1 मयंक फाउंडेशन नेे फायर फाइटर्स का किया सम्मान, संस्था ने अब तक 1500 परिवारों को सूखा राशन व 31025 लोगों काे दिया पका भाेजन By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर दिवस के उपलक्ष्य में फायर फाइटर्स का हौसला बढ़ाने के लिए मयंक फाउंडेशन ने फायर ब्रिगेड के दफ्तर, नगर कौंसिल फिरोजपुर में उनकाे उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिमंदर सिंह ईअाे, सुखपाल सिंह सैनेटरी इंस्पेक्टर, गुरिंदर सिंह सैनेटरी इंस्पेक्टर, छिंदरपाल सिंह एसएफओ, विजय कुमार लीडिंग फायर मेन, सुखदेव सिंह, गगनदीप सिंह, परमिंदर सिंह फायरमैन, जसविंदर सिंह, सनी शर्मा, जोबनप्रीत सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।मयंक फाउंडेशन की तरफ से दीपक शर्मा ने फायर फाइटर्स की तरफ से किए जाते कामों की प्रशंसा की और जनता की जान माल की रक्षा समय से करने के लिए उनका धन्यवाद किया। ईओ द्वारा मयंक फाउंडेशन को सम्मान के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इससे लोगों का उनके प्रति विश्वास और बढ़ेगा। इस अवसर पर फायर फाइटर की पूरी टीम हाजिर थी। मयंक फाउंडेशन ने इससे पहले भी कोरोना महामारी के इस काल में पिछले लगभग डेढ़ महीने से अहम रोल निभा रही है। इसमें सफाई सेवकों व पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया जा चुका है।सदस्यों द्वारा डीसी को 20 पीपीई किट्स, 100 सैनिटाइजर भेंट किए गए ताकि ये जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके। दीपक ग्रोवर, राकेश कुमार डॉ. तनजीत बेदी ने बताया कि फाउंडेशन के वालंटियर द्वारा डेढ़ माह से जरूरतमंदों की सहायता हेतु विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन को उनके द्वारा उत्तम क्वालिटी के मास्क भी भेंट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अभी तक 1500 से ज्यादा परिवारों को सूखा राशन देने के अलावा 31025 लोगों तक पका हुआ भोजन, कम्युनिटी किचन के माध्यम से मुहैया करवाया जा चुका है।विपुल नारंग ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में मयंक फाउंडेशन द्वारा अहम योगदान अदा किया जा रहा है। इस कार्य में कमल शर्मा, दीपक ग्रोवर, विपुल नारंग, सुबोध कक्कड़, प्रिंसिपल संजीव टंडन, गजलप्रीत सिंह, दविंद्र नाथ, कमल शर्मा, विकास गुप्ता, अमित अरोड़ा, मनोज गुप्ता, अश्वनी शर्मा, मितुल भंडारी, विपिन कुमार, हरिंदर भुल्लर, पंडित अंशु देवगन, आकाश, दीपक गुप्ता, गुरप्रीत, तरसेम, गुरजीत सिंह, स्वीटन अरोड़ा, चरणजीत सिंह, सनी होंडा द्वारा भी अहम योगदान दिया जा रहा है।पीसीआर महिला मुलाजिमाें ने बाजार में बिना मास्क घूम रहे लाेगाें काे बांटे मास्ककोरोनावायरस के फैलने से बचाव की खातिर जिला मुक्तसर में जारी कर्फ्यू के दौरान पंजाब पुलिस के पीसीआर की महिला कांस्टेंबलों की ओर से भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए बिना मॉस्क घूमते लोगों को मास्क पहनाकर उन्हें कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गिद्दड़बाहा में पीसीआर की कुल आठ महिला कर्मियों में से पांच की तैनाती की गई है, जोकि इलाके में विभिन्न नाकों पर तैनात है। जिसके दौरान प्रत्येक असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ पीसीआर महिला पुलिसकर्मियों की ओर से ड्यूटी के साथ सेवा भी निभाई जा रही है।जिसके तहत उनकी ओर से कामकाज की खातिर आने वाली बुजुर्ग महिलाओं को स्कूटी के जरिए उनकी मंजिल तक छोड़ा जाता है। इस संबंध में पीसीआर कास्टेबल लवप्रीत कौर चहल ने बताया कि उनकी ओर से बुजुर्ग औरतें जो चलने फिरने में असमर्थ हैं की सहायता अपने स्तर पर की जाती है। उन्होंने बताया कि पीसीआर स्कूटी के लिए उन्हें सरकारी तौर पर भी तेल मिलता है,जबकि इस सेवा भावना के लिए उनकी ओर से जरूरत पड़ने पर अपनी जेब से भी तेल डलवाया जाता है। इस दौरान बुजुर्गों की सेवा के बदले उनसे मिले आर्शीवाद से उनका हौंसला और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा उनकी ओर से दोपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना मास्क के घरों से निकले लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mayank Foundation has honored fire fighters, the organization has so far given dry ration to 1500 families and cooked 2,325 people. Full Article
1 गिद्दड़बाहा में क्वारेंटाइन किए गए 143 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने बस से भेजा घर By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT 29 अप्रैल को स्थानीय सिविल प्रशासन ने राजस्थान से आए 176 व्यक्तियों को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या), गिद्दड़बाहा में क्वारेंटाइन किया था। इनमें से प्रशासन ने 33 व्यक्तियों को उक्त क्वारेंटाइन सेंटर से शिफ्ट कर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), गिद्दड़बाहा में भेज दिया था। आज इन बाकी बचे 143 व्यक्तियों को ओम प्रकाश एसडीएम गिद्दड़बाहा के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा विभिन्न बसों द्वारा इनके घरों को भेज दिया है, जहां यह व्यक्ति अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन रहेंगे।इस संबंधी पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि सरकार से आज प्राप्त हुई नई हिदायतों के अनुसार इन क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करके इन्हें अपने अपने घरों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन 143 व्यक्तियों में कोरोना वॉयरस संबंधी कोई भी लक्षण नहीं थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Report of 143 quarantined persons came negative in Giddarbaha, administration sent home by bus Full Article
1 मोगा में 11 लाइसेंसधारकों को शराब के ठेके सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खोलने की मंजूरी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT पंजाब सरकार के फैसले के बाद जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस ने निर्देश जारी करते जिले की सीमा के अंदर शराब के ठेके सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खोलने के हुक्म जारी किए हैं। परंतु इससे पहले अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख चुके शराब ठेकेदारों ने उनकी मांगें अनसुनी कर फैसला लेने से खफा होते वीरवार को भी शराब के ठेकों को बंद रखा। जबकि जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार जिले अधीन 11 लाइसेंस धारकों को अपने शराब के ठेके को खोलने की मंजूरी दी गई है।इन लाइसेंस धारकों में बलविंदर सिंह मोगा निगम जोन 6, दर्शन सिंह एंड कंपनी मोगा निगम जोन 7 में, स्काई लीकर धर्मकोट ग्रुप नंबर 1 में, अमनदीप कौर गिल कोट इसे खां ग्रुप नंबर 4 में, कंवर अमितोज ट्रेडिंग कंपनी अजीतवाल ग्रुप नंबर 1 में, अरविंद पाल ढोसी अजीतवाल ग्रुप नं. 2 में, स्काई लीकर बधनी कलां ग्रुप नंबर 4 में, स्काई लीकर मोगा रोड बाघापुराना ग्रुप नंबर 1 में, स्काई लीकर सामने बस स्टैंड ग्रुप नंबर 4 में, गुरदीप सिंह बराड़ सामने बस स्टैंड ग्रुप नंबर 4 बाघापुराना में, संकेत ट्रेडर्स एंड एजेंसीज समालसर शामिल हैं।इन लाइसेंस धारकों अधीन आते ठेकों को कर्फ्यू के दौरान खोलने की मंजूरी दी गई है। यहां यह भी जिक्रयोग्य है कि हुक्म कनटेनमैट जोन में लागू नहीं होंगे। यदि कनटेनमैट में कोई ठेका खुला पाया गया तो उस विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मोगा में नहीं खुला कोई शराब का ठेकाइधर शराब ठेकेदार सुनील ने बताया कि शराब के ठेके खोले जाने से पहले सरकार यह साफ करे कि 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहे ठेकों का हिसाब कैसे होगा। इसे क्लियर नहीं किया गया। 1 अप्रैल 2020 से नया फायनेंशियल इयर में भी 38 दिन काम बंद रहा, उसके लास का क्या होगा, सरकार ने क्लियर नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब ठेके लिए गए थे, तो मेरिज पैलेसों में होने वाले शादियों व अन्य फंक्शन को ध्यान में रख कर लिए गए थे। परंतु अब यह नहीं खुलेंगे, बिक्री पर असर होगा, काम में घाटा होगा।उसकी भरपाई कैसे होगी। अब भी 6 घंटे ठेके खोलने की अनुमति दी गई है और लाइसेंस फीस पूरे दिन की चार्ज की जाएगी। ऐसे में घाटे का काम करने को कोई भी तैयार नहीं होगा। इन सबका सरकार को पहले समाधान करना होगा फिर शराब के ठेके खुलेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Approval of opening of liquor contracts to 11 licensees in Moga from 7 am to 3 pm Full Article
1 आज से शुरू होगा छठी से 10वीं के स्टूडेंट का ऑनलाइन टेस्ट By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT लाॅकडाउन के बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन टीचिंग के लिए कई कदम उठाए गए। टीचर्स की ओर से भी बहुत सारे एफर्ट किए गए ताकि स्टूडेंट इस समय का भरपूर फायदा उठाएं और पढ़ाई से जुड़े रहें। इस दाैरान स्टूडेंट काे कितना समझ आया, जाे पढ़ाया जा रहा है वह बच्चे काे पता चल रहा है या नहीं, इसकाे जांचने के लिए अब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इसका टेस्ट भी लिया जाएगा। पढ़ाे पंजाब पढ़ाओपंजाब के जिला कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर ने बताया कि स्टूडेंट काे टेस्ट के लिए निर्धारित तिथि बता दी गई है।उनके पास पूरा एक दिन है, अपना टेस्ट सबमिट करने के लिए। सुबह 8 बजे से अगले दिन 9 बजे तक वे प्रश्न पत्र हल कर सकते हैं। प्रश्न पत्र में दाे-दाे अंकाें के कुल 10 सवाल हाेंगे। स्टूडेंट दफ्तर की ओर से भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अपना टेस्ट करेगा और पूरा करने के बाद सबमिट करेगा। पूरे पंजाब भर के सरकारी स्कूलाें में ये टेस्ट बच्चे देंगे। गूगल फाॅर्म के जरिए बच्चाें का प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे।टेस्ट का सिलेबस 8 मई को आठवीं गणित का पेपर 9 मई 10वीं का साेशल साइंस का पेपर 9 मई नाैवीं का इंग्लिश का पेपर 11 मई 7वीं का हिंदी का पेपर 11 मई छठी का पंजाबी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 अमृतसर : विश्व शांति के लिए 101 पुजारियों ने किया पाठ By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मजीठा रोड गंडा सिंह वाला में महाकाली मंदिर में प्रधान रितेश शर्मा की तरफ से विश्व शांति के लिए पाठ करवाया गया। जिसमें विभिन्न मंदिरों से आए 101 पुजारियों ने शांति पाठ किए। मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने रितेश शर्मा की तरफ से किए जा रहे प्रयासों को सराहा। मेयर और अन्य ने मिलकर कोरोना बीमारी के जल्द खाते के लिए प्रार्थना की। मेयर ने कहा कि पार्षद प्रियंका शर्मा व उनके पति रितेश शर्मा लाकडाउन के बीच लगातार जरूरतमंदों को राशन भी बांटते आ रहे हैं। वहीं 101 पंडितों को भी राशन बांटा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amritsar: 101 priests recited for world peace Full Article
1 निजी स्कूलों के ऑनलाइन पढ़ाई कराने का निर्णय 10 तक स्थगित By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT जिला प्रशासन ने जिले में 23 मार्च से लगाए गए कर्फ्यू के दौरान जिला फरीदकोट की हद अंदर प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल को 10 कर्मचारियों के स्टाफ सहित बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के मकसद के साथ सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 1 बजे तक प्राइवेट स्कूल खोलने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अब जिला प्रशासन ने नियमों में संशोधन कर फिलहाल स्कूल खोलने पर रोक लगा दी है।जिला मजिस्ट्रेट फरीदकोट कुमार सौरभ राज ने कहा कि डायरेक्टर शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 10 मई तक गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण प्रशासन ने यह आदेश वापस लिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल किसी भी काम के लिए खोले नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 मई से (छुट्टियां खत्म होने के उपरांत) इस दफ्तर की तरफ से जारी आदेश फरीदकोट जिले अंदर लागू रहेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव सहित लागू होंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 दिनेश राणा रिक्की ने पीएचसी पोसी को दिए 12 पैकेट ग्लब्ज By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT पीएचसी पोसी के लिए समाजसेवी दिनेश राणा रिक्की बीनेवाल ने 12 पैकेट ग्लव्ज एसएमओ डॉ. रघुवीर सिंह को दिए। एसएमओ डॉ. रघुवीर सिंह ने दिनेश राणा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गलव्ज की आवश्यकता है और समाज सेवी लोगो से ज्यादा से ज्यादा ग्लव्ज डोनेट करने का आग्रह किया। इस मौके पर डॉ. चरनजीत पाली और अन्यमौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dinesh Rana Rikki gives 12 packets to PHC Posey Full Article
1 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज प्रदेश में 1% से भी कम बांटा गया : सांपला By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता और फूड सप्लाई मंत्री रामविलास पासवान के द्वारा ट्वीट करके यह बताया गया कि पूरे देश में अनाज का जो वितरण हो रहा है जोकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आता है। उसमें पंजाब को 77,725 मैट्रिक टन वितरण करने के लिए अनाज दिया गया था परंतु पंजाब सरकार ने अभी तक उसमें से 1% से भी कम अनाज लोगों में बांटा है। इस विषय पर विजय सांपला ने कहा की जो बाकी का अनाज है वह पंजाब सरकार कब और कैसे बांटेगी कुछ पता नहीं।गरीब की जरूरत को कैसे पूर्ण करना है उसकी वितरण प्रणाली का हिसाब किताब क्या है। इसके विषय में भी किसी को भी कोई अंदाजा नहीं है। परंतु पंजाब सरकार को सिर्फ एक ही चिंता सता रही है और वह सिर्फ शराब है। उनके द्वारा शराब की होम डिलीवरी करने की योजना बनाई गई है । परंतु जो केंद्र सरकार ने उन्हें राशन भेजा है जो कि पंजाब सरकार को मुफ्त में गरीब लोगों के घर तक पहुंचाना था। वह उसे वितरण करने में अभी तक असफल रही है और जो राशन अभी तक वितरित किया गया है, उसमें भी पक्षपात किया गया है।मंत्री, एमएलए या कांग्रेस पार्टी के जो कार्यकर्ता है उन्होंने अपने करीबियों को ही राशन बांटा है। सही में किसी जरूरतमंद को राशन बिना किसी भेदभाव के मिलना चाहिए था। जो उन्हें मिला नहीं केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का इतना बड़ा भंडारण किया गया है। जिससे सभी जरूरतमंद और गरीब लोगों का गुजारा हो सकता था परंतु इस पर भी कैप्टन सरकार द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही है। और सांपला ने कहा कि जो शराब को लेकर उन्हें यह चिंता सता रही है वही शराब घरेलू हिंसा को बढ़ावा देगी और उसकी तस्करी भी होनी लाजमी रहेगी। इस वक्त लोगों को जरूरतों को पूरा करने की तरफ ध्यान देना चाहिए ।ना की नशे को बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। ऐसी कारगुजारी पंजाब सरकार की असफलता को दर्शा रही है। विजय सांपला ने अंत में कहा कि रामविलास पासवान द्वारा सभी राज्यों को ट्वीट कर बताया जा रहा था कितना अनाज दिया गया है और उनके द्वारा कितना अनाज बांटा गया है। कई राज्यों में तो 100% ,98%, 90% और 48% के करीब अनाज वितरण हुआ है परंतु पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जहां 1% से भी कम अनाज वितरित किया गया । इससे पता चलता है कि पंजाब सरकार किन पहलुओं पर पंजाब में सफल हो पा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Grain of Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana distributed less than 1%: Sampla Full Article
