1

लोगों को खूब पसंद आ रहे खादी ब्रांड के उत्पाद, 2019-20 में 88 हजार करोड़ रुपए का कारोबार

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का वित्त वर्ष 2019-20 में कुल कारोबार 88 हजार 887 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को कहा कि खादी उद्योग को पुनर्जीवित करने के सरकार के निरंतर प्रयासों और खादी को दैनिक जीवन की आवश्यकता के रूप में अपनाने के लिए प्रधानमंत्री की अपील करने के परिणामस्वरूप केवीआईसी लगातार विकास कर रहा है।


खादी फैब्रिक उत्पादों की बिक्री 179 प्रतिशत बढ़
आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2015-16 में खादी का उत्पादन 1,066 करोड़ रुपए आंका गया था, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 2,292.44 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें 115 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, खादी की बिक्री और भी ज्यादा रही। खादी फैब्रिक उत्पादों की बिक्री वित्त वर्ष 2015-16 में 1,510 करोड़ रुपए थी, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में 179 प्रतिशत बढ़कर 4,211.26 करोड़ रुपए हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में खादी का कारोबार वित्त वर्ष 2018-19 में 3215.13 करोड़ रुपए था जो 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2019-20 में 4211.26 करोड़ रुपए हो गया।


84 हजार 675.39 करोड़ के ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री
वित्त वर्ष 2015-16 में ग्रामोद्योगों के उत्पादों का उत्पादन 33 हजार 425 करोड़ रुपए था और यह उत्पादन वित्त वर्ष 2019-20 में 96 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 65 हजार 393.40 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2015-16 में ग्रामोद्योगों के उत्पादों की बिक्री 40 हजार 385 करोड़ रुपए थी, जिसमें लगभग 110 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह वित्त वर्ष 2019-20 में 84 हजार 675.39 करोड़ रुपए हो गया।


देश-विदेश के उपभोक्ता भी कर रहे खरीदारी
सक्सेना ने बताया कि खादी परिधानों के अलावा, ग्राम उद्योग उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे सौंदर्य प्रसाधन , साबुन और शैंपू ,आयुर्वेदिक दवाएं , शहद , तेल, चाय, अचार, पापड़, हैंड सैनिटाइजर, मिष्ठान, खाद्य पदार्थ और चमड़े की वस्तुओं ने भी बड़ी संख्या में देश-विदेश के उपभोक्ताओं को आकर्षित किया है। इसके परिणामस्वरूप, पिछले पांच वर्षों में ग्रामोद्योग उत्पादों के उत्पादन और बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है।


खादी का इस्तेमाल कर पीपीई किट बनाई
उन्होंने कहा कि खादी इंडिया ने खादी का इस्तेमाल करते हुए पीपीई किट तैयार की है जो अभी परीक्षण के दौर पर है और इसकी मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने अभी तक खादी किट बाजार में जारी नहीं की है। खादी इंडिया ने कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में योगदान के लिए मास्क का निर्माण किया है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है और इनको बनाने में हाथ से बुने कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में ग्रामोद्योग उत्पादों के उत्पादन और बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है।




1

कोविड-19 से बदली लोगों की प्राथमिकताएं, नजदीकी किराना स्टोर्स, ऑनलाइन डिलीवरी के तरीकों को गूगल पर सर्च कर रहे हैं लोग

कोरोनावायरस के प्रकोप पर रोकथाम के लिए दुनियाभर में लाॅकडाउन है। लॉकडाउन के बीच लोगों की प्राथमिकताएं काफी बदल गई हैं। अब लोग गूगल पर कई नई चीजें सर्च कर रहे हैं। गूगल ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट का नाम है What is india Searching for? यानी 'भारत क्या खोज रहा है'। रिपोर्ट के मुताबिक अब 'ग्रॉसरी डिलीवरी नियर मी' खूब सर्च हो रहा है। लोग इम्युनिटी बढ़ाने के नए-नए तरीके भी खोज रहे हैं। लोग ऑनलाइन क्लासेज, यूपीआई ट्रांजेक्शंस भी खूब सर्च कर रहे हैं।


नजदीकी राशन की दुकान सर्च कर रहे हैं लोग
गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय ज्यादातर लोग अपने नजदीकी किराना स्टोर्स, ऑनलाइन ग्राॅसरी डिलीवरी के बारे में सर्च कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल यह शब्द 550 फीसदी से ज्यादा सर्च किए गए हैं। वहीं, इम्युनिटी शब्द 500 फीसदी से अधिक बार सर्च किया जा चुका है। इतना ही नहीं लोग गूगल पर कोरोना बीमा से संबंधित जानकारी भी जुटा रहे हैं।


'चिकन मोमो की रेसिपी' भी खूब हो रहा है सर्च
बता दें कि लाॅकडाउन के दौरान बाहर के फूड को लोग अवाॅयड कर रहे हैं जिसके चलते अपने घरों में ही अलग-अलग प्रकार की रेसिपी ट्राय कर रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा लोगों ने चिकन मोमो की रेसिपी शब्द को सर्च किया है। इस शब्द को करीब 4,350 फीसदी बार से ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं 'दालगोना काफॅी रेसिपी एट होम' को 5,000 से ज्यादा बार सर्च किया गया है। साथ ही 'मैंगो आइसक्रीम रेसिपी' को भी काफी सर्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोग पानीपुरी, समोसा, जलेबी के रेसिपी को भी सर्च कर रहे हैं।


घर में मनोरंजन को दे रहे हैं महत्व
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पिछले साल के मुकाबले हॉरर फिल्में और सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्में 2020 की खोज क्रमशः 950% और 450% बढ़ गई है। यह दर्शाता है कि घर में मनोरंजन को अधिक समय दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस साल पिछले साल के मुकाबले हॉरर फिल्में और सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्में 2020 की खोज क्रमशः 950% और 450% बढ़ गई है।




1

76 नए पॉजिटिव केस सामने आए, तजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए 1287 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे, इनमें 828 राजस्थानी

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 76 नए पॉजिटिव केस आए। इनमें उदयपुर में 23, जयपुर में 20, अजमेर में 13, जोधपुर में 6,पाली में 4, जालौर में 3, चूरू और राजसमंद में 2-2, कोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3655 पहुंच गया।

तजाकिस्तान में फंसे1287 भारतीय छात्रों में 828 राजस्थान के
तजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए भारत के 1287 छात्र लॉकडाउन की वजह सेफंसे हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 828 राजस्थान के हैं। राजस्थान की छात्रा मुदिता गौड़ ने कहा कि घर में खाने-पीने का स्टॉक भी तेजी से खत्म हो रहा है। बाहर निकलने में खतरा है। सात दिन से चाय-कॉफी के लिए दूध तक नहीं मिलरहा। फाइनल ईयर के एग्जाम भी डरते-डरते देने पड़ रहे हैं।

गहलोत बोले- ई-पास वालोंके प्रवेश पर रोक नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने कहा है कि राजस्थान की दूसरे राज्यों के साथ सीमाओं पर प्रवासियों के प्रवेश को रोका नहीं गया है, बल्कि अंतर्राज्यीय आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को ई-पास जारी हो चुके हैं, उनके राजस्थान में प्रवेश पर कोई रोक नहीं है। राजस्थान में फंसे हुए अन्य राज्यों के प्रवासी भी भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति लेकर अपने स्थान पर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नेई-पास की अनुमति के लिए जिला स्तर पर विशेष सेल बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह तस्वीर अलवर की है। राज्य की समाएं सील होने के बाद भी करीब 60 श्रमिक नारनौल से यहां तक पैदल आए।

जयपुर: कर्फ्यू क्षेत्र में ड्रोन उड़ा रहे पुलिस मित्रों पर हमला
रामगंज कर्फ्यू क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग औरआवाजाही की निगरानी के लिए ड्रोन उड़ा रहे 2 पुलिस मित्रों पर हमला करने का मामला सामने आया है। संजय बाजार निवासी आकिब कुरैशी ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दो साथीएचएआर कॉलोनी में ड्रोन से निगरानी औररिकॉर्डिंग कर कर रहे थे। इस दौरान कॉलोनी से निकले कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज औरमारपीट की।पुलिस ने आपदा प्रबंधन, महामारी एक्ट और राजकार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उदयपुर: एक दिन में57 संक्रमित मिले, इनमें 36 महिलाएं,26 सफाईकर्मी
शहर के कोरोना एपिसेंटर कांजी का हाटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही दिन में 57 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें34 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक 9 साल की बच्ची भी है। 26 सफाईकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

अब अजमेर से बिहार के लिए ट्रेन भेजने की तैयारी

अजमेर से बिहार के पूर्णिया के लिए 1-2 दिन में स्पेशल ट्रेन रवाना की जा सकती है। इस मामले में अजमेर जिला प्रशासन ने रेलवे से बात की है। इस ट्रेन से करीब 900 मजदूरों को रवाना किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 5 दिन पहले ही अजमेर से कोलकाता के लिए 1086 जायरीन को रवाना किया था। तब से ही बिहार के मजदूरों के लिए भीट्रेन भेजने की तैयारी चल रही थी।

यह झालावाड़ का सरहदी नाका है। यहां से सिर्फ जरूरी सामान लेकर आ रहे वाहनों को ही निकलने दिया जा रहा है।

33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोना

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1169 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 904 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 233, अजमेर में 209, टोंक में 136, उदयपुर में 102, नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ में 126, भरतपुर में 116, बांसवाड़ा में 66, पाली में 59, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, दौसा में 22, धौलपुर में 21, अलवर में 20, चूरू में 16, राजसमंद में 15, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर और सीकर में 9-9, जालौर में 7, करौली में 5, प्रतापगढ़ औरबाड़मेर में 4-4, सिरोही में 2, बारां में 1 संक्रमित मिला। वहीं, जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।

अब तक 103 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 100 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 56 (इनमें दो यूपी से), जोधपुर 17, कोटा 10, अजमेर 4, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर और भरतपुर में 2-2, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की जान गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तजाकिस्तान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स ने यह फोटो भास्कर को भेजी है।




1

एसबीआई और अन्य बैंकों से 411 करोड़ का कर्ज लेकर रामदेव इंटरनेशनल के तीन प्रमोटर विदेश भागे, सीबीआई में दर्ज थी शिकायत

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और 5 अन्य बैंकों से 411 करोड़ रुपए लेकर तीन प्रमोटर देश छोड़कर भाग गए हैं। यह तीनों प्रमोटर रामदेव इंटरनेशल कंपनी चलाते हैं। इसकी शिकायत बैंक ने सीबीआई में दर्ज कराई थी और यह सभी प्रमोटर गिरफ्तार भी हुए थे।

कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, आईडीबीआई बैंक ने भी दिया था कर्ज

जानकारी के मुताबिक रामदेव इंटरनेशनल के तीन प्रमोटरों ने एसबीआई सहित 6 बैंकों के कंसोर्शियम से 411 करोड़ रुपए का कर्ज लिए हैं। इसमें से 173 करोड़ रुपए का कर्ज एसबीआई ने दिया है। एसबीआई के अलावा बैंकों के इस कंसोर्शियम में सभी सरकारी बैंक हैं जिसमें कैनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,आईडीबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और कॉर्पोरेशन बैंक का समावेश है। तीनों प्रमोटर नरेश कुमार, सुरेश कुमार और संगीता इस कंपनी के जरिए बासमती चावल का निर्यात करते हैं। यह निर्यात मुख्य रूप से पश्चिम एशियाई और यूरोपियन देशों में किया जाता है।

कंपनी ने प्लांट से मशीन भी निकाल लिया था

एसबीआई ने शिकायत में कहा है कि हरियाणा स्थित उक्त कंपनी के पास करनाल जिले में 3 राइस मिल और 8 सॉर्टिंग और ग्रेडिंग इकाईयां हैं। कंपनी की सउदी अरबिया और दुबई में भी कारोबार के लिए ऑफिस है। एसबीआई की शिकायत के मुताबिक 27 जनवरी 2016 को ही उस अकाउंट को एनपीए घोषित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक सीबीआई जांच में मदद ना करने की स्थिति में आरोपियों को समन भेजेगी और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। बैंक ने संयुक्त रूप से अगस्त और अक्टूबर में कंपनी की प्रॉपर्टी का निरीक्षण किया था। तब पता चला कि प्रमोटर फरार हैं। बैंक ने शिकायत में कहा है कि प्रमोटर ने प्लांट से मशीनों को निकाल लिया था और बैलेंसशीट को भी फर्जी बनाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
27 जनवरी 2016 को बैंक ने कर्ज वाले खाते को एनपीए घोषित किया था




1

हल्के लक्षण वाले मरीजों को 10 दिन में छुट्टी मिलेगी; डिस्चार्ज से पहले टेस्ट जरूरी नहीं, 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की पॉलिसी में बदलाव किया है। ऐसे मरीज जिनमें बहुत हल्के (वेरी माइल्ड), हल्के (माइल्ड) या फिर संक्रमण से पहले के लक्षण (प्री-सिम्पटमिक) हैं, उन्हें कोविड केयर फैसिलिटी में भर्ती किया जाएगा। उनके शरीर के तापमान और ऑक्सीजन के स्तर की नियमित जांच होगी। ऐसे मरीजों को 10 दिन बाद छुट्टी दी जा सकती है, बशर्ते उन्हें तीन दिन से बुखार नहीं आया हो। डिस्चार्ज से पहले कोरोना टेस्ट जरूरी नहीं होगा,लेकिनघर जाने के बाद 7 दिन आइसोलेशन में रहना पड़ेगा।

मॉडरेट केस ऑक्‍सीजन बेड वाले सेंटर में भेजे जाएंगे
कोरोना के औसत लक्षण(मॉडरेट) वाले मरीज ऑक्सीजन बेड वाले डेडिकेटेट कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किए जाएंगे। बॉडी टेम्परेचर और ऑक्सीजन की नियमित जांच होगी। अगर बुखार 3 दिन में उतर जाता है और अगले 4 दिन तक ऑक्सीजन लेवल 95% से ज्‍यादा रहता है तो 10 दिन बाद छुट्टी दी जा सकती है,लेकिनसांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होनी चाहिए।मॉडरेट केस में भी डिस्चार्ज से पहले टेस्ट जरूरी नहीं होगा।

तीन दिन में बुखार नहीं उतरे तो कितने दिन में छुट्टी मिलेगी?

