म हाउस है और वे वहीं जा रहे थे। अब सीबीआईऔर ईडी पुलिस के संपर्क में हैं।

वधावन परिवार के पड़ोसी हैं अमिताभ गुप्ता
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ गुप्ता एडीजी रैंक के अफसर हैं। अमिताभ गुप्ता ने ही अभिनेता शाइनी अहूजा को नौकरानी के साथ रेप केस में गिरफ्तार किया था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 51 साल के गुप्ता ने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बी.टेक किया है और वे वर्तमान में मुंबई के बांद्रा में वाधवान परिवार के पड़ोस में रहते हैं। यहीं से उनकी पहचान कपिल वाधवान और नीरज वाधवान से हुई। वे फिलहाल सरकार और पुलिस डिपार्टमेंट के बीच समन्वय के लिए महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग में काम कर रहे हैं।

कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में
महाराष्ट्र में संक्रमण के अब तक 1380 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है, वहीं 97 की मौत हो चुकी है। देशभर में मौत और संक्रमण के अब तक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। गुरुवार को ही राज्य में सबसे ज्यादा 229 नए केस सामने आए, जिसमें सबसे ज्यादा 79 केस मुंबई (बीएमसी क्षेत्र) के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maharashtra IPS issued emergency pass and sent 23 people of Wadhawan family to the farmhouse, sent on leave




1

21 विदेशियों और कई जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस इंस्पेक्टर पॉजिटिव, राज्य में पुलिसकर्मी में संक्रमण का पहला केस

21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को पकड़ने वाले एक महाराष्ट्रपुलिस के एक इंस्पेक्टर में कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों को पकड़ने के एकअभियान का नेतृत्व किया था। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी में संक्रमण का यह पहला मामला बताया जा रहा है।रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंस्पेक्टर के साथ रहने वाले सभी स्टाफ को क्चारैंटाइन किया गया है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

टीम का किया था नेतृत्व

मुंब्रामें21 विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए एक अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर नेकिया था। इस दौरान 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा गयाथा। 21 विदेशी नागरिकों ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा की यात्रा की थी। इसके बाद वह एक मस्जिद और एक स्कूल में छिपे हुए थे। मुंब्रा पुलिस ने मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचित न करने को लेकर मामला दर्ज किया था।

नासिक में एडमिट हैं पुलिस इंस्पेक्टर
मुंब्रा में तब्लीगी जमात के सदस्यों को पकड़ने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि सभी 21 विदेशी नागरिकों और ट्रस्टियों को क्वारैंटाइन किया जाए और उनकी कोरोना जांच हो। जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर मेंकोविड-19 के लक्षण दिखाई देने लगे और उन्होंने इसकी जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह फिलहाल नासिक के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।

मुूंबई मेंसीआईएसएफ के 11 जवान हुए थेकोरोना पॉजिटिव
इससे पहलेनवी मुंबई के खारघर में सीआईएसएफ के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे से पांच मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात थे। इसके बाद यहां सीआईएसएफ के 146 अधिकारियों और कर्मचारियों को हॉस्पिटल में आइसोलेशन में भर्ती कराया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महाराष्ट्र पुलिस के कई कर्मचारियों की जांच करवाई गई है।




1

आज 17 मौतें, 187 नए मामले आए, उद्धव ने कहा- लोग संयम रखेंगे, तभी लॉकडाउन खत्म होगा

महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई। इसमें मुंबई में 12, पुणे में तीन और धुले और मालेगांव में एक-एक की जान गई। मृतकों में 11 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। इनमें छह मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक थी। आठ की उम्र 40 से 60 साल के बीच जबकि तीन की उम्र 40 से कम है। इसके साथ ही 16 को डायबिटीज की समस्या थी। मुंबई में एक 25 साल के युवक की भी संक्रमण से मौत हुई है। ये महाराष्ट्र में अब तक हुई मौतों में सबसे कम उम्र का मृतक है। इसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने नहीं बताया है। राज्य में अब तक कुल 127 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 187 नए केस सामने आए हैं। इसे मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1761 पहुंच गई है।

राज्य में 30 अप्रैल तकलॉकडाउन बढ़ाया गया

महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ये घोषणा की। उद्धव ने कहा- कम से कम 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। कम से कम शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहा हूं क्योंकि अगर हम सभी लोग संयम बरतें, भीड़भाड़ इकट्‌ठा न करें तो ही 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। नहीं तो आगे फैसला करना होगा।

कोरोना अपडेट्स

  • अकोला जिले में तब्लीगी जमात से जुड़े एक 30 साल के युवक ने गला काटकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को रिपोर्ट में उसे संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह अकोला के हॉस्पिटल में भर्ती था। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम जहरुल इस्लाम था। वह असम का रहने वाला था। सात अप्रैल अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका शव हॉस्पिटल के बाथरूम से बरामद हुआ। शव के पास एक ब्लेड मिला है। पुलिस का मानना है कि इसी से उसने अपना गला काटा होगा।
  • मुंबई में शनिवार को जिन12 लोगों की मौत हुई। उनमेंधारावी के रहने वाले एक80 साल का बुजुर्ग भी है।वह मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती था। उसकी किडनी खराब थी। इसके साथ हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी थी। इसके साथ धारावी में मरने वालों की संख्या अब तक 4 हो गई है। यहां 28 से ज्यादा मरीज संक्रमित पाए गए हैं। धारावी पर संक्रमण के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बने हुए हैं।
  • मुंबई से सटे पनवेल में पुलिस ने शनिवार कोभाजपा पार्षद अजय को गिरफ्तार किया। वह अपने 11 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। बाद में पुलिस ने उसेजमानत पर रिहा कर दिया।
  • 21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को पकड़ने वाले एक महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों को पकड़ने के मुब्रां में एक अभियान का नेतृत्व किया था। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी में संक्रमण का यह पहला मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंस्पेक्टर को नासिक के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके साथ रहने वाले स्टाफ को क्ववारैंटाइन किया गया है।

100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

  • मुंबई में 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमणकी चपेट में हैं। शुक्रवार को मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले 19 हेल्थ वर्कर्स में कोरोना पॉजिटिव आया है। मुंबई के जसलोक, वाकहार्ट और भाटिया हॉस्पिटल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जबकि ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में सिर्फ जरूरी ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
  • एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में शुक्रवार को छह लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 28 तक पहुंच गई है। संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से दो लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। धारावी में एक दर्जन से ज्यादा इलाके सील हैं। पुलिस यहां ड्रोन की मदद से निगरानी कर रही है।
  • दादर में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सुश्रूषा अस्पताल की दो नर्सें संक्रमित पाई गई हैं। साथ ही एक 80 साल के बुजुर्ग में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दादर में अब तक कोरोना के छह मरीज मिल चुके हैं। अस्पताल सील कर दिया गया है। नर्सों के संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है।
  • महाराष्ट्र मेंराज्य सरकार अगले हफ्ते से मुंबई से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट शुरू कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कोरोना के हॉटस्पॉट में रैपिड टेस्ट किया जाएगा।रैपिड टेस्टिंग में 15-30 मिनट में ब्लड सैंपल की जांच होकर उसकी रिपोर्ट आ जाती है। रिपोर्ट में ब्लड में मौजूद एंटीबॉडी का पता चलता है। एंटीबॉडी की उपस्थिति से संक्रमण का पता लगाया जाता है।

यह तस्वीर मुंबई की भायखला सब्जी मंडी की है। शनिवार को यहां खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ी।

44 साल बाद बंद हुई है डिब्बोंवालोंकी सर्विस
लॉकडाउन की वजह से 44 साल बाद मुंबई मेंडिब्बे वाले की सर्विस बंद है। इससे पहले 1974 में मजदूर नेता जार्ज फर्नांडिस ने रेल रोको आंदोलन किया था, उस दौरानयह सर्विस बंद हुई थी। संकट की इस घड़ी में डिब्बे वाले ही एक-दूसरे का सहारा बन हुएहैं। मुंबई में डिब्बे वाला एसोसिएशन की तरफ से डिब्बे वालों की 5-5 लोगों की टीम तैयार की है। यह टीम एक संस्था की मदद से हर डिब्बेवालों को घर में 1500-1500 रुपए का अनाज पहुंचा रही है।

यह तस्वीर मुंबई के शहीद भगत सिंह मैदान में लगी सब्जीमंडी की है। यहांलोगों के चेहरे पर मास्क तो नजर आया, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नहीं।

राज्य में पुलिसवालों पर हमला करने के आरोप में161 आरोपी गिरफ्तार

  • लॉकडाउन के दौरान राज्य भर में नियमों केउल्लंघन को लेकर कुल 34 हजार 10 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि पुलिसवालों पर हमले से जुड़े पूरे राज्य में 69 मामले दर्ज किए गए है। इन मामलों में 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्वारैंटाइन से जुड़े उल्लंघन को लेकर 468 मामले और अवैध रूप से परिवहन को लेकर 777 मामले दर्ज किए गएहैं। 8,995 वाहन जब्त किए गए है। इसके साथ ही लोगों पर 1.21 कोरोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
  • पुणे महानगरपालिका ने कोरोना संक्रमण से लड़ रहे कर्मचारियों का एक करोड़ का बीमा करवाया है। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे संक्रमण का बड़ा हाॅटस्पाॅट बना हुआ है। पुणे में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान संक्रमण से जा चुकी है।
मुंबई में बीएमसी के सफाईकर्मी पीपीई किट पहनकर कचरा उठाने जा रहे हैं।

बच्चे के लिए राजस्थान से पहुंचा ऊंट के दूध का पाउडर
मुंबई निवासी रेणु कुमारी ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट किया था कि‘‘उनका साढ़े तीन साल का बच्चा ऑटिज्म (फूड एलर्जी) से पीड़ित है। उसे केवल ऊंट के दूध और कुछ दालों का सेवन करवाना होता है। लॉकडाउन के चलते मुझे ऊंट का दूध ढूंढने में दिक्कत हो रही है।’’इसके बाद राजस्थान से 20 लीटर दूध का पाउडर मुंबई भेजा गया। इसके लिए कार्गो ट्रेन का इस्तेमाल किया गया। ट्रेन लुधियाना से बांद्रा जानी थी। दूध भेजने के लिए उसका स्पेशल स्टॉपेज फलना स्टेशन पर किया गया।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम नेकीटनाशक दवाका छिड़काव किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के धारावी में 150 डॉक्टरों की टीम ने शनिवार से स्क्रीनिंग शुरू की। शुक्रवार को यहां छह लोग संक्रमित पाए गए थे। यहां संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है।




1

देश में मुंबई पहला ऐसा शहर जहां 100 मौतें हुई; यहां 1549 कोरोना पॉजीटिव मरीज आ चुके हैं

सोमवार को कोरोना की वजह से मुंबई में 9 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 में डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या थी, जबकि दो में अन्य बीमारियां थी। पिछले 96 घंटे में यहां 46 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर मुंबई में बढ़कर 100 तक पहुंच गया है।मुंबई देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां 100 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। वर्तमान समय में यहांकुल 80 स्क्रीनिंग सेंटर चल रहे हैं।

बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार- सोमवार को कोरोना के 150 नए मामले मुंबई में दर्ज हुए हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1549 हो गई है। सोमवार को जिनमरीजों की मौत हुई, उनमें सबसे कम की उम्र 42 साल और सबसे ज्यादा की 87 साल है। इनमें से 6 महिलाएं और तीन पुरुष हैं।

बीएमसी ने जारी की एडवाइजरी
बीएमसी ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है- जिन्हें भी डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हॉर्ट की बीमारी है वह घर में ही रहे। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि बुजुर्गों और जिनमें बुखार और खांसी के लक्षण हैं, वे तुरंत पास के जांच केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाएं। बीएमसी की ओर से बताया गया है कि 87 परसेंट मौतें डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारी के कारण ही हुई हैं। जबकि 7 से 8 परसेंट मौतें, हार्ट डिजीज और उम्र संबंधित बीमारियों के कारण हुई हैं।

मुंबई के हॉस्पिटल बने कोरोना के हॉटस्पॉट

मुंबई में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही अब यहां के अस्पताल कोरोना के गढ़ बनते जा रहे हैं। मुंबोई के ताड़देव स्थितभाटिया अस्पतालमें रविवार को 11 और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां अब तक कुल 25 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुंबई केवॉकहार्ट अस्पतालके बाद भाटिया दूसरा कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। वॉकहार्ट से अब तक 52 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसके बाद उसे सील कर दिया गया था।

अब ताजा मामला सेवन हिल्स हॉस्पिटल का है, जहां 2 डॉक्टरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सायन हॉस्पिटल के डॉक्टर को भी कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। सायन हॉस्पिटल के डीन और सेवन हिल्स हॉस्पिटल के वर्तमान इंचार्ज डॉक्टर मोहन जोशी ने बताया कि शनिवार से रविवार तक सेवन हिल्स अस्पताल में दो डॉक्टरों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

मुंबई के किस हॉस्पिटल में कितने मरीज?