1 बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी ने इलाज के लिए दिए 10 हजार रुपए By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT बाबा दीप सिंह सेवा दल तथा वेलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला ने लखविंदर सिंह निवासी गोंदपुर के इलाज के लिए 10 हजार की आर्थिक मदद दी है ।इस सबंधी सोसायटी प्रधान मनजोत सिंह तलवंडी ने बताया कुछ समय पहले लखविंदर सिंह के दो नौजवान भाईयों की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते लखविंदर सिंह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चला गया था।लखविंदर सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह लखविंदर सिंह का इलाज करवाने में असमर्थ थे। सोसायटी ने परिवार की स्थिति को देखते हुए लखविंदर सिंह के इलाज के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है। इस मौके पर सोसायटी प्रधान मनजोत सिंह तलवंडी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह बाहगा, जनरल सचिव मनिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह,नीरज सिंह सहित सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Baba Deep Singh Seva Society gave 10 thousand rupees for treatment Full Article
1 घर में घुसकर दुकानदार को जख्मी करने के आरोप में 1 पर केस दर्ज By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT दुकानदार के बयान पर पुलिस ने सुखियाबाद के राजीव पर की कार्रवाईघर में घुसकर दुकानदार को जख्मी करने के आरोप में सुखियाबाद के राजीव ग्रोवर के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। गुरमेल सिंह ने बताया कि 6 मई को वह अपनी करियाने की दुकान खोल कर बैठा था। इस दौरान राजीव ग्रोवर उसकी दुकान पर आया और कहा कि अगर उसकी दुकान में कोई ग्राहक घुसा तो वह उसको मार देगा और यह धमकी देते हुए वहा से चला गया। इस दौरान उसी शाम को वह घर के अंदर था के तभी जोरदार आवाज आई तो देखा के घर के बाहर उसकी स्कूटी को आरोपी राजीव तोड़ रहा है और जब वह अपना बचाव करने के लिए वह घर के अन्दर घुसा तो आरोपी भी उसके पीछे घुस आया।इस दौरान आरोपी उसके पीछे तेज हथियार लेकर घुस आया और उसपर हमला कर उसको गंभीर जख्मी कर वहां से फरार हो गया। इस दौरान उसके पड़ोसियों ने उसको सिविल अस्पताल दाखिल करवा और पुलिस को सूचित किया। एएसआई ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 कांग्रेसी सरपंच कत्ल केस मामले में 3 गांव के 14 व्यक्ति नामजद By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT गांव पसियाना में सरपंची को लेकर मंगलवार देर रात गांव के ही व्यक्तियों ने अपने कुछ सहयोगियों को साथ लेकर कांग्रेसी सरपंच भूपिंदर सिंह उसके रिश्तेदारों का रास्ते में रोककर तेजधार हथियारों से हमला करके जख्मी कर दिया गया था।जहां भूपिंदर सिंह की इलाज दौरान पीजीआई में मौत हो गई थी। इसके बाद जांच में जुटी थाना पसियाना पुलिस भले ही किसी व्यक्ति को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई थी, लेकिन बुधवार को मृतक सरपंच के भाई यादविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी पंच कृष्ण कुमार, वरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलविंदर सिंह, लक्खी, मनदीप सिंह, संदीप सिंह, मेशी, जगतार सिंह निवासी गांव पसियाना, प्रीत सैनी, हरेंद्र सिंह निवासी गांव कौरजीवाला, रूपी निवासी धबलान, निंदी निवासी पसियाना के अलावा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिवार ने देर शाम थाने के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 जिले में 188125 मीट्रिक टन खरीद, 253 करोड़ की अदायगी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT जिले की मंडियों में गेहूं की 1,95000 एमटी आमद में से विभिन्न सरकारी एजेंसियों की ओर से 1,88125 एमटी गेहूं की खरीद की गई। डीसी अमृत कौर गिल ने बताया कि खरीद किए गेहूं में से पनग्रेन ने 39,030 एमटी, मार्कफैड ने 49,668 एमटी, पनसप ने 4,52192 एमटी, वेयर हाउस ने 31,251 एमटी, एफसीआई ने 28,565 एमटी और निजी व्यापारियों ने 82 एमटी खरीद किया है। डीसी ने बताया कि विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद किए गेहूं तहत अभी तक 253 करोड़ की अदायगी किसानों की जा चुकी है। मौजूदा समय तक विभिन्न एजेंसियों की ओर से 98568 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग करवाई जा चुकी है।मंडियों में से किसानों को अब तक 1151 करोड़ रुपए की अदायगीजिले की मंडियों में से खरीदी गेहूं के लिए किसानों को अब तक 1151 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। अब तक गेहूं की 7 लाख 89 हजार 574 मीट्रिक टन आमद हुई है। जबकि 7 लाख 89 हजार 140 मीट्रिक टन खरीद भी हो चुकी है। इसके बिना खरीदी गेहूं की 5 लाख 74 हजार 451 मीट्रिक टन लिफ्टिंग हो चुकी है। आज मंडियों में 12 हजार 641 मीट्रिक टन गेहूं पहुंची और 12 हजार 973 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 सरकार ने आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ को 2020-21 के लिए दी मंजूरी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT पंजाब सरकार ने 2020-21 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में दाखिलों के लिए आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, राजपुरा को स्वीकृति प्रदान की है। पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने एलएलबी और बीएएलएलबी कोर्स में 120-120 सीटें आवंटित की हैं। इस अधिसूचना में, पंजाब सरकार ने लॉ के छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराने के लिए जीएनडीयू, अमृतसर को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है।पंजाब में कुल 27 लॉ इंस्टीच्यूट हैैं जो अलग-अलग यूनिवर्सिटियों से मान्यता प्राप्त है जिनमें पंजाब पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर शामिल है और एक ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। पंजाब में लॉ 5 वर्ष के कोर्स में कुल 2840 सीटें हैं जबकि लॉ 3 साल के कोर्स में 1952 सीटें हैं। ग्रुप चेयरमैन, डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मान्यता प्राप्त है।आर्यन्स क्षेत्र में एकमात्र लॉ कॉलेज है जो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) से जुड़ा है। 2019 में पियर्सन व्यू ने लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलसैक) की ओर से आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ को लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलसैट) का परीक्षा केन्द्र बनाया था। कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के बीच, आर्यन्स ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-123-3633 पर और आर्यन्स वेबसाइट www.aryans.edu.in.की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 100 साल से भी ज्यादा पुराना है मंंदिर, भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर दूर-दराज से आते हैं माथा टेकने By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT हर शुक्रवार होती है पूजाहमारे धार्मिक ग्रंथों में शुक्रवार का दिन संतोषी माता की पूजा के लिए निर्धारित है। अत्यंत ही सरल, आसानी से प्रसन्न होने वाली संतोषी माता का व्रत हर तरह से गृहस्थी को धन-धान्य, पुत्र, अन्न-वस्त्र से परिपूर्ण रखता है और मां अपने भक्त को हर कष्ट से बचाती हैं। पटियाला में संतोषी माता जी का सबसे प्राचीन मंदिर पटियाला राजपुरा रोड पर लक्कड़ मंडी चौक पर है। यहां की सेवादार माता सुरिंदर बतरा ने बताया कि पुरानी ईंटों से बने इस मंदिर की विशेष मान्यता है। यहां शुक्रवार को दूर दराज से भक्त मां के दर्शनों के लिए आते हैं।सच्चे मन से मां संतोषी की पूजा करने से सभी कष्ट होते हैं दूरशुक्रवार को देवी शक्ति संतोषी माता का विशेष पूजन किया जाता है। शुक्रवार को संतोषी मां की पूजा व व्रत करके गुड, चने की दाल का भोग लगाना चाहिए। इस दिन खट्टी चीजों को छूना व खाना वर्जित है। गुड व चने, पूजन के बाद गाय को खिला देना चाहिए। संतोषी माता की कथा व्रत करने वालों को सुनना चाहिए। संतोषी माता की जो सच्चे मन से पूजा करता है उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं। महामाई अपने भक्तों का सदा ख्याल रखती है और उसके सारे कष्टों को मिटाती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The temple is more than 100 years old, devotees come from far and wide to take their wishes Full Article
1 दाना मंडी में 175 लोगों को फेस मास्क बांटे By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT भाजपा की ओर से पार्टी कार्यक्रम के तहत दाना मंडी पनियाड़ में काम करने वाले 175 लोगों को फेस मास्क बांटे। उन्होंने बताया कि साहोवाल मंडल के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यक्रम के तहत 1100 जरूरतमंद लोगों को राशन किटें बांटी जा चुकी हैं। इसके अलावा इलाके में लोगों को फेस मास्क भी बांटने का काम शुरू किया गया है। क्योंकि सामाजिक दूरी के साथ संक्रमण से बचाव के लिए अपने मुंह का ढकना भी जरूरी है। उन्होंने मंडी में काम करने वालों लोगों को हर समय अपना फेस मास्क पहनने को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोहन लाल, विशाल गुप्ता, कमलदीप सिंह भी मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dana Mandi distributed face masks to 175 people Full Article
1 16 श्रद्धालुओं सहित 20 नए कोरोना के केस, 1626 सैंपल में से 1208 निगेटिव, 325 की रिपोर्ट आनी बाकी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 109 पर पहुंच गई है, जबकि एक पॉजीटिव पाए गए मरीज की मौत हो चुकी है। वीरवार को 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 16 श्रद्धालु और 4 अन्य हैं। अब पॉजिटिव श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध मरीजों के 1626 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1208 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 93 पॉजिटिव हैं। फिलहाल 325 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने कहा है कि कोरोना की महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत है। कई दिनों से लॉकडाऊन के बाद सरकार ने दुकानें खोलने की छूट दी है। ऐसे में लोगों को इस छूट का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए। बिना किसी जरूरी काम से घरों के बाहर न निकला जाए। बाजारों में भीड़ न की जाए और एस दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाए। उन्होंने लोगों को अपील करते रहा कि वे कोरोना की महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन और सेहत विभाग से सहयोग करें।सिविल सर्जन ने कहा कि ड्यूटी स्टाफ को भी अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए और पूरी सावधानी के साथ काम किया जाए। अगर स्टाफ को किसी भी तरह के किसी सामान की जरूरत है तो उनके ध्यान में लाया जाए ताकि समय पर इसे उपलब्ध कराया जा सके।कोरोना के संदिग्ध व पॉजिटिव कैदियों के लिए गुरु नानक देव यूनि. के रीजनल कैंपस का हॉस्टल बनाया अस्थायी जेलकोरोना वायरस बीमारी को लेकर जहां पंजाब सरकार व सभी जिलों के प्रशासन पूरी तनदेही से लगे हुए हैं। वहीं जेल में बंद कैदियों को लेकर भी सरकार ने अलग कदम उठाना शुरू कर दिया है। लुधियाना में जहां महिला कैदी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पठानकोट की जेल को खाली करवा कर वहां महिला जेल बना दी गई है। वहीं अब गुरदासपुर में कोरोना के संदिग्ध व पॉजिटिव कैदियों को रखने के लिए एक अस्थायी जेल तैयार की गई है। हालांकि जिला गुरदासपुर में अभी तक कोई भी कैदी संदिग्ध या पॉजिटिव नहीं है, लेकिन प्रशासन पहले से ही इसके लिए तैयार है।एहतियात के लिए अस्थायी जेल बनाई है : डीसीडीसी मुहम्मद इश्फाक ने बताया कि अभी तक जिला गुरदासपुर में कोई भी कैदी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में अधिकतर नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। लुधियाना में जहां एक महिला कैदी पॉजिटिव रही है। इसके बाद पठानकोट जेल को महिला जेल बना दिया गया है ताकि उक्त महिला व उसके संपर्क में आने वाली महिला कैदियों को वहां रखा जा सके।इसी तर्ज पर अगर हमारी जेल में कोई कैदी संदिग्ध या पॉजिटिव निकल आता है तो उसे अलग से रखने के लिए यूनिवर्सिटी के रीजनल कैंप में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अस्थाई जेल बनाई गई है। ताकि कोई भी संदिग्ध या पॉजिटिव कैदी जेल में भेजने की बजाए. यहां पर रखा जा सके। इसके चलते वहां पर सभी प्रबंध कर लिए गए हैं और पुलिस व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।तय समय के बाद करियाने की दुकान खोलने पर केस दर्जकर्फ्यू नियम की उल्लंघन करने वाले दुकानदार पर थाना दीनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआई मदन गोपाल ने पुलिस पार्टी के साथ तारागढ़ मोड़ पर पाया कि आरोपी अमित कुमार निवासी तारागढ़ मोड़ कर्फ्यू के दौरान निर्धारित समय से परे शाम साढ़े 7 बजे तक अपनी करियाने की दुकान खोलकर बैठा। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत दे दी है। वहीं तिब्बड़ी कैंटथाना पुराना शाला ने कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार पर केस दर्ज किया है।एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि करियाना दुकानदार आरोपी हीरा लाल निवासी जगतपुर खुर्द कर्फ्यू ढील के निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोली थी। पुलिस ने देर तक अपनी दुकान खोले रखने के आरोप में केस दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 20 new corona cases including 16 devotees, 1208 negative out of 1626 samples, 325 reports are yet to come Full Article
1 लिफ्टिंग धीमी : कीरतपुर साहिब मंडी में 14341 क्विंटल और भरतगढ़ में 2450 क्विंटल गेहूं पड़ी By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT दाना मंडी कीरतपुर साहिब में गेहूं की लिफ्टिंग की समस्या बनी हुई है। जबकि भरतगढ़ की दाना मंडी में गेहूं की चुकाई हो जाने कारण समस्या हल हो रही है। दाना मंडी कीरतपुर साहिब में मार्केट कमेटी द्वारा तैनात किए लेखाकार वरियाम सिंह ने बताया कि मंडी में 6 मई तक कुल 43341 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें मार्कफेड द्वारा 25024 क्विंटल व एफसीआई द्वारा 18317 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि 29000 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।इस समय मंडी में 14341 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होनी बाकी है। जो ट्रक गेहूं लेकर जा रहे है वह आगे लेबर की कमी कारण जल्द खाली नहीं हो रहे।मार्केट कमेटी रोपड़ द्वारा भरतगढ़ दाना मंडी में तैनात किए सुपरवाइजर गुलजार सिंह ने बताया कि इस मंडी में पनग्रेन व पनसप द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। इस मंडी में 6 मई तक 40700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिसमें पनग्रेन द्वारा 36692 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है और 2450 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होनी बाकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों की 30 अप्रैल तक की पेमेंट हो गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Lifting slow: 14341 quintal in Kiratpur Sahib mandi and 2450 quintal wheat lying in Bharatgarh Full Article