ऐसे मरीज जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और तीन दिन में बुखार नहीं उतरता, उन्हें बीमारी के लक्षण पूरी तरह खत्म होने पर ही छुट्टी दी जाएगी। लेकिनलगातार तीन दिन ब्लड में ऑक्सीजन का लेवलमेंटेन होना चाहिए।

गंभीर मरीजों को छुट्टी कब मिल पाएगी?
इन मरीजों को पूरी तरह रिकवर होने के बाद ही छुट्टी मिलेगी। डिस्चार्ज से पहले कोरोना टेस्ट भी होगा। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आनी चाहिए। गंभीर मामलों में कोरोना के वे मरीज शामिल होंगे जिनमें पहले से किसी गंभीर बीमारी की वजह से इम्युनिटी की कमी है। जैसे- एचआईवी पेशेंट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट वाले या किसी और गंभीर बीमारी वाले मरीज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patients with mild symptoms will be discharged in 10 days; No test is required before discharge, 7 days stay in home isolation




1

अब डीडी मध्य प्रदेश पर लगेंगी 10वीं और 12वीं की क्लासेस, 11 मई से 30 जून तक चलेगा टीवी पर 'क्लासरूम' कार्यक्रम

लॉकडाउन के चलते सभी राज्य अपने- अपने स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद कर रहे है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर क्लासेस शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल राज्य में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन से अनुबंध कर लिया है। यह 'क्लासरूम' दूरदर्शन पर सोमवार, 11 मई से शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी।

दो पालियों में होगी क्लासेस

दरअसल, राज्य में लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे छात्रों की पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आ रही है। इन्हीं सब को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के साथ अनुबंध कर यह पहल की है। जिसके बाद अब दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर सोमवार से शुक्रवार तक दो पालियों में दो घंटे तक कक्षाएं चलेगी। 10वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और 12वीं के छात्रों के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक 'क्लासरूम' चलेगा। इसमें एक घंटे का प्रसारण निशुल्क होगा और इसका खर्च विभाग करेगा।

18 लाख छात्रों को फायदा

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 'क्लासरूम' कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को भी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा होने से ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक छात्रों के सवालों पर समझा सकेंगे। दूरदर्शन के जरिए शुरू होने वाली क्लासेस से राज्य में 10वीं- 12वीं के करीब 18 लाख छात्रों को फायदा होगा। इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय आदि राज्य भी क्षेत्रीय दूरदर्शन पर बच्चों के लिए क्लासेस शुरू कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now DD Madhya Pradesh will start 10th and 12th classes, 'Classroom' program will be started on TV from May 11 to June 30




1

राजस्थान की राजधानी में संक्रमितों की संख्या 1165 हुई, 20 नए केस सामने आए, अब तक 54 मरीजों की मौत

शहर में शनिवार को कुल 20 नए कोराना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1165 पहुंच गया। इनमें 54 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जारी कोरोना अपडेट्स केआंकड़ों के अनुसार जयपुर में 1165 में से 720 मरीज रिकवर हो चुके हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट अब नेगेटिव आ चुकी है। इनमें 641 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इसके बाद अब 391 एक्टिव केस बचे हैं,जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

वहीं, राजधानी में लॉकडाउन 3.0 के दौरान अब शहर के 34 थाना क्षेत्रों के चिन्हित इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। यहां कोरोना संक्रमित केस आने से एक किलोमीटर के दायरे मेंकर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, परकोटे के सभी थाना इलाकों में कर्फ्यू जारी है। परकोटे के सात थाना क्षेत्रों में 27 मार्च को कर्फ्यू लगाया गया था। इससे पहले शुक्रवार रात को कोरोना संक्रमितों के नए केस आने के बाद शिप्रापथ, सोढाला, खोनागोरियान, जालूपुरा व शास्त्री नगर थाना इलाकों में चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया।

शहर के 566 स्थानों पर सुबह व रात को नाकाबंदी जारी

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि शहर में 566 स्थानों पर सुबह व रात को नाकाबंदी जारी है। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। 3 मई से एक आदेश जारी कर शाम 7 से सुबह 7 बजे तक सभी क्षेत्रों में आवाजाही पर पूरी तरह से निषिद्ध किया गया है। शहर में लॉकडाउन के दौरान गारमेंट्स, ज्वैलर्स, बैंगल्स एवं हेयर ड्रेसर की दुकानों के खुलने पर कार्रवाई की जा रही है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक जयपुर में 897 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लंघन करने पर 16 आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं। इसी तरह, शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से निगरानी जारी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 16 हजार 253 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, शहर के क्वारेंटाइन सेंटर्स में रखे गए लोगों की निगरानी के लिए आरएसी बल के जवानों कीतैनातगी जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर का अजमेरी गेट, आम दिनों में यादगार के सामने इस तिराहे पर सर्वाधिक भीड़भाड़ रहती है, पर लॉकडाउन के दौरान यहां सन्नाटा नजर आ रहा है।




1

जोधपुर में 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए, पहली बार भीतरी शहर में एक भी नहीं मिला संक्रमित

शहर में शनिवार दोपहर 6 नए करोना संक्रमित मिले। यह पहला अवसर है, जब हॉट स्पॉट बन चुके भीतरी शहर से एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। आज मिले सभी 6 संक्रमित बाहरी शहर के हैं। इस तरह अब तक शहर में 857 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 339 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं।
आज मिले संक्रमितों में से तीन हनवंत बीजेएस कॉलोनी से हैं। जबकि एक-एक मधुबन, मेहलों की ढाणी व भदवासिया क्षेत्र से हैं। आजबड़ी राहत यह रही कि भीतरी शहर से कोई नया मामला सामने नहीं आया। लम्बे अरसे बाद यह पहला ऐसा दिन है, जब भीतरी शहर से कोई नया मामला नहीं मिला। शहर में अब तक मिले 857 संक्रमितों में सबसे अधिक मामले भीतरी शहर से है।

अब मेड़ती गेट में सर्वाधिक 83 पॉजिटिव केस
पहले विदेश से लौटे लोगों में कोरोना वायरस मिला तो उसके बाद नागौरी गेट, उदयमंदिर कोरोना पॉजिटिव केस के लगातार सामने आने से हॉट स्पाट बने। अब मेड़ती गेट शहर के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस देने वाला क्षेत्र बन गया है। वार्ड-44 के इस एरिया में अब तक 83 केस सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों में कोरोना का विस्फोट नागौरी गेट, नया तालाब और उदयमंदिर से शुरू हुआ था। परकोटे के किनारे बसे इन इलाकों की बसावट, तंग गलियां और छोटे मकानों में ज्यादा लोगों के एक साथ रहवास ने कोरोना संक्रमण को एक से दूसरे में पहुंचने का मौका दिया। यहां से कागा कागड़ी, अजय चौक, मेहरों का चौक, गुलाब सागर, उम्मेद चौक, फतेहसागर, घोड़ों का चौक, कबूतरों का चौक व जालप मोहल्ला तक में यह फैल चुका है। जब नागौरी गेट व उदयमंदिर आसन में तेजी से मामले बढ़ रहे थे, तब यही माना जा रहा था कि बाकी शहर में इतना असर नहीं है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इस संक्रमण ने भीतरी इलाकों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ठेठ जालप मोहल्ले व चांदी हॉल के बाद कोरोना वायरस खांडा फलसा, जूनी मंडी, सिटी पुलिस व सिवांची गेट थाना क्षेत्र तक पहुंच गया। उदयमंदिर से नई सड़क की ओर जाने वाली सड़क पर आगे बढ़ा तो बम्बा, मेड़ती गेट, घंटाघर, नई सड़क, पुराने स्टेडियम, सोजती गेट, मकराना मोहल्ला, नया बास, लखारा बाजार, सोनारों का बास, कबूतरों का चौक जैसे अंदरुनी इलाकों में अब असर दिखा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमो फोटो




1

अमेरिका में बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां जा रहीं, बेरोजगारी दर 14.7% पहुंची; एच1-बी जैसे वर्क वीजा पर अस्थाई प्रतिबंध लगाने पर विचार

अमेरिकी सरकार एच1-बी जैसे वर्क वीजा पर अस्थाई प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां जाने का खतरा है। इसके चलते सरकार यह फैसला ले सकती है। अमेरिका से ज्यादा एच1-बी वीजा हासिल करने वाले भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और छात्र ही हैं।


अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कोरोनावायरस के चलते एच-1बीवीजाधारकों और ग्रीनकार्ड आवेदकों को 60 दिन की छूट दी है।हालांकि, यह छूट सिर्फ उन लोगों को दी गई है, जिन्हें दस्तावेजोंको जमा करने के चलते नोटिस दिया गया है।


रिपोर्ट में क्या कहा गया?
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रम्प के इमिग्रेशन एडवाइजर एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डरलाने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि यह इसी महीने आजाएगा। इसमें वर्क वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की बात होसकती है। माना जा रहा है कि ऑर्डर की वीजा कैटेगरी मेंएच1-बी (स्किल्ड वर्कर्स) और एच-2बी (माइग्रेंट वर्कर्स) कोशामिल किया जा सकता है।’’


अमेरिका को बेरोजगारों की चिंता
कोरोना महामारी के चलते बीते 2 महीने में अमेरिका में 3.3करोड़ लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी है। इससे देश कीअर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(आईएमएफ) और विश्व बैंक ने भी अमेरिका की ग्रोथ रेटनिगेटिव आंकी है। व्हाइट हाउस के अफसरों के मुताबिक, वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में देश की ग्रोथ 15-20% निगेटिव मेंरहने की आशंका है।


सांसदों ने भी ट्रम्प से वीजा सस्पेंड करने की बात कही
सीनेट के 4 सांसदों चक ग्रेसली, टॉम कॉटन, टेड क्रूज और जोशहॉल ने शुक्रवार को ट्रम्प को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लेबरडिपार्टमेंट की रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया कि कोरोना ने अप्रैलमें 2 करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। इसके चलते बेरोजगारी दर14.7% हो गई। लिहाजा विदेशों से आने वाले वर्करों का वीजाकम से कम एक साल के लिए सस्पेंड कर देना चाहिए।

सांसदों ने इन वीजा को सस्पेंड करने की मांग की

  • एच-1बी वीजाः विशेष काम के कर्मचारियों को दिया जाने वालावीजा
  • एच-2बी वीजाः नॉन-एग्रीकल्चरल कामों के लिए सीजनल वर्करोंको दिया जाने वाला वीजा
  • ओटीपी वीजाः ग्रेजुएशन के बाद स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के लिएदिया जाने वाला वीजा
  • ईबी-5 वीजाः विदेश के अमीर लोगों इंवेस्टमेंट के बदले दियाजाने वाला वीजा

पिछले साल ओटीपी वीजा वालों में 40% भारतीय
ओटीपी वीजा के सस्पेंड होने से भारतीय छात्रों में पर असरपड़ेगा। हर साल भारत से कई स्टूडेंट फॉरेन स्टूडेंट वीजा परग्रेजुएशन के लिए अमेरिका जाते हैं। ग्रेजुएशन होने के बादअमेरिका उनके वीजा में विस्तार करता है। इसे ओटीपी वीजाकहते हैं। इसके तहत विदेशी छात्र एक से तीन साल तकअमेरिका इंटर्नशिप कर सकते हैं। 2019 में अमेरिका में विदेशके दो लाख 23 हजार स्टूडेंट ऐसे थे, जिन्हें ग्रेजुएशन के बादओटीपी वीजा मिला था, इसमें करीब 40% भारतीय थे।


क्या है एच1-बी वीजा?
एच1-बी नॉन-इमिग्रेंट वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियांविदेशी कामगारों (खासकर भारत और चीन के आईटीप्रोफेशनल्स) को अपने यहां काम करने बुलाती हैं। इस समयकरीब 50 हजार अप्रवासी कामगार एच1-बी वीजा पर अमेरिका मेंकाम कर रहे हैं। नियम के अनुसार, अगर किसी एच-1बीवीजाधारक की कंपनी ने उसके साथ कांट्रैक्ट खत्म कर लिया हैतो वीजा स्टेटस बनाए रखने के लिए उसे 60 दिनों के अंदर नईकंपनी में जॉब तलाशना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना के चलते 2 महीने में अमेरिका में 3.3 करोड़ लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा, पर अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रोफेशनल्स ऐसा नहीं मानते। (फोटो क्रेडिट- द हिंदू)




1

उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस

जिले में काेरोना का कहर जारी है। शनिवार को 15 नए मामले सामने आए। वहीं, दो लोगों के मौत की भी पुष्टि हुई। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया है।इस वायरस से अब तक 45 लोगजान गंवा चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 106 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। हाॅटस्पाॅट बन चुके उज्जैन में पिछले 6 दिन में 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, लेकिन राहत इस बात की है कि यहां इन पांच दिनों में 89 मरीज ठीक हो गए।

आरडी गार्डी, माधव नगर अस्पताल और मक्सी रोड स्थिति पीटीसी में बनाए क्वारैंटाइन सेंटर में पॉजिटिव मरीजों को रखा है। यहां से शुक्रवार को 29 मरीज डिस्चार्ज किए। इनमें 89 साल के बुजुर्ग भी हैं। शहर में पहले लॉकडाउन के पहले दिन से ही मरीज मिलना शुरू हो गए थे। हालांकि पहले लॉकडाउन में कुल 27 मरीज मिले थे, लेकिन ठीक 4 हुए। रिकवरी 14% थी। दूसरे लॉकडाउन में 130 पॉजिटिव और मिल गए पर ठीक होने वालों की संख्या 13 से ज्यादा नहीं हुई। तीसरे लॉकडाउन में मरीजों की संख्या कम हुई है। रिकवरी बढ़ गई है।

इंदौर में रहने वाले महिदपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष भी पॉजिटिव
सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया कि दूधतलाई क्षेत्र के 65 साल के बुजुर्ग, बेगमबाग के 30 साल की महिला, 10 साल, 14 साल, 12 साल, 14 साल का बालक, कुरैशी मोहल्ला के 38 साल के युवक, कोट मोहल्ला की 40 साल की महिला, सखीपुरा की 54 साल की महिला, 70 साल की महिला, बड़नगर की 40 साल की महिला, 65 साल की महिला, 35 साल की महिला, 7 साल का बच्चा, 55 साल की महिला, 26 साल की महिला, 36 साल की महिला, 35 साल की महिला पॉजिटिव पाई है। उधर, इंदौर के रहने वाले महिदपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल बोराना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे इंदौर के अस्पताल में भर्ती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टोटल लॉकडाउन में अब पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सुबह कुछ लोग शहर में बेवजह घूमने निकले। पुलिस ने जब इन्हें रोका तो कुछ पास दिखाने लगे। पुलिस ने पास अमान्य करते हुए इन लोगों को खदेड़ दिया।




1

डीग-कुम्हेर उपखंड क्षेत्र से 14 दिन बाद कर्फ्यू हटाया, कोई नया मामला सामने नहीं आने पर प्रशासन ने लिया निर्णय 

(राहुल सिंह फौजदार)।भरतपुर जिले के कुम्हेर उपखंड क्षेत्र के लिए राहतभरी खबर है। यहां उपखंडक्षेत्र सहित तीन जगहों से कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने आदेश जारी कर नगरपालिका कुम्हेर, उपखण्ड क्षेत्र कुम्हेर एवं तहसील डीग की ग्राम पंचायत कासौट की राजस्व सीमा से कर्फ्यू (जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा) हटा दिया है। इस क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा-144 के अन्तर्गत जारी आदेश यथावत लागू रहेगा और पांच या उससे अधिक व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। आदेशों के तहत कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बंध में चिकित्सा विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी की पालना करनी होगी।

कुम्हेर में इसलिए लगाया था कर्फ्यू
कुम्हेर क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला, परंतु डीग क्षेत्र के कासौट गांव में एक महिला पॉजिटिव मिली थी। वह कुम्हेर सीएससी पर दिखाने आई थी, इसलिए कुम्हेर में भी कर्फ्यू लगाया गया था। महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद 14 दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया था. ताकि सैंपल लेकर और लोगों की जांच की जा सके। इन दिनों में कोई भी और पॉजिटिव नहीं मिलने पर यहां कर्फ्यू हटा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुम्हेर में 14 दिन कर्फ्यू जारी रहा। कोई नया मामला सामने नहीं आने पर कर्फ्यू शनिवार को हटा दिया गया।




1

एमएसएमई सेक्टर में जनवरी 2020 तक एनपीए बढ़कर 12.5 फीसदी पर पहुंचा, सरकारी बैंकों की ज्यादा हिस्सेदारी

माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) सेक्टर में बेड लोन जनवरी 2020 तक बढ़कर 12.5 फीसदी पर पहुंच गया है। ट्रांसयूनियन सिबिल और सिडबी की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) का अनुपात माइक्रो सेगमेंट 9 फीसदी और स्मॉल एंड मीडियम सेगमेंट में 11 फीसदी पर पहुंच गया है।