अस्पताल कोविड-19 मरीज
वॉकहार्ट अस्पताल 52
भाटिया अस्पताल 25
नूर अस्पताल 1
साबू सिद्धीकी अस्पताल 1
नायर अस्पताल 1
सैफी अस्पताल 1
सेवन हिल्स अस्पताल 2
सायन अस्पताल 1


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच चुकी है।




1

24 घंटे में 11 मौतें, संक्रमण के सबसे ज्यादा 352 नए केस सामने आए; बीएमसी में 4 और आईएएस तैनात किए

महाराष्ट्र में संक्रमण के चलते मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को राज्य में संक्रमण से 11 की मौत हुई। इसमें 10 मुंबई और इसके आसपास के इलाके में हुई जबकि एक की जान पुणे में गई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 160 पर पहुंच गया है। इसमें 100 मौतें मुंबई में हुई है। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को संक्रमण के 352 नए केस सामने आए हैं। यह राज्य में एक दिन में सामने आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2334 पर पहुंच गई है।


इसी बीच, राज्य के आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाडने खुद को किया क्वारैंटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी। मंत्री ने कहा कि उनके संपर्क में रहने वााले एक पुलिस अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद की जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन, एहतियात के तौर पर वह 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहेंगे।

राज्य सरकार ने चार अतिरिक्त अफसर तैनात किए

मुंबई संक्रमण का एपिसेंटर बना हुआ है। मुंबई में संक्रमण पर काबू पाने के लिए बीएमसीमें9 आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है। आमतौर पर बीएमसी में पांच आईएएस होते हैं। लेकिन, उद्धव सरकार ने चार अतिरिक्त अफसरों को यहां तैनात किया है।

नागपुर में एक दिन में 17 पॉजिटिव मिले

उधऱ,नागपुर में रविवार को 17 नए पॉजिटिव मिले। शहर में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। सभी मरीज आइसोलेशन वार्ड मेंथे।शहर में अब44 संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 8 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकिएक की मौत हुई है।

बीएमसी ने बुजुर्ग मरीजों को घर पर रहने की हिदायत दी

मुंबई में जिन अफसरों के पास मुंबई को संक्रमण से बचाने की जिम्मेदरी है उनमें,बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल चुकीं मनीषा म्हैसकर, अश्विनी भिड़े, एम. रामास्वामी, सुरेश काकानी, आशुतोष सलिल, पी. वेलूरासू, ए. जरहाड, जयश्री भोज हैं।इस बीच, बीएमसी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जिन्हें भी डायबिटीज, हाइपरटेंशन औरदिल की बीमारी है वह घर में ही रहे। बीएमसी के मुताबिक शहर में 87% मृतकों को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारी थी। जबकि 7-8% दिल और उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। उधर,पुणे के ससून हॉस्पिटल में एक महिला और एक पुरुष की सोमवार को कोरोना से मौत हो गई। महिला मरीज की उम्र 40 जबकि पुरुष 50 साल का था। महिला को डायबिटीज और पुरुष को किडनी संबंधित बीमारी थी। महाराष्ट्र में आज कुल 11 मौतें हो चुकी हैं।

30 दिन पहले ईरान से भारत लाए गए 44 लोगों को घाटकोपर के एक आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था। रविवार को इन्हें एयरफोर्स के विमान से जम्मू-कश्मीर भेजा गया। सभी इसी राज्य के निवासी हैं।

अपडेट्स:

  • मुंबई मेंएशिया की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में सोमवार को एक और संक्रमित की मौत हुई। यहां मृतकों का आंकड़ा पांच हो गया। 15 नए मरीज हैं। अब कुल संक्रमित 47 हो गए हैं। पूरी बस्ती को सील कर दिया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
  • इंडियन नेवी द्वारा ईरान से लाए गए 44 भारतीयअपने राज्य जम्मू-कश्मीर लौट गए हैं। ये सभी 30 दिन से घाटकोपर के क्वारैंटाइन सेंटर में थे। इनमें से 22 महिलाएं हैं। सभी को वायुसेना के विशेष विमान सेश्रीनगर भेजा गया।
  • मुंबई मेंहिंदमाता ब्रिज के नीचे कैंप बना कर रखे गए टाटा हॉस्पिटल के मरीजों और उनके अटेंडेंट्स को अंधेरी के होटल कैपिटल भेज दिया गया। मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया, ‘मैंने वहां का दौरा किया और लोगों को भरोसा दिया कि उनके रहने-खाने का उचित प्रबंध किया जाएगा।’

  • मुंबई मेंवर्ली स्थित पोद्दार कॉलेज में शहर के पहले डिसइंफेक्शन चैंबर को शुरू किया गया है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने रविवार को धारावी में पांच हजार लोगों को राशन मुहैया कराया।

तीन पत्रकार पॉजिटिव
मुंबई में बड़े अखबार समूह से जुड़े तीन पत्रकार संक्रमित हो गए हैैं।ये सभी उस 40 सदस्यों की टीम के सदस्य थे जो बांद्रा के एक होटल में रुके हुए थे और हर दिन यहीं से ऑफिस जा रहे थे।घटना के बाद अन्य 37 लोगों को बांद्रा के एक होटल में क्वारैंटाइन कर दिया गया है।।

मास्क की अहमियत समझा रही पुलिस

वीजा नियमों का उल्लंघन : 156 विदेशियों पर एफआईआर

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल हुए जिन 156 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उन पर वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में भी कार्रवाई की गई है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सभी आरोपी पर्यटन वीजा परभारत आए थे। इसका उल्लंघन कर तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्र की तरह राज्यों को भी चाहिए सीएसआर
प्रधानमंत्री राहत कोष को दरकिनार कर बनाए गए 'पीएम केयर फंड' में सीएसआर का पैसा जमा कराए जाने की अनुमति दिए जाने के बाद राज्यों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष को सीएसआर का पैसा दिए जाने की मांग की है। राकांपा विधायक रोहित पवार ने कहा है कि 'पीएम केयर फंड' को अनुमति देना और मुख्यमंत्री राहत कोष को अनुमति न देना भेदभावपूर्ण फैसला है। नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सीएसआर कानून कांग्रेस सरकार ने बनाया था।

तस्वीर अहमदनगर की है। सोमवार सुबह यहां सब्जी मंडी में काफी भीड़ नजर आई। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया।

12 कंपनियां बनाएंगी किट

राज्य की 12 कंपनियों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) और एन-95 मास्क का उत्पादन करने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही कंपनियां उत्पादन शुरू करेंगी, जिससे आने वाले दिनों में राज्य में पीपीई और मास्क के लिए हो रही दिक्कत में कमी आ सकती है। कोरोना से लड़ाई में अकेलेबीएमसी यानी मुंबई में हीरोजाना 5 हजार पीपीई की जरूरत है।

पालघर : फैक्ट्री मेें ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर के तारापुर केमिकल जोन की एक फैक्ट्री में सोमवार को ब्लास्ट हो गया। दो लोगों की मौत हो गई जबकिएक घायल है। केमिकल जोन में 105 कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। इस फैक्ट्र में साबुन, डिटर्जेंट के साथ ही सैनिटाइजरबनाया जा रहा था। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों में काम की मंजूरी दे रखी है। जनवरी में तारापुर के इसी केमिकल जोन की एक अन्य फैक्ट्री में भी विस्फोट हुआ था। तब 6 लोगों की मौत हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर मुंबई के हिंदमाता ब्रिज के नीचे रविवार को ली गई। यहां टाटा हॉस्पिटल में चेकअप कराने आए मरीज और उनके अटेंडेंट्स रुके हुए थे। ये सभी लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंस गए थे। इसकी जानकारी जब मेयर को हुई तो उन्होंने सभी को अंधेरी के होटल में शिफ्ट कराया।




1

दूसरों तक टिफिन पहुंचाने वाले डब्बेवालों के सामने खड़ा हुआ खुद के खाने का संकट, 130 साल से दे रहे हैं सर्विस

(विनोद यादव) मुंबई के करीब 2 लाख लोगों तक समय से खाने का डब्बा पहुंचाने वाले 5 हजार डब्बेवालों के समक्ष खाद्य सामग्री का संकट गहराने लगा है। जिसकी वजह से मुंबई डब्बेवाला एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मदद की गुहार लगाई है।

इस तरह दोहरे संकट में फंसे डब्बेवाले
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने बताया कि मुंबई में डब्बेवालों की संख्या करीब 5 हजार के करीब है। इनमें से अधिकांश लोग पुणे जिले के मूल निवासी है। जिसकी वजह से उनका राशन कार्ड गांव के पते पर बना हुआ है। क्योंकि माता-पिता गांव में रहते हैं। कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप की वजह से 130 साल से लाखों मुंबईकर के कार्यालयों में समय से खाने का डब्बा पहुंचा कर उनकी भूख मिटाने वाले डब्बेवालों के समक्ष अब खुद खाद्य सामग्री का संकट निर्माण हो गया है। क्योंकि सरकार राशन कार्ड देखकर अनाज जरूरतमंद लोगों को दे रही है।

मुंबई के डब्बेवालों का राशन कार्ड गांव में है। लॉकडाउन की वजह से डब्बेवाले पुणे स्थित गांव जाकर अनाज भी नहीं ला सकते हैं। इसके अलावा मार्च में कुछ दिन ही कार्यालयों तक डब्बा पहुंचाए जाने की वजह से अधिकांश डब्बेवालों को मार्च महीने की पूरा तनख्वाह भी नहीं मिली है। अप्रैल महीने में तो एक पैसा हाथ में आने की कहीं से कोई उम्मीद डब्बेवालों को नजर नहीं आ रही है। तलेकर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ई मेल कर निवेदन किया है कि वे डब्बेवालों और अन्य जरूरतमंद लोगों की इस तकनीकी समस्या का समधान निकालें और उन्हें अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

44 साल बाद बंद हुई है डब्बेवालोंकी सर्विस
लॉकडाउन की वजह से 44 साल बाद मुंबई मेंडब्बेवालों की सर्विस बंद है। इससे पहले 1974 में मजदूर नेता जार्ज फर्नांडिस ने रेल रोको आंदोलन किया था, उस दौरानयह सर्विस बंद हुई थी।

250-300 डब्बेवालों के एसोसिएशन ने की मदद
कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुंचे 250-300 डब्बेवालों को एसोसिएशन की ओर से अनाज खरीद कर मुहैया कराया गया है। तलेकर बताते हैं कि यह मदद सत्य साईंबाबा के एक भक्त चंद्रशेखर व अन्य लोगों की सहायता से की गई है। इसके साथ ही जो डब्बेवाले मुंबई में हैं। उन्हें कहा गया है कि वे कुछ डब्बेवालों का छोटा सा ग्रुप बनाकर कर अपने करीब के किसी भी दुकान से राशन खरीदें और उसकी रसीद एसोसिएशन के पास वॉट्सअप करें। ताकि उन्होंने जो खाद्य सामग्री खरीदी है। उसका भुगतान एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन किया जा सके। एसोसिएशन की ओर से अभी तक तकरीबन 4.50 लाख रुपए की सामग्री डब्बेवालों को मदद के रूप में उपलब्ध कराई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में वर्तमान समय में 5000 के आसपास डब्बेवाले हैं। ये हर दिन 2 लाख लोगों तो खाना पहुंचाने का काम करते थे।




1

महाराष्ट्र में 15 दिन में बना विशेष अस्पताल, नगालैंड में पीएमओ के दखल के 5 घंटे बाद टेस्टिंग सेंटर का काम शुरू

(मंगेश फल्ले) महाराष्ट्र का पहला कोरोना स्पेशल अस्पताल पुणे में तैयार हो गया है। ससून हॉस्पिटल परिसरमें मौजूद इस 11 मंजिला इस इमारत का निर्माण कार्य2008 से काम चल रहा था। इस साल मार्च तक 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। बाकी बचा काम एक साल में होना था। लेकिन कोरोना के तहत इमरजेंसी को देखते हुएमहज 15 दिन में ही बाकी काम पूरा कर लिया गया।अस्पताल में 700 बिस्तरों की व्यवस्था है। सोमवार को इसमें 70 से ज्यादा कोरोना मरीजों को शिफ्ट भी कर दिया गया।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक राजेंद्र रहाणे ने बताया कि मार्च में जब हमने इस इमारत के निर्माण कार्य को तेज करने का फैसला किया,तब प्लास्टर, पेंटिंग, प्लम्बर, लिफ्ट का काम बचा था। साफ-सफाई, अग्निशामक व्यवस्थाएं, अंडरग्राउंड पाइपलाइन, पानी की पाइपलाइन, मेडिकल गैस की पाइपलाइनऔर इसी तरह कीअन्य व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर जुटाया गया। लॉकडाउन की वजह से काम में अड़चन आ रही थी तो घर-घर जाकर लोगों को लाए और15 दिन के भीतर पेंटिंग के साथ ही लिफ्ट लगाने का काम पूरा किया।

15 दिन में कैसे पूरा किया काम

  • 9 दिन में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम सेट किया।
  • पूरी इमारत को एयरकंडीशन करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।
  • 11 मंजिला इमारत के लिए 36 घंटों में हाई-टेंशन बिजली कनेक्शन दिया गया। यह भी एक रिकॉर्ड है।

अस्पताल में 40 वेंटिलेटर लगाए गए

कोरोना के गंभीर मरीजों को सांस लेने के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ता है। देश के सामान्य से लेकर बड़े अस्पतालों तक में वेंटिलेटर की कमी है। लेकिनससून अस्पताल में कोरोना को देखते हुएइनकी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अस्पताल केडीन डॉ. अजय चंदनवाले ने बताया कि यहां 40 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं।

पीएमओ से फोन आया, 5 घंटे में टेस्टिंग सेंटर का काम शुरू

नागालैंड में दो दिन पहले ही कोरोना का पहला केस आया है। इसके बादवहां के डॉक्टर पंकज गुप्ता ने मरीज की कहानी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने पीएमओ को भी टैग किया। दो घंटे में ही उनके पास फोन आया। पांच घंटे बाद ही दीमापुर और कोहिमा में सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई। नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एसपी फाेम ने बताया कि दो सेंटर बनाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुणे के इस 11 मंजिला अस्पताल को महज 15 दिन में तैयार किया गया। यहां 700 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है।




1

16 दिन में 10 गुना बढ़कर 3 हजार के पार हुए संक्रमित, 70% मरीजों की उम्र 50 साल से कम

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में गुरुवार को कोराना संक्रमण के165 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3,081 पर पहुंच गईहै। राज्य के 11 जिलों कोहॉटस्पॉट घोषित किए गएहैं। इसमेंमुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, सांगली, अहमदनगर, यवतमाल, औरंगाबाद, बुलढाणा, मुंबई सबअर्बन, नासिक शामिल है। अगर संक्रमितों की बात की जाए तो महाराष्ट्र के बाद दिल्ली है जहां संक्रमण के 1550 से ज्यादा मामले हैं।

महाराष्ट्र में 16दिन में बढ़े 10 गुना हुए केस

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केसपिछले 15 दिनों में 10 गुना की वृद्धि हुई है। राज्य में संक्रमण का पहला मामला नौ मार्च को पुणे में सामने आया था। यहां एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 31 मार्च तक यानी 21 दिनों में संक्रमित केस की कुल संख्या 302 तक पहुंची थी। इन 21 दिनों में एक दिन में अधिकतम 27 पॉजिटिव केस मिले थे। लेकिन, एक अप्रैल से से 16 अप्रैल यानी 16 दिनों में संक्रमितों की संख्या में 10 गुना की वृद्धि के साथ आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच गया। इनमें 14 अप्रैल को सबसे ज्यादा 350 पॉजिटिव केस सामने आए।

इस ग्राफ से समझिए केस की रफ्तार:

यह डेटा महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट का है। इसमें 9 मार्च से 13 अप्रैल तक के आंकड़े हैं। 14 अप्रैल को राज्य में सबसे ज्यादा 350 केस सामने आए थे।

70% मरीजों की उम्र 50 साल से कम

महाराष्ट्र मेंसंक्रमण के2330 मरीजों का विश्लेषण राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने किया है। इससे पता चलता है कि70 फीसदी यानी1646 मरीजों की उम्र 21से 50 साल के बीच है।जबकि 684 की उम्र 50 साल से ज्यादा है। एक बात और इसमें सामने आई है कि50 से अधिक उम्र वर्ग के लोगों कोइस बीमारी से ज्यादा खतरा है। आंकड़े के अनुसार (14 मार्च तकहुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मृतकों की संख्या करीब 77%है। हालांकि, राज्य में गुरुवार तक 188 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।

ज्यादा जांच हुई, इसलिए तेजी से मामले सामने आए

महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमितों की संख्या सामने आने का एक बड़ा कारण यहां तेजी से जांच होना भी है। राज्य में अब तक24 हजार से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। साथ ही, मुंबई केधारावी में मरीज मिलने के बाद करीब साढ़े सातलाख लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। राज्य सरकार अब रैपिड टेस्टिंग की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही राज्य में रैपिड टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विदेश से किट मंगवाई है। इसके बाद जांच की स्पीड भी बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर मुंबई के धारावी की है। धारावी में अब तक 50 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इसके बाद यहां घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है।