1 1500 सेनिटाइजर, 5 हजार मास्क, 02 हजार ग्लव्स प्रशासन को सौंपे By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT शिव चरन सैंटरियनट फार्मासीटिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए 1500 सेनिटाइजर, 5 हजार फेस मास्क, 2 हजार पेयर हैंड ग्लव्स दिए। डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी ने उनका धन्यवाद करते कहा कि कहा कि यह पूरा सामान कोरोना वायरस केमद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू दौरान प्रभावित लोगों की सहायता में प्रयोग में लाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1500 sanitizers, 5 thousand masks, 02 thousand gloves handed over to the administration Full Article
1 कोविड-19 : 53 लोगों के और सैंपल लिए, पहले लिए सैंपल में 17 निगेटिव By Published On :: Thu, 07 May 2020 23:30:00 GMT डीसी रोपड़ सोनाली गिरी ने वीरवार को बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 है। किसी की नई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। जिले में 53 लोगों के और सैंपल लिए गए हैं, जिससे अब तक कुल सैंपल 647 हो गए हैं। वीरवार को 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे अब तक कुल 498 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है और 136 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग चल रही है। जिले में अब तक 17 केस पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 14 केस एक्टिव हैं, जिनमें रोपड़ जिले की एक महिला डीएमसी लुधियाना, एक व्यक्ति नवांशहर अौर एक ड्राइवर अमृतसर में दाखिल है। इसके अलावा 2 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 गिद्दड़बाहा में क्वारेंटाइन किए गए 143 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने बस से भेजा घर By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:05:00 GMT 29 अप्रैल को स्थानीय सिविल प्रशासन ने राजस्थान से आए 176 व्यक्तियों को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या), गिद्दड़बाहा में क्वारेंटाइन किया था। इनमें से प्रशासन ने 33 व्यक्तियों को उक्त क्वारेंटाइन सेंटर से शिफ्ट कर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), गिद्दड़बाहा में भेज दिया था। आज इन बाकी बचे 143 व्यक्तियों को ओम प्रकाश एसडीएम गिद्दड़बाहा के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा विभिन्न बसों द्वारा इनके घरों को भेज दिया है, जहां यह व्यक्ति अपने घरों में क्वारेंटाइन रहेंगे।इस संबंधी एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि सरकार से आज प्राप्त हुई नई हिदायतों के अनुसार इन क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करके इन्हें अपने अपने घरों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन 143 व्यक्तियों में कोरोना वॉयरस संबंधी कोई भी लक्षण नहीं थे। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति इस जगह पर क्वारेंटाइन रहने के समय से कुल 21 दिनों घरों में ही क्वारेंटाइन रहेंगे और साथ ही इन व्यक्तियों के पहले से घरों में रह रहे पारिवारिक सदस्यों को भी उक्त क्वारेंटाइन के समय घरों में रहने की सख्त हिदायतों की गई है।उधर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), गिद्दड़बाहा में क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की घर वापसी संबंधी एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि इन व्यक्तियों में से जिनकी कोविड -19 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है उन्हें घर भेज दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Report of 143 quarantined persons came negative in Giddarbaha, administration sent home by bus Full Article
1 अमृतसर में 11 तो तरनतारन में 13 नए मरीज By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:06:00 GMT जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 303 तक पहुंच गई है। वीरवार को 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से 9 हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं, जबकि दो मरीज ऐसे हैं, जो इनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैंं। अभी तक जिले में हजूर साहिब से आए कोरोना पॉजीटिव श्रद्धालुओं के संपर्क में आने से 28 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें लैब टेक्नीशियन जसवंत सिंह, उसके माता-पिता के अलावा श्रद्धालुओं के सगे-संबंधी शामिल हैं। वीरवार को पॉजीटिव पाए गए मरीजों को शहीदां साहिब स्थित गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। गौरतलब है कि जिले में अब 3 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है, जबकि 8 इलाज करवाकर घर जा चुके हैं।उधर, तरनतारन में भी मरीजों की आंकड़ा 157 तक पहुंच गया है। वीरवार को यहां 13 लोगाें की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई। डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने बताया कि नए मरीज भी नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु हैं। इन्हें सरहाली के जीजीएम कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वीरवार काे रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सभी काे गुरु नानक देव मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मेडिकल कालेज अमृतसर में भेजे गए सैंपलों में से 1430 की रिपोर्ट मिली है। इसमें से 1273 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। पिछले हफ्ते में जिन 196 लोगांें की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, उन्हें सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों से घर भेज दिया गया है।गुन्नौवाल में कोरोना मरीजों को लेने पहुंची टीम को गांववालों ने 2 घंटे तक रोके रखाजंडियाला गुरु | अमृतसर में वीरवार को पॉजीटिव गए 11 लोगों में दो गांव गुन्नौवाल के हैं। यह हजूर साहिब से लौटे अवतार सिंह की पत्नी और बेटा हैं। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद जब सेहत विभाग की टीम वीरवार दोपहर इन्हें लेने गांव गुन्नौवाल पहुंची तो गांव वालों ने इन्हें भेजने से ही इनकार कर दिया। करीब90 लोगों की भीड़ ने सेहत विभाग की टीम को करीब 2घंटे तक घेरे रखा। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद गांववालेदोनों मरीजों को भेजने के लिए तैयार हुए।2 दिन घर में रहा था अवतार, बेटा-पत्नी भी पॉजीटिवअवतार सिंह 27 अप्रैल को हजूर साहिब से लौटा था। वह दो दिन तक अपने घर में रहा था। इसके बाद 29 अप्रैल को उसे प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। 30 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे जीएनडीएच में दाखिल कर लिया गया था। अब दो दिन पहले उसकी पत्नी और बेटे परगट सिंह के भी कोरोना टेस्ट लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजीटिव आई। जब टीम इन्हें लेने गई गांव पहुंची तो लोग विरोध करने लगे। उनका कहना था कि हमें पहले रिपोर्ट दिखाएं। इसके बाद पंचायत अफसर रणजीत सिंह और पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया। इसके बाद दोनों मरीजों को भेजा गया।2 प्राइवेट लैब में भी टेस्टिंग शुरूगुरु नानक देव अस्पताल की इन्फ्लूएंजा लैब में टेस्ट सैंपलिंग का बोझ ज्यादा बढ़ जाने के बाद अब प्राइवेट लैब में भी टेस्ट सैंपल भिजवाए जारहे है। लाल पैथ लैब और तुली डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी टैस्ट हो रहे हैं। वीरवार को पॉजीटिव पाए गए 8 लोगों की रिपोर्ट्स इन्हीं से आई हैं।होशियारपुर के मरीज की हालत गंभीरजीएनडीएच की आइसोलेशन वार्ड में रेफर होशियारपुर से रेफर होकर आए 37 वर्षीय कोरोना पॉजीटिव मरीज की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है और ऑक्सीजन भी दी गई है। उसे सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। मरीज की हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। यह मरीज पिछले तीन दिन पहले ही होशियारपुर से यहां रेफर किया गया था। वहां उसकी हालत खराब हो गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 जीएनडीएच में दीं 100 पीपीई किट तािक मुस्तैदी से कोरोना से लड़ें योद्धा By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:15:00 GMT कोरोना योद्धाओंके पास अगर पीपीई किट नहीं होगी तो वह इस संक्रमण से कैसे लड़ेंगे और लोगों को बचाएंगे। इसी सोच के साथ वी केयर फाॅर यू सोसायटी की तरफ से पंजाब फिल्म ‘चल मेरा पुत्त-2’ के प्रोड्॑यूसर कार्ज गिल से मिलकर गुरु नानकदेव अस्पताल के डाॅक्टरों को 100 पीपीई किट दीं। सोसायटी के सदस्य साहिल बख्शी, सचिन ढ़ींगरा, प्रदीप दत्ता, तेजबीर गिल और कानव विज के साथ मिलकर पीपीई किट दीं। बख्शी ने कहा कि डाॅक्टर, पुलिस और जिला प्रशासन को पीपीई किट में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने बताया कि इसी तरह तरनतारन और लोपोके के सरकारी अस्पतालों में भी पीपीई किट दी गई हैं ताकि फ्रंट लाइन में रहने वाले हमारे सभी कोरोना योद्धा भी सुरक्षित रहें। उन्होंने शहर की सभा सोसायटियों, व्यापारिक वर्ग, ज्यूलरों से अनुरोध किया है कि वह भी अपने बच्चों के जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ और अन्य समारोह को न करके जिला प्रशासन को पीपीई किट दें। इससे शहर के लोगों की सुरक्षा में लगे वाॅरियर्स सुरक्षित रहेंगे। और वे कोरोना संक्रमितों को अच्छे से इलाज करते रहेंगे।दरबार साहिब में लंगर के लिए संगत ने 500 क्विंटल गेहूं दियादरबार साहिब में लंगर के लिए संगत की ओर से गेहूं भेजने का सिलिसला जारी है। माेगा जिले के विभिन्न हल्काें से पूर्व मंत्री ताेता सिंह की अगुवाई में संगत की ओर से 500 क्विंटल गेहूं दरबार साहिब में दिया। सामान लेकर पहुंचे निहाल सिंह वाला के नेता भुपिंदर सिंह साहू व अन्य काे दरबार साहिब के मैनेजर मुखतार सिंह व अतिरिक्त मैनेजर सुखबीर सिंह ने सिराेपा देकर सम्मानित किया। इसी दाैरान हल्का भुल्तथ व हाेशियारपुर से भी संगत ने गेहूं भेजा। अमृतसर के सैशन जज हरजीत सिंह खालसा व बलविंदर सिंह संधू की प्रेरणा से 50 हजार की राशि दरबार साहिब काे भेंट की गई। पू्र्व कैप्टन बाबा बखशीश सिंह ने 50 हजार, दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई कारज सिंह ने 20 हजार, गुरप्रीत सिंह वडाली ने 21 हजार रुपए का याेगदान डाला गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 100 PPE Kit given by GNDH to fight with Corona from Tik Mustaidi Full Article
1 जिले में कर्फ्यू नियम तोड़ने और मास्क न बांधने पर 10 के खिलाफ केस दर्ज By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:24:00 GMT अपराध जमानत योग्य होने के कारण सभी को थाने से किया रिहाजिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कर्फ्यू नियमों की उल्लघंन करने और मास्क न बांधने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ इंडियन पैनल कोर्ट की धारा 188, 269 के तहत मामले दर्ज किया है।पहला मामलाथाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई हरजिंदर सिंह जब वह शालापुर बेट पहुंचे तो एक युवक बलदेव सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव पम्मण तलवंडी चौधरियां बिना मुंह में मास्क बांधे पैदल आ रहा था। रोक कर कर्फ्यू में घूमने व मुंह में मास्क न बांधने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।दूसरा मामलाथाना कबीरपुर पुलिस के एसआई रणजीत सिंह लोधीवाल के समीप पहुंचे तो गांव की ओर से पैदल आ रहे एक युवक को कर्फ्यू में घूमने सबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर न दे सका। आरोपी ने मुंह में मास्क नहीं बांधा हुआ था। आरोपी की पहचान शिव दयाल पुत्र शिंगारा राम निवासी गांव भागो बुड्डा कबीरपुर के रुप में हुई।तीसरा मामलाथाना तलवंडी चौधरियां पुलिस के एएसआई हरजिंदर सिंह तलवंडी चौधरियां के समीप मौजूद थे। पैदल आ रहे एक युवक बिट्टू पुत्र बग्गा निवासी तलवंडी चौधरियां को कर्फ्यू में घूमने व मुंह में मास्क न बांधने का कारण पूछा तो आरोपी कोई भी संतोषजनक उत्तर न दे सका।चौथा मामलाथाना फत्तूढींगा पुलिस के एएसआई दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि जब वह वह गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल उच्चा बेट के समीप पहुंचे तो गांव की तरफ से फत्तूढींगा की ओर पैदल आ रहे जोगा सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी गांव उच्चा बेटा से कर्फ्यू में घूमने का कारण और मास्क न बांधने के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।पांचवां मामलाथाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस के एएसआई हरजिंदरपाल सिंह बस अड्डा सुल्तानपुर लोधी की ओर से श्री बेर साहिब से पैदल आ रहे व्यक्ति से मास्क न बांधने के बारे में पूछा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र तरसेम सिंह निवासी मोहल्ला शाह सुल्तान के रुप में हुई है।छठा मामलाथाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई रणजीत सिंह बस अड्डे के समीप पहुंचे तो दूसरी दिशा से बिना मास्क बांधे पैदल आ रहे गुरप्रीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी गांव अदालत चक्क से पूछताछ तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।सातवां मामलाथाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई जसबीर सिंह सरकारी स्कूल तलवंडी चौधरियां के समीप पहुंचे तो 3 युवक जिन्होंने मास्क नहीं बांधा था, मोटरसाइकिल नंबर पीबी-09 एजे 4061 पर आ रहे थे। सरकारी आदेशों के मुताबिक दो पहीया वाहन में एक व्यक्ति आ-जा सकता है। आरोपी कोई भी दस्तावेज या कर्फ्यू में घूमने का कोई भी कारण नहीं बता सके। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह, दर्शन सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र दलीप सिंह, इकबाल सिंह उर्फ बाली पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव अमृतपुर राजेवाल तलवंडी चौधरियां के रुप में हुई है।आठवां मामला थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई गुरदेव सिंह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप पहुंचे तो एक युवक सुखराज सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी गुरु नानक नगर सुल्तानपुर लोधी पैदल आता दिखाई दिया। कर्फ्यू में घूमने और मास्क न बांधने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Case filed against 10 for breaking curfew rules and not wearing masks in the district Full Article