सरकारी बैंकों का 19 फीसदी लोन एनपीए
यदि लैंडर्स की बात की जाए तो एमएसएमई में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का 3 से 5 फीसदी लोन ही एनपीए की श्रेणी में है। वहीं सरकारी बैंकों का एनपीए दिसंबर 2018 के 18 फीसदी से बढ़कर दिसंबर 2019 में 19 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके अलावा नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज (एनबीएफसी) का एनपीए भी बढ़ा है। बैलेंस शीट के मुताबिक जनवरी 2020 तक एनबीएफसी कुल कमर्शियल लैंडिंग एक्सपोजर 64.45 लाख करोड़ रुपए था। इसमें से 17.75 लाख करोड़ रुपए का क्रेडिट एक्सपोजर एमएसएमई पर है।


सरकारी बैंकों ने वापस ली अपनी हिस्सेदारी
दिलचस्प बात यह है कि सरकारी बैंकों ने एमएसएमई सेगमेंट में अपनी उस हिस्सेदारी को वापस ले लिया है जिसको शेडो लैंडर्स ने छीन लिया था। दिसंबर 2019 तक एमएसएमई लोन सेगमेंट में सरकारी बैंकों की कुल हिस्सेदारी 49.8 फीसदी थी। इसमें 59 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ माइक्रो सेगमेंट टॉप पर है।

कमर्शियल क्रेडिट एक्सपोजर की स्थिति (राशि लाख करोड़ रुपए में)

बहुत छोटा माइक्रो-1 माइक्रो-2 स्मॉल मीडियम लार्ज ओवरऑल
दिसंबर 2017 0.75 1.85 1.26 7.67 4.32 37.16 53.01
दिसंबर 2018 0.89 2.2 1.5 8.91 4.79 43.35 61.63
दिसंबर 2019 0.93 2.15 1.44 8.74 4.68 46.1 64.04
जनवरी 2020 0.88 2.17 1.46 8.72 4.51 46.72 64.45

लोन की राशि रुपए में:बहुत छोटा= 10 लाख से कम, माइक्रो-1= 10 से 50 लाख तक, माइक्रो-2= 50 लाख से 1 करोड़ तक, स्मॉल = 1 से 15 करोड़ तक, मीडियम = 15 से 50 करोड़ तक, लार्ज = 50 करोड़ से ज्यादा।

स्रोत:ट्रांसयूनियन सिबिल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bad loan ; MSME ; Banking ; NPAs rose to 12.5 per cent in MSME sector by January 2020, higher share of state-run banks




1

औरंगाबाद से 16 श्रमिकों के शव लेकर जबलपुर पहुंची ट्रेन, 1300 श्रमिकों को उतारने के बाद ट्रेन शव लेकर उमरिया और शहडोल रवाना

शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में मरने वाले श्रमिकों के शव विशेष ट्रेन से जबलपुर लाए गए। यहां पर महाराष्ट्र से आए करीब 1300 मजदूरों को उतारने के बाद श्रमिकों केशवों को दो बोगियों की ट्रेन सीधे उमरिया औरशहडोल के लिए रवाना कर दी गई है। मजदूरों का उनकेगांव मेंअंतिम संस्कार किया जाएगा।औरंगाबाद रेल हादसे में मध्य प्रदेश के16 प्रवासी मजदूर मारे गए थे।ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इनमें से 11शहडोल और 5 उमरिया के निवासी हैं।

औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए मध्य प्रदेश के 16 मजदूरों के शव ट्रेन से जबलपुर लाए गए।

हादसे का शिकार हुए मजदूरों के शव लेकरट्रेन शनिवार कोसुबह करीब 11.30 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। पहले उनके शव जबलपुर में उतारकर बसों से शहडोल और उमरिया भेजा जाना था, लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया। चूंकि शहडोल और उमरियादोनों रेलवे के एक ही रूट पर हैं, ऐसे में शवों को ट्रेन से ही रवाना कर दिया गया है।शहडोल के अंतौली गांव में एक साथ 11 लोगों की चिताएं एक साथजलेंगी। मृतक आपस में चार चचेरे भाई, चाचा-भतीजा समेत 9 लोग सगे-संबंधी हैं। यह लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।

महाराष्ट्र से करीब 1300 श्रमिकों को जबलपुर लाया गया है। उन्हें बसों से उनके घर भेजा जा रहा है।

पूरे गांव में मातम पसरा है। अंतौली गांव में रहने वाले रामनिरंजन के तीन बेटे थे। इनमें दो रावेंद्रऔर निर्वेश स्टील कंपनी में काम करने गए थे। दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसी तरह गजराज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां थीं। गजराज के दोनों बेटे बुद्घराज सिंह और शिवदयाल सिंह भी हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, चाचा धन सिंह के साथ काम करने गया दीपक सिंह भी हादसे का शिकार हो गया। रामनिरंजन और गजराज सिंह भी रिश्ते में दूर के भाई लगते हैं।

मजदूरों के साथ उनके परिजन और छोटे बच्चे भी पहुंचे हैं।

परिजनों को दी गई 5-5 लाख रुपए मदद

मजदूरों को लेने के लिए मध्य प्रदेश से शुक्रवार को विशेष दल भेजा गया था। इसमें मंत्री मीना सिंह और अपर मुख्य सचिव आईपीसी केसरी भी पहुंचे थे। मध्य प्रदेश सरकार नेघायल व्यक्तियों की सहायता के लिए एक-एक लाख रुपए और मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।

1145 मजदूर भी ट्रेन से लाए गए

जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि औरंगाबाद रेल हादसे में दुर्घटना का शिकार हुए सभी 16 मजदूरों के शव आ गए हैं। इन्हें शहडोल और उमरिया जिलों में उनके गृह ग्रामों को भेजा जा रहा है। साथ ही इस ट्रेन से महाराष्ट्र में फंसे1145 श्रमिकों को भी लाया गया है। उनकी जांच और चेकअप के बादबसों से भेजा उनके जिलों के लिए भेजा जा रहा है।

इनके शव लाए गए जबलपुर

1) धन सिंह गोंड (शहडोल)
2) निर्वेश सिंह गोंड (शहडोल)
3) बुद्धराज सिंह गोंड (शहडोल)
4) अच्छेलाल सिंह (उमरिया)
5) रबेंन्द्र सिंह गोंड (शहडोल)
6) सुरेश सिंह कौल (शहडोल)
7) राजबोहरम पारस सिंह (शहडोल)
8) धर्मेंद्र सिंह गोंड (शहडोल)
9) बिगेंद्र सिंह चैनसिंग (उमरिया)
10) प्रदीप सिंह गोंड (उमरिया)
11) संतोष नापित
12) बृजेश भैयादीन (शहडोल)
13) मुनीम सिंह शिवरतन सिंह, (उमरिया)
14) श्रीदयाल सिंह (शहडोल)
15) नेमशाह सिंह (उमरिया)
16) दीपक सिंह गौड़ (शहडोल)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जबलपुर में 16 मजदूरों के शव लाए गए हैं। इसी ट्रेन में महाराष्ट्र में फंसे करीब 1300 श्रमिकाें को लाया गया है।




1

पत्नी और 15 साल के बेटे की मूसल से वारकर हत्या, फिर खुद ने लगाई फांसी, वर्षों अलग रहे और लॉकडाउन में साथ रहने पर बात बिगड़ी

(परिमल हर्ष)। बीकानेर जिले में नोखा कस्बे केबिलौनिया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। पति बाहर रहता था, लेकिन लॉकडाउन में दो माह से घर आया हुआ था। पति-पत्नी में लंबे समय से अनबन थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र बिलौनिया के पास बने क्वार्टर में सुरेश कुमार (45) ने अपनी एएनएम पत्नी सुमन (35) और15 साल के बेटे आयुष की बीती रात को मूसल से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।सूचना पर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा, एएसपी सुरेश कुमार, नोखा के एसडीएम रमेश देव सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे औरशवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने सुमन और सुरेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पति औरपत्नी में अनबन
जानकारी के अनुसार सुरेश की अपनी पत्नी सुमन के साथ लंबे समय से अनबन थी। इसी कारण सुरेश झुंझुनूं में नौकरी करता था। वह घर नहीं आता था, लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में उसे मजबूरन घर लौटना पड़ा। वह दो माह से घर पर ही था। रात को उसने सुमन और बेटे आयुष की जान ले ली और फिर आत्महत्या कर ली।

ऐसे लगा पता
सुबह लोग उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वह बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसे पर उन्होंने सरपंच को सूचना दी। सरपंच ने आकर उपस्वास्थ्य केंद्र के पास सुमन के क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया।कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी जहांपलंग पर खून से सनेसुमन और उसके बेटे के शव पड़े मिले। बगल का कमरा खटखटाया तो वह भीतर से बंद था। खिड़की से झांका तो देखा कि सुरेश कुमार ने पंखे से फांसी लगा ली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रमेश ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पलंग पर पड़े सुमन और आयुष के शव।




1

आईसीआईसीआई बैंक का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,221 करोड़ रुपए हुआ, ग्रॉस एनपीए में हुआ सुधार

देश में निजी सेक्टर में सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक को मार्च तिमाही में 1,221.36 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में बैंक को 969.06 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। उसकी तुलना में यह लाभ 26.03 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक का शेयर पिछले एक साल में 12 प्रतिशत गिरा है। जबकि इस साल में 37.3 प्रतिशत और मार्च तिमाही में 40 प्रतिशत टूटा है।

पूरे वित्त वर्ष में 7,931 करोड़ रुपए का रहा है लाभ

बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसका कुल शुद्ध लाभ 7,931 करोड़ रुपए रहा है यह उसके पहले के साल की तुलना में 136 प्रतिशत ज्यादा रहा है। इस दौरान बैंक की असेट क्वालिटी में सुधार आया है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.53 प्रतिशत रहा है। जबकि एक साल पहले यह 6.70 प्रतिशत था। दिसंबर की तिमाही में यह 5.95 प्रतिशत रहा है। शुद्ध एनपीए 1.41 प्रतिशत रहा है। इस दौरान बैंक ने रिकवरी और अपग्रेड के जरिए 1,883 करोड़ रुपए प्राप्त किए। इसमें एनपीए, राइट ऑफ का समावेश नहीं था।

बैंक की डिपॉजिट 18 प्रतिशत बढ़ी

बैंक ने इस दौरान प्रोविजन को 9.47 प्रतिशत बढ़ाकर 5,967 करोड़ रुपए कर दिया है। चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 17 प्रतिशत बढ़कर 8,927 करोड़ रुपए रही है जो कि एक साल पहले इसी समान अवधि में 7,620 करोड़ रुपए थी। शुद्ध मार्जिन आय 3.87 प्रतिशत रही है जो एक साल पहले 3.72 प्रतिशत थी। कुल डिपॉजिट तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 7,70,969 करोड़ रुपए रही है। इसी के साथ बैंक ने 25,000 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है, जो एनसीडी के जरिए जुटाई जाएगी।

बैंक ने 2,725 करोड़ रुपए का किया प्रोविजन

बैंक ने रिलीज में बताया कि बैंक ने कोविड-19 के लिए 2,725 करोड़ रुपए का प्रोवीजन किया है। इससे उसकी बैलेंसशीट को मजबूती मिलेगी। यह प्रोवीजन आरबीआई द्वारा आवश्यक गाइडलाइन से ज्यादा है। आरबीआई ने यह गाइडलाइंस 17 अप्रैल 2020 को जारी किया था, जिसमें बैंकों को कोविड-19 के लिए प्रोविजन करने को कहा गया था। बैंक की कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर सालाना आधार पर 7,148 करोड़ रुपए रही है। बैंक की लोन ग्रोथ 10 प्रतिशत जबकि डिपॉजिट ग्रोथ 18 प्रतिशत रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैंक की लोन ग्रोथ 10 प्रतिशत जबकि डिपॉजिट ग्रोथ 18 प्रतिशत रही है।




1

40.16 लाख संक्रमित: ट्रम्प ने कहा-बिना वैक्सीन के ही खत्म हो जाएगा वायरस, कैलिफोर्निया की जेल में 800 से ज्यादा कैदी संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 40 लाख 16हजार 21लोग संक्रमित हैं। दो लाख 76 हजार 269की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 87हजार 527ठीक हो चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना बिना वैक्सीन के ही खत्म हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने माना कि इससे अमेरिका में 95 हजार से ज्यादा मौतें हो सकती है।

कैलिफोर्निया की लॉम्पॉक जेल के 800 से ज्यादा कैदी और 25 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जेल में कैदियों की दो यूनिट हैं। एक में 792 और दूसरे में 68 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,22,163 78,616 2,23,749
स्पेन 2,60,117 26,299 1,68,408
इटली 2,17,185 30,201 99,023
ब्रिटेन 2,11,364 31,241 उपलब्ध नहीं
रूस 1,87,259 1,723 26,608
फ्रांस 1,74,791 25,987 55,027
जर्मनी 1,69,430 7,392 1,41,700
ब्राजील 1,35,773 9,190 55,350
तुर्की 1,33,721 3,641 82,984
ईरान 1,03,135 6,486 82,744

ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

व्हाइट हाउस के दो अधिकारी संक्रमित

शुक्रवार को व्हाइट हाउस के दो अधिकारी संक्रमित मिले।उपराष्ट्रपति माइक पेंसकी प्रेस सेक्रेटरीकेटी मिलर और इवांका ट्रम्प के पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त स्टीफन हैन दो हफ्ते सेल्फ आइसोलेट रहेंगे। वे मिलर के संपर्क में आए थे। अमेरिका वायरस सेसबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 13 लाख 21 हजार 785 लोग संक्रमित हैं। 78,615 मौतें हुई है। 2 लाख 23 हजार 603 लोग ठीक हुए हैं।

शुक्रवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्‌टन में मास्क लगाकर बस का इंतजार करते यात्री

इटली : मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार
इटली में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को 243 लोगों की मौत हुई। कुल 30 हजार 201 लोगों की मौत हो चुकी है। जान गई है। इटली में कोरोना का पहला मामला 21 फरवरी को दर्ज किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर लॉकडाउन में राहत देने की मांग के साथ प्रदर्शन करता युवक।

ऑस्ट्रेलिया : तीन चरणों में पाबंदियां हटेंगी

ऑस्ट्रेलिया देश से पाबंदियां हटाने की योजना बना रहा है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि अब देश को खोलने का समय आ गया है। हम तीन चरणों में पाबंदियां हटाएंगे। पहले चरण में स्कूल, कॉलेज और छोटीदुकान खुलेंगी। दूसरे चरण में 20 लोगों के एक साथ जुटने की इजाजत होगी। तीसरे चरण में 100 लोगों के साथ आयोजन हो सकेंगे। देश में कई जगहों पर लोग लॉकडाउन हटाने की मांग कर रहे थे।

अमेरिका : चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि अब कम

शुक्रवार को अमेरिका ने चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि घटा दी। अब वे सिर्फ तीन महीने के लिए ही अमेरिकी वीजा ले सकेंगे।अब तक विदेशी मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए कोई अवधि नहीं थी। हालांकि नए दिशा-निर्देशों में चीन के पत्रकारों के तीन महीने से ज्यादा रुकने पर रोक लगा दी गई है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मास्क पहनकर जाती महिलाएं।

कुवैत : तीन हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगाया

कुवैत ने संक्रमण रोकने के लिए शुक्रवार कोदेश भर में तीन हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगा दिया। कर्फ्यू रविवार शाम 4 बजे से शुरू होगा और 30 मई तक लागू रहेगा।गाड़ियों के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। हालांकि लोग शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे के बीच अपने घर के आसपास कसरत करने जा सकेंगे। कुवैत में अब तक 7 हजार 208 पॉजिटिव मिले और 47 मौतें हुई हैं।

मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज में जुटे स्वास्थ्यकर्मी।

मॉस्को : 1 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में पिछले 24 घंटों में 54 लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1010 हो गई है। मॉस्कोरूस में संक्रमणकेंद्र बन गया है। मॉस्को के रिस्पॉन्ससेंटर ने बताया किशहरमें न्यूमोनिया और अन्य बीमारियों समेत कोरोना से ग्रसित 54 लोगों की जान गई। रूस में 1 लाख 87 हजार 859 संक्रमित मिले हैं। 1 हजार 723 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेकरी के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते ग्राहक।