1

राज्य में मृत्युदर 6.05%, 17 दिन में 10 गुना बढ़े पॉजिटिव, सबसे ज्यादा संक्रमित 21 से 30 साल के बीच के

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। यहां शनिवार तकसंक्रमितों का आंकड़ा 3320 तक पहुंच गया है। वहीं, राज्य में अब तक 201 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के लक्षण को समझने के राज्य के मेडिकल एजुकेशन और ड्रग विभाग एक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अप्रैल तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों कीमृत्यु दर 6. 05% है। वहीं, देश में यह आंकड़ा 3.34% है। इसके अलावा महाराष्ट्र से ज्यादा मृत्यु दर का आंकड़ामेघालय, झारखंड और पंजाब में है। यहां क्रमश: 11.11, 6.44 और 6.06 प्रतिशत मृत्यु दर है। वहीं, सबसे कम केरल में यह सिर्फ 0.76 प्रतिशत है। यहां सिर्फ 3 लोगों की मौत हुई है।

अब तक किस राज्य में कितने सक्रमित:

महाराष्ट्र के मेडिकल एजुकेशन और ड्रग विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट में 17 अप्रैल तक कहां कितने संक्रमित मरीज मिले हैं। इसका चार्ट तैयार किया गया है।

महाराष्ट्र: 17दिन में 10 गुना हुए केस

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केस पिछले 17दिनों में 10 गुना की वृद्धि हुई है। राज्य में संक्रमण का पहला मामला नौ मार्च को पुणे में सामने आया था। यहां एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 31 मार्च तक यानी 21 दिनों में संक्रमित केस की कुल संख्या 302 तक पहुंची थी।इन 21 दिनों में एक दिन में अधिकतम 27 पॉजिटिव केस मिले थे। लेकिन, एक अप्रैल से से 17 अप्रैल यानी 17 दिनों में संक्रमितों की संख्या में 10 गुना की वृद्धि हुई। यह आंकड़ा अब 3320 तक पहुंच गया है।

इस ग्राफ से समझिए महाराष्ट्र में बढ़े कोरोनाकेस की रफ्तार:

इस चार्ट में बताया गया है कि पहला केस 9 मार्च को मिला था। इसके बाद 31 मार्च के बाद संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

मुंबई: सात दिन में 81% बढ़े कोरोना संक्रमित मरीज

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले सात दिनों में 81% कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जबकि मृतकों की संख्या 60.52 फीसदी बढ़ी है। अगर मुंबई की बात करें तो यहांमरीजों की मृत्युदर 5.8%5 है। वर्ली और धारावी सहित करीब 8 प्रमुख इलााकों कोहॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है।मुंबई के इन 8 हॉटस्पॉट वाले इलाके में इस वक्त 1,285 कोरोना मरीज हैं।

21- 30 साल के बीच के लोग ज्यादा हुए संक्रमित
महाराष्ट्र में 21 से 30 साल के बीच के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर इसका कारण इस उम्र के लोगों का घर से ज्यादा बाहर निकालना मानते हैं। वहीं, सबसे कम सिर्फ 1 संक्रमित 101-110 साल के बीच का है। इस शख्स की कुछ दिनों पहले मुंबई में मौत हो चुकी है। इसके बाद क्रमशः 91 और 81 साल के लोग सबसे कम संक्रमित हुए हैं। इस ग्राफ से इस ट्रेंड को समझ सकते हैं।

संक्रमितों में सबसे ज्यादा 671 की उम्र 21 से 30 साल है जबकि इसके बाद 31 से 40 की उम्र के 634 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य में 95 % रिपोर्ट नेगेटिव आई

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 17 अप्रैल तक राज्य में 55678 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। इसमें से 95 प्रतिशत की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से 29128 टेस्ट सरकारी लैब में और 26550 टेस्ट प्राइवेट लैब में हुए हैं। प्राइवेट लैब में हुए96.23 प्रतिशत केस नेगेटिव आए हैं।

एक तर्क यह भी,ज्यादा टेस्ट की वजह से ज्यादा केस सामने आए

महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमितों की संख्या सामने आने का एक बड़ा कारण यहां तेजी से जांच होना भी है। 15 अप्रैल 2020 को रात 9 बजे तक देश 2 लाख 58 हजार 730 लोगों का टेस्ट कर चुका है। हालांकि, देश में प्रति 10 लाख लोगों में सिर्फ 203 लोगों के टेस्ट किए गए हैं और प्रति 10 लाख लोगों में से 8 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अन्य राज्यों से तुलना करें तो 16 अप्रैल तक तमिलनाडु में 22 हजार, दिल्ली में 15 हजार और केरल में 16 हजार टेस्ट हो चुके हैं।

77 % मरीज सिर्फ मुंबई और पुणे से

17 अप्रैल की सुबह तक संक्रमितों में सबसे ज्यादा 2073 मरीज मुंबई से हैं, इसके बाद 419 कोरोना पॉजिटिव पुणे से हैं। इस हिसाब से राज्य के तकरीबन 77% संक्रमित मरीज सिर्फ मुंबई और पुणे से हैं। वहीं,एनालिसिस में यह भी सामने आया है कि 2916 संक्रमितों में से 1178 यानि 40 % महिलाएं और 1738 यानि 60% प्रतिशत पुरुष हैं। मृतकों में 35% महिलाएं और 65% पुरुष हैं।


मृतकों में सबसे ज्यादा 61-70 साल के बीच

शनिवारसुबह तक महाराष्ट्र में कुल 201 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के चलते जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें 60लोगों की उम्र 51-60 साल के बीच थी। इसके बाद 61-70 साल के बीच के 53, 41-50 साल के बीच 33, 71-80 साल के बीच 23 लोगों की जान गई है। राज्य में एक 101 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हुई है।

इस ग्राफ से समझिए किस उम्र के लोगों की हुई सबसे काम या ज्यादा मौत:



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एशिया की सबसे घनी बसी बस्ती में स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 10 लोगों की मौत और 60 के करीब संक्रमित हो चुके हैं।




1

राज्य में 328 नए करोना संक्रमित सामने आए, 11 मौतें; भड़काऊ बयान देने के आरोप में एक्टर एजाज खान गिरफ्तार

महाराष्ट्र में शनिवार को328 नए करोना संक्रमित मरीज सामने आए।इसी के साथ राज्य मेंकुल मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 648 हो गया है। आज 11 मरीजों ने दम तोड़ा। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 211 तक पहुंचा गया है। इस बीच,उद्धव सरकार ने राज्य की 38 से ज्यादा चीनी के 1 लाख 31 हजार 500 मजदूरों को अपने गांव भेजने का फैसला किया है।यह लोगराहत शिविरों में रह रहे हैं। सरकार का कहना है किजिन मजदूरों को राहत शिविरों में रहते हुए 14 दिन या उससे ज्यादा का समय हो गया है। इन सभी की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मुंबई में लॉकडाउन के नियम तोड़ने औरभड़काऊ बयान देने के आरोप में एक्टर एजाज खान को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया।

औरंगाबाद के जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला का 12 अप्रैल से संक्रमण का इलाज चल रहा है। डॉ. कमलाकर मुदखेडकर और डॉ. कविता जाधव की टीम ने बच्ची की डिलीवरीकराई। इनका कहना थाकि बच्ची में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। वह स्वस्थ है और उसका वजन 3.20 किलोग्राम है।

डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। उसका वजन 3.20 किग्रा है और वह स्वस्थ है।

औरंगाबादमेंपॉजिटिवमहिला की मौत

महाराष्ट्र केऔरंगाबादमें शनिवार सुबह65 साल की महिला की मौत हो गई। जिले में यह तीसरी मौत है। तीन दिन पहले इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महाराष्ट्र में अब तक02लोगों की मौत होचुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बजे तककोरोना रिपोर्ट जारी नहीं की।शुक्रवार को राज्य में 118 नए पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं, 7 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में अब तक कुल 3320 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • पुणे:लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के बढ़ते केसों को देखते हुए पुणे जिला परिषद ने एक अनोखा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, अगर कोई भी शख्स घरेलू हिंसा के मामलों में प्रथम दृष्टता: दोषी पाया जाता है, तो शुरुआती कार्रवाई के दौरान उसे 14 दिन के क्वारैंटाइन में रखा जाएगा। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए गांव के लोगों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद भी ली जाएगी, जो कि हिंसा की ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगी।हेल्पलाइन नंबर 18002334130 जारी किया गया है।एक मनोवैज्ञानिककी व्यवस्था भी की गई है।
  • मुंबई:कोरोनावायरस ने भारतीय नौसेना को भी अपनी चपेट में ले लिया है। 21 नाविक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। आर्मी के बाद नौसेना में संक्रमण का पहला मामला है। नेवी ने बताया कि ये सभी एक नाविक के संपर्क में आए थे, जिसका 7 अप्रैल को टेस्ट पॉजिटिव आया था। नेवी का कहना है कि शिप्स और सबमरीन पर कोई संक्रमण का केस सामने नहीं आया है।

  • ठाणे: शहर सेराहत की खबर है। ठाणे में जहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के करीब है, तो वहीं इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 65 हो गई है। नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के कुल 59 मरीजों में से 22 मरीज ठीक हुए हैं। मरीजों के ठीक होने के मामले में नवी मुंबई पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर कल्याण-डोंबिवली मनपा के 61 मरीजों में 23 मरीज ठीक हुए हैं।

नागपुर की लकड़गंज पुलिस ने लोगों तक कोरोना की भयावहता को बताने के लिए इस तरह का पुतला मुख्य चौराहे पर लगाया है।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    मुंबई में कोरोना प्रभावित इलाकों में स्लैब के नमूने लिए जा रहे हैं। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले।




    1

    मुंबई में जसलोक हॉस्पिटल की 31 नर्सों और पांच डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव

    यहां के जसलोक अस्पताल की 31 नर्सों और पांच डॉक्टरों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन नर्सों को अस्पताल के बलार्ड पियर हॉस्टल में क्वारंटीन कर दिया गया है। जिन नर्सों में संक्रमण पाया गया है, उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    पांच संक्रमित पाएगएडॉक्टरों में एक रजिस्ट्रार ऑफ मेडिसिन, एक रजिस्ट्रार ऑफ पल्मोनोलॉजी, एक सीनियर एनेस्थेटिस्ट, एक जूनियर एनेस्थेटिस्ट और एक जूनियर रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं।

    हॉस्पिटल के 100 स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था

    अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि जब इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में एक पॉजिटिव मामला सामने आया था, तब 100 से अधिक नर्सिंग स्टाफ को हॉस्टल में क्वारंटीन किया गया था। अधिकांश कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आईलेकिन उन्हें 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रखा गया।

    सिर्फ कुछ लोग ही हॉस्पिटल मेंकर रहे हैं काम

    अस्पताल के एक कर्मचारी ने कहा, “अस्पताल मुट्ठी भर नर्सिंग स्टाफ के साथ काम कर रहा है जिन्हें लंबी-लंबी पालियों में काम करना पड़ रहा है। प्रबंधन ने शेष कर्मचारियों को कल से काम पर वापस बुलाने की योजना बनाई लिहाजा उन्हें एक अनिवार्य दूसरे परीक्षण से गुजरना पड़ा। उसके परिणाम शुक्रवार को सामने आए। इसमेंपांच डॉक्टर और 35 नर्स पॉजिटिव मिली।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    इससे पहले भी मुंबई के कई हॉस्पिटलों में डॉक्टर्स में कोरोना की पुष्टि हुई है।




    1

    एक दिन में सबसे ज्यादा 552 संक्रमित मिले, 12 मौतें; सीएम ने कहा- 26 जिलों में कोरोना के केस कम, वहां औद्योगिक गतिविधियां शुरू होंगी

    महाराष्ट्र में संक्रमण पर काबू पाने की कोशिशें अब तक ज्यादा कामयाब नहीं हो सकी हैं। रविवार को यहां12 मरीजों की मौत हुई। इसमें मुंबई में 6, मालेगांव में 4, सोलापुर और अहमदनगर में एक-एक की जान गई। रविवार को 552 नए संक्रमित सामने आए। एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़़ा आंकड़ा है।इससे पहले 14 अप्रैल को राज्य में 350 संक्रमित मिले थे। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4200 हो गई है।संक्रमण के चलते रविवार को जान गंवाने वालों में 4 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। मृतकों की उम्र 26 से 63 साल के बीच की थी। इसमें से 6 को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी थीं। बाकी छह मृतकों की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पता नहीं चल पाया है। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से मृतकों का कुल आंकड़ा 223पहुंच गया।

    20 अप्रैल से औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करेंगे:मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिएलोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से हम 26 जिलों(ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले)में औद्योगिक गतिविधियों को शुरू कर रहे हैं। यह वे जिलेहैं, जहां कोरोना के कम केस हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 66 हजार 896 टेस्ट हो चुके हैं, जिसमें से 95%नेगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि से जुड़े किसी भी काम को नहीं रोका जाएगा, लेकिन राज्यों के बॉर्डर सील ही रहेंगे। शहरों की सीमाओं को भी सील रखा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमनेउद्योगपतियों से बात की है कि वह अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के रहने का भी उचित इंतजाम करें। हम राज्य में जितने भी बेघर मजदूर हैं, उन तक खाना पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए कहा कि राज्य सरकार इस बारे में केंद्र से बात कर रही है। जैसे ही यह समस्या खत्म होगी, आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।आपको अपने घर पहुंचाया जाएगा।

    महाराष्ट्र को तीन जोन में बांटा गया:

    संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 15 से ज्यादा मरीजों वाले जिलों को रेड जोन में रखा है। इससे कम वालों को ऑरेंज जोन और जहां एक भी मरीज नहीं है उसे ग्रीन जोन में रखा गया है। माना जा रहा है कि इसी के आधार पर अगले लॉकडाउन और राहत का एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

    रेड जोन: मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर, रायगढ़, सांगली, औरंगाबाद, मालेगांव(नासिक) और अहमदनगर।

    ऑरेंज जोन: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, कोल्हापुर, नासिक शहर, जलगांव, उस्मानाबाद, बीड, जालना, हिंगोली, लातूर, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और गोंदिया।

    ग्रीन जोन: धुले, नंदुरबार, सोलापुर, परभणी, नांदेड़, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली शामिल हैं।

    कोरोना अपडेट्स:

    • मुंबई के जसलोक अस्पताल की 31 नर्सों और पांच डॉक्टरों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन नर्सों को अस्पताल के हॉस्टल में क्वारंटीन कर दिया गया है। जिन नर्सों में संक्रमण पाया गया है, उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    • धारावी में 20 नए केस आए। इसे मिलाकर यहां संक्रमितों की संख्या 138 तक पहुंच गई है। यहां अब तक संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
    • मुंबई के बीवायएल नायर हॉस्पिटल में संक्रमित दो महिला गर्भवती ने स्वस्थबच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों नवजात का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। दोनों महिलाओंं को एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी।
    • नागपुर में आज 7 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ शहर में पॉजिटिव की संख्या 72 तक पहुंच गई है।
    • महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य की जेलों में क्षमता से अधिक कैदीहैं। इसलिए हमने यह तय किया है कि वहां रहने वाले पुलिसवालों और अन्य कैदियों को अगले आदेश तक जेल में ही रहना पड़ेगा। इसे एक तरह का लॉकडाउन ही समझा जाए। इस आदेश के बाद अब जेलों से कोई न बाहर आ पाएगा और न अंदर जाएगा।
    • लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों की मदद के लिए राज्य सरकार आगे आई है। सरकार ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को दो हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। यह रकम सीधे मजदूरों के बैंक खातों में जमा होगी। इसका फायदा करीब 12.5 लाख मजदूरों को होगा। करीब एक महीने से निर्माण से जुड़े काम काम बंद होने से इससे मजदूरों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
    • महाराष्ट्र सरकार सोमवार से लॉकडाउन में कुछ राहत देने जा रही है, लेकिन मुंबई, पुणे, पिंपडी-चिंचवड और नागपुर शहर को लॉकडाउन से कोई राहत नहीं मिलेगी। सरकार की राहत ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों और कृषि क्षेत्र के लिए है। यहां तक कि राज्य के महानगरपालिका क्षेत्र को भी रियायत नहीं दी गई है।
    • पिंपरी-चिंचवड़ म्यूनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि रविवार रात 12 बजे से 27 अप्रैल तक पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के रूप में पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

    यह तस्वीर मुंबई के धारावी की है। यहांमेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

    पुणे में लॉकडाउन की वजह से फंसे बहरीन के 125 नागरिकों को शनिवार को स्पेशल प्लेन से रवाना किया गया।

    लॉकडाउन में 20 अप्रैल से इन चीजों की मिलेगी छूट, यह रहेंगे बंद

    • सोमवार से राज्य सरकार लॉकडाउन के नियमों में कुछ राहत दे रही है। हालांकि, कुछ चीजों पर पहले की तरह सख्त पाबंदी रहेगी- जैसेरेलवे, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बंद रहेगा। सोशल गेदरिंग, कार्यक्रम, उत्सव, पूजा-पाठ, मस्जिद में नजाम पढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
    • लोगों की जरुरतों को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन बिजनेस को छूट दी है। यानी आप ऑनलाइनसामान मंगा सकते हैं। होम डिलीवरी चालू होगी। आटा-दाल चक्की, खाद्य तेल उत्पादन करने वाली लघुऔर मध्यम औद्योगिक इकाइयां, जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए परिवहन शुरू किया जाएगा।
    • खेती से जुड़े हुए सभी तरह के व्यापार को छूट दी गईहै। इसमें फसल की खरीदारी करने वालीसंस्थाएं, फसलों की पैकिंग से जुड़े व्यापार, बीज और खाद की दुकानों को भी राहत दी गई है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।
    यहां लॉकडाउन बेअसर: मुंबई के तटीय इलाके में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो का आना शुरू हो गया है।

    सोमवार से वसूला जाएगा टोल, ट्रांसपोर्टर्स नाराज
    लॉकडाउन के दौरान बंद की गई टोल वसूली सोमवार से फिर राज्य में शुरू हो जाएगी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस केमिल्कीत सिंह कहते हैं, 'लॉकडाउन के दौरान ट्रक ड्राइवर और खलासी खतरा मोल लेकर डिलिवरी में लगे हुए हैं। इस कठिन दौर में ट्रांसपोर्ट उद्योग को राहत पैकेज की जरूरत है, लेकिन सरकार टोल वसूली जैसा आदेश निकालकर संकट को और गहरा कर रही है।'

    यह तस्वीर मुंबई के पोदार स्वाब टेस्टिंग सेंटर की है। यहां कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के लिए एक स्पेशल केबिन बनाया गया है।

    24 विदेशी नागरिक अहमदनगर से पकड़े गए

    दिल्ली केमरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे 24 विदेशी नागरिकों को अहमदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके साथ पांच ट्रांसलेटर भी हैं, जो अलग-अलग राज्यों से हैं। इनमें पांच विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले वीजा नियमों का उल्लंघन कर जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुंबई सहित ठाणे, नवी मुंबई, अमरावती, नांदेड़, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में केस दर्ज किए गए थे।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    यह तस्वीर 16 अप्रैल की है। मुंबई में लॉकडाउन की वजह से बेघर मजदूर और कामगार रेलवे ट्रैक के पास समय बिता रहे हैं। सरकार ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े 12.5 लाख मजदूरों को दो हजार रुपए देने का वादा किया है।




    1

    पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 110 लोग गिरफ्तार, भाजपा ने कहा- दो संतों और उनके ड्राइवर को बेरहमी से मारा गया

    महाराष्ट्र के पालघर जिले के कासा इलाके में गुरुवार रात चोरी के शक में 3 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह बताया गया कि पुलिस ने साधुओं की हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ग्रामीणों ने इन्हें देर रात गांव में संदिग्ध रूप से कार में घूमते हुए पकड़ा था। इसके बाद पत्थर और डंडों से इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। कार में एक ड्राइवर और दो साधु सवार थे।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। 101 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जबकि 9 नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है। इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वीडियो पोस्ट करके लिखा था किमहाराष्ट्र के पालघर में 2 संत और उनके ड्राइवर को बड़े ही बेरहमी से लिंचिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया मगर सारे लिबरल खामोश हैं।

    घटना के दिन ही आरोपी गिरफ्तार- मुख्यमंत्री कार्यालय
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि पालघर की घटना पर कार्रवाई की गई है। जिन लोगों ने 2 साधुओं, एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर हमला किया था, पुलिस ने घटना के दिन ही उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध और शर्मनाक कृत्य के अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाएगा।

    कार से मुंबई से आए थे तीनों संदिग्ध
    कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने बताया था कि घटना कर्फ्यू के दौरानगुरुवार को रात के 9.30 से 10 बजे के बीच यह घटना हुई है। तीनों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि तीनों एक कार से मुंबई से आए थे। यह कार गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर बरामद हुई है।

    कार से खींच कर बाहर निकाल की गई हत्या
    काले ने बताया- जांच में यह भी सामने आया ही कि मृतकों को कार से बाहर निकाला गया औरउन पर पत्थर और लाठियाेंसे हमला कर दिया। मरने से पहले तीनों में से किसी एक ने पुलिस स्टेशन में फोन करके इसकी जानकारी दी थी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती वह लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें भीड़ से छुड़ाया और कासा गवर्मेंट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों के शरीर पर गंभीर चोटे थी। पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302, आपदा प्रबंधन अधिनियम2005और महामारी रोग अधिनियम1897 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    हॉस्पिटल तक पहुंचाने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। पालघर पुलिस इसी गाड़ी में तीनों के शवों को लेकर हॉस्पिटल तक आई थी।




    1

    1200 लोगों के गांव में सन्नाटा पसरा, 250 से ज्यादा गांववाले जंगल में छिपे, पूरे गांव में सिर्फ पुलिस नजर आ रही

    महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित गडचिंचले गांव में सिर्फ पुलिस की गाड़ियां हैं। 1200 की आबादी वाले गांव में 110 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 9 नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। इनके अलावा करीब 250 लोग फरार हैं, इनके पास के जंगलों में छिपे होने की आशंका है। वारली और कोकणा आदिवासी समुदाय बहुल इस गांवमें गुरुवार रात को भी यदि ऐसा ही सन्नाटा होता तो स्वामी कल्पवृक्ष गिरी, स्वामीसुशील गिरी और उनके ड्राइवर नितिन तेलगिडे की जान बच सकती थी।

    दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया
    इस मामले पर राजनीति और पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ने से दोपहर एक बजे तक घटना की जांच कर रहे कासा पुलिस थाने के एसआई आनंदराव काले के साथ-साथ इंस्पेक्टर सुधीर कटारे को निलंबित करने की खबरें पहुंचीं। पालघर के जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर यह आदिवासी गांव गुजरात के सिलवासा से महज 13 किमी दूर है। पिछले कुछ दिनों से गांव में बच्चा चोर, किडनी चोरों के सक्रिय होने की अफवाह थी। कभी गांव में चोरों के घुसने की खबर आती तो कभी डाका पड़ने की।

    दादर नगर हवेली बॉर्डर से वापस लौटाया था
    कर्फ्यू की वजह से दिनभर घर में बैठे सारे लोग रात को देर तक गांव की सीमा पर पहरा देते हैं। गुरुवार रात दस बजे उन्हें उनके ही इलाके से दोनों साधुओं की गाड़ी गुजरते दिखीं। कांदिवली आश्रम से सूरत के लिए निकले स्वामी की गाड़ी कर्फ्यू की वजह से दादरा-नगर हवेली की सीमा से वापस लौटा दी गई थी। कर्फ्यू की वजह से हाईवे से लौटना संभव नहीं था, इसलिए वे खानवेल-दाभाड़ी के रास्ते से लौट रहे थे। गांव की सीमा पर पहरा देने वाले लोगों ने उन्हें रोका और चोर समझकर हमला कर दिया। इसमें दोनों स्वामियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

    सीएम ने सीआईडी जांच का आदेश दिया
    भीड़ इतनी हिंसक थी कि पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ हुई। चार पुलिसकर्मी घायल हुए। उनकी मौजूदगी में ही तीनों की लाठियों, धारदार हथियारों से जान ली गई। सुबह तक पुलिस ने जंगल में छिपे सौ से अधिक लोगों को पकड़ा और उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मांग पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस प्रकरण की सीआईडी जांच के निर्देश दिए हैं।

    सीएम ठाकरे ने कहा-गलतफहमी की वजह से हुई हत्या
    मॉब लिंचिंग में साधुओं के मारे जाने पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा, हिंदू जन-जागरण समिति जैसे संगठनों ने विरोध में आवाज बुलंद की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और जिम्मेदारअधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री ठाकरे से फोन पर बात की। ठाकरे ने फेसबुक लाइव में कहा कि साधुओं की हत्या धार्मिक विद्वेष की वजह से नहीं बल्कि गलतफहमी की वजह से हुई है।

    सारणी में बचाया, गडचिंचले में मारे गए
    पालघर के शिवसेना नेता कुंदन संखे ने बताया कि जिले का यह आदिवासी गांव दुर्गम हैं। अक्सर चोरी, डाके आदि की अफवाह की वजह से लोग पहरा देते हैं। गडचिंचले में हत्याकांड से दो दिन पहले डहाणू तहसील के सारणी गांव में भी ऐसा ही हुआ था। बाहर से गए विश्वास वलवी पर आदिवासियों ने हमला कर दिया था। उनके साथ जिला परिषद सदस्य जयंत दुबला मौजूद थे और उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क साधकर अपनी जान बचाई थी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    इसी गाड़ी में तीनों को बचाकर पुलिसवाले पुलिस स्टेशन तक ले जाना चाह रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें भी घेरकर गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसवालों के साथ मारपीट की।




    1

    महाराष्ट्र में चाइल्ड पोर्न सर्च करने वाले 133 लोगों पर केस दर्ज, अब तक 46 गिरफ्तार

    लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के ऑनलाइन सर्च और कंटेट के सर्कुलेशन से जुड़े 133 केस दर्ज किए हैं। इनमें 46 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। महाराष्ट्र में चाइल्ड पोर्नोग्राफर की धरपकड़ के लिए जनवरी से ही ऑपरेशन 'ब्लैकफेस' चलाया गया, जिसकी निगरानी गृह मंत्री अनिल देशमुख कर रहे हैं। अनिल देशमुख ने चाइल्ड पोर्न सर्च की हाई डिमांड को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से इन्हें पकड़ने के लिए प्रयास को तेज करने के लिए कहा है।


    समाज में पीडेफाइल और चाइल्ड रेपिस्ट ज्यादा
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध को बढ़ने से रोकने के लिए टीम ने प्रयास में बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने बताया, 'लॉकडाउन में चाइल्ड पोर्न कंटेंट देखने में इजाफा होना दिखाता है कि समाज में बड़ी संख्या में पीडेफाइल (बच्चों की तरफ यौन रूप से आकर्षित होने वाले), चाइल्ड रेपिस्ट और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लती कितने ज्यादा हैं।' पुलिस ने पैरंट्स से भी अपने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल की निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ इंटरनेट चलाएं ताकि वह आपसे से सही व्यवहार सीख सके। इसके अलावा कंप्यूटर घर में ऐसी जगह रखा जाए जहां से आप बच्चों पर नजर रख सकें।

    नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बेटे भुवन रिभू द्वारा शुरू की गई संस्था इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड ने अपनी शोध रिपोर्ट में पाया है कि पिछले एक महीने में 'चाइल्ड पोर्न', 'सेक्सी चाइल्ड', और 'टीन सेक्स वीडियो' जैसे शब्दों के ऑनलाइन सर्च में इजाफा हुआ है। देश के कई बड़ों शहरों में ऐसे मामले सामने आए हैं।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    गृहमंत्री आनिल देशमुख ने ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न सर्च करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्दश दिया है।




    1

    लॉकडाउन के बीच राज्य की 1300 कंपनियों में फिर से काम-काज शुरू करने की मंजूरी मिली

    राज्य की 1300 से अधिक कंपनियों को लॉकडाउन के बीच फिर से कामकाज शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इन कंपनियों में विनिर्माण इकाइयां, कपड़ा कंपनियां, प्रसंस्करण एवं उत्पादन इकाइयां शामिल हैं। मंगलवार को इन्हें महाराष्ट्र उद्योग विकास निगम (एमआईडीसी) से प्रमाण पत्र मिल गया। एमआईडीसी राज्य सरकार की नोडल एजेंसी है जो उद्योगों के भूमि आवंटन, अनुमति देने एवं नीति निर्माण संबंधी कार्य करती है। इनमें ज्यादातर ऐसी कंपनियां हैं जो ग्रीन या ऑरेंज जोन वाले जिलों में शामिल हैं।

    एमआईडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'हमें राज्यभर के करीब 3,000 उद्योगों से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिनमें से 1,300 को उत्पादन, प्रसंस्करण या विनिर्माण फिर से शुरू करने के लिए राज्य से प्रमाण पत्र मिल गया है।' अधिकारी ने बताया कि इन कंपनियों के 20,000 कर्मी काम पर लौटेंगे जिनमें से 60 प्रतिशत लोगों को उनकी कंपनियों के निकट रहने का स्थान मिलेगा।

    काम के लिए कई नियम बनाए गए
    एमआईडीसी ने तीन अप्रैल को http://permission.midcindia.org पोर्टल शुरू किया था और कंपनियों से कामकाज पुन: आरंभ करने के लिए प्रस्ताव जमा करने को कहा था। एमआईडीसी ने काम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आगामी नोटिस दिए जाने तक कर्मियों के रहने के अस्थायी निवास की व्यवस्था करने को अनिवार्य कर दिया है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    आज जिन कंपनियों को मंजूरी मिली है उनमें कई वस्त्र उद्योग से जुड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।