1 13 मोबाइल विंग को इन्वेस्टिगेशन और ऑडिट विंग में बदलने से रुकी चेकिंग, जिला दफ्तरों ने अभी फील्ड में नहीं उतारी टीमें By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:38:00 GMT प्रदेश के 13 मोबाइल विंग्स को आडिट और इन्वेस्टिगेशन विंग बनाए जाने के बाद शहर में इंसेशियल गुड्स की आड़ में बिना किसी रोक-टोक के बिना बिल माल आ रहा है। यहां तक की हाल ही में सीआईए स्टाफ ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम से दवाइयों की आड़ में मंगवाई गई 4 लाख ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की थी। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान इंसेशियल गुड्स की आड़ में सिगरेट, तंबाकू, आ जा रहे हैं। इसके अलावा शहर से पंखे भी भारी मात्रा में भेजे जा रहे हैं। यहां तक की प्रेस लिखित गाड़ियों में स्पेयर पार्ट्स, स्टेशनरी और स्पोर्ट्स गुड्स आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक इंसेशियल गुड्बस की सप्लाई के बीच बिना बिल करियाना और कॉस्मैटिक का काफी सामान कस्बों में चोरी छिपे आ--जा रहा है। यह माल रेलवे और सड़क मार्ग से आ-जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अमृतसर ब्रिक किलन आर्नस एसो. ने 13 अप्रैल को डीसी, पुलिस कमिश्नर, डीएफएससी और डीईटीसी अमृतसर डिवीजन को शिकायत दी थी। जिसमें एसो. ने कहा था कि राजस्थान. अबोहर, फाजिल्का व अन्य इलाकों से इंसेशियल गुड्स के तौर पर ईंटे आ रही हैं। जिसमें बिलों में गड़बड़ियों केतहत टैक्स की चोरी हो रही है। एसो. के प्रधान मुकेश नंदा ने बताया कि उनकी एसो. ने 20,21,22,23 अप्रैल को लगातार चार दिन पुलिस को ईंटों से लदे ट्रक भी पकड़वाए थे। हर ट्रक के माल के साथ रखे बिल में गड़बड़ियां थीं। चेकिंग के लिए ऑफिसर्स की ट्रेनिंग हो चुकी हैं, अभी कर्फ्यू के दौरान चेकिंग शुरू नहीं हो पाई है। ऑफिसर्स के लागइन जेनरेट हो चुके हैं। चेकिंग के आदेश कुछ दिन पहले ही आए हैं और अब जल्द ही सरप्राइज चेकिंग शुरू की जाएगी। -रमनप्रीत कौर, एईटीसी टूलगातार दूसरे दिन 7 घंटे तक गोदाम में की चेकिंगअसिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स मोबाइल विंग की टीम ने वीरवार को दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्ट नगर, जहाज-गढ़ के ट्रांसपोर्टर के दूसरे गोदाम में चेकिंग की। टीम ने सुबह 11.30 से 6.30 बजे तक तक चेकिंग की। रिपोर्ट तैयार करके असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स मोबाइल विंग को भेजी जाएगी। अगली कार्रवाई उच्चाधिकारियों की हिदायतों पर होगी। वीरवार को चेकिंग में गोदाम से तंबाकू, मेहंदी, ड्रिल मशीनें, हार्डवेयर, निटिंग, डिस्पोजेबल सामान, रबड़ पाइप्स, फुटवियर,टू व्हीलर स्पेयर पार्ट्स मिले।ट्रांसपोर्टर की ओर से टीम को बिल भी दिखाए गए। विंग की टीम ने बुधवार को भी 4 घंटे गोदाम के माल को खंगाला था। विंग की टीम मंगलवार शाम 4 बजे हेड ऑफिस की हिदायतों पर गोदाम की चेकिंग करने पहुंची थी। ट्रांसपोर्टर के शहर से बाहर होने के कारण चौकीदार ने गेट नहीं खोला था। इसके बाद वहां पर इंस्पेक्टरों और आईआरबी के जवानों की अलग-अलग शिफ्ट्स में ड्यूटी लगा दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसपोर्टर के गोदाम से मिले एक-दो आइटम के बिल नहीं थे और कुछेक के अंडर वैल्यू होने का अंदेशा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 13 मोबाइल विंग को इन्वेस्टिगेशन और ऑडिट विंग में बदलने से रुकी चेकिंग, जिला दफ्तरों ने अभी फील्ड में नहीं उतारी टीमें By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:38:00 GMT प्रदेश के 13 मोबाइल विंग्स को आडिट और इन्वेस्टिगेशन विंग बनाए जाने के बाद शहर में इंसेशियल गुड्स की आड़ में बिना किसी रोक-टोक के बिना बिल माल आ रहा है। यहां तक की हाल ही में सीआईए स्टाफ ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम से दवाइयों की आड़ में मंगवाई गई 4 लाख ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की थी। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान इंसेशियल गुड्स की आड़ में सिगरेट, तंबाकू, आ जा रहे हैं। इसके अलावा शहर से पंखे भी भारी मात्रा में भेजे जा रहे हैं। यहां तक की प्रेस लिखित गाड़ियों में स्पेयर पार्ट्स, स्टेशनरी और स्पोर्ट्स गुड्स आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक इंसेशियल गुड्बस की सप्लाई के बीच बिना बिल करियाना और कॉस्मैटिक का काफी सामान कस्बों में चोरी छिपे आ--जा रहा है। यह माल रेलवे और सड़क मार्ग से आ-जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अमृतसर ब्रिक किलन आर्नस एसो. ने 13 अप्रैल को डीसी, पुलिस कमिश्नर, डीएफएससी और डीईटीसी अमृतसर डिवीजन को शिकायत दी थी। जिसमें एसो. ने कहा था कि राजस्थान. अबोहर, फाजिल्का व अन्य इलाकों से इंसेशियल गुड्स के तौर पर ईंटे आ रही हैं। जिसमें बिलों में गड़बड़ियों केतहत टैक्स की चोरी हो रही है। एसो. के प्रधान मुकेश नंदा ने बताया कि उनकी एसो. ने 20,21,22,23 अप्रैल को लगातार चार दिन पुलिस को ईंटों से लदे ट्रक भी पकड़वाए थे। हर ट्रक के माल के साथ रखे बिल में गड़बड़ियां थीं। चेकिंग के लिए ऑफिसर्स की ट्रेनिंग हो चुकी हैं, अभी कर्फ्यू के दौरान चेकिंग शुरू नहीं हो पाई है। ऑफिसर्स के लागइन जेनरेट हो चुके हैं। चेकिंग के आदेश कुछ दिन पहले ही आए हैं और अब जल्द ही सरप्राइज चेकिंग शुरू की जाएगी। -रमनप्रीत कौर, एईटीसी टूलगातार दूसरे दिन 7 घंटे तक गोदाम में की चेकिंगअसिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स मोबाइल विंग की टीम ने वीरवार को दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्ट नगर, जहाज-गढ़ के ट्रांसपोर्टर के दूसरे गोदाम में चेकिंग की। टीम ने सुबह 11.30 से 6.30 बजे तक तक चेकिंग की। रिपोर्ट तैयार करके असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स मोबाइल विंग को भेजी जाएगी। अगली कार्रवाई उच्चाधिकारियों की हिदायतों पर होगी। वीरवार को चेकिंग में गोदाम से तंबाकू, मेहंदी, ड्रिल मशीनें, हार्डवेयर, निटिंग, डिस्पोजेबल सामान, रबड़ पाइप्स, फुटवियर,टू व्हीलर स्पेयर पार्ट्स मिले।ट्रांसपोर्टर की ओर से टीम को बिल भी दिखाए गए। विंग की टीम ने बुधवार को भी 4 घंटे गोदाम के माल को खंगाला था। विंग की टीम मंगलवार शाम 4 बजे हेड ऑफिस की हिदायतों पर गोदाम की चेकिंग करने पहुंची थी। ट्रांसपोर्टर के शहर से बाहर होने के कारण चौकीदार ने गेट नहीं खोला था। इसके बाद वहां पर इंस्पेक्टरों और आईआरबी के जवानों की अलग-अलग शिफ्ट्स में ड्यूटी लगा दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसपोर्टर के गोदाम से मिले एक-दो आइटम के बिल नहीं थे और कुछेक के अंडर वैल्यू होने का अंदेशा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 प्रवासी मजदूरों को यूपी-बिहार भेजने को 10 मई को चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:56:00 GMT केंद्र सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की मंजूरी के बाद इन्हें रेलवे के जरिए भिजवाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े रेलवे जंक्शन पर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बठिंडा जंक्शन से भी उत्तरप्रदेश और बिहार के लिए दो श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलेंगी जोकि 10 मई को सुबह 11 व शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से रवाना होंगी।पूरी तरह से आइसोलेट इन रेलगाड़ियां को प्रवासी मजदूरों के निर्धारित सामाजिक दूरी के अनुसार इनकी सीटों बिठाकर बोगियां बंद की जाएंगी जोकि यूपी के मुजफ्फरपुर व बिहार झारखंड के डालटन गंज में ही खुलेंगी जबकि बीट वाइज स्टेशन पर रेलगाड़ी के गार्ड व ड्राइवर बदलने के लिए रेलगाड़ी डिविजनल अफसर की मौजूदगी में सिर्फ 5 मिनट के लिए ही रुकेगी। बठिंडा जिले से 1200 प्रवासी मजदूर अपने यूपी व बिहार में अपने घर लौट रहे हैं, इनकी सूची रेलवे को सौंप दी गई है।24 बोगियों की ट्रेन, हर बोगी में 54 मुसाफिरश्रमिक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 24 बोगियों की होगी जिसकी हर बोगी में 54 मुसाफिर ही सफर कर सकेंगे। लगभग 40 मिनट पहले मुसाफिरों को वाहनों के जरिए ठंडी सड़क पर स्थित रेलवे ग्राउंड लाया जाएगा जहां से इन्हें रेलवे ओवरब्रिज के जरिए सीधे प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी रेलगाड़ी में निर्धारित सीट पर बिठाया जाएगा।एसएसपी ने लिया रेलवे प्रबंधों का जायजाप्रबंधों का जायजा लेने एसएसपी डॉ. नानक सिंह व डीएसपी गुरजीत रोमाणा ने रेलवे ग्राउंड का दौरा किया। नोडल अफसर एओएम हरमीत सिंह ने उन्हें बेरिकेडिंग व मुसाफिरों को प्लेटफार्म नंबर 5 में खड़ी रेलगाड़ी तक पहुंचाने आदि का रूट मैप बताया। स्टेशन सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि रेलगाड़ियाें की बोगियां मुजफ्फरपुर व डालटनगंज झारखंड में ही खुलेंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Two special trains will run on May 10 to send migrant laborers to UP-Bihar Full Article
1 पाबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से आ रहे फल, पुलिस ने 4 ट्रक समेत 10 गाड़ियां की जब्त By Published On :: Fri, 08 May 2020 00:56:00 GMT जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे जिले और राज्यों से फलों और सब्जियों के शहर में लाने पर पाबंदी लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद पिछले 15 दिनों से लगातार दूसरे राज्यों से पपीता, केला और तरबूज आदि फल ट्रकों के माध्यम से बठिंडा में पहुंच रहे हैं लेकिन पुलिस सिर्फ मामला दर्ज करके सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 14 के करीब लोगों को दूसरे राज्यों से लाए गए फलों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने केले, पपीता और तरबूज से भरे ट्रकों और अन्य गाड़ियों को जब्त किया।सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को जमानत दे दी और साथ ही सभी की गाड़ियों को भी छोड़ दिया गया। इसके बाद उक्त फल अलग-अलग जगहों में बने गोदामों में पहुंच गए और गोदामों से गली-गली बेचने वाले विक्रेताओं के पास। थाना कोतवाली के इंचार्ज दविंदर सिंह का कहना था कि जो धारा लगाई जाती है वह जमानती है जिसके तहत आरोपी को छोड़ने के साथ-साथ उनके जब्त माल को कोर्ट के ऑर्डर मिलने पर छोड़ दिया जाता है।पुलिस मामला दर्ज करने तक सीमित, नियम ताक पर रख घर-घर पहुंच जाते हैं फलथाना कोतवाली के हवलदार दविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली के अनिल कुमार निवासी हिसार तरबूज बठिंडा लाया है जिसे परसराम नगर निवासी सुशील कुमार और रवि ने मंगवाया था। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वर्धमान चौकी के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि मिल्क प्लांट ओवरब्रिज के नीचे विजय सैनी और सोनू सिंह राजस्थान से आए एक ट्रक में से कच्चे केले मंडियों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर विजय सैनी, सोनू सिंह और ट्रक ड्राइवर केसाराम को गिरफ्तार कर लिया।थाना सदर पुलिस के सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें एएसआई विष्णु दास की सूचना पर छापामारी कर संतोष कुमार निवासी भगवानपुरा मोहल्ला बठिंडा, रतन लाल निवासी करतार बस्ती बठिंडा, दिलबाग सिंह निवासी तरनतारन, कुलदीप सिंह निवासी जोधपुर रोमाणा, प्रेमदास निवासी जोधपुर राजस्थान, मोहन दास निवासी नागौर राजस्थान और सुभाष सैनी निवासी जयपुर को काबू किया। इनसे दो ट्रक जो फलों से भरे हुए थे और एक कैंटर खाली, एक पिकअप गाड़ी और एक कैंटर व एक महिंद्रा गाड़ी कब्जे में लेकर कार्रवई शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 रुपए 12 करोड़ प्रीमियम फंसा, 20 करोड़ के क्लेम लटके By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:01:00 GMT (दिनेश बस्सी)सरकार की ओर से बैंकों को शेड्यूल अनुसार वर्क परमिशन देने के बाद से लोगों तथा सिस्टम को पैसे के आदान-प्रदान से गति मिली है, लेकिन लाइफ सेविंग में सरकार के सबसे बड़े नाम एलआईसी का अभी तक शहर में काम शुरू नहीं का पाया है जिससे लोगों के पॉलिसी प्रीमियम रुकने से जहां पॉलिसी के ब्रेक होने का खतरा खड़ा हो गया है, वहीं एलआईसी ने 23 मार्च 2020 के बाद से अभी तक कोई क्लेम भी सेटल नहीं किया है जिससे कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए दुविधा पैदा हो गई है तथा अधिकांश लोगों को ऑनलाइन पेमेंट देने की जानकारी नहीं होने से उनके पर्सनल इंश्योरेंस को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।हालांकि एलआईसी पर इस कठिन समय में क्लेम सेटल किए जाने का दबाव भी है, लेकिन परमिशन नहीं मिलने का तर्क देकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। अकेले बठिंडा में ही मार्च से अब तक 12 करोड़ के प्रीमियम व 20 करोड़ के क्लेम बाकी हैं।ऑनलाइन पेमेंट का आप्शन है, लेकिन बहुत कम लोग इसका उपयोग करते हैंबठिंडा में एलआईसी के दो ब्रांच बठिंडा सिटी व रामपुरा में हैं जबकि सेटेलाइट ऑफिस बठिंडा के अलावा रामामंडी में हैं। बठिंडा में 12 से 14 हजार पॉलिसी के प्रीमियम लटक गए हैं जिनकी कुल अमाउंट 12 करोड़ से अधिक बनती है, 40 दिनों से अधिक समय से भरे नहीं जाने से लोग परेशान हैं। ऑनलाइन पेमेंट का आप्शन है, लेकिन कम लोग इसका उपयोग करते हैं। सेटलमेंट की पॉलिसी मात्र 3 से 4 हजार के बीच हैं, लेकिन इनका क्लेम सेटलमेंट 20 करोड़ से अधिक है।एजेंट्स या एडवाइजर को परमिशन मिलने से भी हाेगी आसानीएलआईसी के मार्च व अप्रैल माह के प्रीमियम लॉकडाउन के एक्सटेंड होने से इसे मई में भरना जरूरी है, लेकिन आफिस के वर्किंग में नहीं होने से लोग ना तो पैसा भर पा रहे हैं तथा ना ही ही अपना क्लेम आदि ले पा रहे हैं। पॉलिसी से संबंधित अन्य काम भी रुके हैं। एलआईसी से जुड़े एक सदस्य कहतेे हैं कि अगर प्रशासन शहर में एलआईसी एजेंट्स या एडवाइजर को परमिशन देता है तो भी लोगों को प्रीमियम देना व क्लेम सेटल करवाना आसान हो जाएगा।संचालन की परमिशन देंएलआईसी गाइडलाइंस के अनुसार 33 फीसदी स्टाफ से ऑफिस का संचालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करेगी। प्रशासन से अपील है कि वह ऑफिस संचालन की परमिशन दें। हमें लुधियाना व मानसा प्रशासन से परमिशन मिल चुकी है। गणेश लाल, सीनि, डिवीजनल मैनेजर, एलआईसी, लुधियाना Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 बठिंडा से 1200 किमी. दूर रायबरेली के लिए पैदल निकले चार प्रवासी By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:18:00 GMT उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से संबंधित चार नौजवान बठिंडा से अपने गांव 1200 किलोमीटर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। गांव गुरने कलां में सड़क पर पैदल जा रहे इन मजदूरों में से प्रमोद ने बताया कि वह बठिंडा में एक आटा मिल में काम करते थे और डेढ़ महीने से काम न चलने के कारण उन्होंने जो अपने घर भेजने के लिए कमाया था वह खर्च हो चुका है वहीं मालिक भी इस दौर में फैक्ट्री में लेबर की छंटनी करते उन्हें काम से जबाव देते और उन्हें अपने अपने घर लौटने का फरमान सुना दिया गया। जिसके चलते अब वह वापिस लौटने के लिए मजबूर है।पंंजाब सरकार की ओर से प्रवासी लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दी गई रेल गाड़ियाें की सुविधा को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब सरकार की इस स्कीम को लेकर प्रशासन के नंबरों पर कई बाद ट्राई किया और परेशानी के सिवाए उनके हाथ कुछ नहीं लगा। प्रमोद ने बताया कि उसके परिवार में चार बच्चे हैं और यहां काम बंद होने के चलते उनके भी भूखे मरने की नौबत आ गई है, ऐसे में वह अपने प्रदेश जाकर वहां भी कोई काम धंधा पकड़ लेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 1200 km from Bathinda Four migrants walk away to Rae Bareli Full Article