फ्रांस : 24 घंटे में 243 की मौत

फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 243 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब मरने वालों की संख्या 26 हजार 200 हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 हजार 497 संक्रमितों की मौत अस्पताल में जबकि 9733 लोगों की मौते दूसरे नर्सिंग संस्थानों में हुई है। सोमवार से यहां दुकानों और स्कूलों को खोलने की छूट दी जाएगी।

लंदन में लॉकडाउन के बीच डॉगी को सैर कराने निकला एक व्यक्ति।

ब्रिटेन : विदेशसे आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी
ब्रिटेन ने विदेशों से आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी किया जाएगा। सरकार ने सभी एयरलाइन्स को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्हें देश की सीमा में आते ही अपना पता देना होगा। ब्रिटेन में अब तक 2 लाख 11 हजार 364 संक्रमित मिले हैं और 31 हजार 241 मौतें हुई हैं।

अर्जेंटीना : लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा

अर्जेंटीना ने देश में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, राजधानी ब्यूनर्स आयर्स समेत देश के कुछ स्थानों पर पाबंदियों में राहत दी जाएगी। देश के राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नांनडेज ने इसकी घोषणा की। देश में लॉकडाउन की घोषणा 20 मार्च को की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के कैलिफोर्निया में शुक्रवार को एक किताब की दुकान के सामने से गुजरता साइकिल सवार व्यक्ति। कैलिफोर्निया की एक जेल में 800 से ज्यादा कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।




1

राज्य में रह रहे 10 लाख श्रमिक वापस अपने घर लौटना चाहते हैं, कुछ राज्य  इन्हें वापस बुलाने को तैयार नहीं

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण राज्य में फंसे प्रवासी श्रमिकों को कुछ राज्यों द्वारा वापस नहीं बुलाये जाने संबंधी रूख पर शनिवार को चिंता जताई।

कैबिनेट मंत्री बाला साहबथोराट ने आरोप लगाया कि कई राज्यों द्वारा प्रवासी श्रमिकों के बारे में मनमाने ढंग से फैसले लेने से स्थिति और खराब हो गई। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में वापस भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कई राज्य अपने लोगों को वापस बुलाने के इच्छुक नहीं है।
दूसरे राज्यों तक मजदूरों को भेजने के लिए 32 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं
मंत्री बाला साहबथोराट ने मांग कीहैकि केन्द्र को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और स्थिति बिगड़ने से पहले सभी राज्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लगभग 10 लाख ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं। ऐसे श्रमिकों को भेजने के लिए अब तक राज्य से 32 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।
ओडिशाऔर पश्चिम बंगाल के मजदूरों को कोई बुलाना नहीं चाह रहा
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा से कई श्रमिक ऐसे हैं जो अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं लेकिन ये राज्य उन्हें वापस बुलाने के लिए तैयार नहीं हैं। थोराट ने कहा, ‘‘शुरू में उत्तर प्रदेश ने अपने राज्य के लोगों को वापस बुलाने से इनकार किया था, लेकिन अब उन्होंने अपने फैसले में बदलाव किया है और हमने उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है।’’
बिहार ने भी रोका प्रवासी श्रमिकों का प्रवेश
मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले तक सहयोग कर रही बिहार सरकार ने अब प्रवासी श्रमिकों का प्रवेश रोक दिया है, जबकि कांग्रेस इन श्रमिकों का यात्रा खर्च भी वहन करने को तैयार थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाला साहब ने बताया कि दूसरे राज्यों तक मजदूरों को भेजने के लिए 32 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।




1

प्रदेश में फिर 10 मई से तीन दिनों तक बारिश के आसार,रविवार के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

प्रदेश में इस समय गेहूंकी कटाई और थ्रेसिंग का काम चल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी देकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि रविवार से तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।

तेज हवा चलने के आसार

रविवार को शिमला,सोलन,सिरमौर,मंडी और कुल्लू सहित कुछ जिलों में तेज हवाऐं चलने के आसार है। आज कई इलाकों में बादल छाए हुए है। किसानों की फसल इस समय खेतों में है, अगर अभी मौसम खराब हुआ तो उन पर बुरा असर पड़ेगा। पिछले दिनों ओलावृष्टि होने से सेब की बागवानी करने वालों किसानों पर काफी प्रभाव पड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश में रविवार से तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार। मौसम विभाग ने कहा तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। डेमो फोटो




1

पीटीई टेस्ट में  धांधली के आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

ऑस्ट्रेलियन वीजा के लिए होने वाले पीटीई टेस्ट में धांधली के आरोप में गिरफ्तार मंदीप सेठी की जमानत अर्जी शनिवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी। सेठी ने एक महीने के लिए अंतरिम जमानत दिए जाने की मांग की थी। उसने जेल में कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा बताते हुए जमानत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया।

मंदीप समेत 6 लोगों के खिलाफ पिछले साल इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मंदीप के अलावा इस केस में सुखमंदर सिंह, अमित गिल, मंदीप सिंह मान, तरणदीप वालिया और गुरलाल सिंह आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जनवरी महीने में चार्जशीट फाइल कर दी थी। ये सभी आरोपी इस समय जेल में ही हैं।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को नोएडा स्थित पीअरसन इंडिया एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया कि एलांते मॉल में उनका एक सेंटर है जहां पीटीई टेस्ट करवाया जाता है। लेकिन उन्हें पता चला कि यहां टेस्ट में गड़बड़ी हो रही है। इसके बाद कंपनी ने सेंटर में लगे सीसीटीवी के रिकॉर्ड को चेक किया तो पता चला कि यहां असली कैंडिडेट की जगह किसी और को बिठाया जाता था जो उनकी जगह टेस्ट देता था। इस काम के लिए कैंडिडेट्स से लाखों रुपए वसूले जाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदीप के अलावा इस केस में सुखमंदर सिंह, अमित गिल, मंदीप सिंह मान, तरणदीप वालिया और गुरलाल सिंह आरोपी हैं,इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जनवरी महीने में चार्जशीट फाइल कर दी थी, ये सभी आरोपी इस समय जेल में ही हैं




1

प्लांट के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; कहा- फैक्ट्री बंद की जाए, 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार गिरफ्तार हों

वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री में हुए गैस लीक हादसे के तीसरे दिन लोगों का गुस्सा फूटा। ग्रामीणों ने आज फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के शव फैक्ट्री के मेन गेट के सामने रख दिए। मौके पर डीजीपी दामोदर गौतम सवांग के मौजूद होने के बावजूद कुछ लोग प्लांट के अंदर घुस गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक महिलाडीजीपी के पैरों में गिर गई। ग्रामीणों की मांग है कि प्लांट बंद होना चाहिए और12 लोगों की मौत के जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जाए।

डीजीपी प्लांट के अंदर मैनेजमेंट से बात कर रहे थे। वहां पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। इससे पहले पुलिस ने ग्रामीणों को प्लांट के पास जाने से रोका, लेकिन वे बैरिकेड तोड़कर गेट के पास पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर दूर हटाया, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ आगे बढ़ती गई।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद आज गांव पहुंचे
एलजी पॉलिमर्स के प्लांट में बुधवार रात 2:30 बजे गैस लीक हुई थी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और एक हजार लोग बीमार हो गए। गैस के असर से पीड़ित सैंकड़ों लोगों को विशाखापट्टनम भेज दिया गया, वे आज सुबह ही गांव लौटे हैं। विशाखापट्टनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद आज शव भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को प्लांट के गेट पर ही रुकवा लिया और दो शव सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी।

एनजीटी ने एलजी पॉलिमर्स पर 50 करोड़ का जुर्माना लगाया
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गैस लीक मामले में शुक्रवार को सुनवाई की। ट्रिब्यूनल ने एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री इंडिया को गैस लीक से हुए नुकसान के एवज में शुरुआती तौर पर 50 करोड़ रुपए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास जमा करने को कहा। इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। इसका नेतृत्व आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे। ट्रिब्यूनल ने एलजी पॉलिमर्स, पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषर्ण बोर्ड को नोटिस भी जारी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेंकटपुरम गांव में 7 मई को हुए हादसे में मारे गए लोगों के शव विशाखापट्टनम से पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव पहुंचे।




1

ज्येष्ठ महीने की संकष्टी चतुर्थी 10 मई को, इस व्रत को करने से दूर होते हैं हर तरह के संकट

संकष्टी चतुर्थी व्रत हर महीने के कृष्णपक्ष की चौथी तिथि को किया जाता है। इस बार यह व्रत 10 मई, रविवार को किया जा रहा है। भगवान गणेश परेशानियों और विघ्नों को हर लेते हैं इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता और संकटमोचन भी कहा जाता है। हर तरह के संकट से छुटकारा पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश और चतुर्थी देवी की पूजा की जाती है। इनके साथ ही रात का चंद्रमा की पूजा और दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। भविष्य पुराण के अनुसार संकष्टी चतुर्थी की पूजा और व्रत करने से हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।

प्रथम पूज्य गणेश
धर्म ग्रंथों के अनुसार कोई भी शुभ काम करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसलिए भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। इन्हें बुद्धि, बल और विवेक के देवता का दर्जा प्राप्त है। इनकी पूजा और व्रत से कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो जाती है। जिससे काम पूरे होते हैं। भगवान गणेश के प्रसन्न होने से हर तरह के संकट भी दूर हो जाते हैं।

संकष्टी चतुर्थी और गणेश पूजा
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि संकष्टी चतुर्थी का मतलब होता है संकट को हरने वाली चतुर्थी। संकष्टी संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है, जिसका अर्थ है कठिन समय से मुक्ति पाना। इस दिन भक्त अपने दुखों से छुटकारा पाने के लिए गणपति जी की अराधना करते हैं। पुराणों के अनुसार चतुर्थी के दिन गौरी पुत्र गणेश की पूजा करना फलदायी होता है। इस दिन उपवास करने का और भी महत्व होता है।
भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत में श्रद्धालु अपने जीवन की कठिनाइयों और बुरे समय से मुक्ति पाने के लिए उनकी पूजा-अर्चना और उपवास करते हैं। कई जगहों पर इसे संकट हारा कहते हैं तो कहीं इसे संकट चौथ भी। इस दिन भगवान गणेश का सच्चे मन से ध्यान करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और लाभ प्राप्ति होती है।

पूजा की विधि

  1. इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  2. रविवार होने से इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।
  3. ग्रंथों में बताया है कि व्रत और पर्व पर उस दिन के हिसाब से कपड़े पहनने से व्रत सफल होता है।
  4. स्नान के बाद गणपति जी की पूजा की शुरुआत करें।
  5. गणपति जी की मूर्ति को फूलों से अच्छी तरह से सजा लें।
  6. पूजा में तिल, गुड़, लड्डू, फूल, तांबे के कलश में पानी, धूप, चंदन, प्रसाद के तौर पर केला या नारियल रखें।
  7. संकष्टी को भगवान गणपति को तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं।
  8. शाम को चंद्रमा निकलने से पहले गणपति जी की पूजा करें और संकष्टी व्रत कथा का पाठ करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sankashti Chaturthi/Hindu Teej Tyohar 2020 | Sankashti Chaturthi Date Time Vrat Puja Vidhi, Vrat Katha Story Importance and Significance




1

झीलों की नगरी में 102 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, एपीसेंटर बने कांजी का हाटा में 79 केस पॉजिटिव

गिरीश शर्मा.झीलों की नगरी कहलाने वालेउदयपुर शहरमें कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 102 पहुंच गया। इनमें 79 केस महज पिछले घंटे में सामने आए है। इनमें शुक्रवार रात 9 बजे तक59 और शनिवार दोपहर 2 बजे तक 23केस सम्मिलित है। वहीं, शहर में कांजी का हाटा कोरोना एपीसेंटर बनकर उभरा है। जहां दो दिनों में करीब79 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। वहीं, शहर के प्रमुख एमबीएम हॉस्पिटल में एक महिला के डिलीवरी के बाद शनिवार को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद अस्पताल के काफी संख्या में स्टॉफ को क्वारेंटाइन करने की खबर है।

डिलीवरी से पहले चल रहे चैकअप के दौरान नजर नहीं आए लक्षण

अस्पताल सूत्रों के अनुसार संक्रमित महिला उदयपुर के चारदीवारी क्षेत्र की रहने वाली थी। शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती होते वक्तमहिला के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इससे वहां हड़कंप मच गया। तत्काल महिला के संपर्क में आने वाले स्टाफ, उसके परिजनों व अन्य लोगों की सूची बनाई गई। जिन्हें क्वारेंटाइन होने के निर्देश दिए गए। यह भी बताया जा रहा है कि डिलीवरी से पहले महिला का उपचार व चेकअप इसी अस्पताल में चल रहा था। तब उसके कोई लक्षण नहीं नजर आया। फिलहाल अब संक्रमित महिला को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

कांजी का हाटा बना शहर का एपीसेंटर

आपको बता दें कि उदयपुर शहर के कांजी का हाटा में कोरोना विस्फोट हुआ।शुक्रवार रात तकयहां 63केस सामने आए। इसके अलावा नेहरु बाजार मीना पाड़ा, नीमच माता का क्षेत्र, हरिदास जी मगरी व अन्य इलाकों में भी कोरोना संक्रमित सामने आए। एकाएक इस विस्फोट से प्रशासन में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कांजी का हाटा में दो दिन पहले संक्रमित मिले होमगार्ड के एक जवान के संपर्क में आए थे। इनमें 53 लोग हेलावाड़ी में इसी गली के रहने वाले है। इनमें यूआईटी कर्मचारी भी शामिल है। ज्यादातर की उम्र 30 से 55 वर्ष के बीच है। इनमें कोरोना के लक्षण भी नजर नहीं आए रहे है।

उदयपुर नगर निगम क्षेत्र मेंजारी है कर्फ्यू

शनिवारसुबह 9 बजे आयी रिपोर्ट के अनुसार 15 नए पॉजिटिव पाए गए। इनमें कांजी का हाटा वजोगीवाड़ा के निवासी है। इससे पहले शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी करउदयपुर नगर निगम क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुका है। लॉकडाउन-2 के बाद मिली समस्त प्रकार की छूट 9 मई दोपहर 12 बजे सेनिरस्त कर दिए गए। औद्योगिक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से अलग रखा गया है।उदयपुर में रावजी का हाटा में किराणा दुकान चलाने वाला व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। साथ ही, प्रशासन ने पूर्व में जारी पास भी कर्फ्यू क्षेत्र में अमान्य होने का आदेश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उदयपुर में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मच गया। देर रात तक मेडिकल टीमें कांजी का हाटा व अन्य जगहों पर संक्रमितों को अस्पताल तक पहुंचाने में जुटी रही




1

स्वस्थ होने पर 5 लोग एम्स से डिस्चार्ज, अब राज्य में 16 एक्टिव केस; छूट मिली तो 20 हजार से ज्यादा होम क्वारैंटाइन, 8 दिन में 3 हजार बढ़े

शनिवार को5 लोगों कोस्वस्थ होने पर एम्स सेडिस्चार्ज किया गया। इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि स्वस्थ होने वालों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बच्चा कबीरधाम का है। जबकि एक व्यक्ति दुर्ग और दूसरा सूरजपुर का रहने वाला है। प्रदेश में अब 16 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 59 संक्रमित पाए गए।
इधर,छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 8 दिनों में करीब 3000 लोग दूसरों राज्यों से लौटे हैं। इन सभी को होम क्वारैंटाइन किया गया है। इसके बाद यहां आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 30 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज मांगा है। 10 हजार करोड़ रुपए तत्काल जारी करने के लिए कहा गया है।