    1

    शहर में लॉकडाउन में चेहरे पर मास्क नहीं लगाने वाले 1300 लोगों पर कार्रवाई हुई

    बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वाले 1300 लोगों पर कार्रवाई की है। मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आठ अप्रैल से मास्क लगाना या कपड़े से चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया था। यह कार्रवाई सोमवार रात तक हुई है। इनमें से ज्यादातर मामले मध्य, पश्चिम और उत्तरी मुंबई क्षेत्रों से हैं।

    नगर निकाय ने चेतावनी दी थी कि अगर लोग सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़कों, अस्पतालों, बाजारों, कार्यालयों आदि में बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    लॉकडाउन नियम तोड़ने वाले 8679 लोगों पर भी केस दर्ज
    पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर 8679 लोगों के खिलाफ 4483 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 5505 लोगों को गिरफ्तार भी किया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    8 अप्रैल से मुंबई में बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।




    1

    पिछले 31 दिनों में महाराष्ट्र में 60 हजार लोगों पर दर्ज हुए केस, अब तक 13 हजार से ज्यादा हुए गिरफ्तार

    राज्य मेंलॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले 60 हजार लोगों पर पिछले 31 दिनों के दौरान केस दर्ज हुए हैं। इनमें से 13,381 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिसवालों पर हमले के 121 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें अब तक 411 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों में बिना अनुमति के गाड़ी चलाने वाले और लॉकडाउन नियम को तोड़ने वाले शामिल हैं। इन सभी पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    राज्य में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 49 तक पहुंची
    मंगलवार तक राज्य में कुल 49 पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें 11 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 589 लोगों पर क्वारैंटाइन नियम तोड़ने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा 1062 लोगों के खिलाफ अवैध वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 41,769 गाड़ियों को पिछले 31 दिनों के दौरान जब्त किया है। इसके अलावा 74,115 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

    महाराष्ट्र में 23 मार्च की सुबह से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश मेंपहले 21 दिन का और फिर अब 3 मई तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    राज्य ने अब तक 49 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 11 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।




    1

    5 हजार संक्रमित मरीजों वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र, यहां हुई देश में सबसे ज्यादा 251 मौतें

    महाराष्ट्र में मंगलवार को 552 कोरोना संक्रमितों के मिलने के साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई। वहीं, आज 19 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 12 सिर्फ मुंबई से हैं। इसके अलावा तीनपुणे से, दो ठाणे और एक-एक सांगली और पिंपरी चिंचवाड़ से है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 251 हो गई है। मुंबई में भी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3451 तक पहुंच गई है। आज यहां 419 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मुंबई में देश के किसी भी राज्य की कुल मौतों के मुकाबले सबसे ज्यादा 151 मौतें हो चुकी हैं।

    महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा मरीज भी ठीक हुए
    आज हुई मौतों में नौमरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं। वहीं, 40 से 59 के बीच के नौऔर 40 उम्र के एक मरीज का समावेश है। मंगलवार को 151 मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए और अब तक 722 मरीज अस्पतालों से घर भेजे जा चुके हैं।

    43 दिन में 5 हजार से ज्यादा मामले
    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 9 मार्च को पुणे में आया था। दुबई से लौटे पति-पत्नी संक्रमित पाए गए थे। 43 दिन में संक्रमितों की संख्या 5 हजार को पार कर गई। 17 मार्च को राज्य में संक्रमण से पहली मौत हुई। 35 दिन में मौतों का आंकड़ा 250 को पार कर गया। देश में सबसे ज्यादा मौतें और सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं।

    मुंबई-पुणे को लॉकडाउन में दी गई छूट वापस ली
    उधर मुंबई और पुणे में महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन मेंजो राहत दी थी उसे अब रद्द करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में लॉकडाउन के दौरान दी गई राहत और छूट को वापस लेने का फैसला लिया है क्योंकि लोग मनमानी कर रहे हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक ढील मिलती रहेगी।' सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने जब कुछ सहूलियत दी तो भारी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आएथे।

    महाराष्ट्र में अधिक मामले मिलने का कारण
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी में चेन्नई के वैज्ञानिक तरुण भटनागर ने कहा, 'तार्किक व्याख्या यह है कि जितना ज्यादा परीक्षण होगा, उतने अधिक मामले मिलेंगे।’ उन्होंने कहा कि जो राज्य वर्तमान दिशा-निर्देशों के साथ अधिक संख्या में संदिग्ध मामलों का परीक्षण कर रहे हैं, वे अधिक मामले पाएंगे। महाराष्ट्र मेंमंगलवार तक 83,111 परीक्षण किए गए।

    ज्यादा मौतों के लिए यह कारक हैं जिम्मेदार
    हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो ज्यादा मौतों के लिए एक से ज्यादा बीमारी, उम्र, बीमारी की गंभीरता, देर से अस्पताल ले जाना और खराब स्वास्थ्य सुविधाएं जिम्मेदार होती हैं। मुंबई में कई मामले अस्पताल से संबंधित संक्रमण के हैं।जिन रोगियों को अन्य बीमारियों के लिए भर्ती कराया गया, बाद में उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमण स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच फैल रहा है। बुधवार की प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यदि मामलों का देर से पता चलता है तो यह अधिक संख्या में मौतों में एक भूमिका निभा सकते हैं। यही कारण है कि मामलों की प्रारंभिक पहचान महत्वपूर्ण है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    महाराष्ट्र में मंगलवार को भी 500 से ज्यादा मरीज पॉजीटिव पाए गए, जिसके बाद महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 5,218 हो गई है




    1

    पति-पत्नी ने 21 दिन में अपने आंगन में ही पूरे गांव के लिए खोद डाला 25 फीट गहरा कुआं

    महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कारखेड़ा गांव में रहने वाले गजानन पकमोड़े और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन की वजह से काम-धंधा ठप है, इसलिए इन्होंने आंगन में ही कुआं खोदना शुरू कर दिया। शुरू में गांव वालों और रिश्तेदारों ने इनका मजाक भीउड़ाया लेकिन 21 दिन लगातार खुदाई के बाद इन्हें सफलता मिल गई। 25 फीट नीचे पानी निकल आया। गौरतलब है किगांव में एक भी कुआं नहीं था।गर्मी में भयंकर सूखा पड़ता है तो 15-20 दिन में एक बार टैंकर से पानी पहुंचता है।

    गजानन और उनकी पत्नी बताते हैं कि लोगों ने पहले हमारी इस कोशिश का मजाक उड़ाया था।

    गजानन ने बताया कि घर में बैठे रहने से बेहतर था कि कुछ ऐसा करें कि मिसाल बन जाए। यही सोचकर खुदाई शुरू की। लोगों ने बेशक हमारा मजाक उड़ाया, लेकिन ये कुआं सिर्फ हमारे लिए नहीं है। हमें यकीन है कि आने वाले कई सालों तक यह कुआं पूरे गांव की प्यास बुझाएगा।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    लगातार 21 दिन खुदाई के बाद गजानन को सफलता मिली और 25 फीट नीचे पानी निकल आया।




    1

    कोल्हापुर में चार साल के बच्चे को हुआ कोरोना, यहां अब तक सामने आए 10 मामले, 804 लोगों को किया गया क्वारैंटाइन

    महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी कस्बे में बुधवार सुबह चार वर्षीय बच्चे की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इचलकरंजी कस्बे के कोले माला निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के चार वर्षीय पोते की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। हालांकि, उनके एक और 15 वर्षीय पोते की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आनी शेष है।

    804 लोगों को किया गया क्वारैंटाइन
    आज चार वर्षीय लड़के की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। कोल्हापुर में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों सहित कुल 804 लोगों को 15 संस्थागत केंद्रों में क्वारैंटाइन किया गया है। इन्हें शहर के कारवीर, कागल, हतकणंगले, शिरोल, गढ़िंगलाज और गगनबावड़ा तहसीलों में बनाया गया है।

    शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह के 11क्वारैंटाइन कक्ष तैयार किए गए हैं। जहां 800 से ज्यादा मरीज रखे गए हैं।

    जिलाधिकारी दौलत देसाई ने मंगलवार को बताया कि इन 804 में से सर्वाधिक 245 व्यक्ति कर्नाटक के, इसके बाद तमिलनाडु के 206, राजस्थान के 86, उत्तर प्रदेश के 30, मध्य प्रदेश के 47, केरल के आठ, झारखंड के पांच, हरियाणा के चार, आंध्र प्रदेश के तीन, बिहार के दो और पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल का एक-एक व्यक्ति है। शेष 166 व्यक्ति महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के निवासी हैं।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अब तक सिर्फ 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, प्रशासन लगातार यहां लोगों को क्वारैंटाइन कर रहा है।




    1

    महाराष्ट्र 12 अफसरों समेत 64 पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई, सबसे ज्यादा 34 पुलिसवाले मुंबई से

    महाराष्ट्र पुलिस के 64 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 12 पुलिस अधिकारी और 52 कॉन्स्टेबल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 34 पुलिस कर्मचारी मुंबई से हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर तैनात महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार पार कर गई है। कोरना से महाराष्ट्र में कुल 5,218 लोग संक्रमित हैं। 722 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं 251 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा पुलिसवाले मुंबई पुलिस से हैं। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है।




    1

    आज 18 मौतें, मुंबई और पुणे हार्ड रेड जोन में शामिल; होम क्वारैंटाइन में गए मंत्री जितेंद्र आव्हाड अस्पताल में भर्ती

    महाराष्ट्र में संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 18 संक्रमितलोगों की मौत हुई है। इसमें 10 मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में दो-दो और कल्याण डोंबिवली, सोलापुर और जलगांव में एक-एक की जान गई। मृतकों में 14 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। मृतको में 17 की उम्र 40 साल से अधिक है। इनमें से 12 को डायबिटीज, अस्थमा और बीपी जैसी बीमारियां थीं। राज्य में अब तक संक्रमण से 269 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, बुधवार को राज्य में संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5649 हो गई है। वहीं, 67 मरीज ठीक होकर वापस घरगए हैं। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 789 पहुंच गईहै।

    इस बीच, राज्य के गृह निर्माण और आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ठाणे केअस्पताल में भर्ती किए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके स्टाफ के 16 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से ही मंत्री होम क्वारैंटाइन थे। उधर,सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन वाले इलाकों में शामिल कर दिया है। मुंबई में अब तक 3451 और पुणे में 813 संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के भाटिया अस्पताल के स्टाफ के 6 और लोगों में संक्रमण मिला है। स्टाफ में संक्रमितों की संख्या अब 41 हो गई है। शहर के एक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जो कि स्वस्थ है।

    प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए गाइडलाइन जारी करें केंद्र: उद्धव

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों को लेकर केंद्र से जल्द गाइडलाइन जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने 6 लाख मजदूरों के लिए आश्रय शिविर खोले हैं, लेकिन ये मजदूर अपने घरों को जाना चाहते हैं। इससे पहले उद्धव ने कहा कि राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में कारोबारी गतिविधियां जारी रहेंगी।

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना की लड़ाई में जुटे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

    महाराष्ट्र: सीएम आवास पर तैनात महिला पुलिस अफसरसंक्रमित

    • महाराष्ट्र के सीएम आवास पर भी वायरस ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले 'वर्षा' में तैनात एक महिलापुलिस अधिकारी को मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बादपुलिस अधिकारी कोक्वारैंटाइन कर दिया गया।उनके संपर्क में आए छह अन्य पुलिसकर्मियों कोक्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा पूरे बंगले को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है।'वर्षा' अधिकृत मुख्यमंत्री आवास है। हालांकि, उद्धव ज्यादातर वक्त अपने निजी आवास मातोश्री में ही रहते हैं। राज्य में अब तक 12 पुलिस अधिकारी समेत 64 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 34 पुलिस कर्मचारी मुंबई से हैं।

    • इससे पहले मंगलवार को 552 कोरोना संक्रमितों के मिले थे। मंगलवार को कुल 19 मरीजों की मौत हुई, जिसमें से 12 सिर्फ मुंबई से हैं। वहीं, तीन पुणे से, दो ठाणे और एक-एक सांगली और पिंपरी चिंचवड़ से था।
    • पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में 17 नर्स समेत तीन डॉक्टर, वार्ड बॉय के अलावा कुल 25 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी नेट ने बताया कि रुबी हॉल में एक हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
    • राज्य के चार जिलों लातूर, उस्मानाबाद, हिंगोली और वाशिम से राहत भरी खबर आई।इन चारों जिलों में बीते 14 दिन में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
    • बृहन्नमुंबई नगर पालिका यानी बीएमसी के अधिकारियों ने बताया किएक महीने के लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में 9 से 20 अप्रैल के बीच निषिद्ध क्षेत्र यानी कंटेनमेंट जोन कीसंख्या 113%बढ़कर 381 से 813 हो गई। 9 अप्रैल को मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 775 थी।

    मुंबई के चूना भट्टी इलाके में सोशलडिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ते हुए लोग बाजार में सब्जियां खरीदते नजर आए। मुंबई में देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं।

    आइसोलेशन सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या दो हजार होगी
    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि मुंबई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय समिति ने मुंबई में आइसोलेशन सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या 1,200 से बढ़ाकर 2,000 तक करने की सिफारिश की है। कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचा।

    दानके लिए पीएमकेयर्स की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार नेखाता खोला

    महाराष्ट्र सरकार ने कंपनियों द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व यानी सीएसआरके तहत दान देने के लिए पीएमकेयर्स फंड की तर्ज पर मंगलवार को एक खाता खोला। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नाम से खोला गया है । इससे पहले केंद्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए दान पर टैक्स सेछूट देने से इनकार कर दिया था। प्राधिकरण का यह खाता भारतीय स्टेट बैंक में खोला गया है। उसका खाता नंबर-39265578866, आईएफएससी कोड SBIN0000572 और एमआईसीआर 400002087 है।

    मुंबई से सटे उरण इलाके में सीआईएसएफ के जवानों ने मछुआरों तक खाना पहुंचाने का बीड़ा उठाया। इसी कड़ी में बुधवार को मछुआरों को राशन बांटा गया।

    कोरोना संक्रमण को रोकना औरलॉकडाउन हटाना पहली प्राथमिकता: आदित्य ठाकरे
    महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ना औरलॉकडाउन हटाना है ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटे। हम फिलहाल संकट के बीच में हैं, जिसे दुनिया ने मानवता के इतिहास में शायद ही कभी देखा हो। बतौर सरकार हम उस आर्थिक पीड़ा के प्रति संवेदनशील हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्र गुजर रहे हैं और हमारे लिए प्राथमिकता कोरोना महामारी की शृंखला को तोड़ना है।