1 बारदाना न मिलने पर 10-12 दिन मंडियों में बैठने को मजबूर किसान By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:22:00 GMT जिले की मंडियों में गेहूं के अंबार लगे हैं, कहीं बोली, सफाई के बाद तुलाई व भराई का इंतजार है तो कहीं लिफ्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। जिला प्रशासन की ओर से खरीद व लिफ्टिंग के माकूल प्रबंध का दावा कर रहा है लेकिन अभी भी किसान मंडियों में अपनी गेहूं लेकर 10 से 12 दिन तक बैठने को मजबूर हैं। मंडियों में जिले की पैदावार का 80 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या बारदाने की कमी बनी हुई है। कीमत कम देने पर आढ़तियों ने पुराना बारदाना खरीदने से इनकार किया तो विभाग ने शैलरों से पुराना बारदाना खरीदा जोकि बेहद खस्ता हाल व फटा हुआ है।यूनियन ने जताया रोष : भारतीय किसान यूनियन ने खरीद केंद्रों में प्रशासनिक प्रबंधों को नाकाफी बताते हुए किसानों को मंडियों में परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जिला प्रधान बलदेव सिंह संदोहा ने कहा कि उन्होंने जिले के मेहता, कोठे संधुआ, कोठे कौर सिंह वाला, कोठे महमा सरजा व जोधपुर पाखर आदि मंडियों का दौरा किया। इन मंडियों में प्रशासन के दावों के बावजूद बारदाना न होने की वजह से किसान अपनी गेहूं की ढेरी के पास कई-कई दिन बैठने को मजबूर है।हालांकि जिन मंडियों में पुराना बारदाना भिजवाया गया है, वो बेहद खस्ता हाल है और जगह-जगह से फटा है जिनमें भरी गई गेहूं की बर्बादी ही होगी। उन्होंने बताया कि गांव मेहता की मंडी में जगसीर सिंह, जग्गा संह, जसविंदर सिंह 10-12 दिनों से गेहूं की ढेरी लेकर बैठे हैं, इन्हें बारदाना न मिलने की वजह से गेहूं की भराई नहीं हो पा रही है। महासचिव रेशम सिंह यात्री, बूटा सिंह जोधपुर पाखर, भोला सिंह मौड़ चड़त सिंह वाला ने प्रशासन से किसानों की परेशानी को समझते हुए बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।8,25,958 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, 1248 करोड़ की अदायगीजिले की 20 प्रमुख मंडियों समेत 442 खरीद केंद्रों में 21 दिनों में 8 लाख 43 हजार 778 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जिसमें से 8 लाख 25 हजार 958 मीट्रिक टन गेहूं की एजेंसियों ने खरीद की, हालांकि मंडियों में 17 हजार, 820 मीट्रिक टन गेहूं अनबिका पड़ा है। सरकार की ओर से किसानों को उनकी गेहूं का 1248 करोड़ रुपए अदा किया जा चुका है। वीरवार शाम तक जिले की मंडियों से 6 लाख 29 हजार 919 मीट्रिक टन गेहूं का लदान हुआ जबकि अभी भी 1 लाख 58 हजार 114 मीट्रिक टन गेहूं लिफ्टिंग की इंतजार में पड़ा है। अकेले वीरवार को 34 हजार 311 मीट्रिक टन गेहूं का लदान करवाकर गोदाम व ओपन प्लिंथ के स्टैग पर स्टोर करवाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Farmers forced to sit in mandis for 10-12 days due to non-availability of gunny bags Full Article
1 घर वापसी को 10 हजार से ज्यादा मजदूरों ने कराई रजिस्ट्रेशन, कंस्ट्रक्शन व खेती के काम होंगे प्रभावित, किसान संगठन बोले-पंजाब को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:25:00 GMT लॉकडाउन के बीच सूबे में रह रहे प्रवासी मजदूर घर लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। सेहत महकमे की ओर से इनका मेडिकल किया जा रहा है। जिले में अब तक 10,314 मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सिटी के 50 वार्डों के ही 52 सौ से ज्यादा प्रवासी घर लौटना चाहते हैं। दूसरी तरफ किसान व मजदूर जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार से आगे धान का सीजन और बंद पड़े कारखानों तथा निर्माण कार्य दोबारा चलाने के लिए लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने की व्यवस्था करने मांग की है। अन्यथा, पंजाब को आर्थिक नुकसान से बचाना मुश्किल हो जाएगा।सरकार मजदूरों को घर वापसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रही है। बाकायदा मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। उन्हें कॉल कर मेडिकल टेस्ट के लिए सिविल में बुलाया जाता है। इसके बाद बस से एक जगह इकट्ठा कर ट्रेनों के जरिए उनके सूबों में भेजा जा रहा है। जमहूरी किसान सभा के बलवंत सिंह घो, बलदेव सिंह, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के शिव कुमार ने कहा कि पंजाब में गैर जत्थेबंदक मजदूरों के लिए अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008 बना है।यह विभिन्न स्कीमों का मजदूरों को लाभ देने के लिए बनाया है, पर बड़ी संख्या में मजदूर लाभ से वंचित हैं।पंजाब में कुल मजदूरों का 94 फीसदी हिस्सा गैर मजदूरों का है। बाकी 6 फीसदी मुलाजिम, कंस्ट्रक्शन वर्करों का है। पंजाब की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पहले सभी जत्थेबंदक मजदूरों और घरेलू मजदूरों का रिकार्ड दर्ज करने और पूरे विवरण के साथ उनके कार्ड बनाने के साथ ही उन्हें लाभ दिया जाएं। घरेलू मजदूर यूनियन के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने यूनियन को भी अधिकृत करने की मांग करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाई जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today More than 10 thousand laborers got registration, construction and farming work affected, farmers organization said - Punjab will suffer big financial loss Full Article
1 बापूधाम में 25 अप्रैल को नरेंद्र आया था पॉजिटिव, उसकी चेन से अब तक 81 संक्रमित, यह कुल मरीजों का 60% By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:37:11 GMT चंडीगढ़ में वीरवार को 9 कोरोना पेशेंट मिले। इनमें 8 बापूधाम के और 1 सेक्टर-30 का छह साल का बच्चा है। अब शहर में मरीजों का कुल आंकड़ा 137 पर पहुंच गया है। इनमें से 101 पेशेंट तो पिछले 10 दिनों में आए हैं। शहर में सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने बापूधाम से ही अब तक 81 मरीज आ चुके हैं। यह कुल मरीजों का 60% है। बापूधाम में सबसे पहले 25 अप्रैल को जीएमसीएच-32 में काम करने वाले वार्ड अटेंडेंट नरेंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पता चला कि उसने 17 अप्रैल को अपनी मैरिज एनिवर्सिरी की पार्टी दी थी जिसमें 100 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था।इस आरोप में उसके खिलाफ पर्चा भी दर्ज किया गया था। उसके बाद से कॉलोनी में कम्युनिटी संक्रमण फैलना शुरू हो गया। पिछले 12 दिनों में वहां 81 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-30 में भी 15 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। अब यह आंकड़ा 200 की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने भी 200 का आंकड़ा छूने के संकेत दिए थे।मोहाली से 1288 मजदूरों को लेकर ट्रेन हरदोई गईमाेहाली| वीरवार काे माेहाली रेलवे स्टेशन से मजदूराें काे लेकर पहली ट्रेन यूपी के हरदोई के लिए रवाना हुई। कुल 1288 मजदूराें काे उनके घर भेजा गया। उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया। कुछ लाेग मायूस भी लाैटे क्याेंकि उन्हाेंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। इस वजह से ट्रेन में नहीं बैठ सके। जैसे ही ट्रेन चली, गाड़ियों में बैठे लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिसवालों का धन्यवाद किया। इन सब बातों से अनजान एक नन्हा बच्चा डिब्बे की खिड़की पर खड़ा होकर मुस्कुरा रहा था मानो वह अपनी भाषा में उन कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद कर रहा हो जिन्होंने उसके घर लौटने का इंतजाम किया।पंजाब :19 जिलों में 90 फीसदी हजूर साहिब से लौटै श्रद्धालुपंजाब में कोरोना पीड़ितों के आंकड़े दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 42 नए केस आए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1699 पहुंच गया है। इनमें 1266 श्रद्धालु हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 28 पहुंच गया है। पिछले 4 दिनों में कुल 8 लोग मर चुके हैं। राज्य के बाकी जिलों में राहत की बात इसलिए है क्योंकि यहां पाए गए संक्रमितों में ज्यादातर हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। वे सभी क्वारेंटाइन हैं इसलिए उनसे कोई खतरा नहीं है। लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात जालंधर के हैं क्योंकि यहां हर दिन नए इलाकों से मरीज सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी जिले में 11 नए केस सामने आए। यहां संक्रमित पाए गए कुल 148 मरीजों में सिर्फ 9 ही श्रद्धालु हैं। बाकी केस कम्युनिटी संक्रमण से फैल रहे हैं।काॅलेज-यूनिवर्सिटी में 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां, नया सत्र सितंबर सेपंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी काॅलेजों और यूनिवर्सिटीज में 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि यूनिवर्सिटीज और काॅलेजों से मिली जानकारी के अनुसार चालू सेमेस्टर व क्लास का तकरीबन 80 % सिलेबस पूरा हो चुका है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लॉकडाउन से बाहर आने के लिए बनाई गई लखनपाल समिति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार यूनिवर्सिटी और काॅलेज स्टूडेंट्स के इम्तिहान 1 जुलाई से लिए जा सकते हैं। नया शैक्षणिक सत्र सितंबर से शुरू किया जाएगा।बिजली के बिल आज से कैश काउंटर परबिजली उपभाेक्ता 8 मई से काउंटर पर जाकर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिल जमा करवा सकते हैं। पंजाब बिजली निगम लिमिटेड पावरकॉम ने कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। काउंटर पर अदायगी के समय भीड़ न लगे इसके लिए सरकार ने सभी डीसी और एसएसपी को हिदायत जारी की हैं। कैश काउंटरों पर भीड़ रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग को यकीनी बनाने के लिए पुलिस तैनात होगी।हरियाणा: गुड़गांव में सबसे ज्यादा 13 मरीज और आए सामनेकोरोनावायरस अब हरियाणा के 21वें जिले में भी पहुंच गया है। अब तक संक्रमण से बचे महेंद्रगढ़ जिले में वीरवार को कोरोना के दो मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 29 नए केस मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 629 पर पहुंच गई है। साथ ही काेरोना से पानीपत में एक युवक की मौत हो गई है। समालखा के झट्टीपुर के 28 साल के युवक की बुधवार 6 मई को मौत हो गई थी।उसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव निकली। यह जिले में दूसरी, राज्य में 8वीं मौत है। नए केसों में गुड़गांव जिले में सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले। फरीदाबाद में छह, सोनीपत और झज्जर में तीन-तीन और पानीपत-फतेहाबाद में एक केस मिला है। अब सिर्फ रेवाड़ी ही कोरोना फ्री जिला बचा है।कोरोना संक्रमित जवान को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया, इलाज न मिलने से मौतकोरोना वायरस का इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ने वाले दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा का वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। अमित के शव पर पुलिसकर्मियों व अन्य ने फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। दिल्ली सरकार ने अमित के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बुधवार रात 2 बजे अमित ने सांस लेने में दिक्कत की बात कही थी। अमित के साथी उन्हें कई अस्पतालों में ले गए लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया। आरएमएल अस्पताल जाते हुए उनकी मौत हो गई।हिमाचल,मंडी जिले के कोरोना संक्रमित युवक की मां भी पॉजिटिवसरकाघाट के कोरोना पॉजिटिव 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद अब उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह पिछले चार दिनों में 6 नए मामले आ गए हैं जिनमें दो चंबा, तीन मंडी और एक कांगड़ा जिले का है। मंडी जिले के सरकाघाट का युवक किडनी की बीमारी से पीड़ित था। दो दिन पहले ही उसकी मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 6 हो गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Narendra came positive in Bapudham on 25 April, 81 infected by his chain so far, this is 60% of the total patients Full Article
1 19 जिलों में 85% श्रद्धालु संक्रमित, जालंधर में 75% केस एक-दूसरे से; 6% ही श्रद्धालु By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:39:47 GMT सूबे में कोरोना का कहर जारी है। जालंधर में सबसे ज्यादा खराब हालात हैं। यहां हर दिन नए इलाके से केस आरहे हैं। हालांकि बाकि जिलों अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पटियाला समेत 19 जिलों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन यहां 85% श्रद्धालु हैं जो हजूर साहिब से लौटने के बाद क्वारेंटाइन कर लिए थे। सैंपल जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। इससे लिए संक्रमण फैलने का खतरा कम है। जालंधर में इससे उलट है यहां पॉजिटिव 148 मरीजों में सिर्फ 9 ही यानी 6% श्रद्धालु हैं जबकि 75% केस एक-दूसरे के संपर्क में आने से आए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि 6 हॉट स्पॉट हैं और 32 इलाके सील किए जा चुके हैं।वीरवार को 11 नए केस आएबावजूद इसके कोरोना का फैलाव नहीं रुक रहा है। वीरवार को 11 नए केस आए। सभी काजी मोहल्ला के उसी युवक के पड़ोसी हैं जिसकी बुधवार को मौत हुई थी। वीरवार को जालंधर समेत सूबे में 60 नए केस आए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमृतसर में 11, तरनतारन में 13, गुरदासपुर में 20, बठिंडा में 2, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब व फरीदकोट में 1-1 केस आया। आंकड़ा अब 1717 हो गया है। 1278 श्रद्धालु हैं। मौतों की संख्या 28 हो गई है। होशियारपुर के हरखोवाल निवासी हरनेक सिंह 55 की 6 मई को अमृतसर में हुई मौत के बाद 7 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को तरनतारन में 13, अमृतसर में 9, गुरदासपुर में 16, फतेहगढ़ साहिब व फरीदकोर्ट में 1-1 श्रद्धालु संक्रमित पाया गया। पटियाला और मोहाली में चेन थमी, लेकिन जालंधर में बढ़ती ही जा रहीजालंधर के काजी मोहल्ला में कोरोना से हुई युवक की मौत के बाद वीरवार को उसका संस्कार कर दिया गया। उसके संपर्क में आए 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई अन्य रिश्तेदारों व घरवालों की रिपोर्ट पेंडिंग है। आंकड़ों के मुताबिक जालंधर में 8 लोगों से वीरवार तक 75% लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसका बड़ा कारण है कि लोग कर्फ्यू का उल्लघंन कर आपस में मिल रहे हैं। इसलिए चेन नहीं टूट रही है। इससे पहले मोहाली के जवाहरपुर गांव में एक व्यक्ति से 35 से ज्यादा, पटियाला के राजपूरा में महिला से 46 और नवांशहर में बुजुर्ग रागी से 20 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।लेकिन यहां समय पर लोग प्रशासन के साथ खुद भी आगे आए और धीरे-धीरे काेरोना को मात दे रहे हैं। सूबे में अभी तक 34701 संदिग्धों में 28933 की रिपोर्ट निगेटिव व 4124 की पेंडिंग है। 149 मरीज ठीक हो चुके हैं।होशियारपुर के संक्रमित युवक की हालत गंभीरगुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में होशियारपुर से रेफर होकर आए 37 वर्षीय कोरोना पॉजीटिव मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है और ऑक्सीजन भी दी गई है। उसे सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। मरीज की हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है।उपभोक्ता आज से कैश काउंटर पर जाकर बिल जमा करा सकेंगेबिजली उपभाेक्ता 8 मई से काउंटर पर जाकर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिल जमा करवा सकते हैं। काउंटर पर अदायगी के समय भीड़ न लगे इसके लिए सरकार ने सभी डीसी व एसएसपी को हिदायत जारी की हैं। काउंटरों पर भीड़ रोकने व सोशल डिस्टेंस को मेंनटेन रखने को पुलिस तैनात की जाएगी। बिजली मेंटेनेंस का काम भी किया जाएगा। ई सेवा केंद्र आज से 9 से 5 बजे तक खुलेंगे।काॅलेजों व यूनिवर्सिटीज में 15 जून तक छुट्टियां, नया सत्र सितंबर सेसरकार ने सरकारी काॅलेजों व यूनिवर्सिटीज में 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। नया शैक्षिणिक सत्र सितंबर से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि यूनिवर्सिटीज व काॅलेजों में 80 फीसदी सिलेबस पूरा हो चुका है। यूनिवर्सिटी और काॅलेज स्टूडेंट्स के पेपर 1 जुलाई से लिए जा सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In 19 districts 85% of pilgrims are infected, 75% of cases in Jalandhar are from each other; 6% only Full Article