बिलासपुर में जिला प्रशासन ने पान-ठेलों की अनुमति जारी कर दी है। शुक्रवार को यहां दुकानें खुलनें के बाद गुटखा, सिगरेट, पान लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

स्पेशल ट्रेन को लेकर राज्य सरकार ने अनुमति दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कनफर्म कर दिया है। इन ट्रेनों से अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों,छात्रों, स्वास्थ्य के लिए जरूरी जाने वाले लोगों को ही आने की अनुमति होगी। पहली ट्रेन पठानकोट (पंजाब) से चांपा, दूसरी औरतीसरीट्रेन साबरमती(अहमदाबाद) से बिलासपुर, चौथीट्रेन विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) से बिलासपुर आएगी।

सरकारी क्वारैंटाइन सेंटरों की संख्या बढ़ाई गई

  • स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्वारैंटाइन किए गए लोगोंके संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रवासी मजदूरों के लिए हर गांव के बाहर क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है।
  • राज्य में अब तक 20,432 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया जा चुका है। 30 अप्रैल को 17 हजार होम क्वारेंटाइन थे। अभी इनकी संख्या बढ़ चुकी है।
  • 148 सरकारी क्वारैंटाइन सेंटर में 582 कोरोना संदिग्धों को रखा गया है। इन सेंटरों में 2,991 लोगों को एक साथ रखने की व्यवस्था है।
  • अधिकारियों के अनुसार, अन्य राज्यों में फंसे कई लोग बिना पास आ रहे हैं। ये महाराष्ट्र के अलावा मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व झारखंड के रास्ते से आ रहे हैं।

ट्रेन में ऑर्डर 1000 फूड पैकेट का, यात्री 1200

स्पेशलट्रेनों में सफर कर रहे श्रमिकों को सिर्फ 25 रुपए की वेज बिरयानी और एक पानी कीबोतल दीजा रहीहै। ऑर्डर सिर्फ 1000 पैकेट का ही है। इससे 1200 यात्रियों के बीच खाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। धनबाद जा रही एक ट्रेन जब बिलासपुर से छूटकर 40-50 किमी आगे पहुंची तब एक कोच में खाना कम पड़ा तो खूब झगड़ा हुआ। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र बोरबन ने कहा कि हमें जो संख्या बताई गई, उससे 50 पैकेट भोजन ज्यादा दिया गया।

श्रमिक स्टेशन ट्रेन मजदूरों को लेकर धनबाद जा रही थी। इस दौरान फूड पैकेट को लेकर विवाद हो गया। हालांकि बिलासपुर में श्रमिकों के लिए फूड पैकेट दिए गए, लेकिन मजदूरों की संख्या के हिसाब से इसे कम बताया गया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना एक्टिव अब 16

छत्तीसगढ़ में कोराेना संक्रमित दो और मरीज गुरुवार कोपूरी तरह से ठीक हो चुकेहैं। इनमेंएक सूरजपुर से आयाथा, जबकि दूसरा एम्स का ही नर्सिंग स्टाफ है।प्रदेश में ​एक्टिव मरीजों की संख्या अब 16 हो गई है। अभी तक43 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के अब तक 59 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें क्वारैंटाइन सेंटर से भागे झारखंड के पॉजिटिव दो मजदूरों को जाेड़ दें तो यह संख्या 61 होती है।
  • संक्रमितों में अब तक सबसे ज्यादा कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 6, रायपुर 7, दुर्ग 9, कवर्धा 6, राजनांदगांव और बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
  • प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 21है। अब सूरजपुर के 5, दुर्ग के 9, कवर्धा के 6 और रायपुर के एक मरीजका इलाज एम्स में चल रहा है।
  • कटघोरा में 16 अप्रैल के बाद कोई नया केस नहीं आया है। वहां के मरीज 4 अप्रैल से भर्ती होना शुरू हुए और सभी 27 की छुट्‌टी हो चुकी है।

कोरोना की जांच के लिए अलग पैमाने तय

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार से प्रयोग के तौर परआरडी किट से जांच शुरू की है। इस जांच में अगर किसी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। रोज 40 ऐसे मजदूर या प्रवासियों का आरडी टेस्ट करेंगी, जिनमें कोरोना के लक्षण हों। शेष 40 ऐसेलोगों का टेस्ट करना है जो पिछले कई दिन से सर्दी-खांसी, सांस में तकलीफ और बुखार की शिकायत कर रहे हों। बचे हुए 10 लोगों में 3 लक्षण वाले हेल्थ वर्कर या सर्विस प्रोवाइडर होंगे और बाकी 7 कोई भी हो सकते हैं।

कोरोना अपडेट्स

रायपुर : अब हेल्थ विभाग का अमला फोन पर मिलने वाली सूचनाओं और शिकायतों पर मौके पर जाकर कोरोना जांच के लिए सुआबके सैंपल लेगा। अभी एम्स और मेडिकल कालेज में कोरोना जांच की जा रही है, लेकिन यह जांच उनसे अलग होगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रोजाना 90 सैंपल कलेक्ट करना और जांच करवाना हेल्थ अमले के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

बिलासपुर : मजदूरों को रखने के लिए जिले में 1066 क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सबसे अधिक बिल्हा में278 हैं। इसके बाद मस्तूरी जनपद में 131 हैं। बिलासपुर नगर निगम में 6 क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सबसे अधिक 30000 मजदूर उत्तर प्रदेश में फंसे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 4000, गुजरात में 6000, तेलंगाना में 1000 समेत अन्य राज्यों में भी मजदूर फंसे हुए हैं। इन मजदूरों में सबसे ज्यादा मस्तूरी जनपद में 36927 मजदूर आएंगे।

बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में प्रवासी मजदूरों को रखने और क्वारैंटाइन किए जाने को लेकर व्यवस्था की जा रही है।

भिलाई : जिले समेत प्रदेशभर में आने वाली 28 श्रमिक स्पेशल ट्रेन में से एक ट्रेन रविवार को दुर्ग स्टेशन भी आएगी। इस ट्रेन में दुर्ग समेत 8 जिले के 1200 मजदूर पहुंचेंगे। आने वाले श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग स्टेशन में ही करेंगे। इन मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग से बसों में 40 बसों से दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव और नारायणपुर रवाना किया जाएगा।

रायगढ़ : लॉकडाउन में राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार तीन माह तक महिलाओं के बैंकों खातों में 500-500 रुपए जमा करा रही है। इसकी वजह से बैंकों में पैसे निकालने के लिए हर रोज भीड़ उमड़ रही है। वहीं, जिन महिलाओं के जनधन खाते नहीं खुले हैं, वे भी बैंकों में अकाउंट खोलने के लिए पहुंच रहीं है। इस पर बैंक अफसरों कहना हैकि जिनके खातेपहले खोले जा चुके है और आधार से लिंक है, उन्हीं के खातों में पैसे आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओडिशा में अपने घर जाने के लिए हैदराबाद से 22 दिन पहले 17 मजदूरों का दल पैदल ही निकला था। वह रायपुर पहुंचा। इसमें पुरूषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।




1

9 दिनों में 911 लोगों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र में अब तक 731 और गुजरात में 449 लोगों की मौत

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक 1991 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 9 दिनों में 911 लोगों की मौत हुई। शनिवार की शाम तक 7 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें 3 आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में 1-1 मौतें हुईं।

इसके पहले, शुक्रवार को 94 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 37 मरीजों की मौत हुई। इसमें 25 लोग मुंबई से थे। इसी के साथ पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या 700 पार हो गई। अब तक यहां 731 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले मुंबई में 462 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। गुजरात में 24 संक्रमितों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या 449 हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus India Death Toll | Novel Coronavirus Cases Deaths in Mumbai Pune Delhi Haryana gujarat Odisha Madhya Pradesh Uttar Pradesh Indore Today Latest Update: Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information




1

31 मई को हिसार में होने वाली भारतीय सेना की प्रवेश परीक्षा स्थगित

सेना भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल रतनदीप खान ने शनिवार को बताया कि यह परीक्षा 31 मई को हिसार सैन्य छावनी में आयोजित होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते इसको फिर से स्थगित कर दिया गया है और अब यह परीक्षा 28 जून को हिसार सैन्य छावनी में ही आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में केवल वे ही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो 10 से 20 फरवरी 2020 तक रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा व मेडिकल जांच में सफल हुए थे। कर्नल खान ने बताया कि सामान्य प्रवेश परीक्षा के स्थगन की सूचना सबंधित अभ्यार्थियों को उनकी पंजीकृत मेल आईडी पर भी भेज दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CEE Hissar News Update; Indian Army Entrance Exam 2020 Postponed; New Dates 28th June, Check Official Updates!




1

 दिल्ली से डॉक्टर को लेकर भीलवाडा पहुंची मेडिकल फ्लाइट, जयपुर में हुई फ्यूलिंग

(शिवांग चतुर्वेदी)। दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार को एक मेडिकल फ्लाइट का संचालन हुआ। फ्लाइट में एक डॉक्टर को राजस्थान के भीलवाडा लाया गया। दरअसल दिल्ली निवासी डॉ फिरोज खान को डीजीसीए औरगृह मंत्रालय की विशेष अनुमति के बाद राजस्थान के भीलवाड़ालाया गया।

उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में ईंधन भरने (फ्यूलिंग) के लिए इसे जयपुर में लैंड कराया गया। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही एयपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट को अटेंड किया। जिसके बाद फ्लाइट में फ्यूल भरा गया और करीब 40 मिनट बाद फ्लाइट को भीलवाड़ाके लिए रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि देशभर में जारी लॉकडाउन में उड़ानों पर भी रोक लगी हुई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मार्च से हवाई सेवाओं का संचालन पूरी तरह से बंद कर रखा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन 22 मार्च से ही बंद कर दिया गया था, क्योंकि कोरोनावायरस के ज्यादातर केस अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के जरिए ही सामने आ रहे थे। ऐसे में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया। हालांकि इमरजेंसी उड़ानों को इजाजत दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaipur Airport/Coronavirus Outbreak Latest News Update; Emergency Medical Flight Reaches In Bhilwara From Delhi With Doctor




1

ज्येष्ठ महीना 8 मई से 5 जून तक, महाभारत के अनुसार इस महीने दिन में एक बार करना चाहिए भोजन

8 मई से ज्येष्ठ महीना शुरू हो गया है। जो कि 5 जून को पूर्णिमा के साथ खत्म होगा। इस महीने के आखिरी दिन साल का पहला चंद्रग्रहण भी रहेगा। ग्रंथों के अनुसार इस महीने में स्नान, तिल और जल दान के साथ ही एक समय भोजन करना चाहिए। इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के अनुसार जल और पेड़ पौधों की पूजा भी करनी चाहिए। ऋषि-मुनियों ने पर्यावरण की रक्षा को देखते हुए इस महीने के व्रत त्योहारों की व्यवस्था की गई थी।


कैसे पड़ा महीने का नाम ज्येष्ठ
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये साल का तीसरा महीना होता है। इस महीने का स्वामी मंगल होता है। इसके आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बनता है। इसलिए इस महीने को ज्येष्ठ कहा जाता है। प्राचीन काल गणना के अनुसार इस महीने में दिन बड़े होते हैं और इसे अन्य महीनों से बड़ा माना गया है। जिसे संस्कृत में ज्येष्ठ कहा जाता है। इसलिए इसका नाम ज्येष्ठ हुआ।

ज्येष्ठ माह में क्या करें और क्या नहीं?

  1. ग्रंथों के अनुसार इस महीने में दिन में सोने की मनाही है। शरीरिक परेशानी या अन्य समस्या हो तो एक मुहूर्त तक यानी करीब 48 मिनिटतक सो सकते हैं।
  2. सूर्योदय से पहले स्नानऔर पूरे महीने जल दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस महीने जल व्यर्थ करने से वरुण दोष लगता है इसलिए फालतू पानी बहाने से बचना चाहिए।
  3. इस महीने में बैंगन नहीं खाया जाता। इससे संतान को कष्ट मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार इससे शरीर में वात रोग और गर्मी बढ़ती है। इसलिए पूरे महीने बैंगन खाने से बचना चाहिए।
  4. महाभारत के अनुशासन पर्व में लिखा है-“ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।।” यानी ज्येष्ठ महीने में जो व्यक्ति एक समय भोजन करता है वह धनवान होता है। इसलिए संभव हो तो इन दिनों में एक समय भोजन करना चाहिए।
  5. इस महीने में तिल का दान करना बहुत ही फलदायी माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य सुख भी मिलता है।
  6. ज्येष्ठ महीने का स्वामी मंगल है। इसलिए इन दिनों में हनुमानजी की पूजा का भी बहुत महत्व है। इस महीने हनुमानजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jyeshta Month Date (Mahina) 8th May To 5 June 2020 | What To Do In Jyeshta Mahina According to Mahabharata Spiritual Religion Importance Of Hindu Calendar Jyaistha Month




1

कोर्ट परिसर के पास इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड के निर्माण पर रोक लगाई, ऊर्जा सचिव व जेवीवीएनएल के एमडी सहित अन्य से मांगा जवाब

(संजीव शर्मा)।हाईकोर्ट ने शाहपुरा कोर्ट परिसर के पास 132 केवीके ग्रिड के निर्माण पर रोक लगाते हुए ऊर्जा सचिव, जेवीवीएनएल के एमडी व सचिव सहित अन्य अफसरों से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। जस्टिस एके गौड़ ने यह अंतरिम निर्देश दी बार एसोसिएशन शाहपुरा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत व महासचिव शिव कुमार शर्मा की याचिका पर दिया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य, महासचिव अंशुमान सक्सेना, पूर्व पदाधिकारी प्रेमचंद देवंदा व मोहन चौधरी ने बहस करते हुए कहा कि शाहपुरा कोर्ट परिसर के पास वकीलों के बैठने की जगह से केवल एक फीट दूरी पर अवैध तरीके से 123 केवीके इलेक्ट्रिक ग्रिड का निर्माण नियमों व गाइडलाइन की अनदेखी कर हो रहा हैजबकि यहघनी आबादी वाला क्षेत्र है।

कोर्ट परिसर में सैकड़ों वकील, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों सहित हजारों लोग आते हैं। इस जगह के पास में एक पेट्रोल पंप भी है और यदि यहां पर पॉवरफुल ग्रिड का निर्माण होता है तो गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मरों से हीटिंग होने और विस्फोट की संभावना है जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। पहले भी शाहपुरा तहसील के ग्राम खातोली में ट्रांसफार्मर में हुए विस्फोट में कई लोगों की जान गई थी। इसलिए इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड के निर्माण पर रोक लगाई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ban on construction of electricity grid near court complex, sought response from Energy Secretary and JVVNL MD including others




1

बापूधाम में आज आए 21 नए संक्रमित, बापूधाम का आंकड़ा 105 पहुंचा, चंडीगढ़ में 169 और ट्राईसिटी में 287 हुए

आज फिर सेक्टर-26की बापूधाम कॉलोनी से कोरोना के 21नए मरीज सामने आए हैं। अब कुल मिलाकर चंडीगढ़ मेंसंक्रमितों का आंकड़ा 169जा पहुंच गयाहै। लगातार बापूधाम से आ रहे कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद से यहां न किसी को अंदर आने दिया गया और न ही यहां से किसी को बाहर ही जाने दिया गया। बावजूद इसके यहां से हर रोज मरीज बढ़ रहे हैं। यहां का आंकड़ा 105हो गया है। अच्छी खबर ये है कि आज तीन मरीजों को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दूसरी ओर पंचकूला में बीती शाम राजीव कॉलोनी से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया। इस कारण पंचकूला प्रशासन में भी अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि पंचकूला में यह मरीज 18 दिन बाद आया है। यह व्यक्ति एक दुकान चलाता है और सेक्टरों में दूध की सप्लाई भी करता है। रैंडम सैंप्लिंग के दौरान 44 वर्षीय इस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं शनिवार शाम पंचकूला सेक्टर-5 पुलिस थाने में तैनात महिला कुक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। कुल 84 मुलाजिमों के सैंपल लिए गए थे।एक ओर जहां पंचकूला में सिर्फ एक ही एक्टिव मरीज रह गया था। वहीं दो और मरीज आने के बाद तीन एक्टिव मरीज पंचकूला में हो गए हैं। पंचकूला में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20हो गया है।