    तस्वीर बुधवार की मुंबई के मलाड इलाके की है। हार्ड लॉकडाउन के बावजूदलोग इस तरह से सब्जी खरीदते हुए नजर आए। सोशलडिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    मुंबई के धारावी में अब तक 189 संक्रमित मिल चुके हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे धारावी पहुंचे। उन्होंने वहां पर लोगों के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।




    1

    मालेगांव में 100-150 लोगों की भीड़ ने पुलिसवालों को दौड़ाया, कुर्सियां तोड़ी; लगातार प्रतिबंधों से नाराज थे लोग

    नासिक से सटे मालेगांव में पुलिसवालों पर भीड़ द्वारा पुलिसवालों पर हमला किया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें सैंकड़ों लोग पुलिसवालों को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हमला करने वाले लोग मालेगांव में लगातार बढ़ रहे प्रतिबंध से नाराज थे। वारदात गुरुवारसुबह 9 बजे के आसपास अल्लाम इकबाल ब्रिज के पास स्थित निषाद चौक पर हुई है। हमलावरों की संख्या तकरीबन 100-150 के करीब बताई जा रही है। हमलावार अचानक घरों से बाहर निकले और उन्होंने अल्लामा इकबाल पुल पर लगी बैरिकेड को तोड़कर, मोतीबाग नाका क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश की। इसके बाद राज्य रिजर्व पुलिस के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर किया।

    भीड़ ने बैरिकेड और कुर्सियां तोड़ी
    इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक मंगेश चव्हाण मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों को समझाया। चव्हाण ने कहा है कि पुलिस पर किसी तरह का कोई पथराव नहीं हुआ है। पूरी स्थिति नियंत्रण में है और हम मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से बात करके यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों तक जरूरत की चीजें सही समय पर पहुंचे।

    इसलिए नाराज हैं स्थानीय लोग
    महाराष्ट्र के मालेगांव मे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 101 पहुंच गई है। गुरुवार को 5 नए मामले समाने आए। मालेगांव महाराष्ट्र के रेड जोन में आता है। यहां के 18 इलाकों को कैंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इनमें निषाद चौक भी शामिल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके को सील करने के कारण दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नहीं मिल रही हैं, जिनमें दवाइयां और किराना शामिल हैं।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    भीड़ को अपनी ओर बढ़ता देख पुलिसवाले वहां से भागे । जिसके बाद भीड़ ने मौके बनी बैरीकेड और कुर्सियों को तोड़ा है।




    1

    सांगली में 19 वर्षीय लड़की को शराब पिला कर गैंगरेप किया गया, दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र में सांगली जिले के मिराज तहसील में 19 वर्षीय लड़की को शराब पिला कर बुधवार देर रात सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार कोल्हापुर शहर में रहने वाली पीड़ित लड़की पिछले कुछ दिनों से मिराज शहर में अपनी महिला मित्र के यहां रह रही थी। बीती रात दो संदिग्ध लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

    घटना के बाद पीड़ित लड़की ने महात्मा गांधी चौक पुलिस स्टेशन में दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ एफआरआर दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आज दोपहर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    आरोपी महिला को पहले से जानते थे और एक आरोपी महिला का पुराना मित्र भी बताया जा रहा है।




    1

    24 घंटे में रिकॉर्ड 778 नए केस आए, संक्रमण से 14 की मौत; विदेशी क्रूज पर फंसे 146 भारतीय मुंबई पोर्ट पर उतरे

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पिछले 22 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 778 पॉजिटिव मिले। इससे पहले 21 अप्रैल को 552 संक्रमित सामने आए थे। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6427 पर पहुंच गया है।
    उधर, गुरुवार को राज्य में संक्रमण के चलते 14 मौतें हुई। इसमें मुंबई में 6, पुणे में 5 और नंदुरबार, नवी मुंबई और धुले में एक-एक की जान गई। मृतकों में 8 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। इनमें तीन की उम्र 40 साल से कम जबकि 11 की उम्र 40 से 70 साल के बीच थी। इसके अलावा, सात को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा जैसी बीमारियां थीं। इसे मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमण से 283 लोगों की जान जा चुकी है।

    विदेशी क्रूज पर समुद्र में फंसे 146 भारतीय मुंबई बंदरगाह पर उतरे

    इस बीच, एक विदेशी क्रूज मरीला डिस्कवरी पर समुद्र में फंसे 146 भारतीय गुरुवार को मुंबई बंदरगाह पर उतर गए।मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया किसभी को क्वारैंटाइन किया गया है।इनकी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजने या नहीं भेजने पर फैसला किया जाएगा। बता दें किविदेशी क्रूज पर फंसे भारतीयों कोमुंबई बंदरगाह पर उतरने की अनुमति देने के लिएमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मांडविया से बात की थी। दरअसल, क्रूज को 2 से 6 अप्रैल के बीच कोचीन, न्यू मंगलोर, गोवा और मुंबई जाना था। क्रूज 12 अप्रैल को कोचीन पहुंच गया, लेकिन कोचीन में उतरने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद 14 अप्रैल को क्रूज मुंबई पहुंचा था।

    यह तस्वीर विदेशी क्रूज मरीला डिस्कवरी की है। 12 अप्रैल से यह क्रूज मुंबई के समुद तट पर खड़ा हुआ था। इसमें 145 भारतीय थे, जो कि अब मुंबई में उतर गए हैं।

    राज ठाकरे की मांग- नैतिकता के मुद्दे पर न फंसे, राजस्व के लिए शराब की दुकानें खुलवाएं

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने लॉकडाउन के कारण खाली होती प्रदेश सरकार की तिजोरी पर चिंता जताई है।गुरुवार को राज ठाकरे ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अभी और कितने समय तक रहेगा, यह पता नहीं है। इसलिए सरकार को राज्य में शराब की दुकानों को फिर से शुरू करने का फैसला लेना चाहिए। इससे सरकार को कम से कम राजस्व मिलना शुरू हो सकेगा। राज ने कहा कि सरकार शराब की दुकानों को शुरू करने को लेकर नैतिकता के मुद्दे पर न फंसते हुए इस पर फैसला करें।

    मुस्लिम डिलीवरी बॉय से किराना लेने से मना करने पर केस दर्ज
    ठाणे के कश्मीरा इलाके मेंमुस्लिम डिलीवरी बॉय से सामान नहीं लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारीसंजय हजारे ने बताया कि आरोपीगजानन चतुर्वेदी (51) के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसनेडिलीवरी बॉय से उसका नाम पूछाफिर सामान लेने से इनकार कर दिया।

    महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे बड़ी चिंता, इसलिए इन दोनों शहरों को हार्ड रेड जोन में डाला

    • मुंबई में गुरुवार को 522 नए पॉजिटिव मिले। यहां स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 4205 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 167 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई के कई इलाके सील करने के बाद भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
    • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया किकेंद्रीय टीम का अनुमान है किमुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 मई तक 6.56 लाख तक पहुंच सकती है।साथ ही, 30 अप्रैल तक यह संख्या42 हजार हो सकतीहै।
    • वहीं, पुणे डिवीजन में अब तक 963 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें67 कीमौते हो चुकी है।सिर्फ पुणे के नगर निगम क्षेत्र में 734 संक्रमित हैं। शहर का भवानी पेठ इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट है। यहां171 मरीज हैं।

    धारावी मेंअब तक 189 संक्रमित
    एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को यहां25 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 214 तक पहुंच गया है। वहीं, यहांअब तक 13लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्रीय टीम के साथइलाके का दौरा किया था।

    मुंबई के धारावी में एक महिला की स्क्रीनिंग करता हुआ स्वास्थ्य कर्मचारी। यहां अब तक 189 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं।
    यह तस्वीर नांदेड़ की है। यहां कोरोना जांच के लिए लैब को बनाया गया है। बुधवार को इस लैब में जांच हुई तो नांदेड़ में संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।
    यह तस्वीर जालना की है। यहां कई इलाकों में बाहरी लोग न आ पाए, इसके लिए सड़क को इस तरह से ब्लॉक कर दिया गया।

    यह तस्वीर अमरावती जिले के मेलघाट की है। यहां पानी का संकट शुरू हो गया है। बुधवार को एक कुआं पर लोग पानी लेनेके लिए पहुंचे।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    यह तस्वीर नागपुर की है। यहां सरकार ने प्रवासी मजदूरों को आश्रय स्थल पर ठहरा रखा है। उसी स्थल की खिड़कियों के झांकते हुए प्रवासी मजदूर। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मजदूरों से कहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही प्रदेश सरकार उन्हें घर पहुंचाने के लिए समुचित इंतजाम करेगी।




    1

    संक्रमण रोकने के लिए सीएसआईआर ने बनाया पैर से ऑपरेट होने वाला वाश बेसिन, धारावी में लगाए जाएंगे 150 बेसिन

    कोरोनावायरस को रोकने के लिए सीएसआईआर के खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान ने पैरों से चलने वाला वाश बेसिन तैयार किया है, जिसे मुंबई के धारावी इलाके में लगाया जाएगा। घनी आबादी वाले धारावी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के तकरीबन 200 मामले सामने आए हैं।

    इस वाश बेसिन को इस्तेमाल करने वाले को पानी या साबुन लेने के लिए हाथ का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा और इससे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। इस महीने की शुरुआत में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों में विशेष रूप से धारावी के लिए पैरों से चलने वाले वाश बेसिन की सिफारिश की गयी थी।

    धारावी में लगाए जाएंगे 150 वाश बेसिन
    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाले 'वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद' (सीएसआईआर) ने ट्वीट किया है, 'सीएसआईआर आईएमएमटी ने हस्तमुक्त वाशिंग स्टेशन बनाकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिन्हें मुंबई के धारावी में लगाया जाएगा।' जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में इनकी संख्या 150 होगी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    इन बेसिनों को पहले धारावी में और फिर मुंबई के कई इलाकों में लगाने की तैयारी सीएसआईआर और बीएमसी की ओर से की जा रही है।




    1

    राज्य में कोरोना की जांच और इलाज मुफ्त; 24 घंटे में 811 कोरोना पॉजिटिव मिले, 22 की मौत, 22 मार्च से अब तक 69374 मामले दर्ज

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 811 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें से 602 मरीज सिर्फ मुंबई में ही मिले हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 22 संक्रमित मरीजों की मौत हुई, इनमें 13 मुंबई के हैं। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 7628 और मृतकों की संख्या 232 हो गई है। इनमें मुंबई में 5049 संक्रमित हैं, जबकि यहां 191 की मौत हो चुकी है।महाराष्ट्र में शनिवार को मृत 22 मरीजों में से 13 मुंबई के, चार पुणे के, एक मालेगांव, एक पुणे ग्रामीण, एक पिंपरी चिंचवड़, एक धुले और एक सोलापुर से है। मृतकों में 16 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। 13 मरीजों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, टीवी डिटेक्ट हुआ है।

    22 मार्च से अब तक 69374 मामले दर्ज
    महाराष्ट्र पुलिस ने 22 मार्च से अब तक 69374 मामले लॉकडाउन के उल्लंघन के दर्ज किया है, जबकि 477 लोगों को पुलिस वालों पर हमले के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस का कहना है- 22 मार्च से अब तक 14,955 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बंद के दौरान प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए 47,168 वाहनों का चालान किया गया है।

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना की टेस्टिंग और इलाज मुफ्त कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने लातूर मेंशुक्रवार शाम को यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों और इनसे जुड़े अस्पतालों में कोरोना से संबंधित सभी जांच और इलाज मुफ्त में किया जाएगा। उधर, सरकार ने रामजान के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी करने के आदेश भी जारी किए। वहीं, नवी मुंबई में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर घूमने वालों को छह महीने की सजा होगी।

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 394 नए केस आए। इसके साथ राज्य में मरीजों की संख्या 6817 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हुई। अब तक 301 लोगों की जान जा चुकी है।

    एक दिन में 117 मरीज ठीक हुए
    महाराष्ट्र में शुक्रवार को 117 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर गए। राज्य में ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 957 हो गई है। शुक्रवार को संक्रमण के कारण माए गए 18 लोगों में से मुंबई के 11, पुणे के पांच और मालेगांव के दो हैं। इनमें 12 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। 18 में से 12 मरीजों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी की समस्या थी। महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 4.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

    मंत्री ने कहा- ज्यादा पैसे खर्च होने के डर से लोग बीमारी छिपा रहे
    चिकित्सा शिक्षा मंत्री देशमुख ने कहा, 'कोरोना के मरीजों को आसानी से इलाज उपलब्ध हो सके और इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा संक्रमित मरीज खुद सामने आएं, इसके लिए यह मुफ्त इलाज का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, 'कई मरीज सिर्फ इसलिए सामने नहीं आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा है कि इसके इलाज पर बहुत पैसा खर्च करना पड़ सकता है। सरकार के इस फैसले से मरीजों की यह दुविधा खत्म हो जाएगी।

    रमजान के महीने में ड्रोन से होगी निगरानी
    लॉकडाउन के बीच शनिवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों की भीड़ एक जगह जमा न हो इसलिए मुस्लिम बहुल इलाकों की ड्रोन से निगरानी करने का फैसला किया गया है। मुंबई पुलिस उस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि रमजान के महीने में पुलिस ने दोपहर 12 से तीन बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी है। मुंबई पुलिस प्रवक्ता प्रणय अशोक ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस तरह का कोई भी आदेश नहीं निकाला है।

    यह तस्वीर धारावी की है। रमजान महीने के पहले शुक्रवार लोगों ने बाजार से जरूरी समान खरीदा। यहां अब तक 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
    जरूरी सामानों की आपूर्ति और सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचाने के लिए बेस्ट की बसों की सेवाएं ली जा रही हैं। एहतियात के तौर रोज बसों और उनके कर्मचारियों को सैनिटाइज किया जाता है।

    नवी मुंबई: बाहर घूमने वालों को होगी 6 महीने की जेल

    • नवी मुंबई में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बेवजह घरों के बाहर घूमने वालों और घरों की छतों पर इकट्ठे हो रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे शहर की निगरानी 16 ड्रोन कैमरों से की जा रही है।
    • लोगों पर कार्रवाई के लिए एक स्पेशल दस्ता गठित किया गया है। इसमें एक पुलिस निरीक्षक, तीन पुलिस कर्मचारी और 15 ड्रोन ऑपरेटर शामिल हैं। दोषी व्यक्तियों को 6 महीने तक की जेल अथवा 1000 रुपए के आर्थिक दंड अथवा दोनों सजा एक साथ भुगतनी पड़ सकती है। अभी तक पुलिस ने 10 आरोपियों और 14 सोसायटियों के विरुद्ध मामला दर्ज भी कर चुकी है।
    मुंबई में एक शख्स अपने घर की खिड़की से एक बाज को दाना खिलाता हुआ।

    सभी प्राइवेट क्लीनिक फिर से शुरू होंगे

    कोरोनावायरस के कारण दूसरी बीमारियों से जूझने वाले मरीजों कोमुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने महनागर के सभी निजी क्लीनिक को फिर से खोलने का निर्देश दिया है। इन्हें कुछ दिन पहले डॉक्टरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बंद कर दिया गया था। फिर से क्लीनिक शुरू करने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क सहित दूसरी जरूरी नियमों का पालन करना होगा।