1 18 मई से तहसील और आरटीए में 50 फीसदी काम होगा शुरू, नगर निगम में डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट भी बनने लगे By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:41:00 GMT कर्फ्यू लगने के 45 दिन बाद शुक्रवार से रजिस्ट्री का काम शुरू हो रहा है लेकिन अगर आप बिना ग्लव्स, मास्क या फेस कवर के आए तो रजिस्ट्री नहीं होगी। रजिस्ट्रार दफ्तर आने पर प्राॅपर्टी के दस्तावेजों के अलावा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा फर्द काउंटर भी लोगों के लिए आम दिनों की तरह खोल दिए जाएंगे। जबकि निगम में बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन शुरू हो गए हैं।हालांकि अभी शहर रेड जोन में है, इसलिए अभी सिर्फ 50 फीसदी प्राॅपर्टी की रजिस्ट्रियां होंगी। जबकि 17 मई के बाद से तहसील परिसर कार्यालय में इंतकाल निकलवाने सहित अन्य करीब 50 प्रतिशत काम शुरू हो जाएंगे। यही नहीं, 17 मई तक आरटीए में बीएस-4 सहित अन्य सभी वाहनों की ऑनलाइन आरसी का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उधर, सेवा केंद्र खोलने के आदेश अभी डीएम को नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि फिलहाल आम लोग उपलब्ध सेवाओं की सूची https: //dgrpg.punjab.gov.in पर देखें।सोमवार से तेजी पकड़ेगा रजिस्ट्रियों का कामसरकार ने यह फैसला आर्थिक तंगी को देखते हुए लिया है लेकिन पहले दिन कार्यालय में कोई रजिस्ट्री हो पाना संभव नहीं लग रहा क्योंकि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद ही लोगों को कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए बुलाया जाएगा। इस वजह से रजिस्ट्री का काम सोमवार को तेजी पकड़ पाएगा। सब-रजिस्ट्रार-1 मनिंदर सिंह का कहना है कि शुक्रवार से रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगेसब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का टारगेटडीसी कांप्लेक्स के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस-1 और 2 में एक दिन में 200 रजिस्ट्रियां करने का टारगेट रहता है लेकिन सरकार के द्वारा तय हुए दिशा निर्देश के तहत दोनों कार्यालयों में 100 रजिस्ट्रियां ही हो पाएंगी।ऐसे काम करेगा रजिस्ट्री कार्यालय तहसील परिसर में काम करते स्टांप वेंडर, वसीका नवीस, कंप्यूटर ऑपरेटर, फोटोग्राफर व अर्जी नवीस भी काम करने वाले आ सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बायोमैट्रिक सिस्टम का कामबंद रहेगा। अभी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम होगा। वसीयत के दस्तावेज पहले की तरह ऑनलाइन रजिस्टर होंगे। सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन रजिस्टर करवाने के लिए फोटो पहले की तरह मौके पर ही ऑनलाइन होगी। संबंधित खरीदार या दूसरे पक्ष व गवाहों की खुद तस्दीक की गई ताजा पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज पर लगेगी। खून के रिश्ते में ट्रांसफर होने वाली प्रॉपर्टी का काम अभीबंद रहेगा। दोनों फर्द केंद्र खोले जाएंगे।हथियार, मैरिज रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक, सेवा केंद्र 9 से 5 तक खुलेंगेराज्यभर में सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम लाेग यहां मिलने मिलने वाली सेवाअाें का लाभ ले सकते हैं, जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू पास वाले लोगों को सेवाओं का लाभ मिलेगा। सरकार ने सेवा केंद्रों पर गैदरिंग रोकने के लिए हथियार और वैवाहिक रजिस्ट्रेशन से संबंधित सेवाओं पर रोक लगी दी है। सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार विनी महाजन ने सभी डीसी को 8 मई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी सेवा केंद्रों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं।इस संदर्भ में डीएम सेवा केंद्र हरप्रीत सिंह का कहना है कि अभी तक उनके पास सेवा केंद्र खोलने को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today From May 18, 50 percent work will start in Tehsil and RTA, death-birth certificates are also being made in Municipal Corporation. Full Article
1 काजी मोहल्ले के युवक से 11 और संक्रमित पूरा परिवार आइसोलेट, दोस्तों ने किया संस्कार By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:41:00 GMT काजी मोहल्ला में रहने वाले 29 साल के कोरोनावायरस पॉजिटिव युवक का वीरवार को हरनामदासपुरा श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। इस मौके सेहत विभाग और कोरोनावायरस मरीजों के संस्कार के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। वहीं बुधवार को काजी मोहल्ला के युवक के संपर्क में आने वाले 11 नए लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक काजी मोहल्ला के रहने वाली 65 और 37 साल की महिला, काजी मोहल्ला के 19-19 साल के युवक और युवती, रस्ता मोहल्ला की दो महिलाएं जिनकी उम्र 50 और 28 वर्ष है। वहीं, रस्ता मोहल्ला के 28 और 30 साल के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा किला मोहल्ला की रहने वाली 27 और 45 साल की महिलाओं समेत 25 साल के व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है। वीरवार तक सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 148 तक पहुंच गई है। वहीं वीरवार 200 अन्य संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि सिविल के डॉक्टरों ने 107 लोगों के सैंपल लिए हैं।युवक को पीजीआई ले जाने वाला दोस्त और उसका परिवार भी संक्रमितकाजी मोहल्ला के युवक का किडनी का इलाज पहले शहर के ही एक अस्पताल में चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान युवक पहले अपने जीजा और बहन के साथ शहर के अस्पताल में इलाज करवा रहा था। जो पहले से ही संक्रमित आ चुके हैं। वीरवार की रिपोर्ट के मुताबिक युवक को पीजीआई लेकर जाने वाला दोस्त और उसका परिवार संक्रमित पाया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि पीजीआई से आने के बाद युवक सीधा अपने घर गया था। पीजीआई में दाखिल युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने दोस्त और उसके परिवार का सैंपल ले लिया था।मृतक के पिता, बहन और जीजा पहले से आ चुके हैं चपेट मेंकाजी मोहल्ला के युवक के संस्कार के लिए पहले विभाग ने उसकी माता को श्मशानघाट साथ लाने का प्रोसेस पूरा किया लेकिन माता की रिपोर्ट अभी आनी बाकी थी तो अंतिम संस्कार से पहले माता ने सिविल अस्पताल में ही बेटे के अंतिम दर्शन किए। युवक के पिता, बहन, जीजा और अन्य रिश्तेदार पहले से ही संक्रमित होने के कारण युवक के संस्कार की अनुमति परिजनो को नहीं मिली। वहीं इन सबके बीच युवक के दो दोस्तों ने पीपीई किटें पहनकर श्मशानघाट पहुंचकर अपने दोस्त का अंतिम संस्कार किया।पहली बार किसी मरीज से 20 लोग संक्रमितजिले में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या तक 148 पहुंच गई है। इन आंकड़ों में 75 फीसदी मरीज संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले हैं और कुछ लोग एेसे भी हैं, जो संपर्क में आने वाले लोगों के आगे संपर्क में रहे। इसके बावजूद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आने वाले 20 लोग एक साथ संक्रमित पाए गए हों। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक युवक के संपर्क में आए 2 या 3 मरीजों को छोड़कर किसी भी मरीज को कोई गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। इसके अलावा बाकी किसी भी मरीज में कोई लक्षण नहीं है। वीरवार को संक्रमित पाए गए लोगों के अागे संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाने का प्रोसेस सेहत विभाग की तरफ से शाम को आरंभ कर दिया गया।काजी मोहल्ला के बाद रस्ता मोहल्ला बना हॉटस्पाट, नहीं खुल सकेगा अटारी बाजारवीरवार को रस्ता मोहल्ला से 4 लोगों को संक्रमण होने की पुष्टि होने से रस्ता मोहल्ला भी कोरोनावायरस हॉटस्पॉट की श्रेणी में आ गया है। अब सेहत विभाग काजी मोहल्ला और रस्ता मोहल्ला में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग की रणनीति बनाई रहा है। विभाग का कहना है कि इन एरिया में लोग एक-दूसरे के साथ मिलते रहे हैं। वहीं सेहत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले 14 दिनों में रस्ता मोहल्ला के साथ सटे पूरे एरिया में लोगों की स्क्रीनिंग का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। अगर इस एरिया में अगर कोई पॉजिटिव मरीज मिलता है तो आने वाले दिनों में अटारी बाजार में कोई छूट मिलना मुश्किल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 11 and infected whole family isolate from Kazi Mohalla's youth, friends perform rites Full Article
1 ब्लड डोनर्स ने 16 परिवारों को दिया राशन By Published On :: Fri, 08 May 2020 01:43:00 GMT ब्लड डोनर्स पठानकोट द्वारा चलाई गई मुहिम ‘जस्ट हेल्प’ के तहत 16 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर टीम ने कोरोना वारियर्स एडिशनल एसएचओ करिश्मा और कांस्टेबल चंद्रशेखर को सम्मानित भी किया। सदस्यों ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में पंजाब पुलिस के जवान 24 घंटे हमारी सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। इस मौके पर कृष्ण मोहन, विक्की रेहान, अवनीत सिंह, हरीश कुमार, गोरखा, अश्वनी महाजन, रकित महाजन, मंकीर्त सिंह, सनी और अन्य मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Blood donors gave ration to 16 families Full Article
1 जालंधर से 1188 मजदूरों को लेकर यूपी के सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, अमृतसर में राशन न मिलने पर प्रदर्शन By Published On :: Fri, 08 May 2020 08:25:15 GMT पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1717 हो गई है। 1278 नांदेड़ से लाए गए श्रद्धालु हैं। राज्य में मौतों की संख्या भी 28 हो गई है। हालात से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का शुक्रवार को तीसरे फेज का पांचवां दिन है। राज्य की सरकार ने भी कर्फ्यू लगाया हुआ है।साथ ही राज्य सरकार की तरफ से पंजाब से प्रवासियों को गृहराज्य भेजने और बाहरी राज्यों में फंसे पंजाबियों कोलाए जाने का क्रम भी जारी है। इस बीच जरूरी चीजों की दुकानें, कुछ उद्योग और शराब की दुकानें भी कुछ घंटे के लिए खुल रही हैं। बावजूद इसके लोगों को राशन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं-कहीं पुलिस की सख्ती के खिलाफ भी लोगों मेंनाराजगी देखने को मिल रही है।जालंधर में प्रशासन की तरफ से निर्धारित एक स्थान पर जमा घर जाने के लिए प्रवासी मजदूर।।बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के अकबरपुर के लिए भी आज दो ट्रेनें जाएंगीकर्फ्यू में फंसे श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार कोपहली ट्रेन 1188 लोगों को लेकर लेकर दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए शाम 5 बजे और उत्तर प्रदेश के अकबरपुर के लिए रात 11 बजे ट्रेन चलाई जाएगी। घर जाने के लिए सुबह 7 बजे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज पर श्रमिकभारी संख्या में पहुंच गए। सुल्तानपुर की बजाय आजमगढ़, गोरखपुर व उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों को जाने के लिए भी लोग पहुंच गए। पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। खुद एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह ने सख्ती के साथ सिर्फ सुल्तानपुर जाने वालों को रोका और दूसरे जिलों के लोगों को ग्राउंड से बाहर करवाया।अमृतसर के वेरका में राशन नहीं मिलने पर रोष प्रदर्शन करते लोग।राशन न मिलने पर प्रदर्शन, पार्षद बोले- नहीं मिली सरकारी मददअमृतसर के वार्ड 62 में राशन न मिलने पर लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने बताया किकर्फ्यू के दौरान सिर्फ एक बार पार्षद की तरफ से राशन दिया गया था, लेकिन 40 दिन बीत जाने के बावजूद दोबारा राशन नहीं मिला। काम बंद होने के कारण लोग राशन खरीदने में असमर्थ हैं। वहीं पार्षद जगदीप सिंह रिकू नरूला ने कहा कि अब तक सरकार द्वारा किसी तरह की सरकारी राशन सामग्री नहीं दी गई है। उन्होंने अपनी तरफ से जितना हो सका लोगों को राशन दिया है।नवांशहर के राहों में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बाहर जमा भीड़।नवांशहर में बैंक खुलने से दो घंटे पहले ही लगी लाइन, समय में बदलाव की वजह से आई दिक्कतनवांशहर के राहों में बैंकों के बाहर दो घंटे पहले ही भीड़ लगना शुरू हो गई। लोगों को यहां खासी परेशानी का सामना पड़ा, क्योंकि पहले सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक समय था और फिर सरकार की तरफ से 9 से 3 बजे कर दिया। बहुत से लोगों को इस बारे में पता ही नहीं था। बैंक के बाहर पहुंचे लोगों ने कहा किअगर प्रशासन की ओर से बैंकों के समय में बदलाव किया गया था तो उसे एक दिन पहले सूचना देनी चाहिए थी। बैंकों के मैनेजरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी बैंक खोलने की सूचना एक दिन पहले रात को फोन पर ही दी जाती है, जिसे वे अपने स्टाफ को जानकारी दे देते हैं और लोगों को इस संबंधी बताने का समय ही नहीं मिलता।पठानकोट में पुलिस के अभद्र व्यवहार के खिलाफ जाम लगाए हुए नगर निगम के कर्मचारी।पठानकोट में पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे निगम कर्मी, लगाया जामपठानकोट में ड्यूटी पर आ रहेनिगम कर्मियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर भड़के सफाई कर्मियों नेरोड जाम कर दिया। करीब आधा घंटा तक रोडजाम होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जवान के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो कर्मचारियों ने रास्ता खोला। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कटो ने बताया कि बीते दिन यूनियन के चेयरमैन दीपक भट्टी इलाके का दौरा कर रहे थे तो पुलिसवालों नेउन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि वहनिगमकर्मी हैं और उनके पास कर्फ्यू पास भी है। बावजूद उसके पुलिस जवान ने उनके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इसी बात को लेकर वह कार्यालय पहुंचे और पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जालंधर में लाडोवाली रोड स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज के ग्राउंड में जमा प्रवासियों की भीड़। यहां उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लोगों को बुलाया गया था, पर दूसरे जिलों के लोग भी पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। Full Article