ट्राईसिटी में हुए 287

चंडीगढ़ और मोहाली से लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की गिनती की वजह से ट्राईसिटी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 287पहुंच गया है। चंडीगढ़ में अब तक 169, मोहाली में 98 और पंचकूला में 20 केस हैं। चंडीगढ़ से अब तक 24मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं और दोकी मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला में 17 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मोहाली में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 52 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह चंडीगढ़ में अब 143, मोहाली में 43 और पंचकूला में तीन ही एक्टिव मरीज रह गए हैं। ट्राईसिटी में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 189रह गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंडीगढ़ में अब तक 169, मोहाली में 98 और पंचकूला में 20 केस हैं।




1

12वीं के परिणाम तैयार करने के आदेश, बाकी पेपर नहीं हुए तो जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट

हरियाणा में कक्षा दसवीं का परिणाम चार विषयों की परीक्षा के आधार पर जारी होगा। जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम की भी तैयारी भी कर ली गई है। अब तक जितने पेपर हुए हैं, उसका मूल्यांकन शुरू होगा और परिणाम भी तैयार किया जाएगा। हालांकि 12वीं का परिणाम अभी जारी नहीं किया जाएगा। बकाया पेपर का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के फैसले पर निर्भर करेगा। यदि बाकी पेपर नहीं होते हैं तो तैयार किए गया परिणाम तुरंत जारी कर दिया जाएगा। यदि बाकी पेपर होते हैं तो उनके अंक जोड़ दिए जाएंगे।

यह जानकारी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी। वे शनिवार को एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के जरिए संवाद किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव करके घर पर मूल्यांकन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में एजुसेट व टीवी चैनलों के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर।




1

बाड़मेर से बिहार के 1200 श्रमिकों को लेकर रविवार को मोतिहारी जाएगी विशेष ट्रेन

कोरोना संक्रमण से बचाव को जारी लॉक डाउन के कारण फ़ंसे प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए रविवार को एक विशेष रेलगाड़ी बाड़मेर से बिहार जाएगी। यह यह रेल दिन को बारह बजे प्रस्थान करेगी। इसमें 1200 श्रमिक अपने गृह राज्य बिहार जाएंगे। यह बाड़मेर से मोतिहारी तक जाएगी। इसमें जाने वाले श्रमिकों की सूची तैयार हो गई है और इनके लिए बिहार सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है।
बाड़मेर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी की राजस्थान सरकार की योजना के अंतर्गत रविवार को बाड़मेर से बिहार के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। यह बिहार में मोतिहारी के लिए बाड़मेर से 1200 श्रमिको को लेकर प्रस्थान करेगी। इसमें बाड़मेर, बालोतरा, गुड़ामालानी, सिवाना एवं सिणधरी से श्रमिक जाएंगे। ये सभीसुबह 8 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इन सभी की मेडिकल जांच की जाएगी।
पूर्व पंजीकृत ही जा पाएंगे
विशेष रेल से जाने वाले श्रमिको की सूची पहले से ही जिला प्रशासन ने तैयार कर ली थी, जिस पर बिहार सरकार द्वारा स्वीकृति जारी की जा चुकी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस रेल से पूर्व में पंजीकृत श्रमिक ही जा पाएंगे, नए लोगों को शामिल नही किया जाएगा।
खाना-पानी भी मिलेगा
विशेष रेल से जाने वाले सभी श्रमिको को जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट तथा पानी की बोतल दी जाएगी। साथ ही उन्हें मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किए जाएंगे।
रेल होगी सैनेटाइज
विशेष रेल की रवानगी से पूर्व उसे पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाएगा। वहीं इससे पहले पूरा रेलवे प्लेटफॉर्म ही सैनेटाइज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हैदराबाद से जोधपुर पहुंचे प्रवासी श्रमिक।




1

सर्वार्थसिद्धि योग बनने से 12 में से 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन

10 मई, रविवार को तिथि, वार और नक्षत्र की शुभ स्थिति से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके प्रभाव से तनाव कम हो सकता है। मूड अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में भी आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 7 राशियोंको सितारों का साथ मिल सकता है। वहीं अन्य 5 राशियों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष - पॉजिटिव - संतान भी तरक्की करेगी और उनकी तरक्की से आपको हृदय से प्रसन्नता प्राप्त होगी। यह समय पारिवारिक जीवन में शांति का संदेश लेकर आएगा और आपका पारिवारिक जीवन बेहतर तरीके से चलेगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी सद्भाव बना रहेगा और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी।

नेगेटिव - आप अपने समाजिक सर्किल के सदस्यों से दूरी महसूस कर सकते हैं और अगर आपकी चिंताओं को सच में सुना जा रहा होगा तो आप हैरान होंगे। आवश्यक मार्गदर्शन के लिए माता-पिता के समान लोगों या सलाहकार से सलाह लें। उद्देश्य की उच्च भावना के संपर्क में आने के लिए यात्रा के मौके का उपयोग करें।

लव - अभी किसी यौन या प्रेम संबंध में न पड़ें चाहे वो आपको कितना भी आकर्षक लग रहा हो। दिल के मामले इस समय उलझे हुए हैं क्योंकि आप अभी स्वयं के साथ-साथ अपने साथी के परिवार की देखभाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

व्यवसाय - इस समय आप काफी फायदे में रहने वाले हैं क्योंकि धन के मामले में स्थितियां काफी बेहतर बनेंगी।

स्वास्थ्य - कुछ लोगों को डिस्क संबंधी दिक्कत हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

वृष- पॉजिटिव - आप कई ऐसे रिश्तो को दोबारा से नई ऊर्जा देंगे, जो काफी लंबे समय से आपकी बेरुखी की वजह से संकट में थे। परिवार के प्रति आप का भाव अपनेपन का रहेगा और कुछ आवश्यक कार्य वश आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

नेगेटिव - दोस्ती एक नायाब तोहफ़ा है और आपका समय दोस्तों के साथ भी देगा लेकिन उसमें से कुछ दोस्त आपकी पढ़ाई में रुकावट का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

लव - रोमांस के लिए प्रयास करें और इससे लंबे समय तक अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने मसालेदार रिश्ते को मीठे सेक्स के साथ मिलाएं और इस बारे में सोचें कि आपको हमेशा अपने प्रेमी के साथ रहना हैं।

व्यवसाय - समय कई मामलों में काफी अच्छा रहेगा विशेषकर आपके व्यापार और कार्यक्षेत्र में स्थितियां काफी मजबूत रहेंगी और आप सिरमौर बनेंगे।

स्वास्थ्य - कमर का दर्द आपको परेशान करेगा।

भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन - पॉजिटिव - यदि राजनीति में हैं तो अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर पाने में कामयाब होंगे। विदेश यात्रा की पूरी संभावनाएं उत्पन्न कर रहा है, इसलिए आपको विदेश यात्रा की सौगात मिल सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा।

नेगेटिव - यह समय आपके लिये अनुकूल नहीं कहा जा सकता, इस अवधि में आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो कीमती सामान चोरी हो सकता है। जरुरी कामों में रुकावट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। इस दौरान आपको हर फैसला बहुत शांति से लेने की जरुरत है।

लव - जिसे आप चुनते हैं या उसे कैसे चुनते हैं, उसे लेकर सावधान रहें। आप भावनात्मक बातचीत में प्यार, जुनून, सेक्स, या अंतरंगता के पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

व्यवसाय - यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको वह प्राप्त हो सकता है। आप किसी बैंक से लोन आदि लेने में सफल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य - आप को मुख्य रूप से अपनी कमर और पैरों से संबंधित तकलीफ़ हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क - पॉजिटिव - यात्रा आपके आध्यात्मिक दृष्टिकोण को गहराई प्रदान करेगी और आपको सच्ची नसीहत देगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का इस दौरान आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

लव - यह समय आपके जीवन में आने वाली इस उत्तेजना के लिए सबसे अच्छा हैं। पूरा जीवन इस भावना को ऐसे ही रखें बदले में इससे आपकी सारी उम्मीदें पूरी होंगी।

व्यवसाय - आपके करियर के दृष्टिकोण से जबरदस्त पदोन्नति का योग बना रही है और जिस प्रमोशन की आपको लंबे समय से उम्मीद थी, वह इस दौरान आपको मिल सकता है। ग्रहो के योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा और पुराने समय से चली आ रही धन की समस्या को दूर करेगा।

स्वास्थ्य - जोड़ों में दर्द या फिर घुटनों और पिंडलियों में दर्द की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह - पॉजिटिव - आपके पुराने कामों को भी इस दौरान सराहा जा सकता है। अपने विरोधियों को परास्त करने में आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो इस दौरान सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। गोचरीय स्थिति आपके लिये अच्छी रहेगी।

नेगेटिव - आपको घर से कार्य वश दूर जाना पड़े लेकिन यह सब थोड़े समय के लिए ही होगा इसलिए आपको इन सभी परेशानियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आप जहां भी रहें, अपने परिवार और परिवार के लोगों का पूरा ध्यान रखें।

लव - पैसा पाने की दौड़ में आप आगे बढ़ रहे हैं किंतु अपने दोस्तों और प्रियजनों को पीछे छोड़ने के कारण आप उदास हैं। हंसी व प्यार ऐसा मुद्दा है जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

व्यवसाय - यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा आपका व्यापार सरकार से संबंधित है तो इस दौरान आपको सरकारी क्षेत्र से विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ मिलने की पूरी पूरी संभावना है।

स्वास्थ्य - आपको इस समय अत्यधिक धूम्रपान और मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए नहीं तो फेफड़ों से संबंधित परेशानियां आपको काफी हद तक परेशान कर सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या -पॉजिटिव - व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

नेगेटिव - आधुनिक दौर का मंत्र है - जमकर काम करें और उससे भी ज़्यादा जमकर पार्टी करें। लेकिन इतना भर याद रखें कि ज़रूरत से ज़्यादा पार्टी भी सेहत को नासाज़ कर सकती है।

लव - आप अभी अपना पूरा समय इच्छाओं और प्रेम को देना चाहते हैं। अपनी शारीरिक इच्छाओं को आप स्पर्श के माध्यम से उत्तेजित कर सकते है और आपका उत्साह इस सुखद अनुभव को कम नहीं होने देगा।

व्यवसाय - सूर्य आपके खर्चों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। लेकिन साथ में आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपनी शिक्षा के बल पर भी अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे।

स्वास्थ्य - आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

तुला - पॉजिटिव - एक करीबी दोस्त, रोमांटिक साथी या मेहमान को खुश करना भी एक स्वस्थ और फलदायी जीवनशैली का हिस्सा हैं। अपने उन प्रियजनों से बात कर के जो सच में आपकी मदद करते हैं, आप समर्थक महसूस करेंगे। यात्रा की भी संभावना है, जिसमे बॉस या अधिकारी आपके साथ होंगे जिसे आपकी योजनाओं को सुना जाएगा।

नेगेटिव - हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी।

लव - खुश रहें और आत्मविश्वास को कम न होने दें। जीवन को जीना, उसे प्यार करना और जीवन की छोटी छोटी चीज़ों में खुशियां ढूंढने से अच्छी और कोई अनुभूत नहीं हो सकती।

व्यवसाय - व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और यदि आप किसी साझेदारी में बिज़नेस करते हैं तो साझेदार कि आपकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार दिखेगा और आपकी आमदनी में वृद्धि निश्चित तौर पर देखी जाएगी।

स्वास्थ्य - जीवन के इस आनंद के साथ बेहतरीन और स्वस्थ जीवनशैली भी मददगार है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक - पॉजिटिव - आप को आप के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वह हर काम में आपको आपके काम की वजह से मदद करेंगे। इसी वजह से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी।

नेगेटिव - माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट।

लव - आपका ध्यान केवल भौतिक पहलुओं पर केंद्रित होगा जैसे प्यार, लगाव और सेक्स। एक अच्छे दोस्त या साथी को खोने की उदासी आपको परेशान कर सकती है।

व्यवसाय - ग्रह आपको अच्छे धन प्राप्ति के योग बनाएगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रयासों से किए गए कार्यों में अच्छी धन की प्राप्ति होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।

स्वास्थ्य - आपका शारीरिक स्वास्थ्य अब सुधरने लगा है जो आपके लिए बोनस की तरह है।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 4

धनु -पॉजिटिव - पैसे का प्रवाह आपको आनंदित करेगा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी आपका परिवार मजबूत स्थिति में रहेगा और आपको हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा तथा आपके साथ खड़ा रहेगा। आप अभी जिस स्थिति पर हैं उसका कारण आपका भाग्य नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण हैं।

नेगेटिव - आप में से कुछ लोगों को अपने कार्यालय की तरफ से वाहन अथवा घर की प्राप्ति हो सकती है। यह समय नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए बेहतर होने के कारण आपके करियर को सही दिशा देकर ऊपर ले जाने में सक्षम साबित होगा।

लव - अभी भावुक होने के साथ साथ आप रोमांटिक या यौन संबंधों के लिए पूरी तरह से सजग रहें। केवल फुर्सत भरी आपकी गतिविधियां आपको व्यस्त नहीं रखेंगी।

व्यवसाय - व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं काफी सफल रहने वाली हैं और आपका साझेदार भी आपके लाभ में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।

स्वास्थ्य - जहां तक संभव हो, धूम्रपान से बच कर रहें और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

मकर - पॉजिटिव - मंगल और बृहस्पति की उपस्थिति जहां एक ओर ट्रांसफर को पुख्ता बनाएगी, वहीं दूसरी ओर कुछ समस्याएं भी खड़ी करेगी, लेकिन चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आ रही हों, आप का काम हो कर रहेगा और आप मनपसंद जगह स्थानांतरण पाने में कामयाब होंगे।

नेगेटिव - इस दौरान आपमें अहम और अभिमान की अधिकता हो सकती है जिससे रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिये अपनी वाणी और गुस्सैल स्वभाव पर आपको नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको परिवार वालों के सामने खुद का पक्ष मजबूती से रखना होगा ताकि वे आपकी किसी भी बात को इंकार ना कर पाएं।

लव - यह समय आपको अलग दिशा की ओर ले जायेगा जिसमे आप प्यार और नफरत दोनों को बराबर रूप से महसूस करेंगे शायद इस समय आपको इन दोनों से निपटने में असुविधा भी हो सकती है।

व्यवसाय - ग्रहों की स्थिति जहां एक और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करवाएगी और आप यदि नौकरी में हैं तो आपको पदोन्नति मिलेगी तथा व्यापारिक होने की स्थिति में आपको व्यवसाय से अनुकूल फल प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य -आपकी आंखो में जलन हो सकती है, नींद कम आने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ - पॉजिटिव - मानसिक रूप से आप धार्मिक रहेंगे और धर्म संबंधित क्रियाकलापों में तथा दान पुण्य में आपका समय व्यतीत होगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होने का संकेत मिल रहा है।

नेगेटिव - आपको हर काम में जल्दबाजी से बचना होगा अन्यथा आप को लाभ के स्थान पर हानि उठानी पड़ सकती है। यदि आपके कुटुंब की बात की जाए तो, इस दौरान उसमें कुछ हलचल मचेगी और आपसी मनमुटाव होने का अंदेशा रहेगा।