    मुंबई मेंकई इलाकों में हार्ड लॉकडाउन लगा है। इस वजह किराना दुकानों को भी सिर्फ एक से दो घंटे खोलने की मंजूरी दी गई है।

    जेलों में बंद 7 हजार कैदियों की पैरोल पर रिहाई होगी
    राज्य की विभिन्न जेलों में कैद लगभग 7 हजार कैदियों की पेरोल पर रिहाई जल्द होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह उन कैदियों और विचाराधीन कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया तेज करे, जिन्हें वैश्विक महामारी के चलते अंतरिम जमानत अथवा पैरोल पर अस्थाई रूप से रिहा करने के लिए चिह्नित किया गया है।

    मुंबई पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को मीनार मस्जिद इलाके में पैदल मार्च किया है। शहर के कई इलाकों की ड्रोन से निगरानी हो रही है।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    यह तस्वीर मुंबई की। शनिवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और पुख्ता की गई है। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लगाने के लिए फेस शील्ड दी गई।




    1

    आज संक्रमण से 19 की मौत; उद्धव ठाकरे ने कहा- ट्रेनें नहीं चलेंगी, लेकिन मजदूरों को घर भेजने का रास्ता निकाल रहे हैं

    महाराष्ट्र में संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को संक्रमण के चलते 19 लोगों की मौत हुई। इनमें मुंबई में 12, पुणे में तीन, जलगांव से दो, सोलापुर और लातूर में एक-एक की जान गई। मृतकों में 17 की उम्र 40 साल से ज्यादाथी जबकि दो की उम्र 40 साल से कम थी। 11 मृतकों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी बीमारियां थीं, जबकि आठ मृतकों की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुछ नहीं बताया गया। राज्य में अब तक संक्रमण से 342 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, रविवार को राज्य में संक्रमण के 440 नए केस सामने आए।

    उद्धव ठाकरे ने कहा- मजदूरों को घर भेजने का रास्ता निकाल रहे हैं

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बताया कि हम प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का हरसंभव रास्ता निकाल रहे हैं। इसके लिए हम केंद्र से बात कर रहे हैं। एक बात साफ है कि ट्रेनें नहीं चलेंगी। हम नहीं चाहते कि भीड़ जमा हो। नहीं तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाना पड़ेगा। ठाकरे ने बताया कि हमें इस बातका दुख है कि इस लड़ाई में हमारे दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हम उनके परिवार की सरकार की नीतियों के तहत मदद करेंगे।

    दरअसल, पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में हजारों की तादाद में मजदूर जमा हो गए थे। इनकी मांग की थी उन्हें अपने-अपने गृह राज्य जाने दिया जाए।हालांकि, पुलिस का कहना था कि यह एक अफवाह की वजह से हुआ था।मुंबई समेत राज्य के दूसरे इलाकों से भी मजदूर घर जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, कई मजदूर और कामगारों की महाराष्ट्र से अपने राज्य जाने की खबरेंभी आ रही हैं।

    80% मरीज ऐसे हैं, जिनके लक्षण सामने ही नहीं आए:ठाकरे

    ठाकरे ने बताया, 'राज्य में 80% मरीज ऐसे हैं, जिनके लक्षण सामने ही नहीं आए। उन्हें संक्रमण का पता नहीं चला। 20% को कोरोना के हल्के, गंभीर और अतिगंभीर लक्षण हैं। हमारी कोशिश है कि ये सभी जल्द स्वस्थ हो जाएं। जो लोग अपनी बीमारी को छिपा रहे और टेस्ट नहीं करा रहे हैं, उनसे भी अपील है कि लक्षण दिखने पर जांच कराएं।'

    मुंबई मेंसंक्रमितोंकी संख्या 100 गुना से ज्यादा बढ़ी

    महाराष्ट्र में कोरोनालगातार बढ़ता जा रहा है।लॉकडाउन के एक महीने मेंमुंबई मेंसंक्रमितोंकी संख्या 100 गुना से ज्यादा बढ़ी है। 25 मार्च को सिर्फ 43 मरीजथे और2 लोगों की मौत हुई थी। एक महीने बाद यह तादाद4,589 हो गई, जबकि मौतों की संख्या 179 तक जा पहुंची। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की यह सबसे तेज रफ्तार है।

    लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन और पुणे संभाग में लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ाया जा सकता है। इसके संकेत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार शाम कोकहा, 'कोरोना का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। यदि यह कम नहीं होता है तो लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं है। जरूरत पड़ीतो 3 मई के बाद मुंबई-पुणे के कंटेनमेंट जोन में 15 दिनका और लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।'

    बंद प्राइवेट नर्सिंग होम और हॉस्पिटल पर होगी कार्रवाई
    बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने कहा है कि यदि बार-बार निर्देश के बावजूद मुंबई में नर्सिंग होम आम मरीजों के लिए नहीं खोले जाते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। अगर प्राइवेट हॉस्पिटलके डॉक्टर्स काम पर न आएंतो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    मुंबई के एक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करते दमकल विभाग के कर्मचारी। शहर में अब तक 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

    कोरोनाअपडेट्स

    • मुंबई में53 पत्रकार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब अच्छी खबर यह है कि इनमें से 31 पत्रकारों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, जिसके बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, इन सभी को 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।
    • मुंबई में पुलिस के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था। महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण किसी पुलिसकर्मी की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले, शनिवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल की संक्रमण के कारण मौत हुई थी।
    • पुणे में शनिवार को कोरोना के 90 और मामले सामने आए।5लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल 1184 संक्रमित हो गए, जबकि73 लोगों की मौत हो चुकी।
    • मुंबई:सबसे बड़े स्लम धारावी में कोरोनावायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटेमें यहां 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 241 हो गया है। धारावी में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

    महाराष्ट्रभाजपा ने शुरू कीकोविड-19 हेल्पलाइन

    पूर्व मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी की कोविड-19 हेल्पलाइन की शुरुआत की। इस हेल्पलाइन से लोगों को महानगरपालिका द्वारा नामित कोविड डॉक्टर, क्वारैंटाइन सेंटर, कोविड के लिए आरक्षित हॉस्पिटल, नॉन कोविड हॉस्पिटल, नॉन कोविड जनरल क्लिनिक, पुलिस स्टेशन, राशन शॉप, मंत्रालय कंट्रोल रूम, वार्ड कंट्रेल रूम, हेल्थ ऑफिसर औरएंबुलेंस से संबंधित सहायता, सुविधा औरसेवाओं के बारे में आवश्यक जानकारी मिलेगी।

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बच्चा कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर वापस घर गया। उसे विदाई देने के लिए हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ फूल लेकर पहुंचा था।
    अमरावती में पुलिस मुख्यालय पर काम शुरू करने से पहले सभी कर्मचारी हर दिन योग करते हैं। शनिवार को इस कार्यक्रम में बाल कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर भी शामिल हुईं।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    यह तस्वीर मुंबई की है। हेल्थ वर्कर्स घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या चार हजार से ज्यादा हो गई है।




    1

    अपने 18 दिन के बेटे को गोद में लेने के लिए बेचैन हैं कश्मीर के डोडा जिले के डीएम, सात अप्रैल को पुणे में हुआ है जन्म

    (मंगेश फल्ले).एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रहालॉकडाउन खत्म होने को लेकर सब बेसब्र है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कलेक्टरसागर डोईफोड़े की बेसब्री कुछ ज्यादा ही है। आखिरहोभी क्यों न। दरअसल, सात अप्रैल को सागर की पत्नी सोनाली ने पुणे में बेटे को जन्म दिया। लेकिन उससे मिलने, उससे करीब से देखने की चाहत को लॉकडाउन का ग्रहण लगा हुआ है।

    उधर, संक्रमण को रोकने औरलॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी कलेक्टरों पर है।2014 बैच के आईएएस अधिकारी सागर डोईफोड़े मूल रूप से महाराष्ट्र केबारामती के निंबोडी गांव के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले उनका परिवार पुणे में शिफ्ट हो गयाथा। बीडीएस, एमए, एमफिल की पढ़ाई के बाद कुछ समय तक सागर ने डॉक्टरी भी की। लेकिन यूपीएससी क्लीयर होने के बाद जिंदगी बदल गई। हसीन वादियों औरमुश्किल चुनौतियों के बीचकश्मीर में पोस्टिंग हुई। इस बीच सोनाली गर्भवती हुई और पिछले साल ही वह परिवार के पास पुणे आ गई थी। सागर का यह दूसरा बेटा है। वह 18 दिन का है। सागर काबड़ा बेटा साढ़े तीन साल का है।

    आईएएस अधिकारी सागर डोईफोड़े का बेटा सिर्फ 18 दिन का है। उनकी पत्नी वर्तमान समय में पुणे में रह रही हैं।

    प्रधानमंत्री कार्यालयभी कर चुका हैसागर केकाम की तारीफ

    कश्मीर केडोडा में कोरोना संक्रमण के दौरान बेहदकम समय में इलाज के लिए व्यवस्थाएं और राशनजुटाना आसान नहीं था। देश-विदेश से आए पर्यटकों को उनके घर भेजना, वहीं हज के लिए जिले से गए नागरिकों की सकुशल और सुरक्षित वापसी का जिम्मा भी उनके ऊपर था। 700-800 लोग हज के लिए गए थे,उनसे संपर्क किया। करीब 50 लोग तब्लीगी मरकज में दिल्ली गए थे। सभी को तलाशा और उन्हें क्वारैंटाइन किया गया। किस्मत अच्छी थी कि किसी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इसी तरह बाहरी राज्यों व जिलों सेलौटे 250 विद्यार्थियों की जांच भी की गई। जिले की सीमा सील की गई। एक रात में 300 बेड के अस्पताल को तैयार किया गया। स्थानीय टेलर की मदद से मास्क बनाने, 10 हजार पीपीई किट का उत्पादन भी स्थानीय लोगों को प्रोत्साहन देकर किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी उनके काम की तारीफकी है।

    दो महीने से पत्नी से नहीं हुई मुलाकात

    सागर की पत्नी सोनाली उनके साथ डोडा में ही रहती थी। लेकिन, डिलीवरी के लिए वह परिवार के पास पुणे लौट आई थी। दोनों की मुलाकात को करीब दो महीने हो गए हैं। सागर कहते हैं कि अब तक डोडा में तीन हजार लोगों को क्वारैंटाइन किया गया। ढाई हजार क्वारैंटाइन बेड की सुविधा जिले में विकसित की गई है। काम में इतना व्यस्त हूं कि समय कब चला जाता है, पता नहीं चलता। फिर भी मौका निकालकर बेटे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर देख लेता हूं। अक्सर सोते हुए मेरी उससेमुलाकात होती है। अब तो लॉकडाउन खत्म होने और हालात सुधरने का इंतजार है, ताकि मैं अपने बेटे से मिल सकूं।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    सागर की पत्नी सोनाली उनके साथ डोडा में ही रहती हैं। डिलीवरी के लिए परिवार के पास गृहनगर पुणे लौट गई थीं।




    1

    तब्लीगी जमात से जुड़े इंडोनेशिया के 10 सदस्यों हुए गिरफ्तार, 22 दिनों तक बांद्रा में छिपे रहने का था आरोप

    दिल्ली में मार्च में निजामुद्दीन मरकज में आयोजित एक धार्मिक जलसे में हिस्सा लेने वाले तब्लीगीजमात के इंडोनेशिया के दस सदस्यों का क्वारैंटाइन पूरा होने के बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये दस सदस्य इंडोनेशिया के 12 तब्लीगी सदस्यों के समूह का हिस्सा हैं, जो दिल्ली से वापस लौटने के बाद बांद्रा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे। इनमें छह महिलायें शामिल हैं।

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इंडोनेशिया के इन लोगों के बारे में एक अप्रैल को पता चला था कि ये लोग बांद्रा में रह रहे हैं । उन्होंने बताया, 'हमें यह पता चला कि वे दो जत्थे में 29 फरवरी एवं तीन मार्च को भारत आये थे और बाद में जलसे में शामिल होने के लिये मरकज पहुंचे ।'

    22 दिनों तक छिपते रहे ये लोग
    अधिकारी ने बताया कि ये विदेशी नागरिक सात मार्च को मुंबई पहुंचे और 29 मार्च को अपार्टमेंट में रहने लगे। इसका मतलब यह हुआ कि वह 22 दिन तक घूमते रहे। उन्होंने बताया, 'चिकित्सीय जांच में 12 में से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद दस अन्य को 20 दिन के क्वारैंटाइन कक्ष में भेज दिया गया।' अधिकारी ने बताया कि उन्हें 23 अप्रैल को अदालत में पेश कर बांद्रा पुलिस ने रिमांड में लिया गया है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    दिल्ली से वापस लौटने के बाद ये बांद्रा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।




    1

    पूरे शहर कंटेनमेंट जोन घोषित, सख्ती बढ़ाई जाएगी; अब तक 1384 संक्रमित, 80 की जान गई

    संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद पूरे पुणे शहर को 3 मई तक कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पुणे महानगरपालिका पालिका के आयुक्त शेखर गायकवाड़ द्वारा जारी आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने पहले से लागू प्रतिबंध को और कड़ा कर दिया है। मांजरी की सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया है। सोमवार को पुणे में कोरोना वायरस के 84 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,384 हो गई और बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई।

    पुणे के झुग्गी बस्ती वाले इलाकों में खास एतिहात

    पुलिस संयुक्त आयुक्त रवींद्र शिस्वे ने कहा, 'कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमने पुणे शहर में पहले से ही कर्फ्यू लागू किया है।' दिन में कुछ समय के लिए प्रतिबंध में ढील दी गई थी, ताकि लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। हालांकि, लोग मान नहीं रहे हैं इसलिए अब कड़ाई और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। घनी आबादी वाले इलाकों जैसे भवानी पेठ, कस्बा, शिवाजी नगर, ढोले पाटिल रोड और येरवडा इन सभी में झुग्गी बस्तियां बड़ी संख्या में हैं। जिसके बाद यहां खास एतिहात बरता जा रहा है। भवानी पेठ इलाके में अब तक 245 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में मुंबई के बाद पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    After 1384 infected patients, the entire city was declared a contention zone, so far there have been more than 80 deaths.




    1

    औरंगाबाद में सामूहिक नमाज पढ़ने जा रहे 100 लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होनेजा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गयाहै। इसमें तीनपुलिसवाले घायल हुए हैं। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं। घायलों को जिले के घाटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। मामले में 15 से ज्यादा लोगों कोहिरासत में लियागयाहै।

    100 से ज्यादा लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे

    सोमवार रात 8 बजे 100 से ज्यादा की संख्या में लोग शहर की संभाजी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। उन्होंने रोकने के लिए औरंगाबाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लॉकडाउन का हवाला देकरसभी को अपने घर जाने की अपील की। इसी दौरानभीड़ में कुछ लोग भड़क गए और पुलिस से विवाद करने लगे।कुछ लोगों नेपुलिसवालों पर पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

    शहर में अब तक 95 संक्रमित

    औरंगाबाद मेंसंक्रमित मरीजों को संख्या बढ़कर 95 तक पहुंच गई। इसके बाद इसे रेड जोन में रखागया है। सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 42 नए पॉजिटिव केस सामने आए।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    औरंगाबाद में भीड़ के हमले में एक पुलिस अधिकारी और दो कांस्टेबल घायल हो गए। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।




    1

    भीड़ को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार विनय दुबे को 15 हजार रुपए के मुचलके पर मिली जमानत

    मंगलवार को लॉकडाउन के बीच बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के आरोप में गिरफ्तार विनय दुबे को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई। उसपर 14 अप्रैल को बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासियों को उकसाने का आरोप है। लॉकडाउन के पहले चरण के अंतिम दिन 14 अप्रैल को खासी संख्या में प्रवासी बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास एकत्र हो गए थे और उन्होंने अपने पैतृक स्थानों पर जाने के लिए ट्रेनों की मांग की थी।

    आरोपी विनय दुबे पर यह है आरोप
    पुलिस ने दावा किया कि दुबे के वीडियो और फेसबुक पोस्ट ने प्रवासियों को उकसाया क्योंकि उन्हें एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया था कि सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए 18 अप्रैल तक ट्रेनें चलानी चाहिए या उन्हें आंदोलन या रैली शुरू करनी होगी। दुबे पर भारतीय दंड संहिता तथा महामारी रोग अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

    विनय के वकील दीपक मिश्रा ने दावा किया कि दुबे पर आरोप लगाने में पुलिस ने गलती की। उन्होंने कहा, 'दुबे ने वीडियो में कहा था कि आंदोलन 18 अप्रैल से शुरू होगा। हालांकि, प्रवासी 14 अप्रैल को ही एकत्र हो गए। इसलिए मेरे मुवक्किल को इसके लिए कैसे दोषी ठहराया जा सकता है?" उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि पुलिस और राज्य की विफलता के कारण लॉकडाउन के बावजूद प्रवासी इतनी बड़ी संख्या में स्टेशन पर एकत्र हो गए।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    आरोपी विनय दुबे खुद को एक समाजसेवी बताता है। वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।




    1

    राज्य में 8,500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, यह संख्या 174 देशों में मिले संक्रमितों की तादाद से ज्यादा

    महाराष्ट्र में मंगलवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या8,590 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में पूरी दुनिया के 174 देशों से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। वहीं, राजधानी मुंबई में दुनिया के 164 देशों से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। देश की बात की जाए तो मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 29 हजार 680 तक पहुंच गई। देश में948 लोगों की जान कोरोना से गई, इनमें369 मृतक महाराष्ट्र के हैं।

    ऑस्ट्रेलिया, द. अफ्रीका, थाईलैंड जैसे देशों से आगे महाराष्ट्र

    कोरोना के दुनियाभर के आंकड़े देने वाले वाली वेबसाइटवर्ल्डो मीटर के मुताबिक, महाराष्ट्र की तुलना जिन 174 देशों से की गई है, उनमें से 14 देशों में 10 से कम संक्रमित मिले हैं।52 ऐसे देश हैं, संक्रमितों की संख्या10 से 100 के बीच है। बचे हुए 102 देशों में संक्रमितों की तादाद 100 से 8,500 के बीच है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, फिलीपींस, बांग्लादेश, मलेशिया और कोलंबिया जैसे देशों में संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र से कम है। दुनिया में 37 देशहैं, जहां संक्रमितों की संख्यामहाराष्ट्र से ज्यादा है। इनमें सबसे ज्यादा 10 लाख संक्रमितअमेरिका में हैं। इसके बाद स्पेन, इटली, फ़्रांस, जर्मनी और ब्रिटेनका नंबर है।

    महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या भी 142 देशों से ज्यादा

    महाराष्ट्र में संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भीदुनिया के 142 देशों से ज्यादा। इन 142 देशों में61 देशों में मृतकों की संख्या 10 से कम है। 60 ऐसे देश हैं, जहां 10 से 99 के बीच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 21 देशों में मृतकों की संख्या 100 से लेकर 337 के बीच है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। यहां अब तक 56 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 41 ऐसे देश हैं, जहां एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

    ग्राफ से समझिए महाराष्ट्र में मृतकों का आंकड़ा

    पूरे देश की तुलना में महाराष्ट्र में मौत का ग्राफ थोड़ा कम जरूर नजर आ रहा है, लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में हर दिन यहां सबसे ज्यादा मौत हुई है। नारंगी कलर महाराष्ट्र में हुई मौतों का दर्शा रहा है जबकि नीला रंग देश में हुई मौतों का आंकड़ा दर्शा रहा है।

    दुनिया मेंमृत्युदर6.90% और महाराष्ट्र में 4.30%

    महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,28 अप्रैल की सुबह तक भारत समेत पूरी दुनिया में 28 लाख 78 हजार 196 संक्रमित मरीज थे और 1 लाख 98 हजार 668 लोग अपनी जान गंवा चुके थे। भारत में यह संख्या 29 हजार 435 थी और यहां 934 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यदर की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 6.90% है, वहीं महाराष्ट्र में यह दर 4.30% है।

    174 देशों में से 20 ऐसे देश, जहां संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र से कम

    देश संक्रमित मौतें
    सर्बिया 8275 162
    फिलीपींस 7777 511
    नॉर्वे 7599 205
    चेक रिपब्लिक 7449 223
    ऑस्ट्रेलिया 6,725 84
    डोमिनिकन गणराज्य 6293 282
    पनामा 6021 167
    बांग्लादेश 5913 152
    मलेशिया 5,820 99
    कोलम्बिया 5597 253
    दक्षिण अफ्रीका 4,793 90
    मिस्र 4782 337
    फिनलैंड 4695 193
    मोरक्को 4,120 162
    अर्जेंटीना 4003 197
    लक्समबर्ग 3729 88
    अल्जीरिया 3,517 432
    माल्डोवा 3481 102
    कुवैत 3,288 22
    कजाकिस्तान 2,982 25

    महाराष्ट्र:सात दिन में दोगुने होरहे हैंकेस

    • राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,यहां एक सप्ताह में संक्रमित मरीज दोगुना हो रहे हैं। 20 अप्रैल को यहां 4200 मरीज थे जो 27 अप्रैल को लगभग दोगुनेहोकर 8,590 तक पहुंच गए। सातदिनों के दौरान राज्य में 4,390 नए केस मिले हैं। सिर्फ सोमवार को राज्य में 522 नए केस मिले हैं।
    • 9 मार्च को पहला मामला सामने आने के बाद में 1000 तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचने में कुल 29 दिन का समय लगा। हालांकि, इसके बाद सिर्फ 6 दिन यानि 14 अप्रैल तक यह दोगुनाहोकर 2000 तक पहुंच गया। इससे 6 दिन बाद यह 4 हजार के पार पहुंचा और सिर्फ 4 दिन में 6000 तक संक्रमित मरीज पूरे महाराष्ट्र में थे।

    पूरे देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1,282 पेशेंट ठीक हुए

    • कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ राज्य में इस बीमारी से ठीक होने वाले भी बढ़ रहे हैं। सोमवार को राज्यभर से 94 नए पेशेंट ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। पूर प्रदेश में अब तक 1,282 पेशेंट नेगटिव हो चुके हैं।
    • राज्य में 1 लाख 45 हजार 677 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है, जबकि 9,399 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आने का बड़ा कारण यहां दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक टेस्ट कराना भी है। राज्य में अब तक 1,21,562 लोगों का टेस्ट किया है।
    • महाराष्ट्र में 21 से 30 साल के बीच के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर इसका कारण इस उम्र के लोगों का घर से ज्यादा बाहर निकलना मानते हैं। सिर्फ 1 संक्रमित 101-110 साल के बीच के हैं। ग्राफ से इस ट्रेंड को समझ सकते हैं।
    संक्रमितों में सबसे ज्यादा 71830 की उम्र 21 से 30 साल है जबकि इसके बाद 31 से 40 की उम्र के 1697 लोग संक्रमित हुए हैं। नीचे उम्र है।


    राज्य में 1,677 कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल

    • मंगलवार सुबह तक राज्य में 1,677 कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल तैयार कर लिए गए हैं। इनमें 1,76,357 आइसोलेशन बेड, 7,248 आईसीयू मौजूद हैं। इन हॉस्पिटल्स को तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। एसिम्टोमैटिक (जिनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं है), माइल्ड (जिनमें करोना का मामूली लक्षण हैं) और सीरियस (कोरोना संक्रमण के कारण जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है)।
    • राज्य में मंगलवार सुबह तक 572 कंटेंनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 7,861 सर्वे टीम पूर राज्य में 32.28 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। वर्तमान समय में राज्य में 9,399 कोरोना संदिग्ध अलग-अलग सेंटर में क्वारैंटाइन किए गए हैं। इसके अलावा 1,45,677 को होम क्वारैंटाइन किया गया है।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    मुंबई के वर्ली इलाके में जाने से पहले सुरक्षा सूट पहनकर तैयार होते स्वास्थ्यकर्मी। वर्ली मुंबई का सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है।




    1

    तीन और पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, अब तक कुल 5 पर हुई कार्रवाई और 110 से ज्यादा आरोपी हुए गिरफ्तार

    पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या के मामले में बुधवार को तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 2 हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं, जो कि कासा पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

    16-17 अप्रैल की रात मुंबई से सूरत की ओर जा रहे दो साधुओं और एक ड्राइवर की पालघर के गडचिंचले गांव में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 110 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से सबसे पहले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था, वे एक थाना के इनचार्ज थे। वहीं, बीती रात करीब 35 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया गया था।

    गौरतलब है कि इस मामले को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हुई थी और उद्धव सरकार विपक्ष के निशाने पर थी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    इसी गाड़ी में तीनों को बचाकर पुलिसवाले पुलिस स्टेशन तक ले जाना चाह रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें भी घेरकर गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसवालों के साथ मारपीट की।




    1

    राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार, 24 घंटे में 27 की मौत; कोरोना के इलाज में प्रदेश की पहली प्लाज्मा थैरेपी सफल

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को राज्य में583 नए केस सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार करके 10,498 तक पहुंच गया। वहीं,महाराष्ट्र में गुरुवार को संक्रमण से 27 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 20 मुंबई से, तीन पुणे से, दो ठाणे से और एक-एकनागपुर और रायगढ़ से हैं। इनमें 19 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इनमें से 14 की उम्र 60 साल से अधिक, 13 की उम्र 40 से 60 साल के बीच है। इसे मिलाकर राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 459 तक पहुंच गया है।


    प्रवासी मजदूरों को भेजनेके लिए 10 हजार बसें तैयार
    महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों को उनके राज्योंमें भेजने के लिए महाराष्ट्र परिवहन विभाग की 10 हजार बसेंतैयार हैं। मजदूरों को भेजने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से भी गुजारिश की थी। दूसरी ओर कोटा में फंसे महाराष्ट्र के ढाई हजार छात्रों को लाने के लिए भी बुधवार को 100 बसें रवाना हुई थीं।

    धारावी के मुकुंद नगर में एक बुजुर्ग की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्यकर्मी। यहां 250 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

    प्लाज्मा थैरेपी का पहला इलाज रहा सफल
    स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई प्लाज्मा थैरेपी का पहलीट्रायल सफल रहीहै। ये ट्रायल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती मरीज पर की गई।दूसरीट्रायल जल्द ही नायर अस्पताल में कीजाएगी।

    मुंबई के माहिम इलाके में स्वास्थ्यकर्मी डोर-टू-डोर जांच कर रहे हैं। रेड जोन में आने वाले इस इलाके में सुपर लॉकडाउन घोषित किया गया है।

    कोरोना से बीएमसी कर्मचारी की मौत का पहला मामला
    बृहन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के 49 साल के कर्मचारी की बुधवार को मौत हो गई। मिशन धारावी ऑपरेशन से जुड़ा कर्मचारीबीएमसी के असेसमेंट डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थाऔर राशन बांटने वाली टीम में शामिल था। 23 अप्रैल को बोरिवली के एक निजी क्लीनिक में न्यूमोनिया का इलाज कराया था। हालत बिगड़ने पर सोमवार को सैंपल लिए गए। बुधवार को कस्तूरबा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

    रेड जोन वाली मुंबई में साइकिल से जाता एक शख्स। यहां फोर व्हीलर और बाइक पर घूमने पर पाबंदी है।

    पुणे में कोरोना मरीजों को रोबोट की मदद से खाना दिया जा रहा
    सरदार वल्लभ भाई पटेल कंटेंनमेंट जनरल हॉस्पिटल में कोरोनावायरस मरीजों को दिन में तीन बार खाना परोसने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर वीडी गायकवाड़ ने बताया कि उन्हें ये आइडिया आईटीआई के छात्रों ने दिया। 45 हजार रुपए खर्च करकंटेंनमेंट बोर्ड के आईटीआई कॉलेज के प्रोफेसर विजय चौहान ने छात्रों की मदद से रोबोट तैयार किया।

    मुंबई के धारावी इलाके में कई मोहल्लों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग नियम तोड़कर बैरिकेड से बाहर आ-जा रहे हैं।

    लॉकडाउन खत्म होने के बाद होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं
    राज्य में यूनिवर्सिटी और कॉलेज की परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद होंगी। बुधवार को प्रदेश के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मई महीने के आखिर तक परीक्षाएं हो पाएंगी। सामंत ने कहा कि परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में यूजीसी से अगले दो से चार दिनों में दिशा निर्देश मिल जाएंगे।

    शहर के कांदीवली इलाके में पुलिस वैन के पास से गुजरता व्यक्ति। कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुंबई पुलिस अपनी गाड़ियों पर भी बैनर लगा रही है।

    राज्य में बीसीजी से कोरोना के इलाज के लिए क्लिनिकल ट्रायल होगा
    हॉफकिन रिसर्च इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिक यहां मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (एमईडी) के साथ मिलकर बीसीजी से कोरोना के इलाज के क्लिनिकल ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं। इस ट्रायल के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि क्या इससे कोरोना के इन्फेक्शन को ठीक किया जा सकता है? 121 साल पुरानाहॉफकिन रिसर्च इंस्टीट्यूट यह ट्रायल कम संक्रमित लोगों पर करेगा। उन्हीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में यह ट्रायल किया जाएगा, जिनमेंराज्य सरकार और इंस्टीट्यूशलन एथिक्स कमिटी ने ट्रायल की इजाजत दी है।

    मुंबई में एक व्यक्ति बाज को खाना खिलाते हुए।


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    धारावी में स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इस दौरान पूरी तरह एहतियात बरता जा रहा है। मुकुंद नगर इलाके में बीएमसी के स्वास्थ्यकर्मी कुछ इस अंदाज में स्क्रीनिंग करते देखे गए।