1 पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे एफिलिएटिड कॉलेजों में 15 मई 15 जून तक के समय को गर्मियों की छुटि्टयों में गिना जाएगा By Published On :: Fri, 08 May 2020 12:50:35 GMT पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे एफिलिएटिड कॉलेजों में यूनिवर्सिटी ने गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 15 मई से 15 जून तक के समय को गर्मियों की छुट्टियां गिना जाएगा और इसी हिसाब से अगला एकेडमिक कैलेंडर तय होगा। गुरुवार की शाम तक यूनिवर्सिटी के अधिकारी यह मानकर चल रहे थे कि वह यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की ओर से सिफारिश किए गए कैलेंडर को फॉलो कर सकते हैं। उसके अनुसार 1 जून से छुट्टियां होनी है और इसके बाद जुलाई में एग्जाम कराए जाने हैं।पंजाब सरकार की कोविड-19 एग्जिट रिपोर्ट में भी जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई में एग्जाम कराने का प्रावधान रखा गया है। यदि पीयू यूजीसी को फॉलो करती तो कॉलेजों के लिए समस्या खड़ी हो जाती, क्योंकि पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर स्टेट बॉडी कॉरपोरेट है और यूजीसी की सूची के अनुसार यह स्टेट यूनिवर्सिटी है। इसके 194 कॉलेज पंजाब में है। पंजाब सरकार और पंजाब यूनिवर्सिटी के आदेश में समानता कॉलेजों के लिए जरूरी है।सूत्रों के अनुसार पहले यह बात उठ रही थी कि पीयू सिंडिकेट के बिना यह फैसला नहीं कर सकती, लेकिन बाद में चर्चा हुई कि सर्कुलर वाइस चांसलर पंजाब यूनिवर्सिटी के नाम पर है और यह मैंडेटरी ऑर्डर हैं,इसलिए यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार बाद दोपहर छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इससे पहले 17 मई तक लॉकडाउन और यूनिवर्सिटी बंद रहने का ऑर्डर पीयू पहले ही कर चुकी है। यूनिवर्सिटी कैंपस और कॉलेजों में छुट्टियों का सर्कुलर रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह ने जारी किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पहले 17 मई तक लॉकडाउन और यूनिवर्सिटी बंद रहने का ऑर्डर पीयू पहले ही कर चुकी है। Full Article
1 गुड़ के ट्रक में लाई जा रही 18 किलो अफीम पुलिस ने पकड़ी; 2-2 किलो ड्राइवर-क्लीनर ने कमर पर बांधी तो 12 किलो स्टेफनी में छिपाई By Published On :: Fri, 08 May 2020 15:03:00 GMT कोरोना के कफ्र्यू का फायदा उठा गुड़ के ट्रक में अफीम की तस्करी की जा रही थी। शुक्रवार शाम कोजालंधर पुलिस ने इस तस्करी का भांडा फोड़ दिया और 18 किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेशके शामली से ट्रक में गुड़ लोड करके ये लोग अमृतसर जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि तस्करी के दोनों आरोपी 2-2 किलो नशा अपनी कमर पर बांधे हुए थे। 2 किलो ट्रक के डैशबोर्ड में तो बाकी की 12 किलो स्टेफनी टायर में छिपा रखी थी।थाना मकसूदां में इस बाबत एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत केस दर्ज किया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसएसपी नवजोत सिंह माहल और अन्य अधिकारी।आरोपियों की पहचानपीलीभीत के गांव डगरिया के30 वर्षीयअंग्रेज सिंह और गुरदासपुर जिले के गांव आदी के रहने वाले 37 वर्षीयलखबीर सिंह के रूप में हुई है।एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार शाम विधिपुर फाटक के पास एसपी सरबजीत सिंह की सुपरविजन में डीएसपी सरबजीत राय और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने विशेष नाका लगाया हुआ था। अमृतसर की ओर जाने वाले व्हीकल की चैकिंग की जा रही थी। इस बीच अमृतसर जा रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में गुड़लोड था। ड्राइवर ने कहा कि वह गुड़अमृतसर लेकर जा रहे थे। ड्राइवर अंग्रेज और लखबीर की तलाशी ली गई तो उनकी कमर से बंधी 2-2 किलो अफीम मिली। ट्रक की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से भी 2 किलो अफीम का पैकेट मिला।दोनों को अरेस्ट करगहराई से पूछताछ की गई तो इन्होंनेने खुलासा किया कि वह लोग पीलीभीत से ही अफीम लेकर आए थे। 12 किलो अफीम उन लोगों ने स्टेफनी के अंदर छिपाकर रखी है। जब पुलिस ने ट्रक की स्टेफनी खोली तो अंदर से एक-एक किलो के 12 पैकेट निकले। आरोपी मानते हैं कि यह अफीम राज्य में सप्लाई देनी थी।थाना मकसूदां में इस बाबत एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत केस दर्ज किया गया है। इनके पूरे नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए दोनों आरोपी 7 दिन के रिमांड पर लिए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जालंधर में पुलिस की कस्टडी में खड़ा वह ट्रक, जिसमें से 18 किलो अफीम बरामद की गई है। Full Article
1 पंजाब में 5वीं, 8वीं और 10वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट By Published On :: Fri, 08 May 2020 16:42:05 GMT पंजाब के 5वीं, 8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। 10वीं कक्षा का फैसला उनके प्री बोर्ड नतीजों के मुताबिक लिया जाएगा। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया। बैठक में 12वीं के विद्यार्थियों संबंधी फैसला नहीं लिया गया है। उनका फैसला बाद में लिया जाएगा।दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन और कर्फ्यूके कारण कई कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द हो गई थीं। 10 अप्रैल को ऐलान कर दिया गया था कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल नहीं होगी। इस संबंध में बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि अगले आदेशों तक यह परीक्षाएं नहीं होंगी।उधर, देश के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। सीबीएसई ने बची हुई बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं क्लास की बची हुई बोर्ड परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। Full Article
1 फौज में भर्ती संबंधी ऑनलाइन क्लासें 15 मई से होंगी शुरू By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT 2020-21 की फौज संबंधी भर्ती रैलियां पोस्टपोंड कर दी गई हैं। इन रैलियों में हिस्सा लेने के चाहवान युवाओं को ट्रेनिंग देने हेतु सी-पाईंट सेंटर डेरा बाबा नानक की तरफ से 15 मई से ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो रही हैं। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी पुरषोतम सिंह ने बताया कि फौज में भर्ती होने के चाहवान युवा ऑनलाइन क्लासेस लगाने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन सी-पाइंट डेरा बाबा नानक के इंचार्ज नवजोध सिंह से उनके मोबाइल नंबर 97818-91928 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार प्रार्थी जो नौकरी या स्व:रोजगार करने के इच्छुक हैं, वह अपना नाम अपने मोबाइल से ही विभाग की http://pgrkam.com/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 आठ और श्रद्धालु पॉजिटिव, एक्टिव केस 117, कंटेनमेंट जोन में ड्रोन में स्पीकर लगाकर पुलिस कर रही जागरूक, घरों से न निकलें नहीं तो होगी कार्रवाई By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT अब जिला पुलिस की ओर से कोरोना वायरस के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों की ड्रोन की सहायता से निगरानी की जाएगी। इस दौरान अगर इन इलाकों में कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। ज्ञात रहे कि कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के कारण जिला प्रशासन की ओर से गुरदासपुर के मोहल्ला संत नगर, गांव रामनगर भून और बटाला के गांव दमोदर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों की ड्रोन से निगरानी की शुरुआत शुक्रवार को मोहल्ला संत नगर से की गई।खास बात यह है कि ड्रोन के साथ स्पीकर अटैच किया गया है, जिस पर लोगों को अपने घरों में ही रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के बारे में बताया जा रहा है ताकि लोग इस बीमारी के प्रति अवेयर हो सकें। वहीं बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पहली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जो पुलिस अधिकारी क्वारेंटाइन किए गए थे। वह अभी भी क्वारेंटाइन रहेंगेे। एसपी हेडक्वार्टर जसबीर सिंह राय ने बताया कि करीब 74 अधिकारी व कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है।जग्गू की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जग्गू के करीब रहने वाले लगभग 25 अधिकारियों व कर्मचारियों के शुक्रवार को सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस टैस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं।पुलिस की सेफ्टी का भी ध्यानएसपी नवजोत सिंह ने बताया कि संत नगर इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसलिए यहां पर ड्रोन के साथ वायरलेस स्पीकर लगाकर लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अगर बिना वजह कोई घरों से बाहर पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह ने कहा कि इलाके का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इसके चलते संत नगर को कंटेंनमेंट जोन बनाया गया है। पुलिस मुलाजिम इलाके में जाए बिना ही ड्रोन की सहायता से नजर रख सकेंगे।इससे इलाके में तैनात पुलिस मुलाजिमों को भी इन्फेक्शन का कोई खतरा नहीं रहेगा। डीएसपी सुमीर सिंह ने बताया कि लोगों को वायरलेस स्पीकर से पुलिस और जिला प्रशासन का मेसेज पहुंचाया जा रहा है ताकि कंटेंनमेंट जोन में लोगों की कम से कम मूवमेंट रहे।488 श्रद्धालुओं में से 107 पॉजिटिव 379 निगेटिव, दो की रिपोर्ट पेंडिंगशुक्रवार को श्री हजूर साहिब नांदेड़ से लौटे 8 और श्रद्धालु पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव पॉजfटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 117 पर पहुंच गई है, जबकि एक पॉजिटिव मरीज की पहले ही मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि जिले में पहुंचे 488 श्रद्धालुओं में से 107 पॉजिटिव पाए गए है, जबकि 379 की रिपोर्ट निगेटिव रही है और 2 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले में कुल 1655 संदिग्ध कोरोना मरीजों के सैंपल लिए गए थे, इनमें से 1296 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी, जबकि 252 मरीजों की रिपोर्ट पेंडिंग है, जबकि 117 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में कर्फ्यू लगाया गया है, इसलिए लोग जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन करें। लोग घरों में ही रहें और सोशल डिस्टेंस को मेंटेन रखें। आवश्यक काम के लिए घरों से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें और हाथों को बार-बार धोते रहें। कोरोना से बचने के लिए घर सबसे सुरक्षित जगह है। घरों में रहकर ही इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ी जा सकती है। इधर...11 में से आठ श्रद्धालु निगेटिवगाहलड़ी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में 3 रिपोर्ट में गड़बड़ी, दोबारा सैंपलिंगश्रद्धालु बोले-मानसिक परेशान किया जा रहा3 श्रद्धालुओं की टेस्ट रिपोर्ट में हुई गड़बड़ी के चलते उनका फिर से टेस्ट करवाने के लिए पहुंची सेहत विभाग की टीम को देख दीनानगर के गाहलड़ी स्थित बाबा श्रीचंद खालसा स्कूल में क्वारेंटाइन किए गए श्रद्धालु भड़क गए। श्रद्धालुओं ने कहा उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। मामले को प्रशासन के ध्यान में आने के बाद तीन श्रद्धालुओं को छोड़ कर बाकी 30 श्रद्धालुओं को घर भेज दिया गया। गाहलड़ी में क्वारेंटाइन किए 45 श्रद्धालुओं में से 12 पॉजिटिव आ चुके हैं। 23 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट दो दिन पहले निगेटिव आई।जबकि 11 की रिपोर्ट आना अभी बाकी थी। वीरवार शाम को इन 11 में से 8 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीन श्रद्धालुओं की रिपोर्ट में गड़बड़ी के चलते फिर से टेस्ट लेने के लिए सेहत विभाग की टीम शुक्रवार सुबह क्वारेंटाइन सेंटर पहुंची। इन्हें लेने आई एंबुलेंस को देख वहां क्वारेंटाइन किए श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा।वहां मौजूद बाकी श्रद्धालुओं ने कहा कि वह तीनों को अकेले नहीं जाने देंगे। मौके पर पहुंचे दीनानगर के तहसीलदार मनजीत सिंह ने स्थिति के बारे में डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर को अवगत करवाया। इसके बाद तीनों श्रद्धालुओं को छोड़ कर बाकी श्रद्धालुओं को उनके घर में भेजा गया।श्रद्धालुओं को लेने के लिए उनके परिजन खुद क्वारेंटाइन सेंटर आए थे।गड़बड़ी के चलते 3 सैंपल दोबारा लिए : तहसीलदारतहसीलदार मनजीत सिंह ने बताया कि 45 श्रद्धालुओं में से 11 की रिपोर्ट आना बाकी थी। इनमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि तीन की रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी होने के कारण फिर से गुरदासपुर ले जाकर सैंपल लिए गए हैं। निगेटिव आने के बाद दूसरे श्रद्धालुओं को घर भेज दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Eight more faithful positive, active case 117, police engaged by putting speaker in drone in containment zone, aware if action does not come out of homes Full Article
1 फिर मिलेंगे...1188 प्रवासियों को लेकर जौनपुर गई स्पेशल ट्रेन By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT उतर प्रदेश के निवासियों को लेकर बुधवार शाम को दूसरी विशेष ट्रेन जौनपुर एक्सप्रेस पटियाला से देर शाम रवाना हुई। ट्रेन में करीब 1188 लोग थे। डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने घर वापसी के इच्छुक व्यक्तियों को वापस भेजने का फैसला किया है पूरा खर्च पंजाब सरकार उठा रही है। इस बार बस स्टैंड की बजाए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today See you again ... Special train went to Jaunpur for 1188 migrants Full Article