लव - इस समय प्यार आपके लिए एक संघर्ष है। किसी से मतभेद की संभावना आपकी समस्याओं को और भी बढ़ा देगी लेकिन मतभेदों के बाद यौन सम्बन्ध शायद आपके मूड को ठीक कर दे।

व्यवसाय - आपस में शत्रु ग्रह होने के कारण कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की कंट्रोवर्सी का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसे में पूरी तरह से चौकन्ना रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से जारी रखें ताकि कोई भी आपका बाल भी बांका ना कर पाए।

स्वास्थ्य - प्रतिदिन स्वच्छ हवा में जाकर कपालभाति और अनुलोम विलोम का सहारा लें जिससे आप के फेफड़े पूरी तरह खोलें और उनसे संबंधित समस्या होने से बचा जा सके।

भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6

मीन -पॉजिटिव - आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी और पूराने दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है। ग्रहो का गोचर आपके लिये कई मायनों में अच्छा रहेगा, सरकारी क्षेत्रों से आपको लाभ हो सकता है। आपकी संतान शिक्षा आदि के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।

नेगेटिव - आपको दुविधाभरी स्थितिओ से दूर रहकर मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए ताकि परिवार के लोगों की नजर में आपकी इज्जत बनी रहे और साथ ही साथ आप किसी भी बड़ी चुनौती या परेशानी का सामना करने में अकेला महसूस ना करें।

लव - एक दूसरे के बीच प्रेम भावनाओं का लाभ उठाएं और कुछ ऐसे ही पलों की योजना बनाएं। आपका ध्यान अभी इस बात पर होना चाहिए कि जो आपके पास है उसे कैसे हैंडल करें।

व्यवसाय - वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और इसकी वजह से आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी तथा आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य - किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की उम्मीद बहुत कम है।

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal Dainik Bejan Daruwalla in Hindi 10 May 2020 Rashifal Daily Horoscope




1

भारत दुनिया का 16वां देश जहां 2 हजार से ज्यादा मौतें हुईं; इसमें 59 दिन लगे, जबकि यूके और स्पेन में 23 दिन में इतनी मौतें हो चुकी थीं

भारत दुनिया का 16वां देश बन गया, जहां कोरोना से दो हजार मौतें हो चुकी हैं। भारत ने ये अशुभ आंकड़ा शनिवार, यानी 9 मई को छूआ है। यहां 11 मार्च को पहली मौत हुई थी। यानी कुल 59 दिनों में दो हजार लोगों की जान गई है। शुक्र है कि दुनिया में यह सबसे धीमी रफ्तार है।
सबसे तेज मौतेंब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं। वहां महज 23 दिनों में ही दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दो देश बेल्जियम और स्वीडन ऐसे हैं, जहां 11 मार्च को ही भारत के साथ कोरोना से पहली मौत हुई थी। लेकिन वहां भी हमसे पहले दो हजार लोगों की जान चली गई। बेल्जियम में सिर्फ 27 दिन और स्वीडन में 43 दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो हजार पर पहुंच गया था।

तीन देश जहां भारत से बाद में पहली मौत हुई, लेकिन 2 हजार से ज्यादा मौतें हमसे पहले हो गईं

  • ब्राजील : यहां 15 मार्च को पहली मौत हुई थी। 17 अप्रैल यानी 33 दिन में 2141 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक संक्रमण के 1 लाख 41 हजार 88 मामले आ चुके हैं। इनमें 9 हजार 637 यानी 15% फीसद मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • तुर्की : यहां 17 मार्च को पहली मौत हुई थी। 19 अप्रैल यानी 33 दिनों में 2017 लोग जान चली गई। देश में 1 लाख 35 हजार 569 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 हजार 689 लोगों की मौत हो चुकी है। दो हजार मौतों वाले 16 देशों की सूची में यहां सबसे कम 2.7% डेथ रेट है।
  • मैक्सिको : 20 मार्च को पहली मौत हुई थी। 3 मई यानी 44 दिन में ही वहां मृतक संख्या बढ़कर 2061 हो चुकी थी। अब तक 29 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,961 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां का डेथ रेट 14% है।

इन 16 देशों में हो चुकी हैं 2 हजार मौतें :सबसे ज्यादा डेथ रेट स्वीडन और बेल्जियम में, सबसे कम तुर्की में

देश कुल मौतें दो हजार मौतें कितने दिन में डेथ रेट %
अमेरिका 77 हजार 851 31 26.15
यूके 31 हजार 241 23 14.78
इटली 30 हजार 201 24 23.7
स्पेन 26 हजार 299 23 14
फ्रांस 25 हजार 987 34 32
ब्राजील 9 हजार 600 33 15
बेल्जियम 8 हजार 521 27 39
जर्मनी 7 हजार 404 29 5
ईरान 6 हजार 541 35 7
नीदरलैंड 5 हजार 359 32 12.73
चीन 4 हजार 633 38 6
कनाडा 4 हजार 473 45 13
तुर्की 3 हजार 689 33 2.7
स्वीडन 3 हजार 175 43 39
मैक्सिको 2 हजार 961 44 14
भारत 2 हजार 07 59 3.3

90 दिनों में पहली एक हजार मौतें हुईं, अगले 11 दिनों में आंकड़ा 2 हजार पार हो गया

भारत में मौतों का ग्राफ पिछले 11 दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल से सामने आया था। इसके90 दिनों बादयानी 28 अप्रैल तक देश में 1004मौतें हुईं। लेकिन अगले 11 दिनों में यह आंकड़ादो हजार पार कर गया।29 अप्रैल से 9 मई तके बीच 1 हजार 3 लोगों की जानें गईं। अब तक देश में 2007संक्रमितोंकी मौत हो चुकी है।

देश के टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं : उज्जैन सबसे छोटा शहर, लेकिन मौतों के मामले में सातवें नंबर पर

शहर मौतें
मुंबई 462
अहमदाबाद 343
पुणे 130
जयपुर 64
कोलकाता 55
उज्जैन 44

इन 10 राज्यों में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर

राज्य संक्रमित स्वस्थ्य हुए मौतें
महाराष्ट्र 19,063 3,470 731

गुजरात

7,403 1,872 449
दिल्ली 6,318 2,020 68
तमिलनाडु 6,009 1,605 40

राजस्थान

3,655 2,021 103
मध्यप्रदेश 3,341 1,349 200
उत्तरप्रदेश 3,214 1,387 66
आंध्रप्रदेश 1,887 842 41
पश्चिम बंगाल 1,678

323

160
कर्नाटक 789 379 30


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mumbai Corona Update | Mumbai (India) Coronavirus Deaths Graphs Latest News Updates Vs UK Spain Vs Belgium and Sweden On Maharashtra Mumbai Corona Cases




1

Exclusive: Bangladesh's Beximco to begin producing COVID-19 drug remdesivir - COO

One of Bangladesh's largest drugmakers, Beximco Pharmaceuticals, will start production this month of the experimental antiviral drug remdesivir, which has shown promise in fighting the new coronavirus, a senior company executive said on Tuesday.




1

Exclusive: Large number of COVID-19 cases among Afghan medics spark alarm in Kabul

More than a third of confirmed coronavirus cases in the Afghan capital have been among doctors and other healthcare staff, two senior health officials said on Thursday, in a sign that the war-torn country is struggling to deal with the pandemic.




1

Australia to end most COVID-19 restrictions by July

Australia will ease social distancing restrictions implemented to slow the spread of the coronavirus in a three-step process, Prime Minister Scott Morrison said on Friday, with the aim of removing all curbs by July. Lauren Anthony reports.




1

Africans scale back funerals to curb COVID-19

Across Africa, centuries-old cultural traditions are being foregone in the wake of the COVID-19 pandemic, which has seen governments impose restrictions on gatherings and other practices around death and burial. Francesca Lynagh reports.




1

Countries must return to public health surveillance in COVID-19 fight -WHO

Countries must return to "basic principles" of public health surveillance if they are to bring the coronavirus outbreak under control, the World Health Organization's (WHO) top emergency health expert Mike Ryan said on Friday (May 8).




1

Mum and newborn leave hospital after beating COVID-19

A mother who was given a 50 percent survival chance and her newborn baby were discharged from hospital on Monday (May 4) after both fighting COVID-19.




1

Countries must return to public health surveillance in COVID-19 fight -WHO

Countries must return to "basic principles" of public health surveillance if they are to bring the coronavirus outbreak under control, the World Health Organization's (WHO) top emergency health expert Mike Ryan said on Friday (May 8).




1

16 लोग कश्मीर रवाना, अब तक 403 लोग अन्य राज्यों में भेजे गए

जिला प्रशासन ने बाहर के राज्यों व जिलो में मौजूद व्यक्तियों को उनके घर भेजने की पहल के तहत बुधवार को 16 अन्य व्यक्तियों को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम जगदीश सिंह जौहल ने बताया कि यह व्यक्ति रमजान का महीना होने के कारण अपने घर जाने के इच्छुक थे। उनके लिए जिला प्रशासन तक पहुंच करने पर डीसी विनय बुबलानी ने उनके अपने पैतृक राज्य जाने के लिए बस का प्रबंध करवाया। जौहल ने बताया कि अब तक जिले में से 403 व्यक्तियों को कश्मीर भेजा जा चुका है, जिनमें से 88 बंगा से और 106 बलाचौर से शामिल हैं।
इन व्यक्तियों द्वारा रमजान महीने अपने घरों को भेजे जाने के लिए प्रशासन का विशेष आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
16 people left for Kashmir, 403 people have been sent to other states so far




1

फिरोजपुर में 1230 लोगों के सैंपल में 736 और मुक्तसर में 1159 में से 666 की रिपोर्ट निगेटिव

जिले में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाहरी राज्यों से आए लोगों के रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसके तहत फिरोजपुर जिले में अब तक 1230 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 736 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुक्तसर जिले में अब तक 1159 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 666 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 66 लोगों पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को जिले के सिविल अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं अभी 447 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है और सेहत विभाग के अधिकारियों की लैब रिपोर्ट की कार्रवाई को तेज करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिरोजपुर में बड़ी तादाद में दूसरे राज्यों से लोग वापस फिरोजपुर लौटे हैं, जिन्हें प्रशासन की तरफ से स्थापित किए गए विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया है। यहां इन सभी लोगों की सैंपलिंग की जा रही है, साथ ही इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि जिले में इस वक्त कुल 42 एक्टिव केस हैं, इसके अलावा 6 संदिग्ध मरीजों का भी इलाज चल रहा है, जिनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीज डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उन्हें बढ़िया इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

22 लोगों के लिए सैंपल

डीसी कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. नवदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर डॉ. हुस्नपाल की रहनुमाई हेठ सीएचसी गुरु हरसहाए की टीम द्वारा 1 गर्भवती महिला, तलजापुर महाराष्ट्र से आए 10 और राजस्थान से आए 11 व्यक्तियों के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहनगढ़ में क्वारेंटाइन किया गया।

डीसी का निर्देश

प्रदेश सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद जिला उपायुक्त की ओर फिरोजपुर में शराब के ठेके सुबह 9 से 1 बजे तक खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक ठेका संचालक डिलीवरी ब्वाय के जरिये होम डिलीवरी करवा सकेंगे।

मुक्तसर में क्वारेंटाइन किया गया संक्रमित व्यक्ति सेंटर से भागा, पुलिस ने तरनतारन से किया गिरफ्तार

कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को फरार हुए युवक काे मुक्तसर पुलिस ने जिला तरनतारन के हरीके पत्तन से आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आई 15 पॉजिटिव रिपोर्टों में एक रिपोर्ट मुक्तसर के बठिंडा रोड पर रहने वाले 19 वर्षीय युवक की भी पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट का पता चलते ही उक्त युवक घर से फरार हो गया था। युवक ने घर से फरार होते ही अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया।

एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि उक्त युवक के फरार होने का पता चलते ही पुलिस ने उसकी तलाश विभिन्न टीमें बनाकर शुरू कर दी, परंतु उक्त युवक द्वारा अपना फोन बंद करने के बाद उसे ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन कड़ी मुश्क्कत के बाद उक्त युवक को जिला तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उक्त युवक मुक्तसर से भागकर सबसे पहले अपने पैतृक गांव मुक्तसर नजदीकी गांव खोखर में गया और वहां से वह अमृतसर अपने मामा के पास जाने के लिए चल पढ़ा। पुलिस की टीमें उक्त नौजवान की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, दूसरे जिले की पुलिस काे इसकी सूचना दे दी गई थी।

युवक ने आधी रात को जिला तरनतारन के कस्बा हरीके पत्तन में अपना मोबाइल ऑन किया तो पहले से ही मुक्तसर पुलिस की आईटी विंग की टीम जो उसे ट्रेस कर रही थी के पास उक्त युवक की लोकेशन आ गई। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोविड-19 अस्पताल मुक्तसर में भेज दिया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अब शराब की होगी होम डिलिवरी

चालीस मुक्तों के शहर में जहां पहले शराब पवित्र हद्द से बाहरले ठेकों से मिली थी, वहीं अब करोना महामारी के दौरान सरकार की नई नीति के अनुसार शराब ठेकों से नहीं बल्कि घर घर सप्लाई हुआ करेगी। आबकारी व कर कमिशनर पंजाब द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शराब की होम डिलिवरी करवाने के लिए डिलिवरी ब्वाए लाए जाएंगे। इन डिलिवरी ब्वाएज को सहायक आबकारी व कर कमिशनर पास जारी करेगा।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Ferozepur, the report of 736 out of a sample of 1230 people and 666 out of 1159 in Muktsar is negative.




1

1 लाख बारदाने की किल्लत, विभाग ने शैलरों से खरीदा बी क्लास बारदाना

प्रशासन के दावों के बावजूद सीजन के तेजी पकड़ने पर अनाज मंडियों में कई दिनों से बारदाना नहीं है, ऐसे में जिले की मंडियों में गेहूं की ढेरियां लगी हैं। वहीं खराब मौसम से किसान को अपनी गेहूं बर्बाद होने की चिंता सता रही है। आकाश में बार-बार बादल छाने के साथ छींटे व बारिश पड़ रही है।कम दाम के चलते नहीं उठाया बारदाना बिगड़ते हालातों के मद्देनजर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आढ़तियों को अपने किसान के माल की भराई के लिए 25 रुपए प्रति गट्टा पुराना बारदाना के साथ 1.25 पैसे जीएसटी देने की प्रोपाजल दी लेकिन महंगाई के दौर में पुराना बारदाना भी 30 रुपए से कम में नहीं मिलने की वजह से आढ़तियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

लगातार एक सप्ताह से चल रही बारदाना की किल्लत को देखते हुए विभाग ने अपने स्तर पर ही शैलरों से बी क्लास में आने वाला पुराना बारदाना खरीदकर काम शुरू कराया है जिससे थोड़ी राहत तो है लेकिन यह बारदाना भी एक-दो दिन में खत्म हो जाएगा। जिले में गेहूं की पैदावार के अनुपात में लगभग 35 प्रतिशत बारदाना की किल्लत है, ऐसे में 1 लाख गट्टा नया व पुराना बारदाना की जरूरत पड़ेगी।

शेड्यूल के अनुसार हो रही बारदाना की आपूर्ति
मंडियों में गेहूं की आवक के शेड्यूल के अनुसार बारदाना की भी आपूर्ति हो रही है, कहीं-कहीं थोड़ी किल्लत की शिकायत मिली तो राइस मिलर्स व आढ़तियों को सरकारी रेट 25 रुपए व 1.25 रु. जीएसटी के साथ बी क्लास पुराना बारदाना का प्रावधान दिया। इसका विभाग से बिल क्लेम किया जा सकता है।- मनदीप सिंह, डीएफएससी बठिंडा

8 लाख, 21 हजार 799 मीट्रिक टन की आवक
जिले की प्रमुख 20 मंडियों समेत 442 खरीद केंद्रों में बुधवार शाम तक 8 लाख 21 हजार 799 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जिसमें से 8 लाख 61 हजार 595 मीट्रिक टन गेहूं एजेंसियों ने खरीदा और लगभग 20 हजार 204 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होनी है। बुधवार को गेहूं की आवक कम रही, सिर्फ 21,248 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा, वहीं 22,662 मीट्रिक टन की खरीद हुई। अब तक मंडियों से 5 लाख 86 हजार 608 मीट्रिक टन गेहूं का लदान हो चुका है जबकि 1 लाख 57 हजार 21 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग अभी बकाया है।

जिले की पैदावार का 80 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं मंडियों में आ चुका है, फिलहाल खेतों में 8 से 10 प्रतिशत कनक की कटाई व तूड़ी बनाने के कारण आवक रुकी है जबकि अनेक किसान पहले से गेहूं की कटाई करके अपने घरों में स्टोर करके बैठे हैं जिसे वे सीजन के आखिरी दिनों में निकालेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 lakh gunny shortage, department bought B class gunny bags from rockers




1

मंडियों में 6.62 लाख टन गेहूं की आवक, 6.61 लाख टन की हुई लिफ्टिंग

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी हिदायतों के मुताबिक जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है और सारी खरीद तसल्ली बख्श तरीके से की जा रही है। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जिले की मंडियों में 6 लाख 62 हजार 615 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 6लाख 61 हजार 060 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है और मंडियों में किसानों के लिए हर प्रकार के जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 2,28,452 मीट्रिक टन, एफसीआई की ओर से 26,170 मीट्रिक टन, मार्कफेड ओर से 1,68,576 मीट्रिक टन, पनसप की ओर से 1,25,606 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाऊस की ओर से 1,07,776 मीट्रिक टन और व्यापारियों की ओर से 4480 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

84 प्रतिशत की हो चुकी है लिफ्टिंग

मंडियों में खरीद की गई गेहूं की 84 प्रतिशत लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि खरीदी गई गेहूं की लिफ्टिंग में ओर तेजी लाई जाए और दिए गए समय में ही किसानों को अदायगी यकीनी बनाई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6.62 lakh tonnes of wheat arrived in the mandis, lifting of 6.61 lakh tonnes




1

जालंधर सिटी से लखनऊ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 यात्रियों के साथ हुई रवाना

रेलवे राज्य सरकारों द्वारा मांगी गई ट्रेनों को चला रही है। रेलवे केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित यात्रियों को स्वीकार कर रहा है, अन्य किसी यात्री समूह या व्यक्ति को स्टेशन पर नहीं आना है। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को अपने मूलस्थान पर जाने के लिए जालंधर से गाजीपुर सिटी के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन पांच मई की रात चलाई गई। जालंधर सिटी से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज चलाई गई जो कि 1200 यात्रियों के साथ दोपहर में रवाना हुई।

सम्पूर्ण व्यवस्था सुचारू ढंग से की गई थी, बोर्डिंग के समय प्रत्येक यात्री द्वारा सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क पहनना, कतारबद्ध तरीके से चढ़ना, प्रत्येक कोच में यात्रियों की संख्या को सीमित करना सुनिश्चित किया गया था। ट्रेन को एस्कॉर्ट
करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को नियुक्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shramik Special train from Jalandhar City to Lucknow leaves with 1200 passengers




1

फिरोजपुर में 1230 में से 736 की रिपोर्ट निगेटिव, मुक्तसर में 1159 में से 666 की

जिले में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाहरी राज्यों से आए लोगों के रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसके तहत फिरोजपुर जिले में अब तक 1230 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 736 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुक्तसर जिले में अब तक 1159 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 666 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 66 लोगों पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को जिले के सिविल अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं अभी 447 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है और सेहत विभाग के अधिकारियों की लैब रिपोर्ट की कार्रवाई को तेज करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिरोजपुर में बड़ी तादाद में दूसरे राज्यों से लोग वापस फिरोजपुर लौटे हैं, जिन्हें प्रशासन की तरफ से स्थापित किए गए विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया है। यहां इन सभी लोगों की सैंपलिंग की जा रही है, साथ ही इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि जिले में इस वक्त कुल 42 एक्टिव केस हैं, इसके अलावा 6 संदिग्ध मरीजों का भी इलाज चल रहा है, जिनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीज डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उन्हें बढ़िया इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




1

शराब आपके द्वार पहुंचाएगी सरकार, आज 9 से 1 बजे तक खुलेंगे ठेके, शाम 6 बजे तक होगी होम डिलीवरी

राज्य में आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पंजाब सरकार ने शराब के ठेके खोलने की परमिशन दे दी है। कैप्टन सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर शराब की बिक्री करने की अनुमति मांगी थी लेकिन अमित शाह ने न कर दी थी। अब वीरवार को प्रदेश में शराब के ठेके खुल रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने शराब ठेकेदारों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ठेके खुलने का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक दिया है। उसके बाद 1 से शाम 6 बजे तक शराब की होम डिलीवरी की जाएगी।

यानि सरकार आपके द्वार तक शराब पहुंचाने का काम करेगी। होम डिलीवरी में 2 लीटर से अधिक शराब डिलीवर नहीं की जाएगी। इसके अलावा 1 ग्रुप में सिर्फ 2 लोग ही होम डिलीवरी कर सकेंगे। ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग रखने की खास तौर पर हिदायत की गई है। बता दें कि सरकार को पिछले साल शराब से 5150 करोड़ रुपए एवेन्यू हासिल हुआ था। इस बार 6201 करोड़ रुपए लक्ष्य रखा गया है।
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में खुले शराब के ठेकों पर जमा हुई भीड़ को देखकर प्रदेश में ठेकों को खोलने के लिए एडवाइजरी जारी की है। डिप्टी एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर शालिन सिंह का कहना है कि सरकार के आदेश के मुताबिक शराब के ठेके कर्फ्यू में दी गई राहत के समय यानि 9 से 1 बजे तक खोले जाएंगे।

ठेकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए 5 से अधिक लोग जमा नहीं होंगे। एक ग्रुप के 2 लोग घर-घर जाकर शराब की होम डिलीवरी करेंगे। होम डिलीवरी के लिए किसी ग्रुप पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। जिस शराब ठेकेदार की मर्जी होगी, वह होम डिलीवरी कर सकता है। यह आदेश लॉकडाउन यानि 17 मई तक जारी रहेगा। अगर सरकार लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ाती है तो शराब के ठेकों को खुले रखने के लिए इन आदेशों पर भी गौर किया जा सकता है।

शराब ठेकेदारों ने मीटिंग कर किया फैसला-नहीं खोलेंगे ठेके, कहा-सरकार नुकसान की भरपाई करे

इधर, देर शाम को कपूरथला में शराब ठेकेदारों ने मीटिंग करके फैसला किया है कि वे कल से ठेके नहीं खोलेंगे। हालांकि उन्होंने अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है मगर ज्यादातर ठेकेदार शराब के ठेके न खोलने के हक में है। ठेकेदारों की मानें तो पंजाब सरकार ठेकेदारों को कोई छूट नहीं दे रही है। पहले 21 मार्च से 31 मार्च तक सरकार ने बंद ठेके के रेवेन्यू के बारे ठेकेदारों को कुछ नहीं बताया। जबकि ठेकेदार सरकार को 50 प्रतिशत तक फीस दे चुके हैं। उसके बाद 1 अप्रैल से लेकर अब तक शराब के ठेके बंद है। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी करने के लिए उनके पास स्टाफ नहीं है क्योंकि उनका सारा स्टाफ हिमाचल का है जोकि वापस जा चुका है। इसके साथ ही सरकार अहातों का रेवेन्यू भी पूरा लेगी जोकि पूरी तरह से धक्का है। शराब ठेकेदारों ने कहा कि जब से ठेके बंद है, उन दिनों की फीस भी सरकार ने माफ नहीं की है। शराब ठेकेदारों का यह भी कहना है कि 4 घंटे ठेके खोल कर वह कैसे सेल निकालेंगे। ऐसे में उन्होंने ठेके न खोलना ही बेहतर समझा है। अब देखना यह होगा कि एक्साइज विभाग शराब के ठेकेदारों को ठेके खोलने के कैसे मनाएगा।

शराब के शौकीन बोले-होम डिलीवरी का फैसला सही
शराब पीने के शौकीन लोगों को अब ठेके खुलने का इंतजार है कि कब शराब के ठेके खुले और उनके द्वार पर शराब आनी शुरू हो। कुछ लोग सरकार के इस फैसले को ठीक बता रहे है तो कुछ लोग गलत ठहरा रहे है। शराब पीने के शौकीन एक व्यक्ति ने कहा कि शराब के ठेके पर लाइन में लगने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इससे बढ़िया है कि घर बैठे ही होम डिलीवरी के जरिए उनको शराब मिल जाए तो मजा आ जाए। इसी तरह अन्य व्यक्ति ने कहा कि होम डिलीवरी से समय की तो बचत होगी और साथ ही घर बैठे अपना मनपसंद ब्रांड मंगवा सकते है। उन्होंने कहा कि शराब की डिलीवरी जल्द शुरू की जाए। क्योंकि उनका लॉकडाउन में न दिन निकल रहा है और न ही रात।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government will deliver liquor to your door, today the contracts will open from 9 to 1 pm, home delivery will be from 6 pm




1

8 दिन बाद सफाई सेवकों की जांच शुरू, वार्ड 15 में 42 सैंपल लिए, आज मॉडल हाउस में लगेगा कैंप

निगम के सफाई सेवकों का 8 दिनों के बाद फिर से कोरोना जांच का काम बुधवार को शुरू हुआ। वार्ड नंबर 15 में लाडोवाली रोड के जुनेजा पार्क में सेहत विभाग के नोडल अफसर डाॅ. हरीश भारद्वाज की अगुवाई वाली टीम ने वार्ड के 42 सफाई सेवक और सीवरमैन सहित सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों के सैंपल लिए। इस दौरान सेंट्रल हलका के एमएलए राजिंदर बेरी, निगम के हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलराज ठाकुर, पार्षद डॉली सैनी मौजूद रहे। 28 अप्रैल को सैंपल रिपोर्ट की पेंडेंसी बढ़ने के कारण सफाई सेवकों की जांच रोक दी गई थी।

कमेटी चेयरमैन बलराज ठाकुर ने बताया कि 270 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उसमें से अब तक 5 लोग की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जो सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। अगला कैंप वीरवार को वार्ड नंबर 38 के मॉडल हाउस में पार्क के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 8 days, the investigation of the cleaning workers started, 42 samples were taken in ward 15, today the camp will be held in the model house




1

50 मजदूर बुलाए, 70 पहुंचे, उनमें से 10 को स्टेशन ले गए और जगह न होने का कहकर फिर वापस भेज दिया

पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई गई थी। बुधवार को दोपहर 1:00 बजे अलावलपुर में रहने वाले मजदूरों को कॉल आई कि अयोध्या सीतापुर और गोरखपुर को जाने वाले 50 मजदूर स्थानीय पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां बस लेने आ रही है। खबर मिलने पर 70 प्रवासी मजदूर करीब 3:00 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई की जा रही थी कि जालंधर से फोन आया कि सिर्फ गोरखपुर और अयोध्या जाने वाले मजदूरों को ही बस में भेजा जाए।

करीब आधे घंटे बाद फिर फोन आया कि अयोध्या जाने वाले मजदूरों की ही बस में भेजा जाया। इस कारण 70 में से सिर्फ 10 मजदूर ही थे, जिनको अयोध्या जाना था। बाकी 60 मजदूर वापस लौट गए। अयोध्या जाने वाले 10 मजदूरों की थर्मल स्कैन से जांच की गई और शाम 5:30 बजे बस से जालंधर बल्ले बल्ले फार्म के लिए रवाना किया गया। मगर जब 10 मजदूर स्टेशन पर पहुंचे तो उनको भी ट्रेन में जगह न होने का कहकर वापस भेज दिया गया। मजदूरों का कहना है कि प्रशासन उनकी भावनाओं के साथ भद्दा मजाक कर रहा है। प्रशासन जब भेजना हो तभी बुलाए। हालांकि प्रशासन द्वारा मजदूरों के एक-दो दिन में भेजने का भरोसा दिया गया है।

इधर; एक को मैसेज आया तो 25 लोग ट्रक में सवार होकर पहुंच गए जालंधर

बुधवार दोपहर 3 बजे जालंधर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक को रोककर 25 मजदूर सवार हो गए। गांव जाने की खुशी में यह सब कोरोना को भी भूल चुके थे। ट्रक में चढ़ते समय जब एक व्यक्ति से बात की तो उसने बताया कि हमारे एक साथी को मैसेज आया था कि आप जल्दी जालंधर के बल्ले बल्ले फार्म में पहुंचे। जहां मेडिकल के बाद आपको गांव के लिए ट्रेन में बिठा दिया जाएगा। एक साथी को मैसेज आने पर 25 लोगों का ग्रुप अपना सामान लेकर हाईवे पर पहुंच गया। जालंधर की तरफ जाते एक ट्रक को हाथ देकर रोकने के बाद सभी उसमें सवार हो गए। अब यह पता नहीं 25 में से कितने लोगों को टिकट मिलती है या बैरंग वापस लौटते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 workers were called, 70 arrived, took 10 of them to the station and sent back again, saying there was no place.




1

राशन भेजा लेकिन पंजाब ने 1% बांटा : पासवान, दाल कम थी इसलिए गेहूं भी नहीं बंटा : कैप्टन

पंजाब में कर्फ्यू के दौरान केंद्र द्वारा भेजे अनाज को लेकर सियासी घमसान छिड़ गया है। केंद्र व सूबा सरकार अनाज वितरण को लेकर किए जा रहे एक-दूसरे के दावे को झुठला रहे हैं। वहीं, विपक्षी दल भी सरकार पर अनाज को लेकर निशाने साध रहे हैं। केंद्र का कहना है कि पंजाब ने केंद्र से भेजे गए पूरे राशन को नहीं बांटा है। वहीं, सूबा सरकार ने इन दावों को खारिज कर उलटा केंद्र पर हमला करते कहा है कि केंद्र की ओर से 50 फीसदी दाल कम दिए जाने की वजह से गेहूं के वितरित नहीं होने की बात कही है।

सिर्फ 1% अनाज किया वितरित

पीएमजीकेएवाई योजना के तहत अप्रैल के लिए आंबटित 70 हजार 725 टन अनाज में से पंजाब ने मात्र 1%अनाज ही वितरित किया है। 1.30 लाभपात्रों को केवल 688 टन अनाज ही बांटा गया। सरकार इसमें तेजी लाए। -राम विलास पासवान, केंद्रीय मंत्री

वितरण का काम अभी चल रहा

केंद्र द्वारा सप्लाई किए अनाज का वितरण चल रहा है। पंजाब को दाल की मात्रा 50% कम मुहैया कराई है। 1 मई तक 10 हजार 800 मीट्रिक टन दाल की जगह केंद्र ने 2500 मीट्रिक टन ही मुहैया कराई है।-कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री

विपक्ष, आंकड़े छिपा रही सूबा सरकार, लोगों को मूर्ख बना रहे

अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा सूबा सरकार केंद्र के भेजे गए अनाज को लेकर आंकड़े छिपा रही है। आंकड़े सार्वजनिक करें। आप नेता विपक्ष हरपाल चीमा बोले केंद्र व पंजाब सरकार लोगों को मूर्ख बना रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ration sent but Punjab distributed 1%: Paswan, pulses were less, so wheat was not distributed as well: Captain