1 जिले में पहले 50 केस 27 में और अगले 50 संक्रमित 13 दिन में ही आए सामने By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT जिले में काेराेना ने 40 दिन में अपना शतक पूरा कर लिया। शुक्रवार काे (दाे नए केस) राजपुरा में एक युवती और समाना के धनेठा में एक 50 साल का श्रद्धालु संक्रमित निकला। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजाें की संख्या 101 पहुंच गई। क्रिकेट की तर्ज पर पहले 50 मरीज 27 दिन में सामने आए थे। जबकि दूसरे 50 मरीज संक्रमित हाेने में महज 13 दिन ही लगे। जिले में अब तक सबसे ज्यादा केस राजपुरा से आए हैं, यहां पर संक्रमिताें की संख्या 48 है। उसके बाद पटियाला में 42 केस हैं। 2-2 केस धनेठा और काहलेमाजरा में हैं। जबकि एक केस नाभा में हैं।इधर, राजपुरा में कोरोना की चेन टूटती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को 22 साल की जाे युवती कोरोना पॉजिटिव आई, वह सबसे पहले संक्रमित हुई कमलेश रानी के परिवार से ताल्लुक रखती है। 22 साल की यह युवती घरों में काम करती थी। राजपुरा में पाॅजिटिव आई 22 साल की यह युवती गुलाब नगर निवासी संक्रमित मां-बेटा की रिश्तेदार है। साथ ही समाना में गांव धनेठा में 50 साल के श्रद्धालु की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। अब यहां पर दाे केस हाे गए हैं।उधर, अमन नगर और किला चाैक की एसबीआई की ब्रांचाें और नाभा में पाॅजिटिव आई युवती के संपर्क में आए सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। वीरवार काे लिए गए 201 सैंपल में से 198 की रिपाेर्ट निगेटिव रही। शुक्रवार को सेहत विभाग ने 69 सैंपल लिए हैं‘निकलेंगे बाहर तो कोरोना लेकर लौटेंगे घर’निकलेंगे बाहर तो कोरोना लेकर लौटेंगे घर’ यह संदेश अपनी पेंटिंग से जसप्रीत सिंह दे रहे हैं। 10वीं के छात्र ने हीराबाग में 6 घंटे में यह पेंटिंग बनाई। उसने बताया कि सड़क पर कोरोना वायरस है इसलिए आप घर से न निकलें और सुरक्षित रहें। जसप्रीत ने हीरा बाग से ऋषि काॅलाेनी काे जाने वाली सड़क पर पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाने में 4 लीटर पेंट का इस्तेमाल किया।जब शिकायत थी ताे साेमवार काे टेस्ट क्याें नहीं लिया?सीएम हाउस के पीछे पड़ती गुरुतेग बहादुर काॅलाेनी निवासी काेराेना पाॅजिटिव ने सेहत विभाग की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। किला चाैक एसबीआई ब्रांच में मैसेंजर पद पर तैनात काेराेना पाॅजिटिव युवती ने बताया कि साेमवार काे उसको एक फाेन आया। एक व्यक्ति ने अपना नाम सेहत विभाग में नाेडल अफसर युवराज नारंग बताया, उसने फाेन पर सूचना दी थी कि किसी ने उनकी शिकायत की है कि उनकाे काेराेना है। नाेडल अफसर के कहने पर मैं मम्मी काे साथ लेकर माॅडल टाउन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंची।यहां डाॅक्टराें ने पूछताछ की और यह कहकर घर लाैटा दिया कि आप दाेनाें काे काेराेना की काेई शिकायत नहीं है। बुधवार काे एक बार फिर युवराज का फाेन आया और माता काैशल्या अस्पताल में आकर टेस्ट देने के लिए बुलाया। हम दाेनाें मां-बेटी एक बार फिर अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे पहुंच गए। यहां आकर युवराज काे फाेन किया और पहुंचने की सूचना दी। युवराज ने यह कहकर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब बुलाया लिया कि अब टाइम ज्यादा हाे गया है आप गुरुद्वारा ही आ जाओ यहां पर टेस्ट ले लेंगे। जब हम गुरुद्वारा साहिब पहुंचे ताे वहां पहले से सैंकड़ाें श्रद्धालु लाइनाें में बैठे हुए थे। हम दाेनाें काे वहां पर बैठा दिया।काफी समय बैठने के बाद हमारा टेस्ट लिया गया। इसके बाद हम घर लाैट अाए। फिर शाम काे एक फाेन आया ओर बताया गया कि मेरी मम्मी ओर मैं दाेनाें काेराेना पाॅजिटिव हैं। उसने सवाल उठाया कि जब मुझे काेई शिकायत थी ताे साेमवार काे बिना टेस्ट लिए क्याें? घर लाैटा दिया था। हमारे टेस्ट गुरुद्वारा में पहले से माैजूद श्रद्धालुअाें के साथ क्याें लिए। उन्हाेंने काेराेना रिपाेर्ट में गड़बड़ी हाेने की अाशंका जताई है। दाेबारा काेराेना टेस्ट कराने की मांग की।तब्लीगी जमात की महिलाओं के ठीक हाेने के बाद 8 दिन में आए केवल 21 संक्रमिततब्लीगी जमात की दोनाें पाॅजिटिव महिलाओंके ठीक हाेने के बाद जिले में वायरस से दाेबारा से दस्तक दी थी। 30 अप्रैल से 7 मई तक कुल 21 नए केस सामने आए हैं। अब तक जिले में संक्रमिताें की संख्या 23 हाे चुकी है। सिविल सर्जन डा. एनके अग्रवाल ने बताया कि चार नए पाॅजिटिव आए केस में एक गांव सहिजादपुर का, एक गोपालों कोटला, एक बहिरामपुर असैा एक खमाणों का है। सहिजादपुर, गोपालों कोटला व बहिरामपुर में पाॅजिटिव पाए गए तीनों लोग दूसरे राज्यों से पंजाब आए थे। इनमें कंबाइन ऑपरेटर शामिल हैं। खमाणों का पाॅजिटिव आया व्यक्ति बीते दिनों हजूर साहिब से श्रद्धालुओं की बस लेकर आए ड्राइवर के संपर्क में आने वाला है।7 मरीजों का लुधियाना में इलाज जारीसिविल सर्जन ने बताया कि जिले में पाॅजिटिव पाए गए सभी केसों में 2 तब्लीगी जमात से, 14 हजूर साहिब से आई संगत में (जिनमें एक बस चालक शामिल है), 6 कंबाइन ऑपरेटर और 1 केस बस चालक के संपर्क में आने वाले का है। पीड़ितों में एक बस चालक गुरदासपुर में, 7 लुधियाना में, 13 लोगों का ज्ञान सागर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौजूदा समय में सभी पीड़ितों की हालत ठीक है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The first 50 cases in the district came out in 27 and the next 50 infected in 13 days. Full Article
1 डॉ. शर्मा ने 14 परिवारों को दिया राशन By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT रोपड़ जिला के यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा समाज सेवक डॉक्टर अच्छर शर्मा ने शुक्रवार को गांव कलित्रा के 14 परिवारों को 10 दिन का राशन दिया।डॉ. शर्मा ने बताया कि इस मुश्किल की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। समाज में फैले संक्रमण को रोकने के लिए हमें संक्रमण से लड़ने की जरूरत है न कि संक्रमित लोगों से। इससे पहले भी उनके द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के नजदीक अनाज मंडी में मास्क वितरित किए गए। वहीं गांव दसग्राईं तथा महेन के 125 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इसके साथ लोअर बरहमपुर, अप्पर गंभीरपुर, ढेर तथा उप्पर ब्रम्हपुर के 100 परिवारों को राशन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dr. Sharma gave ration to 14 families Full Article
1 व्यापार मंडल 42 दिन से 10 हजार लोगों को दे रहा लंगर By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT कोरोना वायरस महामारी के दौरान धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ मानवता की सेवा करने के लिए व्यापार मंडल आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा व समूह व्यापारी 42 दिन से रोज करीब 10 हजार लोगों को भोजन वितरित कर रहे हैं। हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांटा जा रहा है। इंद्रजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में कोई भी इंसान भूखा नहीं सोएगा।जिस दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है उस दिन से वार्ड नंबर 11-12, 13, 2, 3, 4, 5, 6, 7, कबीर मंदिर, केसगढ साहिब की पैंटी के पास, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के पास, कालिया स्वीट, पुरानी आईटीआई, रविदास चौक, गांव बणी आदि जगहों पर लंगर घर-घर भेजकर बांटा जा रहा है। गुरु नगरी आनंदपुर साहिब और राणा केपी सिंह स्पीकर पंजाब विधानसभा के आशीर्वाद से रोज हजारों लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांट रहे हैं और लोगों को दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही है।अरोड़ा ने बताया कि दवाइयों के अलावा व्यापार मंडल द्वारा 10 हजार के करीब मास्क, 1 हजार रूमाल भी बांटे जा चुके हैं। उनकी तीन गाड़ियां सुबह से आनंदपुर साहिब के सभी वार्ड, बढ़ी, अगमपुर, लोदीपुर, अकेडमी, नयना देवी रोड पर बसे प्रवासी मजदूरों, गरीब लोगों को तीनों समय भोजन पहुंचा रही हैं। एक गाड़ी सभी गाड़ियों को लंगर उपलब्ध कराने में लगी होती है।पिछले 42 दिन से लगाए जा रहे लंगरों से आनंदपुर साहिब के वार्डों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोडा को लंगरों वाला बाबा कहा जाने लगा है। क्योंकि लंगरों में हर रोज एक अलग आइटम बनाकर दी जाती है। इस अवसर पर युवा नेता दमनप्रीत सिंह अरोड़ा उर्फ शैंपी, हरविंदर सिंह काका अरोडा, राजू अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, प्रदीप मानू, भुपिंदर सिंह बिट्टू, सोनू अरोडा, रविंदर सिंह काला, गगन अरोडा, जसपाल सिंह, राजू अरोडा, सतनाम सिंह खालसा आदि उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Trade Board giving anchor to 10 thousand people for 42 days Full Article
1 ठेके से शराब चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, चोरी की 15 पेटियों से 121 बोतलें बरामद By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT पंजाब में कर्फ्यू लगे होने के कारण गत दिनों में शराब के ठेके बंद किए गए थे। इस दौरान नूरपुरबेदी के गांव बजरूड़ में शराब के ठेका से शराब चोरी की गई थी। अब पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 3 नौजवानों को काबू कर उनसे शराब की 121 बोतलें बरामद की हैं और आरोपियों पर केस दर्ज किया है।थाना मुखी जतिन कपूर ने बताया कि 3 व 4 मई के बीच रात को गांव बजरूड़ के शराब के ठेके पर चोरी करने वाले आरोपियों में 3 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य फरार हैं। उन्होंने बताया कि इस ठेके से चोरी की गई 15 शराब की पेटियों में 121 बोतलें बरामद की गई हैं। फरार हुए दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनसे रिकवरी हो सकती है। जिक्रयोग्य है कि लुटेरे नूरपुरबेदी ब्लॉक के विभिन्न गांवों से संबंधित बताए जा रहे हैं।20 बोतल अवैध शराब समेत एक पकड़ा, केसआनंदपुर साहिब पुलिस ने अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लोधीपुर फाटक के पास लगाए एक नाके दौरान रवि कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 लोधीपुर को 20 बोतल शराब समेत काबू किया है। इसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 3 arrested for stealing liquor from contract, 121 bottles recovered from 15 stolen boxes Full Article
1 सराय में 170 कमरे और 33 बड़े हाल, सबके साथ अटैच बाथरूम, 400 मरीजों को रखने का प्रबंध By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:30:00 GMT खालसा पंथ की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब में खालसा साजना दिवस पर बनाई गई श्री गुरु तेग बहादर यात्री निवास सराय को कोरोना वायरस के चलते अस्थायी तौर पर अस्पताल बना दिया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गत देर रात कोरोना वायरस के चलते मानवता की भलाई के लिए यह अहम फैसला लिया है। इसके तहत श्री गुरु तेग बहादर यात्री निवास सराय के 170 कमरे और 33 हाल कमरे सेनिटाइज किए गए हैं। शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों ने साफ-सफाई और सेनिटाइज कर इसको तैयार किया है।आनंदपुर साहिब में 300 साला खालसा साजना दिवस के लिए बनाई गई सरां को तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस किया है, जिसमें गीजर, बेड, हर कमरे के साथ शौचालय और कुर्सी-टेबल तथा अन्य जरूरी समान कमरे में उपलब्ध है। श्री गुरु तेग बहादर यात्री निवास का दौरा जिले के एडीसी दीपशिखा व एसडीएम कन्नू गर्ग ने किया और प्रबंधों को लेकर तमाम बैठकें भी की तथा गहराई से जांच की। इसके बाद ही इसे अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। एडीसी ने बताया कि सराय में 400 मरीजों को रखा जा सकता है। उनकी संभाल करने के लिए उनके पास सेहत विभाग के स्टाफ के अलावा 100 वालंटियर तैयार हैं।670 सैंपल में से 523 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिवरोपड़ | डीसी रोपड़ सोनाली गिरि ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 670 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 523 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 134 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 17 केस पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 14 केस एक्टिव हैं (रोपड़ जिले के 1 डीएमसी लुधियाना और 1 एसबीएस नगर, 1 अमृतसर में दाखिल) और 2 कोरोना मुक्त हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है।मरीजों को रखा तो एसजीपीसी देगी लंगर और बाकी सुविधाएंतख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के तालमेल के साथ अभी तक 170 कमरों को अस्थायी तौर पर अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में यहां पर लोगों को रखा जाता है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से लंगर व अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।चर्चा- विदेश से लोगों को लाने की तैयारी कर रही है सरकार और प्रसाशनसरकार द्वारा विदेशों में फंसे पंजाबियों को लाने की तैयारी हो रही है। इसमें चर्चाएं चल रही हैं कि विदेश से आने वाले पंजाबियों को क्वारेंटाइन करने के लिए सराय को तैयार किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 170 rooms and 33 large halls in the inn, attached bathrooms with all, arrangement of keeping 400 patients Full Article
1 मोगा जिले में 180 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई By Published On :: Fri, 08 May 2020 23:46:00 GMT मोगा जिले में शुक्रवार तक 11 काेरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और वीरवार एवं शुक्रवार को एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं आया और अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।इस संबंधी जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि जिला मोगा में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सेहतमंद होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और इस समय पर जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 43 है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संबंधी 180 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।संदीप हंस ने बताया कि जो 11 लोग सेहतमंद हो कर अपने घर वास लौटे हैं उनमें 4 महाराष्ट्र से आए मरीज, 6 बाघापुराना से और 1 माणूंके का मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक 209 श्रद्धालु श्री हजूर साहिब से लौटे हैं। इसी तरह 426 बाहर के राज्यों से आए मजदूर, कंबाइनों के चालक और अन्य मजदूरों के भी नमूने लिए गए हैं। सिविल सर्जन मोगा डा. अन्देश कंग ने बताया कि 43 एक्टिव मामलों बीच में से 17 मरीज सिविल अस्पताल बाघापुराना में और 26 सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल हैं।फरीदकोट जिले में आई 237 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिवफरीदकोट जिले से कोरोना जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार काे आई सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जिला मास मीडिया अधिकारी प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि जिले भर में अब तक कुल 2481 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से अब तक 1419 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 1062 की रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने बताया कि जिले में से जांच के लिए भेजे गए स्वास्थ्य कर्मचारियों के 24 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया जिले में अब तक संक्रमित मिले 45 में से 42 मरीजों का उपचार फरीदकोट के श्री गुरु गोविंद सिंह मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा है व सभी मरीजों की हालत स्थिर है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article
1 120 किलो चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति काबू, एक फरार By Published On :: Sat, 09 May 2020 00:28:00 GMT चार बोरियां चूरापोस्त खरीदने के बाद हड्डा रोड़ी पर रखकर ग्राहकों के तलाश में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने 120 किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बाद मेंएक और व्यक्ति को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना धर्मकोट में पड़ते गांव मौजगढ़ में गश्त के दौरान गांव में बनी हड्डा रोड़ी पर बोरियां रखकर बैठे दो युवक ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इतने में पुलिस ने मौके पर जाकर बोरियों की तलाशी ली तो 120 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चूरापोस्त कब्जे में लेने के बाद गुरबचन सिंह निवासी बाकरवाला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जबकि इकबाल सिंह पाला निवासी पंडोरी अराईयांफरार हो गया।जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा गांव दौलेवाला के तस्कर सुखविंदर सिंह से चार बोरियां चूरापोस्त खरीदी गई थी। उससे नशा खरीदने के बाद वह और उसका साथी इकबाल सिंह मौजगढ़ में चूरापोस्त बेचने के लिए आए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Full